कम्ब रामायण (महाकवि कम्बन - प्रामाणिक हिन्दी अनुवाद)
Kamba Ramayana Hindi
महाकवि कम्बन द्वारा
स्रोत: Kamba Ramayana in Hindi Translation (Vol 1) (उद्गम)
| १२० | कंब रामायण |
|---|
गिरने लगे, जिससे एक नृपति का मन विचलित हो उठा। वह कर्त्तव्यविमूढ हो माधवी-लता से पूछने लगा कि क्या तुम मन्दार-पुष्प नहीं दे सकती हो ? (अर्थात्, उन्मत्त-सा प्रलाप करने लगा)। इस प्रकार, वह चन्दनाक्त स्तनों एव पुष्पालीकृत केशोंवाली (अपनी प्रेमिका) के लिए विह्वल हो खड़ा रहा।
एक सुन्दरी ने (अपने पति मे) कोई अपराध जान-बूझकर ढूँढ़ निकाला, जिससे वह अशमनीय कोप से भर गई और मान करने लगी। जब उसके पति ने उसके मान को देख लिया, तब वह प्रकट आनन्दित हो उठी। वह वहाँ से दूर चली गई और सुगन्धित पुष्पों को ढूँढ़-ढूँढ़कर उनकी माला बनाकर पहन लिया किन्तु मान की आशंका से (अपनी पति के वापस न आने के कारण) आईने मे अपना सौन्दर्य देखकर दुःखी होने लगी।
एक विरहिणी कहने लगी—मैं ऐसा अलकार नहीं कर सकी, जिसको देखने के लिए मेरा वह पति आ जाता; जिसके हाथ में यमराज को भोजन देनेवाला शूल रहता है । अब मै इस शरीर के साथ जीवित नहीं रहना चाहती। इस उत्तम साज-शृंगार का क्या प्रयोजन है ? यह कहती हुई वह अपने आभरण इस प्रकार उतारने लगी, जैसे उन्हे गायिका को दे देना चाहती हो (अर्थात्, वह मरना चाहती है और अपने अमूल्य आभरणों को अपने प्रेमपात्र गायिका को दे देना चाहती हों)।
(किसी स्त्री का पालित तोता खो गया था) एक सुन्दरी समीपस्थ पुष्प-शाखा मे छिपे हुए अपने तोते को पकड़ने के लिए द्रवणशील पीत स्वर्ण के चषक को (तोते के लिए कुछ भोजन उसमे रखकर) हाथ मे लिये इस प्रकार बल खाती हुई चलने लगी कि कंचुक-बन्धन में न समाते हुए, उमड़नेवाले स्तनों का भार वहन करने की शक्ति न होने से उसकी सूक्ष्म कटि लचक-लचक जाती हो।
एक सुन्दरी ने राजहंसिनी को देखा; उसकी पदगति को देखा और उसे बन्धु के समान ही अपने समीप आते हुए देखा। उसने सोचा कि यह मित्रता करने के लिए ही आ रही है, यह मेरी सखी हो सकती है। (फिर उसका सम्बोधन करके) कहा—तुम्हे देखने वाले हसेंगे; (क्योंकि तुम वस्त्रहीन हो) यह उचित नहीं; तुम यह वस्त्र पहन लो,—यह कहकर वह उस हंसिनी को वस्त्र देने लगी।
काकली-जैसी मधुर वचनवाली; नीले वस्त्र धारण किये रहनेवाली एक नारी (नीले पट से) अपने विशाल जघन-तट को देखकर यह सोचने लगी कि यह नाचते हुए सर्प के फन जैसा है और फिर वहीं फिरनेवाले मयूर को देखकर डर गई, (क्योंकि मयूर सर्प पर झपटेगा)। वह झट पुष्प-शाखाओं के मध्य जा छिपी और (लज्जा के कारण) पुष्पित शाखा-सदृश अपने हाथों से नेत्र बन्द किये शिथिल खड़ी रही।
अपना उपमान न रखनेवाली एक सुन्दरी अपनी सखी से यह कहकर कि 'हे स्वर्ण-तुल्य मधु-समान लक्ष्मी-सदृश सुन्दरी, मुझे पहचानो'—उस उद्यान में चयन करने योग्य पुष्पभार से लदे एक कुंज के मध्य छिपी रही, (सखी जब उसे पहचान न सकी¹ तब) 'सब
¹ वह सुन्दरी पुष्पित लताओं से इतना सादृश्य रखती थी कि उस लताकुंज में छिपी रहने पर उसे पहचान न सकी।
बालकाण्ड १२१
तो तुम मुझे देख लोगी'-कहती हुई उसके सुन्दर नीलकुवलय-जैसे नयनों को अपने हाथों से बन्द करके हँस पड़ी ।
एक उत्तम ( नृपति ) धनुष की डोरी को अंगुस्ताने पर लगाये हुए दूसरे बलिष्ठ कर में एक रमणीय कोमल कमल-पुष्प लिये हुए केश-रूपी अन्धकार से घिरे नारियों के मुख रूपी कमल-वन के मध्य अरुण किरण-युक्त सूर्य के समान घूम रहा था ।
खेतों के पुष्ट, स्वच्छ रस से भरे इक्षु-रूपी लाल धनुष को हाथ में रखनेवाले मन्मथ भी जिनसे लज्जित होता था, ऐसे सुन्दर पुरुष अपनी मुग्धा पत्नियों के मीठे तथा प्रीतिजनक दिव्य गानों का ऐसे ही विवेचन कर रहे थे, जैसे वे शास्त्रों का विवेचन कर रहे हों ।
धनुष पर चढ़ाने योग्य यष्टि ( तीर ) हाथ में लिये हुए मन्मथ-रूपी ग्वाला जब उद्यानों के भ्रमरों के नाद की मधुर वेणु बजाकर संकेत देने लगा, तब जैसे संध्याकाल में गायों के झुण्ड के मध्य बड़े-बड़े वृषभ चलते हैं, उसी प्रकार नीलकमल-जैसे काजल-लगे नेत्रोंवाली नारियों के घेरे में राजा लोग चलने लगे ।
मन में ( तपस्या के लिए ) उत्साह से भरे हुए मुनियों के द्वारा यह वचन प्रसिद्ध हुआ है कि 'यदि हमें बचना चाहिए, तो मन्मथ के हाथके धनुष से'--किन्तु ( सच्ची बात यह है कि ) पुष्प-लताओं से पुष्प चुननेवाली ( एक नारी की ) भौंह का एक कोना-मात्र ( उन मुनियों के धैर्य को हिला देने के लिए ) पर्याप्त है । (अर्थात्, मन्मथ के धनुष से भी अधिक कठोर स्त्रियों के भौंह-कमान हैं ।)
पुष्प-गंध से सुवासित केश और रमणीय ललाटवाली एक ( सुन्दरी ) कदम्ब-वृक्ष पर ( पुष्प चुनने के लिए ) चढ़े हुए ( अपने ) पति के मन में जा चढ़ी (अर्थात्, उसके मन में जाकर बैठ गई ) । ( उत्तरोत्तर ) विकसित होनेवाले ज्ञान से जो महान हुए हैं, वे भी क्या पीन स्तनोंवाली नारियों पर विजय पा सकते हैं ? ( अर्थात्, उन्हें नहीं भूल सकते ।)
पुष्प-शाखा पर चढ़ा हुआ एक ( पुरुष ), देवताओं के लिए भी जिसका रूप चित्रित करना सम्भव नहीं था, ऐसी रूपवती ( अपनी पत्नी ) के सौन्दर्य में ही डूबा रहा तथा उसी पर अपने नयन गड़ाये रहा और पुष्पों के बदले कलियों और पल्लवों को तोड़-तोड़कर उसे देने लगा ।
अनुपम मुद्गर-जैसी भुजाओंवाला एक पुरुष, भ्रमरों से अलंकृत केशोंवाली ( अपनी पत्नी ) का वदन देखकर, उसके बिंब-समान मुँह के स्पंदन के द्वारा ही यह संकेत पाकर कि उस ( नारी ) के मन में कोप बसा है, अपने मन में व्याकुल हो उठा ।
इस प्रकार, वे नर-नारी विशुद्ध तथा शीतल छाया देनेवाले उद्यान के पुष्पपुंज का चयन करते-करते ऊब गये और फिर धवल वीचियों से भरे निर्मल जल में क्रीडा करने की कामना रखते हुए ( जलक्रीडा के लिए ) उद्यत हुए । ( १-३६ )
अध्याय १६
जलक्रीडा पटल
वे उत्तम नर और अप्सरा-सदृश नारियाँ उस पुष्पोद्यान से निकलकर, शोभाय-मान पुष्पों से युक्त जलाशयों की ओर ऐसे चले आये, जैसे वन्य गज हथिनियों के साथ चलते हैं। तब निर्मल स्वर्ग के निवासी देवता भी उन्हें देखकर लज्जित हो गये और भ्रमर गुंजार भरते हुए वृक्षों में उड़ चले।
उनके जलक्रीडा करने का वह दृश्य ऐसा था, जैसे पुराने काल में गंगा से अलंकृत जटावाले (शिव) के सदृश महान् तपस्वी (दुर्वासा) के शाप से देवेन्द्र का ऐश्वर्य अप्सराओं के साथ, उमड़ते हुए क्षीरसमुद्र में जा डूबा हो। १
काले रंग से युक्त कुवलय-पुष्प उन नारियों के नेत्र-पुष्पों के समान खिले थे; (तो) उन अलंकृत स्वर्धति (नारियों) के नयन (उन) विकसित कुवलय के जैसे ही शोभित थे। रक्त कमल (उन) रमणियों के वदनों के जैसे ही खिले थे (तो) उन रमणियों के वदन (उन) रक्त कमल पुष्पों जैसे ही सुशोभित थे।
(वे रमणियाँ कैसी थीं ?) कुछ रमणियाँ नालयुक्त कमल पर आसीन (लक्ष्मी-देवी) के सदृश (अपने पतियों के) वक्षों का गाढालिंगन करनेवाली थीं, तो कुछ (अपने पतियों के) कंधों का सहारा लिये हुए, विजयलक्ष्मी के सदृश दृष्टिगत होती थीं; कुछ जल को यों फैलाकर उछालती थीं कि वह ताड़ के पत्ते जैसा फैल जाता था, तो कुछ रमणियाँ पोंठी मछलियों के उछलने पर भीत हो (अपने) पुरुषों का आलिंगन कर लेती थीं।
भ्रमरों को आकृष्ट करनेवाली सुगंधि से भरे सुगंध-चूर्ण को तथा सुगंधित तेल से युक्त कस्तूरी को वे एक दूसरे पर छिटकती थीं। कुछ एक दूसरे पर पुष्प-मालाएं फेंकती थीं और कुछ निर्मल जल का बिम्ब-समान मुंह में भरकर अपने प्रेमियों पर फेंकती थीं और कुछ पुङ्गीज-समान करों को जोड़कर उनमें पानी भरकर दूसरों पर फेंकती थीं।
कदली-समान कांट तथा चिकने बाँस-जैसे कंधोंवाली (कुछ नारियाँ) (जल में डुबकी लगाकर ऊपर उठने पर) अपने वदन को ढँकनेवाले पुष्पों-भरे केशों को हटाती हुई पतियों को अपने साथ क्रीडा करने के लिए बुलाती थीं। कुछ रमणियाँ ऐसी थीं, जो स्वर्ण-समान स्तनों पर (जल के) पुष्पों का स्पर्श होने से तड़प उठती थीं।
प्रवाल, बिंबफल तथा कमल की समानता करनेवाले संगीत के अभ्यस्त रमणीय मुँह तथा नीलोत्पल जैसे मनोहर नयनों से युक्त कटिशीन रमणियाँ (जल के) भीतर रहनेवाले चंचल मीनों को देखकर अपने पतियों से पूछती थीं कि 'क्या जलधाराओं के भी नयन होते हैं?'
