राजपूताने का इतिहास (मेवाड़ राज्य का इतिहास व वीर गाथाएँ)
History of Rajputana & Mewar by Gaurishankar Ojha
महामहोपाध्याय पं. गौरीशंकर हीराचन्द ओझा द्वारा
महारावत उम्मेदसिंह
महारावत उम्मेदसिंह २१५.
[हाशिया: महारावत के समय के ताम्रपत्र] के दो ताम्रपत्र मिले हैं, जिनसे पाया जाता है कि उपर्युक्त संवत् के आषाढ मास के पीछे उसका देहांत हुआ हो, जैसा कि ख्यातों में उल्लेख है¹। "वीरविनोद" में वि० सं० १७७४ (ई० स० १७१७) में उसकी गद्दीनशीनी और इसके छः महीने बाद मृत्यु होने का उल्लेख है², जो ठीक नहीं है; क्योंकि वि० सं० १७७५ मार्गशीर्ष वदि १२ (ई० स० १७१८ ता० ८ नवंबर) का तो महारावत पृथ्वीसिंह का ताम्रपत्र मिल चुका है, जिसका उल्लेख ऊपर आ गया है³। उम्मेदसिंह ऊपर लिखा जा चुका है कि महारावत संग्रामसिंह के कोई संतान नहीं थी। इसपर सरदारों आदि ने उस (संग्रामसिंह) के पितृव्य उम्मेद- [हाशिया: राज्यप्राप्ति और देहांत] सिंह को, जो महारावत पृथ्वीसिंह का छोटा पुत्र था, वि० सं० १७७६⁴ (ई० स० १७१६) में
परन्तु इन दोनों ताम्रपत्रों में उल्लिखित व्यक्ति विद्याशिरोमणि राय, शाह जीवराज और मेहता द्वारिकादास, महारावत संग्रामसिंह के समकालीन थे। ऐसी स्थिति में बिना किसी पुष्ट प्रमाण के इन दोनों ताम्रपत्रों की वास्तविकता में संदेह करना निर्मूल है। प्रतापगढ़ राज्य के बड़वे की ख्यात और वहां से आई हुई प्राचीन ख्यात में महा- रावत संग्रामसिंह की रानियों के नाम नहीं हैं और उपर्युक्त प्राचीन ख्यात (पृ० १०) में उसकी बालक अवस्था में अविवाहित मृत्यु होना बतलाया है। (१) प्रतापगढ़ राज्य के बड़वे की ख्यात; पृ० ७ । प्रतापगढ़ राज्य की एक पुरानी ख्यात; पृ० १०। (२) द्वितीय भाग, पृ० १०६३। (३) देखो ऊपर पृ० २११, टि० १ । (४) "वीरविनोद" (द्वितीय भाग, पृ० १०६३) में महारावत उम्मेदसिंह की गद्दीनशीनी का संवत् १७७४ (ई० स० १७१७) दिया है, जो ठीक नहीं है। वि० सं० १७७६ (ई० स० १७१६) के महारावत संग्रामसिंह के दानपत्र मिल चुके हैं, अतएव वि० सं० १७७४ (ई० स० १७१७) में उम्मेदसिंह का गद्दी पर बैठना संभव नहीं है।
२१६ प्रतापगढ़ राज्य का इतिहास राजगद्दी पर बिठलाया । वह भी अधिक समय तक राज्यसुख का उपभोग न कर सका और वि० सं० १७७८¹ ( ई० स० १७२१ ) में उसकी मृत्यु हो गई । प्रतापगढ़ से प्राप्त शिलालेखों और ताम्रपत्रों की सूची में उस- ( उम्मेदसिंह ) का सबसे पहला लेख वि० सं० १७७६ ज्येष्ठ सुदि ७² ( ई० [महारावत के शिलालेख और दानपत्र] स० १७१६ ता० १५ मई ) और अंतिम लेख वि० सं० १७७७ माघ वदि ३०³ ( ई० स० १७२१ ता० १६ जनवरी ) का दिया है । वि० सं० १७७७ आषाढ सुदि १५⁴ ( ई० स० १७२० ता० ८ जुलाई ) के उसके ताम्रपत्र की छाप तथा उसी वर्ष के मार्गशीर्ष वदि ५⁵ ( ता० ८ नवम्बर ) बुधवार के ताम्रपत्र की प्रतिलिपि हमारे पास आई हैं, जिनसे उसका समय निश्चित करने के अतिरिक्त और कोई वृत्तांत ज्ञात नहीं होता । ( १ ) महारावत गोपालसिंह के सबसे पहले वि० सं० १७७८ वैशाख सुदि १ ( ई० स० १७२१ ता० १६ अप्रेल ) के दानपत्र का प्रतापगढ़ राज्य से प्राप्त शिलालेखों की सूची में उल्लेख है, जिससे स्पष्ट है कि वि० सं० १७७८ ( ई० स० १७२१ ) के प्रारंभ में गोपालसिंह प्रतापगढ़ राज्य का स्वामी हो चुका था । इसकी पुष्टि उक्त महारावत के वि० सं० १७७८ श्रावण सुदि १३ ( ई० स० १७२१ ता० २६ जुलाई ) बुधवार के सेखड़ी गांव के गोसाईं गंगागिरि के नाम के दानपत्र से भी होती है, जिसमें उसके उदयपुर जाने और वहां यह दानपत्र लिखाने का उल्लेख है । ( २ ) देखो ऊपर पृ० २१४, टि० २ । ( ३ ) प्रतापगढ़ राज्य से प्राप्त शिलालेखों की सूची से । ( ४ ) जोशी रोड़ा सुखराम के नाम बसाइ में ३५ बीघा ज़मीन देने के संबंध के ताम्रपत्र की मूल छाप से । ( ५ ) भाट फत्ता के नाम के महारावत उम्मेदसिंह के ताम्रपत्र की प्रतिलिपि से । तिथि और वार का मिलान करने पर उस दिन ( मार्गशीर्ष वदि ५ को ) बुधवार के स्थान में मंगलवार आता है ।
महारावत उम्मेदसिंह २१७
वि० सं० १७७६ ज्येष्ठ सुदि ७ के ताम्रपत्र के संबंध में हम ऊपर अपना मत प्रकट कर चुके हैं¹। महारावत उम्मेदसिंह दानी राजा था। उसने अपने अल्प शासन- काल में कई व्यक्तियों को गांव और भूमि दी एवं भाट फत्ता [पार्श्व टिप्पणी: महारावत की रानियां और संतति] को कुंवरपदे की सेवा में वेलाली गांव, जो पहले मेहडु रणछोड़ चारण का था, देकर उसके एवज़ में रणछोड़ को संचई गांव दिया था। उक्त महारावत ने पुष्कर-यात्रा के अवसर पर भूमिदान भी किया था। प्रतापगढ़ राज्य के बड़वे की ख्यात में उसके चार रानियां और एक कुंवरी अमृतकुंवरी होने का उल्लेख है²।
