भारतकोश
संग्रह पर लौटें

करूँ जगत से न्यार

Karun Jagat Se Nyaar

सतगुरु मधु परमहंस जी द्वारा

स्रोत: साहिब बंदगी आध्यात्मिक संस्थान · साहिब बंदगी (उद्गम)

Devanagarihipublished264 पृष्ठ

स्वर है, वो इंगला नाड़ी तथा जो दायां स्वर है, वो पिंगला नाड़ी कहलाती है । इनके मध्य में सुषुम्ना नाड़ी है, जो बंद पड़ी है । यह कफ से बंद है। हमने कभी इसका प्रयोग नहीं किया, इसलिए यह बंद है। यह शीश से सवा हाथ ऊपर तक जाती है। वहीं 10वां द्वार है । लेकिन सुषुम्ना 10वां द्वार नहीं है। वो तो 10वें द्वार तक जाने का एक माध्यम है। कुछ महात्मा लोग, जिन्हें 10वें द्वार का पूरा ज्ञान नहीं होता, उसे शीश के किसी एक विशिष्ट स्थान पर अंकित बताते हैं; लेकिन ऐसा नहीं है। बिलकुल नहीं । यदि यह किसी एक स्थान पर अंकित होता तो डॉ० या वैज्ञानिक लोग कभी का बता चुके होते। बिल्कुल बता चुके होते। इसमें कोई संदेह नहीं है, क्योंकि उनके पास बड़े आला यंत्र तथा माइक्रोस्कोप हैं और डॉ० लोग आप्रेश्न के मामले में भी बड़ी तरक्की पर हैं । वे ज़रूर शीश वाले 10वें द्वार को अपने छोटे-छोटे यंत्रों से खोल चुके होते और मानव को पूरा ब्रह्माण्ड दिखा चुके होते। लेकिन ऐसा अभी तक नहीं हुआ, क्योंकि यह 10वां द्वार किसी एक स्थान-विशेष पर अंकित नहीं है । इसका तो सृजन करना पड़ता है। खैर, छोड़ो, हम पहले 10वें द्वार का रहस्य देखते हैं। इसमें साधक प्रवेश कैसे करे ? यह कैसे खुले ?

इड़ा के घर पिंगला जाई, सुषुम्न नीर रहे ठहराई ॥

सुषुम्ना नाड़ी को खोलने के लिए वाणियों में बोला । सुरति के दण्ड से घेर मन पवन को । साहिब ने तो अत्यंत जनसाधारण की वाणी में कहा है। सुरति के सहारे पवन को ऊपर की ओर फेरो । पर जब मैं अन्य पंथों के लोगों से पूछता हूँ कि सुषुम्ना कैसे खुले तो कहते हैं कि यह नहीं बताना है । मैं कहता हूँ कि छुपाने वाली बात ही नहीं है । वो कहते हैं कि आगे का भेद नहीं देना है, गुरु जी ने मना किया है। यह तो वही बात हुई, जैसे किसी से पूछो कि पठानकोट जाने का रास्ता मालूम है ? कहे—हाँ । पूछो तो कहे कि सतवारी तक मेटाडोर से जाओ, आगे का देख लेना। तो इस तरह वो भी आगे चुप हो जाते हैं। बड़ी अटपटी बात लग रही है। तो यह कैसे खुले ? यह बंद पड़ी है। किससे पड़ी है बंद ? देखते हैं । शरीर के अन्दर बड़ी विविधता है । यहाँ रक्त भी है, मूत्र भी है, वीर्य भी है, मल का कोश भी है, पित्त का कोश भी है। इस तरह सुषुम्ना कफ़ से बंद पड़ी है। वहाँ

कफ़ ज़मा हुआ है। यह क्या है कफ ? कभी दमा हो जाता है तो कफ़ अधिक हो जाती है। कभी सर्दी-गर्मी से भी कफ़ हो जाती है । कफ़ का ठिकाना कहाँ है ? जहाँ इड़ा-पिंगला का बिंदू है, वहीं पर यह कफ़ बन रही है। इसलिए वो बंद है। निरंजन ने कफ़ से वो घाट बंद करके रखा है। यह कैसे खुले ? इंसान की एक समय में एक नाड़ी खुलती है । कभी इड़ा तो कभी पिंगला । दो स्वर उस दशा में चलते हैं जब शून्य से कफ़ हट जाता है। इस कफ़ ने सुषुम्ना को बंद करके रखा हुआ है । अब यह खोलें कैसे ?

मुर्शिदे कामिल से मिल, सिदक औ सबूरी से तकी ।

वो तुझे देगा फहम, दिलबर पे जाने के लिए॥

हमारी आत्मा प्राणों में रमी है। इन प्राणों में प्रमुख चार प्राण हैं । हरेक के चार उपप्राण हैं । प्राण यानी वायु । ये प्राण शरीर की नौ नाड़ियों और उनसे 72 कोठों में रमे हैं। जो चल रहे हैं, वायु का खेल है; जो बोल रहे हैं, वो भी वायु का खेल है; जो सुन रहे हैं, वो भी वायु का खेल है; जो भी काम कर रहे हैं, वायु है। ये 10 वायुएँ शरीर के विभिन्न हिस्सों में रहकर अलग-अलग काम कर रही हैं । अपान, समान, उदान आदि 10 वायुएँ हैं । जिस तरह बिजली तार पर चलती है, इसी तरह यह आत्मा प्राणों में समाई है | ये 10 प्राण हैं। ये कहाँ हैं? अपान वायु गुदा स्थान पर है। पेट से ख़ारिज करता है। यह भोजन को पकाती है। बड़ी ज़रूरी है । कुछ भी शरीर में फ़िज़ूल नहीं है । मलद्वार से निकलती है। यह है - ही है । जैसे गाड़ी चलती है तो फ्यूल-निकास के लिए पाइप लगी है। तो यह वायु जहाँ पहुँचेगी, नुक़सान करेगी। अगर हृदय में पहुँची तो हार्ट-अटैक हो सकता है, अगर सिर में पहुँची तो डिस्टर्ब कर सकती है। फिर उदान वायु कलेजे में रहती है। तीसरी प्राण-वायु हृदय में रहती है। चौथी सर्वतनव्याम वायु जोड़ों में रहती है । धनंजय वायु भुजाओं में और छाती में रहती है। लकबा भी वायु - विकार है । और समान वायु शरीर को मोटा होने से बचाती है। नाग वायु कंठ में रहती है। यह नींद लाती है। उबासी लेते हैं तो कंठ सिकुड़ता है। यही हवा नींद लाती है। यह बिगड़ गयी तो नींद नहीं आयेगी। किरकिल वायु नाक के अग्रभाग में रहती है। यह ट्रैफिक पुलिस की तरह काम करती है, बाकी वायुओं को मिलने नहीं देती है । इस प्रकार से 10 वायुएँ शरीर में अलग-अलग काम कर रही हैं । आत्मा इनमें रमी है । यह स्वांस कहाँ से चल रही है ?

