ब्रह्मचर्य साधना
Brahmacharya Sadhana
स्वामी शिवानन्द सरस्वती द्वारा
स्रोत: 1980 Hindi 2nd Edition (Yoga-Vedanta Forest Academy) · Yoga-Vedanta Forest Academy / The Divine Life Trust Society, Rishikesh · 1980 (उद्गम)
१७६
ब्रह्मचर्य साधना
जाती है। क्या आप इन विद्युत कणों से कुछ पा सकते हैं? क्या आप ब्रह्मचर्य का पालन कर आप्यात्मिक शक्ति का अर्जन करेंगे। प्रकृति आपकी सबसे अच्छी गुरु तथा पथ-प्रदर्शक है।
१४. अश्लील संगीत मन में बहुत ही बुरा तथा गहरा नरकार डाल देता है। साधकों को ऐसे स्थानों से दूर रहना चाहिये जहाँ कि अनैतिक संगीत गाये जाते हो।
१५. अश्लील चित्र, अश्लील शब्द, प्रेम कहानियाँ बाला उपन्यास—इन सब के द्वारा कामोत्तेजन होता तथा मनुष्य के हृदय में कुलित इत्तियाँ पैदा होती हैं। किन्तु भगवान् कृष्ण या भगवान् राम या भगवान् बुद्ध के सुन्दर चित्र तथा मूर्तदान, तुलसीदास तथा त्यागराज के सुन्दर संगीत को सुनकर शुभ-इत्तियाँ उत्पन्न होती हैं। प्रेमाभू बहते तथा मन भाव समाधि में मग्न जाता है क्या आप दोनों के भेदों को अच्छी प्रकार से समझ गये हैं?
१६. बालकपन में बच्चे तथा बच्चियों में लिंग सम्बन्धी अधिक विवेद नहीं होता। कुमारान्वथा में आते ही उनमें बड़ा परिवर्तन हो जाता है। भावनायें, विचार, हावभाव, शरीर, बातें जैहरा तथा गति इन सबों में श्रन्तर हो जाता है।
१७. काशी के हनुमान घाट पर दो लड़कियाँ बूबने लगीं। दो युवकों ने तुरंत उनको चन्ना लिया। एक युवक ने लड़की से विवाह का प्रस्ताव किया। दूसरे ने कहा “मैंने तो अपना कर्त्तव्य कर दिया। ईश्वर ने मुझको सेवा करने का मौका प्रदान किया था।” उग
१७८
ब्रह्मचर्य साधना
२०. जिस तरह ग्वनिज द्रव्यों को गुड़ करने के लिये उसे घोंकनी से फ्रूंकते हैं ठीक उसी तरह प्राण के नियोध से इन्द्रियों को जला देते हैं। अतः नियमित प्राणायाम का अभ्यास कीजिये। यह महान् शोधक है।
ब्रह्मचर्य के लिये सहायक
धेरे पास आनेकानेक हतोत्साह, निराश युवकों की दयनीय कहानियाँ के पत्र आते हैं। साहित्य तथा फिल्म ने क्षेत्र में हाल में बहुत ही अशलीलताश्रो का समावेश हुआ है। युवकों की दयनीय दशा में बुद्धि का यही कारण है। वीर्यनाश से उनके मन में बहुत भय उत्पन्न होना है। शरीर दुर्बल हो जाता है। याददाश्त कम हो जाती है। न्हेरा कुरूप हो जाता है। तथा युवक अपनी दयनीय स्थिति को संभालने में असमर्थ होते हैं। यदि निम्नांकित उपदेशों में से कुछ का भी पालन किया जाय तो उससे जीवन के प्रति सम्यक् दृष्टिकोण का विकास होगा। तथा वह अनुशासित आध्यात्मिक जीवन व्यतीत कर सकता है।
यदि वीर्य पतन वारम्बार होता है तो चिन्ता न कीजिये।
कञ्ज के विषय में एनिमा अत्यावश्यक है विरेचकों का प्रयोग अधिक लाभदायक नहीं है क्योंकि उसके द्वारा शरीर में गर्मा की बुद्धि होती है। शयन करने के पहले मल मत्र का परित्याग कर लीजिये।
सदा कौपीन पहनिये।
मदान्चार के नियमों का पालन कीजिये। सदा ईश्वर की याद रखिये। एक दिन के लिये उपवास कीजिये।
नींबू या नारंगी के रस को पानी में मिलाकर पीजिये। एक सप्ताह तक फल का आहार कीजिये। दूसरे सप्ताह में फल व दूध का तब तीसरे सप्ताह में दिन में अपना साधारण भोजन कीजिये। और रात्रि में फल तथा दूध का। जब तक कि आप अपने भोजन के पुराने तरीके पर न आ जायें एनिमा का प्रयोग करते रहिये।
ब्रह्मचर्य सुधा बड़ा लाभदायक आयुर्वेदिक शौपथि है।
कम सोह्ये। बाईं करवट सोह्ये। पीठके बल या पैट के बल न सोह्ये। चार बजे प्रातः उठिये। आध्यात्मिक माधना में लग जाह्ये। उन सभी वस्तुओं का पूर्णतः परित्याग कीजिये जिनसे कामोत्तेजन हो।
रोग का पूर्ण निवारण १ से ६ महीने तक में हो सकता है। यदि रोग पुराना है तो निवारण भी अधिक समय में होगा। प्रकृति के कार्य धीमे हैं, परन्तु हैं पक्के। कामुक विचारों से आक्रान्त होने पर आपको उनके बदले दिव्य विचारों को प्रभव देना होगा।
