हर्षचरितम् (महाकवि बाणभट्ट - संस्कृत मूल एवं हिन्दी व्याख्या)
Harshacharitam of Banabhatta with Sanskrit & Hindi Commentary
महाकवि बाणभट्ट / पं. जगन्नाथ शास्त्री द्वारा
३६८ हर्षचरितम् ङ्गवैः दुरुपगमश्यामाकप्ररूढिभरलम्बुसबहुलेः, अविरहितकोकिलाक्षक्षुपै- र्विरलविरलैः केदारैः, कृच्छ्रात्कृष्यमाणैरैनातिप्रभूतप्रवृत्तगतागतप्रहतभुव- मुपचेत्रमुपरचितैरुञ्चैर्मञ्चैश्च सूच्यमानश्वापदोपद्रवं, दिशि दिशि च प्रति- मार्गद्रुमकूतानां पथिकपादप्रस्फोटनधूलिधूसरैर्नवपल्लवैर्लाञ्छितच्छाया- नाम्, अटवीसुलभसालकुसुमस्तबकाञ्चितनवखातकूपिकोपकण्ठप्रतिष्ठित- नागस्फुटानामच्छिद्रकटकल्पितकुटीरकाणाम्, कुटिलकीटवेणीवेष्ट्यमान- शक्तुशारशरावश्रेणीश्रितानाम्, अध्वगजनजग्ध जम्बूफलास्थिशबलसमीप- भुवाम्, उद्वूलितधूलीकदम्बस्तबकप्रकरपुलकिनीनाम्, कण्टकितकर्करी- चक्राक्रान्तकाष्ठमञ्चिकामुषिततृषाम्, तंभ्यत्तलशीतलसिकतिलकलशीश- मितश्रमागाम्, आश्यानशैवलश्यामलितलिञ्जरजायमानजलजडिम्नाम्, उदकुम्भाकृष्टपाटलशर्कराशकलशिशिरीकृतदिशाम्, घटमुखघटितकटहार- पाटलपुष्पपुटानाम्, शीकरपुलकितपल्लवपूलीपाल्यमानशोप्यसरसिशिशु- थे। उनमें फिर से पत्ते निकल रहे थे। खेतों में साँवा का जङ्गल लहरा रहा था। छुईमुई भी खूब बढ़ आई थी। तालमखाने के छोटे-छोटे पौधों से भी चलने में कठिनाई होती थी। खेत बड़ी कठिनाई से जोते जाते थे। आने जाने वाले कम थे, इसलिए पगडण्डियाँ साफ दिखायी न पड़ती थीं। खेतों के पास ऊँचे बँधे हुए मचानों से यह सूचित हो रहा था कि यहाँ जङ्गली जानवर उपद्रव करते हैं। जंगल के प्रवेशमार्गों पर प्याउओं का विशेष प्रबन्ध था। पेड़ों के झुरमुट में प्याऊ के स्थान बना लिए गये थे। पथिक वहाँ आते और पल्लवों की टहनी तोड़कर पैरों की धूल झाड़कर छाया में बैठते थे। नई खोदी हुई छोटी कुइयाँ पर जङ्गली साल के फूलों के गुच्छे टांग दिए गए थे और समीप में नागफनी से घेर दिया गया था। वहीं पर प्याऊ की मड़ैया घने घास-फूस से छा ली गई थी। सत्तू खाकर पथिकों ने जो सिकोरे फेंक दिए थे उन पर जंगली मक्खियाँ भिनभिना रही थी। प्याऊ के समीप की भूमि पथिकों को खाये जामुन की गुठलियों से रङ्गविरंग की हो रही थी। कदम्बों के फूलों से लदी हुई टहनियाँ तोड़कर धूल में फेंक दी गई थीं। काठ की बढ़ौचियों पर प्यास बुझाने के लिए मिट्टी की गगरियाँ, जिन पर काँटे जैसे बुन्दकियों की सजावट बनी थी, रखी हुई थीं। बालू की ठण्डी कलसियों में पानी पड़ जाने से जब वे रिसती थीं तो उन्हें ही देखकर पथिकों की थकान दूर हो जाती थी। कुछ सिम-सिम सिरवाकों के लपेट देने से नीले रङ्ग के नादों का जल खूब ठण्डा हो गया था। जल निकाल करके जलकुंभों में लाल शर्करा रखी गयी थी, जो चारों ओर ठंडक फैला रही थी। घड़े के मुँह गेहूँ की नालियों या तिनके के ढक्कन से ढँके थे, और उनके
सप्तम उच्छ्वासः ३६६
सहकारफलजूटीजटिलस्थाणूनाम्, विश्राम्यत्कार्पटिकपेटकपरिपाटीपीय- मानपयसामटवीप्रवेशप्रपाणां शैत्येन त्याजयन्तमिव ग्रैष्ममूष्माणं क्वचि- दन्यत्र ग्राहयन्तमिवाङ्गारीयदारुसंग्रहदाहिभिः व्योकारैः, सर्वतश्च प्रातिवे- श्यविषयवासिना समासन्नग्रामगृहस्थगृहस्थापितस्थविरपरिपाल्यमानपाथे- यस्थगितेन कृतदारुणदारुव्यायामयोग्याङ्गाभ्यङ्गेन स्कन्धाध्यासितकठोर- कुठारकण्ठलम्बमानप्रातराशपुटेन पाटच्चरप्रत्यवायप्रतिपन्नपटच्चरेण काल- वेत्रकत्रिगुणप्रततिवलयपाशग्रथितग्रीवाग्रथितैः पत्रवीटावृतमुखैः, बोटकूटै- रूढवारिणा पुरःसरबलद्वलीवर्दयुगसरेण नैकटिककुटुम्बिकलोकेन काष्ठ- संग्रहार्थमटवीं प्रविशता श्वापदव्यधनव्यवधानबहलीसमारोपितकुटीकृत- कूटपाशैश्च गृहीतमृगतन्तुतन्त्रीजालवलयवागुरैः, बहिर्व्याधैर्विचरद्भिरंसा-
ऊपर जल सुवासित करने के लिए पाटल के फूल रखे गये थे । भीतर थूनियों के सिरों पर बाल सहकार के फलों की डालें झूल रहीं थीं और हरे पत्तों पर पानी का छींटा देकर उनके झुगते हुए फलों को ताजा रखा जा रहा था । झुंड के झुंड यात्री प्याऊ में आकर पानी पी रहे थे । प्रपाओं की ठण्डक से ग्रीष्म की गरमी कम पड़ रही थी । दूसरी ओर लकड़ी के ढेरों में आग लगाकर अङ्गार बनाने वाले लुहार फिर उतनी ही तपन पैदा कर रहे थे । पड़ोसी प्रदेश में रहने वाले निकटवासी कुणबी (कुटुम्बिक) जाति के लोग काष्ठ- संग्रह के लिए जंगल में आ रहे थे। निकट के गांवों में रहने वाले गृहस्थों के घर पर अपने भोजन के सामान रख आये थे और बूढ़ों को रखवाली के लिए बैठा आये थे । लकड़ियों के साथ कुल्हाड़ा भाँजने की कसरत के बर्दाश्त के लिए शरीर में तेल की मालिश कर रखी थी । उनके कन्धों पर भारी कुठार रखे थे और गले में कलेवे में पोटकी लटक- रही थी। चोरों के डर से फटे-पुराने कपड़े पहन रखे थे । उनके गले में काले बेंत की तिलड़ी माला लपेटी हुई थी और उसी से पानी की लम्बोतरी घड़ियों जिनके मुँह में डाट लगी थी, लटकी हुई थीं। उनके आगे लकड़ी लादने के लिए बैलों की जोड़ी चल रही थी। आधे ग्राम के बाहर वाले जंगल में विचर रहे थे । जंगल के खूंखार जानवरों के शिकार में घुसने के लिए टट्टियाँ लगाई थीं और शिकारी कूटपाशी की गेडुरी बनाकर साथ में लिये थे । उनके हाथ में पशुओं के नसों की डोरियों, जाल और फन्दे थे । कुछ दूसरी तरह के बहेलिये चिड़ियों फसाने वाले शाकुनिक विचर रहे थे, जो कन्धेपर बीतंसक जाल या डला लटकाये थे, जो उनके बालपाशिक आभूषण से उलझ-उलझ जाते थे । उनके हाथों में बाज, तीतर और भुजंगा आदि के पिंजड़े थे । चिड़ीमारों के लड़के बेलों पर लासा लगाकर गौरैया पकड़ने के इरादे में इधर से उधर फुदक रहे थे । चिड़ियों
१. 'पीत' इति ।
