भारतकोश
संग्रह पर लौटें

श्री चैतन्य चरितामृत (कृष्णदास कविराज गोस्वामी - सम्पूर्ण आदि, मध्य एवं अन्त्य लीला)

Sri Chaitanya Charitamrita of Krishnadas Kaviraj with Hindi Commentary

श्रील कृष्णदास कविराज गोस्वामी द्वारा

DevanagariHindipublished2,549 पृष्ठ

पद्मपुराण—5/118; 16/28-29; 20/57; पद्यावली—14/53; परिजातसौरभ-भाष्य—2/95; पूर्णप्रज्ञ-दर्शन—2/95; ब्रह्मसूत्र—9/10; भक्तिरत्नाकर—4/218, 226; भक्तिरसामृतसिन्धु—5/97; भक्तिसन्दर्भ—3/60, 220; 4/71; 6/226; 8/24; 20/39; भागवत—4/66, 70-71; 5/45-46, 121; 6/226; 7/45; 9/10; 11/105; 13/113; 16/7, 28-29; 17/54; 19/106-108; 20/71; महाभारत—16/28-29, 96-100; 17/54; मार्कण्डेय-पुराण—20/57; रघुनाथवैद्यलिखित ग्रन्थ—12/120; रामायण—3/80; लघुतोषणी-टीका—8/24, ललितमाधव—14/53, लीलास्तव—4/219-222, विलापकुसुमाञ्जलि—6/1; विष्णुभक्तिचन्द्रोदय—8/24; विष्णुस्मृति—11/3024; शारीरिकभाष्य—2/95; शिक्षाष्टक—4/71; श्रीभाष्य—2/95; श्रुति—5/119; सप्तशती—9/69; सर्वज्ञभाष्य—2/95; साहित्य-दर्पण—1/35, 71, 134, 137, 185; 18/99; सिद्धान्त-शिरोमणि—2/10; स्कन्दपुराण—16/96, 100; स्मृति—8/7; हंसदूत—14/53; हरिभक्तिविलास—3/60; 4/219-222; 6/226।

अमृतानुकणामें उद्धृत ग्रन्थादि-तालिका ऐतरयोपनिषद्—20/21; कठोपनिषद्—20/21; गौरगणोद्देश-दीपिका—7/140; 8/5; चैतन्यभागवत—8/5; छान्दोग्योपनिषद्—20/21; बृहद्भागवतामृत—13/61; बृहदारण्यक—20/21; ब्रह्मसूत्र—20/21; भगवद्गीता—13/61; 20/21; भागवत—13/61; 20/21; भावार्थ-दीपिका—13/61; विदग्धमाधव—18/88; श्वेताश्वतर-उपनिषद्—20/21; श्रीचैतन्य-शिक्षाष्टक—20/21; श्रीमुकुन्दाष्टकम्—13/61; श्रीराधाकृष्णगणोद्देश-दीपिका—13/61; सन्मोदिनी-भाष्य—20/21; सारार्थ-दर्शिनी—13/61 ।

अमृतानुकणिकामें उद्धृत ग्रन्थादि-तालिका कृष्णकर्णामृत-टीका—17/51; गरुड़पुराण—16/17-19; गीतगोविन्द—14/30; चैतन्यभागवत—3/196; 16/17-19; छान्दोग्योपनिषद्—7/113; प्रीतिसन्दर्भ—20/52; भक्तिरसामृतसिन्धु—4/125; भक्तिसन्दर्भ—20/25; भगवद्गीता—16/17-19; भागवत—7/113; 17/51; 20/25, 52; माधुर्य-कादम्बिनी—15/12-23; विलापकुसुमाञ्जली—6/313; श्रीगोविन्दलीलामृत—15/14; श्रीश्रीगोवर्धनाष्टकम्—4/125; श्रीप्रेमविवर्त—7/139; 13/41; सारार्थ-दर्शिनी—19/70 ।

साङ्केतिक चिह्नोंकी सूची

अन्त्य – अन्त्यलीला आदि – आदिलीला उःनीः – उज्ज्वलनीलमणि कठः – कठोपनिषद छाः – छान्दोग्योपनिषद बृःआः – बृहदारण्यकोपनिषद मध्य – मध्यलीला मःभाः – महाभारत

श्रीश्रीचैतन्यचरितामृत अन्त्यलीला अध्याय-विवरण पहला अध्याय— 1-42 श्रीस्वरूप गोस्वामीके द्वारा गौड़में महाप्रभुके वृन्दावनसे पुरी आगमनका संवाद भेजना, सभी भक्तोंके साथ शिवानन्द सेनकी नीलाचल यात्रा। शिवानन्द सेनके द्वारा मार्गमें कर आदि देना और उनके साथमें आये कुत्तेका उपाख्यान, श्रीरूपका वृन्दावनमें आगमन और नाटककी रचना आरम्भ करना, छोटे भ्राताके साथ श्रीरूपकी गौड़यात्रा और गौड़में श्रीअनुपमकी गङ्गा-प्राप्ति, वहाँसे श्रीरूपकी पुरी यात्रा, सत्यभामापुरमें स्वप्नमें सत्यभामा देवीका उपदेश प्राप्त करना ही ललितमाधव रचनाका मूल सूत्रपात, पुरीमें ठाकुर श्रीहरिदासके वासस्थानपर श्रीरूपका आगमन, भक्तोंके साथ श्रीरूपका मिलन, महाप्रभुका कृपादेश ही विदग्धमाधवकी रचनाका मूल सूत्रपात्र, श्रीरूपके द्वारा नाटकका विभाग करना, रथके आगे नृत्यकालमें महाप्रभुके द्वारा पाठ किये गये 'यः कौमारहरः' श्लोकके अनुरूप श्रीरूपके द्वारा श्लोक लिखना, महाप्रभुके द्वारा रूपके द्वारा लिखित श्लोकको पढ़ना, महाप्रभुका श्रीस्वरूप दामोदरसे श्लोकका वृत्तान्त कहना, श्रीरूपकी लिखावटकी प्रशंसा और श्रीरूपके द्वारा 'नाम-महिमा' श्लोकका पाठ करना, श्रीरूपके गुणोंका वर्णन, श्रीस्वरूप गोस्वामीके द्वारा श्रीरूपकृत श्लोकका पाठ, महाप्रभुका श्रीराय रामानन्द और श्रीसार्वभौमादि भक्तोंके साथ श्रीरूपके नाटककी भूमिकाका श्रवण, श्रीराय रामानन्दके द्वारा श्रीरूपकृत नाटकके अङ्ग-प्रत्यङ्गादिका विचार करके उसकी सर्वश्रेष्ठताका निर्धारण, वैराग्ययुक्त प्रेमभक्ति सिद्धान्त रस-पाण्डित्यके विषयमें श्रीराय रामानन्दके साथ श्रीसनातनकी समानताको कहना, महाप्रभुकी भक्तिशास्त्र प्रचार करनेकी इच्छा, चातुर्मासके अन्तमें भक्तोंके द्वारा गौड़में वापस लौटना, दोलयात्रा तक श्रीरूपका महाप्रभुके चरणोंमें अवस्थान करना, श्रीरूपमें महाप्रभुके द्वारा शक्ति सञ्चार और चार प्रकारकी सेवा प्रदान करना एवं श्रीरूपका वृन्दावनमें गमन। दूसरा अध्याय— 43-66 महाप्रभुका तीन प्रकारसे प्राकट्य—महाप्रभुका साक्षात् दर्शन, योग्य जीवमें आवेश और उसके समक्ष आविर्भाव, तीन प्रकारके प्राकट्यके फलोंका वर्णन, नकुल ब्रह्मचारीकी देहमें आवेश और श्रीप्रद्युम्नके द्वारा आविर्भावके उपाख्यानका वर्णन, महाप्रभुका चार स्थानोंमें नित्य आविर्भाव, श्रीकान्तके प्रति कृपा, श्रीप्रद्युम्नका नृसिंहानन्द-नाम प्राप्तिका कारण, श्रीप्रद्युम्नको महाप्रभुके द्वारा सभी विष्णु-तत्त्वोंके साथ उनके अभेद और ऐक्यका प्रदर्शन, भक्तके प्रेममें वशीभूत भगवान्, भगवान् आचार्यके पास मायावादी भाई गोपाल भट्टाचार्यका आगमन और महाप्रभुके साथ मिलन, आचार्यका श्रीस्वरूप गोस्वामीसे मायावाद भाष्य सुननेका अनुरोध, श्रीस्वरूपके द्वारा मायावादके दोषोंका वर्णन, निन्दा और आचार्यके भाईको स्वदेशमें वापस भेजना, भगवान् आचार्यके आदेशसे छोटे हरिदासकी माधवीदेवीसे चावलकी भिक्षा और छोटे हरिदासके प्रति महाप्रभुकी दण्ड प्रदान करनेकी लीला, माधवीदेवीका परिचय, स्त्रीके साथ वार्तालाप करनेवाले वैरागीके प्रति महाप्रभुका व्यवहार, छोटे हरिदासकी गति, स्त्रीसे वार्तालाप करनेका प्रायश्चित और छोटे हरिदास-दण्डलीलाके प्रसङ्गमें शिक्षा ग्रहण करने योग्य सात विषय।

अध्याय-विवरण तीसरा अध्याय— 67-120 विधवा ब्राह्मणीके पुत्रके प्रति महाप्रभुका कृपा-स्नेह और महाप्रभुको श्रीदामोदर पण्डितका वाक्यदण्ड, श्रीदामोदरको महाप्रभुकी कृपा प्राप्ति और नवद्वीपमें शचीमाताके पास जानेका आदेश, धर्मरक्षा करनेके लिये निरपेक्षताकी आवश्यकता, श्रीदामोदरके द्वारा माताको अनेक प्रकारके संवाद भेजना, शचीमाताके घरमें महाप्रभुका आविर्भाव और भोजन-लीलाका दृष्टान्त। श्रीदामोदर पण्डितके आगे किसीकी भी स्वतन्त्रता नहीं चलती थी, चैतन्यलीला महा-गम्भीर रहस्यमयी है, महाप्रभु और श्रीहरिदास ठाकुरका संवाद, महाप्रभुका श्रीहरिदास ठाकुरके मुखसे नाम, नामाभास, नामापराधके फल और उच्च सङ्कीर्तनके माहात्म्यका कथन, श्रीहरिदास ठाकुरका बेनोपोलमें अवस्थान करनेके समयमें मायादेवीके प्रति कृपालीला तक-का संक्षिप्त विवरण, उसके मध्यमें वैष्णवके चरणाश्रय ग्रहण करनेवालेकी परमागति और वैष्णव- अपराधीके भयानक परिणामका वर्णन एवं 'रामनाम' और 'कृष्णनाम'के माहात्म्यके वैशिष्ट्यका कथन। चौथा अध्याय— 103-138 श्रीसनातन गोस्वामीका मथुरामण्डलसे होकर झारिखण्डके मार्गसे नीलाचलमें आगमन, बाहरसे देखनेपर श्रीसनातन गोस्वामीके सभी अङ्गोंमें फोड़ोंका दिखलायी देना, श्रीसनातन गोस्वामीका देहत्यागका सङ्कल्प और उनका श्रीहरिदास और महाप्रभुके साथ मिलन, महाप्रभुके द्वारा श्रीसनातन गोस्वामीका आलिङ्गन और उन्हें अनुपमकी गङ्गाप्राप्तिका समाचार देना। श्रीसनातन गोस्वामीके द्वारा अनुपमकी रामनिष्ठाका वर्णन, महाप्रभुका मुरारिगुप्तकी रामनिष्ठाके दृष्टान्तका वर्णन, एकान्तिक भक्त और भगवान्, एकान्तिक भक्तवात्सल्य, श्रीसनातन गोस्वामीको श्रीहरिदासके साथ रहनेकी महाप्रभुकी आज्ञा, श्रीसनातन गोस्वामीके देहत्यागके सङ्कल्पको निषेध करनेको उपलक्ष्य करके मनोधर्मसे चालित अनर्थयुक्त साधकको महाप्रभुके द्वारा कृष्णप्राप्तिके उपायकी शिक्षा देना, सिद्धकी चेष्टा साधकके लिये अनुकरणीय नहीं है, गाढ़ानुरागका वियोग असहनीय, कृष्णभजनमें योग्यताका निर्देश, नाम-सङ्कीर्तन ही भक्तिका सर्वश्रेष्ठ अङ्ग, अपराधशून्य होकर निरन्तर नाम-सङ्कीर्तनके फलसे ही कृष्णप्रेमकी प्राप्ति, भक्तकी देह प्रभुका अपना धन है, श्रीसनातनके द्वारा महाप्रभुके चार प्रकारके मनोऽभीष्टका सम्पादन, महाप्रभुका श्रीहरिदासको श्रीसनातनकी देहका भार-अर्पण, श्रीहरिदासका जीवको महाप्रभुके आनुगत्यका शिक्षादान, महाप्रभुका श्रीहरिदासके द्वारा नाम महिमाका प्रचार, आचार एवं प्रचार, चातुर्मास्य कालमें गौड़ीय और उड़िया भक्तोंके साथ श्रीसनातन गोस्वामीका मिलन, महाप्रभुके द्वारा श्रीसनातन गोस्वामीकी परीक्षा, मर्यादाकी रक्षा ही साधुका आभूषण, मर्यादा उल्लङ्घनसे इहलोक और परलोकका नाश, श्रीसनातन गोस्वामीका श्रीजगदानन्द पण्डितके साथ मिलन और उनको अपने दुःखको बतलाना, श्रीजगदानन्द पण्डितके द्वारा श्रीसनातन गोस्वामीको वृन्दावन जानेका परामर्श देना, महाप्रभुके द्वारा प्रदत्त देश वृन्दावन ही श्रीसनातन गोस्वामीका स्थान, महाप्रभुसे श्रीसनातन गोस्वामीका अपने दुःखका निवेदन करना और श्रीजगदानन्द पण्डितके दिये गये परामर्शको बतलाना, महाप्रभुका श्रीजगदानन्द पण्डितके प्रति क्रोध प्रकाश करना और श्रीसनातन गोस्वामीके प्रति कृपासहित गौरव-उक्ति, अपने और श्रीजगदानन्द पण्डितके प्रति महाप्रभुके स्नेहकी तुलना करके श्रीसनातन गोस्वामीको दुःख और महाप्रभुका उनको सांत्वना देना, विशेष पात्रसे ही विषयकी प्रीतिका वैशिष्ट्य, वैष्णव-देह अप्राकृत, अप्राकृत राज्यमें जड़ीय विधि-निषेधका कोई विचार नहीं, महाभागवतका सर्वत्र विष्णु प्रतीतिके कारण जड़भेदसे उत्पन्न वैषम्यहीन समदर्शन, भक्त और भगवान्‌के मध्य परस्परका व्यवहार, वासुदेव विप्रकी घटना, दीक्षाकालमें कृष्णके चरणोंमें आत्म-समर्पणकारी भक्तका चिन्मय देह प्राप्त करना, महाप्रभुके आलिङ्गन-स्पर्शके फलसे श्रीसनातन गोस्वामीके शरीरके फोड़ोंका दूर होना, श्रीसनातन

