भारतकोश
संग्रह पर लौटें

हर्षचरितम् (महाकवि बाणभट्ट - संस्कृत मूल एवं हिन्दी व्याख्या)

Harshacharitam of Banabhatta with Sanskrit & Hindi Commentary

महाकवि बाणभट्ट / पं. जगन्नाथ शास्त्री द्वारा

DevanagariSanskritpublished506 पृष्ठ

२०४ हर्षचरितम् भागाच्च कोपकम्पमानदक्षिणकराकृष्टेन कर्णोत्पलेनेव निर्गच्छताच्छधारेण धौतासिना सीमन्तयन्निव निशाम्, अन्तरालव्यवधायकमाकाशमिवोत्तरी- यांशुकं विक्षिपन्वामकरपल्लवेन, करविक्षेपवेगगलितेन हृदयेनेव भयनिमि- त्तान्वेषिणा भ्रमता दिक्षु कनकवलयेन विराजमानः, सत्वरावतारितवा- मचरणाक्रान्तिकम्पितप्रासादः, पुरःपतितेनासिधारागोचरगतेन शशिम- यूखखण्डेनेव खण्डितेन हारेण राजमानः, लक्ष्मीचुम्बनलग्नताम्बूलरसर- ञ्जिताभ्यामिव निद्रया कोपेन चातिलोहिताभ्यां लोचनाभ्यां पाटलयन्प- र्यन्तानाशानाम् , बद्धान्धकारया त्रिपताकया भ्रुकुट्या पुनरिव त्रियामां परिवर्तयन् 'देवि ! न भेतव्यं न भेतव्यम्' इत्यभिदधानो वेगेनोत्पपात । सर्वासु च दिक्षु विक्षिप्सचक्षुर्यदा नाद्राक्षीत्किंचिदपि तदा पप्रच्छ तां भयकारणम् । अथ गृहदेवतास्विव प्रधावितासु यामिकिनीषु, प्रबुद्धे च समीपशा- यिनि परिजने, शान्ते च हृद्योत्कम्पकारिणि साध्वसे सा समभाषत- सीमन्तयन्द्बिधाकुर्वन् । त्रिपताकया त्रिरैखया । यामकिनीषु जागरिकासु । जिसकी निकलती हुई स्वच्छ धारा से रात मानो दो भागों में बट गई। बीच में व्यवधान बनते हुए आकाश के समान उत्तरीय अंशुक को उसने अपने बांये हाथ से फेंक दिया । झटके से हाथ फेंकने के कारण उसका कनकवलय निकलकर दूर उड़ गया मानों उसका हृदय ही रानी के डर के कारण को ढूँढ़ने के लिए दिशाओं में चक्कर काटने लगा हो । उसने शय्या से अपने बायें पैर को ज्यों ही नीचे रखा त्यों ही भवन का प्रासाद जैसे हिल गया । उसका हार टूटकर आगे बिखर गया, मानों उसकी तलवार के सामने पड़कर चन्द्रमा की किरणें टूक-टूक हो गई । मानों लक्ष्मी द्वारा चुम्बन किए जाने पर पान से भरे उसके मुख की लाली उनकी आँखों में संक्रान्त हो गई हो ऐसी क्रोध और निद्रा के कारण टहाका लाल अपनी आँखों से क्षितिज को प्रभा से लाल बना रहा था। क्रोध की अंधेरा लिए हुए तीन रेखाओं से भरी अपनी भौंह के द्वारा वह रात को फिर से आरम्भ कर रहा था। 'देवी, डरो मत, डरो मत' यह कहता हुआ झट से उठकर खड़ा हो गया । उसने चारों ओर दिशाओं में अपनी आँखें फैलायीं, लेकिन कहीं कुछ नहीं देखा, तब उससे डरने का कारण पूछा । उसी समय गृहदेवताओं के समान रात को अन्तःपुर में पहरा देने वाली स्त्रियाँ दौड़ीं । समीप के सोने वाले परिजन भी जग गए । जब हृदय को कम्पित कर देने वाला

चतुर्थ उच्छ्वासः २०५

'आर्यपुत्र ! जानामि स्वप्ने भगवतः सवितुर्मण्डलाद्भिर्गत्य द्वौ कुमारकौ, तेजोमयौ, बालातपेनेवापूरयन्तौ दिग्भागान्, वैद्युतमिव जीवलोकं कुर्वाणौ, मुकुटिनौ, कुण्डलिनौ, अङ्गदिनौ, कवचिनौ, गृहीतशस्त्रौ, इन्द्र- गोपकरुचा रुधिरेण स्नातौ, उन्मुखेनोत्तमाङ्गघटमानाञ्जलिना जगता निखिलेन प्रणम्यमानौ, कन्ययैकया च चन्द्रमूर्त्येव सुषुम्णारश्मिनिर्गतया- नुगम्यमानौ, क्षितितलमवतीणौ। तौ च मे विलपन्त्याः शस्त्रेणोदरं विदार्य प्रवेष्टुमारब्धौ। प्रतिबुद्धास्मि चार्यपुत्र ! विक्रोशयन्ती वेपमान- हृदया' इति। एतस्मिन्नेव च कालक्रमे राजलक्ष्म्याः प्रथमालापः प्रथयन्निव स्वप्न- फलमुपतोरणं रराण प्रभातशङ्खः। भाविनीं भूतिमिवाभिदधाना दध्वनु- रमन्दं दुन्दुभयः। चकाण कोणाहतानन्दादिव प्रत्यूषनान्दी। जयज- येति प्रबोधमङ्गलपरिपाठकानामुच्चैर्वाचोऽश्रूयन्त। पुरुषश्च वल्लभतुरङ्ग- मन्दूरामन्दिरे मन्दमन्दं सुप्तोत्थितः सप्रीणां कृतमधुरहेषारवाणां

मुकुटिनौ मौलियुक्तौ। अङ्गदिनौ संक्यूरौ। इन्द्रगोपकः कीटविशेषः ( भाषायां 'वीरबहूटी' इति ख्यातः)। सुषुम्णाख्योऽमृतमयो रविरश्मिः। कोणो वादनभाण्डम्। नान्दी भेरी। वल्लभेष्यादिना पुरुषस्य नैकट्यमाह।

वह भय शान्त हुआ तब देवी यशोवती ने कहा—'आर्यपुत्र, स्मरण करती हूँ कि स्वप्न में भगवान् सूर्य के मण्डल से निकल कर दो तेजस्वी कुमार अपने तेज से दिशाओं को भरते हुए, सारे जीवलोक को तङिन्मय बनाते हुए, सिर पर मुकुट, कानों में कुण्डल, हाथ में विजयट, शरीर पर कवच और शस्त्र लिए हुए, इन्द्रगोपक नामक कीट की भाँति अपने तेज की लाल प्रभा में स्नान किए हुए, उन्मुख होकर और अञ्जलि बांधे सारे संसार द्वारा प्रणाम किए गए, सुषुम्ना नाम की रश्मि से निकली हुई चन्द्रमूर्ति के समान एक कन्या द्वारा अनुगत होकर पृथिवी पर उतरे। उन दोनों ने अपने शस्त्र से रोती हुई मेरे उदर को फाड़कर प्रवेश करना आरम्भ किया। आर्यपुत्र, तब मैं जग गई, चिल्ला पड़ी और मेरा हृदय कांपने लगा ।' इसी बीच तोरण के समीप राजलक्ष्मी के प्रथम आलाप के समान, रानी के स्वप्न का फल मानों व्यक्त करता हुआ प्रभातकालीन शंख बज उठा। दुंदुभियाँ भी होने वाली समृद्धि को बताती हुई ध्वनित हो उठीं। भेरियां भी डण्डे से आहत होकर मानों उस खुशी में कड़कने लगीं। जागरणकाल में मङ्गलपाठ करने वालों के ऊंचे स्वर में जय-जयकार सुन पड़ने लगे। कोई अश्वपाल राजा के घोड़साल में सोकर धीरे धीरे उठा और मधुर

पञ्चम उच्छ्वास: हूण युद्ध, राजा की मृत्यु व यशोमती सती

२०६ हर्षचरितम् पुरश्च्योतत्तुषारसलिलशीकरं किरन्मरकतहरितं यवसं वक्त्रापरवक्त्रे पपाठ- 'निधिस्ततत्र विकारेण सम्मणिः स्फुरता धाम्ना । शुभागमो निमित्तेन स्पष्टमाख्यायते लोके ॥ ३ ॥ अरुण इव पुरःसरो रवेि पवन इवातिजबो जलागमम् । शुभमशुभमथापि वा नृणां कथयति पूर्वनिदर्शनोदयः' ॥ ४ ॥ नरपतिस्तु तच्छ्रुत्वा प्रीयमाणेनान्तःकरणेन तामवादीत्-'देवि ! मुदोऽवसरे विषीदसि । समृद्धास्ते गुरुजनाशिषः । पूर्णा नो मनोरथाः । परिगृहीतासि कुलदेवताभिः । प्रसन्नस्ते भगवानंशुमाली । न चिरेणैवा- तिगुणवदपत्यत्रयलाभेनानन्दयिष्यति भवतीम्' इति । अवतीर्य च यथा- क्रियमाणाः क्रियाश्चकार । यशोमत्यपि तुतोष तेन पत्युर्भाषितेन । सस्योऽश्वाः । यवसं घासम् । 'नान्द्याः प्रायोऽम्बुधेर्वक्त्रम्' इति वक्त्रलक्षणम् । अपर- वक्त्रं प्रसिद्धम् । तत्र विकारेणेति । यत्राधोनिधिस्तत्र परिणाहोद्गताधोमुखशाखामू- लादिभाजो वृक्षा भवन्ति । निदर्शनं निमित्तम् । समृद्धाः परिपूर्णाः । परिगृहीता अङ्गीकृता । स्वर में हिनहिनाते हुए घोड़ों के सामने मरकत के समान हरी हरी घास जिनसे पानी की बूँदें टपक रही थीं, डालते हुए उसने वक्त्र और अपवक्त्र नामक छन्दों को पढ़ा- 'लोक में जैसे वृक्ष की शाखा के झुक जाने आदि विकार से भूगर्भ में छिपी हुई निधि का पता चलाया जाता है और स्फुरित होते हुए तेज से मणि का सद्भाव मालूम किया जाता है उसी प्रकार किसी प्रकार के निमित्त ( शुभसूचक स्वप्न आदि) से होने वाला मङ्गल समझा जाता है।' 'जैसे आगे उदित होने वाला अरुण सूर्य को और हवा का झकोरा जल की वर्षा को सूचित करता है उसी प्रकार पहले देखा गया शुभ या अशुभ लक्षण मनुष्यों के होने वाले शुभ या अशुभ को कह देता है।' राजा ने उसे सुनकर हृदय से प्रसन्न होते हुए रानी से कहा-'देवी, प्रसन्न होने के अवसर में क्यों मन को दुखाती हो ? तुम्हारे गुरुजनों के आशीर्वाद सफल हो गए । हमारे मनोरथ पूरे हुए। कुलदेवताओं ने तुम्हारी बात मान ली । तुम पर भगवान् सूर्य प्रसन्न हैं । वे कुछ ही समय में अत्यन्त गुणशाली तीन सन्तान देकर आनन्दित करेंगे।' यह कहकर राजा कोठे से उतरकर नियमानुसार अपने कार्य में लग गए। रानी यशोमती पति की इस बात से बहुत सन्तुष्ट हुई।

