भारतकोश
संग्रह पर लौटें

शुक्र नीति (महर्षि शुक्राचार्य - हिन्दी टीका सहित)

Shukra Niti of Shukracharya Hindi

महर्षि शुक्राचार्य द्वारा

स्रोत: Shukra Niti with Vidyodini Sanskrit-Hindi Commentary (उद्गम)

DevanagariHindipublished526 पृष्ठ

( १८ )

विषयपृष्ठविषयपृष्ठ
स्त्रियों के नैमित्तिक कृत्यों का निर्देश२४०जात्यनुकूल पूज्य देव तथा गृह के गृह बनाने के स्थान का निर्देश२४७
रजस्वला स्त्री की शुद्धि के समय का निर्देश२४१ग्राम के चौराहे पर विष्णु आदि के मन्दिर बनाने का निर्देश,,
पतिव्रता स्त्रियों के कर्त्तव्यों का निर्देश,,मेरु आदि मन्दिर के १६ प्रकारों का सलक्षण निर्देश,,
पति के समान अन्य स्वामी और पति-सेवा समान अन्य सुख का निषेध२४२मेर्वादिकों के अनुसार उनके मण्डपों के प्रमाणों का निर्देश२४८
शूद्र धर्म का निर्देशध्यान योग में प्रतिमा की साधन-मुख्यता का निर्देश,,
संकर जाति के नियम का निर्देशबालु से लेकर धातु पर्यन्त की बनी प्रतिमाओं की उत्तरोत्तर स्थिरता की अधिकता का निर्देश,,
राजा को स्वर्णकारादिकों को सदा कार्य में नियुक्त करने निर्देश२४३शास्त्रोक्त तथा अन्यथा रीति से बनी प्रतिमा के फल,,
मदिरागृह को ग्राम से पृथक् रखने का निर्देश२४४देव-प्रतिमा की शुभकारिता मानव-प्रतिमा की अशुभकारिता का निर्देश,,
दिन में मद्य पीने के निषेध का निर्देश,,सात्त्विकी आदि तीन प्रकार की प्रतिमाओं का निर्देश२४९
वृक्षारोपण और पोषण के नियम,,सात्त्विकी प्रतिमा के लक्षण,,
ग्राम्य वृक्षों के नामों का निर्देश,,राजसी प्रतिमा के लक्षण,,
बगीचा लगाने के स्थान का निर्देश२४५तामसी प्रतिमा के लक्षण,,
वृक्षों को ऋतुभेद से सींचने के समयों का निर्देश,,अंगुलादिकों के प्रमाणों का निर्देश२५०
वृक्ष के नष्ट न होने का उपाय,,वामनी, मानुषी, दैवी, राक्षसी प्रतिमाओं के लक्षण,,
वृक्षों के फल-पुष्प-वृद्धि का उपाय,,स्त्री देवता तथा वामन भगवान की प्रतिमा की ऊँचाई का प्रमाण,,
आरण्य-वृक्षों के रोपण के स्थान और नामों का निर्देश,,नर-नारायणादि की प्रतिमाओं की ऊँचाई का प्रमाण,,
कूपादि में उतरने योग्य सीढ़ियों के बनाने का निर्देश२४६
देश में विपुल जल होने एवं पुल आदि बनवाने का प्रबन्ध करने का निर्देश,,

( १६ )

विषयपृष्ठविषयपृष्ठ
चण्डी आदि की प्रतिमाओं की ऊँचाई के प्रमाण२५०अनेक भुजाओं की व्यवस्था२५८
असुरों की प्रतिमा की ऊँचाई का प्रमाण,,ब्रह्मा के मुखों की व्यवस्था२५९
बाल तथा कुमार भावकी प्रतिमा की ऊँचाई का प्रमाण२५१हयग्रीवादिकों की आकृतिविषयक विचार,,
सत्ययुगादि-भेद से प्रतिमा की ऊँचाई के प्रमाण में भेद,,अनिष्टकारक प्रतिमा के लक्षण,,
९ ताल प्रमाण ऊँची प्रतिमा के अवयवों के प्रमाणों का निर्देश,,सौख्य दायक प्रतिमा के लक्षण,,
रम्य प्रतिमा के लक्षण२५३सात्त्विक प्रतिमाओं का वर्णन२६०
रम्य तथा अरम्य प्रतिमा का अन्तर,,लक्षणों के अभाव में भी दोषरहित प्रतिमा का निर्देश,,
मतान्तर से रम्य और अरम्य के अन्तर,,प्रमाण तथा दोषरहित प्रतिमा का निर्देश२६१
अवयवों की आकृति का वर्णन,,युगभेद से वर्णभेद का कथन,,
अवयवों के अन्तर का प्रमाण२५४वर्णभेद से सात्त्विकी आदि प्रतिमाओं का निर्देश,,
अवयवों की परिधि का प्रमाण२५५युगभेद से सौवर्णादि का प्रतिमा-विभाग-निर्देश,,
प्रतिमा की दृष्टि का प्रमाण२५६अनुक्त प्रतिमा के स्थापन का निषेध,,
प्रतिमा के आसन का प्रमाण२५७भक्त-पूजक के तपोबल से प्रतिमा-दोषों के नष्ट होने का निर्देश२६२
योग्यतानुसार द्वारादि का प्रमाण,,वाहन-स्थापन तथा वाहनों के लक्षणविषयक निर्देश,,
देवमन्दिर की ऊंचाई का प्रमाण,,गणेश की मूर्ति के लक्षण तथा अवयवों का प्रमाण२६३
मञ्जिल तथा प्रासाद की आकृति आदि का निर्देश,,स्त्रियों के अवयवों का प्रमाण२६५
प्रासाद के उत्तमादि ३ भेदों का निर्देश,,सर्वों के मुख का प्रमाण,,
मन्दिर के स्तम्भों का प्रमाण तथा निषेध का निर्देश,,बालक-प्रतिमा के अवयवों का प्रमाण,,
प्रासाद के भीतरी विस्तार का विचार२५८शरीर की पूर्णता होने का वर्ष-प्रमाण२६६
प्रतिमा के वाहन, रूप तथा आयुध के स्थान का विचार,,सप्त ताल प्रमाण की मूर्ति के अवयवों का प्रमाण,,
प्रतिमा के अनेक मुख होने पर व्यवस्था का निर्देश,,आसुरी आदि मूर्त्तियों के लक्षण२६७

( २७ )

