भारतकोश
संग्रह पर लौटें

हर्षचरितम् (महाकवि बाणभट्ट - संस्कृत मूल एवं हिन्दी व्याख्या)

Harshacharitam of Banabhatta with Sanskrit & Hindi Commentary

महाकवि बाणभट्ट / पं. जगन्नाथ शास्त्री द्वारा

DevanagariSanskritpublished506 पृष्ठ

तृतीय उच्छ्वासः १४६ सकलभुवनकोशश्चाग्रजन्मनां विभक्तः, इत्येषमादयः प्रथमकृतयुगस्येव दृश्यन्ते महासमारम्भाः । अतोऽस्य सुगृहीतनाम्नः पुण्यराशेः पूर्वपुरुष- वंशानुक्रमेणादितः प्रभृति चरितमिच्छामः श्रोतुम् । सुमहान्कालो नः शुश्रूषमाणानाम् । अयस्कान्तमणय इव लोहानि नीरसनिष्ठुराणि क्षुल्ल- कानामप्याकर्षन्ति मनांसि महतां गुणाः, किमुत स्वभावसरसमृदूनी- तरेषाम् । कस्य न द्वितीयमहाभारते भवेदस्य चरिते कुतूहलम् ? आचष्टां भवान् । भवतु भार्गवोऽयं वंशः शुचिनानेन पुण्यराजर्षिचरित- श्रवणेन सुतरां शुचितरः, इत्येवमभिधाय तूष्णीमभूत् । बाणस्तु विहस्याब्रवीत्—आर्य ! न युक्त्यनुरूपमभिहितम् । अघट- मानमनोरथमिव भवतां कुतूहलमवकल्पयामि । शक्याशक्यपरिसंख्या- नशून्याः प्रायेण स्वार्थतृषः । परगुणानुरागिणी प्रियजनकथाश्रवणरस- सीमापतयः, इन्द्राद्या दिक्पालाश्च । कोशो(गञ्जं) धनसंचयः मध्यम् , ग्रन्थभेदश्च । अग्रजन्मानो द्विजाः, आदिनृपाः, श्रमणाश्च । एवमादय इति । न ह्येतावन्त एव । प्रथमकृतयुगस्येवेति । पर्वतपक्षशातनादयो वृत्तान्ता अभवन् । मणय इवेति । मणिशब्देनोपमेयानां गुणानां रत्नत्वमुक्तम् । लोहान्यपि नीरसनिष्ठुराणि । क्षुल्लकाः खलाः । बाला इत्यन्ये । आचष्टामाख्यातु । भार्गव इति भृगुगोत्रत्त्वम् । अवकल्पयामि निश्चिनोमि । शक्तमिदमित्येवंरूपेण परिसंख्यानेन गणनया स्वार्थतृषो गृध्नवः, शून्याः । शक्याशक्यविवेकं गृध्नवो न जानन्तीत्यर्थः । बहु- को उन्होंने ब्राह्मणों को अर्पित कर दिया ( और लोकपाल भगवान् बुद्ध ने भी कोश नामक ग्रन्थ को विभक्त करके श्रमणों को अर्पित किया ) । इत्यादि सत्युग के समान उनके अनेक महान् कार्य दिखाई पड़ते हैं । इसलिए प्रातःस्मरणीय पुण्यों के राशि देव हर्ष का चरित पूर्वपुरुषों की परम्परा के साथ हम सुनना चाहते हैं । बहुत दिनों से हम लोगों की यह इच्छा बनी है। महापुरुषों के गुण क्षुद्र लोगों के नीरस और निष्ठुर मन को इस प्रकार खींच लेते हैं जैसे चुम्बक लोहे को, और जो स्वभाव से ही सरस और कोमल स्वभाव के लोग हैं उनकी तो बात ही क्या ? दूसरे महाभारत के समान उनके चरित को सुनने के लिए किस के मन में कुतूहल न होगा ? अतः आप कहें । यह भार्गववंश उस पुण्यवान् राजर्षि का पवित्र चरित सुन कर और भी पवित्र बन जाय ।' यह कह कर वह चुप हो गया । बाण ने हँस कर कहा—'आर्य आपने युक्तिसंगत बात नहीं कही । मेरा निश्चय है कि इस कुतूहल में आपका मनोरथ सिद्ध न होगा । प्रायः ऐसा देखा जाता है कि स्वार्थ

१३० हर्षचरितम् रभसमोहिता च मन्ये महतामपि मतिरपहरति प्रधिवेकम् । पश्यत्वार्य्यः- क परमाणुपरिमाणं बटुहृदयम्, क समस्तब्रह्मास्तम्भव्यापि देवस्य चरितम् ? क परिमितवर्णवृत्तयः कतिपये शब्दाः, क संख्यातिगा- स्तद्गुणाः ? सर्वज्ञस्याप्ययमविषयः, वाचस्पतेरप्यगोचरः, सरस्वत्या अप्यतिभारः, किमुतास्मद्विधस्य ? कः खलु पुरुषायुशतेनापि शक्नु- याद्विकलमस्य चरितं वर्णयितुम् ? एकदेशे तु यदि कुतूहलं वः, सज्जा वयम् । इयमधिगतकतिपयाक्षरलबलघीयसी जिह्वा कोपयोगं गमिष्यति ? भवन्तः श्रोतारः । वर्ण्यते हर्षचरितम् । किमन्यत् । अद्य तु परिणतप्रायो दिवसः । पश्चाल्लम्बमानकपिलकिरणजटाभारभास्वरो भगवान्भार्गवो राम इव समन्तपञ्चकरुधिरमहाह्रदे निमज्जति संध्यरागपटले पूषा । द्विजशिशुः । ब्रह्मस्तम्भं जगत् । पुरुषायुषेत्यादिना योग्येऽपि मयि वर्णयितरि वर्णनीयस्य भूयस्त्वम्, अल्पीयस्त्वाच्चायुषः सामास्येन वर्णनं न घटत इति प्रति- पादितम् । अत एवाह — एकदेश इति । संझा ( सज्जा ? ) वर्णनाभिमुखा इति । भवन्त इति ? न तु यादृशतादृशाः । हर्षचरितमिति । न तु यदेव किंचित् । समन्त- पञ्चकं कुरुक्षेत्रम् । तथेति एवमस्त्विति । प्रत्यपद्यन्ताङ्गीकृतवन्तः । की चाह में लोग सामर्थ्य और असामर्थ्य की बात को ध्यान में नहीं लाते । मैं समझता हूं कि दूसरे-दूसरे के गुणों में अनुराग करने वाली और अपने प्रियजन के कथामृत का पान करने के मोह में पड़ी हुई बड़े-बड़े लोगों की बुद्धि भी तत्काल विवेक को छोड़ देती है । हे आर्य, स्वयं आप ही देखें, परमाणु की भाँति मेरे जैसे बटु का हृदय कहाँ और सारे ब्रह्माण्ड में व्याप्त देव हर्ष का चरित कहाँ ? कुछ थोड़े से अक्षरों वाले मेरे शब्द कहाँ और देव के असंख्य गुण कहाँ ? अगर कोई सर्वज्ञ भी हो तो इसे नहीं जान सकता, और तो क्या, साक्षात् बृहस्पति भी नहीं बता सकते । सरस्वती के लिए भी यह बहुत भारी बोझ है, तो हम जैसे लोगों की क्या गणना है ? पूरे सौ वर्ष जीकर भी कौन उनके सारे चरित को सुनाने में समर्थ हो सकता है ? यदि आपका उस चरित के एकदेश में कुतूहल है तो हम सुनाने के लिए तैयार हैं । यह मेरी छोटी-सी जिह्वा, जिसने लवमात्र कुछ अक्षरों का ग्रहण किया है, किस जगह उपयोग में आएगी ? आप जैसे लोग सुनने वाले हैं । हर्ष- चरित का वर्णन करता हूँ । और क्या ? अब तो दिन ढलने लगा है । जैसे पीली जटाओं से देदीप्यमान भगवान् परशुराम ने कुरुक्षेत्र के रुधिर-सरोवर में स्नान किया था उसी प्रकार सूर्य भी अपने पीताभ किरण-समूह को लटकाते हुए संध्या की लाली में डूबते जा

तृतीय उच्छ्वासः १५१

श्वो निवेदयितास्मि' इति । सर्वे च ते 'तथा' इति प्रत्यपद्यन्त । नाति- चिरादुत्थाय संध्यामुपासितुं शोणमयासीत् । अथ मधुमदपल्लवितमालवीकपोलकोमलातपे मुकुलितेऽह्नि, कम- लिनीमीलनादिव लोहिततमे तमोलिहि रवौ लम्बमाने, रविरथ तुरग- मार्गानुसारेण यममहिष इव धावति नभसि तमसि, क्रमेण च गृहता- पसकुटीरकपटलावलम्बिषु रक्तात्तपच्छेदैः सह संहृतेषु वल्कलेषु, कलि- कल्मषमुषि मुष्णति गगनमग्निहोत्रधामधूमे, सनियमे यजमानजने मौनव्रतिनि, विहारवेलाविलोले पर्यटति पत्नीजने, विकीर्यमाणहरितश्या- माकशालिपूलिकासु दुग्धासु होमकपिलासु, हूयमाने वैतानतनूनपाति, पूतविष्टरोपविष्टे कृष्णाजिनजटिले जटिनि जपति बटुजने, ब्रह्मासनाध्या- सिनि ध्यायति योगिगणे, तालध्वनिधावमानानन्तान्तेवासिनि अलस-

अथेत्यादौ । अस्मिन्नस्मिन्सति बाणस्तयैव गोष्ठ्या तस्थाविति संबन्धः । कपोल- कोमलो गण्डसदृशः । मुकुलिते प्राप्तसंकोचे । कुटीरं जरद्गृहम् । पटलं छादनम् । विहारो वह्निसंधुक्षणमग्निहोत्रार्थम् । पूलिका वरण्डः परिमाणभेदः । तनूनपाद्वह्निः । विष्टरमासनम् तालध्वनिरङ्गुलीजः शब्दः । अन्तेवासिनः शिष्याः । श्रोत्रिये-

