भारतकोश
संग्रह पर लौटें

संक्षिप्त कूर्मपुराण

Kurma Purana

महर्षि वेदव्यास द्वारा

DevanagariHindipublished506 पृष्ठ

३१४ * कूर्मपुराण *

प्राक्कूलान् पर्युपासीनः पवित्रैश्चैव पावितः। प्राणायामैस्त्रिभिः पूतस्तत ओङ्कारमर्हति॥ ४२॥

ब्राह्मणः प्रणवं कुर्यादन्ते च विधिवद् द्विजः। कुर्यादध्ययनं नित्यं स ब्रह्माञ्जलिपूर्वतः॥ ४३॥

सर्वेषामेव भूतानां वेदश्चक्षुः सनातनम्। अधीयीताप्ययं नित्यं ब्राह्मण्याच्च्यवतेऽन्यथा॥ ४४॥

योऽधीयीत ऋचो नित्यं क्षीराहुत्या स देवताः। प्रीणाति तर्पयन्त्येनं कामैस्तृप्ताः सदैव हि॥ ४५॥

यजूंष्यधीते नियतं दध्ना प्रीणाति देवताः। सामान्यधीते प्रीणाति घृताहुतिभिरन्वहम्॥ ४६॥

अथर्वाङ्गिरसो नित्यं मध्वा प्रीणाति देवताः। धर्माङ्गानि पुराणानि मांसैस्तर्पयते सुरान्॥ ४७॥

अपां समीपे नियतो नैत्यकं विधिमाश्रितः। गायत्रीमप्यधीयीत गत्वारण्यं समाहितः॥ ४८॥

सहस्रपरमां देवीं शतमध्यां दशावराम्। गायत्रीं वै जपेन्नित्यं जपयज्ञः प्रकीर्तितः॥ ४९॥

गायत्रीं चैव वेदांश्च तुलयाऽतोलयत् प्रभुः। एकतश्चतुरो वेदान् गायत्रीं च तथैकतः॥ ५०॥

ओंकारमादितः कृत्वा व्याहृतीस्तदनन्तरम्। ततोऽधीयीत सावित्रीमेकाग्रः श्रद्धयान्वितः॥ ५१॥

पूर्व दिशाकी ओर अग्रभागवाले कुशोंके आसनपर बैठकर, दोनों हाथोंमें विद्यमान पवित्र कुशोंसे पावित (पवित्रीकृत) होकर तथा तीन प्राणायामोंद्वारा पवित्र होनेके अनन्तर ही (द्विज) अध्ययनके लिये ओंकारके उच्चारणका अधिकारी होता है। द्विजन्मा (ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य)-को (स्वाध्यायके) आरम्भ और अन्तमें विधिपूर्वक प्रणवका उच्चारण करना चाहिये। नित्य अञ्जलिबद्ध होकर ही अध्ययन (स्वाध्याय) करना चाहिये। सभी प्राणियोंके लिये वेद सनातन नेत्र-रूप हैं। (ब्राह्मणको) नित्य इनका अध्ययन करना चाहिये अन्यथा वह ब्राह्मणत्वसे च्युत हो जाता है॥ ४२-४४॥

जो द्विज नित्य ऋग्वेदका अध्ययन करता है और देवताओंको क्षीरकी आहुतियोंसे प्रसन्न करता है, देवता उसकी कामनाएँ पूर्णकर सदैव तृप्त करते हैं। (ऐसे ही) जो द्विज नियमपूर्वक याजुष मन्त्रोंका अध्ययन करता है और दधि (-की आहुतियों)-से देवताओंको प्रसन्न करता है, उसकी भी सभी कामनाएँ पूर्ण होती हैं। इसी प्रकार जो द्विज साममन्त्रोंका अध्ययन करता और प्रतिदिन घृतकी आहुतियोंसे देवोंको प्रसन्न करता है तो उसकी भी कामनाएँ पूर्ण होती हैं। अथर्ववेदका भी अध्ययन करनेवाला (द्विज) मधु (-की आहुतियों)-द्वारा देवताओंको प्रसन्नकर अभिलषित प्राप्त करता है। धर्मशास्त्र, वेदाङ्गों तथा पुराणोंका अध्ययन करनेवाले यथोपलब्ध पदार्थोंसे देवताओंको संतृप्तकर इष्ट प्राप्त करते हैं॥ ४५-४७॥

नित्यकर्मकी विधिका आश्रय लेकर वनमें जाकर सावधानीपूर्वक जलके समीप नियमितरूपसे गायत्री (-मन्त्र)-का जप भी करे। गायत्रीदेवी (मन्त्र)-का हजार बार जप करना श्रेष्ठ, सौ बारका जप मध्यम तथा दस बार जप करना निम्न कोटिका है। गायत्रीका नित्य जप करना चाहिये। इसे जपयज्ञ कहा गया है। ईश्वरने गायत्री और वेदोंको तुलामें तौला। तुलामें एक ओर चारों वेदोंको और एक ओर गायत्रीको रखा (समग्र वेदोंका सार गायत्री-मन्त्र वेदोंके समान ही रहा)॥ ४८-५०॥

आदिमें ओंकार लगाकर तदनन्तर (भूर्भुवः स्वः) महाव्याहृतियोंके साथ गायत्री (-मन्त्र)-का श्रद्धापूर्वक एकाग्रमनसे जप करना चाहिये॥ ५१॥

* अध्याय १४ *३१५

पुराकल्पे समुत्पन्ना भूर्भुवःस्वः सनातनाः।
महाव्याहृतयस्तिस्रः सर्वाशुभनिबर्हणाः ॥ ५२ ॥

प्रधानं पुरुषः कालो विष्णुर्ब्रह्मा महेश्वरः।
सत्त्वं रजस्तमस्तिस्रः क्रमाद् व्याहृतयः स्मृताः॥ ५३ ॥

ओंकारस्तत् परं ब्रह्म सावित्री स्यात् तदक्षरम्।
एष मन्त्रो महायोगः सारात् सार उदाहृतः ॥ ५४ ॥
योऽधीतेऽहन्यहन्येतां गायत्रीं वेदमातरम्।

विज्ञायर्थं ब्रह्मचारी स याति परमां गतिम्॥ ५५॥

गायत्री वेदजननी गायत्री लोकपावनी।
न गायत्र्याः परं जप्यमेतद् विज्ञाय मुच्यते॥ ५६ ॥
श्रावणस्य तु मासस्य पौर्णमास्यां द्विजोत्तमाः।
आषाढ्यां प्रौष्ठपद्यां वा वेदोपाकरणं स्मृतम्॥ ५७ ॥

उत्सृज्य ग्रामनगरं मासान् विप्रोऽर्धपञ्चमान्।
अधीयीत शुचौ देशे ब्रह्मचारी समाहितः ॥ ५८ ॥

पुष्ये तु छन्दसां कुर्याद् बहिरुत्सर्जनं द्विजः।
माघशुक्लस्य वा प्राप्ते पूर्वाह्ने प्रथमेऽहनि॥ ५९॥

छन्दांस्यूर्ध्वमथोऽभ्यस्येच्छुक्लपक्षेषु वै द्विजः।
वेदाङ्गानि पुराणानि कृष्णपक्षे च मानवम्॥ ६०॥
इमान् नित्यमनध्यायानधीयानो विवर्जयेत्।
अध्यापनं च कुर्वाणो ह्यभ्यस्यन्नपि यत्नतः ॥ ६१ ॥

कर्णश्रवेऽनिले रात्रौ दिवा पांशुसमूहने।
विद्युत्स्तनितवर्षेषु महोल्कानां च सम्प्लवे।
आकालिकमनध्यायमेतेष्वाह प्रजापतिः ॥ ६२ ॥ | प्राचीन कल्पमें सभी प्रकारके अमङ्गलोंको दूर करनेवाली 'भूः' 'भुवः' तथा 'स्वः' ये तीन सनातन महाव्याहृतियाँ समुद्भूत हुईं। ये तीनों व्याहृतियाँ क्रमशः प्रधान, पुरुष तथा काल और विष्णु, ब्रह्मा, महेश्वर एवं सत्त्व, रज तथा तमोगुणरूप कही गयी हैं। ओंकार परम ब्रह्मस्वरूप और सावित्री अविनश्वर परम तत्त्वरूप है। इस मन्त्रको महायोग और सारोंका भी सार-रूप कहा गया है। जो ब्रह्मचारी (गायत्री-मन्त्रके) अर्थको जानते हुए प्रत्येक दिन इन वेदमाता गायत्रीका अध्ययन करता है (जप करता है), उसे परमगति प्राप्त होती है। गायत्री वेदोंकी माता और लोकको पवित्र करनेवाली है। गायत्रीसे श्रेष्ठ कोई दूसरा मन्त्र जपने योग्य नहीं है। इसके ज्ञानसे मुक्ति मिल जाती है॥ ५२-५६॥

श्रेष्ठ द्विजो ! श्रावण, आषाढ़ अथवा भाद्रपद मासकी पौर्णमासीको (अपने-अपने गृह्यसूत्रानुसार) वेदोंका उपाकर्म (संस्कारपूर्वक वेदग्रहण) करना बतलाया गया है। ग्राम और नगरको छोड़कर ब्रह्मचारी ब्राह्मण (द्विजमात्र)-को एकाग्रचित्तसे पवित्र स्थानमें साढ़े पाँच महीनेतक (वेदोंका) अध्ययन करना चाहिये। द्विजको चाहिये कि वह (पौष मासके) पुष्य नक्षत्रमें अथवा माघ मासके प्रथम दिन पूर्वाह्नमें (ग्रामके) बाहर वेदोंका उत्सर्जन (उत्सर्ग नामका संस्कारविशेष) करे। इसके बाद द्विजको शुक्लपक्षमें वेदोंका और कृष्णपक्षमें वेदाङ्गों, पुराण तथा मानवधर्मशास्त्र (मनुस्मृति आदि)-का अभ्यास करना चाहिये ॥ ५७-६०॥

अध्ययन करनेवालेको इन (अग्रनिर्दिष्ट) अनध्यायोंमें अध्ययनका सदा परित्याग करना चाहिये। इसी प्रकार अध्यापन और अभ्यास करते हुए भी प्रयत्नपूर्वक अनध्यायोंमें अध्ययनका त्याग करना चाहिये। प्रजापति (ब्रह्मा)-ने कहा है कि रात्रिमें कानोंसे सुने जाने योग्य वायुके बहते रहनेपर, दिनमें धूलके समूहको उड़ा लेनेमें समर्थ वायुके बहते रहनेपर, विद्युत्की चमक एवं (मेघ) गर्जनके साथ वर्षा होनेपर और बड़ी-बड़ी उल्काओंके इधर-उधर गिरते रहनेपर आकालिक (जबसे ये निमित्त आरम्भ हों तबसे अग्रिम दिन सूर्योदयपर्यन्त) अनध्याय होता है॥ ६१-६२॥

३१६ * कूर्मपुराण *

एतानभ्युदितान् विद्याद् यदा प्रादुष्कृताग्निषु।
तदा विद्यादनध्यायमनृतौ चाभ्रदर्शने॥ ६३॥अग्निहोत्रके लिये प्रज्वलित अग्निकी अवस्था (प्रातः-सायं-संध्याकाल)-में जब ये सभी (उत्पात) एक साथ प्रकट हों और बिना ऋतुके मेघ दिखलायी पड़ें तो अनध्याय समझना चाहिये।
निर्घाते भूमिचलने ज्योतिषां चोपसर्जने।
एतानाकालिकान् विद्यादनध्यायानृतावपि॥ ६४॥वज्रपात, भूकम्प, सूर्य-चन्द्रका ग्रहण एवं अन्य ताराओंके उपसर्ग (टूटना आदि) होनेपर, ऋतु होनेपर भी आकालिक (इन निमित्तोंके प्रारम्भसे अग्रिम दिन सूर्योदयपर्यन्त) अनध्याय समझना चाहिये।
प्रादुष्कृतेष्वग्निषु तु विद्युत्स्तनितनिस्वने।
सज्योतिः स्यादनध्यायः शेषरात्रौ यथा दिवा॥ ६५॥
नित्यानध्याय एव स्याद् ग्रामेषु नगरेषु च।
धर्मनैपुण्यकामानां पूतिगन्धे च नित्यशः॥ ६६॥अग्निके प्रकट होने, बिजलीके चमकने तथा मेघके गर्जन होनेपर प्रकाश रहनेपर भी अनध्याय होता है। दिनके समान ही रात्रिमें भी अनध्याय होता है॥ ६३–६५॥

