भारतकोश
संग्रह पर लौटें

छत्रपति संभाजी महाराज (धर्मवीर स्वराज्य-रक्षक एवं मुग़ल-प्रतिरोध सम्पूर्ण इतिहास)

Chhatrapati Sambhaji Maharaj Comprehensive Historical Biography

कमल गोखले / ऐतिहासिक शोध मण्डल द्वारा

DevanagariHindipublished793 पृष्ठ

अधिक विचार करने का समय नहीं था। कम से कम साढ़े तीन सौ मराठे बलिदान हो चुके थे। शम्भुराजा के साथ केवल सौ-सवा सौ मावल ही बचे थे। सन्ताजी, धनाजी, खंडो बल्लाल जैसे मँजे हुए वीर शम्भू महाराज के अगले आदेश की प्रतीक्षा करते खड़े थे। अगली यात्रा जल्दी हो सके, इसलिए राजा ने अपनी लड़ाकू सेना को बड़े आत्मविश्वास के साथ कल रात से ही भेजना आरम्भ कर दिया था। अब उनके साथ बहुत मामूली संख्या में फौज थी। पेड़ों और कँटीली झाड़ियों से भरी यह दुर्गम जगह जहाँ सूर्य की किरणें भी सरलता से नहीं पहुँच पातीं वहाँ शत्रु पहुँच जाएगा, वह भी इतनी सरलता से, ऐसा तो किसी ने सोचा तक नहीं था। खंडो बल्लाल, धनाजी सहित अनेक वीरों के छोटे-बड़े घावों के कारण उनके कपड़े खून से सने थे। अभी भी अनेक सैनिकों के ललाट और गालों से खून बह रहा था। लड़ाई के दौरान एक पठान का बाण कवि कलश की कलाई में घुस गया था। उन्होंने जल्दी जल्दी में पट्टी बँधाई थी, परन्तु खून अभी भी रिस रहा था। इसी समय किसी तरह अपनी जान बचाते हुए दो गुप्तचर भागते हुए वहाँ पहुँचे। वे चिल्लाकर कहने लगे, "महाराजऽऽ महाराज अभी भी कम से कम डेढ़ हजार की फौज पीछे से भागती हुई आ रही है। घर के ही किसी व्यक्ति ने धोखा किया है।" "महाराज! बड़ा धोखा है। जल्दी से आगे निकल जाइये।" दूसरे गुप्तचर ने कहा। धनाजी और सन्ताजी राजा के सामने अपने घोड़े चक्राकार घुमा रहे थे। दोनों में से प्रत्येक ने कम से कम पचास मुगलों की जान ली थी। उनके हाथों की नंगी तलवारों से अभी भी खून टपक रहा था। चेहरों पर, कपड़ों पर अभी रक्त दाग दिख रहे थे। खंडो बल्लाल की आँखों में अभी भी रक्त के फौवारे छूट रहे थे। सभी लोगों ने चिल्लाते हुए पूछा, "महाराज आज्ञा। महाराज आज्ञाऽऽ।" शम्भुराजा ने एक क्षण के लिए आँखें मूँद लीं। भगवान का स्मरण किया। उन्होंने कहा, "मित्रो। मैं आपके जोशभरे पौरुष की उमंग समझ सकता हूँ। परन्तु परिस्थिति ने धोखा किया है। अब तलवार से नहीं बुद्धि से लड़ाई लड़नी होगी।" "याने किस तरह?" "यहाँ न रुककर, हमलोग अलग-अलग रास्तों से जाएँगे। सन्ताजी और खंडोबा आप एक भी क्षण अब यहाँ न रुकें। चलिए हवा की गति से आगे बढ़िए। चिपलून की वाशिष्टी नदी के घाट तक कहीं भी न रुकिए। वहाँ अपनी बड़ी चौकी है।" "पर महाराज आपको छोड़कर?" सन्ताजी का स्वर भर्रा गया। "नहीं भाई, अब एक दूसरे की माया में न अटकिये। सन्ताजी और खंडोबा आपलोग चिपलून की ओर भागिए। रास्ते में येसूरानी और अन्य राजपरिवार की स्त्रियों की पालकियाँ मिल जाएँगी। उनकी रक्षा कीजिए। धनाजी आप बचे-खुचे लोगों को लेकर हातखंबा की ओर निकल जाइये। कुछ भला-बुरा प्रसंग आ जाये सम्भाजी :: 659

तो गोवा की ओर के रास्ते को रोककर रखिये।" "और महाराज आप?" धनाजी की-आवाज दयनीय हो गयी। सन्ताजी और खंडो बल्लाल ही नहीं, सभी युवक एक-दूसरे को दुखी होकर देखने लगे। उनकी आँखें भर आयीं। वे घोड़े पर बैठे शम्भू महाराज को ऊपर से नीचे तक देखने लगे। "चलो निकलो, छिटक जाओऽ।" शम्भूराजा ऊँची आवाज में आदेश दे रहे थे। किन्तु युवकों की दृष्टि शम्भूराजा के पैरों से चिपक रही थी। "नहीं महाराज, हम आपको अकेला छोड़कर नहीं जाएँगे।" "तो आपके हठ का विपरीत परिणाम होगा। यदि सभी एक साथ मिलकर जाने की कोशिश करेंगे तो सभी पकड़े जाएँगे। यदि ऐसा हुआ तो अनर्थ हो जाएगा।" "महाराजऽऽ" ऐसा घोष करते हुए सन्ताजी घोड़े पर ही औंधा गये। उन्होंने शम्भूराजा की गोद में सिर रख दिया। महाराज उनके खून से मने चीकट बालों में हाथ फेरने लगे। उसी समय महाराज ने धनाजी और खंडो बल्लाल के कन्धों पर हाथ रखकर थपथपाया। युवकों को धीरज बँधाते हुए महाराज ने कहा, "चलो बच्चो, निकलो, अपनी-अपनी रक्षा स्वयं करो। और साथ ही हिन्दवी स्वराज्य की रक्षा करो। इसी दक्खिन की मिट्टी में औरंगजेब की कब्र बनानी है।" "पर महाराज आपको छोड़कर?" "अरे किसलिए हमारे प्राणों की इतनी चिन्ता करते हो?" शम्भूराजा की मुद्रा आत्मविश्वास और स्वाभिमान से भर आयी थी। वे विश्वासपूर्वक गरजे, "माँ के स्तन से दूध पीने वाले बच्चे को अलग करना जिस प्रकार कठिन है उसी प्रकार इस सह्याद्रि की गोद में खेलने वाले इस शम्भू को इससे दूर ले जाना बहुत कठिन है। आपलोग निश्चिन्त होकर आगे जाइये।" चार सम्भाजी और कवि कलश दोनों बड़े वेग से घोड़े दौड़ा रहे थे। पानी और रेत से होकर ये जानवर अपनी जान की बाजी लगाकर भाग रहे थे। कवि कलश के हाथ में असीम वेदना हो रही थी। रक्त बहना बन्द नहीं हो रहा था। अपने प्राणप्रिय राजा को उलझाना भी उचित नहीं लग रहा था। महाराज ने अपने साथ केवल पन्द्रह घुड़सवार लिये थे। उन्हें इस अकल्पनीय संकट से बच निकलना था। शत्रुओं से भरे 660 :: सम्भाजी

