वैराग्य शतक
Vairagya Shatak
भर्तृहरि (टीकाकार: हरिदास वैद्य) द्वारा
स्रोत: 1925 Haridas Vaidya edition · Haridas And Co., Kolkata / Digital Library of India · 1925 (उद्गम)
( १७५ )
मनको विकार, इन्द्रीनको डारै तोर मरोर जिन ।
वे धन्य २ संन्यास धन , कर्म किये निर्मूल तिन ॥५२॥
52. Praiseworthy are those and they alone who cut down the roots of Karma, who do not need any other vessel but their own hands for the purposes of drinking water etc, who eat only the food procured by leading the life of a wandering mendicant, who consider the endless space to be the only fit garments for them, who have the wide earth alone for their bed and whose mind has been trained into the habit of non-attachment by practising self-contentment.
दुराराध्यः स्वामी तुरगचलचिताः चित्तिशुजो
वयं तु स्थूलेच्छा महति च पदे बद्धमनसः ।
जरा देहं मृत्युहरति सकलं जीवितमिदं
सखे नान्यच्छ्रेयो जगति विदुषोऽन्यत्र तपसः ॥५३॥
मालिकको राजी करना कठिन है। राजाओंके दिल छोड़ों के समान चञ्चल होते हैं। इधर हमारी इच्छाएँ बड़ी भारी हैं; उधर हम बड़े भारी पद—मोक्षके अभिलाषी हैं। बुढ़ापा शरीर को निकम्मा करता है और मृत्यु जीवन को नाश करती है। इसलिये हे मित्र ! बुद्धिमान्के लिये, इस जगत्में, तपसे बढ़कर और कल्याण-का मार्ग नहीं है ॥५३॥
छोड़कर। रैनदिन=रात-दिन। * नित=नित्य। ब्रातम=ब्रातमा। निर्मूल=जड़ रहित। तिन=उन्होंने।
( १७६ )
सेवा-धर्म बड़ा कठिन है। हजारों प्रकारकी सेवायें करने, अनेक प्रकार की हाँ-में-हाँ मिलाने, दिनको रात और रातको दिन कहने, तरह-तरहकी खुशामदे करनेसे भी मालिक कभी सन्तुष्ट नहीं होता। राजाओंके दिल अशिक्षित घोड़ोंकी तरह चंचल होते हैं। उनके चित्त स्थिर नहीं रहते; ज़रासी देरमें वे प्रसन्न होते और ज़रासी देरमें अप्रसन्न हो जाते हैं; क्षणभरमें गाँव-के-गाँव बरुशते और क्षण-भरमें शूली पर चढ़वाते हैं, इसलिये राजसेवामें बड़ा ख़तरा है। उसमें ज़रा भी सुख नहीं, यहाँतक कि जानकी भी ख़ैर नहीं है। एक तरफ तो हमारी इच्छाओं और हमारे मनोरथोंकी सीमा नहीं है; दूसरी ओर हम परमपदके अभिलाषी हैं; इस लिये यहाँ भी मेल नहीं खाता। बुढ़ापा हमारे शरीरको निर्वल और रूपको कुरूप करता एवं सामर्थ्य और बलका नाश करता है तथा मृत्यु खिरपर मँडराती है। ऐसी दशामें मित्रवर ! कहीं सुख नहीं है। अगर सुख—सच्चा सुख चाहते हो, तो परमात्मा का भजन करो। उससे आपके इहलोक और परलोक दोनों सुधरेंगे, आप जन्म-मरणके कष्टसे छुटकारा पाकर मोक्ष-पद पायेंगे। सारांश यह है, कि सच्चा और नित्य सुख केवल वैराग्य और इश्वर-भक्तिमें है। गोस्वामी तुलसीदासजी कहते हैं।
“तुलसी” मिटै न कल्पना, गये कल्पतरु-छाँह ।
जब लगि द्वै न करि कृपा, जनक-सुता को नाह ॥
( १७७ )
हित सन हित—रति राम सन, रिपु सन वैर विहाय ।
उदासीन संसार सन, “तुलसी” सहज सुभाय ॥
मनुष्य चाहे कल्पवृक्षके नीचे क्यों न चला जाय, जबतक स्तीतापतिकी रूपान न होगी तब तक उसके दुःखोंका नाश नहीं हो सकता ; इसलिये शत्रुता-मित्रता छोड़, संसारसे उदासीन हो, भगवान्से प्रीति करो ।
