बृहन्नारदीय पुराण (संस्कृत मूल व हिन्दी व्याख्या)
Brihan Naradiya Purana with Sanskrit & Hindi Commentary
महर्षि व्यास द्वारा
स्रोत: चौखम्बा संस्कृत संस्थान · चौखम्बा संस्कृत संस्थान (उद्गम)
८५४ नारदीयपुराणम् भोजयेन्मधुरैर्भोज्यैर्ब्राह्मणान्वेदपारगान् । दीर्घमायुरवाप्नोति वांछितां विदति श्रियम् ॥१२३॥ एकादशाहुतीर्नित्यं दूर्वाभिर्जुहुयाद् बुधः । अपमृत्युजिदेव स्यादायुरारोग्यवर्द्धनम् ॥१२४॥ त्रिजन्मसु सुधावल्लीकाश्मीरीबकुलोद्भवैः । समिद्वरैः कृतो होमः सर्वमृत्युगदापहः ॥१२५॥ सिद्धार्थैर्विहितो होमो महाज्वरविनाशनः । अपामार्ग समिद्धोमः सर्वमयनिषूदनः ॥१२६॥ दक्षिणामूर्तये पूर्वं तुभ्यं पदमनंतरम् । वटमूलपदस्यांते प्रवदेच्च निवासिने ॥१२७॥ ध्यानेकनिरतांगाय पश्चाद् ब्रूयान्नमः पदम् । रुद्राय शंभवे तारशक्तिरुढोऽयमीरितः ॥१२८॥ षट्त्रिंशदक्षरो मंत्रः सर्वकामफलप्रदः । मुनिः शुकः समुद्दिष्टश्छंदोऽनुष्टुप्प्रकीर्तितम् ॥१२९॥ देवता दक्षिणामूर्तिर्नाम्ना शंभुरुदीरितः । तारशक्तियुतैः पूर्वं ह्रीमाद्यैस्तैश्च मंत्रजैः ॥१३०॥ षट्ष्वष्ठाष्टेषु वह्निचर्णैर्हृदयाद्यंगकल्पनम् । मूर्ध्नि भाले दृशोः श्रोत्रे गंडयुग्मे सनासिके ॥१३१॥ आस्यदोःसंधिषु गले स्तनहृन्नाभिमंडले । कट्यां गुह्ये पुनः पादसंधिष्वर्णान्यसेन्मनोः ॥१३२॥ व्यापकं तारशक्तिभ्यां कुर्याद्देहे ततः परम् । हिमाचलतटे रम्ये सिद्धकिन्नरसेविते ॥१३३॥ विविधद्रुमशाखाभिः सर्वतो वारितातपे । सुपुष्पितैलताजालैराश्लिष्टकुसुमद्रुमे ॥१३४॥ शिलाविवरनिर्गच्छन्निर्झरानिलशीतले । गायद्देवांगनासंघे नृत्यद्वर्हिकदम्बके ॥१३५॥ कूजत्कोकिलसंघेन मुखरीकृतदिक्मुखे । परस्परविनिर्मुक्तमात्सर्यमृगसेविते ॥१३६॥ जलजैः स्थलजैः पुष्पैरामोदिभिरलंकृते । आद्यैः शुकाद्यैर्मुनिभिरजस्रसुखसेविते ॥१३७॥ पुरंवरमुखैर्देवैः सांगनाथैर्विलोकिते । वटवृक्षं महोच्छ्रायं पद्मरागफलोज्ज्वलम् ॥१३८॥ प्राप्ति होती है । नित्य दूर्वाओं से ग्यारह आहुतियां देने से अपमृत्यु का नाश एवम् आयु और आरोग्य की वृद्धि होतो है । तीन जन्मक्षत्रों में गुडूच, कुंकुम तथा मोलसिरी की समिधा से होम करने से सकल अपमृत्युओं का नाश होता है । उजले सरसों से हवन करने से महाज्वर का नाश होता है । अपामार्ग की समिधा से होम करने से समस्त रोगों का नाश होता है ॥१२२-१२६॥ पहिले ‘दक्षिणामूर्ति’ पश्चात् ‘तुभ्यम्’ पद को रखे । फिर ‘वटमूल’ पद को रख कर अन्त में ‘निवासिने’ ‘ध्यानेकनिरतांगाय’, ‘नमः’, ‘तारशक्ति’ और ‘रुद्राय शंभवे’ को जोड़े । इस तरह यह छत्तीस अक्षरों का मन्त्र समस्त कामनाओं को पूर्ण करता है । इसके मुनि शुक हैं, छन्द अनुष्टुप् है ओर देवता दक्षिणामूर्ति हैं । शंभु के नाम से इसका व्यवहार होता है । आदि अन्त में ‘ह्रीं’, ‘मा’, तथा तारशक्ति से युक्त मन्त्रों से छह एवम् आठ अंगों का न्यास करे । मस्तक, भाल, नेत्र, कर्ण, कपोल, नासिका, मुख, भुजा, अस्थिसंधि, कंठ, स्तन, नाभि, कटि, गुह्य तथा पाद संधियों में मन्त्रवर्णों का न्यास करे ॥१२७-१३२॥ शरीर में स्मर तथा शक्तियों से व्यापक न्यास करे । तत्पश्चात् रमणीय हिमालय के तट पर वटवृक्ष के मूल में आसीन शंकर का न्यास करे । कल्पना करे कि हिमालय का तट सिद्ध तथा किन्नरगणों से सुसेवित हैं । वहाँ विविध वृक्ष लगे हुए हैं, जिनकी शाखायें धूप को नहीं आने देतीं । वृक्षों में नाना प्रकार के फूल खिले हुए हैं । लतायें, वृक्षों से लिपट कर शोभा बढ़ा रही हैं । शीतल वायु तथा खिले मन को आनन्दित कर देती हैं । देवांगनायें गाती हैं, मयूर नाचते हैं । कोकिल समूह अपने कलरव से दिशाओं को प्रतिध्वनित करते हैं । इन्द्र आदि देवगण अपनी अपनी प्रियतमाओं के साथ उस स्थान को देखने के लिये आते हैं । उसी स्थान में एक महाविशाल वटवृक्ष अवस्थित है, उसके फल पद्मराग मणि की तरह उज्ज्वल होते हैं ॥१३३-१३८॥ पत्र नो रत्नों के बने हुए से प्रतीत होते हैं । वे बहुत
गारुत्मतमयैः पत्रैर्निबिडैरुपशोभितम् । नवरत्नमयाकल्पैर्विमानैरलंकृतम् ॥१३६॥ संसारतापविच्छेदकुशलच्छायमद्भुतम् । तस्यमूले सुसंकॢप्तरत्नसिंहासने शुभे ॥१४०॥ आसीनमसिताकल्पं शरच्चंद्रनिभाननम् । कैलासाद्रिनिभं त्र्यक्षं चंद्रांकितकपर्दकम् ॥१४१॥ नासाग्रालोकनपरं वीरासनसमाश्रितम् । भद्राटके कुरंगाढ्यजानुस्थकरपल्लवम् ॥१४२॥ कक्षाबद्धभुजंगं च सुप्रसन्नं हरं स्मरेत् । अयुतद्वयसंयुक्तगुणलक्षं जपेन्मनुम् ॥१४३॥ तद्दशांशं तिलैः शुद्धैर्जुहुयात्क्षीरसंयुतैः । पंचाक्षरोविते पीठे तद्विधानेन पूजयेत् ॥१४४॥ भिक्षाहारो जपेन्मासं मनुमेमं जितेंद्रियः । नित्यं सहस्रमष्टाढ्यं परां विंदति वाग्विभूयम् ॥१४५॥ त्रिवारं जप्तमेतेन पयस्तु मनुना पिबेत् । दक्षिणामूर्तिसंधानाच्छास्त्रव्याख्यानकृद्भवेत् ॥१४६॥ प्रणवो हृदयं पश्चाद्भवेद्भगवतेपदम् । ङेयुतं दक्षिणामूर्ति महामेधामुपोरयेत् ॥१४७॥ प्रयच्छ ठद्वयांतोऽयं द्वाविंशत्यक्षरो मनुः । मुनिश्चतुर्मुखश्छंदो गायत्री देवतोदिता ॥१४८॥ ताररुद्धैः स्वरैर्दीर्घैः षड्भिरंगानि कल्पयेत् । पदैर्मंत्रभवैर्वापि ध्यानाद्यं पूर्ववन्मतम् ॥१४९॥ लोहितोऽन्यासतः सद्यो बिंदुमान्प्रथमं ततः । द्वितीयं वह्निबीजस्था दीर्घा शांत्यांदुभूषिता ॥१५०॥ तृतीया लांगलीशार्णमंत्रो बीजत्रयान्वितः । नीलकंठात्मकः प्रोक्तो विषद्वयहरः परः ॥१५१॥ हरद्वयं वह्निजाया हृदयं परिकीर्तितम् । कपर्दिने पदयुगं शिरोमंत्र उदाहृतः ॥१५२॥ नीलकंठाय द्वंद्वंदं शिखामंत्रोऽयमीरितः । कालकूटपदस्यांते विषभक्षणडेयुतम् ॥१५३॥ हुं फट् कवचमुद्दिष्टं नीलकंठिन इत्यतः । स्वाहांतमस्त्रमेतानि पंचांगानि मनोर्विदुः ॥१५४॥ मूर्ध्नि कंठे हृदंभोजे क्रमाद्बीजत्रयं न्यसेत् । बालार्कयुतवर्चस्कं जटाजूटेंदुशोभितम् ॥१५५॥
सघन तथा मरकतमणि के समान नील हैं। छाया संसार के ताप को विनष्ट करती है। उस वृक्ष के मूल में शुक्लकाय शंकर विराजमान हैं, उनका मुख शरत्कालीन चंद्रमा के समान है। शरीर की आभा कैलासपर्वत जैसी है, नेत्र तीन हैं। भाल चंद्रमा से सुशोभित है। दृष्टि नासिका के अग्र भाग पर गिर रही है। स्वयं वीरासन लगाये हुए हैं। जानु पर करपल्लव रखे हुए हैं। उनके कक्षों में सर्प बन्धे हुए हैं और मन में अत्यन्त प्रसन्नता है, ऐसे शिव का ध्यान कर तीन लाख बीस हजार मन्त्र का जप करे। और उसका दशांश क्षीरयुक्त शुद्ध तिलों से हवन करे। पश्चात् पंचाक्षर मन्त्र से पीठ पर विधान पूर्वक पूजन करे ॥१३९-१४४॥ जो व्यक्ति एक मास तक भिक्षाटन करते हुए इंद्रिय निग्रह पूर्वक नित्य एक हजार आठ बार उपर्युक्त मंत्र का जप करता है, वह महाश्री तथा वाणी को प्राप्त करता है। जो दक्षिणामूर्ति का ध्यान करते हुए इस मन्त्र को तीन बार जप कर जल पीता है, वह शास्त्रव्याख्याता होता है। 'प्रणव ..... तोयम्'--यह बाईस अक्षरों का मंत्र है। इसके ऋषि चतुर्मुख हैं। छंद गायत्री है, और देवता दक्षिणामूर्ति हैं। मन्त्र के तारयुक्त दीर्घ वर्णों से षडंगन्यास करना चाहिये। मंत्र के पदों से ध्यान आदि पूर्ववत् करना चाहिये ॥१४५-१४९॥ "लोहित ... लांगली"--यह ईशाणमन्त्र है। "नीलकंठ ... पदयुगम्"--यह शिरो मंत्र है। "नील- कंठाय द्वन्द्वम्"--यह शिखामन्त्र है। 'कालकूट' पद के अन्त में 'विषभक्षण' से लेकर 'स्वाहा' तक जोड़ने से पंचांग मन्त्र बनता है। मस्तक, कंठ तथा हृत्कमल में क्रमशः तीनों बीजों का न्यास करे। तदनन्तर बालचन्द्र के समान तेजस्वी, जटाकलाप से उपशोभित, सर्पों से विभूषित हाथों में जपवटी, त्रिशूल, ब्रह्मकपाल तथा खट्वांग धारण करने वाले त्रिनेत्र शिव का ध्यान कर तीन लाख मंत्र का जप करे और उसका दशांश घी से
