ब्रह्मचर्य साधना
Brahmacharya Sadhana
स्वामी शिवानन्द सरस्वती द्वारा
स्रोत: 1980 Hindi 2nd Edition (Yoga-Vedanta Forest Academy) · Yoga-Vedanta Forest Academy / The Divine Life Trust Society, Rishikesh · 1980 (उद्गम)
आत्म संयम है ।
गुरु के प्रति आदर तथा सबों के प्रति करुणा भी आत्मसंयम है । आत्मसंयमी व्यक्ति दूसरों की निन्दा नहीं करता । आत्मसंयमी व्यक्ति भूठ बोलना, अपहरण करना, तिन्दा करना, काम, लोभ, मद, अभिमान, भय, द्वेष, अनादर, आदि का परित्याग करता है ।
वह कभी भी कलंकित नहीं बनता । वह द्वेष से मुक्त रहता है ।
आत्म संयम द्वारा ही ब्रह्म के उस अमर धाम की प्राप्ति हो सकती है जो हृदय गुहा में छिपा हुआ है ।
आत्मसंयमी व्यक्ति सांसारिक सम्बन्धों तथा भावनाओं से उत्पन्न राग-पाशों से बद्ध नहीं होता ।
जहां आत्मसंयमी व्यक्ति रहता है वहीं अरण्य है । वही पवित्र स्थान है । आत्मसंयमी के लिए अरण्य की क्या आवश्यकता है ? जिसे आत्मसंयम नहीं उसके लिए भी अरण्यवास से क्या लाभ ?
आत्मसंयमी व्यक्ति परलोक में महान् पुण्यसंस्कार प्राप्त करता है । वह इस जगत में सम्मान प्राप्त करता है तथा दूसरे जगत में उन्नत पथ पर आरूढ़ होता है । वह नक्ष पद को प्राप्त करता है वह मुक्ति प्राप्त करता है ।
—o:—
२०४
ब्रह्मचर्य साधना
तीन आदर्श ब्रह्मचारी
श्री भीष्म
भीष्म का पहला नाम देवव्रत था। वे महार शान्तनु के लड़के थे। इनकी माता गंगादेवी थीं। वे देवता के अवतार थे। किसी आपवश उनकी इस भू पर जन्म धारण करना पड़ा था।
एक बार महाराजा शान्तनु एक मछुआ-सरदार की लड़की सत्यवती पर आसक्त हो गए। वे उसके पि के पास शादी का प्रस्ताव लेकर गये। मछुआ सरदार कहा—“मैं अपनी लड़की देने के लिए तैयार हूँ पर आपको एक प्रतिज्ञा करनी होगी। मेरी लड़की से उस पुत्र को ही अपना उत्तराधिकार प्रदान करेंगे।”
अपने प्रिय पुत्र देवव्रत के रहते राजा यह प्रतिज्ञा नहीं कर सकते थे। वे खिन्न होकर लौट आये। त्रिीर दुख रहने लगे। देवव्रत को यह बात मालूम हुई। अपने पिता का दुख दूर करने के लिए स्वयं वे मछुआ-सरदार के पास गये। उस सरदार के समक्ष ही उन्होंने प्रतिज्ञा की “इस लड़की से उत्पन्न पुत्र ही इस राज्य का उत्तराधिकारी होगा। मैं इस राज्य का त्याग करता हूँ।”
सरदार ने कहा—“मैं आपकी शिष्टता की स्तुति करता हूँ। परन्तु आपके पुत्र मेरी लड़की के पुत्र को बलपूर्वक राज्य से हटा सकते हैं।
देवव्रत ने कहा—हे सरदार सुनो ! मैं प्रतिज्ञा करता हूँ कि मैं आजीवन नैष्ठिक ब्रह्मचारी बना रहूँगा। जगत की सारी रजियां मेरे लिए माता हैं। मैं हस्तिनापुर के राजा का परम भक्त बना रहूँगा। पुत्र रहित मृत्यु प्राप्त
तीन आदर्श ब्रह्मचारी
२०५
करने पर भी मैं नित्य सुख तथा अमृतत्व को प्राप्त करूँगा।
स्वर्ग के देवताओं ने पुष्पवृष्टि की तथा कहा—“यह भीष्म प्रबल है।” तब से ही देवव्रत भीष्म कहलाये।
सत्यवती तथा शान्तनु के बीच विवाह हो गया। शान्तनु बहुत ही प्रसन्न हुए तथा उन्होंने अपने पुत्र को यह वरदान दिया—“ईश्वर सदा तुम्हारी रक्षा करे ! जब तक तुमको जीवित रहने की इच्छा है तब तक मृत्यु तुम्हारे पास नहीं फटकेगी। मैं तुमको इच्छा-मृत्यु का वर देता हूँ।”
भीष्म ने आदर्श ब्रह्मचर्य का जीवन बिताया। महाभारत के युद्ध में वे मय से बड़े योद्धा थे। वे एक दार्शनिक सलाहकार भी थे। वे गुरु, राजनीतिज्ञ तथा धर्म-मर्मज्ञ थे। वे आत्म संयम तथा तिलीक्षा के अवतार थे। वे कई दिनों तक शरशैल्या पर पड़े रहे। उन्होंने युधिष्ठिर को राजनीति, धर्म, दर्शन, सामाजिक नीति तथा सदाचार आदि विषयों पर अनमोल उपदेश दिए। उनके उपदेश तथा उनके जीवन का आदर्श आज भी मानव इतिहास में जाज्वल्यामान है। वे आज भी प्रेरणा के स्रोत हैं।
उस भीष्म को मेरा नमस्कार है। हम सभी उनके आदशों को अपने जीवन में उतारें। श्री भीष्म जी की जै !
