भारतकोश
संग्रह पर लौटें

निरुक्तम् (महर्षि यास्क मुनि - निघण्टु एवं वैदिक शब्द-व्युत्पत्ति सान्वय सटीक भाष्य)

Niruktam of Maharshi Yaska with Nighantu and Hindi Commentary

महर्षि यास्क मुनि द्वारा

DevanagariHindipublished1,282 पृष्ठ

हिन्दी निरुक्त ( २५६ ) ६ अ० ३पा० ३ खं० 'आजि' क्या ? संग्राम । क्यों ? वह आजयन होता है- उसमें दुर्बल को सबल जीत लेता है । अथवा आजवन है- एक पर एक वेग से जाता है । 'सुभर्व' क्या ? राजा । अथवा 'भक्ष' ( भ्वा० प० ) धातु भक्षण अर्थ में है, उसी से यह 'सुभर्व' है । क्या 'सुन्दर भक्ष्य = भाग्य वाला देश इसका है, इससे यह 'सुभर्व' है । 'प्रधन' यह संग्राम का नाम है, क्यों कि- इसमें प्रकीर्ण (बिखरे हुये) धन होते हैं । 'द्रुघण' (१०) क्या ? द्रुममय घन- काठ का बना हुआ यन्त्र 'द्रु' शब्द से पूर्व भाग और 'घन' शब्द से दूसरा भाग है उस 'द्रुघण' के सम्बन्ध में इतिहास कहते हैं- मुद्गल भृम्यश्व के पुत्र ऋषि ने वृषभ = बैलको और द्रुघण को जोड़ कर संग्राम में युद्ध करके आजि (संग्राम की बाजी को जीता। उसी इतिहास को कहने वाली यह ऋचा है ॥२(२३)॥ व्याख्या “न्यक्रन्दयन्०” मन्त्र में जो मुद्गल ऋषिका सुभर्व राजा के ऊपर बैल के द्वारा विजय कहा गया है, उसी के सदृश बाल्मीकीय रामायण में वसिष्ठ की कामधेनु का विश्वामित्र के साथ युद्ध का वर्णन भी मिलता है। ऐसे अर्थोंमें पुराणोंऔर वेदोंका कैसा अच्छा संवाद है, यह ध्यानमें देनेयोग्य है॥२(२३)॥ ( खं ३ ) निरु०- “इमं तं पश्य वृषभस्य युञ्जङ्काष्ठाया मध्ये द्रुघणं शयानम् । येन जिगाय शतवत्सहस्रं गवां मुद्गलः पृतनाज्येषु ॥” [ऋ०सं०८,५,२१,४]॥

हिन्दी निरुक्त ( २४७ ) ६ अ० ३ पा० ३ खं० इमं तं पश्य वृषभस्य सहयुजं काष्ठाया मध्ये द्रुघणं शयानं, येन जिगाय शतवत् सहस्रं गवां मुद्गलः पृतनाज्येषु।'पृतनाज्यम्' इति संग्रामनाम पृतनानाम्- अजनाद् वा । जयनाद् वा,। 'मुद्गलः' मुद्गवान् । मुद्गिलोवा। मदनं गिलति इतिवा। मदंगिलो वा । मुदं गिलोवा । 'भार्म्यश्वः' भृम्यश्वस्य पुत्रः । 'भृम्यश्वः' भृमयोऽस्य अश्वाः। अश्वभरणाद्वा॥ 'पितुः' इति अन्ननाम । पातेर्वा । पिवतेर्वा । प्यायतेर्वा । तस्य एषा भवति ॥३ [२४] ॥ अर्थ:- "इमं तम्०" युद्ध के समाप्त होते ही, जब कि- वृषभ के साथ गाड़ी में जुता हुआ ही द्रुघण था, किसी ने मुद्गल ऋषि से पूछा कि- तुमने किस की सहायता से राजा को जीता ? मुद्गल ने द्रुघण की ओर हाथ करके कहा कि- "इमं तं पश्य०" तू देख- उस इस बैल के साथ संयुक्त 'काष्ठा' गाड़ी के मध्यमें जुतेहुये या युद्धकेमध्यमेंभिड़े हुये द्रुघण को, जिससे मैं मुद्गल ने एक लाख गौएं युद्धों में जीती हैं। 'पूतनाज्य' यह संग्राम का नाम है । क्यों ? पृतनाओं के अजन (गमन) करने से । क्यों कि- उसमें पृतनायें या सेनायें गमन करती हैं। अथवा पृतनाओं के जय करने से यह पूत-

