भारतकोश
संग्रह पर लौटें

करूँ जगत से न्यार

Karun Jagat Se Nyaar

सतगुरु मधु परमहंस जी द्वारा

स्रोत: साहिब बंदगी आध्यात्मिक संस्थान · साहिब बंदगी (उद्गम)

Devanagarihipublished264 पृष्ठ

माई कहती कि झगड़े का मूड भी नहीं होता तो पता नहीं क्यों हो जाता है। तो मैंने बंदे को कहा कि तुमको क्या पड़ी इनके काम बिगाड़ने की ? इनको नुक़सान क्यों कर रहा है ? कहा कि 400 साल से इस ख़ानदान के पीछे लगा हूँ। वो बोला कि मैं प्रेत-योनि में हूँ । ये प्रेत तीन तरह से मिलते हैं । एक तो सामने आ जाते हैं, एक चिंतन में आते हैं और एक नींद में दबाव डालते हैं। जो चिंतन में आते हैं, लगेगा कि कोई है। बोला कि निराकार रूप में इनको बरबाद करने में लगा हूँ। मैंने पूछा कि भाई, क्या बात है ? कहा कि इनके पूर्वजों ने मुझे मार डाला था। फिर मैं वंशहीन हो गया; मेरा वंश ख़त्म हो गया। पुराने जमाने में इंसान अपने वंश को ख़त्म नहीं होने देना चाहता था। मान लो कि मोहनलाल के दो बेटे हैं। यदि एक के पुत्र हुआ तो भी वंश रहेगा । पर दोनों को नहीं है तो वंश नहीं चलेगा। तो वंश चलाना चाहता था । तो श्राद्ध में जब एक-एक करके माँ, बाप, दादे आदि का श्राद्ध कर देते हैं तो आख़िरी यानी 16वाँ श्राद्ध अन्य पितरों के नाम करते हैं। यानी जिनके बारे में जानता नहीं हूँ। यह भूले-बिसरों के लिए होता है। तर्पण दिया जाता है। जैसे एक तो कार्ड भेजना होता है, पर एक अचानक मिल जाए तो कहते हैं कि तू भी शामिल हो जाना। यह ऐसे होता है । तो वो बोला कि मुझे तर्पण भी नहीं मिलता है; मैं चाहता हूँ कि इनका भी वंश ख़त्म हो जाए। वो बोला कि मैं इसमें कामयाब भी था । पर अब रुकावट आ गयी है। जबसे ये आपकी भक्ति में आए हैं, मैं कुछ नहीं कर पा रहा हूँ। मैंने माई को समझाया कि जो मुझसे जुड़े हैं, उनपर प्रभाव नहीं पड़ पा रहा है | सच है, मैंने आपको नाम के बाद सुरक्षित कर दिया है। लोगों को इतना मिसगाइड किया गया, कितना भड़काया गया, पर फिर भी इतने लोग जुड़े, हमारा पंथ बढ़ता ही चला गया। यानी कुछ ताक़त है नाम की । क्योंकि बंदे को अन्दर से पता चल गया है कि कोई ताक़त साथ में काम कर रही है । तो वो बोला कि अब रुकावट आ रही है । वो बोला कि मैं इनके ख़ानदान को समेट दिया था, काफ़ी क्लोज कर दिया था । पर अब नहीं समेट पाऊँगा। क्योंकि जो आपसे जुड़े हैं, उनके पास नहीं जा पाता हूँ ।

एक चीज़ आप देखते होंगे कि आप नाम के बाद बड़े सुरक्षित हैं । एक सुरक्षा कवच आपके ऊपर है । आप देखते हैं कि आप सुरक्षित हैं, आप पाते हैं कि कोई ताक़त आपको सुरक्षा दे रही है। आपके पास भूत-प्रेत आदि नहीं आ पा रहे हैं। आपके विश्वास के पीछे आधार है । आप अपने को सुरक्षित पा रहे हैं । जैसे बुलिटप्रूफ पहन लिया तो सुरक्षित महसूस करते हैं । गोली कुछ नहीं बिगाड़ सकती है। इस तरह ग्रह-नक्षत्र, जादू-टोना आदि आपका कुछ नहीं बिगाड़ पा रहे हैं। इसलिए आप दृढ़ हो गये हैं । आपकी दृढ़ता देखकर दूसरों को लगता है कि धर्म बदल दिया है। हम तो शुद्ध धर्म बता रहे हैं। हम सत्य और अहिंसा पर चल रहे हैं। हम तो धर्म पर आरूढ़ हैं । हमने भ्रम छोड़ दिया, जादू-टोना नहीं मान रहे, ग्रह-नक्षत्र नहीं मान रहे । ये चीजें होती बहुत कम हैं, पर पाखण्डी बताकर अपने हितों की पूर्ति करता है। मंज बीमार हो जाए तो कहता है कि भूत लगा है । जब माई कहती है कि नाम लिया है तो कहता है कि नाम तूने लिया है, मंज ने नहीं लिया है, भूत मंज को लगा है। यानी बुद्ध बनाता है। मैंने किसी को नहीं कहा कि इतना पैसा लाओ, यह करो, वो करो। जब भी कोई दुखी आया तो ढाँढस बँधाया कि कोई ग्रह, कोई भूत कुछ नहीं कर सकता है। मैंने समझाया कि नाम के आगे ये नहीं टिक पायेंगे। हमने किसी का धर्म नहीं छुड़ाया, हमने भ्रम से लोगों को छुड़ाया है । पर पाखण्डी लोगों को भ्रमित करता है । साहिब कह रहे हैं- -

ये केवल भ्रम के उत्पाती ॥

ये भ्रमित करके पैसा लूटते हैं । यह तबका बड़ा ख़तरनाक है। धन- प्राप्ति के लिए भ्रमित कर रहा है। तो जबसे आपने नाम लिया है, ये चीजें प्रभावित नहीं कर पा रही हैं । आपने आजमाया होगा। कई मौकों पर आपके साथ यह अनुभव हुआ होगा। तो वो 400 साल से उनके पीछे लगा हुआ था। कहा कि अब नहीं समेट पाऊँगा। जो आपके साथ जुड़े हैं, उनके नज़दीक भी नहीं जा पाता हूँ। बोला कि मैंने मरते समय सोचा था कि इनसे बदला लूँगा, इसलिए मेरी यही सोच है कि इनको समाप्त करना है, ख़ानदान रहित करना है । मेरी गति भी नहीं हुई है। तो माई का शक ठीक-ठीक था । आत्मा तो सबमें है न! वो अच्छा- बुरा सब समझती है। सुरति का ही खेल है । मन इसी सुरति को अपने साथ में

घुमा रहा है । वही इसे ग़लत दिशा की ओर ले जा रहा है । पर नाम के बाद यह नहीं ले पाता है ।