कमलों से आच्छादित जल, मधुपूर्ण पुष्पों से शोभित लंबे केशोंवाली, कमलगन्ध-युक्त मुखवाली रमणियों के प्रतिबिम्बित मुखों को (हे जल) में प्रतिबिम्बित देखकर यह सोचने लगीं
बालकाण्ड १२३
कि यह सुन्दर ललाटवाली (कोई अन्य नारी है, जो) मेरे हँसने पर हँसती है, अतः मेरी यह सखी है, फिर आनन्द से अपने निर्दोष स्तनों का हार उतारकर उस प्रतिबिम्ब को देने लगी।
भ्रमरों से घिरे पुष्प-हारों से शोभित रमणियाँ (अपने) प्रियतमों की वज्र-सदृश दृढ़ भुजाओं का आलिंगन करने की इच्छा से जलाशय के तट की ओर चलने लगीं, तो वे गगनोन्नत पर्वतों पर रहनेवाले सुकुमार मयूरों के समान लगती थीं। उनके कर्णाभरणों की कान्ति छिटक रही थी और श्रेष्ठ मुक्ताओं का हार (उनके ऊपर) प्रकाशमान था।
न जाने, उस जलक्रीडा के समय (पति के द्वारा) क्या अपराध हुआ, जिससे लाल रेखाओं से युक्त 'कयल' मीन जैसी आँखोंवाली एक सुन्दरी अपनी आँखें (और भी) लाल करती हुई, क्रोध से जाकर कमलवन के भीतर छिप रही और उसका पति यह नहीं पहचान सकने के कारण कि कौन पंकज है और कौन उसकी पत्नी का मुख है, सन्देह-ग्रस्त ही खड़ा रहा।
जब-जब वे सुन्दरियाँ जल में डुबकी लगाकर ऊपर उठती थीं, तब-तब (उनके) पल्लव-समान हाथों के स्वर्ण-कंकण और शंख-वलय भ्रमर के साथ बोल उठते थे। उनके भारी नितम्बों पर से अनेक लड़ियों की मेखलाएँ खिसक जाती और उनके छोटे पैरों से उलझ जाती थीं; तब वे रमणियाँ यह सोचकर कि पैरों में साँप ही लिपट गये हैं, डर से थरथरा उठतीं।
वहाँ वर्तुल अंगदों से भूषित विशाल भुजाओं से शोभायमान, पुष्पमालाधारी एक नृपति जल में मग्न हो क्रीडा करनेवाली नारियों के दल से घिरा हुआ इस प्रकार खड़ा था, जिस प्रकार मंदरपर्वत (क्षीर सागर के) मथन के समय समुद्र से, अमृत के साथ उत्पन्न देवनारियों से घिरा हुआ खड़ा हो।
'तोड़ि' (नामक कंकणों) से शोभित कमल-समान लाल-लाल कर, स्वच्छ हास-युक्त अरुण मुँह तथा लता-समान कटि-सहित सुन्दरियों के मध्य एक राजा इस प्रकार खड़ा था, जिस प्रकार सुगन्धित कमल-भरे किनारोंवाले वन-सरोवर में हथिनियों से घिरा हुआ कोई मत्तगज खड़ा हो।
अरण्य के मयूरों के गर्व को भी मिटानेवाले सौन्दर्य से युक्त तथा निरन्तर बरसने-वाले मेघ की समानता करनेवाले दीर्घ केशों से विभूषित रमणियों के मध्य एक राजा इस प्रकार खड़ा था, जिस प्रकार आकाशगंगा के मध्य अनेक स्थानों में चमकते हुए नक्षत्रों से घिरा हुआ उज्ज्वल किरणोंवाला चन्द्रमा खड़ा हो।
इक्षु का धनुष रखनेवाला बलिष्ठ भुजाशाली (मन्मथ) को (सौन्दर्य) गुण के अतिरिक्त बाण भी देनेवाले दीर्घ नयनों से विभूषित एक सुभ्रू, सखियों के द्वारा अलंकृत होकर, नारियों के मध्य इस प्रकार शोभायमान थी, जिस प्रकार त्रिविध जलज-पुष्पों से प्रकाशित सरोवर में शतदल पुष्प (कमल) शोभित हो।
'ये दृढ़ तथा कठोर शृङ्ग हैं, नहीं, ये तो दमकते हुए प्रवाल हैं'—यों कहने योग्य वदन पर सच्छत्रमान (विशाल) नयनों से शोभायमान एक रमणी मयूर-जैसी सखियों
१२४ कव रामायण
से घिरी हुई इस प्रकार खड़ी थी, जिस प्रकार पल्लवो तथा पुष्पो के साथ बढनेवाली लताओ से घिरी हुई, सागर से उत्पन्न कोमल पुष्पवाली कल्पलता हो।
रथ से लिये हुए ( अग-जैसे ) जघनवाली, नारिकेल-वृक्ष से लिये हुए ( फल जैसे ) स्तनोवाली, अन्यत्र कही प्राप्त न होनेवाले सौन्दर्य से युक्त एक सुन्दरी जल मे मग्न होकर इस प्रकार ऊपर उठी कि कंचुक मे बँधे हुए उमके स्तन बाहर दिखाई देने लगे। तब उमका वदन निर्मल जल मे दृश्यमान चन्द्र के प्रतिबिंब के सदृश शोभित हुआ।
पर्वतो को परास्त करनेवाली भारी भुजाएँ, वस्त्र के अन्दर न समानेवाले विशाल जघन, घटो के समान स्तन—ये मब परस्पर धक्का देते हुए सघर्ष-से करने लगे, जिससे ( उस सरोवर का ) जल तटो को पारकर फैल गया ।
लाल अधर श्वेत हो गये, नेत्र लाल हो गये, शरीर का अगराग गलित हो गया, ( कटि मे बँधा ) वस्त्र खिसक गया। कुंकुमराग से लिप्त भारी स्तनोवाली रमणियाँ उस जलाशय मे इस प्रकार मग्न होने लगी कि उस समय वह जलाशय भी प्रेम के साथ आलिंगित होनेवाले उनके पति के समान दीखता था ।
'विशुद्ध ज्ञानवान् व्यक्ति के साथ सहवास करनेवाले ( साधारण ) नर भी ज्ञान प्राप्त करते हैं', यह कथन ठीक ही है, उसी प्रकार (उम जलाशय के) मीन भी मधु, कस्तूरी, शालवृक्ष का धुआँ, अगरु लकड़ी का धुआँ—इनकी गंध से सुवासित हो उठे थे। ( उपर्युक्त कथन के लिए ) इससे बढ़कर अब और क्या उदाहरण आवश्यक है ?
बडे राजाओं की देह से प्राप्त चन्दन-लेप, क्रीडा मे निरत रमणियो से प्राप्त कुंकुम-राग—इनसे भर जाने से वह मनोहर जलाशय ऐसा दिखाई पड़ता था, जैसे कोई नील मेघ आकाश की लालिमा से रँग गया हो ।
शरीर पर के अगरु, चन्दन आदि से बने अंगराग के धुल जाने से चाशनी-जैसी मीठी बोली तथा बिम्ब-जैसे लाल अधर से शोभित वे सुन्दरीयाँ सान पर चढाये गये रत्न के समान चमक उठी।
झपटनेवाले सिंह के समान एक वीर की स्वच्छ स्वर्णाभरण-भूषित भुजाओ पर आर्द्रचन्दन से लिखा गया चित्र जल का प्रवाह लगने से धुल गया । उसे देखकर एक तन्वी के लाल रेखाओ से अंकित काले नेत्र लाल हो उठे ।
काम-वेदना से जली हुई तथा नितंब-भार से युक्त एक रमणी के देह ताप से तप्त होकर, मकरंद-पूर्ण, नवविकसित तथा मधुस्रावी केशरवाले पुष्पो से युक्त वह तरंगायमान शीतल जलाशय भी उष्ण हो उठा ।
अनुपम पुष्पो से अलकृत भुजाओंवाले एक नरेश ने (अंजलि मे) जल उठाकर एक रमणी के तैलाक्त केशो पर चढ़ाया, जैसे रक्तपकज पर आसीन लक्ष्मी को श्रेष्ठगज अपने हाथ ( सूँड़ ) से जल-स्नान करा रहा हो।
तरुण हस कमल-पुष्पो पर बैठे थे। वे ऐसे लगते थे, मानो यह सोचकर कि ये कमल हमारी चंचल गति को परास्त करनेवाली ( सुन्दरीयो ) के मृदुल पदो की समानता कर रहे हैं, क्रोध प्रकट करते हुए उन पुष्पो को ( अपने पैरो से ) रौंद रहे हों।
बालकाण्ड १२५
चन्दन के धुल जाने पर नख-क्षतो के चिन्हो-सहित दृष्टिगत होनेवाले (उन रमणियो के) स्तन, सुन्दर धागो में लिपटे स्वर्णकलश-जैसे थे। उन कलशो को देखकर कितने पुरुषो के चित्त जल उठे—मै क्या कहूँ ?
