करूँ जगत से न्यार
Karun Jagat Se Nyaar
सतगुरु मधु परमहंस जी द्वारा
स्रोत: साहिब बंदगी आध्यात्मिक संस्थान · साहिब बंदगी (उद्गम)
कि बदला कैसे लें। देखा, इतनी चीजें एक-साथ आ गयीं । आप उलझ गये और ध्यान कहीं का कहीं चला गया। मानत नहीं मन मोरा साधो, मानत नहीं मन मोरा....... मन बहाए जा रहा है। कहीं कल्पनाओं में, कहीं इच्छाओं में। इच्छा करनी है, तो भी आत्मा का साथ चाहिए । आत्मा के बिना कुछ नहीं हो सकता। चित्त भी आत्मा के सहयोग बिना कुछ याद करने में सक्षम नहीं । इसलिए समझ आ गया तो मन को काबू करना मुश्किल नहीं है। मन की क्रिया स्वाभाविक नहीं है। आत्मा के साथ बिना कुछ नहीं हो सकता। स्वाँसा खुद नहीं चल रही है; आप ले रहे हैं; लेने के लिए एक क्रिया कर रहे हैं। वो कोई ले रहा है। आँखों के पीछे बैठ कोई चेतन ले रहा है। बस, जब आप इन पाँच बातों को देख लेंगे, मन वश में हो जाएगा और आप गुरु को समर्पित हो जायेंगे। तब ही आपका ध्यान जम सकेगा । ध्यान में यह मत सोचना कि अब यह दिखे, अब उडूं, अब चाँद दिखेगा, अब सूर्य दिखेगा। यह भी मन का खेल है। आप बस देखना कि यह मन कहाँ जा रहा है । मन को पकड़ना है; उसे ही मारना है । इसे ही कहते हैं 'मैं' को मारना । जब 'मैं' मर गयी तो समझो मन मर गया। इस मन को मारकर ही तो उस दुनिया में जाना है। जब मन के चारों रूपों – मन, बुद्धि, चित और अहंकार को हरकत नहीं करने दोगे तब वो पल आ जायेगा, जिसके लिए आप ध्यान करते हैं । भक्ति- भक्ति सब जगत बखाना, भक्ति भेद कोई बिरला जाना । आगे भक्त भये भव सारी,
करी भक्ति पर युक्ति न धारी ॥
10. ऐसे करें सतगुरु भक्ति
ऐसे करें सतगुरु भक्ति
क्यों करें गुरु भक्ति गुरु-भक्ति क्यों करें? क्या पड़ी है गुरु- सेवा की ? सीधा परमात्मा (परम- पुरुष) की भक्ति कर लेते हैं। आख़िर गुरु-भक्ति के लिए क्यों बोला गया ?
शिष्य को ऐसा चाहिए, गुरु रिझाय आपा खोई ॥
समझें। वो परमात्मा निर्द्वन्द्व है, मायातीत है, व्योमातीत है । उसकी तरंगें आपको नहीं समझा सकती हैं। वो आपको नहीं समझा सकता है । आप उसे नहीं समझ सकते हैं। जबकि गुरु माया में है, मन में है, इंद्रियों में है, इसलिए वो आपको समझा सकता है, आप उसे समझ सकते हैं। वो माया में रहते हुए भी माया से परे है । पर वो इसमें रह रहा है, इसलिए वो आपको ठीक से समझा सकता है, पर परमात्मा (परम - पुरुष ) आपको समझाने में सक्षम नहीं है। आप परम-पुरुष को समझ सकने में सक्षम नहीं हैं । इसलिए उसकी भक्ति करना चाँद पर पत्थर फेंकने की तरह है । साहिब ने तो धर्मदास से कहा कि परम-पुरुष की भक्ति का कोई मतलब नहीं है, कोई लाभ नहीं है। बेकार है उसकी भक्ति करना । जैसे सूर्य को आप स्थूल आँखों से नहीं देख सकते हैं। अँधेरा छा जायेगा। पर चंद्रमा की तरफ देख सकते हैं । उसमें जो प्रकाश है, वो भी सूर्य का ही है, पर वो सौम्य है । इस तरह गुरु सहज है । गुरु में वो सत्ता चेतन है । सत्य पुरुष की आरसी, संतन केरी देह । लखा जो चाहे अलख को, इन्हीं में लख
लेह ॥
इसलिए गुरु-भक्ति बोली । कैसे करें गुरु भक्ति जो-जो गुरु ने मना किया, वो कतई नहीं करना । वो मनमुखता है। जो- जो गुरु ने बताया, केवल वही करना । यही गुरुमुखता है। यही गुरु-भक्ति है ।
गुरुमुख लाहा चले, मनमुख मूल गँवाय ॥
लाहा व्याज को कहते हैं ।
मनमुख चले मूल गँवाय ॥
वो तो मूल ही गँवा देता है। यानी जो गुरु ने पूंजी दी, वो ही गँवा देगा । इसलिए गुरु-भक्ति को समझें । मनमुखता से बचें अब आपको सद्गुरु के अलावा कहीं और भटकना नहीं है। नहीं तो भक्ति दूषित हो जायेगी। जो-जो सद्गुरु कहे, वही करना । जो बातें मना करे, वो कतई नहीं करना। जो-जो बातें वर्जित हैं, मना हैं, मनमुखता की पहचान हैं, वो समझ लें। सयानों के पास नहीं जाना है चाहे कुछ भी हो जाए, सयानों के पास नहीं जाना है। आपको भूत लग ही नहीं सकता है। वो केवल भ्रमित ही करेगा। एक - एक सयाने से विस्तार से पूछता हूँ कि क्या करते हो? एक अखनूर वाले सयाने का पुंछ, राजौरी तक संबंध था। पहले हमारी निंदा करता था, अब भक्त हो गया है । मैंने उससे पूछा कि क्या करते हो ? हत्या कैसे बुलाते हो ? कहा कि यह मत पूछो। मैंने कहा—नहीं, जानना चाहता हूँ। कहा कि हमारी एक टीम होती है। मिलकर काम करते हैं । हम चार लोग थे । उसमें किसी का 20 प्रतिशत होता था, किसी का 30 प्रतिशत हिस्सा था और किसी का 40 प्रतिशत हिस्सा था। कहा कि इसमें ग्राहक बिठाने पड़ते हैं। पहले देखते हैं कि फलाना काकू मानो सीधा है, बीबी भी सीधी है । अब ऐसा होता है कि हममें से एक काकू के घर के बाहर रात को किसी पेड़ पर छिपकर पत्थर फेंकेगा। फिर अजीब-अजीब आवाजें लगाकर काकू को पुकारेगा। अब काकू जब बाहर आयेगा तो पेड़ पर तो रात को दिखता नहीं । वैसे भी ध्यान वहाँ नहीं जाता । तो काकू वापिस अन्दर.... । पर एक थोड़ा-सा डर पैदा हो गया। अब दूसरे का काम है कि काकू के घर रात को जाकर कटड़ा खोल देना । वो रजकर दूध पी लेगा। सुबह जब काकू की बीबी दूध दुहने लगे तो भैंस टाँग मारेगी। अब संशय बढ़ गया। फिर तीसरा किसी बहाने से जाकर पूछता है कि फलाने का घर कहाँ है ? फिर
