भावप्रकाश: चिकित्सा भाग (भावमिश्र - विद्योतिनी सविस्तार हिन्दी व्याख्या सम्पूर्ण कायचिकित्सा)
Bhavaprakasha Chikitsa Bhaga with Vidyotini Commentary
आचार्य भावमिश्र (टीकाकार: पं. ब्रह्मशंकर मिश्र एवं रूपलालजी वैश्य) द्वारा
, it has an aa-matra on द्धा! वृद्धादारुक!
Wait, look at the mark before ‘विधारा’:
It is a bullet: •
Line 34:
विधारा-कषाय, कटु तथा तिक्त रसयुक्त, रसायन, वृष्य (वीर्यवर्धक), सारक, उष्णवीर्य तथा शुक्र आयु, बल,
Line 35 (Footnote):
१. अयं कोष्ठस्थः पाठः क्वाचित्कस्तथाऽप्युपयोगित्वादत्रोल्लिखितः।
Let's check the rest of the page carefully, line by line from the top:
Header:
५७४ भावप्रकाशनिघण्टुः
Wait, is it on one line? Yes: ५७४ at left, भावप्रकाशनिघण्टुः at center.
Line: १०७. सरफोंका
Names in different languages:
हिं०-सरफोंका, सरफोका। बं०-बननील। म०-उन्हाली। गु०-शरपंखो। ते०-तेल्ल वॆंपल्लि, मुलु
Wait! Is it तेल्ल वॆंपल्लि or तेल्ल वॆपल्लि or तेल्ल वॆंपल्लि?
Let's zoom in on तेल्ल:
ते ल्ल (
मेधाशक्ति, जठराग्नि, स्वर और कान्ति को उत्पन्न करने वाला, एवम् वायु, आमवात, अर्श, शोथ, प्रमेह तथा कफ का नाशक है। [१-२] विधारा भी एक संदिग्ध द्रव्य है। कुछ विद्वान् घावपत्ता को विधारा मानते हैं। ठा० बलवन्तसिंहजी के मत से आइपोमिया पेटलॉएडिया (Ipomoea petaloidea, Chois.) या कम-से-कम इसी कुल की कोई लता विधारा हो सकती है। श्री डॉ. देसाई ने आइपोमिआ वाइलोबा (Ipomoea biloba, Forsk.) की जड़ को वृद्धदारक माना है। अष्टांगसंग्रह की टीका में इसका परिचय इस प्रकार है। त्रिकोणाकाण्डा सुबहुप्रताना फलेषु पीता कुसुमेषु रक्ता। पत्रैः सदुग्धैः मृदुरोमवद्भिस्ताम्बूलतुल्यैर्घनमूलकन्दैः ।। उपर्युक्त वर्णन से यह निश्चित ही मालम होता है कि विधारा अवश्य ही त्रिवृत् कुल की ही लता है। यहाँ पर उपयुक्त तीनों का संक्षेप में वर्णन किया गया है। १०८. वृद्धदारक (घावपत्ता) सं०-वृद्धदारु। हिं०-समुद्रशोक, घावपत्ता, विधारा। म०-समुद्रशोक। गु०-समुदरशोष, वरधारो। बं०- विजताड़, विद्धताडक। ते०-समुद्रपाल। ता०-समुद्रपच्चै। अं०-Elephant Creeper) । ले०-Argyreia speciosa, Sweet. (आर्जीरिआ स्पेसिओजा, स्वीट.)। Fam. Convolvulaceae (कन्वोल्व्युलेसी)। यह पश्चिमी शुष्क प्रदेशों को छोड़कर भारतवर्ष के सब भागों में १००० फीट की ऊँचाई तक पाई जाती है। इसकी लता-बड़ी एवं वृक्षों पर फैली हुई होती है। नवीन शाखाओं पर श्वेताभ या तूल रोमश सघन आवरण रहता है। पत्ते-लट्त्वाकार, हृदत्, व्यास में ६-१२ इञ्च, कुण्ठित या तीक्ष्णाग्र, ऊपरी पृष्ठ पर चिकने, अधः पृष्ठ पर मखमली श्वेताभ रोमावरण से युक्त एवं ३-९ इञ्च लम्बे पर्ण वृन्त से युक्त होते हैं। पुष्प-घंटाकृति, २-३ इञ्च बड़े, बाहर से सफेद और तूल रोमश एवं भीतर से गहरे गुलाबी या जामुनी रंग के होते हैं। फल-अम्बगोल, १/२ इञ्च बड़े, कच्ची अवस्था में हलके हरिताभ तथा पकने पर पीताभ भूरे रंग के होते हैं। बीज-भूरापन लिये सफेद रंग के तथा ३ धार वाले होते हैं। इसके काण्ड के टुकड़े एवं जड़ का विधारा नाम से प्रयोग होता है। इसके पत्तों का एवं नई लता की जड़ का भी चिकित्सा में व्यवहार होता है। गुण और प्रयोग-इसकी जड़ को ३-६ माशा देने से दस्त साफ होता है। बंगाल में पौष्टिक रूप में इसकी जड़ का प्रयोग करते हैं। आमवात तथा वात विकारों में इसकी जड़ से लाभ होता है। आमवात में इसके पत्तों को पीस कर गरम करके संधिशोथ पर बाँधते हैं। व्रणशोथ पर इसके पत्तों को बाँधते हैं। असगंध एवं विधारे का सम भाग चूर्ण ३ माशा दूध के साथ सेवन से श्वेत प्रदर में लाभ होता है। मात्रा-मूल चूर्ण १।।-३ माशा। १०९. वृद्धदारु (दोपातीलता) सं०-वृद्धदारु, मर्यादवल्ली¹। हिं०-दोपातीलता, विधारा। बं०-छागलखुरी। म०-मर्यादवेल, मर्दवेल। गु०-मरजादवेल। क०, ता०-अडुंबु। ले०-Ipomoea biloba, Forsk. (आइपोमिआ वाइलोबा फ़ॉर.)। Fam. Convolvulaceae (कन्वोल्व्युलेसी)। १. मर्यादवल्लिका शीता ग्राहिणी सारिका गुरुः। पाककाले चोष्णा स्याद्वातला गर्भकारिणी ॥ विसूचिकां च शूलं च वान्ति चामं च नाशयेत् ।। (नि. र.)
५७६ भावप्रकाशनिघण्टुः यह भारतवर्ष के सभी भागों में, विशेषतया समुद्र के किनारे रेतीली भूमि में अधिक पाई जाती है । इसकी लता—बहुवर्षायु तथा विस्तृत फैलने वाली होती है। काण्ड—रेती पर फैले हुये, नये रहने पर मांसल एवं जामुनी रंग के तथा पुराने होने पर रस्सी की तरह हो जाते हैं पत्ते—मोटे १.५-२.५ इञ्च लम्बे तथा प्रायः उससे अधिक चौड़े एवं अग्र से द्विविभक्त होने के कारण कचनार की तरह दिखलाई देते हैं । पत्ते बकरे के खुर सदृश दिखलाई देने के कारण इसे छागलखुरी कहते हैं । आधार की तरफ पत्ते स्फानवत् होते हैं तथा वहाँ दो बड़ी रंगीन ग्रंथियाँ होती हैं । पुष्प—बड़े तथा रक्ताभ जामुनी रंग के होते हैं । फल—आधा इञ्च बड़े, अंडाकार तथा चिकने होते हैं । बीज—मृदुरोमश होते हैं । मूल—बड़ा लंबा, काष्ठमय, मजबूत, ऐंठा हुआ, करीब १/२ इञ्च मोटा तथा अनेक उपमूलों से युक्त रहता है । इसकी जड़ एवं पत्तों का चिकित्सा में व्यवहार करते हैं । रासायनिक संगठन—इसके पञ्चांग में राल ७.२७%, अल्प मात्रा में उड़नशील तैल, बहुत लुआबदार पदार्थ तथा समुद्र के अनेक क्षार एवं स्नेहन पदार्थ रहते हैं । जड़ में गाढ़ा पीले रंग का दूध, पिष्ट पदार्थ एवं क्षाराम्भ पाये जाते हैं । गुण और प्रयोग—इसके पत्ते शोथहर, वेदनास्थापक, कासहर एवं मूत्रजनक हैं । मूल अनन्तमूल की तरह रसायन है तथा इसका सुखाया हुआ स्वरस रेचक होता है । (१) आमवात तथा संधिशोथ में इसकी जड़ देते हैं तथा पत्तों को पीसकर लेप करते हैं । (२) जलोदर, उदरशूल तथा कास में इसका पत्र-स्वरस पिलाते हैं । (३) शोथ, बद, जलशोथ, शिरःशूल एवं मोच आदि में पत्तों को पीस कर बाँधते हैं । मात्रा—पत्रस्वरस १/२-१ तो०, शुष्कमूल १/४-१/२ तो०, सुखाया हुआ मूल स्वरस ५-६ र० । ११०. वृद्धदारु ले०—Ipomoea petaloidea, Chois. (आइपोमिआ पेटलॉडिएआ कॉए.) । Fam. Convolvulaceae (कन्वोल्व्यूलेसी) । इसकी लता बहुत विस्तृत तथा झाड़दार होती है । काण्ड—चिकना तथा उस पर २-४ उभरी हुई रेखायें अथवा पंख सदृश धारायें होती हैं । पत्ते—नीचे के लट्वाकार, प्रायः ७ इञ्च × ५.५ इञ्च बड़े, २-३ इञ्च के वृन्त से युक्त और ऊपर में लट्वाकार-प्रासवत् से प्रासवत्-आयताकार, १.५-३ इञ्च एवं चिकने तथा रक्ताभ एवं दृढ़ मध्यपर्णिक वाले होते हैं । पत्राग्र-द्विविभक्त या कुण्ठित रोमश होता है । पुष्प—न्यूनाधिक पीत (कभी-कभी श्वेत भी) होते हैं । फल—आधा इञ्च अंडाकार होता है । बीज—छोटे तथा सूक्ष्म लहरदार होते हैं । इसके काण्ड एवं मूल के टुकड़े विधारा के नाम से प्रयोग में लाये जाते हैं । अथ यवासो दुरालभा च । (जवासा-धमासा) तयोर्नामानि गुणाँश्चाह यासो यवासो दुःस्पर्शो धन्वयासः कुनाशकः । दुरालभा दुरालम्भा समुद्रान्ता च रोदिनी ।।२११।। गान्धारी कच्छुराऽनन्ता कषाया हरिविग्रहा । यासः स्वादुः सरस्तिक्तस्तुवरः शीतलो लघुः ।।२१२।। कफमेदोमदभ्रान्तिपित्तासृक्कुष्ठकासजित् । तृष्णाविसर्पवातास्रवमिज्वरहरः स्मृतः ।।२१३।। यवासस्य गुणैस्तुल्या बुधैरुक्ता दुरालभा ।।२१४।। 'जवासा' और 'धमासा' के नाम तथा गुण—यास, यवास, दुःस्पर्श, धन्वयास और कुनाशक ये नाम 'जवासा' के हैं । दुरालभा, दुरालम्भा, समुद्रान्ता, रोदिनी, गान्धारी, कच्छुरा, अनन्ता, कषाया और हरिविग्रहा इतने नाम 'धमासा' के हैं । जवासा—मधुर, तिक्त और कषाय रसयुक्त, सारक, शीतवीर्य, लघु एवं कफ, मेद, मदरोग, भ्रान्ति, रक्तपित्त,
गुडूच्यादिवर्गः ५७७ कुष्ठ, कास, तृष्णा, विसर्प, वातरक्त, वमन और ज्वर को दूर करता है। धमासा—इसे पण्डितों ने 'जवासा' के समान गुणवाला बताया है। यवासा (जवासा) तथा दुरालभा (धमासा) ये दो भिन्न द्रव्य हैं। गुणों में समानता होने के कारण कहीं-कहीं एक दूसरे के स्थान में इनका प्रयोग हुआ है। धन्वयास (मरुभूमि में होने वाला यवास) यह दुरालभा का पर्याय अधिक उचित है। [२११-२१४]