श्रीश्रीचैतन्यचरितामृत अन्त्यलीला

[चतुर्थ अध्याय - अवशिष्ट]

गोस्वामीको उस वर्ष नीलाचलमें ही रहनेकी आज्ञा, दोलयात्राके बाद श्रीसनातन गोस्वामीको वृन्दावनमें भेजना। महाप्रभु और श्रीसनातन गोस्वामीका विच्छेद, वृन्दावनके मार्गमें महाप्रभुके लीलास्थानके दर्शनसे सनातन गोस्वामीमें प्रेमका आवेश, श्रीसनातन और श्रीरूपका वृन्दावनमें मिलन, श्रीरूपका धन-विभाग, श्रीरूप-सनातनके द्वारा गौर-आज्ञाका पालन, वृन्दावनमें लुप्त तीर्थोंका उद्धार, सेवाप्रकाश एवं ग्रन्थ-रचना आदिका कार्य, श्रीजीवका परिचय और ग्रन्थ-रचनादिका कार्य, श्रीजीवके प्रति श्रीनित्यानन्द प्रभुकी कृपा और कविराज गोस्वामीके चार शिक्षागुरु। शुद्धा सरस्वतीकी श्रीकृष्णसेवा, अक्षजज्ञानी इन्द्रकी, विद्वेषी जरासन्ध और शिशुपालकी निन्दा उक्तियोंके दृष्टान्त, दारुब्रह्म और जङ्गमब्रह्मका अभेदत्व स्थापन, कविके द्वारा वैष्णवके चरणोंमें आत्मसमर्पण करनेके कारण उसे महाप्रभुकी कृपाकी प्राप्ति, कविका संन्यास-ग्रहण और नीलाचलमें वास।


पाँचवाँ अध्याय— (139-164)

महाप्रभुसे कृष्णकथा श्रवण करनेके इच्छुक श्रीप्रद्युम्न मिश्रको महाप्रभुके द्वारा श्रीराय रामानन्दके निकट भेजना, श्रीराय रामानन्दका वृत्तान्त, श्रीमिश्रका श्रीराय रामानन्दकी सभामें जाना और पुनः लौटकर आना, महाप्रभुसे मिश्रके द्वारा श्रीराय रामानन्द-वृत्तान्तका वर्णन, महाप्रभुके द्वारा श्रीप्रद्युम्न मिश्रको श्रीरामानन्द-तत्त्वका विशेष रूपमें प्रकाश, श्रीरामानन्द एकमात्र अद्वितीय अधिकारी, 'रागात्मिका' भक्तियाजी नित्यसिद्ध श्रीराय रामानन्दके निकट श्रीमिश्रको शिक्षा प्राप्त करनेके लिये महाप्रभुका पुनः भेजना, श्रीराय रामानन्दका श्रीमिश्रके निकट कृष्णकथाका कीर्तन, कृष्णकीर्तनकारी गुरुमें मर्त्यबुद्धिका निषेध, श्रीराय रामानन्दके मुखसे स्वयं श्रीचैतन्य महाप्रभु वक्ता, महत्-व्यक्तिका स्वभाव, जगद्गुरु श्रीगौराङ्ग महाप्रभुका लोकशिक्षा-रहस्य, प्राकृत वर्णाश्रम और पाण्डित्यादि सत्यधर्मका वक्तव्य देनेका लक्षण नहीं, पूर्व बङ्गवासी एक ब्राह्मणवेशी प्राकृत कविका दृष्टान्त, श्रीस्वरूपका क्रोध करनेके कारण—(1) श्रीविष्णुमें जीवबुद्धि नरक-जननी, (2) ईश्वरमें देह-देहीभेद माननेका अपराध ही प्रमाद; श्रीस्वरूप गोस्वामीका बङ्गदेशीय कविको वैष्णवके निकट जाकर भागवत पढ़नेका उपदेश, मूर्ख या विद्वेषीकी कृष्णनिन्दा-उक्तिके द्वारा भी


छठा अध्याय— (165-208)

विप्रलम्भ-दशामें श्रीराय रामानन्दकी कृष्णकथा और श्रीस्वरूपका गान ही महाप्रभुका जीवातु (प्राण), श्रीकृष्णके लिये जैसे सुबलसखा, महाप्रभुके लिये भी वैसे ही श्रीराय रामानन्द, श्रीराधाके लिये जैसे श्रीललिता, महाप्रभुके लिये भी वैसे ही श्रीस्वरूप-दामोदर, महाप्रभुके साथ श्रीरघुनाथ दास गोस्वामीके मिलनका प्रसङ्ग, श्रीरघुनाथके प्रति श्रीनित्यानन्दकी अहैतुकी कृपा, चिड़ा-दधि महोत्सव, श्रीनित्यानन्दकी कृपासे ही श्रीचैतन्यकी कृपाकी प्राप्ति, श्रीरघुनाथका गृहत्याग और बारह दिनोंमें पुरीमें आगमन, मार्गमें तीन दिन मात्र प्रसाद-सेवन, महाप्रभु और भक्तोंके साथ श्रीरघुनाथका मिलन, महाप्रभुके द्वारा कृष्णकृपाके माहात्म्यका वर्णन, महाप्रभुके द्वारा हिरण्य-गोवर्धनके चरित्रका कथन, नित्यसिद्ध श्रीरघुनाथका विषय-भोग न रहनेपर भी अनर्थयुक्त साधकोंके लिये महाप्रभुका उपदेश, महाप्रभुके द्वारा श्रीरघुनाथका स्वरूप दामोदरके हाथोंमें समर्पण, महाप्रभुके तीन रघुनाथ, श्रीरघुनाथ दासका 'स्वरूपेर रघु' नाम, श्रीरघुनाथको महाप्रभुके द्वारा समुद्रमें स्नान और जगन्नाथ दर्शनका आदेश। श्रीरघुनाथकी सिंहद्वारपर अयाचक-वृत्ति, क्षेत्रमें निष्किञ्चन विरक्त भक्तके व्यवहारका वर्णन, महाप्रभुके द्वारा वैरागी या गृहत्यागीके वैध या अवैध आचारका वर्णन, श्रीस्वरूपको शिक्षागुरुरूपमें वरण करनेके लिये महाप्रभुका श्रीरघुनाथको आदेश, श्रीस्वरूप ही साध्य-साधन तत्त्वके आचार्य, महाप्रभुके द्वारा 'रागानुगा'-भक्तियाजीके आचारका वर्णन, श्रीशिवानन्दके द्वारा श्रीरघुनाथके कठोर वैराग्यको श्रवण करके उनके पिताके द्वारा धन और

अध्याय-विवरण सेवकोंको भेजना, श्रीरघुनाथका धन आदिको अस्वीकार करना, और बादमें महाप्रभुको निमन्त्रणके लिये उसमें-से कुछ अंशको स्वीकार करना, दो वर्षोंके बाद महाप्रभुके निमन्त्रण कार्यका भी त्याग, विषयीके अन्नके प्रति महाप्रभुके वचन, श्रीरघुनाथके द्वारा सिंहद्वारका भी त्याग और माधुकरी भिक्षा स्वीकार करनेका वर्णन, श्रीरघुनाथको महाप्रभुके द्वारा गोवर्धनकी शिला और गुञ्जामाला प्रदान करना, महाप्रभुका श्रीरघुनाथको शिला-पूजाकी प्रणाली बतलाना, श्रीरघुनाथके शिलामें व्रजेन्द्रनन्दनके दर्शन, श्रीरघुनाथका सब समय कृष्णभजन, छह वेगोंको जय करनेवाले श्रीरघुनाथका जीवन-निर्वाहके लिये जितना आवश्यक उतना ही ग्रहण करना और श्रीरघुनाथके द्वारा 'सड़ा' प्रसाद-चावल ग्रहण करना। सातवाँ अध्याय— 209-234 श्रीवल्लभ भट्टके साथ महाप्रभुका मिलन, श्रीभट्टके द्वारा 'युगधर्म-प्रचारक' आदि कहकर महाप्रभुकी स्तुति, महाप्रभुके द्वारा श्रीभट्टको श्रीअद्वैताचार्य, श्रीनित्यानन्द प्रभु, श्रीसार्वभौम भट्टाचार्य, श्रीराम force? -> श्रीरामानन्द राय, श्रीस्वरूप दामोदर, श्रीहरिदास ठाकुर आदि भक्तोंकी महिमाका गान करना, श्रीभट्टका विस्मय और गर्वनाश, श्रीभट्टकी भक्तोंके दर्शनकी इच्छा और भक्तोंके सहित महाप्रभुको भिक्षा-प्रदान, भक्त-संन्यासियोंका एक पंक्तिमें बैठना, रथयात्रा कालमें सात-सम्प्रदायोंमें सात कीर्तनकारी और चौदह मृदङ्ग, कीर्तनके बीचमें महाप्रभुका अलातचक्रकी भाँति भ्रमण, श्रीभट्टका विस्मय, महाप्रभुसे श्रीभट्टकी स्वरचित भागवत-टीका श्रवण करनेका आवेदन, महाप्रभुकी उसमें उदासीनता, श्रीभट्टकी कृष्णनामकी व्याख्या प्रकाश करनेकी इच्छा और महाप्रभुकी उसमें असम्मति, पण्डित गोस्वामीकी अनिच्छा होनेपर भी श्रीभट्टका उनके निकट कृष्णनाम-व्याख्याका पाठ करना, श्रीअद्वैताचार्य आदिके साथ श्रीभट्टका कुतर्क करना, श्रीअद्वैताचार्यके द्वारा श्रीभट्टके सभी सिद्धान्तोंका खण्डन, पतिरूपी श्रीकृष्णके आदेशसे ही प्रकृतिरूपी जीवके द्वारा सदा श्रीकृष्णनाम ग्रहण करनेकी विधि, नाम-उच्चारणके फलसे श्रीकृष्णचरणकमलोंमें प्रेमका उदय होना, प्रतिष्ठाका नाश होनेपर श्रीभट्टको दुःख, श्रीभट्टके द्वारा श्रीधरस्वामीकी निन्दा और महाप्रभुके द्वारा श्रीधरस्वामीकी निन्दा करनेवालेकी वेश्याके मध्य गणना, श्रीभट्टका गर्व चूर्ण होना और महाप्रभुके चरणोंमें शरण ग्रहण करना, महाप्रभुके द्वारा श्रीभट्टको श्रीधरस्वामीके आनुगत्यमें भागवत-व्याख्या और निरपराध होकर कृष्णनाम ग्रहण करनेका आदेश, सत्यभामाके अवतार श्रीजगदानन्दका वाम्य-स्वभाव, रुक्मिणीके अवतार श्रीगदाधर पण्डितका दक्षिण-स्वभाव, महाप्रभुके द्वारा श्रीगदाधरकी प्रेम-परीक्षा और श्रीगदाधरका भय, महाप्रभुका 'गदाधर-प्राणनाथ'-नाम, भक्तोंके द्वारा 'गदाइ-गौराङ्ग'-नामका गान, श्रीभट्टके द्वारा श्रीगदाधर पण्डितसे मन्त्र-दीक्षा प्राप्त करना। आठवाँ अध्याय— 235-250 महाप्रभुका श्रीपरमानन्द पुरी और रामचन्द्रपुरीके साथ मिलन, वैष्णव-संन्यासियोंका साम्प्रदायिक व्यवहार, श्रीजगदानन्दका भिक्षा प्रदान करना, रामचन्द्रपुरीका निन्दक स्वभाव, श्रीमाधवेन्द्रपुरीका रामचन्द्रका वर्जन और श्रीईश्वरपुरीपर कृपा, अप्राकृत विप्रलम्भ अवस्थामें श्रीमाधवेन्द्रपुरी गोस्वामीका अन्तर्धान होना, रामचन्द्रपुरीका स्वयं महाप्रभुको मर्त्य मानकर उनके दोषोंको ढूँढ़ना, महाप्रभुका भिक्षा सङ्कुचित करना और भक्तोंका रामचन्द्रपुरीके प्रति क्रोध, अपना निजजन जानकर श्रीगोविन्द और श्रीकाशीश्वरको महाप्रभुके द्वारा कहीं ओर भोजनका आदेश, रामचन्द्रपुरीकी महाप्रभुको वैराग्यकी शिक्षा देनेकी धृष्टता, जगद्गुरु लोकशिक्षक महाप्रभुके द्वारा संन्यास-धर्मकी विधिका निर्णय, अभक्त वर्ण-ब्राह्मण और पांक्तेय ब्राह्मणके घरमें महाप्रभुकी भिक्षा ग्रहण करनेकी रीतिका वैशिष्ट्य, रामचन्द्रपुरीका क्षेत्रत्याग करनेपर महाप्रभुके द्वारा सङ्कोचका परित्याग, भक्तोंके आनन्दमें महाप्रभुका सन्तोष और गुरुकी उपेक्षाके फलसे जीवका विष्णु-विरोधी या पाखण्डी होना।

