निरुक्तम् (महर्षि यास्क मुनि - निघण्टु एवं वैदिक शब्द-व्युत्पत्ति सान्वय सटीक भाष्य)
Niruktam of Maharshi Yaska with Nighantu and Hindi Commentary
महर्षि यास्क मुनि द्वारा
हिन्दी निरुक्त ( १४४ ) ५ अ०२ पा० १ खं०
अग्निः पवित्र मुच्यते । वायुः पवित्र मुच्यते ।
सोमः पवित्रमुच्यते । सूर्य्यः पवित्रमुच्यते । इन्द्रः
पवित्रमुच्यते ।
“अग्निः पवित्रं स मा पुनातु वायुः सोमः सूर्य्य
इन्द्रः पवित्रं ते मा पुनन्तु” इत्यपि निगमो भवति ।
तोदः, तुद्यतेः ॥१ (६) ॥
‘पवित्र’ (३४) अनेकार्थ है । “पुनाते.” यह धातु का निर्देश निर्वचन के
अभिप्राय से है । क्यों कि-वह पवित्र करता है । “मन्त्र पवित्रम्-उच्यते”
(मन्त्र ‘पवित्र’ कहलाता है) इत्यादि अर्थ का कथन है ।
अर्थ-‘पवित्र’ (३४) शब्द ‘पुनाति’ (‘पूञ्’ पवने क्र्या०
प० ) धातु से है । मन्त्र ‘पवित्र’ कहा जाता है ।
“ ‘येन’ जिस ‘पवित्रेण’ पावन मन्त्र से ‘देवाः’ ऋत्विज्
और यजमान ‘सदा’ सदा ‘आत्मानम्’ अपनेको ‘पुनते’ पवित्र
करते हैं” यह भी निगम होता है । इस मन्त्र में ‘देव’ शब्द
स्तुत्यर्थक दिव् (दि० प०) धातु से ऋत्विज् और यजमान का
वाचक है, क्योंकि मुख्य देवता निष्पाप होते हैं, उनका अपने
को पवित्र करना संभव नहीं । “न च वै देवान् पापं
गच्छति” ‘देवताओं को पाप स्पर्श नहीं करता’ यह ब्राह्मण
वाक्य है ।
रश्मिएं (किरणें) पवित्र कहलाती हैं । क्योंकि-वे स्पर्श
से ही पवित्र करती हैं ।
“गभस्तिपूतः” रश्मियों (किरणों) से पवित्र हुआ हुआ ।
“गभस्तिपूतः” किरणों से पवित्र हुआ हुआ “नृभिः”
हिन्दी निरुक्त ( ०१४५ ) ५ अ० २पा० २ खं०
मनुष्यों से “अद्रिभिः” पत्थरों के द्वारा “सुतः” कुटाहुआ
हुआ” ये भी दो निगम होते हैं । इन मन्त्रों में किरणों की
पावनता कही गई है, इससे किरण 'पवित्र' हैं ।
अप् ( जल ) पवित्र कहे जाते हैं । क्योंकि-वे भी पवित्र
करती हैं । “ ‘ शत पवित्राः ’ ( बहूदकाः ) बहुत जलवालीं
‘ स्वधया ’ अन्न के सहित हुई हुईं ‘ मदन्ती ’ मद ( हर्ष )
देतीं हुईं ”
इस मन्त्र में ‘पवित्र’ नाम जलका है ।
अग्नि ‘पवित्र’ कहा जाता है । वायु ‘पवित्र’ कहाजाता
है । सोम ‘पवित्र’ कहा जाता है । सूर्य्य ‘पवित्र’ कहा जाता
है । इन्द्र ‘ पवित्र ’ कहाजाता है । क्योंकि-ये सभी पवित्र
करते हैं ।
“ अग्नि पवित्र है, वह मुझे पवित्र करे । वायु, सोम
सूर्य्य, इन्द्रये पवित्र हैं, वे सब मुझे पवित्र करे ॥ ” यह
भी निगम होता है ॥
‘तोद्’ (३५) यह शब्द अनवगत है । 'तुद ' यह अनवगम है । 'तुद्यते' यह
व्यथन (पीड़ा) अर्थ का वाचक 'तुद' (तु० उ०) धातुका निर्देश है । भूमिक्रा
बिल 'तोद' कहलाता है । क्योंकि—तुन्न (खुदाहुआ) होता है । कोई 'तोद'
कूप (कूए) को कहते हैं ।
‘ तुद् ’ शब्द पीड़ार्थक ‘ तुद् ’ ( तु० उ० ) धातु से
है ॥ १ (६) ॥
( खं० २ )
(निघ०-) स्वञ्चाः ॥ ३६ ॥ शिपिविष्टः
॥ ३७ ॥ विष्णुः ॥ ३८ ॥
१६
हिन्दी निरुक्त ( १४६ ) ५ अ० २ पा० २ खं०
(निरु०-) “पुरु त्वा दाश्वान्वोचेऽरिरमे तवस्विदा ।
तोदस्येव शरण आमहस्य ॥” (ऋ०सं०२,२,१९,१) ॥
बहुदाश्वांस्त्वामेव अभिह्वयामि ॥
अरिः अमित्रः । ऋच्छतेः । ईश्वरोऽपि अरिः
एतस्मादेव । यदन्यदेवतया अग्नौ आहुतयो हूयन्ते
इत्येतद् दृष्ट्वा एवम् अवक्ष्यत् ॥ “तोदस्येव शरण
आमहस्य” तुदस्येव शरणे ऽधिमहतः ।
स्वञ्चाः सु अञ्चनः ।
