भारतकोश
संग्रह पर लौटें

कल्याण: उपनिषद् अङ्क

Kalyan Upanishad Ank

गीताप्रेस द्वारा

स्रोत: Gita Press Gorakhpur · Gita Press, Gorakhpur (उद्गम)

DevanagariSanskritpublished832 पृष्ठ
  • मुक्तिके द्वार * २५ [बायाँ स्तम्भ] यह सब कारणत्व आदिका आरोप मुमुक्षुओंके हितार्थ अज्ञान-निवृत्तिके लिये ही किया गया है । इसलिये इन सबका अन्तिम पर्यवसान ज्ञानमे ही है । परत्व, आन्तरतमत्व आदिका अभिप्राय भी ज्ञानस्वरूप आत्मामें ही पर्यवसित होता है । इन्द्रियोंसे परे पञ्चतन्मात्रा, तन्मात्रासे परे मन, मनसे परे बुद्धि—इस प्रकार एककी अपेक्षा दूसरा आन्तर है । बाह्य-ग्राह्यका परित्याग करते-करते आन्तर-आन्तरके ज्ञानकी ओर अग्रसर होना ही इसका लक्ष्य है । बुद्धिसे परे महत्तत्त्व, महत्तत्त्वसे परे अव्यक्त और अव्यक्तसे परे पुरुष—यही परत्व अथवा आन्तरतमत्वकी विश्रान्ति है, यही पराकाष्ठा और परागति है । इस पुरुषसे परे कुछ भी नहीं है । यह आत्माके एकत्वका एक उज्ज्वल उदाहरण है । उपनिषद्गत लयप्रक्रिया भी शान्त आत्माको ही लयकी अवधि बतलाती है । बारहवीं बात—अपरिच्छेद-रूप लक्षणके एकरूप होनेके कारण 'ज्ञान', 'आत्मा', 'ब्रह्म' और 'विश्व' आदि शब्द पर्यायवाची हैं और एक ही अर्थके बोधक हैं । यथा— १-‘प्रज्ञानं ब्रह्म’ प्रज्ञान अपरिच्छिन्न ब्रह्म है । २-‘अयमात्मा ब्रह्म' यह आत्मा अपरिच्छिन्न ब्रह्म है । ३-‘ब्रह्मैवेदं विश्वमिदं वरिष्ठम्' यह सम्पूर्ण विश्व अपरिच्छिन्न ब्रह्म ही है । ४-‘सर्वं यदयमात्मा’ यह सब जो कुछ है, आत्मा ही है । ५-‘अहमेवेदं सर्वम्’ मैं ही यह सब हूँ । ६-‘प्रतिबोधविदितं मतम्’ प्रत्येक ज्ञान ही उसका ज्ञान है। ७-‘कृत्स्नः प्रज्ञानघन एव' सम्पूर्ण प्रज्ञान घन ही है । ८-‘विज्ञानमानन्दं ब्रह्म' विज्ञान और आनन्द ब्रह्म ही है। गीतामे 'ज्ञान ज्ञेयम्', श्रीमद्भागवतमें ‘विज्ञानमेकमुरुधेव विभाति’, विष्णुपुराणमें 'ज्ञानस्वरूपमेवाहुर्जगदेतत्' इत्यादि वचनोंसे उपर्युक्त अर्थकी पुष्टि होती है । इस प्रकार उपनिषद्का प्रतिपाद्य अर्थ 'अहम्', 'इदम्', [दायाँ स्तम्भ] 'प्रत्यगात्मा' एवं 'विश्वम्' की ब्रह्मरूपता है । अब यह ब्रह्म क्या है, इसको उपनिषद्के मुखसे ही सुन लीजिये— ‘तदेतद्ब्रह्मापूर्वमनपरमनन्तरमबाह्यम् । अयमात्मा ब्रह्म । सर्वानुभूरित्यनुशासनम् ।’ इसका अभिप्राय है कि जो देश, काल, वस्तु-परिच्छेदसे रहित सर्वानुभवस्वरूप अपना आत्मा है वही ब्रह्म है । ‘यत् साक्षादपरोक्षाद्ब्रह्म' 'तत्त्वमसि' 'अहं ब्रह्मास्मि' —इत्यादि अवान्तर वाक्य एवं महावाक्य दृश्य-द्रष्टा, तुम, मैं, वह आदिके रूपसे प्रतीयमान समस्त पद-पदार्थ एवं पदार्थ-ज्ञानको अपरिच्छिन्न ब्रह्म ही निरूपण करते हैं । परिच्छेद सामान्याभावोपलक्षित ब्रह्मतत्त्वमें दृश्यता, अनेकता, परिणामिता, अन्यता आदिका कथा-प्रसङ्ग स्वय ही अनुत्थान- पराहृत है । यह तत्त्वका ज्ञान नहीं है, तत्त्वरूप ज्ञान है । इसका वेत्ता ब्रह्मका वेत्ता नहीं, ब्रह्मरूप वेत्ता है । ज्ञानके इस स्वरूपके निरूपणसे वेद अथवा उपनिषद्की अपौरुषेयताका अभिप्राय स्पष्ट हो जाता है । ज्ञान ज्ञान ही है, वह किसी पुरुषकी अनुभूति, भावना, स्मृति अथवा कल्पना नहीं है । ज्ञान स्वयंप्रकाश, सर्वानुभवस्वरूप, सृष्टि-प्रलय, समाधि-विक्षेप आदि समस्त प्रतीयमान व्यवहारोंका प्रकाशक, अखण्ड, अजन्मा एव स्वतःप्रमाण है । इसका सम्बन्ध भूत, भविष्य, वर्तमान, देश, वस्तु आदि किसीके साथ नहीं है और सब कुछ यही है । यह ज्ञान है, यह जानना है । कुछ भी जानना यही है, 'कुछ' नहीं जानना है, 'कुछ' भी यही है । ऐसे ज्ञानका प्रतिपादक, अस्मर्यमाण-कर्तृक, अनादि सम्प्रदायाविच्छेदसे प्राप्त नियतानुपूर्वीक जो ग्रन्थविशेष है उसे भी अपौरुषेय कहते हैं । वह एकार्थक है, एकात्मक है, एक वाक्य है, उसके अवान्तर तात्पर्यमें भले ही भेद जान पड़ते हों परंतु परम तात्पर्यमें कोई भेद नहीं है । वेद- पुरुषका शिरोभाग अर्थात् मस्तिष्क उपनिषद् है । वह शाखा- भेदसे पृथक् पृथक् प्रतीयमान होनेपर भी एक ही है । ज्ञान अद्वितीय है—यही अपौरुषेयताका अभिप्राय है । [निचला भाग - पद्य] मुक्तिके द्वार वेदोंके सुअंग प्रतिमूर्ति हैं परमात्माकी, -उपासनाके उत्तम अगार हैं । भरे हैं वेदान्तके सिद्धान्त भी इन्हींमें सब, पातक-विनाशनको भागीरथी-धार हैं ॥ मानवीय त्रयताप हरनेके हेतु तात ! विश्वमें ये स्वतः 'रमा' प्रणव-ओंकार हैं। पठन-मननसे है होता आत्मज्ञान सदा, अखिल उपनिषद् मुक्तिके ही द्वार हैं ॥ —लक्ष्मीप्रसाद मिश्री ‘रमा’

उपनिषद्का अमर उपदेश ( माननीय वायसराय चक्रवर्ती श्रीराजगोपालाचारी महोदय ) उपनिषद्के सार-तत्त्वको वेदान्त कहते हैं। ज्ञान, भक्ति और अपने सम्पूर्ण कर्मोंमें भगवच्छरणागति- का भाव—यही उपनिषदोंका मथितार्थ है। ज्ञानका अर्थ प्रचुर अध्ययनसे होनेवाला गम्भीर आध्यात्मिक ज्ञान नहीं, अपितु अनुभव तथा गुरुजनोंके उपदेश एवं आचरणपर ध्यान देनेसे प्राप्त होनेवाली सम्यग् दृष्टि है। सत् क्या है और असत् क्या है, महान् क्या है और क्षुद्र क्या है, हमें क्या स्मरण रखना चाहिये और क्या भूल जाना चाहिये—इस बातको जानना आवश्यक है। इसीका नाम ज्ञान है और यह ज्ञान हमारी समस्त क्रियाओंका सूत्रधार होना चाहिये। इससे कर्ममें अनासक्तिका भाव आता है। हम कर्तव्यसे मुँह न मोड़ें, अपितु समस्त प्राप्त कर्म अनासक्त होकर तथा इस बातपर दृष्टि रखते हुए कि, किस बातमें जगत्‌का हित है और किसमे अहित है—करते रहे। हमारी क्रिया स्वार्थके लिये—अपने लाभके लिये न हो। भक्ति संकल्पकी दृढ़ता, विनयशीलता तथा श्रद्धाका वह समन्वित रूप है, जिसके द्वारा हमारा कर्म और हमारी उपासना दूसरोंके लिये तथा अपने लिये भी कल्याणकारक एवं सफल होते हैं। भक्ति- शून्य कर्म अहङ्कारका प्रतीक है और भक्तिरहित उपासना दम्भका नामान्तर है। भगवान्‌के शरण हुए बिना शोक एवं विफलतासे छुटकारा नहीं मिल सकता और न चित्तकी शान्ति ही सम्भव है। आनन्दकी प्राप्ति करानेवाला वेदान्तका यही अन्तिम उपदेश है।

दार्शनिक ज्ञानका मूल स्रोत ( माननीय पं० श्रीगोविन्दवल्लभजी पत, प्रधानमन्त्री युक्तप्रदेश ) उपनिषद् सनातन दार्शनिक ज्ञानके मूल स्रोत हैं। वे केवल प्रखरतम बुद्धिके ही परिणाम नहीं हैं अपितु प्राचीन ऋषियोंकी अनुभूतिके फल हैं। उपनिषदोंका जनतामें प्रचार करनेका आप जो प्रयत्न कर रहे हैं, उसकी सफलता सब प्रकारसे वाञ्छनीय है।

उपनिषदोंका आध्यात्मिक प्रभाव ( बिहारके गवर्नर माननीय श्री एम्० एस्० अणे महोदय ) पाठकोंको अनुवाद एवं व्याख्यासहित भेंट देनेवाले उपनिषत्सम्बन्धी 'कल्याण'के विशेषाङ्कका समस्त हिंदी पढ़नेवाली जनता स्वागत करेगी। उपनिषद् शान्ति और विश्वप्रेमका जो महान् संदेश देना चाहते हैं, उसे प्रस्तुत अङ्क गरीवोंकी झोंपड़ियोंतक पहुँचा देगा। शोपनहर-जैसे दार्शनिकको भी उपनिषदों- से शान्ति एवं आश्वासन प्राप्त हुआ है। जिनका चित्त अशान्त है, उन्हें चित्तकी सान्त्वनाके लिये उपनिषदोंसे बढ़कर कोई दूसरा ग्रन्थ नहीं मिल सकता। इनके अध्ययनसे मनुष्यके विचार एवं हृद्गत भाव संयत होते हैं और सामान्यतः उनका मनुष्यपर महान् आध्यात्मिक प्रभाव पड़ता है। अतः आप एवं आपके सहयोगी इस विशेषाङ्कको निकालनेके लिये जो प्रयत्न कर रहे हैं, उसका मैं अत्यन्त आदर करता हूँ। मैं आपकी सर्वांशमें सफलता चाहता हूँ।

गीतोपनिषद्‌की श्रेष्ठता और उसके कारण ( लेखक—माननीय डा० श्रीकैलासनाथजी काटजू, गवर्नर, बगप्रान्त )

गीताप्रेसके द्वारा प्रकाशित होनेवाले 'उपनिषद्-अङ्क'मे बहुतसे विद्वान् एव गम्भीर चिन्तनामें लगे हुए लोगोंके निबन्ध रहेंगे। ये परम विज्ञ लेखक निश्चय ही इन महान् उपनिषदोंके सिद्धान्तोंकी श्रेष्ठताका विवेचन करेंगे। हिंदुओंके विचारका सर्वोच्च स्तर हमें उपनिषदोंमें प्राप्त होता है। उपनिषद् हमारे उत्कृष्ट भारतीय ज्ञानकी परिणति है। उन्होंने सभी देशोंके विद्वान् दार्शनिकोंका आदर एवं सम्मान सहज ही प्राप्त किया है, और गत दो हजार वर्षोंमें उपनिषदोंपर सैकड़ों टीकाएँ लिखी गयी हैं। अतीतकालमें हमारी जातिके जितने भी दार्शनिकों एव आचायोंने प्राचीन सिद्धान्तको विशुद्धरूपमें पुनः प्रतिष्ठित करनेका प्रयास किया है, उन सभीने एक या अधिक उपनिषदोंका आश्रय लेकर अपना तथा अपने मतका समर्थन करनेकी चेष्टा की है। उपनिषदोंमें हिंदूधर्मका निचोड़ है; हमारे धर्मकी ऊँची-से-ऊँची और उत्तम-से-उत्तम शिक्षा इनमें है। बहुधा इनकी भाषा सूत्रों- जैसी और इनकी वर्णनशैली गहन है। इसीलिये टीकाओंका लिखा जाना आवश्यक था और इसीलिये उनपर इतनी अधिक टीकाएँ लिखी गयीं। मेरे-जैसे व्यक्तिको, जो अपनी प्राचीन भाषा संस्कृतसे अनभिज्ञ है और जिसकी रुचि दर्शनशास्त्रकी अपेक्षा इतिहासके अध्ययनकी ओर अधिक रही है, उपनिषद् कभी- कभी गूढ एवं दुरूह प्रतीत होते हैं। मेरे लिये उपनिषदोंके सिद्धान्तोंको समझानेकी बात मनमें भी लाना अथवा उनके उच्च विचारोंके औदात्यकी प्रशंसा करना एक प्रकारसे धृष्टता ही होगी। यह कार्य ऐसा है, जिसे विभुत एव विज्ञ विद्वान् ही कर सकते हैं। मेरी जीवन-यात्राका बहुत बड़ा भाग बीत चुका है और हमारे उपनिषत्कालीन प्राचीन ऋषियोंने जिन विविध मागोंसे एक ही लक्ष्यको प्राप्त किया है, उन सबको बोधगम्य करनेमे शक्तिको व्यय करनेकी अपेक्षा मेरी चेष्टा उस लक्ष्यपर ही अपनी दृष्टिको केन्द्रित करनेकी रही है। भगवद्गीताको सभीने सम्पूर्ण वेदों एवं उपनिषदोंका सार कहकर उसका बखान किया है और मेरी चेष्टा यथाशक्ति गीताके मुख्य उपदेशपर ही अपनी दृष्टिको जमाये रखने एव उसे अपने जीवन-व्यवहारका आधार माननेकी रही है। मनुष्यके जीवनमें—यदि वह ज्ञान-प्राप्तिका सच्चा मार्ग पकड़े रहे—एक समय ऐसा आता है, जब कि केवल शास्त्र- ज्ञानके अर्जनकी ओरसे उसकी प्रवृत्ति हट जाती है। यह सिद्धान्त मुझे बहुत सत्य जँचा है। विभिन्न मतवादोंसे और कभी-कभी एक ही सिद्धान्तको अलग-अलग भाषामें व्यक्त करनेसे साधारण मनुष्यके चित्तमे संशय और भ्रान्ति उत्पन्न हो जाती है। इसलिये सार-वस्तुपर अपनी दृष्टि स्थिर रखना और उसी मुख्य सिद्धान्तके अनुसार अपने जीवनको कसना अधिक निरापद मार्ग है। इसी भावसे उपनिषदोंके साररूपमें मैं अपने करोड़ों हिंदू भाई बहिनोंके साथ गीताकी पूजा करता हूँ। उन्हींकी भाँति मेरी दृष्टिमें भी गीता अकेली ही हमारी जीवनयात्रामें प्रशस्त पथ दिखलानेके लिये पर्याप्त है। हमारे राष्ट्रीय इतिहासके प्रारम्भसे ही गीताको इस प्रकार उपनिषदोंके साररूपमें स्वीकार किया गया है। विगत दो सहस्राब्दियोंमें उसपर सचमुच सैकड़ों ही टीकाएँ लिखी जा चुकी हैं। दुर्भाग्यवश उनमेंसे अधिकांश इस समय सर्वथा लुप्त हो गयी हैं। उपलब्ध टीकाओंसे कुछ तो इस सुदीर्घ- कालकी सीमाको पार करके आयी हैं और उनमें इस महान् उपदेशकी जिस पटुता एव कौशलके साथ विभिन्न प्रकारसे व्याख्या की गयी है, उसे देखकर हमारे मनमें सात्विक ईर्ष्या एव श्रद्धा होती है । प्रत्येक मरजीवेने ज्ञानके इस महान् सागरमें गोता लगाया है और वह एक या एकसे अधिक अमूल्य रत्न निकालकर लाया है। अबतक भगवद्गीता विज्ञ पण्डितोंकी ही सम्पत्ति थी, परन्तु पिछले साठ वर्षोंमें इसके चमत्कारपूर्ण प्रचारका विस्तार हुआ है और आज भगवद्गीता प्रत्येक आस्तिक हिंदूकी बहुमूल्य निधि बन गयी है। राजप्रासादसे लेकर कृषककी कुटीरतकमैं उसका प्रवेश हो गया है, और करोड़ों हिंदुओंके दैनिक जीवनका यह मूलमन्त्र बन गयी है। यह सर्वश्रेष्ठ उपनिषद्, जो प्राच्य जगत्‌के पुरातन ज्ञान-भण्डारकी कुञ्जी है, आज भगवान्‌की कृपासे केवल भारतके ही नहीं, अपितु बाहरके भी अगणित नर- नारियोंके जीवनकी बागडोर बन गयी है। इस बीसवीं शताब्दीमें विचार-जगत्‌के अन्दर जो यह चमत्कार हुआ है, उसका क्या कारण है ? छोटे छोटे अठारह अध्यायोंके इस लघु-कलेवर ग्रन्थमें, जिसकी अवतारणा