धर्ममें निपुणता प्राप्त करनेकी इच्छावालोंके लिये नगर, ग्राम एवं दुर्गन्धयुक्त स्थानमें नित्य ही अनध्याय होता है।
अन्तःशवगते ग्रामे वृषलस्य च संनिधौ।
अनध्यायो रुद्यमाने समवाये जनस्य च॥ ६७॥ग्राममें शव पड़े रहनेपर, अधार्मिक जनके समीप रहनेपर, रुदन होने और मनुष्योंका समूह (कार्यान्तरके लिये) एकत्र होनेपर अनध्याय होता है।
उदके मध्यरात्रे च विण्मूत्रे च विसर्जने।
उच्छिष्टः श्राद्धभुक् चैव मनसापि न चिन्तयेत्॥ ६८॥जलके मध्य, आधी रातमें, मल-मूत्रके विसर्जनके समय, उच्छिष्ट अवस्थामें और श्राद्धमें भोजन करनेपर (श्राद्धमें निमन्त्रणसे लेकर श्राद्ध-भोजनके दिन-राततक) मनसे भी (वेदादिका) चिन्तन नहीं करना चाहिये।
प्रतिगृह्य द्विजो विद्वानेकोद्दिष्टस्य केतनम्।
त्र्यहं न कीर्तयेद् ब्रह्म राज्ञो राहोश्च सूतके॥ ६९॥विद्वान् द्विजको एकोद्दिष्टका निमन्त्रण स्वीकार कर, राजाके पुत्रजन्म आदिके सूतक तथा राहुके (ग्रहणजन्य) सूतकमें तीन दिनतक वेदका अध्ययन नहीं करना चाहिये।
यावदेकोऽनुद्दिष्टस्य स्नेहो गन्धश्च तिष्ठति।
विप्रस्य विदुषो देहे तावद् ब्रह्म न कीर्तयेत्॥ ७०॥ब्राह्मणके शरीरमें जबतक एकोद्दिष्ट-श्राद्ध-सम्बन्धी¹ भोजनके समयका (घृत आदि) स्निग्ध द्रव्य एवं (सुगन्धित द्रव्यका) लेप रहे, तबतक विद्वान् ब्राह्मणको वेदाध्ययन नहीं करना चाहिये॥ ६६–७०॥
शयानः प्रौढपादश्च कृत्वा चैवावसक्थिकाम्।
नाधीयीतामिषं जग्ध्वा सूतकान्नाद्यमेव च॥ ७१॥सोते हुए, उकडूँ बैठे हुए (आसनारूढपाद), दोनों जानुओंको वस्त्रादिसे बाँधे हुए, मांस और सूतकादिसे सम्बन्धित अन्न खाकर,
नीहारे बाणशब्दे च संध्ययोरुभयोरपि।
अमावास्यां चतुर्दश्यां पौर्णमास्यष्टमीषु च॥ ७२॥कुहरा पड़ते रहनेपर, बाणका शब्द होते समय, दोनों संध्याकालमें, अमावास्या, चतुर्दशी, पौर्णमासी तथा अष्टमी तिथियोंमें (अनध्याय होता है, अतः) अध्ययन नहीं करना चाहिये।
उपाकर्मणि चोत्सर्गे त्रिरात्रं क्षपणं स्मृतम्।
अष्टकासु त्वहोरात्रं ऋत्वन्त्यासु च रात्रिषु॥ ७३॥उपाकर्म और उत्सर्ग नामक कर्म करनेके अनन्तर तीन राततक अनध्याय होता है। अष्टकाओंमें² एक दिन-रात और ऋतुकी अन्तिम रात्रियोंमें अनध्याय होता है॥ ७१–७३॥

१-मूलमें 'एकोऽनुद्दिष्ट' पाठ है। कुल्लूकभट्ट (मनुस्मृति व्याख्याकार)-के अनुसार 'अनुद्दिष्ट' का उच्छिष्ट अर्थ है।
२-अगहन, पौष और माघमासोंमें कृष्णपक्षकी सप्तमी, अष्टमी और नवमी—इन तीन तिथियोंके समुदायको 'अष्टका' कहा जाता है।

* अध्याय १४ *३१७
मार्गशीर्षे तथा पौषे माघमासे तथैव च।
तिस्रोऽष्टकाः समाख्याता कृष्णपक्षे तु सूरिभिः ॥ ७४ ॥

श्लेष्मातकस्य छायायां शाल्मलेर्मधुकस्य च।
कदाचिदपि नाध्येयं कोविदारकपित्थयोः ॥ ७५ ॥
समानविद्ये च मृते तथा सब्रह्मचारिणि।
आचार्ये संस्थिते वापि त्रिरात्रं क्षपणं स्मृतम् ॥ ७६ ॥

छिद्राण्येतानि विप्राणां येऽनध्यायाः प्रकीर्तिताः।
हिंसन्ति राक्षसास्तेषु तस्मादेतान् विवर्जयेत् ॥ ७७ ॥
नैत्यके नास्त्यनध्यायः संध्योपासन एव च।
उपाकर्मणि कर्मान्ते होममन्त्रेषु चैव हि ॥ ७८ ॥

एकामृचमथैकं वा यजुः सामाथवा पुनः।
अष्टकाद्यास्वधीयीत मारुते चातिवायति ॥ ७९ ॥

अनध्यायस्तु नाङ्गेषु नेतिहासपुराणयोः।
न धर्मशास्त्रेष्वन्येषु पर्वण्येतानि वर्जयेत् ॥ ८० ॥

एष धर्मः समासेन कीर्तितो ब्रह्मचारिणाम्।
ब्रह्मणाभिहितः पूर्वमृषीणां भावितात्मनाम् ॥ ८१ ॥
योऽन्यत्र कुरुते यत्नमनधीत्य श्रुतिं द्विजः।
स सम्मूढो न सम्भाष्यो वेदबाह्यो द्विजातिभिः ॥ ८२ ॥

न वेदपाठमात्रेण संतुष्टो वै भवेद् द्विजः।
पाठमात्रावसन्नस्तु पङ्के गौरिव सीदति ॥ ८३ ॥

योऽधीत्य विधिवद् वेदं वेदार्थं न विचारयेत्।
स सान्वयः शूद्रकल्पः पात्रतां न प्रपद्यते ॥ ८४ ॥

यदि त्यात्यन्तिकं वासं कर्तुमिच्छति वै गुरौ।
युक्तः परिचरेदेनमाशरीरविमोक्षणात् ॥ ८५ ॥विद्वानोंने मार्गशीर्ष (अगहन), पौष और माघमासके कृष्णपक्षमें तीन अष्टकाओंका वर्णन किया है। लिसोढ़ा, सेमल, महुआ, कचनार और कैथ वृक्षकी छायामें कभी भी (वेदका) अध्ययन नहीं करना चाहिये ॥ ७४-७५ ॥

अपने समान विद्या पढ़नेवाले, अपने ही समान सहपाठी ब्रह्मचारीकी मृत्यु होनेपर और आचार्यके अपने यहाँ आनेपर तीन रातका अनध्याय कहा गया है। जो अनध्याय बतलाये गये हैं, ये ब्राह्मणों (द्विजों)-के छिद्र-रूप हैं। इन अवसरोंपर राक्षस प्रहार करते हैं, इसलिये इनका परित्याग करना चाहिये ॥ ७६-७७ ॥

नित्य-कर्म, संध्योपासन, उपाकर्म, आरब्धकर्मके अन्तमें और होममन्त्रोंमें अनध्याय नहीं होता (अर्थात् अनध्यायकालमें भी इनसे सम्बद्ध मन्त्र बोले जाते हैं।)
अष्टकाओं और प्रबल वायुके चलनेपर भी ऋग्वेद, यजुर्वेद अथवा सामवेदके एक मन्त्रका पाठ (अवश्य) करना चाहिये। वेदाङ्गों और इतिहास-पुराणके अध्ययन और अन्य धर्मशास्त्रोंके अध्ययनमें अनध्याय नहीं होता, किंतु पर्वोंमें इनके अध्ययनका त्याग करना चाहिये। संक्षेपमें यह ब्रह्मचारियोंका धर्म बतलाया गया। पूर्वकालमें ब्रह्माने इसे शुद्धात्मा ऋषियोंको बतलाया था ॥ ७८-८१ ॥

जो द्विज वेदका अध्ययन न कर अन्यत्र (दूसरे शास्त्रोंको पढ़नेमें) प्रयत्न करता है, उस वेदबाह्य मूढ व्यक्तिके साथ द्विजातियोंको सम्भाषण नहीं करना चाहिये*। द्विजको वेदके पाठमात्रसे संतुष्ट नहीं होना चाहिये। पाठमात्रसे वेदाध्ययनको समाप्त करनेवाला कीचड़में फँसी गौके समान कष्ट पाता है। जो विधिपूर्वक वेदका अध्ययन कर वेदके अर्थपर विचार नहीं करता है, वह अपने वंशके साथ शूद्रके समान है। वह (वास्तवमें) पात्रता (योग्यता)-को नहीं प्राप्त करता है (अर्थात् वेदाध्ययन करनेवाला वेदार्थ अवश्य जाने यही तात्पर्य है।) ॥ ८२-८४ ॥

यदि गुरुके पास ही जीवनपर्यन्त रहनेकी इच्छा हो तो शरीरके अन्त होनेतक बड़ी ही सावधानीपूर्वक इनकी (गुरुकी) सेवा करनी चाहिये ॥ ८५ ॥

* वेदाध्ययन द्विजको शास्त्राध्ययनके पूर्व अवश्य करना चाहिये, यही तात्पर्य है।

३१८ * कूर्मपुराण *

गत्वा वनं वा विधिवज्जुहुयाज्जातवेदसम्।
अधीयीत सदा नित्यं ब्रह्मनिष्ठः समाहितः॥ ८६॥

सावित्रीं शतरुद्रीयं वेदान्तांश्च विशेषतः।
अभ्यसेत् सततं युक्तो भस्मस्नानपरायणः॥ ८७॥

एतद् विधानं परमं पुराणं
वेदागमे सम्यगिहेरितां वः।
पुरा महर्षिप्रवराभिपृष्टः
स्वायम्भुवो यन्मनुराह देवः ॥ ८८॥

एवमीश्वरसमर्पितान्तरो
योऽनुतिष्ठति विधिं विधानवित्।
मोहजालमपहाय सोऽमृतो
याति तत् पदमनामयं शिवम् ॥ ८९॥अथवा (गुरु, गुरुपत्नी या उनके किसी सपिण्डके न रहनेपर) वनमें जाकर विधिपूर्वक अग्निमें हवन करना चाहिये और समाहित होकर ब्रह्ममें अत्यन्त निष्ठा रखते हुए नित्य वेदाभ्यास करना चाहिये। नित्य भस्म-स्नान करते हुए गायत्री, शतरुद्रिय और वेदान्त-शास्त्रोंका विशेष रूपसे निरन्तर अभ्यास करते रहना चाहिये॥ ८६-८७॥

वेदज्ञानकी प्राप्तिका यह सनातन विधान आप लोगोंको बतलाया गया, प्राचीन कालमें श्रेष्ठ महर्षियोंके पूछनेपर भगवान् स्वायम्भुव मनुने स्वयं ही इसे कहा था। इस प्रकार अपने अन्तःकरणको ईश्वरमें समर्पित करके विधानको जाननेवाले जो पुरुष इस (ब्रह्मचर्य) विधिक अनुष्ठान (यथावत् पालन) करता है, वह क्रमशः समस्त मोह-जालका परित्यागकर, अमर होते हुए अनामय शिवपदको प्राप्त करता है तथा अमर हो जाता है अर्थात् ब्रह्मस्वरूप होकर कृतकृत्य हो जाता है॥ ८८-८९॥

इति श्रीकूर्मपुराणे षट्सहस्र्यां संहितायामुपरिविभागे चतुर्दशोऽध्यायः ॥ १४॥
इस प्रकार छः हजार श्लोकोंवाली श्रीकूर्मपुराणसंहिताके उपरिविभागमें चौदहवाँ अध्याय समाप्त हुआ॥ १४॥

पंद्रहवाँ अध्याय

गृहस्थधर्म तथा गृहस्थके सदाचारका वर्णन, धर्माचरण एवं सत्यधर्मकी महिमा

व्यास उवाच

वेदं वेदौ तथा वेदान् वेदान् वा चतुरो द्विजाः।
अधीत्य चाधिगम्यार्थं ततः स्नायाद् द्विजोत्तमः ॥ १॥

गुरवे तु वरं दत्त्वा स्नायीत तदनुज्ञया।
चीर्णव्रतोऽथ युक्तात्मा सशक्तः स्नातुमर्हति ॥ २॥

वैणवीं धारयेद् यष्टिमन्तर्वासस्तथोत्तरम्।
यज्ञोपवीतद्वितयं सोदकं च कमण्डलुम् ॥ ३॥

छत्रं चोष्णीषममलं पादुके चाप्युपानहौ।
रौक्मे च कुण्डले वेदं कृत्तकेशनखः शुचिः ॥ ४॥**व्यासजीने कहा—**द्विजो ! द्विजोत्तमको चाहिये कि वह एक वेद, दो वेद (तीन) वेद अथवा वेदोंका अध्ययन कर और वेदके अर्थका ज्ञान प्राप्तकर स्नान (संस्कार-विशेष— समावर्तन) करे। गुरुको दक्षिणा निवेदित कर उनकी आज्ञासे स्नान (समावर्तन) करे। व्रत (ब्रह्मचर्यव्रत) पूर्णकर उसके फलस्वरूप शक्ति-सम्पन्न युक्तात्मा द्विज स्नान (समावर्तन)-का अधिकारी होता है॥ १-२॥

(स्नातकको) बाँसकी छड़ी, कौपीन, धोती तथा उत्तरीय वस्त्र (चद्दर), दो यज्ञोपवीत, जलपूर्ण कमण्डलु, छाता, सुन्दर स्वच्छ पगड़ी, खड़ाऊँ, जूता, दो स्वर्णकुण्डल और वेद (कुशमुष्टि) धारण करना चाहिये तथा केश और नखोंको कटवाकर स्वच्छ रहना चाहिये॥ ३-४॥
• अध्याय १५ * ३१९

