भारतकोश
संग्रह पर लौटें

ब्रह्मचर्य साधना

Brahmacharya Sadhana

स्वामी शिवानन्द सरस्वती द्वारा

स्रोत: 1980 Hindi 2nd Edition (Yoga-Vedanta Forest Academy) · Yoga-Vedanta Forest Academy / The Divine Life Trust Society, Rishikesh · 1980 (उद्गम)

DevanagariHindipublished237 पृष्ठ

गृहस्थियों के लिए ब्रह्मचर्य

४३

पदार्थों के प्रति अनासक्त रहना ही वास्तविक संन्यास है । वास्तविक संन्यास, वासनाओं, ममता, स्वार्थ, तथा बन्धु, स्त्री, संपत्ति, और शरीर के मोह का त्याग है । आप को हिमाचल की कंदराओं में जाने की आवश्यकता नहीं है । मन की उपर्युक्त मानसिक स्थिति प्राप्त कीजिये । गृहस्थ में स्त्री बच्चों सहित रहिये, संसार में रहिये, पर सांसारिक विचारों से परे रहिये । सांसारी प्रपञ्चों का त्याग कीजिये । यही वास्तविक संन्यास है । यही वह है जो मैं चाहता हूँ । ऐसा करने से आप राजाओं के राजा बन जायेंगे ।

—:०:—

पांचवां अध्याय

कामवासना की प्रबलता

आजकल बच्चों के बच्चे उत्पन्न होते हैं। बाल विवाहों के कारण शारीरिक पतन तथा वीर्य का असामयिक क्षय होता है। बुद्धि के अभिमानी मनुष्य को पशु से शिक्षा लेनी चाहिये। सिंह, हाथी, बैल तथा अन्य शक्तिशाली पशुओं का आत्म नियंत्रण मनुष्यों से कहीं अच्छा है। सिंह वर्ष में केवल एक बार ही भोग करता है गर्भाधान के पश्चात् मादा पशु कभी भी नर पशुओं को अपने पास न आने देंगे जब तक कि उन के बच्चे दूध न छोड़ दें तथा वे स्वयं पुनः स्वस्थ और बलवान न हो जायें। यह केवल मनुष्य ही है जो प्रकृति के नियमों की अवहेलना करता है और फलतः अनेकानेक रोगों का शिकार बनता है। उसने अपने आप को पशुओं से भी अधिक नीचे पतित कर दिया है, आहार, निद्रा, भय और मेषुन-ये पशुओं

( ४४ )

कामवासना की प्रबलता

४४

और मनुष्य में समान रूप से रहते हैं। मनुष्य में यदि कुछ विशेषता है तो वह केवल धर्म, विवेक और विचार शक्ति की ही है। यदि उसमें ये गुण नहीं हैं तो वह भी ठीक एक द्विपद पशु ही है।

संसार में काम ही सबसे बड़ा शत्रु है। वही मनुष्य का भक्षण करता है। मैथुन के अनंतर अत्यन्त शक्ति ही नता प्राप्त होती है। स्त्री को प्रसन्न करने तथा उसकी आवश्यकता व विलासिताओं को पूरा करने के लिये धन कमाने में आपको अत्यधिक परिश्रम करना पड़ता है। धन एकत्रित कर लेने में आपको नाना प्रकार के छल कपट व पाप कर्म करने पड़ते हैं। आपको अपनी स्त्री तथा बच्चों के मानसिक शोक, चिन्ताओं में भी भाग लेना पड़ता है। तत्त्वतः आपको अपने कुटुम्ब को पालन करने में सहस्रों वाधाओं का सामना करना पड़ता है। क्योंकि कोई भी दो व्यक्ति एक मत के नहीं होते अतः घर में हर समय कलह रहती है। आपको अपने उत्तरदायित्व तथा अपनी आवश्यकताओं को बरबस बढ़ाते रहना पड़ता है। आपकी मति प्रमित हो जाती है। वीर्य क्षय के कारण जो भारी हानि होती है उसके फलतः आपके शरीर में नाना प्रकार की व्याधियाँ, शिथिलता, दुर्बलता तथा शक्ति हीनता उत्पन्न हो जाती है। तदनुसार आप शोष मृत्यु का द्वार खटखटाने लगते हैं। अतः आप अखंड ब्रह्मचारी बनकर अपने आपको शोक, दुःख और वाधाओं से मुक्त कीजिये।

एक बार के प्रसंग में जो शक्ति व्यय होती है वह एक दिन के मानसिक कार्य की मानसिक शक्ति तथा सात

४६

ब्रह्मचर्य साधना

दिन के शारीरिक कार्य की शारीरिक शक्ति के बराबर होती है। पाप, डकैती, बलात्कार, अपहरण, आक्रमण, हत्या आदि कार्यों का इतिहास यदि आप पढ़ें तो आपको विदित होगा कि जितने भी मुकद्दमे आज कल सेशन कोर्ट के समक्ष परीक्षा के निमित्त आते हैं, उन सबका मूल कारण कामवासना ही है !