इस घने जंगल से जान बचाकर, पहले बाहर निकलना था। कवि कलश घोड़ा दौड़ाते हुए विनती के स्वर में बोले, "राजन आप आगे जाइये, अपनी जान बचाइये, राज्य बचाइये। मेरी चिन्ता न करें। मुझे यहीं पर रुकने दें।" कविराज का काले करौंदे जैसा भरा मुख महाराज ने देखा। परन्तु उस स्थिति में कविराज से निवेदन करते हुए निश्चन्तता से कहा, "नहीं कविराज! यह असम्भव है। 'राजद्वारे श्मशाने च यस्तिष्ठति सः बांधवः।' "जो राजदरबार और श्मशान में साथ देता है वही सच्चा बन्धु होता है। चलिए चिन्ता न कीजिए।" नावड़ी बन्दरगाह से घोड़ा दौड़ाते हुए उन्होंने लगभग दो कोस की दूरी तय की थी। शम्भूराजा ने दाहिनी ओर देखा। सामने झाड़ियों के बीच नदी के किनारे सरदेसाई की कोठी दिखाई दे रही थी। दाहिनी ओर मन्दिर और हरी झाड़ियों में अधछिपे उनके कलश, सब कुछ शान्त लग रहे थे। तट की पथरीली सीढ़ियाँ ऐसी लग रही थीं जैसे कोई पथिक पानी में पैर लटकाए बैठा हो। महाराज ने घोड़े की लगाम खींचकर उसे रोका और पीठ पीछे शास्त्री नदी के पाट को देखा। नदी तट की रेत धूप में चमचम चमक रही थी। बीच बीच में छोटी-छोटी धाराएँ और रेत दिख रही थी। नावड़ी पर अचानक हुए आक्रमण का यह कस्बे की ओर अधिकांश लोगों को कोई समाचार न था। पीड़ा और खून से बेचैन हाथ को कविराज ने अपने सीने से दबाकर रखा था। शम्भूराजा ने एक क्षण में निर्णय लिया कि मार्ग में अन्यत्र कहीं रुकने की अपेक्षा यहीं पर वेषान्तर और दिशान्तर करना अच्छा है। क्योंकि इस तरह राजसी वस्त्रों और हीरे जवाहरात के आभूषणों के साथ आगे जाना धोखादायक हो सकता था। महाराज ने जल्दी से अपना घोड़ा दाहिनी ओर आड़ में ले लिया। अन्य साथियों ने भी अपने घोड़े आड़ में कर लिए। महाराज ने अपने घोड़े पाखर्या के गले से सारे साज उतार लिए। आगे बढ़ते बढ़ते अपने शरीर से भी सारे आभूषण उतार लिये। उन्हें समेटते हुए वे सरदेसाई की सीढ़ियों पर पहुँच गये। बाहर से अचानक खून सने कपड़ों में शम्भूजी महाराज और कविराज ने प्रवेश किया तो नौकर-चाकरों में खलबली मच गयी। रंगोबा सरदेसाई बाहर दरवाजे पर ही बैठे थे। नाई उनके बाल काट रहा था। खून से सने कपड़ों में राजा को देखकर रंगोबा उठकर खड़े हो गये। घर के अन्य सदस्य-स्त्री-बच्चे भागते हुए बाहर आये। उन्होंने यह अनुमान लगाया कि निश्चित रूप से कुछ धोखा हुआ है, कोई संकट आया है। सम्भाजी :: 661

"महाराज, यह क्या हुआ? ऐसा कैसे हुआ? बताइये मैं क्या करूँ? बताइये महाराज।" सरदेसाई ने घबराकर कहा। "घबराओ नहीं। लेकिन जल्दी करो! कविराज के हाथ की मरहमपट्टी कर दो। हमें आगे जाने की जल्दी है।" शम्भूराजा ने कहा। एक भी क्षण नष्ट किये बिना राजा नाई के सामने बैठ गये। उन्होंने संकेत किया और नाई ने उनके रेशम से मुलायम बालों और नोकदार दाढ़ी को काटना आरम्भ किया। सरदेसाई के नौकरों ने आँगन लगी औषधीय वनस्पति का गूदा निकालकर कविराज के घाव में भरा और फिर चारों ओर कसकर पट्टी बाँध दी। सिर और दाढ़ी को सफाचट कर देने से शम्भूराजा का चेहरा किसी योगी के समान दिखाई दे रहा था। रंगोबा की बूढ़ी माँ कृष्णाबाई दौड़ती हुई बाहर आयी। सभी अनुभव कर रहे थे कि महाराज पर कोई भयानक संकट आ गया है। रंगोबा की माँ सत्तर वर्ष की थीं, पतली, लम्बी, छरहरे शरीर की। उनकी गोरी झुर्रियों से भरी मुखाकृति को देखकर शम्भूराजा को जीजामाता की याद आ गयी। उन्होंने अपने हाथ की मोतियों की माला को उन्हें पहना दिया। कृष्णाबाई ने गदगद होकर राजा को गले से लगा लिया। पूरी कोठी में हाहाकार मच गया था। बाहर नदी के किनारे झाड़ियों में पन्द्रह-सोलह घोड़े खड़े थे। तोप से निकली गोली की तेजी से वे दो कोस तक भागते हुए आये थे। रेती और पत्थरों से होकर भागते हुए उनके घुटने फट गये थे। पाखर्या की नाक से खून बह रहा था। महाराज ने लगाम को इतने जोर से खींचा था कि उसकी नाक रगड़ खा गयी थी। आगे की दौड़ और भी खतरनाक थी। इसके बाद कब और कहाँ रुकना है कुछ निश्चित नहीं था। जितना पी सकते हैं पी लेना चाहिए। आगे की दौड़ के लिए तैयार रहना चाहिए। उन मूक जानवरों ने ऐसा सोचा होगा। पाखर्या ने बड़ी सावधानी से आसपास देखा। आगे-पीछे, इधर उधर कोई जीव जन्तु तक दिखाई न दिया। वह प्यासा घोड़ा थोड़ा आगे सरक गया। धीरे से पानी में अगले दो पैर डालकर, पीठ झुकाकर पानी पीने लगा। उसके साथ अन्य घोड़े भी सरक गये और सामने साफ पानी पीने लगे। पानी पीते पीते कुछ समय बाद पाखर्या को सामने पानी में हिलती-डुलती आकृति दिखाई दी। वह होशियार जानवर घबरा गया। उसने कान खोलकर और गर्दन सीधी करके सामने के तट पर देखा। दूसरे किनारे पर रेती में दबे पैरों से लुकते-छिपते शम्भूराजा की खोज में शत्रु का एक दल आ गया था। सामने की बालू पर अत्यन्त घबराया हुआ गणोजी शिर्के खड़ा था। अपने 'बाप को दिखाओ नहीं तो श्राद्ध करो' ऐसे आवेश में मुकर्रबखान गणोजी को खींचकर वहाँ ले आया था। उसके साथ साठ-सत्तर घुड़सवार तैयार खड़े थे। बगीचे 662 :: सम्भाजी

की लड़ाई में गणोजी ने अपने को पेड़ों की आड़ में छिपा लिया था। परन्तु पहले आक्रमण में थोड़ी-सी तलवारबाजी करके शम्भूराजा निकल गये। उसी समय मुकर्रब ने गणोजी को खींचकर बाहर निकाला। खान की दो हजार की फौज अभी भी संगमेश्वर के मैदान में थी वह अभी तक गाँव तक पहुँची न थी। मुकर्रब को यह भी जानना था कि शम्भूराजा के पास युद्ध के लिए कितनी फौज है? इसलिए सलामी में उसने थोड़ा पीछे हटकर अन्दाजा लिया। पीछे रह गयी फौज का नेतृत्व मुकर्रब का बेटा इखलामखान कर रहा था। अब इखलास अपनी दो हजार फौज के साथ संगमेश्वर पहुँच गया था। कोई शोरगुल या हो-हल्ला किये बिना पिता-पुत्र ने नदी के किनारे से झाड़-झंखाड़ों वनों-जंगलों से अपनी खोज शुरू कर दी थी। बालू में खड़े गणोजी की जली-कटी नजर नदी के दूसरे किनारे पर गयी। उस झाड़ी में चुपचाप चोर की तरह पानी पीते घोड़े, उनके शरीर पर रेशमी वस्त्र, पाखऱ्या के पैरों में घुटनों के ऊपर सोने के चार-चार तोड़े उसे दिखाई पड़े। गणोजी धीरे से किन्तु उत्साहित स्वर में मुकर्रब से बोला, "खान साहब! वह, वह देखिए सम्भा का घोड़ा।" पाखऱ्या ने साँस रोककर अपनी ओर देखते हुए शत्रुओं को देखा। देखते ही वह ईमानदार घोड़ा पीछे मुड़ा और कोठी की ओर तेजी से भागा। वह हिनहिनाते हुए शम्भूराजा को खतरे का संकेत देने लगा। इस समय तक शम्भूराजा ने तैयारी कर ली थी। वे रंगोबा की माँ से विदा ले रहे थे। इसी समय महाराज ने पाखऱ्या का अशुभसूचक हिनहिनाना सुना। उनका कलेजा मुँह को आने लगा। उनकी समझ में आ गया कि निश्चित रूप से कोठी को घेरा जा रहा है। उन्होंने एक क्षण के लिए जीजामाता, शिवाजी महाराज और जगदम्बा का स्मरण किया। यही समय था घने जंगलों से फरार होने का। जंगली पंछी के समान उड़ान भरने का। उन्होंने कवि कलश की ओर देखा उनका हाथ सीने के साथ ठीक से बाँध दिया गया था। फिर भी हाथ से खून टपक रहा था। चेहरे पर असहनीय वेदना झलक रही थी। कविराज ने झट से शम्भूराजा के पैर पकड़ लिये वे रोते कलपते कहने लगे, "राजन आप यहाँ से निकल जाएँ नहीं तो बन्दी बना लिए जाएँगे। कुछ भी करें लेकिन पहले यहाँ से निकल जाएँ।" अब कृतज्ञता के दो आँसू बहाने का भी समय न था। रंगोबा ने समीप रखी तलवार शम्भूराजा के हाथ में पकड़ा दी। कृष्णाबाई ने चावल लेकर राजा की नजर उतारी जिससे उनकी सारी ईड़ा-पीड़ा भाग जाय। 'पाखऱ्या' ऐसी आवाज लगाते हुए शम्भूराजा कोठी से बाहर निकले अपने स्वामी को असुविधा न हो इसलिए वह मूक जानवर अगले पैरों को नीचा किये कोठी के बाहर खड़ा था। राजा ने छलाँग लगाई और लगाम खींचकर सामने देखा। जैसे बाढ़ का पानी अचानक चारों ओर फैल जाये, उसी तरह फौज ने पूरे सम्भाजी 663

