भारतकोश
संग्रह पर लौटें

श्री चैतन्य चरितामृत (कृष्णदास कविराज गोस्वामी - सम्पूर्ण आदि, मध्य एवं अन्त्य लीला)

Sri Chaitanya Charitamrita of Krishnadas Kaviraj with Hindi Commentary

श्रील कृष्णदास कविराज गोस्वामी द्वारा

DevanagariHindipublished2,549 पृष्ठ

[ 4/215-221 चौथा अध्याय 135

धन था, श्रीरूप गोस्वामीने वहाँसे एकत्रित करके उसे अपने कुटुम्बियों, ब्राह्मणों और मन्दिरोंमें विभाजित कर दिया ॥ 215 ॥ नित्यसिद्धकुलशिरोमणि श्रीरूपके द्वारा विषय-विभाग करनेके बाद निश्चिन्त मनसे व्रजवास तथा अनर्थयुक्त साधकका गृहव्रत-बुद्धिसे उत्पन्न जनशैथिल्य 'एक' नहीं :- सब मनःकथा गोसाञि करि' निर्वाण। निश्चिन्त हञा शीघ्र आइला वृन्दावन ॥ 216 ॥ अनुवाद—श्रीरूप गोस्वामीने अपने मनमें जिन सब कार्योंका सङ्कल्प किया था, उन्हें पूर्ण करके वे निश्चिन्त होकर शीघ्र वृन्दावन लौट आये ॥ 216 ॥ अनुभाष्य—'मनःकथा',—जो-जो उनकी इच्छा थी ॥ 216 ॥ दोनों भाइयोंका व्रजवास और महाप्रभुकी चार प्रकारकी आज्ञारूपी सेवाका पालन :- दुइ भाइ मिलि' वृन्दावने वास कैला। प्रभुर ये आज्ञा, दुँहे सब निर्वाहिला ॥ 217 ॥ अनुवाद—श्रीसनातन गोस्वामी और श्रीरूप गोस्वामी—ये दोनों भाई वृन्दावनमें मिले और वहाँ वास करके महाप्रभुने जो आज्ञा दी थी, उसका उन दोनोंने सम्पूर्णरूपसे पालन किया ॥ 217 ॥ अनुभाष्य—मध्यलीला 1/31-45 संख्या और अनुभाष्य एवं भक्तिरत्नाकर प्रथम तरङ्ग देखें ॥ 217-231 ॥ नाना शास्त्र आनि' लुप्त-तीर्थ उद्धारिला। वृन्दावने कृष्णसेवा प्रकाश करिला ॥ 218 ॥ अनुवाद—उन दोनोंने अनेक शास्त्रोंको एकत्रित करके उन्हींके आधारपर लुप्त तीर्थोंका पुनः प्रकाश किया। इस प्रकार उन्होंने वृन्दावनमें मन्दिरोंकी स्थापना करके श्रीकृष्णकी सेवाको प्रकाशित किया ॥ 218 ॥ अनुभाष्य—'नाना शास्त्र',—भक्तिरत्नाकर ग्रन्थमें इन समस्त शास्त्रोंकी प्रमाणावली उद्धृत हुई है। वृन्दावनमें श्रीरूप गोस्वामीने श्रीगोविन्दकी सेवा एवं श्रीसनातन गोस्वामीने श्रीमदनमोहनकी सेवाको प्रकाशित किया ॥ 218 ॥ श्रीसनातनके द्वारा ग्रन्थ-रचनादि कार्य :- सनातन ग्रन्थ कैला 'भागवतामृते' । भक्त-भक्ति-कृष्ण-तत्त्व जानि याहा हैते ॥ 219 ॥ अनुवाद—श्रीसनातन गोस्वामीने 'बृहद्भागवतामृत' नामक ग्रन्थकी रचना की। इस ग्रन्थके द्वारा भक्त, भक्ति तथा कृष्णतत्त्वके विषयमें जाना जा सकता है ॥ 219 ॥ अनुभाष्य—'भागवतामृत',—बृहद्भागवतामृत; मध्यलीला 1/35 संख्या देखें ॥ 219 ॥ सिद्धान्तसार ग्रन्थ कैला 'दशम-टिप्पणी' । कृष्णलीलारस-प्रेम याहा हैते जानि ॥ 220 ॥ अनुवाद—उन्होंने सिद्धान्तके सार-स्वरूप 'दशम- टिप्पणी' अर्थात् श्रीमद्भागवतके दशम स्कन्धकी बृहद्-वैष्णवतोषणी-टीकाकी रचना की जिसके द्वारा हम श्रीकृष्णलीलारस तथा प्रेमके विषयमें जान सकते हैं ॥ 220 ॥ अनुभाष्य—'दशम-टिप्पणी',—बृहद्वैष्णवतोषणी टीका ॥ 220 ॥ 'हरिभक्तिविलास'-ग्रन्थ कैला वैष्णव-आचार। वैष्णवेर कर्त्तव्य याँहा पाइये पार ॥ 221 ॥ अनुवाद—उन्होंने हरिभक्तिविलास नामक ग्रन्थकी रचना की, जिसके द्वारा वैष्णवोंके आचारको समझा जा सकता है और वैष्णवोंके कर्त्तव्योंको पूर्णरूपमें जाना जा सकता है ॥ 221 ॥ अनुभाष्य—'हरिभक्तिविलास',—इस ग्रन्थका बादमें श्रीमद्गोपाल-भट्ट-गोस्वामी प्रभुने श्रील सनातन-गोस्वामी प्रभुके द्वारा संगृहीत 'दिग्दर्शिनी-टीका' सहित सङ्कलन किया। कोई-कोई जिज्ञासा करते हैं कि कर्मी स्मार्त्तगणोंने 'हरिभक्तिविलास'में उद्धृत सात्वत शास्त्रोंके मतको ग्रहण नहीं करके उन-उन शास्त्रोंसे ही किस प्रकार अन्य

136 श्रीचैतन्यचरितामृत अन्त्यलीला 4/221-229 ] मतोंकी कल्पना की? उसका उत्तर यह है कि हरिभक्तिविलासका मत शास्त्र-सम्मत और पूर्ण विशुद्ध होनेपर भी कर्मी लोग शुद्ध शास्त्रीय मतको त्याग करके केवलमात्र अपने-अपने प्राकृत-अशुद्ध विष्णुभक्ति विरोधी मतोंके प्रमाणोंको ही स्वीकार करते हैं। मध्यलीला 1/35 संख्याका अनुभाष्य देखें ॥ 221 ॥ आर यत ग्रन्थ कैला, ताहा के करे गणन। 'मदनगोपाल-गोविन्देर सेवा'-प्रकाशन ॥ 222 ॥ अनुवाद-श्रीसनातन गोस्वामीने अन्य जितने ग्रन्थोंकी रचना की, उनकी गणना कौन कर सकता है? ये ग्रन्थ श्रीमदनगोपाल-श्रीगोविन्ददेवकी सेवाकी पद्धतिको प्रकाशित करते हैं ॥ 222 ॥ श्रीरूपका ग्रन्थ-रचना आदि कार्य :- रूप-गोसाञि कैला 'रसामृतसिन्धु' सार। कृष्णभक्ति-रसेर याँहा पाइये विस्तार ॥ 223 ॥ अनुवाद-श्रीरूप गोस्वामीने भक्तिरसके सारस्वरूप 'भक्तिरसामृतसिन्धु' ग्रन्थकी रचना की, जिसमें कृष्णभक्तिरसका विस्तारसे वर्णन प्राप्त होता है ॥ 223 ॥ अनुभाष्य- 'रसामृतसिन्धु',- भक्तिरसामृतसिन्धु; उज्ज्वलनीलमणि, विदग्धमाधव और ललितमाधव- मध्यलीला 1/38 संख्याका अनुभाष्य देखें ॥ 223 ॥ 'उज्ज्वलनीलमणि'-नाम ग्रन्थ आर। राधाकृष्ण-लीलारस ताँहा पाइये पार ॥ 224 ॥ अनुवाद-उन्होंने उज्ज्वलनीलमणि नामक एक और ग्रन्थकी रचना की जिसके द्वारा श्रीराधाकृष्णकी लीलाओंके रसको पूर्णरूपसे समझा जा सकता है ॥ 224 ॥ 'विदग्धमाधव', 'ललितमाधव',-नाटकयुगल। कृष्णलीला-रस ताँहा पाइये सकल ॥ 225 ॥ अनुवाद-उन्होंने विदग्धमाधव तथा ललितमाधव नामक दो नाटकोंकी रचना भी की जिसके द्वारा कृष्णलीला-रसको सम्पूर्ण रूपसे समझा जा सकता है ॥ 225 ॥ 'दानकेलिकौमुदी' आदि लक्षग्रन्थ कैल। सेइ सब ग्रन्थे व्रजेर रस विचारिल ॥ 226 ॥ अनुवाद-उन्होंने दानकेलि-कौमुदी आदि ग्रन्थोंमें एक लाख श्लोकोंकी रचना की। उन्होंने उन समस्त ग्रन्थोंमें व्रजरसकी ही विस्तृत व्याख्या की है ॥ 226 ॥ अनुभाष्य- 'लक्षग्रन्थ',-श्रीरूप-रचित ग्रन्थसमूहमें प्राय एक लाख श्लोक हैं; पद्यकी संख्याके अतिरिक्त गद्यकी गणना करनेकी भी प्रणाली है। लिपिकार अपने-अपने परिश्रमके परिमाणके निर्णयके समय गद्य और पद्यके श्लोकग्रन्थ (अर्थात् श्लोकों)की संख्याकी गणना करते हैं। कोई भ्रममें पड़कर ऐसा न सोचे कि श्रीरूप प्रभुने एक लाख पुस्तकोंकी रचना की थी। भक्तिरत्नाकरकी प्रथम तरङ्गमें- “श्रीरूप-गोस्वामी ग्रन्थ षोड़श करिल।” [अर्थात् श्रीरूप गोस्वामीने सोलह ग्रन्थोंकी रचना की।] आदिलीला 10/84 संख्याका अनुभाष्य देखें ॥ 226 ॥ श्रीजीवका परिचय और ग्रन्थ-रचनादि-कार्य :- ताँर लघुभ्राता-श्रीवल्लभ-अनुपम। ताँर पुत्र महापण्डित-श्रीजीव-नाम ॥ 227 ॥ अनुवाद-श्रीसनातन गोस्वामी और श्रीरूप गोस्वामीके छोटे भाई श्रीवल्लभ अथवा अनुपमके पुत्र श्रीजीव गोस्वामी महापण्डित थे ॥ 227 ॥ सर्व त्यजि' तँहो पाछे आइला वृन्दावन। तँह भक्तिशास्त्र बहु कैला प्रचारण ॥ 228 ॥ अनुवाद-सब कुछ त्यागकर श्रीजीव गोस्वामी भी श्रीसनातन गोस्वामी और श्रीरूप गोस्वामीके पीछे वृन्दावनमें आये। उन्होंने भी अनेक भक्तिशास्त्रोंकी रचना की और उनका प्रचार किया ॥ 228 ॥ 'भागवत-सन्दर्भ'-नाम कैला ग्रन्थ-सार। भागवत-सिद्धान्तेर ताँहा पाइये पार ॥ 229 ॥

[ 4/229-237 चौथा अध्याय 137

[बायाँ स्तम्भ] अनुवाद—श्रीजीव गोस्वामीने 'भागवत-सन्दर्भ' नामक ग्रन्थकी रचना की जो समस्त शास्त्रोंका सार है। उसके द्वारा भक्ति और भगवान्के तत्त्वका पूर्ण ज्ञान प्राप्त होता है॥ 229॥ अनुभाष्य—'भागवत-सन्दर्भ',—इसका दूसरा नाम 'षट्सन्दर्भ' है; मध्यलीला 1/43 संख्याका अनुभाष्य देखें॥ 229॥ 'गोपालचम्पू' आर नाना ग्रन्थ कैला। व्रज-प्रेम-लीला-रससार देखाइला॥ 230॥ अनुवाद—उन्होंने गोपालचम्पू और अन्य अनेक ग्रन्थोंकी रचना की, जिनमें उन्होंने व्रज-प्रेम-लीला-रसके सारको प्रदर्शित किया॥ 230॥ 'षट्सन्दर्भे' कृष्णप्रेम-तत्त्व प्रकाशिला। चारिलक्ष ग्रन्थ तैं हो विस्तार करिला॥ 231॥ अनुवाद—उन्होंने 'षट्सन्दर्भ'में कृष्णप्रेमतत्त्वको प्रकाशित किया, इस प्रकार उन्होंने कुल मिलाकर चार लाख श्लोकोंमें इन समस्त तत्त्वोंकी व्याख्या की॥ 231॥ श्रीजीवगोस्वामीका पूर्व-वृत्तान्त; मथुरा जानेसे पहले श्रीनित्यानन्द प्रभुकी कृपा और आज्ञाकी प्राप्ति :- जीव-गोसाञि गौड़ हैते मथुरा चलिला। नित्यानन्दप्रभु-ठाञि आज्ञा मागिला॥ 232॥ अनुवाद—श्रीजीव गोस्वामी जब गौड़देशसे मथुराकी ओर जाना चाह रहे थे, तब उन्होंने श्रीनित्यानन्द प्रभुसे आज्ञा माँगी॥ 232॥ प्रभु प्रीत्ये ताँर माथे धरिला चरण। रूप-सनातन-सम्बन्धे कैला आलिङ्गन॥ 233॥ अनुवाद—श्रीनित्यानन्द प्रभुने प्रसन्न होकर श्रीरूप-सनातन गोस्वामीके सम्बन्धसे श्रीजीव गोस्वामीके सिरपर अपने चरणकमल रखे और उनका आलिङ्गन किया॥ 233॥

