संक्षिप्त योगवासिष्ठ
Sankshipt Yoga Vasistha
महर्षि वाल्मीकि द्वारा
१२८ * अविच्छिन्नचिदात्मकः पुमानस्तीह नेतरत् * [ संक्षिप्त योगवासिष्ठ
चित्तके द्वारा उस उत्तम आकाशमय लोकमें चली जाऊँगी। परंतु आप अपने इसी शरीरसे वहाँ कैसे जायेंगी ?
देवी सरस्वतीने कहा—बेटी ! जैसे तुम्हारा संकल्परूपमय आकाश, वृक्ष आदि सांकल्पिक सत्तासे सत् होता हुआ भी वास्तवमें शून्यरूप ही है, उसी तरह शुद्ध सत्त्वगुणका कार्यभूत जो मेरा शरीर है, यह चेतन परमात्माका ही प्रकाश है—इसके रूपमें चेतन परमात्मा-की ही प्रतीति होती है। अतः इसका उससे भेद नहीं है। ऐसा जो मेरा यह दिव्य शरीर है, इसका त्याग करके मैं नहीं जाऊँगी। जैसे वायु गन्धको प्राप्त होती है, उसी तरह मैं इसी शरीरसे ब्राह्मण-ब्राह्मणीके उस देशमें पहुँच सकती हूँ। भद्रे ! ये देह आदि परब्रह्मसे परिपूर्ण होकर ही स्थित हैं, अतः अपनी उत्कृष्ट महिमामें स्थित परब्रह्म ही हैं। इस सत्यको हमलोग बिना किसी विघ्न-बाधाके देखते हैं, किंतु तुम ऐसा नहीं देखती (क्योंकि तुम्हें अभी दृढ़ तत्त्वज्ञान नहीं हुआ है)।
जैसे सुवर्णमें कटकत्व, जलमें तरङ्गत्व और स्वप्नके नगर एवं संकल्प-कल्पित पुर आदिमें सत्यत्व नहीं है, उसी प्रकार सच्चिदानन्दरूप ब्रह्ममें कल्पनातीत अनामय आत्मस्वभावसे पृथक् कोई वस्तु नहीं है। जो कुछ भी यह दृश्य प्रपञ्च भासित हो रहा है, वह सब ब्रह्मका ही निर्मल विकास है। जैसे परम उत्तम चन्द्रकान्तमणिकी भ्रमवश काचके समान प्रतीति होती है, वैसे ही ब्रह्मके विशुद्ध विकासकी भ्रान्तिवश दृश्यरूप-से प्रतीति हो रही है।
लीलाने पूछा—देवि ! कृपया यह बताइये कि इतने दीर्घकालसे किसने हमलोगोंको द्वैत और अद्वैतके द्विविध विकल्पोंद्वारा भ्रममें डाल रखा है।
श्रीसरस्वतीजीने कहा—चञ्चले ! तुम चिरकालसे अविचारद्वारा व्याकुल होकर भटक रही हो। अविचार स्वभावसे उत्पन्न होता है और विचारसे उसका नाश हो जाता है। विचारद्वारा अविचारका पलक मारते-मारते नाश हो जाता है। यह अविचाररूप अविद्या विचार या विवेकसे बाधित होकर ब्रह्मसत्ता हो जाती है—ब्रह्मके सत्-स्वरूपकी प्राप्ति हो जाती है। इसलिये अविद्याका अस्तित्व नहीं है। अतः न तो कहीं अविचार है न अविद्या है, न बन्धन है और न मोक्ष ही है। यह जगत् शुद्ध बोधस्वरूप (चिन्मय ब्रह्म) ही है। चूँकि इतने समयतक तुमने इसका विचार नहीं किया, इसलिये तुम्हें बोध नहीं हुआ। तुम भ्रान्त एवं व्याकुल ही बनी रह गयीं। आजसे तुम्हारे चित्तमें वासनाका क्षयरूप बीज पड़ गया है। इसलिये अब तुम विवेकशालिनी, प्रबुद्ध एवं विमुक्त हो। एकमात्र ब्रह्मके चिन्तनरूप उत्तम निर्विकल्प समाधिके मनमें आरूढ़ होनेपर जब द्रष्टा, दृश्य और दृष्टिका अत्यन्ता-मात्र हो जायगा तथा हृदयमें यह वासना-क्षयरूप बीज कुछ अङ्कुरित हो जायगा, तब राग-द्वेष आदि दृष्टियाँ क्रमशः उदित नहीं होंगी, संसारकी उत्पत्ति भी निर्मूल हो जायगी और निर्विकल्प समाधि पूर्णतः स्थिरताको प्राप्त होगी। इस तरह निर्विकल्प समाधिके स्थिर होने-पर कुछ कालके अनन्तर मायाकाश और उसके कार्योंके अधिष्ठान-स्वरूप निर्मल आत्माके साक्षात्कारसे तुम भ्रान्ति-ज्ञानरूप कालिमाके कलङ्कसे शून्य होकर सम्पूर्ण प्राणियोंकी भ्रान्तियोंका, उनकी कार्यभूत वासनाओंका और उनकी कारणभूत अविद्याका जहाँ अन्त हो जाता है, उस मोक्षरूप परम पुरुषार्थमें प्रतिष्ठित हो जाओगी।
(सर्ग २१)
१८—लीलाकी सत्य-सङ्कल्पता, उसे अपने अनेक जन्मोंकी स्मृति, लीला और सरस्वतीका आकाशमें भ्रमण तथा परम व्योम—परमात्माकी अनादि-अनन्त सत्ताका प्रतिपादन
उत्पत्ति-प्रकरण ] * वासनाओंके क्षयका उपाय और ब्रह्मचिन्तनके अभ्यासका निरूपण * १२९
वासनाओंके क्षयका उपाय और ब्रह्मचिन्तनके अभ्यासका निरूपण
श्रीसरस्वतीजीने कहा —लीले ! यद्यपि स्वप्नावस्थामें स्वप्नके शरीरका अनुभव होता है, तथापि यह स्वप्न है— ऐसा ज्ञान होनेसे जैसे स्वप्न-शरीर वास्तविक नहीं रहता, मिथ्या ठहरता है, उसी तरह यद्यपि इस स्थूल शरीरका पहले अनुभव होता है, तथापि इसे स्वप्नवत् मान लेनेपर वासनाओंका क्षय होनेसे यह भी 'असत्' (बाधित) ही हो जाता है। जैसे स्वप्नके ज्ञानसे स्वप्नावस्थाका शरीर शान्त हो जाता है, उसी प्रकार जाग्रत्-अवस्थाके शरीरको भी स्वप्नवत् समझ लेनेपर वासनाओंके क्षीण होनेसे यह शान्त हो जाता है। जैसे स्वप्न-शरीरका और मनोरथ-कल्पित कल्पनामय शरीरका अन्त होनेपर इस जाग्रत्-शरीरका भान होता है, उसी प्रकार जगद्-भावना (स्थूल शरीरमें अहं-भावना) का अन्त होनेपर आतिवाहिक (सूक्ष्म) शरीरका उदय (अनुभव) होता ही है। जैसे स्वप्नावस्थाके वासनाबीजसे रहित होनेपर सुषुप्ति अवस्था उदित (प्राप्त) होती है, उसी तरह जाग्रत्-अवस्था भी जब वासनाबीजसे रहित हो जाती है, तब जीवन्मुक्तिकी प्राप्ति होती है। जिसमें वासनाएँ सुप्त अथवा विलीन हो जाती हैं, उस प्रगाढ़ निद्राका नाम सुषुप्ति है। जिस अवस्थामें वासनाओंका सर्वथा क्षय हो जाता है, उसे 'तुरीया' कहते हैं। जाग्रत्-अवस्थामें भी परम पदका अनुभव होनेपर (वासनाओंका समूल नाश हो जानेके कारण) तुर्यावस्था होती ही है। जीवित पुरुषोंके जीवनकी वह अवस्था, जिसमें वासनाओंका सर्वथा क्षय हो जाता है, जीवन्मुक्ति कहलाती है। अज्ञानी बद्ध जीव इसका अनुभव नहीं कर पाते।
लीले ! जब पूर्ण अभ्यास करनेसे तुम्हारा यह अहंभाव शान्त हो जायगा, तब तुम्हारी स्वाभाविक चैतन्यरूपता, जो इस दृश्य-प्रपञ्चकी चरम अवधिभूत है, उदित एवं विकसित हो जायगी। जब आतिवाहिकता (शरीरकी सूक्ष्मता) का ज्ञान सदाके लिये स्थायी हो जायगा, तब तुम संकल्पदोषसे रहित पावन लोकोंका साक्षात्कार कर सकोगी। अतः सती साध्वी लीले ! तुम वासनाको क्षीण करनेका प्रयत्न करो। जब तुम्हारी वासना-शून्य स्थिति अत्यन्त दृढ़ हो जायगी, तब तुम जीवन्मुक्त हो जाओगी। जबतक तुम्हारा यह शीतल (शान्तिप्रद) ज्ञानरूपी चन्द्रमा पूर्णताको नहीं प्राप्त हो जाता, तबतक तुम इस शरीरको यहाँ स्थापित करके लोकान्तरोंके दर्शन करो। मैंने तुमसे जो बात कही है, यह बालकोंसे लेकर सिद्ध पुरुषोंतकमें प्रसिद्ध, सबके अनुभवसे सिद्ध एव यथार्थ है। यह शरीर न तो मरता है और न जीता ही है। स्वप्न और संकल्पसम्बन्धी भ्रममें मरण और जीवनकी चर्चा ही क्या है? बेटी ! जैसे मनोरथकल्पित पुरुषमें जीवन और मरण असत्य ही प्रतीत होते हैं, उसी प्रकार इस स्थूलशरीरमें भी जीवन-मरण मिथ्या ही हैं।
लीला बोली—देवि ! आपने मुझे यहाँ उस निर्मल ज्ञानका उपदेश दिया है, जिसके श्रवणमात्रसे ही दृश्य-रूपी हैजेकी बीमारी शान्त हो जाती है। अब इस विषयमें मेरा एक उपकार और कीजिये। कृपया मुझे यह बताइये कि वह अभ्यास क्या है, कैसा है, अथवा कैसे वह पुष्ट होता है और उसके पुष्ट हो जानेपर क्या होता है।
श्रीसरस्वतीजीने कहा—बेटी ! जिस पुरुषके द्वारा जिस-जिस साधनसे जब-जब जो भी कार्य किया जाता है, वह अभ्यासके बिना कभी सिद्ध नहीं होता। सच्चिदानन्दघन परमात्माका चिन्तन करना, जिज्ञासुओंके प्रति उसका वर्णन करना, आपसमें एक-दूसरेको ब्रह्मके तत्त्वका बोध कराते रहना तथा उस एकमात्र ब्रह्मके ही परायण हो जाना—इसे ही विद्वान् लोग ब्रह्मविषयक अभ्यास समझते हैं। जो विरक्त महात्मा पुरुष मुक्तिके लिये अपने अन्तःकरणमें भोग-वासनाओंके क्षीण होनेकी भावना करते
१३० * अविच्छिन्नचिदात्मैकः पुमानस्तीह नेतरत् * [ संक्षिप्त योगवासिष्ठ
हैं, वे ही भव्य ( कल्याणके भागी ) पुरुष भूमण्डलमें विजयी होते—उत्कृष्ट पद पाते हैं । जिनकी बुद्धि उदारता ( परिग्रह-त्याग )-रूपी सौन्दर्य और वैराग्यके रससे रञ्जित हो आनन्दका स्पन्दन करनेवाली है, वे ही उत्तम अभ्यासी कहे गये हैं । जो लोग युक्ति तथा शास्त्रोंके ज्ञाताके द्वारा जाननेमें आनेवाली लौकिक ज्ञेय वस्तुओंके अत्यन्ताभावकी सिद्धिके लिये प्रयत्न करते हैं, वे ब्रह्माभ्यासी कहे गये हैं। यह दृश्य जगत् सृष्टिके आरम्भमें ही उत्पन्न नहीं हुआ, इसलिये कभी भी इसका अस्तित्व है ही नहीं। जो कुछ प्रतीत हो रहा है, वह मैं ही हूँ—मुझ सच्चिदानन्दघन परब्रह्म परमात्मासे यह भिन्न नहीं है, ऐसे अभ्यासको बोध ( ब्रह्मज्ञान ) का अभ्यास कहा गया है । दृश्यकी उत्पत्ति कभी हुई ही नहीं, इस बोधसे राग-द्वेष आदिका क्षय हो जानेपर ब्रह्मचिन्तनके बलसे उत्पन्न हुई जो परमात्मरति है, वह ब्रह्माभ्यास है। जैसे शरद् ऋतुमें हिमके समान शीतल ओस-जलके अभिषेकसे सब ओर फैला हुआ भारी कुहरा मिट जाता है, उसी प्रकार चित्तमें पूर्वोक्त रीतिसे अभ्यासमें लाये हुए विवेक-बोधरूपी जलके निरन्तर सिञ्चनसे, जो सम्पूर्ण तापोंको शान्त करनेवाला होनेके कारण हिमके समान शीतल है, संसाररूपी कृष्णपक्षकी अँधेरी रातमें उत्पन्न हुई मोहमयी गाढ निद्रा सर्वथा गल जाती (मिट जाती) है।