इलाके को चारों ओर से घेर लिया था। कोठी के बाहर कर्णेश्वर मन्दिर के सामने वाले शृंगारपुर के रास्ते से, उधर नावड़ी की ओर से, पीछे नदी के किनारे से घोड़े ही घोड़े आ रहे थे। शत्रु संकेत की सीटियाँ बजा रहे थे। पठान, दक्खिनी मुसलमान और गणोजी शिर्के के साथ के सौ-दो सौ मूर्ख ऐसे डेढ़ हजार घुड़सवारों ने कोठी को चारों ओर से घेर लिया था। चारों ओर से भालों, बर्छियों और तलवारों का जंगल खड़ा हो गया था। दुष्ट कालियानाग का मर्दन करने गये कृष्ण को कालिया ने ही दबोच लिया था। दैवगति के सामने सारे मानवीय प्रयत्न निष्फल हो चुके थे। बलिदान की भावना और रणोन्माद की तरंगों से शम्भुराजा का शरीर भभक उठा था। हाथ में नंगी तलवार लिये उन्होंने अपना घोड़ा अपनी जगह पर ही वर्तुलाकार घुमाया। इतनी बड़ी फौज होने पर भी इस बलवान शेर को कैद करने का साहस किसी को नहीं हुआ। दूर से ही रस्सी के फन्दे में फँसाने का प्रयास मुकर्रब कर रहा था। इसी बीच इखलासखान ने पीछे से अपनी तलवार का वार घोड़े के पुट्ठे पर किया। खून की धारा बहने लगी। घोड़ा जोर से हिनहिनाया। विकल होकर पैर पटकने लगा। इतने में साठ-सत्तर पठान एक साथ महाराज पर टूट पड़े। उनमें से एक ने भाले की लाठी का एक जोरदार वार महाराज की जाँघों पर किया। शम्भुराजा असह्य पीड़ा से बेजार हो गये। उनके हाथ से तलवार गिर गयी। वे खाली हाथ खड़े हो गये। शत्रुओं ने मौके का फायदा उठाया। सह्याद्रि का शम्भू महाराज कैद हो गये। यह करुण.दृश्य देखकर कृष्णाबाई ने पत्थर पर अपना सिर पटक दिया। रंगोबा का सिर चकरा गया और वे गिर पड़े। शम्भुराजा को बन्दी बना देखकर भीड़ में खड़ा गणोजी शिर्के आनन्द विह्वल होकर रोने लगा। बीच बीच में आँसू पोंछते हुए वह हँसता था। उसकी समझ में नहीं आ रहा था कि यह दृश्य सत्य है या झूठ? ऐसे में उसकी स्थिति पागलों जैसी हो रही थी। पिछली तीन रातों से निरन्तर जागती हुई सावधान शत्रु सेना अब 'अल्लाहो अकबर' कहकर किलकारियाँ मारने लगी थी। कुछ सैनिकों ने आसपास इस दृश्य को देखने के लिए एकत्र प्रजा को लाठियों से पीटना शुरू किया। बगल के घरों और सरदेसाई की कोठी को आग लगा दी। शत्रु सेना भी इस बात के लिए सम्भ्रमित हो गयी थी कि इस अचानक प्राप्त सम्पदा का क्या करें? शम्भुराजा और कविराज पर कम्बल उड़ाया गया। पकड़े गये चोरों की तरह उन्हें गाँव से दो कोस के फासले पर ले जाया गया। बायें हाथ पर वरुणा नदी का पाट था। वहीं नदी के किनारे मुकर्रबखान रुका। वहाँ निर्णय लिया गया कि मुकर्रब अपने साथ केवल छह-सात सौ घुड़सवारों को लेगा। शेष थके हुए 664 :: सम्भाजी

घोड़ों और घुड़सवारों तथा गणोजी के दो सौ साथियों को पीछे रखा जाएगा। वे वहीं से पहरा देंगे। यदि पीछे से आक्रमण हुआ तो वे उसे रोकेंगे। मुकर्रब ने अपने सहयोगियों को आदेश दिया, 'जो कुछ भी खाने के लिए है उसे शीघ्रता से समाप्त कीजिए।' उनके थैलों में जो खाद्य सामग्री बची थी उसे सिपाहियों ने खड़े-खड़े ही खा लिया। बगल की नदी में घोड़ों ने पानी पिया। सैनिक और घोड़े तैयार हो गये। शम्भूराजा और कवि कलश अवाक् हो गये थे। उन्हें समझ में नहीं आ रहा था कि वे स्वप्न की स्थिति में हैं या यथार्थ की। इखलासखान ने आगे बढ़कर हाथ- पाँव बँधे शम्भूराजा और कवि कलश के मुँह पर तमाचा मारा। शम्भूराजा को तमाचा लगाने से पहले ही कवि कलश ने इखलासखान के मुख पर जोर से थूक दिया। इस पर अपनी कमर पर बँधा चाबुक इखलास ने बाहर निकाल लिया। उसने शम्भूराजा और कवि कलश के सिर पर, गालों पर वार किया। मुड़े हुए उनके सिरों और गालों पर काले-नीले निशान उभर आये। दोनों को घोड़ों पर बाँधा गया। उनके शरीर के राजसी कपड़े फाड़ दिये गये। उनकी जगह उन्हें हरे रग के मुसलमानी ढंग के कपड़े पहनाये गये। नुकीली दाढ़ी, कन्धे पर लहराते लम्बे मुलायम रेशमी बाल साफ हो गये थे। मुंड़ा हुआ सिर और उस पर घावों के निशान, शरीर पर हरे कुर्ते। इस वेषान्तर से शम्भूराजा और कविराज दोनों ही एकदम अलग दिख रहे थे। उन्हें सही रूप में पहचान पाना किसी के भी लिए असम्भव था। शम्भूराजा के इस परिवर्तित रूप को देखकर गणोजी पेट पकड़कर जोर-जोर से हँसा। वह ईर्ष्या भाव से बोला, "वाह-वाह रायगढ़ के शम्भू महाराज!" मुकर्रबखान अपनी कड़क आवाज में गणोजी को डाँटते हुए बोला, "गणोजी, पागल, यह हँसी-मजाक करने का समय नहीं है। आगे का रास्ता दिखाओ।" आसपास के पर्वत और गहरी घाटियों को देखकर वह घबरा गया था। उसने घबराहट भरे स्वर में कहा, "खान साहब वह दूरी पर दिखाई देने वाले पर्वत की चोटी को दिन के उजाले में पार किया तो अच्छा होगा। नहीं तो मधुमक्खियों के छत्ते फूटने की तरह मराठे हमारी दुर्गति कर देंगे।" "किन्तु गणोजी! खुदा की खैर से मिला यह शिकार आसानी से पचने वाला नहीं है। कुछ भी करो! अधिक रात होने से पहले हमें कराड़ के अपने मुगली क्षेत्र में पहुँचना है।" "चिन्ता क्यों करते हैं, मुकर्रब मियाँ? कराड़ का रास्ता हमारे श्रृंगार के क्षेत्र से ही होकर जाता है। यह तो हमारा ही क्षेत्र है।" बिना एक क्षण भी कहीं रुके, आठ नौ सौ चुस्त दुरुस्त घोड़े मार्ग पर बढ़ने