[दायाँ स्तम्भ] श्रीसनातनसे युक्त श्रीरूपानुग गणोंका ही वृन्दावन-वासमें अधिकार :- आज्ञा दिला, —"शीघ्र तुमि याह वृन्दावने। तोमार वंशे प्रभु दियाछेन सेइस्थाने॥" 234॥ अनुवाद—श्रीनित्यानन्द प्रभुने श्रीजीव गोस्वामीको आज्ञा दी,—"तुम शीघ्र वृन्दावन जाओ, महाप्रभुने तुम्हारे वंशको वही स्थान प्रदान किया है॥" 234॥ श्रीनित्यानन्दकृपा और आज्ञा-प्राप्तिके फलस्वरूप श्रीजीवका आचार्यत्व :- ताँर आज्ञाय आइला, आज्ञा-फल पाइला। शास्त्र करि' कतकाल 'भक्ति' प्रचारिला॥ 235॥ अनुवाद—श्रीजीव गोस्वामी श्रीनित्यानन्द प्रभुसे आज्ञा प्राप्तकर वृन्दावनमें आये। वहाँ उन्हें उस आज्ञाके फलकी प्राप्ति हुई अर्थात् उन्होंने बहुत समय तक वृन्दावनमें रहकर अनेक शास्त्रोंकी रचना की और भक्तिका प्रचार किया॥ 235॥ ग्रन्थकारके तीन शिक्षागुरु :- एइ तिनगुरु, आर रघुनाथदास। इँहा-सबार चरण वन्दौँ, याँर मुञि 'दास'॥ 236॥ अनुवाद—मैं इन तीन गुरुओं (श्रीसनातन गोस्वामी, श्रीरूप गोस्वामी और श्रीजीव गोस्वामी) तथा श्रीरघुनाथदास गोस्वामीके चरणोंकी वन्दना करता हूँ, मैं इन सबका दास हूँ॥ 236॥ अनुभाष्य—'एइ तिनगुरु',—(1) श्रीरूप, (2) श्रीसनातन और (3) श्रीजीव-गोस्वामी प्रभु॥ 236॥ चौथे अध्यायका अनुभाष्य समाप्त। महाप्रभु-श्रीसनातन-मिलन-संवादको सुनकर महाप्रभुके द्वारा दी गयी लोकशिक्षाके अभिप्रायका अनुभव :- एइ त' कहिलुँ पुनः सनातन-सङ्गमे। प्रभुर आशय जानि याहार श्रवणे॥ 237॥ अनुवाद—इस प्रकार मैंने (ग्रन्थकार श्रीकृष्णदास

138 श्रीचैतन्यचरितामृत अन्त्यलीला 4/237-239 ] कविराज गोस्वामीने) महाप्रभुसे श्रीसनातन गोस्वामीके पुनः मिलनेके विषयमें बतलाया है जिसके श्रवणसे मैंने महाप्रभुके हृदयके अभिप्रायको जाना है॥237॥ निरन्तर अनुशीलनरूप मन्थनके फलसे चैतन्यचरितसिन्धुसे कृष्ण-प्रीति रूपी अमृतकी प्राप्ति :- चैतन्यचरित्र एइ-इक्षुदण्ड-सम। चर्वण करिते हय रस-आस्वादन॥238॥ अनुवाद-यह श्रीचैतन्य महाप्रभुका चरित्र गन्नेके समान है, इसका चर्वण करनेसे रसका आस्वादन होता है॥238॥ श्रीरूप-रघुनाथ-पदे यार आश। चैतन्यचरितामृत कहे कृष्णदास॥239॥ इति श्रीचैतन्यचरितामृते अन्त्यखण्डे पुनः सनातनसङ्गोत्सवो नाम चतुर्थः परिच्छेदः। अनुवाद-श्रीरूप-रघुनाथ गोस्वामीके चरणकमलोंकी कृपाभिलाषा करते हुए कृष्णदास इस श्रीचैतन्यचरितामृतका वर्णन कर रहा है॥239॥ श्रीचैतन्यचरितामृतके अन्त्यखण्डमें पुनः सनातनसङ्ग-उत्सव नामक चौथे अध्यायका अनुवाद समाप्त।

पाँचवाँ अध्याय कथासार—श्रीहट्ट-निवासी श्रीप्रद्युम्न मिश्रके द्वारा महाप्रभुसे श्रीकृष्णकथाको श्रवण करनेकी इच्छा करनेपर, महाप्रभुने उन्हें श्रीराय रामानन्दके पास भेजा। देवदासियोंके साथ श्रीरामानन्दके व्यवहारको सुनकर श्रीप्रद्युम्न मिश्र वहाँसे लौट आये। बादमें महाप्रभुने श्रीप्रद्युम्न मिश्रको श्रीरामानन्दके तत्त्वके विषयमें भली-भाँति समझा दिया। श्रीमिश्रने पुनः जाकर श्रीरामानन्दसे तत्त्व-उपदेश ग्रहण किये। बङ्गाल-देशके एक ब्राह्मणके द्वारा महाप्रभुकी लीलाके सम्बन्धमें एक नाटककी रचना करके लानेपर श्रीस्वरूप-गोस्वामीने उसे श्रवण करके उसमें मायावाद-दोष दिखला दिये, तथापि उन ब्राह्मणके द्वारा रचित कविताका दूसरा अर्थ करके उन्हें सन्तुष्ट किया; तब वे कवि चरितार्थ होकर सर्वस्व त्याग करके नीलाचलमें वैष्णवोंके आश्रयमें ही रहे। —(अमृतप्रवाह भाष्य) भवरोगग्रस्त संसार-समुद्रमें पतित अचैतन्य जीवोंका श्रीचैतन्यके चरणाश्रयसे ही मङ्गल :- वैगुण्यकीटकलिनः पैशुन्य-व्रणपीड़ितः। दैन्यार्णवे निमग्नोऽहं चैतन्य-वैद्यमाश्रये॥ 1 ॥ अनुवाद—अमृतप्रवाह भाष्य देखें॥ 1 ॥ अमृतप्रवाह भाष्य—बुरे कर्मफलरूपी कीटसे दंशित, ईर्ष्यारूपी फोड़ेसे पीड़ित और दैन्य समुद्रमें निमग्न होकर मैंने चैतन्यरूपी वैद्यका आश्रय किया है॥ 1 ॥ अनुभाष्य— वैगुण्यकीटकलिनः (वैगुण्यं कर्म-विपाकः तद्रूपेण कीटेन कलिनः दष्टः) पैशुन्यव्रणपीड़ितः (पैशुन्यं खलत्वं तद्रूपेण व्रणेन क्षतेन पीड़ितः) दैन्यार्णवे (दैन्यसमुद्रे) निमग्नः अहं चैतन्यवैद्यं (महाप्रभुरूपं चिकित्सकम्) आश्रये (आश्रितोऽस्मि)। श्लोक-भावानुवाद—अमृतप्रवाह भाष्य देखें॥ 1 ॥ जय जय शचीसुत श्रीकृष्णचैतन्य। जय जय कृपामय नित्यानन्द धन्य॥ 2 ॥ अनुवाद—शचीनन्दन श्रीकृष्णचैतन्य महाप्रभुकी जय हो, जय हो। कृपामय श्रीनित्यानन्द प्रभुकी जय हो, जय हो॥ 2 ॥ जयाद्वैत कृपासिन्धु जय भक्तगण। जय स्वरूप, गदाधर, रूप, सनातन॥ 3 ॥ अनुवाद—कृपासिन्धु श्रीअद्वैताचार्य प्रभुकी जय हो, समस्त भक्तोंकी जय हो। श्रीस्वरूप दामोदर, श्रीगदाधर पण्डित, श्रीरूप गोस्वामी और श्रीसनातन गोस्वामी प्रभुकी जय हो॥ 3 ॥ महाप्रभु और श्रीप्रद्युम्नमिश्रका संवाद; श्रीमिश्रके द्वारा महाप्रभुसे कृष्णकथा श्रवण करनेके लिये दीनतापूर्वक प्रार्थना :- एकदिन प्रद्युम्न-मिश्र प्रभुर चरणे। दण्डवत् करि' किछु करे निवेदने॥ 4 ॥ "शुन, प्रभु, मुञि दीन गृहस्थ अधम ! कोन भाग्ये पाञाछौँ तोमार दुर्लभ चरण॥ 5 ॥ कृष्णकथा शुनिवारे मोर इच्छा हय। कृष्णकथा कह मोरे हञा सदय॥" 6 ॥ अनुवाद—एक दिन श्रीप्रद्युम्न-मिश्रने महाप्रभुके चरणोंमें दण्डवत् करके उनसे निवेदन किया,—"हे महाप्रभो ! मेरा निवेदन सुनिये। मैं एक दीन-हीन अधम गृहस्थ हूँ! मुझे किसी सौभाग्यसे आपके दुर्लभ चरणकमलोंके आश्रयकी प्राप्ति हुई है। मेरी श्रीकृष्णकथाको सुननेकी अभिलाषा है, आप मुझे श्रीकृष्णकथा सुनाकर मुझपर दया करें॥" 4-6 ॥

140 श्रीचैतन्यचरितामृत अन्त्यलीला 5/7-11 ] महाप्रभुके द्वारा कृष्णकथाकी अनभिज्ञताका नाटक, शौक्र विप्रकुलमें जन्में श्रीमिश्रको अशौक्र विप्रकुलमें जन्में चारों वर्णों और आश्रमोंके गुरु श्रीरामानन्दके समीप सेवा-भावनायुक्त शिष्यके रूपमें जानेकी आज्ञा :- प्रभु कहेन, - “कृष्णकथा आमि नाहि जानि। सबे रामानन्द जाने, ताँर मुखे शुनि ॥ 7 ॥ अनुवाद-महाप्रभुने कहा, - “मैं कृष्णकथाके विषयमें कुछ भी नहीं जानता हूँ। मेरा विचार है कि उसे एकमात्र रामानन्द राय ही जानते हैं, क्योंकि मैं स्वयं भी उन्हींके मुखसे कृष्णकथा श्रवण करता हूँ॥ 7 ॥ अमृतप्रवाह भाष्य- 'प्रभु कहेन', - महाप्रभुने कहा ॥ 7 ॥ कृष्णकथा-श्रवण-इच्छुकके सौभाग्यकी प्रशंसा :- भाग्ये तोमार कृष्णकथा शुनिते हय मन। रामानन्द-पाश याइ' करह श्रवण ॥ 8 ॥ अनुवाद-यह तुम्हारा सौभाग्य है कि तुम्हारे मनमें कृष्णकथा सुननेकी इच्छा हो रही है। तुम रामानन्द रायके पास जाकर कृष्णकथा श्रवण करो ॥ 8 ॥ वास्तविक भाग्यवान् व्यक्तिकी परिभाषाका निर्देश :- कृष्णकथाय रुचि तोमार - बड़ भाग्यवान्। यार कृष्णकथाय रुचि, सेइ भाग्यवान् ॥ 9 ॥ अनुवाद-कृष्णकथामें तुम्हारी रुचि है, इसलिये तुम बहुत भाग्यवान् हो। वास्तवमें जिस किसीकी भी कृष्णकथामें रुचि होती है, वही भाग्यवान् है ॥ 9 ॥ बिना वैध-धर्माचरणके साध्यभक्ति कृष्णरति निष्फल :- श्रीमद्भागवत (1/2/8) में- धर्मः स्वनुष्ठितः पुंसां विष्वक्सेनकथासु यः। नोत्पादयेद् यदि रतिं श्रम एव हि केवलम् ॥” 10 ॥ अनुवाद-अमृतप्रवाह भाष्य देखें ॥ 10 ॥ अमृतप्रवाह भाष्य-पुरुषके द्वारा उत्तमरूपसे अनुष्ठित वर्णाश्रम-धर्म यदि कृष्णकथामें रति उत्पन्न नहीं करे, तो वह धर्म भी श्रममात्र ही है ॥ 10 ॥ अनुभाष्य-शौनकादि ऋषियोंने श्रीशुकदेवके शिष्य श्रीसूतसे श्रीमद्भागवत-श्रवणके प्रारम्भमें जो छह प्रश्न किये, उनमें-से "मनुष्यका एकान्तिक श्रेय क्या है?” - इस प्रथम प्रश्नके उत्तरमें श्रीसूत गोस्वामी अधोक्षज भजनकी कर्त्तव्यताके वर्णनके प्रसङ्गमें वैधधर्मकी सार्थकताकी प्राप्तिका उपाय बतला रहे हैं- पुंसां (नराणां) यः स्वनुष्ठितः (सुष्ठु सम्पादित धर्मः दैववर्णाश्रमपालनादिः साधनभक्तिरूपः सन् अपि) यदि विष्वक्सेनकथासु (विष्वक्सेनस्य भगवतः भागवतस्य कथासु तन्नामरूपगुणलीलाकीर्त्तनादिषु) रतिं (रुचिं) न उत्पादयेत् (न जनयेत्) [तर्हि सः स्वधर्मः] केवलं (कार्त्स्न्येन) हि (निश्चितं) श्रमः एव (पण्डश्रमः निष्फलः, तस्य धर्मस्य किञ्चिदपि साफल्यं नास्ति, निश्चितं स व्यर्थः भवतीत्यर्थः- “नेह यत् कर्म धर्मार्य न विरागाय कल्पते। न तीर्थपादसेवाये जीवन्नपि मृतो हि सः॥” इति वचनात्) । श्लोक-भावानुवाद-पुरुषके द्वारा सुन्दररूपसे सम्पादित दैववर्णाश्रम पालनादि साधनभक्तिरूप धर्म भी यदि भगवान्की कथाओं अर्थात् उनके नाम-रूप-गुण-लीलाके कीर्त्तनादिमें रुचि नहीं उत्पन्न करता, तो वह स्वधर्म निश्चित ही केवल श्रम है (उस धर्मकी किञ्चित् मात्र भी सफलता नहीं होती, वह निश्चित ही व्यर्थ जाता है। जैसे भागवत 3/23/56- "इस संसारमें जिस पुरुषके कर्म धर्म-अर्थ-कामरूप धर्मकी ओर उन्मुख होकर नहीं किये जाते, जिसका धर्म निष्काम होकर कृष्णके अतिरिक्त अन्य विषयोंसे वैराग्य उत्पन्न नहीं करता और जिसका वैराग्य तीर्थपद श्रीहरिकी सेवामें पर्यवसित नहीं होता, वह व्यक्ति जीवित होनेपर भी मृत ही है।") ॥ 10 ॥ श्रीराधा-गोविन्दकी साक्षात् सेवामें भली-भाँति रत श्रीरामानन्दके घरपर श्रीप्रद्युम्न-मिश्रका गमन, श्रीरायके सेवकके द्वारा उनका सत्कार :- तबे प्रद्युम्नमिश्र गेला रामानन्देर स्थाने। रायेर सेवक ताँरे बसाइल आसने ॥ 11 ॥ अनुवाद-महाप्रभुके आदेशानुसार श्रीप्रद्युम्न मिश्र श्रीरामानन्द रायके वासस्थानपर गये। श्रीरामानन्द रायके सेवकने श्रीप्रद्युम्न मिश्रको आसनपर बैठाया ॥ 11 ॥