खुलासा—कहते हैं, इन्द्रके बगीचेमें एक पेसा वृक्ष है, जिसकी छायामें जाकर मनुष्य या देवता जो बीज चाहते हैं, वही उनके पास आप-से-आप आजाती है । उसी वृक्षको “कल्प-वृक्ष” कहते हैं । तुलसीदासजी कहते हैं, जब तक जानकी-नाथ रामचन्द्रजी दया करके प्रसन्न न हों तब तक, मनुष्यकी कल्पना, कल्पवृक्षकी छायामें जानसे भी, नहीं मिट सकती ।
जप, तप, तीर्थ, व्रत, शम, दम, दया, सत्य, शौच और दान वगैरः काम अगर मनमें वासना रखकर किये जाते हैं; यानी करनेवाला यदि उनका फल या पुरस्कार चाहता है, तो उसे स्वर्गादि मिलते हैं । स्वर्गमें जाने से मनुष्यका आवागमन—इस दुनियामें आना और यहाँसे फिर जाना—पैदा होना और मरना—नहीं बन्द हो सकता । क्योंकि कहा है—“पुण्ये क्षीणे मृत्युलोकै” अर्थात् पुण्योंके क्षीण होते ही फिर स्वर्गसे मृत्यु लोकमें आना पड़ता है । उपरोक्त जप-तप आदिसे स्वर्ग तो मिलता है, पर मनुष्यका असल मकसद पूरा नहीं होता ; यानी उसे परमपद या मोक्ष नहीं
१२
( १९८ )
मिलती । इसलिये मनुष्यको निष्काम कर्म करने चाहिये ॐ शवा सारे कर्म भगवान्की प्रीतिके लिए करने चाहिये । “गीता”में भी यही बात भगवान् कृष्णने कही है । बहुत लिखनेसे क्या —भगवान्की भक्ति सर्वोपरि है । भगवान्की भक्तिये जो काम हो सकता है, वह घोर-से-घोर तपस्याओंसे भी नहीं हो सकता । किसीने कहा है :—
पठित सकल वेदशास्त्रलपारंगतो वा
यम नियम परो वा धर्मशास्त्रार्थकृद्वा ।
अटित सकल तीर्थत्राजको वाहिताग्निनिहि
हदि यदि रामः सर्वभैततृष्ठा स्यात् ॥
चाहे सारे वेद-शास्त्रोंको पढ़ लो, चाहे यम नियम आदि कर लो, चाहे धर्मशास्त्रको मनन कर लो और चाहे सारे तीर्थ कर लो, अगर आपके दिलमें राम नहीं है, तो ये सब वृथा हैं ।
इसीलिये तुलसीदासजी कहते हैं, कि दोस्तोंसे दोस्ती और दुश्मनोंसे दुश्मनी छोड़कर एवं संसारसे उदासीन होकर भगवान्से प्रीति करो । मतलब यह है, कि न किसीसे राम करो और न किसीसे द्वेष ; सबको उदासीन होकर देखो । जब आपका दिल राम-द्वेष आदिये शुद्ध होगा—इस दुनियामें न कोई आपका प्यारा होगा और न कोई कुप्यारा ; तभी आपका दिल एक भगवान्में लगेगा ।
( १७६ )
अहारभा सुन्दरदासजी कहते हैं :—
( १ )
काहे कैं फिरत नर ! दीन भयो घर-घर ।
देखियत, तेरा तो आहार इक सेर है ॥
जाको देह सागर में, सुन्यो शत योजन को ।
ताहूँ कैं तो देत प्रभु, यामें नहिं फेर है ॥
भूखो कोउ रहत न, जानिये जगत माहिं ।
कीरी अर कुम्भर, सबन ही कैं देत है ॥
“सुन्दर” कहत, विश्वास कयँ न राखे शठ ! ।
बेर-बेर समझाय, कहाँ केती बेर है ॥१॥
( २ )
काहे कैं दौरत है दशहूँ दिशि ?
तू नर ! देख कियो हरिज् को ।
बेठि रहै दुखिके मुख मुँदि,
उधारत दौत खवाइहि ठूको ।
गर्भ थके प्रतिपाल करी जिन,
हेइ र्हो तनहीं जड़ मूको ।
“सुन्दर” कयँ बिलात फिरे अन्र !
राख हदे विश्वास प्रभु को ॥२॥
( ३ )
हे पुरुष ! तू दीन होकर कयों घर-घर मारा-मारा फिरता है ? हैब, तेरा पेट तो एक सिर आठमें भर जाता है ! सुनते
( १८० )
है, समुद्रमें जिसका शरीर बार सौ कोस लम्बा-चौड़ा है, उसको भी प्रभु भोजन पहुँचाते हैं, इसमें जरा भी शक नहीं। संसारमें कोई भी भूखा नहीं रहता। वह जगदीश चींटी और हाथी सबका पेट भरते हैं। अरे शठ! विश्वास क्यों नहीं रखता? सुन्दरदासजी कहते हैं, मैंने तुझे यह बात बारम्बार कितनी बार नहीं समझाई है?
