भारतकोश
संग्रह पर लौटें

हर्षचरितम् (महाकवि बाणभट्ट - संस्कृत मूल एवं हिन्दी व्याख्या)

Harshacharitam of Banabhatta with Sanskrit & Hindi Commentary

महाकवि बाणभट्ट / पं. जगन्नाथ शास्त्री द्वारा

DevanagariSanskritpublished506 पृष्ठ

अष्टम उच्छ्वासः ४२७ संततां चिन्तासु, विच्छिन्नामाशासु, कृशां काये, स्थूलां श्वसिते, पूरितां दुःखेन, रिक्तां सत्त्वेन, अध्यासितामायासेन, शून्यां हृदयेन, निश्चलां निश्चयेन, चलितां धैर्यात्, अपि च वसतिं व्यसनानाम्, आधानमाधी- नाम्, अवस्थानमनवस्थानाम्, आधारमधृतीनाम्, आवासमवसादानाम्, आस्पद्मापदाम्, अभियोगमभाग्यानाम्, उद्वेगमुद्वेगानाम्, कारणं करु- णायाः, पारं परायत्तताया योषितम्। चिन्तितवानस्मि च चित्रमीदृशीम- प्याकृतिमुपतापाः स्पृशन्तीति। सा तु समीपगते मयि तदवस्थापि सब- हुमानमानतमौलिः प्रणतवती। अहं तु प्रबलकरुणाप्रेर्यमाणस्तामालपितु- कामः पुनः कृतवान्मनसि—कथमिव महानुभावामेनामामन्त्रये। ‘वत्से’ इत्यतिप्रणयः, ‘मातः’ इति चाटु, ‘भगिनि’ इत्यात्मसंभावना, ‘देवि’ इति परिजनालापः, ‘राजपुत्रि’ इत्यस्फुटम्, ‘उपासिके’ इति मनोरथः, ‘स्वामिनि’ इति भृत्यभावाभ्युपगमः, ‘भद्रे’ इतीतरस्त्रीसमुचितम्, ‘आयु- ष्मति’ इत्यवस्थायामप्रियम्, ‘कल्यांणिनि’ इति दशायां विरुद्धम्, ‘चन्द्र- विरोधो बोद्धव्यः। अनवस्थानां दुःखरूपक्रियाणाम्। अभियोगमुद्योगम्। कथ- मिवेत्यादि समानः प्रश्न इत्यर्थः। महानुभावां मनस्विनीम्। अतिप्रणयो महती अलसाती थी। आँसू ढलते जा रहे थे; चिन्ता उसे खाये जा रही थी। उसकी आशायें टूट गईं थीं। बहुत दुबली थी, भारी सांस ले रही थी, दुःख से भरी थी, सत्त्व से हीन थी, थोड़े में वह थक जाती थी, हृदय से शून्य थी। उसका निश्चय अचल था, उसे धैर्य नहीं रह गया था। वह दुःखों की वसति, मानसिक व्यथाओं का आश्रय, दुर्दशा का स्थान, अधीरता का आधार, अवसादों का निवासस्थान, आपदाओं का आस्पद, दुर्भाग्य का आक्रमणस्थान, उद्वेगों की जन्मभूमि, करुणा का कारण, एवं पराधीनता की सीमा थी। देखकर मैं सोचने लगा—'आश्चर्य की बात है कि सन्ताप ऐसी आकृति को भी नहीं छोड़ते। मैं जब उसके समीप गया तो उस अवस्था में भी उसने आदर के साथ झुककर प्रणाम किय। मैं प्रबल करुणा से प्रेरित होता हुआ उससे बातचीत करने की इच्छा से फिर मन में सोचने लगा—मैं किस शब्द से इस महानुभावा को संबोधित करूँ ! अगर 'वत्से' कहता हूँ तो अतिशय प्रणय हो जाता है। 'मातः' कहता हूँ तो चाटुकारिता व्यक्त होती है। 'बहन' कहता हूं तो आत्मगौरव जग पड़ता है। 'देवि' कहता हूं तो परिजनों जैसी बात होती है। 'राजपुत्रि' कहता हूँ तो क्या यह स्पष्ट है कि यह राजपुत्री है ? 'उपासिके' कहता हूँ तो अपने मन के अननुकूल बात होती है। 'स्वामिनि' कहता हूँ तो दास की भाँति अपने में लघुता आती है। 'भद्रे' कहता हूँ

४२८ हर्षचरितम् मुखि' इत्यमुनिमतम् , 'बाले' इत्यगौरवोपेतम् , 'आर्ये' इति जरारोपणम् , 'पुण्यवति' इति फलविपरीतम् , 'भवति' इति सर्वसाधारणम् । अपि च 'कासि' इत्यनभिजातम् , 'किमर्थं रोदिषि' इति दुःखकारणस्मरणकारि, “मा रोदीः' इति शोकहेतुमपनीय न शोभते, 'समाश्वसिहि' इति किमा- 'श्रित्य, 'स्वागतम्' इति यातयामम्, 'सुखमास्यते' इति मिथ्या । इत्येवं चिन्तयत्येव मयि तस्मात्त्रैणादुत्थायान्यतरा योषिदार्यरूपेव शोकविक्लवा समुपसृत्य कतिपयपलितशारं शिरो नीत्वा महीतलमतुलहृदयसंतापसूच- कैरश्रुबिन्दुभिश्चरणयुगलं दहन्ती ममातिकृपणैरक्षरैश्च हृदयमभिहितवती— 'भगवन् ! सर्वसत्त्वानुकम्पिनी प्रायः प्रव्रज्या । प्रतिपन्नदुःखक्षपणदीक्षाद- क्षाश्च भवन्ति सौगताः । करुणाकुलगृहं च भगवतः शाक्यमुनेः शासनम् । सकलजनोपकारसज्जा सज्जनता जैनी । परलोकसाधनं च धर्मो मुनीनाम् । ीतिः । अनभिजातममुचितम् । यातयामं जीर्णप्रायम् । शासनं शास्त्रम् । सज्जनता तो साधारण स्त्री के लिए उचित संबोधन हो जाता है । 'आयुष्मति' कहता हूँ तो जिस अवस्था में यह पड़ी है उसके अनुसार प्रिय बात नहीं होती । 'कल्याणिनि' कहता हूँ तो यह संबोधन इसकी दशा के विरुद्ध हो जाता है । 'चन्द्रमुखी' कहता हूँ तो मुझ भिक्षु के लिए सम्मत नहीं । 'बाले' कहता हूँ तो इसके प्रति गौरवहीनता की बात होती है । 'आर्ये' कहता हूँ तो इसको वृद्धावस्था में आरोपित करना हो जाता है । 'पुण्यवति' कहता हूँ तो क्या पुण्य का यही फल होता है ? 'भवति' कहता हूँ तो सबके लिए यह साधारण संबोधन है । और भी, 'तू कौन है' पूछना उचित नहीं लगता । 'क्यों रोती है' यह तो दुःख के कारणों की याद दिलाने वाला प्रश्न है । 'रो मत' यह प्रश्न तो शोक के कारण को बिना हटाए नहीं शोभा देता । 'धीरज धरो' यह किस बात पर कहा जाय ? 'स्वागतम्' का तो जमाना लद गया । 'क्या सुखी हो ?' यह तो सरासर झूठ हुआ । मैं ऐसा सोच ही रहा था कि उन स्त्रियों के बीच से शोक से व्याकुल एक कुलीन स्त्री मेरे निकट आ गई और अपना सिर जिसके कई बाल सफेद हो गये थे, पृथिवी पर रखकर हृदय के अतुल संताप को व्यक्त करने वाले आँसुओं से भरे चरणों को और अत्यन्त करुण अक्षरों से मेरा हृदय जलाती हुई बोली—'भगवन्, प्रव्रज्या सब जीवों पर दया करने वाली है । सौगत लोग आपत्ति में पड़े हुओं का दुःख दूर करने की दीक्षा लिये रहते हैं । भगवान् शाक्यमुनि का शासन करुणा का स्थान है । बौद्ध साधु सब लोगों के उपकार के लिए तत्पर रहते हैं । मुनियों द्वारा अभिहित धर्म उत्कृष्ट लोक में पहुँचने का साधन है । लोगों का कहना है कि दूसरों की प्राणरक्षा से बढ़कर संसार में कोई पुण्य

