श्रीगणेश पुराण (उपासना व क्रीडा खण्ड - गीताप्रेस विशेषाङ्क)
Ganesha Purana Gita Press Special Edition
महर्षि व्यास द्वारा
स्रोत: Gita Press Gorakhpur · Gita Press Gorakhpur (उद्गम)
पैंतीसवाँ अध्याय
३५४ * पुराणं हि गणेशस्य काममोक्षप्रदं नृणाम् * [ श्रीगणेशपुराण- 卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐 पैंतीसवाँ अध्याय महर्षि शौनक तथा ब्राह्मण औरवके समक्ष भगवान् गजाननका प्राकट्य और उन्हें शमी तथा मन्दारके माहात्म्यको बतलाना ब्रह्माजी बोले—तदनन्तर उन दोनों ब्राह्मण औरव | कर सकते हैं?॥६॥ तथा महर्षि शौनकको दुखी देखकर हाथमें पाश धारण | आपकी महान् कृपा जिस व्यक्तिपर होती है, वह करनेवाले, दस भुजावाले भगवान् विनायक उनपर प्रसन्न | अपने प्रारब्धानुसार शुभाशुभ कर्मोंका भोग करता हुआ हुए और वे महातेजस्वी उनके समक्ष प्रकट हुए॥१॥ | तथा शरीर, वाणी एवं मनसे आपको प्रणिपात करता वे किरीट, कुण्डल, माला, बाजूबन्द तथा कटिसूत्र | हुआ जीवनकालमें ही मुक्त कहा जाता है॥७॥ धारण किये हुए थे। उन्होंने सर्पका यज्ञोपवीत धारण कर | आप अपने भक्तोंके भक्तिभावसे सन्तुष्ट होकर रखा था। वे सिंहपर विराजमान थे और अग्निके समान | भाँति-भाँतिके रूपोंमें अवतीर्ण होकर उन सभीकी समस्त तेजस्वी प्रतीत हो रहे थे॥२॥ | कामनाओंको पूर्ण करते हैं। आप इस संसार-सागरसे करोड़ों सूर्योंके समान आभावाले उस परम स्वरूपको | मुक्ति दिलानेवाले हैं। अतः आप विभुकी हम शरण देखकर वे दोनों हाथ जोड़कर उन विनायकदेवको | ग्रहण करते हैं*॥८॥ प्रणामकर उनकी स्तुति करने लगे॥३॥ | गणेश बोले—हे ब्राह्मणो! मैं आप लोगोंकी वे दोनों बोले—आप इस समस्त जगत्के बीज, | परम भक्तिसे, परम तपसे तथा आप दोनोंद्वारा की गयी इसके परम रक्षक और अपने भक्तोंको नाना प्रकारसे | इस श्रेष्ठ स्तुतिसे अत्यन्त प्रसन्न हूँ। आपलोग वर आनन्द प्रदान करनेवाले हैं। आप अपने प्रति आदर भाव | माँगैं॥९॥ रखनेवाले भक्तोंके पूजनसे प्रसन्न होकर उनके सभी | कुत्सित योनिसे मुक्ति प्रदान करनेवाले इस मेरे प्रकारके विघ्नोंका विनाश कर देते हैं और उनके महान्से | स्तोत्रका जो तीनों सन्ध्याकालोंमें तीन बार पाठ करेगा, भी महान् कार्योंको सम्पन्न कर देते हैं॥४॥ | वह सभी प्रकारके मनोरथोंको प्राप्त कर लेगा॥१०॥ आप पर से परे हैं, परमार्थस्वरूप हैं, वेदान्तके द्वारा | उसका छः मासतक पाठ करनेसे विद्याकी प्राप्ति वेद्य हैं, हृदयमें स्थित रहनेपर भी उससे परे हैं। आप | होती है और नित्य पाठ करनेसे लक्ष्मीकी प्राप्ति होती सभी श्रुतियोंसे भी अगोचर हैं, इस प्रकारके स्वरूपवाले | है। जो इसका पाँच बार पाठ करता है, वह मनुष्य आयु अपने अभीष्टदेव आपको हम प्रणाम करते हैं॥५॥ | तथा आरोग्यको प्राप्त करता है॥११॥ न तो पद्मयोनि ब्रह्मा, न शंकर, न विष्णु, न इन्द्र, | ब्रह्माजी बोले—गणेशजीका वचन सुनकर वे न षडानन और न सहस्र सिरवाले शेषनाग ही आपके | दोनों बड़े आदरके साथ उनके चरणोंमें गिर पड़े [और मायावी स्वरूपको यथार्थरूपमें जान पाते हैं, तो हम | उनमें शौनकजी बोले]—हे देव! [इन] ब्राह्मण औरवकी आपके उस स्वरूपको इदमित्थंके रूपमें कैसे निश्चित | एक शमीका नामकी शुभ पुत्री थी। इन्होंने [मुझ]
- तावूचतुः विश्वस्य बीजं परमोऽस्य पाता नानाविधानन्दकरः स्वकानाम्। निजार्चनेनादृतचेतसां त्वं विघ्नप्रहर्ता गुरुकर्यकर्ता॥ परात् परस्त्वं परमार्थभूतो वेदान्तवेद्यो हृदयान्तिगोऽपि। सर्वश्रुतीनां च न गोचरोऽसि नमाव इत्थं निजदैवतं त्वाम्॥ न पद्मयोनिर्न हरो हरिश्च हरिः षडास्यो न सहस्रमूर्धा। मायाविनस्ते न विदुः स्वरूपं कथं नु शक्यं परिनिश्चितुं तत्॥ तवानुकम्पा महती यदा स्याद् विभुब्जतः कर्म शुभाशुभं स्वम्। कायेन वाचा मनसा नमँस्त्वा जीवंश्च मुक्तो नर उच्यते सः॥ त्वं भावतुष्टो विदधासि कामान् नानाविधाकारतयाखिलानाम्। संसृत्यकूपारविमुक्तिहेतुः अतो विभुं त्वां शरणं प्रपन्नौ॥ (श्रीगणेशपुराण, क्रीडाखण्ड ३५।४-८)
क्री०ख०-अ०३५] * महर्षि शौनक तथा ब्राह्मण औरवके समक्ष भगवान् गजाननका प्राकट्य * ३५५ 卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐
[बायाँ स्तम्भ / Left Column] शौनकके शिष्य तथा धौम्य ऋषिके पुत्र बुद्धिमान् मन्दारके साथ अपनी पुत्रीका विवाह कर दिया था। मन्दार वेदशास्त्रोंका ज्ञाता था॥ १२-१३॥ उन दोनोंने एक बार मार्गमें महर्षि भृशुण्डीको देखकर उनका अज्ञानपूर्वक उपहास कर दिया था। महर्षिने उनके उपहासको अपनी अवहेलना जानकर अत्यन्त क्रुद्ध होकर उन दोनोंको शाप दे दिया॥ १४॥ उनके शापसे वे दोनों मन्दार तथा शमीका वृक्षकी योनिको प्राप्त हो गये। उन दोनोंके माता-पिता शोकमें निमग्न होकर अत्यन्त दुखी हैं॥ १५॥ हे देव! हम दोनों भी बहुत दुखी हैं, अतः हम सभीके लिये जो प्रिय हो, आप वैसा करनेकी कृपा करें। हे गजानन! आप शीघ्र ही इन दोनोंको कुत्सित वृक्षयोनिसे मुक्त करें॥ १६॥ गजानन बोले—हे ब्राह्मणो! मैं असम्भव वरदान कैसे दे सकता हूँ और अपने भक्तके वचनको कैसे मिथ्या बना सकता हूँ, फिर भी मैं प्रसन्न होकर यह वरदान देता हूँ कि आजसे मैं निश्चित ही मन्दारवृक्षके मूलमें निवास करूँगा और यह मन्दारवृक्ष मृत्युलोक तथा स्वर्गलोकमें भी अत्यन्त पूज्य होगा॥ १७-१८॥ जो व्यक्ति मन्दारवृक्षकी जड़ोंसे मेरी मूर्ति बनाकर उसकी पूजा करेगा और शमीपत्रोंके द्वारा तथा दूर्वादलोंसे मेरा पूजन करेगा, [वह मुझे अत्यन्त प्रीति पहुँचायेगा; क्योंकि] ये तीनों संसारमें अत्यन्त दुर्लभ हैं॥ १९॥ हे मुनियो! क्योंकि मैं शमीका आश्रय लेकर सदा उसमें स्थित रहता हूँ। इसी कारण मैंने इन दोनों वृक्षोंको यह दुर्लभ वर दिया है॥ २०॥ आप दोनोंके अनुरोधवश ही मैंने ऐसा किया है, महर्षि भृशुण्डीजीका वचन अन्यथा नहीं हो सकता। दूर्वाके अभावमें मन्दारवृक्षके पत्तोंसे और दोनोंके अभावमें शमीपत्रोंसे मेरा पूजन विहित है॥ २१॥ शमीपत्रसे की गयी पूजा, दूर्वा तथा मन्दार— दोनोंसे की गयी पूजाका फल प्रदान करती है, इसमें कोई विचार करनेकी आवश्यकता नहीं है। हे श्रेष्ठ द्विजो! विविध प्रकारके यज्ञों, विविध तीर्थोंके सेवन एवं व्रतोंसे
[दायाँ स्तम्भ / Right Column] तथा विविध दानों एवं नियमोंके पालनसे व्यक्ति वह पुण्य नहीं प्राप्त करता है, जो पुण्यफल शमीपत्रोंके द्वारा मेरी पूजा करनेसे प्राप्त करता है॥ २२-२३॥ हे श्रेष्ठ मुनियो! मैं न तो धन-वैभवसे, न सुवर्ण राशियोंसे, न विविध प्रकारके अन्नके दानोंसे, न वस्त्रोंसे, न विविध पुष्पोंके अर्पण करनेसे, न मणिसमूहोंसे, न मोतियोंसे वैसा सन्तुष्ट होता हूँ, जैसा कि शमीपत्रोंके पूजनसे, ब्राह्मणोंके पूजनसे और निरन्तर मन्दार पुष्पोंके समूहोंके पूजनसे प्रसन्न होता हूँ॥ २४॥ जो प्रातःकाल उठकर शमीका दर्शन करता है, उसे प्रणाम करता है और उसका पूजन करता है, वह न तो कष्ट, न रोग, न विघ्न और न बन्धनको ही प्राप्त होता है। मेरे कृपाप्रसादसे वह स्त्री, पुत्र, धन, पशु तथा अन्य भी सभी कामनाओंको प्राप्त कर लेता है, मेरी शरण ग्रहण करनेसे वह अन्तमें मुक्ति प्राप्त करता है॥ २५-२६॥ मन्दारके पुष्पोंसे पूजनका भी यही फल बताया गया है। मन्दारकी मूर्ति बनाकर जिस घरमें मेरा पूजन किया जायगा, वहाँ मैं स्वयं विद्यमान रहूँगा और वहाँ न कभी अलक्ष्मीका प्रवेश होगा, न कोई विघ्न होंगे, न किसीकी अपमृत्यु होगी, न कोई ज्वरसे ग्रस्त होगा और न तो अग्नि तथा चोरका कोई भय ही कभी रहेगा॥ २७-२८॥ ब्राह्मण वेदवेदांगादि शास्त्रोंका ज्ञाता हो जायगा, क्षत्रिय सर्वत्र विजय प्राप्त करेगा, वैश्य समृद्धिसे सम्पन्न हो जायगा और शूद्र उत्तम गति प्राप्त करेगा॥ २९॥ ब्रह्माजी बोले—इस प्रकार कहनेके अनन्तर वे देव गणेश उसी समय मन्दार वृक्षके मूलमें स्थित हो गये। इसी प्रकार वे देवाधिदेव विनायक शमीवृक्षके मूलमें भी प्रतिष्ठित हो गये। ब्राह्मण औरव भी पत्नीसहित तपस्यामें स्थित हो गये। उन्होंने शमीवृक्षके नीचे तपस्या की और वे अन्तमें उत्तम लोकको प्राप्त हुए॥ ३०-३१॥ शोकको प्राप्त हुए वे औरव ब्राह्मण अपने दृढ़ योगबलके प्रभावसे उसी शमीवृक्षके गर्भमें प्रविष्ट हो गये, तभीसे वे शमीगर्भ इस नामसे विख्यात अग्नि हो गये, लोकमें इसी कारण अग्निहोत्र करनेवाले अग्नि उत्पन्न करनेके लिये शमीकी लकड़ीका मन्थन (अरणि-
देव गजाननद्वारा उच्चरित वाणीको सुनकर महर्षि
