भारतकोश
संग्रह पर लौटें

साम्ब पुराण (श्री एस. एन. खण्डेलवाल हिन्दी व्याख्या सहित)

Samba Purana Hindi

महर्षि वेदव्यास (व्याख्याकार: श्री एस. एन. खण्डेलवाल) द्वारा

स्रोत: Sri Samba Purana with Hindi Commentary by Sri S. N. Khandelwal (उद्गम)

DevanagariHindipublished424 पृष्ठ

२४८ श्रीसाम्बपुराणम्

तदनन्तर भगवान् सूर्यदेव अग्नितुल्य मुनि से मधुर वाक्य में फिर बोले—हे विप्रर्षि! सर्वदा गमनकारी सूर्य की कार्यवशात् चलमान अवस्था है। सदा गम्यमान सूर्य को आप कैसे जानते हैं॥२४-२५॥

एवं ब्रुवाणं देवं तं सूर्यं ब्राह्मणरूपिणम्।
विज्ञाय ज्ञानयुक्तात्मा इदं वचनमब्रवीत् ॥२६॥
स्थिरं रविं चलं वापि जानामि ज्ञानचक्षुषा।
अवश्यं विनयाध्यानं कार्यमद्य त्वयाऽनघ ॥२७॥
अपराह्ने निमेषं हि तिष्ठसि त्वं दिवाकर।
तत्र वेत्स्यामि सूर्यं त्वां नास्ति मेऽत्र विचारणा ॥२८॥

ब्राह्मणरूपी सूर्य के ऐसा कहने पर ज्ञानयुक्तात्मा ऋषि उनसे इस प्रकार कहने लगे—रवि को स्थिर अथवा चञ्चल मैं ज्ञाननेत्रों से देखता हूँ। हे निष्पाप! आज आपसे (सूर्य के) कार्य का वर्णन सुनकर मैं अपने क्रोध को रोक रहा हूँ। हे दिवाकर! अपराह्न काल में आप निमेष मात्र के लिये स्थिर हो जाते हैं। हे सूर्य! मैं तब आपको जान पाया हूँ। इस सम्बन्ध में मेरे मन में कोई सन्देह नहीं है॥२६-२८॥

श्रीसूर्य उवाच
असंशयं मां विप्रर्षे वेत्स्यसि धन्विनां वर।
उपकारिणं हि मां विद्धि भवतो गोचरं गतम् ॥२९॥
तं सर्वलोकरक्षायै प्रवृत्तं मां दुरासदम्।
दीप्तं रश्मिसहस्रेण ज्ञातवान् ज्ञानचक्षुषा ॥३०॥

श्री सूर्यदेव कहते हैं—हे धनुर्धारियों में श्रेष्ठ विप्रर्षि! आपने निःसंदेह मुझे जान लिया है। आपने मुझे उपकारी माना है, मैं आपकी दृष्टि के सम्मुख विषयीभूत (प्रत्यक्ष) हो गया। मैं समस्त लोकों की रक्षा में प्रवृत्त हूँ। सहस्र रश्मि से दीप्त हूँ। मुझ दुरासद को तुमने ज्ञाननेत्रों से जाना है॥२९-३०॥

ततः प्रहस्य भगवान् जमदग्निरुवाच ह।
भास्करं प्रीतया दृष्ट्या दृष्ट्वा लोकप्रतापनम् ॥३१॥

तदनन्तर सौभाग्य से लोकसमूह को ताप देने वाले सूर्य को देखकर प्रसन्न होकर भगवान् जमदग्नि हास्यपूर्ण मुद्रा में बोले॥३१॥

तापस्यास्यापगमने समाधिं तु विचिन्तय।
यथा सुखेन गमनं परमक्ष्यमयमेव च ॥३२॥
छत्रं द्विजातये दद्यात् स प्रेत्य तु सुखी भवेत्।
न च ते हन्ति मम क्रोधो नाभिकार्यः सुरोत्तमः ॥३३॥
मद्गोचरगतश्चापि सर्वलोकहितप्रदः।

पञ्चचत्वारिंशत्तमोऽध्यायः २४९

ततः सूर्यो ददौ तस्मै छत्रोपानहमाशु वै ॥३४॥
उवाच स मुनिश्रेष्ठमिदं वचनमुत्तमम्।
महर्षे शिरसस्त्राणं छत्रं मद्रश्मिवारणम् ॥३५॥
प्रतिगृह्णीहि पद्भ्यान्तु धारणार्थं च पादुके।
अद्य प्रभृति चैवाऽस्मिंल्लोके सम्प्रचरिष्यति ॥३६॥

हे सुरोत्तम! इस ताप के चले जाने पर आप समाधि में चिन्तन करें, जिससे सुख से गमन हो सके तथा वह अक्षय हो। ब्राह्मण को छत्रदान करने से (व्यक्ति) परलोक में सुखी होता है। आपके प्रति मेरा कोई क्रोध नहीं है। मेरी दृष्टि के सम्मुख प्रकट होकर भी आप समस्त लोक का हित करने वाले हैं। तदनन्तर जमदग्नि को सूर्यदेव ने शीघ्रता से छाता तथा पादुका प्रदान किया और उन्होंने (सूर्यदेव ने) मुनिश्रेष्ठ से कहा—महर्षि! मेरे ताप से छुटकारा पाने के लिये मस्तक का रक्षण करने वाला यह छत्र (छाता) तथा दोनों पैरों में धारण करने हेतु यह पादुकायुगल धारण कीजिये। आज से यह जगत् में प्रचारित होगा।।३२-३६।।

पुण्यकेष्वपि सर्गेषु परमक्षय्यमेव च।
छत्रं द्विजाय यो दद्यात् स प्रेत्य सुखमेधते ॥३७॥
शक्रलोके च वसति ह्यप्सरोभिः समावृतः ॥३८॥
उपानहौ च यो दद्यात् श्लक्ष्णे स्नेहसमन्विते।
गोलोके स मुदायुक्तो वसति प्रेत्य मानवः ॥३९॥

पुण्य कार्य में यह परम अक्षय (पुण्य कार्य) है। जो ब्राह्मण को छत्रदान करेगा, उसे परलोक में सुख-वृद्धि होगी तथा इन्द्रलोक में अप्सराओं से परिवृत होकर वह निवास करेगा। सुन्दर नरम पादुका जो दान करेगा, वह परलोक में अर्थात् गोलोक में सानन्द निवास करेगा।।३७-३९।।

एवमुक्त्वा तु भगवान् भास्करो लोकपावनः।
शान्तयित्वा द्विजश्रेष्ठं तत्रैवान्तरधीयत ॥४०॥
मयापि ते यदुश्रेष्ठ कथितं पुण्यवर्धनम्।
छत्रपादुकयोर्दानं यथा सूर्येण भाषितम् ॥४१॥

इति श्रीसाम्बपुराणे छत्रपादुकादानफलवर्णनं नाम पञ्चचत्वारिंशत्तमोऽध्यायः

यह कहकर भगवान लोकपावन भास्कर ब्राह्मण जगदग्नि को सान्त्वना देकर वहीं अन्तर्धान हो गये। हे यदुश्रेष्ठ! इस प्रकार सूर्य ने जैसा कहा था, मैंने भी तुमसे उस पुण्यवर्धक छत्र तथा पादुकादान का वर्णन किया।।४०-४१।।

श्री साम्बपुराणान्तर्गत छत्र-पादुकादानफल नामक पैंतालीसवाँ अध्याय समाप्त

षट्चत्वारिंशत्तमोऽध्यायः

(सप्तमीकल्पः)

साम्ब उवाच

भगवन् श्रोतुमिच्छामि सप्तम्यास्तु विधिक्रमम्।
सर्वास्तामानुपूर्व्येण कथयस्व महामुने॥१॥

