कबीर मन्शूर (स्वसंवेदार्थ प्रकाश)
Kabir Manshoor (Svasamvedarth Prakash)
कबीर साहेब द्वारा
स्रोत: कबीर मन्शूर स्वसंवेदार्थ प्रकाश · खेमराज श्रीकृष्णदास (उद्गम)
हिंसा पुण्य नहीं
तरेगा, मनमुख डूब मरेगा। सब प्रशंसा गुरुमुखके लिये है, सब धिक्कार और निन्दायें मनमुखके लिये हैं। गुरुमुखमें पूर्ण मनुष्यत्व वर्तता है मनमुख पशु धर्मोंमें रहनेके कारण बन्ध व वासनाओंमें फँस रहा है।
मनमुखके मुक्त न होनेका कारण—कितने लोग गुरुसे उपदेश तो ले लेते हैं पर सेवा करनेके समय भाग जाते हैं मनमुख होकर अपना जन्म गँवा देते हैं। वे मूर्ख यह नहीं सोचते विचारते कि, गुरुकी सेवा भक्ति बिना ईश्वर कैसे प्रसन्न होगा। पत्थरपर चक्रमक्क लगता है तब अग्नि निकलती है यदि पत्थर और चक्रमक्कका संयोगही न हो तो चिनगारी कैसे निकले? इसी प्रकार यदि चेला गुरुका सच्चा प्रेम-सम्बन्ध न हो तो ज्ञानका प्रकाश कैसे हो। यदि लोहा और पारसका संयोगही न हो तो सोना कैसे बनेगा? लोहा पारसका सम्बन्ध भी हो पर जब तक उनमें तनिक भी भेद रहे, तो सोना होना असंभव है।
गुरुपूजाका महात्म्य—गोविन्दको कोई भी नहीं देख सकता गुरुको सब देख सकते हैं। गोविन्दके स्थानपर गुरुदेव पूजता है गुरुही की पूजा गोविन्दकी पूजा है। जो अपने गुरुको परमात्माका स्वरूप जानकर उसकी सेवा करता है वह तत्काल सत्यपुरुषको पा लेता है। गुरुकी उत्कृष्टता तीन लोकसे परे है। ये तीनोंलोक मनमुख हो रहे हैं इस कारण कोई भी मनुष्य गुरु की यथार्थ सेवा नहीं करता। गुरुके ऊपर संदेह करनेसे धर्मकी ध्वजा टूट जाती है। जिन्होंने गुरुको पूजा उनके दोनों लोक सुधरे जिन्होंने गुरुको न पूजा वे गुरुविमुख होकर उभय लोकसे भ्रष्ट हुये। सब मतवालोंमें कोई ही गुरुमुख होगा नहीं तो मनमुखोंकी संख्या अधिक है।
मजहिबीयोंकी ओर दृष्टि—प्रथम हिन्दुओंकी ओर ध्यान दो, इनमें प्रायः सभी गुरुविमुख देख पड़ते हैं सभीने गुरुसे मुख फेर लिया जब कभी किसी बातके जाननेकी आवश्यकता होती है, तो किसी से पूछ कर दान पुण्य कर दिया नहीं तो कुछ चिंताही नहीं। लाखों करोड़ोंमें कोईही गुरुमुख होगा।
मुसलमानोंकी ओर ध्यान दो तो मालूम होगा कि न कोई किसीका गुरु है न कोई किसीका चेला है प्रचलित रीतिसे किसी मुल्ला, मौलवी आदिसँ पूछकर रोजा निमाज सीख लेते हैं। न किसीका कोई गुरु न चेला है केवल बातोंही बातोंका मेला है।
फकीरोंमें कोई २ फ़िरका ऐसा है जहां गुरु चेलेका बिचार है।
यही दशा ईसाई (ख्रिश्चिटी) धर्मकी है। मूसई (यहूदी) भी उन्हीं की पैरवी करते हैं। इन दोनों धर्मोंमें तो नाम मात्रको भी गुरु शिष्यकी रीति
पश्चिमकी पुस्तकें, मूसाकी पुस्तक
नहीं जान पड़ती । केवल अपने २ आचार्य (नबी) का नाम ले लेकर धूम मचाते हैं । इसी प्रकार संसारभरके मतबादियों पक्षपातियों और विषयियोंकी दशा हो रही है ।
मनुष्यको उचित है कि, गुरुसे अधीन रहे सर्वदा उसकी आज्ञाका पालन करे पूरी प्रतिष्ठासे गुरुके सन्मुख रहे कभी ऊँचे शब्दसे बेअदबोंके समान धूण्टता प्रकट न करे गुरुसे अभिमान करनेपर अन्तःरण मैला हो जायगा ।
स्वसंवेदका सार— स्वसंवेदका संक्षेपमें सारांश केवल एक सार शब्द है । वह कहने सुननेमें नहीं आता, केवल सत्यगुरुकी कृपासे अपने विचार द्वाराही जाना जाता है । लोगोंको समझानेके लिये सारशब्द कहा जाता है । सार नाम है यथार्थ भेदका और शब्द नाम वाणीका है । शब्दका जो यथार्थ लक्ष्य हो उसे सार शब्द कहते हैं । उसको जो पहचाने वह हंस है वही मुक्त है । सारशब्दकी व्याख्यामें कबीर साहबने चौदह अरब ज्ञान कहे हैं । क्योंकि, सारशब्द बोली भाषामें नहीं आता, उपदेश सुनते २ विचार करते २ भाग्यवान्के समझमें आ जाता है । चारों युगोंसे कबीर साहब समझाते आये हैं अनन्त ग्रन्थ बर्णन किये हैं, जो कि स्वसंवेदके नामसे प्रसिद्ध हैं । वे सब केवल सारशब्दकी टीका हैं । जब सत्यपुरुषकी उत्पत्तिकी इच्छा हुई सूक्ष्मसे स्थूल हुआ । तब शून्यमें एक झाँई दृष्टि पड़ी, वही बिन्दीके आकारमें खड़ी हुई (०) ॥
बिन्दी— जब सारशब्द सूक्ष्मसे स्थूल हुआ बिन्दीरूप झाँई प्रगट हुई, उसीसे सब सृष्टि उत्पन्न हो गई । समस्त संसारमें यह बिन्दी है केवल उसी एक बिन्दीसे सब संसार है । देखो गयासुल्लोग्रातमें यह लिखा है, कि, समस्त संसारमें यह नुक्ता फँल गया । इसको अनुस्वार कहते हैं, इसका दूसरा नाम मकार भी है, इसी मकारको 'माया कहते हैं । इस मायाके मिथ्या, कपट, छल, शून्य, भ्रम, शक्ति और प्रकृति आदिके बहुत नाम हैं । मायाके अनन्त नाम हैं, वे सब केवल इस बिन्दीकी ही प्रशंसामें हैं सभी भ्रम हैं, इसी बिन्दीसे सब भ्रम हैं एक भी सत्य नहीं है ।
जब लेखनी कागद पर रखकर कुछ लिखना चाहते हैं, तो पहले बिन्दी बनती है, फिर उसीके पेटसे सब अक्षर निकलते हैं । यह सम्भव नहीं कि, कागद-पर लेखनी रखें बिन्दी न बने । अवश्य पहले विवश बिन्दी बनेगी फिर पीछे अक्षर, अक्षरसे शब्द शब्दसे लेख, फिर भाषा बनेगी । इस कारण लिखने
१ आदि मंगलके अर्थमें साकेतवासी श्रीविश्वनाथजीने सारा विस्तार बताया है किन्तु यहाँ मूका सारा पसार दिखाया है विज्ञान दोनों बातोंका विचार करें एवं सुधार कर पढ़ें ।
समीक्षा, कुर्बानीके प्रचारक समीक्षा, दूसरी पुस्तक जबूर
बोलनेका मूल कारण बिन्दीही है। यही माया और मिथ्या है जिस दशामें कि' सब लिखने और बोलनेकी जड़ मिथ्या है, तब लिखना और बोलना कैसे सत्य हो सकता है ? केवल यही बिन्दी सर्व लेख और वाणीमें प्रवेश कर रही है। इसका यथार्थ भेद सत्यगुरुके ज्ञान बिना कोई नहीं पा सकता। बड़े २ ऋषि मुनि, भक्त और तपस्वी, सिद्ध, साधु, इसी बिन्दीमें डबडब कर रहे हैं। यही, एक ऐसा महासागर है कि, किसी उपायसे इससे बाहर जानेकी युक्ति नहीं जान पड़ती। कौसीहू तपस्या और भजन न क्यों करे पर इससे पार होनेकी आशा डुराशा हो जाती है। बड़े आश्चर्यका खेल है ? इससे कौन बाहर निकाले ?