पानी पीने के बहाने बैठ जाता है । अब यहाँ-वहाँ देखकर कहेगा कि आपके घर तो कुछ ग़लत लग रहा है, ज़रूर कोई चीज़ है । तो काकू की बीबी झट से कहती है कि हाँ, हाँ, हमें भी लगता है। अब वो कहता है कि बहुत बड़े सयाने का नाम सुना है; वो वहाँ है; पूरा तो पता नहीं, पर रहता वार्ड नम्बर इतने में है शायद। यानी सब पता दे देता है। शाम को काकू घर आता है तो बीबी कहती है कि परेशानी है । वो कहता है कि क्या करें ? फिर वो बताती है सयाने का पता । काकू वहाँ पहुँचता है । अब चौथा मैं वहाँ होता हूँ । मुझे पता है कि आने वाला है । काकू परेशानी बताता है । मैं कहता हूँ कि मेरे पास समय नहीं है, मैं नहीं पहुँच सकता। वो कहता है कि आज ही चलो, घर की हालत ख़राब है, कोई मर भी सकता है । फिर मैं चलता हूँ। फिर कहा कि क्या होता है कि कभी खुद ही ढोल पीटता हूँ। अगर माँ जिंदा है तो कहता हूँ कि दादी की हत्या आ गयी है घर में। चीज़ बड़ी ख़तरनाक है, ऐसे नहीं जायेगी, यह - यह करना पड़ेगा, खर्च काफ़ी आयेगा । काकू बेचारा नीमा हो जाता है........ इतना नहीं कर पाऊँगा। तो मैं कुछ कम कर देता हूँ। फिर डायरी लेकर लिखता हूँ कि इस दिन इसके घर । ऐसे कहीं ढोल पीटना, किसी को डोरा - ताबीज देना, कहना कि अब तीन महीने या चार महीने तक कुछ नहीं हो सकता। वो भी खुश रहता है कि अब कुछ नहीं हो रहा है, सोचता है कि कल्याण है। फिर पहले वाला तीन महीने बाद शुरू हो जाता है बट्टे । कहा कि जिंदगीभर नहीं छोड़ते हैं, जिसे एक बार पकड़ लेते हैं। कहा कि कभी-कभी मार भी पड़ जाती है। एक की हत्या निकालने गये तो एक को हिस्सा कम दिया। बाद में वो नाराज़ हो गया, जाकर घर वालों को सच सच बता बैठा । जब अगली बार पहुँचे तो गाँव वालों ने धुनाई कर दी। भागे कहीं कहीं। ख़ैर, जमाना बदल रहा है। अब शास्त्री आ रहे हैं, सतवा कर रहे हैं। सयाने शास्त्रियों के रूप में बदल गये हैं । रोल बदल दिया । क्यों ? क्योंकि सयानों को समझ रहे हैं लोग । जब मैं यहाँ आया तो जागराते होते थे । लोगों ने फेल किया । फिर वही सयाने के रूप में बदल गये । अब वही सयाने शास्त्री हो रहे हैं । जिसने इस तरह का धन खाया, दूसरा धन नहीं का सकता । जिस शेर ने आदमी का माँस खा लिया, फिर उसे किसी जानवर का माँस अच्छा नहीं लगता, क्योंकि आदमी का माँस स्वादिष्ट है । इस तरह वे सयाने फिर कमाकर
नहीं खा सकते। तो जागराते वाले ही सयाने बन गये । फिर वही टीम अब शास्त्री बन गये हैं । जितने शास्त्री हैं, भूत-प्रेत वाला काम भी कर रहे हैं । आपको जो नाम दिया, उससे भूत-प्रेत की नानी भी भाग जायेगी । अन्दर में बैठे यम के 14 दूतों की भी वो नाम ख़बर लेता है । फिर बाहर के भूत क्या करेंगे !
अद्भुत नाम सदा रखवाला ॥
इन चीज़ों पर आदमी नहीं चल रहा है । माई का दोनू, पोत्र नहीं आए दो साल तक तो बहू को सयाने के पास ले जाती है। आलम यह है कि एक माई का सब्जी काटते-काटते हाथ कट गया तो सयाने के पास चली गयी; कहा कि पड़ौसिन डायन है, उसने कुछ कर दिया है। अरे भोली माई, पहले डॉ० के पास जा, खून बह रहा है। एक ने कहा कि मेरी मंज बीमार हो गयी है, बाहरी नुक्स है। मैंने पूछा कि नाम लिया है? कहा- हाँ । मैंने कहा तो क्यों वहम में है ? वो बोली कि सयाना कह रहा है कि नाम तूने लिया है, मंज ने थोड़ा लिया है। भूत मंज को लगा है। मैंने कहा कि उसने तो कहना ही है । फिर किसी माई का बच्चा बीमार था तो आस-पास लोगों ने कहना शुरू किया कि ऐसे-ऐसे बाहरी चीज़ है । मैंने कहा कि नाम लिया है ? कहा- हाँ । वो बोली कि वो कह रहे हैं कि बच्चे ने नहीं लिया है। भूत तो बच्चे को लगा है। यानी आप शुद्ध भक्ति में न जा पाएँ, इसलिए करते हैं ये सब तमाशे । तो जब मैंने लोगों को इन्हीं में उलझे देखा तो सोचा कि सिलसिला यहीं से शूरू करते हैं; बारीक भक्ति की बात बाद में करेंगे। मैंने समझाया कि उन्हें भी भूत नहीं लग पायेंगे। जब आपने नाम लिया है तो उनकी भी सुरक्षा साहिब करेगा । साहिब कह रहे हैं-
भूत पिशाच होय सब नियारा । अद्भुत नाम सदा रखवारा ॥
एक ने कहा कि आप कह रहे हैं कि भूत न मानो तो जो पुरखे हमारे भटक रहे हैं, उनका क्या होगा ? वो कहाँ जायेंगे ? वो माँगते हैं। उन्हें नहीं देंगे तो कहाँ जायेंगे ? मैंने कहा कि उनका भी इलाज है ।
तारूँ तास इकहत्तर बंशा ॥