( १ ) देखो ऊपर पृ० २१४, टि० २ । ( २ ) पृ० ७ । "जोधपुर राज्य की ख्यात" (द्वितीय भाग, पृ० ११६) में लिखा है कि सीसोदिया उम्मेदसिंह जगतसिंहोत की राठोड़ पत्नी देवलिया छूट जाने पर जोधपुर चली गई । उसके दो पुत्र सालिमसिंह और खुमाणसिंह थे । महाराजा अजीतसिंह उस( उम्मेदसिंह की पत्नी )का सहोदर भगिनी के समान आदर करता था । जब वि० सं० १७८१ आषाढ सुदि १३ ( ई० स० १७२४ ता० २३ जून ) को महाराजा अजीतसिंह अपने पुत्र वख्तसिंह-द्वारा मार डाला गया, तब उसके साथ उसकी जिन रानियों, सेवकों आदि ने अग्नि में जलकर प्राण विसर्जन किये उनमें उम्मेदसिंह की पत्नी भी थी । उक्त ख्यात का यह कथन कहां तक ठीक है, इसके विषय में निश्चित रूप से कुछ नहीं कहा जा सकता, क्योंकि प्रतापगढ़ राज्य की ख्यातों से इसका समर्थन नहीं होता है । "जोधपुर राज्य की ख्यात" का यह कथन कि उम्मेदसिंह जगतसिंह का पुत्र था, निर्मूल है; कारण वहां जगतसिंह नाम का कोई राजा ही नहीं हुआ। प्रतापगढ़ राज्य के बड़वे की ख्यात से पाया जाता हैं कि वहां के महारावत उम्मेदसिंह के राठोड़ कुल की तीन रानियां थीं । संभव है कि उसकी इन रानियों में से कोई जोधपुर जाकर भी रही हो। वहां ऐसी भी प्रसिद्धि है कि महारावत उम्मेदसिंह की मृत्यु के समय उसकी एक राणी केसरकुंवरी ( कछवाहा राजावत कुशलसिंह की पुत्री ) अपने बालक-पुत्र सालिमसिंह को प्राणभय से कुछ लोगों के बहकाने पर जयपुर की तरफ लेकर चली गई । इसपर कल्याणपुरा के सरदार फ़तहसिंह की सम्मति से, उम्मेदसिंह का छोटा भाई गोपालसिंह देवलिया राज्य का स्वामी हो गया । इससे तो यही निष्कर्ष निकलता २८
२१८ प्रतापगढ़ राज्य का इतिहास गोपालसिंह वि० सं० १७७८ ( ई० स० १७२१ ) में अपने ज्येष्ठ भ्राता उम्मेदसिंह का परलोकवास होने पर महारावत गोपालसिंह प्रतापगढ़ राज्य का स्वामी राज्य-प्राप्ति हुआ और उसी वर्ष उसने उदयपुर जाकर¹ वहां के महाराणा संग्रामसिंह (दूसरा) से मुलाक़ात कर अपनी गद्दीनशीनी की रसम को सुदृढ़ कर लिया, क्योंकि कुछ कारणों से उसको झगड़ा होने की आशंका थी। है कि उम्मेदसिंह का पुत्र सालिमसिंह बाल्यावस्था के कारण राज्याधिकार से वंचित रहा और उसका चाचा गोपालसिंह ( उम्मेदसिंह का भाई ) कुछ सरदारों को मिलाकर राज्य का स्वामी बन बैठा। मुंशी देवीप्रसाद-द्वारा संगृहीत जोधपुर के राजाओं, रानियों, कुंवरों, कुंवरियों आदि की नामावली की पुस्तक से पाया जाता है कि वि० सं० १७८१ आषाढ सुदि ६ ( ई० स० १७२४ ता० १६ जून ) को देवलिया की एक राजकुमारी से जोधपुर में ही महाराजा अजीतसिंह का विवाह हुआ था एवं इसके कुछ ( चार ) दिन बाद ही उक्त महाराजा अपने पुत्र बखतसिंह के हाथ से मारा गया। अनुमान होता है कि वह उम्मेद- सिंह की ही कोई पुत्री हो, जिसका नाम बड़वे की ख्यात में अमृतकुंवरी दिया है। ( १ ) श्रीममहाराजाधिराज महारावतजी श्रीगोपालसींघजी वचनातु गुसाई श्रीगंगागिरजी जोग्य यत् मोजे गाम १ सेखड़ी गांव भूमिहरा तथा टकरावद तीरेरी गाम नाथूखेड़ी पहेली रावत श्रीप्रथीसिंघजी संवत् १७७३ रा जेठ सुदि १५ रे दिन चढावी जींरे बदले रावत श्रीगोपालसिंघजी उदेपुर पधारया मेठे ज़दी गाम सेखड़ी कथकावल रहित लागत विलगट रहित उदक आघाट करे दीधी। मारा वंश रो कोई चोलण करसी नहीं। स्वदत्तं परदत्तं वा ये हरन्ति वसुंधरा षष्टि वर्ष सहस्राणि विष्ठायां जायते कृमिः । दुए शाह चंद्रभाणजी प्रेरक ठाकर फतेसिंघजी, लिखावत राव रिणछोड़दासजी मामा रामचंद्रजी उदेपुर मांहे हुकम थी लिखायो। संवत् १७७८ सावण सुदि १३ बुधे मूल ताम्रपत्र की प्रतिलिपि से ।
महारावत गोपालसिंह २१६ उन दिनों मुग़ल बादशाहत की स्थिति बहुत ही गंभीर हो रही थी। फ़र्रुख़सियर के सैयद बंधुओं-द्वारा बंदी बनाकर कठिन यातना देने के मुग़ल वादशाहत की तत्का- उपरांत मरवा डालने से मुग़ल साम्राज्य को बड़ा लीन स्थिति धक्का लगा और चारों तरफ़ अराजकता फैल गई। सैयदों ने औरंगज़ेब के वंशधरों में से ही रफ़ीउद्दरजात¹ और रफ़ीउद्दौला² को क्रमशः दिल्ली के तख़्त पर बैठाया, किन्तु सात महीनों में ही वे दोनों व्याधिग्रस्त होकर काल-कवलित हो गये। रफ़ीउद्दौला के समय कतिपय व्यक्तियों ने औरंगज़ेब के शाहज़ादे अकबर के पुत्र निकोसियर को आगरे में बादशाह बनाया, जहां वह क़ैद था, परंतु इसमें उनको सफलता न हुई और सैयद बंधुओं ने वहां पहुंच निकोसियर को पुनः क़ैद कर लिया तथा उसके सहायकों को दंड देकर अपना मार्ग निष्कंटक कर लिया। फिर उन्होंने रफ़ीउद्दौला के निःसंतान मर जाने पर बहादुरशाह के शाहज़ादे जहांशाह के पुत्र रोशनअख़्तर को वि० सं० १७७६ (ई० स० १७१६) में मुहम्मदशाह नाम रख बादशाह बनाया, परंतु सुव्यवस्था स्थापित न हो सकी। यह अवसर मरहटों को अपनी शक्ति बढ़ाने में बड़ा लाभदायक सिद्ध हुआ और उनके उत्तरी भारत में आक्रमण होने लगे। (१) रफ़ीउद्दरजात, बादशाह बहादुरशाह के तीसरे शाहज़ादे रफ़ीउश्शान का पुत्र था। बादशाह फ़र्रुख़सियर को बंदी बनाने के पीछे सैयद बंधुओं ने हि० स० ११३१ ता० ६ रबीउस्सानी (वि० सं० १७७५ फाल्गुन सुदि १० = ई० स० १७१६ ता० १८ फ़रवरी) को उसको दिल्ली के तख़्त पर बिठाकर उसका नाम "शम्सुद्दीन अबुलबरक़त रफ़ीउद्दरजात" रखा। तख़्तनशीनी के समय वह रोगग्रस्त था, जिससे तीन मास बाद ही उसकी मृत्यु हुई। (२) रफ़ीउद्दौला, रफ़ीउद्दरजात का बड़ा भाई था। ता० २० रजब हि० ११३१ (वि० सं० १७७६ आषाढ वदि ६ = ई० स० १७१६ ता० २६ मई) को वह "शम्सुद्दीन रफ़ीउद्दौला मुहम्मद शाहजहांसानी" नाम से दिल्ली का स्वामी हुआ और उसी वर्ष ता० ७ ज़िल्काद (प्रथम आश्विन सुदि ६=ता० ११ सितंबर) को उसका देहांत हुआ।