जब केवल एक बिन्दी अथवा अण्ड था, दूसरा कुछ भी न था, उस समय शब्द आदि भी कुछ नहीं थे। यह बिन्दी उत्पत्तिकी ओर झुकी तो वासनाओंसे पूर्ण हो गई। विषयके स्वादको चाहा, सांसारिक इच्छाओंकी राशि हो गई। अण्डरूप पिंजड़ेमें न रह सका इसीसे अण्डा फूट गया। शारीरिक सुखकी इच्छा उत्पन्न हुई, जिससे इसके दो स्वरूप हुये, एक माया, दूसरा ब्रह्म; यही माया और मन कहलाये। एकसे दो होनेपर उसीसे शब्द औरकारकी उत्पत्ति हुई। यही ॐ तीनलोक और चारवेदका मूल कारण हुआ। इसीको प्रणव बोलते हैं। यही एकसे अनेक होकर समस्त संसारमें फैल गया। इसीसे चारवेद प्रगट हुये उस पर लोग चलने लगे। पहले यही ॐ शब्द हुआ पीछे वेद हुए। इसीको नाद और वेद कहा जाता है। उत्पत्ति के प्रथम यह ॐ हुआ, इसका अर्थ दीनता और आधीनता है। जिसके मनमें दीनता और गरीबी स्थान करेगी वह सब लोकोंका राजा बनेगा। जो आधीनतासे नहीं आये उनका छुटकारा न हुआ। अनगिनती ज्ञानी और कर्मकाण्डी हुये जिन्होंने भजनको पूर्णता पर पहुँचाया पर आधीनता न होनेके कारण उनका पूरा न पड़ा।
जिस दिशामें वेद सत्य परमात्माका ज्ञान बतलानेमें असमर्थ है, उस दशामें वेदपाठियोंको एक चैतन्य परमात्माकी उपासना क्योंकर मालूम हो सकती है ? जो सूक्ष्मविषयको अर्थात् माया और शुद्ध ब्रह्मकी उपासनाके भेदको नहीं समझता वो मनुष्यत्वसे शून्य है। जहांतक माया है वहां सब भ्रम है। जितने समाचार कहनेवाले हैं, सब मायाके ही देशका समाचार कहते हैं। सत्य लोकके समाचार कहनेवाले शब्दको युक्तिसेही बतलाते हैं। उनकी युक्ति उनके साथ होती है। दूसरा उनकी युक्ति जान नहीं सकता। मनुष्यको उचित है कि, एक शुद्ध चैतन्य परमात्माकी उपासना करे। जो सत्य परमात्माकी उपासनाकी ओर लगना चाहता है वह माया और मायिक दोनोंसे भिन्न हो जाता है। जब-
इञ्जीलका कथन, कुरान व हदीस, समीक्षा
तक माया और मायिकोंमें फँसा रहता है, तब तक अद्वितीयसत्यपुरुषकी उपासनाके योग्य नहीं होता । क्योंकि, दोनोंमें ही भेद वाद है । दोनोंका उपदेश भेद ही है, भेदसे भिन्न उनका उपदेश कदापि नहीं हो सकता चारों वेदोंने स्वरूप प्रगट किया, तो प्रथम भारत वासियोंको प्राप्त हुये, लोगोंने उनकी आज्ञापार चलना आरम्भ किया । यद्यपि कतिपय धर्मोंके लोग आजकल उसके विरुद्ध भी चल रहे हैं ।
वेदके टीकाकारोंने, ऊँकारके यथार्थ आशय और अर्थको न समझा, इसका कारण केवल उनके ज्ञानकी अपूर्णता है । वेद तो किसीसे स्वयं कुछ नहीं कहते न बोलतेही हैं, जिससे कि अपने उपदेशको प्रगट कर सकें लोगोंको शिक्षा दें तथा कहें कि, तुम अमुक वेद मन्त्रकी व्याख्या इस प्रकार करो इस प्रकार न करो । इसी कारण सब टीकाकारोंने अपनी २ बुद्धि और पहुँचके अनुसार जैसा चाहा टीका करदी उन्होंने यह कुछ भी न सोचा कि, मेरा विचार सत्य अथवा असत्य । इस कारण वेदके आशयको वही समझ सकते हैं, जिनका अन्तःकरण ज्ञानके यथार्थ प्रकाशसे पूर्ण है । दूसरे नहीं ।
इस ऊँकार की यथार्थताको न जाननेके कारण ही वेदपाठी लोग आवागमनमें फँसे रहते हैं । अद्वैतमें कुछ विकार नहीं, द्वैतमें है । अद्वैतमें वेद वाणी कुछ नहीं । जितने वेदपाठी हैं अपनी बुद्धिपर भरोसा रखते हैं, जिस बुद्धिपर भरोसा रखते हैं उस बुद्धि की पहुँच अद्वैत तक है ही नहीं, फिर वेदपाठियोंको क्या सहारा रहा, वे असहाय हैं । जो अद्वैतके खोजा हैं वे द्वैतमें कदापि वृत्ती नहीं लगाते । जो अनेकमें मन लगाते हैं वे एककी प्राप्ति नहीं कर सकते । आशा तृष्णा द्वैतमें है, अद्वैतमें पग धरते ही सांसारिक विचार और सङ्कल्प छोड़ने पड़ेंगे । जब तक सांसारिक ध्यान है तब तक माया है, कोई उपाय क्यों न करे छुटकारा नहीं हो सकता ।
तौरेतकी आज्ञाएं ।
१-एक खुदाकी पूजा करो, २-बुतपरस्ती मत करो, ३- खुदाका नाम बे फ़ाइदा मत ला, ४-सबतका दिन पाक रखो, ५-माता पिताकी प्रतिष्ठा करो, ६-खून मत करो, ७-व्यभिचार मत करो, ८-चोरी मत करो, ९-अपने पड़ोसीको प्यार करो, १०-झूठ गवाही मत दो । ये दश आज्ञायें तौरेतके सार हैं । प्रगट तो इनका अर्थ सब कोई समझ लेता है, परन्तु यथार्थमें इनका अर्थ इस प्रकार समझना चाहिये ।
१-एक खुदा (ईश्वर) की पूजा-करो—कहनेवालेका आशय तो यह
है कि, मेरी पूजा करो, सुननेवाला भी यही समझता है कि जो ईश्वर मुझसे बातकर रहा है उसीकी पूजा उचित है। वक्ता श्रोता दोनोंके आशय और संमति उनके अनुसारही है।
समोक्षा—पर मेरी सम्मति तो एक ईश्वरकी पूजाके ावषयमें यह है कि जो कुछ आँखोंसे देखा जाता है, कानोंसे सुना जाता है, स्पर्श किया जाता है, रस लिया जाता है, संधा जाता है अथवा किसी बाहरी वा भीतरों ज्ञानेन्द्रियसे कर्म अनुभव होता है यह सब द्वैतरूप माया है। वहाँ अद्वैतका पता नहीं बरन् अनेक हैं। अतः हजरत मूसाने खुदाकी बातको अपने कानसे सुना खुदाको अपने आँखोंसे देखा। जो देखा सुना जाता है वह द्वैत है, अद्वैतमें नहीं है। इससे मूसाने खुदाको अपनी आँखोंसे देखा उससे जो कुछ सुना सब माया ही हुई। मूसाने मायाहीकी आज्ञाको माना। एक खुदाको न किसीने देखा और न किसीने उसका वचन सुना। क्योंकि, अन्तरदृष्टिसे जो कोई एक ईश्वरको देखता है तो उसको खुदाको देखने एवं उसके वचनको सुननेकी आवश्यकता नहीं होती। वह सबमें सब जगह एक समान वर्तमान है फिर किसका वचन सुनें, किसको देखें। उनके अपने ही मन और वचनसे खुदाके वचन खण्डित होते हैं। क्योंकि भीतर और बाहर तो सब वही है। परमात्मा सदा वर्तमान है फिर किस विशेष स्थानमें जाकर ईश्वरका वचन सुनें एवं सुननेका मुहताज बनें, श्रोताकी ऐसी क्या जरूरत है।
निराकार निरवयवका पता नहीं—यदि मूसा अपने अन्तरकी ज्ञान-दृष्टिसे ईश्वरको पहचानते उसके पदको जानते तो अवश्य वर्णन करते कि यह खुदा कौन है। किधरसे आया? किधरको गया? उसको रहनेकी जगह कहाँ है? क्या सामर्थ्य रखता है? विस्तारसे सारा हाल प्रगट हो जाता, कदापि न छिपा रहता। अरबदेशमें जितने विश्वासी पेंगम्बर हुये किसीने इस खुदाका विस्तृत वृत्तान्त प्रगट नहीं किया केवल प्रकाश और थोडा सामर्थ्य देखकर उसकी आज्ञा मानते आये। किसीने उसको न पहचाना। सब एक दूसरे की बातपर विश्वास करते चले आये। केवल बाहरी भड़क देख लो, भीतरी भेदको किसीने नहीं जाना। ऐसा अन्तरप्रकाश उनमेंसे किसीको नहीं हुआ कि यथार्थ को मालूम कर सके जिस खुदाके शासनको मूसाने माना उसी खुदाकी भक्ति आदमसे लेकर आजतक सब करते आते हैं। उसी खुदाकी आज्ञायोंको मानना अपना धर्म सममत है यही उनका विश्वास है। जो कुछ उन पीर पेंगम्बरोंने देखा वह सब भ्रम है, वह बेचून बेचारा खुदा यानी निराकार निरवयव परमात्मा
हिंसाका न्याय, गोहत्याका निषेध
शुद्ध है उसमें कोई मिलाबट नहीं । जिसमें कुछ मेल है वह द्वैत है मायाका खेल है । बिना पारख गुरुके सत्य परमात्माकी भक्ति कोई नहीं बतला सकता । एक परमात्माकी भक्ति बही है कि, पहले उस परमात्माको पहचाने । जबतक ईश्वरका ज्ञान न हो, तबतक भक्ति कैसे हो सकती है ? पहले ज्ञान होगा, पीछे भक्ति होगी । नये पुराने पैगम्बरोंमेंसे किसीकी भी सत्य अद्वितीय ईश्वरका ज्ञान होता तो वे अवश्य एक परमात्माकी भक्ति करते ।
खुदाने आदमको अपने रूपमें बनाया—आदम पांच तत्वके संयोगसे बना था । इससे प्रमाणित होता है कि, उसका खुदा भी पांचतत्वसे भिन्न नहीं था । आकाशके रंगका खुदा सांसारिक तत्वोंके संयोगसे पृथक नहीं है । यद्यपि उससे बहुत ऐश्वर्य और सामर्थ्य है तो भी वह अद्वितीय और एक नहीं ठहर सकता ।
मूसाकी उत्पत्ति नामक पहली किताबको ३ बाबकी २२ आयतसे स्पष्ट है कि, यह अपने साथी मण्डलीमें से एकके समान था । इस आयतसे स्पष्ट भेद प्रगट होता है, उसमें अद्वैतपना और एकता सिद्धि नहीं होती । खुदा अद्वितीय और भेद रहित, एक नहीं, वरन् अनन्त खुदा प्रमाणित होते हैं, जो भिन्न भिन्न ब्रह्माण्डोंमें खुदाई करते हैं । जब मूसाने स्वयं एक अद्वितीय परमात्माकी भक्तिका आनन्द न उठाया तो वे दूसरोंको क्या बतला सकते हैं ?
