हर्षचरितम् (महाकवि बाणभट्ट - संस्कृत मूल एवं हिन्दी व्याख्या)
Harshacharitam of Banabhatta with Sanskrit & Hindi Commentary
महाकवि बाणभट्ट / पं. जगन्नाथ शास्त्री द्वारा
चतुर्थ उच्छ्वासः १६६ बाहुल्यमभ्युदयमाह्वानं वरप्रदानमवस्कन्दपातं दिष्टवृद्धिं शस्त्रप्रहार- पतनं वसुधारारसममन्यत । यस्मिंश्च राजनि निरन्तरैर्यूपनिकरैरङ्कुरि- तमिव कृतयुगेन, दिङ्मुखविसर्पिभिरध्वरधूमैः पलायितमिव कलिना, ससुधैः सुरालयैरवतीर्णमिव स्वर्गेण, सुरालयशिखरोद्धूयमानैर्धवलध्वजैः पल्लवितमिव धर्मेण, बहिरुपरचितविकटसभासत्रप्रपाप्राग्वंशमण्डपैः प्रसू- तमिव ग्रामैः, काञ्चनमयसर्वोपकरणैर्विभवैर्विशीर्णमिव मेरुणा, द्विजदीय- मानैरर्थकलशैः फलितमिव भाग्यसंपदा । तस्य च जन्मान्तरेऽपि सती पार्वतीव शंकरस्य, गृहीतपरहृदया वस्कन्दः । दिष्टवृद्धिरानन्दवर्धनम् । धूमेनोत्प्रेक्षा कार्ष्ण्यात् । सुधा मक्कोलम् , अमृतं च । सभासदः । उक्तं च—‘समज्या परिषदङ्गोष्ठीसभासमितिसंसदः । आस्थानी क्लीबमास्थानं स्त्रीनपुंसकयोः सदः ॥’ सत्रं सदादानम् । ‘सत्रमाच्छादने यज्ञे सदा- दाने वनेऽपि च’ इत्युक्तम् । प्रपा यत्र तोयदानम् । प्राग्वंशः पत्नीशाला । उक्तं च ‘प्राग्वंशः प्राग्हविर्गेहात्’ इति । बहिरुपपादिता विकटाः सभासत्रप्रपाप्राग्वंश- रूपा यैस्तैः । तस्येत्यादौ । तस्य च महादेवी यशोमती नामाभूत्सा यस्य वक्षसि ललासेति सम्बन्धः । सती साध्वी, शोभना वा । जन्मान्तरे श्यामायाः संज्ञैषा । शंकरस्येत्या- खजाने देख लेने की प्रसन्नता होती, शत्रु के बाहुल्य को अपना अभ्युदय मानता, युद्ध के लिए गुहार को आशीर्वाद समझना, आकस्मिक आक्रमण को अपनी भाग्यवृद्धि मानता और शस्त्र के प्रहार से शत्रु के गिरने पर धन की वर्षा का आनन्द अनुभव करता। उस राजा के शासनकाल में निरन्तर यज्ञों में यूप (यज्ञ की विशेष लकड़ी) के गाड़े जाने पर मानों सतयुग अंकुरित हो गया था। दिशाओं में फैलते हुए यज्ञधूम से ऊबकर मानों कलि भाग पड़ा था। चूने से पुते हुए मन्दिरों से मानों स्वर्ग उतर आया था। देवमन्दिरों के शिखरों पर फहराती हुई उज्ज्वल पताकाओं से मानों धर्म पल्लवित हो गया था। नगर के बाहर बड़े-बड़े सभाभवन, दानगृह, पानशाला, होमगृह और मण्डप आदि से मानों गाँव के गाँव बस गए थे। सोने की बनी हुई सामग्री के भरे रहने से ऐसा लगता कि मेरु ही वहां ला दिया गया हो। ब्राह्मणों के लिये दान में समर्पित होने वाले धन से भरे कलशों से मानों सौभाग्य की सम्पत्ति फली-फूली नजर आती थी। यशोवती नाम की उस राजा की पटरानी थी। जन्मान्तर में मिली हुई पतिव्रता धर्मपत्नी वह भगवान् शंकर की पत्नी पार्वती के समान, विष्णु की दूसरों के हृदय में
२०० हर्षचरितम् लक्ष्मीरिव लोकगुरोः, स्फुरत्तरलतारका रोहिणीव कलावतः, सर्वजन- जननी बुद्धिरिव प्रजापतेः, महाभूभृत्कुलोद्गता गङ्गेव वाहिनीनायकस्य, मानसानुवर्तनचतुरा हंसीव राजहंसस्य, सकललोकार्चितचरणा त्रयीव धर्मस्य, दिवानिशममुक्तपार्श्वस्थितिररुन्धतीव महामुनेः, हंसमयीव गतिषु, परपुष्टमयीवालापेषु, चक्रवाकमयीव पतिप्रेम्णि, प्रावृएमयीव पयो- धरोन्नतौ, मदिरामयीव विलासेषु, निधिमयीवार्थसंचयेषु, वसुधारामयीव प्रसादेषु, कमलमयीव कोशसंग्रहेषु, कुसुममयीव फलदानेषु, संध्यायमीव वन्द्यत्वे, चन्द्रमयीव निरूष्मत्वे, दर्पणमयीव प्रतिप्राणिग्रहणेषु, सामुद्र- दीनि महामुनिशब्दान्तानि राज्ञि योज्यानि । गृहीतमावर्तितम् । परहृदयं चेतः, वक्षश्च । लोकगुरोर्हरेश्च । तारका कनीनिका, नक्षत्राणि च तारकाः । जननी माता, जन्यतेऽनयेति जननी च। भूभृद्भिरिरपि। कुलं समूहोऽपि। वाहिनी सेना, नदी च । मानसं चेतः, सरश्च। चरणौ पादौ, कण्वादिशाखाश्च चरणाः। धर्मोऽस्ति यस्य स धर्मः। अर्शाआदित्वादच् । यद्वा,-साक्षादेव धर्मः। महामुनी राजर्षिः, वसिष्ठश्च । प्रावृट् वर्षा पयोधरौ स्तनौ, मेघाश्च पयोधराः । वसुधारा धनवृष्टिः। कोषो गञ्जः कर्णिका च । ऊष्मा गर्वः, औष्ण्यं च । प्राणिनि प्राणिनि प्रतिप्राणि सर्वजन्तुविषये ग्रहणेष्वावर्जनेषु, प्रतिबिम्बोत्पादनेषु च। सामुद्रं समुद्रकृतं शास्त्रम् । येनान्यस्व- निवास करने वाली लक्ष्मी के समान, चन्द्र की चमकते हुए चञ्चल तारों वाली रोहिणी के समान, ब्रह्मा की सब लोगों को उत्पन्न करने वाली बुद्धि के समान, वाहिनीपति अर्थात् समुद्र की हिमालय के कुल में उत्पन्न गङ्गा के समान (वाहिनीपति अर्थात् सेनापति राजा की विशाल राजकुल में उत्पन्न पत्नी यशोवती ), राजहंस को मानस ( मानसरोवर या चित्त ) में निवास करने में चतुर हंसी के समान, धर्म की सारे संसार से पूजित चरणों (वैदिक शाखाओं अथवा पैरों) वाली वेदविद्या के समान, महामुनि वशिष्ठ की दिनरात पास में रहने वाली अरुन्धती के समान, मन्द चाल चलने में हंस के समान, बोलने में कोयल के समान, पति के प्रति प्रेमभाव में चक्रवाकी के समान, पयोधरों (दोनों स्तनों अथवा मेघों) की ऊँचाई में वर्षाकाल के समान, विलासों में मदिरा के समान, धन के सञ्चय करने में निधि के समान, प्रसन्नता के अवसर पर धन की वृष्टि के समान, कोष अर्थात् भण्डारों की रक्षा करने में कमल के समान (कमल भी अपने कोष या बीजकोश का संग्रह करता है), फल देने में फूल के समान (फूलों के बाद फल ही उत्पन्न होते हैं), वन्दनीय होने में संध्या के समान, स्वभाव की शीतलता में चन्द्र के समान, सब लोगों को अपने में धारण करने में दर्पण के समान, दूसरों के चित्त की अवस्था परख लेने में सामुद्रिक शास्त्र के समान, सब जगह अपने प्रभाव से व्याप्त हो जाने में ईश्वर के समान,