महर्षि वाल्मीकि कहते हैं—जब मुनिवर वसिष्ठ इस प्रकार यह प्रसङ्ग सुना चुके, तब दिन बीत गया, सूर्य अस्त हो गये, मुनियोंकी वह सभा वसिष्ठजीको नमस्कार करके सायंकालिक कृत्य करनेके लिये चली गयी और रात बीतनेपर सूर्यकी किरणोंके साथ ही फिर सभा-स्थानमें आ गयी।
( सर्ग २२ )
सरस्वती और लीलाका ज्ञानदेहके द्वारा आकाशमें गमन और उसका वर्णन
श्रीवसिष्ठजी कहते हैं—रघुनन्दन ! वे दोनों श्रेष्ठ देवियाँ सरस्वती और लीला उस आधी रातके समय जब कि समस्त परिजन सो गये थे, पूर्वोक्तरूपसे बातचीत करके अन्तःपुरके मण्डपमें जो मुरझाये नहीं थे, ऐसे फूलोंकी मालारूपी वस्त्रसे ढके हुए राजाके शवके पास ही एक आसनपर बैठ गयीं। वे समाधिमें स्थित हो ऐसी निश्चल हो गयीं मानो रत्नके बने हुए खंभेमें खुदी हुई दो मूर्तियाँ हों अथवा दीवालमें अङ्कित किये गये दो सुन्दर चित्र हों । निर्विकल्प समाधि लग जानेसे वे बाह्यज्ञानसे शून्य हो गयीं । पहले उन दोनोंको 'मैं जगत्' इस भ्रमरूप दृश्यकी अनुत्पत्तिका बोध हुआ, अर्थात् उन्होंने भी अनुभव किया कि जगत्की कभी उत्पत्ति हुई ही नहीं । जब ऐसा अनुभव हुआ, तब उन्हें इस दृश्य-प्रपञ्चके अत्यन्ताभावका निश्चयात्मक ज्ञान हो गया । फिर तो उन दोनोंकी दृष्टिसे यह दृश्य-रूपी पिशाच पूर्णतया ओझल हो गया—किसी आड़में छिप गया हो, ऐसी बात नहीं । उसकी सत्ता है ही नहीं, इसलिये वह सर्वथा अदृश्य हो गया । निष्पाप रघुनन्दन ! जैसे हमलोगोंकी दृष्टिमें खरगोशके सींग नहीं हैं और न होनेके कारण ही वे दीखते नहीं, उसी तरह यह दृश्य-पिशाच न होनेके कारण ही उनके लिये सर्वथा तिरोहित हो गया । जो वस्तु पहलेसे ही नहीं है, वह वर्तमानमें भी अस्तित्वशून्य ही है । इस जगत्की यही स्थिति है । यह प्रतीत हो तो मृगतृष्णामें जलकी प्रतीतिके समान असत् है और यदि प्रतीत न हो तो खरगोशके सींगकी भाँति असत् है । तात्पर्य यह कि किसी भी दशामें इसकी सत्ता नहीं है ।
ज्ञानकी देवी सरस्वती अपने उसी ज्ञानमय शरीरसे विचरण करने लगीं । परंतु मानवी रानी लीलाने मानव-देहके अभिमानका त्याग करके ध्यान और ज्ञानके अनुरूप दिव्य शरीरका आश्रय ले उसीके द्वारा तीव्र गतिसे आकाशमें विचरना आरम्भ किया । उन दोनोंने उद्बुद्ध
उत्पत्ति-प्रकरण ] * लीलाका भूतलमें प्रवेश और उसके द्वारा अपने पूर्वजन्मके स्वजनोंके दर्शन * १३१
हुए पूर्वसंकल्पजनित संस्कार-ज्ञानसे गृहाकाशमें ही एक बित्ता ऊँचे उठकर आकाश-गमनमें समर्थ चिन्मय आकृतियाँ धारण कर लीं । दोनों ही चेतन आकाश ( ब्रह्म )-रूपिणी हो गयीं । यद्यपि वे उसी घरमें बैठी रहीं, तथापि चिन्मय चित्तके संकल्पसे कोटि योजन विस्तृत दूर-से-दूर आकाशस्थलमें उड़ने लगीं—उड़नेका अनुभव करने लगीं । यद्यपि ये दोनों सखियाँ वास्तवमें चेतन आभासमय शरीरवाली थीं, तो भी पूर्वसंकल्पित दृश्यके अनुसंधानमें लगे रहनेवाले चित्तके साथ अभिन्नताको प्राप्त हुए अपने स्वभावके कारण वे एक दूसरेके शरीरको देखती और परस्पर स्नेहमग्न होती थीं ।
तदनन्तर वे दोनों देवियाँ यथाशक्ति यत्र-तत्र विश्राम करती हुई धीमी चालसे आगे बढ़ने लगीं । उन्होंने शून्यमें ही देखा आकाशमण्डल बड़े-बड़े भुवनों और वहाँके निवासियोंके निर्माण कार्यसे अत्यन्त भर गया है—अवकाशशून्य हो रहा है । ऊपर-ऊपरका आकाश भिन्न-भिन्न भुवनोंसे अलग-अलग घिरा हुआ था । वे सुन्दर विमानोंसे सुशोभित भुवन विचित्र आभूषणोंके समान प्रतीत होते थे । उसमें कहींपर वज्र, चक्र, शूल, खड्ग और शक्ति आदि अस्त्र-शस्त्रोंके अधिष्ठाता देवता मूर्तिमान् होकर विचर रहे थे । उनसे युक्त वह लोक बिना भीतके ही भवनोंसे विभूषित था और वहाँ नारद, तुम्बुरु आदि गन्धर्व गीत गाते थे । कहीं मेघोंके मार्गमें ( पुष्कर और आवर्तक आदि ) महामेघोंके वृष्टि-सम्बन्धी महान् आयोजनसे वहाँ सब ओर हलचल मची थी और कहींपर प्रलयकालके मेघ चित्रलिखितकी भाँति निश्चेष्ट एवं नीरव दिखायी देते थे । कहीं उठते हुए कज्जलगिरिके समान सुन्दर मेघोंकी घटा घिरी आ रही थी । कहीं सुवर्ण-द्रवके समान मनोहर सूर्यके तापको दूर करनेवाले बादल छा रहे थे और कहीं दिशाओंके दाहसे उत्पन्न हुई गर्मी फैल रही थी । कहीं शून्यता रूपी जलसे परिपूर्ण आकाश प्रशान्त महासागरके समान शोभा पाता था । कहीं विमानोंपर बैठे हुए देवताओंकी बहुरंगी प्रभासे आकाशकी रूप-रेखा चितकबरी-सी जान पड़ती थी ! कहीं वह शान्त, समाधिस्थ तथा परम पदमें विश्रान्त मुनियोंकी मण्डलीसे घिरा हुआ था और कहीं जिन्होंने क्रोधको दूरसे ही त्याग दिया है, उन साधु महात्माओंके चित्तके समान वह सुन्दर एव सम था । कहीं रुद्रपुर, कहीं ब्रह्मपुर और कहीं मायानिर्मित पुर वहाँ दृष्टिगोचर होते थे । कहीं सिद्धोंके समुदाय विचर रहे थे । कहीं यह आकाश ज्ञानी पुरुषके हृदयकी भाँति दृश्यभ्रमसे अत्यन्त शून्य, उज्ज्वल, आवरणरहित, आनन्दमय, कोमल, शान्त, स्वच्छ एवं विस्तृत था ।
जहाँ गूलरके फलके भीतर रहनेवाले छोटे छोटे मच्छरों-के समान त्रिभुवनवासी प्राणियोंका समुदाय घूम रहा था, उस आकाशको बहुत ऊँचेतक लाँघकर वे दोनों ललनाएँ फिर भूतलपर जानेको उद्यत हुईं । ( सर्ग २३-२४ )
लीलाका भूतलमें प्रवेश और उसके द्वारा अपने पूर्वजन्मके स्वजनोंके दर्शन, ज्येष्ठशर्माकी माताके रूपमें लीलाका दर्शन न होनेका कारण
श्रीवसिष्ठजी कहते हैं—रघुनन्दन ! आकाशसे किसी पर्वतीय ग्रामको जाती हुई उन दोनों स्त्रियोंने उसी भूतलको देखा, जो ज्ञानकी देवी सरस्वतीके मनमें था—जिसे वे लीलाको दिखाना चाहती थीं । सागर, बड़े-बड़े पर्वत, लोकपाल, स्वर्ग, आकाश और भूतलसे परिवेष्टित जगत्के मध्यभागका अवलोकन करके मानव-कन्या रानी लीलाने तुरंत ही अपने मन्दिरके आधारभूत पर्वतीय ग्रामका वह स्थान देखा ।
इस प्रकार वे दोनों सुन्दरियाँ, जहाँ राजा पद्म रहते थे, उस ब्रह्माण्डमण्डलसे निकलकर दूसरे ब्रह्माण्डमें
२३२ * अविच्छिन्नचिदात्मैकः पुमानस्तीह नेतरत् * [ संक्षिप्त योगवासिष्ठ
जा पहुँचीं, जहाँ वसिष्ठ नामक ब्राह्मणका घर था। वे दोनों ही स्त्रियाँ सिद्ध थीं। उन्होंने दूसरे लोगोंसे अदृश्य रहकर ही ब्राह्मणके निवासभूत मण्डपको, जो उनका अपना ही घर था, देखा। वह घर गृहस्वामीके वियोगसे हतप्रभ हो गया था। उसके मुख अर्थात् द्वारकी कान्ति करुणासे व्याप्त थी और उसका विनाश निकट था।
रघुनन्दन ! सुन्दरी लीला चिरकालतक सुन्दर ज्ञान-का अभ्यास करनेके कारण देवताकी भाँति सत्यसंकल्प और सत्यकाम हो गयी थी। (वह जो चाहती, वही हो जाता था।) उसने सोचा, ये मेरे बन्धुजन मुझको और इन देवी सरस्वतीको साधारण स्त्रीके रूपमें देखें। उसके ऐसा संकल्प करते ही उस घरके लोगोंने वहाँ दो दिव्याङ्गनाओंको देखा, जो उस घरको अपनी प्रभासे उद्भासित कर रही थीं। वे दोनों लक्ष्मी और पार्वतीकी जोड़ी-सी जान पड़ती थीं। तदनन्तर ज्येष्ठशर्माने घरके अन्य लोगोंके साथ यह कहकर कि 'आप दोनों वन-देवियोंको नमस्कार है' उन दोनोंके लिये पुष्पाञ्जलि छोड़ी।
उस समय ज्येष्ठशर्मा आदि बोले—वनदेवियो ! आप दोनोंकी जय। निश्चय ही आप हमारे दुःखोंका नाश करनेके लिये आयी हैं; क्योंकि प्रायः दूसरोंका संकटसे उद्धार करना ही सत्पुरुषोंका अपना कार्य होता है।
ज्येष्ठशर्मा आदिके ऐसा कहनेके पश्चात् वे दोनों देवियाँ बड़े आदरसे बोलीं—'तुम सब लोग अपना वह दुःख बताओ, जिससे यह सारा जनसमुदाय दुखी दिखायी देता है।' तब उन ज्येष्ठशर्मा आदिने उन दोनों देवियोंसे क्रमशः ब्राह्मणदम्पतीके मरणरूप अपना सारा दुःख निवेदन किया।
ज्येष्ठशर्मा आदि बोले—देवियो ! यहाँ दो ब्राह्मण पति-पत्नी रहते थे, जिनका आपसमें बड़ा स्नेह था। वे यहाँ पधारे हुए सभी लोगोंका आतिथ्य-सत्कार करते थे। हमारी इस कुल-परम्पराके प्रवर्तक भी वे ही थे। द्विजातियोंकी मर्यादाके तो वे स्तम्भ ही थे। वे ही दोनों हमारे माता-पिता थे। इस समय पुत्रों, बन्धु-बान्धवों और पशुओंसहित इस घरको त्यागकर वे दोनों स्वर्गलोकको चले गये हैं, इससे हमें तीनों लोक सूने दिखायी देते हैं। इसलिये देवियो ! आप दोनों पहले हमारे इस शोकका निवारण करें, क्योंकि महात्माओंके दर्शन कभी निष्फल नहीं होते।
पुत्र ज्येष्ठशर्मा जब ऐसा कह चुका, तब माता लीलाने अपने हाथसे उसके मस्तकका स्पर्श किया। उसके उस स्पर्शसे ज्येष्ठशर्माके दुःख-दुर्भाग्यरूपी संकटका तत्काल निवारण हो गया। घरके सभी लोग उन दोनों देवियोंके दर्शनसे अमृत पीनेवाले देवताओंके समान दुःखसे मुक्त हो दिव्य शोभासे सम्पन्न हो गये।
श्रीरामजीने पूछा—भगवन् ! माता लीलाने अपने पुत्र ज्येष्ठशर्माको उसकी माताके रूपमें ही उसे क्यों नहीं दर्शन दिया ? आप पहले मेरे इस मोह (संदेह) का ही निराकरण कीजिये।
श्रीवसिष्ठजीने कहा - रघुनन्दन ! मनुष्य जैसी भावना करता है, उसके अनुसार ही इन पदार्थोंका