२२० प्रतापगढ़ राज्य का इतिहास मालवे में मरहटों का सबसे पहला आक्रमण वि० सं० १७५६^१ ( ई० स० १६६६ ) में बादशाह औरंगज़ेब की विद्यमानता में हुआ था, पर वह मरहटों का उत्थान आक्रमण केवल शाही इलाके में लूट-मारकर दक्षिण से बादशाह का ध्यान हटाने के लिए ही था । औरंगज़ेब के जीवन-काल में दक्षिण में मरहटों के साथ की लड़ाइयां जारी रहीं और उसकी मृत्यु के साथ ही उनमें कमी आ गई। पच्चीस वर्ष से दोनों दल निरन्तर युद्ध कर रहे थे। अब उनका थक जाना स्वाभाविक था। उन दिनों मरहटों में भी कुछ गृह-कलह उत्पन्न हो गया, पर वे शीघ्र ही चेत गये। इसके विपरीत मुग़ल साम्राज्य में ऐसी शिथिलता उत्पन्न हुई कि मुग़ल अपनी सत्ता को सुदृढ़ न कर सके। छत्रपति शिवाजी ने भारत में पुनः जिस हिन्दू- साम्राज्य की नींव डाली थी, उसको दृढ़ करने का वह उपयुक्त समय था; क्योंकि उन दिनों शिवाजी के संस्थापित सतारा राज्य के स्वामी शाहू का मंत्री पेशवा बाजीराव^२ बल्लाल योग्य व्यक्ति था। उसके समय में राजा शाहू (१) डॉ० रघुवीरसिंह; मालवा में युगांतर; पृ० ६०-१। यह आक्रमण मर- हटों के एक सेनापति कृष्णाजी सावंत ने किया था । उसके साथ उस समय पन्द्रह हज़ार सवार थे और नर्मदा नदी पारकर वह धामुनी इलाक़े में लूट मारकर वापिस चला गया। (२) पेशवा जाति के ब्राह्मण थे । औरंगज़ेब की मृत्यु के बाद शाहज़ादे आज़मशाह ने मरहटा राजा शंभा के पुत्र शाहू को क़ैद से छोड़ दिया। फिर उसने सेना एकत्र कर सतारा पर अधिकार किया । तदनन्तर शाहू ने वि० सं० १७७१ ( ई० स० १७१४ ) में बालाजी विश्वनाथ को पेशवा (प्रधान) का पद दिया । उस- (बालाजी ) ने राजा शाहू के समय अपने अधिकारों को बढ़ा लिया । वि० सं० १७७७ ( ई० स० १७२० ) में बालाजी की मृत्यु हुई और उसका पुत्र बाजीराव बल्लाल पेशवा बना, जिसने मरहटों का प्रभाव उत्तरी भारत में फैलाकर मालवा पर अधिकार किया और राजपूताना तथा मुग़ल साम्राज्य पर मरहटों का आतंक स्थापित कर दिया। वि० सं० १७६७ वैशाख सुदि १ ( ई० स० १७४० ता० १६ अप्रेल ) को बाजीराव का देहांत होने पर उसका पुत्र बालाजी बाजीराव पेशवा बना, जिसने राजा शाहू के मरने पर (जब रामराजा का पुत्र शिवाजी (दूसरा) कोल्हापुर से गोद आकर सतारा राज्य का स्वामी बना) पूना में रहना स्थिर कर पृथक् राज्य की सृष्टि की और सतारा
महारावत गोपालसिंह २२१
केवल नाममात्र का शासक रह गया और पेशवा का प्रताप इतना बढ़ा कि दिल्ली के मुग़ल बादशाह भी उसको हर प्रकार से प्रसन्न रखने की चेष्टा करते थे। पेशवा के सेनापति मल्हारराव होल्कर¹, राणोजी सिंधिया² और पर शिवाजी का अधिकार रहा, परंतु वह सतारा के राजा को ही अपना मालिक मानता रहा। (१) होल्कर राज-वंश के लिए इतिहासकारों के भिन्न-भिन्न मत हैं। इस वंश में मल्हारराव होल्कर अठारहवीं शताब्दि में एक प्रसिद्ध व्यक्ति हुआ। मल्हारराव होल्कर का जन्म वि० सं० १७५० (ई० स० १६६३) के लगभग हुआ। उसका बाल्यकाल बड़ी विपत्ति में गुज़रा। उसका पिता उसको छोटी अवस्था में छोड़कर मर गया था, इसलिए उसका पालन-पोषण उसके मामा नारायणराव के यहां हुआ, जिसको उदयपुर के महाराणा संग्रामसिंह (दूसरा) की तरफ़ से बूढ़ा की जागीर मिली थी। फिर वह अपने मामा के पास २५ सवारों की टोली का अफ़सर बना और बढ़ते-बढ़ते पेशवा के मुख्य सेनापतियों में हो गया। उसने केवल दक्षिण भारत के युद्धों में ही नहीं बल्कि उत्तर भारत की अनेक लड़ाइयों में समय-समय पर बड़ी वीरता दिखलाई थी। मालवा में पेशवा का अधिकार होने पर उसको वहां एक बड़ी आय की जागीर मिली। अनन्तर उसने अपने वंशजों के लिए इंदौर राज्य की स्थापना की। वि० सं० १८२३ (ई० स० १७६६) में उसका देहांत हुआ। होल गांव में रहने से यह राजवंश होल्कर कहलाता है। (२) सिंधिया वंश के राजा नागवंशी क्षत्रिय हैं। महाराष्ट्र में सिंदे गांव में निवास होने से वे सिंदे (सिंधिया) कहलाने लगे। इस वंश की एक कन्या का विवाह प्रसिद्ध राजा शिवाजी के पौत्र राजा शाहू से हुआ था। मध्यभारत में ग्वालियर का विशाल राज्य सिंधिया के अधिकार में है, जिसका संस्थापक राणोजी सिंधिया था। प्रारंभ में वह पेशवा के छोटे नौकरों में था, परंतु धीरे-धीरे उच्च पद पर पहुंचा और पेशवा के प्रधान सेनापतियों में हो गया। उसने मालवा में मरहटा राज्य स्थापित करने में पूर्ण वीरता दिखलाई थी। वह पेशवा की तरफ़ से संपूर्ण अधिकारों के साथ दिल्ली के बादशाह के पास भेजा गया था, जहां उसने पेशवा और मुग़ल साम्राज्य के साथ होनेवाले संधिपत्र पर पेशवा के प्रतिनिधि की हैसियत से हस्ताक्षर किये थे। वि० सं० १८०२ श्रावण सुदि २ (ई० स० १७४५ ता० १६ जुलाई) को शुजालपुर में राणोजी की मृत्यु हुई। फिर उसका पुत्र जयआपा अपने पिता की संपत्ति का अधि- कारी हुआ, जिसको जोधपुर के महाराजा विजयसिंह ने वि० सं० १८१२ (ई० स० १७५५) में छल से मरवाया।