श्रीश्रीचैतन्यचरितामृत अन्त्यलीला नौवाँ अध्याय— 251-270 मनुष्य वेशमें देवताओंका महाप्रभुका दर्शन, श्रीभवानन्दके पुत्र गोपीनाथको राजदण्डसे छुटकारा दिलवानेके लिये लोगोंकी महाप्रभुसे प्रार्थना, महाप्रभुकी निरपेक्षता और गोपीनाथका तिरस्कार, गोपीनाथका दण्डमोचन, महाप्रभुकी विषयकथामें अनिच्छाका ज्ञापन और अलालनाथ जानेकी इच्छा, लोकशिक्षाके लिये महाप्रभुकी कठोर निरपेक्षता, श्रीकाशीमिश्रका महाप्रभुको आश्वासन, जड़ेन्द्रिय-तर्पणके लिये विष्णुभजनकी चेष्टा मूर्खता, प्रभुके प्रीतिकामी निष्किञ्चन शुद्धभक्तगण, गोपीनाथ सकाम व्यापारी नहीं, गोपीनाथके प्राणदण्डके आयोजनको देखकर उनके हितैषियोंकी महाप्रभुसे कृपा-याचना, शुद्धभक्तकी संज्ञा और आचार-व्यवहार, श्रीप्रतापरुद्रके द्वारा अपने गुरु श्रीकाशीमिश्रकी नित्य चरण दबानेकी सेवा, राजासे श्रीमिश्रका गोपीनाथ-वृत्तान्त वर्णन करना और महाप्रभुके अलालनाथ जानेकी इच्छा बताना, पुरीमें महाप्रभुके अवस्थानके उद्देश्यसे राजाकी सर्वस्व त्याग करनेकी प्रतिज्ञा और गोपीनाथको पुनः राजसम्मान प्रदान, पाँचों पुत्रोंके साथ श्रीभवानन्दकी महाप्रभुके चरणोंमें शरणागति, श्रीगौरस्मरणका मुख्यफल—'गौर-प्रीति' और गौणफल—'विषय-सुख' और गोपीनाथके प्रति महाप्रभुका उपदेश। दसवाँ अध्याय— 271-290 भक्तोंका नीलाचलमें महाप्रभुके दर्शनके लिये गमन, दमयन्तीके द्वारा प्रदान की गयी झालीके साथ श्रीराघवका महाप्रभुके पास गमन और श्रीगोविन्दको झालीका समर्पण करना, श्रीराघवकी झालीका विवरण, श्रीराघव और दमयन्तीकी महाप्रभुके प्रति प्रगाढ़ प्रीति, भक्तोंके साथ महाप्रभुकी नरेन्द्र-सरोवरमें जलक्रीड़ा, सात सम्प्रदायोंमें बेड़ा-सङ्कीर्तनका वर्णन, महाप्रभुका परिमुण्डा-नृत्य, महाप्रभुके द्वारा महैश्वर्यका प्रकाश, रानियोंके साथ राजाका सङ्कीर्तन दर्शन, गम्भीरामें श्रीगोविन्दके द्वारा महाप्रभुका पाद-सम्वहन, महाप्रभुके शरीरके ऊपर बर्हिवास देकर श्रीगोविन्दका महाप्रभुको पार करना और पाद-सम्वहनादिकी सेवा, श्रीगौरकृष्णकी इन्द्रियोंके तर्पणकी इच्छा ही सेवकका एकमात्र लक्ष्य, भक्तोंके साथ महाप्रभुका गुण्डिचा-मार्जन, महाप्रभुका भक्तोंके द्वारा प्रदान किये गये नानारूप नैवेद्यका भोजन, महाप्रभुका भक्तोंके साथ चातुर्मास्य-यापन, महाप्रभुके प्रिय अनेक प्रकारके व्यञ्जन, सब भक्तोंका महाप्रभुको निमन्त्रण, श्रीशिवानन्दके पुत्रका निमन्त्रण, श्रीशिवानन्दके बड़े पुत्र चैतन्यदासके प्रति महाप्रभुकी कृपाका वर्णन, गौड़ीय भक्तोंका गौड़में गमन और पुरीवासियोंका पुरीमें ही अवस्थान। ग्यारहवाँ अध्याय— 291-304 श्रीहरिदास-निर्याण-वर्णन-प्रसङ्ग, महाप्रभुका कृष्ण विरहमें काल-यापन, अप्राकृत विप्रलम्भ-लीलामें महाप्रभुके दो नित्य सङ्गी, श्रीगोविन्दका श्रीहरिदास ठाकुरको प्रसाद देनेके लिये जाना, श्रीठाकुरके अप्रकट कालकी अवस्था, श्रीठाकुरके साथ महाप्रभुका साक्षात्कार और श्रीठाकुरके कुशलकी जिज्ञासा, संख्या-नामकीर्तनके अभावसे जनित अपने दुःखको बतलानेपर महाप्रभुका सिद्धदेह श्रीठाकुरको साधन-अभिनय कम करनेका आदेश, महाप्रभुसे अपने अभिप्रायका ज्ञापन, महाप्रभुके द्वारा श्रीठाकुरकी वाञ्छाको पूर्ण करना, श्रीठाकुरके सामने भक्तोंके साथ महाप्रभुका महाकीर्तन प्रारम्भ, महाप्रभुका परमानन्दसे श्रीठाकुरके गुणोंका कीर्तन, अपने सामने महाप्रभुका दर्शन और महाप्रभुके नाम कीर्तनके साथ ही श्रीठाकुरका निर्याण, भीष्मकी इच्छामृत्युका स्मरण, श्रीठाकुरकी देहको गोदमें लेकर महाप्रभुका नृत्य, श्रीठाकुरको समुद्रमें लाना और समुद्रमें स्नान कराना, समुद्रका महातीर्थ हो जाना, भक्तगणोंका श्रीठाकुरके चरणामृतका पान, कीर्तनके साथ ही समाधि प्रदान करनेकी रीति, महाप्रभुका अपने श्रीहस्तसे श्रीठाकुरको समाधिस्थ करना, समाधि-पीठका निर्माण, भक्तोंके साथ कीर्तन-नृत्यके अन्तमें समुद्र स्नानके बाद समाधि-पीठकी प्रदक्षिणा करके श्रीजगन्नाथ

अध्याय–विवरण

[बायाँ स्तम्भ]

मन्दिरमें आगमन, स्वयं महाप्रभुके द्वारा प्रसादकी भिक्षा, निर्याण-महामहोत्सव, उत्सवमें जिस किसी प्रकारसे योगदान देनेवालेको 'कृष्णप्राप्ति'के वरकी प्राप्ति। श्रीहरिदासके गुणोंका वर्णन और जयगान। बारहवाँ अध्याय— 305–322 महाप्रभुके प्रेमविकार, प्रतिवर्षकी भाँति गौड़ीय भक्तोंकी सपरिवार महाप्रभुके दर्शनके लिये पुरी-यात्रा, श्रीशिवानन्द सेनका कर देनेका समाधान, महाप्रभुके मना करनेपर भी श्रीनित्यानन्दकी यात्रा, श्रीशिवानन्दके नित्यानन्द-पदाघात सौभाग्यका वर्णन, श्रीकान्तका अभिमान और सबसे पहले महाप्रभुके निकट आगमन, श्रीगोविन्दका श्रीकान्तको भगवद्विग्रहके विषयमें मर्यादा-विधिका उपदेश, अन्तर्यामी महाप्रभुका श्रीकान्तके मनोभावका ज्ञापन, श्रीकान्तका महाप्रभुसे पदाघात-संवादको गोपन रखना, पुत्रसहित श्रीशिवानन्दपर महाप्रभुकी कृपा, परमानन्द या पुरीदासका महाप्रभुके चरणोंके अँगूठेको चूसना, परमेश्वर मोदकका वृत्तान्त और उसके प्रति महाप्रभुकी कृपा, स्त्रियोंका नाम श्रवण करनेसे ही जगद्गुरु लोकशिक्षक महाप्रभुका सङ्कोच-बोध, गुण्डिचा-मार्जन और रथके आगे नृत्य, भक्तोंके साथ चातुर्मास्य-यापन, भक्तके दुःखमें भगवान्का दुःख, भक्तोंको सांत्वना और विदायी-दान, श्रीनित्यानन्दको गौड़में ही रहनेका आदेश, श्रीजगदानन्दका नवद्वीपमें शचीमाताके पास गमन और महाप्रभुके द्वारा दिये गये द्रव्यादिको प्रदान करना, श्रीजगदानन्दसे शचीमाताका निमाइकी कथाका श्रवण, श्रीजगदानन्दका चन्दनादि-तेलका संग्रह, पुरीमें जाकर महाप्रभुको प्रदान करना, महाप्रभुकी तेल-व्यवहार अस्वीकारकी उक्तिसे श्रीजगदानन्दका प्रणयाभिमान-रोष, तेलपात्रका भञ्जन और उपवासादि, महाप्रभुके द्वारा श्रीजगदानन्दके कोपकी शान्ति और इस प्रसङ्गसे महाप्रभुका लोकशिक्षा दान। तेरहवाँ अध्याय— 323–348 महाप्रभुका केलेकी छालपर शयन, इससे


[दायाँ स्तम्भ]

