भारतकोश
संग्रह पर लौटें

कबीर मन्शूर (स्वसंवेदार्थ प्रकाश)

Kabir Manshoor (Svasamvedarth Prakash)

कबीर साहेब द्वारा

स्रोत: कबीर मन्शूर स्वसंवेदार्थ प्रकाश · खेमराज श्रीकृष्णदास (उद्गम)

Devanagarihipublished1,367 पृष्ठ

दूसरे मलकूत मुकामका वर्णन

रखा। वही कबीरका पुत्र कमाल कहलाता है। [देखो ग्रन्थ निर्भयज्ञानमें] इसप्रकार शेखने कबीर साहबकी बावन लीलाएँ देखीं। तब बादशाह और शेखजी दोनों कर जोड़कर खड़े हुए और निवेदन करने लगे कि, ऐ कबीर साहब ! आप परमेश्वर हो। आपही खुदा हो आपही हमारे गुरु तथा पीर हो। हमारा अपराध क्षमा करो। हमको शाप मत दीजिये। तब कबीर साहबने कहा कि, ऐ प्यारे बादशाह ! आपका तो कुछभी दोष नहीं है परन्तु आपके गुरुनेही हमारे साथ यह सब कुछ किया है, मैं उसेभी कभी शाप नहीं दूंगा क्योंकि जैसा कोई करता है, वह अपनेही निमित्त करता है।

कबीर साहबकी शाह सिकन्दरने नञ्जतापूर्वक बन्दनाकी।

देखो ग्रन्थ बोधसागर गरीबदासका वचन।

साखी - कंध कुल्हाड अघाल, मतक दुनियाँ भार।

गरीबदास शाह यों कहे, बखशो अबकी बार ॥

तहैं सतगुरु लौलीन हो, परचा अबकी बार ॥

गरीबदास शाह यों कहे, अल्ला देव दीदार ॥

सुनो काशीके पण्डितो, काजी मुल्ला पीर।

गरीबदास उस चरण गहि, अल्ला अलख कबीर ॥

यह कबीर अल्लाह है, उत्तरा काशी धाम।

गरीबदास शाह यों कहे, झगड़ भूए बेकाम ॥

क्यों बिगड़ी डगरी दुनियां, कहता कबीर समूल।

गरीबदास उस वृक्षके, अनन्त कोटि रंगफूल ॥

हम्द साखी।

ऐ कबीर तुम अल्ला हो, पलक बीच परवाह।

गरीबदास कर जोरके, ऐसे कहता शाह ॥

तुम दयालु दरवेश हो, धर आए नररूप।

गरीबदास शाह यों कहे, बादशाह जहान भूप ॥

उठे कबीर करम किया, बरसे फूल अकाश।

गरीबदास सेली चलै, चँवर करै रँदास ॥

तीन एक चण्डोलमें, रँदास शाह कबीर।

गरीबदास चौरा करै, बादशाह बलवीर ॥

मुकुट मनोहर शीशधर, चढ़े फील कबीर।

गरीबदास उस परीमें, कोई न धरता धीर ॥

तीसरे जिबरूत मुकामका वर्णन चौथे, पांचवें और छठे मुकामोंका वर्णन

श्री कबीर साहबजीके भण्डारेकी कथा ।

कबीरकसोटी जब ब्राह्मणोंने देखा कि, अब तो कबीर साहबका विशेष गौरव हुवा, हम लोगोकी कोई युक्ति नहीं चली, तब सबने परामर्श करके यह निश्चय किया कि, अब ऐसी युक्ति करनी चाहिए जिसमें कि, कबीरसाहबकी प्रतिष्ठा भङ्ग हो जावे । तब उन लोगोंने चार ब्राह्मणोंको नियत किया कि, तुम लोग देश देशान्तरोंमें जाकर समाचार दो कि अमुक दिवस कबीर साहबका भण्डारा है । सब संत महंत कृपा करके आवें । तब उन चारों ब्राह्मणोंने डाढी मूँछ मुँडवाकर वैष्णव वेष बनाया । उन चारोंने दो दो चले किये । यह सब बारह हुए, ये बारहों ब्राह्मण सब स्थानोंमें दौड़ गए और समस्त संत महन्तोंसे कहा कि, अमुक दिवस कबीर साहबका भण्डारा है ।

यह बात सुनकर समस्त संत महंत उस दिन कबीर साहबकी कुटीपर आए । बडी भीड़ हुई । कबीर साहबने अपना इकतारा लेकर बनका मार्ग लिया शब्द गाते हुए सत्यलोककी ओर दृष्टि की । तब सत्यलोकके हंस, मनुष्यस्वरूप धारण करके उत्तर पड़े लाखों बोरे नाना प्रकारके स्वादिष्ठ पकवानोंके लेकर आ पहुँचे । केशव बनजारा मेवे तथा अन्यान्य वस्तुएँ लेकर आ पहुँचा । नौ लाख बोरे खानेकी वस्तुओंके भरकर केशव बनजारा आया था, भण्डारा आरंभ हो गया । सब साधुओंकी सेवा तथा पहुनई आरंभ हो गई । किसीको इस बातकी सुध नहीं कि, ये कौन लोग हैं तथा कहाँसे आए हैं, जो भण्डारा कर रहे हैं । पन्द्रह दिवसपर्यन्त बराबर भण्डारा होता रहा इसके पीछे समस्त संत महंतोंको भेटे तथा वस्त्रादिक देकर विदा किया । सब धन्य कबीर धन्य कबीर एवं जय कबीर कहते हुए विदा हुए सब द्वेषी ब्राह्मण मूँह पसारकर रह गए कुछ न बन पड़ा । देवी भागवत छठएँ स्कंधके ग्यारहवें अध्यायके ४२-४५ में लिखा है कि, जो त्रेता और द्वापरमें राक्षस थे वेही अब कलियुगमें ऐसे ब्राह्मण हैं जो पाखण्डमें लगे हुए हैं प्रायः सज्जन मनुष्योंको ठगते हैं झूठे तथा वेदके धर्मसे हीन हैं, कपटी, चूस्त चालाक-धमंडी वेदविहीन, शूद्रोंकी सेवा करनेवाले हैं तथा कोई कोई अनेक अपधर्मोंको प्रवर्त करते हैं । वेदनिन्दक, क्रूर, धर्मशत्रु और गप्पी हैं ॥ कबीर साहबने भी अनेक बार कहा है कि, कलियुगके वे ब्राह्मण राक्षस हैं इस कारण वे साधुओंसे वैर करते हैं ।

लक्ष्मीजीका कबीर साहबको लुभानेकी इच्छासे आना और विफलमनोरथ होकर लौट जाना ।

विष्णुने लक्ष्मीजीसे कहा कि, तीनों लोकमें तो ऐसा कोई नहीं है जो तुम्हारे

नयनबाणरूपी, लोभद्वारा आहत न हुआ हो। तुम्हारी मोहिनी मूर्ति और तुम्हारी कटाक्षद्वारा अपनेको न भूल गया हो। पर जब तुम कबीर साहबपर अपना जादू डालोगी तब मैं तुम्हारे मनमोहनमंत्रकी प्रशंसा करूंगा। इस कारण तुम काशीजी जावो। कबीर साहबके हृदयको हस्तगत करलो। लक्ष्मीजी काशीमें कबीर साहबके पास अत्यंत हावभावके साथ आ सामने खड़ी होकर कहने लगीं कि, ऐ महाराज ! आप मुझको अपने घरमें रखो। मैं आपके पास निवास किया चाहती हूँ। तब कबीर साहबने उसकी ओर दृष्टिपात भी नहीं किया और कहा कि, ए लक्ष्मी ! तू मेरे समीप क्यों आई है ? क्या स्वर्गलोक उजाड़ पड़ा है जो तू मेरे पास यहाँ आई है—मुझे तेरी कामना नहीं है तू यहाँसे शीघ्र चलीजा तब लक्ष्मीने अत्यंत नम्रता की कि, महाराज ! मुझको चार दिन तो अपने घरमें रहने दो। तब कबीर साहबने कहा कि, तू यहाँसे चली जा। धन अनेकों अनर्थोंकी जड़ हो जाता है मैं तो निर्धनही अच्छा हूँ। लक्ष्मी निराश होकर वैकुण्ठको पलट गई इसके पीछे देवराज आये और कहने लगे कि, कबीरसाहब आप जो कुछ राजकाज धन सम्पत्ति मांगें वो सब मैं दूँ। कबीर साहबने कहा कि, इन सब वस्तुओंकी तो मुझको कामना नहीं है, यदि तुम्हारे पास वह नाम हो कि, जिससे आवागमन मिट जावे तो वह मुझको अवश्य दीजिये। उसने कहा कि, यह तो अभी मेरे अधिकारसे बाहर है, पीछे धन्य कबीर धन्य कबीर ऐसा कहते हुए निजलोकको चले गए। ये सब कौतुक जब सिकन्दरशाह देख चुका तब उसने कबीरसाहबको उत्तम वस्त्र पहनाए। जड़ाऊ मुकुट शीशपर रक्खा। आपको हाथीके ऊपर सवार करा पीछे आप खड़ा हुवा चंबर करता तथा सत्यगुरुकी प्रशंसा करता हुवा अपने साथ ले चला। यह लीला देखकर समस्त काशीके लोग चकित हो रहे। ब्राह्मण और मुल्ला काजी इत्यादि सबके मस्तककी वायु पृथक् हो गई। शाह सिकन्दर कबीर साहबको दिल्लीको ले गया। उस समय शंखतकीके मनमें अत्यंत खेद हुआ। कबीर साहबकी आश्चर्यमय लीलाएँ तो अगणित हैं जिनका विवरण देवता तथा मनुष्य कोई नहीं कर सकता मैं भी उन सबको यही छोड़ता हूँ। केवल आवश्यककी बातें लिखता हूँ। जब कबीर साहबने अपना धर्म पृथ्वीपर प्रचलित किया, सत्य पुरुषकी भक्ति प्रगट की और सत्य-