शून्य से स्वांसा उठत है, नाभि दल में आय॥

यह शून्य से उठती है । मरते मरते जग मुआ, मरन न जाना कोय | जब भी चाहो, शरीर को खाली करके बाहर निकल सकते हैं। यह नहीं कि कोठरी खाली करवाई जायेगी, तभी निकलेंगे। खुद भी निकल सकते हैं। राजा जनक जानते थे यह विद्या । तभी विदेही कहे जाते थे । पर इस क्रिया से ब्रह्माण्ड के आगे नहीं जा सकते हैं। तो स्वांसा नाभि में जाती है तो नहीं जाने देते हैं । आजकल बिजली की कटौती है। पहले किसी मौहल्ले में देते हैं, फिर वहीं से बदलकर दूसरी जगह कर देते हैं । इसी प्रकार- पवन को पलट कर शून्य में घर किया । जब साहिब और गोरख की गोष्ठी हुई तो गोरखनाथ ने साहिब से पूछा- कबीर काया मध्ये सार क्या ?

साहिब ने कहा— काया मध्ये स्वांसा सार ॥

गोरखनाथ– कहाँ से स्वांसा उठत है, कहाँ को है जाय ॥

साहिब - शून्य से स्वांसा उठत है, नाभि दल में आय॥

गोरख - हाथ पाँव इसके नहीं, कैसे पकड़ी जाय ॥

साहिब— हाथ पाँव इसके नहीं, यह सुरति से पकड़ी जाय ॥

इसे मोड़ा जा सकता है । टॉयर में भी तो हवा भरी जाती है। यह सिस्टम है, जिससे हवा को इकट्ठा किया । इस तरह कह रहे हैं

सुरति से पकड़ी जाय ॥

आगे साहिब कह रहे हैं- सुरति के दण्ड से, घेर मन पवन को । फेर उलटा

चले ॥

सुरति रूपी डण्डे से मन और पवन को घेर कर इसका फेर उलट दो । ... फेर उलटा चले । धर औ अधर विच ध्यान लावै ।

कहैं कबीर सो संत निर्भय हुआ, जन्म औ मरण का भ्रम भानै ॥

इसी को गोस्वामी जी ने रामायण में कहा-

उलटा जाप जपा जब जाना । बाल्मीकि भये ब्रह्म समाना ॥

लोग सोचते हैं कि 'मरा' ' मरा' जपा था । नहीं, यह तो उलटा जाप था। पलटू साहिब कह रहे हैं-

अरे हाँ रे पलटू, ज्ञान भूमि के बीच में चलत हैं उलटी स्वांसा ॥

साहिब कह रहे हैं—

पवन को पलट कर, शून्य में घर किया ।

धर में अधर भरपूर देखा ॥

कहैं कबीर गुरु पूरे की मेहर से, त्रिकुटी मध्ये दीदार देखा ॥

सुषुमना कैसे खुले ? यह बंद है कफ़ से । शरीर में कफ, पित्त और वायु हैं। साहिब कह रहे हैं-

गगन की गुफा को पवन से साफ कर ॥

, यह गुफा कौन सी है ? दम ही दम में ले अजूबा 11 कैसे साफ़ करें ? पंखा लगाना है क्या ? यह गगन की गुफा पवन से कैसे साफ़ करें ? वाणियों में लिखा है, पर पूरा गुरु न समझाए तो समझ नहीं आयेगी। यह स्वाँस, नाम एक करना है। स्वाँस में गर्मी है। आप दौड़ते हैं तो शरीर गर्म हो जाता है। गर्मी से कफ़ पिघलता है । इस तरह स्वाँस - नाम एक करने से स्वाँसा की गर्मी से कफ़ पिघलने लगता है । जब भी बंकनाल से कफ़ पिघलेगा तो एक आवाज़ आयेगी, जैसे नाखून बजाते हैं। ऐसी बारीक आवाज़ आयेगी। कफ़ को भेदती हुई वायु ऊपर जायेगी। यदि साधक यह क्रिया कर रहा है तो गुरु का सान्निध्य चाहिए। जैसे- जैसे स्वाँसा उर्द्धमुख होती जायेगी, साधक को गुरु के सान्निध्य की ज़रूरत पड़ेगी। साधक को लगेगा कि कोई ताक़त ऊपर की ओर खींच रही है । स्वाँसा की गर्मी से कफ़ पिघल जाता है । पर मन कभी नहीं चाहता है कि आप वहाँ पहुँच पाएँ। क्योंकि जानता है कि यदि पहुँच गया तो वो समझ में आ जायेगा और जगत ख़त्म हो जायेगा । इसलिए मन ने भ्रमित किया है।

सुषुम्न मध्ये बसे निरंजन, मूँधा दसवाँ द्वारा ।

उसके ऊपर मकरतार है, चढ़ो सम्हार सम्हारा ॥

मन इतने स्टॉइल से आपको ले जायेगा कि पता भी नहीं चलेगा। ऐसे में साधक क्या कर सकता है ? कभी भयभीत हो जाता है। फौरन मन ध्यान को कहीं ले जाता है। किसी चीज़ का दुख है तो वहाँ ले जायेगा। इतने में जो पवन

ऊपर चढ़ी थी, नाभि में आ जाती है । कोई साढ़ियाँ चढ़ता जा रहा हो, चढ़ता जा रहा हो और ऊपर जाकर गिर पड़े तो क्या हाल होगा ! इस तरह साधक नीचे गिर पड़ता है। इसलिए सावधान रहना है। धीरे-धीरे आनन्द भी आने लगता है। ध्यान हट गया तो कुछ भी नहीं है । मन - माया की तरंगें हैं । लहरें उठती हैं। मन तरंगें उठाकर अन्य - अन्य चीज़ों में ले जाता है । फिर बंदा सोचता है कि गुरु की मेहर नहीं है। मन की कोशिश है कि उस बिंदू तक आने नहीं देता है । उसका प्रयास रहता है कि संसार - सागर में ही भटकता रहे। वो अनेक तरह के भाव अन्दर में लाता है और भटका देता है । पर यदि साधक एकाग्र रहे तो स्वाँसा सिमटती जाती है। मरते मरते जग मुआ, मरन न जाना कोय |

ऐसी मरनी न मुआ, बहुरि न मरना होय ॥

साहिब कह रहे हैं—

जा मरने से जग डरे, मेरे मन आनन्द ।

कब मरहूँ कब पाउहूँ, पूरन परमानन्द॥

कभी-कभी लगता है कि मौत वाली हालत हो गयी है। मुट्ठी बंद करने लगो तो बंद नहीं होती है। कुछ आकर कहते भी हैं कि डर लग गया। सुषुमना में सभी वायुएँ समाती हैं, तभी जाकर वो खुलती है। कफ़ हट जाता है । कुछ कहते हैं कि बड़ी मौज थी, पर फिर गुम हो गयी । वहाँ कुछ नहीं सोचना है ।