सम्भाजी :: 665

लगे। नायरी के पास शास्त्री नदी पर एक लकड़ी का पुल था। इसे शम्भूराजा ने बनवाया था। नदी को पार करके घोड़े तेज गति से दौड़ने लगे। शम्भूराजा की दुखी दृष्टि शास्त्री नदी का प्रवाह देखने लगी। यह धारा उनकी प्यारी रानी येसू के मायके शृंगारपुर से नीचे की ओर आ रही थी। उनका स्मरण आते ही अनायास आँखों से आँसू की चार बूँदें टपक पड़ीं। अब ससुराल, स्वराज्य, सौख्य के रास्ते, सुख के अनुभव, मित्रों के स्थान, मन्दिर, पानी से भरे घाट आदि एक-एक करके पीछे छूट रहे थे। सामने का छाती तक ऊँची घासों और कँटीली झाड़ियों से भरा रास्ता कट नहीं रहा था। निवली के मैदान पर गड़ेरियों के आठ स्वस्थ तरुण लड़के खड़े थे। सिर पर लाल भड़क या नीली पगड़ी बाँधे, हाथ में लाठियाँ और कमर में दो दिनों के लिए रोटियाँ बँधी थीं। जंगल घासों के बीच लुप्त हुए रास्ते की ओर वे देख रहे थे। ऐसी सूचना दी गयी थी कि दिन कभी भी मेहमान आ सकते हैं। इसलिए आठ-नौ सौ लोगों के लिए रोटियाँ बनाकर तैयार रखें। पिछले दो दिनों से रोज इतने लोगों के लिए रोटियाँ बनाकर निवली के पास गड़ेरिये खड़े रहते थे। दो दिन पूर्व गणोजी शिर्के का कर्मचारी गोवर्धन पन्त स्वयं निवली आ गया था। गोवर्धन पन्त ने वहाँ लोगों को बताया था कि जयनगर बन्दरगाह के पास कुछ ईरानी चोरी से हीरे की तस्करी करते हैं। उन्हें पकड़ने के लिए शिर्के की एक सेना वहाँ तैनात है। उन परदेशी व्यापारियों को पकड़कर कराड़ के रास्ते सतारा ले जाने के लिए शम्भू महाराज ने आदेश दिया है। इस बहाने से शिर्के और शम्भू महाराज की अनबन समाप्त हो गयी है, ऐसा स्थानीय लोगों ने अनुभव किया था। लोग आपस में तालियाँ बजाकर कह रहे थे, 'अन्त में पत्नी का भाई साला, मीठे सम्बन्धों में आला।' गोवर्धन पन्त एक कंजूस व्यक्ति के रूप में पूरे इलाके में विख्यात थे। किन्तु इस समय वह बहुत उदार हो गया था। रोटी बनाने वाली गड़ेरियों की स्त्रियों को उसने अँजुरी-अँजुरी भर रुपये बाँटे। किसी ने उनसे विनोद में पूछ भी लिया था, “सरकार! रोटियाँ दो-तीन दिनों के लिए चाहिए या एक महीने के लिए? इसी बीच गोवर्धन पन्त ने कहीं से दो सौ हृष्ट-पुष्ट घोड़े भी पैदा कर लिए थे। उन्हें निवली झरने के समीप पेड़ों की आड़ में बाँध दिया गया था। इसी से गाँव वालों ने अनुमान लगा लिया था कि शिकार कोई बड़ा ही होने वाला था। गड़ेरियों के आठ हृष्ट-पुष्ट युवकों को रहबर के रूप में चुन लिया गया था। घाट का वह जंगली रास्ता बहुत कठिन था। उसमें अनेक खतरे थे। कम से कम आठ-दस हट्टे-कट्टे लोगों के साथ होने पर ही कोई उस जंगल में प्रवेश करने का साहस करता था। शेरों की गर्जनाएँ और जंगली सुअरों की गुर्राहटें आसपास सुनते 666 :: सम्भाजी

हुए ही घाट चढ़ना पड़ता था। कभी कभी ही कुछ व्यापारी हजार-पाँच सौ बैलों की पीठ पर सामान लादकर इस घाट से ऊपर चढ़कर दूसरी ओर पाटण या कराड़ की ओर चले जाते थे। इस रास्ते से परिचित होने पर भी व्यापारी निवली या नेदरवाड़ी के युवकों को राह दिखाने के लिए अपने साथ ले जाते थे। उन्हें साथ लेकर आगे बढ़ते थे। कल से लोग राह देखते बैठे थे। स्त्रियाँ टोकरी टोकरी भर रोटियाँ बनाकर मेहमानों की प्रतीक्षा कर रही थीं। बैठे-बैठे लड़कों का हँसी-मजाक भी चालू था। किमी ने मजाक में पूछा, "गोवर्धन पन्त कभी इस घाट पर चढ़े हैं क्या?" इस पर दूसरा युवक हँसते-हँसते बोल पड़ा, "पन्त की बात तो छोड़ो, गणोजी शिर्के के बाप-दादाओं तक ने यह घाट कभी देखा नहीं है।" दोपहर की धूप तमतमाने लगी। इसी समय ऊँची घासों और घने पेड़ों के बीच से आठ-नौ सौ घोड़े एक साथ बाहर निकले। सामने की चढ़ाई के कारण सभी पसीने से तर हो चुके थे। गोवर्धन पन्त ने शीघ्रता से झरने के पास बँधे दो सौ घोड़ों का काफिला बाहर निकाला। मुसलमान सैनिक अपने अपने घोड़ों से छलाँग लगाकर नीचे उतरे। गड़ेरियों की स्त्रियों ने रोटियों की टोकरियाँ आगे कर दीं। थके-हारे सैनिकों ने चटनी के साथ रोटियाँ खड़े-खड़े ही निगल लीं। जिनके घोड़े थक गये थे, जख्मी हो गये थे या तीन-चार दिन की लगातार दौड़ के कारण अशक्त हो गये थे उन्हें बदलकर पन्त ने नये घोड़ों की लगाम सैनिकों को पकड़ाई। राह दिखाने वाले लड़कों की आँखें सौदागरों को ढूँढ़ रही थीं। दोनों सौदागर उन्हें दिखाई पड़े। चौड़ी पीठ वाले ऊँचे घोड़ों पर उन्हें जकड़ दिया गया था। दोनों का चेहरा पिटाई और सूजन से मनहूस दिखाई पड़ रहा था। उनके हाथ पीठ पर कसकर बाँध दिए गये थे। साथ वे रो या चिल्ला न सकें, इसलिए उनके मुँह मे कपड़ा ठूँसकर एक पट्टी कान के पीछे बाँध दी गयी थी। यह वही ढंग था जैसे घोड़ों के मुँह में नकाब बाँधी जाती है। गड़ेरियों के लड़के बड़े कुतूहल से उनकी आँखों को देख रहे थे। वे आपस में बात कर रहे थे, 'शिरपा भाई! इन दोनों की आँखें तो हीरों से भी अधिक चमक रही हैं। इन दोनों की आँखों से रह रहकर आँसू भी टपक रहे थे। उद्वेग से, ग्लानि से उनकी आँखें जल भी रही थीं और सूख भी रही थीं।' थोड़ा विश्राम मिलते न मिलते, घोड़े पर बैठा गणोजी शिर्के चिल्लाया, "खान साहब जल्दी चलिए, उठिए नहीं तो मेरा गला कट जाएगा। मुकर्रब और इखलासखान दोनों बाप-बेटे हँस पड़े। उन्हें भी जाने की बहुत जल्दी थी। देखते देखते घोड़े निवली का जंगल पीछे छोड़कर नेदरवाड़ी की दिशा में दौड़ने लगे। गणोजी की तरह ही मुकर्रबखान भी डर रहा था। ऐसा भयानक जंगल उसने सम्भाजी . 667

इससे पहले कभी नहीं देखा था। कमर भर ऊँची घास जब हवा के झोंकों के साथ सरसराकर लहराती तो हाथियों के लोटने का आभास होता। बायीं ओर की पहाड़ी पर श्रृंगारपुर का वनप्रदेश था। उधर के खड़ी चट्टानों वाले पहाड़ों और घने जंगलों को देखकर मुकर्रब को पसीना छूट रहा था। अचानक दूर से घोड़ों के पैरों की आवाज आने लगी। देखते-देखते सामने की घासों के बीच से पचास-साठ घोड़ों का जत्था दौड़ता हुआ सामने आ गया। यह देखकर मुकर्रब हक्का-बक्का रह गया। इखलासखान भी चौंक गया। कहाँ से आ गयी यह मराठों की सेना ? पीछे जाने और कितने छिपे हैं? बाप-बेटे घबरायी हुई नजरों से एक-दूसरे को देखने लगे। उन्हें लगा जैसे पूरा जंगल ही घोड़ों से घिरा है। मराठों की सेना द्वारा रास्ता रोक दिए जाने पर खान की सेना घबरा गयी। वह अपनी ही जगह ठहर गयी। घोड़ों के साथ घोड़े सिमटने लगे। वे अपने शरीर को सिकोड़कर खड़े हो गये। मुकर्रब की आँखें डरकर सफेद पड़ गयीं। गणोजी ने सामने सूर्याजी भोसले को देखा। उसने पहचान लिया कि यह श्रृंगारपुर की गश्ती सेना है। अपने साथ की सेना में पन्द्रह-बीस मराठों को देखकर, गणोजी ने उन्हें संकेत किया। गणोजी ने जोर से नारा लगाया, 'सम्भाजी महाराज की जयऽऽ !' यह नारा सुनकर सूर्याजी अपना घोड़ा लेकर आगे आ गये। उसने गणोजी को पहचाना। उसने पूछा, "क्यों गणोजी यहाँ कहाँ?" "बस यहीं, यहीं चला हूँ उंब्रज की ओर।" "अरे लेकिन आप यहाँ कैसे ? और ये लोग आपके साथ कौन हैं? मैंने तो सुना था कि आप मुगलों के पास गये थे।" गणोजी अपना घोड़ा बढ़ाकर सूर्याजी के पास आ गये। उनके कन्धे को थपथपाते हुए बोले, "अरे सूर्याजी, खून के रिश्ते भी क्या कभी इतने कच्चे होते हैं ? क्यों? बीच-बीच में कभी हो जाती नोक झोंक। किन्तु सगी बहन के महारानी होने पर भी हम मुगलों के पास जाने की हरामखोरी क्यों करेंगे ?" "ठीक है, घोड़े पर लाद फाँदकर किसे ले जा रहे हो ? "ये ? क्या है कि ईरानी सौदागर हैं दोनों। जयनगर बन्दरगाह के समीप ये दोनों हरामखोर पकड़े गये। हीरों और अन्य रत्नों की तस्करी करते थे। इन मक्कारों को ले जाकर हाजिर करेंगे शम्भू महाराज के सामने।" गणोजी ने कहा। "यदि ऐसी बात है तो रुकिए नहीं, जल्दी ही निकलिए। दिन के उजाले में पहाड़ उतर जाइये। यह रास्ता बहुत कठिन है।" सूर्याजी की सेना पीछे छूट गयी। घोड़े फिर से दौड़ने लगे। जंगल की बहुत-सी पगडंडियाँ निकलती गयीं। मालेघाट समीप आ गया 668 :: सम्भाजी

