श्री चैतन्य चरितामृत (कृष्णदास कविराज गोस्वामी - सम्पूर्ण आदि, मध्य एवं अन्त्य लीला)
Sri Chaitanya Charitamrita of Krishnadas Kaviraj with Hindi Commentary
श्रील कृष्णदास कविराज गोस्वामी द्वारा
[ ५/१४२-१४९ हैं। परन्तु जो जीव स्वयंको भोक्ता मानते हैं, उनकी क्या गति होती है, इसे श्रीकृष्णने गीतामें सोलहवें अध्यायमें कहा है— “ईश्वरोऽहमहं भोगी सिद्धोऽहं बलवान् सुखी ॥ १४॥ आढ्योऽभिजनवानस्मि कोऽन्योऽस्ति सदृशो मया। यक्ष्ये दास्यामि मोदिष्य इत्यज्ञानविमोहिताः ॥ १५॥ तानहं द्विषतः क्रूरान् संसारेषु नराधमान्। क्षिपाम्यजस्रमशुभानासुरीष्वेव योनिषु ॥” १९॥ “मैं ईश्वर, भोक्ता, सिद्ध, बलवान और सुखी हूँ। मैं धनी और कुलीन हूँ; मेरे समान और कौन है; मैं यज्ञ करूँगा, दान करूँगा और आनन्द प्राप्त करूँगा—वे अज्ञान द्वारा विमोहित होकर इस प्रकार कहते हैं। मैं साधुओंसे द्वेष करनेवाले, क्रूर और अशुभ कर्म करनेवाले तथा नराधम उन सबको संसारमें आसुरी योनियोंमें बार-बार निक्षेप करता हूँ (फेंकता हूँ)॥”१४२॥ श्रीगौरके दो अङ्ग—श्रीनिताइ और श्रीअद्वैत :— अद्वैत आचार्य, नित्यानन्द, —दुइ अङ्ग। दुइजन लञा प्रभुर यत किछु रङ्ग॥ १४६ ॥ अनुवाद—श्रीअद्वैताचार्य और श्रीनित्यानन्द प्रभु, ये दोनों महाप्रभुके दो अङ्ग हैं, इन दोनोंको लेकर महाप्रभु अनेक प्रकारसे लीला करते हैं॥ १४६॥ अनुभाष्य—आदिलीला ३/७१ द्रष्टव्य है॥ १४६॥ महाविष्णुके अवतार होनेपर भी श्रीअद्वैतप्रभुका स्वयंमें श्रीगौरदास ज्ञानः— अद्वैत-आचार्य-गोसाञि साक्षात् ईश्वर। प्रभु-गुरु करि' माने, तिँहो त' किङ्कर ॥ १४७॥ अनुवाद—श्रीअद्वैताचार्य साक्षात् ईश्वर हैं और महाप्रभु उन्हें अपने गुरुतुल्य मानते थे। किन्तु श्रीअद्वैताचार्य अपनेको महाप्रभुका दास मानते थे॥ १४७॥ अनुभाष्य—महाप्रभुका श्रीअद्वैताचार्यको गुरुवर्गोंमेंसे अन्यतम मानकर सम्मान करनेपर भी श्रीअद्वैतप्रभु अपनेको महाप्रभुका दास मानते थे। वे महाप्रभुके पिताजीके समवयस्क और बन्धु थे। वे और श्रीईश्वरपुरी श्रीमाधवेन्द्रपुरीके शिष्य थे। महाप्रभुने श्रीईश्वरपुरीजीसे दीक्षा ग्रहण की, इसलिये श्रीअद्वैताचार्य महाप्रभुके गुरुके सतीर्थ (गुरुभाई) और गौरवके पात्र थे॥१४७॥ आचार्य-गोसाञिर तत्त्व ना याय कथन। कृष्ण अवतारिया यँहो तारिल भुवन ॥ १४८॥ अनुवाद—मैं श्रीअद्वैताचार्यके तत्त्वका वर्णन क्या करूँ, श्रीकृष्णको अवतीर्ण करवाकर उन्होंने जगत्का उद्धार किया है॥ १४८॥ कनिष्ठ लक्ष्मणारूपमें ज्येष्ठ श्रीरामचन्द्रकी सेवा फलसे श्रीकृष्णावतारमें श्रीबलराम ज्येष्ठ और श्रीकृष्ण कनिष्ठ भ्राता :— नित्यानन्द-स्वरूप पूर्वे हइया लक्ष्मण। लघुभ्राता हैया करे रामेर सेवन ॥ १४९॥ ३१२ | श्रीश्रीचैतन्यचरितामृत
५/१४९-१५४ ] अनुवाद—श्रीनित्यानन्द स्वरूप पहले रामलीलामें लक्ष्मण थे। उन्होंने श्रीरामचन्द्रकी छोटे भाईके रूपमें सेवा की थी॥१४९॥ अनुभाष्य—दशनामी दण्डी दलमें ब्रह्मचारीकी उपाधियाँ चार प्रकार हैं,—'स्वरूप', 'आनन्द', 'प्रकाश' और 'चैतन्य'। श्रीनित्यानन्द प्रभु तीर्थभ्रमणके समय जिस संन्यासीके पास थे, उनकी 'तीर्थ' या 'आश्रम' उपाधि होनेके कारण उनका ब्रह्मचारी नाम 'नित्यानन्द-स्वरूप' हुआ था॥१४९॥ रामेर चरित्र सब,—दुःखेर कारण। स्वतन्त्र लीलाय दुःख सहेन लक्ष्मण॥१५०॥ निषेध करिते नारे, याते छोट भाइ। मौन धरि' रहे लक्ष्मण मने दुःख पाइ'॥१५१॥ कृष्ण अवतारे ज्येष्ठ हैला सेवार कारण। कृष्णके कराइल नाना सुख आस्वादन॥१५२॥ अनुवाद—श्रीरामचन्द्रकी लीला बहुत दुःखपूर्ण है। लक्ष्मणने अपनी इच्छासे उन दुःखोंको सहन किया। लक्ष्मण छोटे भाई होनेके कारण श्रीरामचन्द्रको किसी भी कार्यके लिये मना नहीं कर पाते थे। वे मौन रहकर मन-ही-मनमें दुःख सहन करते थे। इसलिये कृष्णावतारमें उन्होंने बड़े भाई श्रीबलरामके रूपमें श्रीकृष्णकी सब प्रकारसे सेवा की और उन्हें नाना प्रकारसे सुखका आस्वादन कराया॥१५०-१५२॥ श्रीकृष्ण-बलराम अंशी और श्रीराम-लक्ष्मण अंश; अंशीके अवतारकालमें अंशका उनमें प्रवेश :— राम-लक्ष्मण—कृष्ण-रामेर अंशविशेष। अवतारकाले दोंहे दोंहाते प्रवेश॥१५३॥ अनुवाद—श्रीराम-लक्ष्मण श्रीकृष्ण-बलरामके अंश हैं। जब श्रीकृष्ण-बलराम अवतार ग्रहण करते हैं, तब श्रीराम-लक्ष्मण दोनों उन दोनोंमें प्रवेश कर जाते हैं॥१५३॥ अनुभाष्य—लघुभागवतामृतमें श्रीराघवेन्द्र-तत्त्व वर्णन प्रसङ्गमें संख्या २०का मर्मानुवाद— “विष्णुधर्मोत्तरमें राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्नको क्रमशः वासुदेव, सङ्कर्षण, प्रद्युम्न और अनिरुद्धके अवतार तथा पद्मपुराणमें श्रीरामचन्द्रको नारायण और लक्ष्मण, भरत तथा शत्रुघ्नको क्रमशः 'शेष', 'चक्र' तथा 'शंख' कहा गया है॥”१५३॥ सेइ अंश लञा ज्येष्ठ-कनिष्ठाभिमान। अंशांशि-रूपे शास्त्रे करये व्याख्यान॥१५४॥ अनुवाद—श्रीबलराम और श्रीकृष्ण बड़े और छोटे भाईके रूपमें लीला करते हैं। परन्तु शास्त्र उनका वर्णन अंश और अंशीके रूपमें करते हैं॥१५४॥ अनुभाष्य—लघुभागवतामृतमें लीला-अवतार निरूपण प्रसङ्गमें ७९-संख्याका अनुवाद— “स्कन्दपुराणमें रामगीतामें लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न—इन तीनोंको श्रीरामका व्यूह कहा गया है॥”१५४॥ पाँचवाँ अध्याय | ३१३