रहे हैं । इसलिए कल निवेदन करूँगा ।' तब सबने 'ऐसा ही' कहकर स्वीकार किया । बाण थोड़ी देर में सन्ध्योपासन के लिए शोण के तीर पर चले गए । दिन ढलते ही मधुपान करने से रक्त मालव-सुन्दरियों के कपोल की भाँति आतप कोमल हो गया । कमलिनी द्वारा आँख बंद कर लेने से मानों क्रोध से लाल होकर सूर्य लटकने लगा । अन्धकार मानों सूर्य के रथ के घोड़ों का पीछा करता हुआ यमराज के भैंसे की भाँति आकाश में दौड़ने लगा । क्रम से गृहस्थ-जीवन व्यतीत करने वाले तपस्वियों की कुटियों की छान्द पर सूखने के लिए लटकाए गए वल्कल आतप के लाल टुकड़ों के साथ बटोर लिए गए । कलि के पापों को दूर करने वाला अग्निहोत्र-गृह का धुआँ आकाश में छाने लगा । याज्ञिक लोग नियम-पूर्वक मौन होकर बैठ गए । उनकी पत्नियाँ चारों ओर अग्निहोत्र के लिए आग जोरने की तैयारी में घूमने लगीं । हरे-हरे साँवा के पुआल की ओटियाँ छींट कर होमधेनुओं का दुहना आरम्भ हो गया । यज्ञ की अग्नि में हवन होने लगा । कृष्णाजिन ओढ़े, जटा बढ़ाए बटुजन पवित्र आसन पर बैठ कर जप करने लगे । योगी लोग ब्रह्मासन जमाकर ध्यान करने लगे । ताली बजते ही बहुत से शिष्य दौड़ मारने लगे । लुहेड़ा स्वभाव वाले मूर्ख शिष्य ऋचाओं के उच्चारण

[Page Header] १५२ हर्षचरितम्

वृद्धश्रोत्रियानुमतेन गलद्ग्रन्थदण्डकोद्गारिणि संध्यां समबधारयति बठरवि- टबटुसमाजे, समुन्मज्जति च ज्योतिषि तारकाख्ये खे, प्राप्ते प्रदोषारम्भे भवनमागत्योपविष्टः स्निग्धैर्बन्धुभिश्च सार्धं तयैव गोष्ठ्या तस्थौ । नीत- प्रथमयामश्च गणपतेर्भवने परिकल्पितं शयनीयमसेवत । इतरेषां तु सर्वेषां निमीलितदृशामप्यनुपजातनिद्राणां कमलवनानामिव सूर्योदयं प्रतिपालयतां कुतूहलेन कथमपि सा क्षपा क्षयमगच्छत् । अथ यामिन्यास्तुर्ये यामे प्रतिबुद्धः स एव बन्दी श्लोकद्वयमगायन्— 'पश्चादङ्घ्रि प्रसार्य त्रिकनतिविततं द्राघयित्वाङ्गमुच्चै- रासज्याभुग्नकण्ठो मुखमुरसि सटा धूलिधूम्रा विधूय । घासग्रासाभिलाषादनवरतचलत्प्रोथतुण्डस्तुरङ्गो मन्दं शब्दायमानो विलिखति शयनादुत्थितः क्ष्मा खुरेण ॥५॥ वेदोपाध्यायः । तदनुमतेन संध्यां स संधारयति । वदनन्यग्रत्वाद्गलतो विस्मरतः । बन्धमाने व्यग्रत्वादङ्गलन्ति । विस्मरन्तं ग्रन्थदण्डकं ऋग्गणं उद्गिरति यस्तस्मिन् । बठरा मूर्खाः । विटा भुजङ्गप्रायाः । बटवो बालाश्च। गृहश्रोत्रियैर्बालाः संध्यावन्दनाय प्रवर्त्यन्ते निर्विवेकत्वात् । तुर्यश्चतुर्थः । त्रिकं पृष्ठकटीसंधिः । द्राघयित्वा दीर्घतरीकृत्या । आभुग्नो नमितः कण्ठो यस्य तत् । मुखमुरसि । आसज्य कृत्वा । धूम्रा धूसराः । प्रतानस्यो- में मटक जाते थे, उनको आलसी वैदिक संध्यावंदन का नियम सिखाता था। धीरे-धीरे आकाश में तारे उगने लगे । शाम होने लगा तो बाण घर आ गया और वहाँ भी प्रेमी बांधवों के साथ गोष्ठी का आनन्द लेने लगा । एक पहर रात बिता कर गणपति के भवन में बिछी हुई शय्या पर सो रहा । दूसरे सब लोगों ने आँखें बंद कर लीं मगर नींद नहीं आई । जैसे कमल के वन रात भर सूर्योदय की प्रतीक्षा करते हैं उसी प्रकार वह रात कुतूहल के कारण किसी-किसी प्रकार करवट बदल-बदल कर बीती । रात के चौथे पहर में बंदी उठा और उसने दो श्लोकों का गान किया— घोड़ा सोकर उठ गया, और वह पिछाड़ के पैरों को तान, पीठ की रीढ़ गढ़ा, अपने अङ्गों को जोर से फैला, गर्दन झुका, मुँह को छाती में लगा, धूल से मटमैले अयाल को झाड़, घास के कौर लेने की इच्छा से हमेशा अपनी थुथुन को लुपलुपाता हुआ और मंद मंद घुरघुराता हुआ खुरों से जमीन कुरेद रहा है ॥ ५ ॥

तृतीय उच्छ्वासः १५३ कुर्वन्नामुग्नपृष्ठो मुखनिकटकटिः कंधरामातिरश्चीं लोलेनाहन्यमानं तुहिनकणमुचा चञ्चता केसरेण । निद्राकण्डूकषायं कषति निबिडितश्रोत्रशुक्तिस्तुरङ्ग- स्त्वङ्गत्पक्ष्मग्रलग्नप्रतनुबुसकणं कोणमक्षणः खुरेण ॥ ६ ॥ बाणस्तु तच्छ्रुत्वा समुत्सृज्य निद्रामुत्थाय प्रक्षाल्य वदनमुपास्य च भगवतीं संध्यामुदिते च भगवति सवितरि गृहीतताम्बूलस्तत्रैवातिष्ठत् । अत्रान्तरे सर्वेऽस्य ज्ञातयः समाजग्मुः, परिवार्य चासांचक्रिरे । असा- वपि पूर्वोद्घातेन विदिताभिप्रायस्तेषां पुरो हर्षचरितं कथयितुमारेभे— श्रूयताम्—अस्ति पुण्यकृतामधिवासो वासवावास इव वसुधामव- तीर्णः सततमसंकीर्णवर्णव्यवहारस्थितिः कृतयुगव्यवस्थः, स्थलकमल- बहलतया पोत्रोन्मूल्यमानमृणालैरुद्गीतमेदिनीसारगुणैरिव कृतमधुकरको- परि प्रोथः प्रतानमुत्तरोष्ठमध्यम् । 'वक्रास्ये वदनं तुण्डमाननं लपनं मुखम्' । तुहिनमवश्यायः । केसराणि ललाटतटस्थाः केशाः, अश्वकृकाटिकाालम्बनः केश- पाशो वा । कषायमापिङ्गलम् । त्वङ्गदुच्चम् । कोणं प्रान्तम् । उद्घातः कथाप्रस्तावः । अस्तीत्यादौ । श्रीकण्ठनामा जनपदोऽस्तीति संबन्धः । पुण्यकृतो देवा अपि । अधिवासो वसतिः । वासवावासः स्वर्गः । पोत्रं हलमुखम् । सारा उत्कृष्टाः । जिसके कान की सीपी भरी हुई है ऐसा घोड़ा अपनी पीठ सिकोड़, मुँह के पास कमर को ला और ग्रीवा को बिल्कुल टेढ़ी करके आँख के कोने को खुर से खुजला रहा है। अपनी चमकीली चंचल अयाल से पानी के फुहारे उड़ाता हुआ मुँह पर झार रहा है। उसकी आँख निद्रा के आवेग से लाल हो गई है। आँख की पपनियों में भूसे की खर चिपक गई है ॥ ६ ॥ श्लोकों को सुनकर बाण नींद छोड़ उठा और मुँह धो, भगवती संध्या की उपासना कर भगवान् सूर्य के उदित होने पर मुँह में पान का बीड़ा रख वही बैठा। इसी बीच उसके सब भाई-बन्धु जुट आए और घेर कर बैठ गए। बाण ने भी पहले के प्रस्ताव से उनका अभिप्राय समझ, उनके सामने हर्षचरित कहना आरम्भ किया— सुनिए—श्रीकण्ठ नाम का एक था जनपद । वह मानों पृथिवी पर उतरा हुआ पुण्य- शाली लोगों का निवास स्वर्ग था। वहाँ ब्राह्मण आदि वर्णों की मर्यादा एक में एक घुली- मिली न थी, मानों वहाँ सतयुग की व्यवस्था हो गई हो । हल से वहाँ खेत जोते जा रहे थे, स्थलकमलों के अधिक होने के कारण हल के फार से मृणाल उखाड़े जाते थे और कमलों में बैठे हुए भौंरे जब गुञ्जारने लगते तो लगता कि पृथिवी के उत्कृष्ट गुणों का