यहाँ पृष्ठ का देवनागरी में लिप्यंतरण दिया गया है:

१८ * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति * कुरुक्षेत्रकी अनोखी रणभूमिमें हुई, ऐसी कौन-सी बात है, जिसे अखिल विश्वके नर-नारी इस संसाररूप पहेलीकी कुञ्जीके रूपमें उत्तरोत्तर अधिक संख्यामे स्वीकार कर रहे हैं ? सर्वसाधारणकी बुद्धि सूक्ष्म विचारोंको ग्रहण नहीं कर सकती । वह केवल मुख्य बातोंको पकड़ती है और उनसे दृढ़तापूर्वक चिपट जाती है । कभी कभी थोड़े समयके लिये उन्हे लुभावने एव भ्रामक वाक्योंद्वारा बहकाया जा सकता है। परंतु अन्ततोगत्वा वह सदा सत्य वस्तुओंपर और सम्पूर्ण सन्सिद्धान्तोंके सार- तत्त्वपर ही स्थिर हो जाती है । उपनिषदोंके भी महान् उपनिषद् इस गीतामें ऐसी क्या वस्तु है, जिसे हमारे इस भारतवर्षमें तथा उत्तरोत्तर बढती संख्यामें भारतवर्षके बाहर भी सर्वसाधारणकी बुद्धिने जीवनके तत्त्वरूपमे आग्रहपूर्वक ग्रहण किया है ? मेरा विनीत मत यह है कि साधारण हिंदू जनता, जिसमें मै भी अन्तर्भूत हूँ, गीतासे दो सिद्धान्तोको उत्तरोत्तर अधिक संख्यामें ग्रहण कर रही है । पहला सिद्धान्त मृत्युसे अभय हो जाना है । मृत्यु अनिवार्य है, जिसने भी जन्म लिया है उसका अवसान मृत्यु ही है । शरीर नश्वर है परतु आत्मा अमर है, अतः जीवनके प्रति सम्पूर्ण आसक्ति और मृत्युका सारा भय ऐसी भूल है जिससे सदा बचे रहना चाहिये । एक महान् शिक्षा तो यह है । दूसरी शिक्षा यह है कि एकाकी ध्यान अथवा भक्तिपूर्ण उपासनाके मार्गका अनुसरण करनेसे चित्तकी आन्तरिक शान्ति—वह शान्ति जिसे पाकर मनुष्य सारे मात्रास्पशों एव बाह्य सुख दुःखोंसे अलिप्त रहता है, अवश्य मिल सकती है, परंतु सर्वश्रेष्ठ मार्ग सर्वभूतहितके लिये निरन्तर निष्कामभावसे कर्ममें लगे रहना है । यहाँ यह कहा जा सकता है कि इस कर्मके मार्गपर चलना कभी कभी जलमें रहते हुए उससे अलग रहनेके समान कठिन हो जाता है। यह मार्ग सङ्कीर्ण अवश्य है, परतु साथ ही श्रेष्ठ भी है । यही शिक्षा आज हिंदुओंके मनपर अधिकार कर रही है, जिस शिक्षाके अनुसार मानव-जातिके कल्याणके लिये कर्मफलकी आसक्तिको त्यागकर कर्म करना सर्वोत्तम योग है। मैं इसे जीता-जागता चमत्कार मानता हूँ, क्योंकि हम भारतीयोंको इस कर्मयोगके सिद्धान्तकी नितान्त आवश्यकता है । इस उपदेशको भुला देनेसे ही हमने अपनी स्वाधीनता और स्वतन्त्रता खो दी थी । हिंदुओंकी बुद्धि जन्म-मरणके इस चक्रसे, जो देखनेमें शाश्वत प्रतीत होता है, छूटनेका साधन निरन्तर खोजती रहती है । हमलोग इस चक्रको भेदकर उससे मुक्त होना चाहते हैं, और कुछ काल पूर्वतक सर्वसाधारण हिंदू जनता इस भ्रममे थी कि यह छुटकारा ससारसे अलग हो जानेपर ही सम्भव है । चाहे आप ध्यानयोगका आश्रय लेकर अथवा ईश्वरकी उपासनामें लगकर और उन्हें अपने हृदयके आसनपर बिठाकर अलग हों, आप अलग तो होते ही हैं और इस मुक्तिकी खोजमे ससारकी प्रत्येक वस्तु नगण्य हो जाती है, और इस दृष्टिकोणको ग्रहण करनेमे भय यह है कि देशकी पराधीनता अथवा स्वाधीनताका प्रश्न भी बहुत कुछ गौण हो जा सकता है, परंतु इस समय भगवद्गीताने सर्वसाधारण हिंदूकी बुद्धिको खींचकर सर्वथा एक दूसरे ही नवीन मार्गमें लगा दिया है । ध्येय वही का वही है—मुक्तिकी प्राप्ति, जन्म-मृत्युके उस शाश्वत प्रतीत होनेवाले चक्रका भेदन । परतु आप उस व्यक्तिगत ध्येयको संसारमें बने रहकर अनवरत निष्काम कर्ममे लगे रहकर प्राप्त कर सकते हैं । मुझे गीताके अन्य महान् सिद्धान्तोंका विवेचन करनेकी आवश्यकता नहीं है । गौतम बुद्धने पता लगाया कि जीवनकी वासना, जीनेरी कामना ही दुखका मूल है । 'कामनाओंको जीत लो, और तुम दुःसपर विजय पा लोगे' यह बुद्धका कहना है । उसी महान् सत्यको गीताके दृढतापूर्ण किंतु सुसम्बद्ध शब्दोंमे बार-बार कहा गया है । भगवान्का भक्त वही है जो आसक्ति एवं कामनामे मुक्त है और जिसका अहङ्कार सर्वथा नष्ट हो गया है । साथ ही भगवान् एक और अखण्ड हैं तथा समस्त रूपों एव आकृतियोंमे प्रकट हैं । इस बातको गीताने उदात्त एवं सुन्दर भाषामें व्यक्त किया है। सच पूछिये तो गीतामे जीवनके एक सर्वाङ्गपूर्ण दार्शनिक सिद्धान्तका समावेश हुआ है, परंतु गीताके उपदेशका मूल मन्त्र है—कर्म और अविराम कर्म । आलस्य एवं दीर्घसूत्रताका पापकी भाँति परित्याग कर देना चाहिये । कर्मयोग ही हमारे सामने आदर्शके रूपमे रक्खा गया है, और मैं फिर कहता हूँ कि कर्मका ही अन्तःकरणकी शुद्धि एव परमपुरुषार्थकी प्राप्तिके साधनरूपमे विधान किया गया है, उस पुरुषार्थको हम मुक्ति कहें, कल्याण कहे अथवा निर्वाण । गीता न होती तो हिंदुओंकी प्रवृत्ति कर्ममात्रको प्रलोभनका कारण, सासारिक बन्धनका हेतु और इस प्रकार आध्यात्मिक उन्नतिका बड़ा विघ्न कहकर उससे घृणा करनेकी होती । विश्वके समस्त धर्मग्रन्थोंमें, जिनसे मेरा परिचय है, एकमात्र गीताने ही इस प्रश्नपर यथार्थ दृष्टिसे विचार किया है और हमें बतलाया- है

  • चित्त ही संसार है * २९ कि कर्म बुरा नहीं है, कर्ममें और कर्मफलमें आसक्ति तथा फलकी कामना ही—जिस फलको प्राप्त करनेके लिये मनुष्यमात्र लालायित रहता है, दोषका कारण है । कर्मको कर्मफलसे अलग करते ही आप अनुभव करेंगे कि कर्म स्वरूपतः व्यक्तिको ही नहीं, अपितु समाजको भी ऊपर उठाता है । कहा जाता है कि सभी भगवत्प्राप्त पुरुष जन्म-मृत्युका उल्लङ्घन करनेके पश्चात् भी, मनुष्यमात्रको संसाररूप इस महान् बन्धनसे मुक्त करनेके लिये स्वेच्छासे जीवनके साथ लगे हुए बड़े-से-बड़े क्लेशोंको सहन करना स्वीकार करते हैं । गीता ही कर्मको आध्यात्मिक उन्नतिका सर्वश्रेष्ठ साधन कहकर उसकी प्रशंसा करती है और मेरा विश्वास है हमारे इस प्रिय भारतवर्षका भविष्य बहुत ही उज्ज्वल है। इसका एक अत्यन्त सुदृढ प्रमाण यह है कि निष्काम कर्मयोगका यह सिद्धान्त सर्वसाधारण हिंदूकी बुद्धिमें व्यापकरूपसे प्रवेश कर रहा है । जिस किसी परिस्थितिमें हम हों, सम्पूर्ण व्यक्तिगत हेतुओं, यहाँतक कि जीवनतकका विचार छोड़कर अपने कर्तव्यका पालन करना ही चाहिये । यह सिद्धान्त निश्चय ही हमारे लिये सबसे बड़ा रक्षाका साधन प्रमाणित होगा । ध्यान रहे कि यह कर्मयोग सङ्ग्राममें जूझनेवाले सैनिकके लिये ही नहीं है अपितु प्रत्येक नर-नारीके लिये, जिस किसी परिस्थितिमें वह हो, जीवनभर साधन करनेका है । निष्कामकर्म हमारे राष्ट्रका प्राण बन जाना चाहिये और जबतक हमारे शरीरमें यह प्राण रहेगा तबतक हमारी मृत्यु नहीं हो सकती । उपनिषदोंमें सनातन सत्य ( माननीय पं० श्रीरविशङ्करजी शुक्ल, प्रधानमन्त्री मध्यप्रान्त-बरार ) ‘कल्याण'की सेवाओंसे प्रत्येक भारतीय कृतार्थ हुआ है। ‘कल्याण’के विशेषाङ्क भारतीय साहित्य और विचार-जगत्‌की एक महत्त्वपूर्ण घटना होते हैं। उपनिषद् हमारे युग-युगोंकी सबसे मूल्यवान् धरोहर हैं। मुझे विश्वास है ‘कल्याण’का ‘उपनिषद्-अङ्क’ प्रत्येक घरमें एक सम्माननीय स्थान प्राप्त करेगा और सनातन सत्यका प्रकाश फैलाकर यथार्थमें कल्याणदायी सिद्ध होगा। चित्त ही संसार है चित्तमेव हि संसारस्तत्प्रयत्नेन शोधयेत् । यच्चित्तस्तन्मयो भवति गुह्यमेतत् सनातनम् ॥ चित्तस्य हि प्रसादेन हन्ति कर्म शुभाशुभम् । प्रसन्नात्माऽऽत्मनि स्थित्वा सुखमक्षयमश्नुते ॥ समासक्तं यदा चित्तं जन्तोर्विषयगोचरम् । यद्येवं ब्रह्मणि स्यात्तत्को न मुच्येत बन्धनात् ॥ ( मैत्रेयी० ५-७ ) चित्त ही संसार है, अतः प्रयत्नपूर्वक उसको शुद्ध करना चाहिये। जिसका जैसा चित्त होता है, वैसा ही वह बन जाता है। यह सनातन रहस्य है। चित्तके प्रशान्त हो जानेपर शुभाशुभ कर्म नष्ट हो जाते हैं, और प्रशान्त मनवाला पुरुष जब आत्मामें स्थितिलाभ करता है, तब उसे अक्षय आनन्दकी प्राप्ति होती है। मनुष्यका चित्त जितना इन्द्रियोंके विषयोंमें समासक्त होता है, उतना यदि परब्रह्ममें हो जाय तो बन्धनसे कौन न मुक्त हो जाय ।

उपनिषद् और कर्तव्याकर्तव्य-विवेक ( लेखक- माननीय बाबू श्रीसम्पूर्णानन्दजी, शिक्षा-सचिव, युक्तप्रान्त )

भारतीय दर्शनके पाश्चात्त्य आलोचकोंने इस बातकी ओर बराबर ध्यान आकृष्ट किया है कि उन विचार-शास्त्रोंमें, जो वेदमूलक हैं, कर्तव्याकर्तव्यकी विवेचना नहीं की गयी है। इस दृष्टिसे भारतीय होते हुए भी बौद्धदर्शनकी परम्परा भिन्न है। उसमें जिस मध्यम मार्गका प्रतिपादन किया गया है, वह यूरोपीय विचारकोंको स्वभावतः अपनी ओर खींचता है। उनको उसमें चरित्रनिर्माण और समाज-संव्यूहनका वह बीजक मिलता है, जिसके सहारे आजके परितप्त जगत्‌को शान्ति दी जा सकती है। जिस समय बुद्धदेव भारतीय जगत्में अवतरित हुए थे, उन दिनों सद्धर्मका एक प्रकारसे लोप हो गया था। सहस्र-संख्यक निरीह पशुओंके आलम्भन और तामस तपसे समाजका आत्मा क्षुब्ध हो उठा था। इसकी ही प्रतिक्रियाके स्वरूपमें मध्यम मार्गकी प्रतिष्ठा लोकसम्मत हुई। उस प्रारम्भिक कालमें न तो ऐसे मन्दिर थे, न किन्हीं देव देवियोंकी पूजा होती थी। इसलिये भी मध्यम मार्गके उपदेशकोंको प्रश्रय मिला। बादमें तो उसका नाममात्र अवशिष्ट रह गया, क्योंकि महायान सम्प्रदायने आध्यात्मिक जगत्में इतने बुद्धों, बोधि- सत्त्वों, देवों और देवियोंको ला बिठाया था कि किसीको मध्यम मार्गपर चलनेका कष्ट करनेकी आवश्यकता ही नहीं रह गयी। इसके विपरीत यह स्पष्ट प्रतीत होता है कि वैदिक विचारधारा में चरित्रशुद्धि और कृत्याकृत्यविवेकको कभी भी महत्त्वका स्थान नहीं दिया गया। पूर्वमीमांसा कर्मशास्त्र तो है, परंतु उसको भी पाश्चात्य ईथिक्स विषयक ग्रन्थोंकी भाँति कर्तव्यशास्त्र नहीं कह सकते। 'कर्तव्य' और 'धर्म' शब्दोंको समानार्थक मान लेनेपर भी काम नहीं चलता। जैमिनिके अनुसार 'चोदनालक्षणोऽर्थः धर्मः' इसके आगे वह कहते है, 'तद्वचनादाम्नायस्यप्रामाण्यम्' इसका तात्पर्य यह हुआ कि जिसकी चोदना, घोषणा, विधि वेदने की गयी हो, वह धर्म है। इसीमें वेदकी प्रामाणिकता है। यह परिभाषा चाहे व्यवहारदृष्टिसे उपयोगी भी हो परंतु दार्शनिक दृष्टिसे सन्तोषजनक नहीं है। जिन कामोंको वेदने वैध ठहराया है, उनके सम्बन्धमें यह प्रश्न बराबर हो सकता है कि उनको क्यों किया जाय। भले ही वेद अपौरुषेय हों, ईश्वरकृत हों, परंतु ईश्वरकी आज्ञा क्यों मानी जाय? यह हो सकता है कि