हिन्दी निरुक्त ( २४८ ) ६ अ० ३ पा० ४ खं० नाज्य है । क्यों कि- उसमें एक पक्षी की सेनायें दूसरे पक्ष की सेनाओं को जय (परास्त) करती हैं । 'मुद्गल' क्या ? मुद्गवाला = मूंग (अन्न) वाला। या मुद्गिल = मूंगों के गिलने वाला । [खाने वाला] अथवा मदन (काम) को गिलने वाला(जितेन्द्रिय)। अथवा मदंगिल = मद को निगलने वाला । अथवा मुदंगिल = हर्ष को निग- गलने वाला (विरक्त) । 'भार्म्यश्व' क्या ? भृम्यश्व का पुत्र । 'भृम्यश्व' क्या ? भूमि [घूमने वाले] इसके अश्व [घोड़े] हैं । अथवा अश्वों के भरण [पोषण] करने से वह 'भृम्यश्व' है। 'पितुः' (१९) यह अन्न का नाम है । कैसे ? रक्षा अर्थ में 'पा' [अदा० प०] धातु से है । क्यों कि- वह प्राणियों की रक्षा करता है । अथवा पान अर्थ में 'पा' (भ्वा० प०) धातु से है । क्यों कि- उसे प्राणी क्षुधाके निवारणार्थ पान करते हैं । अथवा वृद्धि अर्थ में 'प्याय' (भ्वा० आ०) धातु से है । क्यों कि- उससे प्राणी पुष्ट होते हैं । उस 'पितु' (अन्न) की यह ऋचा है ॥३ (२४)॥ (खं० ४) निरु०- “पितुं नु स्तोषं महो धर्म्माणन्तविषीम् । यस्य त्रितो व्योजसा वृत्रं विपर्व मर्दयत् ॥” (ऋ० सं० २, ५, ६, १) ॥ तं पितुं स्तौमि, महतो धारयितारं बलस्य, 'तविषी' इति बलनाम । तवतेर्वा वृद्धिकर्मणः। यस्य त्रितः 'ओजसा' बलेन

हिन्दी निरुक्त (२४६) ९ अ० ३ पा० ५ खं० 'त्रितः' त्रिस्थानः = इन्द्रः । 'वृत्रं' विपर्वाणं मर्दयति ॥ 'नद्यः' व्याख्याताः । तासाम्- एषा भवति ॥२(२५) अर्थः- "पितुं नु०” इस ऋचा का अगस्त्य ऋषि है। (अहं) मैं (तम्) उस 'महः' (महत्) महान् 'तविषीम्' (बलस्य) बलके 'धर्त्तारम्' [ धारयितारम् ] धारण करने वाले 'पितुम्' (अन्नम्) अन्न को 'स्तोषम्' (स्तौमि) स्तुति करता हूं 'यस्य' जिसके 'ओजसा' [बलेन] बलसे 'त्रितः' (त्रिस्थानः) त्रिलोकी के स्वामी [इन्द्रः] इन्द्र ने 'वृत्रम्' वृत्रको 'विपर्वम्' (विगतसन्धिपर्वाणम् ) उसके सन्धियों के बन्धनों को तोड़ कर 'विमर्द्दयत्' खूब मारा- जिससे कि- यह फिर न आवे ॥ 'तविषी' यह बल का नाम है। अथवा वृद्धि अर्थ में 'तु' (अदा० प०) धातु से है। क्यों कि- वह सब वस्तुओं से बड़ा है । 'नद्यः' (२०) [नदियें] ये यहां अवसर में आई हैं, किन्तु इनकी व्याख्या “नदना भवन्ति शब्दवत्यः” (अ० २ पा० ७ खं० २) यहां पर होचुकी । उन नदियों की यह ऋचा है ॥ ४ (२५) ॥ ( खं० ५ ) निरु० " इमं मे गङ्गे यमुने सरस्वति शुतुद्रि

हिन्दी निरुक्त ( २६० ) ६ अ० ३पा० ५ खं० स्तोमं सचता परुष्ण्या । असिक्न्या मरुद्वृधे वितस्तयार्जीकीये शृणुह्या सुषोमया ॥” (ऋ०सं० ८, ३, ६, ५ ) ॥ इमंमे गङ्गे! यमुने! सरस्वति! शुतुद्रि! परुष्णि! स्तोमम्, आसेवध्वम्, असिक्न्या चसह, मरुद्वृधे! वितस्तयाच, आर्जीकीये! आशृणुहि सुषोमया च, इतिसमस्तार्थः॥ अथ- एकपदनिरुक्तम्- 'गंगा' गमनात् । 'यमुना' प्रयुवती गच्छति- इति वा । प्रवियुतं गच्छति- इति वा । 'सरस्वती' 'सरः' इति उदकनाम। सर्त्तेः। तद्वती । 'शुतुद्री' शुद्राविणी = क्षिप्राविणी । आशुतुन्ना- इव द्रवति इति वा । 'इरावती ' = 'परुष्णी'- इत्याहुः । पर्ववती । भास्वती । कुटिलगामिनी । 'असिक्नी' अशुक्ला = असिता । 'सितम्'-इति वर्णनाम । तत्प्रतिषेधः असितम् । 'मरुद्वृधाः' सर्वा नद्यः । मरुतःएनाः वर्द्धयन्ति । 'वितस्ता' अविदग्धा । विवृद्धा । महाकूला । 'आर्जीकीयां' = 'विपाट्'- इत्याहुः । ऋजीक-

