सामग्री पर जाएँ
भारतकोश
संग्रह पर लौटें

बृहन्नारदीय पुराण (संस्कृत मूल व हिन्दी व्याख्या)

Brihan Naradiya Purana with Sanskrit & Hindi Commentary

महर्षि व्यास द्वारा

स्रोत: चौखम्बा संस्कृत संस्थान · चौखम्बा संस्कृत संस्थान (उद्गम)

DevanagariSanskritpublished1,008 पृष्ठ

६८६ नारदीयपुराणम् पुष्पनद्धसुकेशास्तु ताः शुभाः स्युः सुनिर्मलाः । एवमेवार्चिता नार्य आप्तकुंकुमविग्रहाः ॥१६६॥ युवतयश्चारुसर्वांग्यो नितरां भूषणैरपि । एतादृग्वनिताभिर्वा नरैर्वा दापयेज्जलम् ॥१७०॥ तेऽपि प्रदानसमये सूक्ष्मवस्त्राल्पवेष्टनम् । अथ वामकरे न्यस्य करकं प्रेक्ष्य तत्र हि ॥१७१॥ दोरिकान्यस्तमुन्मुच्य ततस्तोयं प्रदापयेत् । एवं स कारयामास गौतमो भगवान्मुनिः ॥१७२॥ महेशादिषु सर्वेषु भुक्तवत्सु महात्मसु । प्रक्षालितांघ्रिहस्तेषु गंधोद्वर्तितपाणिषु ॥१७३॥ उच्चासनसमासीने देवदेवे महेश्वरे । अथ नीचसमासीना देवाः सर्षिगणास्तथा ॥१७४॥ मणिपात्रेषु संवेष्ट्य पूगखंडान्सुधूपितान् । अकोणान्वर्तुलांन्स्थूलान्सूक्ष्मानंकुशानपि ॥१७५॥ श्वेतपत्राणि संशोध्य क्षिप्त्वा कर्पूरखंडकम् । चूर्णं च शंकरायाथ निवेदयति गौतमे ॥१७६॥ गृहाण देव तांबूलमित्युक्तवचने मुनौ । कपे गृहाण तांबूलं प्रयच्छ मम खंडकान् ॥१७७॥ उवाच वानरो नास्ति मम शुद्धिर्महेश्वर । अनेकफलभोक्तृत्वाद्वानरस्तु कथं शुचिः ॥१७८॥ तच्छ्रुत्वा तु विरूपाक्षः प्राह वानरसत्तमम् । मद्वाक्यादखिलं शुद्ध्येन्मद्वाक्यादमृतं विषम् ॥१७९॥ मद्वाक्यादखिला वेदा मद्वाक्याद्देवतादयः । मद्वाक्याद्धर्मविज्ञानं मद्वाक्यान्मोक्ष उच्यते ॥१८०॥ पुराणान्यागमाश्चैव स्मृतयो मम वाक्यतः । अतो गृहाण तांबूलं मम देहि सुखंडकान् ॥१८१॥ हरिर्वामकरेणाधात्तांबूलं पूगखंडकम् । ततः पत्राणि संगृह्य तस्मै खंडान्समर्पयत् ॥१८२॥ कर्पूरमग्रतो दत्तं गृहीत्वाभक्षयच्छिवः । देवे तु कृततांबूले पार्वती मंदराचलात् ॥१८३॥ जयाविजययोर्हस्तं गृहीत्वायान्मुनेर्गृहम् । देवपादौ ततो नत्वा विनम्रावदनामभवत् ॥१८४॥


किये जायें । इस प्रकार अन्य पवित्र एवं निर्मल नारियां जिनके शरीर में केसर मला गया हो, पूजी जानी चाहिए। सर्वाङ्ग सुन्दरी युवतियों को आभूषणों से सम्मानित करना चाहिए। ऐसी नारियों या नरों से जल दिलाना चाहिए जो कि जल देने के समय सूक्ष्म वस्त्र को थोड़ा-सा लपेट लें । अथवा दर्पण में घटों को देख कर उनकी डोरी खोलकर जल दें। इस प्रकार भगवान् गौतम मुनि ने जल का संस्कार कराया ॥१६५-१७२॥ जब महेश आदि समस्त महात्मा गण भोजन करके हाथ-पैर धो चुके और हाथों में किंचिन्मात्र भी गंध नहीं रही तब देव-देव शङ्कर उच्चासन पर और ऋषिवृन्द समेत देवगण नीचासन पर आसीन हुए। अनन्तर मणिपात्रों में सुगंधित सुपारी के खण्ड, जो कोणों से रहित, गोल, स्थूल, असूक्ष्म तथा अंकुश थे, और श्वेतपत्र (ताम्बूल), जिनमें कर्पूरखण्ड तथा चूर्ण (मसाला) डाला हुआ था, रखकर गौतम ने शिव से कहा—'देव ! तांबूल (मुखशुद्धि) ग्रहण कीजिये ।' मुनि के यह कहने पर महेश्वर ने कपि से कहा—'पान तुम ले लो और सुपारी मुझे दे दो ।' परन्तु हनुमान् ने उत्तर दिया – “विभो ! मेरी शुद्धि नहीं होती। मैं अनेक (कर्म) फलों का भोगने वाला बन्दर हूँ। तब मैं कैसे पवित्र हो सकता ?'' यह बात सुनकर विरूपाक्ष ने वानरश्रेष्ठ से कहा—'मेरे वाक्य से सबकुछ शुद्ध हो जाता है, विष भी अमृत हो जाता है ॥१७३-१७९॥ मेरे ही वाक्य पर अखिल वेद, देवता, धर्म, विज्ञान, मोक्ष, पुराण, शास्त्र तथा स्मृतियां आधारित हैं। इसलिए तुम तांबूल ले लो और सुपारी मुझे दो।, शंकर के कहने पर कपि ने बांये हाथ से तांबूल लेकर सुपारी के खण्ड महेश्वर को समर्पण कर दिये । शिव ने भी कर्पूर सहित पूगीफल खा लिये । जब महादेव मुखशुद्धि कर चुके तब मंदराचल से पार्वती जया, विजया के साथ गौतम के घर आ पहुँचीं। वे शङ्कर की पादवंदना कर मुँह नीचे करके अवस्थित हुईं ॥१८०-१८४॥ किन्तु त्रिलोचन ने उनके मुख को

एकोनाशीतितमोऽध्यायः ६८७ उन्नमय्यमुखं तस्या इदमाह त्रिलोचनः । त्वदर्थं देवदेवेशि अपराधः कृतो मया ॥१८५॥ यत्त्वां विहाय भुक्तं हि तथान्यच्छृणु सुन्दरि । यत्त्वां स्वमंदिरे त्यक्त्वा महदेनो मया कृतम् ॥१८६॥ क्षंतुमर्हसि देवेशि त्यक्तकोपा विलोकय । न बभाषेऽप्येवमुक्ता सारुंधत्या विनिर्ययौ ॥१८७॥ निर्गच्छंतीं मुनिर्ज्ञात्वा दंडवत्प्रणनाम ह । अथोवाच शिवा तं च गौतम त्वं किमिच्छसि ॥१८८॥ अथाह गौतमो देवीं पार्वतीं प्रेक्ष्य सस्मिताम् । कृतकृत्यो भवेयं वै भुक्तायां मद्गृहे त्वयि ॥१८९॥ ततः प्राह शिवा विप्रं गौतमं रचितांजलिम् । भोक्ष्यामि त्वद्गृहे विप्र शंकरानुमतेन वै ॥१९०॥ अथ गत्वा शिवं विप्रे लब्धानुज्ञस्त्वरागतः । भोजयामास गिरिजां देवीं चारुंधर्ती तथा ॥१९१॥ भुक्त्वाथ पार्वती सर्वांगधूपपुष्पाद्यलंकृता । सहानुचर कन्याभिः सहस्राभिर्हरं यथा ॥१९२॥ अथाह शंकरो देवीं गच्छ गौतममंदिरम् । संध्योपास्तिमहं कृत्वा ह्यागमिष्ये तवांतिकम् ॥१९३॥ इत्युक्त्वा प्रययौ देवी गौतमस्यैव मंदिरम् । संध्यावंदनकामास्तु सर्व एव विनिर्गताः ॥१९४॥ कृतसंध्यास्तडागे तु महेशाद्याश्च कृत्स्नशः । अथोत्तरमुखः शंभुर्न्यासं कृत्वा जजाप ह ॥१९५॥ अथ विष्णुर्महातेजा महेशमिदमब्रवीत् । सर्वैनमस्यते यस्तु सर्वैरैव समर्च्यते ॥१९६॥ हूयते सर्वयज्ञेषु स भवाञ्कि जपिष्यति । रचितांजलयः सर्वे त्वामेवैकमुपासते ॥१९७॥ स भवान्देवदेवेशः कस्मै विरचितांजलिः । नमस्कारादिपुण्यानां फलदस्त्वं महेश्वर ॥१९८॥ तव कः फलदो वंद्यः को वा त्वत्तोऽधिको वद । तच्छ्रुत्वा शंकरः प्राह देवदेवं जनार्दनम ॥१९८½॥ ऊपर उठा दिया और कहा—'देवों की ईश्वरी ! मैंने तुम्हारा अपराध किया जो तुम्हें छोड़कर भोजन करने आया । सुन्दरि ! तुम्हें अपने घर पर छोड़कर जो मैं निमन्त्रण खाने चला आया—यह मेरा घोर अपराध हुआ । किन्तु देवेश्वरि ! क्षमा करो । क्रोध का त्याग कर मेरी ओर ताको ।' शिव के इस तरह कहने पर भी उमा नहीं बोली; अपितु वहाँ से उठकर अरुंधती के समीप जाने लगी ॥१८५-१९१॥ मुनि ने यह समझकर उन्हें प्रणाम किया तब शिवा ने पूछा—'गौतम ! तुम क्या चाहते हो ?' मुनि ने मुस्कराती हुई पार्वती को देख कर उत्तर दिया—"यदि आप मेरे घर में भोजन कर लेतीं तो मैं कृतकृत्य हो जाता ।" तब गौरी ने अंजलि बांधे गौतम से कहा—'विप्र ! मैं शङ्कर से अनुमति लेकर तुम्हारे घर में भोजन करूँगी ।' यह सुनते ही गौतम शिव से आज्ञा ले आये और उन्होंने अरुंधती सहित देवी गिरजा को भोजन कराया । भोजनोपरान्त गंध, पुष्प आदि से अलंकृता होकर पार्वती सहस्रों परिचारिकाओं के साथ शङ्कर के समीप गईं । परन्तु शंभु ने कहा—"अभी तुम गौतम के घर जाओ । मैं संध्योपासन करके तुम्हारे पास आऊँगा ।" यह सुनकर गौरी गौतम के घर चली गईं और सब देवगण संध्यावंदन करने के लिये बाहर निकले ॥१९२-१९४॥ तालाब में जाकर महेशा आदि देवों ने संध्यावंदन किया । तदुपारन्त जब उत्तर मुख होकर शंभु न्यास तथा जप कर चुके तब महातेजस्वी विष्णु ने शङ्कर से कहा—"जिन्हें समस्त देवगण नमस्कार करते हैं, जिनकी सब अर्चना करते हैं और सकल यज्ञों में जिनको आहुतियाँ दी जाती हैं, वे देव (आप) किस चीज का जप करते हैं ? निखिल सुरगण अंजलि बांध कर एक आप ही की उपासना करते हैं । तब देवदेवेश्वर होकर आप किसको प्रणाम करते हैं ? महेश्वर ! नमस्कार आदि पुण्यों का फल देने वाले आप हैं । फिर आपको कौन फल देगा ? या आपसे बढ़कर कौन है ?—बतलाइए ।" १९५-१९८½॥ यह सुनकर शङ्कर ने देवाधीश्वर जनार्दन से कहा—"गोविन्द ! मैं न कुछ ध्यान करता हूँ, न ८८ ना० पु०

६६८ | नारदीयपुराणम् ध्याये न किंचिद्गोविंद नमस्ये ह न किंचन । किंतु नास्तिकजंतूनां प्रवृत्त्यर्थमिदं मया ॥२००॥ दर्शनीयं हरे चैतदन्यथा पापकारिणः । तस्माल्लोकोपकारार्थमिदं सर्वं कृतं मया ॥२०१॥ ओमित्युक्त्वा हरिरथ तं नत्वा समतिष्ठत । अथ ते गौतमगृहं प्राप्ता देवर्षयस्तदा ॥२०२॥ सर्वे पूजामथो चक्रुर्देवदेवाय शूलिने । देवो हनूमता सार्द्धं गायन्नास्ते मुनीश्वर ॥२०३॥ पञ्चाक्षरीं महाविद्यां सर्व एव तदाऽजपन् । हनुमत्करमालंब्य देव्याभ्यां संगतो हरः ॥२०४॥ एकशय्यासमासीनौ तावुभौ देवदंपती । गायन्नास्ते च हनुमांस्तुंबुरुप्रमुखस्तथा ॥२०५॥ नानाविधविलासांश्च चकार परमेश्वरः । आहूय पार्वतीमीश इदं वाक्यमुदाच ह ॥२०६॥ रचयिष्यामि धम्मिल्लमेहि मत्पुरतः शुभे । देव्याह न च युक्तं तद्भर्त्रा शुश्रूषणं स्त्रियः ॥२०७॥ केशप्रसाधनकृतावनर्थांतरमापतेत् । केशप्रसाधने देव तत्त्वं सर्वं न चेप्सितम् ॥२०८॥ अथ बंधे कृते पश्चादंसप्रांतप्रमार्जनम् । ततश्चरमसंलग्न केशपुष्पादिमार्जनम् ॥२०६॥ एतस्मिन्वर्तमाने तु महात्मानो यदागमन् । तदा किमुत्तरं वाच्यं तव देवादिंवंदित ॥२१०॥ नायांति चेदथ विभो भीतिर्नाशमुपैष्यति । एवं हि भाषमाणां तां करेणाकृष्य शंकरः ॥२११॥ स्वोर्वोः संस्थापयित्वैव विस्रस्य कचबंधनम् । विस्रज्य च कराभ्यां स त्रसत्सार नखैरपि ॥२१२॥ विष्णुदत्तां पारिजातस्रजं कचगतामपि । कृत्वा धम्मिल्लमकरोदथ मालां करागताम् ॥२१३॥ मल्लिकास्रजमादाय बबंध कचबंधने । कल्पप्रसूनमालां च ब्रह्मदत्तां महेश्वरः ॥२१४॥ पार्वतीनवसने गूढगन्धाढ्ये च समाददात् । अथांसपृष्ठ संलग्ममार्जनं कृतवान् विभुः ॥२१५॥ श्लथन्नीवीरोधो देव्या वस्त्रवेष्टादधोगतः । किमिदं देवि चेत्युक्त्वा नीवीबंधं चकार ह ॥२१६॥


