भारतकोश
संग्रह पर लौटें

अपराजितपृच्छा (भुवनदेवाचार्य - प्राचीन मन्दिर, प्रासाद, कला एवं वास्तु महाग्रन्थ सटीक)

Aparajitapriccha of Bhuvanadeva with Commentary by Shrikrishna Jugnu

भुवनदेवाचार्य (टीकाकार: डॉ. श्रीकृष्ण 'जुगनू') द्वारा

DevanagariHindipublished535 पृष्ठ

286 अपराजितपृच्छा परन्तु, हे सर्वभयङ्कर देव! मैं तुम्हारे द्वारा किए गए विनाश को सुधारने हेतु मन्त्रों द्वारा तुम्हारी स्तुति की साधना करके अथवा तुमसे साक्षात् युद्ध करके देवताओं का दायभाग उन्हें वापस दिलाऊँगा। अहो ये मुनः सर्वे रुद्रेशं पुरुषोत्तमम्। उपाश्रयन्ति देवेशं भयं जयन्ति निर्जराः ॥ 8 ॥ देखो, ये सभी मुनिगण भी भय से परास्त होकर पुरुषोत्तम भगवान् रुद्र देवेश के उपाश्रय में आ गए हैं। पद्मासन शृणु त्वं च विष्णुर्वचनमब्रवीत्। न त्वया वध्यते साधो अस्माभिर्न च दैवतैः ॥ 9 ॥ तब भगवान् शिव की युद्ध से या आराधना से शुक्राचार्य को जीतने की यह प्रतिज्ञा सुनकर भगवान् विष्णु ने इन वचनों को कहा- 'हे पद्मासनस्थ, आप यह ध्यान देकर सुने कि न तो यह साधु शुक्राचार्य तुमसे वध को प्राप्त हो सकते हैं न मुझसे और न ही अन्य देवताओं से इनका वध हो सकता है। मन्त्रमूर्तिरियं वास्तू रुद्रदेहसमुद्भवः। इदं तु वास्तुरूपं च दुर्धरं च पुनः शिवात् ॥ 10 ॥ 'क्योंकि, ये स्वयं मन्त्रमूर्ति रूप में वास्तु है, जो रुद्र भगवान् शिव की देह से समुद्भूत हुए हैं। इसलिए अब तो ये वास्तु रूप होकर स्वयं भगवान् शिव से भी पुनः अधिक दुर्धर, असाध्य और अजेय हो गए हैं। अतः शिव भी इन्हें नहीं जीत सकते।' इदं च वचन श्रुत्वा पद्मभूः पुरुषोत्तमात्। शरणं वद देवानां विष्णुरद्भुतविक्रमः ॥ 11 ॥ भगवान् विष्णु के ये वचन सुनकर पद्मभूः ब्रह्मा ने देवताओं को कहा कि अब तो तुम सब अद्भुत विक्रमी भगवान् विष्णु की ही शरण में जाओ। रुद्रलोके ततो गत्वा ध्यात्वा देवं महेश्वरम्। अद्भुतं भूतमभ्यर्च्य भूतं दृष्ट्वा च भूतले ॥ 12 ॥ तब वे सभी देवगण रुद्रलोक में पहुँचकर भगवान् महेश्वर का ध्यान करने लगे और भूतल पर भूतों को देखकर सब से अद्भुत भूत भगवान् रुद्र की अभ्यर्थना करने लगे। यदा सत्त्वं भवेद् ज्ञानं ¹भवेत्तुष्टिभवोऽवृथा। तदा सुरासुरैर्वन्ध्य आज्ञालोपो भवेत्प्रभोः ॥ 13 ॥

  1. 'भवेत्तुष्टिर्भवो ? वृथा' प्रकाशित पाठः।

सूत्र-५४ 287 वे कहने लगे कि हे प्रभु! यदि आप हम पर तुष्ट हो गए हो तो कृपा करके आप सत्य रूप में प्रकट होकर हमें ऐसा ज्ञान दें, जो अवृथा हो, अचूक हो। तभी सुर और असुरों के द्वारा वध्य होने की आज्ञा का लोप हो सकता है। शास्त्रच्छेदो न च भवेत् म्रियते न तथोदके। अग्निदेवात्समुत्पन्नो ह्यवन्ध्यो देवदानवैः ॥ 14 ॥ तब न तो कोई शस्त्र से छेदन या मारण होगा न ही जल में डुबोकर मारना सम्भव होगा क्योंकि अग्निदेव से समुत्पन्न होने से देव-दानव सभी से अवध्य ही है। ईश्वर उवाच — शृणु भार्गव दैत्येन्द्र विद्याप्रस्तारनिर्णयम्। त्रिषु स्थानेषु प्रस्तार्य्य गुरुस्थाने नियोजितः ॥ 15 ॥ ईश्वर ने कहा कि हे भार्गव दैत्येन्द्र सुनो ! हमारा विद्या प्रस्तार निर्णय यह है कि तीन स्थानों में प्रस्तार करके हम तुम्हें गुरु स्थान में नियोजित करते हैं। अविद्यागुरुलब्धाऽङ्गदोषपापानुसङ्ग्रहे। ज्ञानोन्मीलनं तद्भक्त्वा विद्यासिद्धिश्च वृद्धतः ॥ 16 ॥ अविद्यागुरु, लोभी-अङ्गदोषी और पाप की कमाई से संग्रह करने वाले इन तीन प्रकार के गुरुओं से ज्ञान उन्मीलन होगा तब तुम्हारी भक्ति से विद्यासिद्धि भी बढ़ेगी।

288 अपराजितपृच्छा पुण्य प्रतिष्ठावसर सात प्रकार के हैं¹ और शान्तिकर्म भी चौदह प्रकार के हैं² अस्तु, समस्त पुण्यस्थानों में इस विद्या की भी पूजा होनी चाहिए। एषां वृद्धिं च सन्त्यज्य ? ततो यान्ति स सूक्ष्मतः ? । ब्रह्माद्याश्च सुराः सर्वे निवसन्त्यस्यदेहके ॥ 20 ॥ इसकी अच्छी प्रकार पूजा करके (संपूज्य?) वृद्धि को प्राप्त करके फिर वह सूक्ष्म दृष्टि युक्त होता है अथवा (धीमतः ?) बुद्धिमान होता है जिससे ब्रह्मा से लेकर सभी देवता उसके देह में आकर निवास कर लेते हैं। यदा विमुक्तो देवैस्तु अस्य पूजा न दीयते । ततः काले समुद्भूतः सुरासुरभयङ्करः ॥ 21 ॥ यदि इस विद्या को पूजा न दी जाए और व्यक्ति देवों से भी विमुक्त हो जाए तो ऐसी दशा में भयङ्कर सुर-असुरों का समुद्भव हो जाता है। देवतागृह आद्यानां³ शिवः साक्षाद्भूगोदितः ।