४०० हर्षचरितम् वसकवीतंसव्यालम्बमानबालपाशिकैश्च संगृहीतग्राह्रकक्रकरकपिञ्जलादि- पञ्जरकैः शाकुनिकैः, संचरद्भिश्चयुतलासकलेशालितलतावधूलद्बालम्पटानां चपेटकैः, पाशकशिणूनामटद्भिः तृणस्तम्बान्तरिततित्तिरतरलायमानकौले यककुलचाटुकारैश्चलद्विहगमृगयां मृगयुयुवभिः क्रीडद्भिः, परिणतचक्रवाक- कण्ठकषायरूचां शीधव्यानां वल्कलानां कलापान्, नातिचिरोद्धृतानां च धातुत्विषां धातकीकुसुमानां गोणीरगणिताः पिचव्यानां चातसीगण- पट्टमूलकानां पुष्कलान्संभारान्, भारांश्च मधुनो माक्षिकस्य मयूराङ्गज्- स्याक्लिष्टमधूच्छिष्टचक्रमालानां लम्बमानलामजकमुञ्जजटानामपत्वचां खदिरकाष्ठानां कुष्ठस्य कठोरकेसरिसटाभारबभ्रुणश्च रोध्रस्य भूयसो भारकान्, लोकेनादाय व्रजता प्रविचितविविधवनफलपूरितपिटकमस्त- काभिश्चाभ्यर्णग्रामगत्वरीभिस्त्वरमाणाभिर्विक्रयचिन्ताव्यग्राभिर्भ्रामेयकाभि- र्व्याप्तदिगन्तरमितस्ततश्च युक्तशूरशकुरशाकराणां पुराणपांसूत्किरकरीष- कूटवाहिनीनां धूर्गतधूलिधूसरसैरिरभसरोपस्वरसार्यमाणानां संक्रीडकटुल- मधुनः क्षौद्रस्य । मयूराङ्गजस्य बर्हिपिच्छस्य । मधूच्छिष्टं सिक्थकम् । लामज्ज केति । 'लामज्जकं लघुलयम्' इत्यमरः। उशीरभेद इत्यन्ये । बभ्रुगः कपिलस्य । रोध्रस्येति । रोध्रो लोध्रः । शाबरकः 'शिल्लकः शिल्लुकस्त्वरः । तिरीटः कानहीरश्च शिल्लो शाबरपादपः' । शकुरास्तरुगाः । शाकरा बलीवर्दाः । करीषं शुष्कगोमयम् । उक्तं च—'गोविष्ठोमयमस्त्रियाम् । तत्तु शुष्कं करीषोऽस्त्री' इति । सैरिको हालिकः । के शिकार के शौकीन नवयुवक लोग शिकारी कुत्तों को जो बीच-बीच में झाड़ी में उड़ते हुए तीतरों की फड़फड़ाहट से बेचैन हो उठते थे, पुचकार रहे थे। गाँव के लोग वन की उपज के बोझ सिर पर उठाये जा रहे थे। कोई पुराने चक्रवाक के गले की तरह लाल पीली सेंहुड़ की छाल का गट्ठा लिए था। किसी के पास तुरत तोड़े हुए गेरू की तरह लाल वर्ण वाले धाय के फूलों की बोरियाँ थीं। कई लोग रुई, अलसी, सन के मुट्ठों का बोझा लिए थे । मधुमक्खी की शहद, मोर के पिच्छ, छाल उधेड़ी हुई कत्थे की लकड़ी, जिसपर खस की जटायें लटक रही थीं, कूठ (एक पौधा) पुराने सिंह के केसर के समान पीले- पीले लोध के भार सिरों पर उठाये बोझिये जा रहे थे। गाँवई स्त्रियों ने अनेक प्रकार के जंगली फूलों को बीन-बीन कर टोकरे भर लिए थीं और उन्हें बेचने की चिन्ता में व्यग्र होकर जल्दी-जल्दी डेग रखती हुई पास के गाँवों में चली जा रही थीं। एक ओर छोटी-छोटी गाड़ियाँ इधर-उधर चली जा रही थीं। उनमें पुष्ट और तरुण बैल जुते थे । वे पुराने खाद कूड़े के ढेर ढो रही थीं। उनमें जुते हुए बैल धूल से
सप्तम उच्छ्वासः ४०१ चक्रचीत्कारिणीनां शकटश्रेणीनां संपातैः, संपाद्यमानदुर्बलोर्वीविरूक्षक्षेत्र- संस्कारमारक्षिक्षिप्तदान्तवाहकद्ण्डोड्डीयमानहरिणेलालङ्घिततुङ्गवैणववृति- भिश्च निखातगौरकरङ्ककुशङ्कितशशक शकलिततुङ्गशुङ्गैः, प्रयत्नप्रभृतवि- शङ्कटविटपैर्वाटैरेक्षवैः सुबहुभिः श्यामायमानोपकण्ठमतिविप्रकृष्टान्तरैर्मर- कतस्निग्धसुहावाटवेष्टितैः, कार्मुककर्मण्यवंशविटपसंकटैः, कण्टकितकर- ञ्जराजिदुष्प्रवेश्यैः, उरुबूकवचावङ्गकसुरमसूरणशिग्रुग्रन्थिपर्णगवेधुकागर्मु- संक्रीडत्कूजत् । वृत्तिर्वाटोपान्ते लताकृतः प्राकारमयः । करङ्कः कङ्कालः । तदुप- लक्षिताः शङ्कवः । शुङ्गोऽग्रभागः । वृत्तिरित्यन्ये । प्रभृताः पोषिताः । विशङ्कटा विस्तीर्णाः । विटपाः शाखाः । अतिविप्रकृष्टत्यादि । अटवीकुटुम्बिनां गृहैरुपेतमिति वनग्रामविशेषणम् । स्नुहा सुधावृक्षः । उक्तं च—'स्नुक्स्नुहा च सुधावृक्षः शुंभी निस्त्रिंशपत्रकः । समन्तदुग्धी गण्डोरी सेहुण्डो वज्रकन्दकः' ॥ इति । कर्मणि साधुः कर्मण्यः । करञ्जो नक्तमालः । उक्तं च—'करञ्जो नक्तमालः स्यात्प्रतीतश्विरबिल्वकः' इति । उरुबूक एरण्डः । उक्तं च—'उरुबूकस्तथैरण्डो रुबको वातनाशनः । पञ्चाङ्गुलो वर्धमानश्चित्रो गन्धर्वपात्तथा ॥' वचा उग्रगन्धा । उक्तं च—'वचोग्रगन्धा गोलोमी जटिलोग्रा सलोमशा' इति । वङ्गको हरीतकीविशेषः । सुरसो भूतघ्नी । उक्तं च—'सुरसा तुलसीद्वुः स्यादलसो बहुमञ्जरी । अपेतो राक्षसो गौरी भूतघ्नी देवदुन्दुभिः ।' इति । सूरणः कन्दविशेषः । शिग्रुः सौभाञ्जनः । उक्तं च—'साभा- ञ्जनः कृष्णगन्धा मुखभञ्जोऽथ शिग्रुकः' इति । ग्रन्थिपर्णः मुस्ताकारः सुगन्धिकन्द- विशेषः । उक्तं च—'ग्रन्थिपर्णोऽशुकं बर्हिपुष्पं स्थौणेयकुन्दुरे' इति । गवेधुका लथपथ थे और चलने के लिए ललकारे जा रहे थे । डगमग पहिये घिसटते हुये चुं-चूं कर रहे थे । जिन खेतों की उपजाऊ शक्ति कम हो गई थी, उनमें लाद कर कूड़ा-कर्कट डाले जा रहे थे । गन्नों के खूब लहलहाते हुए बहुत से खेतों के बाड़े गाँव की हरियाली बढ़ा रहे थे । खेतों के रखवाले जब गन्नों में छिपे हुये हिरनों को ताककर बेलों को हाँकने का डण्डा उनकी ओर चलाते तो हिरन छलाँग मार कर ऊंची बाँसों की बाड़ से उस पार निकल जाते थे । जंगली भैसों के कंकाल खेत में काँटे की तरह गाड़े गये थे, उनसे डरे हुए खरहे गन्ने के ऊँचे अंकुरों को ही कुतर डालते थे । गन्नों के पौधे बड़े यत्न से बढ़ाये गये थे । वनग्राम के घर एक-दूसरे से काफी दूरी पर थे । उनके चारों ओर मरकत के जैसे चिकने हरे रङ्गवाली सेंहुड़ की बाड़ लगी थी । धनुष बनाने के काम में लाने योग्य बाँसों की बँसवारी पास में उग रही थी । करंजुए के कांटेदार वृक्षों की पंक्ति में रास्ता बना कर घुसना मुश्किल था । एरंड, बचा, बंगक (बैंगन), तुलसी, सूरनकन्द, मोंडिजन. गंठिनवन, गरबेरुआ और मरुश्रा धान के गुश्म घरों २६ ह० च०
४०२ हर्षचरितम् दृगुल्मगहनगृहवाटिकाैः, निखातोच्चकाष्ठारोपितकाष्ठालुकलताप्रतानविहित- च्छायैः, परिमण्डलबदरीमण्डपकतलनिखातखादिरकील बद्धवत्सरूपैः, कथमपि कुक्कुटरटितानुमीयमानसंनिवेशैरङ्गनाशस्तिस्तम्भतलविरचितप- क्षिपूपिकावापिकैर्विकीर्णबदरपाटलपटलैः, वेगुपोटदलनकलितशरमयुष्टु- तिविहितभित्तिभिः, किंशुकगोरोचनारचितमण्डलमण्डपबल्वजबद्धाङ्काररा- शिभिः, शाल्मलीफलतूलसंचयबहुलैः, संनिहितनलशालिशालूकखण्ड- कुमुदबीजवेगुतण्डुलैः, संगृहीततमालबीजैः, भस्ममलिनम्लानकाश्मर्य- कूटव्याधृतकटैराश्यानराजादनमदनफलस्फीतैर्मधूकासवमद्यप्रायैः, कुसुमभ- तृणधान्यभेदः । गर्मुङ्गतागुल्मः । ‘अप्रकाण्डे स्तम्बगुल्मौ’ इति काष्ठालुकलता अलाबुवल्ली । स्वल्पा वत्सा वत्सरूपा । संनिवेशो रचना । अगस्तिर्मुनितरुः । पक्षिपूपिका पक्षिणां वेत्रवलानि भाण्डभेदः । पोटः शकलः । किंशुकानि पलाश- वृक्षपुष्पाणि । बल्वजस्तृणभेदः । बन्धकाष्ठ इति प्रसिद्धः । शाल्मली रक्त- पुष्पा । उक्तं च—‘शाल्मली रक्तपुष्पा च कुर्कुटी स्थिरजीविता । पिच्छिला तूलिनी मोचा कण्टकाढ्या सुपूरिणी ॥’ इति । तूलं कर्पासः । नलशालिः शालिभेदः । शालूकं पद्ममूलम् । उक्तं च—‘पद्ममूलं तु शालूकं सकिलं तत्किरात- कम् । शालीनं पद्मकन्दं च जालालूकं निगद्यते ॥’ इति । काश्मर्यः कश्मीरीहीरः । ‘काश्मीरी मधुमत्यपि । श्रीपर्णी सर्वतोभद्रा गम्भीरी कृष्णमृत्तिका ॥’ इति । कूटाः कुनालानि । राजादनः कपीष्टः । उक्तं च—‘क्षीरोदस्त्व राजन्यः क्षीरमृत्स्नः कपी- नृपः । राजादनो दृढस्कन्धः कपीष्टः प्रियदर्शनः ॥’ इति । मदनो रोधः । उक्तं च— ‘मदनः शल्यको रोधो गालः पिण्डीतकः फलम् । भसरः करहाटश्च सुमनोऽति- के साथ लगी हुई बगीचियों में भरे हुए थे। गाड़ी गई ऊँची बल्लियों पर चढ़ाई हुई लौकी की बेलें फैल कर छाया दे रही थीं। बेरी की गेल में मंडपों के नीचे खैर के खूँटे गाड़कर बछड़े बांध दिए गए थे। मुर्गों की कुकड़ूँकूँ से पहचान मिलती थी कि घर कहाँ कहाँ बसे हैं। आंगन में लगे अगस्त्य वृक्ष के नीचे चिड़ियों का चुग्गा खिलाने और पानी पिलाने की हौदियाँ बनी हुई थीं और लाल बेरों की चादरसी बिछी थी। घरों की दीवारें बांस के फट्टे, नरकुल और सरकंडों को जोड़ कर बना ली गई थीं। कोयले के ढेरों पर बबइ घास के मड़वे छाए थे, जिनपर पलास के फूल और गोरोचना की सजावट थी। घरों में सेमल की रूई ढेर के ढेर पड़ी थी। नलशालिकमल की जड़, खंड शर्करा, कमलबीज, बाँस, तंडुल और तमाल के बीज आदि बटोर कर रखा लिए गए थे। चटाइयों पर गंभीरी के ढेर के ढेर सूख रहे थे और धूल पड़ने से कुछ मटमैले लग रहे थे। खिरनी और मेनफल सुखा कर रखे गए थे। महुए का आसव और चुवाया हुआ मद प्रायः हर
सप्तम उच्छ्वासः ४०३ कुम्भगण्दकुसूलैरविरहितराजमाषत्रपुषकर्कटिकाकूष्माण्डलाबुबीजैः, पोष्य- माणवनबिडालमालुधाननकुलशालिजातजातकादिभिरटवीकुटुम्बिनां गृहै- रुपेतं वनग्रामकं ददर्श । तत्रैव च तं दिवसमत्यवाहयदिति । इति श्रीमहाकविबाणभट्टकृतौ हर्षचरिते छत्रलब्धिर्नाम सप्तम उच्छ्वासः ।
सुपुष्पकः ॥' इति । मधूको गुडपुष्पः । उक्तं च—'गुडपुष्पो रोध्रपुष्पो मालप्रस्थोऽथ माधवः' इति । राजमाषो निष्पावः । त्रपुसं लाडुकः । कर्कटिकादयः प्रसिद्धाः । मालुधाना मालुकावधारुयाः प्राणिभेदाः, नकुलादयश्च । इति श्रीशंकरकविरचिते हर्षचरितसंकेते सप्तम उच्छ्वासः ।
घर में था । प्रत्येक घर में कुसुम्भ, कुंभ और गंडकुसूल भी थे । रवांस, खोरा, ककड़ी, कोहड़ा और लौकियों के बीजों से उनके घर भरे हुए थे । घरों में बनबिलाव, नेवले, मालुधान और शालिजात नाम के पशुओं के बच्चे पले हुए थे । इस प्रकार के वनग्राम में ही हर्ष ने उस दिन को व्यतीत किया । हर्षचरित सप्तम उच्छ्वास समाप्त
अष्टम उच्छ्वासः सहसा संपादयता मनोरथप्रार्थितानि वस्तूनि । दैवेनापि क्रियते भव्यानां पूर्वसेवेव ॥ १ ॥ विद्वज्जनसंपर्को नष्टेष्टज्ञातिदर्शनाभ्युदयः । कस्य न सुखाय भवने भवति महारत्नलाभश्च ॥ २ ॥ अथापरेद्युरुत्थाय पार्थिवस्तस्माद्ग्रामकान्निर्गत्य विवेश विन्ध्याट- वीम् । आट च तस्यामितश्चेतश्च सुबहून्दिवसान् । एकदा तु भूपतेर्भ्रमत एवाटविकसामन्तस्य शरभकेतोः सूनुर्व्याघ्रकेतुर्नाम कुतोऽपि कज्जलश्या- मलश्यामलतावलयेनाधिल्लाटमुर्द्धैः कृतमौलिबन्धम्, अन्धकारिणीम- कारणभुवा भ्रुकुटिभङ्गेन त्रिशाखिन त्रियामामिव साहससहचारिणीं लला- टस्थलीं सदा समुद्वहन्तम्, अवतंसितैकशुकपक्षप्रभाहरितायमानेन पिनद्धकाचरकाचमणिकर्णिकेन श्रवणेन शोभमानम्, किंचिच्चुलुल्लस्य सहसेत्यादियुगलकेन श्रीहर्षाभ्युदयशिवाकारमित्रराज्यश्रीप्राप्त्येकावलीलाभा- न्सूचयति । भव्यानां पूर्वसेवा दैवेन शुभसंपादनेन । शुभाभ्यासभावितचिन्ता भूयोऽपि क्रियत इति प्रतिपाद्यते । एकदा त्वित्यादौ । व्याघ्रकेतुर्नाम कुतोऽपि शबरयुवानमादाय भूपतेरर्थात्समी- पमाजगामेति संबन्धः । अटव्यां भव आटविकः । श्यामा गन्धप्रियङ्गुः । मौलयः केशाः । अन्धकारिणीं कृष्णाम् । त्रिशाखेन त्रिलेखेन । पिनद्धो बद्धः । काचरस्य कपिलस्य काचमणेः कर्णिका यत्र तसेन । चुल्लश्चिल्लः । उक्तं च—'स्युः क्लिन्नाक्षे बड़े लोगों के मन में जिन वस्तुओं की अभिलाषा उत्पन्न होती है, दैव उन्हें उपस्थित करने में देर नहीं लगाता, मानों वह भी पहले से उनकी सेवा करता रहता है । विद्वानों का संपर्क, भूले हुए अपने प्रिय बन्धु का दर्शन और अपने ही भवन में बहु- मूल्य रत्नों का लाभ—ये तीनों किसे सुख नहीं देते ? दूसरे दिन हर्ष उठे और उन्होंने उस वनग्राम से निकल कर विन्ध्याटवी में प्रवेश किया । बहुत दिनों तक उसी में इधर-उधर घूमते रहे । एक दिन जब राजा भटक ही रहे थे कि जंगली प्रदेशों के राजा शरभकेतु का लड़का व्याघ्रकेतु कहीं से एक शबर युवक को साथ लेकर मिलने आया । उस शबर युवक ने ललाट के ऊपर सांवली प्रियंगुलता से अपने बालों का जूड़ा बांध लिया था । बिना कारण के ही उसकी भौंहें तिरछी हो गई थीं, मानों वह साहस करके पास आई अंधेरी रात की भांति अपनी ललाटस्थली को हमेशा
अष्टम उच्छ्वासः ४०५ प्रविरलपक्ष्मणश्चक्षुषः सहजेन रागरोचिषा रसायनरसोपयुक्तं तारक्ष्वं क्षतजमिव क्षरन्तम्, अवनाटनासिकम्, चिपिटाधरम्, चिकिनचिबुकम्, अहीनहनूत्कटकपोलकूटास्थिपर्यन्तममीषदवाग्रग्रीवाबन्धम्, स्कन्नस्कन्धा- र्धभागम्, अनवरतकठिनकोदण्डकुण्डलीकरणकर्कशव्यायामविस्तारिते- नांसलेनोरसा हसन्तमिव तटशिलाप्रथिमानं विन्ध्यगिरेः, अजगरगरीयसा च भुजयुगलेन लघयन्तं तुहिनशैलशालद्रुमाणां द्राघिमाणम्, वराह- बालवलितबन्धनाभिर्नागदमनजटिकावाटिकाभिर्जटिलीकृतपृष्ठे प्रकोष्ठे प्र- तिष्ठां गतं गोदन्तमणिचित्रं त्रापुषं वलयं बिभ्राणम्, अतुन्दिलमपि तुण्डि- भम्, अहीरमणीचर्मनिर्मितपट्टिकयोश्चित्रचित्रकत्वक्कारकितपरिवारया सं- चुल्लश्चिल्लपिल्लः क्लिन्नेऽक्षिण चाप्यमी' इति । 'तरक्षुस्तु मृगादनः ।' आरण्यश्वेत्यर्थः । तस्येदं तारक्षवम् । तच्च क्वचिद्रसायनेनोपयुज्यते । अवनाटो निम्नः । चिपिटः स्थूलः ईषल्लघुश्च । चिकिनं स्थूलेषद्ध्रस्वम् । चिबुकमधराधः । उक्तं च—'अध- स्ताच्चिबुकं गण्डौ कपोलौ तत्परा हनुः' इति । अवाग्रावनता ग्रीवा कंधरा । स्कन्नः शुष्कः, लम्बमानो वा, उन्नतो वा । 'स्कन्धो भुजशिरोऽसोऽस्त्री' । अंसलेन बलवता । उरसा वक्षसा । अजगरः सर्पभेदः । द्राघिमाणं दीर्घत्वम् । वराहः सूकरः । नाग- दमनो विषहर ओषधिभेदः । जूटिका लघुमूलम् । वाटिकाः पूग्यः । गोदन्तः सर्प- भेदः । त्रपुणो विकारस्त्रापुषम् । 'त्रपुजतुनोः षुक्' । अतुन्दिलं कृशोदरम् । तुण्डिभं बृहन्नाभिकम् । 'तुन्दिवलिवटेर्भः' । स हि व्यायामवशात्क्षाममध्य उन्नतनाभिः तुण्डिभः । अहीरमणीनामा द्विवक्त्रः । चित्रकश्छायया गन्धतोऽप्यपरसर्पत्रासकः । धारण कर रहा था । उसके कान में सुग्गे के पंख का अवतंस लगा हुआ था, जो अपनी प्रभा से नीचे पाली में कच्चे शीशे के बाले को हरा बना रहा था । उसकी आँखें चिपचिपी और बरौनियों कम थीं और उनमें से स्वाभाविक लाली रसायन बनाने के उपयोग में आने वाले बाघ के रुधिर के समान मानों ढरक रही थी । नाक कुछ झुकी हुई और निचलो ओठ चिपकी हुई थी । एवं ठुड्डी कुछ छोटी थी । गालों के ऊपर की हड्डी बढ़ी हुई और गाल चौड़े थे । गर्दन एक ओर कुछ झुकी हुई थी । कन्धे का आधा भाग लटका हुआ था । वह अपनी चौड़ी छाती से जो हमेशा धनुष के खींचने के कठिन व्यायाम से मजबूत हो गई थी, विन्ध्याचल की शिलाओं की चौड़ाई को और अजगर सर्पके समान अपनी लम्बी भुजाओं से हिमालय के शालवृक्षों की लम्बाई को हँस रहा था । कलाई में सूअर के बालों में लपेटी हुई नागदमन नामक विषहर ओषधि की गुच्छियाँ बँधी थीं और गोदन्ती मणि से जड़ा हुआ
