कबीरपंथी शब्दावली
Kabirpanthi Shabdavali
स्वामी श्री युगलानन्द विहारी द्वारा
स्रोत: Kabirpanthi Shabdavali - Yugalanand Vihari · श्री युगलानन्द विहारी (उद्गम)
शब्दावली
(८२५)
नरक निवास । सुगंध रूप हो रहे, तब जीव गरभ दस मास ॥ इन दुखनसे काढ़ि, प्रगट बाहेर प्रभु कीन्हा । भगति अंगकी छांप प्रभू, दस्कत लिख दीन्हा ॥ उनको नाम न ले सके, जिन पठये भव मांह । रंचक सुखके कारने, विसर गये निज नाह ॥ बालक बुध अजान, कहा कछु मर्म न जाने । खेले सहज सुभाव, जहाँ वाके मन माने ॥ अधिक हठीले हो रहे, ना काहूको मान । भला बुरा चित ना धरे, बारा बरस अजान ॥ नौ दस भीतर आय जान, जब जुरी सगाई । नारीते पहिचान, नाम बद कीन्हे भाई ॥ पुरुष नाम ना ले सके, जिन पठये भौ माहिं । येहुं उमर भूले फिरे, देख कुटुम्बकी बांह ॥ जोवन जोर झकोर, मसी जब मुखपर आई । अंग सुगंध लगाय, शीश पगिया ढरकाई ॥ अंध भये सूझे नहीं, फूट गये जो चार । झूठे काम पंतंग जो, देख बिरानी नार ॥ जैसे रंग कुसुम, बहुत दीखतके नीके । भावे दिन दस चार, अंत लागेंगे फीके ॥ माया निकट बुलायके, देवै छाती बाढ । लीन्हे रंग निचोयके, ज्यों कोल्हू तिल काढ ॥ नाम जो रंग मजीठ लगे, छूटे ना भाई । रचे रच रहे शरीर, सबे दिन दिन अधिकई ॥ बारम्बार धोवाइये, देव करारी धोय । ज्यों ज्यों फटे पिछोरा, दिन दिन ऊजल होय ॥ जोधा अजर अजीत, पलट पुहमी पग धरते । दुश्मन रहत डराय जाहि छल बल कर गहते ॥ सौ जोजन मरजाद है, सिंधु करत एक फाल । हाथन परबत तौलते, तो धरि खायो काल ॥ जिन बांधा बलबीर, देव तेतीस करोरी । तिनके बिगरे राज, जरत जस फागुन होरी ॥ देखो दिष्टि पसारके, नर तुम्हरे केतिक बात । देखतही तुम जावगे, ज्यों तरवरके पात ॥ सोवतहौ केहि नींद, सूठ मुरख अज्ञानी । अंत समय पछताव, हंस जब देय पयानी ॥ काहे खोटी करत हो,
(८२६)
कवीरपंथी-
तुम्हारा बड़ा अभाग । लेखा मांगे वह धनी, तब का देहु जबाब॥ झीनी भाषा बोल, चेत चित कामिन चोरी । छिन छिन प्रीत बढाय, नामसे नाता तोरी ॥ लीन्हे अंग संग करी, रही ठगोरी मेल । या विध भंवर विलंबिया, कैवल रहे मुख फेर ॥ माया खोटी हाट, समुझके सौदा कीजे । खोटा खरा बिचार, परख अपने दिल लीजे ॥ तुम जिन खोवौ बावरे, हरि हीराकी सांट । कितने नर डहका गये, इन साहुनके हाट ॥ जोबन जोर झकोर, नहीं उर अंतर बाड़ी । होहु संत हुशियार, परख निज बांधो गाढी ॥ दे गजगीरा प्रेमको, मूदो दसों हुवार । वहि साहबके मिलनको, पलक न लागे बार ॥ सोवत हो केहि नौद, मूठ मूरख अभिमानी । भोर भये पछताव, हंस जब देह सिरानी ॥ छूटत है यह अंगते, ज्यों सरवरके वार । अब मैं सांची कहत हों, उडिहो पंख पसार ॥ ना जाने केह हेत, भये मानुष तन येहा । मन बच करम बिचार, जान निज चेतो देहा ॥ लख चौरासी भरमके, पाये मानुष देह । सो तन पाय न खोइये, झूठे प्रेम सनेह ॥ बिदा भये पछताव, जबें तीनों पन हारो । समुझ पुरानी प्रीत, बोल लागे तब प्यारो ॥ लचक धनुहियां जब गई, केस भये सब श्वेत । बोल बचन आवे नहीं, लूटे लियो घर प्रेत ॥ नांव झांझरी लाद, साज बैठे बैपारी । बोझे लोह पखान, मोहिं डर लागत भारी ॥ मांझधार पर भँवरमा, आन परी तब भीर । एक नाम जाने बिना, को गहिलावे तीर ॥ सौ भइयाके बाँह तपे, दुजौधन राना । परे नरायन बीच, भूमिमें विग्रह ठाना ॥ युद्ध रचा कुश्लेत्रमें, वानन बरसे मेह । तिनहुंके अभिमान गा, गीध न खाई देह ॥ छत्रपती महिपाल रहत, देखा नहीं कोई । दिन दस गये बजाय, अंत गरदहु मिल सोई ॥ परिहो नर्क अघोरमें,
शब्दावली
(८२७)