( २ )
अरे! तू दशों दिशाओंमें क्यों भागा फिरता है? तू भगवान्के किये हुए कामोंका खयाल कर। देख, जब तू मुँह बन्द किये हुए छिपा बैठा था, तब भी तुझे खानेको पहुँचाया और जब तेरे दाँत आ गये तब भी तुझे तेरे मुँह खोलते ही खानेको टुकड़ दिया। जिस प्रभुने तेरी गर्भावस्थासे ही—जबकि तू जड़ और मूक था—पालना की है, वही क्या अब तेरी खबर न लेगा? सुन्दरदासजी कहते हैं, तू क्यों चीखता फिरता है? भगवान्का भरोसा रख; वही प्रभु अब भी तेरो पालना करेंगे।
सारंश यह, कि बुद्धिमानको दुनियाके घमण्डी लोगों की खुशामद छोड़, केवल उसकी खुशामद और नौकरी करनी चाहिये, जिसके दिलमें न घमण्ड है और न क्रूरता। जो उसकी शरणमें जाता है, उसीकी वह अवश्य प्रतिपालना करता और उसके दुःख दूर करनेको हाज़र हुज़ूर खड़ा रहता है। मनुष्य! तेरी जिन्दगी अढ़ाई मिनटकी है। इस अढ़ाई मिनटकी
( १८१ )
जिन्दगीको बुथा बर्बाद न कर । इसे क्षतम होते देर न लगेगी । राजाओं और अमीरोंकी सेवा-दृढ़ल और लल्लो-चप्पो में यह शीघ्र ही पूरी हो जायगी और उनसे तेरी कामना भी सिद्ध न होगी । यदि तू सबका आसरा छोड़, जगदीशकी ही चाकरी करेगा ; तो निश्चय ही तेरा भला होगा—तेरे दुःखों का अवसान हो जायगा ; तुम्हें फिर जन्म लेकर घोर कष्ट न सहने होंगे ; तुझे नित्य और चिरखायी शान्ति मिलेगी । अरे ! तू सारी चतुराई और बालाकियोंको छोड़कर, एक इस चतुराईको कर ; क्योंकि यही चातुरी सच्ची चातुरी है । जो जगदीशको प्रसन्न कर लेता है, वही सच्चा चतुर है ।
कहा है :—
या राका शशि-शोभना गतवना सा यामिनी यामिनी ।
या सौन्दर्य-गुणान्विता पतिरता सा कामिनी कामिनी ॥
या गोविन्द-रस-प्रभेद मधुरा सा माधुरी माधुरी ।
या लोकद्वय साधनी तनुभूतौ सा चातुरी चातुरी ॥
मेघावरणशून्य पूर्ण-चन्द्रमासे शोभायमान जो रात्रि है, वही रात्रि है । जो सुन्दरी है, गुणवती है और पतिमें भक्ति रखनेवाली है, वही कामिनी है । कृष्णके प्रेमके आनन्दसे मनोहर मधुरता ही मधुरता है । शरीरधारियोंका दोनो लोकोंमें उपकार करनेवाली जो चतुराई है, वही चतुराई है ।
( ३८२ )
दोहा ।
रूप-सेवामें तुच्छ फल, बुरी कालकी व्याधि ।
अपनोहित चाहत कियो, तौ तू तप आराधि ॥५२॥
53. Masters are not easily pleased and kings are restless in mind like untrained horses. We have great desires while we still cherish in our mind the hope of reaching the great goal of salvation. The body is susceptible to old age and life itself is liable to be destroyed by Death. O friend, there is no better thing in this world for a wise man than practising Penance.
