संक्षिप्त कूर्मपुराण
Kurma Purana
महर्षि वेदव्यास द्वारा
| २२० | * कूर्मपुराण * |

| अनुम्लोचा घृताची च विश्वाची चोर्वशी तथा।
अन्या च पूर्वचित्तिः स्यादन्या चैव तिलोत्तमा॥ १५॥

ताण्डवैर्विविधैरेनं वसन्तादिषु वै क्रमात्।
तोषयन्ति महादेवं भानुमात्मानमव्ययम्॥ १६॥
एवं देवा वसन्त्यर्के द्वौ द्वौ मासौ क्रमेण तु।
सूर्यमाप्याययन्त्येते तेजसा तेजसां निधिम्॥ १७॥

ग्रथितैः स्वैर्वचोभिस्तु स्तुवन्ति मुनयो रविम्।
गन्धर्वाप्सरसश्चैनं नृत्यगेयैरुपासते॥ १८॥
ग्रामणीयक्षभूतानि कुर्वतेऽभीषुसंग्रहम्।
सर्पा वहन्ति देवेशं यातुधानाः प्रयान्ति च॥ १९॥

बालखिल्या नयन्त्यस्तं परिवार्योदयाद् रविम्।
एते तपन्ति वर्षन्ति भान्ति वान्ति सृजन्ति च।
भूतानामशुभं कर्म व्यपोहन्तीह कीर्तिताः॥ २०॥

एते सहैव सूर्येण भ्रमन्ति दिवि सानुगाः।
विमाने च स्थिता नित्यं कामगे वातरंहसि॥ २१॥

वर्षन्तश्च तपन्तश्च ह्लादयन्तश्च वै प्रजाः।
गोपयन्तीह भूतानि सर्वाणीवायुगक्षयात्॥ २२॥

एतेषामेव देवानां यथावीर्यं यथातपः।
यथायोगं यथासत्त्वं स एष तपति प्रभुः॥ २३॥
अहोरात्रव्यवस्थानकारणं स प्रजापतिः।
पितृदेवमनुष्यादीन् स सदाप्याययेद् रविः॥ २४॥

तत्र देवो महादेवो भास्वान् साक्षान्महेश्वरः।
भासते वेदविदुषां नीलग्रीवः सनातनः॥ २५॥

स एष देवो भगवान् परमेष्ठी प्रजापतिः।
स्थानं तद् विदुरादित्यं वेदज्ञा वेदविग्रहम्॥ २६॥ | अनुम्लोचा, घृताची, विश्वाची, उर्वशी, पूर्वचित्ति, अन्या और तिलोत्तमा—ये (बारह) अप्सराएँ क्रमशः वसन्त आदि ऋतुओंमें विविध ताण्डव आदि (नृत्यों)-के द्वारा इन अव्यय, आत्मस्वरूप महान् देवता भानुको संतुष्ट करती हैं॥ १२—१६॥

इस प्रकार ये देवता क्रमशः दो-दो महीनोंमें (वसन्त आदि ६ ऋतुओंमें) सूर्यमें प्रतिष्ठित रहते हुए तेजोनिधि सूर्यको अपने तेजसे आप्यायित करते हैं। मुनिगण स्वयंरचित स्तुतियोंसे सूर्यकी स्तुति करते रहते हैं और अप्सराएँ एवं गन्धर्व नृत्य तथा गीतोंके द्वारा इनकी उपासना करते हैं॥ १७-१८॥

ग्रामणी, यक्ष और भूतगण (सूर्यदेवसे) रश्मियोंका संग्रह करते हैं, सर्प देवताओंके ईश (सूर्य)-को वहन करते हैं और राक्षस (उनके आगे-आगे) चलते हैं। बालखिल्य नामक मुनिगण सूर्यको आवृतकर उदयाचलसे अस्ताचलतक ले जाते हैं। (पूर्वमें कहे गये) ये (द्वादश आदित्य) तपते, बरसते, प्रकाश करते, बहते एवं सृष्टि करते हैं। इनका कीर्तन करनेपर ये प्राणियोंके अशुभ कर्मोंको दूर करते हैं। ये नित्य कामचारी तथा वायुके समान गतिवाले विमानपर सूर्यके साथ अपने अनुचरोंसहित आकाशमें भ्रमण करते हैं। ये क्रमशः वर्षा, ताप एवं प्रजाको आनन्द प्रदान करते हुए प्रलयपर्यन्त सभी प्राणियोंकी रक्षा करते हैं। ये प्रभु सूर्य इन्हीं देवोंके वीर्य, तप, योग और सत्त्वके अनुसार (प्राणिमात्रको) ताप देते हैं॥ १९—२३॥

वे प्रजापति (सूर्य) दिन और रात्रिकी व्यवस्थाके कारण हैं। ये सूर्य पितरों, देवों तथा मनुष्य आदि सभीको सदा आप्यायित करते हैं। वेदज्ञोंके (आराध्य) सनातन, नीलग्रीव, महादेव साक्षात् देव महादेव महेश्वर ही सूर्यके रूपमें प्रकाशित होते हैं। वेदज्ञ लोग आदित्य (सूर्य)-को वेदका विग्रह (शरीर ही) मानते हैं और यही वेदविग्रह आदित्य, देव भगवान् परमेष्ठी प्रजापति हैं॥ २४—२६॥ |
इति श्रीकूर्मपुराणे षट्सहस्र्यां संहितायां पूर्वविभागे चत्वारिंशोऽध्यायः॥ ४०॥
इस प्रकार छः हजार श्लोकोंवाली श्रीकूर्मपुराणसंहिताके पूर्वविभागमें चालीसवाँ अध्याय समाप्त हुआ॥ ४०॥
- अध्याय ४१ * | २२१ ---|---
एकतालीसवाँ अध्याय
सूर्यकी प्रधान सात रश्मियोंके नाम, इनके द्वारा ग्रहोंका आप्यायन, सूर्यकी अन्य हजारों नाडियोंका वर्णन तथा उनका कार्य, बारह महीनोंके बारह सूर्योंके नाम तथा छः ऋतुओंमें उनका वर्ण, आठ ग्रहोंका वर्णन, सोमके रथका वर्णन, देवोंद्वारा चन्द्रकलाओंका पान करना, पितरोंद्वारा अमावस्याको चन्द्रमाकी कलाका पान, बुध आदि ग्रहोंके रथका वर्णन
| सूत उवाच | सूतजी बोले— इस प्रकार ये महादेव कालात्मा |

| एवमेष महादेवो देवदेवः पितामहः।
करोति नियतं कालं कालात्मा ह्यैश्वरी तनुः॥ १ ॥ | ऐश्वर्यमय विग्रहवाले देवाधिदेव पितामह (सूर्य) कालका नियमन करते हैं। विप्रो! सभी लोकोंको प्रकाशित |
| तस्य ये रश्मयो विप्राः सर्वलोकप्रदीपकाः।
तेषां श्रेष्ठाः पुनः सप्त रश्मयो ग्रहयोनयः॥ २ ॥ | करनेवाली उनकी जो रश्मियाँ हैं, उनमें भी ग्रहोंकी योनिरूप सात रश्मियाँ अत्यन्त श्रेष्ठ हैं॥ १-२॥ |
| सुषुम्नो हरिकेशश्च विश्वकर्मा तथैव च।
विश्वव्यचाः पुनश्चान्यः संयद्वसुरतः परः॥ ३ ॥ | सुषुम्न, हरिकेश, विश्वकर्मा, विश्वव्यचा, संयद्वसु, अर्वावसु तथा स्वराट्—ये सात रश्मियाँ कही गयी हैं। |
| अर्वावसुरीति ख्यातः स्वराडन्यः प्रकीर्तितः।
सुषुम्नः सूर्यरश्मिस्तु पुष्णाति शिशिरद्युतिम्॥ ४ ॥ | सुषुम्न नामक सूर्यकी रश्मि चन्द्रमाकी चाँदनीको पुष्ट करती है। यह सुषुम्न रश्मि तिरछे रूपसे ऊपरको जानेवाली |
| तिर्यगूर्ध्वप्रचारोऽसौ सुषुम्नः परिपठ्यते।
हरिकेशस्तु यः प्रोक्तो रश्मिर्नक्षत्रपोषकः॥ ५ ॥ | कही गयी है। हरिकेश नामक जो रश्मि कही गयी है, वह नक्षत्रोंका पोषण करनेवाली है। विश्वकर्मा नामक |
| विश्वकर्मा तथा रश्मिर्बुधं पुष्णाति सर्वदा।
विश्वव्यचास्तु यो रश्मिः शुक्रं पुष्णाति नित्यदा॥ ६ ॥ | रश्मि सदा बुध (ग्रह)-का पोषण करती है। विश्वव्यचा नामकी जो रश्मि है, वह नित्य शुक्र (ग्रह)-का पोषण |
| संयद्वसुरिति ख्यातः स पुष्णाति च लोहितम्।
बृहस्पतिं प्रपुष्णाति रश्मिरर्वावसुः प्रभोः।
शनैश्चरं प्रपुष्णाति सप्तमस्तु सुराट् तथा॥ ७ ॥ | करती है। संयद्वसु नामसे प्रसिद्ध रश्मि मंगलका पोषण करती है और प्रभु सूर्यकी अर्वावसु नामक रश्मि बृहस्पतिका पोषण करती है तथा सातवीं सुराट् (स्वराट्) नामक रश्मि शनैश्चरका पोषण करती है॥ ३—७॥ |
| एवं सूर्यप्रभावेण सर्वा नक्षत्रतारकाः।
वर्धन्ते वर्धिता नित्यं नित्यमाप्याययन्ति च॥ ८ ॥ | इस प्रकार सूर्यके प्रभावसे सभी नक्षत्र एवं तारे नित्य बढ़ते हैं तथा वृद्धि प्राप्तकर नित्य दूसरोंको आप्यायित करते हैं। द्युलोक एवं पृथ्वीसे सम्बद्ध समस्त |
| दिव्यानां पार्थिवानां च नैशानां चैव सर्वशः।
आदानान्नित्यमादित्यस्तेजसां तमसां प्रभुः॥ ९ ॥ | तेज-समूह और निशा-सम्बन्धी तम—अन्धकारका नित्य आदान अर्थात् ग्रहण करनेके कारण प्रभु (सूर्य)-को आदित्य कहा जाता है। हजारों नेत्रवाले वे अपनी हजारों |
| आदत्ते स तु नाडीनां सहस्रेण समंततः।
नादेयांश्चैव सामुद्रान् कूप्यांश्चैव सहस्रदृक्।
स्थावराज्जङ्गमांश्चैव यच्च कुल्यादिकं पयः॥ १०॥ | नाडियों (किरणों)-द्वारा चारों ओरके नदियों, समुद्रों, कूपों, स्थावर तथा जङ्गम और नहरों आदिके जलका ग्रहण करते हैं। उनकी हजारों रश्मियाँ शीत, वर्षा एवं |
| तस्य रश्मिसहस्रं तच्छीतवर्षोष्णनिस्स्रवम्।
तासां चतुःशतं नाड्यो वर्षन्ते चित्रमूर्तयः॥ ११॥ | उष्णताकी सृष्टि करनेवाली हैं और उनमें चार सौ विचित्र मूर्तिस्वरूपा रश्मियाँ वर्षा करती हैं वन्दना, |
| वन्दनाश्चैव याज्याश्च केतना भूतनास्तथा।
अमृता नाम ताः सर्वा रश्मयो वृष्टिसर्जनाः॥ १२॥ | याज्या, केतना और भूतना—ये अमृता नामवाली सभी रश्मियाँ वर्षा करनेवाली हैं॥ ८-१२॥ |
| २२२ | * कूर्मपुराण * |

| हिमोद्वाहाश्च ता नाड्यो रश्मयस्त्रिशतं पुनः ।
रश्म्यो मेष्यश्च पौष्यश्च ह्लादिन्यो हिमसर्जनाः ।
चन्द्रास्ता नामतः सर्वा पीताभाः स्युर्गभस्तयः ॥ १३ ॥

शुक्राश्च ककुभश्चैव गावो विश्वभृतस्तथा ।
शुक्रास्ता नामतः सर्वास्त्रिविधा घर्मसर्जनाः ॥ १४ ॥ | नाडीस्वरूपिणी तीन सौ रश्मियाँ हिमकी सृष्टि करती हैं। मेषी, पौषी तथा ह्लादिनी नामकी रश्मियाँ हिमकी सृष्टि करनेवाली हैं। ये सभी रश्मियाँ पीत वर्णकी और चन्द्र नामवाली हैं। शुक्रा, ककुभ् और विश्वभृत् नामक सभी रश्मियोंका नाम शुक्रा है। ये तीनों प्रकारकी रश्मियाँ धूपकी सृष्टि करनेवाली हैं॥ १३-१४॥ |
| समं बिभर्ति ताभिः स मनुष्यपितृदेवताः ।
मनुष्यानौषधेनेह स्वधया च पितॄनपि ।
अमृतेन सुरान् सर्वांस्त्रिभिस्त्रींस्तर्पयत्यसौ ॥ १५ ॥ | उनके द्वारा वे (सूर्य) समान-रूपसे मनुष्यों, पितरों तथा देवताओंका पोषण करते हैं। वे (इन किरणोंके माध्यमसे) मनुष्योंको औषधके द्वारा, पितरोंको स्वधाके द्वारा और देवताओंको अमृतके द्वारा—इस प्रकार तीनोंको तीन पदार्थोंद्वारा संतृप्त करते हैं॥ १५॥ |
| वसन्ते ग्रैष्मिके चैव शतैः स तपति त्रिभिः ।
शरद्यपि च वर्षासु चतुर्भिः सम्प्रवर्षति ।
हेमन्ते शिशिरे चैव हिममुत्सृजति त्रिभिः ॥ १६ ॥

वरुणो माघमासे तु सूर्यः पूषा तु फाल्गुने ।
चैत्रे मासि भवेदंशो धाता वैशाखतापनः ॥ १७ ॥

ज्येष्ठामूले भवेदिन्द्रः आषाढे सविता रविः ।
विवस्वान् श्रावणे मासि प्रौष्ठपद्यां भगः स्मृतः ॥ १८ ॥

पर्जन्योऽश्वयुजि त्वष्टा कार्तिके मासि भास्करः ।
मार्गशीर्षे भवेन्मित्रः पौषे विष्णुः सनातनः ॥ १९ ॥ | वे (सूर्य) वसन्त एवं ग्रीष्म ऋतुमें तीन सौ किरणोंसे तपते हैं। शरद् और वर्षा ऋतुमें चार सौ रश्मियोंके द्वारा वर्षा करते हैं तथा हेमन्त एवं शिशिर ऋतुमें तीन सौ रश्मियोंसे हिम प्रदान करते हैं। माघमासमें सूर्यका नाम वरुण होता है, फाल्गुनमें वे पूषा कहलाते हैं। सूर्य चैत्र-मासमें अंश, वैशाखमें धाता, ज्येष्ठा-मूल अर्थात् ज्येष्ठ-मासमें इन्द्र, आषाढ़में सविता, श्रावणमें विवस्वान् तथा भाद्रपदमासमें भग कहे जाते हैं। (ये ही) सूर्य आश्विनमें पर्जन्य, कार्तिकमें त्वष्टा, मार्गशीर्षमें मित्र और पौषमें सनातन विष्णु कहलाते हैं॥ १६-१९॥ |
| पञ्चरश्मिसहस्राणि वरुणस्यार्ककर्मणि ।
षड्भिः सहस्रैः पूषा तु देवोंऽशः सप्तभिस्तथा ॥ २० ॥

