अष्टादश स्मृति संग्रह (संपूर्ण १८ स्मृतियाँ)
Ashtadasha Smriti Sangrah (18 Smritis Complete)
महर्षि व्यास, अत्रि, विष्णु, हारीत, औशनस, आङ्गिरस, यम, आपस्तम्ब, संवर्त, कात्यायन, बृहस्पति, शंख, लिखित, दक्ष, शातातप, वसिष्ठ आदि द्वारा
स्रोत: 18 Smritis with Sanskrit Shlokas & Hindi Bhasha Tika (उद्गम)
दशमेतुदिनेप्राप्ते प्रायश्चित्तं नविद्यते ।
७२ पराशरस्मृतिः ॥
मदमोहगतानाारी क्रोधाद्दण्डादिताडिता ।
अद्वितीयंगताचैव पुनरागमनंभवेत् ॥ ३३ ॥
दशमेतुदिनेप्राप्ते प्रायश्चित्तं नविद्यते ।
दशाहंनत्यजेन्नारीं त्यजेन्नष्टप्लुतांतथा ॥ ३४ ॥
भर्त्ताचैवचरेत्कृच्छ्रं कृच्छ्राद्धंचैवबान्धवाः ।
तेषांभुक्त्वाचपीत्वा अहोरात्रेणशुद्ध्यति ॥ ३५ ॥
ब्राह्मणीतुयदागच्छेत्परपुंसाविवर्जिता ।
गत्वापुंसांशतंयाति त्यजेयुस्तांतुगोत्रिणः ॥ ३६ ॥
पुंसोयदिगृहंगच्छेत्तदशुद्धंगृहंभवेत् ।
पितृमातृगृहंयच्च जारस्यैवतुतद्गृहम् ॥ ३७ ॥
उल्लिख्यतद्गृहंपश्चात्पञ्चगव्येनसेचयेत् ।
त्यजेन्मृन्मयंपात्रं वस्त्रंकाष्ठंचशोधयेत् ॥ ३८ ॥
मद्यादि नशा पीकर वा अज्ञानाहंकार से बिगड़ती हुई स्त्री को क्रोध के साथ पति आदि ने पीटाहो और घरसे निकल जावे परन्तु अन्य पुरुष से संपर्क न होने का पक्का प्रमाण मिले तो उसे फिर अपने घर में रख लेना चाहिये ॥३३॥ यदि स्त्री को घर से निकले दश दिन बीत जावे तो उस का प्रायश्चित्त नहीं होसकता । अर्थात् दश दिन तक न त्यागे और दश दिन के भीतर भी स्वधर्म से नष्ट हुई सुन ले तो अवश्य त्याग देवे ॥ ३४ ॥ जिस की स्त्री बाहर निकल गयी हो वह पति एक कृच्छ्रव्रत करे और स्त्री के भाई आदि आधा कृच्छ्रव्रत करें । तब उन के घर अन्य बिरादरी के लोग खा पीकर एक दिन रात में शुद्ध करें ॥ ३५ ॥ यदि कोई ब्राह्मणी पति आदि के रोकने पर भी अन्य पुरुष के साथ कहीं चली जावे और जाकर सैकड़ों पुरुषों से मेल करे वह फिर भी लौट आना चाहे तो कुटुम्बी लोग उस का त्याग ही कर देवें ॥ ३६ ॥ यदि वह ब्राह्मणी पति के घर में आवे तो वह घर अशुद्ध हो जायगा । और यदि अपने मा बाप के घर में जाके रहे तो वह भी व्यभिचारी जार का घर कहावेगा ॥ ३७ उस घर को ऊपर २ से छील कर फिर से लेपन करके उस में पञ्चगव्य का सेचन करे । उस घर में जितने मट्टी के पात्र हों सब निकाल के फेंक देवे तथा वस्त्रों और काष्ठ के पात्रों की शुद्धि करे ॥ ३८ ॥
भाषार्थसहिता ॥ ९३
संभाराञ्छोधयेत्सर्वान्गोकेशैश्चफलोद्द्भवान् ।
ताम्राणिपञ्चगव्येन कांस्यानिदशभस्मभिः ॥ ३९ ॥
प्रायश्चित्तंचरेद्विप्रो ब्राह्मणैरुपपादितम् ।
गोद्वयंदक्षिणांदद्यात्प्राजापत्यद्वयंचरेत् ॥ ४० ॥
इतरेषामहोरात्रं पञ्चगव्येनशोधनम् ।
सपुत्रःसभृत्यश्च कुर्याद्ब्राह्मणभोजनम् ॥ ४१ ॥
उपवासैर्व्रतैःपुण्यैः स्नानसंध्यार्चनादिभिः ।
जपहोमदयादानैः शुद्ध्यन्तेब्राह्मणादयः ॥ ४२ ॥
आकाशंवायुरग्निश्च मेध्यंभूमिगतंजलम् ।
नदुष्यन्तिचदर्भाश्च यज्ञेषुचमसायथा ॥ ४३ ॥
इति पाराशरीये धर्मशास्त्रे दशमोऽध्यायः ॥ १० ॥
अमेध्यंरेतोगामांसं चाण्डालान्नमथापिवा ।
यदिभुक्तंतुविप्रेण कृच्छ्रंचान्द्रायणंचरेत् ॥ १ ॥
... कर घर के सब सामान की शुद्धि करे तथा फल सम्बन्धी तनादि की शुद्धि गौके बालों से करे । तांबे के पात्रों की पञ्चगव्य के मर्दन से और कांसे के पात्रों की दश प्रकार के भस्मों से शुद्धि करे ॥ ३९ ॥ फिर वह ब्राह्मण विद्वान् ब्राह्मणों की आज्ञानुसार प्रायश्चित्त करे । अर्थात् दो प्राजापत्य व्रत करे और दो गौ दक्षिणा में देवे ॥ ४० ॥ उस घर के अन्य लोग एक दिन रात पञ्चगव्य पीके उपवास द्वारा शुद्धिकरैं। फिर पुत्र और भृत्यादि सहित ब्राह्मणों को भोजन करावे ॥ ४१ ॥ सामान्य कर उपवास, व्रत, पुण्य, तीर्थादि में स्नान, देवपूजा, जप, होम, दया, दान, इत्यादि कामों के द्वारा ब्राह्मणादि शुद्ध होते हैं ॥४२॥ आकाश, वायु, अग्नि, शुद्धभूमि में भरा वा नदी में बहता हुआ जल, और दाभ ये पदार्थ नीच के स्पर्शादि से दूषित नहीं होते कि जैसे यज्ञों में सोमरस के चमस उच्छिष्ट नहीं होते ॥ ४३ ॥
यह पाराशरीय धर्मशास्त्र के भाषानुवाद में दशवां अध्याय पूरा हुआ ॥
लहसुन आदि अभक्ष्य, वीर्य, गो मांस, चाण्डाल का अन्न, यदि ब्राह्मण इन पदार्थों को खालैवे तो कृच्छ्र चान्द्रायण व्रत करे ॥ १ ॥
१०
७४ पराशरस्मृतिः ॥
तथैवक्षत्रियोवैश्यस्तदर्द्धंतुसमाचरेत् । शूद्रोऽप्येवंयदाभुङ्क्ते प्राजापत्यंसमाचरेत् ॥ २ ॥ पञ्चगव्यंपिवेच्छूद्रो ब्रह्मकूर्चंपिवेद्द्विजः। एकद्वित्रिचतुर्गावो दद्याद्विप्राद्यनुक्रमात् ॥ ३ ॥ शूद्रान्नंसूतकस्यान्नमभोज्यस्यान्नमेवच । शङ्कितंप्रतिषिद्धान्नं पूर्वोच्छिष्टंतथैवच ॥ ४ ॥ यदिभुक्तंतुविप्रेण अज्ञानादापदापिवा । ज्ञात्वासमाचरेत्कृच्छ्रं ब्रह्मकूर्चंतुपावनम् ॥ ५ ॥ व्यालैर्नकुलमार्जारैरन्नमुच्छिष्टितंयदा । तिलदर्भोदकैःप्रोक्ष्य शुद्ध्येतेनात्रसंशयः ॥ ६ ॥ शूद्रोऽप्यभोज्यंभुक्त्वाऽन्नं पञ्चगव्येनशुद्ध्यति । क्षत्रियोवापिवैश्यश्च प्राजापत्येनशुद्ध्यति ॥७॥ एकपङ्क्त्युपविष्टानां विप्राणांसहभोजने । यद्येकोऽपित्यजेत्पात्रं शेषमन्नंनभोजयेत् ॥ ८ ॥