श्री हनुमान जी
श्री हनुमान जी माता अंजना के पुत्र थे। इनके पिता थे वायुदेव। बचपन से ही श्री हनुमान जी की वीरता समुद्र के समान असीम थी।
बचपन में ही वे सूर्यदेव को निगलने के लिए चला पड़े। सूर्य की तप्त किरणें हनुमान जी के शरीर पर पड़ती थीं परन्तु फिर भी वे आकाश की छाती को चिरते हुये
२०६
ब्रह्मचर्य साधना
बढ़ते गये। इन्द्र ने क्रोधित होकर इन पर अपने वज्र का प्रहार किया जिसके कारण इनकी हड्डी टूटी हो गई तब से ही यह हनुमान कहलाये।
वे नैष्ठिक ब्रह्मचारी थे। वे आज्ञेय, महावीर तथा माक्षति के नाम से प्रसिद्ध हैं। वे सब से महान् वीर हैं। वे सात चिरंजीवियों में से एक हैं। वे ब्रह्मचर्य के साक्षर रूप हैं। वे ज्ञानी शिरोमणि हैं।
हनुमान को अग्निमा, लघिमा, गरिमा आदि सारी सिद्धियां प्राप्त थीं। श्री राम ने भी इनको ही सीता की खोज के लिए अपना दूत चुना।
समुद्र लांघ कर लंका पहुंचना सभी वानरों के लिये एक महान् समस्या थी। जाम्बवन्त के द्वारा प्रेरित होकर हनुमान लंका-यात्रा के लिए कटिबद्ध हो गये। उन्होंने सवों में आशा तथा साहस का संचार करते हुये ये शब्द कहे—“मैं उस वार्य का पुत्र हूँ जो पर्वतों को ध्वस्त कर देता है। मैं मेघ पर्वत की सहस्र बार परिक्रमा कर सकता हूँ। मैं सारे समुद्र की सोख सकता हूँ। समुद्र को उलांच सकता हूँ। मैं पर्वतों को ध्वस्त कर सकता हूँ तथा सूर्य और चन्द्रमा का अतिक्रमण कर सकता हूँ।”
इस प्रकार से गर्जन करते हुए हनुमान लंका को पधारे। रास्ते में नागों की जननी सुरसा ने उनके बल, वीर्य, कौशल तथा ज्ञान की परीक्षा की। हनुमान सफल निकले।
लंका में जाकर सीता को उन्होंने राम-श्रृंगट्टी दी। लंका-दहन किया तथा सन्देश लेकर वानरों को प्रसन्न करते हुए श्री राम के पास लौट आए। उन्होंने श्री सीता जी की चूड़ामणि श्री राम को प्रदान की।
तीन आदर्श ब्रह्मचारी
२०७
रावण के साथ युद्ध के समय लक्ष्मण जी के लिये हनुमान जी हिमालय से संजीवनी बूटी लाये ।
हनुमान श्रीराम के परम भक्त हैं । वे महान् कर्मयोगी है । उनका शरीर वज्र के समान दृढ़ है । वे नव व्याकरण के पंडित हैं ।
श्री-हनुमान हम सबों को अपना आशीर्वाद प्रदान करें ।
श्री हनुमान जी को अनेकानेक प्रणाम ।
श्री हनुमान जी की जै !
श्री लक्ष्मण
श्री लक्ष्मण जी महाराजा दशरथ के पुत्र थे । इनकी माता सुमित्रा थी । वे श्री राम के छोटे भाई थे । वे सदा श्री राम के सेवक, आज्ञाकारी तथा अनुगामी थे ।
श्रीराम के वनवास का आदेश मिलने पर श्री लक्ष्मण ने अपनी माता, पत्नी तथा सब का त्याग कर दिया । वे श्रीराम तथा श्री सीता की सेवा में सदा तत्पर रहे ।
चौदह वर्षों तक वनवास-काल में उन्होंने आदर्श ब्रह्मचारी का जीवन का पालन किया ।
सुग्रीव ने सीता द्वारा गिराये गये आभूषणों को एवं वस्त्रों को श्रीराम को दिखाया था । श्री राम ने उनकी श्री लक्ष्मण को दिखाया था तथा पूछा था “प्रिय लक्ष्मण सीता के इन आभूषणों को पहचानो । क्या वे सीता के ही हैं ?”
