ब्रह्मचर्य विज्ञान
Brahmacharya Vigyaan
पं. जगन्नारायणदेव शर्मा द्वारा
स्रोत: Sarvahitkari Grantha Mala · Sarvahitkari (उद्गम)
प्रधान्यर्थ-विज्ञान
३१
में डॉक्टर लोग अपने रोगियों को वायु-सेवन के लिये दूर-दूर भेजते हैं।
अब हम वायु-सेवन से होने वाले कतिपय लाभों का नी वर्णन करते हैं :—
( १ ) प्रातःकाल वायु-सेवन करने से देह की धातु अं वषधायुर् शुद्ध और पुष्ट होती है।
( २ ) मनोद्वेग, आलस्य, धिन्त्ता, दुर्बलता, भय और रो आदि का नाश होता है।
( ३ ) मनुष्य बुद्धिमान और बलवान होता है।
( ४ ) नेत्र और श्रवण की शक्ति बढ़ती और स्थि रहती है।
( ५ ) काम-त्रिकार और अपस्थेन्द्रिय को शान्ति मिलती है
( ६ ) नित्य स्नान
गुणः सदास्नानपरस्य साधोः
रूपश्च तेजश्च बलश्च शौचम् ॥
आयुष्यमारोग्यचलावृत्तम् ।
दुःखमनाशश्च यशश्च मेघाम् ॥
( बागी वाक्वरक्य
हे सज्जनों ! सदैव स्नान करने वाले मनुष्य की रूप, तेज बल, पवित्रता, आयुष्य, आरोग्य, अलोछुपता, वृद्धि स्त्रों का आना, यश और मेघा आदि गुण प्राप्त होते हैं।
‘स्नानं यशश्चआयुष्यं, श्रमस्वेद-मलापहरम् ।’
( चरक-संहिता
स्नान करने से यमुख और आयुष्य की वृद्धि होती है। परिश्रम
३१३
वीर्य-रत्ना के संक्षिप्त
करने से पसीना आता है और इसलिये शरीर का मल दूर होता है।
हिन्दू-धर्म में स्नान का बड़ा साहाय्य है। यह विज्ञान से बहुत घनिष्ठ सम्बन्ध रखता है। अन्तः शुद्धि के साथ साथ बाह्य शुद्धि की भी मनुष्य के लिये आवश्यकता होती है। जो लोग स्नान नहीं करते, वे प्रायः आलसी होते हैं और चर्म-रोगों में फँसे रहते हैं।
प्रायः-काल का स्नान बहुत ही उपयोगी होता है। सायङ्काल को भी स्नान किया जा सकता है। ग्रीष्म-ऋतु में दो बार स्नान करना आवश्यक है। प्रत्येक स्त्री-पुरुष को सदैव कम से कम एक बार तो अवश्य ही स्नान कर लेना चाहिये। स्नान के समय सारे शरीर को भलीभाँति मल-मल कर धोना चाहिये। स्नान के लिये स्वरुद्ध और ताजा जल बहुत ही उपयोगी माना गया है। शरद ऋतु में अधिक शीत पड़ने पर गरम जल से भी स्नान करना हानिकारक नहीं है। पर शिर को पहले पहल ठण्डे जल से ही धो लेना चाहिये। कृष जल सभी ऋतुओं में नहाने में लाभ-दायक होता है। थोड़े जल से नहाने में शरीर के छोटे छोटे छिद्रों का मल दूर नहीं होता, और भीतर का दोष बाहर नहीं निकलने पाता। इसलिये यदि नदी पास हो तो उसी के जल में नियमित रूप से स्नान करना चाहिये। मित्य स्नान से वीर्य तथा शरीर के अन्य धातुओं को शान्ति मिलती है।
१९
ब्रह्मचर्य-विज्ञान
३१
(७) कौपीन-धारण
‘कौपीनवस्त्रः खलु भाग्यवन्तः ।’
(शंकराचार्य)
कौपीन के (लङ्कोट के) धारण करने वाले वास्तव में भाग्यवान् पुरुष ही होते हैं।
इस देश में कौपीनधारी प्रायः ब्रह्मचारी और संन्यासी ही हैं। ये इसलिये कौपीन पहनते हैं कि वपस्थेन्द्रियों में काम-विकार से उत्तेजना न उत्पन्न होने पावे। इन्हें वीर्य-रक्षा की विशेष रू से आवश्यकता रहती है। ब्रह्मचारी और संन्यासियों के लिए कौपीन धारण करने का शास्त्रीय नियम भी प्राचीन समय चला आता है। इसके अतिरिक्त मरुल-युद्ध (कुरती) करने वा भी कौपीन (लङ्कोट) पहनते हैं। क्योंकि इन्हें भी वीर्य-रक्षा लिये संयम रखना पड़ता है। विषय-लोलुषों को कौपीन धार करना बहुत दुष्ट जान पड़ता है।
