सामग्री पर जाएँ
भारतकोश
संग्रह पर लौटें

सुश्रुत संहिता

Sushruta Samhita

महर्षि सुश्रुत (व्याख्याकार: अत्रिदेव गुप्त) द्वारा

स्रोत: मोतीलाल बनारसीदास - अत्रिदेव गुप्त कृत हिन्दी व्याख्या · मोतीलाल बनारसीदास, वाराणसी (उद्गम)

DevanagariSanskritpublished872 पृष्ठ

कल्पस्थानम्

प्रथमोऽध्यायः

अथातोऽन्तनपानरक्षाकल्पं व्याख्यास्यामः ॥१॥

यथोवाच भगवान् धन्वन्तरिः ॥२॥

अब इसके आगे अनन्तपान रक्षाकल्प का व्याख्यान करेंगे—जैसा कि भगवान् धन्वन्तरि ने कहा था।

वि० मन्तव्य—कल्पस्थान—अगदतन्त्र ही है, देखिये सू० स्था० अ० १ का सू० ७ और उसका विवरण ७।६। और “अष्टौ कल्पाः समाख्याता विषमेषजकल्पनात्” सू० स्था० अ० ३ का श्लो० २८। विष चिकित्सा की कल्पना इस तन्त्र में की गई है अतः इसका नाम कल्पस्थान है। विधि भेद से संसार में दो प्रकार के पदार्थ हैं। १—अमृत-जिनके सेवन से प्राणी “मृत” नहीं होता और प्रसाद-प्रसन्नता का अनुभव करता है और २—विष-जिनसे “मृत” हो जाता है और विषाद का अनुभव करता है ॥१,२॥

धन्वन्तरिः काशिपतिस्तपोधर्मभूतां वरः।

सुश्रुतप्रभृतीच्छिष्याच्छशासाहृतशासनः ॥३॥

तप और धर्म को धारण करनेवालों में श्रेष्ठ एवं जिसकी आज्ञा का उल्लंघन नहीं हो सकता ऐसे काशिपति दिवोदास ने सुश्रुत आदि शिष्यों को कहा ॥३॥

रिपवो विक्रमाक्रान्ता ये च स्वे कृत्यतां गताः।

सिन्धुक्ष्वः क्रोधविषं विवरं प्राप्य ताहशम् ॥४॥

विषैर्निहन्त्युनिपुणं नृपतिं दुष्टचेतसः।

स्त्रियो वा विविधान् योगान् कदाचित्सुभगेच्छया ॥

विषकन्योपयोगाद्वा क्षणाज्जहादस्मन्तरः।

तस्माद्धौघेन सततं विषाद्रह्यो नराधिपः ॥५॥

विक्रम से जीते हुए शत्रु, और जो अपने लोग शत्रु हो गये हैं, वे लोग अपने क्रोधरूपी जहर को छोड़ने के लिये मौका देहूते रहते हैं। ये दूषित मनवाले व्यक्ति निपुण राजा को विषों से मार देते हैं। अथवा कभी सौभाग्य की इच्छा से स्त्रियाँ नानाप्रकार के योगों को दे देती हैं। अथवा विष कन्या के उपयोग से मनुष्य तुरन्त प्राण खो बैठता है। इसलिये वैद्य को चाहिये कि वह निरन्तर राजा की विष से रक्षा करे।

वक्तव्य—पर्वतेश्वर को चाणक्य ने विषकन्या के उपयोग से मारा था। विषकन्या बनाने के लिये कन्या को वचपन से ही थोड़ा थोड़ा विष देना आरम्भ करते हैं। धीरे धीरे इस विष की मात्रा बढ़ाते जाते हैं। अन्त में यह मात्रा इतनी हो

जाती है, जो कि दूसरे के लिए घातक होती है। यह विष कन्या के सब शरीर में फैल जाता है। सुम्भन या सम्भोग आदि से दूसरे पुरुष में भी आ जाता है। इसी से कहा है, “इति स्मृशन्ति स्वेदेन, गम्यमाना च मैथुने। पक्वं वृत्तादिष फलं प्रघातयति मेहनम् ॥” जू आदि इसके शरीर पर तुरन्त मर जाती है, यह इसकी पहिचान है।

वि० मन्तव्य—विष कन्या—ज्योतिःशास्त्रानुसार वह कन्या भी विषकन्या कही जाती है जिसको ग्रहों के कारण वैषम्य योग होता है। देखिये बृहत्-जातकालङ्कार भुवन दीप अ० १६। उपदंश आदि योनिरोगों से पीड़ित स्त्री भी विषकन्या कही जा सकती है, और ऐसे पुरुष भी विषपुरुष कहे जा सकते हैं। नृपति—नृपति अर्थात् राजा शब्द उपलक्षण है, अन्यजनों नरनारियों पर भी इस प्रकार के प्रयोग किये जाते हैं। जब कभी ऐसा सन्देह हो कि कोई ऐसा प्रयोग करना चाहता है, तब सबको अपनी रक्षा के लिये सावधान रहना चाहिये ॥४-५॥

यस्माच्च चेतोऽनित्यत्वमश्वतत् प्रथितं नृणाम्।

न विश्वस्यात्ततो राजा कदाचिदपि करस्यचित् ॥७॥

क्योंकि मनुष्यों का चित्त छोड़े की भौँति सदा चंचल रहता है, इसलिये राजा को चाहिये कि वह किसी का कभी विश्वास न करे।

वक्तव्य—वैद्य का विश्वास उसे करना चाहिये। इसी से पहले कहा है कि “विस्वज्यत्यमनास्मानम् ॥” गीता में कहा है—“चंचलं हि मनः कृष्ण ! प्रमाथि बलवद्बृहदम्। तस्याहं निग्रहं मन्ये वायोरेव सुदुष्करम् ॥” ॥७॥

कुलीनं धार्मिकं स्तिग्धं सुभूतं संततोत्थितम्।

अलुब्धमशठं भक्तं कृतज्ञं प्रियदर्शनम् ॥८॥

क्रोधपारुष्यमात्सर्यमायालस्यविवर्जितम्।

जितेन्द्रियं क्षमावन्तं शुचिं शीलदयान्वितम् ॥९॥

मेधाविनमसंश्रान्तसंतुरक्तं हितैषिणम्।

पटुं प्रगल्भं निपुणं दक्षं व्यसनवर्जितम् ॥१०॥

पूर्वोक्तैश्च गुणयुक्तं नित्यं सन्नहितगदम्।

महानसे प्रयुञ्जीत वैद्यं तद्विद्यपूजितम् ॥११॥

वैद्य की योग्यता—कुलीन, धार्मिक स्नेह रखनेवाला, धन-साधनों से युक्त, निरन्तर ध्यान देनेवाला, लालच रहित, धूर्त्ता रहित, श्रद्धालु, कृतज्ञ, देखने में सुन्दर, क्रोध-

अ० १]

कल्पस्थानम्

५१६

कठोरता मत्सरता माया और आलस्य से रहित जितेन्द्रिय, क्षमाशील, पवित्रस्वभाव, शील-दया से युक्त, मेधावी, न यकने-वाला, अनुत्क, हितेच्छु, वक्ता, दक्ष-चतुर, निपुण, कुशल, न्यसन रहित, तथा तत्त्वविगत शास्त्र आदि पूर्वांक, गुणयुक्त, सदा अगद ( विपनाशकयोग ) पास में रखनेवाले । वैद्य विद्या को जाननेवालों से पूजित वैद्य को राजा रसोई में रखे ।

वि० मन्तव्य—इस वैद्य को देखरेख में भोजन का निर्माण हो ॥११॥

प्रशस्तदिग्देशकृतं शुचिभाण्डं महत्तुलुचि ।

सजालकं गवाक्षाल्यमात्रवर्गनिषेवितम् ॥१२॥

विकक्षस्तुष्टसंस्तुष्टं सवितानं कृताचंनम् ।

परीक्षितस्त्रीपुरुषं भवेच्छचापि महानसम् ॥१३॥

रसोई कैसी हो ! प्रशस्तदिशा ( आग्नेयकोण ) और प्रशस्तदेश में बनाई हुई, पवित्र वर्चनोवाली, बड़ी, शुद्ध ( साफ सुथरी ), जालीवाली, धुँआ जाने के लिये प्रसुर वातायनों की, विश्वस्त पुरुषों से युक्त, लकड़ी आदि के लिये अलग-अलग भागवाली, छत पर चंदोआ, लगी हुई, अग्निपूजा की हुई, देखे-माले स्त्री पुरुषोंवाली रसोई होनी चाहिये ।

प्रशस्त देश—“हटं निवार्तं प्रवार्तैकदेशं सुखप्रविचार-मनुपत्यकं धूम्रातपजलरजसामनभिमामनीयमनिष्ठानां च शब्द-स्पर्शरूपरसगन्धानां सोदपानोदूखलेमूषल वचः—इत्यादि ॥ चरक ॥१२,१३॥

तत्राध्यक्षं नियुञ्जीत प्रायो वैद्यगुणान्वितम् ।

शुचयो दक्षिणा दक्षता विनोताः प्रियदर्शनाः ॥१४॥

सविभक्ताः सुमनसो नीचकेशनखाः स्थिराः ।

स्नाता हटं संयमिनः कृतोष्णीषाः सुसंयताः ॥१५॥

तस्य चाज्ञाविषेयाः स्युर्विविधाः परिकर्मिणः ।

वहाँ पर रसोई में रसोई का अधिकारी वैद्य गुणों से युक्त मनुष्य को बनाये ।

भुल्य कैसे हों—काम करनेवाले-पवित्र, कुलीन, चतुर, नम्र, देखने में सुन्दर, भिन्न-भिन्न कामों को करनेवाले, निर्मल, शुद्ध मन के, केश और नख कटाये हुये, हृद-मजबूत, स्नान किये, चंचलता रहित, संयमी, सिर की लपेटे, संयत ( कसे हुये टीले-ढाले नहीं ) तथा आज्ञा को माननेवाले होने चाहिये ।

वि० मन्तव्य—अध्यक्ष—यह महानस का अध्यक्ष अर्थात् प्रबन्धक है सब परिकर्मियों-कर्मचारियों का अधिष्ठाता है । इन परिकर्मियों में भोजन की सामग्री जुटानेवाले, काटने-पीसनेवाले, भोजन पकानेवाले तथा परोसनेवाले सब हैं । कभी बड़े-बड़े होटलों में जाकर देखिये । स्थिराः—स्थायी भुल्य जो उसी एक कार्य में जीवन लगा देनेवाले । हटं संयमिनः—कमर कसे—पेटी बाँधे हुए । कृतोष्णीषाः—घिर पर उष्णीष पगड़ी बाँधे

हुए । सुसंयताः—छोलता आदि दोष रहित । रसोई घर में—रसोई बनानेवालों एवं प्रबन्धकों का बही भोजन होता है जो तृप्ति—यदृपति एवं घरवालों का होता है । राजपरिवारों में एवं बड़े घरों में ऐसा ही होता है और होना भी चाहिये । इस दशा में वे कर्मचारी स्वयं अन्नादि में विषमिश्रण नहीं करते यदि करते हैं तो उस अन्न को स्वयं खाने में हिकचके हैं । वैद्य एवं महानसाध्यक्ष को साथ बिठाकर भोजन करना चाहिये ( न अभक्त, अशिष्ट, अशुचि, लुभित परिचरः ) तथा अन्नो का थोड़ा-थोड़ा अंश अग्नि में डालना चाहिये ( न अदस्वा-अग्नेय ) तथा प्रतिकूल-शत्रुता रखनेवालों द्वारा उपस्थित अन्न खाना चाहिये ( न प्रतिकूलोपहितं ) च० सू० अ० ८ ॥१४,१५॥

आहारस्थितयश्चापि भवन्ति प्राणिनो यतः ॥१६॥

तस्मान्महानसे वैद्यः प्रमादरहितो भवेत् ।

क्योंकि मनुष्य का जीवन आहार के आश्रय ही स्थित है, इसलिये वैद्य रसोई में सदा सावधान रहे ॥१६॥

महानसिकवोदारः सौपौदनिकपीपिकाः ॥१७॥

भवेयुर्वैद्यवशगा ये चाप्यन्येऽत्र केचन ।

रसोई में काम करनेवाले, पिडो पीसनेवाले, ढाल-भात-रोटी आदि बनानेवाले, और जो भी रसोई में काम करनेवाले हों वे सब वैद्य के अधीन रहने चाहिये ॥१७॥

इन्द्रितज्ञो मनुष्याणां वाकचेष्टामुखवैकृतैः ॥१८॥

विद्याद्विपश्य दातारमेभिलिङ्गेश्व बुद्धिमान् ।

न ददात्युत्तरं पृष्टो विवक्षन् मोहमेति च ॥१९॥

अपार्थं बहु सङ्कीर्णं भाषते चापि मूढवन् ।

स्फोटयत्यङ्कुलोभूमिमकस्माद्विलिखेद्दुसेत् ॥२०॥

वेपथुर्जायते तस्य त्रस्तश्रान्योऽन्यमोक्षते ।

क्षामो विवर्णवक्त्रश्च नखैः किञ्चिच्छिन्नत्यपि ॥२१॥

आलभेतासङ्कदीनः करेण च शिरोरुहान् ।

निर्णियासुरपद्मैर्वैर्भाक्षते च पुनः पुनः ॥२२॥

वर्तते विपरीतं तु विषदाता विचेतनः ।

विषदाता की पहिचान—मनुष्यों के इशारों को समझनेवाला बुद्धिमान् मनुष्य बाष्पी, चेष्टा, मुख की भावभंगी आदि से विष देनेवाले मनुष्यों को पहचान ले और निम्नलिखित लक्षणों से यथा-विष देनेवाला मनुष्य पृष्ठने पर उत्तर नहीं देता, बोलने की इच्छा करता हुआ भी घबड़ा जाता है । व्यर्थ की बातें बहुत करता है, इधर उधर की मिली जुली बातें करता है, मूर्ख की तरह बात करता है । अंगुलियों को चटकता है, भूमि को कुरेदता है, विना कारण के हँसता है । यह मनुष्य काँपता है, डरकर इधर-उधर या एक दूसरे की ओर देखता है । शरीर से क्रुश, विवर्णमुख ( मुख का रंग पल्टा हुआ ) नखों से कुछ तोड़ता रहता है । बार-बार हाथों से बालों को

५६०

सुश्रुतसंहिता

[ अ० १ ]

भूता रहता है। न जाने के मार्गों से भागना चाहता है, बार-बार मुड़कर देखता है। विपरीत चेष्टायें करता है, संसारहित बेमान बन जाता है ॥१८-२२॥

केचिद्भूयात् पार्थिवस्य त्वरिता वा तदाज्ञया ॥२३॥

असतामपि सन्तोऽपि चेष्टां कुर्वन्ति मानवाः ।

तस्मात् परीक्षणं कार्यं भूत्यानामाद्यैर्नृपैः ॥२४॥

कभी कभी राजा के डर से, जल्दी या राजा की आज्ञा से—सज्जन मनुष्य भी असाधु पुरुषों जैसी चेष्टायें कर बैठते हैं। इसलिये इनकी परीक्षा आदर के साथ-साथवानी से करनी चाहिये ॥२३,२४॥

अन्ने पाने दन्तकाष्ठ तथाऽभ्यङ्गैऽवलेखने ।

उत्सादने कषाये च परिषेकेऽनुलेपने ॥२५॥

स्रुतु वक्षेषु शय्यासु कवचाभरणेषु च ।

पादुकापादपीठेषु पृष्ठेषु गजवाजिनाम् ॥२६॥

विषजुष्टेषु चान्येषु नश्यधूमाञ्जनादिषु ।

लक्षणानि प्रबन्ध्यामि चिकित्सांमप्यन्तन्तरम् ॥२७॥

विष देने के साधन—अन्न ( भोजन ), पेयवस्तु, दातुन, अभ्यंग, अवलेखन ( कंधी आदि ), उबटन, स्नान का जल ( कषाय ) परिषेक, चन्दन आदि लेप, माला, वस्त्र, शय्या, कवच, आभूषण, जूता आदि, आसन आदि, हाथी घोड़े की पीठ, विषैले नस्य, धूम, अञ्जन आदि में विष देते हैं। इनके लक्षण कहकर पीछे चिकित्सा को कहेंगे।

वक्तव्य—औरंगजेब ने—जयसिंह के पुत्र को विषैली पोशाक पहनाकर ही मारा था। (डुर्गादास नाटक।) ॥२५-२७॥

नृपभक्ताद्वलि न्यस्तं सविषं भक्षयन्ति ये ।

तत्रैव ते विनश्यन्ति मक्षिकावायसादयः ॥२८॥

हुतमुक्तेन चान्नेन भुञ्ज चटचटायते ।

मयूरकण्ठप्रतिमो जायते चापि दुःसहः ॥२९॥

भिन्नाचिस्तीर्णधूमश्च न चिराच्छोषणाम्यति ।

चकोरस्याक्षिवैराग्यं जायते क्षिप्रमेव तु ॥३०॥

दृष्ट्वाऽत्र विषसंमृद्धं त्रियन्ते जीवजीवकाः ।

कोकिलः स्वरवैकृत्यं कौश्लस्तु मदमुत्छति ॥३१॥

हृष्येन्मयूर उद्भिन्नः क्रोशतः शुक्सारिके ।

हंसः द्वेष्टति चात्यर्थं भुङ्क्त्राजस्तु कूजति ॥३२॥

पृषतो विस्मृत्यशु विष्टां मुञ्चति मर्कटः ।

सन्निकृष्टस्ततः कुर्याद्वाह्नस्तान् भुगपक्षिणः ॥३३॥

वेदमनोऽथ विभूषार्थं रक्षार्थं चात्मनः सदा ।

राजा के विषैले भोजन में से दी हुई बलि को मक्खी कौवे आदि जो खाते हैं, वे वही मर जाते हैं। विषैले अन्न से अग्नि में चट-चट शब्द बहुत होता है। आग का रंग मोर की गर्दन

के समान हो जाता है, इसका तेज असह्य होता है। ज्वाला फटी हुई अलग-अलग, धूम में तीक्ष्णता रहती है, जल्दी बुझ जाती है। विषैले अन्न से चकोर की आँख की लाली तुरन्त जाती रहती है। विषैले अन्न को देखकर जीव-जीवक तुरन्त मर जाता है। कौयल का स्वर बदल जाता है, कौख को मक्खी चढ़ जाता है। मोर हृष्ट एवं उद्विग्न होता है, तोता और मैना चिल्लाते हैं। हंस जोर से शब्द करता है, भुंगराज कूजता है। पृषत ( चित्तल हरिण ) आँसू बहाता है, बन्दर का मल निकल आता है। इसलिये राजा पशु पक्षियों को घर में पाले। इनसे घर की शोभा होने के साथ साथ अपनी भी सदा रक्षा होती है।