विषयपृष्ठविषयपृष्ठ
शिल्पी को कभी मूर्तियों की वृद्ध-सदृश कल्पना न करने का निर्देश२६८यज्ञ-सदृश सभा के लक्षण२७३
राजा को उक्त देवताओं का स्थापन करके प्रतिवर्ष उनका उत्सव करने का निर्देशसभा में सुननेवालों में वैश्यों के रहने का निर्देश
मानहीन और भग्न प्रतिमा को रखने का निषेधसभा में जाने का नियम
प्रजाकृत उत्सवों का सदैव पालन करने का निर्देशसभा में निर्णय करनेवालों का क्रम-निर्देश
राजा को प्रजा-सुख से सुखी और प्रजा-दुःख से दुखी होने का निर्देश२६९निर्णयकों का तारतम्य
शत्रु, दुष्ट तथा प्रजापालन के लक्षणनिर्णय करने में समर्थ पुरुष के लक्षण२७४
शत्रुनाश और दुष्टनिग्रह का लक्षणधर्म का लक्षण
व्यवहार-लक्षणअनुचिन्तन-प्रकार का निर्देश
राजा को प्राड्विवाकादि के साथ व्यवहारों को देखने का निर्देशदश साधनों का निर्देश
पक्षपात के ५ कारणों का निर्देश२७०यज्ञतुल्य सभा के द्वितीय लक्षण का निर्देश२७५
राजा के अनिष्टकारक हेतुओं का निर्देशदशाङ्गों के कर्मों का पृथक् २ निर्देश
स्वयं कार्य-निर्णय न कर सकने पर योग्य ब्राह्मण को नियुक्त करने का राजा को निर्देशगणक तथा लेखक के लक्षण
ब्राह्मण न मिलने पर क्षत्रियादि नियुक्त करने का एवं शूद्र को न नियुक्त करने का निर्देश२७१धर्माधिकरण के लक्षण का निर्देश
सभासद के लक्षणराजसभा में प्रवेश करने का प्रकार२७६
राजा के द्वारा निर्णयायोग्य पुरुषों के लक्षणसभा में राजा के कृत्यों का निर्देश
राजा को द्विजाति आदिकों का स्वयं निर्णय न करने का निर्देश२७२राजा को पूर्ण विचारपूर्वक सब धर्मों की रक्षा करने का निर्देश
देश-जाति-कुलधर्मों का पालन करने का निर्देश
देश-जाति-कुलधर्मों के उदाहरणों का निर्देश
कलियुग में महादण्ड के योग्यों का निर्देश२७७
न्यायादिकों के समय का निर्देश
मनुष्यमारणादिकों में समय के नियम में अभाव का निर्देश

( २१ )

विषयपृष्ठविषयपृष्ठ
राजा के समक्ष कार्य निवेदन करने के प्रकार का निर्देश२७८पूर्वपक्ष पूर्ण होने पर वादी को रोक देने का निर्देश२८३
अर्थी के लिए राजा के कार्यों का निर्देश,,जब तक राजाज्ञा न हो तब तक प्रत्यर्थी को रोक देने का निर्देश२८४
लेखक के कृत्यों का वर्णन,,४ प्रकार के आसेधों का वर्णन,,
राजा को अन्यथा लेख लिखने वाले को दण्ड देने का निर्देश,,जिस पर अपराध की शंका या जो अपराधी हो उसी को बुलाने के लिये राजा का निर्देश,,
राजा के अभाव में प्राड्विवाक को पूछने का निर्देश२७९अपराधियों को बुलाने के लिये असमर्थादि भृत्यों को न बुलाने का निर्देश२८५
प्राड्विवाक शब्द के अर्थ का निर्देश,,हीनपक्षादि स्त्रियों को भी न बुलाने का निर्देश,,
व्यवहार पद का कथन,,निर्वैष्टुकाम (विवाहोद्यत) आदि को आसेध (बुलाने) का निषेध,,
राजा या राजपुरुष को स्वयं व्यवहार को पैदा करने का निषेध,,आने में असमर्थ लोगों को सवारी से बुलवाने का निर्देश२८६
राजा को छलादि का बिना निवेदन किये भी ग्रहण करने का निर्देश२८०अर्थी-प्रत्यर्थी के अन्य कार्य में व्यस्त रहने पर प्रतिनिधि करने का निर्देश,,
स्तोभक के लक्षण,,अप्रगल्भ आदि के उत्तर पक्ष को बन्धु आदि को कहने का तथा पक्ष ठीक-ठीक कह सकने पर ही विवाद को प्रवृत्त करने का निर्देश,,
सूचक के लक्षण,,जिस किसी से कार्य करा लेने पर वह उसी का किया समझने का निर्देश२८७
पञ्चाशत् (५०) छलों का वर्णन२८१नियोजित पुरुष को १६ वां भाग भृति (फीस) देने एवं अन्यथा फीस ग्रहण करने वाले को दण्ड देने का निर्देश,,
दश अपराधों का वर्णन२८२
राजा द्वारा ज्ञेय २२ पदों का वर्णन,,
दण्ड-योग्य वादी के लक्षणों का निर्देश,,
आवेदन पत्र के लक्षण तथा सबके बोध-योग्य भाषा (बयान) का निर्देश२८३
पूर्वपक्ष को बिना शुद्ध किये उत्तर दिलानेवाले अधिकारी को अधिकार-च्युत करने का निर्देश,,

( २२ )