भोगा मेघवितानमव्यचिलसत्सौदाभिनीचञ्चला
आयुर्वान्युविघट्टिताश्रपटलीलीनाम्बुवहङ्गुरम् ॥
लोला यौवनलालसा तन्मृताभित्याकलय द्रुत
योगे धैर्यसमाधिसिद्धिसुलभे बुद्धि विद्वन् बुधाः ॥५४॥
देहधारियोंके भोग—विषय-सुख—सघन बादलोंमें चमकनेवाली बिजली की तरह चञ्चल हैं ; मनुष्यों की आयु या उम्र हवासे छिन्न-भिन्न हुए बादलोंके जलके समान क्षणस्थायी या नाशमान् हैं और जवानी की उम्र भी स्थिर नहीं है । इसलिये बुद्धिमानो ! धैर्यसिं चित्तको एकाग्र करके, उसे योगसाधन में लगाओ ॥५४॥
संसार और संसारके सारे पदार्थ नाशमान् और असार हैं ।
रूप-सेवा = राज-सेवा, राजाओंकी चाकरी । काल = मृत्यु = मौत । हित = भलाई । तप आराधि = तपस्या कर ।
( १८३ )
यहाँ जो दिखाई देता है वह स्थिर न रहेगा। यह जो अथाह जलसे भरा हुआ समन्दर दिखाई देता है, किसी दिन मरुस्थल में परिणत हो जायगा; पानीकी एक बूँद भी नहीं मिलेगी। यह बागीचा, जो आज इन्द्रके बगीचेकी बराबरी कर रहा है, जिसमें हजारों तरहके फूलोंके वृक्ष लग रहे हैं, होज बने हुए हैं, छोटी-छोटी नहरें कटी हुई हैं, संगमरमर और संगमूसाके चबूतरें बने हुए हैं, बीचमें इन्द्र-भवनके जैसा महल खड़ा है, किसी दिन उजाड़ हो जायगा; इसमें स्यार, लोमड़ी और ज़रख प्रभृति पशु बसेरा लेंगे। यह जो सामने महलोंकी नगरी (City of Palaces) दीखती है, जिसमें हजारों दुर्मज्जिले, तिमज्जिले, चौमज्जिले और सतमज्जिले आलीशान मकान खड़े हुए आकाश को चूम रहे हैं, जहाँ लाखों मनुष्योंके आने-जाने और काम-धन्या करनेके कारण पीठ-से-पीठ छिलती है, किसी दिन यहाँ घोर भयानक वन हो जायगा। मनुष्योंके स्थानमें सिंह, बाघ, हाथी, गेंडे, हिरन और स्यार प्रभृति पशु आ बसेंगे। और तो क्या—यह सूर्य, जो अपने तेजसे तीनों लोकमें प्रकाश फैलाता है, अन्धकार-रूप हो जायगा। यह अमृतसे पूर्ण सुधाकर—चन्द्रमा भी शून्य हो जायगा। इसकी शीतल चाँदनी न जान कहीं विलीन हो जायगी? हिमालय और सुमेरु जैसे पर्वत एक दिन मिट्टीमें मिल जायेंगे। यह ब्रह्मा, विष्णु और रुद्र भी शून्य हो जायेंगे। सारा जगत् नाश हो जायगा। ये स्त्री पुत्र और नाते-रिश्तेदार न जाने कहीं छिप जायेंगे? युगोंको
( १८४ )
सहस्र चौकड़ियोंका ब्रह्माका एक दिन होता है। उस दिन के पूरे होते ही प्रलय होती है। तब इस जगत्की रचना करने वाला ब्रह्मा भी नाश हो जाता है। आज तक अनगिन्ती ब्रह्मा हुए। उन्होंने जगत्की रचना की और अन्तमें स्वयं नष्ट हो गये। जब हमारे पैदा करनेवालेका यह हाल है, तब हमारी क्या गिन्ती ?
यह काया,—जिसे मनुष्य अपना सर्वस्व समझता है, जिसे मल-मल कर धोता, इत्र-फुलेलोंसे सुवासित करता, नाना प्रकारके रत्नजटित मनोहर गहने पहनता, कष्टसे बचने और सुखो होनेके लिये नरम-नरम मलमली गहनोंपर सोता, पैरों को तुकलीफसे बचानेके लिये जोड़ी-गाड़ी या मोटरमें चढ़ता है,—एक दिन नाश हो जायगी ; पाँच तत्वोंसे बनी हुई काया पाँच तत्वोंमें ही लीन हो जायगी। जिस तरह पत्तेपर पड़ी हुई जलकी बूँद क्षणस्थायी होती है ; उसी तरह यह काया क्षणभंगुर है। दीपक और बिजलीका प्रकाश आता-जाता दीखता है, पर इस कायाका आदि-अन्त नहीं दीखता। यह काया कहाँसे आता है और कहाँ जाता है ? जिस तरह समुद्र में बुदबुदे उठते और मिट जाते हैं, उसी तरह शरीर बनते और क्षणभरमें नष्ट हो जाते हैं। सच तो यह है कि, यह शरीर बिजलीकी चमक और बादलकी छायाकी तरह चंचल और अस्थिर है। जिस दिन जन्म लिया, उसी दिन मौत पीछे पड़ गई ; अब वह अपना समय देखती है और समय पूर्ण होते ही प्राणीको नष्ट कर देती है।