मिटा दे अपनी हस्ती को, अगर कुछ मरतबा चाहे ।

कि दाना खाक में मिलकर, गुले गुलज़ार होता है ॥

पलटू साहिब कह रहे हैं-

पलटू पहले मर रहा, पाछे मुआ जगत ॥

यह है - जीते-जी मरना । तो धीरे-धीरे स्वाँसा सिमटती जाती है। मुश्किल मन को लगता है । कोई दौड़ना भी नहीं है, तैरना भी नहीं है, केवल बैठना ही है- एकाग्रता से । साधक को धीरे-धीरे लगता है कि शरीर ही नहीं है। फौरन कल्पना करने लगता है कि भटक तो नहीं गये ! मन ऐसा चिंतन भी करवाता है। सोचता है कि मरने लगा हूँ । ये शंकाएँ उत्पन्न होती हैं। मन की कशिश होती है कि ध्यान को हटा दे। धीरे-धीरे एकाग्र होता जायेगा । शरीर पथरा जायेगा। साधक फौरन शरीर को ढूँढ़ने लगता है।

मृतक होय के पावे संता ॥

ऐसा लगेगा कि कुछ भी नहीं रहे हैं । जीवन की इच्छाएँ मण्डराने लगती हैं। कुछ तो वापिस आने के लिए मचलने लगते हैं। अगर रुकता है तो धीरे-धीरे स्वाँसा सिमटती जाती है । लगेगा कि

कोई कोई पहुँचा ब्रह्म लोक में, धर माया ले आई ॥

पाँव भी नहीं हिल सकता है । मन कहता है कि स्वाँसा कहाँ जा रही है। वो

बड़ी भ्रांतियाँ उत्पन्न करता है । इच्छा, कल्पना आदि में भटका देता है । इसी ने

10वाँ द्वार रोका है ताकि निकल न पाए।

गफलत नहीं तहाँ होशियार देखना ॥

यहाँ लग्न की ज़रूरत है ।

जहँ खोजा तहँ पाइया, गहरे पानी पैठ ॥

धीरे-धीरे पता चलने लगता है कि मैं तो शरीर नहीं हूँ। कुछ आश्चर्य भी लगने लगता है। यह सब चेतन अवस्था में हो रहा होता है; लगता है कि कोई चेतन चीज़ सिमट रही है। दिखती नहीं है, पर लगता है कि हूँ । मन बहुत भटकायेगा, कहेगा कि टाँगें सीज़ हो गयी हैं । कहेगा कि

गहरे अँधकार में जा रहे हो । सहज जन जानो साईं की प्रीत ॥

मन की कोशिश होती है कि पलट । कई बार तो पूरा जीवन भी लग

जाता है। तहाँ सिलहली गैल ॥

स्वाँसा में भी अटके हैं । यह लेना भी भ्रम है। धीरे-धीरे स्वाँस शरीर से सवा हाथ ऊपर अष्टम-चक्र तक पहुँच जाती है। वहीं जीवन - शक्ति है।

वहाँ तक खिंचती है। सुरति कमल सतगुरु को वासा ॥

धीरे-धीरे एकाग्र हो जाता है । मन कहता है कि पक्के मर चुके हैं । कहता है कि स्वाँसा भी नहीं है | बहुत शातिर है मन । इसी ने भ्रमित किया है।

जीव के संग मन काल रहाई । अज्ञानी नर जानत नाहीं ॥

एक शून्य बन जाता है। फील होता है कि कुछ हूँ ।

पवन को पलट कर, शून्य में घर किया, धर में अधर भरपूर देखा ॥

कहैं कबीर गुरु पूरे की मेहर से, त्रिकुटी मध्ये दीदार देखा ॥

यहाँ एक नुकते में गल मुकती है। इस पर साहिब कह रहे हैं- खसखस के दाने के अन्दर, शहर खुदा का बसता है । कस्त करे ऐनों के तिल में, वहीं से उसका रस्ता है ।

रूह रहकाने में ठहराए, सोइ मुकुर में दस्ता है ।

पर बिन मेहर मुर्शिद के, तू नाहक में ही पचता है ॥

इसी के लिए कह रहे हैं-

शून्य महल की फेरी देही, सो वैरागी पक्का होई ॥

जब जीरो पलट जाती है तो प्रज्ञावस्था में चला जाता है। बाकी कोई खिड़की नहीं खुलती है । ऐसा होता तो वैज्ञानिकों ने कभी का बता देना था। यह हुआ 10वाँ द्वार खुलना । कल्पनाओं से परे यह सत्य है। तो अब साधक को पता चल गया कि कैसे जाना है । पर कभी एक बार जाकर भी दुबारा नहीं पहुँच पाता है। जैसे कभी कहीं जाकर भी तो आप भूल जाते हैं । जब रोज़ आना जाना रहता है तो बीच के पड़ाव भी याद रहते हैं । इस तरह महापुरुष तो आते-जाते रहते हैं । तो यहाँ से निकलने पर एक शरीर मिलता है। एक रूहानी सफ़र शुरू हो जाता है । कभी लेटे-लेटे भी हो जाता है। महापुरुषों ने सफ़र किया। साहिब कह रहे हैं- खेल ब्रह्माण्ड का, पिण्ड में देखिया, जगत की भ्रमना दूर भागी ।

बाहरा भीतरा एक आकाशवत, सुषुम्ना डोर तहाँ पलट लागी ॥

इस प्रकार साधक आंतरिक लोकों का भ्रमण करने के बाद पुनः अपने शरीर में वापिस आ जाता है, क्योंकि 10वें द्वार से चले जाने पर भी एक अंश हमारे शरीर में रहता है, इसलिए साधक वापिस आ जाता है । आओ, अब चलते हैं 11वें द्वार की ओर । कहाँ है यह? कैसे प्रवेश करें इसमें? नौ द्वारे संसार सब, दसवें योगी साध ।

एकादश खिड़की बनी, जानत संत सुजान।।

कबीर साहिब से पहले 11वें द्वार की ख़बर किसी को नहीं थी । इसी 11वें द्वार का संबंध सत्य - भक्ति से है, क्योंकि इसमें से निकल जाने पर आत्मा अपने सही मुकाम पर पहुँच जाती है । उसके बाद उसकी अपनी इच्छा पर निर्भर करता है कि पुनः शरीर में वापिस आए या नहीं । यह 11वां द्वार हमारी सुरति के अन्दर है । अब सवाल यह है कि यह खुले कैसे ? यह गुरु- कृपा से खुलता है । मात्र गुरु- कृपा से । करोड़ों साल तपस्या करते रहने पर भी यह नहीं खुल सकता । यही कारण है कि बड़े - बड़े योगी भी 10वें द्वार तक ही रह गये । यह अपने ज़ोर से नहीं खुलता। जैसे डॉ० अपना ऑप्रेशन स्वयं नहीं कर सकता, इसी तरह बिना सद्गुरु के यह काम नहीं हो सकता। जब गुरु और शिष्य में एकरसता आ जाती है, तब यह काम पूरा हो जाता है। तभी तो साहिब कह रहे हैं-