१५४ हर्षचरितम् लाहलैलैरालक्ष्यमानक्षेत्रः, क्षीरोदपयःपायिपयोद्सिक्ताभिरिव पुण्ड्रेक्षु- वाटसंततिभिर्निरन्तरः, प्रतिदिशमपूर्वपर्वतकैरिव खलधानधामभिर्विभज्य- मानैः सस्यकूटैः संकटसकलसीमान्तः, समन्तादुद्घातघटीसिच्यमानैर्जीर- कजूटैर्जटिलितभूमिः, उर्वरावरीयोभिः शालेयैरलंकृतः, पाकविशारूराजमा- षनिकरकिर्मीरितैश्च स्फुटितमुद्गफलकोशीकपिशितैर्गोधूमधामभिः स्थलीपष्ठै- रधिष्ठितः, महिषपृष्ठप्रतिष्ठितगायद्गोपालपालितैश्च कीटपटललम्पटचटका- नुसृतैरवटुघटितघण्टाघटीरटितरमणीयैरटद्भिरटवीं हरवृषभपीतमामयाश- ङ्कया बहुधाविभक्तं क्षीरोदमिव क्षीरं क्षरद्भिर्बाष्पच्छेद्यतृणतृप्तैर्गोधनैर्धव- लितविपिनः, विविधमखहोमधूमान्धशतमम्युमुक्तैर्लोचनैरिव सहस्र- संख्यैः कृष्णशारैः शारीकृतोदेशः, धवलधूलिमुचां केतकीवनानां रजोभिः अतिमाधुर्यात्क्षीरोदेत्याद्युत्प्रेक्षा । निरन्तरो निर्विवरः । तदैव कल्पितत्वादपूर्वत्वम् । खलधानधामभिः खलपालैः । उद्घातोऽरघट्टः । जीरकोऽजाजी । जूटः समूहः । उर्वरा सर्वसस्याढ्या भूः । वरीयोभिरुरुतरैः । शालेयैः शालिक्षेत्रैः । युगपत्पा- कसंभवाद्भिशरारुत्वम् । किर्मीरैः शबलैः । कोशी शिम्बिका । गोधनस्य क्षतपृष्ठ- त्वात्कीटसंभवः । अवटुर्ग्रीवा । घण्टेव घटी घण्टाघण्टी । आमयोऽजीर्णम् । हरवृषभेण पीतं संतमजीर्णसंभावनया बहुधा विभक्तम् । बाप्पच्छेद्येति सौकुमार्यकथनपरम् । विपिनं गहनम् । मुक्तैः पतितैः । लोचनान्यपि कृष्णशाराणि सहस्रसंख्यानि च । वर्णन कर रहे हों । चारों ओर पौधों के खेत फैले हुए थे, जिन्हें मानों क्षीर के समुद्र को पीकर आए मेघों ने बरस कर सींचा था । सब ओर जगह-जगह पर खलिहानों में कृत्रिम पर्वत की भाँति धान की ढेरियां लगती थीं । रहट के द्वारा जीरक की फसल से हरी-भरी जमीन सींची जाती । धनखर खेतों में धान लहराते थे । जगह-जगह की कृत्रिम भूमियों में पके हुए राजमाष की रंगीनी और पककर चटके हुए मूँग और गेहूं के खेत सब ओर फैले थे । चरवाहे चारों ओर जंगलों में भैंस की पीठ पर बैठ कर गीत गा रहे थे और चरती हुई गायों की देखभाल करते थे । गायों में कुकुरमक्खियाँ लपट कर उन्हें परेशान करतीं और फुदकुदी चिड़ियाँ भी उनके पीछे पड़ जातीं । गायों की घेंट में बँधी हुई घंटियाँ और छोटे-छोटे घुंबरू बहुत मधुर आवाज करते थे । गायें चारों ओर जंगल में टहरती थीं । अजीर्ण होने की आशंका से शिवजी के बसहे बैल द्वारा पिए हुए क्षीरसमुद्र को मानों दूध के अनेक धार के रूप में उत्पन्न करती थीं । वे गड़ांसी द्वारा छँटी बास की कुट्टी खाकर अघा जाती थीं । अनेक यज्ञों के होमधूमों से अंधे होने के कारण इन्द्र के द्वारा छोड़ी हुई आँखों के रूप में हजारों मृग उस स्थान को चित्र-विचित्र करते थे । केवड़े

तृतीय उच्छ्वासः १५५ पाण्डुरीकृतैः प्रथमोद्धूलनभस्मधूसरैः शिवपुरस्येव प्रवेशैः प्रदेशैरुपशो- भितः, शाककन्दलश्यामलितमामोपकण्ठकाश्यपीपृष्ठः, पदे पदे करभ- पालीभिः पीलुपल्लवप्रस्फोटितैः करपुटपीडितकोमलमातुलुङ्गीदल- रसोपलिप्तैः स्वेच्छाविचितकुङ्कुमकेसरकृतपुष्पप्रकरैः प्रत्यग्रफलरसपान- सुखसुप्तपथिकैर्वनदेवतादीयमानामृतरसप्रपागृहैरिव द्राक्षालतामण्डपैः स्फुरत्फलानां च बीजलग्रशुकचञ्चूरागाणामिव समारूढकपिकुलकपोलसं- दिह्यमानकुसुमानां दाडिमीनां वनैर्विलोभनीयोपनिर्गमः, वनपालपीय- माननारिकेलरसासवैश्च पथिकलोकलुप्यमानपिण्डखर्जूरैर्गोलाङ्गूललिह्य- मानमधुरामोटपिण्डीरसैश्चकोरचञ्चुजर्जरितारुकैरुपवनैरभिरामः, तुङ्गाजु॑- नपालीपरिवृतैश्च गोकुलावतारकलुषितकूलकीलालैरध्वगशतशरण्यैररण्यव- रुणधराबन्धैरवन्ध्यवनरन्ध्रः, करभीयकुमारकपाल्यमानैरुष्ट्रकैरौरभ्रकैश्च कृष्णशारा मृगभेदाश्च । प्रमथा गणाः । प्रवेशैर्मार्गेः । काश्यपी भूः । करभपा- लीभिः । इत्थंभूतलक्षणे तृतीया । करभो बालोष्ट्रः । पीलुवृक्षभेदः । प्रस्फोटितै- र्नीराजनीकृतैः । प्रपा पानीयशालिका । उपनिर्गमनानि निर्गमनमार्गाः । उद्या- नानीति केचित् । अर्जुनाः ककुभवृक्षाः । कीलालं तोयम् । धराबन्धास्तटाकानि । करभेभ्यो हिताः करभीयाः । औष्ट्रकैरूष्ट्रसमूहैः । कृतसंबाध आवृत्तः । किशोरका के वनों से उड़-उड़ कर उजले पराग उस प्रकार भर कर शोभा उत्पन्न करते थे जैसे प्रमथ गणों के भस्म रमाने से भगवान् शिव के नगर-मार्ग शोभित हो जाते हैं । गाँव के गायड़े में साग के साँवले अँखुर लग रहे थे। निर्गम के मार्गों में ऊँट के बच्चे आखरोट के पत्ते तोड़कर चट कर जाते । हाथों से पचकाकर चुभाए हुए मातुलुंगी के कोमल फलों के रस से लिपे, स्वेच्छा से तोड़े गए पुष्पों के पराग से भरे लतामण्डप थे जहाँ ताजे फलों को चूस कर पथिक लोग सुख-पूर्वक सोते, मानों वनदेवताओं ने अमृतरस के पनसाले के रूप में उन्हें अर्पित किया हो । और भी, वहाँ जिनके लाल लाल बीजों में मानों सुग्गे के चोंच की लाली लग गई हो ऐसे अनार के फल लगे थे । उन पर बैठे हुए वानरों के लाल- लाल गालों को देखकर फूलों का भ्रम होने लगता था । वहाँ के उपवनों में माली नारियल के फलों का पानी पीते थे । राह चलते लोग पिंड खजूर लपक लेते थे । लंगूर मधुर गंध से भरी ताड़ी को चाट जाते । चकोर आरुक नामक फलों को कुतर डालते । लम्बे-लम्बे कुकुभ वृक्षों की श्रेणियों से वहाँ के जलाशय घिरे हुए थे । उनमें पशुओं के उतर कर जल पीने से किनारे का पानी मटमैला रहता था । सैकड़ों राही वहाँ आकर टिकते थे । ऊँटों के पालने वाले लोग ऊँटों के साथ-साथ मेढ़ों को भी चारों ओर जुटाते थे । कहीं कहीं