पतंगा अग्नि या दीपक को सुन्दर पुष्प समझ कर उसकी ओर भागता है और अपने आपको भस्म कर डालता है। ठीक इसी प्रकार कामी मनुष्य, यह समझ कर कि उसको वास्तविक आनन्द प्राप्त होगा, स्त्री के मिथ्या रमणीय सौंदर्य की ओर दौड़ता है और अपने आपको कामामि में भस्म कर डालता है। मनुष्य ने अपने को काम की कठपुतली बनाकर अत्यन्त नीचे गिरा दिया है। शोक है कि मनुष्य एक अनुकरण करने वाला यंत्र बन गया है। उसने अगना विचार शक्ति का हास कर डाला है। वह दासत्व के अत्यन्त नीच व्यवहार में डूब गया है। यह कैसी दयनीय अवस्था है ! यह कैसी वास्तविक शोचनीय दशा है ! यदि वह चाहता है कि वह अपना वास्तविक महत्व और खोई हुई दैविक स्थिति पुनः प्राप्त करे तो उसे चाहिये कि वह अपनी प्रकृति का पूर्णतया परिवर्तन करे, अपनी कामवासना का सर्वथा त्याग कर अपने मन में शुद्ध सात्विक विचारों को भरे तथा नित्य नियमितरूप से ध्यान का अभ्यास करे। कामवासना को भगवत् प्राप्ति की शुभेच्छा में परिवर्तन करना ही परमानंद प्राप्ति का एक मुख्य प्रबल साधन है।

जब मनुष्य काम के द्वारा उत्तेजित है तो प्राण कंक्ति

४८

ब्रह्मचर्य कावना

गाथ दृष्टना पड़ेगा । जिस प्रकार लोमड़ी अपने को भाड़ी में छुपाये रखती है, ठीक उसी प्रकार यह काम भी अपने को मन के अन्तःस्थानों और आश्रय में छुपाये रखता है । आप उसकी क्षमता का अनुसन्धान केवल तभी ही कर सकते हैं, जब कि आप पूर्ण सावधान हैं इसमें आत्म निरीक्षण की अत्यन्त आवश्यकता है । जिस प्रकार अपने पराक्रमी शत्रुओं को जीतने के लिए आपको उन पर चारों ओर से एक साथ आक्रमण करना पड़ेगा, ठीक उसी प्रकार से अपनी प्रबल इन्द्रियों को वश में करने के लिये आपको उन पर भीतर, बाहर, ऊपर, नीचे, चारों ओर में आक्रमण करना पड़ेगा ।

जंगली शेर, चीते व हाथी को वश में करना सहज है । विपेले सर्प के साथ खेलना आसान है । यदि के ऊपर चलना कठिन नहीं है । यदि को नियलना तथा समुद्र के पानी को पी डालना भी कोई कठिन कार्य नहीं है । हिमालय जैसे पर्वत भी उखाड़ कर फेंके जा सकते हैं । रणक्षेत्र में विजय प्राप्त करना कोई बड़ी बात तो नहीं है । परन्तु काम वासना का उन्मूलन करना अति कठिन है । ऐसा होने पर भी आपको तनिक भी निराश होने की आवश्यकता नहीं है । ईश्वर के नाम तथा उसके अनुग्रह में विश्वास रखिये । बिना भगवान की कृपा के काम वासना का समूल नष्ट होना असंभव है । यदि आप को भगवान में विश्वास है तो आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी । आप एक ही क्षण में कासवासना का नाश करने में समर्थ हो सकते हैं । यदि भगवान की कृपा हो

कामवासना की प्रबलता

४६

सकता है और लूला मनुष्य भी पहाड़ी की शिखर पर चढ़ सकता है, यथा—

“भूकं करोति वाचालं पंगुम् लंघ्यते गिरिम् । यत् कृपा तमहंवेदं परमानन्द माधवम् ॥”

केवल मानवी प्रयत्न से काम नहीं चलेगा । भगवद-कृपा की परम आवश्यकता है । भगवान् उनको सहायता प्रदान करते हैं, जो मनुष्य अपने पैरों पर खड़े होते हैं । यदि आप संपूर्णतया आत्म-समर्पण करते हैं तो मां दुर्गा आपकी साधना स्वयं करेगी । इसमें तनिक भी सन्देह नहीं है । आपके पुराने संस्कार तथा वासनायें कैसी ही प्रबल क्यों न हो, आपकी कामवासना समूल नष्ट हो जायगी यदि आप ध्यान, मन्त्र-जप, सात्विक भोजन, सत्संग, प्राणायाम का अभ्यास, शीर्षासन और सर्वांगासन, धार्मिक ग्रन्थों का अध्ययन, आत्मविचार (मैं कौन हूँ ?) और किसी पवित्र नदी के तट पर कुछ समय के लिये एकान्त वास-नित्य नियमित रूप से करें । सत्य, रजम् और तमम को दवा देता है । आपको किसी भी अवस्था में निराशा होने की आवश्यकता नहीं है । ध्यान में पूर्णतया तत्पर रहिए, मार को मारिए और रग में विजय प्राप्त कीजिये । देदीप्यमान योगी की भांति चमक उठिये । आप नित्य युद्ध आत्मा हैं । हे विश्वराज ! इसका अनुभव कीजिये ।

