भारतकोश
संग्रह पर लौटें

तर्कसंग्रह एवं न्यायबोधिनी (अन्नम्भट्ट - पं. केदारनाथ त्रिपाठी सान्वय सटीक)

Tarkasangraha with Nyayabodhini of Annambhatta by Kedarnath Tripathi

अन्नम्भट्ट द्वारा

DevanagariHindipublished199 पृष्ठ

१६ तर्कसंग्रहः [ प्रत्यक्षपरिच्छेदः न्यायबोधिनी तृणारम्भकपरमाणुषु विजातीयतेजःसंयोगात् पूर्वरूपादिचतुष्टयनाशे तदन- न्तरं दुग्धे यादृशं रूपादिकं वर्तते, तादृशरूपरसगन्धस्पर्शजनकास्तेजःसंयोगाः जायन्ते । तदुत्तरं तादृशरूपरसादय उत्पद्यन्ते । तादृशरूपरसादि- विशिष्टपरमाणुभिर्दुग्धद्वयणुकमारभ्यते, ततस्त्र्यणुकादिक्रमेण महादुग्धा- रम्भः । एवं दुग्धारम्भकैः परमाणुभिरेव दध्यारभ्यते । एवं पाकमहिम्ना दध्यारम्भकैरेव परमाणुभिर्नवनीतादिकमिति दिक् । हिन्दी-कला रूप-रस-गन्ध और स्पर्श ये चारों गुण पृथिवी में पाकज (पाक से होनेवाले) एवं अनित्य हैं । इसका स्पष्टीकरण यों है—विलक्षण तेज का संयोग पाक है। यह तेजः- संयोग भी विलक्षण ही होता है, जिससे रूप में ही नील-पीत आदि अनेकविध रूप की उत्पत्ति होती है । ऐसे ही रूपजनक तेज संयोग की अपेक्षा रसजनक तेजः- संयोग विलक्षण ही होता है । ऐसे ही गन्धजनक तेजःसंयोग उससे विलक्षण और स्पर्शजनक तेजःसंयोग उससे विलक्षण होता है । इस प्रकार कार्य की विलक्षणता को देखते हुए भिन्न-भिन्न जाति के विलक्षण पाकों ( तेजःसंयोगों ) की कल्पना की जाती है । जैसे, तृण की ढेर में रखे किसी आम आदि फल में ऊष्मानामक विलक्षण तेज के संयोग से पूर्व हरो रूप का नाश होकर पीले रूप की उत्पत्ति हो जाती है, किन्तु रस ज्यों का त्यों खट्टा ही रह जाता है, क्योंकि उसमें खट्टापन का ही अनुभव होता है । कहीं तो पूर्व हरितरूप ज्यों का त्यों रह जाता है और रस में परिवर्तन हो जाता है । क्योंकि वहाँ विजातीय तेजःसंयोगरूप पाक के कारण खट्टे रस के नाश से मधुर रस का ही अनुभव होता है । इससे यह स्वीकार करना पड़ता है कि रूपजनक पाक की अपेक्षा रसजनक पाक विलक्षण है । ऐसे ही गन्धजनक तेजःसंयोग भी विलक्षण ही होता है । क्योंकि रूप-रस के नहीं बदलने पर भी पूर्वगन्ध का नाश होकर सुरभिगन्ध की उत्पत्ति देखी जाती है । एवं स्पर्शजनक भी पाक विलक्षण ही है । क्योंकि वहाँ कठिनस्पर्श का नाश होकर मृदुस्पर्श की अनुभूति होती है । इसलिये रूपादि के जनक पाक विलक्षण ही होते हैं । इसीलिये पार्थिव परमाणु के समान होने पर भी पाक की महिमा से विजातीय द्रव्यान्तर का अनुभव होता है । जैसे गायद्वारा चर्वित तृण आदि का परमाणुपर्यन्त भंग हो जाने पर तृण के उत्पादक परमाणुओं में विजातीय तेजःसंयोग से पूर्व के रूप-रस-गन्ध और स्पर्श नष्ट हो जाते हैं और बाद में दूध के अनुरूप रूप-रस-गन्ध-स्पर्श के जनक तेजःसंयोग पैदा होने के बाद दूध के परमाणुओं में रूप-रस-गन्ध और स्पर्श पैदा हो जाते हैं ।

न्यायबोधिनी-कलासंवलितः १७ एकत्वादिव्यवहारहेतुः संख्या। सा नवद्रव्यवृत्तिः, एकत्वादि- परार्धपर्य्यन्ता। एकत्वं नित्यमनित्यञ्च। नित्यगतं नित्यमनित्यग- तमनित्यम्। द्वित्वादिकन्तु सर्वत्रानित्यमेव। मानव्यवहारासाधारणं कारणं परिमाणम्। नवद्रव्यवृत्ति। तच्चतुर्विधम्—अणु, महत्, दीर्घं, ह्रस्वं चेति। पृथग्व्यवहारासाधारणकारणं पृथक्त्वम्। सर्वद्रव्यवृत्ति। संयुक्तव्यवहारहेतुः संयोगः सर्वद्रव्यवृत्तिः। संयोगनाशको गुणो विभागः। सर्वद्रव्यवृत्तिः। एकत्व द्वित्व आदि व्यवहार का हेतुभूत गुण संख्या है। वह पृथिवी आदि नवों द्रव्यों में रहती है। एकत्व से लेकर परार्धपर्य्यन्त संख्या व्यवहार में आती है। एकत्व-संख्या नित्य भी है और अनित्य भी है। नित्य में रहने वाली एकत्व-संख्या नित्य है तथा अनित्य में रहने वाली एकत्व-संख्या अनित्य है। द्वित्व आदि संख्या तो सर्वत्र अनित्य ही है, क्योंकि द्वित्वादि-संख्या अपेक्षाबुद्धि से जन्य होती है। मान-(माप-) व्यवहार का असाधारण कारण जो गुण, वह परिमाण है। वह नवों द्रव्यों में रहता है, परिमाण चार प्रकार का होता है—अणु-महत्-दीर्घ और ह्रस्व। पृथक्-व्यवहार का असाधारण कारण जो गुण, वह पृथक्त्व है। पृथक्त्व-गुण सभी द्रव्यों में रहता है। संयुक्त व्यवहार का हेतुभूत गुण संयोग है। वह सभी द्रव्यों में रहने वाला है। संयोग का नाश करने वाला गुण विभाग है। विभागनामक गुण सभी द्रव्यों में रहता है। न्यायबोधिनी विभागं लक्षयति संयोगेति। संयोगनाशकत्वविशिष्टगुणत्वं विभागस्य लक्षणम्। विशेषणमात्रोपादाने क्रियाया अपि संयोगनाशकत्वात् तत्राति- हिन्दी-कला और वैसे परमाणु से वैसा ही दुग्ध का द्व्यणुक पैदा होता है। और वैसे द्व्यणुक से वैसा ही त्र्यणुक चतुरणुकादि क्रम से महादुग्ध का आरम्भ हो जाता है। ऐसे दुग्धा- रम्भक परमाणुओं से ही दधिका आरम्भ और पाक की महिमा से दधि के आरम्भक परमाणुओं से नवनीत घृत आदि उत्पन्न होते हैं। संयोगनाशकत्वविशिष्ट-गुणत्व विभाग का लक्षण है। लक्षण में विशेषणमात्र कहने पर क्रिया भी संयोग की नाशिका होती है, अतः उसमें विभागलक्षण की अति- २

१८ तर्कसंग्रहः [ प्रत्यक्षपरिच्छेदः परापरव्यवहारासाधारणकारणे परत्वापरत्वे । पृथिव्यादिच- तुष्टयमनोवृत्तिनी । ते च द्विविधे दिक्कृते कालकृते चेति । दूरस्थे दिक्कृतं परत्वम् । समीपस्थे दिक्कृतमपरत्वम् । ज्येष्ठे कालकृतं परत्वम् । कनिष्ठे कालकृतमपरत्वम् । आद्यपतनासमवायिकारणं गुरुत्वम् । पृथिवीजलवृत्ति । आद्यस्यन्दनासमवायिकारणं द्रवत्वम् । पृथिव्यप्तेजोवृत्ति । तद्द्विविधम्—सांसिद्धिकं नैमित्तिकञ्च । सांसिद्धिकं जले । नैमित्तिकं पृथिवीतेजसोः । पृथिव्यां घृतादावग्निसंयोगजं द्रवत्वम् । तेजसि सुवर्णादौ । पर-( दूर या ज्येष्ठ-) व्यवहार का असाधारण कारण परत्व है और अपर- ( समीप या कनिष्ठ-) व्यवहार का असाधारण कारण अपरत्व है । वे परत्व और अपरत्व-गुण पृथिवी आदि ( पृथिवी-जल-तेज-वायु ) चार एवं मन में रहते हैं। परत्व-अपरत्व दो दो प्रकार के होते हैं — दिक्कृत और कालकृत । दूरस्थ वस्तु में दिक्कृत परत्व होता है । समीपस्थ वस्तु में दिक्कृत अपरत्व होता है । ज्येष्ठ में कालकृत परत्व होता है । कनिष्ठ में कालकृत अपरत्व होता है । आद्यपतन का असमवायिकारण गुण गुरुत्व है । वह पृथिवी और जल में रहता है । आद्यस्यन्दन का असमवायिकारण गुण द्रवत्व है । वह पृथिवी, जल और तेज में रहता है । द्रवत्व दो प्रकार का होता है—सांसिद्धिक और नैमित्तिक । सांसिद्धिक- द्रवत्व जल में और नैमित्तिक-द्रवत्व पृथिवी और तेज में रहता है । घृत आदि पृथिवी न्यायबोधिनी व्याप्तिस्तद्वारणाय गुणत्वमिति विशेष्योपादानम् । गुरुत्वं लक्षयति आद्येति । द्वितीयपतनक्रियायां वेगस्यासमवायिका- रणत्वात्तत्रातिव्याप्तिवारणायाद्येति । उत्तरत्र स्यन्दने आद्यविशेषणमपि हिन्दी-कला व्याप्ति हो जायगी, इसके निवारण के लिये 'गुणत्व' इस विशेष्य का उल्लेख किया । क्रिया में गुणत्वधर्म नहीं होने से अतिव्याप्ति नहीं हुई । आद्यपतन का असमवायिकारण होते हुए गुणत्व गुरुत्व का लक्षण है । द्वितीय पतन का असमवायिकारण गुण वेग भी है, अतः वेग में लक्षण की अतिव्याप्ति का वारण करने के लिये 'आद्य' यह पतन का विशेषण दिया । आगे द्रवत्व के लक्षण में भी स्यन्दन में 'आद्य' विशेषण देने का प्रयोजन समझना चाहिये ।