विषयपृष्ठविषयपृष्ठ
राजा को अपनी बुद्धि से नियोगी करने का और नियोगी का लोभ से अन्यथा करने पर दण्डयोग्य होने का एवं भ्राता आदि न होने पर कुछ कहने पर दण्ड योग्य होने का निर्देश२८७असंदिग्ध उत्तर के लक्षण२९१
संदिग्ध उत्तर के लक्षण"
दण्डयोग्य प्रतिवादी के लक्षण"
४ प्रकार के उत्तर२९२
सत्योत्तर के लक्षण"
मिथ्योत्तर के लक्षण"
कचहरी में बुलाने योग्य स्त्रियों का निर्देश२८८मिथ्योत्तर के ४ प्रकार"
प्रत्यवस्कन्दन के लक्षण"
विवाद को लगाकर मर जाने पर पुत्र को विवाद करने का निर्देश"प्राङ्न्याय के लक्षण२९३
प्राङ्न्याय के ३ प्रकार"
अपने बन्धु-बल के घमण्ड में आकर स्वयं न आने पर दण्ड देने का निर्देश"व्यवहार के ४ पाद"
प्रथम निर्णय के योग्य न्याय वा विवाद का निर्देश"
प्रतिभू (जमानतदार) के कृत्यों का निर्देश"एक विवाद में दो वादियों की क्रिया नहीं होने का निर्देश२९४
विवाद के साधनों की जांच कर लेने का निर्देश२८९साधन के भेद"
पक्ष के लक्षण"तत्त्व तथा छलानुसार से भूत तथा भव्य दो प्रकार एवम् तत्त्व और छल के लक्षण२९५
भाषा (अर्जीदावा) के दोषों का निर्देश"विवादी को अपने-अपने साधन प्रत्यक्ष दिखाने का निर्देश"
पक्षाभास को छोड़ देने का निर्देश२९०जो दोष गुप्त हों उनको सभासद प्रकट करें, इसका निर्देश"
अप्रसिद्ध के लक्षण"कूटसाक्षी और साक्ष्यलोपी को दूना दण्ड देने का निर्देश२९६
निराबाध या निष्प्रयोजन के लक्षण"लिखित के दो प्रकारों का निर्देश"
असाध्य या विरुद्ध के लक्षण"लौकिक लिखित के ७ प्रकारों का निर्देश"
निरर्थक या निष्प्रयोजन के लक्षण"राजशासन के ३ प्रकार"
दण्डनीय वादी के लक्षण२९१साधनक्षम लेख्य के लक्षण२९७
उत्तर लेखन का निर्देश"साधनायोग्य लेख्य के लक्षण२९८
अच्छे लेख से फल का निर्देश"

( २३ )

साक्षी के लक्षण और भेद का निर्देश२९८६० वर्ष से भोग में आती हुई वस्तु को किसी के द्वारा न छीने जा सकने का निर्देश३०४
साक्षी की विशेष परीक्षा न करने के विषय२९९आधि आदिका केवल भोग से नष्ट न होने का निर्देश३०५
बालादिकों को साक्षी योग्य न होने का निर्देश,,उपेक्षादि कारण से स्वामी को उसके फल प्राप्त न होने का निर्देश,,
साक्षी लेने में राजा को कालक्षेप न करने का निर्देश३००अब दिव्य कहने का निर्देश,,
प्रत्यक्ष साक्षी की साक्षी लेने का निर्देश,,त्रिविध साधन के अभाव में तीन प्रकार की विधियों का निर्देश,,
दण्ड्य और नीच साक्षी के लक्षण,,युक्ति के लक्षण,,
एक २ से साक्षी को कथन करने का निर्देश,,कार्यसाधक हेतुओं के लक्षण,,
साक्षी लेने के प्रकारों का निर्देश३०१धन ग्रहण करने योग्य प्रतिवादी के लक्षण३०६
लेख और साक्षी न मिलने पर भोग से ही विचार करने का निर्देश३०२जहां पर युक्ति भी असमर्थ हो, वहां पर एवं दुष्कर कर्म के लिये दिव्य करने का निर्देश,,
कुशलों और कुटिलों द्वारा बनावटी लेख कर लेने का निर्देश३०३दिव्य को न मानने पर 'धर्मतस्कर' होने का निर्देश,,
केवल साक्षियों से ही कार्यसिद्धि के न करने का निर्देश,,दिव्य को स्वीकार करनेवाले के उत्तम फलों का निर्देश,,
केवल भोगों से ही कार्यसिद्धि न होने का निर्देश,,दिव्य-निर्णय में पदार्थों का निर्देश३०७
अनुचित शंका उपस्थित करनेवाले को दण्ड देने का निर्देश,,अग्नि दिव्य के प्रकार का निर्देश,,
विपरीत शङ्का करने से अनवस्था होने का निर्देश,,शर तथा घट दिव्य के प्रकार का निर्देश,,
प्रामाणिक भोग के लक्षण,,जल दिव्य के प्रकार का निर्देश,,
केवल भोग बतानेवाले को चोर समझने का निर्देश३०४धर्माधर्म मूर्ति एवं तण्डुल दिव्यों के प्रकार का निर्देश३०८
केवल आगम (लेख) के भी प्रबल न होने का निर्देश,,शपथ दिव्य के प्रकार का निर्देश,,
अपराध-तारतम्य से दिव्यतारतम्य का निर्देश,,
दिव्य के निषेध का निर्देश३०९

( २४ )

विषयपृष्ठविषयपृष्ठ
शिर के बिना दिव्य के अधिकारी का निर्देश३०९धिग्दण्ड और वाग्दण्ड इन दोनों को सभासदोंके अधीन होने का निर्देश३१३
तप्त माष दिव्य के अधिकारी का निर्देश,,दुबारा कार्य के आरम्भ करने में कारण का निर्देश,,
वादी के दिव्य को स्वीकार करने पर फिर साधन न पूछने का निर्देश३१०पौनर्भव विधि के लक्षण३१४
भाषापत्रिका होने पर दिव्य से शोधन करने का निर्देश,,मन्त्री आदि को नियमविरुद्ध फैसला करने पर अर्थदण्ड देने का निर्देश,,
लौकिक साधन के अभाव में दिव्य देने का निर्देश,,जयी के लक्षणों का निर्देश,,
साक्षी के भेदनको प्राप्त हो जाने पर शपथों से निर्णय करने का निर्देश३११जयी को जयपत्र देने का निर्देश,,
विवाहादिकों में साक्षी को ही निर्णय-साधन होने का निर्देश,,प्रजा की अनुकूलता करनेवाले राजा के गुणों का निर्देश३१५
द्वार और मार्ग करने इत्यादियों में भोगको ही प्रमाण मानने का निर्देश,,जीवित रहते हुये माता-पिता के पुत्र को वृद्ध हो जाने पर भी स्वतन्त्र न होने का एवं उन दोनों में पिता की श्रेष्ठता का निर्देश,,
मानुषी और दैविकी क्रियाओं की व्यवस्था का निर्देश,,पिता के अभाव में माता और माता के अभाव में भाई को श्रेष्ठ होने का निर्देश,,
६ प्रकार के निर्णय का निर्देश३१२पिता की सभी पत्नियोंमें मातृवद् व्यवहार करने का निर्देश,,
सब के अभाव में निश्चय करने में राजा के प्रमाण होने का निर्देश,,स्वतन्त्रा-स्वतन्त्र का निर्णय,,
धर्मशास्त्र के अविरोधपूर्वक राजा को नीतिशास्त्र को विचारने का निर्देश,,स्वामित्व का निर्णय३१६
विवाद होने के कारणों का निर्देश,,विभाग-विचार३१७
अधर्म में प्रवृत्त हुये राजा की सभासद को उपेक्षा न करने का निर्देश३१३अंशहारियों के क्रमनिर्णय का निर्देश,,
सौदायिक धन में स्त्री की स्वतन्त्रता का निर्देश,,
सौदायिक धन के लक्षण३१८
अविभाज्य धन के लक्षण,,