चतुर्थे उच्छ्वासः २०७ ततः समतिक्रान्ते कस्मिंश्चित्कालांशे देव्यां च यशोमत्यां देवो राज्यवर्धनः प्रथममेव संबभूव गर्भे । गर्भस्थितस्यैव च यस्य यशसेव पाण्डुतामादत्त जननी । गुणगौरवक्लान्तेव गात्रमुद्वोढुं न शशाक । कान्तिविसरामृतरसतृप्तेवाहारं प्रति पराङ्मुखी बभूव । शनैः शनैरुपची- यमानगर्भभरालसा च गुरुभिर्वारितापि वन्दनाय कथमपि सखीभिर्ह- स्तावलम्बेनानीयत । विश्राम्यन्ती सालभञ्जिकेव समीपगतस्तम्भभि- त्तिष्वलग्द्यत । कमललोभनिलीनैरलिभिरिव वृतावुद्धर्तुं नाशक्नुच्चरणौ । मृणाललोभेन च चरणनखमयूखलग्नैर्भवनहंसैरिव संचार्यमाणा मन्द- मन्दं बभ्राम । मणिभित्तिपातिनीषु निजप्रतिमास्वपि हस्तावलम्बनलो- भेन प्रसारयामास करकमलम्, किमुत सखीषु । माणिक्यस्तम्भदीधि- तोरप्यालब्बितुमाचकाङ्क्ष, किं पुनर्भवनलताः । समादेष्टुमप्यसमर्थासी- द्गृहकार्याणि, कैव कथा कर्तुम् । आस्तां नूपुरभारखेदितं चरणयुगलं मनसापि नोदसह्त सौधमारोढुम् । अङ्गान्यपि नाशक्तोद्धारयितुं दूरे भूषणानि । चिन्तयित्वापि क्रीडापर्वताधिरोहणमुत्कम्पितस्तनी तस्तान । प्रत्युत्थानेषूभयजानुशिखरांविनिहितकरकिसलयापि गर्वादिव गर्भणाधा- र्यत । दिवसं चाधोमुखी स्तनपृष्ठसंक्रान्तेनापत्यदर्शनौत्सुक्यादन्तःप्रवि- ष्टेनेव मुखकमलेनैवं प्रीयमाणा ददर्श गर्भम् । उदरे तनयेन हृदये च भर्त्रा तिष्ठता द्विगुणितामिव लक्ष्मीमुवाह । सख्युत्सङ्गामुक्तशरीरा च कुछ समय के बीतने पर देवी यशोमती के गर्भ में पहले पहल राज्यवर्धन हुआ । गर्भ में स्थित उसके यश से मानों जननी ने पीलापन धारण किया । उसके गुणों के भार से क्लान्त होकर मानों अपने शरीर को ढोने में वह असमर्थ होने लगी । उसकी कान्ति के अमृत रस से तृप्त होकर मानों वह भोजन से विमुख होने लगी । धीरे-धीरे गर्भ के भारी हो जाने से वह अलसाकर चलने लगी और गुरुओं के मना करने पर भी सखियों द्वारा हाथ का सहारा देकर प्रणाम करने के लिए पहुँचाई जाने लगी । जब वह थक जाने पर विश्राम के लिए समीप के किसी खम्भे का सहारा लेकर टिकती तो सालभंजिका की भाँति प्रतीत होती, मानों कमल समझ कर बैठे हुए भौरों से व्याप्त अपने चरणों को वह उठा नहीं पा रही थी, मानों उसके चरण के नख की किरणों को मृणाल समझ कर उसी के लोभ से हंस उसे मंद मंद चाल से चला रहे थे । मणि की दीवारों में पड़ती हुई अपनी छाया के ऊपर भी हाथ का सहारा लेने के लोभ से वह अपना हाथ फैला देती, सखियों के सहारे की तो बात ही क्या । माणिक्य के स्तम्भों की किरणों पर भी वह टिक जान-

२०८ हर्षचरितम् शरीरपरिचारिकाणामङ्केषु सपत्नीनां तु शिरःसु पादौ चकार । अवतीर्णे च दशमे मासि सर्वोर्वीभृत्पक्षपाताय वज्रपरमाणुभिरिव निर्मितम्, त्रिभुवनभारधारणसमर्थ शेषफणामण्डलोपकरणैरिव कल्पितम्, सकल- भूभृत्कम्पकारिण दिग्गजवयवैरिव विहितमसूत देवं राज्यवर्धनम् । यस्मिंश्च जाते जातप्रमोदा नृत्यमय्य इवाजायन्त प्रजाः । पूरितासंख्यशङ्खशब्द- मुखरं प्रहतपटहशतपटुरवं गम्भीरभेरीनिनादनिर्भरभरितभुवनं प्रमोदो- न्मत्तमर्त्यलोकमनोहरं मासमेकं दिवसमिव महोत्सवमकरोन्नरपतिः । उर्वीभृतो राजानः, पर्वताश्च । पक्षाः समूहाः, पतत्राणि च । पातः पतनम्, शातनं च । चाहती थी, भवनलता के सहारे को तो बात ही क्या । घर के कामों को अढ़ाने में भी वह असमर्थ थी, बातचीत करना तो दूर रहा । नूपुरों के बोझ से भी खिन्न हो जाने से उसके दोनों चरण थक जाते थे, ऐसी स्थिति में मन से भी कोठे पर चढ़ने का साहस नहीं कर पाती थी । वह अपने अङ्गों को भी धारण नहीं कर सकती थी, गहने तो दूर रहे । अपने क्रीड़ापर्वत पर जब केवल वह सोचते हुए ही चढ़ती तो उसके दोनों स्तन काँपने लग जाते । जब वह उठने का प्रयत्न करती तब अपनी दोनों जाँघों के अग्रभाग पर हाथ टेकती, फिर भी मानों गर्भ द्वारा अपनी गुरुता के गर्व से फिर बैठा दी जाती थी । दिन में वह अपना मुख नीचा किए रहती, स्तन पर उसके मुख का प्रतिबिम्ब संक्रान्त हो रहा था मानों अपने पुत्र को देखने की उत्सुकता से वह अपने मुख-कमल के भीतर प्रवेश करके प्रसन्न होती हुई गर्भ देखती थी । उदर में बच्चा एवं हृदय में पति के निवास करने से वह मानों दुगुनी शोभा धारण कर रही थी । वह सखियों की गोद में अपने आपको छोड़ देती थी । परिचारिकाओं के अङ्क में और अपनी सौतों के सिर पर उसने अपने चरण रखे। दसवें मास में उसने देव राज्यवर्धन को पैदा किया, मानों वह सारे पर्वतों के पक्ष काट फेंकने के लिए (अथवा सारे राजाओं में पक्षपात करने के लिए) वज्र के परमाणुपुंज से बना था या त्रिभुवन का बोझ धारण करने में समर्थ शेष नाग के फणामण्डल के निर्माण की सामग्री से बना था या सारे पर्वतों (अथवा राजाओं) को कँपा देने वाले दिग्गज के अङ्गों से बना था । उसके उत्पन्न होने की खुशी में सारी प्रजा नाचने लग गई । राजा ने महीने भर बड़ी धूम-धाम के साथ पुत्रजन्मोत्सव मनाया जो ऐसा लगा कि एक दिन में बीत गया। असंख्य शंखों की आवाज चारों ओर भर गई । सैकड़ों पटहों की कड़कड़ाहट गूँज गई । भुवन में भेरियों का गंभीर नाद भर गया । आनन्द से सारा संसार उन्मत्त होकर मनोहर लगने लगा ।

