अष्टादश स्मृति संग्रह (संपूर्ण १८ स्मृतियाँ)
Ashtadasha Smriti Sangrah (18 Smritis Complete)
महर्षि व्यास, अत्रि, विष्णु, हारीत, औशनस, आङ्गिरस, यम, आपस्तम्ब, संवर्त, कात्यायन, बृहस्पति, शंख, लिखित, दक्ष, शातातप, वसिष्ठ आदि द्वारा
स्रोत: 18 Smritis with Sanskrit Shlokas & Hindi Bhasha Tika (उद्गम)
२० वसिष्ठस्मृतिः ॥
प्रकृतिविशिष्टं चातुर्वर्ण्यं संस्कारविशेषाच्च ॥ १ ॥ ब्राह्मणोऽस्यमुखमासीद्वाहूराजन्यःकृतः । ऊरूतदस्ययद्वैश्यः पद्भ्यांशूद्रोऽजायत, इति निगमो भवति ॥ २ ॥ गायत्र्या छन्दसा ब्राह्मणमसृजत त्रिष्टुभा राजन्यं जगत्या वैश्यं न केनचिच्छन्दसा शूद्रमित्यसंस्कार्यो विज्ञायते ॥ ३ ॥ सर्वेषां सत्यमक्रोधो दानमहिंसा प्रजननं च ॥ ४ ॥ (पितृदेवतातिथिपूजायां पशुं हिंस्यात् ॥ ५ ॥ मधुपर्के च यज्ञे च पितृदैवतकर्मणि । अत्रैव च पशुं हिंस्यान्नान्यथेत्यब्रवीन्मनुः ॥ ६ ॥ नाकृत्वा प्राणिनां हिंसां मांसमुत्पद्यते क्वचित् ।
स्वभाव से नाम जन्म से और गर्भाधानादि संस्कार विशेष से चारो वर्ण ब्राह्मणादि माने जाते हैं ॥ १ ॥ इस विराट् पुरुष के मुख से ब्राह्मण, बाहु से क्षत्रिय, जंघाओं से वैश्य और पगों से शूद्र उत्पन्न हुआ इस वेद के प्रमाण से उत्पत्ति से ही ब्राह्मणादि वर्ण सिद्ध हैं ॥ २ ॥ गायत्री सावित्री के साथ मुख से ब्राह्मण को, त्रिष्टुप् सावित्री के साथ भुजा से क्षत्रिय को, जगती सावित्री के साथ जंघा से वैश्य को और किसी छन्द के बिना ही पगों से शूद्र को विराट् पुरुष ने उत्पन्न किया इस से शूद्र संस्कार के योग्य नहीं है। और यह भी श्रुति से सिद्ध है कि ब्राह्मणादि का वह २ पृथक् २ स्वभाव सिद्ध भिन्न २ गुरु मन्त्र होना चाहिये ॥ ३ ॥ सत्यभाषण, क्रोध का त्याग, दान देना, हिंसा न करना और किसी को दुःख न देना तथा विवाह करके सन्तानों को उत्पन्न करना ये सत्यभाषणादि चारो वर्ण के सामान्य धर्म हैं ॥ ४ ॥ पितर देवता और अतिथियों की पूजा में शास्त्रोक्त विधि से पशु हिंसा करे (परन्तु यह कलियुग में लोक विक्रुष्टादि दोषहोने से वर्जित है) ॥ ५ ॥ मधुपर्क, यज्ञ, (अग्निष्टोमादि) अष्टका श्राद्धादि पितृ कर्म, और देव कर्म इन्हीं में पशु की हिंसा करे यह मनु जी ने कहा है ॥ ६ ॥ प्राणियों की हिंसा किये बिना कहीं भी मांस प्राप्त नहीं हो सकता और प्राणियों का वध
भाषार्थंसंहिता ॥ २१
नचप्राणिवधःस्वर्ग्यस्तस्माद्यागेवधोऽवधः ॥ ७ ॥
अथापि ब्राह्मणाय वा राजन्याय वाऽभ्यागताय वा महोक्षं वा महाजं वा पचेदेवमस्यातिथ्यं कुर्वन्तीति ॥ ८ ॥
उदकक्रियामशौचं च द्विवर्षात्प्रभृति मृत उभयं कुर्यात् ॥९॥
दन्तजननादित्येके ॥ १० ॥ शरीरमग्निना संयोज्याऽनवेक्षमाणा अपोऽभ्यवयन्ति ॥ ११ ॥ सव्योत्तराभ्यां पाणिभ्यामुदकक्रियां कुर्वन्ति ॥ १२ ॥ अयुग्मा दक्षिणामुखाः ॥ १३ ॥ पितॄणां वा एषा दिग् या दक्षिणा ॥ १४ ॥ गृहान्व्रजित्वा स्वस्तरे त्र्यहमनश्नन्त आसीरन् ॥१५॥ अशक्तौ क्रीतोत्पन्नेन वर्तेरन्, दशाहं शावमाशौचं सपिण्डेषु विधीयते ॥ १६ ॥ मरणात्प्र-
करना दुःख का हेतु है। इस से यज्ञ में पशुओं का वध करना हिंसा नहीं है। और अन्यत्र जहां हिंसा अवश्य है वहां न मारे ॥७॥ और भी श्रुति में लिखा है कि आये हुए ब्राह्मण, वा क्षत्रिय-राजा, वा अतिथि के लिये बड़े बैल, वा बड़े बकरा को पकावे, ऐसे ही इस ब्राह्मणादि का अतिथि सत्कार करते हैं ॥८॥ दो वर्ष से ऊपर आयु वाले बालक के मरने पर अशुद्धि मानना और तिलांजलि देना दोनों काम करें ॥ ९ ॥ कोई आचार्य कहते हैं कि दांत निकलने बाद बालक के मरनेपर शुद्धि माने और तिलांजलि करे ॥ १० ॥ अन्त्येष्टि के समय चिता पर मुर्दा शरीर में अग्नि लगाकर पीछे को न देखते हुए लौटकर जलाशय में स्नान करें ॥ ११ ॥ बायां हाथ दहिने के ऊपर लगा के एक अंजुली जल सूतककेनाम सेजलाशय के तटपर अपसव्य होकर छोड़ें ॥१२॥ जल देते समय एक धोती मात्र वस्त्र हो अंगोछा कन्धे पर न हो और दक्षिण को मुख कर के जल देवें ॥ १३ ॥ यह दक्षिण दिशा पितरों की है ॥ १४ ॥ फिर घर पर जाकर चटाई वा पलाल के बिछौना पर दिन तथा रात में तीन दिन रात कुछ न खाते हुये बैठें किन्तु खटिया पर न बैठें न लेटें ॥१५॥ भोजन किये बिना न रह सकें तो किसी से मूल्यद्वारा खरीदकर खायें स्वयं घर का कोई न पकावे। सात पीढ़ी के मनुष्यों को दश दिन तक सूतक की अशुद्धि माननी कही है ॥ १६ ॥ मरने के समय से लेकर दिनों की गणना करें अर्थात् थोड़ी
२२ वसिष्ठस्मृतिः ॥
भृति दिवसगणना सपिण्डता तु सप्तपुरुषं विज्ञायते ॥ १७ ॥ अप्रत्तानां स्त्रीणां त्रिपुरुषं त्रिदिनं विज्ञायते ॥१८॥ प्रत्तानामितरे कुर्वीरंस्तांश्च तेषां जननेप्येवमेव निपुणां शुद्धिमिच्छतां मातापित्रोर्बीजनिमित्तत्वात् ॥१९॥ अथाप्युदाहरन्ति ॥ २० ॥ नाशौचंसूतकेपुंसः संसर्गंचेन्नगच्छति । रजस्तत्राशुचिज्ञेयं तन्नपुंसिनविद्यते ॥ इति ॥ २१ ॥ तच्चेदन्तःपुनरापतेच्छेषेण शुध्येरन् ॥२२ ॥ रात्रिशेषे द्वाभ्यां प्रभाते तिसृभिः ॥ २३ ॥ ब्राह्मणोदशरात्रेण पक्षमात्रेणभूमिपः । विंशतिरात्रेणवैश्यः शूद्रोमासेनशुद्ध्यति ॥ २४ ॥ अत्राप्युदाहरन्ति ॥ २५ ॥ आशौचेशौद्रकेयस्तु सूतकेवापिभुक्तवान् ।