71 पीढ़ियाँ तर जायेंगी । जैसे नाम की ताक़त आती है तो उनका भी कल्याण हो जाता है । ... तो नाम रक्षा करता है । साहिब वाणी में कह रहे हैं-
सतगुरु शब्द सहाई ॥
निकट गये तन रोग न व्यापै, पाप ताप मिट जाई ॥
जादू यंत्र जुक्ति न लागे, शब्द के बाण डहाई ॥
ओझा डायन उर डर डरपे, जहर जूड़ हो जाई ॥
कहैं कबीर कादूँ यम फँसा, सुकृत लाख दुहाई ॥
तो नाम के बाद बड़ी ताक़त आ जाती है । पहले जब मेरे पास बंदा आया तो ज्ञान- - दृष्टि से नहीं आया। किसी को भूत नचा रहा था तो किसी को कोई और समस्या थी। जब वो ठीक हुआ तो धीरे-धीरे मैंने उसे रूहानियत समझाना शुरू किया। उसे यक़ीन आता गया कि यहाँ कुछ है। धीरे-धीरे मैंने रूहानियत का पाठ पढ़ाया । किसी का धर्म नहीं बदला। हम किसी धर्म के ख़िलाफ़ नहीं हैं। पर कह रहे हैं कि एक परमात्मा की भक्ति से पूरे ब्रह्माण्ड की भक्ति हो जाती है। हम कह रहे हैं कि प्रेतात्मा आती है, पर नाम के बाद नहीं आयेगी । ऐसा नहीं कह रहे हैं कि पितर नहीं हैं । पितर आते हैं । वो डिमाण्ड भी रखते हैं। पर सभी तीन-लोक के दायरे में आ रहे हैं । हम कह रहे हैं कि एक चौथा लोक है। आत्मा का देश वहाँ है । आदमी जब भूत-प्रेतों में भटका है तो तीन-लोक की बात भी बड़ी दूर की बात है, अन्दर की दुनिया की बात भी बड़ी दूर की बात है । घर में सिनक निकल आए तो कहते हैं कि बाबा सुरगल है । सब माथा टेकने लगते हैं उसे। कहते हैं कि बाबा सुरगल कल्याण करेगा । कल्याण तो सयाने का होता है, जो आपको बुद्धू बनाकर आपका माल लूटकर ले जाता है । मैंने एक लड़की को देखा। वो कहती थी कि देवी माता आती है। मैंने कहा- - बैठो। वो सिर घुमाए । मैंने एक को कहा कि इसे थोड़ा कसो । वो चालाकी कर रही थी। 99 प्रतिशत चालाकी वाले होते हैं। वो तेज़ी से काँपती हुई पीछे-पीछे जाती थी। मैं जब तह में जाता हूँ तो अधिकतर नाटक होता है। तो वो चोरी से पीछे भी देख रही थी कि कहीं कोई चीज़ तो नहीं पड़ी, कहीं किसी चीज़ से टकरा न जाऊँ ! फिर वो बड़े स्टाइल से आगे की तरफ गिरी । एक गिरना बनावट से होता है । जो अचानक होता है, उसमें तो सिर भी फट सकता है। मैंने कहा कि दुबारा गिरी तो देखना । कोई भूत नहीं आता है यहाँ। आश्रम की सीढ़ी के अन्दर भूत आता नहीं है । पहले मैं सत्संग करता था तो
4-6 माइयों को उधर ही हत्या आ जाती थी । यहाँ पर तीन कार्रवाही करते हैं । पहला तो चिल्लाने वाला नाटक होता है, फिर डरावनी शक्ल बना लेते हैं और अंत में सिर घुमाना शुरू कर देते हैं। मैंने पहले सोचा कि यह यहाँ नयी किस्म की बीमारी है शायद। पहले तो लिहाज़ किया। फिर मैंने कहा कि यह सब नहीं चलेगा। दो-तीन तगड़ी लड़कियों को तैयार किया; कहा कि जो भी ऐसा करे, उसका जूड़ा पकड़कर कसना । उसके बाद कोई नहीं करता है यह नाटक। तो हम कह रहे हैं कि नाम की ताक़त आयेगी तो भूत-प्रेतों से तो छुटकारा मिलेगा ही, पुरखों का भी कल्याण हो जायेगा । हमारी न तो शिवजी से लड़ाई है और न ही हनुमान जी से कोई झगड़ा है। न तो हम कंस हैं कि कृष्ण जी से कोई युद्ध चल रहा है और न रावण हैं कि राम जी से लड़ाई है। मैं भैरो हूँ कि माता जी से कोई लड़ाई चल रही है। ये तो लोगों ने कहानियाँ बनाई हुई हैं। एक माई मुझे मानती थी, पर उसने दीक्षा नहीं ली थी। परिवार के लोग लिए थे। माई भक्तिन थी । जैसे बंदे चेतन हैं, ऐसे ही माताएँ भी चेतन हैं । जैसे बंदे झंझटी हैं, ऐसे माताएँ भी झंझटी हैं। जैसे बंदे झगड़ालू हैं, ऐसे माताएँ भी हैं। मैं दोनों को समान मानता हूँ। तो माता ने सवाल किया कि ख़ानदान में मैंने यह चीज़ देखी कि जब भी कोई काम बन जाता था, पूरा होने वाला होता था तो अंत में आकर बिगड़ जाता था । पूर्वजों के पीछे ऐसी ताक़तें लगी थीं। यही बात दादा की थी, यही बात मैंने पिता में भी देखी और यही बात अपने साथ भी देख रही हूँ । दादा जी को भी देखा। उनको भी यही समस्या थी । बाप के साथ भी यही समस्या आती थी । यह काम मैंने अपने जीवन में भी देखा । जब काम होने लगता है तो अंत में बिगड़ जाता है। उसने कहा कि बताओ कि क्या मामला है ? जब मैं गहराई में उतरा तो एक आदमी को पकड़ा। जैसे पुराने जमाने में कुएँ में कुछ गिर जाए तो बिल्ली भेजते थे । रस्सी से बाँधकर भेजते थे । उसमें कुण्डे लगे होते थे। तो वो घुमाते थे। जो चीज़ होती थी, किसी में फँस जाती थी। तो मैंने भी ऐसा किया; देखा कि कारण क्या है । निराकार रूप में एक बंदा था। मैंने उसे पकड़कर ऊपर किया, कहा कि तू है ? कहा- हाँ । मैंने कहा कि तू क्या करता है ? कहा कि अंत में दिमाग़ में बैठकर पूरी गड़बड़ कर देता हूँ। वो इतनी बारीकी से काम करता था कि पता ही नहीं चलता था।