**८—ब्रह्ममें जगत्का अध्यारोप, जीव एवं जगत्के रूपमें ब्रह्मकी ही अखण्ड सत्ताका वर्णन ... १०९**
उत्पत्ति-प्रकरण ] * लीलाकी सत्य-संकल्पता तथा उसे अपने अनेक जन्मोंकी स्मृति * १३३
अभ्यासजनित स्वरूप दिखायी देता है, किसी भी पदार्थका वास्तवमें कोई एक रूप नहीं है। लीलाने तो यह यथार्थ ज्ञान प्राप्त कर लिया था कि पृथ्वी आदि भूतोंका अस्तित्व कदापि नहीं है। चेतन आकाशरूप जो ब्रह्म है, वही कल्पनाद्वारा मिथ्या प्रपञ्चरूपसे प्रकट हो भासित हो रहा है (उसका ज्येष्ठशर्माके प्रति पुत्र-सम्बन्धी-स्नेह नहीं रह गया था, इसलिये उसे अपनी माताके रूपमें लीलाका दर्शन नहीं हुआ) सर्वत्र सभी रूपोंमें केवल एक चेतनाकाशस्वरूप परब्रह्म परमात्मा ही विराजमान है—जिसे ऐसा बोध प्राप्त हो गया है, उस मुनिके लिये कौन, किस प्रकार, कब और किस निमित्त-से पुत्र, मित्र एवं कलत्र हो सकते हैं। दृश्य-प्रपञ्च तो सृष्टिके आदिमें ही उत्पन्न नहीं हुआ। जो कुछ प्रतीत हो रहा है, वह अजन्मा ब्रह्म ही है। ऐसे यथार्थ ज्ञानवाले लोगोंको राग-द्वेषसे युक्त दृष्टि कैसे प्राप्त हो सकती है।
(सर्ग २५-२६)
लीलाकी सत्य-संकल्पता, उसे अपने अनेक जन्मोंकी स्मृति, लीला और सरस्वतीका आकाशमें भ्रमण तथा परम व्योम—परमात्माकी अनादि-अनन्त सत्ताका प्रतिपादन
**श्रीवसिष्ठजी कहते हैं—**रघुनन्दन ! उस पर्वतके तट-प्रान्तमें बसेहुए ग्रामके भीतर उस ब्राह्मणके गृहरूपी आकाश-में ही खड़ी हुई वे दोनों स्त्रियाँ सहसा अदृश्य हो गयीं। उस घरके लोगोंने समझा कि दोनों वनदेवियोंने हमपर बड़ी भारी कृपा की है, अतः उनका सारा दुःख मिट गया और वे अपने-अपने काम-धंधोंमें लग गये। तत्पश्चात् उस मण्डपाकाशमें दूसरोंकी दृष्टिसे तिरोहित हुई लीलासे, जो वहाँ मुस्कराती हुई चुपचाप खड़ी थी, सरस्वतीने कहा—
**श्रीसरस्वतीजी बोलीं—**बेटी ! तुमने ज्ञातव्य वस्तुको पूर्णरूपसे जान लिया है, द्रष्टव्य पदार्थोंको देख लिया है। इस प्रकारकी यह ब्रह्मसत्ता है। बताओ, अब और क्या पूछती हो ?
**लीलाने पूछा—**देवि ! मेरे मृत-पतिको जीव जहाँपर राज्य करता है, वहाँपर मुझे उन लोगोंने क्यों नहीं देखा ? और यहाँ मेरे पुत्रने कैसे देख लिया ?
**श्रीसरस्वतीजीने कहा—**सुन्दरी ! मैं लीला हूँ—ऐसा जो तुम्हारा दृढ़ संस्कार था, वह पहले नष्ट नहीं हुआ था; क्योंकि उस संस्कारको मिटानेके लिये तुमने वैसा अभ्यास नहीं किया। जबतक वह संस्कार बना था, तबतक तुम्हारी सत्य-संकल्पता प्रकट नहीं हुई थी। अब वह संस्कार मिट जानेसे तुम सत्य-संकल्प हो गयी हो। इसलिये जब तुमने यह अभिलाषा की कि मेरा पुत्र मुझे देखे, तब तुम्हारा वह मनोरथ तत्काल सफल हुआ। इस समय यदि तुम अपने पतिके समीप जाओ तो उसके साथ भी तुम्हारा सारा व्यवहार पहलेकी ही भाँति होने लगेगा।
**लीला बोलीं—**देवि ! इसी मण्डपके आकाशमें मेरे पतिदेव ब्राह्मण उत्पन्न हुए और इसीमें मृत्युको प्राप्त होकर राजा हो गये। अन्य भूमण्डलरूप उनका वह संसार भी यहीं है। इसमें जो उनकी राजधानीका
१३४ * अविच्छिन्नचिदात्मकः पुमानस्तीह नेतरत् * [ संक्षिप्त योगवासिष्ठ
नगर है, उसमें मैं उनकी राजमहिषीके रूपमें स्थित हूँ। यहीं उस अन्तःपुरमें मेरे पति राजा पद्मकी मृत्यु हुई और इसी अन्तःपुरके आकाशमें वह नगर है, जिसमें वे पुनः राजा हुए हैं। ब्रह्माजीसे उत्पन्न होनेके पश्चात् आजतक विभिन्न योनियोंमें जो मेरे बहुत-से जन्म हो चुके हैं, उनमेंसे आठ सौ जन्मोंको तो मैं इस समय पुनः देख-सी रही हूँ, उनकी सारी बातोंका स्पष्टरूपसे स्मरण कर रही हूँ। देवि! पहले किसी दूसरे संसार-मण्डलमें मैं लोकान्तररूपी कमलकी भ्रमरी—विद्याधर-राजकी धर्मपत्नी हुई थी। उन दिनों मेरा हृदय दुर्वासनाओंसे दूषित था। इसलिये उसके बाद मैं मनुष्ययोनिमें उत्पन्न हुई, तदनन्तर दूसरे संसार-मण्डलमें मैं नागराजकी भार्या हुई। इसके बाद कदम्ब, कुन्द, जम्बीर और करञ्जोंके वनमें निवास करनेवाली तथा वृक्षोंके पत्तोंको ही वस्त्रके रूपमें धारण करनेवाली काली-कलूटी भीलनी हुई।
तदनन्तर पुरुषत्वरूपी फल देनेवाले कर्मोंके परिणाममें-से मैं सौ वर्षोंतक सौराष्ट्र देशमें श्रीसम्पन्न राजा होकर रही। फिर राजा-शरीरसे बने हुए दुष्कर्म-दोषके कारण ताड़ वृक्षके नीचे किसी नदीके कछारमें नौ वर्षोंतक नेवलीकी योनिमें रही। उस समय मेरे सारे अङ्ग कुष्ठ-रोगसे नष्टप्राय हो गये थे। देवि! उसके बाद मैं सौराष्ट्र देशमें आठ वर्षोंतक गौका शरीर धारण करके रही। उस योनिमें दुर्जन, दुष्ट, अज्ञ और बालक ग्वालों-की मारने-पीटने आदि क्रीड़ाओंका साधन बनी रही। फिर क्रमशः पक्षिणी, भ्रमरी, मनोहर नेत्रवाली हरिणी, मछली, पुलिन्द जातिकी स्त्री सारसी और राजहंसी हुई। इस प्रकार नाना प्रकारके शत-शत दुःखोंसे संकुल अनेकानेक योनियोंमें मैंने भ्रमण किया है। तराजूके पलड़ेकी भाँति कभी ऊँचे उठने और कभी नीचे गिरनेसे मेरे सारे अङ्ग व्याकुल होते रहे हैं। मैं संसाररूपी विशाल सरिताकी चञ्चल तरङ्ग बनकर उठती और विलीन
होती रही हूँ। जैसे वातप्रमी जातिकी हरिणीकी गतिको रोकना कठिन है, उसी प्रकार मैं दुर्निवार्य आवागमन-की परम्परामें पड़कर क्रमशः विभिन्न योनियोंमें भटकती आयी हूँ।
इस प्रकार परस्पर वार्तालाप करती हुई वे दोनों सुन्दरी ललनाएँ मनोहारिणी गतिसे उस घरके बाहर निकलीं। उस समय गाँवके लोग उन्हें नहीं देख पाते थे, परंतु वे दोनों अपने सामनेके पर्वतको अच्छी तरह देख रही थीं।
लीला बोलीं—देवि! इस देशको देखकर मैं आपकी कृपासे अपने पूर्वजन्मकी उन सभी विविध चेष्टाओंका स्मरण करती हूँ, जो यहाँ घटित हुई हैं; मैं यहाँ बूढ़ी ब्राह्मणीके रूपमें रहती थी। मेरे सारे अङ्ग उभरी हुई नस-नाड़ियोंसे व्याप्त दिखायी देते थे। मैं बहुत दुबली-पतली थी। मेरा शरीर गौर और बाल सफेद थे। मेरी हथेली सूखे कुशों-के अग्रभागसे छिन्न-भिन्न होती रहनेके कारण रूखी हो गयी थी। मैं अपने पतिदेवके कुलकी वृद्धि करनेवाली
उत्पत्ति-प्रकरण ] * लीलाकी सत्य-संकल्पता तथा उसे अपने अनेक जन्मोंकी स्मृति * १३५
भार्या थी । दूध और मथानी मेरी शोभा बढ़ाते थे । मैं सारे पुत्रोंकी अकेली माता और अतिथियोंका सत्कार करनेवाली गृहिणी थी । देवताओं, ब्राह्मणों और संत-महात्माओंके प्रति मेरे मनमें बड़ी भक्ति थी । मैं मर्जनपात्र, चरुस्थाली तथा कलश आदि पात्रों एवं यज्ञके अन्य उपकरणोंको धो-पोंछकर साफ-सुथरा रखती थी । जमाई, बेटी, भाई, पिता और माताकी सदा सेवा-शुश्रूषा करती थी । जबतक मेरा शरीर रहा, तबतक घरकी ही सेवा-टहलमें मेरे दिन-रात बीतते थे । 'ओह ! इस काममें बहुत देर हो गयी, बड़ा विलम्ब हुआ' इत्यादि बातें कहती और निरन्तर कार्यमें व्यस्त रहती थी । 'मैं कौन हूँ, यह संसार कैसा है ?' इस बातकी चर्चा या इन प्रश्नोंपर विचार कभी स्वप्नमें भी मैंने नहीं किया । मेरे पति श्रोत्रिय होनेके साथ ही तत्त्व-विचारमें मूढ़ थे । मेरे ही समान उनकी भी घरमें आसक्ति बनी हुई थी । उनकी बुद्धि शुद्ध नहीं थी । समिधा, साग, गोबर और ईंधनके संग्रहमें ही मेरी एकमात्र निष्ठा थी । घरके पास खेतोंमें जो साग-सब्जीकी क्यारियाँ थीं, उन्हें सींचनेके लिये मैं जल्दी-जल्दी जलपात्र लेकर आनेके निमित्त नौकरोंको पुकारा करती थी । जलकी लहरोंके किनारे जो हरी-हरी घासें उगी होती थीं, उन्हें स्वयं लाकर मैं अपनी छोटी-सी बछियाको तृप्त किया करती थी । प्रतिक्षण घरके दरवाजेको लीपकर वहाँ चौक बनाती और उसमें भाँति-भाँतिके रंग भरकर सजा देती थी । घरके नौकरोंको शिक्षा देनेके लिये मैं कुछ दीनताके साथ नम्रतापूर्वक समझाती कि 'लोग तुम्हारी निन्दा करेंगे, इसलिये तुम्हें विनय और सदाचारसे रहना चाहिये ।' जैसे समुद्र अपनी तटभूमिको लङ्घन न करके निरन्तर मर्यादामें स्थित रहता है, उसी प्रकार मैं भी धर्म-मर्यादाके नियमसे कभी च्युत नहीं होती थी ।
श्रीवसिष्ठजी कहते हैं—रघुनन्दन ! यों कहकर उस पर्वतीय ग्रामके भीतर भ्रमण करती हुई लीलाने अपने साथ विचरती हुई सरस्वती देवीको मन्द मुस्कान-के साथ वहाँकी एक-एक वस्तुको दिखाया । फिर वह इस प्रकार बोली—'देवि ! इस घरके आकाशमें ही वह मेरे पतिका जीव राजाके रूपमें रह रहा है । यहाँ अङ्गुष्ठमात्र गृहाकाशके भीतर ही स्थित परमार्थ वस्तु (परब्रह्म) को मैंने भ्रमसे करोड़ों योजन विस्तृत पति-का राज्य समझा था । जगदीश्वरि ! हम दोनों चेतन-आकाशरूप परमात्मा ही हैं । मेरे पतिदेवका राज्य, जो सहस्रों पर्वतोंसे भरा हुआ है आकाशमें ही स्थित है । यह बहुत बड़ी माया फैली हुई है । इसलिये देवि ! अपने पतिके नगरमें जानेकी पुनः मेरी इच्छा हो रही है । अतः चलिये, हम दोनों वहाँ चलें । जिन्होंने कहीं जानेका निश्चय कर लिया हो, उनके लिये वह स्थान क्या दूर है ?'