जिस प्रकार दूध से दही बनता है, ठीक उसी प्रकार काम से क्रोध उत्पन्न होता है । यदि काम या इच्छा की पूर्ति नहीं हुई और यदि उस इच्छा पूर्ति के मार्ग में कोई बाधक या उपधिष्ट हुआ, तो कामी मनुष्य अवश्य रोप-गुफा में कैदित हो जायगा । कामी मनुष्य कैधित हो जाता

५०

ब्रह्मचर्य साधना

है तो उसमें मोह, स्मरण शक्ति की व्यग्रता तथा विचार शक्ति का हास होकर अन्त में वह नाश को प्राप्त होता है। जब मनुष्य रोप युक्त होता है, तो फिर संसार में ऐसी कोई भी वस्तु नहीं है, जो उसके कोष को शांत कर सके। वह कठोर और अपशब्दों की मार करेगा और क्या नहीं कर देवेगा। वह अनियंत्रित हो जाता है। कलह जब आरम्भ होती है तो पहिले पहिल कुछ कड़े शब्दों के साथ ही होती है, परन्तु उसका अन्त हाथाहाथी 'लडम लढी, लुरा लुरी और मार काट में होता है। अज्ञानी मनुष्यों के कामरूपी भयंकर रोग को दूर करने तथा साधकों को ब्रह्म-स्थिति में पहुँचाने के लिये ब्रह्मचर्य के अतिरिक्त कोई भी अधिक प्रभावशाली औषधि नहीं है।

सब प्रकार के मैथुन संबंधी अत्यियमित व्यवहार हस्त मैथुन, गुदा मैथुन (पुरुष मैथुन) आदि आदि निन्दित पाशवी स्वभावों का सर्वथा त्याग करना चाहिये। इनसे नाड़ी मंडल का सर्वथा नाश होकर अत्यन्त दुर्गति प्राप्त होती है। भोजन में यत्किचित् परिवर्तन, प्राणायाम का अभ्यास तथा यत्किचित् जप के करने से आपको भ्रमवश यह नहीं समझ लेना चाहिये कि आपने काम-वासना का सर्वथा त्याग कर दिया है। आप किसी भी समय प्रलोभन में आ सकते हैं। नित्य सावधानी और कठिन साधना की पूरी पूरी आवश्यकता है। संकुचित प्रयत्न के द्वारा आप पूर्ण ब्रह्मचर्य को प्राप्त नहीं कर सकते। जिस प्रकार एक प्रबल शत्रु को मारने के लिये मशीनगन (एक प्रकार की तोप) की आवश्यकता होती है, ठीक उसी प्रकार इस कामरूपी प्रबल शत्रु का वध करने के

कामवासना की प्रबलता

५१

लिये निरन्तर उग्र और दृढ़ साधना की आवश्यकता है ब्रह्मचर्य में यत्किञ्चित् सफलता प्राप्त कर लेने पर आपकी अभिमान नहीं करना चाहिये। यदि आपकी परीक्षा ली गई तो आप बुरी तरह असफल होंगे। आपको अपने दोनों का सदा ध्यान रखते हुये उनसे मुक्त होने का निरन्तर प्रयत्न करते रहना चाहिये। भरसक प्रयत्न की आवश्यकता है। केवल तभी आप इस कार्य में पूर्ण सफलता प्राप्त कर सकेंगे।

एक महानुभाव जो विवाहित थे और जिन्होंने धूम्र-पान और मदिरा का त्याग कर दिया था, ब्रह्मचर्य का अभ्यास करना चाहते थे। उनकी स्त्री भी इस कार्य के लिये सहमत थी। परन्तु वे स्वयं इस कार्य में सफलता प्राप्त करना कठिन मानते थे। विशेष कर उनकी कठिनाई नेत्र-इन्द्रिय की थी। अभी अभी जब वे मुश्कले मिले तो उन्होंने कहा—“गली ही मेरा मुख्थ शत्रु है। तात्पर्य यह कि आखें ज्यों ही वे सुसज्जित स्त्रियों को देखती हैं, आकर्षित हो जाती हैं।” एक साधक कहता है—“जब मैं प्राणायाम, जप और ध्यान का दृढ़ अभ्यास करता था, उस समय मेरा मन कामोत्तेजक परिस्थितियों में भी कामातुर नहीं होता था। परन्तु जब मैंने अभ्यास छोड़ दिया तो मेरा मन, गलियों में अलंकृत कुल-स्त्रियों को तथा सिनेमा घरों के सामने स्त्रियों के चित्रों को देखकर तुरत आकर्षित हो जाता था। समुद्र तट और माल रोड (माल सड़क) ही मेरे शत्रु हैं।”

श्री भट्टहरि का कथन है—“भोजन के लिये जो कुछ भी भिक्षा द्वारा प्राप्त हो जाय और वह भी नीरस ऐसी भिक्षा