इस घाट की चढ़ाई जैसे ही आरम्भ हुई, मुकर्रब की फौज को नानी याद आने लगी। शम्भूराजा और कविराज को छोड़कर शेष सभी लोग घोड़ों से उतर गये। करौंदे की कँटीली झाड़ियाँ, पैरों तले ऊबड़-खाबड़ जमीन, रास्ते के टूटे-फूटे पत्थर, बारिस के पानी से जगह-जगह बने गड्ढे इतने कष्टकर थे कि घोड़ों और पैदल चल रहे सवारों को रोना आ गया। बहुतों के पैरों में मोच आ गयी। ठोकर लगने से कुछ की उँगलियाँ फट गयीं। उस सँकरी राह से चलते हुए घोड़े अनेक बार झुक जाते थे। उन्होंने लीद की और मूतने लगे। घंटे-डेढ़ घंटे बीत गये किन्तु चढ़ाई समाप्त नहीं हो रही थी। पल-पल और कण-कण अपना प्रदेश पीछे छूटता गया। सारा शरीर रस्सी और जंजीरों से बँधा हुआ था। मुँह में लगाम की तरह कपड़ा ठूँसा हुआ था। केवल आँखें खुली थीं। शम्भूराजा क्या और कैसे बोलते ? शरीर पर कोई चट्टान अचानक टूट पड़े, अचानक कोई आक्रमण हो जाये और बुद्धि हतप्रभ हो जाये तो बोलने वाला बोले भी क्या ? पिछले चार दिनों से निरन्तर जागते हुए मुकर्रब के सिपाही तंग आ गये थे। यदि गणोजी शिर्के ने घोड़ों के बदलने और रास्ते में स्थान-स्थान पर खाने-पीने की व्यवस्था न की होती तो इस भयानक जंगल ने मुकर्रब की फौज को कब का लील लिया होता। सह्याद्रि की इन कँटीली झाड़ियों से भरी पहाड़ियों में उन्हें रास्ता ही न मिल पाता। फौजी और जानवर भूख से तड़पकर कब के मर गये होते। तीन सौ साल पहले जैसे मलिक उत्तुजार की सात हजार की सेना को इसी विषैले जंगल ने समाप्त कर दिया था, वैसे मुकर्रब की फौज भी ममाप्त हो जाती। इस भयानक मालेघाट की चढ़ाई में मुकर्रब के साथ कुछ ऐसे अनुभवी सिपाही थे जिन्होंने शहजादे आज़म के साथ शमदरी की कुख्यात चढ़ाई देखी थी। उनके पैजामों को भय से गीले हो जाने का समय आ गया था। लोगों को शका होने लगी कि इस रास्ते से ले जाने में गणोजी का कोई षड्यन्त्र न हो? लोग गणोजी की ओर शंका से देखने लगे। मुकर्रब स्वयं मजबूत कद काठी का व्यक्ति था किन्तु उसके पैरों में दो बार मोच आ चुकी थी। पैरों की नसों और मांस में भयानक पीड़ा होने लगी। भयानक पीड़ा से वह विकल हो गया। उसने गणोजी से क्रोध में पूछा, "गणोजी, ठीक-ठीक बताओ यह राह कहाँ जा रही है? कराड़ को या जहन्नम में?" "थोड़ा धीरज रखिए खान साहब! सिर्फ इसी रास्ते से आप शाम तक कराड़ पहुँच सकते हैं। दूसरे किसी रास्ते से हम निकलते तो मराठी सेना सचमुच हमें जहन्नम ही भेज देती। शिवाजी और सम्भाजी इस इलाके में भगवानस्वरूप हैं।" उतावले होकर बौखलाये सिपाहियों और उनके बेदम हुए घोड़ों को देखकर सम्भाजी :: 669

गड़ेरियों के लड़के भीतर ही भीतर हँस रहे थे। यह विकट राह उनकी नित्य प्रति की जानी पहचानी थी। इसीलिए वे रहबर बकरी के बच्चों की तरह छलाँग लगाते हुए सबसे आगे चल रहे थे। चढ़ाई चढ़ने में जैसे-जैसे विलम्ब हो रहा था उसी क्रम में गणोजी का कलेजा पानी-पानी हो रहा था। भय के कारण गणोजी पूरी तरह घबरा गया था। वह सोचता था कि कहीं कोई चूक हो गयी या कोई धोखा हो गया तो सम्भाजी उसे जीवित नहीं छोड़ेंगे। दोपहरी बीत गयी। शाम की ठंडी हवा बहने लगी। आधा आकाश पार कर सूर्य पश्चिम की ओर झुक गया। फिर भी पैरों के नीचे का रास्ता समाप्त होने को नहीं आ रहा था। निरन्तर के परिश्रम से पूरी तरह थके हारे मुगल घुड़सवार हैरान हो गये थे। उनकी जलती निगाह कह रही थी, 'गणोजी को खा जाऊँ या पीसकर पी जाऊँ?' मुकर्रब गणोजी की ओर सशंक नजरों से देखने लगा। किसी के आदेश की प्रतीक्षा किये बिना घोड़े बीच राह में ही बैठने लगे। थके-हारे सैनिक भी जमीन पर लेटने लगे। भिश्ती पानी से भरी चमड़े की थैलियाँ सेना में घुमाने लगे। इसी अवसर का लाभ उठाकर गणोजी मुकर्रब को एक पेड़ की आड़ में ले गया और हाथ जोड़कर बोला, "सरकार, इस मुफ्त की विपत्ति को क्यों जिन्दा रखते हो? धोखा हो जाएगा। इस प्रकार का खतरा मत उठाओ।" "तो क्या करना चाहते हो?" "सम्भा की और उस कपटी कलुशा की मुंडी यहीं पर छाँट दो। उसे सीधे ले जाकर बादशाह के सामने पेश कर दो।" "नहींऽऽ यह मुमकिन नहीं है।" मुकर्रब गरजा। "सम्भा को जीवित पकड़ने का बीड़ा मैंने बादशाह के सामने उठाया है।" "खान साहब, जिन्दा क्या और मुर्दा क्या? काम होने से मतलब।" गणोजी ने झुँझलाकर कहा। "नहीं गणोजी! पिछले आठ वर्षों से पाँच लाख की फौज जो कार्य नहीं कर पायी उस पर मुकर्रबखान के इस दक्खिनी मुसलमान सरदार ने विजय हासिल की है। सारी दुनिया में मेरा कितना नाम होगा? बादशाह तो खुशी से पागल हो जाएगा।" घुड़सवार सिपाहियों के पैरों में असह्य पीड़ा हो रही थी। किन्तु सम्भाजी और कवि कलश के कलेजों पर वेदनाओं का नृत्य हो रहा था। उनका सारा शरीर रस्सियों से इतना कसकर बाँधा गया था कि वह शरीर को काट रहा था। चढ़ाई पर चढ़ रहे घोड़ों के शरीर की हरकत के साथ रस्सियाँ शरीर में चुभ रही थीं। खून बह रहा था। शरीर की पीड़ा में हाथ-पैर फटकारने का व्यर्थ प्रयत्न उन दोनों ने कब का छोड़ दिया था। शम्भूराजा और कविराज की ऐसी दशा हो गयी थी जैसे गरुड़ का 670 :: सम्भाजी