१५६ हर्षचरितम् कृतसंबाधः, दिशि दिशि रविरथतुरगविलोभनायैव विलोठनमृदितकुङ्कु- मस्थलीरससमालब्धानामुत्प्रोथपुटैरन्मुखैरुदरशायिकिशोरकजबजननाय प्रभञ्जनमिव चापिबन्तीनां वातहरिणीनामिव स्वच्छन्दचारिणीनां वड- वानां वृन्दैर्विचरद्भिराचितः, अनवरतक्रतुधूम्रान्धकारप्रवृत्तैर्हंसयूथैरिव गुणैर्धवलितभुवनः, संगीतगतमुरजरवमत्तैर्मयूरैरिव विभवैर्मुखरितजीवलो- कः, शशिकरावदातवृत्तैर्मुक्ताफलैरिव गुणिभिः प्रसाधितः, पथिकशतवि- लुप्यमानस्फीतफलैर्महातरुभिरिव सर्वातिथिभिरभिगमनीयः, मृगमदपरि- मलवाहिमृगरोमाच्छादितैर्हिमवत्पादैरिव महत्तरैः स्थिरीकृतः, प्रोद्दण्ड- सहस्रपत्रोपविष्टद्विजोत्तमैर्नारायणनाभिमण्डलैरिव तोयाशयैर्मण्डितः, वत्सा । प्रभञ्जनं वातम् । वडवा अश्वाः । धूमान्धकारप्रवृत्तैर्बाणैर्वर्धितभुवन इति विरोधच्छाया । हंसानामप्यन्धकारप्रवृत्तत्वं तमसि प्रचारात् । प्रवृत्तैराविर्भूतैः । हंसपक्षे—पलायितैः । वृत्तं चरितम्, परिवर्तुलं च गुणिभिः शौर्यादिगुणयुक्तैः, ससूत्रैश्च । फलमैश्वर्यमपि । अभिगमनीयः सेव्यः । मृगमदः कस्तूरिका । मृगरोम- शब्देन तत्कृतवस्त्रमुच्यते । यस्य राङ्कवमिति संज्ञा । यथा च—'राङ्कवं मृग- रोमजम्' । अन्यत्र,-मृगाणां रोमाणि । पादाः प्रत्यन्तपर्वताः । महत्तरैर्वृद्धैः, विपुलैश्च । सहस्रपत्राणि पद्मानि । द्विजोत्तमाः पक्षिश्रेष्ठाः, ब्राह्मणाश्च द्विजोत्तमाः । दिशाओं में घोड़ियाँ मानों सूर्य के रथ के घोड़ों को लुभाने के लिए चरती थीं । कुंकुम की भूमि में मुँहलेट करने से कुंकुम का रस उनके शरीर में लग जाता था । मुँह उठा कर थुथुन को मरोड़ जब वे हवा पीतीं तो लगता कि अपने पेट के बच्चे को हवा की गति सिखाने का प्रयत्न करती हैं । वे वातहरिणियों के समान स्वच्छन्द विचरण करती थीं । निरन्तर यज्ञ-धूम के अन्धकार द्वारा फैलते हुए गुण हंसयूथ की भाँति लगते थे । वह जनपद संगीत में मृदङ्ग की आवाज पर मत्त होकर नाचते हुए मयूरों के समान अपने विभव से सारे जीवलोक को मुखरित कर रहा था । चन्द्रमा की किरणों के समान अवदात चरित वाले मुक्ता-रूप गुणिजनों से वह सुशोभित था । सैकड़ों राही जैसे किसी महान् वृक्ष के फलों को लपक-लपक कर लेने लगते हैं उसी प्रकार सब अतिथि वहाँ आकर तृप्त होते थे । कस्तूरी की सुगन्ध में बसे हुए मृगरोम द्वारा निर्मित वस्त्र को पहनने वाले, हिमालय के समीप के पर्वतों के समान वहाँ महत्त्वशाली लोग रहते थे । विष्णु के नाभि-मण्डल के समान वहाँ अनेक जलाशय थे, जिनमें खिले हुए ऊँचे कमलों पर उत्तम पक्षी १ सुशोभित होते थे । दूध के महने से उठा हुआ महाघोष वहाँ की पृथिवी को धोता १. विष्णु की नाभि के पक्ष में द्विजोत्तम अर्थात् ब्रह्माजी ।

तृतीय उच्छ्वासः १५७ मथितपयःप्रवाहप्रक्षालितक्षितिभिः क्षीरोदमथनारम्भैरिव महाघोषैः पूरिताशः श्रीकण्ठो नाम जनपदः । यत्र त्रेताग्निधूमाश्रुपातजलक्षालिता इवाक्षीयन्त कुदृष्टयः । पच्यमान- चयनेष्टकादहनदग्धानीव नादृश्यन्त दुरितानि । छिद्यमानयूपदारुपरशु- पाटित इव व्यदीर्यताधर्मः । मखशिखिधूमजलधरधाराधौत इव ननाश वर्णसंकरः । दीयमानानेकगोसहस्रशृङ्गखण्ड्यमान इवापलायत कलिः । सुरालयशिलाघट्टनटङ्कनिकरनिकृत्ता इव व्यदीर्यन्त विपदः । महादान- विधानकलकलाभिद्रुता इव प्राद्रवन्नुपद्रवाः । दीप्यमानसत्रमहानससहस्रा- नलसंतापिता इव व्यलीयन्त व्याधयः । वृषविवाहप्रहतपुण्यपटहपटुरव- मथितं तक्रम्, विलोडितं च । पयः क्षीरम् । उभयत्रापि मथनमन्या क्षीरोदस्य । घोषो गोष्ठः, शब्दश्च । आशा आशंका, दिशश्च । 'दक्षिणाग्निर्गार्हपत्याहवनीयौ त्रयोऽग्नयः । अग्नित्रयमिदं त्रेता' इत्यमरसिंहः । अनेकार्थवर्गेऽपि—'त्रेताग्नित्रितये युगे' । त्रेताग्निरूपोऽग्निरित्यग्नित्रिकर्षार्थं त्रेतापदम् । अन्यथा तादृशस्याग्नेर्ग्रहणं प्रसज्येत । कुत्सितानि लोकायतादीनां वेदविरुद्धानि दर्शनादीनि, कुत्सिताश्च दृष्टयः कुदृष्टयः । यत्र त्रेताग्नयो हूयन्ते तत्र क्षालिता आविर्भावाद्वृष्टिर्निर्मला भवति । चयनं चित्या विशिष्टामिष्टकास्थानम् । घनधाराधौतो ह्यवश्यं संकीर्णवर्णो नीलादिर्नश्यति । वर्णाश्च विप्राद्याः । टङ्कः पाषाणदारणः । सत्रं सदादानम् । महानसं पाकस्थानम् । वृषविवाहो नीलवृषोत्सर्गः । यत्र चतसृभि- हुआ दिशाओं में भरने लगता था, तब ऐसा लगता कि क्षीर-सागर के मंथन का आरम्भ हो गया हो । वहां त्रिविध¹ अग्नियों से उत्पन्न धुएँ के लगने के कारण निकले हुए अश्रुजल से धुल कर मानों असत् दृष्टियां (विचार) समाप्त हो गई थीं। चयन-यज्ञ के ईंटे की अग्नियों से मानों जल कर पाप दिखाई नहीं देने लगे । यूप की छिली हुई लकड़ी में बांध कर फरसे से काटे गए पशु की भांति मानो अधर्म विदीर्ण हो गया । यज्ञ की अग्नि से उठे हुए मेघ की भाँति धुएँ की जलधार से धुल कर मानों वर्णों (जातियों) की विषमता मिट गई । दान में दी जाती हुई हजारों की संख्या में गायों के सींगों से मानों टुकड़े-टुकड़े होकर कलि भाग गया । विपत्तियां मानों देवमन्दिर के पत्थरों को छांटने वाली टांकियों से खण्डित होकर चूर्ण हो गईं। उपद्रव मानों महादानों के समय में होने वाले कोलाहल से ऊब कर भाग गए । व्याधियाँ मानों सत्रों के रसोइयाघर १. त्रिविध अग्नियों—दक्षिणाग्नि, गार्हपत्य और आहवनीय । इन्हें त्रेता कहते हैं ।

१५८ | हर्षचरितम् त्रासिता इव नोपासर्पन्नपमृत्यवः संततब्रह्मघोषबधिरीकृता इवापजग्मु- रीतयः । धर्माधिकारपरिभूतमिव न प्राभवद्द्दैवम् । तत्र चैवंविधे नानारामाभिरामकुसुमगन्धपरिमलसुभगो यौवनारम्भ इव भुवनस्य, कुङ्कुममलनपिञ्जरितबहुमहिषीसहस्रशोभितोऽन्तःपुरनिवेश इव धर्मस्य, मरुदुद्धूयमानचमरीबालव्यजनशतधवलितप्रान्त एकदेश इव सुरराज्यस्य, ज्वलन्मखशिखिसहस्रदीप्यमानदशदिगन्तः शिबिरसंनि- वेश इव कृतयुगस्य; पद्मासनस्थितब्रह्मर्षिध्यानाधीयमानसकलाकुशलप्र- शमः प्रथमोऽवतार इव ब्रह्मलोकस्य, कलकलमुखरमहावाहिनीशतसंकुलो गौर्भिः सह दान्तोऽरण्ये स्वैरविहाराय परित्यज्यते । ब्रह्मघोषो वेदध्वनिः । 'अति- वृष्टिरनावृष्टिर्मूषकाः शलभाः शुकाः । अत्यासन्नाश्च राजानः षडेता ईतयः स्मृताः ॥' इति । तत्र चेत्यादौ । स्थाण्वीश्वराख्यो जनपदविशेष इति संबन्धः । आरामा उप- वनानि, रामाश्च भार्याः । गन्धस्य परिमलस्याभोगोऽनुभवः, संस्कारः । मलनं निवर्तनम्, समालम्भनं च । महिषी मुख्या जायापि । मरुतो वाताः, देवाश्च । शिबिरसंनिवेशः कटकबन्धः । कृतं प्रतिसमाहितं युगं द्वयं स्वपक्षपरपक्षरूपं येन स राजोच्यते; कृतयुगं वाच्यो युगभेदः । पद्मासनमासनभेदः, पद्ममेवासनं च । ब्रह्मर्षय उत्तमद्विजाः । ब्रह्मा चासावृषिश्चेति । यद्वा, -पद्मासनस्थितो ब्रह्मा च ऋषयश्चेति द्वन्द्वः । वाहिन्यो नद्यः, सेना च । विपत्क्षो बलम्, मेरुसमीपवासिनो जनाश्चोत्तरकुरवः । ईश्वरमार्गणो राजदण्डसाधनयाच्ञा, हरशरश्रेष्ठेश्वरमार्गणः । में जलती हुई अग्नियों के ताप से संतप्त होकर विलीन हो गईं । वृषोत्सर्ग के अवसर पर बजाए गए नगाड़ों की ध्वनि से डर कर मानों अपमृत्यु पास में नहीं फटकती थी । ईति बाधाएं मानों निरन्तर वेदध्वनि के होने से बहरी होकर चली गईं । दुर्भाग्य मानों धर्म के अधिकार से परिभूत होकर उत्पन्न ही नहीं हुआ । इस प्रकार के उस जनपद में स्थाण्वीश्वर नाम की राजधानी थी । अनेक उपवनों में सुन्दर फूलों की फैलती हुई गन्ध से ऐसा लगता था मानों संसार के यौवन का आरम्भ होने लगा हो । कुंकुम की उबटन से हजारों सुन्दरियों अपने शरीर की श्रीवृद्धि करती थीं, मानों वह धर्म का अन्तःपुर हो । वायु से कम्पित चमरी गाय के बालों से उसके समीप का भू-भाग सफेद था, मानो वह स्वर्ग का एकदेश हो । जलती हुई हजारों अग्नियों से समस्त दिशाएं प्रकाशित थीं मानो वह सतयुग का सेनानिवेश ( सेना के रहने की छावनी ) हो । पद्मासन लगाकर बैठे हुए ब्रह्मर्षि सारे अकुशलों का शमन करते थे, मानो वह ब्रह्मलोक का प्रथम अवतार हो । बड़ी-बड़ी सैकड़ों नदियां