८५६ नारदीयपुराणम् नागभूषं जपवटीं शूलं ब्रह्मकपालकम् । खट्वांगं दधतं दोर्भित्रिनेत्रं चिंतयेद्धरम् ॥१५६॥ लक्षत्रयं जपेन्मंत्रं तद्दशांशं ससर्पिषा । हविषा जुहुयात्सम्यक्संस्कृते हव्यवाहने ॥१५७॥ शैवं पीठे यजेद्देवं नीलकंठं समाहितः । मृत्युंजयविधानेन विषद्वयविनाशनम् ॥१५८॥ अग्निः संवर्तकादित्यरानिलौ षष्टिर्बिंदुमान् । चिंतामणिरिति ख्यातं बीजं सर्वसमृद्धिदम् ॥१५९॥ कश्यपो मुनिश्र्ाख्यातश्छंदोऽनुष्टुबुदाहृतम् । अर्धनारीश्वरः प्रोक्तो देवता जगतां पतिः ॥१६०॥ रेफादिव्यंजनैः षड्भिः कुर्यादंगानि षट् क्रमात् । त्रिनेत्रं नीलमणिभं शूलपाशं कपालकम् ॥१६१॥ रक्तोत्पलं च हस्ताब्जैर्दधतं चारुभूषणम् । बालेंदुबद्धमुकुटमर्धनारीश्वरं स्मरेत् ॥१६२॥ एकलक्षं जपेन्मंत्रं त्रिंशतं मधुराप्लुतैः । तिलैहुनेद्यजेत्पीठे शैवेगावरणैः सह ॥१६३॥ वृषाद्यैर्मातृभिः पश्चाल्लोकपालैस्तदायुधैः । प्रासादाद्यं जपेन्मंत्रमयुतं रोगशांतये ॥१६४॥ स्वाहावृत्तमिदं बीजं विगलत्परमामृतम् । चंद्रबिम्बस्थितं मूर्ध्नि ध्यातं श्लेष्मगदापहम् ॥१६५॥ प्रतिलोमस्वराढ्या च बीजं वह्निगृहे स्थितम् । रेफादिव्यंजनोल्लासिषट्कोणाभिवृतं बहिः ॥१६६॥ भूतार्तस्य स्मृतं मूर्ध्नि भूतमाशु विनाशयेत् । पीडितांगे स्मृतं तत्तत्पीडां शमयति ध्रुवम् ॥१६७॥ प्रणवो हृदयं पश्चान् ड़ेन्तः पशुपतिः पुनः । तारो नमो भूतपदं ततोऽधिपतये ध्रुवम् ॥१६८॥ नमो रुद्राय युगलं खड्गरावण शब्दतः । विहरद्वितयं पश्चान्नरीनृत्ययुगं पृथक् ॥१६९॥ श्मशानभस्माचितांते शरण्याय ततः परम् । घंटाकपालमालाविधरायति पदं पुनः ॥१७०॥ व्याघ्रचर्मपदस्यांते परिधानाय तत्परम् । शशांककृतशब्दांते शेखराय ततः परम् ॥१७१॥ कृष्णसर्पपदात्पश्चाद्वेद्येत्युपवीतिने । बलयुग्मं चलायुग्ममनिर्वर्तकपालिने ॥१७२॥ हनुयुग्मं ततो भूतास्त्रासयद्वितयं पुनः । भूयो मंडलमध्ये स्यात्कटयुग्मं ततः परम् ॥१७३॥ रुद्रांकुशेन शमय प्रवेशययुगं ततः । आवेशययुगं पश्चाच्चंडासिपदमीरयेत् ॥१७४॥
सुसंस्कृत अग्नि में हवन करे । सावधान होकर शैव पीठ पर नीलकंठ देव की अर्चना करे । दोनों प्रकार के विष नष्ट करने वाले शंकर की मृत्युंजय मंत्र से पूजा करनी चाहिये ॥१५०-१५८॥ "अग्निः · · · · · ·चिंतामणिः" --यह बीज मन्त्र है । इसके मुनि कश्यप हैं । छंद अनुष्टुप् है और देवता अर्धनारीश्वर जगत्पति शंकर हैं । रेफ आदि छह व्यंजनों से क्रमशः षडंगन्यास करके तीन नेत्र वाले, नीलमणि के समान आभावाले, करकमलों में त्रिशूल, पाश, कपाल तथा रक्तकमल धारण करने वाले, सुन्दर आभूषण पहननेवाले, बालचंद्र से संबद्ध मुकुटवाले अर्धनारीश्वर शंकर का ध्यान करे । पश्चात् एक लाख मन्त्र जप और तीन सौ बार मधुरयुक्त तिलों से हवन करे ॥१५९-१६३॥ फिर शैव पीठ पर अंगावरणों के साथ शंकर का पूजन कर मातृगण, आयुध सहित लोकपाल तथा नंदी आदि देवों की अर्चना करे । इस मंत्र के दश हजार जप करने से रोगशान्ति होती है । यह बीज मन्त्र स्वाहा से आवृत है, परम अमृत रूप है । मस्तक पर इसका ऐसा ध्यान करे कि यह चंद्रबिंब में अवस्थित है । इस तरह करने से कफरोग का नाश होता है । प्रति लोमस्वरसंपन्न बीज मंत्र वह्निगृह में संस्थित होता है । उसके छह कोण रेफ आदि व्यंजनों से सुशोभित हैं । जो भूतपीड़ा से दुःखी हो, उसके शिर को इस मंत्र से अभिमन्त्रित कर देने पर भूत शीघ्र नष्ट हो जाता है । अंगों में चाहे किसी प्रकार की पीड़ा हो, इसके जप से तुरन्त शान्त हो जाती है । "प्रणवः · · · · · ·" यहाँ से लेकर "अग्निसुन्दरी · · · · · ·" पर्यन्त पदों को जोड़ने से सौ से
एकनवतितमोऽध्यायः ८५७ धारादिपतिरुद्रोऽयं ज्ञापयत्यनिसुन्दरी । खङ्गरावणमंत्रोऽयं सप्तत्यूर्ध्वशताक्षरः ॥१७५॥ भूताधिपतये स्वाहा पूजामन्त्रोऽयमीरितः । सिद्धमन्त्रोऽयमुदितो जपादेव प्रसिद्ध्यति ॥१७६॥ अयुतद्वितयात्पश्चाद्भूतादिग्रहणे क्षमः । माया स्फुरद्वयं भूयः प्रस्फुरद्वितयं पुनः ॥१७७॥ घातयद्वितयं वर्म फडन्तः समुदीरितः । एकपंचाशद्वर्णोऽयमघोरास्त्रं महामनुः ॥१७८॥ अघोरोऽस्य मुनिः प्रोक्तस्त्रिष्टुप्छंद उदाहृतम् । अघोररुद्रः संदिष्टो देवता मन्त्रनायकः ॥१७९॥ हृदयं पंचभिः प्रोक्तं शिरः षड्भिरुदाहृतम् । शिखा दशभिराख्याता नवभिः कवचं मतम् ॥१८०॥ वसुवर्णैः स्मृतं नेत्रं दशाणैरस्त्रमीरितम् । मूर्ध्नि नेत्रास्यकंठेषु हृन्नाभ्यामूरुषु क्रमात् ॥१८१॥ जानुजंघापदद्वंद्वे रुद्रभिन्नाक्षरैर्न्यसेत् । पञ्चषट्काष्टवेदांगद्विद्व्यब्धिरसलोचनैः ॥१८२॥ श्यामं त्रिनेत्रं सर्पाढ्यं रक्तवस्त्रांगरागकम् । नानाशस्त्रधरं ध्यायेदघोराख्यं सदाशिवम् ॥१८३॥ भूतवेतालकादीनां क्षमोऽयं निग्रहे मनुः । तारो वांतो धरासंस्थो वामनेत्रेंदुभूषितः ॥१८४॥ पाशी बकः कर्णनेत्रवर्मास्त्रांतः षडक्षरः । मनुः पाशुपतास्त्राख्यो ग्रहक्षुद्रनिवारणः ॥१८५॥ षड्भिर्वर्णैः षडंगानि हुंफडंतैः सजातिभिः । मध्याह्नाकप्रभं भीमं त्र्यक्षं पन्नगभूषणम् ॥१८६॥ नानाशस्त्रं चतुर्वक्त्रं स्मरेत्पशुपति हरम् । वर्णलक्षं जपेन्मन्त्रं जुहुयात्तद्दशांशतः ॥१८७॥ गव्येन सर्पिषा मन्त्रो संस्कृते हव्यवाहने । शैवे पीठे यजेदंगमातृलोकेशवरायुधैः ॥१८८॥ अनेन मन्त्रितं तोयं भूतग्रस्तमुखे क्षिपेत् । सद्यः स मुंचति ह्येतन्महामंत्रप्रभावतः ॥१८९॥ अनेन मन्वितान्बाणान्स्त्वित्सृजेद्युधि यो नरः । जयेत्क्षणेन निखिलाञ्छत्रून्पार्थ इवापरः ॥१९०॥ वर्णान्तिमो बिंदुयुतः क्षेत्रपालाय हृन्मनुः । ॥१९१॥
अधिक अक्षरों वाला मन्त्र बनता है । "भूताधिपतये स्वाहा" यह पूजा का मन्त्र कहा गया है। इसको सिद्धमन्त्र भी कहते हैं। जप से ही इसकी सिद्धि हो जाती है ॥१६४-१७६॥ "अयुत................... फट्" - यह अघोरास्त्र नामक महामन्त्र है। इसके ऋषि अघोर हैं, छंद त्रिवृत् है और मन्त्रनायक देवता अघोररुद्र हैं। इसके पाँच अक्षरों से हृदय, छह अक्षरों से शिर, दश से शिखा, नौ से कवच, आठ से नेत्र और दस से अस्त्र कहे गये हैं। मस्तक, नेत्र, मुख, कंठ, हृदय, नाभि, ऊरु, जानु, जंघा तथा पादद्वय में पाँच, छः, आठ, छः, दो, दो, चार, छः, एवम् दो में रुद्र (११) भिन्न अक्षरों से न्यास करना चाहिये । तत्पश्चात् श्यामवर्ण, त्रिनेत्र, सर्पभूषित, रक्तवस्त्र, अंगराग तथा अनेक शस्त्र धारण करने वाले अघोर नामक सदाशिव का ध्यान करे! यह मंत्र भूत बेताल आदि का निग्रह करने में समर्थ है। "तारः............" यह पाशुपत नामक षडक्षर मन्त्र क्षुद्र ग्रहों का निवारण करता है। 'हृ' 'फट्' आदि छह वर्गों से षडंगन्यास करना चाहिये ।१७७-१८५½॥ पश्चात् मध्याह्नकालीन सूर्य के समान प्रभाववाले, भयंकर रूपवाले, सर्पों के आभूषण वाले, तीन नेत्रवाले, विविध शस्त्रों के जानने वाले चार मुखवाले पशुपति महादेव का ध्यान कर छः लाख मंत्र को जपे और उसका दशांश गोघृत से सुसंस्कृत अग्नि में हवन करे। फिर शैव पीठ पर अंगावरण सहित मातृगण और आयुध सहित लोकपालों की अर्चना करे। इस मन्त्र से जल को अभिमन्त्रित करके भूत ग्रस्त व्यक्ति के मुख में डालने से भूत छोड़ देता है, ऐसा इस महामन्त्र का प्रभाव है। जो नर संग्राम में इस मन्त्र से बाणों को अभिमन्त्रित करके शत्रुओं पर छोड़ता है, वह क्षणभर में इस तरह विजय पा लेता है जैसे अर्जुन । वर्णों के अंतिम अक्षर बिंदु तथा प्रणव से युक्त अष्टाक्षर मंत्र क्षेत्रपाल का कहा गया है ॥१८६-१९१½॥ छह दीर्घ मात्राओं से शा०-१०८