“ आजुह्वानो घृतपृष्ठः स्वञ्चाः” । ( ऋ० सं०
४, २, ८, १ ) इत्यपि निगमो भवति ।
शिपिविष्टो विष्णुः, इति विष्णोर्द्वे नामनी
भवतः । कुत्सितार्थीयं पूर्वं भवति, इति-औप-
मन्यवः ॥ २ ( ७ ) ॥
अर्थः-“ 'अग्ने' हे अग्नि देव ! ' पुरु' -'दाश्वान्' बहुत
देने वाला ( अहम् ) मैं 'त्वा ' तुझे ' वोचे ' ( आह्वयामि )
बुलाता हूं । क्योंकि-' स्वित् आ ' बहुत काल तक विचार
पूर्वक 'तोदस्य' ( कूपस्य कूप के ' शरणे ' ( बिले ) बिलके
( अधि ) ऊपर 'इव' जैसे, अपने में अन्य अन्य देवताओं की
आहुतियों के ग्रहणमें 'महस्य' ( महतः ) महान् के 'तव' तेरे
( स्तोमों के उच्चारणमें ) ' अरिः ' (समर्थः) समर्थ हूँ ॥ ”
बहु दाता ( मैं ) तुझे ही बुलाता हूं ।
'अरि' अमित्र ( शत्रु ) होता है । हिंसाार्थक ' ऋच्छ '
हिन्दी निरुक्त ( १४७ ) ५ अ० २ पा० २ खं०
( भ्वा० प० ) धातु से है । ईश्वर ( समर्थ ) भी 'अरि' इसी से
है । जिससे कि अग्नि में अन्य अन्य देवताओं की असंख्य
आहुतियाँ होती जाती हैं, ( किन्तु अग्नि की ग्रहण (दाह)
शक्ति क्षीण नहीं होती) यही देखकर ऋषिने कहा होगा, कि
"तोदस्येव शरणे आ महस्य" अर्थात्-जिस प्रकार किसी
कूपके (शरण) छिद्रके (आ अधि) ऊपर डाले हुए पानी कहीं
भी चले जाते है, उसी प्रकार हे अग्ने ! तुझ में मेरी हुई
असंख्य आहुतियाँ लीन होजाती हैं, इसीसे तू (मह) महान्
है, और इसीसे अन्य देवताओं को छोड़कर तुझे ही आवाहन
करता हूं ।
"स्वञ्चाः" (३६) क्या ? 'सु अञ्चनः' सुन्दर गमन
करने वाला ।
"आजुह्वानः" संमुख भाव से बुलाया जाता हुआ,
"घृतपृष्ठः" जिसकी पीठ पर घृत है, "स्वञ्चाः" शोभन
गमन करने वाला अग्नि ("भानुना सूर्यस्य यतते"
अपनें तेजसे सूर्यके साथ मिलता है ।) ॥ "यह भी निगम है ।
यहां सूर्य के साथ मिलने के कथन से 'स्वञ्चा' शब्द 'स्वञ्चन
इस शब्द प्रतीति के द्वारा गत्यर्थक 'अञ्च' ( भ्वा० प० ) धातु
से है, यह उपपन्न होता है ॥
"शिपिविष्टः" (३७) "विष्णुः" (३८) ये दो विष्णु के ही
नाम हैं । (इनमें 'शिपिविष्ट' शब्द गुह्य (विशेषता) नवगत है
और अत से अनेकार्थ है । 'शिपिविष्ट' (शेप इव निर्वेष्टितः
पुरुषचिन्ह के समान लिपटा हुआ है, यह अर्थ की प्रतीतिहै
इसी शब्दके सम्बन्ध से 'विष्णु' शब्द समाम्नान किया (पढ़ा)
गया है । जैसे "अक्ताः' के सम्बन्ध से "रोचः" "संमोधक्ताः)
हिन्दी निरुक्त ( १४८ ) ५ अ० २ पा० ३ खं०
इन दोनों में जो पूर्व ( पहिला ) नाम ( शिपिविष्ट ) है, वह
निन्दित अर्थ का वाचक है,–यह उपमन्यु का पुत्र आचार्य
मानता है ॥ २ ( ७ ) ॥
( खं० ३ )
“किमित्ते विष्णो परिचक्ष्यं भूत् प्रयदवक्षे शि-
पिविष्टो अस्मि । मा वर्पो अस्मदपगूह एतद्यदन्य-
रूपः समिथे बभूथ ॥” (ऋ० सं० ५, ६, २५, ६)
किंते विष्णो अप्रख्यातमेतद् भवति अप्रख्या-
पनीयम्, यन्नः प्रब्रूषे शेप इव निर्वेष्टितोऽस्मि इति ।
अप्रतिपन्नरश्मिः अपिवा प्रशंसा नामैव अभिप्रेतं
स्यात् किंते विष्णो प्रख्यातमेतद् भवति प्रख्या-
पनीयं, यदुत प्रब्रूषे शिपिविष्टोऽस्मि-इति प्रतिपन्न-
रश्मिः । शिपयोऽत्र रश्मयः उच्यन्ते, तैः आंवि-
ष्टो भवति ।
“मा वर्पो अस्मदपगूह एतत्”
वर्ण इति रूप नाम वृणोति-इति सतः । यद्-
न्यरूपः समिथे संग्रामे भवसि संयतरश्मिः । तस्यो-
त्तरा भूयसे निर्वचनाय ॥ ३ ( ८ ) ॥
‘शिपिविष्ट’ शब्द का निन्दा अर्थ मे उदाहरण—