श्रीजगदानन्दके मनमें कष्ट और तकिये एवं गद्देका निर्माण, महाप्रभुके द्वारा उसे अस्वीकार करना और श्रीस्वरूपके द्वारा केलेके छिलकेसे निर्मित शय्याको स्वीकार करना, श्रीजगदानन्दके मनमें दुःख, श्रीजगदानन्दकी वृन्दावन गमन-इच्छाका प्रकाश और महाप्रभुकी अनुमतिकी प्राप्ति, श्रीजगदानन्दको महाप्रभुके द्वारा पथके विषयमें और ऐश्वर्यज्ञानहीन रागमार्गीय भक्तसङ्गके विषयमें सतर्क करना एवं सदा श्रीसनातनके साथमें रहनेका उपदेश देना, श्रीसनातनको महाप्रभुके आगमनका संवाद बतलाने और उनके लिये भजन-स्थानके निर्वाचन करनेका आदेश, श्रीजगदानन्द पण्डितका काशीसे होकर मथुरामैं आगमन और श्रीसनातनके साथ मिलन, दोनोंका एक ही स्थानपर रहना, किन्तु पृथक् अभ्यासके कारण पृथक् भोजन ग्रहण करना, सबको मान देनेवाले श्रीसनातनके द्वारा श्रीपण्डितकी सेवा, श्रीसनातनके मस्तकपर लाल वस्त्र देखकर पहले श्रीपण्डितको सन्तोष, बादमें वस्त्र प्राप्तिका कारण जानकर श्रीसनातनके प्रति क्रोध और उन्हें मारनेकी चेष्टा, इसे देखकर श्रीसनातनका सन्तोष, रागमार्गीय परमहंसका कषाय-वस्त्र पहनना निषिद्ध, श्रीजगदानन्दकी पुरीयात्रा और महाप्रभुके लिये श्रीसनातनके द्वारा प्रदान किये गये द्रव्यादि ग्रहण, श्रीसनातनका महाप्रभुके लिये स्थान निर्वाचन और संस्कार-साधन, श्रीजगदानन्दका महाप्रभुके साथ मिलन और श्रीसनातनके द्वारा दी गयी भेंट प्रदान करना, पीलूफल भोजनलीला, देवदासीके गानके श्रवणसे महाप्रभुका आवेश और श्रीगोविन्दका महाप्रभुको सावधान करना, 'गौरनागरवाद'-निवारण, श्रीरघुनाथ भट्टगोस्वामीका वृत्तान्त, रामानन्दी सम्प्रदायके अन्तर्गत रामदास विश्वासकी कथा, श्रीभट्टके प्रति महाप्रभुकी कृपा, रामदासके प्रति महाप्रभुकी उदासीनता और उसका कारण, श्रीभट्टके प्रति महाप्रभुका आदेश, माता-पिताके धाम प्राप्ति तक श्रीभट्टको काशीमें ही रहनेका आदेश, उसके बादमें पुरी गमन और महाप्रभुके आदेशसे वृन्दावन गमन, महाप्रभुका भट्टको तुलसी माल्यादि प्रदान करना, श्रीभट्टका वृन्दावनमें

श्रीश्रीचैतन्यचरितामृत अन्त्यलीला श्रीरूपगोस्वामीकी सभामें भागवतका पाठ एवं श्रीगोविन्ददेवका मन्दिर निर्माण आदि। चौदहवाँ अध्याय— 349-374 महाप्रभुका श्रीकृष्णविरहमें अधिरूढ़ दिव्योन्माद, महाप्रभुकी कृपाके बिना महाप्रभुके दिव्योन्मादको समझनेमें असमर्थता, श्रीस्वरूप और श्रीरघुनाथदास—इन दो प्रभुओंके कड़चा ही श्रीगौरलीला-वर्णनके मूलग्रन्थ, श्रीस्वरूप-सूत्रकर्त्ता, श्रीरघुनाथ—वृत्तिकार, (चौदहवें अध्यायसे बीसवें अध्याय तक) सर्वत्र 'गौरनागर'-वादका खण्डन, महाप्रभुका अधिरूढ़ महाभावमें दिव्योन्माद, अभ्याससे ही नित्यकृत्य- सम्पादन, उड़िया स्त्रीकी श्रीजगन्नाथ-दर्शनमें आर्त्ति, अक्षजज्ञानसे कृष्ण-सेवकको स्त्री-पुरुषादि बाह्य परिचयसे दर्शननिषेध—शिक्षादान, महाप्रभुकी अन्तर्दशा, अर्धबाह्यदशा और बाह्यदशा, दस-दशा, समस्त रात्रि जागकर महाप्रभुका उच्चःस्वरसे नामसङ्कीर्तन, तीनों द्वार बन्द, तथापि कमरेके भीतर महाप्रभुकी अप्राप्ति, महाप्रभुकी सिंहद्वारपर अचेतन अवस्थामें प्राप्ति, श्रीस्वरूपका महाप्रभुके कानोंमें कृष्णनामका उच्चारण और महाप्रभुकी बाह्यदशाका आना, महाप्रभुका गोवर्धन जानकर चटक-पर्वतकी ओर दौड़ना, श्रीगोविन्दका उनके पीछे दौड़ना, मार्गमें स्तम्भादि विकार और भूमिपर गिरना, सबके द्वारा उच्च-सङ्कीर्तन और श्रीगोविन्दके द्वारा उनपर जल छिड़कना, महाप्रभुकी अर्धबाह्यदशा, श्रीपुरी और श्रीभारतीके दर्शनसे महाप्रभुकी बाह्यदशा और श्रीरघुनाथ दास गोस्वामीका श्रीचैतन्यस्तव- कल्पवृक्ष ग्रन्थ। पन्द्रहवाँ अध्याय— 375-392 अप्राकृत कृष्णविरह-प्रेमावेशमें महाप्रभुका अचेतन होना, महाप्रभुकी अन्तर्दशा, अर्धबाह्यदशा और बाह्यदशा, स्वभाव और अभ्यासके द्वारा ही नित्य कृत्यादि, महाप्रभुका श्रीजगन्नाथमें साक्षात् व्रजेन्द्रनन्दनका दर्शन, महाप्रभुकी इन्द्रियोंके द्वारा श्रीगोविन्द-सेवाकी शिक्षा, उपभोगके बाद भक्तोंका महाप्रभुको घरमें लाना और महाप्रभुका विलाप, गोपियोंके द्वारा अप्राकृत पुष्पबाणके माधुर्यबलका वर्णन, महाप्रभुका श्रीस्वरूप और श्रीरामानन्दके गलेमें हाथ डालकर विलाप, महाप्रभुका सर्वत्र कृष्णलीलाका दर्शन और उनको ढूँढ़नेकी लीला-प्रसङ्गमें पुष्पोद्यानमें कृष्ण-अन्वेषण-लीलाका वर्णन, श्रीरामानन्दका श्लोक पाठ और श्रीस्वरूपका गीत गोविन्दका गान, महाप्रभुका प्रेमावेशमें नृत्यादि। सोलहवाँ अध्याय— 393-418 गौड़ीय भक्तोंके साथ श्रीकालिदासका श्रीक्षेत्रमें आगमन, श्रीकालिदासके गुण, पूर्व-परिचय, महाप्रसादमें विश्वास और वैष्णवमें जातिबुद्धिका न होना, श्रीकालिदास और झडुठाकुरका वृत्तान्त, श्रीकालिदासका वैष्णव-माहात्म्य-सूचक श्लोकका पाठ, कृष्णभक्तकी पदवीका निर्णय, कृष्णभक्त स्वयं अमानी और सबको मान देनेवाला, झडुठाकुरके द्वारा वैष्णवोंके अनुव्रज्या (पीछे जानेका) शिक्षादान, श्रीकालिदासके द्वारा छिपकर झडुठाकुरकी पदधूलिको ग्रहण करना और उच्छिष्टका सम्मान, श्रीकालिदासका गौड़देशके सभी वैष्णवोंके उच्छिष्टका सम्मान, श्रीकालिदासके प्रति महाप्रभुकी निष्कपट महाकृपा, लोकशिक्षक आचार्यरूपी श्रीमहाप्रभुकी कठोरता, अन्तरङ्ग भक्तोंके अतिरिक्त अन्योंका महाप्रभुके चरणामृतमें अनाधिकार, श्रीकालिदासका महाप्रभुके चरणामृतका पान, महाप्रभुका श्रीनृसिंह-प्रणाम, श्रीकालिदासको महाप्रभुकी इच्छासे श्रीगोविन्दके द्वारा महाप्रभुका उच्छिष्ट-दान, वैष्णव-प्रसादसे ही कृष्णकृपाकी प्राप्ति, श्रीकृष्ण-उच्छिष्ट और भक्तोंके उच्छिष्टकी संज्ञा, साधकके 'तीन साधनके बल', पत्नी और पुत्रके साथ श्रीशिवानन्दका महाप्रभुका दर्शन करना, पुरीदासका मौन रहना और श्रीस्वरूपके द्वारा उसके तात्पर्यकी व्याख्या, सात वर्षके शिशु पुरीदासके द्वारा श्लोक-रचना, चातुर्मासके अन्तमें भक्तोंका गौड़में जाना और श्रीमहाप्रभुका दिव्योन्माद, द्वारपालको श्रीकृष्णके दर्शन करानेके लिये अनुरोध, द्वारपालका महाप्रभुका हाथ पकड़कर श्रीजगन्नाथके सामने लाना और महाप्रभुका श्यामसुन्दर दर्शन, गोपालवल्लभ-भोग,

अध्याय-विवरण महाप्रभुका महाप्रसाद ग्रहण और सात्त्विक-विकार, किन्तु ऐश्वर्यमिश्रित श्रीजगन्नाथके सेवकोंके दर्शनसे उसका सङ्कोपन, महाप्रभुका फेलामृत-माहात्म्य और चिद्बलका वर्णन एवं सभीको अप्राकृत श्रद्धाके साथ प्रसादका सम्मान करनेका आदेश, श्रीरामानन्दका महाप्रभुकी आज्ञासे श्लोकका पाठ, महाप्रभुकी उत्कण्ठा और श्रीकृष्णाधरामृतके चिद्बल एवं परम महिमाका कीर्तन, महाप्रभुका गोपीभावमें श्रीकृष्ण-प्रेमोन्माद। सतरहवाँ अध्याय— 419-430 महाप्रभुका उन्माद और प्रलाप, महाप्रभुके नित्यसङ्गी श्रीस्वरूपका गान और श्रीरामानन्दका श्लोक पाठ, बीच-बीचमें स्वयं श्रीमहाप्रभुका श्लोक पाठ, महाप्रभुका उच्चनाम-सङ्कीर्तन, महाप्रभुका दिव्योन्माद, बन्द द्वार कमरेके मध्यसे ही महाप्रभुकी वहाँ अप्राप्ति, सभीके द्वारा महाप्रभुको ढूँढ़ना और तैलङ्गी गायोंके बीचमें महाप्रभुकी प्राप्ति, महाप्रभुकी कूर्माकार अवस्था, उच्च सङ्कीर्तनसे महाप्रभुका चेतन और अर्धबाह्य-दशामें आगमन, श्रीस्वरूपको महाप्रभुका अपनी अवस्थाका वर्णन, महाप्रभुके आदेशसे श्रीस्वरूपका श्लोक-पाठ और महाप्रभुका श्लोकके अर्थका वर्णन, भावशाबल्य, पिङ्गलाके वचनकी स्मृति, शाखा-चन्द्र-न्याय, महाप्रभुके दिव्योन्मादादि महाभाव— मर्त्यबुद्धिसे अगोचर, श्रीचैतन्यभजनसे ही श्रीकृष्णप्रेमकी प्राप्ति। अठारहवाँ अध्याय— 431-448 शारदीय ज्योत्स्ना रात्रिमें महाप्रभुका रासलीलाका उद्दीपन, समस्त रासपञ्चाध्यायका पाठ और व्याख्यामें महाप्रभुको एक साथ हर्ष और विषाद, भक्तप्रेमनिर्धारण और आस्वादन-परिमाणके लिये श्रीकृष्णका भक्तभाव स्वीकार, श्रीकृष्णप्रेमका अद्भुत विक्रम, चित्-परमाणुकण जीवका अप्राकृत श्रीकृष्णप्रेमसिन्धुके बिन्दुमात्र स्पर्शमें ही अधिकार, श्रीस्वरूप-रामानन्दादि कृष्ण-शक्तिवर्गका ही महाप्रभुके भावोंकी अनुभूतिमें अधिकार, गोपियोंके साथ श्रीकृष्णकी जलकेलि-श्लोकपाठ और महाप्रभुकी मूर्च्छा, यमुना जानकर समुद्रमें महाप्रभुका कूदना और मूर्च्छा, मूर्च्छित अवस्थामें ही तैरते हुए कोणार्ककी ओर गमन, भक्तोंका उनको ढूँढ़ते-ढूँढ़ते समुद्रके तटपर गमन और महाप्रभुके न मिलनेसे उनके अन्तर्धान होनेका अनुमान, प्रियके हृदयमें प्रियके अदर्शनसे अमङ्गलकी आशङ्का, मछुआरेके साथ साक्षात्कार और मछुआरेके वाक्यसे महाप्रभुके सन्धान-प्राप्ति विषयमें श्रीस्वरूपका यथार्थ अनुमान, श्रीनृसिंहके स्मरणसे समस्त विपद्-विनाश, मछुआरेके साथ भक्तोंका महाप्रभुके निकट गमन और उन्हें चेतन करनेके लिये महाप्रभुकी सेवा, सभीके द्वारा उच्च सङ्कीर्तन और महाप्रभुका अर्धबाह्यदशामें आगमन, महाप्रभुकी तीन दशाओंका परिचय, अर्धबाह्यदशामें महाप्रभुका चित्रजल्प, अर्धबाह्यसे महाप्रभुका बाह्यदशामें आगमन एवं श्रीस्वरूपादिके निकट अपने वृत्तान्तका वर्णन। उन्नीसवाँ अध्याय— 449-474 महाप्रभुका दिव्योन्माद, अपनी वात्सल्य-उक्तिके ज्ञापनके लिये महाप्रभुका श्रीजगदानन्दको नवद्वीपमें भेजना, श्रीपरमानन्दपुरीके अनुरोधसे श्रीशचीदेवीके निकट वस्त्र और प्रसाद भेजना, अप्राकृत वात्सल्यप्रेमके वशमें भगवान्, श्रीजगदानन्दका नवद्वीपमें आगमन और श्रीशचीदेवीको महाप्रभुके सन्देशका ज्ञापन, श्रीपण्डितका नवद्वीपमें और शान्तिपुरमें अवस्थान करनेके बाद विदा लेनेकी याचना, श्रीअद्वैताचार्यका श्रीपण्डितके द्वारा महाप्रभुके पास एक पहेली भेजना, श्रीपण्डितका पुरीमें जाकर महाप्रभुको पहेली-ज्ञापन और महाप्रभुका थोड़ासा मुस्कुरानेके बाद मौनका अवलम्बन, श्रीस्वरूपके अनुरोधसे महाप्रभुके द्वारा पहेलीकी व्याख्याका सङ्केत, महायोगेश्वर श्रीअद्वैत प्रभु, भक्तोंका विस्मय और श्रीस्वरूपको उद्वेग, महाप्रभुकी कृष्णविरह-दशाकी वृद्धि, उद्घूर्णा और प्रलाप, महाप्रभुका नामकीर्तनमें रात्रि व्यतीत करना, महाप्रभुका दीवारोंसे मुख-घर्षणरूपी दिव्योन्माद, श्रीस्वरूपका महाप्रभुके चरणोंके

