भारतकोश
संग्रह पर लौटें

संक्षिप्त स्कन्द पुराण

Skanda Purana

महर्षि वेदव्यास द्वारा

DevanagariHindipublished1,406 पृष्ठ
  • नागरखण्ड-उत्तरार्ध * ११६७

(१) क्षमाकी अधीश्वरी देवि ! पृथिवीरूपमें आपको नमस्कार है। (२) शुभे ! आप ही जलरूपा हैं, आपको नमस्कार है। (३) तेजस्-तत्त्वकी स्वामिनि ! आपको नमस्कार है। (४) वायुस्वरूपा देवि ! आपको नमस्कार है। (५) आकाशरूपसे सम्पन्न पंचरूपा देवि ! आपको बार-बार नमस्कार है।इस प्रकार इन मन्त्रोंका उपदेश देकर अमाने पूजा पूरी की। तत्पश्चात् उसने गौरीदेवीकी रत्नमयी प्रतिमा निर्माण की और उसे हाटकेश्वरक्षेत्रमें स्थापित किया। जो नारी उस गौरी-प्रतिमाका पूजन करती है, वह सब पापोंसे मुक्त हो शीघ्र ही अपने पतिकी प्रिया होती है—उसे पूर्णतः पतिप्रेम उपलब्ध होता है।

## पूर्वजन्ममें अमारूपा लक्ष्मीदेवीके द्वारा पंचपिण्डका गौरीकी उत्पत्ति एवं स्थापनाका वर्णन

| | |
|---|---|
| **लक्ष्मीजी (भगवान् विष्णुसे) कहती हैं—** प्रभो! इस प्रकार पूर्वजन्ममें 'अमा' होकर मैंने गौरी-पूजाके प्रभावसे राज्य तथा उस परम सौभाग्यको प्राप्त किया, जो सम्पूर्ण युवतियोंके लिये दुर्लभ वस्तु है। तथापि मुझे कोई सन्तान नहीं प्राप्त हुई। एक समय मुनिवर दुर्वासाजी चातुर्मास्य व्रत करनेके लिये आनर्त-नरेशके भवनमें आये। राजाने उनका पूजन किया और कहा—'मुनिश्रेष्ठ! संसारमें मेरे समान धन्य दूसरा कोई नहीं है, क्योंकि आपके युगल चरणारविन्दोंको मस्तकद्वारा स्पर्श करनेका सौभाग्य आज मुझे प्राप्त हुआ है। बताइये, मैं आपकी क्या सेवा करूँ? | नहीं है, जिस व्रत-नियम, दान अथवा होमसे मुझे सन्तान प्राप्त हो, वह बतानेकी कृपा करें।' मेरी बात सुनकर मुनिने बहुत देरतक ध्यान किया, इसके बाद मुसकराते हुए कहा—बेटी ! पूर्वजन्ममें तपी हुई बालूसे तुमने पार्वतीजीका पूजन किया है। अतः भक्ति-भावसे राज्य पाकर भी तुम्हारे मनमें कुछ सन्ताप रह गया है। देवता न तो काठमें रहते हैं, न पत्थरमें और न मिट्टीमें ही रहते हैं, भावमें ही देवताका वास है। भावयुक्त मन्त्रके संयोगसे सर्वत्र देवताका सान्निध्य हो जाता है।\* तुमने भक्तिपूर्वक मन्त्र-प्रयोग किया इससे गौरीदेवी वहाँ आ गयीं। फिर तपी हुई बालूसे तुमने उनका पूजन किया, इससे वे तापयुक्त हुईं; |
| **दुर्वासा बोले—**राजन् ! मैं तुम्हारे यहाँ रहकर विधिपूर्वक चातुर्मास्य व्रत सम्पन्न करूँगा। आप मेरी सेवा-शुश्रूषाकी व्यवस्था कर दें। | यही कारण है कि तुम्हें सर्वदा सन्ताप रहता है। अतः अब हाटकेश्वरमें जाकर ब्रह्म-रुद्रमयी गौरीदेवीकी पंचपिण्डी मूर्ति स्थापित करो। तत्पश्चात् |
| 'बहुत अच्छा' कहकर महाराजने उनकी आज्ञा शिरोधार्य की। सेवाका सारा भार मुझपर ही था। जैसे पुत्री पिताकी सेवा करती है, उसी प्रकार मुनिकी सेवाके योग्य जो कार्य था, वह सब मैंने स्वयं ही किया। चौमासा बीतनेपर जब मुनि जाने लगे, तब उन्होंने सन्तुष्ट होकर कहा—'बेटी ! बताओ, मैं तुम्हारा कौन-सा अभीष्ट कार्य सिद्ध करूँ?' तब मैंने उनके चरणोंमें बारम्बार प्रणाम करके कहा—'ब्रह्मन् ! मुझे कोई सन्तान | जब सूर्यदेव वृषराशिपर स्थित हों, उस समय ग्रीष्मकालमें गौरीजीके ऊपर दिन-रात जलधारा गिरनेकी व्यवस्था करो। इससे ज्यों-ज्यों गौरीजीको ठण्डक लगेगी और ताप कम होगा, त्यों-ही-त्यों तुम्हारा मानसिक सन्ताप भी कम होता जायगा। इसके बाद तुम्हें गर्भ रहेगा और तुम पुत्र प्राप्त करोगी। तुम्हारा वह पुत्र राज्यका भार वहन करनेमें समर्थ, शूरवीर तथा तीनों लोकोंमें प्रसिद्ध होगा। दूसरी कोई भी जो स्त्री इस प्रकार ज्येष्ठमासमें |

---

\* न देवो विद्यते काष्ठे पाषाणे मृत्तिकासु च। भावेषु विद्यते देवो मन्त्रसंयोगसंयुतः ॥ (स्क० पु०, ना० खं १६८। १६-१७)
१९६८* संक्षिप्त स्कन्दपुराण *

गौरीदेवीकी पूजा करेगी, वह भी तुम्हारी ही भाँति उत्तम फलकी भागिनी होगी।'

लक्ष्मीदेवी कहती हैं—तदनन्तर मैंने मुनीश्वर दुर्वासाजीसे पुनः कहा—'ब्रह्मन्! ऐसा कोई व्रत बताइये, जिसके सम्यक् पालनसे भविष्यमें मनुष्य-योनिमें जन्म न होकर देवभावकी प्राप्ति हो।' तब वे बहुत देरतक ध्यान करके बोले—'बेटी! गौरीजीको सन्तुष्ट करनेवाला एक उत्तम व्रत है, जिसका भलीभाँति अनुष्ठान करनेसे स्त्री देवीस्वरूपा हो जाती है। तुम उसी व्रतका अनुष्ठान करो, इससे देवभावको प्राप्त हो जाओगी।' मैंने पूछा—'मुने! किस-किस समय और किस-किस विधिसे उस व्रतका पालन करना चाहिये?'

दुर्वासा बोले—भाद्रपदमासके कृष्ण पक्षकी तृतीया तिथिको प्रातःकाल उठकर दाँतून करो। फिर स्नान आदिसे शुद्ध हो श्रद्धापूर्ण हृदयसे गौरीजीका नाम लेकर उन्हींकी प्रसन्नताके लिये उपवास व्रत करनेका नियम ग्रहण करे। तदनन्तर रात्रि प्रारम्भ होनेपर मिट्टीकी चार गौरीकी मूर्तियाँ बनावे और एक-एक पहरमें एक-एक मूर्तिकी पूजा करे। पहली गौरी पूर्वोक्त प्रकारसे पंचपिण्डीमयी ही बनानी चाहिये और प्रथम प्रहरमें उनकी इस प्रकार पूजा करनी चाहिये—

आवाहन और नमस्कार

हिमाचलगृहे जाता देवि त्वं शंकरप्रिये।
मेनागर्भसमुद्भूता पूजां गृह्ण नमोऽस्तु ते॥

'शिवप्रिया देवी गौरी! तुम गिरिराज हिमालयके घरमें मेनाके गर्भसे उत्पन्न हुई हो, यह पूजा स्वीकार करो, तुम्हें नमस्कार है।'

इस प्रकार प्रार्थना करके श्रद्धापूर्वक कर्पूरयुक्त धूप निवेदन करे। लाल सूतकी बत्ती बनाकर उसे घीमें डुबो दे और उसीका दीपक अर्पण करे। तत्पश्चात् चमेलीके फूलोंसे पूजा करके लड्डूका नैवेद्य निवेदन करे। नैवेद्यको लाल वस्त्रसे ढककर रखे। उसके बाद देवीको अर्घ्य दे। अर्घ्यमें उसी वृक्षका फूल डाले, जिसका दन्तधावन किया गया हो। फूल, जल, अक्षत और गन्ध आदिसे युक्त मातुलिंग (बिजौरा नीबू) लेकर निम्नांकित मन्त्रका उच्चारण करते हुए भक्तिपूर्वक अर्घ्य देना चाहिये—

शंकरस्य प्रिये देवि हिमाचलसुते शुभे।
अर्घ्यमेनं मया दत्तं प्रतिगृह्ण नमोऽस्तु ते॥

'भगवान् शंकरकी प्रियतमा तथा गिरिराज हिमवान्‌की पुत्री कल्याणमयी गौरीदेवी! मेरे द्वारा निवेदन किये हुए इस अर्घ्यको ग्रहण करो। तुम्हें सादर नमस्कार है।'

तदनन्तर शरीरशुद्धिके लिये मातुलिंग (बिजौरा नीबू)-का ही प्राशन (भोजन) करे। फिर दूसरे पहरके अन्तमें गौरीदेवीकी परम सुन्दर अर्धनारीश्वरकी मूर्तिकी निम्नांकित मन्त्रसे भक्तिपूर्वक पूजा करे—

वामाङ्कार्धे शरीरस्य या हरस्य व्यवस्थिता।
सा मे पूजां प्रगृह्णातु तस्यै देव्यै नमोऽस्तु ते॥

'जो भगवान् शंकरके श्रीअंगमें वामार्ध भागमें विराज रही हैं, वे गौरीदेवी मेरी पूजा ग्रहण करें, उनको नमस्कार है।'

इस प्रकार अभ्यर्थना करके अगुरुसहित धूप निवेदन करे। फिर भलीभाँति पूजा करके गुड़‌का नैवेद्य भोग लगावे। तत्पश्चात् नीचे लिखे मन्त्रको पढ़कर नारियलके फलसे अर्घ्य देना चाहिये तथा शरीरशुद्धिके लिये नारियल ही खाना चाहिये।

अर्घ्य-मन्त्र

अर्धनारीश्वरौ यौ च संस्थितौ परमेश्वरौ।
अर्घ्यो मे गृह्यतां देवौ स्यातां सर्वसुखप्रदौ॥

'अर्धनारीश्वररूपसे स्थित परमेश्वर शिव और पार्वती देवी! आप दोनों मेरे इस अर्घ्यको ग्रहण करें और सब प्रकारका सुख देनेवाले हों।'

तदनन्तर तीसरा पहर आनेपर शतपत्रीसे शिव-पार्वतीका पूजन करके प्रार्थना करे—

उमामहेश्वरौ देवौ यौ तौ सृष्टिलयान्वितौ।
तौ गृह्णीतामिमां पूजां मया दत्तां प्रभक्तितः॥

'सृष्टि और संहारकी शक्तिसे युक्त जो पार्वतीदेवी और महादेवजी हैं, वे भक्तिपूर्वक दी हुई मेरी इस पूजाको स्वीकार करें।'

इसके बाद गुग्गुलका धूप दे। नैवेद्य समर्पित

  • नागरखण्ड-उत्तरार्ध * ११६९

करे। चमेली और जलका अर्घ्य देकर उसीका प्राशन करे। अथवा नागरमोथाके चूर्णसे धूप और मैनफलसे अर्घ्य देना चाहिये और शरीर-शुद्धिके लिये उसीका आहार करना चाहिये।

अर्घ्य-मन्त्र

उमामहेश्वरौ देवौ सर्वकामसुखप्रदौ।
गृहीतामर्घ्यदानं मे दयां कृत्वा महत्तमाम्॥

'सम्पूर्ण कामनाओं और सुखोंको देनेवाले भगवान् शिव और पार्वतीदेवी मुझपर बड़ी भारी दया करके अर्घ्यदानको ग्रहण करें।'

चौथा पहर आनेपर निम्नांकित मन्त्रद्वारा भृंगराज-पुष्प (भँगरैयाके फूल)-से पंचपिण्डिका गौरीकी भक्तिपूर्वक पूजा करके इस प्रकार अभ्यर्थना करे—

पृथिव्यादीनि भूतानि यानि प्रोक्तानि पञ्च च।
यस्या रूपाणि देवेशि पूजां गृह्ण नमोऽस्तु ते॥

'देवेश्वरि! पृथ्वी आदि जो पाँच भूत बताये गये हैं, वे सब तुम्हारे स्वरूप हैं, तुम्हें नमस्कार है। इस पूजाको ग्रहण करो।'

इसके बाद निम्नांकित मन्त्रसे अर्घ्य दे—

पञ्चभूतमयी देवी पञ्चधा च व्यवस्थिता।
अर्घ्यमेनं मया दत्तं सा गृह्णातु सुरेश्वरी॥

'पंचभूतस्वरूपा गौरीदेवी पाँच मूर्तियोंमें स्थित हैं, वे देवेश्वरी मेरे दिये हुए इस अर्घ्यको ग्रहण करें।'