५२

ध्वजचर्य साधना

को मैं दिन में केवल एक बार करता हूँ; विज्ञाने के लिए केवल पृथ्वी है; परिचर्या के लिये शरीर ही मेरा भूख (नोषर) है; वस्त्र के लिए महलों पट्टियां लगी हुई पुरानी कपल है; ऐसा होने पर भी दुःख इस बात का है कि दुष्ट काम मेरा पीछा नहीं छोड़ता है।”

श्रीमान् जेरोम, यूस्टोचियम नामक कुमारिक से, काम की प्रवलना और संयम-संप्रम के विषय में लिखते हैं:—

“ओ ! जब मैं सूर्य की ताप से संतप्त रेगिस्तान में थकेला रहना था और जब मैं वहां तपस्वियों के रहने योग्य भयंकर निवासस्थान की विजनता का अनुभव करता था, उस समय कई बार मैंने रोम के आनन्दों का चिन्तन किया। मेरे शरीर पर एक फटी पुरानी गुदड़ी थी; मेरे शरीर का चमड़ा हस्त्रियों के समान काला था। प्रति दिन मैं रोता और विलाप करता और यदि अतिच्छा पूर्ण मुझे तिरा आ जाती तो मेरा कुश शरीर ही पृथ्वी पर गिर पड़ता। खाने पीने के संबंध में मैं कुछ नहीं कहता, क्योंकि इस प्रकार के रेगिस्तान में रोगियों तक को भी टंठे पानों के अतिरिक्त और कुछ नहीं मिलता। ऐसी स्थिति में भी मैं जो बिपैले सांप विच्छू व जंगली जानवरों के मध्य में रहता हुआ, नरक के भय से अपने आपको इस कारागार का दंड दे रहा था—बहुधा ध्यान में सुन्दर कन्याओं के समुदाय को देखा करता था। भूख के कारण मेरा चहरा पीला पड़ा हुआ था, फिर भी इस दुर्बल शरीर में भी मेरा मन आसना से संतप्त हो रहा था। कामेच्छा की अग्नि मृतक शरीर में भी प्रवलित रहती है।”

कुसंगति का प्रभाव

५२

कुसंगति का प्रभाव

जब आप किसी नाच पार्टी में उपस्थित होते हैं या जब आप “मिस्ट्रीज ग्रोफ़् दी कोर्ट ग्रोफ़् लंदन” नामक पुस्तक का अध्ययन करते हैं तो आपके मन की स्थिति कैसी होती है ! जब आप बनारस में किसी महान संत की सत्संग सभा में उपस्थित होते हैं या जब आप न्यूयॉर्क में भागीरथी के तट पर किसी एकांत स्थान में निवास करते हैं या जब आप आत्मोन्नति करने वाले उपनिषद् जैसे साहित्यों का अध्ययन करते हैं तो आपकी मनोदशा किस प्रकार की होती है ? तुलना कीजिये और अपनी मानसिक स्थिति के अन्तर को देखिये ।

स्मरण रखिये कि कुसंगति के तुल्य संसार में मनुष्य का सर्वनाश करने वाली अन्ध कोई वस्तु नहीं है । साधकों को चाहिये कि वे कुसंगति का सर्वथा त्याग करें । उन्हें चाहिये कि काम संबंधी श्रयोग्य कहानियों को कभी नहीं सुने तथा धनी मनुष्यों की विलासी-पद्धतियों का भी अनुसरण न करे । उन्हें तीखे भोजन, वाहन (सवारों), राजनीति, शैमी वस्त्र, फूल, इत्र आदि चीजों का भी त्याग करना चाहिये, क्योंकि इनसे मन सहज ही में उत्तेजित हो जाता है । वह (मन) विलासी मनुष्यों के मार्गों का अवलंबन करने लगेगा । वासनायें उत्पन्न होने लगेगी । आसक्ति भी होने लगेगी । जिन स्थानों में अश्लील भजन या गाने गाये जाते हैं, उन स्थानों को भी साधकों को त्याग करना चाहिये ।

अश्लील निवृत्त, असभ्य भाषण और वे उपन्यास जिन में वदिन कहानियों का वर्णन हो,—ये सब ही काम को

५४

ब्रह्मचर्य साधना

उत्तेजित करने वाले होते हैं। इनसे हृदय में अशिक्ष, सुदृढ़ और अर्वाञ्छित भाव उत्पन्न होते हैं। परन्तु श्रीकृष्ण, राम, जीसस या भगवान बुद्ध के सुन्दर चित्रों को देखने से तथा सूरदास, तुलसीदास तथा अन्य महात्माओं के प्रभावशाली भजनों को सुनने से हृदय में शिक्ष भाव और वास्तविक भक्ति उत्पन्न होती है। इनसे शरीर में रोमांच होकर प्रेमशुद्धि बढ़ने लगते हैं तथा मन को सहसा भाव समाधि प्राप्त हो जाती है। अब आपको अन्तर स्पष्ट हो गया होगा।