कौपीन का वस्त्र बहुत मोटा न होना चाहिये। दोहरा हो से इन्द्रिय पर विशेष गर्मी पहुँचने से भी वीर्य-पात हो सका है। एक पतला और खच्छ ब्रह्म कौपीन (लङ्कोट) के लिये बर उपयोगी है।
कुछ लोगों की धारण सी हो गई है कि धोती के नीचे कौपीन (लङ्कोट) धारण करने से महानुष्य नपुंसक हो जाता है। य बात मिथ्या है। इससे तो बल्कि अधिक समय तक के लिए पुंसत्व रक्षित रहता है। कौपीन धारण करने से नीचे लिखे लाभ होते हैं:—
३१५
वीर्य-रक्षा के सक्षिप्त
(१) कौपीन पहनने से भयङ्करोप नहीं बढ़ता । (२) इन्द्रियों में प्रचुर शक्ति स्थित होती है (३) मन पर अपना अधिकार हो जाता है । (४) वल, उत्साह, स्फूर्ति, सदाचार, सत्यम और सत्सङ्ग आदि की वृद्धि होती है ।
(८) प्राणायाम-साधन
दहान्ते ध्मायमानानां, धातुनां हि यथा ।मलाः । तयेन्द्रियाणां दहान्ते, दोषाः प्राणस्य निग्रहात् ॥
( मनुस्मृति )
जैसे अग्नि में डालकर तपाने से धातुओं के मल जल जाते हैं, वैसे ही प्राणायाम के करने से इन्द्रियों के सब दोष भस्म हो जाते हैं ।
प्राणायाम की विचित्र शक्ति का बोध प्राणायाम करनेवाले लोगों को ही पूर्ण रूप से होता है, पर साधारण जनता भी इसके अमूल्य लाभों से अपरिचित नहीं है । यह प्राणायाम ब्रह्मचारी और योगियों के लिये विशेष रूप से प्रविश्वित है । गृहस्थाश्रम में रहने वालों के लिये भी प्राणायाम की आज्ञा है ॥ इसको उत्पन्न रीति से करते रहने से अनेक कष्ट-साध्य रोग दूर हो जाते हैं ।
प्राणायाम सन्ध्योपासन का भी सब से प्रधान अङ्ग है । वीर्य-
ॐ प्राणायाम के सारगन्ध में विशेष चार्ले ज्ञान के लिये लेखक का 'प्राणायाम-व्यायाम' नामक ग्रन्थ पढ़िये !
असम्बन्ध-विज्ञान
३।
रक्षण के लिये प्राणायाम एक आवश्यक परमोत्तम साधन है। वीर्य जल की भाँति तरल होने के कारण उसका स्वाभावी प्रवाह नीचे को ओर होता है। जैसे एक एक विन्दु जल निकलते रहने से घड़ा खाली हो जाता है, उसी भाँति वीर्य बाहर प्रवाहित होते रहने से शरीर भी शुन्य और निर्जीव जाता है। अन्तमें शारीरिक और मानसिक योग्यताओं का हास्य से मनुष्य शीघ्र ही काल के कराल गाल में चला जाता है। एवं मनुष्य का परम कर्तव्य है कि वह अपने वीर्य को ऊर्ध्वगाम बनाकर अपने मस्तिष्क और सर्वाङ्ग को पुष्ट करने का स अभ्यास करता रहे। इसके लिये प्राणायाम से बद्ध कर असाधन नहीं है।
भिन्न भिन्न आचार्यों के मत से प्राणायाम के अनेक भेद हैं। पर खास भेद तीन ही हैं, और दूसरे भेद सभी इन्हीं अन्तर्गत हैं।
प्राणायामाभिधा श्लोका, पूरकुम्भकरेचकैः।
सहितः कुम्भकश्चेति, कुम्भको द्विविधो मतः ॥
प्राणायाम के तीन प्रकार होते हैं। पहला पूरक, कुम्भ और रेचक के साथ, दूसरा कुम्भक के साथ और तीसरा कुम्भ हीन होता है। कुम्भक भी दो प्रकार का होता है। पहला पूरक और रेचक सहित तथा दूसरा केवल कुम्भक।
(१) पूरक—नाक के दाहिने छेद को दाहिने हाथ के अंग से दबा कर बायें से धीरे धीरे वायु पेट में भरना।
(२) कुम्भक—फिर बीच की दोनों अंगुलियों से नाक बायें छेद को भी बन्द कर पेट में भरी हुई वायु को रोकना।
३१७
वीर्य-रक्षा के सशियम