स्वाध्याये नित्ययुक्तः स्याद् बहिर्माल्यं न धारयेत्।
अन्यत्र काञ्चनाद् विप्रो न रक्तां बिभृयात् स्रजम्॥ ५ ॥(स्नातकको) नित्य स्वाध्याय करना चाहिये। केशकलापसे बाहर माला नहीं धारण करनी चाहिये¹। सोनेकी मालाको छोड़कर ब्राह्मणको रक्तवर्णकी माला धारण नहीं करनी चाहिये॥ ५ ॥
शुक्लाम्बरधरो नित्यं सुगन्धः प्रियदर्शनः।
न जीर्णमलवद्वासा भवेद् वै विभवे सति॥ ६ ॥

न रक्तमुल्बणं चान्यधृतं वासो न कुण्डिकाम्।
नोपानहौ स्रजं चाथ पादुके च प्रयोजयेत्॥ ७ ॥

उपवीतमलंकारं दर्भान् कृष्णाजिनानि च।
नापसव्यं परिदध्याद् वासो न विकृतं वसेत्॥ ८ ॥उसे नित्य सफेद एवं स्वच्छ वस्त्र धारण करना चाहिये तथा सुगन्धित द्रव्य—इत्र आदि धारणकर सदा सुगन्धयुक्त एवं सुवेशसे प्रियदर्शन होना चाहिये। धन रहनेपर पुराना और मैला वस्त्र धारण नहीं करना चाहिये। उद्वेगजनक अधिक लाल और दूसरोंद्वारा प्रयोग किया हुआ वस्त्र, कमण्डलु, जूता, माला तथा खड़ाऊँ नहीं धारण करना चाहिये। इसी प्रकार उसे (स्नातकको) दूसरे द्वारा (प्रयुक्त) यज्ञोपवीत, अलङ्कार, कुश और कृष्णमृगचर्मको धारण नहीं करना चाहिये²। अपसव्य नहीं रहना चाहिये, उसे विकृत (कटे-फटे) वस्त्रोंको धारण नहीं करना चाहिये॥ ६–८॥
आहरेद् विधिवद् दारान् सदृशानात्मनः शुभान्।
रूपलक्षणसंयुक्तान् योनिदोषविवर्जितान्॥ ९ ॥

अमातृगोत्रप्रभवामसमानर्षिगोत्रजाम् ।
आहरेद् ब्राह्मणो भार्यां शीलशौचसमन्विताम्॥ १०॥अपने समान (कुलके अनुरूप) शुभ, अच्छे रूप और लक्षणोंसे सम्पन्न, योनि-सम्बन्धी दोषोंसे रहित पत्नीको विधिपूर्वक ग्रहण करना चाहिये। ब्राह्मण (द्विज)-को अपनी माताके गोत्रमें जो उत्पन्न न हो तथा जो अपने आर्ष गोत्रमें उत्पन्न न हो, ऐसी शील और सदाचारसे सम्पन्न भार्याको ग्रहण करना चाहिये॥ ९-१०॥
ऋतुकालाभिगामी स्याद् यावत् पुत्रोऽभिजायते।
वर्जयेत् प्रतिषिद्धानि प्रयत्नेन दिनानि तु॥ ११॥

षष्ठ्यष्टमीं पञ्चदशीं द्वादशीं च चतुर्दशीम्।
ब्रह्मचारी भवेन्नित्यं तद्द्जन्मत्रयाहनि॥ १२॥पुत्रके उत्पन्न होनेतक ऋतुकालमें अपनी स्त्रीसे सहवास करना चाहिये, किंतु निषिद्ध दिनोंका प्रयत्नपूर्वक त्याग करना चाहिये। षष्ठी, अष्टमी, द्वादशी, चतुर्दशी, पूर्णिमाको और इसी प्रकार जन्मदिनसे तीन दिनपर्यन्त सदा ब्रह्मचर्य धारण करना चाहिये॥ ११-१२॥
आदधीतावसथ्याग्निं जुहुयाज्जातवेदसम्।
व्रतानि स्नातको नित्यं पावनानि च पालयेत्॥ १३ ॥

वेदोदितं स्वकं कर्म नित्यं कुर्यादतन्द्रितः।
अकुर्वाणः पतत्याशु नरकानतिभीषणान्॥ १४॥आवसथ्य (संस्कार-विशेषसे संस्कृत स्मार्त अग्नि) नामक अग्निकी स्थापना कर उसमें प्रतिदिन हवन करना चाहिये और नित्य पवित्र व्रतोंका पालन करना चाहिये। वेदमें बताये गये अपने कर्मोंको नित्य आलस्यरहित होकर करना चाहिये। इन्हें न करनेपर (स्नातक) शीघ्र ही अत्यन्त भयंकर नरकोंमें गिरता है॥ १३-१४॥

१-मनुस्मृति (४।७२)-के अनुसार 'बहिर्माल्य'का अर्थ है—केशकलापसे बाहर माला। इसका आशय यह है कि सिरके ऊपर माला न पहने। सिरके नीचे कण्ठमें माला पहननी चाहिये।
२-दाहिने कंधेके ऊपर तथा बाँयें हाथके नीचे यज्ञोपवीत जब रहता है तब अपसव्य कहा जाता है। ऐसा श्राद्ध आदि विशेष अवसरपर ही विहित है।

३२० * कूर्मपुराण *

अभ्यसेत् प्रयतो वेदं महायज्ञान् न हापयेत् ।
कुर्याद् गृह्याणि कर्माणि संध्योपासनमेव च ॥ १५ ॥

सख्यं समाधिकैः कुर्यादुपैयादीश्वरं सदा ।
दैवतान्यपि गच्छेत कुर्याद् भार्याभिपोषणम् ॥ १६ ॥

न धर्मं ख्यापयेद् विद्वान् न पापं गूहयेदपि ।
कुर्वीतात्महितं नित्यं सर्वभूतानुकम्पकः ॥ १७ ॥

वयसः कर्मणोऽर्थस्य श्रुतस्याभिजनस्य च ।
वेषवाग्बुद्धिसारूप्यमाचरन् विचरेत् सदा ॥ १८ ॥

श्रुतिस्मृत्युदितः सम्यक् साधुभिर्यश्च सेवितः ।
तमाचारं निषेवेत नेहेतान्यत्र कर्हिचित् ॥ १९ ॥

येनास्य पितरो याता येन याताः पितामहाः ।
तेन यायात् सतां मार्गं तेन गच्छन् न रिष्यति ॥ २० ॥

नित्यं स्वाध्यायशीलः स्यान्नित्यं यज्ञोपवीतवान् ।
सत्यवादी जितक्रोधो ब्रह्मभूयाय कल्पते ॥ २१ ॥

संध्यास्नानपरो नित्यं ब्रह्मयज्ञपरायणः ।
अनसूयो मृदुर्दान्तो गृहस्थः प्रेत्य वर्धते ॥ २२ ॥

वीतरागभयक्रोधो लोभमोहविवर्जितः ।
सावित्रीजाप्यनिरतः श्राद्धकृन्मुच्यते गृही ॥ २३ ॥

मातापित्रोर्हिते युक्तो गोब्राह्मणहिते रतः ।
दान्तो यज्वा देवभक्तो ब्रह्मलोके महीयते ॥ २४ ॥

त्रिवर्गसेवी सततं देवतानां च पूजनम्।
कुर्यादहरहर्नित्यं नमस्येत् प्रयतः सुरान् ॥ २५ ॥प्रयत्नपूर्वक वेदोंका अभ्यास करे। (पञ्च) महायज्ञोंका परित्याग न करे। अपने गृह्यसूत्रोंमें प्रतिपादित कर्मोंको करे और संध्योपासन कर्म करे ॥ १५ ॥

अपने समान अथवा श्रेष्ठ व्यक्तिसे मित्रता करे। ईश्वरकी आराधना करे। देवताओंकी भी पूजा करे और अपनी भार्याका भलीभाँति पोषण करे। विद्वान् व्यक्तिको चाहिये कि (अपने द्वारा अनुष्ठित) धर्मका वर्णन न करे और न अपने द्वारा किये गये पापको ही छिपाये। आत्मकल्याणका प्रयत्न करे और सदैव सभी प्राणियोंपर दया करे। अपनी अवस्था, कर्म, सम्पत्ति, ज्ञान और कुलके अनुसार सदा वेष धारण करे तथा संयत-वाणी और बुद्धिसे यथोचित आचरण करते हुए लौकिक व्यवहारका निर्वाह करे। वेदों तथा धर्मशास्त्रोंमें जो कहा गया हो और जो सत्पुरुषोंसे भलीभाँति अनुष्ठित हो, उसी सदाचारका पालन करना चाहिये। इसके अतिरिक्त कभी भी दूसरे आचारका पालन नहीं करना चाहिये ॥ १६–१९ ॥

यदि शास्त्रोंसे अपने मार्गका निर्धारण करनेमें किसी कारण असमर्थ्य हो तो (शास्त्रोक्त) जिस मार्गसे माता-पिता गये हों और पितामह आदिने जिस मार्गका अवलम्बन किया हो, उसी मार्गका स्वयं भी अनुसरण करना चाहिये। यही सज्जनोंका मार्ग है। इस मार्गका अवलम्बन करनेवालेका पतन नहीं होता ॥ २० ॥

नित्य स्वाध्यायपरायण रहे, नित्य यज्ञोपवीत धारण किये रहे। सत्य बोलनेवाला एवं क्रोधपर विजय प्राप्त करनेवाला, ब्रह्मस्वरूप हो जाता है। नित्य स्नान और संध्या करनेवाला, ब्रह्मयज्ञ (स्वाध्याय)-परायण रहनेवाला, असूयारहित, मृदु तथा जितेन्द्रिय गृहस्थ परलोकमें अभ्युदय प्राप्त करता है। राग, भय और क्रोधसे रहित, लोभ एवं मोहसे शून्य, गायत्रीके जपमें तत्पर रहनेवाला और श्राद्ध करनेवाला गृहस्थ मुक्त हो जाता है। माता, पिता, गौ और ब्राह्मणके हित करनेमें निरत रहनेवाला, जितेन्द्रिय, यजन करनेवाला तथा देवताओंका भक्त ब्रह्मलोकमें प्रतिष्ठा प्राप्त करता है। निरन्तर (धर्म, अर्थ एवं कामरूप) त्रिवर्गका पालन और देवताओंका पूजन करना चाहिये तथा प्रयत्नपूर्वक नित्य देवताओंको नमस्कार करना चाहिये ॥ २१–२५ ॥
• अध्याय १५ * ३२१

विभागशीलः सततं क्षमायुक्तो दयालुकः।
गृहस्थस्तु समाख्यातो न गृहेण गृही भवेत्॥ २६॥

क्षमा दया च विज्ञानं सत्यं चैव दमः शमः।
अध्यात्मनिरतं ज्ञानमेतद् ब्राह्मणलक्षणम्॥ २७॥

एतस्मान्न प्रमाद्येत विशेषेण द्विजोत्तमः।
यथाशक्ति चरन् कर्म निन्दितानि विवर्जयेत्॥ २८॥

विधूय मोहकलिलं लब्ध्वा योगमनुत्तमम्।
गृहस्थो मुच्यते बन्धात् नात्र कार्या विचारणा॥ २९॥

विगर्हातिक्रमाक्षेपहिंसाबन्धवधात्मकम् ।
अन्यमन्युसमुत्थानां दोषाणां मर्षणां क्षमा॥ ३०॥

स्वदुःखेष्विव कारुण्यं परदुःखेषु सौहृदात्।
दयेति मुनयः प्राहुः साक्षाद् धर्मस्य साधनम्॥ ३१॥

चतुर्दशानां विद्यानां धारणं हि यथार्थतः।
विज्ञानमिति तद् विद्याद् येन धर्मो विवर्धते॥ ३२॥

अधीत्य विधिवद् विद्यामर्थं चैवोपलभ्य तु।
धर्मकार्यान्निवृत्तश्चेन्न तद् विज्ञानमिष्यते॥ ३३॥

सत्येन लोकाञ्जयति सत्यं तत्परमं पदम्।
यथाभूतप्रवादं तु सत्यमाहुर्मनीषिणः॥ ३४॥

दमः शरीरोपरमः शमः प्रज्ञाप्रसादजः।
अध्यात्ममक्षरं विद्याद् यत्र गत्वा न शोचति॥ ३५॥अपनी सम्पत्तिका (शास्त्रानुसार यथायोग्य) सदा विभाग करनेवाला¹, क्षमावान्, दयायुक्त व्यक्ति ही गृहस्थ कहलाता है। केवल गृहमें रहनेसे कोई गृहस्थ नहीं कहलाता। क्षमा, दया, विशिष्ट ज्ञान (लौकिक एवं शास्त्रीय ज्ञान), सत्य, दम, शम और अध्यात्मज्ञानमें निरत होना—यह ब्राह्मणका लक्षण है। यथाशक्ति (विहित) कर्मोंको करते हुए निन्दित कर्मोंका परित्याग करना चाहिये॥ २६-२८॥