“किमित्ते०” तेरा क्या रूप है ? इस प्रश्नके उत्तर मे ‘मै शिपिविष्ट (पुरुष
चिन्ह के समान) हू ऐसा कहे जाने पर यह मन्त्र आरम्भ होता है ।
‘विष्णो’ हे विष्णुदेव ! ‘किम्’ क्या ‘इत्’ (एतत्एव) यही
हिन्दी निरुक्त ( १४६ ) ५ अ० २ पा० ३ खं०
'ते' तेरा 'परिचक्ष्यम्। (प्रख्यापनीयम्) बताने योग्य (रूप) भूत्
(भवति) है, (किन्तु और नहीं ?) 'यत्' जिस से 'प्र-ववक्षे'
कहता है—'शिपिविष्टः अस्मि' शिपिविष्ट हूं । (क्यों कि-
उदयकाल में जब तक कि-किरणों नहीं फूटती हैं, तब तक सूर्य
शेप या पुरुष के चिन्ह के समान होता है । इसी से वह अप्र-
ख्यात या अप्रख्यापनीय या न बताने योग्य है।) इसी से
हम कहते हैं—'मा' मत 'वर्षः' यह रूप (दिखाओ ) अपितु
'अस्मत्' हमारे आगे से 'एतत्' यह रूप 'अपगूह' छिपाओ ।
और 'यत्' जो या जैसा कि-तू 'समिये' (संग्रामे ) संग्राम में
'अन्यरूपः' दूसरे प्रकार के रूप वाला अर्थात्-रश्मिजाल युक्त
( प्रदीप्तरूप ) 'बभूथ' होता है, वह रूप दिखा ।
निरुक्तार्थः-हे विष्णो ! क्या तेरा यह अप्रख्यात या
अप्रख्यापनीय (नहीं प्रकट करने योग्य ) ही रूप है, जो तू
हमारे सामने कहता है-शेप (लिङ्ग) के समान लिपटा हुआ
हूं, यह-अप्रतिपन्नरश्मि (किरणों को नहीं प्राप्त हुआ हुआ)
अथवा प्रशंसा का नाम ही समझा जा सकता है-हे विष्णो !
क्या तेरा यही प्रख्यात या प्रख्यापनीय ( बताने योग्य ) रूप
है, जो तू कहता है-मैं शिपिविष्ट (प्रतिपन्नरश्मि) या बाल
किरणों वाला हूं । इस पक्ष में 'शिपि' नाम से किरणें कही
जाती हैं, उनसे आविष्ट या प्रवेश किया हुआ है ।
“मत यह रूप दिखाओ, किन्तु हमसे यह छिपाओ ।”
- 'वर्षः' यह रूप का नाम 'वृणोति' (ढकलेता है) (वृञ्
स्वा० उ०) कर्त्तृवाच्य धातु का है। जो अन्य रूपवाला तू - यहां 'वर्षः' शब्द का निर्वचन 'रूप' के पर्याय होने से
किया गया ।
हिन्दी निरुक्त ( १५० ) ५ अ० २पा० ४ खं०
संग्राम में संयतरश्मि ( किरणों के जालों से युक्त ) होता है ।
उसके ( प्रशंसा पक्षमें ) बहुत अधिक निर्वचन के लिये अगली
ऋचा है ॥ ३ (८) ॥
( खं० ४ )
[निघ०-] आघृणिः॥३६॥ पृथुज्रयाः ॥४०॥
(निरु०) “प्रतत्ते अद्य शिपिविष्ट नामार्यः शंसामि
वयुनानि विद्वान् । तन्त्वा गृणामि तवसमत्व्या
न्क्षयन्तमस्य रजसः पराके ॥” (ऋ० सं० ५,
६, २५, ५)
तत्ते अद्य शिपिविष्ट ! नामार्यः प्रशंसामि, अ-
र्योऽहमस्मि-ईश्वरः स्तोमानाम् । अर्य त्वमसि-इति
वा । तं त्वा स्तौमि तवसम्-अतव्यान् । तवस-
इति महतो नामधेयम् । उदितो भवति । निवस-
न्तम्-अस्य रजसः पराके पराक्रान्ते ॥
‘आघृणिः’ आगतहृणिः ।
“आघृणे संसचावहै ।” (ऋ०सं०४,८,२१,१)
आगतहृणे संसेवावहै ।
‘पृथुज्रयाः’ पृथुजवः ।
“पृथुज्रया अमिनादायुर्दस्योः”(ऋ०सं०३,३,१३,२]
प्रामापयदायुर्दस्योः ॥ ४ ( ९ ) ॥
अर्थः-‘शिपिविष्ट’ ( हे विष्णो ! ) हे विष्णुदेव ! ‘अद्य’
हिन्दी निरुक्त (१५१) ५ अ० २ पा० ४ खं०
आज (मैं) 'ते' तेरे 'नाम' नामको 'प्रशंसामि' प्रशंसा करता
हूं, अर्थात् मैं उसे प्रशंसा योग्य अर्थ वाला ही समझता हूं,
जिसे और लोग बुरे अर्थवाला समझते हैं । ( क्योंकि- ) 'वयु-
नानि' तुम्हारे विषय के विज्ञानों को 'विद्वान्' जानने वाला
हूं । और 'अर्यः' (अहमस्मि) मैं अर्य हूं-(ईश्वरः स्तोमानाम्)
अर्थात् मैं स्तुतियों के गाने में समर्थ हूं—तुम्हारे गुणों का
जानकार हूं, इससे मैं प्रशंसा करता हूं । अथवा 'अर्यः' (त्वम्-