वैसे ही क्षत्रिय वा वैश्य उक्त पदार्थों को खावे तौ उस से आधा व्रत करे। तथा शूद्र भी उक्त पदार्थों को खावे तो एक प्राजापत्य व्रत करे ॥२॥ फिर शूद्र पञ्चगव्य पीवे और द्विज ब्रह्म कूर्च पीवे। एक,दो,तीन, तथा चार गौओं का दान चारों वर्ण क्रम से करें ॥ ३ ॥ शूद्र का, सूतक वाले का, जिस के अन्न का निषेध किया है उसका, जिसमें अपवित्र होने की शंका होगयी हो, जिस (वामी आदि) का खाना मना किया हो, और जो पहिले भोजन करने से बचा हो ॥ ४ ॥ ऐसा पूर्वोक्त शूद्रादि का अन्न ब्राह्मण ने अज्ञान से वा आपत्काल में यदि खाया हो तो जानलेने पर कृच्छ्रव्रत करे और ब्रह्मकूर्च भी पवित्र करने वाला है ॥५॥ जिस अन्नमें से सांप, न्योला और बिलाव ने कुछ खाके उच्छिष्ट कर दिया हो उस पर तिल और दाभ मिलाये जल से मार्जन करने से निःसन्देह शुद्ध हो जाता है ॥ ६ ॥ शूद्र भी अभोज्य अन्न को खावे तो पञ्चगव्य से शुद्ध होता है। तथा क्षत्रिय और वैश्य भी अशुद्ध वा वर्जित अन्न को खावें तो प्राजापत्य व्र-व्रत करने से शुद्ध होते हैं ॥७॥ एक पांति में बैठ कर एक साथ भोजन करते हुए ब्राह्मणों में से यदि एक मनुष्य भी पत्तल को त्याग देवे तो पङ्क्ति वाले सभी शेष अन्न को उच्छिष्ट समझ कर न खावें ॥८॥ यदि कोई ब्राह्मण अज्ञान
भाषार्थसहिता ॥ ७५
मोहाद्भुञ्जीतयस्तत्र पंक्तावुच्छिष्टभोजने । प्रायश्चित्तं चरेद्विप्रः कृच्छ्रं सांतपनंतथा ॥ ९ ॥ पीयूषंश्वेतलशुनं वृन्ताकफलगृञ्जने । पलाण्डुं वृक्षनिर्यासान्देवस्वंकवकानिच ॥ १० ॥ उष्ट्रीक्षीरमवीक्षीरमज्ञानाद्भक्षयेद्विजः । त्रिरात्रमुपवासेन पञ्चगव्येनशुध्यति ॥ ११ ॥ मण्डूकंभक्षयित्वातु मूषिकामंसमेवच । ज्ञात्वाविप्रस्त्वहोरात्रं यावकान्नेनशुध्यति ॥ १२ ॥ क्षत्रियश्चापिवैश्यश्च क्रियावन्तौशुचिव्रतौ । तद्गृहेषुद्विजैर्भोज्यं हव्यकव्येषुनित्यशः ॥ १३ ॥ घृतंक्षीरंतथातैलं गुडंतैलेनपाचितम् । गत्वा नदीतटेविप्रो भुञ्जीयाच्छूद्रभाजने ॥ १४ ॥ मद्यमांसरतंनित्यं नीचकर्मप्रवर्त्तकम् ।
से उस पांतिमें उच्छिष्ट अन्नको खावे तो ब्राह्मण कृच्छ्र सान्तपन व्रत प्रायश्चित्त करे ॥९॥ गिजरी, (दशदिनके भीतरका गोदुग्ध) सफेद लहसुन, बैंगन, गाजर, प्याज, वृक्षोंका गोंद, देवताका धन, कठफूल ॥१०॥ उंटिनीका दूध, भेड़ का दूध इन सब को जो ब्राह्मण अज्ञानसे खावे वह तीन उपवास करके पञ्चगव्य से शुद्ध होता है ॥११॥ मेंढक, चूहा इन का मांस ब्राह्मण जान कर खालेंगे तो एक दिन रात कुलत्थी अन्न खाने से शुद्ध होता है ॥ १२ ॥ जो क्षत्रिय और वैश्य बाहरी भीतरी सब प्रकार की शुद्धि नियम से रखते हुए सन्ध्या तर्पण पञ्चमहायज्ञादि कर्म यथावत् करते हों उन के घरों में देव पितर सम्बन्धी कामों के समय ब्राह्मणों को सदा भोजन करना चाहिये ॥१३॥ घी, दूध, तेल, गुड़, और गुड़ से पकाया कोई पदार्थ हो शूद्र के घर के इन सब को नदी किनारे जाकर शूद्र के पात्र में भी ब्राह्मण खा सकता है ॥ १४ ॥ जो मद्य मांस खाने पीने में तत्पर तथा नीच कर्मों का प्रवर्त्तक हो ऐसे शूद्र को चाण्डाल के तुल्य
७६ पराशरस्मृतिः ॥
तं शूद्रं वर्जयेद्विप्रः श्वपाकमिव दूरतः ॥ १५ ॥ द्विजशुश्रूषणरतान्मद्यमांसविवर्जितान् । स्वकर्मनिरतान्नित्यं ताञ्शूद्रान्न त्यजेद्द्विजः ॥१६॥ अज्ञानाद्भुञ्जते विप्राः सूतके मृतकेऽपि वा । प्रायश्चित्तं कथं तेषां वर्णैर्वर्णं विनिर्दिशेत् ॥ १७ ॥ गायत्र्यष्टसहस्रेण शुद्धिः स्याच्छूद्रसूतके । वैश्ये पञ्चसहस्रेण त्रिसहस्रेण क्षत्रिये ॥ १८ ॥ ब्राह्मणस्य यदा भुङ्क्ते प्राणायामेन शुद्ध्यति। अथवा वामदेव्येन साम्नार्केण शुद्ध्यति ॥ १९ ॥ शुष्कान्नं गोरसं स्नेहं शूद्रवेश्मन आगतम् । पक्वं विप्रगृहे पूतं भोज्यं तन्मनुरब्रवीत् ॥ २० ॥ आपत्काले तु विप्रेण भुक्तं शूद्रगृहे यदि । मनस्तापेन शुद्ध्येत द्रुपदां वा शतं जपेत् ॥ २१ ॥
नीच समझ कर ब्राह्मण दूर से त्याग देवे ॥१५॥ मद्य मांस जिन ने त्याग दिये हो ब्राह्मणों की सेवा शुश्रूषा में जो तत्पर हों ऐसे स्वकर्मनिष्ठ शूद्रों का त्याग ब्राह्मण न करे ॥ १६ ॥ जो ब्राह्मण लोग अज्ञान से जन्म सूतक में वा मृतक अशुद्धि में किसी के यहां भोजन करते हैं उन का वर्ण २ में प्रायश्चित्त कैसे हो ॥ १७ ॥ शूद्र के सूतक में किये भोजन पर आठ हजार गायत्री जपने से शुद्धि होती, वैश्य के घर में भोजन करने से पांच हजार गायत्री का और क्षत्रिय के घर में सूतक के समय भोजन करे तो तीन हजार गायत्री का जप करने से शुद्धि होती है ॥ १८ ॥ और ब्राह्मण के घर में सूतक के समय खावे तो प्राणायाम करने से ही शुद्ध हो जाता है । अथवा एक बार वामदेव्य साम का गान करने से शुद्ध हो जाता है ॥ १९ ॥ सूखा अन्न, गोरस, घी, तेल, इन को शूद्र के घर से लाकर ब्राह्मण के घर में पकाने पर भोजन करने योग्य पवित्र होजाता है यह मनु जी ने कहा है ॥२०॥ यदि आपत्काल में ब्राह्मण ने शूद्र के घर में भोजन कर लिया हो तो मन में पश्चात् ताप करने से शुद्ध हो जाता है अथवा (द्रुपदादिव०) मन्त्र को एक सौ जप लेवे ॥ २१ ॥