तीनों त्रिधारा बनीं, आगे गंगा गुरु शिष्य और ईश्वर, मिल कीना भक्ति विवेक । एक ।।

9. पंथ के नियम

पंथ के नियम

जो भी हमारे पंथ में आता है, उसे निम्नलिखित सात नियमों का पालन करना पड़ता है। 1. हमेशा सत्य बोलना 2. माँस नहीं खाना 3. नशा नहीं करना 4. चोरी नहीं करना 5. चरित्रवान् रहना 6. जुआ नहीं खेलना 7. हक की कमाई खाना सत्य बोलना साँच बराबर तप जाके हृदय साँच है, नहीं, झूठ बराबर हृदय आप ॥ पाप । सच से बड़ा तप ही नहीं है। झूठ से बड़ा पाप नहीं है। जिस हृदय में सच्चाई नहीं, वहाँ प्रभु नहीं आता, इसलिए सच कितना ज़रूरी है ! मजाक में भी झूठी बात नहीं कहना । किसी को वायदा भी मत करना कि कल या परसों आपके पास आऊँगा या आऊँगी। यदि शरीर छूट गया तो ! फिर अमर-लोक नहीं जा पाओगे, पुनर्जन्म लेना पड़ जायेगा वादा निभाने के लिए। इसलिए कहना कि यदि साहिब की मौज हुई तो आऊँगा । सत्य का पालन बड़ी मजबूती से करना । सत्य के आठ अंग हैं। असत्य से बहुत बड़ा नुक़सान है। शराब पीने से भी अधिक है। झूठे की बुद्धि अच्छी नहीं हो सकती। कितना भी बुद्धिमान शराबी होगा, उससे उम्मीद नहीं रखना कि ठीक काम करेगा। नहीं कर सकता है । हमारे मस्तिष्क की कोशिकाओं

पर असर पड़ता है । कभी अक्लमंद नहीं हो सकता है। नशे का असर सीधा दिमाग़ के सोचने की ताक़त पर पड़ता है । इससे कहीं ज़्यादा झूठ बोलने से पड़ता है। झूठ बोलना हमारी आत्मा, हमारे अंत: करण के लिए हानिकारक है । स्वाभाविक हमारा मस्तिष्क, हमारा हृदय सत्य बोलने वाला है । बच्चे सत्य बोलते हैं। झूठ इंसान दो कारणों से बोलता है - पहला तो अपने दोषों को छिपाने के लिए और दूसरा स्वार्थवश यानी अपने भले के लिए दूसरों का नुक़सान कर बैठते हैं । कभी देखते हैं कि माँ से कोई चीज़ घर की टूट गयी, तो बच्चे को कहती है कि पापा को नहीं बताना । वो बच्चा भी झूठ सीख जाता है, सोचता है कि इससे बचा जा सकता है, झूठ हमारी रक्षा कर सकता है। वो बचपन में ऐसा सीखता है । यानी झूठ उसे सिखाया जाता है । स्वभाव से वो झूठ बोलने वाला नहीं था । झूठ से कोशिकाएँ कमज़ोर होती जाती हैं, इसलिए उससे उम्मीद नहीं रखना। सत्य पर चलना बहुत बड़ा तप है । साहिब ने तो कहा-

साँच बराबर तप नहीं, झूठ बराबर पाप ।

जाक हृदय साँच हैं, ताक हृदय आप।।

'सत्य समान धर्म नहीं आना ।' हमारे शास्त्र सत्य समान मान ही नहीं रहे हैं और कोई धर्म । कहीं भी रहने वाला हो, जो इस संस्कृति का पालन करने वाला है, वो हिंदू है । देखते हैं, सत्य के आठ अंग हैं- - - सत्य बोलना, सत्य चलना, सत्य सोचना आदि । कभी किसी माता - बहन को देख कुछ ग़लत सोचते हैं। अपनी के विषय में नहीं सोचने देते हैं दिमाग़ को । इसका मतलब, , आपकी सोच कहीं काबू में है, कहीं आप ढीले हो जाते हैं । इसलिए चिंतन सत्य हो । फिर दाना भी झूठा न हो। यह भी सत्य खाना । एक राजा और एक महात्मा बचपन के दोस्त थे । महात्मा का भी एक बेटा था और राजा का भी एक बेटा था । राजा मर गया । महात्मा का शरीर भी छूट गया। राजा का बेटा गद्दी पर बैठा। वो राजा बना। उधर महात्मा के बेटे ने भी शादी नहीं की; वो महात्मा बना । दोनों की दोस्ती थी । महात्मा को राजमहल में आने-जाने की पूरी छूट थी । एक दिन राजा का हीरा गुम हो गया। वो दुखी हो गया। बड़ा ढूँढ़ा । जब नहीं मिला तो रानी ने कहा कि महात्मा ने लिया होगा। वो बड़ा नाराज़ हुआ, कहा कि ऐसा नहीं कहना । वो

चुप हो गयी। वो फिर-फिर ढूँढ़ता था । कीमती चीज़ गुम हो जाए तो परेशानी होती है । रानी ने कहा कि देखो, हमारा महल है, यहाँ तीसरा वो ही आता है, और कोई नहीं। मैंने चुराया नहीं । जो आपका है, मेरा है। कमरे में हीरा है नहीं तो महात्मा ने ही लिया होगा। वो अपनी बात पर ही अड़ रही थी । राजा कह रहा था कि उसने कभी चोरी नहीं की। इतने में महात्मा आ गया, कहा कि यह लो हीरा, कल मैं चुराकर ले गया था; अब मैं आपके महल में नहीं आऊँगा, क्योंकि मैं चोर हो गया । राजा भी ज्ञानी था, कहा कि नहीं, दोस्ती का इम्तिहान मत लो । महात्मा ने कहा कि मैं सच कह रहा हूँ । राजा ने कहा कि कल आपने रोटी कहाँ खाई थी? कहा कि सुनारे के यहाँ । राजा ने कहा कि वो ग़लत भोजन आपने खाया, इसलिए आपके दिल में ग़लत सोच आ गयी । आपने हीरा चुरा लिया। फिर जब सुबह खाना मलद्वार से बाहर हुआ तो आपका हृदय दुबारा शुद्ध हो गया और आप हीरा वापिस करने आ गये। यह दाने का खेल था; आप चोर नहीं हैं । तो इस तरह फिर सत्य संकल्प हो, सत्य व्यवहार हो, सत्य कर्म हो, सत्य संभाषण हो, सत्य सुनना हो । आहार आपका शुद्ध होगा तो बुद्धि शुद्ध होगी, बुद्धि शुद्ध होगी तो ज्ञान शुद्ध होगा, ज्ञान शुद्ध होगा तो ध्यान शुद्ध लगेगा और ध्यान शुद्ध लगेगा तो मोक्ष की प्राप्ति होगी । माँस नहीं खाना हिंदू धर्म सत्य और अहिंसा पर चल रहा है। यह धर्म कह रहा है हिंसा मत करो, किसी को मारो नहीं। इसलिए जो माँस खा रहा है, वो धर्म से नीचे आ गया। उसने धर्म तोड़ दिया। वो धार्मिक कैसे रहा ! नहीं रहा । साहिब कह रहे हैं-

माँसाहारी मानवा, प्रत्यक्ष राक्षस जान ।

ताकी संगत न करो, होय भक्ति में हानि ।।

लोग कह रहे हैं कि हम हिंदू हैं। पता है, मैं क्या कह रहा हूँ ! हम ही हिंदू हैं; क्योंकि सत्य और अहिंसा इसके दो सिद्धांत हैं और हम पूरे चल रहे हैं इसके सिद्धांतों पर। माँस खाने वाला तो मेरे विचार से हिंसक हो गया। वो हिंदू नहीं रहा।