धाताष्टभिः सहस्रैस्तु नवभिस्तु शतक्रतुः ।
विवस्वान् दशभिः पाति पात्येकादशभिर्भगः ॥ २१ ॥

सप्तभिस्तपते मित्रस्त्वष्टा चैवाष्टभिस्तपेत् ।
अर्यमा दशभिः पाति पर्जन्यो नवभिस्तपेत् ।
षड्भी रश्मिसहस्रैस्तु विष्णुस्तपति विश्वसृक् ॥ २२ ॥ | वरुण (नामक सूर्य)-की पाँच हजार रश्मियाँ सूर्यका कार्य सम्पादित करती हैं। इसी प्रकार पूषा छः हजार, अंश देव सात हजार, धाता आठ हजार, शतक्रतु इन्द्र नौ हजार, विवस्वान् दस हजार और भग ग्यारह हजार रश्मियोंसे पालन करते हैं। मित्र नामक सूर्य सात हजार और त्वष्टा आठ हजार रश्मियोंसे तपते हैं। अर्यमा दस हजार रश्मियोंसे पालन करते हैं और पर्जन्य नौ हजार रश्मियोंसे ताप प्रदान करते हैं। विश्वकी सृष्टि करनेवाले विष्णु (नामक सूर्य) छः हजार रश्मियोंसे तपते हैं॥ २०-२२॥ |
| वसन्ते कपिलः सूर्यो ग्रीष्मे काञ्चनसप्रभः ।
श्वेतो वर्षासु वर्णेन पाण्डुरः शरदि प्रभुः ।
हेमन्ते ताम्रवर्णः स्याच्छिशिरे लोहितो रविः ॥ २३ ॥

ओषधीषु बलं धत्ते स्वधामपि पितृष्वथ ।
सूर्योऽमरत्वममृते त्रयं त्रिषु नियच्छति ॥ २४ ॥ | प्रभु सूर्य वसन्त ऋतुमें कपिल (भूरे) वर्णके, ग्रीष्ममें स्वर्णके समान, वर्षांमें श्वेत, शरद्में पाण्डुर (सफेद-मिश्रित पीले) रंगके, हेमन्तमें ताँबेके समान वर्णवाले और शिशिरमें सूर्य लोहित (लाल) वर्णके होते हैं। सूर्य ओषधियोंमें बलका आधान करते हैं, पितरोंको स्वधा और देवताओंको अमरत्व—इस प्रकार तीनोंको तीन पदार्थ प्रदान करते हैं॥ २३-२४॥ |
- अध्याय ४१ * २२३
| अन्ये चाष्टौ ग्रहा ज्ञेयाः सूर्येणाधिष्ठिता द्विजाः।
चन्द्रमाः सोमपुत्रश्च शुक्रश्चैव बृहस्पतिः।
भौमो मन्दस्तथा राहुः केतुमानपि चाष्टमः॥ २५॥ | हे द्विजो! अन्य आठ ग्रहोंको सूर्यसे अधिष्ठित जानना चाहिये। चन्द्रमा, चन्द्रमाका पुत्र बुध, शुक्र, बृहस्पति, मंगल, शनि, राहु तथा केतु नामक आठवाँ ग्रह है। वातरश्मियोंके द्वारा ध्रुवमें आबद्ध वे सभी ग्रह (अपनी कक्षामें) भ्रमण करते हुए यथास्थान सूर्यकी परिक्रमा करते हैं। द्विजो! वायुचक्रसे प्रेरित (ग्रहगण) अलातचक्रके समान भ्रमण करते हैं। चूँकि वायु उनका वहन करती है, इसलिये उसे 'प्रवह' कहा जाता है। सोमका रथ तीन चक्रोंवाला है। उसके वाम और दक्षिण भागमें कुन्द पुष्पके समान वर्णवाले दस अश्व जुते हैं, इसी रथसे निशाकर चन्द्रमा सूर्यके समान (अपनी) कक्षामें स्थित होकर नक्षत्रोंके मध्य परिभ्रमण करता है। हे विप्रेन्द्रो! चन्द्रमाकी रश्मियोंकी क्रमशः ह्रास और वृद्धि होती रहती है। दिनके क्रमानुसार शुक्लपक्षमें चन्द्रमाके परभागमें स्थित सूर्य सोम (चन्द्र)-को निरन्तर आपूरित करता है॥ २५–३०॥ |
| सर्वे ध्रुवे निबद्धा वै ग्रहास्ते वातरश्मिभिः।
भ्राम्यमाणा यथायोगं भ्रमन्त्यनुदिवाकरम्॥ २६॥ | |
| अलातचक्रवद् यान्ति वातचक्रेरिता द्विजाः।
यस्माद् वहति तान् वायुः प्रवहस्तेन स स्मृतः॥ २७॥ | |
| रथस्त्रिचक्रः सोमस्य कुन्दाभास्तस्य वाजिनः।
वामदक्षिणतो युक्ता दश तेन निशाकरः॥ २८॥ | |
| वीथ्याश्रयाणि चरति नक्षत्राणि रविर्यथा।
ह्रासवृद्धी च विप्रेन्द्रा ध्रुवाधाराणि सर्वदा॥ २९॥ | |
| स सोमः शुक्लपक्षे तु भास्करे परतः स्थिते।
आपूर्यते परस्यान्तः सततं दिवसक्रमात्॥ ३०॥ | |
| क्षीणायितं सुरैः सोममाप्याययति नित्यदा।
एकेन रश्मिना विप्राः सुषुम्नाख्येन भास्करः॥ ३१॥ | हे विप्रो! देवताओं द्वारा (अमृत) पान किये जानेके कारण क्षीण हुए चन्द्रमाको सूर्य सुषुम्न नामक एक रश्मि (किरण)-से नित्य आप्यायित करते हैं। सूर्यके तेजसे चन्द्रमाका यह (क्षीण) शरीर पुष्ट होता है, अतएव दिनके क्रमानुसार पूर्णिमाको वह चन्द्रमा सम्पूर्ण रूपसे दिखायी देता है। हे विप्रो! देवता उस अमृतस्वरूप सम्पूर्ण सोमका आधे महीनेतक पान करते हैं, क्योंकि वे (देवता) अमृतका भोजन करनेवाले होते हैं। तदनन्तर पंद्रहवें भागके किंचित् कलात्मक भाग शेष बचनेपर अपराह्नमें पितृगण उस अन्तिम भागका सेवन करते हैं। पितृगण चन्द्रमाकी अवशिष्ट अमृतस्वरूपिणी अमृतमयी तथा पवित्र सुधा नामक कलाका दो लव (कालविशेष)-तक पान करते हैं॥ ३१–३५॥ |
| एषा सूर्यस्य वीर्येण सोमस्याप्यायिता तनुः।
पौर्णमास्यां स दृश्येत सम्पूर्णो दिवसक्रमात्॥ ३२॥ | |
| सम्पूर्णमर्धमासेन तं सोमममृतात्मकम्।
पिबन्ति देवता विप्रा यतस्तेऽमृतभोजनाः॥ ३३॥ | |
| ततः पञ्चदशे भागे किंचिच्छिष्टे कलात्मके।
अपराह्ने पितृगणा जघन्यं पर्युपासते॥ ३४॥ | |
| पिबन्ति द्विकलं कालं शिष्टा तस्य कला तु या।
सुधामृतमयीं पुण्यां तामिन्दोरमृतात्मिकाम्॥ ३५॥ | |
| निःसृतं तदमावास्यां गभस्तिभ्यः स्वधामृतम्।
मासतृप्तिमवाप्याग्र्यां पितरः सन्ति निर्वृताः॥ ३६॥ | अमावस्याके दिन (चन्द्रमाकी) किरणोंसे निकलनेवाले स्वधा नामक अमृतका पान करनेसे पितर महीनेभरके लिये तृप्ति प्राप्त कर स्वस्थ हो जाते हैं। देवताओंके द्वारा (चन्द्रमाके) अमृतका पान किये जानेपर सोमका विनाश नहीं होता। श्रेष्ठ जनो! इस प्रकार सूर्यके कारण चन्द्रमाके क्षय एवं वृद्धिका क्रम चलता है। सोमके पुत्र (बुध)-के रथमें वायुके समान वेगवाले जलसे उत्पन्न आठ घोड़े जुते रहते हैं। वह बुध उसी रथसे सर्वत्र गमन करता है॥ ३६–३८॥ |
| न सोमस्य विनाशः स्यात् सुधा देवैस्तु पीयते।
एवं सूर्यनिमित्तस्य क्षयो वृद्धिश्च सत्तमाः॥ ३७॥ | |
| सोमपुत्रस्य चाष्टाभिर्वाजिभिर्वायुवेगिभिः।
वारिजैः स्यन्दनो युक्तस्तेनासौ याति सर्वतः॥ ३८॥ |
२२४ * कूर्मपुराण *
| शुक्रस्य भूमिजैरश्वैः स्यन्दनो दशभिर्वृतः ।
अष्टाभिश्चाथ भौमस्य रथो हैमः सुशोभनः ॥ ३९ ॥

बृहस्पतेरथाष्टाश्वः स्यन्दनो हेमनिर्मितः ।
रथस्तमोमयोऽष्टाश्वो मन्दस्यायसनिर्मितः ।
स्वर्भानोर्भास्करारेश्च तथा षड्भिर्हयैर्वृतः ॥ ४० ॥ | शुक्रका रथ भूमिसे उत्पन्न दस घोड़ोंसे और मंगलका स्वर्णमय अत्यन्त सुन्दर रथ आठ घोड़ोंसे युक्त रहता है। बृहस्पतिका भी आठ घोड़ोंवाला रथ स्वर्णसे निर्मित है। शनिका लोहेसे बना हुआ रथ तमोमय है और आठ घोड़ोंवाला है। सूर्यके शत्रु राहु और केतुके रथ छः-छः अश्वोंसे युक्त हैं ॥ ३९-४० ॥ | | एते महाग्रहाणां वै समाख्याता रथा नव ।
सर्वे ध्रुवे महाभागा निबद्धा वातरश्मिभिः ॥ ४१ ॥

ग्रहर्क्षताराधिष्ण्यानि ध्रुवे बद्धान्यशेषतः ।
भ्रमन्ति भ्रामयन्त्येनं सर्वाण्यनिलरश्मिभिः ॥ ४२ ॥ | इस प्रकार महाग्रहोंके नौ रथोंका वर्णन किया गया। ये सभी महाभाग (ग्रह) वायुकी रश्मियोंके द्वारा ध्रुवमें आबद्ध हैं। सभी ग्रह, नक्षत्र और तारागण भी ध्रुवमें पूर्णतः निबद्ध हैं। वायुकी रश्मियोंद्वारा परिचालित होकर ये सभी परिभ्रमण करते रहते हैं ॥ ४१-४२ ॥ |
इति श्रीकूर्मपुराणे षट्साहस्र्यां संहितायां पूर्वविभागे एकचत्वारिंशोऽध्यायः ॥ ४१ ॥
इस प्रकार छः हजार श्लोकोंवाली श्रीकूर्मपुराणसंहिताके पूर्वविभागमें एकतालीसवाँ अध्याय समाप्त हुआ ॥ ४१ ॥
बयालीसवाँ अध्याय
महः आदि सात लोकों तथा सात पातालोंका और वहाँके निवासियोंका वर्णन, वैष्णवी तथा शाम्भवी शक्तियोंका वर्णन
| सूत उवाच | सूतजी बोले— |

| ध्रुवादूर्ध्वं महर्लोकः कोटियोजनविस्तृतः ।
कल्पाधिकारिणस्तत्र संस्थिता द्विजपुंगवाः ॥ १ ॥

जनलोको महर्लोकात् तथा कोटिद्वयात्मकः ।
सनन्दनादयस्तत्र संस्थिता ब्रह्मणः सुताः ॥ २ ॥

जनलोकात् तपोलोकः कोटित्रयसमन्वितः ।
वैराजास्तत्र वै देवाः स्थिता दाहविवर्जिताः ॥ ३ ॥

प्राजापत्यात् सत्यलोकः कोटिषट्केन संयुतः ।
अपुनर्मारकास्तत्र ब्रह्मलोकस्तु स स्मृतः ॥ ४ ॥

अत्र लोकगुरुर्ब्रह्मा विश्वात्मा विश्वतोमुखः ।
आस्ते स योगिभिर्नित्यं पीत्वा योगामृतं परम् ॥ ५ ॥ | हे द्विजश्रेष्ठो! ध्रुवके ऊपर एक करोड़ योजन विस्तारवाला महर्लोक है। वहाँ कल्पके अधिकारीगण निवास करते हैं। इसी प्रकार महर्लोकसे ऊपर दो करोड़ योजनवाला जनलोक है। वहाँ ब्रह्माके (मानस) पुत्र सनन्दन आदि रहते हैं। जनलोकसे ऊपर तपोलोक तीन करोड़ योजनका है। वहाँ दाहरहित* वैराज नामक देवता रहते हैं। प्रजापत्यलोक अर्थात् तपोलोकके ऊपर छः करोड़ योजनका सत्यलोक है। वहाँ अपुनर्मारक (जन्म-मरणसे रहित जन) रहते हैं। वह ब्रह्मलोक कहा गया है। यहाँ परम योगामृतका पान कर विश्वतोमुख विश्वात्मा लोकगुरु ब्रह्मा योगियोंके साथ नित्य निवास करते हैं ॥ १-५ ॥ |
| विशन्ति यतयः शान्ता नैष्ठिका ब्रह्मचारिणः ।
योगिनस्तापसाः सिद्धा जापकाः परमेष्ठिनम् ॥ ६ ॥

