श्रीगणेश पुराण (उपासना व क्रीडा खण्ड - गीताप्रेस विशेषाङ्क)
Ganesha Purana Gita Press Special Edition
महर्षि व्यास द्वारा
स्रोत: Gita Press Gorakhpur · Gita Press Gorakhpur (उद्गम)
५९२ * पुराणं हि गणेशस्य काममोक्षप्रदं नृणाम् * [ श्रीगणेशपुराण- रूपोंमें] प्रकट होते हैं। जो मायाके अधिपतियोंकी भी [गणपतिदेव] हैं, इनके चारों युगोंमें पृथक्-पृथक् चार मायाके नियामक हैं, समस्त मायाओंको जाननेवाले एवं स्वरूप हैं। सत्ययुगमें इनकी दश भुजाएँ थीं और ये प्रभावसम्पन्न हैं। जो चारों वेदोंसे अज्ञेय हैं तथा जिन्हें 'विनायक' इस नामसे प्रसिद्ध हुए। त्रेतायुगमें इनका वर्ण मन भी समझ नहीं सकता, ऐसे आप नित्य, सर्वाधार, शुक्ल था, भुजाएँ छः थीं और मयूरराट् अर्थात् मयूरेश परात्पर सर्वान्तर्यामीको नमस्कार है ॥ १८-१९ ॥ नाम हुआ ॥ २८-२९ ॥ हे विभो ! यह मेरा परम सौभाग्य है कि वे [साक्षात् हे प्रिये ! जिन्होंने अपने (हमारे) भवनमें परब्रह्मस्वरूप] आप मेरे पुत्र बनकर अवतीर्ण हुए हैं। हे [पूर्वकालमें] अवतीर्ण होकर सिन्धु दैत्यका संहार विभो ! मैं तो आपके [आगमनकी] प्रतीक्षा ही कर रही करके [विश्वका] रक्षणकार्य सम्पन्न किया था, वे ही थी। आपने आकर प्रत्यक्ष दर्शन दिया है। अब कभी [गणपतिदेव] आज पुनः अरुण वर्ण तथा चार भुजाओंसे आपसे मेरा वियोग न हो सके, वैसा [अनुग्रह] कीजिये। शोभित होकर हम लोगोंके भवनमें अवतीर्ण हुए हैं और जब पार्वतीजी ऐसा कह ही रही थीं, तभी गणपतिदेवने [कालान्तरमें] मूषकारूढ़ होकर सिन्दूर दैत्यका वध दूसरा रूप धारण कर लिया ॥ २०-२१ ॥ करेंगे तथा पृथ्वीके भारका हरण करेंगे ॥ ३०-३१ ॥ उस समय शुण्डादण्डसे युक्त अर्थात् हाथीके इस समय ये देवेश 'गजानन' इस नामसे त्रैलोक्यमें सदृश आकृतिवाले, चतुर्भुज, चन्द्रमासे युक्त शिरोदेशवाले, विख्यात होंगे। हे देवि ! ये ही कलियुगमें सुन्दर नेत्रों तथा नाना भूषणोंसे विभूषित, चिन्तामणि नामक दिव्य मणिसे चार भुजाओंसे समन्वित हो 'धूम्रकेतु' इस सुन्दर नामसे शोभायमान हृदयवाले, दिव्याम्बरविभूषित, दिव्य गन्धसे भूतलपर प्रसिद्ध होंगे। भगवान् शंकरके वचनोंको सुनकर अनुलिप्त देहवाले वे सिद्धि तथा बुद्धिके सहित प्रकट वे बालरूप गणपति स्पष्ट रूपसे कहने लगे ॥ ३२-३३ ॥ होकर भोले-भाले बालककी भाँति रुदन करने लगे। बालरूप गणपति बोले- हे शिव ! आपने मेरे जब तन्वंगी पार्वतीजीने उनके इस रूपको देखा तो वे स्वरूपको भलीभाँति जाना है, आप यथार्थ ही कह अत्यन्त शोकाकुल हो गयीं। [वे विलाप करने लगीं रहे हैं। मैं आपकी सेवा करनेके लिये और देवताओं कि] किसने मेरी निधि अर्थात् सर्वस्वरूप पुत्रका हरण तथा सभी राजाओंको मारनेवाले सिन्दूरासुरका वध कर लिया है। सूँडसे युक्त बालक तो तीनों लोकोंमें करनेके लिये आपके घरमें अवतीर्ण हुआ हूँ। हे कहीं भी नहीं देखा गया है। जब ब्रह्मा आदि [देवगण] शंकर! ब्राह्मणोंको उत्पीड़ित करनेवाले त्रिलोकविजयी तथा [दूसरे भी] लोग इस प्रकारके शिशुको देखेंगे तो उस असुरका संहार करके मैं विश्वको आह्लादित उपहास करेंगे ॥ २२-२४१/२ ॥ करूँगा ॥ ३४-३५१/२ ॥ ऐसे भाँति-भाँतिके शोकपूर्ण विलापको सुनकर भक्तोंकी कामनाओंको पूर्ण करनेवाला मैं [सिन्दूरासुरके भगवान् शंकर अपने गणोंके साथ भवनमें आ पहुँचे और कारण अवरुद्ध हुए] वैदिक यज्ञ-यागादि सत्कर्मोंका उस शिशुको गोदमें लेकर पार्वतीसे कहने लगे- हे प्रिये ! [पुनः] प्रवर्तन करूँगा और वरेण्य [नामक राजा]-को मेरी बात सुनो। शुण्डादण्डसे विभूषित [यह बालक] [मनोवांछित] वर तथा आत्मविज्ञान भी प्रदान करूँगा। आदि, मध्य तथा अन्तसे रहित साक्षात् गणपतिदेव ही वह वरेण्य मेरा भक्त है और [सर्वदा] मेरा ही ध्यान हैं, जिनके स्वरूपका निरूपण करनेमें चारों वेद, शास्त्र करता रहता है। वह देवता, ब्राह्मण, अतिथि आदिका तथा विशिष्ट मुनिगण भी सक्षम नहीं हैं। हे प्रिये ! पूजन करनेवाला, पंच महायज्ञोंके अनुष्ठानमें निरत, नानाविध कृत्योंवाले विश्वप्रपंचमें इन्होंने ही देवताओंको सत्यभाषी, पवित्र, सदाचारी तथा पुराणोंके श्रवणमें नियुक्त किया है ॥ २५-२७ ॥ तन्मय रहता है ॥ ३६-३८ ॥ ये सबके अन्तर्यामी, अनेकानेक ब्रह्माण्डोंके आविष्कर्ता उसकी भार्याका नाम पुष्पिका है, जो धर्मपरायण,
क्री०ख०-अ०१३१ ] * शंकरजीकी आज्ञासे नन्दीका शिशुको वरेण्यपत्नीके पास ले जाना * ५९३ पतिव्रता, पतिके वचनोंका अनुसरण करनेवाली और प्राणोंके समान पतिसे प्रीति रखनेवाली है॥ ३९॥ उन दोनोंने बारह वर्षोंतक दारुण तपस्या की थी, तब मैंने उनको वरदान दिया था कि अवश्य ही मैं तुम्हारे पुत्रके रूपमें अवतीर्ण होऊँगा ॥ ४० ॥ उस पुष्पिकाने आज ही प्रसव किया है और उसके शिशुका राक्षस (राक्षसी)-ने अपहरण कर लिया है। [अब वह पुत्रवियोगके कारण] प्राण त्याग देगी, इसलिये मुझको वहाँ ले चलो। भगवान् शिवने जब बालगणपतिकी ऐसी बात सुनी तो हर्षित हो उठे और उन्होंने भक्तिभावसे नानाविध वाङ्मयपुष्पों अर्थात् स्तोत्रोंके द्वारा उन बालगणेशका पूजन किया ॥ ४१-४२ ॥ ॥ इस प्रकार श्रीगणेशपुराणके क्रीडाखण्डके अन्तर्गत 'गजाननके आविर्भावका वर्णन' नामक एक सौ तीसवाँ अध्याय पूर्ण हुआ ॥ १३० ॥ एक सौ इकतीसवाँ अध्याय भगवान् शंकरकी आज्ञासे नन्दीका शिशु गजाननको वरेण्यपत्नीके पास ले जाना ब्रह्माजी बोले-तदुपरान्त भगवान् शिव विचार करने लगे कि इस बालकको किस प्रकार वहाँ ले जाया जाय ? उन (-के मनोभाव) - को जानकर नन्दीने शिवजीसे कहा- हे स्वामी ! आपके अनुग्रहसे मैं समुद्रोंको अवश्य ही सुखा सकता हूँ तथा पर्वतोंको भी चूर्ण कर सकता हूँ। इसलिये आपके मनमें जो कर्तव्य विद्यमान है, उसको सम्पन्न करनेके लिये मुझे आज्ञा दीजिये ॥ १-२ ॥ ब्रह्माजी बोले- नन्दीके कथनसे सन्तुष्ट हुए भगवान् शंकर उनसे कहने लगे। शिवजी बोले- हे नन्दिकेश्वर ! मेरे मनोभावको प्रकाशित करते हुए तुमने उत्तमोत्तम बात कही है। सैकड़ों बार मैंने तुम्हारे सामर्थ्यका परिचय पाया है। अब इस समय जो कर्तव्य उपस्थित हुआ है, उसे मैं बता रहा हूँ, तुम उसको पूर्ण करो ॥ ३-४ ॥ महानगरी माहिष्मतीमें वरेण्य नामसे विख्यात महाबली नरेश हैं, जो विविध धर्मों (जातिधर्म-कुलधर्मादि) -के अनुष्ठानमें निरत रहते हैं। उनकी महाभागा धर्मपत्नीका नाम पुष्पिका है। उसने अभी-अभी प्रसव किया और [प्रसवश्रमके कारण] वह सोयी हुई है। [रानीको सोयी जानकर] किसी राक्षसीने उसके पाससे शिशुका अपहरण कर लिया है, इसलिये जबतक कि वह कल्याणी सोयी है, उसी बीचमें इस बालकको तुम रानीके समीप शीघ्र ही पहुँचा दो ॥ ५-७॥ ब्रह्माजी बोले- भगवान् शंकरके द्वारा दी गयी इस आज्ञाको सुनकर नन्दीने तत्काल पार्वतीपुत्रको उठाया और त्वरापूर्वक आकाशमार्गसे जाकर उस बालकको शीघ्र ही रानीके समीप पहुँचा दिया। रानी सो रही थी, इसलिये इस घटनाको वह जान न सकी। तदुपरान्त वे नन्दिकेश तत्काल ही [आकाशमें] उड़े और महेश्वरके समीप जा पहुँचे तथा मार्गमें जो कुछ उन्होंने किया था, वह सब वृत्तान्त बताने लगे ॥ ८-९ १/२ ॥ [ नन्दिकेश्वर बोले- ] हे देव ! हे विभो ! [ जब मैं जा रहा था कि] सहसा आकाशमें भयंकर रूपवाली एक राक्षसी मुझे रोककर खड़ी हो गयी। वह बालकके मांसका भक्षण कर रही थी। तब मैंने आपके अनुग्रहसे उस राक्षसीको अपनी पूँछमें लपेट लिया और [चारों ओर] उसे घुमाकर एक विशाल पर्वतशिखरपर फेंक दिया। हे प्रभो ! आपके नामका उच्चारण करके [जब मैंने उसे क्रोधपूर्वक फेंका तो] उसके सैकड़ों खण्ड हो गये ॥ १०-१२ ॥ इसके पश्चात् मैंने दुरात्मा गन्धर्वोका विशाल समूह देखा, तो सोचने लगा कि किस प्रकार इनसे युद्ध किया जाय और शिशु (गौरीपुत्र)-को बचाया जाय। हे शंकर ! तब इस प्रकार चिन्ताकुल होकर मैंने मन-ही-मन आपका स्मरण किया। तदुपरान्त अपनी पूँछ, सींग, क्रोधपूरित निःश्वास, लातोंके प्रहार और हुंकारोंसे उन सभी
भूमिपर गिर पड़े और उनके सैकड़ों खण्ड हो गये।
५९४ * पुराणं हि गणेशस्य काममोक्षप्रदं नृणाम् * [ श्रीगणेशपुराण- 卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐 अतिबलिष्ठ गन्धर्वोंको मैंने भगा दिया॥ १३-१४ १/२ ॥ उस समय उनमेंसे कुछ तो मर गये, कुछ भाग गये और कुछ सिर फूट जाने तथा पैर टूट जानेके कारण भूमिपर गिर पड़े और उनके सैकड़ों खण्ड हो गये। तत्पश्चात् [मेरे ऊपर आकाशसे] पुष्पोंकी वर्षा हुई। हे देव ! इसके बाद आपके द्वारा आदिष्ट कर्तव्यको पूर्ण करके मैं [यहाँ] चला आया॥ १५-१६॥ हे देव! आपकी इच्छाके विषयको अर्थात् आप जिसे चाहते हैं, उसे समस्त त्रिलोकीमें ऐसा कौन है, जो मार सके। इसलिये आपके नामका ही आश्रय लेकर बालकके साथ होनेपर भी मैंने विजय प्राप्त की॥ १७॥ तब हर्षसे भरे भगवान् शंकरने नन्दिकेश्वरका आलिंगन किया और प्रसन्न मनसे कहने लगे- नन्दिकेश्वर ! मैंने तुम्हारा दृढ़ पौरुष जान लिया है। इस त्रैलोक्यमें तुम्हारी बराबरी करनेवाला कोई भी नहीं है ॥ १८ १/२ ॥ ब्रह्माजी बोले- इसके उपरान्त (शिवजीसे मिल लेनेके पश्चात्) वे नन्दी विश्वनाथ शिवजीको प्रणाम करके पार्वतीजीके समीप गये और हाथ जोड़कर उन्हें प्रणामकर मधुर वाणीमें कहने लगे- हे मातः ! शिवजीकी आज्ञासे मैं बालकको माहिष्मतीपुरी ले गया और वरेण्यपत्नी पुष्पिकाके समीपमें रख आया हूँ; क्योंकि उस (बालरूप गणेश) -ने उस पुष्पिकाको पूर्वमें वर प्रदान किया था कि मैं तुम्हारा पुत्र बनूँगा और ब्रह्मतत्त्वका प्रतिपादन करूँगा॥ १९-२१ १/२ ॥ तब उन नन्दीश्वरके वचनोंको सुनकर सब कुछ जाननेवाली पार्वतीदेवी प्रसन्न हो गयीं। वे शिशु (-रूप गणपति)-के अन्तहीन पराक्रमको जानती थीं, [अतः गणपतिदेवके प्रति] परम भक्तिभावसे युक्त हो पार्वतीजी नन्दीश्वरसे कहने लगीं- 'हे पुत्र! मैं तुम्हारे पुरुषार्थको जानती हूँ॥ २२-२३॥ तुमने भयंकर घोष करनेवाली अत्यन्त भीषण राक्षसीका संहार किया है, दुरात्मा गन्धर्वोंको नष्ट किया तथा शिशुकी रक्षा की। [इसके अतिरिक्त] बिना उस प्रसूताको ज्ञात हुए, उसके बालकको वहाँ पहुँचा भी दिया है-ये सब महान् कृत्य थे, जो तुमने सम्पन्न किये हैं।' इस प्रकारसे [प्रीतिपूर्वक] नन्दीश्वरसे कहकर पार्वतीजीने उनको विदा किया और विश्राम करने लगीं ॥ २४-२५ ॥ ॥ इस प्रकार श्रीगणेशपुराणके क्रीडाखण्डके अन्तर्गत 'गन्धर्वपराजयवर्णन' नामक एक सौ इकतीसवाँ अध्याय पूर्ण हुआ ॥ १३१ ॥ एक सौ बत्तीसवाँ अध्याय सिन्दूरका गजाननको ले जाकर नर्मदामें फेंकना, गजाननके रक्तसे रंजित शिलाओंकी 'नार्मद गणेश' संज्ञा, उमामहेश्वरका कैलास-गमन ब्रह्माजी बोले- एक बारकी बात है, दैत्यराज सिन्दूर सभामें बैठा और अपने उन्मद अहंकारमें भरकर कहने लगा कि मेरा पराक्रम तो व्यर्थ ही है; क्योंकि जब इन्द्रादि देवगण तथा ब्रह्मा, विष्णु एवं रुद्र भी मुझसे युद्ध करनेमें अक्षम हैं, तब पृथ्वीपर रहनेवाले राजाओंकी तो बात ही क्या है!॥ १-२॥ जिस प्रकार पतिके बिना कुलवती महिलाका यौवन व्यर्थ होता है, वैसे ही योद्धाओंके अभावमें आज मेरा पराक्रम व्यर्थ हो गया है। तब (उसके ऐसा कहते ही) आश्चर्यमयी आकाशवाणी उसे सुनायी पड़ी ॥ ३ १/२ ॥ आकाशवाणी बोली-अरे मूढ ! किसलिये तू चपलता दिखा रहा है, तुझसे लड़नेवाला तो जन्म ले चुका है। पार्वतीके उदरसे समुद्भूत वह गर्भ (शिशु) इस समय वरेण्यके भवनमें स्थित है और अनन्त लीलाएँ करनेवाला वह शिशु वहाँपर शुक्लपक्षके चन्द्रमाकी भाँति बढ़ रहा है॥ ४-५॥ ब्रह्माजी बोले- एकाएक इस प्रकारकी आकाशवाणीको सुनकर सिन्दूर मूर्च्छित हो गया और [चेतना प्राप्त करके] वह शोकसे व्याकुल हो उठा और सोचने लगा कि यह क्या है तथा किसने कहा है ? ॥ ६ ॥
क्री०ख०-अ० १३२ ] * सिन्दूरका गजाननको ले जाकर नर्मदामें फेंकना * ५९५ 卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐
[बायाँ स्तम्भ]
यदि [ऐसी बात कहनेवाला] आँखोंके सामने आ जाय तो मैं उसे पूरा-का-पूरा चबा डालूँ। मैं तो स्वयं ही सबका काल हूँ, पश्चिम दिशामें हुए सूर्योदयके समान मेरी कैसे मृत्यु हो सकती है? ॥ ७॥ ऐसा कहकर वह उठ खड़ा हुआ और दिशा- विदिशाओंको [अपनी गर्जनासे] ध्वनित करता हुआ सहसा उड़ने लगा और भगवान् शंकरके निवासस्थान कैलासपर्वतकी ओर चल पड़ा ॥ ८ ॥ उस समय वह अपने शरीर (के उड़नेसे उत्पन्न हुई)-वायुसे पर्वतोंको चूर्ण करता और वृक्षोंको उखाड़ता हुआ जा रहा था। उसके कारण [भूतलके आधार देवता] कूर्म तथा शेषनाग चलायमान हो गये और पृथिवी काँपने लगी। [कैलास पहुँचकर जब] उसने वहाँ शिवको नहीं देखा तो पुन: पृथ्वीलोकमें आ गया और शिवको खोजता हुआ वेगपूर्वक समस्त भूतलपर भटकने लगा। क्रोधमें भरा हुआ [वह भटकते-भटकते] 'पर्यली' नामक विशाल जंगलमें आ पहुँचा और तब वहाँ उसने दूरसे ही पार्वतीजीके साथ स्थित भगवान् शंकरको देखा ॥ ९-११॥ उसने वहाँ आवासमण्डप, सरोवर, उनमें खिले कमल और शिवगणोंको देखा। इसके बाद वह सहसा पार्वतीजीके लिये बनाये गये सूतिकागृहकी ओर चल पड़ा। जब वहाँ उसने बालकको नहीं देखा तो जलती हुई अग्निके समान कुपित हो उठा। इसके बाद वह सोचने लगा कि आकाशवाणी असत्य नहीं हो सकती। [आकाशवाणीने कहा है कि] इसका पुत्र मुझे मारेगा, किंतु हो सकता है कि अभी वह उत्पन्न ही न हुआ हो। अतः इस समय मैं इसी (पार्वती)-को मार डालता हूँ, जिससे [शत्रुका] मूल ही नष्ट हो जायगा ॥ १२-१४॥ ब्रह्माजी बोले- इस प्रकारका मनमें सोच-विचार करके उसने [पार्वतीको] मारनेके लिये शस्त्र उठाया और जबतक कि वह उमाकी हत्या कर पाता, तबतक उस दुष्टको अपने समक्ष एक शिशु दिखायी पड़ा ॥ १५ ॥ चार भुजाओंसे युक्त वह मनोहर शिशु मुकुट तथा बाजूबन्दसे विभूषित था। उस बालकने परशु, कमल
[दायाँ स्तम्भ]
तथा मालाको धारण कर रखा था। उसके कटिदेशमें शेषनाग [लिपटे थे] और कण्ठमें हार तथा चरणोंमें नूपुर [शोभायमान] थे। यह आश्चर्यजनक दृश्य देखकर और पार्वतीजीको सोयी हुई जानकर वह तत्काल ही पार्वतीके वधसे विरत हो गया ॥ १६-१७॥ उसने बालकको हाथमें उठा लिया और उसे महासागरमें फेंकनेकी कामना करने लगा। इस प्रकारका निश्चित संकल्प करके वह आगे चल पड़ा। तभी वह बालक अपने आपको बढ़ाने लगा और मानो दूसरे हिमालयकी भाँति [भारवाला] हो गया। तब क्षणभरमें ही उसके अतिशय भारसे व्याकुल सिन्दूर काँप उठा ॥ १८-१९॥ उसकी साँसें बढ़ने लगीं तथा वह अपनी शक्तिसे [तनिक भी] आगे चल पानेमें सक्षम नहीं रहा, तब व्याकुल होकर दैत्यने उस बालकको छोड़ दिया ॥ २० ॥ जब तीव्र रव करता हुआ वह बालक भूतलपर गिरा तो पर्वत हिलने लगे और उस घोषके कारण पृथिवी काँप उठी। नाना प्रकारसे चीत्कार करते हुए पक्षीगण आकाशमें घूमने लगे, सातों महासागर क्षुब्ध हो गये तथा ब्रह्माण्ड भी मानो विदीर्ण-सा होने लगा ॥ २१-२२॥ वह बालक मुनिजनोंके समीप, नर्मदाके जलमें जा गिरा, तब वहाँ एक श्रेष्ठ तीर्थ प्रकट हुआ, जिसे गणेशकुण्ड कहा जाता है ॥ २३ ॥ इस तीर्थका स्मरण करते ही जीवनभरमें किया गया पाप क्षणमात्रमें नष्ट हो जाता है तथा इसका दर्शन करनेसे दस जन्मोंका और स्नान करनेसे सौ जन्मोंका पाप नष्ट होता है। अनुष्ठानपरायण होकर अर्थात् क्षेत्रसंन्यास लेकर इस तीर्थका जो लोग सेवन करते हैं, यह उन्हें मोक्ष प्रदान करता है॥ २४ १/२॥ [उस तीर्थमें गिरे हुए] बालक गणपतिके देहसे जो रुधिर निकला, उसके कारण वहाँकी शिलाएँ रक्तवर्ण हो गयीं और वे ही पापनाशक शिलाएँ 'नार्मद गणेश' के नामसे प्रसिद्ध हुईं। वे शिलाएँ दर्शन-पूजन आदिके द्वारा आराधित होनेपर भक्तोंकी समस्त कामनाओंको पूर्ण करती हैं। इन नार्मद गणपतिशिलाओंकी समग्र महिमाका वर्णन हो पाना सम्भव नहीं है ॥ २५-२६ १/२ ॥
५९६ * पुराणं हि गणेशस्य काममोक्षप्रदं नृणाम् * [ श्रीगणेशपुराण- तब अर्थात् उन गौरीनन्दनको फेंक देनेके पश्चात् | करेगा। इस प्रकारसे कहनेके उपरान्त वह भयानक पुरुष वह दैत्य हर्षित हो उठा कि मेरा शत्रु तो विनष्ट हो गया | अन्तर्धान हो गया ॥ ३१-३३ ॥ है। तभी उस कुण्डसे विशाल और भयानक एक पुरुष | तब अत्यन्त क्रोधके कारण उस दैत्यने सेवकोंसे प्रकट हुआ, जो अपनी जटाओंसे आच्छादित होनेके | कहा कि [अरे!] उसे पकड़ लो, पकड़ लो, जिसने ऐसे कारण ऐसा जान पड़ता था कि मानो लताओंसे आवृत | कठोर वाक्य कहे हैं ॥ ३४ ॥ कोई वटवृक्ष हो ॥ २७-२८ ॥ | [इसके उपरान्त] जब वह दैत्य उस पुरुषको कहीं दाढ़ोंके कारण उसका मुख अत्यन्त भयानक प्रतीत | भी न देख सका तो अपने स्थानपर लौट आया और मनमें हो रहा था और नागिनके जैसी उसकी जिह्वा थी। उसके | सोचने लगा कि जब उसे देखूँगा, तब जीत लूँगा। उस हाथ-पैर बड़े ही लम्बे थे तथा [वेगपूर्वक] श्वास | (बालक)-का यह जो इतना चरित्र था, उसे पार्वतीजी लेनेके कारण उस पुरुषके नेत्र चलायमान थे ॥ २९ ॥ | जान नहीं सकीं; क्योंकि उसकी मोहकारिणी मायाके वैसे आकार-प्रकारवाले पुरुषको देखकर क्रोधसे | कारण वे अत्यधिक मोहित हो चुकी थीं ॥ ३५-३६ ॥ विह्वल नेत्रोंवाला वह सिन्दूर दैत्य कहने लगा कि यह | तदुपरान्त पार्वतीजीने भगवान् शिवसे विनयपूर्वक मेरी किस गिनतीमें है ! ॥ ३० ॥ | कहा कि हे जगदीश्वर ! इस स्थानपर दैत्यकृत उपद्रव आरम्भ क्रोधपूर्वक ऐसा कहकर हाथमें खड्ग ले वह दैत्य | हो गये हैं, अतएव अब मैं कैलास जाना चाहती हूँ, यदि उस पुरुषको मारने चला और जबतक वह खड्ग-प्रहार | आपकी इच्छा हो तो मुझे वहीं ले चलिये ॥ ३७१/२ ॥ करता, तबतक वह पुरुष [वहाँसे अदृश्य होकर] | उनकी ऐसी बात सुनकर शंकरजीको भी प्रसन्नता आकाशमें दीख पड़ा तथा उस दैत्यसे बोला कि अरे | हुई और वे नन्दीपर तत्काल आरूढ़ होकर, सात करोड़ दैत्य ! तूने तो मुझे व्यर्थ ही भूतळपर फेंका है। रे मूढ़ ! | गणोंसे घिरे हुए, उसी क्षण पार्वतीसहित कैलास जा तुझे मारनेवाला तो कहीं और ही वृद्धिको प्राप्त कर रहा | पहुँचे। अपने भवनमें प्रविष्ट होकर पार्वतीजीको [उस है। सत्पुरुषोंकी रक्षामें तत्पर वह अवश्य ही तेरा वध | समय] अति प्रसन्नता हुई ॥ ३८-३९ ॥ ॥ इस प्रकार श्रीगणेशपुराणके क्रीडाखण्डके अन्तर्गत 'कैलासाभिगमनका वर्णन' नामक एक सौ बत्तीसवाँ अध्याय पूर्ण हुआ ॥ १३२ ॥ एक सौ तैंतीसवाँ अध्याय राजा वरेण्यके द्वारा गजमुखाकृति शिशुका भयभीत होकर वनमें परित्याग और पाराशरमुनिके द्वारा शिशु गजाननका पालन व्यासजी बोले- हे विधे! राजा वरेण्यके भवनमें | रानी पुष्पिकाने पुत्रको देखा। वह अलंकारोंसे समन्वित, [उनकी भार्या] पुष्पिकाके समीप [नन्दीके द्वारा] | चार भुजाओंसे युक्त तथा हाथीके जैसे मुखवाला था। पहुँचाये गये उन बालरूप गणपतिने कौन-सी लीला की, | उसका वर्ण अरुण था। कस्तूरी-तिलक और मोतियोंकी इसे मुझको सविस्तार बतलाइये ॥ १ ॥ | मालाओंसे वह शोभायमान था। उसने उत्तम अंगराग ब्रह्माजी बोले- हे वत्स! तुमने उचित प्रश्न | और पीताम्बर धारण किया था। नानाविध आभूषणोंसे किया है, जो हृदयको आनन्दित करनेवाला है। मैं वह | युक्त वह बालक तेजोमय शरीरवाला था ॥ ३-४१/२ ॥ समस्त पापनाशक वृत्तान्त विहित रीतिसे तुम्हें | वह पुष्पिका उस समय वैसे रूपवाले बालकको बतलाऊँगा ॥ २ ॥ | देखकर विस्मित तथा दुखी हो गयी और उसे भय लगने उस रात्रिके अर्थात् प्रसवकी रात्रि बीतनेके उपरान्त | लगा। तब शोकाकुल वह रानी हाथोंसे वक्षःस्थलपर