यों कहकर लीलाने देवीको प्रणाम किया और शीघ्र ही गृह-मण्डपमें प्रवेशकर सरस्वती देवीके साथ वह आकाशमें उड़ चली । भगवान् विष्णुकी अङ्गकान्ति-
१३६ * अविच्छिन्नचिदात्मकः पुमानस्तीह नेतरत् * [ संक्षिप्त योगवासिष्ठ
के समान नीले मेघपथको लाँघकर वे प्रवह आदि सात वायुओंके लोकमें जा पहुँचीं। फिर वहाँसे सौरमार्ग तथा चन्द्रमार्गको लाँघती हुई वे ध्रुवमार्गसे भी ऊपर पहुँच गयीं। इसके बाद साध्योंके मार्गसे ऊपर उठकर सिद्धोंकी भूमिको भी लाँघ गयीं और खर्गमण्डलको भी लाँघकर अत्यन्त दूर जानेपर लीलाको कुछ बोध हुआ। फिर उसने पीछे फिरकर पार किये हुए आकाश-स्थलका अवलोकन किया। वहाँसे नीचे देखनेपर चन्द्रमा, सूर्य और तारा आदि कुछ भी नहीं दिखायी देते थे। केवल अन्धकार-ही-अन्धकार था।
तब लीलाने पूछा—देवि ! बताओ, सूर्य आदिका तेज नीचे कहाँ चला गया ? पत्थरके मध्यभागकी भाँति सुदृढ़ एवं घनीभूत होनेके कारण मुट्ठीमें लेने योग्य यह अन्धकार कहाँसे आ गया ?
श्रीसरस्वती देवीने कहा—बेटी ! तुम इतनी दूर आकाश-मार्गमें आ गयी हो कि यहाँसे सूर्य आदि तेज भी नहीं दिखायी देते।
लीला बोली—देवि ! यह तो बड़े आश्चर्यकी बात है। क्या हम दोनों आकाश-मार्गमें इतनी दूर आ गयीं जहाँसे नीचे सूर्यदेव भी परमाणुके कणकी भाँति तनिक भी दिखायी नहीं देते ? माताजी ! इससे आगे दूसरा मार्ग कौन और कैसा होगा और उसमें कैसे जाना होगा ? देवि ! यह सब मुझे बताइये।
श्रीसरस्वती देवीने कहा—बेटी ! इसके बाद आगे तुम्हें ब्रह्माण्ड-सम्पुटके ऊपरी कपालमें जाना है।
श्रीवसिष्ठजी कहते हैं—रघुनन्दन ! जैसे दो भ्रमरियाँ पर्वतकी चट्टानोंसे बनी हुई घनीभूत मण्डपवाली दीवालपर पहुँच जायें, उसी प्रकार आपसमें उपर्युक्त बातें करती हुई वे दोनों देवियाँ ब्रह्माण्ड-सम्पुटके ऊपरवाले कपालतक पहुँच गयीं। साथ ही जैसे कोई आकाशसे निकले, उसी तरह वे वहाँसे अनायास ही बाहर निकल गयीं। जो वस्तु सत्यताके दृढ़ निश्चयसे युक्त होती है, वही वज्रके समान ठोस और भारी होती है और जो इससे भिन्न कल्पित दीवार आदि वस्तु है, वह मिथ्यात्व-बुद्धिसे बाधित हो जाती है। लीलाका विज्ञान आवरणशून्य था। इसलिये वह ब्रह्माण्ड-सम्पुटके ऊपरवाले कपालको मिथ्यात्व-बुद्धिसे बाधित करके उससे बाहर निकल गयी। ब्रह्माण्डके पार जानेपर उसे अत्यन्त प्रकाशमान जल आदिका आवरण दिखायी दिया, जो सब ओर व्याप्त था। उस आवरण-समुदायमें जो जलका आवरण है, उसमें ब्रह्माण्डकी अपेक्षा दसगुना जल विद्यमान है। उसके बाद उससे भी दसगुना अग्निमय आवरण है। फिर उससे भी दसगुनी वायु और उससे भी दसगुने आकाशके आवरण हैं। तदनन्तर विशुद्ध चिन्मय आकाश है। उस परम व्योम (चेतनाकाश) रूप परब्रह्म परमात्मामें आदि, मध्य और अन्तकी कोई कल्पनाएँ नहीं उदित होतीं (वह परमात्मा सर्वत्र परिपूर्ण एवं अपरिच्छिन्न है)। वह अद्वितीय, सर्वव्यापी, शान्त, आदि अथवा कारणसे रहित, भ्रमशून्य, अनादि, अनन्त, मध्यरहित तथा अपनी ही महिमामें प्रतिष्ठित है। उस निर्मल चेतनाकाशस्वरूप परमात्मामें यदि एक कल्पतक बड़े भारी वेगसे ऊपरसे नीचेको पत्थरकी शिला गिरती रहे और नीचेसे पक्षिराज गरुड़ भी अपना सारा बल लगाकर ऊपरको उड़े तथा उनके बीचमें सबको मापनेमें समर्थ वायु समान वेगसे दोनों ओर बहे तो यह भी उन दोनोंका संयोग नहीं करा सकती।
(सर्ग २७-२९)
उत्पत्ति-प्रकरण ] * लीलाद्वारा ब्रह्माण्डोंका निरीक्षण, शूरके लक्षण तथा डिम्बाहवकी परिभाषा * १३७
लीलाद्वारा ब्रह्माण्डोंका निरीक्षण, दोनों देवियोंका भारतवर्षमें लीलाके पतिके राज्यमें जाना और वहाँ युद्धका आयोजन देखना; शूरके लक्षण तथा डिम्बाहवकी परिभाषा
श्रीवसिष्ठजी कहते हैं—रघुनन्दन ! तदनन्तर लीलाने उस अपरिमित चेतन आकाशस्वरूप परमात्मामें इस जगत्की ही भाँति फैले हुए अनन्त ब्रह्माण्डोंको देखा । जैसे धूप निकलनेपर जंगलेके छेदसे जो किरणें घरमें आती हैं, उनके अन्तर्गत आकाशमें असंख्य त्रसरेणु दृष्टिगोचर होते हैं, उसी प्रकार लीलाने उन सभी ब्रह्माण्डोंमें सृष्टियोंको देखा, जो स्वयं-प्रकाश अधिष्ठानभूत चैतन्यसे भासित थीं । अविद्यारूपी जलसे भरे हुए महाकाशरूपी महासागरमें महाचैतन्यके स्फुरणरूप द्रवीभावसे प्रकट हुए असंख्य ब्रह्माण्डरूपी बुद्बुदोंको लीलाने लक्ष्य किया ।
जिसकी दृष्टि अज्ञानसे दूषित है, उसी पुरुषका असीम एवं महान् चेतन आकाशस्वरूप परमात्मामें सम्पूर्ण आवरणोंसे युक्त ये ब्रह्माण्ड प्रतीत होते हैं । सारे ही पदार्थ परतन्त्र होनेके कारण वेगपूर्वक इधर-उधर भाग रहे हैं ( उनमें परस्पर आकर्षण होनेके कारण वे गिरते नहीं।) ब्रह्माण्डमें जो महापृथ्वीरूप भाग है, वह उसका अधोभाग है और उससे भिन्न जो आकाश है, वह उसका ऊपरी भाग है । जैसे गोल मिट्टीके ढेलेमें दसों दिशाओंकी ओरसे सटी हुई चींटियोंके जो पैर होते हैं, वे ही उनके लिये अधोभाग हैं और जिस ओर उनकी पीठ रहती है, वही ऊपरका भाग है, उसी प्रकार दसों दिशाओंमें संलग्न जो पैर हैं, वे ही नीचेके भाग कहलाते हैं और आकाशकी ओर जो पीठ या सिर होते हैं, उन्हें ऊर्ध्वभागमें स्थित बताया गया है—यह बड़े-बड़े विद्वानोंका कथन है । किन्हीं-किन्हीं ब्रह्माण्डोंके भीतरकी भूमि वृक्षों और वल्मीकोंके समूहसे व्याप्त है ( उसमें मनुष्य नहीं हैं ) और उन ब्रह्माण्डोंका निर्मल आकाश देवता, किन्नर तथा दैत्योंसे युक्त विभिन्न लोकोंसे वेष्टित है । जैसे पका हुआ
सं० यो० व० अं० ६—
अखरोटका फल छिलकेसे ढका रहता है, उसी प्रकार कुछ ब्रह्माण्ड तत्काल कल्पित जरायुज, उद्भिज्ज, अण्डज और स्वेदज—चार प्रकारके प्राणियों तथा ग्राम, नगर और पर्वतोंसे युक्त होकर उत्पन्न हुए हैं । स्थितिकालमें सम्पूर्ण पदार्थ चेतन परब्रह्म परमात्मामें रहते हैं । सृष्टिकालमें उससे उत्पन्न होते हैं और प्रलयकालमें सब उसीमें लीन हो जाते हैं । अतः सम्पूर्ण दिशाओं, कालों और वस्तुओंमें वही है । उससे अतिरिक्त कोई नहीं है। वही नित्य, सर्वमय आत्मा है । उस परम प्रकाशके सागर शुद्ध बोधमय चेतन आकाशस्वरूप परब्रह्म परमात्मामें ब्रह्माण्ड नामक तरङ्गें निरन्तर उठती और विलीन होती रहती हैं । किन्हीं ब्रह्माण्डोंमें महाप्रलयकी प्राप्ति होनेपर जैसे सूर्यका ताप लगनेसे हिमकण गल जाते हैं, उसी प्रकार सूर्य, अग्नि, विद्युत् और पर्वत भी गलने लगते हैं । कुछ ब्रह्माण्डोंके आदिपुरुष ( सृष्टिकर्ता ) ब्रह्मा हैं । कुछके आदिस्रष्टा और पालक भगवान् विष्णु हैं । कुछ ब्रह्माण्डोंके प्रजापति दूसरे ( रुद्र एवं दुर्गा आदि हैं ) तथा कुछ ब्रह्माण्डोंमें जो जीव जन्तु हैं, उनका कोई भी नाथ ( रक्षक या नियन्त्रण करनेवाला ) नहीं होता । इसी तरह कुछ ब्रह्माण्डोंकी सृष्टि और प्रजापति विचित्र ही हैं । महामते ! जगत्के वर्णनके विषयमें हमारी बुद्धिका जो सम्पूर्ण वैभव था, उसे हम दिखला चुके । उसके बाद जो जगत् है, वह हमारी बुद्धिका विषय नहीं है । अतः उसका वर्णन करनेमें हम असमर्थ हैं ।
अपने पूर्वजन्मके संसारसे निकलकर पूर्वोक्त रीतिसे अनन्त कोटि ब्रह्माण्डोंकी विचित्रताको देखती हुई उन दोनों स्त्रियोंने किसी ब्रह्माण्डमें प्रवेश करके वहाँके अन्तःपुरको देखा और फिर वहाँ वे शीघ्र ही बाहर निकल आयीं । उस अन्तःपुरमें पुष्पराशिसे आच्छादित महाराज पद्मका
१३८ * अविच्छिन्नचिदात्मैकः पुमानस्तीह नेतरत् * [ संक्षिप्त योगवासिष्ठ
महान् शव रक्खा था। उस शवके पास ही बैठी हुई लीलाका स्थूलशरीर था, जिसका चित्त समाधि-अवस्था-में आरूढ़ था। शोकके कारण रात्रि बड़ी प्रतीत होनेसे वहाँके लोग कुछ-कुछ प्रगाढ़ निद्रासे युक्त थे। वह अन्तःपुर धूप, चन्दन, कपूर और केसरकी सुगन्धसे भरा था। उसे देखकर लीलाको पतिके दूसरे संसारमें जानेकी इच्छा हुई (अर्थात् राजा पद्म मृत्युके पश्चात् जहाँ उत्पन्न हुए थे, वहाँ जानेके लिये वह उत्कण्ठित हुई) तब वे दोनों देवियाँ विभिन्न लोकों, पर्वतों और आकाशको लाँघकर भूतलपर पहुँचीं, जो पर्वतमालाओं तथा समुद्रोंसे घिरा हुआ था। तत्पश्चात् मेरुपर्वतसे अलंकृत जम्बूद्वीपमें गयीं, जिसका भीतरी भाग नौ खण्डोंमें विभक्त है। जम्बूद्वीपके भीतर भारतवर्षमें लीलाके पतिका राज्य था। वहीं वे दोनों जा पहुँचीं। इसी समय जो भूमण्डलका मण्डन था, उस राज्यमें किसी राजाने आक्रमण किया। अपने सहायभूत सामन्तोंके कारण उस आक्रमणकारी भूपालकी शक्ति बहुत बढ़ी-चढ़ी थी। उस राजाके साथ संग्राम छिड़नेपर उसे देखनेके लिये आये हुए तीनों लोकोंके प्राणियोंसे वहाँका आकाश ठसाठस भर गया। उक्त दोनों देवियाँ निश्शङ्क होकर वहाँ आ गयीं। उन्होंने उस आकाशको आकाशचारी प्राणियोंके समुदायसे इस तरह आक्रान्त देखा, मानो वहाँ मेघोंकी घटा घिर आयी हो। स्वर्गलोकमें स्थान पाने योग्य शूरवीरोंको लानेके लिये व्यग्र हुए इन्द्रके भट वहाँके आकाशको उद्भासित कर रहे थे।
श्रीरामजीने पूछा—भगवन् ! 'शूर' शब्दसे किस तरहके योद्धाका प्रतिपादन किया जाता है? कौन स्वर्गका अलंकार है अथवा कौन डिम्बाहव (बच्चोंका युद्ध) कहलाता है?