  1. प्रासादमण्डनम् में कहा गया है कि इस प्रकार देवालय के निर्माणारम्भ से लेकर निर्माणोपरान्त देवप्रतिष्ठा तक सात कर्म होते हैं जिन्हें यथा विधि, निर्देश पूरा करना चाहिए। ये कर्म हैं- 1. कूर्म स्थापना, 2. द्वार स्थापना, 3. पद्मशिला स्थापना, 4. प्रासादपुरुष की स्थापना, 5. कलश, 6. ध्वजारोहण तथा 7. देवप्रतिष्ठा। इन सभी अवसरों पर वास्तुपूजन आवश्यक है। इससे कार्य निर्विघ्न, निरापद सम्पन्न होता है। कूर्म्मसंस्थापने द्वारे पद्माख्यायां तु पौरुषे। घटे ध्वजे प्रतिष्ठायां एवं पुण्याहसप्तकम् ॥ (प्रासाद. 1, 36 एवं 8, 37) इसी प्रकार अपराजित. के मिश्रकप्रासादसप्तपुण्याहमाहात्म्यसूत्र में भी इस सम्बन्ध में निर्देश किया गया है- कृते कूर्मप्रतिष्ठायाः खाते पूर्णे च संस्थितौ। भूमिलोके तथा राज्यं सर्वजन्मसु शाश्वतम् ॥ प्रतिष्ठायां शिलायास्तु दैवतैस्सत्यमुच्यते। इच्छास्थाने स्वर्गलोके राज्यं जन्मनि जन्मनि ॥ द्वारे प्रतिष्ठामाने तु स्तम्भोच्छ्रयसमन्विते। महापुरं च लभते काञ्चनं शतयोजनम् ॥ पद्मशिला प्रतिष्ठायां शिवालये भूमस्तके। एकच्छत्रं महाराज्यं जनलोके च प्राप्नुयात् ॥ पुरुषे स्थाप्य मानेत्वागमोक्तमन्त्रतस्तथा। तपालोके ब्रह्मलोके क्रीडति त्रिदशैः सह ॥ प्रस्थाप्यमाने कलशे क्षीरार्णवसमुद्भवे। काञ्चने पुष्पविमाने सत्यलोके स गच्छति ॥ कृते महाध्वजारोपे पताकाध्वजचामरैः। स गच्छेद ज्ञानलोके तु यत्र शम्भुश्च देवता। बलीवर्दाः कर्मकरा अपराश्च शिवालये। ते यान्ति परमं लोकं यत्र देव उमापतिः ॥ मृत्काष्ठलोहशैला वा ये लग्नाश्च शिवालये। दिव्यमूर्तिधराः सर्वे शिवलोक व्रजन्ति ते ॥ (अपराजित. 114, 11-19)
  2. शान्तिपूजादि के चौदह चरण निम्न हैं- 1. भूम्यारम्भ अथवा भूमि का चयन, 2. कूर्मन्यास, 3. शिलान्यास, 4. सूत्रपात या आरेखन, 5. खुरशिला स्थापना, 6. द्वार, 7. कुम्भ या स्तम्भ स्थापना, 8. पट्ट्यारोहण, 9. पद्मशिला, 10. शुकनासिका, 11. प्रासादपुरुष की स्थापना, 12. घण्टिका या आमलक,
  3. कलश स्थापना और 14. ध्वजारोहण, ये चौदह अवसर हैं, जबकि स्थापक को शान्तिकर्म का विधान अवश्य ही करना चाहिए- भूम्यारम्भं तथा कूर्में शिलायां सूत्रपातने। खुरे द्वारोच्छ्रये स्तम्भे पट्टे पद्मशिलासु च ॥ शुकनासे च पुरुषे घण्टायां कलशेस्तथा। ध्वजोच्छ्रायेण कुर्वीत शान्तिकानि चतुर्दशः ॥ (प्रासाद. 1, 37-38)
  4. 'देतागृहवावाद्यां?' इति प्रकाशित पाठः। 'देवतागृहवावाद्या शिवसाक्षात्भूगोदित। सांकल्पपुण्यस्थानानि पूजा चास्य निवेदितम्' इति न पाठः।

सूत्र-५४ 289 सङ्कल्प्यपुण्यस्थानानि पूजा चास्य निवेदिता ॥ २२ ॥ देवतागृह, प्रासाद-मन्दिर और गृह आदि को स्वयं शिव ने साक्षात् देकर भृगु में वास्तुविद्या के प्रकाश से उदित किया है जिससे पुण्य स्थानों की सङ्कल्पना हुई और उनकी पूजा के साथ यह विद्या (वास्तुविद्या की पूजा) निवेदित की गई। तदा तत्सूक्ष्मतां याति विद्यारूपं महासनम् । सुरैराक्रम्यते स्मैवमधोवक्त्रं निपातितम् ॥ २३ ॥ (यहाँ वास्तु की उत्पति कही जा रही है) इसके बाद, सूक्ष्मता से यह विद्या विस्तृतविद्या का स्वरूप धारण कर सकी। इस विद्या पर देवताओं ने आक्रमण करके इसे औंधे मुख गिरा दिया। संस्थाप्य मध्यपाताले सुहितैः सुरसङ्घटैः । तद्वच्च संस्थिताः पूज्या ब्रह्माद्या देवतास्तथा ॥ २४ ॥ और, इसे मध्य पाताल में स्थापित करके देवताओं के समूह एवं संगठन का सुहित, भलाई, साधी परन्तु वहाँ संस्थित करके भी इसे ब्रह्मादि सभी देवताओं द्वारा पूज्या ही माना जाता रहा। शिरस्तस्यैवमीशाने पादौ नैर्ऋत्यगोचरौ। अग्निकोणे च वायव्ये प्रकोष्ठजानुसंस्थितिः ॥ २५ ॥ इस वास्तु का शिर ईशानकोण में और पाँव नैर्ऋत्य कोण में और अग्निकोण और वायव्यकोण में इसकी कमर कोहनी और जङ्घाएँ स्थित हैं। पञ्चचत्वारिंशद्देवा₄₅ देव्राष्टकमथापि₈ च। त्रिपञ्चाशच्च₅₃ त्रिदशाः पूज्यास्तत्र क्रमोदिताः ॥ २६ ॥ इसके देह में पैंतालीस देवता और आठ देवियाँ स्थित हुईं। इस प्रकार कुल तिरेपन देवताओं की क्रमोदित पूजा इसमें उदित हुई।¹ इस श्लोक में भृगु के वास्तुशास्त्र का सङ्केत आया है। मत्स्यपुराण में भृगु के वास्तुशास्त्र का विवरण है— भृगुरत्रिवसिष्ठश्च विश्वकर्मा मयस्तथा। नारदो नग्नजिच्चैव विशालाक्षः पुरन्दरः ॥ ब्रह्मा कुमारो नन्दीशः शौनको गर्ग एव च। वासुदेवोऽनिरुद्धश्च तथा शुक्रबृहस्पती ॥ अष्टादशैते विख्याता वास्तुशास्त्रोपदेशका। (मत्स्य. 252, 2-4) शुक्रनीति से यह विवरण मिलता है, किन्तु वह परवर्ती ग्रन्थ है।

  1. वास्तुपुरुष की उत्पत्ति और उसके पूजा विधान की आवश्यकता पर उपरोक्त प्रकाश पड़ता है। मत्स्यपुराण में आया है कि अन्धकासुरवध के समय शिव के ललाट से गिरे स्वेदबिन्दु से विकराल मुख वाले उत्कट प्राणी की उत्पत्ति हुई। उसके क्षुधातुर होने पर शिव ने उस पर अनुग्रह किया। उक्त प्राणी भूमण्डल और आकाश को अवरुद्ध करता हुआ पृथ्वी पर गिर पड़ा, देवताओं ने उसे स्तम्भित किया और जो देवता जहाँ था, वहीं पर उस प्राणी की देह पर स्थित हो गया— स्वदेहानान्तरिक्षं च रुन्धानं

290 अपराजितपृच्छा इति सूत्रसन्तानगुणकीर्तिप्रकाशप्रोक्तश्रीभुवनदेवाचार्योक्तापराजितपृच्छायां महेश्वरशुक्रसंवादे वास्तूत्पत्त्यधिकारो नाम चतुःपञ्चाशत्तमं सूत्रम् ॥ 54 ॥ इस प्रकार भुवनदेवाचार्य कृत सूत्रसन्तानगुणकीर्ति प्रकाश या अपराजितपृच्छा में महेश्वर- शुक्र संवाद में वास्तु उद्भव अधिकार नामक चौपनवाँ सूत्र पूर्ण हुआ ॥ 54 ॥ वास्तूत्पत्त्यधिकारे देवतान्यासो नाम पञ्चपञ्चाशत्तमं सूत्रम् ॥ 55 ॥ विश्वकर्मोवाच — ईशस्तु संस्थितो मूर्ध्नि पर्जन्यः कर्णयोर्दितिः । जयादिती स्कन्धयोश्च ह्युभयोर्वामदक्षिणम् ॥ 1 ॥ (अब वास्तुपुरुष पर देवताओं की न्यास स्थिति बताई जा रही है) विश्वकर्मा बोले कि वास्तुपुरुष के मुँह पर ईश, कानों पर दिति और पर्जन्य तथा दोनों ही वाम- दक्षिण कन्धों पर अदिति और जयादिति का निवास कहा गया है। आपस्तथा च गलके आपवत्सो हृदि स्थितः । मरीचिः पृथ्वीधरश्च संस्थितौ स्तनयोर्द्वयोः ॥ 2 ॥ गले में आप और हृदय स्थान में आपवत्स तथा दोनों स्तनों पर मरीचि और पृथ्वीधर का निवास है। नाभिमध्ये स्थितो ब्रह्मा नाभिपृष्ठानुसंस्थितौ । सावित्री कुक्षिमध्ये तु रुद्रदासो द्वितीयके ॥ 3 ॥ नाभि के मध्य में ब्रह्मा और नाभि के पीठ पर सावित्री तथा काँखों के मध्य रुद्र और रुद्रदास का निवास है। इन्द्र इन्द्रजयश्चैव श्रोणीमध्ये तु संस्थितौ । अङ्गुष्ठाग्रे च पितरौ गुल्फे दौवारिको मृगः ॥ 4 ॥ इन्द्र और इन्द्रजय कुल्हों के मध्य में, अँगूठों के अग्रभाग में पितरगण और टखनों पर दौवारिक का निवास है। अन्तरिक्षः कूर्पराग्रे नागश्चैव द्वितीयके । वामे जानौ स्थितो रोगो दक्षिणे चाग्निदेवता ॥ 5 ॥ प्रपतद् भुवि ॥ भीतभीतैस्ततो देवैर्ब्रह्मणा चाथ शूलिना। दानवासुररक्षोभिरवष्टब्धं समन्ततः ॥ येन यत्रैव चाक्रान्तं स तत्रैवावसत् पुनः। निवासात् सर्वदेवानां वास्तुरित्यभिधीयते ॥ अवष्टब्धेन तेनापि विज्ञाताः सर्वदेवताः। प्रसीदध्वं सुराः सर्वे युष्माभिर्निश्चलीकृतः ॥ (मत्स्य. 252, 12-15)