द्वारं तद्योगिनामेकं गच्छतां परमं पदम् ।
तत्र गत्वा न शोचन्ति स विष्णुः स च शंकरः ॥ ७ ॥ | शान्त स्वभाववाले यतिगण, नैष्ठिक ब्रह्मचारी, योगी, तपस्वी, सिद्ध तथा परमेष्ठीका जप करनेवाले यहाँ प्रवेश करते हैं। परमपदको प्राप्त करनेवाले योगियोंका वह एकमात्र द्वार है। वहाँ पहुँचकर (लोग) शोक नहीं करते। वही (यहाँ निवास करनेवाला) विष्णु है, शंकर है ॥ ६-७ ॥ |
* दाह-तापसे रहित (दैहिक, दैविक, भौतिक तापोंसे सर्वथा मुक्त)।
- अध्याय ४२ * | २२५ ---|---
सूर्यकोटिप्रतीकाशं पुरं तस्य दुरासदम्।
न मे वर्णयितुं शक्यं ज्वालामालासमाकुलम्॥ ८ ॥
तत्र नारायणस्यापि भवनं ब्रह्मणः पुरे।
शेते तत्र हरिः श्रीमान् मायी मायामयः परः॥ ९ ॥
स विष्णुलोकः कथितः पुनरावृत्तिवर्जितः।
यान्ति तत्र महात्मानो ये प्रपन्ना जनार्दनम्॥ १० ॥
ऊर्ध्वं तद् ब्रह्मसदनात् पुरं ज्योतिर्मयं शुभम्।
वह्निना च परिक्षिप्तं तत्रास्ते भगवान् भवः॥ ११ ॥
देव्या सह महादेवश्चिन्त्यमानो मनीषिभिः।
योगिभिः शतसाहस्रैर्भूतै रुद्रैश्च संवृतः॥ १२ ॥
तत्र ते यान्ति नियता द्विजा वै ब्रह्मचारिणः।
महादेवपराः शान्तास्तापसा ब्रह्मवादिनः॥ १३ ॥
निर्ममा निरहंकाराः कामक्रोधविवर्जिताः।
द्रक्ष्यन्ति ब्रह्मणा युक्ता रुद्रलोकः स वै स्मृतः॥ १४॥
एते सप्त महालोकाः पृथिव्याः परिकीर्तिताः।
महातलादयश्चाधः पातालाः सन्ति वै द्विजाः॥ १५ ॥
महातलं च पातालं सर्वरत्नोपशोभितम्।
प्रासादैर्विविधैः शुभ्रैर्देवतायतनैर्युतम्॥ १६॥
अनन्तेन च संयुक्तं मुचुकुन्देन धीमता।
नृपेण बलिना चैव पातालस्वर्गवासिना॥ १७ ॥
शैलं रसातलं विप्राः शर्करं हि तलातलम्।
पीतं सुतलमित्युक्तं नितलं विद्रुमप्रभम्।
सितं हि वितलं प्रोक्तं तलं चैव सितेतरम्॥ १८॥
सुपर्णेन मुनिश्रेष्ठास्तथा वासुकिना शुभम्।
रसातलमिति ख्यातं तथान्यैश्च निषेवितम्॥ १९ ॥
विरोचनहिरण्याक्षतक्षकाद्यैश्च सेवितम्।
तलातलमिति ख्यातं सर्वशोभासमन्वितम्॥ २०॥
वैनतेयादिभिश्चैव कालनेमिपुरोगमैः।
पूर्वदेवैः समाकीर्णं सुतलं च तथापरैः॥ २१॥
नितलं यवनाद्यैश्च तारकाग्निमुखैस्तथा।
महान्तकाद्यैर्नागैश्च प्रह्लादेनासुरेण च॥ २२॥
वितलं चैव विख्यातं कम्बलाहीन्द्रसेवितम्।
महाजम्भेन वीरेण हयग्रीवेण वै तथा॥ २३॥
शंकुकर्णेन सम्भिन्नं तथा नमुचिपूर्वकैः।
तथान्यैर्विविधैर्नागैस्तलं चैव सुशोभनम्॥ २४॥
करोड़ों सूर्यके समान उन (ब्रह्मा)-का वह पुर अत्यन्त दुर्गम है। अग्निशिखाकी मालाओंसे समन्वित उस पुरका मैं वर्णन नहीं कर सकता। ब्रह्माके उस पुरमें नारायणका भी भवन है। वहाँ मायामय परम मायावान् श्रीमान् हरि शयन करते हैं। पुनरागमनसे रहित वह विष्णुलोक कहा गया है। जो जनार्दनके शरणागत हैं, वे महात्मा वहाँ जाते हैं। उस ब्रह्म-सदनसे ऊपर ज्योतिर्मय, अग्निसे व्याप्त कल्याणकारी पुर है। वहाँ सैकड़ों-हजारों योगियों, भूतों तथा रुद्रोंसे परिवृत, मनीषियोंके द्वारा ध्यान किये जाते हुए वे भगवान् भव महादेव देवी पार्वतीके साथ निवास करते हैं॥ ८-१२॥
वहाँ वे ही जाते हैं जो संयमी ब्राह्मण हैं, ब्रह्मचारी हैं, महादेवपरायण हैं, शान्त, तपस्वी और ब्रह्मवादी हैं, ममत्वरहित, अहंकारशून्य तथा काम-क्रोधसे रहित हैं। ब्रह्मज्ञानसम्पन्न ये (व्यक्ति इस लोकका) दर्शन करते हैं। उस लोकको रुद्रलोक कहा गया है॥ १३-१४॥
हे द्विजो! पृथ्वीके ये सात महालोक कहे गये हैं। (पृथ्वीके) अधोभागमें महातल आदि (सात) पाताल हैं। महातल नामक पाताल सभी रत्नोंसे सुशोभित और अनेक प्रकारके महलों और शुभ्र देवमन्दिरोंसे सम्पन्न है। वह (महातल) अनन्त (नाग), धीमान् मुचुकुन्द एवं पाताल-स्वर्गवासी राजा बलिसे युक्त है। हे विप्रो! रसातल शैलमय है, तलातल शर्करामय है। सुतल पीत वर्णका कहा गया है। नितल विद्रुम (मूँगे)-के समान वर्णवाला, वितल श्वेत वर्णका और तल कृष्ण वर्णका कहा गया है॥ १५-१८॥
हे मुनिश्रेष्ठो! शुभ रसातल गरुड, वासुकि (नाग) तथा अन्य (महात्माओं)-से सेवित कहा गया है। सभी शोभाओंसे युक्त तलातल विरोचन, हिरण्याक्ष तथा तक्षक आदिके द्वारा सेवित कहा गया है। सुतल वैनतेय आदि पक्षी, कालनेमि प्रभृति दूसरे श्रेष्ठ असुरोंसे समाकीर्ण है। तारक, अग्निमुख आदि यवन और महान् अन्तक आदि नागों तथा असुर प्रह्लादसे नितल नामक पाताल सेवित है। वितल नामक प्रसिद्ध पाताल कम्बल नामक नागराज, महाजम्भ और वीर हयग्रीवसे सेवित है। तल नामक पाताल शंकुकर्णसे युक्त तथा प्रधान नमुचि आदि दैत्यों और अन्य विविध प्रकारके नागोंसे सुशोभित है॥ १९-२४॥
२२६ * कूर्मपुराण *
तेषामधस्तान्नरका मायाद्याः परिकीर्तिताः।
पापिनस्तेषु पच्यन्ते न ते वर्णयितुं क्षमाः॥ २५॥
पातालानामधश्चास्ते शेषाख्या वैष्णवी तनुः।
कालाग्निरुद्रो योगात्मा नारसिंहोऽपि माधवः ॥ २६॥
योऽनन्तः पठ्यते देवो नागरूपी जनार्दनः।
तदाधारमिदं सर्वं स कालाग्निमपाश्रितः ॥ २७॥
तमाविश्य महायोगी कालस्तद्वदनोत्थितः।
विषज्वालामयोऽन्तेऽसौ जगत् संहरति स्वयम्॥ २८॥
सहस्रमायोऽप्रतिमः संहर्ता शंकरोद्भवः।
तामसी शाम्भवी मूर्तिः कालो लोकप्रकालनः॥ २९॥
उन (पातालों)-के नीचे माया आदि नरक कहे गये हैं, उनमें पापी लोग यातना पाते हैं। उनका वर्णन नहीं किया जा सकता। पाताललोकके नीचे शेष नामवाली वैष्णवी मूर्ति विद्यमान है। जिसे कालाग्नि रुद्र, योगात्मा, नारसिंह, माधव, अनन्त, देव और नागरूपी जनार्दन भी कहा जाता है। यह सब उन्हींके आधारपर (टिका) है और वे कालाग्निके आश्रित हैं। उनमें प्रविष्ट होकर और उनके मुखसे प्रकट हुई विषकी ज्वालारूप होकर महायोगी काल स्वयं अन्तमें जगत्का संहार करते हैं॥ २५–२८॥
हजारों मायावाला एवं शंकरसे उत्पन्न अद्वितीय (काल) संहार करनेवाला है। वह शम्भुकी तामसी मूर्ति है। काल ही लोकोंका संहार करता है॥ २९॥
इति श्रीकूर्मपुराणे षट्सहस्र्यां संहितायां पूर्वविभागे द्विचत्वारिंशोऽध्यायः॥ ४२॥
इस प्रकार छः हजार श्लोकोंवाली श्रीकूर्मपुराणसंहिताके पूर्वविभागमें बयालीसवाँ अध्याय समाप्त हुआ॥ ४२॥
तैंतालीसवाँ अध्याय
सात महाद्वीपों और सात महासागरोंका परिमाण, जम्बूद्वीप तथा मेरुपर्वतकी स्थिति, भारत तथा किंपुरुष आदि वर्षोंका वर्णन, वर्षपर्वतोंकी स्थिति, जम्बूद्वीपके नाम पड़नेका कारण, जम्बूद्वीपके नदी एवं पर्वतोंका और वहाँके निवासियोंका वर्णन
सूत उवाच
एतद् ब्रह्माण्डमाख्यातं चतुर्दशविधं महत्।
अतः परं प्रवक्ष्यामि भूर्लोकस्यास्य निर्णयम्॥ १॥
जम्बुद्वीपः प्रधानोऽयं प्लक्षः शाल्मल एव च।
कुशः क्रौञ्चश्च शाकश्च पुष्करश्चैव सप्तमः॥ २॥
एते सप्त महाद्वीपाः समुद्रैः सप्तभिर्वृताः।
द्वीपाद् द्वीपो महानुक्तः सागरादपि सागरः ॥ ३॥
क्षारोदेक्षुरसोदश्च सुरोदश्च घृतोदकः।
दध्योदः क्षीरसलिलः स्वादूदश्चेति सागराः ॥ ४॥
पञ्चाशत्कोटिविस्तीर्णा ससमुद्रा धरा स्मृता।
द्वीपेश्च सप्तभिर्युक्ता योजनानां समासतः॥ ५॥
जम्बूद्वीपः समस्तानां द्वीपानां मध्यतः शुभः।
तस्य मध्ये महामेरुर्विश्रुतः कनकप्रभः ॥ ६॥
सूतजी बोले— इस चौदह (सात पाताल तथा सात ऊर्ध्वलोक) प्रकारके महान् ब्रह्माण्डका वर्णन किया गया। इसके बाद इस भूलोकके निर्णयको कहूँगा। (भूलोकमें) जम्बूद्वीप प्रधान है। (इसके अतिरिक्त) प्लक्ष, शाल्मल, कुश, क्रौञ्च, शाक तथा सातवाँ पुष्कर द्वीप है। ये सातों महाद्वीप सात समुद्रोंसे घिरे हैं, एक द्वीपसे दूसरा द्वीप तथा एक सागरसे दूसरा सागर महान् कहा गया है। क्षारोदक, इक्षुरसोदक, सुरोदक, घृतोदक, दध्योदक, क्षीरोदक तथा स्वादूदक—ये (सात) महासागर हैं। संक्षेपमें समुद्रसहित यह पृथ्वी पचास करोड़ योजन विस्तारवाली कही जाती है। यह सात द्वीपोंसे परिवेष्टित है समस्त द्वीपोंके मध्यमें शुभ जम्बूद्वीप स्थित है। उसके बीचमें स्वर्णके समान आभावाला महामेरु कहा गया है॥ १–६॥
| * अध्याय ४३ * | २२७ |

| मूल संस्कृत श्लोक | हिन्दी अनुवाद |

| चतुरशीतिसाहस्रो योजनैस्तस्य चोच्छ्रयः।
प्रविष्टः षोडशाधस्ताद् द्वात्रिंशन्मूर्ध्नि विस्तृतः॥ ७ ॥
मूले षोडशसाहस्रो विस्तारस्तस्य सर्वतः।

भूपद्मस्यास्य शैलोऽसौ कर्णिकात्वेन संस्थितः॥ ८ ॥

हिमवान् हेमकूटश्च निषधश्चास्य दक्षिणे।
नीलः श्वेतश्च शृङ्गी च उत्तरे वर्षपर्वताः॥ ९ ॥

लक्षप्रमाणौ द्वौ मध्ये दशहीनास्तथा परे।
सहस्रद्वितयोच्छायास्तावद्विस्तारिणश्च ते॥ १० ॥
भारतं दक्षिणं वर्षं ततः किंपुरुषं स्मृतम्।
हरिवर्षं तथैवान्यन्मेरोर्दक्षिणतो द्विजाः॥ ११ ॥

रम्यकं चोत्तरं वर्षं तस्यैवानुहिरण्मयम्।
उत्तराः कुरवश्चैव यथैते भरतास्तथा॥ १२ ॥
नवसाहस्रमेकैकमेतेषां द्विजसत्तमाः।
इलावृतं च तन्मध्ये तन्मध्ये मेरुरुच्छ्रितः॥ १३ ॥

मेरोश्चतुर्दिशं तत्र नवसाहस्रविस्तृतम्।
इलावृतं महाभागाश्चत्वारस्तत्र पर्वताः।
विष्कम्भा रचिता मेरोर्योजनायुतमुच्छ्रिताः॥ १४ ॥

पूर्वेण मन्दरो नाम दक्षिणे गन्धमादनः।
विपुलः पश्चिमे पार्श्वे सुपार्श्वश्चोत्तरे स्मृतः॥ १५ ॥
कदम्बस्तेषु जम्बूश्च पिप्पलो वट एव च।
जम्बूद्वीपस्य सा जम्बूर्नामहेतुर्महर्षयः॥ १६ ॥

महागजप्रमाणानि जम्ब्वास्तस्याः फलानि च।
पतन्ति भूभृतः पृष्ठे शीर्यमाणानि सर्वतः॥ १७ ॥

रसेन तस्याः प्रख्याता तत्र जम्बूनदीति वै।
सरित् प्रवर्तते चापि पीयते तत्र वासिभिः॥ १८ ॥

न स्वेदो न च दौर्गन्ध्यं न जरा नेन्द्रियक्षयः।
तत्पानात् सुस्थमनसां नराणां तत्र जायते॥ १९ ॥

