भारतकोश
संग्रह पर लौटें

शारदा तिलक तन्त्र (हिन्दी व्याख्या सहित)

Sharada Tilak Tantra with Hindi Commentary

लक्ष्मण देशिकेन्द्र / चमन लाल गौतम द्वारा

स्रोत: संस्कृति संस्थान बरेली · संस्कृति संस्थान बरेली · 1950 (उद्गम)

DevanagariSanskritpublished511 पृष्ठ

दशम पटल ] [ २१५ ।१-२। इस मन्त्र का ऋषि नारद है—गायत्री छन्द है और इस मन्त्र का देवता दुर्गा कही गई है, जिनको सत्पुरुषों ने बतलाया है। यह दुरितों और आपदाओं के निवारण करने वाला है। ३। साधक को चाहिये कि नमस्कार से रहित मूल मन्त्र से ह्रामाद्यों के सहित विधि- पूर्वक षट् अङ्गों को करे।४। ध्यान—सिंह के वहन पर विराजमान चन्द्र को मस्तक पर धारण करने वाली—मरकतप्रस्थ अपनी चार भुजाओं के द्वारा शङ्ख-चक्र-धनुध और शरों को धारण करने वालों है— तीन नेत्रों से शोभित—मोतियों के हार, अङ्गद, कङ्कण में से युक्त तथा झनकार करने वाली काञ्ची और नूपुरों वाली है—रण में उल्ल- सित कुण्डलों से विभूषित दुर्गादेवी आपके दुर्गों अर्थात् कष्टों का हरण करने वाली होवे ।५। इस मन्त्र का आठ लाख जप करे। इन्द्रियों को जीत लेने वाला साधक मधुर से लोलित तिलों के द्वारा अथवा पयोन्ध से लोलित किये हुओं से एक सहस्र आहुतियाँ देवे ।६। इस रीति से नौ शक्तियों से समन्वित पीठ को भली-भाँति पूजन करें—नौ शक्तियों के नामों को बतलाया जाता है—प्रभा, माया, जया, सूक्ष्मा, विशुद्धा, नन्दिनी, सुप्रभा, विजया और सर्व सिद्धिदा—ये नौ शक्तियाँ हैं। इनका ह्रस्वत्रयकनीवों से रहित अचों से यजन करना चाहिये ।७-८। प्रणवान्तरे वज्रनखदंष्ट्रायुधाय च । महासिंहाय वर्मास्त्रं नतिः सिंहमनुर्मतः ।६ दद्यादासनमेतेन मूत्ति मूलेन कल्पयेत् । तस्यां संपूजयेन्मूर्ती देवीमावाह्य मन्त्रवित् ।१० अङ्गावृत्तिं पुराभ्यर्च्य शक्तीः पत्रेषु पूजयेत् । जया च विजया कीर्ति प्रीतिः पश्चात्प्रभा पुनः ।११ श्रद्धा मेधा श्रुतिः प्रोक्ता स्वनामाद्यक्षरादिकाः । पत्राग्रेष्वर्चयेदष्टायुधानि यथाक्रमात् ।१२ चक्रशङ्खगदाखड्गपशांकुशशरान्धनुः । लोकेश्वरांस्ततो वाह्ये तेषामस्त्राण्यनन्तरम् ।१३

२१६ ] [ श्री शारदा तिलक इत्थं जपादिभिर्मन्त्री मन्त्रे सिद्धे विधानवित्। कुर्यात्प्रयोगानेतेन मनुना स्वमनीषितान् । ९४ अब सिंह मन्त्र बतलाया जाता है, प्रणव के अनन्तर वज्रनख दंष्ट्रायुधाय—वह स्वरूप है, सिंहाय—यह स्वरूप है इसके अनन्तर हूँ फट् ओर अन्तमें नमः यह पद होता है । यही सिंह मन्त्र माना गया है । ।६। इस मन्त्र द्वारा आसन अर्पित करे और मूल मन्त्र के द्वारा मूत्ति की कल्पना करनी चाहिए । मन्त्र के ज्ञाता को चाहिए कि उसमें मूत्ति में देवी का आवाहन करके भली-भाँति उनका अर्चन करे । ९०। पहिले अङ्गावृत्ति का यजन करके फिर पत्रों में शक्तियोंका यजन करें । जया, विजया, कीर्त्ति, प्रीति, प्रभा, श्रद्धा, मेधा, श्रुति ये बताई गयी हैं । इनसे अपने नाम के आदि अक्षर का उच्चारण करे । पत्रों के अग्र भागों में क्रम के अनुसार आठ आयुधों का अर्चन करना चाहिए । ९१- ९२। ने आठ आयुध ये हैं—शंख, चक्र, गदा, खङ्ग, पाश, अंकुश, शर और धनुष । इसके उपरान्त बाहिर लोकेश्वरों का तथा उनके अनन्तर उनके अस्त्रों का पूजन करे । इस रीति से मन्त्रधारी जो विधान का ज्ञाता होवे जप आदि के द्वारा मन्त्र के सिद्ध हो जाने पर इस मन्त्र के द्वारा अपने मनीषित प्रयोगों को करे । ९३-९४। प्रतिष्ठाप्य विधानेन कलशान्नव शोभनान् । रत्नहेमादिसंयुक्तान्पदेषु नवसु स्थितान् । ९५ मध्यस्थे पूजयेद्देवीमितरेषु जयादिकाः । पूज्य गन्धपुष्पाद्यै रभिषिञ्चेन्नराधिपम् । १६ राजा विजयते शत्रून्साधकोविजयश्रियम् । रोगी दीर्घायुः सर्वव्याधिविवर्जितः । १७ वन्ध्याभिषिक्ता विधिना लभते तनयं वरम् । मन्त्रेणानेन सजाप्तमाज्यं क्षुद्रज्वरापहम् । गर्भिणीनां विशेषेण जप्तं भस्मादिकं तथा । ९८