भाषाधर्मसंहिता ॥ 99
दासनापितगोपाल-कुलमित्रार्द्धसीरिणः ।
एतेशूद्रेषुभोज्यान्ना यश्चात्मानंनिवेदयेत् ॥ २२ ॥
शूद्रकन्यासमुत्पन्नो ब्राह्मणेनतुसंस्कृतः ।
संस्कृतस्तुभवेद्दासो ह्यसंस्कारैस्तुनापितः ॥ २३ ॥
क्षत्रियाच्छूद्रकन्यायां समुत्पन्नस्तुयःसुतः ।
सगोपालइतिख्यातो भोज्योविप्रैर्नसंशयः ॥ २४ ॥
वैश्यकन्यासमुद्भूतो ब्राह्मणेनतुसंस्कृतः ।
सह्यार्द्धिकइतिज्ञेयो भोज्योविप्रैर्नसंशयः ॥ २५ ॥
भाण्डस्थितमभोज्येषु जलंदधिघृतंपयः ।
अकामतस्तुयोभुङ्क्ते प्रायश्चित्तंकथंभवेत् ॥ २६ ॥
ब्राह्मणःक्षत्रियोवैश्यः शूद्रोत्राप्युपसर्पति ।
दास नाम कहार, नाई, आभीर ( अहीर ) अपने कुल का मित्र ( कुल मित्र शब्द का अपभ्रंश कुर्मी हुआ हो यह भी सम्भव है ) खेती में आधा साझी, ये सब शूद्रों में भोजन करने योग्य हैं अर्थात् इन का तथा शरणागत शूद्र का सूखा अन्न आटा दान आदि भोजनार्थ लेने में ब्राह्मण को दोष नहीं लगता है ॥ २२ ॥ ब्राह्मण से शूद्र की कन्या में जो सन्तान पैदा हो उस का संस्कार यदि ब्राह्मण ने कराया हो तो वह दास ( कहार ) माना जावे और यदि संस्कार न हो तो वह नाई होगा । ( यहां संस्कार पद से ब्राह्मण द्वारा पालन पोषण अर्थ लेना चाहिये ) ॥ २३ ॥ क्षत्रिय पुरुष से शूद्र की कन्या में जो सन्तान पैदा हो उस को गोपाल कहते हैं । ब्राह्मण लोग उस गोपाल का अन्न खा सकते हैं इस में सन्देह नहीं ॥ २४ ॥ क्षत्रिय से वैश्य की कन्या में जो सन्तान पैदा हो और ब्राह्मण उस का संस्कार करे तो वह आर्द्धिक कहाता है और ब्राह्मण लोग उस का अन्न निःसन्देह खावे ॥ २५ ॥ जिन का अन्न खाना वर्जित है उन के पात्र में रक्खा जल, दही, घी, वा दूध इन को जो कामना के बिना खाता है उस का प्रायश्चित्त कैसे हो ? ॥ २६ ॥ ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य, और शूद्र यदि उक्त अपराध का प्रायश्चित्त धर्म सभा से
७८ | पराशरस्मृतिः ॥
ब्रह्मकूर्चोपवासेन यथावर्णस्यनिष्कृतिः ॥ २७ ॥
शूद्राणांनोपवासःस्याच्छूद्रोदानेनशुद्ध्यति ।
ब्रह्मकूर्चमहोरात्रं श्वपाकमपिशोधयेत् ॥ २८ ॥
गोमूत्रंगोमयंक्षीरं दधिसर्पिःकुशोदकम् ।
निर्दिष्टंपञ्चगव्यंच पवित्रंपापशोधनम् ॥ २९ ॥
गोमूत्रंकृष्णवर्णायाः श्वेतायाश्चैवगोमयम् ।
पयश्चताम्रवर्णाया रक्तायागृह्यतेदधि ॥ ३० ॥
कपिलायाघृतंग्राह्यं सर्वंकापिलमेववा ।
मूत्रमेकपलंदद्यादङ्गुष्ठाद्धंतुगोमयम् ॥ ३१ ॥
क्षीरंसप्तपलंदद्याद्दधित्रिपलमुच्यते ।
घृतमेकपलंदद्यात्पलमेकंकुशोदकम् ॥ ३२ ॥
गायत्र्यादायगोमूत्रं गन्धद्वारेतिगोमयम् ।
चाहें तो ब्रह्मकूर्च रूप उपवास से यथा योग्य भिन्न २ प्रकार वर्णों का प्राय- श्चित्त जानो ॥२७॥ शूद्रों के लिये ब्रह्मकूर्चादि का पान वा उपवास करना निषिद्ध है किन्तु शूद्रदान करने से शुद्ध हो जाता है । ब्राह्मणादि द्विज पु- रुष एक दिन रात ब्रह्मकूर्च उपवास करे तो चाण्डाल के तुल्य लगे दोष को भी यह व्रत शुद्ध कर देता है ॥ २८ ॥ (अब तक पूर्व में कई बार ब्रह्मकूर्च उप- वास का प्रसंग आचुका है सो अब यहां से ४० श्लोक तक ब्रह्मकूर्च का विधान कहते हैं सो जहां २ ब्रह्मकूर्च कहा है वहां २ इसी विधान को जान लेना ) गो मूत्र, गोबर, गोदुग्ध, गोदधि, गोग्हृत, और कुशों को पीस कर नि- चोड़ा जल इस प्रकार कुशोदक और पञ्चगव्य का निम्न रीति से सेवन करना परम पवित्र होने से पापों का शोधन करने वाला है ॥ २९ ॥ काली गौ का गोमूत्र लेवे, श्वेत गौ का गोबर लेवे, ताम्र वर्ण गौ का दूध लेवे, लाल गौ का दही ॥ ३० ॥ कपिला गौ का घी लेना चाहिये । अथवा गो मूत्रादि सभी कपिला गौ का लेवे । एक पल ( चार तोला ) गोमूत्र, अपने आधे अंगूठे भर गोबर ॥ ३१ ॥ सात पल ( अट्ठाईश तोला ) गौ का दूध लेवे, तीन पल ( १२ तोला ) दही, एक पल ( ४ तोला ) घी और एक पल कुशोदक लेवे ॥ ३२ ॥ ( तत्सवितु० ) गायत्री से गोमूत्र, ( गन्धद्वारां० ) लक्ष्मीसूक्त के मन्त्र से
भाषार्थसहिता ॥ ९५
आप्यायस्वेतिचक्षीरं दधिक्राव्णस्तथादधि ॥ ३३ ॥
तेजोसिशुक्रमित्याज्यं देवस्यत्वाकुशोदकम् ।
पञ्चगव्यमृचापूतं स्थापयेदग्निसन्निधौ ॥ ३४ ॥
आपोहिष्ठेतिचालोढ्य मानस्तोकेतिमन्त्रयेत् ।
सप्तावरास्तुयेदर्भा अच्छिन्नाग्राःशुक्त्विषः ॥ ३५ ॥
एतैरुद्धृत्यहोतव्यं पञ्चगव्यंयथाविधि ।
इरावतीइदंविष्णुर्मानस्तोकेचशंवतो ॥ ३६ ॥
एताभिश्चैवहोतव्यं हुतशेषंपिवेद्द्विजः ॥ ३७ ॥
आलोड्यप्रणवेनैव निर्मन्थ्यप्रणवेनतु ।
उद्धृत्यप्रणवेनैव पिबेच्चप्रणवेनतु ॥ ३८ ॥
पत्वगस्थिगतंपापं देहेतिष्ठतिदेहिनाम् ।
ब्रह्मकूर्चोदहेत्सर्वं यथेवाग्निरिवेन्धनम् ॥ ३९ ॥