निम्नांकित नियम उन सभी लोगों के लिये लागू हैं जो स्वप्नदोष या किसी भी बुरी आदत के शिकार बने हुये हैं।
१. सामान्य
१. कुमंगति, गपशप, ड्रामा, सिनेमा, उपन्यास का परित्याग कीजिये। विपरीत लिंग वाले से अधिक न मिलिये। यदि यह अनिवार्य हो तो दिव्य भाव रखिये।
२. अपनी आवश्यकताओं को अधिकारिक क्रम रखिये। वारंवार दर्पण में चेहरा न देखिये। अनुशामित तथा धमपुत्र जीवन बिताह्ये।
१८०
ब्रह्मचर्य साधना
३. जानवरों तथा पशुओं के मैथुन को न देखिये ।
४. अधिक साङ्किल न चलाइये ।
५. विलास एवं आराम का प्रेमी न बनिये । आलस्य को दूरकर सदा किसी न किसी उपयोगी काम में लगे रहिये । आपका मन सदा संलग्न रहे—आध्यात्मिक साहित्य के अध्ययन तथा अन्य शुभ कर्मों में । आलस्य में समय न गंवाइये ।
६. त्रिम कार्य को आप करें वह आपके आनन्द का स्रोत हो । आप अपने काम में सुख का अनुभव कीजिये । उसे आप भार के रूप में न कीजिये । जब मन किसी कार्य को भार समझता है तो तब वह किसी अन्य वस्तु से सुख प्राप्त करना चाहता है । सदा सुख पूर्वक अनायास काम करते रहिये जिससे मन को पाप-कृत्यों की ओर जाने का मौका भी न मिले । ईश्वर के लिये काम कीजिये । तब सभी कार्य सुखप्रद हो जायेंगे । शारीरिक श्रम का कार्य भी कीजिये । परन्तु अपने को थका न डालिये । कर्म को अपनी लीला बना डालिये । तब आप विना किसी चिन्ता तथा शोक के काम करते रहेंगे ।
७. आसन कीजिये । (शीर्षासन, सर्वांगासन तथा मिडामन ) गहरी स्वास ले लीजिये भक्ति का प्राणायाम का अभ्यास कीजिये । मीलों तक दहलिये । खेल में भाग लीजिये ।
८. सदा टेंडे जल के द्वारा स्नान कीजिये । मंत्र तथा पैशन की वस्तुओं का प्रयोग न कीजिये । नृत्य तथा संगीत-पार्टियों में भाग न लीजिये । गाना न गाइये आप कीर्तन में भाग ले सकते हैं । परन्तु अपनी संगीत-कला का प्रदर्शन न कीजिये ।
आवश्यक
१८१
६. धूम्रपान मादक द्रव्य तथा आमिषाहार का परित्याग कीजिये।
१०. चाय, काफी, खटाई, अधिक मिठाई तथा चीनी का त्याग कीजिये। कभी कभी (सप्ताह में एक बार) उपवास कीजिये। उस दिन जल भी न पीजिये। बिना अदरख डाले दूध भी न पीजिये। सुस्वादु भोजन, चरती आदि का परित्याग कीजिये।
आवश्यक
यह दुर्बलता दूर होजायगी। इसके लिये उद्दिष्ट या चिन्ताग्रस्त न बनिज्ये। चिन्ता के द्वारा आप और अधिक दुर्बल बन जायेंगे। भूत से शिष्टा लीजिये। तथा लाभ उठाइये। भविष्य की चिन्ता न कीजिये। अपने हृदिकोण को बदल डालिये। विचार का अभ्यास कीजिये। ब्रह्मचर्य के लाभ पर ध्यान कीजिये। हनुमान, भीष्म, तथा अन्य अश्वमेध ब्रह्मचारियों के जीवन पर ध्यान दीजिये। विषय-परायण जीवन से होने वाली हानियाँ—स्वास्थ्य की हानि, लज्जा, रोग तथा मृत्यु पर विचार कीजिए। आप विश्व-पिता की सन्तान हैं। सारा सुख आपके अन्दर ही है। नियम वस्तु में लेथ मात्र भी सुख नहीं है। अपने को शरीर से पृथक् कीजिए। ईश्वर से तादात्म्य सम्बन्ध स्थापित कीजिए। यदि आपका मन शुद्ध तथा स्वस्थ है तो आपका शरीर भी शुद्ध तथा स्वस्थ रहेगा। अतः भूत को भूल जाएं। नवीन, श्रेयस्कर धर्म तथा अध्यात्म के जीवन का अवलंबन कीजिए। दिव्य जीवन का आस्वादन करना गौरविए। अधिक साधना कीजिए। आप पूर्णतः परिवर्तित तथा दिव्य बन जायेंगे।
१८२
ब्रह्मचर्य साधना
स्वतंत्र के समय
भूत की आदतों के फलस्वरूप यदि आप किसी स्वतंत्र में हो तो निम्नांकित उपदेशों का पालन कीजिए।
१. आपके में न रहिए। दूसरों की संगति में रहिए।
२. जप तथा कीर्तन।
३. जोरों से कई बार ओम् का जप कीजिए।
४. कुछ दूर तक जोरों से दौड़िए। शीर्षासन कीजिए।
५. विचार कीजिए “यह कामना किसमें उठती है ?” मन तथा शरीर से अपने को प्रथम कीजिए।
६. अपनी देवी प्रकृति का निश्चय कीजिए। आप आत्मा हैं। मन आपका नीकर है। मन के कार्यों का शास्त्री बनिऐ। कामनाओं को प्रारम्भ में ही कुचल डालिए। उनके प्रति झुकिए नहीं।
७. ईश्वर से प्रार्थना कीजिए। प्रेरणात्मक स्तोत्रों का पाठ कीजिए।
