भारतकोश
संग्रह पर लौटें

राजपूताने का इतिहास (मेवाड़ राज्य का इतिहास व वीर गाथाएँ)

History of Rajputana & Mewar by Gaurishankar Ojha

महामहोपाध्याय पं. गौरीशंकर हीराचन्द ओझा द्वारा

DevanagariHindipublished534 पृष्ठ

महारावत क्षेमकर्ण ५१ जिसमें क्षेमकर्ण की हार हुई¹ । वि० सं० १५२५ ( ई० स० १४६८ ) में प्रतापी महाराणा कुंभकर्ण को मारकर उसका ज्येष्ठ पुत्र उदयसिंह( ऊदा ) मेवाड़ का स्वामी हुआ । क्षेमकर्ण की मृत्यु उसके इस जघन्य कृत्य से राजभक्त सरदारों को उससे अत्यन्त घृणा हो गई और वे अपने भाई, पुत्र आदि को राज्य-सेवा में भेजकर स्वयं उससे किनारा करने एवं उसे राज्यच्युत करने का उद्योग करने लगे । उदयसिंह ने उनकी प्रीति सम्पादन करने का प्रयत्न किया, परंतु जब उसमें उसे सफलता नहीं हुई, तो उसने अपने पड़ोसी राजाओं को मेवाड़ के कुछ इलाक़े देकर सहायक बनाने का प्रयत्न किया। उस समय क्षेमकर्ण भी पितृहंता से जा मिला, जिससे सादड़ी से पाया जाता है कि चंद्रवंशी राजा रंतिदेव के यहां असंख्य पशु बलि होते थे, जिनके लोहू, मांस, मजा आदि ने वहकर नदी का रूप धारण किया, जो चर्मण्वती नाम से प्रसिद्ध हुई । फिर वह स्थान तीर्थ के रूप में परिणत हो गया, जहां वैशाख और कार्तिक में मेला लगता है और आस-पास के गांवों से बहुतसे आदमी जाकर एकत्रित होते हैं। खड़ावदे की वांवड़ी में उपर्युक्त वि० सं० १५४१ (ई० स० १४८४) का शिलालेख लगा हुआ था, जो अब इंदौर स्टेट म्यूजियम् में सुरक्षित है । इस शिलालेख में मलिक बहरी, ख़ानसलह और सुलतान होशंग से लगाकर मालवे के सुलतान ग़यासुद्दीन तक का वर्णन है । खड़ावदे के आस-पास भीलों की अधिक बस्ती थी, जिनको मलिक बहरी ने विजय किया था । खड़ावदे के इस शिलालेख का मेरे आयुष्मान् पुत्र रामेश्वर गौरीशंकर ओझा, एम्० ए० (प्रोफेसर ऑफ़ संस्कृत, गवर्नमेंट कॉलेज, अजमेर) ने इंदौर स्टेट म्यूजियम् का क्यूरेटर (अध्यक्ष) रहते समय काशी की नागरी प्रचारिणी पत्रिका (भाग १२, सं० १६८८, पृ० १-६६) में 'इंदौर म्यूजियम् का एक शिलालेख' - शीर्षक से सम्पादन किया है। (१) शंखोद्वारे रंतिदेवोद्धतायाः स्रोतस्विन्यास्तीरमध्येभ्यभावि । षंङ्गाषंङ्गि क्षेमकर्णद्वितीय- श्चान्वन्व( स्तान्वन्व ) हरीपारसीकेश्वरेण ॥ २६ !! खड़ावदे का शिलालेख ।

५२ प्रतापगढ़ राज्य का इतिहास आदि परगने उसे फिर मिल गये। उदयसिंह की इस कार्यवाही से सरदार और भी असंतुष्ट हो गये। उन्होंने परस्पर सलाह कर उसके छोटे भाई रायमल को, जो अपनी ससुराल ईडर में था, राज्य लेने के लिए बुलाया। रायमल उधर से कुछ सैन्य लेकर ब्रह्मा की खेड़ (ईडर राज्य) तथा ऋषभदेव होता हुआ जावर (योगिनीपुर) के निकट पहुंचा, जो समृद्ध क़सवा था। मेवाड़ के सरदार भी अपनी-अपनी जमीयत-सहित उससे जा मिले। जावर के निकट के युद्ध में रायमल की विजय हुई और वहां उसका पूरा अधिकार हो गया। फिर पितृघाती के साथ दाड़िमपुर (दाड़मी गांव) में उसका युद्ध हुआ। उसमें उसकी विजय हुई और क्षेमकर्ण मारा गया¹। तदनंतर और भी कई युद्धों में विजय पाकर रायमल मेवाड़ का स्वामी हुआ तथा उदयसिंह वहां से भाग गया। ख्यातों के अनुसार इस घटना का समय वि० सं० १५३० (ई० स० १४७३) के लगभग है²। (१) अवर्षत्संग्रामे सरभसमसौ दाडिमपुरे धराधीशस्तस्मादभवदनणुः शोणितसरित्। स्खलन्मूलस्तु( ? )लोपमितगरिमा क्षेमकुपतिः पतन् तीरेस्यास्तत्तटविटपिवाटे विघटितः॥ ६४ ॥ एकलिंगजी के दक्षिण-द्वार की वि० सं० १५४५ (चैत्रादि १५४६) की प्रशस्ति; भावनगर इंस्क्रिप्शन्स; पृ० १२१। (२) मेरा उदयपुर राज्य का इतिहास; जि० १, पृ० ३२५। प्रतापगढ़ राज्य की ख्यातों में भी क्षेमकर्ण की मृत्यु का यही सम्वत् दिया है और लिखा है कि वह आश्विन सुदि १० (ता० १ अक्टोबर) बुधवार (? शुक्रवार) को ऋषभदेवजी (मेवाड़ के दक्षिणी भाग के धूलेव गांव का जैन तीर्थ) के पास करमदी के खेड़े में मारा गया। ख्यात और दक्षिण-द्वार की प्रशस्ति में इतना ही अन्तर है कि एक करमदी के खेड़े में और दूसरी दाड़िमपुर में क्षेमकर्ण की मृत्यु बतलाती है। ऋषभदेव से उदयपुर के मार्ग में लगभग बीस मील पर जावर नामक प्राचीन गांव है, जो बड़ा समृद्धिशाली क़सबा था और योगिनीपुर नाम से प्रख्यात था। महाराणा रायमल और उसके बड़े भाई उदयसिंह (ऊदा, पितृघाती) के बीच कई युद्ध हुए थे। उनमें एक

: महारावत क्षेमकर्ण . ५३

. प्रतापगढ़ राज्य के बड़वे की ख्यात में लिखा है कि क्षेमकर्ण के चार . क्षेमकर्ण की संतति राणियां थीं, जिनसे सूरजमल, रणवीर, शेखर और रायसाल नामक चार कुंवर एवं पेपकूंचरी नामक पुत्री हुई । क्षेमकर्ण स्वाभिमानी और महत्त्वाकांक्षी व्यक्ति था। उसके समय का कोई शिलालेख या दानपत्र नहीं मिला है। अतएव उसके जीवन पर विशेष क्षेमकर्ण का व्यक्तित्व प्रकाश पड़ना कठिन है। हरिभूषण महाकाव्य से प्रकट है कि वह सत्य का पक्षपाती, मतिमान् और धर्मप्रिय व्यक्ति था¹। लोभ और कृपणता उसमें न थी एवं वह सिंह, शूकर, मृग आदि के आखेट का बड़ा प्रेमी था³। उपर्युक्त काव्य में उसके

