श्री चैतन्य चरितामृत (कृष्णदास कविराज गोस्वामी - सम्पूर्ण आदि, मध्य एवं अन्त्य लीला)
Sri Chaitanya Charitamrita of Krishnadas Kaviraj with Hindi Commentary
श्रील कृष्णदास कविराज गोस्वामी द्वारा
[ ५/१७६-१८४ अर्द्धकुक्कुटी-न्यायके अनुसार एक अखण्ड-ईश्वर श्रीचैतन्य-नित्यानन्दमेंसे एकको मान रहे हो और दूसरेको नहीं मान रहे हो, यही तुम्हारी नास्तिकता और ढोंग है॥ १७६॥ भक्तके अपमानके कारण श्रीगौरनिष्ठ भ्राताका सर्वनाश और अधःपतन :- कृ तत्काले आमार भ्रातार हैल सर्वनाश॥ १७८॥ एइ त' कहिल ताँर सेवक-प्रभाव। आर एक कहि ताँर दयार स्वभाव॥ १७९॥ अनुवाद-इसके बाद भक्त श्रीरामदास क्रोधित होकर अपनी वंशी तोड़कर चले गये। उसी समय मेरे भाईका सर्वनाश अर्थात् भक्तिसे पतन हो गया। यह तो मैंने श्रीनित्यानन्द प्रभुके सेवकके प्रभावका वर्णन किया, अब एक और उनकी दयाका स्वभाव कह रहा हूँ॥ १७८-१७९॥ श्रीनित्यानन्दकी दयाका परिचय :- भाइके भर्त्सिनु मुञि, लञा एइ गुण। सेइ रात्रे प्रभु मोरे दिला दरशन॥ १८०॥ स्वप्नमें श्रीनित्यानन्द-दर्शन :- नैहाटि-निकटे 'झामटपुर' नामे ग्राम। ताँहा स्वप्ने देखा दिला नित्यानन्द-राम॥ १८१॥ अनुवाद-मैंने अपने भाईकी भर्त्सना की, मेरे इसी गुणके कारण उसी रात श्रीनित्यानन्द प्रभुने मुझे स्वप्नमें दर्शन दिया। नैहाटीके निकट 'झामटपुर' नामक एक ग्राम है, वहींपर श्रीनित्यानन्द प्रभुने मुझे स्वप्नमें दर्शन दिया॥ १८०-१८१॥ अमृतप्रवाह भाष्य-कटोआके दो कोस उत्तरमें नैहाटी-ग्रामके निकट 'झामटपुर' ग्राममें कविराज-गोस्वामीका रहनेका स्थान था। उसी स्थानमें अभी श्रीमन्महाप्रभुका विग्रह है॥ १८१॥ श्रीनित्यानन्दके साक्षात् चरणकमलोंकी प्राप्ति :- दण्डवत् हैया आमि पड़िनु पायेते। निजपादपद्म प्रभु दिला मोर माथे॥ १८२॥ 'उठ', 'उठ' बलि' मोरे बले बार बार। उठि' ताँर रूप देखि' हैनु चमत्कार॥ १८३॥ अनुवाद-प्रभुका दर्शन पाकर जब मैं दण्डवत् होकर उनके चरणकमलोंमें गिर पड़ा, तब प्रभुने अपने चरणकमलोंको मेरे सिरपर रख दिया। प्रभुने मुझे बार-बार 'उठ' 'उठ' कहकर उठनेके लिये कहा। मैं उठकर उनके रूपको देखकर चकित हो गया॥ १८२-१८३॥ श्रीनित्यानन्दके रूपका वर्णन :- श्याम-चिक्कण कान्ति, प्रकाण्ड-शरीर। साक्षात् कन्दर्प, यैछे महामल्ल-वीर॥ १८४॥ ३१८ | श्रीश्रीचैतन्यचरितामृत
५/१८४-१९२ ] सुवलित हस्त, पद, कमल-लोचन। पट्टवस्त्र शिरे, पट्टवस्त्र परिधान ॥ १८५ ॥ सुवर्ण-कुण्डल कर्णे, स्वर्णाङ्गद-बाला। पायेते नूपुर बाजे, कण्ठे पुष्पमाला ॥ १८६ ॥ चन्दनलेपित-अङ्ग, तिलक सुठाम। मत्तगज जिनि' मद-मन्थर पयान ॥ १८७ ॥ कोटिचन्द्र जिनि' मुख उज्ज्वल-वरण। दाड़िम्ब बीज-सम दन्ते ताम्बूल-चर्वण ॥ १८८ ॥ अनुवाद-साक्षात् कामदेवकी भाँति चिक्वण श्यामवर्णकी कान्तिसे युक्त उनका विशाल शरीर था, मानो वे कोई महामल्ल-वीर हों। उनके अत्यन्त सुन्दर, लम्बे हाथ और चरण थे तथा कमलके भाँति उनके नेत्र थे। उन्होंने सुन्दर रेशमी वस्त्र धारण किये हुए थे और उनके सिरपर भी रेशमी पगड़ी शोभा पा रही थी। उनके कानोंमें स्वर्णके कुण्डल और हाथोंमें स्वर्णके कङ्कन शोभा पा रहे थे। उनके चरणोंमें नूपुर झङ्कार कर रहे थे और गलेमें पुष्पोंकी माला थी। उनके शरीरपर चन्दनका लेप किया हुआ था और उसपर अत्यन्त सुन्दर तिलक बने थे। मन्थर गतिसे झूमकर चलते हुए मत्तवाले हाथीके समान उनकी चाल थी। करोड़ों चन्द्रमाओंसे भी उज्ज्वल उनका मुखकमल था और पान चबानेके कारण उनके दाँत अनारके बीजके समान लग रहे थे॥ १८४-१८८॥ प्रेमे मत्त अङ्ग दाहिने-बामे दोले। 'कृष्ण' 'कृष्ण' बलिया गम्भीर बोल बोले ॥ १८९ ॥ राङ्गा यष्टि हस्ते दोले येन मत्त सिंह। चारिपाशे बेड़ि आछे चरणेते भृङ्ग ॥ १९० ॥ पार्षदगणे देखि' सब गोप-वेशे। 'कृष्ण' 'कृष्ण' कहे सबे सप्रेम-आवेशे ॥ १९१ ॥ शिङ्गा वांशी बाजाय केह, केह नाचे गाय। सेवक योगाय ताम्बूल, चामर ढुलाय ॥ १९२ ॥ अनुवाद-श्रीकृष्ण-प्रेममें मत्त उनका शरीर दाहिने-बायें डोल रहा था। वे बहुत गम्भीर स्वरसे 'कृष्ण' 'कृष्ण' कह रहे थे। उनके हाथमें लाल रंगकी छड़ी डोल रही थी और वे मत्त सिंहके समान लग रहे थे। उनके चरणकमलोंके चारों ओर भ्रमर मँडरा रहे थे। उनके भक्त सभी गोपवेशमें थे और वे लोग प्रेमके आवेशमें 'कृष्ण' 'कृष्ण' कह रहे थे। उनमेंसे कोई सींगा और कोई वंशी बजा रहा था। कोई नृत्य कर रहा था और कोई गान कर रहा था। उनका कोई सेवक उनको ताम्बूल दे रहा था और कोई सेवक उनको चामर ढुला रहा था॥ १८९-१९२॥ पाँचवाँ अध्याय | ३१९
[ ५/१९३-२०० श्रीनित्यानन्दके दर्शनसे ग्रन्थकारको आनन्द :- नित्यानन्द-स्वरूपेर देखिया वैभव। किबा रूप, गुण, लीला—अलौकिक सब॥१९३॥ आनन्दे विह्वल आमि, किछु नाहि जानि। तबे हासि' प्रभु मोरे कहिलेन वाणी॥१९४॥ अनुवाद—मैंने श्रीनित्यानन्द-स्वरूपका वैभव देखा। उनका कैसा रूप, कैसे गुण, कैसी लीला थी, वे सभी अलौकिक थे। मैं आनन्दमें विह्वल होकर और कुछ जान नहीं पाया। उस समय प्रभु हँसकर मुझे कहने लगे॥१९३-१९४॥ वृन्दावन-गमनका श्रीनित्यानन्दका आदेश :- “आरे आरे कृष्णदास, ना करह भय। वृन्दावने याह,—ताँहा सर्व लभ्य हय॥”१९५॥ अनुवाद—“अरे अरे कृष्णदास! भय मत करो। तुम वृन्दावन जाओ, तुम्हें वहाँ सब कुछ प्राप्त हो जायेगा॥”१९५॥ श्रीनित्यानन्दका अन्तर्धान होना :- एइ बलि' प्रेरिला मोरे हातसान दिया। अन्तर्धान कैल प्रभु निजगण लञा॥१९६॥ मूर्च्छित हइया मुञि पड़िनु भूमिते। स्वप्नभङ्ग हैल, देखि हञाछे प्रभाते॥१९७॥ स्वप्न आदेशसे श्रील कविराजका वृन्दावन-गमन :- कि देखिनु, कि शुनिनु, करिये विचार। प्रभु-आज्ञा हैल वृन्दावन याइबार॥१९८॥ सेइ क्षणे वृन्दावने करिनु गमन। प्रभुर कृपाते सुखि आइनु वृन्दावन॥१९९॥ अनुवाद—ऐसा कहकर उन्होंने मुझे अपने हाथका स्पर्श प्रदान करते हुए वृन्दावनकी ओर प्रेरित किया। उसके बाद प्रभु अपने परिकरोंके साथ अन्तर्धान हो गये। प्रभुके अन्तर्धान होनेके बाद मैं मूर्च्छित होकर भूमिपर गिर पड़ा। तभी मेरा स्वप्न भङ्ग हो गया और मैंने देखा कि प्रातःकाल हो गया था। स्वप्नमें जो देखा और सुना था, मैंने उसपर विचार करके देखा कि प्रभुने मुझे वृन्दावन जानेकी आज्ञा दी है। उसी क्षण मैंने वृन्दावनके लिये यात्रा प्रारम्भ कर दी और प्रभुकी कृपासे सुखसे अर्थात् बिना किसी विघ्न-बाधाके वृन्दावन आ गया॥१९६-१९९॥ अमृतप्रवाह भाष्य—'हातसान'—हाथका स्पर्श॥१९६॥ श्रीनित्यानन्द-स्तव :- जय जय नित्यानन्द, नित्यानन्द-राम। याँहार कृपाते पाइनु वृन्दावन-धाम॥२००॥ ३२० | श्रीश्रीचैतन्यचरितामृत