वक्तव्य—प्रत्येक धातु की ज्वाला का रंग भिन्न-भिन्न होता है। इसलिये आधुनिक रसायनशास्त्रों में कुछ धातुओं को हम अग्नि की परीक्षा से भी पहचान लेते हैं।

पक्षियों को घर में पालने का वर्णन मृच्छकटिक में दिया है। यथा—

“आश्रयं भोः इहापि सप्तमे प्रकोष्ठे सुरिलष्टविहंगवादीः सुखनिषण्णान्योन्यचुम्बनपरणि सुखमनुभवन्ति पारावतमिश्रुनानि । दधिभक्तपूरितोदरो ब्राह्मण इव सूक्तं पठति पञ्जरयुक्तः । इयमपरा संमाननालब्धप्रसरैव गृहदासी अधिकं कुरुराश्वेतं मदनसारिका । अनेकफलरसास्वादग्रहकण्ठा कुम्भदासीव कूजति परपुष्टा । अलम्बिता नागदन्तेषु पंजरपरम्परा । योध्यन्ते लावकाः । आलाप्यन्ते कपिञ्जलाः । प्रेष्यन्ते पञ्जरकपोताः । इतस्ततो विविधमणिचित्रित इवार्थं सहर्षं नृत्यन्विकिरण संततं पक्षोत्पैः विधुवतीव प्रासादं गृहमयूरः । इतः पिण्डीकृता इव चन्द्रपादाः पदगतिशिक्षमाणानीव कामिनीनां पश्चात्परिभ्रमन्ति राजहंसमिश्रुनानि । एतेऽपरे वृद्धमहत्तकाः इव इतस्ततः संवरन्ति गृहं सारसाः । आश्रयं भोः, प्रसारणं कृतं गणिक्या नानापक्षिसमूहैः । यत्सत्यं नन्दनवनमिव मे गृहं प्रतिभासते ॥”

मेघदूत में कालिदास ने मेघ को रात में आराम लेने के लिये जो घर बताया है—उसके लिये कहा है—“तां कस्यांश्चिद् भवनवलभो सुतपारावतायाम्। नीत्वा रान्नि चिरविलसनात् खिन्नविच्युत्कलत्रः ॥” बाण ने अपने घर का वर्णन करते हुए—तोतों द्वारा अशुद्ध पाठ करते हुए विचारियों को टोकने का वर्णन किया है यथा—जगुणु हे यस्य समस्तवाङ्मयेः सांवारिकैः पञ्जरवर्त्तिभिः शुकेः । निगृह्यमाणः बटवः पदे पदे यजुषि सामानि च यस्य शङ्किताः ॥ यूनानी लोगों की मान्यता है कि जिस घर में कबूतर पाले जाते हैं, वहाँ पर क्षत आदि रोग नहीं होते। पक्षाघातवाले रोगियों को ये लोग परो की बाँध दिखाते हैं ॥१८-३३॥

उपक्षिप्तस्य चात्रस्य बाष्पेणोर्ध्वं प्रसपता ॥३४॥

=

` प

००००111

"यरि

पि

अण १ | ५७१

हृत्पीडा भान्तनेत्रस्वं शिरोदुःखं च जायते । तत्र नस्याञ्जने कुष्ठं खामञ्जं नलदं मघु ॥३५॥ ङुयाच्छिरीपरजनीचन्दनैशच प्रखेपनम्‌ । हदि चन्दनख्पस्तु तथा सुखमवाप्नुयात्‌ ॥३६॥ विषेरे अन्न को खाने के स्थि थाटी में परोखने पर उसके बा्पों के ऊपर जने से हृदयम पीडा, नेत्र की भ्रान्ति ओर शिर मरं वेदना होती है । इसमें नस्य ओर अंजन के ल्यि बूट, लस) जटामांसी, मधु, बरते । शिरीष, हष्दी ओर चन्दन का देप करे | हृद्य पर चन्दन का ठेप करे इससे सुख मिलता है ॥ पाणित्राप्ठं पाणिदाहं नखशातं करोति च । अत्र प्रहेपः ङ्यामेन्द्रगोपासो मोस्खानि च ॥२७॥ हार्थो मे खगा विषेटा अन्न हार्थो मे जलन, नखों का गिरना उदयन करता हे । इसमे-प्रियंशु, अनन्तमूल, कटूफल ओर कमल काल्प करे (उल्णने सोमका अथं गिलोय, श्यामा ओर श्वामलता दिया है) ॥२७॥ स चेत्‌ प्रमादान्मोदाद्वा तदज्नमुपसेबते । अष्टीखावत्ततो जिह्वा भवत्यरसवेदिनी ॥३९॥ तुयते द्यते चापि श्छेष्मा चास्यात्‌ प्रसिच्यते । तन्न बाष्पेरितं कमे यच्च स्यादान्तका्ठिकम्‌ ॥३९॥ यदि मनुष्य मोह या आल्स्य क कारण इस अनन को खा जाता है, तो जीव अष्ठीला (पत्थर या लोहे की भाँति सस्त) की भाति कड़ी एवं रस को नद पहचानती । इसमे चुभने की दद॑ ओर जलन होती हे, तथा मुख से कफ क्षरता है । इसमें बाष्प

मेंकटी तथा दाचन के ल्य कही चिकित्खा करे | ३८,३६॥। मृच्छा छदि मतीसारमाध्मानं दाहवेपथू। इन्द्रियाणां च वैकृत्यं कुयौदामाशयं गतम्‌ ॥४०॥ तत्राश मदनाखानुनिस्बकोातकौफेः । वेदनं दध्युद्धिदूभ्यामथवा तण्डुलाम्बुना ॥४१॥ जामाशय में पर्हुचा विष-मृच्छो, वमन, अतिसार, आध्मान, गख्न, कम्पन, ओर इन्द्रियो मेँ विकार करता दै । इसमे तरन्त | भनफ़ल, कडवी तुम्बी, कडुवी वरद, इनके फरो से वमन । कराये । दधि तक्र से या चावशो के पानी से बमन कराये । (एल्ब्युमन का पानी, अण्डे से बनाकर आजकल देते हे) ॥ दाह मृच्छमतीसारं वृष्णामिन्द्रियवेकृतम्‌ । आटोपं पाण्डुतां कारये कयोत्‌ पक्वाशयं गतम्‌ ।४२। रेचनं ससर्पिष्कं तन्नोक्तं नीङिनीणलम्‌। दध्ना दूषीविषारिश्च पेयो वा मधुसंयुतः ॥४२॥ पकेवाराय में पर्चा विष दाह, मृच्छा, अतिखार, प्यास, इन्द्रियं मे विकार, आध्मान, पाण्डुता, कृशता उतपन्न करता

हे । नीलिनी फल का विरेचन घी के साथ देना चाहिये । दूषित विषारि अगद को दही या मधु से पीये ॥४२,४३॥

क्पस्थम्‌ ५९१

द्रवद्रव्येषु सवंषु क्षारमयोदकादिष्‌ | भवन्ति विविधाः राञ्यः फेनबुदूबुदजन्म च ॥४४॥

छायाश्चात्र न दृश्यन्ते दृश्यन्ते यदि वा पुनः। भवन्ति यमलाश्िद्रास्तन्व्यो वा विक्तास्तथा ॥४५॥

दुध, मद्य, पानी आदि खव तरल्द्र्वो मे विषके कारण

नानाप्रकार कौ रेखायं आती हँ, ओर बुटबुरे उखन्न होते है ।

इनमें प्रतिविम्ब दिखाई नदीं देता यदि दिख।& देताभी ई,

तो वह जुहा हुआ (दोक), ेदवाला, पतला या वित

आकार काडहोता दै। ध

वाग्भ ने--“नीलायाजीरसे ताप्रा क्षीरे दधनि दश्यते ।

शावा पीताऽसिता तक्र घृते पानीयसक्निमा । कारीमद्याम्भसोः कोद्र, दरित्तेठेऽरणोपमा? ॥४४.४५॥।

उाक्षूुपान्नमांसानि क्िटिन्नानि विरसानि च ।

सद्यः पयुंषितानीव विगन्धानि भवन्ति च ॥४६॥

गन्धवणेरसे्ही नाः सवं मद्या: डानि च । पक्वान्याञ्चु विशीयन्ते पाकमामानि यान्ति च ।४७।

शाक, दाल, अन्न ओर मांखये विष से युक्तं होने पर क्लिन्न, वेस्वाद, तुरन्त के बने हुए मी वासी से र्गते है,

इनकी गन्ध जाती रदती है। सब मचय गन्ध, घण, रख से

हीन बन जाते हैँ; पके इए फर विष के योग से शध सड

जाते हँ ओर कच्चे फर शीघ्र पक जाते हे ॥|४६.४७॥

विशीयते कूच‰स्तु दन्तकाष्ठगते विषे ।

जिह्ादन्तोष्ठमांसानां इवयथुश्चोपजीयते ॥४८॥

अथास्य धातकोपुष्पपथ्याजस्वूषलस्थिभिः।

सक्षोद्रः प्रच्छिते शोफे कतेग्यं प्रतिसारणम्‌ ॥४९॥

अथवाऽङकोषठमूखानि त्वचः सप्रच्छदस्य वा ।

शिरीषमाषका वाऽपि सक्षोद्राः प्रतिसारणम्‌ ॥५०॥

दातुन में विष का संचार होने पर दातुन शी कूची क्षइने `

लगती ह । जिह्ठा, ओट, दात ओर मसू सूज जाते है । इसमें

शोफ पर पाना लगाकर, धाय के फूल, हरड, जायुन की गुरी

इनको मधु मं मिलाकर मले । अथवा अंकोठ की मूक, या सस￾पण की छाल, शिरीष के बीज, इनका सधु के साथ प्रतिसारण￾घषंण करे ॥४८-५०॥ | जिह्ानिखंखक वरो दन्तकाछवदादिशचेत्‌ । जिह्वा निरंखन (नीभी) ओर कवल के विष से दूषित

होने पर दावन की माति चिकित्वा करे। पिच्छिलो बहुखोऽभ्यज्खो विवर्णो वा विषान्वितः।५९। स्फोटजन्यरुजाखावत्वकपाकः स्वेदनं ञ्वरः। द्रणं चापि मांसानामभ्यज्गे विषसंयुते ॥५२॥ तन्न शीताम्बुसिक्तस्य कतेज्यसनुरेपनम्‌ । =

चन्दनं तगरं ङष्टसुशीरं वेणुपनिका ॥५२३॥

=

~^ 0)

५९२

सोमवल्लथमता श्वेता पद्मं कालीयकं त्वचम्‌ ।

कपित्थरसमूत्राभ्यां पानमेत्तस्च युज्यते ॥५४॥

विषा अभ्यंग--पिच्छिक, गाढा, विवणं हो जाता है |

इसके रगाने से कारे उप्यन्न हो जपते हँ, पौढ़ा; खव,

का पकना, पसीना, ज्वर ओर त्वचा का फटना होता है । इसे

रीतल जल से स्नान कराके चन्दन, तगर, कूठ, खस, बांस

के पत्ते, गिलोय-अमृता, अपराजिता (कोय), कारीयक कष्ठ;

दाल्चीनी इनको कैथ के रख ओर गोमूत्र के साथ शरीर पर रेप करे ओर इसको पीये । (अमृता-दरड़, उल्दण ने अमतासंग

क भ लेकर तत्थ छिया है । श्वेत

श्वेतवच के ल्थि भी दै) ॥५१-५४॥ _ उत्सादने परीषेके कषाये चालुलेपने सय्यावख तनुत्रेषु ज्ञयसभ्यज्गलक्षणेः ॥५५।।

उत्सादन, परिषेक, कषाय, अनुखेपन, शय्या, वख ओर

कवचोँ मे विष का योग होने पर अभ्यंग के खमान लक्षण ओर

चिकित्सा है ॥॥५५॥ केशातः शिरोदुःखं खेभ्यश्च रुधिरागमः। ्रन्िजन्मोत्तमाखेषु विषलुऽबटेखने ।५६॥।

प्रलेपो बहुशस्तत्र भाविताः कृष्णसृत्तिकाः।

ऋष्यपित्तघृतश्यामापाछिन्दीवण्ड्लीयकेः ॥५७॥।

गोमयस्वरसो बाऽपिं हितो वा मारूतीरसः ।

रसो मूषिकपण्यो वा धूमो वाऽगारसंभवः ॥१८

कधी आदि के विष से यृक्त होने पर बालों का गिरना,

शिर मे पीड़ा, रोमकूपोंसे स्तं का आना, शिर मे गांठे

(फखिया) उन्न हो जाती है । इसमे काटी भिद को च्ृष्य

(स या नीलण्ड मृग) के पित्त, घत श्यामा (त्रिवगु), निशोय, तण्डुटीयक (चराई) इनसे कई बार भावित करके लगाये, गोबर

का स्वरस या चमेखी का रस शिर पर ब्रते, मूर्षिकपर्णी का रस

या धर धवासा वरते ॥५६-५८॥ जिरोऽभ्यङ्गः शिरखाणं स्नानसुष्णीषमेव च ।

सखजश्च विषसंसष्टाः साधयेदवङेखनात्‌ ॥५९॥

शिर का अभ्यंग (तेक आदि), शिरल्लाण (लोहे का टोप)

स्नान का जल, पगड़ी मालाययं-इनके विष. से युक्त होने पर

कधी के समान लक्षण एवं चिकित्सा खमे ॥५६॥ ` सुखारेपे सुखं श्यालं युक्तमभ्यङ्ग लक्षणः । पदूमिनीकण्टकप्रख्यैः कण्टकेश्योपचीयते ॥६०॥

तन्न क्षो द्रत पानं घरटेपन्दनं घृतम्‌ 1 पयस्या मधुकं फञ्जी बन्धुजीवः पुननेवा ॥६१॥ सुख के आलेप के विष से युक्त होने पर मुख ॒श्याववणं, विषेरे अभ्यंग के समान क्षणोवाला शो जाता है | पद्चिनी कण्टक के खमान काटो (फुन्विरयो) से भर जाता दै । इसमें |

सुश्चतसं षिता

से श्वेतस्यन्द दिया है । श्वेता-

| | अ०२। मधुषृत का पानी, चन्दन-घी विदारी, सुरहटी, भागौ दप

< 9 हिया । पुननवा इनका टेप करे ॥६०,६१॥।

अस्वास्थ्यं कुञ्ञरादीनां काछास्रायोऽक्िरक्तता। स्फिपायुमेदस॒ष्केषु यातुश्च स्फोटसंभवः ॥६२॥|

ततच्राभ्यज्गवदेवेषटठा यातृषाहनयोः क्रिया । |

हाथी, घोडे आदि की पीठ पर विष लगाने से हाथी आदि

रोगी हो जाते है, सुख से काला गिरती है, ओँखें लाल हो जाती '

ह । बेठनेवटे के नितम्ब, गुदा, मेहन ओर मुष्क प्र छे

उत्पन्न हो जाते हँ । इसमे अभ्यंग के समान चिकित्खा मनुष

ओर वाहन कौ करे ॥६२॥

शोणितागमनं खेभ्यः शिरोरुकपसं खवः ॥६३।। नस्यधमगते छिङ्गमिन्द्रियाणां च वेकृतम्‌ । |

तत्र दुग्धेगंवादीनां सर्पिः सातिविषेः.तम्‌ ॥६४॥ ` पाने नस्ये च सरवेतं हितं समद यन्तिकम्‌ | |

नस्य ओर धूम मे विष होने से-नाक से रक्त आताईै, |

खिरमें दद्‌, कफ का खाव ओर इन्द्रियां विक्त हो जातीहै।

इसमे गाय आदि के दृध से, अति विष के कल्क ` दवारा दिद । करिया घुत पीने मँ ओर नस्य मे बरते। कटभी (श्वेत वच, ।

ल्हण के मत से) ओर मेंहदी के कल्क से सिद्ध धृत उत्तम,

है । कोर अती, मेहदी शवेतवच (या कोयल) तीनों का क्ल |

बरतते है ।|६२,६४॥ . | | गन्धहानिर्विवणव्वं पुष्पाणां स्छानता भवेत्‌ ॥६५॥ |

जिध्रातश्च शिरोदुःखं बारिपूणं च खोचने । यत्र वाष्पेरितं कमं मुखारेपे च यत्‌ स्मृतम्‌ ॥६६॥

विषेले पुष्पों मे गन्ध का नष्ट होना, विवणता, सुरक्षाना

होता दै । संधनेवाले के शिर में पीड़ा ओर आंखों मे आष |

जाते हँ । इसमे विषेढे वाष्पं की मति एवं सुखल्पि † । भांति चिकित्सा करे ॥६५.६६॥

कणतैकगते श्रोत्र वैगुण्यं शोरूवेदने । कणंखावश्च तत्रानु कैभ्यं प्रतिपूरणम्‌ ॥६५॥ स्वरसो बहपुत्रायाः सघृतः क्षौ द्रसंयुतः। सोमवल्करसश्चापि सघशीतो हित इष्यते ॥६८॥

कान के तै के विवैला होने पर-छुनाई न देना, ध

वेदना, कर्णलाव होता ६ । इसमें ठरन्त ही.शतावरी का ख, ।

घी, मधु मिलाकर डले । कट्फल का -शीतल रख भी उत्तम

असनपदेदो दाहश्च वेदना दृष्टिविभ्रमः । . `

अञ्जने विंषसंसुष्टे मवेद्‌ान्ध्यमथामि च ॥६९।

तत्र सयो घृतं पेयं तपेणं च ससागघम्‌ । `

अञ्जनं मेषश्वङ्गस्य नियौसो वरुणस्य च ॥५०॥

` सुष्ककस्याजकणेस्य फेनो गोपित्तसंयुतः 1 क पित्थमेषश्वङ्गयोऽच पुष्पं भल्खातकस्य बा । ए एकैकं कारयेत्‌ पुष्यं बन्धकाद्कोठयोस्प । ==

| ॥

| ॥ १

| । ॥ ॥ ॥ । | 4

अं २ ]

कल्पस्थानम्

४६३

विषैले अंजन से आँसू, गीध का आना, जलन, वेदना, दृष्टिभ्रम और अन्वापन भी हो जाता है। इसमें तुरन्त घृत का पान करे। पिप्पली से मिला तर्पण पिये। मेघशृंगी का या वरण के गौद का अंजन करे। मुक्कक, अजकर्ण (साल), समुद्रफेन, इनको गाय के पित्त में मिलाकर अंजन करे। कैथ, मेघशृङ्गी या मिलावे के फूल अथवा दुपहरिया, अंकौठ इनके फूल इनमें से किसी एक से अंजन करे।