गोबर, (आप्यायस्व समेतु० यजु० अ० १२ । ११२) मन्त्रसे दूध, (दधिक्राव्णोअकारि० यजु० अ० २३ । ३२) मन्त्रसे दही, (तेजोऽसि शुक्रमस्य० यजु० १ । ३१) मन्त्र से घी, (देवस्यत्वा०-हस्ताभ्यां गृह्णामि । यजु०अ० १।२९) मन्त्र से कुशोदक लेवे । इस प्रकार ऋचाओं से पवित्र किये पञ्चगव्य तथा कुशोदक को लेकर अग्निकुण्ड के समीप स्थापित करे ॥ ३३।३४ ॥ फिर (आपोहिष्ठा० यजु० अ० ११ । ५२) इत्यादि तीन मन्त्रों से गोमूत्रादि सब को मिलाके (आलोडन करके) (मानस्तोके० यजु० अ० १६ । १६) मन्त्र से अभिमन्त्रण करे अर्थात् मन्त्र पढ़ता हुआ गोमूत्रादि को देखे । फिर जिसका अग्रभाग न टूटा हो ऐसे ठोकर हरे कम से कम सात दर्भों से ॥ ३५ ॥ कुशोदक सहित पञ्चगव्य को लेर कर निम्न मन्त्रों से यथाविधि होम करे । (इरावती धेनुमती० यजु०अ० ५।१६) (इदं विष्णुर्विच० यजु० अ०५ । १५) (मानस्तोकेतनये० यजु० अ० १६ । १६) और यजु० अ० ३६ के (शंनो मित्रः०) त्यादि शं शब्द वाले मन्त्रों से ॥३६॥ होम करे फिर होमसे शेष बचे भागको निम्न प्रकार पीये ॥३७॥ ओंकार से आलोडन कर ओंकार से मन्थन कर ओंकार से ही उठाकर तथा ओंकार पढ़ के ही पीवे ॥ ३८ ॥ जो पाप मनुष्यों के शरीर की त्वचा तथा हड्डियों में भी पैठ गया हो उस सब को यह ब्रह्मकूर्च ऐसे ही भस्म कर देता है जैसे कि ईंधन को अग्नि जलावे ॥ ३९॥
८० पराशरस्मृतिः ॥
पवित्रं त्रिषु लोकेषु देवताभिरधिष्ठितम् ।
वरुणश्चैव गोमूत्रे गोमये हव्यवाहनः ।
दध्नि वायुः समुद्दिष्टः सोमः क्षीरे घृते रविः ॥ ४० ॥
पिबतः पतितं तोयं भाजने मुखनिःसृतम् ।
अपेयं तद्विजानीयाद् भुक्त्वा चान्द्रायणं चरेत् ॥ ४१ ॥
कूपे च पतितं दृष्ट्वा श्वशृगालौ च मर्कटम् ।
अस्थिचर्मादिपतिताः पीत्वामेध्या अपो द्विजः ॥ ४२ ॥
नारं तु कुणपं काकं विड्वराहं खरोष्ट्रकम् ।
गावं यं सौप्रतीकं च मायूरं खाड्गकं तथा ॥ ४३ ॥
वैयाघ्रं मार्क्षं सैंहं वा कूपे यदि निमज्जति ॥ ४४ ॥
तडागस्याऽपि दुष्टस्य पीतं स्यादुदकं यदि ॥
प्रायश्चित्तं भवेत्पुंसः क्रमेणैतेन सर्वशः ॥ ४५ ॥
विप्रः शुद्ध्येत्त्रिरात्रेण क्षत्रियस्तु दिनद्वयात् ।
एकाहेन तु वैश्यश्च शूद्रानक्तेन शुद्ध्यति ॥ ४६ ॥
परपाकनिवृत्तस्य परपाकरतस्य च ।
यह ब्रह्मकूर्च्च अनेक देवताओं से अधिष्ठित होने से तीनों लोक में अति पवित्र है। गो मूत्र में वरुण देवता, गोबर में अग्नि, दही में वायु, दूध में सोम, और घी में सूर्य नारायण विराजते हैं ॥ ४० ॥ जल पीने समय मुख से निकल के जलपात्र में जूठा जल गिर जाय तो वह पात्रका जल पीने योग्य नहीं है। यदि उस को पीलेवै तो चान्द्रायण व्रत करे ॥४१॥ यदि कुए में कुत्ता, गीदड़, बन्दर, हाड़, चाम आदि गिरे हुए देखकर भी द्विज पुरुष उस अशुद्ध जल को पी लेवे ॥ ४२ ॥ मनुष्य का मुर्दा देह, कौवा, विष्ठा खाने वाला सूअर, गधा, ऊंट, गवय, (नीलगाय) हाथी, मोर, गैंडा, ॥ ४३ ॥ बाघ, रीछ, सिंह, ये यदि कूप में डूब जांय ॥ ४४ ॥ और तालाब का बिगड़ा हुआ खराब दुर्गन्धयुक्त जल भी यदि पीया जाय तो पुरुषों का क्रम से यह निम्न प्रायश्चित्त है कि ॥ ४५ ॥ ब्राह्मण तीन दिन रात, क्षत्रिय दो दिन रात, के उपवास से वैश्य एक दिन रात के उपवास से और शूद्र रातभर के उपवास से शुद्ध होता है ॥ ४६ ॥ जो पुरुष परपाक से निवृत्त हो और जो परपाक रत हो इन दोनोंका और १५ श्लोक
भाषार्थसहिता ॥ ८१
अपचस्यचभुक्त्वाऽन्नं द्विजश्चान्द्रायणंचरेत् ॥ ४७ ॥
अपचस्यतुयद्दानन्दातुरस्यकुतःफलम् ।
दाताप्रतिग्रहीताच द्वौतौनिरयगामिनौ ॥ ४८ ॥
गृहीत्वाग्निंसमारोप्य पञ्चयज्ञान्ननिर्वपेत् ।
परपाकनिवृत्तोऽसौ मुनिभिःपरिकीर्त्तितः ॥ ४९ ॥
पञ्चयज्ञान्स्वयं कृत्वा परान्नेनोपजीवति ।
सततं प्रातरुत्थाय परपाकरतस्तुसः ॥ ५० ॥
गृहस्थधर्मेयोविप्रो ददातिपरिवर्जितः ।
ऋषिभिर्धर्मतत्त्वज्ञैरपचःपरिकीर्तितः ॥ ५१ ॥
युगेयुगेतुयेधर्मास्तेषुतेषुचयेद्विजाः ।
तेषांनिन्दानकर्तव्या युगरूपाहितेद्विजाः ॥ ५२ ॥
हुंकारंब्राह्मणस्योक्त्वा त्वंकारंचगरीयसः ।
में कहे अपच का अन्न खाकर ब्राह्मण चान्द्रायण व्रत करे ॥ ४७ ॥ अपच पुरुष को जो दान देवे उस का दाता को फल कहां ? दान का दाता और लेने वाला ये दोनों नरक में जाते हैं ॥ ४८ ॥ जो पुरुष अग्नि को स्थापन करके अरणी में समारोप करके पञ्चमहायज्ञ न करे । मुनियों ने उसको "परपाक निवृत्त" कहा है ॥ ४९ ॥ और जो नित्य प्रातःकाल उठकर आप ही पञ्चमहायज्ञ करके अन्य के पकाये अन्न को खाता हो वह "परपाकरत" कहलाता है॥५०॥ अर्थात् ये दोनों ही बुरे निन्दित हैं । पर नाम वैश्वदेवार्थ अन्न पकाना चाहिये उसी का शेष खाना अमृतभोजन है । और पर नाम अन्य के पकाये में खाने की रुचि न रक्खे। गृहस्थोंके धर्म में तत्पर जो ब्राह्मण हो और दान धर्मसे वर्जित हो (दान कुछ न देता हो अर्थात् पञ्चमहायज्ञों द्वारा देवनादि को भी कुछ न देता हो) धर्म तत्त्व के ज्ञाता ऋषियों ने उसे "अपच" कहा है ॥५१॥ युग २ में जो भिन्न २ धर्म हैं उन २ धर्मों में तत्पर जो ब्राह्मण उन ब्राह्मणों की निन्दा नहीं करनी चाहिये क्योंकि वे ब्राह्मण युग के अनुरूप हैं सत्ययुगी, त्रेतायुगी, द्वापरयुगी, और कलियुगी ब्राह्मण भिन्न २ होंगे । कलि में अन्य युगों कैसे ब्राह्मण भी हो ही नहीं सकते ॥५२॥ बड़े विद्वान् धर्मनिष्ठ ब्राह्मण को हुंकार और किसी मान्य पुरुष से त्वंकार ( हुंः या तूं ) जिस समय कहे उस समय