ईश्वरमें निग्रहानुग्रहकी शक्ति हो, परंतु पुरस्कारकी आशा या दण्डके भयसे किया गया काम वस्तुतः उत्कृष्ट नहीं होता। लोकमें भी ऐसे काम प्रशस्त नहीं माने जाते। कर्मविशेषकी करणीयता या अकरणीयताका निर्णय उसके स्वरूपके आधारपर होना चाहिये न कि कर्ताके अतिरिक्त किसी शक्तिशाली व्यक्तिकी इच्छापर। कणादने इससे अच्छी परिभाषा की है। वे कहते हैं— 'यतोऽभ्युदयनिःश्रेयससिद्धिः स धर्मः । 'जिस कर्मसे अभ्युदय—इहलोक और परलोकमें कल्याण और मोक्षकी सिद्धि हो, वह धर्म है।' इससे धर्माचरण के परिणामका परिचय तो मिलता है, परंतु परखनेकी कसौटी नहीं दी गयी। बादके विद्वानोंने तो इतना भी विचार नहीं किया है। जगत् सम्बन्धी अनेक सूक्ष्म और स्थूल प्रश्नोंकी समीक्षा की गयी, परंतु कर्मके सम्बन्धमें केवल इतना ही कह दिया जाता था कि जो आचरण वेदविहित है, वह करणीय है और जो निषिद्ध है वह अकरणीय है। यदि किसी विद्वान्‌को किसी ऐसे कृत्यके विषयमें व्यवस्था देनी होती थी जिसका स्पष्ट उल्लेख श्रुतिमें नहीं मिलता तो वह इसी बातका प्रयत्न करता था कि उसको स्वरूप-साम्यके आधारपर वेदमें दी हुई किसी न किसी कर्मसूचीमे बिठा दे। इसको स्वतन्त्र विचार नहीं कह सकते। ऐसी आलोचनाका प्रभाव भारतीयोंपर पड़ना स्वाभाविक है। आलोचनाका उत्तर देनेकी सामग्री भी उसके पास नहीं थी। विदेशी शासनके प्रभावने उनके आत्मविश्वासको लुप्तप्राय कर दिया था। अतः जिस किसी वस्तुकी शिकायत विदेशी करते थे, वह उनकी आँखोंमें भी खटकने लगती थी। यह बिल्कुल ठीक है कि भारतीय दर्शनमे सत्कर्म- मीमांसाको वह स्थान नहीं दिया गया है जो उसे पश्चिममें प्राप्त है, परंतु इसमें लज्जित होनेकी कोई बात नहीं। यहूदी, ईसाई और इस्लाम धर्म एकेश्वरवादी ही नहीं, प्रत्युत एकोपास्यवादी है। ईश्वर जगत्‌का स्रष्टा, पालक और संहर्ता है। जगत् उसकी इच्छाकी अभिव्यक्ति, उसकी लीला है। वह सर्वथा 'कर्तुमकर्तुमन्यथाकर्तुम्' समर्थ है। किसी और- की उपासना उसके लिये असह्य है। उसने मूसासे स्वयं कहा था कि 'मैं तेरा ईश्वर ईर्ष्यालु हूँ।' वह और सब अपराधोंको

  • उपनिषद् और कर्तव्याकर्तव्य-विवेचक * ३१ क्षमा कर सकता है' परन्तु शिर्क और इनकार, उसके सिवा किसी और उपास्यकी सत्ताको मानना या स्वयं उसकी सत्ताको न मानना अक्षम्य अपराध है। यह तो इन धर्मोंका मूलरूप है। ईसाई-धर्मपर उसके शैशव-कालमे ही यूनानी दर्शनका प्रभाव पड़ा। इस समन्वयके कारण उसकी कट्टरता बहुत कुछ कम हो गयी। बाइबिलका वह भाग जिसमें ईसा और उनके शिष्य जॉन तथा सेंट पालके उपदेश अङ्कित हैं, उदार आत्मज्ञानमूलक वाक्योंसे परिपूर्ण है। जो ईसाई 'मैं आल्फा और ओमेगा—वर्णमालाका प्रथम और अन्तिम अक्षर हूँ' तथा 'मैं अपने पितासे अभिन्न हूँ'-जैसे वाक्योंके अर्थपर मनन करेगा वह विशिष्टाद्वैत अनुभूतिका निश्चय ही अधिकारी बन सकेगा। इस्लामपर भी यूनानी दर्शन और ईरान पहुँचनेपर भारतीय दर्शनका प्रभाव पड़ा। इसीके फलस्वरूप सूफी सम्प्रदायका जन्म हुआ। कोई सूफी कहता है 'हमः अजओस्त' सब कुछ उससे निकला है। उपनिषद्के शब्दोंमें 'यथोर्णनाभिः सृजते गृह्णते च', जैसे मकड़ी अपने शरीरसे तन्तु निकालती है और फिर अपनेमें खींच लेती है। कोई सूफी इससे भी आगे जाता है। वह 'हमः ओस्त' सब कुछ वही है—कहता है। वह ऐसा मानता है कि 'हम बन्दः हम मौलास्तम्'— 'मैं सेवक भी हूँ और सेव्य भी हूँ।' परन्तु ईसाई और सूफी साधक इस बातको नहीं भूल सकता कि— सत्यपि भेदापगमे नाथ तवाहं न मामकीनस्त्वम् । सामुद्रो हि तरङ्ग क्वचन समुद्रो न तारङ्गः ॥ 'हे नाथ ! सचमुच भेद दूर होनेपर भी मैं आपका हूँ, आप मेरे नहीं। तरङ्ग समुद्रसे निकली है, कभी समुद्र तरङ्गसे नहीं निकलता।' वह उस पदकी बात नहीं करता, जहाँ सेवकके साथ-साथ सेव्यकी सत्ता भी किसी 'तत्' में विलीन हो जाती है। जिन विचारधाराओंमें प्रतीयमान जगत्का मूल कोई सर्वज्ञ सर्वशक्तिमान् ईश्वर माना जाता है, उनमे स्वभावतः इस बातपर बहुत जोर दिया जाता है कि मनुष्यको ईश्वरकी आज्ञाका आँख बद करके पालन करना चाहिये। कविके लिये असह्य है कि कोई व्यक्ति उसकी कृतिको विकृत कर दे । अनन्त ज्ञानसम्पन्न ईश्वरने ऐसे नियम बनाये हैं, जिनके अनुसार मनुष्य अपना कल्याण कर सकता है। यदि वह इन नियमोंका पालन नहीं करता, तो वह ईश्वरके काममे बाधा डालता है और दण्डका भागी बनता है। उसमे इतनी शक्ति नहीं है कि इन नियमोंको अपनी बुद्धिके बलसे ढूँढ निकाले। यह हो सकता है कि यदि वह प्रसन्न होकर ईश्वरकी शरण जाय तो उसकी बुद्धिमे ईश्वरकी बुद्धिकी छाया अवतरित हो और ईश्वरकी इच्छाकी झलक मिलती रहे; परन्तु यह सब तभी हो सकता है, जब कि वह ईश्वरचोदित विधि-निषेधकी परिधिके बाहर जानेका क्षण भरके लिये भी दुःसाहस न करे। सत्कर्मका अर्थ ईश्वराज्ञाका पालनमात्र रह जाता है। ईसाने कहा है—दूसरोंके साथ वैसा बर्ताव करो, जैसा बर्ताव तुम अपने लिये पसन्द करोगे। इस आदेशमें बुद्धिके ऊपर बहुत बड़ा दायित्व आ जाता है, 'दूसरा' शब्दका क्या अर्थ है ? मैं अपने साथ कैसा बर्ताव पसन्द करता हूँ—का विशद रूप यह हो जाता है कि मुझे अपने साथ कैसा बर्ताव पसन्द करना चाहिये। ऐसे प्रश्नका यथार्थ उत्तर देनेके लिये बर्तावकी कोई-न-कोई कसौटी होनी चाहिये। यही कर्तव्यमीमांसाका उद्गम स्थान है। पाश्चात्य दर्शनशास्त्री बाइबिलकी व्याख्या भले ही न करते हो, परन्तु उनके ऊपर उस वातावरणका प्रभाव तो पड़ता ही है, जिसमे उनकी शिक्षा-दीक्षा हुई है। इसके सिवा उनके सामने यह प्रश्न तो बराबर ही रहता था और है कि समाजका सञ्चालन सुचारुरूपसे तभी हो सकता है, जब समाजके सब अङ्ग एक-दूसरेके साथ यथोचित आचरण करें। यथोचित आचरण क्या है, जाननेके लिये उनको सदाचरणकी कसौटी ढूँढनी पड़ी है। इस कसौटी- की खोजमें उनको जगत्‌के स्वरूपको पहचाननेका भी यत्न करना पड़ता है। इसीलिये वह 'The good' के बाद 'The true' 'शिव'के बाद 'सत्यम्'का नाम लेते हैं। भारतीय दर्शनका स्रोत इससे सर्वथा भिन्न और विपरीत है। भारतीय विचारक ऐसा मानता है कि मनुष्यकी सारी विपत्तियों, सारी कठिनाइयोंका मूल अविद्या—अज्ञान है। जहाँ विद्या है, वहीं शक्ति है। अतः वह ज्ञानकी खोज करता है। ज्ञानका क्षेत्र अनन्त है। जिस किसी पदार्थकी सत्ता है, वह ज्ञानका विषय है। यदि ईश्वरका अस्तित्व है तो वह भी ज्ञेय है। ज्ञेयत्वकी दृष्टिसे छोटे से-छोटे कीड़े- मकोड़ेका वही स्थान है, जो ईश्वरका है। विभिन्न विद्वानोंने अविद्या और ज्ञाता तथा ज्ञेयके स्वरूपका विभिन्न प्रकारसे वर्णन किया है। इन सबकी पराकाष्ठा शाङ्कर-अद्वैतवाद अर्थात् मायावाद है। इसके अनुसार जगत् मिथ्या है। इसका अर्थ यह नहीं है कि जगत् असत् है। यदि किसीको पृथ्वीपर पड़ी रस्सी सर्प प्रतीत होती है तो यह प्रतीयमान

३२ * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति * सर्प तो मिथ्या है, पर रस्सी सत्य है। जगत्के मिथ्यात्वका यही अर्थ है। जगत् जगत्-रूपसे असत्य है, ब्रह्मरूपसे सत्य है। ब्रह्म ईश्वर नहीं है। वह चेतन नहीं चित् है। न उसमें इच्छा है, न सङ्कल्प है। न उसमें कोई परिवर्तन होता है। न उसमें क्रिया करनेकी सम्भावना है। जिस अज्ञानके कारण उसमें जगत्की प्रतीति होती है, उसका दूर हो जाना मोक्ष है। भारतीय दर्शनमें 'पुनर्जन्म' सिद्धान्तका बहुत बड़ा स्थान है। अपने कर्म-संस्कारोंके कारण प्राणी एकके बाद दूसरे शरीरको धारण करता है। उसके सुख-दुःखका कारण किसी ईश्वरकी इच्छा नहीं, वर स्वयं उसका कर्म है। जब जीवनका सबसे बड़ा उद्देश्य, परम पुरुषार्थ मोक्ष है तो फिर किसी सर्वशक्तिमान् व्यक्तिकी खुशामद करनेकी किसी ईश्वरकी आँख बंदकर आज्ञा माननेकी आवश्यकता नहीं रह जाती। वेदादि ग्रन्थ निश्चय ही विधि-निषेधकी घोषणा करते हैं, परंतु उनके आदेश उसी प्रकारके हैं, जैसे कि बड़ा भाई छोटे भाईको देता है। देवगण और ऋषिगण भी जीव हैं। वे भी नीचेसे ऊपर उठे हैं। जो जीव आज उनकी आज्ञाओंका पालन करता है, वह ज्ञानकी वृद्धिके साथ- साथ उन आज्ञाओंके औचित्यका स्वयं अनुभव करने लगेगा और एक दिन उस पदवीको प्राप्त कर लेगा, जब उसको किसी उपदेशककी आवश्यकता न रह जायगी। वह स्वयं परमर्षि महादेव हो जायेगा। उसके मन और शरीरसे सत्कर्म उसी प्रकार होंगे, जिस प्रकार कि बादलसे अनायास जलकी वृष्टि होती है। इसीलिये इस अवस्थाको धर्ममेघ कहते हैं। जिस परमात्माकी ओर इन शास्त्रोंमें संकेत है, वह अल्लाहसे बहुत भिन्न है। वह सर्वज्ञ, सर्वशक्तिमान् और सर्वव्यापक होते हुए भी कर्मके अटल सिद्धान्तको किसी भी अंशमें बदल नहीं सकता। उसका दूसरा नाम मायाशबल ब्रह्म है। अर्थात् वह ब्रह्मका वह रूप है जिसकी अनुभूति मायाके झीने परदेके भीतरसे होती है। यह स्पष्ट है कि इस विचारशैलीमें प्रधान स्थान ज्ञान- विद्याका ही हो सकता है, क्योंकि अविद्याके दूर होनेसे ही मोक्ष हो सकता है अर्थात् जीव इस प्रतीयमान जगत्मे अपने जीवत्वके जीवेश्वर-भेदके ऊपर उठकर आत्मस्वरूप अर्थात् अखण्ड, अद्वय, सत्, चिन्मात्र, अनिर्वचनीय ब्रह्म- पदमें स्थिर हो सकता है। अविद्याका विनाश विद्यासे हो सकता है, कर्मसे नहीं। कर्म उत्कृष्ट-से-उत्कृष्ट क्यों न हो, वह द्वैतकी सत्ताको स्वीकार करके ही किया जा सकता है और इस दृष्टिसे जीव और मोक्षके बीचकी दीवारको दृढ़ करता है। शृङ्खला भले ही सोनेकी हो, परंतु कोई बुद्धिमान् उससे बँधना पसंद न करेगा। इसीलिये हमारे दर्शनोंमें कर्त्तव्यज्ञानको प्राधान्य नहीं दिया जा सकता। हम 'शिवम्'का नाम लेते भी हैं तो 'सत्यम्'के बाद। मोक्षानुभूति अर्थात् साक्षात्कार समाधिसे होता है और समाधिके लिये अभ्यास एवं वैराग्यकी आवश्यकता है। विक्षिप्त चित्त प्रतिक्षण इधर-उधर भटकता फिरता है। स्थिर सत्यका अनुभव नहीं कर सकता। ऐसे अनुभवके लिये चित्तको वासनाविरहित करना होगा । कठोपनिषद्के शब्दोंमें— 'यदा सर्वे प्रमुच्यन्ते कामा येऽस्य हृदि श्रिताः । अथ मर्त्योऽमृतो भवति ।' (२।३।१४) इसका तात्पर्य यह हुआ कि कर्म किये तो जायें परंतु निष्काम होकर, वासनाओंकी तृप्तिके लिये नहीं, वर उनके उपशमके लिये। भारतीय दर्शनमें यही सब कर्मदर्शनका उद्गम- स्थान है। ईशावास्योपनिषद् विशेषरूपसे विचारणीय है— ईशा वास्यमिदं सर्वं यत्किञ्च जगत्यां जगत् । तेन त्यक्तेन भुञ्जीथा मा गृधः कस्यस्विद्धनम् ॥ कुर्वन्नेवेह कर्माणि जिजीविषेच्छतं समाः । एवं त्वयि नान्यथेतोऽस्ति न कर्म लिप्यते नरे ॥ १-२ ॥ पहले द्वितीय मन्त्रको लीजिये। इस प्रकार कर्म करते हुए वह अर्थात् उनके द्वारा दुःख, बाधा भय आदिके संस्कार उसको क्लिष्ट न कर सकें। मनुष्य सौ वर्ष अर्थात् पूर्णांयु जीवे। शुक्ल यजुर्वेदके छत्तीसवें अध्यायका चौबीसवाँ मन्त्र इस सौ वर्षकी पूर्ण आयुका रूप बतलाता है— 'पश्येम शरदः शतं जीवेम शरदः शतं शृणुयाम शरदः शतं प्रब्रवाम शरदः शतमदीनाः स्याम शरदः शतम्।' 'हम सौ वर्षतक जीते रहे, हमारी ज्ञानेन्द्रियाँ और कर्मेन्द्रियाँ सौ वर्षतक काम करती रहे । (वैदिक वाङ्मयमें चक्षुको सब ज्ञानेन्द्रियोंका और वाणीको सब कर्मेन्द्रियोंका उपलक्षण मानते हैं।) सौ वर्षतक ज्ञानका सञ्चय करते रहें (वेदको श्रुति कहते हैं इसलिये 'हम सुनते रहें' का अर्थ है हमको ज्ञानकी प्राप्ति होती रहे) और हम सौ वर्षतक अदीन रहें।' पहला मन्त्र यह बतलाता है कि किस प्रकारका आचरण करनेसे मनुष्य कर्म फलसे अलिप्त रह सकता है । समस्त जगत्को ईश्वरसे आच्छादित करना चाहिये । ऐसा मानना चाहिये कि समस्त जगत्में ईश्वर भीतर और बाहर व्याप्त है।