विशेषरूपसे श्रेष्ठ द्विजको इस सम्बन्धमें प्रमाद नहीं करना चाहिये। मोहरूपी कलिमषको धोकर और श्रेष्ठ योगको प्राप्तकर गृहस्थ बन्धनसे मुक्त हो जाता है। इसमें संशय नहीं करना चाहिये। दूसरेके क्रोधसे उत्पन्न अपनी निन्दा, अनादर, दोषारोपण, हिंसा, बन्धन और ताड़नस्वरूप दोषोंको सहना ही क्षमा है॥ २९-३०॥

सौहार्दवश अपने दुःखके समान ही दूसरोंके दुःखमें उनके प्रति करुणाभावको मुनियोंने 'दया' इस नामसे कहा है। यह धर्मका साक्षात् साधन है। चौदह² विद्याओंको यथार्थरूपसे धारण करनेको ही विज्ञान समझना चाहिये। इससे धर्मकी वृद्धि होती है। विधिपूर्वक विद्याको ग्रहण कर लेने और उसके अर्थको भलीभाँति जान लेनेपर भी यदि (कोई व्यक्ति) धर्म-कार्योंसे निवृत्त (विरत) रहता है, उन्हें नहीं करता तो उसका वह (अध्ययन) विज्ञान नहीं कहलाता है॥ ३१-३३॥

सत्यके आचरणसे लोकोंपर विजय प्राप्त होती है, सत्य ही वह (सर्वोच्च) परमपद है। जो जैसा है उसका उसी रूपमें कथन ही मनीषियोंने सत्य कहा है। शरीरका उपरम (शरीरकी चेष्टाओंका नियन्त्रण अर्थात् इन्द्रियोंका निग्रह) दम है और शम (मनका नियन्त्रण) प्रज्ञा (प्रकृष्ट ज्ञान)-के विशद अवभाससे उत्पन्न होता है। अध्यात्म (आत्म-सम्बन्धी) ज्ञानको ही अविनाश्वर तत्त्व समझना चाहिये जहाँ पहुँचनेपर शोक नहीं होता॥ ३४-३५॥

१-सम्पत्तिका पाँच भाग—(१) धर्मके लिये, (२) यशके लिये, (३) सम्पत्तिको बढ़ानेके लिये, (४) अपने भोगके लिये, (५) स्वजनके लिये—करनेसे इस लोक तथा परलोकमें सुख प्राप्त होता है।
२-चार वेद, छः वेदाङ्ग (—शिक्षा, कल्प, व्याकरण, निरुक्त, छन्दःशास्त्र, ज्योतिष), पुराण, न्यायशास्त्र, मीमांसा और धर्मशास्त्र—ये चौदह विद्याएँ हैं।

३२२ * कूर्मपुराण *

यया स देवो भगवान् विद्यया वेद्यते परः।
साक्षाद् देवो महादेवस्तज्ज्ञानमिति कीर्तितम्॥ ३६॥

तन्निष्ठस्तत्परो विद्वान्नित्यमक्रोधनः शुचिः।
महायज्ञपरो विप्रो लभते तदनुत्तमम्॥ ३७॥

धर्मस्यायतनं यत्नाच्छरीरं परिपालयेत्।
न हि देहं विना रुद्रः पुरुषैर्विद्यते परः॥ ३८॥

नित्यं धर्मार्थकामेषु युञ्जीत नियतो द्विजः।
न धर्मवर्जितं काममर्थं वा मनसा स्मरेत्॥ ३९॥

सीदन्नपि हि धर्मेण न त्वधर्मं समाचरेत्।
धर्मो हि भगवान् देवो गतिः सर्वेषु जन्तुषु॥ ४०॥

भूतानां प्रियकारी स्यात् न परद्रोहकर्मधीः।
न वेददेवतानिन्दां कुर्यात् तैश्च न संवसेत्॥ ४१॥जिस विद्याके द्वारा वे परात्पर देवाधिदेव साक्षात् भगवान् महादेव जाने जाते हैं, उसे ही ज्ञान कहा गया है। उनमें निष्ठा रखनेवाला, उनके परायण रहनेवाला, कभी भी क्रोध न करनेवाला, पवित्र, (पञ्च) महायज्ञोंको करनेवाला विद्वान् विप्र उस श्रेष्ठ तत्त्वको प्राप्त करता है। धर्मके आयतन इस शरीरका प्रयत्नपूर्वक पालन करना चाहिये। बिना देहके मनुष्य उस परात्पर रुद्रको नहीं जान सकता। नियत (संयत) द्विजको नित्य धर्म, अर्थ एवं कामकी साधनामें लगे रहना चाहिये। धर्मसे रहित काम अथवा अर्थका मनसे भी स्मरण नहीं करना चाहिये। धर्मके पालनमें कष्ट पाते हुए भी (उसका परित्यागकर) अधर्मका आचरण नहीं करना चाहिये। धर्मदेवता ही सभी प्राणियोंके भगवान् और गति हैं। (इसलिये) प्राणियोंका प्रिय करनेवाला बनना चाहिये। दूसरोंसे द्रोह करनेकी बुद्धिवाला नहीं होना चाहिये। वेदकी तथा देवताओंकी निन्दा नहीं करनी चाहिये और (जो इनकी निन्दा करता है) उसके साथ रहना (भी) नहीं चाहिये॥ ३६—४१॥
यस्त्विमं नियतं विप्रो धर्माध्यायं पठेच्छुचिः।
अध्यापयेत् श्रावयेद् वा ब्रह्मलोके महीयते॥ ४२॥जो विप्र पवित्रतापूर्वक नित्य इस धर्माध्यायका अध्ययन, अध्यापन अथवा उपदेश करता है, वह ब्रह्मलोकमें प्रतिष्ठा प्राप्त करता है॥ ४२॥

इति श्रीकूर्मपुराणे षट्सहस्र्यां संहितायामुपरिविभागे पञ्चदशोऽध्यायः॥ १५॥

इस प्रकार छः हजार श्लोकोंवाली श्रीकूर्मपुराणसंहिताके उपरिविभागमें पंद्रहवाँ अध्याय समाप्त हुआ॥ १५॥

• अध्याय १६ * ३२३

सोलहवाँ अध्याय

सदाचारका वर्णन

व्यास उवाच

न हिंस्यात् सर्वभूतानि नानृतं वा वदेत् क्वचित्।
नाहितं नाप्रियं वाक्यं न स्तेनः स्याद् कदाचन ॥ १ ॥

तृणं वा यदि वा शाकं मृदं वा जलमेव वा।
परस्यापहरञ्जन्तुर्नरकं प्रतिपद्यते ॥ २ ॥

न राज्ञः प्रतिगृह्णीयान्न शूद्रपतितादपि।
न चान्यस्मादशक्तश्च निन्दितान् वर्जयेद् बुधः ॥ ३ ॥

नित्यं याचनको न स्यात् पुनस्तं नैव याचयेत्।
प्राणानपहरत्येवं याचकस्तस्य दुर्मतिः ॥ ४ ॥

न देवद्रव्यहारी स्याद् विशेषेण द्विजोत्तमः।
ब्रह्मस्वं वा नापहरेदापद्यपि कदाचन ॥ ५ ॥

न विषं विषमित्याहुर्ब्रह्मस्वं विषमुच्यते।
देवस्वं चापि यत्नेन सदा परिहरेत् ततः ॥ ६ ॥

पुष्पे शाकोदके काष्ठे तथा मूले फले तृणे।
अदत्तादानमस्तेयं मनुः प्राह प्रजापतिः ॥ ७ ॥

गृहीतव्यानि पुष्पाणि देवार्चनविधौ द्विजाः।
नैकस्मादेव नियतमननुज्ञाय केवलम् ॥ ८ ॥

तृणं काष्ठं फलं पुष्पं प्रकाशं वै हरेद् बुधः।
धर्मार्थं केवलं विप्रा ह्यन्यथा पतितो भवेत् ॥ ९ ॥

**व्यासजीने कहा—**किसी भी प्राणीकी हिंसा नहीं करनी चाहिये और कभी भी झूठ नहीं बोलना चाहिये। अहितकर और अप्रिय वचन नहीं बोलना चाहिये और कभी भी चोरी नहीं करनी चाहिये। दूसरेके तृण, शाक, मिट्टी अथवा जलका भी अपहरण करनेवाला प्राणी नरक प्राप्त करता है। राजा^१, शूद्र तथा पतित व्यक्तिसे दान नहीं लेना चाहिये। अशक्त होनेपर भी दूसरेसे याचना नहीं करनी चाहिये। विद्वान् व्यक्तिको निन्दितों (पापमें रत)-का परित्याग करना चाहिये ॥ १–३ ॥

नित्य याचना करनेवाला नहीं होना चाहिये और एक ही व्यक्तिसे दुबारा नहीं माँगना चाहिये। याचना करनेवाला दुर्बुद्धि व्यक्ति (दाताके) प्राणोंका ही हरण^२ करता है। विशेषरूपसे श्रेष्ठ ब्राह्मणको देवसम्बन्धी द्रव्यका अपहरण नहीं करना चाहिये। आपत्ति पड़नेपर भी ब्राह्मणके धनका कभी भी अपहरण न करे ॥ ४–५ ॥

विषको विष नहीं कहा जाता बल्कि ब्राह्मणका धन ही विष-रूप है। इसी प्रकार देवसम्बन्धी स्वत्वका भी प्रयत्नपूर्वक सदा त्याग करना चाहिये। प्रजापति मनुने पुष्प, शाक, जल, लकड़ी, मूल, फल तथा तृण—इन सभी पदार्थोंको (इनके स्वामीद्वारा) बिना दिये ग्रहण कर लेनेको अस्तेय कहा है (अर्थात् पुष्प, शाक आदि यदि दूसरेके हैं तब भी अत्यावश्यक होनेपर धर्मार्थ या प्राणरक्षार्थ इनका प्रयोजनानुसार ग्रहण करनेपर चोरीका दोष नहीं लगता) ॥ ६–७ ॥

द्विजो! देवपूजाके लिये अन्य स्वामीका पुष्प ग्रहण किया जा सकता है। परंतु केवल एक ही स्थानसे बिना आज्ञाके प्रतिदिन पुष्प नहीं ग्रहण करना चाहिये। विप्रो! विद्वान् व्यक्ति केवल धर्मकार्यके लिये तृण, काष्ठ, फल, पुष्प प्रकट-रूपसे ग्रहण कर सकता है, अन्य प्रकारसे ग्रहण करनेपर वह पतित हो जाता है ॥ ८–९ ॥

१-राजासे दान लेनेपर तेजका ह्रास होता है—'राजात्रं हरते तेजः'।
२-पुनः-पुनः याचनासे दाताको कष्ट होना स्वाभाविक है। अतः यहाँ दाताके प्राण-हरणसे तात्पर्य कष्ट पहुँचानेसे है।

३२४

• कूर्मपुराण *
तिलमुद्गयवादीनां मुष्टिर्ग्राह्या पथि स्थितैः ।
क्षुधार्तैर्नान्यथा विप्रा धर्मविद्भिरिति स्थितिः ॥ १० ॥ब्राह्मणो ! धर्म जाननेवालोंने यह मर्यादा स्थिर की है कि केवल भूखसे पीड़ित व्यक्ति रास्तेमें स्थित तिल, मूँग तथा यव आदि पदार्थोंको एक मुट्ठी मात्र ग्रहण कर सकता है। दूसरे जो भूखसे पीड़ित नहीं हैं, ऐसा नहीं कर सकते ॥ १० ॥
न धर्मस्यापदेशेन पापं कृत्वा व्रतं चरेत्।
व्रतेन पापं प्रच्छाद्य कुर्वन् स्त्रीशूद्रदम्भनम् ॥ ११ ॥पाप करके धर्मके बहाने किसी व्रतका अनुष्ठान नहीं करना चाहिये। व्रतके द्वारा पापको छिपाकर जो स्त्री और शूद्रोंका प्रवञ्चन करता है, वह विप्र इहलोक तथा परलोकमें ब्रह्मवादियोंद्वारा निन्दित होता है। छलके द्वारा किया गया व्रत राक्षसोंको प्राप्त होता है॥ ११-१२॥
प्रेत्येह चेदृशो विप्रो गर्ह्यते ब्रह्मवादिभिः ।
छद्मनाचरितं यच्च व्रतं रक्षांसि गच्छति ॥ १२ ॥
अलिङ्गी लिङ्गिवेषेण यो वृत्तिमुपजीवति ।
स लिङ्गिनां हरेदेनस्तिर्यग्योनौ च जायते ॥ १३ ॥यदि (यज्ञोपवीतादि) लिङ्गका अनधिकारी व्यक्ति इन लिङ्गों (चिह्नों-लक्षणों)-को धारणकर वेष बनाकर जीविकाका निर्वाह करता है तो वह इन लिङ्गोंके वास्तविक अधिकारी पुरुषोंके पापोंका भागी होता है और तिर्यक् (पक्षी आदि) योनिको प्राप्त करता है। लोकमें धर्मके विनाशक वैडालव्रती¹ (ढोंगी) पापी लोग शीघ्र ही पापयोनिमें जाते हैं। उनके दुष्कर्मका यही फल है। पाखंडी (वेदशास्त्राननुमत-व्रत लिङ्गधारी), निषिद्ध कर्म करनेवाले, वाममार्गी, पाञ्चरात्र और पाशुपत व्रतवालोंका वाणीमात्रसे भी सत्कार नहीं करना चाहिये²॥ १३-१५॥
बैडालव्रतिनः पापा लोके धर्मविनाशकाः ।
सद्यः पतन्ति पापेषु कर्मणस्तस्य तत् फलम् ॥ १४ ॥
पाषण्डिनो विकर्मस्थान् वामाचारांस्तथैव च ।
पाञ्चरात्रान् पाशुपतान् वाङ्मात्रेणापि नार्चयेत् ॥ १५ ॥
वेदनिन्दारतान् मर्त्यान् देवनिन्दारतांस्तथा ।
द्विजनिन्दारतांश्चैव मनसापि न चिन्तयेत् ॥ १६ ॥वेदकी निन्दामें परायण, देवताओंकी निन्दामें निरत और ब्राह्मणोंकी निन्दा करनेमें संलग्न मनुष्योंका मनसे भी चिन्तन नहीं करना चाहिये। इनका यज्ञ कराना, इनके साथ विवाह आदि (योनि)-का सम्बन्ध, सहवास तथा बात करनेसे प्राणी पतित हो जाता है, अतः प्रयत्नपूर्वक इनका परित्याग करना चाहिये। देवताके द्रोहसे गुरुका द्रोह करोड़ों गुना अधिक दोषपूर्ण होता है। उस गुरुद्रोहसे भी शास्त्रीय ज्ञानकी निन्दा करना और नास्तिकतका भाव करोड़ गुना अधिक दोषपूर्ण है ॥ १६-१८ ॥
याजनं योनिसम्बन्धं सहवासं च भाषणम्।
कुर्वाणः पतते जन्तुस्तस्माद् यत्नेन वर्जयेत् ॥ १७ ॥
देवद्रोहाद् गुरुद्रोहः कोटिकोटिगुणाधिकः ।
ज्ञानापवादो नास्तिक्यं तस्मात् कोटिगुणाधिकम् ॥ १८ ॥

