ज्ञानेश्वरी (भावार्थ दीपिका - मूल मराठी ओव्या व हिन्दी व्याख्या)
Dnyaneshwari / Bhavarth Deepika with Hindi Commentary
संत ज्ञानेश्वर महाराज द्वारा
सोचकर देख तू अर्जुन । किस करुणासे उदासीन । कहो अंधेरेमें कैसे भानु । ढका आज ॥ १३ ॥ डरता क्या मेघसे पवन । है क्या अमृतको भी मरण । निगलता आगको ईंधन । सोचले तू ॥ १४ ॥ या नमकसे क्या पानी पिघलेगा । अन्य स्पर्शसे कालकूट मरेगा । अथवा महाशेषको निगलेगा । मंडूक अल्प ॥ १५ ॥ सिंहसे भिडे क्या जंबूक । ऐसा हुवा क्या अलौकिक । दिखाया है सच कौतुक । तूने आज ॥ १६ ॥ इसलिये सुन अर्जुन । न होने दो चितको दीन । धैर्य दो मनको तत्क्षण । सावध होके ॥ १७ ॥ छोड़ दो यह अज्ञान । उठालो तीर कमान । रणमें किसका कौन । कारुण्य कैसे ॥ १८ ॥ तू है बड़ा जानकार । रणमें दया विचार । करना ऐसा अपार । उचित है क्या ॥ १९ ॥ इससे कीर्तिका नाश । परलोक अप भ्रंश । कहता जगन्निवास । अर्जुनसे ॥ २० ॥ इसीलिये शोक न कर । मनमें तू धीरज धर । तज दे तू पांडुकुमार । इस शोकको ॥ २१ ॥ तुझे नहीं यह उचित । इसमें अकीर्ति बहुत । अब भी तू अपना हित । सोचले ठीक ॥ २२ ॥ संग्राम समयमें ऐसे । करुणासे हित हो कैसे । आप्त हुये क्या ये अभीसे । कहो मुझे ॥ २३ ॥ पहलेसे क्या जानता नहीं । संग्राम है कुल-जनसे ही । करता है यह अ-कारण ही । शोक तू पार्थ ॥ २४ ॥ यह संघर्ष नहीं आजका । यह चला है जन्म कालका । आज ही क्यों ऐसा करुणाका । पुलक उठा ॥ २५ ॥ ज्ञानेश्वरी ३४
अब ही क्या है हुआ ऐसा । आया यह तरस कैसा । अर्जुन यह विचित्र-सा । किया अनुचित ॥ २६ ॥ इस मोहसे ऐसा होगा । नाम जो था वह मिटेगा । परलोक साथ जायेगा । लौकिकके ॥ २७ ॥ शिथिलता ऐसी हृदयकी । कारण होगी जो अहितकी । जानो संग्राममें पतनकी । क्षत्रियोंके ॥ २८ ॥ ऐसा वह कृपावंत । सिखाता है जो सतत । सुन यह पांडुसुत । बोले ऐसा ॥ २९ ॥ अर्जुन उवाच कथं भीष्ममहं संख्ये द्रोणं च मधुसूदन । इषुभिः प्रतियोत्स्यामि पूजार्हा वरिसूदन ॥ ४ ॥ अर्जुनका प्रत्युत्तर— देव सुनोजी इतना । कारण नहीं बोलना । अपनेमें ही सोचना । यह युद्ध है क्या ॥ ३० ॥ युद्ध नहीं यह अपराध । करना है कुलका उच्छेद । करना पडा यह प्रमाद । हमको यहां ॥ ३१ ॥ माता पिताका वंदन । देना उन्हे समाधान । छोड़ करना हनंन । उचित है क्या ॥ ३२ ॥ सन्त-वृंदका करे वंदन । हो सके तो करना पूजन । छोड़ सुनाना निंदा वचन । उचित है क्या ? ॥ ३३ ॥ हमारे कुल-गुरु ये ऐसे । वंदनीय हमें नियमसे । हमें पूज्य भीष्म द्रोण वैसे । सदा सर्वत्र ॥ ३४ ॥ जिनका वैर न करता है मन । स्वप्नमें भी यह असंभव जान । उनका करना प्रत्यक्ष हनन । कैसे देव ॥ ३५ ॥ रणमें मैं लडूं कैसे विरुद्ध भीष्म-द्रोणके कैसे मारूं इन्हे बाण हमें ये पूजनीय हैं ॥४॥ ३५ सांख्ययोग