८. अपने भीतर ईश्वरों की स्थिति का भान कीजिए।
९. किसी प्रेरणात्मक आध्यात्मिक ग्रन्थ के अध्ययन में लग जाइए।
१०. इससे आपको बल मिलेगा तथा आप पतन से बच जायेंगे।
ऊर्द्धवरेता योगी
मन, प्राण तथा वीर्य एक ही हैं। मन तथा प्राण में दूध तथा जल जैसा संबंध है। यदि मन को नियन्त्रित कर लिया गया तो प्राण तथा वीर्य स्वयं निरुद्ध हो जाते हैं।
ऊर्द्धवरेता योगी
१८३
जो प्राण को नियंत्रित करता है वह मन तथा वीर्य की गति को भी नियंत्रित कर लेता है । यदि शुद्ध विचार, सर्वांगमान, शोषासन तथा प्राणायाम के अभ्यास से वीर्य को नियंत्रित कर उसे मस्तिष्क की ओर ऊर्द्ध प्रवाहित किया गया तो मन तथा प्राण स्वतः निरुद्ध हो जायेंगे ।
जिसने मन पर विजय पाली उसने प्राण को भी वर्शा-भूत कर लिया । मन इन दो वस्तुओं—प्राण स्पंदन तथा वासन के द्वारा गतिशील बनता है । यदि इनमें से किसी एक को भी मार दिया गया तो दूसरा स्वतः मर जाता है । जहां मन को लीन किया जाता है वहीं प्राण भी निरुद्ध होता है, तथा जहां प्राण को स्थिर किया जाता है वहां मन लीन हो जाता है । मन तथा प्राण मनुष्य तथा उसकी छाया के समान निकट संबंध रखते हैं । यदि मन तथा प्राण नियंत्रित न किये तो सारे इन्द्रिय—हानेन्द्रिय तथा कर्मेन्द्रिय अपने व्यापारों में संलग्न रह गये ।
वह अखण्ड ब्रह्मचारी जिसने बारह वर्षों तक वीर्य की एक बूंद भी गिरने न दिया है, बिना प्रयास के ही समाधि में प्रवेश करेगा । प्राण तथा मन उसके पूर्ण नियंत्रण में हैं । बालब्रह्मचर्य तथा अखण्ड ब्रह्मचर्य पर्यायवाची हैं । अखण्डब्रह्मचारी की धारणाशक्ति, स्मृतिशक्ति तथा विचारशक्ति प्रबल होती है । अखण्डब्रह्मचारी को मनन तथा निदिध्यासन की भी आवश्यकता नहीं है । यदि एक बार भी वह महावाक्य का अवगण कर लेगा तो शीघ्र ही वह आत्मसाक्षात्कार या ब्रह्मानुभव प्राप्त कर लेगा । उसकी बुद्धि शुद्ध तथा उसकी समझ अत्यन्त ही स्पष्ट है । आप अखण्ड ब्रह्मचारी बन सकते हैं, यदि आप सच्चा प्रयास करें । केवल जरा रखने, कपाल तथा शरीर में चार लगाने से कोई
१८४
ब्रह्मचर्य साधना
अखंड ब्रह्मचारी नहीं बनता। वह ब्रह्मचारी जिसने शरीर तथा इन्द्रियों का तो दमन कर लिया है परंतु सदा काम विचारों का चिंतन किया करता है, दंभी है। वह कभी भी भ्रष्टाचारी बन सकता है।
प्रतिक्रिया से आपको बहुत सावधान रहना होगा। जिन इन्द्रियों को आपने कुछ महीने या वर्ष तक नियंत्रण में रखा है वे उपद्रवी बन सकती हैं, यदि आपमें सावधानी नहीं रही तो समय मिलने पर वे उपद्रव करके आपको घसीट लाती हैं। कुछ लोग एक या दो वर्ष तक ब्रह्मचर्य का अभ्यास कर लेने के बाद और भी अधिक कामुक शक्त कर अत्यधिक शक्ति को विनाष्ट कर डालते हैं।
योगिक विज्ञान के अनुसार वीर्य सूक्ष्म रूप से समस्त शरीर में व्याप्त है। कामुक इति तथा कामोत्तेजन द्वारा उसे स्त्रीचा तथा स्थूल रूप में परिणत किया जाता है। ऊर्ध्वरेता बनने के लिए उस स्थूल वीर्य को जो पहले से बन चुका है रोकना ही भर पर्याप्त नहीं है, वरन् उसके निर्माण कार्य को रोकना तथा शरीर प्रणाली में विलीन करना भी आवश्यक है। सच्चे ऊर्ध्वरेता मनुष्य के शरीर पक्ष के समान सुवासित होता है। जिसमें स्थूल वीर्य है वह बकरी के समान महँकता है। प्राणायाम के अभ्यास से वीर्य सूख जाता है। वीर्य शक्ति मस्तिष्क को उज्जीवित करता है। यह ओजस्व शक्ति के रूप में स्पंदित होती है तथा अमृत के रूप में निकलती है।
उन योगियों की जै हो जो ऊर्ध्वरेता बन चुके हैं, तथा जो स्वरूप में निवास कर रहे हैं। हम सभी शम, दम, विवेक, विचार, चैराग्य, प्राणायाम, अप, ध्यान के अभ्यास से पूर्ण ब्रह्मचर्य का पालन करें। हमारे हृदयों का अन्त-
फैशन-भयंकर अभिशाप
१८५
बाँसी हमें इन्द्रियों तथा मन को वशीभूत करने के लिए शक्ति प्रदान करे। हम सभी श्री शंकर तथा ज्ञानदेव की भांति पूर्ण ऊर्द्धवरेता योगी बन जायें। उनके आशीर्वाद हम सबों को प्राप्त हो !