४०६ हर्षचरितम् कुब्जाजिनजालकितया शृङ्गमयमस्तृणमुष्टिभागभास्वरया पारदरसलेशलि- प्रसमस्तमस्तिकया कृपाणया करालितविशंकटकटिप्रदेशम् , प्रथमयौव- नोझिरूयमानमध्यभागभ्रष्टमांसभरिताविव स्थवीयसावूरुदण्डौ दधतम् , अच्छभल्लचर्ममयेन भल्लीप्रायप्रभूतशरभृता शबलशार्दूलचर्मपटपीडिते- नालिकुलकालकम्बललोललोम्ना पृष्ठभागभाजा भक्षाभरणेन पल्लवितमिय कार्यमुपदर्शयन्तम् , उत्तरत्रिभागोत्तंसितचाषपिच्छचारुशिखरे खदिर- जटानिर्माणे खरप्राणे प्रचुरमयूरपित्तपत्रलताचित्रितत्वचि त्वचिसारगुणे गुरुणि वामस्कन्धाध्यासितधनुषि दोषि लम्बमानेनावाक्शिरसा शितश- रकृत्तै कनलकविवरप्रवेशितेतरजङ्घजनितस्वस्तिकबन्धेन बन्धूकलोहितरु- धिरराजिरञ्जितघ्राणवर्त्मना वपुर्विततिव्यक्तविभाव्यमानकोमलक्रोडरोम- रांगे का कड़ा पड़ा था। उसका उदर छोटा किन्तु नाभी उभरी हुई थी। उसकी चौड़ी कमर में कटारी बँधी हुई थी। वह दुमुही साँप की खाल की दो पट्टियों से बनी म्यान में, जिस पर चिते के चमड़े के चकत्ते काटकर शोभा के लिए लगाए गए थे, रखी हुई थी। म्यान पर उसने औंध कर मृगचर्म लटका दिया था। कटारी की मूठ चमकदार सींग की बनाई गई थी और उसके मुँहवाल पर पारा चढ़ा हुआ था। उसकी जाँधें पहली जबानी के कारण कटिप्रदेश से खिसके हुए माँस से मानों भरकर अधिक मोटी हो गई थी। पीठ पर लटकते हुए तरकस के बोझ से वह जैसे दबता जा रहा था। उसका तरकस भालू के चमड़े का बना हुआ था। उसमें विशेष रूप से भल्लियाँ और बाण भरे हुए थे। चितकबरे बाघ के चमड़े से वह कसकर बँधा हुआ था और उसके रोयें भौंराले कम्बल की तरह लग रहे थे। बाँह के ऊपरी तिहारी भाग में चहे पक्षी के पंख सुशोभित थे। बाँह के नस इस प्रकार लग रहे थे मानों खैर की जटाएँ एक साथ बटी गई हों और उसकी भुजा में बल अधिक था। बाँस की तरह ठोस और तगड़ी उसकी बाँह पर मयूरपिच्छ से फूल-पत्तियों का गुदना गुदा था। उसके बायें कन्धे पर धनुष रखा हुआ था। खरहे की एक टाँग की लम्बी हड्डी तेज बाण की धारा से घुटने के पास काटकर दूसरे टाँग की पिंडली पहले की नळकी में पिरो देने से जो कमन्धा बन गया था उसमें अपनी बांह का अग्रभाग डालकर उसने खरहा को भुजा पर टाँग लिया था। नाक से बहते हुए लाल रक्त से सना हुआ खरहे का सिर नीचे की ओर लटक रहा था और झूलते हुए शरीर के खिंच जाने के कारण सामने की ओर पेट पर के मुलायम सफेद रोओं की धारी साफ दिखाई देती थी। धनुष के निचले कोर के निकले भाग द्वारा कण्ठ छेद कर उसमें एक तीतर लटकाया हुआ था, जिसकी चोंच के भीतर का ऊपरी तालु दिखाई पड़ रहा था। खरहे और तीतर उसके शिकार की बानगी की मूठ जान पड़ते थे। उनके दाहिने हाथ में विष से
अष्टम उच्छ्वासः ४०७ शुष्किम्ना शशेन शिताटनीशिखाप्रमथितग्रीवेण चापावृतचञ्चुत्तानताम्रता- लुना तित्तिरिणा वर्णकमुष्टिमिव मृगयाया दर्शयन्तम्, विषमविषदूषितव- दनेन च विकर्णेन कृष्णाहिनेव मूलगृहीतेन व्यग्रदक्षिणकराग्रम्, जङ्गम- मिव गिरितटतमालपादपम्, यन्त्रोल्लिखितमश्मसारस्तम्भमिव भ्रमन्तम्, अञ्जनशिलाच्छेदमिव चलन्तम्, अयःसारमिव गिरेर्विन्ध्यस्य गलन्तम्, पाकलं करिकुलानाम्, कालपाशं कुरङ्गयूथानाम्, धूमकेतुं मृगराजचक्रा- णाम्, महानवमीमहं महिषमण्डलानाम्, हृदयमिव हिंसायाः, फलमिव पापस्य, कारणमिव कलिकालस्य, कामुकमिव कालरात्रेः, शबरयुवानमा- दायाजगाम। दूरे च स्थापयित्वा विज्ञापयांबभूव—'देव ! सर्वस्यास्य विन्ध्यस्य स्वामी सर्वपल्लीपतीनां प्राग्रहरः शबरसेनापतिर्भूकम्पो नाम । तस्यायं निर्घातनामा स्वस्रीयः सकलस्यास्य विन्ध्यकान्तारारण्यस्य पर्णा- नामप्यभिज्ञः किमुत प्रदेशानाम् । एनं पृच्छतु देवो योऽग्योऽयमाज्ञां कर्तुम्।' इति कथिते च निर्घातस्तु क्षितितलनिहितमौलिः प्रणाममकरोत् । उप- निन्ये च तित्तिरिणा सह शशोपायनम् । अवनिपतिस्तु संमानयन्स्वयमेव तमप्राक्षीत्—'अङ्ग ! अभिज्ञा यूयमस्य सर्वस्योद्देशस्य ? विहारशीलाश्च दिवसष्वेतेषु भवन्तः ? सेनापतेर्वाऽन्यस्य वा तदनुजीविनः कस्यचिदुदा- रूपा नारी न गता भवेद्दर्शनगोचरम् ?' इति । बुझी हुई नोंक वाला बाण था, मानों पूँछ से पकड़ा हुआ काला नाग हो। पर्वतीय प्रदेश का वह चलता-फिरता तमालवृक्ष था। वह खराद पर चढ़ाकर बना घुमता हुआ लौह- स्तम्भ था। चलता हुआ अञ्जनशिला का टुकड़ा था। खान से ढलता हुआ विन्ध्याचल का लोहा था। वह हाथियों के लिये ज्वर, हिरनों के लिए कालपाश, सिंहों के लिए धूमकेतु, भैसों के लिए दुर्गानवमी का उत्सव (जिसमें भैंसे बलि चढ़ाए जाते हैं) था। वह साक्षात् हिंसा का हृदय, पाप का फल, कलियुग का कारण, कालरात्रि का पति जैसा लग रहा था। व्याघ्रकेतु ने उस शबर युवक को दूर ही ठहरा कर राजा से निवेदन किया—'देव, समस्त विन्ध्यक्षेत्र का स्वामी और पल्लीपतियों में श्रेष्ठ भूकम्प नाम का शबर सेनापति है। निर्घात नाम का यह उसी का भांजा है जो समस्त विन्ध्याचल के जङ्गल के पत्ते-पत्ते की खबर रखता, प्रदेशों की तो बात ही क्या ? देव इससे जो पूछें यह आज्ञापालन के योग्य है। उसके यह कहने पर निर्घात ने धरती पर सिर टेक कर प्रणाम किया और तीतर के साथ खरहे को भेंट के रूप में समीप में रख दिया। राजा ने उस भेंट