अजी जलने दो ऐसा जीवन । सबका हुआ क्या अंतःकरण । वधमें क्या क्षात्रत्व- अभिमान । गुरुजनोंके ॥ ३६ ॥ पार्थका गुरु है यह द्रोण । दिया धनुर्विद्याका शिक्षण । है क्या उसकी यह दक्षिणा । वध करना ॥ ३७ ॥ जिसकी कृपासे मिला वर । उसीसे मनमें अभिचार । ऐसां बनुं क्या मैं भस्मासुर । कहता अर्जुन ॥ ३८ ॥ गुरुनहत्वा हि महानुभावान श्रेयो भोक्तुं भैक्ष्यमपीह लोके । हत्वार्थकामांस्तु गुरुनिहैव भुंजीय भोगान्रुधिरप्रदिग्धान ॥ ५ ॥ देख गंभीर होता सागर । वह भी है ऊपर ऊपर । न क्षोभता हृदय सागर । द्रोणका कभी ॥ ३९ ॥ अपार यह गगन । उसका भी होगा भान । अगाध अति गहन । है द्रोण हृदय ॥ ४० ॥ अमृत भी बिगडेगा । वज्र भी टूट जायेगा । किंतु दोष न आयेगा । इनके मनमें ॥ ४१ ॥ ममता होती है माताकी । ख्याति है इस बातकी । किंतु मूर्ति है ममताकी । द्रोणाचार्य ॥ ४२ ॥ ये हैं कारुण्यके आगर । सकल गुणोंके सागर । विद्या सिंधु हैं ये अपार । कहता पार्थ ॥ ४३ ॥ ऐसे हैं ये महान महत । हमसे हैं अति कृपावंत । अब कहो क्या करना घात । असंभव यह ॥ ४४ ॥ न मारके पूज्य आचार्य श्रेष्ठ जीना भला है भिक्षान्नसे ही । हितेच्छुओंके वधसे ये भोग किस भांति भोगें जो रक्त सिक्त ॥ ५ ॥ ज्ञानेश्वरी ३६
ऐसोंको रणमें मारना । फिर राज्य सुख भोगना । इसका विचार करना । हे असंभव ॥ ४५ ॥ दूभर है राज्य भोग भोगना । इंद्रपद भी ग्रहण करना । इससे अधिक भला है जीना । भिक्षान्नसे ही ॥ ४६ ॥ न तो देश-त्याग कर जाना । गिरी-कंदरामें जा बसना । करमें शस्त्र नहीं धरना । इनके सम्मुख ॥ ४७ ॥ पैने शस्त्रोंसे मर्म-स्थान । करना इनका भेदन । फिर इनके खूनमें सान । पाना भोगैश्वर्य ॥ ४८ ॥ रक्त-सिक्त वे ऐसे । भोग भोगना कैसे । न जंचे मुझे ऐसे । वचन तेरे ॥ ४९ ॥ दीन अर्जुनकी अनन्य शरणता— उस समयमें अर्जुन । कहता है कृष्ण तू सुन । किंतु वह न देता कान । सुन करके भी ॥ ५० ॥ यह जानकर चौंका अर्जुन । फिरसे बोला अपना वचन । देता नहीं तू देव अवधान । मेरी बात पर ॥ ५१ ॥ न चैतद्विद्मः कतरन्नो गरीयो यद्वा जयेम यदि वा नो जयेयुः । यानेव हत्वा न जिजीविषाम- स्तेऽवस्थिताः प्रमुखे धार्तराष्ट्राः ॥ ६ ॥ जो विचार मेरे मनमें । बोला मैं वह इस स्थानमें । अब है भला जो करनेमें । जाने वह तू ही ॥ ५२ ॥ होगी हमारी जय या उन्हींकी किसमें भलायी यही न जानूं । हत्यासे जिनके जीना न चाहूं वही खडे हैं युद्धार्थ डटके ॥ ६ ॥ ३७ सांख्ययोग
किंतु जिनसे बैर करना । मृत्यु सम है यह कल्पना । लेकर खडे युद्ध-भावना । वे इस रणमें ॥ ५३ ॥ अब क्या ऐसोंका वध करना । अथवा इन्हे छोड़कर जाना । इन दोनोंमें हमें क्या करना । यह हम न जानते ॥ ५४ ॥ कार्पण्य दोषोपहतस्वभावः पृच्छामि त्वां धर्मसंमूढचेताः । यच्छ्रेयः स्यान्निश्चितं ब्रूहि तन्मे शिष्यस्तेऽहं शाधि मां त्वां प्रपन्नम् ॥ ७ ॥ कौन बात करना यहां उचित । वह विचारही नहीं स्फुरित । इस मोहसे ग्रस्त है मम चित्त । अकुलाहटसे ॥ ५५ ॥ आंखों पर जब धुंद पडता । दृष्टिका तेज तब भ्रंश होता । पासका भी कछु नहीं दीखता । वस्तुमात्र ॥ ५६ ॥ मेरा ऐसा ही हुआ है । भ्रांतिने मन लीला है । निज-हित किसमें है । वही न दीखता ॥ ५७ ॥ देव ! विचार कर देखना । जिसमें हित है वह कहना । तू है प्रिय सखा ही अपना । तथा सर्वस्व ॥ ५८ ॥ जैसे तू गुरु बंधु पिता । तू हमारा इष्ट देवता । तू ही है रक्षण करता । सदा सर्वत्र ॥ ५९ ॥ कभी शिष्यका अनादर । न होता है गुरुके घर । जैसे सरिताको सागर । त्यजे कैसे ॥ ६० ॥ अथवा आपत्यको माता । छोड़ती कर निष्ठुरता । किसके बल वह जीता । कह तू कृष्ण ॥ ६१ ॥ दीनातासे नष्ट हुयी स्व-वृत्ति घिरा मोहसे है स्वधर्म-ज्ञान । कैसे मेरा श्रेय होगा कहोजी पगमें झुका हूं ले शिष्यभाव ॥ ७ ॥ ज्ञानेश्वरी ३८