२२२ प्रतापगढ़ राज्य का इतिहास आनंदराव¹ पंवार युद्ध-निपुण थे, जिन्होंने थोड़े समय में ही भारत में मरहटों का आतंक जमा दिया। शाही सेना के साथ दक्षिण में निरन्तर पच्चीस वर्ष तक युद्ध में संलग्न रहने के कारण मरहटों की आर्थिक स्थिति संतोषप्रद नहीं रही थी एवं वे ऋणग्रस्त भी थे, इसलिए प्रारंभ में उन्होंने उत्तर भारत के आक्रमणों में धन बटोरने की ही नीति रखी और फिर उन्होंने मालवे में चढ़कर वहां पर अधिकार किया, जैसा आगे बतलाया जायगा। मुग़ल साम्राज्य की निर्बलता के समय राजपूताना के राजाओं की भी अपने-अपने राज्य बढ़ाने की लालसा जाग उठी। उनमें उदयपुर, जयपुर और जोधपुर के नरेशों के नाम उल्लेखनीय हैं, [आंवेर और जोधपुर] पर उदयपुर के महाराणा तो स्वयं शाही दरबार में [के राजाओं की शक्ति बढ़ना] कभी न गये, जिससे मुग़ल साम्राज्य की राजनीति में उनका कुछ हाथ न रहा। आंवेर (जयपुर) के महाराजा सवाई जयसिंह तथा जोधपुर के महाराजा अजीतसिंह का वि० सं० १७६५ (ई० स० १७०८) के पीछे मुग़ल साम्राज्य के उलट-फेर में बड़ा हाथ रहा, जिससे उनकी शक्ति बढ़ गई। उस समय के मुग़लों के इतिहास में आंवेर और जोधपुर के नरेशों का महत्वपूर्ण स्थान है। बादशाह की तरफ़ से मरहटों के आक्रमणों को रोकने के लिए जयसिंह को मालवे² (१) धार के परमार राजा मालवे के प्रसिद्ध परमारों के वंशधर हैं। महाराष्ट्र में उनका निवास होने से वे मरहटा कहलाये। इस राज्य का संस्थापक उदाजी पंवार हुआ, जो सतारा के राजा शाहू का बड़ा विश्वासपात्र सेवक था। पेशवा बाजीराव के उन्नतिकाल में उसका उक्त पेशवा से मतभेद रहता था, इसलिए मरहटा-राज्य के विस्तार में पूर्ण रूप से भाग लेने पर भी उसको कोई बड़ी जागीर नहीं मिली और अपनी जागीर से भी उसे संबंध त्यागना पड़ा। फिर पेशवा ने वि० सं० १७८६ (ई० स० १७३२) के लगभग उसका सब अधिकार उसके छोटे भाई आनंदराव को दिया, जो अपने भाई के समान वीर था। वि० सं० १८०६ (ई० स० १७४६) में उसकी मृत्यु होना पाया जाता है। (२) सवाई जयसिंह की मालवे की प्रथम सूबेदारी लगभग पांच वर्ष तक
महारावत गोपालसिंह २२३ और अजीतसिंह को गुजरात¹ का भार सौंपा गया । अजीतसिंह तथा बादशाहों के बीच मन-मुटाव बना ही रहता था । अंत में वह इसी कारण से अपने छोटे कुंवर वख्तसिंह-द्वारा वि० सं० १७८१ (ई० स० १७२४) में मारा गया² । फिर उसका ज्येष्ठ कुंवर अभयसिंह जोधपुर राज्य का स्वामी हुआ, जो साम्राज्य-भक्त बना रहा। मुहम्मदशाह के समय वह गुजरात का सूबेदार भी बनाया गया³, परंतु अपने कर्मचारियों की लूट-खसोट के कारण वहां सुव्यवस्था स्थापित न कर सका । फिर भी गुजरात की तरफ़ से मरहटों को उसने आगे नहीं बढ़ने दिया । वि० सं० १७६५ (.ई० स० १७०८) में उदयपुर, जयपुर और जोधपुर के नरेशों ने एकता के सूत्र में बंधे रहने के लिए संधि भी की⁴; किन्तु जयसिंह की राजनैतिक ई० स० १७१३ फ़रवरी से ई० स० १७१७ नवंबर (वि० सं० १७६६-१७७४) तक रही थी (डॉ० रघुवीरसिंह; मालवा इन् ट्रान्ज़िशन; पृ० ६६-१०१) । (१) गुजरात की सूबेदारी महाराजा अजीतसिंह को वि० सं० १७७१ (ई० स० १७१५) में मिली थी, और वह लगभग दो वर्ष अर्थात् वि० सं० १७७३ (ई० स० १७१६) तक वहां का सूबेदार रहा था (बंबई गैज़ेटियर; भा० १, खं० १, पृ० २६६) । (२) टॉड; राजस्थान, जि० २, पृ० ८४६-६७, १०२८-२६ । जोधपुर राज्य की ख्यात; जि० २, पृ० ११५ । वीरविनोद; द्वितीय भाग, पृ० ८४२ । (३) महाराजा अभयसिंह वि० सं० १७८७ (ई० स० १७३०) में गुजरात का सूबेदार हुआ और वि० सं० १७६४ (ई० स० १७३७) तक वह सूबा उसके नाम पर रहा । वि० सं० १७६० (ई० स० १७३३) के पीछे उक्त महाराजा गुजरात में नहीं गया और उसके कर्मचारी भंडारी रत्नसी आदि ही वहां का प्रबन्ध करते रहे (वीरविनोद; द्वितीय भाग, पृ० ८४४-७) । (४) देखो मेरा उदयपुर राज्य का इतिहास, जि० २, पृ० ६०४-५ । इस सन्धि का आशय मुख्यतः उदयपुर की राजकुमारी का महत्व प्रमाणित करना था । मुग़ल बाद- शाहों के साथ कुछ राजपूताने के राज्यों ने वैवाहिक सम्बन्ध स्थापित कर लिया था, जिस- पर महाराणा प्रतापसिंह ने जयपुर आदि राज्यों से विवाह-सम्बन्ध बन्द कर दिया । उसको पुनः जारी करने के लिए यह इक़रारनामा जयपुर के महाराजा सवाई जयसिंह से लिखवाया गया था । वस्तुतः इस संधिपत्र से कोई राजनैतिक महत्व सिद्ध नहीं हुआ और उदयपुर तथा जयपुर राज्य को इस इक़रार के कारण जयसिंह की मृत्यु के बाद
२२४ प्रतापगढ़ राज्य का इतिहास चालों से वह कागज़ का रही टुकड़ा ही रही। स्वार्थपरता और पारस्परिक वैमनस्य से जयपुर और जोधपुर के नरेश शीघ्र ही उपर्युक्त संधि से पराङ्- मुख हो गये एवं एक दूसरे का विनाश चाहने लगे। उदयपुर का महाराणा उनके पारस्परिक वैमनस्य को मिटाने का प्रयत्न करता था, पर वह बढ़ता ही गया। इससे कहा जा सकता है कि राजपूताना के राज्यों में उस समय कोई राजा नेतृत्व के योग्य नहीं था। इसका परिणाम यह हुआ कि आपसी द्वेष से राजपूताना के राज्यों की दशा हीन हो गई। इस अशांतिमय वातावरण में छोटे-छोटे राज्यों का अस्तित्व लुप्त होने की पूरी संभावना थी। अस्तु, संगठन-शक्ति की भावना छोटे-छोटे महारावत को धरियावद राज्यों में भी जागृत होकर वे बड़े राज्यों का सहारा का परगना मिलना ढूंढने लगे। उदयपुर राज्य, प्रतापगढ़ राज्य के समीप होने एवं वहां के राजाओं के एक ही वंश के होने के कारण उनमें कभी मेल और कभी-कभी वैमनस्य भी हो जाता था; किंतु आपत्तिकाल के समय देवलिया राज्य, उदयपुर