हिन्दी निरुक्त ( २५१ ) ६ अ० ३ पा० ५ खं० प्रभवा वा । ऋजुगामिनी वा । ‘विपाट्’ विपाट- नाद् वा । विप्राशनाद् वा । विप्रापणाद् वा । पाशाः अस्यां न्यपाश्यन्त वसिष्ठस्य मुमूर्षतः तस्माद् ‘विपाट्’ उच्यते । पूर्वम्- आसीद् ‘उरुञ्जिरा’ । ‘सुषोमा’ = सिन्धुः । यद्- एनाम्- अभिप्रसु- वन्ति नद्यः ॥ ‘सिन्धुः’ स्यन्दनात् ॥ ‘आपः’ आप्नोतेः । तासाम्- एषा भवति ॥ ५ (२६) ॥ अर्थः—“इमं मे०” हे मरुद्वृधे । = मरुतों से बढाई जाने वाली ! गङ्गे ! (१) हे ‘यमुने !’ (२) हे ‘सरस्वति !’ [३] हे ‘शुतुद्रि !’ (४) हे ‘परुष्णि !’ (५) (यूयम्) तुम सब ‘मे’ मेरे ‘इमं’ ‘स्तोमम्’ इस स्तोत्र को ‘आ-सचत’ (आसेवध्वम्) सेवन करो = उस पर ध्यान दो । हे ‘ मरुद्वृधे ! ’, ‘आर्जीकीये !’ (६) [त्वमपि] तूभी ‘असिक्न्या-’ (७) ( सह ) असिक्नी के साथ ‘वितस्तया’ (८) (चसह)और वितस्ता के सहित ‘सुषोम- या’(च)और सुषोमा नदी के सहित ‘आ-शृणुहि’ इधर ध्यान देकर मेरे स्तोत्र को सुन ॥ यह समस्त (मिलित) अर्थ है । अब एक पद निरुक्त है- ‘गङ्गा’ क्यों ? गमन से- गति अर्थ में ‘गम’ ( भ्वा०प०) धातु से है। क्यों कि- वह गमन करती है- चलती है। अथवा प्राणियों को उत्तम लोक को लेजाती है (१) । ‘यमुना’ क्यों? प्रप्रथन करती हुई जाती है- अपने जलों

हिन्दी निरुक्त ( २५२ ) ६ अ ० ३ पा ० ५ खं ० को और नदियों से मिलाती हुई चलती है।अथवा 'प्रवियुत' होकर चलती है-अपने तरङ्गो से स्थिर हुई जैसी चलती है [यह भाव त्रिवेणी संगमपर प्रयाग में देखा जासकता है] (२)। 'सरस्वती क्या ?'सरस्' यह जल का नाम है।'सृ' (जु०प०) धातु से है। तद्वती = सरस्‌वती = सरस्‌वाली होने से 'सरस्वती है वह विशेष प्रकार के जल वाली होने से 'सरस्वती' है। क्यो कि- राजसूय यज्ञ में सारस्वती जलो का अभिषेक के अर्थवाद (कथन) में देखा जाता है- “वरुणस्य वा अभि- षिच्यमानस्येन्द्रियं वीर्य्य मपाक्रामत्, तत् त्रेधा- भवत, भृगुस्तृतीयमभवत्, श्रायन्तीयं सरस्वती तृतीयं प्राविशत्” अर्थात्- अभिषेक किये जाते हुयेवरुण का इन्द्रिय वीर्य्य निकला,वह तीन भागोंमें हुआ, एकतृतीयंश भृगु हुआ , एक आयन्तीय और एक तृतीय भाग सरस्वती होकर प्रविष्ट हुआ । प्रयोजन यह कि- इसमें जो वरुण देव के वीर्य का तेज है, वही इसमें विशेष धर्म है,उसी के कारण यह'सरस्वती' है ( ३ )। 'शुतुद्री' क्यों ? 'शुद्राविणी' सो क्या ? शीघ्र बहने वाली 'शु' यह शीघ्र का नाम है। अथवा 'आशुतुन्ना इव द्रवति' शीघ्र तुन्न = किसी से वेधी हुई जैसी बहती है। 'आशु' से 'शु', 'तुन्ना' से 'तु' और 'द्रवति' से 'द्रु' लेकर 'शुतुद्री' शब्द बना ( ४ )। इरावती को 'परुष्णी' इस नाम से कहते हैं। वह 'परुष्णी'क्यों? पर्ववती = ग्रन्थि वाली होने से । क्याहुआ? वह कुटिलगामिनी है- टेढी मेढी चलती है, उसमें उसके