दशम पटल ] [ २१७ मध्ये तारे बीजमन्तस्थसाध्यं पत्रेष्वष्टौ मन्त्रवर्णान्विलिख्य । त्रिष्टुब् वीतं वेष्टितं मातृकार्णैर्यन्त्रं दौर्गं भुपूरस्थं विदध्यात् ।१६ क्षुद्रभूतमहारोगचौरसर्प निवारणम् । विजयश्रीपदं पुंसां गर्भिणीना सुखप्रदम् ।२० भ्रान्तं वियतसनयनं श्वेतो मर्द्दिनि ठद्वयम् । अष्टाक्षरीयमाख्याता विद्या महिषमर्द्दिनी ।२१ इसके अनन्तर विधानके साथ परम शोभन नौ कलशोंकी प्रतिष्ठा, षित करके, जोकि रत्न औके सुवर्ण से संयुक्त होवें—नौ पदों में स्थित करे । जो कलश मध्य में स्थित है उसमें देवी का अर्चन करे और इतर कलशोंमें जया आदि का पूजन करना चाहिए । गन्ध पुष्पादि उपचारों के द्वारा भली-भाँति पूजन करके नराधिप का अभिषेक करे ।१५।१६। इससे राजा अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त किया करता है और साधक विजय श्री को प्राप्त किया करता है । जो रोगी हो वह दीर्घ आयु की प्राप्ति करता और समस्त व्याधियों से रहित हो जाया करता है ।१७। विधि से अभिषेक की हुई वन्ध्या नारी परम श्रेष्ठ सुत को प्राप्त करती है । इस मन्त्र से अभिमन्त्रित आज्य क्षुद्रज्वर के अपहरण करने वाला होता है । विशेष रूप से जप की हुई भस्म आदि लाभ किया करती है ।१८। अब मन्त्र बतलाते हैं-मध्य में, कर्णिका में, तार में ( प्रणव में ) अन्तःसम स छ अर्थात् मध्यास्थ्य साध्य साधक नाम कर्म के सहित दौर्ग बीज को लिखे और आठ पत्रोंमें मन्त्र के वर्णों का लेखन करे तथा त्रिष्टुप् से वीत और मातृका वर्णों से वेष्टित करे इस यन्त्र को भूपुर के मध्य में स्थित करना चाहिए ।१९। यह मन्त्र यन्त्र क्षुद्र भूत, महारोग, चारों ओर सर्पों का निवारण करने वाला होता है । पुरुषों को विजय और श्री के प्रदान करने वाला होता है । तथा गर्भिणियों के सुख का प्रदाता है ।२०। भान्त—मकार, विद्युत्—ढकार, सनयन—इकार के सहित, श्वेत—षकार, मर्द्दिनि—स्वरूप, दोठकार और स्वाहा —यह विद्या अष्टाक्षरों वाली महिष-मर्दिनी कही गयी है ।२१।

२१८ ] [ श्री शारदा तिलक महिषहिंसिके हूँ फट् हृदयं परिकीर्तितम् । महिषशत्रो शार्ङ्गि हूँ फट् शिरोऽङ्गं समुदाहृतम् ।२२ महिषं भीषयद्वन्द्वं हूँफडन्तः शिखामनुः । महिष हनयुग्मान्ते देवि हूँफट् तनुच्छदम् ।२३ महिषान्ते सूदिति हूँफडन्तमस्त्रसमीरितम् । मन्त्रैरेतैर्जातियुक्तैः पञ्चाङ्गानि प्रकल्पयेत् ।२४ गारुडोपलसन्निभां मणिमौलिकुण्डलमण्डिताम् । नौमिभालविलोचनां महिषोत्तमाङ्गनिषेदुषीम् ।२५ चक्रशंखकृपाणखेटकवाणकार्मुकशूलकान् । तर्ज्जनीमपिविभ्रतीं निजबाहुभिः शशिशेखराम् ।२६ अष्टलक्ष जपेन्मन्त्र तत्सहस्रं तिलैः शुभैः । हुत्वा प्रागीरीते पीठ यजेन्महिषमर्दिनाम् ।२७ संपूज्याङ्गानि पत्रेषु दुर्गाख्यां वरवर्णिनीम् । आर्याह्वां तृतीयां च चतुर्थी कनकप्रभाम् ।२८ पञ्चमीं कृत्तिकासंज्ञा षष्ठीमप्यभयप्रदाम् । कन्यां सुरूपां प्रभजेन्मन्त्रौ दीर्घस्वरैः क्रमात् ।२६ महिष हिंसि के हूँ फट्—वह हृदय कीर्त्तित किया गया है—महिष शत्रो शार्ङ्गि हूँ फट्—शिर अङ्ग कहा गया है ।२२। महिर्ष भीषयद्वन्द्वं हूँ फट्—शिखा मन्त्र है । महिष दो हन के अन्त में देवि हूँ फट्—यह तनुच्छद है ।२३। महिष के अन्त में सूदिनि हूँ फट्—यह अस्त्र कहा गया है । इन मन्त्रों से जातियुक्त हैं पञ्च अङ्गों को प्रकल्पित करना चाहिए ।२४। ध्यान—गारुडोपल के सदृश—मणि मौलि कुण्डलों से मण्डित—भाल में विलोचन वाली—महिष के उत्तम अङ्ग पर विराज- मान—शङ्ग, चक्र, कृपाण खेटक, वाण, कार्मुक और शूल को धारण करने वाली—मस्तक में चन्द्र को धारण करती हुई—तर्जनी को भी अपनी बाहुओंसे विभरण करने वाली को नसस्कार करता हूँ ।२५-२६ इस मन्त्र का आठ लाख जप करे । एक सहस्र शुभ तिलों से हवन करे

दशम पटल ] [ २१६ पूर्व में वर्णित पीठ पर महिष मर्दिनीका यजन करना चाहिए ।२७। पत्रों अङ्गों का पूजन करना चाहिए । दुर्गा, वरवर्णिनी, आर्या, चौथी कनक प्रभा, पाँचवी कृतिका, छटवीं अभयप्रदा, कन्या स्वरूप का मन्त्र धारी क्रम से दीर्घ स्वरों से प्रभजन करे ।२८-२६। यजेदग्रेष्वायुधानि चक्रशङ्खासिखेटकान् । वाणं बाणासनं शूल कपाल यादिभिः क्रमात् । ३० लोकपालाः पुनः पूज्यास्तदस्त्राणि ततः परम् । वशयेत्तिलहोमेन नरान्नृपतीनपि ।३१ सिद्धार्थैर्हुयान्मन्त्री रोगा-मुच्येत तत्क्षणात् । पद्मैर्हुत्वा जयेच्छत्रून्दूर्वाभिःशान्तिमाप्नुयात् ।३२ पलाशंकुसुमैः पुष्टिं धान्यैर्धान्यश्रियं व्रजेत् । काकपक्षैः कृतोहोमो द्वेषं वितनुते नृणाम् ।३३ मरीचहोमान्मरणं रिपुराप्नोति सर्वथा । क्षुद्रादिचोरभूताद्यान्ध्यात्वा देवीं विनाशयेत् । ३४ तारो दुर्गेयुं रक्तमन्त्यं ठान्तं सलोचनम् । द्विष्टान्ता जयदुर्गेयं विद्या वेद्या दशाक्षरी । ३५ आगे आयुधों का—शङ्ख चक्र का असि और खेटकों का—बाण— बाणासन—शूल—कपाल का यादि से क्रम से यजन करे ।३०। फिर लोक पालों का पूजन करे उनके आगे उनके अस्त्रों का यजन करना चाहिए । इस तरह से करने वाला साधक तिलों के होम से नरों और नर पतियों को भी अपने वश में कर लिया करता है ।३१। मन्त्रधारी सिद्धार्थों (श्वेत सर्षपों) से हवन कर के रोग ने तत्क्षण में ही मुक्त हो जाया करता है । पद्मों से हवन करके शत्रुओं पर विजय पाता है और दूर्वाओं से होम करके शान्ति को पाता है ।३२। पलाश के पुष्पों के द्वारा होम करके पुष्टि का लाभ किया करता है और धान्यों से हवन करके धान्य श्री को प्राप्त करता है । कौए के पक्षों से होम करने वाला मनुष्यों में द्वेषका विस्तार करता है ।३३। मिर्चों के होम से शत्रु सर्वथा