दश सोहंगका हाल।

कबीर साहबने ग्रन्थ मुहम्मदबुद्धिमें जिन दश स्थानोंका विवरण किया है वह यही दश सोहंग हैं। १—सत्यपुरुष सोहंग। २—सहज सोहंग। ३—अंकुर सोहंग। ४—इच्छा सोहंग। ५—सोहंग सोहंग। ६—अचिन्त्य सोहंग। ७—अक्षर

सातवें साहूत, मूकाम, आठवें राहूत स्थानका वर्णन, नवमें आहूत, स्थानक' वर्णन, दशवें जाहूत स्थानका वर्णन, सत्यलोकका वर्णन

सोहंग । ८-निरञ्जन और माया सोहंग । ९-ब्रह्मा विष्णु और शिव सोहंग । १०-समस्तजीवसोहंग । यह दश सोहङ्ग हैं और समस्त संसार सोहङ्ग है । जिसका गुरु जहाँकी सूचना देगा वह उसी स्थानको पहुँचेगा । यह समस्त जीवोंमें विष्ट हो रहा है समस्त शरीरसे यही शब्द निकल रहा है । और समस्तका निचोड़ तथा सिद्धांत यह है कि, इसके ध्यानसे ज्ञान है और उसहीसे शान्ति है । कबीर साहबने जो दस स्थान प्रगट किये हैं उन दशके निमित्त इस प्रकारकी विद्याएँ कही हैं । देखो ग्रंथ मुहम्मदबुद्धिमें उनके नाम यह हैं-१ शरीअत (व्याय) । २-तरीकत (प्रथा) । ३-हकीकत । ४-मारफत । ५-मरौवहत । ६-ध्यान दोरहियत । ७-जुलकार चन्द्रगी । ८-हुकम मुरतिद । ९-दएनाका । १०-शब्द सार । ये दश प्रकारकी विद्याएँ हैं । जिस किसीको जहाँका ज्ञान देता है, वह उसी स्थानको पहुँचता है । बिना विद्याके कोई पहुँच नहीं सकता जिसके गुरुकी जहाँलों पहुँच है वह अपने शिष्यको वहाँलों पहुँचा सकता है । पुस्तकों द्वारा केवल चार प्रकारकी विद्याओंको मनुष्य प्राप्त कर सकते हैं । कर्म जो है उसकी पहुँच नासूत स्थानपर्यन्त है । उपासना मलकूतपर्यन्त पहुँचाती है । योग जिवरूत स्थानमें स्थित कराता है । जहाँ सहस्र पेंखुडियोंका कमल है, वहाँ अलख निरञ्जन ज्योतिस्वरूप रहता है । निर्विकल्प समाधि लगाकर योगी लोग उसी स्थानपर जा पहुँचते हैं - आगे नहीं । जिसको मार्फतकी श्रेणी प्राप्त हो-उरफानकी विद्याका प्रकाश धारण किए हो वह लाहूत स्थानको जाता है । लोक और वेद द्वारा मनुष्यों के निमित्त ये चार स्थान ठहराए गए हैं । अचिन्त्य द्वीपपर्यन्तको कभी २ कोई २ साधुओंमें से इङ्कित करनेवाले हैं-मनुष्यको इससे पारका समाचार तनिक भी ज्ञात नहीं है । सब व्यर्थही हवाई बांध मुक्तिमार्ग बतलाते फिरते हैं-समस्त धर्मके मनुष्य प्रण रोपते हैं कि, हमारे धर्ममें मुक्ति है, पर कोई कहीं नहीं पा सकता । जिवरूत स्थानमें तीनोंका रचनेवाला रहता है-सब उसीकी वंदना करते हैं-उसीके द्वारा चार प्रकारकी मुक्ति और समस्त स्वर्गोंका सुख प्राप्त करते हैं-इन समस्त स्थानोंमें शारीरिक आनन्द तथा पाशविक कामनाके अतिरिक्त और लोकका समाचार दिया-तब किसीको निश्चय नहीं हुआ । मुग्ध वेद तथा पुस्तकों की लिखावटोंको सत्यमाना, चार प्रकारकी ही मुक्तिको मोक्षमार्ग न जाना, पर कबीर साहब इन चार प्रकारोंकी मुक्तियोंको बन्धन इच्छा हो तो कालपुरुषका महाजाल बतलाते थे, लोगोंका वह पथ छोड़ना तथा इस पथको ग्रहण करना बड़ा दुष्कर हुआ । इस कारण सब आपके वँरी हो, ऐसा वँसा व्यवहार करने लगे । इसी कारण मैं उन स्थानोंको परिलक्षित किया चाहता हूँ जिनसे संसार

मुहम्मद साहिबको सत्य पुरुषका दर्शन होना, पांचकलमांका वर्णन पांचवें कलमेका वृत्तान्त

नितान्तही अनभिज्ञ तथा अज्ञ है, केवल चार मुक्तियोंको सत्य मानते हैं जो वस्तुतः वास्तविक हैं। निम्नलिखित विवरणको देखो —

सत्य लोक।

<!-- image: A hand-drawn circle, possibly representing a celestial body or a conceptual element. -->

यह सत्यलोक सत्यपुरुष का स्थान है और : जाह्नव आहूतसे असंख्य लाख योजना ऊपर
इसको अमरधाम कहते हैं और यहाँहीसे कवीर : है—और दश असंख्य लाख योजना खल अर्थात्
साहव सत्य पुरुषका समाचार लेकर पृथ्वी पर : सून्य है।
आया करते हैं और इसी जगदीश्वरकी आज्ञा :
समस्त संसारपर चलती है और सब इसहीके : आहूत राहूतसे दो असंख्य योजना ऊपर है।
अधीन हैं। : राहूत साहूतसे चार असंख्य योजना शून्यके ऊपर है।

सहजद्दीप सहजपुरुषका स्थान है। : साहूत बाहूतसे पाँच असंख्य शून्यके ऊपर है।
अंकुरद्दीप अंकुरपुरुषका स्थान है। : बाहूत हाहूतसे तीन असंख्य योजना ऊपर है।
दृच्छाद्दीप दृच्छापुरुषका स्थान है। : यह हाहूत स्थान लाहूतसे एक असंख्य योजना ऊ०
सोहजद्दीप साहप पुरुषका स्थान है। : यह लाहूतमलकूतसे ग्यारह पालंग योजना ऊपर है
अचिन्त्यद्दीप अचिन्त्यपुरुषका स्थान है। : यह जवरुत स्थान मलकूत से अठारह करोड
अरण्यद्दीप अक्षरस्थान सायुज्य मुक्ति। : योजना ऊ०
आंझरीद्दीप सारुप्यमुक्ति निरञ्जन स्थान यह :
बैकुंठ विष्णुका स्थान सामीप्यमुक्ति। :
दसु अंशका स्थान सालोक्यमुक्ति। :
पृथ्वी और नासूत स्थानके मध्य यह। :
देवताओं की पुरियों और सिद्धोंके स्थान है।

<!-- image: A small decorative square symbol. -->

पृथ्वी • भलाई बुराई का स्थान।

यह सात नरक हैं।

{ : इन सात नरकों में चौरासी कुण्ड हैं
: और पापियोंके दंड पानेका स्थल है।

कुछ भी नहीं है। त्रियातीतकी श्रेणी जिसको वेद सबसे बढ़कर बतलाता है, इस श्रेणीमें अलख निरञ्जन अधिकृत है—जितने साधुगण उस श्रेणीको हस्तगत कर लेते हैं—वे सब उसके समान होजाते हैं—सब सृष्टिकी रचना करनेका सामर्थ्य रखते हैं—वे सबके देय उसी विद्यासे प्रकाशित है—समस्त सिद्धियाँ उनके वशमें