तीरमृत् तत्र सम्प्राप्य वायुना सुविशोषिता।
जाम्बूनदाख्यं भवति सुवर्णं सिद्धभूषणम्॥ २० ॥ | उसकी ऊँचाई चौरासी हजार योजन है। नीचेकी ओर यह सोलह योजनतक प्रविष्ट है और ऊपरकी ओर बत्तीस योजन विस्तृत है। उस पर्वतके मूलमें सभी ओर सोलह हजार योजनका विस्तार है। यह पर्वत इस पृथ्वीरूप कमलकी कर्णिकाके रूपमें अवस्थित है। इसके दक्षिणमें हिमवान्, हेमकूट तथा निषध और उत्तरमें नील, श्वेत एवं शृंगी नामक वर्षपर्वत हैं। इनमें दो (हिमवान् एवं हेमकूट वर्षपर्वत) एक लाख योजन परिमाणवाले हैं और अन्य (वर्षपर्वत) दस योजन कम विस्तारवाले हैं। इनकी ऊँचाई दो हजार योजनकी है और उनका विस्तार भी उतना ही है॥ ७–१०॥

हे द्विजो! मेरुके दक्षिण भागमें प्रथम भारतवर्ष, तदनन्तर किंपुरुषवर्ष और फिर हरिवर्ष तथा अन्य भी वैसे ही स्थित हैं। उसके उत्तरमें रम्यक, हिरण्मय एवं उत्तरकुरुवर्ष स्थित है। ये सभी भारतवर्षके समान हैं॥ ११–१२॥

द्विजश्रेष्ठो! इनमेंसे प्रत्येक नौ हजार योजनका है। इनके मध्यमें इलावृतवर्ष है और इसके मध्यमें उन्नत मेरु पर्वत है। हे महाभागो! वहाँ मेरुके चारों ओर नौ हजार योजनका इलावृत नामक वर्ष है। वहाँ चार पर्वत हैं। मेरुके व्यासके रूपमें विरचित इनकी ऊँचाई दस हजार योजन है। इसके पूर्वमें मन्दर, दक्षिणमें गन्धमादन, पश्चिम पार्श्वमें विपुल और उत्तरमें सुपार्श्व नामक पर्वत कहा गया है॥ १३–१५॥

उसमें (सुपार्श्व पर्वतमें) कदम्ब, जम्बू, पीपल और वट वृक्ष हैं। हे महर्षियो! यही जम्बूवृक्ष जम्बूद्वीप नाम पड़नेका कारण है। उस जम्बूवृक्षके फल महान् हाथीके प्रमाणवाले होते हैं। पर्वतके पृष्ठपर गिरनेसे वे विशीर्ण हो जाते हैं। वहाँ उनके रससे प्रवाहित होनेवाली नदी जम्बूनदीके नामसे विख्यात है। वहाँके निवासी उस रसका पान किया करते हैं। वहाँ उस रस (जल)-का पान करनेसे स्वस्थ मनवाले मनुष्योंको न स्वेद (पसीना) होता है, न उनमें दुर्गन्ध होती है, न वृद्धावस्था आती है और न ही उनकी इन्द्रियाँ क्षीण होती हैं। उस (जम्बू नदी)-के तटपर स्थित मिट्टीके रसका वायु शोषण कर लेता है, जिससे जाम्बूनद नामक सुवर्ण होता है, सिद्धगण उसीका आभूषण धारण करते हैं॥ १६–२०॥ |
२२८ * कूर्मपुराण *
भद्राश्वः पूर्वतो मेरोः केतुमालश्च पश्चिमे।
वर्षे द्वे तु मुनिश्रेष्ठास्तयोर्मध्ये इलावृतम्॥ २१॥
वनं चैत्ररथं पूर्वे दक्षिणे गन्धमादनम्।
वैभ्राजं पश्चिमे विद्यादुत्तरे सवितुर्व॑नम्॥ २२॥
अरुणोदं महाभद्रमसितोदं च मानसम्।
सरांस्येतानि चत्वारि देवभोग्यानि सर्वदा॥ २३॥
सितान्तश्च कुमुद्रांश्च कुररी माल्यवांस्तथा।
वैकङ्को मणिशैलश्च ऋक्षवांश्चाचलोत्तमाः॥ २४॥
महानीलोऽथ रुचकः सबिन्दुर्मन्दरस्तथा।
वेणुमांश्चैव मेघश्च निषधो देवपर्वतः।
इत्येते देवरचिताः सिद्धावासाः प्रकीर्तिताः॥ २५॥
मेरुके पूर्वमें भद्राश्व, पश्चिममें केतुमाल नामक दो वर्ष हैं। मुनिश्रेष्ठो! उन दोनोंके मध्य इलावृत वर्ष है। पूर्वमें चैत्ररथ नामक वन, दक्षिणमें गन्धमादन, पश्चिममें वैभ्राज और उत्तरमें सवितृवन स्थित है। उन (वनों)- में अरुणोद, महाभद्र, असितोद और मानस नामक—ये चार सरोवर हैं। ये सदा देवताओंद्वारा उपभोग किये जाने योग्य हैं। सितान्त, कुमुद्वान्, कुररी, माल्यवान्, वैकङ्क, मणिशैल, ऋक्षवान्, महानील, रुचक, सबिन्दु, मन्दर, वेणुमान्, मेघ, निषध एवं देवपर्वत—इन सभी श्रेष्ठ पर्वतोंकी रचना देवताओंद्वारा हुई है और इन्हें सिद्धोंका आवास कहा जाता है॥ २१—२५॥
अरुणोदस्य सरसः पूर्वतः केसराचलः।
त्रिकूटशिखरश्चैव पतङ्गो रुचकस्तथा॥ २६॥
निषधो वसुधारश्च कलिङ्गस्त्रिशिखः शुभः।
समूलो वसुधारश्च कुरवश्चैव सानुमान्॥ २७॥
ताम्रातश्च विशालश्च कुमुदो वेणुपर्वतः।
एकशृङ्गो महाशैलो गजशैलः पिशाचकः॥ २८॥
पञ्चशैलोऽथ कैलासो हिमवांश्चाचलोत्तमः।
इत्येते देवचरिता उत्कटाः पर्वतोत्तमाः॥ २९॥
अरुणोद सरोवरके पूर्वमें केसराचल, त्रिकूट-शिखर, पतङ्ग, रुचक, निषध, वसुधार, कलिंग, शुभ त्रिशिख, समूल, वसुधार, कुरव, सानुमान्, ताम्रात, विशाल, कुमुद, वेणुपर्वत, एकशृंग, महाशैल, गजशैल, पिशाचक, पञ्चशैल, कैलास और पर्वतोंमें उत्तम हिमवान्—ये सभी देवताओंद्वारा सेवित अत्यन्त श्रेष्ठ पर्वत हैं॥ २६—२९॥
महाभद्रस्य सरसो दक्षिणे केसराचलः।
शिखिवासश्च वैदूर्यः कपिलो गन्धमादनः॥ ३०॥
जारुधिश्च सुगन्धिश्च श्रीशृङ्गश्चाचलोत्तमः।
सुपार्श्वश्च सुपक्षश्च कङ्कः कपिल एव च॥ ३१॥
पिञ्जरो भद्रशैलश्च सुरसश्च महाबलः।
अञ्जनो मधुमांस्तद्वत् कुमुदो मुकुटस्तथा॥ ३२॥
सहस्रशिखरश्चैव पाण्डुरः कृष्ण एव च।
पारिजातो महाशैलस्तथैव कपिलोदकः॥ ३३॥
सुषेणः पुण्डरीकश्च महामेघस्तथैव च।
एते पर्वतराजानः सिद्धगन्धर्वसेविताः॥ ३४॥
महाभद्र सरोवरके दक्षिणमें—केसराचल, शिखिवास, वैदूर्य, कपिल, गन्धमादन, जारुधि, सुगन्धि, उत्तम पर्वत श्रीशृंग, सुपार्श्व, सुपक्ष, कङ्क, कपिल, पिञ्जर, भद्रशैल, सुरस, महाबल, अञ्जन, मधुमान्, कुमुद, मुकुट, सहस्रशिखर, पाण्डुर, कृष्ण, पारिजात, महाशैल, कपिलोदक, सुषेण, पुण्डरीक और महामेघ—ये सभी पर्वतराज सिद्धों और गन्धर्वोंसे सेवित हैं॥ ३०—३४॥
असितोदस्य सरसः पश्चिमे केसराचलः।
शङ्खकूतोऽथ वृषभो हंसो नागस्तथा परः॥ ३५॥
कालाञ्जनः शुक्रशैलो नीलः कमल एव च।
पुष्पकश्च सुमेघश्च वाराहो विरजास्तथा।
मयूरः कपिलश्चैव महाकपिल एव च॥ ३६॥
इत्येते देवगन्धर्वसिद्धसङ्घनिषेविताः।
सरसो मानसस्येह उत्तरे केसराचलः॥ ३७॥
असितोद सरोवरके पश्चिममें केसराचल, शंखकूट, वृषभ, हंस, नाग, कालाञ्जन, शुक्रशैल, नील, कमल, पुष्पक, सुमेघ, वाराह, विरजा, मयूर, कपिल तथा महाकपिल—ये सभी (पर्वत) देव, गन्धर्व और सिद्धोंके समूहोंद्वारा सेवित हैं। मानसरोवरके उत्तरमें केसराचल नामक पर्वत है॥ ३५—३७॥
- अध्याय ४४ * | २२९ ---|---
एतेषां शैलमुख्यानामन्तरेषु यथाक्रमम्।|इन प्रधान शैलोंके मध्य क्रमानुसार घाटियाँ, सरोवर सन्ति चैवान्तरद्रोण्यः सरांसि च वनानि च॥ ३८॥|और अनेक वन हैं। वहाँ प्रसन्न, रजोगुणरहित और सभी वसन्ति तत्र मुनयः सिद्धाश्च ब्रह्मभाविताः।|दुःखोंसे विनिर्मुक्त ब्रह्मवादी मुनि और सिद्ध निवास प्रसन्नाः शान्तरजसः सर्वदुःखविवर्जिताः॥ ३९॥|करते हैं॥ ३८-३९॥
इति श्रीकूर्मपुराणे षट्सहस्र्यां संहितायां पूर्वविभागे त्रिचत्वारिंशोऽध्यायः॥ ४३॥
इस प्रकार छः हजार श्लोकोंवाली श्रीकूर्मपुराणसंहिताके पूर्वविभागमें तैंतालीसवाँ अध्याय समाप्त हुआ॥ ४३॥
चौवालीसवाँ अध्याय
ब्रह्मा, शंकर, इन्द्र, अग्नि, वरुण आदि देवताओंकी पुरियोंका तथा वहाँके निवासियोंका वर्णन, गङ्गाकी चार धाराओं और आठ मर्यादापर्वतोंका वर्णन
सूत उवाच|**सूतजी बोले—**देवाधिदेव ब्रह्माकी मेरु पर्वतके चतुर्दशसहस्राणि योजनानां महापुरी।|ऊपर चौदह हजार योजन विस्तारवाली महापुरी विख्यात मेरोरुपरि विख्याता देवदेवस्य वेधसः॥ १॥|है। वहाँ विश्वभावन विश्वात्मा भगवान् ब्रह्मा रहते हैं। तत्रास्ते भगवान् ब्रह्मा विश्वात्मा विश्वभावनः।|योगीन्द्र, मुनीन्द्र, उपेन्द्र (विष्णु) और शंकर उनकी उपास्यमानो योगीन्द्रैर्मुनीन्द्रोपेन्द्रशंकरैः॥ २॥|उपासना करते रहते हैं। वहाँ भगवान् सनत्कुमार नित्य तत्र देवेश्वरेशानं विश्वात्मानं प्रजापतिम्।|ही ईशान देवेश्वर विश्वात्मा प्रजापतिकी उपासना करते सनत्कुमारो भगवानुपास्ते नित्यमेव हि॥ ३॥|हैं। वे (सनत्कुमार) योगात्मा सिद्ध, ऋषि, गन्धर्व तथा स सिद्धैर्ऋषिगन्धर्वैः पूज्यमानः सुरैरपि।|देवताओंसे पूजित होते हुए परम अमृतका पान करते समास्ते योगयुक्तात्मा पीत्वा तत्परमामृतम्॥ ४॥|हैं और वहाँ निवास करते हैं॥ १-४॥ तत्र देवादिदेवस्य शम्भोरमिततेजसः।|वहाँ देवोंके आदिदेव अमित तेजस्वी शंकरका शुभ्र दीप्तमायतनं शुभ्रं पुरस्ताद् ब्रह्मणः स्थितम्॥ ५॥|एवं दीप्तियुक्त मन्दिर है, जो ब्रह्माके (आयतनके) सामने ||स्थित है। (यह मन्दिर) दिव्य कान्तिसे सुसम्पन्न, चार दिव्यकान्तिसमायुक्तं चतुर्द्वारं सुशोभनम्।|द्वारोंसे युक्त, अत्यन्त सुन्दर, महर्षियोंसे पूर्ण और ब्रह्मज्ञानियोंद्वारा महर्षिगणसंकीर्णं ब्रह्मविद्भिर्निषेवितम्॥ ६॥|सेवित है। चन्द्रमा, सूर्य एवं अग्निस্বরূপ (तीन) नेत्रोंवाले देव्या सह महादेवः शशाङ्कार्काग्निलोचनः।|प्रमथेश्वर विश्वेश महादेव देवी (पार्वती) एवं प्रमथगणोंके रमते तत्र विश्वेशः प्रमथैः प्रमथेश्वरः॥ ७॥|साथ वहाँ रमण करते हैं॥ ५-७॥ तत्र वेदविदः शान्ता मुनयो ब्रह्मचारिणः।|वहाँ वेदज्ञ शान्तचित्त मुनि, ब्रह्मचारी, तपस्वी और पूजयन्ति महादेवं तापसाः सत्यवादिनः॥ ८॥|सत्यवादी लोग महादेवकी पूजा करते हैं। इन ब्रह्मवादी तेषां साक्षान्महादेवो मुनीनां ब्रह्मवादिनाम्।|मुनियोंकी पूजाको पार्वतीके साथ साक्षात् परमेश्वर गृह्णाति पूजां शिरसा पार्वत्या परमेश्वरः॥ ९॥|महादेव सिरसे आदरपूर्वक स्वीकार करते हैं। वहीं श्रेष्ठ तत्रैव पर्वतवरे शक्रस्य परमा पुरी।|पर्वत (मेरु)-पर पूर्वकी ओर इन्द्रकी सभी शोभाओंसे नाम्नाऽमरावती पूर्वे सर्वशोभासमन्विता॥ १०॥|समन्वित अमरावती नामकी श्रेष्ठ पुरी है॥ ८-१०॥ तमिन्द्रमप्सरःसङ्घा गन्धर्वा गीततत्पराः।|अप्सराओंका समूह, गान-परायण गन्धर्व तथा हजारों उपासते सहस्राक्षं देवास्तत्र सहस्रशः॥ ११॥|देवता हजार नेत्रोंवाले इन्द्रकी वहाँ उपासना करते हैं। जो ये धार्मिका वेदविदो यागहोमपरायणाः।|धार्मिक हैं, वेदज्ञ हैं, यज्ञ एवं होमपरायण हैं, उनका वह तेषां तत् परमं स्थानं देवानामपि दुर्लभम्॥ १२॥|परम स्थान देवताओंके लिये भी दुर्लभ है॥ ११-१२॥
| २३० | * कूर्मपुराण * |

| तस्य दक्षिणदिग्भागे वह्नेरमिततेजसः।
तेजोवती नाम पुरी दिव्याश्चर्यसमन्विता॥ १३॥

तत्रास्ते भगवान् वह्निर्भ्राजमानः स्वतेजसा।
जपिनां होमिनां स्थानं दानवानां दुरासदम्॥ १४॥ | उसके दक्षिण दिशामें अमित तेजस्वी अग्निकी दिव्य आश्चर्योंसे युक्त तेजोवती नामकी पुरी स्थित है। भगवान् वह्नि अपने तेजसे प्रकाशित होते हुए वहाँ रहते हैं। जप करनेवालों तथा होम करनेवालोंका वह स्थान दानवोंके लिये दुष्प्राप्य है॥ १३-१४॥ | | दक्षिणे पर्वतवरे यमस्यापि महापुरी।
नाम्ना संयमनी दिव्या सिद्धगन्धर्वसेविता॥ १५॥