तब का चेतो अंध । एक नाम जाने बिना, परो कालके फंद ॥ ऊंट सलीता बहुत बहुत, हाथी ओ घोडा । चलत वारके समय, न लागे एको डोरा ॥ कंचन महला घर रही, और सुंदरी नार । जो आये सो जात हैं, चले दोऊ कर झार ॥ ऐसा यह संसार जान, जस रहटके घरिया । एक आवे एक जाय, एक पुन आवे भरिया ॥ उपज उपज बिनसत फिरे, फिर फिर करे गरास । एही तमाशा देखके, चितमें भये उदास । खेत बिराने लागे मृगा, एक बनसे गाधा । नित प्रति चर चर जाय, एक दिन आया व्याधा ॥ छूटन चाहे बल करे, मनही मन पछताय । अब कैसेके छूटनो, जब धनी पहुँचा आय ॥ ऐसा यह संसार जान, जस गुडकी मंखी । लागी चाखन बैठ, बाझगये दोनों पंखी ॥ पंख मरोरें शिर धुने, मनही मन पछताय । वह मलयगर छोड़के, यह दुख पायेउ आय ॥ काह कहुँ कित जाउं, आन चहुँ दिशसे घेरा । मात पिता पुचकार, हाथ चोटीसे फेरा ॥ मोह फांसमें बांधके, छूट न पावे जान । नारी तो बैरी भई, पुत्र भये निगमान ॥ यहाँ दूधका दूध, और पानीका पानी । सुनो संतो चितलाय, कहुँ यह अकथ कहानी ॥ कँवल कली बिगसित भई, अनभौ शब्द उचार । यह लीला है मुक्तिका, कहें कवीर बिचार ॥ ❁
शब्द १७२-हीरा तन पाय तूने सुमति गँवाई ॥ टे० ॥ नौ दस मास गरभमें राखे, नरक योनि भुगताई ॥ नरक योनिसे बाहिर काटे, मात पिताकी सुध बिसराई ॥ बालापनमें खेल गँवाये, पीछे ज्वानी आई ॥ जो माताने दूध पिलाई, सो माताको लात चलाई ॥ बृद्ध भये कफ आवन लागे, द्वारे खाट बिछाई ॥ पार- परोसी सब जुर आये, घरके कहैं यहि मौत न आई ॥ भवसा-
(८२८)
कवीरपंथी-
गरकी अगम बात है, जाके पार न पाई॥ कहें कवीर सुनो भाई साधू, छोड़ चले सबही ठकुराई ॥
शब्द १७३-संतो करो साहबी तनमें ॥ टे० ॥ पांच पचीस फौज या मनकी, खेलेँ भीतर घरमें॥ भरम मोरचा साहब काटे, बैठ जुगतके घरमें ॥ मूल कँवलकी खोल किंवारी, प्रेम मगन भये दिलमें॥ श्वेत फूल निश बासर फूले, लेत लहरिया जलमें॥ बंकनालको धावा देवे, चढ़ गया सूर गगनमें ॥ घाट पाट सब औघट देखे, आवे तखत नजरमें॥ ताल पखाल मृदंग जो बाजे, शोभा नगर महलमें ॥ कहें कवीर सुनो भाई साधो, छायो नाम अधरमें ॥
शब्द १७४-में सत्तनामका बैपारी ॥ टे० ॥ काह लादे कांसा पीतर, काहू सामर खारी॥ संतन लादे नाम धनीका विष लादे संसारी ॥ पूंजी न टूटे नफा चौगुने, बनज किया एक भारी ॥ गैल जगाती रोक ना सके, है निरभय राह हमारी ॥ हाल हजूर रहत साहबके, पटा चढो दरबारी ॥ जब साहबने पंजा रोपे, जम पर अदल हमारी ॥ हीरालाल घटहीमें उपजे, सुकिति लगी किंवारी ॥ नाम साहबका लाद चले हैं, धर्मदास बैपारी ॥ लख चौरासी जिया जो इनसे, इनसे राह नियारी ॥ कहें कवीर एक बनज किया है, कबहुँ न आवे हारी ॥
शब्द १७५-अलमस्ता जोगी नाम अमल रस चाखा ॥ टे० ॥ याही तनकी कूंडी करले, शब्दके करले घोटा । भरम भांगको निशदिन घोटा, ज्ञानका साफी छनौटा ॥ आव संत जुर-मिलके पीवो, प्रेम मगन विस्वास । सुरत समेट धरौ हदैमें, छूट जाय भरम फासा ॥ रतन कटोरा भर भर पीवो, पांचों ईद्री साथ । रोम रोममें छाय गया है, का टंढा का ताता ॥ गुरुका शब्द
शब्दावली
(८२९)
अगिनका टनका, जब लागा तब चेता । सार शब्द खांडेकी धारा, सब हारा कोइ जीता ॥ सिरके साँटे भगत कबूले, का तनकी कुसलाता । साहेब कवीर मगन होय गावे, का संध्या परभाता ॥
शब्द १७६-साहब तेरा भेद न जाने कोई ॥टे०॥ पानी ले ले साबू लेले, मल मल काया धोई । अंदर घटका दाग न छूटे, निरमल कैसे होई ॥ जा घट भीतर बैल बंचे हैं, निरमल खेती होई । सुखिया बैठे भजन करत हैं, दुखिया दिल भर रोई ॥ या घट भीतर अगिन जरत है, धुवां न परगट होई । कै दिल जाने आपना, के सिर बीती होई ॥ जर बिन बेल बेल बिन तूबा, बे फूले फल होई । कहें कवीर सुनो भाई साधू, गुरु बिन ज्ञान न होई ॥
शब्द १७७-साहब मेरा मैं द्वालीबंद तेरा ॥टे०॥ पांच हथियार कमर कस बांधो, ठग ठाकुर बहुतेरा ॥ हनमस्ता चौकीपै राखो, चोर न मूसे डेरा ॥ सब दिन जीन छुटन ना पावे, चरन न पावे घोडा ॥ निश दिन लडे धनीके आगे, रनमें लडत अकेला ॥ पांचों मार पचीसों बसकर, जब मुजरा है तेरा ॥ मुजरा तेरा होन न पावे, लुटन लगे सब डेरा ॥ काया गढमें फिरे दोहाई, दुतिया रहन न पावे ॥ कहें कवीर ताहिको मारो, जो कोइ शीश उठावे ॥