३५६ * पुराणं हि गणेशस्य काममोक्षप्रदं नृणाम् * [ श्रीगणेशपुराण- 卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐 मन्थन) करते हैं॥ ३२१/२॥ देव गजाननद्वारा उच्चरित वाणीको सुनकर महर्षि शौनकने भी मन्दारवृक्षके मूलसे गजाननकी एक सुन्दर मूर्ति बनवाकर प्रसन्नतापूर्वक मन्दारपुष्पों, शमीपत्रों तथा दूर्वादलोंके द्वारा उसका पूजन किया॥ ३३-३४॥ भगवान् गजाननने प्रसन्न होकर महर्षि शौनकको अनेक वर प्रदान किये। तदनन्तर वे अपने आश्रममें चले आये और सर्वदा उस (मूर्ति)-का पूजन करने लगे॥ ३५॥ गृत्समद बोले—तबसे लेकर शमी भगवान् गणेशजीको अत्यन्त प्रिय हो गयी। इस प्रकार मैंने सम्पूर्ण वृत्तान्त आपको बतलाया, पुनः आपसे कुछ और कहता हूँ॥ ३६॥ ॥ इस प्रकार श्रीगणेशपुराणके क्रीडाखण्डमें 'गजाननकृत शमीमन्दार-प्रशंसावर्णन' नामक पैंतीसवाँ अध्याय पूर्ण हुआ॥ ३५॥ छत्तीसवाँ अध्याय गजाननकी पूजा किये बिना यज्ञारम्भ करनेपर विघ्नस्वरूप देवी सावित्रीका रुष्ट होना और उन देवों तथा मुनियोंको जलरूप (नदीरूप) प्राप्त करनेका शाप देना, पुनः ब्रह्माजीके कहनेपर देवपत्नियोंका शमीपत्रद्वारा गणेशजीका पूजन करना, प्रसन्न होकर गजाननका उन्हें दर्शन देना गृत्समद बोले—सह्याद्रिपर्वतके महाप्रभावसम्पन्न पुण्यक्षेत्रमें भगवान् शंकर देवी गिरिजा और अपने गणों तथा मुनियोंके साथ निवास करते थे॥ १॥ एक बारकी बात है, देवताओं, गन्धर्वों तथा किन्नरोंको साथ लेकर लोकपितामह ब्रह्माजी अपनी दोनों पत्नियोंसहित भगवान् शिवका दर्शन करनेके लिये वहाँ आये॥ २॥ भगवान् शंकरका दर्शनकर तथा उनकी पूजा करके ब्रह्माजीने अपने आगमनका कारण उन्हें बताया। तब भगवान् सदाशिवने जमदग्नि, वसिष्ठ, मार्कण्डेय, नारद, कपिल, पुलह, कण्व, विश्वामित्र, त्रित तथा द्वित—इन प्रधान ऋषियोंको वहाँ बुलाया॥ ३-४॥ भगवान् शिवके द्वारा बुलाये गये वे सभी ऋषि- महर्षि तथा अन्य भी सभी उनके दर्शनकी अभिलाषासे वहाँ आये। उन्होंने उषाकालमें शुभ मुहूर्त निकालकर यज्ञका समारम्भ किया॥ ५॥ शीघ्रतावश यज्ञारम्भ करते समय वे ऋषि-महर्षि मंगलमयी विनायकपूजाको करना भूल गये। उस समय ब्रह्माजीकी पत्नी देवी सावित्री गृहके कामोंमें लगी थीं, अतः उन मुनीश्वरोंने सावित्रीको छोड़कर ब्रह्माजीकी दूसरी पत्नी गायत्रीको ही बैठाकर पुण्याहवाचन किया। तदनन्तर मातृकापूजन करनेके पश्चात् आभ्युदयिक श्राद्ध सम्पन्न किया॥ ६-७॥ इसके पश्चात् वे मुनिगण ज्योंही अग्निकुण्डमें अग्निकी स्थापना करने लगे, त्योंही देवी सावित्री वहाँ उपस्थित हो गयीं और यज्ञका आरम्भ देखकर अत्यन्त क्रोधमें भर गयीं। क्रोधसे रक्त नेत्रवाली वे सभी सभासदोंको देखकर कहने लगीं॥ ८१/२॥
क्री०ख०-अ० ३६ ] * गजाननकी पूजा किये बिना यज्ञारम्भ करनेपर सावित्रीका रुष्ट होना * ३५७ 卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐
सावित्री बोलीं- मेरा तिरस्कार करके प्रारम्भ किया गया यह यज्ञ सफल नहीं होगा ॥ ९ ॥ ऋषि बोले- चराचर जगत्को जला डालनेकी इच्छासे अपने मुखसे अग्निकी ज्वालाको छोड़ते हुए उन्होंने देवताओं तथा मुनियोंको शाप दे डाला कि तुम सब जड़ हो जाओगे; क्योंकि तुम सबने यज्ञकी अनधिकारिणी उस गायत्रीको यज्ञमें नियुक्त किया ॥ १० ॥ तब देवता अत्यन्त दुखीमन होते हुए उन्हें प्रणाम करके सबकी जननी उन सावित्रीसे उच्च स्वरसे प्रार्थना करने लगे। हे शुभे ! ड और ल-में भेद न होनेके कारण हम जडरूप नहीं, अपितु जलरूप अर्थात् नदी-नदके रूपमें हो जायँगे ॥ ११-१२ ॥ उन देवी सावित्रीके द्वारा 'ऐसा ही हो' यह कहे जानेपर वे सभी देवता नदीरूपको प्राप्त हो गये। भगवान् महेश्वर वेणी नामक नदी बन गये तथा कृष्ण कृष्णा नामक नदी हो गये। इस प्रकार वे सभी देवता तत्तद् नामवाले नदी बन गये ॥ १३ १/२ ॥ जहाँपर अज्ञानियोंके द्वारा सर्वप्रथम विघ्नराज गणेशजीकी पूजा नहीं होती, वहाँ निश्चित ही विघ्न उपस्थित होते हैं, जैसे कि पूर्वकालमें त्रिपुरासुरके वधके समय गणेशजीका पूजन न करनेसे शंकरजीको विघ्न उपस्थित हुए थे ॥ १४-१५ ॥ यज्ञमें विघ्न उपस्थित हो जानेपर ब्रह्माजीको यह महान् चिन्ता हुई कि मेरे ही प्रयोजनके कारण सभी देवताओंको नदीरूप होना पड़ा। न जाने किस कर्मके कारण सभी लोकोंमें मेरा अपमान हो गया। मेरे संकल्पमें यह अत्यन्त कठिन बाधा आज कैसे उपस्थित हुई ? ॥ १६-१७ ॥ इस यज्ञके प्रारम्भमें विघ्नोंका हरण करनेवाले जगन्नाथ गणेशजीका न तो स्मरण किया गया और न उनकी पूजा ही हुई, इसी कारण सभी देवता मोहमें पड़ गये। अब मैं उन गणेशजीको प्रसन्न करूँगा, तदनन्तर यज्ञ सम्पन्न होगा। ब्रह्माजी जब इस प्रकारसे विचार कर ही रहे थे कि उसी समय सभी देवांगनाएँ देवताओंको नदीरूपमें परिवर्तित जानकर ब्रह्माजीके समीपमें आयीं ॥ १८-१९ १/२ ॥ पुलोमाकी पुत्री शची इन्द्राणी, पार्वती, छाया, कमला तथा अन्य भी देवपत्नयाँ उन कमलासन ब्रह्माजीसे कहने लगीं- आपने यज्ञ कैसे आरम्भ किया ? जो मान्य थे, उनकी पूजा क्यों नहीं की? आपने सर्वप्रथम विघ्नोंका हरण करनेवाले गजाननकी पूजा क्यों नहीं की? आप यदि भूल गये थे तो देवोंने क्यों नहीं आपको स्मरण दिलाया ? ॥ २०-२२ ॥ अब हमारे द्वारा क्या किया जाना चाहिये अथवा जलरूपधारी देवोंको क्या करना चाहिये ? हे कमलोद्भव ब्रह्माजी ! हे देव ! आपको छोड़कर अब हम किसकी शरणमें जायँ ? उनके इस प्रकारके वचनोंको सुनकर ब्रह्माजी उनसे बोले-आपलोग भयभीत न हों, मैं ऐसा यज्ञ करूँगा, जिससे आप सभी लोगोंका कल्याण होगा ॥ २३-२४ ॥ भगवान् गजाननके प्रसन्न हो जानेपर उनके भक्तोंके लिये क्या असाध्य रहता है! आप सब लोग उनकी आराधना कीजिये, वे गणेश आप सभीका प्रिय करेंगे ॥ २५ ॥ मैं भी जगत्के ईश्वर, सभी कारणोंके भी परम कारण तथा आदि-अन्तसे रहित, उन भगवान् विनायकको प्रसन्न करूँगा। इस प्रकारसे कही गयीं वे सभी देवियाँ ब्रह्माजीके निर्देशानुसार दूरस्थित कल्याणकारी कर्नाटक देशको गयीं और वे वहाँ मन्दारवृक्षके मूलमें स्थित विघ्नेशका ध्यान करने लगीं ॥ २६-२७ ॥ उन विघ्नेश विनायककी पूर्वकालमें भगवान् श्रीरामने वक्रतुण्डनामसे स्थापना की थी और उनसे विविध वरोंको प्राप्तकर वे भगवान् श्रीराम प्रधान राक्षसोंको मारकर विजयी हुए थे। साथ ही विख्यात राक्षसराज रावणका वधकर अपनी पत्नी सीताको प्राप्तकर उन्होंने अपना धाम प्राप्त किया था। वहींपर उन सभी देवांगनाओंने कठोर तप किया ॥ २८-२९ ॥ कोई देवी गणेशजीके नाममन्त्रका जप करने लगी, कोई उनका मन्त्र जपने लगी और कोई पद्मासनमें स्थित होकर उन परमेश्वर गणेशका ध्यान करने लगी ॥ ३० ॥ कोई वीरासनमें स्थित हो गयी, कोई निराहार व्रतमें स्थित हो गयी। कोई-कोई मन्दिरके दरवाजोंकी, चौराहोंकी
३५८ * पुराणं हि गणेशस्य काममोक्षप्रदं नृणाम् * [ श्रीगणेशपुराण- 卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐 तथा घरोंकी सफाई करने लगी ॥ ३१ ॥ कोई-कोई प्रदक्षिणा तथा बार-बार नमस्कार करती हुई श्रेष्ठ आराधना करने लगी, कोई पैरके एक अँगूठेमें खड़ी होकर विनायकके ध्यानमें निमग्न हो गयी ॥ ३२ ॥ कोई नेत्रोंको बन्द करके उनके स्तोत्रोंका पाठ करने लगी। इस प्रकार आराधना करते हुए बहुत-सा समय व्यतीत हो जानेपर भी वे विनायक प्रसन्न नहीं हुए ॥ ३३ ॥ तब वे अत्यन्त चिन्तित हो उठीं और अब हम क्या करें, ऐसा सोचते हुए व्याकुल हो गयीं। तदनन्तर कुछ देवियोंने पुष्पोंकी विशाल राशिको, दूसरी देवियोंने बहुतसे दूर्वादलोंको समर्पित करके धूप, दीप, नैवेद्य तथा स्वर्णद्वारा देव विनायकका पूजन किया। किसी देवीने मन्दारके पुष्पोंसे तथा किसीने स्वर्णकमलोंद्वारा उनकी पूजा की ॥ ३४-३५॥ तभी उन्होंने आकाशवाणी सुनी कि 'शमीपत्रके बिना की गयी पूजासे विभु गणेश प्रसन्न नहीं होते'। तदनन्तर उन सभी देवियोंने शमीपत्रोंके द्वारा परम भक्तिभावसे उन देवाधिदेव गजाननकी पूजा की। शमीदलोंके द्वारा पूजित होनेपर दयार्द्रहृदय होकर वे भगवान् गणेश उनके सामने प्रत्यक्ष प्रकट हो गये। उस समय वे चार भुजाओंके द्वारा अत्यन्त सुशोभित हो रहे थे। उन्होंने किरीट तथा बाजूबन्द धारण कर रखा था। माला तथा कुण्डलोंसे वे मण्डित थे ॥ ३६-३८ ॥ उनके कान लम्बे थे। उनका गण्डस्थल सुशोभित हो रहा था। वे दो दाँतोंसे मण्डित थे। वे सिद्धि तथा बुद्धि नामक दो पत्नियोंसे समन्वित थे। उनका वाहन मूषक भी साथमें था। वे पीले वस्त्रोंको धारण किये हुए थे। उन सभी देवियोंने करोड़ों सूर्योंके समान कान्तिवाले उन भगवान् गणेशका दर्शन किया। उन्होंने अपनी आँखोंको बन्द करके भूमिपर गिरकर उनको दण्डवत् प्रणाम किया ॥ ३९-४० ॥ उनका दर्शनकर उनका मुखमण्डल अत्यन्त प्रसन्न हो गया, वे परम आनन्दमें निमग्न हो गयीं, तब उन्होंने सौम्य तेजसे आच्छन्न विग्रहवाले उन भगवान् गजाननकी स्तुति करनी प्रारम्भ की ॥ ४१ ॥ ॥ इस प्रकार श्रीगणेशपुराणके क्रीडाखण्डमें 'शमी और मन्दारकी प्रशंसाका वर्णन' नामक छत्तीसवाँ अध्याय पूर्ण हुआ ॥ ३६ ॥ सैंतीसवाँ अध्याय देवपत्नियोंद्वारा की गयी गजाननस्तुति, गजाननसे वर प्राप्तकर देवोंको पुनः अपने पूर्ववत् स्वरूपकी प्राप्ति, देवताओंद्वारा हेरम्ब गणपति की मूर्तिका शमीपत्रोंद्वारा पूजन, ब्रह्माजीद्वारा मन्दारकाष्ठसे निर्मित गणेशप्रतिमाका शमीपत्रोंद्वारा पूजन, मन्दार तथा शमीके माहात्म्यका वर्णन कीर्ति बोली- हे महामुने! उन देवियोंने किस प्रकारसे उन गजाननकी स्तुति की, उसे मुझे बतलाइये ॥ १ ॥ मुनि बोले- हे कीर्ते ! उस स्तुतिको मैं बताता हूँ, तुम ध्यान देकर उसे सुनो ॥ १ १/२ ॥ वे बोलीं- हे सर्वरूप ! आपको नमस्कार है, आप सर्वान्तर्यामीको नमस्कार है। सब कुछ करनेवाले आपको नमस्कार है। सब कुछ प्रदान करनेवाले कृपालु गणेशजीको नमस्कार है। सबका संहार करनेवालेको नमस्कार है। अनन्त शक्तिसे सम्पन्न आपको नमस्कार है। सबको ज्ञान प्रदान करनेवालेको नमस्कार है। सबकी रक्षा करनेवाले तथा सबके आदिमें विद्यमान रहनेवाले आपको नमस्कार है ॥ २-३ ॥ आप परब्रह्मस्वरूप हैं तथा निर्गुण हैं, आपको बारंबार नमस्कार है। चिदानन्दस्वरूप आपको नमस्कार है, वेदोंसे भी अगोचर आपको नमस्कार है। आप मायाके आश्रय हैं, अपरिमेय हैं, गुणातीत हैं, आपको नमस्कार है। सत्यस्वरूप, अनन्तरूप और सत्त्वादि गुणोंमें विक्षोभ उत्पन्न करनेवालेको नमस्कार है ॥ ४-५ ॥ शरणागतोंका पालन करनेवाले तथा दैत्यों और दानवोंका भेदन करनेवाले आप गणेशजीको नमस्कार