रात्रि शेष रहे मृत्यु हो तो पहिला दिन पूरा गिना जाय और सात पीढ़ी के मनुष्यों में सपिण्डता मानी जाती है ॥१७॥ बिना विवाही कन्याके मृत्यु में तीन पीढ़ी तक सपिण्डता और तीन दिन अशुद्धि माननी चाहिये ॥१८॥ विवाहित कन्याओं के मरण का मृतक पति के कुलवाले मानें । कन्या पुत्रों के जन्म होने पर भी इसी उक्त प्रकार अच्छी शुद्धि चाहते हुए सूतक शुद्धि करें क्योंकि माता पिता दोनों बीज के निमित्त हैं ॥ १९ ॥ इस पर श्लोक भी कहते हैं ॥ २० ॥
जन्म सूतक में पुरुष यदि मृतिका वा उसके पास जाने वालों से संपर्क न करे तो उनको अशुद्धि नहीं लगती क्योंकि मृतिका स्त्री की मलिनता ही वहां अपवित्रता है और वह पुरुष में नहीं है ॥२१॥ यह मरण सूतक वा जन्म सूतक एक के पूरे न होने से पहिले ही द्वितीय मरण वा जन्म होजाय तो पहिले की समाप्ति के साथ दोनों की शुद्धि कर लें ॥ २२ ॥ यदि पहिले सूतक की एक रात्रि शेष हो तो दो दिन और शुद्धि के दिन प्रातःकाल अन्य मरण जन्म हो तो तीन दिन का सूतक बढ़ा देवें ॥ २३ ॥ दश दिन में ब्राह्मण, पन्द्रह दिन में क्षत्रिय, बीश दिन में वैश्य और एक मास में शूद्र शुद्ध होता है ॥ २४ ॥ यहां भी श्लोक का उदाहरण कहते हैं ॥ २५ ॥
शूद्र के जन्म सूतक वा मरण सूतक में जिस न भोजन किया हो वह
द्वादश मासान्द्वादशार्द्धमासान्वाऽनश्नन्संहितामधीयानः
भाषार्थसहिता ॥ २३
सगच्छेन्नरकंघोरं तिर्यग्योनिषुजायते । इति ॥२६॥
अनिर्देशाहेपक्वान्नं नियोगाद्यस्तुभुक्तवान् ।
कृमिर्भूत्वासदेहान्ते तद्विष्टामुपजीवति ॥ २७ ॥
द्वादश मासान्द्वादशार्द्धमासान्वाऽनश्नन्संहितामधीयानः
पूतो भवतीति विज्ञायते ॥ २८ ॥ ऊनद्विवर्षे प्रेते गर्भपतने
वा सपिण्डानां त्रिरात्रमाशौचं, सद्यः शौचमिति गौतमः
॥ २९ ॥ देशान्तरस्थे प्रेते ऊर्ध्वं दशाहाच्छ्रुत्वैकरात्रमाशौ-
चम् ॥ ३० ॥ आहिताग्निश्चेत्प्रवसन्म्रियेत पुनः संस्कारं कृ-
त्वा शववच्छौचमिति गौतमः ॥ ३१ ॥ यूपचितिश्मशानर-
जस्वलासूतिकारशुचीनुपस्पृश्यसशिराअभ्युपेयादप इति॥३२॥
इति वासिष्ठे धर्मशास्त्रे चतुर्थोऽध्यायः ॥ ४ ॥
अस्वतन्त्रा स्त्री पुरुषप्रधाना ॥ १ ॥ अनग्निरनुदक्या वा
घोर नरक भोगने पश्चात् तिर्यग्योनि में जन्म लेता है ॥ २६॥ ब्राह्मण के सूतक में दश दिन बीतने से पहिले जिसने निमन्त्रित होने से पक्वान्न खाया हो वह मरने पर कृमि होकर उस सूतकवाले की विष्ठा को भोगता है ॥ २७ ॥ वह मनुष्य बारह महिने वा छः महिने तक अन्न को छोड़के केवल दुग्धपान करता हुआ वेद की संहिता का पाठ करे तो पवित्र होजाता है ऐसा शास्त्र से जाना है ॥ २८ ॥ दो वर्ष से कम के बालक के मरने वा गर्भपात होने पर सपिण्डों की शुद्धि तीन दिन में होती है । पर गौतम का मत है कि तत्काल शुद्धि कर लेवें ॥ २९ ॥ देशान्तर में मृत्यु होने पर दश दिन के पश्चात् सुने तो एक दिन रात शुद्धिमाने ॥ ३० ॥ आहिताग्नि अग्निहोत्री पुरुष यदि विदेश में गया हुआ मरजावे तो उसकी हड्डियों का फिर से विधिपूर्वक दाह करके मुर्दा के तुल्य सूतक शुद्धि करे यह महर्षि गौतम कहते हैं ॥ ३१ ॥ यूप, चिता, श्मशान, रजस्वला, सूतिका, और अशुद्ध चाण्डालादि का स्पर्श करके शिर डुबोने सहित जल में डुबकी लगावे ॥ ॥३२ ॥
यह वासिष्ठ धर्मशास्त्र के भाषानुवाद में चौथा अध्याय पूरा हुआ ॥ ४ ॥
पुरुष नाम पति के आधीन रहने वाली स्त्री हो स्वतन्त्र न रहे ॥ १ ॥
स्त्री-अग्निस्थापन-अग्निहोत्र तथा जल देने में अनधिकारिणी और मिथ्या
२४ वसिष्ठस्मृतिः ॥
अमृतमिति विज्ञायते ॥ २ ॥ अथाप्युदाहरन्ति ॥ ३ ॥
पितारक्षतिकौमारे भर्त्तारक्षतियौवने ।
पुत्राश्चस्थाविरेभावे नस्त्रीस्वातन्त्र्यमर्हति ॥ ४ ॥
तस्या भर्तुरभिचार उक्तः प्रायश्चित्तरहस्येषु ॥५॥ मासिमा-
सिरजोह्यासां दुष्कृतान्यपकर्षति ॥६॥ त्रिरात्रं रजस्वलाऽशुचि-
र्भवति, सा नाञ्ज्योन्नाभ्यञ्ज्यान्नाप्सु स्नायात्, अधःशयीत,
दिवा न स्वप्यात्, नाग्निं स्पृशेत्, न रज्जुं सृजेन्न दन्तान्धावयेन्न
मांसमश्नीयान्न ग्रहान्निरीक्षेत, न हसेन्न किंचिदाचरेत्, न ख-
र्वेण पात्रेण पिबेन्नाञ्जलिना वा पिबेत्, लोहितायसेन वा॥७॥
विज्ञायतेहीन्द्रस्त्रिशीर्षाणं त्वाष्ट्रं हत्वा पाप्मना गृहीतो म-
हत्तमाधर्मसंबद्धोऽहमित्येवमात्मानममन्यत, तं सर्वाणि भूतान्य-
भ्याक्रोशन् भ्रूणहन्भ्रूणहन्भ्रूणहन्निति, स स्त्रिय उपाधावत्,
है ऐसा श्रुति से जाना जाता है ॥ २ ॥ और भी श्लोक प्रमाण कहते हैं ॥ ३ ॥
बाल्यावस्था में पिता, युवावस्था में पति और वृद्धावस्था में पुत्र लोग रक्षा
करें ऐसे तीनों अवस्था में स्त्री स्वतन्त्र रहने योग्य नहीं है ॥ ४ ॥ उस स्त्री
का पति से वियोग प्रायश्चित्त और रहस्य नाम एकान्त में रहने के व्रतों में
कहा है ॥ ५ ॥ प्रत्येक मास में निकलने वाला आस्रव रक्त स्त्रियों के पापों
को नष्ट करता रहता है ॥ ६ ॥ रजस्वला स्त्री तीन दिन तक अशुद्ध रहती है
वह आंखों में अञ्जन, तैल मर्दन और जल में स्नान न करे, पृथिवी पर लोटे
सोवे, दिन को न सोवे, अग्नि का स्पर्श न करे, रस्सी न बटे, दांतों को न
मांजे, मांस न खावे, ग्रह नक्षत्रों को न देखे, न हंसे, न कुछ काम करे, छोटे
पात्र से वा अञ्जलि से जलादि न पीवे, और लाल पात्र से वा लोहे के पात्र