इस प्रकार अर्घ्य देकर गीत-वाद्य और कीर्तन आदिकी ध्वनिके साथ सम्पूर्ण रात्रि व्यतीत करे। नींद न ले। फिर निर्मल प्रभातकालमें सूर्योदय होनेपर स्नान करके ब्राह्मणदम्पतिका भक्तिपूर्वक पूजन करे। राजकुमारी! इसके बाद हथिनी या घोड़ी मँगाकर उसीपर चारों गौरी-विग्रहोंकी सवारी निकाले। साथ-साथ गीत, वाद्य, मंगल-ध्वनि तथा वेदमन्त्रोंका उच्चारण होता रहे। किसी नदी या तालाबके समीप ले जाकर उसीमें उन विग्रहोंका विसर्जन करे।

विसर्जन-मन्त्र

आहूतासि मया देवि पूजितासि मया शुभे।
मम सौभाग्यदानाय यथेष्टं गम्यतामिति॥

'कल्याणमयी देवि! मैंने आपका आवाहन और पूजन किया है, अब आप मुझे सौभाग्य प्रदान करनेके लिये इच्छानुसार पधारें।'

लक्ष्मीदेवी कहती हैं—प्रभो! इस प्रकार पूर्वजन्ममें मैंने भाद्रपद मासकी उस तृतीयाको भक्तिपूर्वक गौरीदेवीका व्रत किया और द्वितीय तथा तृतीय प्रहरमें जब मैंने उनके श्रीविग्रहकी ओर देखा, तब वे रत्नमयी हो गयी थीं। उनका श्रीविग्रह सब ओरसे प्रकाशपुंजसे परिपूर्ण हो रहा था। जब विसर्जन करनेके उद्देश्यसे मैं नदी-तटपर गयी, तब मेरे मनमें संकल्प-विकल्प होने लगा, विसर्जन करूँ या न करूँ?' इतनेमें सुरेश्वरी गौरीने प्रकट होकर कहा—'बेटी! तुम इस जलमें मेरी भावनामात्र कर लो, फिर इस विग्रहको ले चलकर हाटकेश्वरक्षेत्रमें स्थापित करो। इस समय तुम्हारे मनमें जो-जो इच्छा हो, उसके अनुसार वर माँगो।' मैंने कहा—'देवि! मैं मनुष्ययोनिमें किसी प्रकार जन्म न लूँ, भगवान् विष्णु मेरे पति हों।' तब 'तथास्तु' कहकर पार्वती देवी अन्तर्धान हो गयीं। इसके बाद मैंने हाटकेश्वर क्षेत्रमें चारों गौरी-विग्रहोंका स्थापन किया। उसीके प्रभावसे मुझे आप साक्षात् भगवान् ही पतिरूपमें प्राप्त हुए हैं, जो कि सनातन, अविनाशी एवं सदा मेरे ऊपर स्नेहदृष्टि रखनेवाले हैं।

सूतजी कहते हैं—भगवती लक्ष्मीजीके मुखसे उनके पूर्वजन्मका यह वृत्तान्त सुनकर शंख, चक्र, गदा धारण करनेवाले भगवान् विष्णु बहुत प्रसन्न हुए। द्विजवरो! जो मनुष्य प्रातःकाल उठकर इस चरित्रको भक्ति-भावसे पढ़ता है, उसका कभी लक्ष्मीसे वियोग नहीं होता तथा कभी उसे दुर्भाग्यका दिन नहीं देखना पड़ता।

*

११७० * संक्षिप्त स्कन्दपुराण *

हाटकेश्वरक्षेत्रमें तीनों पुष्करतीर्थोंके आगमनका वृत्तान्त

ऋषियोंने पूछा— सूतजी ! सुना जाता है, त्रिभुवनविख्यात पुष्कर नामक तीर्थ साक्षात् ब्रह्माजीके द्वारा निर्मित हुआ है। उसका प्रमाण एक योजन है। हम जानना चाहते हैं, हाटकेश्वरक्षेत्रमें उस तीर्थका प्रादुर्भाव कैसे हुआ ?

सूतजीने कहा— महर्षियो ! स्वयम्भू ब्रह्माजीको नमस्कार करके मैं पुष्करके प्रादुर्भावका वृत्तान्त सुनाता हूँ। एक समयकी बात है, देवर्षि नारदजी तीनों लोकोंमें भ्रमण करके ब्रह्मलोकमें ब्रह्माजीके समीप गये और उन्हें प्रणाम करके उनके आगे विनीतभावसे बैठे।

तब ब्रह्माजीने पूछा— वत्स ! इस समय तुम कहाँसे आये हो ?

नारदजीने कहा— प्रभो ! इस समय मर्त्यलोकसे आया हूँ।

ब्रह्माजीने पूछा— मर्त्यलोकका क्या समाचार है? वहाँके लोग क्या बातें करते हैं?

नारदजीने कहा— सुरश्रेष्ठ ! इस समय मर्त्यलोकमें कलिका राज्य है। वहाँके राजा सन्मार्ग त्यागकर लोभके वशीभूत हो गये हैं और धनके लिये अत्यन्त निर्दयतापूर्वक प्रजाको पीड़ा देते हैं। उनमें शूरता-वीरताका तो नाम नहीं है। सब परायी स्त्रियोंका सतीत्व नष्ट करते हैं। वे ब्राह्मण, गुरु, देवता तथा पितरोंका भी पूजन नहीं करते। ब्राह्मण भी शौचाचारसे रहित हो वेद बेचते, दूसरोंसे दान लेनेमें आसक्त रहते, सन्ध्या नहीं करते, दयाहीन बर्ताव करते तथा वैश्योंकी भाँति सदा कृषिकर्म और पशुपालनमें संलग्न रहते हैं। भूतलपर सब वैश्योंका उच्छेद हो गया है। शूद्र सदा धर्मानुष्ठानकी कामना रखते और तपस्यामें तत्पर रहते हैं। जिसके घरमें धन है, युवती स्त्रियाँ हैं, उसीके साथ सब लोग मित्रता करते हैं। समस्त तीर्थ और आश्रम कलियुगके भयसे दसों दिशाओंमें भागते हैं। स्त्रियाँ अपने पतिके साथ विवाद करती हैं, पतिकी सेवा आदि छोड़कर मनमाने व्रत करती हैं। इस समय मर्त्यलोकमें मैंने सास-पतोहू, पिता-पुत्र, भाई-भाई, स्वामी-सेवक, चोर-राजा तथा पति-पत्नीमें कलह होते देखे हैं। मेघ थोड़ा जल बरसाते हैं। पृथ्वीपर खेतीकी उपज बहुत कम हो गयी है। गौएँ बहुत थोड़ा दूध देने लगी हैं और उनके दूधमें घीका सर्वथा अभाव हो गया है। इस प्रकार वहाँका कलह देखते-देखते मेरा चित्त उद्भ्रान्त-सा हो उठा था, इसलिये मैं यहाँ आया; अब फिर वहीं जानेका विचार हो रहा है।

नारदजीकी यह बात सुनकर ब्रह्माजी यह विचार करने लगे कि—'मर्त्यलोकमें मेरा पुष्कर नामक तीर्थ भी है, जो कलिकालसे व्याप्त होकर नष्ट हो जायगा, अतः मैं उसे किसी दूसरे तीर्थमें ले जाऊँगा, जहाँ कलियुगका प्रवेश नहीं होता।' ऐसा निश्चय करके पितामहने कमल हाथमें लेकर कहा—'हे पद्म ! तुम पृथ्वीपर उस स्थानमें गिरो जहाँ कलियुग न हो।' ब्रह्माजीसे प्रेरित हुआ कमल समूची पृथ्वीपर घूमकर हाटकेश्वरक्षेत्रमें गिरा। जहाँ पहले गिरा, वहाँसे उछलकर वह दूसरे स्थानपर गिरा और फिर वहाँसे भी उछलकर तीसरे स्थानपर जा गिरा। अतः उन तीनों स्थानोंपर तीन कुण्ड हो गये। उन तीनों कुण्डोंमें स्फटिक-मणिके समान स्वच्छ जल भर गया। इसी समय साक्षात् पितामह ब्रह्माजी भी वहाँ आ पहुँचे। हाटकेश्वरक्षेत्रका दर्शन करके वे भूतलपर बैठे और बहुत समयतक ध्यान करके ज्येष्ठ, मध्य तथा कनिष्ठ तीनों पुष्करोंको वहाँ ले आये। तत्पश्चात् वे प्रसन्नचित्त होकर बोले—'मैं कलिकालके भयसे इन तीनों पुष्करोंको यहाँ लाया हूँ। जो मनुष्य परम श्रद्धापूर्वक यहाँ स्नान करेंगे, वे अविनाशिनी उत्तम सिद्धिको प्राप्त होंगे। जो लोग एकाग्रचित्त हो यहाँ कार्तिककी पूर्णिमाको स्नान और गयाशीर्षमें श्राद्ध करेंगे, उनको बड़ा भारी पुण्य प्राप्त होगा।'


  • नागरखण्ड-उत्तरार्ध * ११७१

अतिथि-सत्कारका माहात्म्य

ऋषि बोले—महाभाग सूतजी! आप हमें अतिथिसत्कारका उत्तम माहात्म्य विस्तारपूर्वक बताइये।

सूतजीने कहा—मुनीश्वरो! आप सब लोग इस उत्तम माहात्म्यको श्रवण करें। गृहस्थोंके लिये अतिथि-सत्कारसे बढ़कर दूसरा कोई महान् धर्म नहीं है। अतिथिसे महान् कोई देवता नहीं है; अतिथिके उल्लंघनसे बड़ा भारी पाप होता है। जिसके घरसे अतिथि निराश होकर लौट जाता है, उसे वह अपना पाप देकर और उसका पुण्य लेकर चल देता है। जो अतिथिका आदर नहीं करता, उसके सौ वर्षोंके सत्य, तप, स्वाध्याय, दान और यज्ञ आदि सभी सत्कर्म नष्ट हो जाते हैं। जिसके घरपर दूरसे प्रसन्नतापूर्वक अतिथि आते हैं, वही गृहस्थ कहा गया है; शेष सब लोग तो गृहके रक्षकमात्र हैं*। जिन्होंने पूर्वजन्ममें पुण्य किये हैं, उन्हीं मनुष्योंके यहाँ इस पृथ्वीपर श्राद्ध, दान और अतिथिके लिये मधुर वचन—ये तीन प्रकारके सत्कर्म होते हैं। अतिथिको सन्तुष्ट करनेसे गृहस्थके ऊपर सब देवता सन्तुष्ट रहते हैं और अतिथिके विमुख होनेपर सम्पूर्ण देवता भी विमुख हो जाते हैं, इसमें संशय नहीं है। इसलिये गृहस्थको चाहिये कि वह सदा अतिथिको सन्तुष्ट करे। यदि वह अपने लिये पुण्य चाहता है तो आत्मदान करके भी अतिथिको प्रसन्न रखे। द्विजवरो! गृहस्थके लिये तीन प्रकारके अतिथि बताये गये हैं—श्राद्धीय, वैश्वदेवीय तथा सूर्योढ। पितरोंके लिये श्राद्ध और ब्राह्मण-भोजनका संकल्प हो जानेपर जो श्राद्धकालमें स्वतः आ जाता है, उसे श्राद्धीय अतिथि कहते हैं। जो दूरका रास्ता तै करके थका-माँदा बलिवैश्वदेवकर्मके समय (मध्याह्नकालमें) आता है, उस अभ्यागतको वैश्वदेवीय अतिथि जानना चाहिये। पहलेका आया हुआ 'वैश्वदेवीय' अतिथि नहीं कहलाता। प्रिय हो या द्वेषपात्र, मूर्ख हो या पण्डित, यदि वैश्वदेवकालमें आया है, तो वह स्वर्गकी प्राप्ति करानेवाला अतिथि है। उसके गोत्र, चरण (शाखा), स्थान और वेद आदिके विषयमें न पूछे। केवल यज्ञोपवीत देखकर भक्तिपूर्वक भोजन करावे। तीसरा अतिथि सूर्योढ वह है, जो दिनमें या रातमें भोजनके बाद घरपर आता है। उसके लिये भी गृहस्थको यथाशक्ति अन्नदान करना चाहिये। जिसके घरपर आया हुआ सूर्योढ अतिथि सत्कार प्राप्त किये बिना निराश लौट जाता है, वह उसे अपना पातक देकर चला जाता है। तृण, भूमि, जल और चौथा मीठा वचन—ये सब वस्तुएँ सत्पुरुषोंके घरमें कभी समाप्त नहीं होतीं। अतिथिका स्वागत करनेसे गृहस्थको सदा तृप्ति बनी रहती है। उसे आसन देनेसे स्वयम्भू ब्रह्माजी प्रसन्न होते हैं। अर्घ्य प्रदान करनेसे शिवजी सन्तुष्ट होते हैं। पाद्य देनेसे इन्द्र आदि देवता प्रसन्न रहते हैं तथा उसे भोजन देनेसे भगवान् विष्णु सन्तुष्ट होते हैं। अतिथि सम्पूर्ण देवताओंका स्वरूप होता है; अतः सदा उसका पूजन करना और विशेषतः उसे भोजन देना चाहिये। अतिथि न मिले तो अतिथिके नामसे किसी दूसरे ब्राह्मणको ही गृहस्थ पुरुष भोजन करावे।