चतुर्थ उच्छ्वासः २०१ मयीव परचित्तज्ञानेषु, परमात्ममयीव व्याप्तिषु, स्मृतिमयीव पुण्यवृत्तिषु, मधुमयीव संभाषणेषु, अमृतमयीव तृप्यत्सु, वृष्टिमयीव भृत्येषु, निर्वृति- मयीव सखीषु, वेतसमयीव गुरुषु, गोत्रवृद्धिरिव विलासानाम्, प्रायश्चि- त्तशुद्धिरिव स्त्रीत्वस्य, आज्ञासिद्धिरिव मकरध्वजस्य, व्युत्थानबुद्धिरिव रूप- स्य, दिष्टवृद्धिरिव रतेः, मनोरथसिद्धिरिव रामणीयकस्य, दैवसंपत्तिरिव लावण्यस्य, वंशोत्पत्तिरिवानुरागस्य, वरप्राप्तिरिव सौभाग्यस्य, उत्पत्ति- भूमिरिव कान्तेः, सर्गसमाप्तिरिव सौन्दर्यस्य, आयतिरिव यौवनस्य, अनभ्रवृष्टिरिव वैदग्ध्यस्य, अयशःप्रमृष्टिरिव लक्ष्म्याः, यशःपुष्टिरिव चारित्रस्य, हृदयतुष्टिरिव धर्मस्य, सौहार्दस्य भाग्यरूपपरमाणुसृष्टिरिव प्रजापतेः, शमस्यापि शान्तिरिव, विनयस्यापि विनीतिरिव, आभिजा- त्यस्याप्यभिजातिरिव, संयमस्यापि संयतिरिव, धैर्यस्यापि धृतिरिव, विभ्र- मस्यापि विश्रान्तिरिव, यशोमती नाम महादेवी प्राणानां प्रणयस्य भावो ज्ञायते। परमात्मनि व्याप्तिः सर्वगतत्वमनुष्ठेयकार्यम्, ज्ञानं चान्यत्र। अमृतं सुधा, तोयं च। वेतसमयीवेति नम्रत्वात्। प्रायश्चित्तशुद्धिरिति। स्त्रीत्वं तयोज्ज्वलितं पवित्रितं वेत्यर्थः। व्युत्थानं समाधेश्चालनम्। आयतिः प्रतापः। अनभ्रवृष्टिरेवेति। यथा ह्यनभ्रवृष्टिश्चार्यहेतुस्तथा वैदग्ध्यं तस्यामाश्चर्यम्। शमस्यापीति। शमे हि कश्चाशान्तो भवति। शमं संप्राप्य लब्धात्मलाभो जायते। इत्येवमुत्तरत्रापि पुण्यकर्मों के अनुष्ठान में स्मृतिशास्त्र के समान, बातचीत करने में मधु के समान, सबको तृप्त करने में अमृत के समान, भृत्यों के लिये धन की वर्षा के समान, सखियों के लिये सुख का ही रूप धारण करने वाली, सारे विलासों की वंशवृद्धि के समान, स्त्रीत्व के समस्त प्रायश्चित्तों की शुद्धि के समान, कामदेव की आज्ञा की सिद्धि के समान, रूप के अभ्युदय की वृद्धि के समान, रति की भाग्यवृद्धि के समान, सौन्दर्य की मनोरथसिद्धि के समान, लावण्य की दैवी सम्पदा के समान, अनुराग की वंशोत्पत्ति के समान, कान्ति की वरप्राप्ति के समान, सौन्दर्य की अध्यायसमाप्ति के समान, यौवन की परिपूर्णता के समान, विदग्धता की मेघशून्य वर्षा के समान, लक्ष्मी के चञ्चलता रूप अयश के मार्जन के समान, चारित्र्य के यश की पुष्टि के समान, धर्म की हृदयतुष्टि के समान, प्रजापति द्वारा की हुई सौभाग्य के परमाणुओं की सृष्टि के समान, शम की भी शान्ति, विनय की भी विनम्रता, कुलीनता की भी कुलीनता, संयम की भी संयति, धैर्य की भी धृति और विभ्रम की भी विश्रान्ति के समान थी। वह राजा के प्राण, प्रेम, विश्वास, धर्म और
२०२ हर्षचरितम् विश्रम्भस्य धर्मस्य सुखस्य च भूमिरभूत् । यास्य वक्षसि नरकजितो लक्ष्मीरिव ललास । निसर्गत एव च स नृपतिरादित्यभक्तो बभूव । प्रतिदिनमुदये दिन- कृतः स्नातः सितदुकूलधारी धवलकर्पटप्रावृतशिराः प्राङ्मुखः क्षितौ जानुभ्यां स्थित्वा कुङ्कुमपङ्कानुलिप्ते मण्डलके पवित्रपद्मरागपात्रीनिहितेन स्वहृदयेनेव सूर्यानुरक्तेन रक्तकमलषण्डेनार्घं ददौ । अजपच्च जप्यं सुच- रितः प्रत्यूषसि मध्यंदिने दिनान्ते चापत्यहेतोः प्राध्वं प्रयतेन मनसा जह्वपूको मन्त्रमादित्यहृदयम् । भक्तजनानुरोधविधेयानि तु भवन्ति देवतानां मनांसि । यतः स राजा कदाचिद्ग्रीष्मसमये यदृच्छयासितकरकरसितसुधाधवलस्य हर्म्यस्य पृष्ठे सुष्वाप । वामपार्श्वे चास्य द्वितीयशयने देवी यशोमती शिश्ये । परिणतप्रायायां तु श्यामायाम्, आसन्नप्रभातवेलाविलुप्यमानलावण्ये व्याख्याक्रमः । आभिजात्यस्य कुलोचितत्वस्य । नरको नामासुरः, यातनास्था- नानि च नरकाः । स्वहृदयेनेवेति । स्वहृदयमपि सूर्यानुरक्तम् । प्राध्वं प्रह्वः । जह्वपूकशब्दो जपा- सक्तां लक्षयति । द्वितीयेत्यादिनास्य सदाचारनिष्ठोक्ता । उक्तं हि—'नाश्नीयाद्भार्यया साकं न च सुप्यात्तया समम्' इति । परिणतेत्यादावस्मिन्सति देवी यशोमत्युदतिष्ठदिति सुख की भूमि थी। जैसे विष्णु के वक्ष पर लक्ष्मी निवास करती है उसी प्रकार वह भी उसके हृदय में निवास करती थी । वह राजा स्वभाव से ही भगवान् सूर्य का भक्त था । प्रतिदिन सूर्योदय के समय स्नान करके, श्वेत दुकूल पहनकर, सिर पर सफेद वस्त्र ढककर, पूर्व की ओर घुटनों के बल बैठकर रक्तकमल से जो पद्मराग मणि के पवित्र थाल में सूर्य के प्रति अनुरक्त उसके हृदय के रूप में रखा हुआ था, कुङ्कुम के पंक से बनाए हुए सूर्यमण्डल में अर्घ देता था । शोभन चरित वाला वह प्रातःकाल, दोपहर और सायंकाल पुत्र के लिये पवित्र और विनत होकर शुद्ध मन से जप के योग्य आदित्य-हृदय मन्त्र का बारबार जप करता था । देवताओं के मन निरन्तर अपने भक्तों के अनुरोध के वश में होते हैं। बात यह है कि किसी समय वह राजा अपनी इच्छा से चन्द्रमा की चाँदनी से धुले हुए अपने कोठे पर सो रहा था। उसी के बगल में दूसरी शय्या पर रानी यशोवती भी सो रही थी।
चतुर्थे उच्छ्वासः २०३ लिलम्बिषमाणे सीदत्तेजसि तारकेश्वरे, कराग्रस्पृष्टकुमुदिनीप्रमोदजन्मनि शशधरस्वेद इव गलत्यतिशीतलेऽवश्यायपयसि, मधुमदमत्तप्रसुप्तसीम- न्तिनीनिःश्वासाहतेषु संक्रान्तमदेष्विव घूर्णमानेष्वन्तःपुरप्रदीपेपु, राजनि च विमलनखप्रतिबिम्बिताभिः संवाह्यमानचरण इव तारकाभिः, विस्रब्धप्रसारितैर्दिगङ्गनानामिवार्पितैरङ्गैरमधुसुगन्धिभिः स्वहस्तकमलता- लव्रन्तवातैरिव श्वसितैर्मुखश्रिया वीज्यमाने विमलकपोलस्थलस्थितेन सितकुसुमशेखरेणेव रतिकेलिकचग्रहलम्बितेन प्रतिमाशशिबिम्बेन विरा- जिते स्वपति देवी यशोमती सहसैव 'आर्यपुत्र ! परित्रायस्व परित्रा- यस्व' इति भाषमाणा भूषणरवेण व्याहरन्तीव परिजनमुत्कम्पमानाङ्गय- ष्टिरुदतिष्ठत् । अथ तेन सर्वस्यामपि पृथिव्यामश्रुतपूर्वेण किमुत देवीमुखे परित्रा- यस्वेति ध्वनिना दग्ध इव श्रवणयोरेकपद् एव निद्रां तत्याज राजा । शिरो- संबन्धः । तारकेश्वरे । करा रश्मयः, हस्तश्च करः । सीमन्तिनी ललना । सवाह्यमा- नानुपपद्यमाना । अङ्गैरितीत्थंभूतलक्षणे तृतीया । मधु मद्यम् । तद्वत् । मधु मकरन्दः । तालवृन्तमुत्प्रेपकः । सितग्रहणेन चन्द्रसादृश्यमाह । एकपदे तत्क्षणम् । शिरोभागाच्चेत्यादौ राजा वेगेनोत्पपातेति संबन्धः । रात प्रायः ढल चुकी थी । प्रभात के निकट होने से चन्द्रमा की चमक प्रायः कम पड़ती जा रही थी और वह धीरे धीरे लटकता जा रहा था । कुमुदिनी को कराग्र से छूने के आनन्द में चन्द्रमा के पसीने के रूप में अत्यन्त ठंढी ओस पड़ने लगी । अन्तःपुर के दीपक मधुपान के नशे में सोई हुई सुन्दरियों की सांसों के सम्पर्क से स्वयं मतवाले होकर जैसे घूर्णित होने लगे । तारिकायें राजा के निर्मल नखों में प्रतिबिम्बित होकर मानों उनके पैर दाबने लगीं, मानों राजा की मुखश्री दिगङ्गनाओं द्वारा विश्वास के साथ फैलाकर अर्पित किए गए अङ्गों के समान अपने हस्तकमल के पंखे की मधु से सुगन्धित साँसों की हवा से धीरे-धीरे उन्हें झल रही थी, मानों रतिकेलि के समय किए गये कचग्रह से लटका हुआ चन्द्रबिम्ब उनके निर्मल कपोल पर सफेद पुष्प की माला की भाँति झलक रहा था । राजा सो रहे थे कि रानी यशोवती एकाएक चौंककर 'आर्यपुत्र; बचाओ' यह कहते कहते अपने गहनों की आवाज से अन्तःपुर के परिजनों को जगाती और कांपती हुई उठ गई । सारी पृथिवी में कहीं भी पहले जो 'बचाओ' यह आवाज न सुन पड़ी थी उसे देवी के मुख से सुनकर कानों में जले हुये की भाँति राजा की नींद टूट गई । अपने सिरहाने, से कोप से काँपते हुए दाहिने हाथ से कर्णोत्पल के समान उसने अपनी तलवार खींच ली