४०८ हर्षचरितम् निर्घातस्तु भूपालालापनप्रसादेनात्मानं बहुमन्यमानः प्रणाम, दर्शि- तादरं च व्यज्ञापयत्—'देव ! प्रायेणात्र हरिण्योऽपि नापरिगताः संचरन्ति सेनापतेः, कुत एव नार्यः ? नाप्येवंरूपा काचिदबला । तथापि देवादेशा- दिदानीमन्वेषणं प्रति प्रतिदिनमनन्यकृत्यैः क्रियते यत्नः । इतश्चार्धगव्यू- तिमात्र एव मुनिमहिते महति महीधरमालामूलरुहि महीरुहां षण्डेऽपि पिण्डपाती प्रभूतान्तेवासिपरिवृतः पाराशरी दिवाकरमित्रनामा गिरिनदी- माश्रित्य प्रतिवसति, स यदि·विन्देद्वार्ताम्' इति । तच्छ्रुत्वा नरपतिर- चिन्तयत्—'श्रूयते हि तत्रभवतः सुगृहीतनाम्नः स्वर्गतस्य ग्रहवर्मणो बालमित्रं मैत्रायणीयस्त्रयीं विहाय ब्राह्मणायनो विद्वानुत्पन्नसमाधिः सौगते मते युवैव काषायाणि गृहीतवान्' इति । प्रायशश्च जनस्य जनयति सुहृदपि दृष्टो भृशमाश्वासम् । अभिगमनीयाश्च गुणाः सर्वस्य । कस्य न प्रतीद्यो मुनिभावः । भगवती च वैधेयेऽपि धर्मगृहिणी गरिमाणमापाद- पाराशरी भिक्षुः । विन्देल्लभेत् । मैत्रायणीयः शाखाया अध्येता । 'ऋग्यजुः- सामनामाथ त्रयी वेदत्रयः स्मृताः' । ब्राह्मणायनो द्विजवरिष्ठः । समाधिरेका- ग्रता । अभिगमनार्हा अभिगमनीयाः । प्रतीद्यः पूज्यः । वैधेये मूर्खे । उक्तं च— 'अज्ञे मूढयथाजातमूर्खवैधेयबालिशाः' इति । का सम्मान करते हुए स्वयं पूछा—'भाई, तुम इस समस्त प्रदेश की जानकारी रखते हो ? और इन दिनों यहीं घूमते रहे हो । क्या तुम्हारे सेनापति या उसके किसी दूसरे अनुचर के देखने में एक सुन्दर स्त्री इधर आई है ?' निर्घात राजा के साथ बातचीत करने की प्रसन्नता से अपने आपको धन्य मानता हुआ प्रणाम करके आदरपूर्वक बोला—'देव, सेनापति के अनजाने में हरिणी भी जब नहीं घूमतीं तो नारियों की बात ही क्या ! इस तरह की कोई अबला इस जङ्गल में नहीं, फिर भी आपके आदेश से अब सब काम छोड़कर उसे ढूँढ़ने का प्रयत्न होगा । यहाँ से एक कोस की दूरी पर पहाड़ की जड़ में वृक्षों के घने झुरमुट में भिक्षावृत्ति से निर्वाह करने वाला, अपने अनेक शिष्यों के साथ दिवाकरमित्र नाम का पाराशरी भिक्षु गिरि नदी के किनारे रहता है । शायद उसे खबर लगी हो ।' यह सुनकर राजा ने सोचा—'मैंने भी सुना है कि आदरणीय सुगृहीतनाम स्वर्गीय गृहवर्मा के बालसखा मैत्रायणी शाखा के अध्येता ब्राह्मणश्रेष्ठ और विद्वान् जिन्होंने चित्तवृत्ति की एकाग्रता प्राप्त कर लेने से प्रव्रज्या ग्रहण कर बौद्ध भिक्षुओं के गेरुवे वस्त्र धारण कर लिये थे ।' ऐसा प्रायः देखा जाता है कि मित्र भी मिलकर हृदय में आश्वासन उत्पन्न कर देता है । सबके गुण अनुसरण के योग्य
अष्टम उच्छ्वासः ४०६ यति प्रव्रज्या, किं पुनः सकलजनमनोमुषि विदुषि जने । यतो नः कुतू- हलि हृदयमभूत्सततमस्य दर्शनं प्रति प्रासङ्गिकमेवेदमपतितमतिकल्याणं पश्यामः प्रयत्नप्रार्थितदर्शनं जनमिति । प्रकाशं चाब्रवीत्—'अङ्ग ! समुप- दिश तमुद्देशं यत्रास्ते स पिण्डपाती' इति । एवमुक्त्वा च तेनैवोपदिश्य- मानवर्त्मा प्रावर्तत गन्तुम् । अथ क्रमेण गच्छत एव तस्य अनवकेशिनः कुड्मलितकर्णिकाराः, प्रचुरचम्पकाः स्फीतफलेग्रयहः, फलभरभरितनमेरवः नीलदलनलदनारि- केलनिकराः, हरिकेसरसरलपरिकराः कोरकनिकुरम्बरोमाञ्चितकुरबकरा- जयः, रक्ताशोकपल्लवलावण्यलिप्यमानदशदिशः, प्रविकसितकेसररजो- विसरबध्यमानचारुधूसरिमाणः स्वरजः सिकतिलातलकतालाः, प्रविचलि- अथ क्रमेण गच्छत एवास्यैवंविधास्तरवो दर्शनमवतेरुरिति संबन्धः । अवकेशी निष्फलतरुः । उक्तं च—'वन्ध्योऽफलोऽवकेशी च कर्णिकारो द्रुमोत्पलः । परिष्याधः' इति पर्यायः । 'स्यादवन्ध्यः फलेग्रहिः' । नमेरुस्तरुभेदः । 'नलदः सल्लकी मांसी नारिकेलस्तु लाङ्गली' इत्यमरः (?) । हरिकेसरः । उक्तं च—'चाम्पेयः केसरो नागकेसरः काञ्चनाह्वयः' । सरला देवदारवः । कोरकः कलिका । कुरबका ये योषि- तामालिङ्गनैः पुष्यन्ति । रक्ताशोका ये सालक्तककामिनीचरणहताः फुल्लन्ति । केसरा बकुलाः । ये कान्तागण्डूषशीधुसेकेन विकसन्ति । तिलकाः क्षुरकाः । ये हैं और भिक्षु का वेष किसका पूज्य नहीं ! धर्म का घरनो भगवती प्रव्रज्या जब मूर्ख व्यक्ति में भी गौरव उत्पन्न कर देती है तो समस्त जन के चित्त को हर लेने वाले विद्वान् की क्या बात है जो हमारा हृदय उनके दर्शनों के लिए कुतूहल से भर गया है । हम प्रयत्न से दर्शन देने वाले उनको ( दिवाकरमित्र को ) प्रसङ्गतः प्राप्त अपने कल्याण के रूप में देखते हैं । उन्होंने कहा—'भाई, वे भिक्षु जहाँ हों, उस स्थान को बताओ ।' यह कहकर निर्घात के द्वारा बताए गये मार्ग पर चलने लगे । उसके साथ मार्ग में चलते हुए ही हर्ष ने फले-फूले अनेक वृक्षों पर दृष्टिपात किया । कर्णिकार कोढ़ी ले रहे थे । चम्पक फलों से लद गए थे । नमेरु फलों के भार से झुक गये थे । साँवले पत्तों वाले सल्लकी और नारियल के पेड़ झुण्ड के झुण्ड थे । नागकेसर और सरल चारों ओर छाए हुए थे, कुरबक वृक्षों की कोंदियाँ उनके रोमाञ्च की भाँति निकल रही थीं । रक्ताशोक के पल्लवों की लाली दिशाओं में जैसे लिप रही थी । खिले हुए केसरवृक्षों के पराग उड़कर वन को धूसर कर रहे थे । तिलकवृक्षों के पराग बालू के
४१० हर्षचरितम् तहिङ्गवः, प्रचुरपूगफलाः, प्रसवपूगपिङ्गलप्रियङ्गवः, परागपिञ्जरितमञ्जरी- पुञ्जायमानमधुपमञ्जुरिशञ्जानितजनमुदः, मदमलमेचकितमुचुकुन्दरस्क- न्धकाण्डकथ्यमाननिःशङ्ककरिकरटकण्डूतयः, उड्डीयमाननिःशङ्कचटुलकृ- ष्णशारशावसकलशाद्वलसुभगभूमयः, तमःकालतमालमालामीलिता- तपाः, स्तबकदन्तुरितदेवदारवः, तरलताम्बूलीस्तम्बजालकितजम्बूजम्भी- रवीथयः, कुसुमरजोधवलधूलीकदम्बचक्रचुम्बितव्योमानः, बहलमधुमो- क्षोक्षितक्षितयः, परिमलघटितघनघ्राणतृप्तयः; कतिपयदिबससूतकुकुटी- कुटीकृतकुटजकोटराः, चटकासंचार्यमाणवाचाटचाटकैरिक्रियमाणचाटवः, सहचरीचारणचञ्चरचकोरचञ्चवः, निर्भयभूरिभुरुण्डभुज्यमानपाककपिल- प्रसादिकामिनीदर्शनमात्रेण कुसुमिताः संपद्यन्ते । हिङ्गु रामठम् । उक्तं च— ‘सहस्रवेधि जतुकं बाहीकं हिङ्गु रामठम्’ इति । पूगः क्रमुकवृक्षः । प्रसवपूगाः पूग- फलसमूहाः । प्रियङ्गु श्यामलता । ‘श्यामा तु वनिताह्वया । लता गोबन्धनी गुन्द्रा प्रियङ्गुः फलिनी फली । विष्वक्सेना गन्धफली कारम्भः प्रियकश्च सः ॥’ पुञ्जमानः संहियमाणः । मुचुकुन्दः पुष्पतरुभेदः करटौ गण्डौ । तमालस्तापिच्छः । उक्तं च—‘शक्रपादपः पारिभद्रकः । भद्रदारु द्रुकिलिमं पीतदारु च दारु च । पूतिकाष्ठं च सप्त स्युर्देवदारुणि’ इति । ताम्बूली नागवल्ली । जम्बू वृक्षभेदः । जम्भीरा दन्त- शठाख्याः । उक्तं च—‘स्युर्जम्बीरे वृन्दशठजम्भजम्भीरजम्भलाः’ इति । ‘समीरणो मरुवकः प्रस्थपुष्पः फणिज्जकः । जम्भीरे’ इति । धूलीकदम्बाख्या ग्रैष्मिका वृक्ष- भेदाः । कुटजो गिरिमल्लिका । उक्तं च—‘कुटजो गिरिमल्लिका’ इति । चटकाया अपत्यानि चाटकैराः । चारणं भोजनम् । चञ्चुरा निपुणाः । भुरुण्डाः पक्षिभेदाः । समान भर गये थे । हींग हवा से हिल रहे थे । सुपारी के फल खूब लगे थे । प्रियङ्गुलतायें सुपारी के फूलों से पीली लग रही थीं । पराग से भरी पीली मञ्जरियों पर लदे हुए भौंरे की सुन्दर गुञ्जार सुनकर लोग प्रसन्न हो रहे थे । मुचुकुन्द के वृक्षों में लगे हुए मद के मलिन चित्ते स्पष्ट बता रहे थे कि हाथियों ने निःशङ्क होकर अपने कुम्भस्थल की खुजान मिटाई है । घास की हरियाली से भरी जमीन पर चञ्चल हिरन के बच्चे कुलांचे मार रहे थे । अन्धकार के समान कृष्ण वर्ण बाले तमालवृक्षों से आतप नष्ट हो गया था । देवदारु वृक्षों में गुच्छे निकल आए थे । जामुन और जम्मीरी नींबू के वृक्षों पर नागवल्ली लतायें लहरा रही थीं । धूलीकदम्बों के फूलों का पराग उड़कर आकाश में व्याप्त हो रहा था । धरती फूलों के मकरन्द से सिंच गई थी । फूलों की गन्ध नाक में भर जाती थी । कुछ ही दिनों की ब्याई हुई कुक्कुटी कुटज के कोटर में बैठी थी । गौरैया चूँ-चूँ करते हुए अपने चुङ्गकों को उड़ाना सिखा रही थी । चकोर अपनी सहचरी को चोंच से चुग्गा