साम्ब कहते हैं—भगवन्! सप्तमी सूर्यपूजन की विधि सुनने की इच्छा हो रही है। हे महामुनि! उसका आनुपूर्वीक वर्णन करिये॥१॥

नारद उवाच

शृणु साम्ब महाबाहो सप्तमीनां विधिं परम्।
तमहं कीर्तयिष्यामि भक्त्या यत् परिपृच्छ्यते॥२॥
तुभ्यं यदुकुलश्रेष्ठ यथा ख्यातं विवस्वता।
शुक्लपक्षे रविदिने प्रवृत्ते चोत्तरायणे॥३॥
पुन्नामधेयनक्षत्रे गृह्णीयात् सप्तमीव्रतम्।
ऋषिभिर्ज्ञानसम्पन्नैः सर्वकामफलप्रदा॥४॥
सप्तम्यः सप्त कथितास्तासां नामानि मे शृणु।
अर्कसम्पुटकैरेका द्वितीया मरिचैस्तथा॥५॥
तृतीया निम्बपत्रैस्तु चतुर्थी फलसप्तमी।
पञ्चम्यनादिनी स्यात्तु षष्ठी विजयसप्तमी।
सप्तमी कामिका नाम विधिमासां निबोध मे॥६॥

देवर्षि नारद कहते हैं—हे महाबाहु साम्ब! सप्तमी तिथि की श्रेष्ठ विधि को सुनो। तुमने भक्तिपूर्वक जो पूछा है, उसका वर्णन तुमसे करता हूँ। हे यदुकुलश्रेष्ठ! सूर्यदेव ने जैसा कहा था, वह तुमसे मैं कहता हूँ। उत्तरायण होने पर शुक्ल पक्ष के रविवार की पुष्य नक्षत्र वाली सप्तमी को ग्रहण करो (अर्थात् उस दिन पूजन करो)।

ज्ञानयुक्त ऋषिगण ने सात प्रकार की सप्तमी की बात कही है। उसका नाम मुझसे सुनो। अर्कसम्पुट द्वारा प्रथम, मरिच द्वारा द्वितीय, नीम के पत्ते द्वारा तृतीय, चतुर्थ है—फलसप्तमी (फल द्वारा), पञ्चम है—अनादिनी सप्तमी। षष्ठ है—विजयसप्तमी तथा सप्तम है—कामिका सप्तमी। अब इनका विधान मुझसे श्रवण करो॥२-६॥

पञ्चम्यामेव पुरुषः कुर्यान्नियसिमात्मनः ।

षट्चत्वारिंशत्तमोऽध्यायः २५१

सर्वासु ब्रह्मचारी स्याच्छौचयुक्तो जितेन्द्रियः ।
सूर्यार्चनपरो दान्तो जपहोमसमन्वितः ॥७॥
पञ्चम्यामेव पुरुषः कुर्यान्नियसिमात्मनः ।
षष्ठ्यां न मैथुनं गच्छेन्मधुमांसानि वर्जयेत् ॥८॥

सभी सप्तमियों में ब्रह्मचारी होकर, शौचयुक्त होकर, जितेन्द्रिय रहकर सूर्य के अर्चनपरायण होकर यम, बहिरिन्द्रिय संयत (दान्त) होकर जप तथा होमपरायण हो जाय। पञ्चम सप्तमी को आत्मसंयम करे। षष्ठ सप्तमी को मैथुन-मधु तथा मांस का वर्जन करना चाहिये॥७-८॥

अर्कसम्पुटमेकैकं प्रथमायां विधानवित् ।
अन्यदत्तमभुञ्जानः सप्तम्यां भक्षयेन्नरः ॥९॥
एकैकवृद्धानि पुनर्मरिचानि च भक्षयेत् ।
तथैव निम्बपत्राणि परमं व्रतमास्थितः ॥१०॥

विधान का ज्ञाता व्यक्ति अर्कसम्पुट के एक-एक में (?) प्रथमतः दूसरे के द्वारा दिया भक्षण न करके (?) सप्तमी को भक्षण करे। इसका तात्पर्य यह प्रतीत होता है कि अर्कसम्पुट सप्तमी को अन्य वस्तु का भक्षण न करे। द्वितीय में एक-एक की वृद्धि करके अब (अर्कसम्पुट के अनन्तर) मरिच का भक्षण करे। तृतीय में व्रत-पालनार्थ निम्ब पत्र का भक्षण करे॥९-१०॥

फलाख्यायां फलेनैव आमे नात्र विधीयते ।
अनादिन्यामोदनेन रहितमप्यनाश्नीयात् ॥११॥

फलाख्य चतुर्थ सप्तमी में फल-भक्षण द्वारा व्रत करे। इसमें बिना पकाये द्रव्य ग्रहण का विधान है। अनादिनी सप्तमी में अन्नरहित होने पर भी यहाँ भक्षण करे (क्या भक्षण करे? स्पष्ट नहीं है)॥११॥

अहोरात्रं वायुभक्षः कुर्याद्विजयसप्तमीम् ।
अथैकैकां सप्तमीं तु प्रतिपक्षे विचक्षणः ॥१२॥

दिन-रात वायु भक्षण द्वारा विजयसप्तमी व्रतानुष्ठान होता है। विचक्षण व्यक्ति प्रत्येक पक्ष में इस प्रकार का व्रत करे॥१२॥

कृत्वा विधानकुशलस्तुतः कुर्वीत कामिकाम् ।
आसां लिखित्वा नामानि पत्रकेषु पृथक्-पृथक् ॥१३॥
तानि सर्वाणि पत्राणि प्रक्षिपेन्नवके घटे ।
तदर्थं यो न जानाति बालो वान्योऽपि वा नरः ॥१४॥
तेनैवोद्धारयेदेकं तत्कुर्यादविचारयन् ।
तेनैव विधिना कुर्यात् पक्षे पक्षे विचक्षणः ॥१५॥

२५२ श्रीसाम्बपुराणम्

विधानकुशल व्यक्ति ऐसा करके कामिका सप्तमी व्रत करे। इन सप्तमियों का नाम पृथक्-पृथक् पत्ते पर लिखकर एक नये घट में छोड़े। इसका अर्थ जो नहीं जानता, वह बालक अथवा अन्य नर है। उसमें से एक-एक को निकाले। इसमें कोई विचार नहीं करना चाहिये। विचक्षण व्यक्ति इस प्रकार के विधान से प्रत्येक पक्ष में अनुष्ठान करे।।१३-१५।।

सप्तैव यावत् संप्राप्ता विज्ञेया सा तु कामिका।
इत्येता सप्त सप्तम्यः स्वयं प्रोक्ता विवस्वता ॥१६॥

जब सातो प्राप्त हो जाती हैं, तब उसे ही कामिका सप्तमी कहते हैं। इन सातों का वर्णन स्वयं सूर्यदेव ने किया है।।१६।।

कुर्वीत यो नरः साम्ब सर्वपापैः प्रमुच्यते।
अर्कसम्पुटकैर्वित्तं मरिचैः प्रियसङ्गमम् ॥१७॥

हे साम्ब! जो व्यक्ति इन सातो सप्तमी के व्रत का अनुष्ठान करता है, वह समस्त पापों से मुक्त हो जाता है। अर्कसम्पुट सप्तमी व्रत से वित्तलाभ होता है तथा मरिच सप्तमी व्रत के अनुष्ठान से प्रियजनों का मिलन होता है।।१७।।

निम्बपत्रे रोगानाशं फलैः पुत्रान्यथेप्सितम्।
धनधान्यमनादिन्यां विजये विजयं तथा ॥१८॥

निम्ब सप्तमी में नीम के पत्तों से रोग का नाश होता है। फल वाली सप्तमी में अभीष्ट पुत्र की प्राप्ति होती है। अनादिनी सप्तमी व्रत द्वारा धन-धान्य का लाभ होता है। विजया सप्तमी व्रत विजय दिलाती है।।१८।।