तत्र वैवस्वतं देवं देवाद्याः पर्युपासते।
स्थानं तत् सत्यसंधानां लोके पुण्यकृतां नृणाम्॥ १६॥

तस्यास्तु पश्चिमे भागे निर्ऋतेस्तु महात्मनः।
रक्षोवती नाम पुरी राक्षसैः सर्वतो वृता॥ १७॥

तत्र तं निर्ऋतिं देवं राक्षसाः पर्युपासते।
गच्छन्ति तां धर्मरता ये वै तामसवृत्तयः॥ १८॥

पश्चिमे पर्वतवरे वरुणस्य महापुरी।
नाम्ना शुद्धवती पुण्या सर्वकामर्द्धिसंयुता॥ १९॥ | श्रेष्ठ (मेरु) पर्वतपर दक्षिण भागमें यमराजकी भी सिद्धों तथा गन्धर्वोंसे सेवित संयमनी नामक दिव्य महापुरी है। वहाँ देवादिगण विवस्वान्¹ (सूर्य) देवकी उपासना करते रहते हैं। वह स्थान संसारमें पुण्य करनेवाले सत्यव्रती मनुष्योंका है। उसके पश्चिम भागमें महात्मा निर्ऋतिकी रक्षोवती नामक पुरी है, जो चारों ओरसे राक्षसोंसे घिरी है। वहाँ राक्षस निर्ऋतिदेवकी उपासना करते हैं तथा जो तमोगुणी जीविकावाले होते हुए भी धार्मिक होते हैं, वे उसी पुरीमें जाते हैं। पश्चिममें इस श्रेष्ठ पर्वतपर सभी प्रकारकी कामनाओंकी समृद्धिसे समन्वित वरुणकी शुद्धवती नामकी पुण्य महापुरी है॥ १५-१९॥ | | तत्राप्सरोगणैः सिद्धैः सेव्यमानोऽमराधिपः।
आस्ते स वरुणो राजा तत्र गच्छन्ति येऽम्बुदाः।
तीर्थयात्रापरा नित्यं ये च लोकेऽघमर्षणः॥ २०॥ | यहाँ अप्सराओं तथा सिद्धोंसे सेवित अमराधिप राजा वरुण रहते हैं। यहाँ वे ही मनुष्य जाते हैं, जो संसारमें नित्य जलदान करते हैं, तीर्थयात्रा-परायण रहते हैं और जो अघमर्षण किया करते हैं॥ २०॥ | | तस्या उत्तरदिग्भागे वायोरपि महापुरी।
नाम्ना गन्धवती पुण्या तत्रास्तेऽसौ प्रभञ्जनः॥ २१॥

अप्सरोगणगन्धर्वैः सेव्यमानोऽमरप्रभुः।
प्राणायामपरा मर्त्या स्थानं तद् यान्ति शाश्वतम्॥ २२॥ | उस (शुद्धवती पुरी)-के उत्तरभागमें वायु देवताकी भी गन्धवती नामवाली पवित्र महापुरी स्थित है। वहाँ प्रभञ्जन (वायुदेवता) निवास करते हैं। देवोंके स्वामी इन वायुदेवताकी अप्सराओंके समूह और गन्धर्व सेवा करते रहते हैं। जो प्राणायाम-परायण मनुष्य हैं, वे इस शाश्वत स्थानमें जाते हैं॥ २१-२२॥ | | तस्याः पूर्वेण दिग्भागे सोमस्य परमा पुरी।
नाम्ना कान्तिमती शुभ्रा तत्र सोमो विराजते॥ २३॥

तत्र ये भोगनिरता स्वधर्मं पर्युपासते।
तेषां तद् रचितं स्थानं नानाभोगसमन्वितम्॥ २४॥

तस्याश्च पूर्वदिग्भागे शंकरस्य महापुरी।
नाम्ना यशोवती पुण्या सर्वेषां सुदुरासदा॥ २५॥

तत्रेशानस्य भवनं रुद्रविष्णुतनोः शुभम्।
गणेश्वरस्य विपुलं तत्रास्ते स गणैर्वृतः॥ २६॥ | उसके पूर्व दिशामें सोम (चन्द्रमा)-की कान्तिमती नामवाली शुभ श्रेष्ठ पुरी है, वहाँ चन्द्रमा विराजमान रहते हैं, जो भोगपरायण रहते हुए अपने धर्मका पालन करते हैं उन्हींके लिये वहाँपर अनेक प्रकारके भोगोंसे युक्त स्थान बना² है। उसके पूर्वकी ओर (भगवान् शंकरकी यशोवती नामक पवित्र महापुरी है, जो सभीके लिये दुर्लभ है, वहाँ रुद्र एवं विष्णुमय शरीरवाले गणाधिपति ईशान (शंकर)-का विशाल भवन है |
१-विवस्वान्—विव=रश्मि=किरणसे युक्त सूर्य।
२-कुछ लोग ऐसे होते हैं जो धर्मनिष्ठ होते हैं, पर जन्म-जन्मान्तरके संस्कारवश उनमें मृत्युके समय भोगवासना शेष रह जाती है, ऐसे लोग चन्द्रलोकको प्राप्त करते हैं।
| * अध्याय ४४ * | २३१ |

| तत्र भोगाभिलिप्सूनां भक्तानां परमेष्ठिनः।
निवासः कल्पितः पूर्वं देवदेवेन शूलिना ॥ २७ ॥

विष्णुपादाद् विनिष्क्रान्ता प्लावयित्वेन्दुमण्डलम्।
समन्ताद् ब्रह्मणः पुर्यां गङ्गा पतति वै दिवः ॥ २८ ॥
सा तत्र पतिता दिक्षु चतुर्धा ह्यभवद् द्विजाः।
सीता चालकनन्दा च सुचक्षुर्भद्रनामिका ॥ २९ ॥

पूर्वेण सीता शैलात् तु शैलं यात्यन्तरिक्षतः।
ततश्च पूर्ववर्षेण भद्राश्वेनैति चार्णवम् ॥ ३० ॥
तथैवालकनन्दा च दक्षिणादेत्य भारतम्।
प्रयाति सागरं भित्त्वा सप्तभेदा द्विजोत्तमाः ॥ ३१ ॥

सुचक्षुः पश्चिमगिरीनतीत्य सकलांस्तथा।
पश्चिमं केतुमालाख्यं वर्षं गत्वैति चार्णवम् ॥ ३२ ॥

भद्रा तथोत्तरगिरीनुत्तरांश्च तथा कुरून्।
अतीत्य चोत्तराम्भोधिं समभ्येति महर्षयः ॥ ३३ ॥

आनीलनिषधायामौ माल्यवान् गन्धमादनः।
तयोर्मध्यगतो मेरुः कर्णिकाकारसंस्थितः ॥ ३४ ॥

भारताः केतुमालाश्च भद्राश्वाः कुरवस्तथा।
पत्राणि लोकपद्मस्य मर्यादाशैलबाह्यतः ॥ ३५ ॥
जठरो देवकूटश्च मर्यादापर्वतावुभौ।
दक्षिणोत्तरमायामावानीलनिषधायतौ ॥ ३६ ॥

गन्धमादनकैलासौ पूर्वपश्चायतावुभौ।
अशीतियोजनायामावर्णवान्तर्व्यवस्थितौ ॥ ३७ ॥

निषधः पारियात्रश्च मर्यादापर्वताविमौ।
मेरोः पश्चिमदिग्भागे यथापूर्वौ तथा स्थितौ ॥ ३८ ॥

त्रिशृङ्गो जारुधिश्चैतदुत्तरे वर्षपर्वतौ।
पूर्वपश्चायतावेतौ अर्णवान्तर्व्यवस्थितौ ॥ ३९ ॥

मर्यादापर्वताः प्रोक्ता अष्टाविह मया द्विजाः।
जठराद्याः स्थिता मेरोश्चतुर्दिक्षु महर्षयः ॥ ४० ॥ | गणोंसे आवृत्त (शंकरदेव) उसमें रहते हैं। पूर्वकालमें देवोंके देव शूल धारण करनेवाले शंकरने वहाँपर परमेष्ठीके भोगाभिलाषी भक्तोंका निवास-स्थान बनाया था। विष्णुके चरणसे निकली हुई गङ्गा चन्द्रमण्डलको आप्लावित कर स्वर्गसे ब्रह्मपुरीके चारों ओर गिरती हैं ॥ २३–२८ ॥

द्विजो! वे वहाँ गिरकर सीता, अलकनन्दा, सुचक्षु एवं भद्रा नामसे चार भागोंमें (दिशाओंमें) विभक्त हो गयी हैं। अन्तरिक्षसे निकलकर सीता नामक गङ्गा एक शैलसे दूसरे शैलपर जाती हुई पूर्व दिशामें भद्राश्ववर्षमें प्रवाहित होती हुई समुद्रमें जाती हैं ॥ २९-३० ॥

हे द्विजोत्तमो! इसी प्रकार अलकनन्दा नामक गङ्गा दक्षिण दिशासे भारतवर्षमें आनेके बाद सात भागोंमें विभक्त होकर सागरमें जाती हैं। ऐसे ही सुचक्षु नामक गङ्गा पश्चिम दिशाके सभी पर्वतोंका अतिक्रमण करके पश्चिम दिशाके केतुमाल नामक वर्षमें प्रवाहित होकर समुद्रमें जाती हैं। महर्षियो! भद्रा नामक गङ्गा उत्तर दिशाके पर्वतों और उत्तरकुरुवर्षका अतिक्रमण कर उत्तर समुद्रमें मिलती हैं। माल्यवान् तथा गन्धमादन पर्वत नील तथा निषध पर्वतोंके समान विस्तारवाले हैं। उन दोनोंके मध्यमें कर्णिकाके आकारके समान मेरु (पर्वत) स्थित है। इन मर्यादापर्वतोंके बाहरकी ओर संसाररूपी कमलके पत्रोंके रूपमें भारतवर्ष, केतुमाल, भद्राश्व और कुरुवर्ष स्थित हैं ॥ ३१—३५ ॥

जठर एवं देवकूट नामक दो मर्यादापर्वत नील और निषध पर्वतोंतक दक्षिणोत्तर-दिशामें फैले हुए हैं। गन्धमादन और कैलास नामक दोनों पर्वत पूर्व-पश्चिममें फैले हुए हैं, (ये) अस्सी योजन विस्तारवाले हैं और समुद्रके अंदरतक स्थित हैं। निषध और पारियात्र नामक दो मर्यादापर्वत मेरुकी पश्चिम दिशामें पूर्वके पर्वतोंके समान स्थित हैं। इसी प्रकार उत्तरमें त्रिशृङ्ग और जारुधि नामक दो वर्षपर्वत हैं। ये पूर्व-पश्चिममें फैले हुए हैं तथा समुद्रके भीतरतक स्थित हैं ॥ ३६—३९ ॥