५/२००-२०३ ]
जय जय नित्यानन्द, जय कृपामय। याँहा हैते पाइनु रूप-सनातनआश्रय ॥ २०१॥ याँहा हैते पाइनु रघुनाथ-महाशय। याँहा हैते पाइनु श्रीस्वरूप-आश्रय ॥ २०२॥ अनुवाद-जय हो, जय हो, श्रीनित्यानन्द-रामकी जय हो, जिनकी कृपासे मुझे वृन्दावन- धामकी प्राप्ति हुई। जय हो, जय हो, कृपामय श्रीनित्यानन्द प्रभुकी जय हो, जिनकी कृपासे ही मुझे श्रीरूप-सनातन गोस्वामीका आश्रय मिला। और उनकी कृपासे ही मुझे रघुनाथ महाशय और (उनके माध्यमसे) श्रीस्वरूप दामोदरका आश्रय मिला॥२००-२०२॥ अनुभाष्य-इन दो पयारोंमें श्रीकविराज गोस्वामी दिखला रहे हैं कि श्रीराधागोविन्दकी सेवा-अभिलाषियोंके लिये श्रीस्वरूप-रूप-सनातन-रघुनाथ गोस्वामियोंका आश्रय और कृपाकी प्राप्ति ही जीवनकी एकमात्र कामना और इच्छा होनी चाहिये तथा केवल श्रीनित्यानन्दप्रभुकी कृपासे ही इसकी प्राप्ति होती है। श्रीदामोदरस्वरूप गोस्वामी प्रभुके सम्बन्धमें आदिलीला ४/१६०-१६१ द्रष्टव्य है॥२०१-२०२॥ सनातन-कृपाय पाइनु भक्तिर सिद्धान्त। श्रीरूप-कृपाय पाइनु भक्तिरसप्रान्त ॥ २०३ ॥ अनुवाद-श्रीसनातन गोस्वामीकी कृपासे मैं भक्तिके सिद्धान्तोंको जान पाया और श्रीरूप गोस्वामी प्रभुकी कृपासे मैंने भक्तिरससिन्धुकी निकटता प्राप्त की॥२०३॥ अमृतप्रवाह भाष्य- 'भक्तिरसप्रान्त' - भक्तिरसकी निकटता मात्र ॥ २०३ ॥ अनुभाष्य-श्रीसनातन गोस्वामी भक्तिसिद्धान्तके आचार्य हैं। इस ग्रन्थमें अन्त्यलीलाके चौथे अध्यायके अन्तमें श्रीकविराज गोस्वामीने लिखा है- “सनातन ग्रन्थ कैल भागवतामृते। भक्त-भक्ति-कृष्ण-तत्त्व जानि याहा हैते ॥ सिद्धान्त-सार ग्रन्थ कैल दशम-टिप्पणी। कृष्णलीला, रसप्रेम, याहा हैते जानि ॥ हरिभक्तिविलास ग्रन्थ कैल वैष्णव आचार। वैष्णवेर कर्त्तव्य याँहा पाइये पार ॥” अर्थात् “श्रीसनातन गोस्वामीने श्रीबृहद्भागवतामृत ग्रन्थकी रचना की, जिससे भक्त, भक्ति और श्रीकृष्णके तत्त्वको जान सकते हैं। उन्होंने भागवतके दशम स्कन्धकी टीका लिखी है, जिससे श्रीकृष्णलीला और उनके प्रेमरसको समझा जा सकता है। उन्होंने वैष्णव-आचार और वैष्णवोंके कर्त्तव्योंको समझानेके लिये हरिभक्तिविलासकी रचना की है।" श्रीरघुनाथदास गोस्वामीने “विलासकुसुमाञ्जलि" स्तवमें श्रीसनातन गोस्वामीके सम्बन्धमें लिखा है- “वैराग्ययुग्भक्तिरसं प्रयत्नैरपाययन्माममभीप्सुमन्धम्। कृपाम्बुधिर्यः परदुःखदुःखी सनातनस्तं प्रभुमाश्रयामि ॥”
पाँचवाँ अध्याय | ३२१
[ ५/२०३-२०४ अर्थात् “अज्ञानमें अन्धे होकर वैराग्ययुक्त भक्तिके रसको पान करनेकी मेरी इच्छा नहीं थी, किन्तु जिन्होंने मुझे इसका यत्नपूर्वक पान कराया, कृपाके सागर और दूसरोंके दुःखमें दुःखी उन श्रीसनातन गोस्वामीके चरणकमलोंका मैं आश्रय ग्रहण करता हूँ।” श्रीकविराज गोस्वामीने (अन्त्यलीला ४/२३६ संख्यामें) पहले श्रीरूप, श्रीसनातन और श्रीजीव गोस्वामीके नामोंका उल्लेख करके लिखा है— “एइ तिनगुरु, आर रघुनाथदास। इँहा-सबार चरण वन्दों याँर मुञि दास॥” अर्थात् “इन तीन गुरुओं और श्रीरघुनाथदास गोस्वामीके चरणोंमें यह दास प्रणाम कर रहा है।” श्रीरघुनाथदास गोस्वामीने भी श्रीसनातन प्रभुका भक्तिसिद्धान्त-आचार्यके रूपमें परिचय दिया है। श्रीरूपगोस्वामी भक्तिरसके आचार्य हैं। (अन्त्यलीला ४/२२३-२२४ संख्यामें)— “रूप-गोसाञि कैला ‘रसामृतसिन्धु’ सार। कृष्णभक्ति-रसेर याँहा पाइये विस्तार॥ ‘उज्ज्वलनीलमणि’-नाम ग्रन्थ आर। राधाकृष्ण-लीलारस ताँहा पाइये पार॥” अर्थात् “श्रीरूप गोस्वामीने भक्तिरसामृतसिन्धुकी रचना की जिसके द्वारा श्रीकृष्ण-भक्तिरसको जाना जा सकता है। उन्होंने एक अन्य ग्रन्थ ‘उज्ज्वलनीलमणि’ में श्रीराधाकृष्णकी मधुररसकी लीलाओंको विस्तारपूर्वक दिया है॥”२०३॥ जय जय नित्यानन्द-चरणारविन्द। याँहा हैते पाइनु श्रीराधागोविन्द॥२०४॥ अनुवाद—श्रीनित्यानन्द प्रभुके चरणकमलोंकी जय हो, जय हो, जिनकी कृपासे मुझे श्रीराधा-गोविन्दकी प्राप्ति हुई॥२०४॥ अनुभाष्य—श्रील नरोत्तम ठाकुर स्वकृत ‘प्रार्थना’ में कह रहे हैं— “आर कबै निताइ-चाँद करुणा करिबे। संसार-वासना मोर कबै तुच्छ हबे॥ विषय छाड़िया कबै शुद्ध हबे मन। कबै हाम हेरब श्रीवृन्दावन॥ रूप-रघुनाथ-पदे हइबे आकुति। कबै हाम बुझब श्रीयुगल पिरीति॥” अर्थात् “कब श्रीनित्यानन्द प्रभुकी कृपासे मेरे हृदयसे सांसारिक वासनाएँ दूर होंगी? विषयोंका परित्यागकर मेरा मन कब शुद्ध होगा, जिससे कि मैं श्रीवृन्दावनधामके चिन्मय स्वरूपका दर्शन करूँगा। कब श्रीरूप गोस्वामी और रघुनाथदास गोस्वामीके चरणोंमें मेरी प्रीति होगी कि मैं उनकी कृपासे श्रीराधाकृष्णयुगलकी प्रीतिको जान पाऊँगा।” ३२२ | श्रीश्रीचैतन्यचरितामृत
५/२०४-२१३ ] “हेन निताइ बिने भाइ, राधाकृष्ण पाइते नाइ, दृढ़ करि' धर निताईर पाय।” अर्थात् “श्रीनित्यानन्द प्रभुके श्रीचरणकमलोंका आश्रय ग्रहण किये बिना श्रीराधाकृष्णकी प्राप्ति नहीं हो सकती। अतः हे भाइयों! श्रीनित्यानन्द प्रभुके श्रीचरणोंको दृढ़तापूर्वक पकड़ लो अर्थात् दृढ़ विश्वासपूर्वक उनका आश्रय ग्रहण करो॥” २०४॥ ग्रन्थकारकी दैन्योक्ति- जगाइ माधाइ हैते मुञि से पापिष्ठ। पुरीषेर कीट हैते मुञि से लघिष्ठ॥ २०५॥ मोर नाम सुने येइ, तार पुण्य क्षय। मोर नाम लय येइ, तार पाप हय॥ २०६॥ एमन निर्घृण-मोरे केबा कृपा करे। एक नित्यानन्द बिनु जगत् भितरे॥ २०७॥ अपने प्रति श्रीनित्यानन्दकी कृपाका वर्णन :- प्रेमे मत्त नित्यानन्द कृपा-अवतार। उत्तम, अधम, किछु ना करे विचार॥ २०८॥ ये आगे पड़ये, तारे करये निस्तार। अतएव निस्तारिला मो-हेन दुराचार॥ २०९॥ मो-पापिष्ठे आनिलैन श्रीवृन्दावन। मो-हेन अधमे दिला श्रीरूप-चरण॥ २१०॥ अनुवाद-मैं जगाइ और माधाइसे भी अधिक पापी और मलके कीड़ेसे भी तुच्छ हूँ। जो मेरा नाम सुनता है, उसके पुण्य क्षय हो जाते हैं। जो मेरा नाम लेता है, उसे पाप लगता है। ऐसे घृणित व्यक्तिपर इस जगत्में एक श्रीनित्यानन्द प्रभुके अतिरिक्त और कौन कृपा कर सकता है? प्रेममें मत्त श्रीनित्यानन्द कृपाके अवतार हैं। वे उत्तम और अधमका कुछ भी विचार नहीं करते। जो भी उनके आगे गिर जाता है, वे उसका उद्धार करते हैं। इसलिये उन्होंने मेरे जैसे दुराचारीका भी उद्धार किया हैं। मैं पापी और पतित हूँ, तो भी उन्होंने मुझे श्रीवृन्दावनमें लाकर श्रीरूपगोस्वामीके चरणोंका आश्रय प्रदान किया॥ २०५-२१०॥ श्रीनित्यानन्द-कृपासे श्रीमदनमोहन-सेवाप्राप्ति :- श्रीमदनगोपाल-श्रीगोविन्द-दरशन। कहिबार योग्य नहे एअब कथन॥ २११॥ वृन्दावन-पुरन्दर श्रीमदनगोपाल। रासविलासी साक्षात् व्रजेन्द्रकुमार॥ २१२॥ श्रीराधा-ललिता-सङ्गे रास-विलास। मन्मथ-मन्मथरूपे याँहार प्रकाश॥ २१३॥ पाँचवाँ अध्याय | ३२३
