रसेन्द्रसारसंग्रह (गोपालकृष्ण - पं. रामप्रसाद वैद्य सविस्तार सान्वय हिन्दी टीका सहित)
Rasendra Sara Sangraha of Gopalakrishna with Commentary
गोपालकृष्ण भट्ट (टीकाकार: पं. रामप्रसाद वैद्य) द्वारा
( ६ ) रसेन्द्रसारसंग्रह । शुभेऽह्नि विष्णुं परिचिन्त्य कुर्यात् सम्यक्कुमारीवटुकार्च्चनं च । सुलोहपाषाणसमुद्भवेऽस्मिन् दृढे च वेदांगुलिगर्भमात्रे ॥ १८ ॥ सुतप्तखल्ले निजमन्त्रयुक्तां विधाय रक्षां स्थिरसारबुद्धिः । अनन्यचित्तः शिवभक्तियुक्तः समाचरेत्कर्म रसस्य तज्ज्ञः ॥ १९ ॥ शुभ दिन मुहूर्त्तमें विष्णु नारायणका स्मरण करके विधिवत् कुमारी और वटुकका पूजन करके चार अंगुल गहरा किसी उत्तम लोह या पत्थरका उत्तम खल्व लेकर उसमें पारद् डालकर “ अघोरेभ्योऽथ घोरेभ्यो घोरघोरतरेभ्यश्च । सर्वेभ्यः सर्वशर्वेभ्यो नमस्ते ऽस्तु रुद्ररूपेभ्यः” इस मन्त्रको जपता हुआ शिवभक्तियुक्त हो स्थिर और टिकी हुई बुद्धिसे पारदकी रक्षा करता हुआ तप्त खल्वमें पारदका मर्दन करे, परन्तु खल्वमें । इतना पारद् डाले जितना डालनेसे खल्वका चार चार अंगुल किनारा चारों ओर ऊपरसे खाली रहे, ऐसा करनेसे पारद् मर्दन भी अच्छा होता है और बाहर भी नहीं गिरता ॥ १८ ॥ १९ ॥ तप्त खल्व विधान । अजांशकृत्तुषाग्निं च भूगर्ते त्रितयं क्षिपेत् । तस्योपरि स्थितं खल्लं तप्तखल्लमिति स्मृतम् ॥२०॥ पृथ्वीमें एक गढा खोदकर उसमें धानोंके तुष बकरीकी मेंगनी और अग्नि इन तीनोंको डालके उसके ऊपर खल्वको रक्खे इस खल्वमें पारदका मर्दन होता है, इसका नाम “ तप्तखल्व ” है ॥ २० ॥
भाषाटीकासहित । ( ७ ) रक्षामन्त्र या अघोरमन्त्र । अघोरेभ्योऽथ घोरेभ्यो घोरघोरतरेभ्यश्च । सर्वेभ्यः सर्वशर्वेभ्यो नमस्ते ऽस्तु रुद्ररूपेभ्यः ॥ २१ ॥ रसनिगड ! स्नुह्यर्कसम्भवं क्षीरं ब्रह्मबीजञ्च गुग्गुलुः । सैन्धवं द्विगुणं मर्द्यं निगडोऽयं महोत्तमः ॥ २२ ॥ थूहरका दूध, आकका दूध, ढाकके बीज, गूगल, सेंधानमक इन सब मिली हुई औषधियोंको पारेसे दो गुणी लेकर पारेमें मिलाकर खरल करे यह योग तप्तखल्वमें पारद मर्दन करनेका परम उत्तम निगड कहा है ॥ २२ ॥ पारदकी साधारणशुद्धि । षोडशांशैर्भिषक् चूर्णैरेकत्र मर्दयेद्रसम् । प्रत्येकं प्रत्यहं दत्त्वा सप्तवारं विमर्दयेत् ॥ २३ ॥ आगे कही हुई औषधियोंमेंसे प्रत्येक औषधिका चूर्ण पारेसे सोल- हवाँ भाग मिलाकर एक दिनमें मर्दन करे इसी प्रकार प्रत्येक औष- धिके चूर्णसे सात २ वार मर्दन करे ॥ २३ ॥ विशेष शुद्धि ( दोष हरण ) । सोर्णोर्निशेष्टका-धूम-जम्बीरा-ऽम्बुभिरादिनम् । मर्दितः काञ्जिकैधौं तो नागदोषं रसस्त्यजेत् ॥ २४ ॥ विशालाङ्कोठचूर्णेन वंगदोषं विमुञ्चति । राजवृक्षो मलं हन्ति चित्रको वह्निदूषणम् ॥ २५ ॥ चाञ्चल्यं कृष्णधूस्तूरः त्रिफला विषनाशिनी । कटुत्रयं गिरिं हन्ति असह्याग्निं त्रिकण्टकः ॥ २६ ॥ प्रतिदोषं कलांशेन तत्तच्चूर्णं सकन्यकम् ।
( ८ ) रसेन्द्रसारसंग्रह । उद्धृत्योष्णारनालेन मृत्पात्रे क्षालयेत्सुधीः । एवं संशोधितः सूतः सप्तकंचुकवर्जितः ॥ २७ ॥ ऊन ( भेडके बाल ), हल्दी, ईंटका चूर्ण, गृहधूम, जंभीरीका रस, घीकुमारीका रस इन सबमें प्रत्येकको पारेसे सोलहवां भाग लेकर पारदमें मिलां एक दिन ( सात दिनतक ऐसा वृद्धोपदेश है ) खरल करे फिर गरम कांजीसे माटीके पात्रमें धोडाले इसी प्रकार सात दिन- तक खरल करनेसे पारा नाग दोषको त्याग देता है १॥ ऐसे ही इन्द्रायणकी जड और अंकोठ ( ढेश वृक्ष ) के चूर्णको पारेसे सोलहवां भाग लेकर घीकुमारके रसमें रगड़ कर गर्म कांजीसे धोडाले तो वंग- दोषको त्याग देता है २॥ ऐसेही पारेको अमलतासके गूदेमें सात दिन मर्दन कर गर्म कांजीसे धोता रहे तो पारेका मलदोष दूर होता है ३॥ इसी प्रकार चीतेकी जडकी छालके चूर्णमें मर्दन करनेसे वह्निदोष दूर होता है ४॥ काले धतूरेके रसमें या बीजोंके चूर्णमें उप- रोक्त विधिसे पारेका मर्दन करनेसे पारेका चांचल्य दोष दूर होता है ५॥ त्रिफलेके चूर्णमें उपरोक्त विधिसे रगडे तो पारेका विषदोष नष्ट होता है ६॥ ऐसेही त्रिकुटेके चूर्णमें मर्दन करनेसे पारेका गिरि दोष दूर होता है ७॥ एवं गोखरूके चूर्णमें मर्दन करनेसे पारेका असह्याग्नि दोष दूर होता है ८॥ हरेक दोषके दूरकरनेके लिये उस २ द्रव्यके सोलहवें भाग चूर्णमें घीकुमारका रस डालकर उसमें पारेको मर्दन करे फिर मिट्टीके पात्रमें डाल राईकी गर्म की हुई कांजीसे धोडाले । इस प्रकार शोधन किया हुआ पारा सात कंचुकी रहित हा जाता है ॥ २४–२७ ॥ अन्य प्रकारसे शोधन । श्रीखण्डं देवकाष्ठञ्च काकजंघा-जया-द्रवैः । कर्कटी-मूषली-कन्या-द्रवं दत्त्वा विमर्दयेत् । दिनैकं पातयेत्पश्चात् शुद्धं विनियोजयेत् ॥ २८ ॥
भाषाटीकासहित । ( ९ ) श्वेत चन्दन, देवदारु, काकजंघा, जया ( जयन्ती या भांग ) का रस, कर्कटी, ( दन्दाल डोडा ) मूसली ( काली मूसली और घीकुंवारका रस इन सब द्रव्योंमें पारेको एक दिन मर्दन करके ऊर्ध्व पातनयंत्रमें उडाले फिर निकाल कर कांजीसे धोकर सब कार्यमें इस पारेको लेवे यह शुद्ध पारद् है ॥ २८ ॥ ० कुमार्या च निशाचूर्णैर्दिनं सूतं विमर्दयेत् । पातयेत्पातनायन्त्रे सम्यक् शुद्धो भवेद्रसः ॥ २९ ॥ अथवा-हलदीके चूर्ण और घीकुमारके रसमें पारेको खरल करके ऊर्ध्व पातन ( डमरु ) यंत्रद्वारा उडा लेवे तो यह पारद शुद्ध होजा- यगा इसको सब औषधियोंमें डाले ॥ २९ ॥ रसस्य द्वादशांशेन गन्धं दत्त्वा विमर्दयेत् । जम्बीरोत्थैर्द्रवैर्यामं पाच्यं पातनयन्त्रके । पुनर्मर्द्यं पुनः पाच्यं सप्तवारं विधानतः ॥ ३० ॥ अथवा-पारेमें पारेसे बारहवें भाग शुद्ध आमलासार गंधक मिलाकर जंबीरी नींबूके रसमें एक पहर मर्दन करे फिर ऊर्ध्वपातन यंत्र ( डमरुयंत्र ) द्वारा पारेको उडाले फिर इस पारेमें बारहवां भाग शुद्ध गंधक और मिलाकर जंबीरीके रसमें मर्दन कर ऊर्ध्वपातन यंत्रमें उडावे ऐसे ७ वार उडानेसे पारा शुद्ध होजाता है ॥ ३० ॥ जयन्त्या वर्द्धमानस्य चार्द्रकस्य रसेन च । वायस्याश्चानुपूर्व्येण मर्दनं रसशोधनम् ॥ ३१ ॥ एषां प्रत्येकशस्तावन्मर्दयेत्स्वरसेन च । यावच्च शुष्कतां याति सप्तवारं क्रमेण च ॥ ३२ ॥ उद्धृत्योष्णारनालेन मृद्भाण्डे क्षालयेत्सुधीः । सर्वदोषविनिर्मुक्तः सप्तकंचुकवर्जितः । जायते शुद्धसूतोऽयं युज्यते सर्वकर्मसु ॥ ३३ ॥
( १० ) रसेन्द्रसारसंग्रह । अथवा-जयन्ती, एरण्ड, अदरख और काकमाची ( मकोय ) इन चारोंके स्वरसमें क्रमपूर्वक एक एकके स्वरसमें सात सात वार मर्दन कर सुखाता जावे और सूखनेपर मट्टीके पात्रमें डालकर राईकी गर्म की हुई कांजीसे धो डाले ऐसे ही जयंती आदि चारोंके स्वरसमें पृथक् पृथक् मर्दन कर कांजीसे धो डाले तो पारा शुद्ध और सर्व दोष रहित सप्तकंचुकी वर्जित होजाता है । यह पारा सब प्रयोगोंमें काममें लाने योग्य होजाता है ॥ ३१-३३ ॥ निशेष्टकाधूमरजोऽम्लपिष्टो विकंचुकः स्याद्धि ततश्च सोर्णः । वरा-ऽऽरनाला-ऽनल-कन्यकाभिः सत्र्यूषणाभिर्मृदितस्तु सूतः ॥ ३४ ॥ अथवा-हल्दी, ईंटका चूर्ण, गृहधूम और अम्लवर्ग इसमें पारेको मर्दन कर सुखावे, कांजीसे धो डाले फिर इसमें ऊन, त्रिफलेका चूर्ण, त्रिकुटेका चूर्ण, चित्रक, घीकुमार और कांजी मिलाकर मर्दन करे, सूखनेपर गर्म की हुई कांजीसे धोकर पारद निकाल ले तो पारद सप्तकंचुकी रहित और शुद्ध होजाता है ॥ ३४ ॥ दिनैकं मर्दयेत्सूतं कुमारीसम्भवैर्द्रवैः । तथा चित्रकजैः क्वाथैर्मर्दयेदेकवासरम् । काकमाचीरसैः सार्द्धं दिनमेकन्तु मर्दयेत् ॥ ३५ ॥ अथवा-पारेको घीकुमारके रसमें एक दिन खरल करे फिर सुखा- कर गर्म की हुई कांजीसे धो डाले । ऐसे ही एक दिन चित्रकके रसमें खरल करे । और इसी प्रकार काकमाची ( मकोय ) के रसमें खरल- करे फिर मट्टीके पात्रमें डालकर गर्म कांजीसे धो डाले तो पारद शुद्ध होजाता है ॥ ३५ ॥