प्राणरक्षणाच्च न परं पुण्यजातं जगति गीयते जनेन । अनुकम्पाभूमयः प्रकृत्यैव युवतयः किं पुनर्विपद्मभिभूताः । साधुजनश्च सिद्धक्षेत्रमार्त्तवच- साम् । यत इयं नः स्वामिनी मरणेन पितुरभावेन भर्तुः प्रवासेन च भ्रातुः भ्रंशेन च शेषस्य बान्धववर्गस्यातिमृदुहृदयत्यानपत्यतया च निर- वलम्बना, परिभवेन च नीचारातिकृतेन, प्रकृतिमन्स्विनी अमुना च महाटवीपर्यटनक्लेशेन कदर्थितसौकुमार्या, दग्धदैवदत्तैरेवंविधैर्बहुभिरुप- र्युपरि व्यसनैर्विह्वलीकृतहृदया, दारुणं दुःखमपारयन्ती सोढुं निवारयन्त- मनाक्रान्तपूर्वं स्वप्नेऽप्यवगणय्य गुरुजनमनुनयन्तीरखण्डितप्रणया नर्म- स्वपि समवधीर्य प्रियसखीर्विज्ञापयन्तमशरणमनाथमश्रुव्याकुलनयनमप- रिभूतपूर्वं मनसापि परिभूय भृत्यवर्गमग्निं प्रविशति । परित्रायताम् । आर्योऽपि तावदसह्यशोकापनयनोपायोपदेशनिपुणां व्यापारयतु वाणी- मस्याम्' इति चातिकृपणं व्याहरन्तीमहुत्थाप्योद्विग्नतरः शनैरभिहित- वान्—'आर्ये ! यथा कथयसि तथा। अस्मद्गिरामगोचरोऽयमस्याः पुण्या- साधुजनसमूहः । सिद्धक्षेत्रं सिद्धायतनम् । यत इत्यादि । यत इयं नः स्वामिन्यग्निं नहीं है। स्वभाव ही से युवतियाँ अनुकम्पा के पात्र हैं। और अगर विपत्तियों से वे अभिभूत हो गईं तो कहना ही क्या ? साधु लोग तो दुखियों की वाणी के सिद्धायतन हैं। यह स्वभाव से ही मनस्विनी हमारी स्वामिनी पिता के मरण, स्वामी के विनाश, भाई के प्रवास और अन्य सब बन्धुओं के बिछुड़ जाने से और हृदय के अत्यन्त मृदु एवं पुत्र के न होने से अनाथ हुई नीच शत्रु द्वारा किए गए पराभव के कारण अग्नि में प्रवेश कर रही है। इस घोर जंगल में भटकने के क्लेश ने इसके सौकुमार्य को दूषित कर डाला है। जले दैव ने इस प्रकार बहुत से दुःख जो इस पर उड़ेल दिए हैं, उनसे यह व्याकुल हो उठी है। यह अब अपने दारुण दुख को सहने में असमर्थ हो रही है। जिन गुरुजनों की बात का स्वप्न में भी उल्लङ्घन इसने नहीं किया था, अग्निप्रवेश से निवारण करते हुए उन्हीं की बात नहीं सुन रही है। हँसी-मजाक के खेलों में भी जिनसे अपना प्रेमभाव बनाए रही, अनुनय करती हुई उन प्रिय सखियों की बात भी नहीं मान रही है। जिन परिचारकों को उसने कभी भी डांट नहीं सुनाई, अशरण और अनाथ होकर आँसू से भरे प्रार्थना करते हुए उन्हें भी फटकार देती है। इसे बचाइए। आर्य भी इसके असह्य शोक को दूर करने के उपायों का उपदेश करते हुए इसे समझाइए।' इस प्रकार अत्यन्त दीन भाव से कहती हुई उस स्त्री से दुखी मैं उठकर धीरे से बोला—'आर्ये, जो तुम कहती हो

४३० हर्षचरितम् शयायाः शोकः । शक्यते चेन्मुहूर्त्तमात्रमपि त्रातुमुपरिष्टान्न व्यर्थेयमभ्य- र्थना भविष्यति । मम हि गुरुरपर इव भगवान्सुगतः समीपगत एव । कथिते मयास्मिन्वदन्ते नियतमागमिष्यति परमदयालुः । 'दुःखान्धकार- पटलभिदुरैश्च सौगतैः सुभाषितैः स्वकीयैश्च दर्शितनिदर्शनैर्नानागमगुरु- भिर्गिरां कौशलैः कुशलशीलामेनां प्रबोधपदवीमारोपयिष्यति' इति । तच्च श्रुत्वा 'त्वरतामार्यः' इत्यभिदधाना सा पुनरपि पादयोः पतितवती । सोऽहमुपगत्य त्वरमाणो व्यतिकरमिममधृतिकरमशरणकृपणबहुयुवति- मरणमतिकरुणमत्रभवते गुरवे निवेदितवान्' इति । अथ भूपूस्तैक्ष्णवं समवधार्य तद्भाषितमश्रुमिश्रितमश्रुतेऽपि स्वसुर्नाम्नि निश्श्रीकृतमना मन्युना सर्वाकारसंवादिन्या दशयैव दूरीकृतसंदेहो दग्ध इव सोदर्यावस्थाश्रवणेन श्रवणयोः श्रमणाचार्यमुवाच- 'आर्य ! नियतं सैवेयमनार्यस्यास्य जनस्यातिकठिनहृदयस्यातिनृशंसस्य मन्दभाग्यस्य भगिनी भागधेयैरेतामवस्थां नीता निष्कारणवैरिमिर्रराकी विदीर्यमाणं मे प्रविशति तदार्योऽपि तावदस्यां वाणीं व्यापारयत्विति संबन्धः । निदर्शनं दृष्टान्तः । निम्नं संकुचच्छक्ति । सो ठीक है; किन्तु मेरे समझाने से इस पुण्य-आशय वाली का शोक कम न होगा। मुहूर्त्त भर भी तुम इसे रोक सको तो यह प्रार्थना व्यर्थ न होगी, क्योंकि दूसरे भगवान् बुद्ध के समान मेरे गुरु यहाँ से समीप ही रहते हैं। मैं इस वृत्तान्त को कहूँगा तो निश्चय ही परम दयालु वे आकर दुःखान्धकार के निवारण में समर्थ भगवान बुद्ध के अनेक सुभाषितों से और दृष्टान्तों से भरी अनेक आगमों से गौरवशालिनी अपनी वाणी से कुशलशीलवालो इसे प्रबोधित करेंगे।' यह सुनकर 'आर्य शीघ्रता करें' यह कहती हुई वह मेरे चरणों में गिर गई। सो मैंने शीघ्रता से आकर धीरज को तोड़ने वाले अनाथ, दीन, दुखिया अनेक युवतियों के मरने के इस अत्यन्त करुण समाचार को श्रीचरणों में सुना दिया।' राजा भिक्षु की आँसू से मिली हुई बात सुनते ही राज्यश्री का नाम न कहे जाने पर भी शोक से आक्रान्त होकर सब प्रकार की बातों से मेल खाने वाली उस दशा से ही तुरन्त समझ गये और अपनी बहन को इस दशा के सुनने से जैसे जल गए । तब उन्होंने श्रमणाचार्य दिवाकरमित्र से कान में कहा-'आर्य ! फटा जाता हुआ मेरा हृदय यह निवेदन कर रहा है कि अनार्य अति कठिन हृदय वाले अतिकूट मन्दभाग्य इस जन की (मेरी) वही वह बेचारी अकारण शत्रु भाग्य की मारी बहिन राज्यश्री है जो इस अवस्था

अष्टम उच्छ्वासः ४३१

हृदयमेवं निवेदयति' इत्युक्त्वा तमपि श्रमणमभ्यधात् — 'आर्य ! उत्तिष्ठ । दर्शय कासौ । यतस्व प्रभूतप्राणपरित्राणपुण्योपार्जनाय यामः, यदि कथं- चिज्जीवन्तीं संभावयामः' इति भाषमाण एवोत्तस्थौ । अथ समग्रशिष्यवर्गानुगतेनाचार्येण तुरगेभ्योऽवतीर्य समस्तेन साम- न्तलोकेन पश्चादाकृष्यमाणाश्वीयेनानुगम्यमानः पुरस्ताच्च तेन शाक्यपु- त्रीयेण प्रदिश्यमानवर्त्मा पद्धयामेव तं प्रदेशमविरलैः पदैः पिबन्निव प्रावर्तत । क्रमेण च समीपमुपगतः शुश्राव लतावानान्तरितस्य मुमूर्षोर्म- हतः स्त्रैणस्य तत्कालोचिताननेकप्रकारानालापान् — 'भगवन्धर्म ! धाव शीघ्रम् । क्कासि कुलदेवते । देवि धरणि, धीरयसि न दुःखितां दुहितरम् । क नु खलु प्रोषिता पुष्पभूतिकुटुम्बिनी लक्ष्मीः । अनाथां नाथ मुखरवश्य, विविधाधिविधुरां वधूं त्रिधवां विबोधयसि किमिति नेमाम् । भगवन्, भक्तजने संज्वरिणि सुगत सुप्तोऽसि । राजधर्म पुष्पभूतिभवनपक्षपातिन्, उदासीनीभूतोऽसि कथम् । त्वय्यपि विपद्बान्धव विन्ध्य, वन्ध्योऽय- यतस्व यत्नं कुरु । अश्वीयमश्वसमूहः । शाक्यपुत्रीयेण दिवाकरमित्रशिष्येण । अविरलैर्दीर्घैः । पदै- श्चरणक्रमैः । मुमूर्षोर्मरणोन्मुखस्य । स्त्रैणस्य स्त्रीसमूहस्यालापाञ्छुश्रावेत्यन्वयः । संज्वरिणि संतापवति । राजधर्मो बुद्धः । तक पहुँच गई है।' और उस दूसरे भिक्षु से भी कहा—'आर्य, उठो और बताओ वह कहाँ है ? प्रयत्न करो, बहुत से प्राणों की रक्षा के पुण्योपार्जन के लिए चलें, जिससे किसी प्रकार जीवित अवस्था में ही उसे प्राप्त कर सकें।' यह कहते ही उठ खड़े हुए । समस्त शिष्य वर्ग के साथ आचार्य दिवाकरमित्र हर्ष के आगे चले, और उनके पीछे समस्त सामन्त लोग घोड़ों से उतर कर पैदल उन्हें खींचते हुए चलने लगे । राजा के आगे-आगे मार्ग दिखलाता हुआ दिवाकरमित्र का शिष्य चल रहा था । इस प्रकार वे पैदल ही उस प्रदेश को अपनी आँखों से जैसे पीते हुए कदम बढ़ाते चल पड़े । कुछ देर में जब समीप पहुँच गये तो लतावन की ओट में मरने के लिए तैयार बहुत-सी स्त्रियों के उस अवसर के लिए उचित विलाप सुने—'हे भगवन् धर्म, शीघ्र दौड़ो। हे कुलदेवते, कहां हो ? हे देवी पृथिवी, अपनी दुखिया पुत्री को क्यों नहीं धीरज देती हो ! पुष्पभूति की गृहिणी लक्ष्मी कहां चली गई ? हे मुखरवंश में उत्पन्न होने वाले राजन् (गृहवर्मा), नाना प्रकार की मानसिक व्यथाओं से पीड़ित अनाथ विधवा अपनी वधू को क्यों नहीं समझाते ? हे भगवन् सुगत, क्या तुम भी इस दुःखिनी के लिए सो गए ? हे पुष्पभूति के भवन में