न्यायबोधिनी-कलासंबलितः १९ चूर्णादिपिण्डीभावहेतुर्गुणः स्नेहः । जलमात्रवृत्तिः । श्रोत्रग्राह्यो गुणः शब्दः । आकाशमात्रवृत्तिः । स द्विविधः- में अग्निसंयोग से द्रवत्व उत्पन्न होता है तथा सुवर्ण आदि तेज में भी अत्यन्त अग्नि- संयोग से द्रवत्व उत्पन्न होता है । चूर्ण आदि के पिण्डीभाव ( बन्धन ) का हेतु जो गुण, वह स्नेह है । वह जलमात्र में रहता है । श्रोत्र-इन्द्रिय से ग्रहण-योग्य गुण शब्द है । वह आकाशमात्र में रहता है । न्यायबोधिनी पूर्ववदेव योज्यम् । स्नेहं लक्षयति-चूर्णादीति । चूर्णादिपिण्डीभावहेतुत्वे सति गुणत्वं स्नेहस्य लक्षणम् । पिण्डीभावो नाम-चूर्णादेर्धारणाकर्षणहेतुभूतो विलक्षणः संयोगः । तादृशसंयोगे स्नेहस्यैवासाधारणकारणत्वं न तु जलादिगतद्रवत्वस्य । तथा सति द्रुतसुवर्णादिसंयोगेन चूर्णादेः पिण्डीभावापत्तेरतः स्नेह एवासाधारणं कारणम् । विशेषणमात्रोपादाने कालादावतिव्याप्तिरतस्तद्वारणाय विशेष्योपादानम् । वस्तुतस्तु द्रुतजलसंयोगस्यैव पिण्डीभावहेतुत्वं, स्नेहस्य हेतुत्वे मानाभावात् । जले द्रुतत्वविशेषणात् करकादिव्यावृत्तिः । शब्दं लक्षयति-श्रोत्रेति । शब्दत्वेऽतिव्याप्तिवारणाय 'गुण' इति । हिन्दी-कला चूर्णादि के पिण्डीभाव का हेतु होते हुए गुणत्व स्नेह का लक्षण है। पिण्डीभाव का अर्थ है- चूर्णादि को एक में परस्पर बाँधने और उसके आकर्षण का हेतुभूत विलक्षण संयोग । ऐसे विलक्षण संयोग के प्रति स्नेह ही असाधारण कारण है, न कि जला- दिगत द्रवत्व कारण है । क्योंकि द्रवत्व के कारण होने पर पिघले हुए सुवर्णादि के संयोग से भी चूर्ण में पिण्डीभाव होना चाहिये, किन्तु वैसा नहीं होता है। अतः पिण्डी- भाव के प्रति स्नेह ही असाधारण कारण है। इस लक्षण में यदि विशेषणमात्र का उपादान हो तो कालादि में भी स्नेह लक्षण की अतिव्याप्ति हो जायगी, अतः उसके वारण के लिये 'गुणत्व' इस विशेष्यपद का ग्रहण किया गया । काल में गुणत्व-धर्म नहीं है। वस्तुतः तो पिघले हुए जल का संयोग ही पिण्डीभाव का हेतु है, क्योंकि स्नेह के हेतु होने में प्रमाण नहीं है। कारण, यदि स्नेह पिण्डीभाव का हेतु हो तो ओले में भी जल होने से स्नेह है, तब ओले से भी सक्तु आदि का पिण्ड बन जाना चाहिये । जल में 'द्रुतत्व' इस विशेषण के देने से ओले आदि की व्यावृत्ति हो जायगी । ऐसी स्थिति में स्नेह का कुछ और ही लक्षण करना होगा । मूलोक्त शब्दलक्षण में गुणपद का उपादान शब्दत्व में अतिव्याप्ति का वारण

२० तर्कसंग्रहः [ प्रत्यक्षपरिच्छेदः ध्वन्यात्मको वर्णात्मकश्च । तत्र ध्वन्यात्मको भेर्यादौ । वर्णात्मकः संस्कृतभाषादिरूपः । सर्वव्यवहारहेतुर्गुणो बुद्धिर्ज्ञानम् । सा द्विविधा—स्मृतिरनु- भवश्च । शब्द दो प्रकार का होता है—ध्वन्यात्मक शब्द और वर्णात्मक शब्द । उनमें ध्वन्या- त्मक शब्द भेरी ( नगाड़े ) आदि में होता है और वर्णात्मक शब्द संस्कृतभाषा आदि स्वरूप है । समस्त व्यवहारों का हेतुभूत गुण बुद्धि है । बुद्धि को ज्ञान भी कहते हैं । बुद्धि दो प्रकार की होती है—स्मृति और अनुभव । न्यायबोधिनी रूपादावतिव्याप्तिवारणाय—श्रोत्रेति । स त्रिविधः संयोगजो, विभागजः, शब्दजश्चेति । यथा भेरीदण्डसंयोगजो झाङ्कारादिशब्द , हस्ताभिघात- संयोगजन्यो मृदङ्गादिशब्दः । वंशे पाट्यमाने दलद्वयविभागजश्चटचटा- शब्दः । शब्दोत्पत्तिदेशमारभ्य श्रोत्रदेशपर्यन्तं वीचीतरङ्गन्यायेन कदम्ब- मुकुलन्यायेन वा निमित्तपवनेन शब्दधारा जायन्ते । तत्र उत्तरोत्तरशब्दे पूर्वपूर्वशब्दः कारणम् । बुद्धेर्लक्षणमाह—सर्वव्यवहारेति । व्यवहारः शब्दप्रयोगः । ज्ञानं विना शब्दप्रयोगासंभवात् शब्दप्रयोगरूपव्यवहारहेतुत्वं ज्ञानस्य लक्षणम् । बुद्धिं विभजते - सा द्विविधेति । हिन्दी-कला के लिये किया गया है । रूपादि गुण में शब्दलक्षण की अतिव्याप्ति रोकने के लिये 'श्रोत्र' पद दिया । शब्द के तीन भेद हैं—संयोगज शब्द, विभागज शब्द और शब्दज शब्द । जैसे, भेरी-दण्ड के संयोग से होनेवाला झङ्कार आदि शब्द तथा हस्त के संयोग से होनेवाला मृदङ्गादिका शब्द संयोगज है । बाँस के फाड़ते समय उसके दोनों टुकड़ों के विभाग से उत्पन्न 'चटचटा' शब्द विभागज शब्द है । तथा शब्दो- त्पत्तिस्थल से लेकर श्रोत्रपर्यन्त वीचीतरङ्गन्याय से या कदम्बमुकुलन्याय से वायु के कारण शब्द की धारा उत्पन्न हो जाती है । यह शब्दज शब्द है । क्योंकि उत्त- रोत्तर शब्द के प्रति पूर्व-पूर्व शब्द कारण होता है । समस्त व्यवहारों का हेतुभूत गुण बुद्धि है । इसे ही ज्ञान भी कहते हैं । यहाँ व्यवहार का अर्थ शब्दप्रयोग है । चूँकि ज्ञान के बिना शब्दप्रयोग नहीं हो सकता, इसलिये 'शब्दप्रयोगरूपव्यवहारहेतु गुणत्व' ज्ञान का लक्षण है ।