फैशन—भयंकर अभिशाप
ब्रह्मचारी फैशन से दूर रहे। उनके लाभ के लिए ही वह लेख दिया जा रहा है। लोग फैशन के लिए मर रहे हैं। नर नारी सभी फैशन के गुलाम बन चले हैं। गाउन या वस्त्र की काट छोट में जरा सी गलती हो जाने पर लन्दन अथवा पेरिस के दण्डियों पर कोर्ट में नुक्सानी का सुकदमा पेश किया जाता है। लाहौर अथवा रावल पिंडी भी आजकल पेरिस बन चले हैं। आप शाम को वहां पर विविध प्रकार के फैशन को देख सकते हैं। अर्द्धनंगापन ही फैशन का रहस्य है। वे विज्ञान तथा स्वास्थ्य के नाम पर शरीर को खुला छोड़ते हैं। आधी छाती, आधे हाथ, आधे पैर जरूर ही खुले रहने चाहियें। यही फैशन है। अपने कंघ पर भी उनका पूर्ण नियन्त्रण है। यही उनकी भिन्नि है। हेयर ड्रेसिंग सैलून में जैसे चाहें अपने वालों को कटवाकर वे सुसज्जित कर सकते हैं। फैशन मनुष्य की कामुकता की उद्दीप्त करता है।
लाहौर में गरीब महिला भी मामूली फराक के लिए ५) रुपया गिलाई चार्ज देती है। वह इस बात की जरा परवा नहीं करता कि उसका पति किम प्रकार से इतने पैसे की व्यवस्था कर सकेगा। विचारा पति ! काम का गुलाम ! दयनीय जीव ! वह जहां तहां से उधार लेकर गुस्सवारी के द्वारा किसी न किसी तरह अपनी स्त्री को प्रसन्न
१८६
ब्रह्मचर्ये साधना
फरता है—बाहर से तो मुस्कराता है परन्तु अन्तः क्रोध की आग घघकती है। वह अपने अन्तःकरण मारता है। अपनी बुद्धि का दमन करता है। तब भ्रमित होकर इस संसार में विचरण करता है तथा अगुरे कार्यों के फल स्वरूप वह भगन्दर आदि रोगों शिकार हो जाता है। तकलीफ होने पर वह रोता है—“मैं महान्, पापी हूँ! मैं इस दुःख को सहन नहीं सकता। मैंने अपने पूर्व जन्म में बहुत से पाप किये हैं हे प्रभु! क्षमा कर, रक्षा कर।” परन्तु इसी जन्म में अपन भाग्य बदने के लिए वह रंजमात्र भी पुरुषार्थ करत नहीं चाहता।
कैशनबल लोगों के वस्त्रों से छुट्टे हुए कपड़े के टुकड़ों से, सारी दुनियाँ को ढँका जा सकता है। फैशन में अत्यधिक धन का अपव्यय होता है। मनुष्य को इस जगत में बहुत ही कम वस्त्र की आवश्यकता है। एक जोड़ा साधारण वस्त्र, चार रोटी तथा एक लोटा पानी। यदि फैशन के रूप्यों को सत्कर्मों में लगाया जाय—दान, समाज सेवा, आदि—तो निश्चय ही मनुष्य दिव्य बन जायगा। वह नित्य शांति तथा सुख का भोग करेगा। परन्तु आप कैशनबल लोगों में क्या देखते हैं? अशांति, दुःख, भय, निराशा, तथा पीला चेहरा। वे रेशमीकपड़े, तथा अपट्टुडेड पोशाकों में हो सकते हैं परन्तु उनके चेहरों में प्रसन्नता नहीं, कुरूपता है। शोक, लोभ, काम, तथा धृष्टा के क्रीदों ने उनके हृदयों को जर्जर बना डाला है।
यदि इंगलैण्ड के बैरन (जमींदार) को अपने भूट तथा हैट को उतारने के लिए कहिये, जिस समय वह हिंदू मन्दिर में प्रवेश कर रहा हो, तो वह अनुभव करता है
फैशन-भयंकर अभिशाप
१८७
कि उसका व्यक्तित्व ही खो गया है। देखिए अभिमानी मनुष्य का कितना पारखंड ! चमड़े का छोटा टुकड़ा, कपड़े से ढंका एक कांडनोर्ड— इन्हीं के कारण वह महान् वैरन हो जाता है और उसके अभान में उसका अस्तित्व ही उड़ जाता है। उसमें बल नहीं है। नाड़ी शांत होने लग जाती हैं। वह उसी बल के साथ आचर नातें नहीं कर सकता। वह जगत संकीर्ण हृदय तथा मंद बुद्धि वाले लोगों से भरा हुआ है। वे कल्पना करते हैं कि पगड़ी, फैशनेबल लम्बे कोट, हैट, तथा बूट से ही मनुष्य बड़ा आदमी बन जाता है। परन्तु वास्तव में आदमी वही है जो सरल है तथा जो अभिमान एवं राग-द्वेष से विमुक्त है।