बूत परिस्तीको खुदा परस्ति—अद्वैत ज्ञानके विषयमें, स्व सम्बेदकी शिक्षा बिना जो कुछ कहा जाता है वह मिथ्या है । हिन्दू जिन तीन ईश्वरोंकी भक्ति करते आते हैं उन्हीं तीन खुदाओंकी भक्ति इबराहीमने भी की । अगणित सिद्ध साधु और महात्मा इन तीनों ईश्वरोंके तुल्य पद पर स्थित हैं । अनन्त उनसे ही बढ़कर हैं कितने उनसे घटकर हैं । यदि एक अद्वितीय परमात्माकी भक्तिकी सुधि नहीं हुई तो वेद और किताबोंके पढ़नेसे क्या लाभ ? उसकी सुधि हुये बिना मनुष्यत्व कहाँ है ? जहाँ एक अद्वितीय परमात्मा की भक्ति है वहाँ वेद और किताब सब गूंगे हैं । नाद और वेद पांच अहंकारके घरेमें हैं, पांचों अहंकार मायासे हैं मायाके सब कौतुकोंमें सने हुये हैं । यह सारा संसार मायाकी पूजा करता है, उसकी भक्तिको ही ईश्वरकी भक्ति मानता है । जो कुछ इस जीवने मान लिया है उसको वही सत्य जान पड़ता है, उसी पर विश्वास जमा हुआ है । इसके ईश्वरकी शक्ति सीमाबद्ध है, असीम नहीं है । यह खुदा नाशमान है, अविनाशी नहीं । क्योंकि, महाप्रलयके समय इस खुदाईका झण्डा उठ जावेगा । यदि मूसाका खुदा अद्वैत और एक ठहरा तो हम लोग सब मनुष्य
समीक्षा हजका यम
अपनी २ जगहमें, अद्वैत और एक हैं क्योंकि, एकके समान दूसरा कदापि नहीं। फिर खुदाकी भक्तिकी कोई आवश्यकता नहीं। क्योंकि, ईश्वरोंके सामर्थ्य और ऐश्वर्यमें भेद है, कोई अधिक है कोई कम है। मूसाके अनुयायी प्रायः बुत्परस्ती कर करके खुदाके कोपमें पड़े, यदि वे एक अद्वितीयकी भक्ति जानते तो बुत्परस्ती क्यों करते? सुलेमान जैसा बुद्धिमान् तत्त्वज्ञ और खुदाका प्यारा जिसको कि, खुदाने तीन बार दर्शन और बहुतसे बर्दान दिये थे वह खुदासे विमुख होकर बुत्परस्तीमें फँस जावे? यह सम्भव नहीं कि, जो कोई एक परमात्माकी भक्ति जाने, वह फिर बुत्परस्तीमें फँसे। इसी कारण समस्त इव्रानी धोखेमें पड़े हुए बुत्परस्तीको खुदापरस्ती समझ रहे हैं।
तीनों तुच्छ हैं—सुलेमानने जब अपने बाप दादेका राज्य पाया, खुदाने उनको दर्शन देकर कहा कि, ऐ सुलेमान! तुझको पैगम्बरी, राज्य और तत्त्वज्ञानमें तीनों पदार्थ प्रदान करता हूँ, तेरे समान न कोई हुआ न होगा। जिस दशामें कि, खुदाने सुलेमानको ये तीनों पदार्थ, प्रदान किये उस दशामें भी सुलेमानको इतना विचार नहीं हुआ कि, अपनेको अयोग्य कर्मसे बचावे। इससे प्रमाणित होता है कि, ये तीनों पदार्थ तुच्छ हैं। ईश्वरीय ज्ञान (आत्मज्ञान) के तुल्य कोई दूसरा पदार्थ नहीं है।
हज़रत आदम सब पैगम्बरोंमें श्रेष्ठ तथा खुदाके प्यारे पुत्र हैं, ये खुदा उनके साथ वही भलाई करता था जो कि, पिता पुत्रके साथ करता है। खुदाने मना किया कि, ऐ आदम! तू इस वृक्षका फल न खाना, सावधान रहना, शैतान तेरा शत्रु है। वाह! फल खाना तो मना किया शैतानको शत्रु भी बतलाया पर इतना ज्ञान नहीं दिया, जिससे आदम शैतान तथा उसके कपटको समझ सकता। इससे यह सिद्ध होता है कि, उस खुदाको ज्ञान देनेकी सामर्थ्यही नहीं थी, अथवा आदमको छलसे भिन्नितसे बाहर करना चाहता था। खुदाका यह कर्तव्य दो बातोंसे पृथक् नहीं, एक तो कपट, दूसरी ज्ञान देनेकी असमर्थता। जब खुदाहीकी यह दशा हो, तो अपने भक्तोंको मुक्ति किस प्रकार दे दे किस प्रकार अँधेरेसे निकल सके।
२ बुत्परस्ती मत करो—अब जानना चाहिये कि, काम कामनासे शरीर-धारीकी भक्ति करनेका नाम बुत्परस्ती है, वे जड़ हों अथवा चैतन्य जीवित अथवा मृतक एकही समान है। मूसाका खुदा कहता है कि, “बुत्परस्ती मत करो” इसका यह आशय हुआ कि, जो तुमारे दृष्टिमें मेरी प्रतिमा है, उसकी पूजा करो दूसरेकी न करो क्योंकि, मैं बुतों (प्रतिमाओं) में श्रेष्ठ बुत हूँ। सब
अनुचितका विधाता, समीक्षा समता कबीर साहिब, सात्विक भोजन धारणा, श्रेणियाँ और भोजन, स्वसंबेदमें, मांसकी पेसाबसे तुलना
बुतोंपर मुझे बड़ाई है, मेरी आज्ञामें सब बुत हैं । अतः खुदाने खूरूजमें मूससे कहा कि, मैं मिसरकी सब बुतोंको दण्ड दूंगा, यदि वे पत्थरकीही होतीं तो दण्ड किसको देता गन्दी वासनासे शरीरधारीकी पूजा करना मनुष्योंका काम नहीं बरन् जो लोग आत्मज्ञानसे खाली हैं वे बुत परिश्ती करते हैं । बुतपरस्तोंमें आठ प्रकारकी बुतपरिस्ती है, १—मिट्टीकी, २—कागदकी, ३—धातुकी, ४—पत्थरकी और ५—ध्यानकी छबि अर्थात् जैसा मन चाहे वैसी, ६—प्रत्यक्ष अर्थात् देहवान् मनुष्यकी पूजा, ७—प्रत्यक्षका ध्यानमें पूजना, ८—उसको अपने दिलके भीतर पूजना । ये आठ प्रकारकी बुतपरिस्ती है । प्रत्यक्ष बुतकी पूजा सब बनी इसराईल करते आये हैं । सुलेमानने जीवित और मृतक दोनोंकी पूजा की थी । उपासनाके लिये भगवानकी मूर्ति पूजा बुतपरिस्ती नहीं है ।
३ खुदाका नाम बेफायदा मत लो—जो खुदाको जानतेही नहीं वे उसका नाम क्योंकर ले सकते हैं ? खुदाका नाम तो खुदाको पहचाननेवाले जानते हैं । बिना ईश्वरी उपदेशके ज्ञानवालोंके ईश्वरका नाम लेना निरर्थक है । ईश्वरने जिसको नाम बतलाया, वह अवश्य उसका नाम जानता होगा क्योंकि ईश्वरसे प्रथम दूसराही कोई नहीं था सबसे पहले वही एक अद्वितीय था । जबतक पूरे सत्यगुरुकी शिक्षा न मिले, तबतक उस अद्वैत शुद्ध चैतन्यका नाम क्यों कर जान सकता है ?