सूत्र-५५ 291 एक कोहनी पर मृग, अन्तरिक्ष और दूसरी कोहनी पर नाग, बाँयें घुटने पर रोग और दाहिने घुटने पर अग्नि देवता का निवास है। महेन्द्रादित्यसत्यादि भृशान्ता दक्षिणे भुजे। मुख्यभल्लाटसोमादि गिर्यन्ता वामके भुजे ॥ 6 ॥ महेन्द्र, आदित्य, सत्य, भृशान्तगण दाहिनी भुजा पर तथा मुख्य, भल्लाट, सोम, गिर्यन्तगण (शैल) बाँयी भुजा पर वास करते हैं। सविता याम्यतो बाहौ रुद्रश्चैव द्वितीयके। मित्रश्च वामत ऊरौ विवस्वांश्चैव दक्षिणे ॥ 7 ॥ सविता बायीं बाँह पर और रुद्र दूसरी दायीं बाँह पर तथा मित्र बायें उरु भाग पर और विवस्वान दायें उरु भाग पर निवास करते हैं। सुग्रीवः पुष्पदन्तश्च वरुणासुरशोषकाः। पापयक्ष्मा षडेते वै नलके वामके स्थिताः ॥ 8 ॥ सुग्रीव, पुष्पदन्त, वरुण, असुर, शोषका और पापयक्ष्मा- ये छहों बायें नलके में स्थित कहे गए हैं। पूषा च वितथश्चैव गृहक्षतयमो तथा। गन्धर्वभृङ्गा देवाः षड् दक्षिणे नलके स्थिताः ॥ 9 ॥ इसी प्रकार पूषा, वितथ, गृहक्षत, यम, गन्धर्व, भृङ्ग देवता- ये छहों दक्षिण नलके में अवस्थित हैं। ईशोर्ध्वे चरकीं विद्यात् पावकोर्ध्वे विदारिकाम्। निर्ऋत्यूर्ध्वं पूतनां च रोगोर्ध्वं पापराक्षसीम् ॥ 10 ॥ ईश के ऊपर (बाहर) चरकी और अग्नि के ऊपर विदारिका, नैर्ऋत्य के ऊपर पूतना और रोग के ऊपर पापराक्षसी का निवास है। प्राच्यां तु पिलिपिच्छां स्याज्जृम्भा स्याद्याम्यतो दिशि। वारुण्यां विन्यसेत्स्कन्दामर्यमा चोत्तरस्थिता ॥ 11 ॥ पूर्व दिशा की ओर पिलिपिच्छा एवं पश्चिम दिशा में जृम्भा, वारुणी दिशा में स्कन्द तथा उत्तर दिशा में अर्यमा का निवास है। नास्ति चासां पदविधिः पूजां गृह्णन्ति केवलम्। निवासः सर्वदेवानां वास्तु वै स्थानतो विदुः ॥ 12 ॥ इन सभी बाह्य देवताओं की कोई पद विधि नहीं है, ये केवल पूजा ही ग्रहण

292 अपराजितपृच्छा करते हैं। इस तरह विद्वान् लोग वास्तुपुरुष में सभी देवताओं के निवास स्थान को जानते हैं और उनमें उनका निवास मानते हैं। अङ्गं सन्धि च सूत्रादिं विद्यात्पश्चाच्च वास्तुनः। समस्तपुण्यस्थानानि वास्तुपूजासु वै विदऊः ॥ 13 ॥ अङ्ग, सन्धि, सूत्रादि जानने के पश्चात् ही वास्तु के समस्त पुण्यस्थानों की वास्तुपूजा विद्वान् लोगों को करनी चाहिए। द्व्यष्टसन्धि तथाष्टाङ्गं द्व्यष्टसूत्रं तथैव च। पञ्चक्षेत्रमिदं वास्तु स्वरूपं पुरुषाकृति ॥ 14 ॥ सोलह सन्धि तथा आठ अङ्ग, सोलह सूत्र वाले वास्तु के पाँच क्षेत्र है और इनका स्वरूप पुरुषाकृति का है। वास्तोत्पत्ति अङ्गमाह — वास्तोत्पत्तिः पूर्वमङ्गं यक्षोत्पत्तिर्द्वितीयकम्। चतुर्थकं तथा सूत्रं तृतीयं भूपरिग्रहः ॥ 15 ॥ पञ्चमं वेश्माधिकारं षष्ठं च सुरसद्मकम्। सप्तमं लिङ्गमूर्त्त्याद्यं प्रतिष्ठाविधिषष्टमम् ॥ 16 ॥ पहला अङ्ग वास्तु की उत्पत्ति है, दूसरा अङ्ग यक्ष की उत्पत्ति है, तृतीय अङ्ग भूपरिग्रह है और चौथा अङ्ग सूत्र है, पाँचवाँ अङ्ग वेश्माधिकार है, छठा अङ्ग सुरसद्म, मन्दिरादि है और सातवाँ अङ्ग लिङ्ग-मूर्त्यादि है और उनकी प्रतिष्ठा विधि ही वास्तु का आठवाँ अङ्ग है। इमान्यष्टाङ्गसूत्राणि वास्तुवेदोदितानि च। वास्तुवेदोद्भवं चाद्यं समस्तं सूत्रनिर्गतम् ॥ 17 ॥ ये आठों ही अङ्गसूत्र वास्तुवेदोदित या वास्तुशास्त्र में कहे गए हैं। अस्तु, वास्तु वेद से ही आद्यादि समस्त सूत्रों का निकास हुआ है। इति सूत्रसन्तानगुणकीर्तिप्रकाशप्रोक्तश्रीभुवनदेवाचार्योक्तापराजितपृच्छायां वास्तूत्पत्यङ्गे देवतान्यासाधिकारो नाम पञ्चपञ्चाशत्तमं सूत्रम् ॥ 55 ॥ इस प्रकार भुवनदेवाचार्य कृत सूत्रसन्तानगुणकीर्ति प्रकाश या अपराजितपृच्छा में वास्तु उत्पत्ति, अङ्ग अधिकार नामक पचपनवाँ सूत्र पूर्ण हुआ ॥ 55 ॥