असि) तू मेरे ऊपर अनुग्रह करने के लिये समर्थ है, इससे
प्रशंसा करता हूं । [ यहां मन्त्र में 'तत् ते नाम' 'वह तेरा
नाम' ऐसी उक्ति नाम को प्रसिद्ध प्रशंसा योग्य होने की
सूचना के लिये है । ] 'तम्' उस सर्वगुणसम्पन्न ईश्वर 'तवसम्'
(महान्तम्) बड़े 'अस्य' इस 'रजसः' अन्तरिक्ष लोक के 'पराके'
(पराक्रान्ते) दूरसे दूर स्थान में 'क्षयन्तम्' (निवसन्तम्) निवास
करते हुये 'त्वा' तुझको 'अतव्यान्' लघु (छाटा सा) मैं 'गृणा-
मि' स्तुति करता हूं ।
इस मन्त्र में 'शिपिविष्ट' नाम से विष्णु का संबोधन
करके उसके नाम की प्रशंसा की है, किन्तु प्रशंसनीय नाम को
न बताकर उसे ' तत् ' परोक्ष वाचक पदके द्वारा देवता को
स्मरण कराता है, स्यात् वह शिपिविष्ट ही हो । ऐसी प्रशंसासे
देवता अधिक संतुष्ट होतेहैं । क्योंकि—“ परोक्षप्रियाइवहि
देवाः ” ‘देवता परोक्ष-प्रिय जैसे होते हैं’ यह श्रुति है।
निरुक्तार्थः-हे शिपिविष्ट ! आज उस तेरे नाम की मैं
अर्य प्रशंसा करता हूं । मैं अर्य नाम ईश्वर या स्तोमों के
उच्चारण में समर्थ हूं । अथवा तू स्तोमों ( मन्त्रों ) का अर्य
नाम ईश्वर ( स्वामी ) है । उस तुझ महान् को मैं छोटा सा
हिन्दी निरुक्त ( १५२ ) ५ अ० २ पा० ५ खं०
स्तुति करता हूं । 'तवस' यह महत् ( बड़े ) का नाम है । क्यों
कि वह उदित ( प्रकाशित ) होता है । इस रजस् (अन्तरिक्ष)
लोक के पराके या पराक्रान्त ( दूर से बहुत दूर के ) स्थान
में निवास करते हुए को ॥ १ ॥
'आघृणि' (३६) क्या ? आगतहृणि । वह क्या ? जिस
में 'हृणि' प्रकाश या क्रोध आया हुआ हो ।
'आघृणे' (हे आगतहृणे) हे प्रकाश युक्त ! या क्रोध युक्त
( आवाम् )हम दोनों ' संसचावहै ' ( संसेवावहै ) आपस में
सेवाकरें ॥२॥
'पृथुज्रयाः' (४०) क्या ? पृथुजव । वह क्या ? बड़े वेग
वाला ।
'पृथुज्रयाः' बड़े वेग वाले ने 'दस्योः' शत्रु या मेघ के
' आयुः ' आयु को ' अमिनात् ' ( प्रामापयत् )। मिन लिया
(मांप लिया ) या नष्ट किया ॥ ३ ॥ ४ ॥ ( ६ ) ॥
(खं० ५)
(निघ०) अथर्युम् ॥४१॥
(निरू०) “अग्निंनरो दीधितिभिरण्योर्हस्तच्युती
जनयन्त प्रशस्तम् । दूरेदृशं गृहपतिमथर्युम् ॥”
( ऋ० सं० ५, १, २३, १ )
दीधितयः अंगुलयोभवन्ति । धीयन्ते कर्मसु ।
अरणी प्रत्युतः एने । अग्निः समरणात्, जायते ।
इतिवा । हस्तच्युती हस्तप्रच्युत्या । जनयन्त प्रशस्तं
दूरे दर्शनं गृहपति मतनवन्तम् ॥ ५ ॥
हिन्दी निरुक्त ( १५३ ) ५ अ० २ पा० ६ खं०
‘अथर्युर्’ (७१) क्या ? अतनवान् । वह क्या ? निरन्तर गमन वाला ।
अर्थः—‘नराः’ (मनुष्याः) मनुष्यों ने ‘दीधितिभिः’ अङ्गुलि-
यों से (योक्त्रम् उत्तरारणिं च परिगृह्य) योक्त्र (रस्सी) और
ऊपर की अरणि को पकड़ कर ‘हस्तच्युती’ हाथों से
बिलोते हुए ‘अरण्योः’ अरणियों से ‘प्रशस्तम्’ श्रेष्ठ ‘दूरेदृशम्’
दुर्लभ दर्शन ‘गृहपतिम्’ गार्हपत्य नाम ‘अथर्युम्’ गमनवान्
‘अग्निम्’ अग्नि को ‘जनयन्त’ उत्पन्न किया ।
इस प्रकार ‘अथर्यु’ शब्द ‘अत’ गत्यर्थक (भ्वा० प०)
धातु से है। क्योंकि-इस से इसकी शब्द समाधि है और
अग्नि का अधिकार है।
‘दीधिति’ अङ्गुलिएँ होती हैं। क्योंकि-ये कर्मों
में धारण की जाती हैं। ‘अरणी’ क्यों ? इनके प्रति अग्नि
अरण (गमन) करता है। अथवा इनके ‘समरण’ (समागम) से
अग्नि उत्पन्न होता है। ‘हस्तच्युती’ अर्थात् हाथों के चला-