* अतिथिर्यस्य भग्नाशो गृहात्प्रतिनिवर्तते। स दत्त्वा दुष्कृतं तस्मै पुण्यमादाय गच्छति॥
सत्यं तथा तपोऽधीतं दत्तमिष्टं शतं समाः। तस्य सर्वमिदं नष्टमतिथिं यो न पूजयेत्॥
दूरादतिथयो यस्य गृहमायान्ति निर्वृताः। स गृहस्थ इति प्रोक्तः शेषाश्च गृहरक्षिणः॥
(स्क० पु०, ना० उ० १७६। ४—७)

११७२ * संक्षिप्त स्कन्दपुराण *

हाटकेश्वरक्षेत्रमें पुष्करके प्राकट्यका वार्षिक समय, उसकी महिमा तथा ब्रह्मज्ञानसाधक दो तीर्थोंका माहात्म्य

ब्रह्माजी बोले— ब्राह्मणो! पृथ्वीपर नैमिषारण्य, अन्तरिक्षमें पुष्कर और तीनों लोकोंमें कुरुक्षेत्रकी विशेष स्थिति मानी गयी है। मेरे आदेशसे पाँच रातके लिये पुष्कर क्षेत्र इस पृथ्वीपर अवश्य आवेगा। कार्तिक शुक्ल पक्षमें एकादशीसे लेकर पूर्णिमातक पाँच राततक यहाँ पुष्करतीर्थका वास होगा। इन पाँच रात्रियोंमें जो स्नान करेगा अथवा श्रद्धापूर्वक श्राद्धका अनुष्ठान करेगा, उसका वह पुण्यकर्म अक्षय होगा। मैं भी उस समय ब्रह्मलोकसे आकर पाँच राततक इस तीर्थमें निवास करूँगा।

ब्राह्मणोंने कहा— प्रपितामह! हम इस स्थानमें आपकी मूर्ति स्थापित करेंगे। अतः प्रभो! आपको सदा यहाँ शुभागमन करना चाहिये। साथ ही आपका पुष्करतीर्थ भी सदाके लिये यहाँ आकाशसे उतर आवे। समस्त लोकोंके पापोंका नाश करनेके लिये उस स्वयंनिर्मित तीर्थको आप अवश्य यहाँ ले आवें।

ब्रह्माजी बोले— मन्त्रोच्चारणपूर्वक आवाहन करनेपर वह श्रेष्ठ पुष्करतीर्थ आकाशमार्गसे हाटकेश्वरक्षेत्रमें उतर आवेगा। जो द्विज इस तीर्थमें आकर स्नानपूर्वक मेरी मूर्तिके आगे बैठकर पैल और मैत्रेयका स्मरण करके चारों समय अघमर्षण मन्त्रका जप करेगा, उसके उस जप और मन्त्र-पाठको मैं ब्रह्मलोकसे आकर सुनूँगा।

ऋषियोंने पूछा— सूतनन्दन! मरणधर्मा मनुष्योंको ब्रह्मज्ञानकी प्राप्ति कैसे होगी?'

सूतजीने कहा— ब्रह्मर्षियो! मुझमें ऐसी क्या शक्ति है, जो इस विषयका वर्णन कर सकूँ। परंतु हाटकेश्वरक्षेत्रमें दो शुभ तीर्थ हैं, जो मनुष्योंको ब्रह्मज्ञान प्रदान करनेवाले हैं। शूद्री और ब्राह्मणी दो कुमारियोंने उन दोनों तीर्थोंको प्रकट किया है। जो मनुष्य अष्टमी और चतुर्दशीको उन दोनों तीर्थोंमें स्नान करता है, फिर भक्तिपूर्वक कुमारीद्वारा पूजित और कुण्डके भीतर स्थित युगल पादुकाओंका पूजन करता है, उसे एक वर्ष बीतनेपर ब्रह्मज्ञान प्राप्त होता है। वे पादुकाएँ मोक्षकी इच्छा रखनेवाले लोगोंको ब्रह्मज्ञानका सुख देनेवाली हैं और आत्मज्ञानकी पुष्टिके लिये शक्तिसे स्थापित की गयी हैं। मेरे पिताजी उस तीर्थमें गये और ज्ञानवान् हो गये। उन्हींकी आज्ञासे मैंने भी वहाँ जाकर एक वर्षतक निवास और पादुकाओंका पूजन किया, इससे मुझे ज्ञानकी प्राप्ति हो गयी। लोकमें पुराणसम्बन्धी जितना भी साहित्य है, सबका मुझे ज्ञान है। यदि आपलोगोंको भी मोक्ष पानेकी इच्छा हो, तो वहीं जाइये। पुनरागमनके चक्रमें डालनेवाले इन स्वर्गसाधक यज्ञोंसे क्या लेना है? आपलोग वहीं जाकर मनुष्योंको सिद्धि प्रदान करनेवाली उन पादुकाओंकी आराधना करें, जिससे वर्षके अन्तमें ब्रह्मज्ञान प्राप्त हो जाय।

ऋषि बोले— महाभाग सूतजी! आपको धन्यवाद। आपने आज बहुत अच्छा उपदेश दिया; इसके द्वारा हमें संसार-सागरसे तार दिया। हमारा यह यज्ञ बारह वर्षोंतक चलनेवाला है, इसके समाप्त होते ही हम सब लोग वहाँ जायँगे, इस बातका हमने भलीभाँति निश्चय कर लिया है।

~~ ० ~~

  • नागरखण्ड-उत्तरार्ध * ११७३

ब्राह्मणकन्या और राजकन्याका अनुपम प्रेम, राजकुमारीका दशार्णराजके साथ विवाहका निश्चय

ऋषियोंने पूछा—सूतजी ! आपने हाटकेश्वरक्षेत्रमें जिन दो शूद्रीतीर्थ और ब्राह्मणीतीर्थकी चर्चा की है, उनका निर्माण किसके द्वारा हुआ ?

सूतजीने कहा—छान्दोग्य नामसे प्रसिद्ध एक श्रेष्ठ ब्राह्मण थे। जो सामवेदके ज्ञाता होनेके साथ ही गृहस्थाश्रम-धर्मके पालनमें तत्पर रहते थे। उनके बुढ़ापेमें एक कन्या उत्पन्न हुई, जो विशाल नेत्रोंवाली और मनुष्योंका मन मोहनेवाली थी। जिस दिन महात्मा छान्दोग्यके कन्या हुई, उसी दिन आनर्त देशके शूद्र जातीय नरेशके घरमें भी एक कन्याका जन्म हुआ। वह भी ब्राह्मण-कन्याकी ही भाँति परम सुन्दरी थी। यद्यपि उसका जन्म रातमें हुआ, तथापि उसने अपनी अंगकान्तिसे सम्पूर्ण सूतिकागृहको प्रकाशित कर दिया, मानो रत्नराशिकी प्रभासे सारा घर उद्भासित हो उठा हो। इसीलिये राजकुमारीके पिताने उसका नाम रत्नवती रखा। उस राजकन्या और ब्राह्मणकुमारीमें सखीका सम्बन्ध हुआ। वे निरन्तर साथ-साथ रहती थीं, कभी उनमें वियोग नहीं होता था। एक आसन, एक शय्या और एक-से अन्नका भोजन उन दोनोंको साथ-साथ प्राप्त होता था।

ब्राह्मण-कन्याकी आयु जब आठ वर्षकी हुई, तब उनके पिताने उसके विवाहके लिये वर ढूँढ़ना प्रारम्भ किया। पिताका यह प्रयत्न देखकर कन्याको दुःख हुआ। सखीसे वियोग न हो जाय, इस डरसे उसने सब बात रत्नवतीसे कही—'सखी ! अब पिताजी मेरा विवाह करेंगे। विवाह हो जानेपर मेरा-तुम्हारा साथ कभी नहीं होगा।' राजकुमारी यह वज्रपातके समान दुःसह वचन सुनकर सखीके गलेसे लिपट गयी और स्नेहसे विकल होकर रोने लगी।

पुत्रीका रुदन सुनकर उसकी माता मृगावती सहसा वहाँ आयी और बोली—बेटी ! क्यों रोती हो। किसने तुम्हारा दिल दुखाया है?

रत्नवती बोली—मा ! यह ब्राह्मण-कन्या मुझे प्राणोंके समान अत्यन्त प्रिय है। अतः इसका विवाह होगा और यह कल्याणी अपने पतिके घर चली जायगी। इससे अलग होकर मैं किसी प्रकार जीवित नहीं रह सकती। देवि ! इसी कारणसे मैं दुःखी होकर रोती हूँ।

मृगावतीने कहा—बेटी ! यदि ऐसी बात है तो मैं तुम्हारी इस प्रिय सखीका विवाह वहीं करूँगी, जिससे इसके साथ तुम्हारा मिलना-जुलना हो सके।

ऐसा कहकर रानी मृगावतीने द्विजश्रेष्ठ छान्दोग्यको बुलवाकर विनयपूर्वक प्रणाम किया और इस प्रकार कहा—'ब्रह्मन् ! आपकी पुत्री मेरी राजकुमारी रत्नवतीको अत्यन्त प्यारी है, इसलिये मेरी कन्या जब किसी राजाके साथ ब्याही जाय, उस समय उसके पुरोहितसे आप अपनी कन्याका विवाह कर दें, जिससे ये दोनों एक-दूसरीसे विलग न हों; एक स्थानपर प्रसन्नतापूर्वक रह सकें।'

छान्दोग्य बोले—देवि ! नागर ब्राह्मणोंने यह मर्यादा बाँध रखी है कि जो नागर, नागर ब्राह्मणके सिवा दूसरे किसी ब्राह्मणको कन्या देता है अथवा नागरके अतिरिक्त अन्य किसी ब्राह्मणकी कन्या ग्रहण करता है, वह पंक्तिदूषक है। इस पापके कारण उसे यहाँ निवास करनेका अधिकार नहीं है। अतः मैं अपनी कन्या नागरको छोड़कर किसी दूसरे ब्राह्मणको नहीं दूँगा।

यह सुनकर ब्राह्मणकन्याने कहा—पिताजी ! यदि ऐसी बात है तो मैं कुमारी एवं ब्रह्मचारिणी रहूँगी। विवाहके लिये घर नहीं चलूँगी। जहाँ मेरी प्यारी सखी ब्याही जायगी, वहीं इसके साथ जाऊँगी। यदि आप बलपूर्वक हठसे मेरा विवाह करेंगे तो विष खा लूँगी अथवा आगमें जल मरूँगी। मेरे इस निश्चयको जानकर आपको जो उचित प्रतीत हो, वह कीजिये।

१९७४ * संक्षिप्त स्कन्दपुराण *

कन्याका यह निश्चय जानकर ब्राह्मण दुःखी हो उसे वहीं छोड़कर घर लौट गये। वह पिताका स्नेह त्यागकर राजकुमारीके साथ प्रसन्नतापूर्वक रहने और क्रीडा करने लगी। इधर आनर्तनरेशने भी अपनी पुत्रीको विवाहके योग्य हुई जानकर मन-ही-मन कहा—अब मैं अपनी पुत्रीका योग्य वरके साथ विवाह करूँगा। जो किसी कार्य-कारणसे या लोभवश अयोग्य वरके साथ अपनी कन्याका विवाह कर देता है, वह नरकमें जाता है*। इस प्रकार योग्य वरका अनुसन्धान करते हुए उनका बहुत समय व्यतीत हो गया, तथापि उन्हें अपनी कन्याके योग्य उत्तम वर नहीं दिखायी दिया। तब राजाने विश्वविख्यात चित्रकारोंको बुलवाया और उन्हें भेजते हुए कहा—'तुमलोग मेरे आदेशसे जाओ और भूतलके समस्त राजाओंका चित्रपट तैयार करके ले आओ। वे सब चित्र मेरी पुत्रीको दिखाओ, जिससे वह उन्हींमेंसे किसी अभीष्ट पतिका चुनाव स्वयं कर ले, इससे मुझे दोष नहीं लगेगा।'

राजाका यह वचन सुनकर सब चित्रकार पृथ्वीपर रहनेवाले सम्पूर्ण राजाओंके घर गये। जो राजा तरुण, रूप, उदारता आदि गुणोंसे युक्त एवं योग्य थे, उन सबका चित्र बनाकर ले आये। उन सब चित्रोंको क्रमशः उन्होंने रत्नवतीके आगे रखकर दिखाया। रत्नवतीने उन सब चित्रोंमेंसे राजा बृहद्बलको पसंद किया और कहा—'मैंने दशार्णराज बृहद्बलको पति बनानेके लिये वरण किया।' यह सुनकर आनर्तनरेश बहुत प्रसन्न हुए। उन्होंने दशार्णराजके यहाँ दूतोंको भेजा और उनसे कहा—तुम सब लोग राजा बृहद्बलसे विनयपूर्वक कहना—राजन्! आप विवाहके लिये आनर्तनरेशके यहाँ चलें, वे आपके साथ अपनी त्रिभुवनसुन्दरी कन्या रत्नवतीका विवाह करेंगे।'

राजाका यह आदेश पाकर दूत शीघ्र ही दशार्णराजके यहाँ गये और आनर्तनरेशका सन्देश कह सुनाया। सुनकर राजा बृहद्बलको बड़ी प्रसन्नता हुई। उन्होंने अपनी विशाल सेना साथ ले आनर्त-राजधानीकी ओर प्रयाण किया।