  • उपनिषद् और कर्तव्याकर्तव्य-विवेक * ३३ समस्त जगत् उसकी अभिव्यक्ति है । ऐसी अवस्था में एक दुराचारको दूर करनेका, सतत अभ्यास करना होगा । अपनी वस्तुको पसंद करने और दूसरीको नापसद करनेका प्रश्न ही शारीरिक और बौद्धिक विभूतियोंको इस प्रयासमें लगाना ही नहीं उठ सकता । इसलिये जो कुछ यदृच्छया प्राप्त हो जाय, त्याग है। इस वल्लीका एक और मन्त्र कहता है— उसका त्यागके द्वारा असङ्ग भावसे उपभोग करना चाहिये । नाविरतो दुश्चरितान्नाशान्तो नासमाहितः । त्याग सक्रिय भाव है । हम उसकी व्याख्या आगे चलकर नाशान्तमानसो वापि प्रज्ञानेनैनमाप्नुयात् ॥ करेंगे । अन्तमें मन्त्र यह कहता है कि किसीके अर्थात् दूसरोंके (कठ० १।२।२४) धनकी लालच मत करो । यह सुननेमें बड़ी स्थूल सी बात प्रतीत 'जो दुश्चरितसे विरत नहीं हुआ है, जिसकी इन्द्रियाँ होती है, परंतु इसका वास्तविक आशय यह है कि मनुष्यको वशमें नहीं हैं, जिसका चित्त समाधिमे स्थिर नहीं है, उसको चाहिये कि विषयोंकी, जो दूसरों अर्थात् इन्द्रियोंके धन हैं, इस सत् पदार्थका ज्ञान नहीं हो सकता।' केनोपनिषद्में कर्मको कामना न करे। यदि ध्यानसे देखा जाय तो सारी भगवद्गीता विद्याके आधारों—वर्तनोंमें परिगणित किया है । इन दोनों मन्त्रोंकी व्याख्यामात्र है । तस्यै तपो दमः कर्मेति प्रतिष्ठा वेदाः सर्वाङ्गानि सत्य- कठोपनिषद्‌की दूसरी वल्लीने परम पुरुषार्थ और सदाचारके मायतनम् । (केन० खण्ड ४ मन्त्र ८) सम्बन्धमें एक बहुत ही महत्त्वपूर्ण बात कही है। जिसके बारेमे भारतीय आचार्यों ने कर्मका क्षेत्र कभी भी मनुष्यतक पाश्चात्य विद्वानोंको भी बराबर विचार करते रहना पड़ता है । सीमित नहीं किया । इस जगत्में ब्रह्मदेवसे लेकर कीटाणुतक् अन्यच्छ्रेयोऽन्यदुतैव प्रेयस्ते उभे नानार्थे पुरुषँ सिनीतः । जितने भी प्राणी हैं, उन सबसे हमारा सम्बन्ध है, उन सबका तयोः श्रेय आददानस्य साधुर्भवति हीयतेऽर्थाद्य उ प्रेयो वृणीते ॥ हमारे ऊपर ऋण है, उन सबके ही प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष सहयोगसे (कठ० १।२।१) ही हमारा कल्याण हो रहा है। अतः उन सबके प्रति हमारा श्रेय प्रेयसे भिन्न है । इन दोनोंके अर्थ अर्थात् विषय कुछ-न-कुछ कर्तव्य है । न तो हम उन सबको पहचानते हैं, भिन्न हैं और ये मानो जीवको अलग-अलग प्रकारसे बाँधते जो निरन्तर हमारा उपकार कर रहे हैं और न उन सबकी हैं। जो श्रेयको चुनता है, उसका कल्याण होता है, परंतु जो किसी प्रकारकी सेवा ही कर सकते हैं, परंतु इस बातका प्रेयको चुनता है, वह पुरुषार्थसे दूर हो जाता है । इसके आगे अनुभव भी हमारे चरित्रको उठाता है कि हम पदे-पदे दूसरों- चलकर कहा गया है— के ऋणी हैं। 'तमक्रतुः पश्यति वीतशोको बृहदारण्यक-उपनिषद्‌के पहले अध्यायके चौथे ब्राह्मणका धातुप्रसादान्महिमानमात्मन ।' सोलहवाँ मन्त्र कहता है— (कठ० १।२।२०) अथो अयं वा आत्मा सर्वेषां भूतानां लोकः स यज्जुहोति जो व्यक्ति फलकी कामनाको छोड़कर कर्म करता है, यद्यजते तेन देवानां लोकोऽथ यदनुब्रूते तेन ऋषीणामथ जो शोकका अतिक्रमण कर गया है, वह धातुके प्रसादसे यत्पितृभ्यो निमृणाति यत्प्रजामिच्छते तेन पितॄणामथ आत्माकी महिमाका अनुभव करता है। यहाँ 'धातु'का तात्पर्य यन्मनुष्यान्वासयते यदेभ्योऽशनं ददाति तेन मनुष्याणामथ अन्तःकरण और उसके उपकरणों अर्थात् इन्द्रियोंसे है । यत्पशुभ्यस्तृणोदकं विन्दति तेन पशूनां यदस्य गृहेषु श्वापदा अन्तःकरणके प्रसादकी प्राप्तिका उपाय पातञ्जलयोग-दर्शनमें वयांस्यापिपीलिकाभ्य उपजीवन्ति तेन तेषा लोको यथा ह वै इस प्रकार बताया गया है— स्वाय लोकायारिष्टमिच्छेदेवं हवैविदे सर्वाणि भूतान्यरिष्टि- 'मैत्रीकरुणामुदितोपेक्षाणां सुखदुःखपुण्यापुण्यविषयेषु मिच्छन्ति । भावनातश्चित्तप्रसादनम्।' 'कर्ममें लगा हुआ यह आत्मा सब प्राणियोंका लोक चित्तका प्रसाद प्राप्त करनेके लिये सुखके प्रति मैत्रीका अर्थात् आश्रय है। अपने यज्ञ और पूजनसे वह देवोंका लोक अर्थात् ससारमें सुखकी मात्राको बढानेका, दुःखके प्रति होता है । अपने अध्ययन और अनुशिक्षणसे ऋषियोंका, करुणाका, अर्थात् ससारमें दुःखकी मात्रा घटानेका, पुण्यके पितरोंके लिये बलि देने और सन्तान छोड़ जानेकी इच्छा प्रति मुदिताका अर्थात् ससारमें पुण्यकी मात्रा बढानेका और करनेसे पितरोंका, मनुष्योंको भोजनादि देनेसे मनुष्योंका, अपुण्यके प्रति उपेक्षाका, अर्थात् दुराचारीसे द्वेष न करते हुए उ० अ० ५—

३४ :: महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति तृणोदक देनेसे पशुओंका तथा उन कुत्तों, चिड़ियों और चाटी आदि छोटे प्राणियोंका लोक हो जाता है, जो उसके घरमें रहते है और उसके सहारे जीते है । जिस प्रकार सब लोग अपने शरीरका भला चाहते हैं, इसी प्रकार सब प्राणी उसका भला चाहते हैं, जिसका ज्ञान और कर्म इस प्रकारका होता है।' जो मनुष्य जगत्में जलसे अलिप्त कमलके पत्तेके समान रहना चाहता है, उसके लिये पाँचवें अध्यायके दूसरे ब्राह्मणमे दी हुई कथा रोचक होनेके साथ ही बहुत ही उपदेशपूर्ण भी है। एक बार प्रजापतिके तीनो प्रकारके पुत्र अर्थात् देव, असुर और मनुष्य उनकी सेवामे उपस्थित हुए । उनकी दीर्घकालीन अर्च्चासे प्रजापति प्रसन्न हुए । उपासकोंको आकाशमे गम्भीर नादके रूपमे 'द' अक्षर सुन पड़ा । 'द' का अर्थ देवोके लिये दाम्यत 'दमन करो', मनुष्यके लिये दत्त 'दो' और असुरोके लिये दयध्वम् 'दया करो या। देव और असुर सौतेले भाई दोनो ही प्रजापतिकी सन्तान है, बलवान् हैं, तप कर सकते हैं अर्थात् विक्षेपको छोडकर किसी एक काममे अपनी सारी शक्ति लगा सकते हैं और जिस काममे लग जाते हैं, उसमें प्राय सफलता प्राप्त करके ही छोड़ते हे । दोनोंमें बराबर सघर्ष होता रहता है । बहुधा ऐसा भी होता है कि असुरगण देवगणको जीत लेते हैं । परन्तु पराशक्ति फिर देवो- को विजय प्रदान करती है। कभी कभी देवोंको ऐसी विजय- पर गर्व भी हो जाता है, परतु जैसा कि केनोपनिषद्‌का 'यक्षोपाख्यान' दिखलाता है, यह अभिमान नीचे गिरानेवाला है । ऐसा नम्रतापूर्वक समझ लेनेमें कि उनको पराशक्तिसे ही स्फूर्ति मिलती है, उनका कल्याण है । सप्तशतीमें इस बातकी ओर सङ्केत है कि असुरगण देवीके हाथों मारे तो जाते ह, परतु इस प्रक्रियासे पवित्र होकर उनको देवलोककी प्राप्ति होती है । यह तो स्पष्ट ही है कि ऐतिहासिक दृष्टिमे देव और असुर कोई भी रहे हों, परन्तु ऐसे दार्शनिक प्रसङ्गोंमें ये दोनो शब्द परार्थमूलक और स्वार्थमूलक प्रवृत्तियो और वासनाओं- के लिये प्रयुक्त होते हे । परार्थमूलक प्रवृत्तियाँ अच्छी है परंतु उनके ऊपर बुद्धिका अङ्कुश रहना चाहिये । अन्यथा भलाईके स्थानमें ससारका अहित हो सकता है। इसीलिये देवोंको 'दाम्यत' का उपदेश दिया गया । अपने स्वार्थकी सिद्धिमें कभी-कभी सैकड़ों और हजारों व्यक्तियोको घोर हानि पहुँचायी जाती है । उतने दामोंमें जो सुख मिलता है, उसका न मिलना ही अच्छा है । और फिर विषय सुख तो उस कडुवी वस्तुके समान होते हैं, जिसके ऊपर धोखा देनेके लिये चीनी लगी होती है । मुँहपर रखते ही मीठा स्वाद कडुवेपनमें बदल जाता हे, इसीलिये असुरोके प्रति 'दयध्वम्' कहा गया है । प्रवृत्त होनेके पहले यह सोच लें कि तुम्हारे द्वारा कर्त्ता तथा दूसरोंका कितना बड़ा अनिष्ट होगा । मनुष्यके लिये तो 'दत्त' से अच्छा उपदेश हो ही क्या सकता हे । तुम्हारा जो कुछ है, सब लोक मग्रहमे—परार्थ-सेवनमें अर्पित कर दो। देव-विजेता असुर देवीके हाथसे मारे जाकर देवलोकको प्राप्त हुए । इसका तात्पर्य यह हे कि जो प्रवृत्तियाँ मनुष्यको नीचे गिराती हे, यदि उनका दमन किया जाय तो वही पवित्र होकर मनुष्यको पावन बनानेमें सहायता देती हे । कामवासना स्वतः बुरी चीज हो सस्ती ह परतु उन्नमित काम कविक्री लेखनीमे चमत्कार ला देता हे और मीरा जैसे भक्त और गिरधरनागरके बीचमें सम्बन्धसूत्र बनता हे । इसीलिये शृङ्गार- को 'ब्रह्मानन्दसहोदर कहा जाता है। इसी बातको सामने रखकर बार-बार यह उपदेश दिया जाता है कि 'यज्ञभावसे कर्म करना चाहिये ।' यज्ञमे बलिमुखे देवता अवतरित होती है और बलिकर्मके वाद उनकी शक्ति यजमानमे प्रवेश कर जाती है । लोकसग्रह भावसे, ईशावास्य उपनिषद्‌के शब्दोंमें ईशसे आच्छादित करके कर्म करनेमे, अपनी दुष्प्रवृत्तियोंका सहार हो जाता है ओर जो शक्ति उनको तृप्त करनेमे लगती थी, वह जीवको ऊपर उठानेमें लग जाती है। जो अन्तःकरण इन्द्रियोके पीछे बहिर्मुख दौड़ता था, वही अन्तर्मुख होकर आत्मसाक्षात्कारका साधन बन जाता हे । उपनिषदोने कर्तव्योंकी सूची देनेका प्रयत्न नही किया है, फिर भी उन्होंने उन एक दो बातोपर बारबार जोर दिया है, जिनको हम सदाचारका मूल या प्रधान अङ्ग कह सकते ह । 'सत्य और 'ब्रह्मचर्य' की प्रशसामें सैकड़ों वाक्य मिलते हैं। छान्दोग्य उपनिषद्‌के शब्दोंमे 'यद यज्ञ इत्याचक्षते ब्रह्मचर्य- मेव तत्' जिसको यज्ञ कहते हैं, वह ब्रह्मचर्य ही है। इसी प्रकार मुण्डकोपनिषद्‌मे ऋषि सत्यकी इस प्रकार महिमा गाता है— सत्येन लभ्यस्तपसा ह्येष आत्मा सम्यग्ज्ञानेन ब्रह्मचर्येण नित्यम् । अन्तःशरीरे ज्योतिर्मयो हि शुभ्रो यं पश्यन्ति यतयः क्षीणदोषाः ॥ सत्यमेव जयति नानृतं सत्येन पन्था विततो देवयान । येनाक्रमन्त्यृषयो ह्याप्तकामा यत्र तत्सत्यस्य परमं निधानम् ॥ (३ । १ । ५-६)

  • उपनिषद् और कर्तव्याकर्तव्य-विवेक * ३५ 'इस शुद्ध ज्योतिर्मय आत्माको, जिसको क्षीणदोष यति- लोग अपने भीतर देखते हैं, सत्य, तप, ज्ञान और ब्रह्मचर्यके द्वारा प्राप्त किया जा सकता है । सत्यकी ही विजय होती है, झूठकी नहीं । वह देवयान-मार्ग, जिससे आप्तकाम ऋषिगण सत्यके उस परम निधानपर पहुँचते हैं, सत्यके द्वारा ही खुलता है।' बार-बार यह कहा गया है—'सत्यप्रिया हि देवा.' देवोंको सत्य ही प्रिय है। किसी भी कर्मकी सिद्धि इस बात- पर निर्भर करती है कि उसके करनेमें कितनी सचाईसे काम लिया जाता है। सचाईके अभावमें अच्छा-से-अच्छा काम तामस-कर्म हो जाता है। इसीलिये ऋषियोंका आदेश था कि यज्ञात्मक कामोंके आरम्भमें यह सङ्कल्प किया जाय । 'इदमहममृतात्सत्यमुपैमि' 'यह मै झूठको छोड़कर सत्यको ग्रहण करता हूँ।' इस प्रकारके वाक्योंके अर्थपर मनन करनेसे यह बात समझमें आ जाती है कि भारतीय दर्शनमें कर्मका क्या स्थान है और किस प्रकारके आचरणको सदाचरण कहा जा सकता है, परतु अभीतक मैने स्पष्ट-रूपसे यह नहीं बतलाया कि भारतीय विचारधाराके अनुसार सत्कर्मकी कसौटी क्या हो सकती है । वह कौन-सा लक्षण होना चाहिये, जिसके अभावमें किसी कर्म-विशेषको सत्कर्म नही कहा जा सकता । अज्ञानके कारण आत्मा अपने स्वरूपको भुलाकर जीव बन रहा है। जिस प्रकार पानीमें गिरे हुए व्यक्तिको किनारेपर पहुँचनेके लिये पानीका उपयोग करना पड़ता है, उसी प्रकार अज्ञानसे छुटकारा पानेके लिये इस अज्ञानमूलक जगत्‌से काम लेना पड़ता है। कर्मसे तो नितान्त छुटकारा नहीं मिल सकता, परतु इस प्रकार कर्म करना श्रेयस्कर होगा कि अज्ञानका बन्धन क्षीण हो । जबतक अज्ञान है, तबतक नानात्वकी प्रतीति होती रहेगी । उपनिषद् पुकार-पुकारकर कहते हैं— 'नेह नानास्ति किञ्चन, द्वितीयाद्वै भय भवति' 'यहाँ जरा भी नानात्व नहीं है। द्वैतसे निश्चय ही भय होता है।' परतु केवल वाक्योंकी आवृत्ति करने या तर्क करनेसे अखण्ड एकरस अद्वय ब्रह्म सत्ताकी अनुभूति नहीं हो सकती। उसके लिये चित्तका समाहित होना अनिवार्यतया आवश्यक है । परतु योही देरतक पद्मादि आसन लगाकर बैठ जाने और प्राणायाम- मुद्रा आदिका अभ्यास करनेसे ही समाधिकी प्राप्ति नहीं हो सकती । उसके लिये तो जाग्रत् अवस्थामें भी प्रयत्नशील रहना चाहिये । दूसरे प्राणियोंसे अभेद स्थापित करना ही इस दिशामें यथार्थ प्रयत्न है। जिस हदतक कोई मनुष्य दूसरेके दुःख-सुखको अपना दुःख-सुख बना सकता है—उसके साथ सह-अनुभूति प्राप्त कर सकता है, उस हदतक वह अज्ञानकी निवृत्तिके पथपर अग्रसर होता है । माताको अपनी सन्तानके साथ और दम्पतिको एक दूसरेके साथ भी ऐसी सह-अनुभूति, ऐसी अभेद-भावना हो सकती है, परतु इस अभेद-भावनाके साथ एक प्रबल भेद-भावना भी लगी रहती है। जितना ही एकके साथ अभेद होता है, उतना ही दूसरोंके साथ भेद होता है। इसलिये इस भावनासे प्रेरित होकर जो कर्म किये जाते हैं, वे अज्ञानको दूर करनेमे सहायक नहीं हो सकते । परंतु जिस समय कोई व्यक्ति किसी डूबतेको या आगमें जलते हुएको बचानेके लिये कूद पड़ता है, उस समय उसको उसके साथ तादात्म्यका अनुभव तो होता है, परतु किसी औरके साथ भेदका अनुभव नहीं होता । उस क्षणमें उसके लिये भेदका अभाव हो जाता है और उसको उस आनन्द- की झलक मिलती है, जिसको योगी समाधिकी अवस्थामें प्राप्त करता है, समाधिका अभ्यास ऐसे कामोंकी ओर प्रवृत्ति होने- की प्रेरणा देता है और ऐसे कामोंमें लगना समाधिके लिये अधिकार प्रदान करता है। इसका फलितार्थ यह निकला कि जो काम अभेद भावनाकी ओर ले जाता है, वह सत्कर्म है, कर्तव्य है, करणीय है। जो काम भेद-भावनापर अवलम्बित है और भेद भावनाको पुष्ट करता है, वह अकरणीय है, दुष्कर्म है। पाश्चात्त्य विद्वानोंने सत्कर्मके जितने भी लक्षण बताये हैं, वे सब इसके अन्तर्गत आ जाते हैं। वेदको प्रमाण माननेवाले भारतीय दर्शनशास्त्रोंने उपनिषदोंको ही अपना आधार माना है। इसीलिये मैने यह दिखलानेका प्रयत्न किया है कि यद्यपि भारतीय दर्शनमें कर्मको ज्ञानकी अपेक्षा गौण स्थान ही दिया जा सकता है, परतु उपनिषदोंमें वे सिद्धान्त स्पष्ट रूपसे दिये हुए हैं, जिनके आधारपर कोई भी विचारशील मनुष्य अपने लिये कर्तव्यका निश्चय कर सकता है। इस पथपर चलनेवाला अपने लिये तो निःश्रेयसका द्वार खोल ही लेगा, उसके तपःपूत व्यक्तित्वके प्रकाशमें मानव-समाज भी अभ्युदयके पथपर आरूढ़ हो सकेगा।