तृतीय उच्छ्वासः १५६ विपक्ष इवोत्तरकुरुणाम् , ईश्वरमार्गणसंतापानभिज्ञसकलजनो विजिगी- षुरिव त्रिपुरस्य, सुधारससिक्तधवलगृहपङ्क्तिपाण्डुरः प्रतिनिधिरिव चन्द्र- लोकस्य, मधुमदमत्तकाशिनीभूषणरवभरितभुवनो नामाभिहार इव कुबेर- नगरस्य, स्थाण्वीश्वराख्यो जनपदविशेषः । यस्तपोवनमिति मुनिभिः, कामायतनमिति वेश्याभिः, संगीतशालेति लासकैः, यमनगरमिति शत्रुभिः, चिन्तामणिभूमिरित्यर्थिभिः, वीरक्षेत्र- मिति शस्त्रोपजीविभिः, गुरुकुलमिति विद्यार्थिभिः, गन्धर्वनगरमिति गायनैः, विश्वकर्ममन्दिरमिति विज्ञानिभिः, लाभभूमिरिति वैदेहकैः, द्यूतस्थानमिति बन्दिभिः, साधुसमागम इति सद्भिः, वज्रपञ्जरमिति शरणागतैः, विटगोष्ठीति विदग्धैः, सुकृतपरिणाम इति पथिकैः, असुर- संतापानभिज्ञेति । ईश्वरशरेण हि सस्त्रीकं त्रिपुरं दग्धम् । योधजनास्ते हि युद्धे देवैर्हता इत्याहुः । जेताऽत्र विजिगीषुः । 'सुधा मकोलामृतयोः'। मत्तकाशिनी मुख्या स्त्री, यक्षिणी च । नामाभिहारः पर्यायान्तरम् । लासकैर्नटैः । वैदेहकैर्वणिग्भिः । द्यूतस्थानमिति साधुभ्यो भागो दीयते तत्र । (महावाहिनी या सेनाएं) अपनी कलकल से उसे भर देती थीं, मानो उत्तर कुरु ही वहां आ गए हों। राजा के छल-पूर्वक कर लेने की बात तो यहां के लोग जानते ही नहीं थे, मानो वह त्रिपुर के जीतने का इच्छुक है । सुधा १ के रस से पुते हुए उजले-उजले वहां भवन थे, मानों वह चन्द्रलोक का प्रतिनिधि हो । मधुपान से मतवाली कामिनियों के गहनों की आवाज सारे भुवन में व्याप्त हो जाती थी मानो वह कुबेर की नगरी अलका का ही बदला हुआ रूप हो । मुनि लोग उसे तपोवन कहते, वेश्याएं उसे कामायतन (कामोपभोग का स्थान) समझतीं, लासक अर्थात् नर्तक लोग समझते कि यह संगीतशाला है, शत्रु समझते कि यमनगर है, याचक समझते कि चिन्तामणि की भूमि है, शस्त्रों की जीविकावाले लोग उसे वीरक्षेत्र कहते, विद्यार्थी उसे गुरुकुल कहते, गाने वाले उसे गन्धर्वनगर समझते, वैज्ञानिक उसे विश्वकर्मा का मन्दिर समझते, वणिक् लोग कहते कि आमदनी की जगह है, बन्दी लोगों का निर्णय था कि जुआ खेलने योग्य स्थान है, सज्जन लोग उसे साधु- समागम कहते, शरणार्थी लोग उसे वज्रनिर्मित पिंजड़ा समझते, चतुर लोग विटगोष्ठी की कल्पना करते, पथिक लोग उसे अपने पुण्यों का परिणाम-स्वरूप मानते, वातिक लोग साधना के लिए उसे असुर-विवर समझते, भिक्षु लोग उसे बौद्धविहार मानते, १. चूना, चन्द्रपक्ष में अमृत ।

१६० हर्षचरितम्

विवरमिति वातिकैः शाक्याश्रम इति शमिभिः, अप्सरःपुरमिति कामिभिः, महोत्सवसमाज इति चारणैः, वसुधारेति च विप्रैरगृह्यत । यत्र च मातङ्गगामिन्यः शीलवत्यश्च, गौर्यो विभवरताश्च, श्यामाः पद्मरागिण्यश्च, धवलद्विजशुचिवदना मदिरामोदिश्वसनाश्च, चन्द्रकान्त- वपुषः शिरीषकोमलाङ्ग्यश्च, अभुजङ्गगम्याः कञ्चुकिन्यश्च, पृथुकलत्रश्रियो

बन्दिभ्योऽभिवाञ्छितसंपत्तेः सुकृतपरिणामता । वातिकैर्विवरव्यसनिभिराचार्यैः । शाक्यो बौद्धः । चारणैः कुशीलवैः । वसुधारा धनप्रवाहः । मातङ्गेत्यादयो विरोधाः । मातङ्गो हस्ती, चण्डालश्च । याः प्रमदाश्चण्डालानपि गच्छन्ति ताः कथं शीलवत्य इति विरोधः सर्वत्र ज्ञेयः । गौर्यो गौराङ्ग्यः । विभव ऐश्वर्ये रक्ताः । यन्न विगता भवतस्तन्न कथं गौरा रतेति । विगतं भवे रतं यस्या वा । श्यामाः श्यामलाङ्ग्यः । पद्मरागिण्यो लोहितमणिभूषणाः । श्यामा रात्रयः कथं पद्मरागिण्यः । रात्रौ पद्मानां संकोचात् । द्विजैर्दन्तैः । शुचिवदना मदिरावन्मदिरयैव वा । आमोदी श्वसनो मुखमारुतो यासां, धवलद्विजवच्छुद्धब्राह्मणवच्छुचि वदनं ताः कथं मदिरामोदिश्वसनाः । चन्द्रवत्कान्तं वपुर्यासाम् । शिरीषपुष्पवत्सुकुमाराङ्ग्य- श्चन्द्रकान्तस्येव वपुर्यासां ताः, कथं शिरीषकोमलाङ्ग्यः । भुजङ्गा विटाः, कञ्चुकं स्त्रीणां वासः, वारबाणाख्यश्च । याश्च कञ्चुकिन्यः सर्पिण्यस्ताः कथं भुजङ्गैर्न गम्याः ।


कामी लोग उसे अप्सराओं का नगर कहते, चारणों के अनुसार वह महोत्सवों का समाज था और उसे धन का प्रवाह ही समझते । वहां१ की स्त्रियां मातङ्गगामिनी (चाण्डाल का गमन करने वाली नहीं बल्कि) अर्थात् हाथी के समान चलने वाली और शीलवती थीं। वे गौरी (पार्वती) अर्थात् गौर वर्ण वाली थीं और (पार्वती होकर भी भव अर्थात् शिव में अनुरक्त न थीं) विभव अर्थात् ऐश्वर्य में अनुराग करती थीं। श्यामा (रात्रियां) अर्थात् सांवली थीं और पद्मरागिणी (कमलों में अनुराग करने वाली, रातें कमलों में अनुराग नहीं करतीं) अर्थात् लाल मणियों के आभूषण पहनती थीं। उजले दाँतों से उनका मुख पवित्र था और मदिरा की गंध वाली सांस लेती थीं। चन्द्रमा के समान सुन्दर देहवाली थीं (या चन्द्रकान्त के समान कठोर थीं फिर भी) शिरीष के फूल के समान उनके अंग कोमल थे। भुजङ्ग अर्थात् गुंडे उन्हें प्राप्त नहीं कर सकते थे और वे कञ्चुक धारण करती थीं (जो कंचुकिनी अर्थात् सर्पिणी हैं वे क्यों नहीं भुजङ्ग अर्थात् सर्पों द्वारा गम्य हैं?), पृथु अर्थात् मोटे जघनों से सुशोभित थीं और उनका मध्य अर्थात् कटिभाग पतला था