नाम होय तो माथ नमावे ॥

... तो केवल नाम की ताक़त से ही यह सुरक्षित हो सकता है। ज्योतिषियों के पास नहीं जाना है न जन्म के समय, न विवाह आदि के समय, न अन्य किसी कारण से ज्योतिषियों के पास जाना है। ज़रूरत ही नहीं है आपको। ग्रह-नक्षत्रों का आपपर अब कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला है । क्योंकि—

नव ग्रह का बस नहीं चलाई। सबहि विघ्न सदा टल जाई ।।

नाम के बाद नौ ग्रहों का भी आपपर बस नहीं चलेगा। हम कह रहे हैं कि ग्रह-नक्षत्र न मानो । यह 99 प्रतिशत धोखा है । 2005 का इलेक्शन था। वाजपेयी जी प्रधानमंत्री थे; दुबारा इलेक्शन होना था। 200 ज्योतिषियों ने भविष्यवाणी की कि वाजपेयी जी दुबारा प्रधानमंत्री बनेंगे । कोई भी ग्रह उनके विरुद्ध नहीं जा रहा है। मेरे पास कटिंग भी पड़ी है। मैंने कहा कि सुनिये, जब इलेक्शन हुआ तो बी. जे. पी. नहीं जीती, मनमोहनसिंह प्रधानमंत्री बना। एक ने नहीं लिखा था कि मनमोहनसिंह प्रधानमंत्री होगा । तो मेरा सवाल है कि यह फराड़ नहीं है क्या ! ये तो पढ़े-लिखे ज्योतिषि थे, मुख्य अगुआ ज्योतिषि थे । उनका यह हाल है तो बाकी जो गली-गली घूम रहे हैं, उनका क्या हाल होगा ! वो ख़ामख़ाह लोगों को ग्रहों के नाम पर डराकर लूटते हैं। हमारे सिद्धांत उन्हें ख़त्म कर रहे हैं । हमें शनि महाराज जी से भी कुछ लेना नहीं है। हम कह रहे हैं कि दृढ़ होकर भक्ति करो। | मंदिर आदि जगहों पर माथा टेकने की ज़रूरत नहीं है आपको ऐसा क्यों ? यह कोई ख़राब बात नहीं है, पर यह सगुण-भक्ति है और हमने आपको परा-भक्ति का दान दिया है। शादी से पहले तो लड़की गुड्डा- गुड्डियों से खेलती है, पर जब शादी हो जाती है, तब थोड़ा वो यह खेल खेलती है। मंदिर आदि आपके दिल में भक्ति का शौक पैदा करने के लिए हैं । जब तक पूर्ण गुरु न मिले, तब तक ठीक है, पर जब पूर्ण गुरु मिल जाए तब

आपको इनमें नहीं उलझना है। अब तो आपको गुरु भक्ति की ऊँची सीढ़ी पर आगे-ही-आगे बढ़ना है । फिर गुरु की भक्ति से पूरे ब्रह्माण्ड की भक्ति एक साथ हो जाती है।

देवी देवल जगत में, कोटिन पूजे कोय ।

सतगुरु की पूजा किये, सबकी पूजा होय ।।

तथा-

कोटिन तीर्थ भ्रम भ्रम आवे । सो फल गुरु के चरणन पावे ।।

फिर यह काम करने से भक्ति भी दूषित होगी । अगर कहीं मजबूर हो जाओ, घर वाले जबरन ले जाएँ तो कोई बात नहीं, दिल में सद्गुरु का ही नाम लेते रहना, पर भूल से भी पैसा नहीं चढ़ाना । चंदा नहीं देना है चंदा और भीख नहीं देनी है । गुरु चरणों के अलावा कहीं भी अपने धन को दान रूप में देना या चढ़ाना नहीं है । यह इसलिए मना किया क्योंकि यदि आपके द्वारा दिये गये धन का ग़लत इस्तेमाल हुआ तो उस अपराध में आप भी शामिल हो जायेंगे। इसलिए बचना। चंदा और भीख दोनों को समान मानता हूँ। दोनों से परहेज करना। अन्य बातें किसी का जूठा मत खाएँ । क्योंकि आप महात्मा हो जायेंगे । आप हंस हो जायेंगे। हंस न किसी गंदी जगह चोंच मारता है, न किसी का झूठा खाता है। जिसके पास नाम नहीं, वो कभी भी अच्छा नहीं हो सकता है। ‘ऊँच वही जो नाम है जाना । बिना नाम सब नीच बखाना।।' जिसका जूठा खायेंगे, उसके गुण भी आपमें आ जायेंगे। इसलिए सावधान रहना । जिस घर में माँस बनता हो, वहाँ मत खाएँ। हो सके तो पानी से भी परहेज रखें। क्योंकि माँस के अंश धोने के बाद भी बर्तनों में लगे होंगे। किसी भी जगह का प्रसाद मत खाएँ ।

नाम के साथ ही आपके पितरों का भी कल्याण हो जाता है, इसलिए उनके कल्याण के लिए भी चिंता नहीं करनी है। श्राद्ध आदि जो किया जाता है, जरुरी नहीं है। मृत्यु-लोक का एक वर्ष पितर-लोक का एक दिन होता है । जिसे नाम मिल जाता है, उसकी 71 पीढ़ी तर जाती है। इसलिए अब पितरों के कल्याण के लिए कुछ भी करने की ज़रूरत नहीं है । फिर किसी भी तरह से पितरों की भक्ति न हो, यह भी ध्यान रखना है । वासुदेव कृष्ण ने भी अर्जुन को यही शिक्षा दी थी कि तू देवताओं की भक्ति मत कर, पितरों की भक्ति भी मत कर, प्रेतों की भक्ति भी मत कर, तू केवल मुझमें समा । क्योंकि वे अर्जुन के गुरु थे। इसलिए चाहे आपके पितर स्वर्ग - लोक, पितर- लोक आदि में चले गये हों या प्रेतात्मा बनकर भटक रहे हों, उनके लिए कुछ चिंता नहीं करना। फिर आपके जो पितर नाम लेकर शरीर छोड़ दिये हैं, वो तो अमर-लोक में गये हैं और वहाँ कोई भूख, प्यास आदि भी नहीं है, इसलिए उनके लिए भोजन भेजने की चिंता मत करो। फिर यह पितरों की भक्ति भी हो जायेगी । इसलिए गुरु में ही ध्यान रखना । ऐसे व्रत, तिथि-त्यौहार आदि, जिनमें काल या बाहरी अन्य भक्ति के काम करने होते हैं, कुछ भी करने की ज़रूरत नहीं है। आपको सब भ्रमों, बाहरी भक्ति और वहमों से आज़ाद कर दिया है। अब गुरु के अलावा कहीं भी मन को नहीं लगाना । कोई भी काम ऐसा नहीं करना, जिससे आपकी भक्ति दूषित हो, जिससे गुरुजन नाराज़ हों । अन्यान्य भी पूजने की ज़रूरत नहीं है । यह इसलिए कि आपका ध्यान दूसरी जगह न लगे । यह भी अन्य भक्ति में आ जाता है। आपको तो बस गुरु की ही भक्ति करनी है, गुरु को ही रिझाना है। सुक्खन आदि नहीं करनी है । यदि नाम से पहले की हो तो भी उसे पूरा करने की ज़रूरत अब नहीं है, क्योंकि सब पिछले कर्म काट दिये गुरुने। माता जी से या किसी और से हमारी लड़ाई नहीं है, पर यह केवल इसलिए कि आपका ध्यान, आपका भरोसा एक जगह पर रहे, जगह-जगह भटके नहीं। तभी गुरु भक्ति जमेगी, तभी आपका ध्यान भी जमेगा, तभी आप सत्लोक जा पायेंगे ।