चतुर्थ उच्छ्वासः २०६ अथान्यस्मिन्नतिक्रान्ते कस्मिंश्चित्काले कन्दलिनि कुड्मलितकदम्ब- तरौ रूढतोक्मतृणस्तम्बे स्तम्भिततामरसे विकसितचातकचेतसि मूक- मानसाैकसि नभसि मासि देव्या देवक्या इव चक्रपाणिर्यशोमत्या हृदये गर्भे च सममेव संबभूव हर्षः । शनैः शनैश्चास्याः सर्वप्रजापुण्यैरिव परिगृहीता भूयोऽप्यापाण्डुतामङ्गयष्टिर्जगाम । गर्भारम्भेण श्यामायमान- चारुचूचुकचूलिकौ चक्रवर्तिनः पातुं मुद्रिताविव पयोधरकलशौ बभारोरः- स्थलेन । स्तन्यार्थमानननिहिता दुग्धनदीव दीर्घस्निग्धधवला माधुर्य- मधत्त दृष्टिः । सकलमङ्गलगणाधिष्ठितगात्रगरिम्णेव गतिरमन्दायत । मन्दं-मन्दं संचरन्त्या निर्मलमणिकुट्टिमनिमग्नप्रतिबिम्बनिभेन गृहीतपा- दपल्लवा पूर्वसेवामिवारेभे पृथिव्यस्याः दिवसमधिशयानायाः शयनीय- मपाश्रयपत्रभङ्गपुत्रिकाप्रतिमा विमलकपोलॊदरगता प्रसवसमयं प्रतिपा- लयन्ती लक्ष्मीरिवालक्ष्यत । क्षपासु सौधशिखराग्रगताया गर्भोन्माथमु- कन्दलानी लताभेदः । नीरं तोयम् । मानसाैकसो हंसाः । नभसि श्रावणे । यशोवत्या देव्याः । चक्रपाणिः कृष्णः, रेखाकारं च चक्रं पाणौ यस्य । देवक्या अपि यशोवत्याः । प्रमोदो हर्षः । पुण्यैरिवेति । पुण्यानां स्वभावशुद्धित्वात् । स्तनयोर्भम्वं कुछ समय के बाद सावन के महीने में कंदली लताएँ बढ़ गईं, कदम्ब के वृक्षों में कोंढ़ियाँ उग आईं, तोभ नामक घास के हरे हरे गुच्छे उत्पन्न हो गए, कमल निश्चल हो गए, चातक पक्षियों का मन खिल गया और हंस चुप हो गए तब देवकी के गर्भ में कृष्ण के समान यशोवती के हृदय और गर्भ में साथ ही साथ हर्ष उत्पन्न हुआ । धीरे-धीरे उसकी अङ्गयष्टि मानों प्रजा के पुण्यों से मिलकर पीली पड़ गई । गर्भ के आरम्भकाल से ही उसके स्तनकलश के काले-काले चुचुक और भी काले पड़ गए, मानों चक्रवर्ती के पीने के लिए उन पर मुद्रा (अर्थात् राजकीय सील-मोहर) लगी हो । मानों स्तन के दूध के लिए उसके मुँह में निहित दुग्धनदी के समान दीर्घ, स्निग्ध और उज्ज्वल उसकी दृष्टि में मिठास भर गई । सारे मंगलों से अधिष्ठित होने के कारण शरीर पर बोझ होने से मानों उसकी गति मन्द पड़ गई । इधर से उधर जब वह मन्द मन्द संचरण करती तब जो चरण-युगल निर्मल मणिकुट्टिमों पर पड़ता तो ऐसा मालूम होता कि पृथिवी उसके चरणपल्लव ग्रहण करके अभी से सेवा करने लग गई हो । दिन में पलंग पर सोती हुई उसके कपोलतल में उपधान पर की पत्रभंग के साथ पुतलियाँ प्रतिबिम्बित हो जाती थीं, मानों प्रसवसमय की प्रतीक्षा में लक्ष्मी विराजमान हो । रात्रियों में जब वह कोठे के अग्रभाग पर जाकर बैठती तो उसके गर्भखेद से स्रस्त अंशुक वाले स्तनों पर पड़ता हुआ १४ ह० च०

२१० हर्षचरितम् कांशुके स्तनमण्डले संक्रान्तमुडुपतिमण्डलमुपरि गर्भस्य श्वेतातपत्र- मिव केनापि धार्यमाणमदृश्यत । सुप्ताया वासभवने चित्रभित्तिचामर- ग्राहिण्योऽपि चामराणि चालयांचक्रुः । स्वप्नेषु करविधृतकमलिनीपलाश- पुटसलिलैश्चतुर्भिरपि दिग्करिभिरक्रियताभिषेकः । प्रतिबुध्यमानायाश्च चन्द्र- शालिसालभञ्जिकापरिजनेाऽपि जयशब्दमसकृदजनयत् । परिजना- ह्वानेष्वादिशेत्यशरीरा वाचो निश्चेरुः । क्रीडायामपि नासहताज्ञाभ- ङ्गम् । अपि च चतुर्णामपि महार्णवानामेकीकृतेनाम्भसा स्नातुं वाञ्छा बभूव । वेलाबनलतागृहोदरपुलिनपरिसरेषु पर्यटितुं हृदयमभिललाष । आत्ययिकेष्वपि कार्येषु सविभ्रमं भ्रूलता चचाल । संनिहितेष्वपि मणि- दर्पणेषु मुखमुत्खाते खङ्गपट्टे वीक्षितुं व्यसनमासीत् । उत्सारितवीणाः स्त्रीजनविरुद्धा धनुर्ध्वनयः श्रुतावसुखायन्त । पञ्जरकेसरिषु चक्षुररमत । गुरुप्रणामेष्वपि स्तम्भितमिव शिरः कथमपि ननाम । सख्यश्चास्याः

स्तन्यं क्षीरम् । अपाश्रयः पर्यङ्कः । उन्माथः खेदः । चन्द्रशाला धवलगृहस्योपरि प्रासादिकायामन्तर्धारणीत्युच्यते । गर्भस्थजनचित्तवृत्त्यनुसारेण गर्भिण्या अपि चित्तवृत्तिर्भवति । यतो वार्ता श्रूयते ततश्चतुर्णामित्युक्तम् । परिसरः पर्यन्तः । आत्ययिकेष्ववश्यकर्त्तव्येषु । चन्द्र-मण्डल का प्रतिबिम्ब मानों गर्भ के ऊपर किसी के द्वारा धारण किया गया श्वेत आतपत्र के समान लगता था। जब वह अपने वास-भवन में सोती तो भित्तियों पर बनी हुई चामरग्राहिणी स्त्रियाँ भी उसके ऊपर चँवर डुलाती जान पड़ती थीं। जब वह सो जाती तब स्वप्नों में चारों दिशाओं के दिग्गज अपनी कमलिनी के खदोने में जल लेकर उसका अभिषेक करते। जब वह सोकर उठती तो चन्द्रशालिका में उत्कीर्ण शालभंजिका रूपी स्त्रियाँ भी उसकी मानों जयजयकार करती थीं। जब अपने परिजनों को पुकारती तो 'आज्ञा दो' यह आवाज आकाश से भी आती। वह खेल-खिलवाड़ में भी अपनी आज्ञा का भङ्ग होना न सह सकती थी। वह चारों समुद्रों के एक में मिले जल से स्नान करने की इच्छा प्रकट करती थी। समुद्रतट के वन के लतागृहों की रेतों में घूमने का मन होता। आवश्यक कार्यों में भी वह केवल विलास के साथ अपनी भौंह ही मटकाती रहती थी। पास में मणिदर्पणों के रहने पर भी वह खींची हुई तलवार पर ही अपना मुँह देखने का शौक करती थी। वीणा की आवाज के बदले स्त्रियों के स्वभाव के विरुद्ध उसे धनुष का टंकार ही सुखद प्रतीत होती। उसकी आँखें पिंजड़े के शेरों पर टिकती थीं। गुरुजनों को प्रणाम करते समय उसका निश्चल सिर किसी-किसी प्रकार झुकता था।

चतुर्थ उच्छ्वासः २११ प्रमोद्विस्फारितैर्लोचनपुटैरासन्नप्रसवमहोत्सवधियेव धवलयन्त्यो भवनं विकचकुमुदकमलकुवलयपलाशवृष्टिमयं रक्षाबलिविधिमिवानवरतं विद- धाना दिक्षु क्षणमपि न मुमुचुः पार्श्वम्। आत्मोचितस्थाननिषण्णाश्च महान्तो विविधौषधिधरा भिषजो भूधरा इव भुवो धृतिं चक्रुः। पयोनिधीनां हृदयानीव लक्ष्म्या सहागतानि ग्रीवासूत्रग्रन्थिषु प्रशस्तरत्नान्यबध्यन्त । ततश्च प्राप्ते ज्येष्ठामूलीये मासि बहुलासु बहुलपक्षद्वादश्यां व्यतीते प्रदोषसमये समारुरुक्षति क्षपायौवने सहसैवान्तःपुरे समुदपादि कोला- हलः स्त्रीजनस्य । निर्गत्य च ससंभ्रमं यशोवत्याः स्वयमेव हृदयनिर्विशेषा धात्र्याः सुता सुपात्रेति नाम्ना राज्ञः पादयोर्निपत्य 'देव ! दिष्ट्या वर्धसे द्वितीयसुतजन्मना' इति व्याहरन्ती पूर्णपात्रं जहार । अस्मिन्नेव च काले राज्ञः परमसम्मतः शतशः संवादितातीन्द्रियादेशः, महान्तः प्रभाविनः, उच्छ्रिताश्च । विविधा ओषधीर्धारयन्ति ये ते विविधा ओषधयो यासु ताः धरा भूमयो येषां ते च । धृतिं धैर्यम्, धारणं च । लक्ष्म्या सहैति । लच्म! हिं पयोधिमुता । प्रशस्तरत्नानीति कर्मधारयः, अन्यत्र बहुव्रीहिः । ज्येष्ठामूलोयो मासो ज्येष्ठः । बहुलासु कृत्तिकासु । बहुलपक्षः कृष्णपक्षः । पूर्ण- पात्रं यथापरिहृतवस्त्रादि । उक्तं च—'आनन्ददो हि सौहार्दादित्य वस्त्रादिकं बलात् । भजानतो हरत्येव पूर्णपात्रं तु तत्स्मृतम् ॥' इति । संचादितः प्रत्यक्षीकृतः । अतीन्द्रियादेशो भाविकथनम् । संकलिता गणनाज्ञः । उसकी सखियाँ निकट भविष्य में होने वाले पुत्र-जन्म के महोत्सव के लिए मानो आनन्द से विस्फारित आँखों द्वारा भवनों को बनाती हुई और खिले कुमुद, कमल, कुवलय, पलाश की वर्षा के रूप में दिशाओं में रक्षाबलि चढ़ाती हुई उसे क्षण भर भी अकेली न छोड़ती थीं। अपने-अपने योग्य स्थान पर बैठे हुए पर्वत के समान नाना प्रकार की औषधि लिए हुए बड़े बड़े वैद्य भी उस प्रसव-भूमि को सिर पर लिए रहते थे। बहुमूल्य रत्न उसकी गर्दन के सूत्र में गुंथे हुए लटक रहे थे, मानों लक्ष्मी के साथ निकल कर आए हुए समुद्र के हृदय हों । तब जेठ महीने के कृत्तिका नक्षत्र में कृष्ण पक्ष की द्वादशी के दिन सन्ध्या के बीतने पर जब रात चढ़ रही थी तभी अन्तःपुर में एकाएक स्त्रियों ने शोरगुल मचाया । रानी यशोमती की अत्यन्त प्रिय धात्री की लड़की सुपात्रा स्वयं बड़ी तेजी से निकली और राजा के पैरों पर गिरकर 'देव, दूसरे पुत्र का जन्म हुआ है, आप भाग्यवान् है' यह कह कर इनाम के रूप में वस्त्र आदि ( पूर्णपात्र ) प्राप्त किया । इस समय तारक नाम का पूजा करने वाला ज्योतिषी राजा का परम-प्रिय था,