[ ५/२११-२१९ अनुवाद-मैंने जो श्रीमदनगोपाल और श्रीगोविन्दके दर्शन किये, उस विषयको मैं कहने योग्य नहीं हूँ। श्रीमदनगोपाल वृन्दावनके मुख्य विग्रह हैं और वे रासविलासी साक्षात् व्रजेन्द्रकुमार हैं। वे श्रीराधा-ललिताके साथ रास विलास करते हैं और वे मन्मथ-मन्मथ अर्थात् कामदेवके मनको भी मथनेवाले रूपमें प्रकाशित होते हैं॥२११-२१३॥ श्रीमद्भागवत (१०/३२/२)- तासामाविरभूच्छौरिः स्मयमानमुखाम्बुजः। पीताम्बरधरः स्रग्वी साक्षान्मन्मथमन्मथः॥२१४॥ अनुवाद-उसी समय उन रोदनकारी व्रजदेवियोंके बीचमें शूरवंशके शिरोमणि श्रीकृष्ण प्रकट हो गये। उनका मुखकमल मन्द-मन्द मुस्कानसे खिला हुआ था, वे गलेमें वनमाला और शरीरपर पीताम्बर धारण किये हुए थे। उनका वह रूप-सौन्दर्य सबके मनको मथ डालनेवाले साक्षात् कामदेवके मनको भी मथनेवाला था॥२१४॥ अमृतप्रवाह भाष्य-श्रीरासलीलामें गोपियोंके विच्छेद-विलापके बाद सहसा पीताम्बर, वनमाला और मुखकमलपर मन्द मुस्कान धारण किये हुए, साक्षात् मदनमोहन उनके बीचमें आविर्भूत हुए॥२१४॥ अनुभाष्य-रासक्रीड़ाके समय श्रीकृष्णके अन्तर्धान हो जानेके कारण श्रीकृष्णके दर्शनकी अभिलाषी गोपियोंके अधीर होकर रोनेपर उनके सामने गोविन्ददेव आविर्भूत हुए- तासां (दुःखपरिखिन्नानां गोपीनां मध्ये) स्मयमानमुखाम्बुजः (स्मयमानं मुखाम्बुजं यस्य सः) पीताम्बरधरः (पीतवसनधारी) स्रग्वी (माल्यवान्) साक्षात् मन्मथमन्मथः (कामदेव-मोहनमूर्तिः) शौरिः (कृष्ण) आविर्भूत्। श्लोक-भावानुवाद-अमृतप्रवाह भाष्य द्रष्टव्य है॥२१४॥ स्वमाधुर्ये लोकेर मन करे आकर्षण। दुइ पाशे राधा ललिता करेन सेवन॥२१५॥ नित्यानन्द-दया मोरे ताँरे देखाइल। श्रीराधा-मदनमोहन प्रभु करि' दिल॥२१६॥ अनुवाद-अपने दोनों ओर स्थित राधा और ललिताके द्वारा सेवित, वे अपने माधुर्यसे सभीके मनको आकर्षित करते हैं। श्रीनित्यानन्द प्रभुकी दयाने मुझे उनका दर्शन करवाया और श्रीराधा-मदनमोहनको मेरे प्रभु रूपमें प्रदान किया॥२१५-२१६॥ श्रीनित्यानन्द-कृपासे श्रीगोविन्द-सेवा-लाभ :- मो-अधमे दिल श्रीगोविन्द-दरशन। करिबार कथा नहे अकथ्य-कथन॥२१७॥ कल्पवृक्षतले सखीसेवित श्रीराधागोविन्द :- वृन्दावने योगपीठे कल्पतरु-वने। रत्नमण्डप, ताहे रत्नसिंहासने॥२१८॥ श्रीगोविन्द बसियाछेन व्रजेन्द्रनन्दन। माधुर्य प्रकाशि' करेन जगत् मोहन॥२१९॥ ३२४ | श्रीश्रीचैतन्यचरितामृत
वाम-पार्श्वे श्रीराधिका सखीगण-सङ्गे। रासादिक-लीला प्रभु करे कत रङ्गे ॥ २२० ॥ अनुवाद—श्रीनित्यानन्द प्रभुने इस अधमको श्रीगोविन्दके दर्शन कराये। इसे शब्दोंके द्वारा वर्णन करना अत्यन्त कठिन है और इसे प्रकाशित करना भी उचित नहीं है। वृन्दावनमें स्थित योगपीठमें कल्पवृक्षोंके वनमें एक रत्नमण्डप है। उस मण्डपमें रत्नसिंहासनपर ब्रजेन्द्रनन्दन श्रीगोविन्द विराजमान होकर अपने माधुर्यको प्रकाशित करते हुए सारे जगत्को मोहित कर रहे हैं। उनके बाईं ओर श्रीराधिका अपनी सखियोंके साथ स्थित हैं। उनके साथ श्रीगोविन्द रासलीला और अनेक प्रकारकी लीलाओंका आस्वादन करते हैं॥ २१७-२२० ॥ ब्रह्माके उपास्य और अष्टादशाक्षर-मन्त्रके अभिधेय-देवता :- याँर ध्यान निज-लोके करे पद्मासन। अष्टादशाक्षर-मन्त्रे करे उपासन ॥ २२१ ॥ अनुवाद—ब्रह्मा अपने लोकमें कमल-आसनपर बैठकर सदा जिनका ध्यान करते हैं और अष्टादशाक्षर-मन्त्रके द्वारा जिनकी उपासना करते हैं॥ २२१ ॥ अनुभाष्य—पद्मासन ब्रह्मा अपने ब्रह्मलोकके निवासियोंके साथ अभिधेय-विग्रह श्रीगोविन्दमूर्तिका ध्यान करते हैं। चौदह भुवनोंके निवासियोंके ध्येय वे श्रीगोविन्द अष्टादशाक्षर-मन्त्रके द्वारा अर्चित होते हैं॥ २२१ ॥ चौद्दभुवने याँर सबे करे ध्यान। वैकुण्ठादि-पुरे याँर लीलागुण-गान ॥ २२२ ॥ याँर माधुरीते करे लक्ष्मी आकर्षण। रूपगोसाञि करियाछेन से-रूप वर्णन ॥ २२३ ॥ अनुवाद—चौदह भुवनोंमें सभी लोग जिनका ध्यान करते हैं, वैकुण्ठवासी भी जिनका गुण-गान करते हैं और जिनकी माधुरी लक्ष्मीको भी आकर्षित करती है, उनकी उस रूप-माधुरीका श्रीरूप गोस्वामीने वर्णन किया है॥ २२२-२२३ ॥ अनुभाष्य—आदिलीला, ४/१४७ में—“कृष्ण-माधुर्यरे एक स्वाभाविक बल। कृष्ण-आदि नरनारी करये चञ्चल॥” श्रीरूप गोस्वामीने लघुभागवतामृत (संख्या ३५१-३५२)में श्रीकृष्ण-माधुर्यके उत्कर्षके विषयमें पद्मपुराणके एक उपाख्यानका वर्णन किया है— “श्रीकृष्णका माधुर्य देखकर लक्ष्मीदेवीको उसमें लोभ हो गया और इसलिये तपस्या करते देखकर श्रीकृष्णने उनसे पूछा—‘तुम तपस्या क्यों कर रही हो?’ लक्ष्मीजीने कहा—‘मैं गोपीरूपसे वृन्दावनमें आपके साथ विहार करना चाहती हूँ।’ श्रीकृष्णने कहा—‘यह तो अत्यन्त दुर्लभ है।’ लक्ष्मीजी पुनः बोलीं—‘प्रभो! मैं स्वर्णरेखाके रूपमें आपके वक्षस्थलपर रहना चाहती हूँ।’ तब श्रीकृष्ण बोले—‘ऐसा ही हो।’ तबसे लक्ष्मीजी श्रीकृष्णके वक्षस्थलपर स्वर्णरेखाके रूपमें रह रही हैं।” श्रीमद्भागवत (१०/१६/३६) में नागपत्नियाँ श्रीकृष्णकी स्तुति करते हुए कह रही पाँचवाँ अध्याय | ३२५