नवीबेर प्रकट होकर इबराहीम अद्दम सुलतानको शिक्षा देने और शिष्य करनेका वृत्तान्त

हैं—और वे सब अपनी रचनाके रचयिता और स्वामी हैं—वे लोग जगत्प्रभु कहलाते हैं । सांसारिक मनुष्योंमें वह बल और बुद्धि कहाँ है कि, साधुओंके भेदको पहचान सकें । ये बातें केवल सत्यगुरुद्वारा प्राप्त होती हैं जिनके ऊपर पारख गुरुकी दया हो वह इस विषयको जान सकता है—किसी मनुष्यमें इतना पौरुष नहीं । सात स्वर्ग, सात द्वीप, पृथ्वी और नरक—ये ब्रह्माण्डके इक्कीस भाग निरञ्जनके अधीन हैं—सबके ऊपर वह आज्ञा चलाता है । सात द्वीप जो पृथ्वीके हैं उनमें भौंति-भौंति के सुख दुःख हैं—जो सात स्वर्ग हैं उनमें बहुत सुख है—पर वहाँ यह दुःख है कि, एक दूसरे की ईर्षासे जलते रहते हैं स्वर्गके लोगोंकी किसी सीमा-पर्यन्त ज्ञान होता है कि, अब हम स्वर्गसे गिर पड़ेंगे—हमारा सब सुख चला जायगा आपत्तियों तथा दुर्दशाओंमें फँस जायगे इस दुःखसे वे अत्यंत कातरतासे विलाप करते हुए दुःख करते हैं अन्तमें उनका स्वर्गीय शरीर इसी दुःखसे टूट जाता है पीछे वे पृथ्वीपर आकर जन्म लेते हैं जैसे उनके ध्यान होते हैं वे वैसाही चोला पाते हैं । जितने स्वर्ग हैं एवं क्रमानुसार जिस प्रकार एक दूसरेके ऊपर हैं वैसेही उनका सुखभी विशेष होता जाता है । यानी जैसे २ ऊपर हैं वैसेही वैसे सुख तथा आनन्दका आयोजन विशेष होता है—नीचेके विभागोंमें न्यून है । वह सब सुख अस्थायी तथा अल्पकालिक हैं । कुछ समयके उपरान्त स्वप्नके समान भङ्ग हो जानेवाले हैं । सो उन सब स्वर्गों और चारों स्थान जिनको वेदने मुक्तिदाता कहा है—यहाँलों मनुष्योंको ज्ञान होता है—इसके आगे कोई कुछ नहीं जानता । परन्तु कबीर साहबने कहा है कि, ब्रह्मा, विष्णु तथा शिव ये जो तीनों देवता हैं—वे सहज द्वीप पर्यन्त पहुँच सकते हैं—इसके आगे किसीको तनिक भी सुध नहीं है । तीन देवता सहजद्वीपपर्यन्तकी सुध रखते हैं—परन्तु मनुष्योंको वे नहीं बतलाते—अपना भेद अपने मनमेंही रखते हैं—और भलाई बुराईके समस्त कार्योंका रचयिता निरञ्जन है भलाई करो तो स्वर्ग और वैकुण्ठमें जाय यदि बुराई करे तो नरकमें प्रविष्ट हो—चाहे मृत्युलोकमें जन्म लेता रहै । जैसे आकाशके सुखका विवरण है वैसेही नरकयंत्रणा अत्यंत भयानक है सुतरां मुसलमानी पुस्तकोंमें मैंने पढ़ा था कि, जिस समय हजरत दाऊद नरकमंत्रणाका विवरण किया करते थे—उस समय सुननेवाले बेतरह रोते तड़पते थे । कितनेही भयके मारे मर जाते थे ।

एक बेर नरकयंत्रणाको सुनकर सत्तर मनुष्य भयसे मरगये । स्वयम् दाऊद ऐसा रोता और तड़पता था अचेत हो जाता था । ऐसा हाथ पावें और शिर पीटता था कि, अन्तमें उसे उसकी लौडियाँ और लोग पकड़ लेते थे वह ऐसा विह्वल तथा बेसुध हो जाता था । दाऊद यद्यपि बादशाह था तथापि सारी रात ऐसा रुदन

दशसी बेर कबीर साहिबका काफिरिया देशमें प्रकट होना और उस देशके काफिरोंको समझाने तथा शिक्षा देनेका वृत्तान्त

किया करता था कि, उसका बिछौना भीग जाता था—जब वह परमेश्वरके प्रेममें गाता और नाचता था तब स्थावर तथा जड़भृंहिल जाया करते थे।

कबीर साहबकी आज्ञा है कि, जिसमें परमेश्वरका भय और हार्दिक प्रेम नहीं है वे कदापि मुक्ति नहीं पासकेंगे। सो समस्त पीरपैगम्बरों और सिद्ध साधुओं का सच्चा गुरु कबीर साहब हैं। के जिनमें परमेश्वर का भय और सच्चा प्रेम पाता है उनको परमधाम पहुँचा देता है। सबकी ओर दया तथा उदारताकी समान दृष्टिसे देखता है।

अब जानना चाहिये कि, यह कालपुरुष इस प्रकार भय तथा यंत्रणाकी अवस्थामें फँसाकर बंधनमें डाल देता है। किसीभी युक्तिसे किसीका छुटकारा होने नहीं देता तत्पश्चात्पर सबको भूनभूनकर खाया करता है। जैसे भेड़ बकरी तथा गऊ कसाईको प्यार करके उसमेंका फल पाते हैं। हाँकमार २ कर कबीर साहब कहते चले आते हैं तो भी लोगोंको विश्वास नहीं होता।

माया सृष्टि और पिण्ड ब्रह्माण्डका जो समस्त मिथ्या बन्धन है इन सबका रचयिता निरञ्जन है। जो कोई इस मिथ्या जालमें कामके वशीभूत होकर रहेगा वह कदापि मुक्ति नहीं पासकेगा।

इस प्रकार कबीर साहबने अपना ज्ञान और शिक्षा पृथ्वीपर प्रगट किया लोग आपके वंरी हुए क्योंकि लोगोंका चित्त कामक्रोधादिके प्रपञ्चोंमें फँसा हुवा है। उनकी बुद्धि कालसे घिरी हुई है।

जबलें मनुष्यके चित्तमें सुबुद्धि और स्वच्छ कामनाएँ उत्पन्न नहीं होतीं तबलें यह निश्चय कालका भोजन होता जाता है जब सुबुद्धि होगी तथा अच्छे विचार मनमें उदित होंगे तब तो कदापि कालकी राहमें न चलेगा पर ऐसे थोड़े लोग हैं जो आपत्तिमय पथ देखकर भागते हैं। किन्तु अभागे अपनी हठसे नहीं हटते।

कबीर साहबकी साखी।

कालको जीव माने नहीं, कोटिन कहूँ बुझाय।

मैं समझा २ कर रहा हूँ पर कालके वश हुआ जीव नहीं मानता, मैं इस सत्यलोकको खींच रहा हूँ पर यह वासनाओंसे बन्धा हुआ, यमपुर जारहा है।

साखी—मैं खींचूँ सत लोकको, बाँधा यमपुर जाय ॥

बहता है वहजान दे, यह लगावत ठौर।

कहा हमारा न आदरै, द्यौ धक्का दो और ॥

खान मुहम्मदअली बादशाहको प्रबोध

न तो उसके साथ कोई अच्छा लगाव है न ठौरही है यदि बहता है तो बहने दीजिये। मेरे कहूँका आदर नहीं करता मैं गिरते हुए उसमें दो धक्के और लगा दूँ ।

इस प्रकार कबीर साहबका धर्म पृथ्वीपर प्रचलित हुआ, वैरी और दूत भूत सब निराश होगा किसीका कुछ वश नहीं चला । जो समर्थ धनी स्वयम् सत्यपुरुषने धर्म प्रचलित किया फिर किसकी सामर्थ्य थी, जो रोक सकता ऐसा बेगसे चला कि, लाखों सेवक शिष्य होगा । सत्य कबीर और सत्य नामकी पुकार समस्त संसारमें पड़ी किसीके रोके कोई रुक नहीं सका ।

धर्म प्रचलित करनेकी कथा ।

पहले मैं वर्णन कर आया हूँ कि, सत्यपुरुषने कहा कि, ऐ ज्ञानीजी ! पृथ्वी पर जाओ और सुकृतिजी (धर्मदास) को जगाओ, उनको अचेत निद्रासे जाग्रत करो । सत्यपुरुषकी भक्तिमें लगाओ । सत्य पंथ पृथ्वीपर प्रचलित करो और बयालिस वंश नियत करके कलियुगके मनुष्योंका उद्धार करो ॥ सत्यपुरुषकी आज्ञानुसार कबीर साहबने धर्मदासको जगाया, सत्यपुरुषकी भक्तिमें लवलौन किया ।