श्रीवसिष्ठजीने कहा—रघुनन्दन! जो शास्त्रोक्त सदाचारसे युक्त स्वामीके लिये रणभूमिमें युद्ध करता है, वह चाहे मरे या विजयी हो दोनों अवस्थाओंमें शूर कहा गया है। वही स्वर्गलोकका भागी होता है। पूर्वोक्त विधिसे विपरीत अत्याचारी स्वामीके लिये युद्ध करके जो रणभूमिमें किसी प्राणीके द्वारा अङ्गोंके कट जानेसे मृत्युको प्राप्त होता है, वह डिम्बाहवमें मारा गया कहलाता है। ऐसा मनुष्य नरकगामी होता है। जिसका आचरण शास्त्रके अनुकूल नहीं है, उसके लिये जो मनुष्य युद्ध करता है, वह यदि संग्राममें मारा जाय तो उसे सदा बने रहनेवाले नरककी प्राप्ति होती है। यथासम्भव शास्त्रकी आज्ञा और लोकाचारका पालन करनेवाला जो व्यक्ति रणभूमि में (धर्म) युद्ध करता है तथा वैसे ही सदाचारी स्वामीका भक्त होता है, वह शूर कहलाता है। शुद्ध-बुद्धिवाले रघुनन्दन! जो गौ, ब्राह्मण तथा मित्रकी रक्षाके लिये प्राण देता है अथवा शरणागतकी रक्षाके लिये यत्न करते हुए मारा जाता है, वह शूरवीर स्वर्गलोकका अलंकार है। * राजाके लिये अपना देश सदा ही रक्षणीय होता
* गोरर्थे ब्राह्मणस्यार्थे मित्रस्यार्थे च सन्मते।
शरणागतयत्नेन स मृतः स्वर्गभूषणम् ॥
(उत्पत्ति० ३१। २८)
उत्पत्ति-प्रकरण ] * लीला और सरस्वतीका आकाशमें विमानपर स्थित हो युद्धका दृश्य देखना * १३९
है। जो राजा एकमात्र उसीकी रक्षामें लगा रहता है, उसके लिये जो युद्धमें मारे जाते हैं, वे ही वीर हैं और उन्हींको वीरलोककी प्राप्ति होती है। जो प्रजाके प्रति उपद्रव करनेमें ही लगा रहता है, वह राजा हो या न हो, वैसे स्वामीके लिये जो युद्धमें प्राण देते हैं, वे निश्चय ही नरकगामी हैं। जो शास्त्रके प्रतिकूल आचरण करनेवाले हैं, वे राजा हों या न हों, उनके लिये जो युद्धमें अपने अङ्गोंको कटाकर मृत्युको प्राप्त होते हैं, वे निस्संदेह नरकमें गिरते हैं। जो सदाचारी पुरुषोंके लिये तलवारकी धारको सहते हैं, वे शूरवीर कहे जाते हैं। शेष सभी लोग डिम्भाहवमें मारे गये कहलाते हैं।
( सर्ग ३०-३१ )
लीला और सरस्वतीका आकाशमें विमानपर स्थित हो युद्धका दृश्य देखना
श्रीवसिष्ठजी कहते हैं—रघुनन्दन ! तदनन्तर आकाशमें स्थित हुई सरस्वती-देवीसहित लीलाने भूतल-पर पतिदेवके द्वारा सुरक्षित, सैन्यबलसे सम्पन्न राष्ट्रमण्डलमें आमने-सामने दो सेनाएँ देखीं, जो एक दूसरेके प्रति क्षोभसे भरी हुई थीं। दोनों ही मतवाली दिखायी देती थीं। दोनों महान् आयोजनमें संलग्न एवं घनी थीं। उनमें उभय पक्षोंके दो राजा विद्यमान थे। दोनों सेनाएँ युद्धके लिये सुसज्जित थीं, कवच और शिरस्त्राण आदिसे संनद्ध थीं तथा प्रज्वलित अग्निके समान अद्भुत दिखायी देती थीं। पहले कौन प्रहार अथवा अस्त्र-शस्त्रोंकी वर्षा करता है, यह देखनेके लिये क्षुब्ध हुए असंख्य नेत्र उन्हें एकटक दृष्टिसे देख रहे थे। ऊपर उठी हुई चमचमाती तलवारोंकी धारें ही मानो धारावाहिक वृष्टि थीं, जिसे दोनों सेनाओंके सैनिक अपने अङ्गोंपर वहन करते थे। फरसे, भाले, भिन्दिपाल, ऋष्टि और मुद्गर आदि अस्त्र-शस्त्र वहाँ चमक रहे थे।
जिन्हें रोकना असम्भव था, ऐसी उन दोनों विशाल सेनाओंके तुमुल नादसे लोगोंको आपसकी बातचीत तक नहीं सुनायी देती थी। राजाकी आज्ञाके बिना कोई पहले प्रहार न कर बैठे, इस आशङ्कासे बहुत देरतक दोनों सेनाओंमें रणदुन्दुभि न बज सकी। अपने-अपने स्थानमें श्रेणीबद्ध होकर खड़े हुए सैनिक ही जिनके अङ्ग थे, उन सम्पूर्ण टुकड़ियोंसे भरी-पूरी होनेके कारण वे दोनों सेनाएँ मन्थरगतिसे आगे बढ़ रही थीं। उनमें असंख्य सैनिक अपने प्राणरूपी सर्वस्वको लुटा देनेके लिये उद्यत थे। सभी धनुर्धर वीर कानतक खींचे गये बाणसमूहोंकी धारावाहिक वृष्टि करनेके लिये उत्सुक थे। प्रहार करनेके आदेशकी परीक्षामें अगणित योद्धा वहाँ निश्चल खड़े थे।
तदनन्तर लीला और सरस्वती दोनों देवियाँ उस युद्धको देखनेके लिये वहीं रुके हुए एक सुन्दर, सुस्थिर एवं मनःकल्पित विमानपर आरूढ़ हुईं। इतनेमें ही दोनों सेनाओंमें आमने-सामने संघर्ष आरम्भ होनेपर शत्रु-पक्षकी सेनासे प्रलयकालिक समुद्रसे उठी हुई एक तरङ्गकी भाँति कोई निर्भय योद्धा निकला और आगे बढ़ा। वह प्रहार करना ही चाहता था कि लीलाके पतिने, जो पूर्वजन्ममें पद्म था और वर्तमान जन्ममें विदूरथके नामसे विख्यात था, उसके आक्रमणको सहनेमें असमर्थ होकर पर्वतके शिखरपर गिरायी हुई शिलाकी भाँति उस विपक्षी योद्धाकी छातीपर मुद्गरका प्रहार किया। फिर तो दोनों
१४० * अविच्छिन्नचिदात्मकः पुमानस्तीह नेतरत् * [ संक्षिप्त योगवासिष्ठ
सेनाओंमें प्रलयकालीन समुद्रके समान वेगसे बलपूर्वक अस्त्र-शस्त्रोंका प्रहार आरम्भ हुआ। अग्नि-तुल्य तेजस्वी आयुधोंकी प्रभा चपलाकी चमकके समान सब ओर चकाचौंध पैदा करने लगी। चञ्चल अस्त्र-शस्त्रोंकी धारके अग्रभागसे आकाश रेखाङ्कित-सा प्रतीत होने लगा। घरघराते हुए रथोंके वेगसे जो लीकें बन गयी थीं, वे ही योद्धाओंके शरीरसे निकलकर बहनेवाली खूनकी नदीके लिये मार्ग थीं। सैनिकोंकी दौड़-धूपसे इतनी धूल उड़ी कि वहाँ सब ओर कुहरा-सा छा गया। धारावाहिकरूपसे बरसते हुए अस्त्र-शस्त्र चमचमाहट पैदा करते थे। उस सेनारूपी समुद्रका कोलाहल एकत्र हुए सम्पूर्ण मेघोंकी क्षोभपूर्ण गर्जनाके समान प्रतीत होता था। क्षेपणास्त्रोंद्वारा फेंके गये पत्थरों और चक्रसमूहोंसे भयभीत हो आकाश-चारी पक्षी दूर भाग गये थे। कुठारोंके आघातसे योद्धाओंके मस्तक विदीर्ण हो गये थे। पूरी शक्ति लगाकर चलायी गयी शक्तियोंके समूहसे छिन्न-भिन्न होकर गिरे हुए हाथियोंकी लाशोंसे धरती पट गयी थी।
बड़े-बड़े ताड़ वृक्षोंके समान ऊँचे पुरुषोंने हाथमें कुदाल ले वनभूमि खोदकर उसे समतल कर दिया था। जहाँतक बाण फेंका जा सकता है, उससे दूने प्रदेशमें सब ओरसे लोगोंको हटा दिया गया था और पत्थरोंकी चट्टानें भी काट-छाँटकर वहाँसे दूर फेंक दी गयी थीं। नाराचरूपी श्रेष्ठ जलकी वर्षा करनेवाले वीरसमूहरूपी मतवाले मेघोंके घिर आनेसे जहाँ कबन्धरूपी मोर नाचने लगे थे तथा वेगसे चक्कर काटते हुए मदमत्त गजराजरूपी पर्वतोंसे जो आवेष्टित था, वह वेगपूर्वक चलता हुआ युद्ध वहाँ प्रलयकालका-सा दृश्य उपस्थित कर रहा था।
तदनन्तर युद्धकी इच्छा रखनेवाले राजाओं, योद्धाओं, मन्त्रियों तथा आकाशसे संग्रामका दृश्य देखनेवाले देव, गन्धर्व आदिके मुखसे वहाँ इस तरहकी बातें निकलने लगीं—'देखो, तुरंतके कटे हुए मस्तकोंके मुखरूपी गढ्ढेमें गोते लगाती हुई सफेद चीलोंसे व्याप्त हुए ये कबन्ध (धड़) समराङ्गणमें बजते हुए वाद्योंके तालपर उछल-उछलकर नाच रहे हैं।' देवताओंकी गोष्ठियोंमें परस्पर यह चर्चा चल रही थी कि 'कौन धीर पुरुष कब, कैसे और क्यों स्वर्ग आदि लोकोंमें जायेंगे?' कुछ लोग ऐसी बातें कह रहे थे—'मूढो ! आगे बढ़कर युद्ध करो। अधमरे मनुष्योंको उठा ले जाओ। नराधमो ! इन अपने ही लोगोंको पैरोंके प्रहारसे कुचल न डालो।'
जैसे सोया हुआ मनुष्य थोड़ी देरमें स्वप्न-देहको प्राप्त कर लेता है, उसी प्रकार युद्धमें मारा गया योद्धा मरण-कालिक मूर्छाके पश्चात् एक ही निमेषमें अपने कर्मरूपी शिल्पी (स्रष्टा) द्वारा रचित देवशरीरको प्राप्त कर लेता था। उस युद्धस्थलमें परस्पर छेदन-भेदनके लिये उठे हुए हस्त-समूहोंसे मुशुण्डि, शक्ति, शूल, खड्ग, मुसल और प्रांस नामक अस्त्र-शस्त्रोंकी वर्षा हो रही थी। परस्पर चलाये गये युद्धहेतुक अस्त्र-शस्त्र आपसमें टकराकर चूर-चूर हो जाते थे। उन भयंकर आयुधोंके चूर्णसे हुआ वह संग्रामरूपी समुद्र बालुका-राशिसे परिपूर्ण-सा जान पड़ता था। कटकर गिरे हुए छत्र उस रणसिन्धुमें उठती हुई तरङ्गके समान प्रतीत होते थे।