८५८ | नारदीयपुराणम् ताराद्यो वसुवर्णोऽयं क्षेत्रपालस्य कीर्तितः । षड्दीर्घयुक्तबीजेन षडंगं न्यस्य चिन्तयेत् ॥१६२॥ नीलाचलाभं दिग्वस्त्रं सर्पभूषं त्रिलोचनम् । पिंगोध्वंकेशान्दधतं कपालं च गदां स्मरेत् ॥१६३॥ लक्षमेकं जपेन्मन्त्रं जुहुयात्तद्दशांशतः । चरुणा घृतसिक्तेन ततः क्षेत्रे समर्चयेत् ॥१६४॥ धर्मादिकल्पिते पीठे सांगावरणमादरात् । तस्मै सपरिवाराय बलिमेतेन निर्हरेत् ॥१६५॥ पूर्वमेद्विद्वयं पश्चाद्विद्विषं पुरुपं द्वयम् । भञ्जय द्वितयं भूयो नर्तय द्वितयं पुनः ॥१६६॥ ततो विघ्नपडूद्वन्द्वं महाभैरव तत्परम् । क्षेत्र पालवलिं गृह्णद्वयं पावकसुन्दरी ॥१६७॥ बलिमन्त्रोऽयमाख्यातः सर्वकामफलप्रदः । सोपदेशं बृहत्पिण्डे कृत्वा रात्रिषु साधकः ॥१६८॥ स्मृत्वा यथोक्तं क्षेत्रेशं तस्य हस्ते बलिं हरेत् । बलिदानेन सन्तुष्टः क्षेत्रपालः प्रयच्छति ॥१६६॥ कांतिं मेधां बलारोग्यं तेजः पुष्टिं यशः श्रियम् । उद्धरेद्वटुकं ङेतमापदुद्धारणं तथा ॥२००॥ कुरुद्वयं ततः पश्चाद्वटुकं ङेतमुच्चरेत् । शक्विरुद्रौ ध्रुवादिश्च द्वाविंशत्यक्षरो मनुः ॥२०१॥ द्विचतुःसप्तवेदाब्धिचंद्रांगैरंगकं मनोः । वालं स्फटिकसंकाशं तल्लोललसिताननम् ॥२०२॥ दिव्या कल्पैः प्रदीप्तांगं त्र्यक्षं दंडत्रिशूलिनम् । सुप्रसन्नं स्मरेद्भक्त्या भक्तानामभयंकरम् ॥२०३॥ वर्णलक्षं जपेन्मन्त्रं हविष्याशी जितेन्द्रियः । तद्दशांशं प्रजुहुयात्तिलैर्मधुरसंयुतैः ॥२०४॥ धर्मादिकल्पिते पीठे पंकेजे चातिशोभने । षट्कोणांतस्त्रिकोणस्थव्योमपंकजसंयुते वटुकं पूजयेद्देवं सांगावरणकं क्रमात् । शत्रुपक्षस्य रुधिरं पिशितं च दिने दिने । भक्षयस्व गणैः सार्द्ध सारमेयसमन्वितः ॥२०५॥ ॥२०६॥ बलिमन्त्रोऽयमाख्यातः शत्रुनाम्ना विदर्भितः । अनेन बलिना हृष्टो वटुकः परसैन्यकम् ॥२०७॥ छित्त्वा गणेभ्यो विभजेदामिषं क्रुद्धमानसः । अङ्क शो वह्निशिखरो लांतवांत इतीरितः ॥२०८॥ युक्त बीजमंत्र से षडंगन्यास करके नील पर्वत के समान आभा वाले, दिगम्बर, सर्पों से विभूषित, त्रिलोचन, भूरे तथा ऊर्ध्व विस्तृत केशवाले, कपाल एवम् गदा धारण करने वाले शिव का ध्यान करे । तत्पश्चात् एक लाख मन्त्र का जप कर उसका दशांश घृतसिक्त चरु से हवन करे । तदनन्तर धर्मादि कल्पित पीठ पर आदर पूर्वक अंगावरण सहित क्षेत्रपाल की पूजा करके परिवार सहित उनको बलि चढ़ाये । 'पूर्वम्...पावक- सुन्दरी' - यह बलिमन्त्र है, जो अखिल कामनाओं को प्रदान करता है । रात्रि में साधक एक उपकरण सहित बृहत् पिण्ड को लेकर क्षेत्रेश का स्मरण करते हुए उनके हाथ में बलि समर्पित करे ॥१६२-१६९॥ बलि से संतुष्ट होकर क्षेत्रपाल साधक को कांति, मेधा, बल, आरोग्य, तेज, पुष्टि, यश तथा श्री प्रदान करते हैं। "उद्धरेत् ...... ध्रुवादिः"- यह बाईस, अक्षरों का मन्त्र है । मंत्र के दूसरे, चौथे, सातवें और पहले अक्षर से अंगन्यास करना चाहिये । तदनन्तर स्फटिक के समान स्वच्छ वर्ण वाले, चंचल मुख वाले, दिव्य आभूषणों से प्रदीप्त अंग वाले, तीन नेत्र वाले, दण्ड और त्रिशूल धारण करने वाले, भक्तों को अभय दान देने वाले, सदा सुप्रसन्न रहने वाले बाल रूप शंकर का ध्यान करे। फिर हविष्य भोजन तथा इंद्रिय-संयम करते हुए बाईस लाख मन्त्र का जप करे और उसका दशांश मधुरयुक्त तिल से हवन करे ॥२००-२०४॥ अनन्तर धर्मादिकल्पित अत्यन्त मनोहर पद्मपीठ पर अंगावरण सहित बटुक देव की पूजा करे । "शत्रुपक्षस्य... "- यह बलि देने का मन्त्र है। शत्रु का नाम लेकर इस मन्त्र से बटुक को बलि समर्पण करने से उक्तदेव हृष्ट होकर शत्रुसेना को छिन्न-भिन्न करते हुए क्रोध से उसके मांस के टुकड़े-टुकड़े कर
एकूनविंशतितमोऽध्यायः। ८५९ फट्न्तश्चण्डमन्त्रोऽयं त्रिवर्णात्मा समीरिनः । अस्य त्रितो मुनिः प्रोक्तश्छन्दोऽनुष्टुबुदाहृतम् ॥२०८॥ चंडेशो देवता प्रोक्ता वक्ष्यतेऽङ्गप्रकल्पनम् । हृदयं दीप्तफट् प्रोक्तं ज्वलफट् शिर ईरितम् ॥२०९॥ शिखाज्वालिनि फट् प्रोक्ता वहफट् कवचं मतम् । ॥२११॥ हलफट् नेत्रमाख्यातं सर्वज्वालिनि फट् परम् विन्यस्यैवं षडंगानि ततो देवं विचिंतयेत् । चंडेश्वरं रक्ततनुं त्र्यक्षं रक्तांबरावृतम् ॥२१२॥ दधतं च त्रिशूलाक्षमालाटं ककमंडलूं । वर्णलक्षं जपेन्मन्त्रं होमं कुर्याद्दशांशतः ॥२१३॥ मधुत्रयसंयुक्तैर्विशुद्धैस्तिलतंडुलैः । पंचाक्षरोदिते पीठे मूर्ति मूलेन कल्पयेत् ॥२१४॥ कर्मेशो बिंदुसंयुक्तस्ततश्चंडेश्वराय च । हृदयं मनुराख्यातश्चंडेशस्य प्रपूजने ॥२१५॥ अंगैर्मातृभिराशैश्चवज्राद्यैरावृतिर्भवेत् । शैवमंन्त्रेषु निष्णातश्चण्डेश्वरमनुं जपेत् ॥२१६॥ सर्वान्कामानवाप्नोति परत्रेह च नंदति । शृणु नारद वक्ष्यामि दिव्यं माहेश्वरं स्तवम् ॥२१७॥ यस्य पाठेन पूजायां सिद्ध्यंति मन्त्रोऽखिलाः ॥२१८॥ धराम्ब्वग्निमरुद्व्योममखेशेन्द्वर्कमूर्तये । सर्वभूतान्तरस्थाय शंकराय नमोनमः ॥२१९॥ श्रूयंतकृतवासाय श्रुतये श्रुतिजन्मने । अतीन्द्रियाय महसे शाश्वताय नमोनमः ॥२२०॥ स्थलसूक्ष्मविभागाभ्यामनिर्देश्याय शंभवे । भवाय भवसद्भूतदुःखहन्त्रे नमोनमः ॥२२१॥ तर्कमार्गातिदूराय तपसां फलदायिने । चतुर्वर्गवदान्याय सर्वज्ञाय नमोनमः ॥२२२॥ आदिमध्यांतशून्याय निरस्ताशेषभीतये । योगिध्येयाय महते निर्गुणाय नमोनमः ॥२२३॥ विश्वात्मने विविक्ताय विलसच्चंद्रमौलये । कंदर्पदर्पनाशाय कालहंत्रे नमोनमः ॥२२४॥ देते हैं। "अंकुश ....... फट्" —यह चन्द्रमन्त्र कहलाता है। इसके मुनि त्रित हैं, छन्द अनुष्टुप् है और देवता चण्डेश हैं। 'दीप्त फट्' 'ज्वल फट्' आदि पदों का उच्चारण कर हृदय, शिर, नेत्र आदि छह अंगों का न्यास करे ॥२०५-२११॥। तदुपारन्त रक्त शरीर वाले, तीन नेत्र वाले, त्रिशूल, रुद्राक्षमाला, टंक, कमंडलु तथा रक्त वस्त्र धारण करने वाले शंकर का ध्यान कर तीन लाख मन्त्र को जपे और उसका दशांश त्रिमधुयुक्त शुद्ध तिल- तंडुल से होम करे। पुनः पंचाक्षर पीठ पर मूल मन्त्र से मूर्ति की कल्पना कर “कूर्म्मेशः च..... हृदयम्"—इस मन्त्र से चंडेश की पूजा करे। तत्पश्चात् सांगोपांग मातृगण और वज्र आदि आयुधों समेत लोकपालों की अर्चना कर शैव मन्त्रों में निष्णात साधक चण्डेश्वर के मन्त्र का जप करे ॥२१२-२१६॥ उपर्युक्त प्रकार से शिव की आराधना करने वाला व्यक्ति इस लोक में समस्त कामनाओं को प्राप्त कर परलोक में आनन्दोपभोग करता है। नारद ! अब मैं महेश्वर के दिव्य स्तोत्र को बता रहा हूँ, जिसका पूजा के समय पाठ करने से सकल मन्त्र सिद्ध हो जाते हैं--"पृथ्वी, जल, वायु, आकाश, अग्नि, इन्द्र, चन्द्र, तथा सूर्य रूपी शंकर को नमस्कार है। सकल प्राणियों में वास करने वाले शिव को नमस्कार है। श्रुतियों के अन्त में वास करने वाले, श्रुतिरूप, श्रुतिजन्मा, इन्द्रियों से परे, तेजोरूप, शाश्वत शम्भु को नमस्कार है। स्थूल तथा सूक्ष्म विभाग से अनिर्देश्य, सांसारिक दुःख का हरण करने वाले भवरूप शिव को नमस्कार है ॥२१७-२२१॥ तर्कमार्ग से अत्यन्त दूर रहने वाले, तपस्या के फल देने वाले धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष को प्राप्त कराने वाले सर्वज्ञ शिव को नमस्कार है । आदि, मध्य और अन्त से रहित, समस्त प्रकार के भयों से शून्य, योगियों के ध्यान करने योग्य, निर्गुण, महान्, शंकर को नमस्कार है। विश्वात्मा एकान्तप्रिय, चन्द्रमा से सुशोभित ललाट
८६० नारदीयपुराणम् विषाशनाय विहरद्वृषस्कंधानुपेषुषे । सरिद्दामसमाबद्धकपर्दाय नमो नमः ॥२२५॥ शुद्धाय शुद्धभावाय शुद्धानांमन्तरात्मने । पुरांतकाय पूर्णाय पुण्यनाम्ने नमो नमः ॥२२६॥ भक्ताय निजभक्तानां भुक्तिमुक्तिप्रदायिने । विवाससे निवासाय विश्वेशां पतये नमः ॥२२७॥ त्रिमूर्तिमूलभूताय त्रिनेत्राय त्रिशूलिने । त्रिधाम्ने धामरूपाय जन्मदाय नमो नमः ॥२२८॥ देवासुरशिरोरत्नकिरीटारुणितांघ्रये । कांताय निजकांतायै दत्तार्द्धाय नमो नमः ॥२२९॥ एतत्स्तोत्रं महेशस्य प्रोक्तं सर्वार्घनाशनम् । शिवसान्निध्यदं विप्र सर्वतंत्रप्रकाशकम् ॥२३०॥ एतत्ते सुमहत्तन्त्रं सर्वदेवप्रकाशकम् । लोकाभिलाषपूर्तिक्रियासाधनसंगतम् । ॥२३१॥ ये तु सामान्यतः प्रोक्तास्तंत्रेऽस्मिन्मनवो द्विज । ते तु लोकोपकाराय ज्ञातव्याः सिद्धिदायकाः ॥२३२॥ विशेषतो वैष्णवा ये मंत्राः सर्वोत्तमोत्तमाः । त एव साधनीयाः स्युश्चतुर्वर्गफलाप्तये ॥२३३॥ राममन्त्राः कृष्णमन्त्राः सांगा राधेशिमन्त्राः । शाक्ताः सौराश्च गाणेशाः शैवाः प्रोक्ताः शुभावहाः ॥२३४॥ तेषु स्वात्मप्रकाशाय भजेन्मुक्तिफलप्रदान् । एतत्ते सर्वमाख्यातं यत्त्वयाभ्यर्थितं मुने । देवताराधनं भक्त्या किं भूयः श्रोतुमिच्छसि ॥२३५॥ इति श्री बृहन्नार० पूर्वभागे बृहदु० तृतीयपादे महेशमन्त्रकथनं नामैकनवतितमोऽध्यायः ॥६१॥ ॥ इति तृतीय पादः ॥