शब्द १७८-ग्वालिन दधि बेच न जाना । मेरा सतगुरु दुहत दुहाना ॥टे०॥ मूल चक्रपै रोपी मटकिया, सुषमन खेंच मथाना ॥ सुरति निरतिकी करो कडनियां, धीरज फुलका भवना ॥ माखन खेंच छाछ कर न्यारी, त्रिकुटि महलमें छवना ॥ गुहिज कमलमें कुपीका बासा, माखन उलट समाना ॥ उलटके मीन चढी गिरवरको, कहें कवीर पहिचाना ॥
(८३०)
कवीरपंथी-
शब्द १७९-संतो अमल करे सो पावे, बिन ससुझे का गावे ॥ टे० ॥ जैसे सुराही लिये हाथमें, पल पल दरस दिखावे ॥ औरन आगे करत उजैरो, आप अंधेरे जावे ॥ बनी समाध रूपी घट भीतर, दिलवर दिलहि मिलावे ॥ चढो नसा उतरे ना कबहुँ, नैनन बीच रमावे ॥ बांचे पोथी अरथ उचारे, जगको कथा सुनावे ॥ जानत नहीं कहाँ हम जैहैं, घर जरे पूर बुतावे ॥ ध्रुव प्रहलाद नामदेव छाके, सुरदा गाड़ ज़िवावे ॥ कहैं कवीर देख सद्नाको, एकै घरे तुलावे ॥
शब्द १८०-हों जग जाहिरा मेरा नाम कवीर ॥ टे० ॥ तीन लोक ताना तनों, खूँटी है असमान ॥ पानी पवन सरूप हमारा, या विधि रचों जहान ॥ अनहद नाद गगन धुन गाजें, लागी सोहैं तार ॥ ब्रह्मबीज हमहीते आयो, हमहीं सिरजनहार ॥ गगन मंडलमें रहन हमारी, त्रिकुटी है अस्थान ॥ सुर नर मुनिवर पार न पावे, है कोई संत सुजान ॥ जम बंधनसे जाय छुड़ाऊँ, निरभै करो शरीरा ॥ सुक्तिभेद ताहीसे भाखों, जो मत गहिर गंभीरा ॥ वेद किताबसे रहते न्यारा, ऐसा मतको धीर ॥ कहैं कवीर सुनो भाई साधू, दोई दीनको पीर ॥
शब्द १८१-तुम बिन कौन गरीब निवाजे ॥ त्रिनसे बज्र बज्रसे तिनका, जोई करे सो छाजे ॥ टे० ॥ जलमें थल थलमें जल कीन्हो, बिगरी फेर संभारे ॥ नरते नार किये नारदको, अजामिलसे तारे ॥ मत कोई गर्व करो करनीको, करता कितम विचारे ॥ कहैं कवीर करतासे डरिये, मत कछु औरन टारे ॥
शब्द १८२-संतो पानीमें रजधानी । पानी पिंड ब्रह्मांड सकल सब, पानीकी मंडानी ॥ टे० ॥ पानी खेत बीज है पानी, पानी सांचे दारा । नाद बिंद संजोग समाना, जुगल स्वरूप सँवारा ॥
शब्दावली
(८३१)
पानीमें उपजे, पानी बिनसे, पानीके पंडित ज्ञानी । दस औतार पीर पैगंबर, पानीमें चारों खानी ॥ पानीके यह सकल रंग है, ताहि देख नर भूला । चिंता तेज कलप नहीं छूटे, फिर फिर संकट झूला ॥ पानीकेरे सकल भोग हैं, पानी सुखके रासी । जो पानीका मरम न जाने, सो भरमें चौरासी ॥ पानी ताता पानी सीरा, पानी खट्टा मीठा खारा । पानी झलक सपेद जरद है, लाल हरा औ कारा ॥ हिंदू तुरुक कहें हम दोनों, एक पानीते सिरजे । आपुसमें दोऊ लड़े मरत हैं, दुबधामें दोऊ उरझे ॥ पानी काया पानी माया, जित देखो तित पानी । पानीको करता घट भीतर, बोलत अमृत बानी ॥ जोग यज्ञ तीरथ व्रत संजम, ज्ञान ध्यान ले आया । कहैं कवीर एक समुझे बिन, काहू कछू न पाया ॥
शब्द १८३-मेरी प्रीत लगी गुरु नामसो ॥ टे० ॥ जैसे प्रीत है चंद चकोरकी, एकटक नैना ध्यानसो ॥ जा तन लगी सोई तन जाने, कठिन चोट गुरु ज्ञानसो ॥ जैसे मीन नीरके बिछुरे, तन मन तलफत प्रानसो ॥ भासिन प्रीत करि सतगुरुसों, छोड़ विरह रस कामसो ॥
शब्द १८४-दया करी गुरु जुगत बताई । आपा चीन्हे भरम नशाई ॥ टेक ॥ आपा चीन्हे त्रिभुवन सूझे । गुरु प्रताप कालसे जूझे ॥ बहुर न भटको रे नर भाई । पाप पुन्यको बीज नशाई ॥ पाप पुन्य दोनों कस बाती । जनम जनम इन जारी छाती ॥ काम कसाई क्रोध चंडाला । आशा बैरन तृष्णा काला ॥ लोभ डौमरो निद्रा डारा । मनसा चोर दियो दुखभारा ॥ कनक कामिनी कलहुको भोंडो । इन ठगनोने सब जग डाँडो ॥ कैसे छूटे मोहको फंदा । कैसे खिजमत पावे बंदा ॥ कैसे भँवर कमल जो पावे । कैसे जग जंजाल नशावै ॥ जब सतगुरुने सार मत दीन्हा । बडे
(८३२)
कवीरपंथी-
भागसे आतम चीन्हा ॥ बडे भागसे आतम जागे । कहें कवीर जबही भरम भागे ॥
शब्द १८५-साधू यो संसारमें, कमला जल माही ॥ सदा सर्वदा संग रहहे, जल परसत नाहिं ॥ टे० ॥ जुगत जान जलकूकरी, जल मध्य रहाई । पानी पंख न लागई, कछु कसरत पाई ॥ मीन तेर जल ऊपरे, कछु लगत न भारा । आड अटक माने नहीं, पैरे जल सारा ॥ जुगत जमूरा पाइया, सरपे लपटाई । वाको बिष व्यापे नहीं, गुरुगम्य बताई ॥ स्वीर खांड घृत भोजना, करसो लपटाई । जिभ्याको लागे नहीं, वाका चिकनाई ॥ भगल कला नट खेलेई, घर न्यारा न्यारा । खंड बिहंडल होरहे, ज्योंका त्यों सारा ॥ जैसे सीष समुद्रमें, चित धरत अकाशा । ऐसे पपीहा स्वातीको, नित प्यासा प्यासा ॥ कुंज ग्रह का संचरे, वाका को रखवारा । भौमें गलते राखिया, ऐसे गुरु हमारा ॥ बंबीमें बिषधार बसे, कोई पकर न पावे । कहें कवीर गुरु मंत्रसो, सहजे चलि आवे ॥