चार गुरुकी कथा ।

पहले मैं उनका विवरण लिखता हूँ, जो चार गुरु तथा कबीरपंथी कहलाते हैं । ये लोग कबीर साहबके मुख्य शिष्य हैं । इन्हींको कबीर साहबने अपना स्थानापन्न किया है । इन्हींके द्वारा और इन्हींके अनुग्रहसे संसारके मनुष्य मुक्ति पाते और परमधामको जाते हैं । इन्हीं चारों गुरुओंकी आज्ञा पृथ्वीपर प्रचलित है ।

पहले गुरु धर्मदासजी हैं । उनको उत्तरकी गुरुवाई प्रदान की है । उनके बयालीस वंश हैं । दूसरे चतुर्भुजदास हैं, उनको दक्षिण की गुरुवाई प्रदान की है उनको सताईस वंश है । तीसरे गुरुराज बंकेजी हैं । उनको पूर्वकी गुरुवाई प्रदान की गई है उनको सोलह वंश हैं । चौथे गुरु सहतीजी हैं । उनको सात वंश हैं उनको पश्चिमकी गुरुवाई प्रदानकी गई है । ये चारों गुरु चार ओर ठहराए गए हैं । जब ये चारों गुरु चारों ओरसे सत्यनामका डंका बजावेंगे तब कबीर साहबका धर्म भली भाँति पृथ्वीपर प्रचलित होगा । इन चारों गुरुओंमें अबतक केवल धर्मदास जीही प्रगट हुए हैं उनकी वंशगद्दी स्थिर हुई है । किन्तु पूर्वोक्त लिखित तीनों गुरु अबतक प्रगट नहीं हुए हैं—जब वे भी प्रगट हो जायेंगे तब इस धर्मका प्रचार विशेष रूपसे होगा । अब तो केवल धर्मदासजीके बयालीस वंशका विवरण करता हूँ ।

फिरिश्तांका ध्यान

धर्मदासजीके बयालीस वंशकी स्थिति ।

कबीर सागर नं. ९ के पृ. १४४९ में लिखा हुआ है कि, धर्मदासजी के बयालीस वंशकी सत्यगुरुने यह स्थिति ठहराई है कि, प्रत्येक वंश पच्चीस वर्ष और बीस दिवसोंपर्यन्त गद्दीपर बैठकरे । इससे अधिक तथा न्यून कोई न रहें । सत्यगुरुकी आज्ञानुसार उनका अवतार और उनका अधिकार होता आता है । फिर वे अपनी इच्छासे शरीर छोड़कर सत्यलोकको सिधारते हैं । जिस दिवस साहबका चलना होता है उसके पूर्व अनेक सन्त महन्त दर्शनार्थ एकत्रित होते हैं । जिस दिवस पच्चीस वर्ष तथा बीस दिवस पूरे होते हैं उसी दिन जो गद्दीका अधिकारी होता है उसको गद्दीपर बैठ समस्त कार्य सौंप देते हैं । जब सब कार्य ठीक हो चुकता है उस समय आप पानका बीड़ा लेते हैं । इसको चलानेका बीड़ा कहते हैं । जब वह चलानेका बीड़ा लेते हैं उस समय हंस तो सिधार जाता है शरीर ठंडा हो जाता है । पीछे उस शवकी समाधि कर देते हैं । इतना कौतुक कबीर साहबका अबतक पृथ्वीपर प्रगट है । येही लोग अपने चेलोंसहित इस भवसागरके मांझी तथा नावके चलानेवाले हैं । एवम् इन्हो १२बयालीस वंशोंके नामसुमिरन बोधमें भी लिखे हुए हैं ।

चारों गुरुकी प्रशंसा ।

उर्दू शेर ।

गुरु चारको पहले ताजीमकर । सातएँ शकुवों खामए हाथ धर ॥
गुरु चार सतगुरु कदमके हैं खाक । चढे अर्श ऊपर शबद वादपाक ॥
मोअज्जज हुए खाक खाकी हुए । बहरखू रजाजू खुदाकी हुए ॥
बजुरगी किया अब मुबारक जवों । बनाया इन्हें दुज्दके पासवों ॥
बअतराफ चारों निगहवों किया । मकों मुक्तिके चार दरबों किया ॥
जहाँ बैठे वह कादिरे जुल जलाल । कि बरतख्त शाहंशहीला मिसाल ॥
बजीरान चारों खिरदमंद हैं । यह अरकाने दालत खुदाबंद हैं ॥
जबानिब जहाँमें किया चार है । बहर सिस्त यक यक मददगार है ॥
जो इनसाँ को सतगुरु हुजूरी करें । निजाते शफाअतसो पूरी करें ॥
परमधाम पहुँचावें चारों वजीर । चले साथले मर्दुमाने अफोर ॥
धरमदास औवल बसिमते शुमाल । किरोशन है जिसकी मोहब्बत कमाल ॥
यह औवल गुरु सबके शिरताज हैं । कि सब आदमी पैरवों आज हैं ॥
बयालीस वंश उनके रोशन जमीर । मुकाबिल है जिस हेच बद्रे मुनीर ॥
गुरु दूसरे हैं बजानिब जुनूब । चतुर्भुज साहब जिव अमाँ बख्शखूब ॥

ग्यारहवींबेर कबीर साहिबका प्रकट होना और शंकराचार्य सन्यासीको बोध देने और समझानेका वृत्तान्त

सत्ताईस वंश उनके हैं ताजदार । दखिन देशके आदमी बाजदार ॥
गुरु तीसरे राय बनके बशिकें । लिया तख्त ओ ताजशाही बफर्कें ॥
सोलह वंशले हुक्म जारी करें । जो सतगुरु तवस्सल तयारी करें ॥
गुरु चौथे सदते बम गरब कहे । बमैं सात फरजंदके छिप रहे ॥
ये चारों गुरु मुक्तिके रास हैं । फकत एक जाहिर धरमदास हैं ॥
धरमदासका सब पसारा हुआ । जहाँ मैं जहाँतक हजारा हुआ ॥
न अबतक वह जाहिर गुरु तीन हैं । कि सतगुरुके फरमान आधीन हैं ॥
गुरु चार दुनियांमें जब आयेंगे । नहजदे करी दौर दिखलायेंगे ॥
तो सारी जमींमें हो यह गुलगुलः । है सतनाम सत और सब बुलबुलः ॥
शिलह शोर तीनों कभीं गाहमें । हैं पोंशीदः सतगुरु हुकुम चाहमें ॥
निकल जब पड़ीं फौज साल तीन । हो मुक्तिसे मामूर सारी जमीन ॥
बमैं वंश चारों हुकुम पायेंगे । शपातीं किधरके किधर जायेंगे ॥
पडे शोर आलममें सत् नामका । हो शोदरः निजाते सरअज्जामका ॥
बहर सिम्र डंका हे साहब कबीर । फिरें बोलते सत्य नामे सफीर ॥
गुरु चार सतनाम डंका दिया । पुरुष कालके दिलमें सनका दिया ॥
बहरा जुझाऊ बजे डढ़ढ डोल । कि सब कैदियों की ही जञ्जीर खोल ॥
बजे झौझ और शंख मिरदङ्ग जो । जिसे देखते दूतदल दङ्ग हो ॥
न वे जूर पुर नूर है सब समात । तुलू मल्ल है कट गई सारी रात ॥
गुरु चार हरजाय बोले नकीब । न बाकी रहा और कोई कीब ॥
करे गुप्तगू उनसे जो दूबदू । मती सारे उनके न कोई अदू ॥

धर्मदाससाहबके बयालीसवंशकी प्रशंसाके

उर्दू शेर ।

धरमदासके जो बयालीस वंश । सो सब सत्य सुकृतिके रूप हंस ॥
जुदागानः तारीफ उनकी लिखूँ । कदम दतके पर अपने शिरको रखूँ ॥
है औवल बचन वंश चौरा'मनी । गुरु सत्य मारग धरमके धनी ॥
कि इनसाँका जिसमें गुजारः हुवा । परम पुर्ण यह पर न जारह हुवा ॥
बचनसे जो सतगुरुका अवतार है । उसीके महर जीव भवपार है ॥
सुदर्शन साहब दूसरे नाम जो । करे जीव भवपार कण्डहार सो ॥
जो कुल'पति साहब तीसरे नानदार । पनह जिसके सब जीव हों कामगार ॥