माई कहती कि झगड़े का मूड भी नहीं होता तो पता नहीं क्यों हो जाता है। तो मैंने बंदे को कहा कि तुमको क्या पड़ी इनके काम बिगाड़ने की ? इनको नुक़सान क्यों कर रहा है ? कहा कि 400 साल से इस ख़ानदान के पीछे लगा हूँ। वो बोला कि मैं प्रेत-योनि में हूँ । ये प्रेत तीन तरह से मिलते हैं । एक तो सामने आ जाते हैं, एक चिंतन में आते हैं और एक नींद में दबाव डालते हैं। जो चिंतन में आते हैं, लगेगा कि कोई है। बोला कि निराकार रूप में इनको बरबाद करने में लगा हूँ। मैंने पूछा कि भाई, क्या बात है ? कहा कि इनके पूर्वजों ने मुझे मार डाला था। फिर मैं वंशहीन हो गया; मेरा वंश ख़त्म हो गया। पुराने जमाने में इंसान अपने वंश को ख़त्म नहीं होने देना चाहता था। मान लो कि मोहनलाल के दो बेटे हैं। यदि एक के पुत्र हुआ तो भी वंश रहेगा । पर दोनों को नहीं है तो वंश नहीं चलेगा। तो वंश चलाना चाहता था । तो श्राद्ध में जब एक-एक करके माँ, बाप, दादे आदि का श्राद्ध कर देते हैं तो आख़िरी यानी 16वाँ श्राद्ध अन्य पितरों के नाम करते हैं। यानी जिनके बारे में जानता नहीं हूँ। यह भूले-बिसरों के लिए होता है। तर्पण दिया जाता है। जैसे एक तो कार्ड भेजना होता है, पर एक अचानक मिल जाए तो कहते हैं कि तू भी शामिल हो जाना। यह ऐसे होता है । तो वो बोला कि मुझे तर्पण भी नहीं मिलता है; मैं चाहता हूँ कि इनका भी वंश ख़त्म हो जाए। वो बोला कि मैं इसमें कामयाब भी था । पर अब रुकावट आ गयी है। जबसे ये आपकी भक्ति में आए हैं, मैं कुछ नहीं कर पा रहा हूँ। मैंने माई को समझाया कि जो मुझसे जुड़े हैं, उनपर प्रभाव नहीं पड़ पा रहा है | सच है, मैंने आपको नाम के बाद सुरक्षित कर दिया है। लोगों को इतना मिसगाइड किया गया, कितना भड़काया गया, पर फिर भी इतने लोग जुड़े, हमारा पंथ बढ़ता ही चला गया। यानी कुछ ताक़त है नाम की । क्योंकि बंदे को अन्दर से पता चल गया है कि कोई ताक़त साथ में काम कर रही है । तो वो बोला कि अब रुकावट आ रही है । वो बोला कि मैं इनके ख़ानदान को समेट दिया था, काफ़ी क्लोज कर दिया था । पर अब नहीं समेट पाऊँगा। क्योंकि जो आपसे जुड़े हैं, उनके पास नहीं जा पाता हूँ ।
एक चीज़ आप देखते होंगे कि आप नाम के बाद बड़े सुरक्षित हैं । एक सुरक्षा कवच आपके ऊपर है । आप देखते हैं कि आप सुरक्षित हैं, आप पाते हैं कि कोई ताक़त आपको सुरक्षा दे रही है। आपके पास भूत-प्रेत आदि नहीं आ पा रहे हैं। आपके विश्वास के पीछे आधार है । आप अपने को सुरक्षित पा रहे हैं । जैसे बुलिटप्रूफ पहन लिया तो सुरक्षित महसूस करते हैं । गोली कुछ नहीं बिगाड़ सकती है। इस तरह ग्रह-नक्षत्र, जादू-टोना आदि आपका कुछ नहीं बिगाड़ पा रहे हैं। इसलिए आप दृढ़ हो गये हैं । आपकी दृढ़ता देखकर दूसरों को लगता है कि धर्म बदल दिया है। हम तो शुद्ध धर्म बता रहे हैं। हम सत्य और अहिंसा पर चल रहे हैं। हम तो धर्म पर आरूढ़ हैं । हमने भ्रम छोड़ दिया, जादू-टोना नहीं मान रहे, ग्रह-नक्षत्र नहीं मान रहे । ये चीजें होती बहुत कम हैं, पर पाखण्डी बताकर अपने हितों की पूर्ति करता है। मंज बीमार हो जाए तो कहता है कि भूत लगा है । जब माई कहती है कि नाम लिया है तो कहता है कि नाम तूने लिया है, मंज ने नहीं लिया है, भूत मंज को लगा है। यानी बुद्ध बनाता है। मैंने किसी को नहीं कहा कि इतना पैसा लाओ, यह करो, वो करो। जब भी कोई दुखी आया तो ढाँढस बँधाया कि कोई ग्रह, कोई भूत कुछ नहीं कर सकता है। मैंने समझाया कि नाम के आगे ये नहीं टिक पायेंगे। हमने किसी का धर्म नहीं छुड़ाया, हमने भ्रम से लोगों को छुड़ाया है । पर पाखण्डी लोगों को भ्रमित करता है । साहिब कह रहे हैं- -
ये केवल भ्रम के उत्पाती ॥
ये भ्रमित करके पैसा लूटते हैं । यह तबका बड़ा ख़तरनाक है। धन- प्राप्ति के लिए भ्रमित कर रहा है। तो जबसे आपने नाम लिया है, ये चीजें प्रभावित नहीं कर पा रही हैं । आपने आजमाया होगा। कई मौकों पर आपके साथ यह अनुभव हुआ होगा। तो वो 400 साल से उनके पीछे लगा हुआ था। कहा कि अब नहीं समेट पाऊँगा। जो आपके साथ जुड़े हैं, उनके नज़दीक भी नहीं जा पाता हूँ। बोला कि मैंने मरते समय सोचा था कि इनसे बदला लूँगा, इसलिए मेरी यही सोच है कि इनको समाप्त करना है, ख़ानदान रहित करना है । मेरी गति भी नहीं हुई है। तो माई का शक ठीक-ठीक था । आत्मा तो सबमें है न! वो अच्छा- बुरा सब समझती है। सुरति का ही खेल है । मन इसी सुरति को अपने साथ में
घुमा रहा है । वही इसे ग़लत दिशा की ओर ले जा रहा है । पर नाम के बाद यह नहीं ले पाता है ।
नाम होय तो माथ नमावे ॥
... तो केवल नाम की ताक़त से ही यह सुरक्षित हो सकता है। ज्योतिषियों के पास नहीं जाना है न जन्म के समय, न विवाह आदि के समय, न अन्य किसी कारण से ज्योतिषियों के पास जाना है। ज़रूरत ही नहीं है आपको। ग्रह-नक्षत्रों का आपपर अब कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला है । क्योंकि—