से भी जलादि न पीवे ॥७ ॥ शास्त्र से जाना जाता है कि इन्द्रदेव तीन शिर
वाले त्वष्टा के पुत्र वृत्रासुर को मारके पाप ग्रस्त हो कर महान् अधर्म से
सम्बद्ध मैं हूं ऐसा अपने को मानते हुए। उन इन्द्र से सब प्राणियों ने चि-
ल्ला २ कर कहा कि तुम भ्रूणहा ३ हो ऐसा तीनवार कहा तब वे इन्द्रदेव
स्त्रियों के समीप गये और जाकर कहा कि इस मेरी ब्रह्महत्या का तृतीयांश
भाषार्थसंहिता ॥ २५
अस्यै मे ब्रह्महत्यायै तृतीयं भागंगृह्णीतेति गत्वैवमुवाच,ता अब्रुवन्, किन्नोऽभूदिति, सोऽब्रवीद्वरं वृणीध्वमिति, ता अब्रु- वन्नृतौ प्रजां विन्दामहाइति,काममाविजानितोः संभवामइति (यथेच्छयाऽऽप्रसवकालात्पुरुषेण सह मैथुनभावेन संभवामइति) एषोऽस्माकं वरस्तथेन्द्रेणोक्तास्ताः प्रतिजगृहुस्तृतीयं भ्रूणह- त्यायाः ॥ ८ ॥ सैषा भ्रूणहत्या मासिमास्याविर्भवति ॥ ९ ॥ तस्माद्रजस्वलान्नं नाश्नीयात् ॥ १० ॥ अतश्च भ्रूणहत्याया एतैषा रूपं प्रतिमुच्याऽऽस्ते कञ्चुकमिव ॥ ११ ॥ तदाहुर्ब्रह्म- वादिनः ॥ १२ ॥ अञ्जनाभ्यञ्जनमेवास्या न प्रतिग्राह्यं,तद्धि स्त्रियाअन्नमिति ॥ १३ ॥ तस्मात्तस्यास्तत्र न च मन्यन्ते ॥ १४ ॥ आचारायाश्च योषित इति सेयमुपयाति ॥ १५ ॥ उदक्यास्त्वासातेयेषां येचकेचिदनग्नयः ।
तुम लोग लेलो । तब स्त्रियों ने कहा कि तब हम को क्या फल मिलेगा ? । तब इन्द्रदेवता ने कहा कि वर मांगो । तब स्त्रियों ने कहा कि ऋतुकाल होने पर हमारे गर्भस्थिति द्वारा सन्तान हुआ करें और सन्तानोत्पत्ति होने से पहिले गर्भकाल में भी हम पतिका सहवास संयोग यथेच्छ कर सकें (अर्थात् इच्छा पूर्वक प्रसव काल पर्यन्त पति के साथ मैथुन भाव से संयोग करें रुकावट वा हानि न हो ) यही हम लोगों का वर है । जब इन्द्रदेव ने ऐसा वरदान स्त्रियों को दिया तब उनने इन्द्र की भ्रूणहत्या का तृतीयांश दोष ग्रहण किया ॥ ८ ॥ सो वही भ्रूणहत्या स्त्रियों के मासिक रजोधर्मरूप से प्रतिमास प्रकट होती है ॥ ९ ॥ तिस से रजस्वला स्त्री का अन्न वा उस का छुआ न खावे ॥ १० ॥ इस से यह स्त्री रजोधर्म की समाप्ति में भ्रूणहत्या के कलङ्क को सांप की केंचुली के समान त्याग के निर्मल शुद्ध होती है ॥ ११ ॥ सो ब्रह्मवादी सज्जन महर्षि लोग कहते हैं कि ॥१२॥ इस स्त्रीके अञ्जन और उबटन को पुरुष न लेवे क्योंकि वही स्त्री का अन्न वा भोजन है ॥१३॥ तिस से उस स्त्री का रजोधर्मकाल में मान्य नहीं करते ॥ १४ ॥ आचार वाली शुद्ध हुई स्त्री का मान्य करे तब वह समीप आती है ॥ १५ ॥ जिन घरों में कु-
२६ वसिष्ठस्मृतिः ॥
कुलंचाश्रोत्रियंयेषां सर्वेतेशूद्रधर्म्मिणः । इति ॥१६॥
इति वासिष्ठे धर्मशास्त्रे पञ्चमोध्यायः ॥ ५ ॥
आचारःपरमोधर्मः सर्वेषामितिनिश्चयः ।
हीनाचारपरीतात्मा प्रेत्यचेहचनश्यति ॥ १ ॥
नैनंतपांसिनब्रह्म नाग्निहोत्रंनदक्षिणाः ।
हीनाचारमितोभ्रष्टं तारयन्तिकथंचन ॥ २ ॥
आचारहीनंनपुनन्तिवेदा यद्यप्यधीताःसहषड्भिरङ्गैः ।
छन्दांस्येनंमृत्युकालेत्यजन्ति नीडंशकुन्ताइवजातपक्षाः ॥३॥
आचारहीनस्यतुब्राह्मणस्य वेदाःषडङ्गास्त्वखिलाःसयज्ञाः ।
कांप्रीतिमुत्पादयितुंसमर्था अन्धस्यदाराइवदर्शनीयाः ॥४॥
नैनंछन्दांसिवृजिनात्तारयन्ति मायाविनंमाययावर्त्तमानम्।
द्वेऽप्यक्षरेसम्यगधीयमाने पुनाति तद्ब्रह्मयथावदिष्टम् ॥५॥
मारी कन्या ऋतुमती होती हो, जिसने अग्निहोत्र नहीं लिया, और जिनके कुलमें कोई श्रोत्रिय न हो वे सब शूद्रधर्मी ब्राह्मण कहे वा मानेजाते हैं ॥१६॥
यह वासिष्ठ धर्मशास्त्र के भाषानुवाद में पांचवां अध्याय पूरा हुआ ॥ ५ ॥
सब वर्गों के लिये आचार ही परमोत्तम धर्म है यह निश्चय जानो । जिसका अन्तःकरण निकृष्ट आचार से युक्त है वह इस लोक परलोक दोनों में नष्ट होता है ॥ १ ॥ तप करना, वेद पढ़ना, अग्निहोत्र लेना और दान दक्षिणा देना इत्यादि काम धर्म से भ्रष्ट आचार से हीन पुरुष को कदापि दुःख सागर से पार नहीं करते ॥ २ ॥ यदि कही वेदाङ्गों के सहित वेदों को पढ़ा हो तो भी वे वेद आचारहीन पुरुष को पवित्र नहीं करते । पढ़े हुए वेद मृत्यु के समय इसको ऐसे ही त्याग देते हैं कि जैसे पंख निकल आने पर पक्षियों के बच्चे घोंसलों को छोड़के उड़जाते हैं॥३॥ आचार हीन ब्राह्मण को पढ़े जाने हुए कही वेदाङ्ग, और यज्ञ विधि सहित जानेहुए चारों वेद क्या प्रीति वा प्रसन्नता कर सकते हैं ? अर्थात् कुछ नहीं । जैसे अन्धे को अपनी रूपवती पत्नी के रूप से कुछ भी प्रसन्नता वा आनन्द नहीं होता वैसे ही आचार हीन को वेदों से कुछ सुख नहीं मिलता ॥ ४ ॥ छल कपट के साथ बर्ताव करनेवाले मायावी पुरुष को पढ़े हुए वेद पाप से पार नहीं करते । परन्तु शुद्धाचारी पुरुष वेद के दो अक्षर भी सम्यक् श्रद्धा तथा शुद्धि से पढ़े तो वही उसको पवित्र कर देते हैं ॥ ५ ॥ दुराचारी पुरुषलोक में निन्दित, निरन्तर दुःखी'
भाषाधर्मसंहिता ॥ २७
दुराचारोहिपुरुषो लोकेभवतिनिन्दितः । दुःखभागीचसततं व्याधितोऽल्पायुरेवच ॥ ६ ॥
आचाराल्लभतेधर्ममाचाराल्लभतेधनम् । आचाराच्छ्रियमाप्नोति आचारोहन्त्यलक्षणम् ॥ ७ ॥
सर्वलक्षणहीनोऽपि यःसदाचारवान्नरः । श्रद्दधानोऽनसूयश्च शतं वर्षाणिजीवति ॥ ८ ॥