श्रीश्रीचैतन्यचरितामृत अन्त्यलीला तकियेके रूपमें श्रीशङ्कर पण्डितको चुनना, श्रीविदुरके समान श्रीशङ्करकी सेवाका सादृश्य, श्रीशङ्करकी महाप्रभुकी सेवा, महाप्रभुका जगन्नाथवल्लभ-उद्यानमें गमन और अन्तर्दशामें कृष्ण-अन्वेषणकी लीला, श्रीस्वरूप और श्रीरायकी चेष्टासे महाप्रभुकी बाह्यदशा, भ्रमरगीतमें श्रीराधाके प्रलाप एवं महिषीगीतमें दस प्रकारकी चित्रजल्पोक्ति। बीसवाँ अध्याय— 475-504 पुरीमें निरन्तर विप्रलम्भ भावमें व्याकुल महाप्रभु, परमप्रेष्ठ अन्तरङ्ग दो नित्यसङ्गी, महाप्रभुमें आठ सात्त्विक और तैंतीस व्यभिचारी भावोंका उदय, स्वयं और दोनों भक्तोंके साथ उन-उन भावोद्दीपक श्लोकोंका पाठ एवं श्रवण, महाप्रभुका श्रीनामकीर्तन-माहात्म्यका वर्णन, कृष्णकीर्तनकारी ही एकमात्र सुबुद्धिमान्, नामाभास एवं शुद्धनामका फल—अनर्थ-निवृत्ति और कृष्णप्रेमोदय, महाप्रभुके मुखसे निःसृत शिक्षाष्टक और उसकी व्याख्या, कोढ़ग्रस्त ब्राह्मणकी पत्नीके पातिव्रत्य-धर्मका वर्णन, महाप्रभु स्वयं ही शिक्षाष्टकके आस्वादक और स्वयं ही उसके प्रचारक, श्रीशिक्षाष्टक श्रवण-कीर्तनसे निश्चय ही श्रीकृष्णप्रेम-प्राप्ति, अन्तिम बारह वर्षोंमें अन्त्यलीलामें निरन्तर कृष्णप्रेमास्वादन, ग्रन्थका आकार बढ़नेके भयसे ग्रन्थकारका महाप्रभुकी प्रेमचेष्टा-वर्णनको विराम। ग्रन्थकारका ठाकुर वृन्दावनके माहात्म्यका वर्णन एवं नाना प्रकारसे अपने दैन्यका ज्ञापन, ग्रन्थकारके उपास्य विग्रहगण और श्रीमदनमोहनकी कृपा प्राप्तिरूपी सुसौभाग्यका ज्ञापन, भागवतमें व्यासदेवकी रीतिके अनुसार अन्त्यलीलाके अध्यायोंकी संक्षेपमें पुनरावृत्ति, अनुवाद (संक्षिप्त वर्णन), पुनः आलोचन या पुनरावृत्ति फलसे ही लीलास्मरणोदय, गौड़ियोंके नाथ एवं ग्रन्थकारके द्वारा श्रीहरि-गुरु-वैष्णवोंकी चरण-वन्दना करते हुए ग्रन्थकी समाप्ति और ग्रन्थसमाप्तिके कालका निर्देश।

श्रीश्रीचैतन्यचरितामृत अन्त्यलीला (सम्पूर्ण)

पहला अध्याय कथासार—महाप्रभुके श्रीवृन्दावनसे श्रीक्षेत्रमें आगमनका समाचार पाकर गौड़ीय भक्तों ने पुरुषोत्तम धामकी यात्रा की। श्रीशिवानन्द सेन एक कुत्तेको भी पार करानेका खर्चा देकर ले जा रहे थे। एक रातमें कुत्तेको भात नहीं देनेपर वह अकेला महाप्रभुके पास चला गया। अगले दिन श्रीशिवानन्दादिने महाप्रभुके निकट पहुँचकर देखा कि वह कुत्ता महाप्रभुके द्वारा दिये गये नारियलकी गिरिके प्रसादको खा रहा है; बादमें वह कुत्ता उद्धार प्राप्त करके (वैकुण्ठ) चला गया। इधर श्रीरूपगोस्वामी वृन्दावनसे यात्रा करके गौड़ीय भक्तोंके साथ नहीं आ पानेके कारण कुछ दिन बादमें नीलाचल आकर श्रीहरिदासके साथ रहे। महाप्रभु श्रीरूपके द्वारा विरचित “प्रियः सोऽयं” श्लोकको पढ़कर बहुत ही आनन्दित हुए। एक दिन महाप्रभुने श्रीराय-रामानन्द, श्रीसार्वभौमादि भक्तोंके साथ श्रीहरिदासके वासस्थानपर आकर श्रीरूपके ‘ललितमाधव’ और ‘विदग्धमाधव’ नामक दो नाटकोंके मङ्गलाचरणादि श्लोकोंका श्रवण किया। श्रीरामानन्द रायने उन दोनों नाटकोंके अनेक अङ्ग-प्रत्यङ्गका विचार करके ऐसा स्थिर किया कि दोनों नाटक ही सर्वोत्कृष्ट हुए हैं। चातुर्मास्यके बाद गौड़ीय-भक्तोंने महाप्रभुकी आज्ञासे गौड़देशकी यात्रा की। श्रीरूपगोस्वामी श्रीक्षेत्रमें ही रहे। —(अमृतप्रवाह भाष्य) अमृतप्रवाह भाष्य—जिनकी कृपा लँगड़ेको पर्वत पार करनेकी शक्ति प्रदान करती है और गूँगेसे वेदका पाठ करवा देती है, मैं उन्हीं ईश्वर श्रीकृष्णचैतन्यकी वन्दना करता हूँ॥1॥ अनुभाष्य— यत्कृपा (यत् यस्य चैतन्यचन्द्रस्य अनुकम्पा) पङ्गुं (पदविक्षेपणशक्तिविहीनं जनं) शैलं (परमोच्चगिरिशिखरं) लङ्घयते (उत्तारयति), मूकं (वाक्शक्तिविहीनं जनं) श्रुतिं (वेदम्) आवर्त्तयेत् (पाठयति), तम् ईश्वरं परमेश्वरं (कृष्णचैतन्यं महाप्रभुम्) अहं वन्दे। श्लोक-भावानुवाद—अमृतप्रवाह भाष्य देखें॥1॥ सज्जनोंकी कृपाकी याचना :— दुर्गमे पथि मेऽन्धस्य स्खलत्पादगतेर्मुहुः। स्वकृपा-यष्टिदानेन सन्तः सन्त्ववलम्बनम्॥2॥ अनुवाद—अमृतप्रवाह भाष्य देखें॥2॥ अमृतप्रवाह भाष्य—साधुगण अपनी कृपारूपी लाठी देकर मुझ दुर्गम पथमें पुनः-पुनः फिसलनेवाले और अन्धेका सहारा हों॥2॥ अनुभाष्य— सन्तः (साधवः) स्वकृपा-यष्टिदानेन (निजदयारूपावलम्बन- प्रदानेन) दुर्गमे (दुस्तरे) पथि (संसारे) मुहुः (पुनः पुनः) स्खलत्पादगतेः (विक्षिप्तचरणस्य पथभ्रष्टस्य), अन्धस्य (नयन- विहीनस्य) मे (मम) अवलम्बनम् (आश्रयपदं) सन्तु (भवन्तु)। श्लोक-भावानुवाद—अमृतप्रवाह भाष्य देखें॥2॥ परमदयालु परमेश्वर श्रीकृष्णचैतन्यमहाप्रभुकी वन्दना :— पङ्गुं लङ्घयते शैलं मूकमावर्त्तयेच्छ्रुतिम्। यत्कृपा तमहं वन्दे कृष्णचैतन्यमीश्वरम्॥1॥ अनुवाद—अमृतप्रवाह भाष्य देखें॥1॥ श्रीरूप, सनातन, भट्ट-रघुनाथ। श्रीजीव, गोपालभट्ट, दास-रघुनाथ॥3॥ एइ छय गुरुर करों चरण वन्दन। याहा हैते विघ्ननाश, अभीष्ट-पूरण॥4॥