भाषाटीकासहित । (११) रसोनस्वरसैः सूतो नागवल्लीदलोत्थितैः । त्रिफलायास्तथा क्वाथै रसो मर्द्यः प्रयत्नतः ॥३६॥ ततस्तेभ्यः पृथक् कृत्वा सूतं प्रक्षाल्य काञ्जिकैः । सर्वदोषविनिर्मुक्तं योजयेद्रसकर्मसु ॥ ३७ ॥ अथवा-पारेको रसोन ( लहसुन ) के स्वरसमें खरल करे फिर नागर- वेलके पानके रसमें खरल करे, तदनंतर त्रिफलेके क्वाथमें यत्नपूर्वक खरल करे । फिर इनसे पारेको अलग कर कांजीसे धो डाले तो पारा सर्व दोषरहित और सब काममें लाने योग्य होजाता है ॥३६॥ ३७ ॥ अथोर्ध्वपातनसंस्कार । भागास्त्रयो रसस्यार्कभागमेकं विमर्दयेत् । जंबीरद्रवयोगेन यावदायाति पिण्डताम् ॥ ३८ ॥ तत्पिण्डं तलभाण्डस्थमूर्ध्वभाण्डे जलं क्षिपेत् । कृत्वालवालं केनापि ततः सूतं समुद्धरेत् ॥ ऊर्ध्वपातनमित्युक्तं भिषग्भिः सूतशोधने ॥ ३९ ॥ पारा ३ भाग, शुद्ध ताम्रके छोटे बारीक पत्र १ भाग इन दोनोंको जंबीरी नींबूके रसमें तबतक खरल करे जबतक पारे और तांबेका पिंडसा न बन जावे । जब पिण्डसा बन जाय तो उसको एक मिट्टीके घट ( चाटीके ) अन्दर टिकियासी बनाकर रख दे, दूसरा उतना ही बडा घट लेकर उस पात्रके मुखपर अधो- मुख रखकर दोनों घटोंका मुख गजनी ( मुलतानी ) मट्टी और कपडेसे विधिवत् संधान कर देवे फिर इसको चूल्हेपर चढाकर नीचे क्रमसे अग्नि जलावे । ऊपरके अधोमुख घटके ऊपर चिकनी मट्टीसे घेरासा बनाकर उसमें शीतल जलसे भिगोकर कपडा रखता रहे जिससे अधोमुख घटका तलभाग ( थल्ला ) गरम न होने पावे इसको दो पहरकी अग्नि देकर फिर शीतल होनेपर उतार कर
( १२ ) रसेन्द्रसारसंग्रह । ऊपरके घटमें उडकर लगे हुए पारदको निकाल ले । इसको वैद्योंने ऊर्ध्वपातन यंत्र ( डमरुयन्त्र ) कहा है । यह पारेके शोधनमें ऊर्ध्वपातन संस्कार है ॥ ३८ ॥ ३९ ॥ अधःपातनसंस्कार । नवनीताह्वयं सूतं घृष्ट्वा जम्भाम्भसा दिनम् । वानरी-शिग्रु-शिखिभिः सैन्धवा-ऽऽसुरिसंयुतैः॥४०॥ नष्टपिष्टं रसं कृत्वा लेपयेदूर्ध्वभाण्डके । ऊर्ध्वभाण्डोदरं लिप्त्वाऽधोभाण्डं जलसंयुतम् ॥४१॥ सन्धिलेपं द्वयोः कृत्वा तद्यन्त्रं भुवि पूरयेत् । उपरिष्टात्पुटे दत्ते जले पतति पारदः । अधःपातनमित्युक्तं सिद्धाद्यैः सूतकर्मणि ॥ ४२ ॥ शुद्ध आमलासार गंधक और पारेको एक दिन जम्बीरीरसमें खरल कर कजली बना ले, इस कजलीमें कौंचके बीज, सहँजनेके बीज, अपामार्ग (औंगा, चिरचिटा ) के बीज, सेंधानमक और राई मिलाकर जम्बीरीके रसमें घोटे । जब सब मिलकर पीठीसी बन जावे तो इस पीठीको ऊपरके घटमें लेप करदे, नीचेके पात्रमें पानी भरकर ऊपरका लेपवाला पात्र पानीवाले पात्रके मुखपर अधोमुख रख- कर दोनोंके मुखको कपडमिट्टीसे बंद करदे फिर पानीवाले पात्रको मुखपर्य्यंत पृथ्वीमें गाड दे, ऊपरवाले अधोमुख पात्रके सब ओर आरने उपले लगा कर अग्नि देवे तो सब पारा नीचे पानीमें चला जावेगा । पारेके संस्कारोंमें सिद्धादिकोंने इसको अधःपातन संस्कार कहा है ॥ ४०–४२ ॥ तिर्यक्पातनसंस्कार । घटे रसं विनिक्षिप्य सजलं घटमन्यकम् । तिर्यङ्मुखं द्वयोः कृत्वा तन्मुखं रोधयेत्सुधीः ॥ ४३ ॥
भाषाटीकासहित । ( १३ ) रसाधो ज्वालयेदग्निं यावत्सूतों जलं विशेत् । तिर्यक्पातनमित्युक्तं सिद्धैर्नागार्जुनादिभिः ॥ ४४ ॥ एक बडे अच्छे घडेमें पारा डाल दे और दूसरे वैसेही घडेमें पानी डाले फिर दोनों घटोंको तिरछे करके विधिवत् दोनोंके मुख जोड देवे। फिर पारेवाले घटके नीचे अग्नि जलावे तो पारा उडकर पानीमें चला जायगा । इस पारदके संस्कारको नागार्जुन आदि सिद्धोंने तिर्यक्- पातन संस्कार कहा है ॥ ४३ ॥ ४४ ॥ बोधनसंस्कार । एवं कदर्थितः सूतः षण्ढत्वमधिगच्छति । तन्मुक्तयेऽस्य क्रियते बोधनं कथ्यते हि तत् ॥ ४५ ॥ इस प्रकार मर्दन और पातन आदि करनेसे कंचुकी आदि दोष तो दूर हो जाते हैं परंतु पारेमें षण्ढत्व ( नपुंसकता ) आजाती है । उस षण्ढत्वके दूर करनेको हम बोधन संस्कार कहते हैं ॥ ४५ ॥ विश्वामित्रकपाले वा काचकूप्यामथापि वा । सूतं विनिक्षिप्य जलं तत्र तन्मज्जनावधि ॥ ४६ ॥ पूरयेत्रिदिनं भूम्यां गजहस्तप्रमाणतः । अनेन सूतराजोऽयं षण्ढभावं विमुञ्चति ॥ ४७ ॥ नारियलमें या काचकी शीशीमें पारा डालकर उसमें इतना पानी डाले जिसमें पारा डूबजावे फिर इसका मुख बंद करके डेढगज गहरे गढेमें दबादे चौथे दिन निकाल ले तो पारेका षण्ढत्व दूर होजाता है। कोई इस पारेको नारिकेल या शीशीमें डालकर इसमें नमकका पानी डाल पृथ्वीमें गाडे ऐसा मानते हैं । कहीं “ सूतं विनिक्षिप्य जलं ” इस पाठकी जगह “ सृष्ट्यंबुजं विनिक्षिप्य ” ऐसा पाठ लिखकर सोलह वर्षकी स्त्रीका मासिक रज डालना ऐसा मानते हैं ॥४६॥४७॥ २
( १४ ) रसेन्द्रसारसंग्रह । हिंगुलसे पारा निकालनेकी विधि । अथवा हिंगुलात्सूतं ग्राहयेत्तन्निगद्यते । जम्बीरनिम्बुनीरेण मर्दितो हिंगुलो दिनम् ॥ ४८ ॥ ऊर्ध्वपातनयन्त्रेण ग्राह्यः स्यान्निर्मलो रसः । कंचुकैर्नागवङ्गाद्यैर्निर्मुक्तो रसकर्मणि । विना कर्माष्टकेनैव सूतोऽयं सर्वकर्मकृत् ॥ ४९ ॥ जहांपर संस्कारशुद्ध पारद् न मिल सके तो सिंगरफसे निकाला हुआ पारा लेना चाहिये सो सिंगरफसे पारा निकालनेकी विधि कहते हैं- सिंगरफको एक दिन नींबूके रसमें मर्दन करके ऊर्ध्वपातन यंत्रद्वारा पारा निकाल ले । यह पारा मलरहित सप्तकंचुकी और नाग वंगादि दोष रहित होता है यह हिंगुलसे निकाला हुआ पारा अष्ट संस्कारके विनाही सब कर्ममें लेने योग्य होता है ॥ ४८ ॥ ४९ ॥ पारदके अष्ट संस्कार । स्वेदनं मर्दनञ्चैव मूर्च्छनोत्थापनं तथा । पातनं बोधनञ्चैव नियामनमतः परम् । दीपनञ्चेति संस्काराः सूतस्याष्टौ प्रकीर्तिताः ॥ ५० ॥ स्वेदन, मर्दन, मूर्च्छन, उत्थापन, पातन, बोधन, नियामन और दीपन यह पारेके आठ संस्कार कथन किये हैं । वह इस प्रकार हैं- ( १ ) त्रिफला, त्रिकुटा, चित्रक, घीकुमार और कांजी इन सबको एक घडेमें डालकर चूल्हेपर रक्खे, इस घडेमें किसी अच्छे गाढे वस्त्रको चौलड ( चार तह ) करके उसमें पारेको बांधकर दोलायंत्रके विधानसे लटकावे नीचे आग जलावे इस प्रकार घडेके कांजीवाले पानीमें तीन दिन पकानेको स्वेदन संस्कार कहते हैं । अथवा त्रिकुटा, नमक, राई, मूलीके बीज, त्रिफला, अदरख, महाबला, नागबला, चौलाई, पुनर्नवा, मेढासिंगी, चित्रक और नौसादर इनको धान्याम्ल ( धान्योंकी कांजी ) में रगड़कर एक गाढे वस्त्रपर एक अंगुल मोटा
भाषाटीकासहित । ( १५ ) लेप करे उसमें पारा बांधकर धान्याम्लमें तीन दिन दोलायंत्रमें पकावे यह स्वेदन संस्कार है ॥ ( २ ) घरका धूम, ईंटका चूर्ण, कालाजीरा, जली हुई ऊन, गुड, सेंधानमक और राई यह पारेसे सोलहवें सोलहवें भाग लेकर सबका चूर्णकर पारेमें मिला कांजी डालकर तीन दिन रगडे इसको मर्दन संस्कार कहते हैं ॥ ( ३ ) त्रिफलेका चूर्ण घीकुमार और चित्रक इन तीनोंमें खरल करके सूखनेपर कांजीसे धोडाले इस प्रकार सात बार इन्हीं द्रव्योंमें रगडनेको मूर्च्छन संस्कार कहते हैं ॥ अथवा पहले जो सप्तकंचुकी हरण विधि कह आये हैं उसको मूर्च्छन संस्कार कहते हैं ॥ ( ४ ) घीकुमारके रसमें चौथाई भाग हलदीका चूर्ण मिलाकर घोटकर डमरुयंत्रमें उडाले इसको उत्थापन संस्कार कहते हैं । अथवा नींबूके रसमें खरल कर धूपमें सुखाकर पारा निकाल ले बाकी रहे पारेको उडाकर निकालले यह उत्थापन संस्कार है ॥ ( ५ ) उर्ध्वपातन और तिर्यक्पातन करनेको पातन संस्कार कहते हैं ॥ ( ६ ) ४६ । ४७ के श्लोकमें जो षण्ढत्वनाशन विधि कही है उसको बोधन संस्कार कहते हैं ॥ ( ७ ) नाकुलीकंद, चिंचिका ( इमली या रक्तक ), वांझककौडेका कंद, भांगरा, नागरमोथे और धतूरेके पत्रोंका स्वरस इनमें तीन दिन रगडनेसे पारा स्थिर होजाता है इसको नियामन संस्कार कहते हैं ॥ ( ८ ) कसीस, पांचों लवण, राई, मिर्च, सुहांजनेके बीज और सुहागा इन सबका चूर्ण धान्याम्लजलमें घोलकर इस पानीमें दोला- यंत्रद्वारा पारेको तीन दिन पकानेसे पारेका दीपन संस्कार होता है॥ यद्यपि पारेके १८ संस्कार होते हैं जो वृहद् रसग्रंथोंमें लिखे हैं । यहांपर केवल ८ संस्कार लिखदिये हैं, अठारह संस्कार यहां ग्रंथ बढ-
