सामग्री पर जाएँ
भारतकोश
संग्रह पर लौटें

बृहन्नारदीय पुराण (संस्कृत मूल व हिन्दी व्याख्या)

Brihan Naradiya Purana with Sanskrit & Hindi Commentary

महर्षि व्यास द्वारा

स्रोत: चौखम्बा संस्कृत संस्थान · चौखम्बा संस्कृत संस्थान (उद्गम)

DevanagariSanskritpublished1,008 पृष्ठ

एकोननवतितमोऽध्यायः ८२१ जिह्वामूलगता नासागतोरःस्थलगामिनी । पदवाक्यस्वरूपा च वेदभाषास्वरूपिणी ॥१५९॥ सेकाख्या वीक्षणाख्या चोपदेशाख्या तथैव च । व्याकुलाक्षरसंकेता गायत्री प्रणवादिका ॥१६०॥ जपहोमार्चनध्यानयंत्रतर्पणरूपिणी । सिद्धसारस्वता मृत्युंजया च त्रिपुरा तथा ॥१६१॥ गारुडा चान्नपूर्णा चाप्यश्वारूढा नवात्मिका । गौरी च देवी हृदया लक्षदा च मतंगिनी ॥१६२॥ निष्कत्रयपदा चेष्टावादिनी च प्रकीर्तिता । राजलक्ष्मीनर्महालक्ष्मीः सिद्धलक्ष्मीर्गवानना ॥१६३॥ इत्येवं ललितादेव्या दिव्यं नामसहस्रकम् । सर्वार्थसिद्धिदं प्रोक्तं चतुर्वर्गफलप्रदम् ॥१६४॥ एतन्नित्यमुषःकाले यो जपेच्छुद्धमानसः । स योगी ब्रह्मविज्ज्ञानी शिवयोगी तथात्मवित् ॥१६५॥ द्विरावृत्त्या प्रजपतो ह्यायुरारोग्यसंपदः । लोकानुरंजनं नारीनृपावर्जनकर्म च ॥१६६॥ अपृथक्त्वेन सिद्ध्यंति साधकस्यास्य निश्चितम् । त्रिरावृत्त्यास्य वै पुंसो विश्वं ब्रूयाद्वशेऽखिलम् ॥१६७॥ चतुरावृत्तितश्चास्य समीहितमनारतम् । फलत्येव प्रयोगार्हो लोकरक्षाकरो भवेत् ॥१६८॥ पंचावृत्त्या नरा नार्यो नृपा देवाश्च जंतवः । भजंत्येनं साधकं च देव्यामाहितचेतसः ॥१६९॥ षडावृत्त्या तन्मयः स्यात्साधकश्चास्य सिद्धयः । अचिरेणैव देवानां प्रसादात्संभवंति च ॥१७०॥ सप्तावृत्त्यारिरोगादिकृत्यापस्मारनाशनम् । अष्टावृत्त्या नरो भूपान्निग्रहानुग्रहक्षमः ॥१७१॥ नवावृत्त्या मन्मथाभो विक्षोभयति भूतलम् । दशावृत्त्या पठेन्नित्यं वागलक्ष्मीकांतिसिद्धये ॥१७२॥ रुद्रावृत्त्याखिलद्धिश्च तदायत्तं जगद्भवेत् । अर्कावृत्त्या सिद्धिभिः स्याद्दिग्भिर्मर्त्यो हरोपमः ॥१७३॥ तथा दंतगामिनी, ॥१५१-१५८॥ जिह्वामूलगता, नासागता, उरःस्थलगामिनी, षड्वाक्यस्वरूपा, वेदभाषा- स्वरूपिणी, सेका, वीक्षणा, उपदेशा, व्याकुलाक्षरसंकेता, गायत्री, ब्रह्मवादिनी, जप होम, पूजन, ध्यान, यंत्र तथा तर्पण-रूपिणी, सिद्धसारस्वता, मृत्युंजया, त्रिपुरा, गारुडा, अन्नपूर्णा, अश्वारूढा, नवात्मिका, गौरी, देवी, हृदया, लक्षदा, मतंगिनी, निष्कत्रयपदा, चेष्टा-वादिनी, राजलक्ष्मी, महालक्ष्मी, सिद्धलक्ष्मी, ओर गवानना ॥१५६-१६३॥ ये ललितादेवी के सहस्र नाम हैं, जो समस्त प्रयोजनों को सिद्ध करने वाले तथा चतुर्वर्ग (धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष) के फल को देने वाले हैं। जो व्यक्ति नित्य प्रातःकाल शुद्ध मन से इन नामों का पाठ करेगा, वह योगी, ब्रह्मवेत्ता, ज्ञानी, शिवयोगी तथा आत्मवेत्ता होगा। जो नित्य दो आवृत्ति पाठ करेगा, उसे, आयु, आरोग्य तथा संपत्ति की प्राप्ति होगी और वह नारी, राजा तथा लोगों को प्रसन्न करेगा। तीन आवृत्ति पाठ करने से विश्व वशीभूत हो जाता है। चार आवृत्ति पाठ करने से सतत इच्छा- नुसार फल मिलता है और प्रयोग करने से लोगों को रक्षा होती है ॥१६४-१६८॥ जो पांच आवृत्ति पाठ करता है, उसकी सेवा नर, नारियाँ, राजा, देवता सभी जन्तु देवी से मोहित- चित्त होकर करते हैं। तन्मय होकर छह आवृत्ति पाठ करने से साधक को देवी की कृपा से शीघ्र ही समस्त सिद्धियाँ प्राप्त हो जाती हैं। सात आवृत्ति करने से (पाठक अपने) शत्रुओं को रोग आदि उत्पन्न कर सकता है और अपस्मार (मिरगी) आदि रोगों का नाश भी कर सकता है। आठ आवृत्ति करने से मनुष्य राजाओं के ऊपर निग्रह-अनुग्रह करने की क्षमता प्राप्त कर लेता है। नौ आवृत्ति पाठ करने वाला साधक मदन तुल्य होकर संपूर्ण भूतल को विक्षुब्ध करता है। दश आवृत्ति करने से वाणी, लक्ष्मी तथा कांति की सिद्धि होती है ॥१६९-१७२॥ ग्यारह आवृत्ति करने से अखिल ऋद्धियां प्राप्त होती हैं तथा उसके अधीन निखिल जगत् हो जाता है। बारह आवृत्ति करने से अष्ट सिद्धियां प्राप्त होती हैं तथा वह मनुज

८३० नारदीयपुराणम् विश्वावृत्त्या तु विजयी सर्वतः स्यात्सुखी नरः । शक्रावृत्त्याखिलेष्टाप्तिः सर्वतो मंगलं भवेत् ॥१७४॥ तिथ्यावृत्त्याखिलानिष्टानयत्नादाप्नुयान्नरः । षोडशावृत्तितो भूयान्नरः साक्षान्महेश्वरः ॥१७५॥ विश्वं स्रष्टुं पालयितुं संहर्तुं च क्षमो भवेत् । मंडलं मासमात्रं वा यो जपेद्यद्यदाशयः ॥१७६॥ तत्तदेवाप्नुयात्सत्यं शिवस्य वचनं यथा । इत्येतत्कथितं विप्र नित्याह्यर्चनाश्रितम् ॥१७७॥ नाम्नां सहस्रं मनसोऽभीष्टसंपादनक्षमम् ॥१७८॥ इति श्रीबृहन्नारदीयपुराणे पूर्वभागे बृहदुपाख्याने तृतीयपादे ललितास्तोत्रकवचसहस्र- नामकथनं नामैकोननवतितमोऽध्यायः ॥८९॥ नवतितमोऽध्यायः सनत्कुमार उवाच अथातो विप्र नित्यानां प्रयोगादिसमन्वितम् । पटलं तेऽभिधास्यामि नित्याभ्यर्चनदीपकम् ॥१॥ ललितायास्त्रिभिर्वर्णैः सकलार्थोऽभिधीयते । शेषेण देवीरूपेण तेन स्यादिदमीरितम् ॥२॥ अशेषतो जगत्कृत्स्नं हृल्लेखात्मकमुच्यते । तस्याश्चार्थस्तु कथितः सर्वतंत्रेषु गोपितः ॥३॥ शिव के तुल्य हो जाता है । तेरह आवृत्ति करने से मनुष्य सर्वविजयी तथा सुखी होता है । चौदह आवृत्त करने से समस्त कामनाओं की प्राप्ति तथा सब प्रकार से कल्याण होता है । पन्द्रह आवृत्ति करने से अना- यास ही अखिल वस्तुओं की प्राप्ति हो जाती है। सोलह आवृत्ति करने से मानव साक्षात् महेश्वर होता है और विश्व के सृजन, पालन तथा संहार करने की क्षमता प्राप्त करता है। जो एक मास तक नित्य सत्रह आवृत्ति पाठ करेगा, उसके हृदय में जो-जो अभिलाषायें होंगी, वे तुरन्त पूर्ण हो जायेंगी, यह शिव का सत्य वचन है। विप्र ! सहस्रं मनःकामनाओं को पूर्ण करने वाले नित्याओं के पूजन सहित सहस्र नामों को मैंने बता दिया ॥१७३-१७८॥ श्री नारदीय पुराण के पूर्वार्ध में बृहदुपाख्यानयुक्त तृतीयपाद में ललिता के स्तोत्र, कवच तथा सहस्रनाम कथन नामक नवासीवां अध्याय समाप्त ॥ अध्याय ६० अर्चन-विधि सहित नित्यापटल-कथन सनत्कुमार बोले- विप्र ! अब इसके उपरान्त नित्याओं के प्रयोग, अर्चना आदि बतलाते हुए पटल का निरूपण करूँगा । ललिता के तीन वर्णों से ही सकल पदार्थों का अभिधान होता है । शेष देवी रूप से यह जगत् कहा गया है । संपूर्ण विश्व हृल्लेखा का स्वरूप है। उनका वर्णन सब तन्त्रों में गुप्त रूप से किया गया है।

नवतितमोऽध्यायः ८३१ व्योम्ना प्रकाशमानत्वं ग्रसमानत्वमग्निना । तयोविमर्श ईकारो बिंदुना तन्निफालनम् ॥४॥ पिडकंर्तरि बीजाख्या मन्त्रा मालाभिधाः क्रमात् । एकार्णवन्तो द्वयूर्णाश्च विदिक्ष्मुखमुखार्णकाः ॥५॥ वृत्तिजा र्णांल्लिखेदंकैर्व्यत्यस्तक्रमयोगतः । तर्भेदयोजनं कुर्यात्संभर्भाणामशेषतः ॥६॥ देव्यात्मकं समुदयं विश्रांति च शिवात्मकम् । उभयात्मकमप्यात्मस्वरूपं तैश्च भावयेत् ॥७॥ कालेनान्यच्च दुःखार्तिवासनानाशनो ध्रुवम् । पराहंतामयं सर्वस्वरूपं चात्मविग्रहम् ॥८॥ सदात्मकं स्फुरताख्यमशेषोपाधिवर्जितम् । प्रकाशरूपमात्मत्वे वस्तु तद्भासते परम् ॥६॥ यत एवमतो लोके नास्त्यमंत्रं यदक्षरम् । यद्विद्येति समाख्यातं सर्वथा सर्वतः सदा ॥१०॥ वासरेषु तु तेष्वेवं सर्वापत्तारकं भवेत् । तद्विधानं च वक्ष्यामि सम्यगासवकल्पनम् ॥११॥ गौडी पैष्टी तथा माध्वीत्येवं तत्त्रिविधं स्मृतम् । गुडमुष्णोदके क्षिप्त्वा समालोड्य विनिक्षिपेत् ॥१२॥ घटे काचमये तस्मिन् धातकीसुमनोरजः । खात्वा भूमौ संध्ययोस्तु करैः संक्षोभ्य भूयसा ॥१३॥ मासमात्रे गते तस्मिन्निमग्ने रजसि द्रुतम् । संशोध्य पूजयेत्तेन गौडी सा गुडयोगतः ॥१४॥ एवं मधुसमायोगान्माध्वी पैष्टीं शृणु प्रिये । अध्यर्द्धद्विगुणे तोये श्रपयेत्तन्दुलं शनैः ॥१५॥ दिनत्रयोषिते तस्मिन्धात्यूंकुररजः क्षिपेत् । दिमेकं धृते वाते निवाते स्थापयेत्ततः ॥१६॥ उदकेंलोलितं पश्चाद्गलितं पैष्टिकं मधु । वृक्षजं फलजं चेति द्विविधं क्रियते मधु ॥१७॥ तन्निर्माणं शृणुष्वाय यदास्वादान्मनोलयः । मृद्वीकां वाथ खजूरफलं पुष्पमथापि वा ॥१८॥ उनमें प्रकाशमानता आकाश से आती है और ग्रसमानता (निगलने का भाव) अग्नि से । उन दोनों का विमर्श ईकार है। बिन्दु से उसका अवलोकन करना चाहिए ॥१-४॥ पिंड के कर्त्ता में माला नामक बीज मंत्र क्रमशः स्थापित करने चाहिये । उस मन्त्र में एक वर्ण, चार वर्ण और तीन दिशाओं में मुख वाले वर्ण होने चाहिये । फिर विपरीत क्रम से वृत्तिजन्य अक्षरों को लिखे । उनसे सन्दर्भों का भेद सम्पूर्णतया कर दे । उदय में देवी के रूप, विश्राम में शिव के रूप और दोनों रूपों में आत्म-रूप की भावना करे । ऐसा करने से निश्चित ही दुःख, पीडा तथा वासना का नाश होता है। उत्कृष्ट अहंकारमय, सबका स्वरूप, आत्मरूप, सद्रूप, भासमानता की संज्ञा से युक्त, अक्रोध की उपाधि से रहित तथा प्रकाशरूप वस्तु आत्मा होने में भासित होती है । जिस लिए ऐसी बात है, इसलिए लोक में कोई वस्तु मन्त्र-रहित नहीं है । उस मन्त्र के जो अक्षर हैं और जो विद्या है वह सब बातें भली-भाँति बता दी गईं । विहित दिनों में उस मंत्र का अनुष्ठान करने से सभी आपत्तियाँ दूर हो जाती हैं। अब मैं भली-भांति आसव बनाने की विधि बताऊँगा । आसव (मद्य) विविध प्रकार के कहे गये हैं - जैसे - गौडी, पैष्टी तथा माध्वी । गरम जल में गुड़ को छोड़कर उसका मन्थन करे । फिर कांच के घड़े में धायके फूल के पराग के साथ उसे रखे। अनन्तर भूमि में उस घड़े को गाड़कर दोनों संध्या हाथों से उसे चलाये। एक मास तक ऐसा करने के उपरान्त उसको परिशोधित करके उससे पूजन करे । इस तरह गुड़योग से गोडी नामक मदिरा तैयार होती है ॥५-१४॥ प्रिय ! इसी प्रकार मधु के योग से माध्वी तथा पैष्टी नामक मद्य बनाया जाता है। ढाई गुने जल में चावल को धीरे-धीरे पकाये । फिर तीन दिनों तक उसे बासी करके धात्रीफल के चूर्ण के साथ मिलाये। पश्चात् एक दिन वायु में रख कर निर्वात स्थान में रख छोड़े । कुछ दिनों बाद जल मिलाकर उसका प्रयोग करे । इस तरह पैष्टिक मद्य बनता है। माध्वी मदिरा दो प्रकार की होती हैं- वृक्ष की एवम् फल की। उसका बनाना