नमस्कार हो । केवल नास्तिक लोगों को प्रवृत्त कराने के लिए (लोकशिक्षणार्थ) यह सब कुछ मैं करता हूँ। हरे ! इस तरह की चेष्टा करके लोगों को दिखाना चाहिए; अन्यथा पापियों की वृद्धि हो जायगी । बस, यही सोचकर मैंने लोकोपकार की दृष्टि से ऐसा किया।" ठीक--यह कह कर हरि ने हर को प्रणाम किया । पश्चात् समस्त देव एवम् ऋषि गौतम के घर आये । सबों ने देव-देव शङ्कर की आराधना की । मुनीश्वर ! उस समय महादेव हनुमान् के साथ गा रहे थे और सब देवादिगण पंचाक्षर मन्त्र (नमःशिवाय) का जप कर रहे थे । अनन्तर शंभु हनुमान् का हाथ पकड़ कर विष्णु के साथ पार्वती के समीप पहुँचे । वहाँ दोनों दम्पति एक शय्या पर आसीन हुए । तब हनुमान् तुंबुरु आदि वाद्यों को बजाते हुए गाने लगे ॥१९९-२०५॥ इधर देव ने पार्वती को संबोधित करते हुए कहा--'कल्याणि ! यहाँ मेरे सामने आओ । मैं तुम्हारा जूड़ा बांधूंगा।' परन्तु देवी ने उत्तर दिया--'न-न-न, पति पत्नी की सेवा करे, यह उचित नहीं । देव ! आप यदि जूड़ा बांधेंगे तो अनर्थ हो जायगा । क्योंकि इस कार्य में विलम्ब होता है । जैसे बालों को संवारना, उनमें लगे पुष्प आदि को हटाना और पुनः पुष्प आदि से उसे सुसज्जित करना होता है । उतने में यदि कोई महात्मा आ जायेंगे तो क्या कहेंगे ? मान लीजिए, कदाचित् कोई न भी आये तो भी तो हम लोगों को उनके आने की शंका बनी ही रहेगी ।, इस प्रकार कहती हुई पार्वती को शङ्कर ने हाथ से खींच कर अपने जंघे पर सुला दिया और उनके बालों को खोल कर अपने हाथों की अँगुलियों एवम् नखों से बिलगाने लगे ॥२०६-२१२॥ पुनः संवार कर विष्णु की दी हुई पारि- जातकुसुम की माला से जूड़ा बांध कर उसमें मालतीमाला तथा ब्रह्मा की दी हुई कल्पप्रसूनमाला भी बांध दी । पुनः कंधे तथा पीठ आदि पर पड़े बालों को झाड़ कर उमा की नीवी को खींचते हुए कहा--'देवि ! यह क्या ?' इतना कह कर नीवी को भी बांध दिया ॥२१३-२१६॥

एकोनाशीतितमोऽध्यायः ६८६ नासाभूषणमेतत्त्वे सत्यमेव वदामि ते । ततः प्राह शिवा शंभुं स्मित्वा पर्वतनंदिनी ॥२१७॥ अहो त्वन्मंदिरे शंभो सर्ववस्तु समृद्धिमत् । पूर्वमेव मया सर्वं ज्ञातप्रायमभूत्किल ॥२१८॥ सर्वद्रविणसंपत्तिर्भूषणैरेवगम्यते । शिरो विभूषितं देव ब्रह्मशीर्षस्य मालया ॥२१९॥ नरकस्रग् तथा माला वक्षःस्थलविभूषणम् । शेषश्च वासुकिश्चैव सविषौ तव कङ्कणौ ॥२२०॥ दिशोऽम्बरं जटा केशा भसितं चांगरागमम् । महोक्षो वाहनं गोत्रं कुलं चाज्ञातमेव च ॥२२१॥ ज्ञायेते पितरौ नैव विरूपाक्षं तथा वपुः । एवं वदन्तीं गिरिजां विष्णुः प्राहातिकोपनः ॥२२२॥ किमर्थं निंदसे देवि देवदेवं जगत्पतिम् । दुष्प्राणा न प्रिया भद्रे तव नूनमसंयमात् ॥२२३॥ यत्रेशानिंदनं भद्रे तत्र नो मरणव्रतम् । इत्युक्तवाथ नखाभ्यां हि हरिश्चेत्तुं शिरो गतः ॥२२४॥ महेशस्तत्करं गृह्य प्राह मा साहसं कृथाः । पार्वतीवचनं सर्वं प्रियं मम न चाप्रियम् ॥२२५॥ ममाप्रियं हृषीकेश कर्तुं यत्किंचिदिष्यते । ओमित्युक्तवाथ भगवांस्तूष्णींभूतोऽभवद्धरिः ॥२२६॥ हनुमानथ देवाय व्यज्ञापयदिदं वचः । अर्थयामि विनिष्कामं मम पूजाव्रतं तथा ॥२२७॥ पूजार्थमप्यहं गच्छे मामनुज्ञातुमर्हसि । तच्छ्रुत्वा शंकरो देवः स्मित्वा प्राह कपीश्वरम् ॥२२८॥ कस्य पूजा क्व वा पूजा किं पुष्पं किं दलं वद । को गुरुः कश्च मंत्रस्ते कीदृशं पूजनं तथा ॥२२९॥ एवं वदति देवेशे हनुमान्नितिसंयुतः । वेपमान समस्तांग स्तोतुमेवं प्रचक्रमे ॥२३०॥ नमो देवाय महते शंकरायामितात्मने । योगिने योगधात्रे च योगिनां गुरवे नमः ॥२३१॥ फिर नासिका भूषण लेकर कहने लगे--'यह तुम्हारी नाक का आभूषण है, मैं सत्य कहता हूँ। इसे पहन लो।' तब पर्वतनन्दिनी शिवा मुस्कराती हुई बोली--'शंभो; आपके घर में किसी वस्तु की कमी नहीं है, यह पहले ही समझ गई थी। आभूषणों से ही तो प्रचुर धन-संपत्ति का पता चलता है। देखिये न, आपका मस्तक ब्रह्ममुण्डमाला से कैसा शोभित हो रहा है। वक्षःस्थल भी तो आपका नरमुण्डमाला से विभूषित है ॥२१७-२१८३॥ अहा ! यह आपके कंगन विषधर शेष तथा वासुकी हैं, वस्त्र दिशायें हैं, अंगराग भस्म है, वाहन गवेन्द्र है, गोत्र- वंश तो अज्ञात ही है। आपके माता-पिता को भी तो कोई नहीं जानता। शरीर में नेत्र भी दो नहीं तीन हैं।, इस तरह, उपहास करती हुई गिरिजा से विष्णु ने क्रोधपूर्वक कहा- देवि ! क्यों तुम देवदेव जगदीश्वर की निन्दा कर रही हो ? भद्रे ! मालूम पड़ता है कि तुम्हें अपने असंयम के कारण स्वकीय प्राण प्रिय नहीं हैं। शुभे ! जहां शंकर की निंदा होती है वहां हमलोगों को मरणव्रत आरम्भकर देना चाहिये । ॥२१९-२२३३॥ इतना कह कर विष्णु अपने नखों से ही उमा का शिर काटने को तैयार हो गये। परन्तु महेश ने उनका हाथ पकड़ लिया और समझाया-'ऐसा साहस मत करो। पार्वती की सभी बातें मुझे प्रिय लगती हैं, अप्रिय नहीं। हृषिकेश! तुम जो कुछ करने जा रहे हो, वही मुझे अप्रिय लग रहा है।' शिव का वचन सुनकर हरि 'अस्तु' कहते हुए चुप हो गये। तब हनुमान् ने महादेव से निवेदन किया--'देव! मैं निष्काम पूजा व्रत करना चाहता हूँ ॥२२४-२२७॥ इस लिये आप आज्ञा प्रदान कीजिये।' यह सुन कर शंकर मन्द हास्य करते हुए कपीश्वर से बोले-'किसकी पूजा करोगे ? कहाँ करोगे ? पत्र-पुष्प क्या होंगे ! गुरु कौन है ? तथा पूजा किस प्रकार की होगी। देवेश की यह बात सुनकर हनुमान् अत्यंत विनयावनत हो गये । उनके समस्त अंग काँपने लगे। तब उन्होंने इस तरह स्तुति करना प्रारंभ किया- "महान् देव, शंकर, अमितात्मा, योगी, योगघाता तथा योगियों के गुरु को नमस्कार है। योग

An exact line-by-line transcription of the Hindi and Sanskrit text in the image:

७०० नारदीयपुराणम् योगगम्याय देवाय ज्ञानिनां पतये नमः । वेदानां पतये तुभ्यं देवानां पतये नमः ॥२३२॥ ध्यानाय ध्यानगम्याय ध्यातॄणां गुरवे नमः । अष्टमूर्ते नमस्तुभ्यं पशूनां पतये नमः ॥२३३॥ अंबकाय त्रिनेत्राय सोमसूर्याग्निरुचक्षुषे । भृङ्गिराजधत्तूरद्रोणपुष्पप्रियस्य ते ॥२३४॥ बृहतीपूगपुन्नागचंपकादिप्रियाय च । नमस्तेऽस्तु नमस्तेऽस्तु भूय एव नमोनमः ॥२३५॥ शिवो हरिमय प्राह मा भैषीर्वद मेऽखिलम् । ततस्त्यक्तत्वा भयं प्राह हनुमान् वाक्यकोविदः ॥२३६॥ शिवलिंगार्चनं कार्यं भस्मोद्धूलितदेहिना । दिवा संपादितैस्तोयैः पुष्पाद्यैरपि तादृशैः ॥२३७॥ देव विज्ञापयिष्यामि शिवपूजाविधिं शुभम् । सायंकाले तु संप्राप्ते अशिरःस्नानमाचरेत् ॥२३८॥ क्षालितं वसनं शुष्कं धृत्वाचम्य त्रिस्सुधीः । अथ भस्म समादाय आग्नेयं स्नानमाचरेत् ॥२३६॥ प्रणवेन समामंत्र्य अष्टवारमथापि वा । पञ्चाक्षरेण मन्त्रेण नाम्ना वा येन केनचित् ॥२४०॥ सप्ताभिमंत्रितं भस्म दर्भपाणिः समाहरेत् । ईशानः सर्वविद्यानामुक्त्वा शिरसि पातयेत् ॥२४१॥ तत्पुरुषाय विद्महे मुखे भस्म प्रसेचयेत् । अघोरेभ्योऽथ घोरेभ्यः भस्म वक्षसि निक्षिपेत् ॥२४२॥ वामदेवाय नमः इति गुह्यस्थाने विनिक्षिपेत् । सद्योजातं प्रपद्याम निक्षिपेदथ पादयोः ॥२४३॥ उद्धूलयेत्समस्तांगं प्रणवेन विचक्षणः । त्रैवर्णिकानामुदितः स्नानादिविधिरुत्तमः ॥२४४॥ शूद्रादीनां प्रवक्ष्यामि यदुक्तं गुरुणा तथा । शिवेति पदमुच्चार्य भस्म संमन्त्रयेत्सुधीः ॥२४५॥ सप्तवारमथादाय शिवायति शिरस्यथ । शंकराय मुख प्रोक्तं सर्वज्ञाय हृदि क्षिपेत् ॥२४६॥ स्थाणवे नम इत्युक्त्वा मुखे चापि स्वयंभुवे । उच्चार्य पादयोः क्षिप्त्वा भस्म शुद्धमतः परम् ॥२४७॥ द्वारा प्राप्य देव, ज्ञानियों के स्वामी, वेदों के पति, देवों के पति, ध्यानरूप ध्यानमग्न तथा ध्यान करने वालों के गुरु को नमस्कार है। अष्टमूर्ते ! आपको नमस्कार है। पशुओं के पति को नमस्कार है। अम्बक तथा त्रिनेत्र को नमस्कार है। सोम, सूर्य तथा अग्निरूप नेत्र वाले, भृंगराज धत्तूर तथा द्रोण पुष्पों के प्रिय और बृहती, पूग, पुन्नाग तथा चंपक आदि के प्रिय को नमस्कार है। आपको नमस्कार है। बार-बार आपको नमस्कार है" ।।२२८-२३५।। इसके बाद शिव ने कपि से कहा—'डर मत करो। मुझे सब कुछ कह डालो।' तब निर्भय होकर वाक्- चतुर हनुमान् बोले--'देव! कल्याण देने वाली शिवपूजा की विधि मैं श्रीमान् से निवेदन करता हूँ। साधक संपूर्ण शरीर में भस्म रमा कर शिवलिंग की अर्चना करे। दिन में जल आदि से पूजन और सायंकाल बिना शिर भिगोये स्नान करके वस्त्र पहन कर सावधानी से तीन बार आचमन करे। तदनन्तर भस्म लेकर आग्नेय स्नान करना चाहिये ।।२३६-२३६।। भस्म को प्रणव से आठ बार आमन्त्रित कर पंचाक्षर मन्त्र या जिस किसी नाम (मन्त्र) से सात बार अभिमन्त्रित करे। फिर हाथ में कुश लेकर 'ईशानः सर्वविद्यानाम्' यह कहते हुए शिर पर भस्म डाले। 'तत्पुरुषायविद्महे' यह पढ़कर मुख में, 'अघोरेभ्योऽथ घोरेभ्यः' यह पढ़ कर छाती में, 'वामदेवाय नमः' यह कह कर गुह्यस्थान में, 'सद्योजातम् प्रपद्यामि' यह कह कर पैरों में और प्रणव का उच्चारण कर संपूर्ण अङ्गों में भस्म लगाये। यह स्नान आदि की विधि तीन वर्णों के लिये उत्तम कही गई है और शूद्र आदि के लिये तो जैसा गुरु ने मुझे बतलाया है, वह मैं निवेदन कर देता हूँ। वे (शूद्र आदि) 'शिव' इस पद का सात बार उच्चारण कर भस्म को अभिमन्त्रित करें। पुनः उसे लेकर 'शिवाय नमः' इसका उच्चारण करते हुए शिर में, 'शंकराय नमः' यह पढ़ते हुए हृदय में, 'सर्वज्ञाय नमः' यह पढ़ते हुए हृदय में, 'स्थाणवे नमः' यह कहते हुए पुनः मुख में 'स्वयंभुवे नमः' यह कहते हुए पैरों में और 'नमः शिवाय' कह कर संपूर्ण अंगों में भस्म लेपे ॥२४०-२४७॥