क्री०ख०-अ०१३३] * राजा वरेण्यके द्वारा गजमुखाकृति शिशुका परित्याग * ५९७ आघात करती हुई बाहरकी ओर भाग चली। रानीके क्रन्दनको सुनकर दासियाँ वहाँ आयीं और उन्होंने भी उस अद्भुत आकार-प्रकारवाले बालकको देखा ॥ ५-७॥ इस वृत्तान्तका पता लगनेपर राजा वरेण्य भी अपने गणों (मन्त्री, पुरोहित आदि)-के साथ प्रसूतिकागृहमें आ पहुँचे। जब उन राजा आदिने वैसे अद्भुत बालकको देखा तो वे भी भयके कारण विचलित हो गये। वहाँ कुछ लोग अधीर होकर भाग खड़े हुए और कुछ मूर्च्छित हो गये तथा कुछ लोग राजासे कहने लगे कि इस प्रकारका बालक तो आजतक न जनमा है, न आगे ही जन्म लेगा। मनुष्योंके बीचमें न कभी कोई ऐसा बालक कहींपर देखा अथवा सुना ही गया है। इसे आपको अपने घरमें नहीं रखना चाहिये, यह तो वंशका नाश ही कर देगा ॥ ८-१०॥ सभी लोगोंकी ऐसी बातें सुनकर वे नरेश भयाकुल हो उठे और उन्होंने दूतों (सेवकों)-से कहा कि 'इस बालकको घने जंगलमें ले जाकर छोड़ दो' ॥ ११ ॥ तब वे सेवक बालकको लेकर ऐसे घने जंगलके बीचमें जा पहुँचे, जहाँ वायुका भी प्रवेश नहीं था। वहाँ उन्हें एक सरोवर दिखायी पड़ा, जिसके तटपर सेवकोंने बालकको फेंक दिया और उसे पत्तोंके द्वारा ढँककर तत्काल राजा वरेण्यके पास लौट आये ॥ १२-१३॥ वहाँ सभाके मध्यमें स्थित राजाको देखकर उन सेवकोंने प्रणाम किया, तदुपरान्त राजासे कहने लगे कि हे राजेन्द्र! हम लोग आपके आदेशानुसार सिंह- व्याघ्रादिसे भरे हुए वनमें उस बालकको छोड़कर लौट आये हैं। अबतक तो सम्भवतः वन्य पशुओंने उसका भक्षण भी कर लिया होगा ॥ १४१/२ ॥ ब्रह्माजी बोले- [हे व्यासजी!] जबतक उस बालकका भक्षण करनेके लिये शृगाल [आदि वन्य जीव] आते, तबतक उसे करुणानिधि महर्षि पराशरने देख लिया। चार भुजाओंसे युक्त, हाथीके-से मुखवाले, दिव्य वस्त्रोंसे विभूषित, नानाविध आभूषणोंसे समन्वित, चिन्तामणिसे अलंकृत, सर्पसे आवेष्टित उत्तम नाभिदेशवाले अर्थात् सर्पकी करधनी धारण किये हुए तथा करोड़ों सूर्यके सदृश देहकान्तिवाले उस शिशुको देखकर वे मोहित हो गये। वे मुनिवर समस्त ज्ञान-विज्ञानके आश्रय थे, तथापि उस बालककी मायाके कारण वे चिन्तित हो उठे और सोचने लगे कि 'क्या यह विघ्न मेरे विनाशके लिये इन्द्रने स्वार्थवश निर्मित किया है; क्योंकि उन्हें मेरी तपस्याका विनाश ही अभीष्ट है। सर्वदा पापसे डरनेवाले मैंने तो अल्पमात्र भी दुष्कृत्य नहीं किया। हे चन्द्रचूड ! हे दीनरक्षक ! इस महान् भयसे मेरी रक्षा कीजिये' ॥ १५-१९१/२ ॥ मुनिको इस प्रकार शोकाकुल देखकर भगवान् गजाननको बड़ी दया आयी और उन्होंने उनके मोहजालको नष्ट कर दिया, तब वे मुनिवर भक्तोंके रक्षणार्थ इस प्रकारका वेष बनाकर अपने समक्ष विद्यमान साक्षात् परब्रह्म परमात्मा उन गजाननको देख सके ॥ २०-२११/२ ॥ पराशरजी बोले- आज मेरा जन्म लेना सार्थक हो गया, मेरे माता-पिता तथा मेरी महान् तपश्चर्या भी धन्य हो गयी। आज मैंने आवागमनके चक्रसे अपनेको मुक्त कर लिया तथा अभीष्ट फल पा लिया। न जाने किस भाग्यहीनने इन बालरूप गजाननको वनके मध्यमें लाकर छोड़ दिया ॥ २२-२३ ॥ ब्रह्माजी बोले- ऐसा कहकर वे मुनि उस बालकको अपने आश्रममें ले गये। वहाँपर वात्सल्यमयी मुनिपत्नीने वैसे (विलक्षण रूपवाले) बालकको देखा और यह जानकर कि इसे मेरे पतिदेव लेकर आये हैं, वह स्नेहशीला [स्त्री] प्रसन्नतासे भर गयी ॥ २४१/२ ॥ तदुपरान्त उसने बालकको हृदयसे लगा लिया और प्राणेश्वर पतिदेवसे कहने लगी- हे स्वामिन् ! सुदीर्घकालसे की जानेवाली आपकी उत्कट तपश्चर्या आज सफल हो गयी। जिसके स्वरूपको ब्रह्मा, शिव, लक्ष्मीपति विष्णु तथा मुनिजन भी जान नहीं सके, उन (गजाननदेव)-का आज हम लोग प्रत्यक्ष अवलोकन कर रहे हैं ॥ २५-२६१/२ ॥ हे स्वामिन् ! जो प्रभु समस्त जगत्प्रपंचके स्रष्टा, रक्षक तथा संहारक हैं तथा नानाविध अवतार ग्रहण
५९८ * पुराणं हि गणेशस्य काममोक्षप्रदं नृणाम् * [ श्रीगणेशपुराण- 卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐 करनेवाले हैं, जो भूभारका हरण करनेके लिये अवतीर्ण | पालन-पोषण किया जा रहा है, तो वे अतिशय हर्षित हुए हैं, जिनका साक्षात्कार कर पानेमें इन्द्रियोंके सहित | हो गये और उन्होंने खूब बाजे बजवाये तथा प्रत्येक घरमें मन भी कभी समर्थ नहीं होता, वे विश्वभर्ता प्रभु आज | शर्करा (मिठाई) बँटवायी। राजाने ब्राह्मणों तथा बन्धु- बिना प्रयत्नके अनायास ही दृष्टिगोचर हुए हैं, यह | बान्धवोंको [इस अवसरपर] सुवर्ण, रत्नराशि तथा हमलोगोंका महान् सौभाग्य है ॥ २७-२८ १/२ ॥ | वस्त्रादिके द्वारा सन्तुष्ट किया ॥ ३०-३२ ॥ ब्रह्माजी बोले- बालकका स्पर्श होते ही [नारी- | [उन बाल गजाननके आ जानेसे] गायें कामधेनुके सुलभ स्नेहके कारण] मुनिपत्नीके स्तन पुष्ट तथा | सदृश [प्रचुर दुग्ध देनेवाली] हो गयीं, सूखी बावडियाँ दुग्धयुक्त हो गये। बालक जब स्तनपान करने लगा तो | जलपूर्ण हो गयीं और उन पराशरमुनिके आश्रमके सूखे इससे मुनिपत्नी आनन्दविभोर हो उठीं ॥ २९ १/२ ॥ | वृक्ष भी फलोंसे लद गये। जो मनुष्य इस [गजाननलीलारूप तदुपरान्त जब उन राजा वरेण्यको यह सूचना मिली | वृत्तान्त] -का श्रवण करेगा, वह पुत्र तथा धन-वैभवसे कि दिव्य दृष्टिसम्पन्न महर्षि पराशरके द्वारा बालकका | सम्पन्न हो जायगा ॥ ३३-३४ ॥ ॥ इस प्रकार श्रीगणेशपुराणके क्रीडाखण्डके अन्तर्गत 'पराशरदर्शन' नामक एक सौ तैंतीसवाँ अध्याय पूर्ण हुआ ॥ १३३ ॥ एक सौ चौंतीसवाँ अध्याय पराशराश्रममें मूषकका प्रबल उपद्रव और गजाननका उसे दमितकर अपना वाहन बनाना ब्रह्माजी बोले- वह बालक अपनी लीलाओंके | प्राचीन कालकी बात है, इन्द्रकी सभामें क्रौंच नामक द्वारा माता-पिताको आनन्दित करता हुआ [महर्षि | श्रेष्ठ गन्धर्वने शीघ्रतावश वामदेवमुनिको चरणोंके अग्रभागसे पराशरके आश्रममें] दिन-अनुदिन वैसे ही बढ़ने लगा, | ठोकर मार दी, इससे [कुपित हुए] मुनिने उसे शाप दे जैसे [शुक्लपक्षमें] चन्द्रमा बढ़ता है ॥ १ ॥ | दिया कि हे गन्धर्व ! तू मूषक बन जायगा ॥ ७ १/२ ॥ व्यासजीने कहा- हे ब्रह्मन् ! हे प्रभो ! आप | क्रौंचने मुनिसे शापमुक्तिके लिये आदरपूर्वक प्रार्थना गुणेशके द्वापरयुगीन चरित्रोंका वर्णन कीजिये, उनके | की, तो वे उससे बोले कि तुम मृत्युलोकमें [जाकर] पूर्वकालिक चरित्रोंको सुनकर मैं तृप्त नहीं हो सका हूँ। | सभीके लिये अत्यन्त दुर्धर्ष मूषक बनोगे तथा तुमको हे चतुरानन ! इन [गौरीनन्दन]-का 'गजानन' यह नाम | नियन्त्रित करके भगवान् गुणेश्वर अपना वाहन बना कैसे हुआ और वाहन मूषक क्यों बना- यह सब मुझे | लेंगे। वे विश्वस्रष्टा गुणेश ही तुम्हारे प्रति सदय होकर विस्तारपूर्वक बतलाइये ॥ २-३ ॥ | मोक्ष प्रदान करेंगे। तब वह गन्धर्व मूषकके-से रूपवाला ब्रह्माजी बोले- इस विषयमें एक पुरातन इतिहास | हो गया और [स्वर्गसे च्युत होकर] महर्षि पराशरके [विद्वज्जन] बतलाते हैं, जिसमें भृगुवंशी कवि अर्थात् | आश्रम-परिसरमें आ गिरा ॥ ८-१० ॥ महर्षि शुक्रके साथ प्रह्लादका संवाद हुआ था ॥ ४ ॥ | वह पर्वतशिखरके सदृश विशाल तथा भयानक प्राचीन कालमें प्रह्लादजीने इसी प्रकार महामुनि शुक्रसे | आकृतिवाला और महान् पराक्रमसे सम्पन्न था। उसके पूछा था, तब उन्हें भगवान् कवि (शुक्राचार्य) -ने जो | रोम, नख तथा दाढ़ें- ये सभी अतीव दीर्घकार थे और बतलाया था, उसे इस समय [मुझसे] श्रवण करो ॥ ५ ॥ | वह प्रबल गर्जना कर रहा था ॥ ११ ॥ शुक्राचार्यने कहा- हे प्रह्लाद ! जिस कारणसे | उसने पराशरजीके आश्रममें घनघोर उपद्रव प्रारम्भ मूषक इन गजाननका वाहन बना, उसे मैं तुम्हें बता रहा | कर दिया। वहाँ जो अनाज रखा था, उसने सबका हूँ, उस [वृत्तान्त]-का तुम श्रवण करो, [क्योंकि] वह | भक्षण कर डाला और मिट्टीके बरतनोंको तोड़-फोड़ सुननेमात्रसे समस्त कामनाओंको सिद्ध करनेवाला है ॥ ६ ॥ | दिया। [आश्रममें रखी हुई] पुस्तकें, कपड़े, उत्तम
