नीति शतक (भर्तृहरि - डॉ. राकेश शास्त्री हिन्दी व्याख्या सहित)
Niti Shataka of Bhartrihari Hindi
महाराज भर्तृहरि द्वारा
स्रोत: Neeti Shataka with Sanskrit Shlokas, Anvaya & Hindi Commentary by Dr. Rakesh Shastri (उद्गम)
नीतिशतकम् ४७
जिस समय पर्वतराज हिमालय के पंखों को काटा जा रहा था, तभी उसका पुत्र मैनाक स्वयं को बचाने के लिए समुद्र में जाकर छिप गया।
इसी घटना की ओर संकेत करते हुए कवि कहता है कि— शक्तिशाली इन्द्र के वज्र के द्वारा, पर्वतों के पंखों को काटते समय टकराने के कारण अग्नि की ऊँची-ऊँची चिनगारियाँ निकलती थी, ऐसे भयावह समय में जब पिता हिमालय के पंख काटे जा रहे थे तब उसका पुत्र मैनाक स्वयं को बचाने के लिए भाग कर समुद्र के जल में जाकर छिप गया। मैनाक के इस घृणित कार्य के प्रति ही निन्दा व्यक्त करता हुआ कवि कहता है कि भले ही मैनाक के पंख क्यों नहीं कट जाते, प्राण ही क्यों नहीं चले जाते, किन्तु उसका आपत्तिग्रस्त पिता को छोड़कर आत्मरक्षा के लिए समुद्र में जाकर छिपना किसी भी दृष्टि से उचित नहीं था, क्योंकि पिता के आपत्ति में पड़ने पर पुत्र का कर्तव्य होता है कि वह अपने प्राणों की बाजी लगाकर भी अपने पिता की रक्षा करे।
विशेष— १. वज्र जैसी कठोर वस्तु जब पर्वतों के कठोर पंखों से टकराई तो भयावह अग्नि की ज्वालाएँ निकलने लगी तब इस रक्तपात से डरकर पुत्र मैनाक अपने प्राण बचाने के लिए समुद्र जाकर छिप गया।
२. यहाँ मनुष्य की स्वार्थमयी वृत्ति की निन्दा की गई है।
३. शिखरिणीछन्द का प्रयोग हुआ है, लक्षण इस प्रकार है—
रसैः रुद्रैश्छिन्ना यमनसभलागः शिखरिणी।
४. अहह, अव्यय का प्रयोग यहाँ अत्यधिक दुःख की अभिव्यक्ति के लिए हुआ है।
५. पर्यायोक्ति अलंकार का प्रयोग हुआ है।
व्याकरणात्मक टिप्पणी—
१. √दह् + ल्युट् = दहन
२. उत् + √गम् + शतृ = उद्गच्छत्
३. √मुच् + क्त= मुक्तः
४. मदेन सहित समदः (अव्ययीभाव)
५. √छिद् + घञ् = छेदः
६. क्लेशेन विवशे क्लेशविवशे (तृतीया तत्पुरुष)
७. सम् + √पत् + घञ् = सम्पातः (प्रथमा विभक्ति, एकवचन)
८. उत् + √गृ + घञ् = उद्गारः
९. पक्षाणां छेदः (षष्ठी तत्पुरुष) पक्षच्छेदः
१०. बहलदहन + उद्गारगुरुभिः (गुण, आद् गुणः)
११. च + असौ (दीर्घ - अकः सवर्णे दीर्घः)
१२. पत्युः + उचितः (विसर्ग - ससजुषो रुः)
१३. सूनोः + अहह (विसर्ग - ससजुषो रुः)
४८ | श्रीभर्तृहरिविरचितम्
१४. प्रहारैः + उद्गच्छद् (विसर्ग - ससजुषो रुः)
यदचेतनोऽपि पादैः स्पृष्टः प्रज्वलति सवितुरिनकान्तः।
तत्तेजस्वी पुरुषः परकृतनिकृतिं कथं सहते॥३५॥
अन्वय- सवितुः पादैः स्पृष्टः यत् अचेतनः अपि इनकान्तः प्रज्वलति, तत् तेजस्वी पुरुषः परकृतनिकृतिम् कथम् सहते।
अनुवाद- सूर्य की किरणों से स्पर्श किया गया जब अचेतन भी सूर्यकान्त मणि जल उठता है, तब (भला) तेजस्वी पुरुष दूसरे के द्वारा किए गए अपकार को किस प्रकार सहन कर सकता है।
व्याख्या- तेजस्वी व्यक्ति किसी दूसरे द्वारा किए गए अपकार को किसी भी स्थिति में सहन नहीं कर सकते हैं, इसी बात के औचित्य को सिद्ध करते हुए कवि सूर्यकान्त मणि का उदाहरण देते हुए कहता है कि जब पूरी तरह अचेतन, निष्प्राण, जड़ सूर्यकान्त मणि सूर्य जैसे तेजस्वी (व्यक्ति) के किरणों रूपी पैरों से ताडित, (अपमानित) होकर उत्तर में, अपने तेज को प्रदर्शित करते हुए प्रतिकार करती हैं।
यदि अचेतन, निष्प्राण वस्तु की यह स्थिति है तो फिर तेजस्वी व्यक्ति तो सचेतन है। अतः वह दूसरों द्वारा किए गए अपमान को कैसे सहन कर सकता है।
विशेष-
१. स्वाभिमानी व्यक्ति कभी भी दूसरों द्वारा किए गए अपमान को सहन करने में असमर्थ रहता है।
२. सूर्यकान्त मणि की यह विशेषता होती है कि सूर्य की किरणों के सम्पर्क में आने पर वह जल उठती है।
३. आर्या छन्द का प्रयोग हुआ है—
यस्याः पादे प्रथमे द्वादशमात्रास्तथा तृतीयेऽपि।
अष्टादश द्वितीये, चतुर्थके पञ्चदश सार्या॥
४. यत् और तत् पदों का प्रयोग जब और तब अर्थ में हुआ है।
५. दृष्टान्त अलंकार का प्रयोग हुआ है।
व्याकरणात्मक टिप्पणी-
१. यत् + अचेतनः + अपि (झलांजशोऽन्ते, अतो रोरप्लुतादप्लुते)
२. √स्पृश् + क्त = स्पृष्टः (पुल्लिंग, प्रथमा विभक्ति, एकवचन)
३. परैःकृतम् (तृतीया तत्पुरुष) परकृतम्
४. नि + √कृ + क्तिन् (द्वितीया विभक्ति, एकवचन) निकृतिम्
५. √सह् + त (आत्मने, प्रथम पुरुष, एकवचन, लट् लकार)
सिंहः शिशुरपि निपतति मदमलिनकपोलभित्तिषु गजेषु।
प्रकृतिरियं सत्त्ववतां न खलु वयस्तेजसो हेतुः॥३६॥
नीतिशतकम् ४९
अन्वय- सिंहः शिशुः अपि मदमलिन कपोलभित्तिषु गजेषु निपतति, खलु इयम् सत्त्ववताम् प्रकृतिः, वयः खलु तेजसः हेतुः न (भवति)।
अनुवाद- शेर का बच्चा भी मद से मलिन गण्डस्थलों वाले हाथियों पर आक्रमण करता है, निश्चय ही यह तेजस्वियों का स्वभाव (है), आयु ही तेज का कारण नहीं (होती)।
व्याख्या- पराक्रम तेजस्वी प्राणी का स्वभाव ही होता है, चाहे वह किसी भी आयु का क्यों न हो। अतः पराक्रम प्रदर्शन का सम्बन्ध आयु से नहीं, अपितु व्यक्ति के स्वभाव पर निर्भर है।
यही कारण है कि शेर का बच्चा अल्पायु होने पर भी छोटे-मोटे प्राणियों को अपना शिकार नहीं बनाता है, अपितु ऐसे शक्तिशाली हाथी, जिनके गण्डस्थल मदजल के निरन्तर बहने के कारण मलिन हैं, पर ही शिकार करने के लिए आक्रमण करता है।