[ 5/12-20 पाँचवाँ अध्याय 141

[बायाँ स्तम्भ] श्रीमिश्रके द्वारा पूछे जानेपर सेवकके द्वारा महाभागवत परमहंस आत्माराम श्रीरायके कृत्यका वर्णन :- रायेर दर्शन ना पाञा सेवके पुछिल। रायेर वृत्तान्त सेवक कहिते लागिल ॥ 12 ॥ “दुइ देवकन्या हय परम सुन्दरी। नृत्य-गीते सुनिपुणा, वयसे किशोरी ॥ 13 ॥ सेइ दुँहे लञा राय निभृत उद्याने। निज-नाटक-गीतेर शिखाय नर्त्तने ॥ 14 ॥ श्रीमिश्रसे थोड़ी देर बैठनेके लिये प्रार्थना :- तुमि इँहा बसि’ रह, क्षणेके आसिबेन। ताँरे येइ आज्ञा देह, सेइ करिबेन॥” 15 ॥ अनुवाद—श्रीप्रद्युम्न मिश्रने श्रीरामानन्द रायको नहीं देखकर उनके सेवकसे उनके विषयमें पूछा। सेवक श्रीरामानन्द रायके वहाँ उपस्थित न होनेका कारण बतलाते हुए कहने लगा,—“दो देवकन्याएँ (देवदासियाँ) जो परम सुन्दरी हैं, नृत्य-गीतमें सुनिपुण तथा आयुमें किशोरी हैं। उन्हीं दोनों देवकन्याओंको एकान्त उद्यानमें ले जाकर श्रीरामानन्द राय स्वरचित नाटकके गीतके अनुरूप नृत्य करनेकी शिक्षा दे रहे हैं। आप यहींपर बैठे रहिये, वे कुछ ही क्षणमें आ जायेंगे। तब आप उन्हें जो भी आज्ञा देंगे, वे वैसा ही करेंगे॥” 12-15 ॥ अनुभाष्य—‘निज-नाटक’,—श्रीरामानन्दराय-रचित संस्कृत भाषामें लिखित ‘जगन्नाथवल्लभ’-नाटक ॥ 14 ॥ श्रीमिश्रके द्वारा प्रतीक्षा :- तबे प्रद्युम्न मिश्र ताँहा रहिल बसिया। रामानन्द राय सेइ दुइ-जन लञा ॥ 16 ॥ आत्माराम श्रीरामानन्दके द्वारा साक्षात् श्रीराधाकी चिन्मयी सेवा :- स्वहस्ते करेन तार अभ्यङ्ग-मर्द्दन। स्वहस्ते करान स्नान, गात्र-सम्मार्ज्जन ॥ 17 ॥ अनुवाद—तब श्रीप्रद्युम्न मिश्र वहींपर बैठे रहे। उधर श्रीरामानन्द रायने उन दोनों देवदासियोंको एकान्त

[दायाँ स्तम्भ] उद्यानमें ले जाकर अपने हाथोंसे उन दोनोंकी तेलसे मालिश की और अपने हाथोंसे ही उन्हें स्नान करवाया। वास्तवमें श्रीरामानन्दने अपने हाथोंसे उनके सम्पूर्ण शरीरका मार्जन किया॥ 16-17 ॥ अनुभाष्य—‘अभ्यङ्ग-मर्द्दन’,—तेलकी मालिश॥ 17 ॥ स्वहस्ते परान वस्त्र, सर्वाङ्ग मण्डन। तबु निर्विकार राय-रामानन्देर मन ॥ 18 ॥ अनुवाद—श्रीरामानन्द रायने यद्यपि अपने हाथोंसे ही उन देवदासियोंको वस्त्र पहनाये और उनके समस्त अङ्गोंको अलङ्कारादिके द्वारा विभूषित किया, तथापि उनका मन सम्पूर्णरूपसे विकाररहित था॥ 18 ॥ अनुभाष्य—‘मण्डन’,—अलङ्कारादिके द्वारा भूषित करना; ‘निर्विकार’,—स्त्री दर्शनादिके द्वारा प्राकृत-पुरुषाभिमानियोंके समान अपनी इन्द्रियोंके तर्पणके निमित्त सर्वत्र अधोक्षज श्रीराधाकृष्णके दर्शन करनेवाले (मध्यलीला 8/273, 274 और 276 संख्या देखें) परमहंसकुलचूड़ामणि विद्वत्- संन्यासियोंके भी गुरु श्रीरामानन्दप्रभु जड़भोगपरायण होकर कायिक अथवा मानसिक विकारके वशीभूत नहीं हुए॥ 18 ॥ जड़भोगोंसे विरक्त विद्वत्-संन्यासी शिरोमणि, छह वेगोंको जीतनेवाले श्रीरामानन्द-गोस्वामीका स्वभाव :- काष्ठ-पाषाण-स्पर्शे हय यैछे भाव। तरुणी-स्पर्शे रामानन्देर तैछे ‘स्वभाव’ ॥ 19 ॥ अनुवाद—युवती कन्याओंको स्पर्श करनेपर श्रीरामानन्द रायका ऐसा भाव था मानो वे लकड़ी अथवा पत्थरको स्पर्श कर रहे हों, इसलिये उनके शरीर और मनमें कोई विकार नहीं आया॥ 19 ॥ अपनी अप्राकृत सिद्धदेहमें गोपीभावसे रागात्मिका-भक्तिका पालन करनेवाले महाभागवत श्रीरायका अपनी ईश्वरी श्रीराधाका अप्राकृत चिद्विलास-कैङ्कर्य :- सेव्य-बुद्धि आरोपिया करेन सेवन। स्वाभाविक दासीभाव करेन आरोपण ॥ 20 ॥

142 श्रीचैतन्यचरितामृत अन्त्यलीला 5/20-26 ] अनुवाद—श्रीरामानन्द राय उन देवदासियोंके प्रति सेव्य-बुद्धि रखकर उनकी सेवा कर रहे थे और अपने आपको स्वाभाविक रूपसे उनकी दासी मान रहे थे॥ 20 ॥ अमृतप्रवाह भाष्य—राय रामानन्दने 'जगन्नाथवल्लभ' नामक एक नाटककी रचना की थी। वे उस नाटकका श्रीजगन्नाथदेवके समक्ष अभिनय करवानेके लिये दो देवकन्याओं अर्थात् नवीना देवदासियोंको (जिन्हें अब 'माहारी' कहते हैं, उन्हें) लाकर उस नाटकके अभिनय-योग्य गोपीभावकी शिक्षा दे रहे थे। वे दो कन्याएँ प्रधाना-गोपियोंकी लीलाका अभिनय करेंगी, इसलिये उनमें प्रधाना गोपियोंके रूपमें सेव्य-बुद्धि करके और स्वयंमें उनकी अनुगत दासीका भाव ग्रहण करके श्रीरामानन्द उन्हें भावी अभिनयके गीत-सेवादिकी शिक्षा दे रहे थे। श्रीरामानन्द स्वयंको श्रीमतीकी दासी जानकर श्रीमतीका अभिनय करनेवाली देवदासियोंके प्रति सेव्यबुद्धिको ग्रहण करके उनकी देहका मार्जन और मण्डनादि कर रहे थे॥ 20 ॥ गौरभक्तोंका अचिन्त्य माहात्म्य, उनमेंसे श्रीरायमें भाव-प्रेम-भक्तिकी चरम सीमा विद्यमान :— महाप्रभुर भक्तगणेर दुर्गम महिमा। ताहे रामानन्देर भाव—भक्ति-प्रेम—सीमा॥ 21 ॥ अनुवाद—महाप्रभुके भक्तोंकी महिमा अचिन्त्य है। श्रीरामानन्द रायका भाव तो प्रेमभक्तिकी भी चरम सीमा है॥ 21 ॥ श्रीजगन्नाथके सामने स्वरचित 'जगन्नाथवल्लभ'-नाटकके अभिनयके लिये जगन्नाथवल्लभ-उद्यानमें अभिनयकी शिक्षा देना :— तबे सेइ दुइजने नृत्य शिखाइला। गीतेर गूढ़ अर्थ अभिनय कराइला॥ 22 ॥ अनुवाद—श्रीरामानन्द रायने उन दोनों देवदासियोंको नृत्य सिखाया और उसके द्वारा स्वरचित गीतके गूढ़ अर्थके अनुरूप अभिनय करनेकी शिक्षा प्रदान की॥ 22 ॥

अनुभाष्य—नाटकमें लिखित गीतके अन्तर्निहित भावोंको अभिनेत्री देवदासियोंके द्वारा अप्राकृत व्रजरस-रसिकोंके समक्ष सुन्दररूपसे प्रकाशित करना सिखलाया॥ 22 ॥ सञ्चारी, सात्त्विक, स्थायि-भावेर लक्षण। मुखे-नेत्रे अभिनय करे प्रकटन॥ 23 ॥ अनुवाद—श्रीरामानन्द रायने उन दोनोंको सञ्चारी, सात्त्विक तथा स्थायी भावके लक्षणोंको अपने मुख और नेत्रोंके अभिनयके द्वारा व्यक्त करना सिखाया॥ 23 ॥ भावप्रकटन-लास्य राय ये शिखाय। जगन्नाथेर आगे दुँहे प्रकट देखाय॥ 24 ॥ अनुवाद—श्रीरामानन्द राय उन दोनोंको भाव-प्रकाशक स्त्री-नृत्यके विषयमें जो कुछ भी सिखलाते, वे दोनों देवदासियाँ उसे भगवान् श्रीजगन्नाथके सामने प्रकट करके दिखलातीं॥ 24 ॥ अनुभाष्य—'भावप्रकटन-लास्य',—भावप्रकाश करनेवाला स्त्री-नृत्य॥ 24 ॥ भोजन पानेके बाद दोनों देवदासियोंको अज्ञानी जड़-दर्शन करनेवाले समालोचकोंके मङ्गलके उद्देश्यसे गुप्तरूपमें घरमें भेजना :— तबे सेइ दुइजने प्रसाद खाओयाइला। निभृते दुँहारे निज-घरे पाठाइला॥ 25 ॥ अनुवाद—तब श्रीरामानन्द रायने उन दोनोंको प्रसाद खिलाया और उन्हें गुप्तरूपसे उनके घर भेज दिया॥ 25 ॥ महाभागवत श्रीरायके द्वारा सिद्धदेहसे अपनी ईश्वरीकी सेवा-चेष्टा, वह तर्कपन्थी जीवोंके जड़ीय-दर्शनसे अगम्य :— प्रतिदिन राय ऐछे कराय साधन। कोन् जाने क्षुद्र जीव काँहा ताँर मन?? 26 ॥ अनुवाद—श्रीरामानन्द राय प्रतिदिन उन देवदासियोंको