[ ५/१५५-१६० श्रीकृष्ण ही स्वयंरूप, अन्य सब अवतार उनके अंश अथवा कला :- ब्रह्मसंहिता (५/३९)- रामादिमूर्त्तिषु कलानियमेन तिष्ठन् नानावतारमकरोद्भुवनेषु किन्तु। कृष्णः स्वयं समभवत् परमः पुमान यो गोविन्दमादि पुरुषं तमहं भजामि ॥ १५५॥ अनुवाद-अमृतप्रवाह भाष्य द्रष्टव्य है ॥ १५५ ॥ अमृतप्रवाह भाष्य-अंश-कलारूपमें रामादि मूर्तियोंमें भगवान् जगत्में नाना अवतारोंको प्रकाश करते हैं, किन्तु जो परमपुरुष स्वयं श्रीकृष्णके रूपमें प्रकट होते हैं, उन आदिपुरुष गोविन्दका मैं भजन करता हूँ॥ १५५॥ अनुभाष्य-यः परमः पुमान् कृष्णः कलानियमेन (अंशांशभावादिना) रामादिमूर्त्तिषु तिष्ठन् (तत्तन्नैमित्तिकावतारमूर्त्तीः प्रकटयन्) नानावतारम् अकरोत्, किन्तु स्वयं समभवत्, तं गोविन्दम् आदिपुरुषम् अहं भजामि। श्लोक-भावानुवाद-अमृतप्रवाह भाष्य द्रष्टव्य है ॥ १५५ ॥ श्रीनित्यानन्दके द्वारा ही नामप्रेम-प्रचाररूप श्रीगौरवाञ्छा-पूर्ण :- श्रीचैतन्य-सेइ कृष्ण, नित्यानन्द-राम। नित्यानन्द पूर्ण करे चैतन्येर काम ॥ १५६॥ नित्यानन्द-महिमा-सिन्धु अनन्त, अपार। एक कणा स्पर्शि मात्र,-से कृपा ताँहार ॥ १५७॥ अनुवाद-श्रीचैतन्य महाप्रभु ही स्वयं श्रीकृष्ण हैं और श्रीनित्यानन्द प्रभु श्रीबलराम हैं। श्रीनित्यानन्द प्रभु श्रीचैतन्य महाप्रभुकी सभी इच्छाओंको पूर्ण करते हैं। श्रीनित्यानन्द प्रभुकी महिमाका समुद्र अनन्त और अपार है। उनकी कृपासे ही मैं उसके एक बिन्दुको स्पर्श कर सकता हूँ॥ १५६-१५७॥ अपने वृत्तान्तके द्वारा श्रीनित्यानन्द-कृपा-महात्म्य-वर्णन :- आर एक शुन ताँर कृपार महिमा। अधम जीवेर यैछे चड़ाइल ऊर्ध्वसीमा ॥ १५८॥ वेदगुह्य कथा एइ अयोग्य कहिते। तथापि कहिये ताँर कृपा प्रकाशिते ॥ १५९॥ उल्लास-उपरि लेखौं तोमार प्रसाद। नित्यानन्द प्रभु, मोर क्षम अपराध ॥ १६०॥ अनुवाद-उनकी कृपाकी एक और महिमाको सुनो। उन्होंने इस अधम जीव (ग्रन्थकार) को ऊँचाईकी सीमातक चढ़ाया है। इस बातको लोगोंके सामने प्रकाशित करना उचित नहीं है, इसे वेदोंके समान गोपनीय रखना चाहिये। परन्तु श्रीनित्यानन्द प्रभुकी कृपाको सबके समक्ष प्रकाशित करनेके लिये मैं इसे कह रहा हूँ। हे श्रीनित्यानन्द प्रभु! मैं उल्लसित होकर आपकी कृपाकी कथाको लिख रहा हूँ। मेरा यह अपराध आप क्षमा करें ॥ १५८-१६०॥ ३१४ | श्रीश्रीचैतन्यचरितामृत
५/१६०-१६५ ] अमृतप्रवाह भाष्य—'उल्लास-उपरि' अर्थात् अत्यन्त उल्लसित होनेके कारण इसे गोपनीय रखनेमें अक्षम, मैं आपकी कृपाका वृत्तान्त लिख रहा हूँ॥१६०॥ सेवक-महात्म्य-वर्णन ; मीनकेतन रामदास :— अवधूत गोसाञिर एक भृत्य प्रेमधाम। मीनकेतन रामदास हय ताँर नाम॥१६१॥ अनुवाद—श्रीनित्यानन्द प्रभुके एक सेवक थे, जिनका नाम मीनकेतन रामदास था। वे प्रेमके धामस्वरूप थे॥१६१॥ अमृतप्रवाह भाष्य—'अवधूत गोसाञि'—श्रीनित्यानन्द प्रभु। 'प्रेमधाम'—प्रेमके आधार॥१६१॥ अनुभाष्य—अवधूत शब्दका अर्थ भागवत ३/१/१९ श्लोककी टीकामें श्रीधरस्वामिपादने 'असंस्कृत-देह' लिखा है। अवधूत श्रीनित्यानन्दके शिष्य भी महाभागवत परमहंस एवं वर्णाश्रमसे अतीत नित्यसिद्ध थे। इसलिये उनके शरीरमें वर्णाश्रमके कोई चिह्न नहीं होनेके कारण वे असंस्कृत-देहसे ब्रजभावमें मत्त रहते थे। 'मीनकेतन रामदास'—आदिलीला ११/५३ पयारका अनुभाष्य द्रष्टव्य है॥१६१॥ आमार आलये अहोरात्र-सङ्कीर्त्तन। ताहाते आइला तेंहो पाञा निमन्त्रण॥१६२॥ अनुवाद—एक बार मेरे घरमें एक दिन-रात कालका सङ्कीर्तन हो रहा था। उस सङ्कीर्तन उत्सवमें मीनकेतन रामदास निमन्त्रण पाकर आये थे॥१६२॥ अनुभाष्य—'अहोरात्र' अर्थात् आठ प्रहर। उस समय कीर्तन-उत्सवोंमें शुद्धभक्तोंकी आपसमें निमन्त्रण-पत्र देनेकी रीति थी॥१६२॥ महाप्रेममय तिँहो बसिला अङ्गने। सकल वैष्णव ताँर वन्दिला चरणे॥१६३॥ नमस्कार करिते, का'र उपरेते चड़े। प्रेमे का'रे वंशी मारे, काहाके चापड़े॥१६४॥ अनुवाद—प्रेममें डूबे हुए मीनकेतन रामदास आङ्गनमें बैठ गये। सभी वैष्णवोंने उनके चरणोंकी वन्दना की। भगवत्प्रेममें उन्मत्त होकर वे किसीको नमस्कार करते, किसीके ऊपर चढ़ जाते, किसीको प्रेमसे वंशी मारते, तो किसीको थप्पड़ मारते॥१६३-१६४॥ ये नयन देखिते अश्रु हय मने यार। सेइ नेत्रे अविच्छिन्न बहे अश्रुधार॥१६५॥ अनुवाद—अमृतप्रवाह भाष्य द्रष्टव्य है॥१६५॥ अमृतप्रवाह भाष्य—मीनकेतन रामदासके नेत्रोंको देखते ही देखनेवालेके नेत्रोंसे स्वतः ही अश्रु बहने लगते, क्योंकि उनके नेत्रोंसे निरन्तर अश्रुकी धारा बहती रहती थी। किसी अन्य संस्करणमें—'ये नयने देखिते' है अर्थात् जिसके मनमें इन नेत्रोंमें अश्रु देखनेकी इच्छा हो, उसके नेत्र भी अश्रु वहन करें॥१६५॥ पाँचवाँ अध्याय | ३१५
[ ५/१६६-१७१ कभु कोन अङ्गे देखि पुलक-कदम्ब। एक अङ्गे जाड्य ताँर, आर अङ्गे कम्प॥१६६॥ अनुवाद—कभी-कभी उनके किसी अङ्गमें पुलकादि सात्त्विक विकार दिखलायी देते, कभी उनके एक अङ्गमें जड़ता आ जाती और दूसरे किसी अङ्गमें कम्प होने लगता॥१६६॥ अमृतप्रवाह भाष्य—'कदम्ब'—समूह। 'जाड्य'—स्तम्भित होना॥१६६॥ नित्यानन्द बलि' यबे करेन हुङ्कार। ताहा देखि' लोकेर हय महाचमत्कार॥१६७॥ अनुवाद—'श्रीनित्यानन्द' बोलकर जब वे हुङ्कार करते थे, तब उसे देखकर सभी लोग चकित हो जाते थे॥१६७॥ अश्रद्धाके कारण वैष्णवचरणोंमें प्राकृत कनिष्ठ भक्तका अपराध :- गुणार्णव मिश्र-नामे एक विप्र आर्य। श्रीमूर्ति-निकटे तँहो करे सेवाकार्य॥१६८॥ अङ्गने बसिया तँहो ना कैल सम्भाष। ताहा देखि' क्रुद्ध हञा बले रामदास॥१६९॥ 'एइ त' द्वितीय सूत रोमहर्षण। बलदेव देखि' ये ना कैल प्रत्युद्गम॥'१७०॥ अनुवाद—गुणार्णव मिश्र नामक एक सम्माननीय ब्राह्मण श्रीविग्रहकी सेवा कर रहे थे। गुणार्णव मिश्रने वहीं आङ्गनमें बैठे हुए मीनकेतन रामदासको देखकर भी उनका सम्मान नहीं किया। यह देखकर रामदास क्रोधित होकर बोले कि यह तो दूसरा रोमहर्षण सूत है, जिसने श्रीबलदेव प्रभुको देखकर भी व्यास-आसनसे उठकर अभिवादन नहीं किया था॥