मैं अन्य तीर्थ स्थानों पर भी गया हूँ । जहाँ-जहाँ गया हूँ, वहाँ-वहाँ जाकर सबसे बात भी की है । वहाँ क्या-क्या चल रहा है, कैसे-कैसे रीति-रिवाज हैं, यह सब जानने के लिए मैं सब तीर्थ स्थानों पर गया हूँ। सब धर्म-शास्त्रों का भी ज्ञान है । सब पढ़े हैं। इतने आपने नहीं पढ़े होंगे। इतने तीर्थ भी आपने नहीं किये होंगे। इसलिए इस बात को अच्छी तरह से समझ लें कि हमारी किसी से कोई लड़ाई नहीं है, लेकिन इन चीज़ों से आपकी आत्मा का कल्याण नहीं हो सकता है और फिर आपका ध्यान दो जगहों पर होगा तो गुरु-भक्ति जमेगी नहीं, इसलिए अपने गिर्द ही घुमा रहा हूँ। यह एक ही मन है, इसलिए एक जगह पर ही लगना चाहिए। संक्षेप में यह बात समझ लें कि गुरु-भक्ति के अलावा अन्य कोई भी भक्ति न करें। कोई भी ऐसा काम न करें, जो अन्य भक्ति में भक्ति दूषित हो जाए। नहीं तो आपका ध्यान और विश्वास दो शामिल हो जाए। कोई भी ऐसा काम न करें, जिससे गुरु- जगहों पर हो जायेगा और आप काल - पुरुष की दुनिया में ही अटक जायेंगे। गुरु पर पूरा भरोसा रखना है । अगर आप अन्य काम कर रहे हैं तो इसका सीधा मतलब है कि गुरु पर भरोसा नहीं है । इसलिए गुरु पर पूर्ण भरोसा और समर्पण के लिए ही इन सब चीज़ों से बचना है अन्यथा हमारी किसी से लड़ाई नहीं 'सब अपनी-अपनी जगह पर हैं। पर आपको इनसे ऊपर उठकर अब गुरु-भक्ति की ऊँची सीढ़ी पर चढ़ना है। अब नयी जिंदगी जीनी है, जिसमें गुरु के अलावा कोई सहारा न ढूँढ़ना। पहले जो-जो किया, सब भूल जाएँ । कोई भी आपको तंग नहीं कर सकता है। शिष्य को चाहिए कि चाहे कितनी भी मुसीबत आ जाए, गुरु को त्यागकर अन्य जगहों पर न भटके।

सुख में तुझे न भूलूँ, दुख न हार मानूँ ।

ऐसा प्रभाव भर दे, मेरे अधीर मन में ।।

यह सब मनमुखता से बचने को कहा।

गुरुमुख बनें अब क्या-कुछ करें, जिससे गुरुमुख बन सकें? धर्मदास जी ने साहिब

पूछा कि हे साहिब ! हे कृपानिधान ! गुरुमुख की क्या पहचान होती है? साहिब ने कहा—

जब लग तन में हंस रहाई । निरखे शब्द अंतै नहीं जाई ॥

यानी जब तक शरीर में प्राण हैं, गुरु के शब्द को नहीं काटे । गुरु आज्ञा निरखत रहे, जैसे मणिहिं भुजंग। गुरु के शब्द की तरफ ही ध्यान रखे । भुजंग साँप को कहते हैं। मणि की तरफ ही ध्यान रखता है । ओस चाटने जाता है तो मणि को बाहर करके रखता है, पर ध्यान मणि में ही होता है । कभी नहीं हटाता है I

कहैं कबीर धर्मदास से, यह गुरुमुख को अंग ॥

यही गुरुमुखता है। इससे हृदय प्रकाशित हो जायेगा और दुर्मति का नाश हो जायेगा। गुरु नानक देव भी वाणी में कह रहे हैं-

शब्दहि सेवे सो गुरुमुख होई ॥

पहली बात यह कि आपको मैंने क्या शब्द बोले ? जो भी शब्द बोले, उसमें मेरा क्या स्वार्थ है ? किसके कल्याण के लिए हैं ? आपके ही कल्याण के लिए हैं । यदि कोई दिन में 50 झूठ बोल रहा है और कह रहा है कि मैं भक्त हूँ तो यह भक्ति की मजाक है । आपकी नज़र में भी उसका कोई मूल्य नहीं रहेगा। दूसरा, जो दारू पी रहा है, नशे में घूम रहा है, उसका भी आपकी नज़र में कोई मूल्य नहीं होगा । जो अपनी स्त्री को छोड़कर पराई स्त्री की तरफ जा रहा है, चरित्रहीन है, उसके लिए आपका नज़रिया अच्छा नहीं हो सकता है। जो जुआ खेल रहा है, वो भी आपकी नज़रों में बेकार ही होगा। जो ठगी, बेइमानी कर रहा है, उसका भी आपकी नज़रों में कोई मूल्य नहीं होगा। जो जीवों को मार रहा है, उस आदमी के लिए आपके हृदय में क्या स्थान हो सकता है ! ये सब दुर्गुण हैं। इनसे हटाने के लिए कहा कि ये सब नहीं करना । इनमें कुछ भी ठीक नहीं है। ये क्यों बोले ? नहीं तो आप कौड़ी के भी नहीं रह जायेंगे। इनसे आपका मूल्य बहुत बढ़ गया है। I कभी ऐसी परिस्थिति आ जाती हैं कि लगता है कि जो गुरु कह रहे हैं। वो ठीक नहीं है और जो मेरा दिमाग़ कह रहा है, वो ठीक है । नहीं, ऐसा नहीं करना। जहाँ मन का प्रयोग करोगे, मन संसार में ही पटकेगा। इसलिए गुरु के आगे समर्पित होना। अपनी अक्ल नहीं चलाना ।