हिन्दी निरुक्त ( २५३ ) ९ अ० ३ पा० ५ खं० कुटिल भाव ही ग्रन्थि रूप हैं। अथवा 'भास्वती' होने से पर्ववती होकर 'पर्वणी' है। इस अर्थ में भासें = कान्तिये' ही पर्व हैं (५)। 'असिक्नी' क्यों? वहअशुक्ला है। सो क्या ? असिता = काली। सो कैसे ? 'सित' यह सुपेद वर्ण( रंग ) का नाम है। उसका निषेध 'असित' होता है। उस से काले जल वाली 'असिक्नी' है (६)। 'मरुद्वृधा' क्यों ? सब नदियें— यह सब नदियों का साधारण विशेषण है। क्यों कि—मरुत् उन्हें वृष्टि के द्वारा बढ़ाते हैं । इस लिये इस पद को मन्त्र में प्रत्येक नदी के नाम के साथ विशेषण देना चाहिये- हे मरुद्वृधे ! गङ्गे ! हे मरुद्वृध यमुने ! इत्यादि । 'वितस्ता' क्यों ? वह 'अविदग्धा' है और नदियों के समान यह दग्ध नहीं हुई- जली नहीं । क्यों कि— वैदेहक नाम एक अग्नि है, सुना जाता है कि—उसने और सबनदियों को जला दिया था औरइसे नहींजलाया'यह बात सामिधेनी ब्राह्मण में जानी जाती है। अथवा विवृद्धा बहुत बड़ी होने से या महाकूला होने से वह वितस्ता है (७)। 'आर्जीकीया' को 'विपाट्' या 'विपाशा' इस नाम से कहते हैं। 'आर्जीकीया' क्यों ? वह ऋजीक पर्वत से निकली है । अथवाऋजु(सीधा)गमन करती है।'विपाट्'क्यों ?'विपाटन से। क्यों कि- वह बहुत वेग वाली है, इससे चलती हुई पृथ्वी को पाटन करती है- फाड़ती है। अथवा विपाशन से = तोड़ने से इसमें क्या तोड़ा गया है ? सुना गया है कि-पुत्रमरण के शोकसे अपने को पाशों से बांध कर वसिष्ठ इस नदी में परने के अर्थ डूबे थे, उनकी ये सब फांसियां

हिन्दी निरुक्त ( २४४ ) ६ अ० ३ पा० ५ खं० जलसे टूट गईं, उस काल से इसका 'विपाट्' नाम कहा जाता है । उससे पहिले यह नदी 'उरुञ्जिरा' नाम से थी । 'उरु- ञ्जिरा' नाम बहुजला का है । (८) 'सुषोमा' नाम सिन्धु नदी का है। क्योंकि-और नदियां इसे अभिमसय = संगम करती हैं । 'सिन्धु' क्यों ? स्यन्दन से = बहने से । क्योंकि-वह वेग से बहता है (६) । 'आपः' (२१) (जल) यह पद व्याप्ति अर्थ में 'आप' (स्वा०प०) धातु से है। क्योंकि इनसे सब व्याप्त होता है । उन जलों की यह ऋचा है-॥ ५ (२६) ॥ व्याख्या । हमारे वेदानभिज्ञ वैदिक सहयोगी जो गङ्गा आदि तीर्थों में पावन शक्ति को नहीं मानते और उसका वेदमन्त्रों में अभाव समझ कर पुराणों पर खुनसाया करते हैं, उन्हें "इमं मे गङ्गे०" यह मन्त्र पढकर कुत्साकलुषित अपनी बाणी को "हे गङ्गे" एक बार कहकर धोडालना चाहिये । इस मन्त्र में एक ही साथ सब पवित्र नदियों के नाम हैं किन्तु सब में पहिले "गंगे" पद है, इससे "नदीनां च यथा गंगा" वाक्य का मूल भी यही मन्त्र है। क्योंकि- "अभ्यर्हितं पूर्वम्" 'पूज्य का नाम पहिले होता है' यह स्मृति है । इस मन्त्र के भाष्य में भाष्यकार मन्त्र के व्याख्यान करने की एक रीति प्रदर्शित करते हैं, जैसे-"इति समस्तार्थः"

हिन्दी निरुक्त ( २५५ ) ६ अ० ३ पा० ६ खं० “अथ एकपदानिरुक्तम् ” पहिले मन्त्र का समस्त या मिलित अर्थ करना चाहिए और फिर एक २ पदका निर्वचन क्योंकि-बीचमें एक २ पद की स्वतन्त्र २ व्याख्या करने से वाक्यार्थ का ग्रहण विलम्बित हो जाता है ॥ ५ ( २६ ) ॥ (खं०६) [निरु०-आपोहिष्ठामयो भुवस्तान ऊर्जेदधातन । महेरणाय चक्षसे ॥ ” [ ऋ० सं०७,६,५,१ ] ॥ आपो हि स्थ सुखभुवः, तानो अन्नाय धत्त, महते च नो रणाय रमणीयाय च दर्शनाय ॥ ‘ओषधयः’ ओषद् धयन्ति-इति वा । ओषति एना धयन्ति इति वा । दोषं धयन्ति-इति वा । तासाम्-एषा भवति- ॥ ६ ( २७ ) ॥ अर्थः-“आपोहिष्ठा०”इस ऋचाका सिन्धुद्वीप ऋषि है। हे ‘आपः ! ’ जल ! (यूयम्) तुम ‘आपः’ व्यापन करने वाले ‘स्थ’ हो । ‘मयोभुवः’ ( सुखभुवः ) सुखको उत्पन्न करने वाले हो । ‘ताः’ सो आप ‘नः’ हमें ‘ऊर्जे’ ( अन्नाय ) अन्न के लिये ‘दधातन’ ( धत्त = धारयत ) धारण करो-जिसप्रकार हम अन्नको प्राप्त हों ऐसा करो । ‘महे-रणाय’ (महते रमणी- याय ) और महान् रमणीय = सुन्दर धनके अर्थ, और ‘चक्षसे’ ( दर्शनाय ) श्रुति, स्मृति में कहेहुए अर्थ के यथार्थ ज्ञान के लिये हमें धारण करो-जिसप्रकार यह सब हमें मिले ऐसाकरो। ‘ओषधयः’ (२२) (ओषधिएं ) क्यों ? ‘ओषद् धयन्ति’ जो कुछ शरीर में क्षय आदि रोग होता है, उसे सेवन की