सर्वान् कामान् कामिकायां प्राप्नुयान्नात्र संशयः।
नरो वा यदि वा नारी यः कुर्यात् सप्तमीव्रतम् ॥१९॥

नर अथवा नारी में से जो कोई भी सप्तमी व्रत करे, उन्हें कामिका सप्तमी व्रत से समस्त कामनाओं की पूर्ति का लाभ मिलता है। यह निःसंदिग्ध है।।१९।।

ये करिष्यन्ति नितरां तेषां लोको विभावसोः।
न तेषां त्रिषु लोकेषु किञ्चिदस्तीह दुर्लभम् ॥२०॥

जो निरन्तर सप्तमी व्रत करते हैं, उन्हें सूर्यलोक प्राप्त होता है। उनके लिये त्रिलोक में कुछ भी दुर्लभ नहीं रह जाता।।२०।।

ये भक्ता लोकनाथस्य व्रतिनः संयतेन्द्रियाः।
तत्फलं ते प्राप्नुवन्ति क्रतुभिर्भूरिदक्षिणैः ॥२१॥

षट्चत्वारिंशत्तमोऽध्यायः २५३

जो भक्त संयतेन्द्रिय होकर लोकपालक सूर्य का व्रत करते हैं, वे प्रचुर दक्षिणायुक्त यज्ञों का फल प्राप्त करते हैं।।२१।।

व्रतैरेवंविधैस्त्वन्यैस्तपोभिस्तु सुदुष्करैः।
कर्मभिः शमनैर्वापि दानहोमजपैरपि ॥२२॥
यत्फलं समवाप्नोति चरित्वा सप्तमीव्रतम्।
सूर्यलोकेषु नियतं वासो नैवात्र संशयः॥२३॥

इस प्रकार से अन्यान्य व्रत, सुदुष्कर तप, कर्मों का शमन, दान, होम तथा जप से जो फल प्राप्त होता है, वही फल सप्तमी व्रतानुष्ठान से भी प्राप्त हो जाता है। वह निःसंदिग्ध रूप से सूर्यलोक में वास करता है।।२२-२३।।

ब्रह्मेन्द्ररुद्रलोकेषु तस्याप्रतिहता गतिः।
नान्धः कुष्ठी न च क्लीबो व्यङ्गो नापि च निर्धनः ॥२४॥
कुले तस्य भवेत् कश्चिद्यश्चरेत् सप्तमीव्रतम्।
नारीहस्त्यश्वयानानां विविधानां च वाससाम् ॥२५॥

ब्रह्मलोक, इन्द्रलोक तथा रुद्रलोक में उसकी अप्रतिहत गति हो जाती है। उसके वंश में कोई भी अन्धा, कुष्ठी, क्लीब, अंगहीन अथवा निर्धन व्यक्ति जन्म नहीं लेता (जो सप्तमी व्रतानुष्ठान करता है, उसके वंश की बात कही गयी है)। सप्तमी व्रतकारी को नारी, हाथी, अश्वादि यान, विविध वस्त्र भोगार्थ प्राप्त होते हैं।।२४-२५।।

ध्रुवं स भाजनं साम्ब यश्चरेत् सप्तमीव्रतम्।
विद्यार्थी लभते विद्यां धनार्थी धनमाप्नुयात् ॥२६॥
भार्यार्थी रूपसम्पन्नां लभेद् भार्यां कुलोद्भवाम्।
पुत्रार्थी श्रुतसम्पन्नांल्लभेत् पुत्रांश्चिरायुषः ॥२७॥

विद्यार्थी को विद्या एवं धनार्थी को धन मिलता है। भार्यार्थी को भार्या जो रूपसम्पन्न एवं सद्वंश में उत्पन्न है, प्राप्त होती है। पुत्रार्थी दीर्घायु पुत्रों को प्राप्त करता है।।२६-२७।।

भोगार्थी लभते भोगान् व्रतेनानेन यादव।
मोहात् प्रमादाल्लोभाद्वा व्रतभङ्गं समाचरेत् ॥२८॥
त्रिरात्रं न तु भुञ्जीत कुर्याद्वा केशमुण्डनम्।
प्रायश्चित्तमिदं कृत्वा पुनरेव व्रती भवेत् ॥२९॥

हे यादव! इस व्रत से भोगार्थी समस्त भोगों को प्राप्त करते हैं। यदि मोह से, प्रमाद से अथवा लोभ से व्रतभंग हो जाय, तब दिन-रात भोजन न करे अथवा बाल का मुण्डन कराये। ऐसे प्रायश्चित्त को करके पुनः व्रतानुष्ठान करना चाहिये।।२८-२९।।

२५४ श्रीसाम्बपुराणम्

सप्तैव यावत् संप्राप्ताः सप्तम्यः सप्तसद्गुणाः । अभ्यर्च्य सूर्यं सप्तम्यां माल्यधूपादिभिर्नरः ॥३०॥ भोजयित्वा द्विजान् भक्त्या प्राप्नुयात् स्वर्गमक्षयम् । सप्तम्यां विप्रमुख्येभ्यो वस्तु यद्यत् प्रयच्छति ॥३१॥ तत्तदक्षयमाप्नोति सूर्यलोकं स गच्छति । इति ते कीर्तितः साम्ब सप्तम्या विधिरुत्तमः ॥३२॥

सात गुणान्वित सात सप्तमी व्रत जब अनुष्ठित हो जाता है, उस सप्तम सप्तमी को माला-धूप आदि से सूर्य की अर्चना करके भक्ति से ब्राह्मणों को भोजन कराने से अक्षय स्वर्ग मिलता है। सप्तमी को श्रेष्ठ ब्राह्मणों को जो-जो वस्तु दान में दिया जाता है, वह अक्षय हो जाता है (दान अक्षय हो जाता है)। वह व्यक्ति सूर्यलोक प्राप्त करता है। हे साम्ब! इस प्रकार तुमसे उत्तम तिथि सप्तमी का वर्णन किया॥३०-३२॥

भूय एवाभिधानस्य शृणुष्वैकाग्रमानसः । यः कुर्याद् गोमयाहारः शुक्ला द्वादशीसप्तमी ॥३३॥ अथवा यवकाहारः शीर्णपत्राशनोऽथवा । क्षीराशी चैकभक्तोऽथ भिक्षाहारोऽथवा पुनः ॥३४॥ जलाहारोऽपि वा विद्वान् पूजयित्वा दिवाकरम् । पुष्पोपहारैर्विविधैः नैवेद्यैः सुमनोहरैः ॥३५॥ नानाप्रकारैर्गन्धैश्च धूपैर्गुग्गुलचन्दनैः । कृसरैः पायसान्नाद्यैर्विविधैश्च विभूषणैः ॥३६॥ अर्चयित्वा द्विजाञ्छ्रेष्ठान् हिरण्यान्नादिभिर्नरः । स यत्फलमवाप्नोति तच्छृणुष्व समाहितः ॥३७॥

और भी कहता हूँ, एकाग्र होकर सुनो। जो गोमय का भक्षण करके शुक्ल पक्ष की द्वादशी को सप्तमी व्रत का अनुष्ठान करते हैं (?) अथवा यवक आहार, शुष्क पत्ते का आहार अथवा दुग्ध पीकर रहते हैं, अथवा मात्र एक बार भोजन अथवा भिक्षा का आहार करते हैं, अथवा केवल जल पीकर जो विद्वान् पुष्पोपहार, विविध मनोहर नैवेद्य, खिचड़ी, पायस, अन्नादि तथा विविध आभूषणों से सूर्य की पूजा करते हैं, श्रेष्ठ ब्राह्मणों की अन्नादि से अर्चना करते हैं, वे जो फल प्राप्त करते हैं, उसे समाहित होकर सुनो॥३३-३७॥