२१२ · हर्षचरितम् दर्शितप्रभावः संकलिती, ज्योतिषि सर्वासां ग्रहसंहितानां पारदृश्वा, सकलगणकमध्ये महितो हितश्च त्रिकालज्ञानभाग्भोजकस्तारको नाम गणकः समुपसृत्य विज्ञापितवान्—'देव ! श्रूयते मांधाता किलैवंविधे व्यतीपातादिसर्वदोषाभिषङ्गरहितेऽहनि सर्वेषूच्चस्थानस्थितेष्वेवं ग्रहेष्वी- दृशि लग्ने भेजे जन्म । अर्वाक्ततोऽस्मिन्नन्तराले पुनरेवंविधे योगे चक्रवर्तिजनने नाजनि जगति कश्चिदपरः । सप्तानां चक्रवर्तिनामग्रणीश्च- क्रवर्तिचिह्नानां महारत्नानां च भाजनं सप्तानां सागराणां पालयिता सप्तत- न्तूनां सर्वेषां प्रवर्तयिता सप्तसप्तिसमः सुतोऽयं देवस्य जातः' इति । पारदृश्वा पर्यन्तदर्शी । (भोजको रविमर्चयित्वा, पूजका हि भूयसा गणका भवन्ति । ये मगा इति प्रसिद्धाः ) भागवता इत्यन्ये । व्योम्नि चन्द्रार्कौ राशिषट्के यदैकमार्ग- स्थितौ भवतः स व्यतीपातः । उक्तं च लाटाचार्येण—'गगने हिमकरसूर्यौ युग- पट्स्यानां यदैकमार्गस्थौ। भगणार्द्धऽर्कश्च यदा शशी च स भवेद्व्यतीपातः ॥' इति । अभिषङ्गः संबन्धः । अर्वाक्पश्चात् । चक्रवर्तिनामिति । 'भरतार्जुनमांधातृभगीरथ- युधिष्ठिराः । सगरो नहुषश्चैव सप्तैते चक्रवर्तिनः ॥' 'कूर्मोर्णो जालहस्तित्वं पद्मादि जालचरणत्व'मित्यादि चक्रवर्तिचिह्नानि । 'मण्यश्वरत्नचक्राणि वरा स्त्री परिना- यकः । षडेतानि तु रत्नानि कीर्तितानि मनीषिभिः ॥' परिनायकः सेनापतिः । गृहनायको गजाध्यक्षः । सप्ततन्तूनां यज्ञानाम् । सप्तसप्तिः सूर्यः । पहुँचा । विद्या के बल से उसने सैकड़ों बार इन्द्रियातीत विषय को सबके सामने प्रत्यक्ष कराया था । इस प्रकार वह अपना प्रभाव दिखा चुका था । वह गणित के अनुसार फल देखता था । ज्योतिष शास्त्र की सारी ग्रहसंहिताओं का वह पारंगत विद्वान् था । समस्त ज्योतिषियों के बीच में उसकी प्रतिष्ठा थी । स्वयं भी वह आदमी अच्छा था और त्रिकालज्ञ था । उसने महाराज के पास आकर निवेदन किया—'राजन्, सुना जाता है इसी प्रकार सारे व्यतीपात आदि दोषों से रहित दिन में जब सारे ग्रह अपने ऊँचे स्थान पर विराजमान थे तभी इसी प्रकार के शुभ-लग्न में मान्धाता का जन्म हुआ था । इसके बाद इस बीच चक्रवर्ती के उत्पन्न होने वाले ऐसे योग में अब तक कोई उत्पन्न नहीं हुआ । यह तुम्हारा पुत्र प्रसिद्ध सात चक्रवर्ती राजाओं ( भरत, अर्जुन, मान्धाता, युधिष्ठिर, सगर और नहुष ) में आगे रहने वाला, शंख, चक्र आदि चक्रवर्ती के चिह्नों और महारत्नों को प्राप्त करने वाला, सात समुद्रों पर शासन करने वाला, समस्त यज्ञ करने वाला एवं सप्तसप्ति ( सूर्य ) के सदृश उत्पन्न हुआ है ।

चतुर्थ उच्छ्वासः २१३ अत्रान्तरे स्वयमेवानाध्माता अपि तारमधुरं शङ्खा विरेसुः । अताडि- तोऽपि क्षुभितजलनिधिजलध्वनिधीरं जुगुञ्जाभिषेकदुन्दुभिः । अनाह- तान्यपि मङ्गलतूर्याणि रेगुः । सर्वभुवनाभयघोषणापटह इव दिगन्तरेषु बभ्राम तूर्यप्रतिशब्दः । विधुतकेसरसटाश्च साटोपगृहीतहरितदूर्वापल्लव- कवलप्रशस्तैर्मुखपुटैः समहेषन्त हृष्टा वाजिनः । सलीलमुत्क्षिप्तैर्हस्तपल्ल- वैर्नृत्यन्त इव, श्रवणसुभगं जगर्जुर्गजाः । ववौ चाचिराच्चक्रायुधमुत्सृजन्त्या लक्ष्म्या निःश्वास इव सुरामोदसुरभिर्दिव्यानिलः यज्वनां मन्दिरेषु प्रदक्षिणशिखाकलापकथितकल्याणागमाः प्रजज्वलुरनिन्धना वैतानवह्वयः । भुवस्तलात्तपनीयशृङ्खलाबन्धबन्धुरकलशीकोशाः समुद्गुर्महानिधयः । प्रहतमङ्गलतूर्यप्रतिशब्दानिभेन दिक्षु दिक्पालैरपि प्रमोदादक्रियतैव दिष्ट- वृद्धिकलकलः । तत्क्षण एव च शुक्लवाससो ब्रह्ममुखाः कृतयुगप्रजापतय इव प्रजावृद्धये समुपतस्थिरे द्विजातयः । साक्षाद्धर्म इव शान्त्युदकफल- अनाध्माता मुखानिलेनापूरिताः । दुन्दुभिरानकः । तूर्याणि वादित्राणि घोषण- श्रावणा । ग्रीवारोमवक्षस्यस्त एव सटाः । कवलो ग्रासः । यज्वनां यज्ञयाजिनाम् । विताने यज्ञे भवा वैतानाः । तपनीयं सुवर्णम् । बन्धुरो हृद्यः । कोश आवरणम् । ब्रह्ममुखा वेदवदना अपि । इसी समय मुँह से फूँके न जाने पर भी शंख ऊँची और मधुर आवाज में बज उठे । अभिषेक की दुन्दुभि बिना बजाए ही क्षुभित समुद्र की भाँति धीर स्वर में गूँज उठी । आहत न होने पर भी मंगलतूर्य गरज उठे । उनका प्रतिशब्द सारे भुवन को अभयदान करने वाला घोषणापटह के समान दिग्दिगन्त में चक्कर मारने लगा । घोड़े प्रसन्न होकर अपनी अयाल झाड़ते हुए हपस-हपस कर उठाई हुई हरी दूब के कौर से भरे मुँह से हिनहिनाने लगे । लीला के साथ अपनी सूँड़ को उठाकर मानो नाचते हुए हाथी चिग्घाड़ने लगे । थोड़ी ही देर में मानों विष्णु को छोड़ती हुई लक्ष्मी के विरहजन्य निःश्वास के समान मदिरा की मादक गन्ध वाली दिव्य हवा चलने लगी । याज्ञिक लोगों के घर में बिना इन्धन के ही यज्ञ की अग्नियों अपना दक्षिणामुख शिखाओं से शुभागम का सन्देश व्यक्त करते हुए धधक उठीं । सोने की सिकड़ियों में बँधे हुए घड़ों की बड़ी बड़ी निधियाँ भूगर्भ से निकलने लगीं । बजाए जाते हुए मंगलतूर्यों के प्रतिशब्द के रूप में दिशाओं में मानों दिक्पाल आनन्दित होकर भाग्यवृद्धि के होने से धूमधाम मचाने लगे । उसी समय श्वेत वस्त्र धारण किये हुए वैदिक ब्राह्मण उपस्थित होने लगे, मानों प्रजावृद्धि के