कोई भी वस्तु जिससे मन में अशुद्ध विचार उत्पन्न हों वह कुसंगति है। ऐ मेरे सुयोग्य साथकों! सांसारी मनुष्यों के संग का त्याग कीजिये। संसार के कोलाहल तथा शहरों के शोर गुरुल से दूर रहिये। जो मनुष्य मामारिक विषय संबंधी बात-चीत करते हैं वे आप को शत्रु ही दूषित कर देंगे। आपका मन संशय-युक्त होकर इधर-उधर भटकने लगेगा। आपका पतन हो जायगा। यदि आप किसी एकांत स्थान को जाकर साधु महात्मा के संग में रहें तो आप अवश्य आपति की परिधि से परे रहेंगे। उत्तमशील प्रवीण पुरुषों के आकर्षक तेज और उनकी प्रबल विचार धाराओं का, कामी मनुष्यों के मन पर अत्यधिक प्रभाव पड़ता है। सत्संग नित्य कीजिये।

स्वप्रदीप

मनुष्य में अथिक शक्ति व्यय होती है। इस कार्य में समूचा नाड़ी मंडल उत्तेजित हो जाता है। परन्तु स्वप्न में जब वीर्य बाहर निकलता है तो ऐसा नहीं होता। इसके अतिरिक्त स्वप्रदीप में वास्तविक सार पदार्थ नहीं आता।

स्वमदोष

५५

स्वमदोष के समय जो चीज बाहर निकलती है वह केवल शिरन की गिल्टियों का ख़ाव (रस) होता है, जिसके साथ कुछ वीर्य अवश्य मिला रहता है। यह रस भी वीर्य ही का मौलिक (मुख्य) ग्रंश है। इसकी भी रोक होनी चाहिये।

मैथुन से नाड़ी मंडल नष्ट हो जाता है। शक्ति का अत्यधिक ह्रास होता है। स्वमदोष में केवल शिरन की गिल्टियों का रस बाहर निकलता है। यद्यपि वीर्य की भी हानि होती है अवश्य, परन्तु विशेष नहीं क्योंकि इस में वीर्य परनाल की भांति बहकर अधिक बाहर नहीं आता। स्वमदोष कामवासना को उत्तेजित नहीं करता। परन्तु ऐच्छिक मैथुन साधक की आध्यात्मिक उन्नति में अत्यन्त बाधक होता है। इस कार्य से जो संस्कार उत्पन्न होंगे वे बहुत गहरे होंगे जिससे पूर्व संस्कार जो चित्त में पहिले से ही जमे हुए हैं वे और भी अधिक बलवान हो जायेंगे और कामवासना को उत्तेजित करेंगे। यह ठीक वैसा ही है जैसा कि उस अग्नि में घी डालना जो शनैः शनैः बुझने जा रही है। यह नष्ट संस्कार के उत्पन्न न होने देने का कार्य बड़ा कठिन होगा। आपको मैथुन का पूर्णतया त्याग कर देना चाहिये। मन आपको अनुचित अनुशासन देकर नाना प्रकार से भ्रम (मोह) में डालने का प्रयत्न करेगा। सचेत (सावधान) रहिये। उसकी आत्मा न मानिये परन्तु विवेक बुद्धि के द्वारा आत्मा की आवाज को सुनने का प्रयत्न कीजिए।

शनी को स्वमदोष नहीं होते। जो ब्रह्मचर्य में स्थित है उसको बुरा स्वप्न नहीं होता। स्वप्न आप की मानसिक पवित्रता के माप-तोल का सूचक है। यदि आप को अपवित्र

५६

ब्रह्मचर्य साधना

स्वप्न नहीं होते तो आप ब्रह्मचर्य या पवित्रता में उन्नति कर रहे हैं।

सदा कौपीन पहनिये। आपको ग्रंथकोष के कोई भी रोग नहीं होंगे। इससे आपको ब्रह्मचर्य के रक्षण में भी सहायता मिलेगी। जब निद्रा में वीर्य-पात होता है तो मन जो सूक्ष्म शरीर में कार्य कर रहा था, वह प्रचंडता से उत्तेजित होकर एकाएक स्थूल शरीर में प्रवेश हो जाता है। स्वप्नदोष का यही कारण है। बहुधा अशुद्ध स्वप्नों के कारण भी ऐसा होता है। जो सात्विक भोजन करते हैं उन्हें स्वप्न दोष नहीं होता। शम, दम, सात्विक भोजन तथा इस पुस्तक के बताए हुए अन्य आध्यात्मिक अभ्यासों के द्वारा इसका अवरोध किया जा सकता है।

स्वप्न दोष प्रायः रात्रि के पिछले पहर में हुआ करते हैं। जो मनुष्य प्रातःकाल तीन और चार बजे के बीच में उठ जाया करते हैं, वे स्वप्न-दोष रूपी रोग से व्यथित नहीं होते। यदि आपको रात्रि में स्वप्न दोष हो जाय तो प्रातःकाल में शीघ्र स्नान कर लेना चाहिए। फिर वीस प्राणायाम कर ध्यान करना चाहिए। और धीरे आप इस रोग से मुक्त हो जायेंगे।