वक्तव्य—पिप्पली कल्क से सिद्ध घृत का तर्पण पीये। अथवा तर्पण—अक्षितर्पण करे घृत से आंख का तर्पण ॥

शोकः स्नायस्तथा स्वापः पादयोः स्फोटजन्म च ॥७२॥

भवन्ति विषजुष्टाभ्यां पादुकाभ्याससंशयम् ।

उपानत्पादपीठानि पादुकावत् प्रसाधयेत् ॥७३॥

विषैले जूते—खड़ाऊँ आदि से—पाँव में सूजन, स्नाय, पाँवों का सोना, छाले उत्पन्न होना, होता है। जूते, आसन के लक्षण चिकित्सा पादुका की भाँति है ॥७२,७३॥

भूषणानि हताचर्चि पि न विभान्ति यथा पुरा ।

स्वानि स्थानानि हन्युश्च दाहपाकावदारणेः ॥७४॥

पादुकाभूषणेषु कृमभ्यङ्गविधिमाचरेत् ।

विष के कारण आभूषण तेज रहित हो जाते हैं, पहले की भाँति नहीं चमकते। जिस स्थान पर धारण किये जाते हैं, वहाँ पर जलन, पकना, अवदारण—उत्पन्न कर देते हैं। पादुका और आभूषणों में अभ्यंग विधि बरते ॥७४॥

विषोपसर्गो वाषपादिभूषणान्तो य ईरितः ॥७५॥

समीच्योपद्रवास्तस्य विदधीत चिकित्सितम् ।

महासुगन्धिभगवद् यं प्रवद्याभि तं विषक् ॥७६॥

पानालेपनस्तस्येषु विदधीताञ्जनेषु च ।

विरेचनानि तीक्ष्णानि कुर्यात् प्रच्छद्वानानि च ॥७७॥

सिराश्च व्यधयेत् क्षिप्रं प्राप्तं विघ्नावर्णं यदि ।

मूषिकाञ्जरुहा वाऽपि हस्ते बद्धा तु भूपतेः ॥७८॥

करोति तिर्बिषं सर्वमन्नं विषसमायुतम् ।

बाष्प से आरम्भ करके भूषण पर्यन्त यह जो विष के उपद्रव कहे हैं, इन उपद्रवों को देखकर इनकी चिकित्सा करे। महासुगन्धि अगद जिसे कहूँगा उसे वैद्य पान, आलेपन, नस्व और अंजन आदि में बरते। तीक्ष्ण वमन और विरेचन देवे। यदि योग्य हो तो सिरावैद्य करके तुरन्त रक्तमोक्षण करे। राजा के हाथ में बांधी मूषिका, अजरुहा औषधि, विषैले सब अन्न की विषरहित बना देती है ॥७५-७८॥

हृदयावरणं नित्यं कुर्याच्च मित्रसम्भगः ॥७९॥

पिबेदघृतसजेयाख्यममृताख्यं च बुद्धिमान् ।

सपिदैषि पयः क्षौद्रं पिबेद्वा जीतलं जलम् ॥८०॥

मयूरानन्दकुलान् गोधाः पृषतान् हरिणानपि ।

सततं भक्षयेद्यापि रसास्तेषां पिबेदपि ॥८१॥

बुद्धिमान् नृपति मित्रों के बीच में बैठो दुधा हृदय की सदा रक्षा करे। अजेय मृत, अमृत घृत को पीये। घी, दधि, दूध, मधु या शीतल जल पीये। मोर, नेवला, गोहूँ, चित्तल हरिण या हिरणों को निरन्तर खाये इनके मांसरसों को पीये ॥

वक्तव्य—हृदयावरण—“सूक्ष्मताप्रजरजस्तस्मै सखौद्रं हृदयविशोधनम् । शुद्धे हृदि ततः शार्णं हेमचूर्णस्य दापयेत् ॥ हेमसर्वविषाण्वाशु गराश्च विनियच्छति । हेमपस्व सञ्जत्यगे न हि पबोऽस्त्रुवद् विषम्” ॥७९-८१॥

गोधानकुलमांसेषु हरिणस्य च बुद्धिमान् ।

दद्यात् सुपिष्टं पालिन्दीं मधुकं शर्करां तथा ॥८२॥

शर्करातिविषे देये मायुरे समहौषधे ।

पार्णते चापि देयाः स्युः पिप्पल्यः समहौषधाः ॥८३॥

सखौद्रः सघृतश्चैव शिश्वीयुषो हितः सदा ।

विषघ्नादि च सेवेत् भद्र्यभोज्यानि बुद्धिमान् ॥८४॥

गोहूँ, नेवला और हरिण के मांसों में, विवृत, मुलेहटी, शर्करा को बारीक पीसकर देवे। मोर के मांस शर्करा, अतीस और सौठ दे। पृषत (चित्तल) के मांस में पिप्पली और सौठ देवे। घी और मधु के साथ शिश्वी (सेम की फली) का यूप सदा देना चाहिये। बुद्धिमान् मनुष्य विषघ्न द्रव्यों के साथ भद्र्य और भोजनों का सेवन करे ॥८२-८४॥

पिप्पलीमधुकक्षौद्राक्षरैरुत्साम्बुभिः ।

छद्वयेदगुप्तहृदयो भक्षितं यदि वै विषम् ॥८५॥

यदि रोगी ने विषपान किया हो तो विषघ्न वस्तुओं से हृदय को ढांपकर, पिप्पली, मुलेहटी, मधु, शर्करा, ईल का रस, जल, इनसे वमन करे ॥८५॥

इति सुश्रुतसंहितायां कल्पस्थानेऽवपानरक्षाकल्पे

नाम प्रथमोऽध्यायः ॥ १ ॥

द्वितीयोऽध्यायः

अथातः स्थावरविषविज्ञानीयमध्यायं व्याख्यास्यामः ॥१॥ यथोवाच भगवान् धन्वन्तरिः ॥२॥

अब इसके आगे स्थावरविषविज्ञानीय अध्याय का व्याख्यान करेंगे, जैसा कि भगवान् धन्वन्तरि ने कहा था।

वि० मन्तव्य—स्थावर विष—जो वृक्ष, ज्वा आदि स्थावरों से प्राप्त होती—उन्में उत्पन्न होती है। जङ्गम विष जो जङ्गमों—सर्प आदि प्राणियों में पाई जाती है, उत्पन्न होती है ॥१,२॥

स्थावरं जङ्गमं चैव द्विविधं विषमुच्यते ।

दशाधिष्ठानमाद्यं तु द्वितीयं षोडशाश्रयम् ॥३॥

१. 'आदौ हृदयं रस्यं' तस्यावरणं पिबेद्यथालाभम् । मज्जानं मधुघृतगैरिकमथगोमयसं वा । इक्षुसुपक्वमथवा काकं निष्पीड्य तदसं बलम् । छागादीनां वाग्भस्ममृदं वा पिबेदाशु ॥ चरक

५६४

मुश्रुतसंहिता

[ अ० २ ]

स्थावर और जंगम भेद से विष दो प्रकार का है। इसमें स्थावर विष के दस आश्रय स्थान हैं, और जंगम के अधिष्ठान सोलह हैं।

वक्तव्य—“कृत्रिम विष भी मानते हैं, यथा—दंष्ट्राविषे मूलविषे सगरे कृत्रिमे विषे।” संयोगं द्विविधं पौष्कं तृतीयं विषमुच्यते। गरं स्यादविषं तत्र सविषं कृत्रिमं मतम्।” निर्विष द्रव्यों से बना गरविष, यथा मधु और घृत समान मात्रा में। सविष द्रव्यों से बना कृत्रिमविष, यथा दालचिकना ॥३॥

मूलं पत्रं फलं पुष्पं त्वक् क्षीरं सार एव च।

नियॉसो धातवश्चैव कन्दश्च दशमः स्मृतः ॥४॥

मूल, पत्र, फल, पुष्प, छाल, दूध, सार, गोंद, घातु, और कन्द ये दस स्थावर विष के अधिष्ठान हैं ॥४॥

तत्र क्लीतकाश्चसारगुच्छासुगन्धगर्गरकघाटविघुच्छिखाविजयानीत्यष्टौ मूलविषाणि; विषपत्रिकालम्बावरदाश्रकरम्भमहाकरम्भाणि पञ्च पत्रविषाणि; कुमुद्वती-वेणुकाकरम्भमहाकरम्भककॉटकरेणुकखद्योतकचर्मरीभ-गन्धासर्पधातिनन्दनसारपाकानीति द्वादशफलविषाणि, वेत्रकादम्बवल्लीजकरम्भमहाकरम्भाणि पञ्च पुष्पविषाणि, अन्त्रपाचककर्तरीयसौरीयककरघाटकरम्भनन्दननाराचकानि सप्त त्वकसारनिर्यासविषाणि, कुमुद्वन्नीस्तुहीजालक्षीरीणि त्रीणि क्षीरविषाणि, फेनाश्रम (भस्म) हरितालं च द्वे धातुविषे, कालकूटवत्सनाभसर्षपपालककर्दमकवैराटकमुस्तकशृङ्गीविषप्रपुण्डरीकमूलकहालाहल-महाविषकर्कटकानीति त्रयोदश कन्दविषाणि, इत्येवं पञ्चपञ्चाशत् स्थावरविषाणि भवन्ति ॥४॥

इनमें—क्लीतक, कनेर, गुंजा, सुगन्ध, गर्गरक, करघाट, विघुच्छिखा, विजया ये आठ मूल विष हैं। विषपत्रिका, लम्बा, वरदाक, करम्भ और महाकरम्भ ये पांच पत्र विष हैं। कुमुद्वती, वेणुका, करम्भ, महाकरम्भ, कर्कटक, रेणुक, खद्योतक, चर्मरी, इभगन्धा, सर्पधाती, नन्दन, सारपाक ये बारह फलविष हैं। वेत्र, कादम्ब, वाल्लीज, करम्भ और महाकरम्भ ये पांच पुष्प विष हैं। अन्त्रपाचक, कर्तरी, सौरीयक, करघाट, करम्भ, नन्दन, नाराचक ये सात त्वकसार और नियॉस विष हैं। कुमुद्वन्नी, स्तुही, जालक्षीरी ये तीन क्षीर विष हैं। फेनाश्रम (भस्म) और हरताल ये दो धातुविष हैं। कालकूट, वत्सनाभ, सर्षप, पालक, कर्दमक, वैराटक, मुस्ताक, शृङ्गीविष, प्रपुण्डरीक, मूलक, हालाहल, महाविष, कर्कटक ये तेरह कन्द विष हैं। इस प्रकार से पचपन स्थावरविष हैं। (फेनाश्रम से कोई संखिया मानते हैं)।

वि० मन्त्रव्य—इन सब विषों में केवल वत्सनाभ (वच्छनाग), शिक्कि (सिंगिया), हरिताल नामक विषों को चिकित्सक समाज जानता है और औषधों में प्रयुक्त करता है।

क्लीतक-मुलेठी, विजया-भांग, कनेर, गुंजा, स्तुही-सेहुण्ड का दूध भी परिचित पदार्थ हैं। शेष विषों को वनवासी मले ही जानते हैं। मुलेठी-वामक है, सेहुण्ड का दूध विरेचक है इस प्रकार ये तत्काल बाहर निकल जाते हैं। भांग भी वामक है ॥

चत्वारि वत्सनाभानि मुस्तके द्वे प्रकीर्तिते।

षट् चैव सर्षपाण्यह्युः शेषाण्येकैकमेव तु ॥६॥

अवान्तरभेद—वत्सनाभ के चार, मुस्तक के दो, सर्षप के छे अवान्तर भेद हैं और सब एक एक हैं ॥६॥

उद्देश्यं मूलविषैः प्रलापो मोह एव च।

जम्भाङ्गुद्देश्यश्चासा ज्ञेयाः पत्रविषेण तु ॥७॥

मुण्डशोकः फलविषैर्दहोऽन्तद्वेष एव च।

भवेत् पुष्पविषैश्छिदिराधमानं मोह एव च ॥८॥

त्वकसारनिर्यासविषैरप्युत्कृभं वन्ति हि।

आस्थ्यदीगन्ध्यपारुष्यशिरोरुक्कफसंखवा ॥९॥

फेनागमः क्षीरविषैर्विड्भेदो गुरुजिह्वता।

हृत्पीडनं धातुविषैर्मुच्छ्रीं दाहश्च तातुनि ॥१०॥

प्रायेण कालघातीनि विषाण्येतानि निर्दिशेत्।

मूलविष से ऐंठन, प्रलाप और मूच्छ्रीं होती है। पत्रविष

से जम्भाई, अङ्गु में ऐंठन, श्वास होता है। फलविष से मुण्ड में शोक, दाह और अन्न में द्वेष रहता है। पुष्पविष से व्रमन, आध्मान और मोह (मूच्छ्रीं) होती है। त्वक, सार, नियॉस इन विषों के सेवन से मुख में दुर्गन्धि, कठोरता, शिर में दर्द, कफ का खाव होता है। दूध विष से क्षाग आना, अतीसार और जिह्वा में भारीपन होता है। धातुविष से हृदय में पीड़ा, मूच्छ्रीं तातु में दाह होता है। प्रायः ये विष दिन, पन्द्रह दिन, मास आदि समय में मारते हैं ॥७-१०॥

कन्दजानि तु तीक्ष्णानि तेषां वद्ययामि विस्तरम् ॥११॥

स्पर्शाज्ञानं कालकूटे वेपथुः स्तम्भ एव च।

श्रीवास्तम्भो वत्सनाभे पातविषमूत्रनेत्रता ॥१२॥

सर्षपे वातवैगुण्यमानाहो प्रन्थिजन्म च।

श्रीवादौर्बल्यवाक्सङ्गौ पालकेऽनुमताविह ॥१३॥

प्रसेकः कर्दमाख्येन विड्भेदो नेत्रपीतता।

वैराटकेनाङ्गुदुःखं शिरोरोगश्च जायते ॥१४॥

गात्रस्तम्भो वेपथुश्च जायते मुस्तकेन तु।

शृङ्गीविषेणाङ्गुसदादाहोदरविघ्नद्वयः ॥१५॥

पुण्डरीकेण रक्तत्वमदणोर्बुद्धिस्तथोदरे।

वैवर्ण्यं मूलकैश्चूर्दिहिककाशोफप्रभृदताः ॥१६॥

चिरेणोच्छृङ्गिसिति श्यावो नरो हालाहलेन वै।

महाविषेण हृदये प्रन्थिमूलोदुग्गमो भ्रशम् ॥१७॥

टेनोत्पत्तककर्त्तृध्वं हसन् दन्तान् दशत्यपि।

कन्दविष तीक्ष्णं विष होते हैं उनको विस्तर से कहूँगा,

यथा—कालकूट से स्पर्श का अज्ञान, कम्पन और जह्रता होती है। वत्सनाभ से श्रीवास्तम्भ, मल-मूत्र और आँख में पीड़ापन, सर्षपविष से वायु की विपरीतता, आनाह और गाठों की उत्पत्ति होती है। पालक से—श्रीवा की दुर्बलता, वाष्पी का अवरोध

अ० २ ]

कल्पस्थानम्

१६५

होता है। कर्दम से-मुख से पानी आना, अतीसार, आँखों में पीलापन होता है। वैराटक से अङ्गों का दुखना और थिरोरोग होता है। मुस्तक से शरीर में स्तम्भ, कम्पन, शृङ्गीविष से—अङ्गों में शिथिलता, दाह, उदर में बुद्धि। पुण्डरीक से आँखों में मुखी, उदर में बुद्धि। मूलक से विवर्णता, वमन, हिकका, शोक, मूहवृत्त, हालाहल से-देर में श्वास आता है, मनुष्य का रंग काला पड़ जाता है। महाविष से हृदय में ग्रन्थि और महान् शूल होता है। कर्कटक विष में मनुष्य ऊपर को कूदता है। ईचता हुआ दन्तों को काटता है ॥११-१८॥

कन्दजान्युप्रवीर्षाणि प्रत्युक्तानि त्रयोदश ॥१८॥

सर्वाणि कुशलेञ्जयान्येतानि दशभिर्गुणेः।

उग्रवीर्यवाले तेरह कन्द विष जो कहे हैं, इन सबको निम्न दश गुणों से कुशल मनुष्यों द्वारा पहचानना चाहिये ॥१८॥ रुक्षमुष्णं तथा तीक्ष्णं सूक्ष्ममाशुव्याधि च ॥१९॥ विकाशि विशदं चैव लघ्वपाकि च तत् स्थूतम्। तद्रौच्यात् कोपयेद्रायुमौष्यात् पित्तं सशोणितम्। मति च मोहयेत्तेन्दयान्मर्मवन्धान् छिन्नति च।

शरीरावयवान् सौक्ष्म्यान् प्रविशेद्विकरोति च ॥२०॥

आशुत्वादाशु तद्वन्ति न्यवयात् प्रकृति भजेत्।

क्षपयेच्छ विकसित्वाद्योपान्धात्तूनमलानि ॥२१॥

वैजघादतिरिच्येत दुष्टिकित्यं च लाघवात्।

दुर्हर्षं चाविपाक्तिवात्तस्मात् कलेशयते चिरम् ॥२३॥

विष के दस गुण—विष रूक्ष, उष्ण, तीक्ष्ण, सूक्ष्म, आशु, न्यवारी, विकारी, विशद, लघु और अपाकी है। रूक्ष होने से विष वायु को, उष्ण होने से रक्त के साथ पित्त को कुपित करता है। तीक्ष्ण होने से बुद्धि को मोहित करता है एवं मर्म वन्धनों को काट देता है। सूक्ष्म होने से शरीरावयवों में प्रवेश करके विकार उत्पन्न करता है। आशु होने से शीघ्र मारता है, न्यवारी होने से सम्पूर्ण शरीर में फैल जाता है। विकारी होने से दोष, घातु और मलों को नष्ट करता है। विशद होने से कहीं पर भी चिपकता (रकता) नहीं। लघु होने से दुष्टिकित्य है। अविपाकी होने से कठिनाई से निकाला जाता है, इसलिये देर तक मनुष्य को दुःख होता है।