2 श्रीचैतन्यचरितामृत अन्त्यलीला 1/3-12 ] अनुवाद—मैं (ग्रन्थकार श्रीकृष्णदास कविराज गोस्वामी) श्रीरूप गोस्वामी, श्रीसनातन गोस्वामी, श्रीरघुनाथ-भट्ट गोस्वामी, श्रीजीव गोस्वामी, श्रीगोपालभट्ट गोस्वामी और श्रीरघुनाथ- दास गोस्वामी—इन छह गुरुओंके चरणकमलोंकी वन्दना करता हूँ, जिसके द्वारा समस्त विघ्नोंका नाश और अभीष्ट पूर्ण हो जाता है॥3-4॥ जयतां सुरतौ पङ्गोर्मम मन्दमतेर्गती। मत्सर्वस्वपदाम्भोजौ राधा-मदनमोहनौ॥5॥ अनुवाद—मैं पङ्गु और मन्दमति हूँ; जो मेरी एकमात्र गति हैं और जिनके चरणकमल ही मेरा समस्त धन हैं, वे परम कृपालु श्रीश्रीराधा-मदनमोहन जययुक्त हों॥5॥ अनुभाष्य—आदिलीला 1/15 वाँ श्लोक देखें॥5॥ दीव्यद्वृन्दारण्यकल्पद्रुमाधः श्रीमद्रत्नागारसिंहासनस्थौ। श्रीमद्राधा-श्रीलगोविन्ददेवौ प्रेष्ठालीभिः सेव्यमानौ स्मरामि॥6॥ अनुवाद—ज्योतिर्मय-शोभायुक्त वृन्दावनके कल्पवृक्षके नीचे रत्नमन्दिरमें स्थित सिंहासनके ऊपर विराजमान श्रीश्रीराधागोविन्दकी प्रियसखियाँ उनकी सेवा कर रही हैं। मैं उनका स्मरण करता हूँ॥6॥ अनुभाष्य—आदिलीला 1/16 वाँ श्लोक देखें॥6॥ श्रीमान्रासरसारम्भी वंशीवटतटस्थितः। कर्षन् वेणुस्वनैर्गोपीर्गोपीनाथः श्रियेऽस्तु नः॥7॥ अनुवाद—रासरसके प्रवर्तक वंशीवटके तटपर स्थित होकर श्रीमद्गोपीनाथ वेणुध्वनिके द्वारा गोपियोंको आकर्षित कर रहे हैं। वे हमारे मङ्गलका विधान करें॥7॥ अनुभाष्य—आदिलीला 1/17 वाँ श्लोक देखें॥7॥ जय जय श्रीचैतन्य जय नित्यानन्द। जयाद्वैतचन्द्र जय गौरभक्तवृन्द॥8॥ अनुवाद—महाप्रभु श्रीचैतन्यदेव की जय हो। श्रीनित्यानन्द प्रभुकी जय हो। श्रीअद्वैतचन्द्रकी जय हो। श्रीगौर भक्तवृन्दकी जय हो॥8॥ अन्त्यलीलाका वर्णन आरम्भ :— मध्यलीला संक्षेपेते करिलुँ वर्णन। अन्त्यलीला-वर्णन किछु शुन, भक्तगण॥9॥ अनुवाद—मैं महाप्रभुकी मध्यलीलाका संक्षेपमें वर्णन कर चुका हूँ। हे भक्तों! अब महाप्रभुकी अन्त्य-लीलाओंका कुछ वर्णन कर रहा हूँ, आप श्रवण कीजिये॥9॥ इसके पूर्व मध्यलीलाके पहले अध्यायमें अन्त्यलीलाके कुछ सूत्रोंका वर्णन :— मध्यलीला-मध्ये अन्त्यलीला-सूत्रगण। पूर्वग्रन्थे संक्षेपेते करियाछि वर्णन॥10॥ अनुवाद—मैंने मध्यलीलाके पहले अध्यायमें अन्त्यलीलाके कुछ सूत्रोंका संक्षेपमें वर्णन किया है॥10॥ अनुभाष्य—'पूर्वग्रन्थे'—मध्यलीलाके पहले अध्यायमें॥10॥ आमि जराग्रस्त, निकटे जानिया मरण। अन्त्यलीलार कोन सूत्र करियाछि वर्णन॥11॥ अनुवाद—मैं वृद्धावस्थासे ग्रस्त हूँ, अपने देहान्तको निकट जानकर मैंने मध्यलीलामें ही महाप्रभुकी अन्त्यलीलाका सूत्ररूपमें वर्णन किया है॥11॥ उल्लेख नहीं किये गये सूत्रोंका विस्तारसहित वर्णनकी प्रतिज्ञा :— पूर्वलिखित ग्रन्थसूत्र-अनुसारे। येइ नाहि लिखि, ताहा लिखिये विस्तारे॥12॥

[ 1/12–21 पहला अध्याय 3 [बायाँ स्तम्भ] अनुवाद—पहले मध्यलीलामें लिखे सूत्रोंके अनुसार मैंने उनके विषयमें जो पहले नहीं लिखा है, अब उसे विस्तारसे लिखूँगा ॥ 12 ॥ गौड़में महाप्रभुके वृन्दावनसे पुरीमें आगमनका समाचार भेजना :— वृन्दावन हैते प्रभु नीलाचले आइला। स्वरूप-गोसाञि गौड़े वार्त्ता पाठाइला ॥ 13 ॥ शचीमाताके द्वारा समाचार सुनना और भक्तोंके द्वारा पुरी जानेकी चेष्टा :— शुनि' शची आनन्दित, सब भक्तगण। सबे मिलि' नीलाचले करिला गमन ॥ 14 ॥ अनुवाद—श्रीस्वरूप दामोदर गोस्वामीने महाप्रभुके वृन्दावनसे नीलाचल आनेके समाचारको गौड़देशमें भेजा। इस समाचारको सुनकर श्रीशचीमाता और गौड़देशके समस्त भक्त बहुत आनन्दित हुए। सभी गौड़ीय भक्त मिलकर नीलाचलकी ओर चल दिये॥ 13–14॥ श्रीअद्वैताचार्य और श्रीशिवानन्दके निकट समस्त भक्तोंका आगमन :— कुलीनग्रामी भक्त आर यत खण्डवासी। आचार्य, शिवानन्दे मिलिला सबे आसि' ॥ 15 ॥ अनुवाद—कुलीनग्रामवासी और श्रीखण्डवासी समस्त भक्त तथा श्रीअद्वैताचार्य श्रीशिवानन्द सेनके वासस्थानपर साथ आकर उनसे मिले ॥ 15 ॥ अनुभाष्य—'आचार्य'—श्रीअद्वैत आचार्य ॥ 15 ॥ सभीकी व्यवस्था करनेवाले श्रीशिवानन्द :— शिवानन्द करे सबार घाटि समाधान। सबारे पालन करे, देय वासा-स्थान ॥ 16 ॥ अनुवाद—नीलाचल जाते हुए श्रीशिवानन्द सेन मार्गके और नदी पार करनेके सब शुल्कका भुगतान, सभीके भोजन तथा वासस्थानका भी प्रबन्ध कर रहे थे ॥ 16 ॥ [दायाँ स्तम्भ] शिवानन्दके भगवद्भक्त कुत्तेका वृत्तान्त :— एक कुक्कुर चले शिवानन्दे-सने। भक्ष्य दिया लञा चले करिया पालने ॥ 17 ॥ अनुवाद—श्रीशिवानन्द सेनके साथ एक कुत्ता भी नीलाचलकी ओर चल रहा था। श्रीशिवानन्द सेन उसे भी भोजनादि देकर उसका पालन करते हुए उसे साथ लेकर जा रहे थे ॥ 17 ॥ एकदिन एकस्थाने नदी पार हैते। उड़िया नाविक कुक्कुर ना चढ़ाय नौकाते ॥ 18 ॥ अनुवाद—एक दिन एक स्थानपर सभी यात्री नौकाके द्वारा नदी पार कर रहे थे, किन्तु उड़िया-नाविकने कुत्तेको अपनी नौकामें चढ़ानेसे मना कर दिया ॥ 18 ॥ कुक्कुर रहिला,—शिवानन्द दुःखी हैला। दश पण कड़ि दिया कुक्कुरे पार कैला ॥ 19 ॥ अनुवाद—श्रीशिवानन्द सेन यह देखकर बहुत दुःखी हुए कि कुत्ता पार होनेसे रह जायेगा। तब उन्होंने दस पण कौड़ी (आठ सौ कौड़ी) देकर कुत्तेको पार करवाया ॥ 19 ॥ एकदिन शिवानन्दे घाटिते रहिला। कुक्कुरके भात दिते सेवक पासरिला ॥ 20 ॥ अनुवाद—एकदिन श्रीशिवानन्द सेन शुल्क संग्रह करनेवालेके साथ व्यस्त हो गये और उनका सेवक कुत्तेको भात देना भूल गया ॥ 20 ॥ अमृतप्रवाह भाष्य—'पासरिला'—भूल गया ॥ 20 ॥ रात्रे आसि' शिवानन्द भोजनेर काले। 'कुक्कुर पाञाछे भात?'—सेवके पुछिले ॥ 21 ॥ अनुवाद—श्रीशिवानन्द सेन रात्रिके समय लौटे और भोजन करने बैठे, तब उन्होंने अपने सेवकसे पूछा,—'क्या कुत्तेको भी भोजन मिला है?' ॥ 21 ॥

4 श्रीचैतन्यचरितामृत अन्त्यलीला 1/22-32 ] कुक्कुर नाहि पाय भात, शुनि' दुःखी हैला। कुक्कुर चाहिते दश-मनुष्य पाठाइला॥ २२॥ अनुवाद—सेवकने जब कहा कि कुत्तेको भोजन नहीं दिया गया, तब श्रीशिवानन्द सेनको बहुत दुःख हुआ और उन्होंने कुत्तेको ढूँढ़नेके लिये दस लोगोंको भेजा॥ २२॥ अमृतप्रवाह भाष्य—'चाहिते'—खोजने॥ २२॥ चाहिया ना पाइल कुक्कुर, लोक सब आइला। दुःखी हञा शिवानन्द उपवास कैला॥ २३॥ अनुवाद—बहुत खोजनेपर भी जब वह कुत्ता नहीं मिला, तब सभी लोग लौट आये। श्रीशिवानन्द सेनने दुःखी होकर उस रात्रि उपवास किया॥ २३॥ प्रभाते कुक्कुर चाहि' काँहा ना पाइल। सकल वैष्णवेर मने चमत्कार हैल॥ २४॥ अनुवाद—प्रातःकालमें भी पुनः सभीने कुत्तेको सर्वत्र ढूँढ़ा, किन्तु उसका कुछ भी पता नहीं चला। ऐसा देखकर सभी वैष्णवोंके मनमें आश्चर्य हुआ॥ २४॥ उत्कण्ठाय चलि' सबे आइला नीलाचले। पूर्ववत् महाप्रभु मिलिला सकले॥ २५॥ अनुवाद—सभी भक्त महाप्रभुके दर्शनके लिये उत्कण्ठित थे, इसलिये वे सब वहाँसे चल पड़े और नीलाचल आ पहुँचे। महाप्रभु पूर्व वर्षोंकी भाँति सभी भक्तोंसे मिले॥ २५॥ सबा लञा कैला जगन्नाथ-दरशन। सबा लञा महाप्रभु करेन भोजन॥ २६॥ अनुवाद—महाप्रभुने सभी भक्तोंको अपने साथ ले जाकर श्रीजगन्नाथका दर्शन किया और फिर उन्होंने सभी भक्तोंके साथ भोजन किया॥ २६॥ पूर्ववत् सबारे प्रभु पाठाइला वासा-स्थाने। प्रभु-स्थाने आर दिन सबार गमने॥ २७॥ अनुवाद—पूर्व वर्षोंकी भाँति महाप्रभुने सभी भक्तोंको उनके रहनेके स्थानपर भेजा। अगले दिन सभी भक्त महाप्रभुसे उनके वासस्थानपर मिलनेके लिये आये॥ २७॥ आसिया देखिल सबे सेइ त' कुक्कुरे। प्रभु-पाशे बसियाछे किछु अल्पदूरे॥ २८॥ अनुवाद—वहाँ आकर सभी भक्तोंनै देखा कि वह कुत्ता महाप्रभुके पास उनसे थोड़ी दूरीपर ही बैठा हुआ है॥ २८॥ प्रसाद नारिकेल-शस्य देन फेलाइञा। 'राम' 'कृष्ण' 'हरि' कह', बलेन हासिया॥ २९॥ अनुवाद—महाप्रभु उसे नारियल प्रसादकी गिरि फेंककर दे रहे थे और मुस्कुराते हुए उसे कह रहे थे—'राम', 'कृष्ण', 'हरि' बोलो॥ २९॥ शस्य खाय कुक्कुर, 'कृष्ण' कहे बार बार। देखिया लोकेर मने हैल चमत्कार॥ ३०॥ अनुवाद—वह कुत्ता नारियलकी गिरि खा रहा था और बार-बार 'कृष्ण' नाम बोल रहा था। उस कुत्तेको 'कृष्ण' नाम बोलते देखकर सभी भक्तोंके मनमें बहुत आश्चर्य हुआ॥ ३०॥ शिवानन्द कुक्कुर देखि' दण्डवत् कैला। दैन्य करि' निज अपराध क्षमाइला॥ ३१॥ अनुवाद—श्रीशिवानन्द सेनने कुत्तेको देखकर उसे दण्डवत् प्रणाम किया और दीनतापूर्वक अपने किये अपराधके लिये क्षमा-प्रार्थना की॥ ३१॥ कुत्तेकी सिद्धि और वैकुण्ठ-प्राप्ति :- आर दिन केह तार देखा ना पाइला। सिद्ध-देह पाञा कुक्कुर वैकुण्ठेते गेला॥ ३२॥