राज्य को सहायता देकर अपने कर्त्तव्य का पालन करता था। इसके एवज़ में वहां के रावत को धरियावद की जागीर मिली थी, जो महारावत हरिसिंह के समय जाती रही। ऊपर बतलाया जा चुका है कि महारावत पृथ्वीसिंह ने उदयपुर राज्य से पुनः अपना राजनैतिक संबंध जोड़ा था और धरियावद का परगना पीछा मिलने की बात स्थिर हो गई थी, परंतु उक्त महारावत और उसके कुंवर का देहांत हो जाने एवं वहां उसके दो उत्तराधिकारियों के थोड़े समय तक ही राज्य करने से धरियावद का परगना नहीं मिल सका था। महारावत गोपालसिंह ने राज्यासन पर बैठते ही पुनः धरियावद का परगना प्राप्त करने के लिए प्रयत्न आरंभ किया और अपने कुंवर सालिमसिंह को उदयपुर भेजा¹। इसी प्रकार उसने पेशवा बाजीराव का अभ्युदय देख उससे दुःखदायी परिणाम भोगना पड़ा, जिसका हम उदयपुर राज्य के इतिहास में विस्तृत रूप से उल्लेख कर चुके हैं। (१) "वीरविनोद" (द्वितीय भाग, पृ० १०६३) में उपर्युक्त धरियावद का परगना
महारावत गोपालसिंह २२५ भी मित्रता कर ली', क्योंकि देवलिया राज्य मालवे से मिला हुआ होने से उसको मरहटों से भी अच्छा सम्बन्ध रखने की आवश्यकता थी। वि० सं० १७८७ (ई० स० १७३०) में डूंगरपुर के महारावल रामसिंह का देहांत होने पर उसका कुंवर शिवसिंह वहां की गद्दी पर बैठा। उस समय उदयपुर राज्य की सेना ने डूंगरपुर पहुंच वहां घेरा डाल दिया और चार लाख रुपयों आदि का रुक्का लिखवाकर वहां से लौटी²। प्रतापगढ़ राज्य की ख्यातों में लिखा है कि महाराणा की सेना के डूंगरपुर को घेर लेने पर महारावत गोपालसिंह ने महाराणा की सेना के आदमियों से बात-चीत कर वहां का घेरा उठवाया³। इस कथन का समर्थन उदयपुर और डूंगरपुर राज्य की ख्यातों से नहीं होता, परन्तु यह संभव है कि महाराणा संग्रामसिंह (दूसरा) और उक्त महारावत का अच्छा संबंध होने से उसने डूंगरपुर के स्वामी शिवसिंह तथा महा- राणा के बीच संधि करवाकर वहां का घेरा उठवा दिया हो। महाराणा अरिसिंह (वि० सं० १८१७ से १८२६ = ई० स० १७६१ से १७७३) के राज्य- काल में महारावत सालिमसिंह को मेवाड़ के गृह-युद्ध के समय की गई सेवा के उपलक्ष्य में मिलने का उल्लेख है, परंतु यह बात ठीक नहीं है; क्योंकि वहां महारावत पृथ्वीसिंह को मिली हुई 'रावत-राव' की उपाधि प्रयोग में लाने की महाराणा अरिसिंह की सनद् तो दी गई, किंतु धरियावद परगने की कोई सनद नहीं दी और न धरियावद परगना मिलने का संवत् और मास दिया है। यदि वस्तुतः धरियावद का परगना सालिमसिंह को मिला होता तो उसकी सनद् अवश्य उद्धृत की जाती एवं वर्ष तथा मास भी दिया जाता। हमारा अनुमान है कि मेवाड़ में महाराणा अरिसिंह के समय होनेवाले गृह- युद्ध के कई वर्ष पूर्व धरियावद का परगना महारावत गोपालसिंह को मिल चुका था, जिसके कारण ही गोपालसिंह ने उदयपुर में विशेष रूप से आना-जाना जारी किया। (१) वीरविनोद; द्वितीय भाग, पृ० १०६५ । (२) वही; द्वितीय भाग, पृ० १०११ । (३) वही; द्वितीय भाग, पृ० १०६३ । २६
२२६ प्रतापगढ़ राज्य का इतिहास मालवे में होनेवाले मरहटों के आक्रमणों को शाही सेना ने रोकने का यथासाध्य प्रयत्न किया और आंबेर का स्वामी सवाई जयसिंह भी मालवे के लिए मरहटों की इस कार्य के लिए नियत किया गया, परंतु इसमें लड़ाइयां सफलता नहीं हुई और मरहटों की शक्ति बढ़ती गई। इस असफलता का मुख्य कारण शाही अफ़- सरों का पारस्परिक मनोमालिन्य, ईर्ष्या और स्वार्थ-परायणता ही थी। उस समय स्वामी-सेवक के भाव नष्ट होने लगे थे और शाही अफ़सरों में से अधिकांश विद्रोही होकर स्वतंत्र राज्य स्थापित करने की चेष्टा में थे। ऐसी स्थिति में असफलता होना स्वाभाविक था। मालवे की भांति उन दिनों मरहटों के गुजरात में भी आक्रमण होने लगे, जिससे स्थायी शांति का होना कठिन हो गया। प्रतापगढ़ राज्य मालवा के अंतर्गत था और उसके चारों तरफ़ संघर्ष मच रहा था, तथापि वह महारावत गोपालसिंह के कुशल- शासन से अक्षुण्ण रहा। इतिहास के प्रसङ्ग को मिलाने के लिए संक्षेप में हम यहां मालवे में बादशाह मुहम्मदशाह के समय जो उलट-फेर हुए, उनका वर्णन करते हैं- फ़र्रुख़सियर की मृत्यु के पीछे सैयदों ने निज़ामुल्मुल्क को वि० सं० १७७५ फाल्गुन सुदि १२ (ई० स० १७१६ ता० २० फ़रवरी) को मालवे का सूबेदार बनाया। ई० स० १७२२ ता० ३० अगस्त (वि० सं० १७७६ भाद्रपद वदि ३०) तक वह वहां का सूबेदार रहा। फिर बादशाह मुहम्मद- शाह के समय सैयदों का दमन होने के पीछे निज़ामुल्मुल्क तो वज़ीर बनाया गया और राजा गिरधर बहादुर मालवे का सूबेदार नियत हुआ, परंतु वह पूरा एक वर्ष भी वहां न रहने पाया था कि बादशाह ने निज़ामुल्मुल्क पर ही मालवे का भार डाल दिया। निज़ामुल्मुल्क की शक्ति उस समय बहुत बढ़ गई थी, जिसको बादशाह ने भयावह जान पुनः राजा गिरधर बहादुर की वि० सं० १७८२ प्रथम आषाढ सुदि ३ (ई० स० १७२५ ता० २ जून) को मालवे के सूबे पर नियुक्ति की। राजा गिरधर बहादुर इलाहाबाद के सूबेदार छबीलेराम नागर (ब्राह्मण) का भतीजा था
महारावत गोपालसिंह २२७