२०४ हर्षचरितम् भागाच्च कोपकम्पमानदक्षिणकराकृष्टेन कर्णोत्पलेनेव निर्गच्छताच्छधारेण धौतासिना सीमन्तयन्निव निशाम्, अन्तरालव्यवधायकमाकाशमिवोत्तरी- यांशुकं विक्षिपन्वामकरपल्लवेन, करविक्षेपवेगगलितेन हृदयेनेव भयनिमि- त्तान्वेषिणा भ्रमता दिक्षु कनकवलयेन विराजमानः, सत्वरावतारितवा- मचरणाक्रान्तिकम्पितप्रासादः, पुरःपतितेनासिधारागोचरगतेन शशिम- यूखखण्डेनेव खण्डितेन हारेण राजमानः, लक्ष्मीचुम्बनलग्नताम्बूलरसर- ञ्जिताभ्यामिव निद्रया कोपेन चातिलोहिताभ्यां लोचनाभ्यां पाटलयन्प- र्यन्तानाशानाम् , बद्धान्धकारया त्रिपताकया भ्रुकुट्या पुनरिव त्रियामां परिवर्तयन् 'देवि ! न भेतव्यं न भेतव्यम्' इत्यभिदधानो वेगेनोत्पपात । सर्वासु च दिक्षु विक्षिप्सचक्षुर्यदा नाद्राक्षीत्किंचिदपि तदा पप्रच्छ तां भयकारणम् । अथ गृहदेवतास्विव प्रधावितासु यामिकिनीषु, प्रबुद्धे च समीपशा- यिनि परिजने, शान्ते च हृद्योत्कम्पकारिणि साध्वसे सा समभाषत- सीमन्तयन्द्बिधाकुर्वन् । त्रिपताकया त्रिरैखया । यामकिनीषु जागरिकासु । जिसकी निकलती हुई स्वच्छ धारा से रात मानो दो भागों में बट गई। बीच में व्यवधान बनते हुए आकाश के समान उत्तरीय अंशुक को उसने अपने बांये हाथ से फेंक दिया । झटके से हाथ फेंकने के कारण उसका कनकवलय निकलकर दूर उड़ गया मानों उसका हृदय ही रानी के डर के कारण को ढूँढ़ने के लिए दिशाओं में चक्कर काटने लगा हो । उसने शय्या से अपने बायें पैर को ज्यों ही नीचे रखा त्यों ही भवन का प्रासाद जैसे हिल गया । उसका हार टूटकर आगे बिखर गया, मानों उसकी तलवार के सामने पड़कर चन्द्रमा की किरणें टूक-टूक हो गई । मानों लक्ष्मी द्वारा चुम्बन किए जाने पर पान से भरे उसके मुख की लाली उनकी आँखों में संक्रान्त हो गई हो ऐसी क्रोध और निद्रा के कारण टहाका लाल अपनी आँखों से क्षितिज को प्रभा से लाल बना रहा था। क्रोध की अंधेरा लिए हुए तीन रेखाओं से भरी अपनी भौंह के द्वारा वह रात को फिर से आरम्भ कर रहा था। 'देवी, डरो मत, डरो मत' यह कहता हुआ झट से उठकर खड़ा हो गया । उसने चारों ओर दिशाओं में अपनी आँखें फैलायीं, लेकिन कहीं कुछ नहीं देखा, तब उससे डरने का कारण पूछा । उसी समय गृहदेवताओं के समान रात को अन्तःपुर में पहरा देने वाली स्त्रियाँ दौड़ीं । समीप के सोने वाले परिजन भी जग गए । जब हृदय को कम्पित कर देने वाला
चतुर्थ उच्छ्वासः २०५
'आर्यपुत्र ! जानामि स्वप्ने भगवतः सवितुर्मण्डलाद्भिर्गत्य द्वौ कुमारकौ, तेजोमयौ, बालातपेनेवापूरयन्तौ दिग्भागान्, वैद्युतमिव जीवलोकं कुर्वाणौ, मुकुटिनौ, कुण्डलिनौ, अङ्गदिनौ, कवचिनौ, गृहीतशस्त्रौ, इन्द्र- गोपकरुचा रुधिरेण स्नातौ, उन्मुखेनोत्तमाङ्गघटमानाञ्जलिना जगता निखिलेन प्रणम्यमानौ, कन्ययैकया च चन्द्रमूर्त्येव सुषुम्णारश्मिनिर्गतया- नुगम्यमानौ, क्षितितलमवतीणौ। तौ च मे विलपन्त्याः शस्त्रेणोदरं विदार्य प्रवेष्टुमारब्धौ। प्रतिबुद्धास्मि चार्यपुत्र ! विक्रोशयन्ती वेपमान- हृदया' इति। एतस्मिन्नेव च कालक्रमे राजलक्ष्म्याः प्रथमालापः प्रथयन्निव स्वप्न- फलमुपतोरणं रराण प्रभातशङ्खः। भाविनीं भूतिमिवाभिदधाना दध्वनु- रमन्दं दुन्दुभयः। चकाण कोणाहतानन्दादिव प्रत्यूषनान्दी। जयज- येति प्रबोधमङ्गलपरिपाठकानामुच्चैर्वाचोऽश्रूयन्त। पुरुषश्च वल्लभतुरङ्ग- मन्दूरामन्दिरे मन्दमन्दं सुप्तोत्थितः सप्रीणां कृतमधुरहेषारवाणां
मुकुटिनौ मौलियुक्तौ। अङ्गदिनौ संक्यूरौ। इन्द्रगोपकः कीटविशेषः ( भाषायां 'वीरबहूटी' इति ख्यातः)। सुषुम्णाख्योऽमृतमयो रविरश्मिः। कोणो वादनभाण्डम्। नान्दी भेरी। वल्लभेष्यादिना पुरुषस्य नैकट्यमाह।
वह भय शान्त हुआ तब देवी यशोवती ने कहा—'आर्यपुत्र, स्मरण करती हूँ कि स्वप्न में भगवान् सूर्य के मण्डल से निकल कर दो तेजस्वी कुमार अपने तेज से दिशाओं को भरते हुए, सारे जीवलोक को तङिन्मय बनाते हुए, सिर पर मुकुट, कानों में कुण्डल, हाथ में विजयट, शरीर पर कवच और शस्त्र लिए हुए, इन्द्रगोपक नामक कीट की भाँति अपने तेज की लाल प्रभा में स्नान किए हुए, उन्मुख होकर और अञ्जलि बांधे सारे संसार द्वारा प्रणाम किए गए, सुषुम्ना नाम की रश्मि से निकली हुई चन्द्रमूर्ति के समान एक कन्या द्वारा अनुगत होकर पृथिवी पर उतरे। उन दोनों ने अपने शस्त्र से रोती हुई मेरे उदर को फाड़कर प्रवेश करना आरम्भ किया। आर्यपुत्र, तब मैं जग गई, चिल्ला पड़ी और मेरा हृदय कांपने लगा ।' इसी बीच तोरण के समीप राजलक्ष्मी के प्रथम आलाप के समान, रानी के स्वप्न का फल मानों व्यक्त करता हुआ प्रभातकालीन शंख बज उठा। दुंदुभियाँ भी होने वाली समृद्धि को बताती हुई ध्वनित हो उठीं। भेरियां भी डण्डे से आहत होकर मानों उस खुशी में कड़कने लगीं। जागरणकाल में मङ्गलपाठ करने वालों के ऊंचे स्वर में जय-जयकार सुन पड़ने लगे। कोई अश्वपाल राजा के घोड़साल में सोकर धीरे धीरे उठा और मधुर
पञ्चम उच्छ्वास: हूण युद्ध, राजा की मृत्यु व यशोमती सती
२०६ हर्षचरितम् पुरश्च्योतत्तुषारसलिलशीकरं किरन्मरकतहरितं यवसं वक्त्रापरवक्त्रे पपाठ- 'निधिस्ततत्र विकारेण सम्मणिः स्फुरता धाम्ना । शुभागमो निमित्तेन स्पष्टमाख्यायते लोके ॥ ३ ॥ अरुण इव पुरःसरो रवेि पवन इवातिजबो जलागमम् । शुभमशुभमथापि वा नृणां कथयति पूर्वनिदर्शनोदयः' ॥ ४ ॥ नरपतिस्तु तच्छ्रुत्वा प्रीयमाणेनान्तःकरणेन तामवादीत्-'देवि ! मुदोऽवसरे विषीदसि । समृद्धास्ते गुरुजनाशिषः । पूर्णा नो मनोरथाः । परिगृहीतासि कुलदेवताभिः । प्रसन्नस्ते भगवानंशुमाली । न चिरेणैवा- तिगुणवदपत्यत्रयलाभेनानन्दयिष्यति भवतीम्' इति । अवतीर्य च यथा- क्रियमाणाः क्रियाश्चकार । यशोमत्यपि तुतोष तेन पत्युर्भाषितेन । सस्योऽश्वाः । यवसं घासम् । 'नान्द्याः प्रायोऽम्बुधेर्वक्त्रम्' इति वक्त्रलक्षणम् । अपर- वक्त्रं प्रसिद्धम् । तत्र विकारेणेति । यत्राधोनिधिस्तत्र परिणाहोद्गताधोमुखशाखामू- लादिभाजो वृक्षा भवन्ति । निदर्शनं निमित्तम् । समृद्धाः परिपूर्णाः । परिगृहीता अङ्गीकृता । स्वर में हिनहिनाते हुए घोड़ों के सामने मरकत के समान हरी हरी घास जिनसे पानी की बूँदें टपक रही थीं, डालते हुए उसने वक्त्र और अपवक्त्र नामक छन्दों को पढ़ा- 'लोक में जैसे वृक्ष की शाखा के झुक जाने आदि विकार से भूगर्भ में छिपी हुई निधि का पता चलाया जाता है और स्फुरित होते हुए तेज से मणि का सद्भाव मालूम किया जाता है उसी प्रकार किसी प्रकार के निमित्त ( शुभसूचक स्वप्न आदि) से होने वाला मङ्गल समझा जाता है।' 