( २५ )

विषयपृष्ठविषयपृष्ठ
जलादिकों से धन की रक्षा करनेवाले को दशवां भाग प्राप्त करने का निर्देश३१८स्वर्णकार की भृति का विचार३२२
शिल्पी के लक्षण,,धातुओं में मिलावट करने पर दूना दण्ड देने का निर्देश३२३
नर्त्तकादियों का धनविभागविषयक निर्देश३१९दुर्ग-प्रकरण के आरम्भ में ऐरिण दुर्ग के लक्षण३२४
चोरों का धनविभागविषयक निर्देश,,पारिख तथा पारिघ दुर्ग के लक्षण,,
व्यापारी आदियों का धनविभागविषयक निर्देश,,वनदुर्ग तथा धन्व दुर्ग के लक्षण,,
आपत्काल होने पर भी नवविध धनों को न देने का निर्देश,,जलदुर्ग तथा गिरिदुर्ग के लक्षण,,
उत्तम साहस दण्ड के योग्य का निर्देश३२०सैन्यदुर्ग तथा सहायदुर्ग के लक्षण,,
अस्वामिक धन को चोरों से लेनेवालों को दण्ड देने का निर्देश,,ऐरिणादि दुर्ग का तारतम्य-निर्देश,,
त्यागयोग्य ऋत्विज और याज्य के लक्षण,,सहाय तथा सैन्य दुर्गों की सब दुर्गों की साधनता का निर्देश३२५
राजा को १२ वाँ या १६ वाँ लाभ पण्य में नियत करने का निर्देश,,आपत्काल में अन्य दुर्गों के आश्रय की उत्तमता का निर्देश,,
व्यापारी के धन की व्यवस्था का निर्देश,,अत्यन्त श्रेष्ठ दुर्ग के लक्षण,,
मूल से दूना ब्याज ले चुकने पर उत्तमर्ण को मूल ही दिलवाने का निर्देश३२१युद्ध-सहायक सामग्रियों से परिपूर्ण दुर्ग से निश्चित विजय होने का निर्देश३२६
लिखित नष्ट हो जाने पर साक्षी के आधार पर उत्तमर्ण को धन दिलाने का निर्देश,,सेना-निरूपण प्रकरण के आरम्भ में सेना के लक्षण३२७
खोटी वस्तु बेचनेवाले को दण्ड देने का निर्देश,,सेना के भेदों का वर्णन,,
शिल्पियों की भृति का विचार३२२स्वगमा और अन्यगमा सेना के लक्षण,,
सैन्य के प्रभाव का निर्देश,,
६ प्रकार के बलों का निर्देश३२८
२ प्रकार के सेनाबलों का निर्देश,,
मैत्र, स्वीय, मौल तथा साद्यस्क सेनाओं के लक्षण,,
सार-असार तथा शिक्षित-अशिक्षित सेनाओं के लक्षण३२९
गुल्मीभूत, अगुल्मक, दत्तास्त्रादि तथा स्वशस्त्रास्त्र सेनाओं के लक्षण,,

( २६ )

विषयपृष्ठविषयपृष्ठ
कृतगुल्म, स्वयंगुल्म, दत्तवाहन और आरण्यक सेनाओं के लक्षण३२९घोड़ा और घोड़ी के शरीर में दक्षिण तथा वाम तरफ भौंरी के शुभ फल३३८
शत्रुबल के तथा दुर्बल सेना के लक्षणअन्यथा होने पर फलाभाव का निर्देश
सेना के शारीरिक बल बढ़ाने के उपायभौंरियों के नीचे-ऊंचे होने में फलभेद
शौर्यबल बढ़ाने के उपाय३३०शुभ भौंरी के लक्षण
सेनाबल, आत्मिकबल व बुद्धिबल बढ़ाने के उपायभौंरी के स्थानानुसार घोड़े की उत्तमता३३९
आयुर्बल के लक्षणभौंरी के स्थानानुसार घोड़े की मध्यमता
सेना में पदाति आदियों की संख्या का नियम'पूर्णहर्ष' अश्व के लक्षण तथा फल
प्रतिमास में व्यय करने का प्रमाण३३१'सूर्यसंज्ञक' अश्व के लक्षण तथा फल
राजा के रथ का वर्णनअश्व-वृद्धिकर 'त्रिकूट' अश्व के लक्षण
अनिष्ट तथा शुभप्रद गज का लक्षण३३२अन्य भौंरियों से युक्त अश्वों के लक्षण
हाथी के ४ प्रकारयशोवर्द्धक तथा 'सव्यं' संज्ञक अश्व के लक्षण३४०
भद्रगज के लक्षणशिव-संज्ञक तथा क्रूर-संज्ञक के लक्षण
मन्द्रगज के लक्षणइन्द्र-संज्ञक अश्व के लक्षण तथा फल
मृगगज के लक्षणविजय-संज्ञक अश्व के लक्षण तथा फल
मिश्रगज के लक्षण३३३पद्म-संज्ञक अश्व के लक्षण तथा फल
गजमान में अंगुलादिकों का प्रमाणभूपाल-संज्ञक अश्व के लक्षण तथा फल
भद्रगज के शरीर का मानचिन्तामणि-संज्ञक अश्व के लक्षण तथा फल३४१
मन्द्र तथा मृग गज का मान
उत्तमोत्तम अश्व के लक्षण
उत्तम तथा मध्यम अश्व के लक्षण
नीच अश्व के लक्षण तथा अश्व के अवयवों की मान-कल्पना३३४
अश्व की ऊंचाई और लम्बाई का प्रमाण
उत्तम अश्व के अन्य लक्षण३३८
अश्व के भौंरी के दो भेद

( २७ )