एकोनाशीतितमोऽध्यायः ७०१ नमः शिवायेत्युच्चार्यं सर्वाङ्गोद्धूलनं स्मृतम् । प्रक्षाल्य हस्तावाचम्य दर्भपाणिः समाहितः ॥२४८॥ दर्भाभावे सुवर्णं स्यात्तदभावे गवालुकाः । तदभावे तु दूर्वाः स्युस्तदभावे तु राजतम् ॥२४६॥ संध्योपास्ति जपं देव्याः कृत्वा देवगृहं व्रजेत् । देववेदीमथो वापि कल्पितं स्थंडिलं तु वा ॥२५०॥ मृण्मयं कल्पितं शुद्धं पद्मादिरचनायुतम् । चातुर्वर्णकरं गैरैश्च श्वेतेनैकेन वा पुनः ॥२५१॥ विचित्राणि च पद्मानि स्वस्तिकावि तथैव च । उत्पलादिगदाशंखत्रिशूलडमरूं स्तथा ॥२५२॥ शरोक्तपंचप्रासादं शिवलिंगमथैव च । सर्वकामफलं वृक्षं कुलकं कोलकं तथा ॥२५३॥ षट्कोणं च त्रिकोणं च नवकोणमथापि वा । कोणे द्वादशकांदोलापादुकाब्यजनानि च ॥२५४॥ चामरच्छत्रयुगलं विष्णुब्रह्मादिकांस्तथा । चूर्णैरिवरचेद्वेद्यां धीमान्देवालयेऽपि वा ॥२५५॥ यत्रापि देवपूजा स्यात् तत्रैव कल्पयेद्बुधः । स्वहस्तरचितं मुख्यं क्रीतं चव तु मध्यमम् ॥२५६॥ याचितं तु कनिष्ठं स्याद्वलात्कारमयोऽधनम् । अर्हेषु यत्त्वनर्हेषु बलात्कारात्तु निष्फलम् ॥२५७॥ रक्तशालिजपाशाणकलमासिरक्तकैः । ततंदुलैर्ब्रीहिमाषोत्थैः कणैश्चैव यथाक्रमम् ॥२५८॥ उत्तमैर्मध्यमैश्चव कनिष्ठैरधमैस्तथा । पद्मादिस्थापनैरेव तत्सम्यग्यागमाचरेत् ॥२५६॥ प्रागुत्तरमुखो वापि यदि वा प्राङ्मुखो भवेत् । आसनं च प्रवक्ष्यामि यथादृष्टं यथा श्रुतम् ॥२६०॥ कौशं चार्मं चैलतल्पे दारवं तालपत्रकम् । कांचनं चैव राजतं ताम्रमेव च ॥२६१॥ गोकरीषाकंजैर्वापि ह्याससनं परिकल्पयेत् । वैयाघ्रं रौरवं चैव हारिणं मार्गमेव च ॥२६२॥ चार्मं चतुर्विधं ज्ञेयमथ बंधुकमेव च । यथासंभवमेतेषु ह्यासनं परिकल्पयेत् ॥२६३॥

भस्मस्नान के उपरान्त साधक हाथ धोकर आचमन कर हाथ में कुश ले समाहितचित्त से संध्योपासन तथा जप करे । यदि कुश न मिले तो सुवर्ण, उसके अभाव में गवालुक (गोरोचन), तदभाव में दूर्वा और उसके भी अभाव में चांदी ग्रहण करे । तदनन्तर देवमंदिर (शिवालय) में जाकर देववेदी का निर्माण करे । वेदी मृत्तिका की होनी चाहिये । उसमें गेरू या किसी श्वेत द्रव्य से कमल आदि का चित्र लिखना चाहिये । अर्थात् तरह-तरह के पद्म, स्वस्तिक, उत्पल, गदा, शंख, त्रिशूल, डमरू, पांच प्रासाद, शिवलिंग, सकल कामना रूपी फल वाला वृक्ष, कुलक, कोलक, षट्कोण, त्रिकोण, नवकोण, द्वादश कोण, दोला, पादुका, व्यजन, चामर, छत्र, विष्णु तथा ब्रह्मा आदि देवों के चित्र लिखे ॥२४८-२५४॥ धीमान् व्यक्ति वेदी, देवालय अथवा जहाँ कहीं देव पूजा करे, वहाँ भी इसी प्रकार रचना करे । अपने हाथ से इसकी रचना करना उत्तम है । द्रव्य देकर दूसरे से कराना मध्यम, मंगनी में कराना कनिष्ठ और बलपूर्वक कराना अधम है । योग्य एवम् अयोग्य कर्मों में बलात्कार करने से कर्म निष्फल हो जाता है । लाल चावल, जपाकुसुम, शाण (?), कलमी धान्य, काले और लाल रंग के चावल और सामान्य धान्य के कणों से क्रमशः याग करना चाहिये । उत्तम, मध्यम, कनिष्ठ और अधम प्रकार के पद्म आदि के स्थापन द्वारा याग का सम्यक् अनुष्ठान करना चाहिए । पूर्व-उत्तर मुंह होकर अथवा पूर्व मुंह होकर कर्म करना चाहिये । अब मैं आसन का विधान, जैसा देखा एवम् सुना है, बतलाता हूँ ॥२५५-२६०॥ कुश, चर्म, वस्त्र, तल्प, दारु, लालपत्र, कंबल, सुवर्ण, चांदी, तांबा, गौ के गोबर तथा आक की लकड़ी का आसन बनाना चाहिये । चर्म चार प्रकार के कहे गये हैं । व्याघ्र चर्म, रुरु चर्म, हरिण चर्म और मृग चर्म से आसन बना सकते हैं । बन्धुक (दपहरिया फूल) के काष्ठ का भी आसन होता है । इन चीजों में से यथासंभव आसन बनाकर उस पर पद्मा-

७०२ नारदीयपुराणम्

कृतपद्मासनो वापि स्वस्तिकासन एव वा । दर्भभस्मसमासीनः प्राणानायम्य वाग्यतः ॥२६४॥ तावत्स देवरूपो ध्यानं जातः समाचरेत् । शिखांते द्वादशांगुल्ये स्थितं सूक्ष्मतनुं शिवम् ॥२६५॥ अंतश्चरंतं भूतेषु गुहायां विश्वतोमुखम् । सर्वारणरसंसंयुक्तमणिमादिगुणान्वितम् ॥२६६॥ ध्यात्वा तं धारयेच्चित्ते तद्दीप्या पूरयेत्तनुम् । तया दीप्या शरीरस्थं पापं नाशमुपागतम् ॥२६७॥ स्वर्णपादेरसंपकार्रक्तं श्वेतं यथा भवेत् । तद्द्वादशदलावृत्तमष्ट पंच त्रिरेव वा ॥२६८॥ परिकल्प्यासनं शुद्धं तत्र लिंगं निधाय च । गुहास्थितं महेशानं लिंगेशं चिंतयेत्तथा ॥२६९॥ शोधिते कलशे तोयं शोधितं गंधवासितन् । सुगन्धपुष्पं निक्षिप्य प्रणवेनाभिमंत्रितम् ॥२७०॥ प्राणायामश्च प्रणवः शूद्रेषु न विधीयते । प्राणायामपदे ध्यानं शिवेत्योंकारसंन्वितम् ॥२७१॥ गन्धपुष्पाक्षतादीनि पूजाद्रव्याणि यानि च । तानि स्थाप्य समीपे तु ततः संकल्पमाचरेत् ॥२७२॥ शिवपूजां करिष्यामि शिवतुष्ट्यर्थमेव च । इति संकल्पयित्वा तु तत आवाहनादिकम् ॥२७३॥ कृत्वा तु स्नानपर्यंतं ततः स्नानं प्रकल्पयेत् । नमस्तेत्यादिमंत्रेण शतरुद्रविधानतः ॥२७४॥ अविच्छिन्ना तु या धारा मुक्तिधारेति कीर्त्तिता । तया यः स्नापयेन्मासं जपन् रुद्रमुखांश्च वा ॥२७५॥ एकवारं त्रिवारं च पंच सप्त नवापि वा । एकादश तथा वारमथैकादशधान्वितम् ॥२७६॥ मुक्तिस्नानमिदं ज्ञेयं मासं मोक्षप्रदायकम् । शैव्या विद्यया स्नानं केवलं प्रणवेन वा ॥२७७॥ मृण्मयैर्नालिकेरस्य शकलैर्रोमभिस्तथा । कांस्येन मुक्ताशुक्त्या च पुष्पादिकेसरेण वा ॥२७८॥ स्नापयेद्देवदेवेशं यथासंभवमीरितैः । शृंगस्य च विधि वक्ष्ये स्नानयोग्यं यथा भवेत् ॥२७९॥


सन या स्वस्तिकासन लगाकर बैठे । कुश तथा भस्म धारण कर वाक्संयमपूर्वक प्राणायाम करे ॥२६१-२६४॥ स्वयं देवरूप बनकर अन्तःकरण में शिव का ध्यान करे । ध्यान इस तरह करे कि मेरी द्वादशांगुलिप्रमाण शिखा के अन्त में सूक्ष्म शरीर वाले, प्राणियों के हृदय में निवास करने वाले, सब ओर मुख वाले, समस्त आभूषणों एवम् अणिमा आदि गुणों से युक्त शंकर अवस्थित हैं। ध्यानोपरान्त चित्त में उनको धारण कर उनके प्रकाश से अपने शरीर को प्रकाशित करे। ऐसा करने से शरीरस्थ पाप नष्ट हो जाता है। पश्चात् सुवर्ण का बारह या आठ या पाँच या तीन पत्र वाला कमल बना कर उस पर शिवलिंग की स्थापना करे । फिर गुहास्थित महेश लिंगेश का ध्यान कर पवित्र घट में सुवासित निर्मल जल तथा सुगंधित पुष्प डाल कर प्रणव से जल को अभि- मंत्रित करे ॥२६५-२७०॥ परन्तु शूद्र प्राणायाम तथा प्रणवोच्चारण न करे। वह प्राणायाम के बदले ध्यान तथा प्रणव के स्थान में 'शिव' पद का उच्चारण करे । गंध, पुष्प, अक्षत आदि पूजाद्रव्यों को लिंग के समीप रखकर संकल्प करे कि मैं शंकर की प्रसन्नता के लिये शिवपूजा करूंगा। संकल्प करने के उपरान्त आवाहन आदि करके "नमस्ते" इत्यादि मंत्र से शतरुद्री विधान के अनुसार स्नपन करे । जलधारा अविच्छिन्न होनी चाहिये । ऐसी ही धारा मुक्तिधारा कहलाती है । उसी धारा से शतरुद्रीपाठ करते हुए एक मास तक शिव को स्नान कराये । एक बार या तीन बार या पाँच बार या सात बार या नौ बार या ग्यारह बार स्नान कराने का ही नाम मुक्तिस्नान है । एक मास तक ऐसा करने से मोक्ष मिलता है ! स्नान शिव मन्त्र या केवल प्रणव से ही कराना चाहिये । मिट्टी, नारियल, काँसा, मोती तथा सीप के पात्र से पुष्प तथा केसर के साथ महेश का स्नपन करे ॥२७१-२७८१/२॥ अब मैं शृंग का विधान बतलाता हूँ, जिससे समुचित प्रकार से शिव को स्नान कराया जा सकता है ।

पूर्वमंतस्तु संशोध्य बहिरंतस्तु शोधयेत् । सुस्निग्धं लघु कृत्वाथ नांगं छिद्यात्कथंचन ॥२८०॥ नीचैकदेशविध्यस्तद्वारद्रोण्या सुहृत्तया । कृशानुयुक्तं स्नानं तु देवाय परिकल्पयेत् ॥२८१॥ एवं गवयश्रृंगस्य जलपूर्तिरथोच्यते । द्वारे निषिद्धलोहार्द्धसंधिद्वारासमन्विते ॥२८२॥ योगवक्रं नागदंडं नागाकारं प्रकल्पयेत् । फलस्थाने तु चषकं दंडेने समरंध्रकम् ॥२८३॥ तत्रैव पातयेत्तोयं मूर्द्धयंत्रघटे स्थितम् । पातयेदथ वाम्येन वामेनैव करेण वा ॥२८४॥ मुक्तिधारा कृता तेन पवित्रं पापनाशनम् । एवं संस्थाप्य देवेशं पंचगव्यैस्तथैव च ॥२८५॥ पंचामृतैरथ स्नाप्य मधुरत्रितयेन च । विभूष्य भूषणैर्देवं पुनः स्नाप्य महेश्वरम् ॥२८६॥ शीतोपचारं कृत्वाथ तत आचमनादिकम् । वस्त्रं तथोपवीतं च गंधद्रव्यकमेव च ॥२८७॥ कर्पूरमगरुं चापि पाटीरमथवा भवेत् । उभयमिश्रितं चापि शिवलिंगं प्रपूजयेत् । कृत्स्नं पीठं गंधपूर्णं यद्वा विभवसारतः । तूष्णीमथोपचारं वा कालीयं पुष्पमेव च ॥२८८॥ श्रीपत्रमरुचित्याज्यं यथाशक्त्यखिलं यथा । अनेकद्रव्यधूपं च गुग्गुलं केवलं तथा ॥२८९॥ कपिलाघृतसंयुक्तं सर्वधूपं प्रशस्यते । धूपं दत्वा यथाशक्ति कपिलाघृतदीपकान् ॥२९०॥ अथवा पूजामात्रेण दीपान्दत्त्वोपहारकम् । नैवेद्यमपूपन्तं च दत्त्वा पुष्पसमन्वितम् ॥२९१॥ मुखशुद्धिं ततः कृत्वा दत्वा तांबूलमादरात् । प्रदक्षिणनमस्कारौ पूजैवं हि समाप्यते ॥२९२॥ गीत्यंगपंचकं पश्चात्तानि विज्ञापयामि ते । गीतिर्वाद्यं पुराणं च नृत्यं हासोक्तिरेव च ॥२९३॥ नीराजनं च पुष्पाणामंजलिश्वाखिलार्पणम् । क्षमापनं चोद्वसनं प्रोक्तं पंचोपचारकम् ॥२९४॥