यहाँ पृष्ठ का संपूर्ण पाठ दिया गया है:


[ 5/26-35 ] पाँचवाँ अध्याय 143


[बायाँ स्तम्भ]

इसी प्रकार नृत्य सिखलाते थे। कोई मायाबद्ध क्षुद्र जीव किस प्रकार श्रीराय रामानन्दके मनके भावोंको जान सकता है ? 26 ॥ अनुभाष्य—[श्रीरामानन्द राय] प्रतिदिन देवदासियोंको इस प्रकारके अप्राकृत अभिनयका साधन करनेकी शिक्षा देते थे। क्षुद्र प्राकृत-विषयी, इन्द्रियतर्पणमें रत मनुष्य अपने अचित्-भोगपरायण मनके द्वारा प्रभु रामानन्दके श्रीकृष्णसेवापरायण अलौकिक अप्राकृत- शुद्धसत्त्व-मनोभावोंका निर्णय करनेमें समर्थ नहीं होते ॥ 26 ॥

सेवकके मुखसे श्रीमिश्रके आगमनके विषयमें सुनकर सबको यथायोग्य सम्मान देनेवाले श्रीरायका सभागृहमें आगमन :— मिश्रेर आगमन राये सेवक कहिला। शीघ्र रामानन्द तबे सभाते आइला ॥ 27 ॥

**अनुवाद—**जब श्रीरामानन्द रायके सेवकने उन्हें श्रीप्रद्युम्न मिश्रके आगमनके विषयमें बतलाया, तब श्रीरामानन्द राय शीघ्र ही अपने सभागृहमें आ गये ॥ 27 ॥

अमानी और मान देनेवाले श्रीरायके द्वारा श्रीमिश्रका यथोचित अभिनन्दन और दैन्य-ज्ञापन :— मिश्रेरे नमस्कार करे सम्मान करिया। निवेदन करे किछु विनीत हञा ॥ 28 ॥ “बहुक्षण आइला, मोरे কেহ ना कहिल। तोमार चरणे मोर अपराध हइल ॥ 29 ॥ तोमार आगमने मोर पवित्र हैल घर। आज्ञा कर, क्या करूँ तोमार किङ्कर ॥” 30 ॥

**अनुवाद—**श्रीरामानन्द रायने सम्मानपूर्वक श्रीप्रद्युम्न मिश्रको नमस्कार किया और विनीत होकर निवेदन किया,—“आप बहुत देरसे आये हुए हैं, किन्तु मुझे इस विषयमें किसीने कुछ भी नहीं बतलाया। इससे मेरा आपके चरणोंमें अपराध हुआ है। आपके आगमनसे मेरा घर पवित्र हो गया है। आप आज्ञा प्रदान कीजिये कि यह दास आपके लिये क्या करे ?” 28-30 ॥


[दायाँ स्तम्भ]

मिश्रका सविनय प्रत्युत्तर देना :— मिश्र कहे,—“तोमा देखिते हैल आगमने। आपना पवित्र कैलुँ तोमार दरशने ॥” 31 ॥

**अनुवाद—**श्रीप्रद्युम्न मिश्रने कहा,—“मैं आपके दर्शन करनेके लिये ही यहाँ आया हूँ। मैंने आपके दर्शनसे स्वयंको पवित्र किया है ॥” 31 ॥

अधिक समय हो गया—ऐसा देखकर उस दिन श्रीमिश्रका घरपर लौट आना :— अतिकाल देखि' मिश्र किछु ना कहिल। विदाय हइया मिश्र निजघर गेल ॥ 32 ॥

**अनुवाद—**बहुत समय हो गया है, ऐसा देखकर श्रीप्रद्युम्न मिश्रने और कुछ भी नहीं कहा। वे श्रीरामानन्द रायसे विदायी लेकर अपने घरपर लौट गये ॥ 32 ॥

अनुभाष्य—‘अतिकाल’,—वार्तालाप करनेका समय बीत गया है अर्थात् असमयमें वार्तालापके आरम्भ होनेसे दोनोंके लिये ही असुविधा होगी ॥ 32 ॥

अगले दिन महाप्रभुका श्रीमिश्रसे श्रीरायसे कृष्णकथा सुननेके विषयमें जिज्ञासा करना :— आर दिन मिश्र आइल प्रभु-विद्यमाने। प्रभु कहे,—“कृष्णकथा शुनिला रायस्थाने??” 33 ॥

**अनुवाद—**अगले दिन जब श्रीप्रद्युम्न मिश्र महाप्रभुसे आकर मिले, तब महाप्रभुने उनसे पूछा,—“क्या आपने रामानन्द रायसे कृष्णकथा सुनी?” 33 ॥

महाप्रभुसे मिश्रके द्वारा श्रीरायके वृत्तान्तका वर्णन :— तबे मिश्र रामानन्देर वृत्तान्त कहिला। शुनि' महाप्रभु तबे कहिते लागिला ॥ 34 ॥

अमानी धर्मके आदर्श-शिक्षक भगवान्‌का दीनतासहित अपनी अपेक्षा अपने भक्तोंके अधिकतर कृष्णानुरागके माहात्म्यका कीर्तन :— “आमि त' संन्यासी, आपनारे विरक्त करि' मानि। दर्शन दूरे, 'प्रकृतिर' नाम यदि शुनि ॥ 35 ॥

144 श्रीचैतन्यचरितामृत अन्त्यलीला 5/34-43 ] तबहिँ विकार पाय मोर तनु-मन। प्रकृति-दर्शने स्थिर हय कोन् जन?? 36॥ अनुवाद-तब श्रीप्रद्युम्न मिश्रने श्रीरामानन्द रायके कार्यकलापको कह सुनाया। श्रीप्रद्युम्न मिश्रकी बात सुनकर महाप्रभु उनसे कहने लगे, - 'मैं तो संन्यासी हूँ और अपनेको विरक्त मानता हूँ। दर्शनकी बात तो दूर रहे, स्त्रीका नाम श्रवण करनेसे ही मेरे तन और मनमें विकार हो जाता है। स्त्रीके दर्शनसे कौन व्यक्ति स्थिर रह सकता है? 34-36 ॥ अनुभाष्य- 'प्रकृति', - पुरुषभोग-योग्य 'योषित्' अथवा स्त्री ॥ 35 ॥ इन्द्रियसुखकी लालसा और स्त्री-दर्शनकी प्रवृत्तिसे रहित विरक्त विद्वत्-संन्यासी शिरोमणि अधोक्षज-द्रष्टा महाभागवत आत्माराम श्रीरामानन्द-गोस्वामीके चरित्रका वर्णन :- रामानन्द रायेर कथा शुन, सर्वजन। कहिवार कथा नहे, याहा आश्चर्य-कथन ॥ 37 ॥ अनुवाद-सभी राय रामानन्दके विषयमें श्रवण कीजिये, यह बात ऐसी आश्चर्यजनक है कि वह कहने योग्य नहीं है ॥ 37 ॥ एके देवदासी, आर सुन्दरी तरुणी। ताहादेर सब सेवा करेन आपनि ॥ 38 ॥ अनुवाद-वे देवदासियाँ अति सुन्दरी और नवयुवती हैं, उसपर रामानन्द राय स्वयं उनकी सब प्रकारकी सेवाएँ करते हैं॥ 38॥ अनुभाष्य- 'सब सेवा', - सब प्रकारकी सेवा (39 संख्या देखें) ॥ 38॥ स्नानादि कराय, पराय वास-विभूषण। गुह्य अङ्ग यत, तार दर्शन-स्पर्शन ॥ 39 ॥ तबु निर्विकार राय-रामानन्देर मन। नानाभावोद्गम तारे कराय शिक्षण ॥ 40 ॥ निर्विकार देह-मन-काष्ठ-पाषाण सम! आश्चर्य, - तरुणी-स्पर्शे निर्विकार मन ॥ 41 ॥ अनुवाद-वे स्वयं उन देवदासियोंको स्नानादि कराते हैं, उन्हें वस्त्र-आभूषणादिसे विभूषित करते हैं। यद्यपि ऐसा करते समय उनका देवदासियोंके गुप्त अङ्गोंका दर्शन तथा स्पर्श करना भी होता है, तथापि रामानन्द रायका मन निर्विकार रहता है। रामानन्द राय उन देवदासियोंको अनेक प्रकारके भावोंको प्रकाशित करनेकी शिक्षा प्रदान करते हैं। परन्तु लकड़ी अथवा पत्थरके समान रामानन्द रायका शरीर तथा मन विकाररहित होता है। अति आश्चर्यकी बात है कि नवयुवती कन्याओंका स्पर्श करनेपर भी उनका मन निर्विकार रहता है॥ 39-41 ॥ अनुभाष्य- 'नानाभावोद्गम', - कृष्णलीलाके अभिनयके उपयोगी तैंतीस प्रकारके भावोंका प्रकाश। वर्धित होनेके धर्मसे रहित अचेतन लकड़ी और द्रवीभूत होनेके धर्मसे रहित कठोर पत्थरकी भाँति रामानन्दके शरीर एवं मनमें विकार उत्पन्न नहीं होता ॥ 40-41 ॥ फलके द्वारा कारणका अनुमान; गुणातीत शुद्धसत्त्व चिद्वस्तुका प्राकृत गुणके स्पर्श-रहित होनेके कारण श्रीरामानन्दकी देह-अप्राकृत चिदानन्द :- एक रामानन्देर हय एइ अधिकार। ताते जानि अप्राकृत-देह ताँहार ॥ 42 ॥ अनुवाद-एकमात्र रामानन्द रायका ऐसा अधिकार है। इसके द्वारा मैं समझता हूँ कि रामानन्द रायका शरीर अप्राकृत है॥ 42 ॥ अधोक्षज भक्तकी चित्तवृत्ति-जड़ीय-ज्ञानसे अतीत :- ताँहार मनेर भाव तँह जाने मात्र। ताहा जानिवारे आर द्वितीय नाहि पात्र ॥ 43 ॥ अनुवाद-एकमात्र रामानन्द राय ही अपने मनके भावोंको जानते हैं, उनके मनके भावोंको जाननेवाला दूसरा कोई योग्य व्यक्ति नहीं है॥ 43 ॥