बारहवीं बार रामानुज स्वामीजीको बोध करनेका वृत्तान्त

जो परमोद गुरु चौथे बाला हैं पीर । सो शाफी बवाजी जे खतरःखतीर ॥
कमल नाम साहब कहूँ पाँचवाँ । जगतके गुरु पीर सो बेगुमाँ ॥
हैं छटएँ खुदाबन्द नामे अमोल । कि जिस खौफसे भागजा यमकेगोल ॥
जो सूरत सनेही साहब सातवाँ । कि जङ्गी मेहर देखिए आतमाँ ॥
जो पैदा हुए आठवें नाम इक । मलिक मौत काहो गया सीनःशक ॥
नवै पाक साहब हुए नाम पाक । भरम भूतको सो मिलाया है खाक ॥
प्रगट नाम साहब प्रगट हैं दहम । कि सामान मुक्ति किया सो बहम ॥
धीरजनाम साहब इग्यारवें जो आए । कि धीरज निगह जीव धीरज हुए ॥
उगार नाम साहब हुए बारहवें । परम पंथ परचार इस अह्द में ॥
तेरहवीं उदय पहने आदम कबा । तो जमशेर गुरां भगा दुम दवा ॥
हुई तेरहवीं कुरसी आली दिमाग । किदरजा हरे हागए खुशकबाग ॥
हुवा जोर ओ शोर सत नामको । सला है करम^११^ खास ओ आमको ॥
मिलीं बारहों पंथ इस अह्दमें । सतायश करें गुरुकी यक मह्दमें ॥
कु^१२^रु नाम साहब कहे चौदहवाँ । कि जिनकी बुजुर्गी बदरहो जहाँ ॥
जो परका^१३^श परकाश हो रहीं । सना इस्दअस्त नाम दरजा कहीं ॥
उदि^१४^स्त सोलहवीं साथ जोशन हुए । तो जम जङ्गमें नाम रोशन हुए ॥
कि जब सत्रहवीं होवें साहब मुकु^१५^न्द । हुए कालके दाँत इस वक्त कुन्द ॥
अरध^१६^ नाम अट्टारवीं दर्दमंद । कि आवागमनकी किया राह बंद ॥
जो उन्नीसवीं नाम शानी गुरु । करें जीव को पुर्षके खबरू ॥
कहो बीसवीं साहब हंस मन । न जिनसे लगे काल का कोई फन ॥
सु^१७^कृति नाम साहब हुए बीस एक । तो सुकीरतकी जगमें रहे खूब ठीक ॥
अरज^१८^ नाम बाईस जाहिर हुए । तो इनसाँ परमपदके माहिर हुए ॥
हैं रस^१९^ नाम साहब जरस बीसती । सुन आवाज ताबे हुई सब जमीन ॥
हों चौबिसवीं गङ्गा^२०^ मुनि साहब । गुनहसे हों सब आदमी तायब ॥
पुरुष^२१^ नाम साहब दरस बीस पाँच । नजिउको लगे सङ्गेसो जाकी प्राँच ॥
छबीसबी जागृत^२२^ नाम साहब जगे । न इनसाँको रहजनव ठग तब ठगे ॥
हुए भृगु^२३^ मुनि साहब सात बीस । रहे रास्त दुश्मन दिया जिसने दास ॥
अस्त^२४^ नाम साहब कहे बीस आठ । कि यमदूतको जो दिया मार काठ ॥
हैं उन्तीसवीं साहब कंठ^२५^ मुन । किया कालको मारकर सो दफन ॥
हैं सन्तोष^२६^ मुनि साहब तीसवें । पयान पुरुष आवे ईस अह्दमें ॥

तेरहवीं बेर शेख मन्शूर आदिको बोध करनेका वृत्तान्त कबीर साहिबके काशीमें चौदहवीं बेर प्राकटयकी उत्थानिका सत्य पुरुषकी आज्ञा, सत्य पुरुषके तेजका लहर तालावमें उतरना

यह खुशवक्त दौरों दिखाया हमें । परम पुरुष पैगाम आया हमें ॥
जमीं सारी सतनामकी हांक है । तो दर कामको मुक्तिकी झाँक है ॥
हुई सारे आलममें यह धूम धाम । तअस्युयतजो और भजो सत्यनाम ॥
जमीं सारी पर हुक्मरानी हुई । बाहर कौमपर मेहरबानी हुई ॥
यहूदी दितार मुसलमा हिन्दा । पढ़े कलमये सत्यनामे हुरूदा ॥
चार्तक^१^नाम साहबका एकदूसीस दौर । जमींपर न बाकी रहे यमका जोर ॥
बत्तीसवें बरामद हुए आदि^२^नाम । हुए सारे नफसानी हरकत गुलाम ॥
हैं तैतीसवें वेद^३^नामें बुजुर्ग । कि जिस सामने हो न शौता सतर्ग ॥
साहब आदि^४^नाम हुए तीस चार । कि उस महसे जीव हों कामकार ॥
महा^५^नाम साहब हैं पैंतीसवों । जमींपर हुवा है अमन ओ अमों ॥
छतीसवें हैं निज^६^नाम साहब खदीन । न बाकी रहे रेव कुछ नफस देन ॥
साहब^७^दास साहबका सैंतीस अक्ष । दियबारश इनसानके जिसने वक्ष ॥
उदय^८^दास साहस हों अडतीस पुशत । इलम दिलम सबमें न कोई दुरश्त ॥
कुरद^९^नाम साहबका नौतीस वक्त । बहरहो जहांजिनको है ताजो तख्त ॥
चेहेले दूग^१०^मुनि साहब नामले । तो सत्यलोकके आदमी सब चले ॥
महा^११^मुनि साहब नाम चालीस एक । बदी बेखकुत आदमी सारे नेक ॥
बयालीस^१२^मुक्तामनी साहब है । आखिर जमां सत्पुरुष नायब है ॥
यह जबतक बयालीस पीढ़ी रहे । परमधामकी जगमें सीढ़ी रहे ॥
बयालीस का जबतलक नाम है । न कब्बीर का जगत में काम है ॥
यह सद्गुरुके सब हंस हैं जानशीं । परम पुरुषके सार शब्द अभीं ॥
बयालीस जबतक रहेंगे बजीर । जहां में न जाहिर फिरें फिर कबीर ॥
बहर एक फरमाँ रवाई खिताब । कहे हैं खुदावन्द ऐसा हिसाब ॥
बरस इनके पच्चीस ओ बीस रोज । हरके तख्तपर होवें रौनक फिरोज ॥
हजार एक ऊपर दो पञ्जाही साल । महे तीन दिन बीस गद्दी बजाल ॥
इतें रोज सतपुर्ष फरसान है । जो आवे शरन सोई निर्बान है ॥
जो सतपुरुषके हंस गायब हुए । न हों बहरः वर कोई जो साय बहुए ॥
यह कलियुगमें सतयुग गुजर जायगा । पुरुष कालका अहद तब आयगा ॥
करे आदमी फिर जो तदबीर कोट । कभी सो सके नाबचा यमकी चोट ॥
मेरी बात जो कोई जाने दरोग । कभी फेर उसको न होवे फरोग ॥

परमपुर्ष पीरो शनासिन्दगां । उसी लोक जावेंगे सो बन्दगां ॥
यह कलियुगमें सतयुग तगी हैलड़ी । सह्र सिम्त है आसे हैं वों वाझड़ी ॥
हैं गुरु मुख कोई उनके गोशिन्दगां । जो सतगुरु मोहब्बतमें जो शिन्दगां ॥
जो उस गुरुके मिलनेकी कोशिश करे । अजर ओ अमर जामः पोशिश करे ॥
जो पहचान सोई हैं शाहंशहाँ । न जानें जिन्हे आदमी इवलहाँ ॥
बयालीसका जबसे ठीका हुवा । न इनसानका बाल बीका हुवा ॥
यह माहूद ठीका जो पूरा हुवा । तो यमजालका फिर सहूरा हुवा ॥
जो इस अहूदमें हो कोई बख्त मंद । जेढ़ बाम बाला बनामें कमंद ॥

गजल ।

बयालीस वंश सतगुरुकी निशानी । हैं बखशिन्वः हयाते जान हानी ॥
उसी हम शकलमें सब ना खुदा यह । रहे दुनियाँमें जबतक यह कहानी ॥
सना ख्वानी हैं करते हंस जिनकी । कहे सौबार सतगुरु खुद जबानी ॥
तमीजो अकलसे खुदे पर्ख लीजे । मक्कामें हंस आए लामकानी ॥
दरोगोरास्त अब पहचान होगा । जो सुतफ़र्रिक करेंगे दूध पानी ॥
कदम उनके पकड़ परवाज कर अब । गुजर बग चालसे अपने दुरानी ॥
हवासो अकल ओ हम लङ्गपा हैं । वहाँ पहुँचे नकुरओं वेदबानी ॥
समझ ओ बूझ कर लीजे खमोशी । अवज शिरके मिलेगी राजदानी ॥
करे क्या यह बनी आदम बेचारा । मदद पावे न जबतक आसमानी ॥
पेयाला इश्क पीकर मस्त होजा । जो चाहे चेहरए खुद अरगवानी ॥
पड़े खाते हैं गोता भेष पाखंड । बरहमनभाटओ मुल्ला कुरानी ॥
मेहर हौं गाय बकरी मुरगियोंपर । खुदाबन्द मोहाफ़िज पासवानी ॥
उत्तर चल पार इस दरियाके आजिज । हुई तुझपर जो मुरशिद मेह्लवानी ॥