जावर और दूसरा दाढ़िमपुर के पास हुआ । उपर्युक्त दक्षिण-द्वार की प्रशस्ति वि० सं० १५४२ (चैत्रादि १५४६ = ई० स० १४८६) की है, जो इस घटना से लगभग पन्द्रह वर्ष पीछे लिखी गई थी। ऐसी दशा में उक्त प्रशस्ति में उल्लिखित दाढ़िमपुर के युद्ध में ही क्षेमकर्ण की मृत्यु होने का वर्णन विश्वसनीय है। (१) उदयपुर राज्य के प्रथम वर्ग के ठिकाने कानोड़ की ख्यात में लिखा है कि रावत अजा (महाराणा लाखा का पुत्र) के बेटे सारंगदेव और सूरजमल थे । उनमें से सारंगदेव अजा का उत्तराधिकारी हुआ और सूरजमल क्षेमकर्ण का; परन्तु इसके विरुद्ध प्रतापगढ़ राज्य से मिलनेवाली एक पुरानी ख्यात में सारंगदेव को सूरजमल का छोटा भाई बतलाकर उसको क्षेमकर्ण का दूसरा पुत्र लिखा है। इन दोनों में कौनसा कथन ठीक है, यह निश्चयपूर्वक नहीं कहा जा सकता; किन्तु घटनाक्रम पर विचार करने से यह स्पष्ट है कि सूरजमल और सारंगदेव में कोई निकट-सम्बन्ध अवश्य था, जिससे वे सदा साथ रहकर महाराणा रायमल से युद्ध करते रहे और सुख-दुःख में भी सदैव साथ रहे। . (२) नित्यं सत्यपरायणोऽतिमतिमान्धर्मप्रतिष्ठापको . : लुब्धो नो कृपणो न रक्षणपरो नित्यं प्रजानामपि । दण्डे पुत्रकलत्र-शत्रुविषये भिन्नो न भूवल्लभः क्षेमारावतसन्निभः क्षितितले भूतो न भावी विभुः ॥ १४ ॥ हरिभूषण महाकाव्य; सर्ग १ । (३) हरिभूषण महाकाव्य; सर्ग १, श्लोक २१-३१। उपर्युक्त हरिभूषण-महाकाव्य

५४ प्रतापगढ़ राज्य का इतिहास संबंध में अश्वमेध यज्ञ करने और संपूर्ण भूमि ब्राह्मणों को देने का जो वर्णन दिया है¹, वह अत्युक्ति-पूर्ण है। कवि ने इस काव्य में प्रत्येक स्थले पर अलङ्कारों का प्रयोग किया है, जैसा कि प्रायः काव्यों में होता है तथा यह काव्य क्षेमकर्ण से लगभग दो सौ वर्ष पीछे का बना हुआ है, अतएव उसके विषय में जो कुछ वर्णन किया गया है, वह तत्कालीन परिस्थिति के विल्कुल विपरीत जान पड़ता है। इसमें सन्देह नहीं कि क्षेमकर्ण ने मालवे की सेना-द्वारा अपनी मातृभूमि की बहुत कुछ हानि करवाई, किन्तु उसका परिशोध युद्ध में उसकी मृत्यु-द्वारा हो गया, जो क्षत्रियों के लिए गौरव की बात है। अपने न्यायपूर्ण स्वत्वों की प्राप्ति एवं आश्रित जनों की सहायतार्थ युद्ध में प्राणों की बाज़ी लगा देने के इतिहास में अनेक उदाहरण मिलते हैं। क्षेमकर्ण ने भी अपने जीवन का यही लक्ष्य रख युद्ध में वीरगति प्राप्त की, जिससे उसका चरित्र उज्जवल हो जाता है। सूरजमल दाड़मी के युद्ध में क्षेमकर्ण के वीरगति प्राप्त करने के साथ ही महाराणा और उसके बीच होनेवाले विरोध का अंत हो गया और संभवतः सादड़ी का स्वामी होना वि० सं० १५३० (ई० स० १४७३) के लगभग रावत सूरजमल, क्षेमकर्ण का उत्तराधिकारी हुआ। सादड़ी आदि पर महाराणा कुंभकर्ण की मृत्यु के पश्चात् उदयसिंह के समय क्षेमकर्ण का अधिकार हो गया था वह बना रहा। ¹में दिये हुए श्लोक संख्या २१-३१ से स्पष्ट है कि क्षेमकर्ण विंध्याचल के जंगलों में शिकार खेला करता था। अतएव उसका अधिकांश समय मालवे में ही व्यतीत होना निश्चित है। (१) सम्पूर्णैव मही महाध्वरकृता ऋत्विग्गणोभ्यो मुदा रिङ्गतुङ्ग-तुरङ्गमेधविषयेष्वापादिता दक्षिणा । भाएडागारमिहार्पितं न कतिधा येन स्वयं भूभुजा चन्द्रो नाविशदस्य मेरुरपि तद्वद्धो नु मन्यामहे ॥ १६ ॥ हरिभूषण महाकाव्य; सर्ग ४

महारावत सूरजमल ५५ मेवाड़ का राज्य पाने के पीछे महाराणा रायमल ने, जो सरल प्रकृति का था, सूरजमल से किसी प्रकार की छेड़-छाड़ न की, परंतु सूरजमल और महाराणा के बीच आन्तरिक सफ़ाई नहीं हुई [Margin: रायमल का सारंगदेव को भैंसरोड़गढ़ की जागीर देना] और मनोमालिन्य बना ही रहा¹। फिर महाराणा ने सारंगदेव-अजावत (महाराणा लाखा का पौत्र) को भी भैंसरोड़गढ़ का ठिकाना जागीर में प्रदान कर दिया²। पितृघाती उदयसिंह (ऊदा) महाराणा रायमल से परास्त होकर इधर-उधर भटकता हुआ मांडू के सुलतान गयासुद्दीन³ के पास सहायता के लिए गया, किंतु वहां पर बिजली गिरने से [Margin: मालवे की सेना के साथ महाराणा के पक्ष में सूरजमल का युद्ध करना] उसकी मृत्यु हो गई। अनन्तर उसके पुत्र सूरजमल और सहसमल को मेवाड़ का राज्य दिलाने के लिए ग़्यासुद्दीन ने चढ़ाई कर चितौड़ को घेर लिया। महाराणा ने अपनी सेना सुसज्जित कर सुलतान की सेना से मुक़ाबिला (१) देखो मेरा उदयपुर राज्य का इतिहास; जिल्द १, पृ० ३३१ टिप्पणी संख्या १ । (२) वही; जिल्द १, पृ० ३३१। 'वीरविनोद' (भाग १, पृ० ३४७) में महाराणा रायमल का सूरजमल और सारंगदेव को शामिल में वार्षिक पांच लाख रुपये आय की भैंसरोड़गढ़ की जागीर देना लिखा है, किन्तु कुछ स्थल पर केवल सारंगदेव को ही भैंसरोड़गढ़ की जागीर मिलने का उल्लेख मिलता है। मेवाड़ की जागीरदारी प्रथा को देखते हुए 'वीरविनोद' का यह कथन ठीक नहीं जान पड़ता एवं दो भिन्न-भिन्न व्यक्तियों को एक ही जागीर शामलात में मिलने के उदाहरण अब तक वहां देखने में नहीं आये। नैणसी भी लिखता है कि सूरजमल का सादड़ी से लेकर गिरवा तक के प्रान्त पर ही अधिकार रहा था (मुहंणोत नैणसी की ख्यात; जि० १, पृ० ६४)। (३) यह ख़िलजी वंश के मांडू के सुलतान महमूदशाह का पुत्र था। वि० सं० १५३२ (ई० स० १४७५) में यह मांडू का सुलतान हुआ (डफ़; दि क्रोनोलोजी ऑफ़ इंडिया; पृ० २०२)। अनन्तर अपने पुत्र नासिरुद्दीन के ससैन्य चढ़ आने पर वि० सं० १५५७ (ई० स० १५००) में यह स्वयं उसको राज्य-मुकुट पहना मांडू के सिंहासन से पृथक् हुआ और उसी वर्ष इसकी मृत्यु हुई।