श्रृंग के भीतर तथा बाहर अच्छी तरह साफ कर उसे चिकना बनाये । वह कटा-फटा नहीं होना चाहिए । उसका निचला भाग ऐसा बनाया जाय, जिससे जल की सूक्ष्मधारा अविच्छिन्न गति से गिरे । पहिले हाथ में कुश लेकर तब शंकर को स्नान कराना चाहिये । इस प्रकार नीलगाय के नर के सींग का बना श्रृङ्ग जल-पूर्ति के लिए कहा गया है । उस श्रृङ्ग के मुखभाग में तथा जोड़ों में वैध धातु को मढ़ देना चाहिए । उस श्रृङ्ग को टेढ़ा, नागदंडाकार या नागाकार बनाना चाहिए । उसका अग्रभाग प्याले की तरह हो और दंड के अन्त में छिद्र हो । उसी छिद्र के द्वारा शिवलिंग के ऊपर स्थापित यंत्र-घट के जल को गिरावे । उस श्रृङ्ग को बायें हाथ या दाहिने हाथ से पकड़कर जल गिराना चाहिए । जो शंकर को मुक्तिधारा (अर्थात् मुक्तिस्नान) कराता है वह पवित्र एवम् पाप- रहित हो जाता है ॥२७९-२८४३॥ देवेश को पंचगव्य, पंचामृत तथा त्रिमधुरयुक्त जल से नहलाकर आभूषणों से विभूषित करे । पुनः स्नान तथा आचमन आदि कराकर वस्त्र, यज्ञोपवीत, सुगंधित द्रव्य, कर्पूर, अगर या चंदन या दोनों से शिवलिंग की पूजा करे । संपूर्ण पीठ को सुवासित करके पूजन करना चाहिये । अथवा अपने सामर्थ्य के अनुसार अर्चना करे । चुपचाप या मंत्रपूर्वक कालीय पुष्प, बिल्वपत्र तथा कुरवक-पुष्पों की राशि, घी, अनेक द्रव्यों का बना धूप तथा केवल गुग्गुल समर्पण करे । कपिला गौ के घी से मिश्रित धूप सर्वोत्तम माना जाता है । यथाशक्ति धूप देकर कपिलाघृतपूर्ण दीप समर्पित करे । तदनन्तर उपहार, नैवेद्य तथा पुष्प समर्पण कर मुखशुद्धि करने के लिये तांबूल अर्पित करे । फिर प्रदक्षिणा तथा नमस्कार करके पूजा समाप्त करे ॥२८५- २९२॥ पश्चात् पांच अंगों से युक्त संगीत करना चाहिये । गीति, वाद्य, पुराण, नृत्य तथा हास्योक्ति- ये पाँचों गीत्यंग कहलाते हैं । नीराजन, पुष्पांजलि, सर्वसमर्पण, क्षमाप्रार्थना तथा उद्धसन-ये पाँचों उपचार

७०४ नारदीयपुराणम् भूषणं च तथा छत्रं चामरव्यजने अपि । उपवीतं च कथं षोडशोपचारकान् ॥२६५॥ द्वात्रिंशदुपचारैस्तु यः समाराधयेच्छिवम् । एकेनाह्ना समस्तानां पातकानां क्षयो भवेत् ॥२६६॥ एतच्छ्रुत्वा हनुमतो वचनं प्राह शंकरः । एवमेतत्कपिश्रेष्ठ यदुक्तं पूजनं मम ॥२६७॥ सारभूतमहं तुभ्यमुपदेश्यामि सांप्रतम् । आराधनं यथा लिंगे विस्तरेण त्वयोदितम् ॥२६८॥ मत्पादयुगलं प्रार्च्य पूजाफलमवाप्नुहि । ततः प्राह कपिश्रेष्ठो देवदेवमुमापतिम् ॥२६९॥ गुरुणालिंगपूजैव नियता परिकल्पिता । तां करोमि पुरा देव पश्चात्त्वत्पादपूजनम् ॥३००॥ इत्युक्त्वेशं नमस्कृत्य शिवलिंगार्चनाय च । सरसस्तीरमागत्य कृत्वा सैकतवेदिकाम् ॥३०१॥ तालपत्रैर्विरचितमासनं पर्यकल्पयत् । प्रक्षाल्य पादौ हस्तौ च समाचम्य समाहितः ॥३०२॥ भस्मस्नानमथो चक्रे पुनराचम्य वाग्यतः । देववेद्यामथो चक्रे पद्मं च सुमनोहरम् ॥३०३॥ अनंतरं तालपत्रे पद्मासनगतः कपिः । प्राणानायम्य संन्यस्य शुक्लध्यानसमन्वितः ॥३०४॥ प्रणम्य गुरुमोशानं जपन्नासीदतः परम् । अथ देवार्चनं कर्तुं यत्नमास्थितवान्कपिः ॥३०५॥ पलाशपत्रपुटकद्वयानीतजलं शुचि । शिरः कमंडलुगतं निधायाग्निनिमंत्रितम् ॥३०६॥ आवाहनादि कृत्वार्थ स्नानपर्यंतमेव च । अथ स्नापयितुं देवमादाय करसंपुटे ॥३०७॥ कृत्वा निरीक्षणं देवपीठं नो दृष्टवान्कपिः । लिङ्गमात्रं करगतं दृष्ट्वा भीतिसमन्वितः ॥३०८॥ इदमाह महायोगी किंवा पापं मया कृतम् । यदेतत्पीठरहितं शिवलिंगं करस्थितम् ॥३०९॥ ममाद्य मरणं सिद्धं न पीठं चागमिष्यति । अथ रुद्रं जपिष्यामि तदायाति महेश्वरः ॥३१०॥ कहलाते हैं । भूषण, छत्र, चामर, व्यजन, यज्ञोपवीत तथा दास्यभाव—ये भी पूजोपचार हैं। इस तरह सोलह उपचारों से पूजा करनी चाहिये । जो व्यक्ति बत्तीस उपचारों से शिव की अर्चना करता है, उसके समस्त पाप एक ही दिन में नष्ट हो जाते हैं ॥२९३-२९६॥” हनुमान् की यह बात सुनकर शंकर ने कहा—'कपिवर ! जो तुमने पूजा का प्रकार निवेदन किया है, उसका निचोड़ मैं तुम्हें कह देता हूँ, देखो, तुमने विस्तारपूर्वक लिंगपूजा का जितना वर्णन किया है, उतना फल तो तुम मेरे पादपूजन से भी प्राप्त कर सकते हो । देवेश्वर उमापति की बात सुनकर कपिश्रेष्ठ हनुमान् ने कहा—'परन्तु गुरु ने मुझे लिंगपूजा ही करने को कहा है। देव ! इसलिये मैं पहिले लिंगपूजा कर लेता हूँ पश्चात् आपके चरणों की अर्चा करूँगा । इतना कहकर महेश को नमस्कार करके शिवलिंगार्चन के लिये पवन- नन्दन सरस्वती नदी के तट पर पहुँचे । वहाँ बालू की वेदिका बना कर तालपत्र का आसन बनाया । हाथ-पैर धो आचमन करके सावधानी से भस्मस्नान किया । पुनः वाक्संयमपूर्वक देववेदी में सुमनोहर पद्म की रचना कर तालपत्र के आसन पर बैठ कर प्राणायामपूर्वक ईश के शुक्ल रूप का ध्यान किया । अनन्तर गुरु महादेव को प्रणाम कर मंत्र जप करके देवार्चन करने के लिये कपि उद्यत हुए ॥२६७-३०५॥ पलाशपत्रों के बने दो पुटकों (दोना) में शुद्ध जल लाकर उसे अभिमंत्रित करके कमंडलु में रखा तथा अपने मस्तक को सिक्त किया । पश्चात् शिवलिंग को स्नान कराने के लिये अपने हाथ में लिया । परन्तु लिंग का पीठ कपि को नहीं दिखाई पड़ा । इससे वे बहुत चिन्तित हुए और कहने लगे—'हाय ! मैंने कौन-सा पाप किया, जिससे पीठ रहित शिव- लिंग मेरे हाथ में पड़ा ? यदि पीठ नहीं मिलेगा तो आज मेरी मृत्यु निश्चित है । अच्छा ! मैं रुद्र का जप करता हूँ, इससे संभवतः आ जाय ।' मन में ऐसा निश्चय करके वे शतरुद्रीपाठ करने लगे ॥३०६-३१०॥

एकोनाशीतितमोऽध्यायः ७०५ इति निश्चित्य मनसा जजाप शतरुद्रियम् । यदा तु न समायातो महेशोऽथ कपीश्वरः ॥३११॥ रुद्रं न्यपातयद्भूभौ वीरभद्रः समागतः । किमर्थं रुद्यते भद्र रुदिते कारणं वद ॥३१२॥ तच्छ्रुत्वा प्राह हनुमान्वीरभद्रं मनोगतम् । पीठहीनमिदं लिंगं पश्य मे पापसंचयम् ॥३१३॥ वीरभद्रस्ततः प्राह श्रुत्वा कपिसमीरितम् । यदि नायाति पीठं ते लिंगे मा साहसं कुरु ॥३१४॥ दाहयिष्याम्यहं लोकान्यदि नायाति पीठकम् । पश्य दर्शय मे लिंगं पीठं चात्रागतं न वा ॥३१५॥ अथ दृष्ट्वा वीरभद्रो लिंगे पीठमनागतम् । दग्धुकामोऽखिलाँल्लोकान्वीरभद्रः प्रतापवान् ॥३१६॥ अनलं भुवि चिक्षेप क्षणाद्दग्धा मही तदा । अथ सप्ततलान्दग्ध्वा पुनरूर्ध्वमवर्ततं ॥३१७॥ पञ्चोर्ध्वलोकानदहज्जनलोकनिवासिनः । ललाटनेत्रसंसूतं नखेनादाय चानलम् ॥३१८॥ जंबीरफलसंकाशं कृत्वा करतले विभुः । तपः सत्यं च संदग्धुमुद्यतोऽभून्मुनीश्वरः ॥३१९॥ ततस्तु मुनयो दृष्ट्वा तपोलोकनिवासिनः । दग्धुकामं वीरभद्रं गौतमाश्रममागताः ॥३२०॥ न दृष्ट्वा तत्र देवेशं शंकरं स्वात्मनि स्थितम् । अस्तुवन्भक्तियुक्ताः स्तोत्रैर्वेदसमुद्भवैः ॥३२१॥ ओं वेदवेद्याय देवाय तस्मै शुद्धप्रभाचिन्त्यरूपाय कस्मै । ब्रह्माद्यधीशाय सृष्ट्यादिकर्त्रे विष्णुप्रियायार्तिहृदेंतकर्त्रे ॥३२२॥ नमस्तेऽखिलाधीश्वरायांबराय नमस्ते चरस्थावर व्यापकाय । नमो वेदगुह्याय भक्तिप्रियाय नमः पाकभोक्त्रे मखेशाय तुभ्यम् ॥३२३॥

परन्तु ऐसा करने पर भी जब पीठ नहीं आया तब कपीश्वर ने लिंग को भूमि पर रख दिया। रखते ही वीरभद्र आ धमके और पूछने लगे- 'भद्र ! क्यों तुम रो रहे हो ? रोने का कारण बतलाओ।' यह सुनकर हनुमान् ने वीरभद्र से अपना अभिप्राय यों व्यक्त किया कि मैं बड़ा पापो हूँ। इसी कारण यह लिंग पीठहीन हो गया है। तब वीरभद्र कपि की बात सुनकर कहने लगे- 'यदि पीठ नहीं आता है तो लिंग का पूजन मत करो। यदि यही होगा तो मैं संपूर्ण ब्रह्माण्ड को जला दूंगा। तुम देखो, ओर मुझे दिखाओ कि पीठ अब तक आया है कि नहीं।' इतना कहकर वीरभद्र ने लिग को देखा; किन्तु पीठ नहीं आया था। तब प्रतापो वीरभद्र निखिल लोकों को जला डालने की इच्छा से पृथ्वी पर अग्नि प्रक्षेप किया। क्षण भर में पृथ्वी जल गई। सातों तलों (पाताल आदि) को जला कर वह अगिन ऊपर के लोकों को जलाने लगी ॥३११-३१५॥ जब पाँच ऊर्ध्व लोक तथा जन लोक निवासी जल चुके तब शक्तिमान् वीरभद्र अपने ललाटस्थ नेत्र से उद्भूत अग्नि को नख से तोड़-तोड़ कर नींबू के बराबर बना दिया और उससे सत्यलोक को दग्ध करना चाहा। तब तपोलोकनिवासी मुनिगण वीरभद्र की यह इच्छा जानकर गौतमाश्रम में पहुँचे। परन्तु वहाँ शंकर को न देखकर वे अपने हृदस्थित विभु की भक्तिपूर्वक वेदमूलक स्तोत्रों से स्तुति करने लगे- "वेदों से जानने योग्य, शुद्ध प्रभा के तुल्य तथा अचिन्त्यरूप देव को नमस्कार है। ब्रह्मा आदि के अधीश, सृष्टि आदि के कर्ता, विष्णु के प्रिय, अतिनाशक, संहारकारक, सब के अधीश्वर दिगंबर को नमस्कार है। चराचर में व्याप्त रहने वाले देव को नमस्कार है। वेदों में अप्रमेय कहे जाने वाले भक्तप्रिय को नमस्कार है। हविर्पाकभोक्ता यज्ञेश को नमस्कार है। शिव, आदिदेव, व्यालरूपी यज्ञोपवीत के धारण करने वाले को नमस्कार है। चन्द्रधारी, वेदमूति तथा कालनाथ को नमस्कार है। पृथ्वी, वायु, आकाश, जल, चंद्र, अग्नि, प्रभा तथा मंडल रूप आठ मूर्तियों को धारण करने वाले, कल्याण रूप, अकल्याण का नाश करने वाले, वीर को नमस्कार है। पूज्य जगन्नाथ सदा मेरे ऊपर ८६ ना० पु०