काञ्चनेन विमानेन मनो मारुतरंहसा । वैडूर्यमणिरत्नेन किङ्किणीजालमालिना ॥३८॥ कुण्डलाङ्गदभूषाढ्यैर्गीयमानोऽप्सरोगणैः । विचित्रमालाभरणैः स याति सूर्यलोकताम् ॥३९॥

मनोहर वायु की गति से स्वर्णमय विमान में वैदूर्य मणि रत्न, किङ्किणी जाल,

षट्चत्वारिंशत्तमोऽध्यायः २५५

कुण्डल, अंगद प्रभृति भूषण से भूषित अप्सरागण द्वारा गीत सुनते हुये विचित्र माला तथा आभूषण से युक्त होकर सूर्यलोक जाते हैं॥३८-३९॥

तपसोऽन्ते पुनः साम्ब कुले महति जायते।
एवं यजेद्विवस्वन्तं प्रतिमासं समाहितः॥४०॥
यथाक्रमं प्रयत्नेन नामानि परिकीर्तयेत्।
मधौ मासे विष्णुरिति माधवे त्वर्यमेति च॥४१॥
शुक्रे विवस्वानिति च शुचौ मासेऽंशुमानिति।
पर्जन्यः श्रावणे मासि नभस्ये वरुणस्तथा॥४२॥
इषे त्विन्द्र इति ज्ञेयं ऊर्जे धातेति वा पुनः।
मार्गशीर्षे मित्र इति पौषे पूषेति कीर्त्यते॥४३॥
माघमासे भग इति त्वष्टा इत्येव फाल्गुने।
एवं क्रमेण तीक्ष्णांशुं नामभिः परिपूजयेत्॥४४॥

हे साम्ब! जो इस प्रकार प्रतिमास समाहित होकर सूर्य का यजन करता है, वह तपस्या के अन्त में महान् वंश में जन्म लेता है। यथाक्रम से प्रतिमास सूर्य के पृथक्-पृथक् नाम का कीर्तन करना चाहिये। चैत्र में विष्णु का, वैशाख में अर्यमा का, ज्येष्ठ में विवस्वान् का, आषाढ़ में अंशुमान का, श्रावण में पर्जन्य का, भाद्र में वरुण का, आश्विन में इन्द्र का, कार्तिक में धाता का, अग्रहायण में मित्र का, पौष में पूषा का, माघ में भग का तथा फाल्गुन में त्वष्टा का कीर्तन करना चाहिये। इस प्रकार सूर्य के नामों से पूजन करना चाहिये॥४०-४४॥

पुष्पार्चनविधानेन सप्तम्यां सुसमाहितः।
नैतद्देयमशिष्याय नाभक्ताय च भास्वतः॥४५॥
न च पापकृते साम्ब देयं नैवाभ्यसूयके।
पठेद्यश्चापि नियतो विधिना तं नरः सदा।
इह लोके सुखं प्राप्य सूर्यलोके महीयते॥४६॥

इति श्रीसाम्बपुराणे सप्तमीकल्पे षट्चत्वारिंशत्तमोऽध्यायः

सप्तमी को समाहित होकर पुष्पार्चन-विधान से पूर्वोक्त नामों द्वारा पूजन करे। हे साम्ब! पाप करने वाले अथवा असूयारत व्यक्ति को यह व्रतविधान नहीं देना चाहिये। जो व्यक्ति सर्वदा इस प्रकार से पाठ करता है, वह इस लोक में सुख पाकर (मरणोपरान्त) सूर्य लोक में सम्मानित होता है॥४५-४६॥

श्री साम्बपुराणान्तर्गत सप्तमीव्रत-विधान नामक छियालीसवाँ अध्याय समाप्त

सप्तचत्वारिंशत्तमोऽध्यायः

(जपविधिः)

नारद उवाच

अतः परं प्रवक्ष्यामि जपयज्ञविधिक्रमम्।
यैर्यत्नैः सर्वथा चैव कर्तव्यः कथयामि ते॥१॥
सर्वेषामेव यज्ञानां जपयज्ञो विशिष्यते।
कृतेन विधिनानेन प्रीतो भवति भास्करः॥२॥
यदन्यत् कुरुते कर्म यदि वा न करोति च।
कृतेन जपयज्ञेन परां सिद्धिमवाप्नुयात्॥३॥
महद्भिः पातकैर्युक्ता ये चान्ये कार्यकारिणः।
खखोल्कजाप्यान्मुच्यन्ते सर्वे तैस्तैस्तु पातकैः॥४॥

नारद कहते हैं—इसके अनन्तर जपयज्ञ की विधि तथा क्रम कहूँगा, जिसे सयत्न सभी (नियमानुसार) करना होगा, यह सब तुमसे कहता हूँ। सभी यज्ञों में जपयज्ञ श्रेष्ठ है। उसे यथाविधि अनुष्ठित करने पर सूर्यदेव की कृपा मिलती है। अन्य कोई कर्म किया जाय अथवा नहीं किया जाय, केवल जपयज्ञ करने से ही परम सिद्धि मिल जाती है। जो महापातकयुक्त अन्य कर्म करते हैं, वे सभी खखोल्क (सूर्ययन्त्र सम्बन्धित) जप द्वारा पापों से मुक्त हो जाते हैं॥१-४॥

जप्यं जपन्तः संन्यासं कुर्वन्ति सुसमाहिताः।
असुरास्तं तु हिंसन्ति चान्यथा दुष्टचेतसः॥५॥
प्रवालहेममुक्ताभिर्मणिरुद्राक्षपुष्करैः।
दर्भारिष्टकजीवैश्च शङ्खेन च रविं यजेत्॥६॥

जप्य मन्त्र का जप करके सुसमाहित होकर उसका सम्यक् न्यास करना चाहिये। अन्यथा दुष्टचित्त असुरगण (असुरवृत्ति) हिंसा (अनिष्ट) कर देते हैं। प्रवाल, स्वर्ण, मुक्ता, मणि, रुद्राक्ष, पद्म, दर्भ, अरिष्टक, जीव तथा शङ्ख की माला द्वारा रवि का जप करना चाहिये॥५-६॥

शब्दकायमनोवृत्त्या स चापि त्रिविधः स्मृतः।
शतं सहस्रमयुतं तस्यापि त्रिविधं फलम्॥७॥
लक्षाद्धं चैव मणिना रुद्राक्षेणायुतं स्मृतम्।
पुष्करेणाष्टसाहस्रं दर्भैश्चैव तदर्धकम्॥८॥

सप्तचत्वारिंशत्तमोऽध्यायः २५७

वाचिक, कायिक तथा मानसिक रूप से त्रिविध जप कहा जाता है। शत-सहस्र तथा अयुत (जपसंख्या से) जप करे। उसका फल भी तीन प्रकार से कहा गया है। मणि द्वारा जप से अर्धलक्ष गुना, रुद्राक्ष से अयुत गुना (माला), पद्म द्वारा आठ हजार गुना तथा कुश आदि (दर्भ) की माला से जप करने से चार हजार गुना फल प्राप्त होता है॥७-८॥

जपे कृते प्रवालेन फलमानन्त्यमुच्यते।
हेम्ना कोटिगुणं प्रोक्तं लक्षं मुक्ताफलैः स्मृतम्॥९॥
अरिष्टाक्षाज्जपात्तस्य फलं साहस्रकं भवेत्।
शतानि जीवकैः पञ्च शङ्खे शतगुणं भवेत्॥१०॥

प्रवाल द्वारा जप करने से अनन्त गुना फल मिलता है। स्वर्ण माला से जप करने पर करोड़ों गुना फल एवं मुक्ता की माला से जप करने से लक्ष गुना फल मिलता है। अरिष्टाक्ष माला के जप से हजार गुना फल, जीवक की माला से जप करने से ५०० गुना फल तथा शङ्ख की माला से जप करने पर सौ गुणित फल मिलता है॥९-१०॥