सूत्र-५६ 293 वास्तुदेवतानिघण्टुर्नाम षट्पञ्चाशत्तमं सूत्रम् ॥ ५६ ॥ विश्वकर्मोवाच — निघण्टुः प्रोच्यते नानावास्तुपदनिवासिनाम्। ईशादीनां च देवानां प्रदक्षिणमनुक्रमम् ॥ १ ॥ विश्वकर्मा ने कहा कि वास्तुपदों के निवासी नाना देवताओं के वास्तुपद के निवास को ईशादि देवताओं के प्रदक्षिणा क्रम से निघण्टु को कहा जा रहा है। ईशश्च शङ्करो देवः पर्जन्यो वृष्टिकारकः। जयन्तः काश्यपो देवः स्वयं ¹वृष्टिकरो मुनिः ॥ २ ॥ (निघण्टु के अनुसार) ईश शङ्कर देव है; पर्जन्य वृष्टिकारक देव है; जयन्त काश्यपदेव भी स्वयं वृष्टिकर्ता मुनि है। महेन्द्रश्च सुराधीश आदित्यश्च प्रभाकरः । सत्यश्चैव स्वयं धर्मो भृशो मन्मथ उच्यते ॥ ३ ॥ महेन्द्र सुराधीश इन्द्र है और आदित्य प्रभाकर (सूर्य) है; सत्य तो स्वयं धर्मराज ही है तथा भृश को मन्मथ कामदेव कहते हैं। नमोऽन्तरिक्ष आकाशमग्निस्तेजः समुद्भवः। पूषा मातृगणाश्चैव चाधर्मो वितथाभिधः ॥ ४ ॥ नम, अन्तरिक्ष, आकाश तथा अग्नि को तेज समुद्भव भी कहते हैं; पूषा को मातृगण और अधर्म को वितथ नाम दिया गया है। गृहक्षतो बुधश्चैव यमः प्रेताधिपस्तथा । गन्धर्वो नारदः प्रोक्तो भृङ्गीराण् निर्ऋतेः सुतः ॥ ५ ॥ गृहक्षत को बुध तथा यम को प्रेतों का राजा या प्रेताधिप भी कहते है; गन्धर्व को नारद व भृङ्गिराट् को निर्ऋति सुत कहा है। मृगोऽनन्तः स्वभूर्धर्मो विश्वेदेवास्तु पितरः । दौवारिको भवेन्नन्दी सुग्रीवो मनुदेवता ॥ ६ ॥ मृग को अनन्त; स्वभूः को धर्म; विश्वेदेवों को पितर, दौवारिक को नन्दी, सुग्रीव को मनु देवता कहा है।

  1. 'सृष्टिकरो मुनिः' स्यात्। विष्णुमार्कण्डेय प्रभृति पुराणान्तर्गते काश्यपीयसृष्टिसर्गादिवर्णनं मिलितौ। कतिपय आलोचकों ने वास्तु के अनेक देवताओं को प्रचलित देवताओं के नामों के अनुसार नहीं मानते हुए कल्पितभर कहा है, ऐसे में यह सूत्र उनके वास्तविक स्वरूप-मान्यताओं को परिभाषित करता है।

294 अपराजितपृच्छा महाजवः पुष्पदन्तो वरुणः सलिलाधिपः । असुरो राहुराख्यातः शोषः सौरिः शनैश्चरः ॥ ७ ॥ महाजव को पुष्पदन्त; वरुण को सलिलाधिप तथा असुर को राहु कहा है और शोष को सौरि या शनैश्चर भी कहते हैं। पापयक्ष्मा क्षयः प्रोक्तो ज्वरो रोगश्च दूषकः । नागस्तु वासुकिः प्रोक्तो मुख्यस्त्वष्टा च विश्वकृत् ॥ ८ ॥ पापयक्ष्मा को क्षय; ज्वर को रोगदूषक, नाग को वासुकी और मुख्य त्वष्टा को विश्वकृत कहा गया है। भल्लाटश्चन्द्र इत्युक्तः सोमश्चैव कुबेरकः । गिरिश्च हिमवान् शैलो ह्यदितिः श्रीः प्रकीर्तिता ॥ ९ ॥ भल्लाट को चन्द्र कहा है और सोम को कुबेर बताया गया है; गिरि को हिमवान् शैल तथा अदिति को श्री के रूप में जानना चाहिए। वृषध्वजो दितिः शर्व आपश्चैव धरार्णवः । आपवत्स उमापत्यं ह्यर्थमा स्यात्तु भास्करः ॥ १० ॥ दिति को वृषध्वज शर्व, आप को पृथ्वीपर का सागर कहा है; आपवत्स को उमापति और अर्यमा को भास्कर सूर्य कहा है। सविता जाह्नवी गङ्गा सावित्री वेदमातृका । विवस्वांस्तु भवेन्मृत्युरिन्द्र उक्तोऽमराधिपः ॥ ११ ॥ सविता को जाह्नवी, गङ्गा और सावित्री को वेदमाता तथा विवस्वान को मृत्यु कहा है। इन्द्र को अमरों (देवताओं) का राजा, अमराधिप कहा है। कालानल इन्द्रजयो मित्रश्च बलभद्रकः । रुद्रं तथेश्वरं विद्याद्रुद्रदासस्तदात्मजः ॥ १२ ॥ कालानल को इन्द्रजय; मित्र को बलभद्रक; रुद्र को ईश्वर जानो और रुद्रदास को रुद्र का पुत्र समझना चाहिए। पृथ्वीधरो भवेद् विष्णुर्हेमगर्भः पितामहः । द्वादश₁₂ ब्रह्मपरिधौ द्वात्रिंशद्₃₂ बाह्यतस्ततः ॥ १३ ॥ पृथ्वीधर को विष्णु और हेमगर्भ को पितामह ब्रह्मा समझो। ये द्वादश तो ब्रह्मा की परिधि पर और बत्तीस परिधि के बाहर रहते हैं। चरकी च विदारी च पूतना पापराक्षसी । पिलिपिच्छा तथा जृम्भा स्कन्दार्यमा दिशां प्रति ॥ १४ ॥

सूत्र-५६ 295 चरकी, विदारी, पूतना, पापराक्षसी, पिलिपिच्छा तथा जृम्भा, स्कन्द एवं अर्यमा, दिशा के प्रति, विदिक्षु दिक्षु संस्थाने ह्यष्टौ कुर्याच्च शासनीः । आसां पदविधिर्नास्ति पूजां गृह्णन्ति केवलम् ॥ 15 ॥ विदिशा और दिशा के संस्थानों में— ये आठों ही शासन करते हैं। इनकी कोई पद विधि (इसके अतिरिक्त) नहीं है; ये केवल पूजा ही ग्रहण करते हैं। इत्येवं च समाख्याता देवतानामनुक्रमात् । निघण्टुपरिभाषाश्च वास्तुवेदसमुद्भवाः ॥ 16 ॥ इतने में ही सब देवताओं के अनुक्रम से निघण्टु परिभाषा वास्तुवेद से समुद्भव होने वाली के बारे में कह दिया गया है।¹ एतान् वास्तुपुरुषस्य अङ्गपदेनदेवताः । इत्यमनन्तर ब्रूमोऽथ वास्तुक्षेत्रामरायनम् ॥ 17 ॥² ये समस्त वास्तुपुरुष के अङ्गीय पदों पर स्थापित होने वाले देवताओं का रहस्य है। इसके बाद, मैं वास्तुक्षेत्र में देवतायतन के विषय में कहता हूँ। इति सूत्रसन्तानगुणकीर्तिप्रकाशप्रोक्तश्रीभुवनदेवाचार्योक्तापराजितपृच्छायां वास्तुदेवतानिघण्ट्वधिकारो नाम षट्पञ्चाशं सूत्रम् ॥ 56 ॥ इस प्रकार भुवनदेवाचार्य कृत सूत्रसन्तानगुणकीर्ति प्रकाश या अपराजितपृच्छा में वास्तुदेवता निघण्टु अधिकार नामक छप्पनवाँ सूत्र पूर्ण हुआ ॥ 56 ॥