८३२ नारदीयपुराणम्

मधूकस्यांभसि क्षिप्त्वा शतमर्द्धावशेषितम् । प्राक्सूतांशेन मिलितं दिवसद्वयात् ॥१९॥ गालितं स्वादु पूजाहं मनोलयकरं शुभम् । वाक्षं तु नालिकेरं स्याद्धितालस्याथ तालतः ॥२०॥ फलक्रांडात्स्रुतं दुग्धं नीतं सद्यो रसावहम् । नालिकेरफलांतस्थसलिने शशिना युते ॥२१॥ अर्द्धपूगफलोत्थं तु रसं संक्षिप्य तापयेत् । आतपे सद्य एवैतदासवं देवताप्रियम् ॥२२॥ आसवैरेभिरुदितैरर्घ्यं देव्यै निवेदयेत् । देवीः कृत्वा ततः सद्यो दद्यात्तत्सिद्धये द्वयम् ॥२३॥ साधको नियताहारः समाधिस्थः पिबेत्सदा । न कदाचित्पिबेत्सिद्धो देव्यर्घ्यमनिवेदितम् ॥२४॥ पानं च तावत्कुर्वीत यावता स्यान्मनोलयः । ततः करोति चेत्सद्यः पातकी भवति ध्रुवम् ॥२५॥ देवतागुरुशिष्टान्यं पिबन्नासवमाशया । पातकी राजदंड्यश्च रिक्थयोभासक एव च ॥२६॥ साध्यसाधकयोरेतत्काम्य एव समीरितम् । सिद्धश्च सर्वदा प्रोक्तं यतोऽसौ तन्मयो भवेत् ॥२७॥ पूजयेत्प्रोक्तरूपैस्तु प्रोक्तरूपाश्च ताः क्रमात् । उपचारैरासवैश्च मत्स्यैर्मांसैश्च संस्कृतैः ॥२८॥ अथ काम्यार्चनं वक्ष्ये प्रयोगांश्चापि नारद । येषामाचरणात्सिद्धिं साधको लभते ध्रुवम् ॥२९॥ चैत्रे दमनकैरर्चेत्पूर्णायां मदनोत्सवम् । वैशाखे मासि पूर्णायां पूजयेद्धेमपुष्पकैः ॥३०॥ ज्येष्ठ्यां फलैर्यजेद्देवी कदलीपनसाम्रजैः । आषाढ्यां चन्दनैरेलाजाताकंकोलकुङ्कुमैः ॥३१॥


सुन लो, जिसके आस्वादन से मन की एकाग्रता होती है । दाख या खजूर के फल या पुष्प को महुए के जल में छोड़ कर पकाये । आधा शेष रह जाने पर पहले के बने किंचिन्मात्र मद्य के साथ मिलाकर दो दिनों तक छोड़ दे । ऐसा करने से वह मद्य पूजा योग्य तथा मन की एकाग्रता का विधायक होता है । वृक्ष का मद्य तो इस तरह बनाया जाता है कि नारियल, हिंताल, ताल और नागकेसर के तुरन्त निकाले हुए रसावह दूध (ताड़ी) को नारियल के जल में छोड़ दे । फिर उसमें पूगीफल का पूंरस डाल कर धूप में रख दे । इस प्रकार तैयार किय हुआ आसव देवता को अधिक प्रिय होता है ॥१९-२२॥ इस आसवों के तैयार हो जाने पर देवी को इनका अर्ध देना चाहिये । तदनन्तर सिद्धि के लिये देवताओं को दो अर्ध देने चाहिए । साधक नियमपूर्वक आहार करते हुए सदा समाधिस्थ होकर इसका पान करे । सिद्ध पुरुष बिना देवी को समर्पित किये पान कभी न करे पान उतनी मात्रा में करे, जिससे कि मन की एकाग्रता हो जाय । उससे अधिक पान करने वाला निश्चय ही पातक का भागी बनता है । देवता, गुरु और शिष्यों का बिना समर्पित किये जो उपभोग की इच्छा से मद्य का पान करता है, वह पातकी तथा राजा से दण्ड पाने योग्य है । धन की कामना करते हुए जो इसका पान करता है, वह भी पातकी है । साध्य और साधक के लिए यह काम्य रूप से बतलाया गया है (अर्थात् इष्ट सिद्धि के लिए ही साधक इसका पान करे) । किन्तु सिद्ध पुरुष अपनी तन्मयता के लिये सदा इसका उपयोग करे । उक्त प्रकार का व्यक्ति उक्त रूप देवियों की सुसंस्कृत मत्स्य, मांस तथा मद्य से सोपचार अर्चना करे ॥२३-२८॥ नारद ! अब काम्या के पूजन तथा प्रयोगों को बतलाऊँगा, जिनके करने से साधक अवश्यमेव सिद्धि को प्राप्त करता है । चैत्र मास की पूर्णिमा में कुन्द के पुष्पों से देवी की अभ्यर्थना करे । वैशाख की पूर्णिमा में चम्पा के पुष्पों से पूजन करे । ज्येष्ठ की पूर्णिमा में केले, कटहल, तथा आम के पुष्पों (फलों) से पूजा करे । आषाढी पूर्णिमा में चन्दन, इलायची, जूही, कंकोल (कंकल-अशोक) तथा कुंकुम से पूजन करे । श्रावण की पौर्णमासी में

नवतितमोऽध्यायः ८३३ श्रावण्यामागमौक्तेन विधानाचैत्पवित्रकैः । प्रौष्ठपद्यां गन्धपुष्पैर्यजेद्वा केतकीकुसुमैः ॥३२॥ आश्वयुज्यां कन्यकाञ्चां भूषावस्त्रधनादिभिः । कार्त्तिक्यां कुंकुमैश्चैव निशि दीपगणैरपि ॥३३॥ सचन्द्रैर्मार्गशीर्ष्यां तु नालिकेरैरपूपकैः । पौष्यां सशर्करंगुडैर्गवां दुग्धैः समर्चयेत् ॥३४॥ स्वर्णरौप्यैः पंकजैस्तु माघ्यां सौगन्धिकादिभिः । फाल्गुन्यां विविधैर्द्रव्यैः फलैः पुष्पैः सुगंधिभिः ॥३५॥ पर्वताग्रे यजेद्दे वीं पलाशकुसुमैर्निशि । सिद्धद्रव्यैश्च सप्ताहात्खेचरीमेलनं भवेत् ॥३६॥ अरण्ये वटमूले वा कुंजे वा धरणीभृताम् । कदम्बजातिपुष्पाभ्यां सिद्धद्रव्यैः शिवां यजेत् ॥३७॥ मासेन सिद्धा यक्षिण्यः प्रत्यक्षा वांछितप्रदाः । केतकीकुसुमैः सिद्धाश्चेटका वारिधेस्तटे ॥३८॥ आज्ञामभीष्टां कुर्वन्ति रणे मायां महाद्भुताम् । वसूनि मालां भूषां च दद्युरस्येहह्यानिशम् ॥३६॥ पीठमृक्षद्रुमैः कृत्वा तत्र देवीं यजेन्निशि । शाल्मलैः कुसुमैः सिद्धद्रव्यैर्मासं तु निर्भयः ॥४०॥ श्मशानवेशे विप्रेंद्र सिद्धयंत्यस्य पिशाचकाः । अश्मपातप्रहाराद्यैर्जयावारिभिद्विषञ्चिरम् ॥४१॥ निर्जने विपिने रात्रौ मासमात्रं तु निर्भयः । यजेद्देवीं चक्रगतां सिद्धद्रव्यसमन्विताम् ॥४२॥ मालतीजातपुन्नागकेतकीमरुभिः क्रमात् । तेन सिद्ध्यंन्ति वेतालास्ताना रुह्येच्छया चरेत् ॥४३॥ श्मशाने चंडिकागेहे निर्जने विपिनेऽपि वा । मध्यरात्रे यजेद्देवीं कृष्णवस्त्रविभूषणैः ॥४४॥ तन्त्रोक्त विधि से कुशों से अर्चना करे । भाद्र मास की पूर्णिमा में गन्ध-पुष्पों से या केतकी कुसुमोँ से पूजन करे । ॥२९-३२॥ आश्विनो पूर्णिमा में वस्त्र, आभूषण, धन आदि से कुमारिका पूजन करना चाहिए । कात्तिको पूर्णिमा में कुंकुमों से देवी का पूजन करके रात्रि में दीप मालिका का उत्सव करे । अगहण की पूर्णिमा में कर्पूर, नारियल तथा पूओं से पूजा करे । पौषी पूर्णिमा में शक्कर, गुड तथा गाय के दूध से अर्चना करनी चाहिए । माघी पूर्णिमा में सुवर्ण, चांदी, कमल, तथा सुगंधित द्रव्यों से पूजा करे । फाल्गुनी पूर्णिमा में फल, पुष्प तथा विविध प्रकार के सुगंधित द्रव्यों से पूजन करे ॥३३-३५॥ रात्रि को पर्वत की चोटी पर पलाशपुष्प तथा सिद्ध द्रव्यों से देवो की अर्चना करनी चाहिये । एक सप्ताह ऐसा करने से खेचरी मुद्रा सिद्ध हो जाती है (अर्थात् देवी प्रत्यक्ष होतो है) । वन में या वट वृक्ष के मूल में या लताकुंज में कदम्ब, जूही तथा सिद्ध द्रव्यों से शिवा की अर्चना करनी चाहिए । इस तरह एक मास तक करने से वांछितफलदायिनी यक्षिणियां प्रत्यक्ष होती हैं । समुद्र के तट पर केतको के पुष्पों से पूजन करने से दास सिद्ध होते हैं । वे साधक की आज्ञा का पालन करते हैं, रण में अद्भुत माया रचते हैं और सदा धन, माला, आभूषण आदि देते रहते हैं ॥३६-३९॥ विप्रवर ! जो व्यक्ति एक मास तक रात को श्मशान में निर्भय होकर सेमल के फूलों तथा सिद्ध द्रव्यों से देवी की अर्चना करता है, उसके पिशाच सिद्ध होते हैं । वे (पिशाच) संग्राम में उस (साधक) के शत्रुओं को पत्थर से मार गिराते हैं । निर्जन वन में रात्रि के समय जो निर्भय होकर एक मास तक चक्र स्थित देवो का मालती, जूही, पुंनाग, केतको तथा मरु के पुष्पों एवम् सिद्ध द्रव्यों से पूजन करता है, उसके वेताल सिद्ध होते हैं । उन वेतालों के ऊपर चढ़कर वह इच्छानुसार विचरण करता है ॥४०-४३॥ श्मशान में या चंडिका गृह में या निर्जन वन में जो साधक एक मास तक मध्य रात्रि के समय क्रुद्ध होकर कृष्णचक्र स्थित अतिकृष्णवर्णा देवी की कृष्णवस्त्र तथा आभूषणों से पूजा करते हुए सिद्ध द्रव्य समेत १०५ ना० पु०

यहाँ प्रस्तुत पृष्ठ का सटीक पाठ्यांतरण (transcription) दिया गया है:

८३४ नारदीयपुराणम् कृष्णचक्रेऽतिकृष्णां तामतिक्रुद्धाशयो यजेत् । साध्ययोनिं तदग्रे तु बलिं च्छिन्नन्निवेदयेत् ॥४५॥ सिद्धद्रव्यसमेतं तु मासात्तद्भाललोचनात् । जायन्ते भीषणाः कृत्यास्ताभ्यः सिद्धिं निवेदयेत् ॥४६॥ विश्वसंहारसंतृष्टाः पुनरेत्य निजेच्छया । देव्या ललाटनेत्रे स्युः प्रार्थिते तु तिरोहिताः ॥४७॥ रक्तभूषांबरालेपमालाभूषितविग्रहाः । उद्याने निर्जने देवीं चक्रे संचित्य पूजयेत् ॥४८॥ कह्लारचंपकाशोकपाटलाशत्तपत्रकैः । सिद्धद्रव्यसमोपेतैर्मायाः सिद्धयंति मासततः ॥४६॥ यासां प्रसादालाभेन कामरूपो भवेन्नरः । याभिर्विश्वजयो विश्वचारी विश्वविनोदवान् ॥५०॥ षडाधाराब्जमध्ये तु चक्रं संचित्य पूजयेत् । चंद्रचंदनकस्तूरीमृगनाभिमहोदयैः ॥५१॥ त्रिकालज्ञो भवेद्देवी तेषु सम्यग्यिचिंतयेत् । पूर्णप्रतीतौ भव्यानि विकलेऽभव्यमीरितम् ॥५२॥ देवींचक्रेण संहतां स्मरेद्भक्तियुतो नरः । विवेका विभवा विश्वा वितता च प्रकीर्तिता ॥५३॥ कामिनी खेचरी गर्वा पुराणा परमेश्वरी । गौरी शिवा ह्यमेया च विमला विजया परा ॥५४॥ पवित्रा पीडनी विद्या विश्वेशी शिववल्लभा । अशेषरूपा स्वानंदांबुजाक्षी चाप्यनिंदिता ॥५५॥ वरदा वाक्यदा वाणी विविधा वेदविग्रहा । विद्या वागीश्वरी सत्या संयता च सरस्वती ॥५६॥ निर्मलानन्दरूपा च ह्यमृता मानदा तथा । पूषा चैव तथा तुष्टिः पुष्टिंश्चापि रतिधृतिः ॥५७॥ शशिनी चंद्रिका कांतिर्ज्योत्स्ना श्रीः प्रीतिरंगदा । देवीनामानि चैतानि चुलुके सलिले स्मरन् ॥५८॥ मातृकासहितां विन्नां विरावृत्यामृतात्मिकाम् । ताडों सरस्वतीं जिह्वां दीपाकारां स्मरन्पिबेत् ॥५६॥ अब्दाच्चतुर्विधं तस्य पांडित्यं भुवि जायते । एवं नित्यमुषःकाले यः कुर्याच्छुद्धमानसः ॥६०॥ स योगी ब्रह्मविज्ञानी शिवयोगी तथात्मवित् । अनुग्रहोक्तचक्रस्थां देवीं ताभिर्वृतां स्मरेत् ॥६१॥ बलि समर्पित करता है, उसके ललाट से भयंकर कृत्यायँ उत्पन्न होती हैं, जिनके शरीर रक्त भूषण, वस्त्र, लेप तथा मालाओं से विभूषित रहते हैं । उनसे सिद्धि का निवेदन कर देने पर वे विश्व का संहार कर बैठती हैं । पुनः प्रार्थना करने पर वे देवी के ललाटस्थ नेत्र में तिरोहित हो जाती हैं । उद्यान के जनशून्य स्थान में चक्र पर अवस्थित देवी का ध्यान करके रक्त कमल, चम्पा, अशोक, पाटल, सामान्य कमल तथा सिद्ध द्रव्यों से एक मास तक उनका पूजन करने से माया सिद्ध होती हैं, उनकी कृपा से मनुष्य विश्वविजयी, विश्वचारी, विश्वविनोदी तथा इच्छानुरूप फलभोक्ता होता है । मूलाधार कमल के मध्य देवी का ध्यान करके कर्पूर, चन्दन, तथा कस्तूरी से पूजन करने वाला व्यक्ति त्रिकालज्ञ होता है ॥४४-५२॥ जो नर भक्तिपूर्वक चक्रसहित देवी का स्मरण करके उनके विवेका, विभवा, विश्वा, वितता, कामिनी, खेचरी, गर्वा, पुराणा, परमेश्वरी, गौरी, शिवा, अमेया, विमला, विजया, परा, पवित्रा, पीडनी, विद्या, विश्वेशी, शिववल्लभा, अशेषरूपा, स्वानन्दानु जाक्षी, अनिंदिता, वरदा, वाक्यदा, वाणी, विविधा, वेदविग्रहा, विद्या, वागीश्वरी, सत्या, संयता, सरस्वती, निर्मला, आनंदरूपा, अमृता, मानदा, पूषा, तुष्टि, पुष्टि, रति, धृति, शशिनी, चंद्रिका, कांति, ज्योत्स्ना, श्री, प्रीति, अंगदा—इन नामों का पाठ करके एक चुल्लू जल पिये । फिर मातृका सहित विन्ना, अमृतात्मिका, ताडो, सरस्वती, जिह्वा तथा दीपाकारा का ध्यान करते हुए उस जल का पान कर जाय । एक वर्ष तक, ऐसा करने से अद्भुत पांडित्य की प्राप्ति होती है । जो व्यक्ति नित्य प्रातःकाल शुद्ध मन से ऐसा करता है, वह योगी, ब्रह्मविज्ञानी, शिवयोगी तथा आत्मवेत्ता होता है । उपर्युक्त शक्तियों के साथ अनुग्रहचक्र पर अवस्थित देवी का ध्यान करके चम्पा तथा कमल के पुष्पों से पूजा करने से आरोग्य लाभ होता हैं ॥५३- ६१३॥

नवतितमोऽध्यायः ८३५ चंपकैर्दीवरैर्मासादारोग्यमुपजायते । ज्वरभूतग्रहोन्मादशीतकाकामलाक्षिहृत् ॥६२॥ दंतकर्णज्वरशिरःशूलगुल्मादि कुक्षिजाः । व्रणप्रमेहच्छद्यर्शोग्रहण्यमत्रिदोषजाः ॥६३॥ सर्वे तथा शमं यांति पूजया परमेश्वरी । द्रव्यं चक्रस्य निर्माणे काश्मीरं समुदीरितम् ॥६४॥ सिंदूरं गैरिकं लाक्षा दरदं चंदनद्वयम् । बिल्वद्वारे ऽलिखेत्त्र्यस्त्रं षोडशत्र्यस्रसंयुतम् ॥६५॥ दरदेनास्थ मध्यस्थां पूजयेत्परमेश्वरीम् । ताभिस्तच्छक्तिभिः सार्क सिद्धद्रव्यैः सुगंधिभिः ॥६६॥ कुसुमैर्मासमात्रेण नागकन्यासमन्वितम् । पातालादिषु लोकेषु रमयत्यनिशं चिरम् ॥६७॥ यक्षराक्षसगंधर्वसिद्धविद्याधरांगनाः । पिशाचा गुह्यका वीराः किन्नराः भुजगास्तथा ॥६८॥ सिद्धयंति पूजनात्तत्र तथा तत्प्रोक्तकालतः । किंशुकैर्भूषणावाप्तौ पाटलैर्गजसिद्धये ॥६९॥ रक्तोत्पलैरश्वसिद्धौ कुमुदैश्चरसिद्धये । उत्पलैरूष्ट्रसंसिद्धयै तगरैः पशुसिद्धये ॥७०॥ जंबीरीर्म्महिषावाप्त्यै लकुचैरजसिद्धये । दाडिमैर्निधिसंसिद्धयै मधुकैर्गानसिद्धये ॥७१॥ बकुलैरंगनासिद्धयै कह्लारैः पुत्रसिद्धये । शतपत्रैर्जयावाप्त्यै केतकेर्वाहनाप्तये ॥७२॥ सौरभाढ्यैः प्रसूनैस्तु नित्यं सौभाग्यसिद्धये । पूजयेन्मासमात्रं वा द्विगुणं त्रिगुणं तु वा ॥७३॥ यावत्फलावाप्तिकांक्षी शर्कराघृतपायसैः । सचक्रपरिवारां तां देवीं सलिलमध्यगाम् ॥७४॥ तर्पयेत्कुसुमैः साध्यैः सर्वोपद्रवशान्तये । घृतैः पूर्णायुषः सिद्धयै क्षौद्रैः सौभाग्यसिद्धये ॥७५॥ दुग्धेरारोग्यसंसिद्धयै त्रिमिरैश्वर्यंसिद्धये । नालिकेरोदकैः प्रीत्ये हिमतोयैर्नृपाप्तये सर्वार्थसिद्धये तोयैरभिषिंचेन्महेश्वरोम् ॥७६॥

परमेश्वरी की पूजा करने से ज्वर, भूत, ग्रह, उन्माद, सर्दी, नेत्ररोग, हृदयरोग, दन्तरोग, कर्णरोग, शिरोव्यथा, उदररोग, व्रण, प्रमेह, बवासीर, संग्रहणी तथा अन्य रोग नष्ट हो जाते हैं। चक्र के निर्माण में कुंकुम, सिंदूर, गेरू, लाक्षा, दरद तथा दोनों चन्दनों का उपयोग करना चाहिये । बिल्वद्वार में तीन तथा सोलह त्रिकोणों का उल्लेख करे। मध्य में दरद से परमेश्वरी का पूजन करे। इस तरह एक मास तक सुगंधित सिद्ध द्रव्यों तथा पुष्पों से शक्तियों समेत देवी की आराधना करने से, पाताल, आदि लोकों में रात्रिंदिव नागकन्याओं के साथ रमण करने की क्षमता प्राप्त होती है और यक्ष, राक्षस, गंधर्व, सिद्ध, विद्याधर, अंगना, पिशाच, गुह्यक, वीर, किन्नर तथा सर्प उसके वशीभूत हो जाते हैं ॥६२-६८॥ पलाश पुष्पों से पूजा करने से आभूषणों की प्राप्ति होती है और यावल (त) (जूही) से पूजन करने से हाथी की। रक्त कमल से अश्व की, कुमुद से वाहन की, कमल से ऊँट की, तगर से पशुओं की, नीबू से भैंस की, बड़हल से बकरे की, दाड़िमों से निधि की, महुए से गाने की, मोलसिरी से रमणी की, रक्तकमल से पुत्र की, सौ दल वाले कमल से स्त्री की, केतकी से वाहन की और अत्यन्त सुगंधित कुसुमों से नित्य सौभाग्य की प्राप्ति होती है। पूर्णफल प्राप्ति के लिये एक मास या दो मास या तीन मास तक पूजा करनी चाहिए। अखिल उपद्रवों की शान्ति के लिये शक्कर, घी तथा खीर से चक्र-परिवार सहित सलिलमध्यगामिनी देवी को तृप्त करके पुष्प सहित अर्घ्य प्रदान करे। घृत से देवी को तृप्त करने से पूर्णायु की प्राप्ति होती है और मधु से सौभाग्य की। दूध से आरोग्य की, उक्त तीनों से ऐश्वर्य की, नारियल के जल से प्रेम की, हिमजल से राजा की और जल से सकल प्रयोजनों की प्राप्ति होती है ॥६९-७६॥

८३६ नारदीयपुराणम् पूगोद्याने यजेद्देवीं सिद्धद्रव्यैर्दिवाशिनम् । निवसंस्तत्र तत्पुष्पैर्जायते मन्मथोपमः ॥७७॥ पूर्णासु नियतं देवीं कन्याकायां समर्चयन् । कृत्याः प्रेरिता मंत्रा विमुखांस्तान् ग्रसंति वै ॥७८॥ लिंगत्रयमयीं देवीं चक्रस्थाभिश्च शक्तिभिः । पूजयन्निष्टमखिलं लभतेऽत्र परत्र च ॥७९॥ शतमानकृतैः स्वर्णपुष्पैः सौरभ्यवासितैः । पूजयन्मासमात्रेण प्राग्जन्माद्यैर्विमुच्यते ॥८०॥ तथा रत्नैश्च नवभिर्मासं तु यदि पूजयेत् । विमुक्तसर्वपापौघैस्तां च पश्यति चक्षुषा ॥८१॥ अंशुकैरर्चयेद्देवीं मासमात्रं सुगन्धिभिः । मुच्यते पापकृत्यादिदुःखौघैरितरैरपि ॥८२॥ देवीरूपं स्वमात्मानं चक्रं शक्तीः समंततः । भावयन्विषयैः पुष्पैः पूजयंस्तन्मयो भवेत् ॥८३॥ षोडशानां तु नित्यानां प्रत्येकं तिथयः क्रमात् । तत्तत्तिथौ तद्भजनं जपहोमादिकं चरेत् ॥८४॥ घृतं च शर्करा दुग्धमपूपं कदलीफलम् । क्षौद्रं गुडं नालिकेरफलं लाजा तिलं दधि ॥८५॥ पृथुकं चणकं मुद्गपायसं च निवेदयेत् । कामेश्वर्यादिशक्तीनां सर्वासामपि चोदितम् ॥८६॥ आद्याया ललितायास्तु सर्वाण्येतानि सर्वदा । निवेदयेच्च जुहुयाद्वह्नौ दद्यान्नृणामपि ॥८७॥ तत्तद्विद्याक्षरोक्तामौषधं तत्प्रमाणतः । संपिष्य गुटिकीकृत्य ताभिः सर्वं च साधयेत् ॥८८॥ रविवारेऽरुणांभोजैः कुमुदैः सोमवारके । भौमे रक्तोत्पलैः सौम्येवारे तगरसंभवैः ॥८९॥ गुरुवारे सुकल्हारैः शुक्रवारे सितांबुजैः । नीलोत्पलैर्मंदवारे पूजयेदिष्टमादरात् ॥९०॥ निवेदयेत्क्रमात्तेषु रविवारादिषु क्रमात् । पायसं दुग्धकदलीनवनीतसिताघृतम् ॥९१॥ एवमिष्टं समाराध्य देवीं गंधादिभिर्यजेत् । ग्रहपीडां विजित्याशु सुखानि च समश्नुते ॥९२॥ पूगीफल के उद्यान में निवास करते हुये उसके पुष्पों तथा सिद्ध द्रव्यों से देवी की अर्चना करने से मनुष्य कन्दर्पत्तुल्य हो जाता है। कन्या (राशि) संक्रान्ति में पड़ने वाली पूर्णिमा में जो देवी की आराधना करता है, उसकी भेजी हुई कृत्यायै शत्रुओं को खा डालती हैं, चक्रावस्थित शक्तियों के साथ लिंगत्रयमयी देवी की पूजा करने से इहलोक तथा परलोक में सकल कामनाओं की पूर्ति होती है। एक सौ सुवासित स्वर्णपुष्पों से एक मास तक देवी पूजन करने वाला व्यक्ति पूर्व जन्मादि के कर्मों से मुक्त हो जाता है। उसी तरह नौ रत्न-पुष्पों से एक मास तक पूजा करने वाला समस्त पापों से रहित होकर अपने चक्षु से देवी का दर्शन करता है ॥७७-८१॥ सुवासित वस्त्रों से एक मास तक पूजा करने वाला समस्त पापकर्मों तथा दुःखों से मुक्त हो जाता है। अपनी आत्मा को चारों ओर शक्तियों से परिवेष्टित देवी समझकर विषय रूपी पुष्पों से उनका पूजन करते हुए तन्मय हो जाना चाहिए। सोलह नित्याओं में से प्रत्येक की अलग-अलग तिथि है। तत्तत् तिथि में तत्तत् नित्या के लिये जप, होम, भजन आदि करना चाहिये । घी, शक्कर, दूध, पुआ, केला, मधु, गुड़, नारियल, लावा, तिल, दधि, चिड़वा ,चना तथा मूंग की खीर कामेश्वरी आदि समस्त शक्तियों को समर्पित करे ॥८२-८६॥ आद्या तथा ललिता को ये वस्तुएं सदा समर्पण करे, तदपश्चात् वह्नि में हवन करे। तत्तत् मंत्रों के अक्षर प्रमाण औषधि को पीस कर गोली बनाये और उनसे सबको सिद्ध करे। रविवार में लाल कमलों से, सोमवार में कुमुदों से, मंगल को रक्त कमलों से, बुध को तगर से, वृहस्पति को रक्त कमलों से, शुक्रवार को श्वेत कमलों से ओर शनिवार को नीलकमलों से आदरपूर्वक इष्ट देवी की पूजा करनी चाहिये। रविवार आदि दिनों में क्रमश: खीर, दूध, केला, मक्खन, चीनी तथा घी समर्पित करना चाहिए ॥८७-९१॥ इस प्रकार इष्ट की पूजा कर गन्ध आदि से देवी की आराधना करने वाला व्यक्ति शीघ्र ग्रहपीडा को