शब्द १८६-वा घरमें तुम घर करो, घर बहुर न होई ॥ कोट कल्प जुग बीतिया, बिनसे नहीं कोई ॥ टे० ॥ सैतन नीव गहरी दई, दे विवेकको गारा । सारशब्द ईंटे दई, गुरु राज हमारा ॥ भक्ति महल ऊंचे बने, धीरज घर पाटे । सत सुकित छहियां करो, पावे सिरके साटे ॥ प्रेम संदला गारके, गच प्रीतिसों डारे । शील दुलीचा डारके, साधुन बैठारे ॥ दया क्षमा चौकी करो, राखो घर बारा । कहे कवीर सतगुरु मिले, तब होय उबारा ॥
शब्द १८७-गुरुजी समुझ पकड़ियो बाँहीं ॥ जो बालक झुन- झुनियां खेले, सो बालक हम नहीं ॥ टे० ॥ हमतो लेहीं सत्तका सौदा, परपंच पूजत नहीं । चौदासो चेला तुम जो कीन्हे, ले धरिहो केहि ठाहीं ॥ जियत ठिकानो सर्बहि बतावे, सुए ठिकानो
शब्दावली
(८३३)
काहीं । जो तुम्हरे कछु उद्यम नाहीं, भीख मांग किन खाहीं ॥ मूल सजीवन जानत नाहीं, मत परबोधा काहीं । नाव तुम्हरी करिया नाहीं, लहर उठे विकरारा । गुरु सहित सब चेला बूड़े, कौन उतारे पारा ॥ सूखे काटे जो घुन लागे, लोहे लागे काई । बिन परतीत गुरु का कीजे, काल घसीटे जाई ॥ अमृतकुंड सदाकी चौकी, बेली बेला राखे । नेवर देखे विषहर कंपे, चपल अमीरस चाखे ॥ माया आय चौकमें बैठी, नवल विवाहन आहीं । दये कपाट महलमें पौड़े, अब कछु संशय नाहीं ॥ समझ न होय तो समझो गुरुजी, नातर होत बिगारा । कहैं कवीर सुनो रामानंद, यह सिख लेउ हमारा ॥
शब्द १८८—नगरीया वौरी कोई चतुर न पावे पार ॥ टे० ॥ साकट सूकर कूकरा, तीनोंका मत एक ॥ कोट जतन परबोधिये, तऊ न छाड़े टेक ॥ तास नाम बेगमपुरा, बसे सो बेगम होय ॥ या नगरी जो घर करे, बहुरि न आवन होय ॥ जात बरन यहाँ है नहीं, दरस दिवाना देश ॥ जतन जतनसों पाइये, बहुरि नहीं धरे भेश ॥ पांच तत्त्व तत्त्वहि मिले, पढ़ि समाने ग्रान ॥ ज्ञान ध्यान पैड़े थके, ततका ना गलतान ॥
शब्द १८९—जिनकी गगन घटा घहरानी ॥ चमको बीज भयो उजियारो, मिट गई तिमिर निशानी ॥ टे० ॥ ज्ञान ध्यानके बैल चराये, खेत जोत निरबानी ॥ दुबिधा दूब खोद किन डारो, फिर बोवो नामकी धानी ॥ अपनी अपनी बंधिया बांधो, बहि न जाय कहुं पानी ॥ चित चेतन रखवारे राखो, चरि न जाय मिरगानी ॥ उपजे खेत नाज घर आवे, आनंद मगन किसानि ॥ कहैं कवीर सुनो भाई साधो, तृष्णा तपन बुझानी ॥
कवीरपंथी शब्दावली २७
(८३४)
कवीरपंथी-
शब्द १९०—चलोरी वहि देशवा जहाँ बरषत रंग अपार । वहि देशकी औघट घाटी, बिरले पावे पार ॥ टे० ॥ सतगुरु सिंधु नाम पहिचानो, तन मन धन सब वार ॥ वहि देशमें नौबत बाजे, तत मत झीनो तार ॥ सरवन सुनत कटे जम बाधा, साध सबद अधार ॥ वहि देशमें जगमग जगमग, वहि शोभा उजियार ॥ तहवां हंस करे कौतूहल, पुरुषको रूप निहार ॥ एक हंसकी बरनो शोभा, षोडस रवि छिटकार ॥ भोजन सुधा पुहुषकी सज्या, आनंद अखंड अपार ॥ उबरे नाम पायते जगते, भगते होय नियार ॥ कहें कवीर सुनो भाई साधो, आवागमन निवार ॥
शब्द १९१—यो मन ऐसा नीच संचाती ॥ डोलत फिरत नीच नीचनमें, आठ पहर दिन राती ॥ टे० ॥ बिषकी बात लगत अति शीतल, हरि चरचा लग ताती । शुभ करमनको भगे पीठ दे, कुकरमन रोपे छाती ॥ वे जीव जाय परत नरकमें, मन सुख बांधे गाती । कहें कवीर सुनो भाइ साधू, जाको जोन सजाती ॥
शब्द १९२—भले आये सतगुरु मैं बलि जाय । आतम अंध जगायो आय ॥ टे० ॥ अंधरी आतमके भरम भगाय । लख चौरासीकी बंद छुडाय ॥ अंधरी आतम जब उतरे पार । कोट करम फंदा भरमजार ॥ पूरन सतगुरु प्रगटे आय । नौ लख तारे गये छिपाय ॥ पूरे गुरुनकी पूरी कला । और कला दीसे ना भला ॥ और कला त्रिगुनकी ओट । सतगुरु कला परम संतोष ॥ येही कला मन राखो थीर । जनम जनमकी मेटो पीर ॥ दस मास जननीको मारो बोझ । भगति बिना भये बनके रोझ ॥ साहब कवीर गुरु जीत लियो सार । पाये हम सतगुरु दीनदयाल ॥