१११. जवासा हिं०, म०—जवासा, यवासा। बं०—जवसा। गु०—जवासो। फा०—खारेशुतुर, शुतुरखार। अ०—अलगुल, हाज। अं०—Arabian or Persian Manna Plant (अरेबियन या एशियन मन्नाप्लांट)। ले०—Alhagi camelorum, Fisch. (अँल्हागी कॅमेलोरम् फिस्.)। Fam. Leguminosae (लेग्युमिनोसी)। यह दक्षिण महाराष्ट्र, गुजरात, सिंध, बलूचिस्तान, पंजाब, उत्तर प्रदेश तथा राजपूताना में होता है। यह शुष्क ऊसर भूमि में या नदियों के किनारे पाया जाता है। ग्रीष्म में जब अन्य वनस्पतियाँ सूख जाती हैं तब यह हरा भरा रहता है। इसके गुल्म—छोटे-छोटे १-१॥ हाथ ऊँचे, अनेक शाखाओं से युक्त काँटेदार होते हैं। पत्ते—छोटे-छोटे चिकने, आयताकार, रोमश कुंठिताग्र तथा नीचे की ओर झुके हुए होते हैं। पत्रकोणों में सामान्य शाखाओं के अतिरिक्त प्रायः १ १/२ इञ्च तक लम्बे कांटे होते हैं। फूल—वसन्त में लाल रंग के फूल १ १/२ इञ्च लम्बी मंजरियों में आते हैं। फली— एक इञ्च लम्बी, सीधी या टेढ़ी तथा मलाकार होती है। यास शर्करा^१—यवासा के क्षुप से एक प्रकार का निर्यास निकल कर कुछ रक्ताभ या भूरापन लिये सफेद रंग के दानों के रूप में जम जाता है उसे यूनानी में तुरंजवीन नाम से बहुत व्यवहार में लाते हैं। ऐसा कहा जाता है कि यह फारस से संगृहीत होकर भारत में आती है। भारतीय पौधों से यह शर्करा प्राप्त होती है या नहीं इसकी जानकारी नहीं है। डल्हण ने 'यवासक्वाथघनीभावात्-शर्करा कृता यवासशर्करा' लिखा है अर्थात् इसके घनसत्त्व को वह यासशर्करा मानते हैं। रासायनिक संगठन—इसकी शर्करा में कई प्रकार की शर्करा जैसे इक्षुशर्करा २६.४%, इतर शर्करा (Invert sugar, 11.6%) एवं मेलिझिटोज (Melizitose 47.1%) पायी जाती हैं। गुण और प्रयोग—यवासा—शीतवीर्य, कफघ्न, स्वेदजनन, मूत्रजनन, आनलोमिक एवं पित्तहर है। इसका उपयोग प्रतिश्याय, कास, श्वास, ज्वर, रक्तपित्त, भ्रम, तृषा एवं अर्श में किया जाता है। ऊँट को यह खाने को देते हैं। (१) मुलेठी एवं जवासे का मिश्रित घन क्वाथ कफज विकारों की प्रारम्भिक अवस्थाओं में बहुत लाभदायक है। इनमें इसका क्वाथ पीने को देते हैं तथा इसे वाष्प से धूपन कराते हैं जिससे कफ ढीला हो कर निकलने लगता है। तमक श्वास में इसका धूम्रपान लाभदायक है। (२) अर्श में इसके आंतरिक प्रयोग के साथ इसके काथ से धोते हैं या पंचांग का लेप करते हैं। आमवात में इससे सिद्ध तैल का बाह्य प्रयोग किया जाता है। तुरंजबीन—यह कफहर, वृष्य, पित्तविरेचक एवं मृदु सारक है। बच्चों या मृदुकोष्ठ वालों के लिये सारक रूप में या अन्य सारक औषधियों की शक्ति बढ़ाने के लिये यह प्रयोग में आया जाता है। मात्रा—क्वाथ ४-८ तोला; घनसत्त्व ४-७, यासशकरा १-३ माशा।
१. कषायमधुरा शीता सत्तिक्ता यासशर्करा। (च. सू. अ. २७) यवासशर्करा मधुरकषाया तिक्तानुरसा श्लेष्महरा सरा च। (सु. सू. अ. ४५) ४० भावं. I CC-0. JK Sanskrit Academy, Jammmu. Digitized by S3 Foundation USA
५७८ भावप्रकाशनिघण्टुः ११२. धमासा हिं०-धमासा, हिंगुआ, धमहर । बं०-दुरालभा । मा०, गु०-धमासी । म०-धमासा । पं०-धमाह, धमाहा । फा०-बादा बर्द । अ०-शुकाई । ले०-Fagonia arabica Linn. (फँगोनिया अरेबिका लिन.) । Fam. Zygophyllaceae (झाइ-गोफाइलेसी) । यह पंजाब, प० राजपुताना, दक्षिण, प० खानदेश, कच्छ, सिंध, बलूचिस्तान, वजीरिस्तान तथा पश्चिम में अफगानिस्तान तक पाया जाता है । इसका क्षुप-फीके हरे रंग का अनेक शाखाओं वाला, छोटा फैला हुआ, १-३ फीट ऊँचा तथा तीक्ष्ण काँटेदार होता है । पत्र-विपरीत; पत्रक-१-३ इञ्च लम्बे, अखंड, रेखाकार दीर्घवृत्ताकार होते हैं । दो पत्र चार काँटे तथा एक पुष्प यह चक्राकार क्रम में एक साथ रहते हैं । पुष्प-पत्रकोण में फीके गुलाबी रंग के फूल आते हैं । फल-पाँच खंड वाला तथा शीर्ष पर एक काँटा रहता है । घास के रंग के इसके टुकड़े बाजार में बिकते हैं । इसका स्वाद लुआबदार तथा जल में डालने पर ये चिपचिपे हो जाते हैं । इसके पंचांग का चिकित्सा में व्यवहार किया जाता है । गुण और प्रयोग-धमांसा शीतवीर्य, ज्वरहर, कफहर, दाहप्रशमन, तृष्णानिग्रहण, मूत्रजनन, कोष्ठप्रशमन एवं व्रणरोपण हैं । अर्श, दाह, वमन, भ्रम, प्रलाप, विषमज्वर एवं रक्तपित्त १ में इसके हिम का प्रयोग करते हैं । मसूरिका के प्रतिबंधन के लिये भी इसे देते हैं । (१) ज्वर में आधे से ४ तोला चूर्ण का हिम पिलाते हैं तथा इसी हिम से शरीर भी पोछते हैं जिससे प्यास कम होती है तथा शरीर का दाह एवं कंडू कम होती है । कफज ज्वर में तथा गले और श्वसनसंस्थान के विकारों में इससे अच्छा लाभ होता है । इससे गले की खुश्की कम होकर कफ निकलने लगता है । श्वास में धूम्रपान लाभदायक है । इसको ईख के रस के साथ उबाल कर अवलेह बनाते हैं जिसका गले तथा फुप्फुसों के विकारों में अनुपान के रूप में प्रयोग करते हैं । इसकी गोली मुँह में रखकर चूसते हैं । (२) इसके क्वाथ से व्रण-प्रक्षालन करने से बिना पूय हुये व्रण जल्दी अच्छा होता है । मुखपाक में इसके क्वाथ से गण्डूष करने से लाभ होता है । मात्रा-१/२-१ तोला हिम बनाकर । अथ मुण्डी महामुण्डी च । तयोर्नामगुणानाह मुण्डी भिक्षुरपि प्रोक्ता श्रावणी च तपोधना । श्रवणाह्वा मुण्डरिका तथा श्रवणशीर्षका ॥२१५॥ महाश्रावणिकाऽन्या तु सा स्मृता भूकदम्बिका । कदम्बपुष्पिका च स्यादव्यथाऽतितपस्विनी ॥२१६॥ मुण्डतिका कटुः पाके वीर्योष्णा मधुरा लघुः । मेध्या गण्डापचीकृच्छ्रकृमियोन्यर्त्तिपाण्डुनुत् ॥२१७॥ श्लीपदारुच्यपस्मारप्लीहमेदोगुदार्तिहृत् । महामुण्डी च तत्तुल्या गुणैरुक्ता महर्षिभिः ॥२१८॥ मुण्डी तथा महामुण्डी के नाम व गुण-मुण्डी, भिक्षु, श्रावणी, तपोधना, श्रवणाह्वा, मुण्डतिका और श्रवणशीर्षका इतने नाम 'मुण्डा' के हैं । महामुण्डी के नाम-महाश्रावणिका, भूकदम्बिका, कदम्बपुष्पिका, अव्यथा और अतितपस्विनी ये सब हैं । मुण्डी-विपाक में कटु, स्वाद में मधुर रसयुक्त, उष्णवीर्य, लघु, मेधा के लिये हितकर एवं गलगण्ड, अपची, मूत्रकृच्छ्र, कृमिरोग, योनिरोग, पाण्डु, श्लीपद, अरुचि, अपस्मार (मिर्गी), प्लीहा, मेदरोग तथा गुदा सम्बन्धी पीड़ा (अर्श) को दूर करने वाली होती है । महामुण्डी-इसे महर्षियों ने गुणों में 'मुण्डी' के समान ही बतलाया है ॥२१५-२१८॥ १. अनन्ता संग्राहकरक्तपित्तप्रशमनानाम् । (च. सू. अ. २५)
गुडूच्यादिवर्गः ५७९ ११३. मुण्डी हिं०-मुण्डी, गोरखमुण्डी । बं०-मुरमुरिया, छागल नादी । म०-मुण्डी, बरस बोडी । गु०-गोरखमुण्डी, बोडीयोकलहार । ते०-बोडे सोंर, बोडा तरपु । ता०-कोट्टक, कोट्टक करण्डई । मला०-मिरनगनी, अट्टकामन्री । अ०-कमदर्युस् । फा०-रानदरूम्मी-तल्ख । ले०-Sphaeranthus indicus Linn. (स्फिर्रन्थस् इण्डिकस् लिन.) । Fam. Compositae (कॉम्पोज़िटी) । यह प्रसरजाति की वनौषधि भारतवर्ष के प्रायः सब गरम प्रान्तों में हिमालय में कुमाऊँ से सिक्किम ५००० फीट की ऊँचाई तक तथा आसाम, सिलहट एवं दक्षिण की ओर सिलोन तक पाई जाती है । जलाशयों के समीप जहाँ वर्षा का पानी इकट्ठा होकर शरद ऋतु में सूख गया हो, धान, जव, गेहूँ, चने आदि के खेतों में, चैत्र, वैशाख के महीने में बहुलता से देखने में आती है । यह प्रतिवर्ष वर्षा के बाद जाड़े के दिनों में उत्पन्न होती है और बरसात का पानी पड़ने पर सड़-गल कर नष्ट हो जाती है । इसका क्षुप-सुगन्धित, अनेक शाखाओं से युक्त एक फुट तक ऊँचा होता है किन्तु डण्डियों के कोमल होने से प्रायः भूमि की ओर नत होकर प्रसररूप में १-२ फीट के घेरे में फैल जाता है । शाखायें-कोमल, किञ्चित रोमयुक्त तथा सपक्ष होती है । पत्ते-अवृन्त, आगे लटवाकार या आगे प्रासवत, दन्तुर, आधार की तरफ संकुचित होकर काण्ड सम्पृक्त, मृदुरोमश तथा १-२ इञ्च लम्बे होते हैं । मुण्डक-पत्राभिमुख, किरमिजीरंग के, विषमलिंग, संयुक्त, .५-.७५ इञ्च लम्बे, व्यूहाक्ष दीर्घित और अधःपत्रावलि के पत्र रेखाकार तथा तीक्ष्णाग्र होते हैं । इसके पंचांग का चिकित्सा में व्यवहार किया जाता है । भेद-बंगाल तथा सिलहट की तरफ दलदल वाले स्थानों में स्फिर्रन्थस् अफ्रिकैनस लिन. (S. africanus Linn.) नामक एक भेद पाया जाता है जिसमें काण्ड के ऊपर के पक्षों पर रोम नहीं होते, पत्र १-३ इञ्च लम्बे, मुण्डक १/४-१/३ इञ्च तथा अधःपत्रावलि के पत्र बहुत छोटे तथा तीक्ष्ण नहीं होते । दक्षिण में मैसूर, त्रावनकोर की तरफ धान के खेतों में एक भेद स्फिर्रन्थस् ॲमेरन्थॉइडिस् (S. amaranthoides) पाया जाता है जिसमें काण्ड कभी-कभी छोटी उँगली बराबर मोटा किन्तु छोटा, शाखायें-८-१२ इञ्च, पत्ते-२-४ इञ्च लम्बे तथा मुण्डक १/२-१ इञ्च बड़े होते हैं । संभवतः यह दूसरा भेद, महामुण्डी हो सकता है । रासायनिक संगठन-इसमें स्फेरेन्थाईन (Sphaeranthine) नामक एक कडुवा क्षाराभ तथा ताजे पुष्पित पौधे में .