यदि आपको रात्रि में स्वप्न-दोष अधिक होता हो तो सोते समय गीली लंगोट पहिन कर सोइए। 'द्विग्न गाय' (कटि स्नान) लीजिए।

रात्रि में आपको जब जब पेशाब करने की इच्छा हो, शीघ्र ही उठकर पेशाब कीजिए। पेशाब को रोकना

स्वप्नदोष

५७

ही स्वप्न दोष का अन्य कारण है सोने के पहिले टडी पेशाब करके सोना चाहिए।

यदि आपको हृद कोष्ठवदता (कब्ज) की शिकायत के कारण दस्त साफ नहीं होता है और आंतें मल से भरी रहती हैं, तो इससे भी आपकी शुक्र संबंधी नाड़ियों पर दबाव पड़ेगा और तदनुसार आपको रात्रि में स्वप्न-दोष हो जायगा।

कभी कभी, टडी या पेशाब साफ न आने से, शरीर में गर्मा अधिक रहने से, अधिक घूमने फिरने से, तथा अधिक मिट्टाई, मिर्च और नमक के सेवन से भी स्वप्नदोष हो जाया करता है।

धातु संबंधी दुर्बलता, स्वप्नदोष, कामुक स्वप्न तथा दुराचारी जीवन के अन्य सभी परिणाम मनुष्य के जीवन को दुःखमय बना देंगे, यदि उचित साधना द्वारा उनकी यथा समय रोक न की गई। कैफर मोनोबोमेटा पिल्स Camphor (MonoPills) तथा अन्य प्रकार के मिक्स्चर जैसे Sp. Camphor, Tr. Belladone इत्यादि से भी स्वप्न-दोष का निवारण हो सकता है, परन्तु इनसे भी सदा के लिए रोग का छुटकारा नहीं होता। जब तक दवाई का सेवन किया जाता है, तब तक रोग से केवल क्षणिक मुक्ति मिलती है। पश्चिम के वैद्य लोग भी स्वीकार करते हैं कि इन औषधियों से सदा के लिये रोग से मुक्ति नहीं मिलती। ज्योंही औषधि का सेवन बढ़ गया कि रोग और भी अधिक बढ़ जायगा। कभी कभी ऐसा भी होता है कि इन दवाईयों के कारण रोगी गपु भुक हो जाता है। चिरस्थायी प्रभावशाली चिकित्सा

५८

ब्रह्मचर्य साधना

तो केवल प्राचीन योग-प्रणाली के द्वारा ही हो सकती है। 'नास्ति योगात् परं बलम्'—योगबल के अतिरिक्त अन्य कोई भी बल नहीं है। यदि आप इस पुस्तक में बताये हुये विभिन्न साधना का नित्य नियमित रूप से अभ्यास करेंगे तो आपको अवश्य सफलता प्राप्त होगी।

दुराचारी जीवन से हानियाँ

आज कल हम क्या देखते हैं? पुस्र और स्त्री, बालक और बालिकायें, अशुद्ध विचार, कामवासना और लुट्ट इन्द्रिय-जनित सुख रूपी सागर में गोता लगा रहे हैं। यह वास्तव में अति शोचनीय दशा है।

कुछ बालकों की कहानियाँ सुनकर आपको वास्तव में दुःख होगा। अस्वाभाविक साधनों के द्वारा वीर्य के अधिक नष्ट हो जाने के कारण, खिन्न चित्त हो कर अपने अन्धकारमय दीन हीन जीवन की शोचनीय दुःखद कथाओं का वर्णन करने के लिए, मेरे पास अनेक कालेज के छात्रगण आया करते हैं। काम के नशे तथा काम की उत्तेजना के कारण उनकी विवेक बुद्धि नष्ट हो गई है। जो शक्ति आप कई सप्ताह और महीनों में प्राप्त करते हैं, उसको अनायास ही क्षणिक सुख के लिए नष्ट कर देना क्या बुद्धिमान्नी है?

मैथुन से अत्यधिक शक्ति का नाश होता है। मैथुन से समूचा नाड़ी मंडल प्रभावित होकर शिथिल पड़ जाता है। स्मरण शक्ति का ह्रास, असामयिक वृद्धावस्था, नपुंसकता, नाना प्रकार के नेत्र-रोग तथा अनेक प्रकार के नाड़ी मंडल संबंधी रोग, वीर्य के अधिक नष्ट होने के कारण उत्पन्न होते हैं। शौर्य और शक्ति के सहित

दुराचारी जीवन से हानियाँ

५६

द्विप्रगति व स्फूर्ति से गिलहरी की भांति कूदते फादते प्रसन्नता पूर्वक चलने के स्थान में हमारे अधिकांश नव-युवक आज कल वीर्य शक्ति की हीनता के कारण पीतमुख लड़खड़ाते हुए पैरों के साथ ही चलते दिखाई देते हैं। क्या यह वास्तव में शोक जनक अवस्था नहीं है ?