विशेष- १. पराक्रम का सम्बन्ध आयु से नहीं, अपितु व्यक्ति या प्राणी के स्वभाव से है। २. प्रस्तुत श्लोक में आर्या छन्द का प्रयोग हुआ है, लक्षण पूर्ववत् है। ३. मद-शक्तिशाली एवं नवयुवक श्रेष्ठश्रेणी के हाथी की कनपटियों से निकलने वाला द्रव पदार्थ। ४. काव्यलिंग अलंकार।
व्याकरणात्मक टिप्पणी- १. प्रकृतिः + इयम् (ससंजुषो रुः विसर्ग) प्रकृतिरियम् २. शिशुः + अपि (ससजुषो रुः, विसर्ग) शिशुरपि ३. नि + √पत् + तिप् (लट् लकार, प्रथम पुरुष, एकवचन) निपतति ४. सत्त्व + मतुप् = सत्त्वत् (षष्ठी विभक्ति, बहुवचन) ५. मदेन मलिनाः कपोलानाम् भित्तयः येषाम् तेषु ६. तेजसः + हेतुः (विसर्ग, हशि च)
मालतीकुसुमस्येव द्वे गती स्तो मनस्विनः।
मूर्ध्नि वा सर्वलोकस्य शीर्यते वन एव वा॥३७॥
अन्वय- मालती कुसुमस्य इव मनस्विनः द्वे गती स्तः। सर्वलोकस्य मूर्ध्नि वने एव वा शीर्यते।
अनुवाद- मालती पुष्प के समान मनस्वी की दो स्थितियाँ हैं। (वह या तो) सभी लोगों के ऊपर (रहता है) या (फिर) वन में ही नष्ट हो जाता है।
व्याख्या- जो लोग स्वाभिमानी होते हैं, उनकी स्थिति मालती के फूल के समान दो प्रकार की होती है— जिस प्रकार पुष्प, देवता आदि के मस्तक पर आरूढ होकर सम्मान
५० श्रीभर्तृहरिविरचितम्
प्राप्त करता है या फिर वन में ही नष्ट हो जाता है। ठीक उसी प्रकार या तो वह सम्पूर्ण समाज अथवा राष्ट्र में सर्वोपरि पद पर रहकर शासन करते हुए सम्मान प्राप्त करता है अथवा फिर वह वैराग्य भावना से युक्त होकर वन में ही तपस्या करता हुआ प्राण त्याग देता है और संसार के लोग उसे जान भी नहीं पाते हैं।
विशेष- १. मनस्वी व्यक्ति की उपमा मालती पुष्प के साथ दी गई है। अतः उपमालंकार-लक्षण-
प्रस्फुटं सुन्दरं साम्यमुपमेत्यभिधीयते।
२. मनस्वी लोगों की विशेषता है कि वे निकृष्ट जीवन की अपेक्षा मर जाना अधिक श्रेष्ठ समझते हैं। ३. स्वाभिमानी व्यक्ति के स्वभाव का अत्यन्त सुन्दर चित्रण किया गया है। ४. अनुष्टुप् छन्द का प्रयोग हुआ है। लक्षण इस प्रकार है-
श्लोके षष्ठं गुरुर्ज्ञेयं, सर्वत्रलघुपञ्चमम्।
द्विचतुष्पादयोर्ह्रस्वं सप्तमं दीर्घमन्ययोः॥
व्याकरणात्मक टिप्पणी- १. मनस् + विनि (पुल्लिंग, षष्ठी विभक्ति, एकवचन) मनस्विनः २. सर्वेषाम् लोकः सर्वलोकः तस्य सर्वलोकस्य ३. $\sqrt{\text{शृ}}$ + त (आत्मने, लट् लकार, प्रथम पुरुष, एकवचन) शीर्यते
एकेनापि हि शूरेण पादाक्रान्तं महीतलम्।
क्रियते भास्करेणेव परिस्फुरिततेजसा१॥३८॥
अन्वय- परिस्फुरिततेजसा भास्करेण इव एकेन अपि शूरेण हि महीतलम् पादाक्रान्तम् क्रियते।
अनुवाद- प्रखर तेज से युक्त सूर्य के समान अकेले शूर के द्वारा भी निश्चय ही (सम्पूर्ण) पृथ्वी तल पादाक्रान्त कर लिया जाता है।
व्याख्या- जिस प्रकार देदीप्यमान तेज से युक्त सूर्य अपनी किरणों से सम्पूर्ण संसार को आक्रान्त कर लेता है, ठीक उसी प्रकार एक अकेला शूरवीर भी अपनी शक्ति, तेज एवं यश के द्वारा सम्पूर्ण पृथिवीतल को आक्रान्त कर लेता है अर्थात उसका प्रभाव सम्पूर्ण संसार में सूर्य के समान प्रसारित होता है।
विशेष- १. शूरवीर की उपमा सूर्य के साथ दी गई है।
२. प्रस्तुत श्लोक में 'पाद' पद में श्लेष है, सूर्य के पक्ष में इसका अर्थ 'किरण' होगा तथा शूर के पक्ष में इसका 'चरण' अर्थ होगा। अतः श्लेष अलंकार है। लक्षण है-
१. स्फारस्फुरित
श्लोके षष्ठं गुरुर्ज्ञेयं सर्वत्र लघु पञ्चमम्।
नीतिशतकम् ५१
श्लिष्टैः पदैरनेकार्थाभिधाने श्लेष इष्यते।
३. अनुष्टुप् छन्द का प्रयोग हुआ है। लक्षण—
श्लोके षष्ठं गुरुर्ज्ञेयं सर्वत्र लघु पञ्चमम्।
द्विः चतुष्पादयोर्ह्रस्वं सप्तमं दीर्घमन्ययोः॥
व्याकरणात्मक टिप्पणी—
१. पादैः आक्रान्तम् (तृतीया तत्पुरुष) पादाक्रान्तम्
२. आ + √क्रम् + क्त = आक्रान्तम्
३. परि + √स्फुर् + क्त = परिस्फुरितम्
४. परिस्फुरितं तेजो यस्य सः, तेन परिस्फुरित तेजसा (बहुव्रीहि)
५. √कृ + त (लट् लकार, आत्मने, प्रथम पुरुष, एकवचन) क्रियते
६. भास्करेण + इव (आद् गुणः) (अ + इ = ए)
७. एकेन + अपि (अकः सवर्णे दीर्घः, अ + अ = आ)
लज्जागुणौघजननीं जननीमिव स्वां,
अत्यन्तशुद्धहृदयामनुवर्तमानम्।
तेजस्विनः सुखमसूनपि सन्त्यजन्ति,
सत्यव्रतव्यसनिनो च पुनः प्रतिज्ञाम्॥३९॥
अन्वय— सत्यव्रतव्यसनिनः, तेजस्विनः असून् अपि सुखम् सन्त्यजन्ति, पुनः अत्यन्त-शुद्धहृदयम् अनुवर्तमानम् जननीम् इव लज्जागुणौघजननीम् स्वाम् प्रतिज्ञाम् न त्यजन्ति।
अनुवाद— सत्यव्रत में रुचि रखने वाले, तेजस्वी (लोग) प्राणों को भी सुखपूर्वक छोड़ देते हैं, किन्तु (वे) अत्यन्त शुद्ध हृदय वाली, अनुकूल आचरण करने वाली, माता के समान लज्जा आदि गुणों के समूह को उत्पन्न करने वाली, अपनी प्रतिज्ञा को नहीं छोड़ते हैं।
व्याख्या— इस संसार में जो लोग सदा सत्यभाषण का व्रत लिए हुए हैं तथा तेजस्वी और स्वाभिमानी हैं, दृढ़प्रतिज्ञ वे, भले ही प्राण क्यों न चले जाएँ, कितना भी कष्ट क्यों न हो स्वयं द्वारा की गयी प्रतिज्ञा का अत्यन्त शुद्ध हृदय वाली, अनुकूल आचरण करने वाली माता के समान, कभी भी त्याग नहीं करते हैं।
कहने का तात्पर्य यह है कि दृढ़प्रतिज्ञ लोग अपने वचन का पालन करते के लिए प्राणों की भी परवाह नहीं करते और लज्जा आदि गुणों की समूह अपनी प्रतिज्ञा की रक्षा हृदय से प्रेम करने वाली, अनुकूल आचरण करने वाली माँ के समान पूरे मनोयोग से करते हैं।
| ५२ | श्रीभर्तृहरिविरचितम् |
|---|