आहारनिर्हारविहारयोगाः सुसंवृताधर्मविदातुकार्याः । वाग्बुद्धिकार्याणितपस्तथैव धनायुषीगुप्तमेततुकार्यै ॥६॥
उभेमूत्रपुरीषेतु दिवाकुर्यादुदङ्मुखः । रात्रौकुर्याद्दक्षिणास्य एवंह्यायुर्नहीयते ॥ १० ॥
प्रत्यग्निंप्रतिसूर्यंच प्रतिगांप्रतिचद्विजम् । प्रतिसोमोदकंसंध्यां प्रज्ञानश्यतिमेहतः ॥ ११ ॥
ननद्यांमेहनंकार्यं नभस्मनि्नगोमये । नवाकृष्टेन्ममार्गेच नोप्तेक्षेत्रेनशाद्वले ॥ १२ ॥
रोगी और अल्पायवस्थावाला होता है ॥ ६ ॥ शुद्ध आचरण होने से धर्म, धन, लक्ष्मी शोभा प्रतिष्ठा सब प्राप्त होती और आचार अलक्षण का नाश कर देता है ॥ ७ ॥ सब सुरूप आदि लक्षणों से हीन होने पर भी जो पुरुष सदाचारी श्रद्धालु और किसी की निन्दा करने वाला नहीं, वह सौ वर्ष जीवित रहता है ॥ ८ ॥ भोजन खाना-पीना-चलना फिरना मिलना इत्यादि काम धर्मज्ञ पुरुष को मध्यम कोटि के नियम बद्ध करने चाहिये। वाणी तथा बुद्धि के काम, तप, धन, और आयु इन सब को गुप्त सुरक्षित रक्खे ॥ ९ मल मूत्र का त्याग दिन में उत्तर को मुख करके और रात्रि में दक्षिण को मुख करके करे ऐसा करने से आयु क्षीण नहीं होता ॥ १० ॥ अग्नि, सूर्य, गौ, ब्राह्मण, चन्द्रमा, जलाशय, सन्ध्या, इन सबके सामने मुख करके प्रस्त्राव (पेशाब) करनेवाले की बुद्धि नष्ट होजाती है ॥ ११ नदी, भस्म, गोबर, जोते हुए खेत, मार्ग, बोये खेत और जमी हुई घास इन नदी आदि में प्रस्त्राव (पेशाब)न करे ॥१२॥
४
२८ वसिष्ठस्मृतिः ॥
छावायामन्धकारेवा रात्रावहनिवाद्बिजः ।
यथासुखमुखःकुर्यात्प्राणबाधाभयेषुच ॥ १३ ॥
उद्धृताभिरद्भिः कार्यं कुर्यात्स्नानमनुद्धृताभिरपि ॥ १४ ॥
आहरेन्मृत्तिकांविप्रः कुलात्ससिकतांतथा ।
अन्तर्जलेदेवगृहे वल्मीकेमूषिकस्थले ॥
कृतशौचावशिष्टाच नग्राह्याःपञ्चमृत्तिकाः ॥ १५ ॥
एकालिङ्गेकरेतिस्र उभाभ्यांद्वेतृमृत्तिके ।
पञ्चापानेदशैकस्मिन्नुभयोःसप्तमृत्तिकाः ॥ १६ ॥
एतच्छौचंगृहस्थस्य द्विगुणं ब्रह्मचारिणः ।
वानप्रस्थस्यत्रिगुणं यतीनांतुचतुर्गुणम् ॥ १७ ॥
अष्टौग्रासामुनेर्भक्तं वानप्रस्थस्यषोडश ।
बादलादि की छाया में, तथा अन्धकार के समय रात्रि हो वा दिन हो और जहां प्राणों के जाने का भय हो तब जिधर को सुभीता दीखे उसी ओर मुख करके मल मूत्र का त्याग कर लेवे ॥१३॥ जलाशय से पृथक् निकाले हुए जल से अन्य सब काम करने चाहिये किन्तु जलाशय के भीतर नहीं परन्तु स्नान जलाशय के भीतर भी कर सकता है ॥ १४ ॥ ब्राह्मण हाथ मांजने आदि के लिये जलाशय के तट से बालू मही लेवे । और जलके भीतर से, देवस्थान से, बिलसे, मूषिक रहने के स्थान से और किसी के हाथ वा वर्त्तनादि मांजने में बची यह पांच प्रकार की मही शुद्धि के लिये न लेवे ॥ १५ ॥ केवल पेशाब के समय लिङ्गेन्द्रिय को एक बार मट्टी जलसे शुद्ध कर एक हाथ को तीन बार तथा दोनों हाथों को दोबार मट्टी जल से धोवे । मल त्याग के समय भी एकवार लिङ्गेन्द्रिय को और पांचवार गुदेन्द्रिय को मट्टी जल लगा के शुद्ध करके एक बाम हाथ को दशबार और दोनों हाथों को सातवार मट्टी जल लगा २ के शुद्ध करे ॥ १६ ॥ यह शुद्धि गृहस्थ के लिये कही है इस से दूनी ब्रह्मचारी, तिगुनी वानप्रस्थ, और चौगुणी शुद्धि संन्यासी करे ॥ १७ ॥ मुनि वा संन्यासी लोगों का भोजन आठ ग्रास, वानप्रस्थ का सोलह ग्रास, गृहस्थ का बत्तीस
भाषार्थसहिता ॥ २९
द्वात्रिंशद्गृहस्थस्य अमितंब्रह्मचारिणः ॥ १८ ॥
अनड्वान्ब्रह्मचारीच आहिताग्निश्चतेत्रयः ।
भुञ्जानाएवसिद्ध्यन्ति नैषांसिद्धिरनश्नताम् ॥१९॥
तपोदानोपहारेषु व्रतेषुनियमेषुच ।
इज्याध्ययनधर्मेषु योनाऽऽसक्तःसनिष्क्रियः ॥ २० ॥
योगस्तपोदमोदानं सत्यंशौचंदयाश्रुतम् ।
विद्याविज्ञानमास्तिक्य मेतद्ब्राह्मणलक्षणम् ॥ २१ ॥
येशान्तदान्ताःश्रुतिपूर्णकर्णा जितेन्द्रियाःप्राणिवधान्निवृत्ताः।
प्रतिग्रहेसंकुचिताग्रहस्तास्तेब्राह्मणास्तारयितुंसमर्थाः ॥२२॥
नास्तिकःपिशुनश्चैव कृतघ्नोदीर्घरोषकः ।
चत्वारःकर्मचाण्डाला जन्मतश्चापिपञ्चमः ॥ २३ ॥
दीर्घवैरमसूयाच असत्यंब्रह्मदूषणम् ।
ग्रास और ब्रह्मचारी को अपरिमित ग्रास (जितनी भूख हो) भोजन करना चाहिये ॥ १८ ॥ बैल, ब्रह्मचारी तथा अग्निहोत्री ब्राह्मण ये तीनों भोजन में त्रुटि न करें (अर्थात् अधिक उपवासादि न करें) भोजन करते हुए ही ये तीनों सिद्धि को प्राप्त होते हैं किन्तु लंघन उपवास करते हुए उक्त तीनों की सिद्धि नहीं है ॥ १९ ॥ जो ब्राह्मणादि द्विज तप करने, दान देने, गुरु आदि मान्यों की भेंट पूजा करने, व्रत, नियम, यज्ञ, वेदाध्ययन और अहिंसा दयादि धर्म इनमें से किसी काम में तत्पर नहीं वही निकम्मा है ॥ २० ॥ योगाभ्यास, तप, मनका दमन, दान, सत्यभाषण, शुद्धि, दया, शास्त्राध्ययन, वेदान्त (तत्त्वज्ञान) का अभ्यास, विज्ञान (लौकिक व्यवहार का ज्ञान) आस्तिकता ये सब जिनमें हैं वही ब्राह्मण है अर्थात् योगाभ्यासादि ब्राह्मणत्व के लक्षण नाम चिन्ह हैं ॥ २१ ॥ मन को वशीभूत करनेवाले दान्त, श्रुतियों (वेदों) से जिनके कान भरे गये हों, जितेन्द्रिय, हिंसा से निवृत्त, दान लेने में जिनने हाथ को सकोड़ रक्खा हो ऐसे ब्राह्मण अन्यों को तार देने में समर्थ होते हैं ॥ २२ ॥ नास्तिक, चुगल, कृतघ्न (अपना उपकार करनेवाले की हानि करनेवाला) बहुत कालतक क्रोध को न त्यागनेवाला ऐसे चारो ब्राह्मणादि कर्म से चाण्डाल हैं और पांचवां चाण्डाल जन्म से होता है ॥ २३ ॥ बहुत कालतक बैर रखना, निन्दा करना