हिन्दी निरुक्त ( २५६ ) ६ अ० ३ पा० ७ खं० हुईं नाश करदेती हैं या पानकर जाती हैं। अथवा ‘ओषति एना धयन्ति’ किसी अङ्ग को रोगी होने पर प्राणी इन्हें पान करते हैं। इन दोनों व्याख्याओं में ‘ओषति’ (भ्वा०प०) धातु से पूर्वभाग और ‘धयति’ (भ्वा० प०) धातु से दूसरा भाग है। मिलकर ‘ओषधि’ शब्द बनजाता है। पहिली व्याख्या में कर्तृ कारक और दूसरी में कर्म कारक वाच्य है अथवा ‘दोषं धयन्ति’ वात, पित्त आदि दोष को पान करती हैं, इस से ये ‘ओषधि’ हैं। उन (ओषधियों) की यह ऋचा है— ॥ ६ (२७) ॥ (खं० ७) निरु०– "या ओषधीः पूर्वा जाता देवेभ्य- स्त्रिर्युगं पुरा। मनैनुबभ्रूणामहं शतं धामानि सप्त च॥” (ऋ०सं० ८, ५, ८, १) ॥ या ओषधयःपूर्वा जाता देवेभ्यः त्रीणि युगानि पुरा, मन्ये नु तद् बभ्रूणाम्– अहं बभ्रुवर्णानां हरणानां भरणानाम्– इति वा। ‘शतं धामानि सप्त च’ । धामानि त्रयाणि भवन्ति— स्थानानि, नामानि, जन्मानि–इति। जन्मानि अत्रअभि- प्रेतानि। सप्त शतं पुरुषस्य मर्मणां, तेषु एना दधति– इति वा ॥ ‘रात्रिः’ व्याख्याता। तस्य एषा भवति ॥ ७[२८] ॥

हिन्दी निरुक्त ( २५७ ) ६ अ० ३ पा० ७ खं० अर्थ:-“ या ओषधीः” यह ऋचा ओषधि- सूक्त में पहिली ही है । अग्नि चयन कर्म में इस मन्त्र से क्षेत्र में ग्राम्य और वन्य (बनकी) ओषधियें बोई जाती हैं । 'याः' जो 'ओषधीः' ( ओषधयः ) ओषधियें ' देवेभ्यः' देवताओं से 'त्रियुगम्' (त्रीणि युगानि) तीन युग'पूर्वाः'पहिले 'जाताः' उत्पन्न हुई हैं—आद्य कल्प में कलि, द्वापर, और त्रेता युग से पूर्व कृतयुग में देवताओं से पहिले जन्मी हैं, क्यों कि— अन्न के विना देवताओं का जीवन या उनकी स्थिति नहीं हो सकती इससे ये देवताओं से पहिले ही हुईं, ' तद् ' (तांसाम्) उन 'बभ्रूणाम्'(बभ्रुवर्णानाम् ) कपिल वर्णवालियों के [हरणानाम् ] अथवा भूख आदि को हरने बालियों के (भरणानाम्—इति वा) अथवा प्राणियों के भरण = पोषण करने बालियों के 'अहम्' मैं 'शतम्' सौ (१००) (सप्त-च)और सात (७) कुल (१०७) धामों को 'मन्वे' [मन्ये] मानता हूं । धाम क्या? 'धाम शब्द के तीन अर्थ होते हैं—स्थान(१) नाम (२) और जन्म (३) उनमें यहां पर जन्मों से अभिप्राय है— अर्थात्— ओषधियों की एक सौ सात (१०७) जातियों को मानता हूं = जानता हूं । अथवा पुरुष के एक सौ सात ( १०७ ) कर्म- स्थान हैं, सभ्हीं में ये ओषधिये' प्राणियों को धारण करती हैं । इस पक्ष में ' धाम ' नाम स्थान का हो जाता है ॥ 'रात्रि'[२३]पद व्याख्यान किया जाचुका— “रातेर्दा- नकर्मणः” [निरु० २ अ०६ पा० १ खं० ]॥ “तस्याः” उस 'रात्रि' की यह ऋचा है ॥७(२८)||