मुम्बई में प्रोग्राम हुआ तो मैंने पूछा कि जो माँस खाता है, हाथ खड़ा करे। एक ने खड़ा किया। मैंने पूछा कि क्यों खा रहे हो ? कहा कि खाने की चीज़ है; सभी खा रहे हैं। मैंने कहा कि यह खाने की चीज़ तो नहीं है। उसका तर्क था कि 90 प्रतिशत लोग माँस खा रहे हैं; केवल 10 प्रतिशत लोग नहीं खा रहे हैं। मैंने तर्क दिया, कहा- सुनो ! सच में यह खाने की चीज़ नहीं है । माँस खाना ईश्वरीय अपराध है; माँस खाना I वैज्ञानिक अपराध भी है । माँस खाना बहुत बड़ा अपराध है । ईश्वरीय अपराध इसलिए हुआ कि धर्म कह रहा है कि सभी प्राणियों में एक आत्मा है। तो सोचो कि आपको कोई टुकड़े-2 करके खाए तो कैसा लगेगा! वैज्ञानिक अपराध इसलिए है कि संसार में शाकाहारी और माँसाहारी जीवों की अपनी - 2 पहचान है । माँसाहारी जीवों की आँखों में ऐसा सिस्टम है कि रात को रोशनी बहुत बढ़ जाती है, अपना शिकार देख लेते हैं। दिन में उनकी आँखें जलती हैं; फिर वो पानी जीभ से उठाकर पीते हैं; उनके नाख़ून गोल होते हैं, ताकि शिकार पर अपने नाख़ून गाड़ सकें; उनके दाँत भी गोल और नुकीले होते हैं; उनमें ज़हर होता है। लेकिन दूसरी ओर शाकाहारी जीवों की आँखें दिन में जलती नहीं हैं; पानी भी निगल पर पीते हैं, नाख़ून भी गोल न होकर चौड़े होते हैं; दाँत भी चौड़े होते हैं, ज़हरीले नहीं होते । जैसे चीता, बिल्ली, शेर, सियार, नेवला आदि माँसाहारी जीव हैं । ये सब अपने नियम पर चल रहे हैं । कोई शेर किसी की गोभी लेकर भाग गया हो.... मैंने नहीं देखा । कोई कुत्ता किसी के आलू खा रहा हो.... मैंने नहीं देखा। ये नियम पर हैं। वनस्पति जगत इनका विषय नहीं है । मैंने 60 साल में नहीं देखा कि कोई बंदर किसी पक्षी को खा रहा हो । कभी नहीं देखा है कि कोई भैंस किसी मुर्गी को खा रही हो । आपने भी नहीं देखा होगा। वो शिष्ट हैं। फिर इंसान अपने नियमों से बाहर क्यों जा रहा है ! इसके नाख़ून भी चौड़े हैं, ज़हर भी नहीं है इसमें । क्यों अपने नियम पर नहीं चल रहा है!

माँसाहारी मानवा, प्रत्यक्ष राक्षस जान ॥

ठीक ही तो कहा। अब वैज्ञानिक अपराध इसलिए कहा कि इंसान का पाचन-तंत्र ऐसा

है कि यदि माँस खायेगा तो रोग आयेंगे।

जब मैंने उस लड़के को समझाया तो उसने कहा कि आज के बाद नहीं खाऊँगा; मुझे इसका पता नहीं था । मैं शुद्ध शाकाहारी हूँ। मैं फौज में भी अपने हिसाब से रहा। जब माँ बनता था तो अपना अलग से बना लेता था। प्लेन में भी मैं कुछ नहीं खाता हूँ । कभी वो पूछते भी हैं कि आप कुछ नहीं खा रहे । तो मैं समझाता हूँ कि आप उन्हीं हाथों से माँस की प्लेट भी उठा रहे हैं, उन्हीं हाथों से जूठन भी उठा रहे हैं, पानी भी उसी हाथों से उठा रहे हैं ।

जैसा खाओ अन्न, वैसा होय मन ।

जैसा पीओ पानी, तैसी होय वाणी॥

एक जगह संतमत वाले की दुकान थी। मुझे कुछ सामान लेना था। उसने अपने गुरु का फोटो भी लगाया हुआ था । इतने में मेरी नज़र वहाँ अण्डों की ट्रे पर पड़ी। मैंने कहा कि रुको, यह क्या है ! आप तो फ़लाने महात्मा के भक्त हैं । वो कहा कि ग्राहक आता है, सामान लेता है, फिर कहता है कि एक दर्जन अण्डे डाल दो। अब यदि अण्डे नहीं हैं तो वो कहता है कि मैं जब सामान लेकर दूसरी दुकान पर अण्डे लेने जाता हूँ तो वो कहता है कि वहीं से ले, जहाँ से सामान लिया । इसलिए यदि अण्डे नहीं होंगे तो मैं आपसे सामान नहीं लूँगा। तो रखने पड़ते हैं महाराज । देखा न, उसने समझौता कर लिया। 8 आदमी माँसाहार में दोषी हैं । पहला तो पालने वाला । इसलिए कहता हूँ कि नहीं पालना । आपको मुर्गी, बकरी भी नहीं पालनी है । किसी पक्षी को कैद करके नहीं रखना है और माँस का व्यापार भी नहीं करना है, अण्डे भी दुकान पर नहीं रखने हैं । यदि ' 'आत्मवतन सर्वभूतेशू' की बात की तो यह काम नहीं करना है । फौज में भर्ती से पहले अण्डरवीयर में खड़ा किया जाता है, देखा जाता है कि घुटने तो नहीं मिल रहे। हाथ ऊपर करवाए जाते हैं, देखा जाता है कि कितना फिट है, कहीं पेट तो बाहर नहीं है । अब वहाँ दौड़ना है; फिटनेस चाहिए। घुटने मिल रहे हैं तो भागेगा क्या! गिर पड़ेगा । इस तरह भक्ति में माँसाहार की जगह नहीं है । आज आदमी बेरोकटोक भक्ति करना चाहता है । जिस भक्ति में सिद्धांत नहीं है, वो भक्ति, भक्ति है ही नहीं ।