[ ५/२२३-२२६ हैं—'लक्ष्मीजी यद्यपि परमा सुन्दरी हैं, तो भी उन्होंने सब कामनाएँ त्यागकर आपके पदधूलीकी अभिलाषासे व्रत धारणकर बहुत समय तक तपस्या की थी॥'२२३॥ भक्तिरसामृतसिन्धु (१/२/२३९)— स्मेरां भङ्गीत्रय-परिचितां साचिविस्तीर्णदृष्टिं वंशीन्यस्ताधरकिशलयामुज्ज्वलां चन्द्रकेण। गोविन्दाख्यां हरितनुमितः केशीतीर्थोपकण्ठे मा प्रेक्षिष्ठास्तव यदि सखे बन्धुसङ्गेऽस्ति रङ्गः॥२२४॥ अनुवाद—अमृतप्रवाह भाष्य द्रष्टव्य है॥२२४॥ अमृतप्रवाह भाष्य—हे सखे! यदि बन्धु-बान्धवोंका सङ्ग करनेके लिये तुम्हारा लोभ है, तो केशीघाटके निकट मन्द-मुस्कानयुक्त, त्रिभङ्ग मुद्रामें खड़े, बायीं ओर नेत्र-कटाक्ष करते, अधरकमलपर वंशीको धारण किये, किशलय (कोमल पत्तों) और मयूरपुच्छके द्वारा अत्यन्त शोभायमान श्रीगोविन्दकी श्रीमूर्तिके दर्शन नहीं करना। [तात्पर्य यह है कि श्रीगोविन्दकी श्रीमूर्तिका दर्शन करनेपर अन्यत्र वैराग्य उपस्थित होगा]॥२२४॥ अनुभाष्य—हे सखे! यदि तव बन्धुसङ्गे (पुत्रकलत्रादि-विषयिणां सङ्गे) रङ्ग (कौतूहलम्) अस्ति (विद्यते), तदा इतः (अस्मिन्) केशीतीर्थोपकण्ठे (यामुनतटस्थ-केशीतीर्थे) स्मेरां (स्मितान्वितां) भङ्गीत्रयपरिचितां (ग्रीवाकटिजानुभङ्गित्रयेण युक्तां) साचिविस्तीर्णदृष्टिं (तिर्यक्प्रशस्तावलोकनां) वंशीन्यस्ताधरकिशलयां (वंश्यां वेणौ न्यस्तः दत्तः अधर एव किशलयः नवपल्लवः यया तां) चन्द्रकेण (मयूरपिच्छेन) उज्ज्वलां (परमशोभामयीं) गोविन्दाख्यां हरितनुं (नन्दसूनुमूर्तिं) मा प्रेक्षिष्ठाः (अवलोकय, इति निषेधव्याजेन परमसौन्दर्याधारविग्रहम् अवश्यमेव द्रष्टव्यमभिप्रेतम्। तन्माधुर्ये अनुभूयमाने सर्वमेव तुच्छं मंस्यसे, तस्मादेनामेव पश्येत्यभिप्रायः)। श्लोक-भावानुवाद—अमृतप्रवाह भाष्य द्रष्टव्य है। यहाँ दर्शनका निषेध करनेका तात्पर्य है कि समस्त सौन्दर्यके आधार श्रीगोविन्दका अवश्य ही दर्शन करो। उस माधुरीको अनुभव करनेके बाद जगत्की सभी वस्तुएँ स्वतः ही तुच्छ लगेंगी, यही उस दर्शनका अभिप्राय है॥२२४॥ अप्राकृत श्रीविग्रहमें प्राकृत शिलाकाष्ठधातु-बुद्धि महापराध :— साक्षात् व्रजेन्द्रसुत, इत्थे नाहि आन। येबा अज्ञे करे ताँरे प्रतिमा-हेन ज्ञान॥२२५॥ सेइ अपराधे तार नाहिक निस्तार। घोर नरकेते पड़े, कि बलिब आर॥२२६॥ अनुवाद—निःसन्देह ये साक्षात् व्रजेन्द्रनन्दन हैं। जो मूर्ख है, वही उनको प्रतिमा मानता है। इस अपराधके कारण उसका उद्धार नहीं हो पाता है। और क्या कहूँ, वह अपराधी घोर नरकमें जाकर गिरता है॥२२५-२२६॥ अनुभाष्य—श्रीभक्तिसन्दर्भमें (२८६ संख्यामें)— “परमोपासकश्च साक्षात् परमेश्वरत्वेनैव तां पश्यन्ति। भेदस्फूर्तेर्भक्तिविच्छेदकत्वात् तथैव ह्युचितम्॥” ३२६ | श्रीश्रीचैतन्यचरितामृत
अर्थात् “परमोपासकगण श्रीमूर्तिको साक्षात् परमेश्वर मानकर ही उसका दर्शन करते हैं। भगवान्के साथ भगवान्की श्रीमूर्तिका भेदज्ञान होनेपर भक्तिका विच्छेद होता है, इस कारण श्रीमूर्त्तिमें साक्षात् भगवद्बुद्धि करना ही कर्त्तव्य है। भक्तिसे विच्युत होनेपर जीव अभक्त होकर अपराध करने लगता है।” “अर्च्ये विष्णौ शिलाधी-र्गुरुषु नरमतिर्वैष्णवे जातिबुद्धि- र्विष्णोर्वा वैष्णवानां कलिमलमथने पादतीर्थेऽम्बुबुद्धिः। श्रीविष्णोर्नाम्नि मन्त्रे सकलकलुषहे शब्दसामान्यबुद्धि- र्विष्णो-सर्वेश्वरेशे तदितरसमधीर्यस्य वा नारकी सः॥” अर्थात् “जो व्यक्ति श्रीमूर्त्तिमें शिला बुद्धि, वैष्णव और गुरुदेवमें मरणशील मानव बुद्धि, वैष्णवोंमें जाति बुद्धि, विष्णु और वैष्णवोंके चरण धौतजलमें जल बुद्धि तथा सर्वपापनाशक विष्णुनाम और मन्त्रमें सामान्य शब्द बुद्धि एवं सर्वेश्वर विष्णुमें अन्य देवताओंके साथ समान बुद्धि रखता है, वह नारकीय है।” पद्मपुराणके इस श्लोकके अनुसार श्रीविष्णुविग्रहको जड़-द्रव्योंसे बनी वस्तु अथवा 'प्रतीक' माननेवाले जीवको 'नारकी' कहा जाता है। निर्विशेषवादी लोग प्राकृतदृष्टियुक्त रहकर प्रेमनेत्रोंसे श्रीमूर्तिके दर्शनसे वञ्चित हो जाते हैं। इसलिये वैष्णव-विचारसे वे लोग 'अपराधी मायावादी' कहलाते हैं। श्रीमद्भागवत (१०/८४/१३)में “यस्यात्मबुद्धिः” श्लोकमें “भौम इज्यधीः” आदि भावविशिष्ट व्यक्ति अर्थात् जन्मभूमिमें ही उपास्य बुद्धि रखनेवालेको अनभिज्ञतावशतः भगवत्-सेवाधिकार प्राप्त नहीं होता॥२२५-२२६॥ हेन ये गोविन्द प्रभु, पाइनु याँहा हैते। ताँहार चरण-कृपा के पारे वर्णिते॥२२७॥ अनुवाद—श्रीनित्यानन्द प्रभुके चरणकमलोंकी कृपाका कौन वर्णन कर सकता है, जिनके द्वारा मैंने ऐसे प्रभु श्रीगोविन्दको प्राप्त किया?॥२२७॥ श्रीनित्यानन्द-गौरके आश्रयमें श्रीराधागोविन्द-भजन ही वैष्णवता :— वृन्दावने वैसे यत वैष्णवमण्डल। कृष्णनाम-परायण, परम मङ्गल॥२२८॥ याँर प्राणधन-नित्यानन्द श्रीचैतन्य। राधाकृष्ण-भक्ति बिने नाहि जाने अन्य॥२२९॥ अनुवाद—वृन्दावनमें जितने वैष्णव वास करते हैं, वे सभी परम मङ्गलमय, श्रीकृष्णनाम-परायण हैं। श्रीनित्यानन्द प्रभु और श्रीचैतन्य महाप्रभु उनके प्राणधन स्वरूप हैं। वे लोग श्रीराधाकृष्णकी भक्तिके अतिरिक्त और कुछ भी नहीं जानते हैं॥२२८-२२९॥ अनुभाष्य—श्रीवृन्दावनवासी सभी वैष्णव ही परममङ्गलमय, श्रीकृष्णनाम परायण और भक्तिके अङ्गोंमें कीर्त्तनाख्या भक्तिके आश्रित हैं। श्रीगौर-नित्यानन्द उनके प्राणधन हैं। श्रीराधाकृष्णकी नित्यसेवाके अतिरिक्त वे लोग अन्य किसी काल्पनिक भक्तिको नहीं जानते हैं। आजकल प्राचीन शुद्धभक्तोंकी भजन-प्रणालीको त्यागकर कुछ लोगोंने नये पन्थोंकी
[ ५/२२८-२३२ कल्पना की है। किसीका कहना है—“श्रीगौराङ्ग राधाकृष्ण हों या ना हों, उनका गौर नाम ही हमें अच्छा लगता है, राधाकृष्ण नाममें हमारी वैसी रुचि नहीं है। हमारे लिये ‘नदीया-नागरी’ भावमें मधुर (सम्भोग)-रससे गौरकी उपासना ही ‘गौर-भक्ति’ है। नागरीभावसे गौरकी उपासना ना करनेपर श्रीगौराङ्गके स्वतन्त्र अवतारकी सार्थकता क्या है?” पूर्वकालमें ऐसे कुमत नहीं थे, परन्तु कलिके वृद्धिके साथ-साथ वैष्णवोंके कुछ गुटोंमें इस प्रकारके प्रबल भावोंको देखकर शुद्धभक्तोंके हृदयमें दुःख होता है। दुस्तर मायाके हाथोंकी कठपुतली होकर वे लोग श्रीगौराङ्गको श्रीराधाकृष्णकी अपेक्षा और भी कुछ बड़ा मानते हैं, अर्थात् ‘राधा एवं कृष्ण’ दोनोंका मिलित-तनु होनेके कारण श्रीगौराङ्ग अकेले श्रीकृष्णकी अपेक्षा श्रेष्ठ हैं। अथवा कुछ लोग प्राकृत स्मार्त्त और पञ्चोपासक-समाजके विचारोंको ग्रहणकर श्रीगौर, श्रीगौरधाम, श्रीगौरशक्ति और श्रीगौरभक्तिके विरोधी होकर अपने प्राकृत ज्ञानके बलसे श्रीराधाकृष्ण-भजनकी कल्पना करते हैं। ये दोनों सम्प्रदाय ही षड्गोस्वामियोंके विशुद्धमतके विरोधी हैं, इसलिये वे भगवद्भक्तिविहीन, इन्द्रियपरायण, नास्तिक और कलिके दास हैं। सर्वदर्शी, सर्वज्ञ श्रीकविराज गोस्वामीने यह देख लिया था कि भविष्यमें ऐसे हरिविमुख दाम्भिक लोग अपनेको श्रीगौरसुन्दरका अत्यन्त प्रिय कहकर अपना परिचय देंगे और वास्तव श्रीगौर-वस्तुको विस्मृत होकर श्रीराधाकृष्णकी भक्तिको छोड़ देंगे। दुर्भागे जीवोंके साथ छल करनेके लिये वे अपनी कुवासनासे उत्पन्न निज-कल्पित श्रीगौराङ्गका बहुत आदर करेंगे। अधिक कहनेका प्रयोजन नहीं है, श्रीगान्धर्विका-गिरिधरके चरणयुगल ही वास्तवमें श्रीगौराङ्ग-पदाश्रितजनोंके एकमात्र आराध्य हैं॥ २२८-२२९॥ श्रीनित्यानन्द-कृपासे वैष्णव चरणकमलोंकी प्राप्ति :- से वैष्णवेर पदरेणु, तार पदछाया। अधमेरे दिल प्रभु-नित्यानन्द-दया॥ २३०॥ ‘ताँहा सर्व लभ्य हय’—प्रभुर वचन। सेइ सूत्र—एइ तार कैल विवरण॥ २३१॥ अनुवाद—श्रीनित्यानन्द प्रभुकी दयासे उन शुद्धवैष्णवोंकी चरणधूलि और चरणाश्रय इस अधमको प्राप्त हुए। श्रीनित्यानन्द प्रभुने कहा था कि ‘वहाँपर सब कुछ प्राप्त होगा’। इस सूत्रका मैंने यहाँपर विस्तृत रूपसे वर्णन किया है॥ २३०-२३१॥ श्रीनित्यानन्द-कृपासे सर्वाभीष्ट पूर्ण :- से सब पाइनु आमि वृन्दावन आय। सेइ सब लभ्य एइ प्रभुर कृपाय॥ २३२॥ अनुवाद—श्रीवृन्दावन आकर मैंने यह सब पाया है। यह सब श्रीनित्यानन्द प्रभुकी कृपासे ही सम्भव हुआ है॥ २३२॥ अमृतप्रवाह भाष्य—‘आय’—आकर॥ २३२॥ इति अमृतप्रवाहभाष्ये पञ्चम परिच्छेद। पाँचवें अध्यायका अमृतप्रवाह भाष्य पूर्ण हुआ। ३२८ | श्रीश्रीचैतन्यचरितामृत
५/२३१-२३५ ] अनुभाष्य-वृन्दावनमें वैष्णवोंके आदेशसे श्रीचैतन्यचरितामृत लिखनेका मूल सूत्र-श्रीनित्यानन्द प्रभुका कृपा-आदेश है। आदिलीला ५/१९६ द्रष्टव्य है॥ २३१॥ आपणार कथा लिखि निर्लज्ज हइया। नित्यानन्द-गुणे लेखाय उन्मत्त करिया॥ २३३॥ नित्यानन्द-प्रभुर गुण-महिमा अपार। ‘सहस्रवदने’ शेष नाहि पाय याँर॥ २३४॥ अनुवाद-मैंने निर्लज्ज होकर अपनी बातें लिखीं हैं। वास्तवमें श्रीनित्यानन्द प्रभुके गुणोंने ही उन्मत्त करके मुझसे यह लिखवाया है। श्रीनित्यानन्द प्रभुकी गुण-महिमा अपार है। स्वयं शेष भी अपने हजारों मुखोंसे उनका वर्णन नहीं कर पाते हैं॥ २३३-२३४॥ अनुभाष्य-मध्यलीला २१/१०,१२ संख्या और भागवत २/७/४१ एवं १०/१४/७ श्लोक द्रष्टव्य हैं॥ २३४॥ इति अनुभाष्ये पञ्चम परिच्छेद। पाँचवें अध्यायका अनुभाष्य पूर्ण हुआ। श्रीरूप-रघुनाथ-पदे यार आश। चैतन्यचरितामृत कहे कृष्णदास॥ २३५॥ इति श्रीचैतन्यचरितामृते आदिखण्डे श्रीनित्यानन्द-तत्त्वनिरूपणं नाम पञ्चम-परिच्छेदः। अनुवाद-श्रीरूप-रघुनाथ गोस्वामीके चरणकमलोंकी कृपाभिलाषा करते हुए कृष्णदास इस श्रीचैतन्यचरितामृतका वर्णन कर रहा है॥ २३५॥ श्रीचैतन्यचरितामृत आदिखण्डमें श्रीनित्यानन्द-तत्त्व निरूपण नामक पाँचवें अध्यायका अनुवाद समाप्त। पाँचवाँ अध्याय | ३२९
'चैतन्येर दास मुञि, चैतन्येर दास। चैतन्येर दास मुञि, ताँर दासेर दास॥' एत बलि' नाचे, गाय, हुङ्कार गम्भीर।
छठा अध्याय छठे अध्यायका कथासार-श्रीमद्-अद्वैताचार्य प्रभुका स्वरूप और महिमा दो श्लोकोंके विचारके द्वारा निरूपित हुए हैं। मायाकी दो वृत्तियाँ हैं-निमित्त और उपादान। प्रकृतिमें लक्षित निमित्त-कारणरूप पुरुषावतारका नाम 'महाविष्णु' है। उपादानरूप प्रधानतत्त्वमें महाविष्णुका द्वितीय स्वरूप ही 'श्रीअद्वैत' है। वे श्रीअद्वैत जगत्की सृष्टि आदि कार्योंके कर्त्ताविशेष हैं और उन्होंने भक्तभावको स्वीकार करके जगत्में भक्तिकी शिक्षा दी है। उन्हें श्रीचैतन्य महाप्रभुका दास कहनेसे उनकी महिमाकी ही वृद्धि होती है, क्योंकि अन्तर्भुक्त दास्यभावके अतिरिक्त किसी भी रसमें श्रीकृष्णके माधुर्यका आस्वादन नहीं किया जा सकता। (अमृतप्रवाह भाष्य) अद्वैताचार्यकी कृपासे तत्स्वरूपनिरूपणमें सामर्थ्य :- वन्दे तं श्रीमदद्वैताचार्यमद्भुतचेष्टितम्। यस्य प्रसादादज्ञोऽपि तत्स्वरूपं निरूपयेत् ॥ १॥ अनुवाद-अमृतप्रवाह भाष्य द्रष्टव्य है॥१॥ अमृतप्रवाह भाष्य-जिनकी कृपासे मूर्ख व्यक्ति भी उनके स्वरूपका निरूपण कर सकता है, उन अद्भुत चेष्टायुक्त श्रीमद्-अद्वैताचार्यकी मैं वन्दना करता हूँ॥१॥ अनुभाष्य-यस्य (अद्वैतप्रभोः) प्रसादात् (अनुकम्पया) अज्ञः अपि तत्स्वरूपं (वस्तुतत्त्वं) निरूपयेत् (निरूपयितुं शक्नुयात्) तम् अद्भुतचेष्टितं (अद्भुतानि चेष्टितानि यस्य तं) श्रीमदद्वैताचार्यम् [अहं] वन्दे। श्लोक-भावानुवाद-अमृतप्रवाह भाष्य द्रष्टव्य है॥१॥ अमृताणुकणिका-उपासनाके द्वारा उन्होंने श्रीकृष्णचन्द्रको अवतीर्ण कराया, यही श्रीमद्-अद्वैताचार्यकी अद्भुत चेष्टा है॥१॥ जय जय श्रीचैतन्य जय नित्यानन्द। जयाद्वैतचन्द्र जय गौरभक्तवृन्द ॥२॥ अनुवाद-श्रीचैतन्यमहाप्रभु, श्रीनित्यानन्द प्रभु, श्रीअद्वैतचन्द्र प्रभु और श्रीमन्महाप्रभुके समस्त भक्तगण जययुक्त हों॥२॥ पञ्चश्लोके कहिल श्रीनित्यानन्द-तत्त्व। श्लोकद्वये कहि अद्वैताचार्येर महत्त्व ॥३॥ अनुवाद-पूर्व अध्यायमें पाँच श्लोकोंके द्वारा श्रीनित्यानन्द प्रभुका तत्त्व कहा गया था। अब दो श्लोकोंके द्वारा श्रीअद्वैताचार्यकी महिमा कही जा रही है॥३॥ मङ्गलाचरणके चौदह श्लोकोंमें बारहवें और तेरहवें श्लोकोंकी व्याख्या :- श्रीस्वरूप गोस्वामी कड़चा- महाविष्णुर्जगत्कर्त्ता मायया यः सृजत्यदः। तस्यावतार एवायमद्वैताचार्य ईश्वरः ॥ ४॥
[ ६/४-१० अद्वैतं हरिणाद्वैतादाचार्यं भक्तिशंसनात्। भक्तावतारमीशं तमद्वैताचार्यमाश्रये ॥५॥ अनुवाद-अमृतप्रवाह भाष्य द्रष्टव्य है॥४-५॥ अमृतप्रवाह भाष्य-जो महाविष्णु, मायाके द्वारा इस जगत्की सृष्टि करते हैं, वे जगत्-कर्त्ता हैं; ईश्वर श्रीअद्वैताचार्य उनके ही अवतार हैं। हरिसे अभिन्न तत्त्व होनेके कारण उनका नाम 'अद्वैत' और भक्ति-शिक्षक होनेके कारण वे 'आचार्य' कहलाते हैं, उन भक्तावतार श्रीअद्वैताचार्य ईश्वरको मैं आश्रय करता हूँ॥४-५॥ अनुभाष्य-यः जगत्कर्त्ता महाविष्णुः (निमित्तकारणमाश्रयः) मायया अदः (विश्वं) सृजति, तस्य अवतारः एव अयम् ईश्वरः (उपादानकारणाश्रयः) अद्वैताचार्यः। हरिणा (विष्णुतत्त्वेन सह) अद्वैतात् (भेदरहित्यात् हेतोः) 'अद्वैतं', भक्तिशंसनात् (भजनोपदेष्टृत्वात् हेतोः) 'आचार्यं', भक्तावतारम् ईशं तम् अद्वैताचार्यम् आश्रये (प्रपद्ये)। श्लोक-भावानुवाद-अमृतप्रवाह भाष्य द्रष्टव्य है। महाविष्णु निमित्त-कारणके आश्रय हैं और श्रीअद्वैताचार्य उपादान-कारणके आश्रय हैं॥४-५॥ श्रीअद्वैतका तत्त्व और महिमा :- अद्वैत-आचार्य गोसाञि साक्षात् ईश्वर। याँहार महिमा नहे जीवेर गोचर॥