(खं० ८) निरु०- “आ रात्रि ! पार्थिवं रजः पितुरप्रायि धामभिः । दिवःसदांसि बृहती वितिष्ठसे आत्वेषं वर्त्तते तमः ॥” (अथ०सं०का०१९अ०६सू०४७) । आपूपुरः त्वं रात्रि! पार्थिवं रजःस्थानैर्मध्यमस्य, दिवः सदांसि बृहती महती वितिष्ठसे आवर्त्तते त्वेषं तमो रजः ॥ ‘अरण्यानी’ अरण्यस्य पत्नी । ‘अरण्यम्’ अपार्णम् । ग्रामाद् अरमणं भवति इति वा । तस्य एषा भवति ॥८ [२९] ॥ अर्थ.-“आ रात्रि !” इस ऋचा का कुशिक ऋषि है अथवा रात्रि । हे ‘रात्रि !’ (त्वम्) तूने ‘पार्थिवं- रजः’ पृथिवी लोकको ‘आ- अप्रायि’ [ आपूपुरः ] पूर्ण किया है— अन्धकार से व्याप्त किया है । क्या इतना ही ? नहीं— ‘पितुः’ [मध्यमस्य] मध्यम लोक के धामभिः [स्थानैः] स्थानों के सहित- अन्तरिक्ष लोक को भी अन्धकार से छादेती है । क्या यही ? नहीं— ‘दिवः’ [द्युलोकस्य] द्यु लोक के ‘सदांसि’ स्थानों को भी-जिन में द्युलोक वासी जन निवास करते हैं अंधेरे से ढांपलेती है । ‘बृहती’ (महती) बड़ी ( त्वम् ) तू ‘वितिष्ठसे’ दबाकर स्थित होती है— क्यों कि- तू महती है, इस से दूर देशमें रहती हुई

हिन्दी निरुक्त ( २६९ ) ६ अ० ३पा० ६ खंड भी जम करके स्थित होती है। इतनाही नहीं किन्तु - 'त्वेषम्' ( महत् ) अपार 'तमः' ( रजः ) अंधेरा 'आवर्तते' लौटता है-इतना अधिक तेरा अन्धकार है कि-वह सारी त्रिलोकी को पूरण करके भी बचता है और वह इधर ही '( पृथिवी लोक में ) लौट आता है। ऐसे प्रभाव वाली तू हमारे लिये कल्याण रूप हो ॥ 'अरण्यानी' (२४) क्या ? अरण्य (वन) की पत्नी (स्त्री) । 'अरण्य' क्यों ? वह 'अपार्ण ' = अपगतजल = निर्जल होता है। अथवा ग्राम की अपेक्षा अरमण = असुन्दर होता है। “तस्या०”उस (अरण्यानी) की यह ऋचा है-॥८(२६) ॥ ( खं०६ ) निरु०-“अरण्यान्यरण्यान्यसौ या प्रेव नश्यसि कथा ग्रामं न पृच्छसि न त्वा भीरिव विन्दती ३॥ ( ऋ० सं० ८, ८, ४, १) ॥ 'अरण्यानि !' इति एनाम् आमन्त्रयते । या असौ अरण्यानि वनानि पराची इव नश्यसि, कथं ग्रामं न पृच्छसि, 'न त्वा भीर्विन्दति-इव' इति 'इवः' परिभयार्थेवा । 'श्रद्धा' श्रद्धानात् । तस्या एषा भवति-॥ ९ [३०] ॥ अर्थ:- “अरण्यान्यरण्यानि०” इस ऋचाका ऐरम्मद्

हिन्दी निरुक्त ( २६० ) ६ अ० ३ पा० ६ ख० देवमुनि ऋषि है। पहिला 'अरण्यानि' पद सम्बोधन एक- वचनान्त (स्त्री०) है और दूसरा 'अरण्यानि' द्वितीया बहु- वचनान्त(नं०) है। दिङ्मोह (दिशाओं की भ्रान्ति) से युक्त हुआ मन्त्र का द्रष्टा ऋषि वन में डरता हुआ अरण्य = वन की अधिष्ठात्री देवता से कहता है:- 'अरण्यांनि' इस पद से इस वन देवता को सम्बोधन करता है-हे'अरण्यानि' वनदेवते! 'या' जो 'असौ' (दृश्यमाना) देखी जाती हुई (त्वम्) तू 'अरण्यानि' (वनानि) वनों के प्रति केवल 'प्रेव' (पराची इव) नहीं लौटती हुई जैसी 'नश्यसि' अदृष्ट होजाती है- मैं इस भयावने वनमें डरता हूं, तू तो डरती नहीं, बल्कि- उसके अभिमुख जाती हुई उसी में लय होजाती है, इससे मैं कहता हूं-'कथा ग्रामं न पृच्छसि न त्वा भीरिव विन्दती ३" अर्थात्-'कथा (कथम्) क्यों 'ग्रामम्' जन- समूह को 'न' नहीं 'पृच्छसि' तू पूछती है। 'भीः' भय 'इव' जैसे 'त्वा' तुझे'न' नहीं'विन्दति' प्राप्त होता है। अथवा 'इव' शब्द परिभय = थोड़े भय अर्थ में है- जरा भी तुझे भय नहीं लगता। जब किसी को भय होता है, तो वह और लोगों को पुकारता है, उनका शरण लेता है, किन्तु तू किसी को नहीं पूछती' इसी से जानता हूं कि- तुझे भय जैसा या जरा भी भय नहीं लगता। मुझे भी तू अपने समान निर्भय बना, यह मैं आशीः मांगता हूं । 'श्रद्धा' (२५) क्यों ? 'श्रत्' = सत्य के धान = धारण से 'श्रत्' नाम और धारण अर्थ में 'धा' (जु० उ०) धातु से 'श्रद्धा' पद बनता है। क्यों कि-इसमें सत्य का धारण होता है, इसी से यह 'श्रद्धा' है। धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष में यह इसी