  1. यह वास्तुनिघण्टु समराङ्गणसूत्रधार से प्रेरित है। इन श्लोकों में भी पर्याप्त समानता है। यथा— योऽयं वह्निरिहोक्तः स सर्वभूताहरो हरः। पर्जन्यानामा यश्चार्यं वृष्टिमन्म्बुदाधिपः ॥ जयन्तस्तु द्विनामाख्यः कश्यपो भगवानृषिः । महेन्द्रस्तु सुराधीशो दनुजानां विमर्दनः ॥ आदित्यं पुनरिच्छन्ति विवस्वन्तमहस्करम् । सत्यो भूतहितो धर्मो भृशः कामोऽथ मन्मथः ॥ योऽन्तरिक्षः स्मृतो देवस्तन्नभः समुदाहृतम् । मारुतो वायुरुद्दिष्टः पूषा मातृगणः स्मृतः ॥ अधर्मो वितथाख्यः स्यात् कलेरप्रतिमः सुतः । गृहक्षतः पुनर्योत्र स चन्द्रतनयो बुधः ॥ प्रेताधिपो मतः श्रीमान् यमो वैवस्वतश्च सः। गन्धर्वो भगवान् देवो नारदः परिकीर्तितः ॥ भृङ्गराजमिहेच्छन्ति राक्षसं निर्ऋतेः सुतम् । यो मृगोऽस्मिन्नन्तः स स्वयंभूर्धर्म इत्यपि ॥ आदिः प्रजापतिः स्रष्टा मनुः सुग्रीव ईरितः । पुष्पदन्तस्तु विनतातनयः स्यान्महाजवः ॥ वरुणः पाथसां नाथो लोकपालः स कीर्तितः । असुरो राहुर्केन्दुर्मर्दनः सिंहिकात्मजः ॥ शोषस्तु भगवानेषु सूर्यपुत्रः शनैश्चरः । पापयक्ष्मा क्षयः प्रोक्ता रोगस्तु कथितो ज्वरः ॥ भुजङ्गमानामधिपः श्रीमान् नागस्तु वासुकिः। त्वष्टा स्यान्मुख्यसंज्ञोऽत्र विश्वकर्माभिधश्च सः ॥ चन्द्रो भल्लाट इत्युक्तः कुबेरः सोमसंज्ञितः । चरको व्यवसायाख्यः श्रीरिहादितिसंज्ञिका ॥ दितिरत्रोच्यते शर्वः शूलभृद् वृषभध्वजः । हिमवानाप इत्युक्त आपवत्स उमा स्मृता ॥ आदित्यस्त्वर्यमा वेदमाता सावित्र उच्यते। देवी गङ्गात्र विद्वद्भिः सवितेति प्रकीर्तिता ॥ मृत्युः शरीरहर्तासौ विवस्वानिति स स्मृतः। जयाभिधस्तु वज्रीति स्यादिन्द्रो बलवान् हरिः ॥ मित्रो हलधरो माली रुद्रस्तूक्तो महेश्वरः । राजयक्ष्मा गुहः प्रोक्तः क्षितीशोऽनन्त उच्यते ॥ चरकी च विदारी च पूतना पापराक्षसी । रक्षायोनिभवा ह्येतो देव्तानुचरीर्विदुः ॥ इत्येषु वास्तुदेवानां निघण्टुः परिकीर्तितः । (समराङ्गण. 14, 14-31)
  2. प्रकाशितपाठे नोपलभ्यते ।

वास्तुक्षेत्रात्मकं सप्तपञ्चाशं सूत्रम् ॥ 57 ॥ अथैकादशवास्तुपदानि । विश्वकर्मोवाच — स्वस्तिकं पुष्पकं नन्दं षोडशाक्षं चतुर्थकम्। पञ्चमं कुलतिलकं सुभद्रं षष्ठमेव च ॥ 1 ॥ सप्तमो मरीचिगणो भद्रकं स्यात्तथाष्टमम् । नवमं कामदं प्रोक्तं दशमं भद्रमुच्यते ॥ 2 ॥ सर्वतोभद्रनामाख्यमतऊर्ध्वं न कारयेत्। वास्तून्येकादशैव स्युः प्रोक्तानि परमेश्वरैः ॥ 3 ॥ (अब वास्तुपद के ग्यारह भेदों को कहा जा रहा है) (1.) स्वस्तिक, (2.) पुष्पक, (3.) नन्द, (4.) षोडशाक्ष, (5.) कुलतिलक (6.) सुभद्र, (7.) मरीचिगण, (8.) भद्रक, (9.) कामद, (10.) भद्र और (11.) सर्वतोभद्र। इन ग्यारह वास्तुपदों से ऊपर कोई पद नहीं करने चाहिए¹ क्योंकि इन्हीं एकादश वास्तुपदों को परमेश्वर द्वारा कहा गया है। पदमेकं स्वस्तिकं स्यात्पुष्पकं पञ्चतुष्टयम्। नन्दं नवपदं प्रोक्तं षोडशं षोडशपदैः ॥ 4 ॥ इनमें से स्वस्तिक एक पद का होता है। पुष्पक पाँच पद तथा नन्द नव पद का कहा है और षोडश पदवास्तु सोलह पदों का होता है।

  1. वास्तुशास्त्रों में मय ने बत्तीस वास्तुपदों का उल्लेख किया है। वास्तु उपयोगी पदों में क्रमशः 1. सकल पद विन्यास, 2. पेचक, 3. पीठ, 4. महापीठ, 5. उपपीठ, 6. उग्रपीठ, 7. चण्डित (स्थण्डिल का नाम), 8. मण्डूक, 9. परमशायिक, 10. आसन, 11. स्थानीय, 12. देशीय, 13. उभयचण्डित, 14. भद्र महासन, 15. पद्मगर्भ, 16. त्रियुत, 17. व्रतभोग, 18. कर्णाष्टक, 19. गणित, 20. सूर्य विशालक, 21. सुसंहित, 22. सुप्रतिकान्त, 23. विशाल, 24. विप्रगर्भ, 25. विश्वेश, 26. विपुलभोग, 27. विप्रतिकान्त,
  2. विशालाक्ष, 29. विप्रभक्ति, 30. विश्वेशसार, 31. ईश्वरकान्त और 32. इन्द्रकान्त पद विन्यास कहा गया है—सकलं पेचकं पीठं महापीठमतः परम्॥ उपपीठमुग्रपीठं स्थण्डिलं नाम चण्डितम्। मण्डूकपदकं चैव पदं परमशायिकम्॥ तथासनं च स्थानीयं देशीयोभयचण्डितम्। भद्रं महासनं पद्मगर्भं च त्रियुतं पदम्॥ व्रतभोगपदं चैव कर्णाष्टकपदं तथा। गणितं पादमित्युक्तं पदं सूर्यविशालकम्॥ सुसंहितपदं चैव सुप्रतीकान्तमेव च। विशालं विप्रगर्भं च विश्वेशं च ततः परम्॥ तथा विपुलभोगं च पदं विप्रतिकान्तकम्। विशालाक्षपदं चैव विप्रभक्तिकसञ्ज्ञकम्॥ पदं विश्वेशसारं च तथैवेश्वरकान्तकम्। इन्द्रकान्तपदं चैव द्वात्रिंशत् 32 कथितानि वै॥ (मयमतम् 7, 1-7) मानसार (7, 1-25), शिल्परत्न (पूर्वभाग 6, 1-7) में भी इतनी ही संख्या है। समराङ्गणसूत्रधार में 81 पद, 100 एवं 64 पदीय वास्तु का वर्णन है जो कि प्रधानभेद कहा गया है— एकाशीतिपदो यः स्यात्तथा शतपदश्च यः। चतुःषष्टिपदो यश्च वास्तुरत्नः त्रिधोदितः ॥ (समराङ्गण. 13, 1)

सूत्र-५७ 297 पञ्चविंशतिभिः कुलं षट्त्रिंशद्भिः सुभद्रकम्। एकोनपञ्चाशत्पादैर्मरीचिगण उच्यते॥ ५॥ कुलतिलक पच्चीस पदों का और सुभद्रक छत्तीस पदों का तथा मरीचिगण उनचास पद का कहा गया है। भद्रकं तु चतुः षष्टिरेकाशीतिश्च कामदम्। शतपदैस्तु भद्राख्यं सहस्रैः सर्वतोद्भवम् ( सर्वतोभद्रकम् ) ॥ ६ ॥ भद्रक चौसठ पद का और कामद इक्यासी पद तथा सौ पद का भद्र संज्ञक और सर्वतोभद्र पदवास्तु हजार पदों का होता है। इत्यमनन्तर वास्तुस्थानमाह - पदसङ्ख्यास्तु कथिता वास्तुस्थानानि वच्म्यहम्। स्वस्तिकं पदसंस्थाने ध्रुवतः कथ्यते बुधैः ॥ ७॥ इस प्रकार उपर्युक्त प्रकार से इन वास्तुओं की पद संख्या के बारे में बताया गया। अब इन वास्तुओं के स्थानों के बारे में कहता हूँ। स्वस्तिक के पदस्थान को ध्रुवतः विद्वान लोग कहते हैं। श्रीधरं राजगेहानां हर्म्यादीनां ध्रुवं यथा। चतुष्की देवताग्रे या विद्यारम्भे तत्स्वस्तिकम् ॥ ८ ॥ श्रीधर (एक प्रकार के भवन की कोटि या माड) में, राजभवनों में, हर्म्यादि या हवेलियों में भी यही ध्रुव जैसे होता है, वैसे ही देवताओं के आगे रखी जाने वाली चतुष्की बजोट में तथा विद्यारम्भ के समय भी इसी स्वस्तिक को पदस्थान देना चाहिए। दीक्षा विविधयात्रासु कन्यालग्ने च पुष्पकम्। नन्दं प्रपूजयेद्वास्तु वनयात्रादिशोभनम् ॥ ९ ॥ दीक्षा के प्रसङ्ग में, विविध यात्राओं के प्रसङ्ग, कन्या लग्न के प्रसंग में पुष्पक का पदस्थान तथा वनयात्रादि नन्द पदस्थान की वास्तुपूजा शुभ है। लतिने रुचकादीनां मण्डपेषु गृहादिके। जगती वसुधायुक्तं षोडशाख्यं तु पूजयेत् ॥ १०॥ इसी तरह लतिन में, रुचकादि में, मण्डपों और गृहादिकों में जगती वसुधा युक्त में षोडशाख्य अर्थात् षोडश पदवास्तु की पूजा की जानी चाहिए। दक्षिणोत्तरषट्काद्यं 'शक्रध्वजऽब्जोद्भवम्।