११
८२ पराशरस्मृतिः ॥
स्नात्वातिष्ठन्नहःशेषमभिवाद्यप्रसादयेत् ॥ ५३ ॥
ताडयित्वातृणेनापि कण्ठेबध्वापिवाससा ।
विवादेनापिनिर्जित्य प्रणिपत्यप्रसादयेत् ॥ ५४ ॥
अवगूर्यत्वहोरात्रं त्रिरात्रंक्षितिपातने ।
अतिकृच्छ्रं चरुधिरे कृच्छ्रमन्तरशोणिते ॥ ५५ ॥
नवाहमतिकृच्छ्रं स्यात्पाणिपूरान्नभोजनम् ।
त्रिरात्रमुपवासःस्यादतिकृच्छ्रःसउच्यते ॥ ५६ ॥
सर्वेषामेवपापानां संकरेसमुपस्थिते ।
शतसाहस्रमभ्यस्ता गायत्रीशोधनं परम् ॥ ५७ ॥
इति पाराशरीये धर्मशास्त्र एकादशोऽध्यायः ॥ ११ ॥
दुःस्वप्नंयदिपश्येत्तु वान्तेवाक्षरकर्मणि ।
मैथुनेप्रेतधूमेच स्नानमेवविधीयते ॥ १ ॥
अज्ञानात्प्राश्यविण्मूत्रं सुरासंस्पृष्टमेवच ।
जितना दिन शेष हो उतने कालतक स्नान करके खड़ा रहै फिर अभिवादन करके प्रसन्न (राजी) करावै॥५३॥ तृण से भी ब्राह्मण को ताड़ना करके और ब्राह्मण के कण्ठ में वस्त्र भी बांधकर अथवा ब्राह्मण को शास्त्रार्थ में जीतकर नमस्कार करके प्रसन्न करै ॥५४॥ ब्राह्मण की ओर गुर्गा कर या ऐंठ दिखा के एक दिन रात और पृथिवी पर पटक देकर तीन दिन रात उपवास करै। ब्राह्मण के रुधिर निकालने पर अतिकृच्छ्र व्रत करे और रुधिर न निकले किन्तु दर्दी चोट लगे तो कृच्छ्रव्रत करै ॥५५॥ जो नौ ९ दिन तक पकाया हुआ अंजुलि भर अन्न खावै यह अतिकृच्छ्र होता है। या तीन दिन रात उपवास करे उसे अतिकृच्छ्र कहते हैं ॥ ५६ ॥ यदि सब पापों का संकर होजाय अर्थात् अनेक प्रकार के अनेक पाप जिस ने किये हों वह सौ हजार (एक लाख) वा सवा लाख गायत्री का अभ्यास जप करे यह अनुष्ठान परम शुद्धि करने वाला है ॥५७॥
यह पाराशरीय धर्मशास्त्र के भाषानुवाद में ग्यारहवां अध्याय पूरा हुआ ॥
वमन, क्षौर कर्म, मैथुन, प्रेत का धूम, इन विषयों में वा इन का खोटा स्वप्न देखे तो तत्काल स्नान करना कहा है ॥ १ ॥ अज्ञान से विष्ठा, मूत्र, और
भाषार्थसहिता ॥ ८३
पुनःसंस्कारमर्हन्ति त्रयोवर्णाद्विजातयः ॥ २ ॥ अजिनंमेखलादण्डो भैक्षचर्याव्रतानिच । निवर्त्तन्तेद्विजातीनां पुनःसंस्कारकर्मणि ॥ ३ ॥ स्त्रीशूद्रस्यचशुद्ध्यर्थं प्राजापत्यंसमाचरेत् । पञ्चगव्यंचकुर्वीत स्नात्वापीत्वाशुचिर्भवेत् ॥ ४ ॥ जलाग्निपतनेचैव प्रव्रज्यानाशकेषुच । प्रत्यवसितवर्णानां कथंशुद्धिर्विधीयते ॥ ५ ॥ प्राजापत्यद्वयेनैव तीर्थाभिगमनेनच । वृषैकादशदानेन वर्णाःशुद्ध्यन्तितेत्रयः ॥ ६ ॥ ब्राह्मणस्यप्रवक्ष्यामि वनंगत्वाचतुष्पथे । सशिखंवपनंकृत्वा प्राजापत्यद्वयंचरेत् ॥ ७ ॥ गोद्वयंदक्षिणांदद्याच्छुद्धिंपराशरोऽब्रवीत् । मुच्यतेतेनपापेन ब्राह्मणत्वंचगच्छति ॥ ८ ॥
जिस में मदिरा मिली हो उस को खाकर ब्राह्मणादि तीनों द्विजाति फिर से संस्कार के योग्य होते हैं ॥ २ ॥ द्विजातियों के फिर (दुवारा) उपनयन संस्कार कर्म में मृगछाला, मूँजी मेखला, पलाशादि का दंड, भिक्षा मांगने के नियम, ये सब निवृत्त हो जाते हैं ॥३॥ स्त्री और शूद्र को यदि उक्त दोष लगे तो प्राजापत्य व्रत करें और पंचगव्य बनावें स्नान करके पंचगव्य को पीकर शुद्ध होते हैं ॥ ४ ॥ स्नान का नियम बिगड़ने, वा स्थापित अग्नि के बुझ जाने पर और संन्यास धर्म को बिगाड़ने वाला कोई काम बन पड़े तो हीन हुए तीनों वर्णों की कैसे शुद्धि हो सो कहते हैं ॥ ५ ॥ दो प्राजापत्य व्रतों से, तीर्थों की यात्रा से, ग्यारह बैलों का दान करने से, वे तीनों वर्ण क्रम से शुद्ध होते हैं ॥६॥ उन में ब्राह्मण का प्रायश्चित्त प्रथम कहते हैं। वह ब्राह्मण वन में जाकर चौराहे पर शिखा सहित सब बालों का मुंडन कराके दो प्राजापत्य व्रत करै ॥७॥ फिर दो गौ दक्षिणा में देवे यह शुद्धि पाराशर ने कही है। फिर ब्राह्मण उस पाप से छूटजाता है और ब्राह्मणपन को प्राप्त हो जाता है ॥८॥
८४ पराशरस्मृतिः ॥
स्नानानिपञ्चपुण्यानि कीर्त्तितानिमनीषिभिः ।
आग्नेयंवारुणंब्राह्मं वायव्यंदिव्यमेवच ॥ ९ ॥
आग्नेयं भस्मनास्नानमवगाह्यतुवारुणम् ।
आपोहिष्ठेतिचब्राह्मं वायव्यं गोरजःस्मृतम् ॥ १०॥
यत्तसातपवर्षेण स्नानंतद्दिव्यमुच्यते ।
तत्रस्नात्वातुगंगायां स्नातोभवतिमानवः ॥ ११ ॥
स्नातुंयान्तंद्विजंसर्वे देवाःपितृगणैःसह ।
वायुभूतास्तुगच्छन्ति तृषार्त्ताःसलिलार्थिनः ॥ १२ ॥
निराशास्तेनिवर्त्तन्ते वस्त्रनिष्पीडनेकृते ।
तस्मान्नपीडयेद्वस्त्रमकृत्वापितृतर्पणम् ॥ १३ ॥
रोमकूपेष्ववस्थाप्य यस्तिलैस्तर्पयेत्पितॄन् ।
तर्पितास्तेनतेसर्वे रुधिरेणमलेनच ॥ १४ ॥
अवधूनोतियःकेशान् स्नात्वाप्रस्रवतोद्विजः ।