०२२% एक उड़नशील तैल पाया जाता है । गुण और प्रयोग-मुंडी दीपन, मूत्रजनन, आनुलोमिक, रक्तशोधक, रसायन, बल्य एवं कृमिघ्न है । इसकी जड़ एवं बीज कृमिघ्न हैं । पुष्प-रसायन, शीतल तथा बल्य हैं । फल या पंचांग मछलियों के लिये विषैला है । इसमें का तैल त्वचा एवं मूत्र द्वारा उत्सर्गित होता है । .(१) मूत्रेन्द्रिय विकार में इससे लाभ होता है । सम्पूर्ण मूत्र मार्ग का शोधन होकर बारबार पेशाब होना कम होता है । परमा तथा जीर्ण अष्ठीला शोथ (Chronic Prostatitis) में इससे लाभ होता है । इसमें इसका अर्क भी देते हैं । (२) त्वचा के रोगों में इसका लेप करते हैं तथा इसके क्वाथ को पिलाते हैं । वात-रक्त में इसका चूर्ण मधु एवं घृत के साथ देते हैं तथा अनुपान में गुडूची क्वाथ पिलाते हैं । गात्र दौर्गन्ध्य में मुण्डीचूर्ण कांजी के साथ देते हैं । बार- बार फोड़े फुन्सी होने में इससे लाभ होता है । (३) ग्रंथि, गण्डमाला, अपची, दौर्बल्य, श्लीपद, अर्श आदि जीर्ण रोगों में इसको अधिक देने से लाभ होता है । इनमें इसका स्वरस पिलाते हैं । मात्रा-पुष्प चूर्ण १-२ माशा; स्वरस १-२ तोला । CC-0. JK Sanskrit Academy, Jammnu. Digitized by S3 Foundation USA
५८० भावप्रकाशनिघण्टुः अथापामार्गः (चिरचिरा) । तस्य नामानि गुणाँश्चाह अपामार्गस्तु शिखरी ह्यधःशल्यो मयूरकः । मर्कटी दुर्गृहा चापि किणिही खरमञ्जरी ।। २१९ ।। अपामार्गः सरस्तीक्ष्णो दीपनस्तिक्तकः कटुः । पाचनो रोचनश्छर्दिकफमेदोऽनिलापहः । निहन्ति हृद्रुजाध्मर्शःकण्डूशूलोदरापचीः ।। २२० ।। 'चिरचिरा' के नाम तथा गुण— अपामार्ग, शिखरी, अधःशल्य, मयूरक, मर्कटी, दुर्गृहा, किणिही, खरमञ्जरी इतने नाम 'चिरचिरा' के हैं । चिरचिरा— तिक्त तथा कटु रसयुक्त, सरक, तीक्ष्ण, अग्निदीपक, पाचक, रोचक (भोजन में रुचि उत्पन्न करनेवाला) एवं वमन, कफ, मेद, वायु, हृद्रोग, आध्मान (अफरा), अर्श, कण्डू, शूल, उदररोग और अपची को दूर करता है । [२१९-२२०] ११४ चिरचिरा हिं०— लटजीरा, चिचिरी, चिरचिरा, चिचड़ा । म०— आघाड़ा । बं०— आपांग । गु०— अधेड़ो । क०— उत्तरणी । ते०— अपामार्गमु । भा०— आँधी झाड़ो, ओंगा । ता०— नायु रुवि । मला०— वलियकटलाट । फा०— खारबाझ गूनइ । अ०— अत्कुमह । अं०— The Prickly-Chaff Flower (दी प्रिक्ली-चैफ फ्लावर) । ले०— Achyranthes aspera, Linn. (एचिरिन्थिस् एस्पेरा लिन.) । Fam. Amaranthaceae (एमेरेन्थेसी) । यह शहर या गाँव के बाहर बागों या जंगलों में बिना बोए ही उत्पन्न होता है । यह प्रायः भारतवर्ष के सब प्रान्तों ३००० फीट तक पाया जाता है । इसका क्षुप— स्वावलंबी, १-३ फीट ऊँचा तथा शाखायें कुछ आरोहणशील एवं पर्वों के ऊपर मोटी होती हैं । पत्ते— चौलाई के पत्तों की तरह कुछ गोल, अंडाकार, नोकीले एवं १-५ इञ्च लम्बे होते हैं । इसके पत्तों और कांड पर बहुत सूक्ष्म सफेद-सफेद रोम होते हैं । पुष्पदंड लगभग डेढ़ फुट तक लम्बा होता है उस पर कुछ लाल गुलाबी पीलापन लिये हुए फूल निकलते हैं । उसी दंड पर काँटेदार छोटे-छोटे फल उल्टे लगते हैं । ये काँटेदार फल कपड़े पर चिपट जाते हैं । इसलिए कहीं-कहीं इसे 'कुत्ता' नाम से भी पुकारते हैं । जब फल पक जाते हैं तो इनके अन्दर से चावल निकलते हैं । इसके मूल, बीज, पत्र एवं पंचांगक्षार का चिकित्सा में प्रयोग करते हैं । रासायनिक संगठन— इसके पत्र में २४, शाखाओं में ८ तथा मूल में ८ १/२% राख रहती है । इसमें यवक्षार बहुत पाया जाता है जो पत्तों में २१ १/२, शाखाओं में ३८ तथा मूल में २८ १/२% रहता है । इसके अतिरिक्त चूना, सोराखार, नमक, लौह तथा गन्धक आदि अन्य द्रव्य इसमें पाये जाते हैं । गुण और प्रयोग— अपामार्ग, उष्ण, तिक्त, कटु, तीक्ष्ण, दीपन, पाचन, पित्तविरेचक, वामक, मूत्रजनन, कफघ्न, विषघ्न, कृमिघ्न, अम्लतानाशक एवं शिरोविरेचन (बीज) है । इसका प्रयोग कफ, मेद, वात, अर्श, आनाह, शूल, जलोदर, शोफ, अपची, व्रण, त्वचा के विकार, कुष्ठ एवं सर्पादि के विष में करते हैं । (१) कुपचन, आमाशय की शिथिलता, पीड़ा एवं हल्लास में अपामार्ग, अन्य कडुवे पदार्थों के साथ भोजन के पूर्व देते हैं जिससे पाचक रस की वृद्धि होती है तथा शूल कम होता है । भोजनोपरांत देने से अम्लता कम होती है तथा श्लेष्मा का विलयन होता है । इसमें भोजन के २-३ घण्टे बाद गरम-गरम क्वाथ देते हैं । इसका यकृत् पर बहुत अच्छा प्रभाव पड़ता है । इससे पित्तवाहिनी नलिका का शोथ कम होकर पित्तस्राव उचित होता है । पित्ताश्मरी तथा अर्श में इससे अच्छा लाभ होता है । अर्श में इसकी जड़ को तण्डुलोदक के साथ पीसकर मधु मिलाकर देते हैं । रक्तार्श में बीज का लेप भी उपयोगी होता है ।
गुडूच्यादिवर्गः ५८१ (२) मूत्रेन्द्रिय विकारों में इसके साथ मुलेठी, गोखरू तथा पाठा का उपयोग करते हैं। वृक्कजन्य जलोदर में इससे लाभ होता है। इससे मूत्र की अम्लता कम होने से तथा इसका दाहशामक प्रभाव होने के कारण परमा, बस्तिशोथ, वृक्कशोथ तथा अश्मरी में इसको देते हैं। अश्मरी में इसका क्षार भेंड के मूत्र के साथ दिया जाता है। (३) जीर्ण कफ विकारों में इसका क्षार बहुत ही लाभदायक होता है। इससे गाढ़ा कफ पतला होकर निकलने लगता है। इसमें चतुःषष्टि पिप्पली, अतीस, कुपीलु, घृत एवं मधु के साथ अपामार्गक्षार दिया जाता है। (४) सर्पविष, वृश्चिकदंश, मूषिक विष तथा पागल कुत्ते के काटने पर इसका उपयोग करते हैं। इनमें मूल, पंचांग या बीज का लेप तथा मूल पीसकर पिलाते है। (५) आँख की फूली में इसकी जड़ को मधु के साथ पीसकर अंजन कराते हैं। दन्तशूल में पत्रस्वरस मसूड़ों पर मलते हैं तथा दाँतों के गढ़ों में क्षार भरते हैं। इससे दतुअन करने से लाभ होता है। बाधिर्य, कर्णशूल तथा कर्ण नाद में इससे सिद्ध तैल कान में डालते हैं। सन्धिशोथ में पत्ते को पीसपर गरमकर बाँधते हैं। इसके पंचांग के क्वाथ से स्नान कराने से कण्डू दूर होती है। सद्यः क्षत में खून रोकने के लिये इसका पत्रस्वरस लगाते हैं। मात्रा—मूल तथा बीज १/२-१ तोला; क्षार ४-८ रत्ती; मूल क्वाथ १ १/२-५ तोला। अथ रक्तापामार्गः (लाल चिरचिरा)। तस्य नामानि गुणाँश्चाह रक्तोऽन्यो वशिरो वृत्तफलो धामागर्वोऽपि च। प्रत्यक्पर्णी केशपर्णी कथिता कपिपिप्पली।।२२१।। अपामार्गोऽरुणो वातविष्टम्भी कफहृद्धिमः। रूक्षः पूर्वगुणैन्यूनः कथितो गुणवेदिभिः।।२२२।। 'लाल चिरचिरा' के नाम तथा गुण—दूसरा जो 'लाल चिरचिरा' है उसके नाम—वशिर, वृत्तफल, धामागर्व, प्रत्यक्पर्णी, केशपर्णी, कपिपिप्पली ये सब हैं। लाल चिरचिरा-वायु को स्तब्ध करने वाला, कफनाशक, शीतवीर्य तथा रूक्ष होता है। इसे द्रव्यगुण के जानने वालों ने उपर्युक्त चिरचिरा के गुणों से न्यून गुणवाला बताया है। [२२१-२२२] ११५. लाल चिरचिरा हिं०-लाल ओंगा; लाल चिरचिरा। बं०-रक्तापांग। म०-तांवाडा आघाड़ा, लाल आगाड़ा। गु०-रातो अघेड़ो। लाल चिरचिरे का क्षुप उक्त (सफेद) चिरचिरे के समान ही होता है। पत्ते इत्यादि भी एक ही समान होते हैं। परन्तु पत्ते पर लाल धब्बे होते हैं और काण्ड पर भी कुछ ललाई होती है। इसके पत्ते सफेद की अपेक्षा कुछ मोटे और बड़े होते हैं और बीज कुछ पतले होते हैं। आधुनिक वैज्ञानिक दृष्टि से इसकी एक अन्य जाति (Species), ए. बाइडेण्टेटा ब्लूम (A. bidentata Blume) का उल्लेख मिलता है किन्तु वह रक्त भेद ही है ऐसा नहीं कहा जा सकता। कुछ विद्वानों ने एक भेद (Variety), ए. रुब्रो, फुस्का (A. rubro-fusca) का उल्लेख किया है। अथापामार्गफलगुणानाह अपामार्गफलं स्वादु रसे पाके च दुर्जरम्। विष्टम्भि वातलं रूक्षं रक्तपित्तप्रसादनम्।।२२३।। 'चिरचिरा' के फल का गुण—यह रस तथा विपाक में मधुर रस युक्त, दुर्जर (जल्दी हजम नहीं होने वाला), विष्टब्धताकारक, वातजनक, रूक्ष तथा रक्तपित्त को दूर करने वाला होता है। [२२३] अथ कोकिलाक्षः (तालमखाना)। तस्य नामानि गुणाँश्चाह कोकिलाक्षस्तु काकेक्षुरिक्षुरः क्षुरकः क्षुरः। भिक्षुः काण्डेक्षुरप्युक्त इक्षुगन्धेक्षुबालिका।।२२४।। क्षुरकः शीतलो वृष्यः स्वाद्वम्लः पिच्छिलस्तथा। तिक्तो वातामशोथाश्मतृष्णादृष्ट्यनिलास्त्रजित् ।।२२५।।
