ब्रह्मचर्य साधना
Brahmacharya Sadhana
स्वामी शिवानन्द सरस्वती द्वारा
स्रोत: 1980 Hindi 2nd Edition (Yoga-Vedanta Forest Academy) · Yoga-Vedanta Forest Academy / The Divine Life Trust Society, Rishikesh · 1980 (उद्गम)
१८८
ब्रह्मचर्य साधना
जन्मों में भी अपने बुरे संस्कारों को लाता है तथा उसी दगा तथा फूट की आदत को शुरू करता है। जो व्यक्ति संस्कारों के इस अटल नियम को जानता है क्या वह कभी भी अशुभ कार्यों को कर सकता है? बुरे कार्यों के द्वारा मनुष्य अपने मन को ही विगाड़ता है तथा भावी जन्म में बोर या ठग बन जाता है। वह आसुरी स्वभाव से सम्बन्ध बनता है। मनुष्य को अपने विचारों भावनाओं तथा जन्मों में बहुत ही सावधान रहना चाहिये। वह सदा अपने विचारों तथा कार्यों का निरीक्षण करे तथा दिव्य विचार, दिव्य भावना को प्रश्न दे साथ ही दिव्य कार्यों को करे, किया के अनुरूप ही प्रतिक्रिया भी होती है। इस नियम को याद रखना चाहिये। तब वह बुरे कार्यों को नहीं करेगा।
गीता में इस बात पर बल दिया गया है कि वही मनुष्य सुखी है जिसने अपनी राजसिक प्रकृति पर विजय पाई है। आप अपने महान् वासु राम पर आसानी से विजय पा सकते हैं यदि आप पूरे हृदय से धारणा तथा एकाग्रता के साथ आध्यात्मिक साधना में संलग्न हो जायें। इस जगत में कुछ भी असम्भव नहीं हैं। आहार की शुद्धता अत्यन्त आवश्यक है। दूध, फल, दाल, गेहूँ आदि सात्विक आहार को ग्रहण कीजिये। अन्चार, चटनी, खट्टाई आदि गरम चटपटे पदार्थों का परित्याग कीजिये। सरल आहार कीजिये। विचार कीजिये। ओश्म का जप कीजिये। आत्मा पर ध्यान कीजिये। विचार कीजिये कि “मैं कौन हूँ?”। याद रखिये आत्मा में वासना नहीं है। वासना मन में ही है। अलग अलग सोइये। चार बजे प्रातः उठिये। महामंत्र अश्वत् “ओश्म नमः शिवाय”
राग जव
१६६
अथवा “ओ३म् नमो नारायणाय किसी भी मंत्र का जप अपनी इच्छा तथा रुचि के अनुसार कीजिये। सर्व शक्तिमान, सर्वज्ञ, सर्वव्यापक आदि ईश्वरीय गुणों पर ध्यान कीजिये। नित्य गीता का एक अध्याय पढ़िये। मृत्यु भी क्यों न हो जाय पर भूट न बोलिये। जब कभी काम प्रबल हो अथवा एकादशी के दिन उपवास कीजिये। उपन्यास पाठ तथा सिनेमा दर्शन का परित्याग कीजिये। हर मिनट को उपयोग में लाहिये। प्राणायाम का अभ्यास कीजिये। काम-दृष्टि से स्त्रियों की ओर न देखिये। गलियों में टहलते समय अपने पैर के अंगूठे पर दृष्टि रखिये। तथा अपने दृष्टदेव पर ध्यान लगाये रखिये। खाते समय, टहलते समय, ओफिस में काम करते समय सदा गुरुमंत्र का जप करते रहिये। हर वस्तु में ईश्वर को देखिये। अपनी दैनिक डायरी को नित्य भरिये तथा उसका पालन कीजिये। तथा हर महीने के अन्त में मेरे अवलोकनार्थ भेज दीजिये। नोट-पुस्तक में अपने गुरुमंत्र को साफ रोज लिखिये तथा उस जव पुस्तक को भी मेरे पास भेज दीजिये।
यदि आप उपर्युक्त उपदेशों का अक्षरशः पालन करते हैं तो आप काम को वशीभूत करने में समर्थ रहेंगे। यदि आपको सफलता न मिले तो मेरी हंसी उड़ा सकते हैं। वह मनुष्य घन्य है जिसने काम को वशीभूत कर लिया है क्योंकि वह ईश्वर साक्षात्कार को प्राप्त करेगा। ऐसे महात्मा की जय हो।
शीर्षासन, सर्वांगसन तथा सिद्धासन का प्राणायाम के साथ क्रमशः अभ्यास कीजिये। काम पर विजय पाने के लिये ये सभी सहायक हैं। रात्रि में अपने पेट को अति न भरिये। गन्धि के आहार रहने होने चाहिये। कुछ फूल
२००
ब्रह्मचर्य साधना
तथा आधा सेर दूध रात्रि के लिये उपयुक्त आहार है। इस आदर्श को रखिये। सरल जीवन उच्च विचार।