( १८५ )
जिस तरह जलकी तरंगें उठ-उठकर नष्ट हो जाती हैं ; उसी तरह लक्ष्मी आकर क्षणमें विलीन हो जाती है। जिस तरह विजली चमककर गायब हो जाती है ; उसी तरह लक्ष्मी दशन देकर गायब हो जाती है। हवा और चपलाको रोकना अत्यन्त कठिन है, पर शायद कोई उन्हें रोक सके ; आकाशका चूर्ण करना अतीव कठिन है, पर शायद कोई आकाशको भी चूर्ण करनेमें समर्थ हो जाय ; समुद्रको भुजाओंसे तैरना बहुत कठिन है, पर शायद कोई तैरकर उसे भी पार कर सके ; इतने असम्भव काम शायद कोई सामर्थ्यवान् करले, पर चंचला लक्ष्मी को कोई भी स्थिर नहीं कर सकता। जिस तरह अंजलि में जल नहीं ठहरता ; उसी तरह लक्ष्मी भी किसीके पास नहीं ठहरती। जिस तरह वेश्या एक पुरुषसे राजी नहीं रहती, नित-नये पुरुषोंको चाहती है ; उसी तरह लक्ष्मी भी किसी एकके पास नहीं रहती, नित-नये पुरुषोंको भजती है। इसीसे लक्ष्मी और वेश्या दोनोंको ही चपला कहते हैं।
जिस तरह सार्वसारिक पदार्थ लक्ष्मी और विषय-भोग तथा आयु चञ्चल और क्षणस्थायी हैं, उसी तरह यौवन या जवानों भी क्षणस्थायी हैं। जवानों आते दीखती है, पर जाते मालूम नहीं होती। हवाकी अपेक्षा भी तेज चालसे दिन-रात होते हैं और उसी तेजीसे जवानी भ्रष्ट क्षतम हो जाती और बुढ़ापा आ जाता है। उस समय विस्मय सा होने लगता है। यह
( १८६ )
शरीर तभी तक सुन्दर और मनोहर लगता है, जब तक बुढ़ापा नहीं आता। बुढ़ापा आते ही वह उछल-कूद, वह अकड़-तकड़, वह चमक-दमक, वह सुखों, वह छातियोंका उभार, वह नयनोंका रसीलापन न जाने कहाँ गायब हो जाता है। असलमें यौवनके लिये बुढ़ापा राहु है। जिस तरह चन्द्रमाको जब तक राहु नहीं ग्रसता, तभीतक प्रकाश रहता है; उसी तरह जब तक बुढ़ापा नहीं आता, तभी तक शरीरका सोन्दर्य और रूप-लावण्य बना रहता है। प्राणियोंको बाल्यावस्थाके बाद युवावस्था और युवावस्थाके बाद वृद्धावस्था अवश्य आती है। युवावस्था सदा नहीं रहती; अच्छी तरह गहरा विचार करने से जवानी क्षण-भरकी मालूम होती है।
संसारमें जो नाना प्रकारके अच्छे-अच्छे मनभावन पदार्थ दिखाई देते हैं, ये सभी नाशमान् हैं। ये सब वास्तवमें कुछ भी नहीं; केवल मनकी कल्पनासे इनकी सृष्टि की गई है। मूर्ख ही इनमें आस्था रखते हैं, ज्ञानी नहीं।
इस जगत्में ज्ञानीका जीवन सार्थक और अज्ञानीका निरर्थक है। अज्ञानीके जीनेसे कोई लाभ नहीं। उसके जीनेसे अर्थ-सिद्धि नहीं होती। वह वृथा सुअवसर गँवाता है। मूर्ख मोहके मारे नहीं समझता, कि ऐसा मौका बड़ी मुश्किलसे मिला है। इस बार चूके तो ख़ैर नहीं। अज्ञानी अपनी अज्ञानता या मोहके कारण ही नाशमान् और दुःखके मूल विषयोंकी ओर दौड़ता है; पर आयु, यौवन और विषयों-
( १८७ )
की क्षणभंगुरता पर ध्यान नहीं देता । यह मायामोह नहीं तो क्या है ? “सुभाषितावलि”में लिखा है :—
चला विभूतिः क्षणभंगी यौवनं
कृतान्तदन्तान्तवर्त्ति जीवितम् ।
तथाप्यवज्ञा परलोकसाधने
गुणाम्हेा विस्मयकारि चैष्टितम् ।
विभूति चञ्चल है, यौवन क्षणभंगुर है, जीवन कालके दांतोंमें है ; तोभी लोग परलोक-साधनको परवा नहीं करते । मनुष्योंको यह चेष्टा विस्मयकारक है !
फिरदौसोने “शाहनामे”में कहा है :—“मनुष्य इस नापायेदार दुनियाँसे क्यों दिल लगाते हैं ; जबकि मौतका नक्शा दूरवाजे पर बज रहा है ?”