क्री०ख०-अ०१३४] * पराशराश्रममें मूषकका प्रबल उपद्रव * ५९९ 卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐 वल्कल तथा और भी जो कुछ सामग्री थी, उस मूषकने सबका भक्षण कर लिया ॥ १२-१३ ॥ उसने अपनी पूँछके आघातसे वृक्षोंको भूतलसे उखाड़ फेंका और अपनी 'चूँ-चूँ' इस ध्वनिसे पूरे संसारको प्रतिध्वनित कर दिया। उस मूषकके वैसे कार्यकलापोंको जानकर मुनीश्वर पराशरजी चिन्तित हो गये और सोचने लगे कि दुरात्मा [जनों]-के उपद्रवोंसे युक्त स्थान तो निस्सन्देह त्याग देनेयोग्य ही होता है॥ १४-१५ ॥ इस समय कहाँ जाया जाय, किस स्थानपर रहनेसे सुख होगा और [यदि यहीं रहकर] प्राणोत्सर्ग करूँ तो [वह भी ठीक नहीं है; क्योंकि] शास्त्रचिन्तकोंने प्राण- त्यागको महान् अपराध बतलाया है। इस सुखद आश्रममें न जाने किस कर्मविपाकवश दुःख प्राप्त हो रहा है? इस समय मैं किसका स्मरण करूँ और कौन इस दुःखसे हमें छुड़ायेगा? इस आश्रममें ऐसा कौन है, जो इसका नाश कर सकेगा, इसका वध कर पानेमें कौन समर्थ हो सकेगा ? आज मैं किसकी शरणमें जाऊँ और कौन हमें बचायेगा ? ॥ १६-१८ ॥ ब्रह्माजी बोले-अपने [धर्मतः] पिता पराशरजीकी ऐसी बातें सुनकर अनन्तपराक्रमी बालक गजाननने मधुर वाणीमें कहा कि महान् प्रभावसम्पन्न तथा दुष्टोंका संहार करनेवाले मेरे होते हुए आप तनिक भी चिन्तित न होइये। मैं जब आपका पुत्र बना हूँ तो जो कुछ भी आपको प्रिय होगा, वह अवश्य ही सम्पन्न करूँगा ॥ १९-२० ॥ हे मुने ! मेरे गर्जनसे यह पृथिवी फटने लगती है और मेरे चरणोंके आघातसे पर्वत चूर-चूर हो जाते हैं। 'हे तात ! मेरा कौतुक देखिये, अभी मैं इस मूषकको अपना वाहन बनाता हूँ।' ऐसा कहकर शिशु गजाननने करोड़ों सूर्योंके सदृश प्रकाशमान अपना पाश फेंका ॥ २१-२२ ॥ वह पाश [नीले] आकाशमें जाकर वैसे ही शोभित हो रहा था, जैसे बादलोंके बीचमें बिजली शोभायमान होती है। तब देवताओंने भयके कारण उसी क्षण अपने- अपने निवासस्थान त्याग दिये अर्थात् भागने लगे ॥ २३ ॥ वह [मूर्तिमान्] पाश मुखसे मानो अग्निका वमन करता हुआ और दसों दिशाओंमें भ्रमण करता हुआ पाताल [-तक पहुँच गया और वहाँ]-से मूषकका कंठ बाँधकर उसे बाहर ले आया। मूषक पाशकी शक्तिसे व्यथित होकर गम्भीररूपसे मूर्च्छित हो गया और [कुछ कालके उपरान्त चैतन्यलाभ करके] अतिशय क्रुद्ध हो गया। मूषकका [कंठ बँध जानेके कारण] श्वास अवरुद्ध हो रहा था, इससे वह शोकसे व्याकुल हो उठा ॥ २४-२५ ॥ वह [मन-ही-मन] कहने लगा कि [मैं तो स्वयं सबका अन्त करनेमें समर्थ हूँ, तब मुझ] कालका मरण क्या सम्भव है, [अतः प्रतीत होता है कि यह] प्रारब्धकी ही रचना है। जो कुछ होना होता है, वह होकर रहता है, पुरुषार्थ तो निरर्थक ही है ॥ २६ ॥ जिसने केवल अपनी दाढ़ोंके अग्रभागसे बहुत सारे पर्वतोंको विदीर्ण कर दिया था, वह मैं कभी देवताओं, असुरों, राक्षसों अथवा मनुष्योंको [अपने समक्ष] गिनता ही नहीं था। ऐसे पराक्रमवाले मुझको कौन पाशके द्वारा आक्रान्तकर मरणोन्मुख कर रहा है ! ॥ २७१/२ ॥ ब्रह्माजी बोले-वह मूषक जब इस प्रकार बोल रहा था, तभी गजाननने संकल्पबलसे पाशको खींचा तो जैसे गारुड़ी विद्याको जाननेवाला सर्पको तत्काल खींच लेता है, वैसे ही मूषकके सहित वह पाश खिंचा चला आया ॥ २८-२९ ॥ पाशबद्ध कंठवाला वह मूषक गजाननको देखते ही तत्काल उनके वास्तविक स्वरूपको जान गया और उन अनामय, विभु गजाननदेवको नमस्कार करके परम भक्ति- भावसे चिदानन्दघन प्रभुका स्तवन करने लगा ॥ ३०१/२ ॥ मूषक बोला- [हे देव!] आप ही समस्त विश्वके स्वामी, निर्माता, पालक एवं संहारक हैं। आप गुणत्रयसे परे होकर भी गुणत्रयको [सृष्टि आदि प्रयोजनोंसे] अंगीकार करते हैं। आप मायासे अतीत हो करके भी मायाके प्रवर्तक एवं मायावियोंको भी मोहग्रस्त करनेवाले हैं। मुनिजनोंके हृदयकमलमें अधिष्ठित होनेवाले आपको ब्रह्मा आदि भी नहीं जान पाते। आप ही कारण, करण (साधन), कर्ता तथा कारणोंके भी कारण हैं ॥ ३१-३३ ॥ हे विभो ! मेरा परम सौभाग्य है कि जो श्रुतियोंके द्वारा भी अगोचर हैं, उन [आप]-को मैंने आज अपनी
६०० * पुराणं हि गणेशस्य काममोक्षप्रदं नृणाम् * [ श्रीगणेशपुराण- आँखोंसे देखा है, अतएव मेरा जन्म लेना तो सार्थक हो | तो वह [अत्यन्त पीड़ित हो गया और] उन देवदेवसे गया। मेरे माता-पिता, नेत्रयुगल, विद्या, तपस्या, व्रत | बोला कि प्रभो! मैं तो आपका वाहन हूँ, अतः [मुझपर और जप—ये सभी धन्य [और सफल] हो गये ॥ ३४ ॥ | कृपा करके आप] अल्प भारवाले हो जाइये ॥ ४० ॥ ब्रह्माजी बोले—मूषकके ऐसे स्तुतिवाक्य सुनकर | उसके याचनापूर्ण वचनोंके कारण विभु गजानन गजानन प्रसन्न हो गये और उसका अपने प्रति अविचल | अल्प भारवाले हो गये। इस महान् आश्चर्यको देखकर भक्तिभाव जानकर वे विभु मूषकसे कहने लगे— ॥ ३५ ॥ | महर्षि पराशरने [गजाननको] प्रणाम करके कहा—मैंने हे निष्पाप मूषक ! देवताओं और ब्राह्मणोंसे द्रोह | तीनों लोकोंमें कहीं भी [किसी] बालकमें [ऐसा] पौरुष करनेवाले तुम्हारे ही पुरुषार्थके कारण मैं निर्गुण होकर | नहीं देखा, [जैसा कि तुमने प्रकट किया है।] जिसके भी दुष्टोंका नाश तथा सत्पुरुषोंकी रक्षा करनेके लिये | घोषसे पर्वत विदीर्ण हो गये और लोकपाल [तक] अपने- सगुण बन गया हूँ। तुमने जो मेरी शरण ग्रहण कर ली | अपने स्थानोंसे पतित हो गये, उस मूषकको तुमने बलपूर्वक है, इसलिये मैंने तुम्हें अभय दे दिया, अब तुमको जिस | क्षणमात्रमें अपना वाहन बना लिया ॥ ४१-४२१/२ ॥ वरकी आकांक्षा हो, उसे माँग लो ॥ ३६-३७ ॥ | इसी बीचमें बालककी ममतामयी माता अर्थात् मूषक बोला—हे गजानन ! मुझे आपसे कोई वर | मुनिपत्नी वहाँपर आयीं और उन शिशुरूप गजाननको नहीं चाहिये, यदि आप चाहें तो मुझसे वांछित वर माँग | प्रीतिपूर्वक गोदमें लेकर झरते हुए दूधवाले स्तनोंसे लीजिये ॥ ३७१/२ ॥ | दुग्धपान कराने लगीं। माताने शिशुसे कहा कि मैं तुम्हारा ब्रह्माजी बोले—उस घमण्डी चूहेके ऐसा कहनेपर | न तो वास्तविक स्वरूप जानती हूँ और न तुम्हारे गजानन उससे बोले कि [हे मूषक !] यदि तुम सचमें | पराक्रमका ही मुझे ज्ञान है। हम लोगोंके जन्म- वर देनेकी बात कह रहे हो, तो मेरे वाहन बन जाओ। | जन्मान्तरके पुण्योंके कारण ही तुम हमारे घर आये हो। जब मूषकने कहा कि 'ऐसा ही .हो', तो पिंगलनेत्र | इसके उपरान्त वे गजानन मूषकको बाँधकर साधारण गजानन तत्काल उसे आक्रान्त करके उस मूषकपर | बालककी भाँति क्रीडा करने लगे। [ब्रह्माजीने व्यासजीसे आरूढ़ हो गये ॥ ३८-३९ ॥ | कहा कि ब्रह्मन् !] इस प्रकारसे मैंने गणपति के मूषकवाहन जब गजानन उसे अपने भारसे चूर-चूर करने लगे | होनेकी कथा आपको सुनायी ॥ ४३-४५॥ ॥ इस प्रकार श्रीगणेशपुराणके क्रीडाखण्डके अन्तर्गत 'क्रौंचाक्रमण' नामक एक सौ चौंतीसवाँ अध्याय पूर्ण हुआ ॥ १३४ ॥ एक सौ पैंतीसवाँ अध्याय गजाननके वाहन मूषकके पूर्वजन्मका वर्णन व्यासजीने कहा—हे पद्मज ! उस मूषकने पूर्वमें | एकाग्र चित्तसे सुनो। सुमेरुपर्वतके शिखरपर महर्षि ऐसा क्या पाप और पुण्य किया था, जिसके कारण उसे | सौभरिका विशाल तथा रमणीक आश्रम था। वह वृक्षोंसे मूषकयोनि तथा गजाननदेवके वाहकत्वकी प्राप्ति हुई? | परिपूर्ण और नाना प्रकारके पक्षियोंसे भरा था। उसमें हे ब्रह्मन् ! मेरे इस कौतूहलका आप समग्रतः समाधान | अनेक बावड़ियाँ और सरोवर थे तथा बहुत-से मुनिजन कर सकते हैं, अतः यह बात विस्तारसे बतलाइये कि | वहाँ रहा करते थे ॥ ३-४ ॥ वह पूर्वजन्ममें कौन था ? ॥ १-२ ॥ | वहाँ महर्षि सौभरिके दर्शनार्थ दिनानुदिन वसिष्ठ ब्रह्माजी बोले—हे वत्स ! तुमने उचित प्रश्न | आदि मुनिजन एवं इन्द्रप्रभृति देवगण आया करते थे। किया है। यह तो मेरे मनको भी प्रिय जान पड़ता है। | महर्षि सौभरि परमात्माके अनुचिन्तनमें निरत और विपुल इस प्रसंगमें वह समस्त वृत्तान्त मैं तुम्हें बता रहा हूँ, उसे | तपके कारण बढ़े हुए तेजसे सूर्य तथा अग्निसे अधिक
क्री०ख०-अ०१३५ ] गजाननके वाहन मूषकके पूर्वजन्मका वर्णन ६०१
क्री०ख०-अ०१३५ ] * गजाननके वाहन मूषकके पूर्वजन्मका वर्णन * ६०१ 卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐 तेजस्वी जान पड़ते थे। उनकी प्रसिद्धि समस्त लोकोंमें व्याप्त थी॥५-६॥ उनकी धर्मपत्नी मनोमयी नामसे विख्यात एवं परम सौभाग्यशालिनी थी। पतिव्रताओंके मध्य विशेष रूपसे चर्चित उस मुनिपत्नीपर महर्षिकी विशेष प्रीति थी। उसकी सुन्दरताने रतिके समग्र रूप-लावण्यको जीत लिया था और शची आदि सभी देवियाँ तो उसकी सुन्दरताके अंशमात्रकी भी बराबरी करनेमें असमर्थ थीं। किसी समयकी बात है, महर्षि सौभरिने यज्ञशालामें सावधान मनसे प्रातःकालीन होमकृत्य सम्पन्न किया और समिधा लानेके लिये वन चले गये। उस समय सदाचारिणी मनोमयी घरमें ही थी और घरके कार्योंको सम्पन्न करनेमें लगी थी॥७-९१/२॥ उसी समय वहाँ क्रौंच नामक दुष्ट गन्धर्व आ पहुँचा। नानाविध शालाओं (यज्ञशाला, पाठशाला, पाकशाला आदि)-से युक्त तथा सघन और शीतल छायावाले उस उत्तम आश्रमको देखकर उसकी सारी थकावट दूर हो गयी॥१०-११॥ [वह कहने लगा कि] जिसका ऐसा सुषमासम्पन्न आश्रम है, वह प्रभावशाली व्यक्ति तो सर्वथा धन्य ही है, उसका जप-तप भी धन्य है। क्षणभरमें सुखी कर देनेवाले इस आश्रममें तो चिरकालपर्यन्त रहनेसे मोक्ष भी मिल सकता है-ऐसा कहता हुआ वह गन्धर्व मुनिके भवनमें प्रविष्ट हुआ॥१२१/२॥ वहाँ उसने मनोमयीके चन्द्रसदृश मनोहर मुखका अवलोकन किया, जिसके दर्शनमात्रसे भगवान् शिव भी मोहाकुल हो जायें; ऐसी [परम सुन्दरी] मनोमयीकी उसपर दृष्टि पड़ते ही वह कामाग्निसे सन्तप्त हो उठा और आसक्तिवश उसने मनोमयीका एकाएक हाथ पकड़ लिया॥१३-१४१/२॥ गन्धर्वके हाथ पकड़ते ही [सतीत्वनाशके भयसे पतिव्रता] मनोमयी काँपने लगी और मूर्च्छित-सी हो गयी। उसका कंठ सूख गया, कान्ति मलिन हो गयी, शरीर स्वेदपूरित हो उठा और आँखोंसे अश्रुवर्षा होने लगी। पतिके स्मरणमें तत्पर [महासती] मनोमयीने [तपोनाशके भयसे] उसको शाप नहीं दिया॥१५-१६॥ उसे अतीव उद्वेग हुआ। वह किंकर्तव्यविमूढ हो सोचने लगी कि मैं इस समय किसकी शरणमें जाऊँ, कौन मुझे इस दुष्टसे छुड़ायेगा? मैंने अपनी स्मृतिमें इस जन्ममें तो कुछ भी अपकर्म नहीं किया है, इसलिये लगता है कि किसी अन्य जन्मके पापके कारण आज यह सुखध्वंसक दुःख उपस्थित हुआ है॥१७-१८॥ उस गन्धर्वकी दूषित भावनाको जानकर वह उसको समझाते हुए कहने लगी कि हे सुव्रत ! मैं तुम्हारी पुत्रीके समान हूँ और तुम मेरे पिताके सदृश हो। तुम तो ज्ञानी हो, अतः पापमें मनको मत लगाओ; क्योंकि पापियोंको करोड़ों वर्षोंतक नरकमें रहना पड़ता है॥१९-२०॥ हे महाभाग ! इसलिये पुत्रीतुल्य मुझ दीन नारीको छोड़ दीजिये, यदि ऐसा नहीं करोगे तो मैं निश्चय ही प्राणोंका त्याग कर दूँगी। तब आपको स्त्रीवधजनित महापापका भागी बनना पड़ेगा। मेरे महाभाग पतिदेव इस समय वनसे लौटने ही वाले हैं, उनकी कोपाग्नि तुमको क्षणभरमें भस्म कर देगी॥२१-२२१/२॥ [यद्यपि] उनकी आज्ञाके बिना मैं कोई साधारण- से-साधारण कार्य भी नहीं करती, तथापि [यदि तुम नहीं मानोगे तो] मैं तुमको और ब्रह्माकी सम्पूर्ण सृष्टिको भी भस्म कर डालूँगी। जब वह इस प्रकार कह रही थी, तभी वहाँ महर्षि सौभरि आ पहुँचे॥२३-२४॥ उस समय मध्याह्नकालीन सूर्यके सदृश तेजोदीप्त महर्षिको वहाँ घरके आँगनमें उपस्थित देखकर उनके तेजसे अभिभूत हुए गन्धर्वने मुनिपत्नीका हाथ छोड़ दिया। वह नीचेकी ओर देखने लगा और काँप उठा। उसकी कान्ति मलिन हो गयी और वह भयभीत हो गया। महर्षि सौभरि एकाएक प्रलयाग्निके समान क्रोधसे जल उठे और उसकी भर्त्सना करने लगे। तदुपरान्त उन्होंने गन्धर्वको बड़ा ही कष्टप्रद शाप दे दिया॥२५-२६१/२॥ मुनिने कहा-अरे मूढ़! छिपकर तूने मेरी पत्नीके साथ दुर्व्यवहार किया है, इसलिये तू सर्वदा छिपकर विचरण करनेवाला मूषक हो जायगा और भूतलको खोदकर चोरकी भाँति अपना पेट भरेगा॥२७-२८॥
६०२ * पुराणं हि गणेशस्य काममोक्षप्रदं नृणाम् * [ श्रीगणेशपुराण- 卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐 क्रौंच बोला—हे मुने! मैंने जान-बूझकर आपकी पत्नी मनोमयीसे दुर्व्यवहार नहीं किया। इसे सुन्दर रूपवाली देखकर संयोगवश मेरी आसक्ति हो गयी। जिस समय आपने मुझे देखा, उस समयतक मैंने केवल इसका हाथ ही पकड़ा था और आपके तेजसे भयभीत होकर मैंने [उसी क्षण] इस निष्पाप महिलाको छोड़ भी दिया था। हे कृपानिधे! हे शरणागतवत्सल! इसलिये आप मेरा अपराध क्षमा भी कर सकते हैं। मैं आपकी शरणमें आया हूँ, मुझे अनुगृहीत कीजिये, मुझपर कृपा कीजिये। मैंने तीनों लोकोंमें पतिव्रतोचित गुणोंमें इसकी समानता करनेवाली स्त्री नहीं देखी॥ २९-३२॥ मुनिने कहा—अरे दुष्ट ! सुमेरुपर्वत भले ही सागरमें तैरने लगे, सूर्य पश्चिमसे उदय होने लगे और अग्नि भले ही शीतल प्रतीत होने लगे, किन्तु मेरी वाणी व्यर्थ नहीं हो सकती। इसपर भी मैं जो कह रहा हूँ, उसे अब आदरपूर्वक सुनो। जब द्वापरयुगमें [गणपति-] देव पराशरमुनिके भवनमें प्रकट होंगे और 'गजानन' इस नामसे विख्यात होंगे, तब तुम उनके वाहन बनोगे तथा ब्रह्मादि देवताओंके द्वारा आदरसहित तुम्हारा सम्मान किया जायगा। भगवान् गजाननके द्वारा पकड़ लिये जानेपर शीघ्र ही तुम स्वर्गलोकको [पुनः] प्राप्त कर लोगे ॥ ३३-३५ १/२ ॥ ब्रह्माजी बोले—इस प्रकारकी उनकी बातें सुनकर वह गन्धर्व [गणपतिका वाहन बननेके कारण] सुख तथा [मूषकयोनिमें जानेके कारण] दुःखका अनुभव करता हुआ विशाल मूषक बनकर भूतलपर गिर पड़ा ॥ ३६१/२ ॥ महर्षि सौभरिके आशीर्वादके प्रभावसे अपार बल- विक्रमवाला और विशाल पर्वतके सदृश वह मूषक द्वापरयुगके प्रारम्भ होनेपर पराशरजीके आश्रममें अवस्थित भगवान् गजाननके समीप जा पहुँचा और वहाँ वह महाबली मूषक गजाननदेवका वाहन बन गया। हे अनघ! जिस प्रकार मूषक गजाननका वाहन बना, वह सब वृत्तान्त तुम्हारे पूछनेपर मैंने बतला दिया है ॥ ३७-३९ ॥ मुनिने कहा—हे ब्रह्मन् ! हे विभो ! उन भगवान् गणेशने सिन्दूर दैत्यका वध किस प्रकार किया था? हे चतुरानन ! उसे मुझको विस्तारसे बतलाइये। आपकी बातें सुनकर मुझको उसी प्रकार तृप्ति नहीं हो रही है, जैसे अमृतका पान करते रहनेपर भी तृप्ति नहीं होती। हे देवेश ! आप सब कुछ जाननेवाले हैं, और मैं भक्तिभावसे श्रवण कर रहा हूँ, इसलिये आप मुझे [यह रहस्य] बतलाइये॥ ४०-४१ ॥ ॥ इस प्रकार श्रीगणेशपुराणके क्रीडाखण्डके अन्तर्गत 'क्रौञ्चशापवर्णन' नामक एक सौ पैंतीसवाँ अध्याय पूर्ण हुआ ॥ १३५ ॥ एक सौ छत्तीसवाँ अध्याय गजाननका सिन्दूरके साथ युद्धार्थ प्रस्थान, सिन्दूरके दूतोंसे गजाननका संवाद एवं सिन्दूरका युद्धहेतु आगमन ब्रह्माजी बोले—एक दिनकी बात है, जनताके दुःखोंका अनुभव करते हुए गजाननदेवने महाभाग मुनिश्रेष्ठ पराशरजीसे कहा— ॥ १ ॥ गजानन बोले— [हे तात!] सम्पूर्ण जगत्को दुष्ट सिन्दूरने पीड़ित कर दिया है, जिसके कारण स्वाहाकार, स्वधाकार, वषट्कार तथा वेदघोषसे जगत् शून्य हो गया है। ऋषिगण तथा देवगण अपने-अपने स्थानोंसे च्युत हो गये हैं। [अतः इस] गजाननस्वरूपके द्वारा मैं दुष्टवध, सत्पुरुषरक्षण, भूभारहरण, समस्त देवताओंका उनके पदोंमें पुनर्नियोजन तथा विश्वका आनन्द-सम्पादन करूँगा॥ २-४॥ हे तात! मेरे मस्तकपर आप अपना अभयप्रद तथा मंगलमय हाथ रखिये, आपके कृपाप्रसादसे मैं [निश्चय ही] उस दुष्ट मनवाले सिन्दूरका वध कर सकूँगा ॥ ५ ॥ मुनिने कहा—हे बाल! यह तो आश्चर्यकी बात है, जो कि तुम बचपनेके कारण कह रहे हो। जैसे कोई बालक कौतूहलवश [अपने माता-पिता आदिसे] चन्द्रमा पानेका हठ करता है, वैसे ही जो कार्य समस्त
क्री०ख०-अ०१३६ ] * गजाननका सिन्दूरके साथ युद्धार्थ प्रस्थान * ६०३ 卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐
६०४ * पुराणं हि गणेशस्य काममोक्षप्रदं नृणाम् * [ श्रीगणेशपुराण- 卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐 सत्पुरुषोंकी रक्षाके लिये [अवतीर्ण वह बालक] इस समय आपसे युद्ध करने आया है। वह वैसे तो चार सालकी आयुवाला है, किंतु बड़ी-बड़ी डींगें हाँकता है ॥ २९-३० ॥ आप अपने प्रभावके द्वारा अपने उस छोटे-से शत्रुको अभी मार डालिये। आपके तो केवल निःश्वाससे भी वह दूर चला जायगा। हे स्वामिन्! जिसके दृष्टि- निक्षेपमात्रसे शिव, ब्रह्मा आदि काँप उठते हैं, उन आपके समक्ष वह अल्पबुद्धि बालक किस गिनतीमें हो सकेगा? ॥ ३१-३२ ॥ ब्रह्माजी बोले-दूतोंकी ऐसी बातें सुनकर सिन्दूर चिन्तासे विह्वल हो उठा, उसकी मुखकान्ति मलिन हो गयी और नेत्र क्रोधके कारण अरुण हो गये। वह अपनी आँखोंसे प्रलयकालीन अग्निके समान अग्निज्वालाएँ उगलता हुआ तथा हर्ष और क्रोधके मिश्रित मनोभावोंसे युक्त हो दूतोंसे कहने लगा - ॥ ३३-३४॥ सिन्दूर बोला- हे दूतो ! आप लोगोंकी बातोंसे मुझे बड़ा आश्चर्य हो रहा है। अरे ! सिंहके साथ युद्ध करनेके लिये मच्छर कैसे आया है? क्या चार सालका बालक मेरे साथ युद्ध करेगा और मैं यह भी नहीं समझ पा रहा हूँ कि किस कारणसे तुम लोग उससे डर गये हो; क्योंकि यदि मैं क्रोधित हो जाऊँ तो यह संसार नष्ट हो जाय, तब उस बालककी गणना ही क्या है? [ऐसा कहकर सिन्दूर] दिशा-विदिशाओं तथा आकाशमण्डलको निनादित करता हुआ गरजने लगा और युद्धकी इच्छासे अस्त्र-शस्त्रोंको धारणकर निकल पड़ा ॥ ३५-३७१/२॥ तब (युद्धके लिये उसको गमनोद्यत जानकर) अमात्योंनि असुरराज सिन्दूरको प्रणाम करके कहा - हे दैत्यपालक ! सैनिकों और अमात्योंके रहते हुए आप कैसे युद्धके लिये प्रस्थान कर रहे हैं? आपके प्रतापसे तो हम लोग ही उसका वध कर देंगे। जिसके लिये विशाल सेना संरक्षित की जाती है, वह अवसर आ पहुँचा है। हे महाप्रभो ! हम लोग तो आपके लिये प्राणोंको भी त्याग सकते हैं। अब आप हमें आज्ञा दीजिये, हम आपके शत्रु उस बालकका वध करनेके लिये जा रहे हैं ॥ ३८-४०१/२॥ सिन्दूर बोला- मैं [अकेला ही] जा रहा हूँ। [आप लोग और] सभी सैनिक मेरे पराक्रमका अवलोकन करें। ऐसा कहकर बालकका वध करनेके लिये उत्सुक होकर वह तत्काल चल पड़ा और जहाँ बालरूप गजानन स्थित थे, वहाँ क्षणभरमें जा पहुँचा ॥ ४१-४२ ॥ ॥ इस प्रकार श्रीगणेशपुराणके क्रीडाखण्डके अन्तर्गत 'सिन्दूरनिर्गम' नामक एक सौ छत्तीसवाँ अध्याय पूर्ण हुआ ॥ १३६ ॥ एक सौ सैंतीसवाँ अध्याय युद्धभूमिमें गजाननका सिन्दूरको मारकर उसके रक्तका अपने शरीरमें लेपन करना और देवताओं, ऋषियों तथा राजाओंका वहाँ आकर गजाननका पूजन-स्तवनादि करना ब्रह्माजी बोले- बालक गजाननको देखकर अहंकारसे उन्मत्त सिन्दूर कहने लगा- 'अरे मन्द ! तुझ बालकके साथ युद्ध करनेमें मुझे लज्जा आ रही है। बालक ! तुम तत्काल घर चले जाओ और प्रीतिपूर्वक माताका स्तनपान करो। व्यर्थमें ही मेरी बाणवर्षासे इस समय क्यों मरना चाहते हो? अरे ! मुझे देखकर तो ब्रह्मा, शिव आदि देवगण भी भाग खड़े होते हैं। हे किशोर ! अगर तुम मर जाओगे तो स्नेहवश तुम्हारे माता-पिता भी मर जायँगे। मेरे तलघातसे तो यह ब्रह्माण्ड भी सैकड़ों टुकड़े हो जाता है, इसलिये चले जाओ, मुझे अपना मुख मत दिखलाओ ॥ १-४॥ गजाननदेव बोले- अरे दुष्ट! तूने सत्य ही कहा है, परंतु मनमें कुछ विचार नहीं किया। मेरे सामर्थ्य और नानाविध स्वरूपोंको भी तू जान नहीं सका। मेरी क्रुद्ध दृष्टिके पड़ते ही सुरनायक अर्थात् ब्रह्मा, इन्द्रादि देवगण भी पदच्युत हो जाते हैं। [सत्त्वादि] तीनों भावों (गुणों)- को स्वेच्छासे ग्रहणकर मैं ही समस्त स्थावर-जंगमात्मक विश्वकी रचना, [पालन] तथा संहार करता हूँ और प्रत्येक युगमें नानाविध स्वरूपोंको ग्रहण करके दुष्टविनाशके द्वारा अत्यन्त भीषण भूमिभारको नष्ट करता हूँ ॥ ५-७॥