अष्टम उच्छ्वासः ४११ पीलवः, सदाफलकट्फलफलविशसननिःशूकशुकशकुन्तशातितशलाटवः, शैलेयसुकुमारशिलातलसुखशयितशशशिशवः, शेफालिकाशिखाविवरवि- स्त्रब्धविवर्तमानगौधेरराशयः, निरातङ्करङ्कवः, निराकुलनकुलकुलकेलयः, कलकोकिलकुलकवलितकलिकोद्गमाः, सहकारारामरोमन्थायमानचमर- यूथाः, यथासुखनिषण्णनीलाण्डजमण्डलाः, निर्विकारवृकविलोक्यमानपो- तपीतगवयधेनवः, श्रवणहारिसनीडगिरिनितम्बनिर्भरनिनादनिद्रानन्दम- न्दायमानकरिकुलकर्णतालदुन्दुभयः, समासन्नकिन्नरीगीतरवरसमानरुरवः, प्रमुदिततरतरक्षवः, क्षतहरितहरिद्राद्रवरज्यमाननववराहपोतपोत्रवलयः, गुञ्जाकुञ्जगुञ्जज्जाहकाः, जातीफलकसम्प्रशालिजातकवलयः, दशनकुपित- पीलुफलं संसीकम् । कट्फलः श्रीपर्णान्यो वृक्षः । उक्तं च—'श्रीपर्णिका कुमुदिका कुम्भी कैडर्यकट्फलौ' इति । विशसनं भेदनम् । निःशूको निर्दयः । शलाटून्यप- क्कानि फलानि । उक्तं च—'आमे फले शलाटुः स्यात्' इति । शिलासु भवं शैलेयम् । शेफालिका लताभेदः । 'स्त्रियां गौधेरगोधारगौधेया गोधिकात्मजाः' इति । रङ्कवो मृगभेदाः । सहकार आम्रः । उक्तं च—'आम्रश्चूतो रसालोऽसौ सहकारोऽतिसौरभः' इति । रोमन्थायमाना उद्गीर्य चर्वन्तः । चमरा मृगविशेषाः । नीलाण्डजा मृगभेदाः । वृका आरण्यश्वानः । पोतः शिशुः । 'पोतः पाकोऽर्भको डिम्भः पृथुकः शावकः शिशुः' इत्यमरः । गवया गोसदृशाः प्राणिभेदाः । 'तरक्षुस्तु मृगादनः' । हरिद्रा पीतद्रुः । उक्तं च—'अथ पीतद्रुः कालेयकहरिद्रवाः । दार्वी पचंपचा दारु- हरिद्रा पर्जनीत्यपि ॥' वराहः सूकरः । पोत्रं सूकरमुखम् । गुञ्जा रक्तिका । जाहकाः दे रहा था । शुकण्ड पक्षी पके हुए लाल पीलुओं को निःशङ्क होकर खा रहे थे । तोतों के बच्चे शरीफे और कटहल के कच्चे फलों को निठुरता से कुतर कर गिरा रहे थे । पर्वत की चिकनी शिलाओं पर खरहों के बच्चे सुख से सो रहे थे । छिपकली के छोटे बच्चे शेफालिक। की जड़ों की सुराखों में घुस रहे थे । रङ्क नामक मृग निडर घूम रहे थे । नेवले आपस में निराकुल होकर कूद-फाँद कर रहे थे । कूकभरे कोकिल उत्पन्न होती हुई कोंड़ी को निगल जाते थे । चमरु हिरनों के झुण्ड आम के बगीचों में जुगाली कर रहे थे । नीलाण्डज मृग सुखपूर्वक बैठे हुए थे । दूध पीते हुए नीलगाय के बच्चों को पास में बैठे भेड़ियेकुछ कहे बिना देख रहे थे । कानों को सुख पहुँचाने वाली निकट के पर्वत के झरते हुए झरने की आवाज सुनते हुए नींद से माँते ऊँघते हुए हाथियों के कानों के फटफटाने की दुन्दुभि जैसी आवाज धीरे-धीरे कम पड़ती जा रही थी । कहीं रुरु हिरन पास ही में किन्नरियों के संगीत का आनन्द ले रहा था और तेंदुए उन्हें देखकर प्रसन्न हो रहे थे । बनैले सूअरों के बच्चों की थूथनियाँ खोदकर हल्दी के कुटकुटाने से रँग गई थी । झाऊ चूहे गुञ्जा वृक्षों
कपिपोतपेटकपाटितपाटलमुखकीटपुटकाः, लकुचलम्पटगोलाङ्गूललङ्घ्य- मानलवलयः, बद्धवालुकालवालवलयाः, कुटिलकुटावलिवलितवेगगिरिन- दिकास्रोतः, निबिडशाखाकाण्डलम्बमानकमण्डलयः, सूत्रशिक्यासक्त- रिक्तभिक्षाकपालपल्लवितलतामण्डपाः, निकटकुटीकृतपाटलमुद्राचैत्यक- मूर्तयः, चीवराम्बररागकषायोदकदूपितोद्देशाः, मेघमया इव कृतशिखण्डि- कुलकोलाहलाः, वेदमया इवापरिमितशाखाभेदगहनाः, माणिक्यमया इव महानीलतनवः, तिमिरमया इव सकलजननयनमुषः, यामुना इवो- र्ध्वीकृतमहाह्रदाः, मरकतमणिश्यामलाः क्रीडापर्वतका इव वसन्तस्य, अञ्जनाचला इव पल्लविताः, तनया इवाटवीजाता विन्ध्यस्याद्रेः, पालाला- शालिजातकाश्च प्राणिभेदाः । पाटलाः कीटाः । पुटका आलयाः । 'लकुचो लिकुचो ड्डुहुः' इत्यमरः । गोलाङ्गूलाः कृष्णमुखवानराः । लवलयो लताभेदः । कमण्डलु- र्मुनिजलभाण्डम् । शिक्यं भिक्षाभाजनम् । जालिका निकटकुटीषु कृताः । मुद्रया कृतानामल्पचैत्यानां मूर्तयो येषु । शाखा लताः, कठाद्याश्च । महानीला अत्यन्त- कृष्णाः, महानीलाश्च प्राणिभेदाः । नयनमुषो रम्यत्वात्, प्रकाशनाच्च । प्रतिप्रस्रवकाः प्रतिच्छन्दकाः । के कुंजों में गूँज रहे थे । जायफल के नीचे शालिजातक नामक पशु सोए थे । लाल ततैयों के डङ्क मारने से कुपित हुए बन्दरों ने उनके छत्तों को नोंच डाला था । लंगूर बडुआ के फल खाने के लिए लवली लताओं के इस पार से उस पार कूद रहे थे । पेड़ों के चारों ओर पानी डालने के लिए बालू के थहले बनाए गए थे । टेढ़े-मेढ़े वृक्षों के चारों ओर पहाड़ी नदियों के सोते तेजी से बह रहे थे । मुनियों ने वृक्षों की मोटी शाखाओं में कमण्डलु लटका दिए थे । लतामण्डपों में सूत की बनी हुई सिकहरों पर खाली भिक्षाकपाल रख दिए गए थे । कुटियों के समीप स्तूप या चैत्य की बनी हुई आकृतियों वाली पक्की मिट्टी की लाल मुहरें थीं । चीवर वस्त्रों के धोने से दूर तक वहाँ के जल उनके रस से दूषित हो गए थे । मेघ के सदृश उन वृक्षों पर मोर शोर मचा रहे थे । वेदों जैसी उन वृक्षों की शाखाएँ अपरिमित और गहन थीं । माणिक्य की भाँति वे वृक्ष अत्यन्त नीले (महानील, मणिविशेष ) वर्ण के थे । सारे लोगों की दृष्टि को अन्धकार के समान विफल कर देने वाले थे । महाह्रदों के रूप में मानों यमुना के बड़े-बड़े सरोवर ऊपर उठा दिए गए हों, या मानों जड़ी हुई मरकत मणियों से श्यामवर्ण के वसन्त के क्रीड़ापर्वतक हों, या काले- काले अञ्जन के पर्वत निकल आए हों, जंगलों में उत्पन्न हुए मानों विन्ध्याचल के पुत्र हों,
[Header] अष्टम उच्छ्वासः ४१३