सारा शरीर अजगर की चपेट में आ गया हो, उसका शरीर, उसके पंख निगलने के बाद अजगर के तीखे दाँत गरूड़ की गर्दन पर टिक गये हों और गरुड़ अपनी अभागी आँखों से बाहर का डूबता संसार देख रहा हो। पैरों के नीचे का विषैला रास्ता समाप्त होने को आया। मालेघाट के माथे पर मराठों के गश्ती पहरे की अन्तिम चौकी थी। कविराज को इस बात का पूरा ध्यान था। मुँह में लम्बा-चौड़ा कपड़ा भरा था किन्तु उस समय कविराज के दाँतों में ही बुद्धि आ गयी थी। दाँतों में ही सारी शक्ति केन्द्रित हो गयी थी। उन्होंने धीरे-धीरे दाँतों से मुँह का कपड़ा चूहों की तरह कुतरना आरम्भ कर दिया। घाट के माथे पर की चौकी समीप आने लगी। चौकी के सिपाहियों की आवाजें आने लगीं। इन आवाजों से मुकर्रबखान भयभीत हो गया। उसने गणोजी की ओर प्रश्नसूचक दृष्टि से देखा। गणोजी ने आँखों से ही उसे शान्त रहने का संकेत किया। अब एक बार मालेघाट समाप्त हो गया तो दो-ढाई घंटों में कराड़ आ जाएगा। कराड़ में पन्द्रह हजार की मुगल सेना तैयार थी। वहाँ से आगे मुगलों का प्रदेश आरम्भ होता था। एक बार यदि शम्भू महाराज वहाँ चले गये तो सब कुछ समाप्त हो जाएगा। कवि कलश ने बड़े ध्यान से सुना। चौकी से आवाजें आ रही थीं। जैसे डूबते हुए जहाज के पास यदि कोई लकड़ी का टुकड़ा दिख जाये तो डूबता हुआ व्यक्ति उस तैरते टुकड़े को पकड़ने के लिए छटपटाने लगता है, वही स्थिति कवि कलश की हो रही थी। मुँह में ठूँसा हुआ कपड़ा निकल चुका था। उनके शरीर में जितनी शक्ति थी, उसे एकत्र कर कवि कलश अपनी पूरी शक्ति से चिल्लाए, "बचाओऽऽ, बचाओऽऽ मेरे शम्भूराजा को बचाओऽऽ।" कलश का यह घातक चिल्लाना सुनते ही इखलासखान ने अपने हाथ के चाबुक को कविराज के मुंडे हुए सिर पर इतने जोर से मारा कि कविराज के सिर से निकलने वाला खून का फौवारा इखलास की दाढ़ी तक पहुँच गया। कविराज बेहोश हो गये। उनकी गर्दन एक ओर झुक गयी। नीचे से आवाज सुनकर ऊपर चौकी सजग हो गयी। "कौन है बे? कौन है वहाँ?" ऊपर से आवाज आयी। मुकर्रब घबरा गया। किन्तु उसी समय गणोजी ने ऊँचे स्वर में नारा लगाया, "सम्भाजी महाराज की जयऽऽ।" चौकी के थानेदार ने सभी की बारीकी से जाँच की। पूछताछ करने के लिए अधिक था ही क्या? गणोजी रायगढ़ की महारानी येसूबाई के सगे बड़े भाई थे। थानेदार की नजर खून और धूल से लथपथ उन दो सौदागरों पर भी गयी। कवि कलश के सिर पर खून के ताजा निशान थे। किन्तु चक्कर आ जाने से उनकी गर्दन एक ओर लुढ़क गयी थी। शम्भूराजा के शरीर पर मुसलमानी पहनावा था, दाढ़ी- मूँछ सफाचट थी। मुंडे हुए सिर पर सूखे हुए खून के काले-नीले निशान थे। धूर्त सम्भाजी :: 671

गणोजी ने दोनों की बची-खुची भौंहें भी निकाल दी थीं। शम्भुराजा अपने प्रदेश को पहचान रहे थे किन्तु उनके सूजन भरे सफाचट मनहूस चेहरे को कोई नहीं पहचान रहा था। थानेदार ने पूछा, "लेकिन गणोजी भाई साहब! आप शम्भू महाराज के पास क्यों जा रहे हैं?" "अरे भाई इन दोनों सौदागरों को उनके चरणो में डालना है। यह मुगलों की सेना भी औरंगजेब से अलग होकर हमारे साथ आ रही है। यह देखकर शम्भू महाराज बहुत प्रसन्न होंगे।" गणोजी ने बड़ी प्रसन्नता से कहा। "जाइये, जाइये दिन रहते ही पहाड़ उतर जाइये।" थानेदार ने सुझाव दिया। अब सामने का पाथरपुंज गाँव समीप आने लगा। छायाएँ लम्बी होने लगीं। सूर्य पश्चिम की ओर झुकने लगा। विगत आठ वर्षों में महाराष्ट्र के पठारी प्रदेश की सभी नदियों, समुद्रतट, गहरी खाइयों, बुरहानपुर की मुगलाई ही नहीं, कर्नाटक की धर्मपुरी, जिंजी, मदुरा से लेकर लोलापुर के मैदानी भाग तक हजारों बहादुर मराठों को प्रेरणा की संजीवनी देने वाला, अपने खून का पानी करके, शिवाजी महाराज के गौरवपूर्ण स्वराज्य के जहाज को पार लगाने वाला सौदागर ही आज काल के कराल गाल में खिंचा जा रहा है। पिछले अनेक वर्षों में माँ की गोद की तरह शम्भू महाराज को सुरक्षित रखने वाला सह्याद्रि अब तेजी से पीछे छूट रहा था। सुदूर अँधेरे में कराड़ की मुगल छावनी पर जलते हुए पलीते दिखाई देने लगे थे। 672 :: सम्भाजी

महत्त्वकांक्षा और जुलूस एक पाथरपुज के मैदान में गड़ेरियो की एक बस्ती थी। राह दिखाने वाले गडेरियो के लड़के बहुत प्रसन्न थे। प्रत्येक को सोने की तीन तीन मोहरें मिली थी। इनमे इल्या पीऱ्या और धाकल्या उम्र में बड़े थे। पीऱ्या की मौसी पाथग्पुंज की गडेरियावाड़ी म रहती थी। इतना बड़ा इनाम मिलन की खुशी में पीऱ्या ने अपनी मौसी को मुर्गा काटने के लिए कहा। घर में मुर्गे का सुस्वादु रम्सा तैयार हो रहा था। इस बीच लड़कों ने रास्ते पर ही गोटियों का खेल रचा लिया था। उन्होंने निश्चय किया था कि मुर्गा रोटी खा लेने के बाद मालेघाट उतरेंगे। परन्तु थोड़ी देर में कुछ लोग डरे-सहमे भागते हुए अपने गाँव की ओर आये। रास्ते में एक दूसरे के साथ कानाफूसी कर रहे थे। उस रहस्यमयी स्थिति और भागदौड को देखकर लडकों को कुछ शका हुई। उन्होने अपना खेल छोड़ दिया। दूसरी ओर पीपल के नीचे पाथग्पुज के सात आठ किसान एकत्र हो गये थे। वे बहुत गम्भीर होकर दबे स्वर में आपस में कुछ खुसुर फुसुर कर रहे थे। “बहुत बुरा हुआ।” “हे भगवान! ऐसा नहीं होना चाहिए था। बड़े महाराज को गुजर अभी दस वर्ष हुए हैं और उनके बेटे की ऐसी दुर्दशा हो गयी ?” पीऱ्या हिम्मत करके आगे बढा और गाँव वालों से पूछने लगा “क्या बात है दादाजी ? इतनी कानाफूसी किसलिए हो रही है ?” “अपने शम्भुराजा को उनके सगे माले ने ही धोखा दिया है। बच्चो! अपने राजा को बैलों की तरह बाँधकर वह बादशाह के पास ले गया है रSS!” वह किसान अपने आँसू पोंछते हुए कह रहा था। “आज शाम को वह नीच गणोजी शिर्के ने शम्भुराजा के साथ धोखा किया और पकड़ ले गया। आज दोपहर को इसी सम्भाजी 673