१-विडालव्रतसे जो अपनी जीविका चलाता है वह वैडालव्रती है। इसका आशय यह है कि जैसे विडाल (बिल्ली) मूषक आदिको पकड़कर खानेके लिये ध्याननिष्ठकी तरह विनीतकी भाँति बैठता है, वैसे ही जो दूसरोंको धोखा देकर अपने स्वार्थकी सिद्धिमात्रके लिये ध्यान, विनयभाव आदिका स्वाँग रचता है, वह वैडालव्रती है।
२-अतिथि-सत्कारकालमें इनके उपस्थित होनेपर अतिथिके समान इनका सत्कार नहीं करना चाहिये। जो लोग आदर योग्य नहीं हैं, उन्हें भी जीविका-निर्वाहके लिये यथाशक्ति देनेका विधान होनेसे जीवनोपयोगी वस्तु देनेका निषेध यहाँ नहीं है।

* अध्याय १६ * ३२५

गोभिश्च देवतैर्विप्रैः कृष्या राजोपसेवया।
कुलान्यकुलतां यान्ति यानि हीनानि धर्मतः ॥ १९ ॥

कुविवाहैः क्रियालोपैर्वेदानध्ययनेन च।
कुलान्यकुलतां यान्ति ब्राह्मणातिक्रमेण च ॥ २० ॥गायसे, देवताओंसे, ब्राह्मणोंसे, कृषिसे तथा राजाकी सेवासे जीविका-निर्वाह करनेवाले व्यक्तियोंका कुल दोषपूर्ण हो जाता है; क्योंकि ये वृत्तियाँ धर्मकी दृष्टिसे हीन वृत्तियाँ हैं। कुविवाह, (नित्य अथवा धार्मिक) क्रियाओंका लोप, वेदोंके अध्ययन न करने और ब्राह्मणोंके अनादर करनेसे कुल दोषपूर्ण हो जाता है ॥१९-२०॥
अनृतात् पारदार्याच्च तथाभक्ष्यस्य भक्षणात्।
अश्रौतधर्माचरणात् क्षिप्रं नश्यति वै कुलम् ॥ २१ ॥

अश्रोत्रियेषु वै दानाद् वृषलेषु तथैव च।
विहिताचारहीनेषु क्षिप्रं नश्यति वै कुलम् ॥ २२ ॥झूठ बोलने, परदाराभिगमन, अभक्ष्य-भक्षण और वेदविरुद्ध धर्मोका आचरण करनेसे कुल शीघ्र ही नष्ट हो जाता है। अश्रोत्रिय, शूद्र तथा विहित आचारसे रहित (द्विज)-को दान देनेसे दाताका कुल शीघ्र ही नष्ट हो जाता है ॥ २१-२२ ॥
नाधार्मिकैर्वृते ग्रामे न व्याधिबहुले भृशम्।
न शूद्रराज्ये निवसेन्न पाषण्डजनैर्वृते ॥ २३ ॥

हिमवद्विन्ध्ययोर्मध्ये पूर्वपश्चिमयोः शुभम्।
मुक्त्वा समुद्रयोर्देशं नान्यत्र निवसेद् द्विजः ॥ २४ ॥

कृष्णो वा यत्र चरति मृगो नित्यं स्वभावतः।
पुण्याश्च विश्रुता नद्यस्तत्र वा निवसेद् द्विजः ॥ २५ ॥अधार्मिकों तथा पाखंडीजनोंसे युक्त और अत्यधिक रोगसे आक्रान्त ग्राममें तथा शूद्रके राज्यमें निवास नहीं करना चाहिये। द्विजको चाहिये कि वह हिमालय एवं विन्ध्यपर्वतके मध्यके देश और पूर्व तथा पश्चिम दिशाके समुद्रके तटवर्ती शुभ प्रदेशको छोड़कर अन्यत्र निवास नहीं करे। अथवा जहाँ स्वाभाविकरूपसे नित्य कृष्ण (कृष्णसार मृग-जातिविशेषके मृग) मृग विचरण करते हों और जहाँ वेदशास्त्र-प्रसिद्ध पुण्यजलवाली नदियाँ प्रवाहित होती हों, द्विजको वहाँ निवास करना चाहिये ॥ २३-२५ ॥
अर्धक्रोशान्नदीकूलं वर्जयित्वा द्विजोत्तमः।
नान्यत्र निवसेत् पुण्यं नान्त्यजग्रामसंनिधौ ॥ २६ ॥

न संवसेच्च पतितैर्न चण्डालैर्न पुक्कसैः।
न मूर्खैर्नावलिप्तैश्च नान्त्यैर्नान्त्यावसायिभिः ॥ २७ ॥

एकशय्यासनं पङ्क्तिर्भाण्डपक्वान्नमिथ्रणम्।
याजनाध्यापने योनिस्तथैव सहभोजनम् ॥ २८ ॥

सहाध्यायस्तु दशमः सहयाजनमेव च।
एकादश समुद्दिष्टा दोषाः साङ्कर्यसंज्ञिताः ॥ २९ ॥

समीपे वा व्यवस्थानात् पापं संक्रमते नृणाम्।
तस्मात् सर्वप्रयत्नेन साङ्कर्यं परिवर्जयेत् ॥ ३० ॥श्रेष्ठ द्विजको नदीके किनारेसे आधे कोसतककी भूमिका परित्यागकर अन्य किसी पवित्र स्थानपर नहीं रहना चाहिये और न अन्त्यजोंके ग्रामके समीपमें रहना चाहिये। पतित, चण्डाल, पुक्कस, मूर्ख, अभिमानी (धन आदिके मदसे गर्वित), अन्त्यज (म्लेच्छ, रजक आदि) और अन्त्यावसायीके साथ नहीं रहना चाहिये*। (इनके साथ) एक शय्यापर और एक आसनपर बैठना, एक पंक्तिमें बैठकर भोजन करना, बरतनों और पके हुए भोजनका मेल (मिश्रण, परस्पर आदान-प्रदान), यज्ञ करना, अध्यापन, विवाहादिका सम्बन्ध, साथमें भोजन करना और दसवाँ साथमें अध्ययन करना तथा साथमें यज्ञ कराना—ये ग्यारह 'सांकर्य' नामवाले दोष बतलाये गये हैं। इन सांकर्य-दोषयुक्त व्यक्तियोंके समीपमें भी रहनेसे मनुष्यमें पापका संक्रमण हो जाता है। अतः सभी प्रकारके प्रयत्नोंसे सांकर्य (दोष)-का परित्याग करना चाहिये ॥ २६-३०॥

* यहाँ घृणाका भाव नहीं है। जन्मान्तरकृत कर्मोंके आधारपर यह केवल एक व्यवस्था है।

३. उत्तरविभाग (अध्याय १२-४६) — व्यासगीता, वर्णाश्रमधर्म, प्रायश्चित्त व मुक्तिनिरूपण

३२६* कूर्मपुराण *
एकपङ्क्त्युपविष्टा ये न स्पृशन्ति परस्परम्।
भस्मना कृतमर्यादा न तेषां संकरो भवेत्॥ ३१॥

अग्निना भस्मना चैव सलिलेनावसेकतः।
द्वारेण स्तम्भमार्गेण षड्भिः पङ्क्तिर्विभिद्यते॥ ३२॥

न कुर्याच्छुष्कवैराणि विवादं न च पैशुनम्।
परक्षेत्रे गां धयन्तीं न चाचक्षीत कस्यचित्।
न संवदेत् सूतके च न कञ्चिन्मर्माणि स्पृशेत्॥ ३३॥
न सूर्यपरिवेषं वा नेन्द्रचापं शवाग्निकम्।
परस्मै कथयेद् विद्वान् शशिनं वा कदाचन॥ ३४॥

न कुर्याद् बहुभिः सार्धं विरोधं बन्धुभिस्तथा।
आत्मनः प्रतिकूलानि परेषां न समाचरेत्॥ ३५॥
तिथिं पक्षस्य न ब्रूयात् न नक्षत्राणि निर्दिशेत्।
नोदक्यामभिभाषेत नाशुचिं वा द्विजोत्तमः॥ ३६॥

न देवगुरुविप्राणां दीयमानं तु वारयेत्।
न चात्मानं प्रशंसद् वा परनिन्दां च वर्जयेत्।
वेदनिन्दां देवनिन्दां प्रयत्नेन विवर्जयेत्॥ ३७॥
यस्तु देवानृषीन् विप्रान् वेदान् वा निन्दति द्विजः।
न तस्य निष्कृतिर्दृष्टा शास्त्रेष्विह मुनीश्वराः॥ ३८॥

निन्दयेद् वै गुरुं देवं वेदं वा सोपबृंहणम्।
कल्पकोटिशतं साग्रं रौरवे पच्यते नरः॥ ३९॥

तूष्णीमासीत निन्दायां न ब्रूयात् किंचिदुत्तरम्।
कर्णौ पिधाय गन्तव्यं न चैतानवलोकयेत्॥ ४०॥

वर्जयेद् वै रहस्यानि परेषां गूहयेद् बुधः।
विवादं स्वजनैः सार्धं न कुर्याद् वै कदाचन॥ ४१॥एक पंक्तिमें बैठे रहनेपर भी जो एक-दूसरेका स्पर्श नहीं करते हों और बीचमें भस्मके द्वारा रेखारूप मर्यादा खींचे हों, उनमें सांकर्य-दोष नहीं होता। अग्नि, भस्म, जलके छिड़काव, द्वार, स्तम्भ तथा मार्ग—इन छःके द्वारा पंक्तिका खंडन हो जाता है। अकारण शत्रुता, विवाद तथा चुगलखोरी नहीं करनी चाहिये। दूसरेके खेतमें चरती हुई गायको किसीको बतलाना नहीं चाहिये। सूतक (अशौच)-युक्त व्यक्तिसे बात न करे और किसीके भी मर्मका स्पर्श* न करे॥ ३१-३३॥

विद्वान् व्यक्ति दूसरोंको सूर्यमण्डल, इन्द्रधनुष, चिताग्नि तथा चन्द्रमा (चन्द्रमण्डल) न बतलाये, न दिखलाये। बहुत लोगोंके साथ और बन्धु-बान्धवोंके साथ विरोध नहीं करना चाहिये। स्वयंके प्रति जैसा आचरण प्रतिकूल हो, वैसा आचरण दूसरोंके प्रति न करे॥ ३४-३५॥

पक्षकी तिथिको न कहे, न नक्षत्रोंका निर्देश करे। श्रेष्ठ द्विज रजस्वला स्त्रीसे बात न करे और न ही अपवित्र व्यक्तिसे बात करे। देवता, गुरु तथा ब्राह्मणोंको दी जा रही वस्तुका निषेध न करे। अपनी प्रशंसा न करे और दूसरेकी निन्दाका त्याग करे। वेदनिन्दा तथा देवनिन्दाका प्रयत्नपूर्वक (सर्वथा) परित्याग करे॥ ३६-३७॥

मुनीश्वरो! जो द्विज देवताओं, ऋषियों, ब्राह्मणों अथवा वेदोंकी निन्दा करता है, उसके लिये इस लोकमें कोई प्रायश्चित्त शास्त्रोंमें दिखलायी नहीं देता। गुरु, देवता, वेद, उपबृंहण (इतिहास-पुराण)-की निन्दा करनेवाला व्यक्ति सैकड़ों, करोड़ों वर्षोंसे भी अधिक समयतक रौरव नरकमें कष्ट भोगता है। (देवता, शास्त्र आदिकी) निन्दा होनेपर (यदि उत्तर देनेका सामर्थ्य न हो तो) चुपचाप रहना चाहिये, उत्तरमें (दुराग्रहीसे) कुछ भी नहीं बोलना चाहिये। अथवा उस समय कान बंदकर अन्यत्र चला जाय और उन निन्दकोंकी ओर देखे भी नहीं॥ ३८—४०॥