युद्धमें थका हुआ कोई सैनिक अपने दूसरे साथीसे कह रहा था—'मित्र ! संग्राममें थक जानेके कारण मेरी ही तरह तुम्हारी भी लड़नेकी इच्छा शान्त हो गयी होगी; अतः मैं एक अच्छी बात बता रहा हूँ, सुनो। जलती हुई आगके समान उज्ज्वल बाण जबतक हमलोगोंके अङ्गोंके टुकड़े-टुकड़े नहीं कर डालते, तभीतक हमारे लिये निकल भागनेका अवसर है। इसलिये आओ, हम लोग शीघ्र ही यहाँसे भाग चलें; क्योंकि यह जो चौथा पहर बीत रहा है, यमराजका ही दिन है (अतः इस समय यहाँ रहनेसे प्राणोंकी रक्षा असम्भव हो जायगी)।'
रघुनन्दन ! तदनन्तर वह समर-सागर उद्धत ताण्डव नृत्य करनेवाले उन्मत्तके समान प्रतीत होने लगा। उड़ जानेके लिये उद्यत हुए तुरंगम (अश्व) ही उसमें उत्ताल
उत्पत्ति-प्रकरण] * युद्धका वर्णन तथा उभयपक्षको सहायता देनेवाले जनपदों और स्थानोंका उल्लेख * १४१
तरङ्गके समान जान पड़ते थे। बाणरूपी जलकी धारासे घनीभूत हुए सैन्यरूपी मेघोंने वहाँके भूतल और आकाशको आच्छादित करके एक-सा कर दिया था। दोनों विशाल सैनारूपी महासागरोंकी क्षोभजनित टक्करसे वहाँ लोगोंमें भाग दौड़ मच गयी। जैसे समुद्रके गर्भमें स्थित पर्वत जलीय सर्पोंसे व्याप्त होता है, उसी प्रकार एक दूसरे दलका दलन करनेमें लगे हुए और प्रलयकालमें उठे हुए-से अस्त्र-शस्त्रोंद्वारा वह समराङ्गण व्याप्त हो रहा था। शूल, खङ्ग, चक्र, बाण, शक्ति, गदा, मुशुण्डि और प्रास आदि सैकड़ों चमकीले आयुध परस्पर टकराते, काटते और अद्भुत ध्वनि उत्पन्न करते हुए दसों दिशाओंमें घूम-घूमकर प्रलयकालीन प्रचण्ड वायुके झोंकेसे टूटकर आकाशमें चक्कर काटते हुए वृक्ष आदि पदार्थोंकी चेष्टा धारण करते थे। (सर्ग ३२-३५)
युद्धका वर्णन तथा उभयपक्षको सहायता देनेवाले विभिन्न जनपदों और स्थानोंका उल्लेख
श्रीवसिष्ठजी कहते हैं—रघुनन्दन ! दोनों सेनाओंमें जो महान् धर्मनिष्ठ, सुशील, ओजस्वी, धैर्यशाली, शुद्ध, कुलकमल और युद्धमें कभी पीठ न दिखानेवाले शूरवीर थे, उनमें परस्पर द्वन्द्वयुद्ध होने लगा। वे मेघोंके समान गर्जना करते हुए एक दूसरेको निगल जानेके लिये उत्सुक हो दो नदियोंके वेगयुक्त प्रवाहोंके समान एक दूसरेसे भिड़ते और टकराते थे। चक्रधारी योद्धा चक्रधारियोंसे उलझ गये। धनुर्धर वीर धनुर्धरोंसे भिड़ गये। खड्गसे युद्ध करनेवाले सैनिक खड्गधारियोंसे जूझने लगे। भाले-वाले भालेवालोंसे, मुद्गरधारी मुद्गरधारियोंसे, गदाधारी गदाधारियोंसे, शक्तिसे युद्ध करनेवाले शक्तिधारी योद्धाओं-से, छुरेवाले छुरेवालोंसे, त्रिशूलधारी त्रिशूलधारियोंसे और लोहेकी जंजीरोंका जालीदार कोट पहननेवाले योद्धा अपने-जैसे ही विपक्षी योद्धाओंसे इस तरह वेगपूर्वक युद्ध करने लगे, मानो प्रलयकालके विक्षुब्ध महासागरोंकी तरङ्गें आपसमें टकरा रही हों। वह युद्धाकाशरूपी महासागर वहाँ अद्भुत शोभा पा रहा था। क्षोभपूर्वक चलाये गये चक्रसमूह उसमें भँवरके समान जान पड़ते थे। वहाँ बहनेवाली वायुमें बाणरूपी जलके कण व्याप्त हो रहे थे और आयुधरूपी मगर उसमें सब ओर विचर रहे थे। विद्या, बुद्धि, बल, शौर्य, अस्त्र-शस्त्र, अश्व, रथ और धनुष—ये युद्धके दिव्य आठ साधन जिनके पास मौजूद थे, ऐसे सैन्यसमूह दो पक्ष होनेके कारण आधे-आधे भागसे दोनों पक्षोंमें बँटकर क्रोधपूर्वक युद्धके लिये खड़े थे। वे दोनों नरेश विदूरथ और सिन्धुराज भी तदनुसार ही स्थित थे।
रघुनन्दन ! मध्यदेशको आदि (मुख्य) स्थान मानकर वहींसे दिशाकी गणना करनेपर लीलाके पति महाराज पद्म (जो वर्तमान जन्ममें विदूरथ थे) के पक्षमें उनकी सहायताके लिये पूर्व दिशासे जिस-जिस जनपदके लोग आये थे, उन सबके नाम बताता हूँ, सुनो ! पूर्व दिशामें स्थित जो कोसल, काशि, मगध, मिथिला, उत्कल, मेकल, कर्कर, मुद्र, संग्राम-शौण्डक, मुख्य, हिम, रुद्रमुख्य, ताम्रलिप्त, प्राग्ज्योतिष, अधमुख, अम्बष्ठ, पुरुपादक, वर्णकोष्ठ, सविश्रोत्र, आममीनाशन, व्याघ्रवक्त्र, किरात, सौवीर और एकपादक—ये चौबीस जनपद हैं। इनके निवासी योद्धा राजाकी सहायताके लिये आये थे। इनके सिवा पूर्व दिशामें जो माल्यवान्, शिवि, आक्षन, वृषल, ध्वज, पद्म तथा उदयगिरि नामक सात पर्वत हैं, वहाँके निवासी भी राजा पद्मके पक्षमें पधारे थे।*
* यहाँ जो देशोंके नाम आये हैं, वे पुराणों तथा महाभारत आदिमें उल्लिखित नामोंसे कुछ-कुछ भिन्नता रखते हैं। कितने ही प्रसिद्ध नाम छूट गये हैं और नये नाम आ गये हैं, जो कभी सुने नहीं गये । इनके लिये जो दिशा निर्धारित की गयी है उसमें भी बड़ा मतभेद है। जैसे वङ्गदेशको पूर्वमें न बताकर पूर्व और दक्षिण दिशाओंके बीचमें
| १४२ | * अविच्छिन्नचिदात्मकः पुमानस्तीह नेतरत् * | [ संक्षिप्त योगवासिष्ठ |
|---|
पूर्व-दक्षिण दिशामें जो ये विन्ध्य आदिके निवासी हैं, वे भी आये थे। इनके अतिरिक्त चेदि, वत्स, दशार्ण, अङ्ग, वङ्ग, उपवङ्ग, कलिङ्ग, पुण्ड्र, जठर, विदर्भ, मेखल, शबराननवर्ण, कर्ण, त्रिपुर, पूरक, कण्टकस्थल, पृथग्-दीपक, कोमल, कर्णन्ध्र, चोलिक, चार्मण्यवत (चर्मण्वती नदीके तटवर्ती), काकक, हेमकुण्ड, श्मश्रुधर, बलिग्रीव, महाग्रीव, किष्किन्ध और नालिकेरी—इन देशोंके निवासी वीर भी लीला-पतिकी सहायतामें आये थे।
रघुनन्दन ! दक्षिण दिशामें जिन-जिन देशोंके नरेश लीला-पतिके सहायक थे, उनके नाम इस प्रकार हैं—विन्ध्य, कुसुमापीड, महेन्द्र, दर्दुर, मलय और सूर्यवान्—इन छः पर्वतोंके आस-पास जो समृद्धिशाली गणतन्त्र राज्य थे, वहाँके सैनिक भी वहाँ पधारे थे। इनके सिवा अवन्ती और शाम्बवती नामसे विख्यात देश, दशपुर, कयाचक्रार, ईषिक, आतुर, कच्छप, वनवासोपगिरि, भद्रगिरि, नागर, दण्डक, गणराष्ट्र (गणतन्त्रराज्य), नृराष्ट्र (जनतन्त्र राज्य), साह्र, शैव, ऋष्यमूक, कर्कोट, वनबिम्बल, पम्पानिवासी, कैरक, कर्कवीरक, स्वेरिक, यासिक, धर्मपत्तन, पङ्गिक, काशिक, तृण-खल्हल, याद, ताम्रपर्णक, गोनर्द, कनक, दीनपत्तन, मामक, ताम्रीक, दम्बर, आकीर्णक, सहकार, ऐणक, वैतुण्डक, तुम्बवनाल, अजिनद्वीप, कर्णिक, कर्णिकाम, शिबि, कोङ्कण, चित्रकूट, कर्णाट, मण्टवटक, महाकटकिंक, आन्ध्र, कोलगिरि, अवन्तिक, निवेरिक, चण्डायत, देवनक, क्रौञ्च, वाह, शिलाक्षारोद, भोनन्द, मर्दन, मलय और
बताया है। सौवीर देश पश्चिममें है, तथापि इसे पूर्वदिशाके अन्तर्गत बताया गया है। माल्यवान् पर्वत दक्षिण दिशामें है; किंतु इसे पूर्व दिशामें बताया गया है—इत्यादि। यद्यपि इस तरह देशों और दिशाओंके नाममें वैपरीत्य देखा जाता है, तथापि यह वर्णन किसी दूसरे ब्रह्माण्डका है; इसलिये इस ब्रह्माण्डके भारतवर्षकी स्थितिसे कुछ भिन्नता भी मिले तो दोषकी बात नहीं; क्योंकि ब्रह्माण्डभेदसे देशों और दिशाओंकी स्थितिमें कुछ भेद होना असम्भव नहीं है।
चित्रकूट शिखरके वासी मनुष्य तथा लङ्काके राक्षसगण भी उस युद्धमें सम्मिलित हुए थे।
अब पश्चिम-दक्षिण दिशाके देश बताये जाते हैं (जहाँके निवासी लीला-पतिके सहायक थे)—महाराष्ट्र, सौराष्ट्र, सिन्धु, सौवीर, शूद्र, आभीर, द्रविड़, कीकट, सिद्धखण्ड, कालिरुह, हेमगिरि, रैवतक पर्वत, जयकच्छ, मयवर, जहाँ यवन जातिके लोग रहते थे, बाह्लीक,' मार्गणावन्त, घूम्र, तुम्बक, लाजगण, उक्त दिशाके पर्वतवासी, समुद्रतटवर्ती तथा तोकनियुत नामक स्थानके निवासी—ये सब लीला-पतिकी सहायतामें आये थे।