यहाँ प्रस्तुत पृष्ठ का लिप्यन्तरण (Transcription) दिया गया है:

उपनिषद्की दिव्य शिक्षा (लेखक—आचार्य श्रीअन्नदाकुमार वन्द्योपाध्याय, एम० ए०) मानव-चेतना स्वभावतः इन्द्रिय और मनके अनुगत होकर विश्व जगत्से परिचय प्राप्त करनेके लिये प्रवृत्त करती है। इससे मानव-चेतनाके क्रमशः विकासशील ज्ञानके सामने यह विश्व-जगत् देशकालाधीन शब्द-स्पर्श रूप-रस-गन्ध विशिष्ट नित्य परिवर्तनशील असंख्य खण्ड पदार्थोंके समष्टिरूपमें ही प्रतीत होता है। किंतु मानव-चेतनाकी अन्त'प्रवृत्तिमे, जाने क्या एक प्रेरणा है, जिसके कारण विश्व-जगत्के इस बाहरी परिचयमे वह तृप्त नहीं हो सकती। इन्द्रियसम्मूह और मन इस जगत्का जो परिचय मानव-चैतन्यके सामने उपस्थित करते हैं, वह मानो उसका सच्चा परिचय नहीं है, उसके यथार्थ स्वरूपका ज्ञान नहीं है—इस प्रकारकी एक अनुभूति मानव-चेतनाको सदा-सर्वदा इस जगत्का और भी निगूढ, निगूढतर और निगूढतम ज्ञान प्राप्त करनेके लिये उद्दीप्त करती रहती है। जगत्के इस वाह्य खण्ड-परिचयपर निर्भर करके मनुष्य कर्म और भोगमें प्रवृत्त होता है। पर इस प्रकारके कर्म और भोगसे उसे शान्ति नहीं मिलती। इसमें उसकी अबाध स्वाधीनताकी अनुभूति नहीं है, पूर्णताका आस्वादन नहीं है। इस प्रकारके ज्ञान, कर्म और भोगमे वह अपनेको पूर्णरूपसे उपलब्ध नहीं कर पाता उसकी चेतनामें सभी अवस्थाओमे अभावबोध, दुखबोध और अशान्तिक्री ज्वाला बनी रहती है। इस अभाव, दुख और अशान्तिको दूर करनेके लिये वह उच्चतर ज्ञानभूमि, कर्मभूमि और भोगभूमिका अनुसन्धान करता है, विश्व-जगत्के साथ निविडतर परिचयके लिये आग्रह- शील होता है। इन्द्रिय और मनका अनुवर्त्तन करके मानव-चैतन्य जितना ही अग्रसर होता है, उतना ही उसे अनुभव होता है कि इस मार्गमें ज्ञानकी, कर्मकी और आनन्दकी पूर्णता नहीं है। परतु इसी प्रवर्त्तके द्वारा चेतनाका क्रम विकास होता रहता है। मानव-चेतना जब पूर्णरूपसे विकसित हो जाती है, सम्यक्रूप- से जाग्रत् और प्रबुद्ध हो जाती है, तत्र वह अपने ज्ञान, कर्म और भोगको इन्द्रिय और मनकी अधीनतासे मुक्त करनेके लिये प्रयास करती है, अपने स्वरूपभूत चिन्-ज्योतिके प्रकाशसे इस विश्व-जगत्के यथार्थ स्वरूपका साक्षात् परिचय प्राप्त करने- में अपनेको सन्नग्न कर देती है। इन्द्रिय-मनोनिरपेक्ष सम्यक् प्रकारसे सम्बुद्ध मानव चेतनाके अपरोक्ष ज्ञानमें विश्व-जगत्का जो स्वरूप प्रत्यक्ष होता है, वही इस विश्व-जगत्‌का पारमार्थिक स्वरूप है। ऐसा उसे अनुभव होता है। इस ज्ञानमें मानव- चेतना और विश्व-जगत्‌के सारे भेद, व्यवधान और विसंवाद मिट जाते हैं। मानव-चेतनाकी अपूर्णताकी अनुभूति भी मिट जाती है, अपने साथ जगत्‌की एकात्मताका अनुभव करके वह अपने खण्ड, अपूर्ण और निरानन्दभावसे मुक्त हो जाती है एव कर्ममे स्वाधीन तथा सम्भोगमे आनन्दमग्न बन जाती है। यह जो इन्द्रिय-मनकी अधीनतासे मुक्त सम्यक् प्रबुद्ध मानव-चेतना है उसीका नाम 'ऋषिचेतना है। इस ऋषि- चेतनाके द्वारा विश्व-जगत्‌के अन्तर्निहित तत्त्वके सम्बन्धमें जो अपरोक्ष अनुभूति होती है उसीका नाम उपनिषद्-ज्ञान है। ऋषि चेतनामे जो सत्य प्रकाशित होता है, वही सम्पूर्ण जीव और जगत्‌का मूल-तत्त्व और यथार्थ स्वरूप है। वह ऋषिचेतना समस्त जीवों (चेतन)का और जडका अबाध मिलनक्षेत्र है। उस ऋषिचेतनाकी प्राप्ति होनेपर मनुष्यके ज्ञानकी, स्वाधीनता- की, आनन्दकी और कल्याणकी पूर्णता हो जाती है। मनुष्य- की चेतना उस समय देश-कालकी सीमाका अतिक्रमण कर, कार्य- कारण शृङ्खलाके बन्धनसे छूटकर राग-द्वेष भव-भावनासे ऊपर उठकर, सब प्रकारके आवरण और विक्षेपसे मुक्ति पाकर विश्व-जगत्‌के यथार्थ स्वरूपको देखती है और अपने यथार्थ स्वरूपमें प्रतिष्ठित होती है। ऋषिगण जब इस अनुभूति- की बातें बताते हैं, उस समय इन्द्रिय मनकी शृङ्खलामे बँधे हुए ज्ञानपिपासु व्यक्ति बड़े आश्चर्यमे उन्हें सुनते हैं, परंतु वे सम्यक्रूपसे उनकी धारणा नहीं कर सकते। इन बातोंको वे अस्पष्ट भावसे जानके आदशंरूपमे अनुभव करते हैं और इस स्थितिको प्राप्त करनेके लिये इन्द्रिय-मनकी अधीनतासे छूटनेकी साधना करते हैं। प्राचीन भारतमें जिन असाधारण महामानव पुरुषोंने ऋषिचेतना प्राप्त करके अतीन्द्रिय और अतिमानस ज्ञानके द्वारा सम्पूर्ण जीव-जगत्‌के पारमार्थिक स्वरूपको प्रत्यक्ष देखा था जिनकी सम्यक्-सम्बुद्ध चेतनाके सामने परम सत्यने अनावृत और अविकृत रूपसे अपने स्वरूपको प्रकट कर दिया था, उनकी दिव्य वाणियाँ ही सकलित और सग्रथित होकर उपनिषद्-ग्रन्थके रूपमें मानव-समाजमे प्रचारित है। गुरु-शिष्य- परम्पराके क्रमसे उन वाणियोंका तत्त्व-ज्ञानके पिपासु साधक-

  • उपनिषद्की दिव्य शिक्षा * ३७ सम्प्रदायमें प्रसार हुआ है। इन्हीं सब वाणियोंका आश्रय लेकर ज्ञान-पिपासु, आनन्द-पिपासु और मुक्ति-पिपासु अगणित साधकोंने अपनी स्वाभाविक ज्ञानशक्ति, कर्मशक्ति और चित्तवृत्तियोंका भलीभाँति नियन्त्रण करके अपनी चेतनाको इन्द्रिय मनकी अधीनतासे मुक्त किया है। और उस मुक्त चेतनाके द्वारा उन सब दिव्य वाणियोंके अनुसार अपरोक्ष अनुभव प्राप्त करके वे कृतकृत्य हुए हैं। उन साधकोंके जीवनकी कृतार्थताको देखकर समाजके सभी श्रेणीके नर- नारियोंको उन वाणियोंकी सत्यताके सम्बन्धमे सदेहरहित दृढ़ विश्वास हो गया। दार्शनिक आचायोंने इन्द्रिय-मनकी अधीनता-शृङ्खलामें बँधे हुए प्रत्यक्षादि सब प्रकारके लौकिक प्रमाणों और तदनुगत सम्मत युक्ति तर्कोंको परम तत्त्वके प्रकाशनमें असमर्थ पाकर, जीव जगत्‌को पारमार्थिक परिचय प्रदान करने- के लिये उपनिषद्‌-वाणीको ही सर्वश्रेष्ठ प्रमाण माना, और इन्हीं सब वाणियोंका तात्पर्य ढूँढ निकालनेमें उन्होंने प्रधानतया अपनी मनीषा और विचारशक्तिका बड़ी निपुणताके साथ प्रयोग किया। सम्बुद्ध चेतन तत्त्वदर्शी ऋषियोंकी अपरोक्षानुभूति- से उत्पन्न दिव्य वाणियोंको श्रद्धापूर्वक सुनकर ही जीव-जगत्- के यथार्थ स्वरूपका सच्चा ज्ञान प्राप्त करनेके लिये मनुष्यकी स्वाभाविक ज्ञानशक्तिको नियोजित करना पड़ेगा—इसी हेतुसे इसको 'श्रुतिप्रमाण' कहा जाता है। भारतके सर्वश्रेष्ठ मनीषियोंके द्वारा रचित और प्रचारित जितने भी स्मृति, पुराण, दर्शन, तन्त्र और महाकाव्य आदि हैं, सभी इस 'श्रुति'के द्वारा ही अनुप्राणित हैं और वे समाजके सभी स्तरोंम उस 'श्रुति' की भावधाराको ही वहन कर रहे हैं। कहना नहीं होगा कि इस प्रकार ऋषिचेतनाकी प्राप्ति और अतीन्द्रिय एवं अतिमानस सत्यका अपरोक्ष साक्षात्कार केवल प्राचीन भारतके ही कुछ अनन्यसाधारण महापुरुषोंको हुआ था, ऐसी बात नहीं है। सभी युगों और सभी देशोंमें सभी प्रकारकी पारिपार्श्विक अवस्था मे अनन्य सत्यपिपासु पुरुषोंके द्वारा सत्यका अपरोक्ष साक्षात्कार सम्भव है। भारत- में युग-युगान्तरसे ऐसे असंख्य ऋषियोंका आविर्भाव होता रहा है। उन सभीने अपनी-अपनी सत्यानुभूतिके द्वारा उपनिषद्- वाणियोंकी यथार्थताका समर्थन किया है और उसे विभिन्न भावोंसे विभिन्न भाषामें मानव-समाजमें प्रचारित किया है। सभी देशोंके अपरोक्षानुभूति सम्पन्न महापुरुषोंने ऐसा ही किया है। भारतीय संस्कृतिकी यह विशेषता है कि इस विशाल देशकी बहुमुखी साधना और सभ्यता उस ऋषिचेतना लब्ध तत्त्वानु- भूतिके ऊपर प्रतिष्ठित है। भारतका साहित्य और शिल्प, विज्ञान और दर्शन, कुल-धर्म, जाति-धर्म और समाज-धर्म, राष्ट्र-नीति, अर्थ-नीति, स्वास्थ्य नीति और व्यवहार-नीति- इन सभीका निर्माण और प्रसार उपनिषद्-ज्ञानको मानव- जीवनके परम आदर्शरूपमें मानकर ही हुआ है। उपनिषद् ही भारतीय संस्कृतिके प्राणस्वरूप है। इसीसे भारतीय संस्कृतिको 'आर्य-संस्कृति' कहा जाता है। समस्त वेदोंका अर्थात् समस्त ज्ञानका जो चरम सत्य है, वही उपनिषदोंमें समुज्ज्वल रूपमे प्रकट है, इसीसे उपनिषद्का प्रसिद्ध नाम वेदान्त (वेद या ज्ञानका अन्त अथवा शिरोभाग) है, एव वेदान्त ही सब प्रकारकी भारतीय साधनाओकी भित्ति है। इसीसे जगत्‌में भारतीय वेदान्ती-जातिके नामसे विख्यात हैं। राग द्वेषशून्य, हिंसा-घृणा-भय विरहित, देहेन्द्रिय-मनकी अधीनतासे मुक्त, जात्यभिमान-सम्प्रदायाभिमान प्रभृति सङ्कीर्णताओंसे अतीत, शुद्धहृदय, शुद्धबुद्धि, समाहितचित्त ऋषियोंकी भ्रम प्रमादादिशून्य दिव्य सत्यानुभूतिको केन्द्र बनाकर ही भारतीय संस्कृति और सभ्यता युग-युगान्तरोंमें निर्मित हुई है। यही भारतीय संस्कृति और सभ्यताका प्रधान गौरव है। सहस्रों वर्षोंसे लगातार यह औपनिषद ज्ञान भारतीय साधनाक्षेत्रमे समस्त नर नारियोंके अशेष विचित्रता- मय जीवनमें सब प्रकारके जागतिक ज्ञान, लौकिक कर्म और हृदयगत भावप्रवाहको आश्चर्यजनक रूपसे अनुप्राणित करता आ रहा है। सभीपर इसका अक्षुण्ण शासन है। यहाँतक कि, इस देशके राग द्वेषादियुक्त देहेन्द्रिय मन बुद्धि-हृदयपर भी औपनिषद आदर्शका असीम प्रभाव है। भारतीय जीवनके सभी विभागोंमे उपनिषद् चिरञ्जीवी है। जान या अनजानमें प्रत्येक नर-नारीके जीवनपर इसका अचिन्त्य प्रभाव है। भारतका सम्पूर्ण वातावरण ही उपनिषदके ज्ञानादर्शके द्वारा सजीवित है। सभी युगोंकी सम्यक् प्रबुद्ध ऋषि-चेतनामें विश्व-जगत्‌का यथार्थ स्वरूप प्रतिभात होता है और इन कतिपय उपनिषद्- ग्रन्थोंम वाणीरूपमे वही स्वरूप प्रकट हुआ है, इस सम्बन्धमें किञ्चित् आभास इस लेखके द्वारा मिल सकता है। प्रथमतः हमारे इन्द्रिय मनके द्वारा उपलब्ध ज्ञानने इस विश्व-जगत्‌को अनन्त विषमताओंसे पूर्ण देख पाया है। उसने समझा है कि विभिन्न स्वभावयुक्त असंख्य पदार्थोंके सङ्घर्ष और समन्वयसे ही इस जगत्‌का संगठन हुआ है; इसमें