विशेष- १. श्रेष्ठ पुरुषों के लिए अपने वचनों का पालन किया जाना अत्यन्त प्रशंसनीय है।
२. अन्यत्र भी कहा गया है— अंगीकृतं सुकृतिनः परिपालयन्ति।
३. प्रतिज्ञा को माता के समान सदैव प्राणों की बलि देकर भी रक्षा के योग्य बताया गया है।
४. वसन्ततिलका छन्द का प्रयोग हुआ है, लक्षण इस प्रकार है— उक्ता वसन्ततिलका तभजा जगौ गः।
५. प्रस्तुत श्लोक नीतिशतकम् की सभी प्रतियों में उपलब्ध नहीं होता।
६. अन्यत्र भी कहा गया है— रघुकुल रीत सदा चली आई प्राण जाएँ पर वचन न जाई।
७. 'असु' प्राणवाची शब्द नित्य बहुवचनान्त होता है।
८. उपमालंकार का प्रयोग हुआ है।
व्याकरणात्मक टिप्पणी- १. सत्यव्रत व्यसन + इनि (पुंल्लिंग, प्रथमा विभक्ति, बहुवचन) सत्यव्रतव्यसनिनः २. तेजस् + वनि (पुंल्लिंग, प्रथमा विभक्ति, बहुवचन) तेजस्विनः ३. अत्यन्तं शुद्धं हृदयं यस्याः सा, ताम् (बहुव्रीहि) अत्यन्तशुद्धहृदयाम् ४. अनु + √वृत् + शानच् + टाप् = अनुवर्तमाना ताम् ५. लज्जा च गुणाश्च, लज्जागुणाः, तेषाम् लज्जागुणानाम् ओघः, लज्जागुणौघः तस्य जननी, लज्जागुणौघजननी ताम् लज्जागुणौघजननीम्।
अर्थ पद्धतिः
जातिर्यातु रसातलं गुणगणैस्तस्याप्यधो गच्छतु,
शीलं शैलतटात्पतत्वभिजनः सन्दह्यतां वह्निना।
शौर्ये वैरिणि वज्रमाशु निपतत्वर्थोऽस्तु नः केवलं,
येनैकेन विना गुणास्तृणलवप्रायाः समस्ता इमे॥४०॥
अन्वय- जातिः रसातलं यातु, गुणगणः तस्य अपि अधः गच्छतु, शीलम् शैलतटात् पततु, अभिजनः वह्निना संदह्यताम्, वैरिणि शौर्ये आशु वज्रम् निपततु, नः तु केवलम् अर्थः अस्तु, येन एकेन विना इमे समस्ताः गुणाः तृणलवप्रायाः सन्ति।
अनुवाद- (भले ही) जाति पाताल में चली जाए, गुणों का समूह उससे भी नीचे चला जाए, श्रेष्ठ स्वभाव पर्वत की चोटी से गिर पड़े, उच्चकुल अग्नि से जल जाए, शत्रु शूरता पर शीघ्र ही वज्र गिर जाए, किन्तु हमारे पास तो केवल धन हो, जिस एक के बिना ये सारे गुण तिनके के एक अंश मात्र के बराबर हैं।
नीतिशतकम् ५३
व्याख्या- इस संसार में जाति, गुण, शील, उच्चकुल, शौर्य, आदि सभी गुण पूर्णतया निरर्थक है, यदि व्यक्ति के पास धन नहीं है, इसी का प्रतिपादन प्रस्तुत श्लोक में करते हुए कवि कहता है कि—
मैं नहीं चाहता कि मैं उच्च जाति में उत्पन्न होऊँ, जाति जाए भाड़ में (पाताल में) ठीक इसी प्रकार तुम गुणों की बात करते हो, एक गुण ही नहीं, अपितु इस संसार में जितने भी गुणों का समूह है वह सारा ही, पाताल से भी नीचे यदि कोई लोक है तो वहाँ चला जाए मुझे उनसे भी कुछ लेना देना नहीं है।
शील की बात करते हो, वह भी पर्वत की चोटी से गिरकर नष्ट हो जाए, मेरा उसके प्रति भी कोई मोह नहीं है। उच्चकुल, नहीं चाहिए मुझे, जल जाए आग में वह भी, वीरता भी मुझे नहीं चाहिए मैं तो कहता हूँ कि वीरता नामक तत्त्व पर वज्र ही क्यों न गिर जाए, उसका अस्तित्व ही नष्ट क्यों न हो जाए।
तब प्रश्न उठता है कि तुम्हें ये सब यदि नहीं चाहिएँ तो फिर चाहते क्या हो ? कवि कहता है कि मुझे तो केवल धन चाहिए। जिस एक के बिना ऊपर बताए गए सारे गुण तिनके के समान तुच्छ हैं। अतः इस संसार में एकमात्र धन की ही महिमा है, अन्य गुणों की नहीं।
विशेष- १. एकमात्र धन को ही सर्वोच्च प्रतिपादित किया गया है। २. जाति, कुल, गुण, शील एवं शौर्य आदि गुणों के प्रति उपेक्षा प्रतिपादित की गई है! ३. वैरिणि पद का प्रयोग शूरता के लिए गाली के रूप में किया गया है। ४. विना के योग में एकेन में तृतीया विभक्ति का प्रयोग हुआ है। ५. शार्दूलविक्रीडित छन्द, लक्षण इस प्रकार है— सूर्याश्वैर्मसजास्ततः सगुरवः शार्दूलविक्रीडितम्। ६. काव्यलिंग एवं उपमालंकार का प्रयोग हुआ है।
व्याकरणात्मक टिप्पणी- १. गुणानाम् गणः (षष्ठी तत्पुरुष) गुणगणः २. वैर + इनि = वैरिन्, तस्मिन् वैरिणि ३. शूर + ष्यञ् = शौर्य तस्मिन् शौर्ये (सप्तमी विभक्ति, एकवचन) ४. √गम् + तिप् (लोट् लकार, प्रथम पुरुष, एकवचन) गच्छतु ५. शैलस्य तटात् (षष्ठी तत्पुरुष) शैलतटात् ६. सम् + √दह् + णिच्, संदह्यताम्
यस्यास्ति वित्तं स नरः कुलीनः।
स पण्डितः स श्रुतवान् गुणज्ञः।
५४ || श्रीभर्तृहरिविरचितम्
स एव वक्ता स च दर्शनीयः,
सर्वे गुणाः काञ्चनमाश्रयन्ते॥४१॥
अन्वय- यस्य वित्तम्, सः नरः कुलीनः अस्ति, सः पण्डितः, सः श्रुतवान्, (सः) गुणज्ञः, सः एव वक्ता, सः च दर्शनीयः (अस्ति)। सर्वे गुणाः काञ्चनम् आश्रयन्ते।
अनुवाद- जिसके पास धन (है), वह व्यक्ति कुलीन (है), वह पण्डित (है), वह शास्त्रज्ञ (है), (वह) गुणों को जानने वाला है, वही वक्ता (है) और वह दर्शन के योग्य है। सभी गुण सोने के आश्रित होते हैं।
व्याख्या- इस संसार में जिस व्यक्ति के पास धन है उसके कुलादि को कोई भी व्यक्ति नहीं देखता अथवा यों कहें कि धन के कारण वह उच्चकुल वाले के समान देखा जाता है, भले ही निम्न कुल में उत्पन्न क्यों न हुआ हो। लोगों की दृष्टि में वह सबसे बड़ा पण्डित और शास्त्रों को जानने वाला विद्वान् होता है।
इसी धन के कारण वह सबसे बड़ा गुणों का पारखी होता है, वक्तृत्व कला का ज्ञाता और दर्शन को योग्य अर्थात् सुन्दर भी वही है जो ऐश्वर्य सम्पन्न है। वास्तव में लोक में यही देखा जाता है कि यदि व्यक्ति के पास धन है तो उपरोक्त सभी गुण उसमें स्वतः आ जाते हैं, भले ही इनमें से एक भी उसके पास नहीं हो।
अतः संक्षेप में यही कहना उचित प्रतीत होता है कि सभी गुण एकमात्र सोने में ही निवास करते हैं।