नव ग्रह का बस नहीं चलाई। सबहि विघ्न सदा टल जाई ।।
नाम के बाद नौ ग्रहों का भी आपपर बस नहीं चलेगा। हम कह रहे हैं कि ग्रह-नक्षत्र न मानो । यह 99 प्रतिशत धोखा है । 2005 का इलेक्शन था। वाजपेयी जी प्रधानमंत्री थे; दुबारा इलेक्शन होना था। 200 ज्योतिषियों ने भविष्यवाणी की कि वाजपेयी जी दुबारा प्रधानमंत्री बनेंगे । कोई भी ग्रह उनके विरुद्ध नहीं जा रहा है। मेरे पास कटिंग भी पड़ी है। मैंने कहा कि सुनिये, जब इलेक्शन हुआ तो बी. जे. पी. नहीं जीती, मनमोहनसिंह प्रधानमंत्री बना। एक ने नहीं लिखा था कि मनमोहनसिंह प्रधानमंत्री होगा । तो मेरा सवाल है कि यह फराड़ नहीं है क्या ! ये तो पढ़े-लिखे ज्योतिषि थे, मुख्य अगुआ ज्योतिषि थे । उनका यह हाल है तो बाकी जो गली-गली घूम रहे हैं, उनका क्या हाल होगा ! वो ख़ामख़ाह लोगों को ग्रहों के नाम पर डराकर लूटते हैं। हमारे सिद्धांत उन्हें ख़त्म कर रहे हैं । हमें शनि महाराज जी से भी कुछ लेना नहीं है। हम कह रहे हैं कि दृढ़ होकर भक्ति करो। | मंदिर आदि जगहों पर माथा टेकने की ज़रूरत नहीं है आपको ऐसा क्यों ? यह कोई ख़राब बात नहीं है, पर यह सगुण-भक्ति है और हमने आपको परा-भक्ति का दान दिया है। शादी से पहले तो लड़की गुड्डा- गुड्डियों से खेलती है, पर जब शादी हो जाती है, तब थोड़ा वो यह खेल खेलती है। मंदिर आदि आपके दिल में भक्ति का शौक पैदा करने के लिए हैं । जब तक पूर्ण गुरु न मिले, तब तक ठीक है, पर जब पूर्ण गुरु मिल जाए तब
आपको इनमें नहीं उलझना है। अब तो आपको गुरु भक्ति की ऊँची सीढ़ी पर आगे-ही-आगे बढ़ना है । फिर गुरु की भक्ति से पूरे ब्रह्माण्ड की भक्ति एक साथ हो जाती है।
देवी देवल जगत में, कोटिन पूजे कोय ।
सतगुरु की पूजा किये, सबकी पूजा होय ।।
तथा-
कोटिन तीर्थ भ्रम भ्रम आवे । सो फल गुरु के चरणन पावे ।।
फिर यह काम करने से भक्ति भी दूषित होगी । अगर कहीं मजबूर हो जाओ, घर वाले जबरन ले जाएँ तो कोई बात नहीं, दिल में सद्गुरु का ही नाम लेते रहना, पर भूल से भी पैसा नहीं चढ़ाना । चंदा नहीं देना है चंदा और भीख नहीं देनी है । गुरु चरणों के अलावा कहीं भी अपने धन को दान रूप में देना या चढ़ाना नहीं है । यह इसलिए मना किया क्योंकि यदि आपके द्वारा दिये गये धन का ग़लत इस्तेमाल हुआ तो उस अपराध में आप भी शामिल हो जायेंगे। इसलिए बचना। चंदा और भीख दोनों को समान मानता हूँ। दोनों से परहेज करना। अन्य बातें किसी का जूठा मत खाएँ । क्योंकि आप महात्मा हो जायेंगे । आप हंस हो जायेंगे। हंस न किसी गंदी जगह चोंच मारता है, न किसी का झूठा खाता है। जिसके पास नाम नहीं, वो कभी भी अच्छा नहीं हो सकता है। ‘ऊँच वही जो नाम है जाना । बिना नाम सब नीच बखाना।।' जिसका जूठा खायेंगे, उसके गुण भी आपमें आ जायेंगे। इसलिए सावधान रहना । जिस घर में माँस बनता हो, वहाँ मत खाएँ। हो सके तो पानी से भी परहेज रखें। क्योंकि माँस के अंश धोने के बाद भी बर्तनों में लगे होंगे। किसी भी जगह का प्रसाद मत खाएँ ।
नाम के साथ ही आपके पितरों का भी कल्याण हो जाता है, इसलिए उनके कल्याण के लिए भी चिंता नहीं करनी है। श्राद्ध आदि जो किया जाता है, जरुरी नहीं है। मृत्यु-लोक का एक वर्ष पितर-लोक का एक दिन होता है । जिसे नाम मिल जाता है, उसकी 71 पीढ़ी तर जाती है। इसलिए अब पितरों के कल्याण के लिए कुछ भी करने की ज़रूरत नहीं है । फिर किसी भी तरह से पितरों की भक्ति न हो, यह भी ध्यान रखना है । वासुदेव कृष्ण ने भी अर्जुन को यही शिक्षा दी थी कि तू देवताओं की भक्ति मत कर, पितरों की भक्ति भी मत कर, प्रेतों की भक्ति भी मत कर, तू केवल मुझमें समा । क्योंकि वे अर्जुन के गुरु थे। इसलिए चाहे आपके पितर स्वर्ग - लोक, पितर- लोक आदि में चले गये हों या प्रेतात्मा बनकर भटक रहे हों, उनके लिए कुछ चिंता नहीं करना। फिर आपके जो पितर नाम लेकर शरीर छोड़ दिये हैं, वो तो अमर-लोक में गये हैं और वहाँ कोई भूख, प्यास आदि भी नहीं है, इसलिए उनके लिए भोजन भेजने की चिंता मत करो। फिर यह पितरों की भक्ति भी हो जायेगी । इसलिए गुरु में ही ध्यान रखना । ऐसे व्रत, तिथि-त्यौहार आदि, जिनमें काल या बाहरी अन्य भक्ति के काम करने होते हैं, कुछ भी करने की ज़रूरत नहीं है। आपको सब भ्रमों, बाहरी भक्ति और वहमों से आज़ाद कर दिया है। अब गुरु के अलावा कहीं भी मन को नहीं लगाना । कोई भी काम ऐसा नहीं करना, जिससे आपकी भक्ति दूषित हो, जिससे गुरुजन नाराज़ हों । अन्यान्य भी पूजने की ज़रूरत नहीं है । यह इसलिए कि आपका ध्यान दूसरी जगह न लगे । यह भी अन्य भक्ति में आ जाता है। आपको तो बस गुरु की ही भक्ति करनी है, गुरु को ही रिझाना है। सुक्खन आदि नहीं करनी है । यदि नाम से पहले की हो तो भी उसे पूरा करने की ज़रूरत अब नहीं है, क्योंकि सब पिछले कर्म काट दिये गुरुने। माता जी से या किसी और से हमारी लड़ाई नहीं है, पर यह केवल इसलिए कि आपका ध्यान, आपका भरोसा एक जगह पर रहे, जगह-जगह भटके नहीं। तभी गुरु भक्ति जमेगी, तभी आपका ध्यान भी जमेगा, तभी आप सत्लोक जा पायेंगे ।