वाले, कंदर्प के दर्प का दलन करने वाले, कालनाशन शिव को नमस्कार है । विष भक्षण करने वाले, विहरणशील वृषभ के कन्धे पर बैठने वाले, गंगा रूपी रस्सी से आबद्ध जटा वाले शंकर को नमस्कार हैं । शुद्ध रूप, शुद्ध भाव वाले, शुद्ध व्यक्तियों के अन्तरात्मा, पुरांतक, पूर्ण तथा पुण्यनामा शिव को नमस्कार है ॥२२२-२२६॥ भक्त, अपने भक्तों को भुक्ति-मुक्ति देने वाले दिगम्बर, विश्वपति शिव को नमस्कार है । त्रिमूर्तियों के मूलभूत, त्रिनेत्र, त्रिशूल धारण करने वाले तीनों धाम वाले, धामरूप, जन्मदाता शिव को नमस्कार है । देवों तथा असुरों के मस्तक स्थित मुकुटों के रत्नों से अरुणित चरण वाले, कमनीय रूप वाले, निज कांता को अर्धशरीर प्रदान करने वाले शिव को नमस्कार है।" विप्र ! महेश का यह स्तोत्र समस्त पापों का नाश करने वाला, शिव के सान्निध्य को देने वाला और समस्त रहस्यों को प्रकाशित करने वाला है ॥२२७-२३० ॥ द्विज ! सकल देवों का दर्शन कराने वाला, लोगों की अभिलाषा को पूर्ण करने वाला यह महान् तन्त्र मैंने बतला दिया । इसमें जो मुख्य-मुख्य मन्त्र बताये गये हैं, वे सिद्धिदायक हैं । उन्हें लोकोपकार की दृष्टि से जान लेना चाहिये । विशेष करके सर्वोत्तम वैष्णव मन्त्र जो कहे गये हैं, उनका साधन तो चतुर्वर्ग की प्राप्ति के लिये अवश्य करना चाहिये । इसमें कल्याणकारक राममन्त्र, कृष्णमन्त्र, राधिकामन्त्र, शक्ति, सौर, गाणेश, तथा शैवमन्त्र भी बताये गये हैं । आत्मप्रकाश के लिये उन मोक्षदायक मन्त्रों की साधना करनी चाहिये । मुने ! देवाराधना के विषय में जो कुछ तुमने पूछा वह मैं बता चुका । अब क्या सुनना चाहते हो ॥२३१-२३५॥ श्री नारदीयपुराण के पूर्वार्ध में बृहदुपाख्यानयुक्त तृतीय पाद में महेश मन्त्र कथन नामक इक्यान्बेवां अध्याय समाप्त ॥९१॥
द्विनवतितमोऽध्यायः सूत उवाच एतच्छ्रुत्वा नारदस्तु कुमारस्य वचो मुदा । पुनरप्याह सुप्रीतो जिज्ञासुः श्रेय उत्तमम् ॥१॥ नारद उवाच साधु साधु महाभाग सर्वलोकोपकारकम् । महातंत्रं त्वया प्रोक्तं सर्वतंत्रोत्तमोत्तमम् ॥२॥ अधुना श्रोतुमिच्छामि पुराणाख्यानमुत्तमम् । यस्मिन्यस्मिन्पुराणे तु यद्यदाख्यानकं मुने । तत्सर्वं मे समाचक्ष्व सर्वज्ञस्त्वं यतो मतः ॥३॥ सूत उवाच तच्छ्रुत्वा वचनं विप्रा नारदस्य शुभावहम् । पुराणाख्यानसंप्रश्नं कुमारः प्रत्युवाच ह ॥४॥ सनत्कुमार उवाच पुराणाख्यानकं विप्र नानाकल्पसमुद्भवम् । नानाउथासमायुक्तमद्भुतं बहुविस्तरम् ॥५॥ ऋषिः सनातनश्चायं यथा वेद तथाऽपरः । न वेद तस्मात्पृच्छ त्वं बहुकल्पविदां वरम् ॥६॥ अध्याय ६२ संक्षेप में ब्रह्मपुराण का इतिहास सूत बोले- कुमार के वचन को सुनकर जिज्ञासु नारद परम प्रसन्न हुए और कल्याण की बातें फिर पूछने लगे ॥१। नारद बोले- महाभाग ! साधु ! साधु ! आपने अखिल लोकोपकारक तथा समस्त तन्त्रों में उत्तम महा- तन्त्र को बता दिया । अब मैं पुराणों के पवित्र आख्यान को सुनना चाहता हूँ । मुने ! जिस-जिस पुराण में जो आख्यान आते हैं, वह सब मुझे बता दीजिये, क्योंकि आप सर्वज्ञ हैं ॥२-३॥ सूत बोले- विप्रवृन्द ! नारद के पुराणाख्यान सम्बन्धी कल्याणकारक प्रश्न को सुनकर कुमार कहने लगे ॥४॥ सनत्कुमार बोले- "विप्र ! अनेक कल्पों में होने वाले, पुराणों के आख्यान विविध कथाओं से युक्त, अद्भुत तथा अत्यन्त विस्तृत हैं। ये सनातन नामक ऋषि अपर वेदावतार ही हैं। ये अनेक कल्पज्ञाताओं में श्रेष्ठ हैं। इनसे तुम अपनी जिज्ञासा पूरी कर लो ॥५-६॥"
८६२ नारदीयपुराणम् श्रुत्वेत्थं नारदो वाक्यं कुमारस्य महात्मनः । प्रणम्य विनयोपेतः सनातनमथाब्रवीत् ॥७॥ नारद उवाच ब्रह्मन्पुराणविच्छ्रेष्ठ ज्ञानविज्ञानतत्पर । पुराणानां विभागं मे साकल्येनानुकीर्तय ॥८॥ यस्मिन् श्रुते श्रुतं सर्वं ज्ञाते ज्ञातं कृते कृतम् ॥६॥ वर्णाश्रमाचारधर्मं साक्षात्कारमुपैष्यति । कियन्ति च पुराणानि कियत्संख्यानि मानतः ॥१०॥ किंकिमाख्यानयुक्तानि तद्वदस्व मम प्रभो । चातुर्वर्ण्याश्रया नानाव्रतादीनां कथास्तथा ॥११॥ सृष्टिकमेण वंशानां कथाः सम्यक्प्रकाशय । त्वत्तोऽधिको न चान्योऽस्ति पुराणाख्यानवित्प्रभो ॥१२॥ तस्मादाख्याहि मह्यं त्वं सर्वसन्देहभंजनम् । सूत उवाच ॥१३॥ ततः सनातनो विप्राः श्रुत्वा नारदभाषितम् । नारायणं क्षणं ध्यात्वा प्रोवाचाथ विदां वरः । सनातन उवाच ॥१४॥ साधु साधु मुनिश्रेष्ठ सर्वलोकोपकारिका पुराणाख्यानविज्ञाने यज्जाता नैष्ठिकी मतिः । तुभ्यं समभिधास्यामि यत्प्रोक्तं ब्रह्मणा पुरा ॥१५॥ मरीच्यादिऋषिभ्यस्तु पुत्रस्नेहावृतात्मना । एकदा ब्रह्मणः पुत्रो मरीचिर्नाम विश्रुतः ॥१६॥ स्वाध्यायश्रुतसंपन्नो वेदवेदांगपारगः । उपसृत्य स्वपितरं ब्रह्माणं लोकभावनम् ॥१७॥ प्रणम्य भक्त्या पप्रच्छ इदमेव मुनीश्वर । पुराणाख्यानममलं यस्त्वं पृच्छसि मानव ॥१८॥ महात्मा कुमार की यह बात सुनकर नारद विनयपूर्वक सनातन को प्रणाम करके निवेदन करने लगे ॥७॥ नारद बोले—ब्रह्मन् ! पुराणवेत्ताओं में श्रेष्ठ ! ज्ञान-विज्ञान से भरे पुराणों के आख्यानों को समग्रतया मुझे बता दीजिये, जिनके सुनने से सब कुछ सुना हुआ जानने से जाना हुआ तथा करने से किया हुआ हो जाता है और जिनमें वर्णाश्रमधर्म एवम् आचारधर्म का साक्षात्कार कराया गया है। प्रभो ! कितने पुराण हैं ? उनकी कितनी संख्या है ? कौन-कौन-से आख्यान कहे गये हैं ? सब कुछ मुझे बतला दीजिये। नानाव्रत, चातुर्वर्ण्य तथा सृष्टिक्रम से वंशों की कथायें सम्यक् प्रकार से कहिये। आपसे बढ़ कर पुराणों का ज्ञाता कोई नहीं है। इसलिये मेरे समस्त संशयों का आप निराकरण कीजिये। सूत बोले—विप्रगण ! तदुपरान्त नारद का वचन सुनकर वेत्ताओं में श्रेष्ठ सनातन क्षण भर नारायण का ध्यान कर कहने लगे। सनातन बोले—मुनिश्रेष्ठ ! साधु ! साधु ! पुराणों के आख्यान सुनने में जो तुम्हारी प्रीति हुई है, उससे सकल लोकों का उपकार होगा। प्राचीन काल में पुत्र-स्नेह-वशीभूत ब्रह्मा ने मरीचि आदि ऋषियों से जो बताया था, वह मैं तुमसे कहूँगा। मुनीश्वर ! एक समय अत्यन्त विख्यात, वेदवेदांगपारंगत स्वाध्याय संपन्न ब्रह्मपुत्र मरीचि अपने पिता लोककर्ता ब्रह्मा के समीप जाकर भक्ति पूर्वक प्रणाम करते हुए यही पुराणों के पवित्र आख्यान, जो तुमने प्रश्न किया है, पूछ बैठे ॥८-१८॥