४३२ हर्षचरितम् ञ्जलिबन्धः । मातर्महाटवि, रटन्तीं न शृणोषीमामापत्पतिताम् । पतङ्ग, प्रसीद पाहि पतिव्रतामशरण्याम् । प्रयलरक्षित कृतघ्न चारित्रचण्डाल, न रक्षसि राजपुत्रीम् । किमवधृतं लक्षणैः । हा देवि दुहितृस्नेहमयि यशोमति, मुषितासि दग्धदैवदस्युना । देव, दुहितरि दह्यमानायां नापतसि । प्रतापशील, शिथिलीभूतमपत्यप्रेम । महाराज राज्यवर्धन, न धावसि मन्दीभूता भगिनीप्रीतिः । अहो निष्ठुरः प्रेतभावः । व्यपेहि पाप पावक स्त्रीघातनिर्घृण, ज्वलन्न लज्जसे । भ्रातर्वात, दासी तवास्मि । संवादय द्रुतं देवीदाहं देवाय दुःखितजनार्तिहराय हर्षाय । नितान्तनिःशूक शोकश्वपाक, सकामॊऽसि । दुःखदायिन्वियोगराक्षस, संतुष्टोऽसि । विजने वने कमा- क्रन्दामि, कस्मै कथयामि, कमुपयामि शरणम् , कां दिशं प्रतिपद्ये, करोमि किमभागधेया । गान्धारिके, गृहीतोऽयं लतापाशः । पिशाचि मोचनिके, मुञ्च शाखाग्रहणकलहम् । कलहंसि हंसि, किमतःपरमुत्तमाङ्गम् । मञ्ज- लिके, मुक्तगलं किमद्यापि रुद्यते । सुन्दरि, दूरीभवति सखीसार्थः । गान्धारिके मोचनिके कलहंसि इत्यादीनि सहगतसखीनां संबोधनानि । रहने वाले राजधर्म, तुम क्यों उदासीन हो गए ? हे विपत्ति के बान्धव विन्ध्य, क्या तुम्हारे प्रति यह अञ्जलि व्यर्थ जायगी ? हे माता महाटवी, विपत्ति में पड़ी रट लगाती हुई इसका विलाप क्यों नहीं सुनती हो ? हे सूर्यदेव, प्रसन्न होकर इस अशरण पतिव्रता की रक्षा करो। अरे प्रयत्नसंरक्षित, कृतघ्न, चारित्रचण्डाल, राजपुत्री की क्यों नहीं रक्षा करता ? शुभ लक्षणों ने रहकर क्या किया ? हा पुत्री के प्रति स्नेहमयी देवी यशोमती, आज लुटेरे दैव ने तुम्हें लूट लिया । देव प्रतापशील, पुत्री आग में जल रही है और तुम नहीं आते ? महाराज राज्यवर्धन, आते नहीं, क्या बहिन के प्रति तुम्हारा प्रेम कम हो गया है ? आश्चर्य है ! मर जाने वाला निष्ठुर हो जाता है। अरे पापी, स्त्री को मार डालने में निर्घृण अग्नि, क्या जलते हुए तुझे लज्जा नहीं आती ? हे भाई वायु, मैं तेरी दासी हूँ, जल्दी जाकर देवी के जलने का यह संवाद दुखी जन के दुःख दूर करने वाले देव हर्ष को कह दे। अत्यन्त निर्दय चण्डाल शोक, तेरी मनोकामना पूरी हुई । दुःख देने वाले राक्षस वियोग, अब तू संतुष्ट है। इस निर्जन वन में किसे पुकारूँ ? किस ओर जाऊँ और अभागिन मैं क्या करूँ ? हे सखी गान्धारिका, फाँसरी के लिए मैंने लता की यह डोर उठा ली । अरी पिशाचिन मोचनिका, झूल जाने के लिए डाल पकड़ लेने दे, झगड़ मत । अरी कलहंसी, क्यों सिर फोड़ रही है ? मरना तो है ही। अरी मञ्जलिका, आज भी क्यों गला फाड़ कर रोती है ? अरी सुन्दरी अब सखियों अलग

अष्टम उच्छ्वासः ४३१

स्थास्यसि कथमिवाशिवे शवशिबिरे शबरिके । सुतनु, तनूनपाति पति- ष्यसि त्वमपि । मृणालकोमले मालावति, म्लानासि । मातर्मातङ्गिके, अङ्गीकृतस्त्वयापि मृत्युः । वत्से वत्सिके, वत्स्यसि कथमनभिप्रेते प्रेतनगरे । नागरिके, गरिमाणमागतास्यनया स्वामिभक्त्या । विराजिके, विराजि- तासि राजपुत्रीविपदि जीवितव्ययव्यवसायेन । भृगुपतनाभ्युद्यमभागा- भिज्ञे भृङ्गारधारिणि, धन्यासि । केतकि, कुतः पुनरीदृशी स्वप्नेऽपि सुस्वा- मिनी । मेनके, जन्मनि जन्मनि देवीदास्यमेव ददातु देवो देहं दहन्दहनः । विजये, वीजय कृशानुम् । सानुमति, नमतीन्दीवरिका दिवं गन्तुकामा । कामदासि, देहि दहनप्रदक्षिणावकाशम् । विचारिके, विरचय वह्निम् । विकिर किरातिके, कुसुमप्रकरम् । कुररिके, कुरु कुरुबककोरकाचितां चिताम् । चामरं चामरग्राहिणि, गृहाण । पुनरपि कष्टे मर्षयितव्यानि नर्मदे, नर्मनिर्मितानि निर्मर्यादहसितानि । भद्रे सुभद्रे, भद्रमस्तु ते परलोकगमनम् । अग्रामीणगुणानुरागिणि ग्रामेयिके, गच्छ सुगतिम् । तनूनपाति वह्नौ । वत्स्यस्यासिष्यसि । भृगुः प्रपातः । उक्तं च—‘प्रपातस्त्वतटो भृगुः’ इत्यमरः । निर्माणं विधानम् । अर्थात्संसारस्य । हो रही हैं । अरी शबरिका, मुर्दों की इस अमङ्गल छावनी में कैसे तू ठहरेगी ? अरी सुन्दर अङ्गों वाली तू भी आग में गिरेगी । अरी मृणाल की भाँति कोमल मालावती, तू मुरझा गई है । हे माता मातङ्गिका, तूने भी मृत्यु को स्वीकार कर लिया ? अरी वत्से वत्सिका, अनभिप्रेत प्रेतनगर में तू कैसे रहेगी ? अरी नागरिके, स्वामी के प्रति इस भक्ति से तुझमें गौरव आ गया है । अरी विराजिका, राजपुत्री की विपत्ति में अपने प्राण त्यागने के इस प्रयत्न से तू सुशोभित है । अरी भृङ्गार ( विशेष प्रकार का जलपात्र ) धारण करने वाली, पहाड़ की चोटी से गिरने के इस उद्योग से तू धन्य है । अरी केतकी, स्वप्न में भी ऐसी कामिनी कहाँ मिलेगी ? अरी मेनका, अग्निदेव शरीर को जलाकर जन्म-जन्म में देवी की ही दासी बनने का सौभाग्य दे । अरी विजया, आग जगा दे । अरी सानुमती, स्वर्ग जाने के लिए तैयार इन्दीवरिका तुझे प्रणाम कर रही है । अरी कामदासी, अग्नि की परिक्रमा करने दे । अरी विचारिका, आग लगाने की तैयारी कर । अरी किरातिका, फूल बिखेर । अरी कुररिका, कुरुबक की कोढ़ियों से चिता को सजा । अरी चामरग्राहिणी, चँवर उठा। अरी नर्मदा, परिहास की हँसियों को भूल जाना। भद्रे सुभद्रा, तेरा परलोकगमन मंगलमय हो । अरी ग्रामीण गुणों में अनुराग करने वाली ग्रामेयिका, तेरी सद्गति हो । अरी वसन्तिका, फुर्सत दे । हे देवी, छत्रधारी २८ ह० च०