सत्य कबीर वचन
जो निगुरा सुमिरण करे, दिनमें सौ सौ बार ।
नगर नायका सत्य करे, जरे कौनकी लार ॥
जो कोई गुरुमुख हो उसीका नाम लेना ठीक है, जिसके गुरुही नहीं वह नाम क्या ले ? इस संसारमें जितने नाम प्रसिद्ध हैं सब मायाके हैं, कोई भी ईश्वर का नहीं । ईश्वरका नाम सच्चे सन्तोंके अन्तःकरणमें है, वो योग्य और बुद्धिमान् अधिकारीको बतलाते हैं सच्चे सन्तकी सच्चे मनसे सेवा करने पर सन्त और साहबकी कृपा दृष्टि होती है नाम मिलता है । वर्तमानकालमें कोई गुरुको खोजताही नहीं । किसीसे कोई नाम पूछ लिया, अथवा सुन लिया, वही नाम लेकर दिन रात माला फेरा करता है । उसका नाम लेना निरर्थक है, कोई गुरु है न चेला, कोई आज्ञाकारी है न सेवक । मूस तो कलके समान गतिमान किया गया था कि, बनी इसराईलको उपदेश करे । जो विधि निषेध उसके खुदाकी ओरसे मिला वही दूसरोंको समझाता रहा । मूस स्वतन्त्र नहीं था, दूसरोंकी आज्ञासे काम करता था । अपने खुदाकी आज्ञाकारितामें मूसको किसी प्रकार
४० दिनके बाद काफिर, जीवके देखते जीवहत्याका निषेध
की अटक नहीं थी, न किसी प्रकारका सन्देह था। फिर मूसा क्या पूछे कि, "खुदाका नाम बे फायदा लेना किसको कहते हैं? बे फायदा लेना क्या है?" संसारमें जितने नाम हैं उनमें कौनसा नाम निष्फल और कौनसा सफल है? अथवा सबही नाम निष्फल हैं? किसीमें कुछ लाभ भी है? किस स्थान पर निष्फल है कहां पर सफल है? जबतक इसका स्पष्टीकरण न हो, तबतक तो जीव एकदम अंधेरेमें पड़ा रहेगा। यह मैंने कहीं लिखा न देखा कि, यहाँ खुदाका नाम लेना, यहाँ न लेना। ईश्वरकेही नाम लेनेसे आदमी पापोंसे शुद्ध होता है। जब ईश्वरका नामही लेना निष्फल हुआ तो क्या नाम लेकर भजन करेगा? मुक्तिका कौनसा मार्ग रहा? न खुदाहीने कुछ स्पष्टीकरण किया न मूसानेही स्पष्ट बतलाया। फिर तो सबको भटक भटककर मरना पड़ा। अब बे किस राह चलें? क्या करें? किस प्रकार खुदाका नाम लें? जो निष्फल न हो। कौन पथदर्शक गुरु खोजें? जो सत्य-मार्ग बतलावे, जिससे व्यर्थ ईश्वरका नाम न ले? यह तो पूर्ण गुरुके बिना कदापि नहीं जाना जा सकता क्योंकि, पापोंको नष्ट करनेके लिये केवल नामहीका सहारा है, जब वही व्यर्थ होगया तो छुटकारेका सहाराही न रहा। इसी भूलमें सब मूसबी और ईसाई पड़े हैं क्योंकि, हिन्दू और मूसलमान जब कोई काम आरम्भ करते हैं तो अपने अपने ईश्वरका नाम ले लेते हैं। चाहे कोई अपने गुरुका अथवा ईश्वरका, जिसको वह श्रेष्ठ समझता है उसका नाम लेकरही कार्य आरम्भ करता है। किसी न किसी प्रकार उसका ध्यान परमात्माकी ओर होता है, जिससे अन्तःकरणकी शुद्धता होती है। मैंने किसी ईसाई महाशयको किसी कामके आरम्भमें अथवा किसी पुस्तकके आदिमें नाम लेते और लिखते न देखा, न पढ़ने पढ़ानेके समयही ईश्वरका नाम लेते हैं। इसी तृतीय आज्ञाके अनुसार यह सब काम होते हैं। जिस नामको जपकर भवसागर तर जाते हैं उसी नामका यह रङ्ग ढङ्ग हुआ, तो अब क्या सहारा रहा? असहाय हो गये। मैंने किसी ईसाईकी किताबके आदिमें परमात्माका नाम न देखा। यह विचार उन लोगोंका ऐसा दृढ़ हुआ है कि, जितने अंग्रेजी पढ़नेवाले हैं, प्रायः ईश्वरका नाम नहीं लेते। इस कर्तव्यसे लोगोंके अन्तः-करणपर अन्धकार छा गया। भजन भक्तिकी ओर लोग तनिक भी ध्यान नहीं देते, करणपर अन्धकार छा गया। भजन भक्तिकी ओर लोग तनिक भी ध्यान नहीं देते, सब लोभ और तृष्णाकी ओर झुके हुये हैं। मनुष्यकी मुक्तिका सबसे बड़ा कारण जाता रहा। उदारता, शौर्य, न्याय और शील ये मुक्तिके चार साधन हैं। अब वह उदारता कहां है जो पहिले लोग अपनी आवश्यक और प्यारी वस्तुको भी परमात्माके लिये दे देते थे। अब वह शौर्य (वीरता) कहां गई कि, जिससे भजन
और भक्तितमें, परोपकारमें, सत्यमार्गके ग्रहण करनेमें कट जाते, मर जाते थे, तो भी न हटते थे । हां आजकल इतनी बात तो अवश्य है कि, सांसारिक बुरे काम और आसुरी व्यवहारमें बड़ी शूरता प्रगट करते हैं । वह न्याय भी अब नहीं है, क्योंकि, सबसे पहले न्याय यही है कि, परमात्माके ऋणको अदा करें । माता, पिता अपने पराये सबके साथ अपना कर्तव्य पूरा करें । शील (सदाचरण) में भी दोष आगया । लोग हजारों रुपया कमाते हैं, अपना पेट भरते हैं पर दूसरा दुखिया देखता हो तो उसकी सहायता नहीं करते । ईश्वरके नामसे कुछ देनेमें महा कठिनता बीतती है । अतः उदारताके बदले लोभ, लालच और कृपणता देख पड़ती है । शौर्यताके बदले डरपोकपना निज स्वार्थपना और बेइमानी प्रगट हो रही है । न्यायके बदले अन्याय और हठधरम्मी प्रचलित हो रही है । शीलके बदले कठोरता, परनिन्दा, चुगली, चपारी आदि होगये इस प्रकारसे ईश्वरका नाम छोड़तेही लोगों के अन्तःकरणमें आसुरी सम्पत्तिका वास हो गया । जो नामके अभ्यासी पुरुषोंके साथ ये चारों गुण अवश्य होंगे ।
४ सबतका दिन पाक रखो — प्रगट तो यही अर्थ है कि, छः दिन मनुष्य काम करे सातवें दिन कोई काम न करके केवल भजन करे । पर यथार्थमें वह सबतका दिन है । जिस दिन मनुष्यको संसारसे घृणा और वैराग्य आ जावे । सांसारिक । व्यवहार छोड़कर प्रेममें ऐसा भग्न होवे कि, अपने शरीरकी भी सुधि न रहे, निश्चलतासे भजन करे, भजनमें तनिक भी दोषता हो जाने पर सबतका दिन अशुद्ध हो जायगा ।
५ मातापिताकी प्रतिष्ठा करो — प्रगट तो लोग जो अर्थ समझते हैं वही है, पर उसका यथार्थ अर्थ यह समझना चाहिये कि, हमें वह काम करना चाहिये, जिससे माता पिताकी प्रतिष्ठा और सुकृती बढे । ऐसा कर्म केवल एक सत्य परमात्माकी भक्ति है । जिसका पुत्र ज्ञानी भक्त होगा उसके माता पिता प्रतिष्ठाको प्राप्त करेंगे; जैसे धर्मदासजीके पूर्वज, श्वपच सुदर्शन आदिके माता पिता । अपनी संतानकी भजनसे परंधामको पहुच गये । जिस माताने सन्त उत्पन्न न किया उसने कुछ भी नहीं किया । क्या सब मनुष्य सन्तान पुत्र उत्पन्न नहीं करते ? पर जिसने सन्त पुत्र उत्पन्न किया उसनेही पुत्र उत्पन्न किया बाकी सब कुपुत्र हैं । माता पिताको यथार्थ सुख और प्रतिष्ठा देनेवाले केवल सन्तही हैं । इस कारण सबको उचित है कि, अपने माता पिताको प्रतिष्ठा दें । अब यहांपर मैं थोड़ासा इसका विवरण लिखता हूं । जो कबीर साहबने मातृगर्भके विषयमें कहा है । जब बालक मातृगर्भमें रहता है, तब उस दुःख और कष्टमेंसे व्याकुल होकर बहुत विनय