न्यायबोधिनी-कलासंबलितः २१ संस्कारमात्रजन्यं ज्ञानं स्मृतिः । तद्भिन्नं ज्ञानमनुभवः । स द्विविधः—यथार्थोऽयथार्थश्च । संस्कारमात्र से उत्पन्न होने वाला ज्ञान स्मृति है । और स्मृति से भिन्न ज्ञान अनुभव है । अनुभव दो प्रकार का होता है—यथार्थ और अयथार्थ । न्यायबोधिनी स्मृतिं लक्षयति—संस्कारेति । संस्कारमात्रजन्यत्वविशिष्टज्ञानत्वं स्मृते- र्लक्षणम् । विशेषणानुपादाने प्रत्यक्षानुभवेऽतिव्याप्तिरतस्तद्वारणाय विशे- षणोपादानम् । संस्कारध्वंसेऽतिव्याप्तिवारणाय विशेष्योपादानम् । ध्वंसं प्रति प्रतियोगिनः कारणत्वात् संस्कारध्वंसेऽपि संस्कारजन्यत्वस्य सत्त्वात् । प्रत्यभिज्ञायामतिव्याप्तिवारणाय मात्रपदम् । अनुभवं लक्षयति—तद्भिन्नमिति । तद्भिन्नत्वं नाम स्मृतिभिन्नत्वम् । तथा च स्मृतिभिन्नत्वविशिष्टज्ञानत्वमनुभवस्य लक्षणम् । तत्र विशेषणानु- पादाने स्मृतावतिव्याप्तिः, * विशेष्यानुपादाने घटादावतिव्याप्तिरतस्तद्- वारणाय विशेषणविशेष्ययोरुभयोरुपादानम् । अनुभवं विभजते—स द्विविध इति । हिन्दी-कला 'संस्कारमात्रजन्यत्वविशिष्ट ज्ञानत्व' यह स्मृति का लक्षण है । यहाँ विशेषण का ग्रहण न करने पर प्रत्यक्ष अनुभव में अतिव्याप्ति हो जायगी, अतः उसे रोकने के लिये 'संस्कारमात्रजन्यत्व' विशेषण दिया । संस्कार के ध्वंस में स्मृतिलक्षण की अतिव्याप्ति न हो जाय, इसके लिये 'ज्ञानत्व' इस विशेष्य का उपादान किया । कारण, ध्वंस के प्रति प्रतियोगी कारण होता है, इसलिये संस्कार-ध्वंस में भी संस्कार- जन्यत्व के होने से उसमें स्मृति-लक्षण की अतिव्याप्ति हो जाती । अतः 'ज्ञान' पद देना आवश्यक है । प्रत्यभिज्ञा भी संस्कारजन्य होती है, अतः उसमें अतिव्याप्ति- वारण के लिये मात्रपद दिया । प्रत्यभिज्ञा के प्रति संस्कार के साथ-साथ बहिरिन्द्रियाँ भी कारण होती हैं, अतः प्रत्यभिज्ञा संस्कारमात्रजन्य नहीं हुई । संस्कारमात्र- जन्यत्व का अर्थ है—"बहिरिन्द्रियाजन्यत्वे सति संस्कारजन्यत्व ।” स्मृति से भिन्न ज्ञान अनुभव है । इस प्रकार 'स्मृतिभिन्नत्वविशिष्ट ज्ञानत्व' अनुभव का लक्षण है। इसमें 'स्मृतिभिन्नत्व' विशेषण नहीं देने पर स्मृति में लक्षण की अतिव्याप्ति हो जायगी । 'ज्ञानत्व' रूप विशेष्य न देने पर घटादि में अतिव्याप्ति हो जायगी । इसलिये इन अतिव्याप्तियों का वारण करने के लिये विशेषण-विशेष्य दोनों का उपादान किया गया । अनुभव दो हैं—यथार्थानुभव और अयथार्थानुभव ।

२२ तर्कसंग्रहः [ प्रत्यक्ष परिच्छेदः तद्वति तत्प्रकारकोऽनुभवो यथार्थः । सैव प्रमेत्युच्यते । तद्वान् ( उससे युक्त ) में तत्प्रकारक ( उसे विशेषण बनाने वाला ) अनुभव यथार्थानुभव है । जैसे, रजत में ( रजतत्व से युक्त में ) "इदं रजतम्" यह रजतत्व- प्रकारक ( रजतत्व-धर्म को विशेषण बनाने वाला ) ज्ञान ( अनुभव ) यथार्थानुभव है । यथार्थ अनुभव ही प्रमा शब्द से कहा जाता है । न्यायबोधिनी यथार्थानुभवं लक्षयति—तद्वतीति । तद्वतीत्यत्र सप्तम्यर्थो विशेष्य- त्वम् । तच्छब्देन प्रकारीभूतो धर्मो धर्तव्यः । तथा च तद्वद्विशेष्यकत्वे सति तत्प्रकारकानुभवत्वं यथार्थानुभवस्य लक्षणमित्यर्थः । उदाहरणम्-रजते 'इदं रजतमिति' ज्ञानम् । अत्र रजतत्ववद्विशेष्यकत्वे सति रजतत्वप्रकारकत्वस्य सत्त्वाल्लक्षणसमन्वयः । तद्वन्निष्ठविशेष्यतानि- रूपिततन्निष्ठप्रकारताशालित्वमिति तु निष्कर्षः । अन्यथा यथाश्रुते रङ्गरजतयोरिमे रजतरङ्गे इत्याकारकसमूहालम्बन- भ्रमेऽतिव्याप्तिः, तत्रापि रजतत्ववद्विशेष्यकत्वरजतत्वप्रकारकत्वयोः रङ्ग- त्ववद्विशेष्यकत्वरङ्गत्वप्रकारकत्वयोः सत्त्वात् । हिन्दी-कला तद्वति तत्प्रकारक अनुभव यथार्थ अनुभव कहाता है । 'तद्वति' यहां सप्तमी- विभक्ति का अर्थ विशेष्यत्व है । तथा 'तत्' शब्द से प्रकारीभूत ( विशेषणीभूत ) धर्म लेना चाहिये । इस प्रकार "तद्वद्विशेष्यकत्वे सति तत्प्रकारकानुभवत्व" यह यथार्थानुभव का लक्षण बना । इसका उदाहरण—रजत में 'इदं रजतम्' यह ज्ञान है । अर्थात् यह ज्ञान यथार्थ अनुभव है । क्योंकि रजतत्ववद्विशेष्यक होते हुए रजतत्व- प्रकारक होने से इस ज्ञान में यथार्थानुभव का उपर्युक्त लक्षण समन्वित ( घटित ) हो जाता है । नव्यन्याय की पद्धति में उक्त लक्षण का निष्कर्ष यों होता है—तद्वत्-निष्ठ- विशेष्यता-निरूपिता जो तन्निष्ठ प्रकारता, तादृश प्रकारताशाली जो ज्ञान, वह यथार्थानुभव है। इसका विशेष विवेचन 'संस्कृत-कला' व्याख्या में द्रष्टव्य है । लक्षण के इस निष्कृष्ट स्वरूप के न मानने पर अर्थात् मूलोक्त लक्षण को ही ज्यों का त्यों स्वीकार कर लेने पर क्रमशः सम्मुख वर्तमान रङ्ग (रांगा) और रजत में उलट कर 'इमे रजतरङ्गे' इस समूहालम्बन भ्रमज्ञान में यथार्थानुभवलक्षण की अतिव्याप्ति हो जायगी । क्योंकि भले ही इस ज्ञान में रङ्ग को रजत समझ लिया गया है, और रजत को रङ्ग समझ लिया गया है ( कारण दोनों की चमक एक सी है ) फिर भी सामूहिक रूप में यह ज्ञान रजतत्वद्विशेष्यक भी है और रजतत्व- प्रकारक भी है तथा रङ्गत्ववद्विशेष्यक भी है और रङ्गत्वप्रकारक भी है ।

न्यायबोधिनी-कलासंवलित २१ तदभाववति तत्प्रकारकोऽनुभवोऽयथार्थः । उसके अभाव वाले मे अर्थात् जहाँ उसका अभाव है, उसी में तत्प्रकारक (उसे विशेषण बनाने वाला) अनुभव अयथार्थ अनुभव कहलाता है। अयथार्थ अनुभव ही 'अप्रमा' शब्द से व्यवहृत होता है। न्यायबोधिनी उक्तनिष्कर्षे तु नातिव्याप्तिः, तज्ज्ञानस्य रजतत्वप्रकारताया रजतत्व- वद्विशेष्यतांनिरूपितत्वाभावात्, एवं रङ्गत्वप्रकारताया रङ्गत्ववद्विशेष्य- तानिरूपितत्वाभावात्। किन्तु समूहालम्बनभ्रमस्य रङ्गांशे रजतत्वावगा- हित्वेन रजतत्वप्रकारताया रङ्गत्ववद्विशेष्यतानिरूपितत्वात् । एवं रजतांशे रङ्गत्वावगाहित्वेन रङ्गत्वप्रकारताया रजतत्ववद्विशेष्यतानिरूपितत्वा- च्चेति। नानामुख्यविशेष्यताशालिज्ञानं समूहालम्बनम् । अयथार्थानुभवं लक्षयति—तदभाववतीति । अत्रापि पूर्ववन् तदभावव- न्निष्ठविशेष्यतानिरूपिततन्निष्ठप्रकारताशालिज्ञानत्वं विवक्षणीयम् । अन्यथा रङ्गरजतयोरिमे रङ्गरजते इत्याकारकसमूहालम्बनप्रमायामतिव्याप्तिः । हिन्दी-कला उक्त प्रकार का लक्षण का निष्कर्ष होने पर यहाँ अतिव्याप्ति नहीं होगी। क्योंकि उक्त ज्ञान में अपनी अपनी प्रकारता अपनी अपनी विशेष्यता में निरूपित न होकर एक दूसरे की विशेष्यता से निरूपित हो गयी है। अर्थात् रजतत्वनिष्ठा प्रकारता रजतत्ववद्विशेष्यता से निरूपित नहीं है और रङ्गत्वनिष्ठप्रकारता रङ्गत्ववद्- विशेष्यता से निरूपित नही हैं। बल्कि इस समूहालम्बन भ्रम के अन्तर्गत रङ्गांश में रजतत्वप्रकार का अवगाहन होने से रजतत्ववाली प्रकारता रङ्गत्ववदन्निष्ठ विशेष्यता से निरूपित हो गयी है। तथा रजतांश मे रङ्गत्वरूप प्रकार का अवगाहन होने से रङ्गत्व- वाली प्रकारता रजतत्ववदन्निष्ठ विशेष्यता से निरूपित हो गयी है। इस प्रकार उक्त समूहालम्बन ज्ञान में प्रकार-विशेष्य का परस्पर अदला-बदली हो जाने के कारण यह ज्ञान यथार्थानुभव नहीं है। अनेक मुख्य-विशेष्यता वाला ज्ञान समूहालम्बन ज्ञान कहाता है। जैसे “इमे रजतरङ्गे" यहाँ रजत और रङ्ग दो विशेष्य हैं, इसलिये यह ज्ञान समूहालम्बन ज्ञान है। विशेष जानकारी के लिये 'संस्कृत-कला' द्रष्टव्य है। अयथार्थानुभव का लक्षण करते हैं—तदभाववति तत्प्रकारकोऽनुभवो अयथार्थ.' यह। यहाँ भी पूर्वके समान सप्तमी-विभक्ति का अर्थ 'विशेष्यता' है और 'तत्' पदसे प्रकारीभूत (विशेषणीभूत) धर्म लेना चाहिये। इसलिये पूर्व सरणी के अनुसार तदभाववान् में रहने वाली जो विशेष्यता उससे निरूपिता जो तत् में (प्रकारीभूत धर्म में) रहने वाली प्रकारता, तादृश प्रकारताशालिज्ञानत्व" अयथार्थानुभव का लक्षण है। इस प्रकार यदि विशेष्यता और प्रकारता को परस्पर निरूप्यनिरूपक-