विशेष-
१. मनुष्य को इन गुणों की परवाह न करके अपने जीवन का लक्ष्य केवल धन के अर्जन को ही बनाना चाहिए।
२. धन के सामने उक्त सभी गुण पूर्णतया निरर्थक हैं।
३. धन के अभाव में उपर्युक्त गुणों का होते हुए भी कोई महत्त्व नहीं है।
४. प्रस्तुत श्लोक में असम्बन्ध में भी सम्बन्ध का कथन किया गया है। अतः अतिशयोक्ति अलंकार है। लक्षण इस प्रकार है—
सिद्धत्वेऽध्यवसायस्यातिशयोक्तिर्निगद्यते।
५. उपजाति छन्द का प्रयोग हुआ है। इस छन्द में उपेन्द्रवज्रा एवं इन्द्रवज्रा दोनों संयुक्त रूप से रहते हैं।
यत्र द्वयोरप्यनयोस्तु पादा भवन्ति मेघाजितवादि बुद्धे।
विद्वद्भिराद्यैः परिकीर्तिता सा प्रयुज्जतामित्युपजातिरेषा॥
व्याकरणात्मक टिप्पणी-
१. कुल + ख (ईन) (पुंल्लिंग, प्रथमा विभक्ति, एकवचन) = कुलीनः
२. पण्डा + इतच् (पुंलिंग, प्रथमा विभक्ति, एकवचन) = पण्डितः
३. श्रुत + मतुप् (पुंलिंग, प्रथमा विभक्ति, एकवचन) = श्रुतवान्
नीतिशतकम् ५५
४. गुण + ज्ञा + क (पुंल्लिंग, प्रथमा विभक्ति, एकवचन) = गुणज्ञः ५. √वच् + तृच् (पुंल्लिंग, प्रथमा विभक्ति, एकवचन) = वक्ता ६. √दृश् + अनीयर् ((पुंल्लिंग, प्रथमा विभक्ति, एकवचन) = दर्शनीयः ७. आ + √श्रि + णिच् (आत्मने, लट् लकार, प्रथम पुरुष, बहुवचन) ८. √विद् + क्त = वित्तम् ९. श्रुतम् अस्य अस्ति इति, श्रुतवान् १०. यस्य + अस्ति = (दीर्घ, अकः सवर्णे दीर्घः) = यस्यास्ति ११. यहाँ सर्वत्र सः के विसर्गों का लोप "एतत्तदोः सुलोपोऽकोर नञ् समासे हलि" इत्यादि सूत्र से हुआ है। १२. स एव में विसर्ग का लोप "सोऽचि लोपे चेत्पादपूरणम्" सूत्र से हुआ है।
दौर्मन्त्र्यान्नृपति र्विनश्यति यतिः सङ्गात्सुतो लालनात्,
विप्रोऽनध्ययनात्कुलं कुतनयाच्छीलं खलोपासनात्।
ह्रीर्मद्यादनवेक्षणादपि कृषिः स्नेहः प्रवासाश्रयान्,
मैत्री चाप्रणयात्समृद्धिरनयात् त्यागात्प्रमादाद् धनम्॥४२॥
अन्वय- दौर्मन्त्र्यात् नृपतिः, सङ्गात् यतिः, लालनात् सुतः, अनध्ययनात् विप्रः, कुतनयात् कुलम्, खलोपासनात् शीलम्, मद्यात् ह्रीः, अनवेक्षणात् कृषिः, अपि प्रवासाश्रयात् स्नेहः, अप्रणयात् मैत्री, अनयात् समृद्धिः, त्यागात् च धनम् विनश्यति।
अनुवाद- अनुचित सलाह से राजा, (विषयों के) सङ्ग से सन्यासी, लाड़-प्यार से पुत्र, अनध्ययन से ब्राह्मण, कुपुत्र से वंश, दुष्टों की संगति से सदाचार, मदिरा से लज्जा, देखभाल न करने से खेती भी, विदेश में रहने से प्रेम, प्रेम के अभाव में मित्रता, अनीति से समृद्धि, त्याग और आलस्य से धन नष्ट हो जाता है।
व्याख्या- यदि राजा को गलत सलाह देने वाले मन्त्री मिल जाएँ तो वह नष्ट हो जाता है। इसी प्रकार यदि सन्यासी इन्द्रियों के विषयों में आसक्त हो जाए अर्थात् सांसारिक भोगों में लिप्त हो जाए तो वह नष्ट हो जाता है। यदि पुत्र को बहुत अधिक लाड़-प्यार दिया जाए तो वह बिगड़ जाता है अर्थात् गलत मार्ग पर चल कर नष्ट हो जाता है।
यदि ब्राह्मण प्रतिदिन शास्त्रों का अध्ययन न करे तो उसका प्रभाव ज्ञान के अभाव में कम होने के कारण, वह नष्ट हो जाता है। यदि वंश में बुरी आदतों वाला, दुष्टों की संगति में रहने वाला पुत्र रहे तो वह कुल ही नष्ट हो जाता है। इसी प्रकार यदि व्यक्ति दुष्टों की संगति में रहता है तो उसका सदाचरण नष्ट हो जाता है अर्थात् वह दुराचरण करने लगेगा।
यदि व्यक्ति शराब पी ले तो उसकी लज्जा नष्ट हो जाती है, वह किसी भी गलत
५६ श्रीभर्तृहरिविरचितम्
कार्य करने में तनिक भी शर्म अनुभव नहीं करेगा और इसी प्रकार खेती की देखभाल यदि नियमित रूप से न की जाए तो वह खेती भी नष्ट हो जाती है।
इसके अतिरिक्त यदि व्यक्ति विदेश में रहने लगता है तो दूर रहने का कारण उसके अपने प्रियजनों का प्रेम धीरे-धीरे उसके साथ कम होकर अन्त में समाप्त ही हो जाएगा और यदि एक मित्र दूसरे मित्र से अत्यधिक प्रेम करता हो और दूसरा मित्र उसके साथ बराबर प्रेम प्रदर्शित नहीं करे तो वह मित्रता भी नष्ट हो जाती है।
इसी प्रकार यदि व्यक्ति अनीतिपूर्वक आचरण करता है तो उसका ऐश्वर्य, समृद्धि सब कुछ नष्ट हो जाता है और अन्त में कवि कहता है कि यदि धन का निरन्तर व्यर्थ में त्याग किया जाए अर्थात् उसे खर्च किया जाए और कमाने में आलस्य भी करें तो कितना भी बड़ा खजाना क्यों न हो, वह भी नष्ट हो जाता है।
विशेष- १. प्रस्तुत श्लोक में अत्यन्त सुन्दर शैली में व्यक्ति को सावधान रहने के लिए कहा गया है।
२. प्रस्तुत श्लोक में प्रतिपादित बातें अत्यन्त व्यावहारिक एवं सत्य हैं।
३. प्रस्तुत श्लोक में शार्दूलविक्रीडित छन्द है, लक्षण-
सूर्याश्वैर्मसजास्ततः सगुरवः शार्दूलविक्रीडितम्।
४. काव्यलिंग एवं दीपक अलंकार का प्रयोग हुआ है।
व्याकरणात्मक टिप्पणी-
१. नृणाम् पतिः, नृपतिः (षष्ठी तत्पुरुष)
२. √सञ्ज् + घञ् = सङ्गः तस्मात् सङ्गात् (पंचमी विभक्ति, एकवचन)
३. अधि + √इ + ल्युट् = अध्ययनं, न अध्ययनं इति, अनध्ययनं, तस्मात् = अनध्ययनात् (नञ् समास)
४. कुत्सितः तनयः इति कुतनयः तस्मात् कुतनयात् (अव्ययीभाव)
५. खलस्य उपासनम्, खलोपासनम्, तस्मात् खलोपासनात् (षष्ठी तत्पुरुष)
६. उप + √आस् + ल्युट् (पञ्चमी विभक्ति, एकवचन) उपासनात्
७. न अवेक्षणात् इति (नञ् समास) अनवेक्षणात्
८. अव + √ईक्ष् + ल्युट् (पञ्चमी विभक्ति, एकवचन) अवेक्षणात्