३० वसिष्ठस्मृतिः ॥
पैशुन्यंनिर्दयत्वंच जानीयाच्छूद्रलक्षणम् ॥ २४ ॥
किंचिद्वेदमयंपात्रं किंचित्पात्रंतपोमयम् ।
पात्राणामपितत्पात्रं शूद्रान्नंयस्यनोदरे ॥ २५ ॥
शूद्रान्नरसपुष्टाङ्गो ह्यधीयानोऽपिनित्यशः ।
जुह्वन्वाऽपिजपन्वाऽपि गतिमूर्ध्वां नविन्दति ॥ २६ ॥
शूद्रान्नेनोदरस्थेन यःकश्चिन्म्रियतेद्विजः ।
सभवेत्सूकरोग्राम्यस्तस्यवाजायतेकुले ॥ २७ ॥
शूद्रान्नेनतुभुक्तेन मैथुनंयोऽधिगच्छति ।
यस्यान्नंतस्यतेपुत्रा नचस्वर्गार्हकोभवेत् ॥ २८ ॥
स्वाध्यायोत्थैर्द्यानिमन्तंप्रशान्तं वैतानस्थंपापभीरुंबहुज्ञम् ।
स्त्रीषुक्षान्तंधार्मिकंगोशरण्यं वृतैःक्षान्तंतादृशंपात्रमाहुः ॥२९॥
आमपात्रेयथान्यस्तं क्षीरंदधिघृतंमधु ।
मिथ्या भाषण, ब्राह्मण या वेद को दोष लगाना, चुगली करना, निर्दयी होना इन सबको शूद्र के लक्षण जानो अर्थात् ऐसे लक्षण ब्राह्मणादि में हों तो जान लो कि उसकी उत्पत्ति में संकरतादि दोष है ॥ २४ ॥ कोई सदा ही वेद के पढ़ने विचारने में तत्पर वेदरूप सुपात्र और कोई प्रायः तप करनेवाला तपस्वी सुपात्र कहाता है परन्तु सब में उत्तम सुपात्र वह है जिसके पेट में शूद्र का अन्न न जाता हो ॥ २५ ॥ शूद्र के अन्न से बने रस से जिसका शरीर हष्ट पुष्ट हुआ है वह भले ही नित्यशः वेद पढ़ता हो, अग्निहोत्र करता और गायत्र्यादि का जप भी भले ही करता हो तो भी स्वर्ग को प्राप्त नहीं होता ॥२६॥ शूद्र का अन्न पेट में विद्यमान होते हुए जो ब्राह्मण मरता है वह जन्मान्तर में या तो गांव का सुअर होता अथवा उसी यजमान शूद्र के कुल में उत्पन्न होता है ॥ २७ ॥ शूद्र का अन्न खाकर जो मैथुन करता है तो जिसका अन्न खाया उसी के वे पुत्र होते हैं और वह स्वर्ग को जाने योग्य नहीं होता ॥२८॥ वेद के स्वाध्याय से बढ़े हुए, आन्तिर्ज्ञान, कुलीन, श्रौतस्मार्त्त अग्निहोत्री, पापों से डरनेवाले, बहुतजाननेवाले, स्त्रियों में क्षमा शील, धर्मात्मा, गो सेवा में तत्पर, व्रत करर के कृश दुबले हुए ऐसे ब्राह्मण को ऋषि लोग सुपात्र कहते हैं ॥ २९ ॥ जैसे मट्टी के कच्चे पात्र में गिराये हुए दूध दही घी शहद आदि
भाषाधर्मसंहिता ॥ ३१
विनश्येत्पात्रदौर्बल्यात्तच्चपात्रंरसाश्चते ॥ ३० ॥
एवंगांचहिरण्यंच वस्त्रमश्वंमहींतिलान् ।
अविद्वान्प्रतिगृह्णानो भस्मीभवतिदारुवत् ॥ ३१ ॥
नाङ्गनखवादनं कुर्यान्ननखैश्च भोजनादौ ॥३२॥ न चा-
पोऽञ्जलिना पिबेत् ॥३३॥ न पादेन पाणिना वा जलमभिह-
न्यान्न जलेन जलम् ॥ ३४ ॥ नेष्टकाभिः फलानि पातयेत्
॥ ३५ ॥ न फलेन फलंन कल्केन कुहको भवेत् ॥३६॥ नम्ले-
च्छभाषां शिक्षेत ॥ ३७ ॥ अथाप्युदाहरन्ति ॥ ३८ ॥
नपाणिपादचपलो ननेत्रचपलोभवेत् ।
नस्यादङ्गचपलोविप्र इतिशिष्टिस्यगोचरः ॥ ३९ ॥
पारंपर्यागतोयेषां वेदःसपरिवृंहणः ।
तेशिष्टाब्राह्मणा ज्ञेयाःश्रुतिप्रत्यक्षहेतवः ॥४०॥
यन्नसन्तंनचासन्तं नाश्रुतंनबहुश्रुतम् ।
वस्तु पात्र के निर्बल होने से वह पात्र और दूध आदि रस नष्ट होजाते हैं ॥ ३० ॥ ऐसे ही गौ सुवर्ण वस्त्र घोड़ा भूमि और तिल आदि पदार्थों का दान लेता हुआ मूर्ख ब्राह्मण काष्ठ के तुल्य भस्म होजाता है ॥ ३१ ॥ शरीर के अङ्गों तथा नखों को न बजावे । दांतों से नखों को न काटे ॥ ३२ ॥ अञ्जलि से जल न पीवे ॥ ३३ ॥ पांव वा हाथ से जल को न पीटे न ताड़ना करे और न जल से जल की ताड़ना करे ॥३४॥ ईंटों से फलों को न गिरावे ॥३५॥ फल से फल को झाड़के न गिरावे दम्भ वा पाप में तत्पर हो के धर्म से शून्य न होवे ॥३६॥ फारसी आदि म्लेच्छ भाषा को न सीखे ॥३७॥ इस पर श्लोक कहते हैं ॥३८॥ हाथ पांव आंखें तथा शरीर के अन्य अङ्गों द्वारा चपलता दिखाने वाला ब्राह्मण न हो, यही शिष्ट होने का मार्ग है ॥ ३९ ॥ जिन के यहां कुल परम्परा से वेद वेदाङ्गों के पढ़ने जानने की परिपाटी निष्कारण धर्म बुद्धि से चलीआती है वे श्रुति को ही साक्षात्प्रमाण मानने वाले ब्राह्मण शिष्ट कहाते हैं ॥ ४० ॥ जो कोई धनादि के होने न होने को, विद्वान् अविद्वान् को और सदाचारी दुराचारी को कुछ नहीं जानता इत्यादि को अभेद दृष्टि से देखता
| ३२ | वसिष्ठस्मृतिः ॥ |
|---|
नसुवृत्तंनदुर्वृत्तं वेदकश्चित्सब्राह्मणोब्राह्मण ॥इति ॥४९॥
इति वासिष्ठे धर्मशास्त्रे षष्ठोऽध्यायः ॥६॥
चत्वार आश्रमा ब्रह्मचारिगृहस्थवानप्रस्थपरिव्राजकाः ॥ १ ॥ तेषां वेदमधीत्य वेदौ वा वेदान्वाऽविशीर्णब्रह्मचर्यो यमिच्छेत्तमाश्रयेत् ॥ २ ॥ ब्रह्मचार्याचार्यं परिचरेत् ॥ ३ ॥ आशरीरविमोक्षात् ॥ ४॥ आचार्ये प्रमातेऽग्निं परिचरेत् ॥५॥ विज्ञायते हि तत्राग्निरार्चायोइति ॥ ६ ॥ संयतवाक्चतुर्थषष्ठाष्टमकालभोजी भैक्षमाचरेत् ॥ ७ ॥ गुर्वधीनो जटिलः शिखाजटो वा गुरुं गच्छन्तमनुगच्छेत् ॥ ८ ॥ आसीनं च तिष्ठञ्शयानं चासीन उपासीत ॥ ९ ॥ आहूताध्यायी सर्वं लब्धं निवेद्य तदनुज्ञया भुञ्जीत ॥ १० ॥ खट्वाशयनदन्तप्रक्षालनाञ्जनाभ्यञ्जनापानच्छत्रवर्जी तिष्ठेदहनि रात्रावासीत
शान्तस्वरूप पूर्णतत्त्वज्ञानी वैराग्यवान् पूरा वा उत्तम कोटिका ब्राह्मण है ॥४९॥
यह वासिष्ठ धर्मशास्त्र के भाषानुवाद में छठा अध्याय पूरा हुआ ॥ ६ ॥