२२० ] [ श्री शारदा तिलक मरण को प्राप्त कर लेता है। देवी का ध्यान करके क्षुद्रादि—चोर— भूत आदि का विनाश कर दिया करता है ।३४। अब जय दुर्गा का मन्त्र बतलाते हैं प्रणव, दो बार दुर्गे पद, रेफ, अन्त में क्षकार, ईकार के सहित णकार और अन्त में दो ठकार—यह दश अक्षरों वाली जय दुर्गा जान लेनी चाहिए ।३५। तारादिदुर्गे हृदयं दुर्गे शिर उदाहृतम् । दुर्गायै स्याच्छिखा वर्म भूतरक्षिणि कीर्तितम् । तारादिदुर्गे युगलं रक्षिण्यस्त्रं समीरितम् ।३६ कालाभ्र भां कटाक्षं ररिकुलभयदां मौलिबद्धे दुरेखां शङ्खञ्चक्रं कृपाणं त्रिशिखमपिकरैरुद्वहन्तीं त्रिनेत्राम् । सिंहस्कन्धाधिरूढां त्रिभुवनमखिलं तेजसा पूरयन्तीं ध्यायेद्दुर्गां जयाख्यां त्रिदशपरिवृतां सेवितां सिद्धिकामैः ।३७ बाणलक्षं जपेन्मन्त्रं घृतेन जुहुयात्ततः । दशांशं संस्कृते वह्नौ ब्राह्मणानपि भोजयेत् ।३८ लष्टाक्षारोपिते पीठे पूजयेत्पर्ववत्सुधीः । मन्त्रं जपन् विशेद्युद्धे शत्रून्हन्याद्विशेषतः ।३६ प्रजपेद्व्यवहारादौ तत्रापि विजयी भवेत् । अर्चयेदस्त्रशस्त्राणि जयार्थी विद्ययाऽनया ।४० ज्वलज्वलपदान्ते स्याच्छूलिनीति पदं वदेत् । दुष्टग्रहं हुमस्त्रान्तो वह्निजायावधिर्मनुः ।४१ भूतेन्द्रियाक्षरैः प्रोक्तो ग्रहक्षुद्रारिनाशकः । ऋषिर्दीर्घतमाः प्रोक्तः ककुप्छन्द उदाहृतम् ।४२ तारादि दुर्गे—यह हृदय है और दुर्गे—यह शिर कहा गया है। दुर्गायै-यह शिखा है—भूत रक्षिणि—यह वर्म कहा गया है ।३६। तारादि दुर्गे युगल और रक्षिणि—यह अस्त्र कहा गया है ।३६। अब ध्यान बताया जाता है—काले मेघ की आभा वाली—अपने कटाक्षों के द्वारा शत्रुओं के समुदाय को भय प्रदान करने वाली—मस्तक में इन्दु रेखा को धारण

दशम पटल ] [ २२१ करती हुई, तीन नेत्रों से युक्त, कर-कमलों के द्वारा शङ्ख, कृपाण, त्रिशिख को धारण करने वाली, सिंह के स्कन्ध पर अधिरूढ़, अपने तेज के द्वारा सम्पूर्ण त्रिभुवन को पूरित करने वाली, देवगणों से परि- वृत, सिद्ध कामों के द्वारा सेवित, जय नाम वाली दुर्गा का ध्यान करे ।३७। पाँच लाख मन्त्र का जप करे फिर घृत से होम करे। हवन संस्कार की हुई अग्नि में दशांश करना चाहिए। ब्राह्मणों को भोजन करावे ।३८। सुधी पुरुष को चाहिए कि पूर्व की ही भाँति अष्टाक्षरोपित पीठ पर पूजन करे। मन्त्र का जप करते हुए युद्ध में प्रवेश करे तो विशेष रूप से शत्रुओं का हनन किया करता है ।३९। व्यवहार आदि प्रकृष्ट रूप से जप करे तो वहाँ पर भी विजय होता है ! इस विद्या के द्वारा जप का अर्थी अस्त्रों और शस्त्रों का अर्चन करे ।४०। ज्वल-ज्वल पदों के अन्त में शूलिनि—इस पद को कहे। दुष्टग्रह हैं—इस अस्त्र के अन्त वाला अन्त में स्वाहा होता है ।४१। भूतेन्द्रियाक्षरों के द्वारा कहा हुआ मन्त्र ग्रह-क्षुद्र शत्रुओं का नाश करने वाला है। इसका ऋषि दीर्घतमा कहा गया है और इसका ककुप छन्द कहा गया है ।४२। शूलिनि देवता प्रोक्ता समस्तसुरवन्दिता । दुर्गे हृदवरदे शीर्ष विन्ध्यवासिनि तच्छिखा ।४३ वर्म्माऽसुरान्ते मर्द्दिनी युद्धपूर्वप्रिये पुनः । त्रासयद्वितयञ्चास्त्रं देवसिद्धसुपूजिते ।४४ नन्दिनी स्याद्रक्षयुगं महायोगेश्वरि क्रमात् । शूलिन्याद्या हुंफडन्ताः पञ्चांगमनवः स्मृताः ।४५ अध्यारूढां मृगेन्द्रं सजलजलधरश्यामलां हस्तपद्मैः शूलं वाणं कृपाणमरिजलजगदाचापपाशान्वहन्तीम् । चन्द्रोत्तंसा त्रिनेत्रां चतसृभिरसिना खेटकान् विभ्रतीभिः कन्याभिः सेव्यमानां प्रतिभटभयदां शूलिनि भावयामि ।४६