७०६ नारदीयपुराणम् नमस्ते शिवायादिदेवाय कुर्मो नमो व्यालयज्ञोपवीतप्रधर्त्रे । नमस्ते सुराविन्दुवर्षार्पनाय त्रयीमूर्तये कालकालाय नाथ ॥३२४॥ धरित्रीमरुद्व्योमतोयेन्दुवह्निप्रभामंडलात्माष्टधाम्नेतिधत्रे । शिवायाशिवघ्नायवीराय भूयात्सदा नः प्रसन्नो जगन्नाथकेज्यः ॥३२५॥ कलानाथभालाय आत्मा महात्मा मनो ह्यप्रयानो निरूप्यो न वाग्भिः । जगज्जाड्यविध्वंसनो भुक्तिमुक्तिप्रदः स्तात्प्रसन्नः सदा शुद्धकीर्तिः ॥३२६॥ यतः संप्रसूतं जगज्जातमीशात्स्थितं येन रक्षावता भावितं च । लयं यास्यते यत्र वाचां विदूरे स वै नः प्रसन्नोऽस्तु कालत्रयात्मा ॥३२७॥ यदादिं च मध्यं तथांतं न केऽपि विजानन्ति विज्ञा अपि स्वानुमानाः । स वै सर्वमूर्तिः सदा नो विभूत्यै प्रसन्नोऽस्तु किं ज्ञापयामोऽत्र कृत्यम् ॥३२८॥ एतां स्तुतिमथाकर्ण्य भगनेत्रप्रदः शिवः । विष्णुमाह मुनीनेतानानयस्व मदंतिकम् ॥३२६॥ अथ विष्णुः समागत्य तपोलोकनिवासिनः । मुनीन्सांत्वय्य विश्वेशं दर्शयामास शंकरम् ॥३३०॥ तानाह शंकरो वाक्यं किमर्थं यूयमागताः । तपो लोकाद्भूमिकों मुनयो मुक्तकिल्बिषाः ॥३३१॥ तच्छ्रुत्वा शूलिनो वाक्यं प्रोचुस्ते मुनिसत्तमाः । देव द्वादशलोकानां दृश्यंते भस्मराशयः ॥३३२॥ स्थितमेकं वनमिदं पश्य तल्लोकसंक्षयम् । तच्छ्रुत्वा गिरिशः प्राह तान्मुनीनूर्ध्वरेतसः ॥३३३॥ भूर्लोकस्य तु संदाहे पातालानां तथैव च । सन्देहो नास्ति मुनयः स्थितानां नो रहःस्थले ॥३३४॥ ऊर्ध्वपंचकलोकानां दाहे संवेह एव नः । कथमंगारवृष्टिश्च कथं नो वा महाध्वनिः ॥३३५॥ तदाकर्ण्य विभोर्वाक्यं शंकरस्य मुनीश्वराः । प्रोचुः प्रांजलयो देवं बह्मादिसुरसंगतम् ॥३३६॥ भीतिरस्माकमधुना वर्तते वीरभद्रतः । स एवांगारवृष्टिं च पिपासुरपिवद्विभोः ॥३३७॥ प्रसन्न हों। ललाट पर इन्दु धारण करने वाले, आत्मा एवम् महात्मस्वरूप, मन से परे, वाणी से अनिर्वचनीय, जगत् की जड़ता के विध्वंसक, भुक्तिमुक्तिदायक और विमल यश वाले देव सदा हम पर प्रसन्न हों। जिनसे संसार की उत्पत्ति, स्थिति तथा प्रलय होता है और जो वाचामगोचर हैं, वे त्रिकालात्मा देव हम पर प्रसन्न हों। जिनके आदि, अन्त तथा मध्य को कोई नहीं जानता तथा विज्ञ पुरुष भी जिनके विषय में अपना अनुमान ही लगाते हैं, वे सर्वमूर्ति देव हमें प्रसन्न होकर ऐश्वर्य प्रदान करें, और हम क्या निवेदन करें ॥३१६-३२८॥ इस स्तुति को सुन कर भग देवता को नेत्र देने वाले शिव विष्णु से बोले- 'इन मुनियों को मेरे समीप ले आओ।' तब केशव तपोलोक निवासी मुनियों को सान्त्वना देते हुए ले आये और विश्वेश शंकर का दर्शन करा दिया। शंकर ने उनसे पूछा 'निष्पाप मुनियो ! आपलोग किस लिये तपोलोक से भूमिलोक में पधारे हैं? शंभु की बात सुन कर मुनिवरों ने उत्तर दिया--'देव ! बारह लोक तो भस्मसात् हो गये। एक हमारा ही लोक बच गया है। वह भी अब नष्ट होने वाला है।' यह सुन कर गिरीश ने उन ऊर्ध्वरेता मुनियों से कहा- 'भूलोक तथा पातालों का दाह हो सकता है, इसमें मुझे सन्देह नहीं है, पर ऊपरवाले पाँच लोकों के दग्ध होने में मुझे सन्देह हो रहा है। वहाँ कैसे अग्निवृष्टि तथा महाशब्द हो सकता है !? विभु शंकर की बात सुन कर मुनीश्वरों ने हाथ जोड़ कर ब्रह्मा आदि सहित महादेव से कहा-'भगवन् ! हमें डर तो वीरभद्र से हो रहा है। वे ही इस अग्निवृष्टि के उत्पादक हैं।' तब पशुपति ने वीरभद्र को बुलाकर पूछा-'क्या यह बात ठीक है ?' वीर ने उत्तर दिया

यहाँ प्रस्तुत पृष्ठ का संपूर्ण एवं यथावत् लिप्यंतरण है:

एकोनाशीतितमोऽध्यायः [दाएँ पृष्ठ संख्या: ७०७] देवोऽथ वीरमाहूय किं वीरेत्यब्रवीद्वचः । वीरोऽप्याह कपेर्लिंगे पीठाभावादिदं कृतम् ॥३३८॥ तच्छ्रुत्वाऽह शिवो देवो मुनींस्तान्भयविह्वलान् । कपेश्चित्तं परिज्ञातुं मया कृतमिदं द्विजाः ॥३३९॥ मा भैष्ट भवतां सौख्यं सदा संपादयाम्यहम् । इत्युक्त्वा तु यथापूर्वं देवदेवः कृपानिधिः ॥३४०॥ दधानप्यखिलाँल्लोकान्पूर्वतः शोभनान्विभुः । कल्पयामास विश्वात्मा वीरभद्रमथाब्रवीत् ॥३४१॥ साधु वत्स यतो भद्रं भक्तानामीहसे सदा । ततस्ते विपुला कीर्तिर्लोके स्थास्यति शाश्वती ॥३४२॥ इत्युक्त्वालिङ्ग्य शिरसि समाघ्राय महेश्वरः । तांबूलं वीरभद्राय दत्तवान्प्रीतमानसः ॥३४३॥ अथासौ हनुमानीशपूजनं कृतवान्यथा । समाप्तायां तु पूजायां हनुमान्प्रीतमानसः ॥३४४॥ एकं वनचरं तत्र गंधर्वं सविपंचकम् । ददर्श तमथाभ्याह वीणा मे दीयतामिति ॥३४५॥ गंधर्वोऽप्याह न मया त्याज्या वीणा प्रिया मम । ममापीष्टेह गंधर्व वीणेत्याह कपीश्वरः ॥३४६॥ यदा न दत्ते गंधर्वो वल्लकीं कपये प्रियाम् । तदा मुष्टिप्रहारेण गंधर्वः पातितः क्षितौ ॥३४७॥ वीणामादाय महतीं स्वरतंतुसमन्विताम् । हनुमान्वानरश्रेष्ठो गायन्रागाञ्छिवांतिकम् ॥३४८॥ ततो गानेन महता प्रसाद्य जगदीश्वरम् । बृहतीकुसुमैः शुद्धैर्देवपादावपूजयत् ॥३४९॥ ततः प्रसन्नो विश्वात्मा मुनीनां सन्निधौ तदा । दैत्यानां देवतानां च नृपाणां शंकरोऽपि च ॥३५०॥ तस्मै वरमथ प्रादात्कल्पांतं जीवितं पुनः । समुद्रलंघनं शक्ति शास्त्रज्ञत्वं बलोन्नतिम् ॥३५१॥ एवं दत्तं वरं प्राप्य महेशेन महात्मना । प्रत्यक्षं मम विप्रेंद्र हनुमान्हर्षमागतः ॥३५२॥ समस्तभूषासुविभूषितांगः स्वदीप्तिमंदीकृतदेवदीप्तिः । प्रसन्नमूर्तिस्तरुणः शिवांशः संभावयामास समस्तदेवान् ॥३५३॥ आज्ञप्तो हनुमांस्तत्र मत्सेवाये मुनीश्वरः । महेशेनाहमप्येनं शशिमौलिमवैमि च ॥३५४॥


[हिन्दी अनुवाद]

'हाँ, कपि को लिंगपीठ न मिलने के कारण मैंने ऐसा किया है।' ॥३२९-३३८॥ वीर की बात सुन कर भग- वान् शंकर ने भयविह्वल मुनियों से कहा—'द्विजगण ! कपि की परीक्षा करने के लिये मैंने ऐसा किया। आप लोग डर मत करें। आपलोगों को मैं सदा आनन्दित रखूंगा।' इतना कह कर कृपानिधि एवम् विश्वात्मा शंकर ने निखिल लोकों को यथापूर्व सुशोभित कर दिया। पुनः वीरभद्र से कहा 'वत्स ! साधुवाद ! तुम सदा मेरे भक्तों का हित चाहते हो। इसलिये लोक में तुम्हारी विपुल एवम् शाश्वती कीर्ति रहेगी।' यह कह कर महेश्वर ने वीरभद्र का आलिंगन करते हुए मस्तक संघा तथा हर्षित मन से उन्हें तांबूल दिया। तब हनुमान् ने शिवलिंग की पूजा की। पूजा समाप्ति के बाद प्रसन्नचित्त हनुमान् ने वीणा बजाते हुए एक गंधर्व को देखकर उससे वीणा मांगी, परन्तु गंधर्व ने उत्तर दिया 'नहीं, मैं वीणा नहीं दे सकता। यह मुझे बहुत प्रिय है।' जब गंधर्व ने कपिश्रेष्ठ हनुमान् को अपनी प्रिय वीणा नहीं दी तब उन्होंने मुष्टिप्रहार से उसे निहत कर पृथ्वी पर गिरा दिया और स्वरतन्तुयुक्त वीणा लेकर गाते हुए शिव के समीप पहुँचे ॥३३९-३४७॥ वहाँ महासंगीत से जगदीश्वर को प्रसन्न कर बृहती वृक्ष के कुसुमों से शिव के चरणों की पूजा की। तब प्रसन्न होकर शिवात्मा शंकर मुनियों, दैत्यों, देवताओं तथा नृपों के समक्ष हनुमान् को वर दिया कि 'तुम कल्पांत तक जीवित रहो, समुद्र लांघने का सामर्थ्य, शास्त्रज्ञता तथा बलोन्नति तुम्हें प्राप्त हो ॥३३९-३५१॥" विप्रवर ! इस प्रकार महात्मा महेश से वर प्राप्त कर मेरे सामने ही हनुमान् आनन्द से विभोर हो गया। वह प्रसन्नमूर्ति तरुण हनुमान्, जो शिव का अंश ही है, अपनी कान्ति से देवगणों की प्रभा को मन्द करते हुए संपूर्ण अङ्गों में आभूषण धारण कर अत्यन्त सुशोभित हुआ। अनन्तर शङ्कर ने उसे मेरी सेवा करने की

७०८ नारदीयपुराणम् किं बहुक्तेन विप्रर्षे यादृशो वानरेश्वरः । बुद्धौ न्याये च वै धैर्ये तादृगन्योऽस्ति न क्वचित् ॥३५५॥ इति ते सर्वमाख्यातं चरितं पापनाशनम् । पठतां शृण्वतां चैव गच्छ विप्र यथासुखम् ॥३५६॥ तच्छ्रुत्वा रामभद्रस्य रघुनाथस्य धीमतः । वचनं दक्षिणीकृत्य नत्वा चागां यथागतः ॥३५७॥ एतत्सर्वमभिहितं विप्र चरितं च हनूमतः । सुखदं मोक्षदं सारं किमन्यच्छ्रोतुमिच्छसि ॥३५८॥ इति श्रीबृहन्नारदीयपुराणे पूर्वभागे बृहदुपाख्याने तृतीयपादे हनुमच्चरितं नाम एकोनाशीतितमोऽध्यायः ॥७९॥ अशीतितमोऽध्यायः सूत उवाच श्रुत्वा तु नारदो विप्राः कुमारवचनं मुनिः । यत्पप्रच्छ पुनस्तच्च युष्मभ्यं प्रवदाम्यहम् ॥१॥ कार्तवीर्यस्य कवचं तथा हनुमतोऽपि च । चरितं च महत्पुण्यं श्रुत्वा भूयोऽब्रवीद्वचः ॥२॥ नारद उवाच साधु साधु मुनिश्रेष्ठ त्वयातिकरुणात्मना । श्रावितं चरितं पुण्यं शिवस्य च हनूमतः ॥३॥ आज्ञा दी। मुनीश्वर ! तब से मैं पवननन्दन को शिव की ही तरह मानता हूँ । विप्रर्षे ! बुद्धि, न्यास तथा धैर्य में जैसा हनुमान् है वैसा कहीं कोई नहीं है । यह संपूर्ण चरित्र, जिसके पढ़ने-सुनने से पापों का क्षय होता है, मैंने वर्णन कर दिया । अब आप सुखपूर्वक प्रस्थान कीजिए ॥३५२-३५६॥” धीमान् रघुकुलनायक रामचन्द्र का यह वचन सुनकर मैं प्रदक्षिणापूर्वक प्रणाम करके चल पड़ा । विप्र ! यह हनुमान् का सुख तथा मोक्ष देने वाला चरित्र तुम्हें सुना दिया । अब बोलो, दूसरा क्या सुनना चाहते हो ? ॥३५७-३५८॥ श्री नारदीयपुराण के पूर्वार्ध में बृहदुपाख्यानयुक्त तृतीय पाद में हनुमच्चरित्र वर्णन नामक उन्यासीवाँ अध्याय समाप्त ॥७९॥ अध्याय ८० श्रीकृष्ण-सम्बन्धी मंत्रों की अनुष्ठानविधि सूतजी बोले-विप्रवृन्द ! सनत्कुमार की बात सुनकर मुनि नारद ने पुनः जो प्रश्न किया, वह मैं आप लोगों को बता देता हूँ । कार्तवीर्य तथा हनुमान् का कवच एवम् पुण्यदायक चरित्र सुनकर नारद ने यह कहा- नारद बोले-मुनिश्रेष्ठ ! आप अत्यन्त कृपालु हैं । आपने जो शिव तथा हनुमान् का पवित्र चरित्र