[ 5/44-47 पाँचवाँ अध्याय 145 अमल शब्द-प्रमाण श्रीभागवतके आनुगत्यमें ही अनुमानकी सार्थकता; श्रीरायकी अप्राकृत चित्तवृत्तिके हेतु निर्देशरूपी सिद्धान्त :- किन्तु शास्त्रदृष्ट्ये करि एक अनुमान। श्रीभागवत-शास्त्र-ताहाते प्रमाण ॥ 44 ॥ अनुवाद-किन्तु शास्त्रोंके निर्देशानुसार मैं एक अनुमान कर रहा हूँ। श्रीभागवत शास्त्र उस विषयमें प्रमाण प्रदान करता है ॥ 44 ॥ अप्राकृत श्रद्धा अथवा रागानुगा भक्तिका पालन करनेवालेको श्रीकृष्णलीलाके श्रवण-कीर्तनके फलसे सिद्धि अथवा गोस्वामित्वकी प्राप्ति :- व्रजवधु-सङ्गे कृष्णेर रासादि-विलास। येइ जन कहे, सुने करिया विश्वास ॥ 45 ॥ हृद्रोग-काम ताँर तत्काले हय क्षय। तिनगुण-क्षोभ नहे, 'महाधीर' हय ॥ 46 ॥ अनुवाद-जो भी व्यक्ति व्रजगोपियोंके साथ श्रीकृष्णके रासादि विलासका विश्वासपूर्वक श्रवण अथवा कीर्तन करता है, उसके हृदयका रोग अर्थात् काम तत्काल क्षय हो जाता है। उसमें मायाके तीन गुणोंसे उत्पन्न होनेवाले क्षोभ (विकार) नहीं रहते और वह व्यक्ति महाधीर बन जाता है ॥ 45-46 ॥ अमृतप्रवाह भाष्य—'तिनगुण',-सत्त्व, रजः और तमः,-इन तीन गुणोंके क्षोभसे जो स्त्री-पुरुषके व्यवहारकी इच्छा होती है, ऐसी इच्छा उसमें नहीं रहती ॥ 46 ॥ अनुभाष्य-जो व्यक्ति श्रीमद्भागवतमें वर्णित श्रीकृष्णकी अप्राकृत-रासादि मधुर लीलाका अपने अप्राकृत-हृदयके द्वारा विश्वास करके वर्णन करते हैं अथवा श्रवण करते हैं, उनका प्राकृत मनके द्वारा सृजित काम सम्पूर्णरूपसे क्षीण हो जाता है। अप्राकृत श्रीकृष्णलीलाके वक्ता अथवा श्रोता अप्राकृत-राज्यमें अपने अस्तित्वका अनुभव करते हैं, जिसके फलस्वरूप प्रकृतिके तीन गुण उन्हें पराजित करनेमें समर्थ नहीं होते। वे जड़ वस्तुओंमें परम निर्गुण-भावसे युक्त होकर स्थिरमति एवं श्रीकृष्णकी सेवामें अपना अधिकार समझनेमें समर्थ होते हैं। प्राकृत सहजिया लोगोंकी भाँति इस प्रसङ्गमें कोई इस प्रकार नहीं समझे कि, 'प्राकृत कामसे लुब्ध जीव यदि सम्बन्ध-ज्ञान प्राप्त करनेके स्थानपर प्राकृत-बुद्धिसे युक्त होकर अपने भोगमय राज्यमें वास करते हुए साधनभक्तिका परित्याग करके श्रीकृष्णके रासादि अप्राकृत विहार अथवा लीलाको अपने जैसे प्राकृत-भोगका आदर्श जानकर, उसका श्रवण और कीर्तनादि करे तो उसका जड़़ीय काम विनष्ट हो जायेगा।' इसका निषेध करनेके लिये ही महाप्रभुने 'विश्वास'-शब्दके द्वारा प्राकृत सहजिया लोगोंकी प्राकृत बुद्धिका खण्डन किया है। श्रीशुकने भी (भाः 10/33/30 श्लोकमें) कहा है,- “नैतत् समाचरेज्जातु मनसापि ह्यनीश्वरः। विनश्यत्याचरन् मौढ्याद्यथा-रुद्रोऽब्धिजं विषम्॥" [अर्थात् “परन्तु जो अनीश्वर-असमर्थ हैं, उन्हें मनसे भी वैसी बात कभी नहीं सोचनी चाहिये, शरीरसे करना तो दूर रहा। यदि मूर्खतावश कोई ईश्वरकी इस लीलाका अनुकरणकर ऐसा आचरण कर बैठेगा, तो वह नष्ट-पतित हो जायेगा। भगवान् शिवने समुद्रसे उत्पन्न हलाहल विष पी लिया था, उनकी देखा-देखी यदि कोई दूसरा पियेगा, तो वह निश्चय ही जलकर भस्म हो जायेगा।"] ॥ 45-46 ॥ श्रीकृष्णलीलाके श्रवण-कीर्तनसे कृष्णप्रेमानन्दके सिन्धुकी वृद्धि :- उज्ज्वल मधुर-रस प्रेमभक्ति पाय। आनन्दे कृष्णमाधुर्य विहरे सदाय ॥ 47 ॥ अनुवाद-श्रीकृष्णलीलाके श्रवण-कीर्तनसे भक्तको उज्ज्वल मधुर-रसरूपी प्रेमभक्तिकी प्राप्ति होती है और वह सदैव आनन्दपूर्वक कृष्णके माधुर्यमें ही विहार करता है ॥ 47 ॥

146 श्रीचैतन्यचरितामृत अन्त्यलीला 5/48-51 ] भागवत-शास्त्र-प्रमाण :— श्रीमद्भागवत (10/33/39) में— विक्रीड़ितं व्रजवधूभिरिदञ्च विष्णोः श्रद्धान्वितोऽनुशृणुयादथ वर्णयेद् यः। भक्तिं परां भगवति प्रतिलभ्य कामं हृद्रोगमाश्वपहिनोत्यचिरेण धीरः॥ 48 ॥ अनुवाद—जो धीरपुरुष व्रजदेवियोंके साथ भगवान् श्रीकृष्णके इस चिन्मय रासविलासका श्रद्धाके साथ बारम्बार श्रवण या वर्णन करता है, उसे प्रथमतः भगवान्‌के चरणोंमें पराभक्तिकी प्राप्ति होती है और फिर वह बहुत शीघ्र ही जितेन्द्रिय होकर अपने हृदयके रोग अर्थात् लौकिक कामभावसे सर्वदाके लिये मुक्त हो जाता है॥ 48 ॥ अमृतप्रवाह भाष्य—जो अप्राकृत-श्रद्धासे युक्त होकर इस रासपञ्चाध्यायमें व्रजवधुओंके साथ श्रीकृष्णकी अप्राकृत क्रीड़ाके वर्णनको सुनता अथवा वर्णन करता है, वह धीर पुरुष भगवान्‌में यथेष्ट परा-भक्ति प्राप्त करके हृदयरोगरूपी जड़्रीय कामको शीघ्र ही दूर करता है। तात्पर्य यह है कि, श्रीकृष्णलीला—सम्पूर्णतः 'चिन्मय' है। चिन्मयी गोपियोंके साथ पूर्ण चिन्मय (अधोक्षज) श्रीकृष्णकी लीला श्रद्धापूर्वक अर्थात् चिन्मय-तत्त्वकी उपलब्धि करनेके यत्नसहित विवेचन करते-करते चिद्-प्रेमके उदित होनेके परिमाणानुसार जड़्रीय आसक्ति एवं जड़्रीय काम आदि दूर होते रहते हैं; सम्पूर्ण चिन्मय-लीलाके उदित होनेपर फिर किञ्चित् भी जड़्रीय कामकी गन्ध नहीं रहती॥ 48 ॥ अनुभाष्य— यः पुमान् श्रद्धान्वितः (श्रद्धया अप्राकृतसुदृढ़विश्वासेन युक्तः सेवोन्मुखः सन्) व्रजवधूभिः (गोपीभिः सह) विष्णोः (नन्दनन्दनस्य परमस्य विभोः) इदं (पूर्वोक्त-रासपञ्चाध्यायोक्तं) च विक्रीड़ितं (रासाख्यां विशिष्टां क्रीड़ां) अनुशृणुयात् (अनु निरन्तरं गुरुमुखात् प्राकृतव्यवधानराहित्येन शृणुयात्) अथ (अनन्तरं) वर्णयेत् (रूपानुक्रमपथा कृष्णनामरूपगुणलीलादिकं सङ्कीर्त्तनं कुर्यात् सः) धीरः (षड्वेगजयी अचञ्चल रागानुगः गोस्वामी) अचिरेण भगवति (कृष्णे) परां भक्तिम् (उत्कृष्टां प्रेमभक्तिं) प्रतिलभ्य (प्राप्य) हृद्रोगं (मनोभवकामरूपाधिम्) आशु (शीघ्रम्) अपहिनोति (दूरीकरोति)। श्लोक-भावानुवाद—जो पुरुष अप्राकृत सुदृढ़विश्वासयुक्त अर्थात् सेवोन्मुख होकर गोपियोंके साथ स्वयं भगवान् नन्दनन्दनकी रासपञ्चाध्यायमें उक्त रास-नामक विशेष क्रीड़ाको गुरुमुखसे सांसारिक बाधासे रहित श्रवण करके बादमें रूपानुक्रम पथसे श्रीकृष्णनामरूपगुणलीलादिका कीर्तन करता है, वह षड्वेगजयी रागानुग गोस्वामी होकर शीघ्र ही श्रीकृष्णकी उत्कृष्ट प्रेमभक्ति प्राप्त करके मनोभवकामरूप व्याधिको शीघ्र ही दूर करता है॥ 48 ॥ रागानुगजनोंकी निरन्तर श्रीकृष्णलीलाके अनुशीलनसे स्वरूपसिद्धि और चिदानन्द देहकी प्राप्ति :— ये शुने, ये पड़े, ताँर फल एतादृशी। सेइ भावाविष्ट, येइ सेवे अहर्निशि॥ 49 ॥ ताँर फल कि कहिमु, कहने ना याय। नित्यसिद्ध सेइ, प्राय-सिद्ध ताँर काय॥ 50 ॥ अनुवाद—अनुभाष्य देखें॥ 49-50 ॥ अनुभाष्य—जो श्रीकृष्णके अप्राकृत रासादि विलासका श्रवण और कीर्तन करता है एवं श्रीरूपके अप्राकृत भावानुसार सदा ही शुद्ध अकृत्रिम-रागमें आविष्ट होकर मनसे श्रीकृष्णसेवा करता है, उसके अपूर्व फलकी प्राप्ति प्राकृत-भाषाके द्वारा वर्णनीय नहीं है। वह नित्यसिद्ध पार्षद है, अथवा उसका सिद्धप्राय शरीर लोगोंके नेत्रोंसे दिखलायी देनेपर भी स्वरूपसिद्धि-प्राप्त श्रीकृष्णसेवापरायण भावोंका आश्रय होनेके कारण अप्राकृत क्रियामें लगा होता है। श्रीकृष्णकी इच्छासे वस्तुसिद्धिकी अपेक्षा करनेवाला उसका शरीर सिद्धप्राय और अप्राकृत होता है॥ 49-50 ॥ रागात्मिका-भक्तिका पालन करनेवाले नित्यसिद्ध श्रीराय :— रागानुग-मार्गे जानि रायेर भजन। सिद्धदेह-तुल्य, ताते 'प्राकृत' नहे मन॥ 51 ॥

[ 5/51-60 पाँचवाँ अध्याय 147 अनुवाद-रामानन्द रायका भजन रागानुग-मार्गीय है। वे सिद्धदेहमें हैं, इसलिये उनका मन प्राकृत विषयोंसे क्षुब्ध नहीं होता ॥ ५१ ॥ श्रीकृष्णेन्द्रिय-प्रीति-चेष्टामयी श्रीकृष्णतत्त्व-विद्या ही गुरुत्वका प्रमाण है, उच्चकुलमें जन्म नहीं :- आमिह रायेर स्थाने शुनि कृष्णकथा। शुनिते इच्छा हय यदि, पुनः याह तथा ॥ ५२ ॥ अनुवाद-मैं स्वयं भी रामानन्द रायसे कृष्णकथा श्रवण करता हूँ। यदि तुम्हारी कृष्णकथा सुननेकी इच्छा हो, तो पुनः उन्हींके पास जाओ॥ ५२ ॥ महाप्रभुके द्वारा श्रीमिश्रको श्रीरायके समीप शिष्यत्व प्राप्त करनेके लिये पुनः भेजना :- मोर नाम कहिह, - 'तेँहो पाठाइला मोरे। तोमार स्थाने कृष्णकथा शुनिवार तरे ॥ '५३ ॥ अनुवाद-तुम रामानन्द रायके पास जाकर मेरा नाम लेकर कहना, - 'उन्होंने मुझे आपके पास कृष्णकथा सुननेके लिये भेजा है॥'५३ ॥ शीघ्र याह, यावत् तेँहो आछेन सभाते।" एत शुनि' प्रद्युम्न-मिश्र चलिला त्वरिते ॥ ५४ ॥ अनुवाद-तुम शीघ्र जाओ जब तक रामानन्द राय सभामें है।" यह सुनकर श्रीप्रद्युम्न मिश्र तुरन्त चल पड़े॥ ५४॥ श्रीमिश्रका श्रीरायके घरमें जाना, अमानी और मानद श्रीरायके द्वारा श्रीमिश्रका अभिनन्दन :- राय-पाशे गेल, राय प्रणति करिल। “आज्ञा कर, ये लागि' आगमन हैल ॥ ”५५ ॥ अनुवाद-श्रीप्रद्युम्न मिश्र श्रीरामानन्द रायके पास पहुँचे। श्रीरामानन्द रायने उन्हें प्रणाम किया और पूछा, - “कृपया आज्ञा कीजिये। आपका किस उद्देश्यसे यहाँ आगमन हुआ है॥” ५५ ॥ श्रीमिश्रके द्वारा महाप्रभुका परिचय प्रदान :- मिश्र कहे, - “महाप्रभु पाठाइला मोरे। तोमार स्थाने कृष्णकथा शुनिवार तरे ॥ ”५६ ॥ अनुवाद-श्रीप्रद्युम्न मिश्रने कहा, - “महाप्रभुने मुझे आपसे श्रीकृष्णकथा सुननेके लिये भेजा है॥” ५६ ॥ श्रीरायका आनन्द :- शुनि' रामानन्द राय हइला सन्तोषे। कहिते लागिला किछु मनेर हरिषे ॥ ५७ ॥ महाप्रभुकी आदेश-वाणीके श्रवणसे श्रीरायके द्वारा अपने सौभाग्यका वर्णन :- “प्रभुर आज्ञाय कृष्णकथा शुनिते आइला एथा। इहा वइ महाभाग्य आमि पाब कोथा ? ?' ५८ ॥ अनुवाद-यह सुनकर श्रीरामानन्द राय बहुत प्रसन्न हुए। वे हर्षित होकर कहने लगे, - “आप महाप्रभुकी आज्ञासे कृष्णकथा सुननेके लिये यहाँपर आये हैं। इससे बढ़कर परम सौभाग्य मुझे और कहाँपर मिलेगा ?” ५७-58 ॥ एकान्तमें श्रीमिश्रसे जिज्ञासा :- एत कहि' तारे लञा निभृते बसिला। “कि कथा शुनिते चाह?” मिश्रे पुछिला ॥ ५९ ॥ अनुवाद-यह कहकर श्रीरामानन्द राय श्रीप्रद्युम्न मिश्रको एकान्त स्थानपर ले जाकर बैठ गये और उनसे पूछा, - “आप किस विषयको सुनना चाहते हैं?” ५९ ॥ पहले श्रीराय-महाप्रभु-संवादमें वर्णित सम्बन्ध-अभिधेय- प्रयोजनात्मक श्रीकृष्णकथाको पुनः सुनानेकी प्रार्थना :- तेँहो कहे, - “ये कहिला विद्यानगरे। सेइ कथा क्रमे तुमि कहिबा आमारे ॥ ६० ॥ अनुवाद-श्रीमिश्रने कहा, - “आपने जिस विषयको विद्यानगरमें सुनाया था, वही कथा आप क्रमसे मुझे सुनाइये ॥ ६० ॥