रास्ते से गये हैं वे सब।" उस किसान की बात कानों में पड़ते ही गड़ेरियों के बच्चों के चेहरे सफेद पड़ गये। वे घबराकर एक-दूसरे की ओर देखने लगे। कुछ धीरज धारण कर धाकल्या चिल्लाया, "क्या कह रहे हैं राव ? हम दोपहर को वहीं पर थे। गणोजी शम्भूराजा को नहीं, हीरे के दो सौदागरों को लेकर गये हैं।" गाँव वालों ने उन बच्चों की ओर ध्यान नहीं दिया। परन्तु उनकी गम्भीर बातें चलती रहीं। यह समाचार आसपास के जंगलों में दावाग्नि की तरह फैल रहा था। स्त्रियाँ और बच्चे रोने लगे। सभी को ऐसा लगा मानो उनके घर का ही कोई गुजर गया है। इतनी जल्दी से बदलने वाले इस वातावरण को देखकर गड़ेरियों के लड़के घबरा गये। वे शोकमग्न हो गये। वे सोचने लगे, 'अनजाने ही हम शिवाजी महाराज के राजपुत्र शम्भू महाराज को संकट में डाल दिये। रायगढ़ के राजेश्वर को पकड़वा दिया। हम शत्रु के रहबर बन गये।' यह कल्पना उन बच्चों के लिए असह्य हो रही थी। बच्चों की आँखों के सामने दोपहर में घोड़े पर बैठा सौदागर प्रत्यक्ष हो गया। उसकी विलक्षण तेज नजर, चमकदार आँखें बच्चों की कल्पना में फिर से प्रकट हो गयीं। वे जंगली पंछी इस कल्पना से पूरी तरह विचलित हो गये। आठों बच्चे बगल की आड़ में चले गये। पीर्या जामुन के तने पर अपना सिर पटकने लगा। धाकल्या ने अपने ही गालों पर तमाचे लगाना शुरू किया। कुछ लोग वहाँ की वनभूमि पर लोटने लगे। एक-दो ने त्रस्त होकर अपने मुँह में मिट्टी भर ली। पीर्या उठकर खड़ा हो गया। उसने कमर में खोंसी हुई स्वर्ण मुद्राओं को बाहर निकाला। गणोजी और मुकर्रबखान द्वारा दिया गया इनाम उसे साँप के विषैले दाँत की तरह लगने लगा। सभी लड़कों ने अपनी मोहरें दूर फेंक दीं। ऐसा करने से उन्हें कुछ हल्का लगा। किन्तु कलेजे में घुसी पश्चाताप की मधुमक्खी उनका पीछा छोड़ने को तैयार न थी। लड़के एक दूसरे के गले में बाँहें डालकर रोने लगे। उनमें सबसे छोटी उम्र के बिरज्या ने पीर्या से पूछा, "दादा, अब हमलोग क्या करेंगे?" अपने गालों को पीटते हुए और रोते हुए पीर्या बोला, "भगवान मल्हारीराय! यह क्या घोटाला हो गया? वह कुत्ता गणोजी शिर्के? उसकी शैतानी धोखेबाजी हमारी समझ में नहीं आयी। भाइयों हम अपने माँ बाप को एक बार भरे कुएँ में ढकेले जाते देख सकते हैं किन्तु हमारे शम्भूराजा को कोई उँगली भी लगाये तो हमसे सहन नहीं होगा। लड़के जोर-जोर मे रोते हुए आपस में बातें करने लगे। इल्या जोर-जोर से रोने लगा। उसका मामा कापुरहोल में रहता था। वहाँ की धाराऊ शम्भू महाराज की दूधमाता थी। उसी का दूध पीकर ही शम्भूराजा छोटे से 674 .. सम्भाजी

बड़े हुए थे। उसका स्मरण करके इल्या कहने लगा, "अपनी ही माई-मौसी के दूध से शम्भूराजा पले बढ़े हैं, आज हमने ही उनके गले पर छुरा मारा है।" बिरज्या रोते हुए कहने लगा, "मैंने भी अपनी माँ की गोद में यह गीत बहुत बार सुना है।" वह आँखें पोंछते हुए स्वयं गाने लगा— जब भी होंठ शम्भू के सूखे धाराऊ का दूध उमड़ता। निपट गरीबों की कुटिया में सुवन शिवाजी का है पलता।। आँसुओं की पहली बाढ़ सूख गयी। आठों लड़कों की कान की नमें गर्म हो गयीं। ऐसा लगा जैसे उनके शरीर में आग लग गयी है। उनके हाथों में मुरसुरी उठने लगी। सभी ने एक स्वर में पीर्या से पूछा, "बता दादा, हमें अब क्या करना होगा?" "अरे गधो पूछते क्या हो? भेड़ बकरियों के बीच घुस आये भेड़ियों पर टूट पड़ने वाले और जिन्दा भेड़ियों के जबड़े तोड़कर उन्हें मारने वाले गड़ेरियों की औलादें हैं हम। हमारी आँखों को चकमा देकर शैतान हमारे राजा को ले गया है, हम उसकी हड्डी पसली एक कर देंगे।" सभी एक स्वर में चिल्ला उठे, "चलो चलोऽऽ हम गणोजी के कर्मचारी पन्त को पहले समाप्त करेंगे।" "पन्त को किसलिए? जड़ को ही पहले समाप्त करेंगे। उस गणोजी शिर्के का ही गला घोटेंगे।" लड़के भूख-प्यास भूल गये। वे धरती पुत्र आठ बालक खाई, पहाड़, झरने, पेड़-पौधे पार करते हुए कराड़ की दिशा में दौड़ने लगे। उनके पैरों में दस हाथियों की शक्ति आ गयी थी। उनकी छाती धक धक कर रही थी। हृदय में प्रतिशोध की भावना भी धधक रही थी। शिवाजी और उनके पुत्र शम्भू महाराज को स्मरण करके सिर चकरा रहा था। रायगढ़ का वह राज्याभिषेक, वह राजा का उत्सव, जनता उल्लास, वे गालकियाँ, उनकी मज़ावट आदि इन लड़कों में से तीन-चार ने अपने पिता अथवा चाचा के कन्धे पर बैठकर स्वयं देखा था। इन लड़कों ने शम्भू महाराज का राज्याभिषेक स्वयं देखा था। गड़ेरियों ने अपना विशेष नृत्य गजनृत्य प्रस्तुत किया था। शिवाजी के राज्याभिषेक के समय इन लड़कों के पुरखों ने उल्लास से भाग लिया था। वे बड़े बड़े ढोल बजाते हुए नाचे-गाये थे। इनके चाचा मामाओं ने बचपन में शम्भूराजा को अपने कन्धे पर बिठाकर, श्रृंगारपुर के खेतों खलिहानों में घुमाया था। इन धरतीपुत्रों को जागीर का अर्थ नहीं मालूम था। उन्हें स्वार्थ की विषैली हवा नहीं छू सकी थी। उनके लिए शिवाजी और सम्भाजी प्राणों से भी बढ़कर थे। सूर्य और चाँद थे। वे मानते थे कि इन दो छत्रपतियों के कारण ही सिर की शिखा सम्भाजी : 675

सुरक्षित थी। वे जागीरदारों और जमींदारों के शोषण से बचे हुए थे। सह्याद्रि के खाई-पठारों में गोकुल का सुख फैला था। उसी शिवपुत्र को आज शत्रु इसी रास्ते से निकालकर ले गया। जाने-अनजाने हमने भी शत्रुओं की सहायता की है। इसी एहसास से लड़कों का शरीर आग की तरह जल रहा था। बिना रुके और एक क्षण भी गँवाये, आठों लड़के रातभर दौड़ते रहे। उनकी कमर की करधनी में बँधे कोयले और छुरे सरसराते रहे। हाथ की मुट्ठियाँ भींचते अपने दाँतों को चबाते, हवा की पीठ पर सवार वे यही सोचते रहे कि कहाँ है वह गणोजी ? कराड़ की मुगल छावनी गहरी नींद में थी। बगल के कोयना नदी के पाट से ठंडी हवा आ रही थी। छावनी में केवल पहरेदार और चौकीदार जाग रहे थे। जगह-जगह मशालें जल रही थीं। जिस प्रकार बकरियों के झुंड में छिपकर बैठे भेड़िये को पकड़ने के लिए गड़ेरिये दबे पाँव चलते हैं वैसे ही ये लड़के दबे पाँव आगे बढ़े। एक पहरेदार ने उन्हें रोका और पूछा, "क्या रे, कहाँ चले ?" "जी हमें गणोजी शिर्के सरकार ने बुलाया है।" "कहाँ से आये हो ?" "आज शम्भूराजा का शिकार करने शिर्के सरकार आये थे। उन्हें राह दिखाने वाले हमी हैं।" इल्या ने कहा। पहरेदार थोड़ा-सा विचार में पड़ गया। उसकी समझ में नहीं आ रहा था कि क्या करे। इसी समय सामने की छोलदारी से एक सैनिक बाहर निकला। वह भी पिछले दिन सेना के साथ था। उसने लड़कों को देखा। उसने हँसते हुए पहरेदार से कहा, "अरे ले जाओ इनको गणोजी के पास, ये सब अपने ही छोकरे हैं।" छावनी में गहरा सन्नाटा था। मुकर्रब के साथ आये सात आठ सौ सैनिक बिल्कुल त्रस्त हो गये थे। उन्होंने अपने थके हाथ पैर धरती पर लम्बे कर दिये थे। दोनों पहरेदार एक तम्बू के पास रुके। उन्होंने अन्दर से बन्द किया गया कपड़े का दरवाजा लड़कों को दिखाया। देखते ही बच्चों ने नारा लगाया "बिरुबा की जयऽऽ, बिरुबा की जयऽऽ"। इसके साथ ही वे अपने साथ आये पहरेदारों पर झपट पड़े। उनके हाथों की मशालें अपने हाथों में ले लीं। मशालों की लपट से पहरेदारों की दाढ़ी के बाल जल गये। कहीं आँखों की पुतलियाँ भी न बाहर आ जायँ, इस भय से पहरेदार भाग खड़े हुए। लड़कों ने जलती मशालों को सामने के तम्बू से लगा दिया। देखते-देखते तम्बू धू धूकर जलने लगा। भीतर के सामान के साथ सारी कनातें जलने लगीं। भीतर घोड़ों के लिए रखा घास भी सुलगने लगी। धुएँ की धारा बाहर निकलने लगी। चारों ओर से एक ही आवाज आने लगी, 'भागोऽ भागो, आगऽ आगऽऽ' तम्बू के भीतर से 'या अल्लाऽऽ बचाओऽ बचाओऽऽ' जैसी करुण 676 सम्भाजी