ब्रह्मचारी, गृहस्थ, वानप्रस्थ और संन्यासी ये चार आश्रम कहाते हैं ॥१॥ प्रथम एक दो वा तीनों वेदों को अङ्गों सहित पढ़ जानके ब्रह्मचर्य जिस का स्खलित न हुआ हो ऐसा हो कर जिस आश्रम में रहने की इच्छा हो उसी में ठहरे ॥ २ ॥ यदि ब्रह्मचारी रहे तो आचार्य की सेवा करे इसी में अपने इष्ट की पूर्ण सिद्धि माने ॥ ३ ॥ जीवन भर गुरुसेवा करे ॥ ४ ॥ गुरु का स्वर्गवास हो जाने पर अग्नि की सेवा करे ॥ ५ ॥ क्योंकि श्रुति में लिखा है कि ( तेरा आचार्य अग्नि है ) ॥६॥ वाणी को वश में रक्खे । चौथे छठे वा आठव प्रहर में एकबार भोजन करे ॥ ७ ॥ गुरु के अधीन रहे । सब जटा रखावे वा केवल शिखामात्र रक्खे । चलते हुए गुरु जी के पीछे २ चला करे ॥८॥ गुरु बैठे हों तब खड़ा रहे और लेटे हों तो बैठाहुआ उपासना करे ॥ ९ ॥ पढ़ने को गुरु बुलावे तब जा कर गुरु के समीप में पढ़े । प्राप्तहुए भिक्षादि सब पदार्थों को गुरु की सेवा में निवेदन करके गुरु की आज्ञा होने पर भोजन करे ॥१०॥ खटिया पर सोना, दातौन करना, आंखों में अञ्जन, शरीर में तेल लगाना, जूता और छाता इन सब का त्याग रक्खे । विशेष कर दिनमें खड़ा रहे रात्रि
भाषार्थसहिता ॥ ३३
॥ ११ ॥ त्रिःकृत्वोऽभ्युपेयादपोऽभ्युपेयादपः । इति ॥१२॥
इति वासिष्ठे धर्मशास्त्रे सप्तमोऽध्यायः ॥ ७ ॥
गृहस्थो विनीतक्रोधहर्षो गुरुणाऽनुज्ञातः स्नात्वाऽस-
मानार्षामस्पृष्टमैथुनां यवीयसीं सदृशीं भार्यां विन्देत ॥१॥
पञ्चमीं मातृबन्धुभ्यः सप्तमीं पितृबन्धुभ्यः ॥ २ ॥ वैवाह्य-
मग्निमिन्धीत ॥ ३ ॥ सायमागतमतिथिं नावरुन्ध्यात् ॥४॥
नास्यानश्नन् गृहे वसेत् ॥ ५ ॥
यस्यनाश्नातिवासार्थी ब्राह्मणोगृहमागतः ।
सुकृतंतस्ययत्किंचित्सर्वमादायगच्छति ॥ ६ ॥
एकरात्रंतु निवसन्मतिथिर्ब्राह्मणःस्मृतः ।
अनित्यंहिस्थितोयस्मात्तस्मादतिथिरुच्यते ॥ ७ ॥
नैकग्रामीणमतिथिं विप्रंसांगतिकंतथा ।
में बैठा रहा करे ॥ ११ ॥ सायं प्रातःकाल ओर मध्यान्ह में तीनोंकाल जला-
शय के निकट जा कर शौचाचमनादिपूर्वक सन्ध्योपासनादि किया करे ॥१२॥
यह वासिष्ठ धर्मशास्त्र के भाषानुवाद में सातवां अध्याय पूरा हुआ ॥ ७ ॥
यदि वह गृहस्थाश्रम में रहे तो गुरु की आज्ञा से समावर्त्तन स्नान क-
रके अधिक क्रोध हर्षका त्याग करताहुआ रागद्वेष रहित होके जिसका किसी
पुरुष से संग न हुआ हो जो अपने गोत्र की न हो ऐसी युवति अपने तुल्य
कुल सम्पत्तिआदि वाली स्त्री से विवाह करे ॥१॥ मातृकुल की पांचवीं पीढ़ी
की अथवा पितृ कुल की सातवीं पीढ़ी की कन्या से भी विवाह हो सकता
है ॥ २ ॥ फिर गृह्याग्नि को विवाह की वेदी से ला कर विधिपूर्वक स्थापित
करे ॥ ३ ॥ सायंकाल में आये अभ्यागत का अनादर न करे ॥ ४ ॥ विना भो-
जन किया अतिथि गृहस्थ के घर पर भूखा न पड़ा रहे ॥ ५ ॥ जिस के घर में
ठहरने को आया ब्राह्मण भोजन मिले बिना भूखा रहता है। उस गृहस्थ के
जन्मभर में किये सब पुण्य को लेजाता है ॥ ६ ॥ एक दिन निवास करने से
अनित्य स्थिति होने के कारण ब्राह्मण अतिथि कहाता है ॥ ७ ॥ अपने ही
गांव में रहने वाला तथा पहिले से मेली मिलापी ब्राह्मण अतिथि नहीं क-
३२ वसिष्ठस्मृतिः ॥
नसुवृत्तंनदुर्वृत्तं वेदकश्चित्सब्राह्मणोब्राह्मण ॥ इति ॥४१॥
इति वासिष्ठे धर्मशास्त्रे षष्ठोऽध्यायः ॥६॥
चत्वार आश्रमा ब्रह्मचारिगृहस्थवानप्रस्थपरिव्राजकाः ॥ १ ॥ तेषां वेदमधीत्य वेदौ वा वेदान्वाऽविशीर्णब्रह्मचयर्यो यमिच्छेत्तमावसेत् ॥ २ ॥ ब्रह्मचार्याचार्यं परिचरेत् ॥ ३ ॥ आशरीरविमोक्षात् ॥ ४॥ आचार्ये प्रमीतेऽग्निं परिचरेत् ॥५॥ विज्ञायते हि तत्राग्निरारचार्यइति ॥ ६ ॥ संयतवाक्चतुर्थषष्ठाष्टमकालभोजी भैक्षमाचरेत् ॥ ७ ॥ गुर्वधीनो जटिलः शिखाजटो वा गुरुं गच्छन्तमनुगच्छेत् ॥ ८ ॥ आसीनं च तिष्ठञ्शयानं चासीन उपासीत ॥ ९ ॥ आहूताध्यायी सर्वं लब्धं निवेद्य तदनुज्ञया भुञ्जीत ॥ १० ॥ खट्वाशयनदन्तप्रक्षालनाञ्जनाभ्यञ्जनापानच्छत्रवर्जी तिष्ठेदहनि रात्रावासीत
शान्तस्वरूप पूर्णतत्त्वज्ञानी वैराग्यवान् पूरा वा उत्तम कोटिका ब्राह्मण है ॥४१॥
यह वासिष्ठ धर्मशास्त्र के भाषानुवाद में छठा अध्याय पूरा हुआ ॥ ६ ॥
ब्रह्मचारी, गृहस्थ, वानप्रस्थ और संन्यासी ये चार आश्रम कहाते हैं ॥१॥ प्रथम एक दो वा तीनों वेदों को अङ्गों सहित पढ़ जानके ब्रह्मचर्य जिस का स्खलित न हुआ हो ऐसा हो कर जिस आश्रम में रहने की इच्छा हो उसी में ठहरे ॥ २ ॥ यदि ब्रह्मचारी रहे तो आचार्य की सेवा करे इसी में अपने इष्ट की पूर्ण सिद्धि माने ॥ ३ ॥ जीवन भर गुरुसेवा करे ॥ ४ ॥ गुरु का स्वर्गवास हो जाने पर अग्नि की सेवा करे ॥ ५ ॥ क्योंकि श्रुति में लिखा है कि ( तेरा आचार्य अग्नि है ) ॥६॥ वाणी को वश में रक्खे। चौथे छठे वा आठव प्रहर में एकबार भोजन करे ॥ ७ ॥ गुरु के अधीन रहे। सब जटा रखावे वा केवल शिखामात्र रक्खे। चलते हुए गुरु जी के पीछे २ चला करे ॥८॥ गुरु बैठे हों तब खड़ा रहे और लेटे हों तो बैठाहुआ उपासना करे ॥ ९ ॥ पढ़ने को गुरु बुलावें तब जा कर गुरु के समीप में पढ़े। प्राप्तहुए भिक्षादि सब पदार्थों को गुरु की सेवा में निवेदन करके गुरु की आज्ञा होने पर भोजन करे ॥१०॥ खटिया पर सोना, दातौन करना, आंखों में अञ्जन, शरीर में तैल लगाना, जूता और छाता इन सब का त्याग रक्खे। विशेष कर दिनमें खड़ा रहे रात्रि