और साम्राज्य-भक्त था । उसने मालवा में मरहटों का प्रभाव न बढ़ने देने के लिए स्तुत्य प्रयत्न किया और अंत में वह आमझरा में मरहटों से युद्ध करता हुआ ई० स० १७२८ ता० २६ नवंबर ( वि० सं० १७८५ मार्गशीर्ष शुदि ६) को मारा गया । उसके बाद उसका पुत्र भवानीराम मालवे का सूबेदार बनाया गया । उसने भी मरहटों को मालवा में न बढ़ने देने का उद्योग किया, किन्तु आवश्यक सहायता न मिलने से वह असफल रहा । मालवा ही नहीं अपितु गुजरात में भी मरहटों के आक्रमण होते देख वादशाह मुहम्मदशाह को बड़ी चिंता हुई । वि० सं० १७८६ ( ई० स० १७२६ ) में उसने सवाई जयसिंह को दूसरी बार मालवे का सूवेदार बनाया और सैन्य-संगठन के लिए तेरह लाख रुपयें भी दिये, परन्तु वह अपनी मेल-मिलाप की नीति से कुछ दे-दिलाकर मरहटों का वहां से कब्ज़ा उठाना चाहता था । उस समय मालवा में मरहटे मुकासा नामक कर उगाह्ते थे, इसलिए वहां से उनका यह अधिकार उठाने एवं उनके आक्रमणों को रोकने के लिए जब वह (जयसिंह) मालवे की तरफ़ आगे बढ़ा तो उसके साथ वहां के प्रायः सब राजा उपस्थित हो गये¹। फिर वह उज्जैन से मांडू की तरफ़ बढ़ा और ई० स० १७३० के जनवरी ( वि० सं० १७८६ माघ ) मास में उसने वह क़िला मरहटों से खाली करवा लिया² । महाराजा जयसिंह का विचार मरहटों से मालवा खाली करवाकर उसे अपने राज्य में मिलाने का था। इस बात को ताड़कर राजपूताना के नरेश । उस- से शंकित रहते थे, क्योंकि उन्हीं दिनों उसने बूंदी से राव बुधसिंह को हटाकर दलेलसिंह को वहां का स्वामी बना दिया था³ और रामपूरे का परगना भी चंद्रावतों ( सीसोदियों की एक शाखा ) से ज़ब्त करवाकर
( १ ) डॉ० रघुवीरसिंह; मालवा इन ट्रांज़िशन; पृ० १७८। मालवा में युगान्तर; पृ० २०० । सूर्यमल; वंशभास्कर; चतुर्थ भाग, पृ० ३१३७-३८ । ( २ ) सूर्यमल; वंशभास्कर; चतुर्थ भाग, पृ० ३१३८ । डॉ० रघुवीरसिंह; मालवा में युगान्तर; पृ० २०१ । मालवा इन ट्रांज़िशन; पृ० १७८ । ( ३ ) वंशभास्कर; चतुर्थ भाग, पृ० ३१३२-३६ ।
महाराणा संग्रामसिंह से अपने छोटे कुंवर माधवसिंह को दिलवा दिया था १। ( १ ) वीरविनोद; द्वितीय भाग, पृ० ६७४-५ । मालवा में रामपुरा चंद्रावत सीसोदियों का प्राचीन स्थान है । मालवे के सुलतान होशंग के समय इस ठिकाने की स्थापना हुई और बहुत समय तक इसका वहां के सुलतानों से संबंध रहा । फिर मेवाड़ के उत्कर्ष के पिछले समय में यहां के स्वामी मेवाड़ राज्य के अधीन हो गये और राव दुर्ग- भान ने कई युद्धों में महाराणा उदयसिंह का साथ दिया । जब वि० सं० १६२४ ( ई० स० १५६७ ) में बादशाह अकबर की चित्तौड़ पर चढ़ाई हुई उस समय वह रामपुरा पर भी शाही आक्रमण होने के भय से चित्तौड़ में चला गया था । तदनंतर उक्त दुर्ग पर अकबर का अधिकार हो जाने पर दुर्गभान ने भी शाही अधीनता स्वीकार की और बादशाह अकबर से लगाकर मुहम्मदशाह तक दुर्गभान एवं उसके वंशधर साम्राज्य के भक्त रहे तथा युद्ध के अवसरों पर उन्होंने मुसलमान बादशाहों को पूरी सहायता पहुं- चाई । बादशाह औरंगज़ेब के समय दुर्गभान के वंशज गोपालसिंह ने, जब वह( वाद- शाह ) दक्षिण में मरहटों की सेना से लड़ने में व्यस्त था, अच्छा पराक्रम दिखलाया था । शाही नौकरों के बहकाने से उस ( गोपालसिंह ) के पुत्र रत्नसिंह ने इस्लाम धर्म स्वीकार कर लिया । इसपर वादशाह ने उसका नाम इस्लामखां रखकर रामपुरा का नाम इस्लामपुरा कर दिया । इस गड़बड़ी में रत्नसिंह को रामपुरा से निकालने के लिए गोपालसिंह ने बहुत झगड़ा किया और उदयपुर के महाराणा अमरसिंह (दूसरा ) को भी अपना सहायक बनाया । जहांदारशाह के समय रत्नसिंह शाही सेना से लड़कर मारा गया । तब गोपालसिंह ने वहां पर पुनः अपना अधिकार जमाने की चेष्टा की । इसी बीच महाराणा संग्रामसिंह (दूसरा ) ने वह इलाक़ा वादशाह फ़र्रुख़- सियर के समय अपने अधिकार में लेने का प्रयत्न कर उक्त बादशाह से रामपुरा का फ़रमान अपने नाम करा लिया । फिर उसने सेना भेजकर अपनी अधीनता में रहने के इक़रार पर आधा इलाक़ा चंद्रावतों के पास रहने दिया और आधा अपने ख़ालसे में मिलाकर वहां के प्रबंध के लिए राठोड़ दुर्गादास को नियत किया । फिर जयपुर के महाराजा सवाई जयसिंह ने वह इलाक़ा महाराणा से वि० सं० १७८६ ( ई० स० १७२६ ) में अपने छोटे पुत्र माधवसिंह (जो महाराजा का भानजा था) के नाम लिखवा लिया । जयसिंह की मृत्यु पर जयपुर के राज्य की प्राप्ति के लिए मेवाड़ राज्य ने कई बार माधवसिंह की सहायतार्थ सेना रवाना की, जिसमें मल्हारराव होल्कर आदि भी थे । अंत में ईश्वरीसिंह की मृत्यु पर माधवसिंह जयपुर का स्वामी हुआ । फिर भी उसने रामपुरा पर अपना अधिकार कुछ दिनों तक और बनाये रखा और वि० सं० १८१७ (ई० स० १७६० ) के आस-पास वह ठिकाना मल्हारराव होल्कर को जयपुर पर अधि- कार कराने के एवज़ में दे दिया ।