चीत्कार बाहर सुनाई देने लगी। इसके बाद आग से अपने को बचाते हुए कुछ लोग सामने के दरवाजे से बाहर निकलने लगे। तब तक लड़कों ने तम्बू में लगी मजबूत लाठियाँ अपने हाथों में ले लीं और सामने आने वाले लोगों को पीटने लगे। तम्बू में लगी आग से इन लड़कों के दिल में लगी प्रतिशोध की आग अधिक तेज थी। वे गला फाड़कर चिल्ला रहे थे, "आओ गणोजी शिर्के, बाहर आओ, हम तुम्हारी बोटी-बोटी कर देते हैं।" परन्तु इन बच्चों के आवेश से मुगलों की शक्ति बहुत अधिक थी। आसपास से पहरेदार और सैनिक सैकड़ों की संख्या में भागकर आगे आ गये। उन आठ जंगली पंछियों को कैद कर लिया गया। शीघ्र ही आग पर भी काबू पा लिया गया। अन्दर सोये अनेक लोगों ने आग को भड़कता देखकर दूसरी ओर नदी में छलाँग लगा दी थी। इस तरह अपनी जान बचाई थी। आग ने अपना प्रभाव तो छोड़ा ही था। वहाँ तीन शव कोयले की तरह काले होकर गिरे थे। काले-कलूटे, धुएँ से सने शव पहचान में नहीं आ रहे थे। उनके वस्त्र और सिर के बाल जलकर खाक हो गये थे। उनकी आँखों की पुतलियाँ बाहर आ गयी थीं। शवों की खाल जगह-जगह झूल रही थी। मुसलमान सैनिक धीरे धीरे आपस में बात कर रहे थे, "एक गणोजी होगा, दूसरा नागोजी। परन्तु यह तीसरा फौजी कौन हो सकता है?" आग और दंगा दोनों शान्त हो गये। किन्तु मुकर्रब के तम्बू मे कोई जागा नहीं। इतना दंगा-फसाद और शोरगुल होने पर भी अनेक दिन थके मुकर्रब को जगाने का साहस थानेदार को नहीं हो पाया। दूसरे दिन दोपहर को मुकर्रबखान अपने तम्बू से बाहर आया। वह सामने की चारपाई पर बैठकर अँगड़ाइयाँ ले रहा था। उन आठ जंगली पंछियों को खान के तम्बू के बाहर मुस्कें बाँधकर खड़ा किया गया था। आग लगाने का दंड देने के लिए उन्हें चाबुक से पीटा गया था। पीटे जाने के कारण लड़कों के मुँह सूज गये थे। उनका शरीर जगह-जगह फट गया था। फिर भी वे सभी निडर भाव से सीना ताने मुकर्रब की ओर देख रहे थे। मुकर्रब ने पूरी घटना का ब्यौरा लिया। गणोजी और नागोजी के जलकर खाक होने की बात उसे बताई गयी। उस ओर ध्यान न देते हुए उसने तत्काल थानेदार से पूछा, "सम्भा कहाँ है?" राजबन्दी सुरक्षित हैं, यह जानते ही मुकर्रब शान्त हो गया। इसी बीच एक कनात के पीछे से गणोजी और नागोजी जल्दी-जल्दी आते हुए दिखाई पड़े। उनकी ओर देखते हुए मुकर्रब हँसकर बोला, "गणोजी, मैंने तो सुना आप जल चुके हैं।" गणोजी अपने गालों में हँसते हुए बोला, "खान साहब! सम्भाजी :: 677

अब तो समझ में आया कि उस सम्भा को पकड़ने से हमारे भाई-बन्धु मेरे साथ कैसा व्यवहार करेंगे? सुबह होने से पहले ही ऐसी आशंका मेरे मन में आयी। मैंने नागोजी को तत्काल जगाया और दूसरे तम्बू में जाकर सो गया। नागो बाबा उठने को तैयार न थे। देखिए क्या से क्या हो गया।" गणोजी की बातें सुनकर मुकर्रब ने हँसकर कहा, "चिन्ता मत कीजिए गणोजी, बादशाह आपको जागीर और जवाहरात देकर मालामाल कर देंगे।" "आगे का आप देखो, खानसाहब! हमारी जिम्मेदारी अब समाप्त हुई।" नागोजी माने ने कहा। नागोजी ने आगे कहा, "रात की घटना तो एक छोटी झंझट थी। हमें जागीर मिले या न मिले पर आप सम्भाजी नाम की इस बला को जल्दी ही यहाँ से ले जाइये, नहीं तो लोग हमारा नामोनिशान तक मिटा देंगे।" "इन विद्रोही लड़कों का क्या करें?" थानेदार मुकर्रब से पूछने लगा। मुकर्रब को एक क्षण को मालेघाट की वह जानलेवा चढ़ाई याद आयी। गणोजी का उपकार उसके ऊपर पहाड़ के समान था। किन्तु उन जंगल घाटियों में इन बहादुर लड़कों जैसे रहबर न मिले होते तो मुगल सेना को आज यह दिन देखने को न मिलता। औरंगजेब को मोहरा चाहिए था वह तो मुकर्रब को मिल ही गया था। उसे पाने में इन लड़कों का भी गिलहरी का हिस्सा था। कृतज्ञता के इस भाव से उसने थानेदार से कहा, "छोड़ दो, जंगल के पंछी हैं जंगल की ओर ही जाएँगे।" कैद हुए लड़के मुक्त हो गये। पैर घसीटते हुए वे जंगल की ओर आधा कोस ही गये होंगे कि उनके पैर अटकने लगे। उनके हृदय में चटकती प्रतिशोध की आग उन्हें चैन नहीं लेने दे रही थी। शम्भूराजा को जंगली पशु की तरह बाँधकर खींचते हुए ले जाने वाला असली व्यक्ति मुकर्रबखान है। मुकर्रब की कल की गति, उसका वह आवेश जैसी बातों को लड़के भूले न थे। दबी आवाज में पीर्या बोला, "भाइयो! इस खान ने हमें तो छोड़ दिया किन्तु हमारे शम्भू महाराज को नहीं।" पीर्या के शब्दों को सुनते ही सभी के पैर ठिठक गये। उनके शरीर का खून गर्म होने लगा। अपने पास कोई हथियार न होने पर भी वे झट से पीछे मुड़े। ऐसा लगा जैसे उनका शरीर ही माला बन गया हो। उनमें से किसी ने नारा लगाया, 'जय मल्हारऽऽ' और दूसरे ही क्षण वे आठों मानवी भाले, मुकर्रब और गणोजी का गला घोंटने के लिए हवा की गति से भागने लगे। उन दोनों का गला दबाने के लिए दोनों के हाथ सुरसुराने लगे। उनके शरीर को प्रतिशोध के पंख लग गये थे। गरुड़ की भाँति ये जंगली पंछी खान की ओर दौड़े। मुकर्रब के चारों ओर सिपाहियों का कड़ा पहरा लगा हुआ था। उसका अनुमान इन लड़कों को नहीं था। 678 :: सम्भाजी