148 श्रीचैतन्यचरितामृत अन्त्यलीला 5/61-70 ] श्रीमिश्रकी दैन्योक्ति :- आनेर कि कथा, तुमि-प्रभुर उपदेष्टा ! आमि त' भिक्षुक विप्र, तुमि-मोर पोष्टा ॥ 61 ॥ अनुवाद-औरोंकी तो बात ही क्या, आप तो महाप्रभुको भी उपदेश देनेवाले हैं! मैं तो एक भिक्षुक ब्राह्मण हूँ और आप मेरे पालनकर्त्ता हैं ॥ 61 ॥ भाल-मन्द-किछु आमि पुछिते ना जानि। 'दीन' देखि' कृपा करि' कहिबा आपनि ॥” 62 ॥ अनुवाद-मुझे पूछना नहीं आता, क्योंकि मैं अच्छा-बुरा कुछ भी नहीं जानता हूँ। आप मुझे दीन जानकर कृपा करके मेरे लिये जो श्रेयस्कर हो वह कहिये ॥” 62 ॥ श्रीरामानन्दके द्वारा कृष्णकथाका कीर्तन :- तबे रामानन्द क्रमे कहिते लागिला। कृष्णकथा-रसामृत-सिन्धु उथलिला ॥ 63 ॥ अनुवाद-तब श्रीरामानन्द राय क्रमसे श्रीकृष्णकथा कहने लगे, जिससे श्रीकृष्णकथारूपी रसामृत-सिन्धुमें उत्ताल तरङ्गों उठने लगीं ॥ 63 ॥ शिष्यका अधिकार समझकर स्वयं ही प्रश्न करने और उत्तर देनेवाले :- आपने प्रश्न करि' पाछे करेन सिद्धान्त। तृतीय प्रहर हैल, नहे कथा-अन्त ॥ 64 ॥ अनुवाद-श्रीरामानन्द राय स्वयं ही प्रश्न करते और फिर सिद्धान्तके अनुसार उसका उत्तर देते। इस प्रकार तीसरा प्रहर हो गया, किन्तु तब भी कथा समाप्त नहीं हुई ॥ 64 ॥ दोनोंको ही श्रीकृष्णकथामें आत्म-विस्मृति :- वक्ता श्रोता कहे शुने दुँहे प्रेमावेशे। आत्मस्मृति नाहि, काहाँ जाने दिन-शेषे ॥ 65 ॥ अनुवाद-वक्ता और श्रोता, दोनों श्रीकृष्णकथाके कीर्तन-श्रवणसे प्रेममें आविष्ट हो गये तथा जब उन्हें आत्मस्मृति ही नहीं रहीं, तब वे कैसे जानते कि दिन समाप्त हो गया है ॥ 65 ॥ श्रीकृष्णकी कथामें दिनका ढलना :- सेवक कहिल, - “दिन हैल अवसान।” तबे राय कृष्णकथार करिला विश्राम ॥ 66 ॥ अनुवाद-श्रीरामानन्द रायके सेवकने आकर कहा, - “दिन समाप्त हो गया है।” तब श्रीरामानन्द रायने श्रीकृष्णकथाको विश्राम दिया ॥ 66 ॥ श्रीमिश्रको विदायी देना और श्रीमिश्रका हर्ष :- बहुसम्मान करि' मिश्रे विदाय दिला। 'कृतार्थ हइलाङ' बलि' नाचिते लागिला ॥ 67 ॥ अनुवाद-श्रीरामानन्द रायने बहुत सम्मानके साथ श्रीप्रद्युम्न मिश्रको विदायी दी। 'मैं कृतार्थ हुआ'- ऐसा कहकर श्रीप्रद्युम्न मिश्र नृत्य करने लगे ॥ 67 ॥ सन्ध्याके समय महाप्रभुके निकट श्रीमिश्रका आगमन :- घरे गिया मिश्र कैल स्नान, भोजन। सन्ध्याकाले देखिते आइल प्रभुर चरण ॥ 68 ॥ अनुवाद-श्रीप्रद्युम्न मिश्रने घर जाकर स्नान और भोजन किया। वे सन्ध्याके समय महाप्रभुके चरणकमलोंके दर्शन करनेके लिये आये ॥ 68 ॥ महाप्रभुके द्वारा श्रीमिश्रसे कृष्णकथाके श्रवणके विषयमें जिज्ञासा :- प्रभुर चरण वन्दे उल्लसित-मने। प्रभु कहे,-“कृष्णकथा हइल श्रवणे??” 69 ॥ अनुवाद-श्रीप्रद्युम्न मिश्रने उल्लसित मनसे महाप्रभुके श्रीचरणकमलोंकी वन्दना की। महाप्रभुने उनसे पूछा,-“क्या कृष्णकथाका श्रवण किया?” 69 ॥ श्रीमिश्रके द्वारा अपनी कृतार्थता जतलाना :- मिश्र कहे,-“प्रभु, मोरे कृतार्थ करिला। कृष्णकथामृतार्णवे मोरे डुबाइला ॥ 70 ॥

यहाँ पृष्ठ का पूर्ण एवं सटीक प्रतिलेखन प्रस्तुत है:

[ 5/70-80 पाँचवाँ अध्याय 149 अनुवाद—श्रीप्रद्युम्न मिश्रने कहा,—“हे प्रभो, आपने मुझे श्रीकृष्णकथामृतके समुद्रमें डुबाकर कृतार्थ कर दिया॥ 70 ॥ श्रीकृष्णकीर्तनकारी गुरुमें मर्त्य-बुद्धिकी निषिद्धता :- रामानन्द-राय-कथा कहिले ना हय। 'मनुष्य' नहे राय, कृष्णभक्तिरसमय॥ 71 ॥ अनुवाद—मैं श्रीरामानन्द रायकी महिमाका वर्णन नहीं कर सकता। वे कोई साधारण मनुष्य नहीं है, वे श्रीकृष्णभक्तिरसके साक्षात् विग्रह हैं॥ 71 ॥ गुरुदेव श्रीरामानन्दके मुखसे वक्ता स्वयं महाप्रभु :- आर एक कथा राय कहिला आमारे। 'कृष्णकथा-वक्ता करि' ना जानिह मोरे॥ 72 ॥ मोर मुखे कथा कहेन आपने गौरचन्द्र। यैछे कहाय, तैछे कहि,-येन वीणायन्त्र॥ 73 ॥ योग्यपात्र श्रीरामानन्दके मुखसे महाप्रभुके द्वारा श्रीकृष्णकथाका प्रचार :- मोर मुखे कथा इँहा करे परचार। पृथिवीते के जानिबे ए-लीला ताँहार??' 74 ॥ अनुवाद—एक और बात श्रीरायने मुझसे कही,—‘मुझे कृष्णकथाका वक्ता मत समझना। मेरे मुखसे स्वयं श्रीगौरचन्द्र कथा बोलते हैं। वे मुझसे जैसा कहलवाते हैं, मैं वीणाकी भाँति वैसा ही कहता हूँ। श्रीगौरचन्द्र मेरे मुखसे कथा कहलवाकर उनका प्रचार करवाते हैं। उनकी इस लीलाको जगत्में कौन जान सकता है?' 72-74 ॥ श्रीरायके मुखसे कही गयी और मेरे द्वारा सुनी गयी श्रीकृष्णकथा ब्रह्माके भी अगोचर :- ये-सब शुनिलुँ, कृष्ण-रसेर सागर। ब्रह्मादि-देवेरे ए सब ना हय गोचर॥ 75 ॥ अनुवाद—जो सब मैंने श्रीरामानन्द रायके मुखसे श्रवण किया है, उससे यह जाना है कि श्रीकृष्ण रसके सागर हैं। ब्रह्मादि देवताओं तकको यह सब गोचर नहीं होता॥ 75 ॥ महाप्रभुके चरणकमलोंमें श्रीमिश्रका आत्म-निवेदन :- हेन 'रस' पान मोरे कराइला तुमि। जन्मे जन्मे तोमार पाय बिकाइलाङ आमि॥" 76 ॥ अनुवाद—श्रीरामानन्द रायके मुखसे आपने मुझे ऐसे अद्भुत रसका पान कराया है कि मैं जन्म-जन्मान्तरके लिये आपके श्रीचरणकमलोंमें बिक गया हूँ॥" 76 ॥ महाप्रभुके द्वारा श्रीरायके आदर्शके अनुसार शुद्धवैष्णवके स्वभावका कीर्तन :- प्रभु कहे,—“रामानन्द विनयेर खनि। आपणार कथा परमुण्डे देन आनि'॥ 77 ॥ साधु-सज्जन, महान पुरुषों अथवा वैष्णवोंका स्वभाव :- महानुभवेर एइमत 'स्वभाव' हय। आपणार गुण नाहि आपने कहय॥" 78 ॥ अनुवाद—महाप्रभुने कहा,—“रामानन्द राय विनयकी खान हैं। वे अपनी महिमाका श्रेय अन्यको दे देते हैं। महापुरुषोंका यह सहज स्वभाव होता है कि वे स्वयं अपने गुणोंका वर्णन नहीं करते॥” 77-78 ॥ ब्राह्मणकुलमें नहीं उत्पन्न होनेपर भी समस्त ब्राह्मणकुलके गुरु श्रीकृष्णकीर्तनकारी श्रीरायके श्रोता-शिष्य श्रीमिश्र :- रामानन्द-रायेर एइ कहिलुँ गुण-लेश। प्रद्युम्न मिश्रेरे यैछे कैला उपदेश॥ 79 ॥ अनुवाद—मैंने (ग्रन्थकार श्रीकृष्णदास कविराज गोस्वामीने) श्रीरामानन्द रायके गुणोंके लेशमात्रका वर्णन किया जिनका प्रकाश उनके द्वारा श्रीप्रद्युम्न मिश्रको दिये गये उपदेशोंके माध्यमसे हुआ॥ 79 ॥ श्रीरायके महान गुणोंसे शिक्षणीय विषय-बाह्य-वर्णाश्रम-आचार कृष्णभक्ति अथवा गुरुत्वका उदाहरण नहीं :- 'गृहस्थ' हञा नहे राय षड्वर्गेर वशे। 'विषयी' हञा संन्यासीरे उपदेशे॥ 80 ॥

यहाँ प्रस्तुत पृष्ठ का देवनागरी लिप्यान्तरण (Line-by-Line Transcription) है:

150 श्रीचैतन्यचरितामृत अन्त्यलीला 5/80-84 ] अनुवाद—श्रीरामानन्द राय गृहस्थाश्रममें स्थित होनेपर भी काम-क्रोधादि छह वेगोंके वशीभूत नहीं थे। बाहरी लोगोंकी दृष्टिमें 'विषयी' जैसे दिखलायी देनेपर भी वे संन्यासी तकको उपदेश प्रदान करनेमें समर्थ थे॥80॥ अनुभाष्य—श्रीरामानन्द प्रभु-प्राकृत लोगोंकी दृष्टिमें प्रवृत्ति-मार्गीय गृहस्थ थे। वे संयत-इन्द्रिय ब्रह्मचारी, वानप्रस्थ अथवा भिक्षु (संन्यासी) नहीं थे, ऐसा प्रतीत होता था। प्राकृत-गृहस्थ लोग इन्द्रियोंके वशीभूत होकर गृहव्रत धर्म ग्रहण करते हैं, किन्तु गृहस्थित अप्राकृत-वैष्णव अवैष्णव-गृहस्थोंकी भाँति असंयत इन्द्रियोंवाले नहीं होते, वे छह वेगोंके तनिक भी वशीभूत नहीं होते। गृहस्थाश्रमीकी लीला करते हुए श्रीरामानन्दप्रभु सांसारिक लोगोंकी भोगमयी दृष्टिमें 'विषयी' होनेपर भी अप्राकृत श्रीकृष्णलीला ही उनके शुद्ध-सत्त्व अप्राकृत मनका प्रतिक्षण उपास्य-विषय था। इसलिये वे-कृष्णविषयी थे, भगवान्‌के चिद्विलासके विरोधी निर्विशेषवादी तार्किक नहीं थे। विषयोंका त्याग करनेवाले निर्गुण संन्यासियोंको भी वे कृष्ण-प्रतीतिरहित जड़विषय त्याग करवाकर कृष्ण-विषयानुशीलनमें प्रवृत्त करवानेमें समर्थ थे॥80॥ श्रीरायके द्वारा कृष्णभक्त अथवा गुरुके माहात्म्यका प्रदर्शन :- एइसब गुण ताँर प्रकाश करिते। मिश्रेरे पाठाइला ताँहा श्रवण करिते॥81॥ अनुवाद—महाप्रभुने श्रीरामानन्द रायके इन समस्त गुणोंको प्रकाशित करनेके लिये ही श्रीप्रद्युम्न मिश्रको उनके पास कृष्णकथा श्रवण करनेके लिये भेजा था॥81॥ भक्तगुणोंके कीर्तनकारी भगवान् :- भक्तगुण प्रकाशिते प्रभु भाल जाने। नाना-भङ्गीते प्रकाशि' निज-लाभ माने॥82॥ अनुवाद—महाप्रभु अपने भक्तोंके गुणोंको भली-भाँति प्रकाशित करना जानते हैं। वे अनेक प्रकारके कौशलके द्वारा अपने भक्तोंकी महिमाको प्रकाशित करके स्वयंको लाभान्वित मानते हैं॥82॥ अनुभाष्य—'भङ्गी',—चित्र, कौशल, उदाहरण॥82॥ जगद्गुरु श्रीगौरकी लोकशिक्षाका रहस्य :- आर एक 'स्वभाव' गौरेर शुन, भक्तगण। गूढ़ ऐश्वर्य-स्वभाव करे प्रकटन॥83॥ अनुवाद—श्रीगौरसुन्दरका एक और स्वभाव है। हे भक्तों ! इस विषयमें ध्यानपूर्वक श्रवण करो कि वे कैसे अपनी ईश्वरीय-शक्तिको प्रकटित करते हैं, जो अति गूढ़ है॥83॥ अनुभाष्य—'गूढ़',—अन्तर्निहित, अप्रकाशित; ऐश्वर्य- स्वभाव',—ऐशीशक्ति, ऐश्वरिक बल॥83॥ प्राकृत वर्णाश्रम और पाण्डित्यादि-सत्यधर्मके वक्ता होनेका प्रमाण नहीं :- संन्यासी, पण्डितगणे करिते गर्व नाश। नीच-शूद्र-द्वारा करेन धर्मेर प्रकाश॥84॥ अनुवाद—महाप्रभु तथाकथित संन्यासियों और विद्वानोंके गर्वको नष्ट करनेके उद्देश्यसे ही बाहरी रूपसे नीचवर्णमें जन्म ग्रहण करनेवाले अथवा शूद्र वर्णके व्यक्तिके द्वारा धर्मको प्रकाशित करते हैं॥84॥ अनुभाष्य—'पण्डित',—वेदाधिकार-सम्पन्न ब्राह्मण; 'संन्यासी',—ब्राह्मणोंके चार आश्रमोंमें सर्वश्रेष्ठ आश्रम। लौकिक धारणाके अनुसार ब्राह्मणकुलमें जन्में व्यक्तिका ही सावित्र्यमें अधिकार है; सावित्र्य जन्मसे वेदाधिकार होता है और सावित्र्य-ब्राह्मणजन्म प्राप्त करके तीन अन्य आश्रमोंको लाँघ करके संन्यासीकी उन्नत पदवी है। ब्राह्मण-तीनों वर्णोंके गुरु हैं और संन्यासी-तीनों आश्रमोंमें अवस्थित ब्राह्मणोंके गुरु हैं। उनके इस उपाधिके मदसे उत्पन्न प्राकृत गर्वको नष्ट करनेके उद्देश्यसे महाप्रभुने प्राकृत लौकिक-दृष्टिसे सबसे निम्नवर्ण 'शूद्र' और सबसे निम्न आश्रम 'गृहस्थ'के रूपमें परिचित श्रीरामानन्द-रायप्रभुके द्वारा ब्राह्मणकुलमें जन्में

[ 5/84-87 पाँचवाँ अध्याय 151 प्रद्युम्नमिश्रको उपदेश प्रदान करवाया। यहाँ तक कि संन्यास ग्रहण करनेवाले स्वयं महाप्रभुने भी श्रीरामानन्दके द्वारा प्रचारित धर्मको अङ्गीकार किया। श्रीगौरहरिने आश्रमके सम्बन्धमें शास्त्रोंके सार सिद्धान्तको लोगोंमें प्रकट करनेके उद्देश्यसे प्राकृत-पण्डिताभिमानी और त्यागाभिमानी गणोंकी भ्रमपूर्ण धारणाके प्रतिकूलमें अपने स्वाभाविक ऐश्वर्य प्रभावका विस्तार किया था। साधारण मूर्ख लोग शास्त्रोंके तात्पर्यसे अवगत नहीं हैं। इसलिये, वे गौरसुन्दरके आश्रित सेवकोंके विशुद्ध सदाचार और योग्यताका दर्शन करके वर्णाश्रमके विषयमें शास्त्रोंके वास्तविक तात्पर्यको समझ सकते हैं। हरिपरायण अप्राकृत-वैष्णवके किसी भी कुलमें जन्म लेने अथवा किसी भी आश्रममें अवस्थित होनेपर भी वे चारों वर्णों और आश्रमोंके प्राकृत लोगोंके प्रति नित्य दया प्रकाश करनेवाले गुरुदेवरूपमें सर्वोच्च सत्य-धर्माचार्य हो सकते हैं-यह बात शास्त्रोंमें भली-भाँति रूपसे उल्लिखित है। भगवान् श्रीगौरहरिने शास्त्रोंके गूढ़ और यथार्थ उद्देश्यको लोगोंमें बिना किसी विवादके प्रचारित करके अपने ऐश्वर्य-स्वभावको प्रकटित किया ॥ 84 ॥ दृष्टान्त- (1) संन्यासी-वेशधारी स्वयं महाप्रभु और ब्राह्मणकुलमें उत्पन्न श्रीमिश्र-दोनोंके ही द्वारा सेवाभिलाषी- शिष्यके रूपमें गृहस्थ-वेशधारी और अशौक्र (स्वाभाविक) ब्राह्मणकुलमें आविर्भूत कृष्णकथा-कीर्तनकारी श्रीरायको गुरुके रूपमें वरण करके लोकशिक्षा :- 'भक्ति', 'प्रेम', 'तत्त्व' कहे राये करि' 'वक्ता'। आपनि प्रद्युम्नमिश्र-सह हय 'श्रोता' ॥ 85 ॥ अनुवाद-महाप्रभु श्रीप्रद्युम्न मिश्रके साथ श्रोता बनकर और श्रीरामानन्द रायको वक्ता बनाकर उनके मुखके माध्यमसे स्वयं भक्ति, प्रेम एवं अन्य-अन्य तत्त्वोंका वर्णन करते हैं ॥ 85 ॥ अमृतप्रवाह भाष्य- (शाङ्कर) संन्यासीगण मानते हैं कि वे संसारमें ब्राह्मणोचित समस्त-कर्म निर्वाह करके वेदान्त-तत्त्वका अनुशीलन करनेके कारण जगत्के 'गुरु' हुए हैं। ब्राह्मणकुलजात पण्डितगण मानते हैं कि (कर्मकाण्डीय) स्मृतिके अनुसार उनके जैसे ब्राह्मणकुलमें पैदा हुए ब्राह्मण ही सभी वर्णोंके गुरु हैं; अतएव उनके जैसे ब्राह्मणकुलमें पैदा हुए पण्डितोंके अतिरिक्त परमार्थतत्त्वकी शिक्षा देनेका अन्य किसीको अधिकार नहीं है। इन दोनों गर्वोंमें गर्वित होकर संन्यासी और पण्डित अपनेसे अनन्त गुणा श्रेष्ठ और उच्चतम, शूद्र-कुलमें आविर्भूत शुद्धभक्तोंसे धर्मकी शिक्षा प्राप्त करनेके अनिच्छुक बनकर बहुत बार निम्न मतिवाले हो जाते हैं। वैष्णव धर्ममें यही स्वीकृत है कि जिन्होंने प्राकृत और अप्राकृत तत्त्वके भेदको जानकर अप्राकृत कृष्णभक्तिकी शिक्षा प्राप्त की है, वे ही समस्त जीवोंके उपदेष्टा हैं, -इसमें जन्मगत वर्णादि और संस्कारगत आश्रमादिकी अपेक्षा नहीं है। जगत्-तारण महाप्रभुने इसी तत्त्वकी शिक्षा प्रदान करनेके लिये ही अपने पूर्वाश्रमके सम्बन्धीकी सन्तान प्रद्युम्न मिश्रको श्रीरामानन्दके पास तत्त्वकी शिक्षाके लिये भेजा था ॥ 85 ॥ (2) यवनकुलमें उत्पन्न ठाकुर-श्रीहरिदासको जगद्गुरु और नामाचार्यकी पदवी-दान; (म्लेच्छोंके साथ वास करनेपर भी)-(3) श्रीसनातन-कृष्णभक्तिसिद्धान्त अथवा सम्बन्धज्ञानके आचार्य और (4) श्रीरूप-व्रजप्रेमभक्तिरस अथवा अभिधेयके आचार्य :- हरिदास-द्वारा नाम-माहात्म्य-प्रकाश। सनातनद्वारा भक्तिसिद्धान्तविलास ॥ 86 ॥ श्रीरूप-द्वारा व्रजेर रस-प्रेम-लीला। के कहिते पारे गम्भीर चैतन्येर खेला ? ? 87 ॥ अनुवाद-महाप्रभुने यवनकुलमें उत्पन्न श्रीहरिदास ठाकुरके द्वारा नामके माहात्म्यको प्रकाशित किया। उन्होंने यवनोंका सङ्ग करनेवाले श्रीसनातन गोस्वामीके द्वारा भक्तिसिद्धान्त-विलासको प्रकाशित किया और श्रीरूप गोस्वामीके द्वारा व्रजकी रसमयी प्रेम लीलाओंको प्रकाशित करवाया। श्रीचैतन्य महाप्रभुकी गूढ़ लीलाओंका कौन वर्णन कर सकता है ? 86-87 ॥