शब्द १९३—माई मैं जनम जनम अहिवाती ॥ टे० ॥ अब हम रांड होवें ना कबहुँ, वर पायौ अविनाशी ॥ तुलसीकी माला
शब्दावली
(८३५)
रुच रुच पहिरों, कांचकी चुरिया लजाती ॥ काजर सिंदुर मनहि न आवै, द्वादश तिलक बनाती ॥ कहै कवीर सुनो भाइ साधू, अमरलोकको जाती ॥
शब्द १९४—नाचरे मन मेरा नट होय ॥ टे० ॥ ज्ञानके ढोल बजाव रैन दिन, शब्द सुने सब कोई । राहु केतु नवग्रह कपै, जम घर बंदन होई ॥ द्वादश तिलक बनावे बांस चढ़ि, जगते होरहु न्यारा । सहस कला होय नाच मन मेरे, रीझे साहब तेरा ॥ जो रीझे जगदीश जगतगुरु, दैहैं दान बुलाई । भरी सभामें चोला बगसे, फाट न कबहू जाई ॥ जो भवसागर कूद परोगे, कला न बदिहों तेरा । कहै कवीर सतोब्रत साधो, नौ निधि होवे चेरा ॥
शब्द १९५—भव भंजन गुन गाऊं, रमता राम रिझाऊं ॥ टे० ॥ तन कर घोडा मनकर चाबुक, सुरत लगाम लगाऊं ॥ पांच पचीस बखतरिया मारो, फिर मुजरेको आऊं ॥ ना मैं पूजों देवी देवा, ना मैं देवल बनवाऊं ॥ पांच मवासी इस नगरीमें, मान गुमान बहाऊं ॥ देवल जाते पत्थर पूजा, तीरथ भगती पाऊं ॥ इस कायामें कोटन तीरथ, जहवाँ बैठ अन्हवाऊं ॥ आगे आगे ओट दुलीचा, पीछे नौबत बाजा ॥ दस्तके ऊपर लाल बन्दूके, फिर बैरीको साजा ॥ लोभ मोहकी गरदन मारौं, ज्ञान कमान चढ़ाऊं ॥ कहै कवीर सुनौ भाइ साधू, बेद विमल जस गाऊं ॥
शब्द १९६—तेरा रोकनवाला कौन, सुरतसों आव चली ॥ लोकलाज कुलकी मरजादा, सिरतें डार अली ॥ टे० ॥ पटको भार मोह मायाको, सन्मुख डगर धरी ॥ काम क्रोध हंकार कल्पना, डुरमति दूर करी ॥ मन अभिमान दोऊ धर पटके, निरभै राह गही ॥ क्षमा शील संतोष धीरज धर, कर गहि ज्ञान छही ॥ अगल बगलकी झार मार सब, होय निहशंक चली ॥
(८३६)
कवीरपंथी—
पांच पचीस करे बस अपने, गहिलई ज्ञान गली॥ करत बिलास रहत संतनमें, आनंद प्रेम भरी ॥ सबर विवेक चुनरिया पहिरी, घरकी खबर करी॥ कपट किंवार खुले जब तनके, सतगुरु मिहर करी ॥ दया धरम हिरदय कर राखो, कर उपकार चली ॥ दया स्वरूप सकल जीवनपर, ज्ञान गुमान भरी॥ समझ विचार करो जिय अपने, कर सिंगार चली॥ भये हुलास मिलन जद पियको, फूली कमवल कली॥ दीपक ज्ञान धरो घट भीतर, जगत बिसार चली ॥ निरखत बदन मदन छवि लाजत, आनंद प्रेम भरी ॥ कहें कवीर मिली जद पियको, पिय हिय लाग रही ॥
शब्द १९७-अपने लाल मनाइले, सुन आतम प्यारी ॥ टे० ॥ पहिले पहरे रैनके, गुडियन संग साजे ॥ सो प्रीतम मन भावते, तेरे निकट बिराजे ॥ दूजे पहरे रैनके, कछु मरम न जाना ॥ जोबन मँहगे मोलके, तुम विषमें साना ॥ तीजे पहरे रैनके, तुम बहु बिध चूकी ॥ अंग न दियो सुजानको, तुम बहु बिध भूली ॥ चौथे पहरे रैनके, शशि जोत समानी ॥ कहें कवीर धर्मदाससों, सुंदरि पछतानी ॥
शब्द १९८-औगुन कहा निहारो स्वामी, ओर आपनी हेरो ॥ टे० ॥ होवे नहीं निवेरो तन सब, भरे कर्मके ढेरो ॥ वस्तु लई सो लई कृपानिधि, अब का लेकर फेरो ॥ कहि सुखलाल कहाया जगमें तेरो, तेरो तेरो ॥ वस्तु लई सो फेर न दीजे, लगे बातमें बंटा ॥ यह दुकान कोई फेर न आवै, उठ जैह यो टंटा ॥ ताते मुनो कृपानिधि स्वामी, साख राखिये हंटा ॥ अधम उधारन नाम टेरेके, लिख दीन्है है संटा ॥ जग जिव अंधे लखे न वाको, जो सब आप खुदी है ॥ वह अखंड सो व्यापे घट घट, परघट नहीं सुंदी है ॥ निरगुन सरगुन मास एकपै, जैसे बंदी सुंदी है ॥
शब्दावली
(८३७)