विषयपृष्ठविषयपृष्ठ
शुक्ल-संज्ञक अश्व के लक्षण तथा फल३४१अश्वों के कुठारवादि दोष उत्पन्न होने के कारण३४५
अनिष्टकारक अश्वों के लक्षण,,घोड़े की अच्छी तथा बुरी चाल होने में शिक्षक की कारणता का निर्देश,,
धूमकेतु-संज्ञक भौंरी के लक्षण व फल,,घोड़ों के सुशिक्षक के लक्षण,,
कृतान्त-संज्ञक भौंरी के लक्षण व फल,,अश्व-सुशिक्षक के कृत्यों का निर्देश३४६
घोड़े के पूंछ के शुभाशुभ फल,,अन्यथा ताडन करने से अनिष्ट,,
भौरियों के अशुभप्रद स्थानों का निर्देश३४२उत्तम और हीन घोड़े की गति का प्रमाण,,
आवर्त्त भौरियोंके शुभप्रद स्थानों का निर्देश,,उत्तमादि मण्डलों के प्रमाणों का निर्देश३४७
सूर्य-चन्द्रसंज्ञक भौंरी के स्थानानुसार शुभाशुभ फल का निर्देश,,ऋतु के भेद से अश्वशिक्षा के समय में भेद का निर्देश,,
शुभाशुभ फलप्रद भौंरो के स्थानों का निर्देश,,वर्षर्तु में और विषम भूमि में घोड़े को चलाने का निषेध,,
एकशृङ्गी तथा एकरश्मि-संज्ञक भौंरी के लक्षण व फल३४३उत्तमगति से अश्व के फल का निर्देश,,
कीलोत्पाटी व मध्यम आवर्त्तों के लक्षण व फल,,थके हुए अश्व को धीरे-धीरे चलाने का एवं उनके भक्षणार्थ हितकारक पदार्थ देने का निर्देश,,
पञ्चकल्याण व अष्टमङ्गल अश्व के लक्षण व फल,,मोच आये अंग पर घोड़े को चाबुक न मारने का निर्देश३४८
श्यामकणं अश्व के लक्षण,,मार्ग से चलकर आये हुए घोड़े को गुड़ तथा लवण देने का निर्देश,,
जयमङ्गल अश्व के लक्षण३४४पसीना शान्त होने पर लगाम उतारने का निर्देश,,
निन्दित अश्व के लक्षण,,घोड़ों के अङ्गों को मलकर फेरने का निर्देश,,
अश्वों की श्रेष्ठ गति के लक्षण,,घोड़ों को मद्य व मांसरस देने का फल,,
निन्दित 'दलभंजी' अश्व के लक्षण,,
स्निग्ध वर्ण होने से सर्व वर्णगत दोष-नाशकता का निर्देश३४५
आवर्त्तादिदोष से दूषित होने पर भी पूजनीय अश्व के लक्षण,,

( २८ )

विषयपृष्ठविषयपृष्ठ
चारा आदि खिलाने के बाद तत्काल घोड़े की सवारी के दोष३४८मनुष्य और पशुओं का ताडन द्वारा वश में करने का एवं सैनिकों को धन-दण्ड से दण्डित न करने का निर्देश३५३
घोड़ों के लिये उत्तम, मध्यम तथा नीच भोजनों का निर्देश३४९बैल आदिकों के निवास का सुरक्षित स्थल,,
घोड़ों की ६ प्रकार की गति का नाम-निर्देश,,राज्य में सौ-सौ योजन पर सेना रखने का निर्देश३५४
धारा गति के लक्षण,,बोझ ले चलनेवालों का तारतम्य,,
आस्कन्दित गति के लक्षण,,राजा को छोटे भी शत्रु पर अल्प साधन से गमन करने का निषेध,,
रेचित गति के लक्षण,,युद्ध से भिन्न कार्यों में अयोग्य सैनिकों की नियुक्ति का निर्देश,,
प्लुत तथा धौरीतक गति के लक्षण,,संग्राम में अधिक सेना की आवश्यकता का निर्देश,,
वल्गित गति के लक्षण,,सन्नद्ध सेना का माहात्म्य३५५
बैल के मुखादि का प्रमाण३५०मौल सेना की प्रशंसा,,
पूज्य सप्तताल बैल के लक्षण,,सेना में अवश्य भेद होने के कारण,,
श्रेष्ठ बैल के लक्षण,,सेना का भेद होने से अनिष्ट फल,,
श्रेष्ठ ऊंट के लक्षण,,राजा को शत्रु-सेना में भेद अवश्य डालने का निर्देश,,
मनुष्य और हाथियों की आयु तथा बाल्यादि अवस्था का प्रमाण,,शत्रुओं को साधने का प्रकार३५६
घोड़ा, बैल तथा ऊंट की आयु तथा अवस्थाओं का प्रमाण३५१शत्रुओं को जीतने का भेद से अन्य उपाय न होने का निर्देश,,
दांतों के द्वारा बैल व घोड़ों की अवस्था-ज्ञान का निर्देश,,शत्रु की त्यागी हुई सेना को अपनी सेना में रखने का प्रकार-निर्देश,,
दांतों द्वारा घोड़ों के प्रथमादि वर्ष का ज्ञान,,मित्र की सेना को अपनी सेना में रखने का प्रकार-निर्देश,,
निन्दित घोड़ों के लक्षण३५२अस्त्र और शस्त्र के लक्षण और भेद,,
दांतों द्वारा बैल व ऊंट के आयु की परीक्षा,,
अंकुश के लक्षण३५३
घोड़ों की लगाम का वर्णन,,
बैल व ऊंट को वश में करने का उपाय तथा उनके मल-शोधनार्थ दंताली का वर्णन,,

( २६ )

विषयपृष्ठविषयपृष्ठ
मान्त्रिक अस्त्र के अभाव में नालिक अस्त्र का प्रयोग करने का निर्देश३५७यान तथा आसन के लक्षण३६३
नालिक के २ प्रकारों का निर्देश,,आश्रय व द्वैधीभाव के लक्षण३६४
लघुनालिका (बन्दूक) के लक्षण,,सन्धि करने योग्य पुरुषों का निर्देश,,
बृहन्नालिक (तोप) के लक्षण३५८उपहार रूप सन्धि की सर्वश्रेष्ठता का निर्देश,,
अग्निचूर्ण (बारूद) बनाने का प्रकार,,शत्रु के बलानुसार उपहार की कल्पना के भेद,,
गोला बनाने का प्रकार,,पार्श्ववर्ती अनार्य राजा से भी सन्धि करने का निर्देश,,
नालिक की व्यवस्था का निर्देश३५९सन्धि के अवसरों का तथा उनसे लाभ का निर्देश३६५
बारूद बनाने के दूसरे अनेक प्रकारों का निर्देश,,विग्रह करने योग्य पुरुष के लक्षण,,
तोप के गोले को लक्ष्य पर फेंकने की रीति,,विग्रह होने के कारणों का तथा विग्रह और कलह के भेद का निर्देश३६६
बाण का लक्षण,,बलवान् शत्रु के साथ विग्रह करने का निषेध,,
गदा व पट्टिश के लक्षण३६०निष्पाय दशा में विग्रह करने का निर्देश,,
खड्ग-प्रासि और कुन्त (भाला) के लक्षण,,यान के पांच भेद,,
चक्र और पाश के लक्षण,,विगृह्ययान के दो प्रकार के लक्षण३६७
कवच और टोप के लक्षण,,सन्धाययान के लक्षण,,
करज के लक्षण,,संभूययान के लक्षण,,
युद्ध की इच्छा करने योग्य राजा का लक्षण३६१प्रसङ्गयान के लक्षण,,
युद्ध का सामान्य लक्षण,,उपेक्षाययान के लक्षण,,
युद्ध के भेद और लक्षण,,रास्तों में सेना को चलाने की व्यवस्था३६८
युद्ध के लिये काल-विचार,,नदी-पर्वतादि में भय की संभावना होने पर व्यूह बाँध कर चलने का निर्देश,,
युद्ध के लिये उत्तम देश का लक्षण३६२मकर, श्येन व सूचीमुख व्यूहों का नाम व योजना-स्थल का निर्देश,,
मध्यम युद्ध-देश के लक्षण,,
अधम युद्ध-देश के लक्षण,,
युद्ध के लिये सेना का विचार३६३
मन्त्र के षड्गुणों के नामों का निर्देश,,
सन्धि के लक्षण,,
विग्रह के लक्षण,,