[Top Sanskrit Text] न्धकारराशय इव भित्त्वा भुवमुत्थिताः, प्रतिप्रवेशिका इव वर्षावासरा- णाम्, अंशावतारा इव कृष्णार्धरात्रीणाम्, इन्द्रनीलमयाः प्रासादा इव वनदेवतानाम्, पुरस्ताद्दर्शनपथमवतेरुस्तरवः । ततो नरपतेरभवन्मनस्यदूरवर्तिना खलु भवितव्यं भदन्तेनेति । अवतीर्य च गिरिसरिति समुपस्पृश्य युगपद्विश्रामसमयसमुन्मुक्तहेषाघो- षबधिरीकृताटवीगहनामस्मिन्नेव प्रदेशे स्थापयित्वा वाजिसेना मवलम्ब्य च तपस्विजनदर्शनोचितं विनयं हृदयेन दक्षिणेन च हस्तेन माधवगुप्त- मंसे विरलैरेव राजभिरनुगम्यमानश्चरणाभ्यामेव प्रावर्तत गन्तुम् । अथ तेषां तरूणां मध्ये नानादेशीयैः स्थानस्थानेषु स्थाणूनाश्रितैः शिलातलेषूपविष्टैर्लताभवनान्यध्यावसद्भिररण्यानीनिकुञ्जेषु निलिनैर्विटप- च्छायासु निषण्णैस्तरुमूलानि निषेवमाणैर्वीतरागैरार्हतैर्मस्करिभिः श्वेत-
[Middle Commentary / Tika] भदन्त इति सौगतप्रतिमानां पूजावचनम् । उद्यानमित्यन्ये । अथैत्यादौ । तरूणां मध्ये दिवाकरमद्राक्षीदिति संबन्धः । नानादेशीयैर्वीतरागै- रिति चार्हतैरित्यादीनां सर्वेषां विशेषणम् । स्थाणूनाश्रितैरित्यादि तु केषाञ्चित् । 'स्थाणूरस्त्री ध्रुवः शङ्कुः' इत्यमरः । 'महारण्यमरणयानी विस्तारो विटपोऽस्त्रियाम्' इत्यमरः । 'मूलं वृद्धोऽङ्घ्रि नामकः' । अर्हन्देवता येषां ते आर्हतास्तैर्नग्नक्षपणकैः ।
[Bottom Hindi Translation] या मानो पाताल के अन्धकार पृथिवी को फोड़कर बाहर निकल गए हों, अथवा वे मानों वर्षा के दिनों के पड़ोसी हों, या कृष्णपक्ष की अर्धरात्रियों के अंशावतार हों, या इन्द्रनील मणियों के बने वनदेवताओं के प्रासाद हों । तब राजा के मन में हुआ कि अब निश्चय ही भदन्त का आश्रम यहां से दूर नहीं होना चाहिए । यह सोचकर उन्होंने गिरिनदी में उतरकर आचमन किया । उसी प्रदेश में विश्राम के लिए वाजिसेना को, जो अपनी हिनहिनाहट से जंगल को भर रही थी, ठहरा दिया । स्वयं तपस्वियों के दर्शन के उचित विनय को हृदय से धारण किया । माधवगुप्त के कन्धे पर दाहिना हाथ रख और साथ में कुछ राजाओं को ले पैदल ही चल पड़े । उन वृक्षों के बीच में शिष्यभाव से नाना देशों से आए हुए अनेक वीतराग लोगों को देखा । जगह-जगह पर उनमें कुछ लोग लकड़ी के खूठों पर बैठे थे । कुछ चट्टानों पर विराजमान थे । कुछ लताभवनों में बैठे हुए थे । कुछ जंगल के झुरमुटों में छिपकर बैठे थे । कुछ वृक्षों की छाया में जम गए थे । कुछ वृक्षों की जड़ों पर आसन जमा चुके थे । वे वीतराग आर्हत ( जैन साधु ), मस्करी ( पाशुपतमतानुयायी ), श्वेतपट ( सेवड़ा,
४१४ हर्षचरितम् पटैः पाण्डुरभिक्षुभिर्भागवतैर्वर्णिभिः केशलुञ्चकैः कापिलेजैनेर्लोकायतिकैः काणादैरौपनिषदैरैश्वरकारणिकैः कारन्धमिभिर्धर्मशास्त्रिभिः पौराणिकैः साप्ततन्तवैः शाब्दिकैः पाञ्चरात्रिकैरन्यैश्च स्वान्स्वान्सिद्धान्ताञ्छृण्व- द्भिरभिमुक्तैश्चिन्तयद्भिश्च प्रत्युच्चरद्भिश्च संशयानैश्च निश्चिन्वद्भिश्च- व्युत्पादयद्भिश्च विवदमानैश्चाभ्यस्यद्भिश्च व्याचक्षाणैश्च शिष्यतां प्रतिपन्नैर्दूरदेवावेद्यमानम्, अतिविनीतैः कपिभिरपि चैत्यकर्म कुर्वा- णैस्त्रिशरणपरैः परमोपासकैः शुकैरपि शाक्यशासनकुशलैः कोशं समुपदिशद्भिः शिक्षापदोपदेशदोषोपशमशालिनीभिः शारिकाभिरपि धर्मदेशनां दर्शयन्तीभिरनवरतश्रवणगृहीनालोकैः कौशिकैरपि मस्करिभिः परिव्राजकैः । श्वेतपटैः श्वेतोर्णाकम्बलवासोभिः, नग्नक्षपणकभेदैः । पाण्डुरभिक्षुभिस्स्त्यक्तकाषायैः । भागवतैर्विष्णुभक्तैः । वर्णिभिर्ब्रह्मचारिभिः । केश- लुञ्चनैर्यथार्थनामभिः । लोकायतिकैश्चार्वाकैः । जैनैर्बौद्धैः । कापिलैः सांख्यैः । काणा- दैर्वैशेषिकतार्किकैः । औपनिषदैर्वेदान्तवादिभिः । ऐश्वरकारणिकैनैयायिकैः । कार- न्धमिभिर्धातुवादिभिः । पाषण्डभेदैरित्यन्ये । धर्मशास्त्रिभिः स्मृतिज्ञैः । शाब्दिकै- र्वैयाकरणैः । पाञ्चरात्रिकैर्वैष्णवभेदैः । सिद्धान्तानागमान् । त्रिशरणेति । त्रयो बुद्ध- धर्मसंघाः । शाक्यो बुद्धः । कोशो बौद्धसिद्धान्तो वसुबन्धुकृतः । देशना कथनम् । श्वेताम्बर जैन सम्प्रदाय के साधु ), पाण्डुर भिक्षु ( आजीवक ), भागवत, वर्णी ( नैष्ठिक ब्रह्मचारी साधु ), केशलुञ्चक ( केशों का लोच करने वाले जैन साधु ) , कापिल ( कपिल- मतानुयायी सांख्य ), जैन, लोकायतिक ( चार्वाक ), काणाद ( वैशेषिक ), औपनिषद ( उपनिषद् या वेदान्तदर्शन के ब्रह्मवादी दार्शनिक ), ऐश्वरकारणिक ( नैयायिक ), कार- न्धमी ( धातुवादी या रसायन बनाने वाले ), धर्मशास्त्री ( मन्वादि स्मृतियों के अनुयायी ), पौराणिक, साप्ततन्तव ( यज्ञवादी मीमांसक ), शाब्दिक ( शब्दब्रह्म के अनुयायी वैयाकरण दार्शनिक ), पाञ्चरात्रिक ( पञ्चरात्र संज्ञक प्राचीन वैष्णवमत के अनुयायी ) और इनके अतिरिक्त और भी लोग अपने-अपने आगमों का पूरी लगन के साथ श्रवण, मनन, आवृत्ति, संशय, निश्चय, व्युत्पत्ति, विवाद और अभ्यास के द्वारा व्याख्यान कर रहे थे । दूर ही से देखकर प्रतीत हो जाता था कि यह मदन्त का निवास है। वहां अत्यन्त विनीत शिष्य की भाँति वानर भी चैत्यवन्दनकर्म में तत्पर रहते थे, शुक पक्षी भी बुद्ध, धर्म, संघ इन तीन रत्नों की शरण में जाते थे और परम उपासक एवं शाक्यशासन में कुशल विद्वान् होकर वसुबन्धुकृत अभिधर्मकोश का उपदेश देते थे । सारिकाएं भी भगवान् बुद्ध के बताए हुए दस शीलों के शिक्षापदों के उपदेश द्वारा दोष का मार्जन करके धर्म देशना
अष्टम उच्छ्वासः ४१५ बोधिसत्त्वजातकानि जपद्भिर्जातसौगतशीलशीतलस्वभावैः शार्दूलैर- प्यमांसाशिभिरुपास्यमानम् , आसनोपान्तोपविष्टविस्रब्धानेककेसरिशाव- कतया मुनिपरमेश्वरम् , अकृत्रिम इव सिंहासने निषण्णम्, उपशममिव पिबद्भिर्वनहरिणैर्जिह्वालताभिरुपलिह्यमानपादपल्लवम् , वामकरतलनिविष्टेन नीवारमश्नता पारावतपोतकेन कर्णोत्पलेनेव प्रियां मैत्रीं प्रसादयन्तम् , इतरकरकिसलयनखमयूखलेखाभिर्जनितजनव्यामोहम् , उद्ग्रीवं मयूरं मरकतमणिकरकमिव वारिधाराभिः पूरयन्तम् , इतस्ततः पिपीलकश्रे- णीनां श्यामाकतण्डुलकणान्स्वयमेव किरन्तम् , अरुणेन चीवरपटलेन म्रदीयसा संवीतम् , बहलबालातपानुलिप्तमिव पौरंदरं दिग्भागम् , उल्लि- खितपद्मरागप्रभाप्रतिमया रक्तावदातया देहप्रभया पाटलीकृतानां काषा- यग्रहणमिव दिशामप्युपदिशन्तम् , अनौद्धत्यादधोमुखेन मन्दमुकुलित- बोधिः समाधिः । तत्प्रधानसत्त्वं बुद्धभट्टारकः । तदीयानि जातकानि जीमूतवाह- नादिजन्मकथाः । मुनिपरमेश्वरम् मुनीश्वरं बुद्धम् । अपकारिण्यभिप्रीतिमैत्री । पिपीलकः कीटभेदः । चीवरं मुनिवासः । संवीतमाच्छादितम् । उल्लिखितश्चरणो- ( धर्मोपदेश ) करती थीं। उल्लू पक्षी भी बोधिसत्त्व की जातक कहानियों को हमेशा सुन रहे थे और उनसे आलोक ग्रहण कर रहे थे। व्याघ्र भी भगवान् बुद्ध का शील पालन करते थे और उनका स्वभाव शान्त बन गया था, और कभी भी मांस का आहार नहीं