९. प्रवासस्य आश्रयात्, प्रवासाश्रयात् (षष्ठी तत्पुरुष)
१०. प्र + √वस् + घञ् = प्रवासः, तस्मात् प्रवासात् (पञ्चमी विभक्ति, एकवचन)
११. आ + √श्रि + अच् = आश्रयः, तस्मात् आश्रयात् (पञ्चमी विभक्ति, एकवचन)
१२. √स्नेह् + घञ् = स्नेहः
१३. न प्रणयः इति अप्रणयः, तस्मात् अप्रणयात् (नञ् समास)
१४. √नी + अच् = नयः। प्र + √मद् + घञ् = प्रमादः
नीतिशतकम् ५७
दानं भोगो नाशः तिस्रो गतयो भवन्ति वित्तस्य।
यो न ददाति न भुङ्क्ते तस्य तृतीया गतिर्भवति॥४३॥
अन्वय- वित्तस्य तिस्रः गतयः भवन्ति, दानम्, भोगः, नाशः च। यः न ददाति, न भुङ्क्ते, तस्य (धनस्य) तृतीया गतिः भवति।
अनुवाद- धन की तीन स्थितियाँ होती है— दान, भोग (और) नाश। जो (व्यक्ति) न देता है, न भोगता है, उस (धन) की तीसरी गति होती है।
व्याख्या- धन की तीन स्थितियाँ होती है— प्रथम दान देना, द्वितीय उसका भोग करना और तृतीय विनाश। यदि व्यक्ति के पास धन है तो उसे उसका यथाशक्ति जरूरतमंदों को, निर्धनों को दान अवश्य करना चाहिए और अपनी सामर्थ्य के साथ उसका स्वयं के लिए एवं अपने परिवार के लिए अधिक से अधिक भोग भी करना चाहिए।
किन्तु यदि व्यक्ति के पास धन है और वह उसे न तो याचकों को दान देता है और न ही उसका स्वयं भोग ही करता है, तो फिर उस धन की तीसरी गति अर्थात् विनाश ही होता है। इसमें लेशमात्र भी संदेह नहीं है।
विशेष-
१. प्रस्तुत श्लोक में धन की तीन गतियों का उल्लेख किया गया है।
२. व्यक्ति को यदि उसके पास धन है तो खुले मन से उसका दान और उपभोग करना चाहिए। अन्यथा उसका विनाश सुनिश्चित है।
३. आर्या छन्द का प्रयोग हुआ है, लक्षण इस प्रकार है—
यस्या पादे प्रथमे द्वादशमात्रास्तथा तृतीयेऽपि।
अष्टादश द्वितीये, चतुर्थके पञ्चदश सार्या॥
व्याकरणात्मक टिप्पणी-
१. √गम् + क्तिन् = गतिः (स्त्रीलिंग, प्रथमा विभक्ति, बहुवचन) गतयः
२. √दा + ल्युट् (नपु., प्रथमा विभक्ति, एकवचन) = दानम्
३. √भुज् + घञ् (पुल्लिंग, प्रथमा विभक्ति, एकवचन) = भोगः
४. √नश् + घञ् (पुल्लिंग, प्रथमा विभक्ति, एकवचन) = नाशः
५. √भू + झि (लट् लकार, प्रथम पुरुष, बहुवचन) = भवन्ति
६. √दा + तिप् (लट् लकार, प्रथम पुरुष, एकवचन) = ददाति
मणिः शाणोल्लीढः समरविजयी हेति निहतो,
मदक्षीणो नागः शरदि सरितः श्यानपुलिनाः।
कलाशेषश्चन्द्रः सुरतमृदिता बालवनिता, ¹
¹ बालललना— अर्थ वही होगा।
५८ श्रीभर्तृहरिविरचितम्
तनिम्ना शोभन्ते गलितविभवाश्चार्थिषु जनाः॥४४॥
अन्वय- शाणोल्लीढः मणिः, हेति निहतः समरविजयी, मदक्षीणः नागः, शरदि श्यान-पुलिनाः सरितः, कलाशेषः चन्द्रः, सुरतमृदिता बालवनिता, अर्थिषु गलितविभवाः जनाः च तनिम्नाः शोभन्ते।
अनुवाद- शाण पर चढ़ाया हुआ मणि, शस्त्रों से घायल युद्ध-विजयी, मद से दुर्बल हाथी, शरद् (ऋतु) में सूखे तटों वाली नदियाँ, एक कलामात्रे अवशिष्ट चन्द्रमा, सम्भोग द्वारा मर्दन की गई बाला स्त्री और याचकों में नष्ट हो गया है ऐश्वर्य जिनका, ऐसे लोग (ये सब) कृशता में ही शोभित होते हैं।
व्याख्या- चमक एवं सुन्दरता बढ़ाने के लिए शाण पर चढ़ाया हुआ हीरा आदि मणि यद्यपि खरादने से पतला (दुर्बल) हो जाता है, किन्तु फिर भी वह अच्छा लगता है। इसी प्रकार युद्ध में शत्रु के शस्त्रों से घायल, किन्तु विजय को प्राप्त हुआ वीर अत्यन्त कमजोर अवस्था में भी सुन्दर प्रतीत होता है।
इसके अतिरिक्त निरन्तर मद के स्राव से दुर्बल हुए हाथी की सुन्दरता देखते ही बनती है, क्योंकि यह मद-पंक्ति इस बात का प्रमाण है कि भले ही अब यह हाथी कमजोर हो गया हो, किन्तु एक समय यह अत्यन्त शक्तिशाली और उच्चकोटि का रहा है।
इसीप्रकार यद्यपि शरद् ऋतु में नदियों के तटों पर दूर-दूर तक रेत दिखाई देता है और जलप्रवाह सीमित विस्तार में रह जाता है, किन्तु फिर भी अपनी पूर्व समृद्धि की स्मृति के साथ इस दशा में भी वे दर्शनीय लगते हैं।
ऐसे ही दूज का चन्द्रमा जिसकी एक कला मात्र ही शेष है, निर्बल दशा में पतला सा भी सुन्दर लगता है। ठीक इसी प्रकार सम्भोग के बाद दुर्बल एवं शिथिल हुई भी बाल स्त्री, कम आयु वाली बाला स्त्री, आकर्षक एवं मनमोहक प्रतीत होती है।
ठीक इसी प्रकार ऐसे लोग जिनका ऐश्वर्य याचकों को देने से समाप्त हो गया है, निर्धन अवस्था में भी (अर्थात् दुर्बल भी) सुन्दर प्रतीत होते हैं। इस प्रकार ये सब निम्न अवस्था में भी सुन्दर लगते हैं।
विशेष- १. प्रस्तुत श्लोक में वस्तुतः उन सबको गिनाया गया है, जो दुर्बल अवस्था में भी आकर्षक प्रतीत होते हैं। २. यदि दान देने से व्यक्ति धनहीन भी हो जाता है तो उसके आंकर्षण व सम्मान में कमी नहीं आती है, अपितु वृद्धि ही होती है। ३. दाने देना धन का सर्वाधिक उत्तम उपयोग है। ४. प्रस्तुत श्लोक में शिखरिणी छन्द है, लक्षण इस प्रकार है— रसैः रुद्रैश्छिन्ना यमन सभलागः शिखरिणी।
नीतिशतकम् ५९
५. यहाँ अप्रस्तुत मणि आदि का प्रस्तुत मनुष्यों के साथ एक धर्मरूप सम्बन्ध होने से दीपक अलंकार, लक्षण इस प्रकार है— ‘‘अप्रस्तुतप्रस्तुतयोर्दीपकन्तु निगद्यते।।’’
व्याकरणात्मक टिप्पणी— १. उत् + √लिह् + क्त (पुल्लिंग, प्रथमा विभक्ति, एकवचन) २. हेतिभिः निहतः = हेतिनिहतः (तृतीया तत्पुरुष) √हन् + क्तिन् ३. नि + √हन् + क्त = निहतः ४. वि + √जि + अच् = विजय + इनि (पुल्लिंग, प्रथमा विभक्ति, एकवचन) ५. √क्षि + क्त = क्षीणः ६. श्यानानि पुलिनानि यासां ता, श्यानपुलिनाः (बहुव्रीहि) ७. √श्यै + क्त = श्यानः ८. कला एव शेषः यस्यः सः = कलाशेषः (बहुव्रीहि) ९. गलिताः विभवाः येषां ते, गलितविभवाः (बहुव्रीहि) १०. तनु + इमनिच् = तनिमन् (तृतीया विभक्ति, एकवचन) तनिम्ना ११. सुरते मृदिता सुरतमृदिता (सप्तमी तत्पुरुष) १२. मदेन क्षीणः मदक्षीणः (तृतीया तत्पुरुष)