नवतितमोऽध्यायः ८३७

अर्धरात्रे तु साध्यां स्त्रीं स्मरन्मदनवह्निना । दह्यमानां हृतस्वांतां मस्तकस्थःपितांजलिम् ॥९३॥ विकीर्णकेशीमालोललोचनामरुणारुणाम् । वायुप्रेखत्पताकास्थपदां पद्मकलेवराम् ॥९४॥ विवेकविधुरां मत्तां मानलज्जाभयातिगाम् । चिंतयन्नर्चयेच्चक्र' मध्ये देवीं दिगंबराम् ॥९५॥ जपादाडिमबंधूककिंशुकैद्यैः समर्चयेत् । अन्यैः सुगंधिशेफालीकुसुमाद्यैः समर्चयेत् ॥९६॥ त्रिसप्तरात्रादायाति प्रोक्तरूपा मदाकुला । यावच्छरीरपातः स्याच्छापो वानपगास्य सा ॥९७॥ पद्मैरक्तैस्त्रिमध्वक्तैर्होमाल्लक्ष्मीमवाप्नुयात् । तथैव कैरवै रक्तरंगनाः स्ववशं नयेत् ॥९८॥ समानरूपवत्सायाः शुक्लाया गोः पयःप्लुतैः । मल्लिकामलतीजातीशत्पत्रैर्हुतैर्भवेत् ॥९९॥ कीर्तिविद्याधनारोग्यसौभाग्यवित्तपादिकम् । आरग्वधप्रसूनैस्तु क्षौद्रायुतैर्हवनाद्भवेत् ॥१००॥ स्वर्णादिस्तंभनं शत्रोर्नृपादीनां क्रुधोऽपि च । आज्याक्तैः करवीरोत्थैः प्रसूनैररुणैर्हुतैः ॥१०१॥ रक्तांबराणि वनिता नृपामात्यवशं तथा । भूषावाहनवाणिज्यसिद्धयश्चास्य वांछिताः ॥१०२॥ लवणैः सर्षपैर्गौरैस्तैलैर्वाथ होमतः । सतैलावर्तैनिशामध्ये स्वा नयेद्वांछितां वधूम् ॥१०३॥ तैलाक्तैर्जुहुयात्कृष्णदत्तूरपुष्पैनिशांतरे । मासादरातस्तस्यातिज्वरेण भवति ध्रुवम् ॥१०४॥ आरुष्करैघृताभ्यक्तैस्तत्तद्बीजैर्निशि होमतः । शत्रोर्दाहव्रणानि स्युर्दुःसाध्यानि चिकित्सकैः ॥१०५॥ तथा तत्तैलसंसिक्तैर्बीजैरंकोलकेरपि । मरिचैः सर्षपाज्याक्तैनिशि होमानुसारतः ॥१०६॥ वांछितां वनितां कामज्वरातमानयेदद्भुतम् । शालिभिश्चाज्यसंसिक्तैर्होमाच्छालीनवाप्नुयात् ॥१०७॥

जीतकर सुखों को प्राप्त करता है । (स्त्री को सिद्ध करने वाला साधक) अर्ध रात्रि के समय साध्य स्त्री का इस प्रकार स्मरण करे, कि वह कामाग्नि से दग्ध हो रही है, चित्त को चुराने वाली हैं, मस्तक पर हाथों को रखे हुई है, उसके बाल बिखरे हुए हैं, नेत्र दीर्घ तथा अरुण हैं, पैर वायु में झूलती हुई पताका पर स्थित हैं, शरीर कमल तुल्य कोमल है, उसमें विवेक का लेश नही है, वह उन्माद से युक्त है और मान, लज्जा तथा भय का अतिक्रमण करने वाली है ॥९२-९४½॥ ऐसी स्त्री का ध्यान कर चक्र के मध्य में दिगंबरा देवी की जपापुष्प (अड़हुल) दाड़िम, बन्धूक (दोपहरिया फूल), पलाशपुष्प तथा अन्य सुगंधित शेफालिका आदि पुष्पों से पूजा करे । इक्कीस रात तक ऐसा करने से उक्त रूपक मद विह्वल स्त्री सिद्ध हो जाती है । त्रिमधुयुक्त रक्त कमलों से हवन करने से लक्ष्मी की प्राप्ति होतो है । रक्त कुमुदों से हवन करने से ललनायें वशीभूत होती हैं। उजले रंग के वछड़े वाली शुक्लवर्णा गौ के दूध से सिंचित मालती, जूही तथा कमल से हवन करने से यश, विद्या, धन, आरोग्य तथा सौभाग्य की प्राप्ति होती है । मधुयुक्त आरग्वध (छितिवन) के कुसुमों से हवन करने से स्वर्णा आदि की प्राप्ति और शत्रु एवम् राजा का स्तंभन होता है ॥९५-१००½॥ घृतयुक्त लाल करवीर से होम करने से वनिता, राजा तथा मन्त्री वशीभूत होते हैं और रक्त वस्त्र, आभूषण, वाहन तथा व्यापार का लाभ होता है । नमक तथा उजले सरसों में तेल मिलाकर निशामध्ये में हवन करने से मन- चाही स्त्री की प्राप्ति होती है । तैलयुक्त कृष्ण दरपुष्पों से एक मास तक होम करने से शत्रु को विषम ज्वर हो जाता है । घृतयुक्त भिलावें के बीजों से रात्रि में होम करने से शत्रु को दाह व्रण होते हैं, जिनकी चिकित्सा वैद्य भी नहीं कर पाते । उसी के तेल भिलाये बीज, अंकोल, मरिच तथा सर्षप से रात्रि में हवन करने से शीघ्र कामज्वर पीड़ित रमणी को प्राप्ति होती है । घृताक्त चावल से होम करने से चावल की प्राप्ति होती है ॥१०१-१०७॥

८३८ नारदीयपुराणम् मुद्‌गैर्मुद्‌गं घृतैराज्यं सिद्धैरित्थं हुतैर्भवेत् । साध्यक्षंवृक्षसंसूतां विष्टपादरजः कृताम् ॥११०८॥ राजीमरीचिलोणोत्थां पुत्तलीं जुहुयान्निशि । प्रपदाभ्यां च जंघाभ्यां जानुभ्यामुरुयुग्मतः ॥११०६॥ नाभेरधस्ताद्धृदयान्मनेनाकण्ठतस्तथा । शिरसा च सुतीक्ष्णेन छित्त्वा शस्त्रेण वै क्रमात् ॥१११०॥ एवं द्वादशधा होमान्नरनारीनराधिपाः । वश्या भवंति सप्ताहाज्ज्वरार्त्तीश्चास्य वांछया ॥११११॥ पिष्टेन गुडयुक्तेन मरिचैर्जीरकैर्युताम् । कृत्वा पुत्तलिकां साध्यनामयुक्तामथो हृदि ॥१११२॥ सनामहोमसंपातघृते पाच्यतां पुनः । स्पृशन्निजकराग्रेण सहस्रं प्रजपेन्मनुम् ॥१११३॥ अभ्यर्च्य तद् घृताभ्यक्तं भक्षयेत्तद्धिया जपन् । नरनारीनृपास्तस्य वश्याःस्युर्मरणावधि ॥१११४॥ शश्वदष्टगंधं संपिष्य कन्यया शिशिरे जले । तेन वै तिलकं भाले धारयन्वश्ययेज्जगत् ॥१११५॥ शालितंडुलमादाय प्रस्थं भांडे नवे क्षिपेत् । समानवर्णवत्साया रक्ताया गोः पयस्तथा ॥१११६॥ द्विगुणं तत्र निक्षिप्य श्रपयेत्संस्कृतेऽनले । घृतेन सिक्तं सिक्थं तु कृत्वा तत्ससितं करे ॥१११७॥ विधाय विद्यामष्टोर्ध्वशतं जप्त्वा हुनेत्ततः । एवं होमो महालक्ष्मीमावहेत्प्रतिपत्कृतः ॥१११८॥ शुक्रवारेष्वपि तथा वर्षान्नृपसमो भवेत् । पंचम्यां तु विशेषेण प्राग्वद्धोमं समाचरेत् ॥१११६॥ तस्यां तिथौ त्रिमध्वक्तैर्मल्लिकाद्यैः सितैर्हुनेत् । अन्नाद्याभ्यांच्च नियतं हुत्वान्नाढ्यो भवेन्नरः ॥११२०॥ यद्यद्धि वांछितं वस्तु तत्तत्सर्वं तु सर्वदा । घृतहोमादवाप्नोति तथैव तिलतंडुलैः ॥११२१॥ अरुणैः पंकजैर्होमं कुर्वंस्त्रिमथुराप्लुतैः । मंडलाल्लभते लक्ष्मीं महतीं श्लाघ्यविग्रहाम् ॥११२२॥ कल्हारैः क्षौद्रसंयुक्तैः पूर्णाद्यं तद्दिनावधि । जुहुयान्नित्यशो भक्त्या सहस्रं विकचैः शुभैः ॥११२३॥ स तु कीर्ति धनं पुत्रान्प्राप्नुयान्नात्र संशयः । चंपकैः क्षौद्रसंसिक्तैः सहस्रहवनाद्‌ध्रुवम् ॥११२४॥ मूंग से होम करने से मूंग की, घृत से घी की और सर्षप से सर्षप की प्राप्ति होती है । साध्यवृक्ष के पुष्पराज, राई, मरिच, तथा लोनी के साग से रात्रि में हवन करने से नर, नारी, तथा नराधिप एक सप्ताह में वशीभूत होते हैं और साधक से इच्छानुसार उन्हें ज्वरपीड़ा भी हो जाती है । यहां होम चरणों के अग्रभाग, जानु, ऊरु, नाभि, हृदय, सिर, कंठ तथा अत्यन्त तेज शिलाशस्त्र से करना चाहिये । गुड़, मरिच तथा जीरे को पीस कर गुड़िया बनाये । उस पर साध्य वस्तु का नाम लिखकर उसे घी में पका डाले । फिर कराग्र से उसका स्पर्श करते हुए एक सहस्र मन्त्र का जप करे । पुनः पूजा करके उसका भक्षण करे । ऐसा करने से मरण पर्यन्त नर, नारियां तथा राजा वशीभूत होते हैं । अष्टगन्धों को शीतल जल से पीस कर किसी कुमारी के द्वारा ललाट पर तिलक लगाये । ऐसा करने से जगत् वशीभूत होता है ॥११०८-१११५॥ एक सेर चावल को लाल रंग के बछड़ वाली रक्तवर्णा गौ के दूध के साथ नवीन पात्र में संस्कृत अग्नि पर पका कर उसमें घी चीनी मिलाकर एक सौ आठ वार मन्त्र पूर्वक हवन करे । प्रतिपदा में ऐसा करने से महा- लक्ष्मी की प्राप्ति होती है । शुक्रवार को भी इस तरह करने से नृप की समता प्राप्त होती है । पंचमी में विशेष करके पूर्ववत् होम करना चाहिए । उस तिथि में त्रिमधुयुक्त मालती से हवन करना चाहिये । अन्न-घी से नियम- पूर्वक होम करने से मनुष्य धनाढ्य होता है । घृत एवम् तिल-तंडुल से होम करने से समस्त अभिलाषाओं की पूर्ति होती है । त्रिमधुयुक्त रक्त कमलों से हवन करने से महालक्ष्मी की प्राप्ति होती है। जो पूर्णिमा से पूर्णिमा तक मधुयुक्त विकसित रक्त कमलों से भक्तिपूर्वक नित्य सहस्र बार हवन करता है, उसे कीर्ति धन तथा पुत्रों की प्राप्ति होती है, इसमें संशय नहीं ॥१११६-१२३½॥ नारद ! जो एक मास तक मधुयुक्त सहस्र चंपकपुष्पों से होम