नाम सत्य गुरु सत्य हो, आप सत्य जो होय ।

तीन सत्य जब एक हों, विष से अमृत होय ॥

यह तीसरा आप सत्य कैसा ? जो गुरु कहता चले, करते जाना । अपनी अक्ल नहीं चलाना, अपने मन की नहीं करना । जो गुरु कहे, वो करना ।

खाक हो गुरु के चरण में, तो तुझे मंजिल मिले ॥

नहीं सोचना कि जो मैं सोच रहा हूँ, वो ठीक है ।

मुझे है काम सतगुरु से, दुनिया रूठे तो रूठन दे ॥

कभी ऐसी भी परिस्थिति आयेगी कि पूरी दुनिया कहेगी कि यह काम ठीक है, पर गुरु कहेगा कि यह ठीक नहीं है । तो गुरु की मान लेना। एक महापुरुष दुनिया की धारा में नहीं बहता है । वो दुनिया की धारा से बाहर निकल जाता है। वो मन - माया की सीमा से बाहर है । इसलिए उसकी मान लेना। बस, बाजी आपके हाथ में आ गयी। दुनिया कहे कि फ़लानी जगह माथा टेको । आप मत सोचें कि दुनिया नाराज़ हो जायेगी । होने देना ।

गुरु आज्ञा ले आवही, गुरु आज्ञा ले जाय ।

कहैं कबीर वा दास फिर बहु विधि अमृत पाय॥

गुरु-आज्ञा से बड़ी उपासना नहीं है । जो गुरु - आज्ञा का पालन कर रहा है, वो गुरुमुख है।

गुरु आज्ञा ले आवही, गुरु आज्ञा ले जाय ॥

यही गुरु-भक्ति है। गुरु भक्ति अटल अमान अडोल धर्मन, यह सरस दूजा नहीं ।

जप योग व्रत तप दान पूजा, तृण सदृश यह जग कही ॥

तीर्थ, पूजा आदि तिनके के समान हैं गुरु-भक्ति के आगे । फिर तन, मन, धन से गुरु की सेवा करनी है। गुरु सेवा का महत्व है । साहिब वाणी में कह रहे हैं—

गुरु सेवा जो करे सुभागा। जन्म जन्म का पातक भाजा ॥

जन्म-जन्मांतर के पाप नाश हो जायेंगे। आगे कह रहे हैं-

गुरु सेवा से हृदय प्रकाशे ॥

हृदय प्रकाशित हो जायेगा ।

दुर्मति भाजे पातक नाशे ॥

दुर्मति भाग जायेगी। पापों को नाश हो जायेगा । सुभागा यानी भाग्यवान । सद्गुरु की सेवा सफल है । यह तीनों तरह से होनी चाहिए । एक जगह साहिब शिष्य के चार धर्म बता रहे हैं । शिष्य में चार धर्म होने चाहिए। पहला-

तन मन धन से गुरु की सेवा ॥

क्योंकि गुरु की सेवा दूसरे के लिए परमात्म-तत्व तक पहुँचने का रास्ता प्रश्स्त करती है। इसलिए धर्म - शास्त्रों में गुरु-सेवा के लिए बोला। गुरु के दिल में अपने लिए खास जगह बनानी हो तो सेवा करना, नहीं तो कभी नहीं बन पायेगी जिंदगी में । नानक देव ऐसे ही नहीं कह रहे हैं- 'सुसेवा बस साहिबा ।' साहिब वाणी में कह रहे हैं-

नामवंत बहुते मिले, ध्यानवंत अनेक ।

कहैं कबीर धर्मदास से, गुरुवंता कोई एक ॥

दूसरा—

सेवा में विषय को त्यागे ॥

अर्थात उसका रहन-सहन विषयों से रहित हो । दिन-भर नाटक करता रहे, विषय-विकारों में उलझा रहे और सोचे कि भक्त हूँ तो यह नहीं है । उसका चाल-चलन अलग होना चाहिए; उसकी जीवन-शैली अलग रहे। तीसरा-

मन में अहंकार न आने ॥

मन में सेवा का घमण्ड भी न रहे । चौथा-

गुरु के शब्द प्रतीती ॥

साहिब कह रहे हैं—

गुरु आज्ञा ले आवही, गुरु आज्ञा ले जाहीं ।

कहैं कबीर ता दास को, तीन लोक डर नाहीं ॥

गुरु समरथ जेहि सम खड़े, कमी काहू को दास ।

रिद्धि सिद्धि सेवा करें, मुक्ति न छाड़े साथ ॥

इसलिए भरोसा हो। ये चार धर्म होने चाहिए शिष्य में। इनमें से दो सर्वोपरि हैं ।

गुरु सेवा बाकी निश्चय कर ॥

पहला गुरु की सेवा और फिर गुरु शब्द का भरोसा । यानी बचन का भरोसा।

जो कोई गहे चले यम जीती ॥

जो इन दोनों को धारण कर लेगा, संसार - सागर को जीतकर अपने ठिकाने चल पड़ेगा। गुरु शिष्य और ईश्वर, मिल कीना भक्ति विवेक । तीनों त्रिधारा बनीं, आगे गंगा

एक ॥

गुरु समाना शिष्य में, शिष्य लिया कर नेह | बिलगाए बिलगे नहीं, एक रूप दो

देह ॥

साहिब ने तो यहाँ तक कह दिया-

गुरु का कथन मान सब लीजे । सत्य असत्य विचार न कीजे ।।

कह रहे हैं कि गुरु की हर बात को मान लेना । उसपर अपनी अक्ल नहीं लड़ाना कि ठीक है या गलत। जैसे फसल के लिए जमीन उत्तम होनी चाहिए, किसान को ज्ञान होना चाहिए। इस तरह नाम - प्राप्ति के बाद शिष्य उत्तम हो । खेलना हो तो खेलिए, पक्का होकर खेल । कच्ची सरसों पेर के, खड़ी भया न

तेल ॥

सत्संग में आएँ जितनी देर आप सत्संग में बैठे हैं, यह गुरु-भक्ति में शुमार होगा। यह ध्यान - भजन से भी बढ़कर है। जब तक सत्संग न मिला, भक्ति की प्राप्ति नहीं हो सकती है। गोस्वामी जी कह रहे हैं—

भक्ति स्वतंत्र सकल गुण खानी । बिनु सत्संग न पावत प्राणी ॥

भक्ति निरुपण विविध विधाना । क्षमा दया सत शील निधाना ॥

भक्ति वो है, जिसके अंदर सद्गुण रूपी फल लगता है। अब सत्संग क्या है ? हमने किस्से-कहानियों को सत्संग मान लिया। कथा यानी जो हो चुका । साहिब ने बड़ा प्यारा कहा-