वक्तव्य—लघुरूक्षमाशुविशदं न्यवारी तीक्ष्णं विकारी सूक्ष्मं च। उष्णमनिर्दंश्यसं दशगुणमुक्तं विषं तज्जः ॥ विष और मद्य के गुण समान हैं। आगे और गाय के दूध के गुण समान हैं। इसलिये जहाँ विष ओज को नष्ट करता है। वहाँ गाय का दूध ओज का बढ़ाता है, क्योंकि विष और ओज के गुण परस्पर विपरीत हैं। यथा—“गुरुशीतं मृदुरल्फणं बहलं मधुरं स्थिरम्। प्रसन्नं पिच्छिलं स्निग्धमोजो दशगुणं स्मृतम् ॥ गाय का दूध—स्वादुशीतं मृदुस्निग्धं बह-ल्फण्यपिच्छिलम्। गुरुमन्दं प्रसन्नं च गन्धं दशगुणं पयः ॥

तदेवं गुणमेवोजः सामान्यादभिवर्धयेत् ॥ मद्य के गुण—लघूष्ण-तीक्ष्णसूक्ष्ममलव्यवायुशुगमेव च। रूक्षं विकाशि विशदं मद्यं दशगुणं स्मृतम् ॥ विषस्थ ये गुणा दद्याः सन्निपातप्रकोपणाः। त एव मद्ये दृश्यन्ते विषे तु बलवत्तराः ॥ इत्याशु हि विषं किञ्चिद् किञ्चिद्वीरोगाय कल्पते। यथा विषं तथैवान्त्यो ज्येष्ठो मयकृतो गदः ॥ चरक चि० अ० २४ ॥१९-२३॥

स्थायरं जङ्गमं यच्च कुत्रिमं चापि यद्विषम्।

सद्यो व्यापादयेत्तत् ज्ञेयं दशगुणान्वितम् ॥२४॥

यत् स्थावरं जङ्गमकुत्रिमं वा

देहादशेषं यदनिर्गतं तत्।

जीर्णं विषञ्चोपधिभिर्हतं वा

दावानितवातातपशोषितं वा ॥२५॥

स्वभावतो वा गुणविप्रहीनं

विषं हि दूषीविषतामुपैति।

वीर्याल्पभावान्न निपातयेत्तत्

कफावृतं वषगणानुबन्धि ॥२६॥

स्थायर, जंगम या कुत्रिम जो भी विष तुरन्त आदमी को मार देता है, उसको दशगुणोंवाला जानना चाहिये। स्थावर, जंगम, या कुत्रिम जो कि शरीर से सम्पूर्ण रूप में बाहर नहीं निकलता, अपितु पचकर या विषन्न औषधियों से नष्ट होकर, अथवा दावानल, वायु, धूप से सूख जाने के कारण, या अपने स्वभाव से ही गुणों में कुछ कम गुण का हो जाता है, उस विष की दूषीविष संज्ञा हो जाती है। यह दूषीविष वीर्य (शक्ति) के कम होने से मनुष्य को जान से नहीं मारता, अपितु कफ से आवृत होने से बहुत वर्षों तक बना रहता है। (इसी तरह के विष को slow poison कहते हैं) ॥२४-२६॥

तेनादितो भिन्नपुरोषवणो

विगन्धवैरस्यमुखः पिपासी।

मूर्च्छन् वमन् गद्गदवाग्विषण्णो

भवेच्च दूष्योदरलिङ्गजुष्टः ॥२७॥

आमाशयस्थे कफवातरोगो

पक्वाशयस्थेऽनिलपित्तरोगो।

भवेन्नरो ध्वस्तशिरोरुहाङ्गो

विलूणपक्षस्तु यथा विहङ्गः ॥२८॥

स्थितं रसादिष्वयथा यथोक्तान्

करोति घातुप्रभवान् विकारान्।

कोपं च शीतानिलदुर्दिनेषु

यात्याशु, पूर्वं शृणु तत्र रूपम् ॥२९॥

दूषीविष से पीड़ित मनुष्य को अतोषार रहता है, रंग बदल जाता है। मुख में दुर्गन्धि एवं विरसता, प्यास रहती है। मूर्च्छा होती है, वमन होता है, आवाज असष्ट हो जाती

४६६

सुश्रुतसंहिता

[ ३० ]

है। उदास रहता है, दूष्योदर के लक्षणों से पीड़ित रहता है। दूषीविष आमाशय में हो तो कफवात के लक्षण रहते हैं, पक्वाशय में होने से वायु-पित्त के लक्षण होते हैं। रोगी के शिर के बाल, शरीर के रोम झड़ जाते हैं, पर कटे हुए पक्षी की भाँति-गंजा दीखता है। रसादि धातुओं में स्थित दूषित दूषीविष धातुजन्य रोगों को करता है। शीत, वायु और बादल के आने पर यह कुपित होता है।

वक्तव्य—तद्वर्षास्वन्धुयोनिन्त्वाद् संक्तेदंगुडवद्गतम्। सर्प-त्यन्धुषरापाये तदगस्त्यो हिनस्ति च। प्रयाति सन्दवीर्यं विषं तस्माद् घनात्यये ॥ चरक वि० अ० २२-७-८ ॥२७-२६॥

निद्रा गुरुत्वं च विजृम्भणं च विश्लेषहर्षावथवाऽङ्गमर्दः।

दूषीविष के पूर्वरूप-निद्रा आना, भारीपन, जम्भाई, सन्धियों, का दीलापन, रोमांचता, अंगों का टूटना होता है ॥

ततः करोत्यन्तमदाविपाका- वरोचकं मण्डलकोठमोहान् ॥२०॥

धातुक्षयं पादकराशयशोफं दकोदरं छर्दिमथातिसारम्।

वैषण्येमूर्च्छाविषमञ्जरान् वा

कुर्यात् प्रवृद्धां प्रबलां तृषां वा ॥२१॥

उन्मादमन्यज्जनयेत्थाऽन्य- दानाहमन्यत् क्षपयेच्छ शुक्रम।

गादगचमन्यज्जनयेच्छ कुष्ठं

तांस्तान् विकारांश्च बहुप्रकारान् ॥२२॥

इसके आगे अन्न के कारण मर्द (हर्षक्षय या घेन आना), अविपाक, अरोचक, चकत्ते और कोठों की उत्पत्ति, धातुक्षय, हाथ, पैर, मुख में शोय, उदर में जलबृद्धि, वमन, अतीसार, विवर्णता, मूर्च्छा, विषमञ्जर, बढ़ी हुई प्रबल प्यास उत्पन्न करता है। कोई विष उन्माद, कोई आनाह, कोई शुक्र-नाश, कोई विष भराई हुई आवाज, कोई कुछ इस प्रकार विष बहुत से-नाना प्रकार के रोगों को उत्पन्न करते हैं ॥३०-३२॥

दूषितं देशकालान्निवास्वप्नैरभोदण्डः।

यस्माद्दूषयते धातून् तस्माद्दूषीविषं स्मृतम् ॥२३॥

यह विष देश (आनूप), काल (शीतल-बादली आना), अन्न (सुरा, तिल आदि), दिन में खोने से बार-बार धातुओं को दूषित करता है, इसलिये इस विष को दूषीविष कहते हैं। (व्यायाम, मेषुन, क्रोध आदि भी इसको बढ़ाते हैं, उनका अन्न में समावेश करना चाहिये) ॥२३॥

स्थायवरस्योपयुक्तस्य वेगे तु प्रथमे नृणाम्।

श्यावा जिह्वा भवेत्तच्छ्वा मूर्च्छां खासश्च जायते ॥

द्वितीये वैपथुः सादो दाहः कण्ठरुजस्तथा। विषसामागयप्रामं कुरुते हृदि वेदनाम् ॥३५॥ तालुशोषं तृतीये तु शूलं चामाशये भुजाम्। दुर्वर्णं हरिते शनै जायते चास्यलोचने ॥३६॥ पक्वामागययोरस्तोदो हिक्का कासोऽन्त्रकूजन्तम्। चतुर्थं जायते वेगे शिरसश्चातिगौरवम् ॥३७॥ कफप्रसेको वैषण्यं पर्वभेदश्च पञ्चमे। सर्वदोषप्रकोपश्च पक्वाधाने च वेदना ॥३८॥ षष्ठे प्रज्ञाप्रणाशश्च भुजं चाप्यतिसार्यते। स्कन्धगुष्ठकटीभङ्गः सन्तिरोधश्च सप्तमे ॥३९॥

स्थायर विष के खाने पर इसके प्रथम वेग में मनुष्यों की जीभ श्याववर्ण, जड़ हो जाती है, रोगी को मूर्च्छा और श्वास होता है। दूसरे वेग में कम्पन, शिथिलता, दाह, गले में दर्द होता है। आमाशय में पहुँचने पर विष हृदय में वेदना करता है। तीसरे वेग में तालुशोष, आमाशय में तीव्रशूल, एवं आँखें बुरे वर्ण की हरी, सूजी हो जाती हैं। चौथे वेग में पक्वाशय और आमाशय में तोद, हिनकी, कास, आँतों में गड़गड़ाहट, और शिर में भारीपन होता है। पाँचवें वेग में कफ का खाव, विवर्णता, पर्वों का टूटना, सब दोषों का प्रकोप और पक्वाशय में वेदना होती है। छठे वेग में बुद्धि और प्राणों का नाश, और अतिशय अतिसार होता है। सातवें वेग में स्कन्ध, पीठ और कटि टूट जाते हैं और खास रुक जाता है (मर जाता है)।

वि० सन्तव्य—विष की लहर का नाम वेग है। भाँग पीने पर भी वेग का कुछ २ अनुभव होता है ॥३४-३६॥

प्रथमे विषवेगे तु वान्तं शीताम्बुसेचित्तम्।

अगदं मधुसर्पिभ्यां पाययेत् समायुतम् ॥४०॥

द्वितीये पूर्ववद्दान्तं पाययेत् विरेचनम्।

तृतीयेऽगदपानं तु हितं नस्यं तथाऽञ्जनम् ॥४१॥

चतुर्थे स्नेहसंमिश्रं पाययेतागदं भिषक्।

पञ्चमे क्षौद्रमधुककवाथयुक्तं प्रदापयेत् ॥४२॥

षष्ठेऽतीसारवत् सिद्धिरवपीडश्च सप्तमे।

मूर्ध्नि काकपदं कृत्वा सासुरवा पिजितं क्षिपेत् ॥४३॥

चिकित्सा—विष के प्रथमवेग में रोगी को वमन कराके शीतल जल से परिषेक कराये। मधु और घी से भली प्रकार मिलाकर अगद पिलाये। विष के दूसरे वेग में पूर्व की भाँति वमन करके तीव्र विरेचन देवे। तीसरे वेग में अगद पिलाना, नस्य और अंजन दे। चौथे वेग में वैद्य स्नेह से मिला अगद पिलाये। पाँचवें वेग में मधु एवं मुलेहटा के क्वाथ में मिला अगद देवे। छठे में अतिसार की भाँति चिकित्सा करे और अवपीडन नस्य देवे। सातवें वेग में सिर पर काकपद के आकार का पन्थ लगा रक्त मिश्रित मांस रख देवे। अवपीडन भी देवे।

अ० ३ ]

कल्पस्थानम्

४६७

वि० मन्तव्य—अगद-विषतन्त्र में अथवा विषनाशक औषध का नाम “अगद” है जैसे दूषीविषारि अगद ॥४०-४३॥

वेगान्तरे त्वन्यतमे कृते कर्मणि शीतलाय ।

यवागं सप्ततौद्राभिमिमां दद्याद्विषापहाम् ॥४४॥

कोषातकयोऽनिकः पाठासूर्यवल्लयमृताभ्याः ।

शिरौषः किणिहो रोळुगियांहा रजनीद्रयम् ॥४५॥

पुनन्वे हेरेणुश्च प्रिकटुः सारिवे बला ।

एषां यवागूनिष्कवाथे कृता हन्ति विषद्रयम् ॥४६॥

प्रथम वेग से लेकर अगले वेगों में किये जानेवाले कर्मों में शीतल उपचार, विषनाशक, घी और मधुमिश्रित निम्न-यवागू रोगी को देवे । यवागू—कडुई, तुरई, चित्रक, पाठा, सूर्यवल्लो, गिलोय, हरड, शिरौष, चिरचिटा, लसड़ा, कोयल, हल्दी, दारुहल्दी, पुनर्नवा, लालपुनर्नवा, हरेणु, चिकट, सारिवा, काली सारिवा, और बला इनके क्वाथ में बनाई यवागू स्थावर, जंगम दोनों विषों को नष्ट करती है ॥४४-४६॥

मधुकं तगरं कुष्ठं भद्रदाहुरेणवः ।

पुत्रागौलेलवातुनि नागपुष्पोत्पलं सिता ॥४७॥

विडङ्गं चन्दनं पत्रं प्रियडुर्ध्यामकं तथा ।

हरिद्रं द्वे वृहत्थ्यो च सारिवे च स्थिरा सहा ॥४८॥

कस्केरेषां घृतं सिद्धमजेयमिति विश्रुतम् ।

विषाणि हन्ति सर्वोणि शीघ्रमेवाजितं क्वचित् ॥४९॥

अजेय घृत—मुलेहटो, तगर, कूठ, देवदारु, हरेणु, नाग-केसर, इलायची, एलवालुक, लाल नागकेसर, कमल, सिता (श्वेतवच या शर्करा), वायविडंग, चन्दन, तेजपत्र, प्रियगु, कस्तूरी, हल्दी, दारुहल्दी, कटेरी, बडीकटेरी, सारिवा, काली सारिवा, शालपर्णी, मुद्गापर्णी, इनके कल्क से सिद्ध किया घृत अजेय (कभी भी जीता नहीं गया) नाम से प्रसिद्ध है । यह घृत सब विषों को शीघ्र नष्ट करता है, कहीं भी विष द्वारा जीता नहीं गया है ॥४७-४९॥

दूषीविषार्त् सुस्विन्नमूर्ध्वं चाधश्च शोधितम् ।

पाययेतागदं नित्यमिमं दूषीविषापहम् ॥५०॥

पिप्पल्यो ध्यामकं मांसी श्रावरः परिपेळवम् ।

सुवर्चिका सप्तहमैला तोयं कनकगैरिकम् ॥५१॥

क्षौद्रयुक्तोऽगदो ह्येष दूषीविषमपोहति ।

नाम्ना दूषीविषारिस्तु न चान्यत्रापि वार्थते ॥५२॥

दूषी विष के रोगी को भली प्रकार स्वेदन देकर वमन विरेचन से शोधन दे । उसे नित्य दूषीविष नाशक निम्न अगद को पिलाये । दूषीविषारि अगद-पिप्पली, कस्तूरी, जटामांसी, श्रावर, लोघ, कैवड़ीमोथा, सुवर्चिका (हुलहुल), छोटी इलायची, स्वर्णगैरिक, इनको मधु में मिलाकर देवे । दूषीविषारि नाम का यह अगद दूषीविष को नष्ट करता है, और अन्य विषों में भी बरता जा सकता है ॥५०-५२॥

उन्नरे दाहे च हिंकायामानाहे शुक्रमंक्षये ।

शोफेऽतिसारे मूर्च्छायां हृद्वेगे जठरोऽपि च ॥५३॥

उन्मादे वेपथौ चैव ये चान्ये स्युरुपद्रवाः ।

यथास्वं तेषु कुर्वीत विषदन्तैरौषधैः क्रियाम् ॥५४॥

उपद्रवचिकित्सा—ज्वर, दाह, हिंका, आनाह, शुक्लक्षय, शोफ, अतीसार, मूर्च्छा, हृदयरोग, उन्माद, कम्पन और, जो दूसरे उपद्रव हों, उनमें उनकी अपनी चिकित्सा विषदन्त औषधियों से बरते ॥५३,५४॥

साध्यमात्मवतः सद्यो याप्यं संवत्सरोत्थितम् ।

दूषीविषमसाध्यं तु क्षीणस्याहितसेविनः ॥५५॥

संयमी पुरुष में उत्पन्न का विष साध्य है । एक वर्ष का पुराना विष याप्य है । क्षीण हुए एवं अहित सेवी पुरुष में दूषीविष असाध्य होता है ॥५५॥

इति सुश्रुतसंहितायां कल्पस्थाने स्थावरविषविज्ञानीयो नाम द्वितीयोऽध्यायः ॥ २ ॥

तृतीयोऽध्यायः

अथातो जङ्गमविषविज्ञानीय कल्पं व्याख्यास्यामः ॥१॥

यथोवाच भगवान् धन्वन्तरिः ॥२॥

अब इसके आगे जंगमविषविज्ञानीयकल्प का व्याख्यान करेंगे—जैसे कि भगवान् धन्वन्तरि ने कहा था ।

वि० मन्तव्य—इस अध्याय में जंगम विषों का वर्णन किया गया है परन्तु श्लो० ६ से लेकर आगे जो तृण आदि के दूषित करने का वर्णन है वह स्थावर विषों द्वारा भी किया जाता है ॥१,२॥

जङ्गमस्य विषस्योत्क्रान्त्यधिष्ठानानि षोडश ।

समासेन मया यानि विस्तरस्तेषु वक्ष्यते ॥३॥

तत्र, दृष्टिनिःश्रासदंष्ट्रानखमूत्रपुरीषशुक्लालार्तवमुख-सन्दंशविशधिततुण्डास्थिपित्तशुक्रशवानोति ॥४॥

जंगम विष के सोलह स्थान जो संक्षेप में कहे थे, उनको अब यहाँ विस्तार से कहेंगे । उनमें—दृष्टि, निःश्रास, दंष्ट्र, नख, मूत्र, पुरीष, शुक्र, लाला, आर्तव, मुख, सन्दंश, विशधित, तुण्ड, अस्थि, पित्त, शूक्र, शव ये सोलह स्थान हैं । (विशधित-गुवा से किया कुत्सित शब्द) । वृद्धवाम्भट में—“दृष्टिनिश्रासस्यार्थदंष्ट्रामुखनखास्थिमूत्रपुरीषशुक्रात्तंवलालाशूकपित्तशोणितशवानि” ॥४॥

तत्र, दृष्टिनिःश्रासविषा द्विव्याः सर्पाः भौमारन्तु दंष्ट्रा-विषा माजौरश्चवानरमकरमण्डुकपाकमत्स्यगोधाशम्बूक-पचलाकगृहगोधिकाचतुष्पादकीटास्तथाऽन्ये दंष्ट्रानख-विषाः, चिपिटपिच्छटककषायवासिकसर्पकटोटकवर्चः-कीटकौण्डिन्यकाः शकुन्तम्रविषाः, मूषिकाः शुक्रविषाः लता लालामूत्रपुरीषमुखसन्दंशनखशुक्रार्तवविषाः वृद्धि-कविशम्भरवरटीराजीवमत्स्योच्छिदङ्गिकाः समुद्रवृद्धिका-