152 श्रीचैतन्यचरितामृत अन्त्यलीला 5/88–96 ] श्रीचैतन्यलीलासिन्धुकी बिन्दुप्तिसे ही जगत्का उद्धार :- श्रीचैतन्यलीला एइ-अमृतेर सिन्धु। जगत् भासाइते पारे यार एक बिन्दु॥ ८८॥ अनुवाद-श्रीचैतन्य महाप्रभुकी लीला अमृतके सिन्धुकी भाँति है, उसकी एक बूँद जगत्को प्रेममें निमग्न कर सकती है॥ ८८॥ अनुभाष्य-श्रीचैतन्यलीलामृतरूपी सिन्धुकी एक बूँद ही जगत्को प्रेममें आप्लावित करनेमें समर्थ है। श्रीदास-गोस्वामी, परवर्ती कालमें श्रीठाकुर नरोत्तम, श्रील श्यामानन्द प्रभु आदि भी श्रीमन्महाप्रभुकी वैसी उदारताके विकास-स्वरूप हैं॥ ८८॥ श्रद्धासे श्रीचैतन्यलीलामृतके पानके फलसे चिद्वृत्तिके उदित होनेपर सम्बन्धज्ञान, अभिधेय और प्रयोजनकी प्राप्ति :- चैतन्यचरितामृत नित्य कर पान। याहा हैते 'प्रेमानन्द', 'भक्तितत्त्व-ज्ञान'॥ ८९॥ अनुवाद-हे भक्तों! श्रीचैतन्यचरितामृतका प्रतिदिन पान करो, जिससे आपको प्रेमानन्दकी प्राप्ति और भक्तितत्त्वका ज्ञान प्राप्त होगा॥ ८९॥ महाप्रभुकी ऐसी नीलाचल-लीला :- एइमत महाप्रभु भक्तगण लञा। नीलाचले विहरये भक्ति प्रचारिया॥ ९०॥ अनुवाद-इस प्रकार महाप्रभुने अपने भक्तोंको लेकर भक्तिका प्रचार करते हुए नीलाचलमें विहार किया॥ ९०॥ पूर्वबङ्गालवासी ब्राह्मणवेशी प्राकृत-कविका वृत्तान्त :- बङ्गदेशी एक विप्र प्रभुर चरिते। नाटक करि' लञा आइला शुनाइते॥ ९१॥ अनुवाद-बङ्गालके एक ब्राह्मणने महाप्रभुके चरित्रपर आधारित एक नाटककी रचना की और उसे महाप्रभुको सुनानेके लिये नीलाचलमें लेकर आया॥ ९१॥ भगवान्-आचार्य-सने तार परिचय। ताँरे मिलि' ताँर घरे करिल आलय॥ ९२॥ अनुवाद-उसका श्रीभगवान् आचार्यके साथ पहलेसे परिचय था, इसलिये वह उनसे मिला और उनके घरपर ही रहने लगा॥ ९२॥ प्रथमे नाटक तैं हो ताँरे शुनाइल। ताँर सङ्गे अनेक वैष्णव नाटक शुनिल॥ ९३॥ अनुवाद-उसने सबसे पहले अपने नाटकको श्रीभगवान् आचार्यको सुनाया। फिर श्रीभगवान् आचार्यके साथ बैठकर अनेक वैष्णवोंने उस नाटकको सुना॥ ९३॥ सबेइ प्रशंसे नाटक 'परम उत्तम'। महाप्रभुरे शुनाइते सबार हैल मन॥ ९४॥ अनुवाद-सभी वैष्णवोंने 'परम उत्तम' कहकर उस नाटककी प्रशंसा की। सभीके मनमें उस नाटकको महाप्रभुको श्रवण करानेकी इच्छा हुई॥ ९४॥ श्रीस्वरूपदामोदरके द्वारा परीक्षा लेनेका नियम :- गीत, श्लोक, ग्रन्थ, कवित्व, -येइ करि' आने। प्रथमे शुनाय सेइ स्वरूपेर स्थाने॥ ९५॥ अनुवाद-जो कोई भी व्यक्ति गीत, श्लोक, ग्रन्थ अथवा कवितादिकी रचना करके लाता, तो पहले उसे श्रीस्वरूप दामोदरको सुनाना होता॥ ९५॥ श्रीस्वरूपके अनुमोदन अथवा परीक्षामें उत्तीर्ण होनेके बाद ही महाप्रभुकी कृपाकी प्राप्ति :- स्वरूप-ठाञि उत्तरे यदि, लय ताँर मन। तबे महाप्रभु-ठाञि कराय श्रवण॥ ९६॥ अनुवाद-यदि वह रचना श्रीस्वरूप दामोदरको सन्तुष्ट करके उनकी परीक्षामें उत्तीर्ण हो जाती, तभी वह महाप्रभुको श्रवण करायी जाती थी॥ ९६॥

[ 5/97-101 पाँचवाँ अध्याय 153 भक्तिसिद्धान्त-वाणीका विरोध ही महावदान्य महाप्रभुके क्रोधका एकमात्र कारण :- 'रसाभास' हय यदि 'सिद्धान्तविरोध' । सहिते ना पारे प्रभु, मने हय क्रोध ॥ 97 ॥ अनुवाद—यदि किसी रचनामें रसाभास-दोष अथवा भक्तिसिद्धान्तोंका विरोध होता, तब महाप्रभु उसे सुनकर सहन नहीं कर पाते, उनको क्रोध आ जाता ॥ 97 ॥ अनुभाष्य—रसाभास,—(भःरःसिः उःविः 9म लः)— “पूर्वमेवानुशिष्टेन विकला रसलक्षणाः । रसा एव रसाभासा रसज्ञैरनुकीर्त्तिताः ॥ स्युस्त्रिधोपरसाश्चानुरसाश्चापरसाश्च ते । उत्तमा मध्यमाः प्रोक्ताः कनिष्ठाश्चेत्यमी क्रमात् ॥ प्राप्तैः स्थायिविभावानुभावाद्यैस्तु विरूपताम् । शान्तादयो रसा एव द्वादशोपरसा मताः ॥ भक्तादिभिर्विभावाद्यैः कृष्णसम्बन्धवर्जितैः । रसा हास्यादयः सप्त शान्तश्चानुरसा मताः ॥ कृष्ण-तत्प्रतिपक्षश्रेद्विषयाश्रयतां गताः। हासादीनां तदा तेऽत्र प्राज्ञैरपरसा मताः ॥ भावाः सर्वे तदाभासा रसाभासाश्च केचन । अमी प्रोक्ता रसाभिज्ञैः सर्वेऽपि रसनाद्रसाः ॥” आपात रस प्रतीत होनेपर भी जो पूर्वकथित रसके लक्षणोंके द्वारा अङ्गहीन होता है, रसिकगण उसे 'रसाभास' कहते हैं। 'उपरस', 'अनुरस' और 'अपरस'के भेदसे रसाभास भी 'उत्तम', 'मध्यम' और 'कनिष्ठ'के रूपमें कथित होता है। विरूपताको प्राप्त स्थायी-भाव, विभाव और अनुभाव आदिके द्वारा उपलक्षित शान्तादि बारह रस 'उपरस'के नामसे कहे गये हैं; श्रीकृष्णसे सम्बन्धहीन भक्तादि विभावसमूहके द्वारा उत्पन्न हास्यादि सात रस और रुक्ष शान्तरस ही 'अनुरस' कहलाते हैं; परस्पर विरुद्धभावयुक्त होकर श्रीकृष्ण और उनके विरोधी असुर यदि हास्यादि रसके क्रमशः विषय और आश्रय होते हैं, तब रसतत्त्व-ज्ञाता पण्डित उसे 'अपरस' कहते हैं। सभी भावोंको कोई कोई 'तदाभास' अथवा 'रसाभास' कहते हैं; रसतत्त्व अभिज्ञ व्यक्ति स्वादिष्ट अथवा आनन्द प्रदान करनेवाले होनेके कारण ही इन सभीको 'रस' कहते हैं। श्रीविश्वनाथ चक्रवर्त्तीपाद कहते हैं,—“परस्पर-वैरयोर्यदि योगस्तदा रसाभासः” अर्थात् दो प्रकारके विरोधी रसोंके योग होनेपर 'रसाभास' होता है। 'सिद्धान्तविरोध',—भक्तिमार्गीय सिद्धान्तके साथ विरोध, तत्त्वविरोध ॥ 97 ॥ अतएव प्रभु किछु आगे नाहि सुने । एइ मर्यादा प्रभु करियाछे नियमे ॥ 98 ॥ अनुवाद—अतएव महाप्रभु किसीकी भी रचनाको श्रीस्वरूप दामोदरके द्वारा पहले सुने बिना स्वयं नहीं सुनते थे। महाप्रभुने इस मर्यादाके पालनका नियम बनाकर रखा था ॥ 98 ॥ श्रीस्वरूपसे श्रीभगवान्-आचार्यका प्राकृत कविके काव्यकी प्रशंसा करते हुए निवेदन :- स्वरूपेर ठाञि आचार्य कैला निवेदन। “एक कवि प्रभुर नाटक करियाछे उत्तम ॥ 99 ॥ आदौ तुमि शुन, यदि तोमार मन माने। पाछे महाप्रभुरे तब कराइमु श्रवणे ॥” 100 ॥ अनुवाद—श्रीभगवान् आचार्यने श्रीस्वरूप दामोदरसे निवेदन करते हुए कहा,—“एक कविने महाप्रभुके चरित्रपर आधारित एक उत्तम नाटककी रचना की है। पहले आप उसका श्रवण कीजिये और यदि वह आपके द्वारा स्वीकृत होगा, तभी बादमें महाप्रभुको उसका श्रवण कराऊँगा ॥” 99-100 ॥ श्रीकृष्णतत्त्वको जाननेवालोंमें श्रेष्ठ अन्तर्यामी श्रीस्वरूपके द्वारा भगवान्-आचार्यकी भर्त्सना :- स्वरूप कहे,—“तुमि 'गोप' परम-उदार। ये-से शास्त्र शुनिते इच्छा उपजे तोमार ॥ 101 ॥ अनुवाद—श्रीस्वरूप दामोदरने कहा,—“तुम गोप होनेके कारण परम उदार हो। इसलिये तुममें जिस-किसी भी शास्त्रको सुननेकी इच्छा उदित हो जाती है ॥ 101 ॥

154 श्रीचैतन्यचरितामृत अन्त्यलीला 5/102-110 ] श्रीगौरकृष्णकी अप्रीतिके एकमात्र कारणका निर्देश :- 'यद्वा-तद्वा' कविर वाक्ये हय 'रसाभास'। सिद्धान्तविरुद्ध शुनिते ना हय उल्लास ॥ 102 ॥ अनुवाद—जैसे-तैसे कवियोंकी कवितामें 'रसाभास' दोष होता है। सिद्धान्तविरुद्ध वाक्य सुननेसे हृदयमें उल्लास नहीं होता ॥ 102 ॥ अमृतप्रवाह भाष्य—'यद्वा तद्वा कवि',—जैसे-तैसे कवि अर्थात् जो रसतत्त्व और वैष्णवसिद्धान्त-तत्त्वको भली-भाँति नहीं जानकर कविताकी रचना करते हैं॥ 102 ॥ 'रस', 'रसाभास' यार नाहिक विचार। भक्तिसिद्धान्त-सिन्धु नाहि पाय पार ॥ 103 ॥ अनुवाद—जैसा-तैसा कवि जिसे 'रस' और 'रसाभास' आदिका ज्ञान नहीं है, वह भक्तिसिद्धान्तरूपी सिन्धुका पार नहीं पा सकता ॥ 103 ॥ 'व्याकरण' नाहि जाने, ना जाने 'अलङ्कार'। 'नाटकालङ्कार'-ज्ञान नाहिक याहार ॥ 104 ॥ कृष्णलीला वर्णिते ना जाने सेइ छार ! विशेषे दुर्गम एइ चैतन्य-विहार ॥ 105 ॥ अनुवाद—जो कवि 'व्याकरण' नहीं जानता और 'अलङ्कार'के विषयमें नहीं जानता एवं जिसे नाटकके प्रयुक्त अलङ्कार आदिका भी कोई ज्ञान नहीं है तथा श्रीकृष्णलीलाका किस प्रकारसे वर्णन करना चाहिये, इसे नहीं जानता, वह निन्दनीय है! विशेषरूपसे श्रीचैतन्य महाप्रभुकी लीला तो अति दुर्गम है॥ 104-105 ॥ श्रीगौरगतप्राण कृष्णभक्तका ही गौरलीला-वर्णनमें अधिकार :- कृष्णलीला, गौरलीला से करे वर्णन। गौर-पादपद्म याँर हय प्राण-धन ॥ 106 ॥ अनुवाद—श्रीगौरहरिके चरणकमल जिनके प्राणधन हैं, वे ही श्रीकृष्णलीला और श्रीगौरलीलाका वर्णन कर सकते हैं॥ 106 ॥ कृष्णसुखतात्पर्य्यरहित प्राकृत-कविका बहिरङ्ग होना, कृष्णसुखतत्पर अप्राकृत कविका अन्तरङ्ग होना :- ग्राम्य-कविर कवित्व शुनिते हय 'दुःख'। विदग्ध-आत्मीय-वाक्य शुनिते हय 'सुख' ॥ 107 ॥ अनुवाद—ग्राम्य कवियोंकी कविताएँ सुननेसे दुःख होता है, जबकि विदग्ध-आत्मीय व्यक्तियोंके द्वारा रचित वाक्योंको सुननेसे सुख होता है॥ 107 ॥ अमृतप्रवाह भाष्य—'ग्राम्य-कवि',—जो सब कवि ग्राम्य (सांसारिक) स्त्री-पुरुषोंके विषयमें कविताकी रचना करते हैं। विदग्ध-आत्मीय-वाक्य',—तत्त्वज्ञान-चतुर शुद्धभक्त-सम्प्रदायमें प्रविष्ट आत्मीय (अर्थात् सजातीयाशयस्निग्ध) व्यक्तिकी रचना॥ 107 ॥ अप्राकृत कविशिरोमणि श्रीरूपका उदाहरण :- रूप यैछे दुइ नाटक करियाछे आरम्भे। शुनिते आनन्द बाड़े यार मुखबन्धे॥ ”108 ॥ अनुवाद—जैसे रूपने दो नाटकोंको लिखना आरम्भ किया उसकी भूमिकाको भी सुनते ही आनन्द वर्धित होता है॥ ”108 ॥ तथापि भगवान्-आचार्यका अनुरोध :- भगवान्-आचार्य कहे,—“शुन एकबार। तुमि शुनिले भाल-मन्द जानिबे विचार॥ ”109 ॥ अनुवाद—श्रीस्वरूप दामोदरके यह सब बतलानेपर भी श्रीभगवान्-आचार्यने प्रार्थना की,—“आप उसे एकबार तो सुन लीजिये। उसे सुननेपर आप विचार कर सकते हैं कि वह अच्छा है या बुरा॥ ”109 ॥ बन्धु आचार्यके अनुरोधके कारण श्रीस्वरूपकी श्रवणकी इच्छा :- दुइ-तिन-दिन आचार्य आग्रह करिल। ताँर आग्रहे स्वरूपेर शुनिते इच्छा हैल ॥ 110 ॥