हे द्विजो! मैंने यहाँ इन आठ मर्यादापर्वतोंको बतलाया। हे महर्षियो! मेरुके चारों दिशाओंमें जठर आदि (वर्षपर्वत) स्थित हैं ॥ ४० ॥ |
इति श्रीकूर्मपुराणे षट्सहस्र्यां संहितायां पूर्वविभागे चतुश्चत्वारिंशोऽध्यायः ॥ ४४ ॥
इस प्रकार छः हजार श्लोकोंवाली श्रीकूर्मपुराणसंहिताके पूर्वविभागमें चौवालीसवाँ अध्याय समाप्त हुआ ॥ ४४ ॥
२३२ * कूर्मपुराण *
पैंतालीसवाँ अध्याय
केतुमाल, भद्राश्व, रम्यकवर्ष तथा वहाँके निवासियोंका वर्णन, हरिवर्षमें स्थित विष्णुके विमानका वर्णन, जम्बूद्वीपके वर्णनमें भारतवर्षके कुलपर्वतों, महानदियों, जनपदों और वहाँके निवासियोंका वर्णन, भारतवर्षमें चार युगोंकी स्थितिका प्रतिपादन
सूत उवाच
केतुमाले नराः कालाः सर्वे पनसभाजनाः।
स्त्रियश्चोत्पलपत्राभा जीवन्ति च वर्षायुतम्॥ १ ॥
भद्राश्वे पुरुषाः शुक्लाः स्त्रियश्चन्द्रांशुसंनिभाः।
दश वर्षसहस्राणि जीवन्ते आम्रभोजनाः॥ २ ॥
रम्यके पुरुषा नार्यो रमन्ते रजतप्रभाः।
दशवर्षसहस्राणि शतानि दश पञ्च च।
जीवन्ति चैव सत्त्वस्था न्यग्रोधफलभोजनाः॥ ३ ॥
हिरण्मये हिरण्याभाः सर्वे च लकुचाशनाः।
एकादशसहस्राणि शतानि दश पञ्च च।
जीवन्ति पुरुषा नार्यो देवलोकस्थिता इव॥ ४ ॥
त्रयोदशसहस्राणि शतानि दश पञ्च च।
जीवन्ति कुरुवर्षे तु श्यामाङ्गाः क्षीरभोजनाः॥ ५ ॥
सर्वे ते मैथुनाजाताः नित्यं सुखनिषेविनः।
चन्द्रद्वीपे महादेवं यजन्ति सततं शिवम्॥ ६ ॥
तथा किम्पुरुषे विप्रा मानवा हेमसन्निभाः।
दशवर्षसहस्राणि जीवन्ति प्लक्षभोजनाः॥ ७ ॥
यजन्ति सततं देवं चतुर्मूर्तिं चतुर्मुखम्।
ध्याने मनः समाधाय सादरं भक्तिसंयुताः॥ ८ ॥
तथा च हरिवर्षे तु महारजतसंनिभाः।
दशवर्षसहस्राणि जीवन्तीक्षुरसाशिनः॥ ९ ॥
तत्र नारायणं देवं विश्वयोनिं सनातनम्।
उपासते सदा विष्णुं मानवा विष्णुभाविताः॥ १०॥
सूतजीने कहा—केतुमालवर्षके पुरुष कृष्णवर्णके होते हैं और सभी पनस (कटहल)-का भोजन करनेवाले होते हैं। वहाँकी स्त्रियाँ कमलपत्रके समान वर्णवाली होती हैं। ये सभी दस हजार वर्षतक जीवित रहते हैं।
भद्राश्ववर्षके पुरुष शुक्ल वर्णके होते हैं और स्त्रियाँ चन्द्रमाकी किरणों (चाँदनी)-के समान वर्णवाली होती हैं। ये सब आमका आहार करते हैं तथा दस हजार वर्षतक जीवित रहते हैं। रम्यकवर्षके पुरुष और स्त्रियाँ—सभी चाँदीकी प्रभाके समान दिखायी देते हैं। ये सत्त्वभावमें स्थित रहनेवाले होते हैं तथा वटवृक्षके फलका भोजन करते हैं और ग्यारह हजार पाँच सौ वर्षोतक जीवित रहते हैं। हिरण्मयवर्षमें सोनेकी आभावाले निवास करते हैं, सभी लकुच (बड़हरके फल)-का भोजन करते हैं और बारह हजार पाँच सौ वर्षतक सभी स्त्री-पुरुष उसी प्रकार जीवित रहते हैं, जैसे कि देवलोकमें स्थित हों॥ १–४॥
कुरुवर्षमें दुग्धाहार करनेवाले श्यामवर्णके (स्त्री-पुरुष) चौदह हजार पाँच सौ वर्षतक जीवित रहते हैं। वे सभी मैथुनसे उत्पन्न होते हैं, नित्य सुखोपभोगी होते हैं और चन्द्रद्वीपमें महादेव शिवकी निरन्तर उपासना करते हैं। हे विप्रो! इसी प्रकार किंपुरुषवर्षके मनुष्य स्वर्ण-वर्णके समान होते हैं। पाकड़ वृक्षके फलोंका भोजन करनेवाले ये दस हजार वर्षतक जीवित रहते हैं। ये भक्तियुक्त होकर आदरसहित मनको ध्यानमें समाधिस्थकर चतुर्मूर्ति चतुर्मुख देव (ब्रह्मा)-की निरन्तर उपासना करते रहते हैं। इसी प्रकार हरिवर्षमें रहनेवाले महारजत* (स्वर्ण)-के समान आभावाले होते हैं। वे दस हजार वर्षतक जीवित रहते हैं। ईखके रसका भोजन करते हैं। यहाँ ये मनुष्य विष्णुकी भावनासे भावित होकर विश्वयोनि नारायणदेव विष्णुकी सदा उपासना करते हैं॥ ५–१०॥
* महारजत शब्द स्वर्णका पर्याय है। (अमरकोश २।९।९५)
* अध्याय ४५ * २३३
| तत्र चन्द्रप्रभं शुभ्रं शुद्धस्फटिकनिर्मितम्।
विमानं वासुदेवस्य पारिजातवनाश्रितम्॥ ११॥

चतुर्द्वारमनौपम्यं चतुस्तोरणसंयुतम्।
प्राकारैर्दशभिर्युक्तं दुराधर्षं सुदुर्गमम्॥ १२॥

स्फाटिकैर्मण्डपैर्युक्तं देवराजगृहोपमम्।
स्वर्णस्तम्भसहस्रैश्च सर्वतः समलंकृतम्॥ १३॥

हेमसोपानसंयुक्तं नानारत्नोपशोभितम्।
दिव्यसिंहासनोपेतं सर्वशोभासमन्वितम्॥ १४॥

सरोभिः स्वादुपाानीयैर्नदीभिश्चोपशोभितम्।
नारायणपरैः शुद्धैर्वेदाध्ययनतत्परैः॥ १५॥

योगिभिश्च समाकीर्णं ध्यायद्भिः पुरुषं हरिम्।
स्तुवद्भिः सततं मन्त्रैर्नमस्यद्भिश्च माधवम्॥ १६॥

तत्र देवादिदेवस्य विष्णोरमिततेजसः।
राजानः सर्वकालं तु महिमानं प्रकुर्वते॥ १७॥

गायन्ति चैव नृत्यन्ति विलासिन्यो मनोरमाः।
स्त्रियो यौवनशालिन्यः सदा मण्डनतत्पराः॥ १८॥

इलावृते पद्मवर्णा जम्बूफलरसाशिनः।
त्रयोदश सहस्राणि वर्षाणां वै स्थिरायुषः॥ १९॥

भारते तु स्त्रियः पुंसो नानावर्णाः प्रकीर्तिताः।
नानादेवार्चने युक्ता नानाकर्माणि कुर्वते।
परमायुः स्मृतं तेषां शतं वर्षाणि सुव्रताः॥ २०॥

नानाहाराश्च जीवन्ति पुण्यपापनिमित्ततः।
नवयोजनसाहस्रं वर्षमेतत् प्रकीर्तितम्।
कर्मभूमिरियं विप्रा नराणामधिकारिणाम्॥ २१॥

महेन्द्रो मलयः सह्यः शुक्तिमानृक्षपर्वतः।
विन्ध्यश्च पारियात्रश्च सप्तात्र कुलपर्वताः॥ २२॥

इन्द्रद्युम्नः कशेरुमांस्ताम्रवर्णो गभस्तिमान्।
नागद्वीपस्तथा सौम्यो गन्धर्वस्त्वथ वारुणः॥ २३॥

अयं तु नवमस्तेषां द्वीपः सागरसंवृतः।
योजनानां सहस्रं तु द्वीपोऽयं दक्षिणोत्तरः॥ २४॥

पूर्वे किरातास्तस्यान्ते पश्चिमे यवनास्तथा।
ब्राह्मणाः क्षत्रिया वैश्या मध्ये शूद्रास्तथैव च॥ २५॥ | वहाँ पारिजातके वनमें शुद्ध स्फटिकका बना हुआ चन्द्रमाकी शुभ्र कान्तिके समान कान्तिवाला वासुदेवका एक विमान है। चार द्वारों, चार तोरणोंसे समन्वित तथा दस प्राकारोंसे युक्त (वह विमान) अनुपम, दुराधर्ष और दुर्गम है। यह स्फटिकके मण्डपोंसे युक्त देवराजके भवनके समान है तथा सभी ओरसे हजारों स्वर्ण-स्तम्भोंसे अलंकृत है। इसमें सोनेकी सीढ़ियाँ हैं। यह दिव्य सिंहासनोंसे समन्वित, सभी प्रकारकी शोभाओंसे सम्पन्न तथा नाना प्रकारके रत्नोंसे सुशोभित है। स्वादिष्ट जलवाले सरोवरों और नदियोंसे शोभित है। वह स्थान नारायण-परायण, पवित्र, वेदाध्ययनमें तत्पर, पुरुष हरिका ध्यान करनेवाले लोगों तथा निरन्तर मन्त्रोंद्वारा माधवकी स्तुति करनेवाले और उन्हें नमस्कार करनेवाले योगियोंसे व्याप्त रहता है॥ ११-१६॥

वहाँ राजा लोग देवोंके आदिदेव अमित तेजस्वी विष्णुकी महिमाका सभी कालोंमें कीर्तन करते रहते हैं*। शृंगार करनेमें तत्पर युवावस्थावाली एवं विलासिनी मनोरम स्त्रियाँ यहाँ सदा नृत्य एवं गान करती रहती हैं। इलावृतवर्षमें कमलके समान वर्णवाले जामुनके फलके रसका सेवन करनेवाले तथा तेरह हजार वर्षकी स्थिर आयुवाले व्यक्ति निवास करते हैं। भारतवर्षके स्त्री और पुरुष अनेक वर्णके बताये गये हैं। ये विविध प्रकारके देवताओंकी आराधनामें निरत रहते हैं और अनेक प्रकारके कर्मोंको करते हैं। हे सुव्रतो! इनकी परम आयु सौ वर्षकी कही गयी है। अनेक प्रकारका आहार करनेवाले वे अपने पुण्य-पापके निमित्तसे जीवित रहते हैं। यह वर्ष नौ हजार योजन विस्तारवाला कहा गया है। हे विप्रो! यह अधिकारी पुरुषोंकी कर्मभूमि है॥ १७-२१॥

महेन्द्र, मलय, सह्य, शुक्तिमान्, ऋक्ष, विन्ध्य तथा पारियात्र—ये सात कुलपर्वत यहाँ हैं। इन्द्रद्युम्न, कशेरुमान्, ताम्रवर्ण, गभस्तिमान्, नागद्वीप, सौम्य, गन्धर्व तथा वारुण— (इन आठ द्वीपोंके अतिरिक्त) यह नवाँ द्वीप सागरसे घिरा हुआ है। यह द्वीप दक्षिणोत्तरमें एक हजार योजनमें फैला हुआ है। उसके पूर्वमें किरात, पश्चिममें यवन और मध्यमें ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य तथा शूद्र रहते हैं॥ २२-२५॥ |
* देवताओंके विमान एक अति श्रेष्ठ प्रासादके समान ही सभी सुविधाओंसे युक्त होते हैं—जैसे पुष्पक विमान, कपिलके द्वारा देवहूतिको दिया गया कामग विमान आदि।
२३४ * कूर्मपुराण *
| इज्याय युद्धवाणिज्यैरभिवर्तयन्त्यत्र मानवाः।
स्रवन्ते पावना नद्यः पर्वतेभ्यो विनिःसृताः ॥ २६ ॥
शतद्रुश्चन्द्रभागा च सरयूर्यमुना तथा।
इरावती वितस्ता च विपाशा देविका कुहूः ॥ २७॥
गोमती धूतपापा च बाहुदा च दृषद्वती।
कौशिकी लोहिता चैव हिमवत्पादनिःसृताः ॥ २८ ॥
वेदस्मृतिर्वेदवती व्रतघ्नी त्रिदिवा तथा।
पर्णाशा वन्दना चैव सदानीरा मनोरमा ॥ २९ ॥
चर्मण्वती तथा दूर्वा विदिशा वेत्रवत्यपि।
शिगुः स्वशिल्पापि तथा पारियात्राश्रयाः स्मृताः ॥ ३० ॥ | यहाँके मनुष्य यज्ञ, युद्ध और वाणिज्यद्वारा जीवन-निर्वाह करते हैं। (यहाँ) पर्वतोंसे निकली हुई पवित्र नदियाँ प्रवाहित होती हैं। शतद्रु, चन्द्रभागा, सरयू, यमुना, इरावती, वितस्ता, विपाशा, देविका, कुहू, गोमती, धूतपापा, बाहुदा, दृषद्वती, कौशिकी तथा लोहिता—ये सभी नदियाँ हिमालयकी तलहटीसे निकली हैं। वेदस्मृति, वेदवती, व्रतघ्नी, त्रिदिवा, पर्णाशा, वन्दना, सदानीरा, मनोरमा, चर्मण्वती, दूर्वा, विदिशा, वेत्रवती, शिगु तथा स्वशिल्पा—ये नदियाँ पारियात्र पर्वतका आश्रय लेनेवाली कही गयी हैं॥ २६-३०॥ | | नर्मदा सुरसा शोणा दशार्णा च महानदी।
मन्दाकिनी चित्रकूटा तामसी च पिशाचिका ॥ ३१ ॥
चित्रोत्पला विपाशा च मञ्जुला वालुवाहिनी।
ऋक्षवत्पादजा नद्यः सर्वपापहरा नृणाम् ॥ ३२ ॥
तापी पयोष्णी निर्विन्ध्या शीघ्रोदा च महानदी।
वेण्या वैतरणी चैव बलाका च कुमुद्वती ॥ ३३ ॥
तोया चैव महागौरी दुर्गा चान्तःशिला तथा।
विन्ध्यपादप्रसूतास्ता नद्यः पुण्यजलाः शुभाः ॥ ३४ ॥
गोदावरी भीमरथी कृष्णा वर्णा च मत्सरी।
तुङ्गभद्रा सुप्रयोगा कावेरी च द्विजोत्तमाः।
दक्षिणापथगा नद्यः सह्यपादविनिःसृताः ॥ ३५ ॥ | नर्मदा, सुरसा, शोणा, दशार्णा, महानदी, मन्दाकिनी, चित्रकूटा, तामसी, पिशाचिका, चित्रोत्पला, विपाशा, मञ्जुला तथा वालुवाहिनी नामक ये ऋक्षवान् पर्वतके नीचेके भागसे निकली हुई नदियाँ मनुष्योंके सभी पापोंका हरण करनेवाली हैं। तापी, पयोष्णी, निर्विन्ध्या, शीघ्रोदा, महानदी, वेण्या, वैतरणी, बलाका, कुमुद्वती, तोया, महागौरी, दुर्गा और अन्तःशिला नामकी ये नदियाँ विन्ध्यके निचले भागसे निकली हैं और शुभ हैं तथा पवित्र जलवाली हैं। हे द्विजोत्तमो! गोदावरी, भीमरथी, कृष्णा, वर्णा, मत्सरी, तुङ्गभद्रा, सुप्रयोगा तथा कावेरी—ये नदियाँ दक्षिणकी ओर जानेवाली तथा सह्यपर्वतके पादमूलसे निकली हैं॥ ३१-३५॥ | | ऋतुमाला ताम्रपर्णी पुष्पवत्युत्पलावती।
मलयाद्रिःसृता नद्यः सर्वाः शीतजलाः स्मृताः ॥ ३६ ॥