चक्रधारी एक नरेश ने अपने दीर्घ घने दलवाले कमल-जैसे हस्त से (कुछ सकेत) प्रकट किया, उसको देखकर 'बीलि' (नामक लाल) फल के समान अधरवाली एक तन्वी ने अपनी सखी के कटाक्ष के द्वारा ही उसका उत्तर दिलाया।
लहरो के आगे ढकेले जाने और उथल-पुथल होने से निर्मल जल मे श्वेत पंकज डूब-डूब जाते थे, मानो वे कमल चितकबरे हरिण की समानता करनेवाली उन (सुन्दरियो) के बदन की सदृशता न कर सकने के कारण ही लज्जित हो अपने को (जल में) छिपा रहे हो।
उपर्युक्त ढंग से जलक्रीडा करने के पश्चात् वीर-वलयधारी पुरुष तथा स्त्रियाँ उस जलाशय से निकलकर, उसको शोभाहीन बनाते हुए किनारे पर आ गईं और योग्य वस्त्रो तथा आभरणो को पहना।
जलक्रीडा के बाद (उनके बाहर) निकल आने से, वह जलाशय उस आकाश के सदृश दीखने लगा, जिसमें से तैरते हुए चन्द्र और नक्षत्र अदृश्य हो गये हो, या अबतक उसमे जो कमल-पुष्प (सुन्दरियो के बदन आदि) विकसित थे, वे अब उससे दूर हट गये हो।
हरिण-सदृश नयनोवाली (रमणियो) ने पुरुषो-सहित जो जलक्रीडा की थी, उसको देखता हुआ उष्णकिरण (सूर्य) मीनो से पूर्ण समुद्र मे समा गया, मानो वह स्वयं भी वैसा ही जलविहार करना चाहता हो।
अपनी निर्बलता के कारण हारकर भी फिर अपने शत्रु पर चढ़ आनेवाले राजा के जैसे ही, सर्वत्र रमणियो के वदनो से पराजित हुआ चन्द्रमा, फिर प्रकट हुआ। (१-३३)
अध्याय १७
मद्यपान पटल
सर्वत्र शीतल ज्योत्स्ना इस प्रकार फैल गई, मानो वह श्वेत रंग के मद्य की बाढ हो, या संगीत ही साकार होकर जगत् में फैल गया हो, या (प्राणियो के) हृदय की कामना बहिर्गत हो गई हो।
सम्मिलित रहनेवाले लोगो (स्त्री-पुरुषो) के लिए सुखदायक मद्य बनकर वियोग का दुःख भोगनेवालो के लिए प्राण-पीडक विष बनकर तथा प्रणय-कलह मे क्रुद्ध व्यक्तियो के लिए सहायक दूत बनकर, वह समृद्ध ज्योत्स्ना मन्मथ की प्रार्थना से सर्वत्र फैलने लगी।
(उस चाँदनी में) सब नदियाँ गंगा नदी के समान दृष्टिगत होती थी, सब समुद्र
१२६ | कंब रामायण
विख्यात क्षीरसमुद्र से लगते थे, सब पर्वत अनंत भगवान् ( शिव ) के पर्वत ( कैलास ) के समान दीखते थे, उस चाँदनी के प्रसार के बारे में हम और क्या कहें ?
सभी निर्मल दिशाएँ तथा उनमें रहनेवाले सब चेतन-अचेतन पदार्थ उस चंद्रिका की बाढ में श्वेत हो गये थे, मानो समुद्र से घिरी यह धरती, वज्र-सदृश करवाल-युक्त मकर-केतन (मन्मथ) के (जन्मदिवस के सूचक) श्वेतवस्त्र को धारण किये हुए शोभित हो रही हो ।
सब रमणियाँ, उज्ज्वल तारकों के सदृश मुक्ताओं (के बने चँदोवे ) की छाया में, संचरमाण मेघों के विश्रामस्थान बने हुए उद्यान-रूपी जवनिकांतर में, सरोवरों के समान चमकते हुए स्फटिकों से प्रकाशमान काननों में और शोभायमान पुष्प-कुंजों में जा पहुँचीं ।
पुष्पों से सुरभित कुंतलवाली ( रमणियाँ ) पुष्पों की शय्याओं के ( रति ) समर में आनन्द पाने का विचार करती हुई मनोहर स्वर्ण-चषकों में ढाले गये अमृत-सदृश मद्य का पान करने लगीं ।
नक्षत्रों से शोभित गगन पर विहार करनेवाली (अप्सराएँ) तथा विद्याधर सुंदरियाँ भी जिनकी सुन्दरता की समता नहीं कर सकती, वैसी (सुन्दर) शरीरवाली तथा हरिणों को परास्त करनेवाले नयनों से युक्त वे ( रमणियाँ ) अपने मुख से मद्य को इस प्रकार पीने लगीं, मानो भ्रमरों से घिरे पुष्प में मधु डाला जा रहा हो ।
वह चषक, जो बिखरे हुए दूध के जैसे चन्द्र-किरणों से अंकित था, (किसी रमणी के ) कर की मनोहर अरुण कांति के पड़ने से लाल दिखाई पड़ने लगा है । उस अनुपम सुंदरी के मुख में गिरा हुआ मद्य अमृत बनकर चमक उठा ( अर्थात्, उसके श्वेत दाँतों की छाया से मद्य भी श्वेत हो उठा ), तब उसकी अंजन-लगी आँखें भी लाल हो गईं ।
पुष्पमाला, 'पुनहु' ( एक सुगन्धित द्रव्य ), शीतल अगरु का धूम, इनसे सुवासित कुंतलवाली (रमणियाँ), जिस श्वेत मद्य का पान करती थीं, वह ( मद्य ) अग्निकुण्ड में डाले गये होमघृत के समान अंतर में स्थित कामाग्नि को भड़काकर बाहर प्रकट कर देता था ।
क्रांतिपूर्ण ललाटवाली एक ( सुन्दरी ) स्वर्ण के बने शीतल सुगंधित मद्य-भरे चषक में अपने भव्य प्रतिबिंब को देखकर ( यह समझकर कि कोई अन्य नारी मद्यपान कर रही है ) कह उठी—'हे सखी, मेरे साथ तुम भी आनन्द से मद्यपान करो ।' विष समान दीर्घ नयन तथा सुधा-समान मधुरवाणी युक्त ( तरुणियों ) के अज्ञान-सदृश अज्ञान भी क्या कहीं हो सकता है ?
( यह टूट न जाये ) ऐसा डर उत्पन्न करनेवाली सूक्ष्मकटि-युक्त अप्सरा-समान कोई ( सुन्दरी ) अलकभार, विषाक्त शूल-सदृश काले नयन, रक्त मुख—इनसे सुशोभित हँसता हुआ अपना वदन मद्य में ( प्रतिबिंबित ) देखकर ( यह समझकर कि यह कोई अन्य नारी है ) कह उठी कि 'हे पगली, तू ने यह क्या काम किया ? यहाँ ( सुराही में ) अधिक मात्रा में मद्य के रहते हुए भी तू व्यर्थ ही जूठन का पान करती है' और अपने दंत-रूपी कुंद-कलियों को प्रकट करती हुई हँस पड़ी ।
अनुपम रूपवती, अन्यादृश ( विचित्र ) कठोरता रखनेवाले तथा हत्यारे शूल की समानता करनेवाले नयनों से युक्त ( एक रमणी ) रत्नमय मधुपात्र में श्वेत ज्योत्स्ना पड़ने
बालकाण्ड १२७
से उसे मधु से भरा हुआ समझकर उठाकर पीने लगी, तो आसपास के सब लोग उसका उपहास करते हुए हँस पडे, वह (वेचारी) अपने मन में बहुत लज्जित हुई।
किंशुक पुष्प-समान मुखवाली एक (तरुणी), जिसका मृदु वचन ऐसा था कि उसे सुनकर लोग कहते थे कि ‘वीणा तथा वेणु को नाद-माधुरी देनेवाली इसकी ही बोली है,’ नालसहित नीलकुवलय १ को भीतर रखनेवाले सुगन्धित मद्य-भरे पात्र में, अपने करवाल-तुल्य नयनों का प्रतिबिंब देखा और भ्रमर की भ्रान्ति से उस (प्रतिबिंब) को उड़ाने लगी।
वहाँ सोने का कर्णभूषण पहनी हुई, एक (तरुणी) ने मद्य मे दिखाई देनेवाले सुन्दर चन्द्र-प्रतिबिंब को अपने नयनों को सतुष्टि देती हुई देखा और उसे समझकर मधुर बच्चन कहने लगी—‘(हे चन्द्र !) तू आकाश के राहु नामक सर्प से डरकर यहाँ (इस मद्य पात्र मे) आ छिपा है, मैंने तुझे अभय प्रदान किया, तू डर मत।’
नदी-धारा की भौंरी एक ही स्थान पर स्थिर खड़ी रह गई है, ऐसा अनुमान उत्पन्न करनेवाली नाभि से शोभित एक (तरुणी) ने रक्त-मधु की वर्षा करनेवाले पुष्पों के चँदोवे को चीरकर नीचे झरनेवाली घनी ज्योत्स्ना को देखा और (मद्यपान से) ज्ञानभ्रष्ट हो जाने के कारण अथवा स्त्री-सहज अबोधता के कारण उसे मद्य समझकर पात्र मे भरने का प्रयत्न करने लगी।