परावसुके द्वारा मद्यपानका प्रायश्चित्त, राजकन्या रत्नवती और परावसुका सुदृढ़ आत्मसंयम

सूतजी कहते हैं—उन्हीं दिनों चमत्कारपुरमें विश्वावसु नामसे प्रसिद्ध एक नागर थे, जो वेद-वेदांगोंके पारंगत विद्वान् थे। उन्हें प्रौढ़ावस्थामें एक पुत्र उत्पन्न हुआ जो प्राणोंके समान प्रिय था। उसका नाम परावसु था। वह युवावस्था प्राप्त होनेपर इष्ट-मित्रोंके साथ वेदोंका स्वाध्याय करने लगा। किसी समय माघमास आनेपर परावसु अपने अध्यापकके घर अध्ययन करता था। वह रातको भी वहीं रहता था। एक दिन आधी रातको वह चुपकेसे उठा और अपने सहपाठियोंसे छिपकर वेश्याके घरमें जा उसीके साथ सो गया। जब थोड़ी-सी रात बाकी रही, तब उसे बड़े जोरकी प्यास लगी। नींदके आलस्यमें ही उठकर उसने चारपाईके नीचे रखे हुए वेश्याके मदिरापात्रको उठा लिया और पानीके भ्रमसे मदिराको ही पी लिया। मुँहमें पड़ते ही उसे मद्यका ज्ञान हो गया और उस पात्रको फेंककर वह बहुत दुःखी हुआ। उसके मनमें बड़ी घृणा उत्पन्न हुई और वह इस प्रकार पश्चात्ताप करने लगा—अहो! मैंने नींदके आलस्यमें यह कैसा अपकर्म कर डाला; जलके धोखेमें अत्यन्त निन्दित मद्यको ही मुँहमें डाल लिया। क्या करूँ? कहाँ जाऊँ? कैसे मेरी शुद्धि होगी? अब मैं इसके लिये अत्यन्त दुष्कर प्रायश्चित्त भी करूँगा।'


* अनर्हाय च यो दद्याद्वप्राय निजकन्यकाम्। कार्यकारणलोभेन नरकं स प्रगच्छति॥ (स्क० पु०, ना० उ० १८६। २-३)

  • नागरखण्ड-उत्तरार्ध * | ११७५ ---|---

मन-ही-मन ऐसा निश्चय करके प्रातःकाल उसने शंखतीर्थमें जाकर शिखासहित मुण्डन कराया और स्नान किया। इसके बाद शीघ्र ही उस स्थानपर गया, जहाँ वेद-विद्यालयमें शिष्योंसहित उपाध्याय वेदमन्त्रोंका पाठ कर रहे थे। वहाँ पहुँचकर परावसु दूर ही बैठा। उसके सहपाठियोंने जब उसे दाढ़ी-मूंछसे रहित देखा, तब वे हँसी करते हुए हाथोंसे बार-बार उसके मस्तकपर ठोंकने लगे। उपाध्यायने उसे इस दशामें देखकर आदरपूर्वक पूछा—‘वत्स! तुम ऐसे क्यों हो रहे हो? आओ मेरे निकट बैठो, बताओ, किसने तुम्हारा अपमान किया है।’

परावसु बोला—गुरुदेव! अब मैं आपकी सेवाके योग्य नहीं रहा। वेश्याके घरमें गया था। वहाँ अपना कमण्डलु समझकर उसके मदिरापात्रको मुँहमें लगा लिया। अतः मेरी शुद्धिके लिये मद्यपानका प्रायश्चित्त बताइये।

तब गुरुके समीप बैठे हुए धृष्ट छात्रोंने उसकी हँसी उड़ाते हुए कहा—‘राजकन्या रत्नवतीके स्तन पकड़कर जब उसके अधर पान करोगे, तब शुद्धि होगी, अन्यथा नहीं।’

परावसु बोला—मित्रो! मैं संकटमें पड़ा हूँ। यह मेरे साथ परिहासका समय नहीं है। यदि तुम्हारा मुझपर स्नेह हो तो अन्य ब्राह्मणोंको बुलाकर मेरे लिये कोई प्रायश्चित्त बताओ।

तब वे मित्र परिहास छोड़कर उसके दुःखसे दुःखी हुए और विश्वावसुके समीप जाकर उन्होंने सब बातें बतायीं। यह सुनकर विश्वावसु अपनी पत्नीके साथ वहाँ आये और शोकसे व्याकुल होकर बोले—‘हाय! बेटा! तुमने यह क्या किया? परावसुने अपना सब वृत्तान्त कह सुनाया और अपना विचार प्रकट किया—‘मैं अपनी शुद्धिके लिये प्रायश्चित्त करूँगा।’ तब विश्वावसुने वेदों तथा धर्मशास्त्रोंके विद्वान् ब्राह्मणोंको बुलवाया। परावसुने हाथ जोड़कर खड़े हो आदिसे ही अपना सब वृत्तान्त उनको बताया—‘मैंने रातमें अपना कमण्डलु समझकर वेश्याके मदिरापात्रको मुँहसे लगा लिया; अतः मुझे यथायोग्य प्रायश्चित्त दें, जिससे मेरी शुद्धि हो।’ यह सुनकर स्मृतिके ज्ञाता विद्वानोंने धर्मशास्त्र देखकर कहा—जो ब्राह्मण जान-बूझकर मदिरापान करता है, वह उस मदिराके बराबर सुवर्णको आगमें तपाकर पी जाय, तब शुद्ध होता है और यदि अनजानमें वह मदिरा पी लेता है, तब उतना ही घी आगमें खूब तपाकर पी ले तभी उसकी शुद्धि होती है। यही प्रायश्चित्त है। यदि तुम कर सको तो करो।’

परावसु बोला—मैंने एक कुल्ला मदिरा पी लिया है, अतः उतना ही घृत आगमें अच्छी तरह तपाकर पी लूँगा।

यह सुनकर विश्वावसु अत्यन्त दुःखित हो ब्राह्मणोंसे बोले—ब्राह्मणो! मैं इस पुत्रकी शुद्धिके लिये सर्वस्व दे दूँगा, परंतु ऐसा प्रायश्चित्त किसी प्रकार भी करने न दूँगा।

पिताका यह वचन सुनकर पुत्रने कहा—पिताजी! स्नेह छोड़िये, मेरे प्रायश्चित्तमें विघ्न न डालिये। मैंने निश्चय कर लिया है कि प्रायश्चित्त करूँगा।

तब परावसुकी माता बोली—बेटा! यदि तुम्हें अपनी शुद्धिके लिये प्रायश्चित्त करना ही है तो मैं ही पहले पतिदेवके साथ तुम्हारे सामने अग्निमें प्रवेश करूँगी। तुम्हें अग्निके समान खौलते हुए घी पीकर मरते नहीं देख सकूँगी।

पिताने भी कहा—बेटा! तुम्हारी माताने जो कुछ कहा है, वही मैं भी चाहता हूँ।

सूतजी कहते हैं—यह सब वृत्तान्त सुनकर उनके हितैषी लोग आये और परावसुको प्रायश्चित्तसे निवृत्त होनेके लिये समझाने लगे। जब वे पिता-पुत्रोंमेंसे किसीको भी प्राण त्यागके निश्चयसे न डिगा सके तब वास्तुपदतीर्थमें सर्वज्ञ भर्तृयज्ञके समीप गये और परावसुका सारा हाल सुनाकर बोले—‘महाभाग! यदि इस ब्राह्मणकी शुद्धिके लिये मद्यपानका कोई दूसरा प्रायश्चित्त हो तो वही बताइये; क्योंकि आपसे कुछ भी अज्ञात नहीं है।’

भर्तृयज्ञ बोले—ब्राह्मण और उनमें भी विशेषतः

१९७६ * संक्षिप्त स्कन्दपुराण *

नागर ब्राह्मण जो वचन कहते हैं, वह वैसा ही होता है; अन्यथा नहीं होता। वेद-विद्यालयमें बैठे हुए नागर ब्राह्मणोंने (परिहासमें) जो कुछ कहा है, वह किसी प्रकार अन्यथा नहीं किया जा सकता। परावसुके मित्रोंने हँसीमें उससे कहा था कि 'रत्नवतीके स्तनोंको हाथमें लेकर जब तुम उसके अधरका आस्वादन करोगे तभी मद्यपानसम्बन्धी अशुद्धि दूर होकर तुम्हें शुद्धि प्राप्त होगी।' वही उपाय इस ब्राह्मणके लिये सुखद होगा। महर्षि पराशरके मतसे ब्राह्मणवचनको आदर देकर यदि उक्त प्रायश्चित्त वह करेगा, तो उसकी शुद्धि हो जायगी।

ब्राह्मण बोले— यदि यह बात राजाके कानोंमें पड़ जाय तो वे क्रोधमें आकर समस्त ब्राह्मणोंका वध कर डालेंगे।

भर्तृयज्ञने कहा— आनर्तनरेश बड़े नीतिमान्, विज्ञ, धर्मात्मा, सर्वशास्त्रनिपुण तथा देव-ब्राह्मणोंके भक्त हैं। अतः सब नागर मेरे साथ उनके घर चलें। किसी मध्यवर्ती पुरुषको आगे रखकर उसीके मुखसे परावसुके मद्यपानका वृत्तान्त, उसके मित्रोंकी हास्यमिश्रित वार्ता तथा पराशर-स्मृतिका वचन आदि कहलावें। यह सब सुनकर यदि राजा ईर्ष्या और रोषके वशीभूत हो जायँगे, तब उनको मैं राहपर लाऊँगा।

भर्तृयज्ञकी यह बात सुनकर सब नागर बड़े सन्तुष्ट हुए और उनकी प्रशंसा करके परम सुहृद् हरिभद्र और भर्तृयज्ञको आगे रखकर माता-पितासहित परावसुको साथ ले राजद्वारके समीप आये। द्वारपालने जाकर राजाको उन सबके आगमनकी सूचना दी। राजद्वारपर ब्राह्मणोंका शुभागमन सुनकर आनर्तनरेशने पुरोहितके साथ आगे आ उनकी अगवानी की। तत्पश्चात् भर्तृयज्ञ, हरिभद्र तथा अन्य चार हजार ब्राह्मणोंके लिये क्रमशः अर्घ्य, पाद्य, मधुपर्क और विष्टर आदि निवेदन किये। फिर उन सबके शुभाशीर्वाद प्राप्तकर सभामण्डपमें आये तथा सबको क्रमशः सोनेके सिंहासनोंपर बिठाया। सबके बैठ जानेपर राजा स्वयं भूमिपर बैठे और हाथ जोड़कर बोले—'मैं धन्य हूँ, मुझपर आपलोगोंकी बड़ी कृपा है, जिससे आज मेरे घरपर समस्त नागर ब्राह्मणोंका समुदाय उपस्थित हुआ है। आपलोग इस सेवकको आज्ञा दें, मैं आपकी क्या सेवा करूँ?'

तब हरिभद्रने जिस प्रकार उसने मदिरापान किया, जैसा उसके मित्रोंने परिहासमें कहा, जिस प्रकार तपाये हुए घृत पीनेको प्रायश्चित्त बताया गया और जिस तरह सान्त्वना देकर भर्तृयज्ञ सबको राजाके पास ले आये, इत्यादि परावसुका सब वृत्तान्त राजासे आदरपूर्वक कह सुनाया। सब बातें सुनकर राजा बड़े प्रसन्न हुए और हाथ जोड़कर बोले—'मैं धन्य हूँ, कृतकृत्य हूँ, जिसके ऊपर तीन ब्राह्मणोंकी प्राणरक्षाका भार रखकर नागर ब्राह्मणोंने महान् अनुग्रह किया है। धन्य है मेरी पुत्री, जो मरणका निश्चय किये हुए तीन ब्राह्मणोंके प्राणोंकी रक्षा करेगी।'

यह कहकर राजाने उसी समय कन्याको बुलाया और कहा—'विप्रवरो! आपके आदेशसे मैंने अपनी इस कन्याको बुला दिया है, अब परावसु भर्तृयज्ञके बताये अनुसार कार्य करें।' तब भर्तृयज्ञने परावसुको बुलाकर उस कन्याके सामने कहा—'यदि तुम इस कन्याके अधरका स्पर्श करते हुए अपने मनमें इसे माता मानोगे तो अवश्य तुम्हारी शुद्धि हो जायगी। यदि आसक्त होकर अधरपान करोगे, तो तुम्हारे मुँहमें खून भर जायगा और यदि तुम्हारा भाव शुद्ध होगा तो मुँहमें दूध आ जायगा। इसमें सन्देह नहीं है। यदि तुम्हारे पीनेपर इसके स्तनोंमें दूध उतर आये तो तुम्हारी शुद्धि मानी जायगी। यदि रक्त निकला तो शुद्धि नहीं मानी जायगी।'

परावसुसे ऐसा कहकर भर्तृयज्ञने राजकुमारीसे कहा— बेटी! तुम इसे पुत्रकी भाँति देखो, जिससे तुम्हारे ओष्ठका स्पर्श करके यह शुद्ध हो जाय। तुम्हारे स्तनोंके स्पर्शसे इसके सखाओंने शुद्धि बतायी है। यदि ऐसा नहीं हुआ तो इसकी मृत्यु हो जायगी।

