भारतकोश
संग्रह पर लौटें

हर्षचरितम् (महाकवि बाणभट्ट - संस्कृत मूल एवं हिन्दी व्याख्या)

Harshacharitam of Banabhatta with Sanskrit & Hindi Commentary

महाकवि बाणभट्ट / पं. जगन्नाथ शास्त्री द्वारा

DevanagariSanskritpublished506 पृष्ठ

१६६ हर्षचरितम् संवादाः । यतः स राजा श्रवणसमकालमेव तस्मिन्भैरवाचार्ये भगवति द्वितीय इव कपर्दिनि दूरगतेऽपि गरीयसीं बबन्ध भक्तिम् । आचकाङ्क्ष च मनोरथैरप्यस्य सर्वथा दर्शनम् । अथ कदाचित्पर्यस्तेऽस्ताचलचुम्बिनि वासरेऽन्तःपुरवर्तिनं राजान- मुपसृत्य प्रतीहारी विज्ञापितवती- 'देव ! द्वारि परिव्राडास्ते, कथयति च भैरवाचार्यवचनाद्देवमनुप्राप्तोऽस्मि' इति । राजा तु तच्छ्रुत्वा साद- रम्- 'क्वासौ ? आनयात्रैव, प्रवेशयैनम्' इति चाब्रवीत् । तथा चाकरोत् प्रतीहारी । न चिराच्च प्रविशन्तं प्रांशुम् , आजानुभुजम् , भैक्षक्षाम- मपि स्थूलास्थिभिरवयवैः पीवरमिवोपलक्ष्यमाणम् , पृथूत्तमाङ्गम् . उत्तुङ्गवलिभङ्गस्थपुटललाटम् , निर्मांसगण्डकूपकम् , मधुबिन्दुपिङ्गल- परिमण्डलाक्षम् , ईषदवक्रघोणम् , अतिप्रलम्बैककर्णपाशम् , अला- बुबीजविकटोन्नतदन्तपङ्क्तिम् , तुरगानूकश्मथाधरलेखम् , लम्बचि- न चिराच्चेत्यादौ । मस्करिणमद्राक्षीदिति संबन्धः । प्रांशुं दीर्घम् । जानुरूरुपर्व । उक्तं च- 'जङ्घा तु प्रसृता जानूरुपर्वाष्ठीवद्वस्त्रियाम्' । पीवरं स्थूलम् । स्थपुटं निम्नोन्नतम् । ललाटमलिकं गोधिः । गण्डकूपोऽक्ष्णोरधोदेशः । घोणा नासिका । अलाबुस्तुम्बी । उक्तं च- 'तुम्ब्यलाबू उभे समे' । तुरगानामधस्तादोधोऽनूकः । की तो बात क्या ? वह केवल अपने मन के रथ पर चढ़ कर ही सर्वथा उनके दर्शन की आकांक्षा करने लगा । किसी दिन जब अस्ताचल की ओर दिन ढलने लगा तब प्रतीहारी ने अन्तःपुर में विराजमान महाराज के पास आकर निवेदन किया - 'देव, द्वार पर एक परिव्राजक पधारे हैं और कहते हैं कि भैरवाचार्य की आज्ञा से मै महाराज से भेंट करने आया हूँ।' उसे सुनकर राजा ने बड़े आदर के साथ 'कहाँ हैं ? यहीं लाओ, उन्हें प्रवेश करने दो' यह कहा । प्रतीहारी ने वैसा ही किया । थोड़ी देर में राजा ने प्रवेश करते हुए उस संन्यासी को देखा । उसकी कद लम्बी थी । भुजाएँ घुटनों तक थीं । भिक्षाटन के कारण वह दुबला था फिर भी मोटी हड्डियों वाले अङ्गों से वह भरा-सा प्रतीत होता था । उसका मस्तक चौड़ा था । लम्बी रेखाओं के कारण उसका ललाट नीचा-ऊँचा हो गया था । मांस के न होने से गालों में गड्ढे पड़ गए थे । पुतलियाँ शहद की बूंद की तरह पीलापन लिए थीं । नाक कुछ टेढ़ी थी । कान की एक पाली अधिक लम्बी थी । लौकी के बीज की भाँति दन्त- पंक्ति निकली हुई थी । अधर घोड़े के निचले होठ की तरह लटका हुआ था । लम्बी ठुड्डी के कारण उसका मुँह लम्बोतरा जान पड़ता था । उसके कंधे से लटकता हुआ छाल योग-

तृतीय उच्छ्वासः १६७

बुकायत्ततरलपनम्, अंसावलम्बिना काषायेण योगपट्टकेन विरचितवैक- क्षकम्, हृदयमध्यनिबद्धग्रन्थिना च रागेणेव खण्डशः कृतेन धातुरसा- रुणेन कर्पटेन कृतोत्तरासङ्गम्, पुनरुक्तबालप्रग्रहवेष्टन निश्चलमूलेन बद्ध- मृत्परिशोधनवंशत्वक्तितउना कौपीनसनाथशिखरेण खर्जूरपुटसमुद्गकग- र्भीकृतभिक्षाकपालकेन दारवफलकत्रयत्रिकोणत्रियष्टिनिविष्टकमण्डलुना बहिरुपपादितपादुकावस्थानेन स्थूलदशासूत्रनियन्त्रितपुस्तिकापूलकेन वामकरधृतेन योगभारकेणाध्यासितस्कन्धम्, इतरकरगृहीतवेत्रासनं मस्करिणमद्राक्षीत्। क्षितिपतिरप्युपगतं १मुचितेन चैनमादरेणान्वग्रहीत्। आसीनं च पप्रच्छ - 'क्व भैरवाचार्यः ?' इति। सादरनरपतिवचनमुदि- तमतिस्तु परिव्राट् तमुपनगरं सरस्वतीतटवनावलम्बिनि शून्यायतन स्थितमाचचक्षे। भूयश्चाबभाषे- 'अर्चयति हि महाभागं भगवानाशीर्व-


'अधोऽधरस्य चिबुकम्' । लपनं मुखम् । उत्तरासङ्गमपरिप्रावरणम् । पुनरुक्तं पौनः- पुन्येन कृतम् । प्रग्रहो रज्जुः । तितउश्चालनी परिपवनशब्दवाच्या । कौपीनं गुह्यदेश उपचारात्, तदाच्छादनं च खर्जूराख्यस्य वृक्षस्य च संबन्धिभिः पुटैः क्लृप्तैः, पत्रैश्च समुद्गकः कपालभङ्गो भिक्षायै क्रियते । दारवे काष्ठसंबन्धिनि फल- कत्रये त्रयः कोणास्तेषु यास्तिस्रो यष्टयस्तासु निविष्टः कमण्डलुर्यत्र तेन । योग- भारकेण मात्राभारिकया। मस्करिणं परिव्राजकम् । राजतानि रौप्याणि ।


पट्ट सामने वैकक्षक की तरह पड़ा हुआ था। गेरू से रँग हुए वस्त्र का चादर के रूप में वह ओढ़े था जिसकी गाँठ छाती के बीच में थी, मानों वह वस्त्र उसके द्वारा खण्ड खण्ड किए गए राग का बाह्य रूप था। एक सिरे से बाएँ हाथ में पकड़े हुए बाँस के दूसरे सिरे से उसके कंधे के पीछे लटकती हुई झोली थी। झोली का ऊपरी सिरा बालों की बटी हुई रस्सी से बँधा था। मिट्टी चालने के लिए बाँस की बनी हुई चलनी उसमें बँधी थी। उसके अग्रभाग में कौपीन लटक रहा था। झोली के भीतर खजूर के पत्ते को मोड़कर बनाया हुआ भिक्षाकपाल रखा था। लकड़ी के तीन पट्टों को जोड़ कर बने हुए त्रिकोण के भीतर कमण्डलु रखा हुआ था और उस त्रिकोण के तीन पट्टों में तीन डंडियाँ लगी थीं जिनसे वह बाँस से लटका हुआ था। झोली के बाहर खड़ाऊँ लटक रही थी। कपड़े की मोटी किनारी से बँधे हुए पोथियों के गुटके झोली में रक्खे थे। उसके दाहिने हाथ में बेंत की चटाई थी। पहुँचे हुए उस संन्यासी से राजा आदरपूर्वक मिले। उसके बैठ जाने पर राजा ने पूछा- 'भैरवाचार्य कहाँ हैं?' आदर के साथ कहे हुए राजा के वचन सुनकर