मैं अन्य तीर्थ स्थानों पर भी गया हूँ । जहाँ-जहाँ गया हूँ, वहाँ-वहाँ जाकर सबसे बात भी की है । वहाँ क्या-क्या चल रहा है, कैसे-कैसे रीति-रिवाज हैं, यह सब जानने के लिए मैं सब तीर्थ स्थानों पर गया हूँ। सब धर्म-शास्त्रों का भी ज्ञान है । सब पढ़े हैं। इतने आपने नहीं पढ़े होंगे। इतने तीर्थ भी आपने नहीं किये होंगे। इसलिए इस बात को अच्छी तरह से समझ लें कि हमारी किसी से कोई लड़ाई नहीं है, लेकिन इन चीज़ों से आपकी आत्मा का कल्याण नहीं हो सकता है और फिर आपका ध्यान दो जगहों पर होगा तो गुरु-भक्ति जमेगी नहीं, इसलिए अपने गिर्द ही घुमा रहा हूँ। यह एक ही मन है, इसलिए एक जगह पर ही लगना चाहिए। संक्षेप में यह बात समझ लें कि गुरु-भक्ति के अलावा अन्य कोई भी भक्ति न करें। कोई भी ऐसा काम न करें, जो अन्य भक्ति में भक्ति दूषित हो जाए। नहीं तो आपका ध्यान और विश्वास दो शामिल हो जाए। कोई भी ऐसा काम न करें, जिससे गुरु- जगहों पर हो जायेगा और आप काल - पुरुष की दुनिया में ही अटक जायेंगे। गुरु पर पूरा भरोसा रखना है । अगर आप अन्य काम कर रहे हैं तो इसका सीधा मतलब है कि गुरु पर भरोसा नहीं है । इसलिए गुरु पर पूर्ण भरोसा और समर्पण के लिए ही इन सब चीज़ों से बचना है अन्यथा हमारी किसी से लड़ाई नहीं 'सब अपनी-अपनी जगह पर हैं। पर आपको इनसे ऊपर उठकर अब गुरु-भक्ति की ऊँची सीढ़ी पर चढ़ना है। अब नयी जिंदगी जीनी है, जिसमें गुरु के अलावा कोई सहारा न ढूँढ़ना। पहले जो-जो किया, सब भूल जाएँ । कोई भी आपको तंग नहीं कर सकता है। शिष्य को चाहिए कि चाहे कितनी भी मुसीबत आ जाए, गुरु को त्यागकर अन्य जगहों पर न भटके।
सुख में तुझे न भूलूँ, दुख न हार मानूँ ।
ऐसा प्रभाव भर दे, मेरे अधीर मन में ।।
यह सब मनमुखता से बचने को कहा।
गुरुमुख बनें अब क्या-कुछ करें, जिससे गुरुमुख बन सकें? धर्मदास जी ने साहिब
पूछा कि हे साहिब ! हे कृपानिधान ! गुरुमुख की क्या पहचान होती है? साहिब ने कहा—
जब लग तन में हंस रहाई । निरखे शब्द अंतै नहीं जाई ॥
यानी जब तक शरीर में प्राण हैं, गुरु के शब्द को नहीं काटे । गुरु आज्ञा निरखत रहे, जैसे मणिहिं भुजंग। गुरु के शब्द की तरफ ही ध्यान रखे । भुजंग साँप को कहते हैं। मणि की तरफ ही ध्यान रखता है । ओस चाटने जाता है तो मणि को बाहर करके रखता है, पर ध्यान मणि में ही होता है । कभी नहीं हटाता है I
कहैं कबीर धर्मदास से, यह गुरुमुख को अंग ॥
यही गुरुमुखता है। इससे हृदय प्रकाशित हो जायेगा और दुर्मति का नाश हो जायेगा। गुरु नानक देव भी वाणी में कह रहे हैं-
शब्दहि सेवे सो गुरुमुख होई ॥
पहली बात यह कि आपको मैंने क्या शब्द बोले ? जो भी शब्द बोले, उसमें मेरा क्या स्वार्थ है ? किसके कल्याण के लिए हैं ? आपके ही कल्याण के लिए हैं । यदि कोई दिन में 50 झूठ बोल रहा है और कह रहा है कि मैं भक्त हूँ तो यह भक्ति की मजाक है । आपकी नज़र में भी उसका कोई मूल्य नहीं रहेगा। दूसरा, जो दारू पी रहा है, नशे में घूम रहा है, उसका भी आपकी नज़र में कोई मूल्य नहीं होगा । जो अपनी स्त्री को छोड़कर पराई स्त्री की तरफ जा रहा है, चरित्रहीन है, उसके लिए आपका नज़रिया अच्छा नहीं हो सकता है। जो जुआ खेल रहा है, वो भी आपकी नज़रों में बेकार ही होगा। जो ठगी, बेइमानी कर रहा है, उसका भी आपकी नज़रों में कोई मूल्य नहीं होगा। जो जीवों को मार रहा है, उस आदमी के लिए आपके हृदय में क्या स्थान हो सकता है ! ये सब दुर्गुण हैं। इनसे हटाने के लिए कहा कि ये सब नहीं करना । इनमें कुछ भी ठीक नहीं है। ये क्यों बोले ? नहीं तो आप कौड़ी के भी नहीं रह जायेंगे। इनसे आपका मूल्य बहुत बढ़ गया है। I कभी ऐसी परिस्थिति आ जाती हैं कि लगता है कि जो गुरु कह रहे हैं। वो ठीक नहीं है और जो मेरा दिमाग़ कह रहा है, वो ठीक है । नहीं, ऐसा नहीं करना। जहाँ मन का प्रयोग करोगे, मन संसार में ही पटकेगा। इसलिए गुरु के आगे समर्पित होना। अपनी अक्ल नहीं चलाना ।
नाम सत्य गुरु सत्य हो, आप सत्य जो होय ।
तीन सत्य जब एक हों, विष से अमृत होय ॥
यह तीसरा आप सत्य कैसा ? जो गुरु कहता चले, करते जाना । अपनी अक्ल नहीं चलाना, अपने मन की नहीं करना । जो गुरु कहे, वो करना ।
खाक हो गुरु के चरण में, तो तुझे मंजिल मिले ॥
नहीं सोचना कि जो मैं सोच रहा हूँ, वो ठीक है ।
मुझे है काम सतगुरु से, दुनिया रूठे तो रूठन दे ॥