५८२ भावप्रकाशनिघण्टुः 'तालमखाना' के नाम और गुण-कोकिलाक्ष, काकेक्षु, इक्षुर, क्षुरक, क्षुर, भिक्षु, काण्डेक्षु, इक्षुगन्धा और इक्षुबालिका ये सब नाम तालमखाना के हैं। तालमखाना-शीतवीर्य, वृष्य, मधुर, अम्ल तथा तिक्त रसयुक्त, पिच्छिल एवं वात, आम, शोथ, अश्मरी (पथरी), तृषा, दृष्टि रोग और वातरक्त को दूर करने वाला होता है। [२२४-२२५] ११६. तालमखाना हिं०-तालमखाना। बं०-कुलियाखारा, कुलेखाड़ा। गु०-एखरो। म०-तालीखाना, कोल सुन्दा। ते०- गोलिमिडि केट्टु, निर्गुविवेरू। क०-कुलुगोलिके, बलिकेल। ता०-निरमुल्ली। ले०-Hygrophila spinosa, T. And. (हाइग्रोफिला स्पाइनोसा)। Syn. Astera cantha longifolia Nees (एस्टेराकेन्था लाँगिफोलिआ नीज)। Fam. Acanthaceae (एकेन्थेसी)। तालमखाना-क्षुपजाति की वनस्पति प्रायः समस्त भारत में ताल, तलैया में जल के निकट उत्पन्न होती है। इसके छोटे-छोटे क्षुप-गूमा के समान पर गूमा से बड़े, गठीले और कहीं-कहीं २-२ १/२ हाथ तक ऊँचे देखे जाते हैं। गाँठों के चारों ओर प्रायः १ इञ्च पीले रंग के तीक्ष्ण काँटे होते हैं, जो प्रायः ६-६ की संख्या में चक्रिक क्रम से निकले रहते हैं। पत्ते-अवृन्त, गाँठों पर चक्रिक क्रम में ६ की संख्या में जिनमें से बाहरी दो पत्ते अधिक लम्बे (७" × ०.७"), आयताकार-भालाकार या अभिभालाकार तथा भीतरी ४ पत्ते १ १/२ इञ्च लम्बे होते हैं। पुष्प-गाँठों पर समूहबद्ध होकर ४ जोड़े में नीले बैंगनी रंग के करीब १ १/२ इञ्च लम्बे तथा द्वयोष्ठ होते हैं। फल-पतला, चिपटा ८ मि० मि० लम्बा, रेखाकार, आयताकार नुकीला तथा ४-८ बीजों से युक्त होता है। बीज-छोटे रक्ताभ और रोमश होते हैं। बीजों को जल में भिगाने से लुआब बनता है। इसके बीज, मूल, पत्र एवं पंचांग के क्षार का चिकित्सा में व्यवहार किया जाता है। रासायनिक संगठन-इसके बीजों में २३% एक पीले रंग का स्थिर तैल पाया जाता है। इसके अतिरिक्त डायास्टेस (Diastase), लाइपेस (Lipase) एवं प्रोटिएस Protease) ये द्रव्य भी इसमें होते हैं। गुण और प्रयोग-यह शीतल, मूत्रजनन, मधुर, स्निग्ध, शुक्रशोधन, स्तन्यजनन, संतर्पण, बल्य एवं वृष्य हैं। इसकी जड़ तथा बीजों में विशेष रूप से मूत्रल गुण है। बीजों में रहने वाले पोटाशियम् के लवण एवं पिच्छिल द्रव्य के कारण इसका मूत्रल प्रभाव पड़ता है। इसका उपयोग जलोदर, यकृतोदर, शोथ, मूत्रकृच्छ्र, परमा, बस्तिशोथ, कामला, वातरक्त एवं जननेन्द्रिय-विकारों में किया जाता है। यकृत में अवरोध उत्पन्न होने के कारण उत्पन्न शोथ में इससे लाभ होता है। (१) परमा तथा बस्तिशोथ में इसके मूल का क्वाथ देते हैं जिससे मूत्र की वृद्धि होती है तथा जननेन्द्रिय-विकारों में किया जाता है। यकृत में अवरोध उत्पन्न होने के कारण उत्पन्न शोथ में इससे लाभ होता है। (२) यकृतोदर में मूल का क्वाथ या पञ्चांग की राख देते हैं। (३) शोथ में भी इसकी राख गोमूत्र या जल के साथ देते हैं। (४) वाजीकरण के लिये केवाँच एवं इसके बीजों का शर्करायुक्त चूर्ण धारोष्ण दुग्ध के साथ देते हैं। (५) कास में पत्ते उपयोगी होते हैं तथा सन्धि-पीड़ा एवं परमा में इसका लेप किया जाता है। मात्रा-मूलक्वाथ ४ तो०; बीजचूर्ण २-४ माशा; क्षार २-५ र०; भस्म १-२ माशा। अथास्थिसंहारः (हड़संहारी) । तस्य नामानि गुणाँश्चाह ग्रन्थिमानस्थिसंहारीवज्राङ्गीवाऽस्थिशृङ्खला । अस्थिसंहारकः प्रोक्तोवातश्लेष्महरोऽस्थियुक् ।। २२६ ।। उष्णः सरः कृमिघ्नश्चदुर्नामघ्नोऽक्षिरोगजित् । रूक्षः स्वादुलघुर्वृष्यः पाचनः पित्तलः स्मृतः ।।२२७।। CC-0. JK Sanskrit Academy, Jammmmu. Digitized by S3 Foundation USA
गुडूच्यादिवर्गः ५८३ हड़संहारी के नाम व गुण—ग्रन्थिमान्, अस्थिसंहारी, वज्राङ्गी, अस्थिशृंखला, ये सब हड़संहारी के नाम हैं। हड़संहारी—वात-कफनाशक, टूटी हुई हड्डियों को जोड़नेवाली, उष्णवीर्य, सारक तथा कृमि, अर्श (बवासीर) और नेत्र रोग को दूर करने वाली, रूक्ष, स्वादिष्ट, लघु, वृष्य, पाचक और पित्तजनक होती है । [२२६-२२७] अथ तद्वटिकाया निर्माणविधिं गुणाँश्चाह काण्डं त्वग्विरहितमस्थिश्रृङ्खलाया—माषार्द्धार्द्विदलमकञ्चुकं तदर्द्धम्। संपिष्टं सुतनु ततस्तिलस्य तैले—संपक्वं वटकमतीव वातहारि ।।२२८।। इसकी वटिका बनाने की विधि तथा गुण—हड़संघारी के टुकड़ों के छिलके को दूर कर उसमें छिल्का अलग की हुई उरद के दाल को आधा परिमाण मिलाकर पीसने के बाद टिकिया बनाकर तिल के तेल में पका डाले, यह टिकिया वात को हरण करने वाली होती है। [२२८] .. ११७. हड़संघारी हिं०—हड़जोड़, हड़संघारी, हड़जोरवा। बं०—हाड़भांगा, हाड़जोड़ा। गु०—हाड़ साँकल। म०—कांडबेल। क०—मंगरवल्ली। ते०—नाल्लेरु, नुल्लेरोतिगे। ता०—पेरंडै। ले०—Vitis quadrangularis, Wall. (वाइटिस् क्वॉड्रेन्युलेरिस्, वाल.); Syn. Cissus quadrangularis, Linn. (सिसस् क्वॉड्रेन्युलेरिस्, लिन.)। Fam. Vitaceae (वाइटेसी)। हड़जोड़ी—लता जाति की वनौषधि प्रायः गरम प्रदेशों में अधिक होती है। यह वाटिकाओं आदि में लगाई हुई अधिक पायी जाती है। जिस प्रकार लतायें वृक्षों की डालियों से लिपटती हुई फैलती हैं उस प्रकार यह नहीं बढ़ती पर वृक्षों का सहारा ले उस पर चढ़ती और लटकती रहती हैं। काण्ड—चौपहल, हरा, बीच-बीच में सन्धियों से युक्त एवं मांसल होता है। संधियों पर सूत्र होते हैं और नवीन काण्ड संधियों पर तन्तुओं के विपरीत दिशा में पत्र होते हैं। पत्र—एकान्तर, छोटे वृन्तवाले, हृद्वत् चौड़े, १-२ १/२ इञ्च बड़े, मोटे दन्तुर, उपपत्रयुक्त एवं संख्या में अल्प रहते हैं। पुष्प—छोटे तथा हरित- श्वेतवर्ण के आते हैं। फल—गोल, करीब ६ मि० मि० बड़े, पकने पर लाल तथा एक बीजयुक्त होते हैं। बीज—हलके भूरे रंग के, ५ मि० मि० बड़े तथा चिकने होते हैं। दक्षिण की तरफ कोमल काण्ड एवं पत्तों का साग बना कर खाते हैं। काण्ड तोड़ने पर बहुत रस निकलता है। इसके काण्ड एवं पत्तों का उपयोग चिकित्सा में किया जाता है। रासायनिक संगठन—इसमें कॅल्शियम औक्जॅलेट् (Calcium oxalate) एवं १०० ग्राम ताजे पौधे में २६७ मि० ग्रा० कॅरोटीन (Carotene); १०० ग्रा० कोमल काण्ड में ३९८ मि० ग्रा०, नीचे के भाग में २३२ मि० ग्रा० तथा ताजे स्वरस में ४७९ मि० ग्रा० विटामिन सी (Vitamin C) की मात्रा पाई जाती है। गुण और प्रयोग—यह रूक्ष, वात-कफशामक, रक्तशोधक, दीपन, पाचन, अर्शोघ्न, वृष्य, सन्धानीय एवं रक्तसंग्राहक है। इसका प्रयोग अस्थिभंग, पाचनविकार, स्कर्ह्वी (Scurvy), आर्तवविकार, तमकश्वास एवं रक्तदोष में किया जाता है। (१) कुपचन में कोमल काण्ड एवं पत्तों का शाक खिलाते हैं या इनको बन्द पात्र में जलाकर उसकी राख खिलाते हैं। (२) आर्तव की अधिकता में इसका स्वरस, गोपीचन्दन, घृत एवं मधु खिलाते हैं। (३) तमकश्वास में काण्ड को पीसकर देते हैं। CC-0. JK Sanskrit Academy, Jammnu. Digitized by S3 Foundation USA
(४) अस्थिभंग में इसका बाह्याभ्यन्तर प्रयोग किया जाता है। (५) कर्णस्राव एवं नासा से रक्तस्राव होने पर इसका स्वरस डालते हैं। मात्रा-स्वरस १ से २ तोला। अथ कुमारी (घीकुआँर)। तस्या नामगुणानाह कुमारी गृहकन्या च कन्या घृतकुमारिका । कुमारी भेदनी शीता तिक्ता नेत्र्या रसायनी ।।२२९।। मधुरा बृंहणी बल्या वृष्या वातविषप्रणुत् । गुल्मप्लीहयकृद्वृद्धिकफज्वरहरी हरेत् ।। ग्रन्थ्यग्निदग्धविस्फोटपित्तरक्तत्वगामयान् ।।२३०।। 'घीकुआँर' के नाम तथा गुण-कुमारी, गृहकन्या, कन्या और घृतकुमारिका ये नाम 'घीकुआर' के हैं। घीकुआँर-मल को भेदन करने वाली, शीतल, तिक्त तथा मधुर रसयुक्त, नेत्रों के लिये हितकर, रसायन, बृंहण, बलकारक, वृष्य एवं वात, विष, गुल्म, प्लीहा, यकृत् की वृद्धि, कफज्वर, ग्रन्थि, अग्निदग्ध (आग से जलजाना), विस्फोटक, पित्त, रक्तविकार और चर्मरोग को नाश करने वाली होती है। [२२९-२३०] ११८. घीकुआँर हिं०-घीकुआँर, ग्वार पाठा, घीग्वार, क्वारपाठी। बं०-घृतकुमारी। म०-कोरफड, कोरकांड। गु०-कुँवार। क०-लोलिसर। ते०-कलबन्द। ता०-कत्तालै। फा०-दरखते सिब्र। अ०-तसब्बार अलसी। ले०-Aloe barbadensis, Mill. (एलो बार्बाडेन्सिस मिल.)