[ 1/32-37 पहला अध्याय 5 अनुवाद—अगले दिन वह कुत्ता किसीको दिखलायी नहीं दिया। वह कुत्ता सिद्ध-देहको प्राप्त करके वैकुण्ठमें चला गया॥ 32॥ आलौकिक लीलामय महाप्रभु :- ऐछे दिव्यलीला करे शचीर नन्दन। कुकुरके 'कृष्ण' कहाञा करिला मोचन॥ 33॥ अनुवाद—शचीनन्दन श्रीगौरहरि ऐसी अनेक दिव्य लीलाएँ करते हैं। उन्होंने कुत्तेके मुखसे 'कृष्ण' कहलवाकर उसका उद्धार कर दिया॥ 33॥ श्रीरूपका वृन्दावन आगमन और नाटक-रचना आरम्भ :- एथा प्रभु-आज्ञाय रूप आइला वृन्दावन। कृष्णलीला-नाटक करिते हैल मन॥ 34॥ अनुवाद—इधर श्रीरूप गोस्वामी महाप्रभुकी आज्ञासे प्रयागसे वृन्दावन आ गये और वहाँ उनकी कृष्णलीला-विषयक-नाटक लिखनेकी इच्छा हुई॥ 34॥ अमृतप्रवाह भाष्य—'कृष्णलीला-नाटक'—कृष्णलीला- विषयक नाटक॥ 34॥ वृन्दावने नाटकेर आरम्भ करिला। मङ्गलाचरण 'नान्दी-श्लोक' तथाइ लिखिला॥ 35॥ अनुवाद—श्रीरूप गोस्वामीने वृन्दावनमें कृष्णलीला- विषयक नाटकको लिखना आरम्भ किया। उन्होंने उस नाटक ग्रन्थका मङ्गलाचरण 'नान्दी-श्लोक' वहीं लिखा॥ 35॥ अमृतप्रवाह भाष्य—'नान्दी-श्लोक'—नाटकके आरम्भमें जिस मङ्गलाचरण-श्लोकका पाठ होता है, उसे 'नान्दी'-श्लोक कहते हैं॥ 35॥ अनुभाष्य—'नान्दी'—नाटकचन्द्रिका में— “प्रस्तावनायास्तु मुखे नान्दी कार्या शुभावहा। आशीर्नमस्क्रिया-वस्तुनिर्देशान्यतमान्विता॥ अष्टाभिर्दशभिर्युक्ता किंवा द्वादशभिः पदैः। चन्द्रनामाङ्किता प्रायो मङ्गलार्थ पदोज्ज्वला। मङ्गलं चक्रकमलचकोरकुमुदादिकम्॥” [अर्थात् “प्रस्तावनाके प्रारम्भमें नान्दी-कार्य शुभकारी होता है। आशीर्वाद, नमस्कार और वस्तुनिर्देशसे संयुक्त नान्दी आठ, दस अथवा बारह पदोंसे युक्त होता है और प्रायः चन्द्र नामसे अङ्कित होकर मङ्गलसूचक पदसे शोभित होता है। चक्र, कमल, चकोर, कुमुद आदि ही मङ्गल हैं।”] साहित्यदर्पण छठे अध्याय 282 संख्यामें— “आशीर्वचनसंयुक्ता स्तुतिर्यस्मात् प्रयुज्यते। देवद्विज-नृपादीनां तस्मान्नान्दीति संज्ञिता॥” [अर्थात् “देव, ब्राह्मण, राजा आदिके जिन आशीर्वाद-सूचक वचनोंसे संयुक्त स्तुति नटगण प्रयोग किया करते हैं, उससे आनन्द उत्पन्न होता है, इसलिये वह नान्दी-नामसे कहा जाता है।”]॥ 35॥ अपने छोटे भाईके साथ श्रीरूपकी गौड़देश यात्रा और सूत्र-आकारमें नाटककी पाण्डुलिपिकी रचना :- पथे चलि' आइसे नाटकेर घटना भाविते। कड़चा करिया किछु लागिला लिखिते॥ 36॥ अनुवाद—श्रीरूप गोस्वामी अपने छोटे भाई श्रीअनुपमके साथ वृन्दावनसे गौड़देशकी ओर चल पड़े। श्रीरूप गोस्वामी मार्गमें चलते-चलते नाटकमें वर्णन होनेवाले घटनाओंका चिन्तन करते जा रहे थे और उन्होंने मार्गमें ही सूत्ररूपमें नाटककी पाण्डुलिपिकी रचना की॥ 36॥ अमृतप्रवाह भाष्य—'कड़चा'—प्रारूप अथवा पाण्डुलिपि॥ 36॥ गौड़में श्रीअनुपमको गङ्गाप्राप्ति :- एइमते दुइभाइ गौड़देशे आइला। गौड़े आसि' अनुपमेर गङ्गा-प्राप्ति हैला॥ 37॥ अनुवाद—इस प्रकार दोनों भाई गौड़देशमें आ पहुँचे। गौड़देशमें आनेपर श्रीअनुपमको गङ्गा-प्राप्ति हुई अर्थात् उनका वहींपर देहत्याग हुआ॥ 37॥

6 श्रीचैतन्यचरितामृत अन्त्यलीला 1/37-46 ] अनुभाष्य- 'दुइ भाइ'—श्रीरूप और उनके छोटे भाई श्रीअनुपम ॥ 37 ॥ श्रीरूपकी पुरीमें महाप्रभुके दर्शनके लिये यात्रा :- रूप-गोसाञि प्रभुपाशे करिला गमन। प्रभुरे देखिते ताँर उत्कण्ठित मन ॥ 38 ॥ अनुवाद-श्रीरूप गोस्वामीका मन महाप्रभुके दर्शनके लिये उत्कण्ठित हो रहा था, इसलिये वे महाप्रभुके पास जानेके लिये पुरीकी ओर चल पड़े॥ 38 ॥ श्रीअनुपमकी गङ्गाप्राप्ति हेतु विलम्ब होनेके कारण महाप्रभुके दर्शनोंके लिये जानेवाले गौड़ीय-यात्रियोंके साथ श्रीरूपका मिलन नहीं होना :- अनुपमेर लागि' ताँर विलम्ब हइल। भक्तगण-पाश आइला, लाग् ना पाइल ॥ 39 ॥ अनुवाद-गौड़देशमें श्रीअनुपमके देहत्यागके कारण श्रीरूप गोस्वामीको विलम्ब हुआ, तब तक गौड़ीय भक्त पुरीके लिये प्रस्थान कर चुके थे, इसलिये उनकी उन भक्तोंके साथ भेंट नहीं हो पायी ॥ 39 ॥ अमृतप्रवाह भाष्य- 'लाग् ना पाइल'—श्रीशिवानन्दादि भक्तगण महाप्रभुके पास जा रहे हैं, ऐसा सुनकर श्रीरूपने विचार किया कि वे भी उनके साथ नीलाचल जायेंगे, किन्तु वे उनके साथ भेंट नहीं कर पाये, क्योंकि वे पहले ही नीलाचलके लिये चले गये थे॥ 39 ॥ सत्यभामापुरमें सत्यभामादेवीके उपदेशकी प्राप्ति ही ललितमाधवकी रचनाके शुभारम्भका मूल कारण :- उड़िया-देशे 'सत्यभामापुर'—नामे ग्राम। एक रात्रि सेइ ग्रामे करिला विश्राम ॥ 40 ॥ रात्रे स्वप्ने देखे, -एक दिव्यरूप नारी। सम्मुखे आसिया आज्ञा दिला कृपा करि' ॥ 41 ॥ “आमार नाटक पृथक् करह रचन। आमार कृपाते नाटक हबे विलक्षण ॥ ”42 ॥ अनुवाद-उड़ीसा-देशमें 'सत्यभामापुर'-नामक एक गाँव है। श्रीरूप गोस्वामीने पुरी जाते हुए उस गाँवमें एक रात्रि विश्राम किया था। उस रात्रिमें उन्होंने एक स्वप्न देखा कि एक दिव्य रूपवती नारीने उनके सम्मुख आकर उन्हें कृपापूर्वक आज्ञा देते हुए कहा, -“तुम मेरे नाटककी पृथक् रूपसे रचना करना, मेरी कृपासे तुम्हारे द्वारा रचित वह नाटक विलक्षण (उत्कृष्ट) होगा ॥ ”40-42 ॥ अनुभाष्य-कटक-जिलेके अन्तर्गत जान्कादेइपुरके निकटमें ही 'सत्यभामापुर'-ग्राम है ॥ 40 ॥ श्रीरूपका मन-ही-मनमें विचार :- स्वप्न देखि' रूप-गोसाञि करिला विचार। 'सत्यभामार आज्ञा-पृथक् नाटक करिवार ॥ 43 ॥ एकत्र वर्णित व्रज और पुरकी लीलाको पृथक् नाटकोंके आकारमें वर्णन करनेकी प्रतिज्ञा :- व्रज-पुर-लीला एकत्र करियाछि गठन। दुइ भाग करि' एबे करिमु रचना ॥ '44 ॥ अनुवाद-उस स्वप्नको देखकर श्रीरूप-गोस्वामीने मनमें विचार किया, - 'श्रीसत्यभामा देवीने मुझे पृथक् नाटक रचना करनेकी आज्ञा दी है। मैंने तो व्रज तथा पुरकी लीलाओंको एक ही साथ लिखा है, किन्तु अब मैं इस नाटकके दो भाग करके ही उनकी रचना करूँगा ॥ '43-44 ॥ पुरीमें सिद्धबकुल-मठमें ठाकुर-श्रीहरिदासके वासस्थानपर पहुँचना :- भाविते भाविते शीघ्र आइला नीलाचले। आसि' उत्तरिला हरिदास-वासास्थले ॥ 45 ॥ अनुवाद-ऐसा विचार करते-करते श्रीरूप गोस्वामी शीघ्र ही नीलाचल आ पहुँचे और वे श्रीहरिदास ठाकुरके वासस्थानपर आये ॥ 45 ॥ ठाकुरकी स्नेहपूर्ण उक्ति :- हरिदास-ठाकुर ताँरे बहु कृपा कैला। “तुमि आसिबे, -मोरे प्रभु ये कहिला ॥ ”46 ॥

[ 1/46-55पहला अध्याय7 अनुवाद—श्रीहरिदास ठाकुरने श्रीरूप गोस्वामीपर बहुत कृपा की और उनसे कहा—"तुम आओगे, —मुझे महाप्रभुने यह पहलेसे ही बता दिया था॥" 46॥ अकस्मात् श्रीहरिदासको दर्शन देनेके लिये महाप्रभुका आगमन :— 'उपल-भोग' देखि' हरिदासरे देखिते। प्रतिदिन आइसेन प्रभु, आइला आचम्बिते॥ 47॥ अनुवाद—महाप्रभु श्रीजगन्नाथके उपलभोगको देखनेके बाद प्रतिदिन श्रीहरिदास ठाकुरसे मिलने आते थे, किन्तु उस दिन महाप्रभु अकस्मात् ही वहाँ आ गये॥ 47॥ श्रीरूपके द्वारा महाप्रभुको प्रणाम और महाप्रभुके द्वारा आलिङ्गन :— "रूप दण्डवत् करे", —हरिदास कहिला। हरिदासे मिलि' प्रभु रूपे आलिङ्गिला॥ 48॥ अनुवाद—श्रीहरिदास ठाकुरने महाप्रभुसे कहा, —"रूप आपको दण्डवत् प्रणाम कर रहा है।" महाप्रभुने श्रीहरिदास ठाकुरसे मिलनेके बाद श्रीरूप-गोस्वामीका आलिङ्गन किया॥ 48॥ परस्पर संलाप :— हरिदास-रूपे लञा प्रभु बसिला एकस्थाने। कुशल प्रश्न, इष्टगोष्ठी कैला कतक्षणे॥ 49॥ अनुवाद—श्रीहरिदास तथा श्रीरूपको लेकर महाप्रभु एकस्थानपर बैठ गये और उन्होंने श्रीरूपसे उनका कुशल-क्षेम पूछा तथा कुछ समय तक इष्टगोष्ठी भी की॥ 49॥ श्रीसनातनके संवादकी जिज्ञासा और श्रीरूपके द्वारा श्रीसनातनके साथ भेंट नहीं होनेके विषयमें बतलाना :— सनातनेर वार्त्ता यबे गोसाञि पुछिल। रूप कहे, —"ताँर सङ्गे देखा ना हइल॥ 50॥ उसके कारणका निर्देश :— आमि गङ्गापथे आइलाङ, तिँहो राजपथे। अतएव आमार देखा नहिल ताँर साथे॥ 51॥ श्रीअनुपमकी गङ्गाप्राप्तिका ज्ञापन :— प्रयागे शुनिलुँ, —तेंहो गेला वृन्दावने।" अनुपमेर गङ्गा-प्राप्ति कैल निवेदने॥ 52॥ अनुवाद—महाप्रभुने जब श्रीसनातन गोस्वामीके विषयमें पूछा, तब श्रीरूपने कहा,—"मेरी उनके साथ भेंट नहीं हो पायी। मैं गङ्गाके पथसे प्रयागकी ओर आया और वे राजपथसे प्रयागसे ब्रजकी ओर गये, इसलिये मेरी उनसे भेंट नहीं हो पायी। मैंने प्रयागमें आकर सुना कि वे वृन्दावन गये हैं।" तत्पश्चात् श्रीरूपने महाप्रभुको श्रीअनुपमकी गङ्गा-प्राप्तिके विषयमें भी बतलाया॥ 50-52॥ महाप्रभुका प्रस्थान और उनके सङ्गी भक्तोंके साथ श्रीरूपका मिलन :— रूपे ताँहा वासा दिया गोसाञि चलिला। गोसाञिर सङ्गी भक्त रूपेरे मिलिला॥ 53॥ अनुवाद—महाप्रभु श्रीरूपको श्रीहरिदास ठाकुरके वासस्थानपर ही रहनेका निर्देश देकर चले गये। महाप्रभुके सङ्गी भक्त श्रीरूप गोस्वामीसे आकर मिले॥ 53॥ अमृतप्रवाह भाष्य— 'ताँहा'—श्रीहरिदास ठाकुरके वासस्थान अर्थात् सिद्धबकुलमें॥ 53॥ महाप्रभुके द्वारा अगले दिन भक्तोंको श्रीरूपका परिचय देना :— आर दिन महाप्रभु सब भक्त लञा। रूपे मिलाइला सबाय कृपा त' करिया॥ 54॥ अनुवाद—अगले दिन महाप्रभु समस्त भक्तोंको अपने साथ लेकर आये और उन्होंने श्रीरूपपर कृपा करके उन्हें अपने सभी भक्तोंसे मिलवाया॥ 54॥ श्रीरूपके द्वारा समस्त भक्तोंके चरणोंकी वन्दना, सभीके द्वारा श्रीरूपका आलिङ्गन :— सबार चरण रूप करिला वन्दन। कृपा करि' रूपे सबे कैला आलिङ्गन॥ 55॥ अनुवाद—श्रीरूप गोस्वामीने सभी भक्तोंके चरणोंकी