२१४ हर्षचरितम् हस्तस्तस्थौ पुरः पुरोधाः ! पुरातन्यः स्थितय इवादृश्यन्तागता बान्धव- वृद्धाः । प्रलम्बश्मश्रुजालजटिलाननानि बहलमलपङ्ककलङ्ककालकायानि नश्यतः कलिकालस्य बान्धवकुलानीवाकुलान्यधावन्त मुक्तानि बन्धन- वृन्दानि । तत्कालापक्रान्तस्याधर्मस्य शिबिरश्रेणय इवालद्यन्त लोक- विलुण्ठिता विपणिवीथ्यः । बिलसदुन्मुखवामनकबधिरवृन्दवेष्टिताः साक्षा- ज्जातमातृदेवता इव बहुबालकव्याकुला ननृतुर्वृद्धधात्र्यः । प्रावर्तत च विगतराजकुलस्थितिरधःकृतप्रतीहाराकृतिरपनीतवेत्रिवेत्रो निर्दोषान्तः- पुरप्रवेशः समस्वामिपरिजनों निर्विशेषबालवृद्धः समानशिष्टारिष्टजनो दुर्ज्ञेयमत्तमत्तप्रविभागस्तुल्यकुलयुवतिवेश्यालापविलासः प्रनृत्तसकलकट- कलोकः पुत्रजन्मोत्सवो महान् । अपरेद्युरारभ्य सर्वाभ्यो दिग्भ्यः स्त्रीराज्यानीवावर्जितानि, असुरविव- राणीवापावृतानि, नारायणावरोधानीव प्रस्खलितानि, अप्सरसामिव पुरोधाः पुरोहितः । विपणिवीथ्यो वणिक्पथपङ्क्तयः । जातमातृदेवताः मार्जरा- नना ब्रह्मपुत्रपरिवारा सूतिकागृहे स्थाप्यते । अवरोधोऽन्तःपुरम् । अपरेद्युरित्यादौ । इदमित्थं बिभ्राणेन परिजनेनानुगम्यमानानि सामन्तान्तःपुर- लिए पधारे हुए सत्ययुगीन प्रजापति हों । साक्षात् धर्म के समान पुरोहित ब्राह्मण हाथ में शान्तिकर्म के लिए जल और फल लिए खड़े हो गए । बड़े-बूढ़े रिश्तेदार पुरानी मर्यादाओं के समान एकत्र हुए । दाढ़ों के बढ़ जाने से विकट मुँह वाले मैल के बैठ जाने से काले चिकट शरीर वाले बन्दी कारागार से मुक्त कर दिए गए और आकुल होकर इस प्रकार भागने लगे मानों नष्ट होते हुए कलिकाल के भाई-बन्धु हों । प्रसन्न हुए लोगों ने मारे खुशी के बनियों की दुकानें लूट लीं जो भागते हुए अधर्म की पैंठ सी जान पड़ती थीं । राजमहल में ऊपर मुँह किए हुए बौने और बहरों से घिरी हुई साक्षात् जानमातृका- संज्ञक देवियों के समान बालकों से अकुलाई जाती हुई बूढ़ी धात्रियाँ नाचने लगीं । राजकुल के नियम शिथिल कर दिए गए, प्रतीहार लोगों ने अपना वेष और डंडे उतार कर रख दिए और सब लोग बेरोक-टोक राजा की हवेली में घुसने लगे, मालिक और नौकर में कोई भेद नहीं रहा, बाल और वृद्ध सब एक हो गए, शिष्ट और अशिष्ट का भी अन्तर नहीं के बराबर हो गया, कुलयुवतियों और वेश्याओं की बातचीत में किसी प्रकार का भेद-भाव नहीं रहा । शिविर में रहने वाले लोग भी नाचने लगे । इस प्रकार धूम-धाम से पुत्र का जन्मोत्सव मनाया गया । दूसरे दिन सामन्तों की स्त्रियाँ राजकुल में आती हुई दिखाई पड़ीं, मानों सक्र

चतुर्थ उच्छ्वासः २१५ महीमवतीर्णानि कुलानि, परिजनेन पृथुकरण्डपरिगृहीताः स्नानीयचूर्णा- वकीर्णकुसुमाः सुमनःस्रजः, स्फटिकशिलाशकलशुक्लकर्पूरखण्डपूरिताः पात्रीः, कुङ्कुमाधिवासभाञ्जि भाजनानि च मणिमयानि, सहकारतैलति- म्यत्तनुखदिरकेसरजालजटिलानि चन्दनधवलपूगफलफालीदन्तुरदन्तश- फरुकाणि, गुञ्जन्मधुकरकुलपीयमानपारिजातपरिमलानि पाटलानि पाट- लकानि च, सिन्दूरपात्राणि च पिष्टातकपात्राणि च बाललतालम्बमान- विटकवीटकांश्च ताम्बूलवृक्षकान्बिभ्राणेनानुगम्यमानानि चरणनिकुट्टन- रणितमणिन् पुरमुखरितदिङ्मुखानि नृत्यन्ति राजकुलमागच्छन्ति सम- न्तात्सामन्तान्तःपुरसहस्राण्यदृश्यन्त । शनैः शनैर्व्यजृम्भत च क्वचिन्नृत्तानूचितचिरंतनशालीनकुलपुत्रकलो- कलास्यप्रथितपार्थिवानुरागः, क्वचिदन्तःस्मितक्षितिपालापेक्षितक्षीबक्षुद्र- सहस्राण्यदृश्यन्तेति संबन्धः । स्त्रीराज्यानीति बहुलत्वम् । असुरविवराणीवेत्युज्ज्व- लत्वात् । नारायणेत्यादिगौरववत्त्वाद्बहुलत्वाच्च । स्नानीयं स्नानहितम् । खदिरकेसरं खदिरसारम् । फाली खाता । शफरुकाणि समुद्राः । पारिजातं सुगन्धिद्रव्यचूर्णम् । ‘पिष्टातः पटवासकः’ इत्यमरसिंहः । स च मङ्गलार्थः । विटकवीटकं पञ्चाशत्ताम्बूल- पत्रैः क्रियते । शनैः शनैरित्यादौ । व्यजृम्भतोत्सवामोद इति संबन्धः । शालीनमघृष्टता । दिशाओं से स्त्रियों के राज्य ही खिंचकर चले आ रहे हों, या पाताल के विवर ही खुल गए हों, या भगवान् कृष्ण के अन्तःपुर ही टपक पड़े हों, या अप्सराएँ जत्थे के जत्थे पृथिवी पर उतर आई हों । उनके पीछे अनेक नौकर-चाकर थे जो चौड़ी चंगेलियों में स्नानीय चूर्णों से छिड़की हुई फूलों की मालाएँ, तश्तरियों में स्फटिकमणि के टुकड़ों के समान कपूर के खण्ड, कुंकुम से सुगन्धित अनेक प्रकार के मणिमय पात्र, हाथीदाँत की छोटी मंजूषा में चन्दन से धवलित पूगफल और आम्र के तैल से सिक्त खदिर के केसर, सुगन्धित द्रव्यों के चूर्ण से भरी हुई लाल थैलियाँ, सिन्दूर के सिन्दोरे, पिष्टातक या पट- वासकचूर्ण से भरे पात्र और लटकते हुए पचास बीड़ों से लदे हुए छोटे-छोटे ताम्बूल के झाड़ लिए हुए थे। वे आकर अपने मणिनूपुरों की आवाज से दिशाओं को मुखरित करती हुई नाचने लगीं । शनैः शनैः उत्सव में कुछ और गमक पैदा हुई । कहीं नृत्य का अभ्यास न होने पर भी बड़े ही शर्मालु कुलपुत्र राजा के प्रेम से नाचने लगे । कहीं मतवाली क्षुद्रदासियाँ

२१६ हर्षचरितम् दासीसमाकृष्यमाणराजवल्लभः, क्वचिन्मत्तकटककुट्टनीकण्ठलग्नवृद्धार्यसा- मन्तवृत्तनिर्र्भरहसितनरपतिः, क्वचित्क्षितिपाक्षिसंज्ञादिष्टदुष्टदासेरकगीत- सूच्यमानसचित्रचौर्यरतप्रपञ्चः, क्वचिन्मदोत्कटकुटहारिकापरिष्वज्यमान- जरत्प्रव्रजितजनितजनहासः, क्वचिदन्योन्यनिर्भरस्पर्धोद्धुरविटकचेटकार- ब्धावाच्यवचनयुद्धः, क्वचिद्भूपालाबलात्कारकृष्टनर्त्यमाननृत्तानभिज्ञांतः- पुरपालभावितभुजिष्यः, सपर्र्वत इव कुसुमराशिभिः, सधारागृह इव सीधुप्रपाभिः, सनन्दनवन इव पारिजातकामोदैः, सनीहार इव कर्पूर- रेणुभिः, साट्टहास इव पटहरवैः, सामृतमथन इव महाकलकलैः, सावर्त्त इव रासकमण्डलैः, सरोमाञ्च इव भूषणमणिकिरणैः, सपट्टबन्ध इव चन्दन- ललाटिकाभिः, सप्रसव इव प्रतिशब्दकैः, सप्ररोह इव प्रसाददानैरुत्स- वामोदः । दास्या अपत्यं दासेरकः । 'क्षुद्राभ्यो वा' इत्यारक् । सचिवो मन्त्री । रतं सुरतम् । कुटहा- रिका कुम्भदासी । गायननर्तकभुजिष्याजनरचितः समूहश्चेटकः । अवाच्यवचनानि गाल्यः । भावितः कथं नृत्यन्तीत्यवलोकिताः । भुजिष्या दास्यः । रासकमण्डलै- स्त्यस्रभ्रान्तनृत्तवृन्दैः । ललाटेऽलंकारो ललाटिका । 'कर्णललाटात्कनलंकारे' । प्ररोहोऽङ्कुरः । मंद हँसी के साथ राजा का इशारा पाकर सम्राट् के प्रिय-पात्रों को अपनी ओर खींच लेती थीं। कहीं मतवाली बूढ़ी छिनाल स्त्रियाँ बूढ़े आर्य सामन्तों के गले में हाथ डाल देतीं, इस दृश्य को देख महाराज भी हँस पड़ते । कहीं पाजी छोकरे राजा की आँख का इशारा पाकर सचिवों के गुप्त प्रेम की पोल खोलने लगे । कहीं मस्तानी पनिहारिनें बूढ़े संन्यासियों से लिपट कर लोगों को हँसाने लगीं । कहीं एक दूसरे से चखाचखी करने में चालाक बदतमीज नौकर गाली-गलौज करते हुए भिड़ गए । कहीं नृत्य में अनभिज्ञ रनिवास की महिलाओं द्वारा जबर्दस्ती खींचकर नचाए गए अन्तःपुर के प्रतिहारी दासियों के साथ नृत्य में सम्मिलित हो गए । पर्वत के समान जगह-जगह फूलों की ढेरें थीं । धारागृहों की भाँति मदिरा के पनसाले बन गए । पारिजात की सुगन्धि नन्दनवन के समान भरने लगी । ओस जैसी कपूर की धूल भर गई । अट्टहास के समान पटह आवाज करने लगे । अमृत- मथन के समान लोग शोरगुल करने लगे । भँवरियों के समान रासमण्डलियाँ बन गईं । गहनों की मणियों की किरणें रोमाञ्च के सदृश मालूम पड़ीं । माथे पर चंदन के खौर कपड़े की बँधी पट्टी जैसे लगने लगे । बच्चों की केहाँ-केहाँ के समान प्रतिध्वनि होने लगी । प्रसन्नता से दिए जाने वाले दान अंकुर की भाँति लगातार बढ़ने लगे ।