मनुष्यो ! होश करो, गफ़लतकी नींद छोड़ो । वह देखो ! मौत आपका द्वार खट-खटा रही है । अब तो मिथ्या संसारका मोह त्यागो । ये जो स्त्री, पुत्र, भाई, बहिन, माता-पिता आदिक प्यारे और सम्बन्धी दिखाई देते हैं, ये उसी वक्त तक हैं, जब तक कि शरीर नाश नहीं हुआ है । शरीरके नाश होते ही ये नज़र भी न आयेंगे । यह भी समझमें न आवेगा कि, कहाँ गये और कहाँसे आये थे । यह बन्धु-बान्धवोंका मिलना, उन बातियों या मुसाफ़िरोंकी त्मह है, जो भिन्न-भिन्न स्थानों से सफ़र करते हुए एक वृक्षके नीचे आकर ठहर जाते हैं और
( १८८ )
क्षण-भर विध्राम लेकर फिर अपनी-अपनी राहपर चल देते हैं या उन मुसाफिरोंकी तरह है, जो अनेक स्थानोंसे आकर एक सराय या धर्मशालामें ठहरते हैं ; और फिर कोई दो दिन और कोई चार दिन रहकर, अपनी-अपनी जगहको चल देते हैं। वृक्षोंके नीचे चन्द्र मिनट ठहरने वालों अथवा सरायके मुसाफिरोंका आपसमें प्रीति करना क्या अकृमन्दी है ? जिनका क्षण-भरका साथ है, उनमें दिल फँसाना दुःख मोल लेना है। उनके अलग होते ही मनमें भयानक वेदना होगी, अतः उनके साथ कोई सरोकार न रखना चाहिये। यह संसार दो स्थानोंके बीचका स्थान है। यात्री यहाँ आकर क्षण-भर के लिए आराम करते और फिर आगे चले जाते हैं। ऐसे यात्रियोंका आपसमें मेल बढ़ाना, एक दूसरे की मुहब्बतके फन्देमें फँसना, सचमुच ही दुःखोत्पादक है। समझदार लोग मुसाफिरोंसे दिल नहीं लगाते—उनसे प्रेम नहीं करते—उन्हें अपना-पराया नहीं समझते। न उन्हें किसीसे राग है न द्वेष। वे सबको समदृष्टि या एक नज़रसे देखते हुए साहाय्य करते और उनका कष्ट निवारण करते हैं, पर उनसे प्रीति नहीं करते ; लेकिन मूर्ख लोग खी-पुत्र, और माता-पिता प्रभुत्विकों अपना प्यारा समझते और दूसरोंकी पराया समझते हैं। इस जगतमें न कोई अपना है न पराया। यह जगत् एक वृक्ष है। इस पर हज़ारों-लाखों पक्षी भिन्न-भिन्न स्थानोंसे आकर रातको बसेरा लेते और सवेरे ही अपने-अपने स्थानोंको उड़
( १८६ )
जाते हैं। भिन्न-भिन्न स्थानोंसे आये हुए पक्षियोंको, क्या रात भर के साथके लिये, आपसमें नाता जोड़ना चाहिये ? हरगिज़ नहीं, दूसरोंसे सम्बन्ध जोड़ना, किसीको अपना पुत्र और किसीको अपनी स्त्री एवं किसीको माँ या बहन समझ कर स्नेह करना तो मुर्खाता है ही। स्नेह तो अपनी कायासे भी नहीं करना चाहिये, क्योंकि यह भी क्षणभंगुर है,—सदा साथ न रहेगी।
महात्मा सुन्दर दासजी कहते हैं :—
बालूके मन्दिर पाँहि, बैठि रहौ स्थिर होइ ।
राखत है जीवनकी आश, केज दिन की ॥
पल-पल जीजत, घटत जात घरी-घरी ।
चिनशत बेर कहा ? खबर न छिन की ॥
करत उपाय, भूटे लेनदेन खान-पान ।
मूसा इत-उत फिरे, ताकि रही मिनकी ॥१॥
देह-सनेह न छाँड़त है नर ।
जानत है थिर है यह देहा ॥
जीजत जात घटै दिन-ही-दिन ।
दीसत है घटको नित खेहा ॥
काल अचानक आय गहे कर ।
ठाँह गिराइ करे तन खेहा ॥
“सुन्दर” जानि यहू निहचै घर ।
एक निरंजनसँ कर नेहा ॥२॥
( ३६० )