खेलना हो तो खेलिये, पक्का होकर खेल ।

कच्ची सरसों पेर के, खड़ी भया न तेल ॥

नशा न करना सबसे ख़तरनाक नशा शराब का मानता हूँ। यह आदमी को जानवर से भी नीचे पहुँचा देती है। शराबी से कभी भी अच्छे काम की उम्मीद नहीं रखना। कभी-न-कभी उसका दिमाग़ ख़राब होगा ही । शराब का नशा लगता है कि सुबह उतर गया; पर वास्तव में वो नहीं उतरता है इतनी जल्दी। एक आदमी रोज़ दारू पीता हो तो तीन दिन न पिए तो उसे चक्कर आने लगेंगे । यदि वो 21 दिन तक शराब न पिए तो समझो क उसका 50 प्रतिशत नशा उतर गया। यानी 50 प्रतिशत अभी भी रहा । यदि 6 महीने तक नहीं पिया तो समझो कि 25 प्रतिशत रह गया । नशा है लेकिन । ढाई साल तक नहीं पी शराब तो समझना कि 12.50 प्रतिशत रह गया है अब । 7 साल बाद गौण हो जाता है । पर 14 साल तक नशे का अंश रहता है। ऐसे ही नहीं जाता है शराब का नशा । एक दिन मैं अंबाला से आ रहा था तो रोड़ किनारे गोबर का ढेर लगाया था किसी ने। बहुत बड़ा ढेर था। नेश्नल हाईवे तक टच कर रहा था वो। एक बंदा उसपर उलटा सोया था। शराब पीने वालों की हालत ऐसी होती है कि स्टाइल भी बड़ा अजीब हो जाता है । मैंने गाड़ी रोकी, सोचा कि किसी का बेटा होगा, किसी का भाई होगा । वो बिलकुल रोड़ पर ही था। मैंने कहा- उठो ! ग़लत सोए हो। वो कहा कि नहीं, आप जाओ, मैं ठीक हूँ। वो नशे में था। मैंने ड्राइवर के साथ उसे उठाया और कुछ दूर लिटा दिया। मानुष से पशुआ करे, द्रव्य गाँठ का देही॥ अवगुण कहूँ शराब का ज्ञानवंत सुन लेहिं । शराब के विषय में एक रूसी कहावत है कि एक किसान था । वह बड़े शांत स्वभाव का था । उसे कभी किसी पर गुस्सा नहीं आता था। एक राजा ने सोचा कि इसे गुस्सा दिलवाते हैं। उसने एक शैतान को यह काम सौंप दिया।

एक दिन किसान अपने खेत में हल चला रहा था । शैतान ने आकर उसकी रोटी कुत्तों को दे दी । लेकिन यह क्या! किसान को तो गुस्सा नहीं आया । वह शांत ही रहा । शैतान ने वापिस आकर राजा को सारी बात बता दी। राजा ने उसे पुनः वापिस किया। अबकी बार शैतान नौकर बनकर आया; उसके यहाँ नौकर हो गया; जान-बूझकर आड़े- टेढ़े काम करने लगा, जिससे किसान गुस्सा हो जाए, पर किसान तो जैसे शांति का देवता ही था; उसने गुस्सा नहीं किया। ....... जमींदार के बेटे की शादी तय हुई। शैतान ने एक शराब तैयार की; उसमें चार जानवरों का खून मिलाया । फिर उसने जमींदार साहब को सब मेहमानों को शराब पिलाने की सलाह दी । भोज हुआ; सबने शराब पी। किसान ने भी पी। दो-चार व्यक्ति नशे में आकर एक-दूसरे को गालियाँ देने लगे; मारपीट शुरू हो गयी। किसान बेचारा सबको समझाता रहा, पर वे नहीं माने। अब किसान पर शराब का असर शुरू हो गया; उसे गुस्सा आ गया; लाठी उठाकर सब पर बरसाने लगा । इतने में शैतान गायब हो गया । सब हैरान रह गये। अब शैतान राजा के पास आया; अपनी सफलता का समाचार दिया । राजा ने उसे शाबाशी देते हुए उसकी सफलता का रहस्य पूछा। शैतान ने बताया कि उसने एक शराब बनायी; उसमें लोमड़ी, कुत्ते, शेर और सुअर का खून मिलाया । इसी शराब के कमाल से शांति के देवता - समान किसान को भी गुस्सा आ गया। यह थी - शराब की कहानी । प्रत्येक शराब पीने वाला व्यक्ति ऐसा बन ही जाता है। पहले तो लोमड़ी की तरह स्यानी - स्यानी बातें करता हैं, क्योंकि तब उसमें लोमड़ी का खून असर कर रहा होता है । फिर थोड़ी देर में कुत्ते का खून असर करना शुरू हो जाता है; इसलिए ज़ोर-ज़ोर से भौंकना - चिल्लाना शुरू कर देता है । फिर शेर की तरह बनकर मारपीट शुरू कर देता है और अंत में सुअर की तरह बेहोश होकर किसी गंदी नाली में गिर पड़ता है। प्रत्येक शराब में अल्कोहल पाया जाता है, जो हल्का ज़हर है । यही नशा पैदा करता है। जिसमें विष अधिक होता है, वही शराब अच्छी मानी जाती है। अच्छा, लोग शराब क्यों पी रहे हैं ? क्योंकि शुरू-शुरू में इसे पीने से

दिमाग़ में कँपकँपी, एक गुदगुदी - सी होती है, तो शराबी सोचता है कि मज़ा आ रहा है। पर उसे नहीं पता है कि यह मज़ा धीरे-धीरे उसे विनाश की ओर ले जा रहा है। शराब दिमाग़ ख़राब कर देती है । जो भी शराब पीने वाला है, उससे हमें कभी अच्छे काम की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए, क्योंकि उसका दिमाग़ कभी भी ख़राब हो सकता है; वो मूर्ख के समान ही होता है। उसका दिमाग़ कभी भी एक नेक इंसान का दिमाग़ नहीं रह सकता है। अधिकतर रोग भी शराब पीने वालों को सताते हैं । आर्थिक हालत भी ख़राब हो जाती है। एक तो इतना मँहगी शराब और फिर जब दिमाग़ ख़राब होगा तो कहीं पत्नी की बाजू मरोड़ेगा, कहीं बच्चे का हाथ तोड़ेगा । उनके ईलाज के लिए जो पैसा लगेगा, वो अलग। साहिब ने कितना सुन्दर कहा है- अवगुण कहूँ शराब का ज्ञानवंत सुन लेहिं ।

मानुष से पशुआ करे, द्रव्य गाँठ का देहि ॥

तो फिर कुछ चीज़ों की तोड़-फोड़ करेगा, वो नुक़सान अलग। भाइयो, आपकी शराब छुड़ाकर अपको अमीर बनाना है । नाम की दौलत तो मिलेगी ही, पर सांसारिक दृष्टि से भी आप अमीर हो जायेंगे । किसी भी प्रकार का नशा ठीक नहीं। यह शैतानी काम है। कुरान शरीफ में लिखा है कि आदमी को नशे में रखकर उससे बुरे काम करवाकर शैतान उसे जहन्नुम में ले जाना चाहता है।

भाँग तमाकू, धूतरा, जन कबीर जे खाहिं ।

जोग यज्ञ जप तप किये, सबै रसातल जाहिं ।।

तो इस तरह सिगरेट भी ठीक नहीं है । पर मैंने यह मना नहीं किया । है तो यह भी ख़तरनाक, पर इतना नहीं, इसलिए थोड़ी छूट दी । यदि हो सके तो इससे भी बचना। नशा आपको अमली बना देगा और फिर आप ध्यान -भजन में भी ठीक से नहीं बैठ पायेंगे । चोरी न करना एक आदमी चोर था। वो मुझे बड़ा प्यार करता था । था भी बड़ा धर्मात्मा और परमार्थी। वो चोर ग़रीबों की मदद भी करता था। किसी दुखी को देख दुखी हो जाता था। 20 साल पहले की बात है; उसने मुझे 100 रूपये का