'जैसे आगे उदित होने वाला अरुण सूर्य को और हवा का झकोरा जल की वर्षा को सूचित करता है उसी प्रकार पहले देखा गया शुभ या अशुभ लक्षण मनुष्यों के होने वाले शुभ या अशुभ को कह देता है।' राजा ने उसे सुनकर हृदय से प्रसन्न होते हुए रानी से कहा-'देवी, प्रसन्न होने के अवसर में क्यों मन को दुखाती हो ? तुम्हारे गुरुजनों के आशीर्वाद सफल हो गए । हमारे मनोरथ पूरे हुए। कुलदेवताओं ने तुम्हारी बात मान ली । तुम पर भगवान् सूर्य प्रसन्न हैं । वे कुछ ही समय में अत्यन्त गुणशाली तीन सन्तान देकर आनन्दित करेंगे।' यह कहकर राजा कोठे से उतरकर नियमानुसार अपने कार्य में लग गए। रानी यशोमती पति की इस बात से बहुत सन्तुष्ट हुई।
चतुर्थे उच्छ्वासः २०७ ततः समतिक्रान्ते कस्मिंश्चित्कालांशे देव्यां च यशोमत्यां देवो राज्यवर्धनः प्रथममेव संबभूव गर्भे । गर्भस्थितस्यैव च यस्य यशसेव पाण्डुतामादत्त जननी । गुणगौरवक्लान्तेव गात्रमुद्वोढुं न शशाक । कान्तिविसरामृतरसतृप्तेवाहारं प्रति पराङ्मुखी बभूव । शनैः शनैरुपची- यमानगर्भभरालसा च गुरुभिर्वारितापि वन्दनाय कथमपि सखीभिर्ह- स्तावलम्बेनानीयत । विश्राम्यन्ती सालभञ्जिकेव समीपगतस्तम्भभि- त्तिष्वलग्द्यत । कमललोभनिलीनैरलिभिरिव वृतावुद्धर्तुं नाशक्नुच्चरणौ । मृणाललोभेन च चरणनखमयूखलग्नैर्भवनहंसैरिव संचार्यमाणा मन्द- मन्दं बभ्राम । मणिभित्तिपातिनीषु निजप्रतिमास्वपि हस्तावलम्बनलो- भेन प्रसारयामास करकमलम्, किमुत सखीषु । माणिक्यस्तम्भदीधि- तोरप्यालब्बितुमाचकाङ्क्ष, किं पुनर्भवनलताः । समादेष्टुमप्यसमर्थासी- द्गृहकार्याणि, कैव कथा कर्तुम् । आस्तां नूपुरभारखेदितं चरणयुगलं मनसापि नोदसह्त सौधमारोढुम् । अङ्गान्यपि नाशक्तोद्धारयितुं दूरे भूषणानि । चिन्तयित्वापि क्रीडापर्वताधिरोहणमुत्कम्पितस्तनी तस्तान । प्रत्युत्थानेषूभयजानुशिखरांविनिहितकरकिसलयापि गर्वादिव गर्भणाधा- र्यत । दिवसं चाधोमुखी स्तनपृष्ठसंक्रान्तेनापत्यदर्शनौत्सुक्यादन्तःप्रवि- ष्टेनेव मुखकमलेनैवं प्रीयमाणा ददर्श गर्भम् । उदरे तनयेन हृदये च भर्त्रा तिष्ठता द्विगुणितामिव लक्ष्मीमुवाह । सख्युत्सङ्गामुक्तशरीरा च कुछ समय के बीतने पर देवी यशोमती के गर्भ में पहले पहल राज्यवर्धन हुआ । गर्भ में स्थित उसके यश से मानों जननी ने पीलापन धारण किया । उसके गुणों के भार से क्लान्त होकर मानों अपने शरीर को ढोने में वह असमर्थ होने लगी । उसकी कान्ति के अमृत रस से तृप्त होकर मानों वह भोजन से विमुख होने लगी । धीरे-धीरे गर्भ के भारी हो जाने से वह अलसाकर चलने लगी और गुरुओं के मना करने पर भी सखियों द्वारा हाथ का सहारा देकर प्रणाम करने के लिए पहुँचाई जाने लगी । जब वह थक जाने पर विश्राम के लिए समीप के किसी खम्भे का सहारा लेकर टिकती तो सालभंजिका की भाँति प्रतीत होती, मानों कमल समझ कर बैठे हुए भौरों से व्याप्त अपने चरणों को वह उठा नहीं पा रही थी, मानों उसके चरण के नख की किरणों को मृणाल समझ कर उसी के लोभ से हंस उसे मंद मंद चाल से चला रहे थे । मणि की दीवारों में पड़ती हुई अपनी छाया के ऊपर भी हाथ का सहारा लेने के लोभ से वह अपना हाथ फैला देती, सखियों के सहारे की तो बात ही क्या । माणिक्य के स्तम्भों की किरणों पर भी वह टिक जान-
२०८ हर्षचरितम् शरीरपरिचारिकाणामङ्केषु सपत्नीनां तु शिरःसु पादौ चकार । अवतीर्णे च दशमे मासि सर्वोर्वीभृत्पक्षपाताय वज्रपरमाणुभिरिव निर्मितम्, त्रिभुवनभारधारणसमर्थ शेषफणामण्डलोपकरणैरिव कल्पितम्, सकल- भूभृत्कम्पकारिण दिग्गजवयवैरिव विहितमसूत देवं राज्यवर्धनम् । यस्मिंश्च जाते जातप्रमोदा नृत्यमय्य इवाजायन्त प्रजाः । पूरितासंख्यशङ्खशब्द- मुखरं प्रहतपटहशतपटुरवं गम्भीरभेरीनिनादनिर्भरभरितभुवनं प्रमोदो- न्मत्तमर्त्यलोकमनोहरं मासमेकं दिवसमिव महोत्सवमकरोन्नरपतिः । उर्वीभृतो राजानः, पर्वताश्च । पक्षाः समूहाः, पतत्राणि च । पातः पतनम्, शातनं च । चाहती थी, भवनलता के सहारे को तो बात ही क्या । घर के कामों को अढ़ाने में भी वह असमर्थ थी, बातचीत करना तो दूर रहा । नूपुरों के बोझ से भी खिन्न हो जाने से उसके दोनों चरण थक जाते थे, ऐसी स्थिति में मन से भी कोठे पर चढ़ने का साहस नहीं कर पाती थी । वह अपने अङ्गों को भी धारण नहीं कर सकती थी, गहने तो दूर रहे । अपने क्रीड़ापर्वत पर जब केवल वह सोचते हुए ही चढ़ती तो उसके दोनों स्तन काँपने लग जाते । जब वह उठने का प्रयत्न करती तब अपनी दोनों जाँघों के अग्रभाग पर हाथ टेकती, फिर भी मानों गर्भ द्वारा अपनी गुरुता के गर्व से फिर बैठा दी जाती थी । दिन में वह अपना मुख नीचा किए रहती, स्तन पर उसके मुख का प्रतिबिम्ब संक्रान्त हो रहा था मानों अपने पुत्र को देखने की उत्सुकता से वह अपने मुख-कमल के भीतर प्रवेश करके प्रसन्न होती हुई गर्भ देखती थी । उदर में बच्चा एवं हृदय में पति के निवास करने से वह मानों दुगुनी शोभा धारण कर रही थी । वह सखियों की गोद में अपने आपको छोड़ देती थी । परिचारिकाओं के अङ्क में और अपनी सौतों के सिर पर उसने अपने चरण रखे। दसवें मास में उसने देव राज्यवर्धन को पैदा किया, मानों वह सारे पर्वतों के पक्ष काट फेंकने के लिए (अथवा सारे राजाओं में पक्षपात करने के लिए) वज्र के परमाणुपुंज से बना था या त्रिभुवन का बोझ धारण करने में समर्थ शेष नाग के फणामण्डल के निर्माण की सामग्री से बना था या सारे पर्वतों (अथवा राजाओं) को कँपा देने वाले दिग्गज के अङ्गों से बना था । उसके उत्पन्न होने की खुशी में सारी प्रजा नाचने लग गई । राजा ने महीने भर बड़ी धूम-धाम के साथ पुत्रजन्मोत्सव मनाया जो ऐसा लगा कि एक दिन में बीत गया। असंख्य शंखों की आवाज चारों ओर भर गई । सैकड़ों पटहों की कड़कड़ाहट गूँज गई । भुवन में भेरियों का गंभीर नाद भर गया । आनन्द से सारा संसार उन्मत्त होकर मनोहर लगने लगा ।