माला लक्कड़ पूजा पत्थर, तीरथ है सब पानी ।

कहैं कबीर सुनो भाई साधो, चारों वेद कहानी ॥

सत्संग का उद्गम हृदय से होता है । कथा दिमाग़ से होती है । कथा कोई भी बोल सकता है । रट लिया और बोल दी। पर सत्संग से ही भक्ति की प्राप्ति होगी । सबसे पहले भक्ति शब्द का अर्थ समझते हैं । इसका अर्थ है विषय का त्याग । साहिब कह रहे हैं कि कोई भी विषय का त्याग नहीं कर पा रहा है 1

चौदह लोक बसे भग माहीं । भग से कोऊ न्यारा नाहीं ॥

कोई भी इससे परे नहीं है । ज्ञान चदरिया जिसने लीनी, मैली कर धर दीनी । एक कबीरा जतन से लीनी, ज्यों की त्यों धर दीनी । चदरिया झीनी रे

झीनी ॥

आप देखना, कभी सत्संग करते हुए वक्ता लोग रोने लग जाते हैं, भावुक हो उठते हैं। एक महापुरुष यह नहीं करता है । क्योंकि— मन ही रोवे, मन ही गावे ... । साहिब कह रहे हैं—

बाहर न दिखलाइये, अंदर कीजिए हेत ॥

यह सब कुछ तो मन है । इसे भक्ति नहीं समझना । बाहरी घण्टे बजाना भक्ति नहीं है । यह काल का खेल है। कभी आप देखते हैं कि कुछ लोग बाहरी अलंकार सुंदर रखते हैं, भक्त बनने की कोशिश करते हैं । साहिब कह रहे हैं कि यह भक्ति नहीं है । इसलिए पहले भक्ति देने वाले को पहचानना होगा, देखना होगा कि प्रभु की प्राप्ति किया है या ऐसे ही पढ़ - पढ़कर सुना रहा है। यदि पूर्ण गुरु के यानी सद्गुरु के लक्षणों पर खरा उतरता है, विषय-वासनाओं से परे है, शादी- विवाह नहीं किया है, या फिर ज्ञान हो जाने पर सबकुछ छोड़कर सन्यासी हो गया है तो समझना कि ऐसे संत का संग ही सत्संग है । ऐसे संत के एक पल के सत्संग के लिए कह रहे हैं-

सात स्वर्ग औ अपवर्ग, धरौं तुला इक अंग ।

ताहि सकल मिल नाहीं तुलें, जा क्षण लौं सत्संग ॥

सत्संग में तीन चीज़ें साफ़ तौर पर प्राप्त हो जाती हैं । सत्संग के तीन लाभ हैं—

| शंकाओं का निराकरण होगा पहला तो सत्संग में शंकाओं का समाधान मिल जाता है । जब भी महापुरुषों की बात को सुनते हैं तो उनकी बुद्धि की अलौकिकता समझ आने लगती है। आपके प्रश्नों का उत्तर मिलता जाएगा। कथा और सत्संग में अंतर है। कथा में वेदों, शास्त्रों आदि की कहानियाँ सुनाई जाती हैं। उसमें आख्यान हैं । पर कथा की निंदा नहीं कर रहे। महापुरुष आत्म-तत्व की बात करता है । इसलिए सत्संग में समग्र शंकाओं का निराकरण होगा । हृदय का अँधकार नष्ट हो जायेगा। आप एकाग्र होंगे महापुरुषों की हाज़िरी में पूरा वातावरण एकाग्र हो जाता है। वो कोई जटाएँ नहीं बढ़ाता है, कपड़े नहीं रंगाता है।

मन न रंगाए योगी, कपड़ा रंगाए लिया ॥

आप आदमी की सुरति दुनिया में घूम रही है, जिससे कुंद है। महापुरुषों के पास जाने से सुरति एकाग्र होती है, उसकी चेतना बड़ जाती है आध्यात्मिक शक्तियाँ मिलेंगी तीसरा, एक अध्यात्मिक उर्जा महापुरुषों के शरीर से निकलती है, वो मिल जाती है। उनकी वाणी कानों से सुनी तो भी वो उर्जा निकलकर हममें आती है। महापुरुषों से निकलने वाली उर्जा वातावरण में फैलती है। विज्ञान भी सहमत है कि हरेक के अंदर से किरणें निकलती हैं । यदि कोई आपके घर आया तो उसकी किरणें कई दिन आपके घर में रहती हैं। यह आपको पता भी चल जाता है कि कोई आने वाला है । कभी आप किसी के बारे में सोच रहे | होते हैं और वो आ जाता है । आप कहते हैं अभी आपके बारे में ही सोच रहा था। यानी वो किरणें पहले ही वहाँ पहुँच गयीं। आपको पता चल गया कि वो आने वाला है। तो जब महापुरुषों के शरीर से अध्यात्मिक किरणें निकलकर आपतक पहुँचती हैं तो आपको अपने वजूद को समझने का मौका मिल जाता है ।

कबीर संगत साधु की, ज्यों गंदी की बास ।

जो गंदी कुछ देत नहीं, तो भी बास सुवास ॥

महापुरुषों के दर्शन से इतनी आध्यात्मिक उर्जा मिलेगी, जितनी कि दीर्घ साधना करने पर भी नहीं मिलेगी । फिर जब दीक्षा ली जाती है तो एक नाम के रूप में एक मूल उर्जा मिल जाती है । तब बात और हो जाती है । ... तो महापुरुषों के शरीर से किरणें निकलती हैं; वो मिलने से शांति का अनुभव करेंगे। वैज्ञानिक कह रहे हैं कि गुलाब के फूल में ताक़त है कि मस्तिष्क को ताक़त देता है, तरोताजा रखता है। नेहरू जी अपने पास गुलाब का फूल रखते थे। जब भी आप बगीचे में पहुँचते हैं, तो सकून मिलता है। इसी तरह महापुरुष के पास से आध्यात्मिक शक्तियाँ निकलती हैं, जिनसे शांति मिलती है । इसलिए उनके दर्शन का लाभ है ।

कबीरा मन पंछी भया, उड़ के चला आकाश ।

स्वर्ग लोक खाली पड़ा, साहिब संतन पास ॥

रामायण भी कह रही है-

नहीं दरिद्र सम दुख जम आना । संत मिलन सम सुख नहीं जाना ॥

इसलिए महापुरुष के सत्संग में आस्था मिलती जायेगी, अंत:करण स्वीकार करता जायेगा, इसलिए महापुरुष कहता है कि सत्संग सुनो। इसलिए गुरु अच्छी तरह परखकर करना चाहिए। पर बाद में कहीं परखने की गुंजाइश नहीं है। पहले आप स्वतंत्र हो, शंकाओं का निराकरण करें । इसलिए सत्संग शंकाओं का निराकरण करने का सूत्र है। बार-बार गुरु-दर्शन करें गुरु का दर्शन कीजिए, दिन में कई-कई बार । आसूया का मेह ज्यों, आसूया के मेह में क्या है ? जब स्वाति की बूँद सीपी के पेट में पड़ती