१६८-१७०॥ अनुभाष्य—भागवत १०/७८/२२-२८ श्लोकोंमें नैमिषारण्यमें श्रीबलदेव प्रभुके द्वारा व्यासदेवके शिष्य रोमहर्षणके वधका वृत्तान्त वर्णित हुआ है॥१७०॥ अपमानित होनेपर भी वैष्णव अदोषदर्शी :- एत बलि' नाचे गाय, करये सन्तोष। कृष्णकार्य करे विप्र—ना करिल रोष॥१७१॥ अनुवाद—ऐसा कहकर उसके अपराधको ग्रहण ना करके मीनकेतन दास मन भरकर नाचते-गाते रहे। वह ब्राह्मण श्रीकृष्णकी सेवा कर रहा था, इसलिये वह भी क्रोधित नहीं हुआ॥१७१॥ अमृतप्रवाह भाष्य—श्रीविग्रहके सेवक गुणार्णवमिश्रने आङ्गनमें बैठे हुए श्रीनित्यानन्द प्रभुके दासकी ओर मौन रहकर सम्मान नहीं दिया, इस कारण मीनकेतन रामदासने क्रोधित होकर कहा—'यह गुणार्णवमिश्र द्वितीय रोमहर्षण सूत है।' इसका तात्पर्य यह है कि जिस प्रकार नैमिषारण्य-क्षेत्रमें श्रीबलदेव प्रभुको देखकर रोमहर्षण सूतने व्यास-आसनसे उठकर उनसे वार्त्तालाप नहीं किया था, उसी प्रकार गुणार्णवमिश्रने भी अन्यायका व्यवहार किया था। गुणार्णव मिश्रके मनमें श्रीनित्यानन्दके प्रति विशेष श्रद्धा नहीं थी, यह जानकर श्रीमीनकेतनकी ३१६ | श्रीश्रीचैतन्यचरितामृत
गुणार्णवमिश्रके प्रति भी अश्रद्धा हुई थी। इस कार्यमें श्रीमीनकेतनको अभिमानी कहकर भक्तगण उनपर दोषारोपण नहीं करते हैं॥१७१॥ उत्सवान्ते गेला तिँहो करिया प्रसाद। मोर भ्राता-सने ताँर किछु हैल वाद॥१७२॥ भ्राताकी श्रीगौरनिष्ठा किन्तु श्रीनित्यानन्दमें अश्रद्धा-दर्शनसे श्रील कविराजकी उसके प्रति भर्त्सना :- चैतन्यप्रभुते ताँर सुदृढ़ विश्वास। नित्यानन्द-प्रति ताँर विश्वास-आभास॥१७३॥ इहा जानि' रामदासेर दुःख हइल मने। तबे त' भ्रातारे आमि करिनु भर्त्सने॥१७४॥ अनुवाद-उत्सवका समापन होनेपर श्रीमीनकेतन दासने सभीको आशीर्वाद दिया। उस समय उनका मेरे भाईके साथ कुछ वाद-विवाद हो गया। मेरे भाईका श्रीचैतन्य महाप्रभुके प्रति सुदृढ़ विश्वास तो था, परन्तु श्रीनित्यानन्द प्रभुके प्रति उनका विश्वासका आभासमात्र था। यह जानकर श्रीरामदासके मनमें बहुत दुःख हुआ, तब जाकर मैंने अपने भाईकी भर्त्सना की॥१७२-१७४॥ अमृतप्रवाह भाष्य-श्रीमीनकेतनके इस प्रकार व्यवहारको देखकर मेरे भाईने उनके साथ कुछ वाद-विवाद किया। मेरे भाईका श्रीचैतन्य महाप्रभुके प्रति सुदृढ़ विश्वास था, परन्तु श्रीनित्यानन्द प्रभुके प्रति उस प्रकार विश्वास नहीं था॥१७२-१७३॥ अनुभाष्य-'विश्वास-आभास'-अति सामान्य विश्वास॥१७३॥ अखण्ड वस्तुको खण्ड वस्तु माननेसे अश्रद्धा-पाषण्डता मात्र है :- “दुइ भाइ एकतनु-समान प्रकाश। नित्यानन्द ना मान, तोमार हबे सर्वनाश॥१७५॥ एकेते विश्वास, अन्ये ना कर सम्मान। “अर्द्धकुक्कुटी-न्याय" तोमार प्रमाण॥१७६॥ श्रीगौरको छोड़कर श्रीनिताइमें, श्रीनिताइको छोड़कर श्रीगौरमें विश्वास भक्तिविरोध मात्र :- किम्बा, दोंहा ना मानिञा हओ त' पाषण्ड। एके मानि' आरे ना मानि,-एड्मंत भण्ड॥” १७७॥ अनुवाद-मैंने कहा-“ये दो भाई एक शरीरके समान हैं और समान प्रकाश हैं। श्रीनित्यानन्द प्रभुको नहीं माननेके कारण तुम्हारा सर्वनाश होगा। एकके ऊपर विश्वास करते हो और दूसरेको सम्मान नहीं देते हो, तुम्हारा यह प्रमाण आधी मुर्गीको माननेके समान है। एकको मानकर और दूसरेको नहीं मानकर ढोंगी होनेकी अपेक्षा उन दोनोंको ना मानकर नास्तिक होना अच्छा है॥” १७४-१७७॥ अमृतप्रवाह भाष्य-“अर्द्धकुक्कुटी-न्याय”-“अर्द्धजरतीय न्याय” अर्थात् मुर्गीका आधा भाग युवा है और आधा भाग वृद्ध है, इस बातको प्रमाणके रूपमें कोई नहीं मानेगा। इसी प्रकार
[ ५/१७६-१८४ अर्द्धकुक्कुटी-न्यायके अनुसार एक अखण्ड-ईश्वर श्रीचैतन्य-नित्यानन्दमेंसे एकको मान रहे हो और दूसरेको नहीं मान रहे हो, यही तुम्हारी नास्तिकता और ढोंग है॥ १७६॥ भक्तके अपमानके कारण श्रीगौरनिष्ठ भ्राताका सर्वनाश और अधःपतन :- कृ तत्काले आमार भ्रातार हैल सर्वनाश॥ १७८॥ एइ त' कहिल ताँर सेवक-प्रभाव। आर एक कहि ताँर दयार स्वभाव॥ १७९॥ अनुवाद-इसके बाद भक्त श्रीरामदास क्रोधित होकर अपनी वंशी तोड़कर चले गये। उसी समय मेरे भाईका सर्वनाश अर्थात् भक्तिसे पतन हो गया। यह तो मैंने श्रीनित्यानन्द प्रभुके सेवकके प्रभावका वर्णन किया, अब एक और उनकी दयाका स्वभाव कह रहा हूँ॥ १७८-१७९॥ श्रीनित्यानन्दकी दयाका परिचय :- भाइके भर्त्सिनु मुञि, लञा एइ गुण। सेइ रात्रे प्रभु मोरे दिला दरशन॥ १८०॥ स्वप्नमें श्रीनित्यानन्द-दर्शन :- नैहाटि-निकटे 'झामटपुर' नामे ग्राम। ताँहा स्वप्ने देखा दिला नित्यानन्द-राम॥ १८१॥ अनुवाद-मैंने अपने भाईकी भर्त्सना की, मेरे इसी गुणके कारण उसी रात श्रीनित्यानन्द प्रभुने मुझे स्वप्नमें दर्शन दिया। नैहाटीके निकट 'झामटपुर' नामक एक ग्राम है, वहींपर श्रीनित्यानन्द प्रभुने मुझे स्वप्नमें दर्शन दिया॥ १८०-१८१॥ अमृतप्रवाह भाष्य-कटोआके दो कोस उत्तरमें नैहाटी-ग्रामके निकट 'झामटपुर' ग्राममें कविराज-गोस्वामीका रहनेका स्थान था। उसी स्थानमें अभी श्रीमन्महाप्रभुका विग्रह है॥ १८१॥ श्रीनित्यानन्दके साक्षात् चरणकमलोंकी प्राप्ति :- दण्डवत् हैया आमि पड़िनु पायेते। निजपादपद्म प्रभु दिला मोर माथे॥ १८२॥ 'उठ', 'उठ' बलि' मोरे बले बार बार। उठि' ताँर रूप देखि' हैनु चमत्कार॥ १८३॥ अनुवाद-प्रभुका दर्शन पाकर जब मैं दण्डवत् होकर उनके चरणकमलोंमें गिर पड़ा, तब प्रभुने अपने चरणकमलोंको मेरे सिरपर रख दिया। प्रभुने मुझे बार-बार 'उठ' 'उठ' कहकर उठनेके लिये कहा। मैं उठकर उनके रूपको देखकर चकित हो गया॥ १८२-१८३॥ श्रीनित्यानन्दके रूपका वर्णन :- श्याम-चिक्कण कान्ति, प्रकाण्ड-शरीर। साक्षात् कन्दर्प, यैछे महामल्ल-वीर॥ १८४॥ ३१८ | श्रीश्रीचैतन्यचरितामृत