  1. 'शक्राद्यं ? कमलोद्भवम्' इति प्रकाशित पाठः।

270 अपराजितपृच्छा श्रीमात्रादिषु दीक्षासु तिलकं तु प्रपूजयेत् ॥ 11 ॥ दक्षिणोत्तर तथा षट्काद्य में और शक्रध्वज (इन्द्रध्वजोत्सव) में, कमलोद्भव ब्रह्मा के लिए श्रीमात्रादिकों में और दीक्षा के अवसर पर तिलक वास्तु की पूजा करनी चाहिए। सुकर्मणि च प्रस्थाने सुभद्रगं च प्रशस्यते। समस्तजीर्णोद्धारेषु मरीचिगणमर्चयेत् ॥ 12 ॥ इसी प्रकार से अच्छे कार्यों के लिए, प्रस्थान करते समय भी सुभद्र वास्तु का पूजन प्रशस्त कहा गया है। समस्त जीर्णोद्धार, पुनर्संस्कार के कार्य हो तो मरीचिगण वास्तुपद की अर्चना करनी चाहिए। ग्रामखेटपुरादा च कूपे च कर्वटादिके। तथा राजनिवेशे च भद्रकं पूजयेत्सदा ॥ 13 ॥ इसी तरह जब ग्राम, खेट, पुर, कूप, कर्वट तथा राजभवन का काम हो तो उसमें भद्रक वास्तु का पूजन करना चाहिए। गृहादिषु समस्तेषु तृणपट्टच्छन्दादिषु। पाण्ड्वश्वपूर्णखण्डेषु कामदं वास्तु पूजयेत् ॥ 14 ॥ सभी गृहों के कार्यों में, तृण से, पट्ट से, छादन से पाण्डवाश्व के पूर्ण खण्डों में कामद वास्तु का पूजन करें। प्रासादा विविधाश्चैव विविधश्चात्र मण्डपाः। जगतीलिङ्गपीठे च भद्राख्यं, राजवेश्मनि ॥ 15 ॥ विविध प्रकार के प्रासादों में, मन्दिरों में, विविध प्रकार के मण्डपों तथा जगती, पीठ, लिङ्गादि में भद्र नामक वास्तु का पूजन करना चाहिए। प्रासादाश्च व मेर्वाद्या लिङ्गं षट्करतः परम्। महार्था देशराष्ट्रे च सर्वतोभद्रमर्चयेत् ॥ 16 ॥ इसी प्रकार राजभवनों में, मन्दिरों में, मेरु आदि प्रासादों में तथा छह हाथ से ऊपर तक के लिङ्गों में, महा अर्थों में, देश एवं राष्ट्रों में सर्वतोभद्र वास्तुपद की अर्चना करें। अधस्तात् सर्वतोभद्राद् भद्राख्योपरि वास्तुकम्। मध्ये च द्वाविंशतिभिर्गुणिता पदकल्पना ॥ 17 ॥ सर्वतोभद्र से नीचे के समस्त वास्तुओं में भद्राख्य, वास्तु के ऊपर तक के मध्य में जो भी वास्तु है उनमें 22 से गुणा करके पदों कल्पना की गई है।

सूत्र-५७ 299 षट्क्षेत्राणिवर्णनम् — षट्क्षेत्राणि प्रवक्ष्यामि वास्तुपदनिवासिनाम्। संस्थानोन्मानसूत्रं च वास्तुवेद समुद्भवम् ॥ 18 ॥ अब इन वास्तुपद निवासी देवों के छह क्षेत्रों के बारे में कहता हूँ, उसके संस्थानोन्मान सूत्र को भी कहता हूँ जो कि वास्तु वेद से समुद्भूत स्वीकार्य है। चतुरश्रमायतं च वृत्तं वृत्तायतं तथा। अष्टाश्रं चार्धचन्द्रं च वास्तुसूत्रं तु षड्विधम् ॥ 19 ॥

  1. चतुरस्र, 2. आयत, 3. वृत्त, 4. वृत्तायत, 5. अष्टाश्र और 60 अर्धचन्द्र— ये छह प्रकार के वास्तुसूत्र कहे गए हैं। प्रासादेषु गृहाद्येषु पुरग्रामनिवेशने। क्षेत्राणि चतुरश्राणि चतुरश्रं समर्चयेत् ॥ 20 ॥ इनमें कौन कहाँ उपयुक्त हैं, उनके बारे में बताते हैं। प्रासादों, मन्दिरों में गृहादिकों में, पुर और ग्राम के आवास गृहों में तथा चौकोर क्षेत्रों में चतुरश्र वास्तु सूत्र की अर्चना करनी चाहिए। तथायताश्च प्रासादाः पुष्पाक्षकुलसम्भवाः। यथायतानि क्षेत्राणि पूजयेच्च तथायतम् ॥ 21 ॥ आयत, प्रासाद मन्दिरों में, पुष्पाक्ष कुल से उत्पन्न होने वाले आयत क्षेत्रों में आयत वास्तु सूत्र से पूजन करना चाहिए। वापीकूपक्षेत्रकाणि वृत्तानि प्रतिमास्तथा। कैलासच्छन्दोद्गवाश्च सर्वे वृत्ताः प्रकीर्तिताः ॥ 22 ॥ इसी प्रकार वापी या बावड़ी, कूप कुई जैसे क्षेत्रों में वृत्त वास्तुसूत्र, प्रतिमाओं में तथा सभी कैलाश छन्दोद्भव रचनाओं में वृत्त वास्तुसूत्र से पूजन करना चाहिए। वृत्तायताश्चमणिका अष्टशाला अष्टाश्रकाः । तडागेषु समस्तेषु ह्यर्धचन्द्रं प्रपूजयेत् ॥ 23 ॥ मणिका को वृत्तायत वास्तुसूत्र से तथा अष्टशाला को अष्टाश्रक वास्तुसूत्र से पूजन करना चाहिए। समस्त तालाबों को अर्धचन्द्र वास्तुसूत्र से पूजन करना चाहिए। क्षेत्रषट्कात्मके वास्तौ बाणवेदाश्च₄₅ देवताः । त्रयोदशे₁₃ स्थिता मध्ये द्वात्रिंशद्₃₂ बाह्यतस्तथा ॥ 24 ॥