२४ तर्कसंग्रहः [ प्रत्यक्षपरिच्छेदः यथार्थानुभवश्चतुर्विधः — प्रत्यक्षानुमित्युपमितिशाब्दभेदात् । यथार्थानुभव चार प्रकार का होता है - प्रत्यक्ष-अनुमिति-उपमिति और शाब्द- ज्ञान के भेद से । न्यायबोधिनी एतत्समूहालम्बनस्य रङ्गरजतोभयविशेष्यकत्वेन रजतत्वरङ्गत्वोभयप्रकार- कत्वेन च रजतत्वाभाववद्रङ्गविशेष्यकत्वरजतत्वप्रकारकत्वयो रङ्गत्वभा- ववद्रजतविशेष्यकत्वरङ्गत्वप्रकारकत्वयोश्च सत्त्वात् । उक्तनिष्कर्षे तु तादृशप्रमायाः रजतांशे रजतत्वावगाहित्वेन रङ्गांशे रङ्गत्वत्वावगाहित्वेन च रजतत्वप्रकारताया रजतत्वाभाववद्रङ्गविशेष्यतानिरूपितत्वाभावात्, एवं रङ्गत्वप्रकारताया रङ्गत्वाभाववद्रजतविशेष्यतानिरूपितत्वाभावात् नाति- व्याप्तिः । उदाहरणम्—यथा शुक्तौ इदं रजतमिति । यथार्थानुभवं विभजते — चतुर्विध इति । हिन्दी-कला भावापन्न के रूप में न कहा जाय तो रङ्ग और रजत में "इमे रङ्गरजते" इस आकार वाले समूहालम्बन प्रमा (यथार्थ अनुभव में) उपर्युक्त अयथार्थानुभवलक्षण की अति- व्याप्ति होने लगेगी । क्योकि उक्त समूहालम्बनज्ञान रङ्ग-रजत उभयविशेष्यक है, साथ ही रङ्ग में नहीं रहनेवाला जो रजतत्व, तत्प्रकारक है तथा रजत में नहीं रहने वाला जो रङ्गत्व, तत्प्रकारक भी है । इस तरह व्युत्क्रमदृष्टि से उक्त समूहालम्बन प्रमाज्ञान में रजतत्वाभाववद् जो रङ्ग, तद्विशेष्यकत्व और रजतत्व-प्रकारकत्व चला गया तथा रङ्गत्वाभाववान् जो रजत, तद्विशेष्यकत्व और रङ्गत्वप्रकारकत्व चला गया । अतः "तदभाववति तत्प्रकारकत्व" रूप मूलोक्त लक्षण की अतिव्याप्ति उक्त प्रमाज्ञान में भी हो जाती है । किन्तु उक्त प्रकार से परस्पर निरूप्यनिरूपकभावःपन्न करके परिष्कृत लक्षण करने पर अतिव्याप्ति नहीं होगी । क्योंकि उक्त समूहालम्बनात्मक प्रमाज्ञान में रजतांश में रजतत्व का अवगाहन होने से तथा रङ्गांश में रङ्गत्व का अवगाहन होने से रजतत्व वाली प्रकारता रजतत्वरहित रङ्गनिष्ठ विशेष्यता से निरूपित नहीं हुई तथा रङ्गत्व वाली प्रकारता रङ्गत्वरहित रजतनिष्ठ विशेष्यता से निरूपित नहीं हुई; किन्तु अपने से सम्बद्ध विशेष्यता से ही दोनों प्रकारतायें निरूपित हो रही हैं। इसलिये परिष्कृत लक्षण में अतिव्याप्ति दोष नहीं है । उक्त अयथार्थानुभवलक्षण का उदाहरण (लक्ष्य) शुक्ति में होनेवाला "इदं रजतम्" यह ज्ञान है । यहाँ शुक्ति में रजतत्व धर्म नहीं है और उसमें प्रकार होकर रजतत्व भासित हो रहा है, अतः यह ज्ञान अयथार्थ अनुभव है । अर्थात् अप्रमा है । अयथार्थानुभव (अप्रमा) के भेद बाद में बताये जायेंगे । यहाँ यथार्थानुभव

तत्करणमपि चतुर्विधम्—प्रत्यक्षानुमानोपमानशब्दभेदात् । असाधारणं कारणं करणम् । उपर्युक्त चतुर्विध यथार्थानुभव का करण भी चार प्रकार का होता है—प्रत्यक्ष- अनुमान-उपमान और शब्द के भेद से । ( ये चारों प्रमाण कहे जाते हैं । ) कार्य के प्रति जो असाधारण कारण है, उसे करण कहते हैं । न्यायबोधिनी तत्करणमिति । फलीभूतप्रत्यक्षादिकरणं चतुर्विधमित्यर्थः । प्रत्यक्षादि- चतुर्विधप्रमाणानां प्रमाकरणत्वं सामान्यलक्षणम् । एकैकप्रमाणलक्षणन्तु वक्ष्यते प्रत्यक्षज्ञानेत्यादिना । करणलक्षणमाह—असाधारणमिति । व्यापारवदसाधारणं कारणं करण- मित्यर्थः । असाधारणत्वञ्च कार्यत्वातिरिक्तधर्मावच्छिन्नकार्यता निरूपित- कारणताशालित्वम् । यथा—दण्डादेर्घटादिकं प्रत्यसाधारणकारणत्वम् । कार्यत्वातिरिक्तो घटत्वादिरूपो धर्मः, तदवच्छिन्नकार्यता घटे, तन्निरूपिता कारणता दण्डे । अतो घटं प्रति दण्डोऽसाधारणं कारणम् । भ्रम्यादिरूपव्या- पारवत्वाच्च करणम् । साधारणत्वञ्च कार्यत्वावच्छिन्नकार्यता निरूपितकार- णताशालित्वम् । ईश्वरादृष्टादेःकार्यत्वावच्छिन्नं प्रत्येव कारणत्वात् साधा- रणकारणत्वम् । हिन्दी-कला ( प्रमा ) के चार भेद बताते हैं—प्रत्यक्ष अनुमिति-उपमिति और शाब्द । इसके करण भी चार होते हैं—प्रत्यक्ष-अनुमान-उपमान और शब्द । यही न्यायशास्त्र में चार प्रमाण कहे जाते हैं, क्योंकि प्रमा के ये करण हैं । इसीलिये उक्त चतुर्विध प्रमाणों का सामान्य लक्षण है - 'प्रमाकरणत्वम् प्रमाणत्वम्' । एक एक प्रमाण का लक्षण तो आगे बताया जायगा । मूलोक्त करणलक्षण का परिष्कृत अर्थ न्यायबोधिनीकार करते हैं "व्यापारवान् होता हुआ असाधारण कारण करण है" ऐसा । असाधारणत्व का परिष्कृत स्वरूप है- कार्यत्व से अतिरिक्त जो धर्म घटत्व आदि, उससे अवच्छिन्न जो घटादिवृत्ति कार्यता, तादृश कार्यता से निरूपित जो दण्डादिनिष्ठ कारणता, उससे युक्त होना असाधारणत्व है । अतः घट के प्रति असाधारण कारण होने से तथा भ्रमि ( भ्रमण ) रूप व्यापारवान् होने से दण्ड घट का करण है । साधारणकारणत्व का स्वरूप बताते हैं—कार्यत्व-धर्म से अवच्छिन्न ( विशिष्ट ) जो कार्यता, उससे निरूपित जो कारणता, तादृश कारणताशालित्व असाधारणत्व है । इसके अनुसार कार्यत्व-धर्म से अवच्छिन्न कार्यमात्र के प्रति कारण होने से ईश्वर अदृष्ट ( धर्माधर्म ) काल आदि साधारणकारण कहे जाते हैं ।