पुरुषगण तथा महिलायें फैशनेबल वस्त्रों को क्यों पहनते हैं ? वे दूसरों की आंखों में बड़ा बनना चाहते हैं। वे सोचते हैं कि फैशनेबन वस्त्र पहनने से उनको सम्मान मिलेगा। न्हीं अपने पति की आंखों में सुन्दर बनना चाहती हैं। वह उसको आकृष्ट करना चाहता है। वैश्या मुन्दर फैशनेबल वस्त्रों को पहन कर अधिक आहूकों को आकृष्ट करना चाहती है। यह सब महामोह है। क्या फैशनेबल वस्त्र से सच्चा मीदयें मिल जायगा ? यह सब क्रमिस सजावट है, विनश्वर चमक-दमक तथा भूठे सौंदर्य है। यदि आपके पास कढ़ाया या सहानुभूति, प्रेम, भक्ति, तथा तितौन्ना जैसे सदगुण हैं तो आप निश्चय ही सम्मान तथा आदर प्राप्त करेंगे। आप चित्तों में ही क्यों न हो आपके पास चिरन्तन सौंदर्य होगा। फैशन अभिशाप है। यह शांति का भयंकर शत्रु है। इससे काम लोभ तथा आगुरी गृत्तियों का विकास होता है। इससे मन सांसारिक नासनाग्रों से भर जाता है। इससे दखिन्ना बढ़ जाती
१८८
ब्रह्मचर्य साधना
है। फैशन ने आपको भिखारियों का भिखारी बना डाला है। फैशन की कामना को मूलतः नष्ट कर डालिये। सरल वस्त्र पहनिये। उच्च विचार रखिये। फैशनेबल लोगों का साथ न कीजिये। उन सन्तों की याद रखिये जिनके जीवन सरल थे। तथा जो आज भी सरल जीवन यपन करते हैं। सरलता के द्वारा सदाचार जाता है। इसके दिध विचार फैलते हैं। आप आवश्यक चित्तार्थों से मुक्त हो जायेंगे। आप ध्यान तथा साधना में अधिक समय लगा सकेंगे।
सात्विक पुरुष अथवा ली ही वास्तव में सुन्दर है। उसे वाह्य तथा कृत्रिम सजावट—सोने के आभूषण आदि की—आवश्यकता नहीं है। लाखों लाख व्यक्ति उनकी ओर स्वतः ही खिंच जाते हैं। चाहे वे गरीब बच्चों में ही क्यों न हों।
अपने वस्त्र में गांधी जी कितना सरल थे। रमण महर्षि कितने सरल थे। उनके पास कौपीन सात्र ही था। वे अपने साथ स्ट्रक्सेस अथवा टूक नहीं रखते थे। वे पत्नी के समान स्वतन्त्र थे। गंगोत्री के कृष्ण राम, ब्रह्मोदय सरस्वती जैसे अवभूतों को तो कौपीन भी नहीं।
यह शरीर एक बड़े धाव के समान है। इसकी किसी भी वस्त्र के द्वारा पट्टी लगा देनी चाहिए। रेशमी कोरडार, तथा अन्य फैशनेबल कपड़ों की आवश्यकता नहीं है। इस मलिन हाड मांस के शरीर को कला पूर्ण वस्त्रों से सजाना तो मूर्खता की हद है। क्या आपने अपनी मूर्खता पहचानी ? उठिये ! फैशन त्यागिये। शपथ लीजिये। मुझे एकका वचन दीजिये कि आप इसी क्षण से सरल वस्त्र का ही प्रयोग करेंगे। आप नंगे आये थे। आप नंगे ही
राग तथा उस पर विजय
१८६
जायेंगे । आपके फैशन के वस्त्र आप से छीन लिए जायेंगे । फिर अर्थोपार्जन कर फैशनेवल पोशाक बनाने के लिए आप इतना स्वार्थपूर्ण प्रयास क्यों कर रहे हैं । अपनी मूर्खता को प ह्वानिये । विवेक करना सीखिये । आत्मज्ञान को प्राप्त कर शाश्वत शांति में विश्राम कीजिए ।
हे फैशनेवल मनुष्य, हे फैशनेवल महिलायें ! आप आत्म-हन्ता न बनें । आप इस पाखंडपूर्ण जीवन के लिए समय, शक्ति तथा आयु को क्यों बरबाद कर रहे हैं ? यह भारी दंभ है । आपके हृदयों के प्रकोष्ठ में सौंदर्यों का सौंदर्य—अमर आत्मा विभासित हो रहा है । उस आत्मा के सौंदर्य की ही छाया यहां के सारे सौंदर्य हैं । अपने हृदय को शुद्ध बनाओ । अपने मन तथा इन्द्रियों को नियंत्रित करो । किसी कमरे में शांत होकर बैठ जाओ तथा अपने अमर मित्र आत्मा का ध्यान करो । इस आत्मा का साक्षात्कार करो । तभी आप सच्चमुच्च में सुन्दर हो सकेंगे । तभी आप सच्चमुच्च धनी हो जायेंगे । तभी आप महान् हो जायेंगे ।
राग तथा उस पर विजय
राग
किसी भी प्रबल कामना को राग कहते हैं ।
राग के द्वारा मन चलायमान हो जाता है ।
किसी भी उग्र आवेग जैसे सांसारिक प्रेम, अभिमान, ईर्ष्या, लोभ इत्यादि विशेष कर लिंगात्मक आसक्ति को राग कहते हैं । कामुक भावना राग है । क्रोध का आवेग भी राग है ।