रघुनन्दन ! जो लोग लीला-पतिके विपक्षमें आये थे। उनके इन जनपदोंका वर्णन सुनो। पश्चिम दिशामें जो ये ऊँचे और बड़े-बड़े पर्वत हैं, पहले उनके नाम बताये जाते हैं—गिरिराज मणिमान्, कुरार्पणगिरि, वन, अर्कह, मेघभव, चक्रवान् और अस्ताचल—इन सबके निवासी उक्त नरेशके विपक्षमें आये थे। इनके अतिरिक्त जो काश नामक गणों और ब्राह्मणसमूहोंका अन्त करने-वाले हैं, वे पञ्चजन नामक गणतन्त्र राज्यके सैनिक भी युद्धके लिये आये थे। इसी प्रकार भारक्षतय, पारक, शान्तिक, शैव्य, आरमत्काय, अच्छ, अगुरुत्व, अनियम, हैहय, सुह्मगाय, ताजिक, हूणक, दक्षिण कतक और उत्तर कतक देशोंके पार्श्वभागमें स्थित कर्क देश, गिरिपूर्ण और अव्रज—इन सब देशोंके निवासी म्लेच्छ जातिके अन्तर्गत हैं; क्योंकि इन्होंने धर्मकी मर्यादाका सर्वथा त्याग कर दिया है। (ये सभी राजा विदूरथके विपक्षमें आये थे।) तदनन्तर दो सौ योजनतककी भूमि जनपदोंसे रहित है। तत्पश्चात् महेन्द्र पर्वत है, जिसकी भूमिमें मोती और मणियोंकी अधिकता है। उसके बाद अश्वगिरि है, जो सैकड़ों पर्वतोंसे युक्त है। उससे आगे भयंकर महासागर है, जिसके तटपर पारियात्र नामक पर्वत है। (इन सब स्थानोंके निवासी सिन्धुराज-की ओरसे युद्ध करने आये थे।)
उत्पत्ति-प्रकरण ] * युद्धका उपसंहार, राजा विदूरथके शयनागारमें लीला और सरस्वतीका प्रवेश * ३८५
पश्चिमोत्तर दिशामें पर्वतीय प्रदेशके भीतर वेणुपति और नरपति नामक देश हैं, जहाँ अनेक प्रकारके उत्सव होते रहते हैं। इनके सिवा जो फल्गुणक, माण्डव्य, अनेकनेत्रक, पुरुकुन्द, पार, भानुमण्डल, भावन, वन्हिल, नलिन, दीर्घ—जहाँके निवासियोंके केश, अङ्ग और भुजाएँ दीर्घ (बड़ी) होती हैं, रङ्ग, स्तानिक, गुरुह और लुह नामवाले देश हैं (उनके निवासी भी सिन्धुराजकी ओरसे आये थे)। तदनन्तर अनुपम स्त्रीराष्ट्र है, जहाँके लोग गाय-बैल और अपनी संतान-तकको खा जाते हैं। (इन सब स्थानोंके निवासी उस युद्धमें सम्मिलित हुए थे।)
उत्तर दिशामें जो हिमवान्, क्रौञ्च, मधुमान्, कैलास, वसुमान् और मेरु पर्वत हैं तथा इन सबके आस-पास जो शाखापर्वत हैं, उनपर जो लोग निवास करते हैं (वे सब योद्धा सिन्धुराजकी ओरसे युद्ध करनेके लिये आये थे)। इनके सिवा मद्र, वारेव, यौधेय, मालव, शूरसेनिक, राजन्य, अर्जुनातनय, त्रिगर्त, एकपाद, क्षुद्र, आमबल, खस्तवासी, अबल, प्रखल, शाक, क्षेमधूर्ति, दशधान, गावसन्य, दद, हन्यसन, धनद, सरक, वटधान, अन्तरद्वीप, गन्धार, अवन्ति, सुर, तक्षशिला, वीठव, गोधनी, पुष्करावर्त देशके रहनेवाले, यशोवती, नाभिमती, तीक्ष्णा, काव्या, काष्ठमण्डल, सुरमूर्तिपुर, रतिकादर्श, अन्तरादर्श, पिङ्गल, पाण्ड्य्य, शङ्कुर, यातुधानक, मानव, नाङ्गन, हेमताल, खसमुण्ड—इन देशोंके निवासी भी उस युद्धमें सिन्धुराजकी ओरसे आये थे। (उपर्युक्त देश पर्वतसे नीचे हैं, इनसे ऊपरकी ओर) पूर्वोक्त हिमवान्, वसुमान्, क्रौञ्च और कैलास नामक पर्वत हैं। उनसे आगे बढ़नेपर आठ हजार योजनतककी भूमि जनपदोंसे रहित है।
पूर्वोत्तर दिशामें जो जनपद हैं, क्रमशः उनके नाम सुनो—कालुत, ब्रह्मपुत्र, कुणिद, खदिन, मालव, रन्ध्रराज्य, वन, राष्ट्र, केडवस्त, सिंहपुत्र, वामन, सावाकत, चापलवह, कामिर, दरद, अभिसारद, जार्वाक, पलोल, कुवि, कौतुक, किरात, यामुपात और दीन नामक जनपद हैं (इन सबके निवासी युद्धके लिये आये थे)। इससे आगे ईशानकोणमें सुवर्णमयी भूमि है। उससे आगे अत्यन्त शोभाशाली देवस्थलीय उपवनकी भूमि है। तत्पश्चात् गन्धर्वराज विश्वावसुका उत्तम मन्दिर है। उससे आगे कैलासभूमि है। उससे भी आगे मञ्जुवन नामक पर्वत है, जहाँकी भूमि विद्याधरों और देवताओंके विमानके समान है। (सर्ग ३६)
युद्धका उपसंहार, राजा विदूरथके शयनागारमें गवाक्षरन्ध्रसे लीला और सरस्वतीका प्रवेश तथा सूक्ष्म चिन्मय शरीरकी सर्वत्र गमनशक्तिका प्रतिपादन
श्रीवसिष्ठजी कहते हैं—श्रीराम! कितना कहा जाय, वासुकी (शेषनाग) भी अपनी दो हजार जिह्वाओंसे यदि आकुलतापूर्वक (शीघ्रतासे) बताना चाहें तो वे भी इस श्रेष्ठ संग्रामका पूर्णतया वर्णन करनेमें समर्थ नहीं हो सकते।
इस प्रकार वहाँ बड़ा घमासान युद्ध हो रहा था। विजयी वीर भुजाओंपर ताल ठोक रहे थे और पराजित योद्धा भयसे हाहाकार कर रहे थे। इन दोनों प्रकारके शब्दोंसे वह युद्धस्थल गूँज उठा था। धूलिरूपी अन्धकारसे आच्छादित हुए सूर्यदेव वृद्ध (मन्दगामी या अस्तोन्मुख) से प्रतीत होने लगे। योद्धाओंके रुधिरके प्रवाहको रोकने या ढकनेवाले कठोर कवचके भीतरसे खून टपक रहा था।
तदनन्तर उभयपक्षके सेनापतियोंने मन्त्रियोंके साथ विचार करके एक-दूसरेके पास दूत भेजे और यह संदेश कहलाया कि अब युद्ध बंद किया जाय। उस युद्धस्थलमें विशेष परिश्रमके कारण सभीके यन्त्र, शस्त्रास्त्र और पराक्रम मन्द पड गये थे। अतः उस समय सब लोगोंने युद्ध बंद करनेकी बात हृदयसे स्वीकार की। तत्पश्चात् विशाल रथके ऊँचे ध्वजके पास ही स्थापित हुए लंबे बाँसके खंभेपर दोनों सेनाओंका एक-एक योद्धा उसी
१५४ * अविच्छिन्नचिदात्मैकः पुमानस्तीह नेतरत् * [ संक्षिप्त योगवासिष्ठ
प्रकार चढ़ा, जैसे ध्रुव उच्चतम स्थानको आरूढ़ हुए हों।
ऊँचे चढ़े हुए उन योद्धाओंने सम्पूर्ण दिशाओंमें उसी प्रकार श्वेत वस्त्र हिलाया, जैसे रात्रि शुभ्र किरणोंसे सुशोभित पूर्ण चन्द्रमाको समस्त दिशाओंमें घुमाती है। वस्त्र हिलाकर उन्होंने यह सूचना दी कि 'अब युद्ध बंद करो।'
इसके बाद जैसे प्रलयके अन्तमें तत्कालीन एकार्णवसे जलका प्रवाह चारों दिशाओंमें निकलने लगता है, उसी प्रकार उस युद्धस्थलसे दोनों सेनाएँ बाहर जाने लगीं। सारी रणभूमि मुर्दोंके ढेरसे पट गयी थी। जहाँ-तहाँ खूनकी नदियाँ बह रही थीं और सब ओर घायल योद्धाओंके चीत्कार सुनायी पड़ते थे। वह रणभूमि मृत्युके उद्यानकी भाँति जान पड़ती थी। वहाँ मरकर गिरे हुए असंख्य घोड़ों, हाथियों, मनुष्यों, राजाओं, सारथि-सहित रथों और कटी हुई ऊँटोंकी गर्दनोंसे जो रक्तका प्रवाह सब ओर फैल रहा था, उससे एक सुन्दर नदी प्रवाहित हो चली थी। खूनसे भीगे हुए अस्त्र-शस्त्र ही वहाँ जलसे सींची हुई हरी-भरी लताओंके समान जान पड़ते थे। वह रणोद्यान प्रलयकालमें पर्वतोंसहित विध्वस्त
हुए सम्पूर्ण जगत्की भाँति दृष्टिगोचर हो रहा था।
(सूर्यास्तके पश्चात्) आकाश, पर्वत उसके निकुञ्ज और उसकी गुफाके भीतर फैलकर पिण्डके समान एकत्र हुए घने अन्धकारका समूह काले मेघोंकी घटाके समान वहाँ सब ओर छा गया था। चञ्चल भूतोंके वेगसे व्याकुल हुआ वह रणक्षेत्र प्रलयकालकी वायुसे कम्पित लोकों और उनके उपकरणोंसे युक्त ब्रह्माण्डके समान जान पड़ता था।
तदनन्तर जब सर्वत्र नीरवता छा गयी, अन्धकारका संचार हो गया, सम्पूर्ण दिशाओंके लोगोंकी आँखें निद्रासे बंद हो गयीं, उस समय उदारहृदय लीला-पति कुछ खिन्नचित्त-से होकर चन्द्रमाके मध्यभागके सदृश मनोहर तथा शीतल कमरोंवाले अपने सुन्दर महलमें पूर्ण चन्द्रमाके समान आकारवाली और बर्फके समान शीतल श्वेत शय्यापर अपने नेत्र-कमलोंको बंद करके सो गये और दो ही घड़ीमें उन्हें गहरी नींद आ गयी।
तत्पश्चात् वे दोनों ललनाएँ उस युद्धस्थलके आकाशको छोड़कर उस राजमहलमें खिड़कियोंके छेदोंसे उसी प्रकार घुस गयीं, जैसे वायुकी दो रेखाएँ इसी छोटे रन्ध्रमार्गसे
उत्पत्ति-प्रकरण ] * युद्धका उपसंहार, विदूरथके शयनागारमें लीला और सरस्वतीका प्रवेश * १४५
अधखिले कमलके भीतर प्रविष्ट हुई हों।
श्रीरामजीने पूछा—विद्वान् वक्ताओंमें श्रेष्ठ प्रभो ! यह इतना बड़ा स्थूलशरीर तन्तुके समान सूक्ष्म छेदकी राहसे किस प्रकार उस घरमें प्रविष्ट हुआ ?