ने से। प्रशस्त (श्रेष्ठ) को उत्पन्न किया। दूर में दिखाई देने
वाले गृहपति गृह के स्वामी अतनवान् (गमनवान्) को ॥५॥
(खंड ६)
[निघ०-] काणुका ॥ ४२ ॥
(निरु०-) “एकया प्रतिधा पिबत्साकं सरांसि त्रिंशतम्
इन्द्रः सोमस्य काणुका ।” (ऋ०सं० ६, ५, २९, ४)
एकेन प्रतिधानेन अपिबत् साकं सह-इत्यर्थः ।
इन्द्रः सोमस्य काणुका, कान्तकानि इति वा ।
क्रान्तकानि इति वा । कृतकानि इतिवा ॥
इन्द्रः सोमस्य कान्त इतिवा । कणे घातइतिवा
२०
हिन्दी निरुक्त (१५४) ५ अ० २ पा० ६ सं०
कणेहतः । कान्तिहतः ।
तत्रएतद् याज्ञिका वेदयन्ते-त्रिंशत् उक्थपा-
त्राणि माध्यन्दिने सवने एकदेवतानि, तानि
एतस्मिन् काले एकेन प्रतिधानेन पिबन्ति, तानि
अत्र सरांसि उच्यन्ते ।
त्रिंशत् अपरपक्षस्य अहोरात्राः, त्रिंशत् पूर्व-
पक्षस्य,-इति नैरुक्ताः । तद्या एता श्चान्द्रमस्यः
आगामिन्यः आपोभवन्ति, रश्मयः ता अपरपक्षे
पिबन्ति । तथापि निगमो भवति । -
“यमक्षितिमक्षितयः पिबन्ति” इति । तं पूर्व-
पक्षे आप्याययन्ति तथापि निगमो भवति । -
“यथादेवा अंशुमाप्याययन्ति” इति ॥ ६ ॥
'काणुका' (४२) यह अनवगत और अनेकार्थ है । "कान्तकानि" "क्रान्तका-
नि" "कृतकानि' इत्यादि शब्दसमाधिए है ।
अर्थ-'इन्द्रः' इन्द्रने 'एकया' ( एकेन ) एक 'प्रतिधा '
( प्रतिधानेन ) चित्तके एक ही टिकाव से 'त्रिंशत्'तीस (३०)
'सोमस्य' सोम के 'सरांसि' सर या तडाग 'साकम्' ( सह ) एक
साथ ' अपिबत् ' पानकिये । कैसे सर ? ' काणुका ' ( कान्त-
कानि ) प्यारे अथवा ( क्रान्तकानि ) सोम से ऊपर तक भरे
हुये अथवा ( कृतकानि ) ऋत्विजों द्वारा संस्कार किये हुए ॥
अथवा 'काणुका' पद इन्द्रका ही विशेषण है, किन्तु सरों का
नहीं । कैसे ?
हिन्दी निरुक्त ( १५५ ) ५ अ० २ पा० ६ खं०
“इन्द्रः सोमस्य काणुका” (इन्द्रः सोमस्य कान्तः)
अर्थात् इन्द्र सोमका काणुका ( कान्त ) या प्यारा है, इसी से
उसने उसके सरों को पान किया । इस ( कान्त ) अर्थ में
'काणुका' शब्द की शब्द प्रतीति कैसी है ? 'कणो घातः' काम,
प्रार्थना, और कणे ये तीनों पद एक ही अर्थ के वाचक है ।
एवम्-कणोघात, कणोहत, और कान्तिहत ये तीनों समान अर्थ
को ही कहते हैं । जो अर्थ 'कणोहतः' से होता है, वही अर्थ
'काणुका' पद से होता है, अर्थात् पीने की इच्छा के समाप्त
होने तक इन्द्र सोम के सरों को पीता है। सोम के सरों को
पान कर लेने पर पान की इच्छा से रहित या तृप्त इन्द्र 'का-
णुका' शब्द का अर्थ है ।
इस मन्त्र में तीस (३०) सर कहे गये हे, व क्य हे, इसी को बताने
के लिये आचार्य पहिले याज्ञिकों के मत को दिखाते हैं—
“तहां मन्त्र में इस ‘त्रिंशत्’ (तीस ३०) पद में याज्ञिक
लोग यह अर्थ कहते हैं-माध्यन्दिन सवन (कर्म) में एक
देवता के तीस उक्थ-पात्र होते हैं । अर्थात् उस माध्यन्दिन
सवनमें उक्थ के तीन पर्याय होते हैं,और वे सभी इन्द्रदेवता
के होते हैं, उन तीनों ही में दश (१०) दश (१०) चमस
(पात्र) होते हैं, वे मिलकर तीस पात्र होजाते हैं । उन्हे इन्द्र
देवता एक काल में एक सड़ाके से पी जाता है। वे ही यहां
सर कहे जाते हैं” ।
दूसरा मत
“तीस अपर पक्ष ( कृष्ण पक्ष ) के दिन और रात्रि
होती हैं, तीस पूर्व ( शुक्ल ) पक्ष के” यह नैरुक्त आचार्य
कहते हैं । तब वहां जो ये चन्द्रमा में प्रतिपदा द्वितीया
आदि तिथियों में आने वाले ( आपः ) जल हैं, उन्हें कृष्ण