। Syn. A. vera Tourn. ex Linn. (एलो वेरा)। Fam. Liliaceae (लिलिएसी)। कुमारीसार-ऐलेयक, कृष्ण बोल। हिं०-एलुआ, मुसब्बर। म०-कालाबोल, एलिया। बं०-मोषब्बर। गु०-एलियो। फा०-शबयार। अ०-सिब्र। अं०-Common Indian Aloe (कॉम्न् इण्डियन् एलो); Curacao Aloe (क्युराकाओ एलो); Barbados Aloe (बार्बाडोस् एलो)। Musabbar (मुसब्बर)। यह भारतवर्ष में प्रायः सर्वत्र होती है। इसका क्षुप-छोटा, बहुवर्षायु, मांसल एवं १ से २ फीट ऊँचा होता है। पत्ते-मांसल, मोटे, हरे, भालाकार, सीधे फैले हुये, कुछ नतोदर, १ से २ फीट लम्बे ४ इञ्च तक चौड़े एवं दन्तुर होते हैं। इनके भीतर घी के समान पीताभ गूदा रहता है। पुष्प-पत्तों के बीच से लम्बा पुष्पदण्ड निकलता हैं जिसमें रक्ताभ पीत पुष्प आते हैं। भारतवर्ष में इसके २-३ भेद (Varieties) पाये जाते हैं। दक्षिण एवं मध्य प्रदेश में होने वाले के पत्ते आधार की तरफ नीलारुण रंग के एवं उनके काँटे कम दृढ़ होते हैं। मद्रास से रामेश्वरम् तक समुद्री किनारे पर होने वाले क्षुप छोटे तथा उनके दाँत सामान्य दन्तुर (Dentate) होते हैं। काठियावाड़ के किनारे होने वाले क्षुप से जाफराबादी मुसब्बर प्राप्त किया जाता है। इसे गलती से कुछ लोगों ने ए. अबीसीनिया कहा है। इसके पत्तों को काटने से एक पीले रंग का पिच्छिल रस निकलता है जिसे संग्रह करके गाढ़ा कर लेते हैं। शीत होने पर यह जम जाता है जिसे एलुआ कहते हैं। विभिन्न स्थानों से प्राप्त घीकुवार तथा गाढ़ा बनाने की भिन्न विधि के परिणामस्वरूप यह कई प्रकार का मिलता है। यदि सूर्यताप से या हलकी आंच पर रस गरम करके बनाया जाता है तो यह कुछ चिकना तथा अपारदर्शक बनता है जिसे यकृताभ (Hepatic) एलुवा कहते हैं। किन्तु यदि रस को तीव्र अग्नि पर जल्दी से गाढ़ा करते हैं तो यह कुछ पारदर्शक बनता है जिसे ग्लासी या विट्रिअस (Glassy or vitreous) एलो कहते हैं। इसमें एक प्रकार की विशिष्ट गंध आती है तथा इसका स्वाद कड़ुआ एवं हल्लासकारक होता है। एलुआ के भेद-ब्रिटिशफार्माकोपिया में चार प्रकार का एलुआ राजमान्य है।
गुडूच्यादिवर्गः ५८५ (१) Curacao or Barbados aloes (क्यूराकाओ या बार्बाडोस् एलो)—यह चाकलेटी बादामी रंग का होता है जो इसके भेद Var. officinalis (ऑफिसिनॅलिस्) से बनाते हैं। (२) Socotrine aloes (सोकोट्राइन एलो)—यह A. perryi (ए. पेरी) से प्राप्त होता है तथा इसका रंग पीताभ या कृष्णाभ बादामी होता है। (३) Zangibar aloes (जंजिबार एलो)—यह भी ए. पेरी से प्राप्त किया जाता है किन्तु इसका वर्ण यकृताभ बादामी होता है। (४) Cape aloes (केप एलो)—यह A. ferox (ए. फेरॉक्स) से प्राप्त करते हैं तथा इसका वर्ण गहरा बादामी या हरिताभ बादामी रहता है। इन चार में से यही लाल स्वरूप का होता है। इनके अतिरिक्त केप एलो सदृश नेटाल एलो, अरबी कोका-एलो एवं जाफर बादी एलो आदि भेद भी पाये जाते हैं। परीक्षा एवं प्रमाण—इसमें काला कत्था, पत्थर या लोहा आदि की मिलावट करते हैं। मद्यसारीय घोल की नील लोहितातीत प्रकाश में परीक्षा करने पर इसके घोल का वर्ण गहरा बादामी एवं कत्थे सा काला दिखाई देता है। एलुआ में आर्द्रता ११% से कम, राख ४% से कम, मद्यसार में अविलेय भाग १०% से कम एवं जल में विलेय भाग ५०% से अधिक होता है। शोरे के तेजाब में इसका चूर्ण डालने से बादामी या रक्ताभ बादामी घोल बनता है तथा फेन निकलता है। रासायनिक संगठन—एलुआ में एलोइन (Aloin) नामक एक कार्यकारी तत्त्व रहता है जो कई ग्लूकोसाइड का मिश्रण है। एलोइन की मात्रा पहले में ३०%, दूसरे तथा तीसरे भेद में उससे कम एवं चौथे में १०% रहती है। एलोइन का मुख्य भाग Berbaloin (बार्बालोइन) नामक हलका पीला ग्लूकोसाइड है जो जल में विलेय होता है। इनके अतिरिक्त Isobarbaloin (आइसोबार्बालोइन) जो केवल क्यूराकाओ एलो में रहता है एवं B barbaloin (बिटा बार्बालोइन), Aloe-emodin (एलो एमोडिन), राल तथा जल में घुलनशील कुछ पदार्थ पाये जाते हैं। गुण एवं प्रयोग—घीकुआर तिक्त, मधुर, शीतवीर्य, भेदन, दीपन, पाचन, बल्य, शोथहर, व्रणरोपण, नेत्र्य एवं शोणितास्थापन है। एलुआ भेदन, उष्ण, तीक्ष्ण, आर्तवजनन एवं कृमिघ्न है। अल्पमात्रा में यह दीपन-पाचन, तिक्त एवं बल्य है। इससे यकृत् की क्रिया में सुधार होकर अन्न का सात्मीकरण ठीक होता है। अधिक मात्रा (१-२ रत्ती) से पेट में मरोड होकर १०-१२ घंटे में विरेचन होता है। इसका प्रभाव बड़ी आँत पर होता है, जिससे कटिस्थ अंगों जैसे गर्भाशय, गुदा तथा अन्य अवयवों में रक्ताधिक्य होता है। (१) विरेचक गुण के कारण विबन्ध में इसका प्रयोग अन्य वातानुलोमक एवं उद्वेष्टन निरोधी औषधियों के साथ करते हैं। गर्भिणी या स्तनपान कराने वाली स्त्रियों में इसका प्रयोग नहीं करते। बाजार में बिकने वाली अनेक विरेचक औषधियों में यह रहता है। घीकुआर के रस का भी सैन्धव एवं हरिद्रा के साथ विबन्ध, गुल्म, पांडु, पाचनविकार तथा यकृत् प्लीहा रोगों में उपयोग करते हैं। (२) स्त्रियों के विकार जैसे अनार्तव, पांडु, विबंध में इसको देने से लाभ होता है। (३) इसके स्वरस का बाह्य लेप स्तनशोथ, नेत्राभिष्यन्द, चर्मविकार, अर्श एवं व्रण में हरिद्रा के साथ करने से शोथ एवं दाह कम होता है। सूत्रकृमि में एलुवा की बस्ति देते हैं। मात्रा—स्वरस १-२ तोला; एलुवा १-२ रत्ती। CC-0. JK Sanskrit Academy, Jammmu. Digitized by S3 Foundation USA
५८६ भावप्रकाशनिघण्टुः पुनर्नवा पुनर्नवा के दो भेद-रक्त एवं श्वेत, निघण्टुओं में मिलते हैं। रा० नि० में एक नील भेद भी लिखा है, जो दिखलाई नहीं देता। दो भिन्न वर्गों की दो वनस्पतियाँ Boerhaavia diffusa (बोएहॅविया डिफ्यूजा) एवं Trianthema portulacastrum (ट्राएन्थेमा पोर्चुलेकॅस्ट्रम्-पथरी) का उपयोग पुनर्नवा के नाम से हो रहा है। इनमें से प्रथम को अधिकांश विद्वानों ने रक्तपुनर्नवा माना है जो उचित नहीं है। वास्तव में प्रथम में ही रक्तपुष्प एवं श्वेतपुष्प के भेद से दो भेद पाये जाते हैं तथा द्वितीय में भी श्वेतपुष्प एवं रक्तपुष्प भेद देखे जाते हैं। ऐसी स्थिति में केवल बोएहॅविया को रक्त पुनर्नवा एवं ट्राएन्थिमा (पथरी) को श्वेतपुनर्नवा मानना उचित नहीं है। रा० नि० में पुनर्नवा के भेदों के अतिरिक्त वर्षाभू एवं वसुक¹ नामों से दो अलग वनस्पतियों का उल्लेख किया गया है। पुनर्नवा के पर्यायों में क्षुद्रवर्षाभू यह पर्याय आया हुआ है। श्री ठा० बलवन्त सिंह जी पुनर्नवा और वर्षाभू दो भिन्न वनस्पतियाँ मानते हैं न कि पर्याय। इस सम्बन्ध में 'बिहार की वनस्पतियाँ' नामक पुस्तक में वे लिखते हैं— 'मेरे मत से पुनर्नवा और वर्षाभू दो सर्वथा भिन्न वनस्पतियाँ हैं परन्तु दोनों के रूप और गुणों में बहुत कुछ साम्य होने से निघण्टुकारों ने दोनों में बहुत गड़बड़ कर दिया है। अनेक स्थान के वैद्य आज भी इसे ही (ट्राएन्थिमा) पुनर्नवा और कुछ इसे केवल श्वेतपुनर्नवा मानते हैं। स्मरण रखना चाहिये कि श्वेत और रक्त भेद पुनर्नवा और वर्षाभू दोनों में ही होते हैं। अतः रक्तपुनर्नवा और श्वेतपुनर्नवा (बोएहॅविया) जातियों को और रक्तवर्षाभू तथा श्वेतवर्षाभू (ट्राएन्थेमा- पथरी) की जातियों को कहना चाहिये। वर्षाभू की ही किसी जाति को वसुक-मानाना चाहिये।' उपर्युक्त स्पष्टीकरण के आधार पर The Wealth of India (Raw Materials) Vol I नामक पुस्तक में उल्लिखित श्री चक्रवर्ती का यह मत कि B. diffusa को रक्तपुनर्नवा एवं T. portulacastrum को श्वेत पुनर्नवा मानना चाहिये उचित नहीं मालूम पड़ता। दोनों वनस्पतियों में गुणों में कुछ समता पाई जाती है जिस कारण संभव है निघण्टुकारों ने दोनों नामों को पर्याय में दिया हो। निघण्टुकारों ने वर्ण के आधार पर श्वेत एवं रक्त के गुण अलग लिखे हैं या इन दो उपयुक्त भेदों के अलग-अलग गुण दिये हैं यह कहना कठिन है। वर्षाभू (पथरी) केवल बरसात में लगती है तथा शीतकाल तक सूख जाती है। इसी कारण इसे वर्षाभू कहा गया है। पुनर्नवा यद्यपि वर्षाकाल में अधिक होती है तथापि अन्य ऋतुओं में भी मिलती है। यहाँ पर दोनों का अलग-अलग वर्णन किया गया है। अथ श्वेतपुनर्नवा । तस्या नामानि गुणाँश्चाह पुनर्नवा श्वेतमूला शोथघ्नी दीर्घपत्रिका। कटु कषायानुरसा पाण्डुघ्नी दीपनी परा। शोफानिलगरश्लेष्महरी ब्रध्नोदरप्रणुत् ।।२३१।। सफेद पुनर्नवा के नाम और गुण—पुनर्नवा, श्वेतमूला, शोथघ्नी और दीर्घपत्रिका इतने नाम सफेद पुनर्नवा के हैं। सफेद पुनर्नवा—कटु तथा कषाय रसयुक्त, पाण्डुरोगनाशक, अत्यन्त अग्निदीपक एवं शोथ, वायु, विष, कफ, ब्रध्न और उदररोग को दूर करने वाली होती है। [२३१] अथ रक्तपुष्पा पुनर्नवा । तस्या नामगुणानाह पुनर्नवाऽपरा रक्ता रक्तपुष्पा शिलाटिका। शोथघ्नी क्षुद्रवर्षाभूर्वर्षकेतुः कठिल्लकः ।।२३२।। पुनर्नवाऽरुणा तिक्ता कटुपाका हिमा लघुः। वातला ग्राहिणी श्लेष्मपित्तरक्तविनाशिनी ।।२३३।। लाल पुनर्नवा के नाम व गुण—रक्तपुनर्नवा, रक्तपुष्पा, शिलाटिका, शोथघ्नी, क्षुद्रवर्षाभू, वर्षकेतु और कठिल्लक ये सब हैं। लाल पुनर्नवा—तिक्त रसयुक्त, विपाक में कटु रसयुक्त, शीतल, हलकी, वातकारक, मलसंग्राही एवं कफ, पित्त और रक्तविकार को दूर करने वाली होती है। [२३२-२३३] १. वर्षाभूवसुकौ वर्णकफमान्द्यानिलापहौ। शाके रूक्षतरौ गुल्मप्लीहशूलापहारकौ ।।