भाषार्थसहित ॥ ३३
॥ ११ ॥ त्रिःकृत्वोऽभ्युपेयादपोऽभ्युपेयादपः । इति ॥ १२॥
इति वासिष्ठे धर्मशास्त्रे सप्तमोऽध्यायः ॥ ७ ॥
गृहस्थो विनीतक्रोधहर्षो गुरुणाऽनुज्ञातः स्नात्वाऽस-
मानार्षामस्पृष्टमैथुनां यवीयसीं सदृशीं भार्यां विन्देत ॥१॥
पञ्चमीं मातृबन्धुभ्यः सप्तमीं पितृबन्धुभ्यः ॥ २ ॥ वैवाह्य-
मग्निमिन्धीत ॥ ३ ॥ सायमागतमतिथिं नावरुन्ध्यात् ॥४॥
नास्यानश्नन् गृहे वसेत् ॥ ५ ॥
यस्यनाश्नातिवासार्थी ब्राह्मणोगृहमागतः ।
सुकृतंतस्ययत्किंचित्सर्वमादायगच्छति ॥ ६ ॥
एकरात्रंतु निवसन्मतिथिर्ब्राह्मणःस्मृतः ।
अनित्यंहि स्थितोयस्मात्तस्मादतिथिरुच्यते ॥ ७ ॥
नैकग्रामीणमतिथिं विप्रंसांगतिकांस्तथा ।
में बैठा रहा करे ॥ ११ ॥ सायं प्रातःकाल और मध्यान्ह में तीनोंकाल जला-
शय के निकट जा कर शौचाचमनादिपूर्वक सन्ध्योपासनादि किया करे ॥१२॥
यह वासिष्ठ धर्मशास्त्र के भाषानुवाद में सातवां अध्याय पूरा हुआ ॥ ७ ॥
यदि वह गृहस्थाश्रम में रहे तो गुरु की आज्ञा से समावर्त्तन स्नान क- रके अधिक क्रोध हर्षका त्याग करताहुआ रागद्वेष रहित होके जिसका किसी पुरुष से संग न हुआ हो जो अपने गोत्र की न हो ऐसी युवति अपने तुल्य कुल सम्पत्तिआदि वाली स्त्री से विवाह करे ॥१॥ मातृकुल की पांचवीं पीढ़ी की अथवा पितृ कुल की सातवीं पीढ़ी की कन्या से भी विवाह हो सकता है ॥ २ ॥ फिर गृह्याग्नि को विवाह की वेदी से ला कर विधिपूर्वक स्थापित करे ॥ ३ ॥ सायंकाल में आये अभ्यागत का अनादर न करे ॥ ४ ॥ बिना भो- जन किया अतिथि गृहस्थ के घर पर भूखा न पड़ा रहे ॥ ५ ॥ जिस के घर में ठहरने को आया ब्राह्मण भोजन मिले बिना भूखा रहता है । उस गृहस्थ के जन्मभर में किये सब पुण्य को लेजाता है ॥ ६ ॥ एक दिन निवास करने से अनित्य स्थिति होने के कारण ब्राह्मण अतिथि कहाता है ॥ ७ ॥ अपने ही गांव में रहने वाला तथा पहिले से मेली मिलापी ब्राह्मण अतिथि नहीं क-
३४ वसिष्ठस्मृतिः ॥
कालेप्राप्तेअकालेवा नास्यानश्नन्गृहेवसेत् ॥ ८ ॥
श्रद्धाशीलोऽस्पृहयालुरलमग्न्याधेयाय नानाहिताग्निः स्यात् ॥९॥ अलं च सोमपानाय नासोमयाजी स्यात् ॥ १० ॥
युक्तः स्वाध्याये प्रजनने यज्ञे च ॥ ११ ॥ गृहेष्वभ्यागतं प्रत्युत्थानासनशयनवाक्सूनूताऽनसूयाभिर्मानयेत् ॥१२॥ यथाशक्ति चान्नेन सर्वभूतानि ॥ १३ ॥
गृहस्थ एवयजते गृहस्थस्तप्यतेतपः ।
चतुर्णाम्याश्रमाणांतु गृहस्थस्तुविशिष्यते ॥ १४ ॥
यथानदीनदाःसर्वे समुद्रेयान्तिसंस्थितिम् ।
एवमाश्रमिणःसर्वे गृहस्थेयान्तिसंस्थितिम् ॥ १५ ॥
यथामातरमाश्रित्य सर्वेजीवन्तिजन्तवः ।
एवंगृहस्थमाश्रित्य सर्वेजीवन्तिभिक्षवः ॥ १६ ॥
होता है । अतिथि पुरुष समय कुसमय कभी आने पर बिना भोजन किये गृहस्थ्य के घर पर भूखा न वसे ॥ ८ ॥ निर्लोभ श्रद्धालु गृहस्थ अग्निस्थापन करने योग्य होता है । गृहस्थ पुरुष अनाहिताग्नि न रहे । किन्तु यथासम्भव अग्नि को अवश्य स्थापन करे ॥९॥ और वेषा गृहस्थ सोमयाग करने योग्य भी होता है इस से सोमयाग ( अग्निष्टोमादि ) भी करे ॥१०॥ वेदाध्ययन में यज्ञ करने में और सन्तानों के उत्पन्न करने में तत्पर रहे ॥ ११ ॥ अपने घर पर आये अभ्यागत को देखके उठना, आसन देना, लेटने को शय्या देना, कोमल वाणी बोलना और स्तुति प्रशंसा करना इत्यादि प्रकार से उसका मान्य करे ॥१२॥ यथाशक्ति अन्न देकर अन्य प्राणियों का भी आदर करे ॥१३॥ गृहस्थ ही यज्ञकरता, और गृहस्थ तप करता है इस कारण चारो आश्रमों में विशेष कर गृहस्थ उत्तम है ॥ १४ ॥ जैसे सब नद और नदियां इधर उधर चलती हुई समुद्र में जा कर ठहरती हैं वैसे ही जहां तहां घूमते हुए सब साधु संन्यासी ब्रह्मचारी गृहस्थ के यहां आ कर ठहर जाते हैं ॥१५॥ जैसे सब जीव अपनी अपनी माता का आश्रय लेकर जीवित रहते हैं । ऐसे ही सब भिक्षुक लोग गृहस्थ का आश्रय लेकर भोजनादि से जीविका निर्वाह करते हैं ॥१६॥
भाषार्थसहिता ॥ ३५
नित्योदकी नित्ययज्ञोपवीती नित्यस्वाध्यायी पतितान्न- वर्जी । ऋतौ च गच्छन्विधिवच्च जुह्वन्न ब्राह्मणश्च्यवते ब्रह्म- लोकान्, ब्रह्मलोकादिति ॥ १७ ॥ इति वासिष्ठे धर्मशास्त्रेऽष्टमोऽध्यायः ॥ ८ ॥
वानप्रस्थो जटिलश्चीराजिनवासा ग्रामं च न प्रविशेत् ॥ १॥ न फालकृष्टमधिनिष्ठेत् ॥२॥ अकृष्टं मूलफलं संचिन्वी- त, ऊर्ध्वरेताः क्षमाशयः ॥ ३ ॥ मूलफलभैक्षेणाऽऽश्रमागत- मतिथिमभ्यर्चयेत् ॥ ४ ॥ दद्यादेव न प्रतिगृह्णीयात् ॥ ५ ॥ त्रिषवणमुदकमुपस्पृशेत् ॥६॥ श्रावणकेनाग्निमाधायाऽऽहि- ताग्निः स्याद्वृक्षमूलिकः ॥ ७ ॥ ऊर्ध्वं षड्भ्यो मासेभ्योऽन- ग्निरनिकेतः ॥ ८ ॥ दद्याद्देवपितृमनुष्येभ्यः स गच्छेत्स्वर्ग- मानन्त्यमानन्त्यम् ॥ ९ ॥ इति वासिष्ठे धर्मशास्त्रे नवमोऽध्यायः ॥ ९ ॥
यज्ञोपवीत, एक जलपात्र गृहस्थ नित्य साथ रक्खे नीच वा पतितों के अन्न का त्याग रक्खे, नित्य वेदाध्ययन करे, ऋतुकाल में पत्नी से संग करे और शास्त्रोक्त विधि से नित्य होम करे ऐसा गृहस्थ ब्राह्मण ब्रह्मलोक को जन्मान्तर में प्राप्त होता है फिर वहां से च्युत नहीं होता ॥ १७ ॥
यह वासिष्ठ धर्म शास्त्र के भाषानुवाद में आठवां अध्याय पूरा हुआ ॥ ८ ॥