बिजली के समान लचकती हुई कटिवाली एक (सुन्दरी) की उज्ज्वल अमृत-तुल्य मधुर वाणी बीच मे ही (पूर्ण हुए बिना ही) स्खलित हो जाती थी। वह (नारी) अपने जघन पर की मेखला को हटाकर उसके स्थान में पुष्पहारों को पहनने लगी और स्वर्ण-हार को केशों में धारण करने लगी। (ये सब मद्यपान से मत्त व्यक्ति के कार्य हैं।)
एक (रमणी) ने मद्य-भरे रत्नखचित चषक मे हास्ययुक्त अपने वदन (के प्रति-बिंब) को देखकर यह सोचा कि गगन पर का चन्द्र मधु की कामना से (उस पात्र मे) उतर आया है वह उस (प्रतिबिंब) से कहने लगी—‘हृदय को आनन्द देनेवाले अपने पति के साथ जब मैं मान करूँगी, तब तुम यदि मुझे जलाओगे नहीं, किंतु शीतल ही बने रहोगे, तो मैं यह मद्य तुमको पीने के लिए दूँगी।’
तिल-पुष्प सदृश सुन्दर नासिकावाली, आभूषण पहनी हुई एक रमणी नशे के कारण यह भी न जान सकी कि हाथ के काँप उठने से मद्य आसन पर गिर गया है और यह सोच कर कि अभी पात्र मे मद्य है उसे हाथ से उठाकर अपने पद्मराग तुल्य अधर से लगा लिया।
झुण्डो मे मँडराते हुए भ्रमर आकाश मे ऐसे फैले हुए थे, जैसे किसी बड़े लोभी की सम्पत्ति की कामना करते हुए याचक आ जुटे हो। एक सुन्दरी, मधुस्त्रावी कमल-समान अपने अरुण मुँह को खोलकर मद्य पीने से डरती थी (इसलिए कि कही भ्रमर मुँह मे न घुस जाये), अतः चपक मे कमल के खोखले नाल को रखकर उसके द्वारा मद्य (चूसकर) पीने लगी।
एक (रमणी), जिसकी आँखें चर्मकोष से तत्क्षण निकाले गये खड्ग के समान चमक उठती थी और जिनको देखकर जलपक्षियों से भरे कमल तड़ाग मे रहनेवाले मीन
१ कहा जाता है कि मद्य में सुगन्ध उत्पन्न करने के लिए कुवलय, कमल आदि पुष्पों को डाला जाता था।
१२८ कंब रामायण
भी व्याकुल हो भाग खडे होते थे, जो मधु से पूर्ण पुष्पो से अलंकृत कोमल कुंतलवाली और मयूर-तुल्य थी, इसलिए मद्यपान नही करती थी कि उसके हृदय में निवास करनेवाला प्रेमी मद्यसेवी नही था।
एक नारी क्रोध का अभिनय दिखानेवाले व्यक्ति के सामान ही यम-समान नेत्रो को लाल किये, ललाट पर टेढ़ी भौहो को चढ़ाये, चमकते दाँतो को कटकटाती हुई मनोहर पल्लवों को परास्त करनेवाले अपने करतलो से ताली बजाती थी।
एक रमणी, काँपते हुए अतिरक्त अधर-बिंब को श्वेत ज्योत्स्ना पर क्रोध करनेवाले अपने दाँतो से दबाये हुए, बहुत पैने और खून से लथपथ शूल-जैसी आँखो से घूर रही थी। उसकी देह से जो स्वेद बह चला, वह (शरीर से) बाहर उमड़ते हुए मद्य के समान ही दीखता था।
किसी नारी के बिंबफल-सदृश उभडे अधर से प्रकट होनेवाली लाली आँखो में जा चढ़ी। वह सोचती कुछ थी और कहती कुछ। उसके अनुपम कमल-तुल्य वदन पर भ्रू-रूपी धनुष झुक गये। ललाट-रूपी चन्द्र भी ओस बरसाने लगा।
(किसी के) सेमल के फूल-जैसे अधर की लाली छूट रही थी, दाँतो से मधुर-रस (लार) बह रहा था, स्तन-कुचुक का बंधन और नीवी-बंधन ढीले पड़ रहे थे, लहराते हुए केशपाश छूटकर लटक रहे थे। उसके वदन से हास उत्पन्न हो रहा था। पति-समागम और मद्यपान—दोनों एक ही जैसे (लक्षणवाले) होते हैं।
‘मुखर नूपुरवाले मन्मथ से मै जो पीड़ित हूँ, इस उस (मेरे प्रियतम) को बताओ,’ यो कहकर अपनी सखी को प्रियतम के पास भेजती हुई रत्न-खचित मेखलावाली एक (रमणी) ने फिर प्रश्न किया—‘हे सखी, क्या तुम भी मेरे मन के जैसे ही (प्रियतम के पास) रह जाओगी या (शीघ्र समाचार लेकर) लौट आओगी?’
हरिण को भी मुग्ध करनेवाले नयनोंवाली एक (रमणी) ने, किसी एक बलशाली नरेश के निकट, अपने अनुकूल रहनेवाली सभी सखियो को, एक के पीछे एक को भेज दिया। फिर स्वय ही अकेली उस (प्रियतम) के पास चल पड़ी।
सुगन्धित पुष्प-शय्या की परतों पर, सीमा-रहित प्रेम-समुद्र में डूबी हुई, मधु-भाषिणी एक (रमणी) ने अपने पति के मब नाम बतानेवाले तोते को बहुत आनंदित होकर अंक मे भर लिया।
उज्ज्वल ललाटवाली एक (रमणी) सुगंधित स्थान में रहती हुई, अपने सगी तोते को अंक मे लिये कह रही थी कि मेरे प्राण-सम (पति) को तू आज नहीं ला सका, फिर तू मेरी क्या सहायता कर सकता है? मेरे लिए तू क्रौंच पक्षी के समान (दुःख को बढ़ाने-वाला) हो गया है, और वह क्रुद्ध होकर रो पड़ी।
प्रियतम ने उसकी सौत का नाम लेकर उसका संबोधन किया, तो स्वर्ण-कंकण-धारिणी मयूर-सदृश एक (रमणी), अंकुर-सम दाँतो को प्रकट करती हुई हँस पड़ी और ‘कयल’ मीन-जैसे उसके नयनो से अश्रुधारा बह चली।
एक पुरुष ने अपने पूर्व अपराध के कारण मान किये बैठी हुई अपनी प्रेयसी का
बालकाण्ड १२६
मान दूर करने की इच्छा से उस (रमणी) की, नितंबों पर फैली हुई मेखला को पकड़ा, तब स्वर्णवलय-भूषित उस (स्त्री) के नयनों में न समाकर मोती (जैसे आँसू) झर पड़े और टूट-कर बिखरे हुए मेखला के रत्नों के पास धरती पर जा गिरे।
पुष्प-भार से विकसित कुन्तलवाली (एक रमणी) अपने मन में विविध प्रकार विचार करती हुई बैठी रही कि प्रियतम से साक्षात् होते ही उससे मान करूँ या प्राणों को गलानेवाली विरह-पीडा को दूर करती हुई उससे मिलन का आनन्द उठाऊँ अथवा उसके गुणों का वीणा पर गान करूँ।
एक (रमणी) जो अपनी सखियों पर अपने (पति के साथ हुए) मान को वचनों के द्वारा नहीं प्रकट कर सकी, (किन्तु उन्हें मान की बात जताकर प्रियतम के साथ संधि करा लेना चाहती थी) मकरवीणा पर, विकसित कमल-समान अपने कर को लाल बनाती हुई फेरने लगी और अपने मन की बातें संगीत के द्वारा प्रकट करने लगी।
पुष्पित शाखा समान एक सुन्दरी (अपने पति के न आने से) मिलनसूचक रेखाएँ खींचने लगी, किन्तु उन रेखाओं के अपने अनुकूल फल न दिखाने से निःश्वास भरने लगी।¹ अनंग के अमोघ बाण से आहत होकर वह इस प्रकार पीडित हुई कि देखनेवाले 'इसके प्राण हैं या नहीं'—यह संदेह प्रकट करने लगे।
कुडुक को शोभा देनेवाली अँगुलियों से युक्त एक (रमणी) ने विरह से उद्विग्न होकर अपने सुन्दर (प्रियतम) के पास दूत भेजा। जब वह (प्रियतम) आ पहुँचा, तब उस सुन्दरी के नेत्र लाल हो गये और उसने कपाट बन्द करके मार्ग रोक दिया। न जाने उस सुन्दरी के मन में क्या विचार था?
एक तरुणी, जो पुष्प-शय्या पर (मान किये हुए सोई-सी पड़ी थी) यह चाहने लगी कि अब मान छोड़ दे, किंतु उसकी इच्छा को, उसका पति (जो उसके मान से व्याकुल हो मौन पड़ा था) नहीं समझ सका। तब उस सुन्दरी ने एक झूठी अँगड़ाई लेकर अपने हाथ-पैर फैलाती हुई यह प्रश्न किया कि कितनी घटिकाएँ बीत गई हैं?