अशीतितमोऽध्यायः ७०६ तन्त्रस्यास्य क्रमप्राप्तं कथनीयं च यत्त्वया । तत्प्रब्रूहि महाभाग किं पृष्ट्वान्यद्विदांवर ॥४॥ सनत्कुमार उवाच अथ वक्ष्ये कृष्णमंत्रान्भुक्तिमुक्तिफलप्रदान् । ब्रह्माद्या यान्समाराध्य सृष्ट्यादिकरणे क्षमाः ॥५॥ कामः कृष्णपदं ङेन्तं गोविंदं च तथाविधम् । गोपीजनपदं पश्चाद्वल्लभायाग्निसुंदरी ॥६॥ अष्टादशार्णो मंत्रोऽयं दुर्गाधिष्ठातृदैवतः । नारदोऽस्य मुनिश्चंदो गायत्री देवतां पुनः ॥७॥ श्रीकृष्णः परमात्मा च कामो बीजं प्रकीर्तितम् । स्वाहा शक्तिर्नियोगस्तु चतुर्वर्गप्रसिद्धये ॥८॥ ऋषिं शिरसि वक्त्रे तु छंदश्च हृदि देवताम् । गुह्ये बीजं पदोः शक्ति न्यसेत्साधकत्तमः ॥६॥ युगवेदाब्धिनिगमैर्द्वाभ्यां वर्णैर्मनूद्भवैः । पंचांगानि प्रविन्स्य तत्त्वन्यासं समाचरेत् ॥१०॥ हृदंतिमादिकांतार्णमपराद्यानि चात्मने । मद्यंतानि च तत्त्वानि जीवाद्यानि न्यसेत्क्रमात् ॥११॥ जीवं प्राणं मतिमहंकारं मनस्तथैव च । शब्दं स्पर्श रूपरसौ गंधं श्रोत्रं त्वचं तथा ॥१२॥ नेत्रं च रसनां घ्राणं वाचं पाणि पदेंद्रियम् । पायुं शिश्नमथाकाशं वायुं वह्नि जलं महीम् ॥१३॥ जीवं प्राणं च सर्वांगे मत्यादित्रितयं हृदि । मूर्द्धास्यहृद्गुह्यपादेष्वथ शब्दादिकान्न्यसेत् ॥१४॥ कर्णादिस्वस्वस्थानेषु श्रोत्रादीनींद्रियाणि च । तथा वागादींद्रियाणि स्वस्वस्थानेषु विन्यसेत् ॥१५॥ मूर्द्धास्यहृद्गुह्यपादेष्वाकाशादीन्न्सेत्ततः । हृत्पुंडरीकमर्केंदुर्वह्निविबान्व्यनुक्रमात् ॥१६॥ द्विरष्टहृष्टदशकलान्याप्तानि च तथा मतः । भूताष्टांगाक्षिपदगैर्वर्णैः प्राग्विन्न्यसेद्धृदि ॥१७॥ सुनाया वह मुझे अतीव रोचक लगा । विद्वद्वर ! अब आप तंत्र का जो सिलसिला चल रहा था, वही बतलाइये, दूसरी बात मैं क्या पूछूं ? ॥१-४॥ सनत्कुमार बोले—अब मैं भोग-मोक्ष को देने वाले कृष्ण-मंत्रों को बतलाऊंगा, जिनकी आराधना करके ब्रह्मा आदि देवता सृजन आदि कर्म करने में कुशल हुए । "क्लीं कृष्णाय गोविन्दाय गोपीजनवल्लभाय स्वाहा"- यह अठारह अक्षरों का मंत्र है । दुर्गा इसकी अधिष्ठात्री देवता हैं । ऋषि नारद, छंद गायत्री, देवता श्रीकृष्ण- परमात्मा, बीज क्लीं और शक्ति स्वाहा है । चतुर्वर्ग (धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष) की प्राप्ति के लिये इसका नियोग किया जाता है । उत्तम साधक शिर में ऋषि, मुख में छंद, हृदय में देवता, गुह्य में बीज ओर चरणों में शक्ति का न्यास करे । मंत्र के अठारहों अक्षरों से पंचांगन्यास कर तत्त्वन्यास करना चाहिये ॥५-१०॥ तत्त्वन्यास में क्रमशः जीव, प्राण, मति, अहंकार, मन, शब्द, स्पर्श, रूप, रस, गंध, कर्ण, त्वचा, नेत्र, रसना, नासिका, वाणी, हाथ, पैर, इन्द्रिय, पायु, शिश्न, आकाश, वायु वह्नि, जल और पृथ्वो का न्यास किया जाता है । संपूर्ण अंगों में जीव और प्राण का, हृदय में मति आदि तीनों का, मस्तक, मुख, हृदय, गुह्य और चरणों में शब्द आदि का, कर्ण आदि अपने-अपने स्थानों में श्रोत्र आदि इन्द्रियों तथा वाक् आदि इन्द्रियों का न्यास करे । पुनः शिर, मुख, गुह्य तथा चरणों में आकाश आदि का न्यास करना चाहिये । अनन्तर हृदयकमल में क्रमशः द्वादशकला व्याप्त सूर्यमण्डल, षोडशकला व्याप्त चन्द्रमण्डल तथा दस कलाव्याप्त अग्निमण्डल का न्यास करे । साथ ही मन्त्र के पदों में स्थित आठ-आठ और दो अक्षरों का भी क्रमशः उन मण्डलों के साथ योग करके उन सबका हृदय में न्यास करे, यथा-क्लीं कृष्णाय गोविंदाय श्रं द्वादशकला व्याप्त सूर्यमण्डलात्मने नमः, गोपीजनवल्लभाय भों षोडशकला- व्याप्तचन्द्रमण्डलात्मने नमः स्वाहा, मं दशकला व्याप्तवह्निमंडलात्मने नमः हृत्पुण्डरीके । तत्पश्चात् आकाश

७१० नारदीयपुराणम् अथाकाशादिस्थलेषु वासुदेवादिकांस्ततः । वासुदेवः संकर्षणः प्रद्युम्नश्चानिरुद्धकः ॥११८॥ नारायणश्च क्रमशः परमेष्ठ्यादिभिर्युताः । परमेष्ठिपुमांछौचविश्वनिवृत्तिसर्वकाः ॥११९॥ श्वेतानिलाग्न्यंबुभूमिवर्णैः प्राग्वत्प्रविन्यसेत् । स्वबीजाद्यं कोपतत्त्वं नृसिंहं व्यापकेन च ॥१२०॥ प्राग्वद्विन्यस्य सर्वांगे तत्त्वन्यासोऽयमीरितः । मकाराद्या आद्यवर्णाः सर्वे स्युश्चंद्रजूर्जिताः ॥१२१॥ वासुदेवादिका ज्ञेया डेंताः साधकसत्तमैः । प्राणायामं ततः कृत्वा पूरकुम्भकरेचकैः ॥१२२॥ चतुर्भिः षड्भिरष्टाभ्यां च मूलमंत्रेण मंत्रवित् । केचिदाहुरिहाचार्याः प्राणायामोत्तरं पुनः ॥१२३॥ पीठन्यासं विधायाथ न्यासानन्यान्समाचरेत् । दशतत्त्वानि विन्यस्य वक्ष्यमाणविधानतः ॥१२४॥ मूर्तिपंजरनामानं पूर्वोक्तं विन्यसेद्बुधः । सर्वांगे व्यापकं कृत्वा किरीटमनुना सुधीः ॥१२५॥ ततस्तारपुटं मंत्रं व्यापय्य करयोस्त्रिशः । पंचांगुलीषु करयोः पंचांगं विन्यसेत्ततः ॥१२६॥ त्रिशो मूलेन मूर्द्धादिपादांतं व्यापकं न्यसेत् । सकृदुच्चारय्य तारेण मंत्रन्यासं ततश्चरेत् ॥१२७॥ शिरोललाटे भ्रूमध्ये कर्णयोश्चक्षुषोस्तथा । घ्राणयोर्वदने कंठे हृदि नाभौ तथा पुनः ॥१२८॥ कट्यां लिंगे जानुनोश्च पादयोर्विन्यसेत्क्रमात् । हृदंतान्मंत्रवर्णांश्च ततो मूर्ध्नि ध्रुवं न्यसेत् ॥१२९॥ पुनर्नयनयोरास्ये हृदि गुह्ये च पादयोः । विन्यसेद्धृदयांतानि मनोः पंचपदानि च ॥१३०॥ आदि स्थलों में (अर्थात् मूर्ध, मुख, हृदय, गुह्य तथा चरणों में) परमेष्ठि आदि सहित वासुदेव आदिकों का क्रमशः न्यास करे । वासुदेव, संकर्षण, प्रद्युम्न और अनिरुद्ध ये वासुदेवादि कहलाते हैं ॥११८-११९॥ और परमेष्ठी, पुमान्, शोच, विश्व, निवृत्ति तथा सर्वक-ये परमेष्ठी कहे गये हैं । परमेष्ठि पुरुष आदि क्रमशः श्वेतवर्ण, अनिलवर्ण, अग्निवर्ण, अम्बुवर्ण तथा भूमिवर्ण के हैं । इन सब का पूर्ववत् न्यास करे । (यथा श्वेतवर्णपरमेष्ठिपुरुषात्मने वासुदेवाय नमः मूर्धनि । अनिलवर्णशोचात्मने संकर्षणाय नमः मुखे । अग्निवर्णविश्वात्मने प्रद्युम्नाय नमः हृदये । अम्बुवर्णानिवृत्त्यात्मनेऽनिरुद्धाय नमः गुह्ये । भूमिवर्णसर्वात्मने नारायणाय नमः पादयोः । ओं क्ष्रौं कोप- तत्त्वात्मने नमः नृसिंहाय नमः इति सर्वांगे) । इस प्रकार सम्पूर्ण अंग में न्यास करे । यह तत्त्वन्यास कहा गया है। इसी प्रकार श्रेष्ठ साधकों को यह जानना चाहिये कि वासुदेव आदि नामों के विभक्त्यन्त रूप ही न्यास में ग्राह्य है । तत्त्वन्यास के बाद मंत्रज्ञ पुरुष मूलमंत्र को चार बार पढ़कर पूरक, छह बार पढ़कर कुम्भक और दो बार पढ़कर रेचक करते हुए प्राणायाम सम्पन्न करे । किन्हीं आचार्यों का कथन है कि प्राणायाम के बाद पीठ- न्यास करके फिर अन्य न्यासों को करे । आगे कहे जानेवाले विधान के अनुसार दस तत्त्व आदि का न्यास करके पूर्वोक्त मूर्तिपंजर नामक न्यास करे । पुनः किरीटमंत्र से संपूर्ण अंगों में व्यापक न्यास कर प्रणवसंपुटित मंत्र को तीन बार दोनों हाथों की पांचों अंगुलियों में न्यस्त करे । उसके बाद तीन बार पंचांग न्यास करे । फिर मूल मन्त्र से मस्तक से लेकर चरण तक व्यापक न्यास करे ॥११९-२६ १/२॥ फिर केवल प्रणव द्वारा एक एक व्यापक न्यास करके मन्त्रन्यास करे । अनन्तर शिर, ललाट, भौंहों के मध्य, कर्ण, नेत्र, नासिका, मुख, कंठ, हृदय, नाभि, कटि, लिंग, जानु तथा चरणों में क्रमशः न्यास करे । पुनः नेत्र, मुख, हृदय, गुह्य तथा दोनों चरणों में क्रमशः पांच पदों का अन्त में 'नमः' लगाकर न्यास करे (यथा-क्लीं नमः नेत्रद्वये । कृष्णाय नमः मुखे । गोविन्दाय नमः हृदये । गोपीजनवल्लभाय नमः गुह्ये । स्वाहा नमः पादयोः) पुनः ऋषि आदि न्यास करके पूर्वोक्त पंचांग न्यास करे ॥२७-३० १/२॥