२६ तर्कसंग्रहः [ प्रत्यक्षपरिच्छेदः कार्यनियतपूर्ववृत्ति कारणम् । कार्यं प्रागभावप्रतियोगि । कारणं त्रिविधं—समवाय्यसमवायिनिमित्तभेदात् । कार्य से नियत रूप में जो पूर्ववर्ती होता है, उसे कारण कहते हैं । प्रागभाव के प्रतियोगी को कार्य कहते हैं । अर्थात् जिस वस्तु का पहले अभाव होता है और बाद में भाव हो जाता है, वह कार्य है । कारण तीन प्रकार का होता है—समवायिकारण, असमवायिकारण और निमित्तकारण के भेद से । न्यायबोधिनी कारणं लक्षयति- कार्यनियतेति । कार्यं प्रति नियतत्वे सति पूर्ववृत्ति- त्वम् । नियतत्वविशेषणानुपादाने पूर्ववर्तिनो रासभादेरपि घटादिकारणत्वं स्यात्, अतो नियतत्वे सतीति विशेषणम् । नियतपूर्ववर्तिनो दण्डरूपादेरपि घटकारणत्वं स्यादतोऽनन्यथासिद्धपदमपि कारणलक्षणे निवेशनीयम् । दण्ड- रूपादीनां त्वन्यथासिद्धत्वात् । कार्यं लक्षयति—कार्यमिति । प्रागभावप्रतियोगित्वं कार्यस्य लक्षणम् । कार्योत्पत्तेः पूर्वम् 'इह घटो भविष्यति' इति प्रतीतिर्जायते, एतत्प्रतीति- विषयीभूतो योऽभावः स प्रागभावस्तत्प्रतियोगि घटादिरूपं कार्यम् । हिन्दी-कला मूलोक्त कारणलक्षण का अर्थ है—कार्य के प्रति नियत होते हुए उसके पूर्वक्षण में रहना कारणत्व है । अर्थात् जो कार्य के पूर्व में नियमतः रहे, वह कारण है । यहाँ नियतत्व विशेषण न देने पर कदाचित् मट्टी आदि लाने के उपयोग में आया रासभादि भी घटादि का कारण होने लगेगा, अतः नियतत्वे सति यह विशेषण कहा । किन्तु जैसे दण्ड घटके नियत पूर्व में रहता है, वैसे दण्डगत रूप भी दण्ड के साथ ही घट के नियत पूर्व मे वर्तमान रहता है, अतः दण्डरूप भी घट का कारण होने लगेगा : इस दोष का निवारण करने के लिये उक्त कारण लक्षण मे' 'अनन्यथासिद्ध' पद का भी निवेश कर देना चाहिये, दण्ड का रूप तो घट के प्रति अन्यथासिद्ध है । इस प्रकार “अन्यथासिद्धभिन्नत्वे सति कार्य प्रति नियत पूर्ववृत्तित्वम्" यह कारण का निकृष्ट लक्षण हुआ । अन्यथासिद्धों की गणना न्यायसिद्धान्तमुक्तावली आदि ग्रन्थों में की गयी है । 'प्रागभाव-प्रतियोगित्व' कार्य का लक्षण है । कार्य उत्पन्न होने के पूर्व 'इह घटो भविष्यति' ऐसी प्रतीति अनुभवसिद्ध हैं । इस प्रतीति का विषय जो अभाव है, वह प्रागभाव कहाता है । और इस प्रागभाव का प्रतियोगी होने से घट आदि कार्य हैं । 'यस्याभावः स प्रतियोगी' यह प्रतियोगी का स्वरूप है ।

न्यायबोधिनी-कलासंवलितः २७ यत्समवेतं कार्यमुत्पद्यते तत् समवायिकारणम् । यथा तन्तवः पटस्य । पटश्च स्वगतरूपादेः । जिसमें समवायसम्बन्ध से रहता हुआ कार्य उत्पन्न होता है, वह उस कार्य के प्रति समवायिकारण होता है । जैसे, तन्तु पट का समवायिकारण होता है और पट अपने रूप का समवायिकारण होता है । न्यायबोधिनी कारणं विभजते - कारणमिति । समवायिकारणमसमवायिकारणं निमित्तकारणञ्चेति । समवायिकारणं लक्षयति-यत्समवेतमिति । यस्मिन् समवेतं सत्-सम वायेन सम्बद्धं सत् कार्यमुत्पद्यते तत्समवायिकारणमित्यर्थः । उदाहरणम्- यथा तन्तव इति । तन्तुषु समवायेन सम्बद्धं सत् पटात्मकं कार्यमुत्पद्यतेऽत- स्तन्तवः समवायिकारणमित्यर्थः । सामान्यलक्षणन्तु-समवायसम्बन्धावच्छिन्नकार्यता निरूपिततादात्म्यस- म्बन्धावच्छिन्नकारणत्वं समवायिकारणत्वमिति । हिन्दी-कला कारण तीन प्रकार के होते हैं-समवायिकारण (उपादानकारण) असमवायि- कारण और निमित्तकारण । जिसमें समवेत होकर अर्थात् समवायसम्बन्ध से सम्बद्ध होता हुआ कार्य पैदा होता है, उसे समवायिकारण कहते हैं। जैसे तन्तु (सूता) में समवायसम्बन्ध से सम्बद्ध ही होकर पटात्मक कार्य पैदा होता है, इसलिये तन्तु पट का समवायिकारण है। समवायिकारण का परिष्कृत सामान्यलक्षण निम्नलिखित है- समवायसम्बन्ध से अवच्छिन्न जो कार्यता, उसमें निरूपित एवं तादात्म्य- सम्बन्ध से अवच्छिन्न कारणत्व ही समवायिकारणत्व है । जैसे समवायेन घटरूपी कार्य का समवायिकारण तादात्म्येन कपाल है। क्योंकि घटरूपी कार्य समवायसम्बन्ध से कपाल में रहता है, और कपाल का कपाल से तादात्म्य है। अतः समवायसम्बन्ध से अवच्छिन्न तथा घटत्वधर्म से अवच्छिन्न जो घटवृत्ति कार्यता है, उससे निरूपित जो तादात्म्यसम्बन्ध से अवच्छिन्ना कारणता, वह कपाल में है। इस प्रकार समवायिकारण के लक्षण का समन्वय कपाल में हो गया। इसी प्रकार पट का समवायिकारण तन्तु बनता है । इसका विशेष स्पष्टीकरण 'संस्कृत-कला' व्याख्या में द्रष्टव्य है । इसी रीति से पट अपने रूप के प्रति समवायिकारण होता है । क्योंकि समवाय- सम्बन्ध से जन्यभावत्वावच्छिन्न (जन्यभावमात्र) के प्रति तादात्म्यसम्बन्ध से द्रव्य ही कारण होता है । जन्यभाव पदार्थ तीन हैं-द्रव्य, गुण और कर्म । अतः द्रव्य, गुण

२८ तर्कसंग्रहः [ प्रत्यक्षपरिच्छेदः कार्येण कारणेन वा सहैकस्मिन्नर्थे समवेतं सत् कारणमसम- वायिकारणम् । यथा तन्तुसंयोगः पटस्य । तन्तुरूपं पटरूपस्य । कार्य के साथ या कारण के साथ एक पदार्थ में समवायसम्बन्ध से रहता हुआ जो कारण, वह असमवायिकारण है। जैसे = न्तुओं का संयोग पट का असमवायि- कारण होता है और तन्तु का रूप पट के रूप के प्रति असमवायिकारण होता है। न्यायबोधिनी समवायसम्बन्धेन घटाधिकरणे कपालादौ कपालादेः तादात्म्यसम्बन्धे- नैव सत्त्वात्, समवायसम्बन्धावच्छिन्नघटत्वावच्छिन्नकार्यतानिरूपिततादा- त्म्यसम्बन्धावच्छिन्नकारणतायाः कपालादौ सत्त्वाल्लक्षणसमन्वयः । समवायेन जन्यभावत्वावच्छिन्नं प्रति तादात्म्यसम्बन्धेन द्रव्यस्यैव कारणत्वात् जन्यभावेषु द्रव्यगुणकर्मसु त्रिषु द्रव्यमेव समवायिकारणम् । द्रव्ये तु द्रव्यावयवाः समवायिकारणम् । गुणादावपि द्रव्यमेव समवायि- कारणमित्याशयेनाह—पटश्च स्वगतरूपादेरिति । समवायिकारणमित्यनु- षज्यते । असमवायिकारणं लक्षयति—कार्येणेति । कार्येण सहैकस्मिन्नर्थे समवेतं सत् यत् कारणं तदसमवायिकारणमित्यन्वयः । कारणेन सहैकस्मिन्नर्थे समवेतं सत् यत् कारणं तदसमवायिकारणमित्यन्वयः । अत्र 'कारणेन' इत्यस्य स्वकार्यसमवायिकारणेनेत्यर्थः । जन्यद्रव्यमात्रेऽवयवसंयोगस्यैवास- हिन्दी-कला और कर्म के प्रति द्रव्य ही समवायिकारण होता है। द्रव्यसमवायिकारणता का उदाहरण कपाल को पहले बताया जा चुका है। वहां घटात्मक द्रव्य के प्रति समवायि- कारण उसका अवयवभूत कपाल भी द्रव्य ही है। इस प्रकार द्रव्य का समवायिकारण द्रव्य हुआ, यह स्पष्ट हो गया । उक्त नियम के अनुसार गुणस्वरूप जन्यभाव के प्रति भी द्रव्य समवायिकारण होता है। इसका उदाहरण मूल में बताया गया है—कि पट अपने रूप के प्रति सम- वायिकारण है। यहाँ पट का रूप गुण है। इसी प्रकार कर्म का समवायिकारण भी द्रव्य होता है, इसका उदाहरण है—अश्व आदि। घोड़ा अपनी गमन क्रिया (कर्म) के प्रति समवायिकारण होता है। क्योंकि समवायसम्बन्ध से गमनक्रिया अश्व में ही उत्पन्न होती है। असमवायिकारण का लक्षण बताते हैं—कार्य के साथ एक अर्थ में समवेत होता हुआ ( समवायसम्बन्ध से रहता हुआ ) जो कारण होता है, वह असमवायिकारण है। अथवा कारण के साथ एक अर्थ में समवेत होता हुआ जो कारण होता है वह भी असमवायिकारण है। यहाँ कारण के साथ का अर्थ है - अपने कार्य का जो समवायि-