एक (सुन्दरी) उतावली हो उठी और महावर लगे पाँव से (अपने पति पर) आघात किया, तो उस (पति) के रोमांच हो आया, मानो (आनन्द के) नीर से सिक्त शरीर-रूपी उद्यान में रोपे गये प्रेम-बीज अंकुरित हुए हों।
शत्रु-नरेशों को सतानेवाले करवाल का धनी एक वीर, रमणी (अपनी पत्नी) के स्तनों को अपनी प्रकृति के विरुद्ध कृश² हुए देखकर मन में उमंग से भर गया और आनन्द के कारण आपे से बाहर हो गया। उसका मुख चमक उठा और उसकी भुजाएँ फूल उठीं।
एक अतिसुन्दर पुरुष ने देखा कि उसकी प्रेयसी पुष्प-शय्या पर पड़ी है, जो मन्मथ
१. विरहिणी नायिका आँख बन्द करके बालू पर वर्तुल रेखा खींचती है, यदि उस रेखा के दोनो सिरे मिल जायें, तो वह मानती कि प्रियतम का मिलन होगा; नहीं मिलें, तो उसे अपशकुन मान लेती है।
२. यह ध्वनित होता है कि उसके वियोग के कारण ही उसकी प्रेयसी के स्तन कृश हो गये थे। अपने प्रति गाढ प्रेम की यह सूचना पाकर वह वीर अति हर्षित हुआ। —अनु०
१३० कंब रामायण
के बाणो से सर्वत्र आवृत्त-सी है और शय्या पर बिछाये गये पल्लव झुलस गये हैं।¹ यह देख-कर उसका चित्त विश्रांत हो गया।
एक युवती के स्तन, जो पोते हुए चंदन-लेप को भी तपाकर सुखा देनेवाली उष्णता से भरे थे, ऐसे लगते थे, मानो करवाल का व्यवसाय (युद्ध) करनेवाले किसी कुमार को लक्ष्य करके, 'तुम देश की रक्षा करो' कहकर बडो ने उसके अभिषेकार्थ (स्वर्ण के) जल-कलश रख दिये हों।
एक सुन्दरी ने, जो अपने प्राण-समान नायक के पास स्वयं अभिसार करना चाहती थी, मुखरित मंजीर, विस्तृत मेखला तथा हीरे के बने हुए श्रेष्ठ आभरणो को उतार दिया और अपराधी चन्द्र की ओर झुलसानेवाली दृष्टि से देखा।²
उद्यान की कोयल-जैसी एक सुन्दरी ने कोल्हू मे पडे हुए मृदु गन्ने के समान (काम-व्याधि से पीडित) एक पुरुष को पुष्प के हार से बाँध दिया था, उस पुरुष की वज्र-सदृश भुजाएँ उस बंधन को तोड़ नही सकी। इस पुष्पहार की भी शक्ति कैसी थी ?
घने कुतलोंवाली एक (सुन्दरी) ने अपनी विरह-पीडा को जताने के लिए (चित्र मे स्थित) मन्मथ को देखकर फिर एक (सखी) नारी की ओर देखा। उस (सखी) ने भी उस सुन्दरी का मनोभाव समझकर, मधुस्रावी पुष्पहार धारण करनेवाले (पुरुष) के घर की ओर देखा।³
एक शूलधारी (तथा शत्रुओ के प्रति) क्रोधी राजा के पास, स्वर्ण का कर्णभूषण पहने हुई मयूर-सदृश एक नारी त्वरित गति से जाने लगी। उसे (इस प्रकार आने के लिए) निमन्त्रण देनेवाला दूत कौन था ? मन को द्रवित करनेवाला मद्य था ? रात्रि-काल था ? अथवा मन्मथ ही था ? विदित नही है।
पूर्ण प्रेम के सामने परास्त हो मान करनेवाली अर्धचन्द्र-सदृश ललाटवाली एक (सुन्दरी) ज्योही मेघ-सदृश अपने नयनो से अश्रु बहाने लगी, त्योही प्रियतम ने आकर पूछा कि तुम्हे क्या हुआ है ? तुरत ही वह हँस उठी और मान को छोड़ बैठी।
झुठलानेवाली कटि-युक्त (अति सूक्ष्म कटिवाली) एक सुन्दरी ने मन से अपने प्रियतम को न हटाती हुई भी आलिंगन-बद्ध हाथो को हटा दिया। यह विचित्र कार्य पुरुष को हृदय में लगे शर के समान दुःखदायक था।
एक कोमलांगी अपने प्रेमपात्र सखी का हाथ अपने हाथ मे लिये हुए यह कहना चाहती थी कि तुम (मेरे प्रियतम के पास) दूत बनकर (सन्देश ले) जाओ, किन्तु लज्जा की अधिकता के कारण दीर्घ समय तक मौन रहकर सिसकियाँ भरती खड़ी रही।
१. उसके विरह मे तपती हुई नायिका के शीतोपचार के लिए बिछाये गये पल्लवों की यह दशा थी। इससे नायिका का प्रेमाधिक्य व्यंजित है।
२. यह ध्वनित है कि ओरों से छिपकर अभिसार करने की इच्छा से शब्द करनेवाले आभरणो को दूर कर दिया ओर प्रकाश करनेवाले चन्द्रमा को भी कांतिहीन कर देना चाहा, जिससे सर्वत्र अधकार हो जाय।
३. नायिका का यह संकेत है कि वह मन्मथ के बाणों से पीडित है और सखी उसको बचाये। सखी का सकेत है कि वह उसके प्रियतम को ले आयेगी।
बालकाण्ड १३१
उत्तरोत्तर उमड़ते हुए प्रेमवाली एक (सुन्दरी) अपने प्राण-समान प्रियतम के व्यापारों के बारे में, सुरभित पुष्पहार धारण करनेवाली एक अन्य स्त्री से कहना चाहती थी, किन्तु लज्जा के कारण वैसा न करके कुछ असंबद्ध वचन कहकर रह गई।
प्रेमी और प्रेयसी परस्पर इस प्रकार गाढ आलिंगन में बँध गये। (यह दृश्य) ऐसा लगता था कि इनके मन एक ही प्रकृति के हैं, प्राण भी एक ही हैं, परस्पर का प्रेम भी एक समान है; अब इनके शरीर भी एक होकर रह गये।
बाँस के जैसे कंधोंवाली एक (रमणी) का मन, उसके प्रभु के सामने आकर उपस्थित होते ही आगे बढकर उसके पास पहुँच गया, किन्तु वह अपने चन्द्र-वदन को झुकाये खड़ी रही। उसका वैसा मुँह झुका लेना, उस पुरुष के लिए नया था, अतः उसके मन में कुछ आशंका उत्पन्न हुई।¹
बंकिम ललाटवाली एक (तरुणी) मान करने का आनन्द उठाना चाहती थी, (किन्तु पहले अपने पति से रूठकर उसके चले जाने के पश्चात्) वियोग से व्याकुल हो उठी। (प्रियतम को लाने जाकर भी) उस प्रियतम को लिये बिना ही अकेली लौटी हुई सखी, मधुर मंदानिल तथा रजनी-वेला के जैसे ही उसकी माता की समानता करने लगी। (अर्थात् वह सखी, नायिका को मंदानिल, रात्रि तथा माता के समान धिक्कारने लगी।)
(अपने प्रियतम पर) दृढ प्रेमवाली एक (बाला) ने अपने पति के निकट भेजी गई दूती के साथ ही अपनी प्रज्ञा को भी भेज दिया और टकटकी लगाये देखती खड़ी रही और (दूसरों की) कही बात को भी समझ नहीं सकी। वह इस प्रकार थी, मानो मध्या के समय किसी देवता का उसपर आवेश हो गया हो।
(एक रमणी) अपने प्रियतम को भूल नहीं पाती थी। उसके आगमन की प्रतीक्षा करती हुई, पुष्पित शाखा-सदृश उस बाला के मन की यह दशा हुई, मानो जन्म के साथ-साथ मृत्यु भी आ गई हो। (अर्थात्, उसके मन में आनन्द और दुःख दोनों के भाव आते-जाते रहते थे।) एक क्षण के लिए वह अपने घर से बाहर निकल आती और दूसरे ही क्षण घर के भीतर चली जाती, जैसे बादल के बीच में बिजली चमक-चमककर छिप जाती हो।
(एक तरुणी) वर्णन के लिए दुष्कर स्तनों पर मन्मथ के शरों के लगने से उत्पन्न तीक्ष्ण व्रणों पर वलय-भूषित हस्त रखकर दबाती, रोती, हँसती और अपने दुःख बताती हुई किसी नारी के पास जाकर उससे दूती बनने की प्रार्थना करने लगती।
एक नारी, यह सोचकर कि जो लोग हृदय में उत्पन्न हुई पीड़ा (विरह दुःख) की तथा उसके अभावों को पहले से जानते हैं और उन्हें शब्दों में बताना आवश्यक नहीं है, शरीर से स्वेद बहाने लगी, मन में उद्विग्न हो उठी, म्लान हुई और (शय्या पर) लुढ़क गई, फिर अपनी सखी की ओर निहारने लगी।
स्तनवती तरुणियों की अपेक्षा तीनगुणा अधिक आनन्दित हो, मन्मथ उन स्थानों
¹ इसका तात्पर्य यह है—नायिका के मन में मान उत्पन्न हुआ है, इस विचार से नायक आशंकित हुआ है।
१३२ कंब रामायण
में विचरण करने लगा। कदाचित् उसने भी, चोर के जैसे उन नर-नारियों के मन में घुसकर उनके पिये हुए मद्य का पान किया होगा।
मधु-गंध से भरे विस्फारित पुष्प-हारों से अलंकृत शिखावाले युवकों ने रति-कला-चतुर तरुणियों के वस्त्रों को उतारकर फेंक दिया। फिर, भरे हुए विशाल जघन की मेखला को भी अनादर के साथ दूर उठाकर फेंक दिया। जब अप्रकटनीय रहस्य-कृत्य होते हैं, तब पटहवाद्य १ के जैसे वाचाल लोगों को साथ रखना उचित नहीं।
स्वर्ण की मनोहर मेखला तथा वस्त्र इन दोनों बाह्य वस्तुओं को (किसी स्त्री ने) हटा दिया, इसमे आश्चर्य की क्या बात है ? क्योकि सुन्दर ललाटवाली उस (तरुणी) ने अपने अन्तरंग में स्थित लज्जा को भी दूर कर दिया था। अनिर्वचनीय वैराग्य से युक्त दृढचित्त (सन्यासी) के समान ही अपने (अहं) को दूर करने की प्रवृत्ति काम में भी होती है न ?
अनुपम मन्मथ-समान एक पुरुष तथा पुष्प पर आसीन लक्ष्मी के उपमान बनने योग्य एक तरुणी—दोनों अनंग-समर में किसी से कोई हारनेवाले नहीं थे। जब उन दोनों के प्राण एक हैं और भाव (प्रज्ञा) भी एक है, तब कौन किसको जीते ?