पक्ष में सूर्य की किरणें पी जाती हैं। वैसा भी यह निगम है-
यमक्षितिमक्षितयः पिबन्ति" अर्थात् जिस 'अक्षितिम्'
(अक्षय) चन्द्रमा को 'अक्षितयः' (अक्षय) सूर्य की रश्मिएं
पान करती हैं। बदीमें चन्द्रमाको पान करके वे सूर्यकी किरणें
फिर शुक्ल पक्ष (सुदी) आने पर उसे पुष्ट कर देती हैं।
वैसा भी यह निगम है।— "यथा देवा अंशुमाप्याय-
यन्ति" अर्थात् जिस प्रकार ये सूर्य की किरणें 'अंशुम्'
चन्द्रमा को 'आप्याययन्ति' पुष्ट करती हैं, हे यजमान ! उसी
प्रकार 'देवाः' देवता तुझे पुष्ट करें ॥ ६ ॥
(खं० ७)
[नि०] अध्रिगुः ॥४३॥ आङ्गूषः ॥४४॥
(निरु०) अध्रिगुर्मन्त्रोभवति । गवि अधिकृतत्वात्
अपिवा प्रशासनमेव अभिप्रेतं स्यात्, तच्छब्दवत्त्वात्
"अध्रिगो शमीध्वं सुशमि शमीध्वं शमीध्वमध्रिगो"
इति ॥ अग्निरपिअध्रिगुः- उच्यते।"तुभ्यंश्चोतन्त्य-
ध्रिगोशचीवः ।"
अधृतगमनकर्मवन् ।
इन्द्रोऽपि अध्रिगुः उच्यते ॥
"अध्रिगाव ओहामिन्द्राय" (ऋ०सं० १, ४, २७, १)
इत्यपि निगमो भवति ।
आङ्गूषः स्तोम आघोषः ।
हिन्दी निरुक्त (१५७) ५ अ० २पा० ७ खं०
“एनाङ्गूषेण वयमिन्द्रवन्तः” (ऋ०सं०१,७,२३,४)
अनेन स्तोमेन वयम् इन्द्रवन्तः ॥ ७(११) ॥
'अध्रिगु' (४३) यह अनवगत और अनेकार्थ है ।
'अध्रिगु' मन्त्र होता है। क्यों कि-वह गो (वाणी) में
अधिकृत (स्थित) रहता है । अर्थात्-'अधिगु' शब्दसे 'अध्रिगु'
होता है । अथवा प्रशासन माना जासकता है कि-'अध्रिगु'
नाम वाला कोई देवताओं में शमन करने वाला देव विशेष
है, क्यों कि मन्त्र में शमन करने वाले के लिये ही 'अध्रिगो'
सम्बोधन आया है ।-
“अध्रिगो शमीध्वम्” अर्थात्-हे अध्रिगो ! तुम सब
शमन (पशु का संस्कार विशेष) करो । “सुशमि शमीध्वम्”
सुन्दर शमन हो, वैसे ही शमन करो “शमीध्वमध्रिगो !”
हे अध्रिगो ! तुम सब शमन करो ।
यहां मन्त्र में 'अध्रिगु' पद से संबोधन करके पुनः पुनः
शमन करने की प्रेरणा की गई है, इससे यही अवगम होता
है कि-शमन कर्म करने वाले का ही यह नाम है ॥
अग्नि भी 'अध्रिगु' कहा जाता है “हे अध्रिगो”
(अधृतगमन !) नहीं जाने वाले “शचीवः” हे (कर्मवन्)
कर्मवाले ! या कर्मवीर ! 'तुभ्यम्' तेरे लिये (स्तोकासः) घृत
और मेदा की विन्दुएं “श्चोतन्ति” झरती हैं । इस प्रकार
यहां 'अध्रिगो' सम्बोधन अग्नि को किया गया, इस से अग्नि
'अध्रिगु' है ॥
इन्द्र भी 'अध्रिगु' कहलाता है। क्योंकि=इसके गमन को
किसीने धारण नहीं किया है ।
“'अभ्रिगवे' (अधृतगमनाय) दूसरेसे नहीं धारण किये हुए
गमन वाले 'इन्द्राय' इन्द्र के लिये 'ओहम्' मैं (हवियों को
देता हूँ ।) इस प्रकार इन्द्रका विशेषण होनेसे 'अभ्रिगु' इन्द्र
का नाम है ॥
'आङ्गूषः'(४४) यह अनवगत है । स्तोम ( मन्त्र समूह ) अर्थ है । 'आघोषः'
यह शब्दसमाधि है ।
'आंगूष' क्या ? स्तोम ( मन्त्रसमूह ) । वह क्यों ? आघोष
( फैलकर गूंजने वाला ) है ।
“एन” (अनेन) इस “आङ्गूषेण”(स्तोमेन) मन्त्र समूह
से “वयम्” हम “इन्द्रवन्तः” इन्द्र वाले हैं ॥ इस प्रकार
`यह मन्त्र में 'आङ्गूष' शब्दसे स्तोम कहा गया है ॥ (११) ॥
(निघ०-) आपान्तमन्युः ॥४५ ॥ श्मशा
॥४६॥
[निरु०-] “आपान्तमन्युस्तृपलप्रभर्मा धुनिः शिमी-
वाञ्छरुमाँ ऋजीषी । सोमो विश्वान्यतसा वनानि
नार्वागिन्द्रं प्रतिमानानि देभुः ॥” (ऋ० सं० ८, ४,
१४, ५)
आपतितमन्युः तृप्रप्रहारी क्षिप्रप्रहारी (सिप्र-
प्रहारी) सोमोवा इन्द्रोवा ॥
'धुनि.' धुनातेः ।