३८
* महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *


[बायाँ स्तम्भ]

इतने भेद हैं, इतने द्वन्द्व हैं, इतने कार्यकारण-सम्बन्ध और इतनी नियम शृङ्खलाएँ हैं कि जिनका कहीं भी कोई अन्त नहीं मिलता, परंतु ऋषियोंकी अतीन्द्रिय और अतिमानस विशुद्ध चेतनाको दिखायी देता है कि यह विश्व-जगत् मूलतः या तत्त्वतः एक है, एक ही अखण्ड सत्ता विभिन्न सत्ताओंके रूपमें इन्द्रिय मनके सम्मुख प्रतीत होती है—इन्द्रिय-मनोगोचर जितने भी विभिन्न पदार्थ हैं, सब एक अद्वितीय नित्य सत्य निर्विकार तत्त्वके ही विभिन्न रूपों और विभिन्न नामोंमें आत्मप्रकाश हैं, एकहीसे सबका प्राकट्य है, एकके ही आश्रयसे सबकी स्थिति है, एककी सत्तासे ही सब नियन्त्रित हैं और परिणाममे सब एकमें ही विलीन हो जाते हैं, एकके अतिरिक्त दूसरा कोई स्वतन्त्र पदार्थ है ही नहीं। इस प्रकार वे स्थावर-जङ्गम सभी पदार्थोंमें नित्य सत्य एक अद्वितीय वस्तु-तत्त्वको देखते हैं। उनकी चेतनासे भेदज्ञान सर्वथा दूर हो जाता है। एक ही बहुका—अनन्तका यथार्थ स्वरूप है—यह उपनिषद्का प्रथम सत्य है।

द्वितीयतः हमारे ज्ञानमें जीव और जड़का—चेतन और अचेतनका भेद है। हम कभी इसका अतिक्रम नहीं कर सकते। पर ऋषियोंका अनुभव है कि यह विश्व-जगत् तत्त्वतः चैतन्यमय है। जिस एक अद्वितीय सद्वस्तुकी सत्तासे विश्व-जगत् सत्तावान् है, वही सद्वस्तु चित्-स्वरूप है—स्वयंप्रकाश है। दूसरेके प्रकाशसे जिसका प्रकाश हो, दूसरेके सम्बन्धसे ही जिसका परिचय हो और दूसरेके ज्ञानमें प्रतिभात होनेसे ही जिसकी सत्ता हो, उसीको 'जड' कहते हैं। चेतनके आश्रय और सत्तासे ही जड़का प्रकाश और सत्ता है। समस्त विश्व-जगत्के मूलमें जो एक वस्तु है, जिसका दूसरा कोई न आश्रय है और न प्रकाशक है, अपनी सत्तासे ही जिसकी सत्ता है, अपने प्रकाशसे ही जिसका प्रकाश है, जो अपनेको ही अपना अनन्त विभिन्नतामय विश्व-जगत्के रूपमें परिचय दे रहा है,—वह अद्वितीय तत्त्व निश्चय ही स्वप्रकाश चैतन्यमय है। ऋषि-चेतना सम्पूर्ण जड़में उस एक चैतन्यस्वरूपको ही देखती है। ऋषिगण, एक अद्वितीय नित्य चैतन्यमय सद्वस्तुको ही इन्द्रिय-मनके सम्मुख विभिन्न जीवों और जड़ पदार्थोंके रूपमें—चेतनाचेतन अनन्त विचित्र वस्तुओंके रूपमें लीला करते देखते हैं। चेतन ही जड़का यथार्थ स्वरूप है, यही उपनिषद्का द्वितीय सत्य है।

तृतीयतः हमारे साधारण ज्ञानमें सभी विषय ससीम, सादि (आदिवान्) और सान्त (अन्तवान्) हैं। इन्द्रिय-


[दायाँ स्तम्भ]

मनकी अधीनताके पाशमें बँधी हुई हमारी चेतनाके सम्मुख असीम, अनादि और अनन्त कभी वास्तविक सत्यके रूपमें प्रतीत होता ही नहीं। अपनी ज्ञानलब्ध ससीमता, सादित्व और सान्तत्वका निषेध करके हम असीमतत्त्व, अनादित्व और अनन्तत्वकी एक अभावात्मक कल्पना किया करते हे। इस कल्पित असीम, अनादि और अनन्तमे और वास्तविक ससीम, सादि और सान्तमे एक भारी भेद है, इस कल्पनाका भी हम अतिक्रमण नहीं कर पाते। अगणित देशकाल-परिच्छिन्न ससीम, सादि और सान्त पदार्थोंकी समष्टि कल्पना करनेपर हमारे लिये देश कालातीत असीम अनादि और अनन्तकी धारणा करना सम्भव नहीं होता। ऋषि-चेतनाकी अतीन्द्रिय अतिमानस अनुभूतिमे साधारण ज्ञानकी यह असमर्थता नहीं रहती। इस चेतनामे देशकालातीत असीम अनादि अनन्त एक अद्वितीय अपरिणामी तत्त्व समुज्ज्वल-रूपसे प्रकट रहता है—अभावरूपमें नहीं, भावरूपमें—ज्ञानगोचर वास्तवको निषेध करके नहीं, वास्तवसमूहको कल्पनासे समष्टिवद्ध करके भी नहीं, सर्वव्यापी, सबमें अनुस्यूत, सभी भावोंमे लीयमान, सर्वान्तरात्मा एक अखण्ड स्वप्रकाश वास्तवतम सत्यके रूपमे। असीम ही समस्त ससीमका पारमार्थिक तत्त्व है, अनादि-अनन्त ही सम्पूर्ण सादि सान्तका तात्त्विक स्वरूप है, देश कालातीत अपरिणामी निर्विकार एक अखण्ड चैतन्यमय परमात्मा ही देश कालाधीन परिणामी उत्पत्ति स्थिति विनाशशील प्रत्येक खण्डपदार्थ-मात्रके अदर विभिन्न विचित्र रूपोंमें लीला कर रहा है—इस अपरोक्ष अनुभूति—प्रत्यक्ष दर्शनसे ऋषि-चेतना भरपूर हो जाती है। उन्हें ससीममात्रमें एक असीम, सादिमात्रमे एक अनादि, सान्तमात्रमे एक अनन्त, परिणाम और विकार-मात्रमे एक नित्य सत्य, अपूर्णमात्रमे एक नित्य पूर्ण सर्वत्र सदा चमकता हुआ दिखलायी पडता है। ससीम और असीमका भेद, सादि और अनादिका भेद, सान्त और अनन्तका भेद, इस दिव्यज्ञानसे—औपनिषद ज्ञानमे—मानो मिथ्या हो जाता है,—वह ज्ञानके निम्नस्तरमे—इन्द्रिय और मनके स्तरमें ही पड़ा रह जाता है। देशकालातीत और देश कालाधीन असीम अनन्त एव ससीम सान्त—नित्य और अनित्यका यह पारमार्थिक ऐक्य दर्शन ही उपनिषद्का तृतीय सत्य है।

चतुर्थतः हमारा इन्द्रिय मनोगोचर साधारण ज्ञान आत्मा और अनात्माके भेदको—मैं और अन्यके भेदको—व्यक्ति

  • उपनिषद्‌की दिव्य शिक्षा * ३९ और विश्वके भेदको—ज्ञाता और भोक्ता एवं ज्ञेय और भोग्य जगत्‌के भेदको तथा विभिन्न व्यक्तियोंके पारस्परिक भेदको कभी अतिक्रमण नहीं करता, परंतु ऋषि-चेतना अपने आत्मामें और अन्य समस्त मनुष्य तथा प्राणीमात्रके आत्मामें एव समग्र विश्व-जगत्‌के आत्मामे पारमार्थिक एकत्वकी उपलब्धि करती है। वह अपनेको सभी मनुष्य, सभी प्राणी और समस्त विश्व-प्रपञ्चमें, और सब मनुष्यों, सब प्राणियों और सम्पूर्ण विश्व-प्रपञ्चको अपनेमें देखती है। एक आत्मा ही विभिन्न स्थावर-जङ्गम शरीरोंमें विभिन्न नाम- रूपोंमें, विभिन्न आकृति प्रकृतिमे प्रतिभात हो रहा है। प्रबुद्ध ऋषि-चेतना इस सत्यका प्रत्यक्ष अनुभव करती है। अतएव इस चेतनामें अभिमान और ममता, राग और द्वेष, शत्रु-मित्रका भेदबोध, अपने-परायेका भेदभाव, हिंसा-घृणा- भय और विषय-विशेषके प्रति कामना प्रभृति कुछ भी नहीं रह सकते। इस अनुभूतिका फलस्वरूप सबके प्रति अहैतुक प्रेम और सबके प्रति आत्मबोध स्वभावसिद्ध हो जाता है। यह विश्वात्मभाव और सर्वात्मभाव उपनिषद्‌का चतुर्थ सत्य है। जिस किसी देशमें, जिस किसी कालमें, जिस किसी पारिपार्श्विक अवस्थामें, जो कोई भी व्यक्ति राग-द्वेष-कुसंस्कारादि- से रहित होकर उपयुक्त साधनाके द्वारा इन्द्रिय-मनकी अधीनतासे अपनेको छुड़ा लेता है, उसीकी विशुद्ध चेतनाके सम्मुख विश्व-जगत्‌का और अपना यह पारमार्थिक सत्यस्वरूप प्रकट हो जाता है। यह सत्य ही सनातन सत्य है और इस सत्य-दृष्टिका अनुवर्तन करनेके लिये मनुष्यके व्यष्टि-जीवन और समष्टि-जीवनको भीतर तथा बाहरसे जिस प्रणालीके अनुसार सुनियन्त्रित होना चाहिये, उस प्रणालीका नाम ही सनातन धर्म है। सनातन धर्म विश्वजनीन है, विश्वमानवका धर्म है,—विश्वके सभी श्रेणीके नर-नारियोंको सत्यदृष्टिमें प्रतिष्ठित करानेवाला धर्म है। यह विश्वजनीन सनातन सत्य और सनातन धर्म ही विभिन्न सम्यक् सम्बुद्ध ऋषियोंके मुखोंसे विभिन्न छन्दों—विचित्र कवित्वपूर्ण गम्भीर्यार्यव्यञ्जक भाषाके द्वारा उपनिषद्-ग्रन्थोंमें प्रकाशित है। इन्द्रिय-मन- शृङ्खलित बुद्धिके ऊर्ध्व स्तरमें विशुद्ध चेतनाकी तत्त्वानु- भूतिको इन्द्रिय-मन-बुद्धिके स्तरकी भाषामें व्यक्त किया गया है। जो सत्यपिपासु लोग इन उपनिषद्-वाणियोंके गूढ तात्पर्यके अनुसन्धान पथपर चलना चाहते हैं, उन्हें अपनी चेतनाको इन्द्रिय-मन-बुद्धिके स्तरसे ऊपर ले जानेकी चेष्टा करनी पड़ेगी और ऊपर ले जाकर ही इन वाणियोंके यथार्थ तात्पर्यको समझना होगा। केवल शाब्दिक अर्थ एव युक्ति- तकौँके वलपर उपनिषद्‌की वाणियोंके तात्पर्यको कभी हृदयङ्गम नहीं किया जा सकता। सम्यक्-प्रबुद्ध ऋषि-चेतनामें प्रतिभात चरम सत्यको ही उपनिषदोंके ऋषियोंने 'ब्रह्म' कहा है। 'ब्रह्म' शब्दका शाब्दिक अर्थ है—'बृहत्तम' (बहुत बड़ा), जिससे बृहत्तरकी कोई कल्पना ही नहीं हो सकती। देशगत, काल- गत, गुणगत, शक्तिगत, सत्तागत और अवस्थागत किसी भी प्रकारकी सीमा, परिधि या क्षेत्रकी, जिसके सम्बन्धमें कोई कल्पना नहीं की जा सकती, पाश्चात्त्य दर्शनमें जिसको Infinite Eternal Absolute कहा जाता है,— उसीका नाम 'ब्रह्म' है। 'ब्रह्म' मानवकी बौद्ध-चेतना (Intellectual Conciousness) का चरम आदर्श है, समस्त दार्शनिक ज्ञान (Philosophical Knowledge) का चरम अनुसन्धेय है। जबतक इस ब्रह्मको ज्ञानगोचर नहीं कर लिया जाता, तबतक बुद्धि कभी तृप्त नहीं हो सकती, दार्शनिक-विद्याका अनुशीलन कभी चरम सिद्धिको प्राप्त नहीं हो सकता। अथ च, बुद्धि (Intellect) स्वभावतः ही ब्रह्मका कभी साक्षात्कार नहीं कर सकती, दार्शनिक युक्तितर्क निःसन्दिग्ध‌रूपसे कभी भी इस ब्रह्मको ज्ञानमे प्रतिष्ठित नही कर सकते, परंतु मानव-चेतनामें सामर्थ्य है—वह युक्तितर्कके अतीत—बुद्धिके अतीत— पारमार्थिक ज्ञानभूमिकामें उपनीत होकर ब्रह्मका साक्षात्कार कर सकती है। उस इन्द्रिय-मन-बुद्धिसे अतीत ज्ञानभूमिकी अनुभूतिका, उस ब्रह्मोपलब्धिकी भाषामयी मूर्तिका ही उपनिषदोंकी वाणीमें सग्रह किया गया है। उपनिषदोंके ऋषियोंने यह उपलब्ध किया कि 'ब्रह्म' केवल बुद्धिका एक अनधिगम्य चरम आदर्श नहीं है, एक अवाङ्मनसगोचर अज्ञेय, किंतु आकाङ्क्षणीय तत्त्वमात्र ही नहीं है;—ब्रह्म प्रत्यक्ष सत्य है। यही नहीं, ब्रह्म ही एकमात्र सत्य है। इन्द्रिय-मनोबुद्धि-गोचर विश्व-जगत् और तदङ्गीभूत समस्त चेतनाचेतन पदार्थोंका ('यत् किञ्च जगत्यां जगत्') एक- मात्र यथार्थ स्वरूप ही है—ब्रह्म। ऋषियोंने प्रत्यक्ष अनुभव- के वलसे वलवान् होकर ही दृढताके साथ यह घोषणा की— ‘सर्वं खल्विदं ब्रह्म’। विश्वनिवासी नर-नारीमात्रको ऊँचे स्वरसे पुकारकर उपनिषद्‌के ऋषियोंने कहा—‘शृण्वन्तु

४० * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति * विश्वे अमृतस्य पुत्रा ' देखो, तुम जिस जगत्मे निवास करते हो, उसका यथार्थ स्वरूप देखो— ब्रह्मैवेदममृतं पुरस्ताद् ब्रह्म पश्चाद् ब्रह्म दक्षिणतश्चोत्तरेण । अधश्चोर्ध्वं च प्रसृतं ब्रह्मैवेदं विश्वमिदं वरिष्ठम् ॥ ( मुण्डक० २ । २ । ११ ) अमृतस्वरूप (मृत्युरहित, विकाररहित, दुःखदैन्यरहित, नित्यसत्य परमानन्दघन ) ब्रह्म ही इस विश्वके रूपमें लीला करता हुआ हमारे सामने, पीछे, दाहिने, बायें, ऊपर नीचे सर्वत्र प्रसारित हो रहा है । ब्रह्म ही इस विश्वका यथार्थ स्वरूप है और ब्रह्म ही सर्वश्रेष्ठ वरणीय (जीवनका आराध्यतम आकाङ्क्षणीयतम सत्य ) है । समस्त विश्वमे ब्रह्मस्वरूप- की साक्षात् उपलब्धि करनेसे ही मानव जीवन परम कल्याणमें प्रतिष्ठित होता है । ऋषि जब अपनी ओर देखते हैं तब अनुभव करते हैं—'अहं ब्रह्मास्मि' ( मै ब्रह्म हूँ ।) अर्थात् मे क्षुद्र देह- विशिष्ट, दुर्बलमनोविशिष्ट, सुख-दु खसमन्वित, देश काला- वस्थापरिच्छिन्न एक जीवमात्र नहीं हूँ, मै तत्त्वतः ब्रह्म हूँ, मेरी चित्त सत्ता विश्वव्यापी है, सभी मनुष्यों, सभी जीवों और सभी जड पदार्थोंकी सत्ता मेरी सत्ताके साथ नित्य एकीकृत है । मेरा भागीदार कोई नहीं है, मुझसे बड़ा या छोटा कोई नहीं है, सभी मेरी सत्ताकी कुक्षिमें हैं, कोई सुख-दुःख, जय-पराजय और अभाव अभियोग मेरा स्पर्श नहीं कर सकता । मैं नित्य शुद्ध-बुद्ध-मुक्तस्वभाव हूँ । सम्यक् सम्बुद्धचेतन उपनिषदनुभूतिसम्पन्न महामानव समस्त विश्व-जगत्‌के साथ अपनी चैतन्यमयी एकताका अनुभव करके आत्माके परम गौरवकी प्रतिष्ठा करता है । उपनिषदने मानवात्माकी इस गौरव वाणीका समस्त विश्वके मानवोंमें प्रचार किया है । ऋषियोंने जैसे अपनेको ब्रह्मस्वरूप अनुभव किया, वैसे ही सभी मनुष्यों और सभी जीवोंमें ब्रह्मका दर्शन करके प्रत्येकको प्रकटरूपसे उन्होंने यही कहा—'तत्त्वमसि' ( तुम वही ब्रह्म हो ) । उन्होंने मानवमात्रके चित्तमे ब्रह्म चेतना- को जाग्रत् करनेका प्रयास किया । ब्रह्म-चेतनाके जाग्रत् होनेपर मनुष्योंमें परस्पर भेद विसंवाद नहीं रह सकता । सभी शरीरोमे एक ही आत्माकी अनुभूति होनेपर मन बुद्धि- हृदय अभेदज्ञान एव प्रेमसे भर जाते हैं । जाति भेद, सम्प्रदाय- भेद, उच्च-नीच-भेद, हेयोपादेय-भेद सभी मनसे मिट जाते हैं । समस्त विश्व ब्रह्मधाम, सच्चिदानन्दधाम, सौन्दर्य-माधुर्य- सिन्धु बनकर आस्वाद्य हो जाता है । उपनिषद् विश्वके सभी नर नारियोंको ब्रह्मभावसे भावित होकर प्रेमानन्दमय ब्रह्मधामके निवासी होनेके लिये आह्वान कर रहे है । प्रत्येक मनुष्य, प्रत्येक जीव, प्रत्येक पदार्थ और भूत- भविष्य वर्तमानके समस्त मनुष्य, सभी प्राणी और सभी पदार्थके समष्टिभूत विश्व-जगत्‌के यथार्थ तात्त्विक स्वरूपको उपनिषदोंने जैसे 'सत्य ज्ञानमनन्तम्' ( सत्य, ज्ञान और अनन्त ) बतलाया है, वैसे ही उसे 'रसमय' मानकर आस्वादन किया है,—'रसो वै स ।' ब्रह्म रसरूप है, परमास्वाद्य- स्वरूप है, परम सौन्दर्य-माधुर्य-निकेतन है, परम प्रेमास्पद है । यह रसरूप ब्रह्म ही वैचित्र्यमय जगत्‌मे विभिन्न रूपोंमें प्रकट होकर अनादि-अनन्तकाल आत्मरमण, आत्मविलास, आत्म- रसास्वादन कर रहा है । विश्व जगत्‌मे सर्वत्र ही रसका विश्राम है, सर्वत्र ही आनन्दकी क्रीड़ा है । विश्वमे जितने भी सङ्घर्ष, जीवन सङ्ग्राम, घात प्रतिघात और आपात-बीभत्सतामय युद्ध विग्रह प्रभृति होते है, उन सबमें भी एक अनन्त चैतन्य घन रसरूप ब्रह्मका ही विचित्र रसविलास चलता है— उसीका रस-प्रवाह बहता है । उपनिषद्की दृष्टिमे सभी रस- मय हैं, सभी सुन्दर है, सभी आस्वाद्य है । आनन्दरूपमें, विज्ञानरूपमे, मनरूपमे, प्राणरूपमे, अन्न या भोग्य जड पदार्थरूपमे भी एक रसामृतसिन्धु ब्रह्मकी ही आत्माभिव्यक्ति और आत्मास्वादन हो रहा है ( 'आनन्द ब्रह्म' 'विज्ञान ब्रह्म,' 'मनो ब्रह्म,' 'प्राणो ब्रह्म,' 'अन्न ब्रह्म' ) सम्बुद्ध मानव चेतनाकी अनुभूतिमें समस्त विश्व-जगत् ही प्रेम और आनन्द के सहित आस्वाद्य है । संसारमें ऐसे दो प्रकारके पुरुष बिरले ही होते हैं १—जिसने जो माँगा, उसको वही दे देनेवाले । २—स्वयं कभी किसीसे कुछ भी न माँगनेवाले ।

उपनिषद्-रहस्य ( लेखक—आचार्य श्रीक्षेत्रकाल साहा, एम० ए० ) हमलोग पाश्चात्त्य विज्ञानकी बातें सोच-सोचकर आश्चर्यमें डूब जाते हैं। इसीसे आज पाश्चात्य वैज्ञानिकोंके गौरव-गानसे भारतका गगनमण्डल मुखरित है । सैकड़ों सहस्रों परीक्षालय और सैकड़ों-सहस्रों लेबोरेटरियाँ बनी हैं, अपूर्व अगणित यन्त्रसमूह, सुन्दर-सुन्दर एपरेटस स्थान-स्थानपर सजे रक्खे हैं, विचित्र विद्युदाधार, विपुल रासायनिक सामग्रियाँ, प्रकाण्ड दूरवीक्षणयन्त्र, निपुणनिर्मित अणु-वीक्षणयन्त्र—सारांश यह कि चारों ओर विशाल विज्ञान-समारोह है। महान् आयोजन है। इस विज्ञानयज्ञके धूम्रसे, धूमर छायासे और इसके अकल्याणमय आलोकसे संसार परिपूर्ण है, और साथ ही भारतवर्ष भी । इस अमङ्गल-विज्ञान-व्यापारके विपरीत एक महान् व्यापार प्राचीन कालके भारतवर्षमें था और अब भी है। यह भी एक सुमहान् विज्ञान-आयोजन है। ज्ञान-विज्ञानकी अति महती सामग्री-सज्जा है । महान् गभीर विज्ञान- विद्यानुशीलन—दिग्दिगन्तव्यापी विज्ञानाभियान है। जल-स्थल, जड़-चेतन, चर-अचर, अनिल-अनल, सरित्-सागर, ग्रह-नक्षत्र, विद्युत्-नीहारिका, तरु-लता, पशु-पक्षी, कीट-पतङ्ग, प्राण-मन, मस्तिष्क-हृदय, यहाँतक कि शरीरके प्रत्येक स्नायुमें यह विशाल विज्ञान-अनुसन्धान प्रचलित था, अब भी समाप्त नहीं हुआ है—इस भारतवर्षमें । इस अनुसन्धानके और इस अनुसन्धानसे उपलब्ध ज्ञान- विज्ञान और प्रज्ञानराज्यके जीवन्त, ज्वलन्त, अनन्त इतिहास, आख्यान, व्याख्यान, वितर्क-विचार, विवरण-विश्लेषण हैं— भारतके वेद, उपनिषद्, पुराण, तन्त्र और दर्शनादि शास्त्र । पाश्चात्य विज्ञान है—जड़विज्ञान, प्रपञ्च-विज्ञान और वाह्य जगत्का विज्ञान । तथाकथित मनोविज्ञान, प्राणविज्ञान आदि जो कुछ है, सभी वह वाह्य विज्ञान—जड़विज्ञान है, जिसका निश्चित फल है—अन्धकारमें प्रवेश, अन्तरके समस्त अमृत- आलोकका निर्वाण एव नित्य मृत्युके दासत्वकी प्राप्ति । वही बाइबिल-कथित ज्ञानवृक्षका फल है । जो खायेगा, उसीको मृत्युका किङ्कर बनना पड़ेगा ! परंतु भारतवर्षकी जो असंख्य प्रवाहमयी विज्ञानविद्या है, वह जडविज्ञान नहीं है; वह है चिद्विज्ञान, वाह्य वस्तु- विज्ञान नहीं है, वह है—आध्यात्मिक विज्ञान, नित्य तत्त्व- विज्ञान, सच्चिदानन्द-विज्ञान, अमृत-विज्ञान, आत्म-विज्ञान, ब्रह्म-विज्ञान और भगवद्-विज्ञान । वह है—सृष्टि-स्थिति, प्रलय, भूर्भुवःस्वरादि लोक, देव-दानव-गन्धर्वादि जीव-जाति, जन्म जरा-मृत्यु, सुख-दुःख, पाप-पुण्य और भगवत्स्वरूप- धाम लीला-परिकर आदिका परमाश्रर्य-विज्ञान, एव वह है इन उपनिषद्-पुराणादि शास्त्रोंमें । यहाँ जो 'विज्ञान' शब्दका व्यवहार किया गया है, सो यह शब्दमात्र नहीं है। फिजिक्स, केमेस्ट्री आदि जिस अर्थमें. विज्ञान हैं, उपनिषद्-पुराण- तन्त्रादि भी उसी अर्थमें विज्ञान हैं। यह कल्पना नहीं है, स्वप्न नहीं है। यह सत्य है, अभ्रान्त सत्य है। यह परीक्षित वस्तुसत्ताकी अव्यभिचारिता है, जिसका न व्यत्यय है, न व्यतिक्रम है। जिसकी नीति-प्रणालीमे भी अन्यथा नहीं है। नियमित नित्यतावद्ध विषय है। यही विज्ञानका अर्थ है। गभीर भावमे विचार करनेपर भारतीय अध्यात्म-विज्ञान इसी अर्थसे युक्त है। श्रीमद्भागवतमें वेदको ‘प्रपञ्चनिर्माणविधि' बतलाया गया है। अर्थात् वेदमे प्रकृतिके नियमोंका विचार-विवेचन भरा है। अतएव वेदादि शास्त्र विज्ञानशास्त्र हैं । पाश्चात्य-विज्ञान-परीक्षागार ‘यन्त्रयोग’को अर्थात् एवस- पेरिमेण्टको लेकर चलता है और यह भारतीय विज्ञान विशोधित चित्तागार ‘योगयन्त्र'को अर्थात् यम-नियम-आसन- प्राणायाम प्रत्याहार-ध्यान-धारणा-समाधिके उस आश्चर्यमय अव्यर्थ एक्सपेरिमेन्टको लेकर चलता है, जो अपने निर्मल आलोकसे दसों दिशाओंको उद्भासित करके अचिन्तितपूर्व सत्यसमूहको प्रकाशित करता है—समस्त भ्रान्तियोंको दूर करता है। पाश्चात्य विज्ञान प्रपञ्च-सर्वस्व है अर्थात् इस दृश्यमान जगत्के अतिरिक्त अन्य किसीके अस्तित्वको स्वीकार नहीं करता । कठोपनिषद्की भाषामे वह— ‘अयं लोको नास्ति पर इति मानी’ ( १ । २ । ६ ) —है । भारतीय विज्ञान इस विश्व-जगत्‌को तामसिक सत्य मानता है, तम समझता है, प्रकाश होनेपर भी यह अनाद्यन्त ज्योतिकी तुलनामे तमोवत् है । यथार्थ सत्य और ज्योतिर्मय जगत् इस तमोयवनिकासे आच्छन्न है।— • 'आदित्यवर्णं तमस_परस्तात् ।' ( श्वेताश्वतर० ३ । ८ ) —उस सहस्रो सूर्यमदृश ज्योतिकी एक किरणमात्र भी दीख जाती है तो मर्त्य जीव अमृत हो जाता है। उ० अं० ६—

४२ - महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *


'तमेव विदित्वा अतिमृत्युमेति ।' (श्वेताश्वतर० ३ । ८)

—भारतीय विज्ञान इस अमृत ज्योतिर्जगत्‌को लेकर चलता है । कम से कम दस सहस्र वर्ष हो गये—शत सहस्र कहे तो भी क्षति नहीं है । पाश्चात्य इतिहासकी दृष्टि तो अत्यन्त ह्रस्व है ।

अथ यदिदमस्मिन् ब्रह्मपुरे दहरं पुण्डरीकं वेश्म दहरोऽस्मि-न्नन्तराकाशस्तस्मिन् यदन्तस्तदन्वेष्टव्यं तद्वाव विजिज्ञासितव्यमिति । (छान्दोग्य० ८ । १ । १)

'यह मानव-शरीर ब्रह्मपुर है । इसके भीतर एक क्षुद्र कमलकुसुमाकार गृह है । उसके भीतर एक छोटा-सा आकाश है । उसके अन्दर एक निगूढ रहस्य है, उसीको जानना होगा । उसीका अन्वेषण करना होगा ।' यह अनुसन्धान उपनिषद्में सर्वत्र है । यह है सत्यानुसन्धान, तत्त्वानुसन्धान, ब्रह्मानुसन्धान या आत्मानुसन्धान । छान्दोग्यकी प्रणाली केवल प्रतिलोम—इडक्टिव ही है । इसके पश्चात् सर्वत्र प्रतिलोम अनुलोम, इडक्टिव डिडक्टिव मिश्रित है, किंतु अनुलोम प्रधान है ।

इस उपनिषद्-निबन्धके लिये यह यत्किञ्चित् भूमिका है । हाँ उपनिषद्के काल निर्णयकी कोई चेष्टा नहीं की जायगी, क्योंकि यह बहुत बडा विषय है । एक वृहत् ग्रन्थमें भी उसकी यत्किञ्चित् ही आलोचना हो सकती है । उपनिषदें इतनी प्राचीन हैं कि वे ऐतिहासिक भावनाके अतीत हैं । चपलचित्त पण्डित जो कुछ भी कहे । समग्रतः उपनिषदोंके पन्ने उलटनेपर उनमें एक सुदीर्घ विकास-विवर्त्तधारा दृष्टिगोचर होती है । एक महान् एवोल्यूशन है । विशाल विज्ञानपट है । एक विचित्र चित्रविद्या चित्रपट धीरे धीरे खुल रहा है । इसका आरम्भ होता है छान्दोग्योपनिषद्से । छान्दोग्योपनिषद् ही समस्त उपनिषद्-शास्त्रकी भित्तिभूमि है । उपनिषद्का क्या उद्देश्य है, औपनिषदिक अध्यात्म-अनुसन्धानकी कौन-कौन-सी प्रणाली-पद्धति है, उपनिषद्-विज्ञानसे उपलब्ध अर्थनियम किस प्रकारके हैं, और उपनिषद्की अन्वेषणविधि किस प्रकार आगे चलती है—छान्दोग्योपनिषद्के अध्ययनसे हम इन समस्त विषयोकी प्रत्यक्ष धारणा कर सकते हैं । छान्दोग्यकी प्रणाली विशेषरूपसे प्रतिलोम-प्रणाली है । यह ग्रन्थ एक उत्कृष्ट Inductive Spiritual Science है ।

छान्दोग्यके पश्चात् छान्दोग्यके समीपवर्ती राज्यमे बृहदारण्यक है ।

आत्मैवेदमग्र आसीत् पुरुषविधःxxx (१ । ४ । १) स वै नैव रेमेxxस द्वितीयमैच्छत्xx । (१ । ४ । ३) द्वे वाव ब्रह्मणो रूपे मूर्तं चैवामूर्तं चxxx (२ । ३ । १) 'तस्य हैतस्य पुरुषस्य रूपम् । यथा महारजनं वासो यथा पाण्ड्वाविकं यथेन्द्रगोपो यथारन्यर्चिर्यथा पुण्डरीकं यथा सकृद्विद्युत् ।' (२ । ३ । ६)

'सृष्टिसे पूर्व यह विश्व पुरुषरूपमे था । पुरुष बिल्कुल अकेला था । अकेलेमे उसे कोई आनन्द नहीं था, उसने दूसरेके सगकी कामना की । परब्रह्मके दो रूप हैं—मूर्त और अमूर्त । अर्थात् दृश्य और अदृश्य । परब्रह्म पुरुषका रूप है जैसे उज्ज्वल पीतवर्ण, उसका परिधान है पाण्डुवर्ण, कभी वह इन्द्रगोप (लाल रंगका एक कीट) कीटके सदृश लाल वर्णका प्रतीत होता है । कभी अग्निकी ज्वालाके वर्णका, कभी कमल वर्णका और फिर कभी अचञ्चल बिजलीके समान चमकदार' ।'

एषा भूताना पृथिवी रस । पृथिव्या आपो रस । अपामोषधयो रस । (छान्दोग्य० १ । १ । २)

इस प्रकार अनुसन्धान आरम्भ होता है और यह अनुसन्धान समाप्त होता है—

श्यामाच्छबलं प्रपद्ये शवलाच्छ्याम प्रपद्ये— (छान्दोग्य० ८ । १३ । १)