( ३ ) रेचक—और फिर नाक के वायें छेद से धीरे धीरे वायु को बाहर निकाल देना चाहिये ।
ऊपर की क्रिया के कर लेने पर एक प्राणायाम होता है । इसी प्रकार नौ बार पूरक, कुम्भक और रेचक के करते रहने पर सीन प्राणायाम होते हैं । प्रत्येक मनुष्य को एक समय में कम से कम ३ प्राणायाम करना आवश्यक है ।
“प्राणायामान् पडाचरेभ् ।”
भगवान् मनु का कहना है कि प्रत्येक व्यक्ति को ६ प्राणायाम करना चाहिये । इसका अभिप्राय यह है कि ३ प्राणायाम प्रातःकाल और ३ ही सायंकाल करना आवश्यक है ।
प्राणायाम करते समय नीचे लिखा हुआ मन्त्र प्रतिवार पढ़ते रहना चाहिये ।
ॐ भूः ॐ भुवः ॐ स्वः ॐ महः ॐ ज्ञः ॐ तपः ॐ सत्यं, ॐ तत्सबितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचो- दयात् ।
एक मत यह भी है कि विना मन्त्र के भी प्राणायाम किया जा सकता है । पर ऐसी अवस्था में यह नियम है कि जितने समय में पूरक हो, उसके दूने समय में कुम्भक और त्रिगुने समय में रेचक करना चाहिये ।
दुर्गनिधत और संकुचित स्थान पर बैठ कर प्राणायाम करने से बड़ी हानि होने की सम्भावना है । इसलिये प्राणायाम के लिये स्वच्छ समतल और सुरम्य भूमि का होना बहुत आवश्यक है । शुद्ध वायु में सिद्धान्त से (विधि आगे लिखी गई है) बैठकर प्राणा-
महाचर्य-विद्वान
३१
याम करने से अनेक लाभ होते हैं । जिनका हम नीचे वर्ण करते हैं—
( १ ) प्राणायाम के अभ्यासी के हृदय में काम-विकार नष्ट होता ।
( २ ) मन और इन्द्रियों पर अधिकार प्राप्त होता है ।
( ३ ) बुद्धि तथा वल की बुद्धि होती है ।
( ४ ) बुद्धता, योग तथा चीणता का भय नहीं रहता ।
( ५ ) वीर्य की अयोगति नहीं होती ।
( ६ ) शारीरिक और मानसिक विकास होता रहता है ।
( ७ ) मनुष्य की दैवीगुण प्राप्त होते हैं ।
( ८ ) अधर्म की ओर विचलन नहीं जाता ।
( ९ ) दीर्घायु और सुसन्तान प्राप्त होती है ।
( १० ) कठिन से कठिन कार्य भी सरल हो जाते हैं ।
(६) मानसिक योग
“समस्वं योग उच्यते ।”
चित्त की समता का नाम योग है ।
ज्ञाननिष्ठो विरक्तो वा, धर्मशोडषि जितेन्द्रियः ।
विना योगेन देवोऽपि, न मोक्षं लभते भिये ॥
( योग-गीता )
( भगवान् शङ्कर पार्वतीजी से कहते हैं ) हे पार्वती ! वड़ा ज्ञानवान्, वैरागी, धर्मिष्ठ और जितेन्द्रिय कोई मनुष्य क्यों न हो, पर विना योग के मुक्ति का अधिकारी नहीं बन सकता ।
३१९
वीर्य-रक्षा के सखियम
योग का महत्व बतवाने की आवश्यकता नहीं । साधारण से साधारण प्रकार की योग-क्रिया मनुष्य को असाधारण लाभ पहुँचाने में समर्थ है । इसलिये वीर्य-संरक्षण के लिये योग बहुत उत्तम साधन माना गया है । हमारे ऋषि लोग भी योग के द्वारा ही अपने ब्रह्मचर्य-व्रत का पूरा पालन करते थे ।
हमारे प्रचीन आचार्यों ने योग के भी अनेक भेद निर्धारित किये हैं । पर उन सबों के वर्णन की यहाँ पर आवश्यकता नहीं । हम यहाँ पर मूल योग को ही लिखना चाहते हैं । उसका भागवत श्री कृष्ण ने निम्नलिखित आदेश किया है ।
पवित्र स्थान पर, जो कि न तो बहुत ऊँचा हो और न नीचा हो, कुशासन, मृगचर्म या वस्त्र विच्छा कर बैठना चाहिये । उस समय अपने मन को एकाग्र कर चित्त और हृदिष्वों के कामों को वश में करके अपनी आत्म-शुद्धि के लिये योग का अभ्यास करे !