कभी ऐसी भी परिस्थिति आयेगी कि पूरी दुनिया कहेगी कि यह काम ठीक है, पर गुरु कहेगा कि यह ठीक नहीं है । तो गुरु की मान लेना। एक महापुरुष दुनिया की धारा में नहीं बहता है । वो दुनिया की धारा से बाहर निकल जाता है। वो मन - माया की सीमा से बाहर है । इसलिए उसकी मान लेना। बस, बाजी आपके हाथ में आ गयी। दुनिया कहे कि फ़लानी जगह माथा टेको । आप मत सोचें कि दुनिया नाराज़ हो जायेगी । होने देना ।
गुरु आज्ञा ले आवही, गुरु आज्ञा ले जाय ।
कहैं कबीर वा दास फिर बहु विधि अमृत पाय॥
गुरु-आज्ञा से बड़ी उपासना नहीं है । जो गुरु - आज्ञा का पालन कर रहा है, वो गुरुमुख है।
गुरु आज्ञा ले आवही, गुरु आज्ञा ले जाय ॥
यही गुरु-भक्ति है। गुरु भक्ति अटल अमान अडोल धर्मन, यह सरस दूजा नहीं ।
जप योग व्रत तप दान पूजा, तृण सदृश यह जग कही ॥
तीर्थ, पूजा आदि तिनके के समान हैं गुरु-भक्ति के आगे । फिर तन, मन, धन से गुरु की सेवा करनी है। गुरु सेवा का महत्व है । साहिब वाणी में कह रहे हैं—
गुरु सेवा जो करे सुभागा। जन्म जन्म का पातक भाजा ॥
जन्म-जन्मांतर के पाप नाश हो जायेंगे। आगे कह रहे हैं-
गुरु सेवा से हृदय प्रकाशे ॥
हृदय प्रकाशित हो जायेगा ।
दुर्मति भाजे पातक नाशे ॥
दुर्मति भाग जायेगी। पापों को नाश हो जायेगा । सुभागा यानी भाग्यवान । सद्गुरु की सेवा सफल है । यह तीनों तरह से होनी चाहिए । एक जगह साहिब शिष्य के चार धर्म बता रहे हैं । शिष्य में चार धर्म होने चाहिए। पहला-
तन मन धन से गुरु की सेवा ॥
क्योंकि गुरु की सेवा दूसरे के लिए परमात्म-तत्व तक पहुँचने का रास्ता प्रश्स्त करती है। इसलिए धर्म - शास्त्रों में गुरु-सेवा के लिए बोला। गुरु के दिल में अपने लिए खास जगह बनानी हो तो सेवा करना, नहीं तो कभी नहीं बन पायेगी जिंदगी में । नानक देव ऐसे ही नहीं कह रहे हैं- 'सुसेवा बस साहिबा ।' साहिब वाणी में कह रहे हैं-
नामवंत बहुते मिले, ध्यानवंत अनेक ।
कहैं कबीर धर्मदास से, गुरुवंता कोई एक ॥
दूसरा—
सेवा में विषय को त्यागे ॥
अर्थात उसका रहन-सहन विषयों से रहित हो । दिन-भर नाटक करता रहे, विषय-विकारों में उलझा रहे और सोचे कि भक्त हूँ तो यह नहीं है । उसका चाल-चलन अलग होना चाहिए; उसकी जीवन-शैली अलग रहे। तीसरा-
मन में अहंकार न आने ॥
मन में सेवा का घमण्ड भी न रहे । चौथा-
गुरु के शब्द प्रतीती ॥
साहिब कह रहे हैं—
गुरु आज्ञा ले आवही, गुरु आज्ञा ले जाहीं ।
कहैं कबीर ता दास को, तीन लोक डर नाहीं ॥
गुरु समरथ जेहि सम खड़े, कमी काहू को दास ।
रिद्धि सिद्धि सेवा करें, मुक्ति न छाड़े साथ ॥
इसलिए भरोसा हो। ये चार धर्म होने चाहिए शिष्य में। इनमें से दो सर्वोपरि हैं ।
गुरु सेवा बाकी निश्चय कर ॥
पहला गुरु की सेवा और फिर गुरु शब्द का भरोसा । यानी बचन का भरोसा।
जो कोई गहे चले यम जीती ॥
जो इन दोनों को धारण कर लेगा, संसार - सागर को जीतकर अपने ठिकाने चल पड़ेगा। गुरु शिष्य और ईश्वर, मिल कीना भक्ति विवेक । तीनों त्रिधारा बनीं, आगे गंगा
एक ॥
गुरु समाना शिष्य में, शिष्य लिया कर नेह | बिलगाए बिलगे नहीं, एक रूप दो
देह ॥
साहिब ने तो यहाँ तक कह दिया-
गुरु का कथन मान सब लीजे । सत्य असत्य विचार न कीजे ।।
कह रहे हैं कि गुरु की हर बात को मान लेना । उसपर अपनी अक्ल नहीं लड़ाना कि ठीक है या गलत। जैसे फसल के लिए जमीन उत्तम होनी चाहिए, किसान को ज्ञान होना चाहिए। इस तरह नाम - प्राप्ति के बाद शिष्य उत्तम हो । खेलना हो तो खेलिए, पक्का होकर खेल । कच्ची सरसों पेर के, खड़ी भया न
तेल ॥
सत्संग में आएँ जितनी देर आप सत्संग में बैठे हैं, यह गुरु-भक्ति में शुमार होगा। यह ध्यान - भजन से भी बढ़कर है। जब तक सत्संग न मिला, भक्ति की प्राप्ति नहीं हो सकती है। गोस्वामी जी कह रहे हैं—
भक्ति स्वतंत्र सकल गुण खानी । बिनु सत्संग न पावत प्राणी ॥
भक्ति निरुपण विविध विधाना । क्षमा दया सत शील निधाना ॥
भक्ति वो है, जिसके अंदर सद्गुण रूपी फल लगता है। अब सत्संग क्या है ? हमने किस्से-कहानियों को सत्संग मान लिया। कथा यानी जो हो चुका । साहिब ने बड़ा प्यारा कहा-
माला लक्कड़ पूजा पत्थर, तीरथ है सब पानी ।
कहैं कबीर सुनो भाई साधो, चारों वेद कहानी ॥
सत्संग का उद्गम हृदय से होता है । कथा दिमाग़ से होती है । कथा कोई भी बोल सकता है । रट लिया और बोल दी। पर सत्संग से ही भक्ति की प्राप्ति होगी । सबसे पहले भक्ति शब्द का अर्थ समझते हैं । इसका अर्थ है विषय का त्याग । साहिब कह रहे हैं कि कोई भी विषय का त्याग नहीं कर पा रहा है 1
चौदह लोक बसे भग माहीं । भग से कोऊ न्यारा नाहीं ॥
कोई भी इससे परे नहीं है । ज्ञान चदरिया जिसने लीनी, मैली कर धर दीनी । एक कबीरा जतन से लीनी, ज्यों की त्यों धर दीनी । चदरिया झीनी रे