गुडूच्यादिवर्गः ५८७ १११. वर्षाभू (पथरी) हिं०-सफेद पुनर्नवा, पथरी, विषखपरा, सुफेद गदपुरना । बं०-साबुनी, म०-वसु । गु०-साटोडी । क०- बिलेगणजलि, मुच्चुकोनि । ते०-गलिजेरू । ता०-शरूर्नै । पं०-विशाकाप्रा । ले०-Trianthema portulacastrum Linn. (ट्राएन्थेमा पोर्टु-लेकॅस्ट्रम्, लिन.) । Fam. Ficoidaceae (फिकाॅइडेसी) । यह भारतवर्ष के सभी भागों में एवं बलूचिस्तान, लंका तथा अन्य उष्ण प्रदेशों में पाई जाती है । इसका क्षुप- प्रसरणशील, मांसल तथा अनेक द्विविभक्त शाखाओं वाला होता है । यह बरसात में उगता है और शीत काल तक सूख जाता है । कोमल अवस्था में पुनर्नवा जैसा दिखलाई देने के कारण कुछ लोग इसे श्वेत पुनर्नवा मानते हैं । पत्तियाँ- मांसल लगभग अभिमुख, किन्तु प्रत्येक जोड़े में एक छोटी तथा दूसरी बड़ी, ऊपर वाली बड़ी १८ से २७ मि० मि० लम्बी, १८-३१ मि० मि० चौड़ी तथा नीचे की ९-१८ मि० मि० लम्बी एवं ६-१८ मि० मि० चौड़ी, चिकनी, अभिलट्वाकार, आयताकार या अंडाकार, प्रायः लाल एवं लहरदार धार वाली होती है । पर्णवृन्त ६-१८ मि० मि० लम्बा, आधार की तरफ फैला हुआ एवं पतला रहता है । पुष्प-एकाकी, विनाल, श्वेत या गुलाबी रंग के फूल द्विविभक्त शाखाओं के बीच से निकलते हैं । नरकेसर संख्या में १०-२० होते हैं । बीजकोश छोटा एवं १-५ काले रंग के वृक्काकार छोटे बीजों से युक्त होता है । जड़-ताजी अवस्था में कुछ मधुराम किन्तु सूखने पर कडुवी एवं हल्लास कारक होती है । इसकी जड़ एवं पंचांग का चिकित्सा में व्यवहार किया जाता है । रासायनिक संगठन-पुनर्नवा में पाया जाने वाला क्षाराभ पुनर्नवीन (Punarnavine) इसमें भी पाया जाता है जो शुष्क द्रव्य में ०.०१% तक होता है । इसके अतिरिक्त सेपोनिन् (Saponin) एवं एक अन्य क्षाराभ जिसका रासायनिक सूत्र C₃₂ H₄₆ O₆ N₂ है, पाया जाता है । गुण और प्रयोग-इसके पत्र मूत्रल होते हैं तथा इनका उपयोग पुनर्नवा जैसा होता है किन्तु जड़-तीव्ररेचन होती है । गर्भिणी को देने पर आंत्र-प्रक्षोभ के साथ-साथ गर्भाशय पर भी प्रभाव होने से कभी-कभी गर्भपात भी होता है । इसके पत्तों का शाक दीपन वातहर एवं कफघ्न है । (१) जिनमें तीव्र विरेचन की आवश्यकता रहती है उन रोगों में इसके मूल का चूर्ण सोंठ के साथ मिला कर २, ३ बार में थोड़ा-थोड़ा करके देते हैं । यकृतोदर, जीर्ण मलावष्टम्भ एवं तज्जन्य कंडु आदि त्वचा के रोग तथा पांडु में इसे देते हैं । इससे रेचन होकर शोथ कम हो जाता है । इससे श्वास में भी लाभ होता है । (२) गर्भाशय विकार के कारण उत्पन्न आनार्तव में भी इसका प्रयोग करते हैं । मात्रा-१५-६० गुंजा । १२०. पुनर्नवा हिं०-लाल पुनर्नवा, सांठ, गदहपुर्ना । बं०-पुनर्नवा । म०-पुनर्नवा, घेंटुली । गु०-राती साटोडी, वसेडो । क०-सनाडिका । ते०-अटाट मामिडि । पं०-खट्टन । ता०-मुकत्तै । अ०-हन्दकूकी । अं०-Hogweed; Horse purslene (हागवीड, हॉर्स पर्सलेन) । ले०-Boerhaavia diffusa Linn. (बोएहॅविया डिफ़्यूझा लिन.) । Fam. Nyctaginaceae (निक्टॅजिनेसी) । यह भी भारतवर्ष, बलूचिस्तान, लंका तथा अन्य उष्ण प्रदेशों में पाया जाता है । यह रेतीली तथा परती जमीन में अधिक होता है । इसका क्षुप-फैलने वाला, बहुवर्षायु, मृदुरोमश या चिकना होता है । इसके काण्ड ०.६-०.९ मी० लम्बे, प्रायः ललाई लिये हुये कड़े, पतले, गोल एवं पर्वसन्धि पर मोटे होते हैं । क्वचित् केवल हरे काण्ड के क्षुप भी
५८८ भावप्रकाशनिघण्टुः देखने में आते हैं। शाखाएँ कई गज तक फैल जाती है। पत्ते-सनाल, चौड़े, लट्वाकार, प्रत्येक पर्वसन्धि पर छोटे बड़े जोड़े में। बड़े २.५-३.७ से० मी० लम्बे एवं छोटे १२-१७ मि० मि० लम्बे तथा अधर तल पर श्वेताभ चिकने होते हैं। पुष्प-छोटे, गुलाबी या श्वेत लगभग अवृन्त, ४-१० की संख्या में एक लम्बे दण्ड पर आते हैं। पुंकेशर २-३ होते हैं। फल-६ मि० मि० लम्बा, ५ धारीदार, चिपचिपा तथा एक बीज से युक्त होता है। जड़-बड़ी तथा मूलकाकार होती है। भेद-इसके दो भेद और पाये जाते हैं। एक में मूल कन्दसदृश तथा पत्रादि छोटे होते हैं। यह शुष्क भूमि में अधिक होती है। दूसरी लता जाति की होती है। इसे B. repanda, Willd (बो. रिपॅण्डा, वाइल्ड) कहते हैं। यह आरोहणशील या प्रसरणशील होती है। इसमें आमने-सामने के दोनों पत्ते प्रायः कद में समान होते हैं। इसकी जड़ कन्द सदृश मोटी किन्तु भंगुर होती है। चिकित्सा में इसके पत्र एवं मूल का उपयोग किया जाता है। रासायनिक संगठन-इसके पत्तों में पुनर्नवीन (Punarnavine) नामक कार्यकारी क्षाराभ की मात्रा शुष्क द्रव्य में ०.०१% तक होती है। मूल में संपूर्ण क्षाराभ की मात्रा ०.०४% होती है। इसके अतिरिक्त इसमें पोटैशियम् नाइट्रेट (Potassium nitrate), सल्फेट (Sulphates), क्लोराइड ६.५% एवं स्थिर तैल होता है। बिल्ली में क्षाराभ के शिरान्तर्गत सूचिकाभरण से रक्त का दबाव बढ़ता है तथा मूत्रत्याग अधिक होता है। गुण और प्रयोग-पुनर्नवा मधुर, तिक्त, उष्ण, रूक्ष, स्वेदोपग, वयःस्थापन, विरेचन, दीपन, मूत्रविरेचन एवं नेत्रविकारों में किया जाता है। इसका प्रयोग शोथ, सर्वांगशोथ, उदर, कामला, मूत्राल्पता, पाण्डु, हृद्रोग, श्वास, उरःक्षत, सोजाक, विषविकार एवं नेत्रविकारों में किया जाता है। (१) पुनर्नवा के मूत्रल गुण के कारण अनेक शोथयुक्त विकारों में इसका प्रयोग किया जाता है। नूतन यकृत विकार तथा जीर्ण उदरावरणशोथ के कारण उत्पन्न जलोदर में अन्य मूत्रल औषधियों की अपेक्षा इसका विशेष प्रभाव पड़ता है। जब वृक्क का कार्य ठीक होता रहता है उस अवस्था में यह अच्छा कार्य करती है। इसमें उपस्थित पोटैशियम् के लवण इसमें के कार्यकारी क्षाराभ के कार्य को बढ़ाते हैं। उन रोगियों में जिनके मूत्र में अल्ब्यूमिन अधिक रहता है उतना अच्छा मूत्रल प्रभाव नहीं पड़ता। यकृत, वृक्क, उदरावरण आदि अवयवों में जब बहुत अधिक अवयवीव विकार हो जाता है तब इससे केवल अस्थायी लाभ होता है। शोथ में इसको पीस कर गरम कर लेप भी करते हैं। (२) हृद्रोग में कास, श्वास, जलोदर एवं पैर की सूजन कम करने के लिये कुटकी, चिरायता एवं सोंठ के साथ इसका प्रयोग करते हैं। हृदय पर इसकी क्रिया कुछ डिजिटैलिस सदृश होती है। (३) कामला में पित्त के निर्हरण के लिये इसका प्रयोग करते हैं। (४) कफयुक्त श्वास में तथा श्वसनिकाशोथ में सोंठ तथा वच के साथ इसको देने से कफ निकलता है। अधिक मात्रा से वमन होकर भी कफ निकल जाता है। (५) इसके शाक का उपयोग शोथ में तथा कुपचन में करते हैं। (६) अभिष्यन्द आदि नेत्र रोगों में इसकी ताजी जड़ मधु में पीस कर आँख में लगाते हैं तथा आंतरिक प्रयोग भी करते हैं। (७) वृश्चिकदंश, सर्पदंश, मूषिकविष आदि में इसका बाह्य एवं आंतरिक प्रयोग लाभदायक माना जाता है। (८) रसायन के लिये इसके मूल के उपयोग का विधान है। मात्रा-मूल-स्वरस ६ मा०-१ तो०; पत्रस्वरस १-२ तो०। वामक-मूल चूर्ण, ५-१० माशा।