अरे मूर्ख ! तू इस शरीरकी मुहब्बत नहीं छोड़ता, यह तेरी बड़ी भूल है। तू इस बालूके घरको स्थिर या चिरस्थायी समझता है, पर यह दिन-पर-दिन छीजता और घटता जाता है। हमें तो इस घटका नित्य क्षय ही दीखता है। देख, किता दिन काल अचानक आकर तेरे हाथ पकड़ लेगा और तुम्हें गिरा कर तेरे शरीरको खाक कर देगा। सुन्दरदासजी कहते हैं,—अरे मूर्ख ! तू मेरी बातको—मेरी सलाहको ठीक समझ, इसमें मीन-भेख न लगा। यह अटल बात है। और बातोंमें चाहे फर्क पड़ जाय, पर इसमें फर्क नहीं पड़ने का। इसलिये तू अपने इस शरीरसे, अपने खी-पुत्रोंसे और अपनी दौलतसे मुहब्बत छोड़कर, एक मात्र जगदीशसे प्रेम कर। उनसे स्नेह करेगा, तो सदा सुख पायेगा और इनसे मुहब्बत रखेगा, तो घोरतिघोर दुःख भोगेगा।
महात्मा सुन्दरदासजी कहते हैं—अरे अज्ञानी मनुष्य ! मुझे तेरी इस बातपर बड़ा ही अवमना आता है कि, तू इस बालूके मकानमें निःशङ्क और मस्त होकर बैठ डूबा है और कितने ही दिनोंतक जीनेकी उम्मीद रखता है। यह तेरा बाल का घर हर क्षण छीजता और हर मिनट घटता जाता है। इसको नाश होते कितनी देर लगेगी ? तुम्हें तो एक सेकण्डका भी भरोसा नहीं। तू इस बालूके क्षणभङ्गुर घरमें बेशरके बैठ डूबा अनेक तरहके झूठे उपाय-उद्योग, दिन और खान-पान करता है ! तू सूँहकी तरह इधर-उधर उल्लतता-कूदता
( १६१ )
फिरता है ! क्या तुम्हें खबर नहीं कि, जिस तरह बिल्ली चूहेकी ताकमें बैठी रहती है ; उसी तरह तेरी धातमें मौत बैठी है ?
खुलासा—जरा भी समझ रखने वाले समझ सकते हैं, कि प्राणियोंके शरीरोंके भीतर कोई ऐसी चीज़ है, जिसके रहने से प्राणी चलते-फिरते, काम-धन्या करते और ज़िन्दा समझ जाते हैं। जिस वक्त वह चीज़ शरीरसे निकल जाती है, उस वक्त मनुष्य मुर्दा हो जाता है, उस समय वह न तो चल फिर सकता है, न देख-सुन या और कोई काम कर सकता है। जिस चीज़के प्रकाशसे इस शरीरमें प्रकाश रहता है, जिसके बलसे यह काम-धन्ये करता और बोलता-चालता है, उसे जीव या आत्मा कहते हैं। हमारा शरीर हमारे आत्माके रहनेका घर है। जिस तरह मकानमें मोरी, परनाले, खिड़की और जंगले होते हैं, उसी तरह आत्माके रहनेके इस शरीर रूपी घरमें भी मोरी और परनाले बगैर हैं। आँख, कान, नाक और मुँह प्रभृति इस शरीर रूपी घरके द्वार और गुदा-लिङ्ग या योनि बगैर मोरी-परनाले हैं। शरीरके करोड़ों छेद इस मकानके जड़ले और खिड़कियाँ हैं। मतलब यह कि, यह शरीर आत्मा या जीवके बसनेका घर है। यह घर मिट्टी और जल प्रभृति पंच तत्वोंसे बना हुआ है। इस घरके बनाने वाला कारीगर परमात्मा है।
जिस तरह परमात्माने आत्माके रहनेके लिए पाँच तत्वोंसे यह शरीर रूपी घर बना दिया है ; उसी तरह हमने भी इस अपने आत्माके शरीरकी रक्षाके लिये—मेह पानो और धूप आदिके
( १६२ )
बचनेके लिए—मिट्टी या ईंट पत्थर प्रभृतिके मकान बना लिये हैं। हमारे बनाये हुए ईंट पत्थरोंके मकान सौ-सौ दो-दो सौ और पाँच-पाँच सौ बरसों तक रह सकते हैं। हजार-हजार बरससे ज़ियादा मुद्दतके बने हुए मकान आज तक खड़े हुए हैं। पर हमारे आत्माके रहनेका एवं तत्वाँसे बना हुआ मकान इतना मज़बूत नहीं—वह क्षणभरमें ढह जाता है। इस लिये इस आत्माके मकान—शरीर—को महात्मा सुन्दरदासजी बालूका मकान कहते हैं। क्योंकि बालूका मकान इधर बनता और उधर गिर पड़ता है। उसकी उम्र पलभर की भी नहीं।