'बहुत अच्छा' कहकर राजकन्याने लजाते

* नागरखण्ड-उत्तरार्ध * ११७७

हुए परावसुसे कहा—बेटा! आओ और मातृत्वका आश्रय लेकर आत्म-शुद्धिके लिये प्रायश्चित्त करो। मैंने तुम्हें अपना पुत्र मान लिया।

परावसुने भी रत्नवतीको अपनी माता मानकर उसके समीप आ सबके देखते-देखते उसके स्तनोंका स्पर्श किया। स्पर्श करते ही उन स्तनोंसे दूधकी दो धाराएँ बह निकलीं। फिर ज्यों ही उसके ओष्ठका स्पर्श किया त्यों ही वहाँसे भी दूध प्रकट हो गया। यह देख सब ब्राह्मण प्रसन्न होकर बोले—‘अब यह ब्राह्मण शुद्ध हो गया।’ परावसुने भी रत्नवतीकी परिक्रमा करके कहा—‘मा! तुम पुत्रवत्सला माता हो।’ यह महान् आश्चर्यकी बात देखकर आनर्तनरेशको बड़ा विस्मय हुआ। उन्होंने प्रायश्चित्त देनेवाले भर्तृयज्ञकी प्रशंसा करते हुए कहा—‘अहो! मैं बड़ा सौभाग्यशाली हूँ, जिसके घरपर ऐसे महान् नागर ब्राह्मण पधारे हुए हैं तथा मेरी आज्ञाके अधीन रहनेवाली यह मेरी पुत्री भी महासती, परम सौभाग्यशालिनी एवं सत्य तथा सदाचारसे सम्पन्न है। ये परावसु भी साधारण ब्राह्मण नहीं हैं, जो ऐसी कन्याका स्पर्श करके भी विकारको नहीं प्राप्त हुए।’

ऐसा कहकर राजाने सब ब्राह्मणोंको विदा कर दिया और स्वयं अपनी पुत्रीके साथ राजमहलमें पदार्पण किया।


ब्राह्मणकन्या और शूद्रराजकन्याकी तपस्या, भगवान् शिवका वरदान तथा उनके नामसे दो प्रसिद्ध तीर्थोंका प्रादुर्भाव

सूतजी कहते हैं—इसी समय दशार्णराज बृहद्बल रत्नवतीसे विवाह करनेके लिये उस नगरमें आये। यहाँ आनेपर जब उन्होंने रत्नवती और परावसुका वृत्तान्त सुना तो उनके मनमें बड़ी विरक्ति हुई और वे अपनी राजधानीकी ओर लौट गये। यह सुनकर आनर्तनरेश उन्हें वापस लानेके लिये उनके पीछे-पीछे गये और निकट जाकर बोले—‘राजन्! मेरी कन्याका पाणिग्रहण किये बिना ही तुम क्यों लौटे जाते हो?’

दशार्णनरेशने कहा—‘महाराज! आपके जीते-जी ही आपकी कन्याके अधरों और स्तनोंका स्पर्श पराये पुरुषने कर लिया है, अतः यह पुनर्भू (द्वितीय पतिवाली) हो चुकी है। पुनर्भू स्त्री यदि किसी प्रकार किसी पुत्रको उत्पन्न करे तो वह पुत्र दस पीढ़ी पहलेतकके पूर्वजोंको, दस पीढ़ी बादतककी सन्तानपरम्पराको तथा इक्कीसवें अपने-आपको भी निस्सन्देह नरकमें डाल देता है। इस कारण मैं आपकी कन्याका पाणिग्रहण नहीं करूँगा।

ऐसा कहकर राजा बृहद्बल अपने नगरको चले गये। आनर्तनरेश भी दुःखसे व्याकुल हो घर आये और अपनी पत्नी मृगावती तथा पुत्री रत्नवतीसे सब हाल कह सुनाया। यह सब बात सुनकर मन्त्रियोंको भी बड़ा दुःख हुआ और वे राजाको आश्वासन देते हुए बोले—‘महाराज! पृथ्वीपर असंख्य राजा हैं, उन्हींमेंसे किसीको अपनी कन्या ब्याह दीजिये।’ तब आनर्तनरेशने वहाँ बैठी हुई अपनी कन्यासे कहा—‘बेटी! तुमने चित्रपटमें सब राजाओंको देखा है, उन्हींमेंसे किसीका वरण करो!’

रत्नवती बोली—पिताजी! मैं दशार्णराजको छोड़कर दूसरे किसीको किसी तरह भी पति नहीं बनाऊँगी; क्योंकि राजा एक बार कोई बात कहते हैं, ब्राह्मण भी एक ही बार कहते हैं और कन्या भी एक ही बार किसीको दी जाती है। ये तीन बातें एक-एक बार ही होती हैं। इन्हें बदला नहीं जाता*। तात! ऐसा जानकर आप मुझे दूसरे किसी राजाको न दें; क्योंकि यह कार्य शास्त्रदृष्टिसे धर्म नहीं माना जा सकता।


* सकृज्जल्पन्ति राजानः सकृज्जल्पन्ति च द्विजाः। सकृत् कन्या प्रदीयते त्रीण्येतानि सकृत् सकृत्॥
(स्क० पु०, ना० उ० १८८। १७-१८)

१९७८ * संक्षिप्त स्कन्दपुराण *

आनर्तनरेशने कहा— बेटी! अभी तो वचन-मात्रसे मैंने तुम्हें दशार्णराजको देनेकी प्रतिज्ञा की थी। परंतु उन्होंने ब्राह्मण, अग्नि तथा गुरुजनोंके समक्ष तुम्हारा पाणिग्रहण नहीं किया है। ऐसी दशामें वे तुम्हारे पति कैसे हो गये?

रत्नवती बोली— पिताजी! किसी भी कार्यका पहले मनमें निश्चय किया जाता है, फिर उसे वाणीद्वारा प्रकट किया जाता है, तत्पश्चात् कार्यरूपमें परिणत किया जाता है। प्रभो! मैंने अपने-आपको मनद्वारा दशार्णराजके चरणोंमें समर्पित कर दिया है, आपने भी मनसे निश्चय करके वाणीद्वारा मेरा दान किया है; फिर वे मेरे पति कैसे नहीं हुए? अतः अब मैं कौमारव्रत धारण करके तपस्या करूँगी, दूसरेको पति नहीं बनाऊँगी।

पुत्रीकी यह बात सुनकर माता मृगावतीने कहा— बेटी! तुम्हें तपस्याके लिये साहस नहीं करना चाहिये। तुम अभी बालिका हो, तुम्हारे अंग सुकुमार हैं तथा तुम सदैव सुखमें पली हो। भला कन्द, मूल, फल खाकर और चीर एवं वल्कल पहनकर तुम तपस्या कैसे कर सकोगी? मैं तुम्हें किसी श्रेष्ठ राजाके साथ ब्याह दूँगी।

रत्नवती बोली— माँ! यदि तुम मुझे जीवित रहने देना चाहती हो, तो फिर कभी ऐसी बात मुँहसे न निकालना। यदि हठ करके मेरी तपस्यामें विघ्न डालोगी तो मैं शरीर त्याग दूँगी।

मातासे ऐसा कहकर रत्नवती ब्राह्मण-कन्यासे बोली— कल्याणी! अब मेरे भेजनेसे तुम अपने पिताके घर जाओ, जिससे तुम्हारे पिता किसी महात्मा नागरके साथ तुम्हारा विवाह कर दें। मैंने तुम्हारे प्रति जो असत्य या अनुचित वचन कहा हो, उसे क्षमा करना। तुमने भी मुझसे जो कुछ कहा हो, वह सब मैंने क्षमा कर दिया।

ब्राह्मण-कन्याने कहा— शुभे! तुम्हारे सम्पर्कमें रहकर मैंने अपनी कौमारावस्था व्यतीत कर दी। अब मेरा सोलहवाँ वर्ष भी बीत गया। मैं अब रजस्वला होने लगी हूँ। अतः स्मृति-वाक्यका अर्थ जाननेवाला कोई भी नागर ब्राह्मण यहाँ मेरा पाणिग्रहण नहीं करेगा।

अतः शुभे! मैं भी तुम्हारे साथ तपस्या करूँगी, मुझे पिता-मातासे कोई प्रयोजन नहीं है।

ऐसा निश्चय करके वे दोनों कन्याएँ वहाँ गयीं, जहाँ महामुनि भर्तृयज्ञजी रहते थे। उनकी तपस्याके प्रभावसे वहाँ मनुष्य एवं पशु-पक्षीकी योनिमें पड़े हुए जीवोंके मनमें भी क्रोधका भाव नहीं देखा जाता था। नेवले सर्पोंके साथ और बिलाव चूहोंके साथ क्रीडा करते थे। मृग सिंहोंके साथ और कौए उल्लुओंके साथ खेलते थे। उस स्थानमें भर्तृयज्ञ मुनि एक आसनपर सुखपूर्वक बैठे थे। दोनों कन्याओंने उनके समीप जा हाथ जोड़ विनयपूर्वक प्रणाम किया। उसके बाद ब्राह्मण-कन्याने कहा—'भगवन्! अपनी सखी राजकन्याके साथ मैं तपस्याके लिये आयी हूँ, अतः आप कृपा करके तपस्याकी विधि बतावें।'

भर्तृयज्ञ बोले— मैं तपस्याकी विधि बताता हूँ, सुनो—उससे मोक्षतककी प्राप्ति होती है, फिर स्वर्गकी तो बात ही क्या है? राग-द्वेषरहित पुरुषोंद्वारा पालित कृच्छ्र, चान्द्रायण एवं त्रिरात्र आदि व्रत तपस्याके द्वार हैं; तपस्यासे ही सबके मनोवांछित पदार्थोंकी सिद्धि होती है। जब मनमें शत्रु-मित्र तथा पत्थर एवं रत्नके प्रति समान बुद्धि हो जाय, तब मोक्षकी प्राप्ति होती है। जो तपस्वीका वेष धारण करके भी क्रोध-परायण होता है, उसका सब कुछ राखमें दी हुई आहुतिके समान व्यर्थ है।

तब 'ऐसा ही होगा' यह प्रतिज्ञा करके ब्राह्मण-कन्या राजकुमारी रत्नवतीको साथ ले स्वच्छ जलसे भरे हुए, कमलवनसे सुशोभित किसी जलाशयके तटपर गयी। उसने तपस्याके पहले चान्द्रायण किया, फिर कृच्छ्र एवं सान्तपन व्रतका पालन किया। इसके बाद उसने तीन वर्षोंतक छः-छः दिनोंके बाद भोजन किया। उसी समय शूद्रराजकन्याने भी बड़ी प्रसन्नताके साथ दूसरे जलाशयके तटपर जाकर उसी प्रकार कठोर तपस्या की। उसने ज्यों-ज्यों तपस्या की,

  • नागरखण्ड-उत्तरार्ध * ११७९

त्यों-ही-त्यों उसके अति उत्तम तेजकी वृद्धि हुई। तदनन्तर भगवान् चन्द्रशेखरने गौरीदेवीके साथ प्रसन्न होकर ब्राह्मण-कन्याको प्रत्यक्ष दर्शन दिया और कहा—'वत्से! मेरी आज्ञासे अब तपस्या छोड़ो और अभीष्ट वर माँगो।'

ब्राह्मण-कन्या बोली—देवेश्वर! आपका दर्शन हुआ, इतनेसे ही मेरा सब अभीष्ट पूर्ण हो गया, क्योंकि मनुष्योंको स्वप्नमें भी आपका दर्शन दुर्लभ है।

भगवान् बोले—तपस्विनि! मेरा दर्शन व्यर्थ नहीं होता, अतः कोई वर अवश्य माँगो।

ब्राह्मण-कन्या बोली—मेरी यशस्विनी एवं साध्वी सखी रत्नवती मुझे प्राणोंसे भी बढ़कर प्रिय है। शूद्रयोनिमें स्थित होनेपर भी इसने मेरे समान ही तप किया है। जगन्नाथ! यदि यह तपस्यासे निवृत्त हो जाय तो मैं अनायास ही तपसे अलग हो जाऊँगी। इसके प्रति स्नेह होनेके कारण ही मैंने विवाह नहीं किया, अतः इसीके अभीष्ट मनोरथकी सिद्धि कीजिये।

ब्राह्मण-कन्याका यह वचन सुनकर भगवान् चन्द्रशेखरने राजकुमारीके पास जाकर कहा—सुन्दरी! अब तुम तपस्या छोड़ो और तुम्हारा जो मनोरथ हो, उसकी सिद्धिके लिये वर माँगो।

रत्नवतीने कहा—जहाँ परम साध्वी ब्राह्मण-कन्याने सदा तपस्या की है, वह तीर्थ उसके नामसे प्रसिद्ध हो और मेरी तपस्याका स्थूलभूत यह जलाशय मेरे नामसे प्रसिद्धि लाभ करे। देवदेव! जो यहाँ रहकर श्रद्धापूर्वक स्नान करे उसका सदा स्वर्गलोकमें निवास हो। हम दोनों सखियाँ कुमारी ही सदा महान् तपमें संलग्न रहें और मन, वाणी एवं क्रियाद्वारा सदैव आपकी आराधना करती रहें।

इसी समय धरती फोड़कर सूर्यके समान तेजस्वी शिवलिंग प्रकट हुआ। तब भक्तवत्सल भगवान् शिवने उन दोनों कन्याओंकी तपस्यासे सन्तुष्ट होकर कहा—'ये दोनों शूद्रितीर्थ और ब्राह्मणीतीर्थ तीनों लोकोंमें विख्यात होंगे। जो चैत्र शुक्ला चतुर्दशी सोमवारके दिन श्रद्धापूर्वक इन दोनों तीर्थोंमें नहाकर कमल संग्रह करके इन तीर्थोंके जलसे मेरे इस लिंगमय विग्रहको नहलायेगा और कमलपुष्पोंसे पूजन करेगा, वह समस्त पापोंसे मुक्त होगा।'

ऐसा कहकर भगवान् शिव अन्तर्धान हो गये। वे दोनों सखियाँ वृद्धता और मृत्युसे रहित हो सौ कल्पोंकी आयु प्राप्त करके नित्य तपस्यामें संलग्न हुईं। तभीसे वे दोनों तीर्थ भूमण्डलमें प्रसिद्ध हुए। वहाँ स्नान और शिवपूजन करके उस तीर्थके प्रभावसे मनुष्य निःसन्देह स्वर्गलोकको प्राप्त होता है।

आगे चलकर इन्द्रने उन दोनों तीर्थोंको धूलसे भर दिया। आज भी उन दोनों तीर्थोंकी उत्तम मिट्टी लेकर स्नानके पश्चात् उससे तिलक करना चाहिये, इससे सब पापोंकी शुद्धि होती है। सोमवार और चतुर्दशीके योगमें जो पुरुष उन दोनों तीर्थोंके समीप श्राद्ध करता है, उसे गया-श्राद्धकी क्या आवश्यकता है।


त्रिविध क्षेत्र, अरण्य और पुरी आदिका वर्णन, हाटकेश्वरक्षेत्रके चार प्रसिद्ध तीर्थोंकी महिमा

ऋषियोंने पूछा— महाभाग! इस लोकमें तीन क्षेत्र, तीन अरण्य, तीन पुरियाँ, तीन वन, तीन ग्राम, तीन पर्वत और तीन नदियाँ कौन-कौन हैं?