हिन्दी निरुक्त ( २६१ ) ६ अ० ३ पा० १० खं० प्रकार है' ऐसी जो बुद्धि उसका अधि देवता का नाम 'श्रद्धा' है, और वह अग्नि देवता ही है, क्यों कि- सब प्रकाश अग्नि का ही है । उस 'श्रद्धा' की यह ऋचा है ॥६ (३०) ॥ ( खं० १० ) निरु०-“श्रद्धयाऽग्निःसमिध्यते श्रद्धया हूयतेहविः। श्रद्धां भगस्य मूर्द्धनि वचसा वेदयामसि ॥ ” [ ऋ० सं० ८, ८, ९, १ ] श्रद्धया अग्निः साधु समिध्यते, श्रद्धया हविः साधु हूयते, श्रद्धां भगस्य भागधेयस्यमूर्द्धनि प्रधानाङ्गे वचनेन आवेदयामः । 'पृथिवी' व्याख्याता । तस्य एषा भवति ॥१०(३१) ॥ अर्थः- श्रद्धयाग्निः०”इस ऋचा का श्रद्धा कामायनी ऋषि है । (यः एव) जो ही 'अग्निः' अग्नि 'श्रद्धया' आस्तिक्यबुद्धि को अवलम्बन करके [कर्मणि] कर्म में 'समिध्यते' दीपन किया जाता है, वही (साधु) 'समिध्यते' भले प्रकार दीपन किया जाता है । किन्तु जो अश्रद्धा से अग्नि जलाया जाता है, वह फल शून्य होने से नहीं जलाया हुआ = व्यर्थ जलाया हुआ होता है । इसी प्रकार जो 'हविः' 'श्रद्धया' श्रद्धा से 'हूयते' होम किया जाता है, वही 'साधु' ठीक होम होता है । [वयम्] हम 'श्रद्धाम्' श्रद्धा को 'भगस्य' (भागधेयस्य) कर्म के 'मूर्द्धनि

[ प्रधानाङ्गे ] मूर्द्धा में = प्रधान अङ्ग में 'वचसा' (मन्त्रगतेन) मन्त्र रूप वचन से 'आवेदयामसि' (आवेदयामः) आवेदन कर- ते हैं श्रद्धा ही धर्म का शिर है- प्रधान अङ्ग है, श्रद्धाके विना धर्म का लाभ नहीं होता, यह हम मन्त्र वाक्य से ही पुकार कर कहते हैं- श्रद्धा रहित को धर्म नहीं मिलता।"नाश्रद्द- धानाय हविर्जुषन्ति देवाः" जो सत्य को धारण नहीं करता उसके हविः को देवता सेवन नहीं करते। "अश्रद्धा- मनृते दधाच्छ्रद्धां सत्ये प्रजापतिः" प्रजापति (ब्रह्मा) ने अश्रद्धा को अनृत [ मिथ्या ] में और श्रद्धा को सत्य में धारण किया है। 'पृथिवी' (३६) व्याख्यान की जाचुकी " अथ वै दर्शनेन पृथुः" [ नि०, १ अ०४ पा० ३ खं० ] । "तस्या०" उस पृथिवी की यह ऋचा है-॥१०(३१)॥ ( खं० ११ ) निरु०-"स्योना पृथिवि भवानृक्षरा निवेशनी यच्छा नः शर्म सप्रथः ॥” [ ऋ०सं०१,२,६,५य० वा०सं० ३५, २१]॥ सुखा नः पृथिवि ! भव। अनृक्षरा निवेशनी । 'ऋक्षरः' कण्टकः। ऋच्छतेः । 'कण्टकः' कन्तपो वा । क्रन्ततेर्वा । कण्टते- र्वा स्याद् गतिकर्मणः ।

हिन्दी निरुक्त ( २६३ ) ६ अ० ३ पा० ११ खं० उद्गततमो भवति । यच्छ नः शर्म यच्छन्तु शरणं सर्वतः पृथु । ‘ अप्वा ’ व्याख्याता । तस्या एषा भवति—॥ ११ (३२) ॥ , अर्थः-“स्योना पृथिवि०” इस का मेधातिथि ऋषि है । हिरण्यनाश की प्रायश्चित्तेष्टि में भूमिदेवताक एक कपाल पुरोडाश की पुरोऽनुवाक्या है । हे 'पृथिवि ! (त्वम्) तू ‘ नः ’ (अस्माकम्) हमारी 'स्योना' (सुखा) सुखरूप 'भव' हो कैसी ? 'अनृक्षरा' (निष्क- ण्टका) निष्कण्टक और 'निवेशनी' निवास के योग्य हो । 'नः' हमारे लिये 'सप्रथः' (सर्वतः-पृथु) सब से मोटा 'शर्म' सुख 'यच्छ' दे ॥ 'ऋक्षर' क्या ? कण्टक (कांटा) । कैसे ? ‘ऋच्छ’ (तु०प०) धातु से । 'कण्टक' क्यों ? कन्तप = 'किसको मैं तपाऊं', इस लिये निकला हुआ है । अथवा छेदन अर्थ में 'कृत' (तु० प०) धातु से है । क्योंकि-कृन्तन = छेदन करता है। अथवा गति अर्थ में 'कण्ट' [भ्वा०प०] धातु से है। क्योंकि-वह वृक्ष से ऊपर को गया हुआ = निकला हुआ होता है । 'अप्व्वा' (२७) [भय या व्याधि] व्याख्यान की जाचुकी “ यदेनया विद्धोऽपवीयते व्याधि र्वा भयंवा ” [ निरु० ६ अ० ३ पा० ३ खं० ] ॥ “तस्याः०”उस अप्वा की यह ऋचा है-॥ ११ [३२] ॥