लक्ष्मण ने कहा—“मैं कर्णाभूषण तथा वाज्रबन्दी को तो नहीं पहचानता परन्तु मैं पैरों की पायल को पहचानता हूँ क्योंकि मैं सदा उनके पैरों की ही पूजा करता था ।”
२०८
ब्रह्मचर्य साधना
लक्ष्मण के इन वाक्यों में ही उनकी दृष्टि का सारा रहस्य छिपा हुआ है। उनके लिए सारी स्त्रियां माता थीं। वे माता सीता के चरण की पूजा किया करते थे।
उनका भाव दिव्य था।
ब्रह्मचर्य के बल के कारण ही लक्ष्मण ने मेथनाद को मार डाला।
श्री लक्ष्मण वीर, दूरदर्शी, साहसी तथा आत्मावलंबी थे। वे अपने सिद्धांतों के पक्के थे। वे ठीक समय पर ठीक कार्य को किया करते थे। उन 'आतुर प्रेम अदभुत था।
“अपने भाइयों के प्रति प्रेम रखिये। विश्व बन्धुत्व का विकास कीजिए। ब्रह्मचर्य व्रत का पालन कीजिए।”
श्री लक्ष्मण के पदचिन्हों का अनुगमन कीजिए।
श्री लक्ष्मण को अनेकानेक प्रणाम।
हम सभी उनकी कृपा को प्राप्त करें।
स्वास्थ्य तथा ब्रह्मचर्य
१. बहुत से युवक स्वप्नदोष तथा धातु क्षीणता के शिकार बने हुये हैं। इसके कई कारण हो सकते हैं।—कंज, त्रति भोजन, उत्तेजक तथा वायुकारक पदार्थ, मलिन विचार, तथा अज्ञान के कारण किये गये दुष्कृत। इसके द्वारा उनके मन में एक प्रकार का भय उत्पन्न हो जाता है। परन्तु निराश होने की कोई भी बात नहीं है। संयम (लघु सात्विक आहार) शिष्ट आदतें, स्वास्थ्य के नियमों का पालन, पूर्ण सदाचार तथा शुद्ध विचार के द्वारा इस रोग का पूर्णतः निवारण किया जा सकता है।
२. सर्वप्रथम ईश्वर-भक्ति के द्वारा अपने मन को शुद्ध बनाइये। जप तथा ध्यान का अभ्यास कीजिये।
स्वास्थ्य तथा ब्रह्मचर्य
२०६
आध्यात्मिक पुस्तकों का अध्ययन कीजिये। ईश्वर की प्रार्थना कीजिये। ब्रह्मचर्य का पालन कीजिये। स्त्रियों के साथ अनुवश्यक रूप से न रहिये। उनमें केवल मातेश्वरी के ही दर्शन कीजिये। सबों के साथ आत्म-भाव रखिये। सिनेमा, श्रव्यवार, कुसंगति, बुरे गपशप आदि से दूर रहिये। मन तथा शरीर को किसी उपयोगी काम में लगाये रखिये। रोग की अधिक चिन्ता न कीजिये। यह भी गुजर जायगा। मन में जब बुरे विचार घुसें तो ईश्वर के नाम का जप कीजिये। उसकी प्रार्थना कीजिये। अनुभव कीजिये “ईश्वर की कृपा से अब मैं स्वस्थ हो रहा हूँ।”
३. चार बजे प्रातः उठिये। जप तथा ध्यान कीजिये। दस बजे रात्रि को भी सोने से पहले जप तथा ध्यान कीजिये। सोने से पहले शौच कर लीजिये। बाहूँ करवट सोइये। तीव्र हालतें में पीठ के बलें तब तक सोइये जब तक कि पूरी तरह से चंगे नहीं हो जाते। शाम का भोजन हल्का होना चाहिये। शाम को भोजन जल्दी ही कर लेना चाहिये। यदि हो सके तो ७ बजे के अन्दर ही अन्दर भोजन कर लेना चाहिये। शाम को श्रविकांश दूध तथा फल का आहार कीजिये। सूर्यास्त के बाद दोस अथवा तरल किसी भी प्रकार का भोजन कीजिये। दूध पीते समय उसमें आदी का रस मिला दीजिये। अथवा दूध को कुन्त्ली हुई आदी के साथ मिला कर पीजिये।
४. सदा कीपीन अथवा लंगोटी पहनिये।
५. चाय, काफी तथा अन्य उत्तेजक पदार्थ जैसे मिर्र, अधिक नमक, गर्म वस्तुयें, मसाले, प्याज तथा लहसुन, अधिक मिठाई तथा अचार आदि का परित्याग कीजिये। हल्का तथा सात्विक आहार कीजिये। एकादशी
२१०
ब्रह्मचर्य साधना
को उपवास कीजिये।