( १६ ) रसेन्द्रसारसंग्रह । नेके भयसे नहीं लिखे और इस ग्रंथकारने केवल पारेके संक्षेपसे ४ संस्कार लिखे हैं जैसे-शोधन, मूर्च्छन, बंधन और मारण सो यथा- क्रम ग्रंथकारने लिखे हैं ॥ ५० ॥ सिंगरकसे पारा निकालनेमें अन्यमत । दरदं तण्डुलस्थूलं कृत्वा मृत्पात्रके त्रिदिनम् । भाव्यं जंबीररसैश्चांगेय्र्या वा रसैर्बहुधा ॥ ५१ ॥ ततश्च जंबीरवारिणा चांगेर्या रसेन वा परिप्लुतम् । कृत्वा स्थालीमध्ये निधाय तदुपरि कठिनीघृष्टमुत्तानम् ॥ चारु शरावं तत्र त्रिंशद्वारं जलं देयम् । उष्णे देयं तथैव तदूर्ध्वपातनेन निर्मलः शिवजः ॥ ५३ ॥ सिंगरफके छोटे छोटे चावलोंके बराबर टुकडे कर उनमें नींबूका रस डालके सुखावे अथवा चांगेरी ( चौपतिया शाक ) के रसकी अनेक ( सात ) भावना देवे फिर मट्टीके बडे पात्रमें डालकर उसमें इतना नींबूका रस और चांगेरीका रस डाले जिसमें सिंगरफका सब चूरा डूब जावे फिर उस पात्रके मुखपर खडियासे लिपा हुआ एक तौल्ला ( बडाभारी शराव ) सीधा रखकर मिट्टी और कपडेसे खूब संधिलेप करदे इस पात्रको चूल्हेपर रख नीचे नीचे तीन प्रहर अग्नि जलावे और ऊपरवाले पात्रमें जब जल गरम हो तो निकालकर शीतल जल डाले ऐसे तीस बार जल बदले जिससे ऊपरका पात्र गरम न होने पावे । तीन पहरके अनंतर आग निकालकर बुझादे जब यह यन्त्र सर्वांग शीतल हो जाय तो ऊपरके पात्रमें लगे शुद्ध पारेको खडिया सहित निकाल ले, फिर कपड छानकर कांजी और पानीसे धोकर साफकर ले यह शुद्ध पारद है ॥ ५१-५३ ॥ पारिभद्ररसैः पेष्यं हिंगुलं याममात्रकम् । जम्बीराणां रसैर्वाथ पचेत्पातनयन्त्रके ॥ ५४ ॥
भाषाटीकासहित । तं सूतं योजयेद्योगे सप्तकंचुकवर्जितम् । संशुद्धिमन्तरेणापि शुद्धोऽयं रसकर्मणि ॥ ५५ ॥ अथवा-पारिभद्र (पंडयारा या नीम) के रसमें सिंगरफको एक प्रहर खरल करे अथवा जंबीरी नींबूके रसमें खरल करे फिर डमरूयंत्रमें या उपरोक्त पातनयन्त्रमें डाल पूर्ववत् पारा निकाल ले तो यह पारा सप्त कंचुकीरहित होता है और बिना ही आठ संस्कारोंके शुद्ध माना जाता है यह सब रसोंमें डालना चाहिये ॥ ५४ ॥ ५५ ॥ मूर्च्छनविधि । गन्धकेन रसं प्राज्ञः सुदृढं मर्दयेद्भिषक ! कज्जलाभो यदा सूतो विहाय घनचापलम् ॥ ५६ ॥ दृश्यतेऽसौ तदा ज्ञेयो मूर्च्छितो रसकोविदैः । असौ रोगचयं हन्यादनुपानस्य योगतः ॥५७॥ पारे और गंधकको सम भाग लेकर खरलमें तबतक मर्दन करे जबतक उसकी घनता ( गाढता ) और चपलता दूर होकर सुर्मेके समान कज्जली न होजाय । इस कज्जलीको मूर्च्छित पारा कहते हैं । इस कज्जलीको अनुपान विशेषसे विधिवत् सेवन करावे तो यह अनेक रोगोंके समूहको दूर करे ॥ ५६ ॥ ५७ ॥ पारदमारण । द्विपलं शुद्धसूतस्य सूतार्धं गन्धकं तथा । कन्यानीरेण संमर्द्य दिनमेकं निरन्तरम् ॥ रुद्ध्वा तद्भूधरे यन्त्रे दिनैकं मारयेत्पुटे ॥ ५८ ॥ शुद्ध पारा दो पल, शुद्ध गंधक एक पल इन दोनोंको घीकुमारके रसमें एक दिन ( बराबर २४ घंटे ) मर्दन करके भूधर यंत्रमें रख एक दिनकी पुट दे तो इस पारेकी भस्म होजायगी ( यह मूर्च्छित पारद है बिना विधि खानेसे अवगुण करता है ) ॥ ५८ ॥