परिक्षीणः कश्चित् स्पृहयति यवानां प्रसृतये, स पश्चात् सम्पूर्णो गणयति धरित्रीं तृणसमाम्। अतश्चानैकान्त्याद् गुरुलघुतयार्थेषु धनिनां, अवस्था वस्तूनि प्रथयति च संकोचयति च॥४५॥
अन्वय- (कदापि) कश्चित् परिक्षीणः यवानाम् प्रसृतये स्पृहयति। पश्चात् सम्पूर्णः सः (एव) धरित्रीम् तृणसमाम् गणयति। अतः अनैकान्त्यात् धनिनाम् अवस्था अर्थेषु गुरुलघुतया वस्तूनि प्रथयति च संकोचयति च।
अनुवाद- (कभी) कोई दरिद्र धान की अंजलि के लिए लालायित होता है, बाद में (धन से) परिपूर्ण वही (सम्पूर्ण) पृथिवी को तिनके के समान मानता है। अतः धनों में अनेक अवस्था वाला होने के कारण धनवानों की अवस्था छोटी बड़ी होने का कारण, वस्तुओं को घटाती और बढ़ाती रहती है।
व्याख्या- व्यक्ति गरीबी की अवस्था में यह विचार करता है कि काश मुझे आज पेट भरने के लिए कोई मुट्ठी भर धान दे दे। इस स्थिति में उसके लिए मुट्ठी भर चावल का अत्यधिक महत्त्व होता है, किन्तु वही व्यक्ति, समय के परिवर्तन के साथ यदि धनाढ्य अथवा राजा बन जाता है तो सारी धरती को तिनके के समान तुच्छ मानने लगता है। इसी आकस्मिक परिवर्तन को स्पष्ट करते हुए कवि कहता है कि—
६० श्रीभर्तृहरिविरचितम्
वास्तव में इस संसार की कोई भी वस्तु न तो महत्त्वपूर्ण है और न ही महत्त्वहीन, अपितु यदि उससे मनुष्य की आवश्यकता पूरी होती है तो उसके लिए महत्त्व की है और यदि उससे उसकी आवश्यकता पूरी नहीं होती तो वह उसके लिए महत्त्वहीन होती है।
अतः धन की कोई स्थिति अथवा मूल्य नहीं, अपितु उसके प्रति व्यक्ति की कितनी चाह है वही उसके महत्त्व को घटाती बढ़ाती रहती है। इसलिए यह निश्चित रूप से कहा जा सकता है कि व्यक्ति की अपनी अवस्था ही जो दुर्बल और सबल अनेक रूपों वाली होती है, छोटी या बड़ी होने का कारण वस्तुओं के महत्त्व को घटाती या बढ़ाती रहती है। वस्तु का स्वयं में कोई महत्त्व नहीं होता।
विशेष– १. यह बात पूर्णतः सत्य है कि भूखे के लिए रोटी का जो महत्त्व है, वह पेट भरे हुए व्यक्ति के लिए नहीं।
२. मनुष्य की दृष्टि धनों के प्रति सदैव एक जैसी नहीं होती, बदलती रहती है, इसी का कथन प्रस्तुत श्लोक में हुआ है।
३. प्रस्तुत श्लोक में शिखरिणी छन्द है, लक्षण इस प्रकार है— रसैः रुद्रैश्छिन्ना यमन सभलागः शिखरिणी।
४. संसार की वस्तुओं का अपना कोई मूल्य नहीं, उसका मूल्य मनुष्य की दृष्टि पर निर्भर है।
५. दीपक एवं काव्यलिंग अलंकार का प्रयोग हुआ है।
व्याकरणात्मक टिप्पणी–
१. परि + √क्षि + क्त = परिक्षीणः (पुल्लिंग, प्रथमा विभक्ति, एकवचन)
२. प्र + √सृ + क्तिन् = प्रसृतिः (स्त्रीलिंग, चतुर्थी विभक्ति, एकवचन) प्रसृतये
३. √गण् + णिच् + तिप् (लट् लकार, प्रथम पुरुष, एकवचन) गणयति
४. एकान्तस्य भावः एकान्त्यम्, न एकान्त्यम्, अनैकान्त्यम् तस्मात्— अनैकान्त्यात् (नञ् तत्पुरुष)
५. गुरु च लघु च तयोः भावः गुरुलघुता, तया गुरुलघुतया
६. गुरुलघु + तल् = गुरुलघुता
७. सम् + √कुच् + णिच् + तिप् (लट् लकार, प्रथम पुरुष, एकवचन) संकोचयति
८. सम्पूर्णः + गणयति (विसर्ग, हशि च)
९. गुरुलघुतया + अर्थेषु (दीर्घ, अकः सवर्णे दीर्घः)
१०. √पृथु (विस्तरणे) + णिच् + तिप् (लट् लकार, प्रथम पुरुष, एकवचन) प्रथयति
११. तृणेन समाम् तृणसमाम् (तृतीया तत्पुरुष)
नीतिशतकम् ६१
राजन् दुधुक्षसि यदि क्षितिधेनुमेतां,
तेनाद्य वत्समिव लोकममुं पुषाण।
तस्मिंश्च सम्यगनिशं परिपोष्यमाणे,
नाना फलं^१ फलति कल्पलतेव भूमिः॥४६॥
अन्वय- (हे) राजन्! यदि (त्वम्) एताम् क्षितिधेनुम् दुधुक्षसि, तेन अमुम् लोकम् अद्य वत्सम् इव पुषाण। तस्मिन् अनिशम् सम्यक् परिपोष्यमाणे (एषा) भूमिः कल्पलता इव नानाफलैः फलति।
अनुवाद- (हे) राजन्, यदि (तुम) इस पृथिवी रूपी गाय को दुहना चाहते हो (तो) उसके लिए इस प्रजा को आज बछड़े के समान पुष्ट करो और उसके निरन्तर ठीक प्रकार परिपुष्ट होने पर (यह) भूमि कल्पलता के समान अनेक फलों को निष्पादित करती है।
व्याख्या- ऐसे राजा को जो सदा ही प्रजा का शोषण करता रहता है, सम्बोधित करते हुए कवि कहता है कि— हे राजन्, यदि तुम इस पृथिवी रूपी गाय से अनेक प्रकार की उपलब्धियाँ प्राप्त करना चाहते हो तो पहले इस प्रजा रूपी बछड़े की ठीक प्रकार सेवा-सुश्रूषा करो, क्योंकि इस बछड़े के संतुष्ट एवं पुष्ट होने पर ही यह पृथिवी तुम्हें कल्पलता के समान अनेक फलों को बिना माँगे ही प्रदान करेगी।
कहने का तात्पर्य यह है कि प्रजा के प्रसन्न और संतुष्ट होने पर ही राजा को उससे ठीक प्रकार करादि की प्राप्ति होती है। जो राजा की आय का प्रमुख साधन है। प्रजा भी उस स्थिति में मन से परिश्रम करेगी और अनेक प्रकार के उत्पादों को इस धरती से प्राप्त करेगी। इसलिए राजा की सुख समृद्धि के लिए प्रथम प्रजा का सुखी और समृद्ध होना आवश्यक है।
अतः प्रजा पर कर वसूली में बल प्रदर्शन की अपेक्षा पहले उनकी कठिनाइयों को दूर करना तथा उनकी आवश्यकताओं की पूर्ति करके उन्हें प्रसन्न करना अनिवार्य है, तभी राजा भी स्थिर, सुखी तथा समृद्ध हो सकता है।