१. यहां कोष्ठकों में विरोध के रूप में आभासित होने वाले अर्थ दिए गए हैं।

तृतीय उच्छ्वासः १६१ दरिद्रमध्यकलिताश्च, लावण्यवत्यो मधुरभाषिण्यश्च, अप्रमत्ताः प्रसन्नोज्ज्व- लमुखरागाश्च, अकौतुकाः प्रौढाश्च प्रमदाः । यत्र च प्रमदानां चक्षुरेव सहजं मुण्डमालामण्डनं भारः कुवलयदल- दामानि, अलकप्रतिबिम्बान्येव कपोलतलगतान्यक्लिष्टाः श्रवणावतंसाः पुनरुक्तानि तमालकिसलयानि, प्रियकथा एव सुभगाः कर्णांलंकारा आड- म्बरः कुण्डलादिः, कपोला एव सततमालोककारका विभवो १निशासु मणिप्रदीपाः सुरभिनिःश्वासाकृष्टं मधुकरकुलमेव रमणीयं मुखावरणं कलत्रं जघनम् । दरिद्रं क्षामं मध्यमुदरं यासाम् । कलत्रस्य परिवारस्य पृथ्वीः श्रीस्ताः कथं दरिद्राणां निर्धनानां मध्ये कलिताः संख्याता भवन्ति । लावण्यं सौन्दर्यम् ; मधुरं हृद्यम् । लावण्यरसवतीनां मधुरभाषितं विभाव्यते । अप्रमत्ताः प्रमादशून्याः । प्रसन्नो मनोहरः । उज्ज्वलो मनोहारी । प्रसन्ना च सुरा तयोज्ज्वलो मुखरागो यासां ताः, कथमप्रमत्ता अक्षीबाः । अकौतुका अकरकङ्कणाः । विवाहि- तानां हि करकङ्कणोऽवबध्यते । 'रुद्राक्षदर्पसिद्धार्थशिखिपक्षोरगत्वचः । कङ्कणौषध- यश्चेति कौतुकाख्याः प्रकीर्तिताः ॥' मुण्डमालारूपं मण्डनं मुण्डमालामण्डनम् । सहजमकृत्रिमम् । अनेककुवलय- (जो राजा पृथु के समान हो वे दरिद्रों के मध्य में कैसे गिना जायगा ? ) । वे लावण्य वाली और मधुरभाषिणी थीं (जो लावण्यवती अर्थात् नमकीन हैं वे मधुर कैसे हो सकती हैं ?) । वे प्रमादशून्य थीं और उनका वर्ण प्रसन्न एवं उज्ज्वल था (जो प्रमत्त नहीं वे प्रसन्ना अर्थात् मदिरा के कारण शृङ्गार में डूबे हुये मुखराग वाली कैसे हो सकती हैं ?) । अकौतुका अर्थात् प्रियसमागम के लिए उत्सुक न थीं और पूर्ण यौवन पर आ पहुँची थीं (जो अकौतुका अर्थात् वैवाहिक मंगलसूत्र से रहित हों वे प्रौढ़ा अर्थात् विवाहिता कैसे हो सकती हैं ?) । वहां सुन्दरियों की आँखें ही सिर की सहज फूल-माला बन जातीं, कुवलय के फूलों की माला भार प्रतीत होती । उनके गालों पर छितराए हुए बालों के प्रतिबिम्ब ही क्लेश न देने वाले कर्णावतंस बन जाते, फिर कान में कर्णावतंस के रूप में तमालपत्र का लगाना पुनरुक्तिमात्र हो जाता । अपने प्रिय की कथा ही उनके लिए सुन्दर कान का आभूषण बन जाती, फिर भी उनका कुण्डल लगाना आडम्बरमात्र था । उनके कपोल ही निरन्तर आलोक उत्पन्न करते थे, मणियों के दीपक तो केवल वैभव के चिह्न होने के कारण रखे जाते थे। उनकी सुगन्धित सांसों पर लझते हुए भौंरे ही उनके मुख पर १. निःश्वासमणिप्रदीपाः । ११ ह० च०

१६२ हर्षचरितम् कुलस्त्रीजनाचारो जालिका, वाण्येव मधुरतरा वीणा बाह्यविज्ञानं तन्त्री- ताडनम्, हासा एवातिशयसुरभयः पटवासा निरर्थकाः कर्पूरपांसवः, अधरकान्तिविसर एवोज्ज्वलतरोऽङ्गरागो निर्गुणो लावण्यकलङ्कः कुङ्कुम- पङ्कः, बाहव एव कोमलतमाः, परिहासप्रहारवेत्रलता निष्प्रयोजनानि मृणालानि, यौवनोष्मस्वेदबिन्दव एव विदग्धाः कुचालंकृतयो हारास्तु भाराः, श्रोण्य एव विशालस्फटिकशिलातलचतुरस्रा रागिणां विश्रमका- रणनिमित्तं भवनमणिवेदिकाः । कमलोभनिलीनान्यलिकुलान्येव मुखराणि पदाभरणकानि निष्फलानीन्द्रनीलमणिनूपूराणि । नूपुररवाहूता भवनकलहंसा एव समुचिताः संचरणसहाया ऐश्वर्यप्रपञ्चाः परिजनाः । तत्र च साक्षात्सहस्राक्ष इव सर्ववर्णधरं धनुर्दधानः, मेरुमय इव दलदामाभ्यासोत्कर्षः, न तु कुवलयदल्दामसंभवेऽपि प्रतिनिधि रूपतापादनम् । भार इत्यनेनैष एवार्थः प्रकटितः । एवमक्लिष्टा इत्यादिदौ बोद्धव्यम् । आडम्बरः स्फुटः । जालिका शिरोवस्त्रभेदः । चतुरस्त्रा रम्याः । विश्रमकारणमिति गुरुत्वात् । तत्र चेत्यादौ । तत्र पुष्यभूतिर्नाम राजासीदिति संबन्धः । वर्णा विप्राद्याः, सुन्दर घूँघट-पट का काम करते थे, फिर भी प्रथा के नाते वे अपने मुख पर घूंघट का जाली डाल लेती थीं । उनकी वाणी अत्यन्त मधुर थी, वाह्य कला के रूप में वे तारों को छेड़ कर वीणा बजाती थीं । उनकी मुसकान ही अत्यन्त सुगन्धित पटवास का काम देती, फिर कपूर की धूल निरर्थक प्रतीत होती थी । उनके अधर की फैलती हुई कान्ति ही उनके शरीर पर अंगराग का रूप धारण कर लेती, फिर बिना किसी लाभ के कुंकुम लगाना उनके लावण्य का कलंक बन जाता था । उनकी कोमल भुजाएँ ही परिहास के अवसर में ठोंकने की वेत्रलता थीं, फिर मृणालों का वहां प्रयोजन ही क्या ? जवानी की गरमी से उनके स्तनों पर छूटते हुए पसीने ही सुन्दर हार के समान लगते, फिर उनके शरीर पर हार बोझ मात्र प्रतीत होते थे । उनके नितम्ब ही प्रेमी जनों के विश्राम के लिए स्फटिकमणि के विशाल गढ़े हुए शिलातल की बनी भवन वेदिका के समान थे । उनके चरणों को कमल समझ कर बैठे हुए भौंरे ही उनके चरणाभरण थे, वहां इन्द्रनील मणियों के नूपुर निष्फल थे । नूपुर की आवाज से खिंचे हुए भवन के कलहंस ही उनके घूमने के लिए योग्य साथी बनते, केवल ऐश्वर्य के प्रदर्शन के लिए उनके साथ परिजन रहा करते थे । उस स्थाण्वीश्वर में पुष्पभूति नामक एक राजा हुआ । जैसे इन्द्र विविध प्रकार के वर्णों (रंगों) वाला धनुष धारण करता है उसी प्रकार उसने समस्त ब्राह्मण आदि वर्णों

कल्याणप्रकृतित्वे, मन्दरमय इव लक्ष्मीसमाकर्षणे, जलनिधिमय इव मर्यादायाम्, आकाशमय इव शब्दप्रादुर्भावे, शशिमय इव कलासंग्रहे, वेदमय इवाकृत्रिमालापत्वे, धरणिमय इव लोकधृतिकरणे, पवनमय इव सर्वपार्थिवरजोविकारहरणे, गुर्व्वचसि, पृथुरुरसि, विशालो मनसि, जनकस्तपसि, सुयात्रस्तेजसि, सुमन्त्रो रहसि, बुधः सदसि, अर्जुनो यशसि, भीष्मो धनुषि, निषधो वपुषि, शत्रुघ्नः समरे, शूरः शूरसेना- क्रमणे, दक्षः प्रजाकर्मणि, सर्वादिराजतेजःपुञ्जनिर्मित इव राजा पुष्य- भूतिरिति नाम्ना बभूव ।

शुक्लाद्याश्च । कल्याणं श्रेयः, सुवर्णं च । मन्दरेण श्रीराकृष्टामृतमन्थने, पुष्यभूतिना भैरवाचार्यवेतालसाधने । मर्यादाचारः, सीमा च । शब्दो यशोऽपि । प्रादुर्भावः प्रकाशता । कला गीताद्याः, लेखाश्च । अकृत्रिमः सत्ययुक्तः, अपौरुषेयश्च । धृतिर्धैर्यम्, धारणं च । पार्थिवो राजा, पृथिवीसंबन्धी च । रजोविकारा रागाद्याः, रेणुकार्याणि । गुर्व्वित्यादिना वक्रोक्त्याज्ञानां गुर्वादिमयत्वं सूचयति । गुरुरुपदेष्टा, गुरुर्महान् । गम्भीरशब्दत्वाद्वृहस्पतिश्च । पृथुर्विपुलः, आदिराजश्च कश्चित् । विशाला विस्तीर्णाः, विशालाद्याश्च नृपा अभवन् । अथ विशालो नाम बोधिसत्त्वः स एव शान्तः शान्तमना इत्यपि प्रतीतिरस्ति । जनको जनयिता, जनक इव तपस्वी च । सुयात्र इति । शोभना यात्रा यस्य सोऽपि । कर्तव्यावधारणं मन्त्रः स शोभनो यस्येति च । बुधः पण्डितः, ग्रहश्च । अर्जुनः शुक्लोऽपि । भीष्मो भयानकः, गाङ्गेयश्च । निषधो धर्षणीयः, कठिनो वा, नलस्य च पिता, गिरिभेदो वा । शूरो विक्रान्तः, यदूनां राजा च । दक्षश्चतुरः, प्रजापतिश्च ।

के नियमनार्थ धनुष धारण किया । कल्याण प्रकृति अर्थात् श्रेय का भावना स भरा होने के कारण वह मानों कल्याण ( सुवर्ण ) के सुमेरु से निर्मित था । वह लक्ष्मी के आकर्षण करने में मन्दराचल के समान, मर्यादा में समुद्र के समान, शब्द रूप यश को उत्पन्न करने में आकाश के समान, कलाओं के संग्रह में चन्द्र के समान, स्वाभाविक बातचीत करने में वेद के समान, सारे लोक के धारण करने में पृथिवी के समान और पार्थिव अर्थात् राजाओं ( अथवा पृथिवी सम्बन्धी ) रजोविकार दूर करने में वायु के समान था । और वह वाणी में महान् या बृहस्पति था, वक्ष के सम्बन्ध में पृथु अर्थात् विपुल था या राजा पृथु के समान था, मन में विशाल था, तपस्या करने में जनक था, तेज में सुयात्र नामक राजा के समान था, रहस्य के सम्बन्ध में सुमन्त्र अर्थात् शोभन मंत्र या विचार देने वाला अथवा सुमन्त्र नामक राजा के समान था, सभा में विद्वान्, यश में अर्जुन ( उज्ज्वल ), धनुष में भीष्म ( भयंकर ), शरीर में अधर्षणीय या निषध, समर में