समं कायशिरोग्रीवं धारयन्नवसं स्थिरम् ।
सम्भेद्य नासिकायं स्वं, दिशश्चानवलोकयन् ॥
प्रश्नान्तात्मा विगतमीर्द्राचारित्रमेत्यिव ।
मनः संयम्य भविष्यति, युक्त श्वासीत मतपरः ॥
( श्रीमद्भगवद्गीता )
शरीर, ( मध्यभाग ) शिर और गर्दन को सीधे रखे । कौड़े अङ्ग इधर उधर झूलने न पावे । अर्थात् सब शरीर को स्थिर रखना चाहिये । किसी भी दिशा को न देखना हुआ अपनी दृष्टि को नासिका के अग्रभाग पर ठहराना चाहिये । शान्त चित्त, भयरहित और ब्रह्मचर्य-व्रत में स्थित हो, मन को संयम कर आत्मनिष्ठ पुरुष मुक्त ( परमात्मा ) में लीन होवे ।
महाचर्य-विज्ञान
३२
ऊपर लिखी हुई मानसिक योग की क्रिया आँखें मूँद कर भंग की जा सकती है। पर बस अवस्था में भी मानसिक दृष्टि नासिका के अपभ्रंश के लिए ही रहना चाहिये।
जैसे शरीर के लिये भोजन की आवश्यकता होती है, उस प्रकार जीवात्मा के लिये मानसिक योग की आवश्यकता अनिवार्य है।
अब हम इस मानसिक योग से होने वाले कुछ लाभों के वर्णन यहाँ पर करते हैं:—
(१) योग के साधन से मनुष्य का वीर्य नष्ट नहीं होने पाता।
(२) मस्तिष्क और मन में ब्रह्मचर्य की रक्षण-शक्ति प्राप्त होती है।
(३) चित्त की चञ्चलता नष्ट हो जाती है।
(४) उत्तमोत्तम विचार और कार्य की इच्छा होती है।
(५) परमानन्द और शान्ति की उपलब्धि होती है।
(६) सदाचार में सहायता मिलती है।
(७) अधर्म और अनाचार में चित्त नहीं दमता।
(८) सदैव उत्साह, साहस, धैर्य, प्रेम और औदार्य की प्रवृद्धि होती है।
(९) दीर्घ-जीवन और आरोग्य प्राप्त होता है।
(१०) अन्त में मोक्ष भी प्राप्त होता है।
योग के सम्बन्ध में लिये अधिक जानने की इच्छा हो, वा अन्यकर्ता का 'योगाचार-दर्शन' देखे।
३२९
धीर्य-त्वा के सजियम
(१०) सन्ध्यावन्दन
“श्रुतयो दीर्घं सन्ध्यात्वादीर्घमायुखान्युयुः । प्रहो यशश्च कीर्तिञ्च श्रुतचर्चसमेव च ॥”
( ममरुति )
चट्पि लोग देर तक सन्ध्यावन्दन करने के कारण दीर्घायु, खुदछि, सुकीर्ति और ब्रह्मलेज को प्राप्त होते थे ।
सन्ध्यावन्दन की प्रणाली इस देश में बहुत प्राचीन है । हमारी हिन्दू-जनता इसके नाम से भली भाँति परिचित है । यह मनुष्य-जाति के लिये एक बड़ा आवश्यक कर्तव्य है ।
सन्ध्याका अर्थ है एकाग्र चित्त से ध्यान करना, परमेश्वर की वप्रासना करना, अपने दिन भर के किये कामों पर विचार कर उरे कामों के लिये पश्चात्ताप करना, आगे के लिये दुरे काम न करने की प्रतिज्ञा करना, आगे का समय सदुप्यबहारों में व्यतीत हो इसकी परमात्मा से प्रार्थना करना आदि ।
हमारी सन्ध्या में बहुत गूढ़ रहस्य छिपा हुआ है । इसीलिये आवश्यक से आवश्यक कार्य की लोग छोड़ कर इसे करते थे । महाभारत में भी पितामह भीष्म, श्रीकृष्ण, युधिष्ठिर आदि सन्ध्या- पासन करते थे, और सन्ध्या होते ही युद्ध बन्द हो जाता था । इतने से ही सन्ध्या का महत्व जाना जा सकता है । . . . .