जगत जात औ आप गात सों, वह कछु बात जुदी है ॥ सतगुरु बिना कौन दरसावे, जाको सब घट तेजा ॥ सुर नर मुनि औतार आदि सब, वाही थानक रेजा ॥ सो नर समुझ उसीको गहना, जिसने जगमें भेजा ॥ गहिये अविचल खान पुरुषकी, सत्पुरुषकी सेजा ॥ गरभवास प्रतपाल साहेवा, तिसपै कपट गुठे है ॥ सुन वे सुमर उमर गुजरानी, बाला जवान बुठे है ॥ बिना बिवेक देख दिग अपने, जमकर बूथा सुदूट्ट है ॥ तिसपर नहीं सीखता अंधे, तुझको मूढ तुदूट्ट है ॥ निश दिन बिषै वासमें भूला, प्रभुकी खबर बिसारी ॥ औसर परे कहत है तिसपर, लेवेगा खबर हमारी ॥ माया हिरदै मोहकी फांसी, हांसी आवत भारी ॥ पहिरे अंग टाटकी चोलिया, कर नवाबसों यारी ॥ कंठी तिलक छाप उर धारे, बिषै वासना गौरै ॥ भगत कहाय जुगत ना जानी, परम धामकी लौरै ॥ ना प्रभु भजन ना गुरुकी सेवा, एको नाहीं भौरै ॥ फिरत लगावत ऐसे अंधे, अंडन मांझ बिजौरै ॥ वेद पुराना बांचना बूझा, प्रभुको भारत जुझा ॥ जहांसे सवे तिसे नहि जाना, भये आप कुछ कुछा ॥ सुर नर मुनि सब एक ठीकसे, ऐसी भूलनि भुछा ॥ या जग अंधा फूट मसीदी, मिले अंधेरें मुछा ॥ ऊंचे नीचे फिरे करमसे, कर्म कीचमें कुलबुछा ॥ खबर नहीं कुछ या कायाकी, है मायाके तुललुछा ॥ गहि निज नाम तजे नहि या जग, महाकालकी भुलभुल ॥ करत घैंसुवा फिरत बटोई जैसे अंधी बुलबुल ॥ माया जोर किया सबहीको, जपी तपी बहु भेखो ॥ कर बनवासा ऋषि डुरबासा, अजब तमाशा पेखो ॥ सुर नर मुनि औ पीर औलिया, नर निहारके देखो ॥ जगत ज्वालमें बरंत गांजसे, कह पूरनको लेखो ॥ सिरजनहार ताहि बिसराया, जग सिर भार लिया है ॥ उरझे बूथा जगतके ज्वाला, प्याला बिषै पिया है ॥
(८३८)
कबीरसंथी—
तो अब दुखस देख क्यों डरपे, जो पैराहि किया है॥ मूसर चोट ओट का भाई, उखरी मूंड दिया है॥ पांच तत्त्वका पिंजरा तेरा, दिन दिन होवै हाने॥ बाला ज्वान बृद्ध फिर होवै, सो क्या तू नहिं जानै॥ सुन समझाय कहत हों तिसपर, इसपर गरब गुमाने॥ माया महल जान ये धुवना, सुवना सीख सयाने॥ सतगुरु चरन सरन गडु बंदे, सीधी देही जाती॥ क्या लख भूला जात पांतमें, तात मात सुत नाती॥ ये सब ख्वार जगत है सपना, भोर होत ज्यों राती॥ माया रंग अंग ये काँचा, साँचा नाम संघाती॥ नर निहार ये कहाँ गये सब, माया सचन बटोरा॥ घोडा हाथी लाल जवाहिर, लाखन कोट करोरा॥ सो समुझाय कहत हों तिसपर, जीवन जगमें थोरा॥ जग जंजाल कालको फंदा, लागो प्रभुकी ओरा॥ इत जग लाज उते जिय कारज, दुई दुबीचा मूवा॥ यह अनिष्ट निज इष्ट मिलतही, सिष्ट उठाव न हूवा॥ पीछे भौजल बिरह भयानक, आगे दीसे हूवा॥ तिसपै नहीं सूझता सुझपै, तुजपै आशिक हूवा॥ श्रीगुरु सत्तनामका प्याला, भरिकै घूंट घुटका॥ काम कोध मद मोह भार शिर, ये भी डार पटकका॥ जो कुछ हतो कालको लशकर, लख निज नाम सटकका॥ सुख-लालदास साकटते कोरे, तोरे खूब घटकका॥ काल कराल दुख है भारी, व्यापै राजा परजा॥ देखतही सुख सूख जायगा, भूल जायगा तरजा॥ इंद्री फिरे लगाये अनुवाँ, मनुवाँ नेक न बरजा॥ उस दिन कहा करेगा बंदे, जिस दिन जम शिर गरजा॥
शब्द १९९-अछा निरंजन बनमें, कोई उलट समाना तनमें॥ टे०॥ का पहाड़पर धुनी लगाता, जिसकी भसम चढ़ाता है॥ अंचला कोपीन कछू न वाके, सेवा दिगंबर कराता है॥ तन कर कूंडी मन कर घोटा, ज्ञानकी गुदरी लगाता है॥ पांच पचीसों
शब्दावली
(८३९)
घटके भीतर, जिनहूँको भर भर पियाता है॥ तत्त्वकी रोटी सबते मोटी, तेहिते पिंड चलाता है॥ गंग जमुनके निर्मल नीरा, ठाकुर भोग लगाता है ॥ कहै कवीर सुनो भाई साधो, भूमंडल विचलाता है ॥
शब्द २००-नैनन आगे ख्याल घनेरा॥ जा कारन जग भरमत डोलै, सो साहब ढिग लेत बसेरा ॥ टे० ॥ पूर रहो असमान धरनलौं, जित देखो तित साहब मेरा ॥ लखत बने कछु कहत न आवे, जाने दिल बिच महरम हेरा ॥ अर्ध उर्ध बिच मनुवां राचे, का संध्या का रैन सबेरा ॥ माला एक दर्द मोहि सतगुरु, कहै कवीर बिनहीं कर फेरा ॥
शब्द २०१-गगनमें अवाज होती झीनी। कोई सुनता है गुरु-ज्ञानी ॥ टे० ॥ पहिले आया नाद बिंदसे, पीछे जमाया पानी ॥ सब घट पूरन पूर रहा है, अलख पुरुष निरबानी ॥ वहाँसे आया पटा लिखाया, जगमें कछु न आनी ॥ अमृत छोड़ बिषैरस चाखे, उलटा फांस फँसानी ॥ राज करते राजा जैहैं, रूप धरती रानी ॥ वेद पढंते पंडित जैहैं, जैहैं सुनिवर ज्ञानी ॥ सोहं सोहं बाजा बाजे, त्रिकुटी जाय समानी ॥ इंगला पिंगला बीचहिं छोड़े, सुन्न धजा फहरानी ॥ दीद पदीद न जरा देखो, है यह अमर निशानी ॥ कहै कवीर सुनो भाई साधो, यही आदकी बानी ॥