१. मुचितेन नचैनं ।

१६८ हर्षचरितम् चसा' इत्युक्त्वा चोपनिन्थे । योगभारकादाकृष्य भैरवाचार्यप्रहितानि रत्नवन्ति बहलालोकलिप्तानतःपुराणि पञ्च राजतानि पुण्डरीकाणि । नरपतिस्तु प्रियजनप्रणयभङ्गकातरो दाक्षिण्यमनुरुध्यमानो ग्रहणला- घवं च लङ्घयितुमसमर्थो दोलायमानेन मनसा स्थित्वा चिरं कथंकथमप्य- तिसौजन्यनिघ्नस्तानि जग्राह । जगाद च—'सर्वफलप्रसवहेतुः शिवभ- क्तिरियं नो मनोरथदुर्लभानि फलति फलानि । येनैवमस्मासु प्रीयते तत्रभगवान्भुवनगुरुर्भैरवाचार्यः । श्वो द्रष्टास्मि भगवन्तम्' इत्युक्त्वा च मस्करिणं व्यसर्जयत् । अनया च वार्तया परां मुदमवाप । अपरेद्युश्च प्रातरेवोत्थाय वाजिनमधिरुह्य समुच्छ्रितश्वेतातपत्रः समु- द्धूयमानधवलचामरयुगलः कतिपयैरेव राजपुत्रैः परिवृतो भैरवाचार्यं सवितारमिव शशी द्रष्टुं प्रतस्थे । गत्वा च किंचिदन्तरं तदीयमेवाभिमु- खमापतन्मन्यतमं शिष्यमद्राक्षीत् । अप्राक्षीच्च—'क्व भगवानास्ते ?' लङ्घयितुमुत्सोढुम् । निघ्नः स्ववशः । अन्यतममपरम् । उत्तरेणोत्तरास्यां दिशि । उस संन्यासी ने प्रसन्नतापूर्वक सूचित किया की नगर के समीप हीं सरस्वती नदी के तटवर्ती जंगल के एक शून्यायतन में भैरवाचार्य हैं । और फिर बोला—'महाभाग ! आपको भगवान् भैरवाचार्य अपने आशीर्वादवचन द्वारा सम्मानित करते हैं !' यह कहकर उसने भैरवाचार्य द्वारा उपहार के रूप में भेजे हुए रत्नजटित चाँदी के पाँच कमलों को अर्पित किया जो सारे अन्तःपुर को आलोकित कर रहे थे । राजा ने अपने प्रिय भैरवाचार्य के प्रेम के भङ्ग होने के भय से उदारता का अनुरोध करते हुए, दी हुई वस्तु के ग्रहण करने की छुटपन को सहने में असमर्थ, अपने दोलारूढ़ मन से कुछ देर तक ठहर कर किसी-किसी प्रकार अपने सौजन्य के विवश होते हुए उन रत्नों को ले लिया और बोले—'सब प्रकार के फलों को उत्पन्न करने वाली यह शिवभक्ति हमारे मनोरथ भी जिन्हें नहीं प्राप्त करते ऐसे फलों को उत्पन्न करती है । इसी कारण आदरणीय जगद्गुरु भैरवाचार्य हम पर प्रसन्न हैं । कल भगवान् के दर्शन करूँगा ।' यह कहकर उस संन्यासी को विदा किया । इस समाचार से वे अत्यन्त प्रसन्न हुए । दूसरे दिन राजा ने सबेरे ही उठ घोड़े पर सवार हो श्वेत छत्र लगा उज्ज्वल चँवरों से विराजमान हो कुछ राजपुत्रों के साथ भैरवाचार्य के दर्शन के लिए प्रस्थान किया, मानों चन्द्रमा सूर्य की ओर बढ़ता हो । कुछ ही दूर चले कि उन्हीं के सामने आते हुए एक शिष्य को देखा और पूछा—'भगवान् कहाँ हैं ?' उसने कहा—'यहीं पुराने देवी के

[header] तृतीय उच्छ्वासः १६६ [/header]

इति। सोऽकथयत्—'अस्य जीर्णमातृगृहस्योत्तरेण बिल्ववाटिकामध्यास्ते' इति। गत्वा च तं प्रदेशमवततार तुरगात्। प्रविवेश च बिल्ववाटिकां। अथ महतः कार्पटिकवृन्दस्य मध्ये प्रातरेव स्नातम्, दत्ताष्टपुष्पि- कम्, अनुष्ठिताग्निकार्यम्, कृतभस्मरेखापरिहारपरिकरे हरितगोमयो- पलिप्तक्षितितलवितते व्याघ्रचर्मण्युपविष्टम्, कृष्णकम्बलप्रावरणनिभे- नासुरविवरप्रवेशाशङ्कया पातालान्धकारावासमिवाभ्यस्यन्तम्, उन्मि- षता विद्युत्कपिलेनात्मतेजसा महामांसविक्रयक्रीतेन मनःशिलापङ्केनेव शिष्यलोकं लिम्पन्तम्, जटीकृतैकदेशलम्बमानरुद्राक्षशङ्खगुटिकेनोर्ध्व- बद्धेन शिखापाशेन बघ्नन्तमिव विद्यावलेपदुर्विदग्धानुपरिसंचरतः सिद्धान्, धवलकतिपयशिरोरुहेण वयसा पञ्चपञ्चाशतं वर्षाण्यतिक्रा- मन्तम्, खालित्यक्षीयमाणशङ्खलोमलेखम्, लोमशकर्णशष्कुलीप्रदेशम्, पृथुललाटतटम्, तिरःश्यामभस्मललाटिकया बहुशः शिरोर्धधृतदग्ध- गुग्गुलुसंतापस्फुटितकपालास्थिपाण्डुरराजिशङ्कामिव जनयन्तम्, सहज-

अथेत्यादौ । भैरवाचार्यं ददर्शेति संबन्धः। कार्पटिका व्रतिनः । अष्टपुष्पिका प्रागुक्ता। परिहारोऽत्र मर्यादा । शङ्खे ललाटास्थिन। उक्तं च—'शङ्खो निधौ लला- टास्थिन' । गुटिका खण्डिका। उपरीत्याद्यभिप्रायेणोक्तम्— ऊर्ध्वबद्धे( वृद्धे ? )नेति । प्रशस्ता शिखा शिखापाशः। अवलेपोऽहंकृतिः। खालित्यं खल्वाटता। शङ्खो

मन्दिर के उत्तर विल्ववाटिका में आसन लगाए हैं।' उस स्थान पर जाकर वे घोड़े से उतर गए और विल्ववाटिका में प्रवेश किया। साधुओं की जमात के बीच प्रातःस्नान, अष्टपुष्पिका द्वारा शिवार्चन और अग्निहोत्र से निवृत्त होकर भस्म से पुरे चौक के बीच गोबर से लिपी जमीन पर बिछे व्याघ्र-चर्म पर विराजमान भैरवाचार्य को देखा। काले कंबल को ओढ़कर मानों वे असुर-विवर में प्रवेश करने की इच्छा से पाताल के घने अन्धकार में रहने का अभ्यास कर रहे थे। बिजली के समान पीले चमकते हुए अपने तेज से शिष्यों को मानों श्मशान का महामांस बेच कर खरीदे हुए मैनसिल के चन्दन से चर्चित कर रहे थे। एक ओर चोटी में रुद्राक्ष और शंख की गुरियों को गूंथकर लटकाये हुए और चोटी को खड़ी बाँधे हुये मानों विद्या के मद में फूलकर ऊपर-ऊपर उड़ते हुए सिद्धों को बाँध रहे थे। उनके सिर के कुछ बाल सफेद हो गये थे और अवस्था के वह पचपन साल गुजार चुके थे। उनकी गञ्जी खोपड़ी के बाल झड़ चुके थे। कान के भीतर भी बाल जम गए थे। ललाट प्रशस्त था, उसपर भस्म की टेढ़ी और साँवली रेखा से ऐसा लगता था कि उनके सिर पर आधे जले हुए

१७० हर्षचरितम्

ललाटवलिभङ्गसंकोचितकूर्चभागं बभ्रुभासं भ्रूसंगत्या निरन्तरामाया- मिनीमेकामिव भ्रूरेखां बिभ्राणम्, ईषत्काचरकनीनिकेन रक्तापाङ्ग- निर्गतांशुप्रतानेन मध्यधवलभासेन्द्रायुधेनेवातिदीर्घेण लोचनयुगलेन परितो महामण्डलमिवानेकवर्णरागमालिखन्तम्, सितपीतलोहित- पताकावलिशबलम्, शिवबलिमिव दिक्षु विक्षिपन्तम्, तार्क्ष्यतुण्ड- कोटिकुब्जाग्रघोणम्, दूरविदीर्णसृक्कसंक्षिप्तकपोलम्, किंचिदन्तुरतया सदाहृदयसंनिहितहरमौलिचन्द्रातपेनेव निर्गच्छता दन्तालोकेन धवल- यन्तं दिशां जालम्, जिह्वाप्रस्थितसर्वशैवसंहितातिभारेणेव मनाक्प्र- लम्बितौष्ठम, प्रलम्बश्रवणपालीप्रेङ्खिताभ्यां स्फाटिककुण्डलाभ्यां शुक्रबृ- हस्पतिभ्यामिव सुरासुरविजयविद्यासिद्धिश्रद्धयानुबध्यमानम्, बद्धविवि- धौषधिमन्त्रसूत्रपङ्किना सलोहवलयेनैकप्रकोष्ठेन शङ्खखण्डं पूष्णो दन्तमिव भगवता भवेन भग्नं भक्त्या भूषणीकृतं कलयन्तम्, अखिलरसकूपोद्धृ- ललाटास्थि । शष्कुली कुहरम् । 'कूर्चमस्त्री भ्रुवोर्मध्यम्' । काचरा पीतवर्णा । तुण्डं मुखम् । कोटिः प्रान्तः, चञ्च्वग्रम् । 'प्रान्तावोष्ठस्य सृक्किणी, प्रकोष्ठमन्तरं विद्यादर- त्निमणिबन्धयोः' । पूष्णो रविभेदस्य । पुरा दक्षयज्ञगतस्य हरं निन्दतः 'मय्यनागते किमर्थमागतोऽस्मि' इति मुष्टिप्रहारेण हरेण दन्ता भग्नाः। तत्करस्पर्शन पावनत्वात्तन्न गुग्गुल की गरभी से फूटी कपाल की खोपड़ी सफेद दिखाइ दे रही हो । माथ पर सिकन पड़ने से भौंहों के बीच का हिस्सा सिकुड़ गया था और दोनों भौंहों के मिल जाने से एक भ्रूरेखा बन गई थी । आँखों की पुतली कच्चे काँच की तरह पीले रङ्ग की थी और लाल अपाङ्गों से निकलती हुई किरणें मध्य में सफेद इन्द्रायुध के दृश्य को उत्पन्न कर रही थीं । ऐसा लग रहा था कि साधना करने के लिये वे अनेक रङ्गों वाले महामण्डल की रचना कर रहे थे । सफेद, पीली, लाल झण्डियों से रङ्ग-बिरङ्ग के लग रहे थे । दिशाओं में शिव की बलि छोड़ रहे थे । गरुड़ की टोर के समान उनकी नाक का अग्रभाग झुका हुआ था । ओठ के बगल की दूर तक कटाव से उनके कपोल छोटे लग रहे थे । हमेशा उनके हृदय में सन्निहित रहने वाले भगवान् शिव के मस्तक की चन्द्रकिरणों के समान दाँतों की टेढ़ी रश्मियाँ निकलकर दिशाओं को धवलित कर रही थीं, मानों जीभ के अग्रभाग में स्थित समस्त शैवसंहिताओं के भारी बोझ से उनका ओष्ठ नीचे की ओर लटका हुआ था । कान की लम्बी पालियों में स्फटिक के कुंडल लटक रहे थे, मानों देवताओं और असुरों पर विजय पाने के लिये विद्या सीखने की श्रद्धा से शुक्र और बृहस्पति उनके पीछे लगे हों । एक हाथ में लोहे के कड़े में पिरोया हुआ शंख का टुकड़ा पहने थे, जिसमें