नवतितमोऽध्यायः ८३६ लभते स्वर्णनिष्काणां शतं मासेन नारद । पाटलेर्घृतसंसिक्तैस्त्रिसहस्रं हुतैस्तथा ॥१२५॥ दर्शादिमासाल्लभते चित्राणि वसनानि च । कर्पूरचंदनाद्यानि सुगन्धानि तु मासतः ॥१२६॥ वस्तूनि लभते हुद्यैरन्यैर्भोगोपयोगिभिः । शालिभिः क्षीरसिक्तैश्च सप्तमीषु शतं हुतम् ॥१२७॥ तेन शालिसमृद्धिः स्यान्मासैः षड्भिरसंशयम् । तिलैर्हुतैस्तु दिवसैर्वर्षैदारोग्यमाप्नुयात् ॥१२८॥ स्वजन्मर्क्षत्रिषु तथा दूर्वामिञ्जुहुयान्नरः । निरांतको महाभोगः शतं वर्षाणि जीवति ॥१२९॥ गुडूचीतिलदूर्वाभिस्त्रिषु जन्मसु वा हुनेत् । तेनायुःश्रीयशोभोगपुण्यनिध्वादिमान्भवेत् ॥१३०॥ घृतपायसदुग्धैस्तु हुतैस्तेषु त्रिषु क्रमात् । आयुरारोग्यविभवेनृपामात्यो भवेत्तथा ॥१३१॥ सप्तम्यां कदलीहोमात्सौभाग्यं लभतेऽन्वहम् । दूर्वात्रिकैस्तु प्रादेशमानैस्त्रिस्वादुसंयुतैः ॥१३२॥ जुहुयाद्दिनशो घोरे सन्निपातज्वरे तथा । तद्दिनेषु जपेद्विद्यां नित्यशः सलिलं स्पृशन् ॥१३३॥ सहस्रवारं तत्तोयैः स्नानं पानं समाचरेत् । पाकाद्यमपि तैरेव कुर्याद्रोगविमुक्तये ॥१३४॥ साध्यर्क्षवृक्षसंचूर्णं त्र्यूषणं सर्षपं तिलम् । पिष्टं च साध्यपादोत्थरजसा च समन्वितम् ॥१३५॥ कृत्वा पुत्तलिकां सम्यग्धृदये नामसंयुताम् । प्राग्वच्छित्वायसैस्तीक्ष्णैः शस्त्रैः पुत्तलिकां हुनेत् ॥१३६॥ एवं दिनैः सप्तभिस्तु साध्यो वश्यो भवेद्दृढम् । तथाविधां पुत्तलिकां कुंडमध्ये निखन्य च ॥१३७॥ उपर्यग्निं निधायाथ विद्यया दिनशो हुनेत् । त्रिसहस्रं त्रियामायां सर्षपैस्तद्रसाप्लुतः ॥१३८॥ शतयोजनदूरादप्यानयेद्दनितां बलात् । वशयेद्वनितां होमात्कौशिकैर्मधुमिश्रितैः ॥१३९॥ नारिकेरफलोपेतैर्गुडैलक्ष्मीमवाप्नुयात् । तथाज्यसिक्तैः कह्लारैः क्षीराक्तैस्तरुणोत्पलैः ॥१४०॥ करता है, वह सौ स्वर्णमुद्राओं को प्राप्त करता है। जो अमावस्या से लेकर एक मास तक तीन हजार घृतयुक्त पाटल-पुष्पों से हवन करता है, उसे चित्रित वस्त्र, कर्पूर, चन्दन, सुगंधित द्रव्य तथा अन्य भोगोपयोगी सुन्दर वस्तुओं का लाभ होता है। सप्तमी तिथि में दूध युक्त चावल से होम करने से छह मासों में मनुष्य के पास चावल की समृद्धि हो जाती है। तिल से होम करने से एक वर्ष में आरोग्य लाभ होता है। जो नर अपने जन्म-नक्षत्र के दिन दूर्वा से, हवन किया करता है, वह महाभोगी तथा सुप्रसन्न रहते हुए सौ वर्षों तक जीता हैं। गुडूच, तिल तथा दूर्वा से जन्म नक्षत्रों के दिन हवन करने से आयु, लक्ष्मी, यश, भोग, पुण्य तथा निधि की प्राप्ति होती है ॥१२४-१३०॥ घी, खीर तथा दूध से जन्म नक्षत्रों में होम करने से आयु, आरोग्य तथा ऐश्वर्य का लाभ और राजा एवम् मन्त्री वशीभूत होते हैं सप्तमियों में केले से होम करने वाला सौभाग्य को प्राप्त करता है। सन्निपात ज्वर के नाश के लिए हरें, बहेड़े और आंवले से हवन करना चाहिये। रोगमुक्ति के लिये मन्त्र का सहस्र बार जप करके जल का स्पर्श करे और उसी जल से स्नान, पान तथा भोजन बनाये। साध्यवृक्ष के चूर्ण, सोंठ, मरिच तथा पीपल के चूर्ण, सरसों और तिल को मिला कर पुत्तलिका बनाये। उस (पुत्तलिका) के हृदय पर साध्य का नाम लिख दे। फिर पहले की तरह तीक्ष्ण शस्त्रों से उस पुत्तलिका को काटकर हवन करे। सात दिनों तक ऐसा करने से साध्य निश्चय ही वशीभूत हो जाता है ॥१३१-१३६॥ उस पुत्तलिका को कुंड के मध्य में गाड़कर ऊपर से आग लगा कर दिन में मन्त्र पूर्वक तीन सहस्र बार हवन करे। फिर रात्रि में उसके ऊपर सरसों के तेल तथा सरसों चढ़ाये। ऐसा करने से वह सौ योजन दूर से भी वनिता को बलपूर्वक ला देती है। मधु मिश्रित गुग्गुल से होम करने से रमणी वशीभूत होती है। गुड़ तथा

८४० नारदीयपुराणम् त्रिमध्वक्तैश्चंपकैश्च प्रसूनैर्बकुलोद्भवैः । मधूकजैः प्रसूनैश्च हुतैः कन्यामवाप्नुयात् ॥१४१॥ पुन्नागजेहुतैर्वस्त्रमवाज्यैरिष्टमवाप्नुयात् । माहिषैर्महिषीराजेरजान् गव्यैश्च गास्तथा ॥१४२॥ अवाप्नोति हुतैराज्यैः रत्नै रत्नं च साधकः । शालिपिष्टमयीं कृत्वा पुत्तलीं ससितां ततः ॥१४३॥ हृद्देशन्यस्तनाम्णां पचेत्तैलाज्ययोर्निशि । तन्मनाश्च दिवारात्रौ विद्याजप्तां तु भक्षयेत् ॥१४४॥ सप्तरात्रप्रयोगेण नरो नारी नृपोऽपि वा । दासवद्वशमायाति चित्तप्राणादि चार्पयेत् ॥१४५॥ हयारिपुष्पैर्वरुणैः सितैर्वा जुहुयात्तथा । त्रिसप्तरात्रान्महतीमवाप्नोति श्रियमन्नरः ॥१४६॥ छागमांसेस्विमन्मध्वक्तैर्होमात्स्वर्णमवाप्नुयात् । क्षीराक्तैः सस्यसंपन्नां भुवमाप्नोति मंडलात् ॥१४७॥ पद्माक्षैर्हवनाल्लक्ष्मीमवाप्नोति त्रिभिर्दिनैः । बिल्वैर्दशांशं जुहुयान्मंत्राद्यैः साधने जये ॥१४८॥ एवं संसिद्धमंत्रस्तु मंत्रितैश्चुलुकोदकैः । फणिदष्टमृतानां तु मुखे संताड्य जीवयेत् ॥१४६॥ तत्कर्णयोर्जपन्विद्यंः दृष्ट्या वा जपसिद्धया । संताड्य शीघ्रसहसा मृतमुत्थापयेदिति ॥१५०॥ कृत्वा योनि कुंडमध्ये तत्राग्नौ विविधहुनेत् । तिलसर्षपगोधूमशालिधान्ययवैर्हुनेत् ॥१५१॥ त्रिमध्वक्तैरेशो वा समेतैर्वा समृद्धये । बकुलैश्चंपकैरब्जैः कह्लारै रक्तोत्पलैः ॥१५२॥ कैरवैर्मल्लिकाकुन्दमधूकैर्रविराप्तये । अशोकैः पाटलैबिल्वैर्जातीविकंकतैः सितैः ॥१५३॥ नवनोत्पलैरश्वरिपुजैः कर्णिकारजैः । होमाल्लक्ष्मीं च सौभाग्यं निधिमायुर्यशो लभेत् ॥१५४॥ दूर्वा गुडूचीमश्वत्थं वटमारग्वधं तथा । सिताकंपलक्षजं हुत्वा चिरान्मुच्येत रोगतः ॥१५५॥ नारियल से होम करने से लक्ष्मी की प्राप्ति होती है। घृतयुक्त श्वेत कमल, दुग्धयुक्त रक्तकमल, त्रिमधुयुक्त चंपक, मोलसिरी तथा मधूक के पुष्पों से होम करने से कन्या की प्राप्ति होती है ॥१३७-१४१॥ पुंनाग के कुसुमों से होम करने से वस्त्रों की प्राप्ति होती है और घृत से इष्ट वस्तु की प्राप्ति होती है। भैंस के घी से हवन करने से भैंस की, बकरी के घी से बकरे की, गौओं के घी से गायों की और रत्न से रत्नों को प्राप्ति होती है। चीनी के साथ चावल को पीस कर पुत्तलिका बनाये। उसके हृदय पर साध्य का नाम लिख कर रात्रि में उसे तेल और घी में पकाये। फिर दिन में मन्त्र का जप करके उसका भक्षण करे। इस प्रकार सात रात्रियों तक प्रयोग करने से नर या नारी या राजा दासवत वश में आ जाता है और अपना चित्त, प्राण आदि समर्पित कर देता है ॥१४२-१४५॥ श्वेत या रक्त करवीर के पुष्पों से इक्कीस रात तक होम करने से महालक्ष्मी की प्राप्ति होती है। त्रिमधुयुक्त छाग के मांस से हवन करने से सुवर्ण-लाभ होता है। क्षीरयुक्त छागमांस से होम करने से बारह दिनों में सस्यपूर्णा भूमि का लाभ होता है। पद्मों से होम करने से तीन दिनों में लक्ष्मी की प्राप्ति होती है। मन्त्र जप करने के उपरान्त उसका दशांश हवन करना चाहिये। देवी के मंत्र सिद्ध हो जाने पर साधक सांप के काटने से मरे हुए व्यक्ति के मुख में एक चूलू जल देकर जिला सकता है अथवा मृत व्यक्ति के कानों में मंत्र जप कर लाठी की ठोकर से एकाएक उसे उठा सकता है। ऐश्वर्य के लिए कुंड के मध्य में योनिमुद्रा बना कर वहां विधिपूर्वक त्रिमधुयुक्त तिल, सरसों, गेहूँ, चावल तथा यव से हवन करे। लक्ष्मी प्राप्ति के लिए मोलसिरी, चंपक, श्वेतकमल, रक्तकमल, कुमुद, मालती, कुंद तथा मधूक-पुष्पों से होम करना चाहिये ॥१४६-१५२॥ अशोक, पाटल, बिल्व, जूही, श्वेत विकंकत, नीलकमल, करवीर, तथा कनेल से होम करने से लक्ष्मी सौभाग्य, आयु, यश तथा निधि की प्राप्ति होती है। दूर्वा, गुडूच, पीपल, वट, छतिवन सफेद आक तथा पाकर से हवन करने से रोगों का नाश होता है। इक्षु, जंबु, नारियल तथा मोचागुड़ से होम करने वाला साधक निश्चय