विद्वान् व्यक्तिको दूसरोंके रहस्योंको जाननेका प्रयास नहीं करना चाहिये और (जाननेपर) उन्हें छिपाना चाहिये। अपने आत्मीय जनोंके साथ कभी भी विवाद नहीं करना चाहिये॥ ४१॥

* मर्मस्पर्शका तात्पर्य है—किसीके रहस्यको प्रकाशित कर उसे पीड़ा पहुँचाना।

• अध्याय १६ * | ३२७ ---|---
न पापं पापिनां ब्रूयादपापं वा द्विजोत्तमाः।
स तेन तुल्यदोषः स्यान्मिथ्या द्विर्दोषवान् भवेत् ॥ ४२ ॥हे द्विजोत्तमो! पापियोंके पापकी चर्चा न करे, न अपाप (पापरहित)-पर पापी होनेका आरोप लगाये, क्योंकि ऐसा करनेसे वह उसी (पापी)-के समान दोषयुक्त होकर तथा मिथ्याभिभाषणरूप दोषसे युक्त* होकर दो दोषोंका भागी हो जाता है।
यानि मिथ्याभिशस्तानां पतन्त्यश्रूणि रोदनात्।
तानि पुत्रान् पशून् घ्नन्ति तेषां मिथ्याभिशंसिनाम् ॥ ४३ ॥मिथ्या दोषारोपणयुक्त व्यक्तियोंके रोनेसे जो अश्रुविन्दु गिरते हैं, वे मिथ्या दोषारोपण करनेवाले व्यक्तिके पुत्रों तथा पशुओंका नाश कर देते हैं।
ब्रह्महत्यासुरापाने स्तेयगुर्वङ्गनागमे।
दृष्टं विशोधनं वृद्धैर्नास्ति मिथ्याभिशंसने ॥ ४४ ॥ब्रह्महत्या, सुरापान, चोरी और गुरुपत्नीगमन—इन महापापोंकी शुद्धि वृद्धजनोंद्वारा देखी गयी है (अर्थात् बतायी गयी है), किंतु मिथ्या दोषारोपण करनेवालेकी कोई शुद्धि नहीं है अर्थात् इनकी शुद्धिका कोई उपाय नहीं है॥ ४२—४४॥
नेक्षेतोद्यन्तमादित्यं शशिनं चानिमित्ततः।
नास्तं यान्तं न वारिस्थं नोपसृष्टं न मध्यगम्।
तिरोहितं वाससा वा नादर्शान्तरगामिनम् ॥ ४५ ॥बिना किसी प्रयोजनके उगते हुए सूर्य और चन्द्रमाको नहीं देखना चाहिये। (ऐसे ही अकारण) अस्त होते हुए, जलमें प्रतिबिम्बित, आकाशके मध्य स्थित, ग्रहणयुक्त, वस्त्राच्छादित अथवा दर्पण आदिमें प्रतिबिम्बित सूर्य-चन्द्रमाको नहीं देखना चाहिये॥ ४५॥
न नग्नां स्त्रियमीक्षेत पुरुषं वा कदाचन।
न च मूत्रं पुरीषं वा न च संसृष्टमैथुनम्।
नाशुचिः सूर्यसोमादीन् ग्रहानालोकयेद् बुधः ॥ ४६ ॥नग्न स्त्री अथवा पुरुषको कभी भी न देखे। मल-मूत्र विसर्जित कर रहे तथा मैथुनासक्त व्यक्तिको न देखे। बुद्धिमान् व्यक्तिको अपवित्रताकी स्थितिमें सूर्य-चन्द्रमा आदि ग्रहोंको नहीं देखना चाहिये।
पतितव्यङ्गचण्डालानुच्छिष्टान् नावलोकयेत्।
नाभिभाषेत च परमुच्छिष्टो वावगुण्ठितः ॥ ४७ ॥पतित, विकलाङ्ग, चाण्डाल एवं उच्छिष्ट (मुखवाले) व्यक्तियोंको नहीं देखना चाहिये। उच्छिष्ट दशामें अथवा मुख ढककर दूसरेसे बात नहीं करनी चाहिये।
न पश्येत् प्रेतसंस्पर्शं न क्रुद्धस्य गुरोर्मुखम्।
न तैलोदकयोश्छायां न पत्नीं भोजने सति।
नामुक्तबन्धनाङ्गां वा नोन्मत्तं मत्तमेव वा ॥ ४८ ॥शवका स्पर्श किये हुए व्यक्तिको (जबतक स्नानादिसे शुद्ध नहीं हो जाता है तबतक), क्रुद्ध गुरुके मुखको, तेल या जलमें पड़नेवाली छायाको, भोजन करते समय पत्नीको, खुले हुए अङ्गोंवाली स्त्रीको, पागल एवं मतवाले व्यक्तिको नहीं देखना चाहिये।
नाश्नीयात् भार्यया सार्धं नैनामीक्षेत चाश्नतीम्।
क्षुवन्तीं जृम्भमाणां वा नासनस्थां यथासुखम् ॥ ४९ ॥पत्नीके साथ भोजन नहीं करना चाहिये और उसे भोजन करते हुए, छींकते हुए, जम्हाई लेते हुए तथा आसनपर आरामसे बैठे रहनेकी अवस्थामें नहीं देखना चाहिये।
नोदके चात्मनो रूपं न कूलं श्वभ्रमेव वा।
न लङ्घयेच्च मूत्रं वा नाधितिष्ठेत् कदाचन ॥ ५० ॥जलमें अपना रूप तथा (नदी आदिके) किनारे और गर्त (गहरा गड्डा)-को नहीं देखना चाहिये। मूत्रको लाँघना नहीं चाहिये और न कभी उसपर बैठना चाहिये॥ ४६—५०॥

* इसका आशय यह है कि किसीके पापकी चर्चासे स्वयंमें पाप संक्रमित होते हैं तथा वस्तुतः निष्पापमें पापकी कल्पना मिथ्याकल्पना है और इस कल्पनाके आधारपर पापका कथन मिथ्याभाषण है।

३२८ * कूर्मपुराण *

न शूद्राय मतिं दद्यात् कृशरं पायसं दधि।
नोच्छिष्टं वा मधु घृतं न च कृष्णाजिनं हविः ॥ ५१ ॥

न चैवास्मै व्रतं दद्यान्न च धर्मं वदेद् बुधः।
न च क्रोधवशं गच्छेद् द्वेषं रागं च वर्जयेत् ॥ ५२ ॥

लोभं दम्भं तथा यत्नादसूयां ज्ञानकुत्सनम्।
ईर्ष्यां मदं तथा शोकं मोहं च परिवर्जयेत् ॥ ५३ ॥

न कुर्यात् कस्यचित् पीडां सुतं शिष्यं च ताडयेत्।
न हीनानुपसेवेत न च तीक्ष्णमतीन् क्वचित् ॥ ५४ ॥

नात्मानं चावमन्येत दैन्यं यत्नेन वर्जयेत्।
न विशिष्टानसत्कुर्यात् नात्मानं वा शपेद् बुधः ॥ ५५ ॥

न नखैर्विलिखेद् भूमिं गां च संवेशयेन्न हि।
न नदीषु नदीं ब्रूयात् पर्वतेषु च पर्वतान् ॥ ५६ ॥

आवासे भोजने वापि न त्यजेत् सहयायिनम्।
नावगाहेदपो नग्नो वह्निं नातिव्रजेत् पदा ॥ ५७ ॥

शिरोऽभ्यङ्गावशिष्टेन तैलेनाङ्गं न लेपयेत्।
न सर्पशस्त्रैः क्रीडेत स्वानि खानि न संस्पृशेत्।
रोमाणि च रहस्यानि नाशिष्टेन सह व्रजेत् ॥ ५८ ॥

शूद्रको दृष्टार्थोपदेश (लौकिक विषयका उपदेश^१) नहीं देना चाहिये। साथ ही कृशर अर्थात् तिल, चावल आदिसे मिश्रित पदार्थ, खीर, दही^२, जूठी^३ वस्तु, मधु, घृत, कृष्णमृगचर्म^४ तथा हवनकी सामग्री नहीं देनी चाहिये। विद्वान् व्यक्ति इसे (शूद्रको) व्रत एवं धर्म-सम्बन्धी उपदेश न दे। क्रोधके वशीभूत नहीं होना चाहिये और राग-द्वेषको छोड़ देना चाहिये। लोभ, दम्भ, असूया (गुणमें दोषदर्शन), ज्ञानकी निन्दा, ईर्ष्या, मद, शोक तथा मोहको प्रयत्नपूर्वक छोड़ देना चाहिये। किसीको भी पीड़ा न पहुँचाये। पुत्र और शिष्यको योग्य बनानेके पवित्रभावसे ताड़न^५ करे। कभी हीन व्यक्तियों और तीक्ष्ण (उद्धत) बुद्धिवाले व्यक्तियोंका आश्रय ग्रहण न करे। विद्वान्‌को अपना अपमान नहीं करना चाहिये अर्थात् हीनभाव नहीं अपनाना चाहिये। प्रयत्नपूर्वक दीनताका परित्याग करना चाहिये। विशिष्ट जनोंका निरादर नहीं करना चाहिये और अपनेको (क्रोधावेशसे) शाप नहीं देना चाहिये॥ ५१—५५॥

नखोंसे भूमिपर नहीं लिखना (कुरेदना) चाहिये। गौको पकड़ना नहीं चाहिये। किसी नदीके समीप दूसरी नदियों तथा किसी पर्वतपर दूसरे पर्वतोंकी चर्चा (प्रशंसा) नहीं करनी चाहिये। भोजन अथवा निवासके समय सहयात्रीको छोड़ना नहीं चाहिये (अर्थात् साथमें रहनेवालेको छोड़कर न एकाकी भोजन करना चाहिये न एकाकीके लिये निवासकी व्यवस्था करनी चाहिये)। जलमें नग्न होकर स्नान नहीं करना चाहिये और पैरसे आगका उल्लंघन नहीं करना चाहिये। सिरपर लगानेसे बचे हुए तेलका शरीरपर लेपन नहीं करना चाहिये। सर्प एवं शस्त्रसे खेल नहीं करना चाहिये। अपनी इन्द्रियों एवं गुप्तस्थानोंके रोमोंका स्पर्श (जब चाहे तब) नहीं करना चाहिये। अशिष्ट व्यक्तिके साथ कहीं नहीं जाना चाहिये॥ ५६—५८॥

१-यहाँ उपदेशका निषेध है। सलाह (सम्मति, राय) देनेका निषेध नहीं है। उपदेश द्विजको सामने करके ही करना चाहिये। शास्त्रीय व्यवस्थाके अनुसार साक्षात् उपदेश लेनेका अधिकारी शूद्र नहीं है। यह मात्र व्यवस्था है, द्वेषभाव नहीं है। 'न शूद्राय मतिं दद्यात्' मनुस्मृति (४।८०)-की कुल्लूकभट्टकी व्याख्याके अनुसार।
२-आहुति देनेसे अवशिष्ट तिल आदि हविष्य शूद्रको नहीं देना चाहिये।
३-जो शूद्र अपना सेवक नहीं है उसे उच्छिष्ट देनेका निषेध है।
४-कृष्णमृगचर्मका ब्राह्मण ही अधिकारी है।
५-यहाँ तात्पर्य यह है कि पुत्र एवं शिष्यको योग्य बनानेका उत्तरदायित्व होता है, अतः आवश्यक होनेपर करुणाका भाव रखते हुए ताड़न किया जा सकता है।

* अध्याय १६ *३२९

न पाणिपादवाङ्नेत्रचापल्यं समुपाश्रयेत्।
न शिश्नोदरचापल्ये न च श्रवणयोः क्वचित्॥ ५९॥

न चाङ्गनखवादं वै कुर्यान्नाञ्जलिना पिबेत्।
नाभिहन्याज्जलं पद्भ्यां पाणिना वा कदाचन॥ ६०॥

न शातयेदिष्टकाभिः फलानि न फलेन च।
न म्लेच्छभाषां शिक्षेत नाकर्षेच्च पदासनम्॥ ६१॥

न भेदनमवस्फोटं छेदनं वा विलेखनम्।
कुर्याद् विमर्दनं धीमान् नाकस्मादेव निष्फलम्॥ ६२॥

नोत्सङ्गे भक्षयेद् भक्ष्यं वृथा चेष्टां च नाचरेत्।
न नृत्येद्थवा गायेन्न वादित्राणि वादयेत्॥ ६३॥

न संहताभ्यां पाणिभ्यां कण्डूयेदात्मनः शिरः।
न लौकिकैः स्तवैर्देवांतोषयेद् बाह्यजैरपि॥ ६४॥

नाक्षैः क्रीडेन्न धावेत् नाप्सु विण्मूत्रमाचरेत्।
नोच्छिष्टः संविशेन्नित्यं न नग्नः स्नानमाचरेत्॥ ६५॥

न गच्छेन्न पठेद् वापि न चैव स्वशिरः स्पृशेत्।
न दन्तैर्नखरोमाणि छिन्द्यात् सुप्तं न बोधयेत्॥ ६६॥