श्री शंकराचार्य के अन्य जैसे “भज गोविन्दम्” “मणिरत्नमाला” अथवा ‘प्रश्नोत्तरी’, ‘विवेक चूडामणि’ आदि का अध्ययन कीजिये। सावधानीपूर्वक भर्तृहरि के “वैराग्य शतक” को पढ़िये। वे सभी प्रेरणात्मक हैं। सदा आत्म विचार का अभ्यास कीजिये। सत्संग कीजिये। कथा, कीर्तन तथा दार्शनिक चर्चा में उपस्थित रहिये। किसी व्यक्ति के साथ अधिक नाता न जोड़िये अधिक हिलने से धूषा की उसति होती है मित्रों की संख्या न बनाइये। उनसे हिलिये मिलिये नहीं। स्त्रियों से अधिक हिलने मिलने से अन्ततः आपका सर्वनाश हो जायगा। इस बात को कभी न भूलिये। मित्र ही आपके वासविक शत्रु हैं।
काम-दृष्टि से न देखिये। दिव्य भाव को बढ़ाइये। आप अनेक बार विफल होंगे। बारम्बार इस भाव का अभ्यास कीजिये। शरीर के विकारों पर विचार कीजिये। इससे वैराग्य की दृष्टि होगी।
काम-दृष्टि के लिये अपने को दखिलत कीजिये। रात्रि को भोजन करना त्याग दीजिये। नीस माला अधिक जप कीजिये। काम से धूषा कीजिये। स्त्रियों से धूषा न कीजिये। सदा लंगोट पहनिये। भगवान् कृष्ण आपको साहस तथा बल प्रदान करें जिससे आप अध्यात्मिक मार्ग का अनुसरण कर जीवन के लक्ष्य को प्राप्त कर लें।
आत्म-संयम
अपने ऊपर संयम रखना ही आत्म संयम है। अपने आवेगों, रुचियों, काम-वासनाओं, इन्द्रियों तथा मन को
आत्म-संयम
२०१
अपने अधीन रखने की शक्ति अथवा आदत ही आत्म-संयम है।
अपने को पहले वशीभूत करो। फिर आप दूसरों को वश में ला सकते हैं।
आत्म-संयम मन को शुद्ध बनाता, विचार शक्ति को मजबूत करता है तथा आपके आचरण को ऊपर उठाता है। यह आपको मुक्ति, शान्ति, सुख तथा आनन्द प्रदान करता है। यह आपकी संकल्प शक्ति को मजबूत बनाता है।
जो स्वयं पर विजय प्राप्त करता है, वह उस सेनापति, से बढ़कर है जो किसी देश पर विजय प्राप्त करता है।
आत्मसंयम वह कुञ्जी है जिससे नित्य सुख तथा अमृतत्व धाम का द्वार खुलता है।
अपने ऊपर विजय प्राप्त करने से बढ़कर अन्य कोई भी विजय नहीं है।
अपने इन्द्रियों तथा मन को नियन्त्रित करो। आप आत्मसाक्षात्कार करेंगे।
आत्मप्रभुत्व प्राप्त कीजिए। अपने ऊपर विजय प्राप्त पाइए। जब तक आपने ऐसा नहीं किया आप अपनी इन्द्रियों के गुलाम ही बने रहेंगे।
जो अपने काम का गुलाम है वह इस पृथ्वी पर सब से निकट गुलाम है जो अपने काम, इच्छा, तृष्णा तथा इन्द्रियों पर शासन करता है वह वास्तव में राजाओं का भी राजा है। वह आत्म-राज्य का सम्राट् है। उसके लिए राज्य तथा मुकुट आदि कुछ भी नहीं है। उसका साम्राज्य सर्वोत्तम है।
हर प्रलोभन को दवाने से, हर घुरे विचार का दमन करने से, हर कामना अथवा तृष्णा को नष्ट करने से,
२०२
ब्रह्मचर्य साधना
हर कटु शब्द को रोके रखने से, हर खुरे कार्य को निर्बंधि करने से शाश्वत शान्ति तथा सुख के लिए पथ प्रशर बनता है।
जो स्वयं पर हुक्मयत तथा शासन करता है वह दूषण पर भी शासन तथा हुक्मयत कर सकता है।
आत्मसंयम से कठिनाइयों को सहन करने की शक्ति तथा आपत्तियों का सामना करने की ताकत मिलती है।
आत्मसंयम से सर्वोच्च पुरुष की प्राप्ति होती है। आत्मसंयम मनुष्य का नित्य कर्तव्य है। दान तथा वेदाध्ययन से भी अधिक पुरुषकर है आत्मसंयम।
आत्मसंयम से आपकी शक्ति बढ़ती है। आत्मसंयम वड़ा ही पवित्र है। आत्मसंयम से आप सारे पापों को विशुद्ध हो जायेंगे। आप सच्चरित्र होंगे तथा शक्ति प्राप्त करेंगे। आप परम कल्याण को प्राप्त करेंगे।
आत्मसंयम के समान कोई कर्तव्य नहीं है। आत्मसंयम जगत में सर्वोच्च धर्म है। आत्मसंयम के द्वारा आप इस जगत में तथा परलोक में सर्वोच्च सुख का भोग करेंगे। आत्मसंयम से युक्त होकर आप महान् पुरुष प्राप्त करेंगे।
आत्मसंयमी व्यक्ति सुखपूर्वक उठता तथा इस संसार में विचरण करता है। वह सदा प्रसन्न रहता है। आत्मसंयम सब से महान् व्रत है।
आत्मसंयम रहित व्यक्ति सदा दुःख भोगता है। वह बहुत ही विपत्तियों को निमन्त्रित कर बैठता है। वे सभी उसके ही दोषों के कारण उत्पन्न होते हैं। क्षमा, धैर्य, अहंकार, निष्कृता, सत्य, इन्द्रिय दमन, कुशलता, तथा भद्रता, शील, दृढ़ता, उदारता, अक्रोध, सन्तोष, मधुर भाषण, दानशीलता, अद्भुत— इन सबों का समन्वय ही