४१४ हर्षचरितम् बसन्तिके, अन्तरं प्रयच्छ । आपृच्छते छत्रधारी देवि, देहि दृष्टिम् । इष्टा तव जहाति जीवितं विजयसेना । सेयं मुक्तिका मुक्तकण्ठमारटति निकटे नाटकसूत्रधारी । पादयोः पतति ते ताम्बूलवाहिनी बहुमता राजपुत्रि, पत्रलता, कलिङ्गसेने, अयं पश्चिमः परिष्वङ्गः । पीडय निर्भरमुरसा माम् । असवः प्रवसन्ति वसन्तसेने । मञ्जुलिके, मार्जयसि कतिकृत्वः सुदुःसह- दुःखसहस्रास्रदिग्धं चक्षुरिदं रोदिषि कियदालिष्य च माम् । निर्माणमी- दृशं प्रायशो यशोधने । धीरयस्यद्यापि किं मां माधविके । केयमवस्था संस्थापनानाम् । गतः कालः कालिन्दि, सखीजनानुनयाञ्जलीनाम् । उन्म- त्तिके मत्तपालिके, कृताः पृष्ठतः प्रणयिनीप्रणिपातानुरोधाः । शिथिलय चकोरवति, चरणग्रहणं प्रहिणि । कमलिनि, किमनेन पुनःपुनर्देवोपालम्भेन । न प्राप्तं चिरं सखीजनसंगमसुखम् । आर्ये महत्तरिके तरङ्गसेने, नम- स्कारः । सखि सौदामिनि, दृष्टासि । समुपनय हव्यवाहनार्चनकुसुमानि कुमुदिके । देहि चितारोहणाय रोहिणि, हस्तावलम्बनम् । अम्ब, धात्रि, धीरा भव । भवन्त्येवंविधा एव कर्मणां विपाकाः पापकारिणीनाम् । आर्य- संस्थापनानां सांत्वनानाम् । ग्रहोऽभिनिवेशः । विदा के रही है, दृष्टि डालिए । आपकी प्रिय सखी विजयसेना प्राण त्याग कर रही है । नाटक की सूत्रधारी यह मुक्तिका आपके निकट गला फाड़कर चिल्ला रही है। हे राजपुत्री, आपकी अच्छी ताम्बूलवाहिनी पत्रलता चरणों पर गिर रही है । अरी कलिङ्गसेना, यह अन्तिम आलिङ्गन है। कसकर मुझे छाती से दबा। अरी बसन्तसेने, अब प्राण जा रहे हैं। अरी मंजुलिका, दुःसह दुःखों के उत्पन्न आँसू से नेत्र को कितनी बार साफ करेगी और कितनी बार मुझे अँकवार कर रोयेगी ? अरी यशोधना, विधि का यही विधान है । अरी माधविका, आज भी क्यों मुझे धीरज बँधाती है ? सान्त्वना देने की अवस्था अब कहाँ ? अरी कालिन्दी, सखियों के अनुनय की अञ्जलि का अवसर चला गया । अरी पागल मत्तपालिका, प्रिय सखियों के प्रणिपात के अनुरोध पीछे कर दिए गए । अरी ढीठ चकोरवती, मेरे पैर छोड़ । अरी कमलिनी, बार-बार दैव को कोसने से क्या काम ? सखियों का संगमसुख देर तक प्राप्त नहीं हो सका । आर्या, महत्तरिका, तरंगसेना, यह मेरा नमस्कार है । सखी सौदामिनी, तुझे देख लिया । अरी कुमुदिका, अग्निदेव की पूजा के फूल ला। अरी रोहिणी, चिता पर चढ़ने के लिए हाथ का सहारा दे । अम्ब धात्री, धीरज धरो। पापिनियों के कर्मों के विपाक ऐसे ही होते हैं । आर्यचरणों के लिए

चरणानामयमञ्जलिः । परः परलोकप्रयाणप्रणामोऽयं मातः । मरणसमये कस्माल्लवलिके, हलहलो बलीयानानन्दमयो हृदयस्य मे । हृष्यन्त्युच्चै- रोमाञ्चमुञ्चि किमङ्गीकृत्याङ्गानि । वामलिके, बामेन मे स्फुरितमक्ष्णा । वृथा विरससि वयस्य वायस, वृत्ते क्षीरिणि क्षयो क्षयो क्षीणपुण्यायाः पुरः। हरिणि, हेषितमिव हयानामुत्तरतः । कस्येदमातपत्रमुच्चमत्र पादपान्तरेण प्रभावति, विभाव्यते । कुरङ्गिके, केन सुगृहीतनाम्रो नाम गृहीतममृत- मयमार्थस्य । देवि, दिष्ट्या वर्धसे देवस्य हर्षस्यागमनमहोत्सवेन ।' इत्येतच्च श्रुत्वा सत्वरमुपससर्प । ददर्श च मुह्यन्तीमग्निप्रवेशायोद्यतां राजा राज्यश्रियम् । आललम्बे च मूर्च्छामीलितलोचनाया ललाटं हस्तेन तस्याः ससंभ्रमम् । अथ तेन भ्रातुः प्रेयसः प्रकोष्ठबद्धानामोषधीनां रसविरासमिव प्रत्यु- जीवनक्षमं क्षरता वमतेव पारिहार्यमणीनामचिन्त्यं प्रभावममृतमिव नख- चन्द्ररश्मिभिरुद्विरता बभ्रतेव चन्द्रोदयच्युतशिशिरशीकरं चन्द्रकान्तचूडा- मणि मूर्धनि मृणालमयाङ्गुलिनेवातिशीतलेन निर्वापयता दह्यमानं हृदयं हलहलक उत्कण्ठा । एवमादिना निमित्तेन हर्षागमनं सूच्यते । अथंत्यादौ—भ्रातुर्हस्तसंस्पर्शेन राज्यश्रीः सहसैव समुन्मिमीलेति संबन्धः । यह अञ्जलि है । हे माता, परलोक जाने का यह अन्तिम प्रणाम है । अरी लवलिका, मरने के समय मेरे हृदय में यह आनन्द से भरी उत्कण्ठा क्यों उत्पन्न हो रही है ? क्या सोचकर मेरे रोमांचित अंग प्रसन्न हो रहे हैं ? अरी वामनिका, मेरी बाईं आँख फड़क रही है । मित्र वायस, क्षीणपुण्य मेरे सामने दुधारे वृक्ष पर बैठ कर व्यर्थ काँव-काँव मचा रहे हो । अरी हरिणी, उत्तर की ओर घोड़ों की हिनहिनाहट सी सुन पड़ रही है । अरी प्रभावती, किसका यह ऊँचा छत्र वृक्षों की ओट में झलक रहा है ? अरी कुरङ्गिका, सुगृहीतनाम आर्य का किसने अमृतमय नाम लिया ? हे देवी, देव हर्ष के इस आगमन- महोत्सव से तुम्हारी भाग्यवृद्धि हो।' यह सुनकर हर्ष पास पहुँच गए और मूर्च्छित-सी अग्निप्रवेश के लिए तैयार राज्यश्री को देखा । झट दौड़कर मूर्च्छा से बन्द आँखों वाली उस राज्यश्री के ललाट को हाथ से ओढ़ लिया । इस अवस्था में बड़े भाई के आह्लादित करने वाले हाथ के स्पर्श से राज्यश्री की आँखें सहसा खुल गयीं । हर्ष के हाथ का वह स्पर्श ऐसा लगा मानों पुनः जीवित कर देने में समर्थ प्रकोष्ठ में बँधी हुई औषधियों का रस उड़ेल रहा हो । या मानों नख की ज्योत्स्नाओं के रूप में कङ्कण की मणियों का अमृत के समान अचिन्त्य प्रभाव उगल रहा हो।

४३६ हर्षचरितम् .

प्रत्यानयतेव कुतोऽपि जीवितमाह्लादकेन हस्तसंस्पर्शेन सहसैव समुन्मि- मील राज्यश्रीः । तथा चासंभावितागमनस्याचिन्तितदर्शनस्य सहसा प्राप्तस्य भ्रातुः स्वप्नदृष्टदर्शनस्येव कण्ठे समाश्लिष्य तत्कालाविर्भावनि- र्भरेणाभिभूतसर्वात्मना दुःखसंभारेण निर्दयं नदीमुखप्रणालाभ्यामिव मुक्ताभ्यां स्थूलप्रवाहमुत्सृजन्ती बाष्पवारि विलोचनाभ्याम् 'हा तात, हा अम्ब, हा सख्यः' इति व्याहरन्ती, मुहुर्मुहुरुच्चैस्तरां च समुद्भूतभगिनीस्ने- हसद्भावभारभावितमन्युना मुक्तकण्ठमतिचिरं विक्रुश्य 'वत्से, स्थिरा भव त्वम्' इति भ्रात्रा करस्थगितमुखी समाश्वास्यमानापि, 'कल्याणि, कुरु वचनमग्रजस्य गुरोः' इत्याचार्येण याच्यमानापि, 'देवि, न पश्यसि देव- स्यावस्थाम् । अलमतिरुदितेन' इति राजलोकेनाभ्यर्थ्यमानापि, 'स्वामिनि, भ्रातरमवेक्षस्व' इति परिजनेन विज्ञाप्यमानापि, 'दुहितर्, विश्रम्य पुनरा- रटितव्यम्' इति निवार्यमाणापि बान्धववृद्धाभिः, 'प्रियसखि, कियद्रोदिषि, तूष्णीमास्स्व । दृढं दूयते देव' इति सखीभिरनुनीयमानापि, चिरं संभा- वितानेकदुःसहदुःखनिबर्हणबाष्पोत्पीडपीड्यमानकण्ठभागा, प्रभूत- परिहार्य कटकम् । तथा चेत्यादौ साकरोदिति संबन्धः । दुःखनिवहस्य निर्वहणं

या मानों उदित होते हुए चन्द्र की ठंडी किरणें जिसमें पड़ गई हों ऐसी चन्द्रकान्त की चूड़ामणि को मस्तक में बाँध रहा हो । या प्राणों को कहीं से लौटा रहा हो । भाई हर्ष के आगमन की पहले से कोई सम्भावना न थी और उनके दर्शन की बात सोची भी न थी कि वे आ गए, मानों स्वप्न में दिखाई पड़ रहे हों । राज्यश्री उनके कण्ठ में जोर से लिपटकर तत्काल प्रकट हुए सबको अभिभूत कर देनेवाले अपने दुःखभार से नदी की जल निकलने वाली नाली की तरह आँसू के स्थूल प्रवाह को अपने नेत्रों से बहाती हुई विलाप करने लगी- 'हा पिता, हा माता, हा सखियाँ !' बार-बार बहिन के स्नेह से शोक उत्पन्न हो जाने के कारण हर्ष भी देर तक मुक्तकंठ से रोते रहे और कहा—'अब धीरज धरो, अपने को सम्हालो ।' इस प्रकार भाई ने हाथ से मुँह ढँकी हुई उसे सान्त्वना दी । आचार्य ने याचना की—'कल्याणि, बड़े भाई की बात मानो ।' राजाओं ने अभ्यर्थना की—'देवी, देव की अवस्था को नहीं देख रही हो ? अत्यन्त रोना व्यर्थ है ।' परिजनों ने निवेदन किया—'स्वामिनी, भाई को देखो ।' सगी बुढाओं ने मना करते हुए कहा— 'पुत्री, विश्राम करके फिर रो लेना ।' सखियों ने अनुनय किया—'कितना रोओगी, चुप हो जाओ, देव को कष्ट हो रहा है ।' फिर भी बहुत दिनों के अनुभूत दुःसह दुःख के कारण