याकूबको गउका शाप, शिकारीकी हिंसक पशुओंसे तुल्यता, ताक नापाककी समता निष्कर्ष, दोष, नानक, मनुष्यसे भेड़िया
और अधीनता करता है कि, ऐ परमात्मा ! हे दीनदयाल ! मुझे इस नरकसे उद्धार कर । मैं सच्चे अन्तःकरणसे तेरी भक्ति करूंगा । तेरी भक्तिके तुल्य कुछ न जानूंगा । देखो पाटनके राजा जगजीवनकी कथामें लिखा है कि, राजाने कबीर साहबसे पूछा कि, इस संसारमें आपके आनेका क्या कारण है ? उसके उत्तरमें कबीर साहबने कहा कि —
भूलेहु कोल गंभंका बाँधी । अब चकचौंधी आई आँधी ॥
सबहि जीव कौल करि आये । बाहर निकसत सबहि भुलाये ॥
सतगुरु जोव चितावन आये । यहि कारण संसार सिधाये ॥
परमात्मा उस समय उसके समक्ष खड़ा दृष्टि आता है । ऐसे दुःख और विपत्तिमें परमेश्वरके अतिरिक्त उसका कोई भी सहायक नहीं होता । वही जठराग्निके सब दुःखोंसे रक्षा करता है उसके जीवनको अभय करता है । उसके पोषणके लिये नाभिमें एक छिद्र बनाता है उसमें एक नली लगाता है, जिससे उसके पेटमें अन्न पहुँचकर उसकी रक्षा होती है । उसके हाथ, पांव बंधे होते हैं, गन्दगीमें लपटा रहता है, कुछ भी करने योग्य नहीं होता । माता जो कुछ खाती पीती है, उसीके एक भागसे बालकका भी पोषण होता है । जब जन्म होनेका दिन निकट आता है तो माताके स्तनोंमें दूध पहिले भर जाता है । जिस समय बच्चा गर्भसे बाहर होता है उस समय उसकी नाभिका द्वार बन्द हो जाता है, उसके स्थानमें स्तनोंमें छिद्र हो जाता है, जिससे बच्चा दूध पीता है । परमात्मा उसकी सेवा के लिये दो सेवक उपस्थित करता है, जो इस संसारमें माता पिताके नामसे प्रसिद्ध होते हैं दोनों बच्चेसे ऐसा प्रेम करते हैं कि, सदा उसके लिये अपने प्राण निछावर कर देनेके लिये तैयार रहते हैं । जब तक बच्चा युवा नहीं हो जाता, जबतक अपनेको संभालने योग्य नहीं हो जाता, तबतक उसकी रक्षा किया करते हैं । जिस साहबने नाभीमें नल लगाकर स्तनोंमें दूध देकर, दो प्यारे सेवक द्वारा रक्षा की । फिर संसारके सब सुखोंको प्रदान किया सब कठिनाइयोंको सहज कर दिया ऐसे सच्चे पिताको भूलकर उससे विरोधताको खड़ा हुआ प्राणी माता पिताकी क्या प्रतिष्ठा कर सकेगा ? जब मूलही नहीं तो शाखा, पत्र, फल, फूल की तो बात कहाँ है ।
६ खून मत करो — इस आज्ञासे यहूदी और ईसाई लोग केवल “मनुष्य-काही रक्त न बहाना” यह आशय समझते हैं, पर कबीर साहबने कहा है कि, पशु, मनुष्य सबका रक्त बराबर है. दोनोंकाही बदला देना होगा । पशु और मनुष्य सब जीवधारी परस्पर भाई हैं । विशेषकर यह विषय इसी पुस्तकमें पशुओंके ज्ञान
हानिके कारण, उपदेश
और बुद्धिकी बातोंमें लिख दिया है, जिसके पढ़ने सुननेसे मनुष्य और पशुकी समता जान पड़ती है । मनुष्यको खुदाने साग, पात, फल, फूल, आदिके भक्षण की आज्ञा दी, पर नूह और मूसाको धोखा देकर पशुओंकी हत्या कराई मनुष्योंको पापमें फँसाया ।
७ व्यभिचार मत करो — गृहस्तको पराई स्त्री एवं साधुको 'आठों प्रकारके सैथुनका निषेध है ।
८ चोरी मंत करो — जो चोरी करता है उसे हाथ आने पर दंड दिया जाता है जो गुप्तरीतिसे मानसिक चोरी करता है, बुरे संकल्प उठाता है, मिथ्या मनो-राज किया करता है. वह ईश्वरका चोर है अन्तर और बाहर सब प्रकारके बुरे संकल्पों और कम्मोंको छोड़नेसे ही मनुष्यता प्राप्त हो सकती है । जिसका कि, अन्तर और बाहर एकसा हो वही मनुष्य है ।
९ अपने पड़ोसीको प्यार करो — प्रगट तो इसका अर्थ यही है कि, अपने घरके निकट रहनेवालोंको प्यार करो, पर यहां पर समझने की बात है यदि अपना पड़ोसी बदमाश, चोर और डाकू हो. अथवा किसी प्रकारका और भी कोई अधम कर्म करता हो तो हमारा प्यार उसके साथ किस प्रकार हो सकता है ? यदि हम उसको मित्र बनायेंगे तो हम भी उसके साथ पापी ठहरेंगे. क्योंकि, चोर और चोरका सहायक न्यायमें बराबर है । यहां अपने पड़ोसीका यह आशय है कि अपना अर्थात् अपनी आत्मा इन्द्रियोंसे परे मन है, मनसे परे बुद्धि, बुद्धिसे परे आत्मा, अतः आत्माके निकट बुद्धि है इससे बुद्धि अपनी निकटवर्ती पड़ोसी है इस कारण बुद्धिको प्यार करना, उसको उचित कार्यमें लगाना, धर्म, द्वेष, पक्षपात और अन्याय आदि (बुद्धिके शत्रुओं) से बचाना ऐसा प्यार मुक्तका चिह्न है, जो बुद्धिको प्यार करेगा वह सब काम पूरा कर सकेगा । बुद्धिको बिना प्यार करे कोई भी काम ठीक नहीं हो सकता ।
१० झूठी गवाही मत दो — प्रगट तो झूठी गवाही वही समझी जाती है जो जगत्में प्रसिद्ध है । पर उसे भी झूठी गवाही कहते हैं जो कि, बिना जाने सत्य अद्वैत परमात्माके विषयमें गप्पे मारकर लोगोंको जालमें फँसाते हैं ।
इन दश आज्ञाओंके आशयको जो कोई भली प्रकार विचारेगा, उसके अनुसार चलनेका प्रयत्न करेगा वह अज्ञानसागरसे पार हो जायगा ।
जबूर और नबियोंकी किताबोंका भी यही संक्षेप है । इसी मूसाके धर्म की ही उनके पीछेके सब नबी (हजरत ईसा तक) आज्ञा मानते आये हैं ।
तमप्रिय होनेका कारण, अभक्ष्यके कारण, अपूर्णता
इंजीलके मुख्य धर्म
१—आदिमें शब्द था, वह ईश्वरके साथ था, वह शब्द ईश्वर था। २—यही आदिमें ईश्वरके साथ था। ३—सब पदार्थ इसीसे प्रगट हुये, पहले कोई ऐसा पदार्थ नहीं था जो इसके बिना हुआ हो। ४—जीवन उसमें था वह जीवन मनुष्यका प्रकाश था। ५—प्रकाश अन्धकारमें चमकता है अन्धकारने उसे नहीं पहचाना।
आदिमें शब्द था और शब्द ईश्वर था।
कबीर वचन।
नाम कहूँ तो नाम न ताका। नाम राया काल है जाका ॥
है अनाम अक्षरके माहीं। निः अक्षरको जानत नाहीं ॥
शब्द कहो तो शब्दौं नाहीं। शब्द भया मायाके माहीं ॥
दो बिन हो न अधर अवाजा। किये कहा सो काज अकाजा ॥
(भवतारण)
अवघातजन्य — कोई भी शब्द दोके बिना नहीं हो सकता, यह बात पहले भी लिख आया हूँ। जितने वाणी आदि शब्द हैं वे द्वैत बिना प्रगट नहीं होते, जहाँ दो हैं वहाँ माया है। जो शुद्ध निरवयव निराकार चैतन्य ब्रह्म है, वह सर्व प्रकारकी अशुद्धतासे, रहित है। जो भेदसे रहित है वही शुद्ध है। वहाँ पूर्वोक्त शब्द वाणी कुछ भी नहीं, जहाँ किसी प्रकारका भेद न हो वहाँसे वैसे शब्द कदापि प्रगट नहीं होते। कहना सुनना मायामें है, ब्रह्ममें नहीं, संसारकी उत्पत्ति नाश करनेवाली माया है। माया कोही सब ब्रह्म करके पूजते हैं, वह शुद्ध ब्रह्म कैसे हो सकता है? मायाही प्रगट हो रही है सब उसीमें लग रहे हैं।