तृतीय उच्छ्वासः १७१ नघटीयन्त्रमालामिव रुद्राक्षमालां दक्षिणेन पाणिना भ्रमयन्तम्, उरसि दो- लायमानेनापिङ्गलाग्रेण कूर्चककलापेन संमार्जयन्तमिवान्तर्गतं निजरजो- निकरम्, अतिनिबिडनीललोममण्डलविचितं च ध्यानलब्धेन ज्योतिषा दग्धमिव हृदयदेशं दधानम्, ईषत्प्रशिथिलवलिवलयबध्यमानतुन्दम्, उप- चीयमानस्फिङ्मांसपिण्डकम्, पाण्डुरपवित्रक्षौमावृतकौपीनम्, सावष्टम्भ- पर्यङ्कबन्धमण्डलितेनामृतफेनश्वेतरुचा योगपट्टकेन वासुकिनेवाप्रतिहता- नेकमन्त्रप्रभावाविर्भूतेन प्रदक्षिणीक्रियमाणम्, अरुणतामरससुकुमारतर- तलस्य पादयुगलस्य निर्मलैर्नखमयूखजालैर्जर्जयन्तमिव महानिधानो- द्धरणरसेन रसातलम्, तोयक्षालितशुचिना धौतपादुकायुगलेन हंसमिथु- नेनेव भागीरथीतीर्थयात्रापरिचयागतेनामुच्यमानचरणान्तिकम्, शिख- रनिखातकुब्जकालायसकण्टकेन वैणवेन विशाखिकादण्डेन सर्वत्रिगासि- भक्तिः। अखिलस्य रसस्य कूपादुद्धनाय घटीयन्त्रमालापि भ्राम्यते। दोलाय- मानत्वेन संमार्जनसंभावना। कलापग्रहणं मार्जनीसादृश्यार्थम्। रजो रागः, रेणुश्च। विचितं व्याप्तम्। तुन्दमुदरम्। स्फिजावुभयत्र प्रसिद्धे। 'स्त्रियां स्फिजौ कटिप्रीथौ' इत्यमरः। फेनवत्तैश्च श्वेता। वासुकिनेवेति। न सामान्येनेति प्रभावपरिशोधकम्। जर्जयन्तं खण्डशः कुर्वाणम्। तोयेत्यादि। हंसमिथुनस्यापि विशेषणम्। शिखरे- त्यादिनाङ्कुशसादृश्यं विशाखिकादण्डस्योक्तम्। निखात उत्कीर्णः। कालायसं शस्त्र- अनेक औषधियां मन्त्र और सूत्र के अक्षर लिखकर बँधे थे, मानों उस शंख के टुकड़े के रूप में भगवान् शिव द्वारा तोड़े गए पूषा के दाँत को उन्होंने भक्ति से आभूषण बना लिया था। दाहिने हाथ में रुद्राक्ष की माला को घुमा रहे थे, मानों सारे रस को निकाल लेने के लिए रहट चला रहे थे। छाती पर पीले अग्रभाग वाली दाढ़ी लहरा रही थी, मानों हृदय के रजोविकार को झाड़ रहे थे। घने और नीले भरे रोंगटे को देखकर लगता मानों ध्यान से प्राप्त ज्योति के कारण जले हुए हृदय को धारण कर रहे हों। उदर में वलियाँ पड़ गई थीं। नितम्ब का मांस बढ़ गया था। उनका कौपीन उज्ज्वल और पवित्र क्षौम वस्त्र से ढका हुआ था। वीरासन लगाकर विराजमान उनके चारों ओर अमृतफेन के समान योगपट्ट घिरा हुआ था मानों उनके विफल न होने वाले मन्त्रों के प्रभाव से प्रकट होकर वासुकि नामक नागराज उनकी प्रदक्षिणा कर रहा हो। लाल कमल के समान सुकुमार तलवे वाले दोनों चरणों के नखों की निर्मल किरणें फैल रही थीं, मानों बहुमूल्य निधि को निकालने के लिए पाताल को विदीर्ण कर रहे थे। पैरों के पास पानी से धुला हुआ पवित्र खड़ाउओं का जोड़ा रखा हुआ था, मानों गङ्गा के तीर्थों में विचरने के समय परिचय हो जाने से हंसों का जोड़ा साथ लग गया हो। पास में बाँस का बैसाखी दण्ड।

१७२ हर्षचरितम् द्धिविघ्नविनायकापनयनाङ्कुशेनेव सततपार्श्ववर्तिना विराज मानम् , अबहु- भाषिणं मन्दहासिर्न सर्वोपकारिणं कुमारब्रह्मचारिणम् , अतितपस्विनम् , महामनस्विनं कृशक्रोधम् , अकृशानुरोधम् , महानगरमिवादीनप्रकृतिशो- भितम् , मेरुमिव कल्पतरुपल्लवराशिसुकुमारच्छायम् , कैलासमिव पशुपति- चरणरजःपवित्रितशिरसम् , शिवलोकमिव माहेश्वरगणानुयातम् , जलनिधिमिवानेकनदनदीसहस्रप्रक्षालितशरीरम् , जाह्नवीप्रवाहमिव बहु- पुण्यतीर्थस्थानशुचिम् , धाम धर्मस्य, तीर्थं तथ्यस्य, कोशं कुशलस्य, पत्तनं १ पूततायाः, शाला शोलस्य, क्षेत्रं क्षमायाः, शालेयं शालीनतायाः, स्थानं स्थितेः, आधारं धृतेः, आकरं करुणायाः, निकेतनं कौतुकस्य, आरामं रमणीयकस्य, प्रासादं प्रसादस्य, आगारं गौरवस्य, समाजं भेदः । विशाखिका खनित्रिका । विघ्नोऽन्तरायः । विनायको गजाननः । प्रकृतिः स्वभावः, मायादिका च । राशिवत्तेन च सुकुमाराः । गणाः समूहाः, प्रमथाश्च । नदनदीत्येकशेषो युक्तः । सहस्रेषु तैः प्रक्षालितशि(शरी ? ) राः । तीर्थेषु यत्स्थानं वसनं तेन शुचिम् । तीर्थस्नानः कनखलाद्यवस्थितिभिश्च शुचिः । शालीनता विनी- तत्वम् । निकेतनं गृहम् । तत्र हि सर्वस्य कौतुकं जायते । था जिसके सिरे पर टेढ़ा लोहे का कोल जड़ा हुआ था मानो समस्त विद्याओ का सिद्धि में विघ्न पहुँचाने वाले विघ्नराज गजानन को हटाने के लिये अंकुश हो । वे बहुत कम बोलने वाले, मन्द-मन्द मुस्कुराते हुए, सब प्रकार के उपकारी, आजन्म ब्रह्मचारी, महा- तपस्वी, महामनस्वी, क्रोधरहित और समाहृत थे । महानगर की भाँति उनकी प्रकृति (स्वभाव या नागरिक जन) अदीन अर्थात् दीनतारहित थी । सुमेरु के समान कल्पवृक्ष के पल्लव की भाँति उनकी कान्ति थी (सुमेरु पर कल्पवृक्ष के पत्तों की छाया रहती है) । भगवान् शिव के चरणों की धूल से उनका सिर पवित्र था जैसे कैलास पर्वत शिव की चरणधूलि से पवित्र होता है। शैव लोग उनके साथ थे जैसे शिवलोक में प्रमथगण रहते हैं। अनेक नद और नदियों में उन्होंने अपने शरीर को समुद्र की भाँति प्रक्षालित किया था । वे अनेक पुण्यतीर्थों में भ्रमण करके गङ्गा के प्रवाह की भाँति पवित्र हो चुके थे । वे धर्म के धाम, सत्य के तीर्थ, कुशल के कोश, पवित्रता के नगर, शीलगुण के गृह, क्षमा के क्षेत्र, नम्रता के निवासस्थान, मर्यादा के स्थान, धैर्य के आधार, करुणा के खान, कौतूहल के निकेतन, सौन्दर्य के उपवन, प्रसन्नता के प्रासाद, गौरव के गृह, सौजन्य के १. पत्तनं पूततायाः ।