मुनि लोगों ने पांच स्नान पवित्र कहे हैं १ आग्नेय, २ वारुण, ३ ब्राह्म, ४ वायव्य, ५ दिव्य, ॥९॥ भस्म से किया स्नान आग्नेय, जल से किये को वारुण, (आपो हिष्ठाः ) इन तीन आदि मंत्रों से किये स्नान को ब्राह्म, गौओं के पगों से उड़ी धूलि से किये को वायव्य स्नान कहते हैं ॥१०॥ और जो वर्षाके समय धूप भी निकल रही हो उस समय मेघ की बूंदों से जो स्नान करे उसे दिव्य स्नान कहते हैं क्योंकि उस वर्षा में स्नान करके मनुष्य को गंगा के स्नान का फल होता है ॥ ११ ॥ जिस समय ब्राह्मण स्नान करने को जाता है उस समय सब देवता, पितरों के सहित तृषा से पीड़ित हुए जल के लिये वायु का रूप धारण करके ब्राह्मण के पीछे २ चलते हैं ॥१२॥ यदि वह ब्राह्मण तर्पण करनेसे पहिले वस्त्र (धोती ) निचोड़ ले तो वे निराश होकर लौट जाते हैं । तिससे देव, ऋषि, पितरों का तर्पण किये विना वस्त्र को न निचोड़े ॥१३॥ रोमों पर तिलों को रखकर जो मनुष्य पितरों का तर्पण करता है उसने अपने रुधिर और मल से उन सब पितरों को तृप्त किया जानो ॥१४॥ जो द्विज ब्राह्मण स्नान करके टपकते हुए केशों को झाड़ता है और जल के भीतर खड़ा या
भाषार्थसंहिता ॥ ८५
आचामेद्वाजलस्थोपि बाह्यःसपितृदैवतैः ॥ १५ ॥
शिरःप्रावृत्यकण्ठंवा मुक्तकच्छशिखोपिवा।
विनायज्ञोपवीतेन आचान्तोप्यशुचिर्भवेत् ॥ १६ ॥
जलेस्थलस्थोनाचामेज्जलस्थश्चबहिःस्थले ।
उभेस्पृष्ट्वासमाचामेदुभयत्रशुचिर्भवेत् ॥ १७ ॥
स्नात्वापीत्वाक्षुतेसुप्ते भुक्त्वारथ्योपसर्पणे ।
आचान्तःपुनराचामेद्वासोविपरिधायच ॥ १८ ॥
क्षुतेनिष्ठीवनेचैव दन्तोच्छिष्टेतथाऽनृते ।
पतितानांचसंभाषे दक्षिणंश्रवणंस्पृशेत् ॥ १९ ॥
ब्रह्माविष्णुश्चरुद्रश्च सोमःसूर्योऽनिलस्तथा ।
तेसर्वेह्यपितिष्ठन्ति कर्णंविप्रस्यदक्षिणे ॥ २० ॥
भास्करस्यकरैःपूतं दिवास्नानंप्रशस्यते ।
अप्रशस्तंनिशिस्नानं राहोरन्यत्रदर्शनात् ॥ २१ ॥
मरुतोवसवोरुद्रा आदित्याश्चाथदेवताः ।
बैठा आचमन करता है वह मनुष्य पितर और देवताओं से बाह्य ( देव कर्म पितृ कर्म के अयोग्य ) है ॥ १५ ॥ शिर वा कंठ को बांध कर कांख खोल के वा शिखा को खोलकर, अथवा जनेऊ के बिना जो आचमन करता है वह आचमन करके भी अशुद्ध ही रहता है ॥ १६ ॥ स्थल में बैठा मनुष्य जल में और जल में बैठा स्थल में आचमन न करै किन्तु स्थल में बैठा हो तो स्थल में ही आचमन करै और जल में बैठा हो तो जल में ही आचमन करे तो शुद्ध होता है ॥ १७ ॥ आचमन किये पीछे यदि स्नान करे, जल पीवै, छींक आवे, सोवै, खावे, अथवा मार्ग में चले, वस्त्र पहिने, (कपड़ा बदले) तो फिर से आचमन करै ॥ १८ ॥ छींकना, थूकना, दांतों में उच्छिष्ट (जूठन) निकलना, अथवा झूठ बोलना, वा पतितों के संग संभाषण करना, इन के होने पर ब्राह्मण अपने दहिने कान का स्पर्श करे ॥ १९ ॥ ब्रह्मा, विष्णु, रुद्र, सोम, सूर्य, वायु, ये सब देवता ब्राह्मण के दहिने कान में रहते हैं ॥ २० ॥ सूर्य की किरणों से पवित्र हुआ जो दिनमें स्नान करना है बहुत उत्तम है और राहु के द्वारा हुए चन्द्र ग्रहण को छोड़ कर रात्रि का स्नान अधम कहा है ॥ २१ ॥ उनचाश मरुत्, आठ वसु, ग्यारह रुद्र, और बाहर आदित्य, ये सब देवता चन्द्रग्रहण के समय
८६ पराशरस्मृतिः ॥
सर्वेसोमेप्रलीयन्ते तस्मात्स्नानंतुतद्ग्रहे ॥ २२ ॥ खलयज्ञेविवाहेच संक्रान्तौग्रहणेतथा । शर्वर्य्यांदानमस्त्येव नाऽन्यत्रतुविधीयते ॥ २३ ॥ पुत्रजन्म नियज्ञेच तथाचात्ययकर्मणि । राहोश्चदर्शनेदानं प्रशस्तंमान्यदानिशि ॥ २४ ॥ महानिशा तुविज्ञेया मध्यस्थंप्रहरद्वयम् । प्रदोषपश्चिमौयामौ दिनवत्स्नानमाचरेत् ॥ २५ ॥ चैत्यवृक्षश्चितिस्थितश्च चाण्डालःसोमविक्रयी । एतांस्तुब्राह्मणःस्पृष्ट्वा सवासाजलमाविशेत् ॥ २६ ॥ अस्थिसंचयनात्पूर्वं रुदित्वास्नानमाचरेत्। अन्तर्दशाहेविप्रस्य ह्यूर्ध्वमाचमनंस्मृतम् ॥ २७ ॥ सर्वंगंगासमंतोयं राहुग्रस्तेदिवाकरे । सोमग्रहेतथैवोक्तं स्नानदानादिकर्मसु ॥ २८ ॥
चंद्रमा में लीन होते (छिप जाते हैं) तिससे चन्द्रग्रहण का मोक्ष होने पर स्नान अवश्य करे ॥ २२ ॥ खलियान में होने वाले खलयज्ञ, विवाह, संक्रांति, और चन्द्र ग्रहण इन में रात्रि में भी दान कहा ही है अन्यत्र नहीं ॥ २३ ॥ पुत्रका जन्म होने पर, यज्ञ में, मृतक के कर्म में, राहु के दर्शन ( ग्रहण ) में, इन ही अवसरों पर रात्री में दान करना उत्तम कहा है अन्यत्र नहीं ॥ २४ ॥ रात्रि के बीच के दो पहरों को महानिशा कहते हैं । इस से सायंकाल तथा प्रातः काल की रात के दो प्रहरों में दिन के समान स्नान दानादि करे ॥ २५ ॥ चैत्य का वृक्ष जो मरघट पर उगाहो, चिता, चांडाल, यज्ञ में सोम लता का बेचने वाला, इन का स्पर्श करके ब्राह्मण सचैल स्नान करे ॥ २६ ॥ अस्थि संचय्न (मरे के फूल इकट्ठे करने ) से पहिले रोवे तो स्नान करे । ब्राह्मणों को दशदिन के भीतर रोने पर स्नान करना और दशदिन बीते पर आचमन करना कहा है ॥ २७ ॥ जिस समय राहु, सूर्य वा चंद्रमा को ग्रसे उस समय स्नान दान आदि कर्मों में सब जल गंगा जल के समान कहे हैं ॥ २८ ॥