क्री०ख०-अ०१३७] * गजाननका सिन्दूरको मारकर उसके रक्तको अपने शरीरमें लगाना * ६०५ 卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐 यदि पराक्रमी व्यक्ति लघु [आकारवाला] हो, तो भी उसे लघु मानना अनुचित है, वह लघु प्रभाववाला नहीं होता, जैसे अग्निकी चिनगारी अणुवत् हो करके भी विशाल नगरको सम्पूर्णतः जला सकती है ॥ ८ ॥ अगर तुम्हें जीनेकी अभिलाषा है, तो मुझे प्रणाम करो और अपने घर चले जाओ; [क्योंकि] मानी पुरुष कभी भी प्रणत शरणागतका वध नहीं करते ॥ ९ ॥ यदि तुम ऐसा नहीं करोगे, तो तुमको मेरे शस्त्रप्रहारसे [मरकर] स्वर्गलोक जाना पड़ेगा। तुम्हारे मरनेपर यह जो तुमसे पीड़ित जगत् है, वह सुखी हो जायगा ॥ १० ॥ दैत्यराज ! ब्रह्माजीसे प्राप्त वरदानके कारण अहंकार मत करो; क्योंकि [विपरीत समयके आनेपर] सब कुछ विपरीत हो जाता है और यह विपरीतता पहले भी देखी गयी है। कालके प्रभाववश विभु नृसिंहने खम्भेसे अवतीर्ण होकर हिरण्यकशिपुका संहार किया था और रामका आश्रय लेकर सुग्रीवने अपने भाई बालिका वध किया था ॥ ११-१२ ॥ यह तो कालका ही प्रभाव है कि इस समय तुम्हारी बुद्धि भी विपरीत हो चली है। यद्यपि तुम अतिस्थूल अर्थात् बल-बुद्धि आदिसे प्रबल हो तथापि मुझे अतिलघु अर्थात् नितान्त तुच्छ प्रतीत हो रहे हो। अब धैर्य धारणकर और लज्जा [-का त्याग] करके मेरे साथ तुम युद्ध करो ॥ १३१/२ ॥ ब्रह्माजी बोले—इस प्रकार कहकर गजाननने तत्काल ही विराट्रूप धारण कर लिया। तब उनका मस्तक ब्रह्माण्डसे ऊपर चला गया, चरणयुगल सातों पातालोंको भेदकर नीचे चले गये और कान दिशाओंके पारतक जा पहुँचे। जब दैत्यने बालक गजाननको देखा तो वे उसको विश्वरूप दीख पड़े ॥ १४-१५१/२ ॥ हजारों मस्तकों और नेत्रोंसे युक्त, पृथिवीतलसे स्वर्गपर्यन्त व्याप्त हजारों चरणोंवाले, शीघ्र ही दसों दिशाओंको व्याप्त करके स्थित, दिव्य वस्त्र, गन्ध और अलंकारोंसे विभूषित असंख्य सूर्योंके सदृश दीप्तिवाले तथा असंख्य रूपोंसे युक्त उन विभु गजाननके विराट् रूपको देखकर दैत्यका हृदय काँप उठा ॥ १६-१८ ॥ तदुपरान्त धैर्य धारणकर दैत्य सिन्दूर गजाननदेवके समीप पुनः जा पहुँचा और दिशाओं-विदिशाओं तथा आकाशको निनादित करता हुआ गरजने लगा। उसने एकाएक खड्ग उठाकर गजाननदेवको मारना चाहा और क्रोधमें भरकर उनकी ओर वैसे ही दौड़ा, जैसे पतिंगा अग्निकी ओर भागता है ॥ १९-२० ॥ [तब गजाननदेवने कहा—] 'यह मूढ़ मेरे दुर्लभ स्वरूपको नहीं जान पा रहा है, अतः मैं ही अब इसको मोक्ष प्रदान करता हूँ' ऐसा कहकर गजाननदेवने सिन्दूरका गला पकड़ लिया और उस बलिष्ठ दैत्यको अपने हाथोंसे मसल डाला। तत्पश्चात् उसके अरुण रुधिरका अपने शरीरमें लेपन कर लिया। उसी समयसे भक्तोंकी कामना पूर्ण करनेवाले भगवान् गजानन 'सिन्दूरवदन, सिन्दूरप्रिय' इत्यादि नामोंसे भूतलपर प्रसिद्ध हुए ॥ २१-२३ ॥ सिन्दूरका वध हो जानेपर देवताओंने प्रसन्नतापूर्वक [गजाननपर] पुष्पोंकी वर्षा की और विजयवाद्य बजाये तथा अप्सराओंने नृत्य किया ॥ २४ ॥ इसके पश्चात् वहाँपर हाथोंमें उपहार लेकर और आपकी जय हो, आपको नमस्कार है—इत्यादि विजय- प्रणामादिसूचक शब्दोंके उच्चारणसे दसों दिशाओंको भरते हुए वसिष्ठ आदि मुनिगण तथा इन्द्रको आगे करके ब्रह्मा आदि सभी देवगण उपस्थित हुए ॥ २५१/२ ॥ तदुपरान्त वहाँपर प्रसन्नतापूर्वक सभी राजागण आये और उन्होंने सभी अलंकारोंसे विभूषित, चार भुजाओंवाले, दिव्य गन्धवस्त्रादिसे सुशोभित, ऐश्वर्यसम्पन्न उन मूषकवाहन गजाननकी षोडशोपचार विधिसे अर्चना की ॥ २६-२७१/२ ॥ इन्द्रादि देवताओंने गजाननसे प्रार्थना की कि [हे देव !] हम लोग आपका स्तवन करनेमें सक्षम नहीं हैं; क्योंकि आपका निरूपण अथवा स्तवन करनेमें तो चारों वेद, ब्रह्मादि देवश्रेष्ठ तथा श्रेष्ठ मुनिजन भी कुण्ठित (असमर्थ) हो जाते हैं ॥ २८१/२ ॥ [हे प्रभो !] आप ही कर्ता हैं और कारण, कार्य, रक्षक, पोषक तथा संहारक भी आप ही हैं। आप ही लोकको कभी मोहमुग्ध करते हैं और कभी उसे
६०६ * पुराणं हि गणेशस्य काममोक्षप्रदं नृणाम् * [ श्रीगणेशपुराण-
ज्ञानोपदेशसे कृतकृत्य भी करते हैं। हे देव! सरिताएँ, सागर, वृक्ष, पर्वत, समस्त पशुगण, वायु, आकाश, पृथ्वी, अग्नि तथा जल आप ही हैं। ब्रह्मा, विष्णु, शिव, इन्द्र, मरुद्गण, मुनिगण, गन्धर्व, चारण, सिद्ध, यक्ष, किन्नर, राक्षस, सर्प, अप्सराएँ—यह समस्त चराचर जगत् आपका ही स्वरूप है॥ २९–३२॥ हे देव! हम लोग धन्य हैं; क्योंकि हमने मोक्षाधिष्ठान आपका प्रत्यक्ष साक्षात्कार किया है। इस सिन्दूरके मारे जानेसे हम सभी देवगण सुखी हो गये हैं और राजागण, मुनिगण एवं समस्त प्रजाजन प्रसन्नतापूर्वक अपने-अपने दायित्वके सम्पादनमें निरत हो गये हैं। अब स्वाहाकार, स्वधाकार तथा वषट्कारसे सम्बद्ध धर्मकृत्य सम्पन्न होंगे॥ ३३-३४॥ आप नानाविध अवतार ग्रहण करके [संसारकी] रक्षा, विशेष रूपसे दुष्टोंका संहार एवं तत्काल ही भक्तोंकी कामनाओंको पूर्ण करते हैं॥ ३५॥ ब्रह्माजीने कहा—उन सभी देवताओंने गजाननसे इस प्रकार प्रार्थना करनेके अनन्तर सुन्दर शिखरसे युक्त एक प्रासाद (देवमन्दिर)-का निर्माण कराया और उसमें गजाननदेव (-की मूर्ति)-को स्थापित किया, जिसके दर्शनमात्रसे लोग पापोंसे छूट जाते हैं और जिसके स्मरणके प्रभावसे मनुष्य अपनी सात पीढ़ियोंका उद्धार कर देता है॥ ३६-३७॥ [सर्वप्रथम] उस [गजानन-विग्रह]-का पूजन- वन्दन करके देवताओंने परितृप्तिका अनुभव किया। इसके उपरान्त मुनिजनोंने परम आदरके सहित उन गजाननकी अर्चना की। भगवान् गजाननने सिन्दूर दैत्यका वध किया था, इसलिये मुनिजनोंने 'सिन्दूरहा' (सिन्दूरको मारनेवाला)—ऐसा उन गणपतिका नामकरण किया और उन्हें प्रणाम करके परम सन्तुष्टिपूर्वक वे अपने- अपने आश्रमोंको चले गये॥ ३८-३९॥ इसके उपरान्त समस्त श्रेष्ठ नरेशोंने भक्तिभावसे गजाननदेवको प्रणाम किया और उन परमात्माका नानाविध पूजाद्रव्योंके द्वारा अनेक बार अर्चन किया। [उसी समयसे] वह क्षेत्र 'राजसदन'* इस नामसे प्रसिद्ध हो गया। जब महाराज वरेण्यने उन्हें (गजाननको) देखा तो वे जान गये कि यह मेरा ही पुत्र है। [वे कहने लगे—] हे नाथ! आपने लोकके लिये कण्टकस्वरूप इस परम दारुण दैत्य सिन्दूरका शीघ्रतासे वध करके राजाओंको उनके पद [पुनः] प्रदान किये हैं, इसलिये आपका 'दैत्यविमर्दन' नाम प्रसिद्धिको प्राप्त करेगा॥ ४०–४२१/२॥ तदुपरान्त राजा वरेण्यने प्रकट हुए पराक्रमवाले अपने पुत्र गजाननकी स्नेहपूर्वक अर्चना की। वात्सल्यवश उनके नेत्रोंसे अश्रुपात होने लगा। वे कुछ भी बोल पानेमें समर्थ न हो सके। उनका गला भर आया और वे अत्यन्त व्यथित होकर रुदन करने लगे॥ ४३-४४॥ वरेण्यने कहा—जिन आपकी पूजा करनेके लिये ब्रह्मा, इन्द्र आदि श्रेष्ठ देवता उपस्थित हुए थे, उन आपको मूढ़तावश मुझ पापीने विघ्नोंके भयसे त्याग दिया। अनन्तकोटिब्रह्माण्डनायक आपको मैं समझ नहीं सका। जिस प्रकार कामधेनु, [दिव्य] निधि तथा कल्पवृक्षको कोई मूढ़ व्यक्ति त्याग दे, वैसे ही आपकी मायासे मोहित होकर मैंने आपको अपने भवनसे बाहर फेंकवा दिया था॥ ४५–४६१/२॥ ब्रह्माजी बोले—राजाकी ऐसी शोकपूर्ण वाणीको सुनकर कृपापरवश हुए परमेश्वर गजाननने अपनी चारों भुजाओंसे आदरपूर्वक उन वरेण्यका आलिंगन किया और परम भक्तिभावसे सम्पन्न राजा वरेण्यसे वे विभु कहने लगे—॥ ४७-४८॥ गजाननदेवने कहा—पूर्वकल्पकी बात है, किसी सघन वनमें आप दोनों (पति-पत्नी)-ने बरगदके सूखे पत्ते खाकर दिव्य सहस्र वर्षपर्यन्त घनघोर तपस्या की थी। तब मैं प्रसन्न हो गया [और आपके समक्ष आकर कहने लगा—वर माँगो। उस समय] आप लोगोंने मोहवश मोक्ष न माँगकर, पुत्रकी याचना की॥ ४९-५०॥ इसीलिये मैं आपके पुत्रके रूपमें अवतीर्ण हुआ।
पाद-टिप्पणी:
- यह स्थान महाराष्ट्र प्रान्तके जालना जिलेमें स्थित है। भगवान् गणपतिका यह पूर्ण पीठ माना जाता है। इन्हें यहाँ 'वरेण्यपुत्र गणपति' कहा जाता है।
क्री०ख०-अ०१३८ ] * सूत-शौनक-संवादमें गणेशगीताका उपक्रम * ६०७ 卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐 मैं स्वरूपतः आकाररहित, साक्षी, अन्तरात्मस्वरूप हूँ, | गजाननने कृपापूर्वक उनको अपने आसनपर बैठा लिया अतः मेरा शरीरधारण किस प्रकार सम्भव है? मुझे | और [राजाके] मस्तकपर अपना हाथ रखा ॥ ५६ ॥ सिन्दूरका वध, सत्पुरुषोंका रक्षण तथा भूभारका हरण | गजाननने राजाके समस्त संशयोंको विनष्टकर उन्हें करना था, इसी कारणसे मैंने शरीर धारण किया था। मैंने | अपना विश्वरूप दिखलाया और गणेशगीताका उपदेश [आपको दिये गये अपने] वचनको सत्य सिद्ध किया | किया। 'भगवान् गणपति'के उपदेशके प्रभावसे राजाने और [सिन्दूर आदि दैत्योंको मारकर] त्रिलोकीको | गणेशगीताके वास्तविक तात्पर्यको अधिगत किया और सन्तुष्ट भी कर दिया। अब मैं स्वधामगमन करूँगा, तुम्हें | मन्त्रियोंके ऊपर राज्यशासनका भार रखकर तपस्याके मनमें शोक नहीं करना चाहिये ॥ ५१-५२ १/२ ॥ | लिये वन चले आये ॥ ५७-५८ ॥ वरेण्य बोले—हे दुःखहन्! संसारमें बहुत-से | परम वैराग्यसे संयुक्त महाभाग वरेण्य अन्य विषयोंसे दुःख दीखते हैं, जो सहन करनेयोग्य नहीं हैं। अतएव | चित्तको हटाकर निरन्तर गणेशगीताका ही पारायण तथा इस समय आप कृपापूर्वक मुझे मोक्षमार्गका उपदेश | उन गजाननका ध्यान करते रहते थे। जिस प्रकार जलमें कीजिये। हे द्विरदानन! आपका साक्षात्कार हो जानेके | डाला गया जल जल ही हो जाता है, वैसे ही गजाननका बाद बन्धन कैसे हो सकता है? आप मुझको उस | ध्यान करते-करते वे भी तद्रूप अर्थात् गणपतिस्वरूप बन योगका उपदेश कीजिये, जिसके माध्यमसे मैं काम, | गये थे ॥ ५९-६० ॥ क्रोध, मरण-भय आदिसे परे हो सकूँ और मोक्षकी | मुनि बोले—हे देवेश! हे चतुरानन! समस्त प्राप्ति कर सकूँ ॥ ५३-५५ ॥ | अज्ञानका ध्वंस करनेवाली उस गणेशगीताका उपदेश ब्रह्माजी बोले—राजाकी ऐसी बात सुनकर भगवान् | परम कृपापूर्वक मुझे भी कीजिये ॥ ६१ ॥ ॥ इस प्रकार श्रीगणेशपुराणके क्रीडाखण्डके अन्तर्गत 'वरेण्योपदेश' नामक एक सौ सैंतीसवाँ अध्याय पूर्ण हुआ ॥ १३७ ॥ एक सौ अड़तीसवाँ अध्याय सूत-शौनक-संवादमें गणेशगीताका उपक्रम ब्रह्माजी बोले—इसी प्रकार पूर्वकालमें महात्मा | हे सर्वविद्याओंके पण्डित! हे सम्पूर्ण शास्त्रके तत्त्वको शौनकके पूछनेपर सूतजीने [तत्कालीन] व्यासजीके | जाननेवाले! आप मुझसे योगमार्गका वर्णन कीजिये ॥ ५ ॥ मुखसे श्रवण की हुई गीताका वर्णन किया था ॥ १ ॥ | श्रीगजानन बोले—हे राजन्! मेरी कृपासे तुम्हारी सूतजी बोले—हे भगवन्! आपने अष्टादश पुराणोंके | बुद्धि निर्मल और स्थिर हो गयी है, सुनो, मैं योगामृतसे साररूप अमृतका मुझे पान कराया, परंतु अब उससे भी | परिपूर्ण गीता तुमसे कहता हूँ। 'योग' इस शब्दका ही अधिक रसीले उत्तम अमृतका पान करनेकी मेरी इच्छा | अर्थ योग नहीं, लक्ष्मीकी प्राप्ति होनेका नाम योग नहीं, है। जिस अमृतको पाकर मनुष्य ब्रह्मरूप हो जाते हैं, हे | विषय-सुखकी प्राप्ति होनेका नाम योग नहीं और महाभाग! उस योगामृतका कृपाकर आप मुझसे वर्णन | इन्द्रियसम्पन्न होनेका नाम भी योग नहीं है ॥ ६-७ ॥ कीजिये ॥ २-३ ॥ | हे राजन्! माता-पिताके समागमका नाम योग नहीं व्यासजी बोले—हे सूतजी! योगमार्गको प्रकाशित | है। आठ प्रकारकी सिद्धि और बन्धुपुत्रादिकी प्राप्तिका करनेवाली गीताका अब तुमसे वर्णन करता हूँ, जिसको | नाम भी योग नहीं है। अत्यन्त रूपवती स्त्रीकी प्राप्तिका राजा वरेण्यके पूछनेपर [सम्पूर्ण विघ्नोंके नाशक] | नाम योग नहीं है, राज्यकी प्राप्ति अथवा हाथी-घोड़ेकी गणेशजीने कहा था ॥ ४ ॥ | प्राप्तिका नाम भी योग नहीं है ॥ ८-९ ॥ राजा वरेण्य बोले—हे विघ्नेश्वर! हे महाभुज! | इन्द्रपदकी प्राप्तिका नाम योग नहीं है, योगद्वारा
६०८ * पुराणं हि गणेशस्य काममोक्षप्रदं नृणाम् * [ श्रीगणेशपुराण- 卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐 प्रियसिद्धिकी इच्छा अथवा सत्यलोककी प्राप्तिको भी मैं योग नहीं मानता। हे राजन् ! शिवपदकी प्राप्ति होना, वैष्णवपदकी प्राप्ति होना, सूर्य-चन्द्र और कुबेरके पदकी प्राप्ति होनेका भी नाम योग नहीं है ॥ १०-११ ॥ वायुस्वरूप, अग्निस্বরূপ, देवस्वरूप, कालस्वरूप, वरुणस्वरूप, निर्ऋतिस्वरूप आदिकी प्राप्ति अथवा सम्पूर्ण पृथ्वीके आधिपत्य पानेका नाम भी योग नहीं है ॥ १२ ॥ हे राजन् ! योग अनेक प्रकारका है, परंतु [यथार्थ योग वही है] जिसको पाकर ज्ञानीलोग विषयोंको जीतकर ब्रह्मचर्यपूर्वक संसारसे विरक्त हो जाते हैं ॥ १३ ॥ ज्ञानीलोग [अपने औदार्यसे] तीनों लोकोंको वशमें करके सम्पूर्ण जगत्को पवित्र करते हैं, उनका हृदय दयासे पूर्ण होता है और वे सत्पात्रोंको ज्ञान भी प्रदान करते हैं। वे जीवन्मुक्त होकर परमानन्दरूपी सरोवरमें मग्न रहते हैं और नेत्र मूंदकर अपने हृदयमें स्थित परब्रह्मका दर्शन करते रहते हैं। योगसे वशीभूत किये अपने चित्तमें परब्रह्मका ध्यान करते हुए वे सम्पूर्ण प्राणियोंको अपने समान समझते हैं ॥ १४-१६ ॥ कहीं किसी प्रकारसे स्वयंको छिपाये हुए, कहीं किसीसे प्रताड़ित, कहीं किसीसे बुलाये गये और कहीं किसीके आश्रित होकर दयापूर्ण हृदयसे क्रोधको जीते हुए जितेन्द्रिय वे योगी लोकोंपर अनुग्रह करनेके लिये ही पृथ्वीपर विचरते हैं ॥ १७-१८ ॥ प्रिय राजन् ! जो केवल देहमात्रको ही धारण करनेवाले, मिट्टी-पत्थर तथा स्वर्णमें समान दृष्टि रखनेवाले- इस प्रकारके महाभाग पुरुष हैं, वे जिस योगके द्वारा दृष्टिगोचर हो जाते हैं, उस श्रेष्ठ योगको मैं तुमसे अब कहता हूँ; सुनो, जिसके श्रवण करनेसे प्राणी पापोंसे और भवसागरसे मुक्त हो जाता है ॥ १९-२० ॥ हे राजन् ! शिव, विष्णु, शक्ति, सूर्य और मुझ (गणपति)-में जो अभेदबुद्धिरूप योग है, उसीको मैं यथार्थ योग मानता हूँ ॥ २१ ॥ मैं ही अपनी लीलासे अनेक वेष धारण करता हुआ इस जगत्की उत्पत्ति, पालन और संहार करता हूँ ॥ २२ ॥ हे प्रिय ! मैं ही महाविष्णु, मैं ही सदाशिव, मैं ही महाशक्ति और मैं ही सूर्य हूँ ॥ २३ ॥ एकमात्र मैं ही मनुष्योंका स्वामी हूँ, [विष्णु, शिव, शक्ति, सूर्य तथा गणेश-] इन पाँच रूपोंमें मैं पूर्वकालमें उत्पन्न हुआ हूँ, मैं जगत्के कारणका भी कारण हूँ, मुझको अज्ञानीलोग नहीं जानते ॥ २४ ॥ अग्नि, जल, पृथ्वी, आकाश, वायु, ब्रह्मा, विष्णु, रुद्र, लोकपाल और दसों दिशाएँ, आठ वसु, मुनि, गौ, मनु, पशु, नदी, समुद्र, यक्ष, वृक्ष, पक्षियोंके समूह, इक्कीस स्वर्ग, नाग, सात वन, मनुष्य, पर्वत, साध्य, सिद्ध, राक्षस इत्यादि सब मुझसे ही उत्पन्न हुए हैं ॥ २५-२७ ॥ मैं ही सबका साक्षी, सम्पूर्ण जगत्का नेत्र, सभी कर्मोंसे अलिप्त, निर्विकार, अप्रमेय, अव्यक्त, सम्पूर्ण जगत्में व्याप्त और अविनाशी हूँ। हे राजन् ! मैं ही अव्यय आनन्दस्वरूप परब्रह्म हूँ, मेरी माया सम्पूर्ण जगत्को तथा श्रेष्ठ पुरुषोंको भी मोहित करती है ॥ २८-२९ ॥ वह माया सदा काम-क्रोधादि छः विकारोंमें इन प्राणियोंको लगा देती है। (योग)-से जब शनैः-शनैः अनेक जन्मके मायाके कपाट दूर हो जाते हैं, तब यह प्राणी विषयोंसे जागकर और उनसे विरक्त होकर [इस] ब्रह्मको जानता है, जो ब्रह्म शस्त्रसमूहोंसे कट नहीं सकता और अग्निसे दग्ध नहीं हो सकता, जलसे गल नहीं सकता, पवनसे सूख नहीं सकता और हे राजन् ! जो इस शरीरके नष्ट होनेपर भी नष्ट नहीं होता ॥ ३०-३२ ॥ वेदत्रयीमें श्रद्धा रखनेवाले तथा केवल कर्म करनेवाले मूढ़ लोग श्रुतिमें कही हुई फलप्रतिपादक वाणीकी ही प्रशंसा करते हैं, दूसरी बातको स्वीकार नहीं करते ॥ ३३ ॥ इसी कारण वे जन्म और मृत्युके फलको देनेवाले कर्मोंको सदा करते रहते हैं, वे स्वर्गके ऐश्वर्योंके भोगमें ही लगे रहते हैं, उन भोगबुद्धिवालोंकी चेतना नष्ट हो जाती है। हे राजन् ! वे स्वयं ही अपने निमित्त बन्धन बनाते हैं, मूढ़ और [आसक्तिपूर्वक] कर्मपरायण मनुष्य संसारचक्रमें पड़े रहते हैं ॥ ३४-३५ ॥ जिसके लिये जो कर्मविधान है, वह कर्म मुझे अर्पण कर देना चाहिये, तभी इन प्राणियोंके कर्मरूप बीजोंके महान् अंकुर नष्ट हो सकते हैं ॥ ३६ ॥
क्री०ख०-अ०१३८ ] * सूत-शौनक-संवादमें गणेशगीताका उपक्रम * ६०९
चित्तकी शुद्धि ही विज्ञानकी प्राप्तिमें प्रधान साधन होती है, विज्ञानके द्वारा ही ऋषियोंने परब्रह्मको जाना है। हे राजन्! इस कारण जो भी कर्म करे, वह बुद्धियुक्त होकर करे। किसीकों स्वकर्म और स्वधर्मका त्याग नहीं करना चाहिये ॥ ३७-३८ ॥ यदि कोई कर्मका त्याग करेगा तो उससे उसे सिद्धिकी प्राप्ति नहीं होगी। ज्ञानमें प्रथम अधिकार भी कर्मसे ही प्राप्त होता है। कर्मसे शुद्धहृदय होकर (साधक) अभेदबुद्धिको प्राप्त होता है, उसीका नाम योग है, जिससे प्राणी अमर हो जाता है ॥ ३९-४० ॥ हे राजन् ! मैं दूसरा उत्तम योग कहता हूँ, तुम उसे सुनो। पशु, मित्र, पुत्र, शत्रु, बन्धु तथा प्रियजनमें समान दृष्टि करनी चाहिये, बाहर-भीतर एक-सी दृष्टि रखते हुए, सुख-दुःख, क्रोध, हर्ष, भय—इनमें समान रहना चाहिये ॥ ४१-४२ ॥ रोगकी प्राप्ति हो, चाहे भोगकी प्राप्ति हो, जय हो या पराजय हो, लक्ष्मीकी प्राप्ति हो या अप्राप्ति हो, हानि-लाभ, जन्म-मरण—इन सबमें मनको समान रखना उचित है ॥ ४३ ॥ सम्पूर्ण वस्तुओंमें समान भावसे बाहर-भीतर मुझे स्थित जानते हुए, सूर्य, चन्द्रमा, जल, अग्नि, शिव, शक्ति, वायु, ब्राह्मण, सरोवर, पापहारी महानदी, तीर्थ, क्षेत्र, विष्णु, सम्पूर्ण देवता, यक्ष, उरग, गन्धर्व, मनुष्य और पक्षी—इन सबमें जो मुझे सदा समान दृष्टिसे देखता है, वही योगको जाननेवाला कहलाता है ॥ ४४-४६॥ हे राजन् ! जो ज्ञानद्वारा इन्द्रियोंको विषयोंसे हटाकर सर्वत्र समान बुद्धि रखता है, वही मेरी दृष्टिमें योगी है। अपने धर्ममें आसक्त चित्तवाले प्राणीकी दैवयोगसे जो आत्मा और अनात्माके विचारकी बुद्धि उत्पन्न होती है, उस बुद्धिके योगका ही नाम योग है और उसी बुद्धिके न होनेसे यह प्राणी धर्म-अधर्मका त्याग कर देता है, इस कारण योगमें बुद्धि लगाना उचित है, कर्तव्य कर्मोंमें कुशलता ही योग है ॥ ४७-४९ ॥ जितेन्द्रिय और बुद्धिमान् व्यक्ति धर्म और अधर्मके फलका त्याग करके जन्म-बन्धनसे मुक्त होकर अनामय परमपदको प्राप्त होता है ॥ ५० ॥ जब इस प्राणीकी बुद्धि अज्ञानरूप अन्धकारसे— अविद्यासे रहित होगी, तब क्रमसे इस प्राणीका सकाम वेदवाक्यादिकोंमें वैराग्य हो जाता है। जब तीनों वेदोंमें प्रतिपादित किये गये सकाम कर्मोंसे विरत हुई बुद्धि पूर्णतः और परमात्मामें लगकर निश्चल हो जाती है, तब प्राणीको योगकी प्राप्ति होती है ॥ ५१-५२ ॥ हे प्रिय! जब यह बुद्धिमान् व्यक्ति मनकी सम्पूर्ण इच्छाओंका त्याग कर दे और अपने आत्मामें आपहीसे सन्तुष्ट हो जाय, तब यह स्थिरबुद्धि कहलाता है ॥ ५३ ॥ किसी प्रकारके भी संसारी सुखोंमें तृष्णा न रखनेवाला, दुःखमें अनुद्विग्न, भय, क्रोध और रागसे रहित व्यक्ति ही स्थिरबुद्धि कहा गया है ॥ ५४ ॥ जिस प्रकारसे कछुआ सब ओरसे अपने अंगोंको सिकोड़ लेता है, इसी प्रकारसे योगीको उचित है कि वह विषयोंसे इन्द्रियोंको समेट ले ॥ ५५ ॥ भोजन त्यागनेवाले साधकके विषय तो नष्ट हो जाते हैं, परंतु उनका अनुभव बना रहता है। ब्रह्मकी प्राप्ति होनेसे वह राग भी नष्ट हो जाता है ॥ ५६ ॥ हे राजन् ! इन्द्रियाँ मोक्षके लिये प्रयत्न करनेवाले विद्वान् पुरुषका भी मन बलात् हर लेती हैं। इस कारण बुद्धिमान् पुरुषको इन्द्रियोंको वशमें करनेका यत्न करना चाहिये। इन्द्रियोंको वशमें करके योगीको सदा मेरे परायण होना चाहिये। जिसकी इन्द्रियाँ वशमें हो गयी हैं, उसीको स्थितप्रज्ञ कहते हैं ॥ ५७-५८ ॥ विषयोंका चिन्तन करनेवाले पुरुषको उनमें अनुराग हो जाता है, आसक्ति (अनुराग)-से कामना होती है और उससे क्रोधकी उत्पत्ति होती है ॥ ५९ ॥ क्रोधसे अज्ञानकी उत्पत्ति और इससे स्मृतिभ्रंश होता है, स्मृतिभ्रंशसे बुद्धि नष्ट होती है और बुद्धि नष्ट होनेसे वह प्राणी भी नष्ट हो जाता है ॥ ६० ॥ अनुराग और द्वेषसे रहित अपने वशमें आयी इन्द्रियोंसे विषयोंका भोग करके भी चित्तको अपने वशमें रखनेवाले महापुरुष सन्तोष और शान्तिको प्राप्त होते हैं। सन्तोषकी प्राप्ति होनेसे तीनों प्रकारके दुःख नष्ट हो