५६ •प्रतापगढ़ राज्य का इतिहास

किया, जिसमें सुलतान की हार हुई१। सुलतान ने इस हार का बदला लेने के लिए पुनः युद्ध की तैयारी की और अपने सेनापति ज़फ़रखां को एक बड़ी सेना के साथ मेवाड़ पर भेजा। ज़फ़रखां इस सेना के साथ मेवाड़ के पूर्वी हिस्से को लूटने लगा, जिसकी सूचना पाते ही महाराणा अपने कुंवरों पृथ्विीराज, जयमल, संग्रामसिंह, पत्ता (प्रताप) और रामसिंह तथा कांधल चूंड़ावत, सारंगदेव अज्जावत आदि कितने ही बड़े-बड़े सरदारों एवं विशाल सेना के साथ मांडलगढ़ की तरफ़ बढ़ा। वहां घमासान युद्ध हुआ, जिसमें


(१) वीरविनोद; भाग १, पृ० ३३८। मेरा उदयपुर राज्य का इतिहास; जिल्द १, पृ० ३२८ । कर्नल टॉड का कथन है कि उदयसिंह दिल्ली के सुलतान के पास चला गया और वहीं बिजली गिरने से मरा (राजस्थान; जि० १, पृ० ३४०)। नैणसी लिखता है कि मेवाड़ का राज्य छूटने के पीछे उदयसिंह सोजत गया और उसने कुंवर बाघा की बेटी से विवाह किया। फिर वह बीकानेर चला गया और वहीं मरा (मुंहणोत नैणसी की ख्यात; जि० १, पृ० ३६)। मेवाड़ राज्य की ख्यातों से पाया जाता है कि वह मालवे के सुलतान के पास गया था और वहीं उसकी मृत्यु हुई। अनन्तर उसके पुत्र सूरजमल और सहसमल सुलतान ग़यासुद्दीन को मेवाड़ पर चढ़ा लाये (मेरा उदयपुर राज्य का इतिहास; जि० १, पृ० ३२७। ख्यातों के इस कथन की पुष्टि एकलिङ्गजी के दक्षिण-द्वार की प्रशस्ति से भी होती है। उसमें सूरजमल और सहसमल के दिल्ली की सेना को मेवाड़ पर चढ़ा लाने का कुछ भी उल्लेख नहीं है। कर्नल टॉड भी ग़यासुद्दीन की मेवाड़ पर चढ़ाइयां होने का वर्णन करता है, पर उसका कथन है कि उनमें महाराणा की जो विजय हुई, वह उसके भतीजों की वीरता पर ही निर्भर है, जिनको महाराणा ने क्षमा कर दिया था (राजस्थान; जि० १, पृ० ३४०)। किन्तु अन्य स्थल पर महाराणा का अपने भतीजों (सूरजमल और सहसमल—पितृघाती उदयसिंह के पुत्र) को क्षमा करने का उल्लेख नहीं मिलता है। टॉड का यह कथन कि पितृहंता उदयसिंह के पुत्रों (सूरजमल और सहसमल) ने, जिनको महाराणा रायमल ने क्षमा कर दिया था, मालवे के सुलतान ग़यासुद्दीन की मेवाड़ की चढ़ाइयों के समय वीरता प्रदर्शित की थी, ठीक नहीं जान पड़ता। यहां टॉड का अभिप्राय सूरजमल और सारंगदेव से हो तो युक्तिसंगत जान पड़ता है, क्योंकि अन्य साधनों से सूरजमल और सारंगदेव का, ग़यासुद्दीन की मेवाड़ की चढ़ाई के समय महाराणा के पक्ष में लड़ना पाया जाता है। भीतरी वैमनस्य होने पर भी महाराणा रायमल ने सूरजमल का सादड़ी पर अधिकार रहने दिया एवं सारंगदेव को भैंसरोड़गढ़ का इलाक़ा प्रदान कर दिया। इसका तात्पर्य यही हो सकता है कि महाराणा ने सूरजमल

• महारावत सूरजमल ५७ दोनों तरफ़ के बहुत से वीर मारे गये और ज़फ़रखां हारकर मालवे को लौट गया । इस युद्ध के प्रसंग में महाराणा रायमल के समय की एकलिङ्गजी के दक्षिण-द्वार की वि० सं० १५४५ (चैत्रादि १५४६ = ई० स० १४८६) की प्रशस्ति में लिखा है कि मेदपाट के अधिपति रायमल ने मंडल दुर्ग (मांडलगढ़) के पास सैन्य का नाशकर शकपति ग़यास (ग़यासुद्दीन, मालवे का सुलतान) के गर्वोन्नत सिर को नीचा कर दिया १ । वहां से रायमल मालवे की ओर बढ़ा और खैराबाद के युद्ध में यवन सेना को तलवार के घाट उतारकर उसने और सारंगदेव के पहले के अपराध क्षमा कर दिये । सूरजमल और सारंगदेव वंशक्रम के अनुसार परस्पर चाचा-भतीजे थे। इससे संभव है कि कर्नल टॉड ने सूरजमल—जो महाराणा का चचाज़ाद भाई था—और सारंगदेव को—जो उस (महाराणा) का चाचा होता था—परस्पर चाचा-भतीजे होने से महाराणा का भतीजा समझ लिया हो तो कोई आश्चर्य नहीं है । टॉड के उपर्युक्त संदिग्ध लेख को समझने में प्रतापगढ़ राज्य के गैज़ेटियर-लेखक के० डी० अर्सकिन को भी भ्रम हो गया और उसने प्रतापगढ़ राज्य के संस्थापक सूरजमल के विषय में कर्नल टॉड का सूरजमल को पितृहंता उदयसिंह का पुत्र मानना लिखकर उसका खंडन किया (राजपूताना गेज़ैटियर; जि० २ ए, पृ० १६७) । अर्सकिन के संदेह को ठीक मानकर विलियम क्रुक ने भी अपने संपादित 'एनाल्स एंड एंटिक्विटीज़ ऑफ़ राजस्थान' (जि० १, पृ० ३४७ टिप्पण ४) में उसके कथन को उद्धृत कर दिया । टॉड के उपर्युक्त विस्तृत ग्रंथ का अध्ययन करने पर अर्सकिन का यह लेख कि टॉड ने सूरजमल को पितृघाती उदयसिंह का पुत्र लिखा है, ग़लत प्रमाणित होता है । इसी प्रकार क्रुक का टिप्पण भी, क्योंकि टॉड ने प्रतापगढ़ राज्य के संस्थापक सूरजमल को कहीं पितृहंता उदयसिंह का पुत्र नहीं लिखा है तथा पृथ्वीराज और सूरजमल के पारस्परिक कलह के अवसर पर पृथ्वीराज का सूरजमल को 'काका' एवं सूरजमल का पृथ्वीराज को 'भतीजे' शब्द से संबोधन करना लिखकर सूरजमल के मेवाड़ छोड़कर कांठल में जाने और उसके वंशधरों के प्रतापगढ़ का स्वामी होने का उल्लेख किया है। इससे महाराणा का भाई (क्षेमकरण का पुत्र) सूरजमल और पितृहंता उदयसिंह का पुत्र सूरजमल भिन्न व्यक्ति प्रकट होते हैं। (१) वीरविनोद; पहला भाग, पृ० ३३८ । मेरा उदयपुर राज्य का इतिहास; जि० १, पृ० ३२६ । ८