द्विनवतितमोऽध्यायः ८६३ मरीचिरुवाच भगवन्देवदेवेश लोकानां प्रभवाप्यय । सर्वज्ञ सर्वकल्याण सर्वाध्यक्ष नमोऽस्तु ते ॥१९॥ पुराणबीजमाख्याहि मह्यं शुश्रूषवे पितः । लक्षणं च प्रमाणं च वक्तारं पृच्छकं तथा ॥२०॥ ब्रह्मोवाच शृणु वत्स प्रवक्ष्यामि पुराणानां समुच्चयम् । यस्मिञ्ज्ञाते भवेज्ज्ञातं वाङ्मयं सचराचरम् ॥२१॥ पुराणमेकमेवासीत्सर्वकल्पेषु मानव । चतुर्वर्गस्य बीजं च शतकोटिप्रविस्तरम् ॥२२॥ प्रवृत्तिः सर्वशास्त्राणां पुराणादभवत्ततः । कालेनाग्रहणं दृष्ट्वा पुराणस्य महामतिः ॥२३॥ हरिर्व्यासस्वरूपेण जायते च युगे युगे । चतुर्लक्षप्रमाणेन द्वापरे द्वापरे सदा ॥२४॥ तदष्टादशधा कृत्वा भूर्लोके निर्दिशत्यपि । अद्यापि देवलोके तु शतकोटिप्रविस्तरम् ॥२५॥ अस्त्येव तस्य सारस्तु चतुर्लक्षेण वर्ण्यते । ब्राह्मं पाद्मं वैष्णवं च वायवीयं तथैव च ॥२६॥ भागवतं नारदीयं मार्कंडेयं च कीर्तितम् । आग्नेयं च भविष्यं च ब्रह्मवैवर्तलिंगके ॥२७॥ वाराहं च तथा स्कांदं वामनं कूर्मसंज्ञकम् । मात्स्यं च गारुडं तद्वद्ब्रह्मांडाख्यमिति त्रिषट् ॥२८॥ एकं कथानकं सूत्रं वस्तुः श्रोतुः समाह्वयम् । प्रवक्ष्यामि समासेन निशामय समाहितः ॥२९॥ ब्राह्मं पुराणं तत्रादौ सर्वलोकहिताय वै । व्यासेन वेदविदुषा समाख्यातं महात्मना ॥३०॥ तद्वै सर्वपुराणाद्ययं धर्मकामार्थमोक्षदम् । नानाख्यानेतिहासाढ्यं दशसाहस्रमुच्यते ॥३१॥ देवानां च सुराणां च यत्रोत्पत्तिः प्रकीर्तिता । प्रजापतीनां च तथा दक्षादीनां मुनीश्वर ॥३२॥ मरीचि बोले—भगवन् ! देवदेवेश ! लोकों के उत्पादक तथा विनाशक ! सर्वज्ञ ! सर्वकल्याण ! सर्वाध्यक्ष आपको नमस्कार है । पिता ! मुझ शुश्रूषु को पुराण के बीज, लक्षण, प्रमाण, वक्ता तथा प्रष्ठा के विषय में समझाइये ॥१९-२०॥ ब्रह्मा बोले—वत्स ! सुनो, मैं पुराणों का संग्रह बतला रहा हूँ, जिसके जान लेने से चराचर सहित संपूर्ण वाङ्मय ज्ञात हो जाता है । मानद ! समस्त कल्पों में एक ही पुराण चतुर्वर्ग का बीजरूप तथा सौ करोड़ श्लोकों में विस्तृत था । उस पुराण से सकल शास्त्रों की उत्पत्ति हुई । समय-समय पर लोकों में उस विस्तृत पुराण के ग्रहण करने की अक्षमता देखकर महामति हरि व्यासरूप से युग-युग में अवतार लेते हैं । प्रत्येक द्वापर युग में चतुर्लक्ष श्लोकों के प्रमाण से उस पुराण को अट्ठारह भागों में विभक्त करके भूलोक में छोड़ देते हैं ॥२१-२४ १/२॥ देवलोक में आज भी उस पुराण का सौ करोड़ श्लोकों में विस्तार है । उस शतकोटि विस्तृत पुराण का सार चार लाख श्लोकों में वर्णन किया गया है । ब्राह्म, पाद्म, वैष्णव, वायवीय, भागवत, नारदीय, मार्कंडेय, आग्नेय, भविष्य, ब्रह्मवैवर्त्त, लिंग, वाराह, स्कांद, वामन, कूर्म, मात्स्य, गारुड, तथा ब्रह्मांड—ये अठारह पुराणों के नाम हैं । सब का एक ही कथानक-सूत्र हैं । उस सूत्र को तथा वक्ता और श्रोता के नाम को मैं संक्षेप से बता देता हूँ, तुम सावधानी से सुनो । सब पुराणों में प्रथम पुराण ब्राह्म है, जिसकी रचना वेद के विद्वान् महात्मा व्यास ने अखिल लोकों के कल्याण के लिये की । वह सर्वप्रथम पुराण कहलाता है; धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष को देता है । उसमें अनेक आख्यान तथा इतिहास भरे हैं; श्लोकों की संख्या दस हजार हैं ॥२५-३१॥ मुनीश्वर ! ब्रह्मपुराण में देवों, असुरों, प्रजापतियों तथा दक्ष, आदिकों की उत्पत्ति बताई गई हैं; लोकेश्वर
८६४ नारदीयपुराणम् ततो लोकेश्वरस्याथ सूर्यस्य परमात्मनः । वंशानुकीर्तनं पुण्यं महापातकनाशनम् ॥३३॥ यत्रावतारः कथितः. परमानन्दरूपिणः । श्रीमतो रामचंद्रस्य चतुर्व्यूहावतारिणः ॥३४॥ ततश्च सोमवंशस्य कीर्तनं यत्र वर्णितम् । कृष्णस्य जगदीशस्य चरितं कल्मषापहम् ॥३५॥ द्वीपानां चैव सर्वेषां वर्षाणां चाप्यशेषतः । वर्णनं यत्र पातालस्वर्गाणां च प्रदृश्यते ॥३६॥ नरकाणां समाख्यानं सूर्यस्तुतिकयानकम् । पार्वत्याश्च तथा जन्म विवाहश्च निगद्यते ॥३७॥ दक्षाख्यानं ततः प्रोक्तमेकाम्रक्षेत्रवर्णनम् । पूर्वभागोऽयमुदितः पुराणस्यास्य नारद ॥३८॥ अस्योत्तरे विभागे तु पुरुषोत्तमवर्णनम् । विस्तरेण समाख्यातं तीर्थयात्राविधानतः ॥३९॥ अत्रैव कृष्णचरितं विस्तरात्समुदीरितम् । वर्णनं यमलोकस्य पितृश्राद्धविधस्तथा ॥४०॥ वर्णाश्रमाणां धर्माश्च कीर्तिता यत्र विस्तरात् । विष्णुधर्मयुगाख्यानं प्रलयस्य च वर्णनम् ॥४१॥ योगानां च समाख्यानं सांख्यानां चापि वर्णनम् । ब्रह्मवादसमुद्देशः पुराणस्य प्रशंसनम् ॥४२॥ एतद्ब्रह्मपुराणं तु भागद्वयसमन्वितम् । वर्णितं सर्वपापघ्नं सर्वसौख्यप्रदायकम् ॥४३॥ सूतशौनकसंवादं भुक्तिमुक्तिप्रदायकम् । लिखित्त्वैतत्पुराणं यो वैशाख्यां हेमसंयुतम् ॥४४॥ जलधेनुयुतं चापि भक्त्या दद्याद्विजातये । पौराणकाय संपूज्य वस्त्रभोज्यविभूषणैः ॥४५॥ स वसेद्ब्रह्मणो लोके यावच्चंद्रार्कतारकम् । यः पठेच्छृणुयाद्वापि ब्राह्मानुक्रमणीं द्विज ॥४६॥ सोऽपि सर्वपुराणस्य श्रोतुर्वक्तुः फलं लभेत् । शृणोति यः पुराणं तु ब्राह्मं सर्वं जितेंद्रियः ॥४७॥ परमात्मा सूर्य के वंश का वर्णन किया गया है, जो महापातकों का नाशक है; चतुर्व्यूहावतारी परमानन्दरूपी श्रीमान् रामचन्द्र का अवतार वर्णित है; सोमवंश का कीर्तन तथा जगदीश कृष्ण के पापनाशन चरित्र का वर्णन आता है; अखिल द्वीपों, वर्षों, पाताल, स्वर्ग तथा नरक का आख्यान मिलता है; सूर्य की स्तुति एवम् कथा, पार्वती का जन्म और विवाह वर्णित किया गया है; दक्ष का आख्यान और एकाम्रक्षेत्र का वर्णन भी मिलता है। नारद ! इतना तो उस पुराण के पूर्वभाग का विषय है ॥३२-३८॥ उत्तर भाग में विस्तार से पुरुषोत्तम क्षेत्र का वर्णन और तीर्थयात्रा का विधान बताया गया है। इसी भाग में विस्तार से कृष्णचरित्र यमलोक, पितृश्राद्ध, वर्णाश्रमधर्म, विष्णुधर्म, युग, प्रलय, योग तथा सांख्य का वर्णन किया गया है; ब्रह्मवाद का उद्देश्य कथन तथा पुराण की प्रशंसा की गई है । बस, यही विषय ब्रह्मपुराण के दोनों भागों में आते हैं । यह पुराण सकल पापनाशक, सर्वसौख्यदायक एवम् भुक्ति-मुक्ति प्रदायक हैं। उसमें सूत और शौनक का संवाद हुआ है ॥३९-४३॥ वैशाख की पूर्णिमा को जो व्यक्ति वस्त्र, भोज्य तथा आभूषणों से पौराणिक ब्राह्मण का पूजन कर सुवर्ण तथा जलधेनु सहित लिखित ब्रह्मपुराण की पुस्तक प्रदान करता है, वह जब तक सूर्य-चन्द्रमा रहते हैं तब तक ब्रह्मलोक में वास करता है। जो द्विज ब्रह्मपुराण का श्रवण या पाठ करता है, उसे समस्त पुराणों के पारायण तथा श्रवण करने का फल मिलता है। जो जितेन्द्रिय होकर नियमपूर्वक हविष्य भक्षण करते हुए ब्रह्मपुराण का श्रवण
द्विनवतितमोऽध्यायः ८६५ हविष्याशी च नियमात्स लभेदब्रह्मणः पदम् । किमत्र बहुनोक्तेन यद्यदिच्छति मानवः तत्सर्वं लभते वत्स पुराणस्यास्य कीर्तनात् ॥४८॥ इति श्री बृहन्ना० पूर्वभागे बृहदुपाख्याने चतुर्थपादे ब्राह्मपुराणेतिहासकथनं नाम द्विनवतितमोऽध्यायः ॥६२॥ त्रिनवतितमोऽध्यायः ब्रह्मोवाच शृणु पुत्र प्रवक्ष्यामि पुराणं पद्मसंज्ञकम् । महत्पुण्यप्रदं नृणां शृण्वतां पठतां मुदा ॥१॥ यथा पंचेन्द्रियः सर्वः शरीरीति निगद्यते । तथेदं पंचभिः खंडैरुदितं पापनाशनम् ॥२॥ पुलस्त्येन तु भीष्माय सृष्ट्यादिक्रमतो द्विज । नानाख्यानेतिहासाद्यैर्यत्रोक्तो धर्मविस्तरः ॥३॥ पुष्करस्य च माहात्म्यं विस्तरेण प्रकीर्तितम् । ब्रह्मयज्ञविधानं च वेदपाठादिलक्षणम् ॥४॥ करता है, उसे ब्रह्मपद की प्राप्ति होती है। वत्स ! अधिक क्या कहें, उस पुराण के कीर्तन करने से मनुष्य जो कुछ चाहता है, वह सब उसे मिल जाता है ॥४४-४८॥ श्रीनारदीयपुराण के पूर्वार्ध में बृहदुपाख्यानयुक्त चतुर्थपाद में ब्रह्मपुराण का इतिहास कथन नामक बानबेवाँ अध्याय समाप्त ॥६२॥ अध्याय ६३ पद्मपुराण की विषय-सूची ब्रह्मा बोले—पुत्र ! सुनो, अब मैं हर्ष से पद्मपुराण के सम्बन्ध में कहूँगा, जो सुनने तथा पढ़ने वालों के लिये महापुण्यदायक है। जैसे पांच इन्द्रियों से युक्त प्राणी शरीरी कहलाता है, उसी तरह पांच खण्डों से युक्त यह पुराण पापनाशन कहा जाता है। द्विज ! इस पुराण में जहाँ पुलस्त्य ने भीष्म से सृष्टि के आदि से लेकर अनेक आख्यान, इतिहास, धर्म, पुष्करमाहात्म्य, ब्रह्मयज्ञविधान, वेदपाठ आदि के लक्षण, दान तथा व्रतों का पृथक् १०९ ना० पु०