ऋषिकुल्या त्रिसामा च मन्दगा मन्दगामिनी।
रूपा पालासिनी चैव ऋषिका वंशकारिणी।
शुक्तिमत्पादसंजाताः सर्वपापहरा नृणाम् ॥ ३७ ॥ | ऋतुमाला, ताम्रपर्णी, पुष्पवती और उत्पलावती—मलय पर्वतसे निकली ये सभी नदियाँ शीतल जलवाली कही गयी हैं। ऋषिकुल्या, त्रिसामा, मन्दगा, मन्दगामिनी, रूपा, पालासिनी, ऋषिका तथा वंशकारिणी—ये नदियाँ शुक्तिमान् पर्वतके निम्न भागसे उत्पन्न हैं और मनुष्योंके सभी पापोंको हरण करनेवाली हैं॥ ३६-३७॥ | | आसां नद्युपनद्यश्च शतशो द्विजपुंगवाः।
सर्वपापहराः पुण्याः स्नानदानादिकर्मसु ॥ ३८ ॥
तास्विमे कुरुपाञ्चाला मध्यदेशादयो जनाः।
पूर्वदेशादिकाश्चैव कामरूपनिवासिनः ॥ ३९ ॥
पुण्ड्राः कलिङ्गा मगधा दाक्षिणात्याश्च कृत्स्नशः।
तथापरान्ताः सौराष्ट्राः शूद्राभीरास्तथार्बुदाः ॥ ४० ॥
मालका मालवाश्चैव पारियात्रनिवासिनः।
सौवीराः सैन्धवा हूणा शाल्वाः कल्पनिवासिनः ॥ ४१ ॥ | हे द्विजश्रेष्ठो! इन सभी (महानदियों)—की सैकड़ों नदियाँ और उपनदियाँ हैं, जो सभी पापोंको हरनेवाली तथा स्नान, दान आदि कर्मोंमें पवित्र हैं। उनमें ये कुरु, पाञ्चाल, मध्यदेश आदिके लोग, पूर्वके देशोंमें रहनेवाले, कामरूपके निवासी, पुण्ड्र, कलिङ्ग तथा मगध देशके लोग, समस्त दाक्षिणात्य तथा (इनके अतिरिक्त) सौराष्ट्रवासी, शूद्र, आभीर, अर्बुद (पर्वतीय जाति-विशेषके लोग), मालक, मालव, पारियात्रमें रहनेवाले, सौवीर, सैन्धव, हूण, शाल्व, कल्पनिवारी, |
| * अध्याय ४६ * | २३५ |

| मद्रा रामास्तथाम्बष्ठाः पारसीकास्तथैव च।
आसां पिबन्ति सलिलं वसन्ति सरितां सदा॥ ४२ ॥ | मद्र, राम, अम्बष्ठ तथा पारसी लोग इन नदियोंके किनारे रहते हैं और इन (नदियों)-का जल पीते हैं॥ ३८–४२॥ |
| चत्वारि भारते वर्षे युगानि कवयोऽब्रुवन्।
कृतं त्रेता द्वापरं च कलिश्चान्यत्र न क्वचित् ॥ ४३ ॥ | कवियों (मनीषियों)-ने भारतवर्षमें—कृत (सत्य), त्रेता, द्वापर तथा कलि—इन चार युगोंको बताया है। ये (युग) अन्यत्र कहीं नहीं होते ॥ ४३ ॥ |
| यानि किंपुरुषाद्यानि वर्षाण्यष्टौ महर्षयः।
न तेषु शोको नायासो नोद्वेगः क्षुद्भयं न च॥ ४४॥

स्वस्थाः प्रजा निरातङ्काः सर्वदुःखविवर्जिताः।
रमन्ति विविधैर्भावैः सर्वाश्च स्थिरयौवनाः ॥ ४५ ॥ | हे महर्षियो! किंपुरुष आदि जो आठ वर्ष हैं, उनमें न शोक है, न परिश्रम है, न उद्वेग है और न भूखका भय है। (वहाँ) सारी प्रजा स्वस्थ, आतङ्करहित तथा सभी प्रकारके दुःखोंसे मुक्त रहती है। सभी स्थिर यौवनवाले होते हैं और अनेक प्रकारके भावोंसे रमण करते रहते हैं॥ ४४-४५॥ |
इति श्रीकूर्मपुराणे षट्साहस्र्यां संहितायां पूर्वविभागे पञ्चचत्वारिंशोऽध्यायः ॥ ४५ ॥
इस प्रकार छः हजार श्लोकोंवाली श्रीकूर्मपुराणसंहिताके पूर्वविभागमें पैंतालीसवाँ अध्याय समाप्त हुआ ॥ ४५ ॥
छियालीसवाँ अध्याय
विभिन्न पर्वतोंपर स्थित देवताओंके पुरोंका वर्णन तथा वहाँके निवासियों, नदियों, सरोवरों और भवनोंका वर्णन, जम्बूद्वीपके वर्णनका उपसंहार
| सूत उवाच | सूतजी बोले— |

| हेमकूटगिरेः शृङ्गे महाकूटैः सुशोभनम्।
स्फाटिकं देवदेवस्य विमानं परमेष्ठिनः ॥ १॥
अथ देवादिदेवस्य भूतेशस्य त्रिशूलिनः।
देवाः सिद्धगणा यक्षाः पूजां नित्यं प्रकुर्वते ॥ २॥
स देवो गिरिशः सार्धं महादेव्या महेश्वरः।
भूतैः परिवृतो नित्यं भाति तत्र पिनाकधृक् ॥ ३॥ | हेमकूट पर्वतके शिखरपर बड़े-बड़े गुंबदोंसे सुशोभित स्फटिकसे बना हुआ देवाधिदेव परमेष्ठी (शिव)-का एक विमान है। वहाँ देवता, सिद्धगण तथा यक्ष देवोंके आदिदेव भूतेश त्रिशूलीकी नित्य पूजा करते हैं। वे पिनाक धारण करनेवाले गिरिश महेश्वर महादेवीके साथ भूतगणोंसे आवृत होते हुए नित्य वहाँ सुशोभित होते हैं॥ १–३॥ |
| विभक्तचारुशिखरः कैलासो यत्र पर्वतः।
निवासः कोटियक्षाणां कुबेरस्य च धीमतः।
तत्रापि देवदेवस्य भवस्यायतनं महत् ॥ ४॥
मन्दाकिनी तत्र दिव्या रम्या सुविमलोदका।
नदी नानाविधैः पद्मैरनेकैः समलंकृता ॥ ५॥
देवदानवगन्धर्वयक्षराक्षसकिंनरैः ।
उपस्पृष्टजला नित्यं सुपुण्या सुमनोरमा ॥ ६॥ | जहाँ अलग-अलग सुन्दर शिखरोंवाला कैलास पर्वत है तथा जहाँ करोड़ों यक्षों तथा बुद्धिमान् कुबेरका निवास है, वहींपर देवाधिदेव शंकरका विशाल मन्दिर है। वहाँ नाना प्रकारके अनेक कमलोंसे अलंकृत अत्यन्त स्वच्छ जलवाली दिव्य एवं रमणीय मन्दाकिनी नदी है। देवता, दानव, गन्धर्व, यक्ष, राक्षस और किंनर उस अत्यन्त पवित्र तथा मनोरम नदीके जलका नित्य स्पर्श (स्नान, आचमन आदि) करते हैं॥ ४-६॥ |
| अन्याश्च नद्यः शतशः स्वर्णपद्मैरलंकृताः।
तासां कूलेषु देवस्य स्थानानि परमेष्ठिनः।
देवर्षिगणजुष्टानि तथा नारायणस्य च ॥ ७॥ | अन्य भी स्वर्णकमलोंसे सुशोभित वहाँ सैकड़ों नदियाँ हैं। इनके तटोंपर देवताओं तथा ऋषिगणोंसे सेवित परमेष्ठी देव और नारायणके मन्दिर हैं॥ ७॥ |
| २३६ | * कूर्मपुराण * |

| सितान्तशिखरे चापि पारिजातवनं शुभम्।
तत्र शक्रस्य विपुलं भवनं रत्नमण्डितम्।
स्फाटिकस्तम्भसंयुक्तं हेमगोपुरसंयुतम्॥ ८ ॥

तत्राथ देवदेवस्य विष्णोर्विश्वामरेशितुः।
सुपुण्यं भवनं रम्यं सर्वरत्नोपशोभितम्॥ ९ ॥

तत्र नारायणः श्रीमान् लक्ष्म्या सह जगत्पतिः।
आस्ते सर्वामरश्रेष्ठः पूज्यमानः सनातनः॥ १० ॥
तथा च वसुधारे तु वसूनां रत्नमण्डितम्।
स्थानानामष्टकं पुण्यं दुरार्धर्षं सुरद्विषाम्॥ ११ ॥

रत्नधारे गिरिवरे सप्तर्षीणां महात्मनाम्।
सप्ताश्रमाणि पुण्यानि सिद्धावासयुतानि तु॥ १२ ॥

तत्र हैमं चतुर्द्वारं वज्रनीलादिमण्डितम्।
सुपुण्यं सुमहत् स्थानं ब्रह्मणोऽव्यक्तजन्मनः॥ १३ ॥
तत्र देवर्षयो विप्राः सिद्धा ब्रह्मर्षयोऽपरे।
उपासते सदा देवं पितामहमजं परम्॥ १४ ॥

स तैः सम्पूजितो नित्यं देव्या सह चतुर्मुखः।
आस्ते हिताय लोकानां शान्तानां परमा गतिः॥ १५ ॥
अथैकशृङ्गशिखरे महापद्मौरलंकृतम्।
स्वच्छामृतजलं पुण्यं सुगन्धं सुमहत् सरः॥ १६ ॥

जैगीषव्याश्रमं तत्र योगीन्द्रैरुपशोभितम्।
तत्रासौ भगवान् नित्यमास्ते शिष्यैः समावृतः।
प्रशान्तदोषैरक्षुद्रैर्ब्रह्मविद्भिर्महात्मभिः ॥ १७॥
शङ्खो मनोहरश्चैव कौशिकः कृष्ण एव च।
सुमना वेदनादश्च शिष्यास्तस्य प्रधानतः॥ १८ ॥
सर्वे योगरताः शान्ता भस्मोद्धूलितविग्रहाः।
उपासते महावीर्या ब्रह्मविद्यापरायणाः॥ १९ ॥
तेषामनुग्रहार्थाय यतीनां शान्तचेतसाम्।
सांनिध्यं कुरुते भूयो देव्या सह महेश्वरः॥ २०॥
अन्यानि चाश्रमाणि स्युस्तस्मिन् गिरिवरोत्तमे।
मुनीनां युक्तमनसां सरांसि सरितस्तथा॥ २१॥
तेषु योगरता विप्रा जापकाः संयतेन्द्रियाः।
ब्रह्मण्यासक्तमनसो रमन्ते ज्ञानतत्पराः॥ २२॥ | (हेमकूटके) अन्तिम शुभ्र शिखरपर पारिजात वृक्षोंका सुन्दर वन है। वहाँ स्फटिकोंसे बने हुए खम्भोंसे युक्त, स्वर्णसे बना गोपुरवाला इन्द्रका रत्नमण्डित एक विशाल भवन है। वहाँपर समस्त देवताओंके नियामक देवाधिदेव विष्णुका एक अत्यन्त पवित्र और रमणीय भवन है, जो सभी रत्नोंसे सुशोभित है। वहाँ संसारके स्वामी, सभी देवताओंमें श्रेष्ठ, पूज्यमान, सनातन श्रीमान् नारायण लक्ष्मीके साथ निवास करते हैं॥ ८-१०॥

इसी प्रकार वसुधार नामक पर्वतपर (आठ) वसुओंके रत्नोंसे मण्डित, देवताओंसे द्वेष करनेवाले असुरोंके लिये अपराजेय पवित्र आठ स्थान हैं। रत्नधार नामक श्रेष्ठ पर्वतपर सिद्धोंके आवाससे युक्त महात्मा सप्तर्षियोंके पवित्र सात आश्रम हैं। वहाँ अव्यक्तजन्मा ब्रह्माका सोनेसे बना हुआ चार द्वारोंवाला, हीरे एवं नील मणि आदिसे मण्डित अत्यन्त पवित्र विशाल स्थान है॥ ११-१३॥

हे विप्रो ! वहाँ देवर्षि, ब्रह्मर्षि, सिद्ध तथा दूसरे लोग अजन्मा परम पितामह देवकी सदा उपासना करते हैं। उनके द्वारा नित्य भलीभाँति पूजित शान्तचित्तवालोंके परम गतिरूप वे चतुर्मुख ब्रह्मा देवीके साथ लोकोंके कल्याणके लिये वहाँ रहते हैं॥ १४-१५॥

(उस हेमकूटके) एक ऊँचे शिखरपर महापद्मोंसे अलंकृत, सुगन्धित, स्वच्छ एवं अमृतके समान जलवाला एक पवित्र विशाल तालाब है। वहाँपर (महर्षि) जैगीषव्यका योगीन्द्रोंसे सुशोभित एक आश्रम है। शान्त दोषोंवाले महान् ब्रह्मविज्ञानी एवं महात्मारूप शिष्योंसे आवृत भगवान् (जैगीषव्य) वहाँ नित्य निवास करते हैं॥ १६-१७॥

शङ्ख, मनोहर, कौशिक, कृष्ण, सुमना तथा वेदनाद उनके प्रधान शिष्य हैं। योगपरायण, शान्त, भस्मसे उपलिप्त शरीरवाले, महावीर्य (उत्कृष्ट शक्तिसम्पन्न) तथा ब्रह्मविद्या-परायण वे सभी (भगवान्की) उपासना करते हैं। उन शान्तचित्त यतियोंपर अनुग्रह करनेके लिये महेश्वर देवीके साथ (उस स्थानपर) निवास करते हैं॥ १८-२०॥