8 श्रीचैतन्यचरितामृत अन्त्यलीला 1/55–64 ] वन्दना की और उन सभी भक्तोंने कृपा करके साथ कुछ देर तक इष्टगोष्ठी करके मध्याह्न कृत्य श्रीरूपका आलिङ्गन किया ॥ 55 ॥ करनेके लिये चले जाते ॥ 60 ॥ श्रीरूपपर कृपा करनेके लिये महाप्रभुके द्वारा श्रीनिताइ महाप्रभुकी कृपाकी प्राप्तिसे श्रीरूपको आनन्द :– और श्रीअद्वैत–दोनों प्रभुओंसे अनुरोध :– एइमत प्रतिदिन प्रभुर व्यवहार। “अद्वैत, नित्यानन्द, तोमरा दुइजने।” प्रभुकृपा पाञा रूपेर आनन्द अपार ॥ 61 ॥ प्रभु कहे,—“रूपे कृपा कर काय्मने ॥ 56 ॥ तोमा-दुँहार कृपाते इँहार हउ शक्ति। अनुवाद—महाप्रभु प्रतिदिन ऐसा ही व्यवहार करते याते विवरिते पारेन कृष्णरसभक्ति ॥” 57 ॥ थे। महाप्रभुकी कृपा प्राप्त करके श्रीरूपको अपार आनन्द होता था ॥ 61 ॥ अनुवाद—महाप्रभुने श्रीअद्वैताचार्य और श्रीनित्यानन्द भक्तोंके साथ महाप्रभुकी नीलाचल–लीला :– प्रभुसे कहा,—“आप दोनों श्रीरूपपर काय और मनसे भक्तगण लञा कैला गुण्डिचा-मार्जन। कृपा कीजिये। आप दोनोंकी कृपासे इसमें ऐसी शक्ति आइतोटा आसि' कैला वन्य-भोजन ॥ 62 ॥ सञ्चरित हो जाय, जिससे यह कृष्णरस-भक्तिका वर्णन कर सके ॥” 56–57 ॥ अनुवाद—महाप्रभुने रथयात्राके पूर्व दिन अपने भक्तोंको साथमें लेकर गुण्डिचा मन्दिरका मार्जन किया श्रीरूप—महाप्रभुके समस्त भक्तोंकी ही प्रीतिके पात्र :– और फिर उन्होंने सभी भक्तोंके साथ आइतोटामें आकर गौड़ीया, उड़िया, यत प्रभुर भक्तगण। उद्यान-भोजन (प्रसाद-सेवन) किया ॥ 62 ॥ सबार हइल रूप स्नेहेर भाजन ॥ 58 ॥ अनुभाष्य—‘आइतोटा’—गुण्डिचा मन्दिरके निकट अनुवाद—महाप्रभुके गौड़ीय, उड़िया आदि जितने स्थित उपवन ॥ 62 ॥ भी भक्त थे, श्रीरूप उन सभीके स्नेहके पात्र बन गये ॥ 58 ॥ सभी भक्तोंके आनन्दको देखकर श्रीरूप और श्रीहरिदासको आनन्द :– स्वयं महाप्रभुके द्वारा श्रीरूपको प्रतिदिन प्रसाद खाय, 'हरि' बले सर्वभक्तजन। दर्शन और प्रसाद देना :– देखि' हरिदास-रूपेर हरषित मन ॥ 63 ॥ प्रतिदिन आसि' रूपे करेन मिलने। मन्दिरे ये प्रसाद पान, देन दुइ जने ॥ 59 ॥ अनुवाद—सभी भक्तोंने प्रसाद ग्रहण किया और ‘हरिध्वनि’ दी, इसे देखकर श्रीहरिदास ठाकुर और अनुवाद—महाप्रभु प्रतिदिन आकर श्रीरूपसे मिलते। श्रीरूपके मनमें हर्ष हुआ ॥ 63 ॥ वे श्रीजगन्नाथ मन्दिरमें जो प्रसाद पाते, उसे वे श्रीहरिदास ठाकुर तथा श्रीरूपको दे देते ॥ 59 ॥ महाप्रभुके बचे हुए उच्छिष्टकी प्राप्तिसे दोनोंका प्रेमसे नृत्य :– श्रीरूपके साथ महाप्रभुकी कृष्णकथा :– गोविन्दद्वारा प्रभुर शेष-प्रसाद पाइला। इष्टगोष्ठी दुइजने करि' कतक्षण। प्रेमे मत्त दुइजन नाचिते लागिला ॥ 64 ॥ मध्याह्न करिते प्रभु करिला गमन ॥ 60 ॥ अनुवाद—श्रीहरिदास ठाकुर और श्रीरूप श्रीगोविन्दसे अनुवाद—महाप्रभु श्रीहरिदास ठाकुर और श्रीरूपके महाप्रभुके बचे हुए उच्छिष्ट प्रसादको प्राप्त करके प्रेममें

[ 1/64-71 पहला अध्याय 9 मत्त होकर नृत्य करने लगे ॥ 64 ॥ अगले दिन श्रीरूपके साथ महाप्रभुका मिलन :- आर दिन प्रभु रूपे मिलिया बसिला। सर्वज्ञ-शिरोमणि प्रभु कहिते लागिला ॥ 65 ॥ महाप्रभुका कृपा-आदेश ही विदग्धमाधवकी रचनाके शुभारम्भका मूल कारण :- “कृष्णेरे बाहिर नाहि करिह व्रज हैते। व्रज छाड़ि' कृष्ण कभु ना यान काँहाते ॥ 66 ॥ अनुवाद-अगले दिन महाप्रभु आकर श्रीरूप गोस्वामीसे मिलकर वहाँ बैठे। तब सर्वज्ञ-शिरोमणि महाप्रभु उनसे कहने लगे,–“श्रीकृष्णको व्रजसे बाहर मत करना, श्रीकृष्ण व्रजको छोड़कर कदापि कहीं भी नहीं जाते ॥ 65-66 ॥ केवलमात्र व्रजमें ही व्रजेन्द्रनन्दनका अवस्थान :- लघुभागवतामृत (1/5/461)में उद्धृत यामलवचन- कृष्णोऽन्यो यदुसम्भुतो यस्तु गोपेन्द्रनन्दनः। वृन्दावनं परित्यज्य स क्वचिन्नैव गच्छति ॥”67॥ अनुवाद-अमृतप्रवाह भाष्य देखें ॥ 67 ॥ अमृतप्रवाह भाष्य-यदुकुमार कृष्ण-वासुदेव-तत्त्व हैं, इसलिये वे-गोपेन्द्रनन्दनसे पृथक् हैं; वे ही मथुरा और द्वारकामें लीला करते हैं। जो गोपेन्द्रनन्दन हैं, वे वृन्दावनका परित्यग करके कहीं भी नहीं जाते ॥”67॥ अनुभाष्य- यदुसम्भूतः (यदुकुलोत्पन्नः) कृष्णः-अन्यः (व्रजेन्द्रनन्दनात् अपरः); यः तु गोपेन्द्रनन्दनः (नन्दसुतः) सः तु वृन्दावनं परित्यज्य (विहाय) क्वचित् (कुत्रापि) नैव गच्छति। श्लोक-भावानुवाद-अमृतप्रवाह भाष्य देखें ॥ 67 ॥ महाप्रभुके वाक्यसे श्रीरूपका मन-ही-मनमें विचार :- एत कहि' महाप्रभु मध्याह्ने चलिला। रूप-गोसाञि मने किछु विस्मय हइला ॥ 68 ॥ श्रीसत्यभामा-देवी और महाप्रभु, दोनोंका ही पृथक् रूपसे यथाक्रम ललितमाधव और विदग्धमाधव नाटक लिखनेके लिये आदेश देना :- “पृथक् नाटक करिते सत्यभामा आज्ञा दिल। जानिलुँ पृथक् नाटक करिते प्रभु-आज्ञा हैल ॥ 69 ॥ पहले एकत्र वर्णित दोनों नाटकोंका अब पृथक् रूपसे चिन्तन और रचना :- पूर्वे दुइ नाटक छिल एकत्र रचना। दुइभाग करि एबे करिमु घटना ॥ 70 ॥ नान्दी, प्रस्ताव और विषय आदि सब कुछका ही पृथक् रूपसे चिन्तन :- दुइ 'नान्दी'-'प्रस्तावना', दुइ 'संघटना'। पृथक् करिया लिखि करिया भावना ॥”71॥ अनुवाद-यह कहकर महाप्रभु मध्याह्न कृत्य करनेके लिये चले गये। श्रीरूप गोस्वामीके मनमें कुछ विस्मय हुआ,–“श्रीसत्यभामा देवीने (अपनी पुरलीलाके लिये) पृथक् नाटककी रचना करनेकी आज्ञा दी थी। अब यह जाना कि महाप्रभुने भी (वृन्दावन और पुर लीलाओंके लिये) पृथक् नाटकोंकी रचना करनेकी आज्ञा दी है। पहले मैं दोनों नाटकोंकी एकसाथ रचना कर रहा था, किन्तु अब मैं उसे (श्रीकृष्णकी व्रजलीला और पुरलीला) इन दो भागोंमें विभक्त कर दूँगा। मैं दोनों नाटकोंके लिये पृथक्-पृथक् 'नान्दी', 'प्रस्तावना' और 'लीलाओं'का भली-भाँति विचार करके लिखूँगा ॥”68-71 ॥ अनुभाष्य- 'दुइ भाग'-विदग्धमाधवमें व्रजलीला एवं ललितमाधवमें पुरलीला,–ये दो भाग हैं। साहित्यदर्पणके छठे अध्यायके 287 श्लोकमें- “नटी विदूषको वापि पारिपार्श्विक एव वा। सूत्रधारेण सहिताः संलापं यत्र कुर्वते ॥ चित्रैर्वाक्यैः स्वकार्योत्थैः प्रस्तुताक्षेपिभिर्मिथः। आमुखं तत्तु विज्ञेयं नाम्ना प्रस्तावनापि सा॥” अर्थात् “नटी, विदूषक अथवा पार्श्ववर्ती नट,-ये