१६०
ब्रह्मचर्य साधना
राग वह आवेग है जिससे बुद्धि चलायमान हो जाती है। प्रबल कामना की वस्तु भी राग है। हम कहते हैं “संगीत राम के लिए राग बन गया है।”
यह शांति, भक्ति तथा ज्ञान का शत्रु है। यदि राग के ऊपर आप विजय न पावें तो इससे आपके सुख, स्वास्थ्य एवं शांति विनष्ट हो जायेंगे।
जो राग के वशीभूत है वह गुलामों का गुलाम है।
राग लौकिक आवेश तथा उत्तेजना है। भोगोपरांत यह आपको दुर्बल बना डालता है।
राग उपद्रवी शोड़े के समान है। बुद्धिमानी, वैराग्य तथा विवेक के द्वारा इस पर शासन कीजिये तथा अधिकाधिक शान्ती बनते जाइये। राग से मुक्त बनिये। आप स्वतन्त्र हो जायेंगे।
अपने प्रबल राग को पहले नष्टकीजिये। दूसरे प्रकारके राग सुगमतया नष्ट हो जायेंगे।
अधिनायक अथवा राजा लोगों पर शासन करता है परन्तु राग तो अधिनायक अथवा राजा पर ही शासन करता है। योगी ही राजा का अधिपति है। बही सदा मुखी, आनन्दपूर्ण तथा शांत है।
आपका उग्र राग ही आनन्द के असीम साम्राज्य के द्वार को बन्द कर देता है। इस राग को मारकर आनन्द के धाम में प्रवेश पाइये।
सब से प्रबल तो पाशविक राग है जिससे आप जगत के साथ बंधे हुए हैं।
ईश्वर साक्षात्कार के लिए राग रहिये। यह सभी सांसारिक रागों को नष्ट कर डालेगा।
राग जय
१६१
राग-जय
साधारण व्यवहार में राग का अर्थ प्रबल कामुक प्रवृत्ति है। यह काम-तृप्ति के लिए सांसारिक तृष्णा है। वारंवार यौन-संबंध के द्वारा यह बहुत ही प्रबल होता जाता है।
रजोगुण के प्राधान्य होने पर मन में राग-वृत्ति उत्पन्न होती है। यह अविद्या का कार्य है। यह मन का विकार है। आत्मा सदा शुद्ध है। आत्मन् विमल या निर्मल है यह निर्वाकार है। यह नित्य शुद्ध है। भगवान् की लीला कायम रखने के लिये अविद्या शक्ति ने राग का रूप धारण कर लिया है। आप “चन्दी पाठ” या “हुणांशुमशती” में पायेगे:—
“या देवी सर्व भूतेषु कामरूपेण संस्थिता, नमस्तस्यै, नमस्तस्यै, नमस्तस्यै नमो नमः ॥
मैं उस देवी को नमस्कार करता हूँ जो कि सभी प्राणियों में कामरूप से संस्थित है”
छोटे बालकों तथा बालिकाओं में राग वृत्ति रूप ले रहता है। यह उनको परेशान नहीं करता। स्त्रि प्रकार वृत्त बीज में प्रसुप्त रहता है उनी प्रकार काम भी वृद्धों में प्रसुप्त रहता है। वृद्धों में काम का राग दब जाता है। यह अविद्ध उपद्रव नहीं करता। युवकों तथा युवतियों के लिए ही यह काम अधिक उपद्रवी बन जाता है। पुत्र तथा त्रियों राग का गुलाम बन जाते हैं।
मांस, मछली, अंडे इत्यादि, राजसिक वस्त्र तथा राजसिक जीवन-यापन, इत्र, सिनेमा, उपन्यास-पठन, विषय-वार्ता, कुसंगति, मद्यपान, सभी प्रकार के उत्सेचक पदार्थ, बीड़ी, सिगरेट, आदि काम को उत्तेजित करते हैं।
१६२
ब्रह्मचर्य साधना
तथाकथित शिष्टित जनों के लिये भी यह समझना बड़ा ही कठिन है कि आत्मा में ही इन्द्रियातीत सुख है जो कि विषयों पर आश्रित नहीं है। सुषुप्ति में सभी आत्म सुख का अनुभव करते हैं। रात्रि में सभी अपनी आत्मा में निवास करते हैं। वे इसकी प्रतीक्षा करते हैं। वे इसके बिना नहीं रह सकते। वे सुन्दर विलक्षण वैश्वर करते हैं, इसी आत्मानन्द के लिए जहाँ पर कि इन्द्रियों काम नहीं करती तथा राग व द्वेष का गुजारा नहीं। हर सवेरे वे कहते हैं “रात्रि में गहरी नींद आई। मैंने बड़ा सुख अनुभव किया। मैं कुछ भी नहीं जानता था। मुझे जरा भी अशांति नहीं थी। मैं रात्रि में सोने के लिए गया तथा सवेरे प्रातः उठा सात बजे।” फिर भी मनुष्य इस अनुभव को भूल जाता है। माया की शक्ति प्रबल है। माया रहस्यमयी है। यह मनुष्य को अन्धकार के खड्ड में गिरा डालती है। मनुष्य प्रातः से ही दुबारा अपने विषयी जीवन आरम्भ करता है। इसका कोई अन्त नहीं।