जपं कुर्वन् यदि ष्ठीवेज्जल्पेद्विजृम्भतेऽपि वा।
आचमेद् भुवि विन्यस्य स्पृशेदम्भोऽथ गोमये॥११॥
अक्षसूत्रं निपतेद् भूमौ चेत्कुर्वतो जपम्।
उद्धारं तस्य कुर्वीत जापको हृदयेन तु॥१२॥
दक्षिणाङ्गुष्ठमध्याग्रे अष्टमैकैकमादृतः।
प्रत्येकमानुपूर्व्येण कर्षयन् जपमारभेत्॥१३॥

यदि जप करते-करते व्यक्ति थूकता है, अनर्थक बातें बोलता है, जंभाई लेता है, तब आचमन करके मिट्टी, जल तथा गोबर का स्पर्श करना चाहिये। जप करते-करते यदि अक्षसूत्र मिट्टी में गिर जाता है तब जपकारी हृदय से उसका उद्धार करे। दाहिने अंगूठा तथा मध्यमा उंगली के अगले भाग से एक-एक करके आठ में से सादर एक-एक को खींचते हुये (फेरते हुये) जप करे॥११-१३॥

शतमष्टाधिकं चैव चतुःपञ्चाशदेव च।
सप्तविंशतिसंख्या वा अक्षसंख्योपदिष्यते॥१४॥
जपं कुर्वन्न कुर्वीत संख्याग्रन्थिकलङ्घनम्।
कृते जपं जपः स्यात्तु कृतेऽष्टौ च शतं जपेत्॥१५॥

१०८ बार, ५४ बार अथवा २७ बार अक्षमाला की जपसंख्या कही गयी है (इसका अर्थ यह भी हो सकता है कि माला में १०८, ५४ अथवा २७ दाने हो सकते हैं)। जप करते-करते माला के सुमेरु का लङ्घन न करे। ऐसा करने से जप 'जप' होता है। १०८ बार जप करना उचित है॥१४-१५॥

साम्ब०—१७

२५८ श्रीसाम्बपुराणम्

विष्टरे चोपविष्टश्च जपं कुर्यादवेदनः ।
देवस्याभिमुखी भूत्वा संयतेनान्तरात्मना ॥१६॥
ग्रहोपरागे संप्राप्ते मेघाशनिसमुद्भवे ।
दुःस्वप्ने सागरोत्तारे समयालापभेदने ॥१७॥
उत्पातानिष्टसंप्राप्ते महापातकभाषिते ।
जपेन्मन्त्री च सावित्र्याः शतमष्टाधिकं शुचिः ॥१८॥

आसन पर बैठकर स्थिर मन से देवता की ओर मुँह करके अव्यग्र मन से जप करना चाहिये। सूर्य-चन्द्र के ग्रहण काल में, वज्रपात होने पर, दुष्ट स्वप्न देखने पर, सागर पार करते समय, कथा-भङ्ग होने पर, उत्पात अथवा अनिष्ट होने पर तथा महापातकी से बातें करने पर व्यक्ति को १०८ बार जप करना चाहिये।।१६-१८।।

एवं संक्षेपतः प्रोक्तः पुण्यो जपविधिर्मया ।
मुद्राणां लक्षणं तस्य इदानीं कथयामि ते ॥१९॥
इति श्रीसाम्बपुराणे जपविधिर्नाम सप्तचत्वारिंशत्तमोऽध्यायः


इस प्रकार संक्षेप में पवित्र एवं पुण्यप्रदायक पूजाविधि कही गई। अब तुमसे मुद्रासमूह का वर्णन करूँगा।।१९।।

श्री साम्बपुराणोक्त जपविधिनामक सैंतालीसवाँ अध्याय समाप्त

अष्टचत्वारिंशत्तमोऽध्यायः

(मुद्रालक्षणम्)

नारद उवाच मुद्राणां लक्षणं सम्यगिदानीं कथयामि ते ॥१॥

नारद कहते हैं—अब तुम्हें मुद्रा का लक्षण सम्यक् रूप से बतलाता हूँ॥१॥

देव उवाच करं शिखासु विन्यस्य अरुणादीन् यथाक्रमम्।
विजयं वा मूलमन्त्रमुद्राबन्धं समाचरेत् ॥२॥
लग्नस्य पृष्ठमध्यास्ये ईषद्गुप्ते तु तर्जनी।
तिर्यग् विन्यसेदङ्गुष्ठे शिरः कां ते त्वनायिके ॥३॥
कनिष्ठिके समे तुङ्गे पृष्ठलग्ने उभे अपि।
एषा विश्वात्मनो मुद्रा रथस्य परिकीर्तिताः ॥४॥

सूर्यदेव कहते हैं—कर (हथेली) तथा शिखा विन्यस्त करके अरुण प्रभृति का यथाक्रम से विजय, मूल मन्त्र तथा मुद्राबन्ध आचरण करना चाहिये। तर्जनीद्वय को तनिक भीतर छिपाकर उन्हें अंगुष्ठ में तिर्यक् रूप से विन्यास करे तथा अनामिका को ऊपर रखे। कनिष्ठ दोनों अंगुलियों को समान रूप से ऊपर करके पृष्ठ की ओर सटाये। इसे विश्वात्मा के रथ की मुद्रा कही गई है॥२-४॥

मध्यमानामिकानां च संपुष्टाङ्गुष्ठयोर्द्वयोः।
कुर्वीत शेषानुत्तुङ्गान् मुद्रेयं वाजिनां स्मृता ॥५॥

दोनों हाथों की मध्यमा तथा अनामिका को दोनों अंगूठे के साथ जोड़कर अंगुलियों को ऊर्ध्व में करने को अश्वदेव मुद्रा कहा गया है॥५॥

फणिभोगनिभाः कार्याः सव्यदक्षिणहस्ततः।
चक्रं बलात्तलांतुल्यो करयोर्भग्नमूलयोः ॥६॥
पृष्ठलग्नौ करौ कृत्वा प्रगुणे तर्जनीसमे।
कनिष्ठके क्रोडलग्ने अङ्गुष्ठौ तु समौ युतौ ॥७॥
शिखाश्चलास्तु कुटिलाः संक्रोडाभिमुखागताः।
इयं मुद्रा समुद्दिष्टा ह्यरुणस्य विधानतः ॥८॥

२६० श्रीसाम्बपुराणम्

बाँयें तथा दाहिने हाथ को सर्प के देह के समान करना चाहिये। चक्र के समान दोनों हाथ भग्नमूल हो। करद्वय को पृष्ठदेश की ओर सटाकर तर्जनीद्वय को समान करे। कनिष्ठा अंगुली को क्रोड़लग्न करके दोनों अंगूठों को समान भाव से युक्त करे। चंचल तथा कुटिल शिखा क्रोड़ के अभिमुख रहेगी। इसे यथाविधान अरुण मुद्रा कहा गया है।।६-८।।

अष्टौ रणौ रवीन्द्रौ च लग्नान्यङ्गानि पूर्वगौ।
अरुणेन्द्रौ रविस्त्वष्टा एता मुद्राः पृथक्-पृथक् ॥९॥

आठ रणु (?) रवि तथा इन्द्र (?) अंगों को (?) पूर्वमुख लग्न करे। अरुण, इन्द्र रवि तथा त्वष्टा—यह पृथक्-पृथक् मुद्रा है।।९।।

नैवान्योन्यलग्नाः स्युः शेषायामक्रियाः स्मृताः।
यमसूर्यौ मिथः श्लिष्टावंशुमत्स्वर्णरेतसा ॥१०॥
ऊर्ध्वगौरविधातारौ युताविन्दुगभस्तिनौ।
यमस्य मूललग्नौ तु तथा त्वष्टारुणावुभौ ॥११॥