८६६ नारदीयपुराणम् दानानां कीर्तनं यत्र व्रतानां च पृथक्पृथक् । विवाहः शैलजायाश्च तारकाख्यानकं महत् ॥५॥ माहात्म्यं च गवादीनां कीर्तितं सर्वपुण्यदम् । कालकेयादिदैत्यानां वधो यत्र पृथक्पृथक् ॥६॥ ग्रहाणामर्चनं दानं यत्र प्रोक्तं द्विजोत्तम । तत्सृष्टिखण्डमुद्दिष्टं व्यासेन सुमहात्मना ॥७॥ पितृमात्रादिपूज्यत्वे शिवशर्मकथा पुरा । सुव्रतस्य कथा पश्चाद्वृत्रस्य च वधस्तथा ॥८॥ पृथोर्वेनस्य चाख्यानं सुनीथायाः कथा तथा । सुकलाख्यानकं चैव धर्माख्यानं ततः परम् ॥६॥ पितृशुश्रूषणाख्यानं नहुषस्य कथा ततः । ययातिचरितं चैव गुरुतीर्थनिरूपणम् ॥१०॥ राज्ञा जैमिनिसंवादो बह्वाश्चर्यकथायुतः । कथा ह्याशोकसुन्दर्या हुण्डदैत्यवधान्विता ॥११॥ कामोदाख्यानकं तत्र विहुण्डवधसंगुतम् । कुंजलस्य च संवादश्च्यवनेन महात्मना ॥१२॥ सिद्धाख्यानं ततः प्रोक्तं खंडस्यास्य फलोहनम् । सूतशौनकसंवादं भूमिखंडमिदं स्मृतम् ॥१३॥ ब्रह्माण्डोत्पत्तिस्तद्विता यत्राभिषिच सौतिना । सन्तूमि लोकसंस्थानं तीर्थाख्यानं ततः परम् ॥१४॥ नर्मदोत्पत्तिकथनं तत्तीर्थानां कथाः पृथक् । कुरुक्षेत्रादितीर्थानां कथा पुण्या प्रकीर्तिता ॥१५॥ कालिन्दापुण्यकथनं काशीमाहात्म्यवर्णनम् । गयायाश्चैव माहात्म्यं प्रयागस्य च पुण्यकम् ॥१६॥ वर्णाश्रमानुरोधेन कर्मयोगनिरूपणम् । व्यासजैमिनिसंवादः पुण्यकर्मकथान्वितः ॥१७॥ समुद्रमथनाख्यानं व्रताख्यानं ततः परम् । ऊर्जपंचाहमाहात्म्यं स्तोत्रं सर्वापराधनुत् ॥१८॥ एतत्स्वर्गभिधं विप्र सर्वपातकनाशनम् । रामाश्वमेधं प्रथमं रामराज्याभिषेचनम् ॥१९॥ अगस्त्याद्यागमनञ्चैव पौलस्त्यान्वयकीर्त्तनम् । अश्वमेधोपदेशश्च हयचर्या ततः परम् ॥२०॥ नानाराजकथाः पुण्या जगन्नाथानुवर्णनम् । वृन्दावनस्य माहात्म्यं सर्वपापप्रणाशनम् ॥२१॥ कथन, पार्वती का विवाहवर्णन, तारक तथा कालकेय आदि दैत्यों का वध, गो आदिकों का माहात्म्यवर्णन, ग्रहों का अर्चन तथा दान बतलाये हैं, उसे महात्मा व्यास ने सृष्टि खंड कहा है॥१-६॥ पिता-माता के पूज्यत्व के विषय में शिवशर्मा की कथा, सुव्रत की कथा, वृत्रवध, पृथुवेन का आख्यान, सुनीथा की कथा, सुकला का आख्यान, धर्माख्यान, पितृशुश्रूषा का आख्यान, नहुष की कथा, ययातिचरित्र, गुरुतीर्थनिरूपण, राजा और जैमिनि का अनेक आश्चर्यजनक कथाओं से युक्त संवाद, अशोकसुन्दरी की कथा, हुंडदैत्य का वध, कामोदा-आख्यान, विहुंडवध, महात्मा च्यवन के साथ कुंजल का संवाद, सिद्धाख्यान, और सूत-शौनक-संवाद जहाँ निर्दिष्ट किये गये हैं, उसका नाम भूमिखण्ड है ॥७-१३॥ जहाँ सूतपुत्र द्वारा ऋषियों से ब्रह्मांड की उत्पत्ति का वर्णन, भूलोक का संस्थान, तीर्थाख्यान, नर्मदोत्पत्ति- कथन, तीर्थों की पृथक्-पृथक् कथायें, कुरुक्षेत्र आदि तीर्थों की पवित्र कथा, कालिन्दीपुण्यकथन, काशीमाहात्म्य वर्णन, गया तथा प्रयाग का माहात्म्यवर्णन, वर्णाश्रम के अनुरोध से कर्मयोगनिरूपण, व्यास और जैमिनि का संवाद, पुण्यकर्म की कथा, समुद्रमंथन का आख्यान, व्रताख्यान,कार्तिक के पाँच दिनों का माहात्म्य और सर्वापरा- धनोदनस्तोत्र, बतलाये गये हैं, उसे स्वर्गखण्ड कहते हैं, जो सकल पातकों का नाशक है । विप्र ! रामाश्वमेध, रामराज्याभिषेक, अगस्त्य आदि का आगमन, पौलस्त्यवंशवर्णन, अश्वमेध का उप- देश, अश्वचर्या, अनेक राजाओं की पवित्र कथायें, जगन्नाथ वर्णन, समस्त पापनाशन, वृन्दावन का माहात्म्य, कृष्णावतार की नित्यलीलाओं का कथन, माधवस्नानमाहात्म्य, स्नान, दान तथा अर्चन का फल, पृथ्वी तथा
त्रिनवतितमोऽध्यायः ८६७ नित्यलीलानुकथनं यत्र कृष्णावतारिणः । माधवस्नानमाहात्म्यं स्नानदानाच्चने फलम् ॥२२॥ धरावराहसंवादो यमब्राह्मणयोः कथा । संवादो राजदूतनां कृष्णस्तोत्रनिरूपणम् ॥२३॥ शिवशंभुसमायोगो दधीच्याख्यानकं ततः । भस्ममाहात्म्यमतुलं शिवमाहात्म्यमुत्तमम् ॥२४॥ देवरातसुताख्यानं पुराणप्रशंसनम् । गौतमाख्यानकं चैव शिवगोता ततः स्मृता ॥२५॥ कल्पांतरे रामकथा भारद्वाजाश्रमस्थिता । पातालखंडमेतद्धि शृण्वतां पठतां सदा ॥२६॥ सर्वपापप्रशमनं सर्वाभीष्टफलप्रदम् । पर्वताख्यानकं पूर्वं गौर्ये प्रोक्तं शिवेन वै ॥२७॥ जालंधरकथा पश्चाच्छ्रीशैलाद्यनुकीर्तनम् । सगरस्य कथा पुण्या ततः परमुदीरितम् ॥२८॥ गंगाप्रयागकाशीनां गयायाश्चाधिपुण्यकम् । अन्नादिदानमाहात्म्यं तन्महाद्वादशीव्रतम् ॥२९॥ चतुर्विशेकादशीनां माहात्म्यं पृथगीरितम् । विष्णुधर्मसमाख्यानं विष्णुनामसहस्रकम् ॥३०॥ कार्त्तिकव्रतमाहात्म्यं माघस्नानफलं ततः । जम्बूद्वीपस्य तीर्थानां माहात्म्यं पापनाशनम् ॥३१॥ साभ्रमत्ययाश्च माहात्म्यं नृसिंहोत्पत्तिवर्णनम् । देवशर्मादिकाख्यानं गीतामाहात्म्यवर्णनम् ॥३२॥ भक्त्याख्यानं च माहात्म्यं श्रीमद्भागवतस्य ह । इन्द्रप्रस्थस्य माहात्म्यं बहुतीर्थकथान्वितम् ॥३३॥ मन्त्ररत्नाभिधानं च त्रिपाद्भूत्यनुवर्णनम् । अवतारकथाः पुण्या मत्स्यादीनामतः परम् ॥३४॥ रामनामशतं दिव्यं तन्माहात्म्यं च वाडव । परीक्षणं च भृगुणा श्रीविष्णोर्वैवमस्य च ॥३५॥ इत्येतदुत्तरं खण्डं पंचमं सर्वपुण्यदम् । पंचखंडयुतं पाद्मं यः शृणोति नरोत्तमः ॥३६॥ स लभेद्वैष्णवं धाम भुक्त्वा भोगानिहेप्सितान् । एतद्वै पंचपंचाशत्सहस्रं पद्मसंज्ञकम् ॥३७॥ पुराणं लेखयित्वा वै ज्येष्ठयां स्वर्णब्जसंयुक्तम् । यः प्रदद्यात्सुसत्कृत्य पुराणज्ञाय मानव ॥३८॥
वाराह का संवाद, यम और ब्राह्मण की कथा, राजा का दूतों से संवाद, कृष्णस्तोत्रनिरूपण, शिव तथा शम्भु का समायोग, दधीच का आख्यान, अतुलनीय भस्ममाहात्म्य, उत्तम शिवमाहात्म्य, देवरात के पुत्र का आख्यान, पुराणों की प्रशंसा, गौतमाख्यान, शिवगोता और कल्पांतर में भारद्वाजआश्रम सम्बन्धी राम की कथा जिसमें वर्णित है, वह पातालखंड है, जो सुनने तथा पढ़ने वालों के लिये सकलपापनाशक एवम् वांछितफलदायक है ॥१४- २६॥ पांचवें खण्ड का नाम उत्तर है। इसमें गौरी के प्रति शंकर द्वारा पर्वत का आख्यान, जालंधर कथा, श्रीशैल आदि का कीर्तन, सगर की पवित्र कथा, गंगा, प्रयाग, काशी तथा गया का पुण्यवर्णन, अन्नादिदान माहात्म्य, महाद्वादशीव्रत, चोबीस एकादशियों का पृथक्-पृथक् माहात्म्यवर्णन, विष्णुधर्म का आख्यान, विष्णु- सहस्रनाम, कार्तिक व्रतमाहात्म्य, माघस्नानफल, जम्बूद्वीप के तोर्थों का पापनाशक माहात्म्य, साभ्रमती का माहात्म्य, नृसिंहोत्पत्तिवर्णन, देवशर्मा आदि का आख्यान, गीतामाहात्म्यवर्णन, भक्ति का आख्यान, श्रीमद्भागवत का माहात्म्य, अनेक तीर्थ कथाओं के साथ इन्द्रप्रस्थ का माहात्म्य, मन्त्ररत्न का कथन, त्रिपाद्भूति का वर्णन, मत्स्य आदि अवतारों की पवित्र कथायें, राम नाम का सतनाम तथा दिव्यमाहात्म्य और भृगु द्वारा श्रीविष्णु के वैभव का परीक्षण बतलाये गये हैं। यह खंड समस्त पुण्यों को देने वाला है ॥२७-३५॥ जो श्रेष्ठ मनुष्य पांच खंडों से युक्त पद्मपुराण का श्रवण करेगा, वह इस लोक में अभिलषित भोगों का भोग कर वैकुण्ठ को जायेगा । मानद ! जो व्यक्ति पचपन हजार श्लोकों से परिपूर्ण पद्मपुराण को लिखकर ज्येष्ठ की पूर्णिमा में पौराणिक ब्राह्मण को स्वर्ग कमल सहित यह पुराण प्रदान करता है, वह सर्वदेववन्द्य होकर