नोट दिया। मैं बाहर जा रहा था। कहा कि इस पैसे से फल और रोटी खाना । मैं चुप रहा। फिर उसने हामी भराने का प्रयास किया, कहा कि खाओगे न ! मैंने झूठ तो बोलना नहीं था, कहा कि नहीं। पूछा- क्यों? मैंने कहा कि तुम्हारा पैसा हक का नहीं है। वो दुखी हो गया, कहा कि आपने तो आज दिल ही तोड़ दिया। मेरा पैसा तो फौजी से भी मेहनत का है। रात को किसी के घर में घुसकर पैसे निकालना आसान काम नहीं है । कभी पकड़े भी जा सकते हैं; धुनाई होती है। कभी पुलिस से डरकर भागना पड़ता है, कभी छत से छलांग भी लगानी पड़ती है। बड़ा कठिन काम है। पराए घर में जाकर चॉबी ढूँढ़ना, न मिले तो ताला तोड़ना, फिर भागना, यह बड़ा ही कठिन काम है। मैंने कहा कि सुन, आदमी धन कमाता है, बेटी या बेटे की शादी के लिए जोड़ता है। तुम उसे चोरी कर लेते हो । उसका दिल कितना दुखता होगा! कहा कि सही बात है । वो बोला कि मैं आपके बिना रह नहीं पाता हूँ; यदि आप कह रहे हैं तो मैं यह काम छोड़ देता हूँ, पर मुझे कोई और काम नहीं आता है और मेरा खर्चा भी बड़ा है। वो किराए के मकान में रहता था। उसके कपड़े भी धोबी धोता था। फिर उसने लकड़ी फाड़ने का काम शुरू किया। 10-20 रूपये कुण्टल मिल जाते थे । फिर एक दिन कहा कि किराया भी नहीं दे पा रहा हूँ, बच्चों की फीस भी नहीं दे पा रहा हूँ, बड़ा उधार हो गया है, एक दाँव लगाने दो। मैंने कहा कि तू घबरा नहीं। मैंने उसे मकान बनाकर दिया। मैंने कहा कि तू आश्रम में रह जा, मैं तेरी जिम्मेवारी लेता हूँ। तेरी बीबी को राशन बगैरह मैं भिजवा दूँगा। मैंने उसे मकान बनाकर दिया। सारा सामान भिजवाता था, खर्चा भी देता था । मैंने सोचा कि इस बंदे को स्लिप नहीं खाने देना है। कभी-कभी उदास हो जाता था । कभी बाहर जाने को कहता था । मैं नहीं जाने देता था । उसने 5-6 साल आश्रम में सेवा की। आश्रम से एक सूई भी चोरी नहीं होने दी। वो रात को जागता था। चोर रात को ही जागते हैं । उसकी बीबी को कैंसर हो गया। मैंने कहा कि घबरा नहीं । जहाँ-जहाँ ज़रूरत हुई, उसे संभालता आया । उसका शरीर छूट गया तो मैंने उसके बेटे को पढ़ाया। बी. एस. सी. करवाई । उसे मोटरसाइकिल भी लेकर दी । कभी वो कहता है कि अब मुझे आजाद करो, कमाने का मौका दो। मैं कहता हूँ कि तेरे बाप की इच्छा थी कि तू पढ़े। तू घबरा नहीं, यदि फैक्टरी लगवाकर देनी पड़ी तो वो भी लगवा दूँगा ।

....तो चोरी भी बहुत बड़ा पाप है। पाप कर्मों से है रहता जिसका मन मलीन,

उसको सपने में भी परमात्म नजर आता नहीं ।।

इसलिए आपसे पाप छुड़वाए। यदि एक समय की रोटी मिले तो उसी में संतुष्ट रहना, पर धर्म न छोड़ना । साहिब खुद देख लेगा। आपके साथ दिव्य शक्तियाँ काम कर रही हैं ।

खेलना हो तो खेलिये, पक्का होके खेल।।

चरित्रवान् रहना मुझे चरित्रवान् बड़े प्रिय हैं। महाराजा दिलीप सिंह राम जी की पीढ़ी के थे। एक दिन वे कहीं जा रहे थे। बड़ी तेज धूप थी.... परेशान हुए । उनके सारथी ने प्रकृति से कहा कि ये रघुवंश के प्रतापी राजा हैं, हवा चलाओ, इन्हें गर्मी लग रही है। हवा नहीं चली। फिर उसने कहा कि ये बड़े ज्ञानवान हैं, छाया करो। पर नहीं हुई छाया । फिर सारथी ने कहा कि इन्होंने बड़ी लड़ाइयाँ लड़ी हैं, छाया करो। पर नहीं हुई। फिर कहा कि इनके पुरखे बड़े प्रतापी हैं, छाया करो। पर नहीं हुई छाया । फिर कहा कि ये बड़े चरित्रवान् हैं। बस, ऐसा कहा तो बादल भी आ गये और हवा भी चलने लगी। आप अपनी स्त्री से जितना चाहे प्रेम करना, पर दूसरी स्त्री को माँ, बहन, बेटी समान मानना । बालब्रह्मचारी होना तो और भी अच्छी बात है, पर आपके लिए यह नियम नहीं बनाया है । केवल दूसरी स्त्री की तरफ नहीं जाना है आपको। जिसमें चरित्र नहीं है, सत्य भी नहीं होगा । सत्य नहीं है तो चरित्र भी नहीं होगा। जैसे तपश और रोशनी एक-दूसरे से अलग नहीं किये जा सकते, इसी तरह सत्यता और चरित्रता भी एक-दूसरे के पूर्वक हैं । जुआ न खेलना जुए के कारण देखो पाण्डवों का क्या हाल हो गया ! इसलिए जुआ भी मना किया।

जुआ आज न मुआ कल मुआ ।।

जुआ एक-न-एक दिन आपका सर्वनाश कर देता है, इसलिए जुए से भी बचना । हक की कमाई खाना घूस नहीं लेना, दो नम्बर का काम नहीं करना और न ही भीख माँगकर खाना। अपनी मेहनत से ही खानी है । चाहे एक समय की मिले, संतुष्ट रहना। पर भूल कर भी घूस नहीं लेना । ग़लत धन खाओगे तो बुद्धि पर असर पड़ेगा। वही धन आपके बच्चे खायेंगे तो उनकी बुद्धि भी वैसी ही हो जायेगी। .. तो फिर इनके साथ कहा कि भक्ति एक परम-पुरुष की करना ।