५/१८४-१९२ ] सुवलित हस्त, पद, कमल-लोचन। पट्टवस्त्र शिरे, पट्टवस्त्र परिधान ॥ १८५ ॥ सुवर्ण-कुण्डल कर्णे, स्वर्णाङ्गद-बाला। पायेते नूपुर बाजे, कण्ठे पुष्पमाला ॥ १८६ ॥ चन्दनलेपित-अङ्ग, तिलक सुठाम। मत्तगज जिनि' मद-मन्थर पयान ॥ १८७ ॥ कोटिचन्द्र जिनि' मुख उज्ज्वल-वरण। दाड़िम्ब बीज-सम दन्ते ताम्बूल-चर्वण ॥ १८८ ॥ अनुवाद-साक्षात् कामदेवकी भाँति चिक्वण श्यामवर्णकी कान्तिसे युक्त उनका विशाल शरीर था, मानो वे कोई महामल्ल-वीर हों। उनके अत्यन्त सुन्दर, लम्बे हाथ और चरण थे तथा कमलके भाँति उनके नेत्र थे। उन्होंने सुन्दर रेशमी वस्त्र धारण किये हुए थे और उनके सिरपर भी रेशमी पगड़ी शोभा पा रही थी। उनके कानोंमें स्वर्णके कुण्डल और हाथोंमें स्वर्णके कङ्कन शोभा पा रहे थे। उनके चरणोंमें नूपुर झङ्कार कर रहे थे और गलेमें पुष्पोंकी माला थी। उनके शरीरपर चन्दनका लेप किया हुआ था और उसपर अत्यन्त सुन्दर तिलक बने थे। मन्थर गतिसे झूमकर चलते हुए मत्तवाले हाथीके समान उनकी चाल थी। करोड़ों चन्द्रमाओंसे भी उज्ज्वल उनका मुखकमल था और पान चबानेके कारण उनके दाँत अनारके बीजके समान लग रहे थे॥ १८४-१८८॥ प्रेमे मत्त अङ्ग दाहिने-बामे दोले। 'कृष्ण' 'कृष्ण' बलिया गम्भीर बोल बोले ॥ १८९ ॥ राङ्गा यष्टि हस्ते दोले येन मत्त सिंह। चारिपाशे बेड़ि आछे चरणेते भृङ्ग ॥ १९० ॥ पार्षदगणे देखि' सब गोप-वेशे। 'कृष्ण' 'कृष्ण' कहे सबे सप्रेम-आवेशे ॥ १९१ ॥ शिङ्गा वांशी बाजाय केह, केह नाचे गाय। सेवक योगाय ताम्बूल, चामर ढुलाय ॥ १९२ ॥ अनुवाद-श्रीकृष्ण-प्रेममें मत्त उनका शरीर दाहिने-बायें डोल रहा था। वे बहुत गम्भीर स्वरसे 'कृष्ण' 'कृष्ण' कह रहे थे। उनके हाथमें लाल रंगकी छड़ी डोल रही थी और वे मत्त सिंहके समान लग रहे थे। उनके चरणकमलोंके चारों ओर भ्रमर मँडरा रहे थे। उनके भक्त सभी गोपवेशमें थे और वे लोग प्रेमके आवेशमें 'कृष्ण' 'कृष्ण' कह रहे थे। उनमेंसे कोई सींगा और कोई वंशी बजा रहा था। कोई नृत्य कर रहा था और कोई गान कर रहा था। उनका कोई सेवक उनको ताम्बूल दे रहा था और कोई सेवक उनको चामर ढुला रहा था॥ १८९-१९२॥ पाँचवाँ अध्याय | ३१९
[ ५/१९३-२०० श्रीनित्यानन्दके दर्शनसे ग्रन्थकारको आनन्द :- नित्यानन्द-स्वरूपेर देखिया वैभव। किबा रूप, गुण, लीला—अलौकिक सब॥१९३॥ आनन्दे विह्वल आमि, किछु नाहि जानि। तबे हासि' प्रभु मोरे कहिलेन वाणी॥१९४॥ अनुवाद—मैंने श्रीनित्यानन्द-स्वरूपका वैभव देखा। उनका कैसा रूप, कैसे गुण, कैसी लीला थी, वे सभी अलौकिक थे। मैं आनन्दमें विह्वल होकर और कुछ जान नहीं पाया। उस समय प्रभु हँसकर मुझे कहने लगे॥१९३-१९४॥ वृन्दावन-गमनका श्रीनित्यानन्दका आदेश :- “आरे आरे कृष्णदास, ना करह भय। वृन्दावने याह,—ताँहा सर्व लभ्य हय॥”१९५॥ अनुवाद—“अरे अरे कृष्णदास! भय मत करो। तुम वृन्दावन जाओ, तुम्हें वहाँ सब कुछ प्राप्त हो जायेगा॥”१९५॥ श्रीनित्यानन्दका अन्तर्धान होना :- एइ बलि' प्रेरिला मोरे हातसान दिया। अन्तर्धान कैल प्रभु निजगण लञा॥१९६॥ मूर्च्छित हइया मुञि पड़िनु भूमिते। स्वप्नभङ्ग हैल, देखि हञाछे प्रभाते॥१९७॥ स्वप्न आदेशसे श्रील कविराजका वृन्दावन-गमन :- कि देखिनु, कि शुनिनु, करिये विचार। प्रभु-आज्ञा हैल वृन्दावन याइबार॥१९८॥ सेइ क्षणे वृन्दावने करिनु गमन। प्रभुर कृपाते सुखि आइनु वृन्दावन॥१९९॥ अनुवाद—ऐसा कहकर उन्होंने मुझे अपने हाथका स्पर्श प्रदान करते हुए वृन्दावनकी ओर प्रेरित किया। उसके बाद प्रभु अपने परिकरोंके साथ अन्तर्धान हो गये। प्रभुके अन्तर्धान होनेके बाद मैं मूर्च्छित होकर भूमिपर गिर पड़ा। तभी मेरा स्वप्न भङ्ग हो गया और मैंने देखा कि प्रातःकाल हो गया था। स्वप्नमें जो देखा और सुना था, मैंने उसपर विचार करके देखा कि प्रभुने मुझे वृन्दावन जानेकी आज्ञा दी है। उसी क्षण मैंने वृन्दावनके लिये यात्रा प्रारम्भ कर दी और प्रभुकी कृपासे सुखसे अर्थात् बिना किसी विघ्न-बाधाके वृन्दावन आ गया॥१९६-१९९॥ अमृतप्रवाह भाष्य—'हातसान'—हाथका स्पर्श॥१९६॥ श्रीनित्यानन्द-स्तव :- जय जय नित्यानन्द, नित्यानन्द-राम। याँहार कृपाते पाइनु वृन्दावन-धाम॥२००॥ ३२० | श्रीश्रीचैतन्यचरितामृत
५/२००-२०३ ]
जय जय नित्यानन्द, जय कृपामय। याँहा हैते पाइनु रूप-सनातनआश्रय ॥ २०१॥ याँहा हैते पाइनु रघुनाथ-महाशय। याँहा हैते पाइनु श्रीस्वरूप-आश्रय ॥ २०२॥ अनुवाद-जय हो, जय हो, श्रीनित्यानन्द-रामकी जय हो, जिनकी कृपासे मुझे वृन्दावन- धामकी प्राप्ति हुई। जय हो, जय हो, कृपामय श्रीनित्यानन्द प्रभुकी जय हो, जिनकी कृपासे ही मुझे श्रीरूप-सनातन गोस्वामीका आश्रय मिला। और उनकी कृपासे ही मुझे रघुनाथ महाशय और (उनके माध्यमसे) श्रीस्वरूप दामोदरका आश्रय मिला॥२००-२०२॥ अनुभाष्य-इन दो पयारोंमें श्रीकविराज गोस्वामी दिखला रहे हैं कि श्रीराधागोविन्दकी सेवा-अभिलाषियोंके लिये श्रीस्वरूप-रूप-सनातन-रघुनाथ गोस्वामियोंका आश्रय और कृपाकी प्राप्ति ही जीवनकी एकमात्र कामना और इच्छा होनी चाहिये तथा केवल श्रीनित्यानन्दप्रभुकी कृपासे ही इसकी प्राप्ति होती है। श्रीदामोदरस्वरूप गोस्वामी प्रभुके सम्बन्धमें आदिलीला ४/१६०-१६१ द्रष्टव्य है॥२०१-२०२॥ सनातन-कृपाय पाइनु भक्तिर सिद्धान्त। श्रीरूप-कृपाय पाइनु भक्तिरसप्रान्त ॥ २०३ ॥ अनुवाद-श्रीसनातन गोस्वामीकी कृपासे मैं भक्तिके सिद्धान्तोंको जान पाया और श्रीरूप गोस्वामी प्रभुकी कृपासे मैंने भक्तिरससिन्धुकी निकटता प्राप्त की॥२०३॥ अमृतप्रवाह भाष्य- 'भक्तिरसप्रान्त' - भक्तिरसकी निकटता मात्र ॥ २०३ ॥ अनुभाष्य-श्रीसनातन गोस्वामी भक्तिसिद्धान्तके आचार्य हैं। इस ग्रन्थमें अन्त्यलीलाके चौथे अध्यायके अन्तमें श्रीकविराज गोस्वामीने लिखा है- “सनातन ग्रन्थ कैल भागवतामृते। भक्त-भक्ति-कृष्ण-तत्त्व जानि याहा हैते ॥ सिद्धान्त-सार ग्रन्थ कैल दशम-टिप्पणी। कृष्णलीला, रसप्रेम, याहा हैते जानि ॥ हरिभक्तिविलास ग्रन्थ कैल वैष्णव आचार। वैष्णवेर कर्त्तव्य याँहा पाइये पार ॥” अर्थात् “श्रीसनातन गोस्वामीने श्रीबृहद्भागवतामृत ग्रन्थकी रचना की, जिससे भक्त, भक्ति और श्रीकृष्णके तत्त्वको जान सकते हैं। उन्होंने भागवतके दशम स्कन्धकी टीका लिखी है, जिससे श्रीकृष्णलीला और उनके प्रेमरसको समझा जा सकता है। उन्होंने वैष्णव-आचार और वैष्णवोंके कर्त्तव्योंको समझानेके लिये हरिभक्तिविलासकी रचना की है।" श्रीरघुनाथदास गोस्वामीने “विलासकुसुमाञ्जलि" स्तवमें श्रीसनातन गोस्वामीके सम्बन्धमें लिखा है- “वैराग्ययुग्भक्तिरसं प्रयत्नैरपाययन्माममभीप्सुमन्धम्। कृपाम्बुधिर्यः परदुःखदुःखी सनातनस्तं प्रभुमाश्रयामि ॥”
पाँचवाँ अध्याय | ३२१
[ ५/२०३-२०४ अर्थात् “अज्ञानमें अन्धे होकर वैराग्ययुक्त भक्तिके रसको पान करनेकी मेरी इच्छा नहीं थी, किन्तु जिन्होंने मुझे इसका यत्नपूर्वक पान कराया, कृपाके सागर और दूसरोंके दुःखमें दुःखी उन श्रीसनातन गोस्वामीके चरणकमलोंका मैं आश्रय ग्रहण करता हूँ।” श्रीकविराज गोस्वामीने (अन्त्यलीला ४/२३६ संख्यामें) पहले श्रीरूप, श्रीसनातन और श्रीजीव गोस्वामीके नामोंका उल्लेख करके लिखा है— “एइ तिनगुरु, आर रघुनाथदास। इँहा-सबार चरण वन्दों याँर मुञि दास॥” अर्थात् “इन तीन गुरुओं और श्रीरघुनाथदास गोस्वामीके चरणोंमें यह दास प्रणाम कर रहा है।” श्रीरघुनाथदास गोस्वामीने भी श्रीसनातन प्रभुका भक्तिसिद्धान्त-आचार्यके रूपमें परिचय दिया है। श्रीरूपगोस्वामी भक्तिरसके आचार्य हैं। (अन्त्यलीला ४/२२३-२२४ संख्यामें)— “रूप-गोसाञि कैला ‘रसामृतसिन्धु’ सार। कृष्णभक्ति-रसेर याँहा पाइये विस्तार॥ ‘उज्ज्वलनीलमणि’-नाम ग्रन्थ आर। राधाकृष्ण-लीलारस ताँहा पाइये पार॥” अर्थात् “श्रीरूप गोस्वामीने भक्तिरसामृतसिन्धुकी रचना की जिसके द्वारा श्रीकृष्ण-भक्तिरसको जाना जा सकता है। उन्होंने एक अन्य ग्रन्थ ‘उज्ज्वलनीलमणि’ में श्रीराधाकृष्णकी मधुररसकी लीलाओंको विस्तारपूर्वक दिया है॥”२०३॥ जय जय नित्यानन्द-चरणारविन्द। याँहा हैते पाइनु श्रीराधागोविन्द॥२०४॥ अनुवाद—श्रीनित्यानन्द प्रभुके चरणकमलोंकी जय हो, जय हो, जिनकी कृपासे मुझे श्रीराधा-गोविन्दकी प्राप्ति हुई॥२०४॥ अनुभाष्य—श्रील नरोत्तम ठाकुर स्वकृत ‘प्रार्थना’ में कह रहे हैं— “आर कबै निताइ-चाँद करुणा करिबे। संसार-वासना मोर कबै तुच्छ हबे॥ विषय छाड़िया कबै शुद्ध हबे मन। कबै हाम हेरब श्रीवृन्दावन॥ रूप-रघुनाथ-पदे हइबे आकुति। कबै हाम बुझब श्रीयुगल पिरीति॥” अर्थात् “कब श्रीनित्यानन्द प्रभुकी कृपासे मेरे हृदयसे सांसारिक वासनाएँ दूर होंगी? विषयोंका परित्यागकर मेरा मन कब शुद्ध होगा, जिससे कि मैं श्रीवृन्दावनधामके चिन्मय स्वरूपका दर्शन करूँगा। कब श्रीरूप गोस्वामी और रघुनाथदास गोस्वामीके चरणोंमें मेरी प्रीति होगी कि मैं उनकी कृपासे श्रीराधाकृष्णयुगलकी प्रीतिको जान पाऊँगा।” ३२२ | श्रीश्रीचैतन्यचरितामृत
५/२०४-२१३ ] “हेन निताइ बिने भाइ, राधाकृष्ण पाइते नाइ, दृढ़ करि' धर निताईर पाय।” अर्थात् “श्रीनित्यानन्द प्रभुके श्रीचरणकमलोंका आश्रय ग्रहण किये बिना श्रीराधाकृष्णकी प्राप्ति नहीं हो सकती। अतः हे भाइयों! श्रीनित्यानन्द प्रभुके श्रीचरणोंको दृढ़तापूर्वक पकड़ लो अर्थात् दृढ़ विश्वासपूर्वक उनका आश्रय ग्रहण करो॥” २०४॥ ग्रन्थकारकी दैन्योक्ति- जगाइ माधाइ हैते मुञि से पापिष्ठ। पुरीषेर कीट हैते मुञि से लघिष्ठ॥ २०५॥ मोर नाम सुने येइ, तार पुण्य क्षय। मोर नाम लय येइ, तार पाप हय॥ २०६॥ एमन निर्घृण-मोरे केबा कृपा करे। एक नित्यानन्द बिनु जगत् भितरे॥ २०७॥ अपने प्रति श्रीनित्यानन्दकी कृपाका वर्णन :- प्रेमे मत्त नित्यानन्द कृपा-अवतार। उत्तम, अधम, किछु ना करे विचार॥ २०८॥ ये आगे पड़ये, तारे करये निस्तार। अतएव निस्तारिला मो-हेन दुराचार॥ २०९॥ मो-पापिष्ठे आनिलैन श्रीवृन्दावन। मो-हेन अधमे दिला श्रीरूप-चरण॥ २१०॥ अनुवाद-मैं जगाइ और माधाइसे भी अधिक पापी और मलके कीड़ेसे भी तुच्छ हूँ। जो मेरा नाम सुनता है, उसके पुण्य क्षय हो जाते हैं। जो मेरा नाम लेता है, उसे पाप लगता है। ऐसे घृणित व्यक्तिपर इस जगत्में एक श्रीनित्यानन्द प्रभुके अतिरिक्त और कौन कृपा कर सकता है? प्रेममें मत्त श्रीनित्यानन्द कृपाके अवतार हैं। वे उत्तम और अधमका कुछ भी विचार नहीं करते। जो भी उनके आगे गिर जाता है, वे उसका उद्धार करते हैं। इसलिये उन्होंने मेरे जैसे दुराचारीका भी उद्धार किया हैं। मैं पापी और पतित हूँ, तो भी उन्होंने मुझे श्रीवृन्दावनमें लाकर श्रीरूपगोस्वामीके चरणोंका आश्रय प्रदान किया॥ २०५-२१०॥ श्रीनित्यानन्द-कृपासे श्रीमदनमोहन-सेवाप्राप्ति :- श्रीमदनगोपाल-श्रीगोविन्द-दरशन। कहिबार योग्य नहे एअब कथन॥ २११॥ वृन्दावन-पुरन्दर श्रीमदनगोपाल। रासविलासी साक्षात् व्रजेन्द्रकुमार॥ २१२॥ श्रीराधा-ललिता-सङ्गे रास-विलास। मन्मथ-मन्मथरूपे याँहार प्रकाश॥ २१३॥ पाँचवाँ अध्याय | ३२३