६. प्रातः काल ठंडे जल में गोता लगाकर स्नान कीजिये। यदि हो सके तो शायें भी भोजन के पहले ठंडे पानी से स्नान कर लीजिये।
७. मल-मूत्र के वेग को कभी न रोकिये।
८. सदाचार के नियमों का पालन कीजिये। निम्नांकित आसनों का अभ्यास कीजिये। शीर्षासन, सिद्धासन, परिचमोत्तासन, योग मुद्रा, मुजंगमासन, उद्भि-यान बन्ध तथा नौली क्रिया का भी अभ्यास कीजिये। कुछ मिनटों के लिये गहरी साँस लेने का भी अभ्यास कीजिये। प्रातः सूर्यस्तान कीजिये। धूप में टहलिये। सूर्य नमस्कार कीजिये। दौड़िये, तैरिये, दस मिनट तक के लिये हिप-बाथ कीजिये (पानी के टब में कमर तक पानी रखकर उसमें बैठिये। पैर टब से बाहर रखिये। अथवा तालाब, झील, या नदी में नामि तक पानी में रखकर स्नान कीजिये।)
९. आप निम्नांकित उपचार कर सकते हैं: एक दिन के लिये नींबू अथवा नारंगी के रस का सेवन करते हुये उपवास कीजिये। एक सप्ताह तक के लिये केवल दूध तथा फल पर ही जीवन निर्वाह कीजिये। उपयुक्त उपचार के समय दूध तथा फल लेते समय एलिमा लेना आवश्यक है।
१०. औषधि “ब्रह्मचर्य सुधा” का सेवन कीजिये। अथवा सोने से पहले पाच भर दूध के साथ कुछ रत्ती भर, कपूर का सेवन कीजिये।
ईश्वरी उ्योति आपके चेहरों से विभासित हो। ईश्वर आपको स्वास्थ्य दीर्घायु, शान्ति, सम्यक्ति तथा कैवल्य प्रदान करे।
ब्रह्मचर्य सम्बन्धी उपदेश
१. कामुक विचार तथा कामनाओं से मुक्ति ही ब्रह्मचर्य है। यह सभी इन्द्रियों का दमन तथा मन वचन एवं कर्म से भोग का त्याग है। यह नर तथा नारी दोनों के लिए है। ब्रह्मचर्य के द्वारा आप बल की प्राप्ति करेंगे जिससे जीवन के क्लेशों का अतिक्रमण कर सकेंगे। आपको स्वास्थ्य, दीर्घायु, वीर्य, मन की शान्ति, जीवन में सफलता, तितिक्षा शक्ति, तीक्ष्ण बुद्धि, स्मृति शक्ति, मन की धारणा शक्ति, इच्छा शक्ति, जीवन की कठिनाइयों का सामना करने के लिये प्रचुर बल, तथा दिव्य शक्ति की प्राप्ति होगी। आप ईश्वर की भक्ति तथा परम मुक्ति को प्राप्त करेंगे। आपको ब्रह्मचर्य की महिमा का साक्षात्कार करना चाहिये। आप जीवन में ब्रह्मचर्य का संकल्प ले लीजिये।
२. आहारः—अपने आहार में 'यमित' बनिये। दूध, फल, गेहूँ (गीता अध्याय १७-८) जैसे सात्विक आहार का सेवन कीजिये। चटपटे पदार्थ लहसुन, प्यूज, मांस, मछली, अलकोहल इत्यादि कामोदीक हैं। उनका पूर्णतः परित्याग कीजिये। विलासपूर्ण भोजन का परित्याग कीजिये। सरल आहार कीजिये। मसाले, अचार, चाय तथा काफी आदि का पीना छोड़ दीजिये। धूम्रपान छोड़ दीजिये। उपवास के द्वारा ब्रह्मचर्य में सहायता मिलती है। समय समय पर उपवास लीजिये। एकादशी के दिन उपवास कीजिये। यदि यह सम्भव न हो तो दूध तथा फल का सेवन कीजिये। मिठाई खाने में थोड़ा सा संयम रखिये। अन्धु होगा कि आप चीनी का त्याग एकदम कर डालें। भूने हुये पदार्थों का सेवन करना भी त्याग दीजिये। ऐसे
(२११)
१२२
ब्रह्मस्य साधना
भोजन न कीजिये जो पेट में जाकर कब्ज आदि को पैदा करते हों तथा शरीर में गर्मी पैदा करते हों। उत्तेजक आहारों का त्याग कीजिये। ताजे फल, मेवा, तथा दूध, तथा सात्विक भोजन ब्रह्मचर्य के अनुकूल हैं। अच्छा स्वास्थ्य रखने के लिए ही भोजन कीजिये। स्वाद के लिये कभी भी भोजन न कीजिए। धीरे धीरे खाइए तथा खूब चवाकर खाइए।