(प्राण) हरण करनेवाले, युद्ध में प्रयुक्त होनेवाले खड्ग-समान नयनोंवाली एक प्रगल्भा ने, कार्त्तिकेय के समान अपने सुन्दर पति को, घने पुष्पहारों से भूषित वक्ष को, अपने कर-कमलों से ढकते हुए देखा और क्रुद्ध होकर कह उठी—तुम अपने मन में स्थित प्राण-समान अपनी (एक दूसरी) प्रियतमा पर पदाघात होने की आशंका से कपट करते हुए अपनी छाती को ढक रहे हो।
दूध के स्वाद और प्रवाल के रंग से युक्त अधर, उभरे हुए उरोज, परस्पर समवृत्त कंधे, शूल-सदृश नेत्र—इनसे शोभायमान एक मृदंगी ने, समुद्र के जैसे प्रेम से भरे चित्त तथा मेघ-सदृश दीर्घ बाहुवाले एक युवक को ऐसा प्रेम-सुख दिया, मानो वह कोई अप्सरा ही हो।
किसी पर्वतोद्यान के मयूर की समानता करनेवाली एक (रमणी) अपने प्रियतम के (पहले कभी कहे हुए) झूठे वचनों को स्मरण कर मान करने लगी, किन्तु उसके उस मान के साथ प्रेम का जो युद्ध हुआ, उसमें प्रेम ही विजयी हुआ।
एक प्रमदा ने, जिसके नेत्र हत्या के ही स्वरूप थे और जिसका नितंब मेखला के घेरे को भी भेदकर निकल पड़ता था, अपने प्रियतम का गाढ आलिंगन करके उसकी पीठ की ओर यह सोचती हुई देखा कि कदाचित् उसके स्तन, पर्वत को परास्त करनेवाले पति के दृढ वक्ष को भी चीरकर बाहर न निकल आये हों।
युवतियों के नव आनन्द को युवकजन अनुभव करने लगे, कुंकुम-लेप झर पडे, कुंतल-बंध खिसक पडे, शंख-वलय बज उठे, मेखलाएँ (या नीवी-बंधन) ढीले पड गये, नूपुर बहुत अधिक कोलाहल मचाने लगे।
१ पटहवाद्य = एक प्रकार का ढोल ।
बालकाण्ड १३३
प्रेम ने दुःखदायक मान को इस प्रकार हटा दिया, जिस प्रकार किरण-युक्त सूर्य ओस को हटा देता है। तब आभरण-भूषित मयूर की छटावाली एक (तरुणी) ने उतावलेपन के साथ निद्रा का बहाना करती हुई स्वप्न के व्याज से अपने पति का आलिंगन कर लिया।
वर्तुल, कान्तिपूर्ण मुखवाली एक मयूर (-समान स्त्री) तथा उसके पुरुष—दोनो ने, परस्पर समीप आने पर एक दूसरे को आलिंगन पास में बाँध लिया। फिर एकीभूत शरीरो को अलग न जानने के कारण उन्होने एक दूसरे को छोड़ा नहीं। उधर रजनी-वेला जो बीत गई, उसे भी पहचाना नहीं।
अपूर्व उमंग से भरे मत्तगज-सदृश पुरुषो तथा काले कुंतलोवाली रमणियो के उस समर मे वह रात उसी प्रकार कट गई, जिस प्रकार परस्पर संघट्टमान पीन स्तन-युग का भार न सहन कर कटि कट जाति है (क्षीण हो जाती है)।
पुण्य-कर्म पूरा न करनेवाले व्यक्तियो की मध्यकाल में प्राप्त संपत्ति के समान ही चन्द्र अस्त हुआ। विशाल वीचियो से पूर्ण नील समुद्र में सूर्य उसी प्रकार प्रज्वलित हो उदित हुआ, जिस प्रकार परम पुरुष (नारायण) के वक्ष पर प्रकाशमान (कौस्तुभ) रत्न हो।
(१-६७)
अध्याय १८
अग्रयान (अगवानी) पटल
महाराज दशरथ—जो अनुचित मार्गों का कभी अवलम्बन न करनेवाले, अपूर्व वेदो मे प्रतिपादित नीति का कभी त्याग न करनेवाले, सच्चरित्र, उत्कृष्ट ज्ञानी, उत्तम शासक, श्वेत छत्र से युक्त तथा राजाओ के अधिराज थे—अपनी उम (सेना) वाहिनी के साथ गंगा नदी के किनारे जा पहुँचे, जिसमें मुखपट्ट-सहित हाथी के समान पर्वतो से निकलनेवाली, तथा वर्षाकालीन प्रवाह की जैसी बहनेवाली मद-जल की नदियाँ जाकर गिरती रहती हैं।
जब बाण आदि आयुधो-सहित उस सेना-वाहिनी ने अधिक मात्रा मे जल का पान किया, तब उस गंगा नदी का—जिसकी रेत इतनी स्वच्छ थी कि फटी हुई जीभवाले नागो का लोक (पाताल) भी दृष्टिगत होता था—जल बहुत कम हो गया। उस समय लवण-समुद्र भी उस (गंगा के) स्वच्छ जल की प्यास से व्याकुल हो उठा। (अर्थात्, सेना के पीने पर गंगा इतनी कृश हो गई कि समुद्र तक उसकी धारा न पहुँच सकी। इसलिए समुद्र उसकी प्यास से व्याकुल हो गया।)
विस्तृत पृथ्वी के शासक (दशरथ) उस स्थान से चलकर विशाल खेतो से घिरी हुई और अत्यन्त जल की समृद्धि से युक्त मिथिला नामक नगरी के निकट जा पहुँचे। उस समय खुर फाँदनेवाले घोड़ो की सेना तथा शीतल करुणा से युक्त, स्तम्भ-समान अतिदृढ भुजावाले (राजा) ने जो किया, उसका वर्णन आगे करेंगे।
१३४ | कंब रामायण
'(दशरथ) महाराज आ पहुँचे हे'— यह समाचार पाकर मन मे उमडती उमंग के साथ, आलान-स्तम्भो को तोड़ देनेवाले मत्तगज, रथ, लगाम-लगे घोडे—इनके समुद्र से घिरे हुए ( जनक ) महाराज, देवेन्द्र के वैभववाले दशरथ की अगवानी करने के लिए उठ आये, जैसे चन्द्रमा सूर्य के निकट आ रहा हो ।
गंगाजल से सिक्त ( कोशल ) देश के अधिप ( दशरथ ) की सेनाएँ ( मिथिला नगरी के पास ) इस प्रकार आ पहुँची, जिस प्रकार अन्य सब समुद्र, अपने-अपने शंखो के घोष करते हुए ( क्षीर सागर के पास ) आ पहुँचे हो । उस समय, उत्तम कन्या ( सीता ) को ( अपनी पुत्री के रूप में ) पाये हुए ( जनक ) महाराज की समृद्ध नगरी ( की प्रजा ) इस प्रकार स्वागत के लिए आई, मानो पकज पर आसीन लक्ष्मी को जन्म देनेवाला क्षीर-समुद्र ( अन्य समुद्रो का स्वागत करने के लिए ) आया हो ।
मकर-मीनो से भरे हुए सात सख्यावाले विशाल महासमुद्र ( सातो समुद्र ) यदि अनन्त महागजों, रथो, घोड़ो तथा पदातियो का रूप लेकर ससार-भर मे उमड़ते हुए फैले, तो वे ( आम के ) पत्ते-जैसे शूल को धारण करनेवाले ( दशरथ ) की सेना का उपमान हो सकते हैं ।
झालरो से अलंकृत श्वेत छत्रो तथा मयूर-पखो के घने गुच्छो से आकाश ढक गया , उससे सूर्य का प्रकाश छिप गया और अधेरा छा गया । वह सेना कमल-पुष्पो के अरुण वर्ण तथा श्वेत वर्ण से युक्त सरोवर के ही समान दीखती थी ।
कमलवासिनी लक्ष्मी, प्रख्यात तथा तद्राह्रीन शासक ( दशरथ ) की ध्वजा मे स्थित है या उनके अनुपम श्वेत छत्र मे , उनके परम्परा में स्थित है या समुद्र के जैसे विस्तृत उस सेना के मध्य मे , उनके वक्ष पर स्थित है या उनके ऊँचे किरीट मे—वह कहाँ स्थित है, हम यह पहचान नही पा रहे हैं ।
(उस सेना मे होनेवाले) सप्तस्वरो का नाद, कचुकाबद्ध उभरे स्तनोवाली नारियो के केशो मे स्थित भ्रमरी के नाद के सदृश था । रथो का शब्द, श्वेत तरंगो से भरे समुद्रो के गर्जन के समान था । भयकर हाथियो का गर्जन, वर्षाकालिक मेघो के गर्जन के समान था ।
( उस सेना के चलने से उठी हुई ) धूल इस प्रकार फैली कि चारो ओर फैले हुए समुद्र को पाटकर टीले बनाती हुई, ऊपर के सात लोको मे भी भर गई । इसमे आश्चर्य की क्या बात है ? लोको को नापते समय चक्रधारी के चरण से अन्तरिक्ष में जो छेद हो गया था, उसी छेद के द्वारा धूल ऊपर के सात लोको में ही क्या, ब्रह्माण्ड के परे भी तो पहुँच गई ।
( उस सेना के ) दीर्घ छत्रो के सटे रहने से आकाश ढक गया और उनकी छाया से अँधेरा फैल गया , किन्तु उसे दूर करना भी सुलभ ही था । ( क्योकि ) उन पृथ्वी-वासियो के सुन्दर रत्नखचित स्वर्णाभरण बिजली की कान्ति विखेरते थे, इन्द्र-धनुष की कान्ति बिखेरते थे, सूर्यातप की कान्ति विखेरते थे ओर चन्द्रिका की कान्ति भी बिखेरते थे ।
निष्कलंक राजाधिराज ( दशरथ ) के आगमन पर उनका स्वागत करने के लिए बलशाली तथा चतुर धनुर्धर जनक महाराज आगे बढे । उनके मार्ग मे जो धूल उठी,
बालकाण्ड १३५
वह लोगो से बिखेरे जानेवाले सुगन्ध-चूर्ण, ( आभरणो से गिरी हुई ) स्वर्ण-रज तथा पुष्पो के मकरंद की ही धूल थी ।