[ ५/२११-२१९ अनुवाद-मैंने जो श्रीमदनगोपाल और श्रीगोविन्दके दर्शन किये, उस विषयको मैं कहने योग्य नहीं हूँ। श्रीमदनगोपाल वृन्दावनके मुख्य विग्रह हैं और वे रासविलासी साक्षात् व्रजेन्द्रकुमार हैं। वे श्रीराधा-ललिताके साथ रास विलास करते हैं और वे मन्मथ-मन्मथ अर्थात् कामदेवके मनको भी मथनेवाले रूपमें प्रकाशित होते हैं॥२११-२१३॥ श्रीमद्भागवत (१०/३२/२)- तासामाविरभूच्छौरिः स्मयमानमुखाम्बुजः। पीताम्बरधरः स्रग्वी साक्षान्मन्मथमन्मथः॥२१४॥ अनुवाद-उसी समय उन रोदनकारी व्रजदेवियोंके बीचमें शूरवंशके शिरोमणि श्रीकृष्ण प्रकट हो गये। उनका मुखकमल मन्द-मन्द मुस्कानसे खिला हुआ था, वे गलेमें वनमाला और शरीरपर पीताम्बर धारण किये हुए थे। उनका वह रूप-सौन्दर्य सबके मनको मथ डालनेवाले साक्षात् कामदेवके मनको भी मथनेवाला था॥२१४॥ अमृतप्रवाह भाष्य-श्रीरासलीलामें गोपियोंके विच्छेद-विलापके बाद सहसा पीताम्बर, वनमाला और मुखकमलपर मन्द मुस्कान धारण किये हुए, साक्षात् मदनमोहन उनके बीचमें आविर्भूत हुए॥२१४॥ अनुभाष्य-रासक्रीड़ाके समय श्रीकृष्णके अन्तर्धान हो जानेके कारण श्रीकृष्णके दर्शनकी अभिलाषी गोपियोंके अधीर होकर रोनेपर उनके सामने गोविन्ददेव आविर्भूत हुए- तासां (दुःखपरिखिन्नानां गोपीनां मध्ये) स्मयमानमुखाम्बुजः (स्मयमानं मुखाम्बुजं यस्य सः) पीताम्बरधरः (पीतवसनधारी) स्रग्वी (माल्यवान्) साक्षात् मन्मथमन्मथः (कामदेव-मोहनमूर्तिः) शौरिः (कृष्ण) आविर्भूत्। श्लोक-भावानुवाद-अमृतप्रवाह भाष्य द्रष्टव्य है॥२१४॥ स्वमाधुर्ये लोकेर मन करे आकर्षण। दुइ पाशे राधा ललिता करेन सेवन॥२१५॥ नित्यानन्द-दया मोरे ताँरे देखाइल। श्रीराधा-मदनमोहन प्रभु करि' दिल॥२१६॥ अनुवाद-अपने दोनों ओर स्थित राधा और ललिताके द्वारा सेवित, वे अपने माधुर्यसे सभीके मनको आकर्षित करते हैं। श्रीनित्यानन्द प्रभुकी दयाने मुझे उनका दर्शन करवाया और श्रीराधा-मदनमोहनको मेरे प्रभु रूपमें प्रदान किया॥२१५-२१६॥ श्रीनित्यानन्द-कृपासे श्रीगोविन्द-सेवा-लाभ :- मो-अधमे दिल श्रीगोविन्द-दरशन। करिबार कथा नहे अकथ्य-कथन॥२१७॥ कल्पवृक्षतले सखीसेवित श्रीराधागोविन्द :- वृन्दावने योगपीठे कल्पतरु-वने। रत्नमण्डप, ताहे रत्नसिंहासने॥२१८॥ श्रीगोविन्द बसियाछेन व्रजेन्द्रनन्दन। माधुर्य प्रकाशि' करेन जगत् मोहन॥२१९॥ ३२४ | श्रीश्रीचैतन्यचरितामृत
वाम-पार्श्वे श्रीराधिका सखीगण-सङ्गे। रासादिक-लीला प्रभु करे कत रङ्गे ॥ २२० ॥ अनुवाद—श्रीनित्यानन्द प्रभुने इस अधमको श्रीगोविन्दके दर्शन कराये। इसे शब्दोंके द्वारा वर्णन करना अत्यन्त कठिन है और इसे प्रकाशित करना भी उचित नहीं है। वृन्दावनमें स्थित योगपीठमें कल्पवृक्षोंके वनमें एक रत्नमण्डप है। उस मण्डपमें रत्नसिंहासनपर ब्रजेन्द्रनन्दन श्रीगोविन्द विराजमान होकर अपने माधुर्यको प्रकाशित करते हुए सारे जगत्को मोहित कर रहे हैं। उनके बाईं ओर श्रीराधिका अपनी सखियोंके साथ स्थित हैं। उनके साथ श्रीगोविन्द रासलीला और अनेक प्रकारकी लीलाओंका आस्वादन करते हैं॥ २१७-२२० ॥ ब्रह्माके उपास्य और अष्टादशाक्षर-मन्त्रके अभिधेय-देवता :- याँर ध्यान निज-लोके करे पद्मासन। अष्टादशाक्षर-मन्त्रे करे उपासन ॥ २२१ ॥ अनुवाद—ब्रह्मा अपने लोकमें कमल-आसनपर बैठकर सदा जिनका ध्यान करते हैं और अष्टादशाक्षर-मन्त्रके द्वारा जिनकी उपासना करते हैं॥ २२१ ॥ अनुभाष्य—पद्मासन ब्रह्मा अपने ब्रह्मलोकके निवासियोंके साथ अभिधेय-विग्रह श्रीगोविन्दमूर्तिका ध्यान करते हैं। चौदह भुवनोंके निवासियोंके ध्येय वे श्रीगोविन्द अष्टादशाक्षर-मन्त्रके द्वारा अर्चित होते हैं॥ २२१ ॥ चौद्दभुवने याँर सबे करे ध्यान। वैकुण्ठादि-पुरे याँर लीलागुण-गान ॥ २२२ ॥ याँर माधुरीते करे लक्ष्मी आकर्षण। रूपगोसाञि करियाछेन से-रूप वर्णन ॥ २२३ ॥ अनुवाद—चौदह भुवनोंमें सभी लोग जिनका ध्यान करते हैं, वैकुण्ठवासी भी जिनका गुण-गान करते हैं और जिनकी माधुरी लक्ष्मीको भी आकर्षित करती है, उनकी उस रूप-माधुरीका श्रीरूप गोस्वामीने वर्णन किया है॥ २२२-२२३ ॥ अनुभाष्य—आदिलीला, ४/१४७ में—“कृष्ण-माधुर्यरे एक स्वाभाविक बल। कृष्ण-आदि नरनारी करये चञ्चल॥” श्रीरूप गोस्वामीने लघुभागवतामृत (संख्या ३५१-३५२)में श्रीकृष्ण-माधुर्यके उत्कर्षके विषयमें पद्मपुराणके एक उपाख्यानका वर्णन किया है— “श्रीकृष्णका माधुर्य देखकर लक्ष्मीदेवीको उसमें लोभ हो गया और इसलिये तपस्या करते देखकर श्रीकृष्णने उनसे पूछा—‘तुम तपस्या क्यों कर रही हो?’ लक्ष्मीजीने कहा—‘मैं गोपीरूपसे वृन्दावनमें आपके साथ विहार करना चाहती हूँ।’ श्रीकृष्णने कहा—‘यह तो अत्यन्त दुर्लभ है।’ लक्ष्मीजी पुनः बोलीं—‘प्रभो! मैं स्वर्णरेखाके रूपमें आपके वक्षस्थलपर रहना चाहती हूँ।’ तब श्रीकृष्ण बोले—‘ऐसा ही हो।’ तबसे लक्ष्मीजी श्रीकृष्णके वक्षस्थलपर स्वर्णरेखाके रूपमें रह रही हैं।” श्रीमद्भागवत (१०/१६/३६) में नागपत्नियाँ श्रीकृष्णकी स्तुति करते हुए कह रही पाँचवाँ अध्याय | ३२५
[ ५/२२३-२२६ हैं—'लक्ष्मीजी यद्यपि परमा सुन्दरी हैं, तो भी उन्होंने सब कामनाएँ त्यागकर आपके पदधूलीकी अभिलाषासे व्रत धारणकर बहुत समय तक तपस्या की थी॥'२२३॥ भक्तिरसामृतसिन्धु (१/२/२३९)— स्मेरां भङ्गीत्रय-परिचितां साचिविस्तीर्णदृष्टिं वंशीन्यस्ताधरकिशलयामुज्ज्वलां चन्द्रकेण। गोविन्दाख्यां हरितनुमितः केशीतीर्थोपकण्ठे मा प्रेक्षिष्ठास्तव यदि सखे बन्धुसङ्गेऽस्ति रङ्गः॥२२४॥ अनुवाद—अमृतप्रवाह भाष्य द्रष्टव्य है॥२२४॥ अमृतप्रवाह भाष्य—हे सखे! यदि बन्धु-बान्धवोंका सङ्ग करनेके लिये तुम्हारा लोभ है, तो केशीघाटके निकट मन्द-मुस्कानयुक्त, त्रिभङ्ग मुद्रामें खड़े, बायीं ओर नेत्र-कटाक्ष करते, अधरकमलपर वंशीको धारण किये, किशलय (कोमल पत्तों) और मयूरपुच्छके द्वारा अत्यन्त शोभायमान श्रीगोविन्दकी श्रीमूर्तिके दर्शन नहीं करना। [तात्पर्य यह है कि श्रीगोविन्दकी श्रीमूर्तिका दर्शन करनेपर अन्यत्र वैराग्य उपस्थित होगा]॥