बहुत करे उपकार ॥

है तो मोती बन जाती है; वही बूँद जब बाँस में पड़ती है तो बंसलोचन बन

जाती है; जब वो बूँद पत्थर पर पड़ती है तो पारा बन जाती है; वही जब हाथी

के कान में पड़ती है तो गजमुक्ता बनती है और केले के पड़ती है तो कपूर बन

जाती है। तो कई लाभ हैं उसके । इस तरह पूर्ण गुरु का दर्शन लाजवाब है।

गुरु-दर्शन करना। यह गुरु- भक्ति है । गुरु दर्शन का बड़ा महत्त्व है। इसलिए तो साहिब कह रहे हैं कि दिन में एक नहीं बल्कि हो सके तो अनेक बार गुरु का दर्शन करना चाहिए । आख़िर गुरु- दर्शन का इतना महत्त्व क्यों कहा गया ? क्या मिलेगा हमें गुरु-दर्शन से ? आओ, इस ओर चलते हैं । मनुष्य के पास तीन शक्तियाँ हैं – भौतिक, दिव्य तथा - आध्यात्मिक । भौतिक दृष्टि से मनुष्य बड़ा सक्षम जीव है। भौतिक शक्तियों के बल से ही इसने पृथ्वी को सजाया तथा सँवारा है। बड़ी-बड़ी निराली चीज़ें बना डाली हैं। जैसे हमारे अधुरे काम को आगे चलकर हमारे बच्चे पूरा करते हैं, इसी तरह परमात्मा ने कुल सृजन तो स्वयं किया, यानी उसने चाँद, तारे, सूर्य, पृथ्वी, जल, पहाड़ आदि बनाए; पर यदि पृथ्वी को किसी ने सुन्दर बनाया तो केवल मानव ने। कहीं पहाड़ों को काट-काट कर सड़कें बनाईं, कहीं मकान बनाए, कहीं बड़ी-बड़ी ईमारतें खड़ी कर दीं। यह सब परमात्मा ने नहीं बनाया था। फिर कहीं टेलिफोन, कहीं हवाई जहाज़ और न जाने क्या-क्या ! ये चीज़ें परमात्मा ने आकाश से नहीं टपकाईं; मनुष्य ने ही इनका सृजन किया। इन सबके पीछे इन्सान की भौतिक शक्ति काम कर रही है । पर इस भौतिक शक्ति की एक सीमा है। जैसे यदि कोई सोचे कि वह उड़े तो वो उड़ नहीं पाता है। यह क्षमता इन्सान में नहीं है । हमारी आँखें कुछ दूर तक ही देख पाती है। अधिक दूर होने पर कोई भी चीज़ हमें स्पष्ट नज़र नहीं आती है। इसलिए इन आँखों की एक सीमा है । हमारे कानों की क्षमता भी सीमित दायरे में है । एक किलोमीटर दूर अगर कोई चिल्ला-चिल्ला कर भी बोल रहा हो तो हमें उसकी आवाज़ सुनाई नहीं पड़ती है । इस तरह भौतिक शक्तियों की एक सीमा है। पर फिर भी इनसे हम बड़े-बड़े काम कर लेते हैं। इसके ऊपर फिर दिव्य शक्तियों का स्थान आता है । ये दिव्य शक्तियाँ भी प्रत्येक मानव की पकड़ में हैं; पर अफ़सोस ! मानव इनसे परिचित नहीं है। ये दिव्य शक्तियाँ हमारे शरीर में पाँच स्थानों पर स्थित हैं। आम आदमी इन शक्तियों से बेख़बर है; वो इनका इस्तेमाल नहीं करता है । किसी भी चीज़ का यदि हम अधिक देर तक इस्तेमाल न करें तो वो काम करना बंद कर देती है। जैसे कोई गाड़ी यदि दो-तीन महीने ऐसे ही पड़ी रहे तो वो सीज़ हो जाती है;

उसकी सब चीजें काम करना बंद कर देती हैं; फिर यदि उसे चलाना हो तो दिक्कत आयेगी। इसी तरह इन शक्तियों का इस्तेमाल मानव ने नहीं किया, इसलिए ये भी सोयी पड़ी हैं । योगी लोग ध्यान करके इन शक्तियों को जगाते हैं; इसलिए ज़रूर वे आम आदमी से श्रेष्ठ हैं, ताक़तवर हैं । कुछ योगी आँखों के मध्य छिद्र में ध्यान करके वहाँ सोयी पड़ी शक्तियों को जगाते हैं, उन्हें प्राप्त करते हैं और साधारण आदमी से बहुत ऊँचे उठ जाते हैं । साधारण मनुष्य तो उनसे आँख नहीं मिला पाते, क्योंकि उनके मस्तिष्क का हिस्सा बहुत तेज़ हो जाता है । फिर कुछ योगी आज्ञाचक्र पर अपने ध्यान को रोककर वहाँ की दिव्य शक्तियों को जगाते हैं । कुछ योगी बंकनाल में अपने ध्यान को रोकते हैं; वहाँ वे अनहद धुनें सुनते हैं और अनेक दिव्य शक्तियों को प्राप्त करते हैं । इसके बाद फिर आध्यात्मिक शक्तियों का स्थान आता है । ये भी प्रत्येक मनुष्य के अन्दर हैं, पर इन शक्तियों को मनुष्य अपने ज़ोर से प्राप्त नहीं कर सकता। ‘बिन सतगुरु पावे नहीं, कोई कोटिन करे उपाय ।' अतः आध्यात्मिक शक्तियों का ख़ज़ाना केवल संत-सद्गुरुओं के पास है । इसलिए संत - सद्गुरु की कृपा के बिना इस ख़ज़ाने को प्राप्त नहीं किया जा सकता । जैसे बालक स्तन-पान करता है । वो बालक की उर्जा का स्त्रोत है। ऐसे ही गुरु स्त्रोत है। उनका ध्यान स्त्रोत है उर्जा का, लेते जाना । यह है- आसान मार्ग । कोई साधना आपने नहीं की, आप बदलते जायेंगे । एक फौजी आया, कहा- पहले मैं बड़ा बुरा इंसान था, किसी को देखते ही मारना शुरू कर देता था, पर अब बिलकुल बदल चुका हूँ; मुझे खुद भी पता नहीं चला कि यह सब कैसे हुआ । मैं उसे समझाने लगा। मैं : यह ध्यान की ताक़त है । : कभी किया ही नहीं ध्यान । ठाठ : वो भी नहीं किया करता हूँ । यह नाम की ताक़त है । सत्संग का कमाल है ।