क्री०ख०-अ०३७ ] * देवपत्नियोंद्वारा की गयी गजाननस्तुति * ३५९ 卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐
[बायाँ स्तम्भ] है। आप विश्वकी रक्षा करनेमें तत्पर रहते हैं, नाना प्रकारके अवतार धारण करनेवाले आपको नमस्कार है ॥ ६ ॥ अपने हाथोंमें अनेक आयुध धारण करनेवालेको नमस्कार है। सभी शत्रुओंका विनाश करनेवालेको नमस्कार है। हे भक्तोंके हितकारक ! अनेक वर प्रदान करनेवाले आपको नमस्कार है१॥ ७ ॥ ब्रह्माजी बोले—इस प्रकार उनकी स्तुति करके पुनः उन्हें प्रणाम करके उन्होंने बहुत-से वरोंकी याचना की ॥ ७१/२ ॥ वे बोलीं—हे देव ! जलरूपताको प्राप्त देवताओंको आप उनका पूर्व स्वरूप प्रदान करें तथा आप ऐसी कृपा करें कि हम कभी भी आपका विस्मरण न करें, सर्वदा स्मरण करते रहें ! ॥ ८१/२ ॥ गणेशजी बोले—तुम सबने अपनी पूजा- आराधनाके द्वारा मुझे अपने वशमें कर लिया है। अतः मैं तुम सबकी मनोभिलषित वाञ्छाको अवश्य पूर्ण करूँगा। तुम्हारे द्वारा की गयी इस स्तुतिसे शीघ्र ही प्रसन्न होकर 'तुम्हारी अभिलाषा पूर्ण होगी।' ऐसा वचन मैं देता हूँ ॥ ९१/२ ॥ देवी सावित्रीके कथनानुसार सभी देवता मंगलमय जलरूपमें परिणत हुए हैं। उन देवीके वचनको अन्यथा करनेमें पितामह ब्रह्माजी भी समर्थ नहीं हैं, अतः सभी देवता एक अंशसे जलस्वरूप (नदीरूप) - को प्राप्त करनेपर भी अपने पूर्व स्वरूपको प्राप्त करेंगे और अपने- अपने अधिकारोंको प्राप्त करेंगे। मेरा कहा हुआ मिथ्या नहीं होगा। तुम सभी देवांगनाएं एवं देवगण यहाँपर शमीपत्रोंके द्वारा मेरा पूजन करो ॥ १०-१२ ॥ जिसने मुझे शमीपत्र अर्पित कर दिया, उसने मानो सम्पूर्ण भुवन ही मुझे प्रदान कर दिया, उसे सौ भार सुवर्ण२
[दायाँ स्तम्भ] दान करनेका फल प्राप्त होगा। इसमें कोई संशय नहीं ॥ १३ ॥ ब्रह्माजी बोले—विघ्नेश्वर गणेशजीके इस प्रकारसे कहनेपर सभी देवता अपने-अपने स्वरूपमें स्थित हो गये और अंशरूपसे वे नदीरूपमें भी स्थित रहे। तब उन्होंने विनायकका दर्शन किया ॥ १४ ॥ वे देवता भगवान् गजाननको प्रणाम करके तथा उनकी स्तुति करके प्रार्थना करने लगे कि हे देव ! आप हमारे अपराधको क्षमा करें। हमने बुद्धिमें मोह उत्पन्न हो जानेके कारण बिना आपका पूजन किये और पितामह ब्रह्माजीकी ज्येष्ठ पत्नी देवी सावित्रीकी उपेक्षाकर यज्ञ प्रारम्भ कर दिया था और उसका फल भी तत्काल हमने देख लिया, अब आपकी कृपासे हमने अपना पुनः नवीन रूप प्राप्त किया है। आपकी कृपासे हम परमानन्दको प्राप्त हुए हैं। ऐसा कहकर उन्होंने शमीपत्रोंके द्वारा विनायकका पूजन किया ॥ १५-१७ ॥ वे विघ्ननाशन विनायक भी उन देवताओंको आनन्दित करके अन्तर्धान हो गये। तब उन देवताओंने गणेशजीकी पत्थरकी एक शुभ मूर्ति बनायी, जो चार भुजाओंवाली थी और हाथीके सूँडयुक्त मुखवाली थी, उस मूर्तिको उन्होंने 'हेरम्ब' यह नाम रखा। साथ ही एक श्रेष्ठ मन्दिर बनवाकर उसमें उस मूर्तिको बड़े ही आदरपूर्वक स्थापित किया ॥ १८-१९ ॥ तदनन्तर सभी लोगोंपर उपकार करनेकी दृष्टिसे वे देवता बोले—जो व्यक्ति विद्याके अधीश्वर इन हेरम्ब गणपतिका इस उत्तम नगरमें भक्तिपूर्वक पूजन करेगा, उसके ऊपर प्रसन्न होकर भगवान् हेरम्ब उसकी समस्त कामनाओंको पूर्ण करेंगे। इन हेरम्बका वन्दन करनेसे, स्मरण करनेसे अथवा प्रणाम करनेसे गजानन पूर्वोक्त फल प्रदान करेंगे, इसमें कोई संशय नहीं ॥ २०-२१ ॥
[पाद-टिप्पणी / Footnotes] १-नमस्ते सर्वरूपाय सर्वान्तर्यामिणे नमः । नमः सर्वकृते तुभ्यं सर्वदात्रे कृपालवे ॥ नमः सर्वविनाशाय नमस्तेऽनन्तशक्तये । नमः सर्वप्रबोधाय सर्वपात्रेऽखिलादये ॥ परब्रह्मस्वरूपाय निर्गुणाय नमो नमः । चिदानन्दस्वरूपाय वेदानामप्यगोचर ॥ मायाश्रयायामेयाय गुणातीताय ते नमः । सत्यायानन्तरूपाय गुणविक्षोभकारिणे ॥ शरणागतपालाय दैत्यदानवभेदिने । नमो नानावताराय विश्वरक्षणतत्पर ॥ अनेकायुधहस्ताय सर्वशत्रुनिबर्हण । अनेकवरदात्रे ते भक्तानां हितकारक ॥ (श्रीगणेशपुराण, क्रीडाखण्ड ३७। २-७) २-दो हजार पल सुवर्णका मान एक भारके बराबर होता है।
३६० * पुराणं हि गणेशस्य काममोक्षप्रदं नृणाम् * [ श्रीगणेशपुराण- 卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐 वहाँपर पूर्वमें मन्दारवृक्षके काष्ठसे निर्मित जो | बतायी है। इस महिमाका श्रवण करनेसे सभी पाप विनायकजीकी विशाल मूर्ति थी, उसे ग्रहणकर इन्द्र परम | विनष्ट हो जाते हैं ॥ २८ ॥ ऋद्धिशाली अपनी पुरी अमरावतीमें ले गये ॥ २२ ॥ | तभीसे लेकर मंगलमयी शमी भगवान् गणेशको वे प्रभु इन्द्र आज भी सपत्नीक उस मूर्तिकी | अत्यन्त प्रिय हो गयी। तुम्हारे द्वारा अनजानमें भी भक्तिपूर्वक पूजा करते हैं। तदनन्तर उन सभी देवताओंने | [शमीदलोंके द्वारा] जो विनायककी पूजा हो गयी थी, भी अपने-अपने लोकमें मन्दारकाष्ठकी गणेशमूर्ति बनाकर | उसीके फलस्वरूप तुम्हारा पुत्र जीवित होकर उठ खड़ा शमीपत्रोंके द्वारा उनकी पूजा की। इसके फलस्वरूप वे | हुआ है। मन्दारकी भी महिमा मैंने भलीभाँति निरूपित सभी अपनी-अपनी स्त्रियोंके साथ परम आनन्दको प्राप्त | कर दी। [हे कीर्ते!] अब अनुमति दो, मैं अपने हुए और उन्होंने उत्तम भोगोंको प्राप्त किया ॥ २३-२४ ॥ | आश्रमको जाऊँगा ॥ २९-३० ॥ ब्रह्माजीने बारह वर्षोंतक परम तप करके भगवान् | ब्रह्माजी बोले-शमी तथा मन्दारकी महिमाको विघ्नेश्वरको प्रसन्न करनेके अनन्तर पुनः यज्ञ किया ॥ २५ ॥ | सुननेके अनन्तर रानी कीर्तिने अपने पुत्रके कल्याणके उन ब्रह्माजीने भी मन्दारकाष्ठसे विघ्नराज गणपतिकी | लिये गणपतिमन्त्रके विषयमें पूछा ॥ ३१ ॥ एक वरदायिनी मूर्ति बनवाकर अत्यन्त आदरके साथ | गणेशजीकी प्रीतिको बढ़ानेवाले इस श्रेष्ठ आख्यानका शमीपत्रोंके द्वारा अनेक बार उसका पूजन किया। उन्होंने | जो श्रवण करता है, वह व्यक्ति कभी भी संकटको प्राप्त स्वर्णपत्रों, दूर्वा, मन्दारपुष्पों, केतकीके पुष्पों तथा श्वेत | नहीं होता और अपनी समस्त कामनाओंको प्राप्त कर दूर्वांकुरोंके द्वारा सभी कामनाओंको पूर्ण करनेवाली उस | लेता है। जो व्यक्ति सर्वदा प्रातःकाल उठकर शमी, मूर्त्तिका पूजन किया ॥ २६-२७ ॥ | मन्दार तथा गणेशजीका श्रद्धाभक्तिपूर्वक स्मरण करता गृत्समद बोले-हे मातः ! हे शुभे ! इस प्रकार | है, वह सभी पापोंसे रहित हो जाता है और सुखी होता मैंने अत्यन्त संक्षेपमें मन्दार तथा शमीकी महिमा तुम्हें | है ॥ ३२-३३ ॥ ॥ इस प्रकार श्रीगणेशपुराणके क्रीडाखण्डमें 'शमी तथा मन्दारके माहात्म्यका वर्णन' नामक सैंतीसवाँ अध्याय पूर्ण हुआ ॥ ३७ ॥ अड़तीसवाँ अध्याय रानी कीर्तिके पुत्रको महर्षि गृत्समदद्वारा गणेशजीके 'ढुण्ढिराज' नामक चतुरक्षर मन्त्रका उपदेश, ढुण्ढिराज गणेशका माहात्म्य, काशीविश्वनाथ तथा गंगाजीकी महिमा, भस्मासुरपुत्र दुरासदद्वारा शंकरजीकी आराधना और वरप्राप्ति कीर्ति बोली-हे ब्रह्मन् ! आपने शमीकी महिमाका | कीजिये, जो सरलतासे उच्चारण किये जानेयोग्य हो, भलीभाँति बड़े आदरके साथ वर्णन किया और मन्दारके | गणेशजीको भलीभाँति प्रसन्न करनेवाला हो और अपने माहात्म्यको भी बतलाया, उससे मेरे मनमें बड़ी प्रसन्नता हो | राज्यको प्राप्त करानेवाला हो, साथ ही वह मन्त्र ऐसा रही है। हे मुनीश्वर ! आपने मेरे इस पुत्रको जीवन प्रदान | हो कि जिसका जप करनेमें बालक भी समर्थ हो ॥ ३ ॥ किया है और इसे गणेशजीके षडक्षरमन्त्रका उपदेश भी | गृत्समद बोले-[हे देवि!] भगवान् गजाननके दिया है, किंतु अभी छोटा बालक होनेके कारण यह उस | चरणकमलोंमें लगी हुई तुम्हारी बुद्धिको मैंने भलीभाँति मन्त्रका उच्चारण करनेमें समर्थ नहीं हो पायेगा ॥ १-२ ॥ | समझ लिया है, अतः मैं गणेशजीका सुख प्रदान अतः हे मुने ! आप इसे इस समय ऐसा मन्त्र प्रदान | करनेवाला स्वयं का मन्त्र इसे प्रदान करूँगा ॥ ४ ॥
क्री०ख०-अ०३८ ] * रानी कीर्तिके पुत्रको महर्षि गृत्समदद्वारा चतुरक्षर मन्त्रका उपदेश * ३६१ 卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐
[बायाँ स्तम्भ] जिन भगवान् विनायकका चार अक्षरोंवाला [ढुण्ढिराज] नाम सम्पूर्ण जगत्का कारणभूत है, जो [ढुण्ढिराज] शुभ तथा अशुभ कर्मोंके साक्षी हैं, दुष्ट दैत्योंका विनाश करनेवाले हैं, सभी धर्मोंकी रक्षा करनेवाले हैं, काशीके राजा दिवोदासका उपकार करनेवाले हैं, जो वाराणसीमें द्विजका रूप धारण करके विराजमान हैं, जिन्होंने भगवान् विश्वनाथके लिये अविमुक्तक्षेत्रमें निवास करनेके लिये प्रयत्न किया था, जो सर्वान्तर्यामी हैं, विश्वेश्वरद्वारा जिनकी स्तुति की गयी हैं, संसारका पालन करनेके लिये जो जनार्दन भगवान् विष्णुद्वारा स्तुत हैं, सृष्टि करनेके लिये पितामह ब्रह्माजीद्वारा जिनकी पूजा की जाती है और जिनका ध्यान किया जाता है, सम्पूर्ण जगत्के विनाशके लिये जो भगवान् शिवद्वारा पूजित होते हैं, पुलोमाकी पुत्री शचीके स्वामी देवराज इन्द्रके द्वारा दैत्योंका संहार करनेके लिये तथा देवताओंके राज्यसुखकी प्राप्तिके लिये अत्यन्त भक्तिपूर्वक जिनका पूजन किया गया है; सूर्य, वरुण, चन्द्रमा, यम, अग्नि तथा वायुदेवने भी अपने-अपने अभ्युदयकी प्राप्तिके लिये जिनका पूजन किया है, साथ ही देवगुरु बृहस्पति तथा दैत्यगुरु शुक्राचार्यने भी अपने उत्कर्षके लिये जिनकी पूजा की है, जिन ढुण्ढिराज गणेशकी आराधना शेषनागने पृथ्वीको धारण करनेकी शक्ति प्राप्त करनेके लिये की है। साथ ही गन्धर्व, किन्नर, यक्ष, सिद्ध, चारण, राक्षस, ऋषिगण, पशु तथा सभी शुभ स्थावर तथा जंगम प्राणी अपने-अपने कार्योंकी सिद्धिके लिये जिन विश्वके स्वामी भगवान् गणेशजीकी आराधना करते हैं, वे अखिल जगत्के स्वामी ही ढुण्ढिराज कहलाते हैं, वे अपार गुणोंसे भी परे हैं। ब्रह्मा, विष्णु तथा शिव आदि देवोंने जिनके गुणोंका पार नहीं पाया है। उन भगवान् ढुण्ढिराजका तुम्हारे द्वारा भक्तिभावपूर्वक शमीपत्रोंसे पूजन होनेपर निश्चित ही तुम्हारा पुत्र शत्रुओंका नाश करनेवाला और राज्यका अधिकारी बनेगा ॥ ५-१५॥ कीर्ति बोली—हे ब्रह्मन्! मैंने ढुण्ढिराजसम्बन्धी सम्पूर्ण महिमाका श्रवण किया। वे ढुण्ढिराज कौन-सा कर्म करनेवाले हैं, किस प्रकार उनका प्रादुर्भाव हुआ, वे
[दायाँ स्तम्भ] किसके अंश हैं, उनका पराक्रम कैसा है? किसने उनका 'ढुण्ढिराज' यह नाम रखा, पूर्वकालमें वे किसके द्वारा पूजित हुए? हे ब्रह्मन्! मेरे इस संशयका आप पूर्णतः निराकरण करनेकी कृपा करें ॥ १६-१७॥ मुनि बोले—हे भद्रे! हे शुभे! तुमने और भी अधिक जाननेकी इच्छासे बहुत अच्छी बात पूछी है। तुमने भक्तिभावसे इस विषयमें पूछा है, अतः मैं तुम्हारे संशयको दूर करता हूँ ॥ १८॥ जिस प्रकारसे उन ढुण्ढिराजने दुरासद नामक दैत्य तथा अनेक राक्षसोंका वध किया, जिस प्रकारसे वे मायासे रूप धारणकर श्रेष्ठ राजा दिवोदासको मोहित करने गये थे, जिस उपायसे वे विश्वेश्वर भगवान् शिवको अविमुक्तक्षेत्र काशीमें लाये थे और हे नृपांगना ! जैसे उनका 'ढुण्ढिराज' यह नाम पड़ा था, वह सब मैं उसी प्रकार बताता हूँ, जिस प्रकारसे कि मैंने स्कन्दजीके द्वारा महर्षि अगस्त्यजीके प्रति कहते हुए सुना था। हे शुभे! उसीको तुम एकाग्रमन होकर सुनो ॥ १९-२१॥ स्कन्द बोले—हे ब्रह्मन् अगस्त्यजी! आप अविमुक्त- क्षेत्रसम्बन्धी उस कथाको ध्यानपूर्वक सुनिये, जिसके सुननेमात्रसे व्यक्ति सभी पापोंसे मुक्त हो जाता है ॥ २२ ॥ एक बारकी बात है, भगवान् श्रीहरिने महर्षि कश्यपजीसे कहा था कि आप विविध प्रकारकी प्रजाओंकी सृष्टि कीजिये। तब उन्होंने तपस्या करके उसके प्रभावसे प्राणियोंकी मैथुनी सृष्टि की। उन्होंने इक्कीस हजार योनियोंवाले अण्डज, उतने ही स्वेदज तथा उतने ही उद्भिज्ज प्राणियोंकी सृष्टि की। इन चार प्रकारकी योनियोंमें मनुष्ययोनि अत्यन्त दुर्लभ है ॥ २३-२४॥ वह मनुष्यजन्म बड़े ही पुण्यसे प्राप्त होता है, उसमें भी ब्राह्मणकुलमें जन्म और भी विशेष पुण्यसे प्राप्त होता है। सम्यक् रूपसे धर्मका पालन और अधर्मका परित्याग करते हुए यदि उस ब्राह्मणत्वकी रक्षा की जाय तो वह उस परम धामको प्राप्त कराता है, जहाँसे फिर यहाँ पुनरागमन नहीं होता। यदि ऐसा नहीं हुआ तो प्राणी चौरासी लाख योनियोंमें भटकता ही रहता है ॥ २५-२६॥ दुराचरण करनेवाले प्राणी नारकीय यातनाओंका
३६२ * पुराणं हि गणेशस्य काममोक्षप्रदं नृणाम् * [ श्रीगणेशपुराण- 卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐
[बायाँ स्तम्भ] भोग करते हैं। बहुत समयतक इसी प्रकार यातनाओंको भोगते हुए पापकर्मोंके क्षीण हो जानेपर वे पुनः मृत्युलोकमें आते हैं और काने, बौने तथा दरिद्री होते हैं। उन प्राणियोंपर दया करनेके लिये ब्रह्मा, शिव आदि देवोंने तथा महाभाग ऋषियोंने विविध प्रकारके तीर्थों तथा अत्यन्त पवित्र क्षेत्रोंको बनाया है, जो प्राणियोंके पापोंका हरण कर लेनेवाले हैं॥ २७-२८॥ उन तीर्थस्थलों तथा पुण्यक्षेत्रोंमें देवता तथा ऋषिगण जीवोंके पापोंको विनष्ट करते हुए विराजमान रहते हैं, उन तीर्थोंमें निवास करनेवाले प्राणियोंके पाप नष्ट हो जाते हैं। पापोंसे प्राणियोंकी रक्षा करनेके लिये देवता तथा ऋषि सदा ही उन तीर्थोंमें निवास करते हैं॥ २९-३०१/२॥ भगवान् विश्वनाथने सर्वगुणसम्पन्न, सबसे श्रेष्ठ, भुक्ति तथा मुक्ति प्रदान करनेवाली, मंगलमयी वाराणसी नामकी पुरीका निर्माण किया था, वह पुरी ध्यान करनेवाले तथा ज्ञानी जनोंको मोक्ष प्रदान करनेवाली है तथा सर्वतीर्थमयी और अत्यन्त रमणीय है॥ ३१-३२॥ जहाँपर तपस्या करते समय सर्वसामर्थ्यसम्पन्न भगवान् विष्णुने [अपने चक्रसे] प्रसिद्ध चक्र-सरोवरका निर्माण किया था, जो अत्यन्त सुन्दर है और स्नानमात्र कर लेनेसे मुक्ति प्रदान करनेवाला है। जिसका दर्शनकर
[दायाँ स्तम्भ] भगवान् शिवजीके कन्धोंमें कम्पन होनेसे उनके कानोंमें पहने हुए कुण्डलोंसे [निकलकर] मणि उस चक्रसरोवरमें गिर पड़ी थी, तभीसे वह चक्रसरोवर तीर्थ 'मणिकर्णिका' नामसे प्रख्यात हो गया॥ ३३-३४॥ तदनन्तर राजर्षि भगीरथद्वारा आहूत की गयी भागीरथी गंगा नदी वहाँ आयीं। यहाँ मृत्युके प्राप्त होनेपर कीट-पतंगोंतककी मुक्ति होती है॥ ३५॥ गंगाजीका तीन बार मात्र नाम ले लेनेसे वे काशीवासका फल प्रदान करनेवाली हो जाती हैं। [वास्तवमें] वहाँकी लताएँ, झाड़ियाँ, तृण तथा वृक्ष भी धन्य ही हैं, अन्य स्थानोंके नहीं। गंगामें रहनेवाले कछुए तथा मत्स्य भी मृत्युके पश्चात् [रूपवान्] पृथ्वीके कैलास (काशी)- को छोड़कर उस धाममें जाते हैं, जहाँ रूपातीत भगवान् शिव नाना रूप धारणकर स्थित रहते हैं॥ ३६-३७॥ वे गिरिजापति भगवान् शंकर ही सूर्य, चन्द्रमा, विष्णु, ब्रह्मा, विनायक तथा शक्तिस्वरूपा दुर्गा हैं और वे ही इस जगत्के कारणस्वरूप हैं॥ ३८॥ प्रलयकालमें वे काशीपुरीको अपने त्रिशूलके अग्रभागमें धारण किये रहते हैं। वे एक ही परमेश्वर शिव लोगोंपर अनुग्रह करनेके लिये पाँच स्वरूपों (शिव, विष्णु, दुर्गा, गणेश तथा सूर्य)-में हो जाते हैं॥ ३९॥ भक्तगण जिस-जिस स्वरूपका ध्यान करते हैं, भगवान् शंकर तत्क्षण ही वैसा स्वरूप धारण कर लेते हैं। इन पाँचों देवोंमें जो भेद मानता है, वह मनुष्य अवीची नामवाले नरकोंको प्राप्त होता है॥ ४०॥ जो व्यक्ति एक ओर तो इन पंचदेवोंमेंसे किसी एककी स्तुति करता है और दूसरी ओर किसी देवकी निन्दा करता है, वह बहुत वर्षोंतक इक्कीस नरकोंमें पड़ा रहता है। भस्मासुर नामक राक्षसका दुरासद नामका एक प्रसिद्ध पुत्र था। उसने शुक्राचार्यजीके पास जाकर भगवान् शंकरकी पंचाक्षरी विद्या ('नमः शिवाय' मन्त्र) प्राप्त किया॥ ४१-४२॥ एक हजार दिव्य वर्षोंतक वह एक पैरके अँगूठेपर निराहार रहकर खड़ा रहा। वह सूखे काष्ठके समान हो गया था। उसके सारे शरीरमें दीमकोंने बाँबी बना ली थी,
क्री०ख०-अ०३८ ] * रानी कीर्तिके पुत्रको महर्षि गृत्समदद्वारा चतुरक्षर मन्त्रका उपदेश * ३६३ उसका शरीर अस्थिमात्र ही शेष रह गया था। उसके केवल नेत्रमात्र ही दीखते थे। इसी अवस्थामें वह मन्त्रजप किया करता था। उसकी कठिन साधनासे प्रसन्न होकर भगवान् शंकर उसे दर्शन देनेके लिये वहाँ आये ॥ ४३-४४॥ उनकी दस भुजाएँ थीं। पाँच मुख थे। वे रुण्डोंकी मालासे सुशोभित थे। हाथमें डमरू तथा त्रिशूल धारण किये हुए थे। जटाजूटसे विभूषित थे। उन्होंने सिरपर गंगाको धारण कर रखा था। उनके तीन नेत्र थे। सम्पूर्ण शरीरमें चिताभस्मका लेपन किया हुआ था, वे नन्दी वृषभपर आरूढ़ थे, उनकी ध्वजामें वृषका चिह्न अंकित था। माथेपर विराजमान चन्द्ररेखासे वे सुशोभित थे। उन्होंने अपर्णा पार्वतीजीको अपनी गोदमें बिठा रखा था। इस प्रकारके स्वरूपवाले वे भगवान् शंकर कृपा करते हुए उस दैत्यश्रेष्ठ दुरासदसे बोले ॥ ४५-४६ १/२ ॥ शिवजी बोले- उठो, उठो, तुम्हारा कल्याण हो। तपस्याके द्वारा तुमने महान् कष्ट सहन किया है। मैं तुम्हें तुम्हारा अभीष्ट मनोरथ प्रदान करूँगा। जो भी बात तुम्हारे मनमें स्थित हो, उसे माँग लो ॥ ४७ १/२ ॥ ब्रह्माजी बोले- तब अपनी आँखोंको खोलकर उस दैत्य दुरासदने हाथ जोड़कर उन्हें प्रणाम किया और वह उन वरदायी भगवान् महेश्वरकी स्तुति करने लगा। हे देव! आप सम्पूर्ण जगत्के कारणस्वरूप हैं, आप परम आनन्दस्वरूप हैं। आप क्षर तथा अक्षरसे अतीत शरीरवाले, सत्त्वादि तीनों गुणोंमें विकार उत्पन्न करनेवाले, गुणातीत, ज्ञानमय और व्यक्त तथा अव्यक्तके विधानके ज्ञाता हैं ॥ ४८-५० ॥ आपका विग्रह मुनियोंके द्वारा ध्यान किये जाने योग्य है, आप सभी भक्तोंपर अनुग्रह करनेवाले हैं। आप अनन्त ब्रह्माण्डोंके कारणभूत हैं, सत्पुरुषोंको श्रेय प्रदान करनेवाले हैं। आप अखण्ड आनन्दसे परिपूर्ण, अमोघ फल प्रदान करनेवाले, सर्वाधार, सब कुछ सहन करनेवाले और सभी शक्तियोंसे सम्पन्न हैं ॥ ५१-५२ ॥ आप पृथिवी, वायु, जल, अग्नि तथा आकाश- स्वरूप हैं। आज मेरी तपस्या धन्य हो गयी, मेरे नेत्र धन्य हो गये, मेरे माता-पिता धन्य हो गये, मेरा जन्म लेना सफल हो गया, जो कि मुझे आपका साक्षात् दर्शन प्राप्त हुआ है। आज मेरे सम्पूर्ण पाप नितान्त रूपसे लयको प्राप्त हो गये हैं। योगियोंके हृदयके लिये भी अगम्य और वेद- वाणीके लिये भी सर्वथा अगोचर आपके स्वरूपका आज मुझे दर्शन प्राप्त हुआ है। हे भगवन्! इस समय मैं आपसे वर माँगता हूँ, उसे आप देनेकी कृपा करें ॥ ५३-५४ ॥ शिवजी बोले- मैं तुम्हारे द्वारा की गयी स्तुति, तपस्या और प्रेमसे अत्यन्त प्रसन्न हूँ। तुम निःसंकोच होकर वर माँगो, मैं तुम्हें वह सब अत्यन्त दुर्लभ वर शीघ्र ही प्रदान करूँगा ॥ ५५ ॥ मुनि बोले- तब उस दुरासद दैत्यने प्रसन्न हुए भगवान् सदाशिवसे निर्भय होनेका वरदान माँगा और उसने कहा- जरायुज, अण्डज, स्वेदज तथा उद्भिज्ज- इन चारों प्रकारकी योनियोंवाले प्राणियोंके द्वारा मेरी मृत्यु न हो। इसीके साथ ही यक्ष, राक्षस, पिशाच, देव, दानव, किन्नर, मुनि, मानव, गन्धर्व, सर्प, वनेचर प्राणियोंसे भी मेरी मृत्यु न हो। हे महाभाग! युद्धस्थलमें मेरे स्वरूपको देखकर सभी देवता भयभीत हो जायँ और मुझे देवलोकका राज्य प्राप्त हो। मुझे आपके चरणोंका नित्य स्मरण रहे और आपमें मेरी अखण्ड भक्ति बनी रहे ॥ ५६-५९ ॥ शिवजी बोले- एकमात्र शक्तिको छोड़कर मैं तुम्हें सभी देवताओंसे अभय प्रदान करता हूँ। शक्तिके तेजसे उत्पन्न कोई वीर तुम्हें जीतकर पुनः जीवित कर देगा ॥ ६० ॥ वह तुम्हारे सिरपर अपना चरण नित्य रखा रहेगा। जब वह तुम्हारे सिरपर रखा हुआ अपना पैर हटा लेगा, तब तुम अपने पराक्रमसे तथा अपने तेजसे पुनः त्रिलोकीको जीत लोगे। तुम्हें मेरी दृढ़ भक्ति प्राप्त होगी और तुम्हें निरन्तर मेरा स्मरण बना रहेगा ॥ ६१-६२ ॥ गृत्समद बोले- दुरासदको इस प्रकारके वर्रोंको प्रदानकर भगवान् शिव अन्तर्धान हो गये। प्रसन्नतासे भरा हुआ वह दुरासद भी अपने घर चला आया। जो इस स्तोत्रका पाठ करता है, वह अपनी समस्त कामनाओंको प्राप्त कर लेता है ॥ ६३ ॥ ॥ इस प्रकार श्रीगणेशपुराणके क्रीडाखण्डमें '[दुरासदकी] शिवाराधनाका वर्णन' नामक अड़तीसवाँ अध्याय पूर्ण हुआ ॥ ३८ ॥ Kalyana Visheshank 2021_Section_13_1_Front
उनतालीसवाँ अध्याय
३६४ * पुराणं हि गणेशस्य काममोक्षप्रदं नृणाम् * [ श्रीगणेशपुराण- 卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐 उनतालीसवाँ अध्याय भस्मासुरपुत्र दुरासदद्वारा भूमण्डल तथा देवलोकमें विजय प्राप्त करना, भस्मासुरका शिवसे वरदान प्राप्त करना, मोहिनीरूप भगवान् विष्णुकी युक्तिसे उसका भस्म होना, दुरासदका अविमुक्तक्षेत्र काशीपुरीमें आना, दुरासदके अत्याचारोंका वर्णन
मुनि गृत्समद बोले—तदनन्तर भगवान् शिवके | दिया था। जो अत्यन्त डरपोक थे और अपना राज्य छोड़कर द्वारा प्राप्त वरदानसे अभिमानको प्राप्त वह दैत्यराज | भाग चले थे, उन्हें उस दुरासदने दूतोंद्वारा अपने अधीन कर दुरासद अपनी महिमाको सहन नहीं कर पाया और | लिया था। इस प्रकार सम्पूर्ण भूमण्डलको जीतकर उस मोहित-सा हो गया। वह सम्पूर्ण पृथ्वीको जीतनेकी इच्छा | दैत्य दुरासदने इन्द्रको भी जीतनेकी इच्छा की॥ ९-१०॥ रखता था। [इसके निमित्त] वह अश्वपर आरूढ़ हुआ। | तदनन्तर अपनी सेनाके साथ वह दैत्य इन्द्रद्वारा उसने अपने केशोंको बाँध रखा था। कानोंमें कुण्डल | परिपालित नगरी अमरावतीपर जा पहुँचा। उस दैत्यराज धारण करनेसे वह सुशोभित हो रहा था॥ १-२॥ | दुरासदके वरदानके सामर्थ्यको जानकर देवराज इन्द्र उसने एक हाथमें तलवार तथा दूसरे हाथमें धनुष | सभी देवताओं तथा अपने कुटुम्बसहित वहाँसे पलायनकर ले रखा था और कन्धेपर दो तूणीर धारण किये थे। | हिमालयकी गुफामें छिप गये। उसी समय भगवान् अत्यन्त मूल्यवान् रत्नों तथा मुक्तामणियोंकी माला वह | विष्णु भी अपने लोकको छोड़कर क्षीरसागरमें चले धारण किये हुए था। उसके माथेपर कस्तूरीका तिलक | गये॥ ११-१२॥ था। वह दिव्य वस्त्रोंको पहने हुए था, मनोहर कंचुक | वे भगवान् मधुसूदन देवी महालक्ष्मीकी गोदमें सिर ओढ़ रखा था। उसका मुख ताम्बूलसे सुशोभित हो रहा | रखकर शयन करने लगे। त्रिशूलधारी भगवान् शिव था, उसके साथ उसके दो अमात्य भी थे, जिन्होंने अपनी | कैलासशिखरका परित्यागकर काशीमें चले गये॥ १३॥ भुजाओंकी शक्तिके बलपर अनेक वीरोंपर विजय पायी | उन्हीं भगवान् शिवके साथ बुद्धिमान् चतुर्मुख ब्रह्मा थी। दैत्य दुरासदके दोनों पार्श्वोंमें सेनासहित वे दोनों | भी चले गये। जो-जो देवता अपना पद छोड़कर जाते चल रहे थे॥ ३-५॥ | थे, वहाँ-वहाँपर वह दैत्यराज दुरासद अपने बलशाली उसकी चतुरंगिणी सेना थी, जो सम्पूर्ण पृथ्वीपर | परममित्र दूतको नियुक्त कर देता था। इस प्रकार वह विजय प्राप्त करनेके लिये उद्यत थी। उस सेनाके | महाबली दुरासद अपने बलपर समस्त देवताओंको चलनेसे उड़ी हुई धूलिसे आकाश आच्छादित हो गया | जीतकर कैवर्तकोंके देश अश्मकपुरमें निवास करने लगा, था। वह सेना समुद्रके समान विस्तारवाली थी॥ ६॥ | वह अश्मकपुर लोकमें सर्वत्र 'मुकुन्दपुर' इस नामसे जो-जो भी वीर धन आदिमें अपनेको बढ़ा-चढ़ा | विख्यात था॥ १४-१६॥ समझता था, उसपर वह विजय प्राप्त कर लेता था और | उसी मुकुन्दपुरमें प्राचीन कालमें महान् बलशाली उससे हजारोंकी मात्रामें रत्न तथा द्रव्य ग्रहण कर लेता था। | भस्मासुर नामक दैत्य निवास करता था। भगवान् शंकरने दैत्य उसे राज्यच्युत करके उसके स्थानपर अपने विश्वासपात्र | उसे महान् आश्चर्यजनक यह वर दे रखा था कि तुम महाबली लोगोंको स्थापित कर देता था। उस बलवान् | जिसके सिरपर हाथ रखोगे, वह उसी क्षण मृत्युको प्राप्त राजा दुरासदने सभी राजाओंको वशमें करके उनके पदोंपर | हो जायगा॥ १७॥ अपने लोगोंको स्थापित कर दिया था॥ ७-८॥ | इस प्रकारके वरदानको प्राप्त किया वह दुष्ट दैत्य जो राजा हथियार डालकर और कर प्रदानकर उसकी | भस्मासुर दुर्भावनासे प्रेरित होकर उस वरदानकी परीक्षा शरणमें आ गये थे, उन्हें उसने किसी पदपर स्थापित कर | करनेके लिये वरदान देनेवाले भगवान् शिवके ही सिरपर
Kalyana Visheshank 2021_Section_13_1_Back
क्री०ख०-अ० ३९] * भस्मासुरपुत्र दुरासदद्वारा भूमण्डल तथा देवलोकमें विजय प्राप्त करना * ३६५ हाथ रखनेके लिये गया। तब पार्वतीपति भगवान् शिव वहाँसे पलायित हो गये। उस समय सर्वसामर्थ्यशाली चक्रपाणि भगवान् विष्णुने दैत्य भस्मासुरको देख लिया, तब वे सुन्दर मोहिनी (स्त्री)-का रूप धारणकर उसके पास गये ॥ १८-२०॥ वे बोले- हे नरोत्तम ! यदि तुम मेरी बातपर विश्वास करोगे तो मैं तुम्हारी अर्धांगिनी बन जाऊँगी। तब अत्यन्त हर्षित हो भस्मासुरने अपनी स्वीकृति दे दी। तदनन्तर मोहिनीरूपधारी वे भगवान् विष्णु नृत्य करने लगे और उस मोहिनीके कहनेपर वह दैत्य भस्मासुर भी नाचने लगा। मोहिनी जिस-जिस प्रकारके हाव-भावको दिखाने लगी, वह भी वैसा ही करने लगा ॥ २१-२२॥ तदनन्तर मोहिनीने अपने सिरपर हाथ रखा, तो उस भस्मासुरने भी अपने सिरपर हाथ रखा, उसी क्षण वह दैत्य भस्मासुर भस्म हो गया। उस दुष्ट चेष्टावाले भस्मासुरका अन्त करनेवाले भगवान् विष्णु उस नगरमें मुकुन्द नामसे स्थित हो गये। उन्हीं मुकुन्दके नामसे वह नगर 'मुकुन्दपुर' नामसे विख्यात हो गया। वह नगर वहाँ अनुष्ठान करनेवाले मनुष्योंके लिये शीघ्र ही परमसिद्धि प्रदान करनेवाला हो गया ॥ २३-२४॥ वे मोहिनी भक्तिपूर्वक की गयी उपासनासे मनुष्योंकी सभी अभिलाषाएँ पूर्ण करती हैं। वहींपर स्थित होकर भस्मासुरका पुत्र वह दुरासद गर्वपूर्वक तीनों लोकोंपर शासन करता था ॥ २५ ॥ वह दुरासद अपने मन्त्रियोंसे बड़े ही गर्वपूर्वक बोला-देखो, कैसे मैंने अपने पराक्रमके बलपर असुरोंके शत्रु देवताओंपर विजय प्राप्त की ! ॥ २६ ॥ इसपर वे मन्त्री बोले-आपने अविमुक्तक्षेत्रपर तो विजय प्राप्त नहीं की, वह भारतवर्षका दसवाँ खण्ड है। उसके समान कहीं कोई क्षेत्र नहीं है। जहाँ भगवान् शंकर विराजमान रहते हैं और सभी देवोंद्वारा वहाँ उनकी सेवा की जाती है। जबतक आप उस काशीपुरीको नहीं जीत लेते, तबतक आपका पौरुष व्यर्थ ही है ॥ २७-२८ ॥ मन्त्रियोंका ऐसा वचन सुनकर युद्धप्रिय वह दुरासद बड़ा ही प्रसन्न हुआ और बोला, 'मैं शीघ्र ही सैनिकोंको लेकर उस काशीपुरीमें जाता हूँ' ॥ २९ ॥ तदनन्तर वह श्रेष्ठ विमानपर आरूढ़ होकर क्षणभरमें ही काशीपुरीकी ओर चल पड़ा। उस दैत्यके काशीपुरीमें प्रवेश करते ही उस पुरीमें सर्वत्र हाहाकार होने लगा ॥ ३० ॥ उस नगरीमें जो देवता थे, वे सभी अन्तर्धान हो गये। भगवान् शिवने अपना भक्त होनेके कारण उसपर कोई कोप नहीं किया ॥ ३१ ॥ 'कुछ समयतकके लिये मैंने तुम्हें अपना राज्य दे दिया'-ऐसा कहकर भगवान् शिव सपरिवार केदारक्षेत्रमें चले गये और तब हे शुभे ! क्षेत्रसंन्यासका नियम लिये हुए महर्षि जैगीषव्यको छोड़कर सभी मुनि भी काशीसे पलायित हो गये ॥ ३२¹/२ ॥ तदनन्तर उस मोहग्रस्त दुरासदने वहाँकी मूर्तियोंको तोड़ डाला। वह मन्दबुद्धि वहाँके मन्दिरोंको तोड़कर प्रसन्न होता था। यदि कोई किसी देवताका स्मरण-ध्यान करता था, तो वह उसे प्रताड़ितकर नगरसे बाहर कर देता था। न कहीं स्वाहाकार होता था, न वषट्कार अर्थात् ऋषियोंका पूजन, न कहीं पितरोंका तर्पण-पूजन होता था, न कहीं वेदका अध्ययन होता था और न कहीं भी Kalyana Visheshank 2021_Section_13_2_Front