संध्या प्रातःकाल और सार्यकाल दो बार अवश्य करना चाहिए । संध्या करते समय गायत्री-मन्त्र का भी जप करने का विधान है । वह हम नीचे उद्धृत करते हैं:—
ग्रहार्च्य-विज्ञान
३२
ॐ भू भुजः स्वस्तसवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो नः प्रचोदयात् ।
हे सर्वव्यापक, अखिल-गुणसम्पन्न तथा ज्योतिर्मय परमात्म हमारी (सर्वश्रेष्ठ वस्तु) बुद्धि को शुद्ध एवं सद्चिन्तावाली बनाओ इस मंत्र को एक हजार बार, सौ बार या दस बार अवश्य जप लेना चाहिये ।
अब संध्यापासना के लाभों को नीचे लिखते हैं:—
- ( १ ) इससे मन पवित्र और संयमी बन जाता है ।
- ( २ ) भगवद्भक्ति में चिन्ता रमता है ।
- ( ३ ) गुरुतर से गुरुतर भी पाप छूट जाते हैं ।
- ( ४ ) विषय वासनायें तुच्छ ज्ञात होने लगती हैं ।
- ( ५ ) शरीर बलवान्, तेजस्वी और दीर्घजीवी बनता है ।
(११) स्वल्पहार
“शनायोयमनायुष्यमस्वर्ग्यं चातिभोजनम् ।
अपुण्यं लोकविद्धिं, तस्मात्परिवर्जयेत् ।
(चा० नी०)
अति भोजन से अस्वस्थता बढ़ती है—आयुर्वेत् कीय होता है—अनेक रोग पैदा होते हैं—पाप कम होते हैं और लोगों में निंदा होती है । इसलिये अधिक भोजन करना बर्जित है ।
“स्वल्पहारः सुखावहः ।”
(सूक्ति)
३२३
वीर्य-रत्ना के ससियमः
थोड़ा आहार करना सुख-द्वायक होता है ।
जीवधारियों के लिये आहार बहुत आवश्यक पदार्थ होता है । पर विशेष होने से यही हासि पहुँचाता है । स्वरूपाहार करने वाले सदा सुखी रहते हैं । विशेष आहार करने वालों को प्रायः स्वप्नदोष से पीड़ित पाया गया है । कुछ लोगों की कुवारापा स्त्री हो गई है कि जितना ही खाया जाय उतना ही अरुद्धा है । बड़े वैशों का कहना है कि थोड़ा ही आहार करना स्वास्थ्य के लिये उपयोगी होता है । प्रत्येक ग्राम ( कबल ) को दांतों से खून मसल कर खाना चाहिये । आहार वसना ही करना चाहिये जितना कि सुगमता से पच सके । विशेष आहार से भजीयों, ज्वर, संमहणी, कोप्रबद्धता और घातु-दोर्बल्य आदि अनेक रोग उत्पन्न हो जाते हैं । भोजन कर लेने पर पानी और हवा के लिये पेट में काफी स्थान छोड़ देना चाहिये ।
अब हम स्वरूपाहार के गुणों को नीचे लिखते हैं:—
( १ ) शरीर स्वस्थ और नीरोग रहता है ।
( २ ) मन में बल और स्फूर्ति का वास रहता है ।
( ३ ) आलस्य, मिद्रा, अतुल्लाह नाश होता है ।
( ४ ) इससे वीर्यरत्ना में भी बहुत सहायता मिलती है ।
प्रश्नचर्य-विज्ञान
३२
(१२) सात्विक भोजन
आयुः सत्त्वश्लोकोर्यं, सुखभीतिविवर्द्धनाः ।
रस्याः स्निग्धास्थिरा हृद्या आहाराः सात्विकप्रियाः ॥
( भगवद्गीता )
जो आहार आयुष्य, ओज, बल, आरोग्य, सुख और प्रीति के बढ़ाने वाला हो और जो सरस, चिकना, शुद्ध तथा रुचि-बर्द्धक हो वह सात्विक लोगों को प्रिय होता है ।
प्रश्नचर्य पालन करने वालों को आहार पर बहुत ध्यान देना चाहिये । तामस आहार से कभी वीर्य-रक्षा नहीं हो सकती । सात्विक आहार करते रहने से मानसिक वृद्धि भी सात्विक ब जाती है ।
( १ ) सात्विक आहार से शरीर की सब धातुओं को लाभ पहुँचता है । ( २ ) बुद्धि और शक्ति बढ़ती है । ( ३ ) काम क्रोध, मद, लोभ और मोह का नाश होता है । ( ४ ) स्वारस्य और जीवनी-शक्ति की वृद्धि होती है ।