चतुर्थ उच्छ्वासः २०६ अथान्यस्मिन्नतिक्रान्ते कस्मिंश्चित्काले कन्दलिनि कुड्मलितकदम्ब- तरौ रूढतोक्मतृणस्तम्बे स्तम्भिततामरसे विकसितचातकचेतसि मूक- मानसाैकसि नभसि मासि देव्या देवक्या इव चक्रपाणिर्यशोमत्या हृदये गर्भे च सममेव संबभूव हर्षः । शनैः शनैश्चास्याः सर्वप्रजापुण्यैरिव परिगृहीता भूयोऽप्यापाण्डुतामङ्गयष्टिर्जगाम । गर्भारम्भेण श्यामायमान- चारुचूचुकचूलिकौ चक्रवर्तिनः पातुं मुद्रिताविव पयोधरकलशौ बभारोरः- स्थलेन । स्तन्यार्थमानननिहिता दुग्धनदीव दीर्घस्निग्धधवला माधुर्य- मधत्त दृष्टिः । सकलमङ्गलगणाधिष्ठितगात्रगरिम्णेव गतिरमन्दायत । मन्दं-मन्दं संचरन्त्या निर्मलमणिकुट्टिमनिमग्नप्रतिबिम्बनिभेन गृहीतपा- दपल्लवा पूर्वसेवामिवारेभे पृथिव्यस्याः दिवसमधिशयानायाः शयनीय- मपाश्रयपत्रभङ्गपुत्रिकाप्रतिमा विमलकपोलॊदरगता प्रसवसमयं प्रतिपा- लयन्ती लक्ष्मीरिवालक्ष्यत । क्षपासु सौधशिखराग्रगताया गर्भोन्माथमु- कन्दलानी लताभेदः । नीरं तोयम् । मानसाैकसो हंसाः । नभसि श्रावणे । यशोवत्या देव्याः । चक्रपाणिः कृष्णः, रेखाकारं च चक्रं पाणौ यस्य । देवक्या अपि यशोवत्याः । प्रमोदो हर्षः । पुण्यैरिवेति । पुण्यानां स्वभावशुद्धित्वात् । स्तनयोर्भम्वं कुछ समय के बाद सावन के महीने में कंदली लताएँ बढ़ गईं, कदम्ब के वृक्षों में कोंढ़ियाँ उग आईं, तोभ नामक घास के हरे हरे गुच्छे उत्पन्न हो गए, कमल निश्चल हो गए, चातक पक्षियों का मन खिल गया और हंस चुप हो गए तब देवकी के गर्भ में कृष्ण के समान यशोवती के हृदय और गर्भ में साथ ही साथ हर्ष उत्पन्न हुआ । धीरे-धीरे उसकी अङ्गयष्टि मानों प्रजा के पुण्यों से मिलकर पीली पड़ गई । गर्भ के आरम्भकाल से ही उसके स्तनकलश के काले-काले चुचुक और भी काले पड़ गए, मानों चक्रवर्ती के पीने के लिए उन पर मुद्रा (अर्थात् राजकीय सील-मोहर) लगी हो । मानों स्तन के दूध के लिए उसके मुँह में निहित दुग्धनदी के समान दीर्घ, स्निग्ध और उज्ज्वल उसकी दृष्टि में मिठास भर गई । सारे मंगलों से अधिष्ठित होने के कारण शरीर पर बोझ होने से मानों उसकी गति मन्द पड़ गई । इधर से उधर जब वह मन्द मन्द संचरण करती तब जो चरण-युगल निर्मल मणिकुट्टिमों पर पड़ता तो ऐसा मालूम होता कि पृथिवी उसके चरणपल्लव ग्रहण करके अभी से सेवा करने लग गई हो । दिन में पलंग पर सोती हुई उसके कपोलतल में उपधान पर की पत्रभंग के साथ पुतलियाँ प्रतिबिम्बित हो जाती थीं, मानों प्रसवसमय की प्रतीक्षा में लक्ष्मी विराजमान हो । रात्रियों में जब वह कोठे के अग्रभाग पर जाकर बैठती तो उसके गर्भखेद से स्रस्त अंशुक वाले स्तनों पर पड़ता हुआ १४ ह० च०
२१० हर्षचरितम् कांशुके स्तनमण्डले संक्रान्तमुडुपतिमण्डलमुपरि गर्भस्य श्वेतातपत्र- मिव केनापि धार्यमाणमदृश्यत । सुप्ताया वासभवने चित्रभित्तिचामर- ग्राहिण्योऽपि चामराणि चालयांचक्रुः । स्वप्नेषु करविधृतकमलिनीपलाश- पुटसलिलैश्चतुर्भिरपि दिग्करिभिरक्रियताभिषेकः । प्रतिबुध्यमानायाश्च चन्द्र- शालिसालभञ्जिकापरिजनेाऽपि जयशब्दमसकृदजनयत् । परिजना- ह्वानेष्वादिशेत्यशरीरा वाचो निश्चेरुः । क्रीडायामपि नासहताज्ञाभ- ङ्गम् । अपि च चतुर्णामपि महार्णवानामेकीकृतेनाम्भसा स्नातुं वाञ्छा बभूव । वेलाबनलतागृहोदरपुलिनपरिसरेषु पर्यटितुं हृदयमभिललाष । आत्ययिकेष्वपि कार्येषु सविभ्रमं भ्रूलता चचाल । संनिहितेष्वपि मणि- दर्पणेषु मुखमुत्खाते खङ्गपट्टे वीक्षितुं व्यसनमासीत् । उत्सारितवीणाः स्त्रीजनविरुद्धा धनुर्ध्वनयः श्रुतावसुखायन्त । पञ्जरकेसरिषु चक्षुररमत । गुरुप्रणामेष्वपि स्तम्भितमिव शिरः कथमपि ननाम । सख्यश्चास्याः
स्तन्यं क्षीरम् । अपाश्रयः पर्यङ्कः । उन्माथः खेदः । चन्द्रशाला धवलगृहस्योपरि प्रासादिकायामन्तर्धारणीत्युच्यते । गर्भस्थजनचित्तवृत्त्यनुसारेण गर्भिण्या अपि चित्तवृत्तिर्भवति । यतो वार्ता श्रूयते ततश्चतुर्णामित्युक्तम् । परिसरः पर्यन्तः । आत्ययिकेष्ववश्यकर्त्तव्येषु । चन्द्र-मण्डल का प्रतिबिम्ब मानों गर्भ के ऊपर किसी के द्वारा धारण किया गया श्वेत आतपत्र के समान लगता था। जब वह अपने वास-भवन में सोती तो भित्तियों पर बनी हुई चामरग्राहिणी स्त्रियाँ भी उसके ऊपर चँवर डुलाती जान पड़ती थीं। जब वह सो जाती तब स्वप्नों में चारों दिशाओं के दिग्गज अपनी कमलिनी के खदोने में जल लेकर उसका अभिषेक करते। जब वह सोकर उठती तो चन्द्रशालिका में उत्कीर्ण शालभंजिका रूपी स्त्रियाँ भी उसकी मानों जयजयकार करती थीं। जब अपने परिजनों को पुकारती तो 'आज्ञा दो' यह आवाज आकाश से भी आती। वह खेल-खिलवाड़ में भी अपनी आज्ञा का भङ्ग होना न सह सकती थी। वह चारों समुद्रों के एक में मिले जल से स्नान करने की इच्छा प्रकट करती थी। समुद्रतट के वन के लतागृहों की रेतों में घूमने का मन होता। आवश्यक कार्यों में भी वह केवल विलास के साथ अपनी भौंह ही मटकाती रहती थी। पास में मणिदर्पणों के रहने पर भी वह खींची हुई तलवार पर ही अपना मुँह देखने का शौक करती थी। वीणा की आवाज के बदले स्त्रियों के स्वभाव के विरुद्ध उसे धनुष का टंकार ही सुखद प्रतीत होती। उसकी आँखें पिंजड़े के शेरों पर टिकती थीं। गुरुजनों को प्रणाम करते समय उसका निश्चल सिर किसी-किसी प्रकार झुकता था।
चतुर्थ उच्छ्वासः २११ प्रमोद्विस्फारितैर्लोचनपुटैरासन्नप्रसवमहोत्सवधियेव धवलयन्त्यो भवनं विकचकुमुदकमलकुवलयपलाशवृष्टिमयं रक्षाबलिविधिमिवानवरतं विद- धाना दिक्षु क्षणमपि न मुमुचुः पार्श्वम्। आत्मोचितस्थाननिषण्णाश्च महान्तो विविधौषधिधरा भिषजो भूधरा इव भुवो धृतिं चक्रुः। पयोनिधीनां हृदयानीव लक्ष्म्या सहागतानि ग्रीवासूत्रग्रन्थिषु प्रशस्तरत्नान्यबध्यन्त । ततश्च प्राप्ते ज्येष्ठामूलीये मासि बहुलासु बहुलपक्षद्वादश्यां व्यतीते प्रदोषसमये समारुरुक्षति क्षपायौवने सहसैवान्तःपुरे समुदपादि कोला- हलः स्त्रीजनस्य । निर्गत्य च ससंभ्रमं यशोवत्याः स्वयमेव हृदयनिर्विशेषा धात्र्याः सुता सुपात्रेति नाम्ना राज्ञः पादयोर्निपत्य 'देव ! दिष्ट्या वर्धसे द्वितीयसुतजन्मना' इति व्याहरन्ती पूर्णपात्रं जहार । अस्मिन्नेव च काले राज्ञः परमसम्मतः शतशः संवादितातीन्द्रियादेशः, महान्तः प्रभाविनः, उच्छ्रिताश्च । विविधा ओषधीर्धारयन्ति ये ते विविधा ओषधयो यासु ताः धरा भूमयो येषां ते च । धृतिं धैर्यम्, धारणं च । लक्ष्म्या सहैति । लच्म! हिं पयोधिमुता । प्रशस्तरत्नानीति कर्मधारयः, अन्यत्र बहुव्रीहिः । ज्येष्ठामूलोयो मासो ज्येष्ठः । बहुलासु कृत्तिकासु । बहुलपक्षः कृष्णपक्षः । पूर्ण- पात्रं यथापरिहृतवस्त्रादि । उक्तं