मन्युभारभरितान्तःकरणा करुणं काहलेन स्वरेण कतिचित्कालमतिदीर्घं रुरोद । विगते च मन्युवेगे वन्हेः समीपादाक्षिप्य भ्रात्रा नीता निकटवर्तिनि तरुतले निषसाद । शनैराचार्यस्तु तथा हर्ष इति विज्ञाय विवर्धितादरः सुतरां मुहूर्तमिव- वातिबाह्य निभृतसंज्ञाज्ञापितेन शिष्येणोपनीतं नलिनीदलैः स्वयमेवादाय नम्रो मुखप्रक्षालनायोदकमुपनिन्ये । नरेन्द्रोऽपि सादरं गृहीत्वा प्रथममन- वरतरोदनाताम्रं चिरप्रवृत्ताश्रुजलजालं रक्तपङ्कजमिव स्वसुर्मुखम्प्रक्षाल्यत्प- श्चादात्मनः । प्रक्षालितमुखशशिनि च महीपाले सर्वतो निःशब्दः संब- भूव सकलो लिखित इव लोकः । ततो नरेन्द्रो मन्दमन्दमब्रवीत्स्वसारम्— ‘वत्से ! वन्दस्वात्रभवन्तं भदन्तम् । एष ते भर्तुर्हृदयं द्वितीयमस्माकं च गुरुः’ इति । राजवचनात्तु राजदुहितरि पतिपरिचयश्रवणोद्घातेन पुन- रानीतनेत्राम्भसि नमन्त्यामाचार्यः प्रयत्नधारितागमागतबाष्पाम्भःसंभार- भज्यमानधैर्यार्द्रलोचनः किंचित्परावृत्तनयनो दीर्घं निःशश्वास । स्थित्वा च क्षणमेकं प्रदर्शितप्रश्रयो मृदुवादी मधुरया वाचा व्याजहार—‘कल्या- प्रकटनं यस्माद्वाष्पोत्पीडादिति समासः । काहलेन महता । उद्घातः प्रस्तावः । यतोऽयं राजलोकश्चिरं रुदित्वा नाद्यापि रोदनान्निवर्तते तत्स्नानविधिः क्रियतामिति । बाष्प से रुँधे हुए गले वाली और अत्यन्त शोकभार से भरे अन्तःकरण वाली राज्यश्री कुछ देर तक जोर-जोर से रोती रही । शोक का वेग जब कम हुआ तो हर्ष उसे अग्नि के पास से दूर हटा कर निकटवर्ती वृक्ष के नीचे ले गए । आचार्य दिवाकरमित्र ने हर्ष को उस प्रकार जान, क्षण भर ठहर, धीरे से अपने शिष्य को इशारा से आज्ञा दी, और उसके द्वारा लाए गए जल को कमलिनीपत्र के खदोने में लेकर स्वयं आदर और नम्रता के साथ राजा को अर्पित किया । राजा ने भी आदर के साथ उसे लेकर पहले निरन्तर रोने से लाल, देर तक आँसू बहने से रक्तकमल के समान राज्यश्री के नेत्र धोए और फिर अपने । राजा के मुँह धो लेने पर सब लोग चित्रलिखित की भाँति निःशब्द हो गए । तब राजा ने धीरे धीरे राज्यश्री से कहा— 'वत्से, भदन्त को प्रणाम करो । ये तुम्हारे पति के दूसरे हृदय और हमारे गुरु हैं।' हर्ष के वचन से राजपुत्री के नेत्र पति का परिचय सुनने के प्रस्ताव से फिर छलछला उठे और उसने प्रणाम किया । तब आचार्य ने भी निकलते हुए आँसुओं को प्रयत्न से रोक कर धैर्य छूटने से फिर भी आर्द्र होते हुए नेत्र को कुछ मोड़ कर जोर से सांस लिया । मृदुवादी ने

४४० हर्षचरितम् तान्कथमपि रसातलनिवासी वासुकिर्नाम विषमुचामीशः। स च तैर्मु- क्ताफलैः पातालतलेऽपि तारागणमिव दर्शयद्भिरैकावलीमकल्पयत्। चकार च मन्दाकिनीति नाम तस्याः। सा च भगवतः सोमस्य सर्वासामोष- धीनामधिपतेः प्रभावादत्यन्तविषघ्नी हिमामृतसंभवत्वाच्च स्पर्शेन सर्वस- त्त्वसंतापहारिणी बभूव। यतः स तां सर्वदा विषोष्मशान्तये वासुकिः पर्यधत्त। समतिक्रामति च कियत्यपि काले कदाचिन्नामैकावलीं तस्मान्नाग- राजान्नागार्जुनो नाम नागैरेवानीतः पातालतलं भिक्षुरभिक्षत लेभे च। निर्गत्य च रसातलात्त्रिसमुद्राधिपतये सातवाहननाम्ने नरेन्द्राय सुहृदे स ददौ ताम्। सा चास्माकं कालेन शिष्यपरम्परया कथमपि हस्तमुप- गता। यद्यपि च परिभव इव भवति भवादृशां दत्त्रिम उपचारस्तथाप्यो- षधिबुद्ध्या बुद्धिमता सर्वसत्त्वराशिरक्षाप्रवृत्तेन रक्षणीयशरीरेणायुष्मता विषरक्षापेक्षया गृह्यताम्' इत्यभिधाय भिक्षोरभ्याशवर्तिनश्चीवरपटान्तसं- यतां मुमोच तामेकावलीं मन्दाकिनीम्। उन्मुच्यमानाया एव यस्याः प्रभालेपिनि लब्धावकाशो विशदमहसि दानेन निर्वृत्तो दत्त्रिमः। अभ्याशो निकटः। रहने वाले नागराज वासुकि के हाथ लगे। उसने उन मुक्ताफलों को गूँथ कर एकलड़ी माला बनाई, जिसका नाम मन्दाकिनी रखा। वह एकलड़ी माला समस्त औषधियों के अधिपति भगवान् चन्द्रमा के प्रभाव से अत्यन्त विषघ्नी है और हिमरूपी अमृत से उत्पन्न होने के कारण समस्त प्राणियों की सन्तापहारिणी है। इसलिये विषज्वालाओं को शान्त रखने के लिए वासुकि सदा उसे पहने रहता है। कुछ समय के बाद कभी नागों से ही पाताल में लाये गये नागार्जुन नाम के किसी भिक्षु ने वासुकि से उस माला को माँगकर प्राप्त कर लिया। पाताल से निकल कर नागार्जुन ने तीन समुद्रों के अधिपति अपने मित्र सातवाहन नाम के राजा को वह एकावली माला प्रदान की और वही माला किसी प्रकार शिष्यपरम्परा द्वारा हमारे हाथ आई। यद्यपि आपको किसी वस्तु का देना अपमान है तथापि औषधि समझकर विष से अपनी रक्षा के लिए आप कृपया इसे स्वीकार करें।' यह कहकर उन्होंने शिष्य के चीवर वस्त्रों में लेकर वह मन्दाकिनी राजा को दी। निकालते ही उस माला की उज्ज्वल किरणें अवकाश पाकर फैल गयीं। उसके प्रकाश

अष्टम उच्छ्वासः ४४१ महीयसि विसर्पति रश्मिमण्डले युगपद्धवलायमानेषु दिङ्मुखेषु मुकुलि- तलतावधूतकण्ठितैरामूलाद्विकसितमिव तरुभिः, अभिनवमृणाललुब्धैर्धा- वितमिव धुतपक्षपुटपटलधवलितगगनं वनसरसीहंसयूथैः, स्फुटितमिव भरवशविशीर्यमाणधूलिधवलैर्गर्भभेदसूचितसूचीसंचयशुचिभिः केतकी- बाटैः, उल्लसितदलदन्तुराभिः प्रबुद्धमिव कुमुदिनीभिः, विधुतसितस- टाभारभरितदिक्षकैश्चलितमिव केसरिकुलैः, प्रहसितमिव सितदशनां- शुमालालोकलिप्यमानवनं वनदेवताभिः, विकसितमिव शिथिलितकुसु- मकोशकेसराट्टहासनिरङ्कुशं काशकाननैः, भ्रान्तमिव संभ्रमभ्रमितबाल- पल्लवपरिवेश्वेतायमानैश्चमरीकदम्बकैः, प्रसृतमिव स्फायमानफेनिलतर- लतरतरङ्गोद्वारिणा गिरिनदीपूरेण, अपरतारागणलोभमुदितेनोदितमिव विकचमरीचिचक्राक्रान्तककुभा पूर्णचन्द्रेण, प्रक्षालित इव दावानलधूलि- धूसरितदिगन्तो दिवसः, पुनरिव धौतान्यश्रुजलक्लिष्टानि नारीणां मुखानि । राजा तु मांसलैस्तस्याः संमुखैर्मयूखैराकुलीक्रियमाणं मुहुर्मुहुरु- महत्तरः सरसी । केतक्यो वृक्षभेदाः । काशास्तृणभेदाः । परिवेशः परिवलनम् । स्फायमाना वर्धमानाः । से दिशायें धवलित हो गईं । खिलती हुई लतावधुओं के लिए उत्कण्ठित होकर वृक्ष मानों नीचे तक विकसित हो गए । नये मृणालों के लोभी वनसरसियों के इस झुण्ड के झुण्ड अपने पंखों से आकाश को सफेद करते हुए मानों दौड़ पड़े । केतकी के समूह, भार के कारण जिनके पराग झड़ रहे थे और जिनके गर्भ से सफेद सूचियाँ निकल रही थीं, मानों फूट पड़े । खिले हुए दलों वाली कुमुदिनियाँ मानों जग पड़ीं । अनेक सिंह अपनी गर्दन के उज्ज्वल सटाभार को दिशाओं में झलते हुए मानों चल पड़े । वनदेवतायें अपने उज्ज्वल दाँतों की किरणों से वन को उल्लासित करती हुई मानों हँस पड़ीं । काश के वन फूल-गुच्छों से अट्टहास के रूप में निकलते हुए परागों द्वारा मानों खिल उठे । चमरी गायें अपने हिलते हुए बालव्यंजनों से वन को श्वेत करती हुई मानों घूम पड़ीं । बढ़ती हुई फेनिल और चंचल तरंगों के रूप में पहाड़ी नदी का प्रवाह मानों फैल गया । दूसरे तारों के लोभ से प्रसन्न पूर्णचन्द्र मानों किरणों से दिशाओं को आक्रान्त करता हुआ उदित हो गया । दावानल की धूल से मटमैला बना दिन मानों धुल गया । आँसू के जल से कलुषित स्त्रियों के मुख मानों फिर से धुल गए । राजा की आँखें उसकी सामने पड़ती हुई किरणों से चौंधिया गयीं और बन्द होने