सर्वोपरि तू हैं ईश वैसे । हमारा जीवनाधार जैसे । असहमत मेरी बातसे । अब जो कही थी ॥ ६२ ॥ तो करना क्या उचित । यहां है धर्म-सम्मत । कहो मुझे तू त्वरित । पुरुषोत्तम ॥ ६३ ॥ न हि प्रपश्यामि ममापनुद्यात् यच्छोकमुच्छोषणमिंद्रियाणाम् । अवाप्य भूमावसपत्नमृद्धं राज्यं सुराणामपि चाधिपत्यम् ॥ ८ ॥ हरि-कृपाका वर्णन— देखकर यह कुल सकल । हृदय हुआ है शोक विव्हल । सुनकरके वह तेरे बोल । होगा शांत ॥ ६४ ॥ मिलेगा यह पृथ्वीतल । या महेंद्र पद सकल । मन है जो मोह विव्हल । शांत न होगा ॥ ६५ ॥ भूना हुआ बीज जैसे । अच्छे खेतमें बोनेसे । औ' खाद पानी देनेसे । नहीं अंकुरता ॥ ६६ ॥ यदि आयुष्य भरा हो किसीका । उपयोग न होता औषधका । वहां उपाय परमामृतका । एकमात्र ॥ ६७ ॥ वैसे राज्य-भोग समृद्धि । न दें संजीवन जीवबुद्धि । अनुग्रह ही है कृपानिधि । तव कारुण्यका ॥ ६८ ॥ ऐसा बोला है अर्जुन । जो था मोह-मुक्त क्षण । मोह-उर्मिसे तत्क्षण । हुआ व्याप्त ॥ ६९ ॥ यहां मिलेगा बिना शत्रु राज्य वैसे ही इंद्रासन स्वर्गमें भी । तोभी न होगा यह शोक शांत मेरे सभी इंद्रिय सोखता जो ॥ ८ ॥ ३९ सांख्ययोग
मुझे लगता यह नहीं मो-लहर । यह है असंगत कोई अन्य प्रकार । इसपर पड़ा काल-सर्पका असर । महामोहकें ॥ ७० ॥ मर्म-स्थान जो हृदय कमल । उसपे कारुण्यका सम काल । दंश किया है महा-मोह व्याल । चढ़ता विष लहर ॥ ७१ ॥ इसके प्रभावको जानकर । जिसकी कृपादृष्टि ही उतार । दौड़ा है श्रीहरी करुणाकर । सपेरा बनके ॥ ७२ ॥ व्याकुल वह पांडुकुमार । समीप उसके जादूगर । रक्षा करेगा वह सत्वर । कृपा-लीलासे ॥ ७३ ॥ इसीलिये वह पार्थ । जो है मोहफणिग्रस्त । जानकर यह बात । कही मैंने ॥ ७४ ॥ वहां खड़ाथा धनुर्धर । मोहसे व्याकुल होकर । जैसे बादलोंमें भास्कर । निस्तेज होता ॥ ७५ ॥ वैसा खड़ा वह पांडुकुमार । दुःखावेगसे होकर जर्जर । जैसे ग्रीष्मकालमें गिरिवर । होता दावानल ग्रस्त ॥ ७६ ॥ इसलिये सहज सुनील । कृपामृतसे जो है सजल । अनुकूल हुआ श्रीगोपाल । महामेघ हो ॥ ७७ ॥ द्युति है वहां सुदर्शनकी । झलक वही विद्युल्लताकी । सजी हुई गंभीर वाणीकी । गर्जना-सी ॥ ७८ ॥ अब होगी वह वर्षा उदार । शांत होगा अर्जुन गिरिवर । फूटेगा ज्ञानका नव अंकुर । उसी स्थानपे ॥ ७९ ॥ सुनो यह कथा गहन । जिससे शांत होता मन । ज्ञानदेवका है बचन । जो निवृत्तिदास ॥ ८० ॥ संजय उवाच एवमुक्त्वा हृषीकेशं गुडाकेशः परंतप । न योत्स्य इति गोविंदमुक्त्वा तूष्णीं बभूव ह ॥ ९ ॥ ऐसा अर्जुन जो वीर बोलके कृष्णसे यह अंतमें मैं न जूझूंगा कहके शांत हो गया ॥ ९ ॥ ज्ञानेश्वरी ४०
अहंता छंदन— संजय ऐसा बोला । राजा ! अर्जुन बोला । पुनः हो शोकाकुल । यह बात ॥ ८१ ॥ धनंजय बोला श्रीकृष्णसे । अब न कहो कुछ मुझसे । न लडूंगा सर्वथा इनसे । निश्चित यह ॥ ८२ ॥ ऐसा कहकर अर्जुन । बैठा रहा हो मौन । देख कर यह श्रीकृष्ण । हुआ चकित ॥ ८३ ॥ तमुवाच हृषीकेशः प्रहसन्निव भारत । सेनयोरुभयोर्मध्ये विषीदंतमिदं वचः ॥ १० ॥ फिर कहता मन ही मन । क्या करता है यह अर्जुन । न जानता यह अनजान । क्या करना अब ॥ ८४ ॥ अब होगा कैसे इसको ज्ञान । कैसे आयेगा धीरजका भान । करता है श्रीकृष्ण अनुमान । मांत्रिकसा ॥ ८५ ॥ अथवा देख असाध्य-व्याधी । अमृत सम दिव्य औषधि । योजता है वैद्य निरवधि । निदान करके ॥ ८६ ॥ करता श्रीहरि विवेचन । दोनों सेनाओंके मध्यस्थान । जिससे होगा मुक्त अर्जुन । महामोहसे ॥ ८७ ॥ उस निश्चित हेतुसे । हरिने कहा क्रोधसे । माताके क्रोधमें जैसे । रहता स्नेह ॥ ८८ ॥ औषधके तीतापनके अंदर । होता है जैसे अमृतका असर । वह गुण रूपसे ही निरंतर । दीखता वैसे ॥ ८९ ॥ वैसे ऊपरसे कठोर । अंदर जो अति मधुर । ऐसे वाक्य शार्गधर । बोला पार्थसे ॥ ९० ॥ पार्थसे यों हृषीकेश हंसके कहने लगे । खडा जो शोकमें डूबा वहीं उभयं सैन्यमें ॥ १० ॥ (6) ४१ सांख्ययोग
भगवान उवाच अशोच्यानन्वशोचस्त्वं प्रज्ञावादांश्च भाषसे । गतासूनगतासूंश्च नानुशोचंति पंडिताः ॥ ११ ॥ फिर अर्जुनसे कहता है। हमने अचरज देखा है। आज तुमने यहां किया है। मेरे समक्ष ॥ ९१ ॥ बनता बड़ा जानकार । न छोड़ता मूर्ख विचार । औ' कहता नीति विचार । सिखाना चाहुं ॥ ९२ ॥ जन्मांधका पागलपन । करता है जैसा थैमान । वैसा तेरा श्यानापन । दौडता चहूँ ओर ॥ ९३ ॥ अपनी बात न जानता । तो भी कौरवोंकी सोचता । देखकर विस्मय होता । मुझे अतिशय ॥ ९४ ॥ मुझे कह तू जरा अर्जुन । तुझपे है स्थित त्रिभुवन । अनादि यह विश्व-निर्माण । असत्य क्या ? ॥ ९५ ॥ सर्व समर्थ है यहां एक । उससे निर्माण होते लोक । कहना जगतका तू देख । व्यर्थ है क्या ? ॥ ९६ ॥ औ' ऐसा हुआ है क्या सांप्रत । जन्म मृत्यु तुझसे निर्मित । नाश होंगे ये तेरे ही हाथ । तेरे करनेसे ॥ ९७ ॥ भ्रमसे तू अहंकृति मानता । यदि इनका घात न करता । तो यह सैन्य क्या अमर होता । चिरजीवि-सा ॥ ९८ ॥ अथवा तू है एक घातक । तथा अन्य सभी हैं मृतक । चित्तमें ऐसा ही भ्रम एक । नहीं आने दे ॥ ९९ ॥ अनादि सिद्ध है यह पूर्ण । होना जाना स्वभाव कारण । सोचनेका तुझे क्या कारण । है इसमें ॥ १०० ॥ श्री भगवानने कहा करता तू वृथा शोक कहता ज्ञान भी फिर । ज्ञानी न करता शोक गतागत विचारका ॥ ११ ॥ ज्ञानेश्वरी ४२
अज्ञानवश कुछ न जानता । जो सोचना वह नहीं सोचता । फिर भी बडी नीति है कहता । हमको ही ॥ १ ॥ होते हैं जो विवेकी । न सोचते दोनोंकी । आना जाना भ्रांतिकी । मानकर ॥२ ॥ न त्वेवाहं जातु नाऽऽसं न त्वं नेमे जनाधिपाः । न चैव न भविष्यामः सर्वे वयमतः परम् ॥ १२ ॥ आत्म लक्ष्य— कहता हूं बात एक । यहां हम तुम देख । तथा भूपति अनेक । सारे जन ॥ ३ ॥ नित्य ऐसे ही रहेंगे । या निश्चित क्षय होंगे । यह भ्रांति छोड देंगे । दोनों व्यर्थ ॥ ४ ॥ यह जन्म तथा नाश । दीखता है भ्रमवश । तत्वतः है अविनाश । वह वस्तु ॥ ५ ॥ जैसे पवन जल हिलाता । उससे हिलोर जो उठता । उसको कहें क्या जनमता । कह तू पार्थ ॥ ६ ॥ वायुका वही स्फुरण गया । हिलोर भी वहां बैठगया । तब कहें क्या है मर गया । सोचकर देख ॥ ७ ॥ देहिनोऽस्मिन् यथा देहे कौमारं यौवनं जरा । तथा देहांतरप्राप्तिः धीरस्तत्र न मुह्यति ॥ १३ ॥ सुनो शरीर है एक । वयसे भेद अनेक । यह प्रत्यक्ष ही देख । प्रमाण तू ॥ ८ ॥ मैं तू तथैव ये राजे पहले थे सभी यहां । वैसे ही हम जो सारे होंगे भविष्यमें यहीं ॥ १२ ॥ देहीको देहमें आता बाल्य तारुण्य औ' जरा । वैसा ही है नया देह न डिगे धीर जो कभी ॥ १३ ॥ ४३ सांख्ययोग