महारावत गोपालसिंह २२६ मांडू पर अधिकार करने के थोड़े ही दिनों पीछे जयसिंह मालवे का कार्य अपूर्ण छोड़कर अपनी राजधानी को लौट गया और साम्राज्य एवं अन्य कार्यों में व्यस्त हो गया, किन्तु मरहटों के साथ उसकी बात-चीत चलती रही । उसका कुछ परिणाम निकलनेवाला ही था कि इसी बीच उसके स्थान पर मुहम्मद बंगश वहां का सूबेदार बना दिया गया । उधर मरहटों ने जब जयसिंह के साथ जारी की हुई बात-चीत का परिणाम न निकलता देखा और मुहम्मद बंगश की कार्रवाइयां अपने विपरीत समझीं तो पुनः मालवे पर आक्रमण जारी कर दिये, जिससे वहां की स्थिति गंभीर हो गई और उसे मुहम्मद बंगश सम्हाल नहीं सका; क्योंकि शाही दरबार से उसको यथेष्ट सहायता नहीं मिली तथा निज़ाम आदि अन्य शाही अमीरों ने भी ( जिन्होंने उसको सहायता देने का क़रार किया था ) अवसर आने पर मौन साध लिया । अंत में वि० सं० १७८६ ( ई० स० १७३२ ) में तीसरी बार पुनः जयसिंह मालवे का सूबेदार बनाया गया । फ़रवरी मास में, जब जयसिंह मंदसोर के पास ठहरा हुआ था, होल्कर और सिंधिया ने उस ( जयसिंह ) को घेर लिया । यह समाचार सुनकर बादशाह ने स्वयं सेना के साथ मालवे की तरफ़ प्रस्थान कर दिया, जिसका संवाद पाने पर जयसिंह के साथी राजपूतों का भी उत्साह बढ़ गया और वे मरहटों के मुक़ाबले को आगे बढ़े । फिर मल्हारराव होल्कर और जयसिंह के बीच छोटा सा युद्ध भी हो गया, जिसमें मल्हारराव होल्कर को वहां से हट जाना पड़ा । जयसिंह ने होल्कर का पीछा किया, परंतु उसकी कुशलता से वह- ( जयसिंह ) स्वयं घिर गया¹ । बादशाह तब तक राजधानी से थोड़ी दूर ही आगे बढ़ा था और सहायक सेना भी उस समय तक न पहुंची थी । अत- एव विवश होकर उस ( जयसिंह ) को मरहटे सेनापतियों से संधि का प्रस्ताव चलाना पड़ा । निदान दो किश्तों में पांच लाख रुपये लेकर मालवा ( १ ) डॉ० रघुवीरसिंह; मालवा इन ट्रांज़िशन; पृ० २२४। मालवा में युगान्तर; पृ० २५५ ।
२३० प्रतापगढ़ राज्य का इतिहास
छोड़ने की शर्त पर उदयपुर के महाराणा संग्रामसिंह के धायभाई राव नग- राज' की मध्यस्थता में संधि हो गई। जयसिंह का मरहटों को विश्वास न था, इसलिए दो लाख रुपये तो एक महीने बाद और तीन लाख रुपये मालवा छोड़कर मरहटी सेना के गुजरात की सीमा पर पहुंच जाने पर मरहटों को देने का इक़रारनामा वि० सं० १७८६ चैत्र वदि ६ (ई० स० १७३३ ता० २७ फ़रवरी) को धायभाई नगराज ने मरहटा सेनापति मल्हारराव होल्कर, राणोजी सिंधिया और आनंदराव पंवार के नाम लिख दिया। ऐसी तहरीर उन तीनों सेनापतियों की तरफ़ से भी नगराज के नाम लिखी गई। फिर मरहटे सेनापतियों ने उस समय इक़रार का पालनकर मालवा से अपनी सेना हटा ली और नगराज ने भी इक़रार के अनुसार उन्हें रुपये देकर रसीदें ले लीं²। इसके बाद महाराजा जयसिंह की मालवा की तरफ़ से चिंता मिट गई और वह वहां से लौट गया। उसके वहां से लौटने के छः महीने बाद ही मरहटों ने पुनः मालवे पर धावा किया और वि० सं० १७६१ वैशाख वदि ३० (ई० स० १७३४ ता० २२ अप्रेल) को बुधसिंह की सहायतार्थ मरहटे सेनापति रामचंद्र, मल्हारराव होल्कर, राणोजी सिंधिया और आनंदराव पंवार ने दलेलसिंह को वहां से निकालने के लिए उस(दलेलसिंह) के भाई प्रतापसिंह के छः लाख रुपये देने का इक़- रार करने पर बूंदी पर चढ़ाई की और वहां से दलेलसिंह का अधिकार उठा दिया; परन्तु थोड़े दिनों बाद ही जयसिंह ने वहां पुनः दलेलसिंह का
(१) नगराज गूजर जाति का था और महाराणा संग्रामसिंह (द्वितीय) का धायभाई था। वह महाराणा का पूर्ण विश्वासपात्र होने से मुसाहब के पद तक पहुंच गया था। युद्ध के अवसरों पर महाराणा की सेना का सेनापतित्व भी बहुधा वही किया करता था। धीर और नीतिकुशल व्यक्ति होने से महाराणा ने उसका सम्मान बढ़ाने के लिए उसे 'राव' की उपाधि प्रदान की थी। इस समय महाराणा ने सवाई जयसिंह के लिखने पर अपनी सेना के साथ उसको मरहटों की गति रोकने के लिए भेजा था। फलतः उसने मध्यस्थ बनकर उपर्युक्त समझौता करवा दिया। (२) वीरविनोद; द्वितीय भाग, पृ० १२१६ ।
महारावत गोपालसिंह २३१ अधिकार करा दिया' । राजपूताने में मरहटों के हस्तछेप करने का यह पहला अवसर था। उन्हीं दिनों उदयपुर के महाराणा संग्रामसिंह (दूसरा) का देहांत होकेर उसका कुंवर जगतसिंह (दूसरा) राजगद्दी पर बैठा । मेवाड़ राज्य की सीमा मालवे से मिली हुई होने के कारण वहां के महाराणाओं को मरहटों के बढ़ते हुए प्रभाव से पूरा भय था, इसलिए संग्रामसिंह और जगतसिंह मरहटों से मेल रखते थे एवं उन्होंने मल्हारराव होल्कर के साले नारायणराव को बूढ़ा की जागीर भी दी थी और उस (नारायणराव) के दक्षिण में चले जाने पर उक्त परगने की आय भी उसके पास पहुंचा दी जाती थी । पूर्वी राजपूताना के इस आक्रमण से वहां के नरेशों की भी आंखें खुलीं। अतएव वि० सं० १७६१ श्रावण वदि १३ (ई० स० १७३४ ता० १७ जुलाई) को मेवाड़ के हुरडा गांव में उदयपुर, जयपुर, जोधपुर, कोटा, बूंदी, करौली आदि के राजा एकत्रित हुए और उन्होंने सलाहकर पर- स्पर एकता रखने, एक के शत्रु को सबका शत्रु समझने एवं बरसात के बाद रामपुरा में अपनी-अपनी सेना के साथ एकत्र होने का इक़रार- नामा लिखा; किंतु पारस्परिक फूट और स्वार्थ-परता की भावनाओं के कारण इस इक़रारनामे का कुछ भी परिणाम नहीं निकला ४ । (१) वंशभास्कर; चतुर्थ भाग, पृ० ३२१६-२०। (२) महाराणा संग्रामसिंह (दूसरा) वि० सं० १७६० माघ वदि ३ (ई० स० १७३४ ता० ११ जनवरी) को परलोक सिधारा और उसी दिन उसके कुंवर जग- तसिंह (द्वितीय) ने राज्यासीन होकर वि० सं० १७६१ ज्येष्ठ सुदि १३ (ई० स० १७३४ ता० ३ जून) को अपना राज्याभिषेकोत्सव किया। (३) वीरविनोद; द्वितीय भाग, पृ० १२१८ । (४) देखो मेरा उदयपुर राज्य का इतिहास; जि० २, पृ० ६२८-६। "वंशभा- स्कर" (चतुर्थ भाग, पृ० ३२२७) में हुरडा के मुकाम पर वि० सं० १७६१ के कार्तिक (ई० स० १७३४ आक्टोबर) मास में और "जोधपुर राज्य की ख्यात" (जि० २, पृ० ..१४२) में वि० सं० १७६२ (ई० स० १७२५) में राजपूताने के सब राजाओं का एकत्र होना लिखा है, जो ठीक नहीं है । उदयपुर में असली इक़रारनामा मौजूद है,