खुदाको न देखा—देखो योहन्नाकी किताबका —१ बाब १८ आयत, स्पष्ट प्रगट करता है कि, किसीने खुदाको कभी न देखा। अतः नवियोंका खुदाका दर्शन पाना झूठा ठहरा। जो रूप पैगम्बरोंने देखा वह खुदा न था। यह आयत स्पष्ट प्रगट कहती है कि, किसी पैगम्बरने खुदाको नहीं देखा। १८ वे आयतका जो शेष है उसके ऊपर विचार करो, वह यह है (इकलौता बेटा जो पिताकी गोदमें है उसने बतला दिया) इकलौते बेटा हजरत ईसा ठहरे, इकलौते बेटेने क्या बतला दिया? इकलौते बेटेने केवल इतनाही कहाकि, जिसने मुझको देखा उसने मेरे बापको देखा, मुझमें मेरे पितामें कुछ भी भेद नहीं है। इकलौते बेटेने इसकी स्पष्ट व्याख्या कहाँ की है कि, खुदा किस रङ्ग ढङ्गका है। समस्त इंजील देख लो। ईसाइयोंमें ईसाकी आज्ञानुसार जिसने उनको देखा होगा, वे कौन २ महाशय
मोटा छोटेमें, रागसे प्रेम शत्रुको मरानेवाला बच्चोंके लिये क्रोध, रेंट लिंग स्नेक
हैं, उनमें खुदाके देखनेके बाद प्रथमकी अपेक्षा क्या अधिकता हो गई ? मने तो कहीं कुछ देखा न सुना ।
गुणोंका भेद — यदि जो गुण बेटेमें थे वे बापमें होंगे तो निःसन्देह सभीने खुदाको देखलिया, यद जो गुण हजरत ईसामें थे वेही खुदामें ठहरेंगे तो खुदाभी मनुष्योंके समान दीन और अपराधी ठहरेगा, इस कारण गुण भेद भी मानना ही पड़ेगा ।
प्रकाश — १ बाबकी ४ आयत जीवन उसमें था वह मनुष्यका प्रकाश था, वह प्रकाश अन्धकारमें चमकता था उसे अन्धकारने न पहचाना । विद्या और अविद्या, ज्ञान और अज्ञान, प्रकाश और अन्धकार सब मायासे बनाये गये हैं । वह प्रकाश जो मनुष्यके जीवनका प्रकाश है । पांचतत्व और तीन गुणका प्रागटच है । वह अंधेरेमें चमकता है उसको तत्वदर्शी लोग देखते हैं साधूलोग गुफों में बैठते हैं उस प्रकाशको अंधेरेमें देखते हैं । वह अंधेरेमें स्पष्टरूपसे दीख पड़ता है । जो जो स्वरोदय साधते हैं जो उसको पूर्णतातक पहुँचाते हैं उन्हें सब हाल प्रगट हो जाता है । जो जगतके जीव अज्ञानके अन्धकारोंमें फँसे हैं वो उस प्रकाशको नहीं पहचान सकते, वही शब्द समस्त संसारमें प्रकाशित है ।
विभाग—वही शब्द तीन भागोंमें विभक्त हुआ, जिसको “तसलीम बोलते हैं” एक अद्वैत जो है वो अविभाज्य है । जिसका भाग्य होता है वह माया है एक अद्वैत कदापि विभाज्य नहीं । अद्वैत परमात्मा न कभी विभाज्य हुआ न चर्म दृष्टिसे देखा ही जाता है । जिसने देखा उसने अन्तर्दृष्टिसे देखा अन्तरके श्रवणोंसे सुना । ो कुछ आँखोंसे देखा जाता है यह माया है मिथ्या है भ्रम मात्र है । यदि ईसाइयोंसे पूछा जाय कि, वह कौनसा शब्द है ? ओ खुदासे उत्पन्न हुआ, तो कोई कहते हैं कि, वह शब्द ईसा है—भलाजी ! ईसा तो मरियमके गर्भसे उत्पन्न हुये थे. खुदाकी ज्वानसे कहाँ ? यदि ईश्वरके मुखसे निकल पड़े थे तो उस समय उनका रूप क्या था, फिर क्या हुये ? जो शब्द खुदाके मुखसे पहले प्रगट हुआ था उस शब्दको ईसाइयोंमें कौन जानता है कौन मण्डली उसका उपदेश करती है ? ईश्वरके ज्ञानमें बुद्धि अनुमान किसीकी भी पहुँच नहीं । फिर वहां शब्दकी किस प्रकार पहुँच हो सकती है ? मुसल्मानोंका ईश्वरी ज्ञान मूसाके ईश्वरी ज्ञानके ऊपर हो चुका है, वही ईसाका भी है ।
जितनी पोल देख पड़ती है वह सब वायुसे भरी हुई है जब गतिमान होता है तब नानाप्रकारके शब्द होते हैं, जिसको कान सुनता है. क्योंकि, शिथिल वायुमें चञ्चल वायुके प्रवेश करनेसे स्वाभाविकही शब्द निकलता है इसी प्रकार अवघात
जन्य सब शब्द दोके मिलनेसे ही प्रगट होते हैं, एकसे कोई शब्द नहीं होता ।
कुरानके मुख्यधर्म ।
बिसमिष्ठाहरिरहेमानीरहीम
(मीम) (लाम) (अलिफ)
कुराणका स्पष्ट विवरण ये तीन अक्षर हैं जो कोई इन तीन अक्षरोंका अर्थ भली प्रकार समझे बूझे वही मुसलमान है इस (मीम) (लाम) (अलिफ) के बहुत गूढ़ अर्थ हैं । इन तीन अक्षरोंके अतिरिक्त और भी बहुत से अक्षर (मुक़्त आत और मुफ़रदात) हैं, पर यथार्थमें ये तीनही हैं—इस कारण ये तीनहीं सबके प्रथम रखे गये हैं । दूसरी सूरे बकरकी यह पहली आयत है । जितने इमाम और कुरानके टीकाकार हुये, किसीने इन तीनों अक्षरोंकी व्याख्या न की, किसीने इसका अर्थ समझा । हां यदि कुछ समझा हो तो मुहम्मद साहबने समझा हो, जो कुछ समझा होगा वह किसीसे न कहा, न यह भेद किसी पर प्रगट किया । फुकराओ (महात्माओं) में से भी जिसने इसका आशय समझा किसी पर प्रगट न किया, क्योंकि, इन तीन अक्षरोंकी ओटमें ईश्वरी सब भेद भरे हुये हैं, जो कोई प्रगट करेगा दण्ड पावेगा । सब धर्म (मजहब) उसीका है, सब कुछ आपही आप है । ये तीन अक्षर सबके पहिले रखे गये हैं, समस्त कुरानका सार है । इन तीनों अक्षरोंके भेद आशयको जान लेनेसे, फिर हिन्दू, मुसलमान, ईसाई आदि किसी धर्मसे धर्मद्वेष अथवा पक्षपातका झगड़ा नहीं रहता । इन तीनों अक्षरोंकी पहचान कोई सच्चा मुसलमानही करेगा ।
सबका एक — कुरानमें लिखा है कि, जो आदम नूह, इबराहीम, इसहाक, याकूब और मूसाका खुदा है, वही मुहम्मदका भी है । फिर उनके ईश्वरी ज्ञानके विषयमें विशेष लिखना और प्रमाणोंका लाना, कुछ आवश्यक नहीं दीखता । हजरत आदमसे लेकर मुहम्मद मुस्तफा तक इसी खुदाके माननेवाले हैं । इसी खुदाकी पूजा करते हैं । सब पश्चिमके पैगम्बरोंका निशाना उसी तरफ है दूसरी तरफ नहीं है । क्या पश्चिम, क्या पूरब, क्या उत्तर, क्या दक्षिण, समस्त संसारके ऋषि, मुनि, सिद्ध, साधु, योगी, यती, तपी, संन्यासी आदि उसी ईश्वरकी उपासना करते आये हैं ।
सबका सार — मूल एक शब्द ॐ है, ॐ कारकी माता केवल एक बिन्दी है । उससे इस बिन्दीका प्रकाश है, जो अगम, अगोचर, अनाम, निःअक्षर आदि है । वही सबका एक पिता है, वही अद्वैत है जब उसकी पहचान हो तभी
मनुष्यता प्राप्त हो, भ्रम छूट जाये। स्वसंवेदके पढ़नेवालोंकी सङ्गति हो, तब सत्य असत्यका ज्ञान होकर उसका ज्ञान हो।
विद्वानोंके भेद — दो प्रकारके विद्वान् हैं। एक लौकिक, दूसरे पारलौकिक। दोनों पुस्तकें पढ़ पढ़करही पूर्णताको पहुँचते हैं। हजारों पुस्तकें छान डालते हैं पर यथार्थको नहीं जान पाते। यदि वे लोग यथार्थको समझते तो संसारमें कभी द्वेष नहीं फैलता।