न तो कहीं पुराण आदिकी कथा होती थी, न
३६६ * पुराणं हि गणेशस्य काममोक्षप्रदं नृणाम् * [ श्रीगणेशपुराण- शास्त्राध्ययन ही हो पाता था ॥ ३३-३४ ॥ न तो कहीं पुराण आदिकी कथा होती थी, न देवताओंका पूजन होता था, न कोई व्रत-नियम हो पाता था और न तीर्थ आदिकी परिक्रमा ही हो पाती थी। उस काशीमें दुष्टबुद्धि दुरासदके राज्य करते समय कर्मकाण्डके विधि-विधानोंका लोप हो जानेपर धर्ममार्ग भी विलुप्त हो गया। हे कीर्ते ! धर्माचरणके विनष्ट हो जानेपर सभी देवता क्षुधासे पीड़ित हो गये ॥ ३६-३७ ॥ ॥ इस प्रकार श्रीगणेशपुराणके क्रीडाखण्डमें 'दुरासदके उपाख्यानमें' उनतालीसवाँ अध्याय पूर्ण हुआ ॥ ३९ ॥
चालीसवाँ अध्याय दुरासददैत्यके वधका निवेदन करनेके लिये देवताओं तथा ऋषियोंका केदारक्षेत्रमें भगवान् शिव एवं पार्वतीके पास जाना, देवोंद्वारा भगवतीकी स्तुति, भगवतीके मुखमण्डलसे गजाननका प्राकट्य, देवीका उनका 'वक्रतुण्ड' नाम रखना
गृत्समद बोले—तदनन्तर देवगुरु बृहस्पति, इन्द्र तथा अग्नि आदि सभी देवता एवं ऋषिगण केदारक्षेत्रमें गये और उन्होंने भगवान् शिवसहित सर्वज्ञ पद्मयोनि ब्रह्माजीको सम्पूर्ण वृत्तान्त बताया ॥ १ १/२ ॥ देवता तथा ऋषि बोले—हम सभी देवता अपने- अपने पदोंसे च्युत हो गये हैं तथा समस्त मुनिगण भी अपने आचारसे वंचित हो गये हैं। दैत्य दुरासदके भयसे हम सभी स्नानादि नित्य क्रियाओंको करनेमें भी असमर्थ हो गये हैं। उस दुरासदको किसने ऐसा वर दे दिया है, जिससे कि वह दुष्ट समस्त भुवनोंका स्वामी बन गया है, इसका वध किस प्रकारसे हो, इसपर आप विचार करें। आप दयालुओंद्वारा ऐसा उपाय किया जाना चाहिये, जिससे कि सम्पूर्ण लोगोंको सुख प्राप्त हो सके ॥ २-४ ॥ गृत्समद बोले—उनका ऐसा वचन सुनकर चतुर्मुख ब्रह्माजी बोले ॥ ४ १/२ ॥ ब्रह्माजी बोले—हे देवताओ और ऋषियो ! उसके वधका उपाय मैं बतलाऊँगा। जब उस दैत्य दुरासदने बहुत दिनोंतक दारुण तप किया, तब पार्वतीपति भगवान् शंकरने इसे बहुतसे वरोंको दिया ॥ ५-६ ॥ हे श्रेष्ठ देवो ! तीनों लोकोंमें ऐसा कोई देवता नहीं है, जो इसका वध कर सके। कदाचित् वे देवाधिदेव, जो सत्त्वादि तीनों गुणोंमें क्षोभ उत्पन्न करनेवाले हैं, मैं (ब्रह्मा), शिव और विष्णु—ये त्रिदेव जिनकी आज्ञासे उत्पन्न हुए हैं, समस्त विश्वमें व्याप्त हैं, मायावी हैं, जगत्की रचना करनेवाले तथा उसका संहार करनेवाले हैं, गुणातीत हैं, तीनों गुणोंके स्वामी हैं, परसे भी परतर हैं, और कल्याण करनेवाले हैं, वे प्रभु यदि भगवती पार्वतीके उदरसे अवतार ग्रहण करें, तभी इस दुरासदका वध हो सकता है, अन्य किसी भी उपायसे नहीं ॥ ७-१० ॥ अतः आप सभी जगत्की चिन्ता करनेवाले उन प्रभुकी स्तुति करें। उससे पहले आप सभी शंकरप्रिया उन भगवती पार्वतीको प्रसन्न करें ॥ ११ ॥ उनके तेजसे उत्पन्न बालक दैत्य दुरासदका वध करनेमें समर्थ हो सकेगा। इस प्रकारका वरदान ही उन भगवान् शंकरने दुरासदको दिया है ॥ १२ ॥ गृत्समद बोले—ब्रह्माजीके मुखसे इस प्रकारकी बात सुनकर वे देवता अत्यन्त हर्षित हो गये। तदनन्तर वे भक्तवत्सल शिवप्रिया उन भवानी देवी पार्वतीकी इस प्रकार स्तुति करने लगे ॥ १३ ॥ देवता तथा ऋषिगण बोले—हे देवी ! आप जगत्की एकमात्र कारणरूपा हैं, परसे भी पर हैं, विश्वकी विचित्र शक्ति हैं, अचिन्त्य स्वरूपवाली हैं, सम्पूर्ण देवताओंके द्वारा सब प्रकारसे वन्दनीय हैं, त्रिगुणमयी और तीनों गुणोंकी स्वामिनी हैं। आपको हम नमस्कार करते हैं ॥ १४ ॥ आप सम्पूर्ण पृथ्वीको धारण करनेवाली हैं, पृथ्वीरूपा हैं, सम्पूर्ण चराचर जगत्की आधाररूपा हैं, तीनों लोकोंकी साररूपा हैं, सत्त्वादि तीनों गुणोंकी आदि कारणरूपा हैं, वेदत्रयीरूपी विग्रहवाली हैं तथा देवरूपा हैं, आपको हम नमस्कार करते हैं ॥ १५ ॥
Kalyana Visheshank 2021_Section_13_2_Back
क्री०ख०-अ०४० ] * दुरासददैत्यके वधके लिये ऋषियों और देवताओंका केदारक्षेत्रमें जाना * ३६७ 卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐
३६८ * पुराणं हि गणेशस्य काममोक्षप्रदं नृणाम् * [ श्रीगणेशपुराण- 卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐 पार्वती, जो बार-बार निःश्वास ले रही थीं, उनके मुख, | स्वयंप्रकाश, जगन्मय, अव्यक्त, जगत्के आधार, नासापुटों तथा नेत्रोंसे एक उत्तम तेज प्रकट हुआ ॥ ३१ ॥ | परब्रह्मस्वरूप और समस्त पदार्थोंके द्रष्टा हैं ॥ ३७-३८ ॥ अग्निकी ज्वालाओंसे समन्वित वह तेज मानो | आप पुराणपुरुषोत्तम, ज्ञानकी मूर्ति और वाणी ब्रह्माण्डको जला डालनेके लिये उद्यत था। उसे देखकर | आदिसे अगोचर हैं। ऐसे आप विनायकका दर्शनकर हम सभी देवताओंकी दृष्टि चकाचौंध हो उठी, तदनन्तर उन्होंने | धन्य हो गये, कृतार्थ हो गये, ऐसा कहते हुए वे देवता अपने ज्ञानचक्षुओंसे उस तेजके मध्यमें भगवान् विनायककी | [आनन्दित हो] नृत्य करने लगे ॥ ३९ ॥ विशाल मूर्तिको देखा, जो दस हाथोंवाली थी, अन्धकारको | मुनि बोले—जिस प्रकारसे देवताओंने उस तेजस्वरूप दूर करनेवाली थी, रत्नोंके मुकुटको धारण की हुई और | विनायक (की महिमा)-का वर्णन किया, उसी प्रकारसे करोड़ों सूर्योंके समान कान्तिवाली थी ॥ ३२-३३ ॥ | जगन्माता पार्वतीने भी उन गजाननकी महिमा वर्णित गणेशजीकी वह मूर्ति विद्युत्के समान प्रभासे | की ॥ ४० ॥ सम्पन्न थी, उत्तम रत्नोंके कुण्डल धारण किये हुई थी | देवी बोलीं—जिन निर्गुण, निराकार, अव्यक्त, और सुन्दर दाँतोंवाली थी। उसने दिव्य परिधान धारण | सर्वत्र गमन करनेवाले, ध्यानसे जाननेयोग्य, चिदाभास, कर रखा था, सिन्दूरका विलेपन किया हुआ था और | सर्वत्र व्याप्त, पर, जगत्के कारणभूत एवं सच्चिदानन्द- दस भुजाओंमें दस आयुध धारण कर रखे थे ॥ ३४ ॥ | विग्रहस्वरूप परमात्माके विषयमें आजतक मैंने जो भी उस मूर्तिके मस्तकपर कस्तूरीका तिलक सुशोभित | चिन्तन किया, वह सब आज मैंने इस साकार विनायकरूपमें हो रहा था। उसने वक्षःस्थलपर मोतियोंकी माला | स्पष्टरूपसे देखा है। वे ही परमात्मा अनेक दैत्योंका वध धारण कर रखी थी। प्रलयकालीन अग्निके समान उसका | करनेके लिये, सम्पूर्ण जगत्का उपकार करनेके लिये तेज सम्पूर्ण विश्वमें व्याप्त हो रहा था। उस विनायकमूर्तिने | और अखिल चराचर विश्वकी रक्षा करनेके लिये मेरे नागका यज्ञोपवीत धारण कर रखा था। उसे सर्वेश्वर | घरमें अवतीर्ण हुए हैं ॥ ४१-४३ ॥ जानकर तब उन देवताओंने उन्हें प्रणाम किया और वे | मुनि बोले—तदनन्तर देवी पार्वतीने भक्तिभावपूर्वक उन आनन्दघन परमेश्वर विनायककी प्रार्थना करने | उनकी पूजा की और उन्हें अपना वाहन सिंह प्रदान लगे ॥ ३५-३६ ॥ | किया। माता पार्वतीने उनका 'वक्रतुण्ड' यह नाम रखा, देवता बोले—[हे प्रभो!] योग-साधनाद्वारा प्राप्त | जो मनुष्योंको सब प्रकारके अर्थोंको प्रदान करनेवाला होनेवाले आपका हमने दर्शन प्राप्त किया है। आप | है। उन्होंने उनसे दैत्य दुरासदके वधके लिये, देवताओंको अतर्क्य, अव्यय, स्वराट्, निरामय, निराभास, निर्विकल्प, | शत्रुओंसे रहित बनाकर उन्हें अपने-अपने पदकी प्राप्तिके अजर और अमर हैं। आप सर्वस्वरूप, सबके ईश्वर, | लिये प्रार्थना की ॥ ४४-४५ ॥ ॥ इस प्रकार श्रीगणेशपुराणके क्रीडाखण्डमें 'विनायकके आविर्भावका वर्णन' नामक चालीसवाँ अध्याय पूर्ण हुआ ॥ ४० ॥ इकतालीसवाँ अध्याय विनायकदेव और दैत्य दुरासदका युद्ध, भयभीत दैत्य दुरासदका युद्धक्षेत्रसे वापस लौटना ब्रह्माजी बोले—इस प्रकार देवी पार्वती तथा | प्राणियोंका श्रेष्ठ रीतिसे पालन करनेके लिये, दैत्य दुरासदका देवताओंके द्वारा भगवान् विनायककी स्तुति-प्रशंसा की | वध करनेके लिये, पृथ्वीके भारका हरण करनेके लिये जानेके अनन्तर गणेशजी बड़े ही प्रेमपूर्वक देवी पार्वतीको | तथा हे मातः ! हे सर्वज्ञे ! आपकी सेवा करनेके लिये और प्रणाम करके प्रसन्न होकर उनसे बोले ॥ १ ॥ | वैदिक धर्म-कर्मकी स्थापना करनेके लिये अवतीर्ण हुआ गणेशजी बोले—मैं देवताओं तथा सभी लोकोंके | हूँ, मैं जो कहता हूँ, वही करूँगा भी ॥ २-३ ॥