तृतीय उच्छ्वासः १७३ सौजन्यस्य, संभवं सद्भावस्य, कालं कलेः, भगवन्तं साक्षादिव विरू- पाक्षं भैरवाचार्य ददर्श । भैरवाचार्यस्तु दूरादेव राजानं दृष्ट्वा शशिनमिव जलनिधिश्चचाल । प्रथमतरोत्थितशिष्यलोकम्रोत्थाय प्रत्युज्जगाम । समर्पितश्रीफलोपायनश्च जह्नुकर्णसमुद्गीर्यमाणगङ्गाप्रवाहह्लादगम्भीरया गिरा स्वस्तिशब्दमकरोत् । नरपतिरपि प्रीतिविस्तार्यमाणधवलिम्ना चक्षुषा प्रत्यर्पयन्निव बहुत- राणि पुण्डरीकवनानि ललाटपट्टपर्यस्तेन चोदंशुना शिखामणिना महेश्व- रप्रसादमिव तृतीयनयनोद्गमेन प्रकाशयन्नावर्जितकर्णपल्लवपलायमानमधु- करः शिवसेवासमुन्मूलिताशेषपापलवमुच्यमान इव दूरादवनतः प्रणाम- मभिनवं चकार । आचार्योऽपि—'आगच्छ अत्रोपविश' इति शार्दूलच- र्मात्मीयमदर्शयत् । उपदर्शितप्रश्रयस्तु राजा मत्तहंसकलगद्गदस्वरसुभगां मधुरसमय महानदीमिव प्रवर्तयन्वाचं व्याजहार—'भगवन् ! नार्हसि शश्यपि राजा तं च दूरादेव दृष्ट्वा जलनिधिश्चलति । गाम्भीर्याच्च जलनिधिरेवे- त्युक्तम् । बिल्वं श्रीफलम् । गङ्गेत्यादिना पवित्रत्वमाह । धवलिम्नेत्यनेन पुण्डरीकाणां धवलत्वमाह । प्राभृतपुण्डरीकाणां राजतत्त्वात् । आवर्जितं स्वरवच्च तेन शुभगात् । शार्दूलो व्याघ्रः । समाज, सद्भाव के उत्पत्तिस्थान एव काल के अन्तक थे । इस प्रकार वे साक्षात् शिव के समान लग रहे थे । भैरवाचार्य दूर से ही राजा को देखकर उस प्रकार चल पड़े जैसे समुद्र चन्द्रमा को देखकर उमड़ उठता है । पहले ही उठे हुए शिष्यों को साथ लेकर राजा के पास पहुंचे और श्रीफल का उपहार भेंट किया। तब जह्नु के कर्णकुहर से निकलते हुए गंगा-प्रवाह की ध्वनि के समान गम्भीर वाणी द्वारा 'स्वस्ति' शब्द का उच्चारण किया । राजा ने प्रीति से आँखों की सफेदी को बढ़ाते हुए देखा मानों बहुत से कमलबनों को उनके स्वागत में अर्पित कर रहा हो । ललाट में लगी हुई शिखामणि के ऊपर की ओर फैलती हुई किरणों से मानों भगवान् शंकर के तीसरे नेत्र से प्राप्त प्रसाद को धारण कर रहा हो। जब वह झुकने लगा तब उसके कर्णपल्लव पर बैठे हुए भौंरे उड़े मानों भगवान् शिव को सेवा करने से उसके पाप उड़े जा रहे हों। इस प्रकार उसने दूर ही से झुककर प्रणाम किया । आचार्य ने भी 'आओ, यहाँ बैठो' यह कह कर अपने व्याघ्रचर्म की ओर निर्देश किया । विनय प्रकट करते हुए राजा ने मत्त कलहंस की आवाज की भाँति सुन्दर, मधु रस की महानदी को मानों प्रवाहित करते हुए कहा—'भगवन्, मुझे आप दूसरे

१७४ हर्षचरितम् मामन्यनृपस्खलितैः खलीकर्तुम्। अशेषराजकोपेक्षिताया हतलक्ष्म्याः खल्वयं शीलापराधो द्रविणदौरात्म्यं वा यदेवमाचरति मयि गुरुः। अभूमिरयमुपचाराणाम्। अलमतियन्त्रणया। दूरस्थितोऽपि मनोरथ- शिष्योऽयं जनो भवताम्। माननीयं च गुरुवन्नोल्लङ्घनमर्हति गुरो- रासनम्। आसतां च भवन्त एवात्र' इति व्याहृत्य परिजनोपनीते वास- सि निषसाद। भैरवाचार्योऽपि प्रीत्यानतिक्रमणीयं नृपवचनमनुवर्तमानः पूर्ववत्तदेव व्याघ्राजिनमभजत। आसीने च सराजके परिजने शिष्यजने च समुचितमर्घ्यादिकं चक्रे। क्रमेण च नृपमाधुर्यहृतान्तःकरणः शशिकरनिकरविमला दशन- दीधितीः स्फुरन्तीः शिवभक्तिरिव साक्षाद्दर्शयन्नुवाच—'तात ! अतिनम्र- तैव ते कथयति गुणानां गौरवम्। सकलसंपत्पात्रमसि। विभवानु- रूपास्तु प्रतिपत्तयः। जन्मनः प्रभृत्यदत्तदृष्टिरेवास्मि स्वापतेयेषु। यतः सकलदोषकलापानलेन्धनैर्धनैरविक्रीतं कचिच्छरीरकमस्ति। भैक्षरक्षिताः अन्तःकरणं मनः। गौरवमुत्कर्षः, भारवत्त्वं च। अदत्तदृष्टिरिति। न तु मया धनान्यलभ्यानि। स्वापतेयेषु धनेषु। संरक्षिता इति। यदि कदाचित्क्वचिदुपयोगं राजाओं की भाँति दोषों से भरा न समझें। समस्त राजाओं से उपेक्षित राजलक्ष्मी का यह चरित्र-दोष और धन का मद है जो मेरे लिए गुरु आप इस प्रकार व्यवहार कर रहे हैं। मैं ऐसे उपचारों का पात्र नहीं हू। मेरे लिए यह क्लेश ठीक नहीं। दूर रहकर भी मनोरथ से आपका शिष्य बना हुआ यह जन आपका है। गुरु के समान ही माननीय इस आसन पर मैं अपना पैर नहीं रख सकता। आप ही इसपर विराजें।' यह कहकर परिजन द्वारा लाए हुए वस्त्र पर बैठे। भैरवाचार्य ने भी प्रेम से राजा की बात मान ली और पहले के समान उसी व्याघ्रचर्म पर आसीन हो गए। राजा लोग, परिजन और शिष्य जब बैठे तो भैरवाचार्य ने अर्घ्य आदि द्वारा उचित सत्कार किया। राजा के रसीलेपन को देख हृदय से आकृष्ट हो भैरवाचार्य चन्द्रमा की चाँदनी की भाँति अपने दाँतों की किरणों के रूप में भगवान् शिव की भक्ति प्रदर्शित करते हुए बोले—'राजन्, आपको यह अत्यन्त नम्रता ही गुणों का उत्कर्ष बता रही है। सब प्रकार की सम्पत्ति के तुम पात्र हो। ऐश्वर्य के अनुरूप ही मनुष्य की चित्तवृत्तियाँ होती हैं। मैंने जन्म से लेकर धन की ओर दृष्टिपात नहीं किया। दोष की अग्नियों को ईंधन की भाँति भड़काने वाले धन पर यह मेरी तुच्छ देह बिकी नहीं है। भीख मांग कर

तृतीय उच्छ्वासः १७५ सन्ति प्राणाः । दुर्ग्रहीतानि कतिचिद्विद्यन्ते विद्याक्षराणि । भगवच्छिव- भट्टारकपादसेवया समुपाजिताः कियत्योऽपि संनिहिताः पुण्यकणिकाः । स्वीक्रियतां यदत्रोपयोगार्हम् । प्रतनुलुणग्राह्याणि कुसुमानीव हि भवन्ति सतां मनांसि । अपि च, विद्वत्संमताः श्रूयमाणा अपि साधवः शब्दा इव सुधीरेऽपि हि मनसि यशांसि कुर्वन्ति । विवरं विशतः कुतूहलस्य फेनध- वलैः स्रोतोभिरिवापह्रियमाणो गुणगणैरानीतोऽस्मि कल्याणिना' इति । राजा तु तं प्रत्यवादीत्—भगवन् ! अनुरक्तेष्वपि शरीरादिषु साधूनां स्वामिन एव प्रणयिनः । युष्मद्दर्शनादुपार्जितमेव चापरिमितं कुशल- जातम् । 'अनेनैवागमनेन स्पृहणीयं पदमारोपितोऽस्मि गुरुणा' इति विविधाभिश्च कथाभिश्चिरं स्थित्वा गृहमगात् । अन्यस्मिन्दिवसे भैरवाचार्योऽपि राजानं द्रष्टुं ययौ । तस्मै च राजा सान्तःपुरं सपरिजने सकोषमात्मानं निवेदितवान् । स च विहस्योवाच- यास्यन्तीति । अनेन प्राणादिदानमेवोचितमित्युक्तम् । सकलसंपत्पात्रस्येयतः कियती वसुसंपत्तिर्भविष्यतीत्याशङ्क्याह—प्रतन्वित्यादि । गुणा उत्कर्षाः, तन्तवश्च । कुसुमानीवेति । कुसुमसादृश्येन मनसः सौकुमार्यमप्युक्तम् । साधवः शिष्टाः, शब्दा इव साधवः । संस्कृता विद्वत्संमताश्च । फेनवत्तैश्च धवलैर्गुणगणैः, स्रोतोभिश्च । स्वामिन एव प्रणयिन इति । अनुक्तान्यपि शरीरादीनि प्रणयिनां स्वायत्तानीत्यर्थः । मैने प्राणों की रक्षा की है। विद्या के कुछ अक्षरों को कठिनाई से सीख पाया हूँ। भगवान् शिवभट्टारक की सेवा करके कुछ पुण्य संगृहीत किए हैं। यहाँ आपके उपयोग की जो वस्तु हो उसे स्वीकार कीजिए । सज्जनों के मन थोड़े से गुणों के कारण फूलों की भाँति ग्रहण करने योग्य हो जाते हैं। शब्दों के समान सुने गए विद्वानों के अभिमत शब्द सुधीर मन को भी प्रभावित कर देते हैं। कल्याणभाजन तुमने हृदय में प्रवेश करते हुए कुतू- हल की फेनधवलधारा के समान अपने गुणों द्वारा तुमने खींच कर मुझे यहाँ आने के लिए विवश किया ।' राजा ने भैरवाचार्य से कहा—'जैसे शरीर बिना कहे ही अपने अधीन होता है उसी प्रकार सज्जन लोग भी प्रेमी जनों के वश में रहते हैं। आपके दर्शन से अनन्त कुशल- लाभ हुआ । आपने इस ओर पधार कर मुझे स्पृहणीय पद पर प्रतिष्ठित कर दिया।' इस प्रकार देर तक ठहर कर बातचीत के बाद घर लौट आए । दूसरे दिन भैरवाचार्य भी राजा को देखने के लिए पधारे। उनके स्वागत में राजा ने १. कृतमनेनैवानुगमनेन ।