कुछ अज्ञानी जन कहते हैं “काम को रोकना ठीक नहीं। हमें प्रकृति के विरुद्ध नहीं जाना चाहिए। ईश्वर ने सुन्दरी युवतियों का निर्माण क्यों किया ? उनका दृष्टि में कुछ उपयोग तो होना ही चाहिए। हमें उपयोग करना चाहिये तथा सन्तति उत्पन्न करनी चाहिए। यदि सभी संन्यासी बनने लगेँ तथा अरण्य वास करना चाहें तो संसार का क्या होगा ? यह तो नष्ट ही हो जायगा। काम को रोकने से रोग उत्पन्न हो जाते हैं। हमको चाहिए कि अधिकाधिक सन्तानों की उत्पत्ति करें। शक्ति सन्तान के रहने से घर में सुख रहता है। यही जीवन का चरम लक्ष्य है। मैं वैराग्य, त्याग तथा निवृत्ति को पसन्द नहीं
राग जय
१६३
करता ।” यही उनका स्थूल दर्शन है । वे लोग चर्वाक तथा विरोचन की सन्तान हैं । अतिभोजन ही उनके जीवन का लक्ष्य है । इनके अनुयायी बहुत हैं । वे शैतान के मित्र हैं । उनका दर्शन कितना प्रशंसनीय है ! अपनी सम्पत्ति, स्त्री, सन्तान के नष्ट होने पर, असाध्य बीमारियों के द्वारा पीड़ित होने पर वे कहेंगे “हे ईश्वर हमें इस भयानक बीमारी से मुक्ति दे । मेरे पापों को क्षमा कर । मैं महान् पापी हूँ ।”
हर हालत में राग पर विजय पाना चाहिये । राग तथा काम को रोकने में बीमारियाँ उत्पन्न नहीं होतीं । स्थूल आविष्काधिक सुख तथा आनन्द की प्राप्ति होती है । प्रकृति के विरुद्ध जाकर ही तो आप आत्मा को पा सकते हैं । आत्मा प्रकृति से परे है । जिस तरह नदी में मछली पानी की धारा के विरुद्ध तैरती है उसी तरह आपको संसार धारा के विरुद्ध चलना होगा । तभी आपको आत्म-साक्षात्कार की प्राप्ति हो सकती है । यदि आप अज्ञेय आत्मानन्द को पाना चाहते हैं तो राग पर विजय पाना होगा । यौन सुख तो कोई भी सुख नहीं । यह विपत्ति निराशा, थकावट तथा दुःख से परिपूर्ण है । यदि आप आत्मा अथवा योग विद्या को जान लें तो आप सुगमता के साथ राग पर विजय पा सकते हैं । आत्म सुख की प्राप्ति तभी होगी जब कि आप संसार के सभी सुखों को त्याग दें । यही ईश्वर आपसे अपेक्षा रखता है । ये सुन्दरी स्त्रियाँ तथा धन माया के ही निमित्त हैं । इनके द्वारा ही माया आपको अपने प्रलोभनों में पड़ाना चाहती है । यदि आप एक सांसारी ध्यक्ति—कुसित कामनाओं, निम्न विचारों से पूर्ण बना रहना चाहते हैं तो आप हर तरह से ऐसा कर सकते हैं ।
१६४
ब्रह्मचर्य साधना
आपको पूरी स्वतन्त्रता है कि आप तीन सौ पचास श्रोतों गं शादी कर लें तथा जितनी अधिक संतति चाहें पैदा कर सकते हैं। कोई भी आपको रोकता नहीं। परन्तु आपको बहुत ही शीघ्र यह पता चल जायगा कि संसार आपको तृप्ति नहीं दे सकता। जैसा कि आप चाहते हैं। क्योंकि सभी विषय-पदार्थ देश, काल तथा कारणत्व से सीमित हैं। वे मृत्यु, रोग, ब्रह्मावस्था, चिंता, शोक, भय, तृति; निराशा, विकलता, गर्मी, सर्दी, सर्पदंश, विच्छू देश, भूकंप से हमेशा आच्छन्न हैं। एछ क्षण के लिए भी आप शांति को नहीं पा सकते। आपका मन काम तथा मल से परिपूर्ण है। आपकी बुद्धि विपरीत हो चली है। आप समझते नहीं। आप जगत के मिथ्या रूप को नहीं समझ सकते। काम को सफलता पूर्णक वशीभूत किया जा सकता है। इसके लिए शक्तिशाली साधन हैं। काम की वश में कर लेने के बाद आप आन्तरिक नित्य सुख का उपभोग करेंगे—जो आत्मा है। सभी संन्यासी नहीं बन सकते। वे कामुक हैं अतः वे संसार का त्याग नहीं कर सकते। उनके बन्धन विशाल हैं। वे अपने बच्चों सम्भति तथा स्त्रियों से गुंथे हैं। आपका कथन पूर्णतः गलत है। यह असंभव है। क्या कभी आपने इतिहास के पन्नों में ऐसा देखा है कि सभी ने संन्यास ले लिया हो और यह जगत शून्य हो गया हो। फिर भी आप इस गलत विचार को क्यों रखते हैं? यह आपके मन की धूर्तवाजी है जिसके द्वारा आपके मूर्खतापूर्ण तर्क को सहारा मिलता है और काम-तृप्ति के सौतान-दर्शन की परिपुष्टि होती है। भविष्य में ऐसी बातें ल कीजिए। इसके द्वारा आपकी मूर्खता तथा कामुकता का प्रदर्शन होता है। इस जगत की अधिक