३. विचारः—विपरीत लिंग के विषयमें न लोजिए। लैंगिक विचारों को रोककर मन को दिव्य, शुद्ध तथा ईश्वरीय विचारों से पूर्णतः भर डालिए। मन को पूर्णतः 'लमरखिए। सदा ही अपने शरीर तथा मन को किसी न किसी उपयोगी काम में लगाए रखिए। दिलचस्पी लीजिए तथा अपने काम में 'सुख का अनुभव कीजिए। भीष्म, हनुमान आदि अखण्ड-ब्रह्मचारियों का चिन्तन कीजिए तथा उनके द्वारा प्रेरणा ग्रहण कीजिए। अलिंग आत्मा से तादात्म्य सम्बन्ध स्थापित कीजिए। आत्मा में लिंग नहीं, सदा जग कीजिए—“ओ३म् अखण्ड सन्निदानन्द आत्मा”। विचार का अभ्यास कीजिए। अपने मन में यह बात अच्छी तरह से जमा लीजिए कि विषय भोग तथा लैंगिक सुख विषाक्त हैं, आमक हैं, मिस्र्या तथा दुखद हैं। ब्रह्मचर्य में कभी ही जीवन में बहुत से रोगों तथा क्लेशों का कारण बन जाता है। ऐसा भाव रखिए कि सभी लिंगों मातेश्वरी की ही स्वरूप हैं। उनको मानसिक नमस्कार कीजिए। मन ही मन उनको नमस्कार कीजिए तथा माता समझिए। मानसिक जप कीजिए। “ओ३म् दुर्गायै नमः।” लिंगों के चरणों की ओर देखिए। थोड़ा मिलिए। जब बहुत आचर्यक हो तो बहुत श्र्लय
ब्रह्मचर्य सम्बन्धी उपदेश
२१३
बोलिए। अनुभव कीजिए कि “ईश्वर की कृपा से मैं हर दिन अधिकाधिक शुद्ध बनता जा रहा हूँ।” कामुक नेत्रों, बुरे विचारों से, स्त्रियों की ओर न देखिए। जब सौन्दर्य आकृष्ट करे तो आप ईश्वर का स्मरण कीजिए। जो कि सौन्दर्य का लक्षण है।
४. जब मन में अशुभ विचारों के बादल आने लगेँ, तो सद्ग्रन्थों का अध्ययन कीजिए। ईश्वर की प्रार्थना कीजिए तथा उसके नामों का उम्रता के साथ जप कीजिए। ऐसा भान कीजिये कि ईश्वर सदा आपके साथ ही है। इष्ट देवता की मूर्ति को अपने आँखों के सामने लाइए। अपने दिव्य स्वरूप की याद कीजिए। अलिंग, शुद्ध आत्मा के साथ अपना तादात्म्य सम्बन्ध स्थापित कीजिए। काम-वृत्ति का साक्षी मात्र बनिए। विचार कीजिए कि यह कामना किसकी है? कुछ प्राणायाम कर लीजिए। कम से कम शारीरिक ब्रह्मचर्य का तो पालन कीजिए ही यद्यपि मन पूर्णतः वश में न आवे। उपवास कीजिए। ठंडे जल से स्नान कीजिए। विवेक, इन्द्रियपरायण जीवन के क्लेशों का स्मरण कर बुरे विचारों को दूर भगा दीजिए। मन को मोड़ कर दूसरी दिशा की ओर लगा दीजिए। प्रेरणात्मक पुस्तकों को पढ़िये। वीस प्राणायाम कीजिए। कामुक विचार आ का शत्रु है। उसके साथ अपने तादात्म्य सम्बन्ध न रखिए। यह शीघ्र ही गुजर जायगा। उसके प्रति सदा उदासीन बनिए। मन को दिव्य विचारों से भर डालिए। शुद्धता का विचार कीजिए।
५. प्रातः ही 'डे जल में डुबकी लगाकर स्नान कीजिए। यदि होसके तो शायें को भी स्नान कीजिए। १५ मिनट के लिए प्रति दिन हिप बाथ भी कीजिए।
२१४
ब्रह्मचर्य साधना
६. ईश्वर की भक्ति तथा ईश्वरार्पण आपको ब्रह्मचर्य की साधना में मद्दायता देगा जप, कीर्तन, स्वाध्याय, प्रार्थना, मन्त्रगन्थों का अध्ययन—ये सब कामुक विचारों को विनष्ट कर डालेंगे। ईश्वर के प्रति गम्भीर भक्ति का विकास कीजिए। नित्य प्रति उसकी कृपा के लिए प्रार्थना कीजिये। ईश्वर के प्रेम में वृद्धि लाइये। तब निम्न विषे स्वतः ही दूर हो जायेंगे। जितना भी संभव हो सके ईश्वर के नाम का जप कीजिये। प्रातः चार बजे उठकर जप तथा ध्यान का अभ्यास कीजिए। रात्रि को भी ऐसा कीजिए। ईश्वर की भक्ति के द्वारा आप आसानी से कामुक शक्ति को श्रोजस् में रूपांतरित कर सकते हैं।