भाषार्थसहिता ॥ ८९
कुशैःपूतं भवेत्स्नानं कुशैनोपस्पृशेद्विजः । कुशैनोद्धृतंतोयं सोमपानसमंभवेत् ॥ २९ ॥ अग्निकार्यात्परिभ्रष्टाः संध्योपासनवर्जिताः । वेदंचैवानधीयानाः सर्वेतेवृषलाःस्मृताः ॥ ३० ॥ तस्माद्वृषलभीतेन ब्राह्मणेनविशेषतः । अध्येतव्योप्येकदेशो यदि सर्वंनशक्यते ॥ ३१ ॥ शूद्रान्नरसपुष्टस्याप्यधीयानस्यनित्यशः । जपतो जुह्वतोवापि गतिरूर्ध्वानविद्यते ॥ ३२ ॥ शूद्रान्नंशूद्रसंपर्कः शूद्रेणतुसहासनम् । शूद्राज्ज्ञानागमश्चापि ज्वलन्तमपिपातयेत् ॥ ३३ ॥ यःशूद्र्यापाचयेन्नित्यं शूद्रीचगृहमेधिनी । वर्जितःपितृदेवेभ्यो रौरवंद्यातिसद्विजः ॥ ३४ ॥ मृतसूतकपुष्टाङ्गं द्विजंशूद्रान्नभोजिनम् ।
कुशों से मार्जन पूर्वक स्नान करना पवित्र कारक होता है और कुशों से ही ब्राह्मणादि द्विज आचमन करे क्योंकि कुशों से उठाया जल सोम के पीने तुल्य पवित्र होता है ॥२९॥ जो ब्राह्मण अग्निहोत्र से भ्रष्ट और संध्योपासन से वर्जित हैं और विधिपूर्वक वेद को भी नहीं पढ़ते वे सब शूद्र के तुल्य कहे हैं ॥३०॥ तिससे शूद्र होजाने के भयसे विशेषकर ब्राह्मणको चाहिये कि यदि सब वेदको न पढ़ सके तो वेद का कोई एक भाग ही पढ़े ॥३१॥ जो ब्राह्मण शूद्रके दिये अन्न को खाके पुष्ट हुआ हो वह प्रतिदिन वेद का अध्ययन, जप, तथा होम करता हुआ भी स्वर्गको प्राप्त नहीं होता ॥३२॥ शूद्र का अन्न, शूद्र का संपर्क, (मेल) शूद्र के संग एक जगह निवास होना, शूद्र से शिक्षा लेना, ये काम प्रतापी तेजस्वी ब्राह्मण को भी पतित करदेते हैं ॥ ३३ ॥ जो द्विज शूद्री स्त्री से भोजन बनवाता हो और जिस के घर में शूद्री ही स्त्री हो वह द्विज पितर और देवताओं से वर्जित हुआ रौरव नरक को प्राप्त होता है ॥३४॥ मरण तथा जन्म के सूतक का अन्न खा २ के जिस का शरीर पुष्ट हुआ हो और जो शूद्र
८८ | पराशरस्मृतिः ॥
अहंतन्नविजानामि कांकांयोनिं गमिष्यति ॥ ३५ ॥
गृध्रोद्वादशजन्मानि दशजन्मानिसूकरः ।
श्वयोनौसप्तजन्मानि इत्येवंमनुरब्रवीत् ॥ ३६ ॥
दक्षिणार्थंतुयोविप्रः शूद्रस्यजुहुयाद्धविः ।
ब्राह्मणस्तुभवेच्छूद्रः शूद्रस्तुब्राह्मणोभवेत् ॥ ३७ ॥
मौनव्रतंसमाश्रित्य आसीनो नवदेद्विजः ।
भुञ्जानोहि वदेद्यस्तु तदन्नंपरिवर्जयेत् ॥ ३८ ॥
अर्द्धभुक्तेतुयोविप्रस्तस्मिन्पात्रे जलं पिबेत् ।
हतंदैवं च पित्र्यंच आत्मानंचोपघातयेत् ॥ ३९ ॥
भुञ्जानेषुतुविप्रेषु योऽग्रे पात्रंविमुञ्चति ।
समूढः सचपापिष्ठो ब्रह्मघ्नः सखलूच्यते ॥ ४० ॥
भाजनेष्वचतिष्ठत्सु स्वस्तिकुर्वन्तियेद्विजाः।
नदेवास्तृप्तिमायान्ति निराशाःपितरस्तथा ॥ ४१ ॥
के अन्न को खाता हो हम नहीं जानते कि वह ब्राह्मण किस २ योनि में जायगा ? ॥३५ ॥ परन्तु मनुजी ने ऐसा कहा है कि बारह जन्म तक गीध पक्षी, दश जन्मतक सूकर और सात जन्म तक कुत्तेकी योनिमें जन्म लेता है ॥३६॥
जो ब्राह्मण दक्षिणा के लिये शूद्र के हविष्य का होम करे वह ब्राह्मण तो जन्मान्तर में शूद्र होता और वह शूद्र ब्राह्मण कुल में जन्मता है ॥ ३७ ॥
मौनव्रत को धारण करके जो ब्राह्मण बैठा हुआ न बोले और वह भोजन करता हुआ बोले उस के अन्न को त्याग देना चाहिये ॥ ३८ ॥ आधा भोजन किये पीछे जो ब्राह्मण उसी भोजन के पात्र में जल पीवे उस के देवताओं और पितरों का कर्म नष्ट होता और वह अपने को भी नष्ट करता है ॥३९॥
पांति में ब्राह्मणों के भोजन करते हुए जो पहिले पात्र को छोड़ देता है वह मूढ़ बड़ा पापी और ब्रह्महत्यारा कहाता है ॥ ४० ॥ भोजन पात्रों (पत्तलों) के उठाने से पहिले जो ब्राह्मण स्वस्ति (कल्याण हो) कहते हैं उस ब्रह्मभोज पर देवता तृप्त नहीं होते और पितर भी निराश हो के लौट जाते हैं ॥४१॥
भाषाधर्मसंहिता ॥
अस्नात्वानैवभुञ्जीत द्विजश्चाग्निमपूजयन् ।
नपर्णपृष्ठे भुञ्जीत रात्रौदीपंविनातथा ॥ ४२ ॥
गृहस्थस्तुदयायुक्तो धर्ममेवानुचिन्तयेत् ।
पोष्यवर्गार्थसिद्धयर्थं न्यायवर्तीसबुद्धिमान् ॥ ४३ ॥
न्यायोपार्जितवित्तेन कर्त्तव्यह्यात्मरक्षणम् ।
अन्यायेनतुयोजीवे त्ससर्वकर्मबहिष्कृतः ॥ ४४ ॥
अग्निचित्कपिलासत्री राजाभिक्षुर्महोदधिः ।
दृष्टमात्राः पुनन्त्येते तस्मात्पश्येत्तु नित्यशः ॥ ४५ ॥
अरणिंकृष्णमार्जारं चन्दनंसुमणिंघृतम् ।
तिलान्कृष्णाजिनं छागंगृहेचैतानिरक्षयेत् ॥ ४६ ॥
गवांशतंसैकवृषं यत्रतिष्ठत्ययन्त्रितम् ।
तत्क्षेत्रंदशगुणितं गोचर्मपरिकीर्तितम् ॥ ४७ ॥
ब्रह्महत्यादिभिर्मर्त्यो मनोवाक्कायकर्मभिः ।
एतद्गोचर्मदानेन मुच्यतेसर्वकिल्विषैः ॥ ४८ ॥