न बालातपमासेवेत् प्रेतधूमं विवर्जयेत्।
नैकः सुप्याच्छून्यगृहे स्वयं नोपानहौ हरेत्॥ ६७॥

नाकारणाद् वा निष्ठीवेन्न बाहुभ्यां नदीं तरेत्।
न पादक्षालनं कुर्यात् पादेनैव कदाचन॥ ६८॥

नाग्नौ प्रतापयेत् पादौ न कांस्ये धावयेद् बुधः।
नाभिप्रसारयेद् देवं ब्राह्मणान् गामथापि वा।
वाय्वग्निगुरुविप्रान् वा सूर्यं वा शशिनं प्रति॥ ६९॥

अशुद्धः शयनं यानं स्वाध्यायं स्नानवाहनम्।
बहिर्निष्क्रमणं चैव न कुर्वीत कथञ्चन॥ ७०॥

कभी भी हाथ, पैर, वाणी और नेत्र-सम्बन्धी चंचलताका आश्रय न ले। इसी प्रकार लिंग तथा उदर और कान-सम्बन्धी चंचलता नहीं करनी चाहिये। अंग एवं नखकी आवाज न करे। अंजलिसे (जल) न पिये। कभी भी हाथ अथवा पैरसे जलको न पीटे॥ ५९-६०॥

ईंटों और फलके द्वारा फलोंको नहीं तोड़ना चाहिये। म्लेच्छ भाषाकी शिक्षा न ले, पैरसे आसनको न खींचे। (नखोंद्वारा) काटने, छेदने, फोड़ने तथा लिखने-सम्बन्धी क्रियाएँ नहीं करनी चाहिये। बुद्धिमान् व्यक्तिको अकस्मात् बिना प्रयोजनके शरीर या (अङ्गोंका) मर्दन (मरोड़नेकी क्रिया) नहीं करना चाहिये। (कोई पदार्थ) गोदमें रखकर नहीं खाना चाहिये। व्यर्थकी कोई चेष्टा नहीं करनी चाहिये। नृत्य, गायन तथा वादन (जब चाहे तब) नहीं करना चाहिये। दोनों हाथोंसे अपना सिर नहीं खुजलाना चाहिये। लौकिक तथा बाह्य (विदेशी) भाषाकी स्तुतियोंसे देवताओंको संतुष्ट (करनेका प्रयास) नहीं करना चाहिये*। पाशोंसे (जूआ) न खेले, न दौड़े, जलमें मल-मूत्रका विसर्जन न करे। जूठे मुख नहीं रहना चाहिये और कभी भी नग्न होकर स्नान नहीं करना चाहिये॥ ६१-६५॥

(नग्न अवस्थामें) न कहीं जाय, न पढ़े और न अपने सिरका स्पर्श करे। दाँतोंके द्वारा नख या रोमोंको नहीं काटना चाहिये। सोये हुए व्यक्तिको जगाना नहीं चाहिये। उगते हुए सूर्यके धूपका सेवन नहीं करना चाहिये। चिताके धुएँसे दूर रहना चाहिये। शून्य गृहमें अकेले नहीं सोना चाहिये। स्वयं अपने जूतोंको नहीं ढोना चाहिये। अकारण नहीं थूकना चाहिये। तैरकर नदीको पार नहीं करना चाहिये। कभी भी पैरद्वारा पैरको नहीं धोना चाहिये। बुद्धिमान् व्यक्तिको अग्निसे पैर नहीं सेंकना चाहिये। काँसेके पात्रमें पैर नहीं धोना चाहिये। देवताकी ओर, ब्राह्मणोंकी ओर एवं गौ, वायु, अग्नि, गुरु, विप्र, सूर्य तथा चन्द्रमाकी ओर पैर नहीं फैलाना चाहिये। कभी भी अपवित्र अवस्थामें सोना, दूरकी यात्रा, स्वाध्याय, स्नान, सवारीपर बैठना और घरसे बाहर नहीं निकलना चाहिये॥ ६६-७०॥

* इसका तात्पर्य यह है कि जो लोग संस्कृतके अध्ययनके अधिकारी हैं, उन्हें अवश्य संस्कृतका अध्ययन करना चाहिये और वेदादिशास्त्रोंमें निर्दिष्ट स्तुतियोंसे ही देवताओंकी स्तुति करनी चाहिये। अनधिकारके कारण या सर्वथा सामर्थ्यके अभावमें श्रद्धातिशयमें जिस किसी भाषाके द्वारा स्तुति करनी ही चाहिये। यहाँ यथाधिकार संस्कृत शास्त्रोंके अवश्य अध्ययनमें तात्पर्य है। लौकिक भाषा आदिसे स्तुतिके निषेधमें तात्पर्य नहीं है।

३३०* कूर्मपुराण *
स्वप्नमध्ययनं स्नानमुद्वर्त्तं भोजनं गतिम्।
उभयोः संध्ययोर्नित्यं मध्याह्ने चैव वर्जयेत्॥ ७१॥

न स्पृशेत् पाणिनोच्छिष्टो विप्रो गोब्राह्मणानलान्।
न चासनं पदा वापि न देवप्रतिमां स्पृशेत्॥ ७२॥

नाशुद्धोऽग्निं परिचरेन्न देवान् कीर्तयेदृषीन्।
नावगाहेदगाधाम्बु धारयेन्नानिमित्ततः॥ ७३॥

न वामहस्तेनोद्धृत्य पिबेद् वक्त्रेण वा जलम्।
नोत्तरेदनुपस्पृश्य नाप्सु रेतः समुत्सृजेत्॥ ७४॥

अमेध्यलिप्तमन्यद् वा लोहितं वा विषाणि वा।
व्यतिक्रामेन्न स्रवन्तीं नाप्सु मैथुनमाचरेत्।
चैत्यं वृक्षं न वै छिन्द्यान्नाप्सु ष्ठीवनमाचरेत्॥ ७५॥दोनों संध्या-समयों तथा मध्याह्नकालमें शयन, अध्ययन, स्नान, उबटन लगाना, भोजन तथा गमनका नित्य त्याग करना चाहिये। ब्राह्मणको^१ चाहिये कि वह जूठे मुँह-हाथसे गौ, ब्राह्मण, अग्नि, आसन तथा देव-प्रतिमाका स्पर्श न करे। इसी प्रकार पैरसे भी इनका स्पर्श न करे। अपवित्रताकी स्थितिमें अग्निकी परिचर्या न करे, देवताओं तथा ऋषियों (-के नाम आदि)-का कीर्तन न करे। गहरे जलमें स्नान न करे और बिना कारण (मल-मूत्रादिका वेग) न रोके। बायें हाथसे उठाकर अथवा मुखसे (पशुके समान) जल नहीं पीना चाहिये। बिना आचमन किये उत्तर न दे और जलमें वीर्यका त्याग नहीं करना चाहिये। अपवित्र वस्तुसे लिप्त किसी वस्तु, रक्त (खून), विष तथा वेगवाली नदीका उल्लंघन नहीं करना चाहिये। जलमें मैथुन नहीं करना चाहिये। अश्वत्थ वृक्षको^२ नहीं काटना चाहिये। जलमें थूकना नहीं चाहिये॥ ७१—७५॥
नास्थिभस्मकपालानि न केशांश्च कण्टकान्।
तुषाङ्गारकरीषं वा नाधितिष्ठेत् कदाचन॥ ७६॥

न चाग्निं लङ्घयेद् धीमान् नोपदध्यादधः क्वचित्।
न चैनं पादतः कुर्यान्मुखेन न धमेद् बुधः॥ ७७॥

न कूपमवरोहेत नावेक्षेताशुचिः क्वचित्।
अग्नौ न च क्षिपेदग्निं नाद्भिः प्रशमयेत् तथा॥ ७८॥

सुहृन्मरणमार्तिं वा न स्वयं श्रावयेत् परान्।
अपण्यं कूटपण्यं वा विक्रये न प्रयोजयेत्॥ ७९॥हड्डी, भस्म, कपाल, केश (बाल), कण्टक, भूसी, अंगार और शुष्क गोबरपर कभी भी बैठना नहीं चाहिये। बुद्धिमान् व्यक्तिको अग्निका लंघन नहीं करना चाहिये। अग्निको कभी भी (शय्या, आसन आदिके) नीचे न रखे, न ही पैरकी ओर रखे और न मुखसे ही फूंके। कभी भी कुएँके अंदर न उतरे और न ही अपवित्र अवस्थामें उसे देखे। अग्निमें अग्निको नहीं फेंकना चाहिये और पानीसे इसे बुझाना नहीं चाहिये। मित्रके मरण तथा उसके दुःखको, (अपने दुःखको) स्वयं दूसरोंको न सुनाये। जो विक्रय-योग्य न हो तथा जो पदार्थ छलद्वारा प्राप्त हो उसे विक्रय नहीं करना चाहिये॥ ७६—७९॥
न वह्निं मुखनिःश्वासैर्ज्वलयेन्नाशुचिर्बुधः।
पुण्यस्थानोदकस्थाने सीमान्तं वा कृषेन्न तु॥ ८०॥विद्वान्‌को चाहिये कि वह अग्निको मुखके निःश्वाससे प्रज्वलित न करे। अपवित्रताकी स्थितिमें पवित्र तीर्थमें, जलवाले स्थानमें नहीं जाना चाहिये और (ग्राम आदिके) सीमा-समाप्तिकी भूमिको नहीं जोतना चाहिये॥ ८०॥
न भिन्द्यात् पूर्वसमयमभ्युपेतं कदाचन।
परस्परं पशून् व्यालान् पक्षिणो नावबोधयेत्॥ ८१॥पहले की गयी प्रतिज्ञा या नियमको कभी भी तोड़ना नहीं चाहिये। पशु, सर्प एवं पक्षियोंको परस्पर लड़ानेके लिये उत्तेजित नहीं करना चाहिये॥ ८१॥

१-सर्वप्रथम होनेसे ब्राह्मणका निर्देश है। यहाँ ब्राह्मणप्रमुख मानवमात्रको लेना चाहिये।
२-चैत्यवृक्ष (अश्वत्थवृक्ष)—चैत्यस्तदाख्यया प्रसिद्धो वृक्षः। अश्वत्थवृक्ष इति रत्नमाला। (शब्दकल्पद्रुम)

• अध्याय १६ * | ३३१ ---|---
परबाधं न कुर्वीत जलवातातपादिभिः ।
कारयित्वा स्वकर्माणि कारून् पश्चान्न वञ्चयेत् ।
सायंप्रातर्गृहद्वारान् भिक्षार्थं नावघट्टयेत् ॥ ८२ ॥जल, वायु तथा धूप आदिके द्वारा किसी दूसरेको बाधा नहीं पहुँचानी चाहिये। अपने कार्योंको करवाकर शिल्पियोंको बादमें ठगना नहीं चाहिये। भिक्षाके लिये सायंकाल और प्रातः (दूसरोंके) घरके दरवाजोंको खटखटाना नहीं चाहिये। दूसरोंके द्वारा प्रयुक्त माला, गन्ध और भार्याके साथ भोजन, विग्रहपूर्वक विवाद एवं कुत्सित दरवाजेसे प्रवेश—इनका त्याग करना चाहिये॥ ८२-८३ ॥
बहिर्माल्यं बहिर्गन्धं भार्यया सह भोजनम् ।
विगृह्य वादं कुद्वारप्रवेशं च विवर्जयेत् ॥ ८३ ॥
न खादन् ब्राह्मणस्तिष्ठेन्न जल्पेद् वा हसन् बुधः ।
स्वमग्निं नैव हस्तेन स्पृशेन्नाप्सु चिरं वसेत् ॥ ८४ ॥बुद्धिमान् ब्राह्मणको खाते हुए खड़ा नहीं होना चाहिये और न ही हँसते हुए बोलना चाहिये। अपने हाथोंद्वारा अपनी अग्निका स्पर्श नहीं करना चाहिये और देरतक जलमें नहीं रहना चाहिये। अग्निको न पंखेकी हवासे प्रज्वलित करना चाहिये, न सूप (-की हवा)-से और न हाथसे (हिलाकर)। मुखसे (फूँकनीद्वारा) अग्निको प्रज्वलित नहीं करना चाहिये, क्योंकि मुखसे ही अग्नि उत्पन्न हुआ है॥ ८४-८५ ॥
न पक्षकेणोपधमेन्न शूर्पेण न पाणिना ।
मुखे नैव धमेदग्निं मुखादग्निरजायत ॥ ८५ ॥
परस्त्रियं न भाषेत नायाज्यं याजयेद् द्विजः ।
नैकश्चरेत् सभां विप्रः समवायं च वर्जयेत् ॥ ८६ ॥दूसरेकी स्त्रीसे बात नहीं करनी चाहिये और द्विज (ब्राह्मण)-को चाहिये कि जो यज्ञ करने योग्य नहीं है उसका यज्ञ न कराये। विप्रको अकेले सभामें नहीं जाना चाहिये और समूहका त्याग करना चाहिये। बायेंसे देव-मन्दिरमें प्रवेश नहीं करना चाहिये। अर्थात् देवमन्दिरको अपने दाहिने करके प्रवेश करना चाहिये। वस्त्रद्वारा पंखा नहीं झलना चाहिये और देवमन्दिरमें सोना नहीं चाहिये। मार्गमें अकेले नहीं चलना चाहिये और न अधार्मिक व्यक्तियोंके साथ ही कहीं जाना चाहिये। इसी प्रकार व्याधिग्रस्त, शूद्र और पतितोंके साथ भी मार्गमें नहीं जाना चाहिये। जूता और जल आदिके बिना मार्गमें नहीं चलना चाहिये। न रात्रिमें, न शत्रुके साथ और न बिना कमण्डलुके चलना चाहिये। अग्नि, गौ, ब्राह्मण आदिके बीचमेंसे होते हुए नहीं निकलना चाहिये॥ ८६-८९ ॥
न देवायतनं गच्छेत् कदाचिद् वाप्रदक्षिणम् ।
न वीजयेद् वा वस्त्रेण न देवायतने स्वपेत् ॥ ८७ ॥
नैकोऽध्वानं प्रपद्येत नाधार्मिकजनैः सह ।
न व्याधिदूषितैर्वापि न शूद्रैः पतितेन वा ॥ ८८ ॥
नोपानद्वर्जितो वाथ जलादिरहितस्तथा ।
न रात्रौ नारिणा सार्धं न विना च कमण्डलुम् ।
नाग्निगोब्राह्मणादीनामन्तरेण व्रजेत् क्वचित् ॥ ८९ ॥
न वत्सतन्त्रीं विततामतिक्रामेत् क्वचिद् द्विजः ।
न निन्देद् योगिनः सिद्धान् व्रतिनो वा यतींस्तथा ॥ ९० ॥द्विज (मानवमात्र)-को चाहिये कि वह कभी भी बछड़ेको दूध पिलाती हुई गाय तथा गायको बाँधनेवाली रस्सी अथवा उसकी पूँछका उल्लंघन न करे। योगियों, सिद्धों, व्रतपरायणों तथा संन्यासियोंकी निन्दा न करे॥ ९० ॥