आत्म संयम है ।
गुरु के प्रति आदर तथा सबों के प्रति करुणा भी आत्मसंयम है । आत्मसंयमी व्यक्ति दूसरों की निन्दा नहीं करता । आत्मसंयमी व्यक्ति भूठ बोलना, अपहरण करना, तिन्दा करना, काम, लोभ, मद, अभिमान, भय, द्वेष, अनादर, आदि का परित्याग करता है ।
वह कभी भी कलंकित नहीं बनता । वह द्वेष से मुक्त रहता है ।
आत्म संयम द्वारा ही ब्रह्म के उस अमर धाम की प्राप्ति हो सकती है जो हृदय गुहा में छिपा हुआ है ।
आत्मसंयमी व्यक्ति सांसारिक सम्बन्धों तथा भावनाओं से उत्पन्न राग-पाशों से बद्ध नहीं होता ।
जहां आत्मसंयमी व्यक्ति रहता है वहीं अरण्य है । वही पवित्र स्थान है । आत्मसंयमी के लिए अरण्य की क्या आवश्यकता है ? जिसे आत्मसंयम नहीं उसके लिए भी अरण्यवास से क्या लाभ ?
आत्मसंयमी व्यक्ति परलोक में महान् पुण्यसंस्कार प्राप्त करता है । वह इस जगत में सम्मान प्राप्त करता है तथा दूसरे जगत में उन्नत पथ पर आरूढ़ होता है । वह नक्ष पद को प्राप्त करता है वह मुक्ति प्राप्त करता है ।
—o:—
२०४
ब्रह्मचर्य साधना
तीन आदर्श ब्रह्मचारी
श्री भीष्म
भीष्म का पहला नाम देवव्रत था। वे महार शान्तनु के लड़के थे। इनकी माता गंगादेवी थीं। वे देवता के अवतार थे। किसी आपवश उनकी इस भू पर जन्म धारण करना पड़ा था।
एक बार महाराजा शान्तनु एक मछुआ-सरदार की लड़की सत्यवती पर आसक्त हो गए। वे उसके पि के पास शादी का प्रस्ताव लेकर गये। मछुआ सरदार कहा—“मैं अपनी लड़की देने के लिए तैयार हूँ पर आपको एक प्रतिज्ञा करनी होगी। मेरी लड़की से उस पुत्र को ही अपना उत्तराधिकार प्रदान करेंगे।”
अपने प्रिय पुत्र देवव्रत के रहते राजा यह प्रतिज्ञा नहीं कर सकते थे। वे खिन्न होकर लौट आये। त्रिीर दुख रहने लगे। देवव्रत को यह बात मालूम हुई। अपने पिता का दुख दूर करने के लिए स्वयं वे मछुआ-सरदार के पास गये। उस सरदार के समक्ष ही उन्होंने प्रतिज्ञा की “इस लड़की से उत्पन्न पुत्र ही इस राज्य का उत्तराधिकारी होगा। मैं इस राज्य का त्याग करता हूँ।”
सरदार ने कहा—“मैं आपकी शिष्टता की स्तुति करता हूँ। परन्तु आपके पुत्र मेरी लड़की के पुत्र को बलपूर्वक राज्य से हटा सकते हैं।
देवव्रत ने कहा—हे सरदार सुनो ! मैं प्रतिज्ञा करता हूँ कि मैं आजीवन नैष्ठिक ब्रह्मचारी बना रहूँगा। जगत की सारी रजियां मेरे लिए माता हैं। मैं हस्तिनापुर के राजा का परम भक्त बना रहूँगा। पुत्र रहित मृत्यु प्राप्त
तीन आदर्श ब्रह्मचारी
२०५
करने पर भी मैं नित्य सुख तथा अमृतत्व को प्राप्त करूँगा।
स्वर्ग के देवताओं ने पुष्पवृष्टि की तथा कहा—“यह भीष्म प्रबल है।” तब से ही देवव्रत भीष्म कहलाये।
सत्यवती तथा शान्तनु के बीच विवाह हो गया। शान्तनु बहुत ही प्रसन्न हुए तथा उन्होंने अपने पुत्र को यह वरदान दिया—“ईश्वर सदा तुम्हारी रक्षा करे ! जब तक तुमको जीवित रहने की इच्छा है तब तक मृत्यु तुम्हारे पास नहीं फटकेगी। मैं तुमको इच्छा-मृत्यु का वर देता हूँ।”
भीष्म ने आदर्श ब्रह्मचर्य का जीवन बिताया। महाभारत के युद्ध में वे मय से बड़े योद्धा थे। वे एक दार्शनिक सलाहकार भी थे। वे गुरु, राजनीतिज्ञ तथा धर्म-मर्मज्ञ थे। वे आत्म संयम तथा तिलीक्षा के अवतार थे। वे कई दिनों तक शरशैल्या पर पड़े रहे। उन्होंने युधिष्ठिर को राजनीति, धर्म, दर्शन, सामाजिक नीति तथा सदाचार आदि विषयों पर अनमोल उपदेश दिए। उनके उपदेश तथा उनके जीवन का आदर्श आज भी मानव इतिहास में जाज्वल्यामान है। वे आज भी प्रेरणा के स्रोत हैं।
उस भीष्म को मेरा नमस्कार है। हम सभी उनके आदशों को अपने जीवन में उतारें। श्री भीष्म जी की जै !