७. सिनेमा, उपन्यास, अखबार, बेकार की गपशप तथा कुसंग का परित्याग कीजिए। केवल प्रेरणात्मक आध्यात्मिक पुस्तकों का स्वाध्याय कीजिये। सत्संग कीजिये। आध्यात्मिक जीवन बिताइये। सदा कौषीन या लंगोटी को पहनिये। जब तक आप ब्रह्मचर्य में संस्थित न हों तब तक सतत प्रयास की आवश्यकता है। सदा सावधान रहिये। जब आप अपने संकल्प पालन में विफल हों स्वयं को दण्डित कीजिये। गन्नि का आहार त्यागिये। अधिकाधिक जप कीजिये—यही दंड है।
८. केवल शुभ वस्तुओं को ही देखिये। शुभ बातों का श्रवण कीजिये। केवल शुभ विचारों को ही मन में आने दीजिये। सारे गन्दे दृश्य, संगीत तथा वार्तालाप का त्याग कीजिये।
९. ब्रह्मचर्य के आठ खंडनों का परित्याग कीजिये। (अ) दर्शन : (विपरीत लिंग के व्यक्ति को कामुक दृष्टि से देखना)।
ब्रह्मचर्य के लिये कुछ नुस्खे
२१५
(ब) स्पर्शन : विपरीत लिंग के व्यक्ति को छूने, आलिंगन करने तथा उसके निकट रहने की कामना करना।
(स) केलि : उसके साथ खेलना तथा विहार करना।
(द) कीर्तन : उसके गुणों का अपने मित्रों में बखान करना।
(च) गुह्य भाषण : गुप्त रूप से बातें करना।
(छ) संकल्प : कामुक विचार रखना।
(ज) अर्थवसाय : पुरुष स्त्री के साथ संभोग ज्ञान की तीव्र कामना।
(भ) क्रिया निवृत्ति : संभोग।
जो उपर्युक्त आदतों से पूरी तरह मुक्त है वही पूरा ब्रह्मचारी है। इनमें से किसी भी एक व्रत का खण्डन हो जाने पर ब्रह्मचर्य का खण्डन हो जाता है। सदा इस बात का स्मरण रखिये।
१०. गृहस्थों के लिए ब्रह्मचर्य : जो शीघ्र ही उन्नति करना चाहते हैं उनको वैवाहिक जीवन में भी ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिये। गृहस्थ लोगों को अपने सुखोपभोग में संयमित बनना चाहिए। अच्छे स्वास्थ्य इत्यादि की दृष्टि से भी इसकी आवश्यकता है। एक महीने के लिए ही ब्रह्मचर्य का व्रत ले लीलिए। तब उसको तीन महीने तक बढ़ा लीजिए। आपको कुछ शक्ति मिल जायगी। धीरे धीरे आप इसको बढ़ाते चले जाइए।
ब्रह्मचर्य के लिये कुछ नुस्खे
(क) शीर्षासन ५ मिनट
सर्पांगासन १० मि॰
उपवास एकादशी के दिन, हर दूसरे रविवार।
२१६
ब्रह्मचर्य साधना
| जप | १ घन्टा ---|---|--- | गीता स्वाध्याय | १ घन्टा | ध्यान | ३० मिनट (ख) | सिद्धासन | २० मिनट | प्राणायाम | ३० मिनट | दूध तथा फल | रात्रि | उड्डियान बन्ध | तीन बार । (मन को) | अध्ययन, कुलवारी लगाना, | कीर्तन | इत्यादि में पूर्णतः लगाये रखिये ) | (ग) | कीर्तन | ३० मिनट | प्रार्थना | ३० मिनट | सत्संग | १ घन्टा | त्रिफला जल | प्रातः | ध्यान | ३० मिनट से लेकर तीन घंटे तक (घ) | ओ३म् या अपने इष्ट देवता पर चारक १० | | मिनट तक । | | हरे राम भजन तथा जप | ३० मिनट | गर्मा में बादाम मिश्री शर्बत | प्रातः
साधक क से घ तक में किसी भी एक का अभ्यास कर सकते हैं । अथवा (क) को (ग) या (घ) से मिला सकते हैं । अथवा क, ख, ग, मिला कर अपने अधिकाधिक लाभ के लिए अभ्यास कर सकते हैं ।
जप के लिये मंत्र
ओ३म् नमो भगवते वासुदेवाय — भगवान् श्रीकृष्ण के भक्तों के लिये ।
ओ३म् नमो नारायणाय — विष्णु ।
ओ३म् नमः शिवाय — शिव ।
जप के मन्त्र
२१७