५८ प्रतापगढ़ राज्य का इतिहास मालवावालों से दंड लिया तथा अपना यश बढ़ायां। इस युद्ध का महाराणा रायमल की प्रशंसा में बने हुए 'रायमल रासा'-नामक भाषा-काव्य में विस्तृत वर्णन है। महाराणा के साथ युद्ध में जानेवाले जिन प्रतिष्ठित सरदारों को युद्ध के समय घोड़े दिये गये, उनमें रावत सूरजमल-क्षेमकर्णोत को सूरजपसाव घोड़ा दिये जाने का उल्लेख है^२, जिससे ज्ञात होता है कि उस समय सूरजमल ने महाराणा की सेना में रह- कर मालवे के सुलतान तथा ज़फ़रखां की चढ़ाइयों में मुसलमान सेना से युद्ध किया था। इससे यह भी अनुमान होता है कि महाराणा और सूरजमल के बीच जो मनो-मालिन्य था, वह मिटकर सूरजमल महाराणा के पक्ष में लड़ने के लिए गया था। फ़ारसी तवारीखों में ग़यासशाह(ग़यासुद्दीन), ज़फ़रखां और महाराणा के बीच होनेवाले युद्धों का वर्णन नहीं है, परंतु महाराणा रायमल के समय की उपर्युक्त चैत्रादि वि० सं० १५४६ (ई० स० १४८६) की एकलिङ्गजी के दक्षिण-द्वार की प्रशस्ति में इन दोनों युद्ध का स्पष्ट उल्लेख है। इससे निश्चय है कि उक्त दोनों युद्ध वि० सं० १५४६ (ई० स० १४८६) के पूर्व और वि० सं० १५३० (ई० स० १४७३) के पीछे किसी समय हुए। महाराणा रायमल के पृथ्वीराज, जयमल, संग्रामसिंह (सांगा) आदि १३ पुत्र थे। ज्येष्ठ होने से कुंवर पृथ्वीराज राज्य का स्वत्वाधिकारी था ही, परंतु जयमल पर महाराणा की विशेष प्रीति होने महाराणा के कुंवरों में पारस्परिक द्वेष की वृद्धि से वह भी राज्य-प्राप्ति की आशा से मुक्त न था। संग्रामसिंह शांत और गंभीर प्रकृति का पुरुष था एवं उसके ग्रह बड़े उच्च थे, जिससे पृथ्वीराज और जयमल उससे डाह रखते थे। एक दिन तीनों भाइयों ने किसी ज्योतिषी को अपनी- अपनी जन्मपत्रियां बतलाईं। उसने उत्तर दिया कि पृथ्वीराज और जयमल पिता की विद्यमानता में ही मृत्यु को प्राप्त होंगे एवं संग्रामसिंह राज्य का (१) वीरविनोद; पहला भाग, पृ० ३४१ । मेरा उदयपुर राज्य का इतिहास; जि० १, पृ० ३२६ । (२) वीरविनोद; पहला भाग, पृ० ३३६ ।

महारावत सूरजमल ५६ स्वामी होगा। इसपर क्रोध में आकर पृथ्वीराज तथा जयमल ने ज्योतिषी की भविष्यवाणी को मिथ्या करने के लिए संग्रामसिंह को मार डालना चाहा। फलस्वरूप भाइयों के बीच तलवारें चलने लगीं और पृथ्वीराज के हाथ की तलवार से संग्रामसिंह की एक आंख जाती रही। इतने में रावत सारंगदेव जा पहुंचा। उसने उन तीनों को रोककर युद्ध से निवृत्त किया और फिर संग्रामसिंह को अपने यहां ले जाकर उसकी चिकित्सा की। उसने आपस का विरोध बढ़ता देख महाराणा के उपर्युक्त तीनों कुंवरों को समझाया कि तुम परस्पर क्यों कटे-मरते हो, ज्योतिषियों के कथन पर विश्वास नहीं करना चाहिये। इसके अतिरिक्त अभी तो महाराणा विद्यमान हैं, इसलिए ऐसा विचार करना ही बुरी बात है। फिर भी यदि तुमको यह बात स्पष्ट करनी है तो भीमल गांव के देवी के मंदिर की पुजारिन चारणी१ से जाकर पूछ लो। इसपर उन्होंने सारंगदेव की बात स्वीकार कर ली। तदनुसार वि० सं० १५६१ के ज्येष्ठ (ई० स० १५०४ मई) मास में एक दिन कुंवर पृथ्वीराज, जयमल और संग्रामसिंह सारंगदेव-सहित अपने भाग्य का निर्णय कराने के लिए भीमल गांव की चारणी के पास गये। उस (चारणी) ने उनके आने का अभिप्राय समझ राजयोग संग्रामसिंह को बतलाया और मेवाड़ के किनारे की भूमि सूरजमल के अधिकार में रहने की बात कही। यह सुनते ही पृथ्वीराज तथा जयमल संग्रामसिंह पर टूट पड़े। इतने में सारंगदेव फुर्ती के साथ खड़ा होकर संग्रामसिंह पर किये हुए प्रहार अपने ऊपर झेलने लगा। परिणाम यह हुआ कि पृथ्वीराज और सारंगदेव तो अधिक घायल होकर वहां गिर गये और संग्रामसिंह घायल होने पर भी अपने घोड़े पर सवार होकर वहां से रवाना हुआ। जयमल ने, जो अधिक घायल नहीं हुआ था, उसका पीछा किया, परंतु संग्रामसिंह सही-सलामत सेवंत्री गांव में जा पहुंचा। उसके शरीर पर (१) यह तुंगल कुल के चारण की पुत्री थी और इसका नाम बीरी था (वीर- विनोद; पहला भाग, पृ० ३४३)। इसे लोग देवी का अवतार मानते थे।