२२२ ] [ श्री शारदा तिलक मन्त्रमेनं जपेन्मन्त्री वर्णलक्षं विचक्षणः। सर्पिषान्नेन होमस्तु दशांशमितो भवेत् ।४७ प्रागुक्तं पूजयेत्पीठे वक्ष्यमाणेन वर्त्मना। विधाय पूजामंगानां पूज्याः पत्रेषु शक्तयः ।४८ दुर्गाद्या वरदाविन्ध्यवासिन्यसुरमर्दिनी। युद्धप्रिया पञ्चमी स्याद्देवसिद्धसुपूजिता ।४६ समस्त सुरगणों द्वारा वन्दित शूलिनि देवता बतायी गयी है। दुर्गे हृदय है—वरदे शीर्ष है और विन्ध्यावासिनी उसकी शिखा है-असुरान्ते और फिर मर्दिनि युद्ध पूर्व प्रिये—वर्म है। युद्ध प्रिये त्रासयत् द्वितीय अस्त्र है—देवसिद्ध सुपूजिते रक्ष युग, महायोगेश्वरि क्रम से नन्दिनी है। शूलिनी आदि में और हुँफट् अंत वाले—ये पांच अंग मन्त्र कहे गये हैं। ४३।४४।४५। ध्यान—मृगेन्द्र पर समारूढ़, जल से परिपूर्ण मेघ के समान श्याम वर्ण वाली—कर कमलोंके द्वारा शूल, वाण, कृपाण, जलज, गदा, चाप और पाश को वहन करती हुई, चन्द्र के उत्तंस वाली, तीन नेत्रों से संयुत, असि से युत खेटकों को धारण करती हुई चोर कन्याओं के द्वारा सेवित, प्रतिभटों को भय देने वाली शूलिनि की भावना करता हूँ ।४६। विचक्षण पुरुष को चाहिए कि इस मन्त्र का वर्णलक्ष जप करे अर्थात् मन्त्र में जितने वर्ण होवे उतने ही लाख जप करना चाहिए । उस जप का दशांश सर्पिष के सहित अन्न से हवन करे ।४७। आगे बताये जाने वाले मार्ग से पूर्व कहे हुए पीठ पर यजन करे । अङ्गों की पूजा करके पत्रों में शक्तियों की पूजा करनी चाहिए ।४८। आद्या दुर्गा है वरदा विन्ध्यवासिनी, असुर मर्दिनी, पाँचवी युद्ध प्रिया, देवसिद्ध सुपूजिता ।४६। सप्तमी नन्दिनी प्रोक्ता महायोगेश्वरी परा । दलाग्रेषु तदस्त्राणि शङ्खचक्रमसिं पुनः ।५० गदेषुचापशूलानि पाशं पश्चाद्दिदशाधिपान् । इत्थं जपादिभिः सिद्धः कुर्यात्कर्मनिजेप्सितम् ।५१

दशम पटल ] [ २२३ अष्टोत्तरसहस्रं यस्तिलैस्त्रिमधुराप्लुतैः । नित्यं तज्जुहुयात्तस्य शक्तिः स्यादतिमानुषी ।५२ अष्टोत्तरशता नित्यं सर्पिषा जुहुयान्नरः । वाञ्छितां वत्सरादर्वाक् प्राप्नुयान्महतीं श्रियम् ।५३ दूर्वाहोमो भवेन्नृन्वाञ्छितसिद्धिदः । छुरिकाद्यानि शस्त्राणि जप्तानि मनुनाऽमुना । संपाताज्यविलिप्तानि वितरन्ति जयश्रियम् ।५४ अश्वत्थार्कसमिद्भिर्वा तिलैस्त्रिमधुरोक्षितैः । होमो वशयति क्षिप्रमीप्सितान्मन्त्रिणोनरान् ।५५ उद्यदायुधहस्तां तां देवी कालघनप्रभाम् ध्यात्वाऽऽत्त्मानं जपेन्मन्त्रं स्पृष्ट्वाऽऽर्तं मुञ्चति ग्रहः ।५६ सप्तमी नन्दिनी कही गयी है—दूसरी महायोगेश्वरी है। दलो के अग्र भागों में उनके अस्त्रों का यजन करना चाहिए। शङ्ख, चक्र, असि, गदा, इषुचाप, शूल और पाश का यजन करे। इसके पीछे दिक्पालों का अर्चन करना चाहिए। इस रीति से जप आदि के द्वारा सिद्ध होता है और फिर अपना ईप्सित कर्म करना चाहिए ।५०।५१। जो एक सहस्र आठ बार मधुर से अक्त तिलों के द्वारा नित्य हवन करता है उसकी अतिमानषी शक्ति हो जाती है ।५२। जो मनुष्य अष्टो- त्तर शत घृत से आहुतियाँ देता है वह एक वर्ष से पहिले ही अपनी वाञ्छित महती श्री प्राप्ति किया करता है ।५३। दूर्वा से किया हुआ होम मनुष्यों के लिए सब वाञ्छितों की सिद्धि का प्रदाता होता है। इस मन्त्र के द्वारा अभिमन्त्रित छुरिका आदि शस्त्र सम्पा- ताज्य से विलिप्त किये हुए जय श्री को वितरित किया करते हैं ।५४। पीपल और आक की समिधाओं से अथवा तीनों मधुरों में उक्षित तिलों से किया हुआ होम शीघ्र ही ईक्षित मन्त्रियों को और नरों को अपने वश कर लिया करता है ।५५। उठाये हुए आयुध के हाथ में ग्रहण करती हुई—काले मेघ के तुल्य प्रभा से समन्वित उस देवी का ध्यान

२२४ ] [ श्री शारदा तिलक करके आत्मा का स्पर्श करके मन्त्र का जप करे तो उसको ग्रह छोड़ दिया करता है ।५६ सर्पाखुवृश्चिकादीनां विषमाशु विनाशयेत् । मनुनानेन विध्वन्मन्त्रविद्देवताधिया ॥५७ मन्त्रेणाऽनेन सञ्जप्तान्बाणानादाय साधकः । विमुञ्चेत्प्रतिसेनायां सा द्रुत विद्रुता भवेत् ।५८ शूलपाशधरां देवीं ध्यात्वात्मानमनाकुलः । प्रविशेद्युद्धदेश यो जित्वाऽऽयाति स निर्व्रणः ।५६ जुहुयात्तिलसिद्धार्थलमेकं यथाविधि । नामयुक्तं जपेन्मन्त्रं यस्यासौ मृत्युमेष्यति ।६० गुटिका गोमयोत्पन्ना हुत्वाऽष्टशतसंख्यया । सप्ताहात्कुरुते मन्त्री विद्वेष स्निग्धयोर्मिथः ।६१ गृहीत्वा गोमयं व्योम्नि त्रिसहस्रं जपेत्ततः । गमिष्यतां द्वारदेशे निखातं स्तम्भनं भवेत् ।६२ बहुनोक्तेन किंसर्वं साधयेन्मनुनाऽमुना । उत्तिष्ठ पदमाभाष्य पुरुषि स्यात्पदं ततः ।६३ सर्प, चूहा, विच्छू आदि के विषको शीघ्र ही विनष्ट कर देता है। मन्त्र का ज्ञाता पुरुष इस मन्त्र के द्वारा देवता की बुद्धि से प्रयोग करे तो विषों की शान्ति होती है ।५७। इस मन्त्र के द्वारा भली भाँति जप किये हुए बाणों को साधक लेकर अपने शत्रु की सेना में यदि उनको छोड़े तो वह सेना बहुत शीघ्र ही भाग जाया करती है ।५८। अनाकुल होकर शूल और पाश को धारण करने वाली देवी का आत्मा में ध्यान करके जो कोई भी यदि युद्ध देश में प्रवेश करे तो वह व्रण रहित होता हुआ ही उसको जीत करके आता है ।५६। विधिके अनुसार एक लाख मंत्र का जप करके तिल और सिद्धार्थोंसे होम करे और नाम से युक्त मन्त्र का जप करें जिसका नाम रक्खे वह मृत्युको प्राप्त हो जाता है । गोमय से उत्पन्न गुटिकाओं की एक सौ आठ बार आहुतियाँ देवें तो मन्त्रधारी