सूतजीने कहा— प्रथम उत्तम क्षेत्र कुरुक्षेत्रके नामसे विख्यात है। दूसरा हाटकेश्वरक्षेत्र है और तीसरा प्राभासिकक्षेत्र। ये तीनों क्षेत्र सब पातकोंका नाश करनेवाले हैं। इन तीनों क्षेत्रोंका विधिवत् दर्शन करके मनुष्य सब पापोंसे मुक्त हो जाता है। जो जिस कामनाका चिन्तन करके इन क्षेत्रोंमें भक्तिपूर्वक स्नान करता है, उसकी वह अभीष्ट

९१८० * संक्षिप्त स्कन्दपुराण *

कामना पूर्ण होती है। अब तीन अरण्य बताते हैं—पहला पुष्करारण्य, दूसरा नैमिषारण्य तथा तीसरा धर्मारण्य है। जो इन तीनों तीर्थोंमें स्नान करता है, वह चौबीस तीर्थोंमें स्नानके फलका भागी होता है। तीन पुरियोंके नाम ये हैं—प्रथम वाराणसीपुरी, दूसरी द्वारकापुरी और तीसरी अवन्तीपुरी। ये तीनों लोकोंमें विख्यात हैं। जो इन तीनोंमें स्नान करता है, वह चौबीस तीर्थोंमें स्नानके फलका भागी होता है। तीन वन ये हैं—पहला वृन्दावन, दूसरा खाण्डववन और तीसरा द्वैतवन। ये तीनों भूतळपर विख्यात हैं। इन तीनोंमें जो स्नान करता है, वह चौबीस तीर्थोंमें स्नानके फलका भागी होता है। तीन ग्रामोंके नाम इस प्रकार हैं—पहला कालग्राम, दूसरा शालग्राम और तीसरा नन्दिग्राम। जो इन तीनोंमें स्नान करता है, वह चौबीस तीर्थोंमें स्नानके फलका भागी होता है। तीन तीर्थ हैं—पहला अग्नितीर्थ, दूसरा शुक्लतीर्थ और तीसरा पितृतीर्थ—इन तीनोंमें जो स्नान करता है वह चौबीस तीर्थोंके सेवनका फल पाता है। तीन पर्वत ये हैं—श्रीपर्वत, अर्बुदपर्वत और तीसरा रैवतपर्वत। इन तीनोंमें जो स्नान करता है, वह चौबीस तीर्थोंके फलका भागी होता है। तीन नदियोंके नाम इस प्रकार हैं—प्रथम गंगा नदी, दूसरी नर्मदा नदी और तीसरी सरस्वती नदी है। जो इन सब तीर्थोंमें स्नान करता है, वह चौबीस तीर्थोंमें स्नानका फल पाता है। जो इन सब तीर्थोंमें स्नान करता है वह यहाँके साढ़े तीन करोड़ तीर्थोंमें स्नानका फल पाता है।

ऋषियोंने पूछा—सूतनन्दन ! हाटकेश्वरक्षेत्रमें जो तीर्थ हैं, उन सबमें स्नान करनेके लिये मनुष्य सौ वर्षोंमें भी समर्थ नहीं हो सकता, अतः निर्धन मनुष्य उन सब तीर्थोंमें स्नानका फल कैसे प्राप्त कर सकते हैं?

सूतजीने कहा—पूर्वकालमें आनर्तनरेशने विश्वामित्रजीसे प्रश्न किया—'भगवन् ! इस क्षेत्रमें असंख्य तीर्थ हैं। उन सबमें पृथक्-पृथक् स्नानकी विधि बतायी गयी है। कोई भी मनुष्य सौ वर्षोंमें भी यहाँके सब तीर्थोंका फल नहीं पा सकता। अतः ऐसा कोई सुखद उपाय बताइये, जिससे एक ही तीर्थमें स्नान करके भी मनुष्य सब तीर्थोंमें स्नानका फल प्राप्त कर सके।'

विश्वामित्रजी बोले—राजेन्द्र ! सुनो, इस क्षेत्रमें चार प्रमुख तीर्थ हैं, जिनमें स्नान और श्राद्ध करनेपर मनुष्य सब तीर्थोंमें स्नानका फल पा लेता है। यहीं सिद्धेश्वर आदि सत्ताईस लिंग हैं, जो सब पापोंका नाश करनेवाले हैं। श्रद्धापूर्ण हृदयसे उन सबका दर्शन कर लेनेपर मनुष्य सब देवताओंके दर्शनका फल पाता है। इनमेंसे एक लिंगका भी पूजन करनेपर सब लिंगोंकी पूजा हो जाती है।

राजाने पूछा—मुने ! वहाँ चार प्रसिद्ध तीर्थ कौन हैं?

विश्वामित्रजी बोले—महाराज ! यहाँ एक पुण्यमयी कूपिका है जहाँ कन्याराशिके सूर्यमें कृष्ण पक्षकी चतुर्दशी तथा अमावास्याके दिन गयातीर्थ आश्रय लेता है। जो मनुष्य उस दिन श्रद्धापूर्वक उस तीर्थमें श्राद्ध करता है वह सौ पीढ़ीके पितरोंको तार देता है। दूसरा शंखतीर्थ है जो मानव माघके प्रथम दिन वहाँ स्नान करके भगवान् शंखेश्वरका दर्शन करता है वह सब तीर्थोंका फल पाता है। तीसरा मेरे नामका (विश्वामित्र) तीर्थ है, जो प्रधान है, उसमें भाद्रपद कृष्णा अष्टमीको स्नान करके जो मेरे द्वारा स्थापित विश्वामित्रेश्वर शिवका दर्शन करता है; वह सब तीर्थोंका फल पाता है। चौथा बालमण्डनमें शक्रतीर्थ है। जो आश्विन शुक्ला अष्टमीको उस तीर्थमें स्नान और पूजन करके शक्रेश्वरका दर्शन करता है वह भी सब तीर्थोंका फल पाता है।

  • नागरखण्ड-उत्तरार्ध * १९८१

अहल्याका शापोद्धार तथा हाटकेश्वरक्षेत्रमें अहल्या, शतानन्द और गौतमजीकी तपस्या एवं पातालवासी हाटकेश्वरका दर्शन

विश्वामित्रजी कहते हैं—पूर्वकालमें जब महर्षि गौतमके शापसे उनकी धर्मपत्नी अहल्या देवी शिलारूपा हो गयीं, तब उनके पुत्र शतानन्दजीने विनयपूर्वक प्रार्थना करते हुए कहा—'पिताजी! इतिहास, पुराण तथा समस्त उपनिषदोंका चिन्तन करके मेरी माताकी शुद्धिका कोई उपाय बताइये, मैं उसका अनुष्ठान करूँगा, अन्यथा अपने प्राणोंका त्याग कर दूँगा।' यह सुनकर गौतमजीने दीर्घकालतक ध्यान करनेके पश्चात् अपने पुत्रसे कहा—'वत्स! आत्मघात बहुत बड़ा पाप है, उसे करनेका दुःसाहस न करना। मैंने तुम्हारी माताकी शुद्धिका निमित्त जान लिया। जिस समय भगवान् विष्णु रावणका वध करनेके लिये सूर्यवंशमें मनुष्यरूपमें अवतार लेंगे, उस समय उन्हींके चरणोंका स्पर्श होनेसे तुम्हारी माताकी शुद्धि होगी। अतः बेटा! तुम उस शुभ समयकी प्रतीक्षा करो। यह सब मैंने दिव्य दृष्टिसे देखा है।'

यह सुनकर मातृवत्सल शतानन्द बड़े प्रसन्न हुए और 'बहुत अच्छा' कहकर उस शुभ अवसरकी प्रतीक्षा करने लगे। तदनन्तर दीर्घकालके बाद जब श्रीरामचन्द्रजीके रूपमें भगवान् विष्णुका दशरथजीके यहाँ अवतार हुआ, तब मैं अपने यज्ञकी रक्षाके लिये तथा यज्ञकर्मका विनाश करनेवाले राक्षसोंका संहार करानेके लिये उन भगवान् श्रीरामको अपने आश्रमपर ले आया। मेरे यज्ञमें वे सभी भयंकर राक्षस मारे गये। तत्पश्चात् सीताजीके स्वयंवर तथा उसमें राजाओंके शुभागमनका समाचार सुनकर मैं लक्ष्मणसहित श्रीरामको जनकपुर ले गया। मार्गमें गौतमजीका आश्रम मिला। वहाँ महती शिलारूपा अहल्याको देखकर मैंने श्रीरामसे कहा—'वत्स! इस शिलाका स्पर्श करो। ये महर्षि गौतमकी पत्नी अहल्या हैं, जो शापके कारण शिला हो गयी हैं, तुम्हारे स्पर्शसे शुद्ध होकर पुनः मानवस्वरूपको प्राप्त होंगी।' मेरे कहनेसे श्रीरामने कौतूहलवश उस शिलाका स्पर्श किया। उनके स्पर्श करते ही वह शिला दिव्य रूपधारिणी नारी हो गयी। तब उन्होंने अपने पूर्वकर्मको स्मरण करके लज्जित हो गौतमजीको प्रणाम किया और कहा—'प्राणनाथ! मुझे कोई प्रायश्चित्त बताइये, दुष्कर होनेपर भी मैं उसका अनुष्ठान करूँगी।' तब बहुत देरतक सोच-विचारकर गौतमजीने कहा—'सौ चान्द्रायण तथा एक हजार कृच्छ्रव्रत करो। फिर तीर्थयात्रामें तत्पर अड़सठ तीर्थोंमें भ्रमण करके वहाँके देवताओंका दर्शन करो। उन सबके दर्शनसे तुम पूर्णतः शुद्ध हो जाओगी।' 'बहुत अच्छा' कहकर अहल्याने मुनिकी आज्ञा शिरोधार्य की और काशी आदि अड़सठ तीर्थोंमें क्रमशः घूमती हुई वहाँके शिवलिंगोंका भक्तिपूर्वक पूजन किया। अन्तमें वह हाटकेश्वरतीर्थको गयी। वहाँ पातालवासी भगवान् हाटकेश्वरका दर्शन करनेके लिये दुष्कर तपस्या करने लगी। अपने नामसे शिवलिंगकी स्थापना करके चन्दन, फूल और अनुलेपनसे उसका त्रिकाल पूजन करती हुई अहल्याका बहुत समय व्यतीत हो गया। परंतु हाटकेश्वरका दर्शन नहीं हुआ। किसी समय अहल्यानन्दन शतानन्दजी अपनी माताको खोजते हुए हाटकेश्वरक्षेत्रमें आये। वहाँ उन्हें बड़ी भारी तपस्यामें संलग्न देख प्रणाम करके दुःखी होकर बोले—'माँ! कठोर तपस्यासे क्यों शरीरको कष्ट देती हो? अड़सठ तीर्थोंमें जो शिवलिंग हैं उनका दर्शन तो तुमने कर ही लिया है, यहाँ कोई भी मनुष्य पातालवासी हाटकेश्वरका दर्शन नहीं कर पाता। पिताजीने जो शुद्धि बतायी थी वह तो हो ही गयी। अतः अपने शुभ आश्रमको लौट चलो।'

अहल्या बोलीं—वत्स! जबतक हाटकेश्वर शिवका दर्शन नहीं कर लूँगी, तबतक घर नहीं चलूँगी, ऐसा निश्चय कर लिया है।