न्यायबोधिनी-कलासंवलितः २९ न्यायबोधिनी मवायिकारणत्वात् पटात्मककार्ये तदवयवतन्तुसंयोगस्यैवासमवायि- कारणत्वमिति दर्शयति —यथा तन्तुसंयोगः पटस्येति । पटात्मककार्येण सहै- कस्मिन्नर्थे तन्तौ समवेतं सत् समवायसम्बन्धेन वर्तमानं सत् पटात्मककार्यं प्रति तन्तुसंयोगात्मकं कारणमसमवायिकारणमित्यर्थः । द्वितीयमसमवा- यिकारणं कारणेन सहेत्यादिना यत् पूर्वोक्तं, तदुदाहरति - तन्तुरूपमिति । कारणेन सह पटरूपसमवायिकारणीभूतपटेन सह एकस्मिन्नर्थे तन्तुरूपेऽर्थे समवेतं सत् समवायसम्बन्धेन वर्तमानं सत् तन्तुरूपं पटगतरूपं प्रति कारणं भवति अतोऽसमवायिकारणं तन्तुरूपं पटगतरूपस्य । सामान्यलक्षणन्तु— समवायसम्बन्धावच्छिन्नकार्यता निरूपिता या समवाय-स्वसमवायिसमवेत- त्वान्यतरसम्बन्धावच्छिन्ना कारणता तदाश्रयत्वमसमवायिकारणत्वमिति । हिन्दी-कला कारण है, उसके साथ अर्थात् अपने समवायिकारण के साथ एक अर्थ में रहने वाला कारण असमवायिकारण है। इस प्रकार दो तरह का असमवायिकारण होता है । प्रथम का उदाहरण तन्तुसंयोग है। क्योंकि जन्यद्रव्यमात्र के प्रति अवयवों के संयोग के ही असमवायिकारण होने से पटस्वरूप कार्य के प्रति उसके अवयवभूत तन्तुओ का संयोग ही असमवायिकारण होता है ! यहाँ पटात्मक कार्य के साथ तन्तु- स्वरूप एक अर्थ में समवायसम्बन्ध से तन्तु का संयोग वर्तमान है । अतः पट के प्रति तन्तुसंयोग असमवायिकारण हुआ । पूर्वोक्त द्वितीय असमवायिकारण का उदाहरण मूलकार देते हैं — जैसे तन्तु का रूप पटरूप का असमवायिकारण है। लक्षण का समन्वय यों हैं—यहाँ तन्तुरूप का कार्य पटरूप है और पटरूप का समवायिकारण पट है । अतः कारण के साथ अर्थात् पटरूप का समवायिकारण जो पट, उसके साथ एक अर्थ में तन्तु में, समवेत अर्थात् समवाय- सम्बन्ध से वर्तमान होता हुआ तन्तुरूप पटरूप के प्रति कारण होता है । इसलिये तन्तु का रूप पट के रूप के प्रति असमवायिकारण हुआ । पूर्व में उदाहृत उभय प्रकार के असमवायिकारण का सामान्यलक्षण (एक लक्षण) न्यायबोधिनीकार परिष्कृत करते हैं समवायसम्बन्धावच्छिन्ना जो कार्यता, ( पटगत कार्यता या पटरूपगत कार्यता ) उससे निरूपिता जो समवायसम्बन्ध या स्वसमवायि- समवेतत्वसम्बन्ध में किसी एक सम्बन्ध से अवच्छिन्ना कारणता (क्रमशः तन्तुसंयोग- गत या तन्तुरूपगत कारणता ) उसका आश्रयत्व असमवायिकारणत्व है । इसके अनुसार पट के प्रति तन्तुसंयोग और पटरूप के प्रति तन्तुरूप असमवायिकारण सिद्ध हुआ । विशेष विवेचन संस्कृत-कला' में द्रष्टव्य है ।

३० तर्कसंग्रहः [ प्रत्यक्षपरिच्छेदः न्यायबोधिनी द्रव्यसमवायिकारणीभूतावयवसंयोगादौ तु समवायसम्बन्धावच्छिन्न- घटत्वावच्छिन्नकार्यतानिरूपिता समवायसम्बन्धावच्छिन्ना कपालद्वयसंयोग- निष्ठा कारणता कपालद्वयसंयोगे वर्तते । एवमाद्यपतनक्रियायामाद्यस्यन्दनक्रियायां च गुरुत्वद्रवत्वे असमवायि- कारणे भवतः । आद्यपतनक्रियां प्रति आद्यस्यन्दनक्रियां प्रति च समवाय- सम्बन्धेनैव तयोः कारणत्वात् । अवयविगुणादौ त्ववयवगुणादेःस्वसमवायि- समवेतत्वसम्बन्धेनैव कारणत्वात्, तत्सम्बन्धावच्छिन्नकारणताश्रयत्वमवय- वगुणादौ वर्तते । अवयवगुण-कपालतन्तुरूपादेः स्वशब्दग्राह्य-कपालरूपतन्तु- रूप-समवायिकपालतन्तुसमवेतत्वसम्बन्धेन घटपटादौ सत्त्वात् । हिन्दी-कला असमवायिकारण के लक्षण को बोधिनीकार उदाहरणान्तर में उपपादित करते हैं- द्रव्यमात्र का समवायिकारण उसके अवयव का संयोग होता है । अतः समवायसम्बन्धा- वच्छिन्ना और घटत्वधर्मावच्छिन्ना जो घटनिष्ठ कार्यता, उससे निरूपिता जो सम- वायसम्बन्धावच्छिन्ना कपालद्वयसंयोगनिष्ठा कारणता, तादृशकारणता कपालद्वय- संयोग में है । अतः घट के प्रति कपालद्वयसंयोग असमवायिकारण हुआ । इसी तरह आद्यपतनक्रिया के प्रति गुरुत्व एवं आद्यस्यन्दन ( बहाव ) क्रिया के प्रति द्रवत्व असमवायिकारण होता है । क्योंकि आद्यपतनक्रिया के प्रति तथा आद्यस्यन्दनक्रिया के प्रति समवायसम्बन्ध से ही क्रमशः गुरुत्व और द्रवत्व कारण होते हैं । किन्तु अवयवी के रूपादि गुण के प्रति अवयव का रूपादि गुण स्वसमवायि- समवेतत्वसम्बन्ध से ही कारण होता है, न कि समवायसम्बन्ध से । अतः स्वसम- वायिसमवेतत्वसम्बन्धावच्छिन्नकारणता का आश्रय अवयवगत रूपादि गुण ही है । क्योंकि अवयव का गुण जो कपाल और तन्तु का रूप है, वह स्वसमवायिसमवेतत्व- सम्बन्ध से स्वशब्द से ग्राह्य कपालरूप और तन्तुरूप, उसका समवायिकारण कपाल और तन्तु में समवेत घट और पट में है । अतः द्वितीय सम्बन्ध अर्थात् स्वसमवायि- समवेतत्वसम्बन्ध से कपाल और तन्तु का रूप घट और पट में है । तथा वहीं समवाय सम्बन्ध से घट-पट का रूप भी रहता है । इस प्रकार उक्त सम्बन्धों के द्वारा कपाल-तन्तुरूप (कारण) तथा घटपटरूप (कार्य) का घट और पट में जाकर सामानाधिकरण्य बन जाता है । अतः कारण और कार्य का सामानाधिकरण्य बन जाने के कारण कपाल और तन्तु का रूप घट और पट के रूप के प्रति असमवायिकारण बन जाता है ।