४४२ हर्षचरितम् न्मीलयन्निमीलयंश्च चक्षुः कथमपि प्रयत्नेन ददर्श सर्वाशापूरणीं पङ्क्ती- कृतामिव दिङ्नागकरशीकरसंहतिम्, घनमुक्तां शारदीमिव लेखीकृतां ज्योत्स्नाम्, प्रकटपदकचिह्नां संचारवीथीमिव बालेन्दोर्नििश्चलीभूतां सप्त- र्षिमालामिव हस्तमुक्ताम्, अभिभूतसकलभुवनभूषणभूतिप्रभावामिवै- शानीं शशिकलाम्, धवलतागुणपरिगृहीतां कान्तिमिव निर्गतां क्षीरराशेः, अनेकमहामहीभृत्परम्परागतां गङ्गामिव दुर्गतिहराम्, अनवरतस्फुरित- तरलांशुकां पुरःसरपताकामिव महेश्वरभावागमस्य, घनसारशुद्धां दन्तप- ङ्क्तिमिवाभिमुखस्येश्वरस्य, वरमनोरथपूरणसमर्थां स्वयंवरस्रजमिव भुवन- श्रियः, निजकरपल्लवावरणदुर्लक्ष्यां चक्षूरागविहसतिकामिव वसुधायाः,

आशा आस्थाः, दिशश्च । घनमुक्तां निरन्तरमौक्तिकां, मेघमुक्तां च । पदकं मध्यमणिः । पदमेव च पदकम् । हस्तमुक्ताम् । परिवर्तुलत्वाद्धस्ते यः स्थितिं न बध्नाति । हस्तो हस्तसंज्ञा वा, नक्षत्रं च हस्तः । सकलभुवनभूषणं कौस्तुभादिः, हरश्च । भूतिः समृद्धिः, भस्म च । गुणो धर्मः, तन्तुश्च । महीभृतो राजानः, पर्वताश्च । दुर्गतिर्दारिद्र्यम्, नरकादिगतिश्च । तरलो हारमध्यगतो मणिः, चञ्च- लश्च । अंशुका रश्मयः, उत्तरीयम् चांशुकम् । घनसारवच्छुक्लां कर्पूरवच्छुभ्राम्, निरन्तरदृढधवलां च । अभिमुखस्य प्रतिमुखमागच्छतः, दन्तपङ्क्तिश्च मुखस्याभितो भवति । वरः श्रेष्ठः, जामाता च । निजाः कराः सहजा रश्मयः, स्वकश्च हस्तो

और खुलने लगीं । किसी प्रकार बड़े प्रयत्न से उसे देखा । सब दिशाओं को भर देने वालो पंक्ति के रूप में एकत्रित की हुई बह मानों दिग्गजों की सूँड़ से निकली हुई शीकरसंहति हो, घने मोतियों को गूँथकर बनाई हुई बह मानों शरत्कालीन ज्योत्स्ना की मेघमुक्त रेखा हो । वह मानों बालचन्द्रमा के संचरण करने की विधि हो, या हाथ से गिरकर (या हस्त नक्षत्र से मुक्त होकर) स्थिर हुई सप्तर्षिमाला हो, या समस्त भुवन के भूषणों के ऐश्वर्य को अपने प्रभाव से अभिभूत कर देने वाली वह मानों शिव के ललाट की चन्द्रकला हो, या धवलता गुण को लेकर हुई क्षीरसमुद्र की बह मानों कान्ति हो । दुर्गति (दुर्दशा या दरिद्रता) को दूर करने वाली गङ्गा के समान वह अनेक महीभृतों (राजाओं या पर्वतों) की कुलपरम्परा से आयी हुई थी । साम्राज्यलाभ के आगे-आगे चलने वाली निरन्तर फहराती हुई मानों पताका थी । सामने आते हुए शिव की कपूर की भाँति श्वेत मानों दन्तपंक्ति हो, भुवनलक्ष्मी की वर (श्रेष्ठ पुरुष या विवाह करने वाले) के मनोरथ को पूर्ण करने में समर्थ मानों स्वयंवर की माला हो । अपनी ही किरणों के आवरण से वह

अष्टम उच्छ्वासः ४४३ मन्त्रकोशसाधनप्रवृत्तस्याक्षमालामिव राजधर्मस्य, समुद्गालंकारभूतां संख्यालेख्यपट्टिकामिव कुबेरकोशस्य । पश्यंश्चैतां विस्मयमाजगाम मन- सा सुचिरम् । आचार्यस्तु तामुद्धृत्य बबन्ध बन्धुरे स्कन्धभागे भूपतेः । अथ नरपतिरपि प्रतिप्रीतिमुपदर्शयन्प्रत्यवादीत्—'आर्य ! रत्नानामीह- शानामनर्हाः प्रायेण पुरुषाः । तपःसिद्धिरियमार्यस्य देवताप्रसादो वा । के च वयमिदानीमात्मनोऽपि किमुत ग्रहणस्य प्रत्याख्यानस्य वा । दर्शनात्प्रभृति प्रभूतगुरुगुणगणहृतेन हृदयेन परवन्तो वयम् । संक- ल्पितमिदमामरणादार्योपयोगाय शरीरम् । अत्र कामचारो वः कर्तव्या- नाम्' इति । समतिक्रान्ते च कियत्यपि काले गते चैकावलीवर्णनालापे लोकस्या- नन्तरं लब्धविश्रम्भा राज्यश्रीस्ताम्बूलवाहिनीं पत्रलतामाहूयोपांशु किमपि कर्णमूले शनैरादिदेश । दर्शितविनया च पत्रलता पार्थिवं व्यज्ञापयत्— 'देव ! देवी विज्ञापयति न स्मराम्यार्यस्य पुरः कदाचिदुच्चैर्वचनमपि । निजकरः । चक्षूरागः प्रीतिस्तया विहसतिका नर्महासः । मन्त्रः कर्तव्यावधारणम् । कोशो गञ्जः । साधनं हस्त्यश्वादि । तेन प्रवृष्टाचरितस्य मन्त्रसमूहाराधनप्रस्तु- तस्य । समुद्गः सागरः, सह मुद्रया च यो वर्तते । बन्धुरे हृद्ये । प्रत्याख्यानस्य प्रतिषेधस्य । परवन्तोऽन्यायत्ताः । उपांशु गुप्तम् । दुर्लक्ष्य हो रही थी, मानों वह पृथिवी का प्रीतिजन्य नर्महास हो । मन्त्र, कोश और साधन में प्रवृत्त राजधर्म की अक्षमाला थी । वह कुबेर के कोष की संख्या बताने वाली मानों लेख्यपट्टिका थी, जो मुद्रा और अलङ्कारों से सुशोभित थी। राजा उसे देखते हुए देर तक आश्चर्य में पड़े रहे । आचार्य ने उसे उठाकर राजा के निम्नोन्नत स्कन्धभाग में बाँध दिया । तब राजा ने भी प्रेम प्रदर्शित करते हुए कहा—'आर्य, ऐसे रत्न प्रायः मनुष्यों को नहीं मिलते, यह तो आर्य की तपःसिद्धि है, या देवता का प्रसाद हो। जब से हमने आपको देखा है तभी से आपके महान् गुणों से हमारा हृदय आपके वशीभूत है । जीवनपर्यन्त आर्य के उपयोग के लिए इस शरीर का संकल्प करता हूँ। यथेष्ट कार्य के लिए आज्ञा करें।' कुछ समय बीतने पर जब एकावली के सम्बन्ध की चर्चा समाप्त हुई और राज्यश्री कुछ आश्वस्त हुई तब उसने अपनी ताम्बूलवाहिनी पत्रलता को पास बुलाकर कान में धीरे से कुछ कहा । विनय को प्रदर्शित करती हुई पत्रलेखा ने हर्ष से विनती की—'देव, देवी निवेदन करती हैं कि आर्य के सामने कभी भी सिर उठा कर बात नहीं की, विज्ञापन