६० प्रतापगढ़ राज्य का इतिहास घाव लगे देखकर राठोड़ बीदा१ (ऊदावत) ने, जो मारवाड़ की तरफ़ से वहां दर्शनों के लिए गया हुआ था, उसको घोड़े से उतारकर उसकी चिकित्सा की। इतने में जयमल भी वहां जा पहुंचा और उसने उससे संग्रामसिंह को मांगा, किन्तु वीर राठोड़ बीदा ने ऐसा करने से इनकार कर दिया। फिर उसने संग्रामसिंह को तो घोड़े पर देसूरी की तरफ़ रवाना किया और स्वयं अपने राजपूतों-सहित वीरतापूर्वक जयमल से युद्ध करता हुआ काम आया। उपर्युक्त सेवंत्री गांव के रूपनारायण के मंदिर में राठोड़ बीदा की स्मारक छत्री बनी हुई है। उसमें वि० सं० १५६१ ज्येष्ठ वदि ७ (ई० स० १५०४ ता ६ मई) को उसका महाराणा रायमल के कुंवर संग्रामसिंह की सहायतार्थ लड़कर मारे जाने का उल्लेख है२। फिर निराश होकर जयमल कुंभलगढ़ चला गया। जब महाराणा को यह संवाद ज्ञात हुआ तो उसने पृथ्वीराज को कहला भेजा कि तूने मेरी विद्यमानता में राज्य-लोभ से प्रेरित होकर यह संघर्ष मचाया और मेरा कुछ भी लिहाज़ न किया, इसलिए तू मुझे अपना मुंह मत दिखलाना। निदान घाव अच्छे होने पर पृथ्वीराज कुंभलगढ़३ और सारंगदेव अपने स्थान को चला गया। (१) यह मारवाड़ के राठोड़ों के पूर्वज राव सलखा के दूसरे पुत्र जैतमाल का वंशधर था। जैतमाल के वंशज जैतमालोत कहलाये। उसका पुत्र वैजल, पौत्र कांधल और प्रपौत्र ऊदल हुआ। ऊदल का बेटा मोकल था, जिसने मोकलसर बसाया। मोकल का पुत्र बीदा था, जिसके वंश के इस समय केलवे के स्वामी हैं, जो उदयपुर राज्य के दूसरी श्रेणी के सरदारों में है (मेरा उदयपुर राज्य का इतिहास; जि० १, पृ० ३३२)। (२) मेरा उदयपुर राज्य का इतिहास; जि० १, पृ० ३३२ टिप्पण २। (३) वीरविनोद; पहला भाग, पृ० ३४३-४। कर्नल टॉड-कृत 'राजस्थान' में महाराणा के कुंवरों के बीच जन्मपत्रियां दिखलाने के समय झगड़ा होने का कुछ भी वर्णन नहीं है और संग्रामसिंह की एक आंख भीमल गांव के झगड़े में चली जाना लिखा है (जि० १, पृ० ३४१-२)। टॉड-कृत 'राजस्थान' और 'वीरविनोद' में महाराणा के कुंवरों के संघर्ष में संबंध सूरजमल का ही उल्लेख है, परन्तु इस सम्बन्ध में नीचे लिखा एक प्राचीन पद्य प्रसिद्ध है-

महारावत सूरजमल ६१ इस घटना के कुछ दिनों पीछे कुंवर जयमल, सोलंकी सुरताण का अपमान करने के कारण सांखला रतना के हाथ से मारा गया १। कुंभलगढ़ में रहते समय कुंवर पृथ्वीराज ने पहाड़ी प्रांत के लोगों सारंगदेव का सूरजमल के का उपद्रव शांत कर दिया था। इससे महाराणा की पास जाकर रहना अप्रसन्नता दूर हो गई। वह सारंगदेव से द्वेष रखता था । इसलिए महाराणा की प्रसन्नता का अवसर पाकर उस (पृथ्वीराज) ने उस (महाराणा) से निवेदन कराया कि आपने सारंगदेव को पांच लाख रुपये वार्षिक आय की जागीर प्रदान की है, जो अधिक है। यदि इसी प्रकार छोटे भाइयों को इतनी बड़ी जागीरें मिलतीं तो अब तक आपके पास मेवाड़ का कुछ भी हिस्सा बाक़ी न रहता। इसपर महाराणा ने उत्तर भेजा कि हमने तो भैंसरोड़गढ़ दे दिया । अगर तुम इसे अनुचित समझते हो तो परस्पर समझ लो। यह सूचना पाते ही पृथ्वीराज ने दो हज़ार सवारों के साथ भैंसरोड़गढ़ पर चढ़ाई कर दी। सारंगदेव वहां से भैंसरोड़गढ़ का परित्याग कर २ सूरजमल से मिल गया । बड़ी सादड़ी से गिरवा तक का सारा प्रदेश सूरजमल के अधिकार में होना महाराणा रायमल को भी पसंद न था । इसलिए पृथ्वीराज उस (सूरजमल) से भी छेड़-छाड़ करने लगा । पीथल खग हाथ्यां पकड़, वह सांगा किय वार । सारंग मेले सीस पर, उणवर साम उबार ॥ उपर्युक्त दोहे से स्पष्ट है कि महाराणा के कुंवरों के पारस्परिक कलह में संग्रामसिंह पर पृथ्वीराज के किये हुए प्रहार सारंगदेव ने अपने ऊपर मेले थे। (१) मुंहणोत नैणसी की ख्यात; भाग १, पृ० ४४-५ । टॉड; राजस्थान; जि० १, पृ० ३४४ । वीरविनोद; पहला भाग, पृ० ३४५-६ । मेरा उदयपुर राज्य का इतिहास; जि० १, पृ० ३३५-६ । (२) वीरविनोद; पहला भाग, पृ० ३४७ । मेरा उदयपुर राज्य का इतिहास; जि० १, पृ० ३३५ ।

६२ प्रतापगढ़ राज्य का इतिहास अनन्तर जब पृथ्वीराज का उपद्रव बढ़ता दिखाई पड़ा तो सूरजमल और सारंगदेव प्राणों के भय से विवश होकर मांडू चले गये और वहां के सूरजमल का मालवे की सुलतान नासिरुद्दीन को मेवाड़-राज्य की सारी सेना के साथ जाकर परिस्थिति से परिचित कर उन्होंने उसे अपनी सहा- महाराणा से युद्ध करना यता के लिए उद्यत किया¹। मांडू (मालवे) के सुल- तान अपने पड़ौसी मेवाड़ के हिन्दू-राज्य की बढ़ी हुई शक्ति को अपने लिए पूर्ण घातक समझते थे, क्योंकि उनकी समय-समय पर मेवाड़-राज्य के द्वारा बहुत क्षति हुई थी। इसलिए वहां के सुलतान ने पूर्व-पराजयों का बदला लेने का यह अच्छा अवसर समझ सूरजमल और सारंगदेव को सहायता देना स्वीकार किया। सूरजमल कुंवर जयमल के मारे जाने, पृथ्वीराज पर (१) सुलतान नासिरुद्दीन मुहम्मद हि० स० ९०६ (वि० सं० १५५७ = ई० स० १५००) के लगभग अपने पिता गयासुद्दीन की विद्यमानता में ही मांडू का सुलतान हुआ। 'तारीख़ फ़िरिश्ता' से ज्ञात होता है कि वि० सं० १५६० (ई० स० १५०३) में नासिरशाह ने मेवाड़ पर चढ़ाई की थी और वहां से नज़राने के तौर पर बहुत से रुपये आदि लेकर वह लौटा था (जि० ४, पृ० २४३ ब्रिग्ज़-संपादित)। घटना- क्रम पर विचार करने से यह अनुमान होता है कि वि० सं० १५६३ (ई० स० १५०६) के लगभग सूरजमल और सारंगदेव मांडू के सुलतान नासिरुद्दीन के पास पहुंचे और वहां से सैनिक सहायता प्राप्तकर महाराणा रायमल से युद्ध के लिए प्रवृत्त हुए होंगे। कर्नल टॉड सूरजमल और सारंगदेव का मांडू के सुलतान मुज़फ़्फ़र के पास जाकर वहां से सैनिक सहायता प्राप्त करना लिखता है (राजस्थान; जि० १, पृ० ३४५ क्रुक-संपादित)। किन्तु मांडू के सुलतानों में मुज़फ़्फ़र नाम का कोई सुलतान नहीं हुआ, जिससे उसका यह कथन ज्यों का त्यों मानने के योग्य नहीं है। संभव है कि सूरजमल और सारंगदेव के साथ सुलतान नासिरशाह ने अपने सरदार ज़फ़रख़ां को, जिसका नाम एकलिंगजी के दक्षिण-द्वार की प्रशस्ति में मुदाफ़र लिखा है और जो पहले भी गयासुद्दीन के समय मेवाड़ पर सेना लेकर गया था, भेजा हो। फ़ारसी लिपि की अपूर्णता अथवा मालवे के इतिहास का पूरा ज्ञान न होने के कारण ज़फ़रख़ां और मुज़फ़्फ़रख़ां समान शब्द होने से उस (टॉड) ने उसको भूल से मुज़फ़्फ़र समझ, मांडू का सुलतान लिख दिया हो। इसी प्रकार एकलिंगजी के मंदिर की दक्षिण-द्वार की प्रशस्ति के रचयिता ने भी ज़फ़रख़ां का नाम मुज़फ़्फ़र समझ उसका विकृत रूप मुदाफ़र कर दिया हो।