शब्द २०२-प्रीतम आपुहीमें पायो ॥ जनम जनमकी मिटी कल्पना, पूरे गुरु लखायो ॥ टे० ॥ जैसे कुँवर मन बिसर गई थी, अभरन कहाँ गँवायो ॥ एक सखीने बताय दिये तब, मनको तिमर नशायो ॥ जो युवती सपने सुत दूँदत, बालक कहाँ गमायो ॥ जाग परी जेहूँको तेहूँ, ना कहुँ गयो न आयो ॥ मृगा पास बसे कस्तूरी, दूँदत बन बन धायो ॥ नासा स्वाद परो जब वाके, फिर
(८४०)
कवीरपंथी—
आपुन पहुँ लायो॥ कहैं कवीर मगन भये मनुवाँ, ज्यों गूंगा गुड खायो ॥ वाके स्वाद कहै अब कासों, मनही मन मुसकायो ॥
शब्द २०३ सतगुरु शब्द है अगम अगोचर, रहन गहन विन लख न परे ॥ टे० ॥ अनहद तार गगनमें बाजे, विन समुझै कछु लख न परे ॥ सुरत समेट धरो घट भीतर, सहजे सरवन अवाज परे ॥ उठत तरंग नाना विध बानी, भिन्न २ ज्ञानकार करे ॥ सुर गंभीर राग अतुरागी, चितदे सुनै ताको काज सरे ॥ सुन अनहद मनको बस करले, निरख परख निरधार करे ॥ सुन्न सिखर छाजेके ऊपर, मगन हुवा जम काह करे ॥ आदि अघर अस्थान पुरुषको, जहां वह बैठ कलोल करे ॥ सदा समीप रहत समर्थके, हंस हिरंमर चँवर ठरे ॥ छबि निरखो समर्थकी मूरत, कोट भान परकाश करे ॥ कहैं कवीर निज बानी दरसे, जब सतगुरु दिव्य दिष्टि करे ॥
शब्द २०४-नाम बिना धिग धिग नर नारी । तुम कहैं आय कियो संसारी ॥ टे० ॥ धिग वह रसना धिग वह ज्ञाना । आतम राम नहीं पहिचाना ॥ गरभ मुची मुच भई किन वंझा । सूकर स्वान फिरे गुलमुंझा ॥ जेहि कुल पुत्र ना भक्ति विचारी । बिधवा काहे न भई वह नारी ॥ गनिका पुत्र पिता कासों कहई । विन गुरु चेला ज्ञान न लहई ॥ बिधवा नारी करे सिंगारा । शोभा न पावे विन भरतारा ॥ राज बिना कैसो रजपूता । ज्ञान बिना कैसो अवधूता ॥ कहैं कवीर हम कहत न डरहीं । अंधे ना सूझैं तो हम का करहीं ॥
शब्द २०५-मेहदी-देवराके पिछवार रोचन, मेहदी हम भई मोरे लाल ॥ टे० ॥ या काया नगर मंझार, माया रूप बजार है मोरे लाल ॥ काम क्रोध मद लोभ तृष्णा, एक अनुप है मोरे लाल ॥
शब्दावली
(८४१)
तृष्णाको सब कोई लेय दया धरम नहिं चीन्हें मोरे लाल॥ या मनुवां है मुगध गँवार ओछी संगत लेरहो मोरे लाल॥ पांच पचीसको खेल निरगुन, काहु न चीन्हे मोरे लाल॥ या त्रिकुटी सोहंगम नार, सोहे सोहे होत है मोरे लाल॥ कहे कवीर बिचार संतन, पार उतारो मोरे लाल॥
शब्द २०६-पावस रिनु जबही जानवी आई॥ टे० ॥ जब तेरी निज दसा पलटी है, दुरिहै नहीं दुराई॥ खेत कुखेत वंजर औ भाटो, बरन भेद मिटजाई॥ जब या तनकी तपन बुझेहै, गगन गरजबरसाई॥ कहे कवीर रविउला ढांकिये, नदिया बार अघाई॥
शब्द २०७-गुरु दीजो दस दीदार, जामैं मन मगन रहे॥ टे० ॥ काहेके डंडिया करो, काहेके अजगर खंभ । तन तरवर डंडिया करो, मन कर अजगर खंभ॥ काह छवाऊं गुरुके झार झरोखा, काह छवाऊं चौपार । पानन छवाऊं गुरुके झार झरोखा, फूलन छवाऊं चौपार॥ बाहरसे गुरु भीतर आये, जगमग जोत अपार । धरम किवरिया खोलो मेरे सतगुरु, हंसा ठाढे द्वार॥ प्राननाथ एक बानी बोले, छत्रशाल बलिहार॥ ❁
शब्द २०८-जियरा जायगा हम जानी॥ टेक॥ पांच तत्त्वके पींजरामैं, जामैं वस्तु बिरानी॥ लोभ लहर बिच आयके, बूड मरे बिन पानी॥ तन भी जैहै मन भी जैहै, जैहै मखमल खासा॥ लाख टकाकी जिदगी जैहै, एक दिन जंगल बासा॥ दस भी जैहै बीस भी जैहै, जैहै वरस पचासा॥ बीसा सौ कोई बिरला रहिहै, फिर मरनेकी आशा॥ राज करंते राजा जैहै, रूप धरंती रानी॥ वेद पढंते ब्रह्मा जैहैं अरु जैहैं अभिमानी॥ चंदा जैहैं सूरज जैहैं, जैहैं पवन औ पानी॥ कहे कवीर ते संत न जैहैं, जिनकी मत ठहरानी॥
(८४२)
कवीरपंथी-
शब्द २०९-मेरा हो प्यारे सतगुरु साँइयां॥टेक॥ बह्यो जात थो भौसागरमें, गह लीन्ही प्रभु बहियां ॥ अगम निगम जाको पार न पावे, अगम पंथ दरसहियां ॥ सबद सरूप सो जिन रित मानी, ते भौजल निधि पहियां ॥ संतदास सो सतगुरु महिमा, और जतन नहिं लहियां ॥ ✽