अशीतितमोऽध्यायः ७१५

भूयो मुन्यादिकं न्यस्य पंचांगं पूर्ववन्न्यसेत् । अथ वक्ष्ये महागुह्यं सर्वान्यासौत्तमोत्तमम् ॥३१॥ यस्य विज्ञानमात्रेण जीवन्मुक्तो भवेन्नरः । अणिमाद्यष्टसिद्धीनामीश्वरः स्यान्न संशयः ॥३२॥ यस्याराधनतो मंत्री कृष्णसांनिध्यतां व्रजेत् । ताराद्याभिर्व्याहृतिभिः संपुटं विन्यसेन्मनुम् ॥३३॥ मंत्रेण पुटितांश्चापि प्रणवाद्यांस्ततो न्यसेत् । गायत्र्या पुटितं मंत्रं विन्यसेन्मातृकास्थले ॥३४॥ मंत्रेण पुटितां तां च गायत्रीं विन्यसेत्क्रमात् । मातृकापुटितं मूलं विन्यसेत्साधकोत्तमः ॥३५॥ मूलेन पुटितां चैव मातृकां विन्यसेत्क्रमात् । नृचं न मातृकावर्णान्पूर्वं तत्तत्स्थले सुधीः ॥३६॥ विन्यसेन्न्यासषट्कं च षोढा न्यासोऽयमीरितः । अनेन न्यासवर्येण साक्षात्कृष्णसमो भवेत् ॥३७॥ न्यासेन पुटितं दृष्ट्वा सिद्धगंधर्वकिन्नराः । देवा अपि नमंत्येनं किंपुनर्मानवा भुवि ॥३८॥ सुदर्शनस्य मंत्रेण कुर्याद्दिग्बंधनं ततः । देवं ध्यायन्स्वहृदये सर्वाभीष्टप्रदायकम् ॥३९॥ उत्फुल्लकुसुमव्रातनम्रशाखैर्वरद्रुमैः । सस्मेयमंजरीवृन्दवल्लरीवेष्टितैः शुभैः ॥४०॥ गलत्परागधूलीभिः सुरभीकृतविङ्मुखः । स्मरेच्छिशिरितं वृन्दावनं मंत्री समाहितः ॥४१॥ उन्मीलन्नवकुंजा लविगलनमधुसंचयैः । लुब्धांतःकरणैर्गु जदद्विरेफपटलैः शुभम् ॥४२॥ मरालपरभृत्कीरकपोतनिकरैर्मृहुः । मुखरीकृतमानृत्यन्मायूरकुलमंजुलम् ॥४३॥ कालिंद्या लोलकल्लोलविप्रुषैमंदवाहिभिः । उत्निद्रांबुरुहव्रातरजोभिश्चूसरैः शिवैः ॥४४॥ प्रदीपितस्मरैर्रगोष्ठसुंदरीमृदुवाससाम् । विलोलनपरैः संसेवितं वा तैर्निरंतरम् ॥४५॥ स्मरेत्तदंते गीर्वाणभूरुहं सुमनोहरम् । तदधः स्वर्णवेद्यां च रत्नपीठमनुत्तमम् ॥४६॥ रत्नकुट्टिमपीठेऽस्मिन्नरुणं कमलं स्मरेत् । अष्टपत्रं च तन्मध्ये मुकुन्दं संस्मरेत्स्थितम् ॥४७॥

अब मैं समस्त न्यासों में उत्तम तथा महागोपनीय न्यास को बता रहा हूँ, जिसके जान लेने से मनुष्य जीवन्मुक्त हो जाता है और जिसकी आराधना करने वाला मानव निःसंदेह अष्टसिद्धियों का ईश्वर होकर अन्त में कृष्णसान्निध्य मोक्ष को प्राप्त करता है । प्रणव आदि व्याहृतियों से संपुटित मंत्र का और मन्त्र से संपुटित प्रणव का और मंत्र से संपुटित गायत्री का मातृका स्थल में न्यास करे । उत्तम साधक मातृका संपुटित मूल मंत्र का और मूलसंपुटित मातृका वर्णों का क्रमशः न्यास करें । विद्वान् पुरुष पहिले तत्तत् स्थान में मातृका वर्णों का न्यास कर ले । उसके बाद पूर्वोक्त न्यास करना चाहिए । इस प्रकार उपर्युक्त छह प्रकार के न्यास करे । यह षोढान्यास कहलाता है । इस उत्तम न्यास का साधक साक्षात् कृष्ण के समान हो जाता है । ॥३१-३७॥

जो इस न्यास से संपन्न है, उसे सिद्ध, गंधर्व, किन्नर तथा देवता भी प्रणाम करते हैं, मनुष्यों की तो बात ही क्या । इस न्यास को कर लेने के उपरान्त (ओं नमः सुदर्शनाय अस्त्राय फट्) इस सुदर्शनमंत्र से दिग्बंधन करते हुए हृदय में सकलकामनादायक देव का ध्यान करे । साधक समाहित चित्त से यह सोचे कि शिशिर ऋतु में वृन्दावन शोभित हो रहा है । उसमें फूले हुए कुसुमों के भार से वृक्षों की शाखायें नत हो रही हैं । वृक्ष लताओं से वेष्टित तथा शोभन मंजरियों से लदे हैं । वायु पुष्पों के पराग को उड़ाते हुए दशों दिशाओं को सुरभित कर रहा है । खिले हुए कमलों पर मधुपान करने में मत्त भौंरे गुंजार कर रहे हैं ॥३८-४२॥

हंस, कोकिल, शुक तथा कपोतों का समूह शब्द कर रहा है । मयूर नाच रहे हैं । कालिन्दी की चंचल तरंगों के जलकणों के पड़ने से कमल खिल रहे हैं । उनके रज से धूसरित, सुखदायक, कामोदीपक तथा व्रजसुंदरियों के सूक्ष्म वस्त्रों को विलोलित करने वाले वायु मंद-मंद बह रहे हैं । उस वृन्दावन में एक अतिमनोहर कल्पवृक्ष है, जिसके नीचे स्वर्णवेदी में एक अत्युत्तम रत्नपीठ है । उस रत्नपीठ पर रक्तवर्ण अष्टदल कमल का ध्यान करे । कमल के बीच मुकुन्द भगवान् का संस्मरण करना चाहिये ॥४३-४७॥ जिनकी कान्ति विकसित नील-

७१२ नारदीयपुराणम् फुल्लेन्दीवरकांतं च केकिबर्हावतंसकम्। पीतांशुकं चंद्रमुखं सरसीरुहनेत्रकम् ॥४८॥ कौस्तुभोद्भासितांगं च श्रीवत्सांकं सुभूषितम्। व्रजस्त्रीनेत्रकमलाभ्यर्चितं गोगणावृतम् ॥४९॥ गोपवृन्दयुतं वंशीं वादयंतं स्मरेत्सुधीः। एवं ध्यात्वा जपेदादावयुतद्वितयं बुधः ॥५०॥ जुहुयादरुणांभोजैस्तद्दशांशं समाहितः। जपेत्पश्चान्मंत्रसिद्धयै क्षुतलक्षं समाहितः ॥५१॥ अरुणैः कमलैर्हुत्वा सर्वसिद्धीश्वरो भवेत्। पूर्वोक्ते वैष्णवे पीठे मूत्तिं संकल्प्य मूलतः ॥५२॥ तस्यामावाह्य चाभ्यर्चेद्गोपीजनमनोहरम्। मुखे वेणुं समभ्यर्च्य वनमालां च कौस्तुभम् ॥५३॥ श्रीवत्सं च हृदि प्राच्यं ततः पुष्पांजलिं क्षिपेत्। ततः श्वेतां च तुलसीं शुक्लचंदनपंकिलाम् ॥५४॥ रक्तां च तलसीं रक्तचंदनावक्तां क्रमात्सुधीः। अर्पयेद्दक्षिणे वामभागे ध्यायन्सुरेश्वरम् ॥५५॥ हयमारद्वयेनैव हृदि मूर्ध्नि तथा पुनः। पद्मद्वयं च विधिवत्ततः शीर्षे समर्पयेत् ॥५६॥ तुलसीद्वयमंभोजद्वयमश्वारियुग्मकम् । ततः सर्वाणि पुष्पाणि सर्वाङ्गेषु समर्पयेत् ॥५७॥ दक्षिणे वासुदेवाख्यं स्वच्छं चैतन्यमव्ययम्। वामे च रुक्मिणीं तद्वन्नित्यां रक्तां रजोगुणाम् ॥५८॥ एवं संपूज्य गोपालं कुर्यादावरणार्चनम्। यजेद्दामसुदामौ च वसुदामं च किंकिणीम् ॥५९॥ पूर्वाद्याशासु दामाद्या ङेऽन्तोन्तध्रुवादिकाः। अग्निनैर्ऋतिवाय्वीशकोणेषु हृदयादिकान् ॥६०॥ दिक्ष्वस्त्राणि समभ्यर्च्य पत्रेषु महिषीर्यजेत्। रुक्मिणी सत्यभामा च नाग्नजित्यभिधा पुनः ॥६१॥ सुविंदा मित्रविंदा च लक्ष्मणा चर्क्षजा ततः। सुशीला च लसद्रम्यविचित्रांबरभूषणा ॥६२॥ ततो यजेद्दलाग्रेषु वसुदेवञ्च देवकीम्। नंदगोपं यशोदां च बलभद्रं सुभद्रिकाम् ॥६३॥ कमल के समान है। मयूर पिच्छ शिर का आभूषण है। जो पीताम्बर पहने हुए हैं। जिनका मुख चन्द्रमा के समान है। नेत्र कमल के सदृश हैं। शरीर कौस्तुभ मणि तथा श्रीवत्स चिह्न से विभूषित है। ब्रजनारियाँ अपने नेत्रकमलों से जिनकी समर्चंना करती हैं। जो गोओं एवम् गोपी से आवृत्त होकर वंशी बजाते हैं। इस प्रकार ध्यान कर विद्वान् साधक बीस हजार मंत्र का जप करे और उसका दशांश लाल कमलों से सावधानता- पूर्वक हवन करे। पश्चात् मंत्र-सिद्धि के लिये सावधानी से पांच लाख जप करना चाहिये। जो व्यक्ति (इस मंत्र को पढ़ते हुए) रक्त कमलों से हवन करता है, उसे समस्त सिद्धियां प्राप्त होती हैं ॥४८-५१३॥ पूर्वोक्त वैष्णव पीठ पर मूलमंत्र से मूत्ति की प्रतिष्ठा करके उसमें श्रीकृष्ण का आवाहन तथा पूजन करना चाहिये। उनके मुखस्थित वंशी और हृदयस्थित श्रीवत्स चिह्न, वनमाला तथा कौस्तुभ मणि की पूजा कर पुष्पांजलि प्रदान करे (अनन्तर शुक्ल चंदनयुक्त श्वेत तुलसी तथा रक्त चन्दन युक्त रक्त तुलसी क्रमशः उनके दाहिने-बायें भाग में समर्पित कर हृदय तथा मस्तक पर एक-एक करवीर का पुष्प समर्पण करे। पुनः शिर पर दो कमल, चरणों पर दो-दो तुलसीपत्र तथा पद्म और अतिरिक्त अंगों में अन्य समस्त प्रकार के पुष्प समर्पित करने चाहिये ॥५२-५७॥ दक्षिण भाग में निर्मल, चिद्रूप तथा अविनाशी वासुदेव की और वाम भाग में नित्या, रक्तवर्णा तथा रजोगुणमयी रुक्मिणी की पूजा करे। गोपाल की अर्चना कर लेने के बाद उनके आवरणों (गणों) की पूजा करे। पूर्व आदि दिशाओं में दाम, सुदाम, वसुदाम तथा किंकिणी की और अग्नि, निऋर्ति, वायु तथा ईशान कोण में हृदय आदि की पूजा करे। पुनः दिशाओं में अस्त्रों का पूजन कर पत्रों पर मनोहर तथा चित्रित वस्त्र-आभूषणों वाली राजरानियों की अर्चना करे। रुक्मिणी, सत्यभामा, नाग्न- जिती, अभिधा, सुविंदा, मित्रविंदा, लक्ष्मणा, जांबवती तथा सुशीला—ये राजमहिषी कहलाती हैं ॥५८-६२॥ इनकी पूजा करने के बाद पत्रों के अन्तिम छोर पर वसुदेव, देवकी, नंदगोप, यशोदा, बलभद्र, सुभद्रा, गोविन्द