मनुष्य अज्ञान और मोहसे अन्धा रहनेके कारण, इस बालूके मकानकी क्षणभंगुरताका कभी ख्याल भी नहीं करता। वह इस बालूके मकानमें ही सैकड़ों बरसों तक रहनेकी आशा करता है ! मनुष्यकी इस ग़फ़लत और बेहोशीपर पूर्णब्रानी महात्मा सुन्दरदासजीको दुःख और आश्चर्य होता है। महा-पुरुष सदा पराया भला बाहा करते हैं, वे दूसरोंको दुःख और क्लेशों से बचाना अपना कर्तव्य और फ़र्ज़ समझते हैं, इसलिये वे अज्ञानान्धकारमें डूबे हुए मनुष्योंको सावधान करनेके लिए कहते हैं—अरे मूर्ख ! तू इस बालूके घरमें रहकर भी बरसों जीनेकी—इस घरमें रहनेकी—आशा करता है ? अरे नादान ! होश कर ! जाग ! तेरा यह बालूका घर पलक मारते गिर जायगा ! जबसे तू इस बालूके घरमें आया है, तभीसे इसकी नींव हिलने लग गई है। एक मिनट या एक सेकण्डमें
( १६३ )
गंगा ही चाहता है ! ऐसे क्षणभंगुर घरमें रहकर तू मकान बनवाता है ; बाग-बगीचे लगवाता है ; किसी को अपनी स्त्री, किसीको अपना पुत्र और किसीको अपना बाप, भाई या मित्र समझता है ; इनके मोह-जालमें फंसता है ; बेहोशीमें, लोगों पर अत्याचार और जुल्म करता एवं पराया धन हड़पता है ! मुझे तेरी इन करतूतोंको देखकर निहायत आश्चर्य भी होता और दुःख भी होता है ! सच तो यह है कि मुझे तेरी नादानी पर तरस आता है । खेर, जो हुआ सो हुआ, अब भी चेत जा !! धन-दौलत, स्त्री-पुत्र, राज-पाट और ज़मीन्दारीका मोह त्यागकर अपने बनानेवालेकी शरणमें जा । वही तेरे इस बालूके घरमें बारम्बार आने और फिर क्षणभरमें इसे छोड़ भागनेके घोर कष्ट को दूर कर सकता है । अगर तू इस जगज्जालमें फँसा रहेगा, मेरी बातपर ध्यान न देगा, तो पीछे बहुत पछतावेगा । जिस समय तेरा यह घर गिरनेपर आवेगा, तू इसे छोड़नेके लिए मजबूर होगा ; उस समय तू हजार चाहने और हजार रोने-कल्प-नेपर भी इसमें क्षणभर भी न रह सकेगा । जब तक तू इस बालूके घरमें है, तभीतक तेरी स्त्री और तभी तक तेरा पुत्र और धन-दौलत आदि हैं । जहाँ तैने यह घर छोड़ा या तेरा यह घर गिरा ; फिर न तुझे स्त्री दीखेगी, न पुत्र दीखेगा और न धन-दौलत ही । यह बालूका घर तुझे, एक क्षणभरके लिये, इस गुरुजसे मिला है कि, तू इसमें जितनी देर रहे उतनी देर जगदीशकी भक्ति करके, अपने कर्मबन्धन काटले और जन्म-मरण
१३
( १६४ )
के भंभटोंसे बचकर, अपने मालिकमें मिल जावे ; ताकि फिर तुझे कभी दुःख न भोगने पड़ें—तू सदा-सवदा—अनन्त काल तक नित्य और अविनाशी सुख भोगता रहे ।
लक्ष्मी क्षणभंगुर है । समुद्रमें जिस तरह तरंगें उठतीं और बिलीन हो जाती हैं ; उसी तरह लक्ष्मी से विषय-भोग उपजते और नष्ट हो जाते हैं । जिस तरह चपला की चमक स्थिर नहीं रहती ; उसी तरह भोग भी स्थिर नहीं रहते । विषयोंके भोगनेसे तृष्णा घटती नहीं, बल्कि बढ़ती है । तृष्णा के उदय होनेसे पुरुषके सब गुण नष्ट हो जाते हैं । दूधमें मधुरता उसी समय तक रहती है, जब तक कि उसे सर्प नहीं छूता ; पुरुषमें गुण भी उसी समय तक रहते हैं, जब तक कि तृष्णाका स्पर्श नहीं होता । अतः बुद्धिमानो ! अनित्य, नाशमान् एवं दुःखों की खान विष-समान विषयों से दूर रहो ; क्योंकि इनमें जरा भी सुख नहीं । जब तक विषय-भोग रहेंगे तभी तक आप सुखी रहेंगे ; पर एक-न-एक दिन उनसे आप का वियोग अवश्य होगा । उस समय आप तृष्णाकी आगमें जलांगे, बारम्बार जन्म लोगे और मरोगे ; अतः इन्द्रियोंको वश में करो और एकाग्र चित्तसे परमात्मा का भजन करो ; क्योंकि विषयोंके भोगनेसे नरकाश्रममें जलांगे और जन्म-मरण के घोर संकट सहोगे ; पर परमात्मा के भजन या योगसाधन से नित्य सुख भोगते हुए परमानन्दमें लीन हो जाओगे ।
बहुत से मनुष्य मनको तो एकाग्र नहीं करते, पर दिखीवा