होता है प्रथम कौमार्य । बदलता उसे तारुण्य । उससे नहीं होता लय । शरीरका ॥ ९ ॥ इस चैतन्यके भी ऐसे । बदलते शरीर वैसे । जो यह जानता है उसे । न मोह न दुःख ॥ १० ॥ मात्रास्पर्शास्तु कौंतेय शीतोष्ण सुखदुःखदाः । आगमापायिनोऽनित्यास्तांस्तितिक्षस्व भारत ॥ १४ ॥ न जाननेका है यह कारण । जो है इंद्रियोंका आधीनपन । यह खींचता है अंतःकरण । इससे है भ्रम ॥ ११ ॥ इंद्रियां विषय सेवन करतीं । जिससे हर्ष शोक हैं उपजातीं । तथा अंतरंगको रस है देतीं । संसर्गसे अपने ॥ १२ ॥ विषयोंमें नहीं रहती । सदैव एकसी ही स्थिति । कभी दुःखकी है दीखती । कभी सुखकी ॥ १३ ॥ देखो है यह शब्दकी व्याप्ति । कहते हैं निंदा तथा स्तुति । उपजाते हर्ष शोक अति । श्रवणद्वारसे ॥ १४ ॥ मृदु और कठिन । स्पर्शके हैं दो गुण । त्वचा दे संग कारण । हर्ष शोक ॥ १५ ॥ सुरूप और कुरूप । रूपके हैं ये स्वरूप । नेत्रोंसे देते अमाप । सुख औ' दुःख ॥ १६ ॥ सुगंध औ' दुर्गंध । ये हैं गंधके भेद । दें विषाद औ' मोद । घ्राणके संग ॥ १७ ॥ ऐसा ही द्विविध रस । उपजाता प्रीति त्रास । तभी यह अपभ्रंश । विषय संगका ॥ १८ ॥ होनेसे इंद्रियोंके आधीन । भोगना शीत तथा उष्ण । जो हैं सुख दुखके कारण । अपनेको ॥ १९ ॥ शीतोष्ण विषय-स्पर्श फेंकते सुख दुःखमें । यही तू झेल ले सारा आते जाते अनित्य ये ॥ १४ ॥ ज्ञानेश्वरी ४४
विषयोंके बिना है नहीं । रम्य कछु मिलता नहीं । स्वभाव जैसा हुवा यही । इंद्रियोंका ॥ १२० ॥ ये विषय भी हैं कैसे । रोहिणीके जल जैसे । स्वप्नके गजराज से । आभास रूप ॥ २१ ॥ अनित्य इन्हे जानकर । इनका कर अनादर । कभी इनका नहीं कर । संग तू पार्थ ॥ २२ ॥ यं हि न व्यथयन्त्येते पुरुषं पुरुषर्षभ । समदुःखसुखं धीरं सोऽमृतत्वाय कल्पते ॥ १५ ॥ विषय ये जिन्हे नहीं जकड़ते । उन्हे सुख दुःख दोनों नहीं होते । तथा गर्भवास संग नहीं होते । उनको कभी ॥ २३ ॥ वे हैं नित्य रूप पार्थ । जानो है तुम सर्वथा । जो कभी इंद्रियार्थ । हुये नहीं ॥ २४ ॥ नासतो विद्यते भावो नाभावो विद्यते सतः । उभयोरपि दृष्टोऽन्तस्त्वनयोस्तत्वदर्शिभिः ॥ १६ ॥ सन्तोंको ही आत्मदर्शनकी शक्यता— पार्थ अब कुछ एक । कहूंगा सुन तू नेक । जिससे तू परलोक । जानेगा सब ॥ २५ ॥ इस उपाधिमें गुप्त । चैतन्य है सर्वगत । वह तत्वज्ञ जो संत । स्वीकारते हैं ॥ २६ ॥ सलीलमें पय जैसे । एक हो रहे हैं वैसे । किंतु राज-हंस उसे । जाने भिन्न ॥ २७ ॥ इनकी न चले बात सम जो सुख दुःखमें । ऐसा ही धीर होता है मोक्ष लाभार्थ योग्य जो ॥ १५ ॥ असत्यको न अस्तित्व सत्यका नाश भी नहीं । जानते यह तत्वज्ञ दोनोंको इस भांतिसे ॥ १६ ॥ ४५ सांख्ययोग
अथवा है अग्नि मुखसे मल । जलाके करते स्वर्ण निर्मल । निकाल लेते उसीको केवल । बुद्धिमान ॥ २८ ॥ अथवा ज्ञान मथनीसे । दधि मथन करनेसे । दीखता नवनीत जैसे । अन्तमें जो ॥ २९ ॥ रहता भूसा नाज मिलकर । उसे देखनेसे फटककर । नाज रहता है स्व स्थानपर । भूसा उड़ जाता ॥ १३० ॥ सोचनेसे है छूट जाता । प्रपंच यह स्वभावता । रहता है तत्व तत्वता । ज्ञानियोंको ॥ ३१ ॥ जिससे अनित्यमें नहीं । आस्तिक्य बुद्धि होती कहीं । यह निष्कर्ष दोनोंमें ही । देखा है सदा ॥ ३२ ॥ अविनाशि तु तद्विद्धि येन सर्वमिदं ततम् । विनाशमव्ययस्यास्य न कश्चित् कर्तुमर्हति ॥१७॥ अंतर्यामीका घात नहीं होता- सरासर विचार कर । जान तू भ्रांति है असार । स्वभावसे ही जो है सार । नित्य जान ॥ ३३ ॥ लोकत्रयका है आकार । जिसका है यह विस्तार । वहां वर्ण नाम आकार । नहीं चिन्ह ॥ ३४ ॥ वह है सर्वदा सर्वगत । जन्म मरणके है अतीत । करनेसे भी उसका घात । कभी होता नहीं ॥ ॥ ३५ ॥ अन्तवन्त इमे देहा नित्यस्योक्ताः शरीरिणः । अनाशिनोऽप्रमेयस्य तस्माद्युध्यस्व भारत ॥ १८ ॥ जिससे है भरा सारा जान तू वह अक्षय । नहीं हो सकता नाश उस अव्यय तत्वका ॥ १७ ॥ विनाशी देह हैं सारे सदा ही उसमें कहा । नित्य निःसीम है आत्मा इससे जूझ तू यहां ॥ १८ ॥ ज्ञानेश्वरी ४६
नष्ट होना शरीरका स्वभाव है- तथा सारा शरीर जात । स्वभावसे है नाशवंत । इसलिये हो युद्धरत । ऊठ अर्जुन ॥ ३६ ॥ य एनं वेत्ति हंतारं यश्चैनं मन्यते हतम् । उभौ तौ न विजानीतो नायं हंति न हन्यते ॥ १९ ॥ परिवर्तन देहोंका है, बाहरी है - धर तू देहका अभिमान । शरीरको ही सर्वस्व मान । मारता मैं मरते आप्त जन । कह रहा है ॥ ३७ ॥ अर्जुन ! तू यह नहीं जानता । यदि विचार करे तो तत्वता । तू नहीं हैं किसीका वधिता । न ये हैं बध्य ॥ ३८ ॥ न जायते म्रियते वा कदाचित् नायं भूत्वा भविता वा न भूयः । अजो नित्यः शाश्वतोऽयं पुराणो न हन्यते हन्यमाने शरीरे ॥ २० ॥ वेदाविनाशिनं नित्यं य एनमजमव्ययम् । कथं स पुरुषः पार्थ कं घातयति हन्ति कम् ॥ २१ ॥ जैसे स्वप्नका है दृश्य । स्वप्नमें ही है सत्य । जगकर देखें तो अदृश्य । वैसे ही ॥ ३९ ॥ कहे जो मारता आत्मा और जो मरता कहे । दोनों न जानते तत्व मार या मरता न जो ॥ १९ ॥ न जन्म पाता न कदापि मृत्यु होता न पीछे न आगे न होगा । अजन्म जो नित्य सदा पुराण देही न मरता नाशे भी देह ॥ २० ॥ जानता जो निर्विकार अनाशी नित्य अव्यय । कैसे वह मरता या मारता किसको कब ॥ २१ ॥ ४७ सांख्ययोग.
जान तू ऐसी है यह माया । भ्रममें तू है व्यर्थ ही गया । शस्त्रसे वध किया तो छाया । न टूटता अंग ॥ १४० ॥ अथवा पूर्ण कुंभ उलट । दीखता बिंबाकार है टूटा । किंतु भानु-बिंब है अटूट । वैसे ही ॥ ४१ ॥ अथवा जैसे मठमें आकाश । मठकृतिसे बना मठाकाश । भंगनेसे मठके समावेश । महदाकाशमें ॥ ४२ ॥ लोप होनेसे वैसे शरीरका । नाश न होता कभी स्वरुपका । तभी आरोप न कर नाशका । भ्रांतिसे तू ॥ ४३ ॥ वासांसि जीर्णानि यथा विहाय नवानि गृह्णाति नरोऽपराणि । तथा शरीराणि विहाय जीर्णान् अन्यानि संयाति नवानि देही ॥ २२ ॥ जैसे जीर्ण वस्त्रको त्यजते । फिर नवीनको हैं ओढते । वैसे देहान्तर स्वीकारते । चैतन्यके ॥ ४४ ॥ नैनं छिन्दन्ति शस्त्राणि नैनं दहति पावकः । न चैनं क्लेदयन्त्यापो न शोषयति मारुतः ॥ २३ ॥ अच्छेद्योऽयमदाह्योऽयम् अक्लेद्योऽशोष्य एव च । नित्यः सर्वगतः स्थाणुरचलोऽयं सनातनः ॥ २४ ॥ उतारके जर्जर जीर्ण वस्त्र मनुष्य लेता दुसरे नवीन । तथैव तजके शरीर जीर्ण आत्मा भी लेता दुसरे नवीन ॥ २२ ॥ इसे न चुभते शस्त्र इसे अग्नि न बालता । न गलाता इसे पानी इसे वायू न सोखता ॥ २३ ॥ छिदता जलता ना जो गलता सूखता नहीं । स्थिर निश्चल है नित्य सर्व-व्यापी सनातन ॥ २४ ॥ ज्ञानेश्वरी ४८