करते थे । इस प्रकार वहां भदन्त की सेवा हो रही थी। उनके आसन के दोनों ओर कई सिंहशावक विस्रब्धभाव से बैठे हुए थे। ऐसा लग रहा था मानों साक्षात् मुनि परमेश्वर भगवान् बुद्ध ही सिंहासन पर विराजमान हों। वनहरिन उनके पैर चाट रहे थे, मानों उनके शमभाव का पान कर रहे हों। उनके बायें हाथ पर बैठा हुआ कबूतर का बच्चा धान कुटरा रहा था, मानों अपने-अपने कर्णोत्पल के द्वारा प्रियामैत्री-भावना का प्रसादन कर रहे थे। उनके दाहिने हाथ के नखों की किरणें लोगों को चकाचौंध में डाल देती थीं। मरकत के कमण्डलु की भाँति गर्दन ऊपर उठाए मयूर को जलधारा से नहला रहे थे। इधर उधर स्वयं जाकर चींटियों के लिए सांवा की खुद्दी छींट रहे थे। लाल और मुलायम संघाटी ओढ़े हुए थे, मानों प्रातःकाल अरुणाई से भरा पूर्व का दिग्भाग हो। खराद पर चढ़े हुए पद्मराग के समान लाल और उज्ज्वल अपनी देह की प्रभा से दिशाओं को पाटल बना रहे थे, मानों उन्हें भी काषाय वस्त्र धारण करने के लिए उपदेश कर रहे हों । थोड़े मुकुलित कुमुद की भाँति उनकी स्निग्ध, धवल और प्रसन्न आँखें अनौद्धत्य के कारण झुकी हुई थीं मानों संसारी क्षुद्र जन्तुओं के जीवन के लिए अमृत की वर्षा कर रहे थे। उनका
४१६ हर्षचरितम् कुमुदाकरेण स्निग्धधवलप्रसन्नेन चक्षुषा जनक्षुण्णक्षुद्रजन्तुजीवनार्थममृत- मिव वर्षन्तम् , सर्वशास्त्राक्षरपरमाणुभिरिव निर्मितम् , परमसौगतमप्य- बलोकितेश्वरम् , अस्खलितमपि तपसि लग्नम् , आलोकमिव यथावस्थि- तसकलपदार्थप्रकाशकं दर्शनार्थिनाम् , सुगतस्याप्यभिगमनीयम् , अवध- र्मस्याप्याराधनीयमिव, प्रसादस्यापि प्रसादनियमिव, मानस्यापि मान- नीयमिव, वन्द्यत्वस्यापि वन्दनीयमिव, आत्मनोऽपि स्पृहणीयमिव, ध्यानस्यापि ध्येयमिव, ज्ञानस्यापि ज्ञेयमिव, जन्म जपस्य, नेमिं निय- मस्य, तत्त्वं तपसः, शरीरं शौचस्य, कोशं कुशलस्य, वेश्म विश्वासस्य, सद्वृत्तं सद्वृत्ततायाः, सर्वस्वं सर्वज्ञतायाः, दाक्ष्यं दाक्षिण्यस्य, पारं परानुकम्पायाः, निर्वृतिं सुखस्य, मध्यमे वयसि वर्तमानं दिवाकरमित्रम- द्राक्षीत् । अतिप्रशान्तगम्भीराकारारोपितबहुमानश्च सादरं दूरादेव शिरसा वचसा मनसा च ववन्दे । दिवाकरमित्रस्तु मैत्रीमयः प्रकृत्या विशेषतस्तेनापरेणादृष्टपूर्वेणामानु- षलोकोचितेन सर्वाभिभाविना महानुभावामोगभाजा भ्राजिष्णुना भूपतेर- ङ्गीढः। क्षुद्राः स्वल्पाः । अवलोकितेश्वरनामा बुद्धविशेषोऽपि । अस्खलितमपीति । स्खलितो ह्यन्यत्र लग्नो भवति, सत्त्वभ्रष्टशीलस्तपःस्थश्च । दिवाकरमित्रस्तु तेन भूपतावाकारविशेषेण प्रश्रयेण च युगपच्चक्षुषि चेतसि विद्याशरीर मानों समस्त शास्त्रों के अक्षररूपी परमाणुओं से बना हुआ जान पड़ता था । परमसौगत होते हुए भी वे अवलोकितेश्वर ( एक बोधिसत्त्व ) थे । ( विरोध पक्ष में वह बौद्ध होते हुए भी ईश्वर का दर्शन करने वाला था । ) स्खलित न होते हुए भी वे तपस्या में लग्न थे । वे आलोक के समान दर्शनार्थियों के लिये ठीक-ठीक रूप में समस्त पदार्थों को प्रकाशित कर देते थे । स्वयं बुद्ध से भी वे आदर पाने योग्य थे और स्वयं धर्म से भी पूजा के योग्य थे । वे आत्मा के भी स्पृहा करने योग्य, ध्यान के भी ध्येय, ज्ञान के भी ज्ञेय, जप के जन्म, नियम के नेमि, तपस्या के तत्त्व, पवित्रता के साक्षात् शरीर, कुशल के कोश, विश्वास के गृह, सदाचार के निवास, सर्वज्ञता के सर्वस्व, दाक्षिण्य के दाक्ष्य, दूसरों पर अनुकम्पा से भरे और सुख के प्राप्तिसाधन थे, उनकी अवस्था अधेड़ थी । दिवाकर- मित्र के अति प्रशान्त और गम्भीर आकार को देखकर राजा के मन में सम्मान का भाव उत्पन्न हुआ और राजा ने दूर ही से अपने सिर से, वचन से और मन से उनकी वन्दना की । दिवाकरमित्र स्वभाव से ही मैत्रीभावना से परिपूर्ण थे, फिर भी विशेषरूप से जिसे
[Header] अष्टम उच्छ्वासः ४१७
प्राकृतेनाकारविशेषेण तेन चाभिजात्यप्रकाशकेन गरीयसा प्रश्रयेण चाह्लादितश्चक्षुषी च चेतसि च युगपदमग्रहीत् । धीरस्वभावोऽपि च संपा- दितसंभ्रमाभ्युत्थानः संकलय्य किंचिदुद्गमनकेन विलोलं विलम्बमानं वामांसाच्चीवरपटान्तमुत्क्षिप्य चानेकाभयदानदीक्षादक्षिणे दक्षिणं महा- पुरुषलक्षणलेखाप्रशस्तं स्निग्धमधुरया वाचा सगौरवमारोग्यदानेन राजा- नमनुग्रहीत् । अभ्यनन्दच्च स्वागतगिरा गुरुमिवाभ्यागतं बहु मन्यमानः स्वेनासनेनाडूध्वमत्रेति निमन्त्रयांचकार । पार्श्वस्थितं च शिष्यमब्रवीत्— ‘आयुष्मन् ! उपानय कमण्डलुना पादोदकम्’ इति । राजा त्वचिन्तयत्— ‘अलोहः खलु संयमनपाशः सौजन्यमभिजातानाम् । स्थाने खलु तत्र- भवान्गुणानुरागी ग्रहवर्मा बहुशो वर्णितवानस्य गुणान्’ इति । प्रकाशं चाबभाषे—‘भगवन् ! भवद्दर्शनपुण्यानुगृहीतस्य मम पुनरुक्त इवायमार्य- प्रयुक्तः प्रतिभात्यनुग्रहः । चक्षुःप्रमाणप्रसादस्वीकृतस्य च परकरणमिवा- च आह्लादित आनन्दितः सन्नन्वग्रहीदिति संबन्धः । महानुभावानामुत्तमानाम् । आभोगं टङ्कं भजत इत्याकारविशेषणम् । संकलय्य संयम्य । उद्गमनमुत्थापनम् । आगमनमागतम् , सुखेनागतं स्वागतम् । स्वागतप्रभार्थं गीस्तया अत्रोपविशेति । पहले नहीं देखा था, जो मनुष्य के लिए सम्भव नहीं, सबको अभिभूत कर देने वाला, महानुभावता से ओत-प्रोत, चमकीला और अग्राम्य राजा के उस आकार से और उनकी कुलीनता को व्यक्त करने वाले श्रेष्ठ विनय को देख कर उनकी आंखों में और चित्त में प्रसन्नता भर आई । गम्भीर प्रकृति के होने पर भी व्यग्रता के साथ अपने आसन से उठ कर अनेक जीवों को अभय दान की दीक्षा देने वाले उन्होंने शीघ्रता से उठने के कारण खिसक कर बायें कन्धे से लटकते हुए अपने चीवर समेट लिया और महापुरुष के लक्षणों से युक्त राजा को अपनी स्निग्ध और मधुर वाणी के गौरव के साथ आशीर्वाद देकर अनुगृहीत किया और उचित आवभगत से उनका स्वागत किया एवं गुरु के समान पधारे हुए अभ्यागत को ‘यहां विराजिए’ यह कह कर बड़े आदर के साथ निमंत्रित किया । बगल में बैठे हुए अपने एक शिष्य से बोले—‘आयुष्मन्, चरण पखारने के लिए कमण्डल का जल लाओ ।’ राजा सोचने लगे—‘सचमुच कुलीन पुरुषों का सौजन्य बिना लोहा के बना हुआ बांधने वाला पाश है । गुण के अनुरागी आदरणीय गृहवर्मा ने ठीक ही बहुत से इनके गुणों का वर्णन किया था ।’ तब उन्होंने कहा—‘भगवन्, आपने दर्शन देकर ही मुझ पर बड़ा अनुग्रह किया । फिर जो आर्य के द्वारा मेरा यह सम्मान है, इससे वह अनुग्रह पुनरुक्त-सा लगता है । जब आपने मुझे नयन-प्रसाद से स्वीकृत किया तो ये २७ ह० च०