नवतितमोऽध्यायः ८४१ इक्षुजंबूनालिकेरमोचागुडसितायुतैः । अचलां लभते लक्ष्मीं भोक्ता च भवति ध्रुवम् ॥१५६॥ सर्षपाज्यैर्हुते मृत्युः काष्ठाग्नो वैरिभृत्यवे । चतुरङ्गुलजैर्होमाच्चतुरङ्गबले रिपोः ॥१५७॥ सप्ताहाद्रोगदुःखार्तिर्भवेत्येव न संशयः । नित्यं नित्यार्चनं कुर्यात्तया होमं घृतेन वै ॥१५८॥ विद्यामिमंत्रिलं तोयं पिवेत्प्रातस्तदाप्तये । चन्दनोशीरकर्पूरकस्तरीरोचनान्वितैः ॥१५६॥ काश्मीरकालागुरुभिर्मुगस्त्रेदप्रभैरपि । पूजयेच्च शिवामेतैर्गन्धैःसर्वार्थसिद्धयं ॥१६०॥ सर्वाभिरपि नित्याभिः प्रातर्मातृकया समम् । त्रिजप्ताभिः पिवेत्तोयं तथा वाक्सिद्धये शिवम् ॥१६१॥ विदध्यात्साधनं प्राग्वद्धर्जलक्षं पयोव्रतः । त्रिस्वादुसिक्तैररुणेरंबुजैर्हवनं चरेत् ॥१६२॥ जपतर्पणहोमार्चातकसिद्धमनुर्नरः । कुर्यादुक्तान्प्रयोगांश्च न चेत्तन्ननुदेवताः ॥१६३॥ प्राणांस्तस्य प्रसंख्येव कुपितास्तत्क्षनान्मुने । अनया विद्यया लोके यदसाध्यं न तत्क्वचित् ॥१६४॥ अरण्यवटमूले च पर्वताग्रगुहामु च । उद्यानमध्यकांतारे मातृपादप्रमूलतः ॥१६५॥ सिंधुतीरे वने चैता यक्षिणीः साधयेन्नरः । कमलैः कैरवै रक्तैः सितैः सौगंधिकोत्पलैः ॥१६६॥ सुगंधिशेफालिकया त्रिमध्वक्तैर्यथाविधि । होमात्सप्तसु वारेषु तन्मंडलत एव वै ॥१६७॥ विजयं समवाप्नोति समरे द्वंद्वयुद्धके । मल्लयुद्धे शस्त्रयुद्धे दावे द्यूताह्वयेऽपि च ॥१६८॥ व्यवहारेषु सर्वत्र जयमाप्नोति निश्चितम् । चतुरंगुलजैः पुष्पैर्होमात्सस्तंमयेदरीन् ॥१६९॥ तथैव कर्णिकारोत्थैः पुन्नागोत्थैनमेरुजैः । चंपकैः केतकै राजवृक्षजैर्माधवोद्भवैः ॥१७०॥ प्राग्वद्हारेषु जुहुयात्क्रमात्पुष्पैस्तु सप्तभिः । प्रोक्तेषु स्तंभनं शत्रोर्भङ्गो वा भवति ध्रुवम् ॥१७१॥ ही अचल लक्ष्मी को प्राप्त कर भोक्ता होता है। शत्रु की मृत्यु के लिये सरसों तथा घी से चिता के अग्नि में हवन करना चाहिए । आरग्वध (छतिवन) से होम करने से शत्रु का सेना को एक सप्ताह के भीतर दुःख-पीड़ा होने लगती है, इसमें संशय नहीं ॥१५३-१५७३॥ विद्या की प्राप्ति के लिये नित्य नित्याओं की अर्चना कर घी से हवन, करके उनके मन्त्र से अभिमंत्रित जल का पान करना चाहिये । सकल कामना सिद्धि के लिये चन्दन उगीर (खसखस), कपूर, कस्तूरी, गोरोचन, कुंकुम, कागुरु तथा सुगंधित द्रव्यों से शिवा की पूजा करनी चाहिये । वाक्सिद्धि के लिये समस्त नित्याओं के साथ शांतियों का पूजन करके उनके मंत्रों का जप करे और उनसे अभिमंत्रित जल का पान करे । तदनन्तर त्रिमधु युक्त रक्तकमलों से हवन करे जप, तर्पण होम तथा पूजन से मन्त्रों को सिद्ध करके साधक पूर्वोक्त प्रयोगों को करे। अन्यथा कुपित देवियां उसके प्राण ले लेती हैं । लोक में तन्त्र विद्या से जो वस्तु सिद्ध नहीं होगी, वह किसी से भी नहीं हो सकती ॥१५८-१६४॥ वन में वटवृक्ष की जड़ में, पर्वत की चोटी पर या गुफा में, उद्यान में मातृवृक्ष के मूल में, समुद्रतट पर यक्षिणियों की सिद्ध करना चाहिए । कमल, कैरव, रक्त, तथा श्वेत कमल और त्रिमधुयुक्त सुगंधित शेफालिका से विधिपूर्वक होम करना चाहिये । सात दिन इस तरह होम करने से समर में द्वंद्वयुद्ध, मल्लयुद्ध, शस्त्रयुद्ध वाद, जूआ, व्यवहार सर्वत्र विजय प्राप्त होती है, इसमें संशय नहीं। आरग्वध से होम करने से शत्रुओं का स्तंभन होता है । कर्णिकार, पुन्नाग, सुरपुन्नाग, चंपक, केतकी, राजवृक्ष तथा माधव के पुष्पों से हवन करने से शत्रु का स्तंभन या नाश हो जाता है, इसमें संशय नहीं ॥१६५-१७१॥ नक्षत्रवृक्ष की अग्नि में सरसों तथा घी मिलाये उसी वृक्ष की समिधा से हवन करने से शत्रु तुरन्त पादा- भिवादन करने लगते हैं । पहिले सम्यक् प्रकार से दिनकर की अर्चना करके मृत्युकाष्ठ की अग्नि में मृत्युपत्र, १०६ ना० पु०

८४२ नारदीयपुराणम् शत्रोर्नक्षत्रवृक्षान्नौ तत्समिद्भिस्तु होमतः । सर्व्वाज्यप्लुताभिस्ते प्रणमंत्येव पादयोः ॥१७२॥ मृत्युकाष्ठानले मृत्युपत्रपुष्पफलैरपि । समिद्भिर्जुहुयात्सम्यग्वारेशार्चनपूर्वकम् ॥१७३॥ अरातेश्चतुरङ्गं तु बलं रोगार्त्त भवेत् । तेनास्य विजयो नूनन्निधनेनापि वा पुनः ॥१७४॥ अर्कखदिरकंजैरैश्शैः समिद्धेऽग्नौ तदुद्भवैः । पत्रैः पुष्पैः फलैः काष्ठैर्मूलैश्चापि हुनेत्क्रमात् ॥१७५॥ सव्रणैश्शदशताया घृतसिक्तैस्तु मण्डलात् । अरातिविङ्कुजो भूत्वा कुंडे व्यर्ते विधानतः ॥१७६॥ पलायते वा रोगार्त्तः प्रणमेद्वा भयान्वितः । पलाशेश्मानले तस्य पंचांगैस्तद्घृताप्लुतैः ॥१७७॥ होमेन सोमवारे च भवेत्प्राग्वन्न संशयः । खादिरेष्मानले तस्य पंचांगैस्तद्घृताप्लुतैः ॥१७८॥ वारे भौमस्य हवनात्तदाप्नोति सुनिश्चितम् । अपामार्गस्य सौम्येऽह्नि पिप्पलस्य गुरोर्दिने ॥१७९॥ उदुम्बरस्य भृगुजे शम्या मांर्देऽह्नि गोघृतैः । शुभ्रपीतसितश्यामवर्णाद्याः पूर्ववत्तया ॥१८०॥ तत्फलं समवाप्नोति तत्समिद्दीपितेऽनले । प्रतिपत्प्रिथिमारभ्य पंचम्यंतं क्रमेण वै ॥१८१॥ शालींश्चणकमुद्गांश्च यवमादेश्च होमतः । माहिषाज्यप्लुताँस्तैस्त्वाम्निक्षितिथिभिः समवाप्नुयात् ॥१८२॥ षष्ठ्यादिसप्तम्यंतं तु चाजाभवघृतैस्तथा । प्रागुक्तैर्निसुखैर्होमात्प्रागुक्तफलमाप्नुयात् ॥१८३॥ तदूर्ध्वं पंचके श्वेतैः समस्तेश्च तिलद्वयैः । सितान्नैः पायसैः सिक्तैराविर्केस्तु घृतैस्तथा ॥१८४॥ हवनात्तदवाप्नोति यदादौ फलमीरितम् । एवं नक्षत्रवृक्षोत्थबह्नौ तैस्तैर्मधुप्लुतैः ॥१८५॥ हवनादपि तत्प्राप्तिर्भवत्येव न संशयः । विद्यां संसाध्य पूर्वं तु पश्चादुक्तान्सशेषतः ॥१८६॥ प्रयोगात्साधयेद्धीमान् मंगलायाः प्रसादतः । संपूज्य देवतां विप्र कुमारीं कन्यकां तु वा ॥१८७॥ समुभाध्यवां मुग्धां स्नातां धोतांबरां शुभाम् । तथाविधं कुमारं वा संस्थाप्याभ्यर्च्य विद्यया ॥१८८॥ स्पृष्टशोर्षो जपेद्विद्यां शतवारं तयार्चयेत् । प्रसूनैररुणैः शुभ्रैः सौरभाढ्यैरथापि वा ॥१८९॥ पुष्प, फल तथा समिधाओं से हवन करने से रिपु की चतुरंगिणी सेना रोगाक्रान्त हो जाती है। उससे साधक की विजय होती है तथा शत्रु का निधन होता है। रविवार तथा सोमवार को घृतयुक्त आक की समिधा से पलाश-समिधा की अग्नि में हवन करने से शत्रुनाश होता है, इसमें संशय नहीं, मंगलवार को खैर की समिधा से बने अग्नि में उसी की समिधा तथा घृत से हवन करने से निश्चय ही शत्रुओं का नाश होता है । बुध को अपामार्ग से, बृहस्पति को पीपल से, शुक्र को गूलर से और शनि को शमीवृक्ष की समिधा से गोघृत मिलाकर हवन करने से पूर्वोक्त फल प्राप्त होता है ॥१७२-१८०१/२॥ प्रतिपदा से लेकर पंचमी तक क्रमशः चावल, चना, मूंग, यव तथा माष से भैंस के घी के साथ होम करने से पूर्वोक्त फल मिलता है। षष्ठी से लेकर सप्तमी तक बकरी के घृत के साथ उक्त वस्तुओं से होम करने से पूर्वोक्त फल की प्राप्ति होतो है। भेड़ के घी के साथ तिल, चीनो, तथा खीर से होम करने से पूर्वोक्त फल मिलता है। नक्षत्रवृक्ष की समिधा से बने अग्नि में मधुयुक्त पूर्वोक्त वस्तुओं से हवन करने पर भी निःसंदेह पूर्वोक्त फल मिलता है। बुद्धिमान् व्यक्ति पहले मंत्र को सिद्ध कर पश्चात् मंगला की कृपा से अशेष प्रयोगों को करे ॥१८१-१८६१/२॥ विप्र ! साधक देवता का पूजन कर शुभ अंगों वाली, मुग्धा, स्नाता तथा धोतवस्त्रा कुमारीकन्या तथा वैसे ही कुमार की पूजा करे। मन्त्र से शिर को छूकर सौ बार मन्त्र का जप करे सुगंधिपूर्ण और रक्त, श्वेत पुष्पों तथा गुग्गुल, धूप आदि से कुमारी-कुमार की अर्चना करे । तदनन्तर देवी के मंदिर में भक्तिपूर्वक उपचारों से उनकी पूजाकर मन्त्र का जप करे। तत्पश्चात् देवी से जो प्रश्न किया जायेगा, उसका उत्तर उनसे मिल जाएगा।

नवतितमोऽध्यायः ८४३ दद्याद्गुग्गुलुधूपं च यावत्कर्मावसानकम् । ततो देव्या समाविष्टे तस्मिन्संपूज्य भक्तितः ॥१९०॥ ततस्तामुपचारैस्तैः प्रागुक्तैर्विद्यया व्रती । प्रलपंस्तां ततः पृच्छेद्धीष्टं कथयेच्च सा ॥१९१॥ भूतं मनद्भवष्यिं च यदन्यन्मनसि स्थितम् । जन्मांतराण्यतीतानि सर्व सा पूजिता वदेत् ॥१९२॥ ततस्तां प्राग्वदभ्यर्च्य त्वात्मन्युद्वास्य तां जपेत् । सहस्रवारं स्थिरधीः पूर्णात्मा विचरेत्सुखी ॥१९३॥ मधूत्रयसंसिक्तैरुणैरंबुजैः श्रियम् । प्राप्नोति मंडलं होमात्सितैस्तैश्च महद्यशः ॥ १९४॥ क्षौद्राक्तैरुत्पलै रक्तैर्हवनात्प्रोक्तकालतः । सुवर्णं समवाप्नोति निधि वा वसुधां तु वा ॥१९५॥ क्षीराक्तैः कैरवैर्होमात्प्रोक्तं काममवाप्नुयात् । धान्यानि विविधान्याशु सुभगः स भवेन्नरः ॥१९६॥ आज्याक्तैरुत्पलैर्होमाद्वांछितं समवाप्नुयात् । तद्वत्तैरपि कह्लारैर्हवनाद्राजवल्लभः ॥१९७॥ पलाशपुष्पैस्त्रिस्वादुयुक्तैस्तत्कालहोमतः । चतुर्विधं तु पांडित्यं भवत्येव न संशयः ॥१९८॥ लाजैस्त्रिमधुरोपेतैस्तत्कालहवनेन वै । कन्यकां लभते पत्नीं समस्तगुणसंयुताम् ॥१९९॥ नालिकेरफलोद्भवै ससितं सगुडं तु वा । ओद्राक्षं जुहुयात्सर्वद्रव्यत्त्वाद्धनदोपमः ॥२००॥ तयैवान्नाज्यहोमेन सतंडुलतिलैरपि । प्रसूनैररुणैस्तद्वत्तथा बंधूकसंभवैः ॥२०१॥ सितैः प्रसूनैर्वाक्सिद्धि हवनात्समवाप्नुयात् । सितरक्तैस्तु मिलितैरायुगरोग्यमाप्नुयात् ॥२०२॥ दुर्वाभिस्त्रिमध्वक्तैर्हवनात् जयेच्च तान् । तथा गुडूच्या होमेन पायसेन तिलेन च ॥२०३॥ श्रीखंडपंककर्पूरमिलितैः शतपत्रकैः । हवनाच्छ्रियमाप्नोति यावदन्यगा भवेत् ॥२०४॥ कुंकुमं हिमतोयेन पिष्ट्वा कर्पूरसंयुतम् । तत्पंकमद्दितैर्होमात्कह्लारैर्विकचैः सुमैः ॥२०५॥ राजकल्पः श्रिया भूयाज्जीवेद्वर्षशतं भुवि । निःसपत्नौ निरांतको निर्द्वन्द्वो निर्मलाशयः ॥२०६॥ भूत, भविष्यत्, वर्तमान जो कुछ मन में रहेगा, वह सब मालूम हो जायगा। इस प्रकार पूजिता होने पर देवी जन्म-जन्मान्तर की बात भी बता देती हैं। तदुपराम्त पूर्ववत् देवी की अर्चना कर सहस्र बार मंत्र का जप करे। ऐसा करने से स्थिर बुद्धि, पूर्णात्मा साधक सुख से विहार करता है ॥१८७-१९०॥ त्रिमधुयुक्त रक्त तथा श्वेत कमलों से होम करने से लक्ष्मो एवम् महायश की प्राप्ति होती है। मधुयुक्त रक्तकमलों से हवन करने से सुवर्ण या निधि या भूमि की प्राप्ति होती है दुग्धयुक्त कैरवों से होम करने से कामना पूर्ण होती है और वह मनुष्य शीघ्र सौभाग्यवान् तथा धन-धान्य संपन्न हो जाता है। घृतयुक्त रक्त कमलों से हवन करने से वांछित फल की प्राप्ति होती है। श्वेत-रक्त कमलों से हवन करने वाला व्यक्ति राजा का प्रिय होता है। त्रिस्वादुयुक्त पलाशपुष्पों से होम करने से तत्काल चारों प्रकार के पांडित्यों की प्राप्ति होती है, इसमें संशय नहीं ॥१६१-१९८॥ त्रिमधुयुक्त लावा से होम करने से सर्वगुणसंपन्ना कन्या की प्राप्ति होती है। चीनी, गुड़, तथा मधु सहित नारियल से होम करने वाला व्यक्ति कुबेर के तुल्य होता है। अन्न तथा घी से होम करने से, तंडुल तथा तिल से होम करने से और रक्त पुष्प तथा दोपहरिया पुष्पसे हवन करने से भी पूर्वोक्त फल मिलता है। श्वेत पुष्पों से हवन करने से वाक्सिद्धि होती है। मिश्रित, श्वेत तथा रक्त पुष्पों से हवन करने से आयु और आरोग्य की प्राप्ति होती है। त्रिमधुयुक्त दूर्वा से हवन करने से शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है। गुडूच, क्षीर तथा तिल से होम करने से भी पूर्वोक्त फल मिलता है। श्रीखंड चंदन कपूर तथा कमल से एक साथ हवन करने से लक्ष्मी पीछे-पीछे चलती है। १९६-२०४॥ हिम जल से कुंकुम को पीस कर उसमें कपूर मिलाकर रक्त कमलों पर लेप करने से राजा के तुल्य लक्ष्मी की प्राप्ति होती है और वह व्यक्ति पृथ्वी पर शत्रुहीन दुःखहीन, निर्द्वन्द्व तथा निर्मलचित्त होकर