चतुर्थ उच्छ्वासः २१७ स्कन्धावलम्बमानकेसरमालाः काम्बोजवाजिन इवास्कन्दन्तः, तरल- तारका हरिणा इवोड्डीयमानाः, सगरसुता इव खनित्रैर्निर्दयैश्चरणाभिघातै- र्दारयन्तो भुवम् , अनेकसहस्रसंख्याश्चिक्रीडुर्युवानः । कथमपि तालावचर- चारणचरणक्षोभं चक्षमे क्षमा । क्षितिपालकुमारकाणां च खेलतामन्यो- न्याम्फालेराभरणेषु मुक्ताफलानि फेलुः । सिन्दूररेणुना पुनरुत्पन्नहिरण्य- गर्भगर्भशोणितशोणाक्षमिव ब्रह्माण्डकपालमभवत् । पटवासपांसुपटलेन प्रकटितमन्दाकिनीसैकतसहस्रमिव शुशुभे नभस्तलम् । विप्रकीर्यमाण- पिष्टातकपरागपिञ्जरितातपा भुवनक्षोभविशीर्णपितामहकमलकिञ्जल्कर- जोराजिरञ्जिता इव रेजुर्दिवसाः । संघट्टविघटितहारपतितमुक्ताफलपटलेषु चस्खाल लोकः । स्थानस्थानेषु च मन्दमन्दमास्फाल्यमानालिङ्ग्यकेन शिञ्जानमञ्जु- केसराणि बकुलानि, ग्रीवारोमवह्वयश्च । काम्बोजा बाह्निकदेशजाः । आस्क- न्दन्त आक्रमन्तः । तालैरवचरन्ति तालावचराः । तालावचरणयुक्तं भ्रमणम् । स्फुटितालिकाशतैर्युक्तं चारणजनस्य कैश्चिद्भ्रमणम् । तत्कांस्यतालिकायाराडाशिष्टा- पञ्चकुलमारिवकाः दक्षिणापथे तालावा इति प्रसिद्धाः । खेलतां क्रीडताम् । फेलु- र्बिभिदुः । शोणाक्षं लोहितदिक्कम् । स्थानस्थानेष्वित्यादौ । एवंविधेनातोद्येनानुगम्यमानाः पण्यविलासिन्यः प्रानृत्य- हजारों नवयुवक कम्बोज देश के घोड़ों की तरह मौलसिरी की माला कंधे पर लटकाए कूदका मारने लगे और खन्ती से पृथ्वी को खन देने वाले सगर के पुत्रों के समान अपने निर्दय चरण के प्रहारों द्वारा पृथिवी को मानो विदीर्ण कर रहे थे । ताल के साथ नृत्य करते हुए चरण के प्रहारों को पृथिवी किस प्रकार सहन कर पाती थी । खेलते हुए राज- कुमारों के परस्पर धक्कामुक्की करने से आभूषणों के मोती टूट कर बिखर गए । सिन्दूर की धूल इस प्रकार दिशाओं में फैल गई मानों ब्रह्माण्ड का कपाल फिर से हिरण्यगर्भ के गर्भ से उत्पन्न हो रहा है और उस गर्भ के खून से लद्रफद है । पटवास की धूल से आकाश मन्दाकिनी की हजारों रेतों को प्रकट करता हुआ शोभित हो रहा था । दिन के आतप पिष्टातक के पीले पराग के उड़ने से पिंजरित हो गए, मानों सारे भुवन को आनन्द से कम्पित करने वाले ब्रह्माजी के कमल की धूल से रंजित हों । टक्कर लगने से टूटे हुए हार के बिखरे मुक्ताफलों पर पैर पड़ते ही लोग फिसल कर गिरने लगे । जगह-जगह पर वेश्यायें नृत्य करने लगीं । आलिङ्ग्यक नाम का एक विशेष प्रकार

वेणुना झणझणायमानझल्लरीकेण ताड्यमानतन्त्रीपटहिकेन वाद्यमाना- नुत्तालालावुवीणेन कलकांस्यकोशीक्वणितकाहलेन समकालदीयमानानु- तालतालिकेनातोग्यवाद्येनानुगम्यमानाः, पदे पदे झणझणितभूषणरवैर्पि सहृदयैरिवानुवर्तमानताललयाः, कोकिला इव मदकलकाकलीकामला- लापिन्यो विटानां कर्णामृतान्यश्लीलरासकपदानि गायन्त्यः, समुड्ड- मालिकाः, सकर्णपल्लवाः, सचन्दनतिलकाः, समुच्छ्रिताभिर्वलयावलाया- चालाभिर्बाहुलतिकाभिः सवितारमिवालिङ्गयन्त्यः, कुङ्कुमप्रमृष्टिरुचिर- कायाः काश्मीरकिशोर्य इव वल्गन्त्यः, नितम्बबिम्बलम्बिविकटकुरण्टकशे- खराः प्रदीप्ता इव रागाग्निना, सिन्दूरच्छटाच्छुरितमुखमुद्राः शासनपट्टपङ्क्तय

क्षिति संबन्धः। आलिङ्गयको मुरजभेदः। तन्त्री। पटहिका पटहभेदः। न उत्ताला अनुत्ताला अनुद्धटशब्दाः। कांस्यकोशी शय्या। काहलेन व्यासेन। काहलं कांस्य- द्वयाभिघातः। आतोद्यमिति। उक्तं च-'ततं वीणादिकं वाद्यमानद्धं मुरजादिकम्। वंशादिकं तु सुषिरं कांस्यतालादिकं घनम्। चतुर्विधमिदं वाद्यं वादित्राताद्यनाम- कम् ॥' इति। लयशब्देन ताल एव माननिधानं यतीनामवच्छेदेन विधिं निवर्त्त- यमानो द्रुतमध्यविलम्बिताख्यमानवर्तनविधौ। स एव तालम्तु यस्यवच्छेदमलक्ष्य- मानः स्यात्। व्यपदेशो लय ल्ति ख्यान इति। मदेन कलो हृष्टः। काकली कल- सूक्ष्ममधुरगीतध्वनिः। अश्लीलानि ग्राम्याणि। कुङ्कुमेन परिमृष्टिः परिमार्जनमुद्व- र्तनादि। अन्यत्र, कुङ्कुमप्रमृष्टिः कुङ्कुमस्थलीषु लोटनात्। कुरण्टका अम्लातकानि। तेषां रक्तत्वमाह-प्रदीप्ता इति। मुखमुद्रा वक्रटङ्कः। शासनपट्टानां मुखेऽग्रे या

का मृदङ्ग धीरे धीरे बजाया जा रहा था। वंशी भी सुरीली तान में बज रही थी। झांझ भी झनझना रही थी। तन्त्री पटहिका नामक एक ताशेनुमा छोटा बाजा टुनटुनाया जा रहा था। नीचे की तुम्बी वाली अलाबुवी वीणा बजाई जा रही थी। कांस्यकोशी काहल नाम का वाद्य भी बज रहा था। एक ही समय में ताल के अनुसार तालियां भी बजाई जा रही थीं और इन सबके सम्मिलित नौबत बजती हुई उनके पीछे चल रही थी। डग-डग पर उनके गहने बज उठते थे। मानों सहृदय लोग उनके पीछे ताल और लय का अनुसरण करते चल रहे हों। कोयल के समान वे काकलो के अव्यक्त मधुर स्वर में अलापती थीं। सुनने में विटों को प्रिय लगने वाले गाली भरे गीत गा रही थीं। सिर पर पुष्पमाला, कानों में पल्लव और माथे पर चन्दन-तिलक लगाये थीं। वलयों को खनकाती हुई अपनी भुजमताओं को इस प्रकार उठाती मानों सूर्य का आलिङ्गन कर रही हों। कुङ्कुम से मसले हुए अपने अङ्गों से काश्मीर की नबेलियों के समान मचल रही थीं। उनके नितम्ब पर कुरंटक पुष्प की मालायें लटक रही थीं। मानो राग की अग्नि से जल उठी हों। सिन्दूर