५६८

मुश्रुतसंहिता

[ अ० ३ ]

श्राठ (र) विषाः, चित्रशिरः सरावकुर्दिशतदारुकारिमे- दकसारिकामुख। मुखसन्दंशविशर्धितमृत्रपुरीषविषाः, मक्षिकाकणभजलायुका मुखसन्दंशविषाः, विषहतास्थि- सर्पकण्टकवरटीमत्स्यास्थि चेत्यस्थिविषाणि, शकुलीमत्स्य रक्तराजिवरकी (टी) मत्स्याश्च पित्तविषाः, सूक्ष्मतुण्डो- च्छिचटिङ्गवरटीशतपदीशूकवलभिकाशुङ्गिभ्रमराः शूकतुण्ड- विषाः, कीटसर्पदेहा गतासवः शवविषाः, शेषास्त्वनुक्ता मुखसन्दंशविषेष्वेव गणयितव्याः ॥५॥

इनमें डडि, निश्वास में विषवाले दिव्य सर्प हैं। भूमि के साँप दंशविषवाले हैं। बिछी, कुत्ता, बन्दर, मकर, मण्डूक, पाकमत्स्य, गोहूँ, शम्भूक, प्रचालक, ग्रहगोधिका (छिगकली), पशु, कीड़े, तथा दूसरे दंश। एवं नख विषवाले हैं। चिपट, पिच्छटक, कषायवासिक, सर्पक, तोटक, वच, कीट, कौण्डि- न्यक, ये इनके मल मूत्र में हैं। चूहों के शुक्र में विष है। लूआ (मकड़ी) के लाला, मूत्र, मल, मुख, संदेश, नख शुक्र और आर्चव में विष है। विच्छू, विश्वम्भर, वरटी, राजीवमत्स्य, उच्चिटिंग (विषकपरा), समुद्रबृश्चिक, इनके आर (पूर्व में स्थित कांटा) में विष है। चित्रशिर, सराव, कुर्दशित, दारुकारि, मेदक, सारिमुखा इनके मुखसन्दंश, विशर्धित, मूत्र और मल में विष है। मक्खी, कणभ और जोक इनके मुख सन्दंश में विष है। विष से मरे की अस्थि, साँप का कण्टक (दाँत), वरटी, मछली की अस्थि, ये अस्थि विष हैं। शकुलीमत्स्य, रक्तराजी, वरटी, मत्स्य ये पित्तविषवाले हैं। सूक्ष्मतुण्ड, उच्चिटिंग, वरटी, शतपदी (कानखजुरा), शूक, बलमीका, शृंगो, भ्रमर इनके शूक और तुण्ड में विष है। कीड़े और साँप इनके मृत देह शव विष हैं। शेष जो नहीं कहे उनको मुख सन्दंश विष में गिनना चाहिये।

वक्तव्य—चूहे के काटने से भी विष होता है, इसी को आजकल (Rat Bite Fever) के नाम से कहते हैं। और- बैल आदि को मारने के लिये वॉस की पतली लकड़ी (पैनी) के अगले भाग में आधा इंच लम्बी लगाई पतली-तेज कील होती है। इसे बैल में लुभोते हैं। इसकी भाँति होने से विच्छू के दंश को 'आर' शब्द से कहा है। बुद्धवाग्भट ने तुण्ड विशर्धित के स्थान पर स्पर्श और रक्त पढ़ा है ॥५॥

भवन्ति चात्र—

राजोऽरिदेशे रिपवस्तृणाम्बु-

मार्गात्रधूमश्रसन्तान् विषेण।

सदूषयन्येभिरतिप्रदुष्टान्

विद्याय लिङ्गैरभिगोध्येतान् ॥६॥

इसमें श्लोक भी हैं—शत्रु देश में प्रविष्ट राजा के तृण (पशुओं के घास, भूसा आदि), जल, रास्ते, अन्न, वायु को

शत्रु विष से दूषित कर देते हैं। शत्रुओं से अति दूषित किये इनको निम्न लक्षणों से जान कर इनका शोधन करे ॥६॥

दुष्टं जलं पिच्छिलमुग्रगन्धि

फेनान्वितं राजिभिरावृतं च।

मण्डूकमत्स्यं त्रियते विहङ्गा

मत्ताश्च सानूपचरा भ्रमन्ति ॥७॥

मज्जन्ति ये चात्र नराश्रनागा-

स्ते छर्दिमोहज्वरदाहशोकान्।

ऋ (ग) न्छन्ति तेषामपहृत्य दोषान्

दुष्टं जलं शोधयितुं यतते ॥८॥

विष से दूषित जल—पिच्छिल, तेजगन्धवाला, झागदार और रेखाओं से युक्त होता है। मेढक, मछली, मर जाती है। पक्षी और कछुए आदि किनारे पर रहनेवाले पागल हो जाते हैं। इस जल में मनुष्य, घोड़े, हाथी, जो भी स्नान करते हैं, उनको वमन, मोह, ज्वर, दाह और शोक होता है। उनके दोषों को दूर करके, दूषित जल को, शुद्ध करने का यत्न करे ॥ इसके लिये—

धवाश्वकर्ण.सनपारिभद्रान्

सपाटलान् सिद्धकमोक्षकौ च।

दग्धा सराजदुमसोमवलका-

स्तद्व्रह्म शीतं वितरेत् सरःसु ॥९॥

भस्माण्डजलि चापि घटे निधाय

विशोधयेदीप्सितमेवमम्भः।

धावड़ी, अश्वकर्ण, असन (विजयसार), पारिभद्र (फर- हद), पाटल, सिद्धक, (निर्गुणडी या सिम्बल), मोक्षक (मोखा), अमलतास, सोमवलक (विटखदिर की छाल) इनको जलाकर इनकी ठण्डी भस्म को जल में छिड़क देवे। इस राख की अंजली घड़े में डालकर इच्छित पीने के पानी का शोधन करे।

वि० मन्तव्य—जल की शुद्धि के लिये जो भस्म का प्रयोग बतलाया है वह क्षार का प्रयोग है। आजकल जो पुटास परमेड्- नेट का प्रयोग होता है उसका यही बीज है। उक्त लालद्रव्य भी क्षार ही है। जिन कूपों का जल विकृत हो जाता है इनमें उक्त भस्म डालने पर वही लाभ होता है जो पुटास परमेड्नेट डालने पर होता है ॥१०॥

क्षितिप्रदेशं विषदूषितं तु

शिलातलं तीर्थमथेरिणं वा ॥१०॥

सुश्रुन्ति गात्रेण तु येन येन

गोवाजिनागोष्ट्रखरा नरा वा।

१ मेरे मित्र श्री निरंजन गलियारा ने बतलाया है कि बर्मा में इन्सीन, तमाई की तरफ बर्मी लोग तालाबों में एक लकड़ी का चूर्ण पानी पर छिड़क देते हैं। सबेरे मछलियाँ मरो हुई पानी के ऊपर उनको मिल जाती हैं।

अ० ३ ] ७२

कल्पस्थानम्

५६६

तन्जूनतां यास्यथ दृष्टते च

विशौर्यते रोमनखं तथैव ॥११॥

तत्राप्यनन्तां सह सर्वंगन्धैः

पिष्ठा सुराभिर्विंनियोज्य मार्गम् ।

सिद्धचेत् पयोभिः सुमुद्गन्वितैस्तं

विडङ्गपाठाकटभीजलैर्वा ॥१२॥

विष से दूषित भूमि प्रदेश का, शिलागुड को, तीर्थ ( घाट आदि ) को, ईरिण ( ऊपर भूमि मैदान ) को गाय-बैल, घोड़े हाथी, ऊंट, गधे, और मनुष्य शरीरके जिस जिस अंग से छूते हैं, वह अंग सूज जाता है, वहाँ पर जलन होती है, रोम और नख गिर जाते हैं । इसके लिये अनन्ता ( सारिवा ) को एलादि-गन्ध के साथ सुरा में पीसकर दूध एवं काली मिट्टी या वर्ल्मीक मृत्तिका मिलाकर इससे छिड़काव करे । अथवा वायविडंग, पाठा, कटभी ( अपराजिता ) इनके कषाय से परिषेक करे ॥

तृणेषु भक्तेषु च दूषितेषु

सीदन्ति मूर्च्छन्ति वमन्ति चान्ये ।

विड्भेदमुच्छन्त्यथवा प्रियन्ते

तेषां चिकित्सां प्रणयेद्यथोक्ताम् ॥१३॥

विषापहैर्वाऽप्यगदैर्विलिप्य

वाद्यानि चित्राण्यपि वादयेत ।

तारः सुतारः ससुरेन्द्रगोपः

सर्वैश्च तुर्यः कुशविन्दभागः ॥१४॥

पितेन युक्तः कपिलान्वयेन

वाद्याप्रलेपो विहितः प्रशस्तः ।

वाद्यस्य शब्देन हि यान्ति नाशं

विषाणि घोराण्यपि यान्ति सन्ति ॥१५॥

घास-भूसा आदि एवं भोजन-गेहूँ आदि के विष से दूषित हो जाने पर जो इनका उपयोग करते हैं वे शिथिल हो जाते हैं, मूर्च्छित होते हैं, कइयों को वमन होती है, किसी को अति-सार होता है, और कोई भर भी जाते हैं । उनमें निम्न चिकित्सा करे । विषनाशक या अन्य अगदों से नाना प्रकार के वाद्यों पर लेप करके इनको बजाये । चाँदी, पारा, सुवर्ण, सारिवा, इन सब के बराबर कुशविन्द ( रत्न या शाण का पत्थर, डल्हन के मत से मुस्ता भी ), इनको कपिलवर्ण की गाय के पित्त के साथ मिलाकर बाजों पर लेप करना उत्तम है । क्योंकि वाद्य के शब्द से घोर विष भी नष्ट हो जाते हैं ।

वि० मन्तव्य—वाद्य-ढोल आदि-शब्द या ध्वनि से वाता-वरण फट जाता है फलतः जहाँ तक शब्द जाता है वहाँ तक विषनाशक औषध की धूलि पहुँच जाती है और विष का प्रभाव नष्ट हो जाता है ॥१३-१५॥

धूमेऽनिले वा विषसंप्रयुक्ते

खगाः श्रमाताः प्रपतन्ति भूमौ ।

कासप्रतिस्रयायजिरोरुजञ्च

भवन्ति तीव्रा नयनामयाञ्च ॥१६॥

लाक्षाहरिद्रातिविषाभयान्व-

हरेणुकेलादनवककुसुम् ।

प्रियङ्गां चाप्यनले निधाय

धूमानिलौ चापि विशोधयेत ॥१७॥

धूम या वायु के विष से युक्त होने पर पक्षी-श्रम से यककर भूमि पर गिर जाते हैं । कास, श्वास, प्रतिस्रयाय, शिरोरोग, और आंख के रोग हो जाते हैं । इसमें लाख, हल्दी, अतीस, हरड, मोथा, हरेणु, इलायची, तमालपत्र, तगर, कूठ, प्रियंगु इनको अग्नि में डालकर इनसे धूम और वायु का शोषन करे ।

वि० मन्तव्य—विषैला धूम ( गैस ) तथा वायु जहाँ फैल जाता है अथवा फैला दिया जाता है । जैसे—प्रथम महासमर ( सन् १६१४-१८ ) में गैसों का प्रयोग किया गया था और उसके द्वारा “इन्फ्लुएन्जा” नामक ज्वर जनपदोद्बन्ध-मरक महामारी के रूप में फैला था । इस ज्वर के भी प्रधान लक्षण कास, प्रतिस्रयाय एवं शिरोवेदना ही थे ॥१६,१७॥

प्रजामिमासाम्सयोनेर्ब्रह्मणः सृजतः किल ।

अक्रोदसुरो विघ्नं कैटभो नाम दपितः ॥१८॥

तस्य क्रुद्धस्य वै वक्राद्रब्रह्मणस्तेजसो निवेः ।

क्रोधो विग्रहवान् भूत्वा निपपातातिदारुणः ॥१९॥

स तं ददाह गर्जन्तमन्तकामं महाबलम् ।

ततोऽसुरं घातयित्वा तत्तेजोऽवर्धताद्भुतम् ॥२०॥

ततो विषादो देवानामभवन्तं निरीदय वै ।

विषादजनन्तत्वाच्च विषमित्यभिधीयते ॥२१॥

ततः सृष्ट्वा प्रजाः शेषं तदा तं क्रोधमोक्षरः ।

विन्यस्तवान् स भूतेषु स्थावरेषु चरेषु च ॥२२॥

स्वयम्भू ब्रह्मा के इस सृष्टि को बनाते समय कैटभ नाम के राक्षस ने अभिमान में आकर विघ्न उपस्थित किया । उस समय तेजः पुञ्ज ब्रह्मा के क्रुद्ध होने से उनके मुख से क्रोध शरीर-रूप धारण करके अतिदारुण रूप से गिरा । इस क्रोधरूपी पुरुष ने उस यम के समान महाबलवान्, एवं गरजते हुए राक्षस को मार डाला । उस राक्षस को मारकर यह तेज विचित्ररूप में बढ़ने लगा । इसको देखकर देवताओं को बहुत विषाद ( दुःख ) हुआ । विषाद उत्पन्न करने के कारण इसको विष कहते हैं । फिर शेष प्रजाओं को बनाकर ब्रह्मा ने उस क्रोध को स्थावर और जंगम भूतों में रख दिया ।

१ विगत यूरोपिय महायुद्ध में सिपाहियों के टोप पर एवं बटनों पर ऐसे पदार्थ लगा दिये जाते थे कि जिनका रंग बिप्ले गैस से बदल जाता था । रंग बदलता देखकर सिपाही तुरन्त वायु से बचने का रसायंत्र ( मस्क ) बरतता था ।

४७०

सुश्रुतसंहिता

[ अ० ३ ]

जगद्विषण्णं तं दृष्ट्वा तेनासौ विषसंज्ञितः । जंगमस्थावरायां तद्योनौ ब्रह्मा न्यथोजयत् ॥ चरक ।

वि० मन्तव्य—यह विष की प्राथमिक उत्पत्ति का प्रकार है और यह अगद तन्त्र-विषशास्त्रवालों का कथन है या विचार है या अनुमान है। जैसे मानव की सृष्टि के विषय में मानव शास्त्र का ॥१८-२२॥

यथाऽव्यक्तसं तौयमन्तरीक्षान्महीगतम् ।

तेषु तेषु प्रदेक्षेयु रसं तं तं नियच्छति ॥२३॥

एवमेव विषं यद्यद्वद्व्यं व्याप्यावतिष्ठते ।

स्वभावोदेव तं तस्य रसं समनुवर्तते ॥२४॥

जिस प्रकार अत्यन्तरसवाला जल आकाश से बरसकर भूमि पर गिरकर उन उन प्रदेशों के रसों को ले लेता है, इसी प्रकार विष भी जिस द्रव्य का आश्रय लेता है, प्रकृति से वह उसी द्रव्य के रसवाला बन जाता है। (वैसे विष अत्यन्तरस है) ॥२३,२४॥

विषे यस्माद्गुणाः सर्वे तीक्ष्णा प्रायेण सन्ति हि ।

विषं सर्वमतो ज्ञेयं सर्वदोषप्रकोपणम् ॥२५॥

ते तु वृत्तिं प्रकृपिता जहति स्वां विषाद्विताः ।

नोपयाति विषं पाकमतः प्राणान् रुण्दि च ॥२६॥

इलेषमणाऽवृतमार्गत्वाद्बुच्छवासोऽस्य निरुध्यते ।

विसंज्ञः सति जीवेऽपि तस्मात्तिष्ठति मानवः ॥२७॥

क्योंकि विष में प्रायः सब गुण तीक्ष्ण रूप में रहते हैं इसलिये विष को सब दोषों का प्रकोपक जानना चाहिये। ये वातादि दोष प्रकृपित होकर विष से पीड़ित होने के कारण अपने स्वभाव को छोड़ देते हैं। इसलिये विष का पाचन नहीं होता, और प्राणों का भातक बन जाता है कफ से मार्ग के आवृत होने के कारण इसका उच्छ्वास रुक जाता है। इसलिये जीते हुए भी मनुष्य संसारहित बना रहता है।

वि० मन्तव्य—यद्यपि रूक्ष एवं उष्ण आदि गुण सभी द्रव्यों में रहते हैं, परन्तु विष द्रव्य में तीव्र होते हैं, इसीलिये यह द्रव्य "विष" कहलाता है। वृत्ति—वासु—प्रसन्दन आदि को, पित्त-पाचन एवं रसरञ्जन आदि को और कफ सन्धिर्लक्षण कर्म को। विष अपाकी-न पचनेवाला होता है (क० अ० २-श्लो० २०) अतः प्राण की गति को रोक देता है, कफ द्वारा प्राण के मार्ग रुक जाने से श्वास प्रश्वास की क्रिया रुक जाती है—रुक-रुक कर बहुत ही सूक्ष्म होकर चलती है। तात्पर्य यह है कि विषपीड़ित के श्वास की गति को रुकी देखकर ही उसे मृत नहीं समझ लेना चाहिये अपितु—इसी अन्ध्याय के श्लो० ४०-४४ के अनुसार यदि लक्षण देखे जायें तब "मृत" समझना चाहिये अन्यथा विष नाशक उपचार तत्परता के साथ करते रहना चाहिये ॥१५-२७॥

शुक्रवत् सर्वसर्पाणां विषं सर्वशरीरगम् ।

कुट्टानामेति चाङ्ग्रेभ्यः शुक्रं निमन्थनादिव ॥२८॥

तेषां बडिशवद्वृष्ट्यास्तासु सज्जति चागतम् ।

अनुद्वृष्ट्या विषं तस्मान्न मुञ्चन्ति च भोगिनः ॥२९॥

सब सर्पां में विष शुक्र की भाँति सारे शरीर में फैला रहता है। जिस प्रकार विष की इच्छा से अंगों के मथने पर शुक्र बाहर आता है, इसी प्रकार कुट्ट होने पर विष सम्पूर्ण अंगों से बाहर आता है। यह आया हुआ विष उनकी बडिश (मछली पकड़ने का काँटा) के समान दृष्टा में (थैली में) रुक जाता है। इसलिये बिना चाह के सर्प विष को नहीं छोड़ते, (इच्छा करने पर ही सर्प जहर निकालता है)।