झीनी ॥
आप देखना, कभी सत्संग करते हुए वक्ता लोग रोने लग जाते हैं, भावुक हो उठते हैं। एक महापुरुष यह नहीं करता है । क्योंकि— मन ही रोवे, मन ही गावे ... । साहिब कह रहे हैं—
बाहर न दिखलाइये, अंदर कीजिए हेत ॥
यह सब कुछ तो मन है । इसे भक्ति नहीं समझना । बाहरी घण्टे बजाना भक्ति नहीं है । यह काल का खेल है। कभी आप देखते हैं कि कुछ लोग बाहरी अलंकार सुंदर रखते हैं, भक्त बनने की कोशिश करते हैं । साहिब कह रहे हैं कि यह भक्ति नहीं है । इसलिए पहले भक्ति देने वाले को पहचानना होगा, देखना होगा कि प्रभु की प्राप्ति किया है या ऐसे ही पढ़ - पढ़कर सुना रहा है। यदि पूर्ण गुरु के यानी सद्गुरु के लक्षणों पर खरा उतरता है, विषय-वासनाओं से परे है, शादी- विवाह नहीं किया है, या फिर ज्ञान हो जाने पर सबकुछ छोड़कर सन्यासी हो गया है तो समझना कि ऐसे संत का संग ही सत्संग है । ऐसे संत के एक पल के सत्संग के लिए कह रहे हैं-
सात स्वर्ग औ अपवर्ग, धरौं तुला इक अंग ।
ताहि सकल मिल नाहीं तुलें, जा क्षण लौं सत्संग ॥
सत्संग में तीन चीज़ें साफ़ तौर पर प्राप्त हो जाती हैं । सत्संग के तीन लाभ हैं—
| शंकाओं का निराकरण होगा पहला तो सत्संग में शंकाओं का समाधान मिल जाता है । जब भी महापुरुषों की बात को सुनते हैं तो उनकी बुद्धि की अलौकिकता समझ आने लगती है। आपके प्रश्नों का उत्तर मिलता जाएगा। कथा और सत्संग में अंतर है। कथा में वेदों, शास्त्रों आदि की कहानियाँ सुनाई जाती हैं। उसमें आख्यान हैं । पर कथा की निंदा नहीं कर रहे। महापुरुष आत्म-तत्व की बात करता है । इसलिए सत्संग में समग्र शंकाओं का निराकरण होगा । हृदय का अँधकार नष्ट हो जायेगा। आप एकाग्र होंगे महापुरुषों की हाज़िरी में पूरा वातावरण एकाग्र हो जाता है। वो कोई जटाएँ नहीं बढ़ाता है, कपड़े नहीं रंगाता है।
मन न रंगाए योगी, कपड़ा रंगाए लिया ॥
आप आदमी की सुरति दुनिया में घूम रही है, जिससे कुंद है। महापुरुषों के पास जाने से सुरति एकाग्र होती है, उसकी चेतना बड़ जाती है आध्यात्मिक शक्तियाँ मिलेंगी तीसरा, एक अध्यात्मिक उर्जा महापुरुषों के शरीर से निकलती है, वो मिल जाती है। उनकी वाणी कानों से सुनी तो भी वो उर्जा निकलकर हममें आती है। महापुरुषों से निकलने वाली उर्जा वातावरण में फैलती है। विज्ञान भी सहमत है कि हरेक के अंदर से किरणें निकलती हैं । यदि कोई आपके घर आया तो उसकी किरणें कई दिन आपके घर में रहती हैं। यह आपको पता भी चल जाता है कि कोई आने वाला है । कभी आप किसी के बारे में सोच रहे | होते हैं और वो आ जाता है । आप कहते हैं अभी आपके बारे में ही सोच रहा था। यानी वो किरणें पहले ही वहाँ पहुँच गयीं। आपको पता चल गया कि वो आने वाला है। तो जब महापुरुषों के शरीर से अध्यात्मिक किरणें निकलकर आपतक पहुँचती हैं तो आपको अपने वजूद को समझने का मौका मिल जाता है ।
कबीर संगत साधु की, ज्यों गंदी की बास ।
जो गंदी कुछ देत नहीं, तो भी बास सुवास ॥
महापुरुषों के दर्शन से इतनी आध्यात्मिक उर्जा मिलेगी, जितनी कि दीर्घ साधना करने पर भी नहीं मिलेगी । फिर जब दीक्षा ली जाती है तो एक नाम के रूप में एक मूल उर्जा मिल जाती है । तब बात और हो जाती है । ... तो महापुरुषों के शरीर से किरणें निकलती हैं; वो मिलने से शांति का अनुभव करेंगे। वैज्ञानिक कह रहे हैं कि गुलाब के फूल में ताक़त है कि मस्तिष्क को ताक़त देता है, तरोताजा रखता है। नेहरू जी अपने पास गुलाब का फूल रखते थे। जब भी आप बगीचे में पहुँचते हैं, तो सकून मिलता है। इसी तरह महापुरुष के पास से आध्यात्मिक शक्तियाँ निकलती हैं, जिनसे शांति मिलती है । इसलिए उनके दर्शन का लाभ है ।
कबीरा मन पंछी भया, उड़ के चला आकाश ।
स्वर्ग लोक खाली पड़ा, साहिब संतन पास ॥
रामायण भी कह रही है-
नहीं दरिद्र सम दुख जम आना । संत मिलन सम सुख नहीं जाना ॥
इसलिए महापुरुष के सत्संग में आस्था मिलती जायेगी, अंत:करण स्वीकार करता जायेगा, इसलिए महापुरुष कहता है कि सत्संग सुनो। इसलिए गुरु अच्छी तरह परखकर करना चाहिए। पर बाद में कहीं परखने की गुंजाइश नहीं है। पहले आप स्वतंत्र हो, शंकाओं का निराकरण करें । इसलिए सत्संग शंकाओं का निराकरण करने का सूत्र है। बार-बार गुरु-दर्शन करें गुरु का दर्शन कीजिए, दिन में कई-कई बार । आसूया का मेह ज्यों, आसूया के मेह में क्या है ? जब स्वाति की बूँद सीपी के पेट में पड़ती
बहुत करे उपकार ॥
है तो मोती बन जाती है; वही बूँद जब बाँस में पड़ती है तो बंसलोचन बन
जाती है; जब वो बूँद पत्थर पर पड़ती है तो पारा बन जाती है; वही जब हाथी
के कान में पड़ती है तो गजमुक्ता बनती है और केले के पड़ती है तो कपूर बन
जाती है। तो कई लाभ हैं उसके । इस तरह पूर्ण गुरु का दर्शन लाजवाब है।