'शिमी'-इति कर्मनाम । शमयतेर्वा। शक्नोतेर्वा ।
ऋजीषी सोमः, यत् सोमस्य पूयमानस्य अति-
रिच्यते तत् ऋजीषम्,-अपार्जितं भवति, तेन ऋ-
जीषी सोमः ॥
अथापि ऐन्द्रो निगमो भवति-“ऋजीषी वज्री”
( ऋ० सं० ४, २, ११, ४ ) इति । हर्योः अस्य स
भागः, धानाश्च इति ॥
'धानाः' भ्राष्ट्रे हिता भवन्ति । फलेहिता भवन्ति
इति वा ।
“बब्धां ते हरी धाना उप ऋजीषं जिघ्रताम् ॥”
इत्यपि निगमो भवति ।
आदिना अभ्यासेन उपहितेनउपधामादत्ते ।
बभस्तिः अत्तिकर्मा । सोमः सर्वाणि अतसानि
वनानि । न अर्वाक्-इन्द्रं प्रतिमानानि दम्भ्नुवन्ति
यैः (ये) एनं प्रतिमिमते न-एनं तानि दम्भ्नुवन्ति,
अर्वागेव एनमप्राप्य विनश्यन्ति-इति ॥
इन्द्रप्रधाना-इत्येके नैघण्टुकं सोमकर्म उभयप्र-
धाना इत्यपरम् ॥
'रमशा' शु अश्नुते इतिवा । श्माश्नुते इतिवा ॥
“अवरमशा रुधद्द्वाः ।” (ऋ० सं० ८, ५, २६, १) ।
अवारुधत् रमशा वाः-इति ॥ ८ ( १२ ) ॥
इति पञ्चमाध्यायस्य द्वितीयः पादः समाप्तः॥ ५, २ ॥
हिन्दी निरुक्त ( १६० ) ५ अ० २ पा० ७ खं०
‘आपास्तमन्धु’ ( ४५ ) यह अनवगत है और पक्ष में अनेकार्थ है।
‘आपातितमन्यु’ यह अगम है।
अर्थ:- ‘आपास्तमन्धुः’ संग्राम में शत्रुओं द्वारा उत्तेजित
अथवा क्रोधित हुआ हुआ ‘तृपलप्रभर्मा’ (तृपप्रहारी = क्षिप्र-
प्रहारी) शीघ्र प्रहार करनेवाला सोम अथवा इन्द्र-‘धुनिः’
(यदि सोम है।) पात्रों का कंपाने वाला (यदि इन्द्र)
शत्रुओं का कंपाने वाला ‘शिमीवान्’ अपने अधिकार-युक्त
कर्मवाला ‘शरुमान्’ हिंसावान् ‘ऋजीषी’ (सोम पक्षे-) खूखस-
वाला (इन्द्र पक्षे-) जिस के घोड़ों का ऋजीष (खूखस) भाग
होता है, (इस प्रकार आधी ऋचा सोम अथवा इन्द्र की है।)
(केवल सोम पक्ष में ३रा पाद्-) ऐसे गुणों से युक्त ‘सोमः’
सोम ‘विश्वानि’ सब ‘अतसा’ (अतसामि) कभी न घटने
वाले ‘वनानि’ वनों को अथवा जलों को अपनी महिमा से
व्यापन करता (व्याप लेता) है। क्यों कि वह उन का
अधिपति है। इस प्रकार पहिले के साके के दो पादों को ले
कर तीन पाद् सोम के होते हैं। (केवल इन्द्र पक्ष में ४था
पाद्-) ‘इन्द्रम्’ इन्द्र को ‘न प्रतिमानानि’ नहीं मान
(स्तुति) करने वाले ‘अर्वाक्’ पहिले ही (इन्द्र के मिलने से)
‘देभुः’ दब जाते (तिरस्कृत हो जाते) हैं। इस प्रकार इस
मन्त्र में तीन पाद् सोम के और तीन पाद् इन्द्र के हैं, तथा
यह मन्त्र दो देवताओं का (उभय दैवत) है॥
निरुक्तार्थ:- ‘आपातितमन्यु’ आगिरा है क्रोध जिस को,
तृपप्रहारी क्षिप्र (शीघ्र) प्रहार करने वाला अथवा सोम
अथवा इन्द्र॥
‘धुनि’ कंपाने वाला। ‘धुञ्’ कम्पनार्थक (स्वा० उ०)
धातु का है।
हिन्दी निरुक्त ( १६१ ) ५ अ० २पा० ७ खं०
'शिमी' यह कर्म का नाम है। अथवा 'शम्' (चु० उ०)
धातु से है। अथवा 'शक्' ( स्वा० उ० ) धातु से है।
'ऋजीषी' सोम होता है। क्यों कि जो सोम के छानने
से खूखस बच जाता है, वह ऋजीष कहलाता है, तथा अलग
डाल दिया जाता है, उससे ऋजीषवाला होने से ऋजीषी सोम
है। तो भी इन्द्रका निगम है—
“ऋजीषी वज्री” अर्थात् ऋजीषवाला वज्र वाला ॥
इस के दो घोड़ों का ऋजीष और धान भाग होता है।
'धाना' क्यों ? भाड़में धारण किये हुए होते हैं। अथवा
फलक या तख्ते पर रखे हुए होते हैं ॥
“ हे इन्द्र ! 'ते' तेरे 'हरी' घोड़े ' धानाः ' धानों का
'बब्धाम्' खाएँ ( और 'ऋजीषम्' सोमके खूखस को 'उप-जिघ्र-
ताम्' सूंघें"-यह भी निगम है)।