300 अपराजितपृच्छा इस तरह छह क्षेत्रात्मक वास्तु में पैंतालीस देवता हैं, जिसमें तेरह तो मध्य में स्थित हैं और बत्तीस इन क्षेत्रों के बाहर अवस्थित हैं। सूत्रबाह्योऽष्टदेव्यश्च ईशादिषु प्रदक्षिणम्। तासां पदविधिर्नास्ति केवलं पूजनं स्मृतम्॥ २५॥ वास्तुसूत्र के बाहर आठ देवियाँ भी ईशानकोण से प्रदक्षिण क्रम से अवस्थित हैं उनकी कोई पदविधि नहीं है, उनके लिए तो केवल पूजन ही बताया गया है। इति सूत्रसन्तानगुणकीर्तिप्रकाशप्रोक्तृश्रीभुवनदेवाचार्यांकापराजितपृच्छायां वास्तुक्षेत्राधिकारो नाम सप्तपञ्चाशत्तमं सूत्रम्॥ ५७॥ इस प्रकार भुवनदेवाचार्य कृत सूत्रसन्तानगुणकीर्ति प्रकाश या अपराजितपृच्छा में वास्तुक्षेत्र अधिकार नामक सत्तावनवाँ सूत्र पूर्ण हुआ॥ ५७॥ वास्तुपददेवताभिधाननिर्णयो नामाष्टपञ्चाशं सूत्रम्॥ ५८॥ विश्वकर्मोवाच — स्वस्तिकं च प्रवक्ष्यामि तच्चैकपदसंश्रितम्। त्रयोदश सुरा मध्ये द्वात्रिंशद् बाह्यतः स्थिताः॥ १॥ तथा कूटं त्रिभिः कृत्वा मध्ये ब्रह्मा नवांशके। तृतीयांशेष्वर्यमाद्या त्र्यंशेषु कर्णदेवताः॥ २॥ तासामूर्ध्वे बाह्यतश्च द्वात्रिंशत्परिधौ क्रमात्। इदं च स्वस्तिकं प्रोक्तं सर्वशान्तिकरं नृणाम्॥ ३॥ इति स्वस्तिकवास्तु। अब मैं एक पद वाले स्वस्तिक वास्तु के बारे में कहता हूँ इसके मध्य में तेरह देवता वास करते हैं और बत्तीस देवता इसके बाहर की ओर स्थित रहते हैं। इसमें तीन कूट बनाएँ और नवांश के मध्य में ब्रह्मा तथा तृतीयांश में ईश्वर अर्यमा आदि और तृतीयांश में कर्ण देवताओं को रखें और उनके ऊपर की ओर, बाहर की तरफ बत्तीस देवताओं को परिधि पर क्रमानुसार स्थित करें। इस तरह स्वस्तिक वास्तु को सभी लोगों के लिए सर्वप्रकार की शान्ति के लिए उपयुक्त कहा गया है। अथातः पुष्पकं वक्ष्ये वेदाश्रं च चतुष्पदम्। ब्रह्मणः पदमेकं तु तत्पादेष्वर्यमादयः॥ ४॥ अर्यम्णः पदमानेन चाष्टौ ताः कर्णदेवताः।

सूत्र-५८ 301 मूलपदषोडशांशे शेषा बाह्ये प्रकीर्तिताः ॥ 5 ॥ इति पुष्पकवास्तु। अब पुष्पक वास्तु के बारे में कहता हूँ जो चार भुजाओं वाला एवं चतुष्पद वाला होता है। इसके एक पद में ब्रह्मा और एक बाद में ईश्वर अर्यमा आदि स्थित होते हैं। अर्यमा के पद के मान के अनुसार ही आठों कर्ण देवता वहाँ होते हैं। मूल पद षोडश अंश का और शेष बाहर की ओर कहे गये हैं। नन्दे ब्रह्मा पदं चैकं त्रह्यात्र्यंशेन चार्यमा। तत्त्र्यंशैः कर्णदेवाश्च द्वात्रिंशच्च तदर्धतः ॥ 6 ॥ इति नन्दवास्तु। अब नन्द वास्तु के बारे में कहता हूँ। नन्द वास्तु के एक पद में ब्रह्मा और ब्रह्मा के पद के तृतीयांश में अर्यमा और उसके भी तृतीय अंश में कर्ण देवता और बत्तीस देवता उससे आधे आधे भाग में होंगे। षोडशाख्ये पदं ब्रह्मा हार्यमार्थे तु कर्णगाः । कर्णार्धे बाह्यतो देवास्तदर्धार्धे कर्णाष्टकम् ॥ 7 ॥ इति षोडशाख्यवास्तु। षोडशाख्य वास्तु में एक पद का ब्रह्मा और आधे भाग में अर्यमा कर्ण देवता स्थित होते हैं। कर्णार्ध के बाहर देवता उससे भी आधे-आधे भाग में आठ कर्ण देवता होते हैं। ब्रह्मार्थमैकैकपदं तदर्धं कर्णषोडश। चतुर्थांशपदाः सर्वे तद्वास्तु तिलकं भवेत् ॥ 7 ॥ इति कुलतिलकवास्तु। ब्रह्मा का एक पद और उसका आधा सोलह कर्ण देवता के लिए ये सभी चतुर्थांश पद वाले होते हैं। यह तिलक वास्तु होगा। चतुष्पदो भवेद् ब्रह्मा द्विपदाश्चार्यमादयः । कर्णाश्चार्धपदाः सर्वे त्र्यंशोनेषु च शेषकाः ॥ 9 ॥ इति सुभद्रवास्तु। चार पद में ब्रह्मा और दो पदों में अर्यमा आदि देवता कर्ण देवता आधे पद वाले और अन्य सभी शेष देवतागण तृतीयांश के होते हैं। यह सुभद्र वास्तु के लक्षण हैं।

302 अपराजितपृच्छा चतुष्पदो भवेद् ब्रह्मा त्रिपादा अर्यमादयः। कर्णाः सपादाश्चैकोनं कर्णबाह्योऽर्धपादकाः ॥ 10 ॥ षडंशोनपदाः शेषाश्चतुर्विंशतिसङ्ख्यया। मरीचिगणमित्युक्तं सप्तसप्तपदात्मकम् ॥ 11 ॥ चार पाद के ब्रह्मा, तीन पाद का अर्यमादि देवता, कर्ण देवता सवाये पद के और कर्ण देवता के बाहर के देवता आधे पद के, षडंश कम एक पाद के शेष सभी चौबीस संख्या के मरीचिगण सात सात पद वाले कहे गये हैं। चतुः षष्टिपदं वक्ष्ये वास्तु पुरनिवेशने। विभक्तिपदसंस्थानं देवतानामनुक्रमात् ॥ 12 ॥ चतुष्पदो भवेद् ब्रह्मा तत्समा अर्यमादयः। अर्यमार्थे कर्णगाश्च कर्णार्धे चतुर्विंशतिः ॥ 13 ॥ बाह्यकर्णे स्थिताश्चाष्टौ लाङ्गले पदमर्धकम्। ईदृशं भद्रकं प्रोक्तं चतुःषष्टिपदस्थितम् ॥ 14 ॥ इति भद्रकवास्तु। वास्तु पुर निवेशादिक के चौंसठ पदों के बारे में कहता हूँ। उनके देवताओं के नाम भी विभक्ति पद संस्थानों को क्रम वर्ग कहता हूँ। चार पदों में ब्रह्मा और उसी के समान चार पदों में अर्यमादि और अर्यमा से आधे पद के कर्णदेवता और कर्णदेवता के आधे पदों में चौबीस देवता तथा कर्णे देवता के बाहर की और आठ लाङ्गल आधे पद के स्थित करें। इस तरह चौंसठ पद वाला भद्रक वास्तु कहा गया है। ब्रह्मा नवपदो मध्ये षट्पदा अर्यमादयः। द्विपदा मध्यकर्णाद्या द्वात्रिंशदेकपादकाः ॥ 15 ॥ इति कामदवास्तु। ब्रह्मा मध्य के नव पदों में और छह पदों में अर्यमादि दो पदो के मध्यमें कर्णादि और अन्य बत्तीस देवता एक पद वाले कहे गए हैं। ऐसा कामद वास्तु होता है। ततः शतपदं वक्ष्ये पूज्यं प्रासादमण्डपे। ब्रह्माद्याः सकलाश्चैवाष्टपादा अर्यमादयः ॥ 16 ॥ द्विपदा ब्रह्मकर्णेऽष्टौ बाह्येऽष्टौ सार्धपादकाः। शेषाश्चैकपाद ज्ञेयाश्चतुर्विंशतिसङ्ख्यया ॥ 17 ॥ इति शतपदं भद्राख्यवास्तु।