कोई भी परस्परतः लग्न न हो। अवशिष्ट (बाकी को) व्योमक्रिया जाने। यम तथा सूर्य दोनों परस्पर युक्त हों। यह किरणमय स्वर्ण के समान है। रवि एवं धाता ऊर्ध्वगामी हैं, चन्द्र तथा सूर्य युक्त हैं और त्वष्टा तथा अरुण यम के मूल में लग्न हैं।।१०-११।।

अन्तस्तु सूर्यारुणयोर्लग्नस्त्वष्टा त्वधोमुखः ॥१२॥
वाममुष्टौ सदा लग्नौ शेषाः शिर उदाहृताः।
अन्योन्यं तर्जनीलग्नौ तुङ्गेष्ठौ च तद्युतौ ॥१३॥

इसे अमृत कहा गया है। रथ के साथ हृदय के समान शेष भाग सूर्य तथा अरुण का है। निम्नमुख से त्वष्टा लग्न हैं। वाम मुष्टि सभी समय लग्न रहती है। शेष को मस्तक कहा गया है। परस्पर तर्जनी लग्न हो। तुङ्ग तथा ओष्ठ उसके साथ युक्त हों।।१२-१३।।

अन्योन्यं रन्ध्रगाः श्लिष्टाः शेषभग्नाः शिखाः स्मृताः।
अन्योन्या न च संलग्ना दिवसंघा वरुणादयः ॥१४॥
करमूलपृथग्भूता नेत्रानेत्राकृतिः स्मृताः।
उत्तानवाहमस्ते तु दृष्टं कृत्वा ह्यधोमुखम् ॥१५॥

परस्परतः रन्ध्रगत होकर युक्त रहते हैं। अवशिष्ट शिखा को भग्न कहा गया है। वरुण प्रभृति द्युलोकवासी देवगण परस्परतः संलग्न रहते हैं। कर तथा करमूल को पृथक् रूप से नेत्र तथा नेत्र की आकृति कहा गया है। बाँयें हाथ को उत्तान (चित्त) कर मुख नीचा करके देखा जाता है।।१४-१५।।

अष्टचत्वारिंशत्तमोऽध्यायः २६१

अंगुष्ठे तर्जनी लग्ने प्रगुणे करमूलयोः।
अन्योन्यक्रोडसंलग्ना ह्यर्चाः शेषाः सुकुञ्चिताः ॥१६॥
मुद्रा कवचसंज्ञेयं मया वः परिकीर्तिता।
रविन्दुमूलादारभ्य ऊर्ध्वं त्वष्टारुणावुभौ ॥१७॥

अंगुष्ठ को तर्जनी से सटाये। करमूल में स्थापित करे। परस्पर क्रोड़ संलग्न करके अवशिष्ट को कुञ्चित करके अर्चना करे। इसका नाम है—मुद्रा कवच। यह मैंने तुमसे कहा। रवि तथा चन्द्र के मूल से प्रारम्भ करके ऊर्ध्व में त्वष्टा तथा अरुण को जानना चाहिये।।१६-१७।।

स्पृशेदग्रान्नतान्सर्वांन्नतांश्चैव समाक्षिपेत्।
कुञ्चितानामिकाग्रं च ह्यङ्गुष्ठाग्रेण योजयेत् ॥१८॥

अग्र तथा नत, सबका स्पर्श करे। नत को आक्षिप्त करे। अनामिका के अग्रभाग को कुञ्चित करे एवं अंगुष्ठ के अग्रभाग से लग्न करे।।१८।।

कुर्याच्छेषान् समुत्तुङ्गान् वसुमुद्रा उदीरिताः।
अधोमुखे वामकरे कृत्तोत्तानं तु दक्षिणम् ॥१९॥
अरुणो रविरिन्द्रश्च चन्द्रस्त्वष्टारमाक्रमेत्।
यमांशमत्तावुत्तुङ्गे गुल्फौ क्रोड़ेन सङ्गतौ ॥२०॥

अवशिष्ट अंगुलियों को ऊर्ध्व में उत्तोलित करे। यह है—वसुमुद्रा। बाँयाँ हाथ नीचे करे। दक्षिण हाथ (दाहिना हाथ) उत्तान (चित्त) करे। अरुण, रवि, इन्द्र तथा चन्द्र, त्वष्टा पर आक्रमण करके रहें। यमांशुमत्त (?) उत्तुङ्ग में तथा दोनों गुल्फ क्रोड़ में मिलित हो।।१९-२०।।

अन्योऽन्यं रंध्रनिर्याताः शेषाः श्लिष्टाश्च कुञ्चिताः।
कृत्वा दक्षिणहस्तस्य तथाङ्गुष्ठं समुन्नतम् ॥२१॥

परस्परतः कुछ फांक देकर (अलग करके) बहिर्गत होकर शेष को कुञ्चित (टेढ़ा) तथा परस्पर युक्त करके दाहिने हाथ के अंगूठे को उन्नत करे।।२१।।

योधा वै करतले चैव चत्वारो दण्ड उच्यते।
शक्त्याप्येवं प्रकुर्वीत स सूर्यं स्वणरितसम् ॥२२॥

करतल को योधा तथा चारो को दण्ड कहा जाता है। शक्ति द्वारा ऐसा करने से सूर्य हैं—स्वणरिता।।२२।।

लग्नतुङ्गं समाख्याता खड्गमुद्रा विधानतः।
अरुणास्यं न संस्पृश्य सूर्यास्येन तु कुञ्चितम् ॥२३॥

२६२ श्रीसाम्बपुराणम्

वामहस्तगता भुग्नं कृत्वा करतले रविम्।
वामपाणिप्रकोष्ठं च संस्पृशेत्स्वणरितसा ॥२४॥

लग्नतुङ्ग को विधानपूर्वक खड्गमुद्रा कहते हैं। अरुण के मुख का स्पर्श किये बिना सूर्यमुख द्वारा कुञ्चित करे। बाँयें हाथ के करतल को टेढ़ा करके रवि को वाम हाथ के प्रकोष्ठ में स्वणरित के द्वारा स्पर्श करे॥२३-२४॥

त्वष्टास्ये दक्षिणाशेषा नीलास्याश स उच्यते।
शक्तिं वामनतामीयात्कुर्वन्नङ्कुश उच्यते ॥२५॥
ईषत्तु कुञ्चिताग्रस्य स्वस्थौ दक्षिणहस्तगाः।
पतितौ यतधातारौ पृष्ठलग्नौ समुत्थितौ ॥२६॥

त्वष्टा के मुख में दक्षिणाशेष को नीलास्याश कहते हैं। शक्ति को बाँयीं ओर नत करके जो स्थिति होती है, वह अंकुश कहलाती है। दाहिने हाथ के अग्रभाग को तनिक कुञ्चित करने से उससे पतित धाताद्वय पृष्ठलग्न होकर उत्थित होते हैं॥२५-२६॥

क्रोडलग्नौ समुत्तुङ्गौ शेषाः षट्त्रिंश उच्यते।
त्वष्टारुणौ न चोत्तानौ रवीन्द्रौ क्रान्तमस्तकौ ॥२७॥

क्रोड लग्न दोनों के समुत्तुङ्ग जो शेष है, उसे षट्त्रिंश कहा जाता है। त्वष्टा एवं अरुण उत्तान (चित्त) नहीं होते। रवि तथा इन्द्र मस्तक का अतिक्रम करते हैं॥२७॥

यमस्तथैव सूर्येण अंशुमान्स्वणरितसा।
उभौ गभस्तिधातारौ पृष्ठलग्नौ समुच्छ्रितौ ॥२८॥
मुद्रा व्योमशिखा नाम कथितेयं विधानतः।
एतन्मया समुद्दिष्टं मुद्राणां लक्षणं शुभम् ॥२९॥
येन सम्यक् प्रयुक्तेन परां सिद्धिमवाप्नुयात् ॥३०॥