शब्द २१०-दिन दिन जोबन जात हैं, पियसो मिल नार॥टेक॥ दिनते रैन रैनते रजनी, घरि घरि पल छिन होत अवार ॥ मिलना होय तो अबही मिलले, तन छुटे कछु वार न पार ॥ माझ धार नावरिया अटकी, पल ना लगे इहां कहधो बिचार ॥ जाना तुझे पारको चहिये, इहां खेवट सबही मतवार ॥ तेरो पिया तोहीमें दरसे, ज्ञान रतन ले सांचे ढार ॥ काशीराम काम साहब सो, सतगुरु खेड़ लगावौ पार ॥ ✽
शब्द २११-जोगी मन ना रंगावे, रंगावे कपडा॥टे०॥ तिल तिल जोर सरी बनाये, सिरजनहार नहीं पकरा ॥ या ठिकराके मरम न जाने, भटकत फिरे जंगल सेहरा ॥ सब सुख छाड़ जंगलमें बैठे, काम जराय भये हिजरा ॥ आसन मार डिभ धर बैठे, दाठी रखाय भये बकरा ॥ कहैं कवीर सुनो भाई साधो, साहेब छोड़ पुजे पथरा ॥
शब्द २१२-जोगी जन जागत रहिये भाई ॥ जागत रहिये चौकस करिये, चोर मूस ना पाई॥टे०॥ तस्कर तरन रहन मन चित कर, कंद्रप लेत चुराई ॥ चितके चले मन चले मुनिके, तनके चले व्रत जाई ॥ रस कस लेत चुराय नागिनि, बुध बल करके खाई ॥ ऊषहिते छोई कर डारी, नेकु न रहे मिठाई ॥ शृंगीऋषि बन भीतर लूटे, लेगइ संग लुगाई ॥ घृत पावक नर- नार संग रहु, विरला जन ठहराई ॥ जोगी जती तपी सब लूटे,
शब्दावली
(८४३)
तिहुपुर फिरी दोहाई ॥ कहैं कवीर सुनो भाई साधो, मारत ढोल बजाई ॥
शब्द २१३-भजन कब करिहौ जनम सिरान ॥ टे० ॥ गरभ बासमें भगति कबूले, बाहर आयके गये खुलान ॥ बालापनमें खोय गँवाये, तरुनामें अभिमान गुमान ॥ वृद्ध भये तन थाकन लागे, शिर धुनि धुनि मनुवाँ पछतान ॥ कहैं कवीर सुनो भाई साधो, जमके हाथमें गये विकान ॥
शब्द २१४-भजन दिन रे बीता जात ॥ टेक ॥ करले भजन भलो तन पायो, भजन बिना सुख पाया किन रे ॥ उपजत बिनसत जुग चारों गये, बेद विचारत गये गन सुनि रे ॥ पलमाँही परले हो जैहै, बिनसत लगे घरी ना छिन रे ॥ कहे कवीर भजन कर वाके, पानीसे पिंड सँवारा जिन रे ॥
शब्द २१५-भजन कर निशि दिन टूटे न तार ॥ टेक ॥ एक ब्रह्मका सकल पसारा, घरि घरि पल पल लिजे संभार ॥ या मन मिलिया साधन सो रे, सोहैं शब्दकी लगी लगार ॥ निश दिन भजन करो सतगुरुके, काया मधे है ततसार ॥ कहे कवीर सुनो भाई साधो, बिन सतगुरु ना होय उबार ॥
शब्द २१६-भजन कर जगमें जीवन सार ॥ टेक ॥ नर देहीको गरब न करिये, जर-बर होय छिनमें छार ॥ पाँचों मार पचीसों बस कर, जमराजाकी चोट संभार ॥ नदिया गहरी नाव पुरानी, बिन सतगुरु कैसे उतरे पार ॥ कहैं कवीर सतगुरुके भजन कर, भौसागरसे उतरो पार ॥
शब्द २१७-भजनको भाईरे ऐसो तन पायके ॥ टे० ॥ नाहिं रहै लंकापति रावन, नाहिं रहै दुर्योधन राई रे ॥ मात पिता सुत भाई बंद ठाढे, आइ जमराज पकर ले जाई रे ॥ लाल खंभ पर
(८४४)
कवीरपंथी—
देत ताड़ना, बिन सतगुरु को होत सहाई रे॥ धरमदासके अजर गोसाई, नाम कवीर कहो गोहराई रे ॥ ✽
शब्द २१८—जनम यह देखा देखी जात॥ टेक॥ ज्यों अंजुरीको नीर घटत है, ज्यों तरवरसे टूटै पात॥ चार पहर धंधेमें खोये, रैन गँवाये सोवत खात॥ जब जमराजा आन गहेगा, पकर जीभ तोहि मारे लात॥ कहैं कवीर सुनो भाई साधो, कहालो कहों तेरी उतपात॥
शब्द २१९—तकसीर भई है कैसे, मैं पियाको मनाऊं॥ टे०॥ पांच पचीस मोहि रोकत टोकत, तीनों गुनसे बचाऊं॥ लिख लिख पतियां भेजों अमरपुर, मरजी होय तो आऊं॥ दीनदयाल दया कर जन पर, साहेब दरशन पाऊं॥ धरमदासने पाये कवीर गुरु, करमचूक बगसाऊं॥ ✽
शब्द २२०—कैसे जाऊं महलमें अटपट अगम चढाई॥ टेक॥ दश दरवाजा बने महलके, सात सिंधु सोरा खाई॥ चांद सूर दोय इत उत लागे, सुखमन सेज बिछाई॥ सतगुरु बहियां नाम- सनेही, बांह पकरि ले जाई॥ धरमदासने पाय कवीर गुरु, सबद सुरत मिल जाई॥
शब्द २२१—जो मैं साहब पाऊं, नेनोदी मांझ बसाऊं॥ टे०॥ नेनोदी मांझ बसे मोरे प्रीतम, उरसे पलक न लाऊं॥ एकटक ठाठी चरण निहारों, पलपल चौरं डुराऊं॥ त्रिकुटी महलमें बने झरोखा, दीदारोंदी सेज बिछाऊं॥ रोम रोम पिया संग राची, आनंद मंगल गाऊं॥ बिछूरे प्रीतम जो मैं पाऊं, तब स्यानी होय जाऊं॥ धरमदासके अरज गोसाई, सिंधुमें बूंद समाऊं॥ ✽
शब्द २२२—गुरु मोरे बहियाँ जनि छाड़ो पकरके॥ टेक॥ बहे जात थी भौसागरमें, काठ लियो जिन अपनो करके॥ ध्रुव