( राजा जनक के ) मार्ग मे स्थान-स्थान पर जो कीचड़ फैला था, वह वास्तव मे सुगन्धित मधु ( जो नर-नारियो के धारण किये पुष्पो से वहा था ), कस्तूरी ( जो रमणियो के केशो से गिरी थी ), सुवासित केसर-पुष्प तथा अगरु-काष्ठ को मिलाकर बनाया गया लेप, कस्तूरी तथा अन्य सुगन्ध-द्रव्यो से सयुक्त चन्दन आदि के मिलने से ही उत्पन्न हुआ था ।
(राजा जनक के) उस मार्ग मे जो छाया पड़ रही थी, वह जयसूचक ध्वजाओ तथा ऊँचे वितानो से संयुक्त श्वेत छत्रो की ही छाया थी, जिसपर सुवासित मनोहर कुतलवती नारियो के रत्नखचित स्वर्णाभरणो की उज्ज्वल कान्ति भी छिटककर अपूर्व रमणीयता उत्पन्न कर रही थी ।
सामने से आती हुई अनुपम बलशाली ( दशरथ ) की बड़ी सेना के साथ, अधिकाधिक बढ़ते हुए आनन्द से युक्त ( जनक ) की सेना जा मिली । उस समय ऐसा बड़ा ( आनन्द ) घोष उठा, जैसा अनन्त गर्जन से भरे तरंगित समुद्र में नदी के गिरने से उत्पन्न होता है ।
आलान-स्तम्भो को भी तोड़ देनेवाले हाथियो की सेनायुक्त जनक, उमग से प्रेरित होकर अवर्णनीय सद्गुणशाली तथा प्रजा के लिए पिता समान उस चक्रवर्त्ती ( दशरथ ) के सम्मुख अपने उदार मन की समता करनेवाले बड़े रथ मे आ पहुँचे ।
( दशरथ ) के निकट पहुँचते ही, जनक महराज अपने बड़े रथ से उतर पड़े और अपने विशाल तथा सुन्दर सेना को पीछे ही छोड़कर, आगे बढ़े । ( दशरथ ने ) उन्हे रथ पर चढ़ने का संकेत किया । उस सकेत को पाकर वे सत्वर उनके रथ पर आरूढ हो गये, तब उस चक्रवर्त्ती ने मन मे प्रमोद तथा मुख पर प्रफुल्लता के साथ ( जनक का ) आलिंगन कर लिया ।
व्याघ्र से स्वागत पाये हुए सिंह के सदृश, सर्वोच्च महाराज दशरथ ने ( जनक का ) आलिंगन करके, उनके विशाल बन्धु-वर्ग और उनके अन्य परिवार के लोगो का कुशल निष्कलंक चित्त से यथाक्रम पूछा । फिर (जनक से) यह कहकर कि आप आगे बढ़े , उनके साथ ही ( मिथिला मे ) आ पहुँचे ।
इस प्रकार, उन दोनो ने बड़े मनोहर ढंग से ( मिथिला नगर मे ) प्रवेश किया . तब उस विशाल मिथिला नगर से उनके सम्मुख ( स्वागतार्थ ) स्वय अपने ही उपमान बने हुए, ( रामचन्द्र ) आये, जिन्होने अपनी भुजाओ को फुलाकर अग्नि-तुल्य ( रुद्र ) के स्वर्ण धनुष को तोड़ डाला था ।
देवो, मर्त्यो तथा नागो से वंदित होते हुए, घनी बलिष्ठ अश्व-सेना और अन्य योद्धाओ से घिरे हुए, पुरुषोत्तम ( रामचन्द्र ), अपने भाई को साथ लिये, उस असंख्य सेनावाले (जनक) की नगरी से, हरे रत्नखचित स्वर्ण-रथ पर आरूढ होकर सम्मुख आ पहुँचे ।
जब दोनो योद्धा ( राम और लक्ष्मण ) अपने उत्तम पिता के सम्मुख आये, तब उनके साथ, श्रेष्ठ सेनानी जनक की आज्ञा से जो सेना आई थी, उसमे कितने हाथी,
| ६३६ | कंब रामायण |
|---|
कितने रथ, कितने अश्व और कितनी हथिनियाँ थीं, इनकी गणना कौन कर सकता था ? वास्तव में उनकी गणना करनेवाले तथा उस गणना के उपयुक्त अंक जाननेवाले कौन हैं ?
नीलोत्पल, कुवलय तथा सुगन्धित अतसी पुष्प की सदृशता करनेवाले, चित्र की प्रतिमा को भी लजानेवाले अनुपम रूप-विशिष्ट तथा देवों के द्वारा वंदित चरणवाले वे कुमार (राम) चक्रवर्त्ती के निकट यों आ पहुँचे, जैसे शरीर से पूर्व निकला हुआ प्राण फिर उसमें आ मिले।
सेनाओं के द्वारा अपनी चरण-वन्दना के उपरांत, (श्रीराम ने) त्वरित गति से जाकर चक्रवर्त्ती (दशरथ) के मनोहर, स्वर्ण-वलय-भूषित चरणों की वन्दना की। उनके (वन्दना करके) उठते ही, चक्रवर्त्ती ने उन्हें आलिंगन में बाँध लिया। उस समय मनु की-सी गरिमा भरे (चक्रवर्त्ती) की छाती के बीच, पर्वत-सदृश विलक्षण (शिव) धनुष को तोड़नेवाले दो बड़े पर्वत (अर्थात् राम की भुजाएँ) छिप गये।
दुर्निवार (शंबर आदि असुरों के द्वारा उत्पन्न) विपदाओं को भी दूर करने के कारण गगन तथा अष्ट दिशाओं में व्याप्त यशवाले सबसे श्रेष्ठ उस चक्रवर्त्ती ने फिर कनक वर्णवाले कनिष्ठ कुमार (लक्ष्मण) के अपनी चरण-वंदना करते ही उसे उठाकर पुष्पमालाओं से अलंकृत अपनी छाती से लगा लिया।
घनी तथा दीर्घ जटावाले (शिव) के हाथ के धनुष को जिनकी विजयप्रद दीर्घ भुजाओं ने तोड़ा था, वे उत्तम कुमार (राम) फिर अपनी जननी तथा अन्य माताओं को उसी प्रकार (अर्थात्, जिस प्रकार दशरथ को किया था) प्रणाम कर खड़े हुए। उस समय उन माताओं के हृदय में जो उमंगें उमड़ पड़ीं, उनका वर्णन कौन कर सकता है ?
ध्यान-युक्त अपनी चरण-वन्दना करके खड़े हुए उस भरत को, जिसके उज्ज्वल नेत्रों से (आनन्द) अश्रु की धारा इस प्रकार बह रही थी, मानो उसके हृदय में स्थित (राम के प्रति) सतत ध्यानयुक्त अपार प्रेम ही उमड़ रहा हो, (श्रीराम ने) प्राणों में प्राण मिलाते हुए स्वर्णाभरणों से भूषित अपने वक्ष से लगा लिया, जिस प्रकार पहले दशरथ चक्रवर्त्ती ने उन्हें आलिंगन में बाँध लिया था।
श्यामल (राम) का अनुसरण करते हुए चलनेवाले (लक्ष्मण) तथा अपूर्व प्रेम में उत्कृष्ट (भरत) के अनुज (शत्रुघ्न) अपने सुन्दर सुवासित केशवाले शिर से दोनों के वीर-वलय-भूषित चरणों का (अर्थात्, क्रमशः भरत और राम के चरणों का) स्पर्श किया।
उत्तम राजनीति तथा शासन में करुण-दृष्टि—ये दोनों ही जिनकी संपत्ति हैं, ऐसे महाराज दशरथ के सदृश ही उत्तम शील-गुणसंपन्न वे चारों कुमार, वेद-प्रतिपादित धर्मों का अनुसरण करते हुए चार वेदों के जैसे ही थे।
उन चक्रवर्ती ने जिनका वेत्रदंड सबका साक्षी कहलाने योग्य था (अर्थात्, पक्षपातहीन शासन करते थे) तथा जिनको सभी लोग अपनी-अपनी जननी ही मानते थे, (अर्थात्, प्रजा पर मातृतुल्य करुणा करनेवाले थे) अपने कुमार (राम) को आदेश दिया कि इस सारे (छत्र, चामर आदि) वैभव को साथ लेकर तुम आगे बढ़ो।
हाथी-जैसे वीर सैनिकों का (उन चारों कुमारों के प्रति) जो प्रेम था, उसको
बालकाण्ड १२७
हम ठीक-ठीक आँक नहीं सकते। उस समय उन योद्धाओं का जो स्वच्छ आनन्द था, वह कम था या उससे बढ़कर और कोई आनन्द हो भी सकता है, यह भी हम नहीं जानते। (हम इतना ही जानते हैं कि) पुष्पालंकृत केशवाले उन चारों कुमारों के अपने निकट आते ही, उस सेना की दशा उनके पिता (दशरथ) की जैसी ही हो गई।
राम के दोनों पार्श्वों में उनके प्यारे भाई, सेवा में निरन्तर निरत होकर, कभी कम न होनेवाले आनन्द के साथ, विजयशील अश्वों पर आरूढ हो आ रहे थे। उनके चलते समय शंखध्वनि के साथ बड़े-बड़े नगाड़े भी बज रहे थे. इस प्रकार (श्रीरामचन्द्र) अति उन्नत रथ पर आरूढ हो चले।
(रामचन्द्र) प्राचीरों से आवृत मिथिला नगर की विशाल वीथियों में जा पहुँचे, जहाँ महावर-लगे मृदु पदवाली, प्रतिमा-समान सुन्दरियों का समूह चारों ओर मेघावृत ऊँची अट्टालिकाओं पर निरंतर पंक्तियों में एकत्र था तथा अपने विष-भरे नयनों से (राम पर) पुष्प-वर्षा कर रहा था।
वे सुन्दर प्रासाद, जहाँ (नारियों के) करों के कंकण बज रहे थे, केशपाश शिथिल हो खिसक रहे थे, रक्तकमल से कोमल पदों के 'पाटक' नामक आभरण भरत (भरत-नाट्य-शास्त्र में प्रतिपादित ताल) को निरूपित कर रहे थे। कहीं नृत्यशालाएँ तो नहीं थीं, जिनमें ऐसी सुन्दरियाँ नृत्य करती हों, जिनके स्तन मदोष्ण कुंभोंवाले गजों के (ऊपर उठे हुए) दाँतों को परास्त करनेवाले थे।