इति श्रीसाम्बपुराणे मुद्रालक्षणं नामाष्टचत्वारिंशत्तमोऽध्यायः

इसी प्रकार यम भी सूर्य के साथ स्वणरित द्वारा किरणयुक्त हो जाते हैं। दोनों ही किरण धारणकारी हैं। ये पृष्ठ देश से संलग्न होकर उत्थित होते हैं। इसे विधानपूर्वक व्योमशिखा कहा गया है। यह मैंने मुद्राओं का शुभ लक्षण कहा। सम्यक् रूप से प्रयुक्त होने पर इससे परमसिद्धि प्राप्त होती है॥२८-३०॥

श्री साम्बपुराणोक्त मुद्रा लक्षण नामक अड़तालीसवाँ अध्याय समाप्त

एकोनपञ्चाशत्तमोऽध्यायः

(शौचादिविधानम्)

नारद उवाच

शौचं स्नानं करन्यासं रवीकरणमाह्निकम्।
योगज्ञानं विशेषेण तस्य च शृणु देवताः ॥१॥
दीक्षितायार्कभक्त्या तु श्रद्दधानाय धीमते।
कथनीयमिदं शास्त्रं सद्यः सर्वार्थसाधनम् ॥२॥
शुचौ देशे समासीनः कुर्यादाचम्यकं विधिम्।
कृत्वावगुण्ठनं मौनी कुर्वन्नभिमुखः स्थितः ॥३॥
स मृज्जलाभ्यां शौचं तु कुर्वति प्रागुदङ्मुखः।
भूताग्निदिग्वारणैश्च ह्यधःपादगुदादितः ॥४॥
करान्तरिततोयेन कार्यं पादावनेजनम्।
मृत्पूर्वकं तथा पाणिं प्रक्षाल्यन्तकोष्ठतः ॥५॥

नारद कहते हैं—शौच, स्नान, करन्यास, रवीकरण, आह्निक तथा योगस्थान के साथ-साथ विशेषतः इनके देवता का वर्णन सुनो। दीक्षित, श्रद्धाशील, बुद्धिमान सूर्यभक्त को सद्यः सर्वार्थ-साधक इस शास्त्र का वर्णन कर देना चाहिये। पवित्र स्थान में समासीन होकर आचमन विधि का अनुष्ठान करे। अवगुंठन करके मौनी होकर सामने की ओर मुख करके रहे। पूर्व तथा उत्तर-मुखीन होकर भूताग्नि एवं दिग्वारण के पैर तथा गुह्यदेशादि का मृत्तिका एवं जल के द्वारा शौच-विधान करे। हाथ में लिये जल द्वारा पाद- प्रक्षालन करे। इसी प्रकार हाथ तथा अन्तःप्रकोष्ठ का मृत्तिका तथा जल से प्रक्षालन करना चाहिये॥१-५॥

उपवीती जलं प्राश्य ब्रह्मतीर्थेन वा पिवेत्।
ह्रदं द्विर्वचनं मृद्य खानि सर्वाण्युपस्पृशेत् ॥६॥

उपवीतधारी व्यक्ति जल लेकर आचमन करे अथवा पुष्कर तीर्थ के जल का पान करे। हृदय का दो बार मृत्तिका से स्पर्श करे तथा आकाश के अतिरिक्त सबका स्पर्श करे॥६॥

भूयोऽर्कधर्महृदयैस्त्रिः प्राश्याथ जलं पिवेत्।
शिरश्च वदनं मृज्य शिखाग्रान् खान्युपस्पृशेत् ॥७॥

२६४ | श्रीसाम्बपुराणम्

फेनबुद्बुदयुक्तेन नीरेण शुचिना सदा।
अङ्गुष्ठेनैव वामेन ऐन्द्रया सौम्यां व्यवस्थितः॥८॥

इति श्रीसाम्बपुराणे शौचादिविधानो नामैकोनपञ्चाशत्तमोऽध्यायः


पुनः सूर्य-धर्म तथा हृदय का तीन बार आचमन करके जलपान करे। मस्तक से लेकर मुख-पर्यन्त मार्जना करके शिखा के अग्रभाग तथा आकाश का स्पर्श करे। फेनयुक्त जल द्वारा सर्वदा पवित्र रहे। वाम अंगुष्ठ द्वारा ऐन्द्री (पूर्व) तथा सौम्य (उत्तर) दिशा में अवस्थान करे (?)॥७-८॥

श्री साम्बपुराणान्तर्गत शौचादि-विधान नामक उनचासवाँ अध्याय समाप्त

पञ्चाशत्तमोऽध्यायः

(पूजाविधानम्)

नारद उवाच

अतः परं प्रवक्ष्यामि पूजापिण्डप्रणोदिताम्।
मन्त्रमुद्रादियोगेन वाञ्छितार्थफलप्रदाम् ॥१॥
मूलमन्त्रोद्द्भवान् बीजान्विन्यस्याङ्गुष्ठतः क्रमात्।
अङ्गेषु चाङ्गमन्त्रैस्तु संयोगश्चात्ममुद्रया ॥२॥

नारद कहते हैं—तदनन्तर मन्त्र तथा मुद्रा आदि द्वारा समस्त वांछित फलप्रद पूजा तथा देहादि शुद्धि की बात कहूँगा। मूल मन्त्रों से उद्भूत बीजों का अंगुष्ठ प्रभृति से क्रमशः विन्यास करे। न्यास में अंगमन्त्रों के द्वारा समस्त अंगों में आत्ममुद्रा के साथ संयोग करना चाहिये॥१-२॥

ॐ विश्वात्मने नमः रथस्य। ॐ हरिभ्यो नमः अश्वानाम्। ॐ सर्पाय नमः वासुकेः। ॐ त्रिनाभये नमः चक्रस्य। ॐ अरुणाय नमः अरुणस्य। ॐ ऋत्विग्विधात्रे नमः पद्मस्य। ॐ आदित्याय हेममिहिरागच्छागच्छस्ववर्गेहस्व ठः ठः स वाहनमन्त्रः। उषषोल्काय ठः ठः मूलमन्त्रः। ॐ व्योमव्यापिने सर्वलोकाधिपतये तिष्ठ ठः ठः सवाहनमन्त्रः। ॐ अर्काय ठः ठः हृदयम्। ॐ प्रदीप्ताय ठः ठः शिरः। विपिटये ठः ठः शिखाम्। ॐ जगच्चक्षुषे ठः ठः नेत्रम्। ॐ प्रभाकराय ठः ठः कवचम्। ॐ महातेजसे हुं फट् अस्त्रम्। ॐ गणाधिपतये सहस्रकिरणाय संरोधात्मने ठः ठः संरोधनमन्त्रः। ॐ आकाशविकासिने जगच्चक्षुषे सन्निध्यं कुरु कुरु ठः ठः सन्निधानमन्त्रः। ॐ हूँ रिटिचिरिंटये दीप्तांशवे नमः पाद्यमन्त्रः। ॐ गभस्तिने केलि किलिकालिकालिसर्वार्थसाधनं ककिककि हं नमः अर्घ्यमन्त्रः। सवित्रे वरुणाय नमः स्नानमन्त्रः। ॐ षषनेत्राय सहस्रस्ततनवे नमः वस्त्रमन्त्रः। ॐ पिङ्गलाय अच्छच्छले नमः गन्धम्। ॐ अहि अहि लिहि लिहि हियमालाधर तेजोधिपतये नमः पुष्पमन्त्रः। ॐ ज्वलितार्काय नमः धूपमन्त्रः। ॐ मिहिराय चित्ररथरिणे नमः। ॐ अङ्गेभ्यो नमः। ॐ महाश्वेतायै नमः। दण्डपाणये नमः। ॐ अरुणादेव्यै नमः। ॐ पिङ्गलायै नमः। ॐ अरुणादिभ्यो हुं नमः। ॐ हरिकेशादिरश्मिपतिभ्यो नमः। ॐ पुंजिकस्थल्याद्यप्सरोभ्यो नमः। ॐ दीप्ताननादिकिरणेभ्यो नमः। ॐ क्षुपादिभूतमातृभ्यो नमः। ॐ ग्रहेभ्यो हुं नमः। ॐ दिग्देवेभ्यो नमः। ॐ तेजोऽधिपतये नमः। दीपमन्त्रः—अर्काय गृहाणामृते नमः।