चतुर्थ उच्छ्वासः २१६ इवाप्रतिहतशासनस्य कंदर्पस्य, मुष्टिप्रकीर्यमाणकर्पूरपटवासपांसुला मनो- रथसंचरणरथ्या इव यौवनस्य, उद्दामकुसुमदामताडिततरुणजनाः प्रतीहा- र्य इव तरुणमहोत्सवस्य, प्रचलत्पत्रकुण्डला लसन्त्यो लता इव मदन- चन्दनद्रुमस्य, ललितपदहंसरवमुखराः समुल्लसन्त्यो वीचय इव शृङ्गार- रससागरस्य, वाच्यावाच्यविवेकशून्या बालक्रोडा इव सौभाग्यस्य, घनपटहरवोत्कण्टकितगात्रयष्टयः केतक्य इव कुसुमफूलिमुद्रिरन्त्यः, कमलिन्य इव दिवसमुत्फुल्लाननाः, कुमुदिन्य इव रात्रावनुपजातनिद्राः, आविष्टा इव नरेन्द्रवृन्दपरिवृताः, प्रीतय इव हृदयमपहरन्त्यः, गीतय इव रागमुरुदीपयन्त्यः, पुष्टय इवानन्दमुत्पादयन्त्यः, मदमपि मदयन्त्य इव, रागमपि रञ्जयन्त्य इव, आनन्दमपि आनन्दयन्त्य इव, नृत्यमपि नर्त- मुद्रा दीयन्ते ता अपि ससिन्दूराः । मनोरथेत्यादि । रथाश्च रथ्यासु संचरन्ति । ता अपि तद्वशात्पांसुला भवन्ति । उद्दामेति । प्रतीहार्यश्च । ता अप्येवंविधा भवन्ति । प्रचलन्ति नृत्तवशाद्दोलायमानानि पत्राणि विशेषकानि तथा कुण्डलानि यासाम्, अन्यत्र, - पत्राणि पल्लवाः । कुण्डलानि समूहाः । ललितेषु पदेषु हंसका नूपुराः । 'पादाङ्गदं तुलाकोटिर्मञ्जीरो नूपुरोऽस्त्रियाम् । हंसकः पादकटकः' इति । यद्वा, - ललितानि पदानि यासां ताश्च ता हंसरवमुखराश्च । ता ललितपदाश्च ते हंसा एव हंसकाश्चेति वा । बालक्रोडाश्च विवेकशून्याः । घनो निरन्तरः, मेघश्च । केत- क्योऽपि सकेतकरजस्काः । निद्रा स्वापः, संकोचश्च । आविष्टा भूतादिगृहीताः । नरेन्द्रो राजा, मन्त्री च । रागोऽभिष्वङ्गः, हिङ्गुलकादिश्च । मदमपि मदयन्त्य इवे- से उनके मुह की मुद्रा दमक रहा था, मानो अमोघ शासन वाले कामदेव के शासनपट्ट पर लगी हुई सिन्दूर की मुद्रा हो । साड़ियों पर कपूर की धूल की मूंठ छिड़कने से वे इस प्रकार धूल-धूल हो रही थीं मानों स्वेच्छा से विहार करने के लिये यौवन की गलियां हों। बड़ी बड़ी फूल मालाओं से नवयुवकों पर प्रहार कर रही थीं मानो युवकों के महोत्सव की रक्षा करने के लिए नियुक्त प्रतीहारियां हों। उनके पल्लवों के साथ कुण्डल हिलते हुए इस प्रकार शोभित हो रहे थे मानों वे मदनरूपी चन्दनवृक्ष की लताए हों। अच्छी और बुरी बात का विवेक बिल्कुल नहीं कर रही थीं, मानों सौभाग्य की बाल- क्रीड़ाएं हों। पटह की गम्भीर आवाज से उनके शरीर में रोमान्च भर आते थे मानों परागभरती हुई केतकी के फूल हों। दिन में खिली हुई कमलिनियों के समान और रात में विकसित कुमुदिनियों के समान लग रही थीं। भूतों से आविष्ट की भांति नरेन्द्रों अर्थात ओझैतों ( अथवा राजाओं) से घिरी थीं। प्रीति की तरह हृदय को हर ले रही थीं। गीति

२२० हर्षचरितम् यमाना इव, उत्सवमप्युत्सवयन्त्य इव, कटाक्षेक्षितेषु पिबन्त्य इवापाङ्ग- शुक्तिभिः, तर्जनेषु संशमयन्त्य इव नखमयूखपाशैः, कोपाभिनयेषु ताड- यन्त्य इव भ्रूलताविभागैः, प्रणयसंभाषणेषु वर्षन्त्य इव सर्वरसान्, चतुर- चङ्क्रमणेषु विकिरन्त्य इव विकारान्, पश्यविलासिन्यः प्रानृत्यन् । अन्यत्र वेत्रिवेत्रवित्रासितजनदत्तान्तरालाः, ध्रियमाणधवलातपत्रवना वनदेवता इव कल्पतरुतलविचारिण्यः, काश्चित्स्कन्धोभयपालीलम्बमान- लम्बोत्तरीयलग्नहस्ता लीलादोलाधिरूढा इव प्रेङ्खन्त्यः, काश्चित्कनककेयूर- कोटिविपाट्यमानपट्टांशुकोत्तरङ्गास्तरङ्गिण्य इव तरच्चक्रवाकसीमन्त्यमान- स्रोतसः, काश्चिदुद्धूयमानधवलचामरटालमत्रिकण्टकवलितविकटकटा- क्षाः, सरस्य इव हंसाकृष्यमाणनीलोत्पलवनाः, काश्चिश्चलचरणच्युतालक्त- स्यादि । मदेन हि सर्वो मत्तो भवति, मदस्तु ता आश्रित्य मत्तः । एवमुत्तरत्र । अन्यत्रेत्यादौ । राजमहिष्यो विलेसुरिति संबन्धः । ध्रियमाणधवलातपत्रवना इत्यादौ वाक्यार्थोपमा विचार्या । पाली पङ्क्तिः । कनककेयूरेणेति । कनकग्रहणेन चक्र- वाकसादृश्यमाह । तरङ्ग उत्तरीयम् । सीमन्त्यमानानि द्विधाक्रियमाणानि । त्रिक- की तरह राग ( स्वरलय, या स्नेह) को उदीप्त कर रहीं थीं। आनन्द उत्पन्न करने में स्फूर्ति के समान थीं। मानों मद को भी मतवाला बना रही थीं, राग को भी रंजित कर रही थीं, आनन्द को भी आनन्दित कर रही थीं, नृत्य को भी नचा रही थीं, उत्सव को भी उत्सव में लीन कर रही थीं। इस प्रकार कटाक्षों से देखती मानों अपाङ्ग की सीपीं से पान कर रही थीं। जब कोप का अभिनय करतीं तो लगता कि अपनी भौंहें चला- चलाकर ताड़न करती हैं। प्रणय की बातचीत में तो मानों सारे रसों को उड़ेल कर रख देतीं। नृत्य की चक्करदार मुद्राओं में मानों कामजनित विकारों को छींट रही थीं। दूसरी ओर राजमहिषियां भी नृत्य में कूद पड़ीं। दर्शनार्थी लोगों को द्वारपालों ने डण्डे से बाहर रोक रखा। तब इन्हें नाचने का अवकाश मिल गया। सिर पर लगे हुए धवल छत्र के साथ नाच रही थीं, मानों कल्पवृक्षों के नीचे विचरण करने वाली वनदेवता हों। कुछ के दोनों तरफ कन्धों से उत्तरीय के लम्बे छोर लटक रहे थे मानों हिंडोले पर बैठकर झूल रही हों। कुछ के अंशुक केयूर के नुकीले अग्रभाग में लगकर चर-से फट जाते और फहराने लगते थे, मानों नदियों के समान थीं जिनकी लहरें चक्रवाक पक्षी के तैरने से दो भागों में विभक्त हो जाती हैं। कानों के त्रिकंटक में डोलते हुए चंवर के बालों के फंस जाने से कुछ अपने कटाक्ष सिमट ले रही थीं, यह दृश्य ऐसा लगता मानों हंस तालाव के नीले कमलों को खींच रहे हों। कुछ अपने चञ्चल पैर में लगे हुए आलते से,