२३२ प्रतापगढ़ राज्य का इतिहास
उसी वर्ष के नवंबर मास में वज़ीर कमरुद्दीन$^१$ ने मरहटों को दबाने के लिए मालवे की ओर प्रस्थान किया और दूसरी तरफ़ से खानदौराँ$^२$ भी जिसमें श्रावण मास में सब राजाओं का एकत्र होना लिखा है और "वीरविनोद" तथा कर्नल टॉड ने भी वि० सं० १७६१ का श्रावण मास ही दिया है। (१) यह एतमादुद्दौला मुहम्मद अमीनख़ां का पुत्र और निज़ामुल्मुल्क आसफ़- जाह का भतीजा था। इसका असली नाम मीर मुहम्मद फ़ाज़िल लिखा मिलता है। वाद- शाह मुहम्मदशाह ने निज़ामुल्मुल्क चिनक़लीचख़ां आसफ़जाह के वज़ीर का पद परित्याग करने पर वि० सं० १७६१ (ई० स० १७३४) में इसको अपना वज़ीर बनाया और एतमा- दुद्दौला नवाब कमरुद्दीनख़ां बहादुर नसरतजंग की उपाधि से विभूषित किया। वि० सं० १८०४ चैत्र वदि ८ (ई० स० १७४८ ता० ११ मार्च) को मुहम्मदशाह के राज्य-काल में अहमदशाह अब्दाली (दुर्रानी) के आक्रमण के समय सरहिंद के युद्ध में इसकी मृत्यु हुई। "मेमोरंडम ऑन इंडियन स्टेट्स' तथा ए० वेदी वेलू-कृत "रूलिंग चीफ्स, नोबल्स एंड ज़मींदार्स ऑव् इंडिया" आदि पुस्तकों में हैदराबाद के निज़ाम को उपर्युक्त वज़ीर कमरुद्दीन का वंशधर लिखकर उसका उपनाम चिनक़लीचख़ां लिखा है, जो ठीक नहीं है; क्योंकि अधिकांश स्थलों पर उसे चिनक़लीचख़ां का ही वंशज बतलाया है, जिसका उपनाम निज़ामुल्मुल्क था। (२) ख़ानदौराँ का पूरा नाम अब्दुत्समंदख़ां था और इसकी पूरी उपाधि "नवाब शम्सुद्दौला बहादुरजंग" थी। यह ख़्वाजा अब्दुलकरीम का पुत्र था। वादशाह औरंगज़ेब के समय इसने प्रारंभ में छः सौ सवारों का मंसब पाया, जो बढ़ते-बढ़ते पंद्रह सौ सवारों तक पहुंच गया। जहांदारशाह ने इसको सात हज़ारी मंसबदार बनाकर "अली जंग" का ख़िताब दिया। फ़र्रुख़सियर के समय यह लाहोर का सूवेदार था। जब उक्त वादशाह ने सिखों के विरुद्ध इसको सेना देकर भेजा, तब इसने सिक्खों को परास्त कर बंदा वैरागी को क़ैद किया। मुहम्मदशाह के समय यह मुल्तान का सूवेदार बनाया गया और इसको 'अमीरुलउमरा शम्सुद्दौला" की उपाधि मिली। वि० सं० १७६६ (ई० स० १७३६) में भारत पर नादिरशाह की चढ़ाई के समय यह मारा गया। यह महाराजा सवाई जयसिंह का पूरा पक्षपाती एवं साम्राज्य का भी भक्त रहा। मरहटों का उत्थान देख यह उनसे मेल करना चाहता था और वस्तुतः बाजीराव बल्लाल को मालवे की सूबेदारी इसकी सिफ़ारिश से ही मिली थी। शाही अमीर निज़ामुल्मुल्क आसफ़जाह, वज़ीरुल्मुल्क कमरुद्दीनख़ां, बुर्हानुल्मुल्क, सआ- दतख़ां आदि के अनैक्य, राजपूत राजाओं की महत्वाकांक्षा तथा राज्य-वृद्धि की लालसा एवं मरहटों का उत्कर्ष देख यह बार-बार समझौते की चेष्टा किया करता था; क्योंकि उस समय सल्तनत की हालत कमज़ोर थी।
महारावत गोपालसिंह २३३. मरहटों से समझौते के लिए मरहटों को दबाने के लिए आगे बढ़ा, जिसके साथ देवलिया के समीप एकत्र सवाई जयसिंह, कोटा का महाराव दुर्जनसाल, होने की विफल जोधपुर का महाराजा अभयसिंह आदि भी विद्य- योजना मान थे¹। मरहटा-दल ने शाही सेना को घेरकर रसद का मार्ग रोक दिया और कोटा, बूंदी की तरफ़ होते हुए उन्होंने जयपुर तथा जोधपुर राज्य में पहुंचकर लूट-मार आरंभ की । छः मास तक शाही फ़ौज मरहटों की सेना का पीछा कर उसको दबाने में व्यस्त रही, परंतु इससे मरहटों की गति मंद न हुई । उनका सैन्य-संगठन और परिचालन इतना अच्छा था कि शाही फ़ौज घिर गई और उसकी बड़ी हानि हुई । अंत में महाराजा जयसिंह के परामर्श के अनुसार खानदौरां ने उस समय सिंधिया और होल्कर से संधि कर चौथ के बाईस लाख रुपये देना स्वीकार किया²। कर्नल टॉड-कृत "राजस्थान" में महाराणा जगतसिंह (दूसरा) का अपने मन्त्री बिहारीदास के नाम वि० सं० १७६१ आश्विन (ई० स० १७३४) में भेजा हुआ पत्र दिया है, जिससे प्रकट है कि महाराणा ने इस अवसर पर आश्विन मास के पूर्व ही अपने मन्त्री पंचोली बिहारीदास को ससैन्य भेज दिया था। इस पत्र में उसने लिखा था—"मरहटों का मामला अच्छी तरह से तय किया जाय एवं इस संबंध में विचार-विमर्श के लिए किसी स्थान पर एकत्रित होना स्थिर हो तो देवलिया के समीप एकत्र होना बुद्धिमानी नहीं होगी। तुम अपने साथ की सेना की संख्या कम कर दो, जिससे रुपयों की आवश्यकता न होगी। रामपुरा का कार्य गत वर्ष की भांति तय किया जाय और दौलतसिंह³ को (१) वंशभास्कर; चतुर्थ भाग, पृ० ३२२७ । जोधपुर राज्य की ख्यात; जि० २, पृ० १४४ । मालवा इन ट्रांज़िशन; पृ० २३१ । मालवा में युगान्तर; पृ० २६२ । (२) मालवा इन ट्रांज़िशन; पृ० २३२ । मालवा में युगान्तर; पृ० २६३ । (३) "वंशभास्कर" (चतुर्थ भाग, पृ० ३२२५-२६) से पाया जाता है कि यह परमार जाति का राजपूत और महाराणा का सरदार था । संभव है कि यह महाराणा की तरफ से मरहटों के पास वकील के रूप में रहता हो । ३०