श्री राम या श्री सीताराम — राम
गाथवी — ब्राह्मणों, क्षत्रियों, तथा वैश्यों के लिये ।
श्रोत्रम् या सोहम् — निगुण उपासकों के लिये ।
प्रातः शुद्धता पर ध्यान कीजिए तथा दिन में उसका अभ्यास कीजिये । “शुद्धता मेरा लक्ष्य है” “शुद्धता ही परिपूर्णता है” “शुद्धता ही परम कल्याण है” “मैं शुद्ध स्वरूप हूँ”—ये सब शुद्धता के ऊपर ही ध्यान हैं ।
ईश्वर की कृपा आप सबों को प्राप्त हो ।
—:०:—
ब्रह्मचर्य संबंधी तीन प्रेरणात्मक पत्र
१—ब्रह्मचर्य का अभ्यास
ईश्वर की भक्ति का विकास कीजिये तथा उसकी कृपा प्राप्त कीजिये। उसके लिये अपनी पिपासा को बढ़ाइये। इससे सारे निम्न आकर्षण नष्ट हो जायेंगे।
विचार का अभ्यास कीजिये। विषय-जीवन से दुरा, विपत्ति तथा रोग पैदा होते हैं। ब्रह्मचर्य के द्वारा अमृतत्व, शान्ति, बल, स्वास्थ्य, दीर्घायु, स्मरण शक्ति, संकल्प शक्ति आदि की प्राप्ति होती है। आत्मा सदा लिंग रहित है। इसके याद रखिये।
चार बजे प्रातः उठिये। ध्यान, जप, कीर्तन, प्रार्थना तथा गीता जैसे प्रेरणात्मक ग्रन्थों का स्वाध्याय कीजिये। मन को शुद्ध विचारों के द्वारा भर दीजिये।
सत्संग कीजिये। सिनेमा, उपन्यास तथा सारे प्रकार की कुर्बगति का परित्याग कीजिये। शीर्षासन, सर्वांगासन, सिद्धासन, उड्डियान बन्ध का अभ्यास कीजिये। शरीर तथा मन को सदा किसी न किसी उपयोगी कार्य में लगाये रखिये। अपने कार्य में सदा दिलचस्पी लीजिये। सात्विक आहार कीजिये। मिताहार कीजिये। समय समय पर उपवास कीजिये। ऐसा भाव रखिये कि सारी जियाँ आपकी माता हैं। या जगन्माता की स्वरूप हैं। उनको मानसिक नमस्कार कीजिये। उनके साथ अधिक न मिलिये।
जब सौंदर्य मन को अक्रुष्ट करे तो उस ईश्वर की याद कीजिए जो कि उस सौंदर्य का स्रष्टा है। शुद्धता का चिंतन कीजिये।
(२१८)
ब्रह्मचर्य सम्बन्धी तीन प्रेरणात्मक पत्र २१६
सदा कौपीन या लंगोट पहनिये । भावना कीजिये “मैं नित्यप्रति अधिकाधिक शुद्ध बनता जा रहा हूँ ।” भीष्म, हनुमान आदि अखंड ब्रह्मचारियों के जीवन की याद रखिये । आप बल तथा प्रेरणा को प्राप्त करेंगे ।
सरल जीवन बिताइए । विलासिता का परित्याग कीजिए । जब तक आप ब्रह्मचर्य में संस्थित न हो जाय तब तक आपको सतत तथा उग्र प्रयास करने की आवश्यकता है ।
ईश्वर आपको शुद्धता तथा भक्ति से परिपूर्ण बनावे ।
आपका निजस्वरूप —स्वामी शिवानन्द
२.—ब्रह्मचय का अभ्यास
ईश्वर-सन्तान,
यदि आप मन को ध्यान, जप, प्रार्थना, सद्ग्रन्थों के स्वाध्याय तथा विचार में लगाए रखें तो काम-वासना कमजोर पड़ जायगी । (जप आदि) नियमित साधना के द्वारा मन शुद्ध बन जाता है । विषयों का चिंतन न कीजिए । इन्द्रियों का दमन तथा मन शमन दोनों का अभ्यास एक ही साथ किया जाना चाहिये । मन पर दोनों ओर से आक्रमण करना चाहिए । वाहर से इन्द्रियों का दमन भीतर से कामनाओं का उन्मूलन । तब आपका मन शीघ्र ही वश में हो जायगा ।
ब्रह्मचर्य के अभ्यास के द्वारा मनुष्य अपने चरम लक्ष्य को प्राप्त करता है । काम-वृत्ति अत्यन्त शक्तिशाली है । इसको वश में लाने के लिए उग्र साधना की आवश्यकता
२२०
ब्रह्मचर्य साधना