दशम पटल ] [ २२५ एक सप्ताह में दो परस्पर में अत्यन्त स्नेह वालेभी हों तो उसमें विद्वेष कर दिया करता है ।६०-६१। व्योम में गोमय को ग्रहण करके फिर तीन सहस्र जप करे और जाने वालों के द्वार देश में खोदकर गाड़ देने तो स्तम्भन हो जाता है ।६२। बहुत इसके विषयों में कहने से क्या लाभ है, साधक इस मंत्र के द्वारा सबका साधन कर लेता है । उत्तिष्ठ, इस पद को कहकर इसके अनन्तर पुरुष-यह पद होना चाहिए ।६३। पितामहः सनेत्रेन्दुः स्वपिषि स्याद्भयं च मे । समुपस्थितः मुच्चार्य यदि शक्यमनन्तरम् ।६४ अशक्यं वा पुनस्तन्मे वदेद्भगवति ततः । शमयाग्निवधूः सप्तत्रिंशद्वर्णात्मकोमनुः ।६५ ऋषिरारण्यकश्छन्दो प्रत्यनुष्टुपुदाहृतम् । देवता वनदुर्गा स्यात्सर्वदुर्गंविमोचनी ।६६ पादाष्टसन्धिषु गु०दलिङ्गाधारोदरेषु च । पार्श्वहृत्स्तनकण्ठेषु पुनवल्लिष्टसन्धिषु ।६७ मुखनासाकपोलाक्षिकर्णभ्रू मध्यमूर्द्धसु । मंत्राक्षराणि विन्यस्यद्देवताभावसिद्धये ।६८ षड्भिश्चतुर्भिरष्टाभिरष्टाभिः षड्भिरिन्द्रयैः । मंत्राणैरङ्गक्लुप्तिः स्याज्जातियुक्तैर्यथाक्रमम् ।६६ सौवर्णाम्बुजमध्यग त्रिनयनां सौदामिनीसन्निभां । चक्रं शंखवराभयानि दधतीमिन्दाः कलां बिभ्रतीम् ।७० ग्रैवेयाङ्गदहारकुण्डलधरामाखण्डलाद्यै स्तुतां । ध्यायेद्विन्ध्यनिवासिनीं शशिमुखीं पार्श्वस्थपञ्चाननाम् ।७१ इकार और विन्दुके सहित ककार-फिर स्वपिषि, यह पद है, फिर में भय समुपस्थित, यदि शक्यु में अथवा आशक्य होवे, इसके उपरान्त भगवति, यहपद कहे इसके आगे 'स्वाहा' कहे । और 'शमय' पद कहे । यह सैंतीस वर्णका मन्त्र होता है।६४-६५। इसकाऋषि आरण्यक है और इसका छन्द अनुष्टुप कहा गया है । इनका देवता वनदुर्गा है जो सभी

२२६ ] [ श्रीशारदा तिलक दुःखों का विनाश करने वाली है ।६६। पादों की अष्ट सन्धियों में, गुदा लिङ्गाधार, उदर में, पार्श्व, हृदय, स्तन, कण्ठ, में पुन वहिनष्ट संधियों में मुख, नासिका, कपोल, आंख, कान भौंहों का मध्य भाग मूर्धा में मन्त्र के अक्षरों का विन्यास करे जो देवता के भाव को सिद्धि के लिये करना चाहिये ।६७-६८। छै, चार, आठ और छै इन्द्रिया मन्त्र के वर्णों से जो जाति युक्त हो क्रमानुसार अंगक्लृप्ति होती है ।६६। ध्यान बतलाया जाता है-सौवर्ण कमल के मध्य में विराजमान, तीन नेत्रों से समन्वित, विद्युल्लता के तुल्य, करकमलों से शंख, चक्र, वरदान और अभयदान को धारण करतो हुई--मस्तक में चन्द्रमा की कला को वहन करने वाली, ग्रैवेय, अंगद, हार, कुण्डलो को धारण करती हुई-इन्द्रादि देवगणों के द्वारा स्तवन की हुई-जिसके समीप में सिंहस्थित है--ऐसी चन्द्रमुखी विन्ध्य वासिनी देवी का ध्यान करना चाहिए ।७०-७१। एव ध्यात्वा जपेल्लक्षाचतुष्क तद्दशांशतः । जुहुयाद्धविषा मत्री शालिभिः सर्पिषा तिलै ।७२ प्रागीरिते जपेत्पीठे देवीमङ्गदिभिः सह । अङ्गपूजा यथापूर्वं दलमूलेष्वमा यजेत् ।७३ आर्या दुर्गा च भद्राख्या भद्रकाली ततोऽम्बिका । क्षेमान्या वेदगर्भाख्या क्षेमङ्कर्य्यष्टशक्तयः ।७४ अस्त्राणि पत्रमध्येषु शंखचक्रासिखेटकान् । बाणकोदण्डशूलानि कपालान्तानि पूजयेत् ।७५ ब्राह्मयाद्याः स्युर्द्दलाग्रेषु लोकपालास्ततः परम् । सिद्धमन्त्रः प्रयोगेषु देवीमित्य विचिन्तयेत् ।७६ कालपावकसन्निभां कलिताद्धेचन्द्रशिरोरुहाम् । भालनेत्रविभूषणां भयदायिसिंह निषेदुषीम् । चक्रशंखकृपाणखेटकचापबाणरोटिकां, शूलवाहिभुजां भजे विजिताखिलासुरसैनिकाम् ।७७