( ३० )

विषयपृष्ठविषयपृष्ठ
शकट, वज्र, सर्वतोभद्र, चक्रव्यूह, व्यालव्यूहों का नाम-निर्देश३६८उपाय करने से कार्य सिद्ध होने का निर्देश३७३
बाजा बजाने के ढङ्ग से संकेतों के जानने का निर्देश,,उद्योग की अवश्य-कर्तव्यता का निर्देश,,
सैनिकों को संकेतज्ञान कराने का निर्देश३६९भेद और समाश्रय की श्रेष्ठता का निर्देश,,
संकेतों के अनुसार सैनिकों को कार्य करने का निर्देश,,लाचारी होने पर युद्ध करने का निर्देश३७४
संकेतानुसार स्थिति रखने का निर्देश,,स्त्री, गौ, ब्राह्मण के रक्षार्थ युद्ध न करने से हानि,,
संकेतानुसार बाणादि चलाने आदि का निर्देश,,किसी के ललकारने पर क्षत्रिय को अवश्य युद्ध करने का निर्देश,,
संकेतानुसार गमनादि करने का निर्देश३७०आपत्काल में ब्राह्मण का क्षत्रिय धर्म करने का निर्देश३७५
सदा व्यूहबद्ध होकर अस्त्रादि चलाने का निर्देश,,शय्या पर पड़े २ क्षत्रिय को मरने का निषेध,,
अस्त्र-प्रयोगादि के समय सैनिकों की स्थिति का निर्देश,,रण छोड़ कर घर में क्षत्रिय को मरने का निषेध,,
क्रौञ्चव्यूह के लक्षण,,युद्ध में शत्रु को न मार सकने पर बन्धुओं के साथ युद्ध में लड़ते २ मर सकने मे क्षत्रियों की परम कर्तव्यता का निर्देश,,
श्येनव्यूह के लक्षण,,
मकरव्यूह के लक्षण,,
सूचीमुख तथा चक्रव्यूह के लक्षण३७१
सर्वतोभद्र व्यूह के लक्षण,,
शकट व व्यालव्यूह के लक्षण,,
सैन्य की न्यूनता व अधिकतानुसार एवं युद्धभूमि के अनुसार १ या २ व्यूहरचना का निर्देश,,युद्ध में पीछे पैर न हटाने तथा लड़कर मर जाने की प्रशंसा,,
लाचारी होने पर युद्ध करने का निर्देश,,
आसन के लक्षण व उस समय के कर्तव्य,,स्त्री, गौ, ब्राह्मण के रक्षार्थ युद्ध न करने से हानि,,
सन्धाय आसन के लक्षण३७२स्वामी के निमित्त करने का फल३७६
आश्रय के लक्षण,,युद्ध में वीरगति पाए हुए के लिये शोक करने का निषेध,,
द्वैधीभाव के लक्षण,,

( ३१ )

विषयपृष्ठविषयपृष्ठ
युद्ध में शूरतापूर्वक मरने का फल३७६शरणागत को लौटा देने में घोर नरक-प्राप्ति का निर्देश३७९
युद्ध में वीरगति पाने पर मुनिदुर्लभ लोक की सुगमता से प्राप्ति का निर्देश,,दुराचारी क्षत्रिय को मार डालने का निर्देश,,
शूरता की प्रशंसा व सर्वोत्तमता का निर्देश,,उत्तम, मध्यम, कनिष्ठ तथा अधम युद्ध के लक्षण,,
प्राणियों के अन्न का विचार,,सर्वोत्तम युद्ध के लक्षण३८०
सूर्यमण्डल भेदन करनेवाले दो पुरुषों का निर्देश३७७नालिकास्त्र युद्ध का लक्षण,,
आततायी ब्राह्मण व गुरु को मारने का निर्देश,,शस्त्रयुद्ध का लक्षण,,
शत्रु द्वारा संकट आ पड़ने पर आचार्य धर्मशास्त्रियों द्वारा उपाय पूछने की निरर्थकता का निर्देश,,बाहुयुद्ध का लक्षण,,
बाहुयुद्ध के ८ प्रकारों का निर्देश,,
जिससे शत्रु मारा जा सके ऐसी नीति पर चलने का निर्देश३७८बाहुयुद्ध के ८ प्रकारों को मित्रों के लिये प्रयोग का निषेध३८१
आततायी ब्राह्मण को शूद्रवत् जानकर मारने में दोषाभाव का निर्देश,,युद्ध के समय सेना की रचना,,
आततायी बालक को भी मारने में दोषाभाव का निर्देश,,युद्ध होने का क्रम,,
युद्ध में क्षत्रिय की भांति लड़ते हुये ब्राह्मण को मारने में दोषाभाव का निर्देश,,सेना के उपद्रुत होने पर लड़ने का निर्देश३८२
जीवन-रक्षार्थ युद्ध से भाग जाने पर दोष का निर्देश३७९सेना में फूट डालने में पाप का निर्देश,,
मित्र तथा स्वामी को छोड़ कर युद्धक्षेत्र से भाग आने पर दोष का निर्देश,,फूट जानेवाली सेना के दुःखदायिनी होने का निर्देश,,
मित्र की सहायता न करने से दोषभागी होने का निर्देश,,सामादि का ध्यान रखते हुये युद्ध करने का निर्देश,,
शत्रु पर चढ़ाई करते समय सेना को तनख्वाह बढ़ाने का निर्देश,,
युद्ध में नालास्त्र ( बन्दूक-तोप ) आदियों की योजना३८३
युद्ध में प्रहार करने के अयोग्य सैनिकों के लक्षण,,
वृद्ध-बालकादि राजा को मारने का निषेध३८४
बलवान शत्रु के नाशार्थ कूटयुद्ध की महत्ता,,