( १८ ) रसेन्द्रसारसंग्रह । अन्यप्रकारसे मारणविधि । भुजङ्गवल्लीनीरेण मर्दयेत्पारदं दृढम् । कर्कटीकन्दमूषायां संपुटस्थं पुटेद्गजे ॥ भस्म तद्योगवाहि स्यात्सर्वकर्मसु योजयेत् ॥ ५९ ॥ नागवल्ली ( पान ) के रसमें पारेको खूब दृढ मर्दन करे । फिर इसको कर्कटीकंद ( बांझककौडेकी जड या कंचन लताकी जड ) की मूषा बना उसमें इस पारेको डाल दूसरी मूषासे बंद कर विधि- वत् संधान करे उसके ऊपर कपडमिट्टी कर धूपमें सुखाले फिर इसको गजपुटमें पुट देवे तो पारेकी भस्म होजायगी । यह योगवाही भस्म सर्व कार्योंमें लेनी चाहिये ॥ ५९ ॥ श्वेतांकोठजटानीरैर्मर्त्यः सूतो दिनत्रयम् । पुटेत्तु चान्धमूषायां सूतो भस्मत्वमाप्नुयात् ॥ ६०॥ श्वेत अंकोठ ढेराकी जडके रसमें पारेको तीन दिन खरल कर फिर अंधमूषामें रखकर पुट देवे तो पारेकी भस्म हो जाती है ॥ ६० ॥ देवदाली हंसपदी यमचिञ्चा पुनर्नवा । एभिः सूतो विमृष्टव्यो पुटनान्म्रियते ध्रुवम् ॥ ६१ ॥ अथवा-देवदाली ( वंदाल डोडा ), हंसपदी, यमचिंचा, ( बृहद् इमली ) पुनर्नवा इन सब औषधियोंके साथ पारेको मर्दन कर पुट देनेसे पारेकी भस्म होजाती है ॥ ६१ ॥ रससिन्दूर । भागो रसस्य त्रय एव भागा गन्धस्य माषः पवना- शनस्य । संमर्द्य गाढं सकलं सुभाण्डे तां कज्जलीं काचघटे निदध्यात् ॥ ६२ ॥ संरुध्य मृत्कर्पटके-
भाषाटीकासहित । ( १९ ) घटीं तां मुखे सचूर्णां खटिकाञ्च दत्त्वा । क्रमाग्निना त्रीणि दिनानि पक्त्वा तां वालुकायन्त्रगतां ततः स्यात् ॥ ६३ ॥ बन्धूकपुष्पारुणमीशजस्य भस्म प्रयोज्यं सकलामयेषु । निजानुपानैर्मरणं जराञ्च हन्त्यस्य वल्लः क्रमसेवनेन ॥ ६४ ॥ एक पल पारा, तीन पल गंधक और एक मासा शीसा इन सब औषधियोंको उत्तम खरलमें खूब घोटे, फिर उस कज्जलीको आतशी शीशीमें डाल ऊपर सात कपड़मिट्टी करे फिर उस शीशीको वालुकायंत्रमें मंद, मध्य, तीव्र अग्नि देवे एक पहर शीशीका मुख खुला रहने दे जब गंधकका धूम निकल लेवे तब उस शीशीके मुख- पर खड़िया मिट्टीका या गुड़ चूनेका डाट लगाकर मुख बंद करदेवे ( कोई लोहेकी सींख शीशीमें डालकर देख लेते हैं जब शीशीके गलेमें लगा हुवा द्रव्य सींखसे लगने लगे तो मुख बंद करते हैं ) फिर २४ पहर अग्नि देनेके अनंतर स्वांग शीतल होनेपर शीशी तोड़कर बीचमें दुपहरियाके फूल समान लाल वर्णके शीशीमें चिपटे हुवे पारदको निकालले इसको संपूर्ण रोगोंमें रोगविशेषोंके अनुपानोंसे देवे तो यह संपूर्ण रोगोंको नष्ट करता है और इसको ३ रत्ती सेवन नित्य करनेसे जरा मृत्यु भी दूर होते हैं ॥ ६२-६४ ॥ [ मेरा अनुभव-मैं कवचीयन्त्र बनाते समय शीशीपर कपड़ा और मिट्टीको न लपेट, केवल खड़िया, मनुष्यके शिरके बाल और रूईको खूब कूटपीस चढा देताहूं, यह कवच इतना दृढ होता है कि चाहे कांचकी शीशी तेज आंचसे पिघल जावे, परन्तु यह मिट्टी कभी नहीं टूटती ॥ अनुवादक. ] पलमात्रं रसं शुद्धं तावन्मात्रं तु गन्धकम् । विधिवत्कज्जलीं कृत्वा न्यग्रोधांकुरवारिभिः ॥६५॥
( २० ) रसेन्द्रसारसंग्रह । भावनात्रितयं दत्त्वा स्थालीमध्ये निधापयेत् । विरच्य कवचीयन्त्रं वालुकाभिः प्रपूरयेत् ॥६६॥ दद्यात्तदनु मन्दाग्निं भिषग्यामचतुष्टयम् । जायते रससिन्दूरं तरुणादित्यसन्निभम् ॥ अनुपानविशेषेण करोति विविधान् गुणान् ॥६७॥ अन्य प्रकार-शुद्ध पारा ४ तोले, शुद्ध गंधक ४ तोले इन दोनोंको विधिवत् खरल कर कजली बनावे फिर इसमें वटवृक्षके अंकुरोंके रसकी तीन भावना देवे । सूखनेपर अग्निसहनशीला शीशीमें भरकर उस शीशीपर सात वार कपड़मिट्टी करके सुखाले फिर वालुका यंत्रमें रखकर चार पहरकी मंदाग्नि देवे तो प्रातःकालके सूर्य समान वर्णवाला रससिंदूर होजाता है । इसको अनुपान विशेषसे प्रयोग करे तो अनेक रोगोंको दूर करता है ( इसमें मन्द-मध्य-तीक्ष्ण क्रमसे कमसे कम बारह पहरतक तो आंच अवश्य दी जानी चाहिये । थोड़ीमें पाक असंभव हैं ) ॥ ६६-६७ ॥ पृथक् समंसमं कृत्वा पारदं गन्धकं तथा । नवसारं धूमसारं स्फटिकं याममात्रकम् ॥ ६८ ॥ निम्बूरसेन संमर्द्य काचकूप्यां निवेशयेत् । मुखे पाषाणखटिकां दत्त्वा मुद्रां प्रलेपयेत् ॥ ६९ ॥ सप्तभिर्मृत्तिकावस्त्रैः पृथक् संशोध्य वेष्टयेत् । सच्छिद्रायां मृदः स्थाल्यां कूपिकां तां निवेशयेत् ७०. पूरयेत्सिकतापूरैरागल मतिमान् भिषक् । निवेश्य चुल्ल्यां दहनं मन्दं मध्यं खरं क्रमात् ॥ ७१ ॥ प्रज्वाल्य द्वादशं यामं स्वांगशीतं समुद्धरेत् ।