. महारावत सूरजमल . ६३ महाराणा की अकृपा होने और संग्रामसिंह का पता न होने से चित्तौड़ का राज्य अपने अधिकार में कर लेना सरल समझ सारंगदेव तथा मालवे की मुसलमानी सेना के साथ मेवाड़ में गया और उसने सादड़ी तथा बाठरड़ा के अतिरिक्त नीमच से लगाकर नाई तक का प्रदेश अपने हस्तगत कर लिया। यही नहीं सूरजमल और सारंगदेव मालवे की सेना के साथ चित्तौड़ तक जा पहुंचे। उस समय कुंवर पृथ्वीराज कुंभलगढ़ की तरफ़ था और केवल महाराणा ही चित्तौड़ में था। वहां पर जितनी सेना थी, उसको लेकर वह सूरजमल और सारंगदेव के मुक़ाबले के लिए जा खड़ा हुआ। गंभीरी नदी के तट पर दोनों सेनाओं में घोर युद्ध हुआ। उस समय महा- राणा की सेना थोड़ी होने पर भी वह एक वीर पुरुष की भांति शत्रुओं से लोहा ले रहा था¹। महाराणा के युद्ध में २२ घाव आये। वह जर्जरित होकर रणक्षेत्र में गिरनेवाला ही था एवं उसकी पराजय होना संभव था कि इतने में कुंवर पृथ्वीराज ने अपने एक हज़ार सुसज्जित सवारों के साथ कुंभल- गढ़ की तरफ़ से जाकर विपक्षियों की सेना पर धावा बोल दिया², जिससे युद्ध का रंग एक दम बदल गया। दोनों तरफ़ के बहुतसे आदमी मारे गये। कुंवर पृथ्वीराज, सूरजमल और सारंगदेव भी बहुत घायल हुए। सायंकाल होने पर युद्ध बन्द किया गया। महाराणा रायमल को कुंवर पृथ्वीराज पालकी में उठवाकर अपने डेरों में ले गया³ और सूरजमल तथा सारंगदेव भी अपने सैनिकों के साथ अपने-अपने शिविरों में लौट गये। रात्रि के समय महाराणा के घावों पर पट्टी बंधवाने की व्यवस्था कर कुंवर पृथ्वीराज घोड़े पर सवार होकर अकेला ही सूरजमल के शिविर में पहुंचा। सूरजमल के घावों पर भी पट्टियां बंधी हुई थीं और घावों को सिये हुए थोड़ा ही (१) टॉड; राजस्थान; जि० १, पृ० ३४५। (२) टॉड; राजस्थान; जि० १, पृ० ३४५-६। वीरविनोद; पहला भाग, पृ० ३४७-८। मेरा उदयपुर राज्य का इतिहास; जि० १, पृ० ३३६। (३) वीरविनोद; पहला भाग, पृ० ३४८.।

६४ प्रतापगढ़ राज्य का इतिहास समय हुआ था, तो भी वह पृथ्वीराज के सम्मान के लिए उठ खड़ा हुआ, जिससे पुनः उसके घाव खुल गये१ और लहू बहने लगा। इतने पर भी सूरजमल विचलित नहीं हुआ और दोनों में निम्नलिखित वार्तालाप हुआ- पृथ्वीराज-काकाजी आप प्रसन्न तो हैं ? सूरजमल-कुंवर, आपके आने से मुझको विशेष प्रसन्नता हुई । पृथ्वीराज-काकाजी, मैंने अभी महाराणा को नहीं देखा है। प्रथम आपको देखने के लिए दौड़कर आया हूं। मुझे बहुत भूख लगी है क्या आपके पास भोजन की कोई वस्तु है ? इसपर भोजन का थाल शीघ्रतापूर्वक प्रस्तुत किया गया और काका-भतीजे ने एक ही थाल में भोजन किया । फिर पृथ्वीराज को पान भी दिया गया, जिसको उसने रवाना होते समय खा लिया । तत्पश्चात् पृथ्वीराज ने कहा-काकाजी मैं और आप प्रातःकाल ही युद्ध को समाप्त करेंगे। सूरजमल-बहुत अच्छा, शीघ्र आना। पृथ्वीराज-काकाजी, स्मरण रखिये कि मैं आपको भाले की नोक जितनी भूमि भी रखने न दूंगा। सूरजमल-मैं भी तुमको एक पलंग जितनी भूमि पर शांति से शासन न करने दूंगा। पृथ्वीराज-युद्ध के समय फिर मिलेंगे, सावधान रहिये ! सूरजमल-बहुत अच्छा । इस वार्तालाप के पीछे पृथ्वीराज लौटकर पुनः अपने डेरों में चला गया२ । दूसरे दिन सवेरे ही फिर युद्ध आरंभ हुआ। सारंगदेव के ३५ तथा ( १) टॉड; राजस्थान; जि० १, पृ० ३५५ । ( २ ) वीरविनोद; दूसरा भाग, पृ० ३४८ । टॉड; राजस्थान; जि० १, पृ० ३५५-६ । मेरा उदयपुर राज्य का इतिहास; जि० १, पृ० ३३७ ।

महारावत सूरजमल ६५ पृथ्वीराज के ७ घाव लगे १ । सूरजमल भी बुरी तरह घायल हुआ। उसके राजपूत उसे डोली में डालकर पहाड़ों में ले गये २ । पृथ्वीराज ने उनका पीछा किया । सूरजमल के राजपूत बन्ना देवड़ा के हाथ से पृथ्वीराज का सरदार महिया भाखरोत मारा गया ३ । 'हरिभूषण महाकाव्य' में लिखा है- "एक दिन चित्तौड़ के स्वामी महाराणा रायमल ने, जो बड़ा पराक्रमी और प्रतांपी था, क्रोधित होकर कहा कि जब तक सूरजमल जीवित है, तब तक मुझे कुछ अच्छा नहीं लगता। क्या उसे मारने का बीड़ा उठाने के लिए कोई वीर तैयार है ? इसपर कुंवर पृथ्वीराज ने बीड़ा उठाया ४ । फिर उसने सेना के साथ प्रस्थान किया (१) वीरविनोद; द्वितीय भाग, पृ० ३४८ । मेरा उदयपुर राज्य का इतिहास; जि० १, पृ० ३३७ । (२) मुंहणोत नैणसी की ख्यात; प्रथम भाग, पृ० ६४ । (३) वही; प्रथम भाग, पृ० ६४ । (४) एकदा चित्रकूटेशो रायमल्लोऽतिवीर्यवान् । सिंहासनसमारूढो वीरालंकृतसंसदि ॥ १८ ॥ इत्यूचे वचनं क्रुद्धो रायमल्लः प्रतापवान् । मदाज्ञांवीटिकां वीरः कोऽपि गृह्णातु सत्वरम् ॥ १६ ॥ उत्थाय च ततो भूपैरनेकैर्नमितं शिरः । वद नाथ ! महावीर दुर्विनेयोऽस्ति कोऽपि चेत् ॥ २० ॥ अवोचदिति विज्ञप्तः सूर्यमल्लो महाबलः । व्यथयत्येव मर्माणि श्रुत एव न संशयः ॥ २१ ॥...... : न राज्यं रोचते मह्यं न पुत्रा न च बांधवाः । न स्त्रियोऽप्यसवो यावत्तस्मिन्जीवति भूपतौ ॥ २३ ॥ वीरैः कैश्चिद्वचस्तस्य श्रुतमप्यश्रुतं कृतम् । अन्यैरन्यप्रसंगेन पैरैरपरदर्शनात् ॥ २४ ॥......