श्री हनुमान जी
श्री हनुमान जी माता अंजना के पुत्र थे। इनके पिता थे वायुदेव। बचपन से ही श्री हनुमान जी की वीरता समुद्र के समान असीम थी।
बचपन में ही वे सूर्यदेव को निगलने के लिए चला पड़े। सूर्य की तप्त किरणें हनुमान जी के शरीर पर पड़ती थीं परन्तु फिर भी वे आकाश की छाती को चिरते हुये
२०६
ब्रह्मचर्य साधना
बढ़ते गये। इन्द्र ने क्रोधित होकर इन पर अपने वज्र का प्रहार किया जिसके कारण इनकी हड्डी टूटी हो गई तब से ही यह हनुमान कहलाये।
वे नैष्ठिक ब्रह्मचारी थे। वे आज्ञेय, महावीर तथा माक्षति के नाम से प्रसिद्ध हैं। वे सब से महान् वीर हैं। वे सात चिरंजीवियों में से एक हैं। वे ब्रह्मचर्य के साक्षर रूप हैं। वे ज्ञानी शिरोमणि हैं।
हनुमान को अग्निमा, लघिमा, गरिमा आदि सारी सिद्धियां प्राप्त थीं। श्री राम ने भी इनको ही सीता की खोज के लिए अपना दूत चुना।
समुद्र लांघ कर लंका पहुंचना सभी वानरों के लिये एक महान् समस्या थी। जाम्बवन्त के द्वारा प्रेरित होकर हनुमान लंका-यात्रा के लिए कटिबद्ध हो गये। उन्होंने सवों में आशा तथा साहस का संचार करते हुये ये शब्द कहे—“मैं उस वार्य का पुत्र हूँ जो पर्वतों को ध्वस्त कर देता है। मैं मेघ पर्वत की सहस्र बार परिक्रमा कर सकता हूँ। मैं सारे समुद्र की सोख सकता हूँ। समुद्र को उलांच सकता हूँ। मैं पर्वतों को ध्वस्त कर सकता हूँ तथा सूर्य और चन्द्रमा का अतिक्रमण कर सकता हूँ।”
इस प्रकार से गर्जन करते हुए हनुमान लंका को पधारे। रास्ते में नागों की जननी सुरसा ने उनके बल, वीर्य, कौशल तथा ज्ञान की परीक्षा की। हनुमान सफल निकले।
लंका में जाकर सीता को उन्होंने राम-श्रृंगट्टी दी। लंका-दहन किया तथा सन्देश लेकर वानरों को प्रसन्न करते हुए श्री राम के पास लौट आए। उन्होंने श्री सीता जी की चूड़ामणि श्री राम को प्रदान की।
तीन आदर्श ब्रह्मचारी
२०७
रावण के साथ युद्ध के समय लक्ष्मण जी के लिये हनुमान जी हिमालय से संजीवनी बूटी लाये ।
हनुमान श्रीराम के परम भक्त हैं । वे महान् कर्मयोगी है । उनका शरीर वज्र के समान दृढ़ है । वे नव व्याकरण के पंडित हैं ।
श्री-हनुमान हम सबों को अपना आशीर्वाद प्रदान करें ।
श्री हनुमान जी को अनेकानेक प्रणाम ।
श्री हनुमान जी की जै !
श्री लक्ष्मण
श्री लक्ष्मण जी महाराजा दशरथ के पुत्र थे । इनकी माता सुमित्रा थी । वे श्री राम के छोटे भाई थे । वे सदा श्री राम के सेवक, आज्ञाकारी तथा अनुगामी थे ।
श्रीराम के वनवास का आदेश मिलने पर श्री लक्ष्मण ने अपनी माता, पत्नी तथा सब का त्याग कर दिया । वे श्रीराम तथा श्री सीता की सेवा में सदा तत्पर रहे ।
चौदह वर्षों तक वनवास-काल में उन्होंने आदर्श ब्रह्मचारी का जीवन का पालन किया ।
सुग्रीव ने सीता द्वारा गिराये गये आभूषणों को एवं वस्त्रों को श्रीराम को दिखाया था । श्री राम ने उनकी श्री लक्ष्मण को दिखाया था तथा पूछा था “प्रिय लक्ष्मण सीता के इन आभूषणों को पहचानो । क्या वे सीता के ही हैं ?”