क्री०ख०-अ०४१ ] * विनायकदेव और दैत्य दुरासदका युद्ध * ३६९ ब्रह्माजी बोले—विघ्नेश्वर विनायकके द्वारा ऐसा कहे जानेपर सभी देवता पुनः प्रणाम करके और स्तुति करके उन जगत्के कारणके भी परम कारणस्वरूप गणेशजीसे कहने लगे—जो व्यक्ति भूमिके रजकणोंकी गिनती कर सके, आकाशस्थित नक्षत्रों एवं तारागणोंकी गणना कर सके और जो सागरके जलको माप सके, वही आपके गुणोंको जान सकता है॥४-५॥ हे विभो ! आज देवताओंके नेत्रोंका होना धन्य हो गया, जो कि उनके द्वारा आपके युगलचरणोंका दर्शन हुआ है। आज हमारा दुःख समाप्त हो गया और हमने अपना-अपना पद भी प्राप्त कर लिया॥ ६॥ हे अखिलेश्वर ! इस दुरासदका वध करें और पृथ्वीके भारका हरण करें। देवताओंका इस प्रकारका वचन सुनकर वे विनायक हँसने लगे ॥७॥ अपने दस हाथोंमें दस आयुध धारण करनेवाले प्रभु विनायक कहने लगे—'सब कुछ करूँगा।' हर्षित होकर गद्गद वाणीमें इस प्रकार देवताओंसे कहकर भगवान् गणेश सिंहपर आरूढ़ होकर शीघ्र ही वाराणसीपुरीकी ओर चल पड़े। भगवान् शिव, पार्वती तथा सभी देवता भी उनके पीछे-पीछे गये ॥ ८-९ ॥ देवसेनासहित विनायकको वहाँ आया हुआ जानकर वीर दुरासद दैत्य नगरसे बाहर चला आया ॥ १० ॥ उस दैत्य दुरासदकी मन्त्रियोंसहित, नाना प्रकारके आयुधोंसे सुसज्जित, बादलोंके समान बार-बार गर्जन करती हुई विशाल सुदृढ़ सेनाको देखकर विनायकने सभी कन्दराओंको विदीर्ण करनेवाला उच्च स्वरयुक्त गर्जन किया और वे उस महादैत्यसे बोले-अरे दैत्य ! अब भी तुम क्यों भ्रममें पड़े हो ? ॥ ११-१२॥ तुमने बलपूर्वक देवताओं तथा राजाओंपर विजय प्राप्त की है, सभी मुनियोंको अपमानित किया है, अरे दुष्ट ! उस समय मैं नहीं था ॥ १३ ॥ पूर्वमें तुमने निर्भय होकर बहुतसे दोष-पापोंका संचय किया हुआ है, अब उन सभीका फल इस समय तुम मुझ गणेशसे प्राप्त करो। तुमने तीनों लोकोंमें रहनेवाले समस्त प्राणियोंको बहुत कष्ट पहुँचाया है, मैं उन्हींको सुख पहुँचानेके लिये तथा तुम्हारे भारसे पीड़ित पृथ्वीका उद्धार करनेके लिये प्रकट हुआ हूँ॥ १४-१५ ॥ अरे दुष्ट ! तुम मान-सम्मान तथा दुस्त्याज्य लज्जाको छोड़कर मेरी शरणमें आ जाओ, यदि तुम युद्धस्थलमें जाना चाहो, तो इस समय मृत्युको प्राप्त होओगे ॥ १६ ॥ भगवान् शिवसे प्राप्त वरदानके प्रभावसे तुमने सम्पूर्ण त्रिलोकीको पीड़ित किया है। उस दुष्ट बुद्धिवाले दैत्य दुरासदसे इस प्रकार कहकर युद्धोद्यत भगवान् गणेशने अत्यन्त क्षुब्ध होकर प्रलयाग्निके समान दीप्तिमान् और अग्निकी ज्वालामालाओंसे सुशोभित अपने परशु नामक अस्त्रको उठाया। उस परशुकी प्रभासे भगवान् सूर्य भी आच्छादित हो गये ॥ १७-१८ ॥ तदनन्तर उन्होंने यमराजके समान होकर बड़े ही वेगसे उस परशुसे उसके वक्षःस्थलपर प्रहार किया। उस परशुसे आहत होनेपर भी उसका एक रोमतक नहीं हिला। क्रोधसे आँखें लाल करता हुआ तथा तीनों लोकोंको मानो ग्रस लेता हुआ वह दैत्य दुरासद उन गणेशसे कहने लगा। न तो देवता, न देवराज इन्द्र और न दिक्पाल ही मेरे समक्ष युद्धके लिये आये, फिर तुम बालभावसे किस प्रकार मेरे सम्मुख आये हो ? तुम मेरे सामनेसे हट जाओ ॥ १९-२१ ॥ अरे मूर्ख ! मैं यमराजसे भी नहीं डरता हूँ, फिर तुम क्यों मरनेकी इच्छा करते हो? ऐसा कहकर उस दुरासदने म्यानसे छूरेके समान तीक्ष्ण धारवाली तथा अत्यन्त दीप्तिमान् तलवार निकाली, जिसके आघातसे पर्वत भी चूर-चूर हो जाते थे, उस तलवारसे दुरासदने गणेशजीपर आघात किया, किंतु उन्होंने अपने अंकुशसे उसे रोक दिया ॥ २२-२३ ॥ वह तलवार परशुकी चोटसे सौ भागोंमें टूटकर नीचे गिर पड़ी। तलवारके टूट जानेपर महाबली दैत्य दुरासद मल्लयुद्धके लिये आया। तब देव विनायक भी आयुधोंसे युद्ध करना छोड़कर उसीके समान वेगसे उसके समक्ष आये। तब उन दोनोंमें रोमांचकारी भीषण युद्ध हुआ ॥ २४-२५ ॥ बाहुओंसे, कोहनियोंसे तथा मुष्टियोंसे वे एक- दूसरेपर आघात करने लगे, साथ ही पैरोंसे, जानुओंसे, जंघाओंसे तथा पीठसे एक-दूसरेको चोट पहुँचाने लगे।
३७० * पुराणं हि गणेशस्य काममोक्षप्रदं नृणाम् * [ श्रीगणेशपुराण- वे दोनों बार-बार महान् गर्जना करते हुए उछल- उछलकर बारी-बारीसे एक-दूसरेके शरीरपर गिर रहे थे और एड़ियोंके प्रहारसे तथा कोहनियोंके आघातसे एक- दूसरेपर वार कर रहे थे॥ २६-२७॥ वे दोनों अपनी जाँघों, घुटनों तथा कन्धोंसे परस्पर आघात कर रहे थे। युद्ध करते हुए वे धरतीपर लुढ़क रहे थे और बहुत अधिक धूलिधूसरित हो गये थे॥ २८॥ जब वे दोनों दूसरेपर विजय प्राप्त कर लेते थे तो 'बहुत अच्छा, बहुत अच्छा'- इस प्रकारसे चिल्ला उठते थे। इस प्रकार बहुत दिनोंतक होनेवाले उनके युद्धको देखकर देवता अत्यन्त विस्मित हो उठे॥ २९॥ वे इस दैत्य दुरासदके सामर्थ्यको देखकर मनमें बहुत लज्जित हो रहे थे। तदनन्तर देव विनायकने उसके ललाटपर अपनी मुट्ठीसे प्रबल आघात किया॥ ३०॥ इस प्रहारसे वह भूमिपर गिर पड़ा और उसका मुख फूट गया। दो मुहूर्ततक वह उसी प्रकार अचल होकर भूमिपर गिरा रहा, जैसे कि वज्रके प्रहारसे पर्वत गिरकर अचल पड़ा रहता है। दीर्घकालीन मूर्च्छाको छोड़कर किसी प्रकार वह उठ तो खड़ा हुआ, किंतु अपनेको वह असमर्थ मानने लगा। वह बहुत व्याकुल हो चुका था॥ ३१-३२॥ तदनन्तर सायंकाल होनेपर वह दैत्य दुरासद अपनी सेनाके बीच चला आया और वे विनायक भी युद्धभूमिसे हर्षपूर्वक अपने स्थानको लौट गये। जो व्यक्ति युद्धकाल उपस्थित होनेपर विनायकदेव और दुरासदके बीच हुए युद्धके इस वृत्तान्तका श्रवण करता है, वह निश्चित ही विजय प्राप्त कर लेता है, जिस प्रकार कि विनायकने विजय प्राप्त की॥ ३३-३४॥ ॥ इस प्रकार श्रीगणेशपुराणके क्रीडाखण्डमें 'द्वन्द्वयुद्धका वर्णन' नामक इकतालीसवाँ अध्याय पूर्ण हुआ॥ ४१॥ बयालीसवाँ अध्याय दैत्य दुरासदद्वारा पुनः विनायकसे युद्ध, विनायकद्वारा अपने तेजसे छप्पन विनायकोंको प्रकट करना, विनायकोंद्वारा सम्पूर्ण सेनाके मारे जानेपर दुरासदद्वारा भगवान् शंकरसे प्राप्त वरदानका स्मरण करना, विनायकद्वारा योगबलसे विराट् रूप धारणकर एक पैर काशीमें तथा दूसरा पैर दुरासदके सिरपर रखकर उसे काशीके द्वारके रूपमें काशीमें प्रतिष्ठित करना और स्वयं भी 'एकपाद विनायक'के नामसे काशीमें स्थित होना गृत्समद बोले- उन वक्रतुण्ड भगवान् गजाननके पराक्रमको जानकर धैर्य धारणकर वह दैत्यराज दुरासद अस्त्रोंको लेकर पुनः युद्धके लिये आया॥ १॥ भगवान् शिवका स्मरण करके तथा बड़े ही आदरपूर्वक अग्निदेवके मन्त्रका उच्चारणकर और उस मन्त्रसे बाणको अभिमन्त्रित करके उसने विनायकपर वह आग्नेयास्त्र छोड़ा॥ २॥ प्रज्वलित अग्निकी उस ज्वालासे भयभीत होकर सभी देवता देव विनायकके पीछे छिप गये। तब सर्वज्ञ विनायकने पर्जन्यास्त्रको छोड़ा॥ ३॥ उस पर्जन्यास्त्रके द्वारा क्षणभरमें हाथीकी सूँड़के समान मोटी जलकी धारा प्रवाहित हो गयी। फलतः वह अग्नि क्षणभरमें शान्त हो गयी। यह देखकर वह दैत्य दुरासद अत्यन्त क्रुद्ध हो उठा॥ ४॥ तब उसने जलवृष्टिको रोकनेके लिये अत्यन्त वेगशाली मारुतास्त्रको छोड़ा। उस वेगयुक्त वायुके कारण पृथ्वी कम्पायमान हो उठी। वृक्ष तथा पर्वत भूमिपर गिरने लगे॥ ५॥ उस मारुतास्त्रके प्रभावसे महामेघ भी आधे क्षणमें विनष्ट हो गये। तब विनायकदेवने अपने मनोबलसे
क्री०ख०-अ०४२ ] * दैत्य दुरासदद्वारा पुनः विनायकसे युद्ध * ३७१
[बायाँ स्तम्भ] पर्वतास्त्रको प्रकट किया। सर्वत्र पर्वत-ही-पर्वत हो गये, जिससे उस मारुतास्त्रकी गति कुण्ठित हो गयी। मारुतास्त्रके विलीन हो जानेपर उस दुरासदने रौद्रास्त्रको उत्पन्न किया॥ ६-७॥ उस रौद्रास्त्रके छोड़े जानेपर वक्रतुण्ड गणेशजीने भी उसको निवारित करनेके लिये ब्रह्मास्त्रको प्रकट किया। उससे दुरासदकी सेना भस्म हो गयी ॥ ८॥ वे दोनों अस्त्र-रौद्रास्त्र और ब्रह्मास्त्र बहुत दिनोंतक परस्पर युद्ध करते रहे। उनके परस्पर संघातसे उत्पन्न अग्नि पृथ्वीपर गिरने लगी ॥ ९ ॥ [हे शुभे!] उस अग्निसे लोगोंको जलता हुआ जानकर ब्रह्मा तथा शिवजीने उन दोनों अस्त्रोंको रोका। तब वह दैत्य विनायकको अपनेसे अधिक उत्कृष्ट पराक्रमी जानकर अपने अमात्योंसे बोला- ॥ १० ॥ आप सभी लोग उस विनायकसे युद्ध करें, मैं भोजन करके पुनः युद्ध करूँगा। तब सभी सैनिकोंसहित अमात्यगण उन विनायकसे युद्ध करने लगे ॥ ११ ॥ उस समय विनायक अकेले होनेके कारण चिन्तित हो गये। तब उन्होंने अपने तेजसे छप्पन विनायकमूर्तियोंको प्रकट किया। वे सभी विनायक विविध प्रकारके अलंकारोंसे समन्वित थे, विविध प्रकारकी मालाओंसे सुशोभित थे। उन सभी ने दिव्य बाजूबन्द धारण कर रखे थे और सभी चन्द्रमाको अपने मस्तकपर आभूषणके रूपमें धारण किये हुए थे ॥ १२-१३॥ उनमें कोई चार भुजावाले थे, कोई छः भुजावाले और कोई दस भुजावाले थे। कोई सिंहके ऊपर विराजमान थे, कोई मयूरके ऊपर आरूढ़ थे, तो कोई मूषकपर सवार थे। वे सभी शत्रुओंके सैनिकोंको विदारित करते हुए युद्ध करने लगे। उन्होंने कुछ दैत्योंके पाँव तोड़ डाले, तो किसीके मस्तकोंको फोड़ डाला ॥ १४-१५॥ कुछके बाहुओंको छिन्न-भिन्न कर डाला और किसीके जानु, जंघा तथा उदरदेशको तोड़-मरोड़ दिया। वे हुंकार करते हुए गरज रहे थे। कुछ दैत्य उनकी शरणमें आ गये ॥ १६॥ कुछ दैत्य अपने प्राणोंकी रक्षा करनेके लिये वहाँसे