१६४ हर्षचरितम् पृथुना गौरिवेयं कृतेति यः स्पर्धमान इव महीं महिषीं चकार । निसर्गस्वैरिणी स्वरुच्यनुरोधिनी च भवति हि महतां मतिः । यतस्तस्य केनचिदनुपदिष्टा सहजैव शैशवादारभ्यानन्यदेवता भगवति, भक्ति- सुलभे, भुवनभृति, भूतभावने, भवच्छिदि, भवे भूयसी भक्तिरभूत् । अकृतवृषभध्वजपूजाविधिर्न स्वप्नेऽप्याहारमकरोत् । अजम्, अजरम् , अमरगुरुम् , असुरपुररिपुम् , अपरिमितगणपतिम् , अचलदुहितृपतिम्, अखिलभुवनकृतचरणनतिम्, पशुपतिं प्रपन्नोऽन्यदेवताशून्यममन्यत त्रैलो- क्यम् । भर्तृचित्तानुवर्तिन्यश्चानुजीविनां प्रकृतयः । तथा हि-गृहे गृहे भग- वान्पूज्यत खण्डपरशुः। ववुरस्य होमालवालानलविलीयमानबहलगुग्गुलु- गन्धगर्भाः स्नपनक्षीरशीकरक्षोदक्षारिणो बिल्वपल्लवदामदलोद्वाहिनः पुण्य- महिषीं महादेवीमपि । निसर्गः स्वभावः । स्वैरिणी स्ववशा । खण्डपरशुः शिवः । ववुरवहन् । होमालवालमग्निकुण्डम् । सपर्या पूजा । उपायनं ढौकनिका स्वयानीयते । प्राभृतं कौशालिका सखिभिः प्रहीयते । करदीकृता दण्डदाः कृताः । कूटं शृङ्गम् । यत्र वस्त्रेषु पुष्पाणि सूत्रैः क्रियन्ते स पुष्पपट्टः । ज्वलन्मणिशिखरः शत्रुघ्न ( शत्रु को मारने वाला ), शूरसन या शूरों का सेना पर आक्रमण करने में शूर और प्रजा के कार्य में दक्ष अर्थात् चतुर या दक्षप्रजापति के समान था । इस प्रकार वह मानों पूर्वकाल के समस्त राजाओं की तेजराशि से निर्मित हुआ था । आदिराज पृथु ने पृथिवी को धेनु बनाया था । इसी स्पर्धा में उसने पृथिवी को अपनी महिषी (भैंस, अर्थात् पत्नी) बना दिया । बड़े लोगों की बुद्धि स्वभाव से ही स्वतन्त्र और अपनी रुचि के अनुरोध पर चलने वाली होती है । जैसा कि उस राजा की अनन्य भक्ति किसी के उपदेश के बिना ही सहज रूप में बाल्यकाल से ही भगवान् शंकर में थी, जो भक्तिद्वारा सुलभ, संसार का भरण करने वाले और मोक्ष देने वाले हैं। स्वप्न में भी वह बिना शिव की पूजा किए कुछ भी खाना-पीना न था । वह भगवान् पशुपति शंकर की शरण में प्रपन्न था, जो अज, अजर, देवों के देव, त्रिपुरारि, असंख्य प्रमथ गणों के स्वामी, पार्वती के पति, सारे संसार द्वारा वन्दित चरणों वाले हैं। वह मानता था कि शिव के अतिरिक्त इस संसार में कोई अन्य देवता नहीं। स्वामी के चित्त के अनुसार ही स्वभाव से उसके अनुजीवी लोग भी प्रवृत्त होते हैं। फलतः घर-घर में भगवान् शंकर की पूजा होती थी । चारों ओर उस राजा के देश में होम के थले में पड़ते हुए गुग्गुल की गंध से भरी हुई, शिवजी को दूध से नहलाने में उड़े हुए फुहारों से शीतल, एवं बेल के पत्ते की माला को उड़ाती हुई हवा बहने लगी । पुरवासी, राज्य

तृतीय उच्छ्वासः १६५ विषयेषु वायवः । शिवसपर्यासमुचितैरुपायनैः प्राभृतैश्च पौराः पादोपजी- विनः सचिवाः स्वभुजबलनिर्जिताश्च करदीकृता महासामन्तास्तं सिषे- विरे । तथा हि-कैलासकूटधवलैः कनकपत्रलतालंकृतविषाणकोटिभिर्महा- प्रमाणैः संध्याबलिवृषैः सौवर्णैश्च स्नपनकलशैरर्घभाजनैश्च धूपपात्रैश्च पुष्प- पट्टैश्च मणियष्टिप्रदीपेभ्र्च ब्रह्मसूत्रैश्च महार्हमाणिक्यखण्डखचितैश्च मुखकोषैः परितोषमस्य मनसि चक्रुः । अन्तःपुराण्यपि स्वयमारब्धबालेयतण्डुलक- ण्डनानि देवगृहोपलेपनलोहिततरकरकिसलयानि कुसुमग्रथनव्यग्रसमस्त- परिजनानि तस्याभिलषितमन्ववर्तन्त । तथा च परममाहेश्वरः स भूपालो लोकतः शुश्राव भुवि भगवन्तमपरमिव साक्षाद्दक्षमखमथनं दाक्षिणात्यं बहुविधविद्याप्रभावप्रख्यातैर्गुणैः शिष्यैरनेकसहरुसंख्यैर्व्याप्तमर्त्यलोकं भैरवाचार्यनामानं महाशैवम् । उपनयन्ति हि हृदयमदृष्टमपि जनं शील- स्वर्णयष्टिर्यष्टिप्रदीपः। ब्रह्मसूत्रैर्यज्ञोपवीतैः। मुखयुक्ताः कोषा मुखकोषाः, ये लिङ्गोपरि दीयन्ते । बलये हिता बालेयाः । 'छदिरुपधिवलेर्ढञ्' । ग्रथनशब्दश्चिन्त्यः । ग्रन्थन- मिति भाव्यम् । अभिलषितमन्ववर्तन्तेत्यनेन चित्तानुवृत्तिः शुद्धान्तानां वर्णिता । मुनीनि । भूस्थश्वेऽप्यसुलभवत्त्वद्दर्शनमस्योक्तम् । शीलसंवादाश्चारित्रसादृश्यानि । कपर्दिनी शिवे । के कर्मचारी, मंत्री और भुजबल से पराजित होकर कर देने वाले बड़े-बड़े सामन्त भी भगवान् शिव की पूजा के उपयोग में आने वाले उपहारों से उसकी सेवा करते थे । कैलास के शिखर के समान उज्ज्वल, सोने के पत्तरों से मढ़े सींग के अग्रभाग वाले एवं विशाल आकृति वाले संध्याकालीन पूजा के बैल, स्नान कराने के लिए सोने के कलस, अर्घ्य के पात्र, धूप के पात्र, कढ़े हुए फूलदार कपड़े, मणिनिर्मित यष्टिप्रदीप, यज्ञोपवीत और शिवलिंग पर चढ़ाए जाने वाले मुखकोश को समर्पित करके लोग उसका मन सन्तुष्ट करते थे । अन्तःपुरों में भी उसकी इच्छा के अनुकूल पूजा के लिए स्वयं चावल के फटकने-बनाने का कार्य होता रहता था । देवमन्दिर को स्वयं लीपने से उनके हाथ लाल हो जाते थे । सबके सब परिजन माला गूथने में व्यग्र रहते थे । भगवान् शिव के परम भक्त उस राजा ने लोगों से सुना कि कोई भैरवाचार्य नामक दाक्षिणात्य महाशैव हैं जो साक्षात् भगवान् शंकर के दूसरे अवतार हैं और हजारों की संख्या में गुणों के समान अपने शिष्यों से सारे संसार में प्रसिद्ध हैं । शीलगुण का सम्मिलन पहले कभी न देखे हुए भी व्यक्ति को हृदय के समीप कर देते हैं। क्योंकि वह राजा दूर होने पर भी साक्षात् शिवस्वरूप भैरवाचार्य के विषय में सुनते ही अत्यधिक श्रद्धा करने लगा । आँखों