उस आदिदेव (अर्थात्, विष्णु के अवतारभूत राम) के निकट आने पर मन्मथ के वाणों से प्रेरित होकर, वहाँ आई हुई मनोहर कुंतलोंवाली नारियों—बालाओं से वृद्धाओं तक—की क्या दशा हुई, उसका वर्णन करेंगे। (१-३४)
अध्याय १६
वीथी-विहार पटल
पुष्प (मधु) से आर्द्र केशोंवाली अनेक स्त्रियाँ सर्वत्र त्वरित गति से आ एकत्र हुईं। उस समय उनके पुष्पों में स्थित भ्रमर गुंजार कर रहे थे, नूपुर आदि पादाभरण शब्द कर रहे थे, उनका आना वैसा ही था, जैसे हरिणियाँ आ रही हों, मयूर-गण संचरण कर रहे हों, नक्षत्र-गण चमक रहे हों या बिजलियाँ एकत्र हो गई हों।
दुर्लभ आभरणों से अलंकृत नारियाँ, बंधन से छूटकर गिरनेवाले अपने केशों की ओर ध्यान नहीं देती थीं; मेखलाओं का टूट-टूटकर गिरना भी नहीं देखती थीं; खिसकनेवाले पुष्प-समान अपने झीने वस्त्रों को भी नहीं सँभालती थीं, उनकी कटि लड़खड़ाती थी, इस प्रकार एक दूसरे से 'हटो, हटो' कहती हुई मधुपान करनेवाले भ्रमरों के समान वे स्त्रियाँ घिर आईं।
१३८ कम्ब रामायण
नयनों से प्रेम नामक पदार्थ को ही (अर्थात् साकार प्रेम को ही) (राम के रूप में) हम देख रही हैं। इस स्त्री-जन्म के फल को आज ही प्राप्त कर रही हैं यह सोचती हुई वे नारियाँ इस प्रकार आई जिस प्रकार हरिणों के झुंड, सारी पृथ्वी का पानी सूख जाने तथा आकाश से वर्षा के भी न होने पर, किसी स्थान पर पीने योग्य जल देखकर प्रेम से आ जुटे हों।
निम्न स्थल की ओर बह जानेवाली जलधारा के समान नील कुवलय-तुल्य तथा समुद्र से भी विशाल नेत्रवाली वे स्त्रियाँ वहाँ आईं। उस समय उनके मञ्जुल नूपुर शब्द कर रहे थे, मृदुल पुष्पहार हिल रहे थे, उनकी सूक्ष्म कटि दुख रही थी। वे इस प्रकार दौड़ीं मानों वे अपने मन को जो राम के पास चला गया था, पकड़ने के लिए उसके पीछे-पीछे दौड़ी आ रही हों।
'रत्नवर्ण को इसने निगल लिया है'—(दर्शकों में) ऐसा भाव उत्पन्न करनेवाले तथा अहल्या को आनन्द देनेवाले पद-द्वय और सुवासित केशोंवाली सीता को प्राप्त करने के लिए शिवधनुष को तोड़नेवाली फूली हुई भुजाएँ—उन्हें देखने के लिए उस राज-वीथी में जो नारियाँ एकत्र हुईं, वे ऐसी लगती थीं कि मधुमक्खियाँ शोर मचाती हुई अमृत पर घिर आई हों।
वे (रामचन्द्र) प्रकट रूप में तो वीथी में जा रहे थे; पर वस्तुतः वे ऐसे घोडे जुते हुए रथ में जा रहे थे, जो निर्निमेष खड़ी रहनेवाली उन नारियों के नेत्रों से फाँद जाते थे। अब उन्होंने सब लोगों को यह भली भाँति जता दिया कि महान् लोग उन्हें 'कण्णन्'¹ क्यों कहते हैं।
वे नारियाँ यह सोचकर (प्रेम की) वेदना से भी पीडित होती थीं कि हाय! इन (राम) का रथ अब मन से भी अधिक वेग से दौड़ता चला जा रहा है। (कवि कहता है कि) पृथ्वी से भी परे जाकर स्वर्ग को पार करनेवाले (अर्थात्, त्रिविक्रमावतार में त्रिभुवन को नापनेवाले उस राम) को जिस सुन्दरी ने अपने दृष्टि-पथ में ही बिठा लिया है, वही धन्य है।
एक सुन्दरी सिहरन, संकोच, शरीर का बल, शंख-वलय आदि को तथा अपना मन, प्रज्ञा, तेज, लज्जा, मुग्धता, संयम आदि अच्छे गुणों को—अपने प्राणों के अतिरिक्त अन्य सभी महिलोचित गुणों का त्याग कर खड़ी रही।
(किसी नारी के) कर्णाभरण पर संचरण करनेवाले मीन-सदृश नयनों से वर्षा के सदृश अश्रु-धारा बह रही थी। वह ऐसे जुड़े हुए स्तनों से सुशोभित थी, जिनके मध्य में एक धागा भी नहीं जा सकता था और जो मन्मथ के इक्षुधनुष के बाणों से विद्धत थे।
१ 'कण्णन' यह तमिल शब्द संस्कृत शब्द 'कृष्ण' का ही रूपान्तर है। किन्तु, इस तमिल शब्द के तमिल भाषा की प्रकृति के अनुकूल अन्य भी कई प्रकार के अर्थ हो सकते हैं। उस शब्द का अर्थ तमिल में नेत्र होता है। इसलिए कण्णन का एक अर्थ है 'कृपादृष्टिवाला', दूसरा अर्थ है 'सब की आँखों का तारा'।
इस प्रसंग में 'कण्णन' शब्द के एक तीसरे अर्थ की ओर संकेत है, वह है—'नेत्र-मार्ग से (हृदय में) पहुंचनेवाला'। इस प्रसंग में इस ग्रंथ में भी यह शब्द व्यवहृत हुआ है।
बालकाण्ड १३६
वह (नारी) शिथिल हो इस प्रकार कुम्हलाई हुई काँपती खड़ी रही, जिस प्रकार उसकी बिजली समान कटि काँप रही थी ।
रूई जैसी मृदु उँगलियोंवाली उन (रमणियो) के भाले जैसे दीर्घ नयनो ने अपने प्रभु (राम) के शरीर की कालिमा को प्राप्त किया था, या मेघ-समान शरीरवाले उस (राम) का वर्ण उन नारियो के अंजनाञ्चित नयनों के द्वारा देखे जाने के कारण ही उस प्रकार (काला) हो गया था ? हमको कुछ निश्चित रूप से विदित नही हुआ ।
आम के पल्लव-समान (अरुण) शरीरवाली तथा उज्ज्वल ललाटवाली एक सुन्दरी मन्मथ को सर्वत्र पुष्प-बाणो की वर्षा करते हुए देखकर कह उठी—यह कौन है, जो चक्रवर्त्ती (दशरथ) की आज्ञा का तथा इस वीर (राम) के धनुश्चातुर्य का भी निरादर करता हुआ, आभरण-भूषित अवलाओ पर बाणो का प्रहार कर रहा है ?
लक्ष्मी की समता करनेवाली एक नारी, जिसके आभरण खिसककर गिर गये थे, और जो अपने शरीर को भी सँभाल नही पा रही थी, एक वस्त्र को ही पकडे हुए इस प्रकार (राम के प्रेम में मग्न हो) खड़ी थी, मानो अपूर्व सौंदर्य को भली भाँति पहचाननेवाले किसी चित्रकार ने, शब्दों से अतीत तथा सभी प्रकार के ऐन्द्रिय अनुभवो से श्रेष्ठ कामानुभव को एक स्त्री के रूप मे चित्रित कर दिया हो ।
प्राणहर शूल-सदृश तथा यम की समता करनेवाले नेत्रोवाली मयूर-तुल्य एक (सुन्दरी) इस प्रकार खड़ी थी कि उसकी धनुष जैसी भौंहो और ललाट से स्वेद बह रहा था, सारे शरीर में पीलापन छा गया था, मन शिथिल हो गया था, वह राम के अतिरिक्त अन्य किसी को नही देख पाती थी, इसलिए बोल उठी—‘क्या मेरे प्रभु अकेले ही जा रहे हैं?’
अञ्जन-जैसे काले कुंतलोवाली, अरुण अधरवाली तथा उज्ज्वल ललाटवाली एक रमणी ने (राम के प्रति प्रेमाधिक्य से) मन में द्रवित होती हुई, अपनी सखी से कहा—‘हे सखी ! वह वंचक (राम) मेरें मन के भीतर आ पहुँचा है और मैने नेत्र नामक उसके आगमन के द्वार को दृढ़ता से बद कर दिया है, जिससे अब वह बाहर निकलकर नही जा सकता है, अब मै पर्यंक पर जाऊँगी।’
गढ़ी हुई प्रतिमा के समान एक सुन्दरी, मोहिनी-सदृश अपने शरीर मे चुभने-वाले मन्मथ-बाणो का भी ध्यान नहीं करती थी, उसने यह भी नही जाना कि उसके आभरण और वस्त्र कैसे खिसक-खिसककर पृथक्-पृथक् हो गिर रहे हैं। वह उस अमल (राम) के रूप को (प्रेम के साथ) देखनेवाली (नारियो को) अपनी आँखो से चिनगारियाँ उगलती हुई (ईर्ष्या और क्रोध के साथ) देख रही थी।
एक सुन्दरी जिसके नयन (सहज) आमोद से भरे थे, खूब बढ़े हुए थे, दीर्घ होकर कपोलों को नापते थे, (दूसरो के मन को) चुराने की कला को अपने मे छिपाये हुए थे, बार-बार बाहर निकलकर उड़ जाना चाहते-से थे। वे अरुणाई को भीतर रखे हुए श्वेत एवं काले वर्णवाले थे तथा भाले के जैसे थे; शीतल मन के साथ (श्रीराम को) देखने के लिए आई और (देखने पर प्रेम की वेदना से पीडित होकर) उष्ण मन के साथ घर मे लौट गई ।
एक तरुणी जो (राम के) अपार सौंदर्य को देखने की अभिलाषा से प्रेरित हो