१७६ हर्षचरितम् 'तात ! क्व विभवाः, क्व च वयं वनवर्धिताः ? धनोष्मणा म्लायत्यलं लतेव मनस्विता। खद्योतानामिवास्माकमियमपरोपतापिनो राजते तेजस्विता। भवादृशा एव भाजनं भूतेः' इति स्थित्वा च कंचि- त्कालं जगाम। परिव्राट् तेनैव क्रमेण पञ्च पञ्च राजतानि पुण्डरीकाण्युपायनी- चकार। एकदा तु श्वेतकर्पटावृतं किमप्यादाय प्राविशत्। उपविश्य च पूर्ववत्स्थित्वा मुहूर्त्तमब्रवीत्—'महाभाग ! भवन्तमाह भगवान्यथा- स्मच्छिष्यः पातालस्वामिनामा ब्राह्मणः । तेन ब्रह्मराक्षसहस्ता- दपहृतो महासिरट्टहासनामा। सोऽयं भवद्भुजयोग्यो गृह्यताम्' इत्यभिधायापहृतकर्पतावच्छादनात्परिवारादाचकर्ष शरद्गगनतलमिव पिण्डतां नीतम्, कालिन्दीप्रवाहमिव स्तम्भितजलम् , नन्दकजिगीषया कृष्णकोपितं कालियमिव कृपाणतां गतम्, लोकविनाशाय प्रकाशितधा- खद्योताः कीटमयाः। महाभागेति प्रस्तुतानुगुणमामन्त्रणम् । परिवारादाचकर्ष कृपाणमिति संबन्धः । पिण्डं शस्त्रम्। उक्तं च—'लोहोऽस्त्री शस्त्रकं तीक्ष्णं पिण्डं कालायसायसी' इति । स्तम्भितं धृतं रक्षितमन्तर्जलं यस्य तम्। किल कृपाणस्य वा पानीयं यन्त्रेण क्रियते। नन्दको विष्णुखड्गः। कालियो नागभेदः। धाराणामासारः, धारारूप- श्चासारो धारासारः। दन्तमण्डलं दन्तचक्रवालम, दशनसमूहश्च। मुष्टिः त्सरुः. अन्तःपुर, परिजन और सम्पत्ति के साथ अपने आपको भेंट किया। उन्होंने हँस कर कहा—'राजन्, कहाँ ये सम्पत्तियाँ और कहाँ जंगल के वासी हम ! मनस्विता धन की गरमी से झुलस जाती है। खद्योतों के समान दूसरों को सन्तप्त न करने वाली यह हमारी तेजस्विता ही बहुत है। आप जैसे लोग ही ऐश्वर्य के भाजन हैं।' इस प्रकार कुछ ठहर कर चले गए। भैरवाचार्य के शिष्य ने उसी क्रम से चाँदी के पाँच कमलों को भेंट में अर्पित किया। एक समय वह उजले वस्त्र से ढँककर कुछ लिए हुए पहुँचा । पहले की तरह बैठकर क्षण भर के बाद बोला—'महाभाग, भगवान् ने आप से कहा है कि पातालस्वामी नाम का एक ब्राह्मण मेरा शिष्य है । उसने ब्रह्मराक्षस के हाथ से अट्टहास नामक कृपाण छीना है। वह आपके हाथ में रहने योग्य है।' यह कहकर उसने ऊपर का वस्त्र हटाकर म्यान से उस कृपाण को खींच लिया, मानों आकाश ही शस्त्र बना हो, यमुना का प्रवाह ही रुक गया हो, कृष्ण के प्रति कुपित कालियनाग ने उनके नन्दक नामक खड्ग को जीतने की इच्छा से मानों कृपाण का रूप धर लिया हो। संसार के विनाश के लिए धाराजल की

तृतीय उच्छ्वासः १७७ रासारम्, प्रलयकालमेघखण्डमिव नभस्तलात्पतितम्, दृश्यमानविकट- दन्तमण्डलं हासमिव हिंसायाः, हरिबाहुदण्डमिव कृतदृढमुष्टिग्रहम्, सकलभुवनजीवितापहरणक्षमेण कालकूटेनेव निर्मितम्, कृतान्तकोपान- लतप्तेनेवायसा घटितम्, अतितीक्ष्णतया पवनस्पर्शनापि रुषेव क्वणन्तम्, मणिसभाकुट्टिमपतत्प्रतिबिम्बच्छद्मनात्मानमपि द्विधेव पाटयन्तम्' अरिशिरश्छेदलग्नैः कचैरिव किरणैः करालितधारम्, मुहुर्मुहुस्तडिदु- न्मेषतरलैः प्रभाचक्रच्छुरितैर्जर्जरितातपम्, खण्डशश्छिन्दन्तमिव दिव- सम्, कटाक्षमिव कालरात्रेः, कर्णोत्पलभिव कालस्य, ओंकारमिव क्रौर्यस्य, अलंकारमहंकारस्य, कुलमित्रं कोपस्य, देहं दर्पस्य, सुसहायं साहसस्य, अपत्यं मृत्योः, आगमनमार्गं लक्ष्म्याः, निर्गमनमार्गं कीर्तेः, कृपाणम्। अवनिपतिस्तु तं गृहीत्वा करेणायुधप्रीतया प्रतिमानिभेनालिङ्गन्निव सुचिरं ददर्श। संदिदेश च—'वक्तव्यो भगवान्परद्रव्यग्रहणावज्ञादुर्विदग्ध- मपि हि मे मनो युष्मद्विषये न शक्नोति वचनव्यतिक्रमव्यभिचारमाच- रितुम्' इति। परिव्राट् तु गृहीते तस्मिन्परितुष्टः 'स्वस्ति भवते। असुरभेदश्च । अतितीक्ष्णतयति । तंक्ष्ण्यं तानवाद्भवति, तनु च परस्परस्पर्शेन क्वणति । तथा चातितीक्ष्णोऽतिदण्डप्रकृती रोषेण हुंकरोति । कचैः केशः । करालिता व्याप्ताः । वर्षा करता हुआ प्रलयकालीन मेघ का टुकड़ा हो । दीख पड़ती हुई दाँतियों के मण्डल वाला मानों हिंसा का ही हास हो । भगवान् कृष्ण के बाहुदण्ड के समान उसकी मूंठ दृढ़ थी । सारे संसार के प्राणों को हर लेने के लिए मानों वह विष से बना हो । यमराज की क्रोधाग्नि में तपाए हुए लोहे से मानों बनाया गया हो । उसकी धार इतनी तेज थी कि हवा के भी लगने से उसमें आवाज-सी निकलती । मणि के जड़ावों पर पड़ती हुई अपनी छाया के व्याज से मानों अपने आपके भी दो टुकड़े कर रहा हो । उसकी धार से किरणें निकल रही थीं मानों शत्रु के सिर काटने से उसमें बाल चिपट गए हों । बार-बार बिजली की तरह चमक वाली प्रभा से वह आतप को जर्जर बना रहा था, मानों दिन का खण्ड- खण्ड कर रहा हो । वह मानों कालरात्रि का कटाक्ष, काल का कर्णोत्पल, क्रूरता का ओंकार, अहंकार का अलंकार, कोप का कुलमित्र, दर्प का शरीर, साहस का सहायक, मृत्यु का वंशज, लक्ष्मी के आने का मार्ग और कीर्ति के निकलने का मार्ग था। राजा ने उसे हाथ में लेकर आयुध के प्रति स्वाभाविक प्रेम के कारण मानों प्रतिमा के समान उसका आलिङ्गन करते हुए देखा और संदेश दिया—'भगवान् भैरवाचार्य से कहना कि दूसरे के धन को तिरस्कार की दृष्टि से देखने वाला मेरा मन आपकी बात का १२ ह० च०