८४४ नारदीयपुराणम् इक्षुकाण्डस्य शकलैर्हवनाद्वस्त्रमाप्नुयात् । तथैव करबीरोत्थैः प्रसूनैररुणैः सितैः ॥२०७॥ क्षौद्राक्तैः पाटलापुष्पैर्हवनावशयेद्वधूः । तथैव पंकजैर्होमाद्रूपाजीवां वशं नयेत् ॥२०८॥ सस्रवत्सासितगोक्षीराक्तसितहोमतः । लभतेऽनुपमां लक्ष्मीमपि पाविष्ठचेतनः ॥२०९॥ सौवीराक्तैस्तु कार्पासबीजस्तत्कालहोमतः । अर्द्धेन्दुकुंडे नियतं वशगा रिपवो मुने ॥२१०॥ अरिष्टपत्रैस्तद्द्बीजैस्तद्गहौ तैस्तथा हुतैः । मृत्युबीजैर्निम्बतेलसिक्तैर्होमान्निहंति तान् ॥२११॥ रोगार्त्तास्तुरगांस्तद्वत्पंचगव्यैर्हु तैध्रुवम् । अक्षबीजैस्तु तैलाक्तैर्होमः सर्वविनाशनः ॥२१२॥ करंजबीजैः संसिक्तैर्होमाद्वैरी पिशाचवान् । तथैवाक्षतरूद्भूतपंचान्गहवनादपि ॥२१३॥ निजतैलान्वितैरक्षद्रुमबीजैस्तु होमतः । तद्दिने स्यादपस्मारी वैरी भवति निश्चितम् ॥२१४॥ अरातेर्जन्मनक्षत्रवृक्षैधनगतेऽनले । तद्योनिपिशितैस्तैश्च हवनान्मृत्युऋद्रिपोः ॥२१५॥ पद्माक्षबीजैः सर्वपतैलावर्तैर्हवनात्तथा । जायंते वैरिणः कुष्ठरोगा देहविलोपकाः ॥२१६॥ मरिचैः सर्षपैर्होमात्तैलाक्तैर्मत्स्यराजके । दाहज्वरेण ग्रस्तः स्यादरातिस्तद्दिने ध्रुवम् ॥२१७॥ एवं निग्रहहोमेषु स्वरक्षायै तथान्वहम् । स्निग्धैः संप्राप्तसिद्ध्यैर्जपहोमादि कारयेत् ॥२१८॥ मृत्युंजयेन वा तत्तत्प्रयोगस्याभिरेव वा । विद्याभिरन्यथासिद्धमंत्रमस्याशु नाशयेत् ॥२१९॥ लक्षत्रयं कृते प्रोक्तं त्रेतायां द्विगुणं तथा । द्वापरे त्रिगुणं प्रोक्तं कलौ तत्तु चतुर्गुणम् ॥२२०॥ दशांशं हवनं कार्यं तर्पणं तद्दशांशतः । तद्दशांशं मार्जनं स्याद्दशांशं द्विजभोजनम् ॥२२१॥

सौ वर्ष जीता है । इक्षु के खण्डों से हवन करने से वस्त्र की प्राप्ति होती है । मधुयुक्त रक्त तथा श्वेत करवीर के पुष्पों एवम् पाटल पुष्पों से हवन करने से स्त्री वशीभूत होती है । कमलों से होम करने से वेश्या वश में आती हैं । श्वेत वर्णवाली गाय के, जिसके बछड़े का भी वहीं रंग हो, दूध में कमलों को डुबो कर हवन करने से पवित्र साधक को भी अनुपम लक्ष्मी की प्राप्ति होती है । अर्धचन्द्राकार कुंड में बेर तथा कपास के बीजों से हवन करने से शत्रु वशीभूत हो जाते हैं ॥२०५-२१०॥ अरिष्ट (रीठे) के पत्र उसके बीज तथा नीम के तेल से संसिक्त मृत्युबीज (बांस) से अरिष्ट की समिधा से बने अग्नि में होम करने से शत्रुओं का नाश होता है । पंचगव्य तथा तैलाक्त अक्षबीज (बहेड़े) से हवन करने से समस्त रोगों का नाश होता है । करंज की समिधा से होम करने से शत्रु को पिशाच लग जाता है । बहेड़े की समिधा से हवन करने से भी पूर्वोक्त फल प्राप्त होता है नीम के तेल से संसिक्त बहेड़े की समिधा से होम करने से भी शत्रु को उसी दिन अपस्मार (मिरगी) रोग हो जाता है । शत्रु के जन्म नक्षत्र के दिन किसी वृक्ष में लगे हुए अग्नि में शत्रु की योनिवाले जन्तु के मांस से होम करने से रिपु की मृत्यु हो जाती है ॥२११-२१५॥ सरसों के तेल और कमलबीज से हवन करने से शत्रु के शरीर में कुष्ठ रोग हो जाता है । सर्षप तेल एवम् मरिच से हवन करने से शत्रु उसी दिन दाहज्वर से ग्रस्त हो जाता है । अपनी रक्षा के लिये नित्य मन्त्र पूर्वक जप, होम आदि करना चाहिये । मृत्युंजय-जप भी करते रहना चाहिये, अन्यथा सिद्ध मन्त्र साधक को शीघ्र नष्ट कर देता है । सत्ययुग में मन्त्र को सिद्ध करने के लिये तीन लाख जप करने की आवश्यकता होती है, त्रेता में उसके द्विगुण, द्वापर में त्रिगुण, और कलियुग में चतुर्गुण । मंत्र का दशांश हवन, हवन का दशांश तर्पण, तर्पण का दशांश मार्जन और मार्जन का दशांश ब्राह्मण भोजन कराना

नवतितमोऽध्यायः ८४५ एवं क्रमेण सर्वासां या या संख्या जपस्य सा । कार्या सिद्ध्यै तु विद्यायास्ततः कुर्यात्प्रयोगकान् ॥२२२॥ द्विगुणो हि जपः कार्यः कामेश्वर्या मुनीश्वर । सिद्धे मंत्रे प्रयोगांस्तु विदधीत यथा तथा ॥२२३॥ जपो लक्षं समाख्यातो होमादिस्तद्दशांशतः । कर्तव्यो भगमालाया विद्यासिद्धयै मुनीश्वर ॥२२४॥ नित्यक्लिन्नाजपः प्रोक्तो लक्षं होमो दशांशतः । कार्यः सिद्ध्यै तु विद्यायाः प्रयोगात्साधयेत्ततः ॥२२५॥ ततो मौनी पयोभक्ष प्रजपेन्नवलक्षकम् । भेरुंडामन्त्रबुभ्रुतं तु शेषं कुर्यात्प्रयत्नतः ॥२२६॥ लक्षत्रयं जपो वह्निवासिन्याः समुदीरितः । अन्यत्सर्वं पुरा यच्च कार्यं साधकसत्तमैः ॥२२७॥ महावज्रेश्वरीविद्याजपो लक्षत्रयो मतः । हवनादि दशांशेन कार्यं प्रोक्तक्रमेण हि ॥२२८॥ अतंद्रितो जपेल्लक्षमितं दूतीमनुं मुने । तद्दशांशक्रमेणैव होमादिः प्रोक्तमार्गतः ॥२२९॥ त्वरितां प्रजपेल्लक्षप्रमितां तद्दशांशतः । कृत्वा होमादिकं सर्वं विद्यासिद्धयै मुनीश्वर ॥२३०॥ जपो लक्षं समाख्यातो होमादिस्तद्दशांशतः । विद्यायाः कुलसुन्दर्याः कर्तव्यो द्विजसत्तम ॥२३१॥ नित्यानित्याजपो विप्र त्रिलक्षप्रमितो मतः । होमादिस्तद्दशांशेन प्रोक्तः प्रोक्तविधानतः ॥२३२॥ त्रिपञ्चाशल्लक्षमुक्तो नियमेन मुनीश्वर । जपो नित्यपताकाया होमादिस्तद्दशांशतः ॥२३३॥ विजयाया जपः प्रोक्तो लक्षमानेन नारद । अन्यत्पूर्ववदाख्यातं विद्यासिद्धयै तु साधनम् ॥२३४॥ बत्तलक्षप्रमाणे सर्वमंगळिकां जपेत् । तद्दशांशक्रमेणैव होमादि समुदीरितम् ॥२३५॥ अष्टलक्षं हविष्याशी ज्वालामालिनिकां जपेत् । होमादिस्तद्दशांशेन प्रोक्तद्रव्यैः समीरितः ॥२३६॥ चित्राया भूपलक्षं तु जपो होमादिकस्ततः । प्रोक्तेन विधिना कार्यों विद्यासिद्धयै मुनीश्वर ॥२३७॥ चाहिये ॥२१६-२२१॥ इस प्रकार के प्रयोग करने से पहले मन्त्र सिद्ध कर लेना आवश्यक है। मुनीश्वर ! कामे- श्वरी के मन्त्र का जप द्विगुण करना चाहिये । मंत्र सिद्ध हो जाने पर किसी भी प्रकार उसका प्रयोग किया जा सकता है । भगमाला के मन्त्र सिद्ध करने के लिये मंत्र का जप एक लाख बतलाया गया है । हवन आदि तो उसके दशांश क्रम से करना चाहिये । नित्यक्लिन्ना का भो जप एक लाख और हवन आदि दशांश करना चाहिये । मन्त्र सिद्धि के बाद हो साधक प्रयोग करे । तदनन्तर मौन एवम् दुग्धभक्षी होते हुए भेरुंडा के मन्त्र का नौ लाख जप करे। वह्निवासिनी के मन्त्र का तीन लाख जप करना चाहिये । उत्तम साधक अन्य सब कार्य पूर्ववत् करे । माहेश्वरी का मन्त्र जप भी तीन लाख करे । हवन आदि तो दशांश क्रम से ही होंगे । मुने ! निरालस्य होकर दूती के मन्त्र का एक लाख जप और उसके दशांश क्रम से हवन आदि करे ॥२२२- २२९॥ मुनीश्वर ! स्वरिता के मन्त्र का एक लाख जप करके मन्त्र-सिद्धि के लिये दशांश क्रम से होम आदि करना चाहिये । द्विजश्रेष्ठ ! कुलसुन्दरी का भो एक लाख मन्त्र जप और दशांश हवन आदि करना चाहिये । विप्र ! नित्या-अनित्या का मन्त्र जप तीन लाख और होमादि दशांश क्रम से बतलाया गया है। मुनीश्वर ! नित्यपताका का मन्त्र जप तिरपन लाख और हवन आदि दशांश कहा गया है । नारद ! विजया का मन्त्र जप एक लाख और हवन आदि दशांश क्रम से करना चाहिये । सर्वमंगळिका का मन्त्र जप बत्तीस लाख और होमादि दशांश क्रम से कहा गया है । हविष्य भोजन पूर्वक ज्वालामालिनिका का मन्त्र जप आठ लाख और