१३—फलआहार
वैद्यक शास्त्रों में फलआहार के अपरिमित लाभों का वर्णन है इस बात को प्रायः सभी लोग जानते होंगे कि हमारे ऋषि-मुनि फलआहारी होते थे । बहुत से लोग ऐसी भी हुए हैं कि जिन्होंने फल या मूलों के अतिरिक्त कुछ भी नहीं खाया है । दूसरा ऋषि दूध ही खाकर बहुत दिनों तक जीवित रहे ।
३२५
वीर्य-रत्ना के सन्निधम्
फलों में प्राकृतिकता विशेष है। बहुत से वैद्य लोग बड़े बड़े रोगियों को फल खाने की सलाह देते हैं। एकादशी जैसे कई उपवास प्रभों में भी लोग फल खाकर रह जाते हैं। भोजन कर लेने के पश्चात् फल खाना बहुत आवश्यक है। जो लोग काम-विकारों से विशेष पीड़ित हों, वे कुछ दिनों तक फल खाकर ही रहें। जो फल जिस च्छु में होता है, वह उस च्छु में अधिक लाभ-कारी होता है। वीर्य-रत्ना के लिये फलों का खाना भी बहुत लाभ-दायक है।
अब हम फलाहार से होने वाले कतिपय लाभों को नीचे लिखते हैं:—
( १ ) फलाहार से स्वास्थ्य, दीर्घायु, बल और बुद्धि की बढ़ती होती है।
( २ ) कोष्ठशुद्धता, निर्बलता, मल-विकार, ज्वर तथा अन्य रोगों से रक्षा होती है।
( ३ ) मन शान्त होकर सत्कर्मों में लगता है।
( ४ ) वीर्य पुष्ट होता है, काम-शक्ति की प्रेरणा दब जाती है, और इन्द्रियों पर विजय मिलती है।
(१४) दुग्ध-पान
इस संसार में यदि कोई पदार्थ अमृत कहलाने योग्य है तो वह दुग्ध ही है। प्रायः सभी वैद्यक शास्त्रों के रचयिताओं ने इस की प्रशंसा की है। पाश्चात्य देश के कई डाक्टर लोग केवल दुग्ध से ही कई रोगों को दूर करते हैं।
अध्यायार्थ विज्ञान
३२
वास्तव में दूध से बहुकर कोई खाने-पीने योग्य पदार्थ है। नहीं। यही कारण है कि इस देश के ऋषि-महर्षि तक अपास गौ रखते थे। यह बड़ा ही सात्विक आहार है।
केवल दूध पीकर भी कई दिनों तक रहा जा सकता है। ७ लोग यह ख्याल करते हों कि दूध पीने से बीर्य-रत्ना नहीं हो सकते वे भूल करते हैं। थोड़ा सा धारोष्ण दूध पीना बड़ा ही हितक होता है। इस दूध से काम-विकार उत्पन्न नहीं होता। ताप निकला हुआ दूध बहुत गुणकारी होता है। शास्त्रों में लिखा है:— “पीयूषोऽभिनवे पय।”
तुरन्त के लुहे हुए दूध का नाम ही पीयूष है। इस विषय : गौ का दूध ही मान्य है। जिस आदि के दूध में वह बात नहीं जिस का दूध तमोगुण बढ़ाता है। वह विषय की उत्तेजना भी प्रका करता है।
अब हम दुग्धपान से होने वाले कुछ गुणों को नीचे देते हैं:
(१) गौ का धारोष्ण दूध थोड़ा सा प्रातःकाल पीने से मन को शान्ति मिलती है। (२) पवित्र लुछि, साक्षाहस, पदुमे पदुमे में उत्साह, धार्मिक विचार तथा आनन्द उत्पन्न होता है। (३) कई प्रकार के धातु सम्बन्धी रोग नष्ट हो जाते हैं। (४) चीणता, हास तथा अन्य दोषों को नष्ट कर हृदय, मस्तिष्क तथा सर्वोच्च पुष्ट तथा तेजस्वी बनता है। (५) न्यर्थ की उत्तेजना शान्त करता है।
३२०
दीर्घ-रत्ना के सविनयम
(१५) सत्संग
‘सत्संगतिः कथय किञ् करोति पुन्त्ताम् ।’
(सूक्ति)
सज्जानों की संगति पुरुष को क्या नहीं बना सकती ।
‘तातः । स्वर्गं अपूर्णं सुखं, धरिय तुला पक् अंग ।
तुले न ताहि सकल भिलु, जो सुख लव सत संग ॥
(रामायण)