११८२ * संक्षिप्त स्कन्दपुराण *

यह सुनकर शतानन्दने कहा—यदि ऐसी बात है तो मुझे पिताके पास लौटकरं नहीं जाना है। ऐसा कहकर उन्होंने भी शिवलिंगकी स्थापना की और छः-छः दिनोंपर भोजन करते हुए व्रतचर्यामें लग गये। उनका भी बहुत समय बीत गया। परंतु उन दोनोंपर भगवान् शिव सन्तुष्ट नहीं हुए। तदनन्तर दीर्घकालके बाद महामुनि गौतमजी भी पुत्रको देखनेकी इच्छासे वहाँ आ गये। पत्नी और पुत्रको तपस्या करते देख पहले तो वे बड़े प्रसन्न हुए। फिर दुःखी होकर बोले—'अहो! मेरा बेटा बहुत दुर्बल हो गया, अब इसे तपस्यासे निवृत्त करके ले चलूँ।' उनकी बात सुनकर शतानन्दजीने कहा—'तात! मैंने माताजीको तपस्या छोड़कर घर लौटनेके लिये कहा; परंतु ये हाटकेश्वरका दर्शन किये बिना घर लौटनेको राजी नहीं हुईं। अतः मैं भी माताके बिना नहीं लौटूँगा, यह मेरा निश्चय है।'

गौतमजीने कहा—बेटा! यदि तुम्हारा और तुम्हारी माताका यही निश्चय है तो मैं भी तपस्या करता हूँ। मैं अपने तपसे तुम्हारी माँको हाटकेश्वरका दर्शन कराऊँगा।

ऐसा कहकर वे भी तपस्यामें लग गये। सौ वर्षोंतक एक दिनका अन्तर देकर भोजन करते रहे, तदनन्तर छः-छः दिनपर भोजन करने लगे। फिर उतने-उतने ही समयतक क्रमशः फल और जलपर रहे। इसके बाद सौ वर्षोंतक वे केवल वायु पीकर रहे। तब पृथ्वी फोड़कर बारह सूर्योंके समान तेजस्वी शिवलिंग प्रकट हुआ। इसी समय भगवान् चन्द्रशेखरने मुनि गौतमको प्रत्यक्ष दर्शन देकर कहा—'सुव्रत! मैं तुम्हारी तपस्यासे सन्तुष्ट हूँ। महामुने! यही मेरा हाटकेश्वर लिंग है, जो तुम्हारी भक्ति देखकर पातालसे प्रकट हुआ है। इसीके दर्शनके लिये तुमने पुत्र और पत्नीसहित यहाँ तप किया है। तुम सब लोगोंका मनोरथ सफल हुआ। अब तुम्हारी देवरूपिणी पत्नी इस हाटकेश्वरलिंगका दर्शन करें; जिससे इन्हें अड़सठ क्षेत्रोंकी यात्राका फल प्राप्त हो। तुम भी कोई अभीष्ट वर माँगो।'

गौतमजीने कहा—पातालवासी हाटकेश्वर शिवका एक बार दर्शन करनेसे जो फल प्राप्त होता है, वही पुण्य इस शिवलिंगके दर्शनसे भी प्राप्त हो। जो मनुष्य भक्तिभावसे चैत्र शुक्ला चतुर्दशीमें इसका पूजन करें, वे सब स्वर्गलोकको जायें। इस लिंगके प्रभाव तथा अहल्येश्वरजीके दर्शनसे सबके परस्त्रीसंसर्गजनित पाप दूर हो जायँ। शतानन्देश्वरके दर्शनसे भी सब मनुष्य शुद्ध हों।


शंखतीर्थकी महिमा, राजा दम्भका चरित्र तथा ताम्बूलके दोष, सुर्ती खानेका निषेध

आनर्तनरेश बोले—मुनिश्रेष्ठ! इस समय मुझे शंखतीर्थका माहात्म्य बताइये। उसे सुननेके लिये मेरे मनमें बड़ी श्रद्धा है।

विश्वामित्रजीने कहा—राजन्! जैसे आजकल तुम आनर्त देशके स्वामी हो, इसी प्रकार पूर्वकालमें 'दम्भ' नामसे प्रसिद्ध राजा इस देशके शासक थे। उनके कोई पुत्र नहीं था। एक दिन ऐसा आया, जब वे सहसा कुष्ठरोगसे ग्रस्त हो गये। इसी समय अनेक शत्रुओंने भी उनपर धावा कर दिया। उनका राज्य छिन गया और वे रैवतक पर्वतपर चले गये। वहाँ जानेपर भी चोर और बटमार उन्हें सदा सब ओरसे पीड़ा देने लगे। जब हाथी, घोड़े, रथ और खजाने सभी लुट गये, तब वे मन-ही-मन इस चिन्तामें पड़े कि 'अब मैं क्या करूँ?' यही सब सोचते-विचारते हुए वे देवर्षि नारदजीका दर्शन करनेके लिये गये। उस दिन एकादशी तिथि थी। नारदजी तीर्थयात्राके प्रसंगसे भगवान् दामोदरका दर्शन करनेके निमित्त वहाँ आये थे। राजा दम्भने उनके समीप जा चरणोंपर मस्तक रखकर प्रणाम किया

  • नागरखण्ड-उत्तरार्ध * ११८४

और हाथ जोड़ दीन भावसे उनके आगे बैठकर कहा—'मुनिश्रेष्ठ! मैं सब ओरसे शत्रुओं द्वारा सताया गया, अतः राज्य छोड़कर रैवतक पर्वतपर चला आया। वनमें आनेपर भी मुझे शान्ति नहीं मिली। पापी लुटेरोंने सब ओरसे मुझे पीड़ा दी और मेरे पास जो कुछ भी हाथी, घोड़े, रथ, खजाना आदि वस्तुएँ तथा स्त्रियाँ थीं, उन सबको लूट लिया। इन सब कष्टोंके कारण मेरे मनमें इस जीवनसे वैराग्य हो गया है। मुने! दूसरे जन्मोंमें मैंने कौन-सा ऐसा भयंकर पाप किया है, जिससे सहसा मुझे इस दुर्दशाकी प्राप्ति हुई है?'

उसका वह वचन सुनकर मुनिवर नारदजीने दिव्य दृष्टिसे सब वृत्तान्त जान लिया और इस प्रकार कहा—महाराज! पूर्व शरीरमें तुमने कोई कुकर्म नहीं किया है। मैंने दिव्य दृष्टिसे तुम्हारे पूर्व-जन्मक सब हाल जान लिया है।

दम्भ बोले—प्रभो! यदि पूर्वजन्ममें मैंने पाप नहीं किया है, तो इस जन्ममें कोई पाप किया हो, यह याद नहीं आता। फिर क्या कारण है कि सहसा मेरा राज्य छिन गया। इस समय मुझे इस बातका भलीभाँति अनुभव हो गया है कि संसारमें धन-वैभवसे रहित मनुष्यका जीवन व्यर्थ हो जाता है। जिसकी लक्ष्मी चली गयी, वह मनुष्य मानो मर गया। जहाँ कोई राजा नहीं है, वह राज्य भी मरे हुएके ही समान है। जो दान वेदके विद्वान्को नहीं दिया गया है, वह नष्टप्राय है तथा जिसमें दक्षिणा नहीं दी गयी हो, वह यज्ञ भी नष्ट ही है। जब मनुष्यका धन नष्ट हो जाता है, तब उसके भाई-बन्धु भी पराये हो जाते हैं। 'कहीं यह मुझसे द्रव्य न माँगने लगें' इस भयसे उसे देखकर दूसरी ओर मुड़ जाते हैं। जैसे इस समय लोग मुझे देखकर मुँह मोड़ लेते हैं। ब्रह्मन्! जिन्हें मैंने भलीभाँति धन देकर तृप्त किया है, वे भी मुझे देखकर बहुत दूर खिसक जाते हैं कि यह मुझसे कुछ माँग न बैठे। जैसे पक्षी सूखे वृक्षको छोड़कर चल देते हैं, उसी प्रकार निर्धन अवस्थामें उत्तम प्रकृतिके कुलीन एवं उत्तम मनुष्यको भी देखकर स्वजन भी दूसरी ओर चले जाते हैं। दरिद्र मनुष्य उस धनीका ही कार्य करनेके लिये उसके घर आता हो तो भी धनीलोग उसे फटकार देते हैं और उसके पास नहीं जाते। परंतु दूसरा धनाढ्य मनुष्य उसके समीप कुछ माँगनेके लिये आता हो, तो भी मनुष्यके चित्तमें यही भाव पैदा होता है कि 'यह मुझे कुछ देगा।' इस संसारमें धनियोंके आगे खड़े होकर लोग प्रायः यह कहते हैं कि 'हम और आप तो पहलेसे ही एक कुलके हैं, आपके पिताजी मेरे पितापर सदा ही बड़ा स्नेह रखते थे।' कुलीन मनुष्य भी धनके लोभसे पापियोंके यहाँ उपस्थित देखे जाते हैं। ये काम और क्रोध दो प्रकारके मनुष्योंके लिये अत्यन्त कड़वे और तीक्ष्ण दोष हैं, तथा शरीरके शत्रु हैं—एक तो उस मनुष्यके लिये जो निर्धन होकर भी कामना करता है और दूसरे उसके लिये जो असमर्थ होकर भी क्रोध करता है। धनके लोभी मनुष्य रातमें श्मशानका भी सेवन करते हैं और पिताको भी छोड़कर बहुत दूर चले जाते हैं। जिसके घरमें धन है, वह अत्यन्त मूर्ख हो तो भी विद्वान् माना जाता है, कुलीन न हो तो भी उत्तम कुलमें उत्पन्न कहा जाता है। इसके विपरीत धन न रहनेपर कुलीन भी अकुलीन और विद्वान् भी मूर्ख माना जाता है। इसलिये मुनिश्रेष्ठ! मुझे इस जीवनसे वैराग्य हो गया है। मैं दरिद्र हूँ, कोढ़ी हूँ और शत्रुओंसे अपमानित भी हो चुका हूँ, यदि कोई पूर्वपाप नहीं है, तो यह सब कष्ट मुझे किस कारणसे प्राप्त हुआ है? यह बताइये।

राजाका यह वचन सुनकर नारदजीने बहुत देरतक सोच-विचारकर कहा—राजन्! मैं तुम्हें पुनः राज्यकी प्राप्ति एवं आरोग्यका उपाय बताता हूँ। तुम्हारे राज्यमें अति सुन्दर हाटकेश्वर नामक पुण्यमय तीर्थ है, जहाँ सब पातकोंका नाशक शंखतीर्थ बहुत प्रसिद्ध है। जो मनुष्य श्रद्धापूर्वक वैशाखमासके शुक्ल पक्षकी अष्टमी तिथिको रविवारके दिन सूर्योदयके समय उसमें स्नान

११८४* संक्षिप्त स्कन्दपुराण *

करता है, वह सब प्रकारके कुष्ठरोगोंसे मुक्त हो सूर्यके समान तेजस्वी हो जाता है। जो जिस-जिस कामनाका चिन्तन करके उस तीर्थमें स्नान और शंखेश्वरका दर्शन करता है, वह अत्यन्त दुर्लभ मनोरथको भी प्राप्त कर लेता है। क्या स्वदेशमें निवास करते समय तुमने उस तीर्थका माहात्म्य नहीं सुना था, जो यहाँ आये हो? नृपश्रेष्ठ! वहीं जाकर विधिपूर्वक स्नान करके भगवान् सूर्यनारायणका पूजन करो।

विश्वामित्रजी कहते हैं—देवर्षि नारदजीकी बात सुनकर राजा सिद्धसेन (दम्भ) वैशाख शुक्ला अष्टमी एवं रविवारका उत्तम योग आनेपर शंखतीर्थमें गये और सूर्योदयके समय उसमें स्नान करके ज्यों ही सूर्यदेवका पूजन करने लगे, उसी समय कुष्ठरोगसे मुक्त हो गये। तब दिव्य शरीर पाकर उनके मनमें बड़ा सन्तोष हुआ। तदनन्तर उनसे पूर्वकालमें जो एक भूल हुई थी उसका प्रायश्चित्त किया। भूल यह हुई थी कि उन्होंने किसी समय चूर्णपत्र (सूरती)-के साथ ताम्बूल पान भक्षण कर लिया था, उसीका यह फल था कि उनपर कष्टपूर्ण दशा आयी थी। प्रायश्चित्त करनेपर वे उत्तम लक्ष्मीको प्राप्त हुए और पहलेकी ही भाँति पिता-पितामहोंके राज्यका शासन करने लगे।

यह सुनकर आनर्तनरेशको बड़ा आश्चर्य हुआ। तब विश्वामित्रजीने उनसे कहा—तुम्हारे मनमें यह जाननेकी उत्सुकता है कि चूर्णपत्र (सुर्ती) खानेसे दोष क्यों होता है, सो मैं तुम्हें बताता हूँ। प्राचीन कालकी बात है, देवताओंने समुद्रसे मन्थनद्वारा अमृत प्राप्त करके उसे नन्दनवनमें रखा। वहीं ऐरावत हाथीके बाँधनेका खम्भा भी था। नागराज ऐरावत रात-दिन उस अमृतकी दिव्य सुगन्ध लेता रहता था। एक समय उस अमृत-कलशसे एक लता प्रकट हुई और वह फैलती हुई नागराज ऐरावतके आलान (बाँधनेके खम्भे) पर चढ़ गयी। देवता लोग उस अपूर्व सुगन्धित लताके पत्र तोड़कर मुखशुद्धिके लिये खाते थे और खाकर बड़े प्रसन्न होते थे। तदनन्तर धन्वन्तरि वैद्यने उसे देखकर कहा—'यह नाग (हाथी)-के आलानपर फैली है, इसलिये नागवल्लीके नामसे प्रसिद्ध होगी और मेरे वचनसे यह सदा कामदेवका स्थान (उद्दीपन करनेवाली) होगी।' तत्पश्चात् उन्होंने उसके साथ सुपारी, चूना और कत्थेका संयोग करके उसके द्वारा इन्द्रदेवताको तृप्त किया।