विशेष-
१. 'क्षितिधेनुम्' में रूपक अलंकार का प्रयोग हुआ है। लक्षण—
तद् रूपकमभेदो य उपमानोपमेययोः
२. प्रजा की बछड़े के साथ तथा पृथिवी की कल्पलता के साथ उपमा दी गई है। अतः उपमा अलंकार—
प्रस्फुटं सुन्दरं साम्यमुपमेत्यभिधीयते।
३. अत्यन्त सुन्दर राजनीतिक तथ्य को उद्घाटित किया गया है।
४. यहाँ वसन्ततिलका छन्द का प्रयोग हुआ है। लक्षण—
१. नानाफलैः— अनेक फलों के द्वारा
६२ | श्रीभर्तृहरिविरचितम्
उक्ता वसन्ततिलका तभजा जगौ गः।
५. पृथिवी रूपी गाय से धन रूपी दूध प्राप्त करने के लिए प्रजा रूपी बछड़े को प्रसन्न करना अत्यावश्यक है। तभी भूमि कल्पलता के समान मनोवांछित फल प्रदान करेगी।
६. राजा के लिए अत्यन्त सुन्दर ढंग से नीतिगत उपदेश दिया गया है।
७. तेन पद का प्रयोग तृतीया अथवा चतुर्थी दोनों अर्थों की अभिव्यक्ति में स्वीकार किया जा सकता है।
व्याकरणात्मक टिप्पणी-
१. दोग्धुम् इच्छसि, दुधुक्षसि। √दुह् + सन् + सिप् (लट् लकार, मध्यम पुरुष, एकवचन)
२. परि + √पुष् + शानच् (सप्तमी विभक्ति, एकवचन) परिपोष्यमाणे
३. क्षितिः एव धेनुः क्षितिधेनुः ताम् क्षितिधेनुम् अथवा
४. क्षितिरूपा धेनुः ताम्
५. √पुष् + सिप् (लोट् लकार, मध्यम पुरुष, एकवचन) पुषाण
६. तेन + अद्य (दीर्घ, अकः सवर्णे दीर्घः) तेनाद्य
७. तस्मिन् + च (व्यञ्जन, नश्छव्यप्रशान्, स्तोःश्चुना श्चुः)
८. कल्पलता + इव (गुण, आद् गुणः)
सत्याऽनृता च परुषा प्रियवादिनी च,
हिंस्रा दयालुरपि चार्थपरा वदान्या।
नित्यव्यया प्रचुरनित्यधनागमा च,
वाराङ्गनेव नृपनीतिरनेकरूपा॥४७॥
अन्वय- नृपनीतिः वाराङ्गना इव सत्या अनृता च, परुषा प्रियवादिनी च, हिंस्रा दयालुः अपि, अर्थपरा वदान्या च, नित्यव्यया, प्रचुर-नित्य-धनागमा च अनेक रूपा (भवति)
अनुवाद- राजाओं की नीति वेश्या के समान, सत्य और (कहीं) असत्य, कठोर और (कहीं) प्रिय बोलने वाली, हिंसक (और) (कहीं कहीं) दयालु भी, (कहीं) धन की लोभी और कहीं उदार, नित्य व्यय करने वाली और (कहीं) नित्य प्रचुर मात्रा में धनागम (के कारण) अनेक रूपों वाली (होती है)।
व्याख्या- राजनीति वेश्या के समान अनेक रूपों वाली होती है, जिस प्रकार वेश्या कभी सच बोलती है तो कभी अवसर पड़ने पर झूठ भी बोलती है। कभी वह अत्यन्त कठोरतापूर्वक व्यवहार करती है तो कभी अत्यन्त मधुर भाषण करते हुए प्रेमपूर्वक
नीतिशतकम् ६३
वार्तालाप करती है। कभी वह हिंसा का सहारा लेती है तो कभी अत्यन्त दयालुता के साथ व्यवहार करती है।
इसी प्रकार कभी उसकी गिद्ध दृष्टि केवल धन के प्राप्त करने में ही रहती है, तो कभी वह दानादि के द्वारा अत्यन्त उदारता का परिचय देती है। कभी वह अत्यधिक धन का खर्च करती है तो कहीं उसे अनेक मार्गों से धन की प्राप्ति होती है।
ठीक इसी प्रकार राजनीति, राजाओं की नीति भी अनेक रूपों वाली होती है। वह भी कभी तो अवसर के अनुकूल झूठ बोलती है तो कभी सच बोलती है। कोई भी राजनीतिज्ञ कभी भी एक जैसे रूप एवं सिद्धान्त वाला नहीं होता। कभी वह अत्यन्त कठोरता के साथ आचरण करता है, तो कभी वह उदारता की सभी सीमाओं को लांघ जाता है, ऐसा लगता है कि इससे अधिक उदार इस दुनिया में कोई नहीं हो सकता है। कभी अपनी बात मनवाने के लिए वह अनेक लोगों को क्षणभर में कटवा डालता है तो अनेक बार ऐसे अनेक कार्य करता है जिनसे उसकी दयालु हृदय होने का प्रणाम मिलता है।
विशेष- १. यहाँ राजनीति को वेश्या के समान अनेक रूपों वाला प्रतिपादित किया गया है। २. राजनीति के लिए, इसीलिए कहा जाता है कि यह तो गिरगिट के समान क्षण-क्षण में अपने रंग बदलती है। ३. राजनीति की उपमा वेश्या से दी गई है इसलिए उपमालंकार
प्रस्फुटं सुन्दरं साम्यमुपमेत्यभिधीयते।
४. शिखरिणी छन्द का प्रयोग हुआ है, लक्षण इस प्रकार है—
रसैः रुद्रैश्छिन्नायमनसभलागः शिखरिणी।
व्याकरणात्मक टिप्पणी-
१. सत्या च अनृता च (द्वन्द्व समास) सत्यानृता २. न ऋता इति अनृता (नञ् समास) सत्य + अच् + टाप् = सत्या ३. प्रि + √वद् + णिनि = प्रियवादिन् ङीप्, प्रियवादिनी ४. प्रियम् वदति इति, प्रियवादिनी ५. नित्यं व्ययो यस्याः सा नित्यव्यया (बहुव्रीहि) ६. प्रचुरं नित्यं धनागमः यस्यां सा, प्रचुरनित्यधनागमा (बहुव्रीहि) ७. अनेकानि रूपाणि यस्याः सा, अनेक रूपा (बहुव्रीहि) ८. √हिंस् + र + टाप् = हिंसा ९. वारस्य जनसमूहस्य अङ्गना स्त्री या सा (बहुव्रीहि) वाराङ्गना १०. √पृ + उषन् + टाप् = परुषा ११. √वद् + अन्य + टाप् = वदान्या १२. वाराङ्गना + इव (गुण, आद् गुणः) वाराङ्गनेव
६४ श्रीभर्तृहरिविरचितम्
१३. धनस्य + आगमः = धनागमः (षष्ठी तत्पुरुष) (दीर्घ - अकः सवर्णे दीर्घः)
१४. नृपनीतिः + अनेकरूपा (विसर्गः, ससजुषो रुः) नृपनीतिरनेकरूपा
१५. दयालुः + अपि (विसर्ग, ससजुषो रुः) दयालुरपि
१६. च + अर्थपरा (दीर्घ, अकः सवर्णे दीर्घः) चार्थपरा
आज्ञा१ कीर्तिः पालनं ब्राह्मणानां,
दानं भोगो मित्रसंरक्षणञ्च।
येषामेते षड्गुणा न प्रवृत्ताः,
कोऽर्थस्तेषां पार्थिवोपाश्रयेण॥४८॥
अन्वय- येषाम् (पार्थिवानाम्) आज्ञा, कीर्तिः, ब्राह्मणानाम् पालनम्, दानम्, भोगः मित्रसंरक्षणम् च एते षड्गुणाः प्रवृत्ताः न, तेषाम् पार्थिवोपाश्रयेण कः अर्थः ?
अनुवाद- जिन (राजाओं के) पास आज्ञा, कीर्ति, ब्राह्मणों का पालन, दान, भोग और मित्रों की रक्षा करना ये छः गुण विराजमान नहीं (हैं), उन राजाओं के आश्रय से क्या लाभ ?