वानप्रस्थ पुरुष जटाधारी, फटे चिथरा वस्त्र वा मृग चर्म को ओढ़े, गांव में न घुसे ॥ १ ॥ हल से जोती हुई भूमि पर न बैठे लेटे ॥ २ ॥ बिन जोती भूमि से उत्पन्न हुए मूल तथा फलों को भोजन के लिये लाया करे । ऊर्ध्वरेता (जिसका वीर्य नीचे को कदापि न गिरे) रहे पृथिवी पर सोया लेटा करे ॥ ३ ॥ कन्द मूल फल रूप भिक्षा से अपने आश्रम पर आये अतिथि का सत्कार करे ॥ ४ ॥ दिया ही करे किसी से कुछ न लेवे ॥ ५॥ सायं प्रातःकाल और मध्याह्न में तीनोंकाल स्नान सन्ध्यादि कृत्य किया करे ॥ ६ ॥ श्रावणक द्वारा अग्निस्थापन करके आहिताग्नि हो जावे । वृक्षों की जड़ों पर वृक्षों के नीचे निवास किया करे ॥ ७ ॥ फिर छः महिनों के बीतने पर अग्नि और एक स्थान का निवास त्याग देवे ॥८॥ देवयज्ञ, पितृयज्ञ, और अतिथियज्ञ द्वारा देव पितर और मनुष्यों को दिया करे तो वह अनन्त मोक्ष के आनन्द को प्राप्त होता है ॥ ९॥
यह वासिष्ठ धर्मशास्त्र के भाषानुवाद में नवम अध्याय पूरा हुआ ॥ ९ ॥
५
३६ वसिष्ठस्मृतिः ॥
परिव्राजकः सर्वभूताभयदक्षिणां दत्त्वा प्रतिष्ठेत ॥ १ ॥
अथाप्युदाहरन्ति ॥ २ ॥
अभयं सर्वभूतेभ्यो दत्त्वाचरतियोमुनिः ।
तस्यापिसर्वभूतेभ्यो नभयंजातुविद्यते ॥ ३ ॥
अभयंसर्वभूतेभ्यो दत्त्वायस्तुनिवर्तते ।
हन्तिजातानजातांश्च द्रव्याणिप्रतिगृह्यच ॥ ४ ॥
संन्यसेत्सर्वकर्माणि वेदमेकंनसन्न्यसेत् ।
वेदसंन्यसनाच्छूद्रस्तस्माद्वेदंनसन्न्यसेत् ॥ ५ ॥
एकाक्षरंपरंब्रह्म प्राणायामः परन्तपः ।
उपवासात्परंभैक्षं दयादानाद्विशिष्यते ॥ ६ ॥
मुण्डोऽममोऽपरिग्रहः सप्तागारण्यसंकल्पितानि चरेद्भैक्षं विधूमे सन्नमुसले ॥ ७ ॥ एकशाटीपरिवृतोऽजिनेन
अब इस दशम अध्याय में संन्यास धर्म कहते हैं । संन्यासी होता हुआ ब्राह्मण सब प्राणियों को निर्भयरूप दक्षिणा देकर एक स्थान वा संसार के पदार्थों से प्रस्थान करे ॥ १ ॥ यहां श्लोक प्रमाण कहते हैं ॥ २ ॥ सब प्राणियों को अभयदान देकर जो मुनि संन्यासी विचरता है उसको भी सब प्राणियों से कदापि कहीं भय नहीं है ॥ ३ ॥ सब प्राणियों को अभय दान देकर जो निवृत्ति मार्ग में चलता है। वह द्रव्यादि को ग्रहण करके भी होचुके वा होनेवाले सब दोषों को नष्ट कर देता है ॥ ४ ॥ विरक्त संन्यासी पुरुष संसार के सब कामों को त्याग देवे परन्तु एक वेद कात्याग न करे क्योंकि वेद का त्याग करने से शूद्र होजाता है तिससे वेद को न त्यागे ॥ ५ ॥ एक अक्षर ओंकार परमोत्तम वेद है, प्राणायाम उत्तम तप है । भिक्षा मांगकर परिमित सूक्ष्म भोजन करना उपवास करने से अच्छा और दान धर्म से दया बड़ी है ॥ ६ ॥ संन्यासी शिर के तथा दाढ़ी मूंछों के सब बाल मुंड़ाया करे, ममता को त्यागे, संसारी सुख के पदार्थों का संचय वा रक्षा न करे, गृहस्थों के घरों में धानादि कूटने पीसने खाने पकाने के समाप्त होजाने पर पहिले से जिनका संकल्प न किया हो ऐसे सात घरों से संन्यासी पकाये अन्न की भिक्षा मांगलावे और एकान्त में जाकर खावे ॥ ७ ॥ कौपीन (लंगोट.) के ऊपर एक धोती संन्यासी पहने उसी में से आधी ओढ़ लिया करे, अथवा मृग चर्म से श-
भाषार्थसहिता ॥ ३९
वा गोप्रलूनेस्तृणैर्वेष्टितशरीरः स्थण्डिलशाय्यनित्यां वसतिं वसेत् ग्रामान्ते देवगृहे शून्यागारे वृक्षमूले वा मनसा ज्ञानमधीयमानः ॥ ८ ॥ अरण्यनित्यो न ग्राम्यपशूनां संदर्शने विहरेत् ॥ ९ ॥ अथाप्युदाहरन्ति ॥ १० ॥
अरण्यनित्यस्यजितेन्द्रियस्य सर्वेन्द्रियप्रीतिनिवर्त्तकस्य ।
अध्यात्मचिन्तागतमानसस्य ध्रुवाह्यनावृत्तिरुपेक्षकस्याइति ११
अव्यक्तलिङ्गो व्यक्ताचारः, अनुन्मत्त उन्मत्तवेषः॥१२॥
अथाप्युदाहरन्ति ॥ १३॥
नशब्दशास्त्राभिरतस्यमोक्षो नचापि लोकग्रहणेरतस्य ।
नभोजनाच्छादनतत्परस्य नचापिरम्यावसथप्रियस्य ॥१४
नचोत्पातनिमित्ताभ्यां ननक्षत्राङ्गविद्यया ।
शीर की ढांपे। गौओं के खाने से बची घास शरीर में लपेटे । स्थण्डिल भूमि भागपर सोवे । किसी एक स्थान में अधिक दिनों तक न बसे, गांव के समीप में, देवस्थान (शिवालय आदि) में, किसी सूने घर में, अथवा वृक्षों के नीचे इनमें से किसी अनुकूल निर्विघ्न स्थान में मन से तत्त्वज्ञान का स्मरण वा पाठ करता हुआ बसे ॥ ८ ॥ नित्य ही एकान्त वन आदि में रहे । गांव के पशुओं के देखने में मनको भ्रमण न करे ॥ ९ ॥ इस पर श्लोक का प्रमाण कहते हैं ॥ १० ॥ सब इन्द्रियों को उनर के विषय भुगाने द्वारा प्रसन्न करने से निवृत्त हुए जितेन्द्रिय हो के नित्य एकान्त में बसनेवाले, अध्यात्म चिन्ता में जिस का मन लगा हो ऐसे उपेक्षावृत्तिवाले संन्यासी को मोक्ष से पुनरावृत्ति नहीं होती है ॥ ११ ॥ महात्मा पन के चिन्ह प्रकट न करे पर शुद्ध आचार प्रकट रक्खे, ऊपरी वेष से उन्मत्त जान पड़े, अर्थात् उन्मत्तों कासा वेष रक्खे और भीतरी विचारों में उन्मत्त न रहे ॥ १२ ॥ इस पर श्लोकों का प्रमाण कहते हैं ॥ १३ ॥ व्याकरण के पढ़ने पढ़ाने, वाद विवाद में, तथा संसारी मनुष्यों को प्रसन्न रखने में, अच्छे२ भोजन वस्त्रों की प्राप्ति में, अच्छे घर में निवास करने में, तत्पर संन्यासी का मोक्ष नहीं हो सकता है ॥ १४ ॥ उत्पात (होने वाली भयंकर घटना) बताने, काम सिद्ध होने के निमित्त बताने, ज्योतिष