लक्ष्मण ने कहा—“मैं कर्णाभूषण तथा वाज्रबन्दी को तो नहीं पहचानता परन्तु मैं पैरों की पायल को पहचानता हूँ क्योंकि मैं सदा उनके पैरों की ही पूजा करता था ।”
२०८
ब्रह्मचर्य साधना
लक्ष्मण के इन वाक्यों में ही उनकी दृष्टि का सारा रहस्य छिपा हुआ है। उनके लिए सारी स्त्रियां माता थीं। वे माता सीता के चरण की पूजा किया करते थे।
उनका भाव दिव्य था।
ब्रह्मचर्य के बल के कारण ही लक्ष्मण ने मेथनाद को मार डाला।
श्री लक्ष्मण वीर, दूरदर्शी, साहसी तथा आत्मावलंबी थे। वे अपने सिद्धांतों के पक्के थे। वे ठीक समय पर ठीक कार्य को किया करते थे। उन 'आतुर प्रेम अदभुत था।
“अपने भाइयों के प्रति प्रेम रखिये। विश्व बन्धुत्व का विकास कीजिए। ब्रह्मचर्य व्रत का पालन कीजिए।”
श्री लक्ष्मण के पदचिन्हों का अनुगमन कीजिए।
श्री लक्ष्मण को अनेकानेक प्रणाम।
हम सभी उनकी कृपा को प्राप्त करें।
स्वास्थ्य तथा ब्रह्मचर्य
१. बहुत से युवक स्वप्नदोष तथा धातु क्षीणता के शिकार बने हुये हैं। इसके कई कारण हो सकते हैं।—कंज, त्रति भोजन, उत्तेजक तथा वायुकारक पदार्थ, मलिन विचार, तथा अज्ञान के कारण किये गये दुष्कृत। इसके द्वारा उनके मन में एक प्रकार का भय उत्पन्न हो जाता है। परन्तु निराश होने की कोई भी बात नहीं है। संयम (लघु सात्विक आहार) शिष्ट आदतें, स्वास्थ्य के नियमों का पालन, पूर्ण सदाचार तथा शुद्ध विचार के द्वारा इस रोग का पूर्णतः निवारण किया जा सकता है।
२. सर्वप्रथम ईश्वर-भक्ति के द्वारा अपने मन को शुद्ध बनाइये। जप तथा ध्यान का अभ्यास कीजिये।
स्वास्थ्य तथा ब्रह्मचर्य
२०६
आध्यात्मिक पुस्तकों का अध्ययन कीजिये। ईश्वर की प्रार्थना कीजिये। ब्रह्मचर्य का पालन कीजिये। स्त्रियों के साथ अनुवश्यक रूप से न रहिये। उनमें केवल मातेश्वरी के ही दर्शन कीजिये। सबों के साथ आत्म-भाव रखिये। सिनेमा, श्रव्यवार, कुसंगति, बुरे गपशप आदि से दूर रहिये। मन तथा शरीर को किसी उपयोगी काम में लगाये रखिये। रोग की अधिक चिन्ता न कीजिये। यह भी गुजर जायगा। मन में जब बुरे विचार घुसें तो ईश्वर के नाम का जप कीजिये। उसकी प्रार्थना कीजिये। अनुभव कीजिये “ईश्वर की कृपा से अब मैं स्वस्थ हो रहा हूँ।”
३. चार बजे प्रातः उठिये। जप तथा ध्यान कीजिये। दस बजे रात्रि को भी सोने से पहले जप तथा ध्यान कीजिये। सोने से पहले शौच कर लीजिये। बाहूँ करवट सोइये। तीव्र हालतें में पीठ के बलें तब तक सोइये जब तक कि पूरी तरह से चंगे नहीं हो जाते। शाम का भोजन हल्का होना चाहिये। शाम को भोजन जल्दी ही कर लेना चाहिये। यदि हो सके तो ७ बजे के अन्दर ही अन्दर भोजन कर लेना चाहिये। शाम को श्रविकांश दूध तथा फल का आहार कीजिये। सूर्यास्त के बाद दोस अथवा तरल किसी भी प्रकार का भोजन कीजिये। दूध पीते समय उसमें आदी का रस मिला दीजिये। अथवा दूध को कुन्त्ली हुई आदी के साथ मिला कर पीजिये।
४. सदा कीपीन अथवा लंगोटी पहनिये।
५. चाय, काफी तथा अन्य उत्तेजक पदार्थ जैसे मिर्र, अधिक नमक, गर्म वस्तुयें, मसाले, प्याज तथा लहसुन, अधिक मिठाई तथा अचार आदि का परित्याग कीजिये। हल्का तथा सात्विक आहार कीजिये। एकादशी
२१०
ब्रह्मचर्य साधना
को उपवास कीजिये।
६. प्रातः काल ठंडे जल में गोता लगाकर स्नान कीजिये। यदि हो सके तो शायें भी भोजन के पहले ठंडे पानी से स्नान कर लीजिये।