धार्मिक विद्वानोंमें दो प्रकारके लोग हैं। पहले वे हैं जो अपने गुरु और आचार्यकी आज्ञापर चलते हैं, गुरु शास्त्र पर पूर्ण श्रद्धा रखते हैं। सच्चे अन्तः-करणसे गुरुकी सेवामें लगे रहकर सुकर्म करते हैं दूसरोंको भी कुमार्गसे बचाकर सुमार्गमें प्रवृत्त करते हैं।
दूसरे पण्डित या (उल्मा) — दुष्ट स्वभावके हैं जो स्वयं सत्यपथसे भूलें हैं दूसरोंको भी भटकाते हैं। अपने गुरु और आचार्यके विरुद्ध मार्ग बतलाकर मनुष्योंको बहका २ नरकका मार्ग दिखलाते हैं। अपनी दुष्टतासे कभी नहीं चकते। अच्छे और सरल हृदयके मनुष्योंको भी भटकाकर अश्रद्धालू अधर्मी बना देते हैं। ऐसे शौतानोंसे ईश्वर रक्षा करे।
अर्थ करनेवाले — वेदधर्मके सहस्रों पण्डित इतने अधिक हुये हैं कि, वेदके अर्थको मनमाना करके यथार्थ आशयसे मनुष्यको विमुख रखकर कुमार्गमें डालते हैं। वैदिक कोषमें एक एक शब्दके बहुत अर्थ कहे हैं। इस कारण जिसके मनमें जैसा आता है वैसाही अर्थ करके अपने अनुयायियोंको समझाता है उसीपर दृढ़ करा देता है। इसी प्रकार कुरानके टीकाकारोंने भी किया और करते जाते हैं। अगर इन लोगोंसे पूछा जावे कि, आप जो इस प्रकारसे समझते समझाते हो, इसका क्या कारण है? आपको ऐसे अर्थ करनेके लिये आकाशवाणी हुई है अथवा ईश्वरने स्वयं आकर ऐसा अर्थ करनेके लिये कहा है, आपके अर्थकी कैसे शुद्धि मालूम हो? उसके उत्तरमें सब अपने २ पक्षको सिद्ध करनेके लिये हजारों प्रकारकी बातें बनाते हैं। युक्ति और प्रमाण लाते हैं, पर कोई भी सन्तोषकारक नहीं होता। सब कोई अपने ईश्वरको व्यापक बतलाते हैं, जिसके गुरु और आचार्य को कभी ईश्वरका ज्ञान न हुआ उनके वचनोंसे अज्ञानता टपकती है वे बहुत लम्बी चौड़ी बातें बनाते हैं, अपने वाग्जालमें डालकर सरल हृदयोंको फँसाते हैं। भला ईश्वर व्यापक है तो तत्व और तीनों गुण यह भी तो व्यापक हैं? हां जिसके गुरु और आचार्यमें ज्ञानकी शुद्धता होगी सत्यताको बरतेंगा तो वह अपने अनुयायियोंको कुछ मार्ग बतला सकेगा। यदि आचार्य गुरु और उपदेशक स्वयंही अज्ञानी होंगे तो वे दूसरोंके क्या उपदेश करेंगे?
कर्तव्य - मनुष्यको उचित है कि, मनुष्यत्व (मनुष्यधर्म) को ओर ध्यान दे । उसको भली प्रकार विचारकर आचरण करे जो जान बूझ कर भी मनुष्य धर्ममें प्रवृत्त नहीं होता उसपर शोक और धिक्कार सब धर्मोंके आचार्योंको देखले कि, पहले पुण्यका मार्ग बतलाकर पीछे पाप और निषिद्ध मार्गमें लगा देते हैं ।
बन्ध मोक्षकी विद्या - स्वसम्बेदके पढ़े विचारे बिना किसीको न कभी सुख हुआ है न होगा । जो अपरा विद्यासे अपना कल्याण चाहता है वह महामूर्ख है । परसम्बेद (अपराविद्या) में कदापि मुक्तिकी प्राप्ति नहीं, यह केवल संसार की मर्यादाको स्थिर करनेके लिये है । जिसका मन जिधर चाहे - परसम्बेद (अपराविद्या) पढ़कर बन्धनमें रहे अथवा स्वसम्बेद (पराविद्या- पढ़कर मुक्त हो जाये । बन्धनके लिये अपरा विद्या और मोक्षके लिये परा विद्या है ।
ज्ञानी और अज्ञानी ।
इस संसारमें दो प्रकारके लोग हैं, दोनों एक समान जीवधारी हैं । एकको पण्डित ज्ञानी तथा दूसरेको मूर्ख अनपढ़ कहते हैं । एक मनुष्य, दूसरा पशु बोला जाता है । यद्यपि भिन्न २ रूप बने हैं, पर दोनोंका एकही ढङ्ग हैं। पशु और मनुष्य दोनोंमें पढ़े पण्डित और अनपढ़ मूर्ख दोनों एक समान हैं । इन दोनोंमें मनुष्य श्रेष्ठ है । यही देह भक्ति और मुक्तिके लिये बना है । यही ज्ञान और मुक्तिका द्वार है । इन दोनोंमें ज्ञानी और अज्ञानी एकसे हैं, दोनोंमें भले बुरे एकही रीतिके हैं । जो मनुष्यकी रीति धारण करे, जिसमें मनुष्यत्व पायाजाय वही योग्य है । जिसमें मनुष्यत्व न हो वह त्याज्य है ।
पण्डित और मूर्ख ।
प्रथम मैं संस्कृत भाषाके पढ़े हुये लोगोंका वर्णन करता हूँ । इसमें प्राचीन कालमें बड़े २ विद्वान् ज्ञानी होगये हैं । वे लोग अपनी विद्या बलसे तीनों कालका समाचार कह सकते थे । किसी भी देशका पुरुष उनकी समानता नहीं कर सकता था । जबसे हिन्दुस्थानसे हिन्दुओंका राज्य जाता रहा वे संस्कृतके विद्वान् भी लुप्त हो गये, लोगोंकी स्मरण शक्तिमेंभी निर्बलता आगई । वर्तमान कालके कतिपय पण्डितों विद्वानोंमें कुछ थोड़ा २ ज्ञानका प्रकाश रहता है पर वे बात कहाँ पायें ? जो कोई संस्कृत पढ़ता है, वह पहले संस्कृतकी वर्णमाला सीखता है पीछे व्याकरण वेद, शास्त्र, मन्त्र आदि सीखता है, पर प्रायः दखा जाता है कि, कोई वर्णमालाके अक्षरोंका अर्थ न सीखता है, न सिखलाता है । केवल शब्दोंके ही अर्थ
सिखते सीखलाते हैं । अक्षरोंके अर्थको कोई नहीं जानता, प्रायः कोषादिकोंमें अक्षरोंके अर्थ समझे बिना व्याकरण आदि पढ़ जाते हैं, उनमें वह शुद्धता नहीं होती, जिससे कि, बुद्धि शुद्ध होकर परमात्माको जान जाय ।
मुक्तिका हेतु — सन्त गुरुकी दया होनेपर कर्म उपासना और योग आदिसँ अन्तःकरणको शुद्ध बनाते हैं विधि और निषेध ये दो बाते हैं । वेदों और किताबोंमें इन्हींका वर्णन है । भक्तिके बिना सब पठन पाठन व्यर्थ है, सारी आयु पढ़नेमें बितादें, तो भी भजनके बिना व्यर्थही है । धार्मिक विद्वानोंमें ब्रह्मा, विष्णु, शिव आदि ऋषियोंने वेदको पढ़ा, पर ऊँकारके भेदको न जाना, इस कारण उनकी मुक्ति नहीं हुई । सबोंने ज्ञानकी सात भूमिका और चार अवस्था ठहराई, परिश्रम करके उससे पार भी हुये तो भी सुख प्राप्त न हुआ । जिस दशामें कि, स्वयंवेद ईश्वरको वर्णन करनेमें अशक्त है. वह कहता है कि—हे प्रभु ! तू अलख करतार है, मेरी पहचानमें नहीं आता । फिर बिना गुरुके वेदोंपर भरोसा करके बैठे रहना व्यर्थ है । सातों भूमिका, चारों अवस्था केवल ब्रह्मरूप हैं, संसारमें सबसे श्रेष्ठपद मनुष्यका है. क्योंकि वह जाग्रत अवस्थाका अधिकारी है । यदि जाग्रत अवस्थाके कार्यको पूरी विधिसे करे तो अवश्य ही मुक्ति पा जायगा ।