[दायाँ स्तम्भ] भागने लगे। कुछ दैत्य प्रहार करते हुए युद्धके आमने- सामने मृत्युको प्राप्त हो गये ॥ १७ ॥ युद्धमें वीरगतिको प्राप्त हुए वे स्वर्गलोकमें गये और वहाँ विविध भोगों तथा अप्सराओंके साथ आनन्द मनाने लगे। अनेकों घोड़े, रथ, हाथी, खच्चर तथा ऊँट विविध प्रकारके शस्त्रोंके द्वारा आहत होनेपर शरीरके कट जानेसे भूमिपर गिर पड़े और उनके प्राण निकल गये। वहाँ रक्तकी नदियाँ प्रवाहित हो चलीं। जो केशरूपी सेवारसे सुशोभित हो रही थीं ॥ १८-१९ ॥ छुरी और खड्ग उन रक्तरूपा नदियोंके मत्स्य थे, हाथी मगरमच्छ थे तथा ढालें ही कच्छपरूप थीं। दैत्य सैनिकोंके धड़ ही कमलरूप थे, सैनिकोंकी चर्बी ही नदीका फेन और मेद ही कीचड़रूप था ॥ २० ॥ धनुष [उन रक्तसरिताओंके] सर्प थे, हड्डियाँ बगुले थे, कवच एवं युद्धपरिधान बड़े-बड़े मेढक थे और भाले ही [पानीके साथ बहनेवाले] काष्ठखण्ड थे। [इन सभी विशेषताओंसे युक्त] तथा मनस्वीजनोंको हर्षित करनेवाली वे [रक्तसरिताएँ] शोभायमान हो रही थीं। भोजन कर लेनेके अनन्तर वहाँ आकर उसने जब रणांगणको देखा तो सारी सेनाके मारे जानेसे वह दैत्य दुरासद अत्यन्त दुखित हो उठा ॥ २१-२२ ॥ उस समय वह शूलपाणि भगवान् शंकरद्वारा वरदानके समय दिये गये उस वचनको याद करने लगा, जिसमें कहा गया था कि शक्तिसे उत्पन्न कोई देवता ही तुमपर विजय प्राप्त करेगा। क्या यही बालक शक्तिसे उत्पन्न तो नहीं है? क्योंकि इसमें तीनों लोकोंका सारभूत बल दिखायी देता है ॥ २३-२४ ॥ काल भी इसपर विजय प्राप्त करनेमें समर्थ नहीं है, फिर अन्य दूसरेकी क्या बात है! ऐसा मनमें विचारकर वह अकेला पड़ जानेके कारण भाग उठा ॥ २५ ॥ वक्रतुण्ड गणेशजीने उस समय विचार किया कि भागते हुए शत्रुको मारना नहीं चाहिये। [वैसे तो] देवताओंके द्वारा भी यह मारे जा सकनेयोग्य नहीं है, जैसा कि शंकरजीने कहा है- ॥ २६ ॥ अतः अब मैं अपने योगबलसे उत्तम विराट् रूप
३७२ * पुराणं हि गणेशस्य काममोक्षप्रदं नृणाम् * [ श्रीगणेशपुराण- धारण करूँगा। तब विराट् स्वरूपधारी उन विनायकने | प्रकार दैत्य दुरासदपर विजय प्राप्त करके देव विनायकने अपने एक हाथसे उस दुरासदको पकड़ लिया ॥ २७ ॥ | समस्त जगत्को आनन्दित कर दिया ॥ ३२ ॥ वे एक पैरसे काशीमें स्थित हुए ताकि बलपूर्वक | उन वक्रतुण्ड विनायकपर पुष्पोंकी वर्षा करके उन्हें उस नगरीकी रक्षा कर सकें और दूसरा पैर उन्होंने उस | प्रणाम करके और उनका भलीभाँति पूजन करके सभी दैत्यके सिरपर रखा। विनायक उस दैत्यसे बोले—अरे | देवता अपने-अपने स्थानोंको गये और मुनिगण भी दैत्य! भगवान् शिवके वरदानके प्रभावसे तुम्हारी मृत्यु | अपने-अपने आश्रमोंकी ओर चले गये ॥ ३३ ॥ नहीं हो रही है, अतः तुम इस काशीनगरीमें पर्वतके | अन्य जो-जो भी मनुष्य उन विनायककी पूजा करते समान निश्चल होकर रहो ॥ २८-२९ ॥ | हैं, उनकी समस्त कामनाएँ पूर्ण हो जाती हैं। इस प्रकार तुम इस नगरीके द्वारके समान बनकर स्थित रहो, | काशीमें विनायकदेव छप्पन मूर्तियोंसे युक्त विख्यात हुए। ताकि यहाँ आनेवालोंकी दृष्टि सबसे पहले तुमपर ही पड़े। | वे विनायक अपने विराट् रूपको अन्तर्धान करके तुण्डन तुम यहाँ दुष्टजनोंको निरन्तर पीड़ा पहुँचाते रहो। तुम्हें | नामक पुरमें भी 'एकपाद विनायक' नामसे स्थित हुए और मेरी नित्य सन्निधि प्राप्त होगी। उस दैत्य दुरासदने भी | वहाँ वे सभीकी कामनाएँ पूर्ण करते हैं ॥ ३४-३५ ॥ परम भक्तिभावपूर्वक उसी वरकी याचना की ॥ ३०१/२ ॥ | जो भक्तिमान् पुरुष इस श्रेष्ठ आख्यानका श्रवण दैत्य दुरासद बोला— [हे विनायक !] आप इसी | करता है, वह अपनी सभी मनोकामनाओंको प्राप्त कर प्रकारसे मेरे मस्तकपर पैर रखकर सदा स्थित रहें ॥ ३१ ॥ | लेता है और अन्तमें गणेशजीके धामको प्राप्त होता है। मुनि बोले—उस दैत्यसे 'ऐसा ही होगा' इस | वह सर्वत्र विजय प्राप्त करता है और पुष्टि तथा आरोग्य प्रकार कहकर विनायक काशीमें स्थित हो गये। इस | प्राप्त करता है ॥ ३६ ॥ ॥ इस प्रकार श्रीगणेशपुराणके क्रीडाखण्डमें 'दुरासदपर विजयका वर्णन' नामक बयालीसवाँ अध्याय पूर्ण हुआ ॥ ४२ ॥ तैंतालीसवाँ अध्याय देवताओं तथा मुनियोंद्वारा ढुण्ढिराज गणेश तथा छप्पन विनायकोंकी स्तुति तथा पूजाका वर्णन गृत्समद बोले—गणेशजीद्वारा उस दैत्य दुरासदपर | भी आप ही हैं ॥ ४ ॥ विजय प्राप्त कर लेनेके अनन्तर आठों दिक्पाल, | आप नाना प्रकारके अर्थोंकी गवेषणा करते हैं और मुनिगण, चन्द्रमा, सूर्य, देवगुरु बृहस्पति तथा शुक्राचार्य— | प्राणियोंको उन-उन कर्मोंमें नियुक्त करते हैं। मनीषियोंके ये सभी दुरासदके शत्रु प्रभु देवाधिदेव विनायककी | द्वारा ढुण्ढि (ढुन्ध्) धातुका प्रयोग गवेषण अर्थमें किया महिमाका इस प्रकार गान करने लगे— [हे प्रभो!] | गया है। इसलिये आपकी 'ढुण्ढि' यह संज्ञा है और आपने दैत्य दुरासदका दमन करके श्रुति-स्मृतिविहित | ढुण्ढिके अनन्तर 'राज' पदके प्रयोगसे आपको 'ढुण्ढिराज' मार्गकी स्थापना की है। दुरासदको पराजित करनेमें सब | कहा जाता है ॥ ५१/२ ॥ प्रकारसे अशक्त हम देवताओंको अपने अपने-अपने | आपका दर्शन, पूजा, ध्यान तथा स्मरण धर्म-अर्थ- पदपर प्रतिष्ठित किया है। आप ही इस विश्वकी सर्जना | काम तथा मोक्ष इस चतुर्विध पुरुषार्थका साधन है और करते हैं और आप ही कर्मफलोंको प्रदान करनेवाले | पुत्र-पौत्रको प्रदान करनेवाला है ॥ ६१/२ ॥ हैं ॥ १–३॥ | ऐसा कहकर उन सभी देवता आदिने मन्दार पुष्पों, आप समस्त प्राणियोंमें समान दृष्टि रखते हैं। आप | शमीपत्रों, हरित वर्णके दूर्वांकुरों तथा श्वेत पुष्पों और कर्मोंमें लिप्त नहीं होते। ब्राह्मण-क्षत्रिय आदि चारों वर्ण | नाना प्रकारके पक्वान्नोंके नैवेद्यों और बहुत प्रकारके आपके ही आश्रयमें रहते हैं और सभी प्राणियोंके आधार | फलोंके द्वारा उन ढुण्ढिराजका पूजन किया ॥ ७-८ ॥
क्री०ख०-अ०४४ ] * मुनि गृत्समदद्वारा रानी कीर्तिसे विनायकदेवकी महिमाका कथन * ३७३ 卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐
साथ ही रत्नोंकी महान् राशि अर्पित करके तथा ब्राह्मणोंको भोजन कराकर उन विनायकको सन्तुष्ट किया। इसी प्रकार उन्होंने [अविमुक्तेश्वर श्रीकाशी विश्वनाथजीके बाहर] सातों आवरणोंमें स्थित सभी छप्पन विनायकोंका भी पूजन किया ॥ ९॥
तबसे वे सभी छप्पन विनायक वाराणसी नगरीकी रक्षा करनेके लिये वहीं स्थित हो गये। उनसे अतिरिक्त पाँच मुखवाले एक पंचमुखी विनायक भगवान् विश्वनाथके द्वारपर स्थित हो गये ॥ १० ॥
अन्य सभी छप्पन विनायक भिन्न-भिन्न नामोंसे वाराणसीमें व्याप्त होकर (सातों आवरणोंमें) स्थित हो गये। भगवान् विश्वेश्वरके वाराणसीमें स्थित हो जानेपर वे सभी भी वहीं स्थित हो गये ॥ ११॥
तबसे सूर्य तथा चन्द्रमाके स्थित रहनेतक ब्रह्मा आदि सभी देवता तथा सभी मुनिजन अपने-अपने अधिकारोंमें स्थित हो गये। सभी लोग उसी प्रकार सभी धर्म-कर्मोंको करने लगे, जैसा कि वे पूर्वमें करते थे ॥ १२ ॥
हे कीर्ते ! जिस प्रकार तुमने पूछा था, वह सब मैंने तुम्हें बता दिया है। ढुण्ढिराज गणेशके अवतारकी कथाका श्रवण धर्म [-अर्थ], काम तथा सुख (मोक्ष) प्रदान करनेवाला है। अब मैं तुम्हें काशीके राजा दिवोदासके राज्यसे बाहर चले जानेकी कथा बताऊँगा ॥ १३॥
॥ इस प्रकार श्रीगणेशपुराणके क्रीडाखण्डमें 'ढुण्ढिराजाख्यान' नामक तैंतालीसवाँ अध्याय पूर्ण हुआ ॥ ४३ ॥
चौवालीसवाँ अध्याय
मुनि गृत्समदद्वारा रानी कीर्तिसे विनायकदेवकी महिमाका कथन, काशीमें राजा दिवोदासके राज्य-शासनका वर्णन
कीर्ति बोली— [हे मुने!] आपने दैत्य दुरासदके वधके लिये तथा तीनों लोकोंके पालनके लिये अवतरित हुए शक्तिपुत्र ढुण्ढिराजकी कथाका वर्णन किया। मैंने आपसे यह सुना कि वे विनायक एक पैरसे तुण्ड[न] नगरमें स्थित हुए और दूसरे पैरसे दैत्य दुरासदके मस्तकको आक्रान्तकर वाराणसीमें स्थित हुए; तो दो पैरोंसे एक बारमें दो अलग-अलग स्थानोंपर रहना कैसे सम्भव है? हे ब्रह्मन् ! आप सब कुछ जाननेवाले हैं, अतः मेरे इस संशयका निवारण करें ॥ १–३॥
मुनि गृत्समद बोले— [हे कीर्ते!] विश्वरूप, विश्वके कर्ता, समस्त विश्वकी रक्षा करनेवाले तथा समस्त विश्वमें व्याप्त रहनेवाले विश्वेश्वर ढुण्ढिराज गणेशके शासनमें क्या असम्भव है ! ॥ ४॥
जो जगत्के अन्तर्यामी हैं, पर हैं, विश्वका संहार करनेवाले हैं, सातों पाताल ही जिनके चरण हैं, स्वर्गलोकतक जिनके केश व्याप्त हैं, जिनके हाथ-पैर सब ओर हैं, सभी ओर जिनके कान और नेत्र हैं, जो मनसे, वेदोंसे, ब्रह्मा आदि देवताओंसे तथा योगियोंके लिये भी यथार्थरूपसे अगम्य हैं। जो वायु, पृथिवी तथा जलस्वरूप हैं, जो हजारों सूर्योंके सदृश तेजोमय हैं, सूर्य, चन्द्रमा, आकाश आदि जिनका ही स्वरूप हैं, जो चराचर जगत्के गुरु हैं और स्वयं चराचरात्मा भी हैं। जिनके रोमकूपोंमें करोड़ों-करोड़ों ब्रह्माण्ड उसी प्रकार भ्रमण करते रहते हैं, जिस प्रकार कि हवाके द्वारा लाये गये पतंगे आकाशमें घूमते रहते हैं, अतः हे मात: ! ऐसे उन देव विनायकके विषयमें कोई भी संशय अथवा तर्क-वितर्क नहीं किया जा सकता ॥ ५–९॥
वे प्रभु विनायक अनेक स्वरूपवाले हैं और चराचर विश्वकी सृष्टि करनेमें समर्थ हैं। हे राज्ञि! उनकी इच्छासे अमृत भी विषरूप तथा विष भी अमृतरूप हो जाता है, अतः उनके लिये कुछ भी असम्भव नहीं है। उन भगवान् गजाननके अवतारकी विचित्र गति कही गयी है ॥ १०-११ ॥
उन विनायकके कितने अवतार हुए, कब हुए और कहाँ हुए, इसे जाननेमें शेषनागसहित समस्त देवता भी कभी भी समर्थ नहीं हुए ॥ १२ ॥
अतः सभी धर्मोंको जाननेवाली हे कीर्ते ! इस प्रकारके संदेहोंका परित्यागकर मेरे द्वारा कही जानेवाली