१-शब्दकल्पद्रुममें यह श्लोक है। वहाँ 'बहिर्माल्‍य' का अर्थ 'कण्ठसे बाहर निकाली हुई माला' किया गया है। इससे अन्यके द्वारा धारित तथा अपने द्वारा भी धारित पुष्पमालाका पुनः धारण निषिद्ध है, यह स्पष्ट होता है।
२-सामान्य स्थितिमें यह निषेध सबके लिये है, ब्राह्मणका उल्लेख प्रमुखताकी दृष्टिसे है।
३-यहाँ घृणाका भाव नहीं है। व्यक्ति एवं समाजके दूरगामी सुपरिणाम (कल्याण)-की दृष्टिसे यह एक सुविचारित व्यवस्था है।

३३२ * कूर्मपुराण *

देवतायतनं प्राज्ञो देवानां चैव सत्रिणाम्।
नाक्रामेत् कामतश्छायां ब्राह्मणानां च गोरपि ॥ ९१ ॥

स्वां तु नाक्रमयेच्छायां पतिताद्यैर्न रोगिभिः।
नाङ्गारभस्मकेशादिष्वधितिष्ठेत् कदाचन ॥ ९२ ॥

वर्जयेन्मार्जनीरेणुं स्नानवस्त्रघटोदकम्।
न भक्षयेदभक्ष्याणि नापेयं च पिबेद् द्विजः ॥ ९३ ॥बुद्धिमान् व्यक्तिको देवमन्दिर, देवताओं, यज्ञ करनेवाले ब्राह्मणों तथा गायकी परछाईंको इच्छापूर्वक लाँघना नहीं चाहिये। पतित आदिसे तथा रोगियोंसे अपनी परछाईंका उल्लंघन नहीं होने देना चाहिये। अंगार, भस्म तथा केश आदिपर कभी भी बैठना नहीं चाहिये। झाड़ूकी धूल, स्नानके वस्त्र तथा (स्नानसे बचे) घड़ेके जलके छींटेसे बचना चाहिये (उसे अपने ऊपर नहीं पड़ने देना चाहिये)। द्विज (मानवमात्र)-को चाहिये कि वह अभक्षणीय पदार्थको खाये नहीं और न ही अपेय पदार्थको पीये ॥ ९१-९३ ॥

इति श्रीकूर्मपुराणे षट्साहस्र्यां संहितायामुपरिविभागे षोडशोऽध्यायः ॥ १६ ॥
इस प्रकार छः हजार श्लोकोंवाली श्रीकूर्मपुराणसंहिताके उपरिविभागमें सोलहवाँ अध्याय समाप्त हुआ ॥ १६ ॥

सत्रहवाँ अध्याय

भक्ष्य एवं अभक्ष्य-पदार्थोंका वर्णन

व्यास उवाचव्यासजीने कहा—
नाद्याच्छूद्रस्य विप्रोऽन्नं मोहाद् वा यदि वान्यतः।
स शूद्रयोनिं व्रजति यस्तु भुङ्क्ते ह्यनापदि ॥ १ ॥

षण्मासान् यो द्विजो भुङ्क्ते शूद्रस्यान्नं विगर्हितम्।
जीवन्नेव भवेच्छूद्रो मृतः श्वा चाभिजायते ॥ २ ॥

ब्राह्मणक्षत्रियविशां शूद्रस्य च मुनीश्वराः।
यस्यान्नेनोदरस्थेन मृतस्तद्योनिमाप्नुयात् ॥ ३ ॥

राजानं नर्तकान्नं च तक्ष्णोऽन्नं चर्मकारिणः।
गणान्नं गणिकान्नं च षण्ढान्नं चैव वर्जयेत् ॥ ४ ॥

चक्रोपजीविरजकतस्करध्वजिनां तथा।
गान्धर्वलोहकारान्नं सूतकान्नं च वर्जयेत् ॥ ५ ॥ब्राह्मणको मोहसे अथवा अन्य किसी दूसरे कारणसे शूद्रका अन्न नहीं खाना चाहिये। जो अनापत्तिकालमें शूद्रका अन्न भक्षण करता है, वह शूद्रयोनिको प्राप्त होता है। जो द्विज छः महीनेतक लगातार शूद्रका गर्हित अन्न खाता है, वह जीते हुए शूद्र हो जाता है और मृत्युके बाद श्वान-योनिमें जन्म लेता है ॥ १-२ ॥

हे मुनीश्वरो ! ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य तथा शूद्र—इनमेंसे जिसका अन्न मृत्युके समय जिसके उदरमें रहता है, उसे उसीकी योनि प्राप्त होती है (अर्थात् ब्राह्मणका अन्न उदरमें मृत्युके समय है तो ब्राह्मण-योनि प्राप्त होगी आदि-आदि) ॥ ३ ॥

राजा, नर्तक, बढ़ई, चर्मकार, गण¹ (सौ ब्राह्मणोंका संघ), गणिका और नपुंसकके अन्नका परित्याग करना चाहिये। चक्रके आधारपर अपनी जीविका चलानेवाला (तैलक—तेली)², धोबी, चोर, ध्वजी³ (मद्यविक्रय-जीवी), गायक, लौहकार और सूतकके अन्नका त्याग करना चाहिये ॥ ४-५ ॥

१-मनुस्मृति (४।२०९)-की कुल्लूकभट्टकी व्याख्याके अनुसार 'गण' का अर्थ 'शतब्राह्मणसंघ' है। शत संख्याको अनेक संख्यापरक मानकर ब्राह्मण-समूहका अन्न परित्याज्य समझना चाहिये।
२-मनुस्मृति (४।८४)-के अनुसार चक्रोपजीवीका अर्थ तैलिक है।
३-मनुस्मृति (४।८४)-के अनुसार ध्वजीका अर्थ मदिराविक्रयके द्वारा जिस जातिके लोग जीविका चलाते हैं, उस जातिके लोग हैं। इन्हें संस्कृतमें 'शौण्डिक' कहते हैं।

• अध्याय १७ * ३३३

कुलालचित्रकर्मान्नं वार्धुषेः पतितस्य च।
पौनर्भवच्छत्रिकयोरभिशस्तस्य चैव हि॥ ६ ॥

सुवर्णकारशैलूषव्याधबद्धातुरस्य च।
चिकित्सकस्य चैवान्नं पुंश्चल्या दण्डिकस्य च॥ ७ ॥

स्तेननास्तिकयोरन्नं देवतानिन्दकस्य च।
सोमविक्रयिणश्चान्नं श्वपाकस्य विशेषतः॥ ८ ॥

भार्याजितस्य चैवान्नं यस्य चोपपतिर्गृहे।
उत्सृष्टस्य कदर्यस्य तथैवोच्छिष्टभोजिनः॥ ९ ॥कुम्भकार, चित्रकार, वार्धुषी¹ (कर्ज देकर सूदसे जीविका चलानेवाले), पतित, विधवाके पुनर्विवाहके अनन्तर अथवा पति-परित्यक्तासे उत्पन्न पुरुष², छत्रिक³ (नापित), अभिशस्त (चोरी, मैथुन आदि आरोपसे ग्रस्त), स्वर्णकार, नट, व्याध, बन्धनप्राप्त, आतुर (रोगी), चिकित्सक, व्यभिचारिणी स्त्री तथा दण्डधर (दण्ड देनेवाले, नियामक—जल्लाद आदि)—का अन्न नहीं ग्रहण करना चाहिये। चोर, नास्तिक, देवनिन्दक, सोमलता-विक्रयी तथा विशेषरूपसे चाण्डालका और स्त्रीके वशीभूत तथा जिसके घरमें उस स्त्रीका उपपति हो, (समाजद्वारा) परित्यक्त, कृपण और जूठा भोजन करनेवालेका अन्न ग्रहण नहीं करना चाहिये॥ ६—९ ॥
अपाङ्क्त्यान्नं च सङ्घान्नं शस्त्राजीवस्य चैव हि।
क्लीबसन्न्यासिनोश्चान्नं मत्तोन्मत्तस्य चैव हि।
भीतस्य रुदितस्यान्नमवकृष्टं परिक्षुतम्॥ १०॥

ब्रह्मद्विषः पापरुचेः श्राद्धान्नं सूतकस्य च।
वृथापाकस्य चैवान्नं शावान्नं श्वशुरस्य च॥ ११ ॥

अप्रजानां तु नारीणां भृतकस्य तथैव च।
कारुकान्नं विशेषेण शस्त्रविक्रयिणस्तथा॥ १२ ॥पंक्तिसे बहिष्कृत, समूहके आश्रित, शस्त्रसे आजीविका चलानेवाला, क्लीब (नपुंसक), संन्यासी, मत्त, उन्मत्त, भयभीत, रोते हुए व्यक्तिके तथा अभिशप्त एवं छींकसे अशुद्ध अन्नको ग्रहण नहीं करना चाहिये। ब्राह्मणसे द्वेष करनेवालों, पापबुद्धि, श्राद्ध तथा अशौचसम्बन्धी अन्न, निष्प्रयोजन बने हुए भोजन (ईश्वर-समर्पणबुद्धिसे न बना हुआ), शव-सम्बन्धी तथा ससुरका⁴ अन्न नहीं ग्रहण करना चाहिये। बिना संतानवाली स्त्री, भृत्य, शिल्पी (कारीगर⁵) तथा शस्त्रविक्रयीका अन्न विशेष-रूपसे त्याग करना चाहिये॥ १०—१२ ॥
शौण्डान्नं घाटिकान्नं च भिषजामन्नमेव च।
विद्धप्रजननस्यान्नं परिवित्त्यन्नमेव च॥ १३॥

पुनर्भुवो विशेषेण तथैव दिधिषूपतेः।
अवज्ञातं चावधूतं सरोषं विस्मयान्वितम्।
गुरोरपि न भोक्तव्यमन्नं संस्कारवर्जितम्॥ १४॥शौण्ड (मद्य बनानेवाले जातिविशेषके लोग), स्तुति करनेवाले 'भाट'-जातिके लोगों, भिषक् (जिससे रोग भयभीत हो), विद्धलिंगी और ज्येष्ठ भाईके अविवाहित रहनेपर विवाह कर लेनेवाले छोटे भाईका अन्न भी ग्रहण नहीं करना चाहिये। दो बार विवाह करनेवाली स्त्री⁶ तथा ऐसी स्त्रीके पतिका अन्न विशेषरूपसे त्याज्य है। अनादरपूर्वक दिया गया, तिरस्कारपूर्वक दिया गया, रोष एवं अभिमानपूर्वक दिया हुआ अन्न, इसी प्रकार गुरुके संस्कारहीन अन्नको ग्रहण नहीं करना चाहिये॥ १३—१४॥

१-अमरकोष (२।९।५)-के अनुसार।
२-मनुस्मृति (९।१७५)-के अनुसार।
३-शब्दकल्पद्रुमके अनुसार।
४-आलसी या प्रमादी होकर श्वशुरगृहमें स्थायीरूपसे रहनेके साथ वहाँका अन्न ग्रहण करना निषिद्ध है।
५-बढ़ई, जुलाहा, नाई, धोबी और चर्मकार—इन पाँचको 'कारु' या 'शिल्पी' कहा जाता है।
६-मूलमें 'पुनर्भू' शब्द है। इसका पर्याय 'दिधिषू' है। ये दोनों शब्द स्त्रीलिङ्ग हैं। इनका अर्थ दो बार विवाह करनेवाली स्त्री है (शब्दकल्पद्रुम, अमरकोश)।