४४४ हर्षचरितम् कुतो विज्ञापनम्। इयं हि शुचामसहातां व्यापारयन्ती हतदैवदत्ता च दशा शिथिलयति विनयम्। अबलानां हि प्रायशः पतिरपत्यं चावलम्बनम्। उभयविकालानां तु दुःखानलेन्धनायमानं प्राणितमशालीनत्वमेव केवलम्। आर्यागमनेन च कृतोऽपि प्रतिहतो मरणप्रयत्नः। यतः काषायग्रहणाभ्य- नुज्ञयानुगृह्यतामय मपुण्यभाजनं जनः' इति। जनाधिपस्तु तदाकर्ण्य तूष्णीमेवावतिष्ठत्। अथाचार्यः सुधीरमभ्यधात्-'आयुष्मति ! शोको हि नाम पर्यायः पिशाचस्य, रूपान्तरमाक्षेपस्य, तारुण्यं तमसः विशेषणं विषस्य, अनन्तकः प्रेतनगरनायकः, अयमनिर्वृतिधर्मा दहनः, अयमक्षयो राज- यक्ष्मा, अयमलक्ष्मीनिवासो जनार्दनः, अयमपुण्यप्रवृत्तः क्षपणकः, अयमप्रतिबोधो निद्राप्रकारः, अयमनलसधर्मा संनिपातः, अयमशिव- प्राणितं जीवितम् । अशालीनत्वं धाष्टर्यम् । आक्षेपस्यापस्मारस्य । अनन्तान्कायति रावयतीत्यनन्तकः । अनिर्वृतिरस्वा- स्थ्यम् , निर्वाणाभावश्च । अक्षयश्चिरस्थायी, क्षयरहितश्च । जनान्दर्यति पीडयतीति जनार्दनः, कृष्णश्च । अपुण्यप्रवृत्तः पापप्रवृत्तः । क्षपणको यः क्षपयति, नग्नाटकरुश्च । प्रतिबोधो विवेकः, स्वापादुत्थानं च । निद्रां प्रकिरति हिनस्ति निद्राप्रकारः । कर्म- ण्यण् । निद्राविशेषश्च मोहरूपः । अनलेनाग्निना सधर्मा सदृशः । अलसलक्षणो धर्मं आलस्यं यस्य सोऽलसधर्मा, नालसधर्माऽनलसधर्मा । सम्यङ्निपातयति घातयति यः । त्रिदोषजो व्याधिश्व स संनिपातः । शिवः श्रेयः, हरश्च शिवः । विशेषेण नयति की बात दूर है। शोक को दुःसह बना देने वाली दैव के द्वारा की गई यह मेरी दशा नम्रता को शिथिल कर रही है। प्रायः अबलाओं के जीवित रहने का अवलम्बन पति होता है या सन्तान । जो इन दोनों से हीन हैं उनके लिए दुःखाग्नि के इन्धन के रूप में जीवित रहना केवल निर्लज्जता ही है। आर्य के आने से मरण का प्रयत्न निष्फल चला गया, इसलिए इस पुण्यहीन जन को काषाय वस्त्र धारण करने की अनुज्ञा मिले।' तब दिवाकरमित्र ने धीरे स्वर में कहा- 'आयुष्मति, शोक पिशाच का ही दूसरा नाम है, वातव्याधि (अपस्मार) का ही दूसरा रूप है, अंधकार का यौवन है और विष का ही विशेष प्रकार है। यह प्राणों का वियोग न करने वाला यमराज है। कभी न बुझने वाली अग्नि है। कभी न समाप्त होने वाला राजयक्ष्मा है। यह जन को पीड़ित करने वाला (जनार्दन, श्लेष से कृष्ण) है जो लक्ष्मी का नहीं। यह वह क्षपणक (सबका नाश करने वाला या क्षपणक साधुविशेष) है, जो अपुण्य कार्यों में लगा हुआ है या किसी अपुण्य से पहुँच पड़ता है। यह ऐसी नींद है जिससे कोई जागता नहीं। यह ऐसा सन्निपात

अष्टम उच्छ्वासः ४४५ सहचरो विनायकः, अयमबुधसेवितो ग्रहवर्गः, अयमयोगसमुत्थो ज्योतिःप्रकारः, अयं स्नेहाद्वायुप्रकोपः, मानसादग्निसंभवः, आर्द्रभावा- द्रजःक्षोभः, रसादभिशोषः, रागात्कालपरिणामः । तदस्याजस्रास्र- स्राविणो हृदयमहाव्रणस्य बहलदोषान्धकारलब्धप्रवेशप्रसरस्य प्राण- तस्करस्य शून्यताहेतोर्महाभूतग्रामघातकस्य सकलविग्रहक्षपणदक्षस्य मारयतीति विनायकः, विनायको विघ्नो वा, गणपतिश्च विनायकः। बुधः पण्डितः, ग्रहभेदश्च बुधः। ग्रहो व्यसनम् , सूर्यादिश्च। अयोगोऽनुकूलं दैवम् , चित्तवृत्ति- निरोधाभावश्च। ज्योतिःप्रकारोऽग्निभेदः, परं ज्ञानं च। स्नेहः प्रीतिः, पुष्टिहेतुश्च घृतादिः। वायुप्रकोप उन्मादोऽत्र। मानसं चेतः, देवसरश्च। आर्द्रभावो वत्सल- त्वम् , सरसत्वं च। रजो गुणविशेषो धूलिश्च। रसः प्रीतिः, रसायनं च। रागोऽभि- ष्वङ्गः, लौहित्यं च। कालोऽन्तकः, कृष्णश्च। तदस्तेत्यादौ। तत्तस्मादस्य शोकस्य पारं विदुषामपि हृदयानि सोढुं नालम् , किं पुनरबलानां हृदयमिति संबन्धः । अजस्रंसदा। अस्रं बाष्पः, रक्तं च। व्रणं च रक्तं स्रवति। एवमुत्तरत्रापि ज्ञेयम् । बहलदोषा बहवोऽपगुणाः, कृष्णपक्षरात्रयश्च। अन्धकारो मोहः, तमश्च। शून्यता किंकर्तव्यतामूढता। महाभूतग्रामो जन्तुसमूहः तद्घातकश्चायं, महान्तो भूताः प्राणिनो यस्मिन् । ग्रामे जनपदसमूहे तस्य यो घातकः स शून्यताया जनरहि- तस्य हेतुर्भवति। विग्रहः शरीरम् , विरोधश्च। दोषचक्रे मुख्यतया वर्तते यः स (त्रिदोषजन्य व्याधि या सबका नाश करने वाला) है, जो अनल के सदृश है। यह वह विनायक (गणेश या मार डालने वाला) है जो शिव (शंकर या श्रेय) के साथ नहीं रहता। यह वह ग्रहों का समूह है जिसमें बुध (ग्रहविशेष या पण्डित) नहीं रहता। यह दुर्भाग्य से उत्पन्न हुआ एक प्रकार का अग्नि है। यह स्नेह से उत्पन्न होने वाला वायुप्रकोप या उन्माद है। मानस से उत्पन्न अग्नि है। वात्सल्य से उत्पन्न होने वाला रजोगुण का क्षोभ है (अथवा आर्द्रता के कारण धूल का मर जाना है)। यह अनुराग से होने वाला शोषण है (जो शरीर को क्षीण कर देता है)। राग से उत्पन्न होने वाली परिणामस्वरूप मृत्यु है (अथवा लाली से होने वाला कृष्ण वर्ण का परिणाम है)। यह हृदय का महाव्रण (नासूर) है, जो सदा आँसू का रक्त बहाता रहता है। यह प्राणों का वह तस्कर है जो दोषों के घने अन्धकार में प्रवेश करता है। यह महाभूतों (क्षिति आदि पांच) के ग्राम का घातक है, जो शून्यता (निर्जनता या निश्चेतनता) की अवस्था का कारण है। यह दोषों का सम्राट् है जो समस्त विग्रहों (शरीर या कलहों) को नष्ट करने में चतुर है। यह एक बड़ा रोग है जो दुबलापन,