यह चार गुरु तथा बयालीस वंश जो मुख्य कबीरपंथी कहलाते हैं उनका विवरण हो चुका । इस समय धर्मदास साहबके वंश उपस्थित हैं उन्हींके पथ दिखाने से समस्त मनुष्य सत्यलोकको जाते हैं । दश स्थानोंका चिह्न जो मैंने दिया है उन सब स्थानका पथ इन्हींकी दयाके द्वारा प्राप्त होता है । नौ स्थानोंको पार करके दशवें स्थानको पहुँचता है । इन समस्त स्थानोंके बीचमें शून्यकी डोरी लगी हुई है । वे शून्य (खला) की डोरियाँ हैं । उन डोरियोंके भिन्न १ नाम कबीर साहबने कहे हैं । उन डोरियोंपर सत्यगुरुके पथ दिखानेसे हंस चढ़कर पार हो जाते हैं । जबलों पारख गुरु नहीं मिलता तबलों उन डोरियोंकी तनिक भी सुध नहीं मिलती । ये गुरुलोग भवसागरके पार उतारनेवाले हैं । उनकी प्रशंसा अनेक बार स्वयम् कबीर साहबने की है ।

देखो ग्रंथ कबीरसागर नं. १०—शवासगुञ्जार पृ० १११—११२.

साखी—बिरछा नाहीं फल भखैं, नदी न अचवैं नीर ॥

परमारथके कारणें, सन्तन धरा शरीर ॥

सन्त बड़े परमाधरथी, घन जाबरसैं आय ॥

तप्त बुझाव औरकी, अपनो पारस लाय ॥

साधु सराहिय ताहिको, जाको सतगुरु टेक ॥

टेका बनाए देह भर रहे शब्द मिल एक ॥

सत्य शब्द हित जानके, सुमिरे सतगुरु धीर ॥

धरमदास तुम वंश को, सिरंज्यो गुरु कबीर ॥

चौपाई ।

सत्य सुकृति सुमिरो मन माहीं । टूटत बजर राखलेउ राहीं ॥

साखी—सत्यसुकृतिके बाल कहै, जो चितवै कर डीठ ॥

ताजन तोरों चौहटे, गुनहगारकी पीठ ॥

ज दिया कहूँ तो जगतरे, परगट कहो न जाय ।

गुप्त परवाना देत हौं, राखौ शिरै चढाय ॥

जिन डरपो तुम काल को, कर मेरी परतीत ॥

सप्तद्वीप नौखण्डमें, चलिहौं भवजल जीत ॥

यहांतक तो चार गुरु और बयालीस वंशका लेखा लगचुका है । इनके अतिरिक्त कबीर साहबके बारह पंथ और भी हैं । वे भी कबीरपंथीही कहलाते हैं ।

कबीर साहबके बारह पंथोंका सामान्य परिचय ।

१—नारायणदासजीका पंथ । २—यागौदासजीका पंथ । ३—सूरत गोपाल पंथ । ४—मूलनिरंजनका पंथ । ५—टकसारी पंथ ॥ ६—भगवान्दासजीका पंथ । ७—सत्यनामी पंथ । ८—कमाली पंथ । ९—रामकबीर पंथ । १०—प्रेमधामकी वाणी । ११—जीवा पंथ । १२—गरीबदास पंथ ।

यह तो कबीर साहबके बारह पंथ हैं । इनमें कोई २ अच्छे हैं और कोई विश्वासके निर्बल हैं । राम कबीरके लोग ठाकुरपूजा करते हैं । सत्यनागियोंके यहां प्रायः ध्यानभी प्रचलित हैं । इन बारह पंथोंका यही विवरण है ।

१ बूझ, २ खांयें, ३ सीखें, ४ लिये, ५ महात्माओंने ६ परोपकारी, ७ मेघ, ८ तहर, ९ पारसकी तहका सत्य उपदेश, १० प्रण, ११ उनके उपदेशसे होतेही उसीमें लगजाय, १२ माना, १३ धर्मदास, १४ वज्र, १५ मार्ग, १६ देखे, १७ दृष्टि १८ प्रत्यक्ष, १९ चिट्ठी, २० मत, २१ विश्वास २२ संसार सागर ।

श्वपच सुदर्शनके माता पिताके तीन जन्मका वृत्तान्त (अनुराग सागरसे) नीमा और निरूका बालक पाना

उनके भिन्नपंथ ।

इन बारह पंथोंके अतिरिक्त कबीर साहबके और भी पंथ हैं । जैसे नानक पंथ । दादूपंथ । यानिपपंथ । मूलकदासपंथ । गणेशपंथ । इत्यादि ।

इन पंथोंके अतिरिक्त हिन्दू और मुसलमानोंमें कबीर साहबके दूसरे भी कितनेही पंथ हैं जिनकी यथार्थता अभी लोगोंको भली भाँति ज्ञात नहीं हुई है इस कारण मैं कुछ लिख नहीं सकता । पंथके कितनेही लोग ऐसे हैं जिनके कि पंथके मनुष्य अब साहबको नहीं मानते । जैसे—नानकशाह, और दाऊद राम और शिवनारायणदास इत्यादि ।

जो लोग कबीर साहबको नहीं मानते उनका नाम शिष्योंमें लिखना किसी प्रकार युक्तिसङ्गत नहीं है । तो भी यह नहीं कहा जासकता है कि, जो कबीर साहबको नहीं मानते हैं उसमें उनके गुरुओंका अथवा उनके पथदर्शकोंका दोष है जिसका दोष होगा बही दोषी माना जावेगा ।

महाप्रलयकी कथा ।

महाप्रलयके विवरणका निचोड़ यह है । कि, प्रलयके अनेक भयानक चिह्न परिलक्षित होंगे । पृथ्वीपर विशेष पाप होंगे । महाप्रलयके सवासी वर्ष पहिलेसे बराबर ग्रहण लगता जावेगा, एकसौ वर्षपर्यन्त बराबर चन्द्रग्रहण होगा । इसके उपरान्त सूर्यग्रहण होगा । जब सूर्य और चंद्र ग्रहण समाप्त हो चुकेगा तब महा-प्रलय आवेगी । इतनी पानीकी विशेषता होगी कि, पृथ्वीसे ऊपर इतना ऊँचा पानी चढ़ेगा कि, जलकी झाग व लहरही दश सहस्र योजन ऊँची उठेगी । समस्त जीव मरजावेंगे समस्त शून्य हो जावेगा । पृथ्वी तथा आकाशमें कुछ दिखलाई न देगा । समस्त संसारकी रचनाको कालपुरुष समेट लेगा । पाँच तत्व तीन गुण कालपुरुषमें समा जावेंगे—आद्याको कालपुरुष निगल जावेगा । निरञ्जनके


१ शिक्ख—कबीर दासजीको नानक देवजीको गुरु नहीं मानते इसका कारण यह है कि, सुलतान बहलोदलोधीके शासन कालमें संवत् १५२६ विक्रमी कार्तिक शुक्ला क्षत्रिय (खत्री) पूर्णिमाको चार घडीके तड़के श्री कल्याण रायके; घर माता तुप्तीके उदरसे तलवण्डी (लहोर) में गुरु नानक देवजीने जन्म लिया । १५३२ पंद्रहसौ बत्तीसमें पाठशालामें पढ़ने बिठाया, १५३५ में पं. ब्रजनाथजीके पास संस्कृत पढ़ने भेजा । १५३९ में वहां फारसी आरंभ कराई १५४१ में सुलतान पुर (कपूरथला) गये तथा १५४२ में वहां नबावके मोदीखानेका कार्य किया । १५४५ में विवाह किया । १५५१ में नानक देवजीके घर श्री चन्द्रजीका जन्म हुआ । संवत् १५५४ में वे ईनामकी नदीपर स्नान करतीबार एकदिव्य साधुसे मुलाकात होते ही गृहकार्य त्यागकर कबरिस्तानमें आसन जा जमाया । यही समय नानक देवके प्रकटमें विरक्त होनेका हुआ है । १५६१ में दिल्ली गये तथा १५६३ में काशी आये तथा रघुनाथपुर कबीरजीसे मिलने पहुंचे, कबीर जी मार्गमें ही मिल गये वहां दोनोंमें सुन्दर सत्संग हुआ ऐसा तो सिक्ख भी मानते हैं परन्तु नानक देवजी शिष्य हुए ऐसा नहीं मानते ।