१७८ हर्षचरितम् साधयामः' इत्युक्त्वा निरयासीत् । नृपश्च प्रकृत्या वीररसानुरागी तेन कृपाणेनामन्यत करतलवर्तिनीं मेदिनीम् । अथ व्रजत्सु दिवसेष्वेकदा भैरवाचार्यो राजानमुपह्वरे सोपग्रहम- वादीत्—'तात ! स्वार्थांलसाः परोपकारदक्षाश्च प्रकृतयो भवन्ति भव्या- नाम् । भवादृशां चार्थिदर्शनं महोत्सवः प्रणयनमाराधनमर्थग्रहणमु- पकारः । भूमिरसि सर्वलोकमनोरथानाम् । येनाभिधीयसे । श्रूयताम् । भगवतो महाकालहृदयनाम्नो महामन्त्रस्य कृष्णस्रग्गम्बराऽनुलेपनेनाकल्पेन कल्पकथितेन महाश्मशाने जपकोट्या कृतपूर्वसेवोऽस्मि । तस्य च वेतालसाधनावसाना सिद्धिः । असहायैश्च सा दुरवापा । त्वं चालमस्मै कर्मणे । त्वयि च गृहीतभरे भविष्यन्त्यपरे सहायास्त्रयः । एकः स एवा- स्माकं टीटिभनामा बालमित्रं मस्करी यो भवन्तमुपतिष्ठते । द्वितीयः स साधयामः स्वकर्मसिद्धिं विदध्मः । मङ्गलवाङ्मुच्छाम इति नोक्तम् । उपह्वरे प्रच्छन्ने । सोपग्रहं साभ्यर्थनम् । प्रणयनं याचनम् । मनोरथानामिति । रथाश्च भूमौ वहन्ति । आकल्पेन वेशेन । इतिकर्तव्यताकलापोपदेशको ग्रन्थः कल्पः । अलं पर्याप्तः । उपतिष्ठत इति संगतिकरणे तङ् । परिग्रहणं स्वीकारः । उल्लङ्घन नहीं कर सकता।' राजा के कृपाण ले लेने पर उस परिव्राजक ने सन्तुष्ट होकर कहा—'आपका कल्याण हो, मैं चला ।' यह कहकर वापिस लौट गया । स्वभाव से ही वीर रस में अनुराग करने वाले राजा ने उस कृपाण के द्वारा सारी पृथिवी को अपने हाथ में आई हुई समझा । बहुत दिनों के बाद एक समय भैरवाचार्य ने राजा से निवेदन किया—'राजन्, सज्जन लोग स्वभाव से ही अपने कार्य में उदासीन और परोपकार करने में चतुर होते हैं । आप जैसे लोग याचकों को देखकर बड़ा उत्सव मानते हैं, उनके माँगने से अपने को सम्मानित समझते हैं और दी हुई वस्तु को उनके द्वारा ले लेने पर अपने आपको अत्यन्त उपकृत मानते हैं । जनता की समस्त इच्छाओं के आप केन्द्र हैं । इसलिए कह रहा हूँ, सुनें—शास्त्रोक्त विधि के अनुसार महाश्मशान में काली माला और काला वस्त्र पहन एवं चन्दन लगा मैंने एक कोटि जप किया है । बेताल की साधना में उस मन्त्र की सिद्धि का अन्त होता है । असहाय लोग उस सधना को नहीं कर पाते । आप इस कार्य में समर्थ हैं । अगर इस भार को स्वीकार करते हैं तो आपके तीन साथी और मिलेंगे । एक तो वही टीटिभ नाम का मेरा बचपन का सुहृद् संन्यासी जो आपके पास आता रहता है, दूसरा वह पातालस्वामी और तीसरा कर्णताल नाम का द्रविड़ देश का रहने वाला मेरा ही

पातालस्वामी। अपरो मच्छिष्य एव कर्णतालनामा द्राविडः। यदि साधु मन्यसे ततो नीयतामयं दिङ्नागहस्तदीर्घो गृहीताट्टहासो निशा- मेकामेकदिक्खावर्गलतां बाहुः।' इति कृतवचसि च तस्मिन्नन्धकारप्रविष्ट इव दृष्टप्रकाशः प्राप्तोपकारावकाशः प्रमुदितेनान्तरात्मना नरेन्द्रः सम- भाषत—'भगवन् ! परमनुगृहीतोऽस्म्यनेन शिष्यजनसामान्येन निदेशेन कृतपरिग्रहमिवात्मानमवैमि' इति । ननन्द च तेन नरेन्द्रव्याहृतेन भैरवाचार्यः। चकार च संकेतम्—'अस्यामेवागामिन्यामसितपक्षचतुर्द- शोन्नपायामित्यां वेलायाममुष्मिन्महाश्मशानसमीपभाजि शून्यायने शस्त्रद्वितीयेनायुष्मता द्रष्टव्या वयम्' इति । अथातिक्रान्तेष्वहःसु प्राप्तायां च तस्यामेव कृष्णचतुर्दश्यां शैवेन विधिना दीक्षितः क्षितिपो नियमवानभूत्। कृताधिवासं च संपादितगन्ध- धूपमाल्यादिपूजं खड्गमट्टहासमकरोत् । ततः परिणते दिवसे केनापि कर्मसाधनाय कृतरुधिरबलिविधानास्विव लोहितायमानासु दिक्षु, रुधि- रवलिलम्पटासु च वेतालजिह्वास्रिव लम्बमानासु च रविदीधितिषु, नरेन्द्रानुरागेण गृहीतापरदिशि स्वयमिव दिक्पालतां चिकीर्षति सवि-


दीक्षितः कृतनियमः। अधिवासो नियमदिवसादाद्येऽहनि यथाशास्त्रं विधिना मन्त्रन्यासादिः। पर्वपूजेति यावत् । तत इत्यादौ । ततोऽस्मिन्सति राजा नग- शिष्य। यदि आप ठीक समझते हैं तो दिङ्नाग की सूँड़ के समान लम्बे अपने भुज में अट्टहास लेकर एक दिशा की रक्षा करते हुए एक रात ठहरिए।' भैरवाचार्य के इस प्रकार कहने पर अन्धकार में पड़े हुए राजा ने मानों प्रकाश को देख लिया। उपकार करने का अवसर देखकर प्रसन्नतापूर्वक उन्होंने कहा—'भगवन्, आपने सामान्य शिष्यजन की भाँति मुझे स्वीकार करके जो आज्ञा दी इससे मैं आपका अत्यन्त अनुगृहीत हूं।' राजा की इस बात से भैरवाचार्य अत्यन्त प्रसन्न हुए और इशारा किया—'इसी आने वाली कृष्णपक्ष की चतुर्दशी की रात को महाश्मशान के समीप वाले शून्यायतन में केवल हाथ में तलवार लेकर आप हमसे मिलें।' कई दिनों के बाद उस कृष्ण चतुर्दशी के दिन राजा शैवविधि से दीक्षित होकर व्रत में लग गया और पहले दिन ही अभिमंत्रित करके गन्ध, धूप, माला आदि से अट्टहास नामक खङ्ग की पूजा की। तब सन्ध्या हो गई। दिशायें इस प्रकार लाल हो गईं जैसे किसी ने वेतालसाधना के लिए रुधिर की बलि चढ़ाई हो। सूर्य की किरणें इस प्रकार लटक गईं मानों रुधिर-बलि के लिये लपलपाती हुई वेताल की जीभ हो। राजा के प्रति

१८० हर्षचरितम् तरि, यातुधानीष्विव वर्धमानासु तरुच्छायासु, पातालतलवासिषु विघ्नाथ दानवेष्विवोत्तिष्ठत्सु तमोमण्डलेषु, नभसि पुञ्जीभवति, रौद्रं कर्म दिदृ- क्षमाण इव नक्षत्रगणे, विगाढायां शर्वर्याम्, सुप्तजने निःशब्दस्तिमिते निशीथे, राजा सान्तःपुरं परिजनं वञ्चयित्वा वामकरस्फुरत्सरुर्दक्षिण- करेणोत्खातं खड्गमट्टहासमादाय विसर्पता च खड्गप्रभापटलेन नीलांशु- कपटेनेव दर्शनभयादवगुण्ठितनिखिलगात्रयष्टिरनादिष्ट्याप्यनुगम्यमानो राजलक्ष्म्या पृष्ठतः परिमललमधुकरवेणिव्याजेन केशेष्विव कर्मसिद्धि- माकर्षन्नेकाकी नगराग्निरगात् । अगाच्च तमुद्देशम् । अथ प्रत्युपजग्मुस्ते त्रयोऽपि द्रौणिकृपकृतवर्माण इव सौप्तिके संनद्धाः स्नाताः स्रग्विणो गृहीतविकटवेषाः, कुसुमशेखरसंचारिभिः क्रिय- माणमन्त्रशिखाबन्धा इव गुञ्जद्भिः षट्चरणैरुष्णीषपट्टकांङ्गललाटमध्यघ- राग्निरगादिति संबन्धः । यातुधानीषु राक्षसीषु । पुञ्जीभवतीति । कृष्णरात्र्यां नक्षत्र- गतपुञ्जीभावो लक्ष्यते । दिदृक्षवोऽपीतस्ततः पुञ्जीभवन्ति । विगाढायां घनायाम् । निशीथेऽर्धरात्रे । नीलेत्यादि सहोपमेयम् । सुप्तेषु भवं सौप्तिकम् । धृष्टद्युम्नाधिष्ठिताक्षौहिणीविनाशाय दुर्योधनप्रेरितादि- वार्जुननाधिष्ठितानां न किंचिद्देशां शक्यमिति रात्राववस्कन्दमयच्छन्निति वार्ता । स्वाभाविक प्रेम से मानों सूर्य स्वयं पश्चिम दिशा के दिक्पाल बन रहे थे । राक्षसी स्त्रियों की भाँति वृक्षों की छाया बढ़ने लगी । विघ्न करने के लिए पातालनिवासी दानवों की तरह अन्धकार चारों ओर उठने लगे । तारे मानों उस रौद्र कर्म को देखने की इच्छा से आकाश में एकत्रित होने लगे । रात गहरी हो गई । लोग सो गए, चारों ओर निसबद छा गया । तब राजा अन्तःपुर और परिजनों को चकमा देकर नगर से अकेला निकल पड़ा । उसके बायें हाथ में खड्ग की मूठ थी और दाहिने हाथ में नङ्गी तलवार थी जिसकी प्रभा इस प्रकार निकल रही थी मानों दिखाई पड़ने के भय से नीले अंशुक से अपनी सारी देह ढक कर राजलक्ष्मी बिना आदेश के उसके पीछे चल पड़ी हो । राजा के बालों की सुगन्ध के पीछे भौंरे लुझते जा रहे थे मानों कर्म की सिद्धि ही साथ साथ खिंचती जा रही हो । राजा उसी स्थान पर पहुँचा । उन तीनों ने राजा का स्वागत किया, जैसे महाभारत के सौप्तिक पर्व में अश्वत्थामा, कृपाचार्य और कृतवर्मा मिले थे । वे वहाँ स्नान करके माला पहने और विकट वेष धारण किए तैयार थे । उनकी शिखा के फूलों में भौंरे गुजार कर रहे थे मानों शिखाबन्ध के मन्त्र पढ़ रहे हों । उनके माथे पर उष्णीषपट्ट के बीचोबीच ऊँचा स्वस्तिकाग्रन्थि बँधी