४४६ हर्षचरितम् दोषचक्रवर्तिनः कार्श्यश्वासप्रलापोपद्रवसहस्रस्य दीर्घरोगस्यासद्ग्रहस्य सकललोकक्षयधूमकेतोर्जीवितापहारवक्षस्त्वाक्षणरुचेरनभ्रवज्रपातस्य स्फुर- दनवद्यविद्याविद्युद्द्योतमानानि गहनग्रन्थगूढगर्भग्रहणगम्भीराणि भूरि- काव्यकथाकठोराणि बहुशास्त्रोद्वहनदृढन्ति विदुषामपि हृदयानि नालं सोढुमापातं किमुत नवमालिकाकुसुमकोमलानां सरसबिसतन्तुदुर्बल- कमबलानां हृदयम् । एवं सति सत्यव्रते ! वद् किमत्र क्रियते, कतम उपालभ्यते, कस्य पुर उच्चैराक्रन्द्यते, हृदयदाहि दुःखं वा ख्याप्यते ? सर्वमक्षिणी निमील्य सोढव्यममूढेन मर्त्यधर्मणा । पुण्यवति ! पुरातन्यः स्थितय एताः केन शक्यन्तेऽन्यथाकर्तुम् । संसरन्त्यो नक्तंदिवं द्राघीयस्यो जन्मजरामरण- दोषचक्रवर्ती, चक्रवर्ती च सार्वभौमः, उपद्रवो बाधा, व्याधेरुपर्यन्त्यो व्याधिश्च । उक्तं च—'व्याधेरुपरि यो व्याधिर्भवत्युत्तरकालजः । उपक्रमविरोधित्वात्स ह्युपद्रव उच्यते ॥' इति । दीर्घरोगः क्षयादिः । असद्ग्रहोऽनर्थासक्तिः, धूमकेतुश्च । अशोभनो गृहः । न विद्यमाना क्षणमपि रुचिर्योजनाभिलाषः, क्षणरुचिस्तडित् । स्फुरन्त्याः प्रकाशमानाया अनवद्याया विद्याया विद्युता किंचिन्मात्रज्ञानेन विद्युदपि सकृदेव स्फुरति । तथा गहनानां दुरवग्रहाणां ग्रन्थानां ये विषमतमाः प्रदेशास्तेषां गुप्तो यो गर्भः तद्ग्रहणेन गम्भीराणि । पुण्यवति, पुरातन्य इत्यादौ । ध्वनिश्च्छायाजन्मजरामरणघटनान्येव घटीयन्त्र- राज्या रज्जवः । पञ्चजना मानुषाः । 'मनुष्या मानुषा मर्त्या मनुजा मानवा नराः । सांस और बड़बड़ाहट उत्पन्न करता है। यह समस्त लोकों का क्षय करने वाला दुष्ट ग्रह धूमकेतु है । प्राणों का अपहरण करने वाला बिजली एवं मेघ से रहित यह वज्रपात है । अनिन्द्य विद्याओं के प्रकाश से चमकने वाले, शास्त्रों के गहन तत्त्व को समझने से गम्भीर, अनेक काव्यकथाओं को जानने से कठोर, बहुत से शास्त्र का अभ्यास करने वाले विद्वानों के हृदय भी शोक को नहीं सह सकते, तो नवमालिका के फूलों के सदृश कोमल मृणाल- तन्तु की भाँति दुर्बल अबलाओं के हृदय की तो बात ही क्या ! अतएव हे सत्यव्रते, तुम्हीं कहो अब क्या किया जाय ? किसे उलाहना दें ? किसके आगे जोर-जोर से रोवें ? किसे हृदय का जलाने वाला दुःख कहें ? मनुष्य को सब कुछ आँखें मूंद कर सहना चाहिए । हे पुण्यवती, इन पुरानी स्थितियों को कौन मेंट सकता है ? सभी मनुष्यों के लिए रात-दिन, जन्म, जरा, मृत्यु रूपी रहट की घड़ियों की लम्बी धाक

अष्टम उच्छ्वासः ४४७ घटनघटीयन्त्रराजिरज्जवः सर्वपञ्चजनानाम्। पञ्चमहाभूतपञ्चकुलाधिष्ठि- तान्तःकरणव्यवहारदर्शननिपुणाः सर्वंकषा विषमा धर्मराजस्थितयः। क्षणमपि क्षममाणा गलन्त्यायुष्कलाकलनकुशला निलये निलये काल- नालिकाः। जगति सर्वजन्तुजीवितोपहारपातिनी संचरति झटिति चण्डिका यमाज्ञा। रटन्त्यनवरतमखिलप्राणिप्रयाणप्रकटनपटवः प्रेतपति- पटहाः। प्रतिदिशं पर्यटन्ति पेटकैः प्रतप्तलोहलोहिताक्षाः कालकूट- कान्तिकालकायाः कालपाशपाणयः कालपुरुषाः। प्रतिभवनं भ्रमन्ति भीषणकिंकरकरघटितयमघटापुटपुटुटंकारभयंकराः सर्वसत्त्वसंघसंहर- णाय घोराघातघोषणाः। दिशि दिशि वहन्ति बहुचिताधूमधूसरितप्रेत- पतिपताकापटुपतितगृध्रदृष्टयः शोककृतकोलाहलाकुलकुटुम्बिनीविकीर्ण- केशकलापशबलशवशिबिकासहस्रसंकुलाः किलकिलायमानश्मशानशि- विरशिवाशावकाः परलोकावसथपथिकसार्थप्रस्थानविशिखा वीथयः। स्युः पुमांसः पञ्चजनाः पुरुषाः पूरुषा नरः॥' इति। पञ्चकुलोऽध्यक्षः। अन्तःकरणं मनः। कला भागाः, कलनं संख्यानम्। नालिका होराः। चण्डिका भीषणा, रौद्रदेवताभेदश्च। पेटकैः समूहैः। घोषणा राजाज्ञया पश्चादिसंबद्धः पटहादिशब्दो दिशि दिश्येवंविधा रीतिर्विधेयेति। विशिखा वीथयः रथ्या मार्गा वहन्तीति संगतिः। कुटुम्बिन्योऽपहेलाः। शिबिका वाहनम्। श्मशानमेव शिविरं येषां ते। घूम रही है। पंचमहाभूतों के द्वारा जितने मानस व्यवहार हो रहे हैं वे सब यमराज के विषम अनुशासन से नियंत्रित होकर विलय को प्राप्त हो जाते हैं। घर-घर में आयु को नापने की घड़ियां लगी हुई हैं जो एक-एक क्षण का हिसाब रखती हैं। सब प्राणियों के प्राणों के उपहार लेने के लिए यमराज की भीषण आज्ञा चारों ओर घूम रही है। समस्त प्राणियों के प्रस्थान की सूचना देने वाले यमराज के नगाड़े निरन्तर बज रहे हैं। तपे हुए लोहे के समान लाल आँखों वाले विष की भाँति काले शरीर वाले कालपुरुष हाथों में काल- पाश लिये झुण्ड के झुण्ड चारों ओर प्रत्येक नगर में घूम रहे हैं। हर घर में यमराज के भयंकर दूत यमघण्टा बजा कर सब जीवों के संहरण के लिए घोर घोषणा कर रहे हैं। हर दिशा में परलोक के यात्रियों की पगडंडियां बनी हुई हैं, जहाँ चिता के निकलते हुए धूम से मलिन यमराज की पताकाओं पर गीध अपनी दृष्टि डाले हुए हैं, जिन पर शोक से रुदन करती हुई व्याकुल विधवाओं के टूट कर बिखरे केशों से शबलित अर्थियाँ जा रही हैं, जहाँ मरघट की झाड़ियों में सियारियों के बच्चे चिखा रहे हैं। काकुत्स्थि की चिता के कोयलों

४४८ : हर्षचरितम् : सकललोककवलावेलेहलम्पटा बहला वहंलिहा लेढि लोहिताक्षिता चिताङ्गारकाली कालरात्रिजिह्वा जीवितानि जीविनाम् । शशिरमशिक्षिता च भगवतः सर्वभूतभुजो बुभुक्षा मृत्योः । अतिद्रुतवाहिनी चानित्यता नदी । क्षणिकाश्च महाभूतग्रामगोष्ठयः । रात्रिषु भङ्गुराणि पात्रयन्त्रपञ्जरदारूणि देहिनाम् । अशुभशुभावेशविवशा विशरारवः शरीरनिर्माणपरमाणवः । छिदुरा जीवनबन्धनपाशतन्त्रीतन्तवः । सर्वमात्मनोऽनीश्वरं विश्वं नश्वरम् । एवमवधृत्य नात्यर्थमेवार्हसि मेधाविनि मृदुनि मनसि तमः प्रसरं दातुम् । एकोऽपि प्रतिसंख्यानक्षण आधारीभवति धृतेः अपि च दूरगते- ऽपि हि शोके नन्विदानीमपेक्षणीय एवायं ज्येष्ठः पितृकल्पो भ्राता भवत्या गुरुः । इतरथा को न बहु मन्येत कल्याणरूपमीदृशं संकल्पमत्रभवत्याः काषायग्रहणकृतम् । अखिलमनोज्वरप्रशमनकारणं हि भगवती प्रव्रज्या । ज्यायः खल्विदं पदमात्मवताम् । महाभागस्तु भिनत्ति मनोरथमधुना । बहला दीर्घा गौश्च । उक्तं च—'बहलाः कृत्तिका गावः' इति च । वहंलिहा छिद्रान्वे- षिणी, वहंलिहा च गौर्वत्सस्य भवति । देहिनां शरीरवतां जीवाः प्राणिन एव बन्धनपाशतन्त्रीतन्तवः । आत्मनोऽनीश्वरं न स्वायत्तम् । परतन्त्रमित्यर्थः । प्रति- संख्यानं विवेककुशला मतिः । दूरगते परंपरा रूढे । ज्येष्ठो भ्रातेत्याद्युत्तरोत्तरं साभिप्रायं व्याख्येयम् । के समान कालजिह्वा प्राणियों के जीवन चाट रही है जैसे गाय बछड़े को । समस्त प्राणियों को चट कर जाने वाले भगवान् मृत्युदेव की भूख कभी नहीं बुझती । अनित्यता रूपी नदी तेजी से बह रही है । पंचमहाभूतों की पंचायतें क्षण भर ही रहती हैं । साधु जैसे दिन में कमण्डलु रखने के लिए लकड़ियों को जोड़ कर पिंजड़ा बनाते हैं और रात को उसे खोल डालते हैं वैसा ही यह शरीर का यंत्र है । शरीर के परमाणु पुण्य और पाप के अनुसार विवश होकर एक दूसरे का घात करते हैं । जीव को बंधन में बांधने वाले पाश की डोरी के तन्तु एक दिन अवश्य टूटते हैं । सारा नश्वर संसार परतंत्र है । हे मेधावनि, ऐसा जान कर अपने सुकुमार मन में अन्धकार को न फैलने दो । विवेक का एक क्षण भी धृति के लिए बड़ा सहारा होता है । शोक के कम होने पर भी अब यह पितृतुल्य तुम्हारा ज्येष्ठ भ्राता ही तुम्हारा गुरु है, अन्यथा कौन ऐसा है जो काषायग्रहण के लिए आपके ऐसे कल्याणरूप संकल्प की सराहना न करे। प्रव्रज्या ही सब प्रकार के मानसिक ज्वरों को शान्त करने का उपाय है । मनस्वी के लिए यह उत्तम कार्य है । इस समय महाभाग (हर्ष) तुम्हारे मनोरथ विफल करते हैं। जो वे आदेश दें वही तुम्हें