६६. प्रतापगढ़ राज्य का इतिहास और सूरजमल के पास दूत भेजकर कहलाया कि आप महाराणा से संधि कर लें, परंतु उसने पृथ्वीराज का कथन स्वीकार न किया' । फिर क्या था, दोनों वीर परस्पर भिड़ गये और घमासान युद्ध हुआ²। दो-तीन दिन पीछे पृथ्वीराज ने सूरजमल के डेरों में जाकर मंत्री-द्वारा कुशल पुछवाई, तदात्मजो महावीरः पृथ्वीराजो रणाग्रणीः । तेनोत्थाय नमस्कृत्य वीटिका याचिता ततः ॥ २७ ॥ अवश्यं मारणीयो मे सूर्यमल्लो महाबली । निराधारोऽपि नालीकः सपत्तो हन्ति वैरिणः ॥ २८ ॥ गंगाराम; हरिमूषण महाकाव्य; सर्ग २ । (१) अथेति कृत्वोच्चपटीगृहान्सः संप्रेषयामास नृपः स्वदूतम् । वपुः प्रकर्षेण महद्वचोभिर्विराजमानं विनयप्रधानैः ॥ १ ॥ त्वरामुपादाय गतिं कुरुष्व श्रीसूर्यमह्लं प्रतिबोधयेति । त्वं रायमह्लेन कुरुष्व सन्धिं नो चेदथो मां किल राजपुत्रम् ॥ २॥ इत्थं जगाम त्वरया विमुक्तो वशी बभाषे वचनं स दूतः । स्फूर्जत्प्रतापानिलतापितारेः श्रीसूर्यमह्लस्य विभोःपुरस्तात् ॥३॥... महीपतिस्तस्य वचो निशम्य विकाशिताशो दशनांशुपूर्वैः । अगाधबुद्धिर्निजगाद वीरः क्षीरोदचेता वचनं वरिष्ठम् ॥१६॥... रसातलं गच्छति भूतधात्री सुमेरुमूलान्यपि संचलन्ति । वारां निधिः शुष्यति चेदपारस्तथापि मानो न कृशो मदीयः ॥१८॥ वही; सर्ग ३ । (२) ततो महासंयुगसांयुगीनैर्व्योम्नि स्फुरत्कान्तिकरालखङ्गैः ॥ परस्परं शस्त्रकठोरघातैर्भटैरुपक्रान्तमहो तदानीम् ॥ २५ ॥... आकृष्टकोदंडकठोरनादैरापूरिते भूगगनान्तराले । न शुश्रुवुः क्वापि वचांसि केषां हेषामहो स्वीयतुरङ्गमाणाम् ॥ ३६॥

महारावत सूरजमल ६७ जिसपर उसने पृथ्वीराज को अपने निकट बुलवाया । उक्त युद्ध में सूरजमल के ८४ घाव लगे थे, तो भी उसने खड़े होकर पृथ्वीराज का आलिङ्गन कर कुशल पूछी और फिर शिष्टाचार की बातें होने के पीछे वह विदा हुआ १।" तदनन्तर सूरजमल सादड़ी में और सारंगदेव बाठरड़े में रहने श्रीसूर्यमल्लोऽपि तदातपत्रमर्धेन्दुबाणेन ननाश तत्र । चिच्छेद सोऽपि ध्वजमुच्चमस्य श्रीचित्रकूटाधिपतिः स्वरोपैः॥४२॥ ध्वजे विनष्टे युधि पञ्चबाणैः कामातुरं काम इवाशु कोपात् । जघान गाढं हृदि देवलेशः सोऽपि प्रकुत्तो निजघान शक्त्या॥४३॥ गंगाराम; हरिभूषण महाकाव्य; सर्ग ३ । ( १ ) विहाय युद्धं पुनरागतेन श्रीरायमल्लस्य सुतेन तेन । द्वित्रेर्द्दिनैस्तत्र समागतेन सुखस्य पृच्छा सचिवैरकारि ॥४५॥ आकारयामास महिपतिस्तमालिङ्ग्य हस्तैरभितिष्ठमानः । विराजमानोऽपि भृशं तदीयैरशीतिघातैरधिकैश्चतुर्भिः ॥ ४६ ॥ अवोचदित्थं वचनं महीशस्तं भूपतिं भूतलचक्रवर्ती । भूमिपते ! स्वागमनं क्षतानि मां न पीडयन्ति त्वयि दृष्टिमागते॥४७॥ भ्रातुः शरीरे सुखमस्ति किञ्चित्किं वा तुरुष्काधिपतिः प्रकुत्तः । किं चित्रकूटाधिपतेरधीनं मम स्वयं यद्भवता समागतम् ॥४८॥ इत्थं समुक्तः स्वजनेषु तेन प्रियं बभाषे वचनं नरेशः । या वीरसूः सा भवदीयमाता यत्सूर्यमल्लं सुषुवे कुमारम् ॥४९॥ मया पितृव्येण पितुर्निदेशात्त्वया कृतं युद्धमिह क्षमस्व । यतो हि भूमंडलमानराशे ! स्वीयं न युद्धे गणयन्ति धीराः ॥५०॥ समुत्थितः सोऽपि नृपः सभातः श्रीचित्रकूटाधिपतेस्तनूजः । स सूर्यमल्लोऽप्यचिरं ददर्श प्रबोधितो बन्दिजनैः प्रभातम् ॥५३॥ वही; सर्ग ३ ।