२२४॥ अनुभाष्य—हे सखे! यदि तव बन्धुसङ्गे (पुत्रकलत्रादि-विषयिणां सङ्गे) रङ्ग (कौतूहलम्) अस्ति (विद्यते), तदा इतः (अस्मिन्) केशीतीर्थोपकण्ठे (यामुनतटस्थ-केशीतीर्थे) स्मेरां (स्मितान्वितां) भङ्गीत्रयपरिचितां (ग्रीवाकटिजानुभङ्गित्रयेण युक्तां) साचिविस्तीर्णदृष्टिं (तिर्यक्प्रशस्तावलोकनां) वंशीन्यस्ताधरकिशलयां (वंश्यां वेणौ न्यस्तः दत्तः अधर एव किशलयः नवपल्लवः यया तां) चन्द्रकेण (मयूरपिच्छेन) उज्ज्वलां (परमशोभामयीं) गोविन्दाख्यां हरितनुं (नन्दसूनुमूर्तिं) मा प्रेक्षिष्ठाः (अवलोकय, इति निषेधव्याजेन परमसौन्दर्याधारविग्रहम् अवश्यमेव द्रष्टव्यमभिप्रेतम्। तन्माधुर्ये अनुभूयमाने सर्वमेव तुच्छं मंस्यसे, तस्मादेनामेव पश्येत्यभिप्रायः)। श्लोक-भावानुवाद—अमृतप्रवाह भाष्य द्रष्टव्य है। यहाँ दर्शनका निषेध करनेका तात्पर्य है कि समस्त सौन्दर्यके आधार श्रीगोविन्दका अवश्य ही दर्शन करो। उस माधुरीको अनुभव करनेके बाद जगत्की सभी वस्तुएँ स्वतः ही तुच्छ लगेंगी, यही उस दर्शनका अभिप्राय है॥२२४॥ अप्राकृत श्रीविग्रहमें प्राकृत शिलाकाष्ठधातु-बुद्धि महापराध :— साक्षात् व्रजेन्द्रसुत, इत्थे नाहि आन। येबा अज्ञे करे ताँरे प्रतिमा-हेन ज्ञान॥२२५॥ सेइ अपराधे तार नाहिक निस्तार। घोर नरकेते पड़े, कि बलिब आर॥२२६॥ अनुवाद—निःसन्देह ये साक्षात् व्रजेन्द्रनन्दन हैं। जो मूर्ख है, वही उनको प्रतिमा मानता है। इस अपराधके कारण उसका उद्धार नहीं हो पाता है। और क्या कहूँ, वह अपराधी घोर नरकमें जाकर गिरता है॥२२५-२२६॥ अनुभाष्य—श्रीभक्तिसन्दर्भमें (२८६ संख्यामें)— “परमोपासकश्च साक्षात् परमेश्वरत्वेनैव तां पश्यन्ति। भेदस्फूर्तेर्भक्तिविच्छेदकत्वात् तथैव ह्युचितम्॥” ३२६ | श्रीश्रीचैतन्यचरितामृत
अर्थात् “परमोपासकगण श्रीमूर्तिको साक्षात् परमेश्वर मानकर ही उसका दर्शन करते हैं। भगवान्के साथ भगवान्की श्रीमूर्तिका भेदज्ञान होनेपर भक्तिका विच्छेद होता है, इस कारण श्रीमूर्त्तिमें साक्षात् भगवद्बुद्धि करना ही कर्त्तव्य है। भक्तिसे विच्युत होनेपर जीव अभक्त होकर अपराध करने लगता है।” “अर्च्ये विष्णौ शिलाधी-र्गुरुषु नरमतिर्वैष्णवे जातिबुद्धि- र्विष्णोर्वा वैष्णवानां कलिमलमथने पादतीर्थेऽम्बुबुद्धिः। श्रीविष्णोर्नाम्नि मन्त्रे सकलकलुषहे शब्दसामान्यबुद्धि- र्विष्णो-सर्वेश्वरेशे तदितरसमधीर्यस्य वा नारकी सः॥” अर्थात् “जो व्यक्ति श्रीमूर्त्तिमें शिला बुद्धि, वैष्णव और गुरुदेवमें मरणशील मानव बुद्धि, वैष्णवोंमें जाति बुद्धि, विष्णु और वैष्णवोंके चरण धौतजलमें जल बुद्धि तथा सर्वपापनाशक विष्णुनाम और मन्त्रमें सामान्य शब्द बुद्धि एवं सर्वेश्वर विष्णुमें अन्य देवताओंके साथ समान बुद्धि रखता है, वह नारकीय है।” पद्मपुराणके इस श्लोकके अनुसार श्रीविष्णुविग्रहको जड़-द्रव्योंसे बनी वस्तु अथवा 'प्रतीक' माननेवाले जीवको 'नारकी' कहा जाता है। निर्विशेषवादी लोग प्राकृतदृष्टियुक्त रहकर प्रेमनेत्रोंसे श्रीमूर्तिके दर्शनसे वञ्चित हो जाते हैं। इसलिये वैष्णव-विचारसे वे लोग 'अपराधी मायावादी' कहलाते हैं। श्रीमद्भागवत (१०/८४/१३)में “यस्यात्मबुद्धिः” श्लोकमें “भौम इज्यधीः” आदि भावविशिष्ट व्यक्ति अर्थात् जन्मभूमिमें ही उपास्य बुद्धि रखनेवालेको अनभिज्ञतावशतः भगवत्-सेवाधिकार प्राप्त नहीं होता॥२२५-२२६॥ हेन ये गोविन्द प्रभु, पाइनु याँहा हैते। ताँहार चरण-कृपा के पारे वर्णिते॥२२७॥ अनुवाद—श्रीनित्यानन्द प्रभुके चरणकमलोंकी कृपाका कौन वर्णन कर सकता है, जिनके द्वारा मैंने ऐसे प्रभु श्रीगोविन्दको प्राप्त किया?॥२२७॥ श्रीनित्यानन्द-गौरके आश्रयमें श्रीराधागोविन्द-भजन ही वैष्णवता :— वृन्दावने वैसे यत वैष्णवमण्डल। कृष्णनाम-परायण, परम मङ्गल॥२२८॥ याँर प्राणधन-नित्यानन्द श्रीचैतन्य। राधाकृष्ण-भक्ति बिने नाहि जाने अन्य॥२२९॥ अनुवाद—वृन्दावनमें जितने वैष्णव वास करते हैं, वे सभी परम मङ्गलमय, श्रीकृष्णनाम-परायण हैं। श्रीनित्यानन्द प्रभु और श्रीचैतन्य महाप्रभु उनके प्राणधन स्वरूप हैं। वे लोग श्रीराधाकृष्णकी भक्तिके अतिरिक्त और कुछ भी नहीं जानते हैं॥२२८-२२९॥ अनुभाष्य—श्रीवृन्दावनवासी सभी वैष्णव ही परममङ्गलमय, श्रीकृष्णनाम परायण और भक्तिके अङ्गोंमें कीर्त्तनाख्या भक्तिके आश्रित हैं। श्रीगौर-नित्यानन्द उनके प्राणधन हैं। श्रीराधाकृष्णकी नित्यसेवाके अतिरिक्त वे लोग अन्य किसी काल्पनिक भक्तिको नहीं जानते हैं। आजकल प्राचीन शुद्धभक्तोंकी भजन-प्रणालीको त्यागकर कुछ लोगोंने नये पन्थोंकी
[ ५/२२८-२३२ कल्पना की है। किसीका कहना है—“श्रीगौराङ्ग राधाकृष्ण हों या ना हों, उनका गौर नाम ही हमें अच्छा लगता है, राधाकृष्ण नाममें हमारी वैसी रुचि नहीं है। हमारे लिये ‘नदीया-नागरी’ भावमें मधुर (सम्भोग)-रससे गौरकी उपासना ही ‘गौर-भक्ति’ है। नागरीभावसे गौरकी उपासना ना करनेपर श्रीगौराङ्गके स्वतन्त्र अवतारकी सार्थकता क्या है?” पूर्वकालमें ऐसे कुमत नहीं थे, परन्तु कलिके वृद्धिके साथ-साथ वैष्णवोंके कुछ गुटोंमें इस प्रकारके प्रबल भावोंको देखकर शुद्धभक्तोंके हृदयमें दुःख होता है। दुस्तर मायाके हाथोंकी कठपुतली होकर वे लोग श्रीगौराङ्गको श्रीराधाकृष्णकी अपेक्षा और भी कुछ बड़ा मानते हैं, अर्थात् ‘राधा एवं कृष्ण’ दोनोंका मिलित-तनु होनेके कारण श्रीगौराङ्ग अकेले श्रीकृष्णकी अपेक्षा श्रेष्ठ हैं। अथवा कुछ लोग प्राकृत स्मार्त्त और पञ्चोपासक-समाजके विचारोंको ग्रहणकर