दशम पटल ६ २२७ ऐसा ध्यान करके चार लाख मन्त्र का जप करे । मन्त्रवादी उसका दशांश शाली, घृत और तिलों से ही हवि से हवन करे ।७२। पूर्व से कहे हुये पीठ पर अंग आदि के साथ देवी का यजन करे । पूर्व की ही भाँति अंग पूजा करे और दलों में निम्न वर्णित इनका पूजन करना चाहिये-आर्या, दुर्गा, भद्रा, भद्रकाली, अम्बिका, क्षेमा, वेदगर्भा, क्षेमं- करी—ये आठ शक्तियाँ हैं ।७३-७४। पत्रों के मध्य में शंख, चक्र, असि खेटक, बाण, कोदण्ड, शूल और कपालाम्त अस्त्रों का पूजन करे ।७५। दलों के अग्रभागोंमें ब्रह्माणी आदि का यजन करके इसके पश्चात् लोक- पालों का पूजन करना चाहिये। यह प्रयोगोंमें सिद्ध मन्त्र है। इस रीति से देवी का चिन्तन करे ।७७। ध्यान, कालाग्नि के सदृश, केशों में अर्ध चन्द्र शोभित हैं-भाल में नेत्र के भूषण वाली, भय देने वाले सिंह के ऊपर समारूढ, शंख, चक्र, कृपाण, खेटक, चाप और बाणों को करों में धारण करती हुई-शूल वाली भुजा से संयुत समस्त असुर सैनिकों र्गवजित करने वाली देवी का मैं ध्यान करता हूं ।७७। प्रातः स्नानरतो नित्यमष्टोत्तरसहस्रकम् । जपेत्तस्याशु सिद्ध्यन्ति धनधान्यादिसम्पदः ।७८ अनेनैव विधानेन ग्रहक्षुद्ररिपूञ्जयेत् । नाभिमात्रोदके स्थित्वा देवीमर्कगतां स्मरन् ।७६ जपेदष्टात्तरशतं लभेत महतीं श्रियम् । अयुतं वटवृक्षोत्थैः सश्रृङ्गैरर्चितेऽनले ।८० होमं समिद्धरैः कुर्यान्नाशयत्यापदां कुलम् । घोराभिचारान्भूतादीन् शमयेद्विधिनाऽमुना ।८१ अपामार्गसद्भवैर्वा तिलैर्वा काननोद्भवैः । सर्षपैर्वा कृतोहोमः क्षुद्रापस्मारनाशनः । ८२ अभीष्टसिद्धयै जुहुयादार्कंर्मन्थी समिद्वरैः । सहस्रमर्कवारादिदिवसास्न्देश संयतः ।८३

२२८ ] [ श्रीशारदा तिलक सारान् शुद्धान्समादाय शकलान्मन्तुनाऽमुना । जुहुयादेधिने वह्नौ सप्तरात्रमतन्द्रितः ।८४ प्रातःकाल में स्नान में रत होकर नित्य ही एक सहस्र आठ बार मन्त्र जप करे तो शीघ्र ही धन-धान्य आदि सम्पदायें सिद्ध हो जाती हैं ।७८। इसी विधान के द्वारा ग्रह और क्षुद्र रिपुओं पर विजय प्राप्त किया करता है। नाभि मात्र जलमें स्थित होकर सूर्य मण्डलमें विराज- मान देवी का स्मरण करे ।७६। इस प्रकार से एक सौ आठ बार जप करे तो यह जापक महती श्री को प्राप्त करता है । फिर समेधित अग्नि में मृङ्ग सहित वट वृक्ष की समिधाओं से दश हज़ार आहुतियाँ देवे तो आपदाओं के समुदाय का विनाश कर दिया करता है। इस विधि से परम घोर भूतादि अभिचारों का शमन कर दिया करता है । अथवा अपामार्ग की समिधाओं से या वन में समुत्पन्न हुए तिलों से अथवा सघर्षों के द्वारा होम करने वाला क्षुद्र अपस्मार का नाश करने वाला होता है ।८०-८२। मन्त्रधारी पुरुष को अपने अभीष्ट की सिद्धि के लिए आक की श्रेष्ठ समिधाओं से होम करना चाहिए । अर्क वार से आदि लेकर दश दिन तक परम संयत होकर होम करे ।८३। इस मन्त्र से शुद्ध सारों के खण्डो का समादन करे और तन्द्रा रहित होकर सात रात्रि पर्यन्त प्रज्वलित अग्नि में हवन करे ।८४। साधयेदखिलं स्वभीष्टं मन्त्रवित्तमः । कुमुदैर्वशयेद्विप्रान्नृपतीन्पद्महोमतः ।८५ तत्पत्नीरुत्पलै फुल्लैर्वैश्यान्कह्लारहोमतः । शूद्रान् लवणहोमेन जातीपुष्पैः समान (१) बुधः (पुनः) ।८६ व्रीहिभिर्जुहुयान्नित्यं वत्सराद्व्रीहिमान्भवेत् । दूर्वाहोमेन दीर्घायुर्मधुना रत्नवान्भवेत् ।८७ अन्नैरन्नसमृद्धिः स्यादाज्येन लभते धनम् । गोदुग्धेन गवां वृद्धिमाप्नुयान्नात्र संशयः ।८८

दशम पटल ] [ २२६ ज्वरे ग्रहे गरे सर्पे तर्जन्या संस्पृशञ्जपेत् । स्मृत्वा शूलकरां देवीं तत्क्षणादेव तान्हरेत् ।८६ गर्भितं साध्यनामानैः पत्रे मनुमिमं लिखेत् । कुलालमृत्कृतायां तत्प्रतिमायाँ हृदि न्यसेत् ।६० कृतप्राणप्रतिष्ठान्तां पूजितां कुसुमादिभिः । निधायाग्रे जपुम्मन्त्रष्टोत्तरसहस्रकम् ।६१ इसका प्रकार यह होता है कि वह मन्त्र का ज्ञाता पुरुष निरन्तर अपने सम्पूर्ण अभीष्ट को साधित कर लिया करता है। कुमुदों के होम से विप्रों को और पद्मों के हवन से नृपतियों को वश में कर लिया करता है ।८५। बुध पुरुष विकसित उत्पलों के होम से उनकी पत्नियों को और कल्हार के पुष्पों से वैश्यों को तथा लवण के होम स शूद्रों को और जाती पुष्पों के होम से समनरों को वश में कर लेता है ।८६। व्रीहियों के द्वारा नित्य हवन करे तो एक वर्ष में वह व्रीहि वाला हो जाता है। दूर्वा के होम से दीर्घ आयु वाला और मधु के होम से होम करने वाला रत्नों वाला हो जाया करता है ।८७। अन्न के होम से अन्न की समृद्धि होती है तथा आज्य के होम से धन का लाभ किया करता है । गाय के दूध से होम करने से गोओं भी वृद्धि हुआ करती है इसमें कुछ भी संशय नहीं है ।८८। ज्वर में, ग्रह, में विष में और सर्प दंशन में अपनी तर्जनी के द्वारा स्पर्श करते हुए जप करना चाहिए उस समय में शूल कर में धारण करने वाली देवी का स्मरण करके ही स्पर्श करे तो उसी क्षण उन सबका हरण कर दिया करता है ।८६। साध्य के साथ के वर्णों से गर्भित पत्र में इस मन्त्र को लिखे । कुम्हार की मिट्टी से निर्मित की हुई प्रतिमा के हृदय में न्यास करे । उसकी प्राण प्रतिष्ठा करके पुष्प आदि के द्वारा पूजित करे । उसको अपने आगे रखकर के एक सहस्र आठ बार मन्त्र का जप करे ।६०-६१। सध्यास पक्षमात्रेण वशमायाति वाँछितम् । अभ्यर्च्य देवीमनले तीक्ष्णतैलेन मंत्रवित् ।६२