है। जप, कीर्तन, ध्यान आदि के द्वारा काम-शक्ति को दिव्य ओजस् में परिणत करना होगा। काम-वृत्ति के संपूर्ण विनाश के लिए ईश्वर की कृपा का होना अत्यन्त आवश्यक है। इसके लिए आपको समय लगेगा। धैर्य को बनाए रखिए। ध्यान से प्रखुर आध्यात्मिक शक्ति की प्राप्ति होती है। वह शक्ति काम-शक्ति को दिव्य ओजस् शक्ति में रूपांतरित कर डालती है। ब्रह्मचर्य के बिना आध्यात्मिक उन्नति तथा ईश्वर साक्षात्कार संभव नहीं है। अतः पूर्ण ब्रह्मचर्य में प्रतिष्ठित होइये। पवित्रज्ञा के मार्ग में ब्रह्मचर्य प्रथम चरण है।
जप के अभ्यास के द्वारा ब्रह्मचर्य में सहायता मिलती है। मन में ईश्वर की मूर्ति के विराजमान रहने से काम का प्रवेश नहीं हो सकता। ईश्वर पर मन को एकाग्र करने से आप कामावेग से मुक्त हो जायेंगे। जितना अधिक आप ईश्वर का चिंतन करेंगे उतना ही आपका सांसारिक सुकाव कम होता जायगा। आत्मसंयम मन की शक्ति को दिव्य मार्ग में लगा देता है। मन को उन्नत वस्तुओं की ओर लगा दीजिए। जीवन में महान् आदर्श को रखिए।
ईश्वर आपको पूर्ण ब्रह्मचर्य का आशीर्वाद दे।
आपका आत्मस्वरूप
—स्वामी शिवानन्द
३:—काम का दमन
अमर ज्योति,
ईश्वरीय मार्ग पर चलने के लिए कठिन प्रयास कीजिए। यदि गिरे तो फिर उठ जाइए तथा संग्राम करते
ब्रह्मचर्ये सम्बन्धी तीन प्रेरणात्मक पत्र २२१
जाइये । आप अन्ततः विजयी होंगे । बुरे विचारों की ओर जरा भी ध्यान न दीजिये । उन्हें मरा हुश्रा ही मानिए । उन्हें अपनी दृष्टि में सदा नीचे रखिए । विफलताओं को भूल जाइए । कामनायें तथा कुट्टितियाँ यदि बनी रहें तो निराशा न होइए । आप अपनी साधना में सदा नियमित हैं तो वे आप ही विलीन हो जायंगी ।
मन में जब मलिन विचारों के बादल उमड़ने लगें तो गीता जैसे सद्ग्रन्थों का स्वाध्याय कीजिए । ईश्वर से प्रार्थना कीजिए । उग्रतापूर्वक उसके नाम का जप कीजिए । कीर्त्तन कीजिए । ऐसा अनुभव कीजिए कि ईश्वर सदा आपके साथ ही है । कुछ प्राणायाम कीजिए । अथवा गहरा श्वास-प्रश्वास लीजिए । अलिंग शुद्ध आत्मा के साथ अपनी एकता स्थापित कीजिए । काम-वृत्ति का साक्षी बनाएँ । ठंडे जल में स्नान कीजिए । यदि मानसिक ब्रह्मचर्य में आप समर्थ न हों तो कम से कम शारीरिक ब्रह्मचर्य का तो पालन कीजिए ही । बुरे विचार आपके शत्रु हैं । उनके साथ तादात्म्य सम्बन्ध स्थापित न कीजिए । उदासीन रहिए । वे गुजर जायेंगे । मन को शुद्ध दिव्य विचारों के द्वारा परिष्कावित कर डालिए । ईश्वर अथवा शुद्धता का चिन्तन कीजिए । सावधान रहिए । तथा बुरे विकल्पों को आरम्भ में ही भगा डालिए । मन में ईश्वर की मूर्ति को लाइए । उसकी कृपा आपको सहायता देगी ।
प्याज, लहसुन, तथा मांस का परित्याग कीजिए । उनके द्वारा कामोद्दीपन होता है । सदा याद रखिए “विषय सुख आते हैं तथा ठहरते नहीं हैं । मांस तो मिट्टी का
सर्वं ब्रह्मार्पणम्
कायेन वाचा मनसेन्द्रियैर्वा
श्लोक
कायेन वाचा मनसेन्द्रियैर्वा
बुद्ध्यात्मना वा प्रकृतेः स्वभावात् ।
करोमि यं चत् सकलं परस्मै
नारायणायेति समर्पयामि ॥
अर्थ
[पने शरीर से, वाणी से, मन से, इन्द्रियों से, बुद्धि अथवा प्रकृति के स्वभाव से जो कुछ करता हूँ, वह र वश नारायण को समर्पण करता हूँ।]
— 0 —
लोका—स्समस्ता—स्मुखिनो भवन्तु
लोका—स्समस्ता—स्मुखिनो भवन्तु
लोका—स्समस्ता—स्मुखिनो भवन्तु
ओउम् शान्तिः शान्तिः शान्तिः