—इत्यादिमें जाकर । पृथिवीके जल-वायु तरु लताको ढूँढ-ढूँढकर, बार-बार निरीक्षण कर, चित्रपटकी लैबोरेटरीमें पुनः पुनः एक्सपेरीमेंट कर, आकाश वायु-मेघ विद्युत्-चन्द्र-सूर्य-ग्रह नक्षत्र, जीवके देह इन्द्रिय-मन प्राणके कोने-कोनेमें घूम घूमकर अन्तरके अन्तस्तलमे श्यामवर्ण परब्रह्म परमात्माके दर्शन किये थे छान्दोग्यके ऋषि-वैज्ञानिकने ।

उनका क्या उद्देश्य था, वे क्या आविष्कार करना चाहते थे, इसपर उन्होंने स्पष्ट कहा है—

दीर्घकालव्यापी अनुसन्धानके बाद जो सन्धान प्राप्त कर चुके हैं, देख चुके हैं, वे ही इस प्रकारका स्पष्ट वर्णन कर सकते हैं । छान्दोग्यके परवर्ती बृहदारण्यककी ब्रह्मोपलब्धि का यह परिचय है । अन्वेषणके तीन स्तर हैं—अनुसन्धान, अनुभव और उपलब्धि । ज्ञानाकाङ्क्षा, ज्ञान और विज्ञान । कभी-कभी तीनों वृत्तियाँ एक साथ ही चलती हैं—


१ ऋषिको क्या श्रीराधाकृष्णके रूपका दूराभास हो रहा था ? बिल्वमङ्गल कहते हैं—'मार स्वय नु मधुरद्युतिमण्डलु नु माधुर्यमेव नु मनो नयनामृत नु ।'

  • उपनिषद्-रहस्य * ४३

अयं वायुः सर्वेषां भूतानां मधु । अस्य वायोः सर्वाणि भूतानि मधु । यश्चायं अस्मिन् वायौ तेजोमयोऽमृतमयः पुरुषो यश्चायमध्यात्मं प्राणस्तेजोमयोऽमृतमय पुरुषः । अयमेव स योऽयमात्मा । इदममृतम् । इदं ब्रह्मेदं सर्वम् ॥ (२।५।४)

'वायु समस्त भूतोंका मधु है । समस्त भूत इस वायुके मधु हैं । इस वायुके अंदर एक तेजोमय पुरुष विराजित हैं; उनके अन्तरतममें एक तेजोमय अमृतमय पुरुष विद्यमान हैं । उनके भी प्राणस्वरूप एक तेजोमय अमृतमय पुरुष हैं, वे ही आत्मा हैं, वे ही अमृत हैं, वे ही ब्रह्म हैं, वे ही सब हैं ।'

ऐसी बात नहीं है कि छान्दोग्यमें स्पष्ट प्रकाश नहीं है- परन्तु साधारणतः छान्दोग्यकी किरणें कुछ छायासे ढकी हैं । किञ्चित् परोक्ष-भावापन्न हैं । ऋषि और परब्रह्म परमात्माके बीचमें जगत्-प्रपञ्चकी यवनिका है । यवनिकाका आवरण सूक्ष्म और स्वच्छ हो गया है । ब्रह्मज्योतिकी रश्मिराजि यवनिकाका भेद करके ऋषिके नेत्रोंमें घन-घन प्रकाशित होती है । यवनिका उठी तो है ही नहीं, कहीं तनिक-सी फटी भी नहीं है । इसीसे ब्रह्मका कोई भी वैभव साक्षात् रूपमें नहीं दिखायी देता है । केवल प्रकाश, अस्फुट स्फटिकीकृत जगत्से विकीर्ण आभाससमूह ही चारों ओर चमक रहा है ।

ऋषि देख रहे हैं कि सूर्य देवताओंका मधुभाण्ड है । किरणें मधुकोष (छत्ते) हैं जो पूर्व दिशासे विच्छुरित हो रही हैं । ऋक्‌के मन्त्र मधुमक्षिका हैं । ऋग्वेदोक्त यज्ञ मधुपूरर्ण पुष्प हैं । यज्ञसे उत्पन्न शक्ति, यश, तेज, वीर्य आदिकी उज्ज्वल छटाको ऋषियोंने देखा सूर्यके लोहितरूपमें । दक्षिण दिशाकी किरणराशि दक्षिणका मधुकोष है । यजुःके मन्त्र मधुमक्षिका हैं । यजुर्वेदोक्त यज्ञ मधुपूरर्ण पुष्प हैं । सूर्यकी शुक्ल ज्योतिवृद्धि ऋषियोंके देह-मन-प्राणकी दीप्ति है । यज्ञसम्पादनजनित ब्रह्मवर्चस् है । पश्चिम दिशामें सूर्य-किरणोंकी कृष्ण प्रभा है । उत्तरमें और भी घनतर कृष्ण वर्ण है । (छान्दोग्य० ३ । १ । ४) । सूर्य-ज्योति अमृतमय है । वसुगण सूर्यका लोहित वर्ण अमृत-रस पान करते हैं । देवगण अमृतको देखकर ही तृप्त होते हैं । आदित्यगण सूर्यकी कृष्णवर्ण किरणोंमें परिप्लुत अमृतका पान करते हैं । मरुद्गण घन-कृष्णज्योति अमृत पान करते हैं । इस प्रकार विभिन्न रूपसे नाना प्रकारसे प्रतिबिम्बित, विकीर्ण, विच्छुरित और विक्षिप्त हुई ब्रह्मज्योति ऋषियोंके देह-मन-प्राण और अन्तर्हृदयमें अविरत झाँकी दे रही है । यह कल्पना नहीं है, कवित्व नहीं है । ज्ञानघन विज्ञानांदत अनुभव है । दिव्य उपलब्धि है ।

ऋषियोंने ब्रह्मप्रतिविम्ब-प्रभाको, सुगम्य अतीन्द्रियग्राह्य इन्द्रधनुक्री वर्णच्छटाको जैसा-जैसा देखा है, वैसा-वैसा ही लिखा है । यह सब तत्त्व प्राकृत इन्द्रियगोचर नहीं होता । ध्यान-धारणा और समाधिके मार्गमें प्राप्त होता है—

ते ध्यानयोगानुगता अपश्यन् देवात्मशक्तिं स्वगुणैर्निगूढाम् ॥ (श्वेताश्वतर० १ । ३)

दिव्यशक्ति आत्मशक्ति ब्रह्मशक्ति त्रिगुणमय भूतसमुदायके द्वारा आच्छादित हो रही है । उसीकी विच्छुरित विभाको ध्यानदृष्टिके द्वारा ऋषियोंने देखा था ।

हम उपनिषत्-साहित्यविज्ञानके क्रम-विकासकी बात कहते हैं। छान्दोग्यके बाद बृहदारण्यक है । बीचमें 'ऐतरेय' और 'प्रश्न' हैं । छान्दोग्यकी दृष्टि समष्टि-दृष्टि है, विश्व-दृष्टि है, अखण्ड ज्ञानसम्मत, अविभक्त भाव वैभव है । उद्गीथोपासना, सामोपासना, प्राणोपासना, मधुविद्या, गायत्रीविद्या, पञ्चाहुतिविद्या, दहरविद्या—इस प्रकार छान्दोग्यके ऋषिने जिस किसी भी विज्ञान-विषयका अवलम्बन किया है, उसीमें समग्रता ला दी है । उसीको विश्वग्राही बना दिया है । मातृ-गर्भसे जो सन्तानकी उत्पत्ति होती है, उसके पीछे जो ब्रह्मभाव है, उसके अनुभवके लिये महर्षिने एक विराट् भावशृङ्खलाका आविष्कार किया है ।

निगूढ सम्बन्धयुक्त पाँच यज्ञ हैं, पाँच आहुति हैं । नक्षत्रलोक अग्नि है, सूर्य उसका समिध् है । देवगण श्रद्धापूर्वक सूक्ष्माहुति रसपूर्ण स्निग्ध अमृतके द्वारा यज्ञसम्पादन करते हैं । सोमराज चन्द्रका अर्थात् रसाधिदेवताका जन्म होता है । पर्जन्य अर्थात् सलिल शोषणशक्ति अग्नि हैं, वायु उसका समिध्—यज्ञकाष्ठ है । देवतागण उसमें राजा सोमकी—जो चन्द्रशक्ति है उसीकी आहुति देते हैं, वही वृष्टिका कारण होता है । पृथिवी अग्नि है, संवत्सर अर्थात् षड्ऋतु समिध् है । देवता वर्षाकी आहुति देकर यज्ञ करते हैं । उससे अन्नकी उत्पत्ति होती है । पुरुष अग्नि है । वाक् समिध् है; देवतागण अन्नकी आहुति देकर यज्ञ करते हैं । स्त्री अग्नि है । पुरुष समिध् है । देवतागण शुक्रसिद्धानरूप आहुति देकर यज्ञ करते हैं, उससे शिशुकी उत्पत्ति होती है । (५ । ५–८) यह दर्शन, विज्ञान और कवित्व है ।

ऐतरेय उपनिषद्का ब्रह्मज्ञान असीम आकाशसे उतरकर नीचे नहीं आता । यहाँ दृष्टिका दिङ्मण्डल सीमाबद्ध हो गया

४४ * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *


[स्तम्भ १]

है । ऋषि परमपुरुषके सृष्टिलीला-तत्त्वको देख रहे हैं । विराट् पुरुषके आविर्भावको देख रहे हैं।

'सोऽद्भ्य एव पुरुष समुद्धृत्यामूर्छयत् ।' ( ऐतरेय ० १ । ३ )

परम पुरुषकी इच्छाके प्रभावसे अखिल वेद-विद्या विभावित अखिल सृष्टि शक्तिसमन्वित विराट् पुरुष अनन्त विस्तारवाले कारण-सलिलसे आविर्भूत होकर मूर्त्तिमान् हो गया है । यह अन्वेषणकी बात नहीं है, आविष्कारकी बात है । ज्ञानकी बात है । अनुमानकी बात नहीं है, प्रत्यक्षकी बात है । भूतेन्द्रिय देवतामयी त्रिविध सृष्टि है । अग्नि वाक् मुख, वायु-प्राण-नासिका, आदित्य दृष्टिशक्ति-चक्षु इत्यादि क्रमसे समष्टि पुरुषके अङ्ग-प्रत्यङ्गकी उत्पत्ति होती है । विश्वमे चक्षुशक्ति एक है । वही शक्ति सभी चक्षुओंकी—सभी आँखोंकी सृष्टि करती है । इसी प्रकार श्रवणशक्ति, घ्राणशक्ति, वाक्शक्ति प्रभृति एक-एक शक्ति समष्टि-रूपिणी है । शक्तिमात्र ही व्यक्ति और देवता है । समष्टिशक्ति, व्यष्टिशक्ति, इन्द्रियादिको उद्भावित करती है । ऋषिने धीरे-धीरे मन-बुद्धि हृदयका प्राकट्य देखा । तदनन्तर हृदय और मनसे आत्माका आभास प्राप्त किया । पश्चात् आत्मज्योतिने जिन-जिन भावों--रूपोंमे आत्मप्रकाश किया उसको भी देखा । बस, अज्ञान दूर हो गया । अथ संज्ञान, आज्ञान, विज्ञान, प्रज्ञान, मेधा, धृति, मति, मनीषा, स्मृति, सङ्कल्प, क्रतु और काम आदि आत्माकी रश्मियाँ दृष्टिगोचर होने लगीं ।

छान्दोग्यके ऋषिने सुदूर दर्शनदृष्टिसे नक्षत्र नभोमण्डलमे शिशुका जन्म देखा था, ऐतरेयके वैज्ञानिकने पृथिवीके घर घरमें शिशुका जन्म देखा । केवल गर्भ नहीं, माताकी गोदमें कुमार-का हँसता हुआ मुख देखा । दम्पतिकी प्रीति देखी ।

'सा भावयित्री भावयितव्या भवति ।' ( ऐतरेय ० ४ । ३ )

परंतु उनकी ब्रह्मदृष्टि वैसी ही बनी है । ब्रह्मसूत्रके रचयिता श्रीबादरायण कहते हैं—

'ब्रह्मदृष्टिरुत्कर्षात् ।' ( ४ । १ । ५ )

—इस ऋषिके अन्तरमें भी यही बात है—

'यत्किञ्चेद प्राणि जङ्गमं च पतत्रि च यच्च स्थावर सर्वं तत्प्रज्ञानेत्र प्रज्ञाने प्रतिष्ठितं •••• प्रज्ञानं ब्रह्म ।' ( ऐतरेय ० ५ । ३ )

प्रश्नोपनिषद्में मिलती है एक ओर जिज्ञासा और दूसरी ओर ज्ञान विज्ञान । दोनोंका सम्मिलन है । प्रश्नके बाद प्रश्न, उत्तरके बाद उत्तर है । जीवगण कहाँसे आते हैं ? प्रजापतिने


[स्तम्भ २]

सर्वप्रथम रयि और प्राणकी सृष्टि की । प्राण आदित्य है या आदित्यमे है । रयि चन्द्रमा है या चन्द्रमामे है । उत्पत्तिकी बात संक्षेपसे कहकर ऋषिने उत्क्रमणकी अर्थात् जीवनान्तमें जीवगतिकी बात कही । दूसरा प्रश्न है—प्रजाकी रक्षा कौन करता है ? जीवनी शक्ति कौन देता है ? इन्द्रियाधिपति देवता हैं । प्राणाधिपति सत्रमें श्रेष्ठ है। सभी प्राणके अधीन हैं । आदित्य, वायु, अग्नि, इन्द्र, वरुणादि देवता जीव-जीवनकी रक्षा करते हैं । प्राण कहाँसे आता है ? जीव देहमें किस प्रकारमे रहता है ? प्राणमें कौन-कौन-सी क्रियाएँ हैं ? प्राण अपान समान-उदान व्यान कौन क्या करता है ? नाड़ीजालके साथ प्राणका घनिष्ठ सम्बन्ध है । तदनन्तर जागरण, स्वप्न, सुषुप्तिका प्रसङ्ग है । ऋषिकी दृष्टि सदा ही सुदूरगामिनी है ।

मनो ह वाव यजमान इष्टफलमेवोदान स एन यजमानमहरहर्ब्रह्म गमयति । ( प्रश्न ० ४ । ४ )

इसके पश्चात् ओंकारका प्रसङ्ग है और तद्भावनाके द्वारा किस प्रकार कौन कौनसे लोक जय किये जाते हैं ।

माण्डूक्योपनिषद्मे विज्ञान और भी अन्तरतर और अन्तर्मुखी है । ॐकार एव आत्माकी बात है ।

'सर्वमोङ्कार एव ।' 'सर्व ह्येतद्ब्रह्म । अयमात्मा ब्रह्म । सोऽयमात्मा चतुष्पात् ।' 'जागरितस्थानो बहिःप्रज्ञ. ।' 'स्वप्न-स्थानोऽन्तःप्रज्ञ ।' 'सुषुप्तस्थान' एकीभूत प्रज्ञानघन ।' 'नान्तःप्रज्ञं न बहि प्रज्ञं न प्रज्ञानघनम् ।' 'एकात्मप्रत्ययसार प्रपञ्चोपशम शान्तं शिवमद्वैत चतुर्थम् ।'

आत्माकी यह तुरीयावस्था है । छान्दोग्यके उद्दालक श्वेतकेतु-संवाद और नारद सनत्कुमार-संवादमे जिस आत्म तत्त्वपर विचार किया गया है वह दिग्दिगन्तव्यापिनी समीक्षासे युक्त है । अविरत एक्सपेरीमेंटका प्रवाह चल रहा है । अभ्युपगम सिद्धान्तको ग्रहण करके महर्षिगण सुदूरगामी अनुमान प्रमाणके पथपर चल रहे हैं । बहिर्जगत्, अन्तर्जगत् और तदन्तर्गत जो कुछ भी है, सबकी पूरी पूरी खोज की है और तत्तद्रूपसे आत्मतत्त्व—ब्रह्मतत्त्वको समझा है । उन-उन सिद्धान्तोंके साथ माण्डूक्यादिके सिद्धान्तमे बडा भेद है । छान्दोग्यके—

स य एषोऽणिमा ऐतदात्म्यमिद सर्वम् । तत् सत्यं स आत्मा तत्त्वमसि श्वेतकेतो । ( छान्दोग्य ० ६ । ८ । ७ )

'वह जो यह अणिमा है, एतद्रूप ही यह सब है । यह सत्य है, आत्मा है और श्वेतकेतो ! वही तू है ।'

इस सिद्धान्तकी प्रकृति माण्डूक्यके इस सिद्धान्तकी प्रकृतिसे भिन्न है—