विशेष कर ब्राह्मण को चाहिये कि-स्नान किये बिना और अग्नि को पूजे बिना भोजन न करे, पत्तों की पीठ ( उलटी पत्तल ) पर और रात्रि में दीपक के जलाये बिना अंधेरे में भोजन न करे ॥४२॥ दया युक्त हुआ गृहस्थ पुरुष धर्म की ही चिन्ता करे । अपने पोष्यवर्ग ( पुत्र वा भृत्य आदि ) के निर्वाह की सिद्धि के लिये बुद्धिमान् सदैव न्याय से प्राप्त धनादि का संचय करे ॥ ४३ ॥ न्याय के साथ धर्मानुकूल संचय किये धन से अपनी रक्षा करे । क्योंकि जो पुरुष अधर्म अन्याय से जीविका करता है वह सब कर्म धर्मों से बाहर (अनधिकारी) होजाता है ॥ ४४ ॥ चयन यज्ञ करने वाला, कपिला गौ, सत्रयज्ञ करने वाला, राजा, भिक्षु, ( संन्यासी ) समुद्र, ये सब दर्शन से ही दर्शन कर्त्ता को पवित्र कर देते हैं। तिससे इन का नित्य दर्शन करे ॥४५॥ अरणि, काला बिलाव, चन्दन, उत्तम मणि, घी, तिल, काला मृगचर्म, बकरा, इन को घर में रक्खा करे ॥४६॥ जितनी जगह में सौ गौ और एक बैल बिना बांधे खड़े हो सकें उस से दशगुणी जगह भूमि को गोचर्म कहते हैं ॥४७॥ इस गोचर्ममात्र भूमिके दान से मनुष्य मन, वाणी, और शरीर से किये ब्रह्महत्या आदि पापों से छूट जाताहै ॥४८॥
१२
९० पराशरस्मृतिः ॥
कुटुंबिनेदरिद्राय श्रोत्रियायविशेषतः । यद्दानंदीयतेतस्मै तद्दानंशुभकारकम् ॥ ४९ ॥
वापीकूपतडागाद्यैर्वाजपेयशतैर्मखैः । गवांकोटिप्रदानेन भूमिहर्तानशुद्ध्यति ॥५० ॥
आषोडशदिनादर्वाक् स्नानमेवरजस्वला । अतऊर्ध्वंत्रिरात्रंस्यादुशनामुनिरब्रवीत् ॥ ५१ ॥
युगंयुगद्वयंचैव त्रियुगंचचतुर्युगम् । चाण्डालसूतिकोदक्या पतितानामधःक्रमात् ॥ ५२ ॥
ततःसन्निधिमात्रेण सचैलंस्नानमाचरेत् । स्नात्वावलोकयेत्सूर्यमज्ञानात्तत्स्पृशतेयदि ॥ ५३ ॥
वापीकूपतड़ागेषु ब्राह्मणोज्ञानदुर्बलः । तोयं पिवतिवक्त्रेण श्वयोनौजायतेध्रुवम् ॥ ५४ ॥
यस्तुक्रुद्धःपुमान्भार्यां प्रतिज्ञाप्याप्यगम्यताम् । पुनरिच्छतितांगन्तुं विप्रमध्येतुश्रावयेत् ॥ ५५ ॥
जो ब्राह्मण कुटुम्ब वाला हो, दरिद्र हो, और विशेष कर वेदपाठी हो, उनको जो दान दिया जाता है वही दान उस दाता के लिये शुभ करने वाला होता है ॥४९॥ दी हुई भूमि को हर लेने वाला मनुष्य बावड़ी, कूप, तालाब आदि के धर्मार्थ बनवाने से, सौ १०० वाजपेय यज्ञों के करने से, और कोटि गौओं का दान देने से भी शुद्ध नहीं हो सक्ता ॥ ५० ॥ यदि रजोदर्शन से सोलह-दिन के बीच कोई स्त्री फिर से रजस्वला हो तो स्नान ही से शुद्ध हो जाती है । सोलहवें दिन के बाद रजोधर्म हो तो तीन दिन में शुद्धि होगी यह उशना मुनि ने कहा है ॥५१॥ जानकर चाण्डाल के छूने पर दो दिन में, सूतिका स्त्री के छूने पर चार दिन में, रजस्वला के छूने पर छः दिनमें, और पतित स्त्री के छूने पर आठ दिन में शुद्ध होता है ॥५२॥ चाण्डालादि के समीप बैठे तो सचैल स्नान करै । यदि अज्ञान से चाण्डालादि को छू लेवै तो स्नान करके सूर्य नारायण का दर्शन करै ॥ ५३ ॥ हाथों के विद्यमान रहते भी जो अज्ञानी ब्राह्मण बावड़ी कुआ या तालाब में मुख लगाकर जल पीता है वह निश्चय करके जन्मान्तर में कुत्ता होता है ॥ ५४ ॥ जो मनुष्य क्रुद्ध होके अपनी स्त्री से प्रतिज्ञा करै कि तू दूषित होने से गमन करने योग्य नहीं है और फिर उस स्त्रीका संग करना चाहे तो इस बात को ब्राह्मणों की मण्डली वा सभा में सुना देवे ॥ ५५ ॥
भाषाधंसहिता ॥ ९१
श्रान्तःक्रुद्धस्तमोऽन्धोवा क्षुत्पिपासाभयार्दितः । दानपुण्यमकृत्वावा प्रायश्चित्तंदिनत्रयम् ॥ ५६ ॥ उपस्पृशेत्त्रिषवणं महानद्युपसंगमे । चीर्णान्तेचैवगांदद्याद् ब्राह्मणान्भोजयेद्दश ॥ ५७ ॥ दुराचारस्यविप्रस्य निषिद्धाचरणस्यच । अन्नंभुक्त्वाद्विजःकुर्याद्दिनमेकमभोजनम् ॥ ५८ ॥ सदाचारस्यविप्रस्य तथावेदान्तवेदिनः । भुक्त्वाऽन्नंमुच्यतेपापादहोरात्रंतुवैनरः ॥ ५९ ॥ ऊर्ध्वोच्छिष्टमधोच्छिष्टमन्तरिक्षमृतीतथा । कृच्छ्रत्रयंप्रकुर्वीत अशौचमरणेतथा ॥ ६० ॥ कृच्छ्रे देव्ययुतंचैव प्राणायामशतद्वयम् । पुण्यतीर्थेह्यार्द्रशिराः स्नानंद्वादशसंख्यया । द्वियोजनंतीर्थयात्रा कृच्छ्रमेकंप्रकल्पितम् ॥ ६१ ॥ गृहस्थःकामतःकुर्याद्रेतःसेचनंभुवि ।
जो थका हो, क्रोध करे, मादकद्रव्य खाने आदि से उन्मत्त, बेहोश मूर्च्छित हुआ हो, क्षुधा, प्यास वा भय से पीड़ित हो गया हो ऐसी दशाओं में दान पुण्य न करे तो वह ब्राह्मण तीन दिन प्रायश्चित्त करै ॥५६॥ और गंगा आदि बड़ी नदियों के संगम में सायं, प्रातः, और मध्याह्न में तीन बार स्नान और आचमन करै । प्रायश्चित्त किये पीछे एक गोदान करे और दश ब्राह्मण जिमावे ॥ ५७ ॥ दुराचारी और निषिद्ध आचरण करने वाले ब्राह्मण का अन्न खा कर द्विज पुरुष एक दिन भोजन न करै ॥ ५८ ॥ उत्तम सदाचारी और वेदान्त को जानने वाले ब्राह्मणका अन्न खाकर मनुष्य एक दिन रात में अनेक पापों से छूटजाता है ॥ ५९ ॥ नाभि से ऊपर उच्छिष्ट होने वा नाभि से नीचे के भाग में अशुद्ध होने की दशा में कोई मरे, वा खटिया पर मरे, अथवा जो सूतक में मरे, उस के लिये पुत्रादि वारिस लोग शुद्धि के बाद तीन कृच्छ्र व्रत करें ॥ ६० ॥ दश हजार गायत्री का जप, दोसौ २०० प्राणायाम, और पवित्र तीर्थ में बारह बार शिर भिगो २ कर स्नान करे ये सब एक कृच्छ्र का फल देते हैं। इस कारण कृच्छ्र व्रत करने में असमर्थ हो तो उक्त गायत्री जपादि को तिगुणा करे । और दो योजन तक तीर्थयात्रा को भी एक कृच्छ्र माना है ॥ ६१ ॥ यदि गृहस्थ पुरुष जानकर अपने वीर्यको