६॥ महाविष्णुके अवतार :- महाविष्णु सृष्टि करेन जगदादि कार्य। ताँर अवतार साक्षात् अद्वैत आचार्य॥७॥ अनुवाद-श्रीअद्वैताचार्य गोसाईं साक्षात् ईश्वर हैं, इसलिये उनकी महिमा जीवबुद्धिसे अगोचर है। महाविष्णु जगत्की सृष्टि आदि कार्य करते हैं। श्रीअद्वैताचार्य उनके साक्षात् अवतार हैं॥६-७॥ कारणार्णवशायीके अभिन्नांश :- ये पुरुष सृष्टि-स्थिति करेन मायाय। अनन्त ब्रह्माण्ड सृष्टि करेन लीलाय॥८॥ इच्छाय अनन्त मूर्ति करेन प्रकाश। एक एक मूर्त्तये करेन ब्रह्माण्डे प्रवेश॥९॥ से पुरुषेर अंश-अद्वैत, नाहि किछु भेद। शरीर-विशेष ताँर,-नाहिक विच्छेद॥१०॥ अनुवाद-जो पुरुष (महाविष्णु) अपनी बहिरङ्गा शक्तिके द्वारा जगत्की सृष्टि और पालन करते हैं तथा अपनी लीलामें असंख्य ब्रह्माण्डोंकी सृष्टि करते हैं, जो अपनी इच्छासे अपनी अनन्त मूर्तियोंको प्रकाश करके उनके द्वारा एक-एक ब्रह्माण्डमें प्रवेश करते हैं, श्रीअद्वैताचार्य उन पुरुषके अंश हैं और उनसे अभिन्न हैं। वास्तवमें वे उनसे भिन्न नहीं हैं, वे केवल उनका ही विग्रह-विशेष हैं॥८-१०॥ अमृतप्रवाह भाष्य-एक ही माया उपादान-अंशसे 'प्रधान' और निमित्तांशसे 'माया' है। ३३२ | श्रीश्रीचैतन्यचरितामृत
६/८-१२ ] महाविष्णु मायाकी इन दो वृत्तियोंमें दो रूपोंसे विराजमान हैं। महाविष्णु एक स्वरूपसे प्रकृतिमें स्थित होकर जगत्के निमित्त कारण हैं, वही विष्णुरूप है। दूसरे स्वरूपसे वे प्रधानमें स्थित होकर रुद्ररूपमें 'श्रीअद्वैत' हैं। इसलिये उन पुरुषसे श्रीअद्वैतका कुछ भी भेद नहीं है, केवल शरीरका भेद है॥१०॥ जगत्-उपादान प्रधानके अधिष्ठातृदेवता :- सहाय करेन ताँर लइया 'प्रधान'। कोटि ब्रह्माण्ड करेन इच्छाय निर्माण॥११॥ अनुवाद-श्रीअद्वैताचार्य प्रधानको लेकर सृष्टिकार्यमें महाविष्णुकी सहायता करते हैं। वे अपनी इच्छासे उपादान रूपमें 'प्रधान'के द्वारा कोटि ब्रह्माण्डोंकी रचनामें सहायता करते हैं॥११॥ मङ्गलमय श्रीअद्वैत :- जगत्-मङ्गल अद्वैत, मङ्गल-गुणधाम। मङ्गल-चरित्र सदा, 'मङ्गल' याँर नाम॥१२॥ अनुवाद-श्रीअद्वैताचार्य जगत्के मङ्गलस्वरूप हैं, क्योंकि वे सभी मङ्गलमय गुणोंके आधार हैं। उनका चरित्र अथवा लीला भी सदा सबके लिये मङ्गलमय है और उनका नाम भी 'मङ्गल' है अथवा उनका नाम ग्रहण करनेसे जीवका सब प्रकारसे मङ्गल होता है॥१२॥ अनुभाष्य-श्रीअद्वैताचार्य महाविष्णु हैं और वे आचार्य हैं। विष्णुके सभी कार्य मङ्गलमय होते हैं। उनकी लीलाएँ मङ्गलमय हैं और उनमें माङ्गल्यका दर्शन करनेपर जीवका मङ्गल होता है। वे सभी मङ्गलके मूल हैं। उनका सेवोनमुख आचरण जगत्में सबके मङ्गलका विधान करता है। कुछ लोग कहते हैं कि श्रीअद्वैत प्रभुका दूसरा नाम 'मङ्गल' था। जगत्के जञ्जालमें फंसे लोग इस शुद्ध, नित्य, पूर्ण और मुक्त (सेवारूप) मङ्गलको ना समझकर आत्मवृत्ति 'भक्ति' से दूर हो जाते हैं। चिन्मयगुणशाली श्रीअद्वैताचार्यने कभी भी सकाम कर्मानुष्ठान अथवा निर्विशेष-मुक्तिलाभादि अमङ्गलका उपदेश नहीं किया। उनको अद्वय-विष्णुतत्त्व ना समझकर, भक्तिहीन और केवलाद्वैतवादि-ज्ञानसे जिन सभी मायामोहित असुरस्वभाव जीवोंने उनके अनुगमन करनेका दिखावामात्र किया था, अपनी मायाके द्वारा उनके स्वार्थ-पोषणरूपी छलके द्वारा श्रीअद्वैताचार्यने उन अभक्तोंको जो दण्ड विधान किया, वह भी उनका मङ्गलाचरण ही था। विष्णुवस्तु अन्वय और व्यतिरेकभाव (अर्थात् पक्षपात और दण्ड), दोनोंके द्वारा जीवोंके मङ्गलका ही विधान करते हैं। अमङ्गलको मङ्गलके रूपमें प्रतिष्ठित करके विष्णुमायाके उपादानके मूल श्रीअद्वैताचार्यको नहीं जाना जा सकता। वे नैमित्तिक अवताररूपमें प्रकृतिमें उपादान-शक्तिका सञ्चार करते हैं। वे कोई अमङ्गलमय प्राकृत वस्तु नहीं हैं और वे अमङ्गलमय प्राकृत गुणोंके आश्रय नहीं हैं। उनके चरित्रका अनुकरण करनेसे ही जीवोंके मङ्गलका उदय होता है। उनका नाम श्रवण और कीर्तन करनेसे जीवोंके सब अमङ्गल विनष्ट हो जाते हैं। विष्णु-वस्तुमें किसी प्रकार अकल्याणकारी, खण्डित, निर्विशेष-धर्मका आरोप नहीं करना चाहिये। उनकी जो छठा अध्याय ३३३
[ ६/१२-१५ वास्तविक सत्ता है, उस विषयमें अप्राकृत ज्ञान लाभ करनेपर ही जीवका परम मङ्गल होता है॥१२॥ असंख्य वैभव लेकर पुरुषके द्वारा सृष्टि :- कोटि अंश, कोटि शक्ति, कोटि अवतार। एत लञा सुजे पुरुष सकल संसार ॥१३॥ अनुवाद-आदिपुरुष महाविष्णु करोड़ों अंशों, करोड़ों शक्तियों और करोड़ों अवतारोंको लेकर इस सम्पूर्ण जगत्की सृष्टि करते हैं॥१३॥ मायाके दो रूप :- माया यैछे दुइ अंश—'निमित्त', 'उपादान'। 'माया'—निमित्त-हेतु, उपादान—'प्रधान' ॥ १४॥ दो मूर्तियोंसे कारणोदशायीके द्वारा सृष्टि :- पुरुष ईश्वर ऐछे द्विमूर्त्ति हइया। विश्व-सृष्टि करे 'निमित्त', 'उपादान' लञा ॥ १५॥ अनुवाद-मायाके जैसे दो अंश 'निमित्त' और 'उपादान' हैं, जिसमें गुणमयी माया 'निमित्त' है और 'प्रधान' उपादान। वैसे ही पुरुष अर्थात् महाविष्णु 'निमित्त' और ईश्वर अर्थात् श्रीअद्वैत 'उपादान'-दो रूप धारण करते हैं॥१४-१५॥ अमृतप्रवाह भाष्य-जिस प्रकार प्रकृतिमें 'निमित्त' और 'उपादान'-दो भाग होते हैं, उसी प्रकार पुरुष, 'महाविष्णु' रूपमें निमित्त और 'अद्वैत' रूपमें उपादान-ये दो मूर्तियाँ होकर विश्वकी सृष्टि करते हैं॥१५॥ अनुभाष्य-मध्य, २०/२७१ पयार द्रष्टव्य है। इस जगत्के मूलकारणके निर्णय करनेमें दो प्रकारकी विचार प्रणालियाँ दिखायी देती हैं। एक प्रकारका मत यह है—'सच्चिदानन्द-वस्तुसे गौणरूपमें इस जगत्की सृष्टि हुई है और मुख्यरूपमें परिकर-सहित गोलोक-वैकुण्ठादिका प्रकाश हुआ है।' दूसरा मत यह है-'असत्, अचित् और निरानन्द जगत्का मूल दुर्ज्ञेय, अव्यक्त और वस्तु-अभाव है।' प्रथम मत वेदोंके चरमफल वेदान्तमें व्यक्त है; और सांख्यादि स्मृतियोंने वस्तुवादके विरोधके उद्देश्यसे उसके विपरीत दूसरे मतको प्रकाश किया है। इस जगत्में अधिकांश ही अचित्की प्रतीति होती है। प्राणियोंमें जो चिदाभास-धर्म है, वह गुणमाया-रचित विश्वके साथ संलग्न है और उस प्रकार चेतनधर्म भी प्रकृतिके गुणोंसे उत्पन्न हुआ है-इस विचारसे उपादान-कारणके विषयमें कोई-कोई वेदान्त-मतके साथ भेद स्थापित करते हैं। सर्वकारण-कारण मूल वस्तु अर्थात् भगवान् ही शक्तिमान्-तत्त्व हैं और शक्ति भी शक्तिमान्में अवस्थित है। यह जगत् जिस प्रकारकी शक्तिसे प्रकट हुआ है, उससे भिन्न शक्तिसमूह भी उस बृहद्-पालक वस्तुमें नित्य अवस्थित है। जो लोग जगत्के विषयोंकी सेवामें आबद्ध हैं, वे जागतिक शक्तिकी उपलब्धि करके उसे ही केवल शक्तिमान् कहकर भगवान् मान लेते हैं। वे ऐसा अपसिद्धान्त करते हैं—एकमात्र शक्तिसे ही शक्तिमान्की उत्पत्ति होती है और खण्ड-शक्तिमान् वस्तुओंको प्राकृत ज्ञानसे अखण्ड-शक्तिमान् (भगवान्) मानकर उसे प्रकृतिसे ३३४ | श्रीश्रीचैतन्यचरितामृत