च—'आनन्ददो हि सौहार्दादित्य वस्त्रादिकं बलात् । भजानतो हरत्येव पूर्णपात्रं तु तत्स्मृतम् ॥' इति । संचादितः प्रत्यक्षीकृतः । अतीन्द्रियादेशो भाविकथनम् । संकलिता गणनाज्ञः । उसकी सखियाँ निकट भविष्य में होने वाले पुत्र-जन्म के महोत्सव के लिए मानो आनन्द से विस्फारित आँखों द्वारा भवनों को बनाती हुई और खिले कुमुद, कमल, कुवलय, पलाश की वर्षा के रूप में दिशाओं में रक्षाबलि चढ़ाती हुई उसे क्षण भर भी अकेली न छोड़ती थीं। अपने-अपने योग्य स्थान पर बैठे हुए पर्वत के समान नाना प्रकार की औषधि लिए हुए बड़े बड़े वैद्य भी उस प्रसव-भूमि को सिर पर लिए रहते थे। बहुमूल्य रत्न उसकी गर्दन के सूत्र में गुंथे हुए लटक रहे थे, मानों लक्ष्मी के साथ निकल कर आए हुए समुद्र के हृदय हों । तब जेठ महीने के कृत्तिका नक्षत्र में कृष्ण पक्ष की द्वादशी के दिन सन्ध्या के बीतने पर जब रात चढ़ रही थी तभी अन्तःपुर में एकाएक स्त्रियों ने शोरगुल मचाया । रानी यशोमती की अत्यन्त प्रिय धात्री की लड़की सुपात्रा स्वयं बड़ी तेजी से निकली और राजा के पैरों पर गिरकर 'देव, दूसरे पुत्र का जन्म हुआ है, आप भाग्यवान् है' यह कह कर इनाम के रूप में वस्त्र आदि ( पूर्णपात्र ) प्राप्त किया । इस समय तारक नाम का पूजा करने वाला ज्योतिषी राजा का परम-प्रिय था,
२१२ · हर्षचरितम् दर्शितप्रभावः संकलिती, ज्योतिषि सर्वासां ग्रहसंहितानां पारदृश्वा, सकलगणकमध्ये महितो हितश्च त्रिकालज्ञानभाग्भोजकस्तारको नाम गणकः समुपसृत्य विज्ञापितवान्—'देव ! श्रूयते मांधाता किलैवंविधे व्यतीपातादिसर्वदोषाभिषङ्गरहितेऽहनि सर्वेषूच्चस्थानस्थितेष्वेवं ग्रहेष्वी- दृशि लग्ने भेजे जन्म । अर्वाक्ततोऽस्मिन्नन्तराले पुनरेवंविधे योगे चक्रवर्तिजनने नाजनि जगति कश्चिदपरः । सप्तानां चक्रवर्तिनामग्रणीश्च- क्रवर्तिचिह्नानां महारत्नानां च भाजनं सप्तानां सागराणां पालयिता सप्तत- न्तूनां सर्वेषां प्रवर्तयिता सप्तसप्तिसमः सुतोऽयं देवस्य जातः' इति । पारदृश्वा पर्यन्तदर्शी । (भोजको रविमर्चयित्वा, पूजका हि भूयसा गणका भवन्ति । ये मगा इति प्रसिद्धाः ) भागवता इत्यन्ये । व्योम्नि चन्द्रार्कौ राशिषट्के यदैकमार्ग- स्थितौ भवतः स व्यतीपातः । उक्तं च लाटाचार्येण—'गगने हिमकरसूर्यौ युग- पट्स्यानां यदैकमार्गस्थौ। भगणार्द्धऽर्कश्च यदा शशी च स भवेद्व्यतीपातः ॥' इति । अभिषङ्गः संबन्धः । अर्वाक्पश्चात् । चक्रवर्तिनामिति । 'भरतार्जुनमांधातृभगीरथ- युधिष्ठिराः । सगरो नहुषश्चैव सप्तैते चक्रवर्तिनः ॥' 'कूर्मोर्णो जालहस्तित्वं पद्मादि जालचरणत्व'मित्यादि चक्रवर्तिचिह्नानि । 'मण्यश्वरत्नचक्राणि वरा स्त्री परिना- यकः । षडेतानि तु रत्नानि कीर्तितानि मनीषिभिः ॥' परिनायकः सेनापतिः । गृहनायको गजाध्यक्षः । सप्ततन्तूनां यज्ञानाम् । सप्तसप्तिः सूर्यः । पहुँचा । विद्या के बल से उसने सैकड़ों बार इन्द्रियातीत विषय को सबके सामने प्रत्यक्ष कराया था । इस प्रकार वह अपना प्रभाव दिखा चुका था । वह गणित के अनुसार फल देखता था । ज्योतिष शास्त्र की सारी ग्रहसंहिताओं का वह पारंगत विद्वान् था । समस्त ज्योतिषियों के बीच में उसकी प्रतिष्ठा थी । स्वयं भी वह आदमी अच्छा था और त्रिकालज्ञ था । उसने महाराज के पास आकर निवेदन किया—'राजन्, सुना जाता है इसी प्रकार सारे व्यतीपात आदि दोषों से रहित दिन में जब सारे ग्रह अपने ऊँचे स्थान पर विराजमान थे तभी इसी प्रकार के शुभ-लग्न में मान्धाता का जन्म हुआ था । इसके बाद इस बीच चक्रवर्ती के उत्पन्न होने वाले ऐसे योग में अब तक कोई उत्पन्न नहीं हुआ । यह तुम्हारा पुत्र प्रसिद्ध सात चक्रवर्ती राजाओं ( भरत, अर्जुन, मान्धाता, युधिष्ठिर, सगर और नहुष ) में आगे रहने वाला, शंख, चक्र आदि चक्रवर्ती के चिह्नों और महारत्नों को प्राप्त करने वाला, सात समुद्रों पर शासन करने वाला, समस्त यज्ञ करने वाला एवं सप्तसप्ति ( सूर्य ) के सदृश उत्पन्न हुआ है ।
चतुर्थ उच्छ्वासः २१३ अत्रान्तरे स्वयमेवानाध्माता अपि तारमधुरं शङ्खा विरेसुः । अताडि- तोऽपि क्षुभितजलनिधिजलध्वनिधीरं जुगुञ्जाभिषेकदुन्दुभिः । अनाह- तान्यपि मङ्गलतूर्याणि रेगुः । सर्वभुवनाभयघोषणापटह इव दिगन्तरेषु बभ्राम तूर्यप्रतिशब्दः । विधुतकेसरसटाश्च साटोपगृहीतहरितदूर्वापल्लव- कवलप्रशस्तैर्मुखपुटैः समहेषन्त हृष्टा वाजिनः । सलीलमुत्क्षिप्तैर्हस्तपल्ल- वैर्नृत्यन्त इव, श्रवणसुभगं जगर्जुर्गजाः । ववौ चाचिराच्चक्रायुधमुत्सृजन्त्या लक्ष्म्या निःश्वास इव सुरामोदसुरभिर्दिव्यानिलः यज्वनां मन्दिरेषु प्रदक्षिणशिखाकलापकथितकल्याणागमाः प्रजज्वलुरनिन्धना वैतानवह्वयः । भुवस्तलात्तपनीयशृङ्खलाबन्धबन्धुरकलशीकोशाः समुद्गुर्महानिधयः । प्रहतमङ्गलतूर्यप्रतिशब्दानिभेन दिक्षु दिक्पालैरपि प्रमोदादक्रियतैव दिष्ट- वृद्धिकलकलः । तत्क्षण एव च शुक्लवाससो ब्रह्ममुखाः कृतयुगप्रजापतय इव प्रजावृद्धये समुपतस्थिरे द्विजातयः । साक्षाद्धर्म इव शान्त्युदकफल- अनाध्माता मुखानिलेनापूरिताः । दुन्दुभिरानकः । तूर्याणि वादित्राणि घोषण- श्रावणा । ग्रीवारोमवक्षस्यस्त एव सटाः । कवलो ग्रासः । यज्वनां यज्ञयाजिनाम् । विताने यज्ञे भवा वैतानाः । तपनीयं सुवर्णम् । बन्धुरो हृद्यः । कोश आवरणम् । ब्रह्ममुखा वेदवदना अपि । इसी समय मुँह से फूँके न जाने पर भी शंख ऊँची और मधुर आवाज में बज उठे । अभिषेक की दुन्दुभि बिना बजाए ही क्षुभित समुद्र की भाँति धीर स्वर में गूँज उठी । आहत न होने पर भी मंगलतूर्य गरज उठे । उनका प्रतिशब्द सारे भुवन को अभयदान करने वाला घोषणापटह के समान दिग्दिगन्त में चक्कर मारने लगा । घोड़े प्रसन्न होकर अपनी अयाल झाड़ते हुए हपस-हपस कर उठाई हुई हरी दूब के कौर से भरे मुँह से हिनहिनाने लगे । लीला के साथ अपनी सूँड़ को उठाकर मानो नाचते हुए हाथी चिग्घाड़ने लगे । थोड़ी ही देर में मानों विष्णु को छोड़ती हुई लक्ष्मी के विरहजन्य निःश्वास के समान मदिरा की मादक गन्ध वाली दिव्य हवा चलने लगी । याज्ञिक लोगों के घर में बिना इन्धन के ही यज्ञ की अग्नियों अपना दक्षिणामुख शिखाओं से शुभागम का सन्देश व्यक्त करते हुए धधक उठीं । सोने की सिकड़ियों में बँधे हुए घड़ों की बड़ी बड़ी निधियाँ भूगर्भ से निकलने लगीं । बजाए जाते हुए मंगलतूर्यों के प्रतिशब्द के रूप में दिशाओं में मानों दिक्पाल आनन्दित होकर भाग्यवृद्धि के होने से धूमधाम मचाने लगे । उसी समय श्वेत वस्त्र धारण किये हुए वैदिक ब्राह्मण उपस्थित होने लगे, मानों प्रजावृद्धि के