७. मल-मूत्र के वेग को कभी न रोकिये।
८. सदाचार के नियमों का पालन कीजिये। निम्नांकित आसनों का अभ्यास कीजिये। शीर्षासन, सिद्धासन, परिचमोत्तासन, योग मुद्रा, मुजंगमासन, उद्भि-यान बन्ध तथा नौली क्रिया का भी अभ्यास कीजिये। कुछ मिनटों के लिये गहरी साँस लेने का भी अभ्यास कीजिये। प्रातः सूर्यस्तान कीजिये। धूप में टहलिये। सूर्य नमस्कार कीजिये। दौड़िये, तैरिये, दस मिनट तक के लिये हिप-बाथ कीजिये (पानी के टब में कमर तक पानी रखकर उसमें बैठिये। पैर टब से बाहर रखिये। अथवा तालाब, झील, या नदी में नामि तक पानी में रखकर स्नान कीजिये।)
९. आप निम्नांकित उपचार कर सकते हैं: एक दिन के लिये नींबू अथवा नारंगी के रस का सेवन करते हुये उपवास कीजिये। एक सप्ताह तक के लिये केवल दूध तथा फल पर ही जीवन निर्वाह कीजिये। उपयुक्त उपचार के समय दूध तथा फल लेते समय एलिमा लेना आवश्यक है।
१०. औषधि “ब्रह्मचर्य सुधा” का सेवन कीजिये। अथवा सोने से पहले पाच भर दूध के साथ कुछ रत्ती भर, कपूर का सेवन कीजिये।
ईश्वरी उ्योति आपके चेहरों से विभासित हो। ईश्वर आपको स्वास्थ्य दीर्घायु, शान्ति, सम्यक्ति तथा कैवल्य प्रदान करे।
ब्रह्मचर्य सम्बन्धी उपदेश
१. कामुक विचार तथा कामनाओं से मुक्ति ही ब्रह्मचर्य है। यह सभी इन्द्रियों का दमन तथा मन वचन एवं कर्म से भोग का त्याग है। यह नर तथा नारी दोनों के लिए है। ब्रह्मचर्य के द्वारा आप बल की प्राप्ति करेंगे जिससे जीवन के क्लेशों का अतिक्रमण कर सकेंगे। आपको स्वास्थ्य, दीर्घायु, वीर्य, मन की शान्ति, जीवन में सफलता, तितिक्षा शक्ति, तीक्ष्ण बुद्धि, स्मृति शक्ति, मन की धारणा शक्ति, इच्छा शक्ति, जीवन की कठिनाइयों का सामना करने के लिये प्रचुर बल, तथा दिव्य शक्ति की प्राप्ति होगी। आप ईश्वर की भक्ति तथा परम मुक्ति को प्राप्त करेंगे। आपको ब्रह्मचर्य की महिमा का साक्षात्कार करना चाहिये। आप जीवन में ब्रह्मचर्य का संकल्प ले लीजिये।
२. आहारः—अपने आहार में 'यमित' बनिये। दूध, फल, गेहूँ (गीता अध्याय १७-८) जैसे सात्विक आहार का सेवन कीजिये। चटपटे पदार्थ लहसुन, प्यूज, मांस, मछली, अलकोहल इत्यादि कामोदीक हैं। उनका पूर्णतः परित्याग कीजिये। विलासपूर्ण भोजन का परित्याग कीजिये। सरल आहार कीजिये। मसाले, अचार, चाय तथा काफी आदि का पीना छोड़ दीजिये। धूम्रपान छोड़ दीजिये। उपवास के द्वारा ब्रह्मचर्य में सहायता मिलती है। समय समय पर उपवास लीजिये। एकादशी के दिन उपवास कीजिये। यदि यह सम्भव न हो तो दूध तथा फल का सेवन कीजिये। मिठाई खाने में थोड़ा सा संयम रखिये। अन्धु होगा कि आप चीनी का त्याग एकदम कर डालें। भूने हुये पदार्थों का सेवन करना भी त्याग दीजिये। ऐसे
(२११)
१२२
ब्रह्मस्य साधना
भोजन न कीजिये जो पेट में जाकर कब्ज आदि को पैदा करते हों तथा शरीर में गर्मी पैदा करते हों। उत्तेजक आहारों का त्याग कीजिये। ताजे फल, मेवा, तथा दूध, तथा सात्विक भोजन ब्रह्मचर्य के अनुकूल हैं। अच्छा स्वास्थ्य रखने के लिए ही भोजन कीजिये। स्वाद के लिये कभी भी भोजन न कीजिए। धीरे धीरे खाइए तथा खूब चवाकर खाइए।