राग जय
१६५
चिंता न कीजिए। अपना काम संभालिये। ईश्वर सर्व शक्तिमान है। यदि ऐसा भी हो कि सयों के संन्यास लेने से सारा जगत क्षय पर जात्र तो ईश्वर पल मात्र में ही करोड़ों मनुष्यों की सृष्टि कर सकता है। इसके लिए आपको पेशान होने की अवश्यकता नहीं है। अपने काम को निर्मूल करने की विधि आप द्वंद्व निकालिए।
जगत की आवादी बराबर बढ़ती जा रही है तथा लोगों में जरा भी धार्मिक भावना नहीं। राग का ही बोलबाला है। लोगों के मन कामुक विचारों से भरे हुये हैं। यह जगत फैशन, रिस्तरों, होटेल, भोजन, नृत्य तथा सिनेमा से ही भरा हुआ है। भोजन, पान तथा सन्तानोत्पादन—यही उनके जीवन का आरम्भ तथा अन्त है। लोगों की आवादी बढ़ने के अनुपात में अब्र की वृद्धि नहीं हो रही है। अकाल तथा विनाश की संभावना है। जगन्माता अधिक आवादी को बहा ले जाती है। लोग कृत्रिम साधनों के द्वारा जन्म-निरोध करना चाहते हैं। परन्तु वे सारे साधन मूर्खता से पूर्ण हैं। किसी को भी उसमें सफलता नहीं मिली है। एक शुक्रकीट में भी प्रबल शक्ति है। वीर्य की क्षति होती है। ब्रह्मचर्य के द्वारा इस शक्ति को अंजुस् में बदल दिया जाता है। सारा जगत प्रबल कामोत्तेजन से परिपूर्ण है। तथाकथित शिक्षित जन भी इसके अपवाद नहीं हैं। सभी भ्रम में पड़े हैं तथा जगत में विपरीत बुद्धि के अनुसार ही वर्तते हैं। उनकी अवस्था दयनीय है। ईश्वर उनको उन्नत बनावे तथा उनकी आँखें आध्यात्मिक धामों की ओर लगावे। जन्म-निरोध के लिये आत्म-संयम तथा ब्रह्मचर्य ही एकमात्र प्रभावशाली साधन हैं।
बाल विवाह तथा अल्पावस्था में ही विवाह का हो
१६६
ब्रह्मचर्य साधना
जाना समाज के लिए घातक है। बंगाल तथा मद्रास युवती विधवाओं से भरे पड़े हैं। बहुत से युवक जिनमें कि आध्यात्मिक जागरण है, दयनीय शब्दों में मुभनो लिखते हैं—“प्रिय स्वामी जी, मेरा हृदय उन्नत आध्यात्मिक वस्तुओं के लिये उत्कटित होता है। मेरे माता पिता को प्रसन्न करना था। उन लोगों ने मुझे कई प्रकार से धमकी दी थी। अब मैं रोता हूँ। मैं क्या करूँ?” आठ या दस माल की आयु में ही बालकों की शादी कर दी जाती है। जिस समय कि उनको विवाह के बारे में कुछ भी ज्ञान नहीं रहता। बच्चों के भी बच्चे उसन होते हैं। बच्ची भातायें हैं। आठारह वर्ष के एक लड़के के भी तीन लड़के हैं। कितनी दयनीय अवस्था है। दीर्घायु नहीं है। सभी अत्यायु हैं। अधिक सन्तानोत्पादन के कारण स्त्री का स्वास्थ्य खराब हो जाता है। इस तरह से अनेकानेक रोग पैदा होते हैं।
पचास रुपये मासिक वेतन पाने वाले किरानों के ६ बच्चे हैं। और हर दूसरे साल में एक बच्चे की बुद्धि होजाती है। वह कभी नहीं सोचता कि “मैं इतने बड़े परिवार का भरण पोषण किस प्रकार करूँगा?” मैं अपने पुत्रों को किस प्रकार शिक्षित करूँगा? मैं अपनी पुत्री के विवाह का प्रबन्ध किस प्रकार से करूँगा?” कामोसेवन में वह अनिष्ट कार्य को बारम्बार करता है। उसमें जरा भी आत्मसंयम नहीं। वह काम का पूर्ण गुलाम है। खरहों की भांति वह सन्तान पैदा करता है और वे बच्चे संसार में भिखारियों की संख्या बढ़ाते हैं। जानवरों में भी आत्मसंयम है। सिंह वर्ष में एक बार ही सिंहनी के पास जाता है मनुष्य ही स्वस्थ के नियमों को तोड़ता है।