व्याख्या- जिन राजाओं की आज्ञा का उनकी प्रजा पालन नहीं करती हो, जिसका आदेश प्रभावशाली न हो। जिनकी उदारता एवं प्रजापालन विषयककीर्ति दिग्दिगन्त में प्रसारित नहीं हो रही हो, जो विद्वान् एवं ब्रह्मज्ञानी ब्राह्मणों का ठीक प्रकार पालन नहीं करते हों, जो याचकों को पर्याप्त धनराशि दान नहीं देते हों, जो अपने ऐश्वर्यों का उपभोग नहीं करते हों और अपने मित्रों और हितैषियों की पर्याप्त सुरक्षा नहीं करते हों ऐसे राजाओं के आश्रित रहने, उनकी सेवा करने से क्या लाभ अर्थात् ऐसे राजाओं के राज्य में, उनकी सेवा में रहना पूर्णतया निरर्थक है जिनमें उपरोक्त छः गुण नहीं है।
विशेष-
१. प्रस्तुत श्लोक में उत्तम राजा के छः श्रेष्ठ गुणों का परिगणन किया गया है।
२. यहाँ अप्रत्यक्ष रूप में राजा को किस प्रकार व्यवहार करना चाहिए, इस ओर भी संकेत किया गया है।
३. गुणवान् राजा ही सेवा के योग्य है, इस बात को अत्यन्त सुन्दर ढंग से प्रतिपादित किया गया है।
४. प्रस्तुत श्लोक में शालिनी छन्द का प्रयोग हुआ है, लक्षण इस प्रकार है—
शालिन्युक्ता म्तौ तगौ गोऽब्धिलोकैः।
५. अर्थापत्ति अलंकार का प्रयोग हुआ है।
१. विद्या
नीतिशतकम् ६५
व्याकरणात्मक टिप्पणी-
१. पृथ्वी + अण् = पार्थिवः, पार्थिवस्य उपाश्रयेण (षष्ठी तत्पुरुष)
२. √पाल् + ल्युट् = पालनम् (नपुं., प्रथमा विभक्ति, एकवचन)
३. √भुज् + घञ् = भागः (पुल्लिंग, प्रथमा विभक्ति, एकवचन)
४. मित्राणाम् संरक्षणम् (षष्ठी तत्पुरुष) मित्रसंरक्षणम्
५. सम् + √रक्ष् + ल्युट् (नपुं., प्रथमा विभक्ति, एकवचन) संरक्षणम्
६. प्र + √वृत् + क्त (पुल्लिंग, प्रथमा विभक्ति, बहुवचन) प्रवृत्ताः
७. उप + आ + √श्रि + अच् (पुल्लिंग, तृतीया विभक्ति, एकवचन) उपाश्रयेण
८. आ + √ज्ञा + अङ् + टाप् = आज्ञा
९. √कृत् + क्तिन् = कीर्तिः
यद्धात्रा निजभालपट्टलिखितं स्तोकं महद् वा धनं,
तत्राप्नोति मरुस्थलेऽपि नितरां मेरौ ततो नाधिकम्।
तद्धीरो भव वित्तवत्सु कृपणां वृत्तिं वृथा मा कृथाः,
कूपे पश्य पयोनिधावपि घटो गृह्णाति तुल्यं जलम्॥४९॥
अन्वय- धात्रा यत् स्तोकम् महत् वा धनम् निजभालपट्टलिखितम् (अस्ति) तत् मरुस्थले अपि नितराम् प्राप्नोति, ततः अधिकम् मेरौ (अपि) न। तत् धीरः भव, वित्तवत्सु वृथा कृपणाम् वृत्तिम् मा कृथाः। पश्य, घटः कूपे पयोनिधौ अपि तुल्यम् जलम् (एव) गृह्णाति।
अनुवाद- विधाता ने जो थोड़ा अथवा अधिक धन अपने मस्तकपटल पर लिख दिया (है), वह (मनुष्य) मरुस्थलं में भी आसानी से प्राप्त कर लेता है, उससे अधिक सुमेरु पर्वत पर (भी) नहीं (पाता)। इसलिए धैर्यवान् बनो, धनवानों के प्रति व्यर्थ में दीनता का व्यवहार मत करो। देखो, घड़ा कुएँ (और) समुद्र में भी समान जल (ही) प्राप्त करता है।
व्याख्या- व्यक्ति को कभी भी अधिक धन प्राप्त करने के लिए धनवानों के सामने दीनहीन वृत्ति का प्रदर्शन नहीं करना चाहिए। इसी बात को सोदाहरणं समझाते हुए कवि कहता है कि—
विधाता अर्थात् ब्रह्मा ने मनुष्य के भाग्य पटल पर जितना भी, थोड़ा अथवा अधिक, धन प्राप्ति का उल्लेख कर दिया है, उसे उससे अधिक अथवा कम किसी भी स्थिति में प्राप्त नहीं होगा, भले ही व्यक्ति मरुस्थल में ही क्यों न हो अथवा सोने की खान सुमेरु पर्वत पर ही क्यों न पहुँच जाए।
इसलिए व्यक्ति को सदैव धैर्य का पालन करना चाहिए, धनाढ्यों के प्रति अधिक प्राप्त करने के लोभ में अपनी दीनहीन वृत्ति प्रदर्शित नहीं करनी चाहिए।
६६ श्रीभर्तृहरिविरचितम्
पुनः कवि घड़े का उदाहरण देते हुए कहता है कि जरा घड़े को देखो, यदि उसे पानी लेने के लिए कुएँ में डुबाया जाए या फिर उसे समुद्र में डुबाया जाए। दोनों ही स्थितियों में वह समान ही जल तो ग्रहण करेगा ऐसा तो नहीं कि अथाह जलराशि वाले समुद्र से उसे अधिक जल प्राप्त हो जाएगा। इसलिए इस सिद्धान्त को समझते हुए व्यक्ति को संतोष ही धारण करना चाहिए, बहुत अधिक लोभ एवं दीनता उचित नहीं है।
विशेष- १. मनुष्य को धन-प्राप्ति के लालच में अपने स्वाभिमान को कभी नहीं भूलना चाहिए, अपितु धैर्य धारण करना चाहिए। २. प्रस्तुत श्लोक में दृष्टान्त अलंकार का प्रयोग हुआ है— लक्षण— दृष्टान्तस्तु सधर्मस्य वस्तुनः प्रतिबिम्बनम्॥ ३. शार्दूलविक्रीडित छन्द का प्रयोग हुआ है। लक्षण— सूर्याश्वैर्मसजस्ततः सगुरवः शार्दूलविक्रीडितम्।
व्याकरणात्मक टिप्पणी- १. √धा + तृच् = धातृ (तृतीया विभक्ति, एकवचन) धात्रा २. वित्त + मतुप् = वित्तवत् (सप्तमी विभक्ति, एकवचन) वित्तवत्सु ३. पयसाम् निधिः पयोनिधिः, तस्मिन् पयोनिधौ (षष्ठी तत्पुरुष) ४. पयस् + नि + √धा + कि (पुल्लिंग, सप्तमी विभक्ति, एकवचन) ५. यत् + धात्रा (व्यञ्जन - झलां जशोऽन्ते) यद् धात्रा ६. मरुस्थले + अपि (पूर्वरूप - एडः पदान्तादति) मरुस्थलेऽपि ७. न + अधिकम् (दीर्घ, अकः सवर्णे दीर्घः) नाधिकम् ८. धीरः + भव (विसर्ग - हशि च) धीरोभव ९. पयोनिधौ + अपि (अयादि, एचोऽयवायावः) पयोनिधावपि
तानीन्द्रियाण्यविकलानि तदेव कर्म, सा बुद्धिरप्रतिहता वचनं तदेव। अर्थोष्मणा विरहितः पुरुषः स एव, त्वन्यः क्षणेन भवतीति विचित्रमेतत्॥५०॥
अन्वय- तानि अविकलानि इन्द्रियाणि, तत् एव कर्म, सा (एव) अप्रतिहता बुद्धिः, तत् एव वचनम्, अर्थोष्मणा विरहितः स एव पुरुषः क्षणेन अन्यः भवति, इति एतत् तु विचित्रम् (अस्ति)।
अनुवाद- वे (ही) स्वस्थ इन्द्रियाँ हैं, वही कर्म (है), वही अप्रतिहत बुद्धि (है), वही वचन (है), धन की गर्मी से रहित वहीं पुरुष क्षणभर में अन्य हो जाता है, यह तो (अत्यन्त) विचित्र (हैं)।