६/१४-१५ ]
उत्पन्न हुआ कहते हैं। जागतिक इन्द्रियज्ञानसे जो सत्-असत् (कार्य-कारण) ज्ञेयरूपमें निर्दिष्ट हुआ है, उसीको 'मूल' मानकर विचार करनेपर यह कहा जा सकता है कि अचित्से ही चेतन वस्तु उत्पन्न होती है, किन्तु वास्तविक सत्य यह है कि सृष्टि करनेवाली शक्ति वास्तव-वस्तुमें ही अधिष्ठित है। जो वस्तु देश-काल-पात्रकी सृष्टि करती है, उस वस्तुको मूल-कारणरूपमें निर्देश ना करके बहु-विचित्रतावाली असंख्य वस्तुओंको पहले ग्रहण करके, तब उनमेंसे अपने अनुमानके अनुसार एककी ओर अग्रसर होनेकी पद्धतिको 'अधिरोह-वाद' कहते हैं। 'अवरोह-विचार'से वस्तु (भगवान्) ही सर्वकारण-कारण है और उनमें अनन्तशक्ति विद्यमान होनेके कारण वे सविशेष-तत्त्व हैं। उनका निर्विशेषत्व भी असंख्य सविशेष-विचारोंमेंसे एक है। अचित्-वस्तुकी धारणा लेकर उसके कार्यज्ञानसे उसके कारणका अनुसन्धान करनेपर मादकद्रव्यके सङ्गसे जनित बुद्धिके समान बुद्धि उत्पन्न होती है। 'जड़ प्रकृति ही जगत्का मूल कारण है'-ऐसी धारणा सत्य नहीं है। वास्तवमें यह जगत् अनन्तशक्तिमान् परमेश्वरकी ईक्षण-शक्तिसे ही अव्यक्त और अचित्-शक्तिकी परिणति है। प्रकृति सर्वशक्तिमान्से शक्ति प्राप्त करके जीवकी जड़ेन्द्रियोंके अनुभव योग्य काल-देशकी सीमाओंमें बद्ध जगत्की रचना करती है। बद्धजीवको भगवान्की अनुभूति उनकी जगत्-निर्माणकी शक्तिके द्वारा ही होती है-ऐसी विचार-भ्रान्ति भगवान्का उनकी शक्तियोंके साथ सम्बन्धको ना जाननेके कारण होती है। जब तक भगवद्विमुख जीवके हृदयमें सत्यका प्रकाश नहीं होता है, तब तक वह इस जगत्में विचरण करते हुए सत्यवस्तुको नहीं समझ पाता। श्रील बलदेव विद्याभूषण गोविन्दभाष्यमें (ब्रः सूः, द्वितीय अध्याय, द्वितीय पाद)— “सांख्याचार्यः कपिलस्तत्त्वानि सञ्चग्राह, - सत्त्वरजस्तमसां साम्यावस्था प्रकृतिः। प्रकृतेर्महान्, महतोऽहङ्कारः, अहङ्कारात् पञ्चतन्मात्राणि, उभयमिन्द्रियं, स्थूलभूतानि, पुरुष इति पञ्चविंशतिर्गण इति। साम्येनावस्थितानि पुरुषसत्त्वादीनि प्रकृतिः। तानि च सुखदुःखमोहात्मकानि क्रमाद्बोध्यानि,—तत्कार्ये जगति सुखादिरूपत्वदर्शनात्। तथाहि तरुणी रत्या पत्युः सुखदेति सात्त्विकी भवति, मानेन दुःखदेति राजसी, विरहेण मोहदेति तामसी चेत्येवं सर्वे भावा द्रष्टव्याः। उभयमिन्द्रियमिति दश बाह्येन्द्रियाण्येकस्त्वरिन्द्रियं मन इत्येकादशेत्यर्थः। नित्या विभ्वी च प्रकृतिः। मूले मूलाभावादमूलं मूलम्। न परिच्छिन्नं सर्वोपादानम्। “सर्वत्र कार्यदर्शनात् विभुत्वम्” इति सूत्रेभ्यः। महदहङ्कार-पञ्चतन्मात्राणि सप्त प्रकृतिविकृतयः। अहमादेः प्रकृतयः, प्रधानादेस्तु विकृतय इति। एकादशेन्द्रियाणि पञ्चभूतानि चेति षोड़श विकृतय एव। पुरुषस्तु निष्परिणामत्वान्न कस्यापि प्रकृतिर्न च विकृतिरिति। सा खलु प्रकृतिर्नित्यविकारा स्वयमचेतनाऽप्यनेकचेतन-भोगापवर्ग-हेतुरत्यन्तातीन्द्रियापि तत्कार्येणानुमीयते। एकैव विषमगुणा सती परिणामशक्त्या महदादिविचित्ररचनं जगत् प्रसूते इति जगन्निमित्तोपादानभूता सेति। पुरुषस्तु निष्क्रियो निर्गुणो विभुचित् प्रतिकायं भिन्नः सङ्घातपरार्थानुमेयश्च सः। विकारक्रिययोर्विरहात् कर्तृत्वभोक्तृत्वयोर्विरहः। एवं स्थिते प्रकृति-पुरुषयोस्तत्त्वे सन्निधिमात्रात् तयोर्मिंथोधर्मविनिमयः—प्रकृतौ चैतन्यं पुरुषे तु कर्तृत्व-भोक्तृत्वयोरध्यासो भवति। इत्थमविवेकात् भोगः, विवेकात् तु अपवर्गः। प्रकृत्यौदासीन्यवपुरित्येवमादीनर्थान् सोपपत्तिकैः सूत्रैर्निबबन्ध। अस्यां प्रक्रियायां प्रत्यक्षानुमानागमान् प्रमाणानि मेने। त्रिविधं प्रमाणं, तत्सिद्धौ सर्वसिद्धेर्नाधिक्यसिद्धिरिति। तत्र प्रत्यक्षागमसिद्धेष्वर्थेषु नातीव विसंवादः। यत्तु “परिणामात्”, “समन्वयात्”, “शक्तितश्च” इत्यादि सूत्रैः प्रधानं जगत्कारणमनुमितं, तन्नििरस्यं भवति,—तेनैव सर्वतन्मत-निरासात्। तत्र प्रधानं जगन्निमित्तोपादानं भवेत् न वेति संशये, प्रधानमेव तथा जगतः सात्त्विकादिरूपत्वात् प्रधानस्यैव सत्त्वादिंरूपस्य तदुपादानत्वेनानुमानात्। घटादिकार्यस्योपादानं खलु तत्-सजातीयं मृदाद्येव दृष्टम्। फलति वृक्षश्चलति जलमितिवत् जड़स्यापि तस्य कर्तृत्वञ्च। तस्मात् प्रधानमेव जगदुपादानं जगत्कर्तृ चेत्येवं प्राप्ते, (ब्रः सूः द्वितीय अध्याय, द्वितीय पाद)—
छठा अध्याय | ३३५
[ ६/१४-१५ “रचनानुपपत्तेश्च नानुमानम्”॥ १॥ अनुमीयते जगद्धेतुतयेत्यनुमानं जडं प्रधानम्। तन्न जगदुपादानं, न च तन्निमित्तम्। कुतः?—रचनेति। विचित्रजगद्रचनायाश्चेतनानधिष्ठितेन जड़ेन तेनासिद्धेरित्यर्थः। न खलु चेतनानधिष्ठितैरिष्टकादिभिः प्रासादादिरचना सिद्धा लोके। च-शब्देनान्वयानुपपत्ति समुच्चिता। न हि बाह्य घटादयः सुखादिरूपतयान्विताः। सुखादीनामान्तरत्वात् घटादीनां सुखादिहेतुत्वात् तद्रूपत्वाप्रतीतेश्च॥ १॥ “प्रवृत्तेश्च”॥ २॥ जड़स्य चेतनाधिष्ठितत्वे सतीति शेषः। यस्मिन्नधिष्ठातरि सति जड़ं प्रवर्त्तते, तस्यैव सा प्रवृत्तिरिति निश्चितं रथसूतादौ। ईत्थञ्च फलतीत्यादिकं प्रत्युक्तम्। तत्रापि चेतनाधिष्ठितत्वात् तच्चान्तर्यामिब्राह्मणात्। एतत् परत्र स्फुटीभावि। चोऽवधारणे। अहं करोमीति चेतनस्यैव प्रवृत्तिदर्शनात् जड़स्य कर्तृत्वं नेति वा। ननु प्रकृति-पुरुषयोः सन्निधिमात्रेण मिथो धर्माध्यासात् जगद्-रचनोपपत्तिरिति चेदुच्यते, —अध्यासहेतुः सन्निधिः किं तयोः सद्भावः किंवा प्रकृतिपुरुषगतः कश्चिद्विकार इति? नाद्यः—मुक्तानामप्यध्यासप्रसङ्गात् अन्त्योऽपि न, -तावत् प्रकृति-गतो विकारः अध्यास-कार्यतयाभिमतस्य तस्याध्यासहेतुत्वायोगात्; न च पुरुषगतः, अस्वीकारात्॥ २॥ ननु पयो यथा दधिभावेन स्वतः परिणमते, यथा चाम्बु वारिदमुक्तमेकरसमपि तालचूतादिषु मधुराम्लादि- विचित्र-रसरूपेण, तथा प्रधानमपि पुरुषकर्मवैचित्र्यात् तनुभुवनादिरूपेणेति चेत् तत्राह, — “पयोऽम्बुवच्चेत् तत्रापि”॥ ३॥ तयोः पयोऽम्बुनोरपि चेतनाधिष्ठितयोरेव प्रवृत्तिः, न तु स्वतः रथादिदृष्टान्तेन तथानुमानात्। तयोस्तदधिष्ठितत्वं चान्तर्यामिब्राह्मणात् सिद्धम्॥ ३॥ “व्यतिरेकानवस्थितेश्चानपेक्षत्वात्”॥ ४॥ अप्यर्थे च-कारः। सृष्टेः प्राक् प्रधानव्यतिरेकेण हेत्वन्तरानवस्थितेरनपेक्षत्वान्न केवलस्य प्रधानस्य स्वपरिणामकर्त्तृत्वम्। प्रधानव्यतिरिक्तस्तत्प्रवर्त्तकस्तन्निवर्त्तको वा हेतुरादिसर्गात् पूर्वं नावतिष्ठते इति यत् स्वीकृतं, तस्यापि पुनरपेक्षणात्, —चैतन्यसन्निधेर्हेत्वन्तरस्याङ्गीकारादिति यावत्; तथा च केवलजड़ककर्तृत्ववादभङ्गः। किञ्च, व्यतिरिक्तहेत्वभावात् सन्निधिसत्त्वाच्च प्रलयेऽपि कार्योदयप्रसङ्गः। न च तदादृष्टोद्बोधाभावात् कार्याभावस्तदुद्बोधस्यापि तदैवापाद्यमानत्वात्॥ ४॥ ननु लतातृणपल्लवादि विनैव हेत्वन्तरं स्वभावादेव क्षीराकारेण परिणमते, तथा प्रधानमपि महदाद्याकारेणेति चेत्तत्राह— “अन्यत्राभावाच्च न तृणादिवत्”॥ ५॥ अवधृतौ च-शब्दः। नैतच्चतुरस्रम्। कुतः?— अन्यत्राभावात्। वलीबर्द्दादिभक्षिते तृणादिके क्षीराकारपरिणामाभावादित्यर्थः। यदि स्वभावादेव तृणादि क्षीरात्मना परिणमते, तर्हि चत्वरादिपतितेऽपि तथा स्यान्न चैवमस्त्यतो न स्वभावमात्रं हेतुः; किन्तु व्यक्तिविशेषसम्बन्धात् सर्वेशसङ्कल्प एव तथेति॥ ५॥ प्रधानस्य जाड्यात् स्वतःप्रवृत्तिर्न समस्तीत्यापादितम्। अथ त्वन्मुखोल्लासाय ताञ्चेदभ्युपगच्छामस्तथापि न किञ्चित्तवाभीष्टं सिद्ध्येदित्याह— “अभ्युपगमेष्वर्थाभावात्”॥ ६॥ चतुर्षु नेत्यनुवर्त्तते। पुरुषो मां भुक्त्वा मह्दोषाननुभूय मदौदसीन्यलक्षणं मोक्षं प्राप्स्यतीति तद्भोगापवर्गार्थं प्रधानप्रवृत्तिं मन्यते। प्रधानप्रवृत्ति परार्था, स्वतोऽप्यभोक्तृत्वादुष्ट्र मन्यते। अकर्त्तुरपि फलोपभोगोऽत्रादवदिति। सैषा प्रवृत्तिर्न युक्ता मन्तम्। कुतः?—तस्याः स्वीकारे फलाभावात्। पुरुषस्य प्रकृतिदर्शनरूपो भोगस्तदौदासीन्यरूपो मोक्षश्च प्रवृत्तेः फलम्। तत्र भोगस्तावन्न सम्भवति, प्रवृत्तेः प्राक् चैतन्यमात्रस्य निर्विकारस्याकर्त्तुः पुरुषस्य तद्दर्शनरूपविकारायोगात्। न चापवर्गः, प्रागपि प्रवृत्तेस्तस्य सिद्धत्वेन तद्वैयर्थ्यात्। सन्निधिमात्रस्य भोगहेतुत्वे तु मुक्तानामपि तदापत्तिः, तस्य नित्यत्वात्॥ ६॥ ३३६ | श्रीश्रीचैतन्यचरितामृत
६/१४-१५ ] ननु यथा गतिशक्तिरहितस्य दृक्शक्तिसहितस्य पङ्गुपुरुषस्य सन्निधानाद् गतिशक्तिमान् दृक्शक्तिरहितोऽप्यन्धः प्रवर्त्तते, यथा चायस्कान्ताश्मनः सन्निधानाज्जड़मप्ययश्चलति, एवं चिन्मात्रस्य पुंसः सन्निधानादचेतनापि प्रकृतिस्तच्छायाया चेतनेव तदर्थे सर्गे प्रवर्त्ततेति चेत्तत्राह- “पुरुषाश्मवदिति चेत्तथापि” ॥ ७ ॥ तथापि तेनापि प्रकारेण जड़स्य स्वतः प्रवृत्त्तिर्न सिद्ध्यति। पङ्गोर्गतिवैकल्येऽपि वर्त्मदर्शन-तदुपदेशा- दयोऽन्धस्य दृक्शक्तिविरहेऽपि तदुपदेश-ग्रहादयो विशेषाः सन्ति। अयस्कान्तमणेश्चायःसामीप्यादयः। पुरुषस्य तु नित्यनिष्क्रियस्य निर्धर्म्मकस्य न कोऽपि विकारः। सन्निधिमात्रेण तस्मिन् स्वीकृते तस्य नित्यत्वान्नित्यं सर्गो मोक्षाभावश्च प्रसज्येत। किञ्च, पंग्वन्धावुभौ चेतनौ अयस्कान्तायसी च द्वे जड़े इति दृष्टान्तवैषम्यं विस्फुटम् ॥ ७ ॥ यत्तु गुणानामुत्कर्षापकर्षवशेऩाङ्गाभावाद्भिन्नसृष्टिरिति मन्यते, तन्नि॒रस्यति- “अङ्गित्त्वानुपपत्तेश्च” ॥ ८ ॥ सत्त्वादीनां साम्येनावस्थितिः प्रधानावस्था। तस्यां च निरपेक्षस्वरूपाणां तेषां कस्यचिदेकस्याङ्गित्त्वं नोपपद्यते, इतरयोस्तत्समत्वेन गुणीभावासम्भवात्। तथा च गुणानामङ्गाङ्गिभावासिद्धिः। न चेश्वरः कालो तत्कृत, अस्वीकारात्। यथाह कपिलः- ईश्वरासिद्धेः मुक्तबद्धयोरन्यतराभावात्र तत्सिद्धिरिति। दिक्कालाकाशादिभ्य इति च। न च पुरुषस्तत्कृत् तस्य तत्रौदासीन्यात्। तथाच गुणवैषम्यहेतुकः सर्गो नेति। किञ्चैवं हेत्वभावात् प्रतिसर्गेऽपि ते वैषम्यं भजेरन्। आदिसर्गे तु न भजेरन्निति ॥ ८ ॥ ननु कार्यानुरोधेन गुणा विचित्रस्वभावा भवन्तीत्यनुमेयम्, तेन नोक्तदोषावकाश इति चेत्तत्राह- “अन्यथानुमितौ च ज्ञ-शक्तिवियोगात्” ॥ ९॥ विचित्रशक्तिकतया गुणानामनुमानेऽपि न दोषात्रिस्तारः। कुतः ?-ज्ञेति। ज्ञातृत्वविरहादित्यर्थः। इदमहमेवञ्च सृजामीति विमर्शाभावादिति यावत्। ज्ञानशून्याज्जड़ात्र सृष्टिदृष्टिकादेर्निवर्त्तते चेतनाधिष्ठानादिति।” श्रील बलदेव विद्याभूषणके गोविन्द-भाष्यमें (ब्रः सूः, द्वितीय अध्याय, द्वितीय पाद)—सांख्याचार्य कपिलने इस प्रकार तत्त्वोंका संग्रह किया है। उनके मतमें-“सत्त्व, रजः और तमः, इन तीन गुणोंकी साम्यावस्था ही प्रकृति है। प्रकृतिसे महत्तत्त्व, उससे अहङ्कार, अहङ्कारसे पञ्चतन्मात्राएँ, उनसे ज्ञानेन्द्रियाँ और कर्मेन्द्रियाँ एवं पञ्चमहाभूत तथा पुरुष-ये कुल पच्चीस तत्त्व हैं। साम्यरूपमें अवस्थित सत्त्वादि तीन गुण ही प्रकृति हैं। इन तीन गुणोंको क्रमशः सुख-दुःख-मोहात्मक समझना चाहिये, क्योंकि प्रकृतिके द्वारा रचित जगत्में सुखादि भाव ही दिखायी देते हैं। उदाहरण स्वरूप-सुन्दर युवती रतिके द्वारा पतिके लिये सुखप्रद है-यहाँ सात्त्विक भावका प्रकाश है; वही युवती बादमें क्रोधादि प्रकाश करनेपर दुःखदायिनी होती है-यहाँ राजसिक भावका प्रकाश है, और यदि वह युवती पतिका त्याग कर दे, तो वह उसके मोहका कारण होती है-यहाँ तामसिक भावका प्रकाश है। 'उभय इन्द्रियाँ' अर्थात् दस बाह्येन्द्रियाँ और एक अन्तरेन्द्रिय मन, कुल ये ग्यारह इन्द्रियाँ हैं। प्रकृति नित्य और विभुत्वशालिनी है। प्रारम्भमें मूलके (चेतनके) अभावयुक्त होनेके कारण मूल (प्रधान) अमूल अर्थात् कारणान्तर-रहित है। यह प्रधान व्यापक और सबका उपादान है-‘सर्वत्र कार्यदर्शनात् विभुत्वम्’ आदि सूत्रसे यह उपलब्धि होती है। महत्तत्त्व, अहङ्कारतत्त्व और पाँच तन्मात्राएँ-ये प्रकृतिके सात विकार हैं और अहङ्कारादिकी प्रकृति भी प्रधानका विकार है; ग्यारह इन्द्रियाँ और पाँच महाभूत,-ये सोलह विकार हैं। पुरुषको परिणामहीन कहा गया है, इसलिये वह किसीकी भी प्रकृति और विकार भी नहीं है। यह प्रकृति ही नित्य छठा अध्याय | ३३७