२३० ] [ श्रीशारदा तिलक हुत्वायुतं निधायाग्रे तीक्ष्णांस्त्रिंशच्छरान्पुनः । तेषु संपातयेद्भूयः स्पृष्ट्वा तन्नियुतं जपेत् । ६३ वेधयेत्परसेनायां क्षणान्नष्टा दिशो दश । प्राप्नुयान्नष्टसंज्ञा सा पलायनपरायणा ।६४ जपित्वा सितगुञ्जानां कुडवं कुलिकोदये । विकिरेच्छत्रु सेनायां गूढः तन्नापणादिषु ।६५ ज्वरमारी महारोगैः पीडिता सैन्यनायकैः । परस्परविरोधेन नश्येद्गच्छेन्म्रियेत सा । ६६ सेनासंस्तम्भने मंत्री कारस्करसमुद्भवैः । पुष्पैः सहस्रं जुहुयात्तत्पत्रै स्ता निवर्तयेत् । ६७ अंगारवारे कुलिके जप्त्वा भस्म चितोद्भवम् । विनिः क्षिपेद्रिमूर्ध्नि विद्विष्टो देशतो ब्रजेत् । ६८ सन्ध्या में जप करना चाहिये तो एक पक्ष भर में वाँक्षित वश में आ जाया करता है । मन्त्र का ज्ञाता अग्नि में देवी का अर्चन करके तीक्ष्ण तैल के द्वारा दश हजार आहुतियाँ देकर उसे अपने आगे निधा- पित करे । तीक्ष्ण तीव्र शरों को उनमें सम्मानित करे, फिर उनका स्पर्श करके नियुत जप करे । ६२-६३। उनसे शत्रु की सेना में वेध कर तो क्षण भर में दशों दिशाओं में सेना नष्ट हो जाती है । वह सेना नष्ट संज्ञा को प्राप्त होती है और पलायन करने में तत्पर हो जाया करती कुलिकोदय के समय में चार प्रस्थ सफेद गुंजाओं को जप करके शत्रु की सेना में विकीर्ण कर देवे और आप आपण आदि में गूढ होकर रहे ।६५। ज्वर भारी महारोगों से पीड़ित सेना नायक आपस में ही विरोध के द्वारा नष्ट हो जाते हैं गमन कर जाते हैं और मर ज ते हैं। ६६। सेना के संस्तम्भन करने से मन्त्रधारी कारस्कर से समुत्पन्न पुष्पों से एक सहस्र आहुतियां देवे और उनके पत्रे से होम करे तो सेना को निर्वात्तित कर दिया करता है। ६७। अंगार वार में कुलिक वेला में जप करके

· दशम पटल ] [ २३१ चिता की अद्भुत भस्म को शत्रु के मस्तक में निक्षिप्त कर देवे तो विद्विष्ट देश से गमन कर जाया करता है ।६८। मरुन्निपातितैः पत्रैः कारस्करसमुद्भवैः । तस्य पादरजोयुक्तैर्होमादुच्चाटयेदरीन् ।६६ कारस्करमयीं कृत्वा प्रतिमां च सुशोभनाम् । जप्तां प्रतिष्ठितप्राणां छेदयेदंगशः पुनः ।१०० काकोलूकवसायुक्तष्टोत्तरसहस्रकम् कृष्णपक्षचतुर्दश्यां श्मशाने हव्यवाहने ।१०१ जुहुयान्म्रियतेऽरातिरेवमेव दिनत्रयात् । उन्मत्तसमिधां होमान्नूताः स्युः शत्रवः क्षणात् ।१०२ उलूककाकयोः पत्रैः स्ववसारक्तसंयतैः । जुहुयान्निशि कांतारे शत्रुः कालातिथिर्भवेत् ।१०३ शत्रोः प्रतिकृति मंत्री प्रतिष्ठितसमीरणाम् । शोषणेन विलिप्तांगीमत्युष्णां निक्षिपेज्जले ।१०४ ज्वराक्रांतो भवेच्छीघ्रन्दग्धसेकाच्छम नयेत् । तर्जनीं त्रिशिख दोर्भ्याधारयन्तीं भयङ्कराम् ।१०५ रक्तां ध्यात्वा रवेर्बिम्बे प्रजपेद्यु तं मनुम् । मारये दचिरादेव रिपुन्बन्धुसमन्वितान् ।१०६ खड्गखेटकसन्नद्धां संक्रुद्धां भानुमण्डले । ध्यात्वा मंत्र जपेन्मंत्रो नाशये द चिरादरीन् ।१०७ वायु के द्वारा गिराये हुये कारस्कर से समुत्पन्न पत्रों से जो उसके चरणों की रज से युक्त होंवे, इससे होम करने से शत्रुओं का उच्चाटन करे ।६६। कारस्कर से परिपूर्ण सुशोभन प्रतिमा का निर्माण करके प्राण प्रतिष्ठा करके अभिमन्त्रित करे । फिर अंकुश से छेदन करे और काक तथा उल्लू की वसा से युक्त करके एक सहस्र आठ वार कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी में अग्नि में श्मशान में हवन करे इससे तीन दिन में ही शत्रु की मृत्यु हो जाती है । उन्मत्त की समिधाओं के होम से एक ही क्षणमें