२१४ हर्षचरितम् हस्तस्तस्थौ पुरः पुरोधाः ! पुरातन्यः स्थितय इवादृश्यन्तागता बान्धव- वृद्धाः । प्रलम्बश्मश्रुजालजटिलाननानि बहलमलपङ्ककलङ्ककालकायानि नश्यतः कलिकालस्य बान्धवकुलानीवाकुलान्यधावन्त मुक्तानि बन्धन- वृन्दानि । तत्कालापक्रान्तस्याधर्मस्य शिबिरश्रेणय इवालद्यन्त लोक- विलुण्ठिता विपणिवीथ्यः । बिलसदुन्मुखवामनकबधिरवृन्दवेष्टिताः साक्षा- ज्जातमातृदेवता इव बहुबालकव्याकुला ननृतुर्वृद्धधात्र्यः । प्रावर्तत च विगतराजकुलस्थितिरधःकृतप्रतीहाराकृतिरपनीतवेत्रिवेत्रो निर्दोषान्तः- पुरप्रवेशः समस्वामिपरिजनों निर्विशेषबालवृद्धः समानशिष्टारिष्टजनो दुर्ज्ञेयमत्तमत्तप्रविभागस्तुल्यकुलयुवतिवेश्यालापविलासः प्रनृत्तसकलकट- कलोकः पुत्रजन्मोत्सवो महान् । अपरेद्युरारभ्य सर्वाभ्यो दिग्भ्यः स्त्रीराज्यानीवावर्जितानि, असुरविव- राणीवापावृतानि, नारायणावरोधानीव प्रस्खलितानि, अप्सरसामिव पुरोधाः पुरोहितः । विपणिवीथ्यो वणिक्पथपङ्क्तयः । जातमातृदेवताः मार्जरा- नना ब्रह्मपुत्रपरिवारा सूतिकागृहे स्थाप्यते । अवरोधोऽन्तःपुरम् । अपरेद्युरित्यादौ । इदमित्थं बिभ्राणेन परिजनेनानुगम्यमानानि सामन्तान्तःपुर- लिए पधारे हुए सत्ययुगीन प्रजापति हों । साक्षात् धर्म के समान पुरोहित ब्राह्मण हाथ में शान्तिकर्म के लिए जल और फल लिए खड़े हो गए । बड़े-बूढ़े रिश्तेदार पुरानी मर्यादाओं के समान एकत्र हुए । दाढ़ों के बढ़ जाने से विकट मुँह वाले मैल के बैठ जाने से काले चिकट शरीर वाले बन्दी कारागार से मुक्त कर दिए गए और आकुल होकर इस प्रकार भागने लगे मानों नष्ट होते हुए कलिकाल के भाई-बन्धु हों । प्रसन्न हुए लोगों ने मारे खुशी के बनियों की दुकानें लूट लीं जो भागते हुए अधर्म की पैंठ सी जान पड़ती थीं । राजमहल में ऊपर मुँह किए हुए बौने और बहरों से घिरी हुई साक्षात् जानमातृका- संज्ञक देवियों के समान बालकों से अकुलाई जाती हुई बूढ़ी धात्रियाँ नाचने लगीं । राजकुल के नियम शिथिल कर दिए गए, प्रतीहार लोगों ने अपना वेष और डंडे उतार कर रख दिए और सब लोग बेरोक-टोक राजा की हवेली में घुसने लगे, मालिक और नौकर में कोई भेद नहीं रहा, बाल और वृद्ध सब एक हो गए, शिष्ट और अशिष्ट का भी अन्तर नहीं के बराबर हो गया, कुलयुवतियों और वेश्याओं की बातचीत में किसी प्रकार का भेद-भाव नहीं रहा । शिविर में रहने वाले लोग भी नाचने लगे । इस प्रकार धूम-धाम से पुत्र का जन्मोत्सव मनाया गया । दूसरे दिन सामन्तों की स्त्रियाँ राजकुल में आती हुई दिखाई पड़ीं, मानों सक्र
चतुर्थ उच्छ्वासः २१५ महीमवतीर्णानि कुलानि, परिजनेन पृथुकरण्डपरिगृहीताः स्नानीयचूर्णा- वकीर्णकुसुमाः सुमनःस्रजः, स्फटिकशिलाशकलशुक्लकर्पूरखण्डपूरिताः पात्रीः, कुङ्कुमाधिवासभाञ्जि भाजनानि च मणिमयानि, सहकारतैलति- म्यत्तनुखदिरकेसरजालजटिलानि चन्दनधवलपूगफलफालीदन्तुरदन्तश- फरुकाणि, गुञ्जन्मधुकरकुलपीयमानपारिजातपरिमलानि पाटलानि पाट- लकानि च, सिन्दूरपात्राणि च पिष्टातकपात्राणि च बाललतालम्बमान- विटकवीटकांश्च ताम्बूलवृक्षकान्बिभ्राणेनानुगम्यमानानि चरणनिकुट्टन- रणितमणिन् पुरमुखरितदिङ्मुखानि नृत्यन्ति राजकुलमागच्छन्ति सम- न्तात्सामन्तान्तःपुरसहस्राण्यदृश्यन्त । शनैः शनैर्व्यजृम्भत च क्वचिन्नृत्तानूचितचिरंतनशालीनकुलपुत्रकलो- कलास्यप्रथितपार्थिवानुरागः, क्वचिदन्तःस्मितक्षितिपालापेक्षितक्षीबक्षुद्र- सहस्राण्यदृश्यन्तेति संबन्धः । स्त्रीराज्यानीति बहुलत्वम् । असुरविवराणीवेत्युज्ज्व- लत्वात् । नारायणेत्यादिगौरववत्त्वाद्बहुलत्वाच्च । स्नानीयं स्नानहितम् । खदिरकेसरं खदिरसारम् । फाली खाता । शफरुकाणि समुद्राः । पारिजातं सुगन्धिद्रव्यचूर्णम् । ‘पिष्टातः पटवासकः’ इत्यमरसिंहः । स च मङ्गलार्थः । विटकवीटकं पञ्चाशत्ताम्बूल- पत्रैः क्रियते । शनैः शनैरित्यादौ । व्यजृम्भतोत्सवामोद इति संबन्धः । शालीनमघृष्टता । दिशाओं से स्त्रियों के राज्य ही खिंचकर चले आ रहे हों, या पाताल के विवर ही खुल गए हों, या भगवान् कृष्ण के अन्तःपुर ही टपक पड़े हों, या अप्सराएँ जत्थे के जत्थे पृथिवी पर उतर आई हों । उनके पीछे अनेक नौकर-चाकर थे जो चौड़ी चंगेलियों में स्नानीय चूर्णों से छिड़की हुई फूलों की मालाएँ, तश्तरियों में स्फटिकमणि के टुकड़ों के समान कपूर के खण्ड, कुंकुम से सुगन्धित अनेक प्रकार के मणिमय पात्र, हाथीदाँत की छोटी मंजूषा में चन्दन से धवलित पूगफल और आम्र के तैल से सिक्त खदिर के केसर, सुगन्धित द्रव्यों के चूर्ण से भरी हुई लाल थैलियाँ, सिन्दूर के सिन्दोरे, पिष्टातक या पट- वासकचूर्ण से भरे पात्र और लटकते हुए पचास बीड़ों से लदे हुए छोटे-छोटे ताम्बूल के झाड़ लिए हुए थे। वे आकर अपने मणिनूपुरों की आवाज से दिशाओं को मुखरित करती हुई नाचने लगीं । शनैः शनैः उत्सव में कुछ और गमक पैदा हुई । कहीं नृत्य का अभ्यास न होने पर भी बड़े ही शर्मालु कुलपुत्र राजा के प्रेम से नाचने लगे । कहीं मतवाली क्षुद्रदासियाँ
२१६ हर्षचरितम् दासीसमाकृष्यमाणराजवल्लभः, क्वचिन्मत्तकटककुट्टनीकण्ठलग्नवृद्धार्यसा- मन्तवृत्तनिर्र्भरहसितनरपतिः, क्वचित्क्षितिपाक्षिसंज्ञादिष्टदुष्टदासेरकगीत- सूच्यमानसचित्रचौर्यरतप्रपञ्चः, क्वचिन्मदोत्कटकुटहारिकापरिष्वज्यमान- जरत्प्रव्रजितजनितजनहासः, क्वचिदन्योन्यनिर्भरस्पर्धोद्धुरविटकचेटकार- ब्धावाच्यवचनयुद्धः, क्वचिद्भूपालाबलात्कारकृष्टनर्त्यमाननृत्तानभिज्ञांतः- पुरपालभावितभुजिष्यः, सपर्र्वत इव कुसुमराशिभिः, सधारागृह इव सीधुप्रपाभिः, सनन्दनवन इव पारिजातकामोदैः, सनीहार इव कर्पूर- रेणुभिः, साट्टहास इव पटहरवैः, सामृतमथन इव महाकलकलैः, सावर्त्त इव रासकमण्डलैः, सरोमाञ्च इव भूषणमणिकिरणैः, सपट्टबन्ध इव चन्दन- ललाटिकाभिः, सप्रसव इव प्रतिशब्दकैः, सप्ररोह इव प्रसाददानैरुत्स- वामोदः । दास्या अपत्यं दासेरकः । 'क्षुद्राभ्यो वा' इत्यारक् । सचिवो मन्त्री । रतं सुरतम् । कुटहा- रिका कुम्भदासी । गायननर्तकभुजिष्याजनरचितः समूहश्चेटकः । अवाच्यवचनानि गाल्यः । भावितः कथं नृत्यन्तीत्यवलोकिताः । भुजिष्या दास्यः । रासकमण्डलै- स्त्यस्रभ्रान्तनृत्तवृन्दैः । ललाटेऽलंकारो ललाटिका । 