२. रावल समरसिंह, रत्नसिंह व प्रथम शाका

६८ प्रतापगढ़ राज्य का इतिहास लगा। कुंवर पृथ्वीराज को सूरजमल और सारंगदेव का मेवाड़ में रहना खटकता सूरजमल का मेवाड़ छोड़ना था। एक दिन जब सूरजमल, सारंगदेव के पास बाठरड़े गया हुआ था, कुंवर पृथ्वीराज अपने एक हज़ार सवारों-सहित रात्रि के समय, जब वे लोग आग जलाकर निश्चिन्तता- पूर्वक ताप रहे थे, वहां पहुंचा और गांव का फलसा (फाटक) तोड़कर भीतर घुस गया। उधर के राजपूतों ने भी तलवारें संभालीं और युद्ध होने लगा; किंतु पृथ्वीराज को देखते ही सूरजमल ने कहा-"कुंवर हम तुम्हें मारना नहीं चाहते, क्योंकि तुम्हारे मारे जाने से राज्य डूबता है, मुझपर तुम शस्त्र चलाओ।" इतना सुनते ही पृथ्वीराज लड़ाई बंदकर घोड़े से उतरा और उसने पूछा-"काकाजी, आप क्या कर रहे थे ?" सूरजमल ने उत्तर दिया-"हम तो यहां निश्चिन्त होकर ताप रहे थे।" पृथ्वीराज ने कहा-"मेरे जैसे शत्रु के होते हुए भी क्या आप निश्चिन्त रहते हैं ?" उसने उत्तर दिया-"हां ।" उपर्युक्त 'हरिभूषण महाकाव्य' की हस्तलिखित प्रति मेरे संग्रह में थी, जिसकी प्रतिलिपि मैंने प्रतापगढ़ के भूतपूर्व महारावत रघुनाथसिंह के पास भिजवाई । इसपर उक्त महारावत ने उसका सम्पादन-भार प्रतापगढ़ के आमेटा जातीय पंडित जगन्नाथ शास्त्री, संस्कृताध्यापक रघुनाथ संस्कृत पाठशाला और पिन्हे हाई स्कूल, प्रतापगढ़, को सौंपा जिसने भाषानुवाद-सहित उसका संपादन किया, जो वर्तमान महारावत सर रामसिंहजी की आज्ञानुसार रघुनाथ यंत्रालय (प्रतापगढ़) में मुद्रित होकर प्रकाशित हुआ है । (१) कर्नल टॉड ने भी लिखा है कि सूरजमल एक बार अपने साथियों-सहित 'बाठरड़े के जंगल में ठहरा हुआ था और अपनी रक्षा के लिए चारों तरफ़ लकड़ी की मज़- बूत वाड़ (घेरा) बनाकर रात्रि के समय वह अपने साथी राजपूतों-सहित आग जलाकर ताप रहा था कि घोड़ों के टापों की आवाज़ सुनाई पड़ी। उसके साथी राजपूत चौंक उठे। सूरजमल ने कहा कि और कोई नहीं, यह मेरा भतीजा है। इतने में पृथ्वीराज अपने सवारों-सहित फलसा (फाटक) तोड़कर भीतर घुस गया। तब सूरजमल के साथी भी तलवारें निकाल उनसे भिड़ गये । पृथ्वीराज ने सूरजमल पर प्रहार किया, जिसकी चोट लगते ही वह गिरनेवाला था, परंतु सारंगदेव की सहायता से बच गया । सारंगदेव ने

महारावत सूरजमल ६६ दूसरे दिन प्रातःकाल होते ही सूरजमल, जो पृथ्वीराज के स्वभाव से परिचित था, वहां से रवाना होकर सादड़ी की ओर चला गया और पृथ्वीराज ने सारंगदेव को देवी के दर्शन के बहाने अपने साथ मन्दिर में ले जाकर दर्शन करते समय मार डाला। फिर वह वहां से रवाना होकर सूरजमल के पास सादड़ी पहुंचा। उसने वहीं भोजन करना चाहा। सूरजमल की स्त्री ने भोजन तैयार करवाकर सामने रखा। भोजन के समय सूरजमल भी उसके शामिल बैठ गया। यह देख सूरजमल की स्त्री चौंक उठी और उसने शीघ्रतापूर्वक उस थाल में से एक कटोरे को उठा लिया, जिसमें विष मिला हुआ था। पृथ्वीराज ने सूरजमल से पूछा कि इस कटोरे को क्यों उठाया तो सूरजमल ने उत्तर दिया कि इसमें विष मिला होगा। राजपूतों में विश्वासघात बड़ा भारी पाप माना जाता है, अतएव अपनी स्त्री के इस जघन्य कृत्य से सूरजमल को बड़ा दुःख हुआ और उसने पृथ्वीराज से कहा—"मैं तुम्हारा काका हूं, इसलिए रक्त-संबंध से अपने भतीजे की मृत्यु को नहीं देख सकता, किंतु तुम्हारी काकी को तुम्हारी मृत्यु उसे लज्जित करते हुए कहा—इस समय का घूंसा पहले के घावों की अपेक्षा कहीं अच्छा है। इस पर सूरजमल ने कहा कि वह मेरे भतीजे के हाथ का हो। सूरजमल ने कुंवर से युद्ध बन्द करने की प्रार्थना कर कहा कि यदि मैं मारा जाऊं तो कुछ नहीं, मेरे पुत्र राजपूत हैं, वे देश में दौड़ेंगे और उनको सहारा मिल जायगा; किन्तु यदि, कुंवर, तुम मारे गये तो चित्तौड़ का क्या हाल होगा? मेरा मुंह काला होगा और सदैव के लिए मेरा नाम कलंकित हो जायगा। इसपर तलवारें म्यान में कर दी गईं और चाचा-भतीजे कंधे से कंधा मिलाकर मिले। पृथ्वीराज ने पूछा—काकाजी ! जब मैं आया उस समय आप क्या कर रहे थे? सूरजमल ने उत्तर दिया कि भोजन करने के पीछे मामूली बातें कर रहे थे। पृथ्वीराज ने कहा कि मेरे जैसा दुश्मन आपके सिर पर लगा हुआ होने पर भी आप इस प्रकार ग़ाफ़िल कैसे रहते हैं ? सूरजमल ने कहा—क्या करें, तुमने मेरे लिए कोई साधन न रखा और मुझे अपना मस्तक टिकाने को कोई जगह चाहिये (टॉड; राजस्थान; जि० १, पृ० ३४६-७)।

७० प्रतापगढ़ राज्य का इतिहास से क्या दुःख, इसीसे उसने ऐसा किया होगा।" यह सुनकर पृथ्वीराज ने कहा—"अब यह मेवाड़ का सारा राज्य तुम्हारे लिए तैयार है।" सूरजमल ने उत्तर दिया—"मैं अब कलंक-कालिमा लगाकर मेवाड़ में जल पीना भी नहीं चाहता।" तदनंतर वह मेवाड़ के बाहर कांठल में चला गया¹ और फिर पीछा मेवाड़ में न लौटा। इस घटना के थोड़े दिनों बाद ही सिरोही के राव जगमाल-द्वारा ज़हर दिये जाने पर कुंवर पृथ्वीराज का देहांत हो गया एवं वि० सं० १५६६ (ई० स० १५०६) में महाराणा रायमल भी स्वर्ग को सिधारा। फिर कुंवर संग्रामसिंह (सांगा) मेवाड़ का महाराणा हुआ, जिससे उस (सूरजमल) का मेल रहा² और पाया जाता है कि सादड़ी आदि की जागीर उसकी अविद्य- मानता में भी उसके नाम बनी रही। कर्नल टॉड का कथन है कि सूरजमल ने सादड़ी में रहते हुए अपने पहले के किये हुए इस प्रण को कि यदि वह अपनी भूमि न रख सकेगा तो ऐसे व्यक्तियों को दे देगा, जो राजाओं से भी अधिक शक्ति-शाली हों, पूरा किया। वह अपनी भूमि ब्राह्मणों, चारणों आदि में बांटकर मेवाड़ से निकल गया³। कांठल के जंगल की ओर जाते हुए उसे एक स्थान पर अच्छे शकुन हुए। इससे उसे चारणी की कही हुई भविष्यवाणी का स्मरण हो आया। उस शुभ शकुन को देख उसने वहां रुककर उधर के भील आदि लुटेरों का दमन किया और वहां देवलिया का क़सबा आबाद किया तथा वह कांठल प्रदेश का स्वामी हो गया⁴। (१) वीरविनोद; प्रथम भाग, पृ० ३४८-६। मेरा उदयपुर राज्य का इतिहास; जिल्द १, पृ० ३३८। (२) वीरविनोद; द्वितीय भाग, पृ० १०५४। (३) मुंहणोत नैणसी की ख्यात में इन गांवों के नाम भीमळ, धारता, गोठिया, वींझणा, बोसोळा (बासोला), भरखिया, वालिया, ताहरून, चारणखेड़ी, खरदेवला, भारकी और सुआली दिये हैं (प्रथम भाग, पृ० ६४)। (४) टॉड; राजस्थान; जिल्द १, पृ० ३४७।