चरक—सर्पदृष्टा चतस्खस्तु तासां वामाधराः सिराः । पीतावामोत्तरादृष्टा रक्तश्यावाधरोत्तरा ॥ यन्मात्रः पतते विन्दुः गोवालात्सलिलोद्भूतात् । वामाधरायां दृष्ट्या तन्मात्रं स्यादहः विषम् ।

वि० मन्तव्य—सर्प का मांस खाया भी जाता है। सुना है चीन जापान आदि देशों में यह मछली के समान प्रयुक्त होता है और च० चि० अ० ८ में वर्मिशन्देन च उरगान् ॥५१॥ सर्प का मांस खाने का विधान भी है। प्रतीत होता है, कि जैसे शरीर में व्याप्त शुक्र धातु शुक्र के रूप में नहीं पाया जाता वैसे ही विष भी सर्प के शरीर में व्याप्त विषरूप में नहीं पाया जाता वह उनके दंश में आकर ही विषरूप धारण करता है। यह भी सुना जाता है, कि सर्प का शिर काटकर शेष शरीर का मांस निर्विष होने के कारण खा लिया जाता है। अनुद्वृष्टा-अनुद्योजिताः अनुच्छलिता इति यावत्, कर्णगुक्त परावृत्त्या हि दृष्ट्या अघोमुखता इति (डरलून टीका)। अर्थात् सर्प काटकर दृष्टा फँसे दन्तों को निकालने के लिये उछलकर एकबार उलटा होता है, उल्टा होते ही दन्तों का मुख नीचे की ओर हो जाता है फलतः क्षत में विष चू जाता है। कभी-कभी काटने पर विष का प्रभाव नहीं होता क्योंकि सर्प उल्टे बिना ही दन्त निकालकर भाग जाता है। यह सब सर्प विशेषज्ञ संपत्ति से सुना है ॥२८,२९॥

यस्माद्व्यर्थमुष्णं च तीक्ष्णं च पठितं विषम् ।

अतः सर्वविषेषूक्तः परिषेकस्तु शीतलः ॥३०॥

मन्दं कीटेषु नात्युष्णं बहुवातकफं विषम् ।

अतः कीटविषे चापि स्वेदो न प्रतिषिध्यते ॥३१॥

कीटेद्वृष्टानुप्रविषैः सर्पवत् समुपाचरेत् ।

चूंकि विष अतिशय उष्ण, और तीक्ष्ण कहा है, इसलिये सब विषोंमें शीतल परिषेक करना चाहिये। कीटों का विष मन्द, न बहुत उष्ण और न बहुत वातकफवाला होता है इसलिये कीटों के विष में स्वेद निषिद्ध नहीं है। उपविषवाले कीटों के दंश की चिकित्सा सर्पां की भाँति करे ॥३०,३१॥

अ० ३ ]

कल्पस्थानम्

५७९

स्वभावादेव तिष्ठेत्तु ग्रहारादंग्योविषम् ॥३२॥ न्याय्य सावयवं देहं दिग्धविद्वाहिदृष्टयोः । लील्याद्विषान्वितं मांसं यः खादेन्मृतमात्रयोः ॥३३॥ यथाविषं स रोगेण किलइयते त्रियतेऽपि वा । अतश्चाप्यनयोमांससमभक्ष्यं मृतमात्रयोः ॥३४॥ मुहूर्तात्तदुपादेयं ग्रहारादंगवजितम् ।

स्वभाव से ही विष दंश किये स्थान पर रहता है । विचैले शस्त्र से मारे, और सांप के काटने पर विष अङ्ग समेत सम्पूर्ण शरीर में फैल जाता है । मरे हुए प्राणी का विषयुक्त मांस लोभ के कारण जो कोई खाता है, वह प्राणी विष के अनुसार रोग से पीड़ित होता है या मर जाता है । इसलिये विचैले बाण से मरे या सांप के काटने से मरे हुए प्राणी का मांस नहीं खाना चाहिये । यदि खाना ही हो तो ग्रहार और दंश के स्थान को छोड़कर तुरन्त एक मुहूर्त के अन्दर ले लेना चाहिये ॥

सवातं गृहधूमामं पुरीषं योऽतिसार्यते ॥३५॥ आध्मातोत्यर्थमुष्णासो विवर्णः सादपीडितः । उद्वमत्यथ फेनं च विषपीतं तमादिशेत् ॥३६॥ न चास्य हृदयं वह्निविषजुष्टं दहत्यपि ।

तद्वि स्थानं चेतनायाः स्वभावाद्वाथाय तिष्ठति ॥३७॥ वायु के साथ घर के धुवासे के समान रंग का काला मल जिसे आता हो, आध्मान हो, आंसुओं का जल बहुत गरम हो, विवर्ण हो, शिथिलता आ गई हो, वमन आती हो, क्षाग आती हो, उस रोगी को विष पान किया समर्क । इस रोगी के विष से युक्त हृदय को आग में न जलाये । क्योंकि हृदय चेतना का स्थान है, विष स्वभाव से ही उसमें व्याप्त करके रहता है । (पीतं मृतस्य हृदि तिष्ठति, दधविद्वयोः दंशदेशे स्यात्—चरक) ॥३५-३७॥

अश्वत्थदेवायतनशमन- वलमीकसन्ध्यासु चतुष्पथेषु ।

याम्ये सपिञ्चे परिवर्जनीया ऋत्वे नरा मर्मसु ये च दृष्टाः ॥३८॥

पीपल, मन्दिर, शमशान, वलमीक, सन्ध्याकाल, चौराह, भरणी नक्षत्र में, मघा नक्षत्र में और मर्म स्थानों पर काटे हुए मनुष्यों की चिकित्सा नहीं करनी चाहिये, ये असाध्य हैं ॥३८॥

दर्वीकराणां विषमाशुषाति सर्वाणि चोष्णे द्विगुणीभवन्ति ।

अजीर्णपितातपपीडितेषु बालप्रमेहिष्वथ गर्भिणीषु ॥३९॥

बृद्धातुरक्षीणुभक्षितेषु रूक्षेषु भीरुष्वथ दुर्दिनेषु ।

दर्वीकर सांपों का विष शीघ्र मारक होता है । सभी विष उष्णकाल में दुगुने बढ़ते हैं । अजीर्णरोगी, पित्तरोगी, धूप से

पीड़ित, बालक, प्रमेहरोगो, गर्भवती, बृद्ध, रोगी, क्षीण, भूखे, रूक्ष प्रकृति, और भीरुओं में एवं बादलों के आने पर सब विषों का जोर बढ़ता है ॥३९॥

शस्त्रश्चते यस्य न रक्तमेति राज्ञो लताभिश्च न संभवन्ति ॥४०॥

शीताभिरदुभिश्च न रोमहर्षा विषाभिभूतं परिवर्जयेत्तम् ।

जिह्वा सिता यस्य च केग्नशतो नासावभङ्गश्च सकण्ठभङ्गः ॥४१॥

कृष्णः सरक्तः श्वयशुश्रूष दंशे हन्वोः स्थिरत्वं च स वर्जनीयः ।

वर्तिर्घना यस्य निरेति वक्रत्रा- द्रक्तं स्वेदूष्णमघश्च यस्य ॥४२॥

दंष्ट्रानिपाताः सकलाश्च यस्य तं चापि वैद्यः परिवर्जयेत्तु । उन्मत्तमत्यर्थमुपद्रुतं वा हीनस्वरं वाऽप्यथवा विवर्णम् ॥४३॥ सारिष्टमत्यर्थमवेगितं च जह्नान्नरं तत्र न कर्म कुर्यात् ॥४४॥

असाध्य—शस्त्र से काटने पर जिसका रक्त नहीं निकलता, लता (वैत) आदि से मारने पर जिसके शरीर पर रेखायें नहीं उठती, शीतल जल से जिसकी रोमांच नहीं होता, विष से पीड़ित उस मनुष्य को छोड़ देना चाहिये । जिसकी जीभ श्वेत हो गई हो, बाल झड़ने लगे, नासा वैठ गई हो, आवाज रुक गई हो, रक्त काला हो, दंश में लाल शोथ हो, जवाड़ी स्थिर हो गई हो (बन्द रहे, खुले नहीं), वह भी असाध्य है । मुख से जमा हुआ घट्ट कफ निकले, मुख, नाक, गुद, मूत्रमार्ग से रक्त जाता हो दंशस्थान पर सब दांतों का पूरा पूरा निशान हो, उसको भी वैद्य छोड़ देवे । जो रोगी पागल हो, अति उपद्रवों से पीड़ित हो, स्वर कमजोर हो गया हो अथवा रोगों के शरीर का रंग बदल गया हो, मृत्यु के लक्षण निश्चित रूप में आ गये हों, जिसमें लहर न आये, वह रोगी मरेगा हो, उसकी चिकित्सा न करे ॥४०-४४॥

वक्तव्य—नीलोद्वदन्तशेथिल्यकेशपतनाङ्गभगविच्छेपाः शिशिरैर्न लोमहर्षो नाभिहृते दण्डराजी स्यात् ॥ शतजं क्षताच्च नाया- त्येतानि भवन्ति मरगलिंगानि ॥ च० ॥ च० अ० २३-३३-३४॥

मनुष्य के शरीर में मरने पर जो परिवर्तन होते हैं, यथा, राई गर मोरटिस, खिराओं का संकोच, रक्त संचार का बन्द होना उसके कारण, ही वैत आदि से मारने पर रेखायें नहीं उठती, जलाने पर छाला नहीं होता, छाले में पानी नहीं होता ।

४७२

सुश्रुतसंहिता

[ अ० ४ ]

ये पहिचानें—निश्चित मूल्य का चिह्न हैं। विस्तार न्यायवैद्यक-विषतंत्र में देखिये ॥४०-४१॥

इति सुश्रुतसंहितायां कल्पस्थाने जङ्गमविषविज्ञानीयो नाम तृतीयोऽध्यायः ॥ ३ ॥

चतुर्थोऽध्यायः

अथातः सर्पदृष्टविषविज्ञानीयं कल्पं व्याख्यास्यामः॥१॥

यथोवाच भगवान् धन्वन्तरिः ॥२॥

अब इसके आगे सर्पदृष्टविज्ञानीयकल्प का व्याख्यान करेंगे—जैसा कि भगवान् धन्वन्तरि ने कहा था ॥१,२॥

धन्वन्तरिं महाप्राज्ञं सर्वशास्त्रविशारदम् ।

पादयोरुपसंगृह्य सुश्रुतः परिपुच्छति ॥३॥

महाबुद्धिमान्, सब शास्त्रों में निपुण धन्वन्तरि भगवान् के पैरों को स्पर्श करके सुश्रुत ने पूछा ॥३॥

सर्पसंख्यां विभागं च दृष्टलक्षणमेव च ।

ज्ञानं च विषवेगानां भगवन् ! वक्तुमर्हसि ॥४॥

हे भगवन् ! सर्पों की संख्या उनके भेद, उनके काटने के लक्षणों को विष के वेगों का ज्ञान आप के कहने योग्य है, इस-लिये कहें ॥४॥

तस्य तद्वचनं श्रुत्वा प्रात्रवीदुभिषजां वरः ।

असंख्या वासुकिश्रेष्ठा विख्यातास्तक्षकादयः ॥५॥

महोधराश्च नागेन्द्रा हुताग्निनसमतेजसः ।

ये चाप्यजसं गर्जन्ति वर्षन्ति च तपन्ति च ॥६॥

ससागरगिरिद्रोपा यैरियं धार्यते मही ।

कृद्वा निःश्वासदृष्टिभ्यां ये हन्युरखिलं जगत् ॥७॥

नमस्तेभ्योऽस्ति नो तेषां कार्यं किञ्चिच्छिकित्सया ।

ये तु दंष्ट्राविषा भौमा ये दशन्ति च मानुषान् ॥८॥

तेषां सङ्ख्यां प्रवक्ष्यामि तथावदनुपूर्वशः ।

सुश्रुत के इन वचनों को सुनकर वैद्यों में श्रेष्ठ धन्वन्तरि ने कहा। वासुकि जिन में श्रेष्ठ है, ऐसे तक्षकादि सांप असंख्य हैं। ये पृथ्वी को धारण करनेवाले, नागेन्द्र, होमानि के समान तेजस्वी हैं। और जो निरन्तर गरजते हैं, बरसते हैं, तपते हैं, समुद्र, पर्वत, द्रौप समेत पृथ्वी जिनसे धारण की हुई हैं, जो कूद होकर निःश्वास—दृष्टि मात्र से सम्पूर्ण जगत् को नष्ट कर सकते हैं, उनके लिये नमस्कार है, उनसे चिकित्सा में कोई सम्बन्ध नहीं है। जो कि दंष्ट्रा विषवाले पृथ्वी के सांप हैं, जो मनुष्यों को काटते हैं, उनकी संख्या की ठीक प्रकार क्रम से कहता हूँ१ ।

१—साँपों का नाम, वर्णन महाभारत आदिपर्व में विस्तार से दिया है, वहां देखें। या Indian Snakes नामक ग्रंथ जो पुस्तक में देखें।

वि० मन्तव्य—हमारा अनुमान ही नहीं, विश्वास है कि भूतकाल में अन्य शास्त्रों, दर्शनों या बादों के समान सर्पशास्त्र भी रहा होगा जिसमें यह प्रतिपादित या सिद्ध किया गया होगा कि सर्प ही सब कुछ हैं यथा ईश्वरवाद में ईश्वर, शक्तिवाद में शक्ति, सौरसम्प्रदाय में सूर्य, गणपति सम्प्रदाय में गणेश ही सब कुछ माना जाता है। आज भी सर्प सम्प्रदाय के जन पाये जाते हैं जिनको “सपेरा” कहते हैं और सर्प को देव मानकर पूजा भी होती है, उसे मारना भी उचित नहीं समझा जाता, यत्र तत्र उसके मन्दिर भी हैं, उत्तर प्रदेश में नागपञ्चमी तथा पञ्जाब में भाद्रपद कृष्ण ८ तथा शुक्ला नवमी को पूजा होती है और कश्मीर में अमरनाथ की यात्रा में जो छड़ी चलती है वह सर्प पूजा का ही प्रकार है। और पुराणों में जिस शेष नाग का वर्णन है वह भी सर्प ही है, वह इतना विराट-ब्रह्म-बृहत्-बड़ा है कि विष्णु भगवान् भी उसी पर शयन करते हैं और इतना बड़ा भूमण्डल भी उसके सहस्र संख्यक फणाओं में एक फण पर घूलिकण के समान अत्यन्त सूक्ष्म कण है। अन्य न जाने कितने कण हैं आदि आदि। यही सब “ससागर.....जगत्” कहकर भगवान् धन्वन्तरि ने उन सर्पों को प्रणाम किया है। तात्पर्य यह है कि सर्पवादियों का ईश्वर सर्प ही है। सर्पों को देवयोनि का प्राणी भी माना है यही कारण है कि सर्प, सर्पिणी, नपुंसक सर्प, गर्भिषी तथा स्तिका सर्पिणी आदि के लक्षण दृष्ट प्राणी में उत्पन्न हो जाते हैं देखिये इसी अध्याय का सूत्र ३८ ॥५-८॥

अगोतिस्त्वेव सर्पाणां भिद्यते पञ्चधा तु सा ॥९॥

दर्वीकरा मण्डलिनो राजिमन्तस्तथैव च ।

निर्विषा वैकरञ्जाश्च त्रिविधास्ते पुनः स्मृताः ॥१०॥

दर्वीकरा मण्डलिनो राजिमन्तश्च पञ्चगः ।

तेषु दर्वीकरा ज्ञया विशतिः षट् च पन्तगाः ॥११॥

द्वान्विशतिर्मण्डलिनो राजिमन्तस्तथा दश ।

निर्विषा द्वादश ज्ञया वैकरञ्जाश्चयस्तथा ॥१२॥

वैकरञ्जोद्भवाः सप्त चित्रा मण्डलिराजिलाः ।

ऐसे सांप अस्सी हैं। इनका भेद पांच प्रकार का है। यथा—दर्वीकर, मण्डली, राजिमान्, निर्विष और वैकरञ्ज। ये फिर आकार दृष्टि से तीन प्रकार के हैं यथा—दर्वीकर, मण्डली, राजिमान्। इनमें दर्वीकर सांप लम्बीस, मण्डली बाईस, राजिमान् दस, निर्विष बारह, वैकरञ्ज तीन हैं। चित्रितमण्डलि-राजिमान्-वैकरञ्जों से उत्पन्न सांप सात हैं (मण्डलि से चार, राजिमान से तीन)।

वक्तव्य—दर्वी-कड़छी, कर-फण, कड़छी के समान फण (थिर) वाले, फनियर। मण्डलि—गोल-गोल मण्डलवाले। राजिमान्-राजि-रेखा-धारीवाले। निर्विष—थोड़े विषवाले।

४४

कल्पस्थानम्

१७३

वि० मन्तव्य—वैकरक्ष नामक सर्प—संकीर्ण जात अर्थात् वर्णसंकर हैं। भिन्न जाति की सर्पियों में भिन्न जाति के सर्प से उत्पन्न हैं। और वैकरक्षों से उत्पन्न सर्प विचित्र विचित्र मण्डलों तथा राजियोंवाले होते हैं ॥१६-१२॥

पादाभिष्टुष्टा दुष्टा वा कुट्टा ग्रासाधिनोऽपि वा ॥११॥ ते दशन्ति महाक्रोधास्त्रिविधं भीमदर्शनाः ॥

पेर से छूने पर, स्वभाव से दुष्ट, कूट्ट हुष्ट, ग्रास (भोजन) की इच्छा से, ये अतिशय क्रोधी, भीम दर्शनवाले सांप काटते हैं। इनका काटना तीन प्रकार का है-॥१३॥ यथा—