वो : सत्संग नहीं सुनता हूँ।

: यह दर्शन की ताक़त है । वो : हाँ! दर्शन बहुत करता हूँ । सच यह था कि मैं जल्दी यह बात बोलना नहीं चाहता था, पर अंत में मजबूर होकर यह कहना पड़ा मुझे। दर्शन से बड़ी उर्जा मिलती है। ध्यान तो दर्शन न कर पाने के विकल्प में किया जाता है | जब हम संत-सद्गुरुओं के पास जाते हैं तो तीन तरह से यह आध्यात्मिक ऊर्जा हमें प्राप्त होती है । दृष्टि द्वारा: सबसे पहले जब गुरुजनों की दृष्टि हम पर पड़ती है तो वह आध्यात्मिक ऊर्जा हमारे अन्दर आती है । इसलिए हम गुरुजनों के पास जाकर कहते हैं कि कृपा की दृष्टि रखना । देखो, गाँधारी ने दृष्टि से ही तो दुर्योधन के शरीर को वज्र के समान किया था न ! यानी दृष्टि से दिव्य शक्तियाँ चल सकती हैं तो आध्यात्मिक शक्तियाँ क्यों नहीं चलेंगी ! वाणी द्वारा: फिर दूसरे वाणी द्वारा ये शक्तियाँ हम तक पहुँचती हैं। इसलिए सत्संग का बड़ा महत्व है । 'धन्य घड़ी जब हो सत्संगा'। आपने सुना होगा कि फलाने ऋषि ने शाप देकर फलाने को भस्म कर दिया। यानी वाणी द्वारा दिव्य शक्तियाँ चलीं। इस तरह आध्यात्मिक शक्तियाँ भी चलती हैं। स्पर्श द्वारा: इसी तरह तीसरे यह उर्जा हमें स्पर्श द्वारा भी मिलती है। कहीं भी स्पर्श करके यह उर्जा ली जा सकती है, पर अदब के लिए केवल पाँव छूना ही नियम बना दिया गया। इसी कारण से गुरु-दर्शन का इतना महत्त्व है । जब भी गुरु-जन हमारे निकट हों तो हमें उनका दर्शन करते रहना चाहिए। इसलिए साहिब कह रहे हैं-

कई बार न होइ सके, दोय वक्त कर लेइ ।

सद्गुरु दर्शन के किये, काल दग़ा नहि देइ ॥

कह रहे हैं कि दिन में ज़्यादा बार नहीं हो सके तो दो बार ही कर लो । इससे काल का ज़ोर नहीं चल सकेगा। लेकिन यदि इतना भी सम्भव न हो सके तो इस पर साहिब कह रहे हैं-

दोय वक्त न हो सके, दिन में करै इक बार ।

सद्गुरु दर्शन के किये, उतरे भवजल पार ॥

कह रहे हैं कि फिर दिन में एक बार ही कर लो; संसार-सागर से पार हो जाओगे। जैसे हम एक दिन खाना नहीं खाएँ तो हमारा शरीर कमज़ोर होने लगता है, शरीर की क्षमता थोड़ी कम हो जाती है, क्योंकि रोटी से ही तो शरीर को उर्जा मिलती है; पर यदि दूसरे दिन भी भोजन मिल जाए तो वो कमी पूरी हो जाती है । तभी तो साहिब आगे कह रहे हैं- एक दिना न करि सके, दूजे दिन करि लेहि ।

सद्गुरु दर्शन के किये, पावे उत्तम देही॥

पर यदि ऐसा भी सम्भव न हो सके यानी यदि गुरुजन बहुत दूर हैं, तो फिर साहिब उसका भी विकल्प दे रहे हैं-

दूजे दिन न कर सके, चौथे दिन कर जाय ।

सद्गुरु दर्शन के किये, मोक्ष मुक्ति फल पाय ॥

कह रहे हैं कि फिर चौथे दिन ही करो, मोक्ष के अधिकारी बन जाओगे। यदि तीन दिन रोटी नहीं मिली, कमज़ोरी तो आ गयी, पर चौथे दिन भी मिल गयी तो वो कमी पूरी हो सकती है । इसी तरह मन तो मोटा होता जाएगा, पर फिर उर्जा मिलते ही वापिस अपनी जगह आ जाएगा। आत्मा के ऊपर मन-माया का जो आवरण पड़ा हुआ है, उसे हटाने के लिए हमें आध्यात्मिक उर्जा की सख्त जरूरत है, इसलिए हमें समय-समय पर गुरु - दर्शन करके यह उर्जा लेते रहनी चाहिए । लेकिन यदि कहीं गुरुजन और दूर हों, इतना भी सम्भव न हो सके, तो फिर ! साहिब इसका भी विकल्प दे रहे हैं- चौथे दिन नहिं कर सके, बार-बार करु जाय ।

यामें विलम्ब न कीजिये, कहै कबीर समुझाय ॥

अब यहाँ साहिब सतर्क कर रहे हैं । कह रहे हैं कि यदि चौथे दिन भी सम्भव न हो सके तो सप्ताह में, हफ्ते में एक बार गुरु-दर्शन अवश्य करो। इसमें विलम्ब न हो, देरी न हो । नहीं तो आत्मा कुंद होती जाएगी और मन का ज़ोर बढ़ता जाएगा; मन आत्मा पर हावी होता जाएगा। आध्यात्मिक उर्जा से ही आत्मा के ऊपर से मन-माया का आवरण हटता है, इसलिए हमें जल्दी - 2 गुरु - दर्शन करने चाहिए । जितनी बार हो सके,

उतने करने चाहिए। गुरु-दर्शन में बहुत सारी बाधाएँ भी आयेंगी, पर हमें उन बाधाओं के होते भी रुकना नहीं है । साहिब कह रहे हैं- माता पिता सुत स्त्री, बन्धु कुटम्ब को जान । गुरु दर्शन उनका अटका ना रहे, गुरु दर्शन को जाय।

को जब चले, ये अटकावे आन ॥

कहै कबीर सो सन्त जन, मोक्ष मुक्ति फल पाय ॥

ये सब गुरु-दर्शन में रुकावट डालेंगे, पर तुम नहीं रुकना, क्योंकि तुम्हें वो उर्जा लेनी ही लेनी है। जैसे वृक्ष अपनी उर्जा ज़मीन से लेते हैं; पूरी शक्ति ज़मीन से लेने के बाद भी एक उर्जा की ज़रूरत उन्हें पड़ती है और वो है सूर्य की । उसके बिना वृक्ष पोषित नहीं हो सकता। इसी तरह अपनी शक्ति से योगिक क्रियाओं द्वारा मनुष्य कितनी ही शक्तियाँ क्यों न प्राप्त कर ले, इस भवसागर से पार नहीं हो सकता। इसके लिए सद्गुरु के द्वारा प्राप्त होने वाली आध्यात्मिक उर्जा की नितान्त ज़रूरत है । इस पर साहिब बड़ा प्यारा शब्द कह रहे हैं- - अबहीं नाहीं गुरु कै बच्चा, अबहीं कच्चा रे कच्चा । कहीं गुप्त कहीं परगट होवे, गोकुल मथुरा काशी । पवन चढ़ावे सिद्ध कहावे, होय सूर्य लोक का वासी ।