तृतीय उच्छ्वासः १८१ टिटविकटस्वस्तिकाप्रन्थीन्महामुद्राबन्धानिव धारयन्तो मूर्धभिः एक श्रव- णविवरविततविमलदन्तपत्रप्रभालोकलेपधवलितकपोलैर्मुखैरपिबन्त इव निशाचरापचयचिकीर्षया शार्वरमन्धकारम्, इतरकर्णावलम्बिनां रत्नकुण्डलानामच्छाच्छया रुचा गोरोचनयेव मन्त्रपरिजप्तया समाल- ब्धाङ्गाः, स्वप्रतिबिम्बगर्भान्कर्मसिद्धये दत्तपुरुषोपहारानिवोल्लासयन्तो निशितान्निस्त्रिंशान्, निस्त्रिंशांशुसंतानसीमन्तिततिमिरामात्मीयात्मीय- दिग्भागसंरक्षणाय त्रिधेव त्रियामां पाटयन्तः, सार्धचन्द्रैः कलधौतबु- द्बुदावलितरलतारागणैर्निशाया इव परुषासिधारानिकृत्तैः खड्गैर्गृहीतै- श्चर्मफलकैरकाण्डशर्वरीमपरां घटयन्तः, काञ्चनशृङ्खलाकलापनियमित- निबिडनिष्प्रवाणयः, बद्धासिधेनवः, टीटिभकर्णतालपातालस्वामिनो निवेदितवन्तश्चात्मानम् ।

सन्नद्धः सकवचः । उक्तं च—'संनद्धो वर्मितः सज्जो दंशितो व्यूढकङ्कटः' । अप- चयो हानिः । गोरोचनयेवेति सहोपमेयम् । उल्लासयन्तश्चालयन्तः । सार्धचन्द्रैरिति । निशायां खड्गेषु चन्द्रखण्डस्य संभाव्यमानत्वादेवमुक्तम् । न तु वस्तुवृत्तेन । कृष्ण- चतुर्दशीक्षपायां चन्द्रः संभवतीति । कलधौतं हेम रौप्यं वा । बुद्बुदावलिर्बिन्दु- पङ्क्तिः । चर्मफलकैः स्फटकैः । एकस्या वर्तमानत्वाह—अपरामिति । निष्प्रवाणि नवं वस्त्रम् । उक्तं च—'अनाहतं निष्प्रवाणि तन्त्रकं च नवाम्बरे' । असिधेनुः कृपाणम् ।

थी, मानों महामुद्राबंधों को धारण कर रहा हो । एक ही कान पर लटकते हुए निर्मल दन्तपत्र की प्रभा से उनके मुखकमल भर रहे थे मानों राक्षसों के विनाश की इच्छा से रात्रि के अन्धकार पीते जा रहे थे । उनके दूसरे कान में रत्नकुण्डल लटक रहे थे जिनकी किरणें अभिमन्त्रित गोरोचना की भाँति उनके अङ्गों में लग रही थीं । तेज धार वाली तलवारों में उनकी छाया पड़ रही थी मानों कर्मसिद्धि के लिए उनसे पुरुषों की बलि दी गई हो । वे तलवार की किरणों से अन्धकार को छाँट रहे थे मानों अलग-अलग अपनी अपनी दिशा की रक्षा के लिए रात को तीन भागों में बाँट रहे हों । उनके हाथ में ढाल भी थे जिन पर अर्धचन्द्र और सोने की बुंदकियाँ बनी हुई थीं मानों तलवार की तेज धार से रात के टुकड़े-टुकड़े कर दिए थे और मानों दूसरी रात का निर्माण कर रहे हों । कमर में सोने की सीकरी से नया वस्त्र बँधा हुआ था और उसमें छुरी खोसी हुई थी । टीटिम, कर्णताल और पातालस्वामी तीनों सामने आ गए ।

अवनिपतिस्तु—'कोऽत्र कः?' इति त्रीनपृच्छत्। आचचक्षिरे च स्वं स्वं नाम त्रयोऽपि ते। तैरेव चानुगम्यमानो जगाम तां बलिदीपा- लोकजर्जरितगुग्गुलुधूपधूमगृह्यमाणदिग्विभागतया विक्षिप्यमाणरक्षासर्ष- पार्थदग्धान्धकारपलायमाननिशामिव समुपकल्पितसर्वोपकरणां निःशब्दां च गम्भीरां च भीषणां च साधनभूमिम्। तस्यां च कुमुदधूलिधवलेन भस्मना लिखितस्य महतो मण्डलस्य मध्ये स्थितं दीप्ततरतेजःप्रसरम्, पृथुपरिवेषपरिक्षिप्तमिव शरत्सविता- रम्, मथ्यमानक्षीरोदावर्त्तवर्तिनमिव मन्दरम्, रक्तचन्दनानुलेपिनो रक्तस्रगम्बराभरणस्योत्तानशयस्य शवस्योरस्युपविश्य जातजातवेदसि मुखकुहरे प्रारब्धाग्निकार्यम्, कृष्णोष्णीषम्, कृष्णाङ्गरागम्, कृष्ण- प्रतिसरम्, कृष्णवाससम्, कृष्णतिलाहुतिनिभेन विद्याधरत्वतृष्णया कोऽत्र क इति वाक्यैकदेशोऽयम्। अत्र कः कः स्थित इत्यर्थः। बलीत्यादिना- र्धदग्धत्वसम्भावनम्। अर्धदग्धस्य पलायनमुचितम्। न तु बहुदग्धस्य। पलायंश्च दिग्भागान्गृह्णाति। सर्षपो गौरसिद्धार्थः। तस्यां चेत्यादौ। भैरवाचार्यमपश्यदिति संबन्धः। पृथुपरिवेषेत्यादिना भीष- णीयत्वमुक्तम्। परिवेषः परिधिः। परिक्षिप्तं परिवेलितम्। शरदि सविता दीप्त- तरतेजःप्रसरो भवतीति शरद्ग्रहणम्। जात उत्पन्नः, न तूत्सिक्तः। प्रतिसरो हस्तसूत्रम्। दिक्षु काण्डसूत्रप्रतिबन्ध इति। अत्र तिलानां कृष्णत्वात्परमाणूना- राजा ने उन तीनों से पूछा—'आप में कौन कौन है?' तीनों ने अपना अपना परिचय दिया। उन्हें साथ लेकर राजा भैरवाचार्य की सुनसान, गम्भीर और भयङ्कर साधनाभूमि में पहुँचे। वहाँ बलिदीप का प्रकाश फैल रहा था, जलते हुए गुग्गुल के धूप की सुगन्ध दिशाओं में फैल रही थी, अग्नियों में छींटे जाते हुए रक्षासर्षप के धुँए के रूप में मानों रात भाग रही थी। इस प्रकार सब सामग्री वहाँ उपस्थित थी। उस साधनाभूमि में कुमुद के पराग के समान भस्म से पुरे गए महामण्डल के बीच में बैठे हुए भैरवाचार्य को देखा। उनका स्वाभाविक तेज उस समय बढ़ गया था। विशाल परिधि से घिरे हुए शरत्कालीन सूर्य के समान लग रहे थे। मथे जाते हुए क्षीरसमुद्र की भँवरियों के बीच मन्दर के समान सुशोभित थे। रक्त चन्दन से चर्चित, लाल माला और लाल वस्त्र से अलंकृत, उत्तान पड़े हुये शव की छाती पर बैठकर उसके मुँह में अग्नि जलाकर हवन कर रहे थे। काली पगड़ी, काला अंगराग, काली राखी, काला वस्त्र पहिने हुए थे। विद्याधर बनने की इच्छा से काले तिल की आहुति दे रहे थे, मानों मनुष्य के

तृतीय उच्छ्वासः १८३ मानुषनिर्माणकारणकालुष्यपरमाणूनिव क्षयमुपनयन्तम्, आहुतिदानप- र्यस्ताभिः प्रेतमुखस्पर्शदूषितम्, प्रक्षालयन्तमिवाशुशुक्षणिं करनखदी- धितिभिः, धूमालोहितेन चक्षुषा क्षतजाहुतिमिव हुतभुजि पातयन्तम्, ईषद्विवृताधरपुटप्रकटितसितदशनशिखरेण दृश्यमानमूर्तमन्त्राक्षरपङ्क्तिनेव मुखेन किमपि जपन्तम्, होमश्रमस्वेदसलिलप्रतिबिम्बिताभिरासन्नदी- पिकाभिर्दहन्तमिव कर्मसिद्धये सर्वावयवान्, अंसावलम्बिना बहुगुणेन विद्याराजेनेव ब्रह्मसूत्रेण परिगृहीतं भैरवाचार्यमपश्यत् । उपसृत्य चाक- रोन्नमस्कारम् । अभिनन्दितश्च तेन स्वव्यापारमन्वतिष्ठत् । अत्रान्तरे पातालस्वामी शातक्रतवीमाशामङ्गीचकार, कर्णतालः कौबेरीं परिव्राट् प्राचेतसीम् । राजा तु त्रैशङ्कवेन ज्योतिषाङ्कितां ककुभ- मलंकृतवान् । मपि कालुष्यकथनम् । क्षतजमिति । प्रस्तावनानुगुण्येन रक्ताहुतिः संभाव्यते । जपव- शादीषदित्याद्युक्तम् । ईषद्विवृतत्वादेव शिखरग्रहणम् । प्रतिबिम्बादानोपपादनार्थ- मासन्नपदम् । गुणास्तन्तवः, गुणनं गुणाः । पौनःपुन्येनावर्तनं च । उत्कर्षो वा गुणः। विद्याराजो मन्त्रविशेषः । शातक्रतवीं पूर्वीम् । अङ्गीचकारेत्यनेन सर्वेषां स्वरुचिपरिगृहीतत्वमुक्तम् । कौबेरीमुत्तराम् । प्राचेतसीं पश्चिमाम् । त्रिशङ्कुरिक्ष्वाकुवंशयः शापाच्चण्डालतां प्राप्तो यज्ञेन स्वर्गमारुरुक्षुरर्धपथे देवैर्निवारितो दक्षिणस्यां दिश्युदेति । तेन त्रैश- ङ्कवेन ज्योतिषाङ्कितां ककुभं दिशं दक्षिणाम् । दक्षिणस्यामित्युक्तेऽनिष्टप्रतीतिरिति त्रैशङ्कवेनेत्युक्तम् । जन्म लेने के हेतु कालुष्य के समस्त परमाणुओं का विनाश कर रहे हों । आहुति डालते समय उनके हाथ के नखों की किरणें फैल जाती थीं मानों प्रेत के मुँह के स्पर्श से दूषित अग्नि को धोकर पवित्र कर रहे थे । धुँए के लगने से उनकी आँखें लाल हो रही थीं मानों अग्नि में रक्त की आहुति डाल रहे थे । वे जप कर रहे थे, उनका अधर कुछ खुला हुआ था, उनके दाँत मूर्तिमान् मन्त्र के अक्षरों की भाँति दिखाई पड़ रहे थे । उनके पास में रखे हुए दीये शरीर के छूटते हुए पसीनों में झलक रहे थे, मानों वे कर्मसिद्धि के लिए अपने अङ्ग जला रहे थे । उनके कन्धे से विद्याराज नामक मन्त्र के समान बहुत गुणों वाला ब्रह्मसूत्र लटक रहा था । राजा ने भैरवाचार्य के पास जाकर नमस्कार किया । फिर राजा अपने काम में लग गए । इसी बीच पातालस्वामी पूर्व दिशा में बैठा, कर्णताल उत्तर में और टीटिभ पश्चिम में डट गया । राजा ने दक्षिण दिशा को अलंकृत किया जो त्रिशंकु के तेज से चिह्नित है ।