बालकके नाम धरनेको ब्राह्मणका आना

मस्तकमें एक अर्ध गोलाकार प्रसादभृङ्गके समान एक स्थान है, उसी स्थानमें समस्त रचना सूक्ष्मरूपमें प्रविष्ट होजायगी । क्योंकि, समस्त रचनाको वह अपने मस्तकके उसी विशेषस्थानमें रख लेता है । तथा अपने शिरके बीचके गुम्बदमें लिए हुए सत्तर युगपर्यन्त बराबर शून्यमें फिरा करता है । सत्तरयुगके उपरान्त उसका चित्त व्याकुल हो जाता है । एकान्त होनेके कारण उसके मनमें अत्यंत घबराहट होती है, उससे कुछ हो नहीं सकता है, वह अपने चित्तमें यह सोचता है कि, मैं स्वयम् सत्यपुरुष हूँ । वह बल अपनेमें नहीं पाता दुःखी होता है कि, अब क्या करूँ ? तब वह सत्यलोककी छाया अर्थात् आस पास जाकर निवेदन करता है । तब समर्थकी आज्ञा होती है कि, ऐ ज्ञानी ! शून्यमें निरञ्जनके पास जाओ और कहो कि, वह जाकर अब कूर्मजीकी पीठ के ऊपर तीन लोककी रचनाका प्रस्तार करे । उस समय ज्ञानीजी सत्य पुरुषका समाचार लेकर निरञ्जनके पास जाते और समर्थकी आज्ञा सुनाते हैं जब पुरुषकी आज्ञा सुनते हैं, उसी समय निरञ्जन दौडकर कूर्मजीकी पीठके ऊपर तीनों लोककी रचनाका सामान करते हैं । तब निरञ्जन अपने मुँहसे आद्याको उगल देता है । आद्या तथा निरञ्जन मिलकर तीन देवताओंको उत्पन्न करते । फिर पांचों मिलकर सब सृष्टिकी उत्पत्ति करते हैं पहले सत्यस्वरूप सृष्टि उत्पन्न होती है । सब लोक नितान्तही धर्मात्मा होते हैं जैसा—कि कुछ मने पूर्वमें लिखा है उसी प्रकार समस्त रचना प्रगट होती है । इस प्रकार उत्पत्ति स्थिति तथा बिनाश हुवा करता है और जब उत्पत्ति होती है तब इसी प्रकार कबीर साहब मनुष्योंकी शिक्षाके निमित्त पृथ्वीपर आया करते हैं मनुष्योंको मुक्तिप्रदान किया करते हैं ।

यह तो ब्रह्माण्डके महाप्रलयका विवरण हुवा । इसी प्रकार पिण्डकी प्रलयभी होती है । कारण यह कि, जो कुछ पिण्डमें है सोई ब्रह्माण्डमें है, तनिक भी भिन्नता नहीं है । परन्तु सबसे बड़ा महाप्रलय भी एक दिवस होगा । जब केवल एक सत्यपुरुष और सत्य लोकही रह जावेगा । और कहीं कुछ न रहेगा । अर्थात् दयाद्वीप नासूतसे लेकर सहजद्वीप अर्थात् आहूत स्थानपर्यन्त सब विलोपित हो जावेंगे । केवल सत्यलोकमें ही शान्ति रहेगी । सत्य लोकके हंस सब सुरक्षित और सत्य पुरुषकी रक्षामें सदैव समान रहेंगे ।

अन्तर्धान होनेकी कथा ।

जब काशीके मनुष्योंने कबीर साहबकी अनेक लीलाएँ देखलीं और जान लिया कि, ये तो स्वयम् परमेश्वर हैं न किसीके मारनेसे मरते हैं, न काटनेसे कटते हैं, न डुबानेसे डूबते हैं, न जलानेसे जलते हैं । न कोई हथियार आपके ऊपर

काजियोंका नाम धरने आना और कबीर नामका निश्चय होना

फलित होता है, मनुष्य तथा पशु और देवता आदि आपको किसी प्रकारकी क्षति पहुँचा सकता है। तब उन लोगोंने आपसे पूछा कि, आपकी मृत्यु क्योंकर होगी ? उस समय आपने कहा कि, मैं मग्गह देशमें जाकर छिप जाऊँगा। आपके कथनानुसार कबीर साहब जब एकसौ बीस वर्षपर्यन्त काशीजीमें रह चुके, केवल दो दिवस आपके जानेमें शेष रह गए तब आपने लोगोंसे कहा कि, अब मैं यहाँसे कूच करूँगा मग्गह देशको जाऊँगा, वहाँ छिप रहूँगा, यह बात सुनकर काशीके लोगोंको अत्यंत दुःख हुआ, दुःखोंके बादल काशीजीपर छागये। लोग अत्यंत दुःखित हुए और कहने लगे कि, आज काशी शून्य तथा उजाड़ जान पड़ती है। आज काशीका सूर्य छिपचला नेत्रोंके सामने अंधकार होने लगा। सब लोग कहने लगे कि, हाय ! हम बड़ेही अभागे हैं, हमने ऐसे सत्यवादी महात्माकी आज्ञाको अङ्गीकार नहीं किया। समस्त नगरमें इस बातकी धूम मच गई कि, अब कबीर साहब काशीजीसे चले जायेंगे। समस्त नगर दुःख तथा कष्टसे भर गया। काशीके लोग हाहाकार करते हुए कहते थे कि, अब हम क्या करेंगे। हाय ! हमने ऐसे महात्माका कहना नहीं माना। पीछेसे खरा खोटा जान पड़ता अबतक हमलोगोंको दिखलाई नहीं दिया। बनारसके राजा रायबीरसिंहजी बघेलने जब सुना कि, सत्यगुरु मग्गहदेशको जायेंगे वहाँ जाकर अन्तर्धान हो जायेंगे, अब जानेके केवल दो दिवस शेष बचे हैं। तब उक्त राजाभी अपने दलबलसहित पहलेहीसे वहाँ जा पहुँचा—वहाँपर सत्यगुरुकी प्रतीक्षा कर रहा था। काशीवासी कबीर साहबको घेर रहे थे। उस समय आपके समीप दश सहस्र सेवक और शिष्य उपस्थित थे उनमें कुहराम पड़ रहा था। सब विलाप कर रहे थे। उस समय मग्गहदेशका अधिपति नौबाब बिजलीखों पठान था। वह कबीर साहबका शिष्य था। जब उसने सुना कि, कबीर साहब अपना अन्तिम दिवस यहाँ करेंगे, तब बड़ा प्रसन्न हुवा कि, यह अच्छी बात हुई—कफन दफन सब कुछ अपने मत्यनुसार करूँगा। वह प्रतीक्षा कर रहा था और कबीर साहब काशीसे चलकर मग्गहदेशमें जा पहुँचे, आमी नदीके किनारेपर किसी साधुकी कुटी थी इस कुटीमें जाकर बैठ गए। उस समय राजा वीरसिंह, नौबाब बिजलीखों, कबीर साहबके और बहुतसे सेवक शिष्य वे सब उस नदी जिसके कि, किनारेपर कबीर साहब आकर बैठ गए थे, आ बैठे। वह अनेक दिवसोंसे शुष्क पड़ी थी। कबीर साहबने गुप्त रीतिसे कमलपुष्प तथा दो चादरें मँगवाईं, आप लेट गए, लोगोंसे कहा कि, अब ताला बंद कर दो। तब राजा वीरसिंहने कहा कि, गुरुजी मैं आपके शवको लेकर हिन्दूधर्मानुसार क्रिया कर्म इत्यादि करूँगा।

काजियोंका निरूको कबीरके कत्ल करने की सलाह देना

तब नौवाब बिजलीखों बोले कि, मैं आपको ऐसा कदापि नहीं करने दूंगा, मैं मुसलमान धर्मानुसार उनका कफन दफन करूँगा, तब कबीर साहबने देखा कि ये दोनों युद्धके निमित्त प्रस्तुत हैं, इसमें व्यर्थका रक्तपात होगा, दोनोंको युद्धके निमित्त प्रस्तुत, और दलबल सहित देख, समझाकर कहा कि, सावधान ? आपसमें विवाद न करना । कदापि शस्त्र मत चलाना, जो मेरी बात मानेगा सो प्रसन्न रहेगा, सत्यगुरुकी आज्ञाको दोनों दलोंने स्वीकार कर लिया । तब सबोंने सत्यगुरुको दंडवत् प्रणाम किया, सबका चित्त खेदसे भर गया । तब कबीर साहबने चलानेका शब्द पढा चादर तानकर लेट गए, अपने मुंहपर कपडा लेलिया । लोगोंसे कहा कि, अब इस कोठरीका ताला बंद कर दो, लोगोंने वैसाही किया । जब ताला बंद किया तब एक ऐसा शब्द हुवा कि, जिसको सुनकर उपस्थित मनुष्योंके चित्तपर बड़ा प्रभाव पडा । जय जयकार हुवा कि, सत्यगुरु सत्यलोकको सिधार गए ।