देवी देवल जगत में, कोटिक पूजे कोय ।

सतगुरु की पूजा किये, सबकी पूजा होय ।।

एक सद्गुरु की भक्ति से सारे ब्रह्माण्ड की भक्ति हो जाती है। इसलिए केवल सद्गुरु की ही भक्ति करना । सद्गुरु में ही वो परम - पुरुष विद्यमान है, इसलिए वही परम पुरुष की भक्ति है । नियमों के पालन से क्या होगा मैंने नाम दान के समय ही कहा था कि यह - यह काम नहीं करना । कोई बाद में नहीं कहा है। नाम के बाद आपको अब अच्छा-बुरा सब समझ आ रहा है। इस तरह हमने आपको पाप कर्मों से दूर किया। आदमी में आज टैंशन और भय दिख रहा है । क्यों! क्योंकि छल, कपट, ग़लत काम कर रहा है । इसलिए भय है । टैंशन कहाँ से आयी ? ज़रूरतें पूरी नहीं कर पा रहा है तो ठगी करता है । बचो इससे । सात्विक जीवन जिओ । पाप है तो आप दुखी हैं । पाप कर्मों से रहता है जिसका मन मलीन, उसको सपने में भी परमात्म नज़र आता नहीं ....... । जितने पाप करोगे, अंत:करण पर असर होता है । जब ऐसे नहीं होंगे तो आपको कोई कष्ट नहीं दे पायेगा । 'जग में बैरी कोई नहीं, जो मन

शीतल होय।' आपका कोई बैरी नहीं है । सिर्फ अहंकार को ठीक कर लो।

नियमों पर चलने से वैसे ही आत्म-शक्ति बढ़ जायेगी, चेतन हो जायेगी आत्मा । आत्मा में बड़ी शक्तियाँ हैं, पर पाप कर्मों के कारण मनुष्य में ये शक्तियाँ कम हो गयीं। पहले मनुष्य इच्छा करता था तो वर्षा हो जाती थी; इच्छा करता था तो सूर्य निकल आता था । लोग सत्य बोलते थे, पाप नहीं करते थे, इसलिए ये आत्म-शक्तियाँ जाग्रत थीं । भक्ति करने से पहले आपको एक अच्छा इंसान बनना है । जो भक्ति भी कर रहा है और गंदे काम भी कर रहा है, वो कोई भक्त नहीं है । जैसे बादल सूर्य को ढक लेते हैं, ऐसे ही पाप-कर्मों के आवरण से आत्मा ढक गयी है । उसका बोध नहीं हो पा रहा है । पाप आत्मा परमात्मा के बीच में आवरण है । यह आवरण हट जाए तो वो दूर नहीं है । 'जहँ जाना तहँ निकट है ..........।।' अगर आदमी किसी को कष्ट नहीं दे तो समाज कैसा हो जायेगा ! कष्ट तीन तरह से दिया जाता है - कर्म से, बचन से, मन से । किसी को मारा तो कष्ट दिया। हमारी संस्कृति कह रही है कि यह आत्मा सब जीवों में एक है; किसी को कष्ट मत दो। यह अपराध है । कुछ लोग किसी को कष्ट नहीं देना चाहते हैं । ध्यान रहे कि आपसे किसी को कष्ट न मिले। जैसा व्यवहार आप अपने प्रति नहीं चाहते हैं, वैसा दूसरों के प्रति भी मत करो। आप नहीं चाहते हैं कि कोई आपको गाली दे, तो किसी को गाली दो भी नहीं। किसी पर गुस्सा करते हो तो उसे पीड़ा देने के लिए गाली देने लग जाते हो । एक आदमी था; उसने क्रोध में कुत्ते को लाठी मारी। वो लंगड़ाकर चलता था। उसने क्रोध को नहीं किया। यह था क्रोध । अब वो जीवन - भर परेशान रहा। किसी को कष्ट मत दो। सबमें एक आत्मा ही है। एक मूल अवस्था है हमारी, एक मूल सुरति है । यह, चाहो नींद में जाओ, तो भी रहती है, चाहो सुषुप्ति में जाओ, तो भी रहती है, चाहे सत्लोक में जाओ, तो भी रहती है। अगर यह मूल अवस्था नहीं होती, मूल सुरति नहीं होती तो हम सत्लोक से आकर कैसे बताते कि एक सत्लोक भी है, परम- पुरुष भी है। इसका मतलब है कि कुछ बाकी रहता है। जैसे दूध का मूल रूप रहता है, ख़त्म नहीं होता । चाहे उसका दही बना दो, चाहे पनीर, पर उनमें भी

दूध का मूल रूप नष्ट नहीं होता; एक स्वाद रहता है । वो कभी समाप्त नहीं होता । आप किसी भी शरीर में जाओ, मूल सुरति ख़त्म नहीं होती है । चाहे कुछ भी हो जाए, नहीं होती है । यह मूल सुरति, यह बेसिक कॉन्शियस ही आत्मा है। हालांकि इसमें मन मिल गया । चाहे पानी में खटाई डाली । खट्टा हुआ, पर मूल स्वाद ख़त्म नहीं हुआ । एक महात्मा सबमें मूल सुरति को देखता है । यह मूल सुरति सभी जीवों में भी है। यही परम-पुरुष का कण है; यही उसका अंश है। सबके अंदर छः शरीर भी हैं । वे निराले हैं। सभी शरीरों का स्वभाव है, तासीर है। जैसे आपके पास बड़े सूट हैं। एक सूट है, जो आप गर्मी में पहनते हैं, एक है जो आप सर्दी में पहनते हैं, एक है, जिसे आप बहुत सर्दी होने पर निकालते हैं। इस तरह सात सुरति हैं, जिनमें मूल सुरति प्रमुख है। यह रानी सुरत है। यह मूल सुरति सबमें है। चाहे चींटी है, उसमें भी मूल सुरति है । उसके नन्हें रूप को देखकर भ्रमित नहीं होना । धरती पर ऐसे भी जीव हैं, जिनकी उम्र मात्र 3 घण्टे है । वे भी जवान होते हैं, शादी करते हैं, बच्चे होते हैं, बूढ़े होते हैं और मर जाते हैं। उनके पास भी मूल सुरति है । मैं एक बगीचे में लड्डू खा रहा था। बचपन से ही मैं एकांतप्रिय रहा हूँ; कभी मिट्टी भी नहीं खाई। बच्चों से बड़ा डरता था, उनसे दूर ही रहता था; उनकी हरकतें बेवक़ूफ़ों वाली लगती थीं। बड़ा गंभीर था । एक पहाड़ था; मैं वहाँ चला जाता था एकांत में। तो मैं बगीचे में लड्डू खा रहा था; एक टुकड़ा उसका नीचे गिर पड़ा। एक चींटी आई; उसने देखा, हिलाना चाहा, पर नहीं हिला। वो चली गयी। मैं जानता था कि चींटी बड़ी हिम्मती होती है । मैं भी उसके पीछे-पीछे गया, सोचा, देखता हूँ कि कहाँ जाती है, क्या करती है। वो कुछ दूर तक गयी; उसे 1-2 मिनट लग गये वहाँ तक जाने में। वहाँ एक बिल था; वो उसमें चली गयी। 20-25 सैकेंड बाद वो बाहर आई तो बड़ी स्पीड में पीछे-पीछे कई चींटियाँ उसके साथ आ गयीं। वो स्पीड में उन्हें लेकर वहाँ पहुँची। सबने मिलकर उसे उठाया। उनका कॉन्शियस कैसा था ! उठाने की उनकी टाइमिंग भी बड़ी प्यारी थी । उनके लिए वो पहाड़ से कम नहीं था। कुछ की टाँगें सिकुड़ गयीं तो फिर पोजीशन चेंज की और घसीटते - घसीटते