उस उत्तम गिरिश्रेष्ठपर योगयुक्त मनवाले मुनियोंके अन्य कई आश्रम तथा सरोवर और नदियाँ हैं। उनमें योग-परायण, जप करनेवाले, संयत इन्द्रियोंवाले एवं ब्रह्मनिष्ठ मनवाले, ज्ञानतत्पर विप्रगण रमण करते हैं |
- अध्याय ४६ * | २३७ ---|--- आत्मन्यात्मानमाधाय शिखान्तान्तरमास्थितम्।
ध्यायन्ति देवमीशानं येन सर्वमिदं ततम्॥ २३॥ | (समाधिस्थ रहते हैं)। (वे) स्वयंमें आत्मनिष्ठ होकर शिखाके अन्तिम मूलभाग(ब्रह्मरन्ध्र)-में स्थित ईशान देवका ध्यान करते हैं, जिनसे इस सम्पूर्ण (जगत्)-का विस्तार हुआ है। सुमेघ (नामक पर्वत)-पर हजारों सुमेघे वासवस्थानं सहस्रादित्यसंनिभम्।
तत्रास्ते भगवानिन्द्रः शच्या सह सुरेश्वरः॥ २४॥ | सूर्योंके समान प्रकाशमान इन्द्रका एक स्थान है। देवताओंके राजा भगवान् इन्द्र शचीके साथ वहाँ निवास करते हैं। गजशैलपर दुर्गाका मणियोंसे बने तोरणवाला एक भवन है। साक्षात् महेश्वरी भगवती दुर्गा वहाँ गजशैले तु दुर्गाया भवनं मणितोरणम्।
आस्ते भगवती दुर्गा तत्र साक्षान्महेश्वरी॥ २५॥ | निवास करती हैं। योगामृतका पान करके अर्थात् योगको आत्मसात् कर लेनेके कारण साक्षात् योगेश्वरी और (ईश्वर अर्धनारीश्वर महेश्वरकी अर्धाङ्गिनी होनेके कारण) ईश्वरका साक्षात् आनन्द प्राप्तकर विविध उपास्यमाना विविधैः शक्तिभेदैरितस्ततः।
पीत्वा योगामृतं लब्ध्वा साक्षादानन्दमैश्वरम्॥ २६॥ | प्रकारकी शक्तियोंके रूपमें इतस्ततः उपासित होती रहती हैं॥ २१–२६॥ सुनीलस्य गिरेः शृङ्गे नानाधातुसमुज्ज्वले।
राक्षसानां पुराणि स्युः सरांसि शतशो द्विजाः॥ २७॥ | हे द्विजो! विविध धातुओंसे देदीप्यमान सुनील पर्वतके शिखरपर राक्षसोंके नगर तथा सैकड़ों सरोवर हैं। विप्रो! इसी प्रकार शतशृंग नामक महान् पर्वतपर तथा पुरशतं विप्रा शतशृङ्गे महाचले।
स्फाटिकस्तम्भसंयुक्तं यक्षाणाममितौजसाम्॥ २८॥ | स्फटिक स्तम्भोंसे बने हुए अमित तेजस्वी यक्षोंके सौ नगर हैं। श्वेतोदर पर्वतके शिखरपर महात्मा सुपर्ण श्वेतोदरगिरेः शृङ्गे सुपर्णस्य महात्मनः।
प्राकारगोपुरोपेतं मणितोरणमण्डितम्॥ २९॥ | (गरुड)-का अनेक प्राकार और गोपुरोंसे युक्त तथा मणियोंसे बने तोरणोंसे मण्डित पुर है। वहाँ साक्षात् स तत्र गरुडः श्रीमान् साक्षाद् विष्णुरिवापरः।
ध्यात्वास्ते तत् परं ज्योतिरात्मानं विष्णुमव्ययम्॥ ३०॥ | दूसरे विष्णुके समान वे श्रीमान् गरुड उन परम ज्योतिःस्वरूप आत्मरूप अव्यय विष्णुका ध्यान करते रहते हैं॥ २७–३०॥ अन्यच्च भवनं पुण्यं श्रीशृङ्गे मुनिपुंगवाः।
श्रीदेव्याः सर्वरत्नाढ्यं हैमं सुमणितोरणम्॥ ३१॥ | मुनिश्रेष्ठो! श्रीशृंगपर श्रीदेवीका दूसरा भी एक पवित्र भवन है, जो सभी रत्नोंसे पूर्ण तथा स्वर्णसे बना हुआ है और सुन्दर मणियोंसे बने तोरणवाला है। वहाँ तत्र सा परमा शक्तिर्विष्णोरतिमनोरमा।
अनन्तविभवा लक्ष्मीर्जगत्सम्मोहनोत्सुका॥ ३२॥ | विष्णुकी अति मनोरम परम शक्ति (वे लक्ष्मी) संसारके मूल कारण (विष्णु)-का चिन्तन करती हुई अध्यास्ते देवगन्धर्वसिद्धचारणवन्दिता।
विचिन्त्य जगतो योनिं स्वशक्तिकिरणोज्ज्वला॥ ३३॥ | विशेषरूपसे निवास करती हैं। वे लक्ष्मी अनन्त ऐश्वर्यवाली, संसारको मोहित करनेमें उत्सुक, देवताओं, गन्धर्वों, सिद्धों तथा चारणोंसे वन्दित हैं और अपनी तत्रैव देवदेवस्य विष्णोरायतनं महत्।
सरांसि तत्र चत्वारि विचित्रकमलाश्रया॥ ३४॥ | शक्तिकी किरणोंसे प्रकाशित हैं। वहीं देवाधिदेव विष्णुका विशाल भवन है तथा वहींपर विचित्र कमलोंवाले चार सरोवर हैं। इसी प्रकार सहस्रशिखर तथा सहस्रशिखरे विद्याधरपुराष्टकम्।
रत्नसोपानसंयुक्तं सरोभिश्चोपशोभितम्॥ ३५॥ | (पर्वत)-पर रत्नोंकी सीढ़ियोंसे बने हुए और सरोवरोंसे सुशोभित विद्याधरोंके आठ पुर हैं॥ ३१–३५॥
२३८ * कूर्मपुराण *
नद्यो विमलपानीयाश्चित्रनीलोत्पलाकराः।
कर्णिकारवनं दिव्यं तत्रास्ते शंकरोमया॥ ३६॥
पारियात्रे महाशैले महालक्ष्म्याः पुरं शुभम्।
रम्यप्रासादसंयुक्तं घण्टाचामरभूषितम्॥ ३७॥
नृत्यद्भिरप्सरःसङ्घैरितश्चेतश्च शोभितम्।
मृदङ्गमुरजोद्घुष्टं वीणावेणुनिनादितम्॥ ३८॥
गन्धर्वकिंनराकीर्णं संवृतं सिद्धपुंगवैः।
भास्वद्भित्तिसमाकीर्णं महाप्रासादसंकुलम्॥ ३९॥
गणेश्वराङ्गनाजुष्टं धार्मिकाणां सुदर्शनम्।
तत्र सा वसते देवी नित्यं योगपरायणा॥ ४०॥
महालक्ष्मीर्महादेवी त्रिशूलवरधारिणी।
त्रिनेत्रा सर्वशक्तीभिः संवृता सदसन्मया।
पश्यन्ति तत्र मुनयः सिद्धा ये ब्रह्मवादिनः॥ ४१॥
सुपार्श्वस्योत्तरे भागे सरस्वत्याः पुरोत्तमम्।
सरांसि सिद्धजुष्टानि देवभोग्यानि सत्तमाः॥ ४२॥
पाण्डुरस्य गिरेः शृङ्गे विचित्रद्रुमसंकुले।
गन्धर्वाणां पुरशतं दिव्यस्त्रीभिः समावृतम्॥ ४३॥
तेषु नित्यं मदोत्सिक्ता वरनार्यस्तथैव च।
क्रीडन्ति मुदिता नित्यं विलासैर्भोगतत्पराः॥ ४४॥
अञ्जनस्य गिरेः शृङ्गे नारीणां पुरमुत्तमम्।
वसन्ति तत्राप्सरसो रम्भाद्या रतिलालसाः॥ ४५॥
चित्रसेनादयो यत्र समायान्त्यर्थिनः सदा।
सा पुरी सर्वरत्नाढ्या नैकप्रस्रवणैर्युता॥ ४६॥
अनेकानि पुराणि स्युः कौमुदे चापि सुव्रताः।
रुद्राणां शान्तरजसामीश्वरार्पितचेतसाम्॥ ४७॥
तेषु रुद्रा महायोगा महेशान्तरचारिणः।
समासते परं ज्योतिरारूढाः स्थानमुत्तमम्॥ ४८॥
वहाँ स्वच्छ जलवाली नदियाँ तथा अनेक प्रकारके प्रफुल्लित नीलकमल हैं और कर्णिकारका* एक दिव्य वन है, उमाके साथ शंकर वहाँ विराजमान रहते हैं। पारियात्र नामक महाशैलपर महालक्ष्मीका सुन्दर पुर है, जो रमणीय प्रासादोंसे युक्त, घण्टा एवं चामरसे अलंकृत, इतस्ततः नृत्य करती हुई अप्सराओंके समूहसे सुशोभित, मृदंग एवं मुरजकी ध्वनिसे गुञ्जित, वीणा तथा वेणुकी झंकारसे निनादित, गन्धर्व तथा किंनरोंसे आकीर्ण, श्रेष्ठ सिद्धोंसे आवृत, चमकते हुए दीवालोंसे पूर्ण, बड़े-बड़े महलोंसे घनीभूत, गणेश्वरोंकी अङ्गनाओंसे सेवित और धार्मिक जनोंके द्वारा सरलतापूर्वक प्रत्यक्ष करने योग्य है। वहाँ योगपरायण, श्रेष्ठ त्रिशूल धारण करनेवाली, तीन नेत्रवाली, सभी शक्तियोंसे आवृत और सदसन्मयी देवी महालक्ष्मी महादेवी नित्य निवास करती हैं। वहाँ जो ब्रह्मवादी मुनि और सिद्ध हैं—वे उनका दर्शन करते हैं॥ ३६-४१॥
सुपार्श्वके उत्तरभागमें सरस्वतीका उत्तम पुर है। श्रेष्ठ जनो! वहाँ देवताओंके उपभोग करने योग्य तथा सिद्धोंसे सेवित अनेक सरोवर हैं। पाण्डुर पर्वतके शिखरपर अनेक प्रकारके वृक्षोंसे भरे हुए और दिव्य स्त्रियोंसे परिपूर्ण गन्धर्वोंके सौ पुर हैं। उनमें अनेक प्रकारके भोगोंमें तत्पर और काम-मदसे उन्मत्त श्रेष्ठ स्त्रियाँ तथा पुरुष अनेक प्रकारके विलासोंद्वारा भोगमें तत्पर रहते हैं और प्रसन्नतापूर्वक सदा क्रीडा (मनोविनोद) करते रहते हैं॥ ४२-४४॥
अञ्जनगिरिके शिखरपर स्त्रियोंका श्रेष्ठ पुर है, जिसमें रतिकी इच्छा करनेवाली रम्भा आदि अप्सराएँ निवास करती हैं। चित्रसेन आदि (गन्धर्व) जहाँ सदा अभिलाषीके रूपमें आया करते हैं, वह पुरी सभी रत्नोंसे परिपूर्ण तथा अनेक झरनोंसे सम्पन्न है॥ ४५-४६॥
हे सुव्रतो! कौमुद (पर्वत)-पर भी शान्त रजोगुणवाले (रजोगुणके कारण होनेवाली चंचलतासे रहित) तथा शंकरमें अर्पित चित्तवाले रुद्रोंके अनेक पुर हैं, उनमें परम ज्योति अर्थात् परब्रह्मका प्रत्यक्ष करनेवाले तथा महेशके अन्तरमें विचरण करनेवाले महायोगी रुद्रगण रहते हैं, यह स्थान बहुत उत्तम है॥ ४७-४८॥
* कर्णिकार—वृक्षविशेष, कठचम्पा या कर्णियार नामसे कई जगहोंमें प्रसिद्ध।
| * अध्याय ४६ * | २३९ |

| पिञ्जरस्य गिरेः शृङ्गे गणेशानां पुरत्रयम्।
नन्दीश्वरस्य कपिले तत्रास्ते सुयशा यतिः॥ ४९॥

तथा च जारुधेः शृङ्गे देवदेवस्य धीमतः।
दीप्तमायतनं पुण्यं भास्करस्यामितौजसः॥ ५०॥

तस्यैवोत्तरदिग्भागे चन्द्रस्थानमनुत्तमम्।
रमते तत्र रम्योऽसौ भगवान् शीतदीधितिः॥ ५१॥

अन्यच्च भवनं दिव्यं हंसशैले महर्षयः।
सहस्रयोजनायामं सुवर्णमणितोरणम्॥ ५२॥

तत्रास्ते भगवान् ब्रह्मा सिद्धसङ्घैरभिष्टुतः।
सावित्र्या सह विश्वात्मा वासुदेवादिभिर्युतः॥ ५३॥

तस्य दक्षिणदिग्भागे सिद्धानां पुरमुत्तमम्।
सनन्दनादयो यत्र वसन्ति मुनिपुंगवाः॥ ५४॥

पञ्चशैलस्य शिखरे दानवानां पुरत्रयम्।
नातिदूरेण तस्याथ दैत्याचार्यस्य धीमतः॥ ५५॥

सुगन्धशैलशिखरे सरिद्भिरुपशोभितम्।
कर्दमस्याश्रमं पुण्यं तत्रास्ते भगवानृषिः॥ ५६॥

तस्यैव पूर्वदिग्भागे किञ्चिद् वै दक्षिणाश्रिते।
सनत्कुमारो भगवांस्तत्रास्ते ब्रह्मवित्तमः॥ ५७॥

सर्वेष्वेतेषु शैलेषु तथान्येषु मुनीश्वराः।
सरांसि विमला नद्यो देवानामाल्यानि च॥ ५८॥

सिद्धलिङ्गानि पुण्यानि मुनिभिः स्थापितानि तु।
वन्यान्याश्रमवर्याणि संख्यातुं नैव शक्नुयाम्॥ ५९॥

एष संक्षेपतः प्रोक्तो जम्बूद्वीपस्य विस्तरः।
न शक्यं विस्तराद् वक्तुं मया वर्षशतैरपि॥ ६०॥ | पिञ्जर गिरिके शिखरपर गणेशोंके तीन पुर तथा (वहीं) कपिल(शिखर)-पर नन्दीश्वरकी पुरी है, वहाँ उत्तम यशवाले यतिगण निवास करते हैं। इसी प्रकार जारुधि पर्वतके शिखरपर अमित तेजस्वी बुद्धिमान् देवाधिदेव भास्करका दीप्तियुक्त पवित्र भवन है। उसीके उत्तर दिग्भागमें चन्द्रमाका उत्तम स्थान है, वहाँ शीत किरणोंवाले ये रम्य भगवान् (चन्द्रमा) रहते हैं॥ ४९-५१॥

हे महर्षियो! हंसशैलपर एक दूसरा दिव्य भवन है, जो एक हजार योजन विस्तारवाला है और सुवर्ण तथा मणिसे निर्मित तोरणवाला है। वहाँ सिद्धोंके समूहसे सेवित और वासुदेव आदिसे युक्त विश्वात्मा भगवान् ब्रह्मा सावित्रीके साथ रहते हैं। उसके दक्षिण दिग्भागमें सिद्धोंका श्रेष्ठ पुर है, जहाँ सनन्दन आदि श्रेष्ठ मुनि रहते हैं॥ ५२-५४॥

पञ्चशैलके शिखरपर दानवोंके तीन पुर हैं। उसके समीप ही सुगन्ध शैलके शिखरपर दैत्योंके आचार्य बुद्धिमान् भगवान् कर्दम ऋषिका नदियोंसे सुशोभित एक पवित्र आश्रम है॥ ५५-५६॥

उसीके पूर्व दिग्भागमें कुछ दक्षिण दिशाकी ओर ब्रह्मज्ञानियोंमें श्रेष्ठ भगवान् सनत्कुमार रहते हैं। हे मुनीश्वरो! इन सभी शैलों तथा अन्य शैलोंमें भी अनेक सरोवर, स्वच्छ जलवाली नदियाँ और देवताओंके भवन हैं। वहाँ जो मुनियोंद्वारा स्थापित पवित्र सिद्ध लिङ्ग, वन तथा श्रेष्ठ आश्रम हैं, उनकी गणना मैं नहीं कर सकता। यह संक्षेपमें जम्बूद्वीपका विस्तार बतलाया गया, सैकड़ों वर्षोंमें भी मैं इसके विस्तारका वर्णन नहीं कर सकता॥ ५७-६०॥ |
इति श्रीकूर्मपुराणे षट्सहस्र्यां संहितायां पूर्वविभागे षट्चत्वारिंशोऽध्यायः॥ ४६॥
इस प्रकार छः हजार श्लोकोंवाली श्रीकूर्मपुराणसंहिताके पूर्वविभागमें छियालीसवाँ अध्याय समाप्त हुआ॥ ४६॥