१६६ हर्षचरितम् संवादाः । यतः स राजा श्रवणसमकालमेव तस्मिन्भैरवाचार्ये भगवति द्वितीय इव कपर्दिनि दूरगतेऽपि गरीयसीं बबन्ध भक्तिम् । आचकाङ्क्ष च मनोरथैरप्यस्य सर्वथा दर्शनम् । अथ कदाचित्पर्यस्तेऽस्ताचलचुम्बिनि वासरेऽन्तःपुरवर्तिनं राजान- मुपसृत्य प्रतीहारी विज्ञापितवती- 'देव ! द्वारि परिव्राडास्ते, कथयति च भैरवाचार्यवचनाद्देवमनुप्राप्तोऽस्मि' इति । राजा तु तच्छ्रुत्वा साद- रम्- 'क्वासौ ? आनयात्रैव, प्रवेशयैनम्' इति चाब्रवीत् । तथा चाकरोत् प्रतीहारी । न चिराच्च प्रविशन्तं प्रांशुम् , आजानुभुजम् , भैक्षक्षाम- मपि स्थूलास्थिभिरवयवैः पीवरमिवोपलक्ष्यमाणम् , पृथूत्तमाङ्गम् . उत्तुङ्गवलिभङ्गस्थपुटललाटम् , निर्मांसगण्डकूपकम् , मधुबिन्दुपिङ्गल- परिमण्डलाक्षम् , ईषदवक्रघोणम् , अतिप्रलम्बैककर्णपाशम् , अला- बुबीजविकटोन्नतदन्तपङ्क्तिम् , तुरगानूकश्मथाधरलेखम् , लम्बचि- न चिराच्चेत्यादौ । मस्करिणमद्राक्षीदिति संबन्धः । प्रांशुं दीर्घम् । जानुरूरुपर्व । उक्तं च- 'जङ्घा तु प्रसृता जानूरुपर्वाष्ठीवद्वस्त्रियाम्' । पीवरं स्थूलम् । स्थपुटं निम्नोन्नतम् । ललाटमलिकं गोधिः । गण्डकूपोऽक्ष्णोरधोदेशः । घोणा नासिका । अलाबुस्तुम्बी । उक्तं च- 'तुम्ब्यलाबू उभे समे' । तुरगानामधस्तादोधोऽनूकः । की तो बात क्या ? वह केवल अपने मन के रथ पर चढ़ कर ही सर्वथा उनके दर्शन की आकांक्षा करने लगा । किसी दिन जब अस्ताचल की ओर दिन ढलने लगा तब प्रतीहारी ने अन्तःपुर में विराजमान महाराज के पास आकर निवेदन किया - 'देव, द्वार पर एक परिव्राजक पधारे हैं और कहते हैं कि भैरवाचार्य की आज्ञा से मै महाराज से भेंट करने आया हूँ।' उसे सुनकर राजा ने बड़े आदर के साथ 'कहाँ हैं ? यहीं लाओ, उन्हें प्रवेश करने दो' यह कहा । प्रतीहारी ने वैसा ही किया । थोड़ी देर में राजा ने प्रवेश करते हुए उस संन्यासी को देखा । उसकी कद लम्बी थी । भुजाएँ घुटनों तक थीं । भिक्षाटन के कारण वह दुबला था फिर भी मोटी हड्डियों वाले अङ्गों से वह भरा-सा प्रतीत होता था । उसका मस्तक चौड़ा था । लम्बी रेखाओं के कारण उसका ललाट नीचा-ऊँचा हो गया था । मांस के न होने से गालों में गड्ढे पड़ गए थे । पुतलियाँ शहद की बूंद की तरह पीलापन लिए थीं । नाक कुछ टेढ़ी थी । कान की एक पाली अधिक लम्बी थी । लौकी के बीज की भाँति दन्त- पंक्ति निकली हुई थी । अधर घोड़े के निचले होठ की तरह लटका हुआ था । लम्बी ठुड्डी के कारण उसका मुँह लम्बोतरा जान पड़ता था । उसके कंधे से लटकता हुआ छाल योग-

तृतीय उच्छ्वासः १६७

बुकायत्ततरलपनम्, अंसावलम्बिना काषायेण योगपट्टकेन विरचितवैक- क्षकम्, हृदयमध्यनिबद्धग्रन्थिना च रागेणेव खण्डशः कृतेन धातुरसा- रुणेन कर्पटेन कृतोत्तरासङ्गम्, पुनरुक्तबालप्रग्रहवेष्टन निश्चलमूलेन बद्ध- मृत्परिशोधनवंशत्वक्तितउना कौपीनसनाथशिखरेण खर्जूरपुटसमुद्गकग- र्भीकृतभिक्षाकपालकेन दारवफलकत्रयत्रिकोणत्रियष्टिनिविष्टकमण्डलुना बहिरुपपादितपादुकावस्थानेन स्थूलदशासूत्रनियन्त्रितपुस्तिकापूलकेन वामकरधृतेन योगभारकेणाध्यासितस्कन्धम्, इतरकरगृहीतवेत्रासनं मस्करिणमद्राक्षीत्। क्षितिपतिरप्युपगतं १मुचितेन चैनमादरेणान्वग्रहीत्। आसीनं च पप्रच्छ - 'क्व भैरवाचार्यः ?' इति। सादरनरपतिवचनमुदि- तमतिस्तु परिव्राट् तमुपनगरं सरस्वतीतटवनावलम्बिनि शून्यायतन स्थितमाचचक्षे। भूयश्चाबभाषे- 'अर्चयति हि महाभागं भगवानाशीर्व-


'अधोऽधरस्य चिबुकम्' । लपनं मुखम् । उत्तरासङ्गमपरिप्रावरणम् । पुनरुक्तं पौनः- पुन्येन कृतम् । प्रग्रहो रज्जुः । तितउश्चालनी परिपवनशब्दवाच्या । कौपीनं गुह्यदेश उपचारात्, तदाच्छादनं च खर्जूराख्यस्य वृक्षस्य च संबन्धिभिः पुटैः क्लृप्तैः, पत्रैश्च समुद्गकः कपालभङ्गो भिक्षायै क्रियते । दारवे काष्ठसंबन्धिनि फल- कत्रये त्रयः कोणास्तेषु यास्तिस्रो यष्टयस्तासु निविष्टः कमण्डलुर्यत्र तेन । योग- भारकेण मात्राभारिकया। मस्करिणं परिव्राजकम् । राजतानि रौप्याणि ।


पट्ट सामने वैकक्षक की तरह पड़ा हुआ था। गेरू से रँग हुए वस्त्र का चादर के रूप में वह ओढ़े था जिसकी गाँठ छाती के बीच में थी, मानों वह वस्त्र उसके द्वारा खण्ड खण्ड किए गए राग का बाह्य रूप था। एक सिरे से बाएँ हाथ में पकड़े हुए बाँस के दूसरे सिरे से उसके कंधे के पीछे लटकती हुई झोली थी। झोली का ऊपरी सिरा बालों की बटी हुई रस्सी से बँधा था। मिट्टी चालने के लिए बाँस की बनी हुई चलनी उसमें बँधी थी। उसके अग्रभाग में कौपीन लटक रहा था। झोली के भीतर खजूर के पत्ते को मोड़कर बनाया हुआ भिक्षाकपाल रखा था। लकड़ी के तीन पट्टों को जोड़ कर बने हुए त्रिकोण के भीतर कमण्डलु रखा हुआ था और उस त्रिकोण के तीन पट्टों में तीन डंडियाँ लगी थीं जिनसे वह बाँस से लटका हुआ था। झोली के बाहर खड़ाऊँ लटक रही थी। कपड़े की मोटी किनारी से बँधे हुए पोथियों के गुटके झोली में रक्खे थे। उसके दाहिने हाथ में बेंत की चटाई थी। पहुँचे हुए उस संन्यासी से राजा आदरपूर्वक मिले। उसके बैठ जाने पर राजा ने पूछा- 'भैरवाचार्य कहाँ हैं?' आदर के साथ कहे हुए राजा के वचन सुनकर


१. मुचितेन नचैनं ।

१६८ हर्षचरितम् चसा' इत्युक्त्वा चोपनिन्थे । योगभारकादाकृष्य भैरवाचार्यप्रहितानि रत्नवन्ति बहलालोकलिप्तानतःपुराणि पञ्च राजतानि पुण्डरीकाणि । नरपतिस्तु प्रियजनप्रणयभङ्गकातरो दाक्षिण्यमनुरुध्यमानो ग्रहणला- घवं च लङ्घयितुमसमर्थो दोलायमानेन मनसा स्थित्वा चिरं कथंकथमप्य- तिसौजन्यनिघ्नस्तानि जग्राह । जगाद च—'सर्वफलप्रसवहेतुः शिवभ- क्तिरियं नो मनोरथदुर्लभानि फलति फलानि । येनैवमस्मासु प्रीयते तत्रभगवान्भुवनगुरुर्भैरवाचार्यः । श्वो द्रष्टास्मि भगवन्तम्' इत्युक्त्वा च मस्करिणं व्यसर्जयत् । अनया च वार्तया परां मुदमवाप । अपरेद्युश्च प्रातरेवोत्थाय वाजिनमधिरुह्य समुच्छ्रितश्वेतातपत्रः समु- द्धूयमानधवलचामरयुगलः कतिपयैरेव राजपुत्रैः परिवृतो भैरवाचार्यं सवितारमिव शशी द्रष्टुं प्रतस्थे । गत्वा च किंचिदन्तरं तदीयमेवाभिमु- खमापतन्मन्यतमं शिष्यमद्राक्षीत् । अप्राक्षीच्च—'क्व भगवानास्ते ?' लङ्घयितुमुत्सोढुम् । निघ्नः स्ववशः । अन्यतममपरम् । उत्तरेणोत्तरास्यां दिशि । उस संन्यासी ने प्रसन्नतापूर्वक सूचित किया की नगर के समीप हीं सरस्वती नदी के तटवर्ती जंगल के एक शून्यायतन में भैरवाचार्य हैं । और फिर बोला—'महाभाग ! आपको भगवान् भैरवाचार्य अपने आशीर्वादवचन द्वारा सम्मानित करते हैं !' यह कहकर उसने भैरवाचार्य द्वारा उपहार के रूप में भेजे हुए रत्नजटित चाँदी के पाँच कमलों को अर्पित किया जो सारे अन्तःपुर को आलोकित कर रहे थे । राजा ने अपने प्रिय भैरवाचार्य के प्रेम के भङ्ग होने के भय से उदारता का अनुरोध करते हुए, दी हुई वस्तु के ग्रहण करने की छुटपन को सहने में असमर्थ, अपने दोलारूढ़ मन से कुछ देर तक ठहर कर किसी-किसी प्रकार अपने सौजन्य के विवश होते हुए उन रत्नों को ले लिया और बोले—'सब प्रकार के फलों को उत्पन्न करने वाली यह शिवभक्ति हमारे मनोरथ भी जिन्हें नहीं प्राप्त करते ऐसे फलों को उत्पन्न करती है । इसी कारण आदरणीय जगद्गुरु भैरवाचार्य हम पर प्रसन्न हैं । कल भगवान् के दर्शन करूँगा ।' यह कहकर उस संन्यासी को विदा किया । इस समाचार से वे अत्यन्त प्रसन्न हुए । दूसरे दिन राजा ने सबेरे ही उठ घोड़े पर सवार हो श्वेत छत्र लगा उज्ज्वल चँवरों से विराजमान हो कुछ राजपुत्रों के साथ भैरवाचार्य के दर्शन के लिए प्रस्थान किया, मानों चन्द्रमा सूर्य की ओर बढ़ता हो । कुछ ही दूर चले कि उन्हीं के सामने आते हुए एक शिष्य को देखा और पूछा—'भगवान् कहाँ हैं ?' उसने कहा—'यहीं पुराने देवी के