सत्सङ्ग की महिमा प्रायः सभी वेद-पुराणों में गाई और दिखलाई गई है । बड़े बड़े पापी और कुविचारी लोग सत्सङ्ग के प्रभाव से महात्मा और मुक्त हो गये हैं । जैसे लोहा पारस के छूने से सोना बन जाता है, वैसे ही नीच मनुष्य भी सत्सङ्ग पाते ही सुजन हो जाता है ।
सङ्ग का प्रभाव बड़ा ही अदृष्ट होता है । जैसा सङ्ग होता है, वैसा ही भला बुरा उसका प्रभाव भी होता है । कुसङ्ग में पड़ कर बहुत से लोग अपने जीवन को नरकमय बना डालते हैं । इसी लिये गोस्वामी तुलसीदासजी ने लिखा है :—
चक्र भल चास नरक कर ताता । दुष्ट संग जनि देह विघाता ॥
कुसङ्ग में पड़ कर अपने को सदाचारी और संयमी बनाये रखना लोहे के चना चवाने के समान है । अच्छे से अच्छे पुरुष को भी इस बात का अभिमान न करना चाहिए कि वह खलों की भण्डली में घुस कर अपना धर्म निशा सकेगा । क्योंकि ऐसा करना विपत्तन कर जीवित रहने की आशा करने की भाँति है । अतः एव जो लोग दीर्घ-रत्ना के प्रेमी हों, वे सदैव कुसङ्ग से दूर रहें ।
अब हम कुछ सत्सङ्ग के लाभों को नीचे लिखते हैं :—
महाचर्य-विज्ञान
३
( १ ) सत्सङ्ग से मन का अविवेक छूट जाता है, और स बुद्धि का उदय होता है । ( २ ) शारीरिक और मानसिक ऊर्जा की शिक्षा मिलती रहती है । ( ३ ) सांसारिक प्रपञ्चों से जी-सुक हो जाता है । ( ४ ) भगवद्भक्ति, कृतज्ञता और परीपक्वा-के भाव दृढ़ हो जाते हैं । ( ५ ) भोग-बिलास की निःसारता प्र-हो जाती है ।
( १६ ) सद्गुणग्रन्थों का पाठ
सद्गुणग्रन्थवाचन परो भव पित्त नित्यम् ।
हे मित्र ! अच्छे ग्रन्थों के पढ़नेवाले बनो ! ( सृष्टि
यथास्ति सद्गुणग्रन्थ विमर्शे भाग्यं ।
किं तस्य शुक्लैश्वरपला चिन्तोदः । ( सृष्टि
जिसके भाग्य में उन्मादोत्तम ग्रन्थों का अनुशीलन करना व है, उसके लिये लक्ष्मी के छुप्क विनोद किस काम के ।
सद्गुणग्रन्थ मनुष्य के सब-से श्रेष्ठ मित्र हैं । ये ऐसे मित्र कि प्रत्येक समय में हृदय को शान्ति प्रदान करते हैं । आज त जितने महात्मा हुए हैं, प्रायः सब पर इतका प्रभाव पड़ा है । इन के कारण ज्ञान का कोष संसार में सुरक्षित है । जिसने इनकी अ राधना की उसे कुछ न कुछ अवश्य मिला ।
वास्तव में सद्गुणग्रन्थों की सहिमा अपार है । यही कारण कि कवि, तत्ववेत्ता, विरक्त, योगी, साधु, भक्त तथा अनुरक्त लो
३२९
वीर्य-रत्ना के सन्निधम
इनको पढ़ कर अभीष्ट फल प्राप्त करते हैं । इनका संग्रह धन के संग्रह से भी कहीं बढ़कर होता है । मनुष्य-जाति इन्हों की सहायता से सर्वोन्नति कर सकता है । कुविचारियों के भी विचार गढ़ पलट जाते हैं ।
• आजकल अश्लील तथा लज्जाजनक उपन्यासों के प्रचार से समाज की बड़ी दुर्गति हो रही है । विचारियों के दुराचारी होने का बहुत कुछ कलङ्क इनके सिर पर भी लगाया जा सकता है । घुरे साहित्य के प्रचार से समाज में दुराचार तथा न्यमिचार की वृद्धि होती है । इन घुरे ग्रन्थों से ब्रह्मचर्य का अधिक रूप से हास हो रहा है ।
अतः जो लोग वीर्य-रत्ना करना चाहें, वे घुरे ग्रन्थों से अवश्य बचें । और अपने अवकाश के समय में सदाचार, नीति, धर्म, जीवनचरित्र तथा गन्धीर विषयों के, जैसे रामायण, गीता, योग वाशिष्ठ, मनुस्मृति, दर्शन-शास्त्र तथा स्त्रा० विवेकानन्द, श्रृ० द्या-नन्द, स्त्रा० रामतीर्थ, रामकृष्ण परमहंस, तुकारामजी आदि के उत्तमोत्तम ग्रन्थों के पढ़ने में मन लगावें । पढ़ने का क्रम नित्य होना बहुत ही उपदेय होता है ।