८४६ नारदीयपुराणम् एतत्संक्षेपतः प्रोक्तं नित्यापटलमादितः। ज्ञातव्यं सर्वमेवात्र यन्त्रसाधनपूर्वकम् ॥२३८॥ इति श्री बृहन्नारदीयपुराणे पूर्वभागे बृहदुपाख्याने तृतीयपादे नित्यापटलकथनं नाम नवतितमोऽध्यायः ॥९०॥ एकनवतितमोऽध्यायः सनत्कुमार उवाच अथ वक्ष्ये महेशस्य मन्त्रं सर्वार्थसाधकम्। यं समाराध्य मनुजो भुक्तिं मुक्तिं च विंदति ॥१॥ हृदयं सबकः सूक्ष्मो लांतोऽनन्तान्वितो मरुत्। पंचाक्षरो मनुः प्रोक्तस्ताराद्योऽयं षडक्षरः ॥२॥ वामदेवो मुनिश्च्छंदः पंक्तिरीशोऽस्य देवता। षड्भिर्वर्णैः षडङ्गानि कुर्यान्मंवेण देशिकः ॥३॥ मंत्रवण्ण्विकान्यस्येन्मंत्रमूर्तीर्यथाक्रमम् । तर्जनीमध्ययोरंत्यानामिकांगुष्ठके पुनः ॥४॥ होमादि दशांश करे। मुनीश्वर ! चित्रा का एक लाख मन्त्र जप और दशांश हवन आदि करना चाहिये। संक्षेप में नित्या का पटल आदि से वर्णन किया गया है। यहाँ सब कुछ यन्त्रसाधन पूर्वक जानना चाहिये ॥२३०-२३८॥ श्रीनारदीय पुराण के पूर्वार्ध में बृहदुपाख्यानयुक्त तृतीयपाद में नित्यापटल कथन नामक नब्बेवाँ अध्याय समाप्त ॥९०॥ अध्याय ९१ स्तोत्र सहित श्री महेश्वर मन्त्र का विधान सनत्कुमार बोले-अब सकल प्रयोजनों को सिद्ध करने वाले महेश के मन्त्र को बतलाऊँगा जिसकी आराधना करने से मनुष्य को भोग-मोक्ष की प्राप्ति होती है। "हृदयम्"-यह पंचाक्षर मन्त्र है। तार (प्रणव) आदि में जोड़ने से षडक्षर होता है। इसके मुनि वामदेव हैं, छंद पंक्ति है और देवता महेश हैं। मन्त्र के छहों वर्णों से षडंगन्यास करना चाहिये ॥१-३॥ साधक क्रमशः मन्त्ररूप मन्त्रवर्णों का न्यास करे। (पहले) तर्जनी, मध्यमा, अनामिका, कनिष्ठिका, और अंगुष्ठा से अंगुलियों में उनका न्यास करे। घोर, भव, वाम, तथा ईश

एकनवतितमोऽध्यायः ८४७ ताः स्युस्तत्पुरुषाघोरभववामेशसंज्ञिकाः । वक्त्रहृत्पादगुह्येषु निजमूर्द्धनि ताः पुनः ॥५॥ प्राच्याम्यवारुणोदीच्यमध्यवक्त्रेषु पंचसु । मन्त्रांगानि न्यसेत्पश्चाज्जातियुक्तानि षट् क्रमात् ॥६॥ कुर्वीत गोलकन्यासं रक्षायै तदनन्तरम् । हृदि वक्त्रेऽसयोर्द्व्योः कंठे नाभौ द्विपार्श्वयोः ॥७॥ पृष्ठे हृदि तथा मूर्ध्नि वदने नेत्रयोर्नसोः । दोःपत्संधिषु साप्रेषु विन्यसेत्तदनन्तरम् ॥८॥ शिरोवदनहृत्कुक्षिसोरुपादद्वये पुनः । हृदि वक्रांबुजे टंकमृगौ भयवरैष्वथ ॥८॥ वक्त्रांसत्सपदो रुजठरेषु क्रमान्न्यसेत् । मूलमन्त्रस्य षड् वर्णान्यावद्वैशिकोत्तमः ॥१०॥ मूर्ध्नि भालोदरांसेषु हृदये ताः पुनर्न्यसेत् । पश्चादनेन मन्त्रेण कुर्वीत व्यापकं सुधीः ॥११॥ नमोस्त्वनन्तरूपाय ज्योतिर्लिंगामृतात्मने । चतुर्मूतिवपुश्छायाभासितांगाय शंभवे ॥१२॥ एवं न्यस्तशरीरोऽसौ चिन्तयेत्पार्वतीपतिम् । ध्यायेन्नित्यं महेशानं रोप्यपर्वतसन्निभम् ॥१३॥ चारुचंद्रावतंसं च रत्नकल्पोज्ज्वलांगकम् । परश्वधवराभीतिमृगहस्तं शुभाननम् ॥१४॥ पदमासीनं समंतात्तु स्तुतं सुमनसां गणैः । व्याघ्रकृत्ति वसानं च विश्वाद्यं विश्वरूपकम् ॥१५॥ त्रिनेत्रं पंचवक्त्रं च सर्वभीतिहरं शिवम् । तत्त्वलक्षं जपेन्मंत्रं दीक्षितः शैववर्त्मना ॥१६॥ तावत्संख्यसहस्राणि जुहुयात्पायसैः शुभैः । ततः सिद्धो भवेन्मन्त्रः साधकाऽभीष्टसिद्धिदः ॥१७॥ देवं संपूजयेत्पीठे वामादिनवशक्तिके । वामा ज्येष्ठा तथा रौद्री काली कलपदादिका ॥१८॥ विकारिण्याह्वया प्रोक्ता बलाद्या विकरिण्यथ । बलप्रमथनी पश्चात्सर्वभूतदमन्यथ ॥१९॥ मनोन्मनोति संप्रोक्ताः शैवपीठस्य शक्तयः । नमो भगवते पश्चात्सकलादि वदेत्ततः ॥२०॥ संज्ञक पुरुष ही मन्त्र की मूर्तियां हैं। अतएव मुख, हृदय, चरण, गुह्य, तथा अपने मस्तक पर पुनः मंत्रमूर्तियों का न्यास करे। अनन्तर पूर्व, दक्षिण, उत्तर, पश्चिम और मध्य की दिशा में क्रमशः जातियुक्त छह मन्त्रांगों का न्यास करना चाहिए। रक्षा के निमित्त गोलकन्यांस करना चाहिये ॥४-६३॥ बाद में हृदय, मुख, स्कंध, तल, कंठ, नाभि, पार्श्व, पृष्ठ, मस्तक, नेत्र, नासिका, भुजा, चरण तथा अस्थिसंधियों में न्यास करे। पुनः शिर, वदन, हृदय, उदर, ऊरु तथा चरण रूप अंगों और टंक, मृग, अभय तथा वर रूप अस्त्रों में न्यास करके क्रमशः मुख, स्कंध, पाद, ऊरु तथा उदर में न्यास करना चाहिये । उत्तम साधक मूल मन्त्र के छह वर्णोंका शिर, ललाट, स्कन्ध तथा हृदय में न्यास करे। पश्चात् पंडित व्यक्ति “तयो......शंभवे” इस मन्त्र से व्यापक न्यास करे ॥७-१२॥ इस प्रकार संपूर्ण शरीर में न्यास करके पार्वतीपति का इस प्रकार ध्यान करे। चांदनी के पर्वत के समान धवल, चारुचन्द्र के समान कांतिमान्, रत्न के सदृश प्रदीप्त अंगों वाले, हाथों में परशु (फरसा), मृग, वरास्त्र तथा अभयास्त्र धारण करने वाले, पवित्र मुखवाले, कमलों पर आसीन, चारों ओर देवगणों से स्तूय- मान, व्याघ्रचर्म पहनने वाले, विश्व के आदि, विश्व के रूप, त्रिनेत्र, पंचमुख और सबके भय का हरण करने वाले, कल्याणकारी, ईशान शिव का ध्यान कर शैवमार्ग से दीक्षित हुआ व्यक्ति उनके मन्त्र का पांच लाख जप फिर उतनी संख्या में पवित्र पायस से हवन करे। ऐसा करने से साधक को सकल अभीष्ट दायक मन्त्र सिद्ध हो जाता है। अनन्तर पीठ पर वामा आदि नौ शक्तियों समेत शंकर देव की अर्चना करे। वामा, ज्येष्ठा, रौद्री, काली, कलपदा, विकरिणी, बला, बलप्रमथनी और मनोन्मनी-ये नवों शैव पीठ की शक्तियाँ हैं। “नमो......” इस मन्त्र से गिरिजापति को आसन प्रदान करना चाहिये। फिर मूल मन्त्र से मूर्ति की

यहाँ पृष्ठ का संपूर्ण पाठ प्रस्तुत है:

८४८ नारदीयपुराणम् गुणात्मशक्तिमक्ताय ततोऽनंताय तत्परम्। योगपीठात्मने भूयो नमस्तारादिको मनुः ॥२१॥ अमुना मनुना दद्यादासनं गिरिजापतेः। मूर्तिं मूलेन संकल्प्य तत्रावाह्य यजेच्छिवम् ॥२२॥ कर्णिकायां यजेन्मूर्तीरीशमीशानदिग्गजम्। शुद्धस्फटिकसंकाशं दिक्षु तत्पुरुषादिका ॥२३॥ पीतांजनश्वेतरक्ताः प्रधानसदृशायुधाः। चतुर्वक्त्रसमायुक्ता यथाभत्त्या प्रपूजयेत् ॥२४॥ कोणेष्वर्चन्निवृत्त्याद्यास्तेजोरूपाः कलाः क्रमात्। अङ्गानि केसरस्थानि विघ्नेशान्पन्नगान्न्यजेत् ॥२५॥ अनन्तं सुखनामानं शिवोत्तममनंतरम्। एकनेत्रमेकरुद्रं त्रिमूर्तिं तदनंतरम् ॥२६॥ पश्चाच्छ्रीकंठनामानं शिखंडिनमिति क्रमात्। रक्तपोतसितारक्तकृष्णरक्तांजनासितान् ॥२७॥ किरीटारितबालेंदून्पद्मस्थान्भूषणान्वितान्। त्रिनेत्राञ्छूलवज्रास्त्रचापहस्तान्मनोरमान् ॥२८॥ उत्तरादि यजेत्पश्चाद्रुद्रं चण्डेश्वरं पुनः। ततो नन्दिमहाकालौ गणेशं वृषभं पुनः ॥२९॥ अथ भृंगि रिटिं स्कन्दमेतान्पद्मासनस्थितान्। स्वर्णतोयारुणश्यामशुक्लेंदुसितपाटलान् ॥३०॥ इंद्रादयस्ततः पूज्या वज्राद्यायुधसंयुताः। इत्थं संपूजयेद्देवं सहस्रं नित्यशो जपेत् ॥३१॥ सर्वपापविनिर्मुक्तः प्राप्नुयाद्वांछितं श्रियम्। द्विसहस्रं जपन् रोगन्मुच्यते नात्र संशयः ॥३२॥ त्रिसहस्रं जपन्मंत्रं दीर्घमायुरवाप्नुयात्। सहस्रवृद्ध्या प्रजपन्सर्वकामानवाप्नुयात् ॥३३॥ आज्यान्वितैस्तिलैः शुवेञ्जुहुयाल्लक्षमादरात्। उत्पातजनितान् क्लेशान्नाशयेन्नात्र संशयः ॥३४॥ शतलक्षं जपन्साक्षाच्छिवो भवति मानवः। षडक्षरः शक्तिरुद्धः कथितोऽष्टाक्षरो मनुः ॥३५॥ ऋषिश्च्छन्दः पुरा प्रोक्तो देवता स्यादुमापतिः। अङ्गानि पूर्वमुक्तानि सौम्यमीशं विचितयेत् ॥३६॥ बन्धूकाभं त्रिनेत्रं च शशिखंडधरं विभुम्। स्मेरास्यं स्वकरैः शूलं कपालं वरदाभये ॥३७॥ वहंतं चारुभूषाढ्यं वामोरुस्थाम्विकन्यया। भुजेनाश्लिष्टदेहं तं चिंतयेन्मनसा हृदि ॥३८॥

कल्पना कर कमल पुष्पों पर शंकर का आवाहन करके पूजन करे ॥१३-२२॥ ईश तथा शुद्ध स्फटिक के समान स्वच्छ वर्ण वाले ईशानदिग्गज की पूजा करनी चाहिये। दिशाओं में पीत, कृष्ण, श्वेत, तथा रक्तवर्ण वालों, शक्तियों की पूजा कर कोणों में निवृत्ति आदि तेजोरूप कलाओं का क्रमशः पूजन करे। अनन्तर केसरस्थित अंगों, विघ्नेशों तथा पन्नगों की अर्चना करे। फिर सुखनामा अनन्त, शिवोत्तम, एकनेत्र, एकरुद्र, त्रिमूर्ति, श्रीकंठ, और शिखंडी का पूजन कर रक्त, पीत, शुक्ल तथा कृष्ण वर्णवाले, मुकुट पर बालचन्द्र को धारण करने वाले, कमलों पर आसान, आभूषणों से विभूषित, त्रिनेत्र, करों में शूल, वज्र तथा धनुष धारण करने वाले, मनोरम देवों की पूजा करे। पश्चात् पद्मासनस्थित रुद्र चंडेश्वर, नन्दी, महाकाल, गणेश, वृषभ, भृंगि, रिटि तथा स्कंद की पूजा करे, जिनका वर्ण क्रमशः अरुण, श्याम, श्वेत, रक्त, शुक्ल एवम् सुवर्ण, जलमुक्ता, तथा चंद्रमा के समान है। तदुपरान्त वज्र आदि आयुधों समेत इन्द्र आदि देवों की पूजा करे ॥२३-३२॥ इस प्रकार नित्य शंकर का पूजन कर सहस्र बार मन्त्र जप किया करे ऐसा करने से मनुज सकल पापों से मुक्त होकर यथेच्छ श्री को प्राप्त करता है। दो सहस्र मन्त्र जप करने से रोग निवृत्त हो जाता है, इसमें संशय नहीं। तीन हजार मन्त्र जप जरने से दीर्घायु की प्राप्ति होती है। मन्त्र जप में प्रति दिन एक सहस्र वृद्धि कर देने से समस्त अभिलाषाओं की पूर्ति हो जाती है। एक लाख मन्त्रजप तथा घृत घृतयुक्त तिल से होम करने से उत्पातजन्य क्लेशों का नाश होता है, इसमें संशय नहीं। सौ लाख जप करने वाला मानव साक्षात् शिव होता है। शक्तिरुद्ध षडक्षर मन्त्र ही अष्टाक्षर मन्त्र कहलाता हैं। इसके ऋषि, छन्द तथा अंग पहिले बता दिये गये हैं इससे देवता उमापति हैं। (इस मंत्र का) साधक सौम्य शंकर का