१८४ हर्षचरितम् एवं चावस्थितेषु दिक्पालेषु दिक्पालभुजपञ्जरप्रविष्टे विस्रब्धं कर्म साधयति भैरवं भैरवाचार्येऽतिचिरं च कृतकोलाहलेषु निष्फलप्रयत्नेषु प्रत्यूहकारिषु शान्तेषु कौणपेषु गलत्यर्धरात्रसमये मण्डलस्य नातिदवी- यस्युत्तरेणाकस्मादेव प्रलयमहावराहदंष्ट्राविवरमिव दर्शयन्ती क्षितिरदी- र्यत । सहसैव च तस्माद्विरदाशावारणोत्क्षिप्त इवालान लोहस्तम्भः, महावराहपीवरस्कन्धपीठो नरकासुर इव भुवो गर्भादुद्भूतो बलिदानव इव भित्त्वोत्थितः पातालम् , इन्द्रनीलप्रासाद इवोपरिज्ज्वलितरत्नप्रदीपः, स्निग्धनीलघननिबिडकुटिलकुन्तलकान्तमौलिरुन्मीलन्मालतीमुण्डमालः, गद्गदतया स्वरस्य स्वभावपाटलतया च चक्षुषः क्षीब इव यौवनमदेन वलगद्दलदामकः, करसंपुटमृदितया मृदा दिङ्नागकुम्भाभावंसकूटौ पुनः पुनः परिपङ्कयन् सान्द्रचन्दनकर्दमदत्तैरव्यवस्थास्थासकैरितिसितजलधरशकल- शारित इव शारदाकाशैकदेशः, केतकीगर्भपत्रपाण्डुरस्य चण्डातकस्योपरि विस्रब्धमिति । एतदर्थमेव राजादीनां परिग्रहः । प्रत्यूहो विघ्नः । कौणपेषु राक्ष- सेषु । सहसेत्यादौ । कुवलयश्यामBlank: पुरुष उज्जगामेति संबन्धः । लोहस्तम्भ इति । लोहशब्देन सारता कृष्णता चोक्ता । गर्भान्मध्यात् , उदराच्च । घना निविडाः । निबिडकुटिला अतिकुञ्चिताः कुन्तलाः केशाः । मौलिश्चूडा, किरीटं च । उक्तं च- 'चूडा किरीटं केशाश्च संहता मौलयस्त्रयः' । स्थासकैश्चन्द्रकैः फाली कख्याबन्धः । इस प्रकार दिक्पाल होकर तीनों अपने-अपने स्थान पर डट गए । तीनों की भुजाओं के पिंजड़े में घुस कर भैरवाचार्य ने अनाकुल मन से अनुष्ठान आरम्भ किया । विघ्न करने वाले राक्षसों ने बहुत देर तक शोरगुल मचाया । जब उनका कोई प्रयत्न सफल नहीं हुआ तब शान्त हो गए । आधी रात हुई तब भैरवाचार्य के घेरे से थोड़ी दूर उत्तर की ओर एकाएक धरती महावराह के दांतों द्वारा हुए विवर का स्मरण कराती हुई फटी । सहसा उस विवर से कुवलय के समान श्याम वर्ण वाला कोई पुरुष बाहर आया । मानों किसी दिग्गज ने अपने लोहे के विशाल खूँटे को उखाड़ फेंका हो, या महावराह का ही स्थूल कन्धा निकल आया हो, या नरकासुर पृथिवी के गर्भ से निकल पड़ा हो, अथवा दैत्यराज बलि पाताल फोड़कर पहुँचा हो । उसके मस्तक पर रत्न दीपक के रूप में टिमटिमा रहा था जैसे इन्द्रनील के बने हुए कोठे पर दीपक जलता है । सिर के बाल चिकने, नीले, घने और अधिक घुमावदार थे । उस पर मालती का सिरमाल शोभ रहा था । उसकी आँखें स्वाभाविक लाल थीं । यौवन के मद से वह मतवाला-सा प्रतीत हो रहा था । उसके गले की माला हिल रही थी । दिग्गज के कुम्भ के समान अपने कन्धों पर हाथ से मिट्टी मळ-

[PageHeader] तृतीय उच्छ्वासः १८५ [/PageHeader]

क्षामतरीकृतकुक्षिः, कच्छाबन्धं विधाय विलासविक्षिप्तेन धवलव्यायाम- फालीपटान्तेन धरणितलगतेन धार्यमाण इव पृष्ठतः शेषेण स्थिरस्थूलो- रुरुद्दण्डः, भूमिभङ्गभयेनेव मन्थराणि स्थापयन्पदानि निर्भरगर्वगुरु कथ- मपि शैलमिव गात्रमुद्वहन्दर्पेण मुहुर्मुहुरुरसि द्विगुणिते दोष्णि वामे तिर्यगुत्क्षिप्ते च दक्षिणे जङ्घाकाण्डे कुण्डलिते चण्डास्फोटनटांकारैः कर्म- विघ्ननिर्घातानिव पातयन्नेकेन्द्रियविकलमिव जीवलोकं कुर्वन्कुवलयशा- मलः पुरुष उज्जगाम । जगाद च विहस्य नरसिंहनादनिर्घोषघोरया भारत्या—'भो विद्याधरीश्रद्धाकामुक ! किमयं विद्यावलेपः सहायमदो वा यदस्मै जनायाविधाय बलिं बालिश इव सिद्धिमभिलषसि ? का ते दुर्बु- द्धिरियम् ? एतावता कालेन क्षेत्राधिपतिरस्य मन्नाम्नैव लब्धव्यपदेशस्य देशस्य नागतस्ते श्रोत्रोपकण्ठं श्रीकण्ठनामा नागोऽहम् ? अनिच्छति

शेषेनेति । शेषो धवलः, धरणितलगतश्च । पटान्तेनापि विशेषेणावतिष्ठते । आस्फोटनं बाह्वादिशब्दः । एकेन्द्रियम् । अर्थात्श्रोत्रम् । निर्घोषो दिक्षु व्याप्तिः । अत्र विद्या- धरीत्यादि हेपनार्थमामन्त्रणम् । श्रद्धाग्रहणं फलाभावप्रतिपादनाय । अस्मायित्यादि सर्वगर्मेयमुक्तिः । बालिशो मूर्खः । अभिलषसीति फलाभावसूचनपदम् । अपस-

मल कर आर्द्र कर रहा था । शरीर में जहाँ तहाँ गाढ़ चन्दन के थापे इस प्रकार लग रहे थे जैसे शरद्काल में उजले-उजले मेघखण्डों से रंगीन आकाश का एक भाग हो जाता है । केतकी के पत्ते-जैसे उजले चंडातक के ओढ़ने से उसका उदर कुछ क्षीण सा प्रतीत हो रहा था । कच्छ बाँध कर धरती तक नीची सफेद लम्बी पटली लटक रही थी, मानों पृथिवी पर आकर शेषनाग ने अपनी पीठ पर उसे धारण कर लिया हो । उसकी दोनों जाँघें गँसी हुई और मोटी थीं । जमीन के धँस जाने की वजह से वह अपना पैर धीरे-धीरे रख रहा था । अधिक मात्रा में गर्व के बोझ से पर्वत के समान बोझिल शरीर किसी प्रकार धारण कर रहा था । दर्प से बाँया हाथ मोड़ कर छाती पर रखे हुए, दाहिना हाथ तिरछा फेंकते हुए दाहिनी जाँघ मोड़कर उस पर थपेड़ी मारते हुए वह मानों भैरवाचार्य के कर्म में विघ्न उत्पन्न करने के लिए आँधी की आवाज उत्पन्न कर रहा था । मानों वह उस आवाज से सारे संसार को कर्णेन्द्रिय से रहित बना रहा था । नरसिंह के समान गर- गराहट भरी आवाज में वह बोल उठा—'अरे विद्याधरी के पीछे भागने वाले, क्या यह तुझे विद्या का गर्व है या अपने सहायकों के मद में फूल गया है जो मुझे बलि बिना दिए ही मूर्ख की भाँति सिद्धि प्राप्त कर लेना चाहता है ? यह तेरी कौन-सी दुर्बुद्धि है ? मैं श्रीकंठ नाग हूँ । मेरे ही नाम से यह देश भी प्रसिद्ध है । अभी तूने क्या नहीं सुना था ?