किसीका भी भ्रम न गया — दूसरे पशु, जो स्वप्नावस्थामें हैं उनकी कुछ गणना नहीं । तीसरे स्थावर औषधी आदि हैं, जो कि सुषुप्ति अवस्थामें हैं । चौथे होरा, लाल आदि खनिज पदार्थ हैं जो कि घन जड़ सुषुप्तिमें हैं उनकी बातही क्या है ? वे तो अत्यन्त अचेत अवस्थामें हैं । उपरोक्त तीन अवस्थाओंमें सब जीव बन्द हैं । चौथी तुरियावस्था है, उसमें ज्ञानी बन्द हैं । इसके चार प्रकार हैं—१ बर, २ ब्रह्मदत्त, ३ बलिष्ठ, ४ वरियान । चारों प्रकारके ज्ञानी इन चारों श्रेणीमें बन्द हुये अपने ज्ञानसे परमानन्दको प्राप्त कर रहे हैं । तीनों श्रेणियोंके ऊपर तुरियातीतका पद है । इस अवस्थामें ईश्वरके पदको प्राप्त होता है, पर बन्ध नहीं छूटता । अपने कर्मोंसे उसको भी छूटकारा नहीं, यह सब मायासे है । जो जो नाम और ध्यान उनको मिला वे सब मायाकेही ध्यान नाम हैं । उनको जो प्रकाश होता है सब मायाकी ओरसे होता है । इसी कारण उनको यथार्थ स्वरूपका ज्ञान नहीं होता । उनमें जो ज्ञान हैं वो सब नाशमान हैं । जो कर्म, ज्ञान और उपासनासे प्राप्त होता है वो कुछ नहीं है । वे लोग यथार्थसे बहुत बंचित रहे, उनमेंसे किसीका भी भ्रम न छूटा ।
उन सांसारिक विद्वानोंका दूसरी श्रेणीमें वर्णन करता हूँ, जो केवल वेद किताब पढ़ते हैं पर ज्ञानका प्रकाश नहीं रखते, अपनेको ईश्वर ज्ञानी समझते हैं ।
इन पढ़े हुएोंमें वेदपाठियोंकी प्रथम श्रेणी है। वे लोग वैदिक कोष आदिकोंसे अपने मनमाने अर्थ ठहराते हैं। यद्यपि उनका निश्चय झूठ भी हो तो भी उसीको सिद्ध करनेके लिये बहुत प्रयत्न करते हैं। वे अपनी विद्वत्ता दिखलाकर संकड़ोंको अपना अनुयायी बना लेते हैं। उनमेंसे किसीको भी सत्य असत्यका ज्ञान नहीं होता।
वर्णमालापर विचार।
पहले ऐसे लोगोंको चाहिये कि, वर्णमालाके अक्षरोंका अर्थ समझ लें। संस्कृतकी वर्णमालामें सोलह स्वर हैं इनके बाद व्यञ्जन हैं। सोलहों स्वरोंमें बारहसे सब काम चल जाता है। शेष चार व्याकरणके काममें आते हैं। इन सोलहोंमें भी तीन वर्ण मुख्य अ, इ, उ हैं। इन्हीं तीनों स्वरोंसे सब स्वर बने हैं। वे ये हैं—अ, आ, इ, ई, उ, ऊ, ऋ, ॠ, लृ, ॠ, ए, ऐ, ओ औ, अं, अः। येही संस्कृतके सोलह स्वर हैं। इनमें पहला (अ) है—यही सबसे पहिले है इसका अर्थ क्या है?
यह अकार पहले अकेला था, उसके साथ एक दूसरा अ मिल गया, तब ऊँचे स्वरसे उच्चारण किया गया—आ कहलाया। प्रथम जब यह अकेला था तब इसका उच्चारण हलका था। उसके साथ दूसरा मिला तो भारी शब्द हो गया, जब अकेला था तब एक था कि, अनन्त था? यदि एक कहा जायगा तो अद्वैतमें कुछ लिखना कहना आदि नहीं हो सकता। यदि अनन्त कहा जायगा तो उसके साथ साथ क्या था? पहले यह क्या था? दूसरा इसके साथ कौन मिला है। इसके साथ दूसरा मिलानेपर गतिकी शक्ति हुई नानारूप बनने लगे। पहले यह—अ और दूसरा कहोंसे आकर उसके साथ मिला, किस लिये उनके साथ मिला? अकारके पीछे—इ जब अकेला था तब कुछ नहीं कर सकता था। उसके साथ दूसरा आन मिला तो स्वयं गतिमान हुआ, एकसे अनंतकी ओर बढ़ा उसका रूप ई के समान हुआ, ये दोनों मिलकर क्या हुये? इनके पीछे तीसरा प्रगट हुआ—उ—यह क्या हुआ किस वास्ते हुआ? अकेला था तब कुछ न कर सकता था, जब दूसरा उसके साथ सम्मिलित हुआ तब उसका स्वरूप—ऊ—हुआ यह क्या हुआ किस वास्ते हुआ। इस प्रकारसे यह तीनों अक्षर गुप्तसे प्रगट हुये दो दो मिलकर अनेक हो गये, ये सारे संसारमें फैल गये। इसी वर्णमालासे सारे संसारभर की वर्णमाला हुयी।
स्वर क्या है और व्यञ्जन क्या है? वेद पाठियोंको उचित है कि, प्रथम इन तीनों अक्षरोंके आशयको भली प्रकार समझ लें कि ये तीनों क्या चीज हैं। स्वर क्या है और व्यञ्जन क्या है? वेद पाठियोंको उचित है कि, प्रथम
इन तीनों अक्षरोंके आशयको भली प्रकार समझ लें कि ये तीनों क्या चीज हैं कहाँसे हुये ? जब तक इन तीनों अक्षरोंके आशयकी सुधि न हो, तब तक वेद पाठ निष्फल है । यदि शुक्ले रामराम कहना सीख लिया तो क्या हुआ ? जो कोई पण्डित इन तीन अक्षरोंके अर्थको नहीं जानता उसके हृदयमें विद्या प्रकाश उत्पन्न नहीं कर सकती, जब कि अक्षरोंके ही अर्थको न समझे तो शब्दोंके आशयको कैसे समझेगा ? जो शब्दोंके यथार्थ अर्थको न समझे वह वेदके मन्त्रोंके अर्थको नहीं समझ सकता । जो कोई वेद मन्त्रोंके बहुत अर्थ करता हो यथार्थ आशयको न जानता हो, वह मेरे विचारमें वेदपाठी नहीं हो सकता । अपनेको वेदपाठी कहता फिरा इससे क्या हुआ ? वह झूठा है । तीनों लोक और चारों वेद एक शब्द अँ से उत्पन्न हुये हैं । सो अँ अँ तीन अक्षर—अ, अँ, म, के संयोग से बना है । जो कोई इस अँ कारके यथार्थ भेदको सम ता हो वही आत्म ज्ञानका अधिकारी हो सकता है, कहे हुये तीनों अक्षर पांच स्वरूपोंमें प्रगट होते हैं इस प्रकारसे लिखे जाते हैं अथवा ओम् यह इनका यथार्थ स्वरूप है । इस स्वरूपसे पांच स्वरूप बनते हैं—अ—उ—म—ॐ— फिर यह पांचों रूप—ओम् में संयुक्त हैं, जो इन पांचोंकी यथार्थताको जाने उनके अर्थको भलीप्रकार समझ बूझकर व्याख्यान करे, समझे समझावे, वह अवश्य वेदका अर्थ करनेवाला कहा जा सकता है । जो इन पांचोंके यथार्थ भेदसे बेसुध हैं, वे कदापि वेदपाठी नहीं किन्तु मनुष्योंको धोखा देते फिरते हैं । पहले एक—अ—था फिर दूसरा, तीसरा, चौथा और पांचवाँ रूप हुआ । एकसे अनेक हो गया । असल क्या है ? नकल क्या है ? एक क्या है अनेक क्या है ? एक किये कहते हैं ? अनन्त किये कहते हैं ? चार वेदका शिर और सार केवल अँ कार है चार वेद उसकी देह है । इस कारण जो अँ कारके भेदको जानेगा वही ईश्वरी भेदसे विज्ञ होगा । वेदके शिर और भेदको बिना जाने, वेद पाठसे कुछ भी प्राप्त न होगा । साधू लोग केवल एक प्राणकाही अभ्यास करते हैं उसीसे चारों वेदोंका ज्ञान प्राप्त कर लेते हैं । पण्डितलोग चारों वेद रटतेही रहते हैं पर उसके भेदसे अनभिज्ञही रह जाते हैं । जो कोई वृक्षकी जड़में पानी देता है उसके हाथोंमें समस्त वृक्ष, फूल, फल आदि आजाता है—जो कोई पत्तों २ पर फिरता है उसको वृक्ष नहीं प्राप्त होता । केवल शिरमेंही यथार्थ भेद है, शिर बिना देहके तुच्छ है । शिर सहित देह सत्यपुरुषकी है, शिर रहित देह कालपुरुषकी है । जो वेदके सशिर देहसे ज्ञान प्राप्त करेगा, उसे सर्वोद्धारक मिलेगा । जो बिना शिरके वेदको पढ़ेगा उसको अत्याचारी मिलेगा वेदको बिना — शिर (अँकार) के पढ़नेवाले कालके भक्ष