जब उस कोठरीका ताला खोला तब केवल दो चादर मिले और कुछ कमलके पुष्प मिले, इनमेंसे एक चादर और आधे फूल राजा वीरसिंहने लिए, दूसरी चादर और कमलके फूल नौवाब बिजलीखॉने लिये । कबीर साहबका शव कहीं दिखलाई नहीं दिया । राजाने चादर तथा पुष्प लेकर सत्यगुरुकी समाधि बनायी । बिजलीखॉनेभी कबर बनायी और वह समाधि तथा कबर मगहदेशमें इस समयभी वर्तमान है ।

हिन्दू मुसलमान दोनों गुरुभाइयोंने एक मन्दिर बनाया । अब भी हिन्दू मुसलमान दोनों कबीरपंथी वहाँ मौजूद हैं । आमी नदी जो बहुत कालसे शुष्क पड़ी थी, उसमें जल भर गया, जो अबतक प्रवाहित है । अगहन शुदी एकादशी सम्बत् १५७५ विक्रमीको कबीर साहब छिप गये । अन्तिम प्रागटचमें एक सौ उन्नीस वर्ष पाँच महीने और सत्ताईस दिवसोंपर्यन्त आप पृथ्वीपर प्रगट हो लोगोंको शिक्षा देते रहे ।

कबीर साहबका आदि और अन्तमें शरीर नहीं था केवल एक तेजका प्राकटच था । ऐसा कबीर साहबका प्रगट होना तथा छिप जाना है । जब इच्छा हो तब प्रगट हों, जब इच्छा हो तब छिप जावें । जब कबीर साहब मगहरमें गुप्त हुये, तब पुनः मथुरा नगरमें प्रगट हुये, वहाँ रत्ना को शिक्षा देकर फिर धर्मदासजीको बोधागढमें दर्शन दिये । उनको सब सत्यपंथका पथ और धर्म-कर्मकी राह बता बयालीस वंशके नियम भली प्रकार कहे एवं कालपुरषके कपटजालसे भली भाँति सावधान करके अन्तर्धान हो गये ।

बालक कबीरका दूध पीना

कबीर साहबके गुप्त हो जानेका वृत्तान्त ग्रन्थमें मैंने ग्रन्थ कबीरभानु-प्रकाशमें लिखा है उसको इस ग्रन्थसे मिलाकर शुद्ध करलेना उचित है। यह ग्रंथ भली भाँति शुद्ध करके लिखा गया है।

शञ्जल।

खुरशेद परस्व परतव मादूम हुआ है। इन्सान खबर खैर से महकूम हुआ है ॥ आई जो खिजां और गया वक्त बहारी। बुलबुल सुजरा जाए नशीं बूम हुआ है ॥ है कौन जहां में जो मिटा डाले वह तस्तीर। जो कुछ कि कजा काजी से मरकूम हुआ है। तकदीर वयक नायः बिठाला है दो महमल। एक नेकनुमा दूसरा बदशूम हुआ है ॥ वाको न रहे और कहीं शम्स शोभाय। अफवाज लिये तब महे मालूम हुआ है ॥ पा खाक तेरेसै धरा एक जरः सर अपने। सो रहम दो दारैन का मौसूम हुआ है। जो जहर मो अस्सर बहमःसालिको मसलूक। हंर इन्स व जिन उससेही मसमूम हुआ है ॥ आई शब्र और पुष्ट दिखाया। शहे आदल। रैयत जमाः जम जोरसे मजलूम हुआ है ॥ इस अहदमें कोई न सुन मर्दूम फरियाद। मखलूक मलिक मौत का महकूम हुआ है ॥ है मौतका चारः आदम जाद विचारः। अज रोंजे अजल उसकेही मकसूम हुआ है ॥ क्या कह सके तुझसे न कहा जाय सो आजिज। जो कुछ कि तुझे गैब से मफहूम हुआ है।

अध्याय ॥ ५ ॥

कबीरपन्थके धार्मिक नियम।

१—एक अविगत अतीत ब्रह्म सत्य पुरुषका भक्त हो, उसके अतिरिक्त किसी ओर भी ध्यान न करे।

वह ब्रह्म (सत्य पुरुष) केवल पारख गुरुकी शिक्षा एवं स्वसंबेदके अध्ययन (पढ़ने) से जाना जाता है। दूसरा कोईभी मार्ग उसकी प्राप्तिका नहीं है।

२—सत्य पुरुष और कबीर साहब एकही हैं; केवल नाममात्रकाही भेद है। वे एकही दो नामसे कहे जाते हैं उनमें लेशमात्र भी भेद नहीं समझे जो भेद समझेगा उसका मुक्ति होने में भी अवश्य भेद रहेगा।

३—गुरुकी सेवा तन, मन, धनसे करे। गुरु वचनका विश्वास करे। गुरुका आज्ञाकारी रहे। सत्य कबीर और गुरुमें कुछ भी भेद न समझे, गुरुके ऐश्वर्य्य सिद्धि आदिका विचार न करे। जो अपने गुरुको ईश्वर करके

बाल लीला

मानता है, ईश्वरके समानही उसमें भक्ति रखता है उसीका कार्य पूर्ण होता है; पर जो गुरुमें भेदबुद्धि करता है, वह हत भाग्य सदा निष्फलताही प्राप्त करता है ।

अपने उपाजनका दशवों भाग अवश्य गुरुको भेंट करे । सदा अधीनतासे गुरुका धन्यवाद करता रहे ।

४—साधुकी सेवा, भेदबुद्धि त्यागकर, सदा प्रेम और भक्तिसे करे जिस पर संत गुरुकी दया होती है वही दोनों लोकोंमें भाग्यवान होता है । वही दोनों लोकोंमें सफल मनोरथ होता है ।

सर्व प्रकारके साधुओंकी सेवा निष्कपट हृदयसे करना परन्तु ज्ञानी विचारवान्, विवेकी पारखी संत जो सत्य पुरुषकी भक्तिका उपदेश करें, सदाचरणमें लगावें, उनकी सेवामें सदा तत्पर रहे । विशेषतः स्वधर्मके सच्चे विवेकी संतोंकी शिक्षाको सावधानीसे सुने, उनको ध्यानपूर्वक विचारें क्योंकि, स्वधर्ममें पूर्व दृढ़, संतोंके वचनसे धर्ममें दृढ़ आस्था एवं स्वधर्मप्रायणता होती है । इसके उलटा परधर्म (विपक्षीधर्म) के पक्षपाती साधुओंके वचनसे स्वधर्ममें अश्रद्धा और भ्रम होता है ।

जिस साधुमें अपने गुरुसे मिलते हुये गुण पाये जायें उनको अपने गुरुसे भिन्न न समझे, अभेदबुद्धिसे श्रद्धापूर्वक निष्कपट भक्ति करे ।

५—सर्व चराचर जीवधारियोंपर समान भावसे दया रखे । किसी स्वरूप आकारमें कोई भी जीवधारी हों, सबको अपने शरीर और आत्मामें समान जानें । किसी देश कालमें भी किसी जीवधारीको दुख न दे । संसारमें अपना निर्वाह इस प्रकार करे कि, कभी भी अपनी ओरसे किसी जीवधारीको किसी प्रकारकी हानि न पहुँचे । सब जलचर, थलचर, वनवर, पशु-पक्षी स्थावर, जंगमपर समान दयादृष्टि रखे, सबको अपनेही शरीर और प्राणके समान समझे ।

६—मांस आहारको सब घोर पापोंमें बड़ा पाप समझे ।

मांस अहारी चाहे कैसे भी गुण और पुण्यसे पूर्ण क्यों न हों पर कभी भी वह सत्य मार्गको प्राप्त नहीं कर सकते, मांसाहारी आत्मज्ञानका अधिकारी नहीं हो सकते, उसकी मुक्ति कदापि नहीं हो सकती ।

७—मदिरा तथा अन्य सब मादक पदार्थभी मांसके समानही छोड़ने चाहिये । कोई मादक पदार्थका व्यसनी ध्यान नहीं कर सकते, ध्यान बिना ज्ञान-प्राप्त नहीं होता, ज्ञान बिना मोक्ष नहीं मिलता ।