हिन्दी निरुक्त ( २६४ ) ९ अ० ३ पा० १२ खं० ( खं० १२ ) निरु०- "अमीषां चित्तं प्रति लोभयन्ती गृहाणा- ङ्गान्यप्वे परेहि । अभिप्रेहि निर्दह हृत्सु शोकैर- न्धेनामित्रास्तमसा सचन्ताम् ॥ [ ऋ०सं०८,५, २३, ६ । सा०सं० उ० आ० ९, ३, ५, १ ] (अथ० सं० ३, २, ५ ) ॥ अमीषां चित्तानि प्रज्ञानानि प्रतिलोभयमाना गृहाण अङ्गानि अप्वे ! परेहि अभिप्रेहि निर्दह एषां हृदयानि शोकः अन्धेन अमित्राः तमसा संसेव्यन्ताम् ॥ 'अग्नायी' अग्नेः पत्नी । तस्या एषा भवति- ॥ १२ ( ३३ ) ॥ अर्थ:- "अमीषाम्०" इसका अप्रतिरथ ऋषि है। हे 'अप्वे !' व्याधे ! ( त्वम् ) तू 'अमीषाम्' उन हमारे शत्रुओं के 'चित्तम्' ( चित्तानि = प्रज्ञानानि ) चित्तों को या इन्द्रियों को 'प्रतिलोभयन्ती' ( प्रतिलोभयमाना ) क्षोभित करती हुई 'अङ्गानि' उनके अङ्गों को 'गृहाण' पकड़ 'परेहि' इन्हें दूर लेजा, 'अभिप्रेहि' इनके अभिमुखजा, और फिर ( एषाम् ) इनके 'हृत्सु' ( हृदयानि ) हृदयों को 'शोकैः' शोकों से 'निर्दह' जला 'अन्धेन' गाढे 'तमसा' अन्धेरे से 'अमित्राः' शत्रुओं को 'सचन्ताम्' ( संसेव्यन्ताम् ) सेवन कर = उन्हें व्याप्त कर ॥

हिन्दी निरुक्त ( २६५ ) ६ अ० ३ पा० १३ खं० 'अग्नायी' ( २८ ) अग्नि की पत्नी ( स्त्री ) “तस्याः०” उस अग्नायी की यह ऋचा है-॥ १२(३३)॥ ( खं० १३ ) निरु०-“इहेन्द्राणीमुपह्वये वरुणानीं स्वस्तये । अग्नायीं सोमपीतये ॥” (ऋ०सं० १, २, ६, २ ) ॥ इति सा निगदव्याख्याता ॥ १३ [३४] ॥ इति नवमाध्यायस्य तृतीयः पादः ॥ ९, ३ ॥ अर्थः-“इहेन्द्राणीम्०” 'इह' इस कर्म में 'इन्द्राणीम्' इन्द्र की पत्नी को 'वरुणानीम्' वरुणकी पत्नी को और 'अग्नायीम्' अग्निकी पत्नी को 'सोमपीतये' सोम के पीने के अर्थ और 'स्वस्तये' अपने कल्याण के अर्थ 'उपह्वये' बुलाता हूं ॥ यह ऋचा अपने उच्चारणसे व्याख्यात है ॥ १३ (३४)॥ यद्यपि इस मन्त्र में इन्द्राणी, वरुणानी और अग्नायी तीनों देवताओं का आवाहन है, इस से इसे केवल अग्नायी की ही कहना उचित नहीं बल कि-सोम पान के संबन्ध से इसे मध्यम देवता की कहना चाहिए, तथापि “सोमं पिब मन्दसानो गणश्रिभिः” [ऋ०सं० ४, ३, १५, ८] इस ऋचा में अग्निको भी सोमपान का संबन्ध कहागया है, इस लिये 'अग्नायी'के लिये कहना भी उपपन्न होता है। किंच भाष्य- कार अग्नायी शब्द उदाहरणार्थ उपयुक्त होनेकेकारण इस ऋचा को यहां उद्धृत करते हैं, इससे देवता विशेषका सम्बन्ध कोई उत्पन्न नहीं होता। केवल यहां अग्नायी शब्द के संयोग से उसके सम्बन्ध का अनुवादमात्र है, किन्तु विद्यमान देवतान्तर