सर्पितं रदितं चापि तृतीयमथ निर्विषम् ॥

सर्पाङ्गाभिहतं केचिद्विच्छन्ति खलु तद्विदः ॥१४॥

पदानि यत्र दन्तानामेकं द्रे वा बहूनि वा ।

निमग्नान्यमरपत्तानि यान्यदुष्टुत्य करोति हि ॥१५॥

चञ्चुमालकयुक्तानि वैकृत्यकरणानि च ।

सङ्क्षिप्तानि सशोफानि विद्यान्तु सर्पितं भिषक् ॥१६

राज्यः सलोहिता यत्र नीलाः पीताः सितास्तथा ।

विजेष्यं रदितं तत्तु ज्ञेयमल्पविषं च तत् ॥१७॥

अशोफमल्पदुष्टासूक्तं प्रकृतिस्थस्य देहिनः ।

पदं पदानि वा विद्याद्विषं तस्त्रिक्तसकः ॥१८॥

सर्पसृष्टुष्टस्य भीरोहिं भयेन कुपितोऽनिलः ।

कस्यचित् कुरुते शोफं सर्पाङ्गाभिहतं तु तत् ॥१९॥

सर्पित, रदित और तीसरा निर्विष काटना। सांप के काटने के समझनेवाले कुछ व्यक्ति सर्पाङ्गाभिहत ( सांप का छू जाना ) भी गिनते हैं। जहाँ पर एक, दो या बहुत से दन्तों के चिह्न गहरे गये, थोड़े रक्तवाले होते हैं, जिन चिह्नों को सांप उलटकर करता है, चञ्चुमालक युक्त, विकार उत्पन्न करनेवाले सूक्ष्म, शोफयुक्त होते हैं, उनको वैद्य सर्पित दंश समझे। जहाँ पर रेखायें सुख या नीली या पीली अथवा श्वेत हों, उसे रदित जानना, यह अल्पविष होता है। जहाँ पर सूजन थोड़ा हो, रक्त थोड़ा दूषित हो, रोगी स्वस्थ रहे, वहाँ पर एक चिह्न या बहुत चिह्न होने पर भी वैद्य इसको निर्विष समझे। डरपोक व्यक्ति में सांप के छूने मात्र से कुपित हुई वायु किसी में सूजन उत्पन्न कर देती है, इसको सर्पाङ्गाभिहत कहते हैं।

वक्तव्य—साँप की दाढ़ ऊपर में दो, प्रत्येक पार्श्व में एक होती है। यह दाढ़ औरों से लम्बी होती है। इनका अग्रभाग कुछ झुका एवं नोकदार होता है। यही विषैला दांत होता है। इसके पीछे एक थैली रहती है। थैली का मुख इस दांत में खुलता है। नीचे की तरफ थैली ऊपर के जवाड़े में रहती है। इसलिये दांत के निशान भ्रण के दोनों ओर (०) (०) एक-एक होते हैं। यदि भ्रण के दोनों ओर दो दो निशान हों तो वह उतना विषैला नहीं होता। सर्पाङ्गाभिहत को चरक में—

“दुर्नमकारे दष्टस्य केनचिद् विषशङ्क्या । विषोद्देगाज्ज्वरश्छर्दि- मृच्छां दाहोऽपि वा भवेत् ॥ ग्लानिमोहोऽतीक्षारो वा प्येतच्छङ्गा- विषं मतम् ॥१४-१६॥

व्याधितोद्दिग्मन्दधानि ज्ञेयान्यल्पविषाणि तु । तथाऽतिवृद्धवालाभिदष्टमल्पविषं स्मृतम् ॥२०॥ सुपर्णदेवब्रह्मर्षियक्षसिद्धनिषेविते । विषदन्तोपधियुक्तं च देशे न क्रमते विषम् ॥२१॥ रोगी या उद्विग्मन् ( घबराये ) हुये सांप से काटे हुष्ट पुरुषों में विष थोड़ा चढ़ता है। इसी प्रकार अति वृद्ध, बालक के काटने पर भी थोड़ा विष चढ़ता है। गरुड़, देवता, ब्रह्मर्षि, यक्ष, सिद्धों से सेवित एवं विषदन्त औषधियुक्त स्थान में विष का संचार नहीं होता ॥२०-२१॥

रथाङ्गलाङ्गलच्छत्रस्वस्तिकाङ्कगुप्धारिणः । ज्ञेया दर्वाकराः सर्पाः फणिनः शीघ्रगामिनः ॥२२॥ मण्डलेर्विषैर्वैश्वित्राः पृथवो मन्दरगामिनः । ज्ञेया मण्डलिनः सर्पा ज्वलनाकंसमप्रभाः ॥२३॥ स्तिग्धा विविधवर्णाभिसित्यर्गमूर्ध्वं च राजिमिः । चित्रिता इव ये भान्ति राजिमन्तस्तु ते स्मृताः ॥२४॥ चक्र, हल, छत्र, स्वस्तिक, अंकुश का चिह्न धारण करनेवाले, फणवाले और शीघ्रगामी सांप दर्वाकर हैं। नानाप्रकार के मण्डलों से चित्रित, चपड़े, धीमे चलनेवाले, अग्नि और सूर्य के समान कान्तिवाले सांप मण्डली हैं। चिकनी, नानाप्रकार के वर्णों की, तिरछी एवं ऊपर पड़ी रेखाओं से चित्रित जो शोभित होते हैं, वे साँप राजिमान् हैं ॥२२-२४॥

मुक्तारूप्यप्रभा ये च कपिला ये च पन्नगाः । सुगन्धयः सुवर्णाभास्ते जात्या ब्राह्मणाः स्मृताः ॥२५॥ क्षत्रियाः स्तिग्धवर्णास्तु पन्नगा भूशकोपनाः । सूर्यचन्द्राकृतिच्छत्रद्वयं तेषां यथाऽन्मुखम् ॥२६॥ कृष्णा वज्रनिभा ये च लोहिता वर्णतस्तथा । धूम्राः पारावताभाश्च वैश्यस्ते पन्नगाः स्मृताः ॥२७॥ महिषद्वीपिवर्णाभास्तथैव पशुवत्त्वचः । भिन्नवर्णाश्च ये केचिच्छूद्रास्ते परिकीर्तिताः ॥२८॥

जो साँप मोती, चाँदी की प्रभा के या जो कपिल वर्ण होते हैं, सुगन्धित होते हैं, सुवर्ण की कान्ति के होते हैं, वे साँप ब्राह्मण जाति के हैं। जो साँप स्तिग्धवर्ण, अतिशयक्रोधी, सूर्य, चन्द्र की आकृति के या छत्र के चिह्नवाले अथवा कमल के चिह्नवाले हैं, वे क्षत्रिय जाति के हैं। काले, वज्र के समान लाल वर्ण के धूम्रवर्ण या पारावत ( धरेलू कबूतर ) के होते हैं वे साँप वैश्य जाति के हैं, भैंस, चीता के वर्ण के, कठोर त्वचा के, नानाप्रकार के चितकबरे रंगों के जो होते हैं, वे साँप शूद्र जाति के हैं।

वक्तव्य— भारतीय संस्कृति में सब विभाग ब्राह्मण, क्षत्रिय,

५७४

सुश्रुतसंहिता

[ अ० १ ]

वैश्य, शूद्र इसी रूप में किया गया है। अश्रक्त, वज्र आदि को भी, विष को भी उन्होंने इसी रूप में विभक्त किया है। गीता में भी कहा है “चातुर्वर्ण्यं मया सृष्टं गुणकर्मविभागाशः” ॥

कोपयन्त्यनिलं जन्तोः फणिनः सर्व एव तु।

पित्तं मण्डलितश्चापि कफं चानेकराजयः ॥२९॥

अपत्यमसवर्णाभ्यां द्विदोषकरलक्षणम्।

ज्ञेयो दोषैश्च दम्पत्योविशेषश्चात्र वदत्ये ॥३०॥

सब फणिश्च (दर्वीकर) सॉप वायु को कुपित करते हैं। मण्डलि सॉप पित्त को और राजिमान् सॉप कफ को कुपित करते हैं। असमानवर्ण माता-पिता की संतान दो दोषों के (संसर्ग रूप में) लक्षणों को उत्पन्न करनेवाली होती है ॥२९, ३०॥

रजन्याः पश्चिमे यामे सर्पाश्चित्राश्चरन्ति हि

श्रेषेषूक्ता मण्डलिनो दिवा दर्वीकराः स्मृताः ॥३१॥

इसमें और मेदों को कहते हैं—रात के पिछले भाग में राजिमान् सर्प घूमते हैं। शेष रात्रि में (रात्रि के पहले दूसरे, तीसरे पहर में) मण्डलि सॉप, दिन में दर्वीकर सॉप घूमते हैं ॥

दर्वीकरास्तु तरुणा वृद्धा मण्डलितस्तथा।

राजिमन्तो वयोमध्ये जायन्ते मृत्युहेतवः ॥३२॥

दर्वीकर सॉप तरुणावस्था में, मण्डलि सॉप वृद्धावस्था में, राजिमान् सॉप मध्यवय में मृत्यु के कारण होते हैं ॥३२॥

नकुलाकुलिता बाला वारिविप्रहृताः कृमाः।

वृद्धा मुक्तत्वचो भीता सर्पास्तत्वपिषाः स्मृता ॥३३॥

नेवले से धवराये, बालक, जल के वेग से ताड़ित, कुश, वृद्ध, केंचुली उतारे, डरे हुए सॉप अल्प विषवाले कहे हैं ॥

चरक में—“वारिविप्रहृताः क्षीणा भीता नकुलनिजिताः।

वृद्धा बालस्तच्चो मुक्ताः सर्पा मन्दविषाः स्मृताः ॥” ॥३३

तत्र, दर्वीकराः—कृष्णसर्पों, महाकृष्णः, कृष्णोदरः, श्वेतकपोतों, महाकपोतों, बलाहक, महासपः, गङ्गकपालों, लोहितताक्षों, गवेधुकः, परिसर्पः, खण्डफणाः, ककुदः पक्षों, महापक्षों, दुर्भपुष्पों, दधिमुखः, पुण्डरीको, भ्रुकुटीमुखों, विष्किरः, पुष्पाभिकीणों, गिरिसर्पः, श्रुजुसर्पः, श्वेतोदरो, महाशिरो, अलगदः, आशीविष इति ( १ ),

मण्डलितस्तु—आदर्शमण्डलः, श्वेतमण्डलो, रक्तमण्डलः चित्रमण्डलः, पृषतो, रोध्रपुष्पों, मिलिन्दको, गोनसों, वृद्धगोनसः पनसों, महापनसों, वेणुपत्रकः, शिशुको, मदनः, पालिन्दिरः, पिङ्गलः, तन्तुकः, पुष्पपाण्डुः, षडङ्गों, अनिकों, बभ्रुः, कषायः, कलुषः पारावतो, हस्ताभरणः, चित्रकः एणीपद इति ( २ );

राजिमन्तस्तु—पुण्डरीको राजिचित्रो, अङ्गुलराजिः, बिन्दुराजिः, कर्दमकः, तृणशोषकः, सर्पपकः, श्वेतहतुः, दुर्भपुष्पश्रक्तको गोधूमकः, किंकिसाद इति ( ३ ),

निर्विषास्तु—गलगोली, शूकपत्रों, अजगरों, दिव्यकों, वर्षाहिकः, पुष्पशकली, ज्योतीरथः, क्षीरिकापुष्पकों, अहिपताकों, अन्धाहिकों, गौराहिकों, वृत्तेशय इति ( ४ ),

वैकरञ्जास्तु त्रयाणां दर्वीकरादीनां व्यतिकराजजाताः तद्यथा—माकुलिः, पोटागलः, स्निग्धराजिरिति। तत्र, कृष्णसर्पण गोनस्यां वैपरीत्येन वा जातो माकुलिः, राजिलेन गोनस्यां वपरीत्येन वा जातः पाटागलः, कृष्णसर्पण राजिमस्यां वैपरीत्येन वा जातः स्निग्धराजिरिति। तेषामाद्यस्य पितृवद्विषोत्कर्षो, द्वयोर्मातृवदित्येके ( ५ );

इनमें ( दर्वीकर सॉप )—कृष्णसर्प, महाकृष्ण, कृष्णोदर, श्वेतकपोत, महाकपोत, बलाहक, महासप, शंखकपाल, लोहितताक्ष, गवेधुक, परिसर्प, खण्डफणा, ककुद, पक्ष, महापक्ष, दम्पुष्प, दधिमुख, पुण्डरीक, भ्रुकुटीमुख, विष्किर, पुष्पाभिकीण, गिरिसर्प, श्रुजुसर्प, श्वेतोदर, महाशिरो, अलगद आशीविष। ( मण्डलि सर्प )—आदर्शमण्डल, श्वेतमण्डल, रक्तमण्डल, चित्रमण्डल, पृषत, रोध्रपुष्प, मिलिन्दक, गोनस, वृद्धगोनस, पनस, महापनस, वेणुपत्रक, शिशुको, मदन, पालिन्दिर, पिङ्गल, तन्तुक, पुष्पपाण्डु, षडङ्ग, अनिक, बभ्रु, कषाय, कलुष, पारावत, हस्ताभरण, चित्रक, एणीपद। राजिमान् सर्प—पुण्डरीक, राजिचित्र, अंगुलराजि, बिन्दुराजि, कर्दमक, तृणशोषक, सर्पपक, श्वेतहतु, दुर्भपुष्प, चित्रक, गोधूमक, किंकिसाद। निर्विषसर्प—गलगोली, शूकपत्रक, अजगर, दिव्यक, वर्षाहिक, पुष्पशकली, ज्योतिरथ, क्षीरिका पुष्पक, अहिपताक, अन्धाहिक, वृत्तेशय। वैकरञ्जसॉप—दर्वीकर आदि तीनों प्रकार के सर्पों में विपरीत जाति से उत्पन्न सॉप यथा—माकुली, पोटागल, स्निग्धराजी। इनमें काले सॉप द्वारा गोनस में विपरीत जाति से या विपरीतता से माकुली उत्पन्न होता है। पोटागल सॉप राजिमान् सॉप से गोनस में या विपरीतता से उत्पन्न होता है। स्निग्धराजी सॉप कृष्ण सर्प से राजिमान् में विपरीतता से उत्पन्न होता है। इनसे पहला सॉप पिता की भाँति तेजस्वी होता है, और शेष दो माता के समान तेजस्वी होते हैं।

वक्तव्य—गोह को भी सर्प जाति में गिना है। सॉप की जीभ बीच में चोरी होने से इसको दिजिहा कहा जाता है। गोह की जीभ भी इसी प्रकार बीच से चिरी होती है, यह भी दिजिहा होने से सर्प में गिनी है ॥१-५॥

त्रयाणां वैकरञ्जानां पुनर्दिन्येलकरोध्रपुष्पकराजिचित्रकपोटागलपुष्पाभिकीणदुर्भपुष्पवेखितकाः सप्तः तेषामाद्याद्यो राजिलवत्, शेषा मण्डलिवत्, एवमेतेषां सर्पाणामशीतिन्याख्याता ॥३४॥

तीनों वैकरञ्ज सॉपों के मेद सात हैं, यथा—दिव्यलक, रोध्रपुष्पक, राजिचित्रक, कपोटागल, पुष्पाभिकीण,

अ० ४ ]

कल्पस्थानम्

५७९

दर्भपुष्प, वेल्लतिक। इनमें पहले तीन का विष राजिमान् सोंपों की भाँति, शेषों का विष मण्डलि के समान होता है। इस प्रकार से अस्सी सोंपों का व्याख्यान हो गया ॥३४॥

तत्र महानेत्रजिह्वास्थिरसः पुमांसः, सूक्ष्मनेत्रजिह्वास्थिरसः क्षियः, उभयलक्षणं मन्दविषा अक्रोधा नपुंसका इति ॥३५॥

इनमें बड़ी नेत्र, जिह्वा मुख और शिरवाले पुरुष जाति हैं। सूक्ष्मनेत्र-जिह्वा-मुख और शिरवाले स्त्री जाति हैं। दोनों जाति के लक्षणधाले, मन्द विष एवं क्रोध रहित नपुंसक हैं ॥३५॥

तत्र सर्वेषां सर्पाणां सामान्यत एव दृष्टलक्षणं वक्ष्यामः। किं कारणं? विषं हि निशितनिश्चिशागनि-हुतवहदेश्यमाशुकारि मुहूर्तमप्युपेक्षितमातुरमतिपातयति, न चावकाशोऽस्ति वाक्समूहमुपसत्तु प्रत्येकमपि दृष्ट-लक्षणेऽभिहिते सर्वत्र त्रैविध्यं भवति, तस्मात् त्रैविध्यमेव वक्ष्यामः, एतद्व्यातुरहितमसंभोहकरं च, अपि चात्रैव सर्वसर्पव्यञ्जनावरोधः ॥३६॥

सब सोंपों के दृष्टलक्षणों को सामान्यरूप में कहेंगे। क्योंकि—विष तीक्ष्ण तलवार की भाँति, विजली, अग्नि के तुल्य शीघ्र व्यापक शील है, मुहूर्तभर (क्षणभर) की उपेक्षा करने से रोगी को मार देता है। वाषी से कहने का भी समय नहीं रहता। प्रत्येक सर्प से काटने पर भी तीन प्रकार के लक्षण होते हैं। इसलिये तीन प्रकार से ही कहेंगे। ये कहे लक्षण रोगी के हितकारी और वैद्य को किसी प्रकार का भ्रम नहीं होने देते। इन्हीं लक्षणों में सब सोंपों के लक्षण आ जाते हैं ॥३६॥

तत्र, दर्वीकरविषेण त्वच्छूनयननखदशनवदनमूत्रपुरीष-दंशकुण्ठत्वं रौक्ष्यं शिरसा गौरवं सन्धिवेदना कटीपृष्ठ-म्रीवादौर्वल्यं जूर्मभ्रंषं वेपथुः स्वरवासादौ घुघुरको जडता शुष्कोद्वारः कासश्वासौ हिक्का वायोरुध्वगमनं शूलोद्वेष्टनं तृष्णा लालाक्षावः फेनागमनं स्रोतोऽवररोध-स्तास्ताश्च वातवेदना भवन्ति, मण्डलिविषेण त्वगादीनां पीतत्वं शीताभिलाषः परिधूपनं दाहस्तृष्णा मदो मूर्च्छा ज्वरः जोगितागमनमूर्ध्वमधश्च मांसातमावशातनं श्वय-शुदंशकोथः पीतरूपदर्शनमाशुकोपस्वारताश्च पित्तवेदना भवन्ति, राजिमद्विषेण शुक्लत्वं त्वगादीनां शीतज्वरो रोमहर्षः स्तब्धत्वं गात्राणामंशोफः सान्द्रकफसेकरुद्ध-द्विरभीदण्मदण्मोः कण्डूः कण्ठे श्वयशुघुर्घुरकं उच्छ्वासा-निरोधस्तमःप्रवेगस्तास्ताश्च कफवेदना भवन्ति ॥३७॥

इनमें—दर्वीकर विष से त्वचा, नख, आँख, दाँत, मुख, मूत्र, मल और दंश स्थान काले पड़ जाते हैं। रुक्षता, शिर में भारीपन, सन्धियों में वेदना, कटि-पीठ-म्रीवा में दुर्बलता,