सूत्र-५८ 303 अब इसके बाद शतपद वास्तु के बारे में कहता हूँ जो प्रासाद मन्दिरों और मण्डपों में पूज्य होता है। इसमें ब्रह्मादि सभी आठ पद वाले अर्यमादि दो पदों वाले तथा ब्रह्म कर्ण देवता आठ और बाहर के आठ देवता आधे पद के, शेष सभी एकपद वाले चौबीस संख्या में होते हैं। चतुरश्रीकृते क्षेत्रे द्वात्रिंशद्विर्विभाजिते । षट्पञ्चाशतपदैर्युक्तान्येकादश शतानि हि ॥ 18 ॥ चौकोर किये गये क्षेत्र को बत्तीस खण्डों में विभाजित करें। इसी तरह चौकोर किए गए अन्य क्षेत्र को छप्पन खण्डों में तथा एक अन्य को ग्यारह सौ खण्डों में (क्रमशः 32, 56, 1100) विभाजित करें। मध्यस्थाने लिखेत् पद्मं वेदगर्भ इति स्मृतम् । ब्रह्मान्ते च भवेद्वीथी चत्वारिशत्पदैः क्रमात् ॥ 19 ॥ इस क्षेत्र के मध्य में पद्म का चित्र बना दें। इसे वेदगर्भ या ब्रह्मस्थल कहा गया है। ब्रह्म के अन्त में चालीस पदों की एक वीथी क्रम से बनाएँ। अर्यम्णोऽन्ते भवेद्वीथी शतं च द्वादशोत्तरम्। वीथीकर्णे समस्तैवं पदमुक्तिः क्रमोदिता ॥ 20 ॥ सप्तदशमण्डलेषु चाद्ये पद्मं निपातयेत् । तदनन्तरपङ्क्तौ च ब्रह्मा षण्णवतिपदः ॥ 21 ॥ अर्यमा के अन्त में भी एक सौ बारह खण्डों की वीथी बनाएँ और वीथी के समस्त कर्णों पर पदमुक्ति क्रमवार बनाएँ। सत्रह मण्डलों में आदि से पद्म बनाएँ इसके बाद अन्तर पंक्तियों में छानवें पदों में ब्रह्मा बना दें। तदन्ते वीथिका कार्या चत्वारिशत्पदान्विता । अशीतिभिश्च चत्वारोऽर्यमाद्याश्च चतुर्दिशम् ॥ 22 ॥ चत्वारिशत्पदैरर्धैरष्टौ स्युर्ब्रह्मकर्णतः । तदन्तर्वीथिका कार्या शतं च द्वादशोत्तरम् ॥ 23 ॥ इसके अन्त की चालीस पदों की वीथिका बनाएँ तथा अस्सी पदों की भी बनाएँ जिसमें चारों अर्यमादि चारों दिशाओं में बनाएँ। चालीस पदों के अर्धे में आठों ब्रह्मा कर्ण पर बनाएँ। इसके अन्तरवीथिका एक सौ बारह पदों की बनाएँ। तद्बाह्ये च भवेद्वीथी द्वात्रिंशदधिकं शतम् । कोणे लोप्याश्च षट्पादाश्चतुर्षु चतुर्विशतिः ॥ 24 ॥ उसके बाहर की जो वीथी हो वह एक सौ बत्तीस पदों की हों तथा चारों कोणों

304 अपराजितपृच्छा पर छह पदों का लोप करके— इस तरह चौबीस पदों का लोप कर दें। ईशाद्या रुद्रदासान्ता लता वीथ्यन्तरे गताः । एवं पदानि जायन्ते षट्त्रिंशदधिकं शतम् ॥ 25 ॥ बाह्यकर्णे तु चत्वारः प्रस्थाप्या नवभिः पदैः । सप्त सप्त तदाश्रिता योज्या अष्टाष्टभिः पदैः ॥ 26 ॥ तन्मानानुक्रमाद्योज्याः शेषा अष्टपदास्तथा । एवं सहस्रपदैर्युक्तं सर्वतोभद्रलक्षणम् ॥ 27 ॥ इति सहस्रपदं सर्वतोभद्रवास्तु। ईशादि से रुद्रदासान्त तक इन वीथियों के अन्तर में लता जाती है। इस प्रकार एक सौ छत्तीस पद बनते हैं। चारों बाह्य कर्णों पर नव पदों की प्रस्थापना करें तथा उनके अश्रित आठ-आठ पदों की सात-सात ओर प्रस्थापित करें। उन्हीं के मानानुक्रम से शेष आठो पदों को भी जोड़े इस तरह हजार पदों वाला सर्वतोभद्र लक्षण का वास्तु बनता है। ईशस्तथा च पर्जन्यो जयो माहेन्द्र एव च। आदित्यः सत्यभृशौ चाऽन्तरिक्षान्ताऽष्ट पूर्वतः ॥ 28 ॥ अग्निः पूषा च वितथो गृहक्षतो यमस्तथा। गन्धर्वो भृङ्गराजश्च मृगान्ताश्चाष्ट दक्षिणे ॥ 29 ॥ पितरो दौवारिकश्च सुग्रीवः पुष्पदन्तकः । वरुणश्चासुरः शोषः पापयक्ष्मा तु पश्चिमे ॥ 30 ॥ रोगोनागस्तुमुख्यश्च भल्लाटः सोम एव च। गिर्यदितिर्दितिश्चैवाष्टावुत्तरदिशि क्रमात् ॥ 31 ॥ इसी प्रकार ईश, पर्जन्य, जय, महेन्द्र, आदित्य, सत्य, भृश और अन्तरिक्ष— ये आठों पूर्व दिशा की ओर; अग्नि, पूषा, वितथ, गृहक्षत, यमगन्धर्व, भृङ्गराज और मृग— ये आठों दक्षिण दिशा की ओर; पितर, दौवारिक, सुग्रीव, पुष्पदन्त, वरुण, असुर, शोष और पापयक्ष्मा पश्चिम दिशा की ओर; रोग, नाग, मुख्य, भल्लाट, सोम, गिरि, अदिति, दिति— ये आठों क्रम से उत्तर दिशा की ओर होती हैं। ब्रह्मकर्णे तथा चाष्टावीशान्यादि क्रमेण तु। आपश्चैवापवत्सश्च ईशकर्णे तु संश्रितौ ॥ 32 ॥ सविता चैव सावित्री आग्नेय्यां तु समाश्रितौ । इन्द्र इन्द्रजयश्चैव नैर्ऋत्यां ब्रह्मणः स्थितौ ॥ 33 ॥

सूत्र-५९ 305 ब्रह्माकर्ण पर इसी तरह अट्ठाईस क्रमवार इस तरह बनाएँ— ईशान कोण पर आप और आपवत्स संश्रित हों। आग्नेयकोण पर सविता और सावित्री समाश्रित हों। ब्रह्मा की नैर्ऋत्य कोण में इन्द्र और इन्द्रजय स्थित हों। रुद्रश्च रुद्रदासश्च संस्थितौ वायवीदिशि। मरीचिश्च विवस्वांश्च मित्रश्च पृथिवीधरः ॥ ३४ ॥ पूर्वादिक्रमयोगेन संस्थिताश्च चतुर्दिशम्। एवमादिक्रमयोगः सर्वेषां वास्तुमण्डले ॥ ३५ ॥ वायव्य कोण की दिशा में रुद्र और रुद्रदास संस्थित हों। इसी तरह मरीचि, विवस्वान, मित्र और पृथ्वीधर भी पूर्वादिक्रम से योग बनाते हुए चारों दिशाओं में संस्थित हों। इस प्रकार सभी वास्तुमण्डलों में आदि क्रम योग होता है। इति सूत्रसन्तानगुणकीर्तिप्रकाशप्रोक्तश्रीभुवनदेवाचार्योक्तापराजितपृच्छायां वास्तुपददेवताभिधाननिर्णयाधिकारो नामाष्टपञ्चाशत्तमं सूत्रम् ॥ ५८ ॥ इस प्रकार भुवनदेवाचार्य कृत सूत्रसन्तानगुणकीर्ति प्रकाश या अपराजितपृच्छा में वास्तुपद देवता अभिधान निर्णय अधिकार नामक अठावनवाँ सूत्र पूर्ण हुआ ॥ ५८ ॥ वास्तुमर्मोपमर्मनिर्णयो नामैकोनषष्टितमं सूत्रम् ॥ ५९ ॥ विश्वकर्मोवाच — चतुःषष्टिपदैः₆₄ क्षेत्रे पुरवास्तु प्रकल्पयेत्। मर्मोपमर्मसन्धींश्च वास्तुदेहसमुद्भवन् ॥ १ ॥ विश्वकर्मा ने कहा कि चौंसठ पद वाले क्षेत्र में पुर-वास्तु की कल्पना करें तथा उसी में मर्म¹, उपमर्म, सन्धि आदि को वास्तुदेह से समुद्भव होता हुआ देखें। अथ वास्तुमर्मस्थानज्ञानफलयोर्विशेषमाह — पूर्वापरायता वंशा उपवंशाः प्रभेदतः। मर्माणि वंशसम्पाता उपमर्माणि मध्यतः ॥ २ ॥ पूर्व-पश्चिम की ओर आयत में वंश और उपवंशों को उनके भेदों सहित मर्मों, वंश-सम्पातों आदि को उपमर्मों सहित उनके मध्य देखें। इन्द्रादित्यतस्त्रिरेखा वरुणपुष्पदन्तगाः। एते वंशाः समाख्याता उपवंशा याम्योत्तराः ॥ ३ ॥

  1. यहाँ मर्म विषय पर पुरुषाकारवास्तुरूप की परिकल्पना की गई है।