'बब्धाम्' इस पद में भक्ष्यार्थक 'भस्' धातु है,वह आदि
अक्षर दोहरा कर लगे हुए बकार से उपधा ( अन्तिम अक्षर से
पूर्व अक्षर ) अकार को लेलेता (लोपकरदेता) है। ( “घसि-
भसोर्हलि ” ( पा० ६, ४, १०० ) सूत्र से अकार का लोप,
'त' का 'ध' और 'भ' का 'ब' होता है ) इस प्रकार 'बभस्'
धातु और 'ताम्' विभक्ति से ' बब्धाम् ' यह रूप बनता है।
सोम सब अक्षय वनों को ( व्यापता है।) इन्द्र को न
मानने वाले पहिले ही नष्ट हो जाते हैं। जो इन्द्र को नहीं
मानते, वे इसे तिरस्कार नहीं कर सकते बल्कि-पहिले ही
इसे अप्राप्त होकर नष्ट हो जाते हैं।
कोई आचार्य कहते हैं-यह “ आपान्तमन्युः
२१
हिन्दी निरुक्त ( १६२ ) ५ अ० ३ पा० १ खं०
ऋचा इन्द्र को ही प्रधानता से कहती है, सोम कर्म गौणता से
है। ( इस मतमें तीसरे पाद में सोम-कर्म उपमा होजाता है।
जिस प्रकार सोम सब अक्षय धमों को व्यापता है, उसी प्रकार
“आपान्तमन्यु” आदि सकल विशेषणों वाला इन्द्र सब
जगत् को व्यापता है। इस प्रकार चारों ही पाद इन्द्र देवता
के हो जाते हैं।) ‘दोनों देवताओं की प्रधानता है’ यह
दूसरा मत है॥
‘इमशा’ (४६) यह अनवगत है। ‘श्वाशिनी’ या ‘श्माशिनी’ यह अवगत है
‘श्वाशिनी’ शीघ्र खाने वाली या शीघ्र व्यापन करने वाली कुल्या अथवा नदी
है। ‘श्माशि’ श्म (शरीर) को व्यापन करने वाली नाड़ी होती है। इस प्रकार
इसके भिन्न २ प्रकार से विभाग करने से यह ( श्मशा ) शब्द अनेकार्थ भी
होता है।
‘श्मशा’ अथवा ‘शु-अश्नुते’ जलदी व्यापन करती है।
अथवा ‘श्म-अश्नुते’ शरीर को व्यापती है।
“अवश्मशा रुधद्वाः”
‘वाः’ जल या रस ‘श्मशाः’ नदियों को या नाड़ियों को
‘अवरुधत्’ आवरण करेगा ॥ ( इस प्रकार इस मन्त्रमें ‘श्मशा’
शब्द नदी या नाड़ी का नाम होता है ) ॥
इति हिन्दीनिरुक्ते पञ्चमाध्यायस्य द्वितीयःपादः समाप्तः ॥५,२॥
तृतीयः पादः।
( खं० १ )
[निघ०-] उर्वशी ॥ ४७ ॥
[निरु०-] उर्वशी अप्सराः। उरु-अभ्यश्नुते। उरु-
भ्यामश्नुते। उरुर्वा वशोऽस्याः ॥
हिन्दी निरुक्त ( १६३ ) ५ अ० ३ पा० १ खं०
अप्सराः, अप्सारिणी । अपिवा अप्स इति रूप
नाम । अप्सातेः । अप्सानीयं भवति । आदर्शनि-
यम् । व्यापनीयंवा । स्पष्टं दर्शनाय-इति शाक-
पूणिः ॥
यत्-अप्सैः-इति अभक्षस्य । “अप्सो नाम”
इति व्यापिनः ।
तद्रा भवति, रूपवती, तत् अनया आत्तम्-इतिवा
तत्-अस्यै दत्तम्-इतिवा ॥
तस्या दर्शनात् मित्रावरुणयो रेतश्चस्कन्द, तद-
भिवादिनी एषा ऋग् भवति ॥ (१३) ॥
'उर्वशी'(४७) शब्द अनवगत है । 'अप्सरा' यह अर्थ-कथन है । 'उर्वभ्या-
श्नुते' ( उरु ( महत् ) बड़े यश को व्यापन करती है ।) यह व्युत्पत्ति है ।
अथवा 'उरुभ्याम्' 'अश्नुते' (जांघों से मैथुन धर्म में पुरुष को व्याप्त लेती है ।
अर्थात्--'उर्वाशिनी' होने से 'उर्वशी' कही जाती है । अथवा 'उरुः अस्याः वश.'
क्यों कि--महान् काम (प्रयोजन) इस के वश (अधीन) है इससे यह
'उरुवशिनी' होने से 'उर्वशी' कही जाती है । ये शब्द-समाधिएं है ॥
अर्थ-'उर्वशी' (४७) अप्सरा है । क्यों कि-'उरु' बहुत
(यश) को अशन (व्यापन) करती है । (या-) उरुओं (जांघों) से
पुरुष को अशन (व्यापन) करती है । अथवा उरु (महान्)
काम इसके वश है ॥
'अप्सराः' क्यों ? अप्सारिणी या जल के प्रति नित्य ही
सरण (गमन) करती है । (क्यों कि वह उससे उत्पन्न हुई है,
इससे वही उस का प्रिय है ।) इस से 'अप्सरा' है । अथवा