२६६ श्रीसाम्बपुराणम्

नैवेद्यमन्त्रः—ॐ जलकुन्दलाय दिव्यातोग्धभिप्रियाय नमः। अतोऽर्घ्यमन्त्रः—ॐ सुषोल्काय ठः ठः। ॐ अंशुमते देवाय गोपतये ठः ठः—जपन्यासमन्त्रः।

ॐ नमस्ते दिव्यरूपाय सर्वभूतात्मने नमः।
सर्वतेजोधिपतये भानवे लोकचक्षुषे॥
नमः स्तोत्रविधानेन तेजःपिण्डपदेदिमे।
अग्निक्रिया प्रकुर्वीत सद्यः सर्वार्थसाधिनीम्॥

ॐ संहर संहर विरोचन ठः ठः—संहारमन्त्रः। ॐ शान्तात्मने सर्वलोकप्रियाय ठः ठः शुद्धिमन्त्रः। खखोल्काय विद्महे सहस्रकिरणाय धीमहि, तन्नो रविः प्रचोदयात् ठः ठः—नमस्कारमन्त्रः। अर्कहृदयेन दानम्। गच्छ गच्छ स्ववर्गेण द्वादशादित्य विग्रहः। ॐ हिलिहिलि गच्छ देव यथागतं स्वाहा विसर्जनमन्त्रः। ॐ चण्डपिङ्गलाय ठः ठः। विहारमन्त्रः।

पदपिण्डविधानेन पूजा निगदिता परा।
भुक्तिमुक्तिप्रदा पुण्या बलारोग्यप्रदा सदा॥

द्वितीयपिण्डपूजाविधानम्—
पदेन पदपिण्डेन उक्तः पूजाविधिर्मया।
संक्षेपेण परं देवं कथ्यमानं निबोध मे॥

ॐ विश्वात्मने नमः। ॐ रथाङ्गेभ्यो नमः। ॐ खखोल्काय नमः—मूलमन्त्रमिदम्। ॐ अर्काय ठः ठः—हृदयम्। ॐ दीप्ताय ठः ठः—शिरः। ॐ चिपिटये ठः ठः—शीर्षम्। जगच्चक्षुषे ठः ठः—नेत्रम्। ॐ प्रभाकराय हुं ठः ठः—कवचम्। ॐ महातेजसे हुं फट्—अस्त्रम्। ॐ देवाङ्गेभ्यो नमः। ॐ महाश्वेतादिभ्यो नमः। ॐ अरुणादिभ्यो हुं नमः। ॐ हरिकेशादिभ्यो नमः। ॐ पुञ्जिकस्थल्यादिभ्यो नमः। ॐ गणाधिपेभ्यो नमः। ॐ छायादिभ्यो नमः। ॐ ग्रहेभ्यो हुं नमः। ॐ दिग्देवेभ्यो नमः।

हृदयेनैव कर्तव्यं सर्वमावाहनादिकम्।
ये वासान्ये तु ये तेषां मन्त्रेणैव विधीयते॥

इति श्रीसाम्बपुराणे पूजाविधानं नाम पञ्चाशत्तमोऽध्यायः


ॐ विश्वात्मने नमः, ॐ हरिभ्यो नमः, ॐ सर्पाय नमः, ॐ त्रिनाभये नमः, ॐ अरुणाय नमः, ॐ ऋत्विग्विधात्रे नमः—इन मन्त्रों से यथाक्रमेण रथ, अश्व, सर्प (वासुकि), चक्र, अरुण तथा पद्म का पूजन करना चाहिये। तदनन्तर सूर्य का आवाहन इस मन्त्र से करे—

पञ्चाशतमोऽध्यायः २६७

ॐ आदित्याय हेममिहिरागच्छागच्छ स्ववर्गे ह्रस्व स्वाहा।

सूर्यदेव का मूल मन्त्र इस प्रकार है—ॐ उषषोल्काय स्वाहा। सूर्यदेव का स्थापना मन्त्र यह है—ॐ व्योमव्यापिने सर्वलोकाधिपतये तिष्ठ स्वाहा।

तदनन्तर अङ्गादिन्यास कहते हैं—ॐ अर्काय स्वाहा हृदयम्। ॐ प्रदीप्ताय स्वाहा शिरः। (इसमें प्रणव नहीं लगेगा) विपिटये स्वाहा शिखायाम्। ॐ जगच्चक्षुषे स्वाहा नेत्रम्। ॐ प्रभाकराय स्वाहा कवचम्। ॐ महातेजसे हुं फट् अस्त्रम्।

ॐ गणाधिपतये सहस्रकिरणाय संरोधात्मने स्वाहा—संरोधन मन्त्र।

ॐ आकाशविकासिने जगच्चक्षुषे सान्निध्यं कुरु कुरु स्वाहा—सन्निधानमन्त्र।

पाद्यमन्त्र—ॐ हुं रिटिचिरण्टये दीप्तांशवे नमः।

अर्घ्यदान मन्त्र—ॐ गभस्तिने केलि किलि कालि कालि सर्वार्थसाधनं करके काकि हं नमः।

स्नानमन्त्र—सवित्रे वरुणाय नमः।

वस्त्रदानमन्त्र—ॐ षषनेत्राय सहस्रहस्ततनवे नमः।

गन्धदान मन्त्र—ॐ पिङ्गलाय अच्छच्छले नमः।

पुष्पदान मन्त्र—ॐ अहि अहि लिहि लिहि हिममालाधरतेजोऽधिपतये नमः।

धूपदान मन्त्र—ॐ ज्वलितार्काय नमः।

तदनन्तर इन देवताओं को धूपदान करे—ॐ मिहिराय त्रिधारिणे नमः, ॐ अङ्गेभ्यो नमः, ॐ महाश्वेतायै नमः, ॐ दण्डपाणये नमः, ॐ अरुणादेव्यै नमः, ॐ पिङ्गलायै नमः, ॐ अरुणादिभ्यो हूं नमः, ॐ हरिकेशादिरश्मिपतिभ्यो नमः, ॐ पुञ्जिकस्थल्याद्यप्सराभ्यो नमः, ॐ दीप्ताननादिकिरणेभ्यो नमः, ॐ तेजोऽधिपतये नमः।

दीपमन्त्र—अर्काय गृहाणामृते नमः (मूल में इसमें प्रणव नहीं लगा है)।

नैवेद्यमन्त्र—ॐ जलकुन्दलाय दिव्यातोद्यभिप्रियाय नमः।

अर्घ्यमन्त्र—ॐ सुषोल्काय नमः स्वाहा।

जपोपरान्त जपन्यास मन्त्र—ॐ अंशुमते देवाय गोपतये स्वाहा।

अब इस स्तोत्र को पढ़कर सर्वार्थसाधक अग्निकार्य (होम) करना चाहिये। स्तोत्र मूल में अंकित है (ॐ नमस्ते दिव्यरूपाय इत्यादि)। उसका शब्दार्थ इस प्रकार है—दिव्यरूप समस्त प्राणिगण के आत्मस्वरूप सूर्यदेव को नमस्कार है, समस्त तेज के अधिपति लोकचक्षु सूर्यदेव को नमस्कार है।

संहार मन्त्र—ॐ संहर संहर विरोचन स्वाहा।

शुद्धिमन्त्र—ॐ शान्तात्मने सर्वलोकप्रियाय स्वाहा।

अब नमस्कार इस मन्त्र से करे—ॐ खखोल्काय विद्महे सहस्रकिरणाय धीमहि तन्नो रविः प्रचोदयात् स्वाहा।