अपने वीर्य को अत्यधिक नष्ट करने वाले मनुष्य छोटी छोटी बातों के लिए कुद्ध हो जाते हैं। उनके मन स्थिर न रह कर छोटी छोटी बातों से उद्विग्न होते रहते हैं। जो मनुष्य ब्रह्मचर्य का पालन नहीं करते, वे क्रोध, ईर्ष्या, आलस्य, भय आदि दुर्गुणों के दास बन जाते हैं। यदि आपकी इन्द्रियाँ आपके वश में नहीं हैं तो आप ऐसे मूर्खता के कार्य करने लगेंगे जिन को करने का साहस एक छोटा बच्चा भी नहीं करेगा।

वीर्य शक्ति के नष्ट हो जाने के पश्चात् जो अनिष्ट परिणाम होते हैं, उन्हें जरा ध्यान पूर्वक देखिये। ब्रह्मचर्य के अभाव में वीर्य शक्ति को इस प्रकार अकारण ही नष्ट कर देने से मनुष्य, शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक दुर्बलता को प्राप्त करता है। शरीर और मन उत्साह सहित कार्य नहीं कर सकते। आपको अधिक थकावट और दुर्बलता का अनुभव होगा। नष्ट शक्ति को पुनः प्राप्त करने के लिए आपको दूध, फल तथा अन्य पौष्टिक पदार्थों का सेवन करना आवश्यक प्रतीत होगा। परन्तु स्मरण रहे कि इन चीजों से आपकी हानि की पूर्ति कदापि नहीं हो सकती। एक बार जो खो गया वह सदा के लिए चला गया। आरामो अप्रसन्नता, शिथिलता, उदासीनता तथा

६०

ब्रह्मचर्य साधना

अन्वकारमय जीवन यापन करना पड़ेगा। शारीरिक और मानसिक शक्ति दिनों दिन क्षीण होती जायगी।

शारीरिक तथा आध्यात्मिक उन्नति के लिए जीवन में शुद्धता की बड़ी आवश्यकता है। लड़के तथा लड़कियाँ अपने शारीरिक अंगों के दुरुपयोग से मौन रूप में सहते हैं। वे शारीरिक अंग हमारे जीवनतत्त्व (मात्र) के ल्य लिए प्रणाली का काम करते हैं। जिससे मानसिक तथा शारीरिक विकास में बाधा पहुँचती है। यहाँ कारण है कि इस अज्ञानता के कारण आजकल बालक और बालिकाओं को अधिकतर दुःख उठाना पड़ता है। जब हमारे मानवी शरीर में प्राकृतिक रसतरलों की कमी होगी तो हमारे नाड़ी मंडल के शक्तियों में भी उसी अनुपात से अवश्य कमी होगी। यही कारण है कि इन्द्रिय संबंधी व्याधियाँ उत्पन्न होती हैं। व्याधियों की संख्या बढ़ रही है। नवयुवक रक्त हीनता, स्मरणशक्ति का ह्रास तथा दुर्बलता के शिकार बनते हैं। उन्हें अपनी पढ़ाई तक छोड़नी पड़ती है। व्याधियों का विस्तार इस प्रकार हो रहा है कि हजारों वैद्यों तथा डाक्टरों ने अपने अपने औषधालय खोल दिये हैं हजारों प्रकार के इंजेक्शन प्रचलित हो चुके हैं। फिर भी कष्ट दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है। लोगों को अपने प्रयत्नों में सफलता प्राप्त नहीं होती। इसका क्या कारण है ? कारण दूर नहीं है। वह दुर्धर्षनों तथा असाधारण मंथन के कारण वीर्य का नाश ही है। वह अशुद्ध मन और अशुद्ध शरीर के कारण ही है।

यदि मनुष्य जीवन में उन्नति प्राप्त करना चाहता

६२

ब्रह्मचर्य साधना

मन के भीतर प्रचुरता से प्रवेश करें, तो उन्हें रोकने या दवाने का प्रयत्न न कीजिए। अपने इष्ट मन्त्र का जप कीजिए। अपने दोषों तथा दुर्गुणों का विचार न कीजिए। यह पर्याप्त होगा यदि आप अपने दोषों को अच्छी प्रकार से जान लें। दुर्गुणों पर आक्रमण न कीजिए। ऐसा करने पर वे पुनः आप पर आक्रमण करेंगे। “मेरे भीतर इतने दोष और दुर्बलतायें भरी हुई हैं” इस प्रकार की चिंता न कीजिए। सत्य से असत्य पर विजय प्राप्त की जाती है। सात्विक वृत्तियों को उत्पन्न कीजिए। ध्यान और प्रतिपत्तु भावना के द्वारा शुद्ध सात्विक गुणों की वृद्धि होने से अशुद्ध दुर्गुणों का आप ही नाश हो जायगा। यह उचित रीति है।