गुडूच्यादिवर्गः ५८९ अथ गन्धप्रसारणी (पसरन) । तस्या नामानि गुणाँश्चाह प्रसारणी राजबला भद्रपर्णी प्रताननी । सरणी सारणी भद्रा बला चापि कटम्भरा ।। २३४ ।। प्रसारणी गुरुर्वृष्या बलसन्धानकृत्सरा । वीर्योष्णा वातहृत्तिक्ता वातरक्तकफापहा ।। २३५ ।। प्रसारणी के नाम तथा गुण-प्रसारणी, राजबला, भद्रपर्णी, प्रताननी, सरणी, सारणी, भद्रा, बला और कटम्भरा इतने नाम 'पसरन' के हैं। प्रसारणी-तिक्तरसयुक्त, गुरु, वृष्य, बलकारी, सन्धानकारक, सारक, उष्णवीर्य एवं वात, वातरक्त और कफ को दूर करने वाली होती है। [२३४-२३५] नोट-गंधप्रसारणी नाम से उत्तर भारत में पंडेरिया फिटोडा (Paederia foetida) का व्यवहार किया जा रहा है। दक्षिण में केरल में प्रसारणी नाम से मेरेमिया ट्राइडेन्टेटा (Mervemia tridentata Hall) का व्यवहार किया जाता है ऐसा 'आयुर्वेदिक फ्लोरामेडिका, कोट्टयम्' नामक पुस्तक में दिया हुआ है। कहीं-कहीं कन्वॉल्व्यूलस् आर्वेन्सिस् (Con volvulus arvensis Linn.) का प्रसारणी नाम से व्यवहार किया जाता है। राजस्थान में (हि०) खींप, (ले०) लेप्टाडेनिया स्पारशियम् वा० (Leptadenia spartium Wt.–Asclepiadaceae) का व्यवहार किया जाता है। इस दृष्टि से शास्त्रीय प्रसारणी का निर्णय अभी नहीं हो सका है। १२१ गन्धप्रसारिणी हिं०-प्रसारणी, प्रसरनी, पसरन, गन्धाली। बं०-गन्ध भादुलिया। म०-प्रसारण, हिरनवेल। गु०-प्रसारणि। ते०-सविरेला। आसाम०-वेडोली सुट्टा। ले०-Paederia foetida Linn. (पैडेरिया फिटीडा लिन.)। Fam. Rubiaceae (रूबिएसी)। मध्य और पूर्व हिमालय में ५००० फीट तक तथा कलकत्ता की तरफ एवं मलाया में उत्पन्न होती है। यह लता जाति की वनौषधि बहुत विस्तार में फैलने वाली होती है। इसकी डंडियाँ-पतली चिकनी, लम्बी एवं मजबूत होती हैं। नवीन शाखाएँ-कोमल होती हैं। पुरानी लताओं की जड़-१-१।। इञ्च मोटी होती है। पत्ते-अभिमुख (आमने-सामने), आकार में छोटे-बड़े २ से ६ इञ्च तक लम्बे, १-२।। इञ्च चौड़े, अंडाकार-लट्वाकार, आयताकार- लट्वाकार या लम्बे लट्वाकार, नोकीले एवं लम्बे पत्रदण्ड से युक्त होते हैं। दोनों पत्तों के बीच में प्रतिग्रन्थि पर दो- दो संयुक्त पुंखपत्र होते हैं। पुष्प-जामुनी गुलाबी रंग के, नलिकाकार पुष्प-मंजरियों में आते हैं। फल-चिपटा, चिकना, पाँच रेखाओं से युक्त तथा १ बीजयुक्त होता है। बीज-चिकना, चिपटा एवं पतले आवरण से युक्त होता है। इसकी लताओं में एक प्रकार की बुरी गन्ध होती है। जहाँ यह फैली हुई होती है वहाँ इसके निकट जाने पर इसकी बुरी गन्ध जान पड़ती है किन्तु जब इसको मसलते हैं तब बड़ी बुरी गन्ध पैदा होती है। पत्तों को उबाल कर क्वाथ बनाने पर दुर्गन्ध नष्ट हो जाती है। इसकी जड़ एवं पत्रादि का उपयोग किया जाता है। इसको मूल के साथ शरदकाल में उखाड़ कर संग्रह करना चाहिये। रासायनिक संगठन-इसमें उड़नशील तैल एवं एक क्षाराभ पाया जाता है। गुण और प्रयोग-यह उष्ण, तिक्त, सर, गुरु, वृष्य, बल्य एवं वातकफशामक है। मूल की अधिक मात्रा से वमन होता है। (१) आमवात, वातरक्त तथा संधिविकार में इसका बाह्य एवं आभ्यन्तर प्रयोग बहुत लाभदायक माना जाता है। इसको खिलाते हैं तथा लेप करते हैं। इसके साथ चित्रकमूल एवं त्रिकटु का भी उपयोग लाभदायक है। साथ में पत्तों का शाक भी खिलाते हैं। CC-0. JK Sanskrit Academy, Jammnu. Digitized by S3 Foundation USA
५९० भावप्रकाशनिघण्टुः (२) वातविकारों में इसके तैल का अभ्यङ्ग एवं आन्तरिक प्रयोग बहुत लाभदायक है। (३) उदरशूल, आनाह एवं विबन्ध में पत्तों का कल्क उष्ण करके खिलाते हैं। मात्रा-स्वरस १-२ तोला; चूर्ण २-४ माशा। अथ कृष्णशारिवा (करिआबांसा) । तस्या नामान्याह कृष्णा तु शारिवा श्यामा गोपी गोपवधूश्च सा ।।२३६।। कृष्णशारिवा (काली अनन्तमूल) के नाम-शारिवा, श्यामा, गोपी और गोपवधू ये नाम कृष्णशारिवा के हैं।[२३६] इयं जम्बूवत्पत्रा सुगन्धा 'कलघण्टिके'ति प्रसिद्धा। गोपी-गोपस्य स्त्री, पुंयोगान् ङीष् ।।२३६।। इसके पत्ते जामुन के पत्तों के समान होते हैं और इसमें सुगन्धि होती है। एवं यह 'कल घण्टिका' के नाम से प्रसिद्ध है। यहाँ पर 'गोपी' इस पद में 'गोप की स्त्री' इस अर्थ में 'पुंयोगादाख्यायाम्' (४-१-४८) इस सूत्र से पुंयोग होने से 'गोप' शब्द से 'ङीप्' प्रत्यय हुआ है, ऐसा समझना चाहिये।[२३६] अथ श्वेतशारिवा। तस्या नामान्याह धवला शारिवा गोपा गोपकन्या कृशोदरी। स्फोटा श्यामा गोपवल्ली लताऽऽस्फोटा च चन्दना।।२३७।। श्वेतशारिवा के नाम-धवलशारिवा, शारिवा, गोपा, गोपकन्या, कृशोदरी, स्फोटा, श्यामा, गोपवल्ली, लता, आस्फोटा और चन्दना ये नाम श्वेत शारिवा के हैं। [२३७] ❖ इयमपि जम्बूवत्पत्रा दुग्धगर्भा व्रतति । गोपा-गां पातीति गोपा, गोपकन्या। श्यामापदेन कृष्णा श्वेताऽपि शारिवा कथ्यते, शाश्वतेन शारिवामात्रे शारिवापदस्य प्रयुक्तत्वात्। तद्यथा- 'शारिवायां निशि श्यामाश्यामौ च हरितासितौ' इति ।।२३७।। यह भी जामुन के समान पत्तोंवाली तथा दुग्धगर्भा (भीतर जिसके दूध हो ऐसी) लता होती है। यहाँ पर 'गोपा' का 'गायों को पालन करने वाली' अर्थ है। 'आतोऽनुपसर्गे कः (३-२-३) इस सूत्र से कप्रत्यय हुआ बाद को टाप् प्रत्यय होने से 'गोपा' पद सिद्ध हुआ ऐसा समझना चाहिये। और 'श्यामा' पद से काली तथा श्वेत दोनों शारिवा को समझना चाहिये। क्योंकि 'शाश्वत' कोशकार ने 'शारिवा' पद को शारिवा मात्र में (दोनों शारिवा में) प्रयोग किया है 'शारिवायाम्०' इत्यादि से। [२३७] अथ सारिवाद्वयस्य गुणानाह सारिवायुगलं स्वादु स्निग्धं शुक्रकरं गुरु। अग्निमान्द्यारुचिश्वासकासामविषनाशनम् । दोषत्रयातस्रप्रदरज्वरातिसारनाशनम् ।।२३८।। दोनों शारिवा (अनन्तमूल) के गुण-दोनों शारिवा-स्वादिष्ट, स्निग्ध, शुक्र को उत्पन्न करने वाली, गुरु एवं अग्निमान्द्यता, अरुचि, श्वास (दमा), खाँसी, आम, विष, त्रिदोष, रक्तप्रदर, ज्वर और अतिसार को नष्ट करती है। [२३८] नोट-सारिवा के दो भेद श्वेत एवं कृष्ण ये हैं। इसमें से श्वेत सारिवा, अनन्तमूल (कपूरी) है। कृष्णसारिवा के स्थान पर करण्टा एवं दुधलत दो चीजों का व्यवहार किया जाता है। अनन्तमूल (श्वेत सारिवा) कम मिलने के कारण उत्तर प्रदेश के बाजारों में अधिकतर सारिवा के नाम से करण्टा के काण्ड बिकते हैं। जब केवल सारिवा लेने को लिखा CC-0. JK Sanskrit Academy, Jammmu. Digitized by S3 Foundation USA
हो तब अनन्तमूल लेना चाहिये एवं सारिवाद्वय लिखा हो तब अनन्तमूल एवं दुधलत या करण्टा का ग्रहण उचित है । करण्टा की पत्तियाँ कुछ-कुछ जामुन की पत्ती से मिलती-जुलती होने के कारण इसे 'जम्बुपत्रा सारिवा' भी कहते हैं । यहाँ सबका वानस्पतिक वर्णन अलग-अलग किया गया है एवं गुण प्रयोगादि अनन्तमूल के दिये हैं । १२२. कृष्णसारिवा, दुधलत सं०-कृष्णसारिवा । हिं०-कालीसर, काली अनन्तमूल, दुधलत । बं०-कृष्ण, अनन्तमूल, श्यामालता । म०-श्यामलता । क०-करीउंबु । ते०-नलतिग । ले०-Ichnocarpus fruitescens R. Br. (इक्नोकार्पस् फ्रूटेसेन्स) । Fam. Apocynaceae (एपोसाइनेसी) । यह हिमालय प्रान्त के नेपाल, गंगा नदी के आस-पास, बंगाल, आसाम, सिलहट, चटगाँव और दक्षिण आदि प्रायः सभी प्रान्तों में उत्पन्न होती है । यह लता जाति की वनौषधि छोटे वृक्षों या गुल्मों पर चढ़ जाती है और सदा हरी- भरी रहती है । शाखाएँ-प्रायः मुरचई रंग की होती हैं । पत्ते-अंडाकार या चौड़ाई लिए हुए आयताकार, तीक्ष्णाग्र या कुछ-कुछ लम्बाग्र, चिकने, २-३ इञ्च लम्बे तथा ३/८ से १ १/२ इञ्च चौड़े एवं १/४ इञ्च लम्बे वृन्त से युक्त होते हैं । पुष्प-१-३ इञ्च लम्बी पुष्पमञ्जरियाँ पत्रकोण या शाखाग्र से निकलती रहती हैं जिनमें छोटे-छोटे श्वेत सुगन्धित पुष्प रहते हैं । आभ्यन्तर दलों के खण्ड रोमश एवं मरोड़े हुए रहते हैं । फलियाँ-लम्बी एवं दो-दो एक साथ रहती हैं । बीज- नालीदार एवं रोमगुच्छ से युक्त होते हैं । इसकी जड़ अनन्तमूल जैसी ही दिखलाई देती है । इस पर की छाल कृष्णाभ भूरे रंग की एवं काष्ठ से चिपकी रहती है । काष्ठ भाग अनन्तमूल की अपेक्षा अधिक कड़ा रहता है । क्वचित् यह फटी हुई रहती है । इसमें अनन्तमूल जैसी गन्ध नहीं रहती । गुण और प्रयोग-इसमें गुणधर्म अनन्तमूल जैसे ही हैं । सारिवाद्वय कहने पर इसका (कृष्ण) एवं अनन्तमूल (श्वेत) का ग्रहण करते हैं । ज्वर में पत्रयुक्त काण्ड का क्वाथ देते हैं । कृष्ण सारिवा नाम से या अनन्तमूल के स्थान पर कहीं-कहीं निम्नलिखित लता का व्यवहार किया जाता है- १२३. कृष्णसारिवा, जम्बुपत्राकारिका, करण्टा ले०-Cryptolepis buchanani Roem. & Schult. (क्रिप्टोलेपिस् बुचनेनी रो. शु.) । Fam. Asclepiadaceae (एस्क्लेपिएडेसी) । इसकी लता भारतवर्ष के सभी भागों में होती है । यह बहुत फैलने वाली एवं काष्ठीय होती है । पत्ते-चिकने, आयताकार, अंडाकार, जामुन के पत्र-सदृश क्षोम लिप्त रहते हैं । पत्रसिराएँ पत्रतट के पहले ही परस्पर मिली हुई रहती हैं । पुष्प-पाण्डुरपीत और फलियाँ-दो-दो एक साथ रहती हैं । काण्डत्वक्-रक्ताभ कृष्ण एवं पतले परतों में छूटने वाली होती है । इस लता से अत्यधिक दूध निकलता है । इसके मूल में कोई गन्ध नहीं होती । १२४. श्वेतसारिवा, अनन्तमूल, कपूरी हिं०-अनन्तमूल, कपूरी, सालसा । बं०-अनन्तमूल । म०-उपलसर, उपलसरी । गु०-उपलससरी, कागड़ियों कुंडेर, कपूरी मधुरी । ते०-पालसुगन्धी । ता०-नन्नारी । क०-नमडबेरू । अं०-Indian Sarsaparilla (इण्डियन् सारसापरिला) । ले०-Hemidesmus indicus R. Br. (हेमीडेस्मस् इण्डिकस्) । Fam. Asclepiadaceae (एस्क्लेपिएडेसी) । यह इस देश के सब प्रान्तों में विशेषतः बिहार, बंगाल, सुन्दरबन, पिश्चमी घाट, मध्य प्रदेश, दक्षिण एवं लंका में पाई जाती है । इसकी लता-बहुवर्षायु, पतली, फैलने वाली या लपेट कर चढ़ने वाली गुल्मजातीय होती है ।