तबहूँ नाहीं गुरु कै बच्चा, अबहीं कच्चा रे कच्चा ॥

कह रहे हैं यदि इतनी शक्तियाँ आ जाएँ कि एक जगह से प्रगट होकर दूसरी जगह पहुँच जाए यानी जम्मू से गुप्त होकर काशी में प्रगट जो जाए या फिर मथुरा से गुप्त होकर कैलाश पर्वत पर प्रगट हो जाए तो भी समझो, आध्यात्मिक शक्तियों की प्राप्ति नहीं हुई, वो उर्जा नहीं मिली; इसलिए ‘अबहीं कच्चा रे कच्चा ' । जब तक सद्गुरु द्वारा मूल उर्जा नहीं मिलती, तब तक अपूर्ण रहेगा। आगे कह रहे हैं- करि अस्नान भभूत चढ़ावे, ब्रह्म अग्नि उद्गारे गा । जल के ऊपर आसन मारे, जो बोले सो होवेगा ।

तबहूँ नाहीं गुरु कै बच्चा, अबहीं कच्चा रे कच्चा ॥

यदि इतनी शक्ति भी आ जाए कि जो बोले, हो जाए यानी वाक्

सिद्धि भी आ जाए तो भी समझो पूर्ण नहीं हुआ । ओह ! अभी भी अपूर्ण ही रहा । जो कोइ कहे पुरुष अविनाशी, ज्योति स्वरूप लखावेगा।

वेद विविध के मारग छाने, तन लक्कड़ करि डारेगा ।

तबहूँ नाहिं गुरु कै बच्चा, अबहीं कच्चा रे कच्चा॥

यदि चारों वेदों का ज्ञान हो जाए; तपस्या करके तन को लकड़ी कर दे, तो भी साहिब कह रहे हैं कि अभी पूर्ण नहीं हुआ। वाह ! अभी भी 'कच्चा रे कच्चा ।' फिर कह रहे हैं- जोगी होयके जोग कमावे, रोम रोम करि छानेगा।

तीन लोक में कछु न छोड़े, पूरा जोग कमावेगा ।

तबहूँ नाहीं गुरु कै बच्चा, अबहीं कच्चा रे कच्चा ॥

कितना भी योग क्यों न कर ले। इतनी शक्ति आ जाए कि तीन- लोक में कहीं भी पहुँच जाए, तो भी समझो – ' तबहूँ नाहीं - गुरु कै बच्चा, अबहीं कच्चा रे कच्चा ।' आगे कह रहे हैं- एक शून्य को कौन कहावै, सात शून्य ले जावेगा ।

महाशून्य पर आसन मारे, सोहं का घर पावेगा ।

तबहूँ नाहीं गुरु कै बच्चा, अबहीं कच्चा रे कच्चा ॥

शून्य से ऊपर महाशून्य में भी पहुँच जाए; सोहं की प्राप्ति भी कर ले तो भी अपूर्ण ही रहेगा । वाह ! इतना कुछ करने के बाद भी पूर्ण नहीं हुआ। क्यों! क्योंकि अभी भी सद्गुरु से मिलने वाली मूल उर्जा नहीं मिल पाई । तभी तो कह रहे हैं- जोग भोग से न्यारा होवै, निः अक्षर नहिं भावैगा । हद बेहद अजपा से भागे, निज स्वरूप को पावैगा

अब भया रे गुरु कै बच्चा, अब पक्का रे पक्का ॥

कहैं 'कबीर' ठहर पद अपने, जो तीन काल नहिं नासत । नाम रूप यश जोड़ा बहुतै; परखत छूटै साँसत ।

अब भया रे गुरु कै बच्चा, अब पक्का रे पक्का ॥

योग और भोग-दानों से ऊपर उठकर जब सद्गुरु द्वारा 'नाम' की प्राप्ति करेगा, तभी गुरु का बच्चा बन सकेगा, तभी पूर्ण हो पायेगा; अन्यथा कच्चा ही रह जायेगा, अपूर्ण ही रह जायेगा । इसका मतलब है कि गुरु ने जो 'नाम' दिया, वो मूल आध्यात्मिक उर्जा थी। उसके बिना जीव संसार-सागर से पार नहीं हो सकता। गुरु के दर्शन से यह उर्जा बढ़ती जाती है। ध्यान करने पर भी यह उर्जा हमें मिल सकती है, पर यदि गुरुजन साक्षात् सामने हों तो यह उर्जा अधिक प्राप्त होती है। ध्यान तो दर्शन न कर पाने के विकल्प के रूप में किया जाता है। ध्यान में भी तो हम गुरुजनों की मूरत को चित्त में बिठाने का प्रयास करते हैं और यह उर्जा प्राप्त करते हैं। पर यदि गुरुजन सामने हों तो सीधे यह उर्जा हमें मिल जाती है । इसलिए शास्त्रानुसार यदि गुरुजन सामने हों तो हमें उनके समक्ष आँखें बंद नहीं करनी चाहिए, क्योंकि तब हमें सीधे-सीधे यह उर्जा मिल रही होती है; उस समय ध्यान की कोई आवश्यकता नहीं । इसलिए गुरु - दर्शन के महत्त्व को समझाते हुए साहिब आगे कह रहे हैं-

बार-बार न करि सके, पक्षे पक्ष करे सोय ।

कहै कबीर ता दास का जन्म सुफल ही होय ॥

कह रहे हैं कि यदि हफ्तें में एक बार भी सम्भव न हो सके तो फिर 15-15 दिन में ही कर लो; जीवन सफल हो जायेगा । पर किसी कारणवश इतना भी सम्भव नहीं हो पाता है। कई परेशानियों, दुनिया के झंझटों में मनुष्य उलझा रहता है। तो फिर ... ! फिर उसके लिए भी साहिब आगे बोल रहे हैं।

पक्षे पक्ष न करि सके, मास-मास करु जाय ।

यामें देर न लाइये, कहैं कबीर समुझाय ।।

कह रहे हैं कि फिर महीने में एक बार ज़रूर कर लो। साहिब सतर्क करते हुए समझा रहे हैं कि महीने में एक दिन गुरु के दर्शन को पहुँचना ही पहुँचना है। कमी तो आ जाएगी; मन का ज़ोर भी बढ़ जायेगा; पर फिर भी यदि महीने में एक बार भी गुरु का दर्शन कर लिया तो वो उर्जा मिलते ही कमी पूरी होनी शुरू हो जायेगी।