दुर्विचार

मन में कुविचार के प्रवेश करते ही इन्द्रिय में उत्तेजना उत्पन्न हो जाती है। क्या यह आश्चर्य की बात नहीं है? क्योंकि यह बहुधा वारंवार हुआ करता है, इस लिए आपको इसमें कुछ आश्चर्य प्रतीत नहीं होता। शक्तिशाली सूर्य के उदय होते ही अखिल विश्व देदीप्यमान हो जाता है। यह भी एक महान् आश्चर्य है, आश्चर्यों का आश्चर्य है। क्योंकि नित्यप्रति ऐसा होता है, इसलिए आप इसे एक साधारण घटना समझते हैं। आत्मारूपी एक ही ज्ञान सूर्य सर्व मस्तिकों को प्रकाशमान करता है। यह आश्चर्यों का आश्चर्य है। अज्ञानता के कारण आप इस परमावश्यक विषय को तुच्छ समझते हैं। मन विदुषुत (विजली) की बड़ी शैटरी (यंत्र) है। वह वास्तव में एक डायनेमो (विजली पैदा करने का यंत्र)

दुविचार

६३

है। वह एक बिजली घर है। नाड़ियां बिजली के तार हैं जिनके द्वारा उत्तेजना रूपी बिजली धारायें हाथ पैरादि नाना प्रकार के इन्द्रियगण तक पहुँचाई जाती हैं। यदि आप नींबू या इमली के रस को किसी सोने के बर्तन में रखते हैं, तो वह दूषित या विषैला नहीं होता। यदि आप उसे पीतल या तांबे के बर्तन में रखते हैं तो वह अवश्य दूषित होकर विषैला हो जायगा। ठीक उसी प्रकार यदि किसी ऐसे मनुष्य के मत में जो नित्य ध्यान का अभ्यास करता है कुछ विषय वृत्तियां उत्पन्न हों भी तो वे उसमें विकार या कामुक उत्तेजना उत्पन्न नहीं करतीं और न उसे अपवित्र ही बना सकती हैं। इसके विपरीत अशुद्ध मनस वाले मनुष्यों के भीतर यदि विषय वृत्तियां हैं तो वे उनमें विषय पदार्थों के देखते ही, कामोत्तेजना उत्पन्न कर देंगी।

काम, कोष, लोभ, द्वेष, दंभ, अहंकार, चालाकी, कूटनीति आदि आंतरिक कंटक कहे जाते हैं। कुछ बाहरी कंटक भी हैं जैसे कुसंगति, अश्लील चित्र, उपन्यास, अश्लील गायन, सिनेमा आदि। कोई भी वस्तु जो मन में अशुद्ध विचार उत्पन्न करे, वास्तव में वही कुसंगति है। पशुओं को भोग करते देखना भी एक प्रकार की कुसंगति है, क्योंकि उससे मन में कामवासनायें उत्तेजित हो जाती हैं। क्या आप नहीं जानते कि दो मछलियों को भोग करते देख एक मूषिक के मन में भी कामवासना उत्तेजित हो गई थी ?

मुख्य प्राण के कंपन होने के कारण मन में विचार का संचलन होता है। यह विचार शक्ति महान् विद्युत

६४

ब्रह्मचर्य साधना

गति के साथ नाड़ी मंडल के द्वारा दूरस्थ इन्द्रियों तक पहुँच जाती है। यह स्थूल शरीर एक मांसल सांन्ना है, जिसको मन ने ही अपने अनुभव और सुख के लिए, संस्कार और वासनाओं के द्वारा बनाया है। वह अशिक्षित कामुक मनुष्य की प्रचंड-द्रोही इन्द्रियों को प्रवृत्त कर देता है। वही मन एक अनुशासित जितेन्द्रिय योगी का आशाकारी, स्वामी-भक्त सेवक बन जाता है। सजग ब्रह्मचारी को नित्य अपने विचारों पर पूर्ण सावधानी के साथ दृष्टि रखनी चाहिए। उसे चाहिए कि वह किसी भी वृषित विचार को अपने मन रूपी कारखाने के द्वार में न प्रवेश होने दे। यदि उसका मन अपने लक्ष्य (ध्यान का पदार्थ) पर पूर्णतया स्थित है तो फिर दुर्विचार के मन में प्रवेश करने के लिए कोई स्थान ही नहीं है। यदि कोई दुर्विचार मन के कूट द्वार से प्रवेश हो भी जाय तो मनुष्य को चाहिए कि वह उसे स्वीकार ही न करे। यदि उसने उसे ग्रहण कर लिया तो वह विचार-धारा समस्त शरीर में फैल जायगी। इन्द्रियों और समस्त नाड़ी मंडल प्रज्वलित होने लगेंगी। यह अत्यन्त मार्मिक स्थिति है।

दुर्विचार के उत्पन्न होते ही उसे प्रतिपक्ष-भावना प्रयाली के अनुसार, शुद्ध सात्विक विचारों द्वारा जड़ से उखाड़ कर फेंक देना चाहिए। यदि आपकी इच्छा शक्ति दृढ़ है तो वह दुर्विचार वृत्त ही दकेल दिया जा सकता है। प्राणायाम, प्रार्थना, आत्म विचार, ध्यान, सत्संग आदि के द्वारा दुर्विचारों को मानसिक-शिल्प शाला के प्रवेश-द्वार पर ही विनष्ट किया जा सकता है। आरंभ में शुद्ध होगा। जब आप शुद्ध हो जायेंगे, जब आपकी इच्छा