अव्यक्तोऽयमचिन्त्योऽयमविकार्योऽयमुच्यते । तस्मादेवं विदित्वैनं नानुशोचितुमर्हसि ॥ २५ ॥ है यह अनादि नित्य सिद्ध । निरुपाधि तथा विशुद्ध । इससे शस्त्रादिकोंसे छिद्र । न होता यह ॥ ४५ ॥ प्रलयोदकसे यह न भीगता । अग्निदाह यहां न संभवता ! महाशोषका प्रभाव न होता । मारुतके ॥ ४६ ॥ अर्जुन यह है नित्य । अचल तथा शाश्वत । सर्वत्र यह सदोदित । परिपूर्ण होता है ॥ ४७ ॥ अजी ! दृष्टिसे तर्ककी । भेंट न होती इसकी । ध्यानको इसकी भेंटकी । उत्कंठा है ॥ ४८ ॥ मनसे न होता प्राप्त । साधनासे अप्राप्त । निःसीम यह पार्थ । पुरुषोत्तम ॥ ४९ ॥ है गुणत्रय रहित । व्यक्तिकेलिये अतीत । अनादि औ' अविकृत । स्वरुप इसका ॥ ५० ॥ अर्जुन इसको ऐसे जानना । सकलात्मक रूप ही देखना । इससे सहज ही शोक पूर्ण । मिटेगा तेरा ॥ ५१ ॥ अथ चैनं नित्यजातं नित्यं वा मन्यसे मृतम् । तथापि त्वं महाबाहो नैवं शोचितुमर्हसि ॥ २६ ॥ यदि तू ऐसा नहीं जानता । अन्तवन्त ही इसे मानता । तब भी कहो कैसी है चिन्ता । पांडुकुमार ॥ ५२ ॥ जो है आदि स्थिति अंत । है निरंतर औ' नित । प्रवाह है अनुस्यूत । गंगा जलका-सा ॥ ५३ ॥ अचिंत्य वह अव्यक्त निर्विकारी कहे सब । ऐसी है जानके आत्मा तेरा शोक अकारण ॥ २५ ॥ अथवा देखता तू है जन्म-मृत्यु प्रति-क्षण । तो भी तुझे न है कोयी शोकका योग्य कारण ॥ २६ ॥ ४९ सांख्ययोग (7)
आदि भी वह अखंड रहता । अन्तमें है सागरसे मिलता । मध्यमें वह बहता रहता । दीखता वैसे ॥ ५४ ॥ वैसे ही यहां ये तीन । चलते एक समान । असंभव है अर्जुन । रोकना इसको ॥ ५५ ॥ इसलिये इस बातका । कारण नहीं शोकका । स्वभाव ही है इसका । मूल रूपसे ॥ ५६ ॥ न तो भी सुन अर्जुन । जीव जन्म मरणाधीन । देख कर यह कारण । शोक है व्यर्थ ॥ ५७ ॥ इससे यहां कुछ नहीं । शोकका कारण भी कहीं । टलता यहां कभी नहीं । जन्म औ' मरण ॥ ५८ ॥ जातस्य हि ध्रुवो मृत्युर्ध्रुवं जन्म मृतस्य च । तस्मादपरिहार्येऽर्थे न त्वं शोचितुमर्हसि ॥ २७ ॥ अजी ! जन्मता जो सो नाशता । नाशता सो है पुनः दीखता । जैसे घटिका-यंत्र चलता । वैसे ही पार्थ ॥ ५९ ॥ या उदयास्त जैसे स्वभावसे । अखंडित होते जाते हैं वैसे । जन्म-मरण भी विश्वमें वैसे । हैं अनिवार्य ॥ १६० ॥ महाप्रलयके अवसर । होता त्रिभुवनका संहार । इसीलिये नहीं परिहार । आदि अन्तका ॥ ६१ ॥ जानकर तू यह मनमें । पडता क्यों व्यर्थ ही दुःखमें । जानकर बनता जनमें । पागलका--सा ॥ ६२ ॥ सब ढंगसे पार्थ । शोक है सब व्यर्थ । दुःखदायह सर्वथा । नहीं विषय ॥ ६३ ॥ तय है जन्मसे मृत्यु मृत्युसे जन्म निश्चित । अटल उसका जो है व्यर्थका शोक है यह ॥ २७ ॥ ज्ञानेश्वरी ५०
अव्यक्तादीनि भूतानि व्यक्तमध्यानि भारत । अव्यक्तनिधनान्येव तत्र का परिदेवना ॥ २८ ॥ हैं यहां ये भूत समस्त । जन्मके पहले अमूर्त । फिर किया व्यक्तित्त्व प्राप्त । जन्म लेके ॥ ६४ ॥ मिटाकर अपना आकार । नाशसे बनते निराकार । जाते हैं मूल-रूपमें और । यथा स्थिति ॥ ६५ ॥ मध्यमें जो प्रतिभासे । निद्रितका स्वप्न जैसे । वैसे आकार मायासे । है सत्यरूपका ॥ ६६ ॥ न तो वायुने छेड़ा नीर । बना जैसे तरंगाकार । परापेक्षासे अलंकार । दीखता सोनेमें ॥ ६७ ॥ वैसे सकल हैं यह मूर्त । जान ले तू मायाका है रीत । जैसे आकाशमें है बिंबित । बादल सारे ॥ ६८ ॥ नहीं यहां जो मूलता । उसके लिये है रोता । देख तू नित तत्वता । चैतन्यएक ॥ ६९ ॥ उसकेलिये होकर पार्थ । विषय तज करके संत । रहते हैं सदैव विरक्त । एकांतमें ॥ १७० ॥ दृष्टि रखकर जिस पर । ब्रह्मचर्यादि व्रतको कर । तपाचरते मुनीश्वर । अनन्य हो ॥ ७१ ॥ आश्चर्यवत्पश्यति कश्चिदेनम् आश्चर्यवद्वदति तथैव चान्यः । आश्चर्यवच्चैनमन्यः शृणोति श्रुत्वाप्येनं वेद न चैव कश्चित् ॥ २९ ॥ अव्यक्त मूल भूतोंका मध्य है व्यक्त भासता । पुनः है अंत अव्यक्त इसमें शोक है कहां ॥ २८ ॥ आश्चर्य कोयी अवलोकता है आश्चर्य कोयी कहता यही है । आश्चर्य है वर्णित अन्य बातें सुने भी ना जान पाता इसे हैं ॥ २९ ॥ ५१ सांख्ययोग
अन्तरमें एक निश्चल । देख करके जो केवल । भूल गये हैं जो सकल । संसार मात्र ॥ ७२ ॥ गुणगान करता । उपरत हो चित्त । सदैव तल्लीनता । रहते हैं वे ॥ ७३ ॥ शांत होते सुनकर । देहभान भूलकर । पाते तद्रूप होकर । अनुभाव ॥ ७४ ॥ जैसे नदी-नद बहकर । सागरमें नहीं मिलकर । परांग्मुख आते लौटकर । ऐसा नहीं होता ॥ ७५ ॥ वैसे है योगियोंकी मति । पाकरके आत्मानुभूति । पुनः देह-तादात्म्य वृत्ति । पाती । नहीं ॥ ७६ ॥ देही नित्यमवध्योऽयं देहे सर्वस्य भारत । तस्मात्सर्वाणि भूतानि न त्वंशोचितुमर्हसि ॥ ३० ॥ देहमें जो सर्वत्र बसता । उसका घात कभी न होता । देख वह विश्वात्मक सत्ता । चैतन्य एक ॥ ७७ ॥ स्वभाव ही है इसका । होता जाता है सबका । इसमें क्या है शोकका । यहां कारण ॥ ७८ ॥ न तो भी हे अर्जुन । न जाने क्यों बुद्धिमान । शोक करना है हीन । सब प्रकारसे ॥ ७९ ॥ स्वधर्ममपि चावेक्ष्य न विकम्पितुमर्हसि । धर्म्याद्धि युद्धाच्छ्रेयोऽन्यत्क्षत्रियस्य न विद्यते ॥ ३१ ॥ क्षात्र धर्म महता— अबतक तू क्या सोचता । यह कैसी चिन्ता करता । स्वधर्म को ही है भूलता । जो है तारक ॥ १८० ॥ अमर नित्य जो आत्मा सबके देहमें बसा । इससे भूत-मात्रोंमें नकर शोक तू कभी ॥ ३० ॥ स्वधर्म देखके यों भी न योग्य डिगना तुझे । क्षत्रियोंको नहीं कोयी श्रेष्ठ है धर्म-युद्धसे ॥ ३१ ॥ ज्ञानेश्वरी ५२
कौरवोंका हुआ अनुचित । अथवा तेरा ही हुआ घात । या मानो हो गया है युगांत । तो भी यहां ॥ ८१ ॥ स्वधर्मे यह रहता एक । सदा जो आचरणीय नेक । तुझे वह है कृपा पूर्वक । तारेगा ही ॥ ८२ ॥ अर्जुन तेरा जो चित्त । हुआ यदि द्रवीभूत । किंतु यह अनुचित । संग्राममें ॥ ८३ ॥ हुवा यदि गायका दूध । पथ्यमें हुआ इससे बाध । करेगा विषसा प्रमाद । नव ज्वरमें ॥ ८४ ॥ वैसे असमयमें अनुचित । इससे होगा हितका घात । इसलिये हो सावध चित । कार्यकर ऊठ ॥ ८५ ॥ व्याकुल है तू अकारण । कर स्वधर्मका आचरण । उससे होगा सब रक्षण । तीनों कालमें ॥ ८६ ॥ जैसे सरल पथपे चलना । उपाय है अपायसे बचना । या है दीप प्रकाशमें चलना । न लगे ठोकर ॥ ८७ ॥ वैसे सुन तू अर्जुन । करस्वधर्माचरण । सकल कामना पूर्ण । होती हैं ॥ ८८ ॥ देखो इससे अन्य नहीं । क्षत्रियकेलिये जो सही । रणके बिन कछु कहीं । उचित धर्म ॥ ८९ ॥ हो करके निष्कपट । लडना अति विकट । देखना क्या रही बाट । प्रत्यक्षमें यहां ॥ १९० ॥ यदृच्छया चोपपन्नं स्वर्गद्वारमपावृतम् । सुखिनः क्षत्रियाः पार्थ लभन्ते युद्धमीदृशम् ॥ ३२ ॥ स्वधर्माचरणकी अपूर्व स्वर्णसंधि— यह है युद्ध आजका । फल है तेरे दैवका । धरोहर है धर्मका । हुआ प्रकट ॥ ९१ ॥ हुवा प्राप्त अनायास स्वर्गका द्वार है खुला । भाग्य शाली क्षत्रियोंको मिलता धर्म-युद्ध है ॥ ३२ ॥ ५३ सांख्ययोग