(१) सद्ग्रन्थों के निरन्तर पाठ से कर्मनिष्ठा, प्रसन्नता, भीरता, सेवा-शक्ति, दया और गुणमाहकता की वृद्धि होती है ।
(२) चिन्ता, भय, पराधीनता, द्वेष तथा अहङ्कार से रक्षा होती है ।
(३) मन और मस्तिष्क को दृढ़ता और शान्ति मिलती है ।
तथा (४) मनुष्य व्यथोगी और परिश्रमी बन जाता है ।
२०
ग्रन्थस्ये-विज्ञान
३३
(१७) नियम-बद्धता
मनुष्य-जीवन को सुख और शान्तिमय बनाने में नियम-बद्ध का बहुत बड़ा हाथ होता है। जो लोग नियम से अपने फाम कर वाले नहीं होते, वे कभी उच्च और आदर्श पुरुष नहीं बन सकते। भारतवर्ष में और विरोध कर हिन्दू-जाति में अब नियम बद्धता को बहुत कम महत्व दिया जा रहा है। यहाँ की अपेक्षा पाश्चात्य देशवासी बहुत ही नियम-बद्ध होते हैं। यही कारण। कि वे विरोध करके स्वस्थ, उद्योगी, साहसी, मेधावी और हा प्रतिष्ठ होते हैं। अनियमित पुरुष कभी किसी कार्य में पूर्ण रूप से सफल नहीं हो सकता। अतः वीर्य-रक्षा के प्रेमियों को चाहिं कि नियम-बद्ध होने का सब से पहले उद्योग करें।
जैसा कुछ नियम बनाया गया हो, उसे उचित समय पर व्यवहार में लाने का नाम 'नियम-बद्धता' है। प्रत्येक मनुष्य को चाहिये कि वह अपनी शारीरिक और मानसिक ऊर्जा के लिए कुछ न कुछ विचार-पूर्ण उपयोगी नियम बना ले और फिर उनके अनुसार चलने का पूरा प्रयत्न करे।
(१) नियम-बद्धता से मनुष्य अपनी सब प्रकार की ऊर्जा कर सकता है। अपने अंगीकृत कामों को पूरा कर सकता है।
(२) उद्योग-शीलता, कर्तव्यपरायणता, दृढ़ता और कार्य-कारित में मन लगता है। (३) विद्या और चत का संग्रह किया जा सकता है। और (४) विषय-भोगों की ओर चित्त नहीं दीढ़ता।
३३१
वीर्य-रत्ना के सन्निधम्
(१८) शिव-सङ्कल्प
‘हमृतिष्टां अजिर्न जविष्टां तन्मैमनः शिव सङ्कल्पमस्तु ।
( यजुर्वेद )
‘सर्वे सङ्कल्पजाः स्मृताः ।’
( भगवत्सुति )
सभी उत्तमोत्तम कार्य सङ्कल्प से ही होते हैं ।
सङ्कल्पेन विना राजन्, यत्किञ्चित्कुरुते नष्टः ।
फलस्याल्पाल्पकं तस्य, धर्मस्याध्वन्यं भवेत् ॥
( पद्मपुराण )
हे राजन् ! सङ्कल्प के विना जो कृष्ट किया जाता है, उसका फल बहुत कम होता है, और उसके धर्म का आधा भाग नष्ट हो जाता है ।
हिन्दू-धर्म में प्रत्येक शुभ कार्य के प्रारम्भ करने में सङ्कल्प करना पड़ता है । इस कृत्य में बहुत बड़ा तत्त्व छिपा हुआ है । सङ्कल्प-हीन कार्यों की पूर्ति में सन्देह रहता है । वीर्य-रत्नाजी भी एक प्रकार का व्रत है । जिसमें दृढ़ सङ्कल्प नहीं, वह इसमें कभी सफल नहीं हो सकता । सङ्कल्प के अनुसार ही शुभाशुभ कार्य भी होता है । इसलिये सदैव अपने सङ्कल्प को शुभ रखना चाहिये ।
सङ्कल्प इस प्रकार का होना चाहिये :—
मैं आज से ब्रह्मचर्य ( वीर्य-रत्ना ) में दत्तविद्या रहूँगा । न्यमिचार से सदैव घृणा करता रहूँगा । मैं पर-की पर कुट्टि न डालूँगा । मैं अपनी पत्नी से ही सन्तुष्ट रहूँगा । मैं अपनी मानसिक और शारीरिक उन्नति करूँगा । मैं परमात्मा और धर्म को छोड़कर किसी से न डरूँगा इत्यादि ।