अशीतितमोऽध्यायः ७१३ गोपान् गोपीश्च गोविन्द विलीनमतिलोचनान् । ज्ञानमुद्राभयकरौ पितरौ पीतपांडुरौ ॥६४॥ दिव्यमाल्यांबरालेपभूषणे मातरौ पुनः । धारयन्त्यौ चरुं चैव पायसों पूर्णपात्रिकाम् ॥६५॥ अरुणश्यामले हारमणिकुंडलमंड़िते । बलः शंखेंदुधवलॊ मुशलं लांगलं दधत् ॥६६॥ हालालोलो नीलवासा हलवानेककुंडलः । कला या श्यामला भद्रा सुभद्रा भद्रभूषणा ॥६७॥ वराभययुता पीतवसना रूढयौवना । वेणुवीणामहेमयष्टिशंखशृंगाग्निपाणयः ॥६८॥ गोपा गोप्यश्च विविधप्रामृतान्रकरांबुजाः । मंदारादींश्च तद्बाह्ये पूजयेत्कल्पपादपान् ॥६६॥ मंदारश्च तथा संतानको वै पारिजातकः । कल्पद्रुमस्ततः पश्चाद्धरिचन्दनसंज्ञकः ॥७०॥ मध्ये दिक्षु समभ्यर्च्य बहिः शक्रादिकान्यजेत् । तदस्त्राणि च संपूज्य यजेत्कृष्णाष्टकेन च ॥७१॥ कृष्णं च वासुदेवं च देवकीनन्दनं तथा । नारायणं यदुश्रेष्ठं वार्ष्णेयं धर्मपालकम् ॥ ७२॥ असुराक्रांतभूभारहारिणं पूजयेत्ततः । एभिरावरौः पूजा कर्तव्यासुरवैरिणः ॥७३॥ संसारसागरीत्तीर्यै सर्वकामाप्तये बुधैः । एवं पूजादिभिः सिद्धो भवेद्वैश्रवणो यमः ॥७४॥ त्रिकालपूजनं चास्य वक्ष्ये सर्वार्थसिद्धिदम् । श्रीमदुद्यानसंवीतिहेमभूरत्नमंडपे ॥७५॥ लसत्कल्पद्रुमाधस्थरत्नाब्जपीठसंस्थितम् । सुत्रामरत्नसंकाशं गुडस्निग्धालकं शिशुम् ॥७६॥ चलत्कनककु'डलोल्लसितचारुगंडस्थलं सुघोणधरमद्भुतस्मितमुखांबुजं सुन्दरम् । स्फुरद्विमलरत्नयुक्तकनकसूत्रनद्धं दधत्सुवर्णपरिमंडितं सुभगपोंडरीकं नखम् ॥७७॥ में आसक्त चित्त वाले गोप तथा गोपी, ज्ञानमुद्रा तथा अभयमुद्रा धारण करने वाले और पीत एवम् पांडुर वर्ण वाले पुनः माता-पिता दिव्यमाला, वस्त्र, लेप तथा आभूषणों से सुशोभित, हारों एवम् मणिकुण्डलों से अलंकृत, चरु तथा पायस-पूर्ण पात्र धारण करने वाली ओर रक्त तथा श्याम वर्ण वाली माताओं, शंख तथा चंद्रमा के समान धवल, मद्य पोकर मत्त, मुशल, हल, नीलवस्त्र तथा एक कुंडल धारण करने वाले बलभद्र, श्यामवर्णा, पूर्णयौवना, पीतवसना, मनोरम आभूषणों से विभूषिता, वरमुद्रा तथा अभयमुद्रा धारण करने वाली सुभद्रा और भाँति-भाँति के उप- हार एवम् अन्न अपने करकमलों में धारण करने वाले गोप-गोपियों की पूजा कर पत्रों से अलग दिशाओं के मध्य में मंदार आदि कल्पवृक्षों की अर्चना करे। मंदार, संतानक, पारिजातक, कल्पद्रुम तथा हरिचंदन--ये कल्पवृक्ष कहलाते हैं। इनके बाद शक्र आदि देवों तथा उनके अस्त्रों की पूजा कर कृष्ण, वासुदेव, देवकीनंदन, नारायण, यदुश्रेष्ठ, वार्ष्णेय, धर्मपालक तथा असुरों से आक्रान्त पृथ्वी का भार हरण करने वाले अष्टकृष्ण की पूजा करे। विद्वान् साधक संसारसागर से पार होने के लिए और सकल कामनाओं को प्राप्त करने के लिये श्रीकृष्ण की उपर्युक्त आवरणों के साथ पूजा करे। पूजा की सिद्धि हो जाने पर मनुष्य कुबेरतुल्य तथा धर्मराजतुल्य हो जाता है ॥६३-७४॥ अब मैं समस्त कामनाओं को सिद्ध करनेवाला (कृष्ण का) त्रिकाल पूजन बतलाता हूँ। साधक इस प्रकार ध्यान करे कि सुमनोहर उद्यान में सुवर्ण तथा रत्नों के बने मण्डप पर कल्पद्रुम सुशोभित हो रहा है। उसके नीचे रत्नमय कमलासन पर एक शिशु बैठा है, जिसका वर्ण मकरतमणि के समान ओर बाल घुंघराले हैं। गंडस्थल चंचल सुवर्णकुण्डलों से सुशोभित एवम् मनोहर है, नासिका, अधर तथा विचित्र मन्दहास्य करने वाला कमलमुख सुन्दर हैं। वे चमकते हुए निर्मल रत्न एवम् सुवर्ण की बनी करधनी धारण किये हैं। पद्म के समान नाखून हैं। अंग सुदृढ एवम् सुडौल हैं। गायों की पदधूलि से उरःस्थल धूसरित हो गया है। शरीर की आभा कांचन के ६० ना० पृ०

७१४ नारदीयपुराणम् समुद्धूसरोरस्थले धेनुधूल्या [सुपुष्टांगमष्टापदकल्पदीप्तम् । कटीलस्थले चारुजंघान्तयुग्मं पिनद्धं क्वणत्किंकिणीजालदाम्ना ॥७८॥ हसन्तं हसद्बन्धुजीवप्रसूनप्रभापाणिपादांबुजोदारकान्त्या । दधानं करे दक्षिण पायसान्न सुहैंयगवीनं तथा वामहस्ते ॥७९॥ लसद्गोपगोपीगवां वृन्दमध्ये स्थितं वासवाद्यैः सुरैरर्चितांघ्रिम् । महीभारभूतामरा रातियूथांस्ततः पूतनादीन्निहंतुं प्रवृत्तम् ॥८०॥ एवं ध्यात्वाचार्येद्देवं पूर्ववत्स्थिरमानसः । दध्ना गुडेन नैवेद्यं दत्वा दशशतं जपेत् ॥८१॥ मध्यंदिने यजेद्देवं विशिष्टरूपधारिणम् । नारदाद्यैर्मुनिगणैः सुरवृन्दैश्च पूजितम् ॥८२॥ लसद्गोपगोपीगवां वृन्दमध्यस्थितं सांद्रमेघप्रभं सुन्दरांगम् । शिखंडिच्छदापीडमब्जायताक्षं लसच्चिल्लिकं पूर्णचंद्राननं च ॥८३॥ चलत्कुण्डलोल्लासिगंडस्थलश्रीभरं सुन्दरम् मंदहासं सुनासम् । सुकात्तंस्वराभांबरं दिव्यभूषं क्वणत्किंकिणीजालमत्तानुलेपम् ॥८४॥ वेणुं धमंतं स्वकरे दधानं सव्ये दरं यष्टिमुदारवेषम् । दक्षे तथैवेप्सितदानदक्षं ध्यात्वार्चयेन्नंदजमन्दिराप्त्यै ॥८५॥ एवं ध्यात्वार्चयेत्कृष्णं पूर्ववद्वैष्णवोत्तमः । अपूपपायसान्नाद्यैनैवेद्यं परिकल्पयेत् ॥८६॥ हुत्वा चाष्टोत्तरशतं पयोऽन्नैः सर्पिषाप्लुतैः । स्वस्वदिक्षु बलिं दद्याद्दिशेदाचमनं ततः ॥८७॥ अष्टोत्तरसहस्रं च प्रजपेन्मंत्रमुत्तमम् । अह्नो मध्ये यजेद्देवं यः कृष्णं वैष्णवोत्तमः ॥८८॥ समान है। कमर में बँधी किंकिणियों की लड़े शब्द कर रही हैं ॥७५-७८॥ दोनों जंघायें अति मनोरम हैं। कर- कमलों तथा चरणाम्बुजों की प्रभा दुपहरिया फूल के समान हैं। वे दाहिने हाथ में पायस और बाँये हाथ में नवनीत (मक्खन) लिये हुए हैं। गोपों, गोपियों तथा गौओं के बीच स्थित होकर शोभा पा रहे हैं। इन्द्र आदि देवगण उनकी चरण वंदना कर रहे हैं। पृथ्वी पर भारस्वरूप दैत्यगण तथा पूतना आदि अरिष्टों को मारने के लिये वे उद्यत हैं ॥७९-८०॥ इस प्रकार ध्यान कर पहिले की तरह स्थिर चित्त से देव की अर्चना करे। दही-गुड़ का नैवेद्य चढ़ाकर मन्त्र का दस सहस्र जप करे । पुनः मध्याह्न कालीन पूजन के समय नारद आदि मुनिगण तथा सुरवृन्द से पूजित मुकुन्द के इस विशिष्ट रूप का ध्यान करे कि वे गोपों, गोपियों तथा गौओं के बीच स्थित होकर शोभित हो रहे हैं। उनकी कांति सघन घन के समान है। अंग सुदृढ़ एवम् सुडौल हैं। मुकुट मयूरपिच्छों से विभूषित है। नेत्र कमलदल के तुल्य हैं। बाल घुंघराले हैं। मुख पूर्णचन्द्र के सदृश है। चंचल कुण्डलों से गण्डस्थल की अपूर्व शोभा हो रही है। मन्द मुसकान आकर्षक है। नासिका सुन्दर है। वे स्वर्णिम आभामय वस्त्र तथा दिव्य आभूषण पहने हुए हैं। उनके शरीर में (चन्दन आदि का) लेप लगा है। किंकिणियों का शब्द हो रहा है। वे वंशी बजा रहे हैं। बाँये हाथ में यष्टि (लाठी) और दाहिने हाथ में अभिलषित दान देने का पात्र धारण किये हुए हैं। उनका वेश उदार है । लक्ष्मीप्राप्ति के लिये कृष्ण के इस रूप का ध्यान कर उत्तम विष्णुभक्त पूर्ववत् उनकी पूजा करे ॥८१-८५॥ पकवान, खीर आदि नैवेद्य चढ़ा कर एक सौ आठ बार घृतमिश्रित खीर से हवन करे। अनन्तर सब दिशाओं में बलि चढ़ाकर आचमन करे और अष्टोत्तरशत मन्त्र को जपे । जो वैष्णवश्रेष्ठ इस प्रकार मध्याह्न में कृष्ण की आरा-

अशीतितमोऽध्यायः ७१५

देवाः सर्वे नमस्यंति लोकानां वल्लभो नरः । मेधायुः श्रीकांतियुक्तः पुत्रैः पौत्रैश्च वर्द्धते ॥८६॥ तृतीयकालपूजायामस्ति कालविकल्पना । सायाह्ने निशि वेत्यत्र वदंत्येके विपश्चितः ॥६०॥ दशाक्षरेण चेद्रात्रौ सायाह्नेऽष्टादशार्णतः । उभयीमुभयेनैव कुर्यादित्यपरे जगुः ॥६१॥ सायाह्ने द्वारवत्यां तु चित्रोद्यानोपशोभिते । अष्टसाहस्रसंख्यातैर्भवनैरुपमंडिते ॥६२॥ हंससारससंकीर्णकमलोत्पलशालिभिः । सरोभिर्निर्मलांभोभिः परीते भवनोत्तमे ॥६३॥ उद्यत्प्रद्योतनोद्योतद्युतौ श्रीमणिमंडले । हेमांभोजासनासीनं कृष्णं त्रैलोक्यमोहनम् ॥६४॥ मुनिवृंदैः परिवृतमात्मतत्त्वविनिर्णये । तेभ्यो मुनिभ्यः स्वं धाम दिशंतं परमक्षरम् ॥६५॥ उन्नित्रेदीवरश्यामं पद्मपन्नायतेक्षणम् । स्निग्धं कुंतलसंभिन्नकिरीटवनमालिनम् ॥६६॥ चारुप्रसन्नवदनं स्फुरन्मकरकुंडलंम् । श्रीवत्सवक्षसं भ्राजत्कौस्तुभं सुमनोहरम् ॥६७॥ काश्मीरकपिशोरस्कं पीतकौशेयवाससम् । हारकेयूरकटककटिसूत्रैरलंकृतम् ॥६८॥ हृतविश्वंभराभारिभारं मुदितमानसम् । शंखचक्रगदापद्मराजद्भुजचतुष्टयम् ॥६९॥ एवं ध्यात्वार्चयेन्मन्त्री स्यादंगैः प्रथमावृतिः । द्वितीया महिषीभिस्तु तृतीयायां समर्चयेत् ॥१००॥ नारदं पर्वतं जिष्णुं निशठोद्धवदारुकान् । विष्वक्सेनं च शैनेयं दिक्ष्वग्रे विनतासुतम् ॥१०१॥ लोकपालैश्च वज्राद्यैः पूजयेद्वैष्णवोत्तमः । एवं संपूज्य विधिवत्पायसं विनिवेदयेत् ॥१०२॥ तर्पयित्वा खंडमिश्रदुग्धबुद्ध्या जलेरिह । जपेदष्टशतं मन्त्री भावयन्पुरुषोत्तमम ॥१०३॥

भना करता है, वह मनुष्यों का अधिनायक तथा देववंद्य होता है । उसे श्री, मेधा, आयु, कान्ति तथा पुत्र-पौत्रों की प्राप्ति होती है ॥८६-८९॥ तीसरे काल की पूजा में समय का मतभेद है । कोई आचार्य कहते हैं कि सायंकाल पूजन होना चाहिये और कोई कहते हैं कि रात्रि में पूजन किया जाय । कोई कहते हैं कि रात्रि में दशाक्षरमन्त्र से और सन्ध्याकाल में अष्टाक्षर मन्त्र से पूजन किया जाय, तो कोई कहते हैं कि दोनों समय दोनों मन्त्रों से पूजन करना चाहिए । सायंकाल इस प्रकार ध्यान करे कि द्वारका के आनन्द बाग में आठ हजार भवन विद्यमान हैं । वहां सरोवरों के विमल जल में कुमुद आदि पुष्प खिले हुए हैं । हंस, सारस आदि पक्षी कलरव कर रहे हैं और एक श्रीमणि- मंडित सर्वोत्तम भवन विद्यमान है । उस भवन की कान्ति उदयकालीन सूर्यरश्मि के समान है । उसी में स्वर्ण कमलासन पर त्रैलोक्यमोहन मधुसूदन विराजमान हैं ॥६०-६४॥ वे आत्मतत्त्व के निर्णय करने के लिये मुनिगणों से परिवेष्टित हैं । उन मुनियों को परमाक्षर (ओं) रूप भगवान् अपने धाम की ओर संकेत कर रहे हैं । उनका श्यामवर्ण विकसित नील कमल के समान है । लम्बे नेत्र पद्मपत्र के सदृश हैं । केश कोमल हैं । वे मुकुट एवम् वनमाला धारण किये हुए हैं । उनका मुख प्रसन्न है । कुण्डल मकराकृति है । वक्षःस्थल पर श्रीवत्स चिह्न तथा मनोहर कौस्तुभमणि सुशोभित हो रही है, जिससे उनकी छाती का रंग पुष्करमूल की तरह मटमैला प्रतीत होता है । वे पीत रेशमी वस्त्र पहने हुए हैं । उनका शरीर हार, केयूर, वलय तथा करधनी से अलंकृत है ॥६५-९८॥ वे पृथ्वी के अत्यन्त भार का व्यपहरण करनेवाले हैं । उनका चित्त प्रसन्न है और चारों भुजायें शंख, चक्र, गदा और पद्म से विभूषित हैं ॥६६॥ इस प्रकार ध्यान कर साधक प्रथम बार में अंग देवताओं के साथ पूजन करे । द्वितीय बार में राज- महिषियों के साथ और तृतीय बार में नारद, पर्वत, विष्णु, निशठ, उद्धव, दारुक, विष्वक्सेन, शैनेय तथा गरुड़ के साथ पूजन कर दिशाओं में वज्र आदि आयुधों समेत लोकपालों की अर्चना करे । पूजन के बाद पायस समर्पण कर जल को ही दूध-मिसरी समझते हुए उससे तर्पण करे । तदुपराग्त पुरुषोत्तम का स्मरण करते हुए एक