३. विचारः—विपरीत लिंग के विषयमें न लोजिए। लैंगिक विचारों को रोककर मन को दिव्य, शुद्ध तथा ईश्वरीय विचारों से पूर्णतः भर डालिए। मन को पूर्णतः 'लमरखिए। सदा ही अपने शरीर तथा मन को किसी न किसी उपयोगी काम में लगाए रखिए। दिलचस्पी लीजिए तथा अपने काम में 'सुख का अनुभव कीजिए। भीष्म, हनुमान आदि अखण्ड-ब्रह्मचारियों का चिन्तन कीजिए तथा उनके द्वारा प्रेरणा ग्रहण कीजिए। अलिंग आत्मा से तादात्म्य सम्बन्ध स्थापित कीजिए। आत्मा में लिंग नहीं, सदा जग कीजिए—“ओ३म् अखण्ड सन्निदानन्द आत्मा”। विचार का अभ्यास कीजिए। अपने मन में यह बात अच्छी तरह से जमा लीजिए कि विषय भोग तथा लैंगिक सुख विषाक्त हैं, आमक हैं, मिस्र्या तथा दुखद हैं। ब्रह्मचर्य में कभी ही जीवन में बहुत से रोगों तथा क्लेशों का कारण बन जाता है। ऐसा भाव रखिए कि सभी लिंगों मातेश्वरी की ही स्वरूप हैं। उनको मानसिक नमस्कार कीजिए। मन ही मन उनको नमस्कार कीजिए तथा माता समझिए। मानसिक जप कीजिए। “ओ३म् दुर्गायै नमः।” लिंगों के चरणों की ओर देखिए। थोड़ा मिलिए। जब बहुत आचर्यक हो तो बहुत श्र्लय
ब्रह्मचर्य सम्बन्धी उपदेश
२१३
बोलिए। अनुभव कीजिए कि “ईश्वर की कृपा से मैं हर दिन अधिकाधिक शुद्ध बनता जा रहा हूँ।” कामुक नेत्रों, बुरे विचारों से, स्त्रियों की ओर न देखिए। जब सौन्दर्य आकृष्ट करे तो आप ईश्वर का स्मरण कीजिए। जो कि सौन्दर्य का लक्षण है।
४. जब मन में अशुभ विचारों के बादल आने लगेँ, तो सद्ग्रन्थों का अध्ययन कीजिए। ईश्वर की प्रार्थना कीजिए तथा उसके नामों का उम्रता के साथ जप कीजिए। ऐसा भान कीजिये कि ईश्वर सदा आपके साथ ही है। इष्ट देवता की मूर्ति को अपने आँखों के सामने लाइए। अपने दिव्य स्वरूप की याद कीजिए। अलिंग, शुद्ध आत्मा के साथ अपना तादात्म्य सम्बन्ध स्थापित कीजिए। काम-वृत्ति का साक्षी मात्र बनिए। विचार कीजिए कि यह कामना किसकी है? कुछ प्राणायाम कर लीजिए। कम से कम शारीरिक ब्रह्मचर्य का तो पालन कीजिए ही यद्यपि मन पूर्णतः वश में न आवे। उपवास कीजिए। ठंडे जल से स्नान कीजिए। विवेक, इन्द्रियपरायण जीवन के क्लेशों का स्मरण कर बुरे विचारों को दूर भगा दीजिए। मन को मोड़ कर दूसरी दिशा की ओर लगा दीजिए। प्रेरणात्मक पुस्तकों को पढ़िये। वीस प्राणायाम कीजिए। कामुक विचार आ का शत्रु है। उसके साथ अपने तादात्म्य सम्बन्ध न रखिए। यह शीघ्र ही गुजर जायगा। उसके प्रति सदा उदासीन बनिए। मन को दिव्य विचारों से भर डालिए। शुद्धता का विचार कीजिए।
५. प्रातः ही 'डे जल में डुबकी लगाकर स्नान कीजिए। यदि होसके तो शायें को भी स्नान कीजिए। १५ मिनट के लिए प्रति दिन हिप बाथ भी कीजिए।
२१४
ब्रह्मचर्य साधना
६. ईश्वर की भक्ति तथा ईश्वरार्पण आपको ब्रह्मचर्य की साधना में मद्दायता देगा जप, कीर्तन, स्वाध्याय, प्रार्थना, मन्त्रगन्थों का अध्ययन—ये सब कामुक विचारों को विनष्ट कर डालेंगे। ईश्वर के प्रति गम्भीर भक्ति का विकास कीजिए। नित्य प्रति उसकी कृपा के लिए प्रार्थना कीजिये। ईश्वर के प्रेम में वृद्धि लाइये। तब निम्न विषे स्वतः ही दूर हो जायेंगे। जितना भी संभव हो सके ईश्वर के नाम का जप कीजिये। प्रातः चार बजे उठकर जप तथा ध्यान का अभ्यास कीजिए। रात्रि को भी ऐसा कीजिए। ईश्वर की भक्ति के द्वारा आप आसानी से कामुक शक्ति को श्रोजस् में रूपांतरित कर सकते हैं।