श्रीवसिष्ठजीने कहा—रघुनन्दन ! जिस पुरुषने पहले दीर्घकालसे यह अनुभव किया हो कि 'मै स्थूल शरीर नहीं हूँ, शुद्ध चिन्मय आत्मा हूँ, अतः सभी स्थानोंमें जा सकता हूँ' वह पीछे चलकर स्थूलदेहकी अवरोध आदि क्रियाओंसे कैसे युक्त हो सकता है ? क्योंकि वह उसी चेतनका अंश है, जो सर्वत्र जानेमें समर्थ है। जिसकी आकृति स्वप्नगत पुरुष या संकल्पकल्पित पुरुषके समान है, आकाशमात्र ही जिसका आकार है अर्थात् जो वास्तवमें स्थूल आकारसे रहित है, उसे कौन कैसे रोक सकता है। जीव जहाँ मरता है, उसी स्थानको शीघ्र देखता है और वहीं उसे अनेक भुवनोंसे युक्त यह विस्तृत प्रपञ्च इसी रूपमें स्थित-सा दिखायी देता है। आगन्तुक गेह आदिसे आत्मवान् हुआ-सा यह चेतन आकाशरूपी जीव देह आदिको ही आत्मा समझकर निर्मल चिन्मय आकाशमें ही 'यह मैं हूँ, यह जगत् है' इस आकाशरूप (शून्य) भ्रमका अनुभव करता है। इस जगद्रूपी भ्रममें देवताओं, अमरावती आदि श्रेष्ठ नगरों, मेरु आदि पर्वतों, सूर्य, चन्द्रमा और तारासमूहके कारण अपूर्व सौन्दर्य प्रतीत होता है। इस भ्रमरूपी वृक्षके खोखलेमें जरा, मृत्यु, व्याकुलता तथा नाना प्रकारकी आधि-व्याधियाँ ठूँस-ठूँसकर भरी हुई हैं। इसमें अपने अभीष्ट वस्तुकी प्राप्ति और अनिष्ट वस्तुके निवारणके लिये स्थूल-सूक्ष्म, चर-अचर सभी प्राणी उद्योगशील हैं तथा यह भ्रमरूपी प्रपञ्च समुद्र, पर्वत, नदी, उनके अधिपति, दिन, रात, कल्प, क्षण और प्रलय—इन सबसे युक्त है। इस प्रकार यद्यपि यह विश्व दीवालकी तरह स्थूल एवं स्थिर दिखायी देता है, तथापि मनन—मनके संकल्पके सिवा और कुछ नहीं है। मनन करनेपर यह चल (अस्थिर) ही सिद्ध होता है। तुम इस समय मनमें अपने अनुभवके अनुसार इसके स्वरूपपर विचार करो। जो ही चेतन आकाशरूप परमात्मा है, वही मननरूप कहा गया है और जो ही चेतन आकाशरूप परमात्मा है, वही परमपद है। चेतन आकाशस्वरूप परमात्माका अभूत (असत्य अथवा अनादि) मायाकाशमें या सूक्ष्म भूतोंके कार्यरूप चित्ताकाशमें जो स्फुरण है, वही नाम और रूपसे नाना भावको प्राप्त होनेवाला जगत् कहा जाता है। लीला और सरस्वती दोनों निष्पाप देवियों परमात्माके तुल्य विशुद्ध एवं चिदाकाशमय शरीरसे युक्त थीं; इसलिये वे सर्वत्र जा सकती थीं। उनके लिये कहीं भी प्रवेश करनेमें कोई बाधा नहीं थी। वे चिदाकाशमें जहाँ-जहाँ अपनेको प्रकट करनेकी इच्छा करती थीं, वहाँ-वहाँ सदा ही अपनी रुचि और अभिलाषाके अनुसार प्रकट हो जाती थीं। इसलिये राजा विदूरथके घरमें उन दोनोंका जाना सम्भव हुआ। चिन्मय आकाश सर्वत्र विद्यमान है, उसमें जिसे आतिवाहिक कहते हैं, वह चिदाकाशमय सूक्ष्मशरीर सर्वत्र विचरण कर सकता है; क्योंकि वह यथार्थ ज्ञानस्वरूप, धारणात्मक एवं मननरूप है। तुम्हीं बताओ, उस सूक्ष्मदेहको कौन, कैसे और किस लिये रोक सकता है !
(सर्ग ३७—४०)
१४६ * अविच्छिन्नचिदात्मकः पुमानस्तीह नेतरत् * [ संक्षिप्त योगवासिष्ठ
राजा पद्मके भवनमें सरस्वती और लीलाका प्रवेश और राजाद्वारा उनका पूजन, मन्त्रीद्वारा राजाका जन्मवृत्तान्त-वर्णन, राजा विदूरथ और सरस्वती देवीकी बातचीत, वसिष्ठजीद्वारा अज्ञानावस्थामें जगत् और स्वप्नकी सत्यताका वर्णन, सरस्वतीद्वारा विदूरथको वरप्रदान, नगरपर शत्रुका आक्रमण और नगरकी दुरवस्थाका कथन, भयभीत हुई राजमहिषीका राजाकी शरणमें आना, लीलाको दूसरे वररूप राजा पद्मकी प्राप्ति
श्रीवसिष्ठजी कहते हैं—श्रीराम ! उन दोनों देवियोंके प्रवेश करनेपर राजा पद्मके भवनका भीतरी भाग उज्ज्वल छटासे सुशोभित हो गया, मानो वहाँ दो चन्द्रमा उदय हो गये हों। उसमें मन्दार पुष्पका स्पर्श करके आयी हुई शीतल, मन्द, सुगन्ध वायु चलने लगी। उन देवियोंके प्रभावसे राजाके अतिरिक्त अन्य स्त्री-पुरुष निद्राके वशीभूत हो गये, परंतु चन्द्रद्रवके समान शीतल उन दोनोंके शरीरके प्रभा-पुञ्जसे आह्लादित होकर राजा पद्मकी निद्रा भङ्ग हो गयी, मानो उसपर अमृत छिड़क दिया गया हो। उठते ही उसने दो दिव्य नारियोंको देखा, जो दो आसनोंपर विराजमान थीं। उन्हें देखकर ऐसा लगता था मानो मेरुपर्वतके दो शिखरोंपर दो चन्द्रमण्डल उदित हो गये हों। यह देखकर राजाका मन विस्मयाविष्ट हो गया, फिर क्षणभर मन-ही-मन विचार करके वह अपनी शय्यासे उठ पड़ा—ठीक उसी तरह, जैसे चक्र-गदाधारी भगवान् विष्णु शेषशय्यासे उठते हैं। तत्पश्चात् उसने सोते समय अस्त-व्यस्त हुए अपने माला, हार और अधोवस्त्रको यथास्थान ठीक किया। फिर सिरहाने रक्खी हुई फूलोंकी डलियामेंसे मालीकी तरह स्वयं ही अत्यन्त खिले हुए पुष्पोंसे अपनी अञ्जलि भर ली और भूमिपर ही पद्मासन लगाकर वह नम्रतापूर्वक देवियोंसे कहने लगा—'देवियो ! आप दोनों जन्म, दुःखमय जीवन और त्रिविध तापरूपी धोपका शमन करनेके लिये चाँदनीके समान तथा बाह्य और आन्तरिक अज्ञानान्धकारका विनाश करनेके लिये सूर्यकी प्रभाके तुल्य हैं। आपकी जय हो।' यों कहकर राजाने उन देवियोंके चरणोंपर पुष्पाञ्जलि समर्पित की। तदनन्तर देवी सरस्वतीने लीलासे राजाका जन्म-वृत्तान्त वर्णन करनेके लिये पार्श्वमें सो पड़े हुए मन्त्रीको अपने संकल्पसे जगाया। जागनेपर मन्त्रीने उन दोनो दिव्य नारियोंको देखकर उन्हें प्रणाम किया और उनके चरणोंमें पुष्पाञ्जलि समर्पित करके विनयपूर्वक वह उनके आगे खडा हो गया। तब देवीने राजासे पूछा—'राजन् ! तुम कौन हो ? किसके पुत्र हो ? और यहाँ कब पैदा हुए हो ?' ऐसा प्रश्न सुनकर मन्त्रीने उत्तर देना आरम्भ किया—
'देवियो ! यह आपलोगोका ही कृपा-प्रसाद है, जो मैं आपके समक्ष भी बोलनेमें समर्थ हो सका हूँ; अतः अब आप मेरे स्वामीका जन्म-वृत्तान्त सुनिये। प्राचीन काल-
उत्पत्ति-प्रकरण ] * राजा पद्मके भवनमें सरस्वती और लीलाका प्रवेश तथा राजाद्वारा उनका पूजन * १४७
में एक कुन्दरथ नामके राजा हो गये हैं, जो इक्ष्वाकुवंशमें उत्पन्न हुए थे। वे परम शोभाशाली थे। उनके नेत्र कमलके समान सुन्दर थे। उन्होंने अपनी भुजाओंकी छायासे सारे भूमण्डलको आच्छादित कर लिया था। उन्हीं नरेशके भद्ररथ नामक पुत्र उत्पन्न हुआ, जिसके मुखकी कान्ति चन्द्रमाके समान थी। उन भद्ररथके विश्वरथ, विश्वरथके बृहद्रथ, बृहद्रथके सिन्धुरथ, सिन्धुरथके शैलरथ, शैलरथके कामरथ, कामरथके महारथ, महारथके विष्णुरथ और विष्णुरथके पुत्र नमोरथ हुए। ये हमारे राजा उन्हीं महाराज नमोरथके पुत्र हैं। ये अपने पिताके महान् पुण्यपुञ्जोंके फलस्वरूप क्षीरसागरसे उत्पन्न हुए चन्द्रमाकी भाँति प्रकट हुए हैं। जैसे पार्वतीजीसे गुहकी उत्पत्ति हुई थी, उसी प्रकार ये अपनी माता सुमित्राके गर्भसे दूसरे स्कन्दकी भाँति पैदा हुए हैं। इनकी आकृति पूर्णचन्द्रमाके समान निर्मल है इन्होंने अपने अमृत-तुल्य गुणोंसे जनताको भलीभाँति तृप्त कर दिया है। ये विदूरथ नामसे विख्यात हैं। जब इनकी अवस्था दस ही वर्षकी थी, तभी इनके पिता इन्हें राज्यभार सौंपकर वनवासी हो गये थे। ये तभीसे इस भूमण्डलका धर्मपूर्वक पालन कर रहे हैं। आज पुण्यरूपी वृक्षके फलित होनेपर आप दोनों देवियोंका यहाँ शुभागमन हुआ है; क्योंकि दीर्घ तप आदि सैकड़ो क्लेश उठानेपर भी आपका दर्शन मिलना कठिन है। इस प्रकार विदूरथ नामसे प्रसिद्ध ये महीपाल आज आपके दर्शन-प्रदानरूप प्रसादसे परम पवित्र हो गये।'
यों कहकर जब मन्त्री चुप हो गया तथा भूपाल भूतलपर पद्मासन लगाकर हाथ जोड़े सिर नीचा किये बैठे रहे, उसी समय सरस्वती देवीने 'राजन् ! तुम विवेकद्वारा स्वयं ही अपने पूर्वजन्मका स्मरण करो' यों कहकर उनके मस्तकपर अपना हाथ फेरा। देवी सरस्वतीके करस्पर्शसे राजा पद्म (विदूरथ) का हृदयान्धकार एवं माया—सबके सब नष्ट हो गये। उनका हृदय अत्यन्त विकसित हो गया। उन्हें अपने पूर्वजन्मका वृत्तान्त इस प्रकार स्मरण हो आया, जैसे वह उनके अन्तःकरणमें स्फुरित होता हुआ-सा स्थित था। फिर लीलाके कर्तव्यके साथ-साथ शरीर और एकच्छत्र राज्यके त्याग, सरस्वतीके वृत्तान्त, लीलाकी विशेष उन्नति और आत्मकथाको जानकर राजा समुद्रमें गोते लगाते हुएकी तरह विस्मयमें पड़ गया। वह मन-ही-मन कहने लगा—'खेद है, सारे संसारमें यह माया ही व्याप्त है। इस समय इन देवियोंकी कृपासे मुझे इसका पूर्ण ज्ञान हुआ है।'
राजाने पूछा—देवियो ! मुझे जो अपने अनेक कार्योंका, परदादाका तथा अपनी बचपन एवं युवावस्थाका और मित्र तथा बन्धु-बान्धवोंका स्मरण हो रहा है, इसका क्या कारण है ?
श्रीसरस्वती देवीने कहा—राजन् ! मृत्युरूपी महामोहमयी मूर्च्छाके अनन्तर उसी मुहूर्त्तमें गिरिग्रामनिवासी उस ब्राह्मणके घरके भीतर आकाशमें ही स्थित गृहके मध्यभागमें जो मण्डप है, उसीके अन्दर तुम्हारा यह