८६८ नारदीयपुराणम् स याति वैष्णवं धाम सर्वदेवनमस्कृतः । पद्मानुक्रमणीमेतां यः पठेच्छृणुयात्तथा ॥३९॥ सोऽपि पद्मपुराणस्य लभेच्छ्रवणजं फलम् ॥४०॥ इति श्रीबृहन्नारदीयपुराणे पूर्वभागे बृहदुपाख्याने चतुर्थपादे पद्मपुराणानुक्रमणिकावर्णनं नाम त्रिनवतितमोऽध्यायः ॥९३॥ चतुर्नवतितमोऽध्यायः श्रीब्रह्मोवाच शृणु वत्स प्रवक्ष्यामि पुराणं वैष्णवं महत् । त्रयोविंशतिसाहस्रं सर्वपातकनाशनम् ॥१॥ यत्रादिभागे निर्दिष्टाः षडंशा शक्तिजेन ह । मैत्रेयायादिमे तत्र पुराणस्यावतारिकाम् ॥२॥ आदिकारणसर्गश्च देवादीनां च संभवः । समुद्रमथनाख्यानं दक्षादीनां ततोऽन्वयः ॥३॥ ध्रुवस्य चरितं चैव पृथोश्चरितमेव च । प्राचेतसं तथाख्यानं प्रह्लादस्य कथानकम् ॥४॥ विष्णुलोक को जाता है। जो मानव पद्मपुराण की इस अनुक्रमणी को सुनेगा या पढ़ेगा, वह भी इस पुराण के श्रवणजन्य फल को प्राप्त करेगा ॥३६-४०॥ श्रीनारदीयपुराण के पूर्वार्ध में बृहदुपाख्यानयुक्त चतुर्थपाद में पद्मपुराण का अनुक्रमणिका वर्णन नामक तिरानवेवां अध्याय समाप्त ॥६३॥ अध्याय ९४ विष्णुपुराण की विषय-सूची श्री ब्रह्मा बोले- वत्स ! सुनो, अब मैं अखिल पातकों के नाश करने वाले तथा तेईस हजार श्लोक वाले विष्णु महापुराण के सम्बन्ध में कहूँगा, जिसके आदि भाग में पराशर ने छह अंशों का निर्देश किया है। उसके प्रारंभ में मुनि ने मैत्रेय से पुराण की अवतारिका बतलाई है। तदनन्तर सृष्टि का आदिकारण, देवादिकों की उत्पत्ति, समुद्रमंथन का आख्यान, दक्ष आदि का वंशवर्णन, ध्रुव का चरित्र, प्रचेता का आख्यान, प्रह्लाद का कथानक, राज्यों का पृथक्-पृथक् अधिकार वर्णन-ये सब बातें प्रथम अंश में कही गई हैं ॥१-४१/२॥ द्वितीय अंश
चतुर्नवतितमोऽध्यायः ८६६ पृथुराज्याधिकाराख्या प्रथमोऽश ईरितिः । प्रियव्रताऽन्वयाख्यानं द्वीपवर्षनिरूपणम् ।।५।। पातालनरकाख्यानं सप्तस्वर्गनिरूपणम् । सूर्यादिवारकथनं पृथग्लक्षणसंयुक्तम् ।।६।। चरितं भरतस्याथ मुक्तिमार्गनिदर्शनम् । निदाघऋभुसंवादो द्वितीयोंऽश उदाहृतः । ७। मन्वन्तरसमाख्यानं वेदव्यासावतारकम् । नरकोद्धारकं कर्म गदितं च ततः परम् ।।८।। सगरस्योर्वसंवादे सर्वधर्मनिरूपणम् । श्राद्धकल्पं तथोद्दिष्टं वर्णाश्रमनिबन्धनम् ।।६।। सदाचारश्च कथितो मायामोहकथा ततः । तृतीयोंऽशाऽयमुदितः सर्वपापप्रनाशनः ।।१०।। सूर्यवंशकथा पुण्या सोमवंशाऽनुकीर्तनम् । चतुर्थेऽशे मुनिश्रेष्ठ नानाराजकथान्वितम् ।।११।। कृष्णोवतारसंश्लो गोकुलोथा कथा ततः । पूतनाविवधो बाल्ये कोमारेऽघाविहिंसनम् ।।१२।। कौशोरे कंसहननं माथुरं चरितं तथा । ततस्तु यौवने प्रोक्ता लीला द्वारवतीभवा ।।१३।। सर्वदैत्यवधो यत्र विवाहाश्च पृथग्विधाः । यत्र स्थित्वा जगन्नाथः कृष्णो योगेश्वरेश्वरः ।।१४।। भूभारहरणं चक्रे परेषां हननार्दिभिः । अष्टावक्रोपाख्यानं पंचमोंऽश ईरितिः ।।१५।। कलिजं चरितं प्रोक्तं चातुर्विध्यं लयस्य च । ब्रह्मज्ञानसमुद्देशः खांडिक्यस्य निरूपितः ।।१६।। केशिध्वजेन चेत्येष षष्ठोऽशः परिकीर्तितः । अतः परं तु सूतेन शौनकादिभिरादरात् ।।१७।। पृष्टेन बोधिताः शश्वद्विष्णुधर्मोत्तराह्वयाः । नानाधर्मकथाः पुण्या व्रतानि नियमा यमाः ।।१८।। धर्मशास्त्रं चार्थशास्त्रं वेदांतं ज्योतिषं तथा । वंशाख्यानं प्रकरणात् स्तोत्राणि मन्त्रस्तथा ।।१६।। नानाविद्यास्तथा प्रोक्ताः सर्वलोकोपकारिकाः । एतद्विष्णुपुराणं वै सर्वशास्त्रार्थसंग्रहम् ।।२०।। वाराहकल्पवृत्तांतं व्यासेन कथितं त्विह । यो नरः पठते भक्त्या यः श्रृणोति च सादरम् ।।२१।। तावुभौ विष्णुलोकं हि व्रजेतां भुक्तभोगकौ । तल्लिखित्वा च यो दद्यादाषाढ्यां घृतधेनुना ।।२२।।
में प्रियव्रत का वंशवर्णन, द्वीपों और वर्षों का निरूपण, रवि आदि दिनों का पृथक्-पृथक् लक्षण निर्देश, भरत का चरित्र-वर्णन मुक्तिमार्ग का निदर्शन, निदाघ और ऋभु का संवाद, कहा गया है। सकल पापनाशन तृतीय अंश में मन्वन्तर का आख्यान, वेदव्यास का अवतार, नरकोद्धारक कर्म, सगर तथा ओर्व का संवाद, समस्त धर्मों का निरूपण, श्राद्धकल्प, वर्णाश्रमनिबन्धन, सदाचार तथा माया-मोह की कथा बताई गई है। मुनिश्रेष्ठ ! चतुर्थ अंश में अनेक राजाओं की कथा, कृष्णावतार के विषय में प्रश्न, गोकुल की कथा, (कृष्ण की) बाल्यावस्था में पूतना आदि का वध, कौमार अवस्था में अघासुर आदि की हिंसा, किशोरावस्था में कंस हनन तथा मथुरा का चरित्र- वर्णन, युवावस्था में द्वारिका की लीला, अखिल दैत्यों का वध और अनेक विवाह बतलाये गये हैं ॥५-१३३॥ जिस अंश में जगन्नाथ एवम् योगेश्वरेश्वर कृष्ण ने शत्रुओं को मारकर पृथ्वी का भार उतारा, वह पाँचवां अंश है। छठें अंश में कलि का चरित्र, चार प्रकार के लय, ब्रह्मज्ञान, केशिध्वजोपाख्यान और खांडिक्य की मंत्रणा बताई गई है। एतदुपरान्त शौनक आदि ऋषियों से आदरपूर्वक पूछे जाने पर सूत ने शाश्वत विष्णु धर्म संबन्धी अनेक कथायें, व्रत, नियम, यम धर्मशास्त्र, अर्थशास्त्र, वेदान्त, ज्योतिष, प्रकरणवश वंशाख्यान, स्तोत्र, मंत्र तथा अखिल लोकोपकारक अनेक तरह की विद्यायें बताई हैं। इस विष्णुपुराण में सब शास्त्रों का तत्त्व संगृहीत है ॥१४-२०॥ व्यास ने इस पुराण में वाराहकल्प का वृत्तान्त वर्णन किया है। जो नर आदरपूर्वक इसका पाठ करता है और जो श्रवण करता है, वे दोनों सकल भोगों को भोगकर विष्णुलोक को जाते हैं। द्विज ! जो इसको लिख
सहितं विष्णुभक्ताय पुराणार्थविदे द्विज । स याति वैष्णवं धाम विमानेनार्कवर्चसा ॥२३॥ यश्च विष्णुपुराणस्य समनुक्रमणीं द्विज । कथयेच्छृणुयाद्वापि स पुराणफलं लभेत् ॥२४॥ इति श्रीबृहन्नारदीयपुराणे पूर्वभागे बृहदुपाख्याने चतुर्थपादे विष्णुपुराणानुक्रमणी- निरूपणं नाम चतुर्नवतितमोऽध्यायः ॥६४॥
पञ्चनवतितमोऽध्यायः ब्रह्मोवाच शृणु विप्र प्रवक्ष्यामि पुराणं वायवीयकम् । यस्मिञ्छ्रुते लभेदाम रुद्रस्य परमात्मनः ॥१॥ चतुर्विंशतिसाहस्रं तत्पुराणं प्रकीर्तितम् । श्वेतकल्पप्रसंगेन धर्मानत्राह मारुतः ॥२॥ तद्वायवीयमुदितं भागद्वयसमन्वितम् । सर्गादिलक्षणं यत्र प्रोक्तं विप्र सविस्तरम् ॥३॥ मन्वंतरेषु वंशाश्च राज्ञां ये तत्र कीर्तिताः । गयासुरस्य हननं विस्तराद्यत्र कीर्तितम् ॥४॥
कर आषाढ़ की पूर्णिमा में पुराणवेत्ता तथा विष्णुभक्त विप्र को घृतधेनु सहित इसे प्रदान करता है, वह सूर्य के समान चमकने वाले विमान से वैकुण्ठ को प्रयाण करता है। जो विष्णुपुराण की अनुक्रमणी को पढ़ेगा या सुनेगा, उसे भी संपूर्ण पुराण का फल प्राप्त होगा ॥२१-२४॥ श्रीनारदीयपुराण के पूर्वार्ध में बृहदुपाख्यानयुक्त चतुर्थपाद में विष्णुपुराणानुक्रमणी निरूपण नामक चौरानबेवां अध्याय समाप्त ॥९४॥
अध्याय ६५ वायुपुराण की विषय सूची ब्रह्मा बोले—विप्र ! सुनो, मैं वायवीय पुराण कहूँगा, जिसे सुनकर मनुष्य परमात्मा रुद्र के धाम को प्राप्त करता है। उस पुराण में चौबीस हजार श्लोक हैं, वायु ने श्वेतकल्प के प्रसंग से धर्मों को बतलाया है। उसमें दो भाग हैं। प्रथम भाग में सृष्टि आदि का लक्षण विस्तारपूर्वक बतलाया गया है, मन्वन्तरों में जहाँ जो राजा हुए हैं, उनका वंशवर्णन किया गया है; गयासुर का वध विस्तार से वर्णित हुआ है, मासों का माहात्म्य
पञ्चनवतितमोऽध्यायः ८७१ मासानां चैव माहात्म्यं माघस्योक्तं फलाधिकम् । दानधर्मा राजधर्मा विस्तरेणोदितास्तथा ॥५॥ भूपातालककुब्द्योमचारिणां यत्र निर्णयः । व्रतादीनां च पूर्वोऽयं विभागः समुदाहृतः ॥६॥ उत्तरे तस्य भागे तु नर्मदातीर्थवर्णनम् । शिवस्य संहितोक्ता वै विस्तरेण मुनीश्वर ॥७॥ यो देवः सर्वदेवानां दुर्विज्ञेयः सनातनः । स तु सर्वात्मना यस्यास्तीरे तिष्ठति संततम् ॥८॥ इदं ब्रह्मा हरिरिदं साक्षाच्चेदं परो हरः । इदं ब्रह्म निराकारं कैवल्यं नर्मदाजलम् ॥६॥ ध्रुवं लोकहितार्थाय शिवेन स्वशरीरतः । शक्तिः कापि सरिद्रूपा रेवेयमवतारिता ॥१०॥ ये वसंत्युत्तरे कूले रुद्रस्यानुचरा हि ते । वसन्ति याम्यतीरे ये लोकं ते यांति वैष्णवम् ॥११॥ ओंकारेश्वरमारभ्य यावत्पश्चिमसागरः । संगमाः पंच च त्रिंशन्नदीनां पापनाशनी ॥१२॥ दशकमुत्तरे तीरे त्रयोविंशतिदक्षिणे । पंचविंशत्तमः प्रोक्तो रेवासागरसंगमः ॥१३॥ संगमः सहितान्येव रेवातीरद्वयेऽपि च । चतुःशतानि तीर्थानि प्रसिद्धानि च संति हि ॥१४॥ षष्टितीर्थसहस्राणि षष्टिकोट्यो मुनीश्वर । संति चान्यानि रेवायास्तीरयुग्मे पदे पदे ॥१५॥ संहितेयं महापुण्या शिवस्य परमात्मनः । नर्मदाचरितं यत्र वायुना परिकीर्तितम् ॥१६॥ लिखित्त्वेदं पुराणं तु गुडधेनुसमन्वितम् । श्रावण्यां यो ददेद्भक्त्या ब्राह्मणाय कुटुम्बिने ॥१७॥ रुद्रलोके वसेत्सोऽपि यावदिन्द्राश्चतुर्दश । यः श्रावयेद्वा शृणुयाद्वायवीयमिदं नरः ॥१८॥ नियमेन हविष्याशी स रुद्रो नात्र संशयः । यश्चानुक्रमणीमेतां शृणोति श्रावयेत्तथा ॥१९॥