२३२ } [ श्रीशारदा तिलक शत्रुओं की मृत्यु हो जाती है । १००-१०२। उल्लू और कौओं के पंखों से जो अपनी उनकी ही बसा और रक्त से संयुत होवे वन में रात्रि में होम करे तो शत्रु काल का अतिथि हो जाता है । १०३। मंत्रधारी शत्रु की प्रतिकृत करके उसकी प्राण प्रतिष्ठा करे फिर उसे शोषण से विलिप्त अङ्गों वाली करे । फिर अत्यन्त उष्ण जल में निक्षिप्त कर देवे ।१०४। इसका यह प्रभाव है कि वह शीघ्र ही ज्वराक्रान्त हो जाता है । दुग्ध के सेक से समन करे । दोनों बाहुओं से तर्जनी और त्रि- शिख का वहन करने वाली-भयंकर रक्ता का सूर्य के बिम्ब में ध्यान करे और दश हजार मन्त्र का जप करे । इसका यह प्रभाव है कि थोड़े ही समय में बन्धुओं से समन्वित शत्रुओंका मरण कर देता है ।१०५-१०६। खङ्ग और खेटक से सन्नट-बाहु और बहुत अधिक क्रुद्ध देवी का सूर्य मण्डल में ध्यान करके मन्त्रधारी जप करे तो थोड़े ही समय में शत्रुओं का विनाश कर दिया करता है ।१०७। चापबाणधरां भीमां सिंहस्थां ज्वलनोपमाम् । सृजन्तीं बाणनिवहान्धावन्ती ताहशं रिपुम् ।१०८ ध्यात्वा जपेन्मनुमिममयुतं तोयमध्यगः । रिपुं च परसेनां च द्रुतमुच्चाटयेद्ध्रुवम् ।१०६ आनित्यकृमसमिद्धोमान्मुच्यते रोगशोकतः । पुष्पैस्तदीयैर्वशयेन्मधुराक्तैर्मतङ्गजन् । ११० रक्षायै पञ्चगव्येन लिम्पेज्जप्तेन दन्तिनः । गव्याज्यतिलसिद्धार्थैरानित्यकसमिद्धरैः । १११ दुग्धान्नापञ्चगव्याभ्यां तण्डुलेन घृतेन च । एतैः पृथक् पृथक् द्रव्यैरष्टोत्तरसहस्रकम् । ११२

दशम पटल ] [ २३३ चाप-वण को धारण करने वाली—भीम—सिंह पर समारूढ़— अग्नि के तुल्य जाज्वल्यमान-बाणों के समुदाय का सृजन करती हुई और उसी भाँति के शत्रु की ओर धावन करती हुई देवी का ध्यान करके जल के मध्य में स्थित होकर इस मन्त्र का दश हजार जप करना चाहिए। इससे जापक व्यक्ति शत्रु को और पराई सेना को शीघ्र निश्चित रूप से उच्चाटन कर देता है ।१०८-१०६। आग्नित्यक की समिधाओं के होम से रोग और शोक से मुक्त हो जाता है। मधुर से अक्त उसके पुष्पों से होम करने पर मतंगजों को वश में कर लेता है। ।११०। रक्षा के लिये उप किये हुये पञ्चगव्य से रक्षा के लिये हाथियों का लिम्पन करे। गायका घृत तिल-सिद्धार्थ-आग्नित्यक की श्रेष्ठ समि- धाओं से दुग्धान्न, पंचगव्यों से—तण्डुल से और घृत से—इन द्रव्यों से अलग-अलग एक सहस्र आठ बार होम करना चाहिए ।१११-११२। जु याद्दिनशोविप्रान्भोजयेन्मधुरादिभिः । गुरवे दक्षिणां दद्याद्वस्त्राभरणसंयुताम् ।११३ मातङ्गाश्च तुरङ्गाश्च वर्द्धन्ते विधिनाऽमुना । सर्वव्याधिविनिर्मुक्ताः क्षुद्रपीडाविवर्जिताः ।११४ कारयेद्वग्नवृक्षेण शिल्पिनाऽऽयुधपञ्चकम् । शंखखड्गगदाङ्गाधि शार्ङ्गं कौमोदकीं क्रमात् ।११५ पंचगव्येषु निःक्षिप्य तानि स्पृष्ट्‌वा मनुं जपेत् । सम्यक् पंचसहस्राणि तेषु संपातयेत्पुनः ।११६ तावदब्जेन जुहुयान्न्यस्वैः स्वैः पूजयेत्क्रमात् । उद्धृत्य पञ्चगव्येभ्यः पूर्ववत्प्रजपेन्मनुम् ।११७ अवटान्पञ्च निखनेद्दिक्षु मध्यादिषु क्रमात् । अवटेष्वेषु पूर्णेषु पञ्चगव्येन साधकः ।११८ आयुधानि प्रजप्तानि पञ्च घोषपुरःसरम् । विन्यसेत्तेषु मध्यादिपूजां कुर्याद्यथापुरा ११६ और विप्रों को मधुर आदि के द्वारा भोजन करावे। अपने श्रो

गुरुदेव के लिये वस्त्रों और आभरणों से समन्वित दक्षिणा देवे ॥११३॥ इस मन्त्र के द्वारा हाथी और घोड़े बढ़ जाते हैं। वे सब व्याधियों से रहित होते हैं और क्षुद्र पीड़ा से वर्जित हुआ करते हैं ॥११४। ब्रह्म वृक्ष से किसी शिल्पी के द्वारा पाँच आयुधों का निर्माण करावे । क्रम से शंख, खंग, रथांग (चक्र), शांगं और कोमोदकी—ये पाँच आयुध हैं ॥११५॥ पंचगव्य में निक्षेप करके उनका स्पर्श करके मन्त्र का जप करना चाहिये । भली-भाँति पांच सहस्र जप करे और फिर उनमें सम्पातन करे ।११६। तब तक घृत से होम करे और क्रम से अपने २ मन्त्रों के द्वारा पूजन करे । पंचागव्य से निकालकर पूर्व की ही तरह मन्त्र का जप करना चाहिये ।११७। मध्यादि दिशाओं में क्रम से पाँच अवटों को खनन करे । साधक के द्वारा ये सब अवट पंचागव्य से परिपूर्ण होने पर ध्वनि के साथ पाँच आयुधों को मन्त्र के अभिमन्त्रित करें और उनको उन अवटों में डाल देवे अर्थात् विन्यस्त करे । और पहिले के समान मध्यहृत की पूजा करे ।११८-११६। बालुकाभिः समापूर्य मृद्भिः कुर्यात्समस्थलम् । बलिं च विकिरेत्तत्र तेषां मंत्रैर्यथाक्रमम् ॥१२० दिक् पतिभ्या बलि दत्वा ब्राह्मणाम्भोजयेत्ततः । दीनान्धकृपणादींश्च तोषयेद्भोजनादिभिः ।१२१ गुरुवे दक्षिणां दद्यादात्मवित्तानुसारतः । यत्रैवं विहिता रक्षा देशे वा नगरे पुरे ॥१२२ ग्रामे गेहेऽथवा तत्र वर्द्धन्ते सम्पदः सदा । अश्मपातादयो दोषा भूतप्रेतादिसंयुताः ।१२३ अभिचारकृताः कृत्यारिपुचौराद्युपद्रवाः । नेक्षन्ते तां दिशं भीतास्तर्जिता देवताज्ञया ।१२४ बालुका प्रभृति से समापूरित करके सिद्धि से उनको समस्थल कर देवे । उनके मन्त्रों के द्वारा क्रमानुसार वहाँ पर वलि का विकिरण करना चाहिये । दिक्पालों को बलि देकर फिर ब्राह्मणों को भोजन