भाषाटीकासहित । (२१) स्फोटयित्वा तु मुक्ताभमूर्द्ध्लग्नं वलिं त्यजेत् । अधःस्थं रससिन्दूरं सर्वरोगेषु योजयेत् ॥ ७२ ॥ अन्य प्रकार-पारा, गंधक, नौसादर, गृहधूम, फिटकिरी इन सबको चार चार तोला अलग २ लेकर नींबूके रसमें एक पहर मर्दन करके आतशी शीशीमें भरकर शीशीका मुख ईंट या पत्थरके डाटसे बंद् कर सात कपड़मिट्टी चढ़ाकर सुखाले फिर एक बड़ी चाटी (मिट्टीका पात्र) ले उसके तल भागमें छिद्र कर उस छेदपर शीशी रखकर पात्रको गलपर्यंत वालु (रेत) से भरदे (इसको वालुका यंत्र कहतें हैं ) इस यंत्रको चूल्हे पर चढ़ाकर क्रमसे मंद, मध्य और तीक्ष्ण अग्नि देवे ऐसे बारह (१२) पहर अग्नि देनेके अनंतर आग बुझा दे । स्वांग शीतल होनेपर शीशीको फोड़ कर उसमेंसे मोतीके समान चमकदार शीशीमें लगे हुए पारेको निकाल ले और स्याही तथा पीले वर्णके गंधकको जो ऊपर नलीमें लगा हो अलग निकाल लेवे, शीशीके पेटमें लगे हुए रससिंदूरको लेकर सब रोगोंमें प्रयोग करे ॥ ६८-७२ ॥ रसकपूरकी विधि । टंकणं मधु लाक्षा च ऊर्णागुञ्जायुतो रसः । मर्दितो भृङ्गजद्रावैर्दिनं सम्पुटमागतम् ॥ ७३ ॥ ध्मातो भस्मत्वमाप्नोति शुद्धकर्पूरसन्निभम् ॥ ७४ ॥ सुहागा, मधु (शहद), लाख, भेडकी ऊन, सफेद घुंघुची (श्वेतगुंजा) और पारा इन सबको भांगरेके रसमें खरलकर एक हांडीमें बंद करके कोयलोंकी तीन या चार पहर आंच देवे और धोंकनीसे मंद २ धोंकता रहे तो शुद्ध कपूरके समान भस्म होकर ऊपरकी ओर उड़कर लग जायगी, इसको रसकपूर कहते हैं (यह भी मूर्च्छित है भस्म नहीं, इसको उपदंशादि रोगोंमें प्रयोग करना चाहिये) ॥ ७३ ॥ ७४ ॥
( २२ ) रसेन्द्रसारसंग्रह । श्वेतभस्म (रसकपूरकी दूसरी विधि । सुधानिधि रस) । पिष्टं पांसुपटुप्रगाढममलं वज्रच्यम्बुना नैकशः, सूतं धातुगतं खटीकवलितं तं सम्पुटे रोधयेत् । अन्तःस्थं लवणस्य तस्य च तले प्रज्वाल्य वह्निं दृढं घस्रं ग्राह्यमथेन्दुकुन्दधवलं भस्मोपरिस्थं शनैः ॥ तद्वल्लद्वितयं लवङ्गसहितं प्रातः प्रयुक्तं भजे- दूर्ध्वं रेचयति द्वियाममसकृत्पेयं जलं शीतलम् ७५ पांसुनमक और शुद्ध पारा इन दोनोंको थोहरके दूधमें अनेक वार घोटे जब पारा और नमक थोहरके दूधमें मिलजावे तो इसको एक लोहेके पात्रमें डाल उस पात्रको खड़िया मिट्टीसे बंद कर संपुट करे फिर एक बडे मिट्टीके पात्रमें सेंधानमक भरकर उस नमकके मध्यमें यह लोहेका संपुट टिका दे, ऊपरसे नमक डालकर संपुटको नमकके मध्यमें छिपा दे फिर इस नमकवाले मिट्टीके पात्रको चूल्हेपर रख इसके नीचे तीक्ष्ण अग्नि जलावे, ४ पहरकी आंच देनेके अनंतर इसको स्वांग शीतल होने दे । फिर संपुटके ऊपरके भागमें लगे हुए सफेद पदार्थको युक्तिसे निकालले यह पारेकी सफेदभस्म है इसको छः रत्ती लेकर २।। मासे लौंगोंके चूर्णमें मिला प्रातःकाल खिलावे तो दोपहरके बाद दस्त होंगे । इसके ऊपर शितल जल पिलाना चाहिये । इसीको रसमंजरीमें रसकपूर और रसचंद्रिकामें भस्म लिखा है ( यह रक्तगत विष और गर तथा उपदंशादि विकारोंमें प्रयोग करना चाहिये ) इस ग्रंथमें इसीको सुधानिधि रस कहा है ॥ ७५ ॥ सर्वाङ्गसुंदर रस ( पीतभस्म ) मर्दयेद्रसगन्धौ च हस्तिशुण्डीद्रवैर्दृढम् । भूधात्रिकार सैर्वापि पर्यन्तं दिनसप्ततः ॥ ७६ ॥
भाषाटीकासहित । ( २३ ) विघृष्य वालुकायन्त्रे मूषायां सन्निवेशयेत् । दिनमेकं ददेदग्निं मन्दंमन्दं निशावधि ॥ ७७ ॥ एवं निष्पद्यते पीतः शीतः सूतस्तु गृह्यते । पर्णखण्डेन तद्गुञ्जां भक्षयेत् श्रूयतां मम ॥ ७८ ॥ क्षुद्बोधं कुरुते पूर्वमुदराणि विनाशयेत् । ज्वराणां नाशनः श्रेष्ठस्तद्वच्छ्रीसुखकारकः ॥ ७९ ॥ हृदयोत्साहजननः स्वरूपतनयप्रदः । बलप्रदः सदा देहे जरानाशनतत्परः ॥ ८० ॥ अंगभंगादिकं दोषं सर्वं नाशयति क्षणात् । एतस्मान्नापरः सूतो रसात्सर्वाङ्गसुन्दरात् ॥ ८१ ॥ शुद्ध पारा, शुद्ध गंधक दोनों समान भाग लेकर हस्तिशुण्डीके रसमें और भुईआमलेके रसमें सात २ दिन मर्दन करे, फिर मूषामें संपुट कर एक बालूकी भरी हांडीमें धरे एक दिन रात्रि मंद मंद अग्नि देवे इस प्रकार करनेसे पारा पीत वर्णका होजायगा । यह पीत- भस्म १ रत्ती पानमें रख खानेसे क्षुधाकी वृद्धि होती है एवं जठर रोगका नाश होता है तथा ज्वर नष्ट होता है सुन्दर कान्ति होय एवं चित्त प्रसन्न रहे सुन्दर पुत्रोत्पादन करे, बल बढ़े, वृद्धावस्था जाय, थोड़ेही दिनोंमें अंगभंग आदि दोष नष्ट होते हैं । इस सर्वांगसुंदर रसके समान श्रेष्ठ और औषधि नहीं है ॥ ७६-८१ ॥ धान्याभ्रकं रसं तुल्यं मारयेन्मारकद्रवैः । दिनैकं तेन कल्केन वस्त्रं लिप्त्वा तु वर्त्तिकाम्॥८२॥ विलिप्य तैलैर्वर्त्ति तामेरण्डोत्थैः पुनः पुनः । प्रज्वाल्य घृतभाण्डे तद् गृह्णीयात् पतितञ्च यत्८३॥
( २४ ) रसेन्द्रसारसंग्रह । कृष्णभस्म । कृष्णभस्म भवेत्तच्च पुनर्मर्म्मद्यं नियामकैः । दिनैकं पातयेद्यन्त्रे कन्दुकाख्ये न संशयः । मृतः सूतो भवेत्सत्यं तत्तद्रोगेषु योजयेत् ॥ ८४ ॥ धान्याभ्रक और पारद दोनों समान भाग ले आगे कही हुई मारक औषधियोंके रसमें एक दिन मर्दन करे फिर इस कल्कको कपड़े- पर लेपन कर बत्ती बनाले उस बत्तीको एरंडके तेलमें भिगोकर जलावै उसमेंसे जो तेलकी बूंदें गिरें उनको चीनीके पात्र वा घृतके चिकने पात्रमें ग्रहण करे, जो नीचे बैठजाय उस कृष्णवर्ण भस्मको नियामक औषधियोंके रसमें एक दिन मर्दन करे फिर कंदुक यंत्रमें पातन करले तो यह उत्तम कृष्णभस्म होजायगी इसको अनुपान भेदसे अनेक रोगोंमें प्रयोग करे ॥ ८२-८४ ॥ चतुर्विध भस्मकी उत्तरोत्तर श्रेष्ठता । श्वेतं पीतं तथा रक्तं कृष्णञ्चेति चतुर्विधम् । लक्षणं भस्म सूतानां श्रेष्ठं स्यादुत्तरोत्तरम् ॥ ८५ ॥ पारेकी भस्म ४ प्रकारकी होती है-श्वेत, पीत, रक्त, कृष्ण इन चारों प्रकारकी पारदकी भस्ममें उत्तरोत्तर गुण अधिक जानने । यथा श्वेत भस्मकी अपेक्षा पीत भस्म श्रेष्ठ है और पीतभस्मकी अपेक्षा रक्त भस्म श्रेष्ठ है एवं रक्तभस्मकी अपेक्षा कृष्ण भस्मको श्रेष्ठ कहा है॥८५॥ मूषाके बनानेकी श्रेष्ठ विधि । द्वौ भागौ तुषदग्धस्य चैका वल्मीकमृत्तिका । लौहकिट्टस्य भागैकं श्वेतपाषाणभागिकम् ॥८६॥ नरकेशं समं पञ्च च्छागीक्षीरेण पेषयेत् । याममात्रं दृढं पश्चात्तेन मूषां प्रकल्पयेत् ॥ ८७ ॥ शोषयित्वा तु संलिप्य तत्कल्कैः सन्निरोधयेत् । वज्रमूषेयमाख्याता सम्यक् पारदसाधिका ॥८८॥
भाषाटीकासहित । (२५) दो भाग तुषोंकी भस्म, एक भाग बम्बीकी मिट्टी और एक भाग लोहाकेट्ट, एक भाग श्वेत पत्थरका चूर्ण और एक भाग मनुष्यके केश ( बाल ) ये पांचों चीजें लेकर इनको बकरीके दूधमें एक पहर भर खूब घोटे फिर मूषा बनाकर धूपमें सुखा लेवे जब सूख जावे फिर उसीके कल्कसे लेप कर बंद कर देवे इसको वज्रमूषा कहते हैं । इसमें भली प्रकार पारेका संस्कार होता है ॥ ८६-८८ ॥ नियामक गण । सर्पाक्षी वन्यकक्कोटी कंचुकी यमचिंचिका । शतावरी शंखपुष्पी शरपुंखा पुनर्नवा ॥ ८९ ॥ मण्डूकपर्णी मत्स्याक्षी ब्रह्मदण्डी शिखंडिनी । अनन्ता काकजंघा च काकमाची कपोतिका ॥९०॥ विष्णुक्रांता सहचरा सहदेवी महाबला । बला नागबला मूर्वा चक्रमर्दः करञ्जकः ॥ ९१ ॥ पाठा तामलकी नीली जालिनी पद्मचारिणी । घण्टा त्रिकण्टगोजिह्वा कोकिलाक्षघनध्वनिः ॥९२॥ आखुपर्णी क्षीरिणी च त्रिपुषी मेषशृङ्गिका ॥ कृष्णवर्णा च तुलसी सिंहिका गिरिकर्णिका । एता नियामकौषध्यः पुष्पमूलदलान्विताः ॥९३॥ नाकुलीकंद, वांझककौडा, कंचुकी ( शिरीषवृक्ष ), यमचिंचा ( बृहद् इमली ), शतावर, शंखाहुली, सरफोंका, पुनर्नवा ( साँठी ), मंडूकपर्णी ( ब्राह्मी ), मत्स्याक्षी, ब्रह्मदण्डी, शिखंडिनी ( पीले वर्णकी जूही ), शारिवा, काकजंघा, मकोह, कपोतिका ( नलिका ), विष्णुक्रान्ता ( कोयल ), सहचरा ( पीयावासा ), सहदेवीं, महा- बला, बला, नागबला ( खरैटीके भेद ), मूर्वा, चक्रमर्द ( पनवाड़ ), लताकरंज, पाटला, पाठा, भूमि आमला, नीलनी, जालनी ( कड़वी -