श्रीगौर, श्रीगौरधाम, श्रीगौरशक्ति और श्रीगौरभक्तिके विरोधी होकर अपने प्राकृत ज्ञानके बलसे श्रीराधाकृष्ण-भजनकी कल्पना करते हैं। ये दोनों सम्प्रदाय ही षड्गोस्वामियोंके विशुद्धमतके विरोधी हैं, इसलिये वे भगवद्भक्तिविहीन, इन्द्रियपरायण, नास्तिक और कलिके दास हैं। सर्वदर्शी, सर्वज्ञ श्रीकविराज गोस्वामीने यह देख लिया था कि भविष्यमें ऐसे हरिविमुख दाम्भिक लोग अपनेको श्रीगौरसुन्दरका अत्यन्त प्रिय कहकर अपना परिचय देंगे और वास्तव श्रीगौर-वस्तुको विस्मृत होकर श्रीराधाकृष्णकी भक्तिको छोड़ देंगे। दुर्भागे जीवोंके साथ छल करनेके लिये वे अपनी कुवासनासे उत्पन्न निज-कल्पित श्रीगौराङ्गका बहुत आदर करेंगे। अधिक कहनेका प्रयोजन नहीं है, श्रीगान्धर्विका-गिरिधरके चरणयुगल ही वास्तवमें श्रीगौराङ्ग-पदाश्रितजनोंके एकमात्र आराध्य हैं॥ २२८-२२९॥ श्रीनित्यानन्द-कृपासे वैष्णव चरणकमलोंकी प्राप्ति :- से वैष्णवेर पदरेणु, तार पदछाया। अधमेरे दिल प्रभु-नित्यानन्द-दया॥ २३०॥ ‘ताँहा सर्व लभ्य हय’—प्रभुर वचन। सेइ सूत्र—एइ तार कैल विवरण॥ २३१॥ अनुवाद—श्रीनित्यानन्द प्रभुकी दयासे उन शुद्धवैष्णवोंकी चरणधूलि और चरणाश्रय इस अधमको प्राप्त हुए। श्रीनित्यानन्द प्रभुने कहा था कि ‘वहाँपर सब कुछ प्राप्त होगा’। इस सूत्रका मैंने यहाँपर विस्तृत रूपसे वर्णन किया है॥ २३०-२३१॥ श्रीनित्यानन्द-कृपासे सर्वाभीष्ट पूर्ण :- से सब पाइनु आमि वृन्दावन आय। सेइ सब लभ्य एइ प्रभुर कृपाय॥ २३२॥ अनुवाद—श्रीवृन्दावन आकर मैंने यह सब पाया है। यह सब श्रीनित्यानन्द प्रभुकी कृपासे ही सम्भव हुआ है॥ २३२॥ अमृतप्रवाह भाष्य—‘आय’—आकर॥ २३२॥ इति अमृतप्रवाहभाष्ये पञ्चम परिच्छेद। पाँचवें अध्यायका अमृतप्रवाह भाष्य पूर्ण हुआ। ३२८ | श्रीश्रीचैतन्यचरितामृत
५/२३१-२३५ ] अनुभाष्य-वृन्दावनमें वैष्णवोंके आदेशसे श्रीचैतन्यचरितामृत लिखनेका मूल सूत्र-श्रीनित्यानन्द प्रभुका कृपा-आदेश है। आदिलीला ५/१९६ द्रष्टव्य है॥ २३१॥ आपणार कथा लिखि निर्लज्ज हइया। नित्यानन्द-गुणे लेखाय उन्मत्त करिया॥ २३३॥ नित्यानन्द-प्रभुर गुण-महिमा अपार। ‘सहस्रवदने’ शेष नाहि पाय याँर॥ २३४॥ अनुवाद-मैंने निर्लज्ज होकर अपनी बातें लिखीं हैं। वास्तवमें श्रीनित्यानन्द प्रभुके गुणोंने ही उन्मत्त करके मुझसे यह लिखवाया है। श्रीनित्यानन्द प्रभुकी गुण-महिमा अपार है। स्वयं शेष भी अपने हजारों मुखोंसे उनका वर्णन नहीं कर पाते हैं॥ २३३-२३४॥ अनुभाष्य-मध्यलीला २१/१०,१२ संख्या और भागवत २/७/४१ एवं १०/१४/७ श्लोक द्रष्टव्य हैं॥ २३४॥ इति अनुभाष्ये पञ्चम परिच्छेद। पाँचवें अध्यायका अनुभाष्य पूर्ण हुआ। श्रीरूप-रघुनाथ-पदे यार आश। चैतन्यचरितामृत कहे कृष्णदास॥ २३५॥ इति श्रीचैतन्यचरितामृते आदिखण्डे श्रीनित्यानन्द-तत्त्वनिरूपणं नाम पञ्चम-परिच्छेदः। अनुवाद-श्रीरूप-रघुनाथ गोस्वामीके चरणकमलोंकी कृपाभिलाषा करते हुए कृष्णदास इस श्रीचैतन्यचरितामृतका वर्णन कर रहा है॥ २३५॥ श्रीचैतन्यचरितामृत आदिखण्डमें श्रीनित्यानन्द-तत्त्व निरूपण नामक पाँचवें अध्यायका अनुवाद समाप्त। पाँचवाँ अध्याय | ३२९
'चैतन्येर दास मुञि, चैतन्येर दास। चैतन्येर दास मुञि, ताँर दासेर दास॥' एत बलि' नाचे, गाय, हुङ्कार गम्भीर।
छठा अध्याय छठे अध्यायका कथासार-श्रीमद्-अद्वैताचार्य प्रभुका स्वरूप और महिमा दो श्लोकोंके विचारके द्वारा निरूपित हुए हैं। मायाकी दो वृत्तियाँ हैं-निमित्त और उपादान। प्रकृतिमें लक्षित निमित्त-कारणरूप पुरुषावतारका नाम 'महाविष्णु' है। उपादानरूप प्रधानतत्त्वमें महाविष्णुका द्वितीय स्वरूप ही 'श्रीअद्वैत' है। वे श्रीअद्वैत जगत्की सृष्टि आदि कार्योंके कर्त्ताविशेष हैं और उन्होंने भक्तभावको स्वीकार करके जगत्में भक्तिकी शिक्षा दी है। उन्हें श्रीचैतन्य महाप्रभुका दास कहनेसे उनकी महिमाकी ही वृद्धि होती है, क्योंकि अन्तर्भुक्त दास्यभावके अतिरिक्त किसी भी रसमें श्रीकृष्णके माधुर्यका आस्वादन नहीं किया जा सकता। (अमृतप्रवाह भाष्य) अद्वैताचार्यकी कृपासे तत्स्वरूपनिरूपणमें सामर्थ्य :- वन्दे तं श्रीमदद्वैताचार्यमद्भुतचेष्टितम्। यस्य प्रसादादज्ञोऽपि तत्स्वरूपं निरूपयेत् ॥ १॥ अनुवाद-अमृतप्रवाह भाष्य द्रष्टव्य है॥१॥ अमृतप्रवाह भाष्य-जिनकी कृपासे मूर्ख व्यक्ति भी उनके स्वरूपका निरूपण कर सकता है, उन अद्भुत चेष्टायुक्त श्रीमद्-अद्वैताचार्यकी मैं वन्दना करता हूँ॥१॥ अनुभाष्य-यस्य (अद्वैतप्रभोः) प्रसादात् (अनुकम्पया) अज्ञः अपि तत्स्वरूपं (वस्तुतत्त्वं) निरूपयेत् (निरूपयितुं शक्नुयात्) तम् अद्भुतचेष्टितं (अद्भुतानि चेष्टितानि यस्य तं) श्रीमदद्वैताचार्यम् [अहं] वन्दे। श्लोक-भावानुवाद-अमृतप्रवाह भाष्य द्रष्टव्य है॥१॥ अमृताणुकणिका-उपासनाके द्वारा उन्होंने श्रीकृष्णचन्द्रको अवतीर्ण कराया, यही श्रीमद्-अद्वैताचार्यकी अद्भुत चेष्टा है॥१॥ जय जय श्रीचैतन्य जय नित्यानन्द। जयाद्वैतचन्द्र जय गौरभक्तवृन्द ॥२॥ अनुवाद-श्रीचैतन्यमहाप्रभु, श्रीनित्यानन्द प्रभु, श्रीअद्वैतचन्द्र प्रभु और श्रीमन्महाप्रभुके समस्त भक्तगण जययुक्त हों॥२॥ पञ्चश्लोके कहिल श्रीनित्यानन्द-तत्त्व। श्लोकद्वये कहि अद्वैताचार्येर महत्त्व ॥३॥ अनुवाद-पूर्व अध्यायमें पाँच श्लोकोंके द्वारा श्रीनित्यानन्द प्रभुका तत्त्व कहा गया था। अब दो श्लोकोंके द्वारा श्रीअद्वैताचार्यकी महिमा कही जा रही है॥३॥ मङ्गलाचरणके चौदह श्लोकोंमें बारहवें और तेरहवें श्लोकोंकी व्याख्या :- श्रीस्वरूप गोस्वामी कड़चा- महाविष्णुर्जगत्कर्त्ता मायया यः सृजत्यदः। तस्यावतार एवायमद्वैताचार्य ईश्वरः ॥ ४॥