एवम् माघ का फल प्रचुरतया बताया गया है; दानधर्म तथा राजधर्मों का विस्तृत वर्णन है ॥१-५॥ भू, पाताल, दिशा तथा आकाशचारियों का और व्रत आदिकों का निर्णय किया गया है। मुनीश्वर ! उत्तर भाग में नर्मदातीर्थ तथा शिवसंहिता का विस्तारपूर्वक वर्णन किया गया है। जैसे जो सनातन देव समस्त देवों से दुर्ज्ञेय हैं, वे सब प्रकार से नर्मदा नदी के तट पर सदा वास करते हैं। नर्मदा का जल ब्रह्मा, साक्षात् हरि, हर, निराकार ब्रह्म तथा निर्वाण रूप है। निश्चय ही लोककल्याण के लिये शिव ने अपने शरीर से किसी शक्ति को रेवा नदी के रूप में अवतरित किया है। जो नर्मदा के उत्तर तट पर वास करते हैं, वे मानो रुद्र के अनुचर हो हैं। जो दक्षिण तट पर वास करते हैं, वे विष्णुलोक को जाते हैं। ओंकारेश्वर से लेकर पश्चिमसागर पर्यन्त पैंतीस पापनाशिनी नदियों का संगम है ॥६-१२॥ ग्यारह नदियाँ तो रेवा के उत्तर तीर से मिली हैं और तेईस दक्षिण तट से। पैंतीसवां संगम तो समुद्र के साथ ही नर्मदा का माना जाता है। रेवा के उभय तट पर संगमीय तीर्थों सहित चार सो प्रसिद्ध तीर्थ विराजते हैं। मुनीश्वर ! साठ करोड़ और साठ हजार अन्य तीर्थ भी रेवा के युगल तटों के पद-पद में विद्यमान हैं। परमात्मा शिव की यह संहिता महापुण्यदायिनी है, जिसमें वायु ने नर्मदा का चरित्रवर्णन किया है। श्रावणी पूर्णिमा के दिन जो व्यक्ति इस पुराण को लिखकर गुडधेनु सहित कुटुम्बी ब्राह्मण को भक्तिपूर्वक समर्पित करता है, वह तब तक रुद्रलोक में वास करता है जब तक चौदहों इन्द्र हो जाते हैं। जो नर नियम पूर्वक हविष्य-भोजन करते हुए उस वायुपुराण को सुनता है या सुनाता है, वह रुद्र होता है,
८७२ नारदीयपुराणम् सोऽपि सर्वपुराणस्य फलं श्रवणजं लभेत् । ॥२०॥ इति श्रीबृहन्नारदीयपुराणे पूर्वभागे बृहदुपाख्याने चतुर्थपादे वायुपुराणानुक्रमणिकानिरूपणं नाम पञ्चनवतितमोऽध्यायः ॥९५॥ षण्णवतितमोऽध्यायः ब्रह्मोवाच मरीचे शृणु वक्ष्यामि वेदव्यासेन यत्कृतम् । श्रीमद्भागवतं नाम पुराणं ब्रह्मसम्मितम् ॥१॥ तदष्टादशसाहस्रं कीर्तितं पापनाशनम् । सुरपादपरूपोऽयं स्कंधैर्द्वादशभिर्युतः ॥२॥ भगवानेव विप्रेन्द्र विश्वरूपी समीरितः । तत्र तु प्रथमस्कंधे सूतर्षीणां समागमे ॥३॥ व्यासस्य चरितं पुण्यं पांडवानां तथैव च । पारीक्षितमुपाख्यानमितीदं समुदाहृतम् ॥४॥ परीक्षिच्छुकसंवादे सृष्टिद्वर्यानिरूपणम् ब्रह्मानारदसंवादे देवताचरितामृतम् ॥५॥ इसमें संशय नहीं । जो इस अनुक्रमणिका का श्रवण करता है या कराता है, उसे भी संपूर्ण वायुपुराण सुनने का फल लाभ होता है ॥१३-२०॥ श्री नारदीयपुराण के पूर्वार्द्ध में बृहदुपाख्यानयुक्त चतुर्थपाद में वायुपुराण का अनुक्रमणिका वर्णन नामक पंचानबेवां अध्याय समाप्त ॥९५॥ अध्याय ९६ श्रीमद्भागवत के द्वादश स्कन्ध के अनुसार उसकी अनुक्रमणी श्रीब्रह्मा बोले—मरीचे ! सुनो, वेदव्यास ने श्रीमद्भागवत नामक जो ब्रह्मसम्मत पुराण का निर्माण किया है, उसे मैं कहूँगा । उस पाप-नाशन पुराण में अठारह हजार श्लोक हैं । बारह स्कंधों में वह विभक्त है । विप्रेन्द्र ! वह कल्पवृक्ष के समान है । विश्वरूपी भगवान् का ही उसे स्वरूप समझना चाहिये । उसके प्रथम स्कंध में सूत और ऋषियों का संवाद हुआ है, जिसमें व्यास तथा पांडवों का पवित्र चरित्र और परीक्षित का उपाख्यान वर्णित किया गया है ॥१-४॥ परीक्षित और शुक के संवादरूप द्वितीय स्कंध में श्रीमान् व्यास ने सृष्टिद्वय का
षण्णवतितमोऽध्यायः ८७३ पुराणलक्षणं चैव सृष्टिकारणसंभवः । द्वितीयोऽयं समुदितः स्कंधो व्यासेन धीमता ॥६॥ चरितं विदुरस्याथ मैत्रेयेणास्य संगमः । सृष्टिप्रकरणं पश्चाद्ब्रह्मणः परमात्मनः ॥७॥ कापिलं सांख्यमप्यत्र तृतीयोऽयमुदाहृतः । सत्याश्चरितमादौ तु ध्रुवस्य चरितं ततः ॥८॥ पृथोः पुण्यसमाख्यानं ततः प्राचीनबर्हिषम् । इत्येष तुर्यो गदितो विसर्गे स्कंध उत्तमः ॥६॥ प्रियव्रतस्य चरितं तद्वंशानां च पुण्यदम् । ब्रह्मांडांतर्गतानां च लोकानां वर्णनं ततः ॥१०॥ नरकस्थितिरित्येष संस्थाने पंचमो मतः । अजामिलस्य चरितं दक्षसृष्टिनिरूपणम् ॥११॥ प्रह्लादचरितं पुण्यं वर्णाश्रमनिरूपणम् । सप्तमो गदितो वत्स वासनाकर्मकीर्तने ॥१२॥ वृत्राख्यानं ततः पश्चान्मरुतां जन्म पुण्यदम् । षष्ठोऽयमुदितः स्कंधो व्यासेन परिपोषणे ॥१३॥ गजेन्द्रमोक्षणाख्यानं मन्वंतरनिरूपणे । समुद्रमथनं चैव बलिवैमवबंधनम् ॥१४॥ मत्स्यावतारचरितमष्टमोऽयं प्रकीर्तितः । सूर्यवंशसमाख्यानं सोमवंशनिरूपणम् ॥१५॥ वंश्यानुचरिते प्रोक्तो नवमोऽयं महामते । कृष्णस्य बालचरितं कौमारं च व्रजस्थितिः ॥१६॥ कैशोरं मथुरास्थानं यौवनं द्वारकास्थितिः । भूभारहरणं चात्र निरोधे दशमः स्मृतः ॥१७॥ नारदेन तु संवादो वसुदेवस्य कीर्तितः । यदोश्च दत्तात्रेयेण श्रीकृष्णेनोद्धवस्य च ॥१८॥ यादवानां मिथोऽत्तश्च मुक्तावेकादशः स्मृतः । भविष्यकलिनिर्देशो मोक्षो राज्ञः परीक्षितः ॥१९॥ वेदशाखाप्रणयनं मार्कंडेयतपः क्रिया । सौरो विभूतिरुदिता सात्वती च ततः परम् ॥२०॥ पुराणसंख्याकथनमाश्रये द्वादशो ह्ययम् । इत्येवं कथितं वत्स श्रीमद्भागवतं तव ॥२१॥ वक्तुः श्रोतुश्चोपवेष्टुरनिमोदितुरेव च । साहाय्यकर्तुर्गदितं भक्तिभुक्तिविमुक्तिदम् ॥२२॥ निरूपण किया है तथा ब्रह्मा और नारद के संवाद में देवताओं का चरित्र, पुराणों का लक्षण और सृष्टि का कारण बतलाया है । तृतीय स्कंध में विदुर का चरित्र, मैत्रेय के साथ उसका संगम, परमात्मा ब्रह्मा का सृष्टि- प्रकरण और कपिलनिर्मित सांख्य शास्त्र का निरूपण किया गया है । चतुर्थ स्कंध में सत्या एवम् ध्रुव का चरित्र, पृथु तथा प्राचीन बहिष् का पवित्र उपाख्यान आता है । पंचम स्कंध में प्रियव्रत तथा उनके वंशजों का पवित्र चरित्र, ब्रह्मांड के अन्तर्वर्ती लोकों तथा नरकों की स्थिति दिखलाई गई है । छठे स्कंध में अजामिल का चरित्र, दक्षसृष्टि का निरूपण, वृत्राख्यान और मरुतों का उद्भव बताया गया है । वत्स ! सातवें स्कंध में वासनाजन्य कर्मों का कथन, प्रह्लाद का चरित्र और वर्णाश्रमों का निरूपण किया गया है ॥५-१३॥ अष्टम स्कंध में मन्वन्तरों का निरूपण, गजेन्द्रमोक्ष का आख्यान, सागरमंथन, बलिवैभव बंधन तथा मत्स्यावतार का चरित्र वर्णन किया गया है । महामते ! नवम स्कंध में सूर्यवंश का आख्यान, सोमवंश का निरूपण तथा वंशावालों का चरित्र वर्णन मिलता है । दशम स्कंध में कृष्ण की बाललीला, कौमार अवस्था में उनका व्रजवास, कैशोर अवस्था में मथुरावास, युवावस्था में द्वारकावास तथा भूभार का हरण बतलाया गया है । एकादश स्कंध में नारद और वसुदैव का संवाद, यदु तथा दत्तात्रेय का संवाद, श्रीकृष्ण एवम् उद्धव का संवाद और यादवां का परस्पर नाश बताया गया है । द्वादश स्कंध में भविष्यकाल का निर्देश, राजा परीक्षित् का मोक्ष, वेदशाखाप्रणयन, मार्कंडेय का तप, सौरी सनातनी विभूति और पुराणों की संख्या का निर्देश किया गया है । वत्स ! यह श्रीमद्भागवत तुमसे कहा है, जो वक्ता, श्रोता, उपदेष्टा, अनुमोदिता तथा साहाय्यकर्ता को मुक्ति, मुक्ति एवम् भक्ति प्रदान करता है ॥१४-२२॥ भगवद्भक्ति के इच्छुक को चाहिये कि वह भादों की पूर्णिमा ११० ना० पु०