जम्माई आना, कम्पन, स्वर का बैठना, गले में घर्षराइट, जडता, सूखे उद्वार, कास, श्वास, हिक्का, वायु का ऊपर को जाना, शूल, ऐंटन, प्यास, लाला खाव, क्षाग का आना, स्रोतों का बन्द होना और वातजन्य नाना प्रकार की वेदनायें होती हैं। मण्डलि विष से त्वचा, नख, मल, मूत्र आदि पीले हो जाते हैं। शीत की चाह, परिधूपन (सर्वांग-वन्ताप), दाह, प्यास, मद, मूर्च्छा, ज्वर, रक्त का ऊर्ध्वमार्ग और अशोमार्ग से आना, मांस का विदीर्ण होना, सूजन, दंश का सड़ना, पीले रूपों को देखना, विष का जल्दी कुपित होना, और चित्तजन्य नाना प्रकार की वेदनायें (ओष-चोष आदि) होती हैं। राजि-मान् सर्प से त्वचा, नख आदि श्वेत हो जाते हैं, शीतपूर्वक ज्वर, रोम हर्ष, अङ्गों में जडता, दंश के चारों ओर सूजन, घट्ट कफ का मुख से गिरना, बार-बार वमन, आँखों में कण्डू गले में सूजन, घर्षराइट, श्वास का रुकना, अन्धेरो आना, और कफजन्य नाना प्रकार की वेदनायें होती हैं ॥३७॥

पुरुषाभिदष्ट ऊर्ध्वं प्रेक्षते, अधस्तात् क्षिया, सिराश्वोत्तिष्ठन्ति ललाटे, नपुंसकाभिदष्टस्तित्येकप्रेक्षी भवति, गर्भिण्या पाण्डुमुखो ध्मातश्च, सूतिकया कुक्षि-शुल्कतः सरुधिरं मेहृत्युपजिह्विका चास्य भवति, प्रासा-र्थिनाऽत्रं काङ्क्षति, घुट्टेन चिरान्मन्दाश्च वेगाः, बाले-नाशु मृदवश्च, निर्विषेणाविषलिङ्गं, अन्धाहिकेनान्धत्व-मिल्येके, प्रसनात् अजगरः शरीरप्राणहरो न विषात्। तत्र सद्यःप्राणहराहिदष्टः पतति अन्धाशनिहत इव भूमौ, क्षस्ताङ्गः स्वपिति ॥३८॥

पुरुष सर्प से काटा रोगी ऊपर को देखता है, स्त्री सर्प से काटा रोगी नीचे देखता है, माथे में सिरायें ऊपर आती हैं, नपुंसक सर्प से काटा रोगी तिरछा (पार्श्व में) देखता है। गर्भवती से काटे हुए मनुष्य का मुख पाण्डुवर्ण एवं सूजा (शोथ) होता है। सूतिकां (प्रसव की हुई) सर्पिणी से काटे हुए मनुष्य को उदरशूल होता है, रक्तयुक्त मूत्र आता है, उपजिह्विका रोग हो जाता है। प्रासार्थि सर्प से काटा मनुष्य अब की चाह करता है। घुट्ट सर्प से काटने पर विष का वेग मन्द रहता है, और देर में चढ़ता है। बालक सर्प से काटने पर विष जल्दी चढ़ता है, परन्तु मन्द रहता है। निर्बिष सर्प के काटने पर विष के लक्षण नहीं होते। अन्धे सर्प से काटने पर मनुष्य अन्धा हो जाता है, ऐसा कई मानते हैं। अजगर सर्प निगलने से प्राणनाशक होता है, विष से नहीं होता। परन्तु इनमें प्राणहर सर्प से काटा हुआ मनुष्य-शस्त्र या विजलो से मारे हुए मनुष्य की भाँति तुरन्त जमीन पर गिर पड़ता है, अङ्ग ढीले पड़ जाते हैं, सो जाता है।

वि० मन्तव्य—इन लक्षणों से प्रतीत होता है कि सर्प का

१७६

सुश्रुतसंहिता

[ अ० ४ ]

अन्यान्य मृतों के समान आवेश होता है मृत विद्या नामक तन्त्र (सू० स्था० अ० १४) में नाग भी गिना गया है और नाग सर्प का नाम है तथा उत्तर तन्त्र अ० ६ श्लोक १३ में-सुजङ्गमेन जुष्टः लिखा है और इस रोगी की सब चेष्टायें सर्प के समान लिखी हैं ॥१२॥

तत्र सर्वेषां सर्पाणां विषस्य सप्त वेगा भवन्ति । तत्र दर्वीकराणां प्रथमे वेगे विषं शोणितं दूषयति, तत् प्रदुष्टं कृष्णतामुपैति, तेन काण्यं पिपीलिकापरिसर्पण-मिव चाङ्गे भवति; द्वितीये मांसं दूषयति, तेनात्यर्थं कृष्णता ओफो ग्रन्थयश्चाङ्गे भवन्ति; तृतीये मेदो दूषयति, तेन दंशकलेदः शिरोगौरवं स्वेदश्चलुर्महणं च; चतुर्थे कोष्ठमनुप्रविश्य कफप्रधानान् दोषान् दूषयति, तेन तन्द्वाप्रसेकसन्धिविरलेषा भवन्ति; पञ्चमेऽस्थीन्यनु-प्रविशति प्राणमर्गिनं च दूषयति तेन पर्वमेदो हिक्का दाहश्च भवति; षष्ठे मज्जानमनुप्रविशति ग्रहणीं चात्यर्थं दूषयति, तेन मात्राणां गौरवमतासारो हृत्पीडा मूर्च्छा च भवति, सप्तमे शुक्रमनुप्रविशति व्यानं चात्यर्थं कोपयति कर्कं च सूक्ष्मस्रोतोभ्यः प्रख्यावयति, तेन श्लेष्मवर्तिप्रादुर्भावं कटोपुष्टभङ्गः सर्ववेशविधातो लाळास्वेदयोरतिप्रवृत्तिरुच्छवासनिरोधश्च भवति । मण्डलिनां प्रथमे वेगे विषं शोणितं दूषयति, तत् प्रदुष्टं पीततामुपैति, तत्र परिदाहः पीतावभासता चाङ्गानां भवति; द्वितीये मांसं दूषयति, तेनात्यर्थं पीततापरिदाहो दंशे श्वयथुश्च भवति, तृतीये मेदो दूषयति तेन पूर्ववच्च-लुर्महणं तृष्णा दंशकलेदः स्वेदश्च, चतुर्थे कोष्ठमनुप्रविश्य ज्वरमापादयति, पञ्चमे परिदाहं सर्वगत्रेषु करोति । षष्ठसप्तमयोः पूर्ववत् । राजिमतां प्रथमे वेगे विषं शोणितं दूषयति, तत् प्रदुष्टं पाण्डुतामुपैति, तेन रोमहर्षः शुक्लावभासश्च पुरुषो भवति, द्वितीये मांसं दूषयति तेन पाण्डुताऽत्यर्थं जाळ्यं शिरःशोफश्च भवति; तृतीये मेदा दूषयति, तेन चलुर्महणं दंशकलेदः स्वेदो घ्राणाक्षिसावश्च भवति, चतुर्थे कोष्ठमनुप्रविश्य मन्वास्तम्भं शिरोगौरवं चापादयति, पञ्चमे वाक्मुक्तं शीतज्वरं च करोति, षष्ठसप्तमयोः पूर्ववदिति ॥१३॥

सब प्रकार के सर्पों के विष के सात वेग होते हैं । यथा-दर्वीकर सर्पों के प्रथम वेग में विष रक्त को दूषित करता है, यह दूषित रक्त काला पड़ जाता है । इससे अंगों में कालापन और चिऊंटियों के रेंगने की प्रतीति होती है । विष दूसरे वेग में मांस को दूषित करता है, इससे अतिशय कृष्णता सृजन और अंग में गंठि उत्पन्न हो जाती है । तीसरे वेग में विष मेद को दूषित करता है, इससे दंश स्थान सड़ता है, शिर में भारीपन, पसीना, आँखों से न दीखना होता है । चौथे वेग में

विष कोष्ठ में पहुँचकर कफ प्रधान दोषों को दूषित करता है, इससे तन्द्वा, कफ का मुख से गिरना, सन्धियों में दीलापन होता है । पाँचवें में विष अस्थियों में प्रविष्ट होता है, प्राण और अग्नि को दूषित करता है, इससे पंखों का टूटना, हिक्का और दाह होता है । छठे में विष मज्जा में पहुँचता है और ग्रहणी (पित्तरा कला) को अतिशय दूषित करता है । इससे शरीर के अङ्गों में भारीपन, अतिसार, हृदय में पीड़ा, और मूर्च्छा होती है । सातवें वेग में विष शुक्र में पहुँच जाता है, व्यान वायु को अतिशय कुपित करता है, कफ को सूक्ष्म स्रोतों से निकालता है । इससे घट कफ मुख से निकलता है, कटि-पीठ टूट जाती है, सब चेष्टायें रुक जाती हैं । लाळा और पसीना बहुत आता है, उच्छ्वास (श्वास) रुक जाता है ।

मण्डलि सर्प के प्रथम वेग में विष रक्त को दूषित करता है, यह दूषित रक्त पीला हो जाता है । इससे जलन, अङ्गों में पीलापन हो जाता है । दूसरे वेग में मांस को दूषित करता है इससे अतिशय पीलापन, जलन और दंश में सृजन होती है । तीसरे वेग में मेद को दूषित करता है, इससे दर्वीकर सर्प की भाँति आँखों से न दिखाई देना, तृष्णा, दंश का सड़ना पसीना होता है । चौथे में विष कोष्ठ में पहुँचकर ज्वर उत्पन्न करता है । पाँचवें में विष सब अंगों में दाह करता है । छठे और सातवें वेग के लक्षण दर्वीकर के समान हैं ।

राजिमान्सर्प के प्रथम वेग में विष रक्त को दूषित करता है । यह दूषित रक्त पाण्डुवर्ण (श्वेत) हो जाता है, इससे रोमहर्ष, अंगों में श्वेत वर्ण हो जाता है । दूसरे वेग में विष मांस को दूषित करता है, इससे अतिशय पाण्डुता, जडता और शिरः सृजन होती है । तीसरे में विष मेद को दूषित करता है, इससे अन्वापन, दंश का सड़ना, पसीना, नाक और आँख से साव होता है । चौथे में विष कोष्ठ में पहुँचकर मन्वास्तम्भ और शिर में भारीपन उत्पन्न करता है । पाँचवें में वाणी का अवरोध और शीतज्वर करता है । छठे और सातवें वेग के लक्षण दर्वीकर सर्प की भाँति हैं ॥१३॥

भवन्ति चात्र—

धातवन्तरेषु याः सप्त कलाः संपरिकीर्तिताः ।

तास्वैकैकामतिक्रम्य वेगं प्रकुरुते विषम् ॥१४॥

धातुओं के बीच बीच में जो सात कलायें कही हैं, उनमें से एक एक को अतिक्रमण करके विष, वेग को उत्पन्न करता है ॥

वक्तव्य—रस और रक्त के बीच की कला का अतिक्रमण करने से प्रथम वेग, रक्त और मांस की कला का अतिक्रमण करने से दूसरा वेग, मांस और मेद की कला का अतिक्रमण करने से तीसरा वेग, इसी तरह से आगे । ढल्हण ने—मेद और कफ की कला का अतिक्रमण करने से चौथा, कफ और पुरीष की बीच की कला का अतिक्रमण करने से पाँचवाँ, पुरीष और पित्त की कला का अतिक्रमण

अ० ५ ]

७२

कल्पस्थानम्

५७७

करने से छठा, पित्त और शुक्र की कला का अतिक्रमण करने से सातवाँ वेग माना है। पुरीषधरा कला ही अस्थिधरा कला है, पित्तधरा कला ही मज्जधरा कला है ॥४०॥

येनान्तरेण तु कलां काल्कल्पं भिनत्ति हि। समीरणेनोद्यमानं तत्तु वेगान्तरं स्मृतम् ॥४१॥ वायु से प्रेरित हुआ विष जितने समय में कला को पार करता है, उतने समय को वेगान्तर कहा है ॥४१॥

शुनाङ्कः प्रथमे वेगे पशुध्यायति दुःखितः। लालाखावो द्वितीये तु कृष्णाङ्कः पीड्यते हृदि ॥४२॥ तृतीये च शिरोदुःखं कण्ठग्रीवं च भव्यते। चतुर्थे वेपते मूढः खादन् दन्तान् जहात्यस्मून् ॥४३॥

केचिद्देगत्रयं प्राहुरन्तं चैतेषु तद्विदः। ध्यायति प्रथमे वेगे पक्षी सुहात्यतः परम् ॥४४॥ द्वितीये विह्वलः प्रोक्तस्तृतीये मृत्युभृच्छति।

केचिद्देकं विहङ्क्रेषु विषवेगमुन्नति हि। माजोरनकुलादीनां विषं याति प्रवर्तते ॥४५॥

विष के प्रथम वेग में पशु दुःखी होकर शोक करता है, अंग सूज जाता है। दूसरे वेग में अंग काला पड़ जाता है, मुख से लालाखाव होता है, हृदय में वेदना होती है। तीसरे में शिर में दर्द, कण्ठ और ग्रीवा दूट जाते हैं। चौथे वेग में काँपता है, मूठ हो जाता है, दाँतों को काटता हुआ प्राणों को छोड़ देता है। कई आचार्य पशुओं में तीन ही वेग मानते हैं। विष के प्रथम वेग में पक्षी चिन्ता करता है, मूर्च्छित हो जाता है। इसके आगे दूसरे वेग में बेचैन बन जाता है। तीसरे वेग में मर जाता है। कई आचार्य पक्षियों में विष का एक ही वेग मानते हैं। बिल्ली, नेवले आदि में साँप का विष नहीं चढ़ता ॥४२-४५॥

वक्तव्य—चरक में भी पशुओं में चार और पक्षियों में तीन वेग माने हैं। यथा—“चतुष्पदादीनां स्याच्चतुर्विषः पक्षिणां त्रिविषः ॥च० चि० अ० २३। चरक में विष के वेग आठ माने हैं, यथा—अष्टवेगं दशगुणं चतुर्विंशति उपक्रमम् ॥ इति सुश्रुतसंहितायां कल्पस्थाने सर्पदष्टविषविज्ञानीयं नाम चतुर्थोऽध्यायः ॥४॥

पञ्चमोऽध्यायः ।

अथातः सर्पदष्टविषचिकित्सतं कल्पं व्याख्यास्यामः ॥१॥ यथोवाच भगवान् धन्वन्तरिः ॥२॥

अब इसके आगे सर्पदष्टविषचिकित्सितकल्प का व्याख्यान करेंगे—जैसा भगवान् धन्वन्तरि ने कहा था ॥१,२॥

सर्वैरेवादितः सर्पैः शाखादष्टस्य देहिनः। दंशस्योपरि बन्धीयादरिष्टाश्चतुरङ्गुले ॥३॥

प्लोतचर्मान्तर्वल्कानां भुटुनाऽन्यतमेन वै। न गच्छति विषं देहभरिष्टाभिनिवारितम् ॥४॥ सभी साँपों में सबसे प्रथम, हाथ-पैर (शाखाओं) में काटे हुए मनुष्य में दंशस्थान से चार अंगुल ऊपर में एक 'अरिष्टा' बांधनी चाहिये। यह अरिष्टा कपड़े की लीर, चमड़े, वृक्ष की अन्तः छाल अथवा अन्य किसी कोसल वस्तु (रबड़ की नली, रबड़ आदि) से बाँधनी चाहिये। अरिष्टा से रोका हुआ विष ऊपर नहीं चढ़ता ॥

चरक में विष के लिये—दंशात्तु विषं दष्टस्याविर्भूतं वेणिंकां भिषक् बद्ध्वा। निष्पीडयेद्भुशं दंशमुदरेस्मर्मवजं वा ॥ अरिष्टा द्विविधा—मंत्रेण रज्वादिभिर्वा विषोपरिवन्धः ॥ इसके सिवाय चौबीस उपक्रम कहे हैं। यथा—मंत्रारिष्टोक्तर्चननिष्पीडन-चूषणगिनपरिषिकाः। अवगाह्यनरुक्तमोक्षणवमनविरेकोपधानानि ॥ दृढयावरणार्जजननस्य धूम्लेहौषधप्रशमनानि। प्रतिसारणं प्रतिविषं संवस्थापनं लेपः ॥ मृतसंजीवनमेव च विशतिरेते चतुर्भिर्पिषिकाः ॥ च० चि० अ० २३।३३। ३, ४॥

दहेहंमथोत्कृत्य यत्र बन्धो न जायते। आचूषणच्छेददाहाः सर्वत्रैव तु पूजिताः ॥५॥ जहाँ पर अरिष्टा बाँधी नहीं जा सके, वहाँ पर दंश को काटकर स्थान अनि से जला देवे। आचूषण (चूसना), छेदन और दाह यह सब में विषेय हैं। (इसमें मण्डलि साँप में दाह का निषेध है, चूँकि वह पित्त का प्रकोपक है) ॥५॥

प्रतिपूर्व मुखं वस्त्रैर्हितमाचूषणं भवेत्। स दष्टव्योऽथवा सर्पों लोष्टो वाऽपि हि तत्क्षणम् ॥६॥ मुख को वस्त्रों से भरकर चूषण करना उत्तम है। अथवा उसी साँप को तुरन्त काट ले, या मिट्टी के ढेले को तुरन्त काटे। (चरक में—तं दंशं वा चूषयेन्मुखेन यवचूषणं।शुपूर्णेन)।

वि० मन्तव्य—तत्काल सर्प को दष्ट मानव द्वारा काटना—सर्वसाधारण के लिये असम्भव है और भाग जानने पर दुष्कर भी है, परन्तु सपेरे ऐसा कर सकते हैं उनके लिये यह सब सम्भव है ॥ ६ ॥

अथ मण्डलिना दष्टं न कथंचन दाहयेत्। स पित्तबाहुल्यविषाईशो दाहाद्विसर्पते ॥७॥ मण्डलि साँप से काटे हुए व्यक्ति में मूलकर भी दाह न करे। क्योंकि वह दंश पित्त की अधिकता के कारण दाह से फैलता है ॥७॥

अरिष्टासपि मन्त्रैश्च बन्धीयामन्त्रकोविदः। सा तु रज्ज्वादिभिर्वद्वा विषप्रतिकरी मता ॥८॥ मंत्र को जाननेवाला वैद्य अरिष्टा को भी मंत्रों से बाँधे। इस प्रकार रज्जु आदि से बाँधी अरिष्टा विष को रोकती है। (मंत्र के बिना भी बाँधी अरिष्टा विष को रोकती है)।