तब इन्द्रने कहा—राजन्! वर माँगो।

धन्वन्तरिने कहा—यह नागवल्ली कृपा करके मुझे भी दीजिये, मर्त्यलोकमें इसका प्रचार हो।

'तथास्तु' कहकर इन्द्रने नागवल्ली (पानकी बेल) उन्हें दे दी। राजाने अपने नगरमें जाकर उसे उद्यानमें आरोपित किया। तदनन्तर शीघ्र ही उसका सब ओर प्रचार हो गया। उसे खा-खाकर मनुष्य काम-भोगमें आसक्त हो गये। कोई भी यज्ञ आदि सत्कर्म न तो करता था और न कराता ही था। समस्त धार्मिक क्रियाएँ लुप्त हो गयीं। देववृन्द यज्ञभागसे वंचित हो गये और क्षुधासे पीड़ित हो ब्रह्माजीके समीप जाकर बोले—'सुरश्रेष्ठ! मर्त्यलोकमें समस्त धर्मकार्य बंद हो गये। सारा जगत् ताम्बूल भक्षण करके कामासक्त होता जा रहा है। अतः हमलोगोंपर कृपा कीजिये, जिससे हमारा यज्ञकार्य नष्ट न होने पावे।'

इसी समय ब्रह्माजी यज्ञके लिये पुष्करतीर्थमें आये। उस समय दारिद्र्यने उनके पास जा प्रणाम करके विनयपूर्वक कहा—'देव! मैं तो ब्राह्मणोंके घरमें रहकर उपवास करते-करते ऊब गया हूँ, अब कोई धनवानोंका अच्छा-सा घर मेरे रहनेके लिये बताइये, जहाँ खूब पेट भरकर भोजन मिले और सदा तृप्ति बनी रहे।'

उसका वचन सुनकर ब्रह्माजीने देरतक सोच-विचारकर कहा—'दारिद्र्य! तुम्हें चूर्णपत्र (सुर्ती)-में सदा निवास करना चाहिये। ताम्बूलके पत्तेके अग्रभागमें पत्नीके साथ रहो तथा वृन्तमें पुत्रके साथ निवास करो। रात होनेपर तुम तीनों

* नागरखण्ड-उत्तरार्ध * १९८५


कत्थेमें निवास करना।' इस प्रकार धनवानोंके यहाँ छिद्र उत्पन्न करनेके लिये दरिद्रताको ये चार स्थान दिये गये हैं*। राजन्! राजा दम्भने न जाननेके कारण उन सब दोषोंसे युक्त पान खा लिये थे, इसीलिये उन्हें सहसा ऐश्वर्यसे हाथ धोना पड़ा था।

o

विश्वामित्रतीर्थ एवं रत्नादित्यकी महिमा, धन्वन्तरि आदिकी कुष्ठरोगसे मुक्ति

ऋषि बोले—हाटकेश्वरक्षेत्रमें जो तीन पुण्य-दायक क्षेत्र हैं, उनका वर्णन हमने सुना, अब हम विश्वामित्रजीके तीर्थका माहात्म्य सुनना चाहते हैं।

सूतजीने कहा—विप्रवरो! विश्वामित्रजीके गुणोंका पार नहीं है। वे क्षत्रियकुलमें उत्पन्न होकर भी अपनी तपस्याके प्रभावसे ब्राह्मणत्वको प्राप्त हो गये। राजा त्रिशंकु अन्त्यजभावको प्राप्त थे, तो भी उनके यज्ञमें उन्होंने प्रत्यक्ष यज्ञभागभोगी देवताओंका निर्माण किया। पूर्वकालमें ब्रह्माजीके साथ स्पर्धा करके विश्वामित्रजीने नूतन सृष्टि रचना प्रारम्भ की थी। उस समय देवताओंने उनके चरणोंपर गिरकर उन्हें इस कार्यसे विरत किया था। श्रेष्ठ ब्राह्मणो! महात्मा विश्वामित्रने हाटकेश्वरक्षेत्रमें बिना किसी शस्त्रके केवल अपने हाथसे कुण्ड-निर्माण किया था, जो सब पातकोंका नाश करनेवाला है। उसके भीतर ध्यान करके उन्होंने पातालगंगाको बुलाया, उनका निर्मल जल पातालसे मर्त्यलोकमें प्रकट हुआ है, जो परम स्वादिष्ट तथा स्नान करनेसे सब पातकोंका नाश करनेवाला है। उन्होंने वहाँ भगवान् सूर्यदेवको भी स्थापित किया है। जो मनुष्य सप्तमी एवं रविवारके संयोगमें माघमासके शुक्ल पक्षमें सूर्योदयके समय उस शुभ कुण्डमें स्नान करता है, वह समस्त कुष्ठ रोगों और पापोंसे मुक्त होता है। उस कुण्डके पश्चिम और उत्तर कोणमें धन्वन्तरिद्वारा निर्मित एक वापी है, जो महान् जलराशिसे परिपूर्ण है। वह सब रोगोंका नाश करनेवाली है। पूर्वकालमें वहाँ उदारबुद्धि धन्वन्तरिजीने एकाग्रतापूर्वक सूर्यदेवका ध्यान करते हुए तपस्या की। दीर्घकालके पश्चात् भगवान् सूर्य उनपर सन्तुष्ट हुए और बोले—'वर माँगो।'

धन्वन्तरिने कहा—प्रभो! जो मनुष्य भक्तिपूर्वक इस कुण्डमें स्नान करे, उसके सब रोगोंका नाश हो जाय।

श्रीभगवान् बोले—आजके उत्तम दिन रविवार एवं सप्तमीके शुभ योगमें जो मनुष्य एकाग्रचित्त हो सूर्योदय कालमें स्नान करेगा, उसके सब रोग नष्ट हो जायेंगे।

ऐसा कहकर सुरश्रेष्ठ सूर्यदेव अन्तर्धान हो गये। ब्राह्मणो! एक समय पूर्वकर्मोंके फलस्वरूप राजा धन्वन्तरिको कोढ़का रोग हुआ, जिसकी चिकित्सा तीनों लोकोंमें असम्भव हो गयी। संसारमें कोई ऐसी दवा नहीं थी, जो उन्होंने न की हो। कोई दान नहीं, जो उन्होंने न दिया हो। वे ज्यों-ज्यों दवा करते और दान देते थे, त्यों-त्यों रोग बढ़ता ही जाता था और उससे उनका शरीर अत्यन्त दुर्बल होता जाता था। तब उन्हें इस जीवनसे वैराग्य हो गया और उन्होंने पुत्रको राज्यपर बिठाकर अग्निमें प्रवेश कर जानेकी इच्छा की। ब्राह्मणोंको दान देकर देवताओंका पूजन किया, फिर मित्रों एवं हितैषियोंसे मिल-


* इस प्रसंगसे जान पड़ता है, पान न खाना सर्वोत्तम है। दोषसे बचकर खाना हो तो, पानमें सुर्ती तो कभी डाले ही नहीं, क्योंकि उसमें सदा दारिद्रयका वास है। देखा भी जाता है गरीब लोग ही अधिक सुर्ती खानेवाले हैं। रातमें भी पान न खाये, क्योंकि कत्थेमें उस समय दरिद्रताका वास है। पानके पत्तेका अग्रभाग और डंठल तोड़कर केवल दिनमें बिना सुर्तीका पान देवताको अर्पण करके खानेमें दोष नहीं है। शायद इसीसे पानका डंठल और अगला भाग तोड़नेकी प्रथा है।

१९८६ * संक्षिप्त स्कन्दपुराण *

जुलकर वार्तालाप करके पुत्रको कर्तव्यका उपदेश दिया। इसके बाद वे अग्निमें प्रवेश करनेको तैयार हुए। इतनेमें ही स्वेच्छानुसार घूमता हुआ कोई दिव्यरूपधारी तीर्थयात्री वहाँ आ पहुँचा। उसने राजाके सम्पूर्ण नगरको व्याकुल देखकर किसीसे पूछा—'यह समस्त नगर व्याकुल क्यों है?' उसने कहा—'यहाँके राजा कुष्ठरोगसे पीड़ित हैं, अतः स्त्रीसहित अग्निमें प्रवेश कर जायँगे। इसीसे सम्पूर्ण नगरमें व्याकुलता छा रही है।'

यह सुनकर वह तीर्थयात्री शीघ्र ही राजाके समीप गया और सबको जीवनदान देता हुआ बोला—राजन्! एक तीर्थ है, जहाँ सब रोगों और व्याधियोंका नाश हो जाता है। उसके रहते हुए आप अग्निमें प्रवेश न करें। भूपाल! जैसा आज आपका शरीर है, ऐसा ही पहले मेरा भी था। रविवार और सप्तमीका योग आनेपर जो रोगी मनुष्य सूर्योदयके समय उस तीर्थमें स्नान करता है, वह क्षणभरमें सब रोगों और पापोंसे मुक्त हो दिव्य शरीर पा लेता है—उसका काया-कल्प हो जाता है।

राजाने पूछा—ऐसा तीर्थ किस देशमें है? शीघ्र बतलाओ।

कार्पटिक (तीर्थयात्री) बोला—इस भूतलपर नगर नामसे प्रसिद्ध उत्तम क्षेत्र है। वहाँ भगवान् जलशायीके पश्चिम और उत्तर दिशामें विश्वामित्रजीका परम पुण्यमय तीर्थ है। वहाँ जाकर तुम भी रविवार और सप्तमीके योगमें स्नान करो, जिससे तुम्हारा रोग और पातक नष्ट हो जाय।

यह सुनकर राजा धन्वन्तरि उस तीर्थयात्रीके साथ शीघ्र उक्त तीर्थमें गये और वहाँ माघ मासकी सप्तमी एवं रविवारके योगमें स्नान किया। स्नान करते ही वे तत्काल कुष्ठरोगसे मुक्त हो गये और उनका शरीर दिव्य हो गया। तत्पश्चात् उन्होंने उस तीर्थयात्रीसे कहा—'भैया! तुम्हारे ही प्रसादसे मैं इस भयंकर रोगसे छुटकारा पा सका हूँ; अब तुम अपने घर जाओ, मैं यहीं झरनेके समीप स्त्रीसहित रहकर तपस्या करूँगा। राज्यसिंहासनपर अपने पुत्रको बिठा दिया है। वह राज्य शासन करनेमें पूर्णतः समर्थ है।' ऐसा कहकर राजाने उस तीर्थयात्रीको तथा अन्यान्य सेवकोंको अपने-अपने घर भेज दिया और स्वयं अपनी स्त्रियोंसहित सुन्दर आश्रम बनाकर रहने लगे। समयानुसार तपस्यासे उन्हें उत्तम सिद्धि प्राप्त हुई। तत्पश्चात् वह तीर्थ उन्हींके नामसे तीनों लोकोंमें विख्यात हुआ। वह सब रोगोंका नाश करनेवाला, सुन्दर तथा समस्त पापोंका नाशक है। महात्मा राजाने वहाँ देवाधिदेव भगवान् सूर्यकी भी स्थापना की थी, जो रत्नादित्यके नामसे विख्यात हुए। जो मनुष्य रविवार और सप्तमीके योगमें वहाँ स्नान करके रत्नादित्यका दर्शन करता है, वह सब पापोंसे मुक्त हो सूर्यलोकमें जाता है।

विप्रवरो! हाटकेश्वरक्षेत्रके समीप किसी गाँवमें कोई पुरुष रहता था, जो बूढ़ा और कोढ़ी था। फिर भी वह सदा दूसरोंके पशुओंको चराता और उनका पालन किया करता था। एक समयकी बात है, एक पशु घासके लोभसे रास्ता छोड़कर पर्वतके नीचे चला गया और उस तीर्थके जलमें गिर पड़ा। उस दिन रविवार और सप्तमी तिथिका योग था। उस बूढ़ेने जाते हुए पशुको नहीं देखा। जब वह भोजन करनेके लिये अपने घर गया, तब उस पशुका स्वामी उसे फटकारता हुआ आया और बोला—'आज मेरा वह पशु घर क्यों नहीं आया? शीघ्र जाकर उसे ले आ नहीं तो तेरे प्राण ले लूँगा।'

यह सुनकर वह कोढ़ी भयसे थर-थर काँपता हुआ शीघ्र उस स्थानपर गया। रातकी अँधेरी छायी हुई थी। उसने दूरसे महाकुण्डमें गिरे हुए पशुका आर्तनाद सुना। तब उस गर्तमें पहुँचकर उसने बड़े कष्टसे उस पशुको खींचकर कीचसे बाहर निकाला। फिर उसे साथ ले धीरे-धीरे घरको लौटा और उसके स्वामीको पशु सौंपकर