५९२ भावप्रकाशनिघण्टुः मूलस्तम्भ-काष्ठमय होता है। काण्ड-पतला, गोल, चिकना या सूक्ष्म रोमयुक्त, लम्बाई में सूक्ष्म धारियों से युक्त एवं पर्व पर मोटा होता है। पत्र-विपरीत परन्तु प्रायः दूर-दूर, विभिन्न आकार के दीर्घवृत्त आयताकार से लेकर रेखाकार भालाकार, २-४ इञ्च लम्बे तथा विभिन्न चौड़ाई के (.३-१.५ इञ्च), ऊपर से चिकने, गहरे हरे रंग के एवं सफेद चिह्नों से युक्त, नीचे से हलके रंग के या कभी-कभी श्वेत मृदुरोमश, नोकीले किन्तु चौड़े, पत्र के अग्र कुण्ठित, जालिका विन्यास युक्त एवं ३-४ मि० मि० लम्बे पर्णवृन्त से युक्त होते हैं। पुष्प-छोटे, बाहर से हरिताभ किन्तु भीतर बैंगनी रंग के पत्र कोणीय गुच्छों में आते हैं। फली-४-६ इञ्च लम्बी, पतली, गोल, दो-दो एक साथ परन्तु अपसारी, अग्र की ओर क्रमशः संकुचित, सीधी या कुछ टेढ़ी-मेढ़ी, सूक्ष्म धारीदार तथा चिकनी होती है। बीज-६-८ मि० मि० लम्बे, अंडाकार, आयताकार, चिपटे, काले रंग के एवं श्वेत रोमगुच्छ से युक्त होते हैं। मूल-इसके मूल का चिकित्सा में व्यवहार किया जाता है। यह करीब १२ इञ्च लम्बा, ३-६ मि० मि० मोटा, गोल, कठोर, मुड़ा हुआ कुछ पतले उपमूलों से युक्त, बाहर से गहरे बादामी रंग का तथा कभी-कभी कुछ भूरे रंग का होता है। मध्य भाग पीत एवं काष्ठमय रहता है जिसके चारों ओर का भाग श्वेत रहता है। इसकी छाल भूरे रंग की, कार्क युक्त, चौड़ाई में फटी हुई एवं लम्बाई में धारीदार एवं आसानी से मध्य भाग से अलग की जा सकती है। इसमें कुछ कपूर जैसी मधुर गन्ध आती है तथा इसका स्वाद कुछ कडुवा, तिक्त किन्तु रोचक होता है। इसके स्थान पर करण्टा के काण्ड भी बिकते हैं जिसमें गन्ध नहीं होती। पुरानी गन्धहीन हो जाने पर इसका व्यवहार नहीं करना चाहिये। इसमें उड़नशील गन्धयुक्त कार्यकारी तत्त्व होने के कारण इसका क्वाथ न बनाकर फांट बना व्यवहार करना चाहिये। यह तत्त्व विशेषतया इसकी छाल में रहता है इसलिये पतली-पतली जड़ या जड़ की छाल का उपयोग करना चाहिये। रासायनिक संगठन-इसकी ताजी जड़ में ०.२२५% एक उड़नशील तैल होता है जिसका ८०% भाग एक काउमॅरिन (Coumarin) सदृश गन्धयुक्त रवेदार पदार्थ (2-Hydroxy-4-Methoxy benzaldehyde) से युक्त होता है। इसके अतिरिक्त दो स्टेराल् (Sterol-Hemidesterol, Hemidesmol), राल, कषाय द्रव्य, शर्करा, कुछ ठोस पदार्थ एवं कुछ ग्लाइकोसाइड (Glycoside) ये पदार्थ इसमें पाये जाते हैं। गुण और प्रयोग-अनन्तमूल, मूत्रविरेचन, मूत्रविरजन, स्वेदजनन, अग्निवर्धक, त्वग्दोषहर, रक्तशोधक, वर्ण्य, जीवनविनिमय क्रिया के लिए उत्तेजक, रसायन, बल्य, दाहप्रशमन, पुरीषसंग्रहणीय एवं स्तन्यशोधन है। इसका प्रयोग ज्वर, कुष्ठ, कण्डू आदि चर्म रोग, फिरंग, जीर्ण आमवात, प्रदर, अग्निमांद्य, अरुचि, अतिसार, प्रमेह एवं श्वास-कासादि में किया जाता है। इसके फांट से मूत्र की मात्रा दुगनी या चौगुनी बढ़ती है तथापि इससे वृक्क की कोई हानि नहीं होती। इसका स्वेदजनन कार्य साधारण है इसलिये साथ में अन्य ज्वरघ्न ओषधियों का प्रयोग करना चाहिये। इसमें जीवन- विनिमय क्रिया को उत्तेजित करने वाला धर्म बहुत महत्त्व का है। इसके साथ गुडूची एवं सुगन्धित द्रव्य मिलाकर प्रयोग करने से अधिक लाभ होता है। (१) वृक्कशोथ जिसमें मूत्र की मात्रा कम हो, मूत्र गाढ़ा एवं लाल रंग का हो तब इसका फांट गुडुच एवं जीरे के साथ देने से मूत्रमार्ग का शोथ तथा दाह कम होता है। (२) फिरंग की द्वितीयावस्था तथा अन्य चर्म रोगों में इसको गुडुच के साथ देने से अच्छा लाभ होता है। (३) बच्चों की दुर्बलता तथा पाण्डु आदि में वायविडंग के साथ इसको देने से बहुत लाभ होता है। (४) प्रदर में इससे अच्छा लाभ होता है। उपदंश या सोजाक से गर्भस्राव होता हो तो इसका प्रारम्भ से ही उपयोग करते हैं। इससे बच्चा गौर वर्ण का होता है। (५) व्रण पर इसकी मूल का लेप करते हैं। नेत्राभिष्यंद में इसका दुग्ध डालते हैं। मात्रा-फांट ५-१० तोला; कल्क ३-६ माशा।
गुडूच्यादिवर्गः ५९३ अथ भृङ्गराज (भाँगरा) । तस्य नामानि गुणाँश्चाह भृङ्गराजो भृङ्गरजो मार्कवो भृङ्ग एव च । अङ्गारकः केशराजो भृङ्गारः केशरञ्जनः ।।२३९।। भृङ्गारः कटुकस्तीक्ष्णो रूक्षोष्णः कफवातनुत् ।।२४०।। कश्यस्त्वच्यः कृमिश्वसकासशोथामपाण्डुनुत् । दन्त्यो रसायनो बल्यः कुष्ठनेत्रशिरोऽर्त्तिनुत् ।।२४१।। भाङ्गरा के नाम तथा गुण-भाङ्गरा के संस्कृत नाम-भृङ्गराज, भृङ्गरज, मार्कव, भृङ्ग, अङ्गारक, केशराज, भृङ्गार और केशरञ्जन ये सब हैं। भांगरा-कटुरसयुक्त, तीक्ष्ण, रूक्ष, गरम, कफ-वातनाशक, केशों के लिये हितकर, त्वचा को साफ करने वाला, दाँतों के लिये हितकर, रसायन, बलकारक एवं कृमि, श्वास, कास, शोथ, आम, पाण्डुरोग, कुष्ठ, नेत्ररोग तथा शिरोरोग को दूर करता है। [२३९-२४१] नोट-अन्य निघंटुओं में इसके श्वेत, पीत एवं कृष्ण (नील) इन तीन भेदों का वर्णन है। कृष्ण भृङ्गराज क्या है, इसका निर्णय नहीं हुआ है। श्वेत पुष्प का भृङ्गराज सर्वत्र पाया जाता है जिसे Eclipta alba (एक्लिप्टा एल्बा) कहते हैं। पीत पुष्प का भृङ्गराज बंगाल, आसाम, कोंकण तथा मद्रास के समतल भागों में होता है जिसे Wedelia calendulacea (वेडेलिआ कैलेण्डुलेसिया) कहते हैं। दोनों एक ही वर्ग के हैं तथा गुणों की दृष्टि से दोनों में विशेष अन्तर नहीं है इसलिये दोनों के गुण तथा प्रयोग एक साथ ही दिये हैं। १२५. भाङ्गरा हिं०-भाङ्गरा, भङ्गरा, भंगरैया । बं०-भीमराज, केसुरिया, केसरी । म०-माका । गु०-भांगरो । क०-गर्ग । ते०-गुंटकल, लगरा । ता०-करीशलकन्त्री । फा०-जमर्दिर । अ०-कर्दामुलबिंत । ले०-Eclipta alba Hassk. (एक्लिप्टा एल्वा हास्क.)। Fam. Compositae (कम्पोज़िटी) । श्वेत भांगरा-इस देश के प्रायः सब प्रान्तों में आर्द्र स्थानों में उत्पन्न होता है। पहाड़ों पर यह ६००० फीट की ऊँचाई तक पाया जाता है। इसका क्षुप-प्रसर की तरह भूमि पर फैला हुआ रहता है। शाखायें अनेक, भूमि से उठी हुई, खुरखुरी और ग्रन्थियों पर प्रायः मूलयुक्त रहती हैं। पत्ते-छोटे-बड़े विविध आकार वाले दो इञ्च तक लम्बे, चौथाई इञ्च चौड़े, अंडाकार या आयताकार, नोकीले और विपरीत रहते हैं। पुष्प-छोटे वृन्त से युक्त एवं छोटे-छोटे मुण्डकों में आते हैं जिनमें प्रान्तीय पुष्प स्त्रीलिंग और जिह्वाकार एवं केन्द्रीय पुष्प घंटिकाकार होते हैं। पीले फूल का भाङ्गरा-आसाम, बंगाल, कोंकण तथा मद्रास आदि प्रान्तों में पाया जाता है। इसको लेटिन् में Wedelia calendulacea Less. (वेडेलिआ कॅलेण्डुलेसिया लेस्) कहते हैं। इसका प्रसर १८ इञ्च तक बड़ा होता है। इसके काण्ड जमीन के नीचे प्रायः १-२ फीट लम्बाई में फैले रहते हैं जिनसे स्वावलम्बी शाखायें ऊपर की ओर निकली रहती हैं। पत्ते-आयताकार प्रासवत्, २-३ इञ्च लम्बे, लगभग अखण्ड या दन्तुर होते हैं। अधः पत्रावली के पत्र लगभग दो चक्रों में और बाहर के ३-५ पत्र बड़े एवं पर्णाकार होते हैं। पुष्पों के मुण्डक पीले होते हैं जिसमें प्रान्तीय जिह्वाकार पुष्प संख्या में लगभग आठ होते हैं। भृङ्गराज के स्वरस एवं पंचांग का चिकित्सा में व्यवहार किया जाता है। इसको उबालने से इसका गुण नष्ट होता है इसलिये इसके स्वरस का प्रयोग किया जाता है। रासायनिक संगठन-श्वेत भृङ्गराज में अधिक मात्रा में राल तथा एक्लिप्टाइन (Ecliptine) एवं निकोटीन (Nicotine) नामक क्षाराभ पाये जाते हैं। ४१ भाव.I