( ३२ )

विषयपृष्ठविषयपृष्ठ
शत्रु के छिद्र को भली प्रकार देखने का निर्देश३८४प्रातः सायं सैनिकों की गणना करने का निर्देश३८९
कार्य को नष्ट न करने का निर्देश,,भृत्यों के प्राप्ति-पत्र को ग्रहण कर वेतन-पत्र देने का निर्देश,,
सेनापति के नित्य-कृत्यों का निर्देश३८५शिक्षित सैनिकों को पूर्ण वेतन देने का निर्देश,,
भारी कार्य करनेवाले को पारितोषिक देने का निर्देश,,शत्रु से मिलकर सेना को नष्ट करने का निर्देश,,
शत्रु को नष्ट करने का उपाय,,मार डालने या त्याज्य नौकरों के लक्षण,,
शत्रु की सेना में भेद करने का प्रकार,,अन्तःपुरादिक में रखने योग्य भृत्य के लक्षण३९०
विपत्ति में पड़ी हुई शत्रु की मित्र-सेना की रक्षा करने का निर्देश,,अच्छी वेतन देकर पालने योग्य भृत्यों के लक्षण,,
राज्य के समीपवर्ती राज्य की रक्षा करने का निर्देश३८६शत्रु के भृत्यों के वेतन का विचार,,
शत्रु को जीतने पर शत्रु की प्रजा को प्रसन्न रखने का निर्देश,,राज्य-च्युत किये राजा के पुत्रादि की व्यवस्था का निर्देश,,
विजित राज्य के मन्त्रिमण्डल को बदलने का निर्देश,,शत्रु-संचित धन की व्यवस्था का निर्देश३९१
मन्त्री आदियों के कृत्यों का निर्देश३८७सदाचारी शत्रु का पालन और असदाचारी को कष्ट पहुँचाने का निर्देश,,
ग्राम से बाहर समीप में सैनिकों के टिकाने का तथा उनके निषिद्ध कार्यों का निर्देश,,पहरेदारों की व्यवस्था,,
१००० सैनिकों को शिक्षा देने के नियमों का निर्देश,,राजा के पूज्य होने के कारणों का निर्देश३९२
सैनिकों के लिये त्याज्य कर्म३८८चिरस्थायी राजा के लक्षण,,
सैनिकों के लिये कर्त्तव्य कर्म,,शीघ्र ही पदभ्रष्ट होनेवाले राजा के लक्षण३९३
आज्ञा के विरुद्ध आचरण करने पर दण्ड देने का निर्देश,,नीतिभ्रष्ट राजा को भी अन्य राजा का उद्धार करने में समर्थ होने का निर्देश,
सैनिकों के साथ प्रतिदिन व्यूहों का अभ्यास करने का निर्देश,,तेजोहीन राजा से बलवान् राजा के साधारण भृत्य का भी तेजस्वी होने का निर्देश,,

( ३३ )

राजा से बढ़कर बहुमत की महत्ता का निर्देश३९४शत्रु का राज्य हरण करने का उपाय३९७
हीन-राज्य राजा के आचरणों का निर्देश"राजा के बिना सेनापति आदि को भी शक्तिहीन होने का निर्देश"
राजा के दरिद्र हो जाने के कारणों का निर्देश"राज्य को वृक्ष की समता का निर्देश३९८
धार्मिक नीच राजा को भी श्रेष्ठ होने का निर्देश"राजा को अवश्य पालन करने योग्य नियमों का निर्देश"
धर्म तथा अधर्म की प्रवृत्ति में राजा की ही कारणता का निर्देश"पुत्र को राज्य देने के समय का निर्देश३९९
मनु आदि के मतानुसारी शुक्र की नीति होने का तथा ग्रन्थ-संख्या का निर्देश३९५राज्य पाने पर राजपुत्र के आचरणों का निर्देश"
शुक्रनीति-सार-चिन्तन का फल"मन्त्रियों का राजपुत्र के साथ करने योग्य व्यवहार का निर्देश"
शुक्रनीति के समान दूसरी नीति न होने का निर्देश"नवीन राजा के साथ मन्त्रियों को भी अनीतिपूर्ण व्यवहार करने का निषेध"
नीति-शेष कहने का निर्देश३९६नवीन राजा को राजभक्त मन्त्री आदि के मतानुसार न रहने का दुष्परिणाम"
शत्रु के छिद्रों को ढूँढ़ते रहने का निर्देश"नवीन मन्त्री आदि की नियुक्ति की व्यवस्था४००
शत्रु राजा को हीन-बल बनाने के लिये यत्न करने का निर्देश"धूर्त्त तथा साधु जन के अन्तर ज्ञात करने का निर्देश"
मौका देख कर शत्रु को नष्ट करने का निर्देश"धूर्त्त, जार (व्यभिचारी) और चोर में धूर्त की माया करने में श्रेष्ठता का निर्देश"
युद्ध में नियुक्त करने योग्य का निर्देश"धूर्त्तों की धूर्त्तता वर्णन"
दान-मान से रहित भी भृत्य को अपने राजा को न छोड़ने का निर्देश३९७बिना धूर्त्तता के अत्यन्त धन न मिलने का निर्देश४०१
राजा के द्रव्य को मेघ-जल के समान पुष्टिप्रद होने का निर्देश"राजा लोगों को दूसरे का धन हरण करने को स्वधर्म समझने का निर्देश"

३ शु० सूची

( ३४ )