६१० * पुराणं हि गणेशस्य काममोक्षप्रदं नृणाम् * [ श्रीगणेशपुराण- 卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐
जाते हैं, इसी प्रकारकी स्थिर प्रज्ञावाले योगीका मन प्रसन्न रहता है॥ ६१-६२॥ हे राजन्! बिना चित्त प्रसन्न हुए बुद्धिकी प्राप्ति नहीं होती और बुद्धिके बिना श्रद्धा नहीं होती, श्रद्धाके बिना शान्ति नहीं होती और शान्तिके बिना सुख नहीं होता। पवन जिस प्रकार नावको जलमें डुबो देता है, वैसे ही विषयोंमें विचरनेवाले अवशीभूत इन्द्रियरूपी घोड़ोंके पीछे भागनेवाला मन प्रज्ञाको हर लेता है॥ ६३-६४॥ हे राजन्! [अज्ञानसे आच्छादित] सम्पूर्ण प्राणियोंके लिये जो आत्मज्ञान रात्रिरूप है, उसमें इन्द्रियको वशमें करनेवाले संयमी योगी जागते हैं और जिस विषयबुद्धिमें सम्पूर्ण प्राणी जागते हैं, वह विषयभोग ज्ञानियोंके लिये रात्रिरूप है॥ ६५॥ जिस प्रकारसे [नदियों आदिके] सभी जल समुद्रमें प्रवेश कर जाते हैं और उसकी तृप्ति नहीं होती, इसी प्रकार सभी कामनाओंकी पूर्तिमें तत्पर व्यक्तिको भी शान्ति नहीं होती। इस कारण प्राणीको उचित है कि विषयोंकी ओर दौड़ती हुई इन्द्रियोंको सब प्रकारसे वशमें करे, तब उसकी बुद्धि स्थिर हो जाती है॥ ६६-६७॥ जो ममत्व, अहंकार और सब कामनाओंका त्याग करता है, नित्य ज्ञानमें मग्न रहता है, वह ज्ञानसे मुक्तिको प्राप्त हो जाता है। हे राजन्! जो वृद्धावस्थाको प्राप्त होकर भी दैवगतिसे इस ब्रह्मज्ञानयुक्त बुद्धिको प्राप्त हो जाता है, वह जीवन्मुक्त हो जाता है॥ ६८-६९॥
॥ इस प्रकार श्रीगणेशपुराणके क्रीडाखण्डमें 'सांख्यसारार्थयोगवर्णन' नामक एक सौ अड़तीसवाँ अध्याय पूर्ण हुआ॥ १३८॥
एक सौ उनतालीसवाँ अध्याय कर्मयोग
वरेण्यने कहा—हे भगवन्! आपने ज्ञाननिष्ठा और कर्मनिष्ठा दोनोंका वर्णन किया, आप दोनोंमेंसे एक निश्चयकर जो कल्याणदायक हो, उसे कहिये॥ १॥ श्रीगजानन बोले—हे प्रिय! मेरे द्वारा पूर्वकालमें [सांख्ययोग तथा वैधयोग (कर्मयोग) नामवाली] दो स्थितियाँ (साधनक्रम) बतलायी गयीं। इस चराचर जगत्में सांख्ययोगियों अर्थात् आत्मा-अनात्माके विवेकमें समर्थ जनोंके लिये बुद्धियोग और कर्मी (कर्मनिष्ठ गृहस्थ आदि) जनोंके लिये वैधयोग (कर्मयोग) अनुष्ठेय है। वैध (विधिविहित स्वधर्मपालनादिरूप) कर्मोंका अनुष्ठान न करनेसे कोई व्यक्ति निष्क्रिय नहीं होता अर्थात् निष्कर्मताको प्राप्त नहीं हो सकता। हे राजन्! केवल कर्मोंके ही त्याग देनेसे सिद्धि नहीं होती॥ २-३॥ किसी दशामें, क्षणमात्र भी बिना कर्म किये कोई नहीं रह सकता है। प्रकृतिके स्वाभाविक तीनों गुण सबको अवश्य ही कर्म कराते हैं॥ ४॥ जो कर्म करनेवाला, इन्द्रियोंको रोककर मन-ही- मन इन्द्रियोंके विषयोंका स्मरण करता है, उस इन्द्रियलोलुप दुरात्माको तुच्छ आचारवाला कहा जाता है॥ ५॥ हे राजन्! जो मनसे इन्द्रियोंका संयम करके कर्मेन्द्रियोंसे निष्काम कर्मयोगका अनुष्ठान करता है, वही श्रेष्ठ पुरुष है॥ ६॥ कर्म न करनेसे तो बिना फलकी कामना किये कर्म करना भी श्रेष्ठ है, कारण कि सब कर्मोंका त्याग करनेसे तो शरीरयात्रा भी नहीं हो सकती॥ ७॥ जो प्राणी कर्मोंका फल मुझमें समर्पण नहीं करते, वे बन्धनमें पड़ते हैं, इस कारणसे निष्काम कर्मका अनुष्ठान करते हुए उसका फल निरन्तर मुझे अर्पण करके कर्मबन्धनका नाश करना चाहिये। जो कर्म मेरे निमित्त किये जाते हैं, वे कहीं और कभी बन्धनके कारण नहीं होते, किंतु जो वासनापूर्वक (फलासक्तिपूर्वक) किये गये कर्म हैं, वे ही बलात् प्राणीको बाँधते हैं॥ ८-९॥ पूर्वकालमें मैंने यज्ञकर्मोंके ही साथ-साथ ब्राह्मणादि वर्णोंको रचकर कहा—हे मनुष्यो! तुम यज्ञसे वृद्धिको प्राप्त होओ, यह यज्ञ कल्पवृक्षके समान तुम्हारी इष्टसिद्धिको देनेवाला हो॥ १०॥ तुम देवताओंको अन्नसे तृप्त करो, देवता तुमको (वर्षा आदिसे) प्रसन्न करें, इस प्रकार परस्पर वृद्धि
क्री०ख०-अ०१३९] * कर्मयोग * ६११ 卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐 करते हुए वे देवगण और तुम मनुष्यो ! श्रेष्ठ तथा सुस्थिर | होकर कर्म न करूँ तो सभी वर्ण कर्म छोड़कर केवल स्थानको प्राप्त करें ॥ ११ ॥ | मेरा अनुगमन करने लगेंगे ॥ २१-२३ ॥ देवता प्रसन्न होकर मनोवांछित अभीष्टोंको पूर्ण | तब मेरे ऐसा करनेसे सब वर्ण आचारभ्रष्ट होकर करते हैं, उन देवताओंके दिये पदार्थोंसे उनकी आराधना | नष्ट हो जायेंगे। इससे इस संसारका नाश करनेवाला और किये बिना जो मनुष्य भोग भोगता है, वह चोर है ॥ १२ ॥ | वर्णसंकरको उत्पन्न करनेवाला भी मैं ही होऊँगा ॥ २४ ॥ जो देवाराधनरूप यज्ञ करके अवशिष्ट अन्नका | जिस प्रकारसे कामनावाले लोग अज्ञानसे सदा कर्म भोजन करते हैं, वे सभी पापोंसे मुक्त होते हैं और जो | करते रहते हैं, इसी प्रकार विद्वान्को उचित है कि अपने निमित्त ही भोजन बनाते हैं, वे पापी मानो पापका | लोकसंग्रहके निमित्त आसक्तिरहित होकर वह कर्म ही भोजन करते हैं। अन्नसे ही प्राणी उत्पन्न होते हैं, | करता रहे। अज्ञानसे कर्म करनेवालोंकी भेदबुद्धिका अन्न वर्षासे उत्पन्न होता है, वर्षा यज्ञसे उत्पन्न होती | त्याग करे तथा योगयुक्त होकर कर्म करता हुआ वे सब है और विहित कर्मसे यज्ञकी उत्पत्ति होती है ॥ १३-१४ ॥ | कर्म मुझे अर्पण कर दे ॥ २५-२६ ॥ कर्म ब्रह्मासे उत्पन्न होता है और ब्रह्मा मुझसे | [हे राजन् !] अविद्या और गुणोंके वशीभूत हो उत्पन्न होते हैं—इस कारण हे राजन् ! आप इस यज्ञमें | निरन्तर कर्म करनेमें लगा हुआ व्यक्ति अहंकारसे मूढ़ और विश्वमें स्थित मुझे ही जानिये ॥ १५ ॥ | होकर अपनेको कर्ता बताता है। जो कोई आत्मज्ञ जब इस आवागमनरूपी संसारचक्रसे बुद्धिमानोंको पार | सत्त्वादि गुणों तथा उनके कर्मोंके विभागको इस प्रकार जाना उचित है, हे राजन् ! जो अधम प्राणी है, वह इसमें | जानते हैं कि इन्द्रियाँ ही अपने विषयोंमें वर्तमान हैं, तो इन्द्रियोंकी क्रीडासे सुख मानता है ॥ १६ ॥ | वे ऐसा जानकर कर्ममें लिप्त नहीं होते ॥ २७-२८ ॥ जो अन्तरात्मामें प्रीति करनेवाला है, वही आत्माराम | सत्त्व, रज, तम—इन तीन गुणोंसे मोहित हुए प्राणी और सबका प्यारा है, जो प्राणी आत्मतृप्त है, उसे किसी | फलकी इच्छासे कर्म करते हैं, उन आत्मद्रोहियोंको बातकी इच्छा नहीं रहती ॥ १७ ॥ | सर्वज्ञ पुरुष कर्ममार्गसे चलायमान न करे और स्वयं भी इस प्रकारका प्राणी कार्याकार्य करके भी शुभ- | आसक्त न हो। इस प्रकार पण्डितको उचित है कि मुझमें अशुभ फलको नहीं प्राप्त होता तथा सम्पूर्ण प्राणियोंमें | ही नित्य-नैमित्तिक कर्मको अर्पण कर दे तो वह अहंता इसका कभी कुछ भी साध्य नहीं होता ॥ १८ ॥ | और ममता बुद्धिका त्याग करके परमगतिको प्राप्त हो हे राजन् ! इसलिये प्राणियोंको आसक्तिरहित होकर | जाता है ॥ २९-३० ॥ कर्म करना उचित है, जो आसक्त होता है, उसकी दुर्गति | ईर्ष्या न करनेवाले जो भक्तिमान् मनुष्य मेरे कहे होती है और अनासक्त मुझे प्राप्त हो जाता है ॥ १९ ॥ | हुए इस शुभ मार्गका अनुष्ठान करते हैं, वे सब कर्मोंसे [हे राजन् !] प्राचीन कालमें कर्म करके बहुतसे | मुक्त हो जाते हैं। जो अज्ञानसे चित्तके नष्ट होनेके राजर्षि और ब्रह्मर्षि परमसिद्धिको प्राप्त हुए हैं। लोकसंग्रहके | कारण इस मार्गका अनुष्ठान नहीं करते हैं, उन ईर्ष्यालु, निमित्त अनासक्त होकर कर्म करना उचित है ॥ २० ॥ | मूर्ख और नष्टबुद्धियोंको मेरा शत्रु जानो ॥ ३१-३२ ॥ जो कर्म महान् पुरुष करते हैं, वही कर्म अन्य सब | जब ज्ञानवान् भी अपने स्वभावके अनुसार ही करते हैं, वे जिसको प्रमाण मानते हैं, दूसरे भी उसीको | चेष्टा करता है और उसी स्वभावका अनुगमन करता है मानते हैं। हे राजन् ! मुझे कोई वस्तु स्वर्गादिमें भी दुर्लभ | तो ऐसेमें किसी भी प्रकारका नियन्त्रण व्यर्थ है ॥ ३३ ॥ नहीं है और मैं कर्म करके किसी अप्राप्त वस्तुको प्राप्त | कर्मेन्द्रियों और ज्ञानेन्द्रियोंके विषयोंमें काम और करनेकी भी इच्छा नहीं करता हूँ, फिर भी मैं कर्म करता | क्रोध उत्पन्न होते हैं, इनके वशमें नहीं होना चाहिये, हूँ और हे महामते ! यदि मैं आलसी तथा स्वच्छन्द | कारण कि ये ही प्राणीके शत्रुरूप हैं ॥ ३४ ॥