'कर्णललाटात्कनलंकारे' । प्ररोहोऽङ्कुरः । मंद हँसी के साथ राजा का इशारा पाकर सम्राट् के प्रिय-पात्रों को अपनी ओर खींच लेती थीं। कहीं मतवाली बूढ़ी छिनाल स्त्रियाँ बूढ़े आर्य सामन्तों के गले में हाथ डाल देतीं, इस दृश्य को देख महाराज भी हँस पड़ते । कहीं पाजी छोकरे राजा की आँख का इशारा पाकर सचिवों के गुप्त प्रेम की पोल खोलने लगे । कहीं मस्तानी पनिहारिनें बूढ़े संन्यासियों से लिपट कर लोगों को हँसाने लगीं । कहीं एक दूसरे से चखाचखी करने में चालाक बदतमीज नौकर गाली-गलौज करते हुए भिड़ गए । कहीं नृत्य में अनभिज्ञ रनिवास की महिलाओं द्वारा जबर्दस्ती खींचकर नचाए गए अन्तःपुर के प्रतिहारी दासियों के साथ नृत्य में सम्मिलित हो गए । पर्वत के समान जगह-जगह फूलों की ढेरें थीं । धारागृहों की भाँति मदिरा के पनसाले बन गए । पारिजात की सुगन्धि नन्दनवन के समान भरने लगी । ओस जैसी कपूर की धूल भर गई । अट्टहास के समान पटह आवाज करने लगे । अमृत- मथन के समान लोग शोरगुल करने लगे । भँवरियों के समान रासमण्डलियाँ बन गईं । गहनों की मणियों की किरणें रोमाञ्च के सदृश मालूम पड़ीं । माथे पर चंदन के खौर कपड़े की बँधी पट्टी जैसे लगने लगे । बच्चों की केहाँ-केहाँ के समान प्रतिध्वनि होने लगी । प्रसन्नता से दिए जाने वाले दान अंकुर की भाँति लगातार बढ़ने लगे ।
चतुर्थ उच्छ्वासः २१७ स्कन्धावलम्बमानकेसरमालाः काम्बोजवाजिन इवास्कन्दन्तः, तरल- तारका हरिणा इवोड्डीयमानाः, सगरसुता इव खनित्रैर्निर्दयैश्चरणाभिघातै- र्दारयन्तो भुवम् , अनेकसहस्रसंख्याश्चिक्रीडुर्युवानः । कथमपि तालावचर- चारणचरणक्षोभं चक्षमे क्षमा । क्षितिपालकुमारकाणां च खेलतामन्यो- न्याम्फालेराभरणेषु मुक्ताफलानि फेलुः । सिन्दूररेणुना पुनरुत्पन्नहिरण्य- गर्भगर्भशोणितशोणाक्षमिव ब्रह्माण्डकपालमभवत् । पटवासपांसुपटलेन प्रकटितमन्दाकिनीसैकतसहस्रमिव शुशुभे नभस्तलम् । विप्रकीर्यमाण- पिष्टातकपरागपिञ्जरितातपा भुवनक्षोभविशीर्णपितामहकमलकिञ्जल्कर- जोराजिरञ्जिता इव रेजुर्दिवसाः । संघट्टविघटितहारपतितमुक्ताफलपटलेषु चस्खाल लोकः । स्थानस्थानेषु च मन्दमन्दमास्फाल्यमानालिङ्ग्यकेन शिञ्जानमञ्जु- केसराणि बकुलानि, ग्रीवारोमवह्वयश्च । काम्बोजा बाह्निकदेशजाः । आस्क- न्दन्त आक्रमन्तः । तालैरवचरन्ति तालावचराः । तालावचरणयुक्तं भ्रमणम् । स्फुटितालिकाशतैर्युक्तं चारणजनस्य कैश्चिद्भ्रमणम् । तत्कांस्यतालिकायाराडाशिष्टा- पञ्चकुलमारिवकाः दक्षिणापथे तालावा इति प्रसिद्धाः । खेलतां क्रीडताम् । फेलु- र्बिभिदुः । शोणाक्षं लोहितदिक्कम् । स्थानस्थानेष्वित्यादौ । एवंविधेनातोद्येनानुगम्यमानाः पण्यविलासिन्यः प्रानृत्य- हजारों नवयुवक कम्बोज देश के घोड़ों की तरह मौलसिरी की माला कंधे पर लटकाए कूदका मारने लगे और खन्ती से पृथ्वी को खन देने वाले सगर के पुत्रों के समान अपने निर्दय चरण के प्रहारों द्वारा पृथिवी को मानो विदीर्ण कर रहे थे । ताल के साथ नृत्य करते हुए चरण के प्रहारों को पृथिवी किस प्रकार सहन कर पाती थी । खेलते हुए राज- कुमारों के परस्पर धक्कामुक्की करने से आभूषणों के मोती टूट कर बिखर गए । सिन्दूर की धूल इस प्रकार दिशाओं में फैल गई मानों ब्रह्माण्ड का कपाल फिर से हिरण्यगर्भ के गर्भ से उत्पन्न हो रहा है और उस गर्भ के खून से लद्रफद है । पटवास की धूल से आकाश मन्दाकिनी की हजारों रेतों को प्रकट करता हुआ शोभित हो रहा था । दिन के आतप पिष्टातक के पीले पराग के उड़ने से पिंजरित हो गए, मानों सारे भुवन को आनन्द से कम्पित करने वाले ब्रह्माजी के कमल की धूल से रंजित हों । टक्कर लगने से टूटे हुए हार के बिखरे मुक्ताफलों पर पैर पड़ते ही लोग फिसल कर गिरने लगे । जगह-जगह पर वेश्यायें नृत्य करने लगीं । आलिङ्ग्यक नाम का एक विशेष प्रकार
वेणुना झणझणायमानझल्लरीकेण ताड्यमानतन्त्रीपटहिकेन वाद्यमाना- नुत्तालालावुवीणेन कलकांस्यकोशीक्वणितकाहलेन समकालदीयमानानु- तालतालिकेनातोग्यवाद्येनानुगम्यमानाः, पदे पदे झणझणितभूषणरवैर्पि सहृदयैरिवानुवर्तमानताललयाः, कोकिला इव मदकलकाकलीकामला- लापिन्यो विटानां कर्णामृतान्यश्लीलरासकपदानि गायन्त्यः, समुड्ड- मालिकाः, सकर्णपल्लवाः, सचन्दनतिलकाः, समुच्छ्रिताभिर्वलयावलाया- चालाभिर्बाहुलतिकाभिः सवितारमिवालिङ्गयन्त्यः, कुङ्कुमप्रमृष्टिरुचिर- कायाः काश्मीरकिशोर्य इव वल्गन्त्यः, नितम्बबिम्बलम्बिविकटकुरण्टकशे- खराः प्रदीप्ता इव रागाग्निना, सिन्दूरच्छटाच्छुरितमुखमुद्राः शासनपट्टपङ्क्तय
क्षिति संबन्धः। आलिङ्गयको मुरजभेदः। तन्त्री। पटहिका पटहभेदः। न उत्ताला अनुत्ताला अनुद्धटशब्दाः। कांस्यकोशी शय्या। काहलेन व्यासेन। काहलं कांस्य- द्वयाभिघातः। आतोद्यमिति। उक्तं च-'ततं वीणादिकं वाद्यमानद्धं मुरजादिकम्। वंशादिकं तु सुषिरं कांस्यतालादिकं घनम्। चतुर्विधमिदं वाद्यं वादित्राताद्यनाम- कम् ॥' इति। लयशब्देन ताल एव माननिधानं यतीनामवच्छेदेन विधिं निवर्त्त- यमानो द्रुतमध्यविलम्बिताख्यमानवर्तनविधौ। स एव तालम्तु यस्यवच्छेदमलक्ष्य- मानः स्यात्। व्यपदेशो लय ल्ति ख्यान इति। मदेन कलो हृष्टः। काकली कल- सूक्ष्ममधुरगीतध्वनिः। अश्लीलानि ग्राम्याणि। कुङ्कुमेन परिमृष्टिः परिमार्जनमुद्व- र्तनादि। अन्यत्र, कुङ्कुमप्रमृष्टिः कुङ्कुमस्थलीषु लोटनात्। कुरण्टका अम्लातकानि। तेषां रक्तत्वमाह-प्रदीप्ता इति। मुखमुद्रा वक्रटङ्कः। शासनपट्टानां मुखेऽग्रे या
का मृदङ्ग धीरे धीरे बजाया जा रहा था। वंशी भी सुरीली तान में बज रही थी। झांझ भी झनझना रही थी। तन्त्री पटहिका नामक एक ताशेनुमा छोटा बाजा टुनटुनाया जा रहा था। नीचे की तुम्बी वाली अलाबुवी वीणा बजाई जा रही थी। कांस्यकोशी काहल नाम का वाद्य भी बज रहा था। एक ही समय में ताल के अनुसार तालियां भी बजाई जा रही थीं और इन सबके सम्मिलित नौबत बजती हुई उनके पीछे चल रही थी। डग-डग पर उनके गहने बज उठते थे। मानों सहृदय लोग उनके पीछे ताल और लय का अनुसरण करते चल रहे हों। कोयल के समान वे काकलो के अव्यक्त मधुर स्वर में अलापती थीं। सुनने में विटों को प्रिय लगने वाले गाली भरे गीत गा रही थीं। सिर पर पुष्पमाला, कानों में पल्लव और माथे पर चन्दन-तिलक लगाये थीं। वलयों को खनकाती हुई अपनी भुजमताओं को इस प्रकार उठाती मानों सूर्य का आलिङ्गन कर रही हों। कुङ्कुम से मसले हुए अपने अङ्गों से काश्मीर की नबेलियों के समान मचल रही थीं। उनके नितम्ब पर कुरंटक पुष्प की मालायें लटक रही थीं। मानो राग की अग्नि से जल उठी हों। सिन्दूर