विषयपृष्ठविषयपृष्ठ
आश्रयभेद से सभी पापों का धर्म रूप में स्थित होने का निर्देश४०१प्रशंसायोग्य भृत्य और स्वामी का वर्णन४०५
बहुतों द्वारा प्रशंसित धर्म और निन्दित अधर्म मानने का निर्देश,,योग्य स्वामी तथा भृत्य का उदाहरण,,
अत्यंत दानादि करने की निषिद्धता का निर्देश४०२एकचित्तता के भाव का वर्णन,,
धर्मानुसार अर्थार्जन करने वाले की पूज्यता का निर्देश,,श्रीकृष्ण की कूटनीति का वर्णन४०६
अर्थ के लिये अवश्य यत्न करने का निर्देश,,हित सिद्ध करने में मध्यस्थ पुरुष के व्यवहार का निर्देश,,
शौर्यादिकों का शस्त्रास्त्रादि के बिना दुखदायी होने का निर्देश,,अपनी रक्षा की युक्ति का विचार न करनेवाले की निन्दा का निर्देश,,
अविभक्त और विभक्त ज्ञातिवर्ग तथा मित्र के साथ व्यवहार के प्रकार का निर्देश४०३कार्यसिद्ध्यर्थ दो प्रकार की युक्तियों का निर्देश,,
अपने सम्बन्धी स्त्री-पुत्रादि को सन्तुष्ट रखते हुये धनोपभोग करने का निर्देश,,छल का वर्णन४०७
स्वकार्य-सिद्धयर्थ भृत्य को सर्वथा संचय रखने का निर्देश,,तीन प्रकार के भृत्यों का निर्देश,,
ब्राह्मणादि द्वारा यज्ञादि करने में धन का व्यय करने से ही सुखी होने का निर्देश,,उत्तमादि भृत्यों के लक्षण४०८
दर्प, मान, कार्पण्य, भय तथा उद्वेग के लक्षण४०४प्रकारान्तर से उत्तमादि भृत्यों के लक्षण,,
महान बैर तथा मित्रता के कारणों का निर्देश,,उपदेश के विना सबका ज्ञान न होने का तथा बाल्य व युवा अवस्था में प्रारम्भ किये हुये कार्य की समाप्ति का निर्देश,,
आपत्ति पड़ने पर राजा के कर्त्तव्य का निर्देश,,आरम्भ किये हुये की समाप्ति होने में वृद्धावस्था की अयोग्यता का निर्देश,,
आपत्ति में बिना वेतन के भी स्वामि-कार्य करने की कालमर्यादा का निर्देश,,बहुत कार्यों का एक साथ आरम्भ करने का निषेध,,
समाप्त होने योग्य कार्य का प्रारम्भ करने का निर्देश४०९
प्रयोजन की सिद्धि होने की संभावना में कलह करने का निर्देश,,

( ३५ )

विषयपृष्ठविषयपृष्ठ
कार्य में प्रवृत्ति तथा छिद्र (दोष) के कारणों का निर्देश४०९सैनिकों के शौर्यवर्धक उपायों को करने का निर्देश४११
निर्दोष तथा अभिमत ही कार्य करने का निर्देश"युद्धकार्य से अन्य में सैनिकों की नियुक्ति का निषेध"
दशग्रामाधिपादिकों का विचरण करने के प्रकारों का निर्देश"व्यवहार में विपन्न होने पर धनिक या किसान की रक्षा करने का निर्देश"
श्रेष्ठ तथा हीन पुरुष के संमान में न्यूनाधिक्य का निषेध४१०धनी सैनिक का वेतन व भत्ता के विषय में विचार"
उत्तमादि गृह-भूमि के प्रमाणों का निर्देश"सैनिकों के धन की आत्मवत् रक्षा करने का एवं जालसाज धनिकों का धन हरण करने का निर्देश४१२
अधिकारी पुरुषों को ग्राम के बाहर रहने एवं सैनिकों को बिना राजकार्य के ग्राम-प्रवेश के निषेध का निर्देश४११मूल से चौगुना सूद ले चुकने पर धनी को कुछ न देने का निर्देश"
सैनिकों ग्रामवासियों को पीड़ा न पहुँचाने एवं ग्रामवासियों को सैनिक के साथ व्यवहार न करने का निर्देश"टीकाकार-परिचय"
श्लोकानुक्रमणिका४१३

(इस पृष्ठ पर कोई मुख्य पाठ्य सामग्री मुद्रित नहीं है / यह एक रिक्त पृष्ठ है, जिस पर केवल पिछले पृष्ठ की धुंधली छाया दिख रही है।)

॥ श्रीः ॥

शुक्रनीतिः

'विद्योतिनी' हिन्दीव्याख्योपेता


प्रथमोऽध्यायः

प्रणम्य जगदाधारं सर्गस्थित्यन्तकारणम् ।
संपूज्य भार्गवः पृष्टो वन्दितः पूजितः स्तुतः ॥ १ ॥
पूर्वदेवैर्यथान्यायं नीतिसारमुवाच तान् ।
शतलक्षश्लोकमितं नीतिशास्त्रमयोक्तवान् ॥ २ ॥

यदीया मती राजनीतौ विशिष्टा यमाराध्य लोके भवन्तीह शिष्टाः ।
तमानम्य नीतौ भृगो राष्ट्रभाषाऽनुवादं विदध्मस्तदीयाङ्घ्रिदासाः ॥

मङ्गलाचरण तथा ग्रन्थनाम— जगत् की उत्पत्ति, पालन तथा नाश के कारण जगत् के आधार स्वरूप परमात्मा को प्रणाम तथा पूजन कर भृगुपुत्र शुक्राचार्य ने असुरों के द्वारा पूजा, स्तुति तथा वन्दना करने के बाद पूछे जाने पर उनसे न्यायानुसार नीतियों में श्रेष्ठ उस नीतिशास्त्र का वर्णन किया जो एक करोड़ श्लोकों का था, और जिसे भगवान् ब्रह्मा ने लोकहितार्थ संग्रह कर शुक्राचार्य से कहा था ॥

स्वयंभूर्भगवान्लोकहितार्थं संग्रहेण वै ।
तत्सारं तु वसिष्ठाद्यैरस्माभिर्वृद्धिहेतवे ॥ ३ ॥
अल्पायुर्मूढदार्थाय संक्षिप्तं तर्कविस्तृतम् ।

नीतिशास्त्र का उपक्रम— उसके बाद वशिष्ठादिक हम सब ऋषियों ने मनुष्यों की बुद्धि-कामना से उसके सारांश का संग्रह किया जो संक्षिप्त होते हुये भी तर्क से परिपूर्ण है और आधुनिक अल्पजीवी राजा आदि के लिये पढ़ने योग्य है ॥

क्रियैकदेशबोधीनि शास्त्राण्यन्यानि संति हि ॥ ४ ॥
सर्वोपजीवकं लोकस्थितिकृन्नीतिशास्त्रकम् ।
धर्मार्थकाममूलं हि स्मृतं मोक्षप्रदं यतः ॥ ५ ॥