चतुर्थे उच्छ्वासः २२१

कारुणस्वेदशीकरसिच्यमानभवनहंसाः, संध्यारागरञ्जयमानेन्दुबिम्बा इव कौमुदीरजन्यः, काश्चित्कण्ठनिहितकाञ्चनकाञ्चीगुणान्वितकञ्चुकिविकारा- कुञ्चितभ्रुवः, कामवागुरा इव प्रसारितबाहूपाशा राजमहिष्यः प्रारब्ध- नृत्ता विलेसुः । सर्वतश्च नृत्यतः स्त्रैणस्य गलद्भिः पादालक्तकैररुणिता रागमयीव शुशोण क्षोणी । समुल्लसद्भिः स्तनमण्डलैर्मङ्गलकलशमय इव बभूव महोत्सवः । भुजलताविक्षेपैर्मृणालवलयमय इव रराज जीवलोकः । समु- ल्लसद्भिर्विलासस्मितैस्तडिन्मय इवाक्रियत कालः । चञ्चलानां चक्षुषामं- शुभिः कृष्णसारमया इवासन्वासराः । समुल्लसद्भिः शिरीषकुसुमस्तबक- कर्णपूरैः शुकपिच्छमय इव हरितच्छायोऽभूदातपः । विस्रंसमानैर्धम्मि- ल्लतमालपल्लवैः कज्जलमयमिवालक्ष्यतान्तरिक्षम् । उत्क्षिप्तैर्हस्ताग्रकिसलयैः ण्टकः कर्णाभरणभेदः । 'त्रिकण्टकस्तु त्र्यस्रः स्यात्त्रिभी रत्नैश्च भूषणम्' । कौमुदी कार्तिकज्योत्स्ना । तद्युक्ता रजन्यो रात्रयः । आकुञ्चित भ्रुकुटः । विलेसुश्चिक्रीडुः । स्त्रीणां समूहः स्त्रैणं तस्य । शुशोण शोणाभूत् । कालो होरादिलक्षणः, कालश्च कृष्णः । कथं तडिन्मयो रक्तवर्ण इति विरोधच्छाया । धम्मिल्लाः संयताः केशाः । जो देह से टपकते हुए पसीने की बूँदों को लाल कर रहा था, भवन के हंसों को रँग रहा थीं मानों सन्ध्या की लाली से नहाये हुए चन्द्र से युक्त कार्तिक की चांदनी भरी रातें हों । कुछ अपनी सोने की करधनी को बूढ़े कंचुकियों के गले में डालकर उनके विकृत भावों को भौंहें नचा-नचाकर निहार रही थीं। इस प्रकार कामदेव की युवक लोगों को बांधने वाली डोरी के समान अपने भुजपाशों को फैलाकर उन्होंने नाचना शुरू किया । चारों ओर नाचती हुई स्त्रियों के पैर के आलते से पृथिवी रागमयी की भांति लाल हो गयी । उनके उभरते हुए स्तनमण्डलों से महोत्सव में केवल मङ्गलकलश ही दिखाई पड़ते थे। सारा संसार उनकी भुजलताओं के विक्षेप से मानों मृणालों से भरा प्रतीत होने लगा । वह उनकी कौंधती हुई मुस्कानों से समय मानों बिजलियों से भर गया । चंचल आंखों की रश्मियों से मानों दिन मृगों से भरे प्रतीत होने लगे। शिरीष पुष्प के गुच्छों के कनफूल इतने समुल्लसित हो गए कि आतप की छाया ही प्रतीत हो गई और ऐसा लगा कि सुग्गे के हरे हरे पंख बिछ गए । बंधे हुए केशपाश में खोंसे गए तमालपल्लव इस प्रकार खुलकर चूने लगे मानों आकाश में काजल भरने लगा। ऊपर उत्क्षिप्त हाथों से सृष्टि कमलिनियों से भरी जैसी शोभित होने लगी। माणिक्य के बने इन्द्रायुधों की किरणों से सूर्य की रश्मियां चाषपक्षी के पंख के समान शोभित हुईं। गहनों की झनझनाहट की प्रतिध्वनि

२२२ हर्षचरितम् कमलिनीमय्य इव बभासिरे सृष्टयः । माणिक्येन्द्रायुधानांमर्चिषा चाषप- त्रमया इव चकाशिरे रविमरीचयः । रणतामाभरणगणानां प्रतिशब्दकैः किङ्किणीमय्य इव शिशिश्रिरे दिशः । जरत्योऽप्युन्मादिन्य इव रमण्यो रेणुः । वर्षीयांसोऽपि ग्रहगृहीता इव नापत्रेपिर । विद्वांसोऽपि मत्ता इवात्मानं विसस्मरुः । निनर्तिषया मुनीनामपि मनांसि विपुस्फुलुः । सर्वस्वं च ददौ नरपतिः । दिशि दिशि कुबेरकोषा इवालुप्यन्त लोकेन द्रविणराशयः । एवं च वृत्ते तस्मिन्महोत्सवे, शनैः शनैः पुनरप्यतिक्रामति काले, देवे चोत्तमाङ्गनिरहितरक्षासर्षपे, समुन्मिषत्प्रतापाग्नस्फुलिङ्ग इव गोरो- चनापिञ्जरितवपुषि, समभिव्यज्यमानसहजक्षात्रतेजसीव हाटकबद्धविक- टव्याघ्रनखपङ्क्तिमण्डितग्रीवके हृद्योद्भिद्यमानदर्पाङ्कुर इव, प्रथमाव्यक्त- जल्पितेन सत्यस्य शनैःशनैरौङ्कारमिव कुर्वाणे, मुग्धस्मितैः कुसुमौरव मधुकरकलानि बन्धुहृदयान्यकर्षति, जननीपयोधरकलशपयःसीकरसे- कादिव जायमानैर्विलासहसिताङ्कुरैर्दर्शनकैरलंक्रियमाणमुखकमलके चारित्र बभासिरेऽशोभन्त । माणिक्यमुत्कृष्टं रत्नम् । किङ्किण्यः सूक्ष्मघण्टाः । शिशिश्रिरे सशब्दा अभवन् । रेणुः स्तनितवत्यः । वर्षीयांसो वृद्धतराः । अपत्रेपिरे लज्जामभ- जन्त । विपुस्फुलुश्चेरुः । एवं चेत्यादौ । देवी यशोमती राज्यश्रियमधत्तेति संबन्धः । हाटकं सुवर्णम् । इस प्रकार उठी मानों दिशाओं में किंकिणियां बजने लगीं । बूढ़ी स्त्रियां भी युवतियों के समान ठमकने लगीं । बड़े-बूढ़े भी इस प्रकार निर्लज्ज हो गए मानों उनपर कोई ग्रह सवार हो । पढ़े लिखे भी लोग मतवाले होकर अपने आपको भूल बैठे । नाचने की इच्छा से मुनियों के मन में भी खलबली मचने लगी । राजा ने अपना सब कुछ लुटा दिया । कुबेर के खजानों की भांति धनराशियों को लोगों ने लूट लिया । इस प्रकार वह महोत्सव समाप्त हुआ । धीरे धीरे फिर समय बीतने लगा । हर्ष भी बढ़ने लगा । उसके मस्तक पर रक्षा के लिये सरसों रखी जाती थी । गोरोचना की उबटन से उसकी देह पीली हो गयी थी, मानों फूटकर निकली हुई प्रतापाग्नि के कण छा गए हों। उसकी ग्रीवा में बाघ के नखों की पंक्ति सोने में जड़वाकर पहना दी गयी थी, मानों उसका स्वाभाविक क्षत्रिय तेज अभिव्यक्त हो रहा था । सत्ययुग का धीरे धीरे आरम्भ करता हुआ सा ओंकार के समान पहले पहल वह तुतलाती आवाज में बोलने लगा, मानों उसके हृदय में पनपते हुए दर्प का अंकुर हो । फूल जैसे भौरों को अपनी ओर खींच लेते

चतुर्थ उच्छ्वासः २२३ इवान्तःपुरस्त्रीकदम्बकेन पाल्यमाने, मन्त्र इव सचिवमण्डलेन रक्ष्य- माणे, वृत्त इव कुलपुत्रकलोकेनामुच्यमाने, यशसीवात्मवंशेन संवर्ध्य- माने, मृगपतिपोत इव रक्षिपुरुषशस्त्रपञ्जरमध्यगते, धात्रीकराङ्गुलिलग्ने पञ्चषाणि पदानि प्रयच्छति हर्षे, षष्ठं वर्षमवतरति च राज्यवर्धने देवी यशोमती गर्भणाधत्त नारायणमूर्तिरिव वसुधां देवीं राज्यश्रियम् । पूर्णेपु च प्रसवदिवसेषु दीर्घरक्तनालनेत्रामुत्पलिनीमित्र सरसी, हंस- मधुरस्वरां शरद‌मिव प्रावृट् , कुसुमसुकुमारावयवां वनराजिमिव मधुश्रीः, महाकनकावदातां वसुधारामिव द्यौः, प्रभावर्षिणीं रत्नजातिमिव वेला, सकलजननयनानन्दकारिणीं चन्द्रलेखामिव प्रतिपत् , सहस्रनेत्रदर्शन- योग्यां जयन्तीमिव शची, सर्वभूभृद्भ्यर्थितां गौरीमिव मेना प्रसूतवती ओंकारम् । ओमिति यावत् । पयोधरौ स्तनौ, पयोधराश्च मेघाः। पयः क्षीरम्, जलं च । पञ्च वा षड् वा पञ्चषाणि । पूर्णे०त्यादौ । देवी दुहितरं प्रसूतवतीति संबन्धः । रक्तनाले रक्ते एव नेत्रे यस्याः, रक्तानि नालानि नेत्राणि मूलानि च यस्याः । हंसवतैश्च मधुरः । अवयवा अङ्गानि, विभागाश्च । माधवो वसन्तः । महाकनकं तिलसुवर्णम् । वसुधारा धन- वृष्टिः । इयं च महाभ्युदयसूचनाय दिवा पतति । वेला जलविकृतिः । इन्द्राऽपि सहस्रनेत्रः । जयन्तः शक्रपुत्रः । भूभृतो राजानः, पर्वताश्च । मेना हिमवन्महिला । हैं वैसे ही वह अपनी मुसकान से बन्धुओं के मन हर लेता था । माता के स्तनकलश की दूधधार से सींचने से उत्पन्न विलासपूर्ण हँसी के अंकुर के समान उसक दांत मुखकमल को अलंकृत कर रहे थे । अन्तःपुर की स्त्रियां चारित्र्य की भांति उसका पालन करती थीं। सचिव लोग यन्त्र की भांति उसकी रक्षा में तत्पर रहते थे । कुलीन राजपुत्र सदाचार की भांति उसे कभी नहीं छोड़ते थे । यश की भांति वह अपने वंश के साथ बढ़ने लगा । शेर के बच्चे की भांति उसके चारों ओर शस्त्र लिये हुये रक्षि पुरुष तैनात रहने लगे । जब वह धाय की उंगली पकड़कर पांच छः कदम चलने लगा और जब राज्यवर्धन ने भी छठे वर्ष में पदार्पण किया तब देवी यशोमती ने राज्यश्री को गर्भ में उस प्रकार धारण किया जैसे नारायण की मूर्ति पृथिवी को धारण करती है । जब प्रसव के दिन पूरे हो गए तब रानी ने पुत्री को पैदा किया । सरसी से उत्पन्न कमलिनी की भाँति उसके बड़े और लाल नेत्र थे । प्रावृट् से उत्पन्न शरद् की भाँति हंसों जैसा उसका स्वर था । वसन्त की श्री से उत्पन्न वनराजि की भाँति उसके अंग फूल की भाँति कोमल थे । आकाश से होने वाली सुवर्णवृष्टि के समान वह सोने जैसे अवदात