न्यायबोधिनी-कलासंवलितः ३१ तदुभयभिन्नं कारणं निमित्तकारणम् । यथा तुरीवेमादिकं पटस्य । तदेतत्त्रिविधकारणमध्ये यदसाधारणं कारणं, तदेव करणम् । समवायिकारण और असमवायिकारण से भिन्न जो कारण, वह निमित्तकारण होता है । जैसे, तुरी-वेमा आदि पट का निमित्तकारण होता है । इन तीनों कारणों के मध्य जो असाधारण कारण होता है, वही करण है । न्यायबोधिनी निमित्तकारणं लक्षयति-तदुभयभिन्नमिति । समवायिकारणभिन्नत्वे सति असमवायिकारणभिन्नत्वे सति कारणत्वं निमित्तकारणत्वम् । तदेतदिति । यदसाधारणमिति । व्यापारवत्त्वे सतीत्यपि पूरणीयम् । अन्यथा तन्तुकपालसंयोगयोरतिव्याप्तिः, तन्तुकपालसंयोगयोरपि कार्य्य- त्वातिरिक्तपटत्वघटत्वावच्छिन्नं प्रति कारणत्वादसाधारणत्वमस्त्येवेत्यतस्तत्र करणत्ववारणाय 'व्यापारवत्त्वे सतीति' करणलक्षणे विशेषणं देयम् । व्यापारत्वञ्च तज्जन्यत्वे सति तज्जन्यजनकत्वम् । भवति हि दण्डजन्यत्वे सति दण्डजन्यघटजनकत्वाद् भ्रम्यादेर्व्यापारत्वम् । एवं कपालसंयोगतन्तु- संयोगदेरपि कपालतन्तुव्यापारत्वम्, कपालतन्तुजन्यत्वे सति कपालतन्तुजन्य- हिन्दी-कला मूलोक्त निमित्तकारण के लक्षण को बोधिनीकार स्पष्ट करते हैं- समवायिकारण से भिन्न होते हुए तथा असमवायिकारण से भिन्न होते हुए कारण होना निमित्त- कारण का लक्षण है । जैसे पट के प्रति तुरी-वेम-कुविन्द आदि तथा घट के प्रति दण्ड, चक्र, कुलाल आदि निमित्त कारण हैं । इन त्रिविध कारणों के अन्तर्गत जो असाधारण कारण है, वही कार्य के प्रति करण होता है । करण का लक्षण पूर्व में सविस्तर बताया जा चुका है । उस लक्षण में "व्यापारवत्त्वे सति" इतना जोड़ना आवश्यक है । नहीं तो तन्तु और कपाल के संयोग भी पट और घट के प्रति करण होने लगेंगे । अर्थात् करणलक्षण की अतिव्याप्ति हो जायगी । क्योंकि तन्तु-कपालसंयोग कार्यत्व से भिन्न जो पटत्व-घटत्वधर्म, उससे अवच्छिन्न पटघटात्मक कार्य के प्रति कारण होने से असाधारण कारणरूप बन जाते हैं । अतः तन्तु-कपालसंयोग में करणत्व का वारण करने के लिये "व्यापारवत्त्वे सति" यह विशेषण देना चाहिये । ऐसा करण घट के प्रति दण्ड है । "तज्जन्यत्वे सति तज्जन्यजनकत्व" यह व्यापार का लक्षण है । यहाँ 'तत्' पद से करण गृहीत होता है । अर्थात् जो करण से पैदा हो और करण से उत्पन्न होने वाले कार्य का जनक हो, वह व्यापार है । जैसे, दण्ड से जन्य होते हुए दण्ड का कार्य घट

३२ तर्कसंग्रहः [ प्रत्यक्षपरिच्छेदः तत्र प्रत्यक्षज्ञानकरणं प्रत्यक्षम् । उन चारों प्रमाणों में प्रत्यक्ष ज्ञान के प्रति जो करण ( असाधारण कारण ) होता है, वह प्रत्यक्ष प्रमाण है । न्यायबोधिनी घटपटजनकत्वात् । करणलक्षणेऽसाधारणत्वविशेषणानुपादाने ईश्वरादृष्टा- देरपि व्यापारवत्कारणत्वस्य सत्त्वात् तत्रातिव्याप्तिवारणायासाधारणेति विशेषणम् । षड्विधेन्द्रियभूतप्रत्यक्षप्रमाणस्य लक्षणमाह—तत्रेति । प्रमाभूतेषु प्रत्यक्षात्मकं यज्ज्ञानं चाक्षुषादिप्रत्यक्षं, तत्प्रति व्यापारवदसाधारणं कारण- मिन्द्रियं भवति । अतः प्रत्यक्षज्ञानकरणत्वं प्रत्यक्षस्य लक्षणम् । आद्यसन्नि- कर्षातिरिक्तचतुर्विधसन्निकर्षाणां समवायरूपत्वेनेन्द्रियजन्यत्वाभावाद् व्यापारत्वं न संभवतीति इन्द्रियमनःसंयोगस्यैव बाह्यप्रत्यक्षे जननीये इन्द्रिय- व्यापारता बोध्या । मानसप्रत्यक्षे त्वात्ममनःसंयोगस्यैव सा बोध्या । हिन्दी-कला का जनक होने से चक्रभ्रमि आदि व्यापार कहे जाते है । इसी प्रकार कपालसंयोग और तन्तुसंयोग आदि भी कपाल और तन्तु के व्यापार हैं । क्योंकि उक्त संयोग कपाल-तन्तु से उत्पन्न होते हुए कपाल-तन्तु के कार्य घट-पट के जनक भी हैं । करण- लक्षण में 'असाधारणत्व' विशेषण यदि न दिया जाय तो करण-लक्षण की अतिव्याप्ति ईश्वर अदृष्ट आदि साधारणकारण में हो जायगी । क्योंकि ईश्वरादि में भी व्यापारवत्कारणत्व है । ईश्वर-अदृष्ट आदि जगत् के समस्त कार्य के प्रति साधारण कारण हैं । न्यायमत में चक्षु आदि षड्विध इन्द्रियां 'प्रत्यक्षप्रमाण' पद से कही जाती हैं । क्योंकि प्रमा का करण प्रमाण है । चतुर्विध प्रमा के अन्तर्गत प्रत्यक्षात्मक जो ज्ञान चाक्षुष-रासन आदि प्रत्यक्ष हैं, उनके प्रति व्यापारवान् असाधारण कारण इन्द्रियां ही हैं । अतः प्रत्यक्षज्ञानकरणत्वरूप प्रत्यक्षप्रमाण का लक्षण इन्द्रियों में घटित हो गया । इन्द्रिय का व्यापार क्या है ? इसे स्पष्ट करते हैं—प्रत्यक्ष में षड्विध संनिकर्ष कारण होते हैं, इसे आगे बतायेंगे । उनमें आदि सन्निकर्ष जो संयोग है, उससे अति- रिक्त चार सन्निकर्ष समवायरूप होने से इन्द्रियजन्य नहीं होने से व्यापार नहीं बन सकते, अतः इन्द्रिय-मन का संयोग ही बाह्य प्रत्यक्ष को उत्पन्न करने में व्यापार है । मानसप्रत्यक्ष के प्रति तो आत्ममन का संयोग ही व्यापार होता है । ऐसा जानना चाहिये ।

न्यायबोधिनी-कलासंवलितः ३३ इन्द्रियार्थसन्निकर्षजन्यं ज्ञानं प्रत्यक्षम् [ ज्ञानाकरणकं ज्ञानं प्रत्यक्षम् । ] तद् द्विविधम्—निर्विकल्पकं सविकल्पकञ्चेति । तत्र निष्प्र- कारकं ज्ञानं निर्विकल्पकम् । इन्द्रिय और अर्थ ( विषय ) के संयोग से उत्पन्न ज्ञान प्रत्यक्ष प्रमा है । [ अथवा ज्ञान जिस ज्ञान में करण न हो, वह ज्ञान प्रत्यक्ष प्रमा है । प्रत्यक्ष प्रमा में इन्द्रियाँ करण होती हैं ज्ञान नहीं । ] वह दो प्रकार का होता है—सविकल्पक प्रत्यक्ष और निर्विकल्पक प्रत्यक्ष । उन दोनों प्रकार के प्रत्यक्षों में प्रकारता से शून्य ज्ञान को निर्विकल्पक प्रत्यक्ष कहते हैं । जैसे, अन्धकार में अस्पष्ट दिखाई पड़ने वाला "यह कुछ है" ऐसा ज्ञान निर्विकल्पक प्रत्यक्ष है । न्यायबोधिनी प्रत्यक्षप्रमाणलक्षणमुक्त्वा प्रत्यक्षप्रमालक्षणमाह-इन्द्रियार्थसन्निकर्षेति । जन्यप्रत्यक्षस्यैव लक्ष्यत्वमित्यभिप्रायेणेदं लक्षणम् । ज्ञानाकरणकमिति । क्षेपकं लक्षणमिदम् । ज्ञान = व्याप्तिज्ञानं सादृश्यज्ञानं पदज्ञानं च, तदेव करणं येषां तानि ज्ञानकरणकानि, अनुमित्युपमितिशाब्दानि, तद्भिन्नं ज्ञानाकरणकं यज्ज्ञानं तत्त्वम् प्रत्यक्षप्रमाया लक्षणम् । प्रत्यक्षे इन्द्रियाणामेव करणत्वात् न तु ज्ञानस्य करणत्वमिति समन्वयः । इदं लक्षणमीश्वरप्रत्यक्षसाधारणम्, ईश्वरप्रत्यक्षस्य ज्ञानाकरणकत्वात् । प्रत्यक्षं विभजते-निर्विकल्पकमिति । तल्लक्षयति-तत्र निष्प्रकारकमिति । हिन्दी-कला प्रत्यक्षप्रमाण का लक्षण कहने के बाद अब प्रत्यक्षप्रमा का लक्षण मूलकार बताते हैं—इन्द्रिय और अर्थ के सन्निकर्ष से उत्पन्न ज्ञान प्रत्यक्षप्रमा है । इस लक्षण का लक्ष्य जन्यप्रत्यक्ष ही हो सकता है, ईश्वरप्रत्यक्ष छूट जायगा । अतः जन्य-नित्य उभय- साधारण लक्षण करते हैं—ज्ञानाकरणक ज्ञान प्रत्यक्ष है । अर्थात् जिस ज्ञान में कोई ज्ञान करण नहीं होता हो, वह ज्ञान प्रत्यक्ष है । जैसे अनुमिति में व्याप्तिज्ञान करण होता है, उपमिति में सादृश्यज्ञान करण होता है तथा शाब्दबोध में पदज्ञान करण होता है । इसलिए उक्त तीनों ज्ञान ज्ञानकरणक हुए । अतः इनसे भिन्न जो ज्ञाना- करणक ज्ञान, तादृशज्ञानत्व ही प्रत्यक्षप्रमा का लक्षण है । प्रत्यक्ष के प्रति इन्द्रिय ही करण होता है, न कि कोई ज्ञान । अतः यह लक्षण प्रत्यक्ष में समन्वित है । जन्यत्व- विशेषणघटित नहीं होने से यह ज्ञानाकरणक-ज्ञानस्वरूप लक्षण ईश्वरप्रत्यक्ष में भी संगत हो जाता है । क्योंकि ईश्वरप्रत्यक्ष भी ज्ञानाकरणक है । निर्विकल्पक प्रत्यक्ष और सविकल्पक प्रत्यक्ष के भेद से प्रत्यक्ष ज्ञान दो प्रकार का ३