७. सिनेमा, उपन्यास, अखबार, बेकार की गपशप तथा कुसंग का परित्याग कीजिए। केवल प्रेरणात्मक आध्यात्मिक पुस्तकों का स्वाध्याय कीजिये। सत्संग कीजिये। आध्यात्मिक जीवन बिताइये। सदा कौषीन या लंगोटी को पहनिये। जब तक आप ब्रह्मचर्य में संस्थित न हों तब तक सतत प्रयास की आवश्यकता है। सदा सावधान रहिये। जब आप अपने संकल्प पालन में विफल हों स्वयं को दण्डित कीजिये। गन्नि का आहार त्यागिये। अधिकाधिक जप कीजिये—यही दंड है।
८. केवल शुभ वस्तुओं को ही देखिये। शुभ बातों का श्रवण कीजिये। केवल शुभ विचारों को ही मन में आने दीजिये। सारे गन्दे दृश्य, संगीत तथा वार्तालाप का त्याग कीजिये।
९. ब्रह्मचर्य के आठ खंडनों का परित्याग कीजिये। (अ) दर्शन : (विपरीत लिंग के व्यक्ति को कामुक दृष्टि से देखना)।
ब्रह्मचर्य के लिये कुछ नुस्खे
२१५
(ब) स्पर्शन : विपरीत लिंग के व्यक्ति को छूने, आलिंगन करने तथा उसके निकट रहने की कामना करना।
(स) केलि : उसके साथ खेलना तथा विहार करना।
(द) कीर्तन : उसके गुणों का अपने मित्रों में बखान करना।
(च) गुह्य भाषण : गुप्त रूप से बातें करना।
(छ) संकल्प : कामुक विचार रखना।
(ज) अर्थवसाय : पुरुष स्त्री के साथ संभोग ज्ञान की तीव्र कामना।
(भ) क्रिया निवृत्ति : संभोग।
जो उपर्युक्त आदतों से पूरी तरह मुक्त है वही पूरा ब्रह्मचारी है। इनमें से किसी भी एक व्रत का खण्डन हो जाने पर ब्रह्मचर्य का खण्डन हो जाता है। सदा इस बात का स्मरण रखिये।
१०. गृहस्थों के लिए ब्रह्मचर्य : जो शीघ्र ही उन्नति करना चाहते हैं उनको वैवाहिक जीवन में भी ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिये। गृहस्थ लोगों को अपने सुखोपभोग में संयमित बनना चाहिए। अच्छे स्वास्थ्य इत्यादि की दृष्टि से भी इसकी आवश्यकता है। एक महीने के लिए ही ब्रह्मचर्य का व्रत ले लीलिए। तब उसको तीन महीने तक बढ़ा लीजिए। आपको कुछ शक्ति मिल जायगी। धीरे धीरे आप इसको बढ़ाते चले जाइए।
ब्रह्मचर्य के लिये कुछ नुस्खे
(क) शीर्षासन ५ मिनट
सर्पांगासन १० मि॰
उपवास एकादशी के दिन, हर दूसरे रविवार।
२१६
ब्रह्मचर्य साधना
| जप | १ घन्टा ---|---|--- | गीता स्वाध्याय | १ घन्टा | ध्यान | ३० मिनट (ख) | सिद्धासन | २० मिनट | प्राणायाम | ३० मिनट | दूध तथा फल | रात्रि | उड्डियान बन्ध | तीन बार । (मन को) | अध्ययन, कुलवारी लगाना, | कीर्तन | इत्यादि में पूर्णतः लगाये रखिये ) | (ग) | कीर्तन | ३० मिनट | प्रार्थना | ३० मिनट | सत्संग | १ घन्टा | त्रिफला जल | प्रातः | ध्यान | ३० मिनट से लेकर तीन घंटे तक (घ) | ओ३म् या अपने इष्ट देवता पर चारक १० | | मिनट तक । | | हरे राम भजन तथा जप | ३० मिनट | गर्मा में बादाम मिश्री शर्बत | प्रातः
साधक क से घ तक में किसी भी एक का अभ्यास कर सकते हैं । अथवा (क) को (ग) या (घ) से मिला सकते हैं । अथवा क, ख, ग, मिला कर अपने अधिकाधिक लाभ के लिए अभ्यास कर सकते हैं ।
जप के लिये मंत्र
ओ३म् नमो भगवते वासुदेवाय — भगवान् श्रीकृष्ण के भक्तों के लिये ।
ओ३म् नमो नारायणाय — विष्णु ।
ओ३म् नमः शिवाय — शिव ।
जप के मन्त्र
२१७
श्री राम या श्री सीताराम — राम
गाथवी — ब्राह्मणों, क्षत्रियों, तथा वैश्यों के लिये ।
श्रोत्रम् या सोहम् — निगुण उपासकों के लिये ।
प्रातः शुद्धता पर ध्यान कीजिए तथा दिन में उसका अभ्यास कीजिये । “शुद्धता मेरा लक्ष्य है” “शुद्धता ही परिपूर्णता है” “शुद्धता ही परम कल्याण है” “मैं शुद्ध स्वरूप हूँ”—ये सब शुद्धता के ऊपर ही ध्यान हैं ।
ईश्वर की कृपा आप सबों को प्राप्त हो ।
—:०:—