३४ | तर्कसंग्रहः | [ प्रत्यक्षपरिच्छेदः

सप्रकारकं ज्ञानं सविकल्पकम् । यथा डित्थोऽयं ब्राह्मणोऽयं श्यामोऽयमिति । प्रकारता से युक्त ज्ञान सविकल्पक प्रत्यक्ष है । जैसे, यह डित्थ है, यह ब्राह्मण है, यह श्याम है--इत्यादि ज्ञान सविकल्पक प्रत्यक्ष है । क्योंकि यहाँ डित्थत्व-ब्राह्मणत्व- श्यामत्वरूप प्रकार ( विशेषण ) भासित हो रहा है । न्यायबोधिनी प्रकारताशून्यज्ञानत्वमेव निर्विकल्पकत्वमित्यर्थः । निर्विकल्पके चतुर्थी विषयता स्वीक्रियते न तु त्रिविधविषयतामध्ये कापि तत्रास्ति । अतो विशेष्यता- शून्यज्ञानत्वं, संसर्गताशून्यज्ञानत्वमित्यपि लक्षणं संभवति । सविकल्पकं लक्षयति सप्रकारकमिति । विषयताया ज्ञाननिरूपितत्वात् ज्ञानस्य विषयतानिरूपकत्वेन प्रकारतानिरूपकज्ञानत्वं सविकल्पकस्य लक्षणम् । एवं विशेष्यतानिरूपकज्ञानत्वमित्यपि लक्षणं सम्भवति । उदाहरणम्- यथेति । इदन्त्वावच्छिन्नविशेष्यतानिरूपितडित्थत्वप्रकारताशालिज्ञानम्, इद- न्त्वावच्छिन्नविशेष्यतानिरूपितब्राह्मणत्वप्रकारताशालिज्ञानं च सविकल्पक- मित्यर्थः । हिन्दी-कला होता है । इनमें निष्प्रकारक ज्ञान निर्विकल्पक है । अर्थात् प्रकारताशून्यज्ञानत्व निर्विकल्पकत्व है । सविकल्पक ज्ञान में तीन तरह की विषयता होती है-प्रकारताख्य विषयता, विशेष्यताख्य विषयता और संसर्गताख्य विषयता । किन्तु निर्विकल्पक ज्ञान में इन तीनों में कोई भी विषयता नहीं होने से एक विलक्षण चतुर्थी विषयता रहती है । इसीलिए प्रकारताशून्यज्ञानत्व जैसे निर्विकल्पक का लक्षण है, वैसे विशेष्यता- शून्यज्ञानत्व तथा संसर्गताशून्यज्ञानत्व भी लक्षण हो सकता है । जैसे-परस्पर प्रकार- विशेष्यभावरहित 'घटघटत्वे' ऐसा ज्ञान निर्विकल्पक प्रत्यक्ष है । सप्रकारक ज्ञान सविकल्पक प्रत्यक्ष है । घटादि विषय में रहनेवाली विषयता ज्ञान से निरूपित होती है और ज्ञान उस विषयता का निरूपक होता है, प्रकारता- निरूपक ज्ञानत्व सविकल्पक का लक्षण है । अर्थात् प्रकारताख्यविषयतानिरूपक ज्ञानत्व सविकल्पक ज्ञान का लक्षण है । ऐसे ही विशेष्यताख्यविषयतानिरूपक ज्ञानत्व तथा संसर्गताख्यविषयतानिरूपक ज्ञानत्व भी सविकल्पक का लक्षण हो सकता है । क्योंकि सविकल्पक ज्ञान में उक्त तीनों प्रकार की विषयता होती है । सविकल्पक का उदाहरण 'डित्थोऽयम्', 'ब्राह्मणोऽयम्' इत्यादि ज्ञान है । यहाँ इदन्त्वावच्छिन्ना जो विशेष्यता डित्थ तथा ब्राह्मणनिष्ठा है, उससे निरूपिता डित्थत्व

न्यायबोधिनी-कलासंवलितः ३५

प्रत्यक्षज्ञानहेतुरिन्द्रियार्थसन्निकर्षः षड्विधः—संयोगः, संयुक्त- समवायः, संयुक्तसमवेतसमवायः, समवायः, समवेतसमवायो, विशे- षणविशेष्यभावश्चेति । चक्षुषा घटप्रत्यक्षजनने संयोगः सन्निकर्षः । घटरूपप्रत्यक्षजनने संयुक्तसमवायः सन्निकर्षः, चक्षुःसंयुक्ते घटे रूपस्य समवायात् । रूपत्वसामान्यप्रत्यक्षे संयुक्तसमवेतसमवायः सन्निकर्षः, चक्षुः- संयुक्ते घटे रूपं समवेतं, तत्र रूपत्वस्य समवायात् । प्रत्यक्षज्ञान का हेतुभूत इन्द्रिय और अर्थ का सन्निकर्ष छ प्रकार का होता है— संयोग, संयुक्तसमवाय, संयुक्तसमवेतसमवाय, समवाय, समवेतसमवाय और विशेषण- विशेष्यभाव । चक्षुः इन्द्रिय से घट का प्रत्यक्ष करने में संयोग संनिकर्ष कारण होता है । चक्षुः इन्द्रिय से घट के रूप का प्रत्यक्ष करने में संयुक्तसमवाय संनिकर्ष कारण होता है । क्योंकि चक्षु से संयुक्त घट में रूप समवायसम्बन्ध से है । चक्षुः से घटरूपगत रूपत्वसामान्य ( जाति ) का प्रत्यक्ष करने में संयुक्तसमवेत- समवायसम्बन्ध कारण है । क्योंकि चक्षुःसंयुक्त घट में रूप समवेत है और उस रूप में रूपत्वका समवाय है । अर्थात् रूप में रूपत्व समवायसम्बन्ध से रहता है । न्यायबोधिनी चाक्षुषादिषड्विधप्रत्यक्षकारणीभूतान् षड्विधसन्निकर्षान्विभजते— संयोग इत्यादि । द्रव्यवृत्तिलौकिकविषयतासम्बन्धेन चाक्षुषत्वावच्छिन्नं प्रति चक्षुःसंयोगस्य कारणत्वम् । द्रव्यसमवेतवृत्तिलौकिकविषयतासम्बन्धेन चाक्षु- षत्वावच्छिन्नं प्रति चक्षुःसंयुक्तसमवायस्य हेतुत्वम् । द्रव्यसमवेतसमवेतवृत्ति- लौकिकविषयतासम्बन्धेन चाक्षुषत्वावच्छिन्नं प्रति चक्षुःसंयुक्तसमवेतसम- वायस्य हेतुत्वम् । हिन्दी-कला और ब्राह्मणत्वनिष्ठा प्रकारता है, अतः तादृशप्रकारताशाली होने के कारण उक्त ज्ञान सविकल्पक है । चाक्षुष रासन घ्राणज आदि छै प्रकार के प्रत्यक्षों के कारणभूत छै प्रकार के सन्निकर्षों का विभाजन मूल में करते हैं — संयोग, संयुक्तसमवाय आदि । इनमें द्रव्य- वृत्तिलौकिकविषयतासम्बन्ध से होनेवाले चाक्षुष प्रत्यक्ष के प्रति अर्थात् द्रव्यविषयक लौकिक चाक